Video

Advertisement


एमपी में जुटेंगे 9 राज्यों के कृषि मंत्री, किसानों को मिलेंगी बड़ी सौगातें
Agriculture , ministers, nine, states, gather, MP, farmers,  big, gifts.

मध्यप्रदेश में शनिवार को दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन पर उच्चस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सीहोर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होगा। सम्मेलन में देश के नौ राज्यों के कृषि मंत्री, किसान, एफपीओ और बीज उत्पादक शामिल होंगे। यहां दालों में आत्मनिर्भर भारत, समृद्ध किसान और पोषित राष्ट्र के लक्ष्य पर मंथन किया जाएगा, साथ ही खेत भ्रमण और किसानों से संवाद का भी कार्यक्रम रहेगा।

 

ग्रेनेक्स इंडिया एग्जीबिशन से दिखेगी नई तकनीक तीन दिवसीय ‘17वें ग्रेनेक्स इंडिया’ एग्जीबिशन के दूसरे दिन देश-विदेश की करीब 200 कंपनियां दाल, अनाज और मसालों के प्रसंस्करण से जुड़ी अत्याधुनिक मशीनें और तकनीक प्रदर्शित कर रही हैं। इसमें रोबोटिक, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग आधारित मशीनें, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और फूड प्रोसेसिंग से जुड़ी आधुनिक तकनीक शामिल है। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि सरकार जमीन, मशीन और बिक्री तक हर स्तर पर सहयोग करेगी।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और आर्थिक समृद्धि के लिए लगातार फैसले ले रही है। उन्होंने घोषणा की कि दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए उड़द और मसूर के किसानों को भी बोनस दिया जाएगा। साथ ही संकेत दिए कि धीरे-धीरे अन्य दलहनों पर से भी टैक्स हटाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य आयात पर निर्भरता कम कर किसानों की आय बढ़ाना और मध्यप्रदेश को कृषि और फूड प्रोसेसिंग का बड़ा केंद्र बनाना है।

Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.