Advertisement
BJP के नए कार्यालय के भूमिपूजन में पार्टी के नेताओं के आसन पर बैठने पर मध्यप्रदेश की सियासत गर्मा गई है। 26 मार्च को हुए BJP कार्यालय के भूमिपूजन पर आज दिग्विजय सिंह ने सवाल खड़े किए हैं। पूर्व CM ने कहा- सावरकर के पढ़ाए हिंदुत्व के यही संस्कार हैं। यजमान ऊंचे आसन पर, यज्ञाचार्य और हवन कुंड नीचे। इसीलिए मैं हमेशा कहता हूं हिंदू सनातन धर्म और सावरकर का हिंदुत्व बिल्कुल अलग - अलग है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के लिए कहा- नड्डा जी आप तो मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के दामाद हैं। आपने ये गलती कैसे कर दी?दिग्विजय के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है, बाबर के हिमायती सावरकर की बात कर रहे हैं। हिंदू और हिंदुत्व पर सवाल उठाने वाले, भगवान राम और राम मंदिर पर सवाल उठाने वाले दिग्विजय सिंह जैसे लोग सावरकर का पाठ पढ़ा रहे हैं।दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार किए। उन्होंने कहा- दिल्ली वालों और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कभी नहीं कहा कि कमलनाथ भावी CM होंगे। कमलनाथ के मन से स्वयंभू CM पद का मोह छूट नहीं रहा। लक्ष्मण सिंह भी कह चुके हैं कि CM हाईकमान तय करेगा, पर कमलनाथ मानने को तैयार नहीं।उधर, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने भी लगे हाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राममंदिर निर्माण के भूमिपूजन की फोटो ट्वीट कर दी। लिखा- हवन भी तख्त पर...ग्वालियर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व CM दिग्विजय सिंह उम्र वाले सवाल पर एक दिन पहले गुस्सा हो गए थे। उन्होंने नाराजगी जताते हुए पूछा था- क्या दिग्विजय सिंह बैसाखी पर चल रहा है? क्या BJP में शिवराज सिंह चौहान और मोदी जी युवा हैं। क्या वे बुजुर्ग नहीं हैं। दिग्विजय के इस तरह नाराज होने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में सोमवार को तंज कसा। मिश्रा ने कहा- राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह गुरु-चेला हैं। गुरु को तो आगे निकलना ही था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |