Advertisement
मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। खासतौर पर ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी, वहीं भोपाल और उज्जैन संभाग में भी तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में बारिश या घने कोहरे को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर कम होते ही आसमान साफ हुआ है, जिसके बाद रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। शुक्रवार रात ग्वालियर, खजुराहो समेत 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कटनी, शहडोल और छतरपुर प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके रहे, जहां ठंड का असर ज्यादा देखने को मिला।
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहडोल और खजुराहो में 6.6 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री, राजगढ़ और उमरिया में 8 डिग्री, शाजापुर में 8.1 डिग्री, नौगांव और पचमढ़ी में 8.6 डिग्री, सतना में 9.2 डिग्री, दमोह में 9.5 डिग्री तथा मंडला और सीधी में 9.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिससे 10 फरवरी के बाद मावठा गिरने के आसार हैं। इस दौरान हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है और ठंड और बढ़ सकती है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |