Advertisement
राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सूने मकानों में लगातार हो रही चोरियों का पुलिस ने खुलासा किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी सहित कुल 3 लाख 95 हजार 500 रुपए का माल बरामद किया।
शिकायतों के अनुसार, 11 फरवरी को उदयपुर निवासी सुनील साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर लौटने पर दो कमरों के दरवाजे खुले थे और आलमारी टूटी हुई थी। चोरी में 30 हजार नकद, 3 सोने की पत्ती, 1 सोने का टॉप्स और चांदी की दो जोड़ी पायल शामिल थी। इसी तरह, ग्राम बफरा निवासी रेखचंद साहू ने 8 फरवरी को परिवार सहित शादी में जाने के बाद लौटने पर आलमारी टूटे और 15 हजार नकद, सोने का कान का टॉप्स व चांदी की एक जोड़ी पायल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
जांच में पुलिस ने पता लगाया कि आरोपियों में से ओमप्रकाश साहू (19) और दिलेश्वर साहू (23), जो हाल ही में जेल से छूटे थे, चोरी की वारदातों में शामिल थे। तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्ध निगरानी के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने 10 और 11 फरवरी को हुई चोरी की वारदातों को स्वीकार किया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |