Advertisement
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूछा- धर्म का ठेका क्या भाजपा ने ले रखा है? छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर हमने बनाया है। मुझे मध्यप्रदेश की जनता पर पूरा विश्वास है कि वह प्रदेश को सुरक्षित रखेगी। इस बार चुनाव में हमारी थीम है- आखिर मेरा कसूर क्या था? कमलनाथ ने ये बातें इंदौर में कहीं। उनके साथ सांसद शशि थरूर भी यहां पहुंचे। थरूर ने कहा- इस सरकार में हमारा संविधान खतरे में है।कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं, बल्कि भाजपा संगठन से होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी को एकजुट होकर काम करना है। प्रदेश में व्यापारी परेशान हैं। हम आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा मध्यप्रदेश देना चाहते हैं। ऐसा प्रदेश जहां भ्रष्टाचार, मिलावट आदि ना हो। इंदौर शहर अध्यक्ष को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि एक व्यक्ति से संगठन नहीं चलता। यहां हर कार्यकर्ता कमलनाथ है।मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने कहा- शिवराज सिंह कलाकारी वाला भाषण देते हैं। खुद को कभी मामा बताते हैं, तो कभी किसान का बेटा। दिग्विजय सिंह की सक्रियता के सवाल पर नाथ ने कहा दिग्विजय सिंह पूरी तरह सक्रिय हैं। वे सभी परंपरागत सीटों पर जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और पार्टी को मजबूती दे रहे हैं। प्रदेश सरकार बहुत गजब है। अब तो इसे कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्जा लेना पड़ रहा है। मैं मामा नहीं, किसान का बेटा नहीं, चाय वाला नहीं, बल्कि एक साधारण व्यक्ति हूं। जब बाबूलाल गौर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब मैं केंद्र में परिवहन मंत्री और शहरी विकास मंत्री रहा। रिकॉर्ड देख लें कि उस दौरान मैंने मध्यप्रदेश को कितनी मदद की है।सुबह 11:30 बजे कमलनाथ और सांसद शशि थरूर रवीन्द्र नाट्यगृह में अधिवक्ताओं के कार्यक्रम 'संविधान का संरक्षण और संविधान का उत्थान' में शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने "गांधी सियासत और सांप्रदायिकता" किताब का विमोचन किया। लोकसभा सांसद शशि थरूर ने कार्यक्रम में कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है। इस सरकार में हमारा संविधान खतरे में है। थरूर ने राहुल गांधी की सदस्यता जाने के मामले में बात करते हुए कहा कि उनका (सरकार) मामला बहुत कमजोर था। जो भी राहुल गांधी ने कहा वह चुनावी भाषण में कहा था और चुनावी भाषण में मेरे बारे में क्या-क्या कहा गया है वह सबको पता है। राहुल गांधी ने कभी नहीं कहा कि सारे मोदी चोर हैं। इस मामले में दोनों व्याख्या समझनी चाहिए।कमलनाथ सुबह 9.30 बजे भोपाल से इंदौर आए। इसके बाद उन्होंने स्व. पत्रकार अभय छजलानी के निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। फिर वे खेल प्रशाल गए और इंदौर संभाग के पत्रकारों से चर्चा की। इसके बाद कमलनाथ ने बैरवा समाज और सिख समाज के युवाओं से चर्चा की। शाम को वे लाभ मंडपम में स्वप्निल कोठारी द्वारा आयोजित जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे समाजसेवियों को महावीर अलंकरण से सम्मानित करेंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |