Video

Advertisement


पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी एयरस्ट्रिप का 14 फरवरी को उद्घाटन, आसाम में उतर सकता है पीएम मोदी का विमान
Northeast

14 फरवरी को असम के मोरान में नेशनल हाईवे पर बनी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्घाटन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संभव है कि पीएम का विमान पारंपरिक एयरपोर्ट की बजाय हाईवे पर लैंड करे। अगर ऐसा होता है, तो यह पूर्वोत्तर भारत में पहली बार होगा जब किसी प्रधानमंत्री का विमान हाईवे पर उतरेगा। यह एयरस्ट्रिप NH-127 के डिब्रूगढ़–मोरान हिस्से पर 4.4 किलोमीटर में विकसित की गई है।

 

कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायुसेना के राफेल और सुखोई लड़ाकू विमान विशेष एरियल डेमो देंगे। इस डेमो में हाईवे से लैंडिंग और टेकऑफ का प्रदर्शन किया जाएगा, जो करीब 30–40 मिनट तक चलेगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उम्मीद जताई है कि पीएम मोदी स्वयं इस ऐतिहासिक मौके के साक्षी बनेंगे।

मोरान की यह इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) सेना और सिविल विमानों दोनों के लिए उपयोगी होगी। आपदा या युद्ध जैसी परिस्थितियों में यह हाईवे एयरस्ट्रिप वैकल्पिक रनवे का काम करेगी। चीन सीमा से सटे पूर्वोत्तर क्षेत्र में इसका निर्माण राष्ट्रीय सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Vandana Singh 10 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.