Advertisement
‘मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना’, जीवन की एक व्यक्तिगत इच्छा भी साझा की — अंतोरा से डूडा तक पैदल चलने की बात कही
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने दोबारा सीएम बनने की अटकलों पर बड़ा बयान देकर विराम लगा दिया है। बड़ागांव धसान में ‘एक यात्रा मां के नाम’ के समापन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा— “डॉ. मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान मेरे भाई हैं, मेरी हर बात मानते हैं। उनसे अच्छे-अच्छे काम करवाए जा सकते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान उमा भारती ने जीवन की एक इच्छा का भी उल्लेख किया कि वे उसी रास्ते पर पैदल चलना चाहती हैं, जहां उनकी मां चली थीं। उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी इच्छा है कि वे अंतोरा से डूडा तक पैदल यात्रा पूरी करें। इसी दौरान जब किसी ने दोबारा सीएम बनाने की बात कही तो उन्होंने साफ कहा कि वे इस पद की चाह नहीं रखतीं। उन्होंने बताया कि शराब नीति, गौशालाओं की स्थापना, गौपालन को प्रोत्साहन जैसी कई बातों को शिवराज और मोहन यादव ने तुरंत माना। उमा ने कहा कि उन्हें सिर्फ ट्रांसफर-पोस्टिंग जैसे मुद्दों से दूर रहना है और समाज को यह मांग उठानी चाहिए कि पूरे देश में गौ-हत्या पर प्रतिबंध लागू हो।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |