Video

Advertisement


सिंगरौली में बड़े पैमाने पर पेड़ कटाई का मामला: कांग्रेस ने बनाई जांच समिति
Singrauli,  Congress , inquiry committee , massive tree , felling

सिंगरौली में बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई के आरोपों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 12 सदस्यीय तथ्य अन्वेषण समिति गठित की है। इस टीम में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, मीनाक्षी नटराजन, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, हेमंत कटारे, हिना कांवरे, विक्रांत भूरिया, ओमकार मरकाम, जयवर्धन सिंह और बाला बच्चन जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ कुछ राष्ट्रीय नेताओं को भी शामिल किया गया है। यह समिति 11 दिसंबर तक सिंगरौली पहुंचकर पूरी जांच रिपोर्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंपेगी।

 

कांग्रेस की यह समिति सिंगरौली में स्थल निरीक्षण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रभावित समुदायों और अधिकारियों से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी। हाल ही में विधानसभा सत्र में विक्रांत भूरिया ने इस मुद्दे को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस बल की मौजूदगी में बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई की जा रही है। अब इस राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दे पर कांग्रेस की जांच टीम 11 दिसंबर को खुलासा करेगी।

Kolar News 8 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.