Video

Advertisement


कम उम्र की सफलता पर सियासी तकरार, मैथिली ठाकुर के बयान पर खेसारी का पलटवार
Political ,controversy, over ,early success, Khesari retorts, Maithili Thakur

मैथिली ठाकुर द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान ने बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने बिना नाम लिए लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना महाभारत के पात्र धृतराष्ट्र और दुर्योधन से की। उनके इस बयान को लेकर आरजेडी ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे असंसदीय भाषा बताया। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए टिप्पणी की निंदा की।

 

इस विवाद पर भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कम उम्र में सफलता मिलने पर लोग कभी-कभी ऐसी बातें करने लगते हैं। खेसारी ने इशारों में कहा कि सीमित ज्ञान के कारण इस तरह की टिप्पणियां सामने आती हैं और जनप्रतिनिधियों को अपनी भाषा और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि जनता ने नेताओं को विकास और जनहित के लिए चुना है, न कि दूसरों को नीचा दिखाने के लिए।

 

दरअसल, विधानसभा में बोलते हुए मैथिली ठाकुर ने 2005 से पहले के बिहार का जिक्र किया और परिवारवाद पर निशाना साधते हुए महाभारत के संदर्भ दिए। हालांकि उन्होंने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को आरजेडी नेतृत्व की ओर इशारा माना गया। इस घटनाक्रम के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई है।

Priyanshi Chaturvedi 22 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.