Advertisement
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) और सहायक उप निरीक्षक (ASI-कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा के बाद अब शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट 7 जून से 9 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 89 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। फिजिकल टेस्ट में अभ्यर्थियों को 800 मीटर दौड़ क्वालिफाई करनी होगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच और सत्यापन भी परीक्षा केंद्र पर ही किया जाएगा। मध्य प्रदेश गृह विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि की है।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रदेश में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। भोपाल में जहांगीराबाद स्थित लाल परेड मैदान और जबलपुर में छठवीं वाहिनी विसबल (रांझी) का परेड मैदान परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |