Video

Advertisement


आधार और पोर्टल की गड़बड़ी से 34 हजार छात्रों की APAR ID अटकी
Aadhaar, portal, APAR IDs , 34,000 students

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 34 हजार से अधिक छात्रों की APAR (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्रेशन) ID आधार संबंधी त्रुटियों, डुप्लीकेट एंट्री और UDISE पोर्टल में डेटा की विसंगतियों के कारण नहीं बन पाई है। जिले में कुल 2,16,156 छात्रों में से अब तक 1,81,619 छात्रों की APAR ID तैयार हो चुकी है, जबकि करीब 34,110 छात्रों की प्रक्रिया अभी लंबित है। कई मामलों में आधार और स्कूल रिकॉर्ड में नाम अलग होने या छात्र का नाम UDISE पोर्टल पर दर्ज नहीं होने से परेशानी आ रही है।

 

APAR ID नहीं बनने का असर छात्रवृत्ति, ड्रेस और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ पर भी पड़ सकता है। अधिकारियों के अनुसार, एक ही मोबाइल नंबर से बार-बार पंजीकरण और अलग-अलग स्कूलों में एक ही छात्र की डुप्लीकेट एंट्री भी बड़ी बाधा बन रही है। समस्याओं के समाधान के लिए स्कूलों में आधार अपडेट और बायोमेट्रिक शिविर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.