Advertisement
मध्यप्रदेश की राजनीती में अब 2000 के नोटों को लेकर भी नेता एक-दूसरे पर राजनीती करने से बाज नहीं आ रहे हैं.पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने 2000 के नोट सर्कुलेशन से बंद करने पर BJP पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, दो-दो हजार के नोट कर्नाटक चुनाव में इन्होंने बांटे थे। लोगों ने नोट ले लिए और वोट दिए नहीं, इसलिए जिन लोगों ने BJP को वोट नहीं दिए, उनको टॉर्चर करने की ये एक प्रक्रिया है।नेत प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने इसे तुगलकी फरमान बताया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री बताएं जब बंद ही करना था, तो 2 हजार का नोट क्यों जारी किया। PM मोदी जनता को डराकर रखना चाहते हैं। पहले नोटबंदी में आम जनता की मौतें हुईं। भाजपा नेताओं ने नोटबंदी में काले धन को सफेद किया।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेने का फैसला लिया है, लेकिन मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। RBI ने बैंकों को 23 मई से 30 सितंबर तक 2000 के नोट लेकर बदलने के निर्देश दिए हैं। एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपए कीमत के नोट ही बदले जाएंगे। लेकिन, अकाउंट में इन नोटों को जमा करने पर लिमिट नहीं होगी। अब से ही बैंक 2000 के नोट इश्यू नहीं करेंगे।2 हजार का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। RBI साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |