Video

Advertisement


महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जयराम रमेश का बड़ा खुलासा
 Jairam Ramesh,  revelation, Mahatma Gandhi

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने वर्ष 1948 में लिखे गए दो ऐतिहासिक पत्र सार्वजनिक किए हैं। ये पत्र तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखे गए थे। जयराम रमेश ने दावा किया कि इन पत्रों में हिंदू महासभा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की गतिविधियों पर कड़ी चिंता और आलोचना व्यक्त की गई थी।

 

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि महात्मा गांधी की हत्या से ठीक दो दिन पहले, 28 जनवरी 1948 को जवाहरलाल नेहरू ने मुखर्जी को पत्र लिखा था। वहीं, इसके कुछ महीने बाद 18 जुलाई 1948 को सरदार पटेल ने भी इसी विषय पर मुखर्जी को पत्र भेजा। दोनों पत्रों में उन संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जो खुद को राष्ट्रवाद का संरक्षक बताते थे।

 

इन पत्रों को साझा करते हुए जयराम रमेश ने 30 जनवरी 1948 की रात महात्मा गांधी की हत्या के बाद ऑल इंडिया रेडियो पर जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिए गए संबोधन का लिंक भी पोस्ट किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये दस्तावेज उस दौर की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों को समझने के लिए बेहद अहम हैं और यह दिखाते हैं कि देश के शीर्ष नेतृत्व ने उस समय किन ताकतों को लेकर चिंता जताई थी।

Priyanshi Chaturvedi 30 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.