Video

Advertisement


आईवाईसी के चार कार्यकर्ता पांच दिन की पुलिस रिमांड पर
 IYC ,workers ,sent, five-day ,police remand

इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के चार कार्यकर्ताओं को एआई इंपैक्ट समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने दलील दी कि प्रदर्शन नेपाल के ‘जेन-जी’ आंदोलन की तर्ज पर किया गया और इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करना था। पुलिस के अनुसार, भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आरोपियों ने शर्ट उतारकर विरोध किया और कथित रूप से राष्ट्रविरोधी नारे लगाए।

 

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रवि ने पुलिस और अतिरिक्त लोक अभियोजक की दलीलें सुनने के बाद रिमांड मंजूर की। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में बिहार से आईवाईसी के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण हरि और प्रदेश सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार तथा तेलंगाना के नरसिम्हा यादव शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहनी थी और कार्यक्रम के दौरान तीन लोग घायल भी हुए। मामले की जांच के लिए मोबाइल फोन जब्त कर पूछताछ जरूरी बताई गई है।

 

पुलिस ने अदालत में कहा कि प्रदर्शन के पीछे किसी साजिश, संभावित फंडिंग और टी-शर्ट की छपाई से जुड़े तथ्यों की जांच की जानी है। वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने तर्क दिया कि कार्यकर्ता एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया। पुलिस ने उनके खिलाफ लोक सेवक को कर्तव्य से रोकने, हमला करने, घृणास्पद भाषण और आपराधिक साजिश समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Priyanshi Chaturvedi 22 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.