Video

Advertisement


केरल की राजनीति में बीजेपी की बड़ी छलांग
Kerala,BJP,politics

केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी ने 101 में से 50 वार्डों पर जीत हासिल कर ली है। लंबे समय से इस निगम पर लेफ्ट फ्रंट का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार सत्तारूढ़ एलडीएफ केवल 29 सीटों पर सिमट गया, जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ 19 सीटें ही जीत सका। दो सीटें निर्दलीयों के खाते में गईं। पिछले 45 वर्षों से राजधानी पर कायम वामपंथी प्रभुत्व के टूटने को केरल की राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है। ‘उत्तर भारतीय पार्टी’ कही जाने वाली बीजेपी के लिए यह जीत न सिर्फ अनपेक्षित है, बल्कि ऐतिहासिक भी है। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और इसे केरल की राजनीति में “वॉटरशेड मोमेंट” बताया। उन्होंने कहा कि लोग मानते हैं कि विकास और बेहतर जीवन स्तर केवल बीजेपी गठबंधन ही दे सकता है और पार्टी शहर की तरक्की व ईज़ ऑफ लिविंग के लिए काम करेगी।

कांग्रेस की बढ़ी चिंता, बीजेपी का बढ़ता ग्राफ

 

इस नतीजे से कांग्रेस की टेंशन भी साफ दिखाई देती है। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के चलते यह सीट पहले से ही चर्चा में रही है। हालांकि पूरे राज्य में कांग्रेस का प्रदर्शन ग्रामीण इलाकों में अपेक्षाकृत बेहतर रहा, जहां मुकाबला मुख्य रूप से यूडीएफ और एलडीएफ के बीच रहा। लेकिन शहरी इलाकों में बीजेपी ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराकर दोनों पारंपरिक दलों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। इस बार बीजेपी ने त्रिपुनिथुरा नगरपालिका में जीत दर्ज की, जबकि पालक्कड़ नगरपालिका में एनडीए शुरुआती रुझानों में आगे रहा। राज्य भर में बीजेपी 577 वार्डों पर या तो जीत चुकी है या बढ़त बनाए हुए है। यह आंकड़े बताते हैं कि पार्टी अब केरल में हाशिए की राजनीति से निकलकर मुख्यधारा में आ रही है। अगर पिछले चुनावों पर नजर डालें तो 2016 में बीजेपी ने पहली बार विधानसभा सीट जीती थी और करीब 10 फीसदी वोट मिले थे। 2021 में सीट नहीं मिली, लेकिन वोट प्रतिशत 12 पहुंच गया। 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी को करीब 13 फीसदी वोट मिले और 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 19 प्रतिशत हो गया। यह साफ संकेत है कि केरल में बीजेपी की पकड़ धीरे-धीरे मजबूत होती जा रही है

Vandana Singh 13 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.