Advertisement
मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने आरक्षक जीडी के 7500 पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तारीखें घोषित कर दी हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होगी, जो प्रदेश के 10 जिलों में आयोजित की जाएगी। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, रतलाम और मुरैना जिले शामिल हैं।
23 फरवरी से 13 मार्च तक होगा फिजिकल टेस्ट
आरक्षक भर्ती के लिए 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 25 जनवरी 2026 को जारी किया गया। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन में शामिल होना होगा। यह प्रक्रिया 23 फरवरी से 13 मार्च के बीच हर दिन सुबह 6 बजे से शुरू होगी, जिसमें 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षा ली जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतनमान
पुलिस भर्ती की चयन प्रक्रिया में पहले लिखित परीक्षा, फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा और अंत में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा का स्तर हाई स्कूल योग्यता पर आधारित रहेगा। चयनित उम्मीदवारों को पुलिस विभाग में आरक्षक (कॉन्स्टेबल) के पद पर नियुक्ति दी जाएगी, जिनका वेतनमान 19,500 से 62,000 रुपये प्रतिमाह होगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |