Video

Advertisement


RTO में परिवहन अधिकारी ने चपरासी को सौंपी बागडोर
Bhind , Transport officer ,  reins ,  peon , RTO

भिंड जिले के जिला परिवहन कार्यालय (RTO) में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। अधिकारी निर्मल कुमरावत ने अपने करीबी चपरासी विश्वप्रताप सिंह को पूरे कार्यालय के संचालन की जिम्मेदारी दे दी, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने जैसी संवेदनशील जिम्मेदारियां भी शामिल हैं। चपरासी ने खुद स्वीकार किया कि यह उसका काम नहीं है, बावजूद इसके वह फोटो अपलोड और सीएम हेल्पलाइन समेत अन्य सरकारी कार्य कर रहा था। कार्यालय में 3 नियमित बाबू होने के बावजूद यह व्यवस्था गंभीर सवाल खड़े करती है।

 

इस मामले को लेकर डिप्टी कमिश्नर किरन शर्मा ने स्पष्ट किया कि चपरासी से जिम्मेदारी वाले काम नहीं कराए जा सकते और मामले की जांच ली जाएगी। निर्मल कुमरावत का नाम पहले भी विवादों में रहा है, 2021 में टीकमगढ़ जिले में ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन फर्जीवाड़े का मामला उजागर हुआ था। न्यायालय से स्टे लेकर पद संभालने के बाद अब उनका कार्यालय में लगातार गायब रहना और संवेदनशील कामों का चपरासी द्वारा निपटाया जाना नागरिकों और वाहन चालकों में आक्रोश पैदा कर रहा है। नागरिक और विभाग की मांग है कि अधिकारी की लापरवाही और पद दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Kolar News 6 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.