Video

Advertisement


CISF महिला जवान CM मोहन यादव से राखी बंधवाकर हुईं भावुक
 CISF महिला जवान CM मोहन यादव से राखी बंधवाकर हुईं भावुक

 

ग्वालियर एयरपोर्ट पर रक्षाबंधन के मौके पर भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एयरपोर्ट पहुंचने पर लाड़ली बहनों ने उन्हें राखी बांधी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात CISF की दो महिला जवानों ने भी मुख्यमंत्री से राखी बंधवाने का आग्रह किया। दोनों जवानों ने बताया कि ड्यूटी के कारण वे इस बार अपने घर नहीं जा पा रही हैं। उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने दोनों महिला जवानों से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भी दिए।

मुख्यमंत्री को राखी बांधते समय दोनों महिला जवान भावुक हो गईं और उनकी आंखें भर आईं। महाराष्ट्र की रासकर अश्विनी और राजस्थान की पूनम यादव ग्वालियर एयरपोर्ट पर अपनी ड्यूटी निभा रही हैं। रक्षाबंधन के दिन परिवार और भाइयों से दूर रहकर ड्यूटी करने के कारण वे घर नहीं जा सकीं। ऐसे में मुख्यमंत्री को राखी बांधने और उनसे राखी बंधवाने का मौका उनके लिए भावनात्मक पल बन गया। इस दौरान कुछ देर के लिए एयरपोर्ट का माहौल भी भावुक नजर आया।

वहीं, ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति अपना स्नेह और विश्वास जताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बहनों के हाथों से बंधी राखियां उन्हें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और खुशहाली के लिए काम करने का संकल्प और मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां सुरक्षित रहें, महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और अपने सपनों को पूरा कर आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

Kolar News 27 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.