Advertisement
संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष SIR (संचार साथी एप मामले) पर बहस की मांग को लेकर अड़ा रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और ‘वोट चोर’, ‘गद्दी छोड़ो’ जैसे नारे लगाते हुए सरकार पर प्राइवेसी उल्लंघन का आरोप लगाया। इससे पहले सोमवार (1 दिसंबर) को भी पूरा सत्र भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया था।
विपक्ष का आरोप
लगातार हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “फ्रॉड रिपोर्ट करने और प्राइवेसी का उल्लंघन करने के बीच सिर्फ एक महीन रेखा है, और सरकार ने हालिया आदेश में उस रेखा को तोड़ दिया है। यह सिर्फ जासूसी नहीं, बल्कि देश को तानाशाही की ओर धकेलने जैसा है।”
सरकार का जवाब
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार हर मुद्दे पर बहस को तैयार है। उन्होंने कहा, “विपक्ष को नए मुद्दे खोजने की जरूरत नहीं है। मुद्दों की एक लिस्ट तैयार है और हम उन पर चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन अगर इन मुद्दों का इस्तेमाल संसद को रोकने के हथियार के रूप में किया जाएगा, तो यह ठीक नहीं है।” रिजिजू ने बताया कि वे पहले से ही कई विपक्षी नेताओं के संपर्क में हैं और बातचीत के लिए तैयार हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |