Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश के मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट दिल्ली जाएगी। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मंत्रियों के 6 महीने के कामकाज का लेखा-जोखा देखेगा। लेकिन इससे पहले प्रदेश में मंत्रियों के काम काज के रिपोर्ट कार्ड को लेकर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
दरअसल, मध्यप्रदेश में मंत्रियों के छह महीने के काम काज की रिपोर्ट कार्ड दिल्ली शीर्ष नेतृत्व को भेजना है। मंगलवार को मंत्रालय में मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद सभी मंत्री अपने-अपने विभागों की समीक्षा करेंगे। अब इस मामले में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा कि मंत्रियों ने कुछ काम किया हो तब तो रिपोर्ट कार्ड देंगे। तबादला के अलावा प्रदेश में कोई काम हुआ ही नहीं है। सारे मंत्री तबादला में लग रहे। समीक्षा जैसा अब कोई मंत्रियों के पास मामला ही नहीं है।
वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी समय-समय पर आकलन करती है। जनता से किए गए वादे बीजेपी पूरा करती है। उन्होंने कहा कि मंत्री भी खुद समीक्षा कर रहे हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |