Video

Advertisement


संतों पर कांग्रेस की बयानबाजी से सियासत गरम, चरणदास महंत के बयान पर बढ़ा विवाद
Congress

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं और संतों को लेकर चल रही बयानबाजी ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वरधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीको लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वे उन्हें जगद्गुरुनहीं मानते और कुछ संत भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक दोनों हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

विवाद इसलिए भी गहराया क्योंकि कांग्रेस सरकार के दौरान कई कांग्रेस नेता इन्हीं संतों के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे थे। उस समय संतों की खुलकर प्रशंसा की जाती थी, लेकिन अब विपक्ष में आने के बाद उनके खिलाफ बयान दिए जा रहे हैं। इसी बदलाव को लेकर भाजपा कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगा रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहराजनता के सामने आ गया है।

 

महंत के बयान पररामभद्राचार्यने भी मंच से कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वहीं भाजपा ने इसे हिंदू संतों और धार्मिक परंपराओं का अपमान बताया है। दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि धार्मिक मंचों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार के लिए नहीं होना चाहिए। इस पूरे विवाद ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया सियासी माहौल बना दिया है।

Priyanshi Chaturvedi 27 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.