Advertisement
भोपाल। गुजरात की तरह मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस को एक झटका लगा है। इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अक्षय क्रांति बम द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद अब इस पर राजनीतिक तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा नेता एक दूसरे पर जमकर जुबानी हमला बोल रहे है।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने कहा है कि ऐसी घटना अचानक नहीं होती, इसकी सूचना अचानक मिलती है। भारतीय जनता पार्टी षड्यंत्र रचती है, धनबल का प्रयोग करती है और शासन का सहयोग लेती है। तब जाकर ऐसी घटनाएं होती है। बीजेपी से हमारा संघर्ष है अभी ऐसी और भी घटनाएं हमें देखनी है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को फिर से एक बार शर्मशार करने का काम किया है।भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी बहुत ही कमजोर प्रत्याशी के रूप में उभर के सामनेआए हैं। जिससे घबरा कर भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी के ऊपर चार दिन बाद 307 का अपहरण अपराधिक प्रकरण दर्ज कराया था। लगातार कांग्रेस प्रत्याशी पर दबाव बनाया जा रहा था।
सांरग ने मांगा जीतू का इस्तीफा
वहीं इस पूरे मामले पर प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अक्षय क्रांति ने अपना फार्म वापस लिया है। इस पर कांग्रेस बवाल मचा रही है। सही मायने में तो कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जिस शहर से आते हैं, वहां के प्रत्याशी ने फॉर्म वापस लिया है। सही मायने में तो जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |