Video

Advertisement


कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया के रक्षाबंधन पाेस्ट पर बवाल
bhopal,   Rakshabandhan post ,Vikrant Bhuria

भाेपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस के युवा नेता आैर विधायक विक्रांत भूरिया एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने रक्षाबंधन की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की, उसमें राखी बांधने वाली महिला का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस घटना के बाद उनकी महिला विरोधी मानसिकता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। भाजपा ने इस पोस्ट पर तंज कसते हुए भूरिया को महिला विरोधी बताया है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस की मानसिकता ही महिला विरोधी रही है।   

 

 

 विक्रांत भूरिया अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में एक फोटो को लेकर भाजपा के निशाने पर हैं। विक्रांत भूरिया के फेसबुक प्रोफाइल के एक फोटो, जिसमें उनकी बहन उन्हें राखी बांधते हुए नजर आ रही हैं, लेकिन बहन का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। भाजपा का आरोप है कि भूरिया ने राखी बांधने वाली बहन का चेहरा सार्वजनिक रूप से साझा करने से बचने की कोशिश की है। उनकी महिला विरोधी मानसिकता उजागर होती है। उन्होंने राखी बांधने की तस्वीर साझा की, लेकिन इसमें उनकी बहन के चेहरे को ढककर "हैप्पी राखी" का लोगो लगाया है। कांग्रेस के अंदर भी इस मामले को लेकर हलचल है, जहां पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि विक्रांत की इस सोच ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि विक्रांत भूरिया की यह मानसिकता न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि को प्रभावित कर रही है, बल्कि कांग्रेस पार्टी की प्रगति में भी रुकावट पैदा कर रही है।   बीजेपी ने इसे कांग्रेस विरोधी चेहरा बताया है। नरेंद्र सलूजा ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा- ये है कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया एक बहन से राखी तो बँधवा रहे है लेकिन उसका चेहरा छिपाकर ख़ुद पोस्ट कर रहे है। बहन-बेटियों को दोयम दर्जे का समझने वालो की मानसिकता इस पोस्ट से उजागर हो रहीं हैं। बहन-बेटियों का सम्मान कांग्रेस कभी नहीं कर सकती है। यह है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान…? कहाँ है लड़की हूँ , लड़ सकती हूँ कहने वाली प्रियंका गांधी।

Kolar News 20 August 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.