Video

Advertisement


28 साल की युवती ने भाजपा नेता पर झूठे आरोप लगाए थे
भाजपा नेता पर झूठे आरोप लगाए थे

जबलपुर की एक 28 साल की युवती ने भाजपा नेता पर जो भी आरोप लगाए थे, वो झूठे साबित हुए। 9वीं पास युवती शादीशुदा है। उसे एक लड़का भी है। युवती के चंगुल में भाजपा नेता शशिकांत सोनी फंसे थे। हाल में भोपाल कोर्ट ने बरी करते हुए केस को खारिज कर दिया। अब भाजपा नेता युवती और साजिशकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी में हैं।युवती ने भाजपा नेता पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख रुपए लेने और रेप का आरोप लगाया था। महिला ने भोपाल के टीटी नगर थाने में भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शशिकांत सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।युवती ने थाने में बताया कि जबलपुर नगर निगम में शशिकांत सोनी से पहली बार उसकी मुलाकात हुई थी। वह कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब के लिए आई थी। उस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि मैं जॉब लगवा सकता हूं। इसके लिए भोपाल चलना होगा। एक लाख अस्सी हजार रुपए मांगे। वह 5 मई 2022 को सुबह 5 बजे शशिकांत सोनी के साथ कार से भोपाल आ गई। दिनभर शशिकांत के साथ घूमती रहीं। इसके बाद वह उसे एक-दो जगह ले गया। कहा- काम हो गया है, आपकी नौकरी लग जाएगी। महिला ने बताया कि इसके बाद शशिकांत उसे टीटी स्टेडियम ले गया, जहां उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए।केस दर्ज होते ही भाजपा नेता को पार्टी ने निष्कासित कर दिया। वहीं, भाजपा नेता ने भोपाल कोर्ट में याचिका लगा दी। भोपाल पुलिस ने जांच में पाया कि महिला ने जितनी बार बयान दिए, उनमें कुछ ना कुछ बदलाव है। युवती ने पुलिस को बताया था कि घटना वाले दिन वह सुबह 5 बजे शशिकांत के साथ कार में निकली। दोपहर 12 बजे भोपाल आ गई, जबकि पुलिस ने शशिकांत की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, तो वह दोपहर को जबलपुर में था।महिला ने पुलिस को यह भी बताया था कि शशिकांत सोनी ने व्हाट्सएप नंबर से एक लेटरपैड जिस पर कि शशिकांत सोनी के हस्ताक्षर थे, वह भेजा था। जांच के दौरान फोन कर युवती से लेटर पैड के स्क्रीनशॉट की जानकारी मांगी, तो उसने देने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस का फोन रिसीव करना बंद कर दिया। इसके बाद भोपाल पुलिस ने युवती से थाने आने को कहा, तो महिला ने कहा कि पहले आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। महिला ने ईमेल के जरिए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह शिकायत भेजी। भोपाल पुलिस को जबलपुर आकर ही बयान लेने को कहा।महिला के बयान के लिए जब भोपाल पुलिस ने युवती से संपर्क किया, तो उसने मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस ने महिला का मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली, तो उस मोबाइल पर दूसरा नंबर चालू निकला। केस की इन्वेस्टिगेशन कर रही भोपाल पुलिस महिला को तलाश करते हुए जब जबलपुर पहुंची। उसके द्वारा लिखाए गए पते पर जानकारी ली तो पता गलत निकला। इसके बाद पुलिस महिला के चालू मोबाइल नंबर की लोकेशन आधार पर जबलपुर रांझी पहुंची। यहां से महिला को पकड़ा।

Kolar News 1 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.