Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने जातिगत जगगणना की मांग उठाई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार में जातिगत जनगणना पर काम हो चुका है। पिछले 10 साल में सरकार रिपोर्ट तक जारी नहीं कर पाई है। पिछले 9 साल में मोदी सरकार ने क्या किया वह बताएं। जो हमने किया उस पर भी रोक लगाई गई। आखिर आंकड़े जारी क्यों नहीं किए जा रहे है। यादव ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनता से जुड़े इस मुद्दे को उठाया है। प्रधानमंत्री पिछड़ों की बात तो करते हैं पर वास्तव में किया कुछ भी नहीं है। कांग्रेस के समय जो जातिगत जनगणना कराई गई थी, उसके आंकड़े सार्वजनिक करने पर रोक लगाकर रखी है। अब तक जारी नहीं किए हैं। आखिर इसमें समस्या क्या है। इसे क्यों छुपाया जा रहा है। 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को समाप्त क्यों नहीं किया जा रहा है। देश में पिछड़ों की आबादी 56 प्रतिशत से अधिक है, इनके लिए सरकार को एजेंड़ा क्या है, वह तो बताया जाए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |