Video

Advertisement


हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी
 bhopal, Fraud, posing, doctor, Hamidia, Hospital

भोपाल के शासकीय हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर मरीजों के परिजनों से ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जालसाज ने बेहतर इलाज, महंगी जांच और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा देकर ऑनलाइन पैसे वसूले। मामले की शिकायत मिलने के बाद भोपाल पुलिस और साइबर क्राइम ब्रांच ने इंदौर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय जितेंद्र खाकरे, निवासी बैतूल, के रूप में हुई है।

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि जालसाज को हमीदिया में भर्ती मरीजों का डाटा अस्पताल के कर्मचारियों या आउटसोर्स स्टाफ के जरिए मिलने की आशंका है। आरोपी ने करीब 10 से अधिक मरीजों के परिजनों को फोन कर खुद को डॉक्टर बताया और 5 से 10 हजार रुपये तक अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। राशि लेने के बाद उसका मोबाइल नंबर बंद आने लगा या फिर वह परिजनों को ब्लॉक कर देता था। ठगी का शक होने पर पीड़ितों ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन से शिकायत की।

 

शिकायत के बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस ने जाल बिछाया और दोबारा संपर्क कर आरोपी के नंबर को ट्रेस किया, जो इंदौर में एक्टिव मिला। इसके बाद भोपाल पुलिस ने इंदौर पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर कोहेफिजा थाने में पूछताछ शुरू की। थाना प्रभारी केजी शुक्ला के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब कॉल डिटेल खंगाल रही है और अस्पताल के उन कर्मचारियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने मरीजों की जानकारी जालसाज तक पहुंचाई। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.