Video

Advertisement


भोपाल में प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा खतरा : हाईटेंशन टावर के नीचे से निकाली सड़क
 Bhopal faces ,major, administrative, negligence: Road ,built ,under, high-tension ,tower

भोपाल के  रिहायशी इलाके में वर्षों से खड़ा हाईटेंशन टावर अब स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरे की पहचान बन गया है। पहले जहां इस क्षेत्र में कम आबादी थी, वहीं समय के साथ घनी आबादी हो गई। आज स्थिति यह है कि टावर के ठीक नीचे से सड़क निकाल दी गई है और बड़ी संख्या में परिवार आसपास रह रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।

 

रहवासियों का कहना है कि बारिश के दिनों में खतरा और बढ़ जाता है। हाईटेंशन लाइन से करंट फैलने का डर बना रहता है और टावर के नीचे से बड़े वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। राजधानी भोपाल में इस तरह की स्थिति को लोग प्रशासनिक लापरवाही मान रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि इतने संवेदनशील ढांचे को आबादी के बीच कैसे छोड़ा जा सकता है।

 

बिजली कंपनी की ओर से टावर और लाइन को शिफ्ट करने के प्रयास जरूर हुए, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद फिर से चर्चा तेज हुई है। रहवासियों की एक ही मांग है कि जनसंख्या के बीच खड़े इस हाईटेंशन टावर को जल्द हटाया जाए या सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले लोगों की जान बचाई जा सके।

Priyanshi Chaturvedi 10 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.