Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने लहार विधानसभा क्षेत्र (भिंड) में मतदान के दौरान गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि भिंड के कलेक्टर पर नियमों के गंभीर उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका भिंड से ट्रांसफर किया जाए। बता दें, कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह लहार से प्रत्याशी हैं। भाजपा से अम्बरीष शर्मा मैदान में हैं।
दिग्विजय ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि, 'मतदान वाले दिन लहार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से जुड़े एजेंट्स को पोलिंग बूथ के अंदर जाने से रोका गया। हमारे जो एजेंट्स अंदर थे, उन्हें पीठासीन अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने जबरदस्ती पोलिंग बूथ छोड़ने के लिए कहा। बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों में इसे देखा जा सकता है।'
दिग्विजय ने लिखा, '500 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट इश्यू नहीं किए गए। 11 नवंबर को इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन एक्शन नहीं लिया गया। इस वजह से ये कर्मचारी मतदान नहीं कर सके। कई कर्मचारियों ने इसकी शिकायत की है।'
आगे लिखा, 'लहार विधानसभा में ही प्रत्याशी और इलेक्शन एजेंट को यह जानकारी नहीं दी गई कि पोस्टल बैलेट कहां रखे गए। बाद में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (मप्र) के हस्तक्षेप से 19 नवंबर की रात जानकारी हो सकी कि पोस्टल बैलेट लहार के आईटीआई में रखे गए हैं।
20 नवंबर की सुबह इलेक्शन एजेंट नरेश सिंह चौहान, एआरओ नवनीत शर्मा के साथ आइटीआई पहुंचे। यहां पोस्टल बैलेट में छेड़छाड़ पाई गई। जिन बॉक्स में इन्हें रखा हुआ था, उनमें से कुछ की सील टूटी हुई थी। पोस्टल बैलेट बंडल में अलग बक्से में रखे जा रहे थे। इलेक्शन एजेंट के आपत्ति जताने पर एआरओ ने बताया डीईओ (भिंड कलेक्टर) ने इसके निर्देश दिए थे।'
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |