Video

Advertisement


भावुक हुए एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल पहुंचे
Actor, Rajpal Yadav ,gets emotional, arrives Tihar, Jail cheque,  bounce case.

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में सरेंडर करने पहुंचे। करीब 2.5 करोड़ रुपये के भुगतान की समय-सीमा पूरी न कर पाने के कारण कोर्ट ने उन्हें सरेंडर का आदेश दिया था। राजपाल यादव ने सरेंडर की अवधि बढ़ाने के लिए अर्जी भी लगाई थी, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया और नरमी बरतने से इनकार कर दिया।

 

जेल में सरेंडर से पहले राजपाल यादव भावुक हो गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं और इस मुश्किल घड़ी में कोई दोस्त भी साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से उन्हें अकेले ही जूझना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और एक्टर की निजी परेशानियां सामने आई हैं।

 

राजपाल यादव के समर्थन में अब अभिनेता सोनू सूद आगे आए हैं। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजपाल यादव एक गिफ्टेड कलाकार हैं और उन्होंने इंडस्ट्री को यादगार काम दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री को साथ खड़ा होना चाहिए और भविष्य के काम के बदले दिया गया साइनिंग अमाउंट कोई दान नहीं, बल्कि सम्मान है। सोनू सूद ने यह भी कहा कि ऐसे समय में यह जताना जरूरी है कि कोई भी कलाकार अकेला नहीं है और फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ एक काम की जगह नहीं, बल्कि एक परिवार है।

Priyanshi Chaturvedi 10 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.