Video

Advertisement


मध्यप्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू: नकल से रोकने केलिए किए गए सख्त इंतजाम
Madhya Pradesh, begins, Class,12 board exams; strict, measures, place, prevent ,cheating

 

मध्य प्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की औपचारिक शुरुआत हो गई है। प्रदेशभर में बनाए गए 3856 परीक्षा केंद्रों पर करीब 7 लाख छात्र-छात्राएं पहली परीक्षा में शामिल हुए। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ देखने को मिली। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही हैं।

 

इस वर्ष एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में कुल 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें लगभग 9 लाख छात्र 10वीं और 7 लाख छात्र 12वीं के हैं। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। राजधानी भोपाल में ही 10वीं के 30 हजार से ज्यादा और 12वीं के 26 हजार से अधिक छात्र 104 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं।

 

नकल रोकने के लिए इस बार कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं और कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग सीधे भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय से हो रही है। प्रश्न-पत्रों की थानों से केंद्रों तक वीडियोग्राफी कराई गई है और सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुबह 8:30 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

 

Priyanshi Chaturvedi 10 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.