Advertisement
खंडवा में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती को धूमधाम से मनाया गया। जिला अस्पताल के पास स्थित डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर सुबह से देर शाम तक माल्यार्पण का दौर जा रही है। यहां जनसभा में समाजजन शामिल हुए, जिसे कई विद्वान वक्ताओं ने संबोधित किया। अजाक्स छात्र संघ ने पैदल रैली निकाली तो अजाक्स कर्मचारी संघ ने बाइक रैली। भीम आर्मी, जयस समेज राजनीतिक पार्टियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन केक काटकर मनाया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि, बाबा साहब एक महापुरुष थे, जिन्होंने इस भारत देश के लिए सामाजिक समरसता का भाव जगाने के लिए संविधान भी लिखा। जिसका पालन आज पूरे देशवासी कर रहे हैं। हमें बाबा साहब के बताए पद चिन्हों पर चलकर देश के विकास में सहयोगी बनना चाहिए। कांग्रेस ऐसे महान महापुरुष बाबा साहब को भूल गई। कभी उनकी चिंता नहीं की। लेकिन भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में उनकी जन्मस्थली महू में भव्य तीर्थ बनाकर स्मारक का निर्माण किया।कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहन ढाकसे ने कहा, बाबा साहेब ने बेहद विषम परिस्थितियों में पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने स्कूल में भी भेदभाव का सामना किया। डाॅ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है। उनके विचार महिलाओं को पुरुषों के बराबर, अल्पसंख्यकों और गरीबों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते हैं। डाॅ. आंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उनकी भूमिका संविधान निर्माण में तो अतुल्य थी ही, साथ ही दलित समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण रही।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |