Advertisement
चुनावी साल में मप्र में कास्ट पॉलिटिक्स दिनोंदिन तेज हो रही है। आज केवट जयंती के मौके पर भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में केवट जयंती का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मत्स्य पालन एवं मछुआ कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम, शिवपुरी के भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, महेश केवट ओरछा के अलावा केवट समाज के लोग मौजूद थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पहले मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई अंग्रेजी में होती थी। हमारे बच्चों को अंग्रेजी समझ नहीं आती। अंग्रेजी को लादना कांग्रेस का षडयंत्र था ताकि, कुछ बडे़ लोगों के बच्चे बडे़ पदों पर पहुंचें। हमने तय कर दिया है कि मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में कराई जाएगी। मेडिकल जैसी पढ़ाई के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की अलग से मेरिट बनेगी। मेडिकल कॉलेजों में 5 प्रतिशत सीटें सरकारी स्कूलों से पढ़कर आने वाले बच्चों लिए रिजर्व की जाएंगी।CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मुख्यमंत्री निवास में आप सबका स्वागत है। निषादराज हिन्दु सभ्यता के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं। हम भले भोले सीधे, सरल और अपने खून पसीने की कमाई खाने वाले लोग हैं। जब देश को जरूरत होती है तो हम अपनी जान भी न्योछावर कर सकते हैं। ये त्रेता युग भी बताया आजादी की लडाई में वीर लोचन निषाद और समाधान निषाद के साथ उन सभी केवट भाईयों को प्रणाम जिन्होंने हजारों अंग्रेजों पर गंगा के सतीचौरा घाट पर आजादी की लड़ाई लड़ते हुए मार डाला था। हमारे क्षेत्र के गांव मंडी की कावेरी ढीमर नाम की बेटी ने पिछले केनोयिंग और कयाकिंग चैम्पियनशिप में सात स्वर्णपदक हासिल करके मप्र का नाम रोशन किया है। बेटी को 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |