Advertisement
पंजाब कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर है। करीब 35 वरिष्ठ नेताओं, जिनमें कई पूर्व विधायक और मंत्री शामिल हैं, ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। ये नेता ज्यादातर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी माने जाते हैं। पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ‘किक्की’ ढिल्लों ने चिट्ठी के हस्ताक्षर की पुष्टि की और कहा कि यह किसी व्यक्तिगत विवाद के लिए नहीं, बल्कि पार्टी के बेहतर संगठन और संवाद के लिए है।
चिट्ठी में नेताओं ने पंजाब में दलित समुदाय के प्रतिनिधित्व की कमी और संगठन की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई है। चिट्ठी में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल को संबोधित कर मुलाकात का अनुरोध किया गया है। पंजाब में दलित आबादी 35-38% है, लेकिन पार्टी के शीर्ष पदों पर उनका प्रतिनिधित्व नगण्य है।
वहीं, इस विवाद ने और सियासी गर्मी पैदा कर दी है। चन्नी का वायरल वीडियो और भाजपा नेता कुलजीत सिंह ढिल्लों द्वारा उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता देने के बाद कांग्रेस संगठन में तनाव और बढ़ गया है। पार्टी के अंदर यह कलह 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को प्रभावित कर सकती है, क्योंकि इस समय संगठनात्मक एकता और मजबूती सबसे बड़ी आवश्यकता है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |