Video

Advertisement


जिम में फैट बर्नर और स्टैमिना के नाम पर एमडी ड्रग्स का कारोबार
MD drugs being sold, name,burner,stamina,gyms

भोपाल में जिम जाने वाले युवाओं को फैट बर्नर, एनर्जी बूस्टर और फिटनेस सप्लीमेंट के नाम पर एमडी ड्रग्स बेचे जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच के अनुसार, युवाओं को झांसे में लेकर यह ड्रग्स 10-12 हजार रुपए की एक पुड़िया में बेची जा रही हैं। अब यह सिर्फ हाई-प्रोफाइल पार्टियों तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि जिम और स्कूलों तक भी पहुंच गया है।

कोहेफिजा में दो जिम चलाने वाले अबान शकील को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, जिसने माना कि वह युवाओं को बॉडी बनाने के लिए एमडी ड्रग्स बेचता था। जिम में आने वाले हर युवा को 12 हजार रुपए में यह ड्रग्स दी जाती थी। अबान यह दावा करता था कि इससे तेजी से वजन घटेगा, स्टैमिना बढ़ेगी और फैट कम होगा।

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एमडी ड्रग्स सिंथेटिक नशीला पदार्थ है, जिसे पार्टी ड्रग भी कहा जाता है। इसे लेने से थोड़ी देर ऊर्जा और उत्साह महसूस होता है, लेकिन यह जल्दी आदी बना देता है। इसके लगातार सेवन से हृदय गति और रक्तचाप बढ़ना, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिटनेस का शॉर्टकट नहीं है – केवल संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद ही सुरक्षित रास्ता है।

Priyanshi Chaturvedi 17 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.