Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की खस्ता हालत और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो गई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार का शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर जोर नहीं हैं। प्रदेश के स्कूल जर्जर हैं और बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में न तो टीचर हैं और न ही सुविधाएं।
रानी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का शिक्षा व्यवस्था को सुधारने को लेकर कोई फोकस नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में न तो सुविधाएं हैं और न ही शिक्षक। हजारों स्कूल केवल एक शिक्षक के भरोसे ही चल रहे हैं जबकि हजारों स्कूलों में एक भी टीचर नहीं हैं।ऐसे में बच्चे कैसे पढ़ाई करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल में टीचर और सुविधाएं न होने के कारण लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने से कतराते हैं। उन्होंने कहा कि 5 सालों में मध्य प्रदेश में करीब 3.5 लाख बच्चों ने स्कूल छोड़ा है।
आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा और कांग्रेस के एक भी सदस्य ने स्कूलों की जर्जर हालत और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि भाजपा और कांग्रेस स्कूल और पढ़ाई लिखाई को लेकर कितनी चिंतित है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को बंद करने की तैयारी में प्रदेश की भाजपा सरकार है। सरकार शिक्षा में निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश के गरीबों के बच्चों को पढ़ाई लिखाई से रोकने की भाजपा सरकार की ये बड़ी साजिश है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |