Advertisement
मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित जयप्रकाश जिला अस्पताल में ओपीडी मरीजों के लिए नि:शुल्क एमआरआइ जांच अचानक बंद कर दी गई है। अब आयुष्मान भारत और बीपीएल कार्डधारकों को इस जरूरी जांच के लिए कम से कम 1,500 रुपए और जरूरत पड़ने पर 3,000 से 6,000 रुपए तक खुद खर्च करने पड़ रहे हैं। पीपीपी मॉडल पर संचालित इस एमआरआइ केंद्र ने सरकारी भुगतान लंबित रहने के कारण मुफ्त सेवा से इनकार किया।
पिछले दिनों तक जेपी अस्पताल में आयुष्मान और बीपीएल कार्डधारकों को मुफ्त एमआरआइ की सुविधा मिल रही थी, लेकिन सरकार द्वारा लगभग 50 लाख रुपए का भुगतान लंबित रहने के कारण एजेंसी ने सेवाएं रोक दी। हाल ही में सात-आठ मरीजों की जांच से इनकार किया गया, जिससे इलाज की प्रक्रिया बाधित हुई और मरीजों की मुश्किलें बढ़ गईं।
भुगतान अटकने की वजह से इंदौर और ग्वालियर के सरकारी अस्पतालों में भी आयुष्मान और बीपीएल कार्डधारकों की एमआरआइ सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सीएमएचओ कार्यालय ने कहा कि मामला संज्ञान में है और राज्य स्तर से भुगतान जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द बजट जारी होने की उम्मीद जताई गई है, ताकि मरीजों को राहत मिल सके और सेवाएं फिर से सुचारू रूप से चल सकें।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |