Advertisement
मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र स्थित दानीटोला धान खरीदी केंद्र में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच में करीब 77.63 लाख रुपये मूल्य की धान गड़बड़ी सामने आई है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दानीटोला द्वारा संचालित इस केंद्र पर शिकायत मिली थी कि धान खरीदी का आधिकारिक पोर्टल बंद होने के बावजूद अवैध रूप से तुलाई की जा रही थी। जांच में सामने आया कि बिना तौल और सिलाई के ही 3277.2 क्विंटल धान की ऑनलाइन फर्जी एंट्री कर दी गई।
जिला आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, ई-उपार्जन पोर्टल में दर्ज आंकड़ों और मौके पर किए गए भौतिक सत्यापन में भारी अंतर पाया गया। राजलक्ष्मी वेयरहाउस में संचालित दो उपार्जन केंद्रों से बड़ी मात्रा में धान गायब मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 77 लाख 63 हजार रुपये आंकी गई है। गंभीर अनियमितताओं के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
घुघरी पुलिस ने समिति के प्रशासक शशि ठाकुर, प्रबंधक हितेश कुडापे समेत कुल सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। थाना प्रभारी पूजा बघेल ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 316(5) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रश्मि गौतम ने कहा कि पोर्टल बंद होने के बावजूद हजारों क्विंटल धान खुले में मिला था, जिसके ठोस सबूत मिलने के बाद ही यह कानूनी कार्रवाई की गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |