Video

Advertisement


भारत में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, हर घर को मिलेगा एक यूनिक नंबर
Preparations, Census, 2027, India,swing, every, household, unique number.

देश में हर 10 वर्ष में होने वाली जनगणना इस बार 2027 में आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और मई 2026 से घरों की गिनती का कार्य प्रारंभ होगा। जनगणना-2027 के तहत प्रत्येक मकान को एक अलग पहचान के रूप में यूनिक नंबर दिया जाएगा। हाल ही में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों को जनगणना कार्य को गंभीरता और सटीकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

अधिकारियों को बताया गया कि 15 से 30 अप्रैल 2026 के बीच नागरिकों को जनगणना पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद मई 2026 से मकानों की लिस्टिंग और नंबरिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशिक्षण में स्पष्ट किया गया कि कोई भी मकान सूचीकरण से छूटना नहीं चाहिए और प्रत्येक घर को अनिवार्य रूप से एक अलग नंबर आवंटित किया जाएगा। फरवरी 2027 में घर-घर जाकर विस्तृत जनगणना की जानकारी एकत्र की जाएगी।

 

जनगणना के सुचारू संचालन के लिए 700 से 800 की आबादी पर एक ब्लॉक बनाया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक पर एक एन्युमेटर नियुक्त होगा, जबकि छह एन्युमेटर पर एक सुपरवाइजर निगरानी करेगा, जो संबंधित चार्ज अधिकारी को रिपोर्ट करेगा। प्रशिक्षण में डेटा संग्रहण, सत्यापन प्रक्रिया और जनगणना के नीति संबंधी पहलुओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारी और जनगणना प्रभारी उपस्थित रहे।

Priyanshi Chaturvedi 20 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.