Advertisement
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को 2019 वाले मामले में सजा होने के बाद उनसे लोकसभा सदस्यता छीन ली गई।अब उनसे मकान खाली करने का भी बोला जा रहा है। गांधी हम सब की आन, बान और शान है। राहुल गांधी को जब घर खाली करने का पत्र मिला तो उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि इस जगह पर रहने का अधिकार मुझे लोगों ने दिया। इसलिए जो लोगों के दिल में राज करता है। उसके लिए सरकारी मकान बहुत बड़ी चीज नहीं है। हम सबका घर राहुल गांधी के लिए खुला हुआ है। जिसके घर वो जाना चाहेंगे स्वागत होगा और हम खुश होंगे।ये कहना है कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पॉल का। दरअसल, राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द करने और शासकीय आवास खाली करने संबंधी मसले पर कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रही है। सड़कों पर प्रदर्शन के साथ ही कांग्रेस नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद कर रहे है। इसी सिलसिले में इंदौर प्रेस क्लब में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पॉल पत्रकारों से रुबरू हुई।इस दौरान सुजाता पॉल ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया,साथ ही कहा कि अडाणी को बचाने के लिए मोदी सरकार विपक्ष कमुंह दबाने का प्रयास कर रही है। मोदी सरकार के आगे कांग्रेस झुकेगी नहीं और लगातार सवाल पूछेगी। सुजाता पॉल ने आरोप लगाया कि एक चीनी व्यक्ति अडाणी कंपनी का निवेशक है और सरकार, राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सभी सवालों से घबरा कर अनुचित कार्यवाही कर रही है। वहीं सुजाता पॉल ने यह भी आरोप लगाया कि यह पहला मौका है,जब सत्ता पक्ष संसद को बाधित कर रही है।सुजाता पॉल ने कहा कि ए से अडाणी, सी से चायना और बी से भ्रष्टाचार ये है असलीयत। एक चीनी नागरिक का नाम आ रहा है, उसके बारे में सरकार क्यों नहीं बताती है। ये चीनी नागरिक अडाणी की कई कंपनियों में निदेशक है। दूसरा सवाल राहुल गांधी जी ने पूछा कि मोदी जी और अडाणी जी का रिश्ता क्या है। जब रिश्ते के बारे में पूछेंगे तो प्रधानमंत्री भड़भड़ा जाएंगे और अपनी पूरी सेना को छोड़ देंगे। जैसा उन्होंने राहुल गांधी जी के साथ किया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |