Video
Advertisement

उज्जैन।प्रदेशभर सहित उज्जैन में भी पारा करीब 40 डिसे पर लगातार बनने रहने तथा लू चलने के कारण कलेक्टर ने जिले में सरकारी/प्रायवेट स्कूलों का समय बदल दिया है। गुरुवार से सभी स्कूल प्रात: 7 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। आंगनबाडिय़ों का समय प्रात: साढ़े 8 से साढ़े 11 बजे तक रहेगा। सरकारी स्कूलों में चल रही वार्षिक परीक्षाएं भी इसी दौरान होंगी। परीक्षाओं के समय परिवर्तन को लेकर संबंधित प्राचार्य विद्यार्थियों को सूचना देंगे। जिला शिक्षाधिकारी आनंद शर्मा ने बुधवार को बताया कि समय परिवर्तन करने की अनुशंसा का पत्र कलेक्टर को भेजा दिया था। ज्ञात रहे जिला शिक्षाधिकारी की अनुशंसा के पत्र के आधार पर ही कलेक्टर आदेश जारी करते हैं।

Kolar News

Kolar News 6 April 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई भी मौसम प्रणाली वर्तमान में मौजूद नहीं है और हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। वहीं, पड़ोसी राज्य राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में एक बार फिर तपिश बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के असर से राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी हैं। राजधानी भोपाल में धूप के तेवर का अंदाज इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सुबह साढ़े आठ बजे ही तापमान 31 डिग्री पर पहुंच गया था। राजधानी भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे ही पारा 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मंगलवार को राजधानी में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर निकल जाने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी पीके साहा के अनुसार मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। साथ ही यह रविवार के अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस के बराबर ही रहा था।

Kolar News

Kolar News 5 April 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई भी मौसम प्रणाली वर्तमान में मौजूद नहीं है और हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। वहीं, पड़ोसी राज्य राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में एक बार फिर तपिश बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के असर से राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी हैं। राजधानी भोपाल में धूप के तेवर का अंदाज इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सुबह साढ़े आठ बजे ही तापमान 31 डिग्री पर पहुंच गया था। राजधानी भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे ही पारा 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मंगलवार को राजधानी में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर निकल जाने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी पीके साहा के अनुसार मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। साथ ही यह रविवार के अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस के बराबर ही रहा था।

Kolar News

Kolar News 5 April 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई भी मौसम प्रणाली वर्तमान में मौजूद नहीं है और हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। वहीं, पड़ोसी राज्य राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में एक बार फिर तपिश बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के असर से राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी हैं। राजधानी भोपाल में धूप के तेवर का अंदाज इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सुबह साढ़े आठ बजे ही तापमान 31 डिग्री पर पहुंच गया था। राजधानी भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे ही पारा 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मंगलवार को राजधानी में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर निकल जाने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी पीके साहा के अनुसार मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। साथ ही यह रविवार के अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस के बराबर ही रहा था।

Kolar News

Kolar News 5 April 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को प्रदेश में सात शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 13 शहर लू के हालात रहे। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में दिनों में तापमान में इजाफा होने की संभावना है।   भोपाल मौसम केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खजुराहो, नर्मदापुरम, राजगढ़, दमोह, खंडवा, खरगोन एवं दमोह में 43 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, गुना, राजगढ़, दमोह, खजुराहो, नौगांव, सागर, सतना, रतलाम, जबलपुर एवं ग्वालियर में गर्म हवाएं चलने से लू के हालात बने रहे।   वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्रीसे. दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। रविवार को भी अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री से. पर ही था। न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री से. रिकार्ड किया गया, जो सामान्य रहा। यह रविवार के न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री से. की तुलना में 0.6 डिग्री से. कम रहा।   साहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में तपिश कुछ कम हो गई थी। इस वजह से मध्य प्रदेश में भी दिन के तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई थी। अभी दो–तीन दिन तक अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम ही है।   मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी इसी तरह बना रहने की संभावना है। गुजरात, राजस्थान में तपिश बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश में भी दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होगी। हालांकि जिन शहरों में लू की स्थिति हैं, वहां राहत मिलने के आसार नहीं हैं।   चार महानगरों का तापमान मप्र के चार महानगरों में सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार इंदौर में 39.5 और 22.5 जबलपुर में 41.0 और 23.3 तथा ग्वालियर में अधिकतम तापमान 41.0 तथा न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Kolar News

Kolar News 5 April 2022

उज्जैन। शिप्रा नदी को पुन: प्रवाहमान बनाने के लिए उसकी सहायक नदी चंद्रभागा को पुनर्जीवित करने हेतु सैकड़ों ग्रामीण आगे आए हैं। सोमवार से ग्रामीणों ने श्रमदान शुरू कर दिया है। यह श्रमदान 15 दिनों तक चलेगा। इस कार्य में करीब 150 ग्रामीण जुट गए हैं। शिप्रा नदी संरक्षण अभियान के तहत सोमतीर्थ क्लस्टर के प्रभारी पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि शिप्रा नदी को पुन: प्रवाहमान बनाने के लिए जल संरक्षण अन्तर्गत सोमवार से ग्रामीणों ने सहायक नदी चंद्रभागा के उद्गम स्थल मोहनपुरा, बडऩगर मार्ग पर श्रमदान अभियान शुरू किया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि उक्त नदी को पुनर्जीवित करेंगे ताकि शिप्रा नदी पुन: प्रवाहमान बन सके। अभी उक्त नदी एक बरसाती नाले के रूप में है। जोकि सोमतीर्थ के समीप जाकर शिप्रा नदी में मिलता है। श्रमदान पश्चात नदी अपना मूल स्वरूप ले लेगी। 90 वर्षीय वृद्धा बोली: मैरे सामने यह नदी उफना करती थी श्रमदान करने आए ग्रामीणों में 90 वर्षीय सूरजबाई पटेल भी थी। उन्होंने बताया कि बचपन से जवानी के बीच उन्होंने स्वयं इस नदी को अपने मूल स्वरूप में उफनते हुए देखा था। बाद में यह बरसाती नाला बनकर रह गई। सूरजबाई ने भी श्रमदान किया।

Kolar News

Kolar News 4 April 2022

मुरैना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा का बुलडोजर सोमवार को मुरैना में भी चल गया। रिठौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बस्तपुर में बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित करने वाले आरोपित के नवनिर्मित मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। हाल ही में बस्तपुर निवासी आदतन अपराधी धर्मवीर गुर्जर द्वारा निर्मित की जा रही अवैध शराब की फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा था। इसके विरुद्ध हत्या तथा दलित उत्पीडऩ सहित अवैध शराब का निर्माण व विक्रय करने के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।   अवैध शराब फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद से ही यह फरार बना हुआ है। इसके द्वारा बस्तपुर गांव में एक नवीन भवन का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के बाद यह पाया कि उक्त भवन की अनुमति ग्राम पंचायत से नहीं ली गई है। वहीं अपराध को लेकर फरार होने के कारण पुलिस ने मकान को जेसीबी से तुड़वा दिया।

Kolar News

Kolar News 4 April 2022

(प्रवीण कक्‍कड़) चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गईं हैं। घर-घर में माता की पूजा चल रही है। इसके साथ ही चैत्र शुक्‍ल प्रतिपदा को भारतीय नव वर्ष भी शुरू हो गया है। शास्‍त्रोक्‍त तरीके से देखें तो भारत में वर्ष के लिए संवत शब्‍द बहुत पहले से प्रचलित है। हमारा यह नया वर्ष विक्रम संवत पर आधारित है। आजकल हम अपने इस्‍तेमाल के लिए जिस ग्रेगेरियन या सरल भाषा में कहें तो अंग्रेजी कलैंडर का प्रयोग करते हैं, उसकी तुलना में हमारा संवत्‍सर 57 साल पुराना है। यह सिर्फ हमारी प्राचीनता का द्योतक ही नहीं है, बल्कि यह भी बताता है कि खगोलीय गणनाओं, पृथ्‍वी की परिक्रमा, चंद्र और सूर्य की कलाओं और परिक्रमण की सटीक गणना भी हम बाकी संसार से बहुत पहले से न भी सही तो साथ-साथ जरूर कर रहे हैं। इतिहास के पन्‍ने पलटें तो पता चलता है कि विक्रम संवत सिर्फ एक कैलेंडर नहीं है, बल्कि इतिहास के माथे पर भारत की विजयश्री का तिलक भी है। भविष्‍यत पुराण के अनुसार महाराजा विक्रमादित्‍य परमार राजवंश के राजा गंधर्वसेन के पुत्र थे। उज्‍जैन के महाराजा विक्रमादित्‍य ने उज्‍जैन से शकों को पराजित कर विजयश्री प्राप्‍त की थी। इसी विजय के लिए विक्रमादित्‍य को शक शकारि विक्रमादित्‍य भी कहा जाता है। इस तरह यह कैलेंडर राष्‍ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी प्रतीक है। आज के बच्‍चों को लग सकता है कि भले ही विक्रम कलैंडर कभी गौरव का विषय रहा हो, लेकिन अब तो हम इसका उपयोग करते नहीं हैं। उन्‍हें ऐसा नहीं सोचना चाहिए। हम अपने दफ्तर और स्‍कूल के कार्यक्रम तो ग्रेगेरियन कैलेंडर से तय करते हैं, लेकिन हमारे धार्मिक और सांस्‍कृतिक तीज त्‍योहारों का निर्धारण तो आज भी भारतीय पंचांग से होता है। शादी ब्‍याह की शुभ वेला भी भारतीय कैलेंडर देखकर तय की जाती है। कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी, रामनवमी, वसंत पंचमी ये सारे त्‍योहार भारतीय पंचांग से ही तो तय होते हैं। कभी आपने सोचा कि जब ग्रेगेरियन भी पंचांग है और विक्रम संवत से भी पंचांग शुरू होता है तो फिर भारतीय पंचांग की तारीखें हर साल अंग्रेजी कैलेंडर से अलग क्‍यों हो जाती हैं। जैसे इस बार हमारा नव वर्ष 2 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जबकि पिछले सालों में यह किसी और तारीख से शुरू हुआ था। इस साल की भांति हर साल वर्ष प्रतिपदा दो अप्रैल को ही क्‍यों नहीं आती। इसकी कथा भी बड़ी दिलचस्‍प और खगोल विज्ञान के रहस्‍य संजोए है। असल में अंग्रेजी कैलेंडर विशुद्ध रूप से सौर पंचांग है। यानी सूर्य की गति से उसका संबंध है। वहीं भारतीय पंचांग सौर और चंद्र दोनों की गतियों पर निर्भर है। हमारे यहां वर्ष की गणना सूर्य की गति से होती है, जबकि महीने और तारीखों की गणना चंद्रमा की कलाओं से होती है। हमारे महीने के दो हिस्‍से होते हैं शुक्‍ल पक्ष और कृष्‍ण पक्ष। पूर्णिमा से अमावस्‍या के बीच में एक पक्ष पूरा हो जाता है। इस तरह हमारे हर महीने में 30 दिन ही होते हैं। जबकि सूर्य की चाल से मिलान के लिए अंग्रेजी कलैंडर में एक महीने में 28 से 31 दिन तक रखे गए हैं। अंग्रेजी कैलेंडर ने साल में 365 दिन करने के लिए महीनों में दिनों की संख्‍या समायोजित की है। वहीं भारतीय कैलेंडर में साल को 365 दिन का बनाए रखने के लिए महीने में दिनों की संख्‍या घटाने बढ़ाने के बजाय साल में सीधा महीना ही बढ़ा लिया जाता है। कभी हिंदी पंचांग को गौर से देखिये तो पचा चलेगा कि कई बार उसमें एक ही महीना दो बार आ जाता है। खगोल में आपकी दिलचस्‍पी हो तो इसे आप ज्‍योतिषाचार्यों से समझ सकते हैं। इतने सारे इतिहास और विज्ञान के बाद एक बाद और कहना जरूरी है कि भले ही विक्रम संवत विजय का प्रतीक हो लेकिन असल में तो यह विशुद्ध रूप से भारत के खेतिहर समाज का नववर्ष है। चैत्र के महीने में गेंहू की फसल कटकर घर आ जाती है। एक तरह से देखा जाए तो किसान को उसकी साल भर की मेहनत का फल मिल जाता है। इस नवान्‍न से वह अपने जीवन को नए सिरे से सजाता संवारता है। तो जो अन्‍न जीवन का नया प्रस्‍थान बिंदु लेकर आता है, उसी समय नव वर्ष मनाने का सबसे अच्‍छा मौका होता है। इस नव वर्ष में आप भी अपने लिये नए लक्ष्‍य और नए आनंदों का वरण करें। भारतीय नव वर्ष की बहुत शुभकामनाएं

Kolar News

Kolar News 4 April 2022

(प्रवीण कक्‍कड़) चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गईं हैं। घर-घर में माता की पूजा चल रही है। इसके साथ ही चैत्र शुक्‍ल प्रतिपदा को भारतीय नव वर्ष भी शुरू हो गया है। शास्‍त्रोक्‍त तरीके से देखें तो भारत में वर्ष के लिए संवत शब्‍द बहुत पहले से प्रचलित है। हमारा यह नया वर्ष विक्रम संवत पर आधारित है। आजकल हम अपने इस्‍तेमाल के लिए जिस ग्रेगेरियन या सरल भाषा में कहें तो अंग्रेजी कलैंडर का प्रयोग करते हैं, उसकी तुलना में हमारा संवत्‍सर 57 साल पुराना है। यह सिर्फ हमारी प्राचीनता का द्योतक ही नहीं है, बल्कि यह भी बताता है कि खगोलीय गणनाओं, पृथ्‍वी की परिक्रमा, चंद्र और सूर्य की कलाओं और परिक्रमण की सटीक गणना भी हम बाकी संसार से बहुत पहले से न भी सही तो साथ-साथ जरूर कर रहे हैं। इतिहास के पन्‍ने पलटें तो पता चलता है कि विक्रम संवत सिर्फ एक कैलेंडर नहीं है, बल्कि इतिहास के माथे पर भारत की विजयश्री का तिलक भी है। भविष्‍यत पुराण के अनुसार महाराजा विक्रमादित्‍य परमार राजवंश के राजा गंधर्वसेन के पुत्र थे। उज्‍जैन के महाराजा विक्रमादित्‍य ने उज्‍जैन से शकों को पराजित कर विजयश्री प्राप्‍त की थी। इसी विजय के लिए विक्रमादित्‍य को शक शकारि विक्रमादित्‍य भी कहा जाता है। इस तरह यह कैलेंडर राष्‍ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी प्रतीक है। आज के बच्‍चों को लग सकता है कि भले ही विक्रम कलैंडर कभी गौरव का विषय रहा हो, लेकिन अब तो हम इसका उपयोग करते नहीं हैं। उन्‍हें ऐसा नहीं सोचना चाहिए। हम अपने दफ्तर और स्‍कूल के कार्यक्रम तो ग्रेगेरियन कैलेंडर से तय करते हैं, लेकिन हमारे धार्मिक और सांस्‍कृतिक तीज त्‍योहारों का निर्धारण तो आज भी भारतीय पंचांग से होता है। शादी ब्‍याह की शुभ वेला भी भारतीय कैलेंडर देखकर तय की जाती है। कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी, रामनवमी, वसंत पंचमी ये सारे त्‍योहार भारतीय पंचांग से ही तो तय होते हैं। कभी आपने सोचा कि जब ग्रेगेरियन भी पंचांग है और विक्रम संवत से भी पंचांग शुरू होता है तो फिर भारतीय पंचांग की तारीखें हर साल अंग्रेजी कैलेंडर से अलग क्‍यों हो जाती हैं। जैसे इस बार हमारा नव वर्ष 2 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जबकि पिछले सालों में यह किसी और तारीख से शुरू हुआ था। इस साल की भांति हर साल वर्ष प्रतिपदा दो अप्रैल को ही क्‍यों नहीं आती। इसकी कथा भी बड़ी दिलचस्‍प और खगोल विज्ञान के रहस्‍य संजोए है। असल में अंग्रेजी कैलेंडर विशुद्ध रूप से सौर पंचांग है। यानी सूर्य की गति से उसका संबंध है। वहीं भारतीय पंचांग सौर और चंद्र दोनों की गतियों पर निर्भर है। हमारे यहां वर्ष की गणना सूर्य की गति से होती है, जबकि महीने और तारीखों की गणना चंद्रमा की कलाओं से होती है। हमारे महीने के दो हिस्‍से होते हैं शुक्‍ल पक्ष और कृष्‍ण पक्ष। पूर्णिमा से अमावस्‍या के बीच में एक पक्ष पूरा हो जाता है। इस तरह हमारे हर महीने में 30 दिन ही होते हैं। जबकि सूर्य की चाल से मिलान के लिए अंग्रेजी कलैंडर में एक महीने में 28 से 31 दिन तक रखे गए हैं। अंग्रेजी कैलेंडर ने साल में 365 दिन करने के लिए महीनों में दिनों की संख्‍या समायोजित की है। वहीं भारतीय कैलेंडर में साल को 365 दिन का बनाए रखने के लिए महीने में दिनों की संख्‍या घटाने बढ़ाने के बजाय साल में सीधा महीना ही बढ़ा लिया जाता है। कभी हिंदी पंचांग को गौर से देखिये तो पचा चलेगा कि कई बार उसमें एक ही महीना दो बार आ जाता है। खगोल में आपकी दिलचस्‍पी हो तो इसे आप ज्‍योतिषाचार्यों से समझ सकते हैं। इतने सारे इतिहास और विज्ञान के बाद एक बाद और कहना जरूरी है कि भले ही विक्रम संवत विजय का प्रतीक हो लेकिन असल में तो यह विशुद्ध रूप से भारत के खेतिहर समाज का नववर्ष है। चैत्र के महीने में गेंहू की फसल कटकर घर आ जाती है। एक तरह से देखा जाए तो किसान को उसकी साल भर की मेहनत का फल मिल जाता है। इस नवान्‍न से वह अपने जीवन को नए सिरे से सजाता संवारता है। तो जो अन्‍न जीवन का नया प्रस्‍थान बिंदु लेकर आता है, उसी समय नव वर्ष मनाने का सबसे अच्‍छा मौका होता है। इस नव वर्ष में आप भी अपने लिये नए लक्ष्‍य और नए आनंदों का वरण करें। भारतीय नव वर्ष की बहुत शुभकामनाएं

Kolar News

Kolar News 4 April 2022

(प्रवीण कक्‍कड़) चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गईं हैं। घर-घर में माता की पूजा चल रही है। इसके साथ ही चैत्र शुक्‍ल प्रतिपदा को भारतीय नव वर्ष भी शुरू हो गया है। शास्‍त्रोक्‍त तरीके से देखें तो भारत में वर्ष के लिए संवत शब्‍द बहुत पहले से प्रचलित है। हमारा यह नया वर्ष विक्रम संवत पर आधारित है। आजकल हम अपने इस्‍तेमाल के लिए जिस ग्रेगेरियन या सरल भाषा में कहें तो अंग्रेजी कलैंडर का प्रयोग करते हैं, उसकी तुलना में हमारा संवत्‍सर 57 साल पुराना है। यह सिर्फ हमारी प्राचीनता का द्योतक ही नहीं है, बल्कि यह भी बताता है कि खगोलीय गणनाओं, पृथ्‍वी की परिक्रमा, चंद्र और सूर्य की कलाओं और परिक्रमण की सटीक गणना भी हम बाकी संसार से बहुत पहले से न भी सही तो साथ-साथ जरूर कर रहे हैं। इतिहास के पन्‍ने पलटें तो पता चलता है कि विक्रम संवत सिर्फ एक कैलेंडर नहीं है, बल्कि इतिहास के माथे पर भारत की विजयश्री का तिलक भी है। भविष्‍यत पुराण के अनुसार महाराजा विक्रमादित्‍य परमार राजवंश के राजा गंधर्वसेन के पुत्र थे। उज्‍जैन के महाराजा विक्रमादित्‍य ने उज्‍जैन से शकों को पराजित कर विजयश्री प्राप्‍त की थी। इसी विजय के लिए विक्रमादित्‍य को शक शकारि विक्रमादित्‍य भी कहा जाता है। इस तरह यह कैलेंडर राष्‍ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी प्रतीक है। आज के बच्‍चों को लग सकता है कि भले ही विक्रम कलैंडर कभी गौरव का विषय रहा हो, लेकिन अब तो हम इसका उपयोग करते नहीं हैं। उन्‍हें ऐसा नहीं सोचना चाहिए। हम अपने दफ्तर और स्‍कूल के कार्यक्रम तो ग्रेगेरियन कैलेंडर से तय करते हैं, लेकिन हमारे धार्मिक और सांस्‍कृतिक तीज त्‍योहारों का निर्धारण तो आज भी भारतीय पंचांग से होता है। शादी ब्‍याह की शुभ वेला भी भारतीय कैलेंडर देखकर तय की जाती है। कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी, रामनवमी, वसंत पंचमी ये सारे त्‍योहार भारतीय पंचांग से ही तो तय होते हैं। कभी आपने सोचा कि जब ग्रेगेरियन भी पंचांग है और विक्रम संवत से भी पंचांग शुरू होता है तो फिर भारतीय पंचांग की तारीखें हर साल अंग्रेजी कैलेंडर से अलग क्‍यों हो जाती हैं। जैसे इस बार हमारा नव वर्ष 2 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जबकि पिछले सालों में यह किसी और तारीख से शुरू हुआ था। इस साल की भांति हर साल वर्ष प्रतिपदा दो अप्रैल को ही क्‍यों नहीं आती। इसकी कथा भी बड़ी दिलचस्‍प और खगोल विज्ञान के रहस्‍य संजोए है। असल में अंग्रेजी कैलेंडर विशुद्ध रूप से सौर पंचांग है। यानी सूर्य की गति से उसका संबंध है। वहीं भारतीय पंचांग सौर और चंद्र दोनों की गतियों पर निर्भर है। हमारे यहां वर्ष की गणना सूर्य की गति से होती है, जबकि महीने और तारीखों की गणना चंद्रमा की कलाओं से होती है। हमारे महीने के दो हिस्‍से होते हैं शुक्‍ल पक्ष और कृष्‍ण पक्ष। पूर्णिमा से अमावस्‍या के बीच में एक पक्ष पूरा हो जाता है। इस तरह हमारे हर महीने में 30 दिन ही होते हैं। जबकि सूर्य की चाल से मिलान के लिए अंग्रेजी कलैंडर में एक महीने में 28 से 31 दिन तक रखे गए हैं। अंग्रेजी कैलेंडर ने साल में 365 दिन करने के लिए महीनों में दिनों की संख्‍या समायोजित की है। वहीं भारतीय कैलेंडर में साल को 365 दिन का बनाए रखने के लिए महीने में दिनों की संख्‍या घटाने बढ़ाने के बजाय साल में सीधा महीना ही बढ़ा लिया जाता है। कभी हिंदी पंचांग को गौर से देखिये तो पचा चलेगा कि कई बार उसमें एक ही महीना दो बार आ जाता है। खगोल में आपकी दिलचस्‍पी हो तो इसे आप ज्‍योतिषाचार्यों से समझ सकते हैं। इतने सारे इतिहास और विज्ञान के बाद एक बाद और कहना जरूरी है कि भले ही विक्रम संवत विजय का प्रतीक हो लेकिन असल में तो यह विशुद्ध रूप से भारत के खेतिहर समाज का नववर्ष है। चैत्र के महीने में गेंहू की फसल कटकर घर आ जाती है। एक तरह से देखा जाए तो किसान को उसकी साल भर की मेहनत का फल मिल जाता है। इस नवान्‍न से वह अपने जीवन को नए सिरे से सजाता संवारता है। तो जो अन्‍न जीवन का नया प्रस्‍थान बिंदु लेकर आता है, उसी समय नव वर्ष मनाने का सबसे अच्‍छा मौका होता है। इस नव वर्ष में आप भी अपने लिये नए लक्ष्‍य और नए आनंदों का वरण करें। भारतीय नव वर्ष की बहुत शुभकामनाएं

Kolar News

Kolar News 4 April 2022

(प्रवीण कक्‍कड़) चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गईं हैं। घर-घर में माता की पूजा चल रही है। इसके साथ ही चैत्र शुक्‍ल प्रतिपदा को भारतीय नव वर्ष भी शुरू हो गया है। शास्‍त्रोक्‍त तरीके से देखें तो भारत में वर्ष के लिए संवत शब्‍द बहुत पहले से प्रचलित है। हमारा यह नया वर्ष विक्रम संवत पर आधारित है। आजकल हम अपने इस्‍तेमाल के लिए जिस ग्रेगेरियन या सरल भाषा में कहें तो अंग्रेजी कलैंडर का प्रयोग करते हैं, उसकी तुलना में हमारा संवत्‍सर 57 साल पुराना है। यह सिर्फ हमारी प्राचीनता का द्योतक ही नहीं है, बल्कि यह भी बताता है कि खगोलीय गणनाओं, पृथ्‍वी की परिक्रमा, चंद्र और सूर्य की कलाओं और परिक्रमण की सटीक गणना भी हम बाकी संसार से बहुत पहले से न भी सही तो साथ-साथ जरूर कर रहे हैं। इतिहास के पन्‍ने पलटें तो पता चलता है कि विक्रम संवत सिर्फ एक कैलेंडर नहीं है, बल्कि इतिहास के माथे पर भारत की विजयश्री का तिलक भी है। भविष्‍यत पुराण के अनुसार महाराजा विक्रमादित्‍य परमार राजवंश के राजा गंधर्वसेन के पुत्र थे। उज्‍जैन के महाराजा विक्रमादित्‍य ने उज्‍जैन से शकों को पराजित कर विजयश्री प्राप्‍त की थी। इसी विजय के लिए विक्रमादित्‍य को शक शकारि विक्रमादित्‍य भी कहा जाता है। इस तरह यह कैलेंडर राष्‍ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी प्रतीक है। आज के बच्‍चों को लग सकता है कि भले ही विक्रम कलैंडर कभी गौरव का विषय रहा हो, लेकिन अब तो हम इसका उपयोग करते नहीं हैं। उन्‍हें ऐसा नहीं सोचना चाहिए। हम अपने दफ्तर और स्‍कूल के कार्यक्रम तो ग्रेगेरियन कैलेंडर से तय करते हैं, लेकिन हमारे धार्मिक और सांस्‍कृतिक तीज त्‍योहारों का निर्धारण तो आज भी भारतीय पंचांग से होता है। शादी ब्‍याह की शुभ वेला भी भारतीय कैलेंडर देखकर तय की जाती है। कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी, रामनवमी, वसंत पंचमी ये सारे त्‍योहार भारतीय पंचांग से ही तो तय होते हैं। कभी आपने सोचा कि जब ग्रेगेरियन भी पंचांग है और विक्रम संवत से भी पंचांग शुरू होता है तो फिर भारतीय पंचांग की तारीखें हर साल अंग्रेजी कैलेंडर से अलग क्‍यों हो जाती हैं। जैसे इस बार हमारा नव वर्ष 2 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जबकि पिछले सालों में यह किसी और तारीख से शुरू हुआ था। इस साल की भांति हर साल वर्ष प्रतिपदा दो अप्रैल को ही क्‍यों नहीं आती। इसकी कथा भी बड़ी दिलचस्‍प और खगोल विज्ञान के रहस्‍य संजोए है। असल में अंग्रेजी कैलेंडर विशुद्ध रूप से सौर पंचांग है। यानी सूर्य की गति से उसका संबंध है। वहीं भारतीय पंचांग सौर और चंद्र दोनों की गतियों पर निर्भर है। हमारे यहां वर्ष की गणना सूर्य की गति से होती है, जबकि महीने और तारीखों की गणना चंद्रमा की कलाओं से होती है। हमारे महीने के दो हिस्‍से होते हैं शुक्‍ल पक्ष और कृष्‍ण पक्ष। पूर्णिमा से अमावस्‍या के बीच में एक पक्ष पूरा हो जाता है। इस तरह हमारे हर महीने में 30 दिन ही होते हैं। जबकि सूर्य की चाल से मिलान के लिए अंग्रेजी कलैंडर में एक महीने में 28 से 31 दिन तक रखे गए हैं। अंग्रेजी कैलेंडर ने साल में 365 दिन करने के लिए महीनों में दिनों की संख्‍या समायोजित की है। वहीं भारतीय कैलेंडर में साल को 365 दिन का बनाए रखने के लिए महीने में दिनों की संख्‍या घटाने बढ़ाने के बजाय साल में सीधा महीना ही बढ़ा लिया जाता है। कभी हिंदी पंचांग को गौर से देखिये तो पचा चलेगा कि कई बार उसमें एक ही महीना दो बार आ जाता है। खगोल में आपकी दिलचस्‍पी हो तो इसे आप ज्‍योतिषाचार्यों से समझ सकते हैं। इतने सारे इतिहास और विज्ञान के बाद एक बाद और कहना जरूरी है कि भले ही विक्रम संवत विजय का प्रतीक हो लेकिन असल में तो यह विशुद्ध रूप से भारत के खेतिहर समाज का नववर्ष है। चैत्र के महीने में गेंहू की फसल कटकर घर आ जाती है। एक तरह से देखा जाए तो किसान को उसकी साल भर की मेहनत का फल मिल जाता है। इस नवान्‍न से वह अपने जीवन को नए सिरे से सजाता संवारता है। तो जो अन्‍न जीवन का नया प्रस्‍थान बिंदु लेकर आता है, उसी समय नव वर्ष मनाने का सबसे अच्‍छा मौका होता है। इस नव वर्ष में आप भी अपने लिये नए लक्ष्‍य और नए आनंदों का वरण करें। भारतीय नव वर्ष की बहुत शुभकामनाएं

Kolar News

Kolar News 4 April 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के मात्र 6 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 32 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 41 हजार 154 हो गई है। राहत की बात यह है कि राज्य में लगातार चौदहवें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले भी यहां 11 नये संक्रमित मिले थे। कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेशभर में 10,380 सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 06 पॉजिटिव और 10,374 निगेटिव पाए गए, जबकि 43 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.05 रहा। नये मामलों में इंदौर और कटनी में 2-2 तथा भोपाल और सागर में 1-1 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि राज्य के 48 जिलों में आज कोरोना के नये मामले शून्य रहे। राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां 14 दिन से मृतकों की कुल संख्या 10,734 पर स्थिर है। प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 88 लाख 86 हजार 021 लोगों के सैम्पल की जांच की गई। इनमें कुल 10,41,154 प्रकरण पाजिटिव पाए गए। इनमें 10,30,314 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 32 मरीज रविवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 132 से घटकर 106 रह गई।   इधर, प्रदेश में 3 अप्रैल को शाम छह बजे तक 2,917 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़, 61 लाख, 52 हजार, 972 डोज लगाई जा चुकी है।

Kolar News

Kolar News 3 April 2022

सिवनी। पेंच टाइगर रिजर्व के अरी बफर वन परिक्षेत्र के करकोटी खापा जंगल में शनिवार को महुआ बीनने गए एक युवक पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाघ ने युवक के कुछ अंगों को अपना निवाला भी बना लिया। दोपहर तक महुआ बीनने वाला व्यक्ति वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने वन अमले को जानकारी देकर उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान वन अमले को खापा बीट के कक्ष क्रमांक 449 में उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पेंच राष्ट्रीय उद्यान के अधीक्षक आशीष पांडे, अरी रेंजर, डिप्टी रेंजर त्रिलोकीनाथ श्रीवास्तव, वनरक्षक निमेश उइके सहित वन अमला मौके पर पहुंच गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।   वन अधिकारियों का कहना है कि, करकोटी गांव के आसपास जंगल में बाघ के मूवमेंट को देखते हुए ग्रामीणों को महुआ बीनने के लिए रात में या अकेले जंगल नहीं जाने की लगातार समझाइश दी जा रही है। एक सप्ताह से गांव में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा था। इसके बाद भी शनिवार को ग्राम करकोड़ी निवासी 35 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र सुकलु उइके महुआ बीनने जंगल अकेला चला गया, जो बाघ का शिकार बन गया। मृतक के जांघ और उसके आसपास का कुछ हिस्सा बाघ ने खा लिया था। क्षेत्र में भटक रहे बाघ को पकड़ने का प्रयास जल्द शुरू किया जाएगा। शव से करीब 500 मीटर की दूरी पर जंगल में बाघ की मौजूदगी बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों को बाघ झाड़ियों के बीच बैठा दिखाई दिया। इस दौरान कई लोगों ने मोबाइल पर बाघ का फोटो लेने के साथ ही वीडियो भी बना लिया।

Kolar News

Kolar News 3 April 2022

विदिशा। पिछले 24 दिन से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने नीमताल से रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर तक पहुंचकर भगवान गणेश को ज्ञापन सौंपा और सीएम की सद्बुद्धि की प्रार्थना की।   शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं की हड़ताल का 24वां दिन था। सुबह के समय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य प्रदीप अहिरवार और उनके साथियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर हड़ताल का समर्थन किया। कार्यकतार्ओं, सहायिकाओं की मांगों को जायज ठहराते हुए सीएम से इस संबंध में पत्राचार करने की बात कही।   वहीं दोपहर बाद आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं ने गांधी चौक नीमताल से पदयात्रा करते हुए और पिंड भरते हुए रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर पहुंचकर भगवान गणेश से प्रार्थना की। उन्होंने भगवान गणेश से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्बुद्धि की प्रार्थना की।   इस मौके पर आंगनवाड़ी सहायिका पुष्पा विश्वकर्मा ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की महिलाओं को अपनी बहन मानते हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई हम बहनों की नहीं हुई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राखी जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजङ्क्षसह चौहान हर कार्यक्रम में कन्या पूजन करते हैं। इस नवरात्र में भी कन्या पूजन का महत्व बताया गया है। ऐसे में उनकी बहनों की फरियाद पूरी की जानी चाहिए।   तीन दिन बाद जल समाधी इस मौके पर नारी शक्ति बुलंद आवाज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन की जिलाध्यक्ष और प्रदेश की कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई जारी है। तीन दिन के भीतर प्रदेश सरकार ने हमारी मांगों पर गौर नहीं किया तो हम जल समाधी ले लेंगी।

Kolar News

Kolar News 3 April 2022

ग्वालियर। मार्च के अंतिम तीन दिन लगातार 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास मडऱाते रहे अधिकतम तापमान में अपै्रल के पहले दिन दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन अपै्रल के दूसरे दिन शनिवार को अधिकतम तापमान आंशिक उछाल के साथ 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार से पांच दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने रविवार को लू चलने की चेतावनी भी जारी की है। पिछले दिनों की तरह शनिवार को भी मौसम शुष्क रहा और तेज धूप निकली। साथ ही दो किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाएं भी चलीं। जिससे दोपहर में लू की स्थिति बनी रही। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान तीन दिन बाद एक बार फिर लुढ़ककर 17.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो औसत से 1.5 और पिछले दिन से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले इससे पहले 29 से 29 मार्च तक तीन दिन न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। स्थानीय मौसम विज्ञानी सी.के. उपाध्याय ने बताया कि हाल ही में उत्तर भारत से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजरा है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है लेकिन रविवार से अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। अगले पांच दिन में अधिकतमत तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Kolar News

Kolar News 2 April 2022

जबलपुर। फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेता जया प्रदा शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन जबलपुर पहुंची और यहां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में माता के दर्शन किये। उन्होंने मंदिर में मत्था टेक कर माता का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जया प्रदा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि माता का बुलावा ही था, जो आज मैं यहां आई हूं। जबलपुर आकर बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि माता त्रिपुर सुंदरी से प्रार्थना की है कि पूरे देशवासी प्रसन्न रहें। कोविड का अब कोई साया न रहे।

Kolar News

Kolar News 2 April 2022

भोपाल। अनेक विविधताओं के साथ शनिवार, 02 अप्रैल से हिन्दू नववर्ष 2079 की शुरुआत हो रही है। यह नया साल अनेक खगोलीय घटनाओं को भी अपने साथ लाया है। आसमान में खगोलीय पिंड भी हिन्दू नववर्ष 2079 मनाते नजर आएंगे। नए साल के मौके पर आसमान में पांच ग्रहों की कतार भी देखने को मिलेगी।   भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शुक्रवार को बताया कि विक्रम संवत 2079 की शुरुआत के दो दिनों में सूर्योदय के कुछ पहले मंगल, शुक्र और शनि पूर्वी आकाश में एक दूसरे से मिलते हुये तिकड़ी बनाकर हिन्दू नववर्ष का स्वागत करेंगे। अप्रैल के अंतिम दिन सुबह बृहस्पति और शुक्र एक-दूसरे से नजदीकियां और बढ़ा लेंगे।   उन्होंने बताया कि बादल बाधा न बने तो जून के अंतिम सप्ताह में मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि सूरज उगने से पहले एक कतार में दिखाई देंगे। सुबह सवेरे के आकाश में इन पंचग्रहों को कतारबद्ध देखने का दुर्लभ अवसर होगा। अगर आप चांद की सुन्दरता देखना चाहते हैं तो 14 जून और रक्षा बंधन पूर्णिमा का दिन बेहद खास होगा।   विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि अगर आप ग्रहों को नजदीकी से चमक के साथ खाली आंखों से देखना चाहते हैं तो यह मौका स्वतंत्रता दिवस पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' के दौरान मिलेगा। इस दौरान आकाश में शनि चमकदार होगा। इसके साथ ही सितंबर का अंतिम सप्ताह गुरु दर्शन के लिये सबसे अच्छा होगा। दिसम्बर का दूसरा सप्ताह शाम को आकाश में लाल ग्रह मंगल के दर्शन अच्छे से कराएगा। अगर आपके पास टेलिस्कोप नहीं है तो भी आप इन्हें अपने ही घर की छत या आंगन से देख पाएंगे।   सारिका ने इस साल पड़ने वाले ग्रहण की जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर को भारत के साथ मध्यप्रदेश के आम लोग भी आंशिक सूर्य ग्रहण देख पाएंगे। इसके बाद 08 नवम्बर को पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, लेकिन भारत में चंद्रोदय के कुछ समय पहले आंशिक एवं उपछाया ग्रहण के रूप में घटित होगा।     विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने नए साल में रात्रि आकाश की विविधताओं को बताने के उद्देश्य से "मेरा आसमान" कैलेन्डर को जारी किया। सारिका ने इस कैलेन्डर की प्रथम प्रति गत दिनों प्रदेश के प्रथम नागरिक राज्यपाल मंगुभाई पटेल को भेंट की है। सारिका ने बताया कि अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल आगे चल रहा लगभग 354 दिन चलने वाला यह विक्रम संवत 21 मार्च 2023 तक चलेगा। इस नये साल में धरती के साथ आकाशीय पिंडों को भी देखिये और नये साल में नई विविधताओं के दीदार कीजिए।

Kolar News

Kolar News 1 April 2022

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने अपने विशेष अधिकार का प्रयोग करते हुए छह अलग-अलग आदेश जारी कर प्रदेश के 235 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इनमें 169 सिविल जज, 26 अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश, 14 प्रधान न्यायाधीश, 16 पीठासीन अधिकारी व 10 रजिस्ट्री के अधिकारी शामिल हैं। इन सभी को 18 अप्रैल तक परिवर्तित स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कृष्णमूर्ति मिश्रा द्वारा 31 मार्च को देर रात जारी अधिसूचना के तहत जबलपुर में पदस्थ अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश कवितादीप खरे को सीधी भेजा गया है। जबकि जबलपुर में पदस्थ अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश उमाशंकर अग्रवाल को जबलपुर में ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदस्य सचिव स्टेट कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम ममता जैन को प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट जबलपुर बनाया गया है। जबकि रजिस्ट्रार प्रशासन प्रियदर्शन शर्मा को जबलपुर से होशंगाबाद भेजकर प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट बनाया गया है। जबलपुर में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्ट्रार एग्जामिशनेशन अवनींद्र कुमार सिंह को धार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की हैसियत से स्थानांतरित किया गया है, जबकि जबलपुर में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्ट्रार न्यायिक मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवनी बनाया गया है। नेशनल ला यूनिवर्सिटी, भोपाल की रजिस्ट्रार नीता गुप्ता को मंदसौर में प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट बनाया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कुछ और तबादले किए जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 1 April 2022

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने अपने विशेष अधिकार का प्रयोग करते हुए छह अलग-अलग आदेश जारी कर प्रदेश के 235 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इनमें 169 सिविल जज, 26 अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश, 14 प्रधान न्यायाधीश, 16 पीठासीन अधिकारी व 10 रजिस्ट्री के अधिकारी शामिल हैं। इन सभी को 18 अप्रैल तक परिवर्तित स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कृष्णमूर्ति मिश्रा द्वारा 31 मार्च को देर रात जारी अधिसूचना के तहत जबलपुर में पदस्थ अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश कवितादीप खरे को सीधी भेजा गया है। जबकि जबलपुर में पदस्थ अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश उमाशंकर अग्रवाल को जबलपुर में ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदस्य सचिव स्टेट कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम ममता जैन को प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट जबलपुर बनाया गया है। जबकि रजिस्ट्रार प्रशासन प्रियदर्शन शर्मा को जबलपुर से होशंगाबाद भेजकर प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट बनाया गया है। जबलपुर में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्ट्रार एग्जामिशनेशन अवनींद्र कुमार सिंह को धार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की हैसियत से स्थानांतरित किया गया है, जबकि जबलपुर में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्ट्रार न्यायिक मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवनी बनाया गया है। नेशनल ला यूनिवर्सिटी, भोपाल की रजिस्ट्रार नीता गुप्ता को मंदसौर में प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट बनाया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कुछ और तबादले किए जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 1 April 2022

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने अपने विशेष अधिकार का प्रयोग करते हुए छह अलग-अलग आदेश जारी कर प्रदेश के 235 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इनमें 169 सिविल जज, 26 अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश, 14 प्रधान न्यायाधीश, 16 पीठासीन अधिकारी व 10 रजिस्ट्री के अधिकारी शामिल हैं। इन सभी को 18 अप्रैल तक परिवर्तित स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कृष्णमूर्ति मिश्रा द्वारा 31 मार्च को देर रात जारी अधिसूचना के तहत जबलपुर में पदस्थ अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश कवितादीप खरे को सीधी भेजा गया है। जबकि जबलपुर में पदस्थ अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश उमाशंकर अग्रवाल को जबलपुर में ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदस्य सचिव स्टेट कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम ममता जैन को प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट जबलपुर बनाया गया है। जबकि रजिस्ट्रार प्रशासन प्रियदर्शन शर्मा को जबलपुर से होशंगाबाद भेजकर प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट बनाया गया है। जबलपुर में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्ट्रार एग्जामिशनेशन अवनींद्र कुमार सिंह को धार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की हैसियत से स्थानांतरित किया गया है, जबकि जबलपुर में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्ट्रार न्यायिक मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवनी बनाया गया है। नेशनल ला यूनिवर्सिटी, भोपाल की रजिस्ट्रार नीता गुप्ता को मंदसौर में प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट बनाया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कुछ और तबादले किए जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 1 April 2022

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने अपने विशेष अधिकार का प्रयोग करते हुए छह अलग-अलग आदेश जारी कर प्रदेश के 235 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इनमें 169 सिविल जज, 26 अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश, 14 प्रधान न्यायाधीश, 16 पीठासीन अधिकारी व 10 रजिस्ट्री के अधिकारी शामिल हैं। इन सभी को 18 अप्रैल तक परिवर्तित स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कृष्णमूर्ति मिश्रा द्वारा 31 मार्च को देर रात जारी अधिसूचना के तहत जबलपुर में पदस्थ अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश कवितादीप खरे को सीधी भेजा गया है। जबकि जबलपुर में पदस्थ अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश उमाशंकर अग्रवाल को जबलपुर में ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदस्य सचिव स्टेट कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम ममता जैन को प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट जबलपुर बनाया गया है। जबकि रजिस्ट्रार प्रशासन प्रियदर्शन शर्मा को जबलपुर से होशंगाबाद भेजकर प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट बनाया गया है। जबलपुर में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्ट्रार एग्जामिशनेशन अवनींद्र कुमार सिंह को धार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की हैसियत से स्थानांतरित किया गया है, जबकि जबलपुर में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्ट्रार न्यायिक मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवनी बनाया गया है। नेशनल ला यूनिवर्सिटी, भोपाल की रजिस्ट्रार नीता गुप्ता को मंदसौर में प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट बनाया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कुछ और तबादले किए जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 1 April 2022

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने अपने विशेष अधिकार का प्रयोग करते हुए छह अलग-अलग आदेश जारी कर प्रदेश के 235 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इनमें 169 सिविल जज, 26 अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश, 14 प्रधान न्यायाधीश, 16 पीठासीन अधिकारी व 10 रजिस्ट्री के अधिकारी शामिल हैं। इन सभी को 18 अप्रैल तक परिवर्तित स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कृष्णमूर्ति मिश्रा द्वारा 31 मार्च को देर रात जारी अधिसूचना के तहत जबलपुर में पदस्थ अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश कवितादीप खरे को सीधी भेजा गया है। जबकि जबलपुर में पदस्थ अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश उमाशंकर अग्रवाल को जबलपुर में ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदस्य सचिव स्टेट कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम ममता जैन को प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट जबलपुर बनाया गया है। जबकि रजिस्ट्रार प्रशासन प्रियदर्शन शर्मा को जबलपुर से होशंगाबाद भेजकर प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट बनाया गया है। जबलपुर में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्ट्रार एग्जामिशनेशन अवनींद्र कुमार सिंह को धार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की हैसियत से स्थानांतरित किया गया है, जबकि जबलपुर में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्ट्रार न्यायिक मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवनी बनाया गया है। नेशनल ला यूनिवर्सिटी, भोपाल की रजिस्ट्रार नीता गुप्ता को मंदसौर में प्रिंसिपल जज फैमली कोर्ट बनाया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कुछ और तबादले किए जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 1 April 2022

उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भूतड़ी अमावस पर एक अप्रैल को मोक्षदायिनी मां शिप्रा को राम घाट पर पूजा आरती कर चुनरी चढ़ाई जाएगी।   गुरुवार को उक्त जानकारी देते हुए नागराज बाबा ने बताया कि मां शिप्रा चुनरी यात्रा सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी, जो कि विभिन्न मार्गों गुदरी चौराहा से बक्शी बाजार पानदरीबा कहार वाड़ी होते हुए शिप्रा तट राम घाट पहुंचेगी। तत्पश्चात चुनरी पूजन कर मां शिप्रा जी को चढ़ाई जाएगी एवं महाआरती की जाएगी। उन्होंने नगर के गणमान्य श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में चुनरी यात्रा में आकर पुण्य अर्जित करे।

Kolar News

Kolar News 31 March 2022

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पांच अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है। इस संबंध में गुरुवार देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किये गये। जारी आदेश के अनुसार, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी को वर्तमान दायित्व के साथ आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में महानिदेशक के पद पर पदस्थ किया गया है। केसरी के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण करने पर दीप्ति गौड़ मुखर्जी उक्त पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी। वहीं, जल-संसाधन एवं परिवहन (अतिरिक्त प्रभार) के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नर्मदा घाटी विकास विभाग में अपर मुख्य सचिव एवं नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कम्पनी लिमिटेड में प्रबंध संचालक एवं वि.क.अ.-सह-सदस्य (पुनर्वास) नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया है।   लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।   सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा विधिक एवं सतर्कता प्रकोष्ठ तथा (समन्वय) मुख्य सचिव कार्यालय के अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ अपर मुख्य सचिव संसदीय कार्य का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।   गृह विभाग विभाग के अपर सचिव तथा आपदा प्रबंधन संस्थान के कार्यपालन संचालक (अतिरिक्त प्रभार) आशीष कुमार को अपर सचिव जल-संसाधन विभाग तथा नर्मदा घाटी विकास पदस्थ किया गया है।

Kolar News

Kolar News 31 March 2022

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पांच अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है। इस संबंध में गुरुवार देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किये गये। जारी आदेश के अनुसार, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी को वर्तमान दायित्व के साथ आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में महानिदेशक के पद पर पदस्थ किया गया है। केसरी के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण करने पर दीप्ति गौड़ मुखर्जी उक्त पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी। वहीं, जल-संसाधन एवं परिवहन (अतिरिक्त प्रभार) के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नर्मदा घाटी विकास विभाग में अपर मुख्य सचिव एवं नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कम्पनी लिमिटेड में प्रबंध संचालक एवं वि.क.अ.-सह-सदस्य (पुनर्वास) नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया है।   लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।   सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा विधिक एवं सतर्कता प्रकोष्ठ तथा (समन्वय) मुख्य सचिव कार्यालय के अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ अपर मुख्य सचिव संसदीय कार्य का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।   गृह विभाग विभाग के अपर सचिव तथा आपदा प्रबंधन संस्थान के कार्यपालन संचालक (अतिरिक्त प्रभार) आशीष कुमार को अपर सचिव जल-संसाधन विभाग तथा नर्मदा घाटी विकास पदस्थ किया गया है।

Kolar News

Kolar News 31 March 2022

जबलपुर। जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम ने गुरुवार को संयुक्त कार्यवाही कर कुख्यात गुण्डा बदमाश रईस चपटा के अनाधिकृत रूप से लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित मकान, दुकान एवं गोदाम को जमींदोज कर दिया।   सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि बड़ी मदार टेकरी निवासी रईस चपटा हनुमानताल थाने का निगरानी बदमाश है। इसके खिलाफ 21 अपराध न्यायालय में लंबित हैं। इसने गैंग बनाकर अपराध किए और इससे अकूत कमाई की। इस पैसे से वह बड़ा बिल्डर बन चुका है। एसडीएम नम: शिवाय अरजरिया ने बताया कि रईस चपटा ने टेढ़ीनीम में 4 हजार वर्गफीट शासकीय जमीन पर कब्जा कर बाउंड्रीवॉल बनाकर कई दुकानें बना ली थी। इन दुकानों को वह किराए पर दे रखा था। 20 साल तक गांजा की तस्करी करने वाला गैंगेस्टर सालों से शहर के नगर वन की तीन हेक्टेयर से अधिक की भूमि को प्लाटिंग कर बेचता रहा।   माफिया अभियान के क्रम में गुुरुवार को पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम ने उसके दो कब्जे पर कार्रवाई को पहुंची। कब्जे की तुलना में टेढ़ीनीम में 4000 तो बहोराबाग में 2500 वर्गफीट जमीन को कब्जा मुक्त कराया। जमीन की कीमत और निर्माण सहित 2.50 करोड़ की चोट माफिया को पहुंचाई गई। टेढ़ीनीम में जहां आरोपी ने कब्जा कर रखा था, वहां का शासकीय रेट दो हजार रुपए वर्गफीट है। इस दर से आरोपी ने लगभग 80 लाख रुपये की जमीन पर कब्जा कर रखा था। हालांकि यहां मौजूदा कीमत डेढ़ करोड़ रुपये के लगभग है,अपराधी से भू-माफिया बने रईस चपटा पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ,एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा और निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने एक टीम एसडीएम नम: शिवाय अरजरिया व सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर की अगुवाई में बनाई थी।

Kolar News

Kolar News 31 March 2022

सिवनी। जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल अंतर्गत आने वाले परिक्षेत्र सिवनी सामान्य के गोपालगंज सर्किल अंतर्गत ग्राम बटवानी (एनएच 44) के पास सड़क किनारे मंगलवार की देर रात्रि डेढ़ वर्षीय बाघ का शावक का शव मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम बटवानी अंतर्गत फोरलेन सड़क पर मंगलवार की देर रात्रि बाघ का शव आम जनों ने देखा। जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी थी। वन विभाग के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि ग्राम बटवानी (एनएच 44) के समीप रोड के किनारे एक बाघ का शव मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर दक्षिण सामान्य वनमंडल के परिक्षेत्र सिवनी के परिक्षेत्र अधिकारी शुभभ बडोनिया , विभागीय अमला व वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया पाया गया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से डेढ़ वर्षीय बाघ शावक की मृत्यु हुई है। मृत शावक की पंचनामा कार्यवाही उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर मृत शावक को गोपालगंज सर्किल स्थित वन क्षेत्र में ले जाया गया। बुधवार की सुबह वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मृत शावक का पोस्टमार्टम उपरांत शवदाह किया गया। बताया गया कि वन विभाग द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है।

Kolar News

Kolar News 30 March 2022

अनूपपुर। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 88 पैसे तो डीजल की कीमत में 72 पैसे की वृद्धि हुई है। लंबे समय से ठप कीमतों के बाद ईंधन की सरपट दौड़ती कीमतों ने कई वाहन चालकों का बजट गड़बड़ा दिया है।   हर दिन बढ़ते हुए मंगलवार को पेट्रोल 114.92 रुपये और डीजल 98.07 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुंचा है। इस तरह आठ दिन में ही कीमतों में बड़ी उछाल आया है। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा हर दिन आंशिक रूप से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। डीजल के दाम लगातार बढ़ने से ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के लिए भी मुश्किल खड़ी हो गई है। दूसरी तरफ एक सप्ताह पहले रसोई गैस की कीमतें भी लंबे समय बाद बढ़ी थीं। वहीं डीजल के दाम बढ़ने का असर सीधे-सीधे आमजन पर पड़ेगा, इससे ट्रांसपेर्टेशन मंहगा होने की आशंका है। गौरतलब है कि रसोई गैस के सिलिंडर के दाम में करीब 50 रुपये की बढ़ोती हुई है। रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी का असर गरीब और जरूरतमंद लोगों के परिवार पर अधिक पड़ रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक तेल कंपनियों को अपना अरबों का घाटा पूरा करना है, इसलिए राहत की संभावना जताई जा रही है कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आने वाले कुछ दिनों में ही काफी बढ़ जाएगा। ईंधन के दाम में लगातार इजाफे की वजह से अन्य उत्पादों की कीमतें जैसे गेहूं, दाल, चावल, मसाले, तेल आदि के दाम वैसे ही आसमान पर हैं। ऐसे में डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने के नाम पर होने वाली माल भाड़ा वृद्धि ने रही-सही कसर पूरी कर दी। सरकारों का इस ओर बहुत गौर नहीं फरमाना आम आदमी के लिए चुनौतियां बढ़ाने वाला साबित हो सकता

Kolar News

Kolar News 29 March 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल से हैदराबाद की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब आप भोपाल से सीधे हैदराबाद की हवाई यात्रा कर सकते हैं। मंगलवार से भोपाल-हैदराबाद के बीच हवाई सेवा की शुरुआत हो जाएगी। भोपाल-हैदराबाद की यह फ्लाइट फ्लाई बिग द्वारा शुरू की जा रही है। भोपाल-हैदराबाद के बीच यह फ्लाइट रोजाना चलेगी। हैदराबाद से भोपाल के लिए शाम 5.20 बजे फ्लाइट रवाना होगी, जो शाम 7.20 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसी तरह भोपाल से शाम 7.40 बजे फ्लाइट रवाना होकर रात 9.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। मंगलवार को इस फ्लाइट के शुभारंभ के अवसर पर राजा भोज एयरपोर्ट पर शाम 6 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद यह फ्लाइट अपनी पहली ट्रिप पर रवाना होगी।

Kolar News

Kolar News 29 March 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल से हैदराबाद की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब आप भोपाल से सीधे हैदराबाद की हवाई यात्रा कर सकते हैं। मंगलवार से भोपाल-हैदराबाद के बीच हवाई सेवा की शुरुआत हो जाएगी। भोपाल-हैदराबाद की यह फ्लाइट फ्लाई बिग द्वारा शुरू की जा रही है। भोपाल-हैदराबाद के बीच यह फ्लाइट रोजाना चलेगी। हैदराबाद से भोपाल के लिए शाम 5.20 बजे फ्लाइट रवाना होगी, जो शाम 7.20 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसी तरह भोपाल से शाम 7.40 बजे फ्लाइट रवाना होकर रात 9.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। मंगलवार को इस फ्लाइट के शुभारंभ के अवसर पर राजा भोज एयरपोर्ट पर शाम 6 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद यह फ्लाइट अपनी पहली ट्रिप पर रवाना होगी।

Kolar News

Kolar News 29 March 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल से हैदराबाद की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब आप भोपाल से सीधे हैदराबाद की हवाई यात्रा कर सकते हैं। मंगलवार से भोपाल-हैदराबाद के बीच हवाई सेवा की शुरुआत हो जाएगी। भोपाल-हैदराबाद की यह फ्लाइट फ्लाई बिग द्वारा शुरू की जा रही है। भोपाल-हैदराबाद के बीच यह फ्लाइट रोजाना चलेगी। हैदराबाद से भोपाल के लिए शाम 5.20 बजे फ्लाइट रवाना होगी, जो शाम 7.20 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसी तरह भोपाल से शाम 7.40 बजे फ्लाइट रवाना होकर रात 9.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। मंगलवार को इस फ्लाइट के शुभारंभ के अवसर पर राजा भोज एयरपोर्ट पर शाम 6 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद यह फ्लाइट अपनी पहली ट्रिप पर रवाना होगी।

Kolar News

Kolar News 29 March 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल से हैदराबाद की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब आप भोपाल से सीधे हैदराबाद की हवाई यात्रा कर सकते हैं। मंगलवार से भोपाल-हैदराबाद के बीच हवाई सेवा की शुरुआत हो जाएगी। भोपाल-हैदराबाद की यह फ्लाइट फ्लाई बिग द्वारा शुरू की जा रही है। भोपाल-हैदराबाद के बीच यह फ्लाइट रोजाना चलेगी। हैदराबाद से भोपाल के लिए शाम 5.20 बजे फ्लाइट रवाना होगी, जो शाम 7.20 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसी तरह भोपाल से शाम 7.40 बजे फ्लाइट रवाना होकर रात 9.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। मंगलवार को इस फ्लाइट के शुभारंभ के अवसर पर राजा भोज एयरपोर्ट पर शाम 6 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद यह फ्लाइट अपनी पहली ट्रिप पर रवाना होगी।

Kolar News

Kolar News 29 March 2022

जबलपुर। जिला प्रशासन ने सोमवार को पनागर में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही की गई और पुराना बस स्टैंड के समीप मिश्रा मार्केट एवं उससे लगी सड़क व नाला मद की शासकीय भूमि पर बनी गई 34 दुकानों एवं 1 मकान को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया। एसडीएम पीके सेनगुप्ता के नेतृत्व में खसरा नम्बर 635 की 0.079 हेक्टेयर नाला मद की तथा खसरा नम्बर 629 की 2.337 हेक्टेयर सड़क मद की कुल मिलाकर 35 हजार वर्गफुट से अधिक शासकीय भूमि को अतिक्रमण कारियों के कब्जे से मुक्त करा गया है। उन्होंने मुक्त कराई गई शासकीय भूमि की अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई है। एसडीएम सेनगुप्ता के मुताबिक पनागर के इतिहास की अतिक्रमण हटाने की अब तक की सबसे बड़ी इस कार्यवाही के पहले करीब 30 से 35 वर्ष पूर्व बनी इन दुकानों के सभी दुकानदारों से अतिक्रमण हटा लेने का अनुरोध किया गया था। इसके परिणामस्वरूप यह कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। एसडीएम ने बताया कि सड़क और नाला मद की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने 16 अक्टूबर 2015 में नगर परिषद द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया था तथा समय-समय पर नोटिस भी जारी किये गये थे। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार पनागर मुनव्वर खान एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा नगर परिषद का अमला एवं पुलिस भी मौजूद थे।   जिला प्रशासन ने अवैध मस्जिद निर्माण को हटाया   जिला प्रशासन ने सोमवार को एक अन्य कार्यवाही में रानीताल-गढ़ा रेलवे क्रासिंग मार्ग पर मेहता पेट्रोल पंप के सामने की मस्जिद के अवैध निर्माणों को हटाया। इस अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा कई शिकायतें जिला प्रशासन को की गई थी। नायाब तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में मस्जिद के अवैध रूप से बनाई जा रही बाउंड्रीबाल को ढहा दिया गया तथा यहां स्थित वर्षों पुरानी ऐतिहासिक बावली के अवरूद्ध हो गये जल मार्ग को मुक्त करा दिया गया।

Kolar News

Kolar News 28 March 2022

भोपाल, 28 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 20 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 41 हजार 065 हो गई है। वहीं, राहत की बात यह है कि राज्य में लगातार आठवें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले भी यहां 24 नये संक्रमित मिले थे। कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 20,578 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 26 पॉजिटिव और 20,552 निगेटिव पाए गए, जबकि 48 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.1 रहा। नये मामलों में सबसे ज्यादा भोपाल में 05, नर्मदापुरम और झाबुआ में 04-04, इंदौर और मंडला में 03-03, देवास और उमरिया में 02-02 तथा रायसेन, राजगढ़ और शिवपुरी में 1-1 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि राज्य के 40 जिलों में आज कोरोना के नये मामले शून्य रहे। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां आठ दिन से मृतकों की कुल संख्या 10,734 पर स्थिर है। प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 87 लाख 86 हजार 121 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,41,065 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें 10,30,173 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 20 मरीज सोमवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 152 से बढ़कर 158 हो गई है। इधर, प्रदेश में 28 मार्च को शाम छह बजे तक एक लाख 59 हजार 727 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़, 56 लाख, 80 हजार, 941 डोज लगाई जा चुकी है।

Kolar News

Kolar News 28 March 2022

जबलपुर। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को दिए गए 27 फीसदी आरक्षण को लेकर लगाई गई याचिकाओं पर अब अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी। इस मामले में कुल 58 याचिकाएं मप्र उच्च न्यायालय में दायर हुई हैं। इन सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई होगी।   राज्य शासन द्वारा प्रदेश में लागू किए 27 फीसदी आरक्षण के फैसले को चुनौती देते हुए विभिन्न संगठनों और नागरिकों ने मप्र उच्च न्यायालय में कुल 23 याचिकाएं दायर की हैं, जबकि आरक्षण के समर्थन में भी 35 याचिकाएं भी लगाई गई हैं। इन सभी याचिकाओं पर सोमवार को जबलपुर स्थित उच्च न्यायालय की मुख्य खंडपीठ में सुनवाई हुई। प्रशासनिक न्यायमूर्ति शील नागू और एमएस भट्टी की युगलपीठ में याचिकाकर्ताओं ने अपना पक्ष रखा, जबकि शासन की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह और विशेष अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर ने पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से आरक्षण संबंधी आंकड़े पेश करने की मोहलत मांगी गई। सरकार ओबीसी आरक्षण को लेकर डाटा पेश करना चाहती है।   दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देशित किया कि मेडिकल में ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण के मान से दिए गए प्रवेश में 13 फीसदी याचिका के निर्णयाधीन रहेगा। अदालत ने मामले में आंकड़े पेश करने के लिए सरकार को मोहलत देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 27 अप्रैल दी है। अदालत ने कहा कि अब सभी याचिकाओं पर आगामी सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।

Kolar News

Kolar News 28 March 2022

जबलपुर। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को दिए गए 27 फीसदी आरक्षण को लेकर लगाई गई याचिकाओं पर अब अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी। इस मामले में कुल 58 याचिकाएं मप्र उच्च न्यायालय में दायर हुई हैं। इन सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई होगी।   राज्य शासन द्वारा प्रदेश में लागू किए 27 फीसदी आरक्षण के फैसले को चुनौती देते हुए विभिन्न संगठनों और नागरिकों ने मप्र उच्च न्यायालय में कुल 23 याचिकाएं दायर की हैं, जबकि आरक्षण के समर्थन में भी 35 याचिकाएं भी लगाई गई हैं। इन सभी याचिकाओं पर सोमवार को जबलपुर स्थित उच्च न्यायालय की मुख्य खंडपीठ में सुनवाई हुई। प्रशासनिक न्यायमूर्ति शील नागू और एमएस भट्टी की युगलपीठ में याचिकाकर्ताओं ने अपना पक्ष रखा, जबकि शासन की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह और विशेष अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर ने पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से आरक्षण संबंधी आंकड़े पेश करने की मोहलत मांगी गई। सरकार ओबीसी आरक्षण को लेकर डाटा पेश करना चाहती है।   दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देशित किया कि मेडिकल में ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण के मान से दिए गए प्रवेश में 13 फीसदी याचिका के निर्णयाधीन रहेगा। अदालत ने मामले में आंकड़े पेश करने के लिए सरकार को मोहलत देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 27 अप्रैल दी है। अदालत ने कहा कि अब सभी याचिकाओं पर आगामी सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।

Kolar News

Kolar News 28 March 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में आयोजित औबेदुल्ला खां हेरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को फायनल मुकाबला इंडियन रेल्वे और आर्मी इलेवन के बीच खेला गया। इस रोमांच मुकाबले में इंडियन रेल्वे ने आर्मी ग्रीन को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, तीसरे नम्बर के लिए हार्ड लाईन मुकाबला आर्मी ग्रीन और इंडियन ऑयल के मध्य खेला गया। बहुत ही रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रही। खेल पेनॉल्टी शूट आउट तक पहूंचा। शूट आउट में आर्मी ग्रीन ने इंडियन ऑयल को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान अर्जित किया।   उल्लेखनीय है कि पहली बार वर्ष 1931 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी, तब इसका नाम अब्दुल्ला खां गोल्ड कप रखा गया था। यह टूर्नामेंट 2016 में औबेदुल्ला खां हैरिटेज हॉकी कप के नाम से आयोजित किया जाने लगा था। चार वर्ष बाद इस साल 21 से 27 मार्च तक औबेदुल्ला खां हेरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत 21 मार्च, 2022 को खेल प्रेमी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी।     फायनल मुकाबला-आर्मी इलेवन विरूद्ध इंडियन रेल्वे   प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को फायनल मुकाबला आर्मी इलेवन और इंडियन रेल्वें के मध्य खेला गया। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर के 12वें मिनट में आर्मी इलेवन के खिलाड़ी हरमान सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। मैच के दूसरे क्वार्टर के 22वें मिनट में इंडियन रेल्वे के खिलाड़ी जोगिन्दर सिंह ने पेनाल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गाल नहीं कर सकी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 50वें मिनट में एक बार फिर इंडियन रेलवें के खिलाड़ी जोगिन्दर सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिलायी। शेष समय में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और इंडियन रेल्वें की टीम ने यह फायनल मुकाबला 2-1 से जीत लिया।     हार्ड लाईन मुकाबला-आर्मी ग्रीन और इंडियन ऑयल   टूर्नामेंट में रविवार को तीसरे और चौथे स्थान के लिए हार्ड लाईन मुकाबला आर्मी ग्रीन और इंडियन ऑयल के मध्य खेला गया। इस मैच के पहले क्वार्टर के 9वें मिनट में इंडियन ऑयल के खिलाड़ी रघुनाथ व्ही.आर. ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 29वें मिनट में इंडियन ऑयल के खिलाड़ी तलवीन्दर सिंह फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर के 33वें मिनट में आर्मी ग्रीन के खिलाड़ी मीनल टोप्पो ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-1 कर दिया। इसी क्वार्टर के 36वें मिनट में आर्मी ग्रीन के खिलाड़ी जॉनी जसरोतिया ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया।     मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 55वें मिनट में इंडियन ऑयल के खिलाड़ी सुनील यादव ने पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदल कर अपनी टीम का स्कोर 3-2 कर दिया। इसी क्वार्टर के 58वें मिनट में आर्मी ग्रीन के खिलाड़ी प्रदीप बिष्ट ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। अंतिम समय तक दोनों ही टीमें 3-3 से बराबरी पर रही। जीत का निर्णय शूट आउट से हुआ। जिसमें आर्मी ग्रीन ने 3-1 से इंडियन ऑयल को परास्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि इंडियन ऑयल को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।     लोकायुक्त एनके गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत   प्रदेश के लोकायुक्त नरेश कुमार गुप्ता और औबेदुल्ला खां के पारिवारिक सदस्य नादिर रशीद ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता तथा लोकायुक्त एनके गुप्ता की धर्मपत्नी मनीषा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।     खेल मंत्री ने विजेताओं को दी बधाई   प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि खेल मंत्री सिंधिया की पहल पर चार साल के लम्बे अंतराल के बाद औबेदुल्ला खां हेरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट प्रारंभ किया गया था। पचमढ़ी कैबिनेट बैठक के कारण मंत्री जी उपस्थित नहीं हो सकीं। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।     इन टीमों की रही भागीदारी   टूर्नामेंट में इंडियन ऑयल ,भारतीय रेलवे ,पंजाब एंड सिंध बैंक, आर्मी एकादश मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ,सीएनजी जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज़ चेन्नई ,पंजाब पुलिस ,इंडियन नेवी ,आर्मी ग्रीन ,सेंट्रल सेक्रेटेरियट और मध्य प्रदेश हॉकी एसोसिएशन की टीमों की भागीदारी रही।     विशेष पुरस्कार   1. प्लेयर ऑफ द मैच - जोगिन्दर सिंह, भारतीय रेल्वे   2. सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर - सेंथमिज़्ह अरासु, आर्मी इलेवन   3. सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर - जसजीत सिंह कुलर, इंडियन रेल्वें   4. सर्वश्रेष्ठ मिड-फिल्डर - सैय्यद नियाज रहीम, इंडियन रेल्वें   5. सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड - तलविन्दर सिंह, इंडियन ऑयल   6. प्लेयर ऑल द टूर्नामेंट- अर्जुन शर्मा, भारतीय रेल्वे   इन सभी खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया गया। वहीं, विजेता टीम को 11 लाख, उप विजेता टीम को 7 लाख, तीसरे स्थान की टीम को 3 लाख तथा चौथा स्थान प्राप्त टीम को 1.5 लाख रुपये की ईनामी राशि से पुरस्कृत किया गया।

Kolar News

Kolar News 27 March 2022

(प्रवीण कक्कड़)  अगर आप अपनी जिंदगी को सुहाना बनाना चाहते हैं तो टूरिज्म का सहारा लीजिये। अधिकांश कामयाब लोगों के जीवन में एक चीज कॉमन है और वह हैं ट्रेवल यानी पर्यटन। हम सभी आज के दौर में एक रूटीन लाइफ जी रहे हैं। किसी को ऑफिस की चिंता है तो किसी को व्यापार की। ऐसे में हमारा दिमाग कुछ बातों में उलझ कर रह जाता है। पर्यटन हमारे दिमाग को खोलता है, हमें नई ऊर्जा देता है, स्ट्रेस से हमें दूर करता है और एक सामाजिक जीवन में हमें वापस लौटाता है। सही मायनों में टूरिज्म यानी पर्यटन आप की ग्रोथ करता है, आप में कॉन्फिडेंस का विकास होता है, आप में कम्युनिकेशन की कला विकसित होती है और आप अलग-अलग परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए खुद को तैयार कर पाते हैं। इसके साथ ही आपके लिए एक सुनहरी यादों का खजाना जुड़ जाता है जो जिंदगी भर के लिए एक अनमोल मेमोरी है। दुनिया में जो भी महान बना उसने सफर जरूर किया है। अगर त्रेता युग में श्रीराम की बात करें तो वह किसी एक वन में रहकर भी वनवास पूरा कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऋषियों के आश्रम जाकर आशीर्वाद और प्रेरणाएं लीं, वनवासियों की समस्या जानी, भेदभाव मिटाये और विकट परिस्थिति आने पर रावण का वध भी किया। इन्हीं अनुभव के आधार पर उन्होंने राम राज्य की स्थापना की। इसी तरह द्वापर युग में श्री कृष्ण ने भी भ्रमण किया, इसी दौरान उन्हें बेहतर विकल्प नजर आया और उन्होंने मथुरा से अपने राज्य को द्वारका में स्थापित किया। अब कलयुग में आदिगुरु शांकराचार्य हों या स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी हों या  धीरूभाई अंबानी सभी ने खूब भ्रमण किया और अनुभव लिये, परिस्थितियों को समझा और उन्हें जीवन में उतारकार महान बने। अगर गहराई में समझा जाए तो हर महान व्यक्ति ने टूरिज्म से दोस्ती कर खुद को रि-डिस्कवर किया। अलग-अलग समाज, भाषा, खानपान, जलवायु, परंपरा और लोगों के रहन-सहन को जानकर इन्होंने खुद में जरूरी परिवर्तन किए और लोगों तक बेहतर ढंग से अपने संदेश को पहुंचा भी पाए।     गर्मियों का मौसम सामने है और इसके साथ ही गर्मियों की छुट्टी की तैयारी होने लगी है। 2 साल कोरोनाकाल के कारण गर्मियों की छुट्टी बहुत संकट में गुजरी हैं। पिछला साल तो खासकर ऐसा रहा कि हर तरफ दुख और बीमारी का मंजर था। लॉकडाउन की पाबंदियां हमारे चारों तरफ कायम थी। लेकिन इस बार ईश्वर की कृपा से स्थितियां बेहतर हैं। ऐसे में गर्मियों की छुट्टी आते समय प्लानिंग का ध्यान करना बहुत जरूरी है। देश और प्रदेश में कुछ पर्यटन स्थल बहुत चर्चित हैं और ज्यादातर लोग उन्हीं जगहों का रुख कर लेते हैं। ऐसे में इन पर्यटन स्थलों पर बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है, और पर्यटन का जो आनंद लेने हम जाते हैं, वह पीछे छूट जाता है। इसलिए स्थान का चयन करने में सावधानी जरूर बरतनी चाहिए, क्योंकि 2 साल बाद घूमने फिरने का मौका मिला है तो हम इस तरह का इंतजाम करें कि घर के बूढ़े बुजुर्ग बच्चे और पूरा परिवार साथ मिलकर छुट्टियां मना सके। घर के बुजुर्ग सामान्य तौर पर इस तरह के सैर सपाटे में जाने से मना करते हैं, लेकिन यह तो उनके बच्चों और परिवार वालों की जिम्मेदारी है कि वे उन्हें मनाए समझाएं और पूरी सुरक्षा के साथ पर्यटन पर ले जाएं। पर्यटन को सिर्फ मौज मस्ती का माध्यम नहीं समझना चाहिए। असल में यह तो खुद को तरोताजा करने और पुरानी थकान को भुलाकर नई शक्ति का संग्रहण करने का बहाना होता है। नई ताकत के साथ जब हम वापस काम पर लौटते हैं तो दिमाग नए तरह से सोचने की स्थिति में आ जाता है। पश्चिमी देशों में छुट्टियों का इस तरह का सदुपयोग लंबे समय से किया जाता है। बल्कि यह उनकी संस्कृति का एक हिस्सा है। बच्चों के लिए तो इस बार दोहरी खुशी है, पहले तो कई दिनों बाद स्कूल खुले तो बच्चों ने दोस्तों के साथ मस्ती की और अब परीक्षा के बाद की छुट्टी शुरू हो गई हैं। अब बच्चे छुट्टियों का आनंद लेना चाहते हैं। हमारा मध्य प्रदेश तो इस समय देश में पर्यटन का सबसे बड़ा गढ़ है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर, कश्मीर जैसे राज्यों में घूमने की बहुत अच्छी जगह हैं और उनका खूब प्रचार भी है। मध्यप्रदेश में बहुत ही सुंदर रमणीक जगह घूमने लायक हैं। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम न केवल वहां घूमने जाएंगे बल्कि अपने अपने स्तर पर उनकी अच्छाइयों का खूब प्रचार प्रसार करें।

Kolar News

Kolar News 27 March 2022

(प्रवीण कक्कड़)  अगर आप अपनी जिंदगी को सुहाना बनाना चाहते हैं तो टूरिज्म का सहारा लीजिये। अधिकांश कामयाब लोगों के जीवन में एक चीज कॉमन है और वह हैं ट्रेवल यानी पर्यटन। हम सभी आज के दौर में एक रूटीन लाइफ जी रहे हैं। किसी को ऑफिस की चिंता है तो किसी को व्यापार की। ऐसे में हमारा दिमाग कुछ बातों में उलझ कर रह जाता है। पर्यटन हमारे दिमाग को खोलता है, हमें नई ऊर्जा देता है, स्ट्रेस से हमें दूर करता है और एक सामाजिक जीवन में हमें वापस लौटाता है। सही मायनों में टूरिज्म यानी पर्यटन आप की ग्रोथ करता है, आप में कॉन्फिडेंस का विकास होता है, आप में कम्युनिकेशन की कला विकसित होती है और आप अलग-अलग परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए खुद को तैयार कर पाते हैं। इसके साथ ही आपके लिए एक सुनहरी यादों का खजाना जुड़ जाता है जो जिंदगी भर के लिए एक अनमोल मेमोरी है। दुनिया में जो भी महान बना उसने सफर जरूर किया है। अगर त्रेता युग में श्रीराम की बात करें तो वह किसी एक वन में रहकर भी वनवास पूरा कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऋषियों के आश्रम जाकर आशीर्वाद और प्रेरणाएं लीं, वनवासियों की समस्या जानी, भेदभाव मिटाये और विकट परिस्थिति आने पर रावण का वध भी किया। इन्हीं अनुभव के आधार पर उन्होंने राम राज्य की स्थापना की। इसी तरह द्वापर युग में श्री कृष्ण ने भी भ्रमण किया, इसी दौरान उन्हें बेहतर विकल्प नजर आया और उन्होंने मथुरा से अपने राज्य को द्वारका में स्थापित किया। अब कलयुग में आदिगुरु शांकराचार्य हों या स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी हों या  धीरूभाई अंबानी सभी ने खूब भ्रमण किया और अनुभव लिये, परिस्थितियों को समझा और उन्हें जीवन में उतारकार महान बने। अगर गहराई में समझा जाए तो हर महान व्यक्ति ने टूरिज्म से दोस्ती कर खुद को रि-डिस्कवर किया। अलग-अलग समाज, भाषा, खानपान, जलवायु, परंपरा और लोगों के रहन-सहन को जानकर इन्होंने खुद में जरूरी परिवर्तन किए और लोगों तक बेहतर ढंग से अपने संदेश को पहुंचा भी पाए।     गर्मियों का मौसम सामने है और इसके साथ ही गर्मियों की छुट्टी की तैयारी होने लगी है। 2 साल कोरोनाकाल के कारण गर्मियों की छुट्टी बहुत संकट में गुजरी हैं। पिछला साल तो खासकर ऐसा रहा कि हर तरफ दुख और बीमारी का मंजर था। लॉकडाउन की पाबंदियां हमारे चारों तरफ कायम थी। लेकिन इस बार ईश्वर की कृपा से स्थितियां बेहतर हैं। ऐसे में गर्मियों की छुट्टी आते समय प्लानिंग का ध्यान करना बहुत जरूरी है। देश और प्रदेश में कुछ पर्यटन स्थल बहुत चर्चित हैं और ज्यादातर लोग उन्हीं जगहों का रुख कर लेते हैं। ऐसे में इन पर्यटन स्थलों पर बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है, और पर्यटन का जो आनंद लेने हम जाते हैं, वह पीछे छूट जाता है। इसलिए स्थान का चयन करने में सावधानी जरूर बरतनी चाहिए, क्योंकि 2 साल बाद घूमने फिरने का मौका मिला है तो हम इस तरह का इंतजाम करें कि घर के बूढ़े बुजुर्ग बच्चे और पूरा परिवार साथ मिलकर छुट्टियां मना सके। घर के बुजुर्ग सामान्य तौर पर इस तरह के सैर सपाटे में जाने से मना करते हैं, लेकिन यह तो उनके बच्चों और परिवार वालों की जिम्मेदारी है कि वे उन्हें मनाए समझाएं और पूरी सुरक्षा के साथ पर्यटन पर ले जाएं। पर्यटन को सिर्फ मौज मस्ती का माध्यम नहीं समझना चाहिए। असल में यह तो खुद को तरोताजा करने और पुरानी थकान को भुलाकर नई शक्ति का संग्रहण करने का बहाना होता है। नई ताकत के साथ जब हम वापस काम पर लौटते हैं तो दिमाग नए तरह से सोचने की स्थिति में आ जाता है। पश्चिमी देशों में छुट्टियों का इस तरह का सदुपयोग लंबे समय से किया जाता है। बल्कि यह उनकी संस्कृति का एक हिस्सा है। बच्चों के लिए तो इस बार दोहरी खुशी है, पहले तो कई दिनों बाद स्कूल खुले तो बच्चों ने दोस्तों के साथ मस्ती की और अब परीक्षा के बाद की छुट्टी शुरू हो गई हैं। अब बच्चे छुट्टियों का आनंद लेना चाहते हैं। हमारा मध्य प्रदेश तो इस समय देश में पर्यटन का सबसे बड़ा गढ़ है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर, कश्मीर जैसे राज्यों में घूमने की बहुत अच्छी जगह हैं और उनका खूब प्रचार भी है। मध्यप्रदेश में बहुत ही सुंदर रमणीक जगह घूमने लायक हैं। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम न केवल वहां घूमने जाएंगे बल्कि अपने अपने स्तर पर उनकी अच्छाइयों का खूब प्रचार प्रसार करें।

Kolar News

Kolar News 27 March 2022

(प्रवीण कक्कड़)  अगर आप अपनी जिंदगी को सुहाना बनाना चाहते हैं तो टूरिज्म का सहारा लीजिये। अधिकांश कामयाब लोगों के जीवन में एक चीज कॉमन है और वह हैं ट्रेवल यानी पर्यटन। हम सभी आज के दौर में एक रूटीन लाइफ जी रहे हैं। किसी को ऑफिस की चिंता है तो किसी को व्यापार की। ऐसे में हमारा दिमाग कुछ बातों में उलझ कर रह जाता है। पर्यटन हमारे दिमाग को खोलता है, हमें नई ऊर्जा देता है, स्ट्रेस से हमें दूर करता है और एक सामाजिक जीवन में हमें वापस लौटाता है। सही मायनों में टूरिज्म यानी पर्यटन आप की ग्रोथ करता है, आप में कॉन्फिडेंस का विकास होता है, आप में कम्युनिकेशन की कला विकसित होती है और आप अलग-अलग परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए खुद को तैयार कर पाते हैं। इसके साथ ही आपके लिए एक सुनहरी यादों का खजाना जुड़ जाता है जो जिंदगी भर के लिए एक अनमोल मेमोरी है। दुनिया में जो भी महान बना उसने सफर जरूर किया है। अगर त्रेता युग में श्रीराम की बात करें तो वह किसी एक वन में रहकर भी वनवास पूरा कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऋषियों के आश्रम जाकर आशीर्वाद और प्रेरणाएं लीं, वनवासियों की समस्या जानी, भेदभाव मिटाये और विकट परिस्थिति आने पर रावण का वध भी किया। इन्हीं अनुभव के आधार पर उन्होंने राम राज्य की स्थापना की। इसी तरह द्वापर युग में श्री कृष्ण ने भी भ्रमण किया, इसी दौरान उन्हें बेहतर विकल्प नजर आया और उन्होंने मथुरा से अपने राज्य को द्वारका में स्थापित किया। अब कलयुग में आदिगुरु शांकराचार्य हों या स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी हों या  धीरूभाई अंबानी सभी ने खूब भ्रमण किया और अनुभव लिये, परिस्थितियों को समझा और उन्हें जीवन में उतारकार महान बने। अगर गहराई में समझा जाए तो हर महान व्यक्ति ने टूरिज्म से दोस्ती कर खुद को रि-डिस्कवर किया। अलग-अलग समाज, भाषा, खानपान, जलवायु, परंपरा और लोगों के रहन-सहन को जानकर इन्होंने खुद में जरूरी परिवर्तन किए और लोगों तक बेहतर ढंग से अपने संदेश को पहुंचा भी पाए।     गर्मियों का मौसम सामने है और इसके साथ ही गर्मियों की छुट्टी की तैयारी होने लगी है। 2 साल कोरोनाकाल के कारण गर्मियों की छुट्टी बहुत संकट में गुजरी हैं। पिछला साल तो खासकर ऐसा रहा कि हर तरफ दुख और बीमारी का मंजर था। लॉकडाउन की पाबंदियां हमारे चारों तरफ कायम थी। लेकिन इस बार ईश्वर की कृपा से स्थितियां बेहतर हैं। ऐसे में गर्मियों की छुट्टी आते समय प्लानिंग का ध्यान करना बहुत जरूरी है। देश और प्रदेश में कुछ पर्यटन स्थल बहुत चर्चित हैं और ज्यादातर लोग उन्हीं जगहों का रुख कर लेते हैं। ऐसे में इन पर्यटन स्थलों पर बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है, और पर्यटन का जो आनंद लेने हम जाते हैं, वह पीछे छूट जाता है। इसलिए स्थान का चयन करने में सावधानी जरूर बरतनी चाहिए, क्योंकि 2 साल बाद घूमने फिरने का मौका मिला है तो हम इस तरह का इंतजाम करें कि घर के बूढ़े बुजुर्ग बच्चे और पूरा परिवार साथ मिलकर छुट्टियां मना सके। घर के बुजुर्ग सामान्य तौर पर इस तरह के सैर सपाटे में जाने से मना करते हैं, लेकिन यह तो उनके बच्चों और परिवार वालों की जिम्मेदारी है कि वे उन्हें मनाए समझाएं और पूरी सुरक्षा के साथ पर्यटन पर ले जाएं। पर्यटन को सिर्फ मौज मस्ती का माध्यम नहीं समझना चाहिए। असल में यह तो खुद को तरोताजा करने और पुरानी थकान को भुलाकर नई शक्ति का संग्रहण करने का बहाना होता है। नई ताकत के साथ जब हम वापस काम पर लौटते हैं तो दिमाग नए तरह से सोचने की स्थिति में आ जाता है। पश्चिमी देशों में छुट्टियों का इस तरह का सदुपयोग लंबे समय से किया जाता है। बल्कि यह उनकी संस्कृति का एक हिस्सा है। बच्चों के लिए तो इस बार दोहरी खुशी है, पहले तो कई दिनों बाद स्कूल खुले तो बच्चों ने दोस्तों के साथ मस्ती की और अब परीक्षा के बाद की छुट्टी शुरू हो गई हैं। अब बच्चे छुट्टियों का आनंद लेना चाहते हैं। हमारा मध्य प्रदेश तो इस समय देश में पर्यटन का सबसे बड़ा गढ़ है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर, कश्मीर जैसे राज्यों में घूमने की बहुत अच्छी जगह हैं और उनका खूब प्रचार भी है। मध्यप्रदेश में बहुत ही सुंदर रमणीक जगह घूमने लायक हैं। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम न केवल वहां घूमने जाएंगे बल्कि अपने अपने स्तर पर उनकी अच्छाइयों का खूब प्रचार प्रसार करें।

Kolar News

Kolar News 27 March 2022

भोपाल। औबेदुल्ला खां हेरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट के छठवें दिन शनिवार को सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमी फाइनल मुकाबला आर्मी इलेवन विरुद्ध आर्मी ग्रीन के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में आर्मी इलेवन ने आर्मी ग्रीन को 3-1 से परास्त कर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला इंडियन रेलवे विरुद्ध इंडियन ऑयल के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में इंडियन रेलवे ने इंडियन ऑयल को शूट आउट में 4-2 से परास्त किया। रविवार को आर्मी ग्रीन और इंडियन ऑयल मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहला सेमी फाइनल मुकाबला-आर्मी इलेवन विरुद्ध आर्मी ग्रीन टूर्नामेंट के छठवें दिन शनिवार को अपराह्न 2.30 बजे पहला सेमी फाइनल मुकाबला आर्मी इलेवन और आर्मी ग्रीन की टीमों के मध्य खेला गया। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 22वें मिनट में आर्मी ग्रीन के खिलाड़ी मनीष राजभर ने एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। इसी क्वार्टर के 26वें मिनट में आर्मी इलेवन के खिलाड़ी हरमान सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर के 34वें एवं 35वें मिनट में आर्मी इलेवन के खिलाड़ी ब्रज इक्का ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 3-1 की बढ़त दिलायी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और आर्मी इलेवन ने यह मुकाबला 3-1 जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच आर्मी इलेवन के खिलाड़ी ब्रज इक्का रहे। उन्हें होटल जाहनुमा पैलेस के मैनेजिंग डायरेकटर नादिर रशीद ने दस हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया। दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला-इंडियन रेल्वे विरुद्ध इंडियन ऑयल प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला इंडियन रेलवे और इंडियन ऑयल की टीमों के मध्य शाम 4.30 बजे से खेला गया। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 18वें मिनट में इंडियन ऑयल के खिलाड़ी तलविन्दर सिंह ने फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। इसी क्वार्टर के 26वें मिनट में इंडियन रेलवे के खिलाड़ी जोगिन्दर सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 50वें मिनट में इंडियन रेलवे के खिलाड़ी रीमांशु ने पेनाल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलायी। इसी क्वार्टर के 52वें मिनट में इंडियन ऑयल के खिलाड़ी रघुनाथ व्ही.आर. ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया। मैच समाप्ति पर दोनों टीमों का स्कोर 2-2 से बराबरी पर रहा। मैच का फैसला शूट आउट से हुआ। जिसमें इंडियन रेल्वे ने यह मुकाबला 4-2 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच इंडियन रेल्वे के गोलकीपर कमलबीर सिंह रहे। उन्हें लोकायुक्त डीजी राजीव कुमार टंडन ने दस हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आर्मी इलेवन और इंडियन रेलवे के मध्य रविवार सायं 4.30 बजे खेला जाएगा। वहीं, आर्मी ग्रीन और इंडियन ऑयल के बीच हार्ड लाईन मुकाबला अपराह्न 2.30 बजे खेला जायेगा।

Kolar News

Kolar News 26 March 2022

भोपाल। औबेदुल्ला खां हेरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट के छठवें दिन शनिवार को सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमी फाइनल मुकाबला आर्मी इलेवन विरुद्ध आर्मी ग्रीन के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में आर्मी इलेवन ने आर्मी ग्रीन को 3-1 से परास्त कर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला इंडियन रेलवे विरुद्ध इंडियन ऑयल के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में इंडियन रेलवे ने इंडियन ऑयल को शूट आउट में 4-2 से परास्त किया। रविवार को आर्मी ग्रीन और इंडियन ऑयल मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहला सेमी फाइनल मुकाबला-आर्मी इलेवन विरुद्ध आर्मी ग्रीन टूर्नामेंट के छठवें दिन शनिवार को अपराह्न 2.30 बजे पहला सेमी फाइनल मुकाबला आर्मी इलेवन और आर्मी ग्रीन की टीमों के मध्य खेला गया। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 22वें मिनट में आर्मी ग्रीन के खिलाड़ी मनीष राजभर ने एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। इसी क्वार्टर के 26वें मिनट में आर्मी इलेवन के खिलाड़ी हरमान सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर के 34वें एवं 35वें मिनट में आर्मी इलेवन के खिलाड़ी ब्रज इक्का ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 3-1 की बढ़त दिलायी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और आर्मी इलेवन ने यह मुकाबला 3-1 जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच आर्मी इलेवन के खिलाड़ी ब्रज इक्का रहे। उन्हें होटल जाहनुमा पैलेस के मैनेजिंग डायरेकटर नादिर रशीद ने दस हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया। दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला-इंडियन रेल्वे विरुद्ध इंडियन ऑयल प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला इंडियन रेलवे और इंडियन ऑयल की टीमों के मध्य शाम 4.30 बजे से खेला गया। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 18वें मिनट में इंडियन ऑयल के खिलाड़ी तलविन्दर सिंह ने फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। इसी क्वार्टर के 26वें मिनट में इंडियन रेलवे के खिलाड़ी जोगिन्दर सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 50वें मिनट में इंडियन रेलवे के खिलाड़ी रीमांशु ने पेनाल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलायी। इसी क्वार्टर के 52वें मिनट में इंडियन ऑयल के खिलाड़ी रघुनाथ व्ही.आर. ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया। मैच समाप्ति पर दोनों टीमों का स्कोर 2-2 से बराबरी पर रहा। मैच का फैसला शूट आउट से हुआ। जिसमें इंडियन रेल्वे ने यह मुकाबला 4-2 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच इंडियन रेल्वे के गोलकीपर कमलबीर सिंह रहे। उन्हें लोकायुक्त डीजी राजीव कुमार टंडन ने दस हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आर्मी इलेवन और इंडियन रेलवे के मध्य रविवार सायं 4.30 बजे खेला जाएगा। वहीं, आर्मी ग्रीन और इंडियन ऑयल के बीच हार्ड लाईन मुकाबला अपराह्न 2.30 बजे खेला जायेगा।

Kolar News

Kolar News 26 March 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा अलंकरण समारोह का आयोजन सोमवार, 28 मार्च 2022 को संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य, पूर्व सांसद, भोपाल आलोक संजर की अध्यक्षता एवं शिव शेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव, संस्कृति, तथा अदिति कुमार त्रिपाठी, संचालक, संस्कृति की विशेष उपस्थिति में शाम 5 बजे राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में होगा।   अकादमी की निदेशक डॉ नुसरत मेहदी ने शनिवार को कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अकादमी द्वारा अभी तक व्यक्ति विशेष को उसकी साहित्यिक सेवाओं के आधार पर पुरस्कार दिये जा रहे थे। वर्ष 2021-22 से संस्कृति विभाग की अन्य अकादमियों के समान मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा भी उर्दू भाषा एवं साहित्य से संबंधित विभिन्न विधाओं पर आधारित प्रकाशित पुस्तकों पर अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक पुरस्कार दिये जाने का सिलसिला शुरू किया जा रहा है। इस का उद्देश्य उर्दू साहित्य की लुप्त होती हुई अनेक विधाओं पर कार्य करने हेतु रचनाकारों का ध्यान आकर्षित करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा छः रचनाकारों को उनकी कृतियों पर अखिल भारतीय पुरस्कार एवं 13 रचनाकारों को प्रादेशिक पुरस्कार से 28 मार्च 2022 को माननीय संस्कृति मंत्री जी के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष सभी पुरस्कार मध्यप्रदेश के रचनाकारों को ही दिए जा रहे हैं।   अखिल भारतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले रचनाकारों में वफ़ा सिद्दीकी भोपाल, डॉ सैफ़ी सिरोंजी सिरोंज, डॉ ख़ालिद महमूद सिरोंज, डॉ मो नौमान ख़ान भोपाल, डॉ मेहताब आलम भोपाल, डॉ इशरत नाहीद उज्जैन शामिल है। वहीं, प्रादेशिक पुरस्कार प्राप्त करने वाले रचनाकारों में डॉ कौसर सिद्दीकी भोपाल, क़ासिम रसा ग्वालियर, डॉ रज़िया हामिद भोपाल, ज़िया फ़ारूक़ी भोपाल, के के राजपूत देवास, इक़बाल मसूद भोपाल, डॉ महमूद शेख़ जबलपुर, नफ़ीसा सुल्ताना भोपाल, जावेद यजदानी भोपाल, सबीहा सदफ़ भोपाल, डॉ आरिफ़ अंसारी बुरहानपुर, कौसर फ़रज़ाना इंदौर शामिल है।

Kolar News

Kolar News 26 March 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में आयोजित औबेदुल्ला खां हेरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट के पांचवें दिन शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला पंजाब पुलिस और इंडियन रेलवे के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने 2-2 गोल किए और मैच ड्रा रहा, जबकि दूसरे मुकाबले में सीएजी ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 2-1 से परास्त किया। पहला मुकाबला- पंजाब पुलिस विरुद्ध इंडियन रेलवे टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला मुकाबला पंजाब पुलिस और इंडियन रेलवे के मध्य खेला गया। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में इंडियन रेलवे के खिलाड़ी जसजीत सिंह कुलार ने मैच के 8वें मिनट में पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर स्कोर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। दूसरे क्वार्टर के 27वें मिनट में इंडियन रेलवे के खिलाड़ी जोगिन्दर सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलायी। मैच के तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। चौथे और अंतिम क्वार्टर के 49वें मिनट में पंजाब पुलिस के खिलाड़ी करनवीर सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-1 कर दिया। इसी क्वार्टर के 56वें मिनट में पंजाब पुलिस के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। मैच के अंतिम समय तक दोनों ही टीमें 2-2 से बराबरी पर रही और मुकाबला ड्रॉ रहा। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच पंजाब पुलिस के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह रहे। उन्हें सीईओ टॉप्स पीके गर्ग, सचिन अतुलकर ने पांच हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया। दूसरा मुकाबला- सीएजी विरुद्ध पंजाब एण्ड सिंध बैंक प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला सीएजी और पंजाब एंड सिंध बैंक के मध्य खेला गया। इस कश्मकश मुकाबले में दोनों ही टीमें पहले, दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 49वें मिनट में पंजाब एंड सिंध बैंक के खिलाड़ी लवप्रीत जैन्थ ने एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। इसी क्वार्टर के 52वें मिनट में सीएजी के खिलाड़ी मोहम्मद नईमउद्दीन ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के 60वें मिनट में सीएजी के खिलाड़ी चंदन सिंह ने टीम को मिले दूसरे पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदल कर अपनी टीम को 2-1 से विजय दिलायी। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच पंजाब एंड सिंध बैंक के खिलाड़ी लवप्रीत जैन्थ रहे। उन्हें अर्जुन अवार्डी सुश्री मधु यादव ने पांच हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया। टूर्नामेंट में पांच दिन के मुकाबलों के आधार पर पूल-ए-पंजाब पुलिस-4 अंक, इंडियन रेलवे-4 अंक, मध्य प्रदेश हॉकी-0 गोल अंतर के कारण इंडियन रेल्वे ने सेमी फाइनल के लिए पात्रता अर्जित की। वहीं, पूल-बी- सेन्ट्रल सेक्रेटिएट-0 अंक, इंडियन नेवी-4 अंक, आर्मी इलेवन-4 अंक, गोल अंतर के कारण इंडियन आर्मी ने सेमी फाइनल के लिए पात्रता अर्जित की। पूल-सी- जीएसटी हॉकी चैन्नई-0 अंक, एमपी हॉकी अकादमी-4 अंक, आर्मी ग्रीन-4 अंक, गोल अंतर के कारण आर्मी ग्रीन ने सेमी फाइनल के लिए पात्रता अर्जित की। वहीं पूल-डी- इंडियन ऑयल-4 अंक, सीएजी-4 अंक, पंजाब एंड सिंध बैंक-0 अंक, गोल अंतर के कारण इंडियन ऑयल ने सेमी फायनल के लिए पात्रता अर्जित की। प्रतियोगिता में शनिवार, 26 मार्च को सेमी फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमी फाइनल मुकाबला आर्मी इलेवन विरुद्ध आर्मी ग्रीन अपरांह 2.30 बजे तथा दूसरा सेमी फायनल मुकाबला इंडियन रेलवे विरुद्ध इंडियन ऑयल 4.30 बजे से होगा।

Kolar News

Kolar News 25 March 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 26 मरीज ही कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 40 हजार 992 हो गई है। वहीं, राहत की बात यह है कि राज्य में लगातार पांचवें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले भी यहां 26 नये संक्रमित मिले थे। कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 21,849 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 26 पॉजिटिव और 21,823 निगेटिव पाए गए, जबकि 145 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.1 रहा। नये मामलों में इंदौर में 9, मंडला में 5, भोपाल, बैतूल, ग्वालियर, झाबुआ और रायसेन में 2-2 तथा सीहोर व श्योपुर में 1-1 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि राज्य के 43 जिलों में आज कोरोना के नये मामले शून्य रहे। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां पांच दिन से मृतकों की कुल संख्या 10,734 पर स्थिर है। प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 87 लाख 21 हजार 633 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,40,992 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें 10,30,126 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 26 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 132 है। इधर, प्रदेश में 25 मार्च को शाम छह बजे तक 83 हजार, 102 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़, 52 लाख, 80 हजार, 031 डोज लगाई जा चुकी है।

Kolar News

Kolar News 25 March 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 26 मरीज ही कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 40 हजार 992 हो गई है। वहीं, राहत की बात यह है कि राज्य में लगातार पांचवें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले भी यहां 26 नये संक्रमित मिले थे। कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 21,849 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 26 पॉजिटिव और 21,823 निगेटिव पाए गए, जबकि 145 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.1 रहा। नये मामलों में इंदौर में 9, मंडला में 5, भोपाल, बैतूल, ग्वालियर, झाबुआ और रायसेन में 2-2 तथा सीहोर व श्योपुर में 1-1 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि राज्य के 43 जिलों में आज कोरोना के नये मामले शून्य रहे। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां पांच दिन से मृतकों की कुल संख्या 10,734 पर स्थिर है। प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 87 लाख 21 हजार 633 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,40,992 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें 10,30,126 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 26 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 132 है। इधर, प्रदेश में 25 मार्च को शाम छह बजे तक 83 हजार, 102 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़, 52 लाख, 80 हजार, 031 डोज लगाई जा चुकी है।

Kolar News

Kolar News 25 March 2022

भोपाल। जल जीवन मिशन में प्रदेश की समग्र ग्रामीण आबादी को घरेलू नल कनेक्शन से पेयजल की आपूर्ति किए जाने के लिए जल संरचनाओं की स्थापना एवं विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं। इन्दौर संभाग में भी मिशन के जरिए 9 लाख 67 हजार ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाकर संभाग भौतिक प्रगति में अब तक प्रदेश में अव्वल है।     जनसंपर्क अधिकारी समर चौहान ने शुक्रवार को बताया कि जल जीवन मिशन में इंदौर जिले की 387, धार 412, झाबुआ 425, बड़वानी 265, अलीराजपुर 114, खरगोन 380, खण्डवा 313 तथा बुरहानपुर जिले की 83 जल संरचनाएं शामिल हैं। इन जिलों के लिए नवीन योजनाओं के साथ ही विभिन्न ग्रामों में पूर्व से निर्मित पेयजल अधो-संरचनाओं को नये सिरे से तैयार कर रेट्रोफिटिंग के अन्तर्गत भी कार्य किये जा रहे हैं।     प्रदेश की ग्रामीण आबादी शुद्ध पेयजल के लिए परेशान न हो, इसके लिए मिशन में तेजी से कार्य जारी हैं। जहाँ जल-स्त्रोत हैं, वहाँ उनका समुचित उपयोग कर और जिन ग्रामीण क्षेत्रों में जल-स्त्रोत नहीं हैं, वहाँ नये स्त्रोत निर्मित कर ग्रामीण परिवारों को पेयजल प्रदाय किया जायेगा। यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से वर्ष 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है।     लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा इंदौर संभाग के आठों जिलों में अब तक 2671 करोड़ 69 लाख 32 हजार रूपये लागत की 2379 जल-प्रदाय योजनाओं की स्वीकृति दी जा चुकी है। विभाग के मैदानी अमले द्वारा मिशन के मापदण्डों के अनुसार नवीन और रेट्रोफिटिंग के रूप में स्वीकृत सभी जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य सतत रूप से जारी हैं।

Kolar News

Kolar News 25 March 2022

भोपाल। जल जीवन मिशन में प्रदेश की समग्र ग्रामीण आबादी को घरेलू नल कनेक्शन से पेयजल की आपूर्ति किए जाने के लिए जल संरचनाओं की स्थापना एवं विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं। इन्दौर संभाग में भी मिशन के जरिए 9 लाख 67 हजार ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाकर संभाग भौतिक प्रगति में अब तक प्रदेश में अव्वल है।     जनसंपर्क अधिकारी समर चौहान ने शुक्रवार को बताया कि जल जीवन मिशन में इंदौर जिले की 387, धार 412, झाबुआ 425, बड़वानी 265, अलीराजपुर 114, खरगोन 380, खण्डवा 313 तथा बुरहानपुर जिले की 83 जल संरचनाएं शामिल हैं। इन जिलों के लिए नवीन योजनाओं के साथ ही विभिन्न ग्रामों में पूर्व से निर्मित पेयजल अधो-संरचनाओं को नये सिरे से तैयार कर रेट्रोफिटिंग के अन्तर्गत भी कार्य किये जा रहे हैं।     प्रदेश की ग्रामीण आबादी शुद्ध पेयजल के लिए परेशान न हो, इसके लिए मिशन में तेजी से कार्य जारी हैं। जहाँ जल-स्त्रोत हैं, वहाँ उनका समुचित उपयोग कर और जिन ग्रामीण क्षेत्रों में जल-स्त्रोत नहीं हैं, वहाँ नये स्त्रोत निर्मित कर ग्रामीण परिवारों को पेयजल प्रदाय किया जायेगा। यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से वर्ष 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है।     लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा इंदौर संभाग के आठों जिलों में अब तक 2671 करोड़ 69 लाख 32 हजार रूपये लागत की 2379 जल-प्रदाय योजनाओं की स्वीकृति दी जा चुकी है। विभाग के मैदानी अमले द्वारा मिशन के मापदण्डों के अनुसार नवीन और रेट्रोफिटिंग के रूप में स्वीकृत सभी जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य सतत रूप से जारी हैं।

Kolar News

Kolar News 25 March 2022

भोपाल। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में शुक्रवार, 25 मार्च से 3 अप्रैल तक लाल क़िला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मोहम्मद बिलाल खत्री बाग प्रिंट टेक्सटाइल का प्रदर्शन भी करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को जनसंपर्क अधिकारी अनिल वशिष्ठ ने दी।   उन्होंने बताया कि लाल किला महोत्सव - भारत भाग्य विधाता, दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों में से एक है। नई दिल्ली के लाल किले में देश के प्रतिष्ठित 17 वीं शताब्दी के स्मारक पर आयोजित किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 24 March 2022

भोपाल। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में शुक्रवार, 25 मार्च से 3 अप्रैल तक लाल क़िला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मोहम्मद बिलाल खत्री बाग प्रिंट टेक्सटाइल का प्रदर्शन भी करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को जनसंपर्क अधिकारी अनिल वशिष्ठ ने दी।   उन्होंने बताया कि लाल किला महोत्सव - भारत भाग्य विधाता, दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों में से एक है। नई दिल्ली के लाल किले में देश के प्रतिष्ठित 17 वीं शताब्दी के स्मारक पर आयोजित किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 24 March 2022

भोपाल। भारतीय चित्र साधना के प्रतिष्ठित 'चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022' (सीबीएफएफ-2022) के उद्घाटन समारोह में प्रख्यात अभिनेता अक्षय कुमार और सुप्रसिद्ध निर्देशक विवेक अग्निहोत्री बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का उदघाटन 25 मार्च को शाम 6 बजे बिशनखेड़ी स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में होगा। यह जानकारी गुरुवार को भारतीय चित्र साधना के अध्यक्ष प्रो. बीके कुठियाला ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में अभिनेता अक्षय कुमार और सुप्रसिद्ध निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के अलावा विशेष अतिथि के रूप में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, भारतीय चित्र साधना के अध्यक्ष प्रो. बीके कुठियाला, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश और आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी भी शामिल होंगे। इससे पहले 24 मार्च को सायं 7 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम स्थल पर 'सिने चित्र प्रदर्शनी : कल आज और कल' का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि 25 से 27 मार्च तक आयोजित इस फिल्मोत्सव में का समापन 27 मार्च को रवींद्र भवन के नवीन सभागार में किया जायेगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री, सूचना एवं प्रसारण डॉ. लोगनाथन मुरुगन शामिल होंगे। साथ ही प्रख्यात अभिनेता और पं. लख्मीचंद राजकीय प्रदर्शन एवं दृश्यकला विश्वविद्यालय, हरियाणा के कुलपति गजेन्द्र चौहान, फिल्म निर्देशक अभिनव कश्यप और विवेक अग्निहोत्री बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा देशभर से प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता एवं कलाकार आयेंगे, जो फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आ रहे युवाओं के साथ अपने अनुभव भी साझा करेंगे।

Kolar News

Kolar News 24 March 2022

रायसेन। कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने बुधवार को जिले में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं का कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने सभी माता-पिता, अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोविड वैक्सीन जरूर लगवाएं।   कलेक्टर दुबे ने वैक्सीन लगवाने वाले बच्चों से बातचीत भी की। इस दौरान सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।   शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2008 एवं 2009 में जन्म लेने वाले सभी बालक और बालिकाएं कोविड-19 वैक्सीनेशन के पात्र हैं। वर्ष 2010 में जन्मे केवल वे बालक, बालिकाएं वैक्सीनेशन को पात्र होंगे जिन्होंने 12 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं के कोविड-19 वैक्सीनेशन की गाइडलाइन का पालन करते हुए 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के वैक्सीनेशन के सत्र केवल शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं और शालाओं में ही आयोजित किए जा रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 23 March 2022

रायसेन। कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने बुधवार को जिले में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं का कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने सभी माता-पिता, अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोविड वैक्सीन जरूर लगवाएं।   कलेक्टर दुबे ने वैक्सीन लगवाने वाले बच्चों से बातचीत भी की। इस दौरान सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।   शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2008 एवं 2009 में जन्म लेने वाले सभी बालक और बालिकाएं कोविड-19 वैक्सीनेशन के पात्र हैं। वर्ष 2010 में जन्मे केवल वे बालक, बालिकाएं वैक्सीनेशन को पात्र होंगे जिन्होंने 12 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं के कोविड-19 वैक्सीनेशन की गाइडलाइन का पालन करते हुए 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के वैक्सीनेशन के सत्र केवल शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं और शालाओं में ही आयोजित किए जा रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 23 March 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार रोड स्थित विंध्याचल स्कूल अकादमी में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं क्लास के सभी बच्चे फेल हो गए। रिजल्ट की कॉपी मिलते ही सभी बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंच गए। उन्होंने मैनेजमेंट पर लापरवाही बरतने और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने के आरोप लगाए। अभिभावकों ने स्कूल का घेराव कर इसकी शिकायत सीबीएसई के रीजनल ऑफिस आराम मॉल को भी दी है।   दरअसल, सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 2022 नई शिक्षा नीति के तहत आयोजित की जा रही है। सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा दिसंबर 2021 में हुई थी। सीबीएसई द्वारा हाल ही में कक्षा 10वीं और 12वीं का टर्म 1 रिजल्ट जारी किया है। यह रिजल्ट वेबसाइट पर न जारी करके सीधे स्कूलों में भेजा गया है। भोपाल के विंध्याचल अकादमी में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के सभी विद्यार्थियों के फेल होने का मामला सामने आया है। बुधवार को अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए।   स्कूल में प्रदर्शन करने पहुंचे रिटायर्ड फौजी कांता कुमार यादव ने बताया कि उनकी बेटी का रिजल्ट आने के बाद से ही रो-रोकर बुरा हाल है। वह टॉपर थी, लेकिन उसे भी फेल कर दिया गया। उसकी क्लास में कोई भी पास नहीं हुआ। यह हाल 10वीं और 12वीं दोनों क्लास का है। दोनों ही क्लास में कोई भी बच्चा पास नहीं हुआ। वह स्कूल जरूर आए, लेकिन उन्हें कुछ भी साफतौर पर जानकारी नहीं दी जा रही है।   एक अन्य अभिभावक प्रमोद दुबे ने बताया कि स्कूल प्रबंधन अपनी बात कह रहा है। रीजनल ऑफिस से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में अब उनके बच्चों का क्या होगा, उन्हें समझ नहीं आ रहा है। बच्चों की हालत रिजल्ट मिलने के बाद से ही खराब है। हमें अपने बच्चों पर विश्वास है। इस मामले में बोर्ड को जल्द से जल्द कुछ निर्णय लेना चाहिए।   वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल सिसीलिया ने बताया कि उनके स्कूल की 10वीं और 12वीं क्लास का सेंटर राजीव गांधी स्कूल था। वहीं पर बच्चों के नंबर भरे गए। वहीं पर बड़ी गड़बड़ी हुई है। हमने भोपाल के सीबीएसई रीजनल ऑफिस में शिकायत की है। स्कूल मैनेजमेंट ने खुद इस मामले को स्पेशल केस बताते हुए जल्द से जल्द मामले की पूरी जांच किए जाने की मांग की है।   उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं में मैथ्स और साइंस में सभी 73 और 12वीं में सभी 61 बच्चे इंग्लिश में फेल हुए हैं। उन्होंने कहा है कि राजीव गांधी स्कूल से पूरा डेटा, बैठक, कॉपी और प्रश्नपत्र मंगवाकर अपने स्तर पर जांच कराएंगे। इसके बाद दिल्ली बोर्ड के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी। अगर दोबारा से जांच भी होती है तो रिजल्ट टर्म-2 के साथ ही बताया जाएगा। हमने इस पूरे मामले को स्पेशल केस मानकर जांच किए जाने की मांग की है।

Kolar News

Kolar News 23 March 2022

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मंशा अनुसार मंगलवार को इंदौर शहर में पूरे हर्ष और उत्साह के साथ रंगपंचमी के अवसर पर गेर का आयोजन किया गया। इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में लाखों की संख्या में लोग गेर और फाग यात्रा में शामिल हुए। पूरा इंदौर होली के रंगों में सराबोर दिखा।   उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पिछले दो वर्षों से गेर का आयोजन नहीं किया गया था। इस वर्ष मुख्यमंत्री चौहान द्वारा इंदौर के जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से ग़ेर के आयोजन के संबंध में लगातार चर्चा की गई और दो साल के अंतराल के बाद पुनः गेर का भव्य स्तर पर आयोजन किया गया।   इस दौरान पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा तथा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह भी राजवाड़ा पहुंचे और उनके द्वारा वहां स्थापित कंट्रोल रूम से गेर के दौरान कानून एवं समारोह की व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग की गई। गेर निकलने वाले मार्ग पर ड्रोन कैमरा के माध्यम से भी मॉनिटरिंग की गई। गेर और फाग यात्रा खत्म होने के पश्चात मुख्यमंत्री चौहान के निर्देशों के अनुपालन में इंदौर नगर निगम द्वारा संपूर्ण क्षेत्र की साफ सफाई भी अल्प अवधि में संपन्न कराई गई।   मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जताया आभार जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर में मंगलवार को गेर के ऐतिहासिक आयोजन की सफलता पर समस्त नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि गेर के सभी आयोजकों ने इंदौर की पुरातन परंपरा निभाते हुए गौरवपूर्ण गेर निकाली। मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर में उल्लास और उत्साह का यह वातावरण लंबे समय बाद देखने को मिला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गेर के आयोजन में लगातार रुचि दिखाई थी और भव्य आयोजन की इच्छा जतायी थी। मंत्री सिलावट ने आयोजन की सफलता के लिए प्रशासन और पुलिस के सभी अधिकारियों को भी बधाई दी है।

Kolar News

Kolar News 22 March 2022

भोपाल। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस, 23 मार्च बुधवार को शाम 6.30 बजे शहीद भवन, भोपाल में उमेश तरकसवार के संगीत निर्देशन में हारमनी वृन्द द्वारा "आज़ादी के तरानों" की प्रस्तुति दी जाएगी।   उक्त जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी अनुराग उइके ने मंगलवार को बताया कि संस्कृति विभाग एवं स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी वर्गों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

Kolar News

Kolar News 22 March 2022

बैतूल। वनों को आगजनी से बचाने के लिए फायर प्रोटक्शन के नाम पर वन विभाग को प्रति वर्ष मिलने वाले भारी भरकम बजट के बावजूद जिले के वन क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है। बता दें कि ग्रीष्मकाल शुरू होते ही जिले के वन क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगती है। आगजनी का ताजा मामला पश्चिम वन मंडल के चिचोली वन परिक्षेत्र में सामने आया है। चिचोली रेंज के नांदा- इमलीडोह सर्किल का जंगल बीते तीन दिनों से धधक रहा है। जंगल में तेज से फैलकर बेकाबू होने पर वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा वन सुरक्षा समितियों के सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। परंतु समाचार लिखे जाने तक जंगल में आग लगी हुई थी। जिस वन क्षेत्र में आग लगी है वहां सागौन के वृक्ष बड़े पैमाने पर है। परिणाम स्वरूप आगजनी से लाखों रूपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पीपलढाना, कनारी, घोघरा बीट में लगी आग सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम वन मंडल के चिचोली वन परिक्षेत्र अंतर्गत नांदा एवं इमलीडोह सर्किल की पीपलढाना, कनारी एवं घोघरा बीट के जंगलों में बीते तीन दिनों से आग लगी हुई है। आगजनी के शुरूवाती दौर में आग बुझाने के प्रयास नहीं किये जाने के चलते आग बड़े वन क्षेत्र में फैल गई है। इधर बढ़ते तापमान के कारण जंगल धधकने लगे है। जिससे सागौन सहित अन्य प्रजाति के वृक्षों को जबरदस्त नुकसान होने की खबर है। फायर वाचर ने भी नहीं की रिपोर्टिंग उल्लेखनीय है कि वन क्षेत्रों में आगजनी की निगरानी एवं त्वरित सूचना के लिए प्रत्येक वन परिक्षेत्र में 15 से 20 फायर वाचर तैनात रहते है। फायर वाचर ऊंचे टावरों से वन क्षेत्र की निगरानी करते है तथा वनक्षेत्र में आगजनी नजर आते ही तत्काल मैदानी वन अमले सहित वन सुरक्षा समितियों को सूचना देते है। परंतु चिचोली वनपरिक्षेत्र के नांदा इमलीडोह सर्किल में तैनात फायर वाचरों द्वारा आगजनी की त्वरित रिपोर्टिंग नहीं करने के चलते जंगलों में आग तेजी से फैल गई। आग बुझाने के प्रयास जारी है- एसडीओ पश्चिम वन मंडल के एसडीओ (फारेस्ट) गौरव मिश्रा ने हिस को बताया कि सेटेलाइट इमेजनरी रिपोर्ट से नांदा, इमलीडोह सर्किल के जंगलों में आग लगने की जानकारी मिलते ही मैदान अमले को आग बुझाने के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये थे। एसडीओ श्री मिश्रा ने बताया कि स्टाफ द्वारा वन सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आगजनी से हुए नुकसान के बारे में एसडीओ (फारेस्ट) का कहना था कि अभी हमारी प्राथमिकता आग पर काबू पाना है। आग बुझाने के बाद आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन किया जायेगा।

Kolar News

Kolar News 22 March 2022

सीहोर। मध्य प्रदेश में सहकारी दुग्ध संघ ने सांची के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। उपभोक्ताओं को सोमवार के राज्य में सांची का दूध चार से पांच रुपये तक महंगा मिलेगा। इधर, अपनी मांग पूरी नहीं होने पर जिले में सक्रिय 461 दुग्ध सहकारी समितियों सहित राजगढ़, शाजापुर, रायसेन जिले की सैकड़ों दुग्ध सहकारी समितियां सोमवार, 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी हैं। हजारों दुग्ध उत्पादक किसानों ने भी अपना समर्थन दुग्ध सहकारी समितियों को दिया है।   इस हड़ताल के चलते प्रदेश में दूध का संकट पैदा होने की संभावना है तो वहीं दुग्ध से बनने वाले घी,दही, मठा, पनीर की भी किल्लत हो सकती है। समितियों का कहना है कि सहकारी दुग्ध संघ ने खुले बाजार में दुग्ध के दाम प्रति लीटर दाम 4 से 5 रुपये बढ़ाने की घोषणा की है, जबकी दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए दो रुपये भी नहीं बढाएं गए हैं। दुग्ध सहकारी समितियों ने प्रतिलीटर फेट के दाम 7 रुपये बढ़ाए जाने की मांग को भोपाल दुग्ध संघ ने ठुकरा दिया है। दुग्ध संघ ने किसानों दुग्ध समितियों की आशा से विपरीत प्रतिलीटर फेट कुल 40 पैसे की ही बढ़ोतरी की है, जिस से दुग्ध उत्पादक किसानों और दुग्ध सहकारी समितियों में आक्रोश है।   सहकार भारती सहकारी दुग्ध समितियों के जिलाध्यक्ष रामनारायण चौधरी ने बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व महासघ के महाप्रबंधक को भी ज्ञापन दिया है, लेकिन मांग के विपरीत प्रतिलीटर फेट में भोपाल दुग्ध संघ के द्वारा बढोतरी की गई है। जबकि दूध के दाम प्रतिलीटर 4 से 5 रुपये बढ़ाने की घोषणा की गई है। दुग्ध उत्पादक किसानों को इससे कोई भी लाभ नहीं होने वाला है और इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ता पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिले में चार लाख 80 हजार दुधारू पशु हैं। जिले में प्रतिदिन 4 लाख 80 हजार लीटर दुग्ध का उत्पादन होता है। इस दुग्ध को 461 दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से भोपाल दुग्ध संघ को दिया जाता है।   पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष महेंद्र पटेल ने कहा कि कई सालों से दुग्ध के दाम बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन दुग्ध संघ भोपाल दूध के दाम में वृद्धि नहीं कर रहा है, जबकि प्राईवेट डेयरी वाले अधिक दाम उपलब्ध कराते है। इस कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की नौबत आ गई है। दूध उत्पादक किसानों को भोपाल दुग्ध संघ बाजार मूल्य के हिसाब से काफी कम दाम दे रहा है। बीते वर्ष फरवरी मार्च 2021 में क्रय दर 68.0 रुपये प्रति किलो फेट थी, अब दूध प्रदायकों को 7 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा था, क्योंकि पशु आहार का भाव 2021 से 200 रुपये क्विंटल बढ़ गया है। भाड़े में भी वृद्धि हुई है। दुग्ध समिति के गोविंद सिंह,लखन सिंह पाटीदार, कैलाश चंद वर्मा, महेश कुमार, मनोहर सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, मदन सिंह पटेल, दीप सिंह वर्मा,रामनारायण आदि ने समुचित दुग्ध के दाम देने की मांग सरकार से की है।

Kolar News

Kolar News 20 March 2022

जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के लेमा गार्डन में नगर निगम द्वारा बनाए गए 435 आवासों को जिला प्रशासन की टीम ने रविवार को खाली कराया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देश पर की गई। इससे 435 परिवार बेघर हो गए।   जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की ओर से लेमा गार्डन में राजीव गांधी आवास योजना के तहत 435 फ्लैट बनाए गए थे। पार्किंग सहित तीन मंजिल वाले इस आवासीय परिसर में रह रहे परिवारों को लेकर मप्र उच्च न्यायालय की जबलपुर स्थित मुख्य खंडपीठ में याचिका लगाई गई थी कि इन आवासों काअभी आवंटन नहीं हुआ है और यहां लोग अवैध कब्जा करके रह रहे हैं।   बीते दिनों उच्च न्यायालय ने इन आवासों को खाली कराकर प्रशासन से 22 मार्च तक रिपोर्ट मांगी है। इसी के चलते जिला प्रशासन और नगर निगम की रिमूवल टीम रविवार को लेमा गार्डन पहुंची और सभी 435 आवासों को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान एक्शन, ड्रामा और इमोशन का फुल सीन दिखा। बेघर होने के दर्द और गुस्से में एक पिता, बेटे के साथ बिल्डिंग से कूदने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें पुलिस और प्रशासन की टीम ने बचा लिया।

Kolar News

Kolar News 20 March 2022

इंदौर। कोरोना से संबंधित प्रतिबंध समाप्त होने से दो साल बाद इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली ऐतिहासिक गेर को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। यहां मंगलवार, 22 मार्च को उत्साह और उल्लास के साथ परंपरागत रूप से रंगपंचमी की गेर निकाली जाएगी। नागरिकों की सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर मार्ग की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया है।   कलेक्टर मनीष सिंह ने रविवार को बताया कि जिला प्रशासन इन्दौर द्वारा समाज के सभी वर्गों और जन प्रतिनिधियों से चर्चा करने के उपरांत गेर निकालने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन द्वारा गेर के उन मार्गों पर जहाँ अभी विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनको छोड़कर अन्य वैकल्पिक मार्गों से गेर निकालने की व्यवस्थाएं की गई हैं। गेर निकालने में किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए निर्माण कार्य चल रहे मार्गों पर निषेध किया गया है। प्रशासन का सभी वर्गों से पूरा तालमेल है।

Kolar News

Kolar News 20 March 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश में 12 से 14 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन अभियान आगामी 23 मार्च से शुरू होगा। इस दौरान इस आयु वर्ग के 30 लाख से अधिक बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले कुछ दिनों में अचानक गर्मी बढ़ने के कारण अभियान में बड़ा बदलाव किया गया है। अब हर बच्चे को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने से पहले ओआरएस का घोल दिया जाएगा। इसके बाद ही टीका लगाया जाएगा। यह व्यवस्था वैक्सीन लगने वाले सभी स्कूलों और स्वास्थ्य केन्द्रों में की जा रही है। इससे बच्चों में डिहाइड्रेशन नहीं होगा। न ही उनकी तबीयत खराब होगी।   राज्य कोविड टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने शनिवार को बताया कि तेज गर्मी के बीच धूप में बच्चे वैक्सीन लगाने पहुंचेंगे। ऐसे में गर्मी के कारण बच्चे डिहाइ़ड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। पसीना बहने से शरीर में शक्कर और नमक की मात्रा कम होने से उनके बेहोश होने की संभावना रहेगी। इसीलिए वैक्सीनेशन से पहले बच्चों को ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट) का घोल पिलाया जाएगा, ताकि शरीर में नमक-पानी की कम न हो।     डॉ. शुक्ला ने बताया कि कोरोना ही नहीं, कोई भी टीका खाली पेट नहीं लगवाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र के कुछ बड़े स्कूलों में भी टीकाकरण की सुविधा रहेगी। प्रदेश में करीब 30 लाख बच्चों को टीका लगाया जाना है। इनमें भोपाल के 86 हजार बच्चे शामिल हैं। टीका लगाने के लिए प्रदेश में कार्बीवैक्स की 31 लाख डोज आ चा चुकी हैं, जिसमें भोपाल को 54 हजार मिली हैं। सुबह आठ से शाम पांच बजे के बीच स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार बच्चों को टीका लगाने के लिए बुला सकेंगे। टीका लगवाने के बाद बच्चों को स्कूल में ही आधे के घंटे के लिए निगरानी में बैठाया जाएगा। इसके पहले बड़ों के टीकाकरण में यह व्यवस्था थी। बच्चों को टीका लगाने के लिए कोविन पोर्टल पर आनलाइन बुकिंग की सुविधा शनिवार सुबह से शुरू कर दी गई है। भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि टीकाकरण के पहले दिन 23 मार्च को शहर के सिर्फ सरकारी स्कूलों में टीका लगाने की तैयारी है। बच्चों के अभिभावक पहले से आनलाइन बुकिंग करा लेते हैं तो विद्यार्थी के नाम आदि में गलती होने की संभावना नहीं रहेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को खिला-पिलाकर ही टीका लगवाने के लिए भेजें। कोविन पोर्टल पर पहले से बुकिंग कर रिफरेंस आईडी लिख लें। टीकाकरण के दौरान आइडी के अंतिम चार अंक बताएं। जन्मतिथि के सत्यापन के लिए लिए जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्कूल का परिचय पत्र लेकर जरूर लेकर जाएं। बच्चा जिस स्कूल में पढ़ता है, उसकी जगह पास के किसी दूसरे स्कूल में भी टीका लगवा सकते हैं। टीका लगवाने के बाद पहली डोज लगवाने का प्रमाण पत्र जरूर लें। जिन्हें कोरोना हो चुका है, वे ठीक होने के तीन महीने बाद ही टीका लगवाएं।

Kolar News

Kolar News 19 March 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश में 12 से 14 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन अभियान आगामी 23 मार्च से शुरू होगा। इस दौरान इस आयु वर्ग के 30 लाख से अधिक बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले कुछ दिनों में अचानक गर्मी बढ़ने के कारण अभियान में बड़ा बदलाव किया गया है। अब हर बच्चे को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने से पहले ओआरएस का घोल दिया जाएगा। इसके बाद ही टीका लगाया जाएगा। यह व्यवस्था वैक्सीन लगने वाले सभी स्कूलों और स्वास्थ्य केन्द्रों में की जा रही है। इससे बच्चों में डिहाइड्रेशन नहीं होगा। न ही उनकी तबीयत खराब होगी।   राज्य कोविड टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने शनिवार को बताया कि तेज गर्मी के बीच धूप में बच्चे वैक्सीन लगाने पहुंचेंगे। ऐसे में गर्मी के कारण बच्चे डिहाइ़ड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। पसीना बहने से शरीर में शक्कर और नमक की मात्रा कम होने से उनके बेहोश होने की संभावना रहेगी। इसीलिए वैक्सीनेशन से पहले बच्चों को ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट) का घोल पिलाया जाएगा, ताकि शरीर में नमक-पानी की कम न हो।     डॉ. शुक्ला ने बताया कि कोरोना ही नहीं, कोई भी टीका खाली पेट नहीं लगवाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र के कुछ बड़े स्कूलों में भी टीकाकरण की सुविधा रहेगी। प्रदेश में करीब 30 लाख बच्चों को टीका लगाया जाना है। इनमें भोपाल के 86 हजार बच्चे शामिल हैं। टीका लगाने के लिए प्रदेश में कार्बीवैक्स की 31 लाख डोज आ चा चुकी हैं, जिसमें भोपाल को 54 हजार मिली हैं। सुबह आठ से शाम पांच बजे के बीच स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार बच्चों को टीका लगाने के लिए बुला सकेंगे। टीका लगवाने के बाद बच्चों को स्कूल में ही आधे के घंटे के लिए निगरानी में बैठाया जाएगा। इसके पहले बड़ों के टीकाकरण में यह व्यवस्था थी। बच्चों को टीका लगाने के लिए कोविन पोर्टल पर आनलाइन बुकिंग की सुविधा शनिवार सुबह से शुरू कर दी गई है। भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि टीकाकरण के पहले दिन 23 मार्च को शहर के सिर्फ सरकारी स्कूलों में टीका लगाने की तैयारी है। बच्चों के अभिभावक पहले से आनलाइन बुकिंग करा लेते हैं तो विद्यार्थी के नाम आदि में गलती होने की संभावना नहीं रहेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को खिला-पिलाकर ही टीका लगवाने के लिए भेजें। कोविन पोर्टल पर पहले से बुकिंग कर रिफरेंस आईडी लिख लें। टीकाकरण के दौरान आइडी के अंतिम चार अंक बताएं। जन्मतिथि के सत्यापन के लिए लिए जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्कूल का परिचय पत्र लेकर जरूर लेकर जाएं। बच्चा जिस स्कूल में पढ़ता है, उसकी जगह पास के किसी दूसरे स्कूल में भी टीका लगवा सकते हैं। टीका लगवाने के बाद पहली डोज लगवाने का प्रमाण पत्र जरूर लें। जिन्हें कोरोना हो चुका है, वे ठीक होने के तीन महीने बाद ही टीका लगवाएं।

Kolar News

Kolar News 19 March 2022

भोपाल। हॉकी इंडिया के तत्वावधान में गुरुवार को भारतीय महिला हॉकी जूनियर टीम की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। यह टीम अप्रैल माह में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले जूनियर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस टीम में मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी की दो खिलाड़ियों का भी चयन किया गया है। मप्र अकादमी की ईशिका चौधरी को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। खेल विभाग के अनुसार मप्र अकादमी की खिलाड़ी बिच्छू देवी का भी जूनियर टीम में चयनित किया गया है। हाल ही बिच्छू देवी ने सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई थी। इसके अलावा भारतीय जूनियर टीम में भोपाल की खुशबू खान का भी चयन हुआ है। मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी की इन खिलाड़ियों का भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन होने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मप्र की खुशबू खान को भी भारतीय टीम में चयनित होने पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक परमजीत सिंह बरार हैं। उन्होंने भी खिलाड़ियों के भारतीय जूनियर टीम में चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की और चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।

Kolar News

Kolar News 17 March 2022

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की नगरी में कोरोना के चलते दो साल पंचकोशी यात्रा पर प्रतिबंध लगा रहा। इस बार कोरोना से संबंधित सभी प्रतिबंध हटने के बाद पंचकोशी यात्रा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। जिले में इस वर्ष 25 से 29 अप्रैल तक धूमधाम से पंचकोशी यात्रा निकाली जाएगी। गुरुवार को यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक हुई, जिसमें कलेक्टर आशीष सिंह ने यात्रा व्यवस्थाओं एवं यात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिये कि इस बार प्रत्येक पड़ाव स्थल पर एक के स्थान पर दो ठण्डे पानी के टैंकर की व्यवस्था उज्जैन दुग्ध संघ करेगा। उन्होंने प्रत्येक पड़ाव स्थल पर स्वास्थ्य विभाग को 10 के स्थान पर 20 बेड का अस्पताल तैयार करने और पर्याप्त मात्रा में जरूरी मलहम व दवाओं की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिए हैं।   बैठक में जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकरे, नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता, एडीएम संतोष टैगोर, यूडीए सीईओ एसएस रावत, एसडीएम गोविन्द दुबे एवं वीरेन्द्र सिंह दांगी और विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख तथा पंचकोशी यात्रा से सम्बन्धित जनपद पंचायत के सीईओ एवं सरपंच एवं सचिव मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि पंचकोशी यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ाव एवं उप पड़ावों पर टेंट लगाने की व्यवस्था जिला पंचायत करेगी। इस बार सात पड़ाव एवं उप पड़ाव पर पर्याप्त मात्रा में टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था की जायेगी। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को समस्त पड़ाव एवं उपपड़ाव स्थल का समतलीकरण और पंचकोशी मार्ग का ठीक करने की व्यवस्था के अलावा मन्दिर में बैरिकेडिंग, यात्रा मार्ग की पुल-पुलियाओं पर रैलिंग लगाने का भी कार्य करेगा। इसी के साथ पिंगलेश्वर रेलवे पुलिया के नीचे मुरम डालकर रोलिंग का कार्य एवं आपात स्थिति में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। इसी के साथ अष्टतीर्थ मार्ग का संधारण, जैथल से उंडासा जाने वाले मार्ग पर डिवाइडर लगाने का कार्य भी लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी प्रभाग को पड़ाव एवं उप पड़ाव स्थल पर स्ट्रीट लाइट चालू करने का जिम्मा सौंपा गया है। पेयजल एवं स्नान की व्यवस्था पीएचई करेगा कलेक्टर ने पंचकोशी यात्रा के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को प्रत्येक पड़ाव एवं उप पड़ाव पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 52 स्थाई एवं अस्थाई टंकियां रखने, नल जल योजनाओं को चालू करने एवं प्रत्येक 500 मीटर पर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पड़ाव एवं उप पड़ाव स्थल एवं यात्रा मार्ग में आवश्यक स्थान पर स्नान के लिए फव्वारे लगाने के भी निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी को प्रत्येक पड़ाव पर यात्रा मार्ग में विद्युत सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर लगाने एवं उनके संधारण का कार्य करने को कहा है। अस्थाई कनेक्शन उपलब्ध कराने, ऑटोमैटिक जनरेटर की व्यवस्था करने के भी निर्देश हैं। उन्होंने शनि मन्दिर तथा नागचंद्रेश्वर मन्दिर की समस्त व्यवस्थाएं नगर निगम को सौंपी हैं। वन विभाग यात्रा के पूर्व सभी पड़ावों पर मधुमक्खी के छत्ते हटवाने, साथ ही इन स्थलों पर सांप, बिच्छू आदि विषैले जन्तुओं को पकड़ने के लिए कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को कालियादेह पैलेस पर स्थित गहरे कुण्डों में बैरिकेडिंग लगाने एवं गहराई के संकेतक लगाने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को प्रत्येक पड़ाव स्थल पर आवश्यक उचित मूल्य की दुकानें लगाने तथा यात्रापूर्व पर्याप्त खाद्य सामग्री का भण्डारण करने के निर्देश दिए हैं।

Kolar News

Kolar News 17 March 2022

भोपाल। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश में धुलेंडी और रंगपंचमी पर दिन गर्म रहेंगे। भोपाल-इंदौर में 39 तो ग्वालियर-जबलपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। वहीं, नर्मदापुरम, धार, रतलाम, राजगढ़ और शाजापुर में अगले 2 दिन तक लू भी चलेगी। ऐसे में होली (धुलेंडी) के दिन लोगों को सूरज की तपन और लू दोनों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई शहरों में रात में भी गर्मी का एहसास होगा। हवाओं की दिशा बदलने से मौसम में गर्माहट आएगी। नर्मदापुरम में तो पारा सबसे ज्यादा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बार होली पर भोपाल, इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर समेत मालवा-निमाड़ में तेज गर्मी रहेगी। कुछ शहरों में पारा 41 डिग्री के पार तक जा सकता है। रंगपंचमी पर तापमान में एक से डेढ़ डिग्री तक की गिरावट हो सकती है, लेकिन इससे ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि हवाओं के पश्चिम की ओर चलने की वजह से मौसम लगातार गर्म हो रहा है। इस वजह से होली और रंगपंचमी पर तापमान बढ़े हुए रहेंगे। खासकर होली पर ज्यादा गर्मी महसूस होगी। अगले दो दिन तक नर्मदापुरम, रतलाम, धार, राजगढ़ और शाजापुर में लू भी चलेगी। रंगपंचमी पर फिर से सिस्टम चेंज होगा। हालांकि, गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। मार्च के आखिरी दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी होने लगेगी। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तेज धूप और लू चलेगी। गर्मी का असर बढ़ने के बाद प्रदेश के चारों बड़े शहरों में दिन का पारा 37 डिग्री के पार ही चल रहा है। सबसे ज्यादा जबलपुर में गर्मी है। राजधानी भोपाल में भी तापमान ज्यादा चल रहा है। बीते 24 घंटों में जबलपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री, भोपाल में 38.3, इंदौर में 37.6 तथा ग्वालियर में 37.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे गर्म नर्मदापुरम रहा, जहां पारा 42.3 डिग्री तक पहुंच गया।

Kolar News

Kolar News 17 March 2022

गुना। दिन व रात में तेज गर्मी से मिल रही राहत मंगलवार को एक झटके में खत्म हो गई। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं ने अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 3 डिग्री बढ़ा दिया। यह दोपहर 2.30 बजे 37.4 पर पहुंच गया, जो सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है। इसी तरह रात का पारा भी तीन डिग्री बढक़र 17.4 डिग्री हो गया। मार्च के दौरान दिन का पारा 32-33 डिग्री के बीच ही चल रहा था। वहीं रात में लगातार ठंडक बनी रहती थी। सोमवार से ही तापमान में इजाफा होने लगा था। हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया। वहां से आने वाली सूखी व गर्म हवा ने मौसम में एकदम बदलाव ला दिया। हवा में नमी का स्तर भी 50 से कम हो गया।     पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म: मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह खत्म हो गया है। इसके असर से रविवार तक हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी बना था। जिससे हवा में नमी व ठंडक बनी हुई थी।   आसमान साफ होने से सोलर रेडिएशन बढ़ा: आसमान साफ होने से सोलर रेडिएशन बढ़ गया है। साथ ही सूर्य उत्तरायण हो रहा है, जिससे उसकी किरणे सीधे धरती पर पड़ रही हैं।   राजस्थान में तेज गर्मी : पश्चिमी विक्षोभ के दौरान राजस्थान के ऊपर बनने वाले सिस्टम से हमारे यहां बारिश होती है। वहीं गर्मियों में अंचल का तापमान बढ़ने में इस राज्य से आने वाली हवा का सबसे बड़ा योगदान होता है। वहां तापमान 40 पर पहुंच गया है।       10 साल में मार्च के पहले दो हफ्ते सबसे कम गर्म     इस साल मार्च के पहले दो हफ्ते बीते 10 साल में सबसे कम गर्म रहे। इस दौरान 2020 अपवाद रहा, जब पूरे माह में अधिकतम तापमान 36 के ऊपर नहीं गया। बाकी सालों में मार्च के दूसरे हफ्ते तक पारा 41 डिग्री तक पहुंचता रहा है। 2017 में मार्च में सबसे जल्दी गर्मी पडऩा शुरू हुआ। उस साल 12 तारीख को ही पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया था।

Kolar News

Kolar News 15 March 2022

गुना। दिन व रात में तेज गर्मी से मिल रही राहत मंगलवार को एक झटके में खत्म हो गई। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं ने अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 3 डिग्री बढ़ा दिया। यह दोपहर 2.30 बजे 37.4 पर पहुंच गया, जो सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है। इसी तरह रात का पारा भी तीन डिग्री बढक़र 17.4 डिग्री हो गया। मार्च के दौरान दिन का पारा 32-33 डिग्री के बीच ही चल रहा था। वहीं रात में लगातार ठंडक बनी रहती थी। सोमवार से ही तापमान में इजाफा होने लगा था। हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया। वहां से आने वाली सूखी व गर्म हवा ने मौसम में एकदम बदलाव ला दिया। हवा में नमी का स्तर भी 50 से कम हो गया।     पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म: मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह खत्म हो गया है। इसके असर से रविवार तक हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी बना था। जिससे हवा में नमी व ठंडक बनी हुई थी।   आसमान साफ होने से सोलर रेडिएशन बढ़ा: आसमान साफ होने से सोलर रेडिएशन बढ़ गया है। साथ ही सूर्य उत्तरायण हो रहा है, जिससे उसकी किरणे सीधे धरती पर पड़ रही हैं।   राजस्थान में तेज गर्मी : पश्चिमी विक्षोभ के दौरान राजस्थान के ऊपर बनने वाले सिस्टम से हमारे यहां बारिश होती है। वहीं गर्मियों में अंचल का तापमान बढ़ने में इस राज्य से आने वाली हवा का सबसे बड़ा योगदान होता है। वहां तापमान 40 पर पहुंच गया है।       10 साल में मार्च के पहले दो हफ्ते सबसे कम गर्म     इस साल मार्च के पहले दो हफ्ते बीते 10 साल में सबसे कम गर्म रहे। इस दौरान 2020 अपवाद रहा, जब पूरे माह में अधिकतम तापमान 36 के ऊपर नहीं गया। बाकी सालों में मार्च के दूसरे हफ्ते तक पारा 41 डिग्री तक पहुंचता रहा है। 2017 में मार्च में सबसे जल्दी गर्मी पडऩा शुरू हुआ। उस साल 12 तारीख को ही पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया था।

Kolar News

Kolar News 15 March 2022

बैतूल। ‎पेड़ों को बचाने के लिए इस बार शहर में‎ अधिकांश जगह गोबर की लकड़ी‎ (गौ काष्ठ) की होली जलेगी। पेड़ों को‎ कटने से रोकने तथा पर्यावरण को‎ प्रदूषण मुक्त रखने के लिए त्रिवेणी‎ गौशाला ने यह निर्णय लिया है।‎ शहर के 100 होलिका दहन समितियों को निशुल्क गोबर की लकड़ी‎ देने का ऐलान किया था। अब तक 85‎ होलिका दहन समिति को गोबर की‎ लकड़ी दी जा चुकी है। इन स्थानों पर‎ गोबर की लकड़ी की होली जलाई‎ जाएगी, लेकिन समिति की एक मात्र‎ शर्त है कि जिन्हें गोबर की लकड़ी दी‎ जाएगी, वहां लकड़ी नहीं जलाई जाएगी।‎ इसकी जांच समिति के सदस्य करेंगे।‎   इसके अलावा शहर में अन्य जगह भी‎ गोबर के कंडे की होली जलाने का‎ संकल्प लिया जा रहा है। कलार समाज‎ के लोगों ने भी पत्तों और कंडों की होली‎ जलाने का संकल्प लिया है।‎ समिति के सदस्य दीपक कपूर, मनीष‎ ठाकुर ने बताया कि लोग हरे भरे पेड़‎ काटकर होली जलाते हैं, इसे देखकर‎ पेड़ों को बचाने के लिए गौशाला समिति‎ होली समिति को गोबर की लकड़ी‎ (गौ काष्ठ) देने का फैसला लिया।‎ सदस्यों का मानना है कि गोबर जलने से‎ पर्यावरण शुद्धिकरण होता है, इसलिए यह‎ संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि‎ होलिका दहन पर हर साल लोग हरे पेड़‎ काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते‎ है। वहीं जंगल भी नष्ट करते है। इसलिए‎ यह अहम निर्णय लिया।‎   प्रत्येक समिति को 40‎ किलो गोबर की लकड़ी‎ त्रिवेणी गौशाला समिति एक जगह होलिका दहन के लिए दो बोरे यानी‎ 40 किलो गोबर की लकड़ी निशुल्क‎ दे रही है। समिति के सदस्य‎ दीपक कपूर ने बताया कि वन व‎ पर्यावरण संरक्षण के लिए गौशाला‎ द्वारा शहर की 100 होलिका दहन‎ समिति को दो बोरे गोबर से बनी‎ लकड़ी देने का निर्णय लिया था।‎ निशुल्क गोबर की लकड़ी देने के‎ लिए शहर के गंज, सदर और‎ कोठीबाजार के मोतीवार्ड में सेंटर‎ बनाए थे। इन सेंटरों से अब तक 85‎ समिति के सदस्यों ने गोबर की‎ लकड़ी ली है। उन्होंने बताया कि समिति‎ का यह अभियान बेहद सफल रहा।‎   समिति के 5 सदस्य दे रहे गोबर की लकड़ी, कर रहे पंजीयन‎ कपूर ने बताया कि गोबर की लकड़ी को लेकर लोगों में उत्साह है। शहर में होलिका‎ दहन समिति के लोग बड़ी संख्या में गोबर की लकड़ी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। होलिका दहन‎ समिति के पांच सदस्यों के मोबाइल नंबर और नाम नोट करा रहे हैं। इसके अलावा उनका‎ पंजीयन करवाकर ही गोबर की लकड़ी दी जा रही है ताकि इसका दुरुपयोग न हो।‎   कलार समाज ने लिया कंडों की होली जलाने का संकल्प इधर शहर में कलचुरी कलार समाज ने इस बार कंडों से होली दहन करने का संकल्प लिया है। समाज के जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर मालवीय ने बताया कि हर साल सैकड़ों हरे भरे पेड़ों को होलिका दहन के नाम पर काट दिए जाते हैं, जबकि पेड़ों का न काटकर कंडे से होली जलाकर पेड़ों को कटने से बचाया जा सकता है और पर्यावरण को भी सुरक्षित किया जा सकता है। वैज्ञानिक आधार पर माना जाता है कि कंडे की होली जलाना शास्त्र सम्मत भी है। यह त्यौहार हमारी संस्कृति और धार्मिक मान्यता का प्रतीक है। इसलिए हम सभी को कंडे की होलिका दहन करनी चाहिए।

Kolar News

Kolar News 15 March 2022

इंदौर। इंदौर के प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के डिपार्टमेंट ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन द्वारा आगामी 24 से 27 मार्च तक प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान यूजी कैंपस के परिसर में पांचवें प्रेस्टिज अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में देश-विदेश की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।   प्रेस्टिज एडुकेशन फाउंडेशन के डायरेक्टर हिमांशु जैन, सीओओ डॉ. अनिल बाजपेयी तथा आयोजन के समन्यवक प्रो जुबेर खान ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह का उद्घाटन 24 मार्च को भारतीय फिल्म अवं रंगमंच जगत की जानी मानी हस्तियां, विशेष रूप से वैभव विशाल (लेखक) मानिनी मिश्रा (अभिनेत्री ) लता सबरवाल (अभिनेत्री ) राज शांडिल्ये (निर्देशक) स्वामिनंद किरकिरे (लेखक ) तथा प्रदेश सरकार की मंत्रियों की उपस्थिति में किया जाएगा।   अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के दौरान रसिया, फ्रांस सहित देश, विदेश के ख्याति प्राप्त निर्देशकों द्वारा निर्मित एवं निर्देशित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस फिल्म महोत्सव मे एमएच्योर तथा प्रोफेशनल केटेगरी में पद्मश्री एनएन जैन शार्ट फिल्म निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को दिए गए थीम पर दस मिनट के अवधि का फिल्म निर्माण करना होगा। इन शार्ट फिल्मों का प्रदर्शन फ़िल्म महोत्सव के दौरान होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अभी तक कई युवा छात्रों एवं फिल्मकारों द्वारा रेजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है। फिल्म समारोह के समापन पर जुरी सदस्यों द्वारा विभिन्न श्रेणियों में चयनित उत्कृष्ट फिल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा।   उन्होंने बताया कि फ़िल्म महोत्सव के बीच ड्राइव इन सिनेमा, मास्टर क्लास, म्यूज़िकल प्ले और कॉन्सर्ट जे आयोजन के साथ साथ रेडियो जॉकी द्वारा फ़िल्म कलाकारों के साथ फ़िल्म विधा से संबंधित विषयों पर वार्तालाप किया जाएगा।   सोमवार को प्रसिद्ध अभिनेता सिद्धार्थ निगम तथा अभिनेत्री सुरभि मेहरा द्वारा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रेस्टीज अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह के डेंगलर का अनावरण किया गया। इस अवसर संस्थान के छात्रों द्वारा फ्लैश माब तथा अन्य रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं।

Kolar News

Kolar News 14 March 2022

भोपाल। राजस्थान एवं उससे लगे गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस क्षेत्र में काफी गर्मी पड़ रही है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि अभी रात्रिकालीन सर्दी का एहसास बना हुआ है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात राजधानी भोपाल का पारा 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान एवं उससे लगे उत्तरी गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस क्षेत्र में तापमान काफी बढ़ा हुआ है। प्रति चक्रवात के असर से गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि रेतीला एवं शुष्क क्षेत्र होने के कारण गुजरात में रात के समय मौसम ठंडा होने लगता है। इस वजह से रात में वहां से आने वाली हवा में ठंडक रहती है। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। अभी दो-तीन दिन तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। उधर प्रदेश में सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा, खरगोन, राजगढ़ एवं नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। सबसे कम 12 डिग्रीसे. तापमान रीवा, मंडला, मलाजखंड, खजुराहो एवं नौगांव में दर्ज किया गया।

Kolar News

Kolar News 14 March 2022

भोपाल। राजस्थान एवं उससे लगे गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस क्षेत्र में काफी गर्मी पड़ रही है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि अभी रात्रिकालीन सर्दी का एहसास बना हुआ है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात राजधानी भोपाल का पारा 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान एवं उससे लगे उत्तरी गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस क्षेत्र में तापमान काफी बढ़ा हुआ है। प्रति चक्रवात के असर से गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि रेतीला एवं शुष्क क्षेत्र होने के कारण गुजरात में रात के समय मौसम ठंडा होने लगता है। इस वजह से रात में वहां से आने वाली हवा में ठंडक रहती है। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। अभी दो-तीन दिन तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। उधर प्रदेश में सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा, खरगोन, राजगढ़ एवं नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। सबसे कम 12 डिग्रीसे. तापमान रीवा, मंडला, मलाजखंड, खजुराहो एवं नौगांव में दर्ज किया गया।

Kolar News

Kolar News 14 March 2022

भोपाल। राजस्थान एवं उससे लगे गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस क्षेत्र में काफी गर्मी पड़ रही है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि अभी रात्रिकालीन सर्दी का एहसास बना हुआ है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात राजधानी भोपाल का पारा 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान एवं उससे लगे उत्तरी गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस क्षेत्र में तापमान काफी बढ़ा हुआ है। प्रति चक्रवात के असर से गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि रेतीला एवं शुष्क क्षेत्र होने के कारण गुजरात में रात के समय मौसम ठंडा होने लगता है। इस वजह से रात में वहां से आने वाली हवा में ठंडक रहती है। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। अभी दो-तीन दिन तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। उधर प्रदेश में सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा, खरगोन, राजगढ़ एवं नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। सबसे कम 12 डिग्रीसे. तापमान रीवा, मंडला, मलाजखंड, खजुराहो एवं नौगांव में दर्ज किया गया।

Kolar News

Kolar News 14 March 2022

जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर बुकिंग काउंटर पर तैनात एक महिला क्लर्क पर यात्री को टिकट कम देने का आरोप लगा। इसके बाद बुकिंग क्लर्क को सस्पेंड कर पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।   डीसीएम सुनील श्रीवास्तव के मुताबिक रविवार दोपहर को एक महिला यात्री ने प्लेटफार्म नंबर छह स्थित टिकट काउंटर पर सात टिकट खरीदने के लिए पैसा दिया था। यात्री महिला ने कुछ देर बाद जोर-जोर से चिल्लाते हुए आरोप लगाए कि बुकिंग काउंटर पर मौजूद महिला क्लर्क रंजना ने एक टिकट कम दिया है। इसी बात पर महिला यात्री और क्लर्क के बीच विवाद हो गया, दोनों महिलाओं में हो रहे इस विवाद का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।   मामला तूल पकड़ते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया और तत्काल महिला बुकिंग क्लर्क रंजना को निलंबित करते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रकरण की सत्यता संज्ञान में आने पर प्रारंभिक कार्रवाई के तहत महिला बुकिंग क्लर्क को सस्पेंड किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे विभागीय कार्रवाई होगी।

Kolar News

Kolar News 13 March 2022

ग्वालियर। सर्दी की विदाई के बाद मौसम में अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। वर्तमान सीजन में रविवार को ग्वालियर शहर में पहली बार अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बढ़ती गर्मी के पीछे मौसम विज्ञानी दक्षिणी राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात में बने प्रति चक्रवात को मुख्य वजह बता रहे हैं। मौसम के जानकारों का पूर्वानुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है। बीते दस मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद से ही मौसम शुष्क है जिससे तेज धूप निकल रही है और पश्चिम से शुष्क हवाएं आ रही हैं। इसी क्रम में रविवार को भी मौसम शुष्क रहा और तेज धूप निकली। साथ ही दिन भर पश्चिमी हवाएं चलती रहीं जिससे पिछले दिन की अपेक्षा आज अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार रविवार को वर्तमान सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। रविवार सुबह वहां नमी 55 और शाम को 33 प्रतिशत दर्ज की गई। प्रति चक्रवात के प्रभाव से बढ़ा तापमान स्थानीय मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात में प्रति चक्रवात बना हुआ है जिससे वहां गर्म हवाएं चल रही हैं। प्रति चक्रवात के असर से मध्यप्रदेश में गुजरात से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसी कारण अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। हालांकि मरुस्थल होने के कारण रात के समय गुजरात में मौसम ठंडा हो जाता है। इस वजह से रात में गुजरात से मध्यप्रदेश में ठंडी हवाएं आती हैं इसलिए न्यूनतम तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हो रही है। उपाध्याय ने बताया कि मौसम में अब गर्मी बढ़ेगी। अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है।

Kolar News

Kolar News 13 March 2022

ग्वालियर। सर्दी की विदाई के बाद मौसम में अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। वर्तमान सीजन में रविवार को ग्वालियर शहर में पहली बार अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बढ़ती गर्मी के पीछे मौसम विज्ञानी दक्षिणी राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात में बने प्रति चक्रवात को मुख्य वजह बता रहे हैं। मौसम के जानकारों का पूर्वानुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है। बीते दस मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद से ही मौसम शुष्क है जिससे तेज धूप निकल रही है और पश्चिम से शुष्क हवाएं आ रही हैं। इसी क्रम में रविवार को भी मौसम शुष्क रहा और तेज धूप निकली। साथ ही दिन भर पश्चिमी हवाएं चलती रहीं जिससे पिछले दिन की अपेक्षा आज अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार रविवार को वर्तमान सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। रविवार सुबह वहां नमी 55 और शाम को 33 प्रतिशत दर्ज की गई। प्रति चक्रवात के प्रभाव से बढ़ा तापमान स्थानीय मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात में प्रति चक्रवात बना हुआ है जिससे वहां गर्म हवाएं चल रही हैं। प्रति चक्रवात के असर से मध्यप्रदेश में गुजरात से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसी कारण अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। हालांकि मरुस्थल होने के कारण रात के समय गुजरात में मौसम ठंडा हो जाता है। इस वजह से रात में गुजरात से मध्यप्रदेश में ठंडी हवाएं आती हैं इसलिए न्यूनतम तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हो रही है। उपाध्याय ने बताया कि मौसम में अब गर्मी बढ़ेगी। अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है।

Kolar News

Kolar News 13 March 2022

भोपाल। हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र पर सक्रिय मौसम प्रणालियां समाप्त हो गई हैं। इससे मप्र के वातावरण में नमी आने का सिलसिला फिलहाल थम गया है। उधर शुक्रवार को राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। इसके प्रभाव से शनिवार से पूरे मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का दौर शुरू होने के आसार हैं। हालांकि रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी बन रहने एवं बादल नहीं रहने के कारण रात का तापमान बढऩे की संभावना कम है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि हरियाणा पर बना पश्चिमी विक्षोभ एवं इसके असर से राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात समाप्त हो गया है। इसी तरह महाराष्ट्र से केरल तक बना ट्रफ भी समाप्त हो गया है। इससे वातावरण में नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। इस वजह से मौसम शुष्क होने लगा है। उधर राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। उधर गुजरात में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस वजह से शनिवार से भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में दिन के तापमान में काफी तेजी आने के आसार हैं। उधर शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे.कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। आंशिक बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के साथ ही उत्तरी हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई।

Kolar News

Kolar News 12 March 2022

भोपाल। हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र पर सक्रिय मौसम प्रणालियां समाप्त हो गई हैं। इससे मप्र के वातावरण में नमी आने का सिलसिला फिलहाल थम गया है। उधर शुक्रवार को राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। इसके प्रभाव से शनिवार से पूरे मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का दौर शुरू होने के आसार हैं। हालांकि रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी बन रहने एवं बादल नहीं रहने के कारण रात का तापमान बढऩे की संभावना कम है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि हरियाणा पर बना पश्चिमी विक्षोभ एवं इसके असर से राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात समाप्त हो गया है। इसी तरह महाराष्ट्र से केरल तक बना ट्रफ भी समाप्त हो गया है। इससे वातावरण में नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। इस वजह से मौसम शुष्क होने लगा है। उधर राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। उधर गुजरात में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस वजह से शनिवार से भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में दिन के तापमान में काफी तेजी आने के आसार हैं। उधर शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे.कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। आंशिक बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के साथ ही उत्तरी हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई।

Kolar News

Kolar News 12 March 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश टूरिज्म और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वधान में "हृदय दृश्यम" संगीत समारोह के पाँचवे संस्करण का भव्य आयोजन शनिवार, 12 मार्च से किया जा रहा है। पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि 15 मार्च तक चलने वाले इस चार दिवसीय समारोह में भोपाल सहित चार प्रमुख शहरों में देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ विदेशी कलाकार भी संगीतमय प्रस्तुति देंगे।   उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय संगीत कला को प्रदर्शित एवं संग्रहित करने के लिए प्रतिवर्ष यह समारोह आयोजित किया जाता है। समारोह की लोकप्रियता तथा लोगों के प्रति इसके रूझान को देखते हुए भोपाल और इंदौर के साथ बटेश्वर जिला मुरैना एवं मांडू जिला धार में भी प्रस्तुतियां आयोजित की जायेगी।   भोपाल में दो दिवसीय आयोजन संगीत समारोह का भव्य शुभारंभ शनिवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में शाम 4:45 बजे किया जाएगा। इसके साथ ही भोपाल के एतिहासिक और कलात्मक महत्व वाले प्रतिष्ठित स्थानों भारत भवन, रवींद्र भवन, जनजातीय संग्रहालय और ड्राइव-इन सिनेमा परिसर (होटल लेक व्यू) पर भी प्रस्तुतियां दी जाएगी।   समारोह के पहले दिन कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में शाम 5:30 बजे प्रसिद्ध कलाकार अमान अली बंगाश द्वारा सरोद वादन, 6:45 बजे अलमुडेना (स्पेन) द्वारा स्पेनिश फोक म्यूजिक की प्रस्तुति दी जायेगी। इसी दिन भारत भवन में शाम 6:45 बजे से पूर्वायन चटर्जी द्वारा सितार वादन, रवींद्र भवन में रात 8 बजे से पद्मश्री डॉ. भारती बंधु द्वारा कबीर गायन एवं सुफी संगीत तथा ड्राइव इन सिनेमा में रात 9 बजे पॉप सिंगर शैफाली द्वारा पॉप-रॉक म्यूजिक की प्रस्तुति दी जायेगी।   हृदय दृश्यम समारोह के दौरान 12 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में दोपहर 3 बजे से जरदोजी पैटर्न डिजाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागी गूगल फार्म के माध्यम से अपनी पैटर्न डिजाईन अपलोड करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। उत्कृष्ट पेटर्न डिजाईन बनाने वाले विद्यार्थी को 13 मार्च 2022 को ट्रायबल म्यूजियम में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 12 और 13 मार्च को रविंद्र भवन परिसर में शाम 5 से 8 बजे तक स्थानीय कारीगरों द्वारा गोंड आर्ट, ज्वेलरी और जूट से बने सजावटी हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।   समारोह के अगले दिन 13 मार्च को शाम 5:30 बजे जनजातीय संग्रहालय में विजय घाटे द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। इसी दिन भारत भवन में शाम 6:45 पर संतूर वादक राहुल शर्मा, रवींद्र भवन में रात 8 बजे पद्मश्री सोमा घोष एवं जोए अल्वारेस के साथ माटटियो फ्राबोनी (इटली) द्वारा फ्यूजन म्यूजिक की प्रस्तुति दी जाएगी। ड्राइव इन सिनेमा में रात 8.30 बजे लाइरन मेय्यूहास (इजराइल) द्वारा एथनिक संगीत की प्रस्तुति और ध्रुवा बैंड के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।   इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह में संतूर और सितार वादन समारोह में इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह में 14 मार्च को शाम 6:30 बजे कलाकार राहुल शर्मा द्वारा संतूर वादन एवं पूर्वायन चटर्जी द्वारा सितार वादन की प्रस्तुति दी जायेगी।   बटेश्वर मंदिर परिसर में स्पेनिश फोक म्यूजिक मुरैना के प्रसिद्ध बटेश्वर मंदिर परिसर में 14 मार्च को शाम 6 बजे अलमुडेना (स्पेन) द्वारा स्पेनिश फोक म्यूजिक और अमान अली बंगाश द्वारा सरोद एवं तबला वादन किया जायेगा। बटेश्वर में प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी।   मांडू में एथनिक संगीत और बांसुरी वादन समारोह के अंतिम दिन मांडू में शाम 6 बजे से अशर्फी महल परिसर में लाइरन मेय्यूहास (इजराइल) एथनिक संगीत की धुन छेड़ेंगे। इसके साथ ही कलाकार राकेश चौरसिया द्वारा बांसुरी वादन और माटटियो फ्राबोनी (इटली) द्वारा परकशन की प्रस्तुति दी जायेगी।   आयोजन में प्रदेश के स्थानीय कलाकारों को भी अपना कौशल दिखाने का अवसर दिया जाता है। गत वर्षो में भी विशाल जनसमूह के साथ भी बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक महोत्सव में शामिल हुए थे।

Kolar News

Kolar News 11 March 2022

भोपाल। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छ सर्वेंक्षण-2022 के मानदंडों के अनुरूप तैयारियां नहीं करने पर दो मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किए गए।   नगरीय विकास आयुक्त श्रीवास्तव ने पन्ना जिले के अमानगंज नगर परिषद के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्याम सुंदर तिवारी और बैतूल जिले की आठनेर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Kolar News

Kolar News 11 March 2022

भोपाल। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छ सर्वेंक्षण-2022 के मानदंडों के अनुरूप तैयारियां नहीं करने पर दो मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किए गए।   नगरीय विकास आयुक्त श्रीवास्तव ने पन्ना जिले के अमानगंज नगर परिषद के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्याम सुंदर तिवारी और बैतूल जिले की आठनेर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Kolar News

Kolar News 11 March 2022

ग्वालियर। शहर के टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में गुरुवार को उपनिरीक्षक (विभागीय) क्रमांक-13 की भव्य दीक्षांत परेड निकली। दीक्षांत परेड में 11 महिला प्रशिक्षु उपनिरीक्षक (विभागीय) सहित कुल 221 प्रशिक्षु अधीनस्थ अधिकारियों ने लेकर स्वयं को देश की सेवा के लिए समर्पित किया। दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि विशेष महानिदेशक, बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल डॉ. एसएल थाउसेन के समक्ष प्रशिक्षु अधिकारियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया।   परेड की शुरुआत मार्कर के परेड ग्राउण्ड पर आगमन से शुरू हुई। परेड ने वीरांगना लक्ष्मीबाई परेड स्थल पर सुसज्जित होकर पहले सीमा सुरक्षा बल अकादमी के महानिरीक्षक सह संयुक्त निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक जेएस ऑबराय तथा अकादमी के अपर महानिदेशक, निदेशक पंकज गूमर को सलामी दी।   मुख्य अतिथि डॉ. एसएल थाउसेन ने परेड से पहले शहीद स्मारक, अजेय प्रहरी पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल के अश्वरोही दल की अगवानी में परेड स्थल पर पहुंचे और वहां परेड की सलामी ली। इसके बाद सुसज्जित परेड का निरीक्षण किया। इसी कड़ी में परेड कमाण्डर प्रशिक्षु शक्ति सिंह तथा सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता को बनाये रखने के लिये अपने आपको समर्पित करने की शपथ ली।   मुख्य अतिथि डॉ. थाउसेन ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपका स्मार्ट टर्न आऊट, निपुण ड्रिल एवं जोश इस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त किए आपके उच्च दर्जे के व्यावहारिक प्रशिक्षण, सक्षमता, आत्मविश्वास को जाहिर करता है। आपके द्वारा प्राप्त किए गए प्रशिक्षण को देखकर मैं पूर्णरूपेण आश्वस्त हूँ कि आप लोगों के हाथों में सीमा सुरक्षा बल का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है। मुझे यकीन है कि आप अपनी लगन, समर्पण एवं कठोर परिश्रम की बदौलत न सिर्फ सीमा सुरक्षा बल का, वरन् भारतवर्ष का नाम दुनिया में रोशन करेंगे।   उन्होंने कहा कि आपने आज अपने आपको राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। आज के बाद राष्ट्रहित ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। सीमा सुरक्षा बल की तैनाती के दौरान कई बार आपको जोखिम भरे सख्त निर्णय लेने होंगे। ऐसे हालात में भी आपको कानून के दायरे में रहते हुए सच्चाई, गरिमा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करना होगा।   उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल देश के सर्वोत्तम सुरक्षा बलों में से एक है, जिसने 1971 के युद्ध में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। आज इसे विश्व के सबसे बड़े सीमा सुरक्षा बल होने का सम्मान भी प्राप्त है। इस बल ने तमाम मुश्किलों के बाद भी बेहतरीन परिणाम दिए है। अतः आपको सीमा सुरक्षा बल के सदस्य होने पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षु अधिनस्थ अधिकारियों के माता-पिता को अपने बच्चों को देश सेवा हेतु भेजने के लिए बधाई दी। परेड के उपरान्त डॉ. एसएल थाउसेन, पिपिंग सेरेमनी में प्रशिक्षु अधिनस्थ अधिकारियों और उनके अभिभावकों से मिले।   कठिन परिश्रम से गुजर रहे हैं प्रशिक्षु अधिकारी अकादमी के निदेशक पंकज गूमर, महानिरीक्षक सह संयुक्त निदेशक जे एस ऑबराय, उप महानिरीक्षक केएल शाह, द्वितीय कमान अधिकारी जय करण एवं सीओटी की प्रशिक्षण टीम के कुशल मार्गदर्शन में इन प्रशिक्षु अधिकारियों ने कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आपको देश की सीमाओं की देखभाल के लिये सक्षम बनाया है। मानसिक सजगता, शारीरिक योग्यता तथा बुद्धि की तीक्ष्णता के आधार पर विभागीय स्पर्धा के माध्यम से चुने गए इन युवा अधिनस्थ अधिकारियों में 211 स्नातक तथा 10 स्नात्कोत्तर की शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। पास आऊट होने वाले अधिकारी देश के अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते हैं।   उपनिरीक्षकों (विभागीय) को 28 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण की भट्टी में फौलाद की तरह तपाकर सीमा सुरक्षा बल की कुशल प्रशिक्षण टीम ने प्रशिक्षित किया गया है। इन्हें शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, युद्ध कौशल,निशानेबाजी, बिना हथियार लड़ने की कला, विधि व कानून, मानवाधिकार अधिनियम, पुलिस की रोजमर्रा की कार्यवाही, आपदा प्रबंधन, मैप रीडिंग, सीमा की निगरानी आतंकवाद व उग्रवादियों से लड़ने का प्रशिक्षण दिया है। साथ ही वाहन चलाना, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, तैराकी, घुडसवारी और एडवेन्चर ट्रेनिंग का भी गहन प्रशिक्षण दिया गया है। ट्रेनिंग के दौरान इनके व्यक्तित्व को संवारने चरित्र निर्माण तथा नेतृत्व क्षमता को विकसित करने पर विशेष कार्यक्रम चलाये गये हैं। सीमा सुरक्षा बल की सामान्य ड्यूटी की 11 महिला उपनिरीक्षक (विभागीय) भी अपने 28 सप्ताह के कठिन तथा चुनौती पूर्ण प्रशिक्षण के बाद पास-आऊट हुई हैं।   इन श्रेष्ठ प्रशिक्षु अधिकारियों को मिले पदक ट्राफी का नाम              - उप निरीक्षक (विभागीय) बैटन ऑफ ऑनर(सर्वोत्तम प्रशिक्षु)              - अंकित कुमार नरेशयादवट्रॉफी(ड्रिल में सर्वोत्तम)              - शक्ति सिंह उप्पलट्राफी (बाहरी प्रशिक्षण में सर्वोत्तम) - आरती महानिदेशक ट्रॉफी (आन्तरिक प्रशिक्षण में प्रथम) - अनिल कुमार वाधवा ट्राफी (निशानेबाजी में सर्वोत्तम) - सुरेन्द्र कुमार मेघवाल चंदेल ट्राफी (शारीरिक प्रशिक्षण एवं खेल में सर्वोत्तम) - ललित सुथार विकास भारद्वाज (कम्प्यूटर में सर्वोत्तम) - मुकेश कुमार   दीक्षांत परेड के अवसर पर अन्य अधिकारी व कार्मिक, ग्वालियर से प्रतिष्ठित अतिथि, प्रशिक्षु अधिनस्थ अधिकारियों के परिवारजन भी उपस्थित थे। परेड़ के समाप्त होने के पश्चात उपस्थित अभिभावकों तथा दर्शकों के मनोरंजन के लिये शानदार डॉग शो, चेतक शो तथा जांबाज शो का आयोजन किया गया, जिसका लोगों ने बहुत आनन्द उठाया।

Kolar News

Kolar News 10 March 2022

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल चित्तौडग़ढ़-नीमच खंड में चल रहे दोहरीकरण कार्य के तहत जावद रोड एवं बिसलवास कलां स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 12 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना ने गुरुवार को बताया कि गाड़ी संख्या 19329 इंदौर उदयपुर एक्सप्रेस, इंदौर से 12 एवं 13 मार्च को चलने वाली निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19330 उदयपुर इंदौर एक्सप्रेस, उदयपुर से 13 एवं 14 मार्च को उदयपुर से चलने वाली निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 05833 कोटा मंदसौर स्पेशल 11 से 13 मार्च तक, गाड़ी संख्या 05835 मंदसौर उदयपुर स्पेशल 12 से 14 मार्च तक, गाड़ी संख्या 05836 उदयपुर मंदसौर स्पेशल 12 से 14 मार्च तक, गाड़ी संख्या 05834 मंदसौर कोटा स्पेशल 12 से 14 मार्च तक, गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर इंदौर एक्सप्रेस, जोधपुर से 12 से 14 मार्च तक, गाड़ी संख्या 14802 इंदौर जोधपुर एक्सप्रेस, इंदौर से 12 से 14 मार्च तक, गाड़ी संख्या 19333 इंदौर बीकानेर एक्सप्रेस, इंदौर से 12 मार्च को चलने वाली, गाड़ी संख्या 19334 बीकानेर इंदौर एक्सप्रेस, बीकानेर से 13 मार्च को चलने वाली, गाड़ी संख्या 22901 बान्द्रा टर्मिनस उदयपुर एक्सप्रेस,बान्द्रा टर्मिनस से 12 मार्च को चलने वाली, गाड़ी संख्या 22902 उदयपुर बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, उदयपुर से 13 मार्च को चलने वाली निरस्त रहेगी।

Kolar News

Kolar News 10 March 2022

मंदसौर। मध्य प्रदेश के रतलाम और मंदसौर जिले में गत दिवस भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसलें खेतों में आड़ी पड़ गई। कलेक्टर गौतम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने गुरुवार को संयुक्त रूप से वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसानी के लिए ग्राम भालोट, जवासिया करनाखेड़ी एवं झारड़ा के खेतों में पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से कहा कि आगामी 10 दिनों में सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो जाएगा। किसानों को किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है।   कलेक्टर और एसपी ने खेतों में पहुंचकर फसल नुकसानी का जायजा लेने के बाद किसानों से विस्तार से चर्चा की तथा उनकी समस्या को सुना। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए तुरंत आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सर्वे होने के पश्चात सर्वे लिस्ट को पंचायत में चस्पा भी की जाएगी। जिससे किसान देख सके कि किन किन किसान के खेत का सर्वे हुआ और किसका नहीं। अगर उस लिस्ट में किसी किसान का नाम नहीं है, तो उसकी तुरंत संबंधित अधिकारी को सूचना प्रदान करें। सर्वे के दौरान संबंधित खेत के किसान को भी साथ में रखा जाएगा तथा उसके हस्ताक्षर लिए जाएंगे।   निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अफीम की फसल, अलसी, गेहूं, चना, मेथी, सरसों आदि फसलों को देखा। सर्वे के दौरान किसान बंशीलाल गुर्जर ने कलेक्टर से कहा कि अफीम की फसलों में जो नुकसान हुआ है। उसके सर्वे के लिए राजस्व विभाग एवं नारकोटिक्स विभाग का एक संयुक्त दल बनाकर इसका भी सर्वे कराया जाए। जिससे किसानों को अफीम की फसल में जो नुकसान हुआ है। उसमें भी राहत मिल सके।

Kolar News

Kolar News 10 March 2022

मंदसौर। मध्य प्रदेश के रतलाम और मंदसौर जिले में गत दिवस भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसलें खेतों में आड़ी पड़ गई। कलेक्टर गौतम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने गुरुवार को संयुक्त रूप से वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसानी के लिए ग्राम भालोट, जवासिया करनाखेड़ी एवं झारड़ा के खेतों में पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से कहा कि आगामी 10 दिनों में सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो जाएगा। किसानों को किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है।   कलेक्टर और एसपी ने खेतों में पहुंचकर फसल नुकसानी का जायजा लेने के बाद किसानों से विस्तार से चर्चा की तथा उनकी समस्या को सुना। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए तुरंत आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सर्वे होने के पश्चात सर्वे लिस्ट को पंचायत में चस्पा भी की जाएगी। जिससे किसान देख सके कि किन किन किसान के खेत का सर्वे हुआ और किसका नहीं। अगर उस लिस्ट में किसी किसान का नाम नहीं है, तो उसकी तुरंत संबंधित अधिकारी को सूचना प्रदान करें। सर्वे के दौरान संबंधित खेत के किसान को भी साथ में रखा जाएगा तथा उसके हस्ताक्षर लिए जाएंगे।   निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अफीम की फसल, अलसी, गेहूं, चना, मेथी, सरसों आदि फसलों को देखा। सर्वे के दौरान किसान बंशीलाल गुर्जर ने कलेक्टर से कहा कि अफीम की फसलों में जो नुकसान हुआ है। उसके सर्वे के लिए राजस्व विभाग एवं नारकोटिक्स विभाग का एक संयुक्त दल बनाकर इसका भी सर्वे कराया जाए। जिससे किसानों को अफीम की फसल में जो नुकसान हुआ है। उसमें भी राहत मिल सके।

Kolar News

Kolar News 10 March 2022

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होते हुए अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर के मध्य दो फेरा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा। मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना ने बुधवार को बताया कि होली त्योहार के दौरान गाडियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन पर ठहराव के साथ गाड़ी संख्या 09621/09622 अजमेर बान्द्रा टर्मिनस अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09621 अजमेर बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 20 एवं 27 मार्च रविवार को अजमेर से 06.35 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन(17.40/17.50 रविवार) होते हुए 04.15 बजे सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09622 बान्द्रा टर्मिनस अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 21 एवं 28 मार्च सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 11.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन(21.30/21.40 सोमवार) होते हुए मंगलवार को 09.10 बजे अजमेर पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में किशनगढ़, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, सात स्लीपर एवं छ::सेकंड सीटिंग के कोच रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 9 March 2022

गुना। बीती रात अचानक मौसम बदलने से जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। कुछ गांव में ओले भी गिरे हैं। इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। धनिया, गेंहू और चने की फसलों में नुकसान हुआ है। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है।   मंगलवार सुबह से कड़ी धूप रहने के बाद शाम को अचानक मौसम में बदलाव आया। रात में पारा एकदम से 3 डिग्री तक लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से लुढ़ककर 13 डिग्री तक आ गया। शहर में भी देर रात 12 बजे के आसपास बारिश हुई। बमोरी इलाके में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। देर रात तेज हवाओं के साथ पानी की बौछारें पड़ीं।   बमोरी में गिरे ओले   बमोरी इलाके के कई गाँव मे जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे हैं। जौहरी, जैतपुरा गांव में आंवले के आकार के ओले गीते। इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। गेंहू, धनिया और चने की फसल आड़ी हो गयी। कई खेतों में 70-80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। बमोरी प्रभारी तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा ने बताया कि इन गांव में ओले गिरने की सूचना मिली है। वह खुद मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे हैं।

Kolar News

Kolar News 9 March 2022

सिवनी। जिले के पेंच टाईगर रिजर्व अंतर्गत पेंच मोगली अभयारण्य, परिक्षेत्र कुरई के बीट पश्चिम खामरीठ के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 630 में मंगलवार की सुबह 9.20 बजे गश्ती दल को 12वर्षीय एक नर बाघ मृत अवस्था में मिला। जिसका शव दाह वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया है।   मुख्य वनसंरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पेंच टाईगर रिजर्व अशोक कुमार मिश्रा ने बुधवार सुबह हि.स. को बताया कि मंगलवार की सुबह पेंच मोगली अभयारण्य, परिक्षेत्र कुरई के बीट पश्चिम खामरीठ के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 630 में गश्ती दल को गश्ती के दौरान 12वर्षीय एक नर बाघ मृत अवस्था मेे मिला। इस दौरान पेच प्रबंधन अमले द्वारा क्षेत्र की घेराबंदी कर क्षेत्र को सुरक्षित किया गया और क्षेत्र संचालक, अधीक्षक पेंच मोगली अभयारण्य, परिक्षेत्र अधिकारी कुरई एवं अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे, और घटना स्थल का निरीक्षण किया। कान्हा टाइगर रिजर्व एवं पश्चिम छिंदवाड़ा वनमण्डल छिंदवाड़ा से डॉग स्क्वाड को बुलाकर आस-पास के वन क्षेत्र का गहन निरीक्षण कराया गया। कोई संदिग्ध गतिविध नहीं पाई गई। बताया गया कि कान्हा टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल एवं विकासखण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी, कुरई डॉ. अमित रैकवार, अशोक कुमार मिश्रा, क्षेत्र संचालक, आशीष कुमार पाण्डेय, अधीक्षक पेंच मोगली अभ्यारण्य, विलास डोंगरे, परिक्षेत्र अधिकारी, कुरई, एन.टी.सी.ए. के प्रतिनिधि राजेन्द्र भिन्डारकर, वाईल्डलाईफ बायोलॉजिस्ट एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में शव परीक्षण किया गया। बाघ के समस्त अवयव सुरक्षित पाये गये।   परीक्षण के दौरान मृत बाघ के दोनों अगले पैरों पर अन्य बाघ के कैनाईन मार्क स्पष्ट रूप से दिखाई दिये, अगले दाहिने पंजे की हड्डी भी टूटी मिली एवं साथ ही गर्दन पर भी गंभीर घाव पाये गये। वन्यप्राणी चिकित्सक एवं पशु चिकित्सक द्वारा मृत्यु का प्रथम दृष्टया कारण अन्य बाघ से संघर्ष होना बताया गया। शव परीक्षण उपरांत आवश्यक अवयवों को प्रयोगशाला परीक्षण हेतु संरक्षित किया गया। एन.टी.सी.ए. द्वारा निर्धारित एस.ओ.पी. का पालन करते हुए समस्त प्रक्रिया की गयी। शव परीक्षण उपरांत बाघ के शव को पूर्ण रूप से जलाकर नष्ट किया गया।

Kolar News

Kolar News 9 March 2022

रतलाम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजन किए गए। समाजसेवियों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा सरकारों द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की चर्चा भी की गई। सभी संस्थाओं में महिला सशक्तिकरण को और अधिक कारगर और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न महिला वक्ताओं ने सुझाव दिए। वहीं आज शहर के विभिन्न थानों पर महिला पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभाली।   महिला दिवस के मौके पर शहर के सभी ट्रैफिक पॉइंट पर आज केवल महिला कर्मियों ने ही यातायात व्यवस्था संभाली। महिला दिवस के मौके पर सभी महिला पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था की मुश्किल ड्यूटी को निभाने का निर्णय लिया। वहीं आम दिनों की बजाय आज रतलाम पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं द्वारा हर तरह की ड्यूटी निभाने का संदेश समाज को देना था। रतलाम के सैलाना बस स्टैंड चौराहा ,दो बत्ती चौराहा, और फव्वारा चौक पर रतलाम पुलिस की सभी महिला कर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था का मोर्चा संभाला है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लीड कर रही डीएसपी एमबी सुराणा ने बताया कि इससे ना सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था बल्कि उसमें आ रही बाधाओं को भी महिला पुलिस कर्मियों ने बखूबी दूर किया है। आयोजन का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि महिलाएं हर तरह की मुश्किल ड्यूटी करने में सक्षम है।   केंद्र व राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान के अनेक कार्य किए सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन के तत्वाधान में महिला समिति द्वारा सेवानिवृत्त पेंशनरों के सम्मान के साथ सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य पर संगोष्ठी का आयोजन पूर्व महापौर एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनीता यार्दे, स्टेट बैंक आफ इंडिया मुख्य ब्रांच प्रबंधक दीपिका यादव, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनामिका अवस्थी, यूनियन बैंक की सविता तिवारी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। पेंशनर एसोसिएशन की वयोवृद्ध हंसी शिवानी का शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. उन्होंने सभी महिलाओं को गिफ्ट प्रदान की गई। सुनीता यार्दे ने कहा कि आज देश में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में शिवराज सिंह महिलाओं के सशक्तिकरण एवं विभिन्न योजनाओं से महिलाओं का उत्थान कर रहे हैं । निश्चित रूप से हम अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं कि कई वर्षों के बाद महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं फ्रंट लाइन में लाया जा रहा है। डॉक्टर अवस्थी ने कहा कि रेल सेवा के दौरान भी और रेल सेवा के बाद भी रेल एकमात्र ऐसा विभाग है जो स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखता है, आपने सभी महिलाओं से यह अनुरोध किया कि आप अपने आप को स्वस्थ रखें तथा सामाजिक दायित्व का निर्वाह करें रेलवे की दी गई स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें। दीपिका यादव ने कहा कि आज सेवानिवृत्त महिलाओं के बीच उपस्थित होकर मैं अभीभूत हूं, आपने ग्रीन कार्ड की योजना, एटीएम, पासबुक प्रिंट, लाइव सर्टिफिकेट, फैमिली पेंशन आदि सभी मुद्दों पर अपनी बात रखी और किसी भी समस्या के लिए आपने अपना मोबाइल नंबर भी सबको दिया जिससे किसी भी समय मुझसे बात कर सकते हैं।   विद्युत मंडल में महिलाकर्मियों का सम्मान मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के शहर संभाग रतलाम में कार्यपालन यंत्री विनय प्रताप सिंह के द्वारा कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया।   एमआर यूनियन ने महिलाओं को प्रतिक चिन्ह भेंट किए एम.आर. यूनियन द्वारा कार्यालय पर विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता करते हुए शाखा अध्यक्ष कॉम अश्विनी शर्मा ने महिला शक्ति को नमन करते हुए कहा कि महिला दिवस सांकेतिक रूपसे एक दिन मनाया जाता है जबकि साल का प्रत्येक दिन महिलाओं का ही होता है। मुख्य अतिथि के रूप में गीता देवी राठौर और विशेष अतिथि के रूप में डॉ गीता दुबे मंचासीन रही । डॉ दुबे ने अपनी स्व रचित कविता के माध्यम से सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधियों शोभा नेनानी (दूरसंचार विभाग), दीपिका मरमट (पुलिस), रूबीका देवांग ( जिला खेल अधिकारी),जीनत स्टीफन (ब्लड बैंक), कविता तिवारी (बैंक), सोनू अकोदिया (आंगनवाड़ी) आदि को पुष्प हार पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।   महिला सुरक्षा कानून के संबंध में जानकारी दी जन शिक्षण संस्थान ने विभिन्न गांवों से प्रशिक्षण लेने वाली लगभग 250 महिलाओं व अनुदेशिकाओं का सम्मान कर प्रमाणपत्र प्रदान किये गए। इस अवसर पर महिला सुरक्षा कानून पर कार्यक्रम की अध्यक्षा एडवोकेट प्रीति सोलंकी द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Kolar News

Kolar News 8 March 2022

पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासियों का प्रणय पर्व के रूप में जाना जाने वाला भगोरिया पर्व आदिवासी प्रधान झाबुआ, आलीराजपुर खंडवा आदि जिलों में 11 मार्च से मनाया जाएगा। इस लोक पर्व को लेकर आदिवासियों में बड़ा उत्साह रहता है। जिले से दूरस्थ स्थानों की ओर काम (मजदूरी) पर गए आदिवासी मजदूर इस लोक पर्व के मद्देनजर अपने घर लौटने लगे हैं। आदिवासी संस्कृति के इस पर्व का आगाज़ होली के सात के दिन पूर्व से हो जाता है। और इन जिलों में होली पूर्व लगने वाले सभी हाट बाजार भगोरिया हाट कहे जाते है। पिछले दो वर्षो में कोरोना महामारी के चलते एक अज्ञात भय लोगो में समाया था, हालांकि फिर भी झाबुआ आलीराजपुर जिलो में भगोरिया हाट उसी शिद्दत से भरे थे। इस प्रणय पर्व की मस्ती, गत वर्ष कोरोना पर भारी पड़ी थी। वास्तविकता में पिछले साल शासन प्रशासन की कोरोना गाइड लाइन को पूरी तरह नकार दिया गया था, परिणामस्वरूप कोरोना महामारी ने जिले में कहर बरपाया था। वैसे इस वर्ष कोरोना संकट नही के बराबर है, फिर भी प्रशासन को इन हाट बाजारों के दौरान भारी भीड़ को नियंत्रित करना होगा, वरन् महाराष्ट्र, गुजरात राज्य से लौटने वाले कामगारों में यदि कोई संक्रमित हुआ तो जिले में संक्रमण फैलने की स्थिति निर्मित हो सकती है। जिले में कोरोना नहीं के समान है, और प्रशासनिक रूप से भी इन हाट बाजारों पर कोई बंदिश नहीं रहेगी, इसलिए ये हाट इस वर्ष पूरे शबाब पर रहने वाले हैं, ऐसे में जिला प्रशासन को एहतियात बरतने की बहुत जरूरत है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (cmho) डॉ. जे. एस. ठाकुर से जिले में कोरोना संक्रमण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि "जिले में अभी दो चार केस आ रहे हैं। इनमें भी कोई हास्पिटलाइज नहीं है। अभी तक कोरोना से कोई भी मौत नहीं हुई है।" अतिरिक्त जिला कलेक्टर जे. एस. बघेल भगोरिया के संबंध में यह पूछे जाने पर कि क्या इन हाट बाजारों पर कोई बंदिश होगी ? एडीएम ने "हिन्दुस्थान समाचार" को बताया "कि नहीं इन हाट बाजारों पर कोई बंदिश नहीं रहेगी, किन्तु सबको आवश्यक रूप से मास्क लगाना चाहिए।"

Kolar News

Kolar News 8 March 2022

भोपाल। कोरोना के वेरिएन्ट को बताने वाली "जिनोम सीक्वेंसिंग" की जाँच "एम्स भोपाल" की प्रयोगशाला में शुरू हो गई है। प्रदेश में होल जिनोम सीक्वेंसिंग (डब्ल्यू.जी.एस) जाँच के लिये एम्स भोपाल को नामांकित किया गया है। एम्स भोपाल को जिनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशाला संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बजट भी दिया गया है।   स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि एम्स भोपाल में जिनोम सीक्वेंसिंग जाँच शुरू होने से सभी आवश्यक कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय-सीमा में (सोर्स-कोव-2) "होल जिनोम स्वीस्वेंसिग" की रिपोर्ट को प्राप्त करना संभव हुआ है। प्रदेश के 25 जिलों के जनवरी और फरवरी माह के 197 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट जारी की गई है।   उन्होंने बताया कि एम्स द्वारा जिनोम सीक्वेंसिंग की जानकारी आईएचआईपी पोर्टल और अंतरराष्ट्रीय जीआईएसएआईडी डेटाबेस में प्रविष्टि भी की गई है। प्रदेश में जिनोम सीक्वेंसिंग जाँच सुविधा होने से मंहगे रिएजेन्ट पर होने वाले व्यय को नियंत्रित किया जा सका है।   स्वास्थ्य आयुक्त ने बताया कि होल जिनोम सीक्वेंसिंग की जाँच से सोर्स-कोव-2 की संभावित नई प्रजातियों में वायरस के बर्ताव, जेनेटिक कोड, म्यूटेशन आदि का अध्ययन किया जाता है। इससे कोविड-19 के नवीन स्ट्रेन्स (अल्फा, डेल्टा, डेल्टा प्लस, ऑमिक्रॉन आदि) की जानकारी प्राप्त कर उनके प्रसार की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाती है।   पूर्व में प्रदेश में जिनोम सीक्वेंसिंग जाँच की सुविधा नहीं होने पर भारत सरकार द्वारा चिन्हांकित रीज़नल जिनोम सीक्वेंसिंग लेबोरेटरी में सेम्पल भेजे जाते रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 8 March 2022

झाबुआ। गत दिवस शिवालयों में स्थापित नन्दी की प्रतिमा पानी पीने का समाचार सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले के नगरीय इलाकों सहित ग्रामीण अंचलों में आस्था का एक विस्मयकारी आयाम आकार लेने लगा। इसे देवीय चमत्कार मानते हुए देखते ही देखते शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और महिला, पुरुष एवं बच्चे नन्दी प्रतिमा को जलपान कराने लगे। शनिवार को यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। दूसरे दिन रविवार को भी कई श्रद्धालु नन्दी प्रतिमा को जलपान कराते हुए नजर आए। इन श्रद्धालुओं में सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। मंदिरों में जल समर्पित कर रहे महिलाओं और पुरुषों ने बताया कि उनके द्वारा समर्पित जल को नन्दी भगवान ने स्वीकार कर लिया है। जिले में विभिन्न स्थानों पर शिवालयों में शनिवार को देर रात तक भीड़ जुटी रही। रविवार को भी झाबुआ में तालाब किनारे स्थित प्राचीन शिवालय, मेघनगर के शिव मंदिर, बामनिया के बिरला द्वारा स्थापित टेकरी मंदिर सहित पेटलावद और थान्दला के देवी अहिल्या द्वारा स्थापित शिवालयों एवं ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में श्रद्धालु जलपान कराने पहुंचे। "विज्ञान पदार्थों की गुण धर्म के आधार पर व्याख्या करता है, और वहां भावनाओं को तरजीह नहीं दी जाती, इसलिए विज्ञान की कसौटी पर यह सब आधारहीन करार दिया जाता है। विज्ञान इसे किसी भी प्रकार का चमत्कार नहीं मानते हुए केवल एक सायफन क्रिया मात्र मानता है, जबकि श्रद्धा के रूप में यह एक देवीय चमत्कार है।" बामनिया के टेकरी मंदिर के पुजारी श्रीमद्भागवत कथा वाचक पंडित भगवती प्रसाद, काशी विश्वनाथ मंदिर थान्दला के पुजारी कैलाश गिरि एवं पंडित सुरेन्द्र आचार्य ने बताया कि "यह विषय आस्था का है। वैसे तो पाषाण जल को अपने में समाहित नहीं करता, किन्तु पाषाण जब प्रतिमा का स्वरूप ग्रहण कर लेता है, हमारी आस्था बलवती हो जाती है और आन्तरिक प्रेम जागृत हो जाता है तो प्रतिमा कभी हंसती हुई, कभी बात करती हुई और कभी श्रद्धा से निवेदित किया गया जल अथवा भोजन भी ग्रहण करती हुई प्रतीत होने लगती है।"

Kolar News

Kolar News 6 March 2022

भोपाल। बंगाल की खाड़ी से हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण पिछले दो दिनों से पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। इसी क्रम में रविवार को भी छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट एवं बैतूल जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से इंदौर, भोपाल, उज्जैन संभागों के जिलों में भी बादल छाने के साथ वर्षा होने की संभावना है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में ईरान पर एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। ईरान पर बना पश्चिमी विक्षोभ रविवार को पाकिस्तान के आसपास आ सकता है। इसके प्रभाव से रविवार को राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात के बनने की संभावना है। इस वजह से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के भी आसार है। एक ट्रफ उत्तर प्रदेश पर सक्रिय है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। सोमवार से इंदौर, भोपाल, उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे का सिलसिला भी शुरू हो सकता है।   मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से. रिकार्ड किया गया। यह भी शुक्रवार के न्यूनतम 15.4 डिग्री से. के मुकाबले 0.4 डिग्री से. कम रहा। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तर-पूवी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही हवाओं के कारण दिन-रात के तापमान में गिरावट हो रही है।

Kolar News

Kolar News 6 March 2022

रतलाम। इस बार कुछ पंचांग निर्माणकर्ताओ ने किसी कारणवश 16 मार्च को ही होलिका दहन के विषय पर बदला गया है, साथ ही भद्रा को लेकर भी कई विद्वतजनों में संशय उत्पन्न हो रहा था , इसी बिंदु को मध्य नजर रखते हुए ज्योतिषाचार्य पं. बजरंग गिरी महाराज के नेतृत्व में मारुती ज्योतिष अनुसंधान केंद्र, बिलपांक पर ज्योतिषाचार्य पं.संजयशिवशंकर दवे, भागवताचार्य पं.चेतन शर्मा, आचार्य पं.शिवम शुक्ल शास्त्री, पं.हरिओम शर्मा, पं. ओमप्रकाश की उपस्थिति में बैठक की गई और सर्वसम्मति से होलिका दहन के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई ताकि विप्रबंधु के संशय का निश्चित रूप से समाधान हो सके । इस बार 17 मार्च होलिका दहन को भद्रा दिन की 1.29 से आरंभ हो रही है जो कि रात की 12.09 तक विद्यमान रहेगी , होलिका दहन में भद्रा का मुख नहीं लिया जाता है , ऐसी स्थिति में सांयकाल प्रदोष काल सहित रात्रि काल में होलिका दहन किया जा सकता है । इस बार होली का दहन तुला लग्न में किया जाएगा और इस बार तुला लग्न का आरंभ रात्रि 20.29 से 22.44 तक रहेगा शुभमुहूर्त , इस लग्न में होलिका दहन सभी मनोकामना की सिद्धि और सभी अनिष्ट निवारण के लिए अच्छा और उपयुक्त रहेगा, ज्योतिषाचार्य पं.संजय शिवशंकर दवे ने बतलाया इस बार होली का दहन उदित की चतुर्दशी तिथि में किया जाएगा । 17 मार्च को दोपहर में 1.31 के उपरांत पूर्णिमा तिथि आरंभ हो रही है जो अगले दिन 18 मार्च को दोपहर 12.48 पर पूर्ण होगी । 18 मार्च को रात्रि में पूर्णिमा तिथि न होने के चलते ही 1 दिन पूर्व चतुर्दशी तिथि के उदित में ही मध्य रात्रि जब रात्रि में जब पूर्णिमा उपस्थित रहेगी उसी समय होलिका दहन किया जाएगा। इसी कारण 17 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा है । पं.बजरंग गिरी जी महाराज ने बतलाया कि इस बार भद्रा का वास स्वर्ग में है जो कि अतिशुभ फलदाई रहेगी। साथ ही दिन की भद्रा में रात्रि का दोष नहीं होता है। दिन में आरंभ हुई भद्रा का सूर्यास्त के बाद कोई दोष नहीं होता तथा सूर्यास्त के बाद शुभ कार्य किए जा सकते हैं । भद्रा का मुख नहीं लिया जा सकता परंतु मध्य व पश्चात का समय लिया जा सकता है इसीलिए इस बार 17 मार्च को प्रदोष काल में 6.33 से रात्रि 8.58 तक होलिका दहन किया जा सकता है । इसी प्रकार से भद्रा पुच्छ उसमें रात्रि 9.30 से 10.15 तक भी होलिका दहन का शुभसमय रहेगा 

Kolar News

Kolar News 3 March 2022

भोपाल। पाकिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रूख बदल गया है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण गुरुवार को शहर में आंशिक बादल छाए रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादलों के कारण दिन के तापमान में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना कम है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान भी 30-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है। उधर, शनिवार से एक अधिक तीव्रता वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से राजधानी सहित मध्यप्रदेश के पूर्वी एवं उत्तरी हिस्सों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह बुधवार के न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य रहा था। यह मंगलवार के अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

Kolar News

Kolar News 3 March 2022

भोपाल। पाकिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रूख बदल गया है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण गुरुवार को शहर में आंशिक बादल छाए रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादलों के कारण दिन के तापमान में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना कम है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान भी 30-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है। उधर, शनिवार से एक अधिक तीव्रता वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से राजधानी सहित मध्यप्रदेश के पूर्वी एवं उत्तरी हिस्सों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह बुधवार के न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य रहा था। यह मंगलवार के अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

Kolar News

Kolar News 3 March 2022

भोपाल। आजादी की 75वीं वर्ष गाँठ पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में चंडीगढ़ स्पेशल हैंडलूम एक्स-पो में मध्यप्रदेश के रेशम बुनकर अपनी कला और कौशल से निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। एक्स-पो में उपलब्ध सामग्री सैलानियों के लिए रियायती दरों पर उपलब्ध रहेंगी। एक्स-पो 10 मार्च से 30 मार्च 2022 तक होगा।   आयुक्त रेशम विशेष गढ़पाले ने बुधवार को बताया कि मध्यप्रदेश सिल्क फेडरेशन तथा भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय, विकास आयुक्त हथकरघा नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप एक्स-पो का आयोजन किया जाएगा। एक्स-पो चंडीगढ़ शहर के सेक्टर 17, सर्कस मैदान में होगा।   उन्होंने बताया कि 14 दिवसी एक्स-पो में मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों की बुनकर समितियाँ, राज्यों के उपक्रम, मृगनयनी प्राक्कृत, खादी ग्रामोद्योग, मध्यप्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम, हथकरघा संचालनालय अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। सैलानियों के लिए एक्स-पो में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सैलानियों से कोविड-19 का पालन करने की अपेक्षा आयोजकों द्वारा की गई है।

Kolar News

Kolar News 2 March 2022

कुण्डलपुर। कुण्डलपुर महा महोत्सव के बाद बुधवार को भक्ति और भव्यता के बीच बड़े बाबा (रिषभ देव, पहले तीर्थकर) का महामस्तकाभिषेक का आयोजन किया गया है। इसे देश में सबसे बड़े जैन कार्यक्रम के तौर पर जाना जाएगा। यह पंच कल्याणक महा महोत्सव 14 से 23 फरवरी तक चला, जिसके बाद बड़े बाबा (पदमासन में बैठी मुद्रा में 12 फुट की मूर्ति) का महामस्तकाभिषेक किया जा रहा है। करीब 15 लाख लोग भक्ति और संस्कार के इस उत्सव का शाक्षी बने जिसमें 133 ब्राह्मी सुंदरी ने ब्रह्मचार्य व्रत लिया तथा 18 दीक्षार्थियों ने अपने संयम का मार्ग प्रसश्त किया। इस पञ्च कल्याणक में 2007 भारत के विंभिन्न इलाकों से लाई गयी नई प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी। बता दें कि भारत की पहचान भव्य मंदिरों से भी है और इसलिए इस महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण 500 वर्षों की लंबी अवधि के बाद बड़े बाबा का भव्य पाषाण के मंदिर का निर्माण है। मंदिर में इस्तेमाल पत्थर का घन फुट अक्षरधाम मंदिर के मुकाबले चार गुना ज्यादा है। इसे नागर शैली में बगैर इस्पात के साथ बनाया गया है । यह मंदिर पूरी तरह से बंसी पहाड़ पत्थर और कच्छ पीला पत्थर के साथ निर्मित किया गया है।   आचार्य श्री ने बड़े बाबा के प्रति अपनी भक्ति और समर्पण को अभिव्यक्त करते हुए कहा, 'बड़े बाबा का महामस्तकअभिषेक अब प्रति 9 वर्ष में अंतराल में होगा। यह सुनकर लोगों में भक्ति और हर्ष की लहार दौड़ गयी।   इस महा महोत्सव की सफलता के बारे में बताते हुए श्री संतोष जी सिंघल ने कहा, 'भगवान ने हमें इस महोत्सव को आयोजित करने का अवसर दिया है, जिसमें भक्ति और प्रेम पूरे देश से उमड़ रहा है। सभी वर्गों और धर्मों के लोग इस जैन कुंभ का हिस्सा बनने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।   चौथे दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल कुंदलपुर पहुंचे और मध्य प्रदेश के प्रख्यात तीर्थ स्थल केंद्र में मौजूदा समारोह में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया।   शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, प्रहलाद पटेल, ओम बिड़ला और ज्योति राव सिंधिया ने 15 लाख भक्तों के साथ इस भव्य उत्सव का जश्न मनाया, जो अब विश्व इतिहास में दर्ज हो गया है।   पंच कल्याणक महा महोत्सव भव्य गजरथ फेरी महोत्सव के साथ समाप्त हुआ, जिसमें पूरे भारत से चांदी और सोने के 30 रथों पर नव प्रतिष्ठित प्रतिमाओं को विराजमान कर पंडाल की परिक्रमा की। 3 लाख से ज्यादा लोग इस पारंपरिक समापन समारोह में शामिल हुए।   आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री संतोष जी सिंघल ने भी इस इवेंट की सफलता पर अपना आभार और प्रसन्नता जताई और कहा, 'बड़े बाबा और छोटे बाबा की कृपा से जंगल में मंगल हो रहा है। 10 दिन की संक्षिप्त अवधि में इस महा महोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है, जो किसी सपने से कम नहीं है। हम सभी आयोजकों और स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनकी अनुमोदना करते हैं।'   महोत्सव में करीब 15 राज्यों और 5 देशों से 10 लाख से ज्यादा भक्त कुण्डलपुर पहुंचे। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से 40,000-50,000 से ज्यादा भक्त महामहोत्सव में पहुंचे थे।   कुण्डलपुर में उस समय भी इतिहास रचा गया था, जब 133 लड़कियों ने एक साथ अचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज से ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करने और मोक्ष के मार्ग पर चलने का वादा किया।

Kolar News

Kolar News 2 March 2022

भोपाल । विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त एवं पदेन प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी विशाल सिंह को स्थानांतरित स्थल पर पदभार ग्रहण नहीं करने पर निलंबित कर दिया है। यह जानकारी बुधवार को जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने दी।   उन्होंने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिंह को नगर पालिक निगम भोपाल से नगर परिषद चित्रकूट जिला सतना स्थानांतरित किया गया था। सिंह लगभग एक माह से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में सिंह का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यालय रीवा रहेगा। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Kolar News

Kolar News 2 March 2022

भोपाल। मार्च का माह शुरू होने के बाद भी अभी मध्यप्रदेश में ठंड का हल्का असर है। इस बीच प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को भी हल्की ठंडी हवा चलेगी। यह दौर बुधवार शाम तक जारी रहने की संभावना है। तीन मार्च से उत्तरी मप्र के हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस तरह अगले चार से पांच दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार कम है। रात का तापमान ज्यादा नहीं गिरेगा।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी तेवर नहीं दिखाएगी। दूसरे हफ्ते से इसकी शुरूआत होगी। साहा के मुताबिक दो मार्च को उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसकी वजह से बारिश होने की संभावना है। पहले से बंगाल की खाड़ी में एक पश्चिमी विक्षोभ था है, जो सक्रिय हो गया है। बर्फबारी भी हो रही है जिसकी वजह से ठंडी हवा चल रही है।   भोपाल में सोमवार को सुबह से तेज हवा चली है। जिसकी गति 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। रात का तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भी ठंडी हवा चलने का दौर जारी था।। जिसके कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।   मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व ठंडी हवा चलने के कारण ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 28 से 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के कारण तेज हवा चलेगी। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार बने रहेंगे। यही स्थिति पूर्वी और पश्चिमी मप्र के शहरों की रहेगी। दो मार्च से उत्तर भारत में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश होगी।

Kolar News

Kolar News 1 March 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के पूजन-अर्चन और अभिषेक में जुटे हुए हैं। कोरोना के चलते दो साल बाद इस महापर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रवेश के अनुमति मिली है। इसीलिए सुबह से शिवालयों में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरा प्रदेश शिवमय नजर आ रहा है और सभी जगह बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। खास बात यह भी है कि दशकों बाद महाशिवरात्रि पर्व पर गजकेसरी और पंचग्राही योग का अद्भुत संयोग बना है। इस विशेष संयोग में भोलेनाथ का अभिषेक करना विशेष फलदायी रहेगा।   प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर इस बार धनिष्ठा नक्षत्र और शिव योग के साथ गजकेसरी नामक दुर्लभ संयोग बना है। इसकी वजह से महाशिवरात्रि का पर्व विशेष फलदायी हैं। शिवरात्रि को निराकार रूप को साकार करके शिवलिंग के रूप में प्राकाट्य होने का दिन भी माना जाता है। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव प्रसन्न मुद्रा में नंदी पर वास करते हैं। अत: इस दिन जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, पूजन आदि से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं। भक्तों की सभी प्रकार की अभिष्ट मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।   डॉ. तिवारी के अनुसार, इस वर्ष कई दशकों बाद महाशिवरात्रि विशेष योग-संयोग लेकर आई है। इस बार महाशिवरात्रि धनिष्ठा नक्षत्र में कुमार योग, परिघ योग, सिद्धि योग व शिव के साथ गजकेसरी योग में मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्षों बाद इस तरह के योग निर्मित हुए हैं। इसलिए इस शिवरात्रि पर भोलेनाथ की आराधना का महत्व कई गुणा अधिक बढ़ गया है। इस शिवरात्रि पर पूजा-अर्चना करने एवं व्रत रखने वाले भक्तों पर भोले बाबा असीम कृपा बरसाएंगे। भक्त शिवजी का गन्ने का रस, दूध, गंगाजल सहित पंचामृत से अभिषेक कर बील्व पत्र, बेर, मोगरी, गाजर, आंक-धतुरा, भांग इत्यादि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।   मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और भोलेनाथ ने वैराग्य जीवन त्याग कर गृहस्थ जीवन अपनाया था। इस दिन व्रत रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। दो साल से कोरोना के चलते महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धालु अपने घरों में मना रहे थे, लेकिन इस बार खास यह है कि कोरोना संक्रमण थमने से मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति मिल गई है और वे दर्शन-पूजन में जुटे हुए हैं। पर्व को लेकर विशेष आयोजनों भी हो रहे हैं। जगह-जगह भगवान शिव बारात, कलश यात्राएं आदि निकाली जाएंगी।

Kolar News

Kolar News 1 March 2022

मंदसौर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पशुपतिनाथ मंदिर सहित जिलेभर के शिवालयों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से जगमगा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव-पार्वती के विवाह को लेकर भक्तों में अपार उत्साह है। आज पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान आशुतोष दुल्हा बनेंगे। हजारों की संख्या में भक्तों के पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा अन्य शिव मंदिरों में भी शिव के जयकारे सुबह से गूंजना शुुरू हो जाएंगे। रविवार को भगवान श्री पशुपतिनाथजी को हल्दी-केसर का उबटन लगाकर भक्तों ने मंगल गीत गाये व मंदिर परिसर में जमकर थिरके। सोमवार को हल्दी उबटन बाबा को लगाया गया। वहीं माता पार्वती को मेहंदी लगाई गई। दिनभर विशेष धार्मिक आयोजनों का दौर देर शाम तक चलता रहा। इधर शिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। इसके साथ ही शिवालयों में उत्साह छाया हुआ है। मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। शिवालय रोशनी से जगमगा रहे हैं। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिलेभर के शिव मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक आयोजन होंगे। आज रात में चारों प्रहर में रस से अभिषेक किया जाएगा व अंतिम प्रहर के पश्चात बाबा भोलेनाथ को दूल्हे के रूप में सजाया जाएगा व आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। सोमवार को आरती व संगीत कार्यक्रम हुआ। शिवरात्रि पर्व पर एक मार्च को सांस्कृतिक विभाग द्वारा शाम 7.30 से रात 10 बजे तक मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें गायन व नृत्य आयोजन होंगे। 37 क्विंटल खिचड़ी का लगाएंगे भोग महाघंटा अभियान मंडली द्वारा भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर एक मार्च को 37 क्विंटल खिचड़ी के प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। सुबह 10.15 बजे भगवान श्री पशुपतिनाथ को खिचड़ी का भोग लगाने के पश्चात खिचड़ी की प्रसादी श्रद्धालुओं में वितरित की जाएगी। मंदिर परिसर मंडप की तरह सजाया मंदिर परिसर को मंडप की तरह सजाया गया है। मंदिर प्रबंधन द्वारा पूरे परिसर को रंगीन चुनरियों के माध्यम से सजाया गया है। मंदिर शिखर सहित परिसर में विद्युत सज्जा की गई है। भक्तों की सुविधा के लिए एक दिन निर्माण भी बंद रहेगा। कलेक्टर ने बेरिकेडिंग अच्छे से करने व सफाई के निर्देश दिए है। बालाजी मंदिर के दर्शन करते हुए भक्त पशुपतिनाथ गर्भगृह तक पहुंचेंगे। दर्शनकर निर्गम द्वार से बाहर जाएंगे। शिवरात्रि पर्व पर नीलकंठेश्वर महादेव,निर्माणाधीन सहस्त्रशिवलिंग मंदिर परिसर का हिस्सा पूरी तरह बंद रहेगा।

Kolar News

Kolar News 28 February 2022

इंदौर। जिले में कोरोना महामारी से अनाथ हुये बच्चों को केन्द्रीय विद्यालय में दाखिला मिलेगा। उनकी नि:शुल्क पढ़ाई करवाई जायेगी। इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा केन्द्र सरकार को केन्द्रीय विद्यालय के माध्यम से भेजे गये प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस संदर्भ में केन्द्र सरकार ने सभी केन्द्रीय विद्यालयों को पत्र भेजकर कोरोना महामारी से अनाथ हुये बच्चों को केन्द्रीय विद्यालयों में नि:शुल्क दाखिला देने के निर्देश दिये हैं।   यह जानकारी सोमवार को कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-एक की प्रबंध समिति की बैठक में दी गई। बैठक में केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य पीके बेदुये सहित प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि इंदौर के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-एक में कोरोना महामारी से अनाथ हुये बच्चों को प्राथमिकता से दाखिला दिलाने के लिये केन्द्र सरकार को गत वर्ष पत्र लिखा गया था। इस संबंध में केन्द्र सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक तथा संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेते हुये मंजूरी दी है। उन्होंने लिये गये निर्णय को सभी केन्द्रीय विद्यालयों में लागू करने के भी निर्देश दिये हैं। फलस्वरूप अब इंदौर के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-एक में 20 विद्यार्थियों का नि:शुल्क दाखिला होगा।   कलेक्टर ने बताया कि जिन बच्चों का दाखिला होगा, उनके लिये जनसहयोग से स्कूल यूनिफार्म, कापी-किताबें आदि भी व्यवस्था भी की जायेगी। ऐसे बच्चों के दाखिले के लिये उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कलेक्टर की अनुशंसा के माध्यम से दाखिला कराया जाये।   कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-एक का कायाकल्प किया जायेगा। केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के माध्यम से भवन की मरम्मत तथा रंगाई-पुताई कराई जायेगी। नये अतिरिक्त कमरों को निर्माण कराया जायेगा। इसके लिये उन्होंने भूमि आवंटन की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये है।   उन्होंने स्कूल में खेल गतिविधियों को बढ़वा देने के लिये बताया कि शीघ्र की बेडमिंटन तथा स्क्वेश कोर्ट बनाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने दो नयी टेबल टेनिस के लिये टेबलें और अन्य सामग्री क्रय करने के निर्देश भी दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल मैदान को बेहतर रूप से विकसित किया जाये। उन्होंने बताया कि पेयजल व्यवस्था के लिये दो आरओ तथा यूवी मशीने जनसहयोग से लगाई जायेंगी। पेयजल व्यवस्था के लिये विद्यालय में तुरंत नर्मदा कनेक्शन करवाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिये कॉउंसिलिंग भी कराई जायेगी।

Kolar News

Kolar News 28 February 2022

अनूपपुर। पवित्र नगरी अमरकंटक में वर्षों से परंपरागत रूप से महाशिवरात्रि पर्व संपूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया जाता रहा है। महाशिवरात्रि के दो दिवस पूर्व व पश्चात कुल 5 दिवस का मेला रविवार, 27 फरवरी से प्रारंभ होगा, जो कि 03 मार्च तक चलेगा। एक मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व संपूर्ण भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मां नर्मदा उद्गम मंदिर में जन आस्था का सैलाब उड़ेगा श्रद्धालु नर्मदा नदी में स्नान के साथ ही पूजा-अर्चना करेंगे श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना को दृष्टिगत रख कलेक्टर सोनिया मीना के मार्गदर्शन में अमरकंटक में आयोजित पांच दिवसीय मेले की आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।   मेला स्थल पर बच्चों के झूले, मनोरंजक दुकान, खिलौने, नाश्ता, खाना के साथ ही विभिन्न आवश्यक सामग्रियों की खरीद हेतु दुकानें सुसज्जित होंगी इस अवसर पर शासकीय योजनाओं से संबंधित विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी ताकि मेले में पहुंचे नागरिकों को भक्ति, मनोरंजन के साथ ही शासकीय योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त हो सके दुकानों, स्टालों के आवंटन हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा ले-आउट देकर स्थानों का चिन्हाकन किया गया है स्टालों का शुल्क निर्धारित किया गया है साथ ही मेले में आने वाले वाहनों से भी न्यूनतम निर्धारित शुल्क वसूले जाएंगे जिससे व्यवस्थाओं में सहयोग हो सकेगा वाहन पार्किंग स्थल का निर्धारण किया गया है। पांच दिवसीय महाशिवरात्रि मेला सर्किट हाउस ग्राउंड अमरकंटक में आयोजित किया जाएगा। अस्थाई शौचालय, विद्युत, अलाव, पेयजल, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं के लिए टीमें बनाई गई है। मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं, आश्रमों तथा दानदाताओं द्वारा भंडारा प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा। कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रख पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल नर्मदा नदी तट पर होमगार्ड के आपदा मोचन बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से जिला प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने तथा कोविड-19 अनुकूल व्यवहार के पालन की अपील की गई है।

Kolar News

Kolar News 26 February 2022

अनूपपुर। वन मंडल अनूपपुर के वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत विगत एक सप्ताह पहले छत्तीसगढ़ की सीमा से विचरण करते हुए आए एक दन्तैल हाथी खाने की तलाश में पूरी रात ग्रामीणों के खेतों में लगी सब्जी तथा फसलों को अपना आहार बना रहा है वही घरों की दीवारें तोड़कर रखे अनाज को खाकर अपना पेट भर रहा है वही गुरुवार की देर शाम दारसागर में हाथी आने के दहशत में मां तथा उसके साथ दो साल की एक बच्ची भागते समय बच्ची गिर गई और घायल हो गई जिसे भालूमाडा कॉलरी के अस्पताल में उपचार कराया गया। जानकारी अनुसार जब दीनदयाल की पत्नी 2 साल की बच्ची के साथ अपनी झोपड़ी से बकरी चराने और धान के रखरखाव के बाद अपने निवास स्थान दारसागर वापस जा रही थी, तभी अचानक शिवलहरा रास्ते में खूंखार हाथी ने उन पर हमला कर दिया। जिससे बच्ची नंदिनी के पैरों में गंभीर चोट आई। घटना के बाद बच्ची और मां को एसईसीएल चिकित्सालय भालूमाडा में प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया। बच्ची के एक पैर में गंभीर चोट आई हैं जिसमें उसे 20 टांकें लगाए गए हैं। वन मंडल अधिकारी डॉ. एए अंसारी ने बताया कि हाथी के निरंतर विचरण को देखते हुए एसडीओ वन केवी सिंह वन परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा, वन परि,अधिकारी परिवेश सिंह भदौरिया वन परि,अधिकारी अनूपपुर कल्याण सिंह,परिक्षेत्र सहा,कोतमा जे,एल, धार्वे वनरक्षकों एवं सुरक्षा श्रमिकों के साथ दन्तैल हाथी के विचरण पर निगरानी बनाए हुए हैं वही हाथी के विचरण दौरान ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने तथा शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने की अपील विभाग द्वारा की जा रही हैं। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए गत रात्रि वन विभाग की सूचना पर भालूमाडा पुलिस मौके पर रही हैं। जानकारी अनुसार धन्तैल हाथी गुरुवार की सुबह भालूमाडा के नजदीक मटियाडाड गांव में विचरण करते हुए दिखा जिसके बाद पूरे दिन दारसागर एवं भालूमाडा के बीच स्थित बांस प्लांटेशन में विश्राम करने बाद देर शाम निकलने पर शिवलहरा के पास खेतों में चल रहा था इसी दौरान आवाज करने पर सभी लोगों के भागने दौरान खेत में रखवाली कर रही तथा झोपड़ी में रहकर बकरी चरा रही दीनदयाल प्रधान की पत्नी एवं 2 वर्ष उम्र की बच्ची नंदिनी भागते दौरान गिर गई जिससे नंदनी को चोट आई जिसे कॉलरी चिकित्सालय भालूमाडा ले जाकर उपचार कराया गया दन्तैल हाथी देर रात पोडी के भर्राटोला पहुंच कर खेतों में लगी फसलों तथा बाड़ियों में लगे सब्जियों को अपना आहार बनाते हुए हो हल्ला होने पर वापस दारसागर व शिवलहरा की ओर आकर 25 फरवरी की दरमियानी रात 2 बजे बस स्टैंड छोहरी निवासी लखन पिता विश्वनाथ पनिका के घर में घुसकर घर के अंदर रखी बोरी धान को उठा पटक कर अपना आहार बनाया व छोहरी लतार पडौर की ओर सोननदी के किनारे जंगल की ओर रवाना हो गया शुक्रवार की सुबह से हाथी की खोजबीन में वन विभाग द्वारा की जा रही है समाचार लिखे जाने तक हाथी की तलाश जारी हैं।

Kolar News

Kolar News 25 February 2022

मुरैना। खेत में पानी दे रहे वृद्ध किसान का हथियारबंद बदमाशों ने अपहरण कर लिया। एक घंटे से अधिक समय तक सरसों के खेत में हाथ-पैर व मुंह बांधकर मारपीट की। पुलिस की आहट मिलते ही बदमाश भाग खड़े हुये। सर्चिंग के दौरान घायल अवस्था में पुलिस को मिले वृद्ध को जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु दाखिल कराया गया है। एक दर्जन बदमाशों में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है।   बताया जा रहा है कि मुरैना के सिंहोनिया थाना क्षेत्रान्तर्गत बाबड़ीपुरा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध किसान राधेश्याम शर्मा अपने भाई के साथ फसल में पानी देने के लिये गया था। किसान के खेत क्वारी नदी के बीहड़ों में हैं। रात 9 बजे के लगभग हथियारबंद दो बदमाशों ने कुएं पर आकर वृद्ध राधेश्याम से खाना मांगा। किसान द्वारा मना किये जाने से कुपित बदमाश उसे पकडक़र ले गये। कुछ दूरी पर लगभग आधा दर्जन से अधिक बदमाश और मिल गये। इन सभी ने जानकारी लेकर हाथ-पैर व मुंह बांध दिया। काफी देर तक वृद्ध किसान की मारपीट भी की। इसी बीच राधेश्याम का भाई खेतों से भागकर गांव में पहुंच गया।   ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं गांव एकत्रित होकर खेतों की ओर जाने लगा। बदमाशों ने ग्रामीणों की आहट सुनकर राधेश्याम शर्मा को आवाज निकालने पर गोली मारने की धमकी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा आधा दर्जन से अधिक थानों का पुलिस बल जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भेजा गया।   आधी रात के बाद काफी बड़े क्षेत्र में पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। वृद्ध राधेश्याम सरसों के खेत में बंधा पड़ा मिला था। उसे जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। आज देर सुबह तक राधेश्याम की स्थिति स्थिर बनी हुई है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में विधिवत कोई संज्ञान नहीं लिया है। पुलिस क्षेत्र में बदमाशों की तलाश कर रही है।

Kolar News

Kolar News 25 February 2022

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बरछड़ में गुरुवार को बोरवेल के गड्ढे में गिरे चार वर्षीय बालक को करीब 15 घंटे चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाल लिया है, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। बाहर निकलने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टपार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मानपुर के ग्राम बरछड़ निवासी संतोष दुबे का चार साल का बच्चा गौरव दुबे गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बोरवेल के खुले गड्ढे में गिर गया था। करीब 200 फीट गहरे गड्ढे में बच्चा करीब 30 फीट की गहराई पर फंसा था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कलेक्टर संजीव सक्सेना अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी रात भर मौके पर डटे रहे। जबलपुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। मौके पर पहुंचे अधिकारी लगातार बोरवेल के गड्ढे में ऑक्सीजन पहुंचाते रहे। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट दिनेश ने बताया कि बोरवेल में जहां बच्चा फंसा था, वहां के समानान्तर करीब 30 फीट का एक गड्ढा खोदा गया और उसके बाद टनल बनाकर बोरवेल में फंसे बच्चे को बाहर निकाला गया। शुक्रवार सुबह चार बजे तक रेस्क्यू आपरेशन चलाकर बच्चे को बाहर निकाला गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने शुक्रवार सुबह ट्वीट के माध्यम से घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम बड़छड़ में शुक्रवार सुबह 4 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बालक गौरव को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश बच्चे की मृत्यु हो चुकी है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिला प्रशासन व समस्त रेस्क्यू टीम ने बच्चे को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Kolar News

Kolar News 25 February 2022

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बरछड़ में गुरुवार को बोरवेल के गड्ढे में गिरे चार वर्षीय बालक को करीब 15 घंटे चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाल लिया है, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। बाहर निकलने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टपार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मानपुर के ग्राम बरछड़ निवासी संतोष दुबे का चार साल का बच्चा गौरव दुबे गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बोरवेल के खुले गड्ढे में गिर गया था। करीब 200 फीट गहरे गड्ढे में बच्चा करीब 30 फीट की गहराई पर फंसा था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कलेक्टर संजीव सक्सेना अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी रात भर मौके पर डटे रहे। जबलपुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। मौके पर पहुंचे अधिकारी लगातार बोरवेल के गड्ढे में ऑक्सीजन पहुंचाते रहे। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट दिनेश ने बताया कि बोरवेल में जहां बच्चा फंसा था, वहां के समानान्तर करीब 30 फीट का एक गड्ढा खोदा गया और उसके बाद टनल बनाकर बोरवेल में फंसे बच्चे को बाहर निकाला गया। शुक्रवार सुबह चार बजे तक रेस्क्यू आपरेशन चलाकर बच्चे को बाहर निकाला गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने शुक्रवार सुबह ट्वीट के माध्यम से घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम बड़छड़ में शुक्रवार सुबह 4 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बालक गौरव को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश बच्चे की मृत्यु हो चुकी है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिला प्रशासन व समस्त रेस्क्यू टीम ने बच्चे को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Kolar News

Kolar News 25 February 2022

इंदौर। मध्यप्रदेश के पश्चिमी निमाड़ अंचल में गुरुवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। अचानक हुई इस भूगर्भीय हलचल से स्थानीय लोगों में घबराहट देखने को मिली। भूकंप आने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने घटनाक्रम की जांच करने और सिस्मोग्राफी की रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहने की बात कही है। इसी बीच नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी ने इंदौर शहर से 125 किलोमीटर दूर 3.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस होने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, बड़वानी जिले के सेंधवा नगर में रामकटोरा, राम बाजार, झीरा चौक, मोती बाग क्षेत्र, बीजागढ़ आदि स्थानों पर गुरुवार सुबह करीब 4.55 से 5 बजे के बीच लोगों ने हल्का कंपन महसूस किया। नाला पार रहवासी नीरज अग्रवाल ने बताया कि सुबह मुझे हल्का कंपन महसूस हुआ। विमलबाई ने बताया कि सुबह उठकर चाय बना रही थी। करीब पांच बजे हल्का कंपन महसूस हुआ। बर्तन भी बजने लगे। इससे परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। मोतीबाग के कैलाश भाई ने बताया कि सुबह मैं नहाने बैठा तो अचानक कंपन महसूस हुआ। इससे मैं घबरा गए। नेशनल सेंटर फार सिस्मोलाजी ने इस भूकंप की पुष्टि की है। सिस्मोलाजी की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि इस भूकंप की तीव्रता 3.5 और इसकी लोकेशन इंदौर से करीब 125 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में है। इस मामले में सेंधवा एसडीम तपस्या परिहार और तहसीलदार मनीष पांडे का कहना है कि भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर पश्चिम निमाड़ में हल्के भूकंप का कंपन सिस्मोग्राफ यंत्र पर दर्ज हुआ है। यह क्षेत्र विजयगढ़ क्षेत्र के करीब पाइंट बता रहा है। वहीं कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने कहा कि सेंधवा क्षेत्र में लोगों ने कंपन महसूस किया है। बड़वानी के सिस्मोग्राफ सेंटर से पता लगा रहे हैं। अफसरों को इस संबंध में जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Kolar News

Kolar News 24 February 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश से ठंड लगभग विदा हो चुकी है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन अलग-अलग स्थानों पर बने चार वेदर सिस्टम से कुछ जिलों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में जहां बादल छा सकते हैं, वहीं जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। शेष जिलों में तापमान इसी तरह बना रहने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राजेन्द्रपुरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि अफगानिस्तान पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढक़र उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर आ गया है। इसके असर से पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त पंजाब पर बने प्रेरित चक्रवात से लेकर उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश तक एक ट्रफ (द्रोणिका लाइन) बना हुआ है। इन चार वेदर सिस्टम के कारण हवाओं का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से तापमान बढ़ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्रीसे.अधिक रहा। जिसके चलते धूप में चुभन महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 15 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। जारी रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 28 फरवरी को भी दो अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत मिले हैं। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला अभी जारी रहने के आसार हैं। वर्तमान में सक्रिय चार सिस्टम के असर से गुरुवार को जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

Kolar News

Kolar News 24 February 2022

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बने दो वेदर सिस्टम के असर से हवाओं का रुख बदलने से पूरे मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे मंगलवार को धूप में चुभन महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को जबलपुर-शहहोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राजेन्द्रपुरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। इसके असर से पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इन दो वेदर सिस्टम के कारण हवाओं का रुख दक्षिणी हो गया है। इस वजह से मंगलवार तो रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य रहा। दक्षिणी हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि होने लगी मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि होने लगी है। इसके साथ ही हवाओं के साथ नमी आने से गुरुवार को पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पडऩे की भी संभावना बन रही है। ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में बादल छा सकते हैं इस दौरान ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में बादल छा सकते हैं। प्रदेश के शेष जिलों में बुधवार-गुरुवार को दिन एवं रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

Kolar News

Kolar News 23 February 2022

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बने दो वेदर सिस्टम के असर से हवाओं का रुख बदलने से पूरे मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे मंगलवार को धूप में चुभन महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को जबलपुर-शहहोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राजेन्द्रपुरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। इसके असर से पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इन दो वेदर सिस्टम के कारण हवाओं का रुख दक्षिणी हो गया है। इस वजह से मंगलवार तो रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य रहा। दक्षिणी हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि होने लगी मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि होने लगी है। इसके साथ ही हवाओं के साथ नमी आने से गुरुवार को पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पडऩे की भी संभावना बन रही है। ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में बादल छा सकते हैं इस दौरान ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में बादल छा सकते हैं। प्रदेश के शेष जिलों में बुधवार-गुरुवार को दिन एवं रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

Kolar News

Kolar News 23 February 2022

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली कुछ गाडियॉं, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के झाराडीह-खरसिया-रॉबर्टसन ट्रिपल लाइन विद्युतीकृत खंड के खरसिया स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए प्रस्तावित नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ गाडियॉं निरस्त रहेंगी। मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना ने बताया कि 24 फरवरी को वलसाढ़ स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाढ़ -पुरी एक्सप्रेस , 27 फरवरी को पुरी स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22910 पुरी-वलसाढ़ एक्सप्रेस ,22 फरवरी को इंदौर स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या 20917 इंदौर पुरी एक्सप्रेस ,24 फरवरी को पुरी स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या संख्या 20918 पुरी इंदौर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Kolar News

Kolar News 21 February 2022

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली कुछ गाडियॉं, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के झाराडीह-खरसिया-रॉबर्टसन ट्रिपल लाइन विद्युतीकृत खंड के खरसिया स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए प्रस्तावित नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ गाडियॉं निरस्त रहेंगी। मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना ने बताया कि 24 फरवरी को वलसाढ़ स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाढ़ -पुरी एक्सप्रेस , 27 फरवरी को पुरी स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22910 पुरी-वलसाढ़ एक्सप्रेस ,22 फरवरी को इंदौर स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या 20917 इंदौर पुरी एक्सप्रेस ,24 फरवरी को पुरी स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या संख्या 20918 पुरी इंदौर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Kolar News

Kolar News 21 February 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल में ट्रायल रन बेस पर नये भवन में 3 विभागों की ओपीडी शुरू हो गई है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को हमीदिया अस्पताल पहुंचकर नये भवन में शुरू हुई इन ओपीडी व्यवस्था का निरीक्षण किया।   उन्होंने लगातार 3 घंटे रूककर निरीक्षण और बैठक कर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने नये भवन की व्यवस्थाओं को देखा और भवन की कमियों को इंगित करते हुए नाराजगी व्यक्त की। मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। हमीदिया अस्पताल को सुव्यवस्थित और सुसज्जित बनायें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। उन्होंने कहा कि पुराने भवन का प्लान भी तैयार करें।   मरीजों से की बात मंत्री सारंग ने हमीदिया अस्पताल में बच्चों के उपचार के लिये आये पालकों से बातचीत की और बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर्स द्वारा दी जा रही सेवा के बारे में जानकारी हासिल की, जिस पर पालकों ने संतुष्टि जाहिर की। कंट्रोल रूम का मुआयना उन्होंने हमीदिया अस्पताल में कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में मॉनीटरिंग के लिए 131 कैमरों का प्रावधान किया गया है। उन्होंने साउंड और सिक्योरिटी सिस्टम, फायर सेफ्टी सिस्टम को चुस्त-दुरुस्त रखने को कहा।   मेडिकल छात्रों के लिये मनोरंजन कक्ष मंत्री सारंग ने मेडिकल कॉलेज के थर्ड ईयर के विद्यार्थियों से चर्चा कर शैक्षणिक व्यवस्था को जाना। विद्यार्थियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। बताया कि उन्हें अब पुस्तकालय की सुविधा 24 घंटे मिल रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मध्यप्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एक मनोरंजन कक्ष तैयार करवाया जायेगा। इसमें खेल गतिविधि, कैफेटेरिया, लायब्रेरी से लेकर टेलीविज़न रूम आदि की सुविधा होगी। हिन्दी में पढ़ाई पर चर्चा सारंग ने कहा कि मातृ-भाषा दिवस पर हिन्दी में चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई शुरू करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य बनेगा। इसी सत्र से यह पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की तैयारियाँ की जा रही हैं।   बायो केमेस्ट्री लेब का निरीक्षण चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने बायो केमेस्ट्री लेब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को गति देने के निर्देश पी.आई.यू. के अधिकारी को दिये। साथ ही समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा। मंत्री ने ली बैठक मंत्री सारंग ने हमीदिया अस्पताल के नव-निर्मित ब्लॉक के निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हमीदिया अस्पताल के नव-निर्मित ब्लॉक में एनएमसी की गाइडलाइन एवं मरीज़ों की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं दवा वितरण केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिये।   मंत्री सारंग ने नव-निर्मित ब्लॉक में स्त्री एवं बाल रोग विभाग के ओपीडी के स्थानांतरण में विभागों में समन्वय स्थापित करने के लिये प्रभारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने एक कैलेण्डर बनाकर उसके हिसाब से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह वे स्वयं इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।   इस मौके पर संभागायुक्त गुलशन बामरा, गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन अरविंद राय, हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक दीपक मरावी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 21 February 2022

उज्जैन।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहनराव भागवत ने सोमवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। अभिषेक एवं पूजन रामा गुरू तथा राघव गुरू ने करवाया। डॉ. भागवत सोमवार तड़के 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वे सवा 6 बजे तक मंदिर में रहे। पूजन के दौरान उन्होंने भगवान को स्नान करवाया और पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद हरिओम जल चढ़ाया। वे भगवान महाकाल की भस्मारती में भी शामिल हुए। भगवान का श्रृंगार उतरने के बाद संघ प्रमुख ने फिर से महाकाल का अभिषेक किया। मंदिर के पुजारी रामा गुरू, आशीष गुरु,राघव गुरु ने पूजा करवाई। पूजा के पश्चात नंदी हॉल में मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से डॉ.भागवत का स्वागत किया गया। डॉ. भागवत ने मंदिर प्रबंधन से मंदिर मेंं चल रहे विकास कार्यो को लेकर भी चर्चा की।

Kolar News

Kolar News 21 February 2022

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बने दो वेदर सिस्टम के कारण हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गया है। बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण शनिवार को जबलपुर-होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ी हैं। इन स्थानों पर रविवार को भी हल्की वर्षा होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश के अन्य संभागों के जिलों में रविवार से बादल छंटने के कारण रात के तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राजेन्द्रपुरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इससे हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण बादल छाए हुए हैं। साथ ही जबलपुर, होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। बादल छाने और हवा का रुख बदलने से दिन-रात का तापमान भी बढ़ गया है। शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री से. अधिक रहा। यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 29 डिग्री से. की तुलना में 1.4 डिग्री से. अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से बादल छंटने के आसार हैं। इससे रात के तापमान में कुछ गिरावट होने लगेगी। 22 फरवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के बाद एक बार फिर बादल छाने लगेंगे। इससे फिर रात का तापमान बढऩे लगेगा।

Kolar News

Kolar News 20 February 2022

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बने दो वेदर सिस्टम के कारण हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गया है। बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण शनिवार को जबलपुर-होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ी हैं। इन स्थानों पर रविवार को भी हल्की वर्षा होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश के अन्य संभागों के जिलों में रविवार से बादल छंटने के कारण रात के तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राजेन्द्रपुरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इससे हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण बादल छाए हुए हैं। साथ ही जबलपुर, होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। बादल छाने और हवा का रुख बदलने से दिन-रात का तापमान भी बढ़ गया है। शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री से. अधिक रहा। यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 29 डिग्री से. की तुलना में 1.4 डिग्री से. अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से बादल छंटने के आसार हैं। इससे रात के तापमान में कुछ गिरावट होने लगेगी। 22 फरवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के बाद एक बार फिर बादल छाने लगेंगे। इससे फिर रात का तापमान बढऩे लगेगा।

Kolar News

Kolar News 20 February 2022

भोपाल। अफगानिस्तान और उसके आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख बदलने लगा है। हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण राजधानी एवं उसके आसपास के जिलों में गुरुवार को आंशिक बादल छाने लगे हैं। हालांकि निचले स्तर पर हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी बना रहने से वातावरण में हल्की ठंडक बरकरार है। साथ ही गुरूवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम भी हुआ है। शुक्रवार को राजधानी में बारिश होने की भी संभावना है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी.के. साहा ने बताया कि अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने लगा है। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं का पैटर्न अधिकतर उत्तरी बने रहने से वातावरण में फिलहाल ठंडक बरकरार है। उधर ऊपरी स्तर पर हवाओं का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी है। जिसके चलते बंगाल की खाड़ी से नमी आने लगी है। इस वजह से आंशिक बादलों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शाम को बड़े पैमाने पर बादल छाने की संभावना है। इससे रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है। मौसम विज्ञानी साहा ने बताया कि बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य था। बुधवार-गुरूवार की रात को तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो पिछले दिन से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही सामान्य से भी एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा था। साहा के मुताबिक गुरूवार को सर्द हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद संभागों के कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है।

Kolar News

Kolar News 17 February 2022

भोपाल। अफगानिस्तान और उसके आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख बदलने लगा है। हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण राजधानी एवं उसके आसपास के जिलों में गुरुवार को आंशिक बादल छाने लगे हैं। हालांकि निचले स्तर पर हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी बना रहने से वातावरण में हल्की ठंडक बरकरार है। साथ ही गुरूवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम भी हुआ है। शुक्रवार को राजधानी में बारिश होने की भी संभावना है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी.के. साहा ने बताया कि अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने लगा है। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं का पैटर्न अधिकतर उत्तरी बने रहने से वातावरण में फिलहाल ठंडक बरकरार है। उधर ऊपरी स्तर पर हवाओं का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी है। जिसके चलते बंगाल की खाड़ी से नमी आने लगी है। इस वजह से आंशिक बादलों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शाम को बड़े पैमाने पर बादल छाने की संभावना है। इससे रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है। मौसम विज्ञानी साहा ने बताया कि बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य था। बुधवार-गुरूवार की रात को तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो पिछले दिन से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही सामान्य से भी एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा था। साहा के मुताबिक गुरूवार को सर्द हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद संभागों के कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है।

Kolar News

Kolar News 17 February 2022

भोपाल। अफगानिस्तान और उसके आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख बदलने लगा है। हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण राजधानी एवं उसके आसपास के जिलों में गुरुवार को आंशिक बादल छाने लगे हैं। हालांकि निचले स्तर पर हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी बना रहने से वातावरण में हल्की ठंडक बरकरार है। साथ ही गुरूवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम भी हुआ है। शुक्रवार को राजधानी में बारिश होने की भी संभावना है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी.के. साहा ने बताया कि अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने लगा है। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं का पैटर्न अधिकतर उत्तरी बने रहने से वातावरण में फिलहाल ठंडक बरकरार है। उधर ऊपरी स्तर पर हवाओं का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी है। जिसके चलते बंगाल की खाड़ी से नमी आने लगी है। इस वजह से आंशिक बादलों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शाम को बड़े पैमाने पर बादल छाने की संभावना है। इससे रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है। मौसम विज्ञानी साहा ने बताया कि बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य था। बुधवार-गुरूवार की रात को तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो पिछले दिन से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही सामान्य से भी एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा था। साहा के मुताबिक गुरूवार को सर्द हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद संभागों के कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है।

Kolar News

Kolar News 17 February 2022

भोपाल। अफगानिस्तान और उसके आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख बदलने लगा है। हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण राजधानी एवं उसके आसपास के जिलों में गुरुवार को आंशिक बादल छाने लगे हैं। हालांकि निचले स्तर पर हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी बना रहने से वातावरण में हल्की ठंडक बरकरार है। साथ ही गुरूवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम भी हुआ है। शुक्रवार को राजधानी में बारिश होने की भी संभावना है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी.के. साहा ने बताया कि अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने लगा है। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं का पैटर्न अधिकतर उत्तरी बने रहने से वातावरण में फिलहाल ठंडक बरकरार है। उधर ऊपरी स्तर पर हवाओं का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी है। जिसके चलते बंगाल की खाड़ी से नमी आने लगी है। इस वजह से आंशिक बादलों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शाम को बड़े पैमाने पर बादल छाने की संभावना है। इससे रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है। मौसम विज्ञानी साहा ने बताया कि बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य था। बुधवार-गुरूवार की रात को तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो पिछले दिन से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही सामान्य से भी एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा था। साहा के मुताबिक गुरूवार को सर्द हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद संभागों के कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है।

Kolar News

Kolar News 17 February 2022

भोपाल। अफगानिस्तान और उसके आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख बदलने लगा है। हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण राजधानी एवं उसके आसपास के जिलों में गुरुवार को आंशिक बादल छाने लगे हैं। हालांकि निचले स्तर पर हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी बना रहने से वातावरण में हल्की ठंडक बरकरार है। साथ ही गुरूवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम भी हुआ है। शुक्रवार को राजधानी में बारिश होने की भी संभावना है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी.के. साहा ने बताया कि अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने लगा है। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं का पैटर्न अधिकतर उत्तरी बने रहने से वातावरण में फिलहाल ठंडक बरकरार है। उधर ऊपरी स्तर पर हवाओं का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी है। जिसके चलते बंगाल की खाड़ी से नमी आने लगी है। इस वजह से आंशिक बादलों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शाम को बड़े पैमाने पर बादल छाने की संभावना है। इससे रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है। मौसम विज्ञानी साहा ने बताया कि बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य था। बुधवार-गुरूवार की रात को तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो पिछले दिन से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही सामान्य से भी एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा था। साहा के मुताबिक गुरूवार को सर्द हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद संभागों के कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है।

Kolar News

Kolar News 17 February 2022

भोपाल। प्रदेश में करीब एक सप्ताह तक गिरावट के बाद नए कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 1388 नए संक्रमित मिले हैं। इनकी पहचान बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में हुई। सैंपल मंगलवार को लिए गए थे। मंगलवार को प्रदेश में तीन कोरोना संक्रमितों की मौतें भी हुईं। ये मौतें इंदौर, जबलपुर व रायसेन में हुई हैं। प्रदेश के बुरहानपुर और सिंगरौली को छोड़कर सभी जिलों में संक्रमित मिले हैं। वहीं प्रदेश में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा घटकर 12993 पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को प्रदेश में 1222 नए संक्रमित मिले थे। ये सोमवार को लिए गए सैंपलों की जांच में मिले थे। जिसकी तुलना में बुधवार को 166 संक्रमित अधिक मिले हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार कम मरीज मिल रहे थे और संक्रमण दर 2.0 फीसद तक आ गई थी। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अब तक 10 लाख 30 हजार 261 लोगों को कोरोना हो चुका है। इनमें से 10703 की मौत हो चुकी है और 10 लाख 6 हजार 565 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। अभी भी प्रदेश में 12993 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं जो होम आइसोलेशन में और अस्पतालों में हैं। भोपाल, इंदौर में सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सैंपलों की संख्या नहीं घटाई है। रोजाना औसतन 62 हजार सैंपल लिए जा रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 16 February 2022

भोपाल। प्रदेश में करीब एक सप्ताह तक गिरावट के बाद नए कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 1388 नए संक्रमित मिले हैं। इनकी पहचान बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में हुई। सैंपल मंगलवार को लिए गए थे। मंगलवार को प्रदेश में तीन कोरोना संक्रमितों की मौतें भी हुईं। ये मौतें इंदौर, जबलपुर व रायसेन में हुई हैं। प्रदेश के बुरहानपुर और सिंगरौली को छोड़कर सभी जिलों में संक्रमित मिले हैं। वहीं प्रदेश में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा घटकर 12993 पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को प्रदेश में 1222 नए संक्रमित मिले थे। ये सोमवार को लिए गए सैंपलों की जांच में मिले थे। जिसकी तुलना में बुधवार को 166 संक्रमित अधिक मिले हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार कम मरीज मिल रहे थे और संक्रमण दर 2.0 फीसद तक आ गई थी। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अब तक 10 लाख 30 हजार 261 लोगों को कोरोना हो चुका है। इनमें से 10703 की मौत हो चुकी है और 10 लाख 6 हजार 565 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। अभी भी प्रदेश में 12993 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं जो होम आइसोलेशन में और अस्पतालों में हैं। भोपाल, इंदौर में सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सैंपलों की संख्या नहीं घटाई है। रोजाना औसतन 62 हजार सैंपल लिए जा रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 16 February 2022

उज्जैन। आगामी 17 एवं 18 फरवरी को भर्तृहरि प्रसंग का आयोजन होगा। आयोजक कालिदास संस्कृत अकादमी होगी। अकादमी के प्रभारी निदेशक डॉ. संतोष पण्ड्या ने सोमवार को बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ 17 फरवरी को अपराह्न 4 बजे होगा। तत्पश्चात डॉ. तृप्ति नागर एवं समूह द्वारा नाथपंथी और मालवी लोकगायन की प्रस्तुति होगी। मुख्य अतिथि विधायक पारस जैन होंगे। अध्यक्षता आचार्य बालकृष्ण शर्मा करेंगे। सारस्वत अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार हरिमोहन बुधोलिया होंगे। आयोजन के दूसरे दिन18 फरवरी को प्रात: 11 बजे भर्तृहरि साहित्य केन्द्रीय शोध संगोष्ठी होगी। तत्पश्चात संजय महाजन एवं समूह द्वारा भर्तृहरि केन्द्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी। अध्यक्षता मप्र लोक सेवा आयोग इन्दौर के चेयरमेन डॉ. ब्राजेशलाल मेहरा करेंगे। शोध संगोष्ठी में प्रो. विनय राजाराम भोपाल, डॉ. पुष्पेन्द्र दुबे इन्दौर, डॉ. हिम्मतलाल शर्मा जावरा तथा डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, डॉ.उमा वाजपेयी और डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा को आमंत्रित किया गया है।

Kolar News

Kolar News 14 February 2022

ग्वालियर। पिछले चार दिनों से न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे टिका हुआ है जिससे सुबह, शाम और रात में जहां ठंड का असर निंरतर बना हुआ है तो वहीं दिन में मौसम शुष्क रहने से निकल रही तेज धूप राहत पहुंचाने का काम कर रही है लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल घुमड़ सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना कम है लेकिन अंचल में कहीं-कहीं छींटाकशी की संभावना बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क होने के साथ ही उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं आ रही हैं जिसके चलते न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। हालांकि बीते रविवार से हवाओं का रुख बदलकर उत्तर-पूर्वी हो गया है। बावजूद इसके सोमवार को भी न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा। पिछले दिनों की तरह आज भी मौसम शुष्क रहा जिससे तेज धूप निकली। इसके चलते दिन में ठंड से काफी राहत मिली लेकिन शाम होते ही ठंड का असर बढ़ गया। स्थानीय मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। मंगलवार को इन दोनों मौसम प्रणालियों का आंशिक प्रभाव ग्वालियर-चम्बल अंचल में भी देखने को मिलेगा। यहां के आसमान में बादल घुमड़ सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना कम है लेकिन अंचल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इन मौसम प्रणालियों का प्रभाव 16 फरवरी तक रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान बढ़ेगा जबकि दिन के तापमान में आंशिक कमी आएगी। इन मौसम प्रणालियों का प्रभाव समाप्त होते ही 17 फरवरी से एक बार फिर उत्तर से ठंडी हवाएं आएंगी जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इसके चलते फरवरी अंत तक ठंड का असर रह सकता है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 6.6 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा जो औसत से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान भी 0.1 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा जो औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज हवाएं उत्तर-पूर्वी चलीं जिनकी गति चार किलोमीटर प्रति घंटा रही। आज सुबह हवा में नमी 76 और शाम को 32 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है।

Kolar News

Kolar News 14 February 2022

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी के स्लीमनाबाद टनल हादसे में राज्य सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रु और घायल मजदूरों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान हुआ है।   शनिवार की शाम भूमिगत नहर का कंक्रीट धसकने से 9 मजदूर दब गए थे। इनमें से दो लोगों की मौत हुई है। जिन्हें बीती रात मृत अवस्था में नहर से निकाला गया है।  जबकि 7 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। टनल में 24 घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद जिला प्रशासन ने सहायता राशि की घोषणा की।

Kolar News

Kolar News 14 February 2022

भोपाल। राजधानी स्थित बहुकला केंद्र भारत भवन की स्थापना के 13 फरवरी को 40 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत भवन की वर्षगांठ को मनाने के लिए पांच दिवसीय विशेष समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कला और संस्कृति के विविध आयोजन किए जाएंगे। वर्षगांठ समारोह का शुभारंभ रविवार, 13 फरवरी को शाम 6.30 बजे प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर करेंगी। ये होंगे कार्यक्रम समारोह के पहले दिन रविवार को शाम 6.30 बजे राष्ट्रीय कालिदास और शिखर सम्मानों से अलंकृत कलाकारों की कृतियों तथा सुश्री दुर्गाबाई के चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। इसी के साथ रेखांकन कला प्रदर्शनी ‘सुरेखा’ का भी शुभारंभ किया जाएगा। शाम 7.00 बजे से स्वरवेणु गुरुकुल इंदौर के कलाकारों द्वारा बांसुरी सप्तक: मंगल ध्वनि का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इसका निर्देशन संतोष संत करेंगे। शाम 7.20 बजे राष्ट्रीय कालिदास सम्मान और शिखर सम्मानों से अलंकृत रचनाकारों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में रात्रि 8.00 बजे से प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का संबोधन होगा।

Kolar News

Kolar News 12 February 2022

ग्वालियर। पिछले दो दिन से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से रात का पारा सात डिग्री सेल्सियस से नीचे स्थित बना हुआ है लेकिन दिन का पारा सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी रात का तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस के आसपास ही टिका रहेगा जबकि सोमवार को बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना कम है लेकिन हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में उछाल आएगा। पिछले दिनों की तरह शनिवार को भी मौसम शुष्क रहा लेकिन छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे दिन में सिहरन बनी रही। सूर्यास्त के बाद सर्दी और बढ़ गई। मौसम के जानकार बता रहे हैं कि रविवार को भी उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं जारी रह सकती हैं लेकिन सोमवार को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है जिसके प्रभाव से ग्वालियर-चम्बल में बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं की दिशा बदलकर दक्षिण-पूर्वी या दक्षिण-पश्चिमी हो जाएगी जिससे रात के तापमान में वृद्धि होगी। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Kolar News

Kolar News 12 February 2022

ग्वालियर। पिछले दो दिन से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से रात का पारा सात डिग्री सेल्सियस से नीचे स्थित बना हुआ है लेकिन दिन का पारा सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी रात का तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस के आसपास ही टिका रहेगा जबकि सोमवार को बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना कम है लेकिन हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में उछाल आएगा। पिछले दिनों की तरह शनिवार को भी मौसम शुष्क रहा लेकिन छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे दिन में सिहरन बनी रही। सूर्यास्त के बाद सर्दी और बढ़ गई। मौसम के जानकार बता रहे हैं कि रविवार को भी उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं जारी रह सकती हैं लेकिन सोमवार को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है जिसके प्रभाव से ग्वालियर-चम्बल में बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं की दिशा बदलकर दक्षिण-पूर्वी या दक्षिण-पश्चिमी हो जाएगी जिससे रात के तापमान में वृद्धि होगी। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Kolar News

Kolar News 12 February 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी हो रही है। इसके चलते राज्य में रात्रिकालीन कर्फ्यू को छोड़कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू सभी प्रतिबंध समाप्त कर दिये गये हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में सभी स्कूलों को शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश दिए हैं।   कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत गृह विभाग के आदेश के परिपालन में शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के संबंध में शनिवार को दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। जारी आदेश में समस्त विद्यालय, आवासीय विद्यालय, छात्रावास कक्षा 01 से 12वीं तक की समस्त कक्षाओं के लिए शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगे। समस्त विद्यालयों, आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों में कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन सुनिश्चित किया जाये। उक्त दिशा-निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।   जेल बंदियों की परिजन से मुलाकात की दी स्वीकृति राज्य शासन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) बीमारी से बचाव हेतु बंदियों की परिजन से मुलाकात 31 मार्च, 2022 तक प्रतिबंधित की गई थी। जेल विभाग द्वारा शनिवार को आदेश जारी कर जेलों में परिरूद्ध बंदियों की उनके परिजन से मुलाकात को प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की है। बंदियों को उनके परिजनों से मुलाकात जेल मेन्युअल एवं जेल मुख्यालय के परिपत्र में दिये गये निर्देशों तथा कोविड-19 के संबंध में शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करवाना अनिवार्य होगा।

Kolar News

Kolar News 12 February 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी हो रही है। इसके चलते राज्य में रात्रिकालीन कर्फ्यू को छोड़कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू सभी प्रतिबंध समाप्त कर दिये गये हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में सभी स्कूलों को शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश दिए हैं।   कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत गृह विभाग के आदेश के परिपालन में शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के संबंध में शनिवार को दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। जारी आदेश में समस्त विद्यालय, आवासीय विद्यालय, छात्रावास कक्षा 01 से 12वीं तक की समस्त कक्षाओं के लिए शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगे। समस्त विद्यालयों, आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों में कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन सुनिश्चित किया जाये। उक्त दिशा-निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।   जेल बंदियों की परिजन से मुलाकात की दी स्वीकृति राज्य शासन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) बीमारी से बचाव हेतु बंदियों की परिजन से मुलाकात 31 मार्च, 2022 तक प्रतिबंधित की गई थी। जेल विभाग द्वारा शनिवार को आदेश जारी कर जेलों में परिरूद्ध बंदियों की उनके परिजन से मुलाकात को प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की है। बंदियों को उनके परिजनों से मुलाकात जेल मेन्युअल एवं जेल मुख्यालय के परिपत्र में दिये गये निर्देशों तथा कोविड-19 के संबंध में शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करवाना अनिवार्य होगा।

Kolar News

Kolar News 12 February 2022

भोपाल। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सचिव रजनीश जैन ने कहा है कि संस्थागत विकास योजना (आईडीपी) शैक्षणिक गुणवक्ता और उत्कृष्टता के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण और आवश्यक है। यह आईडीपी शिक्षा का विज़न डाक्यूमेंट है।   यूजीसी सचिव जैन गुरुवार को भोपाल में मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग में आयोजित इंस्टीट्यूशनल डेवलपमेंट प्लान फॉर हायर एजूकेशन इंस्टीट्यूशन पर एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यशाला का आयोजन मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग एवं विद्याभारती उच्च शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।   जैन ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने संस्थागत विकास योजना (आईडीपी) की रूपरेखा तैयार की है। इससे शिक्षण संस्थान अपने लक्ष्यों और बुनियादी ढ़ाचे को बेहतर बना सकते है। आईडीपी उच्च शिक्षा की सकल नामांकन दर को बढ़ाने में भी मददगार साबित होगी। संस्थागत विकास योजना का मूल उद्देश्य शिक्षण संस्थानों की गुणवक्ता और बुनियादी ढ़ाचे को बेहतर बनाकर विद्यार्थियों को एक सफल नागरिक बनाना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान को संस्थागत विकास योजना तैयार करना अनिवार्य होगा।   कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा विद्याभारती उच्च शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थाओं के लिए संस्थागत विकास योजना पर देश में पहली बार इस तरह की कार्यशाला आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विश्वविद्यालय की यह जिम्मेदारी है कि अकादमिक दृष्टिकोण से विश्वविद्यालय के स्तर का मानक तैयार करें।   उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान को अपनी कमजोरी और ताकत की जानकारी होना चाहिए। विश्वविद्यालयों के कुलपति और महाविद्यालयों के प्राचार्य एक समयबद्ध रणनीति तैयार करें। अपने विश्वविद्यालय का विज़न क्या है, इसकी जानकारी होना आवश्यक है। अपने संस्थान के लिए टाइमलाइन तय करें। नियमित अंतराल में पाठ्यक्रम में बदलाव होना चाहिए और उन विषयों का समावेश होना चाहिए, जो विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हों। प्रायोगिक प्रशिक्षण के लिए स्वयं पहल करें। सभी संस्थान ग्रीन कैम्पस को प्रोत्साहित करें।   मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो. भरत शरण सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थान यदि एक उचित प्रणाली के तहत चेक लिस्ट अपडेट करें, तो स्वाभाविक रूप से संस्थागत विकास योजना सफल होगी।   कार्यशाला में एडमिशन एण्ड फी रेगुलेटरी कमेटी के अध्यक्ष प्रो.रविन्द्र कन्हारे, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के संयोजक डाँ. शशिरंजन अकेला, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 10 February 2022

भोपाल। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के मौसम का मिजाज सर्द-गरम हो चला था। दिन में हल्की गर्मी तो रात में सर्दी का अहसास हो रहा था, लेकिन बुधवार रात से एक बार फिर सिहरन भरी ठंड लौट आई है। फिजाओं में घुली रात की ठंडक का असर सुबह भी महसूस हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 से 3 दिनों में एक बार फिर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे जाएगा। भोपाल मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेन्द्रपुरी गोस्वामी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। साथ ही उसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर बना प्रेरक चक्रवात समाप्त हो गया है। वर्तमान में सक्रिय सिस्टम भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस वेदर सिस्टम भी गुरुवार को समाप्त हो गया है। इसके चलते हवाओं का रुख एक बार फिर उत्तरी होने के आसार हैं, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। अगले दो दिन तक रात का तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद तापमान में अगले दो दिन बढ़ोतरी होगी। हालांकि दिन के तापमान में अभी मामूली गिरावट ही हो सकती है। उधर 13-14 फरवरी को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत मिले हैं। अभी फरवरी माह के अंत तक हल्की ठंड बरकरार रहेगी और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस वर्ष लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड का असर अभी तक बरकरार हैं। आमतौर पर मकर संक्रांति तक ठंड की विदाई मानी जाती है लेकिन अभी सुबह वह शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में धूप निकलने के कारण ठंड से थोड़ी राहत है।

Kolar News

Kolar News 10 February 2022

भोपाल। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के मौसम का मिजाज सर्द-गरम हो चला था। दिन में हल्की गर्मी तो रात में सर्दी का अहसास हो रहा था, लेकिन बुधवार रात से एक बार फिर सिहरन भरी ठंड लौट आई है। फिजाओं में घुली रात की ठंडक का असर सुबह भी महसूस हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 से 3 दिनों में एक बार फिर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे जाएगा। भोपाल मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेन्द्रपुरी गोस्वामी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। साथ ही उसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर बना प्रेरक चक्रवात समाप्त हो गया है। वर्तमान में सक्रिय सिस्टम भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस वेदर सिस्टम भी गुरुवार को समाप्त हो गया है। इसके चलते हवाओं का रुख एक बार फिर उत्तरी होने के आसार हैं, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। अगले दो दिन तक रात का तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद तापमान में अगले दो दिन बढ़ोतरी होगी। हालांकि दिन के तापमान में अभी मामूली गिरावट ही हो सकती है। उधर 13-14 फरवरी को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत मिले हैं। अभी फरवरी माह के अंत तक हल्की ठंड बरकरार रहेगी और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस वर्ष लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड का असर अभी तक बरकरार हैं। आमतौर पर मकर संक्रांति तक ठंड की विदाई मानी जाती है लेकिन अभी सुबह वह शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में धूप निकलने के कारण ठंड से थोड़ी राहत है।

Kolar News

Kolar News 10 February 2022

भोपाल। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के मौसम का मिजाज सर्द-गरम हो चला था। दिन में हल्की गर्मी तो रात में सर्दी का अहसास हो रहा था, लेकिन बुधवार रात से एक बार फिर सिहरन भरी ठंड लौट आई है। फिजाओं में घुली रात की ठंडक का असर सुबह भी महसूस हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 से 3 दिनों में एक बार फिर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे जाएगा। भोपाल मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेन्द्रपुरी गोस्वामी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। साथ ही उसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर बना प्रेरक चक्रवात समाप्त हो गया है। वर्तमान में सक्रिय सिस्टम भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस वेदर सिस्टम भी गुरुवार को समाप्त हो गया है। इसके चलते हवाओं का रुख एक बार फिर उत्तरी होने के आसार हैं, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। अगले दो दिन तक रात का तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद तापमान में अगले दो दिन बढ़ोतरी होगी। हालांकि दिन के तापमान में अभी मामूली गिरावट ही हो सकती है। उधर 13-14 फरवरी को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत मिले हैं। अभी फरवरी माह के अंत तक हल्की ठंड बरकरार रहेगी और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस वर्ष लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड का असर अभी तक बरकरार हैं। आमतौर पर मकर संक्रांति तक ठंड की विदाई मानी जाती है लेकिन अभी सुबह वह शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में धूप निकलने के कारण ठंड से थोड़ी राहत है।

Kolar News

Kolar News 10 February 2022

भोपाल, 10 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के नये मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना 531 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की इस महामारी से मौत भी हुई है। मरने वाली 20 दिन की बच्ची है, जिसका अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था।   भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, बुधवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में बीते 24 घंटों में 5577 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 531 लोगों के सेम्पल पाजिटिव पाए गए। यहां संक्रमण की दर 10 फीसदी के नीचे रही। वहीं, भोपाल में कोरोना से 20 दिन की बच्ची की मौत हुई है। उसे हार्ट की दिक्कत थी और कोरोना होने पर 29 जनवरी को आईसीयू में भर्ती किया गया था। अब यहां मृतकों की संख्या 1029 हो गई है।   भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,082 है। इनमें से मात्र 108 मरीज अस्पतालों में भर्ती है, शेष 5,974 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं। भोपाल में अब तक 1 लाख 68 हजार 080 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 60 हजार 969 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं।   भोपाल में कोरोना के मामले तो लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन यहां पिछले 10 दिन में 15 मरीजों मौत हुई है। इस संबंध में हमीदिया अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र दवे का कहना है कि अभी जिन मरीजों की मौत हो रही है, वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। धीरे-धीरे उनकी बीमारी गंभीर होती गई और अब उन्हें बचा पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मरीजों की मौत हो रही है, वे कोरोना के साथ-साथ कैंसर, हृदय और किडनी रोग जैसी गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।

Kolar News

Kolar News 10 February 2022

भोपाल, 10 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के नये मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना 531 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की इस महामारी से मौत भी हुई है। मरने वाली 20 दिन की बच्ची है, जिसका अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था।   भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, बुधवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में बीते 24 घंटों में 5577 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 531 लोगों के सेम्पल पाजिटिव पाए गए। यहां संक्रमण की दर 10 फीसदी के नीचे रही। वहीं, भोपाल में कोरोना से 20 दिन की बच्ची की मौत हुई है। उसे हार्ट की दिक्कत थी और कोरोना होने पर 29 जनवरी को आईसीयू में भर्ती किया गया था। अब यहां मृतकों की संख्या 1029 हो गई है।   भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,082 है। इनमें से मात्र 108 मरीज अस्पतालों में भर्ती है, शेष 5,974 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं। भोपाल में अब तक 1 लाख 68 हजार 080 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 60 हजार 969 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं।   भोपाल में कोरोना के मामले तो लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन यहां पिछले 10 दिन में 15 मरीजों मौत हुई है। इस संबंध में हमीदिया अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र दवे का कहना है कि अभी जिन मरीजों की मौत हो रही है, वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। धीरे-धीरे उनकी बीमारी गंभीर होती गई और अब उन्हें बचा पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मरीजों की मौत हो रही है, वे कोरोना के साथ-साथ कैंसर, हृदय और किडनी रोग जैसी गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।

Kolar News

Kolar News 10 February 2022

भोपाल। अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम के असर से बुधवार को मध्यप्रदेश के तीन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार से हवा के रुख में बदलाव होने से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट होने लगेगी। उधर मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राजेन्द्रपुरी गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके असर से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से हवा का रुख पश्चिमी होने से प्रदेश में दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बना हुआ है। गुरुवार से तापमान में गिरावट के आसार   मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है। तीव्र आवृत्ति वाले इस सिस्टम के प्रभाव से भी राजस्थान में एक और प्रेरक चक्रवात बनने के आसार हैं जिसके चलते बुधवार को चंबल, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस सिस्टम के गुरुवार को आगे बढ़ जाने के कारण गुरुवार रात से हवाओं का रुख बदलने से तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है।

Kolar News

Kolar News 9 February 2022

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मामलों में अब कमी देखने को मिल रही है, लेकिन मौत का सिलसिला लगातार जारी है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 335 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है।     इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. बीएस सैत्या ने बताया कि सोमवार देर रात जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, जिले में बीते 24 घंटे के दौरान 9,114 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 335 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। संक्रमण की दर 4 फीसदी के करीब रही। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटे में कोरोना से तीन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 1448 हो गई है।     उन्होंने बताया कि जिले में अब तक इनमें दो लाख चार हजार 982 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से अभी तक एक लाख 98 हजार 128 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीज 5,406 हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और होम आयसोलेशन में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 8 February 2022

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मामलों में अब कमी देखने को मिल रही है, लेकिन मौत का सिलसिला लगातार जारी है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 335 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है।     इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. बीएस सैत्या ने बताया कि सोमवार देर रात जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, जिले में बीते 24 घंटे के दौरान 9,114 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 335 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। संक्रमण की दर 4 फीसदी के करीब रही। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटे में कोरोना से तीन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 1448 हो गई है।     उन्होंने बताया कि जिले में अब तक इनमें दो लाख चार हजार 982 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से अभी तक एक लाख 98 हजार 128 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीज 5,406 हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और होम आयसोलेशन में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 8 February 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के नये मामले फिर बढ़ गए हैं। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना 1167 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की इस महामारी से मौत भी हुई है। इससे एक दिन पहले यहां 1098 नये मामले सामने आए थे।   भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, शनिवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में बीते 24 घंटों में 6421 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 1167 लोगों के सेम्पल पाजिटिव पाए गए। यहां संक्रमण की दर 18 फीसदी के करीब रही। वहीं, भोपाल में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक मरीज की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1025 हो गई है। भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 9,035 है। इनमें से मात्र 136 मरीज अस्पतालों में भर्ती है, शेष 8899 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं।   भोपाल में कोरोना के मामले तो लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि इस महामारी से मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। यहां पिछले छह दिन में 11 मरीजों की मौत हुई है। इस संबंध में हमीदिया अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र दवे का कहना है कि अभी जिन मरीजों की मौत हो रही है, वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। धीरे-धीरे उनकी बीमारी गंभीर होती गई और अब उन्हें बचा पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मरीजों की मौत हो रही है, वे कोरोना के साथ-साथ कैंसर, हृदय और किडनी रोग जैसी गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।

Kolar News

Kolar News 6 February 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के नये मामले फिर बढ़ गए हैं। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना 1167 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की इस महामारी से मौत भी हुई है। इससे एक दिन पहले यहां 1098 नये मामले सामने आए थे।   भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, शनिवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में बीते 24 घंटों में 6421 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 1167 लोगों के सेम्पल पाजिटिव पाए गए। यहां संक्रमण की दर 18 फीसदी के करीब रही। वहीं, भोपाल में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक मरीज की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1025 हो गई है। भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 9,035 है। इनमें से मात्र 136 मरीज अस्पतालों में भर्ती है, शेष 8899 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं।   भोपाल में कोरोना के मामले तो लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि इस महामारी से मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। यहां पिछले छह दिन में 11 मरीजों की मौत हुई है। इस संबंध में हमीदिया अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र दवे का कहना है कि अभी जिन मरीजों की मौत हो रही है, वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। धीरे-धीरे उनकी बीमारी गंभीर होती गई और अब उन्हें बचा पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मरीजों की मौत हो रही है, वे कोरोना के साथ-साथ कैंसर, हृदय और किडनी रोग जैसी गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।

Kolar News

Kolar News 6 February 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के नये मामले फिर बढ़ गए हैं। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना 1167 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की इस महामारी से मौत भी हुई है। इससे एक दिन पहले यहां 1098 नये मामले सामने आए थे।   भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, शनिवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में बीते 24 घंटों में 6421 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 1167 लोगों के सेम्पल पाजिटिव पाए गए। यहां संक्रमण की दर 18 फीसदी के करीब रही। वहीं, भोपाल में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक मरीज की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1025 हो गई है। भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 9,035 है। इनमें से मात्र 136 मरीज अस्पतालों में भर्ती है, शेष 8899 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं।   भोपाल में कोरोना के मामले तो लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि इस महामारी से मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। यहां पिछले छह दिन में 11 मरीजों की मौत हुई है। इस संबंध में हमीदिया अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र दवे का कहना है कि अभी जिन मरीजों की मौत हो रही है, वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। धीरे-धीरे उनकी बीमारी गंभीर होती गई और अब उन्हें बचा पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मरीजों की मौत हो रही है, वे कोरोना के साथ-साथ कैंसर, हृदय और किडनी रोग जैसी गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।

Kolar News

Kolar News 6 February 2022

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बने दो वेदर सिस्टम कमजोर पड़क़र आगे बढ़ गए हैं। साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी हो गया है। इसके चलते ठंड ने एक बार फिर यू टर्न ले लिया है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में रात और दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी रात के समय ठंड का जलवा बरकरार रहेगा।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राजेन्द्र पुरी गोस्वामी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इसके असर से राजस्थान पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। यह वर्तमान में हवा के ऊपरी भाग में परिवर्तित होकर हरियाणा पर सक्रिय है। दोनों सिस्टम कमजोर पडक़र आगे बढ़ गए हैं। इस वजह से शुक्रवार को हवाओं का रुख भी उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इस वजह से तापमान में गिरावट होने लगी है।   मौसम विभाग के मुताबिक अभी चार-पांच दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। इस दौरान रात में ठंड बरकरार रहेगी।   क्यों तेजी से गिरा तापमान   मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को राजस्थान पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूरे प्रदेश में तेज रफ्तार हवाएं चली थीं। इसके अलावा रात के समय हवाओं का रुख भी बदलकर उत्तरी होने लगा था। इस वजह से रात के अलावा शुक्रवार को दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

Kolar News

Kolar News 5 February 2022

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बने दो वेदर सिस्टम कमजोर पड़क़र आगे बढ़ गए हैं। साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी हो गया है। इसके चलते ठंड ने एक बार फिर यू टर्न ले लिया है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में रात और दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी रात के समय ठंड का जलवा बरकरार रहेगा।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राजेन्द्र पुरी गोस्वामी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इसके असर से राजस्थान पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। यह वर्तमान में हवा के ऊपरी भाग में परिवर्तित होकर हरियाणा पर सक्रिय है। दोनों सिस्टम कमजोर पडक़र आगे बढ़ गए हैं। इस वजह से शुक्रवार को हवाओं का रुख भी उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इस वजह से तापमान में गिरावट होने लगी है।   मौसम विभाग के मुताबिक अभी चार-पांच दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। इस दौरान रात में ठंड बरकरार रहेगी।   क्यों तेजी से गिरा तापमान   मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को राजस्थान पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूरे प्रदेश में तेज रफ्तार हवाएं चली थीं। इसके अलावा रात के समय हवाओं का रुख भी बदलकर उत्तरी होने लगा था। इस वजह से रात के अलावा शुक्रवार को दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

Kolar News

Kolar News 5 February 2022

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बने दो वेदर सिस्टम कमजोर पड़क़र आगे बढ़ गए हैं। साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी हो गया है। इसके चलते ठंड ने एक बार फिर यू टर्न ले लिया है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में रात और दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी रात के समय ठंड का जलवा बरकरार रहेगा।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राजेन्द्र पुरी गोस्वामी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इसके असर से राजस्थान पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। यह वर्तमान में हवा के ऊपरी भाग में परिवर्तित होकर हरियाणा पर सक्रिय है। दोनों सिस्टम कमजोर पडक़र आगे बढ़ गए हैं। इस वजह से शुक्रवार को हवाओं का रुख भी उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इस वजह से तापमान में गिरावट होने लगी है।   मौसम विभाग के मुताबिक अभी चार-पांच दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। इस दौरान रात में ठंड बरकरार रहेगी।   क्यों तेजी से गिरा तापमान   मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को राजस्थान पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूरे प्रदेश में तेज रफ्तार हवाएं चली थीं। इसके अलावा रात के समय हवाओं का रुख भी बदलकर उत्तरी होने लगा था। इस वजह से रात के अलावा शुक्रवार को दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

Kolar News

Kolar News 5 February 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के नये मामलों में इन दिनों गिरावट देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना 1288 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की इस महामारी से मौत भी हुई है। इससे एक दिन पहले यहां 1307 नये मामले सामने आए थे। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, गुरुवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में बीते 24 घंटों में 6075 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 1288 लोगों के सेम्पल पाजिटिव पाए गए। यहां संक्रमण की दर 20 फीसदी के करीब फीसदी रही। वहीं, भोपाल में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1022 हो गई है। भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 10,217 है। इनमें से मात्र 235 मरीज अस्पतालों में भर्ती है, शेष 98 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं। भोपाल में कोरोना के मामले तो लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि इस महामारी से मौत का आंकड़ा कम नहीं रही है। यहां पिछले चार दिन से रोज दो-दो मरीजों की मौत हो रही है। इस संबंध में हमीदिया अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र दवे का कहना है कि अभी जिन मरीजों की मौत हो रही है, वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। धीरे-धीरे उनकी बीमारी गंभीर होती गई और अब उन्हें बचा पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मरीजों की मौत हो रही है, वे कोरोना के साथ-साथ कैंसर, हृदय और किडनी रोग जैसी गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।

Kolar News

Kolar News 4 February 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के नये मामलों में इन दिनों गिरावट देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना 1288 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की इस महामारी से मौत भी हुई है। इससे एक दिन पहले यहां 1307 नये मामले सामने आए थे। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, गुरुवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में बीते 24 घंटों में 6075 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 1288 लोगों के सेम्पल पाजिटिव पाए गए। यहां संक्रमण की दर 20 फीसदी के करीब फीसदी रही। वहीं, भोपाल में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1022 हो गई है। भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 10,217 है। इनमें से मात्र 235 मरीज अस्पतालों में भर्ती है, शेष 98 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं। भोपाल में कोरोना के मामले तो लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि इस महामारी से मौत का आंकड़ा कम नहीं रही है। यहां पिछले चार दिन से रोज दो-दो मरीजों की मौत हो रही है। इस संबंध में हमीदिया अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र दवे का कहना है कि अभी जिन मरीजों की मौत हो रही है, वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। धीरे-धीरे उनकी बीमारी गंभीर होती गई और अब उन्हें बचा पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मरीजों की मौत हो रही है, वे कोरोना के साथ-साथ कैंसर, हृदय और किडनी रोग जैसी गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।

Kolar News

Kolar News 4 February 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के नये मामलों में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना 1307 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की इस महामारी से मौत भी हुई है। इससे एक दिन पहले यहां 1112 नये मामले सामने आए थे। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, बुधवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में बीते 24 घंटों में 6041 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 1307 लोगों के सेम्पल पाजिटिव पाए गए। यहां संक्रमण की दर 21 के करीब फीसदी रही। वहीं, भोपाल में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1020 हो गई है। भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 10,784 है। इनमें से 99 फीसदी यानी 10,640 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं। शेष मरीज निजी व शासकीय अस्पतालों में भर्ती हैं।

Kolar News

Kolar News 3 February 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के नये मामलों में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना 1307 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की इस महामारी से मौत भी हुई है। इससे एक दिन पहले यहां 1112 नये मामले सामने आए थे। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, बुधवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में बीते 24 घंटों में 6041 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 1307 लोगों के सेम्पल पाजिटिव पाए गए। यहां संक्रमण की दर 21 के करीब फीसदी रही। वहीं, भोपाल में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1020 हो गई है। भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 10,784 है। इनमें से 99 फीसदी यानी 10,640 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं। शेष मरीज निजी व शासकीय अस्पतालों में भर्ती हैं।

Kolar News

Kolar News 3 February 2022

अनूपपुर। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुये दुर्ग से जम्मूतर्वी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 14 सितम्बर को दुर्ग से प्रारम्भ किया हो रही है। वहीं जम्मूतवी से 16 सितम्बर चलेगी। गाड़ी संख्या 08549 दुर्ग जम्मूतवी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को दुर्ग से 14 सितम्बर से तथा गाड़ी संख्या 08550 जम्मूतवी -दुर्ग प्रत्येक गुरुवार को जम्मूतवी से पवाना होगी। गाड़ी में 6 एसी थ्री, 2 एसी टू ,1 एसी टू कम एसी थ्री, 7 स्लीपर, 1 पेंट्रीकार, 1 लगेज वाहन तथा 3 सामान्य सहित कुल 22 कोचों के साथ चलेगी। 14 सितम्बर को दुर्ग से 12.15 बजे छूट कर बिलासपुर 14.45 पहुंचेगी 15 बजे रवाना होकर अनूपपुर 17.25 बजे पहुंच कर 17.30 बजे छूटेगी,कटनी मुडवारा 20.35 पहुंच 20.40 छूटकर दूसरे दिन सुबह शाम दिल्ली सफदरगंज 7.55 पहुच 7.57 छूट,18.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। इसी तरह से जम्मूतवी से 16 सितम्बर गुरुवार को 4.35 बजे छूटकर दिल्ली सफदरगंज 13.53 पहुंच 13.55 छूट कटनी मुडवारा 2.10 बजे छूटेगी, अनूपपुर 5.10 पहुंच 5.15 छूटेगी बिलासपुर 8.15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होकर 9.55 बजे पहुंचेगी। इस टे्रन में केवल कनफर्म टिकट रेल यात्रियो को ही यात्रा करने की अनुमति दी होगी। एवं कोविड के सभी नियमो का पालन अनिवार्य होगा।  

Kolar News

Kolar News 9 September 2021

अनूपपुर। भाद शुक्ल चतुर्थी के पडऩे के कारण जिलेभर में श्रीगणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ आरभ्भ हुआ। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार कम पंडालों में गणपति उत्सव मनाने के साथ साथ भक्तो द्वारा घरों में भी विध्नहत्र्ता गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा आरभ्भ की जा रही है। शुक्रवार की सुबह गणपति की प्रथम पूजा की शुरूआत की जाएगी। जिसके कारण शहर व ग्रामीण अचंलों में वैदिक मंत्रों व गणपति मोरया की जयघोष गुंजायमान रहेगा। इस मौके पर जिला मुख्यालय अनूपपुर सहित कोतमा, बिजुरी, जैतहरी, पसान, बदरा, अमरकंटक सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बनेगा। इस मौके पर कोविड गाइडलाइन के पालन के भी निर्देश प्रशासन द्वारा दिए गए हैं।

Kolar News

Kolar News 9 September 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में इस समय बारिश का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले एक दिन पहले से शुरू हुआ यह सिलसिला आगामी गणेश उत्सव के दौरान भी बना रहेगा। राज्य के 52 जिलों की बात की जाए तो गुरुवार सुबह से राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के लगभग 27 जिलों में रुक-रुक कर वर्षा का दौर जारी है। प्रदेश में अब तक छिंदवाड़ा में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि फिलहाल उत्तर-पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात गतिविधियों का तेज प्रभाव बना हुआ है, जिसके कारण पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है। यह स्थिति आगामी कुछ दिन और बनी रहेगी। इसी तरह से राजस्थान के पश्चिमोत्तर क्षेत्र, पंजाब और पूर्वोत्तर अरब सागर के कारण से कच्छ में चक्रवातीय गतिविधियां तेज हैं। इसके प्रभाव से भी प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगे भी बंगाल की खाड़ी में शनिवार को एक और लो प्रेशर एरिया बनता दिख रहा है। इसका प्रभाव हमें पूरे गणेश उत्सव के दौरान दिखाई दे सकता है। उल्लेखनीय है कि तेज बारिश के कारण बैतूल में सारणी स्तिथ सतपुड़ा डैम लबालब हो गया है, जिसके चलते उसका एक गेट बुधबार रात आठ बजे खोलना पड़ा है। गेट से 825 सीएफटी पानी लगातार बहाया जा रहा है। बांध की पूरी क्षमता 1433 तक है। बीते 24 घंटे में छिंदवाड़ा और होशंगाबाद में सबसे ज्यादा दो इंच बारिश हुई है। रतलाम में 1.7 इंच, बैतूल में 1.3 इंच बारिश दर्ज की गई। टीकमगढ़ में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। जबलपुर, उज्जैन, रीवा, गुना, धार, मंडला, दमोह, सतना, इंदौर, ग्वालियर, नरसिंहगढ़ और उमरिया में भी बूंदाबांदी हुई और हो रही है।  

Kolar News

Kolar News 9 September 2021

उज्जैन।महाकालेश्वर मंदिर में 11 सितंबर से आम श्रद्धालुओं को भस्मार्ती दर्शन करवाने का निर्णय मंदिर प्रबंध ने लिया है। इसके लिए समिति ने मंगलवार को पोर्टल खोल दिया। मंदिर में भस्मार्ती दर्शन करवाने की क्षमता 2 हजार है। इसका 50 प्रतिशत याने 1000 श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जाएंगे। इसके लिए समिति ने जो नीति अपनाई है,उसकी जानकारी देते हुए मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि- 150 प्रवेश अनुमति नि:शुल्क ऑफ लाइन दी जाएगी,जोकि 10 सितंबर से प्रारंभ होगी और एक दिन पूर्व अनुमति पत्र दिया जाएगा। 350 अनुमति ऑन लाइन 100 रू. शुल्क जमा करवाकर दी जाएगी,जोकि आम श्रद्धालुओं के लिए रहेगी। शेष 500 अनुमति प्रोटोकाल के तहत रहेगी ओर जिसके लिए 200 रू. शुल्क लिया जाएगा। दर्शन पर टेक्स स्वीकार नहीं: सोहनजी इस संदर्भ में विहिप के मालवा प्रांत मंत्री सोहनजी विश्वकर्मा ने कहाकि महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए किसी भी प्रकार का टेक्स या शुल्क लेने का विहिप द्वार सख्त विरोध किया जाएगा। हम अपनी भावनाओं से जिला प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं। शिघ्र ही आगामी रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा। शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रवि राय ने कहाकि मंदिर में भस्मार्ती दर्शन के लिए 100 रू. शुल्क समिति पूर्व से ले रही है,ऐसा बताया गया। समिति ऐसा बगैर श्रद्धालुओं को ध्यान में लाए कर रही थी। यह तो आस्था से खिलवाड़ हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसका खुलकर विरोध करेंगे।

Kolar News

Kolar News 7 September 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में सितम्बर का महीना सूखा बिन रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। राजधानी भोपाल में आसमान पूरी तरह से साफ है और तेज धूप निकल रही है। जिसके चलते गर्मी और उमस का अहसास हो रहा है। हालांकि इस बीच प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में एक बार फिर बरसात का दौर शुरू होने वाला है। मध्य प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न जबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे 6 सिंतबर से राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। भोपाल समेत इंदौर, होशंगाबाद और उज्जैन संभागों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना जाहिर की है। वहीं जबलपुर में बारिश होने की संभावना कम है। यदि जिले में बारिश होती है, तो हल्की बौछारे पड़ सकती हैं।

Kolar News

Kolar News 3 September 2021

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में 11 सितंबर से आम श्रद्धालुओं का भस्मार्ती में प्रवेश दिया जाएगा। प्रारंभ में पूरी क्षमता के 50 प्रतिशत संख्या के मान से ऑन लाइन पंजीयन किया जाएगा। 150 व्यक्तियों के लिए ऑफ लाइन प्रवेश पत्र एक दिन पूर्व मंदिर के तय काउटर से पहले आओ,पहले पाओ की तर्ज पर जारी होगा। यह निर्णय शुक्रवार को बृहस्पति भवन में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह कलेक्टर आशीषसिंह की अध्यक्षता में लिया गया। बैठक में प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी,एसपी सत्येंद्र शुक्ल एवं विनितगिरि जी महाराज उपस्थित थे। जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कुल क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शनार्थियों को कार्तिकेय एवं गणेश मण्डपम में प्रवेश दिया जायेगा। गर्भगृह एवं नन्दी हॉल में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जायेगा। 7 सितम्बर की प्रात: 10 बजे से भस्म आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रारम्भ होगी। ऑफलाइन 150 व्यक्तियों के लिये प्रवेश पत्र एक दिन पूर्व काउंटर से पहले आओ,पहले पाओ के सिद्धान्त पर जारी किये जायेंगे। ऑनलाइन भस्म आरती के लिये 200 रुपये भेंट राशि जमा करवाना होगी। बैठक में प्रोटोकॉल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये प्रोटोकॉल से दर्शन करने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से 100 रुपये की भेंट राशि लेने के निर्णय का अनुमोदन किया गया। शीघ्र ही उक्त व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिये गये हैं।

Kolar News

Kolar News 3 September 2021

पन्ना। रत्नगर्भा नगरी पन्ना में कब किसकी किस्मत चमक जाए, इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता। यहां शुक्रवार को फिर एक पेशे से किसान की किस्मत चमक गई। उसे उज्जवल किस्म का 6.472 कैरेट का हीरा मिला, जिसे वह खुशी खुशी हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया। जानकारी के अनुसार जरूआपुर निवासी प्रकाश मजूमदार ने मार्च 2021 में एक हीरा की खदान जरूआपुर में स्वीकृत कराई थी। उसने अपने सहपाठी दिलीप एवं एक अन्य पार्टनर के साथ उक्त खदान को लगाया और उक्त उथली खदान में शुक्रवार को उपरोक्त हीरा उज्जवल किस्म का मिला। एक हीरा व्यापारी के अनुसार उक्त उज्जवल किस्म के हीरे की कीमत लगभग 20 लाख बताई गई है।  

Kolar News

Kolar News 27 August 2021

रतलाम। कोरोना प्रसार में कमी आने तथा गाडियों में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए रतलाम मंडल पर तीन जोड़ी अतिरिक्त यात्री गाडियों का परिचालन पुन: आरंभ किया जा रहा है। इन तीन जोड़ी गाडियों में दो जोड़ी डॉ.अम्बेडकर नगर-रतलाम के मध्य तथा एक जोड़ी ट्रेन डॉ.अम्बेडकर नगर- ओंकारेश्वर रोड के मध्य चलेगी। मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना ने शुक्रवार को बताया कि गाड़ी संख्या 09535/09536 डॉ.अम्बेडकर नगर रतलाम डॉ.अम्बेडकर नगर अनारक्षित स्पेशल डेमू- गाड़ी संख्या 09535 डॉ.अम्बेडकर नगर रतलाम स्पेशल डेमू तथा गाड़ी संख्या 09536 रतलाम डॉ.अम्बेडकर नगर स्पेशल डेमू 3 सितम्बर से अगले आदेश तक प्रतिदिन चलेगी। गाड़ी संख्या 09547/09548 डॉ अम्बेडकर नगर -रतलाम-डॉ.अम्बेडकर नगर अनारक्षित स्पेशल डेमू- गाड़ी संख्या 09547 डॉ.अम्बेडकर नगर रतलाम स्पेशल डेमू तथा गाड़ी संख्या 09548 रतलाम डॉ.अम्बेडकर नगर स्पेशल डेमू , 3 सितम्बर से अगले आदेश तक प्रतिदिन चलेगी। गाड़ी संख्या 09174/09173 डॉ अम्बेडकर नगर ओंकारेश्वर डॉ अम्बेडकर नगर अनारक्षित स्पेशल(मीटरगेज) - गाड़ी संख्या 09174 डॉ अम्बेडकर नगर ओंकारेश्वर मीटर गेज स्पेशल 3 सितम्बर से तथा गाड़ी संख्या 09173 ओंकारेश्वर डॉ अम्बेडकर नगर मीटर गेज स्पेशल, 4 सितम्बर से अगले आदेश तक प्रतिदिन चलेगी।  

Kolar News

Kolar News 27 August 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन रहा है। जो अगर सक्रिय होता है तो हिमालय की तराई में पहुंचा मानसून ट्रफ भी वापस आ सकता है। जिसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून ट्रफ के दोनों छोर वर्तमान में हिमालय की तराई में हैं। साथ ही मध्य प्रदेश में किसी भी वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने से बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई हैं। हालांकि शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक सिस्टम बन रहा है। इस सिस्टम के सक्रिय होते ही हिमालय की तराई में पहुंच गए मानसून ट्रफ के भी वापस आने की संभावना है। इन दो सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा। शुक्रवार से पूर्वी मप्र में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं। इसके प्रभाव से शुक्रवार से ही पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं बारिश होने लगेगी। शनिवार से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने लगेगी। 29 अगस्त को भोपाल और आसपास के जिलों में भी वर्षा होने के आसार हैं। इन जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही सागर, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में रिमझिम बारिश हो सकती है। बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, नीमच एवं मंदसौर जिलों में भी कहीं-कहीं बौछारें पडऩे की संभावना है।

Kolar News

Kolar News 27 August 2021

गुना। हफ्ते भर बारिश रुकने और तेज उमस के बाद मंगलवार को सुबह जिले में फिर बारिश शुरू हुई। सुबह कुछ देर तक बारिश होती रही। मौसम विभाग द्वारा हलकी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद नागरिकों को उमस और गर्मी से राहत मिली। 10 अगस्त से जिले में बारिश थमी हुई थी। तेज धूप और उमस से नागरिक परेशान हो रहे थे। सोमवार को तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद मंगलवार को सुबह बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। सुबह का तापमान 26 डिग्री पर पहुंच गया। अगस्त के पहले हफ्ते में मूसलधार बारिश ने जिले में कहर ढाया था। बमोरी इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। कई दिन तक नदी-नाले उफान पर रहे। शहर में भी लगभग आधा दर्जन कालोनियों में पानी भरने से नुकसान हुआ है। ये कालोनियां तालाब बन गईं थी। जिले में बाढ़ में बह जाने से 6 लोगों की मौत हुई थी। प्रशासन ने प्राथमिक सर्वे के आधार पर लोगों को मुआवजा देना भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी फसलों का सर्वे शुरू नहीं हो पाया है। कई लोगों के खेतों में भारी नुकसान हुआ है। कुछ खेतों की तो मिटटी तक बह गई है। अजरोडा गांव में गिरे 10 घर   अगस्त के पहले हफ्ते में हुई मूसलधार बारिश से बमोरी इलाके के अजरोडा गांव में काफी नुकसान हुआ है। यहां 10 घर पूरी तरह गिर गए। कलेक्टर फ्रैंक नोबल ने सोमवार को अजरोडा गांव पहुंचकर नुकसान की जानकारी ली।अतिवृष्टि से जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त या गिर गए थे, कलेक्टर ने उनसे मुलाकात कर उन्हें तसल्ली दी। उन्होंने जीआरएस फूलसिंह मीना से जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि 10 लोगों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, कुछ मकानों में आंशिक क्षति हुई है। 70 व्यक्तियों को 50-50 किलो खाद्यान्न मिल चुका है। करीब 70 परिवारों को राहत राशि उनके खाते में दी जा चुकी है। कलेक्?टर ने ग्रामीणों से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्?होंने राहत के संबंध में दिए गए निर्देशों एवं जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जानकारी ली।

Kolar News

Kolar News 17 August 2021

भोपाल। इस गुरुवार यानी 19 अगस्त को आसमान में एक खगोलीय घटना घटने जा रही है। पृथ्वी का सौर परिवार के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति (जुपिटर) से सामना होगा। पृथ्वी इस दिन बृहस्पति (गुरु) और सूर्य के बीच में आ जाएगी। इससे बृहस्पति (गुरु), पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सीध में होंगे। इस रात्रि में पृथ्वी और जुपिटर के बीच की दूरी सबसे कम होने के कारण आकाश में गुरु दर्शन होंगे। भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी 19 अगस्त को देर रात गुरु और सूर्य के बीच पहुंच रही है। इससे गुरू, पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सरल रेखा में होंगे। उन्होंने बताया कि इस खगोलीय घटना को जुपिटर एट अपोजिशन कहते हैं। इस दौरान बृहस्पति ग्रह पृथ्वी से साल की सबसे कम दूरी पर होगा।सारिका ने बताया कि सबसे बड़ा ग्रह होने के कारण वैसे तो गुरु (जुपिटर) चमकदार रहता ही है, लेकिन इस समय सबसे नजदीक होने के कारण यह अलग ही चमकदार दिखाई देगा। पूर्व में उदित होने के बाद आप पूरी रात जुपिटर को देख पाएंगे। मध्य रात्रि में यह ठीक सिर के ऊपर होगा और सुबह-सबेरे यह पश्चिम दिशा में अस्त हो जायेगा।उन्होंने बताया कि गुरुवार, 19 अगस्त की शाम सूर्यास्त के बाद जब आप पूर्व (ईस्ट) में देखेंगे तो सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह जुपिटर चमक रहा होगा, जबकि पश्चिम (वेस्ट) दिशा में सौर परिवार का सबसे चमकदार ग्रह शुक्र (वीनस) चमक रहा होगा। इसके अलावा, 22 अगस्त को रक्षा बंधन पर पूर्णिमा की शाम चंद्रमा भी जुपिटर के नजदीक दिखेगा।सारिका ने बताया कि अपोजिशन की इस घटना के समय जुपिटर की दूरी लगभग 60 करोड़ किलोमीटर होगी। इस समय इसकी चमक माइनस 2.9 मैग्नीट्यूड होगी। उन्होंने बताया कि पृथ्वी के गुरु और सूर्य के बीच आने की यह खगोलीय घटना लगभग हर 13 माह में होती है। अब यह घटना 27 सितम्बर 2022 को होगी।क्यों खास है यह घटना   सारिका ने बताया कि अपोजिशन की घटना के समय कोई भी ग्रह पृथ्वी से सीध में रहते हुए साल की सबसे कम दूरी पर होता है। इसे पेरिजी कहते हैं। इस कारण ग्रह अपेक्षाकृत बड़ा और अधिक चमकदार दिखता है।  

Kolar News

Kolar News 17 August 2021

अनूपपुर। मध्यप्रदेश स्टेट सामाजिक संपरीक्षा संचालक भोपाल के निर्देश पर ग्राम सामाजिक एनीमेटर(वीएसए) की चिन्हांकित प्रक्रिया की लिखित परीक्षा में पारदर्शिता नहीं बरतने अभ्यर्थियों के प्राप्तांक में कमी-वृद्धि करके अपात्र लोगों का चिन्हांकन की शिकायत की जॉच हेतु गठित समिति के जॉच प्रतिवेदन पर जिला पंचायत अनूपपुर के सामाजिक अंकेक्षण के प्रभारी जिला समन्वयक दीपेन्द्र विश्वास द्वारा लपरवाही, कुटरचित दस्तावेज से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन को गुमराह करने पर दीपेन्द्र विश्वास के विरूद्घ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को कलेक्टर सोनिया मीना ने निलंबित कर दिया है। साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस के अन्दर जवाब मांगा है।   कलेक्टर सोनिया मीना ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्राम सामाजिक एनिमेटर के चिन्हांकन की प्रक्रिया जिला स्तर से कराए जाने एवं पूर्व में हुए भर्ती प्रक्रिया के प्रभारी अंकेक्षण अधिकारी डी.एन. विश्वास के द्वारा अनियमितता किए जाने के कारण उनके स्थान पर अन्य किसी सक्षम कर्मचारी को प्रभार देते हुए नए सिरे से चयन प्रक्रिया आयोजित कर चिन्हांकित एवं प्रशिक्षित ग्राम सामाजिक एनिमेटर से अंकेक्षण का कार्य कराने के निर्देश दिए हैं  

Kolar News

Kolar News 13 August 2021

उज्जैन। नागपंचमी का पर्व आज (शुक्रवार) को देशभर में मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में भी सुबह से श्रद्धालु मंदिरों में पूजन-अर्चन कर भगवान शिव और नाग देवता को प्रसन्न करने में जुटे हुए हैं। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर के दूसरे तल पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर नागपंचमी पर्व पर ही वर्ष में एक बार 24 घण्टे के लिए खुलता है। नाग पंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट गुरुवार देर रात्रि 12 बजे विधि विधान के साथ खुले। इस दौरान महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े के महंत विनीत गिरी ने पूजन किया। तत्पश्चात मंदिर प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी ने शिवलिंग की पूजा की। इसके बाद देर रात से ही भगवान नागचंद्रेश्वर के ऑनलाइन दर्शन शुरू हो गए। नागपंचमी श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ऑनलाइन दर्शन कराए जा रहे हैं। नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट रात्रि 12 बजे तक खुले रहेंगे।उल्लेखनीय है कि महाकालेश्वर मंदिर के द्वितीय तल पर नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट वर्ष में एक बार 24 घंटे के लिए केवल नागपंचमी के दिन ही खुलते हैं। मंदिर में 11वीं शताब्दीं की परमारकालीन बलुआ पत्थर से निर्मित एक अद्भुत प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा में शेषनाग स्वयं अपने सात फनों से सुशोभित हो रहे हैं। साथ में शिव पार्वती के दोनों वाहन नंदी एवं सिंह भी विराजित हैं। श्री गणेश की ललितासन, मूर्ति उमा के दांयी ओर श्री कार्तिकेय की मूर्ति एवं ऊपर की ओर सूर्य-चन्द्रमा भी अंकित हैं। भगवान शिव के गले और भुजाओं में सर्प लिपटे हुए हैं। बताया जाता है कि यह प्रतिमा नेपाल से यहां लाई गई थी। मान्यता है कि उज्जैन के अलावा दुनिया में कहीं भी ऐसी प्रतिमा नहीं है। इस प्रतिमा के दर्शन के उपरांत अंदर प्रवेश करने पर नागचंद्रेश्वर की मुख्य प्रतिमा-शिवलिंग के दर्शन होते हैं।हर साल की तरह इस बार भी नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट गुरुवार रात्रि 12 बजे खोल दिये गए। पट खुलने के बाद भगवान नागचंद्रेश्वर की त्रिकाल पूजा हुई। पंचायती महानिर्वाणी अखाडे के महंत विनीत गिरी द्वारा प्रथम पूजन एवं अभिषेक किया गया। इस बार भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर केवल ऑनलाइन ही कराए जा रहे हैं। सामान्य दर्शन प्रतिबंधित है।  

Kolar News

Kolar News 13 August 2021

उज्जैन। देशभर में शुक्रवार को नागपंचमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध भगवान नागचंद्रेश्वर के केवल ऑनलाइन दर्शन हो रहे हैं, लेकिन ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन प्री बुकिंग से कराए जा रहे हैं । दूर-दूर से लोग प्री-बुकिंग करा कर भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं । उज्जैन पहुंचे दर्शनार्थियों ने एक स्वर में कहा कि प्रशासन द्वारा की गई प्री बुकिंग दर्शन करवाने की व्यवस्था अत्यंत ही उत्तम है। उन्हें भीड़भाड़ का सामना नहीं करना पड़ा। आसानी से भगवान महाकाल के दर्शन करके घर जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली, महाराष्ट्र के चंद्रपुर एवं प्रदेश के अन्य स्थानों से आए दर्शनार्थी जिला प्रशासन एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए और सभी ने सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रयागराज उत्तर प्रदेश से आये विश्वजीत रमानी ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ उज्जैन आये हैं। नाग पंचमी के अवसर पर भगवान शिव के दर्शन सुव्यवस्थित तरीके से मात्र आधे घंटे में हो गये हैं। उन्होंने कहा कि दर्शन बहुत ही अच्छे हुए हैं, इसके लिये प्रशासन को धन्यवाद। इटारसी होशंगाबाद से आई कृतिका चौहान ने बताया कि यहां पर पुलिस व प्रशासन अपनी जिम्मेदारी बहुत ही अच्छे तरीके से निभा रहे हैं। कोरोना काल में बाकायदा मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेंसिंग कापालन करते हुए दर्शन करवाये जा रहे हैं। छिंदवाड़ा से आई तनिशा चौहान ने बताया कि मात्र आधे घंटे में उन्हें व उनके परिवार को दर्शन हो गये। चंद्रपुर महाराष्ट्र से आये अनिल साकरिया ने कहा कि कोरोना काल में वे चाहकर भी महाकाल की नगरी में नहीं आ पाये। इस बार अवसर मिला तो अपने साथियों के साथ तुरन्त चले आये। यहां पर शासन की व्यवस्था बहुत अच्छी है और बहुत ही कम समय में दर्शन लाभ मिल रहे हैं। दमोह के भूपेन्द्र माझी ने भी कहा कि कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए दर्शन सुगमता से हो रहे हैं। मुलताई बैतूल के प्रीतम बंजारे अपने परिवार सहित दर्शन के लिये आये और सुगम दर्शन का सुखद अनुभव लेकर लौटे।दोपहर में हुआ भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन   महाकालेश्वर मंदिर के तृतीय तल पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट साल में एक बार नागपंचमी पर 24 घंटे के लिए खुलते हैं। इस बार गुरुवार रात्रि 12 बजे इस मंदिर के पट खुले और पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनितगिरी महाराज द्वारा रात में भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के भगवान के आनलाइन दर्शन कराए गए। वहीं, शुक्रवार को नागपंचमी के अवसर पर दोपहर 12 भगवान नागचंद्रेश्वर की त्रिकाल पूजा हुई। इस दौरान पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनितगिरी, संभाग आयुक्त संदीप यादव, महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने नागचंद्रेश्वर भगवान का पूजन किया।भस्मार्ती नियत समय से प्रारंभ हुई   नाग पंचमी के अवसर पर 13 अगस्त को भगवान महाकालेश्वर की प्रतिदिन होने वाली भस्मार्ती अपने नियत समय पर प्रारंभ हुई। भस्मार्ती में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं हुआ। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मंदिर के सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि भस्मार्ती के लिए 12 एवं 13 अगस्त को पट सुबह 3 बजे खुले तथा भस्मी चढ़ाने का कार्य 12 अगस्त को प्रातः 4.31 पर एवं 13 अगस्त 4.20 पर प्रारम्भ हुआ। कतिपय मीडिया में इस प्रकार की खबर चल रही है कि 13 अगस्त को भस्मार्ती आधा घंटा देरी से प्रारंभ हुई। यह सूचना असत्य एवं भ्रामक है।

Kolar News

Kolar News 13 August 2021

भोपाल/उज्जैन। श्रावण मास में श्रद्धालु देवाधिदेव भगवान शिव की आराधना में जुटे हैं। प्रतिदिन श्रद्धालु अलसुबह से शिव मंदिर पहुंचकर भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन कर रहे हैं। श्रावण मास में नाग पूजा का भी विशेष महत्व रहता है। इसीलिए इस महीने नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है। इस बार नाग पंचमी शुक्रवार, 13 अगस्त को हस्त एवं चित्रा नक्षत्र के साथ रवि योग में मनाई जाएगी।ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गौतम के अनुसार, इस बार नाग पंचमी पर रवि योग, हस्त एवं चित्रा नक्षत्र का संयोग है। उन्होंने बताया कि गुरुवार, 12 अगस्त को हस्त नक्षत्र प्रात: 10.10 बजे से शुरू हो गया है, जो कि 13 अगस्त को प्रात: 9.07 बजे तक रहेगा। वहीं, 12 अगस्त को श्रावण शुक्ल पंचमी अपरान्ह 3.25 से प्रारंभ होकर 13 अगस्त को दोपहर 1.42 बजे तक रहेगी, जबकि 13 अगस्त को रवि योग प्रात: 6.58 से 14 अगस्त की प्रात: 6.57 बजे तक रहेगा। इसी तरह 13 अगस्त को प्रात: 9.07 बजे से चित्रा नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो 14 अगस्त को प्रात: 7.57 बजे तक रहेगा।मप्र में उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में शिखर तल पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट नाग पंचमी पर वर्ष में एक बार खुलते हैं। हर साल नाग पंचमी पर यहां लाखों श्रद्धालु भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करते हैं। मंदिर के पट 24 घण्टे सतत दर्शन के लिए खुले रहते हैं। इस वर्ष कोविड प्रोटोकाल के कारण मंदिर में भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।उज्जैन कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि नागपंचमी पर्व पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर केवल लाईव ऑनलाइन ही हो पाएंगे। सामान्य दर्शन प्रतिबंधित रहेंगे। यह निर्णय पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज एवं महाकालेश्वर प्रबंध समिति की सहमति से लिया गया है। नागपंचमी के दिन परम्परागत शासकीय पूजन यथावत रहेगा।उन्होंने बताया कि नागपंचमी के दिन भगवान महाकालेश्वर के दर्शन भी प्रीबुकिंग से ही होंगे। अतः नागपंचमी पर्व के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थी प्रीबुकिंग करवा कर ही दर्शन के लिये आएं।

Kolar News

Kolar News 12 August 2021

भोपाल। राज्य शासन ने श्योपुर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में रविवार को आदेश जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्योपुर कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव को स्थानांतरित कर उन्हें मंत्रालय भोपाल में उप सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं ग्वालियर नगर पालिक निगम के आयुक्त शिवम वर्मा को श्योपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।इसी प्रकार गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्योपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया है, जबकि उनकी जगह ग्वालियर के सहायक पुलिस महानिरीक्षक (महिला अपराध) अनुराग सुजानिया को श्योपुर जिले में पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है।मुख्य नगर पालिक अधिकारी का स्थानांतरण   नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद श्योपुर की मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल का स्थानांतरण सहायक आयुक्त नगरपालिक निगम ग्वालियर किया गया है। उनके स्थान पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद हटा बीडी कतरोलिया को मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद श्योपुर पदस्थ किया गया है।

Kolar News

Kolar News 8 August 2021

उज्जैन। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के मंदिर में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। नागपंचमी पर्व आगामी 13 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर केवल लाइव ऑनलाइन ही हो पाएंगे। सामान्य दर्शन प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने रविवार को इस संबंध में बताया कि उक्त निर्णय पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज एवं महाकालेश्वर प्रबंध समिति की सहमति से लिया गया है। नागपंचमी के दिन परम्परागत शासकीय पूजन यथावत रहेगा।नागपंचमी के दिन भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन भी प्री बुकिंग से ही होंगे। अतः नागपंचमी पर्व के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थी प्री बुकिंग करवा कर ही दर्शन के लिए आएं।

Kolar News

Kolar News 8 August 2021

चित्रकूट। श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का अतिप्रिय मास होता है। श्रावण मास में महादेव के पूजन का विशेष महत्व होता है। आज यानि रविवार को हरियाली अमावस्या का भी पर्व है। इसीलिए हरियाली अमावस्या पर विशेष तौर पर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन और धर्म-कर्म करने से बड़ा पुण्य मिलता है। इस पवित्र पर्व पर आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु तीर्थ नगरी और भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट पहुंचे जहां मंदाकिनी में आस्था की डुबकी लगाकर कामदगिरि की परिक्रमा कर पुण्यलाभ लिया। आज के दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए व्रत भी रखा जाता है। बता दें कि भगवान भोलेनाथ का श्रावण मास का हर दिन अति महत्वपूर्ण होता है। इसलिए श्रावण माह में शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है क्योंकि इसका हर दिन भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है। आज श्रावण अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और दान करने से भी बड़ा लाभ मिलता है। अमावस्या के दिन पितरों को खुश करने के लिए पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। हरियाली श्रावण अमावस्या के शुभ मुहूर्त श्रावण अमावस्या तिथि की प्रारंभ – 07 अगस्त 2021 को शनिवार के दिन शाम 07 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर 8 अगस्त 2021 को रविवार की शाम 07 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। क्या है हरियाली श्रावण अमावस्या का महत्वज्योतिषों के अनुसार श्रावण में शिवरात्रि के बाद अमावस्या का पर्व मनाया जाता है । बतातें है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान ध्यान और दान करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि अमावस्या के दिन पौधे लगाने से भी बड़ा पुण्य लिलता है। साथ ही इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान, पूजा पाठ, ब्रह्मणों को भोजन आदि कराना चाहिए। पीपल के पेड़ में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है।

Kolar News

Kolar News 8 August 2021

ग्वालियर/ जबलपुर। सात दिनों से ग्वालियर-चंबल संभाग में कहर बरपा रहा कम दवाब का क्षेत्र अब बुंदेलखंड में खिसक गया है। इससे संभाग में भारी बारिश के आसार नहीं बचे हैं। हलके से मध्यम ही बारिश की संभावना रहेगी। वहीं मानसूनी सिस्टम के कमजोर पडऩे से जबलपुर में पिछले तीन दिनों से झमाझम बारिश नहीं हुई है। हालांकि रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी मध्यम बौछारें मानसूनी सीजन का अहसास करा रही हैं। भिंड छोड़ ग्वालियर-चंबल संभाग के सात जिलों में हलकी से मध्यम, तेज बारिश का दौर दो दिन और चलेगा। उसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। मौसम विभाग भी ये साफ कर चुका है कि मध्य प्रदेश के उत्तरी-मध्य क्षेत्र में कम दाब का क्षेत्र बन रहा है। लेकिन झमाझम बारिश के आसार कम ही है। इसके असर से जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के उत्तरी-मध्य क्षेत्र में निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है। उधर उत्तरी बंगाल की खाड़ी में में अन्य चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। जबलपुर सहित मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में 28 को कम दवाब का क्षेत्र बनकर आगे बढ़ा था। यह आगे बढ़ते हुए मजबूत होता गया। 1 अगस्त को ग्वालियर चंबल संभाग के ऊपर पहुंच गया। यह सिस्टम यहीं ठहर गया। इस कारण शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड में अति भारी बारिश की। ग्वालियर व मुरैना में भारी बारिश की। शनिवार तक यह सिस्टम ग्वालियर-चंबल के ऊपर सक्रिय रहा। यह कमजोर होकर बुंदेलखंड व उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट हो गया है। इसके शिफ्ट होने से भारी से अति भारी बारिश की संभावना अब कम हो गई है। इसके शिफ्ट होने से जो भारी अंचल में बाढ़ तबाई मचा रही थी, वह बाढ़ खत्म हो जाएगी। 10 अगस्त के बाद बारिश भी थम जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, गुना में दो दिनों तक मध्यम बारिश के आसार रहेंगे। 50 मिमी तक ही बारिश दर्ज हो सकती है। कम दवाब का क्षेत्र कमजोर होकर बुंदेलखंड की ओर चला गया है। इसकी ऊंचाइ भी कम हुई है। पंश्चिम बंगाल के पास चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इससे हवा को पर्याप्त नमी मिल रही है। मानसून ट्रफ लाइन कम दवाब व चक्रवातीय घेरे के बीच से होते हुए राजस्थान तक जा रही है। इससे हवा में नमी आ रही है। इस नमी के कारण दो दिनों तक मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।

Kolar News

Kolar News 8 August 2021

मंदसौर। गांधीसागर अभयारण्य में विगत दो दिनों में 80 चीतल छोड़े गए। यहां घास के मैदान में अनुकूल वातावरण और पशु आहार का संतुलन बनाने के लिए लगातार चीतल छोड़े जा रहे हैं। छह माह पहले शुरू हुए अभियान के बाद से अभी तक यहां 196 चीतल छोड़े जा चुके हैं। इनमें से 132 तो अभी एक माह में ही लाए गए हैं। गांधीसागर अभयारण्य का चयन भी कूनो पालपुर अभयारण्य के साथ चीतों को बसाने के लिए किया गया था। हालांकि अभी प्राथमिकता कूनो पालपुर अभयारण्य को दी जा रही है। पर भविष्य की तैयारियों को लेकर वन विभाग जुटा हुआ है। गांधीसागर अभयारण्य क्षेत्र में घास के बड़े मैदान, छोटे पहाड़, कंदराएं व अन्य भौगोलिक अनुकूलनता के चलते चीते बसाने के लिए यहां का चयन भी देहरादून से आई विशेषज्ञों की टीम ने किया था। पशु आहार संतुलन के लिए राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ अभयारण्य से लाकर चीतल को गांधीसागर अभयारण्य में बसाया जा रहा है। चीतल एवं चीतों के लिए गांधीसागर अभयारण्य सुरक्षित जगह है। विशेषज्ञों ने चीतों के अनुकूल बताया स्थान एसके अटोले, अधीक्षक, वन विभाग ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि गेम रेंजर पन्नाालाल रायकवार ने बताया कि पूर्व में शासन स्तर पर अभयारण्य क्षेत्र में देश के प्रख्यात विशेषज्ञों द्वारा भ्रमण के दौरान चीते के लिए यह स्थल अनुकूल एवं सुरक्षित बताया गया था। इसके तहत चीते के मुख्य आहार के लिए चीतल को यहां बसाया जा रहा है। छह माह में अन्यत्र स्थानों से विशेषज्ञों द्वारा चीतलों को पकड़कर विशेष वाहनों द्वारा सुरक्षित रूप से यहां लाया जाता है अभी तक 196 चीतल गांधीसागर अभयारण्य में छोड़े जा चुके हैं।

Kolar News

Kolar News 5 August 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत 200 से अधिक छात्रों का मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले 2549 स्कूलों में बॉयोगैस संयंत्र स्थापित किये जाएंगे। जनसम्पर्क अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि खाना पकाने के लिये पारम्परिक ईंधनों पर निर्भरता कम करने के लिये पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में 9500 बॉयोगैस संयंत्र लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें 2549 स्कूल भी शामिल हैं। आवश्यकता एवं माँग के अनुसार सामुदायिक, सामूहिक एवं व्यक्तिगत बॉयोगैस संयंत्र स्थापित किये जाएंगे। उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वच्छता के लिये व्यापक पैमाने पर काम किया जा रहा है। खाना पकाने के लिये रसोई को भी स्वच्छ एवं धुआँ-रहित बनाने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बॉयो एग्रो रिसोर्सेस (गोबर धन) परियोजना के तहत बॉयोगैस संयंत्र निर्माण किया जा रहा है। कोविड के दौरान विद्यालय बंद होने के कारण विद्यालय बंद थे। इसलिये प्रत्येक जिले में कम से कम एक गौशाला में तथा 5 से 10 घरों के बीच 20 से 25 सामूहिक बॉयोगैस संयंत्र लगाये जा रहे हैं। जनसम्पर्क अधिकारी के मुताबिक, बॉयोगैस संयंत्रों को बढ़ावा देने के लिये जन-भागीदारी एवं सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के लिये भी प्रयास किये जा रहे हैं। इस कार्य में शासकीय एजेंसी के रूप में ऊर्जा विकास निगम तथा एमपी एग्रो से सहयोग लिया जा रहा है। बॉयोगैस संयंत्र के लिये ग्राम पंचायत स्थल चयन कर अनुशंसा सहित प्रस्ताव जनपद पंचायत को प्रेषित करेगी। जनपद से प्रस्ताव जिला पंचायत में पहुँचाये जायेंगे, जहाँ जिला स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा परीक्षण उपरांत प्रशासकीय स्वकृति जारी की जायेगी।

Kolar News

Kolar News 5 August 2021

होशंगाबाद। टोक्यो ओलिंपिक में गुरुवार को हुए हॉकी मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जर्मनी पर जीत से पूरे देश में खुशी का वातावरण है। टीम में शामिल मध्यप्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर के होशंगाबाद जिले में स्थित गांव में भी इस जीत पर जमकर जश्न मनाया गया। जर्मनी के साथ मैच में जैसे ही भारत को मैडल मिलने का रास्ता साफ हुआ, भारतीय हॉकी टीम में मध्यप्रदेश से प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ी विवेक सागर का होशंगाबाद जिले में स्थित गांव चांदोन खुशी से झूम उठा। जीत के बाद गांव में दीवाली जैसा माहौल बन गया। गांव के युवा, बच्चे, महिलाएं हाथ में तिरंगा लेकर ढोल के साथ झूम उठे। घर पर विवेक के पिता रोहित प्रसाद, मां कमला प्रसाद और भाई विद्यासागर भी जमकर नाचे। पूरा गांव बधाई देने विवेक के घर पर एकत्र हो गया। भारतीय हॉकी टीम की जीत पर उनके पिता इतने खुश थे कि गांव में मिठाई बंटवाने को बाहर आ गए। इधर, जिला हॉकी संघ के सदस्यों ने भी विजय जुलूस निकालकर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। विवेक के भाई विद्यासागर ने कहा आज हमारे विवेक ने पूरी दुनिया मे देश का नाम रोशन कर दिया है। वहीं, जिला हाकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि हम विवेक के घर आगमन पर उनके ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। संघ के सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया कि सुबह से दिल थामकर पूरे खिलाड़ी और हॉकी प्रेमी मैच देख रहे थे। मैच में भारत की जीत के बाद जश्न मनाने सारे लोग इटारसी के गांधी स्टेडियम आ गए थे। यहां सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।

Kolar News

Kolar News 5 August 2021

मुरैना। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में चम्बल, क्वारी, आसन व सांक नदियां उफान पर हैं। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चम्बल का जल स्तर लगभग 7 फुट से ऊपर बढ़ गया। हालांकि चम्बल अभी भी खतरे के निशान से 7 मीटर नीचे बह रही है। लगातार पानी बढऩे की संभावनाऐं व्यक्त की जा रहीं हैं। चम्बल का जल स्तर बढऩे से तटीय गांवों में पानी पहुंचने की संभावनाऐं अधिक हैं। लगभग आधा सैकड़ा गांव चम्बल की बांढ़ से प्रभावित होते हैं। मुरैना के राजघाट के आज सुबह 8 बजे चम्बल का जल स्तर 128.70 मीटर पर था। वहीं दोपहर 2 बजे यह जल स्तर 130.80 मीटर पर पहुंच गया। चम्बल में खतरे का निशान 138 मीटर पर हैं। चम्बल में यह पानी मध्यप्रदेश के निमाण तथा राजस्थान के क्षेत्र से बढ़ रहा है। कोटा-बेराज से पानी खोला गया तब खतरे के निशान को पार करने की अधिक संभावनाऐं बन जायेंगी। मुरैना में चम्बल के साथ आसन, सांक नदियां भी उफान पर हैं, लेकिन सबसे ज्यादा क्वारी नदी गांव की ओर तेजी से बढ़ रही है। क्वारी नदी का जल स्तर सबलगढ़ तहसील के रामपुर गांव के पास जमीन से 55 फुट ऊपर पहुंच गया है। रामपुर का शमशान व हनुमान मंदिर पूर्णत: डूबने की कगार पर है। वहीं आधा किलोमीटर की चौड़ाई में बह रही नदी का पानी रामपुर तथा जारोली गांव की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन सडक़ों पर आवागमन बंद करने के लिये बैरीकेटिंग कर दी गई है। जारोली घाट पुल के पांच फुट ऊपर पानी चलने से एक दर्जन से अधिक गांव का सम्पर्क रामपुर, सबलगढ़ से टूट गया है। पुलिस व प्रशासन इस पर निगाह बनाये हुये हैं। क्वारी नदी में यह पानी श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र से बीते 24 घंटों में तेज गति के साथ बढ़ा है। इसका असर मुरैना में क्वारी नदी पर हाइवे के पास तक देखा गया है।

Kolar News

Kolar News 2 August 2021

उज्जैन।मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के पटवारियों के साथ उज्जैन जिले के पटवारियों का विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चल रहा हैं। इस क्रम में सामूहिक अवकाश पर चल रहे पटवारी मंगलवार को रैली निकालेंगे। मांगे पूरी करने के लिए 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। मध्यप्रदेश पटवारी संघ, उज्जैन जिला इकाई के अध्यक्ष भगवान सिंह यादव ने बताया कि पटवारियों को अपनी अनेक मांगों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शासन के राजस्व विभाग सहित करीब 56 विभागों में अपनी सेवा देने वाले पटवारी कई सुविधाओं से मोहताज है। यादव ने बताया कि पटवारियों की 3 प्रमुख मांगे हैं - पटवारियों का ग्रेड पे 2800 करते हुए समय मान वेतनमान विसंगतियों को दूर किया जाए। मध्यप्रदेश के अनेक पटवारियों की पदस्थापना अपने गृह जिले से 800-800 किलोमीटर दूर हैं। पटवारियों को उनके गृह जिले या गृह जिले के आसपास के जिलों में पदस्थापना दी जाए। नवीन पटवारियों की सीपीसीटी नियम की अनिवार्यता समाप्त की जाए। यादव ने बताया कि पटवारियों की मांगों को लेकर चरण में आंदोलन जारी रहेगा। चरणबद्ध आंदोलन में पटवारियों ने अपने मोबाइल से सभी शासकीय ऐप अनस्टॉल किए । काली पट्टी और काला मास्क लगाकर कार्य किया। भू.अभिलेख विभाग को छोड़कर अन्य सभी कार्यों का बहिष्कार किया। इसके बाद 4 अगस्त तक सभी पटवारी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। 3 अगस्त को जिला स्तर पर पटवारियों की रैली का आयोजन होगा। 5 अगस्त को वेब पोर्टल, वेबजीआईएस सहित सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर 10 अगस्त से पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

Kolar News

Kolar News 2 August 2021

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है। सुबह से ही श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं, श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शाम चार बजे भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकलेगी। बाबा महाकाल पालकी में विराजकर प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। इस दौरान भगवान दो स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। पालकी में चंद्रमौलेश्वर सवार होंगे, जबकि हाथी पर मनमहेश विराजित रहेंगे। सावन के दूसरे सोमवार को तड़के भगवान महाकाल की भस्म आरती हुई। इसके बाद मंदिर के पुजारियों ने बाबा महाकाल का भांग, चंदन, फल, वस्र आदि से अलौकिक श्रृंगार किया गया। सुबह सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और सुख-समृद्धि के साथ-साथ कोरोना के खात्मे का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद लगातार श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के बाद भी सुबह 4.00 बजे से श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहेगा। श्रावण मास में देशभर से हजारों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन भारी भीड़ के मद्देनजर लगातार व्यवस्थाओं में इजाफ कर रहा है। इसे व्यापक रूप दिया गया है। सोमवार को मंदिर के द्वार खुलते ही बाबा का धाम जयकारों से गूंज उठा। शाम को बाबा महाकाल मंदिर प्रांगण से पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। दो रूपों में दर्शन देंगे महाकाल श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शाम चार बजे भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकलेगी। शाम 4 बजे राजसी ठाठ बाट के साथ महाकाल का नगर भ्रमण शुरू होगा। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर तथा मनमहेश रूप में हाथी पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। निर्धारित मार्ग से होकर सवारी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। रास्ते में हरसिद्धि मंदिर पर शिव शक्ति का मिलन कराया जाएगा। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते सवारी मार्ग पर भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सवारी का ऑनलाइन प्रसारण मंदिर के पोर्टल पर, वेब साइट पर, एप पर होगा। इसे विश्व में घरों में बैठकर देखा जा सकता है। मंदिर के शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा ने बताया कि बाबा महाकाल दूसरी सवारी में प्रजा को चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में दर्शन देंगे। पालकी का पूजन अपराह्न 4 बजे कोटि तीर्थ के समीप सभामण्डप में होगा और बाबा महाकाल के मुघौटे को पालकी में विराजित किया जाएगा। इसके बाद पालकी को मंदिर के मुख्य द्वार पर लाया जाएगा। यहां बाबा महाकाल को सिंघिया रियासत के समय से चली आ रही परंपरान्तर्गत सशस्त्र सलामी दी जाएगी। पश्चात बाबा महाकाल पुलिस बैण्ड की सुमधुर धुन पर प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। प्रदेश सरकार ने कोविड प्रोटोकाल 10 अगस्त बढ़ा दिया है। ऐसे में कोविड-19 अनुकूल व्यवहार के चलते सवारी छोटे मार्ग से निकलेगी और सवारी मार्ग पर धारा-144 लागू रहेगी। आम जनता का प्रवेश सवारी मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा। सवारी मार्ग के दोनों ओर क्रास रोड पर बेरीकेड्स लगे रहेंगे। गत सवारी में जिस प्रकार से अव्यवस्था देखने में आई थी। उसे देखते हुए इस बार कलेक्टर आशीष सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सवारी में केवल अनुमति प्राप्त पास धारक लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। पण्डे, पुरोहितों की संख्या भी चिह्नित रहेगी।  

Kolar News

Kolar News 2 August 2021

उमरिया। कभी रीवा रियासत की शिकारगाह रहा बांधवगढ़ आज देश में बाघ संरक्षण की मिसाल बन गया है। साल 2018 की बाघ गणना ने इस पर मुहर लगाने का काम किया। बांधवगढ़ 124 बाघों के साथ पूरे मध्यभारत का सिरमौर बना हुआ है। 2022 की गणना में भी प्रदेश को बांधवगढ़ से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि 1536 वर्ग किमी. में इनका रहवास भी चुनौतीपूर्ण काम है। साथ ही पिछले पांच साल में औसतन पांच बाघ व शावक आपसी संघर्ष में मारे जा रहे हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में कुल 526 बाघ हैं। अकेले बांधवगढ़ में सर्वाधिक 124, कान्हा में 104, पेंच में 87, सतपुड़ा में 47, पन्ना में 31, संजय धुबरी में 6 घोषित किए गए हैं। आईआईएफ संस्था के अध्ययन में पाया गया कि एक सीजन में यहां पर्यटन से जुड़े कारोबार में 100 करोड़ रुपये से अधिक का बाहरी निवेश खर्च होता है। इसका कुछ अंश बाघ सुरक्षा व जंगल के विकास में लगता है।बांधवगढ़ में बाघों के रहवास के लिए अनुकूल परिस्थितियों के कारण बाघ लगातार बढ़े हैं। अच्छी खबर यह भी है कि नई पीढ़ी के वयस्क भी अब नई गिनती में शामिल होंगे। इसके अलावा शावकों में 3 से 12 माह आयु के 41 शावकों की पुष्टि मई माह में की गई थी। इनमें 10 शावक तीन माह से कम उम्र के थे। वाइल्ड लाइफ के अनुसार एक वयस्क बाघ तीन साल की आयु के बाद गिना जाता है। सालभर वह अपनी मां व भाइयों के साथ एक टैरेटरी में रहता है। इस आयु वर्ग वाले कल्लावाह परिक्षेत्र में चार शावक, ताला में बाघिन टी-17 के 4-5, पतौर में 12 शावक, धमोखर 4, पनपथा बफर में 2, पनपथा कोर परिक्षेत्र में 2, मानपुर में 2, मगधी में 5 तथा खितौली परिक्षेत्र में 4 शावक अपने कुनबे के साथ तैयार हैं।बांधवगढ़ के 1536 वर्ग किमी. के भीतर 716 वर्ग किमी. कोर क्षेत्र है। इसमें से 10 गांव विस्थापित होने हैं। 1329 वर्ग किमी. राजस्व क्षेत्र है। आबादी खाली होने से 207 वर्ग किमी में घास मैदान विकसित होंगे। बांधवगढ़ से ब्यौहारी, संजय धुबरी कॉरीडोर में पानी, भोजन के लिए कार्बेट फाउण्डेशन व लास्ट विल्डरनेस संस्थाएं जागरूकता के साथ रूट दुरूस्त कर रही हैं। आसानी से बाघ संजय धुबरी व शहडोल में मूवमेंट कर रहे हैं।बांधवगढ़ में 820 वर्ग किमी. का क्षेत्र बफर में है। इसके अलावा 1030 वर्ग किमी. इको सेंसटिव जोन के रूप में नोटिफिकेशन हुआ है। यहां कुछ गतिविधियां प्रतिबंधित होंगी। इससे कारीडोर में पक्के निर्माण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगेगा। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण नहीं हो सकेगा।बांधवगढ़ बघेल राजवंशों के शासन काल में शिकारगाह के रूप में जाना जाता था। टाइगर रिजर्व बनने के पूर्व यहां करीब सौ बाघों का शिकार हुआ। 1968 के पूर्व आईएएस अफसरों की एक टीम ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था। तब इसे टाइगर रिजर्व बनाने की कार्रवाई हुई। साल 1968 में 105 वर्ग किमी. ताला रिजर्व फारेस्ट टाईगर रिजर्व के रूप में नोटिफाई किया गया। वर्ष 1982 में 343 वर्ग किमी. का क्षेत्र उमरिया व कटनी फारेस्ट जोड़ा गया। फिर, 1983 में 245 वर्ग किमी. पनपथा सेंचुरी नोटिफाई की गई। 1993 को भारत सरकार ने टाइगर रिजर्व को प्रोजेक्ट टाइगर से रूप में घोषित किया। वर्ष 2007 में कोर एरिया 716.905 व बफर 820.035 वर्ग किमी घोषित हुआ। फिर 2013 में कोर के साथ बफर को पार्क क्षेत्र संचालक के अधीन किया गया। वर्ष 2014 में यहां 100 से कम बाघ थे। 2018 की गणना में 124 मिले। इनमें 104 बांधवगढ़ व 20 आसपास विचरण वाले थे।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक विन्सेंट रहीम ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर बताया कि बांधवगढ़ बाघों के लिए सुरक्षित रहवास के रूप में पहचान बना चुका है। इसका उदाहरण यहां मध्यभारत में सर्वाधिक बाघ संख्या 124 का होना है। सुरक्षित रहवास के लिए कॉरीडोर विस्तार व कोर एरिया से विस्थापन से मदद मिली है। अब अप्रैल माह से विस्थापन नियमों में राशि 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख कर दी गई है। इससे शेष 10 गांव के लोगों को विस्थापन करने जनप्रतिनिधियों के साथ प्रयास जारी हैं।

Kolar News

Kolar News 29 July 2021

भोपाल। कोविड टीकाकरण में मध्यप्रदेश ने जुलाई माह में एक करोड़ एक लाख 34 हजार कोविड टीके लगाने का नया रिकार्ड बनाया है। एनएचएम (टीकाकरण) संचालक डॉ. संतोष शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में जुलाई माह में एक करोड़ 3 लाख 12 हजार 444 कोविड टीके लगाये गये। इनमें 77 लाख 16 हजार 191 व्यक्तियों को पहली डोज और 25 लाख 96 हजार 253 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान में 2 करोड़ 45 लाख 63 हजार 181 व्यक्तियों को पहली डोज लगाकर प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर और 48 लाख 94 हजार 469 दूसरी डोज लगाकर 9वें स्थान पर है।  

Kolar News

Kolar News 29 July 2021

पन्ना। पन्ना टाईगर रिजर्व में 3 माह पूर्व बाघिन पी-213-32 की मौत के बाद 4 शावक अनाथ हो गए थे, जंगल की विषम परिस्थितियों में शिकार करना जीवित रहना बहुत कठिन था पर प्राकृतिक व्यवहार से विपरीत पिता बाघ पी- 243 ने इन बच्चों की देखभाल की और अब इन बच्चों की परवरिश तो करता ही है इन 4 शावकों केा शिकार खेलना भी सिखा दिया है। जंगल में झाड़ियों के बीच शिकार खाते शावक, शिकार करते शावकों और जंगल में घूमते हुए शावकों का एक खूबसूरत का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद टाईगर रिजर्व प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। रिजर्व के लिए संतोष की बात यह है कि चारों अनाथ शावक सुरक्षित पाए गए हैं और स्वयं शिकार करने लगे हैं। टाईगर रिजर्व प्रबंधन का कहना है कि जंगल में बिना मां के छोटे शावकों का सुरक्षित रहना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में अगर इन शावकों का पिता इनकी परवरिश कर रहा है, तो यह एक शुभ संकेत है। इस पर रिसर्च किया जा रहा है। ज्ञात हो 2009 में पन्ना टाईगर रिजर्व बाघ विहीन हो गया था। बाहर से लाकर 5 नर और मादा टाईगर यहां बसाए गए थे। जिसके बाद अब यहां बाघों की संख्या 70 से अधिक हो गई है।

Kolar News

Kolar News 29 July 2021

उज्जैन।जिला अस्पताल में अभी भी ब्लेक फंगस के मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। औसत दो दिन में एक मरीज आ ही रहा है। इनमें वे मरीज जिनको मल्टी आर्गन इन्वाल्वमेंट (सायनेस,ऑंख,मस्तिष्क आदि) है,उन्हें आर डी गार्डी मेडिकल कॉलेज रैफर किया जाता है। वहां मरीज को नहीं लेने के कारण पुन: एम व्हाय इंदौर भेजा जाता है। ऐसे में मरीज और उसके परिजन परेशान हो रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ.पी.एन.वर्मा के अनुसार ब्लेक फंगस के मरीजों की संख्या में कमी आई है लेकिन मरीजों का उपचार के लिए आना बंद नहीं हुआ है। यह बीमारी लम्बे समय रुकने के बाद अचानक से उभर रही है। उन्होंने बताया कि अभी भी औसत दो दिन में एक मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल आ रहा है। यहां राज्य शासन द्वारा नि:शुल्क उपचार दिया जा रहा है,जिसमें एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जो मरीज आ रहे हैं,उनमें से सप्ताह में ऐसे केस भी आ रहे हैं,जिन्हें सायनेस,ऑंखों और मस्तिष्क तक संक्रमण फैला रहता है। यह शोध का विषय है कि घर में रहते हुए ब्लेक फंगस का होना और एकदम से उसका एक से अधिक अंगों तक फेल जाना कैसे हो रहा है? डॉ.वर्मा के अनुसार ऐसे मरीजों को आर डी गार्डी मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है,ताकि यहां रहनेवाले लोग अपने परिजन का उपचार यहीं करवा लें। लेकिन वहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। कहा जाता है कि उपचार के रुपये लगेेंगे। ऐसे में हम मरीजों को दोबारा से एम व्हाय,इंदौर में रैफर करते हैं। उपचार तो नि:शुल्क है किंतु दवाईयां खरीदना होगी: डॉ.वैद्य इस संबंध में चर्चा करने पर आर डी गार्डी मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग प्रमुख डॉ.सुधाकर वैद्य का कहना है कि ऐसा नहीं है। बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। शासन ने पूर्व में ब्लेक फंगस का उपचार नि:शुल्क करवाया था। बाद में अनुबंध समाप्त हो गया। अब उपचार तो नि:शुल्क हो रहा है लेकिन जांच,दवाई आदि के रुपये तो खर्च करना ही होंगे। मरीज यह भी खर्च नहीं करना चाहता है। ऐसे में हम कैसे उपचार करें? यही कारण है कि जिला अस्पताल से एम व्हाय,इंदौर भेजा जाता है। क्योंकि वहां पर दवाईयां,इंजेक्शन भी नि:शुल्क लगते हैं।  

Kolar News

Kolar News 28 July 2021

उज्जैन।श्रावण मास में महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अभी पूरा श्रावण मास शेष है। इस बीच समीपस्थ प्रदेशों से भी श्रद्धालुओं की आवक बढ़ गई है। इन सबको लेकर शहर के चिकित्सकों का कहना है कि यदि समय रहते कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन नहीं करवाया गया तो शहर में संक्रमण एकदम से फैलेगा,जो संभलेगा नहीं। श्रावण मास में बाहरी श्रद्धालुओं के आगमन के चलते गत वर्ष महाकाल मंदिर के पण्डे,पुरोहितों के परिवार चपेट में आ गए थे। कुछ का गंभीर अवस्था में शा.माधवनगर एवं इंदौर के निजी अस्पतालों में उपचार चलता रहा। इस वर्ष श्रावण मास आरंभ होते ही हजारों श्रद्धालु महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। मंदिर प्रशासन भले ही ऑन लाइन पंजीयन को अनिवार्य कर दे लेकिन ऐसे सैकड़ों श्रद्धालु दो दिनों से शहर में हैं,जिन्होने शिखर दर्शन किए और शहर में घूम रहे हैं। उनको कोरोनारोधी वैक्सीन लगी या नहीं,आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव्ह है या नहीं, यह देखनेवाला कोई नहीं है। इन स्थितियों के बीच मंदिर के पण्डे,पुरेाहित,कर्मचारी और व्यापारी आदि प्रभावित हो सकते हैं। इनका कहना है इस संबंध में चर्चा करने पर सीएमएचओ डॉ.महावीर खण्डेलवाल,नोडल अधिकारी डॉ.एच.पी.सोनानिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। यह नियंत्रण में है। अत: यह आवश्यक है कि बाहर से आनेवाले श्रद्धालुओं की जांच को लेकर सख्ती होना चाहिए। खासकर महाराष्ट्र से आनेवाले श्रद्धालुओं की विशेष जांच होना चाहिए,ताकि संक्रमण अपने शहर में पैर न पसारे। अन्यथा यदि एक बार यह फैला तो पुन: पूर्व की स्थिति निर्मित होने की आशंका बनी रहेगी।  

Kolar News

Kolar News 28 July 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से ग्वालियर-चंबल संभाग की स्थिति बिगड़ गई है। यहां पर चंबल, पार्वती, टेम, कूनो और सिंध नदियां उफान पर हैं। गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना और भिंड के कई गांव बाढ़ से घिर गए हैं। नदियों का पानी पुल पर आने से रास्ते बंद हो गए हैं। गुना में सडक़ बह गई। भोपाल और इंदौर में हल्की बारिश हो रही है। जबलपुर में गुरुवार को बरगी डैम के गेट खुल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस सिस्टम के बुधवार को गहरा कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। पूर्वी उत्तरप्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। मानसून ट्रफ भी उत्तरप्रदेश से होकर गुजर रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी चार-पांच दिन तक पूरे प्रदेश में रुक-रुक जारी रहने की संभावना है। बुधवार-गुरुवार को सागर, रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में है और उत्तर प्रदेश से होकर बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। पूर्वी उप्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तरी पाकिस्तान पर भी एक चक्रवात बना हुआ है। इन पांच वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने से प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी चार-पांच दिन तक बना रहने की संभावना है। बुधवार को श्यौपुरकला, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर जिलों में तेज बौछारें पड़ सकती हैं। रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल, संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बौछारें पडऩे के आसार हैं। मौसम विभाग ने गुना, ग्वालियर, शिवपुरी सहित 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, नीमच, मंदसौर, विदिशा, छतरपुर सहित 10 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन संभाग के अन्य जिलों में रिमझिम बारिश की संभावना भी जताई है। वहीं, मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि इस सप्ताह तो पूरे प्रदेश को बारिश मिलती रहेगी। बंगाल की खाड़ी में फिर से एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस कारण 2 से 5 अगस्त तक प्रदेश फिर से जमकर भीगेगा। ऑरेंज अलर्ट : श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी और अशोकनगर। यलो अलर्ट : राजगढ़, आगर, नीमच, मंदसौर, विदिशा, छतरपुर, बालाघाट, पन्ना, शहडोल और टीकमगढ़।

Kolar News

Kolar News 28 July 2021

भोपाल। कोरोना के खतरे के बावजूद लोगों की आस्था पर असर नहीं पड़ा है। हालांकि मंदिरों में कोरोना गाइडलाइन पर अमल का प्रयास किया गया था। इसके बावजूद प्रदेश के शिवालयों में दर्शन और पूजन के लिए जमकर भीड़ उमड़ी। उज्जैन में तो भगवान महाकाल के दर्शन के लिए इतनी भीड़ उमड़ी की मंदिर प्रबंधन को सुबह 11 बजे से भगवान महाकाल के दरवाजे सभी के लिए खोलना पड़े। उज्जैन: नहीं चल पाई प्री बुकिंग की व्यवस्था उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में कोरोना महामारी के कारण सावन महीने में प्री-बुकिंग पर सिर्फ 5,000 लोगों को प्रवेश देना तय हुआ था, लेकिन सावन के पहले सोमवार पर महाकाल मंदिर के बाहर उमड़ी भक्तों की भीड़ देखकर सबके लिए प्रवेश सुबह 11 बजे तक के लिए फ्री कर दिया गया। सुबह 11 बजे तक 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु महाकाल के दर्शन कर चुके थे। इसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया। शाम 4 बजे महाकाल की सवारी निकलेगी, जो वापस मंदिर 6 बजे आएगी। शाम 7 से 9 बजे तक श्रद्धालु फिर से दर्शन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आज महाकाल दर्शन के लिए पहुंचेंगे।   खंडवा: भगवान ओंकारेश्वर की सवारी निकलेगी सावन के चारों रविवार और चारों सोमवार को टोकन बुकिंग के माध्यम से ही भक्तों को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। आज भगवान ओंकारेश्वर की पहली सवारी निकलेगी। सावन के दूसरे सोमवार को ओंकार भगवान का महाश्रृ्ंगार किया जाएगा। तीसरे सोमवार को 251 लीटर पंचामृत से कोटितीर्थ घाट पर वैदिक विद्वानों की उपस्थिति में महाभिषेक होगा। मंदसौर: बाहर से हो रहे भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कोरोना के चलते मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में इस साल भी धार्मिक आयोजन नहीं होंगे। सावन के पहले सोमवार को भक्त गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन कर रहे हैं। एक समय में 5-10 लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। भगवान की पूजा और अभिषेक मंदिर के पुजारी कर रहे हैं। जलाभिषेक की व्यवस्था बंद है। भोग प्रसादी मंदिर प्रबंधन की ओर से किया जा रहा है। मंदिर में प्रवेश से पहले भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

Kolar News

Kolar News 26 July 2021

भोपाल। कोरोना के खतरे के बावजूद लोगों की आस्था पर असर नहीं पड़ा है। हालांकि मंदिरों में कोरोना गाइडलाइन पर अमल का प्रयास किया गया था। इसके बावजूद प्रदेश के शिवालयों में दर्शन और पूजन के लिए जमकर भीड़ उमड़ी। उज्जैन में तो भगवान महाकाल के दर्शन के लिए इतनी भीड़ उमड़ी की मंदिर प्रबंधन को सुबह 11 बजे से भगवान महाकाल के दरवाजे सभी के लिए खोलना पड़े। उज्जैन: नहीं चल पाई प्री बुकिंग की व्यवस्था उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में कोरोना महामारी के कारण सावन महीने में प्री-बुकिंग पर सिर्फ 5,000 लोगों को प्रवेश देना तय हुआ था, लेकिन सावन के पहले सोमवार पर महाकाल मंदिर के बाहर उमड़ी भक्तों की भीड़ देखकर सबके लिए प्रवेश सुबह 11 बजे तक के लिए फ्री कर दिया गया। सुबह 11 बजे तक 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु महाकाल के दर्शन कर चुके थे। इसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया। शाम 4 बजे महाकाल की सवारी निकलेगी, जो वापस मंदिर 6 बजे आएगी। शाम 7 से 9 बजे तक श्रद्धालु फिर से दर्शन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आज महाकाल दर्शन के लिए पहुंचेंगे।   खंडवा: भगवान ओंकारेश्वर की सवारी निकलेगी सावन के चारों रविवार और चारों सोमवार को टोकन बुकिंग के माध्यम से ही भक्तों को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। आज भगवान ओंकारेश्वर की पहली सवारी निकलेगी। सावन के दूसरे सोमवार को ओंकार भगवान का महाश्रृ्ंगार किया जाएगा। तीसरे सोमवार को 251 लीटर पंचामृत से कोटितीर्थ घाट पर वैदिक विद्वानों की उपस्थिति में महाभिषेक होगा। मंदसौर: बाहर से हो रहे भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कोरोना के चलते मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में इस साल भी धार्मिक आयोजन नहीं होंगे। सावन के पहले सोमवार को भक्त गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन कर रहे हैं। एक समय में 5-10 लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। भगवान की पूजा और अभिषेक मंदिर के पुजारी कर रहे हैं। जलाभिषेक की व्यवस्था बंद है। भोग प्रसादी मंदिर प्रबंधन की ओर से किया जा रहा है। मंदिर में प्रवेश से पहले भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

Kolar News

Kolar News 26 July 2021

उज्जैन। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रावण माह के प्रथम सोमवार को दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। सुबह से ही भगवान महाकाल का आशीर्वाद पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रावण सोमवार होने के कारण बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया है। उन्हें दुल्हें की तरह सजाया गया और श्रद्धालु उनके इस स्वरूप का दर्शन लाभ ले रहे हैं। वहीं, आज शाम को भगवान महाकाल प्रजा का हालचाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते लम्बे समय से महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित था, लेकिन पिछले महीने 28 जून से यहां कोरोना गाइडलाइन के प्रोटोकाल के तहत यहां दर्शन शुरू हुए हैं। श्रावण मास में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सोमवार को यहां इसकी झलक देखने को मिली। सुबह से ही मंदिर में भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को देखते हुए श्रावण मास में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। उज्जैन कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने रविवार को बताया कि श्रावण एवं भादौ मास में प्री-बुकिंग से सामान्य दर्शन का समय दो घटे बढ़ा दिया गया है। अब श्रावण में सोमवार को छोड़कर प्रातः 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्री-बुकिंग से भगवान महाकाल के दर्शन एवं विशेष दर्शन हो सकेंगे। वहीं, श्रावण में प्रत्येक सोमवार को सुबह 5 बजे से 11 बजे तक एवं शाम 7 से रात्रि 9 बजे तक प्री-बुकिंग से ही दर्शन होंगे। इस अवधि में 250 रुपये वाले विशेष दर्शन बंद रहेंगे। वहीं, श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में भगवान महाकाल की पहली सवारी आज शाम निकाली जाएगी। शाम 4 बजे शाही ठाठ के साथ राजाधिराज नगर भ्रमण पर निकलेंगे। बाबा महाकाल मनमहेश रूप में प्रजा को दर्शन देंगे। सवारी मंदिर से शाम 4.00 बजे शुरू होकर रामघाट जाएगी और वहां से पूजन पश्चात पुन: मंदिर पहुंचेगी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सवारी मार्गों पर भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए इस बार भी गत वर्ष की तरह छोटे मार्ग से बाबा महाकाल की सवारी लाव लश्कर के साथ निकलेगी। नगर भ्रमण के निकलने के पूर्व दोपहर 3.30 बजे सभामंडप में विधिवत पूजन होगा। इसके पश्चात शाम 4.00 बजे भगवान पालकी में विराजित होकर प्रजा को दर्शन देने नगर भ्रमण हेतु प्रस्थान करेंगे। मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा भगवान को सशस्त्र सलामी दी जायेगी। सवारी बडा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए हरसिद्धि मंदिर के समीप से नृसिंह घाट रोड पर सिद्ध आश्रम के सामने से होते हुए क्षिप्रातट, रामघाट पहुंचेगी। रामघाट पर मां क्षिप्रा के जल से बाबा के अभिषेक.पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट,हरसिद्धी पाल से हरसिद्धी मंदिर के सामने से होकर बडा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए महाकालेश्वर मंदिर वापस आएगी।  

Kolar News

Kolar News 26 July 2021

रतलाम। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जा रही गाड़ी संख्या 02134/02133 जबलपुर बान्द्रा टर्मिनस जबलपुर स्पेशल एक्सप्रेस के फेरे को पुन: विस्तारित किया जा रहा है। मंडल रेल प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जयंत गुरुवार को बताया कि गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस, 31 दिसम्बर तक जबलपुर से प्रति शुक्रवार को तथा गाड़ी संख्या 02133 बान्द्रा टर्मिनस जबलपुर स्पेशल एक्सप्रेस 1 जनवरी 2022 तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रति शनिवार को चलेगी। इस ट्रेन के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव, कोच कंपोजिशन में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।  

Kolar News

Kolar News 22 July 2021

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में श्रावण मास में दूर-दूर से कावड़ यात्राएं आती हैं। यहां देशभर से कांवड़िये विभिन्न नदियों से पवित्र जल लाकर भगवान महाकाल को अर्पित करते हैं, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते यहां कांवड़ यात्रा नहीं निकलेगी। कावड़ यात्रा निकालने पर जिले की राजस्व सीमा में प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में अपर जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा आदेश जारी किये गये हैं। अपर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने गुरुवार को बताया कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह के निर्देशानुसार भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी कर उज्जैन जिले की राजस्व सीमाओं में श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सभी धार्मिक आयोजनों में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों का एकत्रित होना भी प्रतिबंधित किया गया है। धारा 144 के तहत पूर्व में जारी समस्त आदेश यथावत लागू रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इस आदेश के उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Kolar News

Kolar News 22 July 2021

भोपाल/ सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पेंच नेशनल पार्क से 13 जुलाई को घायल अवस्था में उपचार के लिये वन विहार भोपाल लाया गया टी-11 बाघ (रैयाकस्सा बाघ) जिसकी गर्दन और पीठ में गंभीर घाव थे। 8 दिन चले इलाज के बाद बाघ ने दम तोड़ दिया है। वन विहार के पशु चिकित्सक डॉ . रजत कुलकर्णी एवं राज्य पशु भोपाल के डॉ . एमके तुमड़िया ने बताया की नर बाघ खवासा परिक्षेत्र स्थित बाज रिसोर्ट परिसर में घायल अवस्था में मिला था। जिसे उपचार के लिए वन विहार भोपाल गया था। मंगलवार को वन विहार भोपाल में उपचार के दौरान टी-11 बाघ ने दम तोड़ दिया जिसे वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ . अतुल गुप्ता की मौजूदगी में पूरे सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया। मुख्य वनसंरक्षक व क्षेत्र संचालक पेंच टाईगर रिजर्व विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि बीते 09-10 जुलाई की मध्य रात्रि में पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी के खवासा परिक्षेत्र के अंतर्गत बाज रिसोर्ट, ग्राम आवरघानी में गर्दन झुका कर चलने व घायल अवस्था में टी-11 नर बाघ को देखा गया था सर्चिग के दौरान बाघ का रेस्क्यू 12 जुलाई को किया गया और 13 जुलाई की सुबह बाघ को उपचार के लिये वन विहार भोपाल भेजा गया था। टी-11 (रैयाकस्सा बाघ) नर बाघ है एवं इसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है। टी 11 की गर्दन के पास 13 घाव, कंधे एवं पुट्ठे आदि भी कई घाव थे। किसी अन्य बाघ से लड़ाई में इसे गर्दन पर चोट पहुंची थी। माह जून 2018 में भी इसकी अलीकट्टा के पास किसी बाघ की लड़ाई से घायल होने पर इलाज किया गया था एवं बचाया गया था।

Kolar News

Kolar News 21 July 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी ) द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 आगामी 25 जुलाई को दो सत्रों में आयोजित होगी। इंदौर संभाग में परीक्षा के लिये व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इंदौर जिले में 101 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इन परीक्षा केन्द्रों में 38 हजार 79 आवेदक परीक्षा देंगे। संभाग में कोरोना संक्रमित आवेदकों के लिये परीक्षा देने हेतु विशेष व्यवस्था की गयी है। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सोमवार को परीक्षा को पारदर्शी तथा सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने और अवांछित गतिविधियों पर निगरानी के लिये विभिन्न शासकीय विभागों के 101 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। संभागायुक्त डा. शर्मा ने संयुक्त आयुक्त इंदौर संभाग सपना सोलंकी को प्रभारी परीक्षा अधिकारी नियुक्त किया है। बताया गया कि यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरा सत्र दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित किया जायेगा। समस्त मुख्यालयों पर कोविड-19 संक्रमित अभ्यर्थियों हेतु पृथक से परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था की गई है, जिसमें समस्त कोरोना प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित किया जायेगा। परीक्षा से संबंधित सामग्री का वितरण पूर्ण सुरक्षा के साथ 23 जुलाई तक चलेगा। समस्त जिलों के परीक्षा प्रभारी अधिकारी पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोग से उक्त सामग्री प्राप्त कर संबंधित जिला मुख्यालय ले जाएंगे।इंदौर जिले में तीन परीक्षा केन्द्रों को कोरोना संक्रमित विद्यार्थियों के लिये आरक्षित किया गया है, इनमें महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय तथा शासकीय निर्भयसिंह पटेल साइंस कॉलेज एबी रोड़ इंदौर शामिल है। उपरोक्त अधिकारी परीक्षा तिथि के एक दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायेंगे। परीक्षा की गोपनीयता बनी रहे और पारदर्शी रूप से हो इसका का भी इंतजाम सुनिश्चित करायेंगे।  

Kolar News

Kolar News 19 July 2021

रतलाम । यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल इंदौर से चलने वाली गाड़ी 04318/04317 देहरादून इंदौर देहरादून स्पेशल द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन पुन: आरंभ किया जा रहा है। मंडल रेल प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जयंत ने बताया कि गाड़ी संख्या 04318 देहरादून इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस, 23 जुलाई, से अगली सूचना तक, देहरादून से प्रति शुक्रवार एवं शनिवार को 05.50 बजे चलकर बजे चलकर रतलाम मंडल के मक्सी(03.05/03.07, गाड़ी चलने के दूसरे दिन), उज्जैन(03.55/04.10) एवं देवास (04.48/04.50) होते हुए आरंभिक स्टेशन से गाड़ी चलने के अगले दिन 06.10 बजे इंदौर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04317 इंदौर देहरादून स्पेशल एक्सप्रेस, 24 जुलाई से अगली सूचना तक इंदौर से प्रति शनिवार एवं रविवार को 18.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास(19.22/19.24), उज्जैन(20.40/20.55) एवं मक्सी(21.48/21.50) होते हुए गाड़ी चलने के अगले दिन 19.45 बजे देहरादून पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में हरिद्वार, रूड़की, सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, निजामुद्दीन, फरिदाबाद, कोसी कलां, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रुठियाई, कुंभराज, ब्यावरा राजगढ़, पाचोर रोड, शाजापुर, मक्सी, उज्जैन एवं देवास स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। गाड़ी संख्या 04318 देहरादून इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस का राजा की मंडी स्टेशन पर विशेष ठहराव दिया गया है।

Kolar News

Kolar News 19 July 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिलों में मंगलवार, 20 जुलाई को झमाझम बारिश हो सकती है। हवाओं का रुख बदलते ही मध्य प्रदेश में भी मौसम के तेवर बदल गए हैं। प्रदेश में प्रदेश में बने चक्रवात के चलते अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रीवा, दमोह समेत 11 जिलों में भारी बारिश की संभावा जताई है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी है, जिसके कारण हवा की रफ्तार तेज है और मौसम में नमी बढ़ रही है। मानसून ट्रफ सागर, गुना, रतलाम के ऊपर से होकर गुजर रही है, जिसका असर ग्वालियर-चंबल पर हो रहा है। 20 जुलाई को नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण नमी बढ़ेगी और बारिश की गतिविधि में तेजी आएगी। रविवार को गुना जिले में मौसम खराब रहा, साथ ही मोटे-मोटे ओले भी गिरे। संभावना जताई जा रही है कि इन 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है। वहीं बिजली गिरने की भी आशंका है।

Kolar News

Kolar News 19 July 2021

भोपाल। सिवनी जिले के पेंच अभ्यारण्य क्षेत्र से रेस्क्यू करके वन विहार लाए गए घायल बाघ टी-11 का उपचार जारी है। हालांकि बीते पांच दिनों में घायल बाघ के स्वास्थ्य में जो सुधार हुआ है, उसे संतोषजनक नहीं माना जा रहा है, फिर भी वन विहार के चिकित्सक लगातार उसकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। बाघों की आपसी लड़ाई में घायल 17 वर्षीय बाघ टी-11 को पेंच अभ्यारण्य के खवासा परिक्षेत्र से रेस्क्यू करके मंगलवार दोपहर में उपचार के लिए वन विहार लाया गया था। बाघ टी-11 गंभीर रूप से घायल है और उसकी गर्दन, कंधे तथा पुट्ठे पर कई घाव हैं। वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता और डॉ. रजत कुलकर्णी ने जांच के बाद तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया था, जो अभी तक जारी है। इसके बावजूद अभी भी बाघ टी-11 गर्दन ऊपर नहीं कर पा रहा है। वन विहार के असिस्टेंट डायरेक्टर ए.के.जैन ने बताया कि फिलहाल वन विहार प्रबंधन का पूरा जोर इस बात पर है कि बाघ टी-11 के स्वास्थ्य को सामान्य स्तर तक लाया जाए। इसके बाद जो भी जरूरी होगा, किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घायल बाघ खाना खा रहा है, लेकिन उसकी गतिविधियां सामान्य नहीं हैं।

Kolar News

Kolar News 17 July 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का हबीबगंज रेलवे स्टेशन पूरी तरह से तैयार हो गया है। यह देश का एकमात्र ऐसा स्टेशन होगा जहां वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी। इस स्टेशन का रि-डेवलपमेंट किया गया है। भोपाल के दूसरे स्टेशन यानी हबीबगंज रेलवे स्टेशन का वर्ष 2017 में पुनर्निर्माण का काम शुरू हुआ था जो चार साल बाद अपने नए रूप में तैयार हो गया है, हालांकि लॉकडाउन की वजह से काम में देरी हुई, फिर भी कंपनी द्वारा तेजगति से कार्य करते हुए इसे तैयार कर दिया है। 400 करोड़ से अधिक की लगात से बने इस रेलवे स्टेशन पर वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यहां पर करीब एक साथ 1100 से अधिक यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। स्टेशन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से हर तरफ हाई रिजोल्यूशन कैमरे भी लगाए गए हैं जो पल-पल की नजर रखेंगे। हबीबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में शॉपिंग मॉल, फाइव स्टार हॉस्पिटल, होटल, शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल बनाया जा रहा है।  

Kolar News

Kolar News 17 July 2021

भोपाल। बिजली उपभोक्ता जो अपने आवासीय परिसर में रेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस, पेइंग गेस्ट या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों जैसे कोचिंग क्लासेस, ब्यूटी पार्लर आदि चलाते हैं, उन्हें मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सलाह दी है कि वे संबंधित कार्यालय में जाकर अपने प्रयोजन को घरेलू से गैर घरेलू (व्यावसायिक) श्रेणी में परिवर्तित करवा लें। इसके लिए उपभोक्ताओं को एक आवेदन अपना प्रयोजन गैर घरेलू श्रेणी में परिवर्तित करने के लिए देना होगा। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत वितरण कंपनी ने यह भी अपील की है कि उपभोक्ता ने जिस प्रयोजन के लिए कनेक्शन लिया है, उसी के अनुसार विद्युत का उपयोग करें। उदाहरण के लिए यदि किसी उपभोक्ता ने घरेलू (लाइट और फैन) का कनेक्शन लिया है तो वे केवल उस परिसर को निवास के रूप में उपयोग करें। कंपनी ने कहा है कि सघन चैकिंग अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि आवासीय परिसर में संचालित की जा रही है, तो ऐसी गतिविधियों को गैर घरेलू प्रयोजन में माना जाएगा और संबंधित दोषी उपभोक्ता से जुर्माना वसूला जाएगा।

Kolar News

Kolar News 16 July 2021

  अनूपपुर। आषाढ़ का महीना आधा बीत चुका है, लेकिन इन दिनों भगवान इन्द्रदेव रूठे नजर आ रहे हैं। आसमान में दिन-रात काले बादल उमड़-घूमड़ रहे हैं, फिर भी बारिश नहीं हो रही है। शुरुआती जून माह के दौरान हुई बारिश के उपरांत जिले में खरीफ की बुवाई लायक बारिश नहीं हुई। जिसके बाद जुलाई माह में किसानों की खेतों में लहलहाने वाली खरीफ की फसलें वर्षा के अभाव में प्रभावित हो चली है। खेतों से नमी सूखने लगी है। खेत खाली पड़े हैं। इनमें खरीफ की शत प्रतिशत बुआई नहीं हो सकी है। यही कारण है कि जिले में अब तक खरीफ की लगभग 62 फीसदी ही बुआई सम्भव हो सकी है। जबकि धान की बुआई सबसे अधिक प्रभावित मानी जा रही है। कृषि उपसंचालक एनडी गुप्ता का कहना है कि 15 जुलाई तक 70-75 फीसदी बुआई के अनुमान रहते हैं, लेकिन बारिश के कारण यह आंकड़ा थोड़ा पीछे खिसका है। अनाज के लिए लगभग निर्धारित 151.72 हजार हेक्टेयर में मात्र 66 फीसदी बुआई हुई है, जबकि दलहन के लिए निर्धारित 18 हजार हेक्टेयर में 55 फीसदी और तिलहन की निर्धारित 16.30 हजार हेक्टेयर में मात्र 41 फीसदी बुआई हुई है। अभी ज्यादा विलम्ब नहीं हुआ है, लेकिन मौसम विभाग द्वारा मानसून के सामान्य बारिश की भविष्यवाणी में अबतक मानसून की सक्रियता को लेकर संशय बना हुआ है। विदित हो कि जिले में इस वर्ष 186.02 हजार हेक्टेयर पर बुआई का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन अबतक मात्र 62 फीसदी बुआई हो सकी है। फसलों की बुआई फीसदी जानकारी के अनुसार मानसून की बारिश के अभाव में मक्का, सोयाबीन, बाजरा, अरहर और मूंगफली को छोड?र जिले में अनाज, दलहनी और तिलहनी फसलों की बुआई न्यनतम मात्रा में है। इनमें निर्धारित 122 हजार हेक्टेयर धान में 68 फीसदी, 14.50 हजार हेक्टेयर मक्का में 98 फीसदी, ज्वार 0.20 हेक्टेयर में 35 फीसदी, 15 हजार हेक्टेयर कोदो कुटकी में 12 फीसदी, 5.60 हजार हेक्टेयर उड़द में 44 फीसदी, 0.90 हेक्टेयर मूंग में 37 फीसदी, 11 हजार हेक्टेयर अरहर में 64 फीसदी, 2.50 हेक्टेयर तिल में 32 फीसदी, 7.50 हेक्टेयर रामतिल में शून्य फीसदी, 1.20 हजार हेक्टेयर में 97 फीसदी और 5.10 हजार हेक्टेयर सोयाबीन में 92 फीसदी की बुआई हुई है।62 जलाशय बारिश के अभाव में नहीं छूट रहा पानी जलसंसाधन विभाग की की जानकारी के अनुसार जिले में 62 जलाशय है। जिनमें अनूपपुर में 6 जैतहरी में 18 कोतमा में 10 और पुष्पराजगढ़ में 28 जलाशय है। इनमें पूर्व से ही 40-80 फीसदी के बीच पानी का भराव था। वहीं मानसून के दौरान अधिक वर्षा नहीं होने से उनमें पानी का भराव नहीं बन पाया है। जिसके कारण जलाशय से किसानों की खेतों तक पहुंचने वाली कैनाल से पानी नहीं पहुंच पा रहे हैं। अब तक बारिश जिले में अब तक 312.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें अनूपपुर में 370.0 मिमी, कोतमा में 302.0 मिमी, जैतहरी में 445.6 मिमी, पुष्पराजगढ़ 289.2 मिमी, अमरकंटक में 389.2 मिमी, बिजुरी में 221.5 मिमी, वेंकटनगर में 300 मिमी, बेनीबारी में 185.0 मिमी बर्षा सहित कुल वर्षा 2502.5 मिमी वर्षा हुई है। जिसमें जिले में कुल औसत वर्षा 312.8 मिमी रही। जबकि वर्ष 2020 में 16 जून तक 368.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। एनडी गुप्ता ने बताया कि खरीफ की बुआई जारी है। कुछ आंकड़े कम जरूर हुए हैं। लेकिन अबतक 62 फीसदी बुआई के अनुमान है।    

Kolar News

Kolar News 16 July 2021

इंदौर। शहर के राजकुमार ब्रिज के पास स्थित सेंट्रल जेल की 30 साल पुरानी जर्जर पानी की टंकी को नगर निगम की टीम ने गुरुवार रात ढहा दिया। एक लाख लीटर क्षमता वाली यह टंकी काफी पुरानी हो चुकी थी और जेल प्रशासन ने इसे तोड़ने के लिए नगर निगम को चिट्ठी लिखी थी। नर्मदा परियोजना के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि टंकी को गिराने का काम रात को इसलिए किया गया, क्योंकि उस समय ट्रैफिक कम होता है। फिर भी एहतियात के तौर पर दोनों तरफ का रास्ता बंदकर काम किया गया। उन्होंने बताया कि पोकलेन और जेसीबी की मदद से पहले इसके पिलर कमजोर किए गए । इसके बाद टीम ने टंकी के पिलर में ड्रिल किया और फिर आधी रात को इसे ढहा दिया गया। टंकी को ढहाने में लगभग 2 लाख रुपए खर्च हुए हैं, जिसका भुगतान जेल प्रशासन करेगा। बताया जा रहा है कि पानी की यह टंकी 30 साल से ज्यादा पुरानी थी और इसका उपयोग बंद किया जा चुका था।

Kolar News

Kolar News 16 July 2021

भोपाल। राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के व्यापक संक्रमण के प्रभावी रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुये लोक हित में महाराष्ट्र राज्य से आने और जाने वाले बस परिवहन संचालन को विस्तारित करते हुए आगामी 21 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस संबंध में परिवहन विभाग गुरुवार को आदेश जारी किये गये हैं। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र से बसों के आवागमन को 14 जुलाई तक स्थगित किया गया था, लेकिन महाराष्ट्र में अब भी कोरोना के मामले लगातार अधिक संख्या में सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा महाराष्ट्र से बसों के संचालन को स्थगित रखते हुये इस स्थगन की अवधि को विस्तारित कर आगामी 21 जुलाई तक की अवधि के लिये बस परिवहन संचालन को स्थगित कर दिया गया है।अब आगामी 21 जुलाई तक लोक हित में अंतर्राज्यीय अनुज्ञाओं और अखिल भारतीय पर्यटक अनुज्ञाओं से आच्छादित महाराष्ट्र राज्य की सभी यात्री बस वाहनों का मध्यप्रदेश राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं हो सकेगा। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के परिपालन में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों और सभी परिवहन चेकपोस्ट प्रभारियों को इस संबंध में समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।  

Kolar News

Kolar News 15 July 2021

भोपाल। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने रीवा जिले के सेमरिया नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने गुरुवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद मिश्रा को अनुशासनहीनता एवं अपने उत्तरदायित्वों के प्रति घोर लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास संभाग रीवा रहेगा। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Kolar News

Kolar News 15 July 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में जुलाई माह आधा बीतने को है, लेकिन अब भी झमाझम बारिश का इंतजार हैं। वातावरण में नमी कम होने से आसमान साफ होने लगा है। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण भीषण गर्मी और उमस हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ वर्तमान में सौराष्ट्र पर बने कम दबाव के क्षेत्र से उदयपुर, गुना, गोंदिया, जगदलपुर से होकर बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। साथ ही अरब सागर से नमी मिलने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से कहीं-कहीं छिटपुट बरसात हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 19 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके पूर्व 17-18 जुलाई से प्रदेश में तेज बौछारें पडऩे की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से गुरुवार को भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन और इंदौर संभाग में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पडऩे के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में हवा का रुख पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से वातावरण को अपेक्षित नमी नहीं मिल रही है। इस वजह से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। वर्तमान में किसी प्रभावी वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने से अपेक्षित बरसात नहीं हो रही है। हालांकि, मानसून ट्रफ के गुना से गुजरने के कारण कहीं-कहीं बारिश दर्ज हो रही है। 19 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत मिले हैं। उसके प्रभाव से 17 जुलाई से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढऩे लगेंगी। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बदलकर वर्तमान में छत्तीसगढ़ के आसपास आ गया है। इससे अब हवा का रुख बदलकर पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी होने के आसार हैं। इससे बारिश की गतिविधियों में कुछ तेजी आने लगेगी। विशेषकर इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन संभाग के जिलों में बरसात की संभावना है।

Kolar News

Kolar News 15 July 2021

भोपाल। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में पास हो चुके चयनित शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद नियुक्ति पत्र के लिए संघर्ष कर रहे चयनित शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बंगले के सामने और लोक शिक्षण संचालनालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। चयनित शिक्षक संघ का कहना है कि वर्ष 2018 में तत्कालीन प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले सितंबर महीने में शिक्षकों की भर्तियां निकाली थीं। स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कल्याण विभाग द्वारा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के माध्यम से सयुंक्त पात्रता परीक्षा के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक के 19,220 पद पर एवं माध्यमिक शिक्षक के 11,374 पद पर भर्ती निकाली गई थी। इसकी पात्रता परीक्षा, परीक्षा परिणाम और इसके बाद दोनों विभागों द्वारा काउंसिलिंग प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट और वेटिंग लिस्ट जारी होने के बाद नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हुई। बीते तकरीबन एक वर्ष से दस्तावेज सत्यापन की यह प्रक्रिया अटक-अटककर चलती रही। हमारी नियुक्ति अभी तक लंबित है। दो साल पहले परीक्षा और परिणाम प्राप्ति के बाद भी हम चयनित शिक्षक लगातार प्रताडि़त हो रहे हैं। 30594 चयनित अभ्यर्थी अपने परिवार सहित कई प्रकार के आर्थिक और सामाजिक संकटों से जूझ रहे हैं। चयनित शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री से मांग की कि स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय विभाग द्वारा इस प्रकार की असंवेदनशीलता को देख आप हमारे मुद्दे को महत्वपूर्ण मानते हुए हमारी लंबित नियुक्तियां हमें तत्काल प्रदान करने के लिए आदेश जारी करें, ताकि सभी चयनित शिक्षक विद्यालयों में पहुंच कर अपना कर्तव्य निभाते हुए प्रदेश की नई पीढ़ी का उज्ज्वल भविष्य गढऩे में सहायक बन सकें।  

Kolar News

Kolar News 12 July 2021

भोपाल। राजभवन में नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी लापरवाही सामने आई थी। ऑडिटोरियम की लिफ्ट खराब थी, जिसके कारण राज्यपाल को सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ा था। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के विद्युत शाखा के एसडीओ और सब इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 8 जुलाई को शपथ ली थी। शपथग्रहण समारोह के दौरान दो साल पहले तैयार हुए ऑडिटोरियम की लिफ्ट खराब थी, जिसके चलते 77 साल के राज्यपाल पटेल को सीढ़ियों से चढ़कर जाना पड़ा था। इतना ही नहीं, ऑडिटोरियम के एसी प्लांट को कार्यक्रम से पहले आधी रात को सुधारा गया। राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने पाया कि राजभवन के प्रभारी एसडीओ दिनेश कुश्वाहा और सब इंजीनियर हेंमत झारिया की लापरवाही के कारण लिफ्ट को समय रहते नहीं सुधरवाया गया। इसी तरह एसी प्लांट का मेंटनेंस भी नहीं किया जा रहा था। जांच होने के बाद कुशवाहा और झारिया को निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक राजभवन में मेंटेनेंस की जिम्मेदारी एसडीओ दिनेश कुशवाहा और सब इंजीनियर हेमंत झारिया के पास थी। बताया जाता है कि दोनों इंजीनियर सीएम हाउस में भी तैनात थे। एसडीओ कुशवाहा को लापरवाही के चलते यहां से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर एएस चौहान को एसडीओ बनाया गया था, लेकिन कुशवाहा ने चार्ज नहीं छोड़ा। इसी तरह उपयंत्री हेमंत झारियां को लापरवाही और भ्रष्टाचार जैसे आरोपों के चलते मुख्यमंत्री निवास से बाहर किया गया था। उपयंत्री का राजभवन से भी तबादला किया जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद राजभवन का काम झारियां द्वारा देखा जा रहा था। जबकि उनके तबादले के बाद उपयंत्री मीताली को तैनात किया जा चुका था।

Kolar News

Kolar News 12 July 2021

भोपाल। नवरात्रि को सनातन धर्म का सबसे पवित्र और ऊर्जादायक पर्व माना गया है। इस आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि पर्व का सोमवार को आज दूसरा दिन है । इस बार गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ बहुत ही शुभ नक्षत्र रवि पुष्य योग के साथ हुआ है और समापन अबूझ मुहूर्त भड़ली नवमी पर होगा। संयोग से पिछले दो सालों की तरह इस साल भी नवरात्र आठ दिन के हैं । मध्य प्रदेश सहित देश भर में इस वक्त गुप्त रूप से मां की आराधना का क्रम शुरू है। इस समय प्रकृति भगवती की होती है विशेष कृपा इस संबंध में आचार्य भरत दुबे ने बताया कि गुप्त नवरात्रि आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा और वर्षा ऋतु के मध्य आरंभ होता है। एक वर्ष में चार नवरात्रि होते हैं। इनमें दो को गुप्त और दो सामान्य कहे गए हैं। यह नवरात्रि गुप्त साधनाओं के लिए परम श्रेष्ठ कहा गया है। उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्रि को सिद्धि प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ माना गया है, इस समय प्रकृति भगवती की विशेष कृपा साधक पर होती है। पर्यावरण भी इस समय का सबसे अनुपम रहता है, इसलिए इस नवरात्रि को साधुओं और तांत्रिकों की नवरात्रि के रूप में भी जाना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि सामान्य जन इन दिनों में विशेष पूजा-अर्चना नहीं करते हैं, आचार्य भरत का कहना है कि जिन्हें नौकरी, व्यापार, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में विशेष उन्नति चाहिए वे इस समय में मां की पूजा-आराधना गुप्त रूप से करते हैं । गुप्त नवरात्र है दस महाविद्याओं की साधना का विशेष दिन पं. राकेश चौबे का कहना है कि गुप्त नवरात्र में दस महाविद्याओं की साधना का विशेष महत्व है। एक तरफ साधक अपने कल्याण के लिए आराधना कर रहे हैं तो दूसरी ओर इस नवरात्रि पर मंदिर और घरों में कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए विशेष साधना और अनुष्ठान किए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि माघ और आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्र आते हैं और चैत्र और अश्विन माह में प्रकट नवरात्र आते हैं। इस बार छठवीं और सप्तमी तिथि एक ही दिन पड़ रही है । सप्तमी तिथि के क्षय होने के कारण अष्टमी 17 जुलाई को रहेगी और 18 जुलाई को नवमी के साथ नवरात्र का समापन होगा। मां भगवती के इन स्वरूपों की होती है इन दिनों में पूजा उन्होंने बताया है कि नवरात्रि के इन विशेष दिनों में गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां काली की पूजा की गई थी। अब आगे तारा देवी, त्रिपुरा सुंदरी, भगवती भुवनेश्वरी, मां छिन्न मस्ता और मां त्रिपुर भैरवी की पूजा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि इस दौरान तांत्रिक, साधक या अघोरी तंत्र-मंत्र और सिद्धि प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा की साधना करते हैं, इसलिए इन विशेष दिनों में मां के अलग-अलग रूप विशेषकर मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला देवी की पूजा अंतिम नवरात्रि के दिन की जाती है।

Kolar News

Kolar News 12 July 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से झमाझम का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। जुलाई का पहला सप्ताह लगभग सूखा बितने के बाद पिछले दो दिनों से राजधानी में बादल तो छाए हुए हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर तीन वेदर सिस्टम बने हुए हैं। इनके प्रभाव से रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बने चार वेदर (मौसमी) सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में रविवार-सोमवार को तेज बौछारें पडऩे की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी मप्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ बना हुआ है। ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना है। पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ विदर्भ से होकर गुजर रहा है। रविवार को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इन चार वेदर सिस्टम से प्रदेश में अच्छी बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर में रविवार को बूंदाबांदी और 12 से 14 जुलाई को झमाझम बारिश हो सकती है। यहां भारी बारिश का अलर्ट सोमवार-मंगलवार को शहडोल, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, एवं इंदौर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर बरसात होगी। भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग में बारिश की संभावना है। खरगोन, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, आलीराजपुर एवं नीमच में भारी वर्षा की चेतावनी भी दी गई है।

Kolar News

Kolar News 11 July 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल है और वे टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। टीकाकरण महाअभियान के तहत गुरुवार को सुबह से शाम 5 बजे तक 6 लाख 24 हजार 961 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई। एन.एच.एम. (टीकाकरण) संचालक डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को सुबह से प्रदेश के सभी 51 जिलों में 3 हजार 617 टीकाकरण केन्द्रों पर टीके लगाये जा रहे है। शाम 5.00 बजे तक करीब सवा छह लाख लोगों ने टीके लगवाए। इसके बाद भी वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है।

Kolar News

Kolar News 8 July 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर बौछारों का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई ईलाकों में बादल छाने के बाद गरज चमक के साथ गिरी बौछारों ने गर्मी और उमस से राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में फिर सक्रिय हुआ मानसून जबलपुर के रास्ते मध्यप्रदेश में भी दस्तक दे चुका है। विंध्य-महाकौशल समेत प्रदेश में भी असर होना शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह जबलपुर, होशंगाबाद, भिंड, गुना, सागर, छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हुई। 10 जुलाई तक हल्की बारिश होगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 जुलाई से मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मूसलाधार बारिश पडऩे की संभावना है। मध्य प्रदेश के सभी 10 संभागों में इन 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया था कि 7 जुलाई से मानसून मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाएगा। जिसके बाद 8 जुलाई से बारिश शुरू हो जाएगी। अगले 7 दिन प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से 10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आवश्यक नहीं होने पर यात्रा टालने की सलाह दी है। नदी नालों उफान पर आ सकते हैं, इसलिए इनके आसपास जाने से बचने को भी कहा गया है।

Kolar News

Kolar News 8 July 2021

ग्वालियर। ग्वालियर के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का लाभ आम जनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के रूप में मिले, इसके लिए अस्पताल का संचालन बेहतर तरीके से किया जाए। संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना ने सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल पहुँचकर अस्पताल का निरीक्षण किया और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर डीन मेडीकल कॉलेज डॉ. समीर गुप्ता, सुपर स्पेशिलिटी के अधीक्षक डॉ. गुप्ता, उपायुक्त राजस्व शिवप्रसाद सहित चिकित्सक उपस्थित थे। कमिश्नर सक्सेना ने कहा कि ग्वालियर में सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के रूप में शहरवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। इस अस्पताल के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलें, इसके लिए हम सबको कार्य करना चाहिए। अस्पताल में उपलब्ध कराए गए उपकरण शीघ्र स्थापित किए जाएं ताकि मरीजों को उपचार के दौरान उनका लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के लिए चिकित्सकों और पैरामेडीकल स्टाफ की भर्ती का जो कार्य है उसे भी शीघ्रता से पूरा किया जाए ताकि अस्पताल पूरी क्षमता के साथ लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर सके। संभाग आयुक्त ने चिकित्सकों से चर्चा करते हुए कहा कि अस्पताल में सभी उपकरण स्थापित करने के साथ ही जब तक चिकित्सकों एवं पैरामेडीकल स्टाफ की भर्ती नहीं हो जाती तब तक जयारोग्य चिकित्सालय के चिकित्सक भी मरीजों को सुपर स्पेशिलिटी में रखकर उपचार कर सकते हैं। इसके लिए डीन मेडीकल कॉलेज और अधीक्षक सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल मिलकर विस्तृत प्लान तैयार करें। सक्सेना ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को भी निर्देशित किया कि सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में निर्माण संबंधी अथवा इलेक्ट्रिक के संबंध में जो भी कार्य किए जाना है उसका प्रस्ताव तैयार कर तत्परता से पूरा किया जाए। मेंटेनेंस के अभाव में अस्पताल के संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आना चाहिए। उन्होंने सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में टोकन सिस्टम को पुन: बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही अस्पताल के लिए फायर एनओसी का कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा।

Kolar News

Kolar News 5 July 2021

भोपाल। संभागीय कमिश्नर कवीन्द्र कियावत ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भूमि अधिग्रहण के प्रकरणों को त्वरित गति से निराकृत करने के निर्देश दिए और कंपनी से भी कहा है कि जहाँ भूमि विवाद नहीं है, उन हिस्सों में निर्माण कार्य तेजी से करें। बैठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया, मंडल रेल प्रबंधक, आयुक्त नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और एसडीएम उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि मेट्रो के दो रूट परपल और रेड की लंबाई क्रमश: 16.8 और 14.2 किलोमीटर होगी तथा दोनों में कुल 29 स्टेशन होंगे। परपल लाइन में प्राथमिकता क्रम में एम्स से सुभाष नगर को लिया गया है जिसके अगस्त 2023 तक निर्मित होने की संभावना है जबकि भदभदा से रत्नागिरी तक मई 2024 तक पूर्ण होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसी तरह ऐशबाग से करोंद तक के रूट के पूरा होने की समय-सीमा दिसम्बर 2024 तक संभावित है।संभागायुक्त कियावत ने परपल लाइन रूट के निर्माण के उन 15 स्थलों के भूमि अधिग्रहण की समीक्षा की, जिन्हें अगस्त 2023 तक पूरा किया जाना है। उन्होंने नगर निगम, एम्स, रेल्वे, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय और महिला बाल विकास के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आगामी 7 से 15 दिन की अवधि में व्यवस्था बनाकर मेट्रो कंपनी को अधिग्रहीत जमीन सौंपे। उन्होंने यह भी कहा कि उससे पहले ही निर्माण शुरू करने की प्रावधिक अनुमति भी दी जाए।कियावत ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे चिन्हित जमीन का सीमांकन कर कंपनी को सौंपे। उन्होंने कहा कि जहाँ आवश्यकता हो वहाँ कलेक्टर के संज्ञान में लाकर भूमि संबंधी विवाद का निबटारा कराएं।

Kolar News

Kolar News 5 July 2021

इंदौर। करीब एक सप्ताह तक तीखी धूप और तेज गर्मी के बाद इंदौर में सोमवार को राहत भरी बूंदें गिरी। सोमवार को सुबह से छाए काले घने बादलों के कारण उमस ने लोगों को जमकर परेशान किया, हालांकि दोहपर होते-होते इन बादलों ने बूंदों की शक्ल में राहत भी बरसाई। शहर में सोमवार को दोपहर करीब सवा 12 बजे तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई जो देखते ही देखते झमाझम में बदल गई। करीब आधे घंटे तक कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। 10 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब मानसून की इतनी धीमी रफ्तार है। 17 दिन बीतने के बाद भी सिर्फ 2.9 इंच बारिश रिकार्ड हुई है। बारिश नहीं होने से तालाबों को जलस्तर भी कम होता जा रहा है। किसान भी फसल बो चुके हैं, ऐसे में उन्हें नुकसानी का डर सता रहा है। इंदौर में सोमवार को सुबह की शुरुआत हर दिन की तरह खिले-खिले नीले आसमान के साथ हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही बादल भी उमडने लगे। बादलों की आवाजाही रोज ही होती है, ऐसे में किसी को उम्मीद नहीं थी कि आज ये बादल बरसेंगे भी। दक्षिण-पश्चिम मानसून 18 जून को घोषित होने के बाद से अब तक महज 2.9 इंच अधिकृत रूप से बरसा है। 10 सालों में केवल 2014 में ऐसा हुआ था, जब 15 जून को मानसून घोषित होने के 15 दिन बाद तक महज आधा इंच ही पानी बरसा था। लेकिन फिर जुलाई में मानसून सक्रिय हुआ तो कोटा पूरा कर दिया था।

Kolar News

Kolar News 5 July 2021

गुना। सरकार द्वारा चलाया गया टीकाकरण महाअभियान अब ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। एकाएक टीकाकरण अभियान में परिवर्तन से नागरिक गफलत में हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को देर शाम कार्यक्रम जारी करने से शनिवार को असमंजस की स्थिति बन गयी। नागरिक कोविशील्ड और कोवैक्सीन के फेर में उलझकर रह गए। बड़ी संख्या में टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे नागरिकों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को केवल कोवैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जा रहा है। शुक्रवार को देर शाम कार्यक्रम जारी होने और इसका प्रसार न होने के कारण नागरिकों में ये मेसेज गया की वैक्सीन का दूसरा डोज लग रहा है। नागरिकों को यह साफ नहीं हो पाया की कौनसी वैक्सीन का दूसरा डोज लगेगा। इसी गफलत में कोविशील्ड वैक्सीन के दूसरे डोज के लिए भी नागरिक बड़ी संख्या में पहुँच गए। वहां उन्हें बताया गया की आज केवल कोवैक्सीन का ही दूसरा डोज लगाया जा रहा है। पूरे टीकाकरण अभियान में सबसे ज्यादा भीड़ यहीं रही है। शनिवार को सुबह 10 बजे के लगभग यहाँ 200 के करीब नागरिक लाइन में लगे हुए थे। इनमे से ज्यादातर कोविशील्ड का दूसरा डोज लगवाने आये थे। वही 25-30 नागरिक पहला डोज लगवाने के लिए पहुँच गए। यहाँ दोनों काउंटर की खिड़कियों पर स्वास्थ्य विभाग ने उसी समय नोटिस लगवाया की आज केवल कोवैक्सीन का दूसरा डोज ही लगाया जा रहा है। कैंट की रहने वाली 87 वर्ष की रेवती बाई वहां नजर आयीं। वो किसी तरह पैसों की व्यवस्था करके ऑटो से 5 किमी दूर इस केंद्र पर टीका लगवाने पहुंची थीं। न तो उनके पास मोबाइल है और न ही वह पहला डोज लगने के दौरान मिली पर्ची साथ लायीं। उन्होंने बताया की पहले एक पडोसी के मोबाइल नंबर से उन्होंने पहला डोज लगवाया था। साथ ही उन्हें यह भी याद नहीं था की उनसे कौनसी वैक्सीन का पहला डोज लगा है। इसी चक्कर में वह काफी परेशान होती रहीं। उन्हें केवल यह पता था की आज दूसरा डोज लग रहा है। वहां मौजूद स्टाफ द्वारा भी उनकी किसी प्रकार की सहायता नहीं की गयी। स्टाफ द्वारा कहा गया की घर जाकर मोबाइल ले आइये। वृद्धा ने बताया कि उन्हें चलने में बड़ी मुश्किल होती है। ऐसे में अब दोबारा 5 किमी दूर घर जाकर मोबाइल कहाँ से लाएं। इसी असमंजस में वह बिना वैक्सीन लगवाए ही घर चली गयीं। इसके अलावा वैक्सीन का पहला डोज लेने के लिए भी नागरिक इस केंद्र पर पहुँच गए। वे भी लगातार स्टाफ से यही पूछते रहे की वैक्सीन का पहला डोज कब लगेगा। इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं मिल पायी। स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम अनुसार सोमवार को कोविशील्ड का केवल दूसरा डोज लगाया जायेगा। ऐसे में अब पहला डोज लगवाने के लिए नागरिकों को और इन्तजार कर सकता है।

Kolar News

Kolar News 3 July 2021

ग्वालियर। मानसून ने जून में भले ही तरसाया हो, लेकिन जुलाई में मानसून काफी मेहरबान नजर आ रहा है। बीते शुक्रवार शाम को अचानक हुई बारिश के बाद शनिवार को भी दोपहर बाद शुरू हुआ बारिश का सिलिसिला रुक-रुककर देर रात तक जारी रहा। इस दौरान कभी तेज तो कभी मध्यम गति से बारिश की झड़ी लगी रही। ग्वालियर शहर में पिछले 24 घंटे में कुल 16.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बारिश का सिलसिला अगले 24 घंटे के दौरान भी जारी रह सकता है।मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में ग्वालियर और उसके आसपास कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन पिछले काफी दिनों से हो रही ओवर हीटिंग की वजह से ग्वालियर-चम्बल के ऊपर गरजने वाले बादल छा गए हैं। इसके साथ ही अरब सागर से नम हवाएं आना भी शुरू हो गई हैं। इसी के फलस्वरूप बीते शुक्रवार से ग्वालियर सहित अंचल में अधिकांश क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम गति से बारिश हो रही है। हालांकि शनिवार को सुबह से दोपहर तक मौसम लगभग शुष्क रहा। हालांकि आसमान में आंशिक बादल जरूर छाए रहे। इसके चलते तेज धूप निकली, जिससे पिछले दिनों की तरह आज भी गर्मी चरम पर थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक पूरा आसमान घने बादलों से पट गया और अपरान्ह करीब सवा चार बजे से बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रुक-रुककर कभी तेज तो कभी मध्यम गति से बारिश का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। स्थानीय मौसम विज्ञानी सी.के. उपाध्याय का कहना है कि चूंकि हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आना शुरू हो गई है। इसके चलते अगले 24 घंटे के दौरान भी ग्वालियर-चम्बल अंचल में कहीं तेज तो कहीं मध्यम गति से बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।पारा 40 डिग्री से ऊपर टिका: शुक्रवार शाम से शहर में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाने के बाद भी तापमान में कमी नहीं आई है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 0.8 डिग्री सेल्सियस आंश्किा गिरावट के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। आज हवाएं उत्तरी चलीं, जिनकी गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। आज सुबह हवा में नमी 60 प्रतिशत दर्ज की गई, जो औसत से छह प्रतिशत कम है, जबकि शाम को हवा में नमी 95 प्रतिशत दर्ज की गई, जो औसत से 40 प्रतिशत अधिक है।

Kolar News

Kolar News 3 July 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में टीकाकरण महाअभियान के तहत शनिवार, 03 जुलाई को कोवैक्सीन के दूसरे डोज के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसमें अपरान्ह 3.00 बजे तक 2 लाख 12 हजार 410 लोगों ने कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। जनसम्पर्क अधिकारी महेश दुबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिन लोगों ने कोवैक्सीन की प्रथम डोज पूर्व में लगवा ली थी, उन्हें दूसरी डोज लगवाने के लिए राज्य शासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए 5 जुलाई को विशेष अभियान चलेगा।  

Kolar News

Kolar News 3 July 2021

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में एक ही दिन में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर 4 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए सभी जिले तैयारी करें। यह निर्देश संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना ने बुधवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के कलेक्टरों की बैठक में कही। कमिश्नर ने दोनों संभाग की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में राजस्व प्रकरणों की समीक्षा, कोविड-19 के संक्रमण के संबंध में समीक्षा के साथ वृहद वृक्षारोपण अभियान के संबंध में भी विस्तृत चर्चा कर दिशा-निर्देश गए। बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।   कमिश्नर आशीष सक्सेना ने कहा कि कोविड-19 के दौरान हमें ऑक्सीजन की जिस प्रकार की कमी महसूस हुई है उसको देखते हुए वातावरण में पर्याप्त ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को रोपने का अभियान चलाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में अगस्त माह के किसी एक दिन को निर्धारित कर वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया जाए। इसके लिये सभी जिलों के कलेक्टर अपने जिलों में वृक्षारोपण की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करें।   संभाग आयुक्त ने कहा कि वृक्षारोपण का अभियान केवल सरकारी अभियान न होकर आम जन को जोड़कर चलने वाला अभियान बनाया जाए। जिले के हर व्यक्ति की उसमें भागीदारी सुनिश्चित की जाए। वृक्षारोपण में इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि अधिक से अधिक पौधे 6 फीट हाईट के रोपे जाएं। वृक्षों की देखभाल की जवाबदारी भी जिम्मेदार नागरिकों को सौंपी जाए। वृक्षारोपण के कार्य में जन सहभागिता हो इसके भी प्रयास किए जाएं। एक दिन निर्धारित कर ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया जाए। उन्होंने सभी कलेक्टरों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों में लक्ष्य अनुरूप वृक्षारोपण की कार्ययोजना तैयार कर उसकी तैयारियां करें। ग्वालियर जिले में एक लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अन्य जिलों में भी लक्ष्य निर्धारित कर वृहद वृक्षारोपण का अभियान चलाया जायेगा।   राजस्व प्रकरणों का तेजी से हो निराकरण कमिश्नर सक्सेना ने बैठक में राजस्व प्रकरणों की भी विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान कहा कि कोविड-19 के कारण सभी जिलों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षा अनुरूप प्रगति नहीं हुई है। सभी कलेक्टर अपने-अपने जिलों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये विशेष अभियान चलाएं। पाँच साल से अधिक राजस्व का कोई भी लम्बित प्रकरण किसी भी जिले में लंबित न बचे इसके लिये एक सप्ताह में विशेष प्रयास कर प्रकरणों का निराकरण करें।    उन्होंने कलेक्टरों से यह भी अपेक्षा की है कि अपने-अपने जिले में अभियान चलाकर 6 माह से अधिक के लंबित सभी प्रकरणों का निराकरण एक माह में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के साथ-साथ यह भी निर्देशित किया है कि सभी कलेक्टर अपने-अपने जिले में ई-ऑफिस की दिशा में भी सार्थक प्रयास करें। फाईलों का संचालन कम से कम कर ई-ऑफिस के माध्यम से ही अधिक से अधिक कार्य हो यह सुनिश्चित किया जाए।   संभाग आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया है कि आरसीएमएस के तहत ऐसे राजस्व प्रकरण जो न्यायालय में संचालित हैं उनको भी ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। कलेक्टर अपने-अपने जिलों में अभिभाषकों की बैठक लेकर भी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दें। इसके लिये विभागीय स्तर पर प्रशिक्षण भी जिला स्तर पर आयोजित किए जाएं। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनायें जिनमें प्रधानमंत्री आवास, खाद्यान्न का वितरण एवं अन्य योजनाओं की भी समीक्षा कलेक्टर नियमित करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। लक्ष्य अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन हो।   कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक सेम्पलिंग कराई जाए  संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना ने बैठक में कोविड-19 के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया है कि ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में लक्ष्य अनुरूप सेम्पलिंग का कार्य किया जाए। टीकाकरण के साथ-साथ किल कोरोना अभियान भी निरंतर जारी रखा जाए।    उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए आम जन कोविड नियमों का पालन करें इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। सभी जिलो में जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय, पंचायत स्तरीय तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तरीय क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठकें भी नियमित आयोजित हों। कोविड गाइडलाइन का पालन अच्छे से करने वाले व्यवसाइयों, संस्थाओं, रहवासी संघों एवं अन्य लोगों को सम्मानित करने का कार्य भी जिला स्तर पर आयोजित होना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 30 June 2021

बैतूल। आपने अब तक किसी इंसान की सर्जरी होते देखी होगी। लेकिन बैतूल के घोड़ाडोंगरी पशु चिकित्सालय में एक 7 फुट के भुजंग की सर्जरी की गई। जिसका पेट एक दुर्घटना में फट गया था। इस अजगर को बाकायदा बेहोश किया गया और फिर डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद उसकी सफल सर्जरी कर फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।   दरअसल 29 जून की शाम को बैतूल जिले के सारनी नगर निवासी पर्यावरणविद और सांपों के संरक्षण का कार्य कर रहे आदिल खान ने बताया कि उन्हें शाम को सूचना मिली कि सारनी के पास स्थित मोरडोंगरी गांव में खेत की जुताई करते समय एक अजगर का पेट कट गया है और उसकी आंतें बाहर आ गई है। जिसके बाद आदिल के माध्यम से सारनी रेंजर अमित साहू को इसकी सूचना दी गई, जिस पर रेंजर अमित साहू ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग से वन रक्षक करण सिंह मर्सकोले को आदिल के पास भेजा। फिर अपने दो सहयोगी अपूर्व, अर्पित सिंह और वन विभाग के आरक्षक के साथ आदिल मोरडोंगरी गांव पहुंचे और वहां से अजगर का रेस्क्यू कर उसे सारनी लाए।   इसके बाद क्षेत्र की वेटरनरी डॉक्टर सीमा ठाकुर को आदिल ने इस संबंध में जानकारी दी और एसडीओ फॉरेस्ट सारनी विजय कुमार मौर्य को भी जानकारी दी गई। वन विभाग ने वाहन उपलब्ध कराकर घायल अजगर को घोड़ाडोंगरी स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचाया। रात को लगभग 9.30 बजे घोड़ाडोंगरी पशु चिकित्सालय में 7 फीट लंबे अजगर का वेटरनरी डॉक्टर सीमा ठाकुर, डिस्पेंसरी अटेंडेड दशरथ गीत ने सांप का ऑपरेशन शुरू किया, जो रात को 11 बजे तक चला।   आदिल ने बताया कि लगभग डेढ़ घंटे तक वे अजगर को पकड़कर खड़े रहे और वनरक्षक करन सिंह मर्सकोले वह एक अन्य व्यक्ति भी अजगर को पकड़े हुए थे क्योंकि अजगर बहुत ताकतवर होता है इसलिए उसे संभालने के लिए तीन लोग लगे। ऑपरेशन शुरू करते समय पहले जहां चोट लगी थी वहां पर एनेस्थीसिया लगाया गया इसके बाद सांप का आंतों का जो हिस्सा बाहर आ गया था उसकी सफाई की गई और उसे वापस सांप के शरीर में डाला गया।   सांप बार-बार गहरी सांसे ले रहा था जिस वजह से कभी-कभी अंदर डाला हिस्सा बाहर आ रहा था, धीमे धीमे कर के सांप को अंदर और बाहर दोनों तरफ टांके लगाए गए और फिर उसकी सफाई करके ड्रेसिंग की गई। जिसके बाद सांप को वन विभाग, सर्प विशेषज्ञ आदिल खान और वेटरनरी डॉक्टर सीमा ठाकुर की निगरानी में रखा गया है। सांप के स्वस्थ होने पर उसे सतपुड़ा के घने जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।   पर्यावरणविद आदिल खान ने बताया कि वन विभाग और वेटरनरी विभाग से सांप के इलाज के लिए बहुत सहयोग मिला और तत्परता के साथ सब कुछ हुआ जिससे सांप की जान बच गई, यह गर्व की बात है कि सारनी जैसे छोटे शहर में भी अब वन्य प्राणियों के लिए बेहतर उपचार संभव हैं।   घोड़ाडोंगरी की पशु चिकित्सक सीमा ठाकुर ने बताया कि सात फीट लंबे अजगर की आंतें बाहर आ गई थी जिसे अंदर करके दो लेयर में लगभग बारह टांके लगाए गए। अजगर को अभी ऑब्जर्वेशन में रखा है स्वस्थ होने पर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 30 June 2021

भोपाल। वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर हमीदिया और सुल्तानिया अस्पताल की लगभग 400 नर्सें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गईं। हड़ताल पर जाने से पहले सभी नर्सें बुधवार सुबह हमीदिया अस्पताल परिसर में बने डी-ब्लॉक के पास एकत्रित हुईं और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।   राजधानी भोपाल के हमीदिया और सुल्तानिया अस्पताल की 400 नर्सें बुधवार सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई। इस हड़ताल का फैसला एसोसिएशन की मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया था। नर्सेस एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष मंजू मेश्राम ने कहा कि हमारी मांगें पूरी नहीं होने तक हम अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से आश्वासन देने के बावजूद हमारी मांगों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब हमारी मांगे पूरी नहीं होने तक काम बंद रहेगा। इधर, अस्पताल प्रबंधन ने हड़ताल को देखते हुए मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए तीन दिन के लिए नर्सिंग स्टूडेंट्स और एनआरएचएम की तरफ से तैनात नर्सेस की रोस्टर बनाकर ड्यूटी लगाई है।   पहले सोमवार से होने वाली थी हड़ताल हमीदिया की 300 और सुल्तानियां की 100 नर्सेस ने अपनी मांगें नहीं माने जाने पर सोमवार को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया था। सोमवार सुबह नर्सेस अधीक्षक कार्यालय के सामने एकत्रित हुई। यहां हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक और गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन के आश्वासन के बाद नर्सेस काम पर लौट गई थीं। मंगलवार को दोबारा नर्सेस यूनियन ने बैठक हुई और बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।

Kolar News

Kolar News 30 June 2021

उज्जैन। कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को महाकालेश्वर मन्दिर विकास योजना की समीक्षा की। इसमें मृदा योजना, महाकालेश्वर परिसर विस्तार योजना एवं सड़कों के चौड़ीकरण हेतु भूमि का अधिग्रहण आदि कार्य शामिल हैं। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि महाकालेश्वर मन्दिर में आम दिनों में दर्शनार्थियों के मूवमेंट एवं विशेष पर्व दिवसों पर दर्शनार्थियों के मूवमेंट को लेकर सर्कुलेशन प्लान तैयार किया जाये। उक्त प्लान के आधार पर ही आने वाले समय में विशेष पर्वों पर दर्शन की व्यवस्थाएं की जा सकेंगी।    कलेक्टर ने इसी के साथ महाकाल विकास योजना के तहत विभिन्न सड़कों एवं विकास कार्य के लिये जमीन अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा की और निर्देश दिये कि जमीन अधिग्रहण का कार्य शीघ्रता से किया जाये। बैठक में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एडीएम एवं महाकालेश्वर मन्दिर समिति प्रशासक नरेन्द्र सूर्यवंशी, यूडीए सीईओ एसएस रावत, स्मार्ट सिटी सीईओ जितेन्द्रसिंह चौहान मौजूद थे।   बैठक में त्रिवेणी संग्रहालय से चारधाम तक की सड़क निर्माण हेतु महाकाल मन्दिर के सामने की ओर 11 मकानों के अधिग्रहण, चारधाम मन्दिर से नृसिंह घाट तक के मार्ग के लिये जमीन अधिग्रहण, महाकालेश्वर मन्दिर के सामने की ओर 70 मीटर के अधिग्रहण की कार्यवाही व बड़ा गणेश से छोटा रूद्र सागर के मार्ग एवं कालभैरव मन्दिर परिसर के जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही की समीक्षा की गई। बताया गया कि त्रिवेणी से चारधाम तक के मार्ग के लिये धारा-19 की कार्यवाही हो चुकी है, अब धारा-21 की कार्यवाही प्रारम्भ होना है। इसी तरह 70 मीटर क्षेत्र के अधिग्रहण के लिये सर्वे का काम हो चुका है। कलेक्टर ने इस मामले में धारा-11 की कार्यवाही आगामी तीन दिनों में करने के लिये कहा है। कालभैरव मन्दिर के विकास के लिये जमीन अधिग्रहण हेतु धारा-19 का प्रकाशन हो चुका है।   बैठक में बताया गया कि महाकाल मन्दिर परिसर में जेके सीमेन्ट द्वारा बनाये जाने वाले अतिथि गृह का कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ होने जा रहा है। महाकाल थाने के नवीन भवन के लिये डीपीआर तैयार की जा रही है। कलेक्टर ने हरिफाटक ब्रिज की भुजाओं के विस्तार के लिये आवश्यक सर्वे कार्य हेतु रेलवे के अधिकारियोयं के साथ बैठक आयोजित करने के लिये निर्देशित किया।

Kolar News

Kolar News 28 June 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के टीके को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और वे टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचकर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवा रहे हैं। मध्यप्रदेश में अब तक 1 करोड़ 98 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को ट्वीट के माध्यम से दी। साथ ही यह अपील भी की गई है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर कराएं।   बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश में शुरू हुए कोरोना टीकाकरण महाअभियान को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया और इस दौरान अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने की तैयारियां की गईं। मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है और इसमें विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधयों के साथ गणमान्य नागरिक भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सभी के सहयोग से टीकाकरण महाअभियान का प्रदेश में सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इस महाअभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश में चार दिन में 46 लाख लोगों का टीकाकरण हो गया।    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि टीकाकरण महाअभियान में पहले दिन 21 जून को 17.42 लाख, दूसरे दिन 23 जून को 11.59 लाख और तीसरे दिन 24 जून को 7.33 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हुआ, जबकि चौथे दिन शनिवार, 26 जून को रात नौ बजे तक वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत 9 लाख 64 हजार 756 डोज़ेज़ नागरिकों को लगाये गए। इस प्रकार वैक्सीनेशन महाअभियान में करीब 46 लाख डोज़ लगे हैं। इन्हें मिलाकर मध्यप्रदेश में 27 जून को रात 09 बजे तक 1 करोड़ 98 लाख 26 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं।    सोमवार को वैक्सीनेशन महाअभियान का पांचवां दिन है और आज वैक्सीन की कमी होने के कारण प्रदेश के 27 जिलों में टीके लगाए जा रहे हैं। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में वैक्सीनेशन का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Kolar News

Kolar News 28 June 2021

भोपाल। नर्सेस एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार से होने वाली हमीदिया और सुल्तानिया अस्पताल की 400 नर्सों की हड़ताल फिलहाल टल गई है। एसोसिएशन की ओर से मंगलवार की बैठक में अगली रणनीति बनाने की बात कही गई है।   हमीदिया अस्पताल की 300 और सुल्तानियां की 100 नर्सेस ने सोमवार को अपनी मांगों को नहीं मानने पर एक दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया था। सोमवार सुबह नर्सेस अधीक्षक कार्यालय के सामने एकत्रित हुई। यहां हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक और गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन के आश्वासन की जानकारी सभी को दी गई। जिसके बाद सभी नर्सेस काम पर लौट गई।   प्रांतीय नर्सेस एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष मंजू मेश्राम ने बताया कि आज हड़ताल प्रस्तावित थी, लेकिन डीन और अधीक्षक ने हमारी मांगों पर विचार करने का आश्वसान दिया। जिसके बाद हमने आज की प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया है। इस मामले में मंगलवार को हमीदिया-सुल्तानिया अस्पताल की नर्सेस बैठक करेंगी। इसके बाद 30 जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल को लेकर अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे।    एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में 2004 के बाद नियुक्त सभी स्टाफ नर्सों की पुरानी पेंशन लागू की जाने, कोरोना काल में काम करने वाली नर्सेस को दो वेतन वृद्धि दी जाने, 2018 के आदर्श भर्ती नियमों में संशोधन करते हुए 70 प्रतिशत, 80 प्रतिशत एवं 90 प्रतिशत का नियम हटाए जाने एवं प्रतिनियुक्ति समाप्त कर स्थानांतरण की प्रक्रिया चालू की जाने, सरकारी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेजों में सेवारत नर्सेस को उच्च शिक्षा के लिए आयु सीमा बंधन हटाए जाने आदि की मांगें शामिल हैं।

Kolar News

Kolar News 28 June 2021

बैतूल। रविवार को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैतूल जिले के दुलारिया गांव के राजेश हिरावे और किशोरीलाल धुर्वे से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने गांव के लोगों से आग्रह किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, वैक्सीन सुरक्षित है इसे जरूर लगवाएं।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के दुलारिया गांव के दो ग्रामीणों से बात की। राजेश हिरावे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि ग्रामीण इंटरनेट मीडिया पर वैक्सीन को लेकर फैल रहे भ्रम की वजह से टीका नहीं लगवा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर यह संदेश आ रहा है कि वैक्सीन लगवाने से बुखार आता है, यहां तक कि मौत भी हो जाती है। प्रधानमंत्री ने राजेश हिरावे से कहा कि आप खुद वैक्सीन लगवाइए और ग्रामीणों के बीच इसको लेकर फैल रहे भ्रम को दूर कीजिए। पीएम ने इसी गांव के किशोरीलाल धुर्वे से भी बात की और उन्होंने भी प्रधानमंत्री को वैक्सीन को लेकर फैल रहे भ्रम की जानकारी दी। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आप टीका लगवाईए और लोगों के इस भ्रम को दूर कीजिए, उन्होंने यह भी कहा कि आप ग्रामीणों को समझाइये और कोई न माने तो मेरा नाम लीजिए और कहिए कि हमारी उनसे बात हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि वैक्सीन सुरक्षित है। प्रधानमंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैंने और लगभग 100 साल की मेरी मां ने भी वैक्सीन लगवाई है और हमें कुछ नहीं हुंआ।

Kolar News

Kolar News 27 June 2021

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के अंतर्गत जिले के विकासखंड भीमपुर के ग्राम डुलारिया के दो व्यक्तियों राजेश हिरावे एवं किशोरीलाल धुर्वे से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को कोविड वैक्सीन की भ्रांतियों से दूर रहकर आवश्यक रूप से टीकाकरण करवाने की समझाइश दी। प्रधानमंत्री की समझाइश के बाद गांव में वैक्सीन लगवाने के प्रति लोग उत्साहित हुए एवं 126 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।   वैज्ञानिकों की दिन रात की मेहनत के बाद बना है वैक्सीन मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी को राजेश हिरावे एवं किशोरीलाल धुर्वे ने बताया कि वैक्सीन को लेकर उनके गांव में काफी भ्रम फैला हुआ था कि, इससे बुखार आता है और मृत्यु तक हो जाती है। प्रधानमंत्री ने समझाया कि वैक्सीन विश्व के अनेकों वैज्ञानिकों की दिन-रात की मेहनत के बाद बनाया गया है, जो पूर्ण रूप से सुरक्षित है। अत: बिना किसी भ्रम के वैक्सीन लगवाएं।   मैंने और मेरी माताजी ने दोनों डोज लिए हैं मोदी ने बातचीत में बताया कि उन्होंने स्वयं वैक्सीन के दोनों डोज लिए हैं तथा उनकी 100 वर्षीय माताजी ने भी दोनों डोज लगवाए हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद थोड़ा बुखार आता है, परन्तु वह शीघ्र ठीक हो जाता है। वैक्सीन से शरीर को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। वैक्सीन कोरोना के विरुद्ध सुरक्षा चक्र है।   मेरा नाम लेकर कहना कि वैक्सीन सुरक्षित है प्रधानमंत्री मोदी ने राजेश और किशोरीलाल से कहा कि ‘गांव वालों को मेरा नाम लेकर कहना कि मैंने स्वयं वैक्सीन लगवाया है और कहा है कि वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है तथा कोरोना से सुरक्षा देता है अत: वैक्सीन अवश्य लगवाएं।’   खुद भी टीका लगवाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें प्रधानमंत्री की समझाइश के बाद ग्राम डुलारिया के व्यक्तियों ने कहा कि अब हमारा टीके को लेकर भ्रम दूर हो गया है, अब हम भी टीका लगवाएंगे तथा दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे।   मैं आपकी चिट्टी का इंतजार करूंगा प्रधानमंत्री मोदी ने राजेश और किशोरीलाल से कहा कि जब डुलारिया ग्राम में टीकाकरण पूरा हो जाए तो मुझे जरूर बताएं। मैं आपकी चिट्टी का इंतजार करूंगा।   कोरोना रूपी बहुरूपिए से बचने के दो रास्ते प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना बहुरूपिया बीमारी है, जो रूप-रंग बदल-बदल कर आती है। इस बीमारी से बचने के दो रास्ते हैं। पहला कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना तथा दूसरा वैक्सीन लगवाना। कोरोना प्रोटोकॉल के अंतर्गत मास्क पहनना, परस्पर दूरी बना कर रखना, बार-बार साबुन से हाथ धोना आदि उपाय हैं। हमें इन दोनों पर चलकर स्वयं को, परिवार को तथा सभी देशवासियों को सुरक्षित करना है।   इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमारे दूरदर्शी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न केवल देश के 18 वर्ष की आयु के ऊपर के हर व्यक्ति को निशुल्क वैक्सीन लगवाकर उन्हें कोरोना से सुरक्षित कर रहे हैं, बल्कि देश के जिन क्षेत्रों में वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में भ्रम है उस भ्रम को दूर भी कर रहे हैं।   उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम डुलारिया में वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम व्याप्त था, लोग डर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से वहां के लोगों से सीधे बातचीत की तथा उन्हें सरल भाषा में समझाया। इसके बाद गांव में उत्साह के साथ वैक्सीनेशन हो रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।   देश के मुखिया सरल, सहल और संवेदनशील हैं : कमल पटेल  जिले के प्रभारी एवं किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बैतूल जिले के डुलारिया ग्राम के ग्रामीणों को कोविड वैक्सीनेशन करवाने के लिए दी गई समझाइश के संबंध में ट्वीट करते हुए कहा कि हम सभी को गर्व होता है कि हमारे नेतृत्वकर्ता व देश के मुखिया सरल, सहज और संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, जो गांव के गरीबों के बारे में सोचते हैं और उनसे इतनी सहजता से बात करते हैं।   जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी कर रहे हैं ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित जिले के भीमपुर विकासखंड के ग्राम डुलारिया में सांसद डीडी उइके, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद एवं जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा भी ग्रामीणों को भ्रांतियों से दूर रहने एवं टीकाकरण करवाने से कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से बचाव की समझाइश दी जा रही है एवं टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।   शनिवार को सांसद डीडी उइके एवं पूर्व विधायक महेंद्र सिंह चौहान द्वारा ग्राम डुलरिया एवं आमढाना में चौपाल आयोजित कर लोगों को टीकाकरण के फायदे बताए गए। साथ ही भ्रांतियां भी दूर की गई। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा टीकाकरण करवाने का संकल्प भी लिया गया। इसी तरह कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में भी आयोजित चौपाल में ग्रामीणों द्वारा टीकाकरण करवाने के लिए संकल्प लिया गया।

Kolar News

Kolar News 27 June 2021

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में करीब पौने तीन माह बाद एक बार फिर श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कल प्रात: 6 से रात्रि 8 बजे तक दर्शन करवाए जाएंगे। कुल 7 स्लॉट 500-500 भक्तों के बनाए गए हैं, जिसके लिए 2-2 घण्टे का समय रखा गया है। ताकि कोरोना प्रोटोकाल का पालन हो सके। मंदिर में ऑन लाइन बुकिंग 1 जुलाई तक की हो चुकी है।   मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के अनुसार 28 जून प्रात: 6 बजे से दर्शन कर सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। कियोस्क बनाया गया है। यहां भक्तों को आकर अपना ऑनलाइन पंजीयन दिखाना होगा तथा मांगने पर कोरोना के टीके का प्रमाण पत्र अथवा आरटीपीसीआर की निगेटिव्ह रिपोर्ट देना होगी। इसके बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश 4 नम्बर गेट से होगा और निकासी 5 नम्बर गेट से। सशुल्क दर्शन के लिए 250 रू. की रसीद भी काटी जाएगी। भक्त 6 बजे से  पूर्व भी पहुंच सकते हैं। भक्तों को पुष्प, प्रसादी ले जाने की अनुमति रहेगी।   मॉल-मण्डी खोल दिए, गर्भगृह से परेशानी 28 जून से महाकालेश्वर मंदिर खुलने के साथ ही पण्डे,पुजारियों में असंतोष भी देखा जा रहा है। दिलीप गुरू का चर्चा में आरोप है कि जिला प्रशासन ने मॉल खोल दिए, मण्डी खोल दी। मुख्यमंत्री ने रविवार का जनता कफ्र्यू हटा दिया। इसके बाद जिला प्रशासन को महाकाल मंदिर के गर्भगृह के बारे में सोचना चाहिए। भक्तों को अभिषेक की रसीद काटकर आने दिया जाए। यदि 1500 रू. की अभिषेक की रसीद कटवाकर भक्त आता है और एक हजार लोग भी रसीद कटवाते हैं तो 15 लाख रू. प्रति दिन की आवक होगी। इसमें से 16 पुजारी और 22 पण्डों को भी लाभ होगा। कम से कम उन्हे यह सुविधा देना चाहिए,। ताकि मंदिर की आय बढ़े वहीं 16 पुजारी एवं 22 पण्डों को उसका एक हिस्सा मिल सके और वे भी परिवार चला सकें।

Kolar News

Kolar News 27 June 2021

भोपाल/इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड्स कांटेस्ट-2020 में ओवरऑल इंदौर को प्रथम स्थान, प्रदेश की 5 स्मार्ट सिटी को 11 अवार्ड और राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर बधाई दी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पूरे स्टाफ की सराहना की है। उन्होंने सागर सहित भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के प्रशासन और स्थानीय लोगों को भी इस कामयाबी के लिये बधाई दी है। इंदौर के साथ ही सूरत को भी प्रथम स्थान मिला है।   स्मार्ट सिटी मिशन के 6 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को वर्चुअल मीट के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में 'इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020'के परिणाम घोषित किये।   प्रोजेक्ट अवार्ड बिल्ट एनवायर्नमेंट थीम -इंदौर को 56 दुकान प्रोजेक्ट के लिए प्रथम स्थान मिला। सेनिटेशन थीम -इंदौर को तिरूपति शहर के साथ म्युनिसिपल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम थीम में प्रथम स्थान मिला। कल्चर थीम -इंदौर को कन्ज़रवेशन ऑफ बिल्ट हेरिटेज के लिए प्रथम स्थान एवं ग्वालियर को डिजिटल म्यूजियम के लिए तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इकॉनॉमी थीम -इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अर्बन एनवायर्नमेंट थीम -भोपाल को चेन्नई के साथ क्लीन एनर्जी के लिए प्रथम स्थान मिला।   इनोवेशन अवार्ड इनोवेशन आइडिया अवार्ड थीम में इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।   सिटी अवार्ड राउंड वन सिटीज़ में इंदौर को प्रथम एवं जबलपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। राउंड 3 सिटीज़ में सागर को द्वितीय स्थान मिला।

Kolar News

Kolar News 25 June 2021

भोपाल। प्रदेश के आसपास चार मौसमी सिस्टम बनने से मानसून एक्टिव हो गया है। राजधानी भोपाल में गुरुवार को दिनभर की उमस और गर्मी के बाद देर शाम जमकर बारिश हुई जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 12 शहरों में यलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत इन शहरों में भारी बारिश होने के आसार हैं।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान भी आफत की बारिश होने की आशंका है जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में कहीं तेज कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग की भारी अलर्ट की चेतावनी आने वाले दो दिनों के लिए जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार भी अपेक्षाकृत अधिक हो सकती है। भोपाल स्थित मौसम विभाग के मुताबिक नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ और आगर मालवा जिलों में भारी बारिश की संभावना है।   इन जिलों में अलर्ट जारी मौसम विभाग ने शहडोल, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, होशंगाबाद, बैतूल, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन और देवास में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Kolar News

Kolar News 25 June 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के नये मामलों में निरंतर कमी आ रही है और अब यह संख्या 100 से नीचे पहुंच गई है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 62 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख, 89 हजार, 561 और मृतकों की संख्या आठ हजार 849 हो गई है।    यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में भोपाल-15, इंदौर-10 के अलावा अन्य जिलों में 10 से कम नये मरीज मिले हैं, जबकि राज्य के 31 जिले ऐसे भी हैं, जहां आज नये प्रकरण शून्य रहे। राज्य के तीन जिले-खंडवा, अलीराजपुर और बुरहानपुर कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं। इन तीनों जिलों में अब कोरोना के एक भी सक्रिय प्रकरण नहीं हैं।   बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 68,453 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 62 पॉजिटिव और 68,391 रिपोर्ट निगेटिव आईं, जबकि 153 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पाजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.09 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7,89,499 से बढ़कर 7,89,561 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 1,52,798, भोपाल-1,23,073, ग्वालियर-53,059, जबलपुर-50,549, उज्जैन-18,892, रतलाम+17,823, सागर-16,545, रीवा-16,426, खरगौन-13,951, बैतूल-12,855, धार-12,518, शिवपुरी-12,385, सतना-11,960, विदिशा-11,907, नरसिंहपुर-11,193, होशंगाबाद-10,668, सीहोर-10,129, शहडोल-10,079, कटनी-9362, सीधी-9219, अनूपपुर-9229, रायसेन-9222, बालाघाट-9078, सिंगरौली-8786, मंदसौर-8636, राजगढ़-8655, बड़वानी-8349, मुरैना-8230, दमोह-8090, नीमच-7911, देवास-7723, झाबुआ-7683, छतरपुर-7597, पन्ना-7313, दतिया-6950, टीकमगढ़-6855, सिवनी-6766, छिंदवाड़ा-6730, शाजापुर-6347, उमरिया-6287, मंडला-5184, गुना-5128, हरदा-5048, डिंडौरी-4617, खंडवा-4040, श्योपुर-3998, निवाड़ी-3701, अशोकनगर-3655, अलीराजपुर-3499, आगरमालवा-3303, भिण्ड-2992 और बुरहानपुर-2568 मरीज शामिल हैं।   राज्य में आज कोरोना से 22 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में रतलाम के चार, सागर के तीन, ग्वालियर और सीहोर के दो-दो तथा इंदौर, जबलपुर, बैतूल, विदिशा, कटनी, राजगढ़, बड़वानी, दमोह, झाबुआ, शाजापुर और मंडला के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 8827 से बढ़कर 8849 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 1379, भोपाल 972, ग्वालियर-633, जबलपुर-660, उज्जैन-172, रतलाम-364, खरगौन-239, सागर-372, रीवा-155, बैतूल-245, धार-130, होशंगाबाद-99, शिवपुरी-125, विदिशा-225, नरसिंहपुर-81, सतना-133, सीहोर-66, शहडोल-118, कटनी-118, सीधी-87, अनूपपुर-89, रायसेन-193, बालाघाट-64, सिंगरौली-82, मंदसौर-84, राजगढ़-161, बड़वानी-90, मुरैना-92, दमोह-177, नीमच-84, देवास-51, झाबुआ-63, छतरपुर-91, पन्ना-62, दतिया-78, टीकमगढ़-110, सिवनी-28, छिंदवाड़ा-120, शाजापुर-65, उमरिया-63, मंडला-24, गुना-44, हरदा-95, डिंडौरी-29, खंडवा-94, श्योपुर-78, निवाड़ी-48, अशोकनगर-38, अलीराजपुर-47, आगरमालवा-61, भिण्ड-32 और बुरहानपुर-39 व्यक्ति शामिल है।   बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 7,79,432 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 255 मरीज गुरुवार को स्वस्थ हुए। अब यहां कोरोना के सक्रिय प्रकरण 1,280 हैं।

Kolar News

Kolar News 24 June 2021

उज्जैन। शहर की एक महिला को कोरोना वायरस का डेल्टा+ वेरिएंट निकलने के बाद उसकी मौत हो गई। तीन दिन पूर्व जब दिल्ली स्थित लेब से जिनोम सिक्वेंस की रिपोर्ट जिला प्रशासन के पास आई तो प्रशासन अलर्ट हो गया। मृत महिला के रिश्तेदार स्वस्थ है, हालांकि उक्त रिपोर्ट आने के बाद शहर की बड़ी आबादीवाली बस्ती ऋषि नगर में हलचल है, जहां महिला रहती थी। यह वही आबादीवाला क्षेत्र है जो कोरोनाकाल में लगातार हॉट झोन बनता रहा और एक के बाद एक, लोगों की मौते होती रही।   मृत महिला को लेकर जो बातें सामने आई है, उस अनुसार उसने घट्टिया का पता लिखवाया था, जबकि वह पहले क्षीरसागर में रहती थी, उसके बाद ऋषिनगर में रहने गई। बाद में घट्टिया गई। उसका पति सिक्युरिटी गार्ड है। उसे पहले कोरोना हुआ। उसके बाद उसकी पत्नि को हुआ। पत्नि ऋषिनगर में रहते हुए संक्रमित हुई। उसे पहले संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। तीन दिन बाद उसे पाटीदार हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उस समय कांटेक्ट ट्रेसिंग को कथित रूप से हल्के में लिया गया।    स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि उसके रिश्तेदारों के सेम्पल लिए गए,जोकि निगेटिव्ह आए। वे सभी स्वस्थ हैं, जबकि जिले के ही कोरोना का उपचार कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि ये टेस्ट कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान हुए और कितनों के हुए, उसकी जांच होना आवश्यक है। इसलिए क्योंकि महिला को कोरोना वायरस का डेल्टा+वेरिएंट था, यह बात तो दिल्ली से जिनोम सिक्सेंस की तीन दिन पूर्व आई रिपोर्ट के बाद पता चला है। अब यदि दोबारा से रिश्तेदारों की कांटेक्ट ट्रेसिंग होती है, तो ही स्पष्ट हो पाएगा कि अब की स्थिति क्या है?    जानकारों के अनुसार चूंकि यह मामला शासन-प्रशासन स्तर का है, इसलिए वे सीधे राय नहीं दे सकते हैं, लेकिन प्रशासन को उन क्षेत्रों में अब कांटेक्ट ट्रेसिंग करना चाहिए, जोकि हॉट स्पॉट थे। चूंकि महिला ऋषिनगर में संक्रमित हुई। वह क्षेत्र हॉट स्पॉट था। ऐसे में वहां से अब भी सेम्पल लेकर जिनोम सिक्वेंस के लिए भेजना चाहिए। इसीप्रकार जिन स्वास्थ्यकर्मियों ने उसका उपचार किया, उनकी भी इस समय सेम्पल लेकर जिनोम सिक्सेंसिंग करवाना चाहिए, ताकि वायरस यदि किसी के शरीर में सायलेंट स्थिति में है,तो पता लगे। ज्ञात रहे जिले के कुछ डॉक्टर्स कोरोना को लेकर इंटरनेशनल वेबीनार के माध्यम से सतत जुड़े हुए हैं। हालांकि उनके ज्ञान का उपयोग स्वास्थ्य विभाग नहीं कर पा रहा है।   इस संबंध में सीएमएचओ डॉ.महावीर खण्डेलवाल का कहना है कि महिला जहां-जहां रहती थी, वहां कांटेक्ट ट्रेसिंग करवा ली गई। यह वेरिएंट महिला में मिला, इसकी रिपोर्ट दिल्ली से तीन दिन पूर्व आई है। एक बार फिर रिव्यू कर रहे हैं। हमारे निशाने पर ऋषिनगर क्षेत्र है, वहां के केसेस पर और पूर्व के केसेस पर हमने काम करना शुरू कर दिया है। उस क्षेत्र में दोबारा से सेम्पल लेकर जिनोम सिक्वेंस के लिए भेजेंगे। पता नहीं वह वेरिएंट कैसे म्यूटेंट करे। इसके चलते हमारी पूरी टीम सक्रिय हो गई है। जिला प्रशासन लगातार मानीटरिंग कर रहा है।

Kolar News

Kolar News 24 June 2021

भोपाल। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी आज रात गुरुवार, चौबीस जून की शाम को आसमान में चंद्रमा विशाल आकार में दिखाई देखा। शाम लगभग सात बजे पूर्व दिशा में जब चंद्रमा उदित हो रहा होगा तब उसका आकार सामान्य पूर्णिमा के चंद्रमा की तुलना में बड़ा होगा और उसकी चमक भी सामान्य से अधिक होगी। यह इस साल का तीसरा सुपरमून है।    इस खगोलीय घटना को स्ट्राबेरी और हनि मून नाम दिया गया  राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित विज्ञान प्रसारक सारिका घारू इसके बारे में बताती हैं कि यह खगोलीय घटना सुपरमून कहलाती है। आज जो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा दिखाई देगा उसे पश्चिमी देशों में स्ट्राबेरी की हार्वेस्टिंग का मौसम होने के कारण स्ट्राबेरी मून नाम दिया गया है। इसे हनी मून भी कहते हैं, क्योंकि इस समय वहां हनी हार्वेस्ट करने के लिये तैयार हो जाता है। यूरोपीय देशों में जून्स फुलमून भी नाम दिया जाता है। पश्चिमी देशों में इसे रोजमून भी कहा जाता है। इसका यह नाम उदित होते फुलमून के लालिमा के कारण तथा कुछ क्षेत्रों में इस समय खिलने वाले गुलाब के कारण दिया गया है।   आज चंद्रमा माइक्रोमून की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखेगा  सारिका कहती हैं कि चद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा अंडाकार पथ पर करते हुये 3 लाख 61 हजार 885 किलोमीटर से कम दूरी पर रहता है तो उस समय पूर्णिमा का चांद सुपरमून कहलाता है। यह माइक्रोमून की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखता है।     क्या होता है सुपरमून- भारत सरकार का नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा गोलकार पथ में नहीं करता। यह अंडाकार पथ में घूमते हुये जब पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, इसे पेरिजी कहते हैं। जब पूर्णिमा और पेरिजी की घटना एक साथ होती हैं तो वह सुपरमून होता है। पृथ्वी के पास आ जाने के कारण यह अन्य माइक्रोमून पूर्णिमा की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकदार दिखाई देता है।   सबसे नजदीकी सुपरमून सारिका ने बताया कि 26 जनवरी 1948 को पड़े सुपरमून के बाद चंद्रमा और पृथ्वी के बीच सबसे कम दूरी का अनुभव करने के लिये 25 नवम्बर 2034 तक का इंतजार करना होगा।    सुपरमून की फोटोग्राफी  उनका कहना है कि सुपरमून को यादगार बनाने क्षितिज से उदित हो रहे चंद्रमा की फोटोग्राफी की जा सकती है। मून इलुजन की घटना के कारण चंद्रमा विशाल गोले के रूप में दिखेगा। इसके लिए शाम को 7 बजे अपने घरों की छत पर जाएं। अपने स्मार्टफोन को ट्राइपॉड पर फिक्स करें। एचडीआर मोड का इस्तेमाल करते हुए फ्लैश लाइट बंद कर फोटो लें। सावधानी के तौर पर फोटो को जूम कर न खींचे। फ्रेम ब्राइट होने से बचाने नाइट मोड का प्रयोग करने से बचें और फोन के अधिकतम रेजोल्यूशन पर ही फोटो क्‍लिक करें।

Kolar News

Kolar News 24 June 2021

उज्जैन। कोरोना संक्रमण से नागरिकों को बचाने के लिए प्रदेशभर में वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नागरिक बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं और कोरोना के टीके लगवा रहे हैं। राज्य सरकार अक्टूबर तक प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने एक नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को टीकाकरण नहीं कराने पर अगले माह से वेतन नहीं मिलेगा।   कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण के उद्देश्य से मंगलवार देर शाम यह आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि -"31 जुलाई तक शत-प्रतिशत शासकीय सेवक वैक्सीनेशन करवाना सुनिश्चित करें, जुलाई का वेतन तभी आहरित होगा जब वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दिया जाएगा।"   उन्होंने सभी शासकीय विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने अधिनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों का टीकाकरण सुनिश्चित करवाएं। 31 जुलाई तक शत-प्रतिशत शासकीय सेवकों की वैक्सीनेशन होना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर वेतन आहरित नहीं हो पाएगा।   कलेक्टर ने जिला कोषालय के अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे जून माह के वेतन बिल के साथ ही सभी जिला अधिकारियों से वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र एकत्रित करें और उन्हें प्रस्तुत करें। जुलाई माह के वेतन तभी आहरित किया जा सकेगा, जब सभी सरकारी कर्मचारी टीका लगवा लेंगे। सभी संविदा और दैनिक वेतन भोगी शासकीय सेवकों के वैक्सीनेशन की जानकारी भी कलेक्टर को प्रस्तुत करने के लिए विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं।

Kolar News

Kolar News 23 June 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में राहत मिली है। यहां कोरोना के नये मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 12 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,52,788 और मृतकों की संख्या 1378 हो गई है।    इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात 8,663 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 12 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 लाख, 52 हजार 788 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1378 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 74 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 1 लाख 51 हजार 129 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। फिलहाल इंदौर में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 281 है, जिनका उपचार चल रहा है। 

Kolar News

Kolar News 23 June 2021

अनूपपुर। जिले में बनाए गए 71 केन्द्रों पर सोमवार को वैक्सीनेशन महाभियान अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ। केन्द्रों पर वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों की संख्या प्रशासन की सोच व लक्ष्य से कहीं ज्यादा रही। टीका लगवाने के लिए एकत्रित भीड़ धक्का मुक्की तक उतर आई। सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए न तो प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहा और न ही लोगों ने मास्क पहना हुआ था।   जिले में बनाए गए 71 वैक्सीनेशन सेंटर में कुल 10 हजार 900 से अधिक उपलब्ध थी। लेकिन सेंटरों में बनाए गए डोज के कई ऐसे सेंटरों में अधिक संख्या में लोगो के आने के कारण वैक्सीन की डोज कम पड़ गया। जिसके बाद जिले के कई सेंटरों से हजारों लोगो को बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस जाना प$डा। हालांकि वैक्सीन लगवाने आए लोगो की भींड़ को देखते हुए कलेक्टर ने शहडोल 1 हजार अतिरिक्त डोज की उपलब्धता बनाई गई। बावजूद इनमें आधे से अधिक सेंटर पर उपलब्ध टीके दो-तीन घंटे के अंदर ही समाप्त हो गए। कुछ सेंटरों पर टीके लगवाने पहुंचे लोग लाइन लगाए अपने बारी का इंतजार करते देखे गए। वहीं कई कर्मचारियों द्वारा अपने परिचितों को पीछे के दरवाजे से बुलाकर उनको टीका पहले लगवाया गया। जिसपर स्थानीय सेंटरों पर लोगों में आक्रोश का माहौल बना पनपने लगा और कर्मचारियों से विवाद की स्थित उत्पन्न होने लगी थी।    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना था कि सोमवार को प्रशासन द्वारा महा वैक्सीनेशन अभियान आयोजित किया गया था। जिसके अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीनेशन कार्य किए जाने थे। उपलब्ध वैक्सीनेशन डोज से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने से वैक्सीनेशन सेंटर पर अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई। जहां 71 सेंटरों में जिले अबतक 9544 लोगो को वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं टीकाकरण अभी भी जारी हैं। यह आंकड़ बढ़ कर दस हजार से अधिक का हो सकता हैं।   टीका लगवाने उमड़ा जनसैलाब जिले में बनाए गए 71 वैक्सनेशन सेंटर में महाअभियान के दौरान लोगो में टीका लगवाने का उत्साह जमकर देखा गया। लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण हजारों की संख्या में लोग बिना टीका लगवाए ही वैक्सीन सेंटर से वापस हुए। जिले में 6 हजार लोगो को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया था, जहां लक्ष्य के आधार पर 8 हजार डोज की मांग की गई। जिस पर जिले को 8100 डोज प्राप्त हुए। पहले से जिले में रखे गए 1800 डोज तथा अंतिम समय में वैक्सीन लगवाने आए लोगो की संख्या को देखते हुए कलेक्टर ने 1 हजार डोज शहडोल से मंगाया गया था। लेकिन टीका लगवाने वाले लोगो का जन सैलाब सेंटरों में उमड़ प$डा। जिले में कई ऐसे सेंटर थे जहां लोगों के अधिक संख्या में पहुंचने के कारण कुछ घंटो के अंदर ही टीका समाप्त हो गया। जिसके कारण हजारों की संख्या में लोग बिना टीका लगवाए ही वापस हुए।

Kolar News

Kolar News 21 June 2021

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए 28 जून से प्रारंभ होने जा रही व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को एक ही गेट से प्रवेश दिया जाएगा और उसी से निकासी दी जाएगी, हालांकि प्रवेश एवं निकासी के बीच में मार्ग का बंटवारा रहेगा। मंदिर के 4 नम्बर गेट से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए प्रवेश दिया जाएगा। वहीं इसी गेट से श्रद्धालुओं की दर्शन पश्चात वापसी भी होगी।   महकालेश्वर मंदिर में 28 जून से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारी लगातार मंथन कर रहे हैं। प्राथमिक तौर पर रजिस्ट्रेशन से हटकर इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में कहां जाने दिया जाए और कहां नहीं?    सूत्रों के अनुसार अभी तक की स्थिति यह है कि श्रद्धालु केवल महाकाल बाबा के दर्शन के लिए पीतल के बेरीकेट्स तक जा सकेंगे और वहीं से वापसी होगी। इसके अलावा परिसर में किसी अन्य मंदिर में श्रद्धालुओं को जाने नहीं दिया जाएगा। इस बारे में श्रावण मास के पूर्व होनेवाली बैठक में अंतिम निर्णय होगा।   यहां है प्रसन्नता मंदिर में श्रद्धालुओं को फूल-प्रसादी चढ़ाने की अनुमति मिलने के बाद रोजनदार काफी प्रसन्न हैं। उन्हे लम्बे समय बाद रोजगार मिलेगा। ज्ञात रहे मंदिर के बाहर फूल-प्रसादी बेचनेवालों का एक बड़ा वर्ग है,जिनकी आजीविका मंदिर से ही जुड़ी हुई है।   यहां है निराशा मंदिर प्रबंध समिति द्वारा अभी तक अभिषेक करवाने संबंधी कोई निर्णय नहीं लेने के कारण पण्डे-पुरोहितों में काफी निराशा है। उनके अनुसार अभिषेक की अनुमति दे दी जाए, भले ही श्रद्धालु एक या दो हो। रसीद कटने से जहां मंदिर की आय बढ़ेगी वहीं पण्डे-पुरोहित भी लाभान्वित होंगे। उनके पाट पर बैठने के लिए मंदिर परिसर में दूरी बनाकर व्यवस्था कर दी जाए। चूंकि वैक्सीन लगवाने वाले को ही प्रवेश दिया जाएगा, या फिर आरटीपीसीआर निगेटिव्ह होने पर आने दिया जाएगा, तब इतना सोच विचार क्यों? यह मांग दो दिन जोर पकड़ सकती है।

Kolar News

Kolar News 21 June 2021

भोपाल। कोविड टीकाकरण महाअभियान 21 जून की सुबह प्रारंभ होगा। महाअभियान की तैयारियों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के समस्त क्षेत्रीय संचालक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला टीकाकरण अधिकारी को शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जरूरी निर्देश दिये गये।जनसम्पर्क अधिकारी महेश दुबे ने बताया कि अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, स्वास्थ्य आयुक्त और राज्य टीकाकरण अधिकारी के द्वारा महाअभियान की सभी व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों से अवगत कराते हुए दिये गये लक्ष्य को 100 फीसदी प्राप्त करने के लिये कहा गया। टीकाकरण महाअभियान में आने वाला कोई भी हितग्राही किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई के कारण टीकाकरण से वंचित नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी नागरिकों का टीकाकरण करना हमारी प्राथमिकता है।महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक मे बताया गया कि सभी जिलों को टीकाकरण के लिये दिये लक्ष्य के विरूद्ध पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। साथ यह भी निर्देश दिये गये हैं कि वैक्सीन के एक वायल में 11 डोज होते हैं और टीकाकरण के दौरान यह सुनिश्चित हो कि इनमें से एक भी डोज बर्बाद न हो। सभी 11 के 11 डोज उपयोग किये जाएँ। जिले में व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने और महाअभियान के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिये कंट्रोल रूम बनाया जाए। प्रत्येक ब्लॉक के लिये एक जोनल अधिकारी और एक सेक्टर अधिकारी महाअभियान के दौरान क्षेत्र में भ्रमण करेंगे।निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर प्रिंटर और कम्प्यूटर की व्यवस्था को सुनिश्चित रखें और टीकाकरण के लिये आने वाले प्रत्येक हितग्राही को टीकाकरण के पश्चात सर्टिफिकेट उपलब्ध करायें।सभी जिलों में दिये गये लक्ष्य के अनुसार पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन को 20 जून को अपरान्ह 2 बजे तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए। वैक्सीन टीकाकरण केन्द्र पर समय पर पहुँचने का प्रमाणीकरण जिला टीकाकरण अधिकारी, राज्य कोल्ड चेन अधिकारी को देंगे।महाअभियान के सफल क्रियान्वयन के लिये राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है। वैक्सीन लॉजिस्टिक संबंधी समस्या राज्य कोल्ड चेन अधिकारी इंजीनियर विपिन श्रीवास्तव से 9893 471926 और प्रशासकीय समस्याओं के निराकरण के लिये उप संचालक टीकाकरण डॉ. सौरभ पुरोहित से 9753 776544 पर संपर्क किया जा सकता है। समस्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा गया कि महाअभियान के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हस्ताक्षरित पत्र समस्त जन-प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायें। पालन प्रतिवेदन 20 जून अपरान्ह 2 बजे तक संचालक, टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को ricontrolroom2@gmail.com पर भेजें।महाअभियान के संबंध में प्रचलित नारों को आशा, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से प्रत्येक ग्राम में लिखवाया जाए। जिले में आयोजित किये जा रह सत्र स्थलों की जानकारी सभी विभागों, स्वैच्छिक संगठनों, टीवी चेनल, रेडियो और सोशल मीडिया के द्वारा प्रचारित करें और इसे कोविन एप में भी मैपिंग करें। युवा शक्ति का महाअभियान में महत्वपूर्ण भूमिका है, इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार कोरोना मुक्ति के तहत उच्च शिक्षा और पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस एवं एनवायके टीम सदस्यों का सोशल मोबिलाइजेशन में सहयोग प्राप्त करने को भी कहा गया है।

Kolar News

Kolar News 19 June 2021

मंदसौर। शिवना शुद्धिकरण को लेकर शहर की जनता व निर्मल शिवना अभियान के सदस्य लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई पहल नहीं की। उनकी लापरवाही की वजह से ही आज शिवना में जलकुंभी का अंबार है। कालाभाटा बांध व रामघाट बेबसी पर आंसू बहा रहे हैं। अभियान सदस्यों व शहरवासियों की नाराजगी यह है कि शिवना को लेकर किए सारे वादे खोखले साबित हो रहे हैं।   अभियान के सदस्य हरिशंकर शर्मा ने बताया कि शहर की जनता मांग कर रही है कि शिवना नदी में गंदे नालों को मिलाने से रोका जाए। दूषित पानी का दंश झेल रहे शहर के प्रमुख जलस्रोतों की ओर ध्यान दिया जाए। जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान नही है।   शिवना नदी गंदगी से दूषित हो गई है। नदी के शुद्धिकरण के लिए शहर की जनता द्वारा जल सत्यागृह तक किया गया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। वर्तमान में भी निरंतर आंदोलन किया जा रहा है लेकिन इसकी सूचना जवाबदारों तक नही पहुंची है। यदि सूचना पहुंचती तो इसके निराकरण के कार्य शुरू हो जाते। जल संवर्धन को लेकर किए गए दावे खोखले साबित हो रहे हैं। शिवना नदी की ओर जनप्रतिनिधियों का ध्यान ही नहीं है। निर्मल शिवना के सभी कार्यकर्ता शीघ्र ही अभियान के माध्यम से मंत्री हरदीप सिंह डंग को अवगत कराएंगे। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को स्थिति से अवगत कराना आवश्यक है।   ‘जनता लगातार मांग कर रही लेकिन जनप्रतिनिधि कोई सुध नहीं ले रहे’ प्रज्ञा पोरवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को समस्याओं के बारे में जानकारी लिखकर भेजी है। वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है। देश में आजादी के बाद पहली बार ऐसी हठधर्मिता का उदाहरण देखने को मिला। जनता लगातार मांग कर रही है लेकिन पद के अहंकार में लीन नेता कोई सुध नहीं ले रहे हैं। जल सत्यागृह व पोस्ट कार्डों पर भी ध्यान नहीं दिया गया।   जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को बैठकों से समय नहीं मिल पा रहा है। सब मौन हैं, जवाबदारों की चुप्पी जिम्मेदारियों पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर रही है। पशुपतिनाथ महादेव व शिवना नदी से लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई हैं। जनता बार-बार मांग कर रही है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।   अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहे हैं जलस्त्रोत’ नगर के जलस्त्रोंत अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहे हैं। कालाभाटा बांध और रामघाट की हालत बेहद खराब है। नेमीचंद्र कोठारी ने बताया कि काफी जद्दोजहद के बाद चंबल से पानी लाने की एक योजना बनी लेकिन वह भी फेल हो गई। योजना से एक आशा बंधी थी कि अब मंदसौर में पेयजल का संकट नहीं रहेगा। लेकिन करोड़ों रुपए खर्च कर भी जहां से चले थे वही खड़े हैं। जगह-जगह पाइप लीकेज मिले। नगर को पेयजल से वंचित किया जा रहा है। योजना को लेकर एक बार फिर युद्ध स्तर पर काम होना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 19 June 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के नये मामलों में निरंतर कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 110 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 30 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 89 हजार, 174 और मृतकों की संख्या 8,737 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-22, भोपाल-21 के अलावा अन्य जिलों में 10 से कम नये मरीज मिले हैं, जबकि राज्य के 22 जिले ऐसे भी हैं, जहां आज नये प्रकरण शून्य रहे।  बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 71,543 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 110 पॉजिटिव और 71,433 रिपोर्ट निगेटिव आईं, जबकि 362 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पाजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.1 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7,89,064 से बढ़कर 7,89,174 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 1,52,735, भोपाल-1,22,991, ग्वालियर-53,048, जबलपुर-50,526, उज्जैन-18,879, रतलाम+17,814, सागर-16,535, रीवा-16,425, खरगौन-13,942, बैतूल-12,839, धार-12,511, शिवपुरी-12,382, सतना-11,959, विदिशा-11,900, नरसिंहपुर-11,189, होशंगाबाद-10,656, सीहोर-10,124, शहडोल-10,079, कटनी-9362, सीधी-9219, अनूपपुर-9226, रायसेन-9209, बालाघाट-9075, सिंगरौली-8786, मंदसौर-8630, राजगढ़-8639, बड़वानी-8344, मुरैना-8229, दमोह-8086, नीमच 7911, देवास-7723, झाबुआ-7683, छतरपुर-7596, पन्ना-7299, दतिया-6946, टीकमगढ़-6855, सिवनी-6759, छिंदवाड़ा-6723, शाजापुर-6337, उमरिया-6287, मंडला-5184, गुना-5128, हरदा-5041, डिंडौरी-4615, खंडवा-4040, श्योपुर-3997, निवाड़ी-3700, अशोकनगर-3655, अलीराजपुर-3499, आगरमालवा-3297, भिण्ड-2992 और बुरहानपुर-2568 मरीज शामिल हैं।राज्य में आज कोरोना से 30 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में रतलाम-रीवा के चार-चार, सागर-राजगढ़ के तीन-तीन, बैतूल-सीहोर के दो-दो तथा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खरगौन, सतना, कटनी, अनूपपुर, झाबुआ, शाजापुर, मंडला, श्योपुर व अशोकनगर के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 8707 से बढ़कर 8737 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 1375, भोपाल 972, ग्वालियर-625, जबलपुर-654, उज्जैन-171, रतलाम-345, खरगौन-238, सागर-357, रीवा-151, बैतूल-236, धार-130, होशंगाबाद-99, शिवपुरी-125, विदिशा-220, नरसिंहपुर-81, सतना-131, सीहोर-56, शहडोल-118, कटनी-116, सीधी-87, अनूपपुर-89, रायसेन-193, बालाघाट-64, सिंगरौली-81, मंदसौर-84, राजगढ़-151, बड़वानी-89, मुरैना-91, दमोह-175, नीमच-84, देवास-51, झाबुआ-62, छतरपुर-91, पन्ना-62, दतिया-78, टीकमगढ़-110, सिवनी-28, छिंदवाड़ा-120, शाजापुर-63, उमरिया-63, मंडला-23, गुना-44, हरदा-95, डिंडौरी-29, खंडवा-94, श्योपुर-74, निवाड़ी-48, अशोकनगर-37, अलीराजपुर-47, आगरमालवा-59, भिण्ड-32 और बुरहानपुर-39 व्यक्ति शामिल है।बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 7,77,995 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 365 मरीज शनिवार को स्वस्थ हुए। अब यहां कोरोना के सक्रिय प्रकरण 2,442 हैं।

Kolar News

Kolar News 19 June 2021

मंदसौर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाएं इस बार कोरोना दौर के चलते नहीं हो सकीं, इससे पहले साल 2020 में मंदसौर जिला राज्य में कक्षा 10वीं बोर्ड में तीसरे और 12वीं बोर्ड में 15 वें नंबर पर था। हालांकि मंदसौर जिला शिक्षा अधिकारी आरएल कारपेंटर का कहना है कि शासन से मिले निर्देशों के तहत 10वीं मूल्यांकन डिटेल भोपाल भेजा जा चुका है, वहीं प्रारंभिक तैयारियों में 12वीं के विद्यार्थियों की रिजल्टशीट भी तैयार कर मंडल भेजी गई है, जैसे ही नए निर्देश प्राप्त होंगे तो अन्य जानकारी भी भेज देंगे।   डीईओ कारपेंटर ने शुक्रवार को बताया कि संभावना पूरी है कि दोनों ही बोर्ड नतीजे जुलाई माह में आ जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मंदसौर जिला अंतिम बार साल 2016 में 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड कक्षाओं में राज्य में नंबर-1 रहा था।   इस प्रकार होगा 10वीं का मूल्यांकन - 10वीं के मूल्यांकन के लिए प्री बोर्ड, हॉफयरली, आंतरिक मूल्यांकन जैसे कई मापदंडों पर वर्गीकरण के साथ माशिमं को कलेक्टर के जरिए डिटेल भेजी गई। उत्कृष्ट स्कूल में जिलेभर से डाटा आने के बाद माशिमं को भेजा।  इधर कक्षा 12वीं बोर्ड को लेकर निर्देश आना बाकी है, हालांकि संभावना जताई जा रही कि इसका आधार 10वीं, 11वीं परीक्षा के अलावा 12वीं के प्रारंभिक टेस्ट आदि होंगे। पुरानी डिटेल को लेकर मंदसौर जिला शिक्षा कार्यालय ने रिजल्ट शीट भोपाल भेज दी है।

Kolar News

Kolar News 18 June 2021

ग्वालियर। शहर में शुक्रवार को दिन भर तेज धूप और उमस के बाद शाम को लगभग आधा घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग इसके पीछे दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण पश्चिमी बिहार के बीच बने कम दबाव के क्षेत्र का असर बता रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि गुना तक मानसून पहुंच चुका है, जबकि ग्वालियर सहित अंचल के अन्य जिलों में मानसून एक-दो दिन में पहुंचने की संभावना है।   पिछले दिनों की तरह शुक्रवार को भी शहर के आसमान में आंशिक बादल छाए रहे, जिससे दिन में अधिकांशत: धूप खिली रही। साथ ही छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से नमी युक्त उत्तर पूर्वी हवाएं चलती रहीं। इस कारण शहरवासियों का पूरा दिन उमस भरी गर्मी के साथ बीता। शाम करीब पांच बजे से बादलों का घनत्व बढऩा शुरू हुआ और साढ़े पांच बजे तक आसमान पर पूरी तरह बादलों का कब्जा हो गया। शाम करीब पौने छह बजे से बारिश शुरू हो गई, जो करीब सवा छह बजे तक जारी रही। इस दौरान कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हुई।   मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के अनुसार ग्वालियर-चम्बल अंचल में अभी मानूसन केवल गुना तक पहुंचा है। अंचल के शेष जिलों में अभी प्री मानसून के तहत बारिश हो रही है। संभावना है कि एक से दो दिन में अंचल के अन्य जिलों में भी मानसून पहुंच जाएगा। अभी चूंकि दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण पश्चिमी बिहार तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही दक्षिण पंजाब से हरियाणा, उत्तरी उत्तर प्रदेश, बिहार से होते हुए पश्चिम बंगाल तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है। इसके प्रभाव से ही आज ग्वालियर में बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों के दौरान भी ग्वालियर सहित अंचल में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम गति से बारिश होने की संभावना है।   उत्तर पूर्वी हवाओं से लुढ़का पारा: पिछले कुछ दिनों से हवाएं पश्चिम और उत्तर पश्चिम से आ रही थीं, लेकिन शुक्रवार को हवाओं का रुख बदलकर उत्तर पूर्वी हो गया। इसके साथ ही शाम को बारिश भी हो गई, जिससे अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस आंशिक वृद्धि के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 69 प्रतिशत दर्ज की गई, जो औसत से 21 प्रतिशत अधिक है, जबकि शाम को हवा में नमी 56 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी औसत से 22 प्रतिशत अधिक है।

Kolar News

Kolar News 18 June 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही अब बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बता दें कि बीते दिनों से राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। लगातार हुई बारिश से फिज़ा में ठंडक घुल गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड में कम दबाव का सिस्टम बना हुआ है। इस वजह से पूर्वी मध्य प्रदेश में ज्यादा बारिश की संभावना है। इसके चलते रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में तेज वर्षा हो सकती है। इसके अलावा सिस्टम के असर के कारण भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना भी है।   इन जिलों में हुई बारिशपिछले 24 घंटे में प्रदेश में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इसमें टीकमगढ़ में 52.एमएम, उमरिया 40.8, नरसिंहपुर में 7.0, मंडला में 36.0, खंडवा में 28.0, जबलपुर में 10.4, भोपाल में 0.1, ग्वालियर में 2.6, खजुराहो में 9.0, बैतूल में 4.2, सागर में 13.8, नौगांव में 13.8, दमोह 13.0, छिदवाड़ा 0.2 मिलीमीटर दर्ज हुई। इसके अलावा होशंगाबाद और गुना में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

Kolar News

Kolar News 17 June 2021

उज्जैन। प्रदेश के पुरातत्व विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय ले लिया है। इसके तहत अब महाकालेश्वर मदिर के सतीमाता मंदिर क्षेत्र में करीब 400 वर्गफिट के दायरे में जेसीबी या पोकलेन मशीनें नहीं चलाई जाएंगी। खुदाई का काम गेती-फावड़े की सहायता से होगा। यह निर्णय यहां जमीन में दबी पुरातत्व महत्व की ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।   पुरातत्व विभाग,भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मंदिर में भोपाल से एक पुरातत्वविदों का दल आया था। दल ने अपनी रिपोर्ट बनाकर उच्च स्तर तक भेजी थी। वहां अध्ययन के बाद एक आदेश जारी हुआ है। आदेश में ठेकेदार को तथा जिला प्रशासन को कहा गया है कि अब सती माता मंदिर क्षेत्र में करीब 400 वर्गफिट एरिया में कोई खुदाई कार्य पोकलेन या जेसीबी से नहीं होगा। गेती-फावड़े का उपयोग होगा, ताकि जिस स्थान पर अवशेष मिले थे,वहां मंदिर की नींव एवं अन्य स्तंभ आदि मिल सकें। यह दावा किया जा रहा है कि ऐसा होगा ही। इसीलिए फिलहाल उस मटेरियल को तेजी से हटाया जा रहा है,जो जेसीबी के माध्यम से चिंहित क्षेत्र में ढेर बनाकर रख दिया गया था। इस ढेर के हटने के बाद सावधानी के साथ काम होगा तथा नीचे करीब 20 फिट तक खुदाई होगी।

Kolar News

Kolar News 16 June 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में राहत मिली है। यहां कोरोना के नये मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। इंदौर में लगातार चौथे दिन नये प्रकरण 100 से नीचे आए हैं। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 47 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,52,622 और मृतकों की संख्या 1373 हो गई है। इससे पहले यहां लगातार तीन दिन क्रमशः 96,  82 व 56 नये मामले सामने आए थे।इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 9,314 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 47 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 लाख, 52 हजार 622 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1373 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 111 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 1 लाख 50 हजार 617 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। फिलहाल इंदौर में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 632 है, जिनका उपचार चल रहा है।

Kolar News

Kolar News 15 June 2021

होशंगाबाद। पदीय कर्तव्यों के निर्वहन एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत मोहगांव के सचिव अर्जुन यादव को जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।सोमवार को जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि ग्राम पंचायत सचिव यादव द्वारा ग्राम मोहगांव के 6 बीपीएल हितग्राहियों के मृत्यु पर अंत्येष्टि सहायता राशि के समुचित वितरण में लापरवाही बरती गई। साथ ही सचिव द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत  मानव दिवस सर्जित किए जाने के लक्ष्य के विरुद्ध बहुत कम प्रगति प्राप्त की गई। ग्रामीणों द्वारा भी सचिव की लगातार सीएम हेल्पलाइन एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष शिकायत की जाती रही है। सचिव द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति कोई रुचि नहीं ली गई, साथ ही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का हितग्राहियों को  लाभ दिलाने में लापरवाही बरती गई है ।इस आधार पर सचिव अर्जुन यादव को पदीय दायित्व के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने पर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 2011 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Kolar News

Kolar News 14 June 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में राहत मिली है। यहां कोरोना के नये मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। इंदौर में लगातार तीसरे दिन नये प्रकरण 100 से नीचे आए हैं। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 56 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,52, 575 और मृतकों की संख्या 1371 हो गई है। इससे पहले यहां लगातार दो दिन तक क्रमशः 96 व 82 नये मामले सामने आए थे।इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 9,419 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 56 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 लाख, 52 हजार 575 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1371 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 52 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 1 लाख 50 हजार 506 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। फिलहाल इंदौर में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 698 है, जिनका उपचार चल रहा है।

Kolar News

Kolar News 14 June 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है और झमाझम बारिश से पूरा प्रदेश तरबतर हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद, सागर संभाग के जिलों में अच्छी बरसात का सिलसिला शुरू हो गया है। तेज हवाएं चलने के साथ ही तेज बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी है। हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहने से उमस का एहसास हो रहा है लेकिन शाम तक तेज हवा और बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जा रहा है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने रविवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में आगे बढ़ा है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के रविवार को गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढऩे की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी मप्र में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। उधर, केरल से महाराष्ट्र तक एक अपतटीय ट्रफ बना हुआ है। एक ट्रफ पंजाब से बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। अरब सागर में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी उत्तरप्रदेश पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इन सिस्टम के कारण मानसून सक्रिय बना हुआ है। रविवार को झमाझम बरसात के साथ मानसून राजधानी में भी प्रवेश कर सकता है। रविवार को भोपाल, होशंगाबाद, सागर, जबलपुर, शहडोल संभाग में तेज बौछारें पडऩे की संभावना है।   इन जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारीमौसम विज्ञान ने पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडोल सहित छह जिलों में गरज, बिजली और भारी वर्षा होने का संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, विदिशा, होशंगाबाद सहित आठ जिलों में गरज, बिजली के साथ तेज बारिश होने के अनुमान के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Kolar News

Kolar News 13 June 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में राहत मिली है। यहां कोरोना के नये मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 117 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,52, 341 और मृतकों की संख्या 1366 हो गई है।इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 10,063 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 117 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 लाख, 52 हजार 341 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1366 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 311 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 1 लाख 50 हजार 126 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। फिलहाल इंदौर में कोरोना के 849 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Kolar News

Kolar News 11 June 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर भी कमजोर पड़ने लगी है। बीते चौबीस घंटों में प्रदेश के 52 में से 35 जिलों में कोरोना संक्रमण से  एक भी मौत नहीं हुई, जबकि 8 जिलों में तो कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला । भोपाल, इंदौर और जबलपुर को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के शेष 41 जिलों में तो कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या दो अंकों तक  भी नहीं पहुंच पाई।   मध्यप्रदेश में गुरुवार को कोरोना के कुल 420 नए केस सामने आए। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते 34 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना के कारण 8475 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अभी  सिर्फ इंदौर और भोपाल में ही कोरोना पॉजिटिव केस 100 से ज्यादा आ रहे हैं। बीते चौबीस घंटों के दौरान सबसे ज्यादा नए केस इंदौर में 129 और भोपाल में 107 मिले, जबकि जबलपुर 37 केस के साथ तीसरे नंबर पर रहा।   प्रदेश का अलीराजपुर ऐसा जिला है, जो पूरी तरह से जीरो है। यहां बीते चौबीस घंटों के दौरान न तो कोई केस सामने आया और न ही किसी की मौत हो गई। कोरोना एक्टिव केस की संख्या भी शून्य है। प्रदेश में इस समय एक्टिव केस की संख्या 6325 है, जबकि 7 लाख 72 375 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7 लाख 87 हजार 175 कोरोना केस सामने आ चुके हैं। प्रदेश के 8 जिलों में बीते चौबीस घंटों के दौरान एक भी नया केस नहीं आया।   स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान कुल 420 नए केस मिले। इनमें से ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही। कुल 1132 कोरोना मरीज ठीक होकर घर गए। सिर्फ बुरहानपुर को छोड़ दिया जाए, तो पूरे प्रदेश में नए केस की अपेक्षा ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही।

Kolar News

Kolar News 11 June 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिशएन की हड़ताल के बाद अब नर्सिंग स्टाफ ने हड़ताल का बिगुल बजा दिया है। अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से नर्सिंग स्टाफ पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रहा है। नर्सिंग स्टाफ ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है।   भोपाल में शुक्रवार को सांकेतिक प्रदर्शन के तौर पर सभी नर्सों ने ब्लैक रिबन बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और कहा कि अगले तीन दिनों तक इसी तरीके से विरोध जताते रहेंगे। इंदौर और जबलपुर में प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग स्टाफ ने भी काली पट्टी बांधी और अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखे हैं।   नर्सिंग एसोसिएशन का कहना है कि कोरोना काल में हमने कठिन हालातों में काम किया। हमारी करीब 8 मांगें है, जिनके बारे में सरकार को समय-समय पर बता चुके है। लेकिन अब तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसलिए ये आंदोलन किया जा रहा है। नर्सिंग स्टाफ ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो 25 जून से 25 हजार से भी ज्यादा नर्सिंग कर्मचारी सामूहिक हड़ताल करेंगे।   हेल्थ डिपार्टमेंट अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कौरव ने बताया कि 10, 11 और 12 जून नर्सेस काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। द्वितीय चरण 14 से 17 जून को कार्यस्थल पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। तृतीय चरण 18, 19 और 21 जून को मरीजों से क्षमायाचना मांगगे। चतुर्थ चरण में 22 जून को सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। पांचवें चरण में मांगें नहीं मानी गयीं तो 25 से अनिश्चिकालीन अवकाश पर जाएंगे। बता दें कि नर्सिंग एसोसिएशन नर्सों की पोस्ट का नाम बदलने, रात्रिकालीन भत्ता देने और सेकंड ग्रेड पे समेत 8 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 11 June 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल आज से अनलॉक हो गई है। इसके साथ ही गुरूवार से बाजार, दुकानें व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल गए, हालांकि सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, जिम और स्पा अभी नहीं खुलेंगे। रैली, प्रदर्शन और सामाजिक कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध रहेगा। दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान खुलने के लिए उसमें काम करने वाले सभी कर्मचारियों का वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा। बाजार बंद होने का समय अभी शाम छह बजे तक था। गुरुवार से रात आठ बजे तक बाजार खुले रहेंगे। शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक जनता कफ्र्यू रहेगा।भोपाल में शनिवार को भी बाजार खुलेंगे, लेकिन रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा, साथ ही रोजाना रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक भी कफ्र्यू रहेगा। लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा। भीड़ को रोकने के लिए और कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए पुलिस विभाग ने टास्क फोर्स गठित की है। साथ ही प्रशासन ने इस बात को साफ कर दिया है कि बिना मास्क वाले ग्राहकों को दुकानदार सामान नहीं देंगे। अगर कोई दुकानदार बिना मास्क वाले ग्राहक को सामान देते हुए पाया गया तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   पूरा बाजार खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर चिकित्सा शिक्षा व भोपाल के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने कलेक्टर अविनाश लवानिया के साथ टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। बाजार वाले क्षेत्रों में दुकानों पर स्टीकर चिपकवाए। उन्होंने कहा कि 'टीका लगवाओ, दुकान खुलवाओ" नारे के साथ दुकान संचालक समेत सभी कर्मचारियों का टीकाकरण जरूरी है। लंबे समय बाद सैलून भी खुलने जा रहे हैं। इसमें शर्त यह रहेगी कि शारीरिक दूरी रखने के लिए बीच की कुर्सी खाली रखी जाएगी। सैलून में लोगों को इंतजार में बैठाया नहीं जाएगा।

Kolar News

Kolar News 10 June 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में राहत मिली है। यहां कोरोना के नये मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 129 नये मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना से केवल एक मरीज की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकऱ करीब 1,52, 224 और मृतकों की संख्या 1364 हो गई है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 10249 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 129 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 लाख, 52 हजार 224 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1364 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 221 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 1 लाख 49 हजार 815 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। फिलहाल 1045 कोरोना पाजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

Kolar News

Kolar News 10 June 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में राहत मिली है। यहां कोरोना के नये मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 129 नये मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना से केवल एक मरीज की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकऱ करीब 1,52, 224 और मृतकों की संख्या 1364 हो गई है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 10249 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 129 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 लाख, 52 हजार 224 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1364 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 221 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 1 लाख 49 हजार 815 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। फिलहाल 1045 कोरोना पाजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

Kolar News

Kolar News 10 June 2021

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं । सोमवार सुबह तक राज्‍य का रिकवरी रेट सरकार और समाज के संयुक्‍त प्रयासों से 97.65 पर आ पहुंचा है। देश भर में प्रदेश का स्‍थान अब संक्रमण के मामले में 19 वें नम्‍बर पर आ गया है। जबकि यहां देढ़ माह पहले स्‍थ‍िति बहुत भयावह हो गई थी और प्रदेश सातवें स्‍थान पर जा पहुंचा था।    इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्‍यमंत्री की मीडिया देख रहे संयुक्त संचालक अतुल खरे ने बताया है कि डिण्डोरी और हरदा जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में कोरोना के नए केसेस की तुलना में कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही है। पाँच जून को अलीराजपुर और बुरहानपुर जिलों में एक भी पॉजिटिव प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ। प्रदेश के 38 जिलों सतना, नरसिंहपुर, छतरपुर, गुना, हरदा, बड़वानी, कटनी, छिन्दवाड़ा, शाजापुर, सिंगरौली, डिण्डोरी, झाबुआ, मण्डला, भिण्ड, आगर-मालवा, बुरहानपुर, खण्डवा, देवास, उमरिया, दतिया, टीकमगढ़, अलीराजपुर, शहडोल, मंदसौर, राजगढ़, विदिशा, पन्ना, शिवपुरी, होशंगाबाद, उज्जैन, सिहोर, नीमच, अशोकनगर, बालाघाट, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना और सागर की गत सात दिनों में औसत पॉजिटिविटी दर एक प्रतिशत या उससे कम रही है।   उन्‍होंने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार प्रयासों से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर नियंत्रित हो गई है, जो एक मिसाल है। राज्य सरकार द्वारा जन-सहभागिता से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की प्रभावी रणनीति के साथ त्वरित और सफल कार्य किए गये हैं। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या प्रतिदिन कम होती जा रही है। पाँच जून की स्थिति में प्रदेश में 10 हजार 103 एक्टिव मरीज हैं और 81 हजार 636 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें से 735 व्यक्तियों की जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 21 अप्रैल को एक्टिव केसेस की संख्या के हिसाब से मध्यप्रदेश देश में सातवें नम्बर पर था, जो आज की स्थिति में 19वें नम्बर पर है।   उन्‍होंने बताया है कि प्रदेश में 14 जिलों भोपाल, अनूपपुर, रतलाम, दमोह, बैतूल, धार, सीधी, खरगोन, रीवा, जबलपुर, सिवनी, रायसेन, निवाड़ी और इंदौर में विगत सात दिनों में औसत पॉजिटिविटी दर पाँच प्रतिशत या उससे कम रही है। वर्तमान में प्रदेश का कोई भी जिला रेड जोन में नहीं है।

Kolar News

Kolar News 7 June 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के प्रवेश की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। केरल से आगे बढक़र मानसून मुंबई तक पहुंच गया है। इसके बाद अब कभी भी मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। मानसून आने से पहले वातावरण में लगातार आ रही नमी के कारण उमस बढ़ गई है, और राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ प्री मानसून की बौछारें भी पड़ रही हैं। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश गिरने की संभावना जताई है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मप्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर तमिलनाडू तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। अरब सागर के गुजरात तट पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसी तरह समुद्र तट पर गोवा और उससे लगे कर्नाटक पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इन चार वेदर सिस्टम के कारण नमी मिल रही है। इस वजह से मानसून पूर्व की गतिविधियों में भी तेजी आने लगी है। वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। बादल छाए रहने से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में अधिक बढ़ोतरी भी नहीं हो रही है।   यहां पानी के गिरने के आसारसाहा ने बताया कि सोमवार-मंगलवार को होशंगाबाद, सागर, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभाग के जिलों में तथा विदिशा, रायसेन, भोपाल, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, गुना एवं शिवपुरी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।  

Kolar News

Kolar News 7 June 2021

सतना। चित्रकूट में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण दिवस के अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान ने अपने विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से पौधारोपण कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण पर ही मानव जीवन आश्रित है। पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। आने वाले समय में लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध व स्वच्छ पर्यावरण दे सकें।    रामकथा के लिए चित्रकूट पधारे संत मोरारी बापू ने आरोग्य धाम परिसर में 5 पौधों का रोपण किया। इस दौरान मोरारी बापू ने कहा कि पौधों को लगाने से ज्यादा उसको बचाना है, जैसे हम अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं ठीक उसी प्रकार हमें पेड़-पौधों का पालन-पोषण करना चाहिए। पौधों के कटान की वजह से भू-जल स्तर भी लगातार गिरता जा रहा है। वायु मंडल में हवा भी प्रदूषित होती जा रही है। जिसकी वजह से जीव जन्तु सभी को परेशानी हो रही है और लोगों को भी सांस संबंधित बीमारियां भी हो रही हैं।   दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि मनुस्मृति में कहा गया है कि जब तक पृथ्वी वन्य जीव एवं वनों से सम्पन्न है जब तक वह मानव वंश का पोषण करती रहेगी, लेकिन आज वन और वन्य जीव नष्ट हो रहे हैं, जंगलों का विनाश हो रहा है। प्रकृति के साथ खिलवाड़ का दुष्परिणाम कोरोना काल में भी देखने को मिला है। ऑक्सीजन के लिए पूरे देश भर में किस तरह नजारा रहा है। इसके लिए प्रकृति के साथ मित्रवत व्यवहार बनाकर रखना ही होगा। इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री बसंत पंडित ने भी आरोग्यधाम परिसर में वृक्षारोपण किया।

Kolar News

Kolar News 5 June 2021

सतना। चित्रकूट में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण दिवस के अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान ने अपने विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से पौधारोपण कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण पर ही मानव जीवन आश्रित है। पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। आने वाले समय में लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध व स्वच्छ पर्यावरण दे सकें।    रामकथा के लिए चित्रकूट पधारे संत मोरारी बापू ने आरोग्य धाम परिसर में 5 पौधों का रोपण किया। इस दौरान मोरारी बापू ने कहा कि पौधों को लगाने से ज्यादा उसको बचाना है, जैसे हम अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं ठीक उसी प्रकार हमें पेड़-पौधों का पालन-पोषण करना चाहिए। पौधों के कटान की वजह से भू-जल स्तर भी लगातार गिरता जा रहा है। वायु मंडल में हवा भी प्रदूषित होती जा रही है। जिसकी वजह से जीव जन्तु सभी को परेशानी हो रही है और लोगों को भी सांस संबंधित बीमारियां भी हो रही हैं।   दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि मनुस्मृति में कहा गया है कि जब तक पृथ्वी वन्य जीव एवं वनों से सम्पन्न है जब तक वह मानव वंश का पोषण करती रहेगी, लेकिन आज वन और वन्य जीव नष्ट हो रहे हैं, जंगलों का विनाश हो रहा है। प्रकृति के साथ खिलवाड़ का दुष्परिणाम कोरोना काल में भी देखने को मिला है। ऑक्सीजन के लिए पूरे देश भर में किस तरह नजारा रहा है। इसके लिए प्रकृति के साथ मित्रवत व्यवहार बनाकर रखना ही होगा। इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री बसंत पंडित ने भी आरोग्यधाम परिसर में वृक्षारोपण किया।

Kolar News

Kolar News 5 June 2021

सतना। चित्रकूट में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण दिवस के अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान ने अपने विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से पौधारोपण कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण पर ही मानव जीवन आश्रित है। पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। आने वाले समय में लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध व स्वच्छ पर्यावरण दे सकें।    रामकथा के लिए चित्रकूट पधारे संत मोरारी बापू ने आरोग्य धाम परिसर में 5 पौधों का रोपण किया। इस दौरान मोरारी बापू ने कहा कि पौधों को लगाने से ज्यादा उसको बचाना है, जैसे हम अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं ठीक उसी प्रकार हमें पेड़-पौधों का पालन-पोषण करना चाहिए। पौधों के कटान की वजह से भू-जल स्तर भी लगातार गिरता जा रहा है। वायु मंडल में हवा भी प्रदूषित होती जा रही है। जिसकी वजह से जीव जन्तु सभी को परेशानी हो रही है और लोगों को भी सांस संबंधित बीमारियां भी हो रही हैं।   दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि मनुस्मृति में कहा गया है कि जब तक पृथ्वी वन्य जीव एवं वनों से सम्पन्न है जब तक वह मानव वंश का पोषण करती रहेगी, लेकिन आज वन और वन्य जीव नष्ट हो रहे हैं, जंगलों का विनाश हो रहा है। प्रकृति के साथ खिलवाड़ का दुष्परिणाम कोरोना काल में भी देखने को मिला है। ऑक्सीजन के लिए पूरे देश भर में किस तरह नजारा रहा है। इसके लिए प्रकृति के साथ मित्रवत व्यवहार बनाकर रखना ही होगा। इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री बसंत पंडित ने भी आरोग्यधाम परिसर में वृक्षारोपण किया।

Kolar News

Kolar News 5 June 2021

भोपाल। 'एनीमिया मुक्त भारत अभियान' में मध्य प्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह राज्य इस बीमारी से लड़ने में देश में पहले स्थान पर है। एनीमिया मुक्त भारत के वर्ष 2020-21 के इण्डेक्स में मध्य प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त है। वर्ष 2019-20 में भी मध्य प्रदेश प्रथम स्थान पर था।   दरअसल, एनीमिया का अर्थ है, शरीर के अंदर एक ऐसी स्थिति का हो जाना जिसमें खून की कमी हो जाए और जिसके कारण मानव शरीर धीरे-धीरे साथ देना बंद करने लगे। अगर समय रहते इसका निदान न किया जाए तो यह बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। फिर रोगी की असमय मृत्‍यु तक हो जाती है। इसलिए केंद्र एवं राज्‍य सरकारें स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में यह प्रयास करती हैं कि जिनमें इसके लक्षण हैं, उनमें इसे दूर करने के पूरे प्रयास किए जाएं। कई बार कैंप लगातार एवं स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण कर घर-घर खून की जांच तक की जाती है, जिससे देश की आम जनता को स्‍वस्‍थ रखा जा सके।    खून की कमी से होता है यह रोग  दरअसल, हमारे शरीर में हिमोग्लोबिन एक ऐसा तत्व है जो शरीर में खून की मात्रा बताता है। पुरुषों में इसकी मात्रा 13.8 से 17.2 ग्राम/डीएल और महिलाओं में 12.1 से लेकर 15.1ग्राम/डीएल (ग्राम/डीएल = प्रति ग्राम लीटर का दशमांश) होनी चाहिए। इस बीमारी को रक्ताल्पता भी कहते हैं और इसके होने की पीछे तीन प्रमुख कारण रहते हैं। पहली- खून की कमी। दूसरी- लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में कमी और तीसरी- लाल रक्त कोशिकाओं के विनाश की उच्च दर का किसी भी शरीर में पाया जाना ।    मध्‍य प्रदेश में हो रहा इस रोग को दूर करने का उत्कृष्ट कार्य  केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार देश में हर राज्‍य इस रोग से अपने को मुक्‍त रखने के लिए योजनाएं बनाता है और उन पर अमल करते हुए कार्य कर रहा है। लेकिन भारत के बड़े-छोटे राज्‍यों के बीच ''एनीमिया मुक्त भारत अभियान'' में मध्य प्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मध्‍य प्रदेश में इस रोग को लेकर इन दिनों बेहतर कार्य हो रहा है, जिसके कारण से एनीमिया मुक्त भारत के वर्ष 2020-21 के इण्डेक्स में मध्य प्रदेश प्रथम रहा है।    इससे पहले भी यह राज्‍य रहा है एनीमिया को दूर करने में सबसे आगे  इतना ही नहीं वर्ष 2019-20 में भी मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर था। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान में प्रदेश को प्रथम स्थान मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।   ऐसे लोगों को होता है आसानी से एनीमिया एनीमिया को लेकर डॉ. आशीष दुबे कहते हैं कि सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि यह रोग होता क्‍यों है? उन्‍होंने बताया कि ऐसे लोग जो लंबे समय से किसी बीमारी या इंफेक्शन का शिकार हैं, उन्हें एनीमिया आसानी से हो जाता है। एनीमिया के कुछ प्रकार अनुवांशिक भी हैं, लेकिन यह खराब डायट और जीवनशैली की वजह से ही ज्‍यादातर होता है।    थकान, कमजोरी, त्वचा का पीला होना, दिल की धड़कन आदि हैं मुख्‍य संकेतक  उन्‍होंने कहा कि जहां तक इसके लक्षणों के मिलने का प्रश्‍न है तो थकान, कमजोरी, त्वचा का पीला होना, दिल की धड़कन का असामान्य होना, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, सीने में दर्द, हाथ-पैरों का ठंडा होना, सिरदर्द आदि एनीमिया की तरफ इशारा करते हैं। इसके अलावा स्टूल के कलर में बदलाव, कम ब्लड प्रेशर, स्किन का ठंडा पड़ना, स्प्लीन का साइज बढ़ना भी एनीमिया के लक्षण हैं।   सिर, छाती, पैरों में असामान्‍य दर्द, जीभ में जलन होने पर तुरंत जाएं डॉक्‍टर के पास  इसमें भी यदि सिर, छाती या पैरों में असामान्‍य दर्द हो, जीभ में जलन हो, मुंह और गला सूखे, मुंह के कोनों पर छाले हो जाएं, बालों का कमजोर होकर टूटना शुरू रहे, निगलने में तकलीफ होने लगे, स्किन, नाखून और मसूड़ों का पीला पड़ना सामने आ जाए जैसे लक्षण दिखाई दें तो समझ लेना चाहिए कि यह एनीमिया के गंभीर लक्षण हैं। अगर एनीमिया लगातार बना रहे तो डिप्रेशन का रूप ले सकता है। इसलिए बिना देर किए डॉक्‍टर के पास जाएं और अपना इलाज शुरू करवाएं।    एनीमिया के होते हैं ये तीन प्रकार  इसे लेकर वहीं डॉ. विनीत चतुर्वेदी ने कहा कि एनीमिया तीन तरह का होता है- माइल्ड, मॉडरेट और सीवियर। यदि मनुष्‍य शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 10 से 11 ग्राम/डीएल पर है तो यह एक तरह से माइल्ड अनीमिया के लक्षण हैं। यह जब आठ से नौ ग्राम/डीएल पर आ जाए तो इसे मॉडरेट अनीमिया कहा जाता है और जब यह हीमोग्लोबिन आठ ग्राम/डीएल से भी नीचे पहुंच जाए तो चिकित्‍सकों की भाषा में कहें तो यह स्‍थ‍िति बहुत गंभीरता को दर्शाने लगती है। हीमोग्‍लोबीन जितना नीचे जाएगा, मरीज के लिए जीवन का खतरा उतना ही बढ़ता जाता है, जिसेे तुरंत खून चढ़ाए बिना दूर नहीं किया जा सकता है ।    बीमारी होने के पीछे की मुख्‍य वजह होती है ये  डॉ. कहते हैं कि एनीमिया कई वजहों से होता सकता है, जिसमें अहम रूप से लगातार खून बहने की वजह से भी शरीर में खून की कमी हो जाती है। फॉलिक ऐसिड, आयरन, प्रोटीन, विटमिन सी और बी 12 की कमी भी इसके पीछे का कारण है। फैमिली हिस्ट्री में ल्यूकेमिया या थैलीसीमिया की बीमारी रही है तो फिर उस स्थिति में एनीमिया होने के चांस 50 फीसदी बढ़ जाते हैं। ऐसे में जहां भारत सरकार का जोर है इसे दूर किया जाए, वहीं, राज्‍य सरकारें इसे दूर करने के लिए अपने प्रोग्राम चला रही हैं। जिसमें कि इस समय मध्‍य प्रदेश में बहुत अच्‍छा कार्य हो रहा है।    पिछले दो साल से लगातार हो रहा अच्‍छा काम  इस संबंध में आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2020-21 के एनीमिया मुक्त भारत स्कोर-कार्ड में मध्य प्रदेश को मिली प्रथम रैंक में 64.1 प्रतिशत वेल्यू आंकी गई है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। प्रदेश में आयरन फोलिक एसिड कव्हरेज अंतर्गत छह से 59 माह के बच्चों का कव्हरेज 36.3 प्रतिशत, पांच से नौ वर्ष के बच्चों का कव्हरेज 71.6 प्रतिशत, 10 से 19 वर्ष के बच्चों का कव्हरेज 66.3 प्रतिशत, गर्भवती महिलाओं का कव्हरेज 95 प्रतिशत और धात्री माताओं का कव्हरेज 51.3 प्रतिशत रहा है, जो अन्य प्रदेशों की तुलना में कहीं ज्‍यादा है। इसी तरह से वर्ष 2019-20 में भी मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर था।

Kolar News

Kolar News 3 June 2021

राजगढ़/धार। धार जिले के मोहनखेड़ा महातीर्थ के प्रसिद्ध संत ज्योतिषाचार्य एवं वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य भगवंत ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी ने गुरूवार को इंदौर के अरबिंदो अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। गुरूवार सुबह को उनकी पार्थिव देह को मोहनखेड़ा ले जाया गया है।    बताया जा रहा है कि उन्हें पिछले दिनो कोरोना संक्रमण के चलते इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन लगातार स्वास्थ्य में गिरावट के चलते और ह्रदय गति थमने से उनका निधन हो गाया।   मोहनखेड़ा तीर्थ से जारी पत्र के अनुसार आचार्यश्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी का शुक्रवार को जन्मदिन था। पत्र के अनुसार विक्रम संवत 2078, ज्येष्ठ वदि 10, शुक्रवार, 4 जून 2021 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनिट, विजय मुहूर्त में तीर्थ भूमि पर अग्नि संस्कार के विधि-विधान संपन्न होंगे।   हालांकि प्रशासन मोहनखेड़ा महातीर्थ पहुंचकर गुरुवार शाम 5 बजे अंतिम संस्कार के लिए कहा। कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखकर अंतिम संस्कार कराने की तैयारी है, परंतु आचार्यश्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी के भक्त शुक्रवार को अंतिम संस्कार की बात पर अड़ा है।    बता दें कि 62 वर्षीय आचार्य सूरीश्वर महाराज ने मोहनखेड़ा तीर्थ को सेवा तीर्थ बनाया था और उनके लाखों देश-विदेशों में भक्‍त हैं। उनका जीवन मानव सेवा एवं जीव दया को समर्पित और संकल्पित रहा।   गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले कोरोना महामारी को देखते हुए आचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वर की प्रेरणा और कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के मार्गदर्शन में 300 बिस्तर वाले कोविड सेंटर की शुरुआत की गई थी। अस्पताल खुलते ही कई मरीजों को भर्ती कर उपचार भी शुरू किया गया था।   संत आचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वर के निधन पर शिवराज ने जताया शोक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि श्रीमोहनखेड़ा तीर्थ के प्रसिद्ध संत, परम पूज्य, श्री ऋषभ देव महाराज जी ने आज अपना भौतिक शरीर त्याग दिया। वे धर्म, सेवा और कल्याण की पुण्य ज्योत थे। उनके मंगलकारी विचार हमें मानवता और धर्म की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।  उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे! विनम्र श्रद्धांजलि!

Kolar News

Kolar News 3 June 2021

जबलपुर। हाईकोर्ट के हड़ताल को अवैध करार दिए जाने के बाद जबलपुर में 400 जूनियर डॉक्टर्स ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। जूनियर डॉक्टर्स ने मेडिकल कॉलेज के डीन को सामूहिक इस्तीफ़ा सौंप दिया है। जूनियर डॉक्टर्स ने राज्य सरकार से आगे बढक़र बात करने की मांग की है। स्टायफंड बढ़ाने सहित सभी मांगों पर बात की मांग जूनियर डॉक्टर्स ने की है। इससे पहले ग्वालियर में जूनियर डॉक्टर हाईकोर्ट के फैसले से नाराज सैकड़ों डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया था। जूनियर डॉक्टरों ने गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन को इस्तीफा सौंपने की बात कही थी। वहीं हाईकोर्ट का आदेश आते ही ग्वालियर के 330 जूनियर डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है।   प्रदेश में करीब एक हजार पीजी के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स हैं। मेडिकल कॉलेज के डीन द्वारा भेजे गए नामों पर जूनियर डॉक्टरों के नामांकन कैंसिल करने के लिए यूनिवर्सिटी को लिखा था। इसके बाद अब फाइनल ईयर के छात्र परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। इस मुद्दे पर गांधी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई गई है। इसके बाद प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज से पीजी स्टूडेंट्स विरोध में उतर आए हैं। पीजी के फस्र्ट ईयर और सेकंड ईयर के छात्रों ने सामूहिक रूप से इस्तीफे की पेशकश की है।   इससे पहले जूनियर डॉक्टर्स की प्रदेशव्यापी हड़ताल के मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला करते हुए हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया है। हाईकोर्ट में लंच के बाद फिर शुरू हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने जूनियर डॉक्टर्स का पक्ष सुना, और जूडा को हाईकोर्ट ने विकल्प दिया कि सरकार के आश्वासन पर तत्काल कोविड ड्यूटी बहाल करें। हाईकोर्ट ने जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल अवैध घोषित करते हुए कहा कि 24 घण्टे में काम पर लौटें, काम पर न लौटें जूडा तो राज्य सरकार सख्त कार्रवाई करे, सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस मोहम्मद रफ़ीक ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि कोरोनाकाल में हड़ताल ब्लैकमेलिंग की तरह है, डॉक्टर्स ने अपनी शपथ भुलाई लेकिन हम अपनी शपथ नहीं भूले हैं।   प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का गुरुवार को चौथा दिन है। इधर, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अपनी बात रखते हुए जूडा को कानून के अनुसार कार्रवाई करने की चेतावनी भी दे दी है।  

Kolar News

Kolar News 3 June 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। मई के महिने में बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त अरब सागर से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। इससे अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। जिसके चलते प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बरसात हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और जबलपुर संभाग के जिलों में तेज बौछारें पडऩे की संभावना जताई है।  मौसम विभाग ने यहां यलो अलर्ट जारी किया है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मप्र पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात और अरब सागर से महाराष्ट्र तक एक ट्रफ बना हुआ है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय है। इन तीन वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने के कारण मप्र में हवाओं के साथ लगातार नमी आ रही है। इससे गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ी रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को पशिचमी मप्र में तेज बौछारें पडऩे के आसार हैं। विशेषकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल,होशंगाबाद और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं झमाझम बारिश भी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट भी होगी।   इंदौर में मौसम हुआ खुशनुमाइधर इंदौर में मंगलवार दिनभर तेज गर्मी के बाद कई हिस्सों में बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। कहीं तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ तेज, तो कहीं धीमी गति से बारिश हुई। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार शाम 6.35 से शाम सात बजे तक 3.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन तक शहर में ऐसी ही बारिश की संभावना जताई गई है।

Kolar News

Kolar News 2 June 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। मई के महिने में बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त अरब सागर से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। इससे अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। जिसके चलते प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बरसात हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और जबलपुर संभाग के जिलों में तेज बौछारें पडऩे की संभावना जताई है।  मौसम विभाग ने यहां यलो अलर्ट जारी किया है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मप्र पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात और अरब सागर से महाराष्ट्र तक एक ट्रफ बना हुआ है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय है। इन तीन वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने के कारण मप्र में हवाओं के साथ लगातार नमी आ रही है। इससे गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ी रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को पशिचमी मप्र में तेज बौछारें पडऩे के आसार हैं। विशेषकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल,होशंगाबाद और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं झमाझम बारिश भी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट भी होगी।   इंदौर में मौसम हुआ खुशनुमाइधर इंदौर में मंगलवार दिनभर तेज गर्मी के बाद कई हिस्सों में बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। कहीं तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ तेज, तो कहीं धीमी गति से बारिश हुई। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार शाम 6.35 से शाम सात बजे तक 3.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन तक शहर में ऐसी ही बारिश की संभावना जताई गई है।

Kolar News

Kolar News 2 June 2021

उज्जैन।  कलेक्टर आशीष सिंह एवं एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में उज्जैन शहर के सभी इसीडेंट कमांडर्स,सीएसपी,तहसीलदार,थाना प्रभारी की बैठक लेकर 1 जून से उज्जैन शहर में होने वाले  अनलॉक के संबंध में निर्देश दिए । कलेक्टर ने कहा कि  एकल दुकाने बारी-बारी से खोली जाएगी। एक साइड की दुकानें एक दिन, दूसरे साइड की दुकानें दूसरे दिन। इसी तरह सब्जी मंडियों  में अनलॉक  के पूर्व जैसा चल रहा है वैसा ही चलेगा। सब्जी मंडियों में रिटेलर को जाने की अनुमति नहीं रहेगी। हाट बाजार नहीं लगेंगे। सभी ठेले वाले चलायमान स्थिति में रहेंगे। वे किसी एक स्थान पर खड़े होकर व्यापार नहीं करेंगे। अंतिम संस्कार में 10 व्यक्तियों को जाने की अनुमति दी गई है। धार्मिक  स्थल नही खोले जाएंग। विवाह की अनुमति के लिए थानों में 20 व्यक्तियों की सूची विवाह आयोजकों को देना होगी । बैठक में एसपी ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी अनलॉक होने के बाद शहर में लगाई गई बेरिकेटिंग  की समीक्षा करेें तथा अत्यावश्यक बेरिकेटिंग  ही बनाए रखें ।

Kolar News

Kolar News 31 May 2021

अशोकनगर। अशोकनगर-बीना के बीच रेल दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। यहां अशोकनगर से ओर स्टेशन तक दोहरीकरण का कार्य पूरा होने पर सोमवार को अशोकनगर से ओर स्टेशन के बीच 15 किमी की नई रेल लाईन पर 110 की स्पीड से रेल इंजन को दौड़ा कर ट्रायल किया गया, जो सफल रहा।   सोमवार दोपहर यहां अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे एवं आरबीएनएल के अधिकारी, कर्मचारी अशोकनगर से ओर के बीच नई रेल लाईन के ट्रायल के लिए एकत्रित हुए। इस अवसर पर अशोकनगर स्टेशन पर ट्रायल को लाए गए इलेक्ट्रिक इंजन को फूल-मालाओं, तिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। तत्पश्चात अशोकनगर स्टेशन से ओर के बीच इंजन का ट्रायल शुरू किया गया। एक जानकारी में आरबीएनएल के अधिकारी का कहना था कि पहले इंजन को 25-30 की स्पीड से नई रेल लाईन पर धीरे-धीरे दौड़ाया गया।  परीक्षण पश्चात 110 की स्पीड से दौड़ा कर ट्रायल किया गया है, जो सफल रहा।  अशोकनगर से ओर स्टेशन नई रेल लाईन का ट्रायल इंजन पायलेट सीएल मीना एवं सहायक पायलेट संदीप कुमार द्वारा किया गया। इंजन के ओर स्टेशन पहुंचने पर सफल ट्रायल होने पर पूजा-अर्चना कर मिठाई बांटी गई।  इस अवसर पर यहां रेलवे के अधिकारियों सहित आरबीएनएल के डिप्टी मैनेजर ट्रैक राहुल मलहोत्रा, डिप्टी मैनेजर शिवानी एवं इलेक्ट्रिक बीआर सिंह उपस्थित थे। बता दें कि अशोकनगर से बीना 74 किमी की दूरी पर रेल दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, नई लाइन पर इंजन के ट्रायल के बाद अब  सीआरएस द्वारा अंतिम रूप से ट्रायल करने के पश्चात इस नई लाईन को हरी झंडी मिलेगी।   जानकारी अनुसार यहां अशोकनगर-बीना रेल खण्ड के बीच कंजिया से बीना स्टेशन तक 20 किमी का रेल दोहरीकरण का इंजन ट्रायल पहले ही हो चुका है।  रेल दोहरीकरण के इन कार्यों के बाद सीएआरएस के ट्रायल होने के पश्चात यहां नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू होगा। इस बीच अब ओर स्टेशन से कंजिया स्टेशन तक रेल दोहरीकारण का कार्य तेज गति से चल रहा है।    बताया गया कि ओर से पिपरई स्टेशन तक सितम्बर माह तक एवं पिपरई से कंजिया स्टेशन तक रेल दोहरीकरण का कार्य नवम्बर 21 तक का पूरा करने का आरबीएनएल का लक्ष्य है। अगर आरबीएनएल अशोकनगर से बीना के बीच नवम्बर माह तक अपना लक्ष्य पूरा करता है तो इसी वर्ष बीना से रुठियाई जंक्शन तक रेल दोहरीकरण की सौगात पूरी हो जाएगी, अशोकनगर से रुठियाई के बीच पहले ही रेल दोहरीकरण कार्य हो चुका है।

Kolar News

Kolar News 31 May 2021

ग्वालियर। रोहिणी नक्षत्र यानी नौतपा के सातवें दिन अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले नौतपा के दूसरे दिन 26 मई को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून गतिविधियों के चलते बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं, इसलिए नौतपा के शेष बचे दो दिनों में भी तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही टिका रहेगा।     पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते रविवार की रात में शहर में हुई बूंदाबांदी के बाद सोमवार को मौसम शुष्क रहा और हवाएं उत्तर-पश्चिमी चलीं। दिन में निकली तेज धूप और छह किलोमटर प्रति घंटे की गति से राजस्थान की ओर से आईं गर्म हवाओं की वजह से पिछले दिन की अपेक्षा तापमान एक अंक ऊपर चढ़ गया। साथ ही हवाओं में नमी अधिक होने से दिन में उमस की स्थिति भी बनी रही, जिससे शहरवासियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।    स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस पर ही टिका रहा। यह भी औसत से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 60 प्रतिशत दर्ज की गई, जो औसत से 25 प्रतिशत अधिक है, जबकि शाम को हवा में नमी 36 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी औसत से 16 प्रतिशत अधिक है।    इन कारणों से है बूंदाबांदी की संभावना: एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय है। इसके पीछे ही एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो अभी अफगानिस्तान में मौजूद है। इधर पंजाब और उससे लगे पाकिस्तान के इलाकों में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश होते हुए विदर्भ तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है। इस वजह से हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आ रही है। इन कारणों से अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-चम्बल सहित मध्य प्रदेश के कई भागों में बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो जून तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते दिन में मौसम शुष्क रहेगा तो शाम के समय या रात में बूंदाबांदी हो सकती है। 

Kolar News

Kolar News 31 May 2021

गुना। शहर के दो केंद्रों सहित जिलेभर में 6 अन्य केंद्रों पर 18+ का वैक्सिनेशन किया जा रहा है। शनिवार को कुम्भराज स्थित टीकाकरण केंद्र पर कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गयीं। कई युवाओं ने तो मास्क तक नहीं लगा रखा था। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का बिलकुल भी पालन नहीं किया जा रहा था।   शुक्रवार से जिले के 6 केंद्रों पर ऑनसाइट पंजीयन से वैक्सिनेशन कार्यक्रम शुरू हुआ है। म्याना, बमोरी, कुम्भराज, आरोन, राघौगढ़ और चांचौड़ा में टीकाकरण किया जा रहा है। यहां 31 मई तक हर केंद्र पर वैक्सीन के लिए तय दिनों में 200 टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं जिला मुख्यालय स्थित दो केंद्रों पर अभी भी ऑनलाइन माध्यम से ही 18+ के वैक्सिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराये जा रहे हैं। शनिवार को कुम्भराज स्थित टीकाकरण केंद्र पर कोरोना प्रोटोकॉल की बुरी तरह धज्जियां उड़ाई गयीं। सुबह 8 बजे से ही बड़ी संख्या में युवा वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लग गए थे। हालत यह थी कि लगभग 200 लोग तो सुबह 8 बजे ही केंद्र पर पहुँच गए थे। जबकि यहाँ दिन भर में कुल टीकाकरण का लक्ष्य ही 200 का है।   बाहर तक लग गई कतार इतने लोगों के एक साथ केन्द्र पर पहुँच जाने से केंद्र के बाहर भीड़ लग गयी। लोग एक दूसरे से चिपकाकर लाइन में लगे हुए थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बिल्कुल नहीं किया जा रहा था। वहीं कई लोगों ने तो मास्क तक नहीं लगा रखे थे। लोग एक दूसरे से जमकर धक्का मुक्की करते हुए दिखे। इन्हें संभालने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए न तो वहां पुलिस मौजूद थी और न ही स्वास्थ्य विभाग की टीम। सुबह 10 बजे जब केंद्र खुला तब जाकर बमुश्किल टीकाकरण शुरू हो पाया।   एक तरफ 45 वर्ष से ऊपर के नागरिकों के टीकाकरण के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। उनके बीच निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसके बावजूद भी इस उम्र के नागरिक टीका लगवाने नहीं पहुँच रहे हैं। दूसरी तरफ 18 से 44 वर्ष तक के नागरिकों में वैक्सीन को लेकर जमकर उत्साह है। बड़ी संख्या में युवा वैक्सीन लगवाने पहुँच रहे हैं। हालत यह हैं की पोर्टल के खुलते ही चंद मिनटों में ही सारे स्लॉट बुक हो जाते हैं। शहर के युवा 40-45 किमी दूर तक वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को शहर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन न मिलने से बड़ी संख्या में युवकों में ग्रामीण स्तर पर बने इन केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया। हालाँकि वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहली प्राथमिकता ग्रामीण स्तर के युवाओं को ही दी गयी।   यह है जिले में वैक्सीन की स्थिति जिले में अब तक 18+ के 22682 नागरिक पहला डोज लगवा चुके हैं। वहीं 106799 नागरिक 45 से ऊपर के हैं जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है। पहला डोज अब तक 129516 नागरिकों को लगा है और 25905 नागरिक वैक्सीन का दूसरा डोज भी लगवा चुके हैं। आज की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग के पास 5 हजार वैक्सीन उपलब्ध है।  

Kolar News

Kolar News 29 May 2021

भोपाल। भारतीय संदर्भ में कहा जाता है कि बेटियां तीन पीढि़यों को उबारने वाली होती हैं। जहां बेटी नहीं वहां शुभता नहीं रहती, इसलिए हर घर में कम से कम एक बेटी का होना जरूरी है। बेटियां पृथ्वी पर ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार हैं। क्‍योंकि वे हैं तभी सृष्‍टि की निरंतरता है। अन्‍यथा मनुष्‍य का अतिस्‍व ही नहीं है। इसके बावजूद भारत में गिरता लिंगानुपात हर वर्ग के लिए लगातार चिंता का विषय बना रहा है । माता-पिता की इच्‍छा रहती है कि वह अपनी बेटी का विवाह धूमधाम से करें और उसमें कहीं भी रुपया आड़े नहीं आए।     पढ़ेगी बेटी तभी आगे बढ़ेगी बेटी इसी प्रकार ऐसे भी मां-बाप कम नहीं जो अपनी बेटी को बहुत अच्‍छी शिक्षा देना चाहते हैं, क्‍योंकि उनका भी केंद्र की मोदी सरकार की तरह मानना है कि ''पढ़ेगी बेटी तभी आगे बढ़ेगी बेटी'' लेकिन कई बार रुपयों की कमी ऐसे मां-पिता के सामने आ खड़ी होती है, जो उन्‍हें अपनी बेटी को अच्‍छा भविष्‍य देने से रोक देती है और यही वह बड़ा कारण है कि वे अपनी बच्‍ची को वह सुनहरा कल नहीं दे पाते जिसका सपना उन्‍होंने देखा था।    अब तक कि सफलतम योजना है ये  वास्‍तव में हर मां-बाप चाहते हैं कि उनकी बेटी के भविष्य को संवारने के लिए बहुत सा फंड इकट्ठा  कर लिया जाए, ताकि आगे चलकर बेटी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। वैसे महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरतों के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन उनमें भी लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ''सुकन्या समृद्धि योजना'' अब तक कि अत्‍यधिक सफलतम योजना साबित हुई है । आज यह योजना  देश भर में हर कन्‍या का भविष्‍य सुरक्षित कर रही है।    अच्‍छी बात यह है कि कोरोना के इस विकट महाभयंकर संकट के काल में भी अपनी बेटी के सुनहरे भविष्‍य के लिए माता-पिता इस योजना में बेटी के नाम उसके खाते में समय से रुपए जमा करा रहे हैं। देश में जहां कई राज्‍य इस योजना को गंभीरता से लेकर इस पर काम कर रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए शुरू की गई बहुचर्चित 'सुकन्या समृद्धि योजना'  में मध्य प्रदेश ने आज देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। बेटी की पढ़ाई और उसके सुखद भविष्य को सुनिश्चित करने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना से अब तक करीब साढ़े तीन लाख से अधिक परिवारों को जोड़ने में सफलता प्राप्‍त की है। इसी के साथ यह राज्‍य देश में इस योजना में अव्‍वल राज्‍यों में भी आ गया है।    इस जिले में हुआ है सर्वश्रेष्‍ठ कार्य  इसमें भी जिस जिले ने बेटियों के लिए विशेष कार्य किया है, वह मध्‍य प्रदेश का छोटा सा जिला कटनी है, जहां बेटी पढ़ेगी, बेटी बढ़ेगी, बेटी इतिहास गढ़ेगी के ध्येय को लेकर खास पहल की गई है। कटनी जिला प्रशासन के बेहतर प्रयासों से जिले ने सुकन्या समृद्धि योजना के क्रियान्वयन में सबसे अधिक सुकन्या खाते खोलकर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यहां डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने गांवों के हाट बाजारों और सरकारी मेला-प्रदर्शनियों में भी पहुंचकर लोगों को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' की अहमियत समझाई है।    महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत जिले की पात्र बेटियों के नाम डाकघरों में भारतीय डाक विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाफ के समन्वय से सुकन्या समृद्धि खाता खोलने की कार्यवाही की गई। 22 फरवरी से 31 मार्च 2021 तक चलाए गए व्यापक अभियान के सार्थक परिणाम सामने आये और जिले में 31 हजार 904 पात्र बेटियों के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुल गए। कटनी जिले में खुले खातों की संख्या प्रदेश में नंबर एक पर है।    40 दिनों में खोले गए 31 हजार से अधिक नए खाते जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नयन सिंह बताती हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउन्ट खोलने के लिए जिले में कार्ययोजना बनाकर कार्य किया गया। जिसके तहत 40 दिनों में ही 31 हजार 904 बालिकाओं के खाते खोले गये। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग का अमला इस काम में मुस्तैदी से जुटा। प्रत्येक बालिका का खाता 250 रुपये से खोला गया।   बेटियों के लिए दानवीरों ने बढ़ाए हाथ इसमें खास बात यह भी रही कि 1856 ऐसी बालिकाओं जिनके अभिभावक के पास पैसे नहीं थे, उनकी राशि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्वेच्छा ने अपनी ओर से जमा कराई। इस खास पहल पर जबलपुर संभाग के प्रवर अधीक्षक डाकघर पीएन पाण्डेय ने इस उपलब्धि के लिए सभी की सराहना की है। वे कहते हैं कि आज हमारे संभाग में यदि ये योजना इतनी सफल हो सकी है तो निश्‍चित ही इसमें महिला बाल विकास विभाग, डाक घर के सभी कर्मचारियों एवं उन तमाम मां-बाप का संयुक्‍त प्रयास कारगर रहा है, जिन्‍होंने केंद्र सरकार की इस योजना का महत्‍व समझा और बेटियों के भविष्‍य को सुनहरा बनाने के लिए अपना समय, श्रम और पूंजी लगाने में जरा भी संकोच नहीं किया है।    उन्‍होंने आगे कहा कि इस योजना के पूरा होने पर मैं यही कह सकता हूं कि देश की लाखों बेटियों का भविष्‍य स्‍वत: सुरक्षित है। माता-पिता इससे मिलनेवाले रुपए को बेटी की इच्‍छा के साथ अपने हिसाब से उसकी बेहतर शिक्षा एवं विवाह के साथ यदि वह कुछ अपना स्‍टार्टप शुरू करना चाहती है तो उस पर खर्च कर सकते हैं ।    इस प्रकार होती है सुकन्या इससे समृद्ध  सुकन्या समृद्धि योजना को 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ की गई । योजना के अंतर्गत बेटी के माता-पिता द्वारा बेटी के लिए बचत खाता किसी भी राष्ट्रीय बैंक में या फिर पोस्ट ऑफिस (डाकघर) में खोल सकते हैं । 'सुकन्या समृद्धि' बचत योजना मे बेटी की उम्र 10 साल होने से पहले न्यूनतम 250 रुपये से 15 साल के लिए खाता खुलवाया जा सकता है। इसकी पॉलिसी 21 साल बाद मैच्योर होती है।    हालांकि आपको इसमें 14 साल ही निवेश करना पड़ता है। इस योजना में निवेश का तीन गुना मुनाफा मिलता है। यह खाता देशभर में कहीं भी ट्रांसफर हो सकता है। योजना में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये प्रतिवर्ष खाते में जमा कर सकते हैं। बेटी की उम्र 18 से 21 साल होने तक इसे जारी रख सकते हैं। पहले सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 9.1 प्रतिशत की ब्याज दर थी जो कि अब  7.6 फीसदी की ब्याज दर से ब्याज दिया जा रहा है।    मान लीजिए कि अगर आप 14 साल तक 1.5 लाख रुपये (12,500 रुपये महीने) सालाना का निवेश करते हैं तो 15वें साल में 40 लाख रुपये की राशि इसमें हो जाएगी,  इसके बाद 40 लाख रुपये अगर नहीं निकाला जाए तो यह 21वें साल में  बढ़कर 65 लाख रुपये हो जाएगी, जिसका आपकी बेटी अपने हिसाब से अपने सुनहरे भविष्‍य के लिए उपयोग कर सकती है।    केंद्र सरकार की योजना होने की वजह से निवेश करने वालों के पैसों की पूरी सुरक्षा रहती है । अकाउंट में जमा किए गए पैसों पर इनकम टैक्‍स की धारा 80 सी के तहत छूट भी मिलती है।    कोरोना काल में पोस्‍ट ऑफिस या बैंक जाने की नहीं है जरूरत  अगर आपने अपनी बेटी का सुकन्या समृद्धि अकाउंट पहले ही खोल रखा है और कोरोना की वजह से आप पोस्ट ऑफिस या बैंक जाकर उसमें पैसे नहीं जमा कर पा रहे हैं तो आपको अब बिल्‍कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब आप ये काम घर बैठे ऑनलाइन कर कर सकते हैं।    सुकन्या समृद्धि अकाउंट में पैसा जमा करने के लिए सबसे पहले अपने बैंक खाते से आईपीपीबी खाते में पैसे जोड़ें। अब डीओपी प्रोडक्‍ट पर जाएं, यहां आपको सुकन्या समृद्धि खाता दिखाई देगा, उसे सेलेक्ट करें। अब अपना एसएसवाई अकाउंट नंबर और फिर डीओपी कस्टमर आईडी भरें। अब किस्त की अवधि और राशि चुनें। इसके बाद प्रोसेस पूरा करते ही पैसे सुकन्या समृद्धि खाते में चले जाएंगे। आईपीपीबी पोस्ट ऑफिस का मोबाइल एप्लीकेशन आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।इसी प्रकार से आपको बैंक की साइट पर जाकर प्रयास करने हैं।

Kolar News

Kolar News 29 May 2021

भोपाल। अरब सागर से लगातार नमी आने का सिलसिला जारी है। साथ ही राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश तक एक द्रोणिका लाइन भी बन गई है। इस वजह से वातावरण में नमी बढऩे लगी है। इससे उमस बढ़ गई है। हालांकि प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं आज भी कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में इजाफा होने के भी आसार हैं। इसकी वजह राजस्थान की तरफ से गर्म हवाओं का लगातार आना बताई गई है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के लगातार आने बढऩे की परिस्थितियां अनकूल बनी हुई हैं। 31 मई तक मानसून के केरल में दस्तक देने के आसार हैं। इस वजह से अब मानसून पूर्व की गतिनिधियों में तेजी आएगी। वर्तमान में पूर्वी राजस्थान से उत्तर-पूर्वी मप्र तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। साथ ही अरब सागर की तरफ से हवाओं के साथ लगातार नमी भी मिल रही है। इस वजह से बादल छा रहे हैं। इसके अतिरिक्त तूफान यास कम दबाव का क्षेत्र बनकर पूर्वी उत्तरप्रदेश और उससे लगे बिहार पर सक्रिय है इससे रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बरसात हो रही है।   अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार नहींवर्तमान में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। हवा का रूख पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। यही वजह है कि अलग-अलग स्थानों पर बौछारें पडऩे के बाद भी मप्र में अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। अगले दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।   इन जिलों में बारिश के आसारशनिवार को राजधानी भोपाल,इंदौर,उज्जैन, होशंगाबाद संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है । गुना, अशोकनगर, नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाडा , सिवनी, सागर, दमोह, रीवा, सीधी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Kolar News

Kolar News 29 May 2021

भोपाल। प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र बाघों की नर्सरी के रूप में जाना जाता है। यहां से बाघ वयस्क होने पर कम घनत्व के संरक्षित क्षेत्र में प्रदेश के अंदर और बाहर भेजे जाते हैं। यहां हाल ही में बाघों के दो नवजात शावक सहित 3 से 6 माह के 8 शावकों के होने की पुष्टि हुई है।   प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) आलोक कुमार ने गुरुवार को बताया कि गश्ती दल द्वारा मानपुर परिक्षेत्र के बड़खेड़ा बीट की एक गुफा में दो नवजात शावक देखे गये। इसी तरह पनपथा कोर परिक्षेत्र के चन्सुरा और बिरुहली क्षेत्र में तकरीबन 3-3 माह के 4 शावक होने की पुष्टि हुई है।   आलोक कुमार ने बताया कि बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा एक वर्ष तक के बाघों के होने की जानकारी तैयार की गई है। इसमें विभिन्न गश्ती के दरम्यान ट्रेक कैमरा और प्रत्यक्ष रूप से देखने में 41 बाघ शावक के प्रमाण मिले हैं। कल्लवाह परिक्षेत्र में 8 से 10 माह के 4 शावक, ताला परिक्षेत्र में बाघिन टी-17 के 5, पतौर परिक्षेत्र में 8 से 10 माह के 12, धमोखर परिक्षेत्र में 6 माह के 4, पनपथा बफर परिक्षेत्र में 3 माह के 2, पनपथा कोर परिक्षेत्र में 3 माह के 2, भानपुर में नवजात 2 शावक, मगधी परिक्षेत्र में 10 से 12 माह के 5 और खितौली परिक्षेत्र में 8 से 12 माह के 4 शावक की पुष्टि परिक्षेत्र अधिकारियों ने की है। उल्लेखनीय है कि ताला परिक्षेत्र के पर्यटन जोन में बाघिन टी-17 के 4 शावक पर्यटकों को निरंतर आकर्षित कर रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 27 May 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 577 नए मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना से चार लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकऱ करीब 1 लाख, 47 हजार 922 और मृतकों की संख्या 1327 हो गई है।      इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 8537 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 577 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 लाख, 47 हजार 922 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से चार मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1327 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 1895 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 1 लाख, 39 हजार 433 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। लंबे समय बाद उपचाररत मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे पहुंची। फिलहाल 7162 कोरोना पाजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

Kolar News

Kolar News 27 May 2021

उज्जैन। मंगलवार को उज्जैन में कोरोना का उपचार कर रहे शासकीय हॉस्पिटल्स,कोविड केयर सेंटर्स,क्वारेंटाईन सेंटर्स में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठप हो गई।  गत वर्ष कोविड-19 के उपचार के लिए रखे गए अस्थायी स्वास्थ्य कर्मचारी,जिनमें डॉक्टर्स एवं पेरा मेडिकल स्टॉफ शामिल है,मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर आयसीयू,वार्ड छोड़कर सड़क पर आ गए। ये सभी चरक भवन के सामने एकत्रित हुए। यहां से कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए कोठी गए।   कोविड 19 स्वास्थ्य सेवा संगठन, मध्यप्रदेश के आव्हान पर हड़ताल पर उतरे इन डॉक्टर्स एवं कर्मचारियों ने चरक भवन पर चर्चा में बताया कि हमारी मुख्य मांग यह है कि हम सभी को संविदा में विलय किया जाए तथा 5 जून,18 को पारित नई नीति अनुसार नियमित कर्मचारियों के समकक्ष 90 प्रतिशत वेतन दे। जिन्हे निष्काषित किया गया है,उन्हे पुन: काम पर लिया जाए।   मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध होगा आंदोलनसंगठन के प्रदेशाध्यक्ष जीतेंद्र कुशवाह ने बताया कि  मंगलवार  को प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर, सीएमएचओ और जनप्रतिनिधियों को तथा तहसील स्तर में एसडीएम एवं ब्लाक मेडिकल आफिसर्स को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है। आगामी 30 मई से अनिश्चिकालीन कामबंद हड़ताल की जाएगी।

Kolar News

Kolar News 25 May 2021

भोपाल। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान के कमजोर पडने के साथ ही मप्र के मौसम में इसका असर देखने को मिल रहा है। वातावरण में नमी कम होने लगी है जिससे बादल छंटने के साथ मप्र के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार-रविवार को भी तापमान बढने की संभावना है। हालांकि हाल ही में हुई बारिश से अभी वातावरण में कुछ नमी रहने के कारण दोपहर बाद आांशिक बादल छाने के साथ ही भोपाल, इंदौर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं।   राजधानी भोपाल में शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए हुए है और सूरज की लुकाछिपी चल रही है। हालांकि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण हवा में ठंडक का एहसास है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि तूफान टाक्टे कमजोर पड़ गया है। वर्तमान में वह पूर्वी उत्तर प्रदेश पर ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में मौजूद है। इस चक्रवात से पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। शनिवार को तूफान के और कमजोर पडऩे के आसार हैं। उधर, उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इन सिस्टम के कारण कुछ नमी मिल रही है। साथ ही हाल ही में कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई है। इससे भी नमी बरकरार है। इस वजह से तापमान में दो दिन तक धीरे-धीरे और बढोतरी होगी। साथ ही दोपहर के बाद कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

Kolar News

Kolar News 22 May 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। शुक्रवार को संक्रमण दर 8.7 प्रतिशत रही। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 863 नए मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना से सात लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकऱ करीब 1 लाख, 44 हजार 472 और मृतकों की संख्या 1301 हो गई है।      इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार देर रात 9914 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 863 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 लाख, 44 हजार 472 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से सात मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1301 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 2001 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 1 लाख, 33 हजार 739 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। लंबे समय बाद उपचाररत मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे पहुंची। फिलहाल 9432 कोरोना पाजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

Kolar News

Kolar News 22 May 2021

भोपाल। महिला एवं बाल विकास की गोविंदपुरा परियोजना द्वारा स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से अपने सेक्टर्स में कुल 140 परिवारों में कुल 460 बच्चों और परिवारों को सूखा राशन उपलब्ध करवाया गया है। खुशहाल नौनिहाल अभियान के तहत चिन्हांकित बालक जिन्हें विभागीय सहायता से भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति से बाहर निकालकर शिक्षा से जोड़ा गया था उन 16 बच्चों के परिवार में कुल 60 लोगों को दोनो समय का पका हुआ भोजन पहुंचाया जा रहा है।   कोरोना काल की विषम परिस्थितियों एवं बच्चों में मानसिक तनाव की स्थिति को देखते हुए गोविन्दपुरा परियोजना अधिकारी अखिलेश चतुर्वेदी ने सभी सेक्टर सुपरवाईजर्स, भोपाल में कार्यरत सेफ सिटी पार्टनर्स एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ ऑनलाईन बैठक कर बच्चों में तनाव कम करने की कार्ययोजना पर काम करने का तय किया है।  इसमें परियोजना के विभिन्न सेक्टर्स में बाल संरक्षण समिति सदस्यों और युवाओं को बस्ती स्तर पर जोड़कर जरूरतमंद परिवारों की सहायता के साथ ही कोविड -19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की और अन्य साथियों को तैयार रहने के लिए कहा गया।    इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बाल संरक्षण समिति के सदस्यों ने बताया कि उनके क्षेत्र में कई ऐसे परिवार में जहां बुजुर्ग व्यक्ति और बच्चे हैं , उनके घर में कोई भी व्यक्ति कमाने वाला नहीं है, इस कारण घर में आर्थिक तंगी है और घर में राशन की व्यवस्था भी नहीं है। परियोजना अधिकारी ने ऐसे वंचित परिवारों की सूची बनाकर राशन वितरण के लिए कहा है।     उल्‍लेखनीय है कि व्यवसायिक संगठनों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं और व्यापारी बंधुओं के साथ समन्वय कर वंचित एवं आर्थिक तौर पर परेशान परिवारों हेतु राशन ( खाद्य सामग्री ) एवं अतिवंचित परिवारों के लिए दोनों समय पके हुए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। परिवारों के लिए सूखा राशन एवं पका हुआ भोजन की व्यवस्था करने में अन्य संस्थाओं एवं स्वयं सेवी संगठनों के द्वारा सहायता प्रदान की गई।

Kolar News

Kolar News 18 May 2021

उज्जैन। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रशासन ने 9 अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू का ऐलान किया था। कोरोना कर्फ्यू लगाने के बाद संक्रमण की दर अब धीरे-धीरे कम होने लगी है जिसके चलते प्रशासन अब रियायतें देना शुरू करेगा, हालांकि जिला प्रशासन ने 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू की गाइड लाइन जारी की है।    कोरोना कर्फ्यू लागू हुए डेढ़ माह से अधिक बीत गया है। अभी भी शहरवासियों को 31 मई तक अपने घरों में कैद रहना है। दो दिन पूर्व 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू की गाइड लाइन जारी की गई है। इसमें ऑप्टीकल्स की दुकानें व नदी के घाटों पर पिण्डदान करने वालों को अनुमति दी गई है।  संभावना है कि 31 मई के बाद 1 जून से जिला प्रशासन कोरोना कर्फ्यू में ढील दे सकता है और किश्तों में बाजार खोल सकता है। पिछले वर्ष भी कोरोना संक्रमण के कारण जून में ही शहर में बाजारों का खुलना किश्तों में जारी हुआ था।    इस साल भी 1 जून से जरूरी चीजों की दुकानों को प्रशासन थोड़ी ढील दे सकता है। छोटे व्यापारियों को व्यापार करने की प्रशासन एक नियत अवधि में अनुमति दे सकता है, क्योंकि व्यापारी भी विगत डेढ़ माह से अपने घरों में बैठे हैं जिससे उनका धंधा चौपट हो गया है और वह अब आस लगाए बैठे हैं कि 1 जून से प्रशासन थोड़ी थोड़ी समयावधि में बाजार खोलने की अनुमति दी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण मार्च से तेज हो गया था। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा था जिससे शहर सहम सा गया था। अब मई माह में संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा और कोरोना पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा कम हो गया है जिससे प्रशासन और आम जनता में भी राहत की खबर है।    प्रशासन अगर 1 जून से बाजार खोलने की अनुमति देता है तो बाजार एक नियत अवधि और समय में खुलेंगे। सबसे पहले आवश्यक सामग्री की दुकानों को खोलने की अनुमति प्रशासन देगा। 

Kolar News

Kolar News 18 May 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश से कोरोना को लेकर बड़ी राहत भरी खबर है। यहां कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 5412 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 70 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 42 हजार, 718 और मृतकों की संख्या 7139 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर  शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई।   नये मामलों में इंदौर- 1262, भोपाल- 661, ग्वालियर- 175, जबलपुर- 306, उज्जैन- 154, सागर- 201, खरगौन- 97, रतलाम- 170, रीवा- 168, बैतूल- 98, विदिशा- 41, धार- 82, सतना- 79, नरसिंहपुर- 70, होशंगाबाद- 98, बड़वानी- 19, शिवपुरी- 105, कटनी- 80, शहडोल- 77, बालाघाट- 69, झाबुआ- 06, सीहोर- 98, छिंदवाड़ा- 34, राजगढ़- 60, रायसेन- 79, मुरैना- 28, नीमच- 47, मंदसौर- 54, देवास- 90, दमोह- 83, शाजापुर- 44, छतरपुर- 39, अनूपपुर- 111, सिंगरौली- 59, सिवनी- 41, सीधी- 85, टीकमगढ़- 36, दतिया-18, गुना- 39, खंडवा- 02, पन्ना- 59, उमरिया- 59, हरदा- 28, मंडला- 41, अलिराजपुर- 05, डिंडौरी-56, अशोकनगर-09, श्योपुर- 21, भिंड- 25, बुरहानपुर- 10, आगरमालवा- 18, निवाड़ी- 16 मरीज मिले हैं। आज प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोरोना के प्रकरण पाये गए।   बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 69,454 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 5412 पॉजिटिव और 64,042 रिपोर्ट निगेटिव आईं, जबकि 712 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पाजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 07.7 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 07, 42, 718 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 140447, भोपाल- 114526, ग्वालियर- 51681, जबलपुर- 47716, उज्जैन- 17744, सागर- 15190, खरगौन- 13235, रतलाम- 16557, रीवा- 15333, बैतूल- 12139, विदिशा- 11412, धार- 11895, सतना- 11502, नरसिंहपुर- 10910, बड़वानी- 8167, होशंगाबाद- 10128, शिवपुरी- 11696, कटनी- 9076, बालाघाट- 8528, शहडोल- 9540, छिंदवाड़ा- 6470, झाबुआ- 7557, सिहोर- 9521, राजगढ़- 8041, रायसेन- 8660, नीमच- 7573, मुरैना- 7803, मंदसौर- 8077, देवास- 7329, शाजापुर- 5992, दमोह- 7422, छतरपुर- 7327, अनूपपुर- 8450, सिवनी- 6388, सिंगरौली- 8336, सीधी- 8623, टीकमगढ़- 6684, दतिया- 6689, खंडवा- 3979, गुना- 4865, पन्ना- 6887, उमरिया- 5841, हरदा- 4866, मंडला- 5021, अलिराजपुर- 3431, डिंडौरी- 4310, अशोकनगर- 3441, श्योपुर- 3746, भिंड- 2879, बुरहानपुर- 2490, आगरमालवा- 3083, निवाड़ी- 3515 मरीज शामिल हैं।   राज्य में आज कोरोना से 70 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर और विदिशा में पांच, भोपाल, शिवपुरी और ग्वालियर में सात, जबलपुर और सीधी में चार, रीवा, बड़वानी और मुरैना में तीन, शहडोल, अनूपपुर, मंदसौर, झाबुआ और दमोह में दो, उज्जैन, खरगौन, सतना, नरसिंहपुर, रायसेन, बालाघाट, सिंगरौली, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, भिंड और रतलाम जिले के एक-एक मरीज शामिल है। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढक़र 7139 हो गई है।       मृतकों में सबसे अधिक इंदौर- 1274, भोपाल- 861, ग्वालियर- 492, जबलपुर- 525, उज्जैन- 162, सागर- 205, खरगौन- 212, रतलाम- 268, रीवा- 77, बैतूल- 156, विदिशा- 161, धार- 121, सतना- 93, नरसिंहपुर- 66, बड़वानी- 77, होशंगाबाद- 97, शिवपुरी- 78, कटनी- 79, बालाघाट- 55, शहडोल- 109, छिंदवाड़ा- 117, झाबुआ- 47, सिहोर- 49, राजगढ़- 110, रायसेन- 152, नीमच- 84, मुरैना- 67, मंदसौर- 73, देवास- 42, शाजापुर- 50, दमोह- 127, छतरपुर- 77, अनूपपुर- 67, सिवनी- 27, सिंगरौली- 66, सीधी- 66, टीकमगढ़- 97, दतिया- 73, खंडवा- 90, गुना- 44, पन्ना- 40, उमरिया- 54, हरदा- 72, मंडला- 17, अलिराजपुर- 45, डिंडौरी- 24, अशोकनगर- 21, श्योपुर- 51, भिंड- 20, बुरहानपुर- 35, आगरमालवा- 29, निवाड़ी- 36 व्यक्ति शामिल है।   बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 6,52, 612 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 11358 मरीज मंगलवार को स्वस्थ हुए। अब यहां कोरोना के सक्रिय प्रकरण 82967 हो गए हैं। बता दें कि मप्र में फरवरी के दूसरे सप्ताह में सक्रिय प्रकरण एक हजार के नीचे पहुंच गए थे, लेकिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये मामले अधिक संख्या में आने के कारण यहां सक्रिय प्रकरण लगातार बढ़ते जा रहे थे। हांलाकि अब सक्रिय मामलों में भी धीरे धीरे कमी देखने को मिल रही है। 

Kolar News

Kolar News 18 May 2021

भोपाल। राज्य शासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए लोकहित में मध्यप्रदेश में उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को पूर्व में 15 मई तक स्थगित किया था।   सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकारी एवं अपर परिवहन आयुक्त ने बताया कि उक्त राज्यों से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को स्थगित करने की अवधि बढ़ाकर 23 मई, 2021 कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं।

Kolar News

Kolar News 15 May 2021

उज्जैन। शहर में अभी भी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी जारी है। अब कालाबाजारी का नया तरीका ईजाद कर लिया गया है। ऐसा तरीका,जिसे प्रशासन इसलिए नहीं पकड़ पा रहा है क्योंकि नियम ही प्रशासन का बनाया हुआ है। शहर के कतिपय प्रायवेट हॉस्पिटल्स के मेडिकल स्टोर्स संचालकों द्वारा तो गली निकाली गई है।   यह प्रक्रिया अपना रहा है प्रशासन प्रतिदिन अपर कलेक्टर जितेंद्रसिंह एवं ड्रग इंस्पेक्टर धर्मसिंह कुशवाह द्वारा  प्रायवेट हॉस्पिटल्स से प्राप्त रेमडेसिविर इंजेक्शन की डिमांड का पत्र प्राप्त किया जाता है। डिमांड जितने इंजेक्शन की रहती है,आवक के अनुसार उस अनुपात में सभी हॉस्पिटल्स को इंजेक्शन की बिलिंग करवाई जाती है। डिमांड में मरीज का नाम और मोबाइल नम्बर लिखा होता है। इंजेक्शन प्रायवेट हास्पिटल्स परिसर में ही संचालित मेडिकल स्टोर्स संचालक को मिलते हैं। वह अपनी सुविधा से  (जान-पहचानवालों के और कथित रूप से अधिक दाम देनेवालों के पूर्व में ही निकाल लिए जाते हैं।)मरीजों को इंजेक्शन देता है।   यहां होता है लोचा.... जो डिमांड जाती है,उसमें कतिपय हॉस्पिटल्स के मेडिकल स्टोर्स से करीब 4 से 5 नाम उन कोविड मरीजों के होते हैं जो या तो हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मर गए,या फिर ठीक होने पर उनकी छुट्टी हो चुकी है। ऐसे में 4 से 5 रेमडेसिविर इंजेक्शन इनके पास एक्स्ट्रा आ जाते हैं।   यहां उठा रहे प्रशासन की कमी का फायदा इन मेडिकल स्टोर्स संचालकों को निर्देश हैं कि रात्रि में वे जिन्हें इंजेक्शन प्रदाय किए गए हैं,उनके नाम की  सूची ओर मोबाइल नम्बर दें। इस सूची अनुसार रेंडम आधार पर कुछ को फोन लगा लिया जाता है। दूसरी ओर से जवाब आता है-जी, हमें मिल गया इंजेक्शन। ऐसे में अधिकारी संतुष्ट होकर सो जाते हैं। इधर नींद उनको नहीं आती,जिनका मरीज क्रिटिकल होता है और बावजूद इसके उन्हें इंजेक्शन नहीं मिल पाता है। क्योंकि उन्हें कहा जाता है: आज कम आए,आपका मरीज ठीक है,जो अधिक गंभीर है,उनको लगवा दिए।   यह होना चाहिए... जो सूची इंजेक्शन की डिमांड के रूप में मेडिकल स्टोर्स संचालक ड्रग इंस्पेक्टर को देते हैं,उस सूची में क्रिटिकल मरीजों की प्राथमिकता से नाम मंगवाए जाएं। उसी सूची के नामों के आगे मोबाइल नम्बर बुलवाएं जाएं,जोकि मेडिकल स्टोर्स संचालक नहीं लिखते हैं। उक्त सूची के आधार पर इंजेक्शन दिए जाएं और रात्रि में उसी सूची अनुसार मरीजों को या उनके परिजनों को दिए गए नम्बर पर फोन करके कंफर्म किया जाए। जो गड़बड़ हो रही हे,पकड़ में आ जाएगी।   एक मामला ऐसे ही पकड़ा गया माधवनगर थाना क्षेत्र में एक मामला ऐसा ही पकड़ा गया लेकिन संबंधित को प्रभावशाली व्यक्ति ने थाने से ही छुड़वा लिया? मेडिकल स्टोर्स संचालक के कर्मचारी ने उपर बताई गई गड़बड़ी की। एक मरीज के परिजन ने शिकायत कर दी कि मरे हुए ओर डिस्चार्ज हुए के नाम के इंजेक्शन आए तथा अधिक दाम पर बेचे गए। कर्मचारी को पुलिस ने पकड़ा तो उसने राज उगल दिया। उसे थाने पर बैठाया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने इस बात से इंकार कर दिया।   इनका कहना है इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर धर्मसिंह कुशवाह का कहना है कि हमें जो सूची  मिलती है,उसे वापस कर देते हैं और रात को जो सूची मिलती है,उससे टेली करते हैं। अब पहलेवाली सूची से टेली कर लिया करेंगे।

Kolar News

Kolar News 15 May 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1548 मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना से आठ लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकऱ करीब 1 लाख, 36 हजार 391 और मृतकों की संख्या 1253 हो गई है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार देर रात 9999 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 1548 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 लाख, 36 हजार 391 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से आठ मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1253 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 2617 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 1 लाख, 19 हजार, 110 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। फिलहाल 16028 कोरोना पाजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

Kolar News

Kolar News 15 May 2021

भोपाल। राजधानी में मौसम शुष्क होने के बाद तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। शाम के वक्त लोकल सिस्टम के कारण बादल, गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि साउथ-ईस्ट एमपी में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इससे साउथ-ईस्ट एमपी से नॉर्थ केरल तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इससे प्रदेश में बादल बनने के साथ बारिश हो रही है। अगले दो दिन भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा संभाग के हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। भोपाल में बादल छाए रहेंगे। अरब सागर में दो-तीन दिन में बनने वाले तूफान ताऊ ते का राजधानी में शनिवार या रविवार को असर हो सकता है।    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मिल रहे ट्रेंड के मुताबिक इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं यहां पहुंच सकती हैं। इस दौरान भोपाल समेत आसपास के जिलों में प्री मानसून गतिविधि भी बढ़ेगी। शुक्रवार सुबह तक एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बनने की संभावना है। भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, चंबल, रीवा, ग्वालियर संभाग में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे है। 17 से 19 मई तक तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना ज्यादा है।

Kolar News

Kolar News 13 May 2021

भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश में होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को मेडिकल किटों का वितरण लगातार जारी है। अभी तक 52 जिलों में 2 लाख  34  हजार 288 मेडिकल किट वितरित की जा चुकी हैं।   जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि 18 अप्रैल से 11 मई के मध्य नगरीय क्षेत्रों में फ़ीवर क्लीनिक एवं होम डिलीवरी के माध्यम से 2 लाख  34 हजार  288 मेडिकल किट कोविड मरीज़ों को उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने  जानकारी दी है कि  18 अप्रैल को 12 हजार 583, 19 अप्रैल को 16 हजार 914, 20 अप्रैल को 11 हजार 465, 21 अप्रैल को 10 हजार 327, 22 अप्रैल को 11 हजार 76,  23 अप्रैल को 11 हजार 17,  24 अप्रैल को 10 हजार 658, 25 अप्रैल को 9 हजार 497, 26 अप्रैल को 9 हजार 360, 27 अप्रैल को 9 हजार 705, 28 अप्रैल को 11 हजार 141, 29 अप्रैल को 9 हजार 347, 30 अप्रैल को 8 हजार 958, एक मई को 10 हजार 253 , 2 मई को 9 हजार 112, 3 मई को 8 हजार 439, 4 मई को 9 हजार 301 , 5 मई को 8 हजार 455, 6 मई को 8 हजार 866 , 7 मई को 7 हजार 983, 8 मई को 7 हजार 746 , 9 मई को 7 हजार 450, 10 मई को 7 हजार 248 और 11 मई को 7 हजार 387 कोविड मरीजों को मेडिकल किट वितरित की गई हैं।

Kolar News

Kolar News 12 May 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल इंदौर के बाद प्रदेश में सबसे संक्रमित शहरों में दूसरे नंबर पर है। इसके बाद भी कि यहां कोरोना के दौरान लगाए गए कर्फ्यू की धज्जियां उड़ रही हैं। भोपाल के काजी कैंप, बैरसिया रोड, सिंधी कॉलोनी समेत कई इलाकों में अब भी धड़ल्ले से दुकानें चल रही हैं। यहां पर चिकन-मटन से लेकर कपड़े जूते और अन्य दुकानें चलाने वाले लोग शटर बंद कर कारोबार कर रहे हैं। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने इन दुकानदारों के खिलाफ धड़ल्ले से कार्रवाई शुरू की है।   सोमवार सुबह नगर निगम का अतिक्रमण अमला काजी कैंप पहुंचा और करीब एक दर्जन दुकानों में कार्रवाई की। टीम जब पहुंची तो, यहां एक चिकिन शॉप के शटर लगे हुए थे, लेकिन अंदर कर्मचारी चिकिन साफ करने लगे हुए थे। पूछताछ में पता चला कि शटर बंद कर सप्लाई की जा रही है। इसके बाद टीम ने काजी कैंप, बैरसिया रोड और सिंधी कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में कार्रवाई शुरू की। दोपहर तक अतिक्रमण अमला करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों पर कार्रवाई कर चुका था और अन्य पर कार्रवाई की जा रही थी। इस पूरी कार्रवाई के दौरान हनुमानगंज सीएसपी और और नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी नासिर खान भी मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 10 May 2021

भोपाल। कोरोना महामारी के बीच राजधानी भोपाल से एक अच्छी खबर है। यहां 28 दिन बाद नए संक्रमितों की संख्या 1500 से नीचे आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल की तरफ से रविवार रात को जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या 1498 आई है। इससे पहले 13 अप्रैल को एक दिन में 1497 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद से लगातार नए संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही थी।   स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़े के अनुसार राजधानी भोपाल में रविवार को 1203 मरीज ठीक हुए। वहीं, कोरोना के कारण 8 लोगों की मौत हुई है। 1498 नए संक्रमितों को मिलाकर भोपाल में अब तक 1लाख 4 हजार 332 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 89098 लोग ठीक भी हो चुके हैं। राजधानी में वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या करीब 14 हजार है। कोरोना के कारण अब तक करीब 800 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

Kolar News

Kolar News 10 May 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण मई माह में भी वातावरण में नमी बढ़ी हुई है। जिससे राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाने लगे हैं साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश भी होने लगी है। बालद छाने और बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट भी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार मप्र में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इस दौरान राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मध्य क्षेत्र के उत्तरी भाग में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से एक ट्रफ असम तक और दूसरा ट्रफ विदर्भ तक बना हुआ है। उधर एक पश्चिमी विक्षोभ भी पाकिस्तान पर सक्रिय हो गया है। ऊपरी चक्रवात की शक्ल के इस सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात बन गया है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी मिलने के कारण मप्र में बादल छाने लगे हैं। इससे गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। रविवार को भोपाल में भी गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। इस तरह की स्थिति अभी तीन-चार दिन तक बनी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। इसी क्रम में शुक्रवार को रीवा में 2.0, दमोह में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। छिंदवाड़ा, भोपाल, ग्वालियर में बूंदाबांदी हुई।

Kolar News

Kolar News 8 May 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1792 नये मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना से आठ लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकऱ करीब 1,21, 694 और मृतकों की संख्या 1184 हो गई है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 10341 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 1792 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 लाख, 21 हजार 694 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से आठ मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1184 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 2697 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 1 लाख 08 हजार 493 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। फिलहाल 12,017 कोरोना पाजीटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

Kolar News

Kolar News 6 May 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1792 नये मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना से आठ लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकऱ करीब 1,21, 694 और मृतकों की संख्या 1184 हो गई है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 10341 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 1792 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 लाख, 21 हजार 694 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से आठ मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1184 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 2697 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 1 लाख 08 हजार 493 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। फिलहाल 12,017 कोरोना पाजीटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

Kolar News

Kolar News 6 May 2021

सिवनी। जिले में कोविड-19 टीकाकरण के तृतीय चरण का शुभारंभ कु. इशिता सोनी व सौम्या तिवारी (18), मनु दिवाकर (35) तथा रश्मि तिवारी (42) को कोवैक्सीन का टीका लगाकर किया गया। इन सभी को शासकीय बड़ा मिशन स्कूल के टीकाकरण केंद्र में टीका लगाया गया।    जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. लोकेश चौहान ने बताया कि लाभार्थियों द्वारा कोविड पोर्टल में अपना पंजीयन कराकर सुविधानुसार टीकाकरण स्लाॅट प्राप्त करते हुए कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित होकर आवश्यक फोटो आईडी प्रस्तुत करने के उपरांत अपना टीकाकरण कराया। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी टीकाकरण केंद्र पर आकर अपना टीकाकरण कराया । सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण पश्चात 30 मिनट के लिए आब्जर्वेंशन में रखा गया। किसी को भी कोई विपरीत प्रतिक्रिया परिलक्षित नहीं हुई।    डाॅ. चौहान ने बताया कि 18 प्लस के लोगों में टीकाकरण हेतु विशेष उत्साह देखा गया। लाभार्थियों द्वारा टीकाकरण के दौरान मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर शांतिपूर्वक ढंग से सहयोग दिया जा रहा था, जो अनुकरणीय है।  सभी लोग टीकाकरण पश्चात कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु आत्मविश्वास से भरे हुए एवं प्रसन्न दिखाई दिए।      डॉ. चौहान ने जिले के लोगों से अपील की है कि जिले को कोरोना मुक्त बनाने के लिए कोविड टीकाकरण ही एकमात्र प्रभावी तरीका है। अतः सभी लोग कोविन पोर्टल पर जाकर अपना पंजीयन करायें तथा उपयुक्त टीकाकरण स्लाॅट चुनकर बिना किसी परेशानी एवं डर के अपना व अपने परिवार के सदस्यों का कोविड टीकाकरण अनिवार्यतः कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होने लोगों से यह भी अपील की है कि टीकाकरण पश्चात मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाएं रखना तथा बार-बार साबुन पानी/सेनेटाईजर से हाथ की सफाई करते रहना चाहिये।  टीकाकरण के शुभारंभ अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. लोकेश चौहान, एएनएम  वर्षा ठाकुर, सुपरवाईजर संजय दुबे, सत्यापन कर्ता चांदनी मेश्राम तथा धनीराम ब्रोकर आदि उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 5 May 2021

सिवनी। जिले में कोविड-19 टीकाकरण के तृतीय चरण का शुभारंभ कु. इशिता सोनी व सौम्या तिवारी (18), मनु दिवाकर (35) तथा रश्मि तिवारी (42) को कोवैक्सीन का टीका लगाकर किया गया। इन सभी को शासकीय बड़ा मिशन स्कूल के टीकाकरण केंद्र में टीका लगाया गया।    जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. लोकेश चौहान ने बताया कि लाभार्थियों द्वारा कोविड पोर्टल में अपना पंजीयन कराकर सुविधानुसार टीकाकरण स्लाॅट प्राप्त करते हुए कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित होकर आवश्यक फोटो आईडी प्रस्तुत करने के उपरांत अपना टीकाकरण कराया। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी टीकाकरण केंद्र पर आकर अपना टीकाकरण कराया । सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण पश्चात 30 मिनट के लिए आब्जर्वेंशन में रखा गया। किसी को भी कोई विपरीत प्रतिक्रिया परिलक्षित नहीं हुई।    डाॅ. चौहान ने बताया कि 18 प्लस के लोगों में टीकाकरण हेतु विशेष उत्साह देखा गया। लाभार्थियों द्वारा टीकाकरण के दौरान मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर शांतिपूर्वक ढंग से सहयोग दिया जा रहा था, जो अनुकरणीय है।  सभी लोग टीकाकरण पश्चात कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु आत्मविश्वास से भरे हुए एवं प्रसन्न दिखाई दिए।      डॉ. चौहान ने जिले के लोगों से अपील की है कि जिले को कोरोना मुक्त बनाने के लिए कोविड टीकाकरण ही एकमात्र प्रभावी तरीका है। अतः सभी लोग कोविन पोर्टल पर जाकर अपना पंजीयन करायें तथा उपयुक्त टीकाकरण स्लाॅट चुनकर बिना किसी परेशानी एवं डर के अपना व अपने परिवार के सदस्यों का कोविड टीकाकरण अनिवार्यतः कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होने लोगों से यह भी अपील की है कि टीकाकरण पश्चात मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाएं रखना तथा बार-बार साबुन पानी/सेनेटाईजर से हाथ की सफाई करते रहना चाहिये।  टीकाकरण के शुभारंभ अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. लोकेश चौहान, एएनएम  वर्षा ठाकुर, सुपरवाईजर संजय दुबे, सत्यापन कर्ता चांदनी मेश्राम तथा धनीराम ब्रोकर आदि उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 5 May 2021

सिवनी। जिले में कोविड-19 टीकाकरण के तृतीय चरण का शुभारंभ कु. इशिता सोनी व सौम्या तिवारी (18), मनु दिवाकर (35) तथा रश्मि तिवारी (42) को कोवैक्सीन का टीका लगाकर किया गया। इन सभी को शासकीय बड़ा मिशन स्कूल के टीकाकरण केंद्र में टीका लगाया गया।    जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. लोकेश चौहान ने बताया कि लाभार्थियों द्वारा कोविड पोर्टल में अपना पंजीयन कराकर सुविधानुसार टीकाकरण स्लाॅट प्राप्त करते हुए कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित होकर आवश्यक फोटो आईडी प्रस्तुत करने के उपरांत अपना टीकाकरण कराया। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी टीकाकरण केंद्र पर आकर अपना टीकाकरण कराया । सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण पश्चात 30 मिनट के लिए आब्जर्वेंशन में रखा गया। किसी को भी कोई विपरीत प्रतिक्रिया परिलक्षित नहीं हुई।    डाॅ. चौहान ने बताया कि 18 प्लस के लोगों में टीकाकरण हेतु विशेष उत्साह देखा गया। लाभार्थियों द्वारा टीकाकरण के दौरान मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर शांतिपूर्वक ढंग से सहयोग दिया जा रहा था, जो अनुकरणीय है।  सभी लोग टीकाकरण पश्चात कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु आत्मविश्वास से भरे हुए एवं प्रसन्न दिखाई दिए।      डॉ. चौहान ने जिले के लोगों से अपील की है कि जिले को कोरोना मुक्त बनाने के लिए कोविड टीकाकरण ही एकमात्र प्रभावी तरीका है। अतः सभी लोग कोविन पोर्टल पर जाकर अपना पंजीयन करायें तथा उपयुक्त टीकाकरण स्लाॅट चुनकर बिना किसी परेशानी एवं डर के अपना व अपने परिवार के सदस्यों का कोविड टीकाकरण अनिवार्यतः कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होने लोगों से यह भी अपील की है कि टीकाकरण पश्चात मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाएं रखना तथा बार-बार साबुन पानी/सेनेटाईजर से हाथ की सफाई करते रहना चाहिये।  टीकाकरण के शुभारंभ अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. लोकेश चौहान, एएनएम  वर्षा ठाकुर, सुपरवाईजर संजय दुबे, सत्यापन कर्ता चांदनी मेश्राम तथा धनीराम ब्रोकर आदि उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 5 May 2021

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्‍सीजन पूर्ति के किए जा रहे प्रयासों में एक बड़ा कार्य हुआ है, यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल को केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍थाओं के तहत 100 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर मिले हैं, जिसमें कि हर एक आक्सीजन कंसन्ट्रेटर दो मरीजों को एक साथ ऑक्‍सीजन सप्‍लाई करेगा और इस तरह से 200 मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा।    इस संबध में एम्स भोपाल के कोविड नोडल आफीसर और डिप्टी डायरेक्टर (एडमिन) डीपी सिंह ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के माध्‍यम से एम्स भोपाल को  100 ऑक्‍सीजन कंसन्ट्रेटर भेजे गए हैं। इनमें 10 लीटर आक्‍सीजन तैयार करनेवाले ऑक्‍सीजन कंसन्ट्रेटर भी है, जो एक मिनट में इतनी ऑक्‍सीजन निर्मित करने की क्षमता रखते हैं। उन्‍होंने बताया कि इनकी संख्‍या 64 है। इसके साथ ही 36 कंसन्ट्रेटर से प्रति मिनट पांच लीटर आक्‍सीजन तैयार होगी। इन सभी की खास बात यह है कि ये सभी ऑक्‍सीजन कंसन्ट्रेटर डबल आउटलेट वाले हैं जोकि दो कोरोना मरीजों को एक साथ आक्‍सीजन देने में सक्षम हैं । इसके साथ ही केंद्र के सवस्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से हमें आश्‍वस्‍त किया गया है कि शीघ्र आवश्‍यक इक्यूमेंट एम्‍स को और भेजे जाएंगे।    उन्‍होंने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल कम संक्रमित कोविड मरीजों के लिए अलग से वार्ड तैयार करने जा रहा है। वहीं, एम्स की अधीक्षिका डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हमारे यहां के लिए तीन हजार रेमडेसिवर देने की स्वीकृति मिली है। जोकि अगले सप्ताह तक भोपाल एम्स को मिल जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 5 May 2021

इंदौर। जैसे-जैसे कोरोना का संक्रमण और वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव बढ़ रहा है, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अपना आपा खोते जा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना जिले के देपालपुर में हुई, जहां तहसीलदार ने कर्फ्यू तोड़ने वालों को मेंढक बनाया, उनका जुलूस निकाला और उन्हें लातें भी मारी। तहसीलदार की इस हरकत का वीडियो वायरल होने पर उसका विरोध शुरू हो गया है। वहीं, कांग्रेस ने तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उसका मुंह काला करने की चेतावनी दी है।   इंदौर जिला प्रशासन सभी जगह कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। लेकिन देपालपुर इलाके के चमन चौराहे की घटना ने उनकी कार्यशैली पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। तहसीलदार बजरंग बहादुर का वीडियो वायरल होने के बाद लोग अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो में तहसीलदार बजरंग बहादुर चमन चौराहा पर कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को रोकते हैं। उन्हें मेंढ़क कूद करके आधा किलोमीटर चलने के लिए कहा जाता है। बाकायदा बैंड-बाजे के साथ उनका जुलूस निकाला जाता है। जब लोग मेंढ़क कूद करके चलते हैं तो तहसीलदार उन्हें लात मारते हैं। जो भी बीच में खड़ा होता है वह उसे दौड़-दौड़ कर लात मारते हैं। इस दौरान उनके साथ पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारी भी मौजूद हैं।   जनता को लात मारते हुए तहसीलदार का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने इसकी निंदा की है। सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी वायरल किया है, जिसमें लिखा है कि तहसीलदार बजरंग बहादुर के खिलाफ यदि कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता तहसीलदार का मुंह काला करेंगे।

Kolar News

Kolar News 3 May 2021

भोपाल। बीते 24 घंटों में राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश और हवाओं के कारण कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक 4.8 डिग्री की गिरावट राजधानी भोपाल में दर्ज हुई है।   बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान नीचे आ गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जेडी मिश्रा ने बताया कि राजस्थान में बने सिस्टम के कारण हो रहा है। वहां से एक ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश से गुजर रही है। अगले दो-तीन दिन इसी तरह की स्थिति रहेगी। हालांकि अब इसका ज्यादा असर जबलपुर, और बैतूल समेत इन्हीं इलाकों में रहेगा। अन्य इलाकों में गरज-चमक के साथ बादल छा सकते हैं।   राजधानी भोपाल में बीते चौबीस घंटों में हुई बारिश के कारण रात का पारा सबसे ज्यादा नीचे आया। यहां पर न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तक गिर गया। यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उज्जैन में 4.5 डिग्री, होशंगाबाद में 4.2 डिग्री और राजगढ़ में सबसे कम 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के 22 जिलों में गर्मी से राहत मिली।   कहां कितनी बारिश बीते चौबीस घंटों में भोपाल शहर में 3.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि उपनगर बैरागढ़ में कुल बारिश 2.0 मिमी रही। इसके अलावा मलाजखंड में 2.7 मिमी, सिवनी में 4.4 मिमी, रायसेन में 5.4 मिमी, गुना में 1.4 मिमी, होशंगाबाद में 3.5 मिमी, पचमढ़ी में 5.4 मिमी, बैतूल में 6.4 मिमी, ग्वालियर मं 3.8 मिमी और दतिया में 4.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और शाजापुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई।

Kolar News

Kolar News 3 May 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से बस सेवाओं का संचालन स्थगित कर दिया है।   परिवहन एवं राजस्व मंत्री ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया की राज्य में कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए महाराष्ट्र, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ की और जाने और आने वाली बसों का संचालन पूर्ण रूप से 7 मई तक स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया की इस संबंध में दोनों राज्यों के लिए पृथक-पृथक आदेश जारी किये गये है। जिसके अनुसार स्थगन की अवधि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 7 मई 2021 तक कर दी गई है।

Kolar News

Kolar News 30 April 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अप्रैल माह की विदाई और मई की शुरूआत तेज हवा और बूंदाबांदी के साथ हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के 35 जिलों में तेज हवा चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर हवा का चक्रवात बना हुआ है। साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। जिसके चलते शुक्रवार और शनिवार को मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है। सौराष्ट्र और कच्छ के पास भी ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, जिसके असर से भी एमपी में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में आज और कल बारिश की संभावना है, उनमें राजधानी भोपाल समेत मालवा, निमाड़, महाकौशल, ग्वालियर, चंबल और विंध्य के जिले शामिल हैं। इस दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में सोमवार तक बादल छाए रहने के आसार हैं। इससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।   वहीं गुरुवार को भी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में धूलभरी तेज आंधी चली और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। शहर में गुरुवार को दिन का तापमान 42.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और 11 साल में अप्रैल में तीसरा सबसे ज्यादा तापमान है।

Kolar News

Kolar News 30 April 2021

उज्जैन। इस बार सूखे मेवे के व्यापारियों में मीठी ईद को लेकर वह उत्साह नहीं देखने को मिल रहा है जो गत वर्ष कोरोनाकाल में था। थोक व्यापारी जुल्फिकार(बादशाह ड्रायफ्रूट्स,कमरी मार्ग)के अनुसार गत वर्ष भी कोरोनाकाल में ही मीठी ईद आई थी। उस समय लोगों ने पिछले वर्षो की अपेक्षा 35 प्रतिशत खरीदी की थी। इस वर्ष भी कोरोना में ही मीठी ईद आ रही है लेकिन गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष लोगों में भय अधिक है। यही कारण है कि मीठी ईद तक शहर में करीब 20 प्रतिशत सूखे मेवों की बिक्री की संभावना मान रहे हैं व्यापारी।   शहर में इस समय इंदौर से सूखे मेवे आते हैं। करीब 150 थोक एवं फुटकर व्यापारी सूखे मेवे रखते हैं। कोरोनाकाल में होम डिलेव्हरी पर सूखे मेवों की फुटकर बिक्री इस समय हो रही है। जुल्फिकार के अनुसार इस बार जो होम डिलेव्हरी हो रही है,उसमें घरों की संख्या बहुत ही कम आ रही है। एक और समस्या माल को पहुंचाने की हो रही है। गली मौहल्लों में कर्मचारी घरों को ढूंढते हुए थक रहे हैं। ऐसा होने से एक दिन में मांग के विपरित आधी डिलेव्हरी ही हो पा रही है।   यह भाव है सूखे मेवों के बाजार में(प्रति किग्रा रू. में) खोपरा गोला    200खारक        180काजू        700बादाम        600पिस्ता        1200इलाईची    2400सिवईयों का भाव बाजार में इस समय 60 रू. प्रति किग्रा है।

Kolar News

Kolar News 29 April 2021

इंदौर। शासन-प्रशासन के तमाम उपायों और लॉकडाउन के बावजूद इंदौर जिले में कोरोना की रफ्तार पर काबू नहीं पाया जा सका है। जिले में बुधवार को 1789 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।   जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार देर रात को जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार जिले में 10355 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 1789 सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से 124 सेंपल रिपीट पॉजिटिव हैं,  जबकि 8433 सेंपल नेगेटिव हैं। 9 सैंपल खारिज हो गए। विभिन्न अस्पतालों से बुधवार को 1024 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जबकि 12608 मरीज अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। बुलेटिन के अनुसार बुधवार को 7198 आरटीपीसीआर और 3257 सेंपल रैपिड एंटीजन सेंपल प्राप्त हुए थे।   देर रात आई रेमडेसिविर की खेप-कोरोना मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की एक खेप बुधवार देर रात को इंदौर आई। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि इंदौर आए विमान से कुल 82 बाक्स उतारे गए हैं। इसमें से 10 बाक्स एमजीएम मेडिकल कालेज को दिए गए। जबकि 43 बाक्स संभागीय निदेशक कार्यालय इंदौर, 27 बाक्स उज्जैन और 2 बाक्स रतलाम के लिए रवाना हुए हैं। विमान यहां से ग्वालियर के लिए रवाना हो गया है।

Kolar News

Kolar News 29 April 2021

भोपाल। राज्य शासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए लोकहित में मध्यप्रदेश में उत्तरप्रदेश राज्य से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को स्थगित कर दिया है।   सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकारी एवं अपर परिवहन आयुक्त ने 29 अप्रैल से 7 मई 2021 तक मध्यप्रदेश राज्य की समस्त यात्री बस वाहनों का उत्तरप्रदेश राज्य की सीमा में प्रवेश तथा उत्तरप्रदेश राज्य की समस्त यात्री बस वाहनों का मध्यप्रदेश राज्य की सीमा में प्रवेश स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

Kolar News

Kolar News 29 April 2021

भोपाल। मध्यप्रेदश के विभिन्न शहरों में बुधवार को शासन द्वारा 540 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुँचा दी गई है। ट्रेन और टैंकरों के माध्यम से पहुंच रही ये मेडिकल ऑक्सीजन कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। इसके बाद कहा जा सकता है कि राज्य सरकार के प्रयासों से आवश्यक माँग से अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति होना शुरू हो गई है। ऑक्सीजन लेकर आ रही ट्रेन और प्रत्येक टैंकर की ट्रेकिंग भी की जा रही है।   इस संबंध में अधिकारिक तौर पर बताया गया कि बुधवार को छह टैंकरों से 107 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भोपाल पहुँची। इसीक्रम में विदिशा जिले के लिए 10 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर टैंकर पहुँचा है। ग्वालियर के लिये चार टैंकरों से 50 मीट्रिक टन, इंदौर के लिए छह टैंकरों से 119.5 मीट्रिक टन, जबलपुर के लिए तीन टैंकरों से 53 मीट्रिक टन, रीवा के लिए तीन टैंकरो से 47 मीट्रिक सागर के लिए दो टैंकरो से 30 मीट्रिक टन ऑक्‍सीजन भेजी गई है।    राजधानी भोपाल में पदस्‍थ सूचना  अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने बताया कि इसी प्रकार से कटनी के लिए दो टैंकरो से 15 मीट्रिक टन, शहडोल के लिए एक टैंकर से 10 मीट्रिक टन, छिंदवाड़ा के लिए एक टैंकर से 16.5 मीट्रिक टन, रतलाम के लिए एक टैंकर से 16.5 मीट्रिक टन, दतिया के लिए एक से पांच मीट्रिक टन, खण्डवा के लिए एक टैंकर से दस मीट्रिक टन, उज्जैन के लिए दो टैंकरों से 26 मीट्रिक टन, शिवपुरी के लिए एक टैंकर से 4.5 मीट्रिक टन, छतरपुर के लिए एक टैंकर से 4.5 मीट्रिक टन, मंडीदीप रायसेन के लिए एक टैंकर से दस मीट्रिक टन और सतना जिले के लिए एक टैंकर से 6.2 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुँचाई गई है।   उन्‍होंने बताया है कि प्रदेश में कोविड मरीजों को जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप 471 मीट्रिक टन ऑक्सीजन टैंकरों की जरूरत के विरुद्ध 540 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुँची है। इससे जिलों में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

Kolar News

Kolar News 28 April 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के आसपास इन दिनों कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं होने से मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। साथ ही हवा का रुख पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इसके चलते तापमान में बढ़ोत्तरी होने के साथ गर्मी भी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में गुजरात के कुछ शहरों में लू चलने लगी है। वहां से आ रही गर्म हवाओ के कारण मध्य प्रदेश के शहरों में भी तपिश बढऩे लगी है। हालांकि इस बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में शुक्रवार को बारिश होने के भी आसार हैं।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि रात के समय हवा का रूख बदलकर उत्तरी हो रहा है। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। साहा के मुताबिक बुधवार-गुरूवार को भी अधिकतम तापमान इसी तरह रहेगा। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास सक्रिय हो गया है। इसी तरह मध्य महाराष्ट्र से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बना हुआ है। अरब सागर में प्रति चक्रवात बना रहने से ट्रफ को नमी मिल रही है। इस वजह से बुधवार को महाराष्ट्र से लगे इंदौर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। शुक्रवार को एक बार फिर बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट होने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे पर 30 अप्रैल को ग्वालियर-चंबल संभाग सहित प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Kolar News

Kolar News 28 April 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवी की परिक्षाएं टलती जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग पूर्व में ही 30 अप्रैल से होने वाली माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परिक्षाओं को स्थगित कर चुका है। अब एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सीबीएसई की तर्ज पर बनाने का फैसला किया गया है। 12वीं की परीक्षा को लेकर अब भी संशय बरकरार है।   स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में 10वीं की परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने का फैसला किया गया है। बैठक में दसवीं का रिजल्ट सीबीएसई की तर्ज पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बनाने की सहमति बनी है। बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। उसे देखते हुए छात्रों की जिंदगी को संकट में नहीं डाला जा सकता है। इसलिए इस बार 10वीं के छात्रों का फाइनल रिजल्ट सीबीएसई की तर्ज पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया जाएगा। बैठक में अभी 12वीं की परीक्षाओं को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। 12वीं की परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी या फिर ऑफलाइन मोड में इसको लेकर संशय बना हुआ है।

Kolar News

Kolar News 27 April 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। वर्तमान में कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं होने से हवा में नमी कम हो गई है और धीरे -धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू काश्मीर में बना पश्चिमी विक्षोभ समाप्त हो गया है। वर्तमान में हवा का रूख पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी होने लगा है। इस वजह से सोमवार से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अब धीरे-धीरे अधिकतम तापमान बढऩे लगेंगे। अप्रैल के अंत तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी मप्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम से होकर झारखंड तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। इसके अतिरिक्त पूर्वी उत्तरप्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। हालांकि इन सिस्टम के कारण नमी नहीं मिलने से मप्र के मौसम पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। इस वजह से अब तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। हालांकि 27 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ फिर उत्तर भारत में दाखिल होगा, लेकिन मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसकी तीव्रता काफी कम है। इस वजह से यह सिस्टम मध्यप्रदेश के मौसम को विशेष प्रभावित नहीं करेगा। इस कारण 27 अप्रैल से तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही तेज गर्मी प शुरू हो जाएगी।

Kolar News

Kolar News 26 April 2021

रतलाम।  जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की 2548 वीं जन्म जयंती 25 अप्रैल को मनाई जा रही है। कोरोना काल के चलते यह दूसरा वर्ष होगा जब वर्षों पुरानी परम्परा के अनुरुप शहरभर में कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे ना चल समारोह निकलेगा। केवल परम्परागत रुप से जैन मंदिरों में भगवान महावीर की प्रतिमाओं की अंगरचना व पूजा-अर्चना होगी, वह भी कोविड गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए।  विभिन्न जैन समाज के संगठनों ने वैश्विक महामारी कोरोना के संकट के चलते भगवान महावीर के जियो और जीने दो के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए उनकी जयंती को मानव जाति की सेवा कर प्रतिपादित करने का आव्हान किया तथा समाजजनों से अपील की गई है कि दुख और विपदा की घड़ी में अपने घरों में रहकर सादगीपूर्ण रुप से भगवान महावीर की पूजा-अर्चना करें तथा मानव कल्याण की जन भावना के लिए प्रार्थना करें।  शहर में होंगे एक साथ नवकार महामंत्र के जाप-  भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर विश्व में  आए कोरोना जैसे प्राकृतिक संकट पर पूरे विश्व मे शांति हो ,बीमारी का प्रकोप कंम हो व सभी शीघ्र स्वस्थ हो इस मंगल कामना को लेकर सकल जैन श्री संघ के आव्हान पर सभी संघो के तत्वाधान में  घरों पर ही सामुहिक जाप का आव्हान किया है।   यह अपील कर सकल जैन संघ के सरंक्षक हिम्मत कोठारी, चैतन्य काश्यप ,महेन्द्र गाादिया व संचालगणों ने आव्हान किया कि  25 अप्रेल को प्रात: 9 से10 अपने-अपने घरों पर सपरिवार नवकार महामंत्र के जाप करें व विश्व शांति की कामना करें। घरों के बाहर पांच दीपक लगाएं- महावीर जैन युवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष झमक भरगट, सचिव संजय मूणत ने बयान जारी कर समस्त अहिंसा प्रेमी समाज से आग्रह किया है कि वह 25 अप्रैल की शाम को अपने-अपने घरों के बाहर पांच दीपक  लगाएं, साथ ही प्रार्थना करें कि मानव मात्र को कोरोना महामारी से मुक्त करें।  जैन कांफ्रेस के युवा राष्ट्रीय मंत्री रांका ने भी आग्रह किया-  जैन कांफ्रेंस की युवा शाखा के राष्ट्रीय मंत्री संदीप रांका जावरा ने भी महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर संकल्प लेने का आव्हान किया है कि जब तक कोरोना महामारी पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हो जाती तब तक हमें देश के अच्छेे नागरिक का परिचय देते हुए राजधर्म का पालन करना है तथा मास्क, सेनेटाईजर सहित कोरोना गाईड लाईन का पालन कर एक अच्छे नागरिक का परिचय देना है तथा संकल्पित होकर कोविड को देश-दुनिया से हराना है। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सूर्योदय के साथ ही धर्म फताका फहराते हुए अपने निवास पर पचरंगी ध्वज या केसरिया ध्वज के साथ भगवान महावीर के स्तवन का वाचन करते हुए प्रत्येक निवास पर नवकार महामंत्र के जाप की आराधना करें, सामायिक प्रतिक्रमण के साथ जीवदया एवं मानव सेवा के कार्य ज्यादा से ज्यादा करते हुए अपने निवास पर रांगोली बनाएं, साथ ही संध्या को पांच-पांच दीपक प्रज्वलन करते हुए यही प्रार्थना करें कि भगवान महावीर विश्व को कोरोना  से मुक्त करें। 

Kolar News

Kolar News 24 April 2021

इंदौर। जिले में कोरोना का कहर लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। जिले में पिछले 24 घंटों में 1,813 नए संक्रमित पाए गए, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 99,925 हो गई है। शुक्रवार को एक ही दिन में 7 मरीजों की जान भी गई। इसके साथ ही मृतक संख्या अब 1,092 हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि कुल संक्रमितों में से 86,212 स्वस्थ हो चुके हैं।   स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में जिले में कुल 9,840 टेस्ट किए गए थे, जिनमें से 8,024 निगेटिव और 1,813 नए पॉजिटिव आए। अप्रैल के 23 दिनों में 133 मौतें हुई हैं और 29,396 पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में अभी भी 12,621 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से करीब 3000 हजार मरीज आईसीयू या एचडीयू में भर्ती हैं। जिले में अब तक सबसे कम एक्टिव मरीज 12 फरवरी 2021 को बचे थे। इस दिन केवल 280 मरीज इलाजरत थे। इसके बाद यह आंकड़ा ऐसा बढ़ा कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।   दो टेस्टिंग सेंटर सोमवार से होंगे शुरू कोरोना टेस्टिंग की सुविधा बढ़ाने के लिए शहर में दो नए टेस्टिंग सेंटर नेहरू स्टेडियम और दशहरा मैदान में बनाए जा रहे हैं। ये टेस्टिंग सेंटर सोमवार तक शुरू करने का लक्ष्य है। दोनों जगह ड्राइव इन टेस्टिंग की सुविधा लोगों को सशुल्क मिलेगी। निजी लैब द्वारा संचालित किए जाने वाले इन सेंटर्स के लिए नगर निगम जगह और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाएगा। निगम के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अनूप गोयल ने बताया कि वर्तमान जरूरतों को देखते हुए ये दो अस्थायी टेस्टिंग सेंटर बनाए जा रहे हैं। इसके लिए दशहरा मैदान और नेहरू स्टेडियम पर सहमति बनी है। दशहरा मैदान पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए दो-दो लेन रहेंगी। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद लोग गाड़ी में बैठे-बैठे ही सैंपल दे सकेंगे। बाकी प्रक्रियाएं पूरी करने में औसतन दो से तीन मिनट लगेंगे। यहां करीब एक हजार लोग एक दिन में सैंपल दे सकेंगे।

Kolar News

Kolar News 24 April 2021

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पेंच नेशनल पार्क में शुक्रवार की दोपहर को एक बाघ का शव मिला है। सूचना पर प्रबंधन मौके पर है।    विभागीय सूत्रों के अनुसार पेंच नेशनल पार्क अंतर्गत आने वाले घाट कोहका परिक्षेत्र में शुकवार की दोपहर को एक बाघ का शव मिला है। इसकी जानकारी लगते ही पेंच प्रबंधन का अमला डाॅग स्कावड व टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर अग्रिम कार्यवाहियां कर रहा है। 

Kolar News

Kolar News 23 April 2021

उज्जैन। शहर में इस समय जनता कर्फ्यू चल रहा है। दो दिन पूर्व लगाए गए जनता कर्फ्यू के बाद केवल दूध और दवाई की दुकानें तय समय पर खुल रही हैं। दो दिनों से शहरवासियों को सब्जी,फल और किराना सामग्री नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में नगर निगम ने आज आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है और शुक्रवार फल-सब्जी तथा किराने की होम डिलेवरी शुरू हो जाएगी।   नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि व्यवस्था पूरी तरह से बनने में दो दिन लगेंगे। फल और सब्जी के हाथ ठेले शहर के सभी 6 झोन में आनेवाले वार्डो में चलेंगे। गत वर्ष लॉकडाउन के समय बनाई गई नीति के अनुसार ही इस बार काम किया गया है। उन्होंने बताया कि किराना की थोक दुकानों से खेरची दुकानों पर तय समय में माल पहुंचेगा। खेरची दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंद करके अंदर होम डिलेव्हरी के आर्डर का माल पेक करेंगे और स्वयं के वाहन से संबंधित के घर जाकर डिलेव्हरी देंगे। जिस एरिया में जो दुकानदार है,वह उसी एरिया में डिलेव्हरी देगा। इन सभी के लिए पास की व्यवस्था की जा रही है। आज थोक एवं खेरची किराना व्यापारियों को पास का वितरण किया गया। वहीं  थोक सब्जी एवं फल मण्डी को टुकड़ों में बांटा गया है,ताकि निलामी के समय भीड़ एकत्रित  न हो।   इस संबंध में चर्चा करने पर खेरची किराना व्यापारियों की संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठकर सभी 6 झोन की सूचियों को अलग-अलग किया गया और उस अनुसार पास बनाए गए हैं। यह पास मोबाइल फोन करके,बुलाकर दिए जा रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 22 April 2021

इंदौर। कोरोना संकट काल में लोगों को राहत देने के लिए राधा स्वामी सत्संग परिसर में जन सहयोग से बना 600 बिस्तर का मां अहिल्या कोविड केयर सेंटर तैयार हो चुका है। आज से यहां होम आइसोलेशन वाले संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इसके लिए भी नियम बनाए गए हैं। इस सेंटर में प्रशासन और दानदाताओं के सहयोग से सारी व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं।   देवी अहिल्या कोविड केयर सेंटर बनकर तैयार है। बुधवार को डॉक्टर्स और नर्स यहां पहुंचे। प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें सेंटर में मरीजों के लिए बनाए गए चार ब्लॉक दिखाए और जुटाई गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर मनीष सिंह ने डाक्टर्स और नर्सों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सेंटर जनसहयोग से सेवा की भावना से बना है। इसलिए आप सभी को सेवा को ही धर्म मानते हुए यहां काम करना है।   राधा स्वामी सत्संग परिसर में बनाए गए इस कोविड केयर सेंटर में होम आइसोलेशन के ऐसे पाजिटिव मरीजों को ही रखा जाएगा, जिनके घर में पर्याप्त जगह और अलग शौचालय आदि की सुविधाएं नहीं हैं। शहर में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग की आरआरटी ऐसे पाजिटिव लोगों को कोविड केयर सेंटर में भेजने की सलाह देगी, उन्हें यहां रखा जाएगा। कोविड केयर सेंटर में अधिक लक्षण वाले और गंभीर मरीजों को नहीं रखा जाएगा।   कलेक्टर ने एसडीएम रविकुमार सिंह को कोविड केयर सेंटर का प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त कर दिया है। सेंटर की स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रबंधन के लिए डा. संतोषसिंह सिसोदिया को प्रभारी बनाया है। इनके सहयोगी के रूप में डा. अमित मालाकार और डा. अनिल डोंगरे रहेंगे। सेंटर में तकनीकी मार्गदर्शन अपोलो, बॉम्बे, चोइथराम और मेदांता अस्पताल का रहेगा।  

Kolar News

Kolar News 22 April 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है। राज्य में जिस रफ्तार से एक्टिव केस बढ़ रहे हैं, अस्पतालों में संसाधन कम पड़ते जा रहे हैं।  इसके चलते नए संक्रमितों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। इंदोर में अरबिंदो अस्पताल ने बोर्ड लगाकर मरीजों को भर्ती करने से मना कर दिया है। ऐसे ही हालात भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में भी हैं।   कोरोना कर्फ्यू और जनता कर्फ्यू के बावजूद प्रदेश में कोरोना की रफ्तार धीमी नहीं हो रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 13,107 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें से 5500 से ज्यादा मरीज तो सिर्फ प्रदेश के 4 बड़े शहरों में ही पाए गए हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर इंदौर है, जहां 1781 नए केस सामने आए और सरकारी बुलेटिन के अनुसार 10 मरीजों की मौत हो गई। भोपाल में 1729 नए संक्रमित मिले और रिकॉर्ड में 5 की मौत हुई। वहीं, ग्वालियर में 1190 संक्रमित मिले तथा 7 मौतें हुईं। जबलपुर में 803 नए केस मिले और 7 लोगों की मौत हो गई। इस तरह सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार बीते 24 घंटों में कुल 75 मरीजों की जान चली गई।   लगातार नए केस आने के कारण प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 85 हजार से ज्यादा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पतालों और कोविड सेंटर्स के सामान्य बेड पर महज 4,030 मरीज हैं। इससे 4 गुना से ज्यादा 19,172 मरीज ऑक्सीजन बेड पर हैं। इनमें से 6,639 मरीज गंभीर हालत में आईसीयू  में भर्ती हैं। इसलिए ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत पड़ रही है। उज्जैन के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर कांग्रेस विधायक महेश परमार गुरुवार को धरने पर बैठ गए हैं।

Kolar News

Kolar News 22 April 2021

भोपाल। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम होती नजर नहीं आ रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पतालों में इंतजाम कम पड़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 4 बड़े शहरों में ही 5,393 नए संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 29 संक्रमित जिंदगी की जंग हार गए हैं। नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन के बाद अब प्रशासन ने इंदौर, भोपाल और दतिया में शादियों की अनुमति देने से भी मना कर दिया है।   बीते 24 घंटों में भोपाल में 1,694 नए संक्रमित मिले हैं। सरकारी आंकड़ों में सिर्फ 4 मौतें बताई गई हैं, जबकि अकेले पीपुल्स अस्पताल में ही ऑक्सीजन की कमी से 10 कोरोना मरीजों की मौत बताई जा रही है। यहां ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की लगातार कमी बनी हुई है। सोमवार को एक महिला वकील ने रेमडेसिविर न मिलने की वजह से दम तोड़ दिया।    इंदौर में कोरोना हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। बीते 24 घंटे में यहां 1,753 नए केस आए, जबकि 8 लोगों की मौत हो गई। एक दिन में नए संक्रमित आने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। कलेक्टर ने यहां शादियों की परमिशन देने से भी मना कर दिया है और लोगों से अपील की है कि शादियां टाल दें।   ग्वालियर में सोमवार को 3,210 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें से 1,072 संक्रमित पाए गए हैं। 11 मरीजों की मौत भी हुई है। यहां एक मरीज की मौत ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से हो गई। ग्वालियर में लगातार चौथा दिन है जब संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार से ऊपर गया है।    जबलपुर में बीते 24 घंटे में 3,122 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 874 संक्रमित मिले हैं। वहीं, 483 मरीज ठीक भी हुए हैं। सरकारी आंकड़ों में 6 मौतें बताई गई हैं, जबकि दो मुक्तिधामों और दो कब्रिस्तानों में 74 शव पहुंचे हैं। जबलपुर में रिकवरी रेट घटकर 81.12 फीसदी रह गया है।

Kolar News

Kolar News 20 April 2021

इंदौर। अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी और कालाबाजारी के मामलों के बीच इंजेक्शन की एक और खेप विशेष विमान से इंदौर पहुंच गई। यह विशेष विमान इंजेक्शन के 312 बॉक्स लेकर मंगलवार सुबह 11:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचा। संभागायुक्त पवन शर्मा और उनकी टीम इंजेक्शन प्रदेश के अन्य जिलों में पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं।   प्रदेश को मंगलवार को प्राप्त हुई रेमडेसिविर इंजेक्शन की इस खेप को शासन 7 संभागों के मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यकतानुसार वितरित कर रहा है। इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे 312 बॉक्स में से 57 बॉक्स भोपाल, 26 बॉक्स सागर, 50 बॉक्स ग्वालियर, 32 बॉक्स रीवा, 50 बॉक्स जबलपुर और 41 बॉक्स उज्जैन पहुंचाए जायेंगे।    रेमडेसिवीर की इस खेप में से इंदौर को 56 बॉक्स प्राप्त होंगे। इनमें से 17 बॉक्स इंदौर मेडिकल कॉलेज, 5 बॉक्स खंडवा मेडिकल कॉलेज एवं 34 बॉक्स इंदौर स्वास्थ्य विभाग को दिए जायेंगे। इंदौर एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन और हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेमडेसीविर इंजेक्शन की इस खेप को प्रदेश के सातों संभागों में पहुंचाया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 20 April 2021

भोपाल। वर्तमान में वेदर सिस्टम सक्रिय होने से नमी आने के कारण मप्र में मौसम बदला हुआ है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अनेक हिस्सों में बादल छाए हुए है। बादल छाने से तापमान में कमी आई है और गर्मी से राहत है। इसी क्रम में ग्वालियर चंबल संभाग में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को इन इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। इन इलाकों में मौसम का मिजाज तीन से चार दिन तक बिगड़ा रह सकता है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी मप्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। इस वजह से वातावरण में हवाओं के साथ कुछ नमी आने लगी है। इसके चलते राजधानी भोपाल सहित प्रदेश में अधिकांश जिलों में बादल छाने लगे हैं। इस सिस्टम के असर से मंगलवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बरसात हो सकती है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बनने के आसार हैं। इस सिस्टम से छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका लाइन भी बनेगी। इससे छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे पूर्वी मप्र के जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में बुधवार से बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। जो रुक-रुक कर शुक्रवार तक जारी रह सकता है।

Kolar News

Kolar News 20 April 2021

इंदौर। इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1692 नये मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना से सात लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 89 हजार 317 और मृतकों की संख्या 1047 हो गई है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शनिवार देर रात 8951 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 1692 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 89 हजार 317 हो गई है।   वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटे में कोरोना से सात मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1047 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 1112 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 77 हजार 218 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं।

Kolar News

Kolar News 18 April 2021

इंदौर। जिले में कोरोना की रफ्तार कायम है और संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके चलते बीते तीन दिनों से संक्रमितों का आंकड़ा 1500 से ऊपर बना हुआ है।   गुरुवार देर रात जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार जिले में 1679 संक्रमित मिले। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पहली बार एकदिन में कोरोना संक्रमण से 10 मरीजों की मौत हुई है। पिछले पांच दिनों में शहर में 28 लोगों की मौत हो चुकी है।   हालांकि वास्तव में शहर में कोविड संक्रमण से इससे ज्यादा लोगों की मौत की बात कही जा रही है। इंदौर में पिछले चार दिन में 6535 संक्रमित मिल चुके हैं।   बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को शहर में 8942 नमूनों की जांच की गई,  जिनमें से 1679 को पॉजीटिव पाया गया। गुरुवार को संक्रमण दर 18.7 प्रतिशत रही। हालांकि राहत की बात यह है कि गुरुवार को अस्पताल से स्वस्थ होकर 1895 मरीज डिस्चार्ज हुए।   देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक शहर में अबतक 10 लाख 27 हजार 621 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 85 हजार 969 पॉजीटिव  मिले हैं। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार को 10 मरीज की मौत हुई। इंदौर में इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 1033 पहुंच चुका है।

Kolar News

Kolar News 16 April 2021

इंदौर। छत्रीपुरा थाना के एसआई राजेंद्र मरमट की बुधवार सुबह अरबिंदो अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एसआइ पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और कोरोना से लड़ रहे थे। कोरोना की दूसरी लहर में पुलिस विभाग में यह तीसरी मौत है। एसआई की मौत से उनके सहकर्मियों में गुस्सा है और यह गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट रहा है। इधर, एसआई राजेंद्र मरमट की पत्नी और बेटे भी संक्रमित हो चुके हैं और उनका भी इलाज चल रहा है।   टीआइ पवन सिंघल ने बताया कि एसआई मरमट को इलाज के दौरान छह रेमडेसिविर इंजेक्शन लग चुके थे और उनकी हालत में सुधार भी होने लगा था। लेकिन अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और बुधवार सुबह डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और इंटरनेट मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं। ज्यादातर सिपाही, एसआई और टीआई अफसरों को ही दोष दे रहे हैं।    उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों का न तो ठीक से इलाज हो रहा है न अफसर ध्यान दे रहे हैं। लगातार अभियान और आंकड़ों का दबाव बनाया गया और स्टाफ संक्रमित होता गया। इस दौर में इंदौर में ही करीब 200 पुलिसकर्मी और उनके परिजन संक्रमित हैं। पश्चिम और पूर्वी क्षेत्र में तीन सीएसपी संक्रमित है। एएसपी और सीएसपी स्तर के अफसरों के परिजन अस्पताल में भर्ती है। दो दिन के भीतर तीन टीआई संक्रमित हो चुके हैं। नाराज पुलिसकर्मियों का आरोप है कि पिछले वर्ष तो खबर मिलते ही अस्पताल में भर्ती करने से लेकर इलाज तक की व्यवस्था हो जाती थी, लेकिन इस बार कोई ध्यान नहीं दे रहा है।   इधर, एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने इन आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की पूरी चिंता है। अफसर लगातार निगरानी कर रहे हैं। अभी तक ऐसा कोई केस नहीं आया है जिसमें किसी मुलजिम को पकड़ने के दौरान कोई पुलिसकर्मी संक्रमित हुआ हो।

Kolar News

Kolar News 14 April 2021

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है। इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं।    सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में सोमेश मिश्रा, उप सचिव, चिकित्सा शिक्षा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत निरामयम (अतिरिक्त प्रभार) को कलेक्टर झाबुआ पदस्थ किया है। रोमित सिंह कलेक्टर, झाबुआ को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया है।

Kolar News

Kolar News 13 April 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में लॉककडाउन और नाइट कर्फ्यू के बाद भी कोरोना की रफ्तार बनी हुई है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही संसाधन कम पड़ते जा रहे हैं। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में तो श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए भी परिजनों को इंतजार करना पड़ रहा है।   प्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,136 नए केस आए हैं और 21 लोगों की मौतें हुई हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 1,552 संक्रमित मिले हैं और 6 मौतें हुई हैं। भोपाल में 1,456 नए केस मिले और 5 मौत हुई हैं। ग्वालियर में 576 संक्रमित मिले जबकि 6 लोगों की जान गई। जबलपुर में 552 नए मरीज मिले और 4 मरीजों की मौत हो गई। ग्वालियर में संक्रमण दर सबसे ज्यादा 33% और भोपाल में 28% है।   अस्पताल से श्मशान घाट तक इंतजार जबलपुर के चौहानी श्मशान घाट में सोमवार को 30 कोरोना संक्रमितों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन के रिकॉर्ड में 2 दिन में 8 मौतें हुई हैं। वहीं दो कोरोना संदिग्ध शवों का अंतिम संस्कार किया गया। यहां एक चिता की लपटें बुझते ही दूसरी चिता सजानी पड़ रही है। भोपाल के भदभदा विश्राम घाट की भी यही स्थिति है। यहां सोमवार को 41 कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार किया गया। जगह न होने से जलती चिताओं के बीच बेहद नजदीक दूसरी चिताएं सजाई जा रही थीं। इंदौर में भी अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

Kolar News

Kolar News 13 April 2021

भोपाल। मां भगवनी की अराधना का पर्व चैत्र नवराज आज मंगलवार से प्रारंभ हो गए है। देशभर में  नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों जवारे रखने के साथ ही नौ दिनों तक देवी की अराधना का संकल्प लिया। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष भी लो त्योहार घरों पर ही मना रहे हैं।   पिछले साल की तरह कोरोना इस साल भी भक्तों और माँ के मंदिर के बीच बाधक बना है। माता के भक्त कोरोना कफ्र्यू की बंदिशों के बीच भक्ति में डूबेंगे और नवरात्र धूमधाम से मनाएंगे। फर्क यह होगा कि वे घर पर ही माँ की भक्ति कर शक्ति अर्जित करेंगे और माँ नवदुर्गा से कोरोना के समूल नाश की कामना करेंगे। कोरोना के चलते मंदिरों में प्रवेश बंद कर दिया गया है। भक्त दूर से ही दर्शन और प्रार्थना कर सकेंगे। प्रदेश के कई मुख्य मंदिनों में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। भक्तों का जिन प्रमुख मंदिरों में प्रवेश नहीं हो सकेगा उसमें नलखेड़ा का बगलामुखी माता मंदिर, माता टेकरी देवास, मां विजयासन देवीधाम सलकनपुर, दतिया के पीताम्बरा पीठ, मैहर में शारदा मंदिर, माँ हरसिद्धि देवी मन्दिर रानगिर सागर शामिल हैं। ऐसे में यहां पहुंच रहे भक्त मंदिर के बाहर से ही मां का आशीर्वाद लेकर लौट रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 13 April 2021

भोपाल। मप्र में मौसम ने अचानक करवट बदल लिया है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश ईलाकों में बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में बने दो वेदर सिस्टम से वातावरण में बड़े पैमाने पर आ रही नमी के कारण अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाने लगे हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ने लगी हैं। आगामी 24 घंटों के भीतर प्रदेश के 9 जिलों में कही कही गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में 30 से 40 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि राजधानी भोपाल समेत अन्य इलाकों में अचानक मौसम के बदलने के दो कारण हैं। इनमें पहला कारण पश्चिमी विक्षोभ के साउथ वेस्ट मध्य प्रदेश में ऊपरी चक्रवात का क्षेत्र बनने से बारिश के हालात बने हैं। तो, वहीं दूसरा कारण नॉर्थ साउथ ट्रफ भी यहां सक्रीय है। साउथ वेस्ट एमपी से मध्य महाराष्ट्र तक चक्रवात का क्षेत्र बना है। इससे मौसम में नमी आ गई है और प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में भी बारिश के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़े हुए हैं। वातावरण में नमी मौजूद रहने के कारण दोपहर बाद गरज-चमक की स्थिति बनने लगती है। इस तरह की स्थिति तीन दिनों तक बनी रह सकती है।   एक पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 12-13 अप्रैल को उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। इस वजह से मौसम का मिजाज अभी इस तरह बना रहने की संभावना है। ये इंदौर से होते हुए भोपाल से गुजरकर होशंगाबाद में शिफ्ट होगा। इसका असर जबलपुर के कुछ इलाकों में भी दिखाई देगा। खासकर इसका प्रभाव इंदौर और होशंगाबाद में अधिक रहेगा। फिलहाल, आगामी 2 से 3 दिनों तक अधिकतर प्रदेश में गर्मी से राहत तो रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद ही मौसम साफ होने के आसार हैं।   इन जिलों में बारिश के आसार आगामी 24 घंटों के भीतर प्रदेश के 9 जिलों में कही कही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। प्रदेश के होशंगाबाद, शहडोल और जबलपुर संभागों के अलावा दमोह, सागर, विदिशा और रायसेन जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में ये स्थिति आगामी दो से तीन दिनों तक इसी तरह बनी रह सकती है।

Kolar News

Kolar News 11 April 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मरीजों में जिस तरफ से इजाफा हो रहा है उसी अनुसार रेमडेसिविर इंजेक्शन की डिमांड भी तेजी से बढ़ने लगी है। सूबे की कई मेडिकल स्‍टोर्स पर इसका स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो गया है।   इंदौर, भोपाल, उज्‍जैन और रतलाम में सहित कई शहरों में इंजेक्शन का स्टॉक खत्म हो चुका है, हालांकि सरकार ने दावा किया है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की अब कमी नहीं होने दी जाएगी क्‍योंकि इसकी आपूर्ति के लिए आर्डर जारी कर दिए गए हैं। अब सरकार ने इसके इस्तेमाल के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। यह इंजेक्शन केवल उन मरीजों को दिया जाएगा, जिन्हें इलाज के दौरान हर रोज 5 लीटर से ज्यादा ऑक्सीजन दी जा रही है।   अचानक से मांग बढ़ने के कारण रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी बढ़ गई है। यहां तक कि इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने यह तक आदेश जारी कर दिए हैं कि इंजेक्शन को आधार और फोटो आईडी दिखाने पर ही इंजेक्शन दिया जाएगा।   इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान का कहना है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का उपयोग सरकारी स्तर पर कभी नहीं किया गया, लेकिन ऑल इंडिया इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) दिल्ली ने 7 अप्रैल को कोरोना के लिए रिवाइज ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल जारी किया है। इसके मुताबिक जिस मरीज को 5 लीटर से ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है, उन्हें रेमडेसिविर इंजेक्शन दिया जा सकता है। बता दें कि मध्‍यप्रदेश अभी तक करीब  54 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। 

Kolar News

Kolar News 11 April 2021

गुना। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चपेट में अब जिला प्रशासन के अधिकारी भी आने लगे हैं। बीती रात चांचौड़ाा तहसीलदार कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिससे शुक्रवार को तहसील कार्यालय में ताला लगा रहा।  दूसरी ओर उनके संपर्क में रहे नायब तहसीलदार और नगर परिषद चांचौड़ा-बीनागंज सीएमओ भी होम आइसोलेट हो गई हैं। उधर, संक्रमित तहसीलदार के संपर्क में रहे 12 कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे। शुक्रवार को तहसील कार्यालय नहीं खुलने की वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सोमवार को भी कार्यालय खोलने को लेकर अधिकारी कार्ययोजना तैयार करेंगे।   जिले में पहली बार गुरुवार को कोरोना संक्रमित मरीजों का बड़ा आंकड़ा सामने आया। 54 कोरोना संक्रमित मरीज मिलते ही 2 हजार का आंकड़ा पार हो गया, तो चांचौड़ा तहसीलदार के कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके संपर्क में रहे लोगों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। सबसे अहम बात तो यह है कि तहसीलदार ने पिछले दिनों एक बैठक का आयोजन किया था, जिसमें नगर परिषद बीनागंज-चांचौड़ा सीएमओ और नायब तहसीलदार शामिल हुए थे। इस दौरान अन्य जो भी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए थे, उनकी सूची भी तैयार करने में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। तहसीलदार चांचौड़ा पॉजिटिव होने की वजह से होम क्वारंटाइन हो गए हैं। वहीं कार्यालय को सैनिटाइज कराने के निर्देश एसडीएम ने दिए हैं। वहीं दूसरी ओर एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण अपनी समस्या लेकर अलग-अलग कार्यालय में पहुंचे, लेकिन तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्यालय में नहीं होने की वजह से वह वापस लौट गए।   इनका कहना है चांचौड़ा तहसीलदार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसकी वजह से वह होम क्वारंटाइन हो गए हैं। नायब तहसीलदार और नगर परिषद सीएमओ इनके संपर्क में रहे इसलिए वह होम आइसोलेट हो गए हैं। करीब 12 कर्मचारियों को सैंपल लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को तहसील कार्यालय बंद रहा है, क्योंकि तहसीलदार होम क्वारंटाइन और नायब तहसीलदार होम आइसोलेट थे।   - वीरेंद्र सिंह, एसडीएम चाचौड़ा

Kolar News

Kolar News 9 April 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 887 नये मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना से चार लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 76 हजार 680 और मृतकों की संख्या 989 हो गई है।    इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 5115 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 887 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 76 हजार 680 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से चार मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 986 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 326 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 68 हजार 770 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन नये मामले अधिक संख्या में मिलने से यहां सक्रिय मरीज बढक़र 6921 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ते हुए अब 800 के पार पहुंच गई है। इंदौर में लगातार चौथे दिन 800 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले यहां रिकॉर्ड 898 नये संक्रमित मिले थे।

Kolar News

Kolar News 9 April 2021

भोपाल। मप्र के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश में दो दिन तक तीखे तेवर दिखाने के बाद गर्मी के तेवर अब नरम पडऩे लगे हैं। इसकी वजह प्रदेश के आसपास वेदर सिस्टम का सक्रिय होना है। तेजी से बदल रहे मौसम के चलते प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट लगातार जारी है। आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बरसात होने की भी संभावना है जबकि शेष आधे मध्यप्रदेश में लू चलेगी। वहीं राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह से तेज हवा चल रही है और मौसम में ठंडक का एहसास हो रहा है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में सक्रिय है। साथ ही पाकिस्तान पर एक ट्रफ (द्रोणिका लाइन) बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इसी तरह दो दिन तक पंजाब और उसके आसपास सक्रिय ऊपरी हवा का चक्रवात अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ खिसक गया है। इससे हवाओं के साथ वातावरण में नमी आने लगी है। इससे अधिकतम तापमान में कमी आने लगी है। शुक्रवार को प्रदेश में कई स्थानों पर बादल छाने लगेंगे। इससे अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज होने लगेगी। साथ ही शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश के होशंगाबाद, जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बरसात होने के भी आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढऩे पर एक बार फिर मौसम साफ होने लगेगा। इससे दिन का तापमान फिर बढऩे लगेगा। इसके बाद एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 11 अप्रैल को फिर उत्तर भारत में आने की संभावना है।   इन जिलों में चलेगी लूवहीं प्रदेश के शेष इलाकों में लू चलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान और पाकिस्तान से उठने वाला हवाओं का बवंडर भारत के रेगिस्तान से होता हुआ मध्यप्रदेश पहुंच रहा है। इसके कारण मध्यप्रदेश में गर्म हवाएं चल रही है। दतिया, ग्वालियर, छतरपुर, सागर, दमोह में गर्मी का प्रकोप ज्यादा रहेगा। इन जिलों में लू चलने के आसार है।

Kolar News

Kolar News 9 April 2021

ग्वालियर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने छत्तीसगढ़ से आने-जाने वाली यात्री बसों पर 7 से 15 अप्रैल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में आदेश बुधवार को जारी कर दिए गए हैं।   छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखे हुए मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने दोनों प्रदेशों के बीच आने-जाने वाली बसों पर 15 अप्रैल तक रोक लगा दी है। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने की बात कही थी। बुधवार को जारी हुए परिवहन विभाग के इस आदेश में 7 से 15 अप्रैल तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सभी बसों पर रोक लगाने को कहा गया है। आदेश में लिखा गया है कि यह निर्णय कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जनता की भलाई में लिया गया है।   गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र में बढ़ते संक्रमण को देखे हुए मध्यप्रदेश की महाराष्ट्र से लगी सीमाएं सील की जा चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 9 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष मार्च के बाद अब फिर इस तरह की स्थिति बन गई है। कोरोना संक्रमण से वहां 53 मौते एक ही दिन में दर्ज की गई हैं, जिनमें 26 मौतें अकेले रायपुर में हुई हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 52,445 पहुंच गई है।

Kolar News

Kolar News 7 April 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान में हुई बढ़ोतरी से लोग परेशान है साथ ही प्रदेश के कई जिलों में लू भी चल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। गुरुवार शाम को राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाने का अनुमान है। शुक्रवार-शनिवार को कहीं-कहीं बरसात भी हो सकती है, जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ गया है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर बना हुआ है। उसके प्रभाव से पंजाब और उससे लगे क्षेत्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इन दो सिस्टम के कारण हवाओं का रुख बदलकर पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। हवाओं का रुख बदलने से राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज गर्म हो गया है। हालांकि गुरुवार से गर्मी के तीखे तेवरों में कुछ कमी आने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी हवाओं के साथ कुछ नमी भी आने लगी है, जिसके कारण आंशिक बादल भी छाने लगे हैं।    मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाने के आसार हैं। शुक्रवार-शनिवार को कहीं-कहीं बरसात भी हो सकती है। हवाओं की दिशा बदलने के कारण और वातावरण में नमी बढऩे के कारण बुधवार को पूर्वी मध्य प्रदेश को छोडक़र शेष स्थानों पर तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है। नौ-दस अप्रैल को प्रदेश में बादल छाने के आसार हैं। साथ ही बुरहानपुर, खंडवा, देवास, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी, मंडला, बैतूल, हरदा में बादल छाने के साथ बौछारें पडऩे की भी संभावना है। इसके बाद तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।   प्रदेश के इन जिलों में चली लूमौसम विभाग के अनुसार दतिया, ग्वालियर, छतरपुर, सागर, दमोह में बुधवार को गर्म हवाएं चल सकती है। मंगलवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश के 26 स्थानों पर तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। टीकमगढ़, सागर, दमोह, नौगांव, गुना, ग्वालियर, रतलाम, सतना और खजुराहो में लू चली।

Kolar News

Kolar News 7 April 2021

उज्जैन। मप्र के उज्जैन जिले में भी कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 123 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढक़र 6924 हो गई है।    उज्जैन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बुधवार को बताया कि जिले में बीते 24 घंटों के दौरान 1279 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 123 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। इनमें 111 मरीज उज्जैन, तीन नागदा, दो बडऩगर, चार तराना, दो घटिया और एक खाचरौद का रहने वाले है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 6924 हो गई है। हालांकि, बीते 24 घंटों में यहां 74 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक उज्जैन में 5836 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीज 976 है, जिनका उपचार जारी है। वहीं, जिले में अभी तक कोरोना से 112 लोगों की मृत्यु हुई है।

Kolar News

Kolar News 7 April 2021

शहडोल। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि भी इसकी चपेट में आने से नहीं बच पा रहे हैं। अब शहडोल संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है।   सांसद हिमाद्री सिंह ने ट्वीट किया है कि मेरी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह से मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि जो भी व्यक्ति मेरे संपर्क में आए हों, कृपया अपनी जांच कराएं और खुद को आइसोलेट करें। 

Kolar News

Kolar News 6 April 2021

उज्जैन। प्रदेश के स्कूली शिक्षा विभाग ने मंगलवार शाम को एक ताजा आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जिला कलेक्टर्स एवं जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कक्षा 9वीं एवं 11वीं की स्थानीय परीक्षा तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री बोर्ड  परीक्षाओं को लेकर निम्रांकित आदेशों का पालन करें।   उपसचिव प्रमोद सिंह द्वारा जारी आदेश अनुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं को लेकर दो विकल्प दिए जा रहे हैं-   1. ऑन लाइन परीक्षा का आयोजन होगा। 2. विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र विद्यालय से जारी होंगे। जिसे विद्यार्थी घर पर हल करके विद्यालय द्वारा निर्धारित समय सीमा में विद्यालय जाकर जमा करवाएंगे।   शासकीय विद्यालयों के लिए आदेश सभी शासकीय विद्यालयों में विकल्प दो के अनुसार परीक्षाएं होंगी।   प्रायोगिक एवं वार्षिक परीक्षाएं कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं एवं वार्षिक परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा मण्डल,आयसीएसई,सीबीएसई अनुसार जारी निर्देशों के अनुसार होंगी।

Kolar News

Kolar News 6 April 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 805 नये मामले सामने आए हैं। इंदौर में पहली बार एक दिन में आठ सौ से अधिक नये संक्रमित मिले हैं। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से तीन लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 74 हजार 029 और मृतकों की संख्या 977 हो गई है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाड़रिया ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 5377 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 805 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 74 हजार 029 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से तीन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 977 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 516 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 67 हजार 177 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन नये मामले अधिक संख्या में मिलने से यहां सक्रिय मरीज बढक़र 5875 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ते हुए अब 800 के पार पहुंच गई है। इंदौर में पहली बार 800 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले यहां रिकॉर्ड 788 नये संक्रमित मिले थे।

Kolar News

Kolar News 6 April 2021

बड़वानी।  मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में जिले में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 73 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 16 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर रवाना हुए हैं।   बड़वानी की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे ने सोमवार को बताया कि जिले में बीते 24 घंटों में प्राप्त रिपोर्ट में 73 नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 368 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैष जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें निवाली का 28 वर्षीय पुरुष, दिवान्या की 20 वर्षीय महिला, अंजड़ की 65 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय पुरुष, 57 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरुष, राजपुर का 40 वर्षीय पुरुष, मण्डवाडा का 66 वर्षीय पुरुष, सिलावद का 9 वर्षीय बालक, 55 वर्षीय पुरुष, मेणीमाता का 32 वर्षीय पुरुष, रेहगुन की 45 वर्षीय महिला, तांगड़ा का 19 वर्षीय पुरुष, 19 वर्षीय पुरुष, बड़वानी का 24 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरुष, 57 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 66 वर्षीय पुरुष, 34 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष, 56 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष, 20 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय पुरुष, 54 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय पुरुष, भुलगॉव का 56 वर्षीय पुरुष, चिखल्या की 33 वर्षीय महिला, पलसूद की 40 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरुष, निवाली का 35 वर्षीय पुरुष, सेंधवा का 43 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय पुरुष, सोलवन की 40 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय पुरुष, बलवाड़ी का 65 वर्षीय पुरुष, भवरगढ़ की 32 वर्षीय महिला, जुनापानी का 41 वर्षीय पुरुष, जलगोन का 23 वर्षीय पुरुष, आमदा का 65 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय महिला, बंधाराबुजुर्ग का 38 वर्षीय पुरुष, पानसेमल की 18 वर्षीय बालिका, 46 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरुष, 16 वर्षीय बालक, 20 वर्षीय महिला, पन्नाली की 25 वर्षीय महिला, भमराटा का 30 वर्षीय पुरुष, 7 वर्षीय बालिका, 28 वर्षीय महिला, मनकुई का 26 वर्षीय पुरुष, मडगॉव का 35 वर्षीय पुरुष शामिल है।   उन्होंने बताया कि जिले में 16 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और उन्हें सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर अपने घर रवाना किया गया है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 3742 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से 3250 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले में सक्रिय मरीज 460 है, जिनका उपचार जारी है। वहीं, जिले में अभी तक कुल 31 लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।

Kolar News

Kolar News 5 April 2021

उज्जैन। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मन्दिर स्थित नन्दी हॉल, प्रवचन हॉल द्वार के क्षेत्र तथा महाकाल मन्दिर प्रांगण में आवाजाही दर्शनार्थियों के लिये प्रतिबंधित कर दी गई है। केवल मन्दिर के पुजारी अथवा पुरोहित तथा मन्दिर के कर्मचारी को उक्त प्रतिबंध से छूट रहेगी।    सोमवार को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने विगत 27 एवं 28 मार्च 2021 को जारी धारा-144 के आदेश में संशोधन कर नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, महाकालेश्वर मन्दिर स्थित नन्दी हॉल जल द्वार, चांदी द्वार, नगाड़ा द्वार, प्रवचन हॉल द्वार के क्षेत्र तथा महाकाल मन्दिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी तरह उज्जैन शहर के बसस्टेण्ड, देवासगेट एवं नानाखेड़ा तथा रेलवे स्टेशन के निकटतम स्थित भोजनालय/रेस्टोरेंट में उज्जैन शहर से बाहर से आये हुए यात्रियों को यात्रा टिकिट, परिचय-पत्र आदि के आधार पर लॉकडाउन अवधि को छोडक़र बैठाकर खाना खिलाया जा सकेगा।

Kolar News

Kolar News 5 April 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में अप्रैल माह की शुरूआत में ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। अप्रैल माह में ही मई-जून जैसी गर्मी पडऩे से लोग परेशान है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान में अचानक इतने उछाल की वजह राजस्थान और गुजरात से आने वाली वह गर्म हवाएं हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश की ओर रुख किया है। इन हवाओं की वजह से ही मध्य प्रदेश के तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी और पश्चिमी हवाएं चलने से सोमवार से ही राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर सक्रिय हो गया है। यह सिस्टम उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। उसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इन दो सिस्टम के प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा। इससे सोमवार से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। सात अप्रैल यानी बुधवार से मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में लू चलने के भी आसार बन सकते हैं। दक्षिणी और पश्चिमी हवाएं चलने से सोमवार से ही राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। उधर मंगलवार को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगा। इस वजह से सात अप्रैल से गर्मी के तेवर तीखे होने लगेंगे। राजधानी भोपाल समेत इंदौर, सागर, जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। वहीं तापमान 42 डिग्री से. तक पहुंच सकता है। 6-7 अप्रैल से प्रदेश में लू से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाएगा। हालांकि गर्मी के तेवर सिर्फ दो दिन ही तीखे रहेंगे। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ते ही अधिकतम तापमान में फिर गिरावट का दौर शुरू होने लगेगा।

Kolar News

Kolar News 5 April 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना बढ़ते मामलों को देखते हुए चार शहरों-छिंदवाड़ा, रतलाम, बैतूल और खरगौन में शनिवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन का व्यापक असर देखने को मिला। लोग स्वैच्छा से लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और सडक़ों पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। इनमें से तीन शहर रतलाम, बैतूल और खरगौन में शुक्रवार 10 बजे से सोमवार सुबह 6.00 बजे तक 56 घंटे का लॉकडाउन है, जबकि छिंदवाड़ा में गुरुवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6.00 बजे तक यानी कुल 80 घंटों का लॉकडाउन लागू है।   लॉकडाउन के चलते इन चारों शहरों में शनिवार सुबह से सभी बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें पूरी तरह बंद हैं और सडक़ों पर लोगों की आवाजाही भी नहीं हो रही है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और बेवजह घूमने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। अधिकांश लोग स्वैच्छा से लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।    गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और पुराने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। शुक्रवार को यहां कोरोना ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये और एक दिन में सर्वाधित  2777 मामले सामने आए। लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने 13 शहरों में रविवार को लॉकडाउन घोषित किया है। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम, खरगोन, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर, रीवा, छिंदवाड़ा, सौंसर और नीमच शामिल हैं। बीते दो रविवार से यहां लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इसके बाद भी कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। इसी को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में रतलाम, बैतूल और खरगौन में स्वैच्छा से शनिवार-रविवार को लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया, जबकि छिंदवाड़ा में व्यापारियों की मांग को देखते हुए तीन दिन का लॉकडाउन किया है।

Kolar News

Kolar News 3 April 2021

उज्जैन। मप्र के उज्जैन जिले में भी कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 89 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढक़र 6535 हो गई है।    उज्जैन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महावीर खंडेलवाल ने शनिवार को बताया कि जिले में बीते 24 घंटों के दौरान 1312 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 89 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। इनमें 83 मरीज उज्जैन, चार बडऩगर और एक-एक मरीज महिदपुर व नागदा के रहने वाले हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 6535 हो गई है। हालांकि, बीते 24 घंटों में यहां 24 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक उज्जैन में 5568 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीज 857 है, जिनका उपचार जारी है। वहीं, जिले में अभी तक कोरोना से 110 लोगों की मृत्यु हुई है।

Kolar News

Kolar News 3 April 2021

भोपाल। मप्र में इन दिनों मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालांकि हवाओं का रुख लगातार परिवर्तनशील बना रहने से मध्यप्रदेश में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान में जहां बढ़ोत्तरी हुई है, वहीं न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने के आसार हैं।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। साथ ही हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। विशेषकर शाम ढलने के बाद हवा का रुख उत्तरी हो जाने से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगती है। सुबह के बाद हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी हो जाने से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है।  अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।     उन्‍होंने बताया है कि चार अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। इसके प्रभाव से मौसम के मिजाज में फिर बदलाव होने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी सहित प्रदेश में अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ गए हैं। इसी तरह से मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी में बताया गया कि शुक्रवार को पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री से. अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्रीसे. कम रहा।

Kolar News

Kolar News 3 April 2021

बैतूल। बैतूल जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। आज शुक्रवार रात 10 बजे से यह 56 घंटे का लॉकडाउन शुरू हो जाएगा, जो कि सोमवार, 05 अप्रैल को सुबह 6.00 तक जारी रहेगा।  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में दो अप्रैल शुक्रवार की रात्रि 10 बजे से पांच अप्रैल सोमवार को प्रात: 6 बजे तक घोषित सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान शासकीय कर्मचारियों को अपने परिचय पत्र के साथ कार्य स्थल पर आने-जाने की छूट रहेगी।   कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार लॉकडाउन अवधि में जिन व्यक्तियों को आवागमन की छूट दी गई है। इसके अनुसार, जिले में स्थित भारत सरकार/राज्य सरकार के कार्यालयों में नियोजित समस्त शासकीय सेवकों/लोक सेवकों के कार्यालय आने एवं वापस जाने पर, जिले के समस्त दांडिक/सिविल/राजस्व न्यायालयों में नियोजित समस्त शासकीय सेवकों/ लोकसेवकों के कार्यालय आने एवं वापस जाने पर, जिले की औद्योगिक इकाइयों/प्रोडक्शन यूनिट्स में नियोजित श्रमिकों/कर्मियों, कर्तव्य स्थल पर आने एवं वापस जाने पर, प्रायवेट/सहकारी बैंक के अधिकारी/कर्मचारी, कर्तव्य स्थल पर आने एवं वापस जाने पर, उपरोक्त व्यक्तियों को अपने नियोक्ता द्वारा जारी अद्यतन पहचान पत्र साथ में रखना अनिवार्य होगा।   दवाइयों की दुकानों पर लॉकडाउन का प्रतिबंध लागू नहीं होगा। दवाई लेने जाने वाले व्यक्ति को अपने पास डॉक्टर का लेटेस्ट प्रीक्रिप्शन दिखाना अनिवार्य होगा। रेल्वे स्टेशन आने एवं जाने तथा परीक्षा/प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने की छूट रहेगी, वे अपने पहचान पत्र दिखाकर आवागमन कर सकेंगे। लॉकडाउन के संबंध में जारी आदेश की अन्य व्यवस्थाएं यथावत् प्रभावशील रहेंगी। कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव हेतु केन्द्र शासन/राज्य शासन तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों/आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाना बंधनकारी होगा।   यह आदेश आम जनता को संबोधित है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के साथ ही भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 तथा एपिडेमिक एक्ट 1897 के तहत मप्र शासन द्वारा जारी किए गए विनियम दिनांक 23 मार्च 2020 की कंडिका-10 के अंतर्गत उल्लेखित विधि प्रावधानों अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होकर आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावी रहेगा।

Kolar News

Kolar News 2 April 2021

जबलपुर। जबलपुर-इटारसी रेलखंड पर बुधवार रात को इटारसी-छिवकी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना की प्रारंभिक जांच में मिले साक्ष्यों से रेलवे में हड़कंप की स्थिति है। जांच में यह पता लगा है कि ट्रेन का पटरी से उतरना कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि ट्रेन पटरी पर रखे गए एक लोहे के टुकड़े से टकराकर पटरी से उतरी थी। इससे इस हादसे के पीछे साजिश की बू आ रही है। वहीं, रेल प्रशासन ने दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं तथा आरपीएफ अलग से इसकी जांच करेगा।   जानकारी के अनुसार इटारसी से छिवकी (प्रयागराज) जा रही स्पेशल एक्सप्रेस 01117 बुधवार रात नरसिंहपुर जिले के बोहानी रेलवे स्टेशन के आउटर पर हादसे का शिकार हो गई थी। ट्रेन के इंजन से तीसरी बोगी के चार पहिए पटरी से उतर गए थे। गति धीमी होने और ड्राइवर की सूझबूझ से कोई अनहोनी तो नहीं हुई, लेकिन पटरी पर लोहे का टुकड़ा मिलने के बाद साजिश की आशंका ने रेलवे प्रशासन को सकते में ला दिया है। वहीं इंजीनियरिंग विभाग की बड़ी चूक को भी उजागर किया है। स्टेशन के आउटर के पास की पटरियों के रख-रखाव को लेकर इस तरह की लापरवाही से स्पष्ट है कि पटरियों की लगातार जांच नहीं की जाती है। बोहानी रेलवे स्टेशन के पास ये हादसा होम सिग्नल से लूप लाइन की ओर मुड़ने के दौरान प्वाइंट 102 पर हुआ था। स्टेशन के आउटर पर होने की वजह से ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी। जैसे ही पहिए पटरी से उतरे और आवाज आई। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था। सिर्फ एक डिब्बा ही पटरी से उतर पाया और ट्रेन पलटने से बच गई। जांच हुई तो हादसे वाले स्थान के पास 300 एमएम का लोहे का टुकड़ा मिला।   पमरे जीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को उच्च स्तरीय जांच के निर्देश जारी किए। जांच में यह देखा जाएगा कि बुधवार रात 8.30 बजे बोहानी स्टेशन के पास हुए हादसे की असल वजह क्या थी। लोहे का टुकड़ा वहां कैसे पहुंचा। इंजीनियरिंग विभाग पटरियों की देखरेख में कैसे चूक कर गया। आरपीएफ की गश्ती दल को क्यों नहीं पता चला। वहीं आरपीएफ ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। साजिश को अंजाम देने वाले का पता लगाने के लिए आरपीएफ ने अलग टीम गठित की है। घटनास्थल और रेल पटरी के आसपास रहने वाले संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Kolar News

Kolar News 2 April 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 682 नये मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा अब तक एक दिन में सबसे अधिक है। वहीं, यहां तीन कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 70 हजार 991 और मृतकों की संख्या 965 हो गई है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाड़रिया ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 4246 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 682 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 70 हजार 991 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से तीन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 965 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 311 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 65 हजार 540 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन नये मामले अधिक संख्या में मिलने से यहां सक्रिय मरीज बढक़र 4576 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ते हुए अब 600 के पार पहुंच गई है। इंदौर में अब लगातार आठवें दिन 600 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। इससे पहले यहां 30 मार्च को एक दिन में सर्वाधिक 543 नये संक्रमित मिले थे। अब यह रिकॉर्ड भी टूट गया।

Kolar News

Kolar News 2 April 2021

उज्जैन। उज्जैन में गुरुवार को जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक हुई, जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक पारस जैन, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला मौजूद रहे। बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शामिल हुए। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने एकमत से निर्णय लिया कि वे रंग पंचमी पर रंग नहीं खेलेंगे, न ही मिलन समारोह आयोजित करेंगे। सभी जनप्रतिनिधियों ने आमजन से आग्रह किया कि कोरोना से बचाव के लिये सभी लोग घर पर ही रहें। इसके साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि रंग पंचमी पर गेर, जुलूस आदि नहीं निकाले जाएंगे।   बैठक में निर्णय लिये गये कि होम क्वारेंटाईन में रह रहे कोरोना पॉजीटिव मरीज यदि चाहें तो उनका उपचार निजी अस्पताल वाले घर पर ही कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में अनुमति जारी की जा सकती है। साथ ही शासकीय चिकित्सा सुविधा भी उन्हें प्राप्त होती रहे, यह सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है। परिवार में यदि एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव आता है तो परिवार के अन्य सदस्यों को भी घर में क्वारेंटाइन रहना होगा। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिये कंटेनमेंट झोन बनाकर यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाये कि कोरोना पॉजीटिव के परिजन यहां-वहां न घूमे। बैठक में तय किया गया कि नगर निगम के विद्युत शवदाह गृह एवं गैस से संचालित शवदाह गृह को एक-दो दिन में हर हाल में प्रारम्भ किया जाये, जिससे लोगों को असुविधा न हो।   बैठक में बताया गया कि आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज एवं माधव नगर हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करने के लिये यूडीए सीईओ सुजानसिंह रावत को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि माधव नगर हॉस्पिटल में क्रिटिकल कंडिशन वाले मरीज ही भर्ती हों, इससे गंभीर मरीजों के लिये इस उच्च स्तरीय अस्पताल में बेड उपलब्ध रहेंगे। धारा-144 के तहत जारी किये गये प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन कड़ाई से एवं समान रूप से किया जाये। राज्य शासन द्वारा जारी की गई गाईड लाइन के अनुसार रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री पैक करके घर ले जाई जा सकती है। इसमें बाहर से आने वाले यात्रियों के लिये आंशिक छूट दी जा सकती है।   बैठक में निजी नर्सिंग होम्स एवं पैथालॉजी लेब द्वारा मनमाने ढंग से दवाओं के दाम वसूलने की जनप्रतिनिधियों द्वारा एक स्वर में जोरदार आलोचना की गई एवं इस पर कड़ा नियंत्रण लगाने के लिये कहा गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जो लोग 1500 से 2000 रुपये के रेमेडीसीवियर इंजेक्शन के 5400 रुपये वसूल कर रहे हैं, उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये। इसी तरह सिटी स्केन के शुल्क में मनमानी वृद्धि पर भी अंकुश लगाने के लिये जिला प्रशासन को कहा गया है।   बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा कोविड के अलावा अन्य मरीजों से नर्सिंग होम में संचालित मेडिकल स्टोर से दवाईयों के मनमाने पैसे लिये जाने पर भी चर्चा की गई एवं केमिस्ट एसोसिएशन तथा ड्रग इंस्पेटर्स की बैठक आयोजित कर इस मनमानी वसूली पर तुरन्त रोक लगाने की बात कही गई। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे रेंडमली सभी नर्सिंग होम में भर्ती कोविड पेशेंट के बिलों की जांच करें और जांच रिपोर्ट से क्राइसिस मैनेजमेंट टीम को अवगत करायें।

Kolar News

Kolar News 1 April 2021

इंदौर। कोरोना के कारण जिले में हालात दिन ब दिन खराब हो रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन की सख्ती भी बढ़ती जा रही है। अभी तक कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों को समझाइश देकर या जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जाता था, लेकिन अब प्रशासन ऐसे लोगों को अस्थायी जेल भेजेगा। इसके लिए कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश जारी कर दिए हैं।   कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर में कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों और जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर अस्थाई रूप से कुछ घंटों के लिए जेल में बंद रखने के लिए कहा गया है। इसके लिए कलेक्टर ने स्नेहलतागंज स्थित गुजराती अतिथि गृह को आगामी 60 दिनों के लिए अस्थायी कारागार घोषित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि देखने में आ रहा है कि कुछ लोग गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए ऐसे लोगों पर धारा 188 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जाए। कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित जिन रेस्टोरेंट्स में बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना है और वहां कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा है, उसे सील करने की कार्रवाई करें।

Kolar News

Kolar News 1 April 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 638 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 70 हजार 309 और मृतकों की संख्या 962 हो गई है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाड़रिया ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 3927 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 638 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 70 हजार 309 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 962 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 401 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 65 हजार 139 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन नये मामले अधिक संख्या में मिलने से यहां सक्रिय मरीज बढक़र 4208 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ते हुए अब 600 के पार पहुंच गई है। इंदौर में अब लगातार सातवें दिन 600 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले यहां रिकॉर्ड 643 नये संक्रमित मिले थे।

Kolar News

Kolar News 1 April 2021

ग्वालियर।  ग्वालियर को हवाई सेवाओं के क्षेत्र में नई सौगात मिली है। ग्वालियर से पुणे के लिये अब सीधी हवाई सेवा शहरवासियों को मिल गई है। होली के त्यौहार पर प्रथम उड़ान भरकर पुणे से ग्वालियर आए यात्रियों का विमानतल पर क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने स्वागत किया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी भी उपस्थित थे। माखीजानी ने भी सभी यात्रियों को होली की शुभकामनाएं दीं।    क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने रंगों के त्यौहार होली पर दोपहर 2.50 बजे विमानतल पहुँचकर पुणे से ग्वालियर आई प्रथम उड़ान के यात्रियों का स्वागत किया और सभी को होली की शुभकामनायें दीं। पुणे से ग्वालियर आए यात्रियों ने भी सांसद शेजवलकर को होली की शुभकामना देने के साथ-साथ ग्वालियरवासियों के लिये जो सौगात मिली है उसके लिये बधाई दी। यात्रियों का कहना था कि अब ग्वालियर से पुणे की यात्रा बहुत सहज और बहुत कम समय में पूरी होगी।   ग्वालियर से हवाई यात्राओं की सौगातें निंरतर बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में शहरवासियों को पुणे के लिये सीधे फ्लाइट की सौगात भी उपलब्ध हुई है। प्रथम दिवस ग्वालियर से 29 यात्रियों ने पुणे के लिये उड़ान भरी। जबकि पुणे से 46 यात्री हवाई यात्रा कर ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर पहुंचे ज्यादातर यात्री ग्वालियर एवं ग्वालियर के आस-पास के निवासी हैं। सभी ने इस नई सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त की। क्षेत्रीय सांसद शेजवलकर ने भी यात्रियों से चर्चा के साथ-साथ विमानतल के अधिकारियों से भी विस्तार से चर्चा की।   

Kolar News

Kolar News 30 March 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। उमस और गर्मी ने अभी से बेहाल कर दिया है। राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। आद्रता का स्तर कम होने से लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। वहीं होली के दिन सोमवार को भी गर्मी ने इंदौर में अपना असर दिखाया। राजधानी भोपाल में होली के दिन लू चली। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार गर्मी के तेवर तीखे रहने के आसार है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सीजन में मार्च में पहली बार इंदौर में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इंदौर में मंगलवार को अधिकतम तापमान सोमवार के मुकाबले एक से डेढ़ डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है।    मौसम विभाग द्वारा इंदौर में मंगलवार को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इंदौर में सोमवार को 12:00 बजे के बाद से पश्चिमी हवाएं अधिकतम 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। प्रदेश में भोपाल ग्वालियर, जबलपुर, सतना, रीवा सागर, दमोह,धार, गुना, रतलाम उमरिया और छतरपुर में तो लूं चली। ग्वालियर में दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक रहा। भोपाल और जबलपुर में दिल का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा खजुराहो और नौगांव में भी दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

Kolar News

Kolar News 30 March 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 628 नये मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा अब तक एक दिन में सबसे अधिक है। वहीं, दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 69 हजार 028 और मृतकों की संख्या 959 हो गई है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाड़रिया ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 3113 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 628 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 69 हजार 028 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 959 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 367 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 64 हजार 524 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन नये मामले अधिक संख्या में मिलने से यहां सक्रिय मरीज बढक़र 3545 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ते हुए अब 600 के पार पहुंच गई है। इससे पहले यहां शुक्रवार को 612 और शनिवार को 619, रविवार को 603 और सोमवार को 609 नये संक्रमित मिले थे। इंदौर में अब लगातार पांचवें दिन 600 से अधिक नये मामले सामने आए हैं।

Kolar News

Kolar News 30 March 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 603 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 67 हजार 791 और मृतकों की संख्या 955 हो गई है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाड़रिया ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शनिवार देर रात 3903 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 603 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 67 हजार 791 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 955 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 312 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 63 हजार 713 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन नये मामले अधिक संख्या में मिलने से यहां सक्रिय मरीज 2834 से बढक़र 2123 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ते हुए अब 600 के पार पहुंच गई है। इससे पहले यहां शुक्रवार को रिकॉर्ड 612 और शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 619 नये संक्रमित मिले थे।

Kolar News

Kolar News 28 March 2021

भोपाल। भोपाल में आगामी त्योहारों को लेकर कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शनिवार देर रात संशोधित आदेश जारी किया। इसके तहत 20 लोगों के साथ होलिका दहन, शब ए बारात एवं पाप संडे प्रतीकात्मक रूप से मनाने की अनुमति दी गई है।   भोपाल में होली, शब ए बारात और पाप संडे के त्योहारों को लेकर नई गाइडलाइन जारी हो गई है। नए आदेश के अनुसार अब होली जलाने के लिए 20 लोग जा सकेंगे। आदेश के अनुसार होलिका दहन प्रतीकात्मक रूप से कॉलोनी/सोसायटी के अंदर अधिकतम 20 लोगों की मौजूदगी में किया जा सकेगा। अन्य सार्वजनिक स्थल जैसे मुख्य मार्ग/मुख्य चौराहे/ पार्क इत्यादि पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर दहन नहीं किया जाएगा। आदेश के मुताबिक व्यक्तियों की सीमा एवं कोविड प्रोटोकॉल के पालन की जिम्मेदारी संबंधित हाउसिंग सोसायटी की रहेगी। यह आदेश कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शनिवार देर रात जारी किया। इससे पहले आदेश में कलेक्टर ने त्योहार पर किसी भी प्रकार की छूट देने से साफ इनकार कर दिया था।   नए आदेश के अनुसार शब ए बारात एवं पाप संडे भी प्रतीकात्मक रूप  से संबंधित कब्रिस्तान एवं चर्च में एक समय में अधिकतम 20 लोगों की मौजूदगी में मनाया जा सकेगा। व्यक्तियों की सीमा एवं कोविड प्रोटोकॉल के पालन की जिम्मेदारी संबंधित वक्फ अथवा चर्च की रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Kolar News

Kolar News 28 March 2021

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर निजामुद्दीन से पुणे के मध्य साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल एसी एक्सप्रेस का परिचालन आगामी 30 मार्च से किया जाएगा।   मंडल रेल प्रवक्ता जितेेन्द्र कुमार जयंत ने गुरुवार को बताया कि होली त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर निजामुद्दीन से पुणे के मध्य एसी स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04426 निजामुद्दीन पुणे स्पेशल एसी एक्सप्रेस  30 मार्च को निजामुद्दीन से 21.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (07.00/07.15) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन 21.25 बजे पुणे पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04425 पुणे निजामुद्दीन स्पेशल एसी एक्सप्रेस, 24 मार्च एवं 01 अप्रैल को पुणे से 05.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(18.20/18.30) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन 05.35 बजे निजामुद्दीन पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में मथुरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण एवं लोनावाला स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक एसी प्रथम, छह द्वितीय एसी एवं 10 सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 25 March 2021

उज्जैन। मप्र के उज्जैन जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 58 नये मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उज्जैन जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। उज्जैन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. महावीर खंडेलवाल ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी।   उन्होंने बताया ट्वीट किया है कि सम्पूर्ण उज्जैन जिले में आज 25 मार्च से आगामी सूचना तक कोविड-19 टीकाकरण स्थगित रहेगा। सिर्फ विजयाराजे कन्या स्कूल घासमंडी चौराहा तथा नगर निगम कार्यालय आगर रोड पर हैल्थ केयर एवं फ्रंटलाइन वर्कर को कोवेक्सीन की दूसरी खुराक का ही टीकाकरण किया जायेगा।   सीएमएचओ के मुताबिक, जिले में बीते 24 घंटों में 1173 जांच रिपोर्ट में कोरोना 58 नये मामले सामने आए हैं। इनमें 48 मरीज उज्जैन, चार बडऩगर, 05 नागदा और एक महिदपुर का निवासी है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढक़र 5864 हो गई है। इनमें से अब तक 5353 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले में सक्रिय मरीज 404 है, जिनका उपचार जारी है, जबकि जिले में अब तक कोरोना से 107 लोगों की मौत हो चुकी है।

Kolar News

Kolar News 25 March 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 584 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 65 हजार 957 और मृतकों की संख्या 949 हो गई है। बता दें कि इंदौर में इस साल 2021 में पहली बार कोरोना के 500 से अधिक नये मामले सामने आए हैं।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाड़रिया ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 3871 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 584 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 65 हजार 957 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 949 हो गई है। हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 299 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 62 हजार 485 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन नये मामले अधिक संख्या में मिलने से यहां सक्रिय मरीज 2240 से बढक़र 2523 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ते हुए अब 500 के पार पहुंच गई है। 

Kolar News

Kolar News 25 March 2021

झाबुआ। पश्चिमी मध्यप्रदेश के गुजरात और राजस्थान की सीमा से लगे लगे झाबुआ, आलीराजपुर जिलो में आदिवासी समुदाय का लोकपर्व भगोरिया की शुरुआत हो गई है।  होली तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान जिलो के विभिन्न स्थानों के हॉट बाजारों में पिछले दिनों से भारी भीड़ उमड़ती हुई देखी गई है। प्रशासनिक सख्ती की वजह से इस वर्ष इन हाट बाजार में कही-कही कम भीड़ दिखाई दे रही है, किन्‍तु अधिकतर जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए हुजूम का हुजूम उमड़ता हुआ नजर आ रहा है।    भगोरिया में आज तीसरे दिन भी जिलो के हाट बाजारों में भीड़ इकट्ठा हुई है, और सभी स्थानों पर शासन की गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाई गई है। भीड़ भरे स्थानों में दो गज छोड़ कर आधा फिट की दूरी का भी पालन नहीं हो पा रहा है और नही अनिवार्य रूप से मास्क लगाए जाने का पालन किया जा रहा है।  इस सारी स्थिति को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी लापरवाह नजर आए। भगोरिया हाट के अभी 4 दिन ओर शेष है ऐसे में ये बड़ी लापरवाही कही इन जिलों को भारी न पड़ जाए।       उक्त दोनों जिलो से पिछले महीनों में बड़ी संख्या में  मजदूरी करने के लिए आदिवासी जन  उन बड़े शहरों से वापस लौट कर आए है, जो कोरोना महामारी  से अधिक प्रभावित है।  अन्य राज्यो के शहरों में काम पर गए  ये कामगार  भगोरिया मनाने के लिए यहां फिर लोट कर आए है और यदि इनमें से कुछ लोग भी संक्रमित हुए तो यहाँ कोरोना के पैर पसारने की सम्भावना बढ़ती ही जाएगी। ऐसे में "दो गज दूरी मास्क जरूरी " के साथ अधिक लोगो के इकट्ठा होने पर  सख्त पाबंदी बहुत ज्यादा जरूरी है।   

Kolar News

Kolar News 24 March 2021

अनूपपुर। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में कम पड़े टीके पर प्रशासन की मांग में शासन ने अनूपपुर के लिए 385 वॉयल की खेप उपलब्ध करा दी है। इस 385 वॉयल से लगभग 3850 बेनेफिशरी को टीकाकरण किया जा सकेगा। प्रशासन ने शासन के निर्देश में फिलहाल जिले के 17 नए प्रस्तावित टीकाकरण सेंटर पर अभियान को आगामी आदेश में टाल दिया है, लेकिन पहले से संचालित 26 केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हो गया है।   दरअसल, कम हुए टीके की पूर्ति में भोपाल से विशेष विमान 22 मार्च को जबलपुर पहुंचा और यहां 23 मार्च की रात टीके अनूपपुर पहुंचाए गए। 385 वॉयल वैक्सीन के मिलने के बाद बुधवार से जिले के पूर्व निर्धारित 26 स्वास्थ्य केन्द्रों पर फिर से टीकाकरण शुरू किया गया। इससे पूर्व टीके के अभाव में 23 मार्च को अनूपपुर के पांच स्वास्थ्य केन्द्रों जिला चिकित्सालय अनूपपुर पर बने दो केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फुनगा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतहरी में टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 425 टीके लगाए गए। इनमें अनूपपुर पर बने दोनों सेंटर पर 181, फुनगा में 70, जैतहरी में 100 तथा कोतमा में 74 लोगों को टीकाकरण किया गया। लेकिन अन्य 22 स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण का कार्य एक दिन के लिए बंद रहा।   सीएमएचओ डॉ. एससी राय ने बताया कि टीके की उपलब्धता के साथ ही सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर फिर से टीकाकरण के लिए तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। हमारी ओर से 17 और नए सेंटर स्थापित कर टीकाकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन फिलहाल टीको की स्थिति को देखते हुए इन सेंटरों पर अभियान को रोक दिया गया है।   इन नए प्रस्तावित 17 सेंटरों पर नहीं होगा टीकाकरण टीकों की उपलब्धता के साथ वैक्सीनेशन की प्रस्तावित योजना में शामिल 17 नए स्वास्थ्य केन्द्रों पर अब टीकाकरण नहीं होगा। शासन के निर्देश में उपलब्ध टीकों में ही आगे की व्यवस्था चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नए सेंटरों को फिलहाल चालू नहीं करेगी। इन सेंटरों के चालू होने से जिले में माइक्रो प्लान के अनुसार 43 सेंटर बन जाते। इनमें अनूपपुर विकासखंड के तीन सेंटर लोढी, केल्होरी, बरगवां, कोतमा विकासखंड में पांच चाका, बदरा, थानगांव, पैरीचुआ, सकोला जबकि पुष्पराजगढ़ विकासखंड के 9 सेंटर में पोंडकी, अमगवां, अल्हवार, बिलासपुर, लेढरा, गोंडा, खांटी, अमदरी, टिटही शामिल थी।   अबतक टीकाकरण में हेल्थकेयर वर्कर्स प्रथम 3998 एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स 2237 कुल 6235,वहीं द्वितीय 2583 हेल्थ केयर वर्कर्स एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स 1077 कुल 3660 कलोगो को लगाया गया। साथ ही पहली बार 45-59 वर्ष 629 एवं 60 प्लस 6915 टीकाकरण किया गया।   डॉ. एससी राय, सीएमएचओ ने बताया कि विमान से टीके की खेप पहुंची है जो रात में अनूपपुर पहुंच गई बुधवार से सभी 26 केंद्र में वैक्सीनेशन लगाया जा रहा हैं। 17 नए प्रस्तावित सेंटर को आगामी आदेश तक के लिए रोक दिया गया है।

Kolar News

Kolar News 24 March 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव का दौर जारी है। दिनभर मौसम साफ रहने और धूप निकलने के बाद शाम को अचानक आसमान में बादल छा रहे हैं और झमाझम बारिश हो रही है। मंगलवार को भी मौसम ने एकबार फिर करवट ली। राजधानी भोपाल में रात करीब 10 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं इंदौर में देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ग्वालियर में कई जगहों पर ओले गिरे।   बुधवार सुबह से भी राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों पर आंशिक बादल बने हुऐ हैं और मौसम में हल्की ठंडक है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से बादल छंटने लगेंगे और धीरे-धीरे मौसम साफ होने की संभावना है। इसके बाद दिन का तापमान बढ़ने लगेगा और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू काश्मीर में सक्रिय है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रवात विदर्भ और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर सक्रिय है। इन चार वेदर सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मध्यप्रदेश के वातावरण में नमी आ रही है। इससे बादल छाए हुए हैं और गरज-चमक के साथ बरसात हो रही है। इसी कारण मंगलवार शाम को इंदौर जिले और उज्जैन संभाग के आगर, शाजापुर और नीमच जिलों तेेज हवाएं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। बुधवार से ये वेदर सिस्टम कमजोर पड़ने लगेंगे। 25 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा। बादल छंटने से आसमान साफ और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट आएगी।   इंदौर में मौसम रहेगा साफबुधवार को इंदौर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है लेकिन आसमान में मध्यम ऊंचाई वाले बादल बने रहेंगे। ग्वालियर, सागर, चंबल और जबलपुर संभाग में बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। 27 मार्च को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है लेकिन इसके असर बारिश नहीं होगी। इंदौर सहित प्रदेशभर में तापमान बढ़ेंगे। ऐसे में 28 मार्च से इंदौर सहित प्रदेशभर में गर्म दिनों की शुरुआत होगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Kolar News

Kolar News 24 March 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 356 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 64 हजार 509 हो गई है। वहीं, इंदौर में अब तक कोरोना से 944 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि ढाई महीने बाद इंदौर में लगातार चौथे दिन 300 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाड़रिया ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 4147 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 356 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 64 हजार 509 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यहां पांच दिन से मृतकों की संख्या 944 पर स्थिर है। हालांकि, यहां 311 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे हैं। अब तक यहां 61 हजार 430 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन नये मामले अधिक संख्या में मिलने से यहां सक्रिय मरीज बढक़र 2135 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ते हुए अब 300 के पार पहुंच गई है। अब यहां लगातार चौथे दिन कोरोना के 300 से अधिक नये मामले सामने आए हैं।

Kolar News

Kolar News 22 March 2021

झाबुआ। आदिवासी प्रधान आलीराजपुर और झाबुआ जिलो के अंचलो में आज से  परंपरागत भगोरिया पर्व की मस्तीभरी धूमधाम शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही होली तक लगने वाले सामान्य हॉट बाजार भगोरिया हॉट की संज्ञा पा जाएंगे। होली के सात दिन पहले से मनाये जाने वाले इस लोकपर्व का आगाज आज झाबुआ जिले के पेटलावद, मोहनकोट, कुंदनपुर, रजला ओर रंभापुर तथा आलीराजपुर जिले के आलीराजपुर सहित चंद्रशेखर आज़ाद नगर से हो रहा है। जो होली के दिन तक जारी रहेगा।    भगोरिया या भोंगर्या कहे जाने वाले इस पर्व के अन्तर्गत पड़ने वाले हाट बाजार भगोरिया हाट कहे जाते हैं। इन हाट बाजारों में बड़ी रौनक रहती है। ओर पुराने वक्त के दौर में युवा लड़के लड़की इन हाट बाजारों में अपने लिए जीवन साथी की तलाश किया करते थे, इस के लिए इसे प्रणय पर्व का भी नाम दिया जाता रहा है। ओर जीवन साथी मिलने और दोनों ओर से सहमति हो जाने की स्थिति में दोनों मेले या हाट से भाग जाते थे, सो इसे भगोरिया का नाम दिया गया।     अब वह परम्पराएँ और वह स्वरूप विल्कुल बदल चुका है ओर वैवाहिक संबंध भी नए दौर के हिसाब से ही निश्चित किये जाने लगे है, जिसमें आधुनिकता का समावेश हो चुका है और स्वाभाविक रूप से ऐसे में पुराने दौर के विवाह का स्वरूप मायने नही रखता। किन्तु फिर भी भगोरिया का नाम तो बचा ही है। इस प्रकार होली के सात दिन पहले वाले सब हाट बाज़ारो को भगोरिया हाटबाजारो की संज्ञा दी जाती है।   इन हाट को भगोरिया हाट क्यो कहा जाता है?    इसके पीछे दो मान्यता है, पहली यह कि इसकी शुरुआत झाबुआ जिले के भगोर नामक गाँव से हुई थी, ओर दूसरी यह कि अपने ही समाज के युवक, युवती, जोकि एक दूसरे को पसंद करते है, इन हाटबाजारों से भाग खड़े होते थे, इसलिए भगोरिया।  बाद में समाज के मुखिया लोग बातचीत कर कुछ शर्तों के साथ इस तरह भाग कर किये जाने वाले विवाह के लिए सहमति दे देते थे, किंतु क़भी कभी विवादास्पद स्थिति भी निर्मित हो जाया करती थी ओर मामला बड़े जद्दोजहद के बाद सुलझ पाता था। इस तरह झगड़ा सुलझाने की प्रक्रिया को  "भांजगड़" कहा जाता है।भगोरिया हाट से इस तरह भागने वाले इन युवक युवतियों का सहमति व्यक्त करने का अंदाज भी बड़ा रोचक हुआ करता था।    कहा जाता है कि लड़की को पसन्द करने वाला लड़का उसके माथे पर गुलाल लगा दे और लड़की उसका दिया गया पान खा ले तो सहमति समझी जाती थी। आदिवासी समाज के विवाह योग्य युवक युवतियां इस दिन परंपरागत वस्राभूषण से सजधजकर इन हाट बाजारों में आया करते थे, ओर अपनी पसंद का इजहार कर जीवन मे साथ रहने की अभिलाषा व्यक्त करते थे,  किन्तु अब न तो वह परंपरागत पहनावा ही रहा, ओर न ही इस तरह भागने की जरूरत ही होती है। पढ़े लिखे ओर नोकरीपेशा लड़के लड़किया अब काफी समझ बुझ वाले है, जिनका इस तरह के विवाह में न तो विश्वास दिखाई देता है, ओर न ही ऐसी कोई जरूरतही समझी जाती है। समय के साथ साथ आदिवासी समाज भी विकास की दौड़ में पीछे नही रहा, ऐसे में इन हाट या मेले का अर्थ अब केवल घूमने फिरने ओर लुत्फ उठाने तक ही सीमित रह गया लगता है।  अब तो आधुनिक वेशभूषा ही सब ओर दिखाई देती है।   अब परंपरागत वस्त्र और गहने हुई महिलाओं और पुरुषों को खोज पाना मुश्कील सा है।  अब इन भगोरिया हाटबाजारों में उस पुरातन स्वरूप के दर्शन बमुश्किल ही हो पाते है। आधुनिकता के इस दौर में अब सब कुछ बदला बदला सा नजर आता है। समय के इस नए दौर में ये भगोरिया हाट या मेले केवल नाम के ही बचे है। ओर बदलते परिवेश में भगोरिया का बस केवल नाम ही शेष है। वास्तविकता में यह हाट अपनी अस्मिता या परम्परागत स्वरूप खो चुके है और बड़ी तेजी से येअब सामान्य हाट का रूप अख्तियार करते जा रहे है। यही नहीं बल्कि ये हाट अब शरारतों का निम्न स्वरूप भी ग्रहण करने लगे है। इन हाटबाजारों का स्वरूप विकृत करने में राजनीतिक  दलों की भी बडी भूमिका रही है, जो अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए अपने अपने समर्थकों को साथ लेकर या तो पार्टी की विभाजन रेखा खीच देते है, या फिर राजनीतिक मन्तव्य साधने के लिए किसी बड़े नेता को लाकर भाषणबाजी शुरू कर पर्व की मस्ती में ख़लल पैदा कर देते है। बहरहाल भगोरिया का आगाज हो चुका है, ओर चूँकि,  होली की मस्ती के वक्त इसका आगाज़ होता है, सो हर हप्ते लगने वाले हाट के मानिंद इन में भी घूम आने में आखिर बुराई ही क्या है?       

Kolar News

Kolar News 22 March 2021

इंदौर। लॉकडाउन के दौरान रविवार सुबह शहर की सड़कों पर आम तौर सन्नाटा रहा, लेकिन लोगों की आवाजाही बंद नहीं हुई। सड़कों पर एनाउंसमेंट के बाद भी जब लोग नहीं माने, तो पुलिस ने सख्ती दिखाई और डंडे मारकर उन्हें खदेड़ा।     मार्च 2020 के बाद मार्च 2021 में भी लगाए गए लॉकडाउन ने हर इंदौरी को टेंशन में ला दिया है। रविवार की सुबह शहर की सड़कों पर दूध वाले की आवाज तो आई, लेकिन सब्जी के ठेले गायब दिखे। सुबह चाय-नाश्ते के स्टॉल भी नहीं लगे। लॉकडाउन के दौरान अखबार, हॉकर, औद्योगिक गतिविधियों में लगे सभी लोगों को आने-जाने की छूट दी गई है। औद्योगिक क्षेत्र  पीथमपुर की ओर जाने वाली बसों की आवाजाही बराबर लगी रही। इधर, लॉकडाउन के बावजूद शहर की सड़कों पर आवाजाही बनी रही। पुलिस के अनाउंस के बाद भी लोगों ने सड़कों पर बेवजह की आवाजाही नहीं बंद की। सुबह 10 बजे के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी। सड़कों और चौराहों पर हर आने-जाने वाले को रोककर पूछताछ की जाने लगी। वहीं, रीगल चौराहे एवं चौराहों पर पुलिस ने बेवजह घूमने वालों को डंडे से मार कर भगाया।

Kolar News

Kolar News 21 March 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 326 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 62 हजार 153 हो गई है। वहीं, इंदौर में अब तक कोरोना से 944 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि ढाई महीने बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा लगातार तीसरे दिन 300 के पार पहुंचा है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाड़रिया ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शनिवार देर रात 3920 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 326 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 64 हजार 153 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यहां चार दिन से मृतकों की संख्या 944 पर स्थिर है। हालांकि, यहां 302 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे हैं। अब तक यहां 61 हजार 119 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन नये मामले अधिक संख्या में मिलने से यहां सक्रिय मरीज बढक़र 2090 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ते हुए अब 300 के पार पहुंच गई है। दो दिन पहले यहां 309 और एक दिन पहले यहां 317 नये संक्रमित मिले थे। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या भी दो हजार के पार पहुंच गई है।

Kolar News

Kolar News 21 March 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में वनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए की जा रही प्रभावी पहल के चलते वनों के साथ-साथ उन पर आश्रित आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को वानिकी विकास के जरिए समृद्ध किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पिछले एक साल में वनों की सुरक्षा और विकास के साथ-साथ वनों पर आश्रित वनवासियों के कल्याण की नई इबारत लिखी गई है।   जनसम्पर्क अधिकारी ऋषभ जैन ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में वन-जन को समन्वित कर वानिकी में भागीदारी का अंश बढ़ाने के साथ ही 'जन' की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से संयुक्त वन प्रबंधन की विचारधारा को सशक्त रूप से अपनाया गया है। संयुक्त वन प्रबंधन के लिए 9784 ग्राम वन, 4773 वन सुरक्षा और 1051 ईको विकास समितियाँ गठित हैं। इनके माध्यम से करीब 47 हजार वर्ग किलो मीटर वन क्षेत्रों का प्रबंधन किया जा रहा है।   संयुक्त वन प्रबंधन से समृद्ध समितियाँ वन खंड की सीमा से 5 कि.मी. दूरी तक स्थित ग्रामों में गठित वन सुरक्षा समिति सघन वन क्षेत्रों में अवैध कटाई, चराई और अग्नि से क्षेत्र की सुरक्षा का काम करती हैं। इसके ऐवज में उन्हें आवंटित क्षेत्र से समस्त लघु वनोपज, रॉयल्टी मुक्त निस्तार एवं काष्ठ विदोहन का 20 प्रतिशत लाभांश दिया जाता है। जैव विविधता के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय उद्यान और अमयारण्य के बफर क्षेत्र की सीमा से 5 कि.मी. की परिधि में स्थित ग्रामों में ईको विकास समिति गठित है। यह समितियाँ सामाजिक-आर्थिक उत्थान के कार्य में संलग्न हैं।   34 करोड़ का दिया गया लाभांश जिलास्तर पर काष्ठ विदोहन से हुए शुद्ध लाभ 20 फीसदी वन प्रबंधन समितियों को 22 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि दी गई। बाँस कटाई में संलग्न श्रमिकों को बाँस विदोहन से प्राप्त शुद्ध लाभ की राशि शत-प्रतिशत दी जाती है। इसमें 11 करोड़ 39 लाख रुपये का लाभांश दिया जा चुका है। इस तरह कुल 33 करोड़ 95 लाख रुपये का लाभांश वितरित किया जा चुका है।   बाँस रोपण से बढ़ी किसानों की आमदनी प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि फसलों के साथ बाँस रोपण एक बेहतर विकल्प के रूप में लोकप्रिय हुआ है। इस वित्त वर्ष में 3597 किसानों ने 3228 हेक्टेयर क्षेत्र में बाँस रोपण किया। जिस पर उन्हें पौने 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का अनुदान दिया गया। स्व-सहायता समूहों को 'आत्म-निर्भर' बनाने के लिए मनरेगा में 83 स्व-सहायता समूह के माध्यम से 1020 हेक्टेयर क्षेत्र में बाँस रोपण किया गया। अन्य योजनाओं में भी 1248 हेक्टेयर क्षेत्र में बाँस रोपण किया गया। निजी क्षेत्र में मंजूर की गई 13 बाँस प्र-संस्करण इकाइयों में से 9 इकाई प्रारंभ हो चुकी है। इन इकाइयों को 1 करोड़ 68 लाख रुपये का अनुदान वितरित किया गया।   संग्राहकों को 397 करोड़ की मजदूरी प्रदेश में तेन्दूपत्ता संग्रहण में 33 लाख संग्राहक जुड़े हैं। इनमें 44 फीसदी महिलाएँ हैं। अधिकत्तर संग्राहक अनुसूचित जाति/जनजाति और पिछड़ा वर्ग के हैं। इन्हें लगभग एक माह का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। इन संग्राहकों को आर्थिक संबल देने के लिए तेन्दूपत्ता संग्रहण का पारिश्रमिक तथा प्रोत्साहन पारिश्रमिक बोनस के रूप में दिया जाता है। पिछले वर्ष 15 लाख 88 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहीत कर संग्राहकों को 397 करोड़ रुपये का पारिश्रकि दिया गया। वर्ष 2018 में संग्रहीत और तेन्दूपत्ते के व्यापार से हुए शुद्ध लाभ में से 183 करोड़ 31 लाख की राशि प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में दी गई । मुख्यमंत्री तेन्दूपत्ता संग्राहक सहायता योजना में इस वित्त वर्ष में अब तक 2 करोड़ 26 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।   32 लघु वनोपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित प्रदेश में 32 लघु वनोपजों का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित दर के समकक्ष और कुछ वनोपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य भारत सरकार की दरों से भी ज्यादा है।   वन-धन विकास केन्द्र योजना लघु वनोपज संग्राहकों द्वारा संग्रहीत वनोपज का प्राथमिक प्र-संस्करण एवं मूल्य संवर्धन द्वारा उचित मूल्य दिलाने के लिए यह अभिनव योजना शुरू की गई है। एक वन-धन केन्द्र में 300 संग्राहक हैं। राज्य लघु वनोपज संघ, क्रियान्वयन ऐजेन्सी है।   वन रोपणियों के पौधों से मिला 5 करोड़ का राजस्व प्रदेश में वानिकी वृत्तों की 170 रोपणियाँ हैं। इन रोपणियों से 3 करोड़ 42 लाख पौधों की बिक्री और 50 लाख सागौन रूट-शूट की नीलामी से 4 करोड़ 99 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस वर्ष रोपण के लिए पौधा तैयारी का कार्य भी प्रगति पर है। रोपणियों के पौधों को ऑन-लाईन संधारण के लिए नर्सरी मैनेजमेन्ट विकसित किया गया है। कुछ रोपणियों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाकर उनकी सुरक्षा और निगरानी की जा रही है।   निजी क्षेत्रों में वानिकी प्रोत्साहन वनोपज की मांग और आपूर्ति के बढ़ते अन्तर को कम करने और किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए निजी भूमि पर वनीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्ष 2020 में गैर वन क्षेत्रों में विभिन्न प्रजाति के करीब सवा 6 लाख पौधों का रोपण कराया गया। आम लोगों को एम.पी. ऑन-लाईन के माध्यम से भी पौधे उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है।   वन विकास वनों की संवहनीयता बनाए रखने के लिए बिगड़े वनों का सुधार, वृक्षारोपण आदि कार्य किए जाते हैं। वर्ष 2020 में करीब पौने 6 करोड़ पौधे लगाए गए। प्रदेश सरकार द्वारा अन्य राज्य सरकारों से संपर्क कर प्रदेश के बिगड़े वनों के सुधार में निवेश लाने का प्रयास किया जा रहा है। अण्डमान एवं निकोबार प्रशासन ने मध्यप्रदेश सरकार से बिगड़े वनों के सुधार के लिए वैकल्पिक वृक्षारोपण करने का अनुरोध किया है। इसके लिए तैयार की गई परियोजना से तकरीबन 40 हजार से अधिक हेक्टेयर बिगड़े वनों के सुधार में 1500 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगें और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।   वन संरक्षण प्रदेश में वनों की अवैध कटाई को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है। बीट प्रभारी के अलावा परिक्षेत्र सहायक से लेकर वन मण्डलाधिकारी स्तर तक के अधिकारी रोस्टर अनुसार वनों के अवैध रूप से काटे वृ्क्षों की जाँच कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हैं। अपराधियों से निपटने के लिए 3157 बन्दूक और 286 रिवाल्वर उपलब्ध कराए गए हैं। चौदह अति संवेदनशील वन मण्डलों में विशेष सशक्त बल की 3 कंपनी के जवान,वन, वन्य-प्राणी एवं वन कर्मियों की सुरक्षा करते हैं। सभी 16 वन क्षेत्रों में उड़न दस्ता दल गठित है, जो समय-समय पर स्थानीय अमले को अतिरिक्त सुरक्षा-सहायता प्रदान करता है।   वन उत्पादन राज्य में मुख्य रूप से साल, बाँस तथा अन्य मिश्रित प्रजातियों के वृक्ष मौजूद हैं। वानिकी वर्ष 2020-21 में अब तक एक लाख घन मीटर इमारती काष्ठ, 5 हजार जलाऊ चट्टे और 15 हजार नोशनल टन विक्रय इकाई बाँस का उत्पादन हुआ है।   निस्तार व्यवस्था वनों की सीमा से 5 कि.मी. की परिधि में बसे परिवार को ही घरेलू उपयोग के लिए बाँस, छोटी ईमारती लकड़ी (बल्ली) हल, बक्खर बनाने की लकड़ी तथा जलाऊ लकड़ी रियायती दरों पर दी जाती है। स्वयं के उपयोग के लिए वनों से सिरबोझ द्वारा गिरी पड़ी, मरी और सूखी जलाऊ लकड़ी की सुविधा भी दी जा रही है। वर्ष 2020 में निस्तार के लिए 19 लाख 61 हजार नग बाँस, 16 हजार बल्ली और 51 हजार जलाऊ चट्टे ग्रामीणों को उपलब्ध कराए जाने के साथ ही 9 करोड़ 12 लाख रूपये की रियायत भी दी गई।   राजस्व आय में हुई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ प्रदेश में वनों के वैज्ञानिक प्रबंधन के माध्यम से इस वित्त वर्ष में जनवरी 2021 तक की स्थिति में 1010 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। कोरोना जैसी महामारी और लॉक डाऊन के रहते राजस्व अर्जित करने के मामले में यह उपलब्धि विशेष मायने रखती है।   वन भूमि व्यपवर्तन वन संरक्षण अधिनियम 1980 के अंतर्गत वर्ष 2020 में 46 प्रकरणों में भारत सरकार से 2685.547 हेक्टेयर वन भूमि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी अवधि में 15 प्रकरण में 1117.239 हेक्टेयर वन भूमि व्यपवर्तन की सैद्धान्तिक सहमति भी प्राप्त हो चुकी है।   वानिकी से अगले साल मिलेगा लाखों लोगों को रोजगार अगले वित्तीय वर्ष में विभिन्न वानिकी कार्य वृक्षारोपण, पुनर्त्पादन, उत्पादन, वन सुरक्षा, लघु वनोपज का संग्रहण, भण्डारण एवं ईको पर्यटन, होम स्टे आदि से करीब पौने 8 लाख व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प है।

Kolar News

Kolar News 19 March 2021

उज्जैन। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। उज्जैन में भी लगातार कोरोना के नये मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी के चलते विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब यहां श्रद्धालुओं को अपने भगवान से थोड़ी दूरी बनाकर रखनी होगी। मंदिर में श्रद्धालुओं को मास्क बनने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।    दरअसल, महाशिवरात्रि के बाद श्रद्धालुओं को उम्मीद थी कि भस्मारती में उन्हें शामिल होने का मौका मिल सकता है, लेकिन लगातार कोरोना के मरीजों के बढऩे की वजह से मंदिर प्रबंधन ने गर्भगृह में भक्तों के प्रवेश और भस्मारती में शामिल होने की प्रक्रिया को फिर से आगे बढ़ा दिया है। बिना मास्क के न तो मंदिर में भक्तों को प्रवेश दिया जाएगा और न ही पंडे-पुजारी अब मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे।    उज्जैन कलेक्टर और महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने शुक्रवार को बताया कि महाकाल मंदिर में भक्तों को प्रवेश पहले जैसे ही प्री बुकिंग से ही दिया जाएगा। एक दो दिन में अलग-अलग स्लॉट में बुकिंग करवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घटाने को लेकर निर्णय लेंगे। अभी रोजाना एक स्लॉट में 1500 भक्तों को अनुमति मिल रही है। इसे घटाकर करीब 1000 से 1200 किया जा सकता है। भस्मारती और गर्भगृह में प्रवेश पहले से ही प्रतिबंधित है। हम 15 मार्च के बाद पाबंदी को हटाने वाले थे, लेकिन अब हालात को देखते हुए प्रतिबंध जारी रहेगा।   कलेक्टर ने कहा कि धारा 144 के तहत जो आदेश जारी किए गए हैं, उसमें मार्केट के बंद होने के समय को लेकर कोई बात शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि मंदिर में बिना मास्क के आवाजाही एक गंभीर मुद्दा है। महाकाल मंदिर में बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। महाराष्ट्र से आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर कलेक्टर का कहना है कि अभी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की है कि उन्हें अलग से चिन्हित किया जा सके। हालांकि हम विशेष दिशा-निर्देश के साथ ही प्री बुकिंग एप पर कुछ ऐसी व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सही तरीके से कर लें तो कोरोना संकट से काफी हद तक निजात मिल सकती है।

Kolar News

Kolar News 19 March 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। राजधानी भोपाल में गुरुवार शाम को शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हुई।   मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में अलग-अलग चार वेदर सिस्टम सक्रिय हैं। इस वजह से गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार बन गए हैं। इस तरह की स्थिति चार दिनों तक बनी रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। दक्षिण-पूर्वी मप्र से लेकर कर्नाटक तक एक पूर्वी हवाओं का ट्रफ बना हुआ है। इस सिस्टम के साथ दिशा की हवाओं में टकराव की स्थिति निर्मित होने से वातावरण में नमी बढऩे लगी है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इन चार सिस्टम के कारण प्रदेश में हवाओं के साथ नमी आने लगी है। इससे गुरुवार को बरसात की गतिविधियों में और तेजी आई और राजधानी में जमकर बादल बरसे। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चली।   शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों के अलावा श्योपुरकलां, डिंडोरी जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल में भी बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। लगातार नमी मिलने के कारण मौसम का इस तरह का मिजाज चार दिनों तक बना रह सकता है।

Kolar News

Kolar News 19 March 2021

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के पायलट आशीष गुप्ता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कर दिया गया​​। गुप्ता की ग्वालियर एयर बेस से लड़ाकू प्रशिक्षण मिशन के लिए टेक-ऑफ रन के दौरान मिग-21 बाइसन के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई​ थी​​।​​वायुसेना ने दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है। भारत में उच्च सैन्य दुर्घटना का लगातार बढ़ता ग्राफ है। अब तक ​वायुसेना, सेना और नौसेना ने 2015-2016 के बाद से दुर्घटनाओं में कम से कम 60 विमान और हेलीकॉप्टर खो दिए हैं। इन दुर्घटनाओं मेें 70 से अधिक जवान भी शहीद हुए हैं।    ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता मिग-21 स्क्वाड्रन के ऑफिसर इन कमांडिंग थे, जो टैक्टिक्स और एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (टीएसीडीई) का हिस्सा थे। टीएसीडीई भारतीय वायुसेना के शीर्ष 1 प्रतिशत लड़ाकू पायलटों को हवाई युद्ध प्रशिक्षण प्रदान करता है। टीएसीडीई पहले जामनगर में स्थित था, लेकिन 2000 में इसे ग्वालियर स्थानांतरित कर दिया गया था। पिछले 18 महीनों में कुल 3 मिग-21 क्रैश हो चुके हैं। इससे पहले 05 जनवरी, 2021 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 बाइसन क्रैश हुआ था। विमान में गड़बड़ी का पता लगते ही पायलट ने सुरक्षित रूप से निकासी कर ली, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई थी। ​ पिछले वर्षों में भारत में उच्च सैन्य दुर्घटना का ग्राफ बढ़ा है। ​​वायुसेना, सेना और नौसेना ने 2015-2016 के बाद से दुर्घटनाओं में कम से कम 60 विमान और हेलीकॉप्टर खो दिए हैं। इसके साथ ही 70 से अधिक लोगों का जीवन का नुकसान हुआ है। यह भारत में अस्वीकार्य रूप से उच्च सैन्य दुर्घटना का लगातार ग्राफ बढ़ रहा है।​ ​पुराने सोवियत मूल के मिग-21​ लड़ाकू विमानों को 1963 में ​वायुसेना में शामिल किया गया था​।​ भारतीय वायुसेना ​ने 872 मिग-21 को​ अपने बड़े में शामिल किया ​था लेकिन ​1971-72 ​तक 400 से अधिक ​विमान ​दुर्घटनाग्रस्त हो गए। ​भारतीय वायुसेना अभी भी मिग-21 बाइसन​ के 4 स्क्वाड्रन संचालित करती है​ जिनकी 2024 तक ​विदाई की जानी है।   भारतीय वायुसेना में ​मिग विमानों ​के क्रैश रिकॉर्ड को देखते हुए फ्लाइंग कॉफिन (उड़ता ताबूत) नाम दिया गया है।1959 में बना मिग-21 अपने समय में सबसे तेज गति से उड़ान भरने वाले पहले सुपरसोनिक लड़ाकू विमानों में से एक था। इसकी स्पीड के कारण ही तत्कालीन सोवियत संघ के इस लड़ाकू विमान से अमेरिका भी डरता था। यह इकलौता ऐसा विमान है, जिसका प्रयोग दुनियाभर के करीब 60 देशों ने किया है। मिग-21 इस समय भी भारत समेत कई देशों की वायुसेना में अपनी सेवाएं दे रहा है। मिग- 21 एविएशन के इतिहास में अब​ ​तक का सबसे अधिक संख्या में बनाया गया सुपरसोनिक फाइटर जेट है। इसके अब​ ​तक 11496 यूनिट्स का निर्माण किया जा चुका है।

Kolar News

Kolar News 18 March 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 294 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 63 हजार 201 और मृतकों की संख्या 945 हो गई है। बता दें कि इंदौर में करीब 70 दिन बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार पहुंचा और अब यहां लगातार सातवें दिन 200 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाड़रिया ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 2536 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 294 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 63 हजार 201 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि के बाद यहां मृतकों की संख्या 945 हो गई है। हालांकि, अब तक यहां करीब 60 हजार 400 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन नये मामले अधिक संख्या में मिलने से यहां सक्रिय मरीज बढक़र 1865 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ते हुए सौ के पार पहुंच गई। इंदौर में लगातार नौ दिन डेढ़ सौ से ज्यादा नये संक्रमित मिलने के बाद अब यह आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है। 

Kolar News

Kolar News 18 March 2021

दतिया। महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दतिया में स्थित माँ पीताम्बरा पीठ में दर्शन करने वाले श्रृद्धालुओं को ऐतियात के तौर पर मंदिर के प्रवेश द्वार अपना परिचय पत्र दिखाना होगा। यह जानकारी माँ पीताम्बरा पीठ में सोमवार को कलेक्टर संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दी गई।    बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी अशोक सिंह चौहान, एसडीओपी सुमित अग्रवाल, पीताम्बरा पीठ के व्यवस्थाक महेश दुबे, विजय तिवारी (पुजारी), भोलेनाथ सक्सैना (वरिष्ठ सेवक), मनोज मुद्गल, मनोज तिवारी, मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।   बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए माँ पीताम्बरा के दर्शन हेतु श्रृद्धालु ऑन लाईन भी अपना पंजीयन करा सकेंगे। मंदिर के मुख्य द्धार से स्थानीय दर्शनार्थी जबकि उत्तर गेट से बाहर से आने वाले दर्शनार्थी प्रवेश कर सकेंगे। प्रवेश के दौरान कोराना की गाईड लाईन का पालन करने के साथ अपना परिचय पत्र भी दिखाना होगा।

Kolar News

Kolar News 15 March 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 259 नये मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत भी  हुई है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 62 हजार,411 और मृतकों की संख्या 943 हो गई है। बता दें कि इंदौर में करीब 70 दिन बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार पहुंचा है और यहां लगातार चौथे दिन 200 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 1 हजार 745 सेम्पल की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 259 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की  संख्या बढ़कर 62 हजार,411 हो गई है। इसी तरह  इंदौर में एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 943 हो गई है। कुल  201 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे हैं। अब तक इंदौर में 59 हजार,782 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन नये मामले अधिक संख्या में मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 1 हजार686 हो गयी हैं।    बता दें कि इंदौर में फरवरी की शुरुआत में प्रतिदिन आने वाले नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ते हुए सौ के पार पहुंच गई। इंदौर में लगातार नौ दिन डेढ़ सौ से ज्यादा नये संक्रमित मिलने के बाद अब यह आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है।

Kolar News

Kolar News 15 March 2021

उज्जैन। उज्जैन में क्षिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट पर पिछले कुछ दिनों से हो रहे धमाकों की जांच करने के लिए रविवार को सुबह आयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) की एक टीम उज्जैन पहुंची है। टीम में शामिल सदस्यों ने त्रिवेणी घाट पहुंचकर क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है।   गौरतलब है कि क्षिप्रा नदी में सांवेर रोड स्थित त्रिवेणी घाट स्टॉप डेम के पास बने नए घाट के सामने 26 फरवरी से लगातार धमाके हो रहे हैं, जिसके कारण नदी का पानी आग और धुआं उगल रहा है। ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है। प्रशासनिक अमला इस घाट मुआयना कर चुका है व पानी का सैंपल लेकर टीम ने जांच के लिए लेबोरेटरी भेज दिया है।    रविवार सुबह ओएनजीसी की टीम मौके पर पहुंची और धमाकों की जांच शुरू की। यहां दो दिन पहले भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की टीम ने त्रिवेणी घाट का दौरा कर जांच की थी, इस दौरान उन्होंने त्रिवेणी घाट से मिट्टी के कुछ नमूने भी लिए थे। टीम ने यह आशंका जताई थी कि निर्माल्य सामग्री पानी में एक जगह इक_ा होकर मिथेन-इथेन जैसी गैस बना सकती है और इनके आक्सीजन के संपर्क में आने से धमाका होता है। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सका है कि आखिर शिप्रा नदी के पानी में धमाके कैसे हुए।

Kolar News

Kolar News 14 March 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के 4 जिलों में रविवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस तरह की हवाएं मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रही हैं जो अगले 5 दिनों में तेज आंधी में बदल जाएंगी। लगभग 2 या 3 दिन तक कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश आएगी। राजधानी भोपाल में अभी मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। सुबह से तेज धूप निकली हुई है, हालांकि पिछले दिनों बारिश के बाद से मौसम में ठंडक घुली हुई है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया है कि प्रदेश के पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम बनने से मौसम में बदलाव की स्थिति आई है। इसके साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के तटीय इलाके पर हवा का एक बड़ा चक्रवात निर्मित हुआ है। जिससे पूर्वी मध्य प्रदेश की तरफ सिस्टम शिफ्ट होने की वजह से पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं।   इन जिलों में बारिश के आसारमौसम वैज्ञानिकों ने जिन जिलों में बारिश के आसार जताए हैं, उसमें रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल समेत आसपास के जिले शामिल हैं। रविवार को एकबार फिर से मौसम साफ हो जाएगा। वहीं 16 और 17 मार्च को एक नए सिस्टम निर्मित होने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।   18 मार्च को आंधी-पानी मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 13 मार्च से 16 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होने वाले हैं। जिसके बाद 18 मार्च को आंधी पानी का एक और दौर शुरू होगा। वहीं महाराष्ट्र के उत्तरी तट पर भी हवा का चक्रवात निर्मित हुआ है। इन तीन सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से होते हुए मध्य प्रदेश में हवाओं का प्रवाह तेज हुआ है। प्रदेश के तापमान में कमी महसूस की जा रही है। वहीं राजधानी समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होगी। कहीं कहीं ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं।   ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को होगा। गेहूं की फसल पूरी तरह से पक चुकी है। कई खेतों में कटाई का काम भी जारी है। अब ऐसे में बरसात और ओले गिरने के कारण फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि रविवार शाम के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव दिखेंगे और मौसम साफ होगा।

Kolar News

Kolar News 14 March 2021

भोपाल। राजधानी में रविवार को युवाओं ने साइकिल रैली निकाल कर स्वच्छता और मताधिकार के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। युवाओं की साइकल रैली अलग-अलग दिशाओं में स्थित 5 स्थानों से शुरू हुई और टीटी नगर स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुंई। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। साइकिल रैली के अलावा पैदल मार्च भी निकाले गए, जो तीन स्थानों से शुरू हुए और टीटी नगर स्टेडियम पहुंचे।     राजधानी के लालघाटी चौराहा, इकबाल मैदान, मिनाल रेसीडेंसी, स्वर्ण जयंती पार्क और होशंगाबाद रोड स्थित सी-21 माल से रविवार सुबह युवाओं ने साइकल रैली निकाली। प्रत्येक स्थान से निकली रैली में शामिल युंवा अलग रंग की टी शर्ट में नजर आ रहे थे। रैली में भोपाल संभागायुक्त कवींद्र कियावत, खेल संचालक पवन जैन, भोपाल नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी भी शामिल हुए और साइकिल चलाते हुए स्टेडियम पहुंचे। रैली के समापन पर संभागायुक्त ने युवाओं को भोपाल को स्वच्छ शहर बनाने की शपथ दिलाई। रैली के समापन पर लकी ड्रा के माध्यम से 100 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। युवाओं को पुरस्कार स्वरूप साइकिल, हेलमेट, सांत्वना पुरस्कार और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।   यहां से गुजरी रैलियां-    लालघाटी चौराहा से प्रारंभ हुई रैली खानूगांव चौराहा, कोहेफिजा चौराहा, रेतघाट चौराहा, कमला पार्क चौराहा, पालीटेक्निक चौराहा, बाणगंगा चौराहा, होटल पलाश, रंगमहल चौराहा, टीटी नगर थाना, टीन शेड जैन मंदिर होते हुए स्टेडियम पहुंची।-    इकबाल मैदान से शुरू हुई रैली रेतघाट, पालिटेक्निक, स्मार्ट रोड, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, रंगमहल, जैन मंदिर होते हुए स्टेडियम पहुंची।-     मिनाल रेसीडेंसी से प्रारंभ हुई रैली जेके रोड आईटीआई , सिक्योरिटी लाइन , कैरियर कालेज तिराहा, अन्ना नगर, चेतक ब्रिज, ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, लिंक रोड नम्बर- 1, व्यापम चौराहा, शिवाजी चौराहा, नानके पेट्रोल पंप, टीन शेड, जैन मंदिर होते हुए स्टेडियम पहुंची।-    स्वर्ण जयंती पार्क से शुरू हुई रैली कोलार, कोलार चौराहा ( नहर ), चूनाभट्टी, कोलार तिराहा, लिंक रोड नम्बर -3, मैनिट चौराहा, माता मंदिर चौराहा, माता मंदिर, टीन शेड, जैन मंदिर, तात्या टोपे नगर स्टेडियम पहुंची।-    सी-21 माल होशंगाबाद रोड से प्रारंभ हुई रैली सावरकर सेतु, भाजपा कार्यालय, लिंक रोड नम्बर-2, सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, नूतन कॉलेज, पांच नम्बर पेट्रोल पंप चौराहा, माता मंदिर चौराहा, प्लेटिनम प्लाजा, जैन मंदिर होते हुए स्टेडियम पहुंची।

Kolar News

Kolar News 14 March 2021

बैतूल। महाराष्ट्र की सीमा से लगे मप्र के बैतूल जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस की अध्यक्षता में शनिवार को जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती से जुर्माने की कार्रवाई की जाए। दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कोरोना गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन हो। निजी प्रेक्टिसनर्स के यहां कोई संदिग्ध कोरोना मरीज आता है तो वे तत्काल इसकी जानकारी संबंधित फीवर क्लीनिक अथवा शासकीय चिकित्सालय में उपलब्ध कराएं।    बैठक में नागपुर से आने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखने की भी बात कही गई। कहा गया कि वहां से आने वाले लोग पिछले 48 घंटे के भीतर की कोविड निगेटिव रिपोर्ट अवश्य लेकर आएं। इस तरह की रिपोर्ट नहीं लाए जाने पर संबंधित वाहन को बॉर्डर चेक पोस्ट से वापस भी किया जा सकेगा। जिले में जो लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं, उन पर जुर्माने में सख्ती लाई जाएगी। बिना मास्क वाले लोगों पर जुर्माने के लिए सघन अभियान चलेगा।    दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में मास्क का अनिवार्य उपयोग, सेनेटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेंसिंग पालन करवाने के लिए सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निर्देश दिए गए हैं। कोविड गाइड लाइन का प्रथम उल्लंघन करने पर कम समय के लिए शटर डाउन की कार्रवाई होगी। बार-बार उल्लंघन करने पर पांच दिन से एक महीने तक के लिए शटर डाउन की कार्रवाई की जा सकेगी। दुकानदारों को अपनी दुकान के बाहर सर्किल बनाकर ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रवेश करने के नियमों का पालन करवाना होगा। चिकित्सा व्यवसाय से जुड़े निजी प्रेक्टिसनर्स को ताकीद किया गया है कि वे उनके यहां आने वाले संदिग्ध कोविड मरीजों की जानकारी निकटतम फीवर क्लीनिक अथवा शासकीय चिकित्सालयों में अवश्य दें। प्रत्येक निजी प्रेक्टिसनर्स को एक प्रारूप में प्रतिदिन आने वाले इस तरह के मरीजों की जानकारी उपलब्ध कराना होगी।   सब्जी, फल इत्यादि विक्रय वाले बाजारों, जहां भीड़-भाड़ की अधिकता रहती है, उन्हें उपयुक्त स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही इन स्थानों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा कि दुकानों एवं ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन हो। जिन कोरोना मरीजों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है, उनसे अनिवार्य रूप से क्वारेंटाइन के नियमों का पालन कराया जाएगा। क्वारेंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध पुलिस में प्रकरण भी दर्ज कराये जा सकेंगे।   बैठक में विधायक आमला डॉ. योगेश पण्डाग्रे, पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद, ग्रुप के सदस्य हेमन्त खण्डेलवाल, मोहन नागर,  ब्रजआशीष पाण्डे, डॉ. अरूण जयसिंग, जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी, अपर कलेक्टर जेपी सचान, एसडीएम सीएल चनाप, संयुक्त कलेक्टर राजीव रंजन पाण्डे, सीएमएचओ डॉ. डब्ल्यूए नागले सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।   कलेक्टर ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने शनिवार को जिला चिकित्सालय के कोविड टीकाकरण कक्ष में कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन पूर्णत: सुरक्षित है। संबंधित आयु वर्ग के लोग नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्था में आकर नि:शुल्क टीकाकरण का लाभ उठाएं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद एवं जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी ने जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का द्वितीय टीका लगवाया।

Kolar News

Kolar News 13 March 2021

सीहोर। कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव के लिए शतप्रतिशत टीकाकरण के लिये कार्ययोजना बनाकर लक्ष्ति व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। कलेक्टर अजय गुप्ता ने शनिवार को टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर कोविड-19 का टीका लगवाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने कलेक्टर गुप्ता को टीकाकरण का प्रमाण पत्र प्रदान किया।    कोविड का टीका लगवाने के बाद गुप्ता ने कुछ समय वेटिंग रूम में बिताया। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इस वैक्सीन को लगवाने से न तो किसी प्रकार की परेशानी होती और न ही किसी प्रकार साइड इफेक्ट हैं। उन्होंने हर व्यक्ति से अपनी बारी आने पर कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील की है।   कलेक्टर गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, स्वयं सेवी संगठनों, गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों तथा 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारी से पीडि़त व्यक्तियों के टीकाकरण में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय टीकाकरण है। कोरोना टीका की पहली डोज लगाई जा चुकी है। किसी को किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं हुआ है। इसलिए घबराने या संकोच करने की आवश्यकता नहीं है। अपनी बारी आने पर अनिवार्य रूप से टीका लगवाएं।   उन्होंने प्रथम डोज के 28 दिन बाद दूसरा डोज अनिवार्य रूप से लगवाने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण पुन: बढ़ रहा है। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए हमे अत्याधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने सभी से मास्क लगाने और सोसल डिस्टेंसिंग की पालन करने की अपील की है।   15 मार्च को यहां होगा टीकाकरण कलेक्टर अजय गुप्ता ने बताया कि जिले में निर्वाचन केंद्रवार लक्षित समूहों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय निकायों, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा संबंधित बीएलओ को यह निर्देश दिए गये हैं कि उनके मतदान केंद्र के लिए निर्धारित तिथि को टीकाकरण का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लक्षित समूह का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें।   टीकाकरा के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाइ गई कार्ययोजना के अनुसार 15 मार्च को बूथ क्रमांक 261, 262 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोठारी, 109, 110 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धीकगंज, बूथ क्रमांक 230 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैना, बूथ क्रमांक सेवन 73, 74, 75 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुधनी, बूथ क्रमांक 120 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेंहटी, बूथ क्रमांक 90 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नीनोर,  बूथ क्रमांक 08 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बकतरा, बूथ क्रमांक 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज, बूथ क्रमांक 199 , 200, 233 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडकुई में कोविड टीकाकरण किया जायेगा।   इसी प्रकार बूथ क्रमांक 147, 148 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकल्दी, बूथ क्रमांक 307 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटावा-इटारसी, बूथ क्रमांक 309 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर,  बूथ क्रमांक 321 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाईबोरी,  बूथ क्रमांक 156, 158 सिविल अस्पताल आष्टा, बूथ क्रमांक 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जावर, बूथ क्रमांक 260,261 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर डेम, बूथ क्रमांक 247, 248, 249 सिविल अस्पताल नसरुल्लागंज, बूथ क्रमांक 84, 85, 86 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराहा बूथ क्रमांक 105, 106, 107 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलकिसगंज, बूथ क्रमांक 11, 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहमदपुर,  बूथ क्रमांक 60, 61 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बमुलिया,  बूथ क्रमांक 124,  125 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा, बूथ क्रमांक 181 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाउखेड़ी, बूथ क्रमांक 197, 198, 258, 263 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आबिदाबाद, बूथ क्रमांक 179, 180,  181 जिला चिकित्सालय सीहोर, बूथ क्रमांक 75, 76, 78 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामपुर टीकाकरण में टीकाकरण किया जायेगा।

Kolar News

Kolar News 13 March 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक महीने से कोरोना फिर पैर पसार रहा है और यहां लगातार नये मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 247 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 61,889 और मृतकों की संख्या 941 हो गई है। बता दें कि इंदौर में करीब 70 दिन बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार पहुंचा है यहां लगातार दूसरे दिन 200 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं। एक दिन पहले यहां 219 नये मामले सामने आए थे।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार देर रात 3067 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 247 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 61,889 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 941 हो गई है। हालांकि, यहां अब तक 59,370 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन नये मामले अधिक संख्या में मिलने से यहां सक्रिय मरीज बढक़र 1507 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ते हुए सौ के पार पहुंच गई। इंदौर में लगातार नौ दिन डेढ़ सौ से ज्यादा नये संक्रमित मिलने के बाद अब यह आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है।

Kolar News

Kolar News 13 March 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने के बाद मंगलवार से प्रदेशभर में बादल छाने और हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं मुरैना में मिजाज सोमवार शाम अचानक बदल गया और आसमान में बादल छाने के  साथ ही तेज आंधी चली। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि 6 मार्च से हिमालय रीजन के पश्चिमी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ होने के कारण मौसम पर खासा असर हुआ है और अब मंगलवार 9 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय में असर डालने की संभावना बनी हुई है। इसका असर भोपाल, इंदौर सहित निमाड़ अंचल में भी पड़ेगा। इसके चलते 11 व 12 मार्च को बादल छाने के साथ ही तेज हवा व बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, आज से तापमान में गिरावट होते ही वातावरण में नमी आएगी और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।   मुरैना में ओला- बारिश से फसल बर्बादइधर सोमवार की शाम प्रदेश के मुरैना जिले में कई इलाकों में आंधी चली जिससे गेहूं की फसल खेतों में चादर कर तरह बिछ गई। इसके बाद कहीं बारिश तो कहीं ओलों की बरसात शुरू हो गई। शाम 5 बजे के करीब चने के आकार के ओले गिरे। सबसे ज्यादा ओलावृष्टि पिपरसा, सिकरौदा, फिरोजपुर, बिंडवा और आसपास के गांवों में हुई है। उधर गंगापुर, देवरी, बंधा, पिपरई, जनकपुर आदि गांवों में भी तीन से चार मिनट तक ओले बरसेे हैं। इधर मुरैना से सटे लालौर गांव से लेकर माता बसैया क्षेत्र के सुरजनपुर एवं आसपास के गांव में भी हल्की ओलावृष्टि व आंधी के साथ बारिश हुई।

Kolar News

Kolar News 9 March 2021

इंदौर। सीधी बस हादसे के बाद पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग का अमला चैकिंग अभियान में लगा हुआ है। इसी के चलते रविवार सुबह इंदौर आरटीओ द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 12 बसें ओवरलोड मिलीं, जबकि एक बस पर 70 हजार रुपये का टैक्स बकाया निकला। इस बस को जब्त कर लिया गया है।   इंदौर एआरटीओ निशा चौहान रविवार सुबह उज्जैन रोड स्थित बारौली टोल टैक्स नाके पर पहुंची और एक-एक बस रोक कर जांच की। इस चैकिंग अभियान में सुबह 11 बजे तक 12 बसें ओवरलोड पाई गईं। वहीं रॉयल ट्रेवल्स की एक बस पर 70 हजार रुपये टैक्स बकाया निकला। इस बस को जब्त कर लिया गया है। एआरटीओ निशा चौहान ने बताया कि हमारा चैकिंग अभियान प्रतिदिन चल रहा है। हम अनियमितता पाई जाने वाली बसों और ओवरलोड बसों पर कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे बस संचालकों को नोटिस दिए जा रहे हैं ताकि इनके परमिट निरस्त किए जा सकें। सभी बस संचालकों को सख्त निर्देश दे रहे हैं कि क्षमता से अधिक यात्री अपनी बसों में ना बिठाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके पश्चात भी कई बस संचालक बसों में क्षमता से अधिक यात्री बैठा रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 7 March 2021

भोपाल। मप्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इससे मध्य प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वहीं महाशिवरात्रि पर मप्र में मौसम का मिजाज एकबार फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च से राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई स्थानों पर बादल छा सकते हैं। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर सक्रिय है। इस सिस्टम के प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इससे हवा का रुख दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इस सिस्टम के उत्तर भारत से आगे बढऩे पर एक बार फिर हवा का रुख उत्तरी होने लगेगा। इससे आठ मार्च से दस मार्च तक तीन दिन तापमान में गिरावट होने लगेगी। इसी क्रम में रविवार को न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। उधर सोमवार से फिर दिन-रात के तापमान में कुछ कमी दर्ज होने लगेगी।   मौसम विभाग की मानें तो चक्रवातीय गतिविधि जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय है। उत्तर में पछुवा हवा के बीच एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसके साथ ही केरल के ऊपर अन्य चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। जिससे 9 मार्च को पश्चिमि विक्षोभ की वजह से फिर मौसम बदलेगा। वहीं 11-12 मार्च को भोपाल समेत कई जिलों में बादल छा सकते हैं। इस दौरान भोपाल समेत कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं।   जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मध्य प्रदेश के भोपाल समेत कुल 21 स्थानों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते प्रदेश की फिजा में ठंडक घुलने के आसार बन रहे हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में धूल भरी हवाएं जरूर देखने को मिली हैं। अगले चौबीस घंटे में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Kolar News

Kolar News 7 March 2021

अनूपपुर। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्राप्त 67 रिपोर्ट में 1 व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने व होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने,सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के सम्पर्क में लेने की कार्यवाही की जा रही है।   उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में जिले में 2065 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय 11 है। वहीं 4 स्वस्थ होने पर रवाना किया गया। अब तक 2040 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं तथा जिले के 14 की मृत्यु हो चुकी है।

Kolar News

Kolar News 5 March 2021

उज्जैन।  उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में इस साल आगामी 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान 25 हजार श्रद्धालु ही भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। महाशिवरात्रि पर प्री-बुकिंग कराने वाले दर्शनार्थियों को महाकाल मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से ऑनलाइन, एप अथवा टोल-फ्री नम्बर पर प्री बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है।   उज्जैन कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन इस अवसर पर कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए दर्शनार्थियों की संख्या को 25 हजार तक सीमित करने का निर्णय लिया गया है। दर्शनार्थी ऑनलाइन बुकिंग करवा कर ही दर्शन कर सकेंगे। ऑनलाइन बुकिंग महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट www.mahakaleshwar.nic.in मोबाइल एप  shree mahakaleshwar jyotirling ujjain एवं टोल फ्री  नंबर 18002331008 पर करवाई जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग शुक्रवा, 05 मार्च से खुल गई है।   उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के द्वारा निर्धारित समय पर पंजीयन के उपरांत ही दर्शनार्थियों को महाकाल मंदिर परिसर में आना होगा। जहां पर मोबाइल नंबर व पंजीयन का सत्यापन कर दर्शनार्थियों को मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश दिया जाएगा। दर्शनार्थियों का किसी भी स्थिति में पूर्व पंजीयन अथवा प्री-बुकिंग के बिना प्रवेश संभव नहीं हो सकेगा। कलेक्टर ने दर्शनार्थियों से आह्वान किया है कि वे प्री-बुकिंग करवा कर ही मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आएं।   महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि 11 मार्च को महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन इस बार कोविड-19  से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए दर्शनार्थियों की संख्या को सीमित किया गया है। उन्होंने देशभर के दर्शनार्थियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे प्री-बुकिंग के बाद ही दर्शन  के लिए आएं। उन्होंने जानकारी दी कि महाशिवरात्रि के दिन ऑनलाइन बुकिंग से मंदिर में दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों को चार धाम मंदिर क्षेत्र से प्रवेश दिया जाएगा।   महाशिवरात्रि पर्व पर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर 10 से 12 मार्च तक कलेक्टर आशीष सिंह ने आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता एवं पर्व से सम्बन्धित कार्यवाही सुचारू एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी को कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं मन्दिर की आन्तरिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी एमएल मारू एवं मन्दिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल को लोक निर्माण विभाग व पुलिस से समन्वय, प्रसाद व्यवस्था, दर्शन सुविधा आदि का दायित्व सौंपा गया है।    नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को मन्दिर के आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चलित शौचालय, फायर फाइटर, डस्टबीन रखना तथा मन्दिर परिसर के चारों ओर समतलीकरण कार्य, एएसपी अमरेंद्रसिंह को सुरक्षित बेरिकेटिंग लगाना, पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, पार्किंग, सुगम ट्रैफिक, यूडीए सीईओ  एसएस रावत को विशेष दर्शन व्यवस्था एवं अस्थाई जूता स्टेण्ड व क्लॉकरूम निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है।

Kolar News

Kolar News 5 March 2021

भोपाल। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में गुरुवार को हुए नक्सलियों के आइईडी ब्लास्ट हमले में शहीद हुए रीवा के शहीद जवान लक्ष्मीकांत द्विवेदी का शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। हेलीकॉप्टर से उनका पार्थिव शरीर रायपुर लाया गया और वहां से विशेष वाहन से पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम बरछा लाया जाएगा। शहीद के अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं है।   त्योंथर तहसील बरछा गांव निवासी लक्ष्मीकांत द्विवेदी सीएएफ छत्तीसगढ़ आम्र्ड फोर्स 22वीं बटालियन में पदस्थ थे। उनकी ड्यूटी ई-कंपनी कैम्प छिंदनगर दंतेवाड़ा में थी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह 9:30 बजे उन्होंने अपने घर वालों से आखिरी बार फोन पर बात की थी और अपने पिता को होली की छुट्टी में घर आकर ईलाज करवाने का वादा किया था, लेकिन कुछ घंटों बाद ही उनके शहादत की खबर घर पहुंच गई। उनके शहादत की खबर सुनकर परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया। शहीद जवान अपने पीछे 7 और साल की छोटी बेटियां छोड़ गया है।   बता दें कि रीवा निवासी शहीद जवान हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकान्त द्विवेदी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में गुरुवार को नक्सलियों द्वारा प्लांटेड प्रेशर बम की चपेट में आने से शहीद हो गए। घटना गीदम थाना क्षेत्र के पाहुरनार की है।

Kolar News

Kolar News 5 March 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मार्च माह के शुरुआत में ही धूप की तल्खी बढ़ गई है। मौसम शुष्क बने रहने की वजह से प्रदेश भर के कई जिलों में दिन का तापमान बढऩे लगा है। धूप की चुभन बढ़ने के साथ ही उमस ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। हालांकि हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी बने रहने से रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। जिसकी वजह से अभी रात में गर्मी नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान इसी तरह बना रहेगा, लेकिन सात मार्च से हवाओं की दिशा बदलने से धूप के तेवर और तल्ख हो सकते हैं।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के कारण हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गया है। जिसकी वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। वहीं, 7 मार्च को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की वजह से हवा का रुख दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी होने लगेगा। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इससे मार्च के आखिरी या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह से भयंकर गर्मी पडऩे लगेगी।

Kolar News

Kolar News 4 March 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना फिर पैर पसारने लगा है। यहां नये मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 162 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 60,210 हो गई है। यहां नये संक्रमित अधिक संख्या में मिलने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ते हुए 1228 हो गई है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 1642 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 162 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 60,210 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां सात दिन से मृतकों की संख्या 933 पर स्थिर है। हालांकि, यहां अब तक 58,049 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीज 1123 से बढक़र 1228 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन बीते 15 दिनों से यह संख्या लगातार बढ़ते हुए सौ के पार पहुंच गई। इंदौर में लगातार दूसरे दिन नये संक्रमित डेढ़ सौ से ज्यादा मिल हैं। एक दिन पहले यहां कोरोना के 156 नये मामले सामने आए थे। इंदौर में स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये संक्रमित अधिक संख्या में मिलने से सक्रिय मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 4 March 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नये मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 156 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 60 हजार के पार हो गई है। यहां नये संक्रमित अधिक संख्या में मिलने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ते हुए 1123 हो गई है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात 2344 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 156 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 60,048 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां छह दिन से मृतकों की संख्या 933 पर स्थिर है। हालांकि, यहां अब तक 57,992 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीज 1069 से बढक़र 1123 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन बीते 15 दिनों से यह संख्या लगातार बढ़ते हुए सौ के पार पहुंच गई। यहां स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये संक्रमित अधिक संख्या में मिलने से सक्रिय मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 3 March 2021

भोपाल। राष्ट्रगीत 'वंदे-मातरम' एवं राष्ट्रगान 'जन गण मन' का सामूहिक गायन सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में सुबह 11 बजे संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की।    वंदेमातरम गायन में पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव के.के. सिंह, विनोद कुमार, जे.एन. कंसोटिया, एस.एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव, प्रतीक हजेला, सचिन सिन्हा सहित मंत्रालय, सतपुड़ा, विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।   उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत 'वन्दे-मातरम' एवं राष्ट्रगान 'जन गण मन' का आयोजन मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में किया जाता है। 

Kolar News

Kolar News 1 March 2021

भोपाल। बहुकला केंद्र भारत भवन में इन दिनों दिनमान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को नाटक (सुपनवा का सपना) का मंचन किया जाएगा।   भारत भवन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनमान महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को सिर्फ सायंकालीन सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस सत्र में शाम 7.00 बजे से नट बुंदेले संस्था के कलाकारों द्वारा नाटक (सुपनवा का सपना) का मंचन किया जाएगा। इस नाटक का निर्देशन अंश पायन सिन्हा करेंगे।

Kolar News

Kolar News 1 March 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 10 दिन से कोरोना के नये मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 141 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 59,758 हो गई है। यहां नये संक्रमित अधिक संख्या में मिलने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ते हुए एक हजार के पार पहुंच गई है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 1160 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 141 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 59,758 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां चार दिन से मृतकों की संख्या 933 पर स्थिर है। हालांकि, यहां अब तक 57,801 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीज 954 से बढक़र 1024 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन बीते 10 दिन से यह संख्या लगातार बढ़ते हुए सौ के पार पहुंच गई। यहां स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये संक्रमित अधिक संख्या में मिलने से सक्रिय मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 1 March 2021

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2021 के तहत नागरिकों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति और अधिक जागरूकता उत्पन्न करने के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा रविवार को साइकिल रैलियों का आयोजन किया गया। शहर के चार स्थानों से प्रारंभ हुई रैलियां टीटी नगर स्टेडियम पर सम्पन्न हुई, जहां साइकिल रैलियों के प्रतिभागियों को संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत ने खेल एवं युवक कल्याण संचालक पवन जैन, निगम आयुक्त केवीएस चौधरी एवं स्मार्ट सिटी सीईओ आदित्य सिंह की उपस्थिति में स्वच्छता की शपथ दिलाई।    स्मार्ट सिटी कार्यालय पर रविवार को सुबह कमिश्नर कवीन्द्र कियावत एवं खेल संचालक पवन जैन ने साइकिल रैली को रवाना किया और स्वयं भी पूरे समय साइकिल चलाकर समापन स्थल पर पहुंचे। इसी प्रकार निगम आयुक्त केवीएस चौधरी तथा स्मार्ट सिटी सीईओ आदित्य सिंह भी होशगाबाद रोड स्थित सी-21 मॉल से रैली को रवाना करने के साथ ही रैली में साइक्लिंग करते हुए स्टेडियम पहुंचे। लालघाटी से प्रारंभ हुई रैली को अपर आयुक्त शाश्वत मीणा ने रवाना किया, जबकि कोलार सर्वधर्म चौराहे पर उपायुक्त हर्षित तिवारी ने रैली को रवाना किया। यह रैलियां निर्धारित मार्गों से होती हुई टीटी नगर स्टेडियम पर सम्पन्न हुई।   समापन अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों एवं अन्य नागरिकों को संबोधित करते हुए संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में हमें अपने शहर भोपाल को प्रथम स्थान पर लाना है और इस हेतु नगर निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, इसी श्रंृखला में नागरिकों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न कराने एवं स्वच्छता में अपनी सहभागिता की भूमिका पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए साईकिल रैली आयोजित की गई।    उन्होंने रैली के प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतिम चरण में हमें और अधिक लोगों को स्वच्छता के अभियान से जोडऩे का प्रयास करना है ताकि हम अपने शहर को स्वच्छता का सिरमौर बना सके। उन्होंने कहा कि आगामी मार्च माह के दूसरे रविवार को शहर के सभी वर्गों के लोगों के लिए एक बड़ी साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा और नागरिकों में स्वच्छता में  सहभागिता हेतु प्रेरित किया जाएगा। संभागायुक्त ने उपस्थितजन को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।   इस अवसर पर खेल संचालक पवन जैन ने कहा कि स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है यह भावना हर नागरिकों के मन में जागृत करना है तभी हम अपने शहर को नंबर 01 बना सकते है। उन्होंने स्वच्छता में सहभागिता हेतु नागरिकों का आव्हान करते हुए कहा कि हमें कोशिश करना है कि हम अपनी तरफ से सफाई में योगदान दें और गंदगी के हकदार/भागीदार न बने। उन्होंने पर्यावरण एवं स्वास्थ्य हेतु साईक्लिंग करने पर भी जोर देते हुए कहा कि हमें पेड़ों को भी बचाना है ताकि आने वाली पीढिय़ां हमारे ऊपर तंज न करे।   शहर के 04 स्थानों से प्रारंभ हुई साइकिल रैलियों में सैकड़ों की संख्या में बच्चे, किशोर, युवाओं सहित सभी वर्गों के नागरिकों ने भाग लेकर स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहने के संदेश भी दिए और स्वास्थ्य के लिए नागरिकों को साईक्लिंग करने हेतु भी प्रेरित किया।

Kolar News

Kolar News 28 February 2021

छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में बुन्‍देलखंड के छतरपुर जिले के अंगरोठा गांव में जल संरक्षण का काम कर रही बबीता राजपूत का भी जिक्र किया।    प्रधानमंत्री 'मन की बात' में कहा कि मध्यप्रदेश में बुंदेलखंड  के एक छोटे से गाँव की एक महिला जिनका नाम बबीता जी है। उन्होंने अपने गाँव में सूखी पड़ी एक झील को गाँव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उसे नहर से जोड़कर पुनः जीवित किया है। उनसे सबको प्रेरणा मिलती है।     गौरतलब है कि बबीता राजपूत मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा क्षेत्र की रहने वाली हैं। अंगरौठा गांव की 19 वर्षीया बबीता ने करीब 200 महिलाओं की अगुआई कर एक पहाड़ी को काट सूखी झील को नदी से जोड़ने का अद्भुत काम किया है। वहां से नहर बनाकर गांव के पास बनी झील में लाईं, इसके बाद उसमें पानी आने लगा।    वहीं बबीता राजपूत का कहना है कि महिलाएं तीन किमी पैदल चलकर वहां आती थी और पहाड़ को काटने के लिए श्रमदान करती थीं। बीए की डिग्री कर चुकी बबीता राजपूत ने गांव की अन्‍य महिलाओं को इस कार्य में जोड़ा और योजना समझाई।    बबीता ने सभी महिलाओं के साथ 107 मीटर लंबी खाई खोदकर पहाड़ को काट दिया। इससे गांव के लोग पानी के संकट से मुक्त हो गए। असंभव को संभव कर दिखाने वाली लड़की और मेहनती महिलाओं की गांव ही नहीं, आज समूचे इलाके के लोगों ने सराहना की। 15 माह से अधिक की मेहनत के बाद जल उनके गांव के पास पहुंचा। जिससे पूरे गांव में आज पानी किल्‍लत समाप्‍त हो गई है।

Kolar News

Kolar News 28 February 2021

भोपाल। पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख पश्चिमी और पूर्वी हो रहा है। जिस कारण मप्र में वातावरण भी पूरी तरह शुष्क है। राजधानी भोपाल समेत समूचे प्रदेश में दिन में गर्मी के तेवर लगातार तीखे हो रहे हैं, वहीं रात का तापमान भी बढ़ने लगा है।   मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ जाएगा। इससे रविवार रात से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि राजधानी भोपाल में हवा का रुख पश्चिमी बना रहने से पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।   मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्ष 2007 से अभीतक दूसरी बार फरवरी में दिन इतना गर्म रहा। इसके पहले 21 फरवरी 2019 को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्रीसे. दर्ज हुआ था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने लगी है। इससे भोपाल और आसपास बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं। उधर सोमवार से तापमान में कुछ कमी आने की भी संभावना है।   मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री से अधिक है। शनिवार को करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत रफ्तार से पश्चिमी हवा चली। हवा के साथ नमी आने से शाम के समय भोपाल, राजगढ़ में कुछ बादल भी छाने लगे हैं। इससे बूंदाबांदी होने की भी संभावना बढ़ गई है।

Kolar News

Kolar News 28 February 2021

भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर भोपाल में भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कर्रवाई की गई। भोपाल के जनसहयोग कॉलोनी स्थित ग्राम खजूरीकला में शनिवार को नगर निगम, भोपाल द्वारा खसरा नंबर 10, 11, 24,12 के रकबा 0.700 एकड़ पर अवैध निर्माण कर विशाल कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया गया था। जिला-प्रशासन के नेतृत्व में विस्फोटक विशेषज्ञ के द्वारा नगर निगम के अमले द्वारा ब्लास्ट करके अवैध भवन को तोड़ा गया। इस मौके पर जिला-प्रशासन के अधिकारी, एडीएम दिलीप यादव, एसडीएम विनीत तिवारी, तहसीलदार मनीष शर्मा, एडिशनल पुलिस अधीक्षक, पुलिस बल और नगर निगम के अधिकारी और अतिक्रमण विरोधी अमला भी मौजूद थे।   तहसीलदार मनीष शर्मा ने बताया कि गोपाल नगर के पास बनी कालोनी में कुछ लोगों ने साल 1990-91 में प्लाट खरीदे थे, लेकिन उन्हें कब्जा नहीं दिया। वे प्लॉट पर कब्जा लेने के लिए भटक रहे थे। उनके द्वारा कलेक्टर से इसकी शिकायत की गई। जांच में पाया गया कि इस भूमि पर बिना अनुमति के उक्त जमीन को कागज के आधार पर किसी को बेच दिया गया। आवासीय भूमि पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा था। सभी कागजात की जांच और परीक्षण के बाद पाया गया कि सभी निर्माण बिना अनुमति के अवैध है। जिसको शनिवार को ब्लास्ट करके तोड़ा गया।   इस मौके पर नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी ने बताया कि विशाल कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के संबंध में ऐसे कोई कागजात नहीं पाए गए, जिससे यह परिलक्षित हो कि विक्रय के पूर्व समिति की बैठक बुलाकर उक्त विक्रय का अनुमोदन या कोई सहमति ली हो जिसके बाद ब्लास्ट के माध्यम से कॉम्प्लेक्स को ढहाया गया।

Kolar News

Kolar News 27 February 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते एक सप्ताह बाद कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार तेजी आई है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 122 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 59,452 हो गई है। यहां लगातार नये संक्रमित अधिक संख्या में मिलने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 853 हो गई हैं।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार देर रात 1816 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 122 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 59,452 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां दो दिन से मृतकों की संख्या 933 पर स्थिर है। हालांकि, यहां अब तक 57,666 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीज 853 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में एक सप्ताह पहले नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन एक सप्ताह से यह संख्या लगातार बढ़ते हुए सौ के पार पहुंच गई। यहां लगातार सात दिन तक 100 से अधिक नये संक्रमित मिलने के बाद एक दिन पहले यह संख्या 100 से नीचे पहुंची थी, लेकिन अब फिर यहां सौ से अधिक नये संक्रमित मिले हैं।

Kolar News

Kolar News 27 February 2021

उज्जैन। महाकालेश्वर मदिर प्रबंध समिति के सूत्रों का कहना है कि देशभर में सामने आ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए समिति द्वारा भस्मार्ती बुकिंग पुन: प्रारंभ नहीं की जाएगी। वर्तमान व्यवस्था ही चलती रहेगी।  सूत्रों के अनुसार फिलहाल अभी चल रही व्यवस्था का ही पालन करवाया जाएगा। चूंकि आनेवाले महीनों में स्थानीय निकाय चुनाव है वहीं परीक्षाओं का दौर रहेगा। इसके चलते पर्यटक के रूप में बाहर से आनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम ही रहेगी। ऐसे में अभी यदि भस्मार्ती बुकिंग बंद रखी जाती है तो  भी चलेगा।   अपील करेंगे, दर्शन करने न आएं, ऑन लाइन दर्शन करवाएंगे कोरोना के बीच केंद्र सरकार के प्रोटोकाल जैसे मॉस्क पहनना, दो गज की सामाजिक दूरी रखना आदि को लेकर महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को दर्शन कैसे करवाए जाएं,इस पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन द्वारा मंथन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस बार संभव है कि दर्शन कराने में आंकड़ों से अधिक व्यवस्थाओं एवं प्रोटोकाल पर ध्यान दिया जाए। श्रद्धालुओ से अपील की जाए कि वे कोरोना के चलते दर्शन करने न आएं, ऑन लाइन दर्शन करवाए जाएंगे। महाकालेश्वर मंदिर में व्यवस्थाएं सुधारने गया दल मल्लिकार्जुन पहुंचा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पिछले दिनों महाकाल मंदिर को लेकर हुई बैठक के बाद प्रशासन को निर्देश दिए थे कि मंदिर में दर्शन व्यवस्था में सुधार लाने के लिए दिल्ली सहित देश के उन मंदिरों में जाकर व्यवस्थाएं देखो,जहां पर भीड़ प्रबंधन को लेकर काम किया जा रहा है। महाकालेश्वर मंदिर में इसी बात की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इधर अधिकारियों ने अपने स्तर पर योजना बनाई और पूर्व में तिरूपति बालाजी जा चुके होने के बावजूद दोबारा से वहीं जाने का निर्णय लिया। इस बहाने कथित रूप से दक्षिण भारत में पर्यटन का मौका भी हाथ लग गया। यह दल गुरुवार रात को मल्लिकार्जुन पहुंचा। दल के सदस्य पर्यटन का लुत्फ भी उठा रहे हैं। वहीं  महाकालेश्वर मंदिर में आज भी दल के तिरूपति बालाजी आदि स्थानों पर जाने को लेकर आलोचना होती रही। यह आरोप गूंजते रहे कि दल के सदस्यों को वहां की सारी जानकारी पूर्व से ही है। पूर्व में जो दल गया था,उसने सारे फीडबेक दिए थे। ऐसे में अन्य जगह जाते तो मंदिर प्रबंध समिति द्वारा किया जाने वाला लाखो रूपये का खर्च उपयोगी सिद्ध होता।

Kolar News

Kolar News 26 February 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते एक सप्ताह बाद कोरोना के नये मरीजों की संख्या सौ से नीचे आई है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 96 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 59,300 और मृतकों की संख्या 934 हो गई है। यहां नये संक्रमित अधिक संख्या में होने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। यहां अब सक्रिय मरीज 807 हो गए हैं।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 1449 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 96 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 59,330 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 934 हो गई है। हालांकि, यहां अब तक 57,590 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीज 807 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।   बता दें कि इंदौर में एक सप्ताह पहले नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन एक सप्ताह से यह संख्या लगातार बढ़ते हुए सौ के पार पहुंच गई। यहां लगातार सात दिन तक 100 से अधिक नये संक्रमित मिलने के बाद फिर यह संख्या 100 से नीचे आई है।

Kolar News

Kolar News 26 February 2021

भोपाल। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के निराकरण में कई स्तरों पर आ रही तकनीकी समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए आहरण एवं संवितरण अधिकारियों, वित्तीय सलाहकारों और वित्तीय अधिकारियों को इंटीग्रेटेड फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम-आईएफएमआईएस पर 22 फरवरी को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा।   जनसम्पर्क अधिकारी संतोष मिश्रा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण में आईएफएमआईएस प्रणाली के पेंशन मॉडल के विभिन्न स्तरों पर तकनीकी समस्याओं का समाधान और अधिकारियों की व्यावहारिक कठिनाइयों का निराकरण भी किया जायेगा। प्रशिक्षण में कर्मचारियों की सेवा संबंधी कठिनाइयों और इससे पेंशन प्रकरणों को हल करने में आने वाली कठिनाइयों के निराकरण की प्रक्रिया भी बताई जाएगी।   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी प्रदीप ओमकार ने बताया कि वल्लभ भवन कोषालय भोपाल के अंतर्गत सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों, वित्तीय सलाहकारों और वित्तीय अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मैपआईटी हाल वल्लभ भवन में होगा। सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए निर्देशित किया गया है।

Kolar News

Kolar News 19 February 2021

भोपाल। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के निर्देश पर बुन्देलखण्ड अंचल के दो हजार से अधिक युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार गतिविधियों से जोडऩे के उद्देश्य से दो दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सागर जिले के गढक़ोटा तहसील मुख्यालय पर 20 और 21 फरवरी को आयोजित होगा। मेले का आयोजन तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा आजीविका मिशन द्वारा सीआईआई मॉडल केरियर सेंटर के सहयोग से किया जा रहा है।   मेले के प्रायोजक तथा सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार के इच्छुक युवाओं का ऑनलाइन पंजीयन कर 16 और 17 फरवरी को रहली तथा 18 व 19 फरवरी को गढ़ाकोटा में आवेदकों की काउंसलिंग की गई है। उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र-मैन्यफैक्चरिंग, बैंकिंग एंड फाइनेन्स, सिक्योरिटी, सेल्स एंड सर्विस इंटस्ट्री एवं गैर-संगठित क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा 2000 से अधिक भिन्न-भिन्न पदों पर अकुशल, 8वीं, 10वीं, 12वी, आईटीआई, डिप्लोमा स्नातक, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए चयन प्रक्रिया की जाएगी। युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर एवं चयन प्रक्रिया में अच्छे प्रदर्शन में केरियर काउंसलिंग सत्र एवं नियोजन पूर्व तैयारी के लिये कार्यशालाएं आयोजित की गईं। कार्यशाला में युवाओं को फॉर्मल अपीरन्स, रेसयूमे/सीवी बनाना एवं साक्षात्कार की तैयारी के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।   उन्होंने बताया कि रोजगार के साथ-साथ युवाओं को स्व-रोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए भी 17 फरवरी को कृषि विद्यालय रहली एवं 18 फरवरी का शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गढक़ोटा में सायं 4 बजे से स्टार्ट-अप गाइडेन्स कार्यशाला का आयोजन भी किया गया है। इसमें सीआईआई के स्टार्ट-अप विशेषज्ञों द्वारा उद्यमी बनने के लिए प्रेरित युवाओं को मार्गदर्शन दिया गया।

Kolar News

Kolar News 19 February 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते एक सप्ताह से कोरोना के नये मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 126 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 58,490 हो गई है। यहां 40 दिन बाद नये मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंची है। इससे पहले यहां आठ जनवरी को 140 नये संक्रमित मिले थे।    हालांकि, बीते 24 घंटों में यहां कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। यहां अब तक कोरोना से 927 लोगों की मौत हुई है, लेकिन अधिक संख्या में नये मरीज मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 483 हो गई है। बता दें कि इंदौर में एक सप्ताह पहले नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन पांच दिन से यहां 70 से अधिक नये मामले मिल रहे थे। अब यह संख्या सौ के पार पहुंच गई है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 1894 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 126 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 58,490 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां मृतकों की संख्या 927 पर स्थिर है। यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। यहां अब तक करीब 57,080 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 435 से बढक़र 483 हो गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 19 February 2021

कटनी।  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के आदेश सभी जिला अधिकारियों को दिये गये हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर यह भी निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन के डिस्पोजल में किसी भी तरह की उदासीनता ना बरती जाये। ऐसा करने वाले पदाविहित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इन्ही निर्देशों के तहत सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण में उदासीनता बरतना सात पदाविहित अधिकारियों को भारी पड़ा। इन्हें अपर कलेक्टर जगदीश चन्द्र गोमे द्वारा गुरुवार को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।    जिन अधिकारियों को नोटिस थमाए गए हैं, उनमें बरही सीएमओ अभयराज सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एसके भुमिया, जीआर हल्दकार, ढीमरखेड़ा जनपद सीईओ विनोद कुमार पाण्डे, सहायक यंत्री पीएचई पीके प्यासी, गोविन्द डी भूरिया और महेश प्रसाद पाठक शामिल है।   अपर कलेक्टर गोमे ने बताया कि इन सभी अधिकारियों के द्वारा सीएम हेल्पलाईन के तहत प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण नहीं किया गया, जिससे यह शिकायतें बिना निराकृत हुये ही उच्च लेवल पर ट्रान्सफर हो गईं। इन्हीं पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में कोताही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब तीन दिवस में प्रस्तुत करने के आदेश दिये गए हैं। नियत अवधि में उत्तर प्राप्त ना होने की दिशा में एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

Kolar News

Kolar News 18 February 2021

कटनी।  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के आदेश सभी जिला अधिकारियों को दिये गये हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर यह भी निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन के डिस्पोजल में किसी भी तरह की उदासीनता ना बरती जाये। ऐसा करने वाले पदाविहित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इन्ही निर्देशों के तहत सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण में उदासीनता बरतना सात पदाविहित अधिकारियों को भारी पड़ा। इन्हें अपर कलेक्टर जगदीश चन्द्र गोमे द्वारा गुरुवार को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।    जिन अधिकारियों को नोटिस थमाए गए हैं, उनमें बरही सीएमओ अभयराज सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एसके भुमिया, जीआर हल्दकार, ढीमरखेड़ा जनपद सीईओ विनोद कुमार पाण्डे, सहायक यंत्री पीएचई पीके प्यासी, गोविन्द डी भूरिया और महेश प्रसाद पाठक शामिल है।   अपर कलेक्टर गोमे ने बताया कि इन सभी अधिकारियों के द्वारा सीएम हेल्पलाईन के तहत प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण नहीं किया गया, जिससे यह शिकायतें बिना निराकृत हुये ही उच्च लेवल पर ट्रान्सफर हो गईं। इन्हीं पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में कोताही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब तीन दिवस में प्रस्तुत करने के आदेश दिये गए हैं। नियत अवधि में उत्तर प्राप्त ना होने की दिशा में एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

Kolar News

Kolar News 18 February 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों से बना बारिश का मौसम अब धीरे धीरे साफ हो रहा है। बारिश के चलते दिन के समय ठंडक और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी बनी हुई थी। हालांकि अब यह सिस्टम विदर्भ और छत्तीसगढ़ की तरफ खिसक गया है। इस वजह से बादल छंटने लगे हैं। गुरुवार को जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। शेष स्थानों पर मौसम साफ होने लगेगा। अब दिन में धूप में तल्खी बढऩे लगेगी, लेकिन रात में फिर से पारा नीचे खिसकने लगेगा।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में हो रहे विपरीत हवाओं के टकराव के कारण बंगाल की खाड़ी से बड़ पैमाने पर नमी आ रही थी। इस वजह से बादल छाए हुए थे और बारिश हो रही थी। यह सिस्टम अब छत्तीसगढ़-विदर्भ की तरफ खिसक गया है। इससे वातावरण में नमी कम होने लगी है। इस वजह से बुधवार से राजधानी से बादल छंटने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके अलावा वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। विदर्भ पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। मध्य महाराष्ट्र से केरल तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) भी बनी हुई है। लेकिन इन वेदर सिस्टम्स का मध्य प्रदेश पर असर नहीं है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी।   इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार रीवा, शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, सागर के संभागों के जिलों में और भोपाल, रायसेन, खंडवा के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है।   इन जिलों में बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावनामौसम विभाग ने जिन जिलों में बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना जताई है उसमें शहडोल और होशंगाबाद के जिलों, रीवा, सतना, सागर, सिवनी, छिंदवाड़ा, दमोह, रायसेन, सीहोर, गुना, दतिया औरर भिंड आदि जिले शामिल है।   इन जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने की संभावनारीवा और सागर संभागों के जिलों, भोपाल, सीहोर और खंडवा जिला में।

Kolar News

Kolar News 18 February 2021

इंदौर। बीते कुछ दिनों तक कोरोना संक्रमण में गिरावट के बाद अब फिर से ऐसा लग रहा है कि कोरोना वापसी कर रहा है। पिछले तीन दिनों में सामने आए संक्रमितों की संख्या से यही लग रहा है। जिले में पिछले करीब 25 दिनों तक नए संक्रमितों की संख्या 50 से कम रही है। लेकिन बीते तीन दिनों से आंकड़े में खासी बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को 73, रविवार को 89 मरीजों में कोरोना संक्रमण मिला। सोमवार को तो यह बढ़कर 100 के करीब पहुंच गया। देर रात आई रिपोर्ट में 93 संक्रमित सामने आए हैं।   सोमवार देर रात मिली 1947 जांच रिपोर्टों के अनुसार 93 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं, 1850 की रिपोर्ट निगेटिव रही। इनमें से 4 मरीज ऐसे हैं, जो दोबारा संक्रमित हुए हैं। इंदौर जिले में अब तक 8 लाख 10 हजार 809 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें से 58180 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, अब तक 56881 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 927 की मौत हो गई। वर्तमान में  जिले में 372 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से ज्यादातर का इलाज होम आइसोशेलन में चल रहा है। नए संक्रमितों की संख्या के अनुसार जिले में संक्रमण दर पांच फीसदी से ऊपर पहुंच गई है।

Kolar News

Kolar News 16 February 2021

उमरिया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने सोमवार को छोटे-छोटे बच्चों ग्रीनी, परी तथा हर्ष को विटामिन-ए की दवा पिलाकर दस्तक अभियान शुरुआत की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अंशुल गुप्ता, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, डिप्टी कलेक्टर अनुराग सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी सीपी शाक्य, अनिल सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।   इस अवसर पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि दस्तक अभियान प्रदेश का महत्वाकांक्षी अभियान है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त दल (ए.एन.एम. आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) द्वारा 5 वर्ष से छोटे बच्चों वाले परिवारों में घर पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की दस्तक दी जाकर बच्चों में पाई जाने वाली बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं उचित प्रबंधन सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान द्वारा त्वरित प्रबंधन के माध्यम से बाल मृत्यु दर में वांछित कमी लाई जा सके।   बता दें कि दस्तक अभियान का उद्देश्य समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रेफर करना,  5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान कर अस्पतालों में रेफर करना,  5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान, रेफरल एवं प्रबंधन, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन,   5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग के नियंत्रण हेतु ओ.आर. एस. एवं जिंक के उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरूकता लाकर प्रत्येक घर में गृहभेंट के दौरान ओ.आर.एस. पहुँचाना,  9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण,. बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों एवं वृद्धि विलंब  की पहचान,  समुचित शिशु एवं बाल आहारपूर्ति संबंधी समझाईश समुदाय को देना,  एस एन सी यू एवं एन.आर.सी से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग तथा फॉलोअप को  प्रोत्साहन, . गृह भेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुये बच्चों की टीकाकरण स्थिति की लेना शामिल है।   अभियान हेतु स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला टीकाकरण अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी नोडल अधिकारी बनाये गये हैं। अभियान गतिविधियों का क्रियान्वयन कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करते हुऐ किया जाएगा। मैदानी स्तर पर दस्तक दल द्वारा आवश्यक सावधानियां का पालन करते हुये समुदाय स्तर पर दस्तक सेवाएँ दी जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 15 February 2021

भोपाल। बदलते मौसम से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सर्दी अब खत्म होने को है और गर्मियां का आगमन होगा, लेकिन अभी मप्र के लोगों को इस बदलते मौसम से राहत नहीं मिलेगी। सोमवार से प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल छाने का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। इसके बाद मंगलवार को बादल घने होने लगेंगे और प्रदेश में कई स्थानों पर रुक-रुककर गरज चमक के साथ बरसात का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले गिरने के भी आसार है।   इस संबंध में वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ (द्रोणिका लाइन) मध्य प्रदेश के मध्य तक बना हुआ है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास सक्रिय है। इसके अतिरिक्त उत्तर-मध्य महाराष्ट्र से केरल तक एक ट्रफ बना हुआ है। साथ ही हवा का रुख पश्चिमी बना हुआ है। इन चार सिस्टम के सक्रिय रहने से कुछ नमी मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे आंशिक बादल छाने लगे हैं। इस सिस्टम के प्रभाव से 16 से 19 फरवरी के बीच भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में कहीं -कहीं गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। 20 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा। साथ ही हवा का रुख भी बदलकर उत्तरी होने लगेगा। सर्द हवाओं का दखल बढ़ते ही एक बार फिर वातावरण में सिहरन बढऩे लगेगी।

Kolar News

Kolar News 15 February 2021

अनूपपुर। जिले की 22 रेत खदानों में खनन की स्वीकृति के बाद रेत निकासी करने वाली कंपनियां नदी की सीना पर भारी मशीनों को चलाकर रेत का खनन करने में जुटी है। इसके लिए नदियों में मोटी चौड़ी बांध रूप में बेड (रास्ता) बनाकर रेत का खनन किया जा रहा है। इसमें जहां जलीय जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं रेत खनन कंपनी की मौजूदगी के बाद जिले में बहने वाली छोटी-छोटी नदी-नालों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। अवैध कारोबार से जुड़े रेत माफिया अब वनीय, राजस्व क्षेत्र में बहने वाली छोटी-छोटी नदिया और नालों पर अपनी नजरें जमा उसका खनन कर रहे हैं। इससे पर्यावरण को जहां नुकसान हो रहा है, वहीं शासकीय राजस्व की चोरी भी हो रही है। लेकिन इन सबमें रेत खनन करने वाली कंपनी द्वारा सबसे अधिक राजस्व की चोरी से इंकार नहीं किया जा सकता।   नदियों से रेत खदान की आड़ में कंपनी द्वारा खदानों की सीमाओं को लांघकर निर्धारित सीमा से अधिक रेत का खनन कर रहे हैं। यही नहीं कुछ स्थानों पर बिना विभागीय प्रक्रियाओ को पूर्ण किए खनन भी आरम्भ कर दिया था। जिसपर विभाग में हुई शिकायत पर खनिज विभाग ने सीतापुर, मानपुर, और बकही रेत खदानों में कार्रवाई करते हुए सीमा से अधिक खनन करने का मामला दर्ज करते हुए 68 हजार घन मीटर रेत खनन में 36 करोड़ से अधिक का जुर्माना अपेक्षित किया है। खनिज विभाग का कहना है कि नदियों में सीमा रेखा खींचना असम्भव है, लेकिन कंपनी को इस बात की जानकारी दी जाती है कि कहां से लेकर कहां तक खनन किया जाना है। खनन में नदियों की धारा को प्रभावित किए बिना निर्धारित मात्रा में भी खनन किया जाना है। लेकिन विभागीय निर्देशों की अनदेखी करते हुए कंपनी कर्मी रेत का खनन आंखें मूंदकर कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि जिला मुख्यालय की सोन, तिपान, चंदास, केवई, गोडारू, अलान सहित अन्य नदियों से रेत अवैध तरीके से निकाले जा रहे हैं। इनमें विभागीय परिमाप किया जाए तो रेत के अवैध उत्खनन के दर्जनों प्रकरण सामने आ सकते हैं।   जैतहरी की तिपान नदी के बलबहरा, सिवनी, गोबरी घाट, बघहा, कछरा, राजेन्द्रग्राम पहुंच मार्ग के घाटों से देर रात्रि व सुबह के समय ट्रेक्टर ट्राली व हाइवा वाहनों से रेत का परिवहन किया जा रहा है। वहीं रात के अंधेरे में इन रेतों के उत्खनन में जेसीबी मशीन का भी उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा चोलना, छातापटपर, रोहिला कछार, महुदा से भी अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है। जबकि भालूमाड़ा क्षेत्र की केवई नदी में पसान रेत खदान, सोननदी के पोंडीघाट,चोलना, गोडारू नदी में दैखल, हरद, बदरा पुल क्षेत्र हैं। कोतमा के केवईनदी में जमड़ी घाट, चेंगरीघाट, जोगीटोला, बेलियाघाट, पिपरियानाला, बरनी नदी में निगवानी, खोडरी, उरतान जैसे क्षेत्रों में रेत का अवैध कारोबार संचालित है। इससे इन नदी-नालों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।   इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी पीपी राय का कहना है कि जिले में रेत खनन करने वाली कंपनी ने सीमा से आगे जाकर खुदाई करने पर कार्यवाई की जा रहीं हैं। नालों से रेत निकासी पर कार्यवाही की जाती है।

Kolar News

Kolar News 14 February 2021

ग्वालियर। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के चलते पिछले 11 माह से बंद चिड़ियाघर अब सोमवार से खुलने जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि चिड़ियाघर अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद अब नगर निगम द्वारा आम सैलानियों के लिए चिड़ियाघर प्रारंभ किया जा रहा है। चिड़ियाघर के संचालन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर घूमने के लिए आने वाले सैलानियों को मास्क लगाकर आना होगा तथा उनके लिए सैनिटाइजर भी प्रवेश द्वार पर रखा जाएगा।

Kolar News

Kolar News 14 February 2021

भोपाल। भारत भवन में वर्षगांठ समारोह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 फरवरी को नाटक ‘जिंदगी और जोंक’ प्रस्तुत किया जाएगा।   बहुकला केंद्र भारत भवन अपनी स्थापना की 39 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में कला और संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भारत भवन प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस कड़ी में सोमवार, 15 फरवरी को सायं 6.15 बजे से मशहूर कलाकार आमिर खान द्वारा सरोद वादन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके उपरांत सायं 7.00 बजे से ख्यात नाटककार बंशी कौल द्वारा निर्देशित नाटक ‘जिंदगी और जोंक’ प्रस्तुंत किया जाएगा। इस नाटक की प्रस्तुति रंग विदूषक संस्था के कलाकारों द्वारा दी जाएगी।

Kolar News

Kolar News 14 February 2021

बड़वानी। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराजसिंह ने बुधवार को आर्थिक अनियमितता करने के मामले में तीन पंचायत सचिवों को निलम्बित कर दिया है। निलम्बित किये गये पंचायत सचिवों में ग्राम ठेंग्चा के विरेन्द्र पटेल, ग्राम पंचायत बोरली के सुनिल धाडसे, ग्राम पंचायत गोगवाड़ा दीपक जाधव शामिल हैं।   जिला पंचायत के पंचायत प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि विकासखण्ड पाटी के ग्राम पंचायत सचिव ठेंग्चा ने अपनी पूर्व पदस्थापना के दौरान ग्राम पंचायत उबादगढ़ में पंच परमेश्वर योजना अंतर्गत 6 निर्माण कार्य अपूर्ण रखे थे। जिस पर से उन्हें 17 लाख 62 हजार 836 रुपये का वसूली नोटिस जारी किया गया था। नोटिस की उपेक्षा संबंधित द्वारा लगातार कर अनुपस्थिति दर्ज कराई जा रही थी। वहीं विकासखण्ड सेंधवा के ग्राम पंचायत बोरली के पंचायत सचिव ने सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत स्वीकृत प्राथमिक विद्यालय के 2 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की राशि तीन लाख 15 हजार 840 रुपये आहरित कर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करवाया था, जिस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया था, किन्तु वे नोटिस की उपेक्षा कर सतत अनुपस्थिति दर्ज करा रहे थे। इसी प्रकार जनपद पंचायत पानसेमल के ग्राम पंचायत गोंगवाड़ा के सचिव अपनी पूर्व पदस्थापना के दौरान ग्राम पंचायत बालझिरी में बीआरजीएफ योजनांर्गत 4 निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करवाये थे, इस पर से उन्हें 7.12 लाख रुपये की राशि जमा कराने का नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस की उपेक्षा संबंधित द्वारा लगातार कर अनुपस्थिति दर्ज कराई जा रही थी। जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने उक्त तीनों पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

Kolar News

Kolar News 10 February 2021

भोपाल। बहुकला केन्द्र भारत भवन आगामी 13 फरवरी को अपनी स्थापना के 39 वर्ष पूरे कर रहा है। भारत भवन की वर्षगाँठ का समारोह इस बार चार दिनों का रखा गया है। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए केवल चार दिवसीय बहुरंगीय गतिविधियाँ आयोजित की गयी हैं, जिसमें कला प्रदर्शनियाँ, गायन, वादन, रेखांकन शिविर, कहानी पाठ, कविता पाठ, फ़िल्म, नाटक, नृत्य की प्रस्तुतियाँ होंगी।   भारत भवन प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 39वीं वर्षगाँठ के समारोह का शुभारम्भ 13 फरवरी को शाम 6.00 बजे सुविख्यात जनजातीय कलाकार भूरीबाई और लोक कलाओं के विषेषज्ञ तथा चिन्तक डॉ. कपिल तिवारी कर रहे हैं। 13 फरवरी को ही दो कला प्रदर्शनियों का शुभारम्भ भी हो रहा है। सांगीतिक प्रस्तुतियों के अन्तर्गत प्रतिष्ठित युवा कलाकार संजय द्विवेदी के निर्देषन में ‘ध्रुवा बैण्ड’ की प्रस्तुति होगी और शुभारम्भ दिवस की संध्या के प्रमुख आकर्षण के रूप में शाम 7.25 बजे विश्विख्यात गायक हंसराज हंस का ‘पंजाबी लोक एवं सूफ़ी गायन’ होगा।   14 फरवरी को प्रदेश के तीस कलाकारों की भागीदारी में ‘रेखांकन शिविर’ का शुभारम्भ किया जाएगा। यह शिविर 14, 15 और 16 फरवरी को चलेगा। रचना पाठ के अन्तर्गत 14 फरवरी को सुबह 11.00 बजे बहुप्रतिष्ठित कहानीकारों- गोविन्द मिश्र, संतोष चौबे, सुश्री उर्मिला शिरीष, जयशंकर, सुश्री मनीषा कुलश्रेष्ठ और सुश्री रूपा सिंह का कहानी पाठ होगा। इसी दिन दोपहर 3.30 बजे चर्चित फ़िल्म ‘भुवन सोम’ का प्रदर्शन होगा, जो कि मृणाल सेन द्वारा निर्देशित है। सायंकालीन प्रस्तुतियों में इसी दिन शाम 6.15 बजे प्रतिष्ठित कलाकार सलीम अल्लावाले के निर्देशन में ‘तालसप्तक’ की प्रस्तुति और शाम 7.00 बजे लब्धप्रतिष्ठित कवियों- रमेशचन्द्र शाह, लीलाधर जगूड़ी, नन्दकिशोर आचार्य, शिरीष ढोबले, आशुतोष दुबे, मणि मोहन, जितेन्द्र श्रीवास्तव, राहुल राजेश का कविता पाठ होगा।   वर्षगाँठ समारोह के तीसरे दिन 15 फरवरी को शाम 6.15 बजे युवा कलाकार आमिर खान का सरोद वादन और मूर्धन्य नाटककार बंसी कौल द्वारा निर्देशित नाटक ‘ज़िन्दगी और जोंक’ की प्रस्तुति होगी। प्रख्यात कथाकार अमरकान्त द्वारा लिखित नाटक को ‘रंग विदूषक’ भोपाल के कलाकार प्रस्तुत करेंगे।     समारोह के समापन दिवस 16 फरवरी को शाम 6.15 बजे तेजस्वी कलाकार चैताली शेवलीकर का वायलिन वादन और शाम 7.00 बजे प्रख्यात नृत्यांगना शमा भाटे और उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा बसन्त पर आधारित ‘कथक की समूह प्रस्तुति’ होगी। इन सभी कार्यक्रमों में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन आठ वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 10 February 2021

नीमच। गत दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर नीमच कलेक्टर जितेन्द्र सिंह राजे का तबादला कर दिया गया था और उनकी जगह मयंक अग्रवाल को जिले की कमान सौंपी गई थी। नवागत जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बुधवार को नीमच कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। वहीं, निवर्तमान कलेक्टर राजे को कलेक्टोरेट परिवार ने आत्मीय विदाई दी।   बता दें कि मयंक अग्रवाल इससे पहले इंदौर में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। शासन द्वारा गत दिवस उन्हें नीमच जिला कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया था। मयंक अग्रवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी हैं। वे रीवा में जिला पंचायत सीईओ और छिंदवाडा में एसडीएम भी रहे हैं।   वहीं, निवर्तमान कलेक्टर जितेन्द्र सिह राजे को बुधवार को कलेक्टोरेट परिवार द्वारा आयोजित अभिन्नदन समारोह में आत्मीय विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले की पूरी टीम ने सराहनीय सहयोग किया है। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी टीम बनाये और अपना बेस्ट देने का प्रयास करें। सभी लोग आत्म संतुष्टी के लिए कार्य करेंगे तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। जिले की पूरी टीम ने कोविड काल में उल्लेखनीय कार्य किया है।   कलेक्टर राजे ने कहा कि नीमच में 11 महीनों का कार्यकाल काफी अच्छा रहा है। सभी ने अच्छा सहयोग किया है। अपर कलेक्टर एसआर नायर ने कहा कि कोविड काल में कलेक्टर राजे की लीडरशीप काफी अच्छी रही। वे सहज सुलभ सह्दय एवं कुशल प्रशासक हैं। उन्होंने मिलावट व कालाबाजारी के विरुद्ध भी सख्ती से काम किया है। जिला पंचायत सीईओ आशीष सांगवान ने कहा कि राजे के साथ काम करके अच्छा अनुभव मिला है। टीम भावना से काम करने के कारण नीमच जिले की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि अच्छी रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश, एसडीएम एसएल शाक्य, राजेन्द्र सिह, मनीष जैन ने भी कलेक्टर राजे की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

Kolar News

Kolar News 10 February 2021

ग्वालियर। मौसम अब धीरे-धीरे गर्मी की ओर अग्रसर हो रहा है। चूंकि वायु मंडल में अब पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवाएं बहने लगी हैं। इस वजह से अब तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे दिन में ठंड से राहत बनी रहेगी, लेकिन फिलहाल रात्रि में हल्की ठंड का असर बना रहेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी तीन से चार दिन तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अंचल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौंछारें पड़ सकती है, लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है।   ग्वालियर में बीते चार फरवरी को हुई बूंदाबांदी के बाद से ही मौसम साफ था, जिससे धूप में तल्खी के चलते दिन में ठंड का असर आंशिक ही रह गया है। मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहा, जिससे धूप भी काफी तेज निकली। इसके चलते दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर जा पहुंचा, लेकिन शाम को आसमान में आंशिक बादल घुमड़ते नजर आए।   स्थानीय मौसम विज्ञानी सीके उपाध्याय ने बताया कि इस समय उत्तरी पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो पंजाब की ओर बढ़ रहा है। इसी के प्रभाव से हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिमी से बदलकर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हो गई है। पूर्वी और दक्षिण पूवी हवाओं में काफी नमी भी है। इसी वजह से बादल आ गए हैं। अगले तीन से चार दिन तक बादलों की आवा-जाही बनी रहेगी। इस दौरान ग्वालियर-चम्बल अंचल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन बारिश की उम्मीद कम है। इस दौरान रात के तापमान में वृद्धि होगी, जबकि दिन के तापमान में आंशिक कमी आ सकती है। उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिन बाद मौसम साफ होने के बाद भी रात के तापमान में अब गिरावट की उम्मीद नहीं है और दिन में धूप में भी तल्खी बनी रहेगी। इसके चलते अब रात में ही हल्की ठंड का प्रभाव नजर आएगा।   सामान्य से पांच डिग्री ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान: मंगलवार को दिन मेें मौसम शुष्क रहने से काफी तेज धूप निलकी, जिसके चलते दिन में ठंड का असर न के बाराबर था। धूप इतनी तेज थी कि धूप में ज्यादा देर तक खड़े रहना मुश्किल हो रहा था। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 1.0 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज सुबह हवा में नमी 81 प्रतिशत दर्ज की गई, जो सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक है, जबकि शाम को हवा में नमी 43 प्रतिशत दर्ज की गई, जो सामान्य से तीन प्रतिशत अधिक है।

Kolar News

Kolar News 9 February 2021

भोपाल। इस बार दस दिन की गुप्त नवरात्रि 12 फरवरी से शुरू हो रही है, जबकि 16 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन इस बार शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण बसंत पंचमी पर कोई शुभ कार्य नहीं होंगे।   प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युञ्जय कुमार तिवारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मां दुर्गा को समर्पित सनातन परंपरा का आध्यात्मिक पर्व नवरात्र आत्मिक और मानसिक शुद्धि का उत्सव है। यह चेतना का पर्व है जो सांसारिक तत्वों के बीच सूक्ष्म जगत की अवधारणा को सामने रखता है। सामान्य रूप से हम केवल चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि पर ही ध्यान दे पाते हैं। इनकी मान्यता भी अधिक है, लेकिन देवी दुर्गा की आराधना के लिए दो नहीं बल्कि चार नवरात्र पर्व शास्त्रों में वर्णित हैं। ये क्रमश: चैत्र नवरात्र, आषाढ़ नवरात्र, आश्विन या शारदीय नवरात्र और माघ नवरात्र कहे गए हैं। इस वर्ष माघ नवरात्र का पर्व शुक्रवार, 12 फरवरी से प्रारंभ होकर रविवार, 21 फरवरी तक मनाया जाएगा। इसका नाम ही गुप्त नवरात्रि है, इसलिए इस नवरात्रि की पूजा गुप्त रूप से की जाती है। गुप्त नवरात्रि साधना करने वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है।    डॉ. तिवारी ने बताया कि गुप्त नवरात्रि विशेष रूप से गुप्त सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत उत्तम मानी जाती हैं। गुप्त नवरात्रि में मां की 10 महाविद्याओं की साधना करने से साधक की हर मनोकामना पूर्ण होती है, और कार्यों में सिद्धि प्राप्त होती है। इस बार की गुप्त नवरात्रि माता के पवित्र दिन शुक्रवार से प्रारम्भ हो रही है, जिसके कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। देवी दुर्गा की गुप्त साधना और तंत्र-मंत्र साधना के लिए यह नौ दिन विशेष माने जाते हैं। इस संबंध में मार्कण्डेय पुराण के 13 अध्यायों में 700 श्लोकों के माध्यम से महर्षि व्यास जी ने साधकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण ज्ञान दिया है।   यह योग बना रहा विशेष, पंचग्राही योग में होगा घट स्थापना डॉ. तिवारी ने बताया कि माघ माह के गुप्त नवरात्रि धनिष्ठा नक्षत्र, परिघ योग व किंस्तुघ्न करण में प्रारम्भ हो रहे हैं। कुम्भ राशि का चन्द्रमा, मकर राशि का सूर्य व मकर के गुरु में घटस्थापना होगी। घटस्थापना के दिन शनि, गुरु, सूर्य, शुक्र व गुरु की पंचग्रही युति भी रहेगी। वहीं, सूर्य सुबह शनि की राशि में गोचर करेंगे तो रात्रि 9.11 पर राशि परिवर्तन कर शनि की ही कुम्भ राशि मे प्रवेश करेंगे। 13 फरवरी को देवराज गुरु पूर्व में उदित होंगे तो 14 फरवरी को शुक्र अस्त होंगे। 16 फरवरी को बसंत पंचमी पर इस वर्ष विवाह नहीं हो सकेंगे। दरअसल, बसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त की श्रेणी में आता है, लेकिन इस वर्ष पंचमी को शुक्र का तारा अस्त होने से विवाह आदि मंगल कार्य नहीं हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि विवाह में शुक्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। शुक्र काम जीवन का कारक माना जाता है। इसके अस्त होने से विवाह का क्या औचित्य रह जाता है। इसलिए शुक्र के अस्त होने से बसन्त पंचमी पर विवाह नहीं हो सकेंगे।   साधकों के लिए इस बार की नवरात्रि होगी विशेष डॉ. तिवारी के अनुसार, वैसे तो नवरात्रि अपने आप मे विशेष ही होती है, लेकिन इस वर्ष माघी गुप्त नवरात्रि नौ के बजाय 10 दिन की है। नवदुर्गा के साथ दश महाविद्या की कृपा प्राप्त होगी। इस नवरात्रि में छठ तिथि की वृद्धि होने से ये नवरात्रि पूरे 10 दिनों के है। 17 फरवरी बुधवार और 18 फरवरी गुरुवार को दोनों दिन षष्ठी तिथि रहेगी।

Kolar News

Kolar News 9 February 2021

इंदौर। संभाग के धार जिले में स्थित मांडू विश्व पर्यटन के नक्शे पर अपनी अलग पहचान स्थापित करता जा रहा है। इसी पहचान को बनाये रखने के लिये खोजने में खो जाओ थीम पर आगामी 13 से 15 फरवरी तक मांडू उत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइंस का विशेष रूप से पालन किया जायेगा। मांडू उत्सव का मुख्य उद्देश्य मांडू के प्राचीन इतिहास से दुनिया को रूबरू कराना और इस समृद्ध पर्यटन स्थल का महत्व व पहचान सामने लाना है।   धार कलेक्टर आलोक सिंह ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस उत्सव के माध्यम से देश-विदेश के लोगों को मांडू के पर्यटन स्थलों से जोड़ा जायेगा। इस उत्सव में ख्यातनाम कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी यहां के मंच से अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।    उन्होंने कहा कि इस बार मांडू उत्सव के दौरान ट्रेजर हंट का आयोजन होगा। जिसके माध्यम से मांडू में स्थित विभिन्न तरह के आकर्षण का केंद्र बने महलों का भ्रमण होगा। इसके साथ ही स्टोरी टेलर मांडू के अनछुए पहलू और अतीत के भावुक पलों से सैलानियों को रूबरू करवा कर इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में बताएंगे।   कलेक्टर ने बताया कि इस बार मांडू उत्सव 2021 के आकर्षण के केंद्र ख्यातनाम कलाकारों से सजी नृत्य एवं संगीत की महफिलें, हेरिटेज वाक के माध्यम से मांडू के इतिहास के दर्शन, हॉर्स ट्रोल और फिशिंग का अनोखा आनंद, आर्ट एंट क्राफ्ट, इंस्टाग्राम टूर और साइकिलिंग से मांडू के भ्रमण का आनंद, फूड कोर्ट में चटपटे व्यजनों का मजा, रोज सुबह योग वर्कशॉप तथा अतीत से रूबरू होंगे सैलानी। इसके साथ ही मांडू उत्सव में सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे। जिसमें 13 फरवरी को सुबह 11 बजे इसका शुभारंभ होगा। इसके पश्चात फूड फेस्टीवल, रूरल टूरिज्म, हेरिटेज वॉक, शॉपिंग एरिया, आर्ट डिस्ट्रिक्ट कॉर्नर लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति तथा रात में कबीर कैफे बैंड की प्रस्तुति व ट्रेजर हंट होगा। इसी तरह 14 फरवरी के दिन की शुरुआत योगा प्रोग्राम के साथ होगी। मुक्त बैंड ग्रुप का म्यूजिकल प्रोग्राम होगा। हॉर्स राइडिंग, फिशिंग, इंस्टाग्राम टूर व साइकलिंग का आयोजन होगा। रात में मांडू के ब्रांड एंबेसडर आनंदीलाल भावेल की प्रस्तुति होगी तथा मांडू उत्सव के अंतिम दिन 15 फरवरी को हेरिटेज वॉक, साइकलिंग व हॉर्स राइडिंग का लुत्फ पर्यटक ले सकेंगे। तद्पश्चात दोपहर में मांडू उत्सव का समापन हो जाएगा।

Kolar News

Kolar News 8 February 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण आज सोमवार से शुरू हो गया। इसमें प्रदेश के 2.81 लाख और भोपाल के 26 हजार फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन होगा। फ्रंट लाइन वर्कर्स में जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम के अधिकारी/कर्मचरी को रखा गया है। कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत में भोपाल संभागायुक्त कवींद्र कियावत और कलेक्टर अविनाश लावनिया समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी वैक्सीन का टीका लगवाया। इस मौके पर स्वास्थ और लोक कल्याण मंत्री प्रभु राम चौधरी ने कलेक्टर कार्यालय भोपाल में पहुंचकर फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीनेशन कार्यक्रम का जायजा लिया।   पुलिस विभाग की तरफ से जिला पुलिस बल के मुखिया नवागत एडीजी भोपाल जोन, भोपाल ए. साईं मनोहर द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु प्रोतिमा मलिक हॉस्पिटल (पुलिस कंट्रोल के सामने) में आज प्रात: कोविड-19 का पहला टीका लगवाया गया। एडीजी मनोहर ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने कोरोना काल में सडक़ पर रहकर अपनी ना केवल ड्यूटी की, बल्कि अपनी जान तक कुर्बान की। उनके बाद डीआईजी शहर इरशाद वली ने कलेक्ट्रेट में बने वेक्सिनेशन सेंटर पर कोविड-19 का टीका लगवाया। इसके अलावा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में संभागायुक्त कविन्द्र कियावत, कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भी वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ और लोक कल्याण मंत्री प्रभु राम चौधरी ने कलेक्टर कार्यालय भोपाल में पहुंचकर फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीनेशन कार्यक्रम का जायजा लिया और कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मंत्री को कार्यालय के सम्बन्ध में जानकारी दी।   बता दे कि भोपाल में फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या 26 हजार है। इसमें 16 हजार पुलिस कर्मी, 5 हजार नगर निगम, 3 हजार से ज्यादा रेवेन्यु और दो हजार से ज्यादा पंचायत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी शामिल है। इससे पहले वैक्सीनेशन के पहले चरण मध्य प्रदेश में 24 हजार 228 हेल्थ वर्कर्स को ही टीका लगाया गया। जबकि कोविन एप पर 36 हजार 529 हेल्थ वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन कराया गया था।  

Kolar News

Kolar News 8 February 2021

भोपाल। वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं होने से मप्र के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आसमान से बादल छंटने के साथ ही वातावरण में नमी कम होने लगी है। इस वजह से रविवार से दिन के तापमान में इजाफा होने लगा है। हालांकि उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे प्रदेश में लगातार ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने 24 घंटों के लिए राजधानी भोपाल और जबलपुर सहित प्रदेश के 8 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि सोमवार से मौसम में तब्दीली आएगी। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है। जिससे ठंड का असर बढ़ेगा, हालांकि सुबह और शाम के मौसम में नमी रहेगी। जबकि धूप निकलने से दोपहर में ठंड का असर ज्यादा नहीं रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेंगे। इससे वातावरण में ठंड कम होने लगेगी। हालांकि सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर भारत में दिखने लगेगा, लेकिन इसकी आवृत्ति काफी कम रहने से इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना कम ही है।   मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। इसके असर से दिन के तापमान में सोमवार से और रात्रि के तापमान में मंगलवार से धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज होने लगेगी। हालांकि राजधानी में न्यूनतम तापमान तीन-चार दिन तक 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है। वातावरण में नमी की मात्रा काफी कम होने के कारण अब कोहरा छाने के भी आसार कम हो गए हैं। साथ ही धूप में अब तल्खी महसूस होने लगेगी।   इन जिलों में रहेगा ठंड का असर राजधानी भोपाल सहित, जबलपुर, बैतूल, खंडवा, रायसेन, सागर, सिवनी और धार जिले में शीतलहर चलने से ठंड का असर रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इन सभी जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Kolar News

Kolar News 8 February 2021

उज्जैन। उज्जैन कलेक्ट्रेट में कार्यरत एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी को लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को रिश्वत के साथ रंगेहाथों पकड़ा है।    बताया गया है कि महिला कर्मचारी ने एक किसान से नामांतरण की नकल की प्रति हेतु 700 रुपये की रिश्वत मांगी। किसान ने 50 रुपये शुल्क जमा किया और 200 रुपये पहली किस्त में दे दिए। शेष 500 रुपये नकल देते वक्त देने को कहा।   लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा ने बताया कि नकल शाखा में पदस्थ शिला त्यागी ने नलखेड़ा के किसान जगदीश पिता चंदरलाल से 700 रुपये की मांग की थी। 200 रुपये नकद देने के बाद उसनेे  लोकायुक्त में शिकायत की। पुलिस ने महिला को 500 रुपये लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

Kolar News

Kolar News 5 February 2021

गुना। आखिरकार राज्य शासन ने विद्यार्थियों की मूल समस्या को गंभीरता से लिया है। जिसे दूर करने पिछले महीनों में किए गए सभी बदलाव केे निर्देश निरस्त कर दिए हैं। अब कक्षा 10 वीं व 12 वीं की परीक्षाएं पुराने पैटर्न पर ही होंगी। मंडल ने ब्लूप्रिंट और मूल्यांकन पद्धति और प्रश्न पत्र प्रिंट कराने की प्रक्रिया में बदलाव कर दिया था। परीक्षा के ठीक पहले होने वाले इस बदलाव से जिले के 13 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रभावित हो रहे थे।   जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जो कई तरह के बदलाव किए थे। उससे न सिर्फ विद्यार्थी प्रभावित हो रहे थे बल्कि शिक्षकों को परीक्षा परिणाम को लेकर जो लक्ष्य दिया गया है, वह भी इस पुरानी व्यवस्था से प्रभावित हो रहा था। क्योंकि कोरोना काल की वजह से लंबे समय से न तो नियमित कक्षाएं संचालित हुईं और न ही ऑनलाइन क्लासेस से बच्चे कुछ सीख पाए। यही नहीं दिसंबर माह में भी जो नियमित कक्षाएं लगाई गईं उनमें 30 प्रतिशत से भी कम बच्चे शामिल हुए। कुल मिलाकर बिना पढ़ाई के बच्चे कैसे ठीक से पेपर दे पाएंगे। यही नहीं इससे पहले ओपन बुक पद्धति ने भी बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर डाला है। अधिकांश बच्चे इस तरह की व्यवस्था में अध्ययन ही नहीं कर पाए। कुल मिलाकर इस स्थिति में बच्चों को नए बोर्ड पैटर्न पर प्रश्न पत्र को हल करना काफी मुश्किल नजर आ रहा था। जिसका उदाहरण अद्र्धवार्षिक परीक्षा के दौरान भी देखने को मिल चुका है। बच्चों की इस परेशानी ने शिक्षकों को भी चिंता में डाल दिया था। क्योंकि उन्हें लग रहा था कि बच्चों की जब पढ़ाई ही ठीक तरह से नहीं हुई तो कैसे वह अच्छा परीक्षा परिणाम दे पाएंगे।   मंडल के बदलाव को शासन ने ऐसे पलटा तेजतर्राट छवि वाले मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया ने कक्षा 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा पैटर्न में बदलाव कर दिया था। जिसे राज्य शासन ने विशेष अधिकार मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल अधिनियम की धारा-9 का इस्तेमाल करते हुए सभी निर्देश निरस्त कर दिए हैं। शासन ने अपने आदेश में बताया है कि लॉकडाउन और लगातार कोरोना संक्रमण की स्थिति के चलते शैक्षणिक सत्र प्रभावित हुआ है। नियमित कक्षाएं नहीं लगीं और विद्यार्थी स्कूल आकर नहीं पढ़े हैं। इसलिए नए पैटर्न पर परीक्षा कराना ठीक नहीं होगा। अब प्रश्नपत्र प्रिंट कराने, ब्लूप्रिंट और मूल्यांकन पद्धति में बदलाव नहीं होगा।   यह रहेगा पेपर का पैटर्न कुल अंक : 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न : 25 अंक  अति लघु उत्तरीय प्रश्न : 10 अंक (2 अंक के पांच प्रश्न) लघु उत्तरीय प्रश्न : 12 अंक (3 अंक के चार प्रश्न) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न : 28 अंक (4अंक के सात प्रश्न) निबंधात्मक प्रश्न : 25 अंक (5 अंक के पांच प्रश्न)   मंडल ने यह किए थे बदलाव अथवा में प्रश्नों की संख्या बढ़ा रहा था। जैसे कि कुल 6 प्रश्नों में चार हल या पांच प्रश्नों में से तीन हल करने होंगे। पहले हर दो प्रश्न में अथवा होता था। जबकि अब आठ या दस प्रश्न में दिए जाएंगे। वहीं श्रेणी सुधार के लिए विद्यार्थी मुख्य परीक्षा के तीन माह बाद फिर से परीक्षा दे सकेगा। उसके रिजल्ट में उसी साल सुधार हो जाएगा। इसके अलावा कोई भी विद्यार्थी संकाय बदल सकेगा। दूसरी परीक्षा भी बोर्ड परीक्षा की तरह ही होगी।   कक्षा 10 में कुल दर्ज परीक्षार्थी : 7020 कक्षा 12 में कुल दर्ज परीक्षार्थी : 6176 कुल परीक्षार्थी : 13196

Kolar News

Kolar News 5 February 2021

भोपाल। उत्तर भारत में मौसम साफ होने के बाद ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश के उत्तर और पश्चिमी जिलों में उत्तर दिशा से बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं जिसके परिणाम स्वरूप न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएं अब अगले कुछ दिनों तक चलती रहेंगी जिसके कारण मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में दिन और रात के तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जा सकती है। सर्दी के मौसम की विदाई से पहले शीतलहर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर अपना असर दिखा सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 और 5 फरवरी के बीच मध्य प्रदेश के उत्तरी जिलों गुना, दतिया, ग्वालियर और उसके आसपास के इलाकों में में हल्की वर्षा दर्ज की गई। 5 फरवरी की शाम और रात को भी मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। 6 फरवरी से सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाएगा और भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, दतिया, होशंगाबाद, समेत लगभग सभी भागों में मौसम साफ एवं शुष्क रहेगा।

Kolar News

Kolar News 5 February 2021

कटनी। न्यू कटनी जंक्शन के यार्ड में खड़ी एक मालगाड़ी बुधवार दोपहर में अचानक पीछे की तरफ लुढ़क गई। इस घटना में ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं, रेलवे ट्रेक, सिग्नल और बिजली खंभे के क्षतिग्रस्त हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में न्यू कटनी जंक्शन के रिसीविंग यार्ड में लाइन नंबर 12 में बीएपीटीएन ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह ट्रेन अपने आप पीछे की तरफ चलने लगी थी। कुछ ही दूर बाद मालगाड़ी पटरी से उतर गई और ट्रैक के साथ ही सिग्नल और खंभों को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना कैसे हुई, इस संबंध में रेलवे अधिकारियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई कर्मचारी मालगाड़ी की चपेट में नहीं आया। ट्रेन 2 फरवरी को बिलासपुर की ओर से यार्ड में आई थी, जिसके बाद उसे लाइन नंबर 12 पर खड़ा कर दिया गया था।  इस दुर्घटना में नई कटनी जंक्शन से बिलासपुर की ओर जाने और वहां से आने वाला रेल आवागमन प्रभावित हो गया है। इससे हजारों यात्री प्रभावित होंगे। रेलवे अधिकारियों को कहना है कि जल्द ही सुधार कार्य कर ट्रैक शुरू किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 3 February 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 44 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 57,589 हो गई है। वहीं, इंदौर में लगातार 12वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यहां कोरोना अब तक 924 लोगों की मौत हुई है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात 2268 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 44 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 57,589 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां 12 दिन से कोरोना से मरने वालों की संख्या 924 पर स्थिर है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 56,316 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 349 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है। इंदौर में कोरोना का रिकवरी रेट 98 फीसदी के करीब पहुंच गया है।   गौरतलब है कि दीपावली के बाद इंदौर में लगातार 17 दिन तक 500 से अधिक नये संक्रमित मिले थे। इसके बाद यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई और करीब दो महीने बाद यहां नये प्रकरणों की संख्या 100 से नीचे पहुंची है। अब लगातार 24वें दिन यहां 100 से कम नये संक्रमित मिले हैं। बता दें कि इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।

Kolar News

Kolar News 3 February 2021

ग्वालियर। ग्वालियर का बैजाताल जन आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। शहरवासी मोतीमहल के ऐतिहासिक बैजाताल में बोटिंग का आनंद उठा रहे हैं। शादी की सालगिरह हो या बच्चे का जन्मदिन शहरवासी सपरिवार बैजाताल में संचालित शिकारा में बैठकर बोटिंग का लुफ्त उठा रहे हैं।  सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक हर वर्ग के लोग यहां पहुंचे और बोटिंग का लुत्फ उठाया।   प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा गत दिवस शहर में प्रारंभ की गई बोटिंग से नगर निगम को पहले ही दिन 12 हजार रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई। शहर में नागरिकों को घूमने, फिरने और बोटिंग का लुफ्त उठाने के लिये प्रारंभ की गई व्यवस्था से लोगों में उत्साह है। पर्यटक अपनी शादी की सालगिरह भी बैजाताल में संचालित शिकारा में पार्टी मना रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि बैजाताल के शिकारा में भी कश्मीर का आनंद मिल रहा है।    बैजाताल में बोटिंग का लुफ्त उठाकर एक वरिष्ठ नागरिक ने कहा कि ग्वालियर में प्रारंभ की गई यह बोटिंग एक अच्छा संकेत है। इस तरह के उपक्रम शहर में होते रहना चाहिए। अपने जन्मदिन पर अपने नाती-पोतों के साथ बोटिंग का आनंद उठाना बहुत ही अच्छा लग रहा है। शहर के युवक-युवतियां भी बढ़-चढक़र बोटिंग का लाभ उठा रहे हैं।    कोविड-19 के कारण कई दिनों तक लॉकडाउन के बाद शहरवासियों को निगम द्वारा प्रारंभ की गई बोटिंग से लाभ उठाना एक सुखद अनुभूति महसूस हो रही है। कोविड गाइडलाइन के पालन के साथ-साथ निगम द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सैलानियों का यह भी कहना है कि अब हमारे घर आने वाले मेहमानों को भी हम शहर में बोटिंग का आनंद दिला सकेंगे। निगम द्वारा बोटिंग प्रारंभ कर जो सराहनीय कार्य किया गया है उसकी हर तरफ प्रशंसा की जा रही है। 

Kolar News

Kolar News 1 February 2021

श्योपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर मिले सम्मान के लिए श्योपुर जिले के हीरापुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाजिरा खान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिल से धन्यवाद दिया है। उनका परिवार भी यह सम्मान पाकर प्रफुल्लित हो रहा है।   गौरतलब है कि श्योपुर जिले के हीरागांव की आगनबाड़ी कार्यकर्ता नाजिरा खान कोरोना काल के लॉकडाउन में स्वयं डेंगू की शिकार होते हुए परिवार के विरोध के बावजूद भी जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा लगाई ड्यूटी के दौरान प्रवासी परिवारों की कोरनटाइन कराने की व्यवस्था और उनकी उचित देखभाल के अलावा प्रवासी मजदूरों की सहायता में मदद कर रही थी। आगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा कोरोना के संकट में प्रवासी परिवारों की सहायता में जुटी होने के बावजूद अपनी कड़ी मेहतन और विश्वास को कायम रखा।   नाजिरा खान स्नातक, बीएसडब्ल्यू और पीजीडीसीए तक शिक्षित होकर लॉकडाउन की घोषणा के समय स्वंय डेंगू का इलाज करा रही थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के दौरान कई प्रवासी परिवारों को सरकार की गाईडलाइन के अनुसार क्वारेंटीन करवाकर उनकों उचित इलाज और सहायता पहुंचाकर मदद की थी। नाजिरा ने बताया कि करीब पांच हजार की आबादी वाले उनके गाँव में एक हजार से ज्यादा लोग रोजी-रोटी की तलाश में गाँव से दूर काम करते थे। लॉकडाउन की घोषणा होते ही प्रवास पर गए सभी लोग गाँव वापस आने लगे। उन्होंने बताया कि महानगरों से गाँव लौट रहे ग्रामीणों से संक्रमण का खतरा ज्यादा था। वे जानती थी कि यदि बाहर से लौटे लोगों को क्वारेंटीन नहीं किया और उनकी समुचित चिकित्सीय जाँच नहीं कराई तो कोरोना संक्रमण पूरे गाँव में फैल सकता है।   आगनबाडी कार्यकर्ता नाजिरा ने ग्राम प्रधान और सरपंच की मदद से भाग-दौड़ कर बाहर से आये सभी लोगों को क्वारेंटीन कराना शुरू कर दिया। उनका बाहर जाना, लोगों से मिलना ससुराल के बुजुर्गों को नागवारा लगा। उन्हें नौकरी से त्यागपत्र तक देने पर जोर दिया गया। नाजिरा के पति ने उनका साथ दिया और परिवार के लोगों को समझाया संकट की इस घड़ी में गाँव के लोगों की मदद करने की इजाजत नाजिरा को दी गई।   नाजिरा खान द्वारा कोरोना संकट काल में प्रवासी परिवारों को सुरक्षित रखने के फैसले और नाजिरा की समझदारी से आज पूरा गाँव कोरोना से मुक्त है। नाजिरा आज न केवल लोगों को कोरोना सुरक्षा के उपाय बता रही है बल्कि ऑगनबाड़ी से जुड़े सभी परिवारों को पोषण आहार टी.एच.आर और अन्य सेवाएँ देने में नियमित रूप से मदद की है। इन सभी कार्यो का श्रेय मेरी आईसीडीएस परियोजना को जाता है। जिसके लिए मैं शुक्र गुजार हूँ।   नाजिरा खान ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग के माध्यम से कोविड वुमेन वॉरियर के मिले आवार्ड के लिए मैं बहुत खुश हूँ। जिसके लिए मैं मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिल से धन्यवाद देती हूं।

Kolar News

Kolar News 1 February 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में अभी कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण राजधानी भोपाल सहित पूरा मध्य प्रदेश बीते पांच दिन से कड़ाके की ठंड की चपेट में है। 15 जिलों में रात का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी हिमालय में एक सिस्टम बनने के कारण इसका सीधा असर मध्य प्रदेश में पड़ रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ रविवार को उत्तर भारत में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के दाखिल हो गया है। इस सिस्टम के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।   मौसम विभाग के मुताबिक एक अन्य तीव्र आवृत्ति वाले पश्चिमी विक्षोभ के तीन फरवरी को प्रवेश करने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से हवाओं का रुख बदलकर दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी होने लगेगा। इससे मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। चार-पांच फरवरी को बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बारिश भी होने के आसार हैं। हवाओं के साथ नमी आने के कारण चार फरवरी से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाने लगेंगे। चार-पांच फरवरी को राजधानी और प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में कमी आने लगेगी लेकिन रात के तापमान में काफी बढ़ोतरी होने लगेगी। सात फरवरी के बाद मौसम साफ होते ही एकबार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Kolar News

Kolar News 1 February 2021

रतलाम। पंजाब में पिछले दिनों चल रहे किसान आंदोलन के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ विशेष ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अत: कुछ ट्रेनों को डायवर्ट/शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है ।     शार्ट टर्मिनेट/ऑर्जिनेट ट्रेनें: गाड़ी संख्या 09025 बान्द्रा टर्मिनस अमृतसर स्पेशल 01 फरवरी को  बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली चंडीगढ़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चंडीगढ़ से अमृतसर के मध्य निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09026 अमृतसर बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल 03 फरवरी को अमृतसर से चलने वाली, चंडीगढ़ स्टेशन से चलेगी तथा अमृतसर से चंडीगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।    डायवर्टेड ट्रेनें: 01 फरवरी को छूटने वाली ट्रेन संख्या 02904 अमृतसर- मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन को अमृतसर-जनडियाला-ब्यास की बजाय परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरन तारन-ब्यास के रास्ते चलाया जायेगा।   01 फरवरी को छूटने वाली ट्रेन संख्या 02925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर स्पेशल ट्रेन को ब्यास-जनडियाला-अमृतसर की बजाय परिवर्तित मार्ग ब्यास-तरन तारन-अमृतसर के रास्ते चलाया जायेगा।   01 फरवरी को छूटने वाली ट्रेन संख्या 02926 अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को अमृतसर-जनडियाला-ब्यास की बजाय परिवर्तित मार्ग अमृतसर- तरन तारन-ब्यास के रास्ते चलाया जायेगा।

Kolar News

Kolar News 31 January 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 57 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 57,490 हो गई है। वहीं, इंदौर में लगातार नौवें  दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यहां कोरोना अब तक 924 लोगों की मौत हुई है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शनिवार देर रात 2430 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 57 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 57,490 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां नौ दिन से कोरोना से मरने वालों की संख्या 924 पर स्थिर है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 56,088 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 450 के करीब है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है। इंदौर में कोरोना का रिकवरी रेट 97 फीसदी पहुंच गया है।   गौरतलब है कि दीपावली के बाद इंदौर में लगातार 17 दिन तक 500 से अधिक नये संक्रमित मिले थे। इसके बाद यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई और करीब दो महीने बाद यहां नये प्रकरणों की संख्या 100 से नीचे पहुंची है। अब लगातार 21वें दिन यहां 100 से कम नये संक्रमित मिले हैं। बता दें कि इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।

Kolar News

Kolar News 31 January 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम इन दिनों पूरी तरह से बदला हुआ है। पिछले चार दिनों से हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी होने से राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दक्षिण पूर्वी जिलों में बेमौसम बरसात देखने को मिलीं। छिंदवाड़ा, सिवनी, मलंजखंड तथा उसके आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।    मौसम विभाग की माने तो फिलहाल मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में दिन और रात के तापमान में हल्की वृद्धि जारी रहेगी जिससे धूप से दिन सुहावना बना रहेगा। जबकि रात में सर्दी कम से कम इस सप्ताह जारी रहेगी। एक फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही मराठवाड़ा पर एक चक्रवात बन गया था। उसके प्रभाव से पूर्वी मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ बिगड़ गया था। हवा का रुख दक्षिणी होने से वातावरण में नमी बढ़ गई थी। जिसके चलते जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बरसात भी हुई। शुक्रवार को मराठवाड़ा पर बना सिस्टम भी समाप्त हो गया है। वर्तमान में लगभग 15 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इससे राजधानी सहित पूरे प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। बारिश के लिए बना मौसम अब बदल गया है और 29 जनवरी से लेकर 4 फरवरी के बीच यानि इस एक सप्ताह की अवधि में आज मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाएगा। जबलपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, सागर, सतना, पन्ना, रीवा, छतरपुर, ग्वालियर समेत सभी शहरों में 3 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।   मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी से राज्य के मध्य भागों में मौसम में बदलाव की संभावना है। ग्वालियर से लेकर विदिशा, सागर, भोपाल, रायसेन, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, बेतुल, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना और आसपास के इलाकों में 4 फरवरी से बादल छाने और गर्जना के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। बारिश का क्रम अगले हफ्ते के शुरुआती दिनों में भी बना रहेगा।

Kolar News

Kolar News 30 January 2021

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने वर्ष 2021 के दसवीं, बारहवीं, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा और डी.पी.एस.ई. की परीक्षा के कार्यक्रम घोषित किये हैं। दसवीं की परीक्षा 30 अप्रैल से 15 मई तक और बारहवीं की परीक्षा एक मई से 18 मई तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) और डी.पी.एस.ई. परीक्षा (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) 30 अप्रैल से 11 मई तक आयोजित की जाएगी। ये सभी परीक्षाएं प्रातः 8 बजे से 11 बजे के बीच सम्पन्न होंगी।    परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को प्रातः 7.30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 7.45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। हायर सेकेंडरी परीक्षा में केवल वाणिज्य संकाय के विषयों तथा हाई स्कूल परीक्षा में प्रायोगिक विषयों को छोड़कर शेष विषयों में नियमित एवं स्वाध्याय छात्रों के लिए प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा, किंतु नियमित छात्रों को 100 अंक के प्राप्तांक का 80% अधिभार एवं स्वाध्यायी छात्रों को 100 अंकों के प्राप्तांक अंकसूची में प्रदर्शित किए जाएंगे।   नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूक-बधिर दिव्यांग परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सामान्य रूप से एक ही दिन एवं समय में संपन्न होंगी। परीक्षा काल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रम अनुसार ही संपन्न होंगी। परीक्षा का कार्यक्रम मण्डल की वेबसाईट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है। 

Kolar News

Kolar News 30 January 2021

ग्वालियर। दो दिन मौसम शुष्क रहने के बाद शुक्रवार को फिर से कोहरे ने दस्तक दे दी। हालांकि दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन दिन भर सर्द हवाएं चलती रहीं, जिससे शीत लहर की स्थिति बनी रही। मौसम के जानकारों की मानें तो एक फरवरी तक शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।    ग्वालियर शहर में बीते गुरुवार को देर रात में ही कोहरे ने दस्तक दे दी थी, जो शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे तक डटा रहा। इस दौरान दृश्यता लगभग 150 मीटर थी। सुबह नौ बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छटना शुरू हुआ तो धूप निकल आई। दोपहर में अच्छी खासी धूप निकली, लेकिन दिन भर आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर पूर्वी सर्द हवाएं चलतीं रहीं, जिससे दिन भर सिहरन बनी रही, जबकि शाम होते ही सर्दी चरम पर थी। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के पूर्व निदेशक डी.पी. दुबे ने बताया कि आगामी एक फरवरी तक उत्तरी हवाएं चलने से शील लहर की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा क्योंकि दो फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर की ओर जाएगा। इसके साथ ही दक्षिण उड़ीसा में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इन दोनों सिस्टामों के प्रभाव से हवाओं की दिशा बदलकर दक्षिण पश्चिमी हो जाएगी। इन सिस्टमों का प्रभाव दो से चार फरवरी तक रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और सर्दी में कमी आएगी। इन सिस्टमों का प्रभाव समाप्त होने के बाद पांच फरवरी से एक बार फिर उत्तरी हवाएं आने से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी।  सर्द हवाओं से लुढ़का अधिकतम पारा: शुक्रवार को दिन भर दस किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलीं उत्तर पूर्वी सर्द हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में जहां दो डिग्री सेल्सिसय की गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं रात से सुबह तक कोहरा छाया रहने से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 94 प्रतिशत दर्ज की गई, जो सामान्य से 23 प्रतिशत अधिक है, जबकि शाम को हवा में नमी 43 प्रतिशत दर्ज की गई, जो सामान्य से एक प्रतिशत कम है।

Kolar News

Kolar News 29 January 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 22 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 57,399 हो गई है। वहीं, इंदौर में लगातार सातवें  दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यहां कोरोना अब तक 924 लोगों की मौत हुई है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 2339 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 22 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 57,399 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या छह दिन से 924 पर स्थिर है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 56,026 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 449 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है। इंदौर में कोरोना का रिकवरी रेट 97 फीसदी पहुंच गया है।   गौरतलब है कि दीपावली के बाद इंदौर में लगातार 17 दिन तक 500 से अधिक नये संक्रमित मिले थे। इसके बाद यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई और करीब दो महीने बाद यहां नये प्रकरणों की संख्या 100 से नीचे पहुंची है। अब लगातार 19वें दिन यहां 100 से कम नये संक्रमित मिले हैं। बता दें कि इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।

Kolar News

Kolar News 29 January 2021

सिवनी। सिवनी जिला सीएम हेल्पलािन की प्रदेशस्तरीय रैंकिंग में 80.81 वैटेज स्कोर के साथ प्रथम स्थान पर है तथा पहली बार किसी जिले को ए रेटिंग प्रदान की गई है। यह बात सिवनी कलेक्टर डाॅ. राहुल हरिदास फांटिग ने सोमवार को समय सीमा बैठक के दौरान कही। उन्होंने जिले के ए रेटिंग में आने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी।    उन्होंने प्रकरणों के समय सीमा में उत्कृष्ट निराकरण कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले ऊर्जा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पंचायत, सामाजिक न्याय विभाग, गृह विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला अधिकारियों की प्रशंसा की साथ ही सभी अधिकारियों को लगातार इसी तरह शासन की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए।    कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा आगामी समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम हेतु चिन्हांकित विषयों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।  उन्होंने कोविड वेक्सिनेशन की प्रगति, लिए जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों के सेम्पल तथा वर्तमान में उपचाररत कोविड मरीजों के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।    इसी तरह उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा कर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक कैम्प आयोजित कर अधिक से अधिक हितग्राहियों के कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए और सभी अनुविभागीय अधिकारियों को भू-माफियां को चिन्हांकित कर उनके द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए अतिक्रमण मुक्त भूमि पर सार्वजनिक हितार्थ उपयोग करने के निर्देश दिए।

Kolar News

Kolar News 25 January 2021

भोपाल। प्रदेश में विद्युत क्षेत्र के विकास और विस्तार के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेशवासियों को भरपूर और बिना बाधा के बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने जहां कोरोना काल में उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत दी है, वहीं उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान को भी प्राथमिकता दी है। आगामी एक साल में विद्युत क्षमता में करीब डेढ़ हजार मेगावाट की वृद्धि का अनुमान है।   जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में उपलब्ध विद्युत क्षमता 30 नवम्बर 2020 की स्थिति में 21 हजार 220 मेगावाट है। पिछले 22 दिसम्बर को इतिहास में सर्वाधिक 15 हजार 21 मेगावाट मांग की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। अगले वित्त वर्ष में उपलब्ध विद्युत क्षमता में 1426 मेगावाट वृद्धि की योजना है। प्रदेश में विद्युत पारेषण हानियां अब मात्र 2.59 प्रतिशत रह गई हैं। यह पूरे देश में न्यूनतम हानियों में से एक है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमेप के अंतर्गत भविष्य की विद्युत मांग की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये पारेषण प्रणाली के विस्तार कार्यक्रम मे ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, टैरिफ आधारित अति उच्च दाब उपकेन्द्रों और उनसे संबंधित लाइनों के निर्माण को शामिल किया गया है।   लॉकडाउन में उपभोक्ताओं को 1000 करोड़ की राहत उन्होंने बताया कि प्रदेश के ऐसे सभी घरेलू उपभोक्ता जो संबल योजना के हितग्राही है एवं माह अप्रैल 2020 में जिनके देयक की राशि 100 रुपये तक थी, उनके आगामी तीन माह में देयक राशि 100 रुपये तक आने पर इन माहों में 50 रुपये प्रतिमाह लिया गया। ऐसे घरेलू उपभोक्ता जिनके अप्रैल 2020 के देयक की राशि 100 रुपये तक थी उनके आगामी 3 माह के देयक राशि 100 से 400 तक आने पर उन तीन माहों में मात्र 100 रुपये तथाजिनकी अप्रैल 2020 में देयक राशि 100 रुपये से अधिक परंतु 400 या उससे कम थी, उनके आगामी तीन माह के देयक राशि 400 से अधिक आने पर उन तीन माह में देयक की राशि का मात्र 50 प्रतिशत लिया गया है।      उपभोक्ताओं के हित में लिये गये निर्णय पाण्डेय ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं से प्रथम 100 यूनिट तक की मासिक खपत पर मात्र 100 रुपये लिये जाते हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति के बीपीएल घरेलू उपभोक्ताओं से 30 यूनिट तक मासिक खपत पर मात्र 25 रुपये लिये जा रहे हैं। इन योजनाओं से प्रतिमाह लगभग एक करोड़ उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं। वर्तमान रबी सीजन में कृषि उपभोक्ताओं को दिन के समय अधिक बिजली देने के लिये फ्लेक्सी प्लान लागू किया गया है। साथ ही खेती कार्य के लिये फ्लेट दरों पर बिजली दी जा रही है। इससे लगभग 22 लाख कृषि उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त एक हेक्टयर तक की भूमि वाले अनुसूचित जाति-जनजाति के लगभग 8 लाख बीपीएल धारक किसानों को नि:शुल्क बिजली दी जा रही है।   19 लाख से अधिक शिकायतें निराकृत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये केन्द्रीयकृत कॉल सेंटरों को सृदृढ़ किया गया है। अप्रैल से नवम्बर 2020 की अवधि में प्राप्त सभी करीब पौने 20 लाख शिकायतों का निराकरण किया गया। शिकायतों के निराकरण के बाद उपभोक्ता संतुष्टि के लिये फीडबैक व्यवस्था में इस दौरान 3 लाख 32 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं से सम्पर्क किया गया। औसत उपभोक्ता संतुष्टि प्रतिशत 98.4 प्रतिशत पाया गया। गलत बिजली बिल संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिये शिविर लगा कर 33 हजार से अधिक शिकायतों को मौके पर दूर किया गया। परिणामस्वरूप अब शिकायतों के निराकरण का औसत समय 71 से घटकर 35 मिनट रह गया है। इसे और कम करने के भी प्रयास किये जा रहे हैं।   बिजली सब्सिडी सीधे किसानों के बैंक खातों में केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा बिजली क्षेत्र में सुधारों के लिए बनाए गए मानदंडों को लागू करने में मध्यप्रदेश ने अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रदेश ने दिसंबर 2020 से विदिशा जिले में किसानों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी डीबीटी के जरिए सीधे बैंक खाते  में देनी शुरू कर दी है। योजना में 60 हजार 81 लाभार्थियों के बैंक खातों में 32 करोड़ 7 लाख रुपये डीबीटी के जरिए भेजे गए। झाबुआ और सिवनी जिलों में भी योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन तीन जिलों के आधार पर इस योजना को अगले वित्त वर्ष में पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इस प्रकार प्रदेश ने बिजली क्षेत्र के लिए निर्धारित तीन सुधारों में से एक को सफलता से लागू कर दिया है।   आत्मनिर्भर मप्र रोड़मेप-2023 आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप की प्राथमिकताओं में विद्युत अधोसंरचना कार्यों के लिए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति, स्थानीय निर्मित सामग्री और उपकरणों की खरीदी में प्राथमिकता, वितरण अधोसंरचना के लगातार संधारण की व्यवस्था और गुणवत्ता पूर्ण सामग्री की खरीद के लिए इन हाउस परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना को शामिल किया गया है। साथ ही नियमित भुगतान वाले उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत प्रदाय में प्राथमिकता, मीटरिंग, बिलिंग और कनेक्शन पर ध्यान देते हुए उपभोक्ता सुविधा बढ़ाने और उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता, मीटर स्थापित कर उपभोक्ताओं को वास्तविक मीटर रीडिंग के देयक जारी करने को भी रोडमैप में रखा गया है। संधारण कार्य को प्राथमिकता, कृषि फीडर पर 10 घंटे विद्युत प्रदाय सुनिश्चित करना, जले/खराब ट्रांसफार्मर को निर्धारित समयावधि में बदलना, वितरण ट्रांसफार्मर के फेल होने की दर में कमी लाना, गुणवत्तापूर्ण सामग्री की खरीदी करना और विद्युत चोरी में कमी के लिए उपभोक्ताओं के दृष्टिकोण में परिवर्तन के लिए जागरूकता अभियान को भी रोडमेप का हिस्सा बनाया गया है।

Kolar News

Kolar News 25 January 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में यहां कोरोना के 20 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 57,315 हो गई है। वहीं, इंदौर में लगातार तीसरे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 924 है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 3128 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 20 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 57,315 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां अब तक कोरोना से 924 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 55,720 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 671 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है। इंदौर में कोरोना का रिकवरी रेट 96 फीसदी पहुंच रहा है।   गौरतलब है कि दीपावली के बाद इंदौर में लगातार 17 दिन तक 500 से अधिक नये संक्रमित मिले थे। इसके बाद यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई और करीब दो महीने बाद यहां नये प्रकरणों की संख्या 100 से नीचे पहुंची है। अब लगातार 15वें दिन यहां 100 से कम नये संक्रमित मिले हैं। बता दें कि इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।

Kolar News

Kolar News 25 January 2021

मंदसौर। गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी बाद क्यू ट्रैक से होकर रतलाम-चित्तौड़गढ़ सेक्शन में ट्रेन बिजली के इंजन से दौड़ने लगेगी। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) के निरीक्षण में मिली 11 खामियों को ठीक करने के बाद रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है।   यात्रियों की सुरक्षा के लिए पहले कुछ दिन गुड्स ट्रेन चलाने के बाद रेलवे यात्री ट्रेन चलाएगा। रफ्तार बढ़ने के साथ सफर का समय घटेगा। रेलवे रतलाम-कोटा हल्दीघाटी पैसेंजर सहित डेमू ट्रेन शुरू करने में आसानी होगी। अभी इस सेक्शन में डीजल इंजन से पांच जोड़ी नियमित और साप्ताहिक गाड़ियां चल रही हैं। धौंसवास से चित्तौड़गढ़ तक की सिंगल लाइन को सीआरएस की मंजूरी पहले ही मिल गई थी, क्यू ट्रैक और निंबाहेड़ा-शंभुपुरा की दूसरी लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन अधूरा होने से ट्रेन बिजली इंजन से नहीं चल पा रही थी।   रेल विद्युतीकरण (आरई) डिपोर्टमेंट द्वारा दोनों काम पूरा करने के बाद 28 दिसंबर को सीआरएस आरके शर्मा ने निरीक्षण करके ऑब्जर्वेशन रिपोर्ट में 11 कमियां बताई थीं। इन्हें ठीक करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था। एक पखवाड़े तक लगातार काम करके आरई और रेलवे ने ट्रैक के इलेक्ट्रिफिकेशन को ओके कर लिया है। इससे अब जल्द यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

Kolar News

Kolar News 23 January 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में यहां कोरोना के 36 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 43 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 57,265 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से अब तक 924 लोगों की मौत हो चुकी है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार देर रात 4233 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 36 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 57,265 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 924 है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 55,143 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1198 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है। इंदौर में कोरोना का रिकवरी रेट 96 फीसदी पहुंच रहा है।   गौरतलब है कि दीपावली के बाद इंदौर में लगातार 17 दिन तक 500 से अधिक नये संक्रमित मिले थे। इसके बाद यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई और करीब दो महीने बाद यहां नये प्रकरणों की संख्या 100 से नीचे पहुंची है। अब लगातार 13वें दिन यहां 100 से कम नये संक्रमित मिले हैं। बता दें कि इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।

Kolar News

Kolar News 23 January 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्य शासन ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्व में गठित समिति को अधिक्रमित करते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति में उपाध्यक्ष बनाये गये हैं।   जनसम्पर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त को इस समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि, अपर मुख्य सचिव-प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण, अपर मुख्य सचिव-प्रमुख सचिव उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, अपर मुख्य सचिव-प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, अपर मुख्य सचिव-प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास, अपर मुख्य सचिव-प्रमुख सचिव जनसम्पर्क, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रवर्तन शाखा), विभागाध्यक्ष, खाद्य विज्ञान एवं तकनीकी जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर, अध्यक्ष इंडियन डायटिक्स एसोसिएशन इंदौर, संचालक भारतीय उद्योग परिसंघ भोपाल, अध्यक्ष राज्य होटल एवं रेस्टोरेंट ऐसोसिऐशन ऑफ इंडिया, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन, अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता संघ मर्यादित तथा प्रभारी राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला इस समिति के सदस्य होंगे।

Kolar News

Kolar News 22 January 2021

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में जहां कोरोना के लगातार नये मामले सामने आ रहे हैं तो वहीं पुराने मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर भी पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में जिले में अब कोरोना के 08 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 12 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंचे हैं।   देवास के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि जिले में गुरुवार को 671 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें आठ नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 663 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में 12 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए और उन्हें गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर अपने घर रवाना किया गया। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 2909 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से अभी तक कुल 2832 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब जिले में सक्रिय मरीज 50 है, जिनका उपचार चल रहा है। वहीं, जिले में अभी तक 27 लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 97.35 प्रतिशत तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 0.93 प्रतिशत है।

Kolar News

Kolar News 21 January 2021

इंदौर। गरीबों के मुंह से निवाला छीनने वाला राशन माफिया भरत दवे की नजर जमीन कब्जाने पर भी थी। का एक और कारनामा जांच में उजागर हुआ है। उसने मोती तबेला स्थित श्री अंगद हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जा करके अपना ऑफिस बना लिया था। बुधवार को पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में नगरनिगम की टीम ने भरत दवे के इस अवैध कब्जे को हटा दिया और जमीन मंदिर प्रबंधन को सौंप दी।   राशन घोटाले के खुलासे के बाद जांच में मंदिर की जमीन कब्जाने की बात सामने आने पर बुधवार दोपहर प्रशासन ने पुलिस और निगम के साथ मिलकर भरत दवे के ऑफिस पर बुलडोजर चला दिया। टीम ने ऑफिस को धराशायी करने के पहले लैपटॉप, कम्प्यूटर सहित सारा माल जब्त कर लिया। उधर, भरत, श्याम दवे और प्रमोद दहीगुडे पर रासुका की कार्रवाई की गई है। प्रभारी फूड कंट्रोलर आरसी मीणा पर 10 थानों में केस दर्ज कराया गया है। मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है।बुधवार को जब टीम भरत दवे के ऑफिस को हटाने पहुंची तो दवे से जुड़े कुछ लोग वकील को लेकर पहुंचे गए। यहां पर दवे के समर्थकों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद निगम अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने मोर्चा संभाला और उसे मौके से हटाया। इसके बाद पुलिस उसे दूर तक छोड़कर आई।

Kolar News

Kolar News 20 January 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कभी आसमान में बादल, कभी बारिश तो कभी तेज ठिठुरन भरी सर्दी। अब अधिकांश स्थानों पर सुबह और रात को ठंड महसूस की जा रही है लेकिन दोपहर में तेज़ धूप निकल रही है।   मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों बाद एकबार फिर राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। इसकी वजह यह है कि 22 जनवरी को उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में एक और पश्चिमी विक्षोभ दखल दे सकता है। इससे बादल छाने लगेंगे और न्यूनतम तापमान में फिर बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, लेकिन दिन का तापमान कम होने लगा है।   राजधानी भोपाल में दिन के समय तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है और तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, शिवपुरी में ठंड अपने तेवर दिखा रही है। वहीं, इंदौर में रात के तापमान में वृद्धि हुई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश से उत्तरी मध्य प्रदेश होकर कोंकण, गोवा तक एक ट्रफ (द्रोणिका लाइन) बना हुआ है। समुद्री क्षेत्र से आ रही दक्षिणी-पश्चिमी हवा 12 किलोमीटर की गति से चल रही है। इस सिस्टम के प्रभाव से वातावरण में नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस वजह से राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बादल छाने लगे हैं। बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट होने लगी है, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ने लगे हैं।   साहा ने बताया कि हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवा की रफ्तार लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। इस वजह से शाम ढलने के बाद वातावरण में सिहरन बरकरार है। 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के दाखिल होने के बाद फिर मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। इस सिस्टम के असर से हवाओं का रुख बदलने से मध्य प्रदेश में भी वातावरण में नमी बढ़ेगी और बादल छाने लगेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद 26 से 31 जनवरी के बीच एकबार फिर शीतलहर का दौर लौट सकता है।

Kolar News

Kolar News 20 January 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में यहां कोरोना के 38 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 57,135 और मृतकों की संख्या 921 हो गई है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात तीन हजार से अधिक सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 38 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 57,135 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 921 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 55,021 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1193 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है। इंदौर में कोरोना का रिकवरी रेट 96 फीसदी पहुंच रहा है।   गौरतलब है कि दीपावली के बाद इंदौर में लगातार 17 दिन तक 500 से अधिक नये संक्रमित मिले थे। इसके बाद यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई और करीब दो महीने बाद यहां नये प्रकरणों की संख्या 100 से नीचे पहुंची है। अब लगातार दसवें दिन यहां 100 से कम नये संक्रमित मिले हैं। बता दें कि इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।

Kolar News

Kolar News 20 January 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में शनिवार को कोरोना वैक्सीन का महाअभियान राजधानी भोपाल स्थित गांधी मेडीकल कालेज से प्रारंभ हुआ। पहला टीका वार्ड ब्वॉय संजय यादव को लगा। मुख्यमंत्री चौहान ने यादव सहित वैक्सीनेशन में शामिल भोपाल के शासकीय और निजी चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया।    वार्ड बाय यादव ने बनाया विक्ट्री साइन राज्य स्तरीय वैक्सीनेशन शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में टीका लगने से उत्साहित वार्ड बाय संजय यादव ने विक्ट्री साइन बनाकर कोरोना से निर्णायक जंग जीतने के संदेश दिया। यादव ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि अब वे सुरक्षित होने का अहसास कर रहे हैं लेकिन पूर्ण रूप से तब सुरक्षित होऊंगा जब 28 दिन बाद दूसरा डोज लगेगा और उसके 14 दिन बाद जब एंटी बाडी विकसित होगी।    डॉ. गोयनका ने कहा- दुनिया फिर जोश में होगी चिरायु मडीकल कालेज के संचालक डॉ. अजय गोयनका को भी आज कोरोना से जंग के लिए वैक्सीन लगी। उन्होंने कहा कि दावे से कहता हूँ कि यह वैक्सीन दुनिया में सर्वाधिक विश्वसनीय और असरकारी है। उन्होंने कहा कि इन स्वदेशी वैक्सीन से अब देश में उत्साह के नए रंग होंगे और देश कोरोना से जंग जीतकर फिर से पटरी पर दौड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।   बिल्कुल सुरक्षित है वैक्सीन – डॉ. पाल भोपाल के हमीदिया अस्पताल के विभागाध्यक्ष कम्युनिटी एवं फैमिली मेडिसन विभाग के डॉ. डी.के.पॉल को हमीदिया अस्पताल में शनिवार को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन के बाद डॉ. पॉल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मुझे अभी आधा घंटे पहले वैक्सीन लगाई गई है। मैं बहुत बेहतर फील कर रहा हूँ  किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है। वैसे 60 वर्ष के ऊपर की उम्र का हूँ। वैक्सीन को लेकर कहना चाहूंगा कि इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं। मैने इसको लगवाया एवं मुझे किसी भी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट जैसे चक्कर आदि की कोई परेशानी नहीं हुई है, मैं बिल्कुल नार्मल फील कर रहा हूँ। मैं सब लोगों को यही संदेश देना चाहूँगा कि जब आपका वैक्सीनेशन के लिए नम्बर आए तो बिना किसी संदेह के वैक्सीन लगवाएं और इससे शरीर के अंदर प्रतिरोधक क्षमता पैदा होगी और यह लोगों का कोरोना से बचाव करेगा।   मैसेज आया और मैं वैक्सीनेशन के लिए आ गया - डॉ. शर्मा नर्मदा अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर के संचालक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि कोरोना की वजह से लाकडाउन, आर्थिक स्थिति, व्यवसाय  किसी भी तरीके से देखा जाए तो वर्ष 2020 में हमारा अनुभव बहुत ही खराब रहा है। इसलिए वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक कर यह वैक्सीन तैयार की है और अभी एक साल भी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को उन्हें मैसेज आया था कि उन्हें 16 जनवरी को वैक्सीन लगना है तो वह यहां आए, उसके बाद उनकी आईडी चेक हुई और उसके बाद उन्हें वैक्सीन लगाई गई, इसके बाद ऑब्जरवेशन रूम में बैठे और अब भी वह एकदम बेहतर फील कर रहे हैं।   पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन – सीएमएचओ डॉ. तिवारी सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने स्वास्थ्य अपर सचिव मोहम्मद सुलेमान की उपस्थिति में कोरोना की वैक्सीन लगवाई। वैक्‍सीनेशन की पूरी प्रक्रिया के बाद तिवारी ने कहा कि मुझे गर्व है कि इस महाअभियान के प्रथम दिन मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में मुझे वैक्सीनेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी मैं बेहतर स्थिति में हूँ और मैं शहर में बनाए गए 12 वैक्सीन सेंटरों का निरीक्षण करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा शहरवासियों को यही संदेश है कि यह वैक्सीनेशन पूर्णत: सुरक्षित है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस वैक्सीन से लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है।

Kolar News

Kolar News 16 January 2021

भोपाल। हवाओं का रुख बदलने से वातावरण में अरब सागर से कुछ नमी मिलने से मप्र के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर दिन के तापमान में अधिक और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना और उसके आसपास एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से हवा का रुख बार-बार बदलने लगा है। शुक्रवार को सुबह के समय कुछ समय के लिए हवा का रुख उत्तर-पूर्वी से बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गया था। इससे अरब सागर से कुछ नमी मिलने लगी थी। इससे अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। हालांकि शाम के समय हवा का रुख फिर उत्तर-पूर्वी और उत्तरी हो गया था। इससे वातावरण में फिर सिहरन बढ़ गई है। अभी दो दिन तक न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, लेकिन दो दिन बाद रात का तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है।  मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह मध्य प्रदेश के लगभग सभी भागों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा यानि बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। परंतु तापमान सामान्य से नीचे ही बना रहेगा तथा अधिकांश जिलों में कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। दिन के समय धूप निकलेगी तथा दिन आरामदायक ही बना रहेगा। ग्वालियर संभाग में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा भी छाया रह सकता है।   मप्र में बारिश का आंकड़ा सामान्य से ऊपर मौसम विभाग के अनुसार इस साल जनवरी महीने में मध्य प्रदेश के पश्चिमी जिलों में कई दिन रुक-रुक कर हुई बारिश के परिणाम स्वरूप पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश का आंकड़ा सामान्य से 44 प्रतिशत ऊपर है। जबकि दूसरी तरफ पूर्व मध्य प्रदेश लगभग शुष्क बना रहा। इसलिए यहां बारिश सामान्य से 93 प्रतिशत कम के स्तर पर है।

Kolar News

Kolar News 16 January 2021

इंदौर। देश-प्रदेश के अन्य शहरों के साथ-साथ शनिवार को कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाए जाने के चरणबद्ध अभियान की शुरुआत हो गई। एमवाय अस्पताल में आया आशा पवार को तो अरबिंदो अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीमा डागर को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। पांच टीकाकरण केंद्रों पर सुबह 9 बजे से टीका लगने की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले टोकन बांटे गए। वहीं, मंत्री तुलसी सिलावट ने एमवाय अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से बात की। रोजाना 100-100 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाया जाएगा।    इंदौर में क्षेत्रीय वैक्सीन भंडारण केंद्र से वैक्सीन लेकर सुबह दो कर्मचारी पुलिस सुरक्षा में सुबह 8 बजे सभी 5 सेंटरों के लिए रवाना हुए। इनके पास दो बॉक्स थे, इसमें से एक बॉक्स में वैक्सीन के 100 डोज जबकि दूसरे बॉक्स में आइस पैक थे। सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर एमवाय अस्पताल के फोकल पाइंट तक सुरक्षित तरीके से वैक्सीन को पहुंचाया गया। इसके पहले पूरे एरिए को सैनिटाइज करवाया गया। अस्पताल के डीन खुद सुबह से मौके पर पहुंच गए और तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री तुलसी सिलावट भी एमवाय अस्पताल पहुंचे। देशभर में हो रहे टीकाकरण का लाइव टेलीकास्ट एमवाय अस्पताल में हो रहा है। जहां पर टीकाकरण हो रहा है, उस पूरे एरिए को सजाया गया है।

Kolar News

Kolar News 16 January 2021

भोपाल। मकर संक्रांति पर्व के बाद अब प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सूर्य के उत्तरायण होने और आसमान साफ बना रहने से राजधानी भोपाल समेत अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूर्वी हवाओं का दखल बढ़ने से अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। दो दिनों बाद धूप में तेजी आएगी। साथ ही रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से गुलाबी ठंड बरकरार रहेगी।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में तेलंगाना पर एक प्रति-चक्रवात बन गया है। इस सिस्टम के प्रभाव से हवा का रुख उत्तरी से उत्तर-पूर्वी हो गया है। उत्तर भारत में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन वर्तमान में मध्य प्रदेश में बीच-बीच में उत्तरी के बजाय पूर्वी हवाएं चलने लगती हैं। आसमान साफ रहने और वातावरण में नमी नहीं रहने के कारण सूर्य की किरणें सीधी जमीन पर आ रही हैं। इस वजह से दिन के तापमान में तेजी से बढ़ने लगा है। अभी शनिवार तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।   इधर गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Kolar News

Kolar News 15 January 2021

उज्जैन। उज्जैन जिले में कोरोना वैक्सीनेशन फेज-1 का कार्य 16 जनवरी से पांच केन्द्रों पर प्रारम्भ होगा। फेज-1 में प्रथम भाग में हैल्थ केयर वर्कर्स को टीका लगाया जायेगा। इसमें शासकीय एवं निजी चिकित्साकर्मी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। जिले में इनकी कुल संख्या 12 हजार 411 चिन्हित की गई है। फेज-1 के द्वितीय भाग में फ्रंटलाइन वर्कर तथा तृतीय भाग में 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति अथवा 50 वर्ष से पहले के ऐसे लोग जो गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, का टीकाकरण होगा। तीनों भाग मिलाकर उज्जैन जिले में लगभग तीन से चार लाख लोगों का फेज-1 में टीकाकरण किया जायेगा।   टीकाकरण की तैयारियों को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर गुरुवार को वैक्सीनेशन टीम का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.महावीर खंडेलवाल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.केसी परमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ.सुधीर सोनी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।   बैठक में डब्ल्यूएचओ के डॉ. सुधीर सोनी ने कोरोना टीकाकरण को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में टीकाकरण के लिये दो कंपनियों के टीके तैयार हैं। इनमें से कोई एक उज्जैन जिले में आयेगा। एक टीका सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा बनाया गया है तथा दूसरा भारत बायोटेक कंपनी द्वारा बनाया गया है। टीका व्यक्ति को दो बार लगेगा, पहली बार लगने के चार सप्ताह बाद दूसरी बार लगाना होगा। इसके लिये टीकाकरण टीम का गठन किया जायेगा। इसमें एक सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगाई जायेगी। समस्त कार्यवाही को कोविड पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर किया जायेगा। टीकाकरण की माइक्रो प्लानिंग भी कोविड एप के माध्यम से होगी। वेक्सीनेशन के लिये प्रत्येक सेन्टर पर तीन कक्ष होना आवश्यक है। इसमें प्रथम कक्ष वेटिंग रूम, द्वितीय कक्ष में वेक्सीनेशन का कार्य एवं तृतीय में रेस्ट रूम बनाया जायेगा। टीकाकरण के लिये वेक्सीन की कोल्डचेन 2 से 8 डिग्री के मध्य मेंटेन करना होगा। उन्होंने कहा कि टीका लगने के बाद किसी भी तरह के साइड इफेक्ट नहीं होंगे।

Kolar News

Kolar News 14 January 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रीयल एस्टेट और अनाज कारोबारी जेआरजी ग्रुप पर टैक्स चोरी की आशंका में आयकर विभाग द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में 50 करोड़ रुपये से अधिक के बेनामी लेन-देन का खुलासा हुआ है। मंगलवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई बुधवार देर रात चली, जिसमें 50 से अधिक बैंक खातों के साथ ही 40 करोड़ की सांवेर में 70 फीसदी नकद भुगतान में खरीदी जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं। जेआरजी ग्रुप और उससे जुड़े पार्टनरों के यहां से एक दर्जन लॉकर के साथ कई डायरियां और अन्य दस्तावेज, लैपटॉप, पेन ड्राइव जब्त की गई है।   आयकर की इंवेस्टीगेशन विंग द्वारा शहर के जेआरजी रियलिटी और उससे जुड़ी तीन कंपनियों के खिलाफ मंगलवार सुबह छापा मार कार्रवाई शुरू की थी। इनमें जेआरजी ग्रुप के संचालक और भागीदार, घनश्याम गोयल, तिलक गोयल, रोशन पोरवाल, अनिल धाकड़, आरएनटी मार्ग की मिलिंद मेनोर बिल्डिंग में ग्रुप के कार्पोरेट दफ्तर, डकाच्या में विकसित लॉजिस्टिक पार्क, टेलीफोन नगर, साकेत नगर, मल्हारगंज, पालदा व अन्य क्षेत्रों में समूह में भागीदारों के दफ्तरों और घरों सहित 15 ठिकानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा बुधवार देर रात तक कार्रवाई जारी रही। बताया गया है कि आयकर विभाग को जमीनी कारोबार के साथ-साथ अनाज, दलहन के सौदों के जरिए भी काली कमाई की जानकारी हाथ लगी है।   इस कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग को कुल एक करोड़ 10 लाख रुपये नकद के साथ 50 करोड़ रुपये के बेनामी लेन-देन का हिसाब मिला है। नकदी को विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया है। टीम को 50 से अधिक बैंक खातों और 12 लॉकरों से नकद राशि बरामद हुई। दिल्ली की फर्मों और कंपनियों से लेन-देन के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। आयकर अधिकारियों ने अलग-अलग ठिकानों से मिली ज्वैलरी भी बरामद की है। गुरुवार को सभी दस्तावेजों का मूल्यांकन किया जा रहा है। अनुमान है कि बेनामी लेन-देन का आंकड़ा 70 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है।

Kolar News

Kolar News 14 January 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है, लेकिन मृतकों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। यहां बीते 24 घंटों में यहां कोरोना के 54 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 56,844 और मृतकों की संख्या 914 हो गई है। दीपावली के बाद (60 दिन बाद) यहां लगातार चौथे दिन नये संक्रमितों की संख्या 100 से नीचे आई है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 3484 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 54 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 56,844 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की कोई मौत की पुष्टि हुई है। यहां अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 914 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 53,966 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1964 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि दीपावली के बाद इंदौर में लगातार 17 दिन तक 500 से अधिक नये संक्रमित मिले थे। इसके बाद यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई और करीब दो महीने बाद यहां नये प्रकरणों की संख्या 100 से नीचे पहुंची है। अब लगातार चौथे दिन यहां 100 से कम नये संक्रमित मिले हैं। बता दें कि इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।

Kolar News

Kolar News 14 January 2021

भोपाल। कोरोना वैक्सीन की पहली खेप बुधवार सुबह मुंबई से भोपाल पहुंच चुकी है। इंडिगो की फ्लाइट 6 इ 661 से मुंबई से शेड्यूल फ्लाइट से वैक्सीन भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंची है। विमान के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग की इंसुलेटेड वैन एयरपोर्ट पहुंच गई थी। अलग-अलग बाक्सों में 94 हजार टीके भोपाल पहुंचे है। यहां से इंसुलेटेड वैन से वैक्सीन को कमला पार्क स्थित वैक्सीन सेंटर पर इसे रखा गया है।   भोपाल एयरपोर्ट से कोरोना वैक्सीन लेकर गाड़ी रवाना हो चुकी है। यहां से वैक्सीन को सभी जिलों में भेजा जाएगा। वहां सभी अधिकारी की देखरेख में ट्रांसपोर्टेशन का काम होगा। सभी जिले के लिए पदाधिकारी को नियुक्त कर इन्हें जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। भोपाल जिले के विभिन्न प्रखंड व अस्पताल में वैक्सीन भेजकर 16 जनवरी से टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। बताते चले कि वैक्सीन को एयरपोर्ट से रिसीव करने के लिए 8 बजे से ही वहां गाड़ी लगाई जा चुकी थी। कई बड़े अधिकारी खुद भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।   लोगों तक वैक्सीन देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से इंसुलेटेड वैन के जरिए यह वैक्सीन स्टेट वैक्सीन सेंटर तक पहुंचाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि इंसुलेटेड वैन में 7 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को बनाए रखते हुए वैक्सीन को वैक्सीन सेंटर तक लाया गया है। अब 16 जनवरी को देशभर में इस महाटीका अभियान की शुरुआत होगी। लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। 

Kolar News

Kolar News 13 January 2021

जबलपुर। भू माफियाओं के खिलाफ प्रदेश में चल रहे अभियान के तहत बुधवार को जबलपुर के थाना हनुमानताल अंतर्गत आजाद नगर मोहरिया गली नं. 6 में कुख्यात सटोरिया बाबू सलाम के खिलाफ प्रशासन ने कार्यवाही की। प्रशासन ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर बाबू सलाम द्वारा 2000 वर्ग फुट भूमि पर लगभग 1 करोड़ की लागत से नगर निगम की बिना अनुमति के अवैध निर्मित दो मंजिला मकान को जमींदोज किया गया। बाबू सलाम के विरूद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, मारपीट, सट्टा एवं जुआ के 34 अपराध थाना हुनमानताल में दर्ज हैं। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु बाबू सलाम का जिला बदर भी किया जा चुका है।   बुधवार को कलेक्टर जबलपुर कर्मवीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल अंतर्गत आजाद नगर मोहरिया गली नं. 6 में कुख्यात कुख्यात सटोरिया बाबू सलाम पिता कल्लू शाह (उम्र 52 वर्ष) के द्वारा 2000 वर्ग फुट भूमि पर लगभग 1 करोड़ की लागत से नगर निगम की बिना अनुमति के अवैधानिक तरीके से दो मंजिला मकान का निर्माण किया गया था, को जमींदोज किया गया। विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार, एसडीएम आधारताल ऋषभ जैन, नगर पुलिस अधीक्षक आधारताल अशोक तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक रॉझी मोह. इसरार मंसूरी, नगर पुलिस अधीक्षक केंट भावना मरावी, तहसीलदार राजेश सिंह समेत गोहलपुर थाना बल, कोडरेड प्रभारी अपनी 4 टीमों के साथ, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी अतिरिक्त बल के साथ व नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी सागर बोरकर अतिक्रमण अमला के साथ मौजूद थे।   गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भू-मफिया राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Kolar News

Kolar News 13 January 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला खत्म होने के बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवाओं का रुख उत्तरी होते ही मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। विशेष तौर से उत्तर भारत से लगे ग्वालियर और चंबल संभागों में शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि राज्य के 5 जिलों में शीतलहर का असर दिखेगा।    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि प्रदेश में दक्षिण पश्चिम हवा का दौर जारी है, जबकि अरब सागर से आ रही नमी के कारण कोहरे का लगातार असर देखा जा रहा है। ठंड के तेवर अभी और तीखे होने के असार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि 14 और 15 जनवरी को तापमान में और कमी देखी जाएगी।   मौसम विभाग ने आगे आने वाले दिनों में और अधिक कोहरे की संभावना जताई है, जबकि तापमान में दो से तीन डिग्री का भी अनुमान लगाया है। इस कारण इन जिलों में ठिठुरन और बढ़ जाएगी। इस दौरान ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी आशंका है। प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर, दतिया और नौगांव रहा। यहां का तापमान 4 डिग्री से नीचे चले गया। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर कहा है कि यहां कोहरा छाया रहेगा।   इन जिलों में चलेगी शीतलहरमौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और छतरपुर जिलों में शीतलहर चलेगी।   यहां होगा घना कोहरामौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि भोपाल, इंदौर, शाजापुर, ग्वालियर, दतिया में घना कोहरा रहेगा।

Kolar News

Kolar News 13 January 2021

रतलाम। स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस मंगलवार को युवा दिवस के रुप में मनाया गया। प्रात: 9 बजे से 9.45 बजेे केे मध्य आनलाइन सूर्य नमस्कार कार्यक्रम विद्यार्थी ,शिक्षक, जनसामान्य तथा गणमान्य नागरिकों ने अपने-अपने घरों में किया।   युवा दिवस के अवसर पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम कोविड-19 केे कारण इस वर्ष शालाओं में आयोजित नहीं हुए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस अवसर पर रेेडियों के माध्यम से संदेश प्रसारित किया,जिसमें योग केे महत्व और स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर उन्होंने प्रकाश डाला।      उत्कृष्ट विद्यालय में सूर्य नमस्कार संपन्न   उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम में प्राचार्य  सुभाष कुमावत के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाया गया।  इस अवसर पर कुमावत ने संदेश दिया कि मन मस्तिष्क के संतुलन, शांति एवं सौहार्द हेतु तथा स्वस्थ जीवन यापन के लिए योग को अपनाकर हम मानव मन को तैयार कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में प्राचार्य सुभाष कुमावत, डॉ. पूर्णिमा शर्मा, गिरीश सारस्वत, सुनील कदम, हरीश रत्नावत, स्नेहलता भदौरिया, रीना कोठारी, आर. सी. पांचाल, मनोज मूणत माया मौर्य, शरद शर्मा, डी. सी. पाटीदार, मुन्नेश बघेल आई. एस. राठौर, सुरेश राठौर सहित विद्यालय स्टाफ ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

Kolar News

Kolar News 12 January 2021

मुरैना। मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के ग्राम छेरा मानपुर, पहावली और बिलिय्यां पूरा में जहरीली शराब पीने से मंगलवार दोपहर तक मरने वालों की संख्या बढक़र 12 हो गई है। प्रशासन ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी जाविद अहमद और बागचीनी के थाना प्रभारी अविनाश राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इधर, मृतकों के परिजनों ने शवों को सडक़ पर शव रखकर प्रदर्शन किया। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्भाग्यपूर्ण और दुखदायी बताते हुए मामले की जांच के निर्देश दिये हैं।   मुरैना एसडीओपी सुजीत भदौरिया ने बताया कि जिले के दो थाना क्षेत्रों में अब तक जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। अभी कुछ लोगों की तबियत खराब है और उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि इन लोगों ने ओपी केमिकल से बनी हुई शराब पी थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रथम दृष्टया सुपरविजन में लापरवाही करने पर जिला आबकारी अधिकारी जाविद अहमद और बागचीनी थाना प्रभारी अइवनाश राठौर को सस्पेंड किया गया है।   उन्होंने बताया क‍ि मृतकों में रामकुमार पुत्र छोटेलाल, धर्मेन्द्र सिंह पुत्र रामजीलाल, दिलीप शाक्य पुत्र रामचंद्र शाक्य, जितेन्द्र पुत्र पातीराम जाटव, सरनाम पुत्र अमर सिंह किरार, केदार पुत्र हुकुम सिंह जाटव, मुकेश पुत्र साहब सिंह किरार सभी निवासी ग्राम मानपुर छैरा, बंटी पुत्र पंजाब सिंह गुर्जर, जितेन्द्र पुत्र पंजाब सिंह गुर्जर, रामनिवास पुत्र सिद्धार्थ गुर्जर तीनों निवासी ग्राम पावली के अलावा दो मृतक सुमावली क्षेत्र के रहने वाले हैं। सुमावली थाना प्रभारी रवि गुर्जर ने बताया कि सभी लोग एक पार्टी में गए थे, यहां पर शराब के साथ चिकन भी परोसा गया था। जिसके बाद सभी की हालत गंभीर हो गई।   गौरतलब है कि मुरैना के बीहड़ में कच्ची व जहरीली शराब का कारोबार बेखौफ चलता है। गत 12 दिसम्बर को नूराबाद पुलिस ने बीहड़ में कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी थी। नदी किनारे बीहड़ों में भट्टी जल रही थी जिस पर एक ड्रम में शराब बन रही थी। यह शराब भट्टी पर गुड़, पीओ और अन्य सामग्री से बनायी जाती थी। पानी की मोटर से नदी किनारे के भरकों (पानी के छोटे गड्ढों) से पानी खींचा जाता था जिसे ड्रमों में भरकर उससे कच्ची शराब तैयार होती थी। यह शराब बाइकों से आसपास के गांवों में खपाई जाती थी।   बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से इतने लोगों की मौत हुई है। इससे पहले उज्जैन में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। उससे पहले लॉकडाउन के दौरान रतलाम जिले में अवैध जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हुई थी।     मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। जांच के बाकी तथ्य जैसे ही आएंगे, जो भी दोषी होंगे, वो छोड़े नहीं जायेंगे। हम कठोर कार्रवाई करेंगे। वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने पूरे मामले को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली है। इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं और अलग से एक जांच दल भी जा रहा है। कोई भी दोषी होगा कितना भी बड़ा हो बख्शा नहीं जाएगा।

Kolar News

Kolar News 12 January 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज पल पल में बदल रहा है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद अब बादलों के छंटने का दौर शुरु हो गया है। वहीं कई जगहों पर कोहरा घना हो रहा है। मंगलवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा। भोपाल में सुबह के समय दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। यहां पर साढ़े चार घंटे विजिबिलिटी 1000 मीटर से कम रही। बादल छंटने के कारण प्रदेश के 22 जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान चार से दस डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। वहां से लगभग 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में भी ठंड ने रुख बदल लिया है। इससे न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होने लगेगी। 14 जनवरी के बाद से कड़ाके की ठंड पडऩे के आसार भी है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आगामी दो दिन में रात और दिन के पारे में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दतिया में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल में पिछले चौबीस घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तरी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर पाला पडऩे की भी आशंका है।   बुधवार को यहां शीतलहर चलने की संभावनाउत्तर भारत से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण वातावरण में ठंड बढ़ गई है। बुधवार को उत्तरी मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग में शीतलहर चलने की भी संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पाला पडऩे की भी आशंका है।

Kolar News

Kolar News 12 January 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में यहां कोरोना के 89 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 56,629 हो गई है। राहत की बात यह है कि जिले में 24 घंटों के दौरान कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। यहां मृतकों की संख्या 910 है। दीपावली के बाद पहली बार यहां नये मामलों की संख्या 100 से नीचे पहुंची है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 3343 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 89 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 56,629 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना कोई मौत नहीं हुई है। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 910 पर स्थिर है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 53,468 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2250 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि दीपावली के बाद इंदौर में लगातार 17 दिन तक 500 से अधिक नये संक्रमित मिले थे। इसके बाद यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई और करीब दो महीने बाद यहां नये प्रकरणों की संख्या 100 से नीचे पहुंची है। बता दें कि इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।

Kolar News

Kolar News 11 January 2021

भोपाल। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिवस 12 जनवरी को "युवा दिवस" के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा, लेकिन इस बार कोरोना के चलते यह सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा। सभी लोग अपने-अपने घरों से ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से सूर्य नमस्कार में शामिल होंगे।   लोक शिक्षण आयुक्त एवं विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने शनिवार को इस संबंध में सभी समस्त कलेक्टर, डाईट प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीसी को पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहे कोविड-19 को देखते हुए इस वर्ष शालाओं में सामुहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। विद्यार्थी, शिक्षक, जन सामान्य तथा गणमान्य नागरिक अपने-अपने घरों में ऑनलाइन रेडियों प्रसारण के माध्यम से सूर्य नमस्कार करेंगे।    उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सूर्य नमस्कार कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से 9.45 बजे के मध्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का संबोधन रेडियो के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्व वर्ष की भांति पूरे प्रदेश में रेडियो के माध्यम से एक संकेत पर संपन्न होगा। सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का विवरण कक्षा 6वीं की सहायक वाचन में भी दिया गया है। सूर्य नमस्कार के दौरान विद्यार्थियों द्वारा इसका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में किसी भी संस्था अथवा विद्यार्थी का भाग लेना पूर्णत: स्वैच्छिक होगा।

Kolar News

Kolar News 9 January 2021

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा महिला श्रमिक कल्याण ठेका सहकारिता संस्था से जुड़ी महिलाकर्मियों का नौकरी से निकाल दिया। अब नौकरी से निकाली गई महिलाकर्मियों ने भेल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को सुबह दूसरे दिन भी महिलाएं भेल कारखाने के फाउंड्री गेट-5 पर पहुंच गई और नौकरी से निकाले जाने का विरोध करते हुए भेल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले शुक्रवार को भी दोपहर में महिलाओं ने यहां प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि जब तक हमें फिर से नौकरी पर नहीं लिया जाएगा, तब तक वे भेल कारखाने के सामने बैठे रहेंगे।    गौरतलब है कि करीब 30 साल से संस्था से जुडक़र भेल के अलग-अलग विभागों में 104 महिलाएं काम कर रही हैं। गत 31 दिसम्बर को वर्क ऑर्डर का नवीनीकरण नहीं करते हुए भेल प्रबंधन ने उन्हें नौकरी पर रखने से मना कर दिया था। इसके बाद सालों से काम कर रही महिलाओं ने भेल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सभी महिलाएं भेज कारखाने के सामने एकत्रित हुई और जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद शनिवार को भी उनका प्रदर्शन जारी है। सुबह से महिलाएं भेल कारखाने के सामने बैठी हैं और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं।   प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि पहले भेल प्रबंधन ने बहाना बनाया कि नए नियम बने हैं, इसलिए नौकरी पर नहीं रख सकते। संस्था की प्रशासक लता गिल के अनुसार, महिला कर्मियों को नौकरी से निकालने के भेल प्रबंधन लगातार बहाने करता रहा। पहले भेल प्रबंधन ने कोरोना का बहाना कर हर महिला कर्मचारियों के मासिक वेतन से 1600 रुपये कम करने की बात कही। प्रबंधन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वेतन में कटौती की सहमति दे दी, लेकिन प्रबंधन ने सभी महिला कर्मचारियों को ड्यूटी आने का मना कर दिया। उनसे बार-बार अलग-अलग दस्तावेज मांगें गए और जब सभी कागजात उपलब्ध करा दिए तो भी उन्हें पर नहीं लिया जा रहा है। इसलिए हमें प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।    इस संबंध में भेल के जनसम्पर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ल का कहना है कि जब तक भेल कॉर्पोरेट से सोसायटी की महिलाओं को नौकरी पर फिर से वापस लेने पर अनुमति नहीं मिलेगी, तब तक उन्हें नौकरी पर नहीं रख सकते हैं।

Kolar News

Kolar News 9 January 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है, लेकिन मृतकों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। बीते 24 घंटों में यहां कोरोना के 140 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 56,394 और मृतकों की संख्या 906 हो गई है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार देर रात 4403 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 140 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 56,394 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से चार मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 906 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 53,067 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2421 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि दीपावली के बाद इंदौर में लगातार 17 दिन तक 500 से अधिक नये संक्रमित मिले थे। इसके बाद यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई और 300 से नीचे आ गई। यहां 44 दिन के बाद कोरोना के नये मरीजों की संख्या 200 से नीचे पहुंची और अब लगातार आठवें दिन यहां 200 से कम नये संक्रमित मिले हैं। बता दें कि इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।

Kolar News

Kolar News 9 January 2021

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में जहां कोरोना के लगातार नये मामले सामने आ रहे हैं तो वहीं पुराने मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में जिले में अब कोरोना से 06 नये मरीज सामने आए हैं, जबकि 17 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंचे हैं।   देवास के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 417 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें छह नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 411 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 17 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं और उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर अपने घर रवाना किया गया।    उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 2812 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से अभी तक 2751 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब जिले में सक्रिय मरीज 35 है, जिनका उपचार चल रहा है। वहीं, जिले में अभी तक कोरोना से 26 लोगों की मृत्यु हुई है। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 97.83 प्रतिशत तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 0.92 प्रतिशत है।

Kolar News

Kolar News 8 January 2021

भोपाल। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा की तुअर दाल और करेली के मशहूर गुड़ की बांडिंग और बिक्री के लिए आज (शुक्रवार) से भोपाल और इंदौर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला आगामी 10 जनवरी तक चलेगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक जिला एक उत्पाद योजना की अवधारणा को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से प्रदेश में गाडरवारा तुअर दाल एवं करेली गुड़ का चयन किया गया है। सभी जानते हैं कि नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तुअर दाल अपने विशेष स्वाद के लिए जानी जाती है और इसकी अपनी पहचान है। इसी तरह करेली गुड़ की भी विशिष्ट पहचान है, जिसने देश- विदेश में प्रसिद्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिले के प्रमुख उत्पादों की ब्रांडिंग करें। इसी सिलसिले में किसानों द्वारा बनाये जाने वाले सामान्य एवं जैविक गुड़ और गाडरवारा तुअर दाल के उत्पाद के प्रमोशन के लिए जैविक गुड़ एवं तुअर दाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला भोपाल में आज से शुरू होकर आगामी 10 जनवरी तक डीबी माल के पीछे एवं बोर्ड ऑफिस के पास भोपाल हॉट में लगेगा, जबकि इंदौर में यह तीन दिवसीय मेला हाट बाजार साउथ तुकोगंज में लगाया जा रहा है।गुड़ मेले में पारम्परिक पद्धति से बनाया गया शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक, स्वाद में बेमिसाल विश्व प्रसिद्ध करेली गुड़ उपलब्ध रहेगा। साथ ही बेमिसाल स्वाद वाली गाडरवारा तुअर दाल भी मिलेगी। करेली गुड़ अदरक, इलायची, आंवला जैसे लाजवाब फ्लैवर्स में भी उपलब्ध कराया जायेगा। गुड़ मेला का आयोजन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग और नरसिंहपुर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 8 January 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी भोपाल में पिछले दो दिन धूप निकलने के बाद शुक्रवार को एकबार फिर आसमान में बादलों का डेरा जम गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के कारण राजधानी सहित प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल छाने लगेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश भी होगी। इसके अलावा शनिवार को कई स्थानों पर बरसात होगी। सोमवार से एकबार फिर मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद वातावरण में ठंड बढ़ने के आसार हैं।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। इसके असर से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ कहीं-कहीं बारिश भी होगी। इस सिस्टम के असर से और हवाओं का रुख दक्षिणी बना रहने से वातावरण में एक बार फिर से नमी बढ़ने लगेगी। इससे शुक्रवार से फिर बादल छाने लगेंगे और होशंगाबाद, जबलपुर, भोपाल, संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। शनिवार को भी निमाड़, मालवा क्षेत्र के अलावा भोपाल, होशंगाबाद और जबलपुर संभाग के जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना है। रविवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। सोमवार से मौसम साफ होने लगेगा। बादल छंटने से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी। साथ ही हवा का रुख उत्तरी होने से सर्द हवाओं के कारण ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।   गौरतलब है कि इस वर्ष जनवरी की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इस वजह से बादल छाने के साथ बारिश भी हुई, लेकिन बादल बने रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहे। इससे जनवरी माह में अभी तक अपेक्षाकृत ठंड नहीं पड़ी है।   इन जिलों में बारिश की संभावनाएक नया पश्चिमी विक्षोम उत्तर भारत में पहुंचेगा। इसके प्रभाव से आठ जनवरी से फिर बादल छाने लगेंगे और होशंगाबाद, जबलपुर, भोपाल संभाग में कहीं-कहीं बारिश होगी। नौ जनवरी को भी मालवा निमाड़ क्षेत्र के अलावा भोपाल, होशंगाबाद और जबलपुर संभाग के जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना है।

Kolar News

Kolar News 8 January 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है, लेकिन मृतकों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। बीते 24 घंटों में यहां कोरोना के 191 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 55,916 और मृतकों की संख्या 895 हो गई है। यहां 44 दिन के बाद लगातार पांचवें दिन कोरोना के नये मरीजों की संख्या 200 से कम आई है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात 4865 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 191 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 55,916 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से तीन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 895 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 52,497 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2524 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि दीपावली के बाद इंदौर में लगातार 17 दिन तक 500 से अधिक नये संक्रमित मिले थे। इसके बाद यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई और 300 से नीचे आ गई। यहां 44 दिन के बाद कोरोना के नये मरीजों की संख्या 200 से नीचे पहुंची और अब लगातार पांचवें दिन यहां 200 से कम नये संक्रमित मिले हैं। बता दें कि इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।

Kolar News

Kolar News 6 January 2021

सतना। सतना जिले के बकिया गांव में बुधवार सुबह कुछ कौवे मृत पाए गए। इससे गांव में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में कई कौएं मृत अवस्था में पड़े हुए देखे गए, जिसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी गई, जिसके बाद अधिकारियों द्वारा इसकी जांच की जा रही है कि इनकी मौत कैसे हुई।    प्रदेश में पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में बकिया गांव में जब बुधवार सुबह मृत कौवे देखे गए, गांव में दहशत फैल गई। वहीं,  सतना जिले के रामनगर के अमिलिया गांव से भी कौओं के मरने की खबर है। यहां पर कौवे पीएस सिंह नामक व्यक्ति के घर पर मृत मिले हैं। इसकी सूचना पशु चिकित्सा विभाग को दी गई है जिसके बाद जांच की जा रही है। इसके अलावा सतना रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित होटल महामाया के नीचे बुधवार सुबह हजारों की संख्या में मधुमक्खियां मृत अवस्था में मिली। जैसे ही मृत मधुमक्खी लोगों ने देखी तो स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया है। इन मधुमक्खियों ने होटल की खिड़की में छत्ता बनाया था। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू से सैकड़ों पक्षियों की अब तक हो मौत चुकी है। रतलाम में चिकन दुकानें और पोल्ट्री फार्म 15 दिनों के लिए बंद करा दिए गए हैं।

Kolar News

Kolar News 6 January 2021

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में जहां लगातार कोरोना के नये मामले सामने आ रहे हैं तो वहीं पुराने मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में जिले में अब कोरोना के 07 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पांच मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंचे हैं।   देवास के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में 376 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें सात नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 369 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, जिले में पांच कोरोना के मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं और उन्हें सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर अपने घर रवाना किया गया। इस तरह जिले में अब तक कुल 2792 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से अभी तक 2710 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब जिले में सक्रिय मरीज 56 है, जिनका उपचार जारी है। वहीं, जिले में अब तक कोरोना से 26 लोगों की मृत्यु हुई है। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 97.06 प्रतिशत तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 0.93 प्रतिशत है।

Kolar News

Kolar News 4 January 2021

भोपाल। पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल के निर्देश पर प्रदेश में हो रही कौओं की मृत्यु पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिये अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश के सभी जिलों को सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की परिस्थिति में कौओं और पक्षियों की मृत्यु की सूचना पर तत्काल रोग नियंत्रण के लिये भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।    प्रदेश में 23 दिसम्बर से 3 जनवरी, 2021 तक इंदौर में 142, मंदसौर में 100, आगर-मालवा में 112, खरगोन जिले में 13, सीहोर में 9 कौओं की मृत्यु हुई है। मृत कौओं के सैम्पल भोपाल स्थित स्टेट डी.आई. लैब तत्काल भेजे जा रहे हैं। इंदौर में कंट्रोल-रूम की स्थापना कर रेपिड रिस्पांस टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।   पोल्ट्री और प्रवासी पक्षियों की विशेष निगरानी जिलों में पदस्थ पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि कौओं की मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में स्थानीय प्रशासन और अन्य विभागों के समन्वय से तत्काल नियंत्रण एवं शमन की कार्यवाही कर रिपोर्ट संचालनालय भेजें। तत्काल संबंधित स्थल का भ्रमण कर आसपास के क्षेत्रों में भी रोग उदभेद नियंत्रण एवं शमन की कार्यवाही सुनिश्चित करें। पोल्ट्री एवं पोल्ट्री उत्पाद बाजार, फार्म, जलाशयों एवं प्रवासी पक्षियों पर विशेष निगरानी रखते हुए प्रवासी पक्षियों के नमूने एकत्र कर भोपाल लैब को भेजें।   रोग नियंत्रण कार्य में लगे हुए अमले को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीपीई किट, एंटी वायरल ड्रग, मृत पक्षियों, संक्रमित सामग्री एवं आहार का डिस्पोजल और डिसइन्फेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।   बर्ड फ्लू के लक्षण, पक्षियों पर नजर रखें पशुपालन मंत्री पटेल ने कहा कि कौओं में पाया जाने वाला वायरस H5N8 अभी तक मुर्गियों में नहीं मिला है। मुर्गियों में पाया जाने वाला वायरस सामान्यत: H5N1 होता है। पटेल ने लोगों से अपील की है कि पक्षियों पर नजर रखें। यदि पक्षियों की आँख, गर्दन और सिर के आसपास सूजन है, आँखों से रिसाव हो रहा है, कलगी और टांगों में नीलापन आ रहा है, अचानक कमजोरी, पंख गिरना, पक्षियों की फुर्ती, आहार और अंडे देने में कमी दिखाई देने के साथ असामान्य मृत्यु दर बढ़े, तो सतर्क हो जायें। इसे कदापि छुपाएँ नहीं, वरना यह परिवार के स्वास्थ्य के लिये नुकसानदायक हो सकता है। पक्षियों की मृत्यु की सूचना तत्काल स्थानीय पशु चिकित्सा संस्था या पशु चिकित्सा अधिकारी को दें।   बर्ड फ्लू सर्विलांस का काम जारी पटेल ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में बर्ड फ्लू सर्विलांस का काम जारी है। प्रदेश के कुक्कुट फार्म, कुक्कुट बाजार, जलाशयों आदि की सतत निगरानी की जा रही है। कौओं और पक्षियों के नमूने एकत्र कर स्टेट डी.आई. लैब, भोपाल के माध्यम से भारतीय उच्च सुरक्षा, पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला (NIHSAD) भोपाल को नियमित भेजे जा रहे हैं। जिलों में जिला प्रशासन, पशुपालन, वन, स्वास्थ्य विभाग आदि के समन्वय से रोग नियंत्रण कार्यवाही जारी है।

Kolar News

Kolar News 4 January 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ शुरू हुआ बौछारों का सिलसिला अब भी जारी है। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह भी आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और शहर के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से बादल धीरे-धीरे छंटने लगेंगे। साथ ही न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट होने लगेगी।   वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि दो दिन से अरब सागर से गुजरात होकर राजस्थान तक बना ट्रफ अब पंजाब की तरफ खिसक गया है। इस वजह से सोमवार से मौसम कुछ साफ होने लगेगा। राजधानी में बादल छंटने लगेंगे। हालांकि राजस्थान पर बने ऊपरी हवा का चक्रवात और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात अभी भी कायम है। इस सिस्टम के कारण हवा का रुख दक्षिणी बना रहने से वातावरण में नमी आने का सिलसिला जारी है। इस वजह से अभी भी प्रदेश में उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में बादल बने हुए हैं। इस वजह से ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान ओला वृष्टि की संभावना नहीं है। बादल के छंटते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी। अधिकतम तापमान अभी दो दिन तक इसी तरह बने रहने के आसार हैं।   वहीं रविवार शाम को भानपुरा क्षेत्र के कैलाशपुर, पिपल्दा, सुजानपुरा, कंवला, काग्ल्याखेड़ी, केथुली सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में ओलावृष्टि हुई है। इसके अलावा पिपलियामंडी, बालागुड़ा में तेज बारिश हुई। इधर, लगातार दूसरे दिन नीमच, रामपुरा सहित अन्य नगरों में रविवार शाम को भी बारिश हुई।

Kolar News

Kolar News 4 January 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 724 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 14 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 44 हजार 026 और मृतकों की संख्या 3641 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-155, भोपाल-127, जबलपुर-33, ग्वालियर-32, रतलाम-23, उज्जैन-22, शिवपुरी-22 के अलावा अन्य जिलों में 20 से कम मरीज मिले हैं।बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 26,185 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 724 पॉजिटिव और 25,461 रिपोर्ट निगेटिव आईं, जबकि 137 सेम्पल रिजेक्ट हो गए। पाजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 2.7 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2,43,302 से बढ़कर 2,44,026 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 55,475, भोपाल-39,728, ग्वालियर, 15,995, जबलपुर 15,595, खरगौन 5133, सागर 5074, उज्जैन 4704, रतलाम-4456, रीवा-3885, धार-3885, होशंगाबाद 3628, शिवपुरी-3534, विदिशा-3520, नरसिंहपुर 3431, मुरैना 3205, बैतूल 3252, सतना-3311, बालाघाट-3040, शहडोल 2927, नीमच 2950, देवास-2785, छिंदवाड़ा 2689, बड़वानी 2756, सीहोर-2687, दमोह-2657, मंदसौर 2709, रायसेन-2373, झाबुआ 2400, राजगढ़-2295, खंडवा 2249, कटनी 2161, अनूपपुर 2024, हरदा 2041, छतरपुर 2040, सीधी 1949, सिंगरौली 1873, दतिया 1834, शाजापुर 1713, सिवनी 1494, भिण्ड 1468, गुना-1465, श्योपुर 1414, टीकमगढ़ 1265, अलीराजपुर 1258, उमरिया 1245, मंडला-1199, अशोकनगर-1100, पन्ना 1061, डिंडौरी 952, बुरहानपुर 846, आगरमालवा 636 और निवाड़ी 660 मरीज शामिल हैं। राज्य में आज कोरोना से 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर के चार, भोपाल के दो और ग्वालियर, खरगौन, धार, रीवा, नरसिंहपुर, सतना, बैतूल व दमोह के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3627 से बढ़कर 3641 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 884, भोपाल 583, ग्वालियर-205, जबलपुर-242, खरगौन-94, सागर-148, उज्जैन 102, रतलाम-78, धार-58, रीवा-34, होशंगाबाद-60, शिवपुरी-29, विदिशा-63, नरसिंहपुर-29, सतना-42, मुरैना-27, बैतूल-71, बालाघाट-14, शहडोल-30, नीमच-37, देवास-26, बड़वानी-25, छिंदवाड़ा-42, सीहोर-48, दमोह-77, मंदसौर-33, झाबुआ-27, रायसेन-45, राजगढ़-59, खंडवा-63, कटनी-17, हरदा-35, छतरपुर-32, अनूपपुर-14, सीधी-13, सिंगरौली-26, दतिया-20, शाजापुर-22, सिवनी-10, भिण्ड-10, गुना-26, श्योपुर-14, टीकमगढ़-27, अलीराजपुर-13, उमरिया-16, मंडला-10, अशोकनगर-17, पन्ना-04, डिंडौरी-01, बुरहानपुर-27, निवाड़ी-02 और आगरमालवा-10 व्यक्ति शामिल है।बुलेटिन में राहत की खबर यह है कि राज्य में अब तक 2,31,533 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 947 मरीज रविवार को स्वस्थ हुए। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 8,852 हैं।

Kolar News

Kolar News 3 January 2021

मंदसौर। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकारी-कर्मचारी भी कोरोना से सुरक्षित नहीं हैं। जिले के सुवासरा सुवासरा थाना प्रभारी आर सी गौड़ का रविवार को कोरोना के चलते निधन हो गया।   जानकारी के अनुसार सुवासरा थाना प्रभारी आरसी गौड़ विगत दिनों कोरोना संक्रिमत पाये गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए इंदौर के अरविन्दो अस्पताल में 26 दिसम्बर को भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था। आज सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होने अंतिम सांस ली। 

Kolar News

Kolar News 3 January 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है, लेकिन यहां मृतकों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 155 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 55,475 और मृतकों की संख्या 884 हो गई है। यहां 44 दिन के बाद लगातार दूसरे दिन कोरोना के नये मरीजों की संख्या 200 से कम आई है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शनिवार देर रात 3675 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 155 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 55,475 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से चार मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 884 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 51,865 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2726 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि दीपावली के बाद इंदौर में लगातार 17 दिन तक 500 से अधिक नये संक्रमित मिले थे। इसके बाद यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई और अब यह 300 से नीचे आ गई। यहां 44 दिन के बाद कोरोना के नये मरीजों की संख्या 200 से नीचे पहुंची और एक दिन पहले यहां 183 नये संक्रमित मिले। अब लगातार दूसरे दिन नये मरीजों की संख्या में कमी आई है। बता दें कि इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।

Kolar News

Kolar News 3 January 2021

नीमच। जिले में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को जिले में 10 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 2669 कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।   प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना के 119 एक्टिव केस हैं, जिनका उपचार जारी है। साथ ही बिना लक्षण वालों को होम आइसोलेशन भी किया गया है। जिले में 67 हजार से अधिक लोगों के सेम्‍पल लिए जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से निपटने के चार प्रमुख स्तंभ आईडेंटिफिकेशन, आइसोलेशन, टेस्टिंग एवं ट्रीटमेंट पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष फोकस किया गया है। नये कोरोना संक्रमित मरीजों को शीघ्र कांटेक्ट ट्रेसिंग कर, उन्हें  संस्थागत क्वारेंटाइन किया जा रहा है। सर्दी, खांसी, बुखार व कोरोना संदिग्ध मरीजों की प्राथमिक स्टेज में ही पहचान की जा रही है तथा उन्हें आइसोलेट कर नियमानुसार टेस्टिंग व ट्रीटमेंट का कार्य गंभीरता से किया जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 2 January 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में नए साल का स्वागत कड़कड़ाती ठंड के साथ हुआ। प्रदेश में इस सप्ताह कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि हवाओं का रुख मध्य प्रदेश में पहले से ही बदला हुआ है, जिसके चलते प्रदेश के शहरों पर शीतलहर का प्रकोप अब कम हो गया है और इस सप्ताह 1 जनवरी से लेकर 7 जनवरी के बीच लगभग सभी शहरों में तापमान सामान्य के आसपास या सामान्य से ऊपर बना रहेगा और सर्दी के प्रकोप से राहत बनी रहेगी।   राजधानी भोपाल में शनिवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिली है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश की गतिविधियां उत्तर पश्चिमी भागों में संभावित हैं। खासतौर पर गुना, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, अशोक नगर, राजगढ़, आगर मालवा, नीमच, मंदसौर में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश 3 और 4 जनवरी को देखने को मिल सकती है। बारिश के साथ इन भागों में ओलावृष्टि की भी आशंका रहेगी। 5 जनवरी से फिर समूचे राज्य में मौसम शुष्क हो जाएगा। जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, सागर, सतना, पन्ना, रीवा, सिंगरौली, छतरपुर, टीकमगढ़, बेतूल, समेत ज्यादातर जगहों पर मौसम पूरे सप्ताह साफ और शुष्क बना रहेगा।   वहीं साल के पहले दिन नरसिंपुर, खजुराहो, टीकमगढ़, धार, ग्वालियर और दतिया में शीतल दिन रहा। जबलपुर नौगांव, ग्वालियर, उज्जैन और शाजापुर में कोहरा रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दतिया और ग्वालियर में दर्ज किया गया।

Kolar News

Kolar News 2 January 2021

उज्जैन। उज्जैन जिले में आजीविका मिशन के तहत कालियादेह में बनाये गये स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा कॉटन पर भैरवगढ़ की छपाई से तैयार किये गये सलवार सूट, पिलो कवर, लुंगी, बेडशीट आदि अमेजन पर बिकने लग गये हैं। इस प्रोडक्ट का कोड अमेजन द्वारा ASIN:B08RMRTR69 और प्रोडक्ट का पार्ट नम्बर UJJAIN AAJEEVIKA रखा गया है। अब अमेजन पर जाकर भैरवगढ़ के प्रोडक्ट खरीदे जा सकते हैं।    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकित अस्थाना ने शुक्रवार को इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि आजीविका मिशन के तहत भैरवगढ़ प्रिंट को लेकर कालियादेह ग्राम में बनाया गया महिलाओं का स्वसहायता समूह अच्छा काम कर रहा है। इस समूह के द्वारा भैरवगढ़ प्रिंट की युनिक बंधेज, बटिक एवं ब्लॉक प्रिंटिंग की जा रही है। स्वसहायता समूह के बनाये कुछ प्रोडक्ट अमेजन पर लाँच किये गये हैं। अमेजन की बिक्री के आधार पर स्वसहायता समूह का उत्पाद और बढ़ाया जायेगा।   स्वसहायता समूह की अध्यक्ष नसीमबी बताती हैं कि वे गुजरात एवं सूरत तथा दक्षिण से रॉ मटेरियल का कपड़ा और रंग खरीदती हैं। स्वसहायता समूह का टर्नओवर 90 हजार से एक लाख रुपये प्रतिवर्ष का है। समूह की महिला सदस्यों ने जानकारी दी कि प्रिंटिंग का यह कार्य पुश्तैनी है।

Kolar News

Kolar News 1 January 2021

भोपाल। शुक्रवार को नववर्ष 2021 की शुरुआत हो गई। नये साल का जश्न मनाने के लिए सूर्य भी निरंतर पृथ्वी के पास आ रहा है। शनिवार दो जनवरी को सूर्य इस नये साल में पृथ्वी के सबसे नजदीक आ जाएगा। इस दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी घटकर 147,093,163 किलोमीटर रह जाएगी। इसके बाद यह दूरी बढ़ने लगेगी और छह जुलाई को दोनों के बीच की दूरी 152,100,527 किलोमीटर हो जाएगी। साल की सूरज और पृथ्वी के बीच की यह सर्वाधिक दूरी होगी।   भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शुक्रवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि पृथ्वी अंडाकार पथ पर सूर्य की परिक्रमा करती है, जिससे साल में एक बार यह दूरी सबसे कम, जबकि साल में एक बार यह सबसे अधिक होती है। शनिवार, 02 जनवरी को पृथ्वी, सूर्य के सबसे नजदीक रहेगी। इस दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच फासला घटकर साल का सबसे कम होगा। दोनों के बीच की दूरी 147,093,163 किमी रहेगी, जबकि छह जुलाई को इनके बीच की दूरी बढ़कर सर्वाधिक 152,100,527 किमी हो जाएगी। सारिका ने बताया कि पृथ्वी की कक्षा की विलक्षणता के कारण किसी निश्चित दिनांक एवं समय पर यह पास नहीं आते, बल्कि इनके बीच की दूरी का यह क्रम हर साल थोड़ा बदल जाता है। वर्ष-1246 में 21 दिसम्बर को जब उत्तरभाग में साल का सबसे छोटा दिन होता है, तब पृथ्वी और सूरज इतने पास आए थे। इस साल यह घटना शनिवार को घटने जा रही है। नये साल में पास आये सूरज के बाबजूद पृथ्वी के झुकाव के कारण उत्तरी भाग में पड़ रही ठंड का आनंद ले सकते हैं और पास आये सूरज की गुनगुनी धूप में कोविड गाइड लाइन के साथ नये साल के पहले वीकेंड का लुत्फ उठा सकते हैं।

Kolar News

Kolar News 1 January 2021

भोपाल। शुक्रवार को नववर्ष 2021 की शुरुआत हो गई। नये साल का जश्न मनाने के लिए सूर्य भी निरंतर पृथ्वी के पास आ रहा है। शनिवार दो जनवरी को सूर्य इस नये साल में पृथ्वी के सबसे नजदीक आ जाएगा। इस दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी घटकर 147,093,163 किलोमीटर रह जाएगी। इसके बाद यह दूरी बढ़ने लगेगी और छह जुलाई को दोनों के बीच की दूरी 152,100,527 किलोमीटर हो जाएगी। साल की सूरज और पृथ्वी के बीच की यह सर्वाधिक दूरी होगी।   भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शुक्रवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि पृथ्वी अंडाकार पथ पर सूर्य की परिक्रमा करती है, जिससे साल में एक बार यह दूरी सबसे कम, जबकि साल में एक बार यह सबसे अधिक होती है। शनिवार, 02 जनवरी को पृथ्वी, सूर्य के सबसे नजदीक रहेगी। इस दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच फासला घटकर साल का सबसे कम होगा। दोनों के बीच की दूरी 147,093,163 किमी रहेगी, जबकि छह जुलाई को इनके बीच की दूरी बढ़कर सर्वाधिक 152,100,527 किमी हो जाएगी। सारिका ने बताया कि पृथ्वी की कक्षा की विलक्षणता के कारण किसी निश्चित दिनांक एवं समय पर यह पास नहीं आते, बल्कि इनके बीच की दूरी का यह क्रम हर साल थोड़ा बदल जाता है। वर्ष-1246 में 21 दिसम्बर को जब उत्तरभाग में साल का सबसे छोटा दिन होता है, तब पृथ्वी और सूरज इतने पास आए थे। इस साल यह घटना शनिवार को घटने जा रही है। नये साल में पास आये सूरज के बाबजूद पृथ्वी के झुकाव के कारण उत्तरी भाग में पड़ रही ठंड का आनंद ले सकते हैं और पास आये सूरज की गुनगुनी धूप में कोविड गाइड लाइन के साथ नये साल के पहले वीकेंड का लुत्फ उठा सकते हैं।

Kolar News

Kolar News 1 January 2021

नीमच। जिले में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरूवार को जिले में 8 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 2656 कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।    जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना के 116 एक्टिव केस हैं। जिनका उपचार जारी है और बिना लक्षण वालों को होम आइसोलेशन भी किया गया है। वहीं, जिले में 66 हजार 600 से अधिक लोगों के सेम्‍पल लिए जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से निपटने के चार प्रमुख स्तंभ आईडेंटिफिकेशन,आइसोलेशन, टेस्टिंग एवं ट्रीटमेंट पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष फोकस किया गया है। नये कोरोना संक्रमित मरीजों को शीघ्र कांटेक्ट ट्रेसिंग कर, उन्हें संस्थागत क्वारेंटाइन किया जा रहा है। सर्दी, खांसी, बुखार  व कोरोना  संदिग्ध  मरीजों की प्राथमिक स्टेज में ही पहचान की जा रही है तथा उन्हें आइसोलेट कर नियमानुसार टेस्टिंग व ट्रीटमेंट का कार्य गंभीरता से किया जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 31 December 2020

भोपाल। नए साल के स्वागत के लिए प्रदेश पूरी तरह से तैयार है। एक ओर जहां कई लोग देर रात पार्टी कर अंग्रेजी नव वर्ष का स्वागत करेंगे तो वहीं एक तबका ऐसा भी होता है जो नए साल की शुरूआत भगवान का आर्शीवाद लेकर और परिवार के साथ पर्यटन स्थलों पर पहुंचकर करते हैं। यही वजह है कि नववर्ष के आगमन पर प्रदेश भर के मंदिरों और पर्यटन स्थलों ने स्वयं को सजाधजाकर तैयार कर लिया है।   कोरोना संक्रमण के चलते इस बार नए साल पर पार्टी और हुड़दंग करने वालों पर सरकार ने सख्ती बरतने की पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन मंदिर और पर्यटन स्थल पूरी तरह से तैयार है। नए साल के स्वागत के लिए राजधानी के बिरला मंदिर, भोजपुर मंदिर और कालीघाट मंदिर पहुंचने वाले लोगों के लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई है। वहीं बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी नए साल पर बड़ी संख्या में भक्त राजाधिराज महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगे। इस वर्ष 35 हजार से अधिक भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे, वहीं ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में भी दर्शन की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में 31 दिसंबर और एक जनवरी को वन-वे दर्शन व्यवस्था रहेगी। प्रवेश काली मंदिर की तरफ से होगा जबकि निकासी गणेशपुरी मार्ग से रहेगी। मंदिर में 31 दिसंबर की रात 12 बजे महाआरती होगी। शहर के रणजीत हनुमान मंदिर में एक जनवरी को नए साल पर मंदिर परिसर में स्थित सभी देवी देवताओं को नूतन वस्त्र पहनाए जाएंगे। दर्शन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए बेरिकेट्स लगाए गए हैं इसके अलावा अतिरिक्त गार्डों की नियुक्ति की जाएगी।   पर्यटन नगरी में भी बढ़ी चहल पहलप्रदेश की पर्यटन नगरियों में भी चहल पहल बढ़ गई है। नए साल का स्वागत करने के लिए लोग पहले से ही पचमड़ी, मांडू, खजुराहो और हनुमंतिया जैसे  पर्यटन स्थलों पर पहुंच गए है। यहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई है। धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू में विशेष तैयारियों में कैंप फायर और साउंड डीजे का आयोजन की व्यवस्था की गई है। पचमड़ी में भी पर्यटकोंं का जमावड़ा लग गया है। खंडवा जिले में हनुवंतिया में बड़े स्तर पर कोई कार्यक्रम नहीं है। 31 दिसंबर की रात टेंट सिटी में म्यूजिक नाइट व डिनर पार्टी इन हाउस पर्यटकों के लिए है,जबकि कला का केंद्र कहे जाने वाले खजुराहो में भी सभी पर्यटन स्‍थल नए साल के स्‍वागत में सजधज कर तैयार हो गए हैं। लंबे समय से आस लगाए व्‍यापारियों को उम्‍मीद है कि नए साल में उनकी अच्‍छी कमाई हो सकती है। यहां के सभी होटल पहले से ही बुक हो चुके हैं। खजुराहो की कला देखने देश-विदेश के पर्यटक पहुंच चुके हैं। 

Kolar News

Kolar News 31 December 2020

भोपाल। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसका असर मप्र में भी देखने को मिल रहा है। नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड के साथ होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पर बने चक्रवात के कारण हवाओं का रुख बदलने लगा है। इस वजह से पश्चिमी मध्य प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में तो बढ़ोतरी हुई, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिन बाद एकबार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। दो जनवरी से बादल छाने लगेंगे। साथ ही गरज-चमक के साथ प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।   पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बुधवार से राजधानी भोपाल के आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं। गुुरुवार की सुबह भी ठिठुरन के साथ हुई। यहां मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में सुबह-सुबह खेतों में फसलों पर बर्फ ही बर्फ जमी हुई दिखाई दे रही है। मंदसौर में पाला पड़ रहा है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में एक प्रेरित चक्रवात छत्तसीगढ़ और उसके आसपास बना हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इन दो सिस्टम के कारण हवा का रुख बदलने लगा है।   पश्चिमी मप्र में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवा चलने से नमी आने लगी है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर बादल और कुहासा बना रहने के कारण दिन के तापमान में गिरावट हुई। इससे दिन में ठिठुरन महसूस हो रही है। छत्तीसगढ़ पर बने सिस्टम के कारण अपेक्षाकृत नमी नहीं मिल पाने के कारण फिलहाल बरसात की संभावना नहीं है, लेकिन दो दिन बाद प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी हवाओं का सम्मिलन होने की संभावना है। इस सिस्टम के कारण मौसम का मिजाज एकबार फिर बिगड़ने लगेगा। इसके असर से ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल और उज्जैन संभाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ रुक-रुक बरसात होने का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज दो-तीन दिनों तक बना रह सकता है।   इधर बुधवार को भोपाल, इंदौर, धार, उज्जैन, राजगढ़, खजुराहो, सागर, दमोह, गुना, नौगांव, खंडवा, रतलाम, शाजापुर शीतल दिन दर्ज किया गया। इनमें से भोपाल, इंदौर, धार, उज्जैन, राजगढ़ में तीव्र शीतल दिन रहा। उधर धार, ग्वालियर, दतिया में शीतलहर चली।

Kolar News

Kolar News 31 December 2020

भोपाल। भोपाल रेल मंडल के मंडीदीप-बरखेड़ा रेलखंड में तीसरी रेल लाइन का ट्रायल बुधवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हो गया। यह ट्रायल रेल संरक्षा आयुक्त की उपस्थिति में किया जा रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार को भोपाल मंडल के ही गुना-पीलीघटा रेलखंड में दूसरी रेल लाइन का ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा था।    रेल मंडल भोपाल में मंडीदीप से बरखेड़ा के बीच तीसरी रेल लाइन पर आज सुबह 10 बजे ट्रेन गुजारने का ट्रायल शुरू हुआ। यह रेलखंड 30 किलोमीटर लंबा है। इस पर तीसरी रेल लाइन बनकर तैयार है। इसके लिए मुंबई से रेल संरक्षा आयुक्त ए.के. जैन भी भोपाल आए हुए हैं। संभावना है कि ट्रायल के बाद शाम तक ट्रेनों को तीसरी लाइन पर चलाने की अनुमति मिल जाएगी। डीआरएम उदय बोरवणकर ने कहा कि रेलवे तेजी से रेल लाइनों के दोहरीकरण व तीसरी रेल लाइन का काम कर रहा है। मंडीदीप-बरखेड़ा रेलखंड पर अगर यह ट्रायल सफल रहता है, तो रेलवे हबीबगंज से बरखेड़ा तक 41.42 कि.मी. लंबी तीसरी रेल लाइन पर रेल यातायात शुरू कर देगा। ट्रायल के लिए बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद हैं और रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारी ट्रायल की निगरानी कर रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 30 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में एक सप्ताह से लगातार कमी देखने को मिल रही है, लेकिन यहां मृतकों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 223 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 54,684 और मृतकों की संख्या 871 हो गई है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात 4511 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 223 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 54,684 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से चार मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 871 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 50,858 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2955 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि दीपावली के बाद इंदौर में लगातार 17 दिन तक 500 से अधिक नये संक्रमित मिले थे। इसके बाद यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई और अब यह 300 से नीचे आ गई है। यहां एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।

Kolar News

Kolar News 30 December 2020

उज्जैन। नए साल पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले भक्तों को दूर से ही दर्शन करना पड़ेगा। मंदिर प्रबंध समिति ने 30 दिसंबर से 02 जनवरी तक महाकाल मंदिर के नंदी हॉल और गर्भगृह में श्रद्धालुओं को प्रवेश पर रोक लगा दी है। नए साल पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा वीआईपी दर्शन के लिए आने वाले प्रमुख व्यक्तियों को जिला प्रोटोकॉल से दर्शन की अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है।   नए साल पर बढ़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचते हैं। लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते दर्शन नियमों और गाइडलाइन में परिवर्तन किया गया है। पिछले वर्ष यहां साल के अखिरी दिन और नववर्ष पर 50 हजार से अधिक भक्त दर्शन करते आए थे।   इस वर्ष भी भीड़ और महामारी को देखते हुए मंदिर समिति प्रबंधन ने 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक महाकाल मंदिर के नंदी हॉल और गर्भगृह में श्रद्धालुओं को प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस दौरान नंदी हॉल के पीछे बैरिकेडिंग से चलायमान दर्शन व्यवस्था रहेगी, वीवीआईपी श्रद्धालु भी गणेश मंडप के प्रथम बैरिकेड्स से भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। हालांकि बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए मंदिर में भगवान के दर्शन करने का समय 45 मिनट बढ़ाया गया है।   कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि अब रात नौ बजे के बजाय रात पौने दस बजे तक महाकाल के दर्शन होंगे। इसके अलावा भस्मारती के साथ ही शयन आरती दर्शन पर अब भी रोक बरकरार रखी गई है। किसी भी श्रद्धालु को इन दो आरतीयों के दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने प्रोटोकॉल व्यवस्था को भी यथावत रखा है।

Kolar News

Kolar News 30 December 2020

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में जहां लगातार कोरोना के नये मामले सामने आ रहे हैं तो वहीं पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में अब जिले में कोरोना के 10 नये मरीज सामने आए हैं, जबकि 09 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे हैं।   देवास के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में 405 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 10 नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 395 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 09 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 2725 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से अभी तक 2627 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब जिले में सक्रिय मरीज 72 है, जिनका उपचार जारी है। वहीं, जिले में अभी तक कोरोना से 26 लोगों की मृत्यु हुई है। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 96.40 प्रतिशत तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 0.95 प्रतिशत है।

Kolar News

Kolar News 28 December 2020

सागर। सतना और अनूपपुर जिले में पिछले दिनों नायब तहसीलदार पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को जिले भर के राजस्व अधिकारी हड़ताल पर रहे। इसके कारण जिले भर के राजस्व न्यायालयों में करीब 5 हजार मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी।    सोमवार दोपहर डेढ़ बजे उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर दीपक सिंह को ज्ञापन सौपकर सुरक्षा की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि सतना जिले में उचेहरा के नायब तहसीदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा पर हमला करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।    अनूपपुर के अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार व कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अभिभाषक रामेश गुप्ता पर मामला दर्ज कर बार काउंसिल जबलपुर से उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाए। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी शासन, प्रशासन द्वारा आरोपियों पर अब तक कोई संतोष जनक कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके विरोध में प्रदेश भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने सोमवार से काम के बहिष्कार का निर्णय लिया है।    राजस्व न्यायालयों में नहीं हुआ काम:- जिले के करीब 30 राजस्व न्यायालय में हड़ताल के कारण काम नहीं हुआ। अचानक हड़ताल के कारण पेशी पर आए पक्षकारों को अगली पेशी लेकर वापस लौटना पड़ा। अकेले सोमवार को ही जिले भर के राजस्व न्यायालयों में करीब 5 हजार मामलों की तारीख लगी हुई थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया, हालांकि केसली तहसील से जिला मुख्यालय में किसान स्वनिधि योजना के काम के लिए आए एक दिव्यांग युवक का काम केसली तहसीलदार ने मौके पर किया।   शस्त्र लाइसेंस तक नहीं देता शासन:- नायब तहसीदार अजेंद्र नाथ प्रजापति ने हिस से चर्चा करते हुए बताया कि शासन द्वारा माफियाओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई में सबसे पहले तहसीदार और नायब तहसीलदार को आगे किया जाता है, लेकिन उनकी सुरक्षा की कोई भी चिंता शासन को नहीं है। सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस मांगों तो प्रशासन जांच बैठा देता है। बगैर सुरक्षा के तहसीलदार, नायब तहसीलदार आखिर कैसे काम कर सकता है।

Kolar News

Kolar News 28 December 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश मेें एकबार फिर जबरदस्त ठंड शुरू होने वाली हे। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। उसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से मध्य प्रदेश में वर्तमान में हवा का रुख दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद मंगलवार से हवा का रुख उत्तरी होने लगेगा। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगेगा।   राजधानी भोपाल में अभी दिन और रात के तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। ठंड से मामूली राहत के बाद अब एकबार फिर शीतलहर शुरू होने वाली है। ठंड का यह दौर नए साल के शुरुआती सप्ताह तक बना रहेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। उसके प्रभाव से जबर्दस्त बर्फबारी हो रही है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इस वजह से हवा का रुख उत्तरी, उत्तर-पूर्वी से बदलकर रविवार को दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। इसके चलते मप्र में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सोमवार को उत्तर भारत से आगे बढ़ने की संभावना है।   मौसम विभाग के अनुसार इससे राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो जाएगा। इससे हवा का रुख बदलकर फिर उत्तरी होने लगेगा। इससे उत्तर भारत की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी। मंगलवार को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है। ठंड के तीखे तेवर तीन जनवरी तक बने रहने की संभावना है।

Kolar News

Kolar News 28 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में एक सप्ताह से लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 286 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 53,910 और मृतकों की संख्या 859 हो गई है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शनिवार देर रात 4351 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 286 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 53,910 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 859 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 49,651 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3400 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि दीपावली के बाद इंदौर में लगातार 17 दिन तक 500 से अधिक नये संक्रमित मिले थे। इसके बाद यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई और अब यह 300 से नीचे आ गई है। यहां एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।

Kolar News

Kolar News 27 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में एक सप्ताह से लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 286 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 53,910 और मृतकों की संख्या 859 हो गई है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शनिवार देर रात 4351 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 286 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 53,910 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 859 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 49,651 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3400 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि दीपावली के बाद इंदौर में लगातार 17 दिन तक 500 से अधिक नये संक्रमित मिले थे। इसके बाद यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई और अब यह 300 से नीचे आ गई है। यहां एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।

Kolar News

Kolar News 27 December 2020

मंदसौर। कक्षा एक से 8वीं तक के स्कूल भले की 31 मार्च तक के लिए बंद हों लेकिन स्कूलों में दर्ज बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन जरूर होगा। इसके लिए छात्रों को घर पर ही वर्कशीट दी जाएगी। 20 से 30 जनवरी 2021 के बीच पहले अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन होगा। इसके बाद फरवरी व मार्च में वार्षिक मूल्यांकन। स्कूल अपने यहां दर्ज बच्चों के घरों तक वर्कशीट पहुंचाएंगे। बच्चों को 10 से 15 दिन वर्कशीट को पूरा करने का समय मिलेगा। बच्चे इसे पूरा करने में अपने परिजन की सहायता ले सकेंगे। इसके बाद अर्धवार्षिक व वार्षिक मूल्यांकन के नंबरों के आधार पर बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन कर उन्हें अगली कक्षाओं में पदोन्नत किया जाएगा।   राज्य शिक्षा केंद्र के आयुक्त लोकेशकुमार जाटव द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, कक्षा 1 व 2वीं के छात्रों को स्कूल द्वारा उपलब्ध कराई गई अभ्यास पुस्तिका के अंत में संलग्न रहने वाली वर्कशीट को भरना होगा। पहले बच्चों का अर्धवार्षिक मूल्यांकन किया जाएगा। बच्चों से 20 से 30 जनवरी के बीच वर्कशीट भरवाई जाएगी। इसके बाद वार्षिक मूल्यांकन के लिए 15 से 28 फरवरी तक तथा 10 से 20 मार्च के बीच दूसरी वर्कशीट भरवाई जाएगी। अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन की वर्कशीट 20 अंकों की होगी। जबकि वार्षिक मूल्यांकन की शीट 50 अंक प्रति विषय के हिसाब से रहेगी।   ऐसे होगी परीक्षा और मूल्यांकन पहली-दूसरी के बच्चों को शालाओं से अभ्यास पुस्तिका दी जाएगी। इसके आखिरी में वर्कशीट होगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित विषय के प्रश्न होंगे। तीसरी से आठवीं के बच्चों की वर्कशीट में कौशल आधारित प्रश्न व प्रोजेक्ट होंगे। शीट में ही प्रश्नों के साथ उत्तर व प्रोजेक्ट वर्क के लिए जगह रहेगी। तीसरी से आठवीं तक की वर्कशीट में 60 प्रतिशत लिखित और 40 प्रतिशत नंबर प्रोजेक्ट के आधार पर दिए जाएंगे। प्रोजेक्ट घर में उपलब्ध रोजमर्रा की सामग्री के आधार पर घर के सदस्यों से पूछकर तैयार किए जा सकेंगे। छात्रों से मॉडल नहीं बनवाएं जाएंगे। -विद्यार्थियों को अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 20 से 30 जनवरी के बीच व वार्षिक मूल्यांकन 15 से 20 फरवरी, 10 से 20 मार्च के बीच किया जाएगा। परीक्षा परिणाम अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। हमारा घर-हमारा विद्यालय के तहत शिक्षक छात्रों के सह-शैक्षिक एवं व्यक्तिगत सामाजिक गुणों का मूल्यांकन कर ग्रेड तय करेंगे।

Kolar News

Kolar News 26 December 2020

इंदौर। ब्रिटेन समेत यूनाइटेड किंगडम (यूके) के देशों से हवाई यात्रा कर इंदौर पहुंचने वाले 121 लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक चिन्हित कर लिया गया और उनके कोरोना जांच के लिए सेम्पल लिये गये हैं। इनमें से बीती रात 30 रोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। फिलहाल, उसका उपचार जारी है और अन्य लोगों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है।    सीएमएचओ कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इंदौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट प्रबंधन से यूके के देशों से आने वाले यात्रियों की सूची मांगी गई थी। बीते 22 और 23 दिसम्बर को आप्रवासन (इमिग्रेशन) विभाग द्वारा दो सूचियां स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई, जिनमें 121 यात्रियों को चिन्हित कर लिया गया। सभी के सेम्पल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया है और अब तक 30 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें से एक 29 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अन्य लोगों की रिपोर्ट भी जल्द मिलने की संभावना जताई है। सभी चिन्हित लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है और चिकित्सा विभाग उनकी निगरानी कर रहा है।

Kolar News

Kolar News 26 December 2020

इंदौर। ब्रिटेन समेत यूनाइटेड किंगडम (यूके) के देशों से हवाई यात्रा कर इंदौर पहुंचने वाले 121 लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक चिन्हित कर लिया गया और उनके कोरोना जांच के लिए सेम्पल लिये गये हैं। इनमें से बीती रात 30 रोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। फिलहाल, उसका उपचार जारी है और अन्य लोगों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है।    सीएमएचओ कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इंदौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट प्रबंधन से यूके के देशों से आने वाले यात्रियों की सूची मांगी गई थी। बीते 22 और 23 दिसम्बर को आप्रवासन (इमिग्रेशन) विभाग द्वारा दो सूचियां स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई, जिनमें 121 यात्रियों को चिन्हित कर लिया गया। सभी के सेम्पल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया है और अब तक 30 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें से एक 29 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अन्य लोगों की रिपोर्ट भी जल्द मिलने की संभावना जताई है। सभी चिन्हित लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है और चिकित्सा विभाग उनकी निगरानी कर रहा है।

Kolar News

Kolar News 26 December 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से फिलहाल प्रदेशवासियों को राहत है। राजधानी भोपाल में दिन के समय गुनगुनी लगने वाली धूप हल्की तीखी लग रही है, वहीं शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन हाड़कपाने वाली ठंड से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन की मामूली राहत के बाद प्रदेश में ठंड फिर बढ़ने लगेगी।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा जिसके चलते शीतलहर का प्रकोप देखने को मिला और पूर्वी भागों में घना कोहरा भी छाया रहा। वहीं अब दो-तीन दिन की मामूली राहत के बाद एक बार फिर प्रदेश में उत्तर भारत में बर्फबारी अब असर दिखाएगी। भोपाल में रात में तापमान 1 से 2 डिग्री तक नीचे आ सकता है, वहीं शहडोल संभाग के छतरपुर, रीवा, पन्ना जिलों में शीतलहर चलने के आसार हैं। सीधी और नरसिंहपुर जिले में कोल्ड-डे हो सकता है। इन जगहों के लिए ठंड का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।   मौसम विभाग के साप्ताहिक मौसम अनुमान के मुताबिक इस सप्ताह मध्य प्रदेश में सभी जगहों पर मौसम मुख्यत: साफ और शुष्क रहेगा। बारिश की संभावना जबलपुर, मंडला, कटनी, बालाघाट, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम ग्वालियर, गुना, सागर, सतना, पन्ना समेत राज्य के किसी भी जिले में नहीं है। उत्तरी हिस्सों में 25 से 27 दिसम्बर के बीच हवा की दिशा पश्चिमी रहेगी जिससे इन भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीच रहेंगे और अच्छी सर्दी जारी रहेगी। 28 से पूरे राज्य में हवा की दिशा फिर से बदल जाएगी और तापमान में गिरावट का क्रम रुक जाएगा।

Kolar News

Kolar News 26 December 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में दिसंबर का महिना खूब ठिठुरा रहा है। राजधानी भोपाल मेें सर्दी से हल्की राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में गिरावट जारी रहेगी। साथ ही शीतलहर चलने की भी संभावना है। ऐसे में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से फिलहाल राहत की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। वहीं साल खत्म होने से पहले एक बार फिर प्रदेश को भीगा कर जाने की तैयारी में है।    मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगडऩे के आसार दिख रहे हैं। इसका कारण उत्तर भारत में पश्चिम विमोक्ष का सक्रिय होना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के 26 दिसंबर को उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से हवा का रुख बदलेगा। इससे मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बरसात होने की भी संभावना भी है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत और आसपास सक्रिय है। उसके प्रभाव से हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो रहा है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में इजाफा हो रहा है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 26 दिसंबर को उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। इससे उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगेगी। साथ ही सिस्टम के प्रभाव से प्रति चक्रवात अथवा प्रेरित चक्रवात बन सकता है। इससे हवा का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी भी हो सकता है। नमी आने के कारण बादल छाने लगेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश में भी बरसात होने की संभावना है। इस सिस्टम के 28 दिसंबर को आगे बढऩे के साथ ही हवा का रुख उत्तरी होने लगेगा। इसके बाद 29 दिसंबर से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी। इससे ठंड बढऩे लगेगी। 31 दिसबंर तक प्रदेश में कई स्थानों पर शीतलहर भी चल सकती है। इसके अलावा पाला पडऩे की भी आशंका बढ़ जाएगी।

Kolar News

Kolar News 24 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 351 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 53,011 और मृतकों की संख्या 851 हो गई है। बता दें कि इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात करीब साढ़ चार हजार सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 351 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 53,011 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से चार मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 851 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 48,235 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3925 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है। 

Kolar News

Kolar News 24 December 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों का शिक्षण सत्र 2020-21 के लिए घोषित 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक का शीतकालीन अवकाश निरस्त कर दिया है। इस संबंध में बुधवार शाम को आदेश जारी कर दिये गये हैं।जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय बोर्ड एवं स्थानीय परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों का शिक्षकों से सीधे संवाद के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध कराने के लिए लिया गया है। कोविड-19 संक्रमण के कारण मार्च 2020 से नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा था।

Kolar News

Kolar News 23 December 2020

उज्जैन। महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण के लिए चल रही खुदाई में मिले पुरातन अवशेषों की जांच के लिए बुधवार को केंद्रीय दल पहुंचा। दल के सदस्यों ने इस अवशेषों का अवलोकन किया। उन्होंने इन अवशेषों के एक हजार साल पुराने मंदिर के अवशेष होने की संभावना जताई है।   केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल के निर्देश पर बुधवार को पुरातत्व विभाग की केंद्रीय टीम के सदस्य महाकाल मंदिर के नीचे मिले पुरावशेषों के अवलोकन के लिए पहुंचे। इस दल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मंडल भोपाल के अधीक्षण पुरात्तवविद डॉ. पीयूष भट्ट व खजुराहो पुरातत्व संग्रहालय के प्रभारी केके वर्मा शामिल थे। प्रारंभिक निरीक्षण के बाद टीम के सदस्यों ने बताया कि प्राचीन अवशेष की बनावट और नक्काशी दसवीं और ग्यारहवीं शताब्दी के मंदिरों की तरह है। उम्मीद जताई जा रही है कि खुदाई से उज्जैन और महाकाल से जुड़ा नया इतिहास पता चलेगा। अभी विशेषज्ञों की टीम मंदिर परिसर में हर चीज का बारीकी से जायजा ले रही है। कोशिश की जा रही है कि किसी भी पुरातात्विक महत्व की धरोहर को नुकसान न पहुंचे। डॉ. भट्‌ट ने बताया, फिलहाल नहीं कह सकते कि यह प्राचीन दीवार और मंदिर का विस्तार कहां तक है।   हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Kolar News

Kolar News 23 December 2020

ग्वालियर। पिछले कई दिनों से ग्‍वालियर अंचल में चल रही शीतलहर से लोगों को आराम मिला है। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो होने के बाद मौसम में फिर परिवर्तन दिखाई देने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर में सुबह हल्के बादल छाए रहे हैं, लेकिन इन बादलो के कारण लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली, हालांकि धूप निकलने के बाद दिन में ठंड से कुछ राहत जरूर मिली।    शहर में शीत लहर चलने से दो दिनों तक रात को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा था। रात में ठंड की चुभन काफी अधिक बढ़ गई थी। ठंड के कारण लोगों का बुरा हाल था, रात आठ बजे ही सडक़ें सूनसान हो रही थी। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए है, जिससे अब लोगों को ठंड से राहत मिली है। क्योंकि इससे पिछले दो दिन में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। धीरे-धीरे मौसम में बदलाव आ रहा है। अब राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित होगा।  इस चक्रवातीय घेरे की जह से अंचल में बादल छा जाएंगे।    बादलों की वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि दिन के तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद हवा में नमी बढ़ जाएगी। यह नमी कोहरे में बदलेगी। अब 26 दिसंबर के बाद कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड दस्तक देगी। इस बार कंपाने वाली ठंड ज्यादा समय तक रहेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव के आसार जताए हैं। दिन का तापमान स्थिर रहने के आसार है। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Kolar News

Kolar News 23 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 347 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 52,296 और मृतकों की संख्या 844 हो गई है। बता दें कि इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात करीब साढ़ चार हजार सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 347 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 53,296 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से चार मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 844 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 47,359 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 4093 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है। 

Kolar News

Kolar News 22 December 2020

सीहोर। जिले के आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदीपुरा में रविवार शाम को एक ही परिवार को चार लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में भोपाल रैफर कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर आष्टा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।   आष्टा थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम आनंदीपुरा निवासी 38 वर्षीय अकेसिंह ने अपनी पत्नी हेम कुंवर और जुड़वा बच्चों अजय और विजय के साथ रविवार शाम को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। चारों को ग्रामीणों की मदद से आष्टा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सीहोर के जिला अस्पताल रैफर कर दिया। देर रात उनकी हालत बिगडऩे पर चारों को भोपाल रैफर कर दिया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि परिवार ने यह कदम क्यों उठाया। जानकारी मिली है कि परिवार पर कर्ज था, जिसके चलते अकेसिंह परेशान रहता था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Kolar News

Kolar News 21 December 2020

राजगढ़। भोपाल लोकायुक्त टीम ने सोमवार को मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ब्यावरा के राजगढ़ बाइपास चौराहा स्थित कार्यालय पर कार्रवाई करते हुए एजीएम रितेश श्रीवास्तव को ठेकेदार से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।    जानकारी के अनुसार ओटीवाय योजना के तहत खेतों पर लगाए जाने वाले ट्रांसफार्मर की पैडिंग फाइलों को एप्रूव करने के लिए ठेकेदार सुरेन्द्र गुर्जर से 25 हजार की राशि रिश्वत के रुप में देना तय हुई थी, जिस पर ठेकेदार द्वारा 18 दिसम्बर को पहली किश्त के रुप में एजीएम रितेश श्रीवास्तव को 15 हजार की राशि दी गई। मामले में 17 दिसम्बर को ठेकेदार सुरेन्द्र गुर्जर ने एसपी लोकायुक्त भोपाल से मामले में शिकायत की। ठेकेदार द्वारा दूसरी किश्त के रुप में दस हजार देने के दौरान लोकायुक्त की टीम ने एजीएम रितेश श्रीवास्तव को रंगेहाथ पकड़ा। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त निरीक्षक व्हीके.सिंह, मुकेश तिवारी, डाॅ सलिल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 21 December 2020

भोपाल। राज्य के कई जिलों में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। रीवा, उमरिया, जबलपुर जिलों में खासतौर पर शीतलहर चल रही है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।   मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में शहडोल संभाग के जिलों और रीवा, पन्ना, छतरपुर में शीतलहर चलेगी। वहीं सीधी और नरसिंहपुर जिले में ठण्ड बरकरार रहेगी। यहां भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में है। उसके प्रभाव से हवा का रुख उत्तर-पूर्वी हो रहा है। इससे ऊंचाई पर बादल आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे दिन के तापमान पर विशेष असर नहीं होगा, लेकिन रात के तापमान में सोमवार से कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी। इससे ठंड से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही तापमान में फिर गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा।   22 दिसंबर से मिल सकती है ठण्ड से राहतमौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिल सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ रविवार को उत्तर भारत में दाखिल हो सकता है। उसके प्रभाव से विदर्भ में एक प्रति-चक्रवात बनने के संकेत मिले हैं। इस सिस्टम के कारण 22 दिसंबर से हवाओं का रुख बदलने के संकेत हैं। हवा का रुख पूर्वी और उत्तर-पूर्वी होने लगेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होने लगेगा। इससे ठंड से कुछ राहत मिलने लगेगी।

Kolar News

Kolar News 21 December 2020

सिवनी। जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल के परिक्षेत्र पिंडरई बुट्टे में शुक्रवार दोपहर को एक नर बाघ का शव मिला था। इस प्रकरण में वन विभाग ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 बंडल जीआई तार बरामद किया है।    मुख्य वनसंरक्षक वन वृत सिवनी आरएस कोरी ने शनिवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि दक्षिण सामान्य वनमंडल सिवनी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र खवासा (सा.) की बीट पिंडरई बुट्टे के वन कक्ष क्रमांक पी. एफ. 257 में शुक्रवार को एक नर बाघ का शव बरामद हुआ था। उसके सभी अंग मौजूद थे लेकिन बाघ के मुंह के पास विद्युत करंट के कारण घाव पाया गया। अपराधी की खोज के लिए पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी के डॉग स्क्वाइड की सहायता ली गई। डॉग ने घटना स्थल से लगभग 1.5 कि.मी. दूरी पर खेत में बनी झोपड़ी से 02 बंडल जीआईतार को खोज निकाला।   बताया गया कि जांच के दौरान डाॅग स्क्वाइड व वन विभाग की टीम को खेत की सीमा पर लकड़ी के खूंटे एवं जीआई तार लगा पाया। खेत की झोपड़ी में मिथलेश (22)पुत्र देवराम भलावी, निवासी सावरीरीठ, तहसील कुरई, जिला सिवनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने फसल सुरक्षा के लिए तार लगाने की बात स्वीकार की। जिस पर वन विभाग ने मिथलेश को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। वन विभाग द्वारा वन अपराध प्रकरण क्रमांक 47073/04 पंजीबद्ध कर  विवेचना में लिया है। 

Kolar News

Kolar News 19 December 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद अब मौसम पूरी तरह से शुष्क हो गया है। आसमान साफ होने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। ग्वालियर और चंबल संभाग शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। राजधानी भोपाल में भी ठंडी हवा चलने से ठिठुरन का अहसास हो रहा है।    मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ बर्फबारी से पट गए हैं। वहां से मैदानी इलाकों की तरफ आ रही बर्फीली हवाओं से मध्य प्रदेश ठिठुरने लगा है। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री पर आ चुका है। अभी ठंड के तीखे तेवरों से राहत की उम्मीद भी नहीं दिख रही है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान दो से 5 डिग्री तक गिर चुका है। प्रदेश के 6 शहरों में शुक्रवार को पारा 5-6 डिग्री के आसपास और 23 शहरों में 10 डिग्री या उससे कम रहा। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे सर्द रात दूसरे दिन भी दतिया की रही। दतिया का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री रहा। ग्वालियर का पारा 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं तथा एक-दो स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप भी शुरू हो गया है। दतिया, ग्वालियर, गुना, सागर और नौगांव शीतलहर की चपेट में आ गए है। भिंड, शिवपुरी, भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, रतलाम, धार, खजुराहो, रीवा में शुक्रवार को कोल्ड डे रहा। आगामी 2 दिनों के दौरान तापमान में कुछ और कमी आने की संभावना है, जिससे सर्दी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। हालांकि 20 दिसम्बर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है, लेकिन यह सिस्टम कमजोर है। इस वजह से इसका मौजूदा मौसम के मिजाज पर विशेष प्रभाव पड़ने के आसार कम ही हैं।   इन शहरों में आज भी कोल्ड डे के आसारग्वालियर, दतिया, भिंड, शिवपुरी, मुरैना, भोपाल, सागर, रीवा, सतना, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, धार,शाजापुर जिलों में शनिवार को कहीं शीतलहर या कहीं कोल्ड डे रह सकता है।

Kolar News

Kolar News 19 December 2020

भोपाल। राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय उद्यान-जू वन विहार में गुरुवार की देर रात एक नर बाघ कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला से लाया गया है। पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी में बाघों की आपसी लड़ाई में यह नर बाघ घायल हो गया था। इसे रेस्क्यू कर उपचार के लिए कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला भेजा गया था। इसकी उम्र तकरीबन 3 साल 6 माह है।    जनसम्पर्क अधिकारी ऋषभ जैन ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस नर बाघ के केनाइन क्षतिग्रस्त होने से वन विहार के रेस्क्यू सेंटर में रखे जाने के लिए भेजा गया है। बाघ का स्वभाव काफी आक्रामक है तथा वर्तमान में इसे वन विहार के रेस्क्यू सेंटर में क्वारेंटाइन किया गया है। वन विहार संचालक ने इस बाघ को 'पंचम' नाम दिया है। यह बाघ अभी नये परिवेश में ढलने का प्रयास कर रहा है। इस बाघ के आने के साथ ही वन विहार में अब बाघों की संख्या 15 हो गई है।

Kolar News

Kolar News 18 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 431 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 50,763 और मृतकों की संख्या 829 हो गई है। इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 5471 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 431 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 50,763 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से तीन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 829 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 45,647 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 4287 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 18 December 2020

मुरैना। जिलाधीश अनुराग वर्मा ने कहा कि जिले में 75 प्रतिशत पटवारियों के पद भरे हुये हैं, बहुत कम ऐसे लोग हैं, जिन पर एक से अधिक हल्के हैं। फिर भी पटवारी सीएम एवं पीएम योजना में रूचि नहीं ले रहे हैं। अम्बाह में यह कार्य अभी 78 प्रतिशत हुआ है। यह स्थिति ठीक नहीं है। इस पर जिलाधीश ने तीन पटवारियों को तत्काल निलंबित करने तथा 80 प्रतिशत से नीचे फीडिंग कार्य करने वाले पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।   उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अंदर ये पटवारी अपना कार्य शतप्रतिशत कर देते है तो इनको निलंबन से बहाल कर दिया जायेगा और नहीं करते है तो सेवा से बाहर कर दिया जायेगा। यह निर्देश उन्होंने अम्बाह जनपद मुख्यालय पर बुधवार को दिये। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन, एसडीएम अम्बाह राजीव समाधिया आदि उपस्थित थे।   जिलाधीश अनुराग वर्मा ने समीक्षा में पाया कि हल्का गंूज में कालीचरण, अहरौली में सोनू गुप्ता तथा किर्रायच में पूरन सखवार पटवारी ने कार्य संतोषजनक नहीं किया है, जबकि शासन की मंशा है कि इस कार्य को 31 दिसम्बर  तक शतप्रतिशत पूर्ण करना है और लोंगो को योजनाओं से लाभान्वित करना है। किन्तु इनके द्वारा कोई कार्य में रूचि नहीं ली। इन तीनों पटवारियों को निलंबित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही अन्य पटवारियों को भी निर्देश दिये कि जिनकी 80 प्रतिशत से फीडिंग कम है उन पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करें।   जिलाधीश ने कहा कि शासकीय भूमि को आवासीय घोषित करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान में मुरैना जिले को पायलेट प्रोजेक्ट योजना में शामिल किया है। इसमें 31 दिसम्बर तक पटवारियों को अपने-अपने हल्के में पहुंचकर उन शासकीय भूमि को आवासीय भूमि घोषित करने के लिये उसे चिन्हित करना या मकान बने हुये है तो उस सीमा तक चिन्हित कर नामांकित करना और चारों ओर से कलई कर चिन्हित करना। जनवरी में शासन स्तर से ड्रोन से सर्वे होगा। उसके माध्यम से 100 मीटर की ऊंचाई से फोटो क्लिक करके नक्शा तैयार होकर जिले को प्राप्त होंगे। उसके आधार पर कोई त्रुटि होगी तो उसे सुधारने का कार्य पटवारियों का होगा। उन्होंने कहा कि पटवारी अपनी ईमेज सुधारे मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा क्यों करनी पड़ी, क्योंकि सोमवार और गुरूवार पटवारी अपने हल्के पर मिलें। जिससे लोंगो को सुगमता से लाभ मिल सके।

Kolar News

Kolar News 16 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 398 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 49,916 और मृतकों की संख्या 822 हो गई है। यहां नये मामलों की संख्या 24 दिन के बाद 400 से नीचे आई है। इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात 5633 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 398 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 49,916 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से चार मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 822 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 44,632 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 4462 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 16 December 2020

भोपाल। राज्य में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। कई जिलों में जहां हल्की बारिश की संभावना है, वहीं कई जगहों पर कोहरा असर दिखाएगा। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह ठंडा बना रहेगा।    मंगलवार सुबह से राजधानी भोपाल में बादल छाए हैं और कोहरा बना हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों और इंदौर, उज्जैन एवं सागर संभागों के कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर से आ रही नमी वाली हवाओं के कारण बारिश की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को हवा उत्तरी हो गई है। इसके चलते ठंडी हवाएं प्रदेश में आना शुरू हो गई हैं। 16 दिसंबर के बाद ठिठुरन वाली ठंड शुरू हो जाएगी। बारिश का सिलसिला मंगलवार को लगभग खत्म हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। भोपाल में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी और कोहरा भी छाया रहेगा। इस दौरान छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।    इन जिलों में बारिश की संभावनामौसम विभाग के अनुसार रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, होशंगाबाद व भोपाल संभाग के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं ग्वालियर, रायसेन, राजगढ़, भोपाल, शाजापुर, देवास व छतरपुर जिले में हल्का कोहरा छाया रहेगा।

Kolar News

Kolar News 15 December 2020

भोपाल। इंडिगो एयरलाइन की दिल्ली से भोपाल आने वाली उड़ान मंगलवार सुबह अचानक निरस्त कर दी गई। यह उड़ान सुबह 9:35 बजे भोपाल पहुंचती है तथा सुबह 10:05 बजे वापस दिल्ली रवाना होती है। अचानक उड़ान रद्द होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।   मंगलवार सुबह जब भोपाल से दिल्ली जाने वाले यात्री राजा भोज एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि दिल्ली से आने वाली उड़ान तकनीकी कारणों से भोपाल नहीं आई है। अमूमन सुबह की उड़ान पहले दिल्ली से आती है तथा बाद में उसी विमान को वापस दिल्ली रवाना किया जाता है। भोपाल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कहा गया कि वह दो घंटे इंतजार करें। जो यात्री एयरपोर्ट नहीं पहुंचे थे, उन्हें सूचना देकर कहा गया कि वह घर से रवाना नहीं हों। यात्रियों को जानकारी दी गई है कि दिल्ली जाने वाली उड़ान दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। इंडिगो के स्थानीय कार्यालय के अनुसार यात्रियों को उड़ान देर से जाने की सूचना दी जा चुकी है। तकनीकी कारणों से उड़ान में देरी हो रही है।   इससे पहले सोमवार को भी इंडिगो की मुंबई उड़ान को विमान के कांच में दरार आने के कारण देरी से रवाना हुई थी। खराबी तत्काल ठीक नहीं हो पाई थी,  इस कारण यात्रियों को करीब साढे तीन घंटे इंतजार करने के बाद वैकल्पिक उड़ान से रवाना होना पड़ा था। खराब हुआ विमान अभी तक राजा भोज एयरपोर्ट पर ही खड़ा है। इंजीनियरों ने इसे ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सुधार नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि इसमें लगने वाला एक उपकरण आज दिल्ली या मुंबई से भोपाल आएगा। उसकी फिटिंग होने के बाद इसे दिल्ली रवाना किया जा सकता है।

Kolar News

Kolar News 15 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 419 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 49,518 और मृतकों की संख्या 818 हो गई है। यहां एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 4772 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 419 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 49,518 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से चार मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 818 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 44,261 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 4439 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि नवम्बर के पहले सप्ताह में इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद ही यह आंकड़ा दो सौ के पार पहुंचा और दीपावली के बाद यह संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई। लगातार 17 दिन पांच सौ से अधिक नये संक्रमित मिलने के बाद यह संख्या 500 से नीचे पहुंची। अब लगातार सातवें दिन यहां पांच सौ से कम नये मरीज सामने आए हैं। 

Kolar News

Kolar News 15 December 2020

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में जहां कोरोना के लगातार नये मामले सामने आ रहे हैं तो वहीं पुराने मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं। इसी क्रम में जिले में अब कोरोना के 11 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 09 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे हैं।   देवास के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में 360 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 11 नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 349 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सोमवार को 09 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंचे हैं। सभी मरीजों ने जिला प्रशासन, अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ को धन्यवाद दिया। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितों को कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी।   सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले में में अब तक कुल 2560 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से अभी तक 2423 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब जिले में सक्रिय मरीज 111 है, जिनका उपचार चल रहा है। वहीं, जिले में अब तक कोरोना से 25 लोगों की मृत्यु हुई है। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 94.65 प्रतिशत है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 1.02 प्रतिशत है।

Kolar News

Kolar News 14 December 2020

भोपाल। देशभर में आज अगहन मास की अमावस्या का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान साल का अंतिम सूर्यग्रहण भी पडऩे जा रहा है। भारत में जब सूर्य अस्त हो रहा होगा, तब दक्षिण अमेरिका, दक्षिण पश्चिम अफ्रीका, अटलांटिक, हिन्द और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्यग्रहण (टोटल सोलर इकलिप्स) देखा जा सकेगा। भारत में सूर्य अस्त होने के बाद यह खगोलीय घटना घटेगी, इसलिए इसे यहां नहीं देखा जा सकेगा। देश में अगला पूर्ण सूर्यग्रहण देखने के लिए 2022 तक इंतजार करना पड़ेगा।   भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि देश में शाम को सूर्यास्त हो जाने के बाद 7 बजकर 03 मिनट की स्थिति में पूर्ण सूर्यग्रहण आरंभ होगा, जो कि 9 बजकर 43 मिनट पर अधिकतम होगा और रात 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। रात होने के कारण यह ग्रहण भारत में तो नहीं दिखेगा, लेकिन चिली और अर्जेन्टीना में ठीक से देखा जा सकेगा।    उन्होंने बताया कि पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा लगाने के कारण इस ग्रहण के अगले ही दिन सूर्य धनु राशि तारामंडल के सामने आता दिखेगा। सूर्य जब किसी राशि तारामंडल में प्रवेश करता है तो उसे सक्रांति कहा जाता है। सारिका ने बताया कि इसके पहले भारत में साल के सबसे लंबे दिन 21 जून को सूर्यग्रहण दिखा था। मध्यप्रदेश में अब आंशिक सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 की शाम को सूरज डूबने के पहले दिखेगा। अगर आप 2021 में सूर्यग्रहण देखना चाहते हैं तो 10 जून 2021 को होने जा रहे वलयाकार सूर्यग्रहण (एन्यूलर सोलर इकलिप्स) के लिये कनाडा-ग्रीनलैंड की सैर करनी होगी या फिर 04 दिसम्बर 2021 को आस्ट्रेलिया के शहरों में आंशिक ग्रहण (पार्शियल सोलर इकलिप्स) देखा जा सकेगा।   क्या होता है सूर्यग्रहण-   सारिका ने बताया कि जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से होकर परिक्रमा करता हुआ चंद्रमा निकलता है तो वह सूरज की कुछ या पूर्ण रोशनी को किसी एक भू-भाग पर आने से रोक लेता है। इस दौरान पृथ्वी के उस भाग पर रहने वाले लोगों को कुछ समय तक सूर्य या तो पूरी तरह नहीं दिखाई देता अथवा आंशिक दिखाई देता है। इस खगोलीय घटना को ही सूयग्रहण कहते हैं। आज का यह ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण होगा।

Kolar News

Kolar News 14 December 2020

भोपाल। पिछले चार दिनों से हो रही मावठा की बारिश के बाद अब मप्र में ठंड जोरों पर है। राजधानी भोपाल पूरी तरह से कोहरे के आगोश में है। ठिठूरन भरी ठंड ने लोगों को कंपकपाने पर मजबूर कर दिया है और गर्म चाय की चुस्की ठंड में लोगों को बड़ा सहारा दे रही है। सोमवार को भी सुबह के समय कोहरा छाया हुआ हैं। सुबह 9 बजे भोपाल में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक वातावरण में नमी कुछ कम होना शुरू होगी। इससे दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी। साथ ही रात के तापमान में गिरावट होगी। दो दिन बाद प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि अरब सागर से लगातार मिल रही नमी के कारण मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बरसात का सिलसिला रुक-रुककर जारी है। आज भी कई जगह बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक लगातार बादल बने रहने से दिन का तापमान अनेक स्थानों में सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इससे दिन में ठंडक महसूस हो रही है। सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढऩे पर वातावरण में नमी कम होने लगेगी। साथ ही हवा का रुख भी बदलकर उत्तरी होने की संभावना है। इससे राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कुछ स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं।   मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से दक्षिण-पश्चिमी मप्र तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात मौजूद है। इसके अतिरिक्त एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इन तीन सिस्टम के कारण प्रदेश में बड़े पैमाने पर नमी आ रही है। इस वजह से कई स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट बनी रहने के कारण अब तेज बौछारें पडऩे की उम्मीद कम है। सोमवार को सुबह के समय उज्जैन संभाग के जिलों के अलावा अशोकनगर, ग्वालियर, गुना, छतरपुर, रायसेन, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, जबलपुर, होशंगाबाद और सीहोर जिले में घना कोहरा छाने की संभावना है।   बर्फबारी जारी, पड़ेगी कड़ाके की ठंडउत्तर भारत में अभी एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। उसके प्रभाव से बर्फबारी जारी है। इससे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिन बाद हवा का रुख उत्तरी होने की संभावना है। सर्द हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने की संभावना है।

Kolar News

Kolar News 14 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 427 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 48,697 और मृतकों की संख्या 811 हो गई है। इंदौर में लगातार पांचवें दिन कोरोना के नये मरीजों की संख्या 500 के नीचे आई है। यहां एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शनिवार देर रात 4663 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 427 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 48,697 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से चार मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 811 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 43,294 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 4592 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि नवम्बर के पहले सप्ताह में इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद ही यह आंकड़ा दो सौ के पार पहुंचा और दीपावली के बाद यह संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई। लगातार 17 दिन पांच सौ से अधिक नये संक्रमित मिलने के बाद यह संख्या 500 से नीचे पहुंची। अब लगातार पांचवें दिन यहां पांच सौ से कम नये मरीज सामने आए हैं।

Kolar News

Kolar News 13 December 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को मौसम पूरी तरह पलट गया और गत दिवस देर रात तक हुई बूंदाबांदी से राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में मौसम ठंडा हो गया। भोपाल में शनिवार सुबह फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। यहां बीती देर रात तक 5 मिमी बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, यही इस सीजन का पहला मावठा है। भोपाल के साथ-साथ उज्जैन में 9, रतलाम और धार में 7 मिमी बारिश हुई। गुना, सागर, नौगांव, खजुराहो में फुहारें पड़ी।   मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल में दिन का तापमान 8.5 डिग्री गिरकर 21.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम था. पिछले दिन के मुकाबले तापमान में 8.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को भी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। भोपाल में बारिश के कारण नमी 96 फीसदी हो गई थी, जो सुबह तक 82 फीसदी थी। विजिबिलिटी 1200 मीटर थी जो शाम तक 1500 थी। शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में सिर्फ 3.80 का अंतर ही रह गया था। दिन का तापमान 21.8 और रात का 18.0 दर्ज किया गया। सुबह से जो बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हुआ तो वो देर रात तक चलता रहा।   इस वजह से हो रही बारिशवरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 1 किमी से ज्यादा की ऊंचाई तक सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल की पछुआ पवनों के बीच एक टर्फ के रूप में 62 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में समुद्र तल से 3.1 किमी व 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है। वहीं दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में निम्न दाब क्षेत्र अवस्थित है। इसी कारण प्रदेश में बारिश हो रही है।   इन जगहों पर हो सकती है बारिशमौसम विभाग के भोपाल केंद्र की चेतावनी के अनुसार आगामी दिनों में भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा,सिहोर, धार, इंदौर, अलीराजपुर,बडबानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योंपुर कला, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, कटनी, छिंदवाडा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, सागर, छतरपुर, सागर, दमोह, बैतूल, हरदा, होशंगाबाद आदि जिलों में कहीं-कहीं कुछ स्थानों पर तेज हवा एवं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है।

Kolar News

Kolar News 12 December 2020

खण्डवा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हनुवंतिया में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव आगामी 15 दिसम्बर से 15 जनवरी 2021 के बीच तक आयोजित होगा। जल महोत्सव का शुभारंभ आगामी 15 दिसम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल रूप से भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अपरान्ह 3 बजे करेंगे। इस कार्यक्रम के प्रसारण की भी व्यवस्था की जायेगी। खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी ने बताया कि हर साल हनुवंतिया में इस बार हनुवंतिया में जल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन की तैयारियों को लेकर आज (शनिवार को) दोपहर 12 बजे से हनुवंतियां में अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। यह बैठक टूरिस्ट कॉम्पलेक्स हनुवंतिया में होगी।

Kolar News

Kolar News 12 December 2020

मंदसौर । कलेक्टर मनोज पुष्प ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रविंद्र सिंह राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय भानपुरा रहेगा तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।   जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले दिनों खाद्य विभाग और राजस्व विभाग ने नाहरगढ़ में एक निजी गोदाम से 198 क्विंटल चावल जब्त किए। गोदाम सील कर गोदाम मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। उक्त घटनाक्रम में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राठौर के द्वारा घोर लापरवाही बरती गई। जिस वजह से उक्त घटनाक्रम निर्मित हुआ। अतः घटनाक्रम के लिए राठौर को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Kolar News

Kolar News 11 December 2020

मंदसौर । कलेक्टर मनोज पुष्प ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रविंद्र सिंह राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय भानपुरा रहेगा तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।   जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले दिनों खाद्य विभाग और राजस्व विभाग ने नाहरगढ़ में एक निजी गोदाम से 198 क्विंटल चावल जब्त किए। गोदाम सील कर गोदाम मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। उक्त घटनाक्रम में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राठौर के द्वारा घोर लापरवाही बरती गई। जिस वजह से उक्त घटनाक्रम निर्मित हुआ। अतः घटनाक्रम के लिए राठौर को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Kolar News

Kolar News 11 December 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। शुक्रवार सुबह से बारिश की बौछारें गिर रही हैं और आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला तीन-चार दिनों तक चलने की संभावना है। बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।   राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो मौसम पूरी तरह से बदला हुआ था। बारिश से सर्दी का एहसास हो रहा था। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा के चक्रवात बनने के बाद अरब सागर में बना सिस्टम कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने से प्रदेश में नमी बढ़ने के बाद बादल छाए हैं। शुक्रवार से राजधानी सहित प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शनिवार से बारिश की गतिविधियां पूर्वी मध्य प्रदेश में शुरू होंगी। बादल बने रहने से रात के तापमान में सामान्य से पांच-छह डिग्री तक की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।    उत्तर भारत में जारी है बारिश, बर्फबारीवर्तमान में पाकिस्तान के पास ट्रफ की शक्ल में मौजूद एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर बरसात के साथ बर्फबारी हो रही है। इस सिस्टम के कारण मप्र पर बने एक प्रति चक्रवात के कारण हवा का रुख उत्तरी नहीं हो पा रहा है। इस वजह से प्रदेश में दिन-रात के तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। 11 दिसंबर को एक अधिक तीव्रता का पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत में दाखिल होने जा रहा है। इस सिस्टम से बर्फबारी में और इजाफा होगा, लेकिन हवा का रुख 17-18 दिसंबर के आसपास ही उत्तरी होने की संभावना है। इसलिए मध्यप्रदेश में फिलहाल अपेक्षाकृत ठंड नहीं पड़ने की संभावना है।

Kolar News

Kolar News 11 December 2020

भोपाल। अगहन मास की अमावस्या के अवसर पर अगले सोमवार यानी 14 दिसम्बर को साल का अंतिम सूर्यग्रहण पड़ेगा। भारत में जब सूर्य अस्त हो रहा होगा, तब दक्षिण अमेरिका, दक्षिण पश्चिम अफ्रीका, अटलांटिक, हिन्द और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्यग्रहण (टोटल सोलर इकलिप्स) देखा जा सकेगा। यह इस साल का अंतिम सूर्यग्रहण होगा। भारत में सूर्य अस्त होने के बाद यह खगोलीय घटना घटेगी, इसलिए इसे यहां नहीं देखा जा सकेगा।   भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में शाम लगभग 05 बजकर 36 मिनट पर सूर्यास्त हो जाने के बाद 7 बजकर 03 मिनट की स्थिति में पूर्ण सूर्यग्रहण आरंभ होगा, जो कि 9 बजकर 43 मिनट पर अधिकतम होगा और रात 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। रात होने के कारण यह ग्रहण भारत में तो नहीं दिखेगा, लेकिन चिली और अर्जेन्टीना में ठीक से देखा जा सकेगा।    उन्होंने बताया कि पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा लगाने के कारण इस ग्रहण के अगले ही दिन सूर्य धनु राशि तारामंडल के सामने आता दिखेगा। सूर्य जब किसी राशि तारामंडल में प्रवेश करता है तो उसे सक्रांति कहा जाता है। सारिका ने बताया कि इसके पहले भारत में साल के सबसे लंबे दिन 21 जून को सूर्यग्रहण दिखा था। मध्यप्रदेश में अब आंशिक सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 की शाम को सूरज डूबने के पहले दिखेगा। अगर आप 2021 में सूर्यग्रहण देखना चाहते हैं तो 10 जून 2021 को होने जा रहे वलयाकार सूर्यग्रहण (एन्यूलर सोलर इकलिप्स) के लिये कनाडा-ग्रीनलैंड की सैर करनी होगी या फिर 04 दिसम्बर 2021 को आस्ट्रेलिया के शहरों में आंशिक ग्रहण (पार्शियल सोलर इकलिप्स) देखा जा सकेगा।   क्या होता है सूर्यग्रहण-   सारिका ने बताया कि जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से होकर परिक्रमा करता हुआ चंद्रमा निकलता है तो वह सूरज की कुछ या पूर्ण रोशनी को किसी एक भू-भाग पर आने से रोक लेता है। इस दौरान पृथ्वी के उस भाग पर रहने वाले लोगों को कुछ समय तक सूर्य या तो पूरी तरह नहीं दिखाई देता अथवा आंशिक दिखाई देता है। इस खगोलीय घटना को ही सूयग्रहण कहते हैं। आगामी 14 दिसम्बर का यह ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण होगा।    

Kolar News

Kolar News 10 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 456 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 47,427 और मृतकों का संख्या 799 हो गई है। इंदौर में 17 दिन के बाद लगातार दूसरे दिन कोरोना के नये मरीजों की संख्या 500 के नीचे आई है। यहां एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 5166 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 456 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 47,427 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से तीन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 799 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 41,453 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 5175 हो गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि नवम्बर के पहले सप्ताह में इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद ही यह आंकड़ा दो सौ के पार पहुंचा और दीपावली के बाद यह संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई। लगातार 17 दिन पांच सौ से अधिक नये संक्रमित मिलने के बाद एक दिन पहले यह संख्या 500 से नीचे पहुंची। अब लगातार दूसरे दिन यहां पांच सौ से कम नये मरीज सामने आए हैं।

Kolar News

Kolar News 10 December 2020

भोपाल। पाकिस्तान के पास बने ट्रफ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही बरसात भी हो रही है। उधर राजस्थान पर एक चक्रवात और विदर्भ के पास प्रति चक्रवात बनने के कारण हवाओं का रख बार-बार बदल रहा है। इससे मध्य प्रदेश में दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 12-13 दिसंबर को राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बरसात की संभावना बन रही है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इस सिस्टम को अरब सागर से काफी नमी मिल रही है। इससे उत्तर भारत के पहाड़ों पर बरसात जारी है। वहां बर्फबारी भी होगी।   दो सिस्टम सक्रिय, बदल रहा हवा का रुखवर्तमान में उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त विदर्भ पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इन दो सिस्टम के कारण हवा का रख बार-बार बदल रहा है। इससे दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है।   छाएंगे बादल 11 दिसंबर कोएक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बनने के संकेत मिल रहे हैं। इससे मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर से बादल छाने लगेंगे। 12-13 दिसंबर को राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में दिन के दौरान आसमान साफ और तेज धूप बनी रहती है। वहीं, सुबह और शाम में ठंड बढ़ जाती है।   जबलपुर में फिर बदल सकता है मौसमशहर का मौसम एक बार फिर बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में शहर के आसमान में भी बादल और हल्की बारिश आने की संभावना है। उसके बाद ही ठंड जोर पकड़ेगी। फिलहाल न्यूनतम पारा 10 डिग्री के ऊपर ही दर्ज हो रहा है इसलिए ठंड का असर नहीं हो रहा। उधर दिन में धूप चुभ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 3 से 4 दिन में जिले में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ही ठंड जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग संभावना व्यक्त कर चुका है कि दक्षिण पूर्वी अरब सागर, लक्ष्यदीप-मालदीव के हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ का चक्रवात बनने लगा है जिसका असर मध्यप्रदेश तक पहुंचने में दो से तीन दिनों का समय लग सकता है।

Kolar News

Kolar News 9 December 2020

भोपाल। पाकिस्तान के पास बने ट्रफ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही बरसात भी हो रही है। उधर राजस्थान पर एक चक्रवात और विदर्भ के पास प्रति चक्रवात बनने के कारण हवाओं का रख बार-बार बदल रहा है। इससे मध्य प्रदेश में दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 12-13 दिसंबर को राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बरसात की संभावना बन रही है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इस सिस्टम को अरब सागर से काफी नमी मिल रही है। इससे उत्तर भारत के पहाड़ों पर बरसात जारी है। वहां बर्फबारी भी होगी।   दो सिस्टम सक्रिय, बदल रहा हवा का रुखवर्तमान में उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त विदर्भ पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इन दो सिस्टम के कारण हवा का रख बार-बार बदल रहा है। इससे दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है।   छाएंगे बादल 11 दिसंबर कोएक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बनने के संकेत मिल रहे हैं। इससे मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर से बादल छाने लगेंगे। 12-13 दिसंबर को राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में दिन के दौरान आसमान साफ और तेज धूप बनी रहती है। वहीं, सुबह और शाम में ठंड बढ़ जाती है।   जबलपुर में फिर बदल सकता है मौसमशहर का मौसम एक बार फिर बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में शहर के आसमान में भी बादल और हल्की बारिश आने की संभावना है। उसके बाद ही ठंड जोर पकड़ेगी। फिलहाल न्यूनतम पारा 10 डिग्री के ऊपर ही दर्ज हो रहा है इसलिए ठंड का असर नहीं हो रहा। उधर दिन में धूप चुभ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 3 से 4 दिन में जिले में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ही ठंड जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग संभावना व्यक्त कर चुका है कि दक्षिण पूर्वी अरब सागर, लक्ष्यदीप-मालदीव के हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ का चक्रवात बनने लगा है जिसका असर मध्यप्रदेश तक पहुंचने में दो से तीन दिनों का समय लग सकता है।

Kolar News

Kolar News 9 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 516 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 46,476 और मृतकों का संख्या 792 हो गई है। इंदौर में लगातार 17वें दिन कोरोना के 500 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। यहां एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 5349 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 516 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 46,476 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से पांच मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 792 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 40,539 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 5145 हो गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    इंदौर हाईकोर्ट के कर्मचारियों ने मांगा सामूहिक अवकाश   इधर, मप्र उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के 60 से अधिक न्यायिक कर्मचारी बीते 10 दिन में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से तीन की मौत भी हो चुकी है। इसीलिए यहां के शेष कर्मचारी भयभीत है। उन्होंने प्रिंसिपल रजिस्ट्रार को पत्र लिख 15 दिन का सामूहिक अवकाश देने की मांग की है। कर्मचारियों ने लिखा है कि तीन न्यायिक कर्मचारी अब तक कोरोना के चलते जान गंवा चुके हैं। दिसंबर में कई लोग संक्रमित हो गए। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि न्यायिक कर्मचारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खुद को क्वारंटाइन कर लें। उन्हें 8 से 22 दिसंबर तक सामूहिक अवकाश पर जाने की अनुमति प्रदान की जाए।    गौरतलब है कि नवम्बर के पहले सप्ताह में इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद ही यह आंकड़ा दो सौ के पार पहुंचा और दीपावली के बाद यह संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई। लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हडक़म्प का माहौल देखने को मिल रहा है तो वहीं लोगों में फिर कोरोना की दहशत फैल गई है। 

Kolar News

Kolar News 8 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 516 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 46,476 और मृतकों का संख्या 792 हो गई है। इंदौर में लगातार 17वें दिन कोरोना के 500 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। यहां एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 5349 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 516 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 46,476 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से पांच मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 792 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 40,539 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 5145 हो गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    इंदौर हाईकोर्ट के कर्मचारियों ने मांगा सामूहिक अवकाश   इधर, मप्र उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के 60 से अधिक न्यायिक कर्मचारी बीते 10 दिन में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से तीन की मौत भी हो चुकी है। इसीलिए यहां के शेष कर्मचारी भयभीत है। उन्होंने प्रिंसिपल रजिस्ट्रार को पत्र लिख 15 दिन का सामूहिक अवकाश देने की मांग की है। कर्मचारियों ने लिखा है कि तीन न्यायिक कर्मचारी अब तक कोरोना के चलते जान गंवा चुके हैं। दिसंबर में कई लोग संक्रमित हो गए। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि न्यायिक कर्मचारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खुद को क्वारंटाइन कर लें। उन्हें 8 से 22 दिसंबर तक सामूहिक अवकाश पर जाने की अनुमति प्रदान की जाए।    गौरतलब है कि नवम्बर के पहले सप्ताह में इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद ही यह आंकड़ा दो सौ के पार पहुंचा और दीपावली के बाद यह संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई। लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हडक़म्प का माहौल देखने को मिल रहा है तो वहीं लोगों में फिर कोरोना की दहशत फैल गई है। 

Kolar News

Kolar News 8 December 2020

इंदौर। माफिया और गुंडों के खिलाफ नगरनिगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। सुबह से शुरू की गई कार्रवाई के दौरान नगरनिगम के रिमूवल दस्ते पर भूमाफिया छब्बू और गुंडे मनोहर वर्मा के अवैध कब्जों को ढहा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।    गुंडा विरोधी अभियान के तहत सोमवार सुबह दो स्थानों पर कार्रवाई की गई। एलआईजी लिंक रोड पर निगम की टीम ने छब्बू के अवैध निर्माण को हटाया। वहीं, रावजी बाजार में मनोहर वर्मा के अवैध निर्माण को ढहाया गया। वर्मा भाजपा नेता गोपी कृष्ण नेमा के घर पर हुए हमले का भी आरोपी है। वर्मा पर सूदखोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। निगम उपायुक्त देवेंद सिंह ने बताया कि भूमाफिया छब्बू के एलआईजी लिंक रोड वाले मकान को ध्वस्त किया गया है। छब्बू के मकान में जेसीबी ने जैसे ही पंजा मारा अगला हिस्सा टूटकर जमीन पर आ गया। कुछ देर की कार्रवाई में पूरा मकान जमींदोज हो गया।   वहीं, नगर निगम की उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि रावजी बाजार थाना क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश मनोहर वर्मा के मकान पर सोमवार सुबह कार्रवाई की गई है। मकान को पहले खाली कराया गया, जिसके बाद उसे तोड़ा गया। गुंडे मनोहर वर्मा ने रावजी बाजार में 1800 फीट साइज में तीन मंजिला मकान खड़ा कर लिया था, जो अवैध रूप से बनाया गया था। जेसीबी ने इसे तोड़ने के लिए करीब एक घंटे का समय लिया। मकान बड़ा होने और पड़ोस में मकान होने से इसे बहुत ही एहतियात के साथ गिराया गया। टीआई सविता चौधरी ने बताया कि मनोहर वर्मा के खिलाफ 302, 307 सहित 7 अपराध दर्ज हैं। हाल ही में इसने भाजपा नेता नेमा के घर पर हमला किया था।

Kolar News

Kolar News 7 December 2020

इंदौर। इंदौर शहर में सर्व सिद्धियों के दाता काल भैरव की साधना का पर्व भैरव अष्टमी सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गई है, वहीं मनोकामनापूर्ति के लिए सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। लोग भगवान काल भैरव के पूजन-अर्चन में जुटे हुए हैं।   शहर के रामबाग मुक्तिधाम स्थित सिद्ध काल भैरव बाबा मंदिर में भगवान काल भैरव का ड्रायफ्रूट से विशेष श्रृंगार किया गया है। पुजारी दिलीप माने ने बताया कि भैरव अष्टमी पर्व पर सुबह भगवान की विशेष आरती की गई। वहीं, शाम को छह बजे 56 भोग लगाने के बाद सात बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। रात को 108 दीपों से आरती की जाएगी। इसके अलावा अहिल्या आश्रम रोड स्थित मंसापूर्ण भैरव मंदिर पर सुबह सात बजे दूध व जल से अभिषेक के बाद आरती हुई। पुजारी ऋषिराज सिंह भदौरिया ने बताया कि भक्तों को बूंदी का प्रसाद वितरण किया जा रहा है। शाम को 56 भोग लगाकर सात बजे आरती की जाएगी।   इसी तरह पंढरीनाथ स्थित प्राचीन काल भैरव बाबा मंदिर पर सोमवार सुबह भगवान को चोला चढ़ाया गया। इसके बाद आरती और विशेष पूजन कर भगवान का अभिषेक हुआ और हवन किया गया। शाम को भगवान को 56 भोग लगाकर पैकेट में प्रसादी वितरण की जाएगी। एरोड्रम रोड स्थित श्री विद्याधाम स्थित भैरवनाथ मंदिर पर आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देश में बटुक भैरव का 21 विद्वानों द्वारा शाम 5.30 बजे षोडषोपचार पूजन किया जाएगा। पुष्प बंगला सजाकर छप्पन भोग समर्पित करने के बाद आरती की जाएगी।

Kolar News

Kolar News 7 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 533 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 45,451 और मृतकों का संख्या 782 हो गई है। इंदौर में लगातार 15वें दिन कोरोना के 500 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। यहां एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शनिवार देर रात 5632 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 533 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 45,451 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से तीन मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 782 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 39,671 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 4992 हो गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि नवम्बर के पहले सप्ताह में इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद ही यह आंकड़ा दो सौ के पार पहुंचा और दीपावली के बाद यह संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई। लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हडक़म्प का माहौल देखने को मिल रहा है तो वहीं लोगों में फिर कोरोना की दहशत फैल गई है। 

Kolar News

Kolar News 6 December 2020

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। दिन जहां गर्म रहते हैं, तो रात में ठंड बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।    मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में गुरुवार-शुक्रवार की रात सबसे सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इधर, भोपाल समेत पूरे प्रदेश में दिन अपेक्षाकृत गर्म और रातें सर्द होने लगी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दो से तीन दिन तक इसी तरह उतार चढ़ाव चलता रहेगा।  हालांकि अभी ज्यादा ठंडी की उम्मीद नहीं है, लेकिन रात को एक से दो डिग्री तापमान कम-ज्यादा होता रहेगा।   प्रदेश भर में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर बना हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान सभी शहरों में औसतन 28 डिग्री से लेकर 30 डिग्री बीच है, जबकि रात को यह 8 डिग्री से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बीते 24 घंटों में भोपाल में रात का पारा 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि ग्वालियर में सबसे कम 9.6 डिग्री तक आ गया। हालांकि इंदौर में रात का तापमान चारों शहरों की तुलना में सबसे ज्यादा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Kolar News

Kolar News 4 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 526 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 44,372 और मृतकों का संख्या 776 हो गई है। इंदौर में लगातार 13वें दिन कोरोना के 500 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। यहां एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 4743 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 560 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 4166 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 44,371 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से पांच मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 776 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 38,816 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 4780 हो गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि नवम्बर के पहले सप्ताह में इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद ही यह आंकड़ा दो सौ के पार पहुंचा और दीपावली के बाद यह संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई। लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हडक़म्प का माहौल देखने को मिल रहा है तो वहीं लोगों में फिर कोरोना की दहशत फैल गई है। 

Kolar News

Kolar News 4 December 2020

भोपाल। सूरज के ढलते ही रिंग वाला सुंदर ग्रह सेटर्न (शनि) और सबसे विशाल ग्रह जुपिटर (गुरु-बृहस्पति) को जोड़ी बनाते इस समय पश्चिमी आकाश में देखा जा सकता है। दोनों ग्रह मिलन को आतुर है। आने वाली हर शाम को यह नजदीकियां बढ़ती नजर आएंगी। आगामी 21 दिसम्बर को जबकि इस कोरोना साल की सबसे लंबी रात होगी तब ये दोनों ग्रह 0.1 डिग्री की दूरी पर दिखते हुये एक दूसरे में मिलते से दिखेंगे। यानी साल की सबसे लम्बी रात को आसमान में गुरु-शनि का मिलन होगा। यह सबसे बड़ी खगोलीय घटना 400 साल बाद देखने का मौका मिलेगा।   भोपाल की नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने गुरुवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दो बड़े ग्रहों के पास दिखने की यह खगोलीय घटना ग्रेट कंजक्शन कहलाती है। पूर्णिमा का चंद्रमा जितना बड़ा दिखता है, उसके पांचवें भाग के बराबर इन दोनों ग्रहों के बीच की दूरी रह जाएगी। सारिका ने बताया कि गैलीलियों द्वारा उसका पहला टेलिस्कोप बनाये जाने के 14 साल बाद 1623 में यह दोनों ग्रह इतनी नजदीक आये थे, उसके बाद इतना नजदीकी कंजक्शन अब 21 दिसम्बर 2020 को दिखने जा रहा है। आने वाले समय में इतनी नजदीकियां 15 मार्च 2080 को होने वाले कंजक्शन में देखी जा सकेंगी।   सारिका ने बताया कि वैसे तो गुरु और शनि का यह मिलन हर 20 साल बाद होता है, लेकिन इतनी नजदीकियां बहुत कम होती है। पिछला कंजक्शन वर्ष 2000 में हुआ था, लेकिन वे दोनों सूर्य के पास थे, इसलिये इन्हें देखना मुश्किल था।   क्यों होता है ग्रेट कंजक्शन    सारिका ने बताया कि सौर मंडल का पांचवां ग्रह जुपिटर और छटवा ग्रह सेटर्न निरंतर सूर्य की परिक्रमा करते रहते हैं। जुपिटर की एक परिक्रमा लगभग लगभग 11.86 साल में हो पाती है तो सेटर्न को लगभग 29.5 साल लग जाते हैं। परिक्रमा समय के इस अंतर के कारण लगभग हर 19.6 साल में ये दोनों ग्रह आकाश में साथ दिखने लगते हैं, जिसे ग्रेट कंजक्शन कहा जाता है।   कैसे पहचानें-   सारिका ने जानकारी दी कि सूरज के ढलने पर दक्षिण की ओर चेहरा करके खड़े होकर अपनी नजर पश्चिमी आकाश की तरफ करेंगे तो दोनों ग्रह एक दूसरे से जोड़ी बनाते नजर आएंगे। इनमें से बड़ा चमकदार जुपिटर है तो उसके साथ का ग्रह थोड़ा कम चमकदार शनि ग्रह है। लगभग 8 बजे ये जोड़ी अस्त हो जायेगी। इसलिये देर न करें और हर शाम इनके मिलन के गवाह बनें।   उन्होंने बताया कि पिछला कंजक्शन 31 मई 2000 को हुआ था, लेकिन सूर्य के नजदीक होने के कारण इसे ठीक से देखा न सका। अब अगले कंजक्शन 5 नवम्बर 2040, उसके बाद 10 अप्रैल 2060 और 15 मार्च 2080 होंगे। इनमें 2080 वाला कंजक्शन 21 दिसम्बर 2020 को होने वाले कंजक्शन के समान होगा।

Kolar News

Kolar News 3 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 560 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 43,846 और मृतकों का संख्या 771 हो गई है। इंदौर में लगातार बारहवें दिन कोरोना के 500 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। यहां एक दिन पहले ही एक दिन में सर्वाधिक 595 संक्रमित मिले थे।    इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 4822 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 560 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 43,846 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से चार मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 771 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 38,437 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 4638 हो गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि नवम्बर के पहले सप्ताह में इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद ही यह आंकड़ा दो सौ के पार पहुंचा और दीपावली के बाद यह संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई है। अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हडक़म्प का माहौल देखने को मिल रहा है तो वहीं लोगों में फिर कोरोना की दहशत फैल गई है। 

Kolar News

Kolar News 3 December 2020

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की तरफ बढ़ जाने के कारण हवाओं का रुख एक बार फिर उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इससे उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं से राजधानी सहित प्रदेश में एक बार फिर सिहरन बढ़ गई है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम आठ डिग्री तापमान उमरिया और नौगांव में दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।    मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पांच दिसंबर तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बने रहने की संभावना है। इसके बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव देखने का मिल रहा है। शाम ढलने के बाद वातावरण में सिहरन बढऩे लगती है।    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। इसके बुधवार को चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होकर श्रीलंका के तट से टकराने की संभावना है। यह सिस्टम काफी दूर है। इस वजह से इसकी वजह से मध्यप्रदेश के मौसम के प्रभावित होने के आसार कम हैं, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ के चार दिसंबर को उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवा का रुख फिर बदलेगा। इससे पांच दिसंबर के बाद राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।   ग्वालियर में ठंड से राहत नहींवहीं ग्वालियर में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया, लेकिन इस उछाल से कंपाने वाली ठंड से राहत नहीं दी। सुबह साढे आठ बजे तक कंपाने वाली ठंड का अहसास होता रहा है। जब थोड़ी धूप तेज हुई, तब जाकर ठंड से राहत मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिसे कम रहा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान स्थिर रहने के आसार जताए हैं।   क्यों गिरने लगा तापमानमौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों हरियाणा और उससे लगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया था। इसके अतिरिक्त एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा था। इस वजह से हवा का रुख पूर्वी होने लगा था। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी। हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ आगे बढक़र काफी ऊंचाई से उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ गया। काफी कम तीव्रता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही हरियाणा पर बना सिस्टम भी समाप्त हो गया है। इससे हवाओं का रुख एक बार फिर उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी होने लगा है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होने लगी है। इससे ठंड का असर बढऩे लगा है।  

Kolar News

Kolar News 2 December 2020

इंदौर। गुंडों और माफियाओं के खिलाफ प्रशासन, नगरनिगम और पुलिस का संयुक्त अभियान बुधवार को भी जारी है। इस अभियान के दौरान नगरनिगम की रिमूवल गैंग ने बुधवार सुबह भूमाफिया बब्बू और छब्बू के आलीशान मकान को ढहा दिया। खजराना थाना क्षेत्र में बब्बू ने तीन मंजिला और छब्बू ने अवैध रूप से दो मंजिला मकान बना लिया था।   नगरनिगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि खजराना थाना क्षेत्र में पहले भी चार गुंडों के मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। बुधवार को भू-माफिया बब्बू और छब्बू के मकानों को गिराया गया है। मकान को पहले खाली करवाया गया है। इसके बाद जेसीबी और पोकलेन की मदद से करीब तीन घंटे में दोनों ही मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इन दोनों भूमाफियाओं ने अवैध रूप से आलीशान मकान खड़ा कर लिया था। सिंह के अनुसार पुलिस से जो भी लिस्ट मिली है, उसी आधार पर भूमाफियाओं और गुंडों के मकानों को तोड़ा जा रहा है। टीम ने जब सामान निकालना शुरू किया तो भूमाफिया के घर से महंगी झूमर, रॉयल सोफे सहित कई कीमती चीजें मिलीं।

Kolar News

Kolar News 2 December 2020

भोपाल। रेल प्रशासन ने 01 दिसम्बर से भोपाल-दुगे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन और भोपाल-प्रतापगढ़ स्पेशल ट्रेन के समय में परिवर्तन किया है। अब अमरकंटक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शाम 4.00 बजे रवाना होगी, वहीं भोपाल प्रतापगढ़ स्पेशल ट्रेन शाम 7.15 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।    रेलवे ने भोपाल-दुर्ग अमरकंटक स्पेशल एक्सप्रेस और भोपाल-प्रतापगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस के समय में मंगलवार से कुछ बदलाव किया है। भोपाल-दुर्ग अमरकंटक सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस(02854) दोपहर 3:40 के बजाय शाम 4 बजे भोपाल स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन शाम 4:10 बजे हबीबगंज पहुंचेगी। साथ ही भोपाल-प्रतापगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस (02183) अब मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को भोपाल स्टेशन से शाम 7:15 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 9 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। (02184) प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस हर बुधवार व शनिवार, सोमवार को प्रतापगढ़ से शाम 7:10 बजे चलेगी।   मंगलवार से ही भोपाल शहर को दो और ट्रेनें मिलने जा रही हैं। गाड़ी संख्या 02174 जबलपुर - हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल एवं गाड़ी संख्या 01271 इटारसी-भोपाल एक्सप्रेस स्पेशल वाया कटनी-बीना का परिचालन भी 01 दिसम्बर से ही शुरू किया जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 1 December 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 266 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 32 हजार के पार पहुंच गई है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, राजधानी में बीते 24 घंटों में प्राप्त जांच रिपोर्ट में 266 नये व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद भोपाल में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 31,974 से बढक़र 32,240 हो गई है। वहीं, भोपाल में कोरोना से अब तक 518 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यहां संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 29 हजार मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 2722 हो गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है। भोपाल में 60 फीसदी मरीज घरेलू एकांतवास में उपचार करा रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 1 December 2020

भोपाल। हरियाणा और उससे लगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख एकबार फिर बदलने लगा है। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके शक्तिशाली होकर चक्रवाती तूफान में बदलकर दो-तीन दिसंबर को तमिलनाडु के तट से टकराने की संभावना है। इसके अतिरिक्त तीन दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में पहुंचने के आसार हैं। इन तीन सिस्टम के कारण मौसम का मिजाज और बदलेगा। इससे अभी चार दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद है।   राजधानी भोपाल में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार की रात पिछले दिनों की अपेक्षा गर्म रही और मंगलवार सुबह भी सर्दी का एहसास कम हुआ। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि तीन दिन पहले हवा का रुख उत्तरी, उत्तर-पूर्वी होने से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट होने लगी थी। हरियाणा पर बने सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव होने लगा है। हवा का रुख कभी पूर्वी तो कभी उत्तर-पश्चिमी हो रहा है। इससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के सोमवार को गहरा अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है। इसके बाद इस सिस्टम के चक्रवाती तूफान में बदलकर दो-तीन दिसंबर को तमिलनाडु के तट से टकराने की संभावना है।   मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान पर है। उसकी तीन दिसंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचने के आसार हैं। इसके प्रभाव से उत्तर भारत में बर्फबारी के साथ बारिश भी होगी, लेकिन हवा का रुख उत्तरी नहीं होने से मप्र में ठंड का असर नहीं होगा। पांच दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ जाएगा। तूफान का असर भी समाप्त हो जाएगा। इससे एकबार फिर हवा का रुख बदलकर उत्तरी हो जाएगा। इससे मप्र में सर्द हवाओं के कारण फिर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी और कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

Kolar News

Kolar News 1 December 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 523 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 42,149 और मृतकों का संख्या 760 हो गई है। इंदौर में लगातार नौवें दिन कोरोना के 500 से अधिक नये मामले सामने आए हैं।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 4625 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 523 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 42,149 हो गई है।    वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से चार मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 760 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 36,745 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 4644 हो गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि नवम्बर के पहले सप्ताह में इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद ही यह आंकड़ा दो सौ के पार पहुंचा और दीपावली के बाद यह संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई है। अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हडक़म्प का माहौल देखने को मिल रहा है तो वहीं लोगों में फिर कोरोना की दहशत फैल गई है। 

Kolar News

Kolar News 30 November 2020

इंदौर। प्रदेशभर में आज (सोमवार को) कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालु सुबह से नर्मदा-शिप्रा समेत अन्य नदियों में स्नान कर दान-पुण्य का लाभ उठा रहे हैं। इंदौर में इस अवसर पर शाम को गोधूलि बेला में पितृ पर्वत पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दीपदान किया जाएगा। गोधूलि बेला मेंं 16 लाख दीप प्रज्ज्वलित किये जाएंगे।   भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दीपदान के कार्य महापर्व के रूप में मनाया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में बूथ समिति तक सभी कार्यकर्ता, प्रत्येक घर व परिवार में इस आयोजन में उपस्थित होने के लिये निमंत्रण देकर सभी से पितृ पर्वत पर आने का आग्रह किया गया है। इस दौरान भगवान राम के धाम अयोध्या से आई जौत से 16 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर दीपदान किया जाएगा।   कामाख्या पीठ के महामंडलेश्वर मधुसूदन शास्त्री महाराज ने बताया कि भारतीय संस्कृति में दीपदान का बड़ा महत्व है। भारतीय संस्कृति विश्व की महान संस्कृति मानी गई है। किसी भी शुभ कार्य को सम्पन्न कराने में अग्नि का पहला स्थान होता है। हम सब प्रकृति पूज्य है। हमें जो भी मिला है वह सब प्रकृति से ही मिला है, प्रकृति ही ईश्वर है। आदिकाल से कार्तिक पूर्णिमा के दिन हम नदियों, तालाबों, सागर में दीपदान करते हैं। जिस तरह 16 पितृ माने गये हैं, 16 श्रृंगार होते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए हम इस दिन राष्ट्र की शांति, विश्व की शांति और कोरोना महामारी से विश्व को शीघ्र ही मुक्ति मिले, इसलिये एक साथ पितृ पर्वत पर 16 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर प्रकृति व ईश्वर के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा प्रकट करेंगे।

Kolar News

Kolar News 30 November 2020

इंदौर। गुंडों और माफियाओं के खिलाफ नगरनिगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को शहर की तीन कॉलोनियों में स्थित गुंडों रिंकू चौधरी, सत्यनारायण एवं कालू के अवैध निर्माणों को ढहाया गया। पुलिस की सुरक्षा में नगरनिगम की रिमूवल गैंग ने यह कार्रवाई की।    नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस का एंटी माफिया अभियान शुक्रवार को भी चला। सुबह निगम की टीम दल-बल के साथ महावर नगर, बापू नगर और महादेव नगर पहुंची तथा तीन गुंडों के अवैध निर्माणों को गिराया। इस दौरान परिजनों ने विरोध भी किया। निगम की टीम सबसे पहले महावरनगर पहुंची। यहां बदमाश रिंकू उर्फ रूपेश चौधरी के दो मंजिला अवैध मकान को जमींदोज किया। दूसरी टीम गुंडे सत्यनारायण पिता जगदीश के महावरनगर स्थिति दो मंजिला मकान को ढहाने पहुंची। गुंडे ने पार्क में अवैध रूप से मकान खड़ा कर लिया था। यहां पर टीम ने पहले मकान से सामान को बाहर निकाला। जिसके बाद बुलडोजर से निर्माण को ध्वस्त किया गया। तीसरी टीम बापूनगर वीर सावरकर नगर वार्ड में कार्रवाई करने पहुंची। टीम ने गुंडे कालू के 30 फीट में बने अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया।

Kolar News

Kolar News 27 November 2020

भोपाल। निवार तूफान के कमजोर हो जाने के बाद सर्द हवाओं ने जोर पकड़ लिया है। इसके चलते राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की, लेकिन 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक ठंड महसूस हुई। प्रदेश में पचमढ़ी और नौगांव सबसे ठंडे रहे। यहां रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि भोपाल में रात के पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।    मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है।  लेकिन ठंड सर्द हवाओं के तेज गति के चलने के कारण रहेगी,  तापमान में ज्यादा अंतर नहीं होगा। विभाग का कहना है कि अब बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। उससे मौसम में फिर बदलाव आएगा। बादल छाने के कारण दिसंबर के पहले सप्ताह में लोगों को ठंड से राहत रहेगी और मौसम भी सामान्य ही रहेगा।   बीते 24 घंटों में पचमढ़ी और नौगांव में न्यूनतम तापमान सबसे कम 9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। खजुराहो में 10 डिग्री सेल्सियस और रायसेन में 10.5 डिग्री सेल्सियस सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा सभी जगह 11 डिग्री से ज्यादा ही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा छिंदवाड़ा में 16.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। सिर्फ ठंडी हवाओं के तेज गति से चलने के कारण लोगों को ठंडी महसूस हुई। हालांकि एक-दो दिन इसी तरह तापमान रहेगा। निवार के असर के पूरी तरह खत्म होने के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा।

Kolar News

Kolar News 27 November 2020

ग्वालियर। शहर के जीवाजीगंज मार्ग हनुमान चौराहे के पास स्थित भगवान कार्तिकेय के मंदिर के पट रविवार, 29 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन रात 12 बजे खोले जाएंगे। सबसे पहले भगवान कार्तिकेय को स्नान कराकर उनका श्रृंगार व आरती की जाएगी। उसके पश्चात 30 नवबर सोमवार सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे।    बता दें कि भगवान कार्तिकेय का यह मंदिर 450 साल पुराना है। पुजारी परिवार के मुताबिक, साधू संतों के द्वारा प्रतिमा की स्थापना की गई थी। यहां कार्तिकेय भगवान की छह मुख वाली पत्थर की प्रतिमा है, इसमें वह अपनी प्रिय सवारी मोर पर सवार हैं।

Kolar News

Kolar News 27 November 2020

अनूपपुर। थाना जैतहरी अंतर्गत ग्राम धनगवां में युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण बीती रात करीब 1.30 से 2 बजेे के बीच अपन सगे भाई-भाभी और दो बच्चों को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया और उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस की ओर से घटना के संदर्भ में बताया गया कि आरोपी मृतक दीपक विश्वकर्मा का अपने भाई से विवाद था, आए दिन इस झगड़े से वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। बुधवार-गुरूवार की बीती रात जब भाई- भाभी,भतीजी और भतीजा सब सो रहे थे उसी दौरान उसने सब को आग के हवाले कर दिया। मृतकों में 35 वर्षीय भाई ओंकार विश्वकर्मा, भाभी कस्तूरिया विश्वकर्मा तथा 17 बर्षीय भतीजी की मौके में मृत्यु हो गई, जबकि 05 साल का भतीजा जिसे गंभीर हालत में अनूपपुर फिर शहडोल रेफर कर दिया गया है।

Kolar News

Kolar News 26 November 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां एक सप्ताह से कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 572 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 39,962 और मृतकों का संख्या 746 हो गई है। इंदौर में लगातार पांचवें दिन कोरोना के 500 से अधिक नये मामले सामने आए हैं।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 4954 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 572 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 39,962 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से तीन मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 746 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 35,324 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 3896 हो गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि नवम्बर के पहले सप्ताह में इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद ही यह आंकड़ा पहले दो सौ के पार हुआ और अब यह संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई है। अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हडक़म्प का माहौल देखने को मिल रहा है तो वहीं लोगों में फिर कोरोना की दहशत फैल गई है। 

Kolar News

Kolar News 26 November 2020

अशोकनगर। कोविड-19 के चलते स्थगित चल रही ट्रेन ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस आगामी 26 नवम्बर से स्पेशल ट्रेन के रूप में शुरू होगी। अशोकनगर स्टेशन रेल प्रबंधक बीएल मीणा ने मंगलवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि इंटरसिटी ट्रेन अब कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए स्पेशल ट्रेन के रूप में 26 नवम्बर से शुरू होगी।    बताया गया कि अब स्पेशल इंटरसिटी ट्रेन में सभी आरक्षित चेयरकार कोच उपलब्ध रहेंगे, सामान्य दर्जे के कोच उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं बताया गया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में एक एसी चेयरकार कोच की सुविधा भी प्रदान की गई है।

Kolar News

Kolar News 24 November 2020

भोपाल। नशामुक्त भारत अभियान 15 अगस्त से 31 मार्च 2021 के मध्य देश के 15 जिलों में चलाया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन विभाग के प्रमुख सचिव प्रतीक हजेला ने मंगलवार को इस अभियान के लिये गठित राज्य स्तरीय समिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर उनके द्वारा नामांकित दो-दो सदस्यों को ट्रेनिंग के लिए ट्रेंड किया जाएगा।   प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रारंभ में यह अभियान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, होशंगाबाद, छिंदवाडा, नीमच, दतिया, रीवा, मंदसौर, रतलाम, नरसिंहपुर, सतना में चलाया जा रहा है। इस अभियान का प्रारंभिक उद्देश्य ऐसे व्यक्ति जो नशा नहीं करते और भविष्य में भी नशे से कैसे दूर रहें, के बारे में उन्हें जागरूक किया जाना है। इस योजना के तहत विभिन्न विभागों में नामांकित दो व्यक्तियों को जिला ट्रेनर्स के रूप में ट्रेंड किया जाएगा।   उच्च शिक्षा विभाग हजेला ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के दो व्यक्तियों को उपरोक्त 15 जिलों में दो-दो ट्रेनर्स के रूप में ट्रेनिंग दी जायेगी। कोरोना के कारण ये ट्रेनर्स वेबिनार के माध्यम से बतायेंगे कि नशे से आगे भी कैसे बचा जाए एवं उनसे होने वाली बुराईयों से अवगत करायेंगे।   महिला बाल विकास विभाग नशामुक्त अभियान में महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर महिला बाल विकास विभाग के अन्तर्गत महिला वकर्स को ट्रेंड किया जायेगा। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग से आशा केडर के सदस्यों को ट्रेनिंग दिये जाने पर भी चर्चा की गई।   बैठक में रेनू तिवारी, आयुक्त सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन एवं पुलिस, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, नारकोटिक्स, उच्चशिक्षा विभाग के समिति के सदस्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 24 November 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 565 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 38,812 और मृतकों का संख्या 738 हो गई है। इंदौर में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 500 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। इससे पहले गत दिवस यहां एक दिन में सर्वाधिक 586 नये संक्रमित मिले थे, जबकि उससे एक दिन पहले यह संख्या 546 थी।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 5611 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 565 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 38,812 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से तीन मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 738 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 34,725 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 3349 हो गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।    गौरतलब है कि नवम्बर के पहले सप्ताह में इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद ही यह आंकड़ा पहले दो सौ के पार हुआ और फिर यहां संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए यह आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए पांच सौ के पार पहुंच गया। इतनी अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हडकम्प का माहौल देखने को मिल रहा है तो वहीं लोगों में फिर कोरोना की दहशत फैल गई है।

Kolar News

Kolar News 24 November 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते पांच दिनों से कोरोना के नये मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1701 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या एक लाख 94 हजार 745 और मृतकों की संख्या 3172 हो गई है।  यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-586, भोपाल-349, ग्वालियर-108, जबलपुर-47, रतलाम-65, उज्जैन-39, धार-24, सागर-44, खरगौन-28, विदिशा-37, रीवा-34, शिवपुरी-23, सीधी-29, देवास-28 के अलावा अन्य जिलों में 20 से कम मरीज मिले हैं।बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 29,926 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 1701 पॉजिटिव और 28,225 रिपोर्ट निगेटिव आईं, जबकि 213 सेम्पल रिजक्ट हुए। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,93,044 से बढ़कर 1,94,745 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 38,247, भोपाल 29,701, ग्वालियर, 14,022, जबलपुर 13,789, खरगौन 4209, सागर 4183, उज्जैन 3871, रतलाम-3223, धार-3178, होशंगाबाद 3170, नरसिंहपुर 3156,शिवपुरी-3139, रीवा-3095, मुरैना 3008, बैतूल 2820, शहडोल 2734, सतना-2664, विदिशा-2569, नीमच 2574, बालाघाट-2500, छिंदवाड़ा 2420, दमोह-2317, सीहोर-2291, बड़वानी 2286, मंदसौर 2258, देवास 2156, रायसेन-2018, खंडवा 1945, राजगढ़-1955, कटनी 1882, झाबुआ 1875, अनूपपुर 1859, छतरपुर 1746, हरदा 1788, सीधी 1662, सिंगरौली 1608, दतिया 1578, शाजापुर 1460,  सिवनी 1315, भिण्ड 1314, श्योपुर 1197, गुना-1124, टीकमगढ़ 1102, अलीराजपुर 1088, उमरिया 1081, मंडला-1065, पन्ना 880, डिंडौरी 856, अशोकनगर 869, बुरहानपुर 798, आगरमालवा 536 और निवाड़ी 514 मरीज शामिल हैं। राज्य में आज कोरोना से 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर के तीन, ग्वालियर के दो और भोपाल, खरगौन, सागर, दमोह व हरदा के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3162 से बढ़कर 3172 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 735, भोपाल 506, उज्जैन 99, बुरहानपुर 26, खंडवा 54, जबलपुर 218, खरगौन 73, ग्वालियर 176, धार 52, मंदसौर 25, नीमच 35, सागर 134, देवास 24, रायसेन 37, होशंगाबाद 55, सतना 39, आगरमालवा 10, झाबुआ 20, अशोकनगर 16, शाजापुर 22, दतिया 19, छिंदवाड़ा 38, सीहोर 48, उमरिया 15, रतलाम 64, बड़वानी 21, मुरैना 26, राजगढ़ 57, श्योपुर 10, टीमकगढ़ 26, रीवा 31, गुना 17, हरदा 28, कटनी 16, सीधी 10, शिवपुरी 26, अलीराजपुर 13, भिंड 08, बैतूल 64, नरसिंहपुर 27, सिवनी 10, सिंगरौली 24, छतरपुर 30, विदिशा 52, दमोह 70, बालाघाट 11, अनूपपुर 14, शहडोल 28, निवाड़ी 01,मंडला 09, डिंडौरी 01 और पन्ना के तीन व्यक्ति हैं। बुलेटिन में राहत की खबर यह है कि राज्य में अब तक 1,79,237 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 1120 मरीज सोमवार को स्वस्थ हुए। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 12,336 हैं।

Kolar News

Kolar News 23 November 2020

उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रशासन की सख्ती के बावजूद कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटों में जिले में कोरोना के 39 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4070 हो गई है।    उज्जैन सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, जिले में बीते 24 घंटों के दौरान 1061 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 39 नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नये मरीजों में 26 उज्जैन शहर, नागदा कस्बे के 12 और घटिया तहसील का एक व्यक्ति शामिल है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 4070 हो गई है। हालांकि, जिले में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक 3755 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब जिले में सक्रिय मरीज 217 है, जिनका उपचार चल रहा है। वहीं, जिले में अब तक कोरोना से 98 लोगों की मौत हो चुकी है।

Kolar News

Kolar News 23 November 2020

ग्वालियर। कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के पांच शहरों के साथ ही ग्वालियर में भी रात दस से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। रविवार को पौने दस बजे ही पुलिस चौराहों पर पहुंच गई और दुकानें बंद कराने के साथ ही लोगों को खदेड़ दिया, जिससे दस बजे शहर की सड़कें खाली हो गईं। रात में कई स्थानों पर लगने वाले चाय के ठेले भी पुलिस ने बंद करा दिए। चाय के ठेले बंद होने से रात में ड्यूटी करने वाले चाय तक के लिए तरस गए। शहर के कुछ हिस्सों में पुलिस की गैर-मौजदूगी के चलते देर रात तक लोगों की चहल-पहल बनी रही।शनिवार की रात से शहर में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू हुआ है। पहली रात पुलिस ने कड़ाई शुरू कर दी थी और रविवार को भी पुलिस को बाजार बंद कराने पड़े। रात 10 बजने से पहले ही शहर के सभी थानों की पुलिस सड़कों पर निकल आई और जो भी सड़क पर दिखा, उसे खदेड़ दिया। जो प्रेम से समझा उसे प्रेम से समझाया और जिसने ऐंठ दिखाई उसे उसी तरीके से बताया गया। रात दस बजे तक पुलिस ने सभी बाजार बंद कराकर लोगों को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया। रात में नर्सिंग होम में काम करने वाले तथा यहां पर भर्ती मरीजों के परिजन तथा अन्य घूमने-फिरने वाले चाय के शौकीन लोग चाय की चुस्की के लिए भटकते देखे गए, लेकिन पहले से तैयारी किए बैठी पुलिस ने महाराज बाड़ा, दाल बाजार, रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड पर एक भी चाय के ठेले को लगने ही नहीं दिया। देर रात जो भी वाहन सड़क पर मिला, पुलिसकर्मियों ने उनको रुकवाया और पूछताछ के बाद सख्त हिदायत दी। बगैर कारण जो लोग मिले, उन्होंने माफी मांगी और जो काम से निकले थे उन्हें पुलिस ने जाने दिया।

Kolar News

Kolar News 23 November 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश और आसपास बने वेदर सिस्टम के कारण पिछले दो दिनों से कई स्थानों पर बारिश हो रही थी। गुरुवार को भी दमोह में सात और सतना में तीन मिमी. बरसात दर्ज हुई। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर अभी भी आंशिक बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वेदर सिस्टम अब कमजोर पड़ गए हैं। साथ ही हवा का रुख भी अब कुछ बदलने लगा है। इससे अब रात के तापमान में 22 नवम्बर तक धीरे-धीरे गिरावट होगी। 22 नवम्बर के बाद एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव होगा। इसके बाद फिर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बरसात होने की संभावना है।   राजधानी भोपाल में शुक्रवार शाम से ठंड का अहसास हो रहा है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। साथ ही बुधवार से एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) दक्षिण-पूर्वी मप्र से सिक्किम तक बनी हुई है। पश्चिमी मप्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इन तीन सिस्टम के कारण हवाओं का रुख पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बना हुआ था। हवा के साथ नमी आने के कारण बादल छाए हुए थे और राजधानी सहित कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई थी। बादलों के कारण दिन के तापमान में तो कमी आने लगी थी, लेकिन रात के तापमान बढ़े हुए थे। गुरुवार को पश्चिमी मप्र पर बना सिस्टम और प्रदेश से सिक्किम तक बना सिस्टम कमजोर पड़ गए हैं। इससे हवाओं का रुख भी गुरुवार शाम से पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी होने लगा है। उधर जम्मू-कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है।   मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे के साथ ही प्रदेश में उत्तरी हवाओं का दखल बढऩे की संभावना है। इससे सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी। रात के पारे के लुढक़ने का सिलसिला 22 नवंबर तक जारी रहने के आसार हैं। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहा है। उसके असर से एक बार फिर हवाओं का रुख बदलेगा। नमी आने के कारण प्रदेश में फिर बरसात होने की संभावना बनेगी।

Kolar News

Kolar News 20 November 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों और मृतकों की संख्या फिर बढऩे लगी है। नवम्बर के पहले सप्ताह में यहां 100 से कम नये मरीज मिल रहे थे, लेकिन दूसरे सप्ताह से यह आंकड़ा लगातार बढ़ते हुए अब तीन सौ के पार पहुंच गया है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 313 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 36,623 और मृतकों का संख्या 726 हो गई है।     इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 3391 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 313 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 36,623 हो गई है।    वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से चार मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 726 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 33,573 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 2324 हो गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 20 November 2020

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश में भी चार दिवसीय छठ महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाये '' जैसे पारम्परिक छठ महापर्व के लोकगीतों के बीच शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश शहर के विभिन्न छठ घाटों पर बिहार एवं पूर्वांचल के हजारों लोगों ने भगवान भास्कर के डूबते स्वरूप को अर्घ्य देकर घर परिवार, समाज एवं देश के सुख समृद्धि एवं शान्ति तथा कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए कामनाएं की। छठी मैया के मन को झंकृत कर देने वाली लोक गीतों के बीच सभी घाटों का नजारा भक्तिमय हो गया। इन घाटों पर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे मालवांचल में सम्पूर्ण बिहार एवं पूर्वांचल उतर आया हो।    शुक्रवार को दोपहर पश्चात छठ घाटों पर छठ उपासकों छोटे छोटे समूहों में आना शुरू हो गया और शाम 4 बजते बजते छठ व्रती महिलाएं-पुरुष मुंह पर मास्क लगाए प्रसाद से भरे बांस की टोकरियां लेकर इन घाटों पर पहुंच चुके थे। छठी मैया के मनभावन लोक गीतों से सम्पूर्ण वातावरण में भक्ति एवं आस्था के रंग में लोग रचे नजर आ रहे थे और एक दूसरे को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दे रहे थे। यह पहला अवसर था जब श्रद्धालु मुंह पर मास्क लगाकर घाट पर पहुंचे थे और सभी ने एक-दूसरे से दूरी बनाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।   पूर्वोत्तर सांस्कृति संस्थान के प्रदेश महासचिव केके झा ने बताया कि जैसे ही भगवान् भास्कर अस्ताचल में सामने लगे, जल कुंड में खरी व्रतधारी महिलाओं एवं पुरुषों ने प्रसाद से भरी टोकरियों को अपने हाथों में लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना प्रारम्भ किया। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात व्रतियों ने अपने परिवार,  सम्बन्धियों के साथ प्रसाद लेकर पुन: अपने  घरों को प्रस्थान किया। कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण बहुत सारे श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों पर कृत्रिम जलकुण्डों पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया तथा प्रदेश, देश को कोरोना महामारी के प्रकोप से मुक्ति की कामनाएं की। भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के सभी बड़ों शहरो में यह आयोजन हुआ।   शनिवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा   सूर्य उपासना का यह पर्व शनिवार, 21 नवम्बर को सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य देने के पश्चात समाप्त होगा।

Kolar News

Kolar News 20 November 2020

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश में भी चार दिवसीय छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व के दूसरे दिन गुरुवार को छठ व्रतियों के घरों में खरना का आयोजन हुआ। दिनभर व्रत रखने के पश्चात व्रतियों ने शाम को गंगाजल मिश्रित जल से स्नान करने के पश्चात भगवान सूर्य का ध्यान कर छठ मईया का पूर्ण विधि विधान से पूजा किया। उसके बाद मिटटी के बने चूल्हे पर पूर्ण स्वछता एवं पवित्रता के साथ अरवा चावल, दूध व गुड़ की खीर और  गेहूं की रोटी का प्रसाद बनाकर कर भगवान सूर्य और छठ मईया को समर्पित करने के पश्चात, उसे ग्रहण किया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का न निर्जला उपवास शुरू हो गया।   छठ महापर्व के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रदेश के सभी शहर एवं इसके आसपास क्षेत्रों में बसे पूर्वांचल के हजारों छठ व्रतधारी कोरोना काल में सामाजिक दूरी एवं कोरोना से बचने के सभी सावधानियों का निर्वहन करते हुए प्राकृतिक जलाशयों, कृत्रिम जलकुण्डों में खड़े  होकर गोधूलि बेला में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। कोरोना को देखते हुए समाज के बहुसंख्यक लोगों ने बड़े छठ पूजा आयोजन समितियों के आवाहन इस वर्ष सार्वजनिक जलाशयों की अपेक्षा अपने-अपने घर के छतों एवं प्रांगणों में कृत्रिम जलकुण्डों का निर्माण किया है, जिसमें सूर्यदेव को अघ्र्य दिया जाएगा और अपनी संतानों, परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य, उनके दीर्घायु एवं सुख समृद्धि की कामना की जाएगी।   पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान के महासचिव केके झा ने बताया कि गुरुवार को सुबह से ही समस्त पूर्वांचल परिवारों में, खासकर छठ व्रतियों के घरों में उत्सव एवं उल्लास का माहौल था। जहां परिवार की महिलाएं अपने अपने घरों की साफ-सफाई कर खरना का प्रसाद बनाने में व्यस्त थीं, वही दूसरी तरफ घर के पुरुष छठ पूजा एवं पूजा में उपयोग होने वाले फलों की खरीदारियों में व्यस्त रहे। प्रसाद के रूप में महिलाओं ने  गुर एवं गेहूं, घी मिश्रित ठेकुआ के अलावा चावल के भुसवा, इत्यादि का प्रसाद मिट्टी के बने चूल्हे पर बनाया।   उन्होंने बताया कि गुरुवार को दिनभर व्रत रखने के पश्चात व्रतियों ने शाम को गंगाजल मिश्रित जल से स्नान करने के पश्चात भगवान सूर्य का ध्यान कर छठ मईया का पूर्ण विधि विधान से पूजा किया। उसके बाद मिटटी के बने चूल्हे पर पूर्ण स्वछता एवं पवित्रता के साथ अरवा चावल, दूध व गुड़ की खीर और  गेहूं की रोटी का प्रसाद बनाकर कर भगवान सूर्य और छठ मईया को समर्पित करने के पश्चात उसे ग्रहण किया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का न निर्जला उपवास शुरू हो गया। व्रती अपने निर्जला उपवास का पारण शनिवार, 21 नवम्बर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को व्रती महिलाएं अस्ताचलगांमी सूर्य को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजन अर्चन करेंगी।    संसथान के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह, महासचिव केके  झा, सचिव अजय कुमार झा ने कहा कि छठ महापर्व अब मात्र सिर्फ बिहार एवं उत्तर प्रदेश का पर्व नहीं है। इस पर्व ने राष्ट्रिय स्वरुप ले लिया है। बिहार एवं उत्तर प्रदेश ही नहीं, मध्यप्रदेश के साथ भारत के अन्य क्षेत्रों के लोग भी बढ़-चढ़ कर इस महापर्व में भाग लेकर सूर्यदेव की उपासना करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के कई प्रदेशों की तरह मध्य प्रदेश सरकार भी प्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोगों की धार्मिक भावना एवं आस्था को ध्यान में रखते हुए छठ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करे।

Kolar News

Kolar News 19 November 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों और मृतकों की संख्या फिर बढऩे लगी है। नवम्बर के पहले सप्ताह में यहां 100 से कम नये मरीज मिल रहे थे, लेकिन दूसरे सप्ताह में यह आंकड़ा सौ के पार और अब 250 के पार पहुंच गया है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 255 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 36,310 और मृतकों का संख्या 722 हो गई है।     इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 2792 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 255 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 36,310 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से तीन मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 722 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 33,425 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2163 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 19 November 2020

भोपाल/ग्वालियर। मध्यप्रदेश में सूर्य उपासना का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को नहाय खाय और सूर्य पूजा के साथ इसकी शुरुआत हुई। चार दिवसीय महापर्व के लिए श्रद्धालुओं में अल सुबह से ही खासा उत्साह देखा जा रहा है। राजधानी भोपाल के शनि मंदिर प्रांगण कमला पार्क पर दोपहर बुधवार दोपहर 12 बजे से 19 नवम्बर गुरुवार तक खरना, 20 नवम्बर शुक्रवार को डूबते हुए सूर्य को पूजा अर्चना के उपरांत कमर भर पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य देव को ठेकुआ पकवान एवं ऋतु फल बांस के सूपा में सजा कर अक्षत दीप धूप जल से सामूहिक रूप से अध्र्य अर्पित करेंगे।  इस बार छठ महापर्व पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं।   बालाजी धाम काली माता मंदिर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश सोनी ने बताया कि सूर्य देव की बहन छठ पर्व इस बार छठ महापर्व पर ग्रह गोचरओं का शुभ संयोग बन रहा है। आगामी 20 नवम्बर की  शाम सूर्य को अध्यर्य सर्वार्थ सिद्धि योग और 21 नवम्बर को उदीयमान सूर्य को अध्र्य सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ-साथ ही पुष्कर योग में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि छठ पूजा चार दिवसीय व्रत के दौरान संतान की दीर्घायु के लिए व्रत करने वाले को लगातार 36 घंटे व्रत रखना होता है। इस योग में पूजा से परिवार में सुख समृद्धि के साथ धन की वृद्धि होगी साथ ही इस व्रत को करने से रोग शोक पीड़ा आदि से मुक्ति भी मिलती है।   ज्योतिषाचार्य सोनी ने बताया कि देव गुरु बृहस्पति 20 नवंबर को दोपहर 1:30 पर अपनी राशि से निकलकर मकर राशि में चले जाएंगे, मकर राशि में पहले से ही शनि मौजूद है, जो 6 अप्रैल 2021 तक गुरु और शनि मकर राशि में ही रहेंगे। शनि का अपनी ही राशि में होना और उसके साथ गुरु का होना नीच भंग राजयोग बना रहा है। बृहस्पति नीच राशि में आने के बाद अनिष्ट फल तो नहीं देगा, लेकिन उसके शुभ प्रभाव में कमी जरूर होगी। ग्रहों की यह युक्ति बड़े बदलाव के संकेत दे रही है। लंबे समय से जो लोग प्रमोशन के इंतजार में थे, उनका स्थान परिवर्तन मिलने के संकेत मिल सकते हैं। देश की अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर देखने को मिलेगा, साथ ही शिक्षा क्षेत्र में कई तब्दीलियां होंगी। राजनीति से जुड़े लोगों का जनता सहयोग करती दिखेगी।

Kolar News

Kolar News 18 November 2020

ग्वालियर। सर्दी के मौसम में कोविड-19 संक्रमित मरीजों में सबसे सामान्य लक्षण निमोनिया का दिख रहा है। निमोनिया होने पर समय पर इलाज नहीं लेने के कारण मरीज के निमोनिया से दोनों ही फेफड़ों में श्वसन की थैली में तरल पदार्थ या ड्रॉपलेट की नमी भरने की वजह से सूजन आ रही है, जिसके कारण ऐसे मरीजों को सांस लेने में गंभीर परेशानी आ रही है। इसी कारण कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है।   जेएएच के मेडिसन विभाग के प्रो. डॉ. अजय पाल ने बुधवार को बातचीत में बताया कि पांच साल की उम्र के बच्चों से लेकर बुजुर्गों को कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने का कारण मुख्यत: निमोनिया का समय पर पता नहीं चलना सामने आ रहा है। जिसकी वजह से ही निमोनिया से पीडि़त होने वाले मरीजों को कोविड संक्रमित सबसे अधिक अटैक कर अपना शिकार बना रहा है। निमोनिया का प्रभाव शरीर में बढ़ते ही मरीज के फेफड़े सबसे अधिक संक्रमित होने के मामले अभी तक इलाज के दौरान सामने आ रहे हैं।    कोविड एक्सपर्ट चिकित्सकों के अनुसार नए कोरोना वायरस सार्स-सीओवी-2 से होने वाले इंफेक्शन कोविड-19 की शुरुआत तब होती है, जब श्वसन बूंदों में मौजूद वायरस हमारे शरीर में मौजूद ऊपरी श्वसन पथ में प्रवेश करता है। जैसे-जैसे वायरस की संख्या बढऩे लगती है, इंफेक्शन फेफड़ों में मौजूद हवा की छोटी-छोटी थैलियों और आसपास के पाट्र्स को नुकसान पहुंचाता है। इस दौरान आपका इम्यून सिस्टम जैसे ही वायरस से लडऩा शुरु करता है, फेफड़ों में तरल पदार्थ और मृत कोशिकाओं की संख्या बढऩे लगती है। इससे मरीज को सांस लेने में सबसे अधिक परेशानी होने के साथ मरीज का स्वास्थ्य तेजी से बिगडऩे लगता है। 

Kolar News

Kolar News 18 November 2020

जबलपुर। शहर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाब के क्षेत्र के कारण अगले कुछ दिनों में जबलपुर में भी बादल छाए रहेंगे। अगले दो- चार दिनों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। दक्षिण-पश्चिम से आ रही हवाओं के कारण दिन और रात में उसस भरी गर्मी महसूस की जा रही थी, हालांकि पहाड़ों में हुई बर्फबारी से हवाओं का रुख उत्तर- पूर्वी हो गया है। जिसके कारण मंगलवार को हल्की ठंड महसूस की गई।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर के शुरूआती दौर में दिन गर्म और रातें ठंडी होने लगती हैं। नवंबर में ठंड का असर तेज हो जाता है। खास तौर से दीपावली के बाद। लेकिन दक्षिण-पश्चिम हवाएं चलने से दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। पिछले पांच दिनों से पारा स्थिर है।   जबलपुर सहित पूर्वी मप्र में रहेगा बादलों का डेरामौसम विभाग के मुताबिक अभी उत्तर पूर्वी हवाएं चल रही है लेकिन एक दो दिन में पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाब के क्षेत्र के असर से जबलपुर सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।   नही बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग की माने तो अभी ठंड नही बढ़ेगी। बादलों की आवाजाही के कारण दिन और रात का तापमान स्थिर रहेगा। पिछले पांच दिनों से अधिकतम तापमान जहां 30- 31 डिग्री के बीच बना हुआ है, वहीं न्यूनतम तापमान 17- 18 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 31.8 न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।

Kolar News

Kolar News 18 November 2020

ग्वालियर। रेल प्रशासन महिला यात्रियों को कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इसी क्रम में अब प्लेटफार्म और वेटिंग रूम में ट्रेन का इंतजार करने वाली महिला यात्रियों को बैठने के लिए लगी कुर्सियां आरक्षित करेगा। इन कुर्सियों पर सिर्फ महिला बैठ सकेंगी। इसकी शुरुआत जल्द ग्वालियर स्टेशन पर शुरू होने वाली है।   उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोविड काल के चलते ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने से कुछ ही देर पहले ही मुसाफिरों को एंट्री दी जा रही है। हालांकि, रेलवे जल्द ही अन्य ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है, जिससे ग्वालियर आने व जाने वाली ट्रेनों की संख्या भी आने वाले दिनों में बढ़ेगी। ऐसे में ट्रेनों का इंतजार करने वाली महिला यात्रियों को प्लेटफार्म पर लगी कुर्सियों पर बैठने की जगह मिल सके, इसके लिए अब प्लेटफार्म पर कुछ सीटें महिला यात्रियों के लिए आरक्षित रहेंगी। जिससे ट्रेन के लेट होने की दशा में इन महिला यात्रियों को खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।   वेटिंग रुम में भी लागू होगी व्यवस्था   उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म नम्बर एक व चार पर स्थित वेटिंग हॉल में लगी कुर्सियों में से एक कतार सिर्फ महिलाओं के बैठने के लिए जल्द ही खोले जाने के बाद रिजर्व रहेगी। साथ ही झांसी रेल मण्डल अन्य सुविधाओं का जल्द ही विस्तार कर स्टेशन पर पहुंचने वाली महिला यात्रियों को उपलब्ध कराएगा।

Kolar News

Kolar News 17 November 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों और मृतकों की संख्या फिर बढऩे लगी है। नवम्बर के पहले सप्ताह में यहां 100 से कम नये मरीज मिल रहे थे, लेकिन दूसरे सप्ताह में यह आंकड़ा फिर सौ के पार पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में यहां कोरोना के 178 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 35,861 है और मृतकों का संख्या 716 हो गई है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 1999 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 178 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 35,861 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 716 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 33,202 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1945 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 17 November 2020

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर पहुंचने और झारखंड में प्रति चक्रवात के सक्रिय रहने से हवाओं का रुख पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। उत्तर भारत में बर्फबारी का असर मप्र में दिखाई पड़ रहा है। यहां भोपाल समेत प्रदेश के 32 से ज्यादा जिलों में रात का तापमान सामान्य से 2 से 5.8 डिग्री तक ज्यादा बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से रात में पड़ रही तेज ठंड गायब है। सोमवार को सुबह से तीखी धूम खिली हुई है और सर्दी का अहसास कम हो रहा है।    उधर दीपावली के उपलक्ष्य में राजधानी सहित पूरे प्रदेश में जोरदार आतिशबाजी हुई। इस वजह से भी शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। वातावरण में नमी बढऩे के कारण कई स्थानों पर आंशिक बादल बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 17 नवम्बर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि हवा का रुख पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। इससे बादल छाने लगे हैं और न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। दीपावली पर्व होने की वजह से शाम से लेकर देर रात तक शहर में रुक-रुककर आतिशबाजी होती रही। इससे वातावरण में नमी और धुएं के कारण धुंध सी छा गई। इससे न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।   दो दिन बाद ठंड बढऩे के आसारपश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में है। इस वजह से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बरसात शुरू हो गई है, लेकिन हवा का रुख उत्तरी नहीं होने से प्रदेश में दिन और रात के तापमान बढ़े हुए हैं। इसके अतिरिक्त एक प्रति चक्रवात झारखंड और उसके आसपास बना हुआ है। इससे भी हवा का रुख बदला हुआ है। 17 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे से हवा का रुख बदलकर उत्तरी होने की संभावना है। इसके बाद राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी।

Kolar News

Kolar News 16 November 2020

ग्वालियर। जिस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ दिन पहले समूचा ग्वालियर अंचल ठिठुरने लगा था, अब उसी की वजह से ठंड से राहत मिली है। शुक्रवार को सुबह अन्य दिनों की अपेक्ष कम ठंड रही। सुबह 8:30 बजे हल्के बादल भी छा गए। हवा में नमी 85 फीसदी पर पहुंच गई। सुबह 8:30 बजे तक तापमान 17.4 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे लोगों को ठंड से राहत रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिसे कम रहा और हवा में नमी की मात्रा सामान्य से 20 फीसदी अधिक रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में भी इजाफा हो सकता है। क्योंकि उत्तर की हवा थम गई है।    जम्मू कश्मीर से 14 नवम्बर को पश्चिमी विक्षोभ गुजरने वाला है। इसके असर से मैदानी इलाके का मौसम प्रभावित होगा। राजस्थान सहित ग्वालियर-चंबल संभाग के मौसम को ज्यादा प्रभावित करेगा। 15 नवम्बर को बादल छाने के साथ-साथ गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश व बादलों की वजह से ठंड में गिरावट आएगी। और न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। इस वजह से दीपावली पर ठंड से राहत रहने वाली है। जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाएगा, वैसे ही तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और कोहरे के साथ ठंड बढ़ेगी। रात के साथ-साथ दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। दिन में गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ने लगेगी।

Kolar News

Kolar News 13 November 2020

नागदा /उज्जैन। पंजाब में किसान आंदोलन के कारण  रेलमार्ग पर असर पड़ा है। कुछ रेलगाडिय़ों का मार्ग बदला गया है तो कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी किया है। जिसके अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है-   1. आज 13 नवंबर 2020 को छुटने वाली ट्रेन नंबर 02919 डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वेष्णोदेवी कटरा स्पेशल ट्रेन को रद्द किया गया। 2 . 15 नवंबर 2020 को छुटने वाली ट्रेन 02920 श्री माता वेष्णोदेवी कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल ट्रेन को भी रद किया गया।             शार्ट-टर्मिनेटेड/ शार्ट ओरिजनेटेड ट्रेनों का विवरण 1.  12 नवंबर 2020 को छुटने वाली ट्रेन नंबर 02903 मुंबईसेट्रल- अमृतसर स्पेशल ट्रेन को अंबाला कैट में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा तथा यह अंबाला कैट और अमृतसर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 2.  इसी प्रकार से 14 नवंबर को छुटने वाली ट्रेन नंबर 02904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन अंबाला कैट से शुरू होगी तथा अमृतसर और अंबाला कैंट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 3  टे्रन नंबर 02925 जोकि 12 नवंबर को छुटती है अमृतसर और अंबाला कैट के बीच आंशिक रूप से रद रहेगी। 4. तिथि 14 नवंबर को छुटने वाली ट्रेन नंबर 02926 अमृतसर-ब्रांदा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन , अंबाला कैट से शुरू होगी तथा अमृतसर और अंबाला कैट के बीच आंशिक रूप से रद रहेगी। 5.  इसी प्रकार 13 नवंबर 2020 को छुटने वाली ट्रेन नबंर 00901 बांद्रा टर्मिनेस- जम्मुतवी पार्सल स्पेशल ट्रेन अंबाला कैंट में शार्ट टर्मिनेट की जाएगी तथा अंबाला कैंट और जम्मु तवी के बीच आंशिक रूप से रद् रहेगी। 6. दिनांक 15 नवंबर 2020 को छुटने वाली ट्रेन नंबर 0092 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनेस पार्सल स्पेशल ट्रेन अंबाला कैंट से शुरू होगी तथा जम्मू तवी और अंबाला कैंट के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

Kolar News

Kolar News 13 November 2020

भोपाल। मप्र में उपचुनाव संपन्न होने के बाद अधिकारियों के तबादलों का दौर फिर शुरू हो गया है। एक दिन पहले ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों का तबादला हुआ था। अब राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार अधिकारियों के तबादला करते हुए उनकी नयी पदस्थापना की है। इस संबंध में गुरुवार देर रात आदेश जारी किये गये हैं। इनमें दो जिलों के एसपी बदले गए है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अशोकनगर जिले के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक रघुवंश कुमार सिंह को अशोकनगर पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार दतिया जिले के पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह को भोपाल सायबर सेल में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है और उनकी जगह भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस मुहानिरीक्षक अमन सिंह राठौड़ को दतिया पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है।

Kolar News

Kolar News 13 November 2020

अनूपपुर। वायु प्रदूषण व राष्ट्रीय हरित अभिकरण (एन.जी.टी.) नई दिल्ली के आदेश के पालन में सम्पूर्ण अनूपपुर जिले में ग्रीन पटाखों के अतिरिक्त अन्य पटाखों का विक्रय एवं उपयोग प्रतिबंधित किया है। साथ ही पटाखे फोड़े के लिए दो घंटे निधारित किया गया हैं।   अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा कि वायु प्रदूषण व राष्ट्रीय हरित अभिकरण (एन.जी.टी.) नई दिल्ली के आदेश के पालन में सम्पूर्ण जिले में ग्रीन पटाखों के अतिरिक्त अन्य पटाखों का विक्रय एवं उपयोग प्रतिबंधित किया है। साथ ही दीवाली त्यौहार एवं गुरूपर्व में रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा छठ पर्व को प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक ग्रीन पटाखे फोड़े जाने की अनुमति होगी।

Kolar News

Kolar News 12 November 2020

भोपाल।  मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। समूचे प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। इस बीच राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कुछ स्थानों पर आसमान में हल्के बादल छा गए हैं। मौसम विभाग कहना है कि शुक्रवार से मौसम के मिजाज में परिवर्तन होगा। उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी और बारिश होगी।   राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह से हल्के बादल छाए हुए है। आसमना में बादल और धूप की लुकाछिपी चल रही है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि हवाओं का रुख बदलने से राजधानी सहित प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल छाने लगेंगे। शुक्रवार को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने पर शुक्रवार-शनिवार को रात के तापमान में एक-दो डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। साथ ही रविवार-सोमवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में बरसात भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद ठंड के तेवर फिर तीखे होंगे।   मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में हवा का पैटर्न उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से आ रही सर्द हवाओं से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार शाम को उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों (जम्मू-कश्मीर)में दाखिल होगा। इस सिस्टम की तीव्रता अधिक होने से जम्मू-कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत में 13 से 15 नवंबर तक जबरदस्त बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान हवा का रुख बदलने (पूर्वी होने) से वातावरण में नमी आएगी। इससे कहीं-कहीं बादल छाएंगे। ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं बरसात होने की भी संभावना है।   17 नवंबर को इस सिस्टम के आगे बढऩे के आसार हैं। इसके बाद हवाओं का रुख बदलकर फिर उत्तरी हो जाएगा। इससे पूरे प्रदेश में ठंड यू-टर्न लेगी और दिन-रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाके शीतलहर की चपेट में भी आ सकते हैं।

Kolar News

Kolar News 12 November 2020

पन्ना। हीरा उत्पादन के लिए मशहूर मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की धरती आज भी बहुमूल्य हीरे उगल रही है। यहां मेहनतकश मजदूरों को आए दिन कीमती हीरे मिल रहे हैं। लॉकडाउन में काम धंधा ठप होने के कारण कई लोगों ने यहां खदानों में काम किया और उन्हें बहुमूल्य हीरे मिले, जिन्हें उन्होंने पन्ना कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित हीरा दफ्तर में जमा कराया है। ऐसे ही जिले की उथली खदानों से प्राप्त कुल 183 नग हीरो की नीलामी हीरा कार्यालय संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पन्ना में आगामी 03 दिसम्बर से शुरू की जाएगी।कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिले में बीते कुछ दिनों में कुल 183 हीरे मिले हैं। उथली खदानों से मिले इन हीरो की नीलामी 03 दिसम्बर से प्रारंभ होकर कुल हीरो की नीलामी पूर्ण होने तक शासकीय अवकाश को छोडकर चालू रहेगी। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक हीरो का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद उनकी बोली की जाएगी। इनमें उज्जवल, मैले एवं औद्योगिक किस्म के लगभग 183 हीरे हैं, जिनका कुल वजन लगभग 251.83 कैरेट और अनुमानित राशि लगभग 2 करोड़ 04 लाख 92 हजार 928 रुपये है।उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदार 5 हजार रुपये की अमानत राशि जमा करके बोली में भाग ले सकते हैं। उच्चतम बोली वाले बोलीदार को अंतिम निर्णय के तुरन्त बाद नीलामी राशि का 20 प्रतिशत तत्काल जमा करना होगा। शेष राशि 30 दिन में जमा करना अनिवार्य होगी।कलेक्टर मिश्र ने बताया कि पन्ना शहर सतना (पश्चिम मध्य रेल) से 72 कि.मी. तथा हरपालपुर से 124 कि.मी. एवं छतरपुर से 72 कि.मी. पर स्थित है। इन सभी स्थानों से पन्ना के लिए नियमित एवं अच्छी बसें चलती हैं। पन्ना खजुराहो से 48 कि.मी. पर स्थित है। खजुराहो हवाई जहाज की नियमित उड़ानों से जुड़ा हुआ है। हीरा नीलामी नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी हीरा अधिकारी, हीरा कार्यालय पन्ना दूरभाष क्रमांक 07732-252017 पर प्राप्त कर सकते हैं।

Kolar News

Kolar News 11 November 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में फिर कोरोना के नये मरीजों और मृतकों की संख्या बढऩे लगी है। पिछले एक सप्ताह तक यहां 100 से कम नये मरीज मिलने के बाद यह आंकड़ा फिर सौ के पार पहुंच गया है। एक दिन पहले 108 नये संक्रमित मिलने के बीते 24 घंटों में यहां कोरोना के 117 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 34,842 और मृतकों की संख्या 699 हो गई है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 2024 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 117 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 34,842 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 699 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 32,434 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1707 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है। 

Kolar News

Kolar News 10 November 2020

उज्जैन, 09 नवम्बर (हि.स.)। जिल के इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम लखेसरा बीती रात पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।   इंगोरिया थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि ग्राम लखेसरा निवासी रितेश नायक ने रविवार रात 11.30 बजे अपनी पत्नी ममता नायक की कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर हत्या कर दी। बताया गया है कि दोनों के बीच विवाद हुआ था। आवाज सुनकर रितेश की मां लीलाबाई ने पति-पत्नी के कमरे में पहुंची, जहां उसने बहू की लाश लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी देखी। बेटा मां को धक्का देकर भाग गया। परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस की दी। पुलिस ने लीला बाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर रितेश की तलाश शुरू की है। अभी उसका पता नहीं चल पाया है। एक टीम उसकी तलाश में रवाना की गई है।    थाना प्रभारी के अनुसार सुबह विवेचना के लिए घटना स्थल पर एफएसएल अधिकारी अरविंद नायक पहुंचे और मृतिका का पोस्टमार्टम बडऩगर अस्पताल में कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि रितेश ग्राम लखेसरा का रहने वाला था और विगत 10 वर्षों से अपने ससुराल देपालपुर स्थित ग्राम कुनगारा में रह रहा था। वह पत्नी ममता और अपनी मासूम बेटी के साथ मां से मिलने के लिए ग्राम लखेसरा आया था। रितेश मजदूरी करता है। पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद हत्या का घटनाक्रम होना सामने आया है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही सही वजह सामने आ पाएगी। 

Kolar News

Kolar News 9 November 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शासकीय सेवकों और उनके परिवार के आश्रित सदस्यों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य के अन्दर शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवार के आश्रित सदस्य मान्यता प्राप्त 93 निजी चिकित्सालयों में जांच एवं उपचार करवा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मीडिया को जारी अपने बयान में यह जानकारी देते हुए कहा है कि शासकीय सेवकों को पूर्व में निजी चिकित्सालयों में उपचार करवाने पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति नहीं हो पाती थी। अब शासकीय अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न बीमारियों का उपचार शासन द्वारा चिन्हित निजी चिकित्सालयों में करवा कर चिकित्सा प्रतिपूर्ति भी प्राप्त कर सकेंगे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन निजी चिकित्सालयों को शासकीय कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के उपचार के लिए चिन्हित किया गया है, उनमें गंभीर बीमारियों में किडनी ट्रांसप्लान्ट, होमो डायलेसिस, केंसर रोग, हिप,-नी-एल्बो सोल्डर आंशिक रिप्लेसमेंट, मेमोग्राफी, एम.आर.आई. सिटी स्केन, कोकालियर इम्पप्लान्ट हृदय रोग, हेड इन्जयूरी, न्यूरो सर्जरी, स्पाईनल सर्जरी है। जैसी अन्य बीमारियाँ का उपचार और जाँच करवाई जा सकेंगी। जाँच एवं उपचार के पश्चात शासकीय कर्मी अपने विभाग में चिकित्सा प्रतिपूर्ति भी ले सकेगा।   कर्मचारियों को त्यौहार अग्रिम और एरियर्स भुगतान   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में दीपावली पर्व के पूर्व एरियर्स और त्यौहार अग्रिम उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। शासन द्वारा सातवें वेतन की तीसरी किश्त का 25 प्रतिशत और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 10 हजार रुपये त्यौहार अग्रिम देने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारियो-कर्मचारियों को यह राशि दीपावली के पहले मिल जायेगी। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित में यह भी निर्णय लिया है कि त्यौहार अग्रिम के देयक कोषालय में ऑफ लाइन लगेंगे, जिससे समय पर कर्मचारियों को त्यौहार अग्रिम मिल जाए। सातवें वेतनमान के एरियर्स की राशि भुगतान की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। इस प्रकार दीपावली के पूर्व 775 करोड़ रुपये अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेंगे। इसके अतिरिक्त निगम मंडल के कर्मचारियों को भी त्यौहार अग्रिम और एरियर्स के भुगतान के लिये 150 करोड़ की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।   आपदा कोविड-19 की जांच एवं उपचार में भी सुविधा   म.प्र.शासन के शासकीय सेवक एवं उनके परिवार के आश्रित सदस्य जो आपदा कोविड-19 से संक्रमित होते है। उनके इलाज के लिए मध्य प्रदेश के समस्त जिलों के अशासकीय निजी चिकित्सालय ( नर्सिग होम एक्ट के तहत पंजीकृत निजी चिकित्सालय ) को भी स्वीकृति दी गई है। इन अस्पतालों में उपचार के बाद चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति होगी। शासकीय सेवक कोविड-19 इलाज के चिकित्सा देयक अपने विभाग के माध्यम से जिले के सिविल सर्जन-सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक मध्यप्रदेश के प्रतिहस्ताक्षर कराने के उपरांत शासकीय सेवक के संबंधित विभाग द्वारा ऐसे चिकित्सा देयकों में नियमानुसार भुगतान की कार्यवाही किये जाने के आदेश भी पूर्व में जारी किये जा चुके हैं।

Kolar News

Kolar News 9 November 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में फिर कोरोना के नये मरीजों और मृतकों की संख्या बढऩे लगी है। पिछले एक सप्ताह तक यहां 100 से कम नये मरीज मिल रहे थे, लेकिन बीते 24 घंटों में यहां कोरोना के 108 नये मरीज सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 34,725 और मृतकों की संख्या 697 हो गई है।   बता दें कि सितम्बर और अक्टूबर के शुरुआती दिनों में कोरोना के 400 से अधिक नये मरीज मिल रहे थे, लेकिन अक्टूबर के अंत में यह संख्या लगातार घटते हुए नवम्बर के पहले सप्ताह में 100 से नीचे पहुंच गई थी। यहां लगातार नौ दिनों तक 100 से कम नये मरीज मिले, लेकिन अब यह संख्या फिर 100 के पार पहुंच गई है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 2480 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 108 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 34,725 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से तीन मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 697 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 32,325 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1703 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 9 November 2020

इंदौर। जिले में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक जरूर लगा है, लेकिन अभी भी नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटों में जिले में कोरोना के 74 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।   जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से गुरुवार रात को जारी आकड़ों के अनुसार 3220 सैंपल की जांच में 74 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दो संक्रमितों की मौत हुई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 687 हो गई है।   दमोह में मिले 11 नए मरीजप्रदेश के दमोह जिले में बीते 24 घंटों में कोरोना के 11 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 2217 हो गई है। इन 11 मरीजों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संगीता त्रिवेदी की ओर से गुरुवार  रात को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि जिले में 11 नए मरीज मिले हैं, जबकि अभी तक 101 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में अभी तक 1887 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव प्रकरणों की संख्या 225 है, जिनका इलाज चल रहा है।

Kolar News

Kolar News 6 November 2020

भोपाल। राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में मालवीय नगर और टीटी नगर स्थित एक निजी विज्ञापन कंपनी के दफ्तर पर शुक्रवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और आयकर विभाग की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित कम्पनी के कार्यालय में भी इसी तरह की कार्रवाई किये जाने की जानकारी मिली है।   जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीम शुक्रवार सुबह पुलिस बल के साथ भोपाल के न्यू मार्केट स्थित विज्ञापन कंपनी व्यापक इंटरप्राइजेस के दफ्तर पहुंची और छापामार कार्रवाई शुरू की। यह कंपनी कांग्रेस के करीबी मुकेश श्रीवास्तव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस विज्ञापन कंपनी को प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के दौरान करोड़ों रुपये के विज्ञापन का ठेका मिला था। कंपनी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक करीबी के साथ पूरे मप्र में विज्ञापनों का बड़ा काम किया था। इसी सिलसिले में आयकर विभाग को टैक्स चोरी की शिकायतें मिली थी। इसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। छापे की यह कार्रवाई आयकर विभाग के भोपाल कार्यालय द्वारा की जा रही है। जानकारी मिली है कि भोपाल के अलावा यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी की गई है।

Kolar News

Kolar News 6 November 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह सात बजे से 9 हजार 361 मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और पोलिंग बूथों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक यहां 56.79 फीसदी मतदान हो चुका है।   निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में मतदान की गति धीमी थी, लेकिन 10 बजे के बाद इसमें गति आई है। बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचकर वोटिंग कर रहे हैं। प्रदेश के 19 जिलों के इन 28 विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे तक औसत 56.79 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इनमें आगरमालवा-70.14, अनूपुपुर-54.79, अशोकनगर-60.62, भिण्ड-47.67, बुरहानपुर-62.67, छतरपुर-60.64, दतिया-60.57, धार-72.36, देवास-63.64, गुना-68.84, ग्वालियर-40.44, इंदौर-63.74, खंडवा-56.65, मंदसौर-70.97, मुरैना-47.69, रायसेन-60.08, राजगढ़-72.14, सागर-62.22 और शिवपुरी-63.96 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।

Kolar News

Kolar News 3 November 2020

अनूपपुर। मत की गोपनीयता भंग करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 94 के तहत अपराध है। विधानसभा उप निर्वाचन में सोशल मीडिया पर मत की गोपनीयता भंग करने पर सुभाष मिश्रा एवं राहुल दुबे पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा एफआईआर पंजीबद्ध करने की कार्यवाही की जा रही है।   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मतदान की गोपनीयता भंग करना गम्भीर अपराध है ऐसा करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित है।   ज्ञात हो कि सुभाष मिश्रा एवं राहुल दुबे ने वोट डालने के दौरान ईवीईएम की फोटो लेकर सोशल मिडिया में वायरल किया जिस पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेमतदान की गोपनीयता भंग करना गम्भीर अपराध बताते हुए कार्यवाई की बात कहीं हैं।   वहीं मतदान करने के लिए लोगों में लोंगो में उत्साह देखने को मिल रहा हैं। दोपहर 12 बजे मतदान 32.20 प्रतिशत एवं 1 बजे 40.38 पहुंच गया। जिसमे कुल मतदाता 170392 में 68803 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया वहीं पुरुष 83064 एवं महिला 32202 हैं।

Kolar News

Kolar News 3 November 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। सितम्बर और अक्टूबर के शुरुआती दिनों में यह संख्या 400 के पार पहुंच रही थी, वह अब 100 से नीचे आ गई है। यहां लगातार चौथे दिन कोरोना के 100 से कम नये मरीज मिले हैं। यहां इससे पहले तीन दिन में 89, 77 और 76 नये संक्रमित मिलने के बाद अब बीते 24 घंटों में कोरोना के 61 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 34,256 हो गई है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 3065 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 61 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 34,256 हो गई है। वहीं, इंदौर में लगातार तीसरे दिन बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। यहां कोरोना से मृतकों की संख्या 682 पर स्थिर है। वहीं, इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 31,343 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2231 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 3 November 2020

बड़वानी। मध्यप्रदेश का 65वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रात: 6 बजे बड़वानी नगर के विजय स्तंभ से अंजड़ तक साइकिल रैली निकाली गई। फिट बड़वानी के तहत कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई इस साईकिल रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों, डाक्टरों, इंजीनियरों, आमजनों ने भाग लेकर सवा दो घंटे में 31 किलोमीटर की दूरी तय की। इस रैली को लाठी दिखाकर वयोवृद्ध गांधी विचारक 87 वर्षीय नानक गांधी ने रवाना किया।   6 बजे रवाना होकर 8.15 बजे वापस आ गई रैली   फिट बड़वानी के तहत निकाली गई इस साइकिल रैली के लिए निर्धारित समय से पूर्व ही लोग अपनी साइकिल के साथ विजय स्तंभ पर पहुंच गए थे। जहां से इस रैली को मॉर्निंग वॉक पर निकले वयोवृद्ध गांधी विचारक 87 वर्षीय नानक गांधी ने अपनी लाठी दिखा कर रवाना किया। कलेक्टर की अगुवाई में प्रारंभ हुई यह साइकिल रैली, ग्राम करी, बजटटा, बोरलाय होते हुए अंजड़ पहुंची और वहां से रिटर्न  होकर  8.15 बजे पुन: विजय स्तंभ पर पहुंचकर समाप्त हुई।   बोरलाय के वासियों ने तालियां बजाकर किया उत्साहवर्धन   साइकिल रैली के ग्राम बोरलाय पहुंचने पर वहां के निवासियों ने सडक़ के किनारे खड़े होकर तालियां बजाकर रैली में भाग ले रहे लोगों का उत्साह वर्धन किया।   अपनी सामथ्र्य अनुसार लोग जुड़ते रहे और वापस होते रहे   विजय स्तंभ से प्रारंभ हुई इस रैली में भाग लेने वाले कई लोग अपनी सामथ्र्य अनुसार जुड़ते रहे और वापस होते रहे। रैली के प्रारंभ होने से अंत तक साथ रहे लोगों में मुख्यत: कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, एसडीएम घनश्याम धनगर, एसडीएम अभय सिंह ओहरिया, नगर पालिका सीएमओ कुशल सिंह डोडवे, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ एलएस बघेल, तहसीलदार अंजड़ बीआर वाखला, डॉ हेमंत बार्चे, डॉक्टर प्रकाश बर्फा, अशोक राठौड़, कमलेश मुकाती, रंजीत कुमावत, रजनीश पाटीदार, प्रवीण पांडे, अर्णव पांडे, सुनील शर्मा, जगदीश नरगावे, संतोष  देशमुख, अंश भाटिया सम्मिलित है।   होते रहेंगे इस प्रकार के आयोजन   कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने रैली के समापन अवसर पर प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि फिट बड़वानी के तहत इस प्रकार की गतिविधियां सतत प्रारंभ रखी जाएंगी, जिससे फिट मध्यप्रदेश अभियान में बड़वानी के रहवासी भी अपना योगदान दे सके।

Kolar News

Kolar News 1 November 2020

इंदौर। जिले के उज्जैनी-उमरिया गांव के आसपास तेंदुए द्वारा लगातार जानवरों का शिकार किया जा रहा था, जिसके चलते ग्रामीण दशहत में थे। इसी को देखते हुए वन विभाग द्वारा शनिवार को यहां पिंजरा लगाया गया था। इस पिंजरे में रविवार सुबह एक तेंदुआ कैद हुआ है। वन अमले ने उसे रेस्क्यू कर इंदौर के चिडिय़ाघर पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।   जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात तेंदुए ने उमरिया गांव निवासी भोलेसिंह की बकरी का शिकार कर दिया था। रविवार सुबह ग्रामीणों की इसकी जानकारी लगी तो गांव में दशहत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इंदौर रेंजर और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। टीम ने शनिवार को जंगल का निरीक्षण किया, जिसमें वयस्क मादा तेंदुए के अलावा दो अन्य तेंदुओं के पैरों के निशान मिले। इसके बाद तेदुओं को पकडऩे के लिए वन विभाग की टीम ने उज्जैनी-उमरिया गांव के बीच एक पिंजरा लगाया था, जिसमें एक बकरी के बच्चे को बांधकर कैमरा लगाया गया था।   इंदौर के डिप्टी रेंजर टीआर हटीला ने बताया कि रविवार सुबह 5 बजे तेंदुए का एक साल का मादा शावक पिंजरे में कैद हुआ है। तेंदुए का रेस्क्यू कर इलाज के लिए चिडिय़ाघर लाया गया है। यहां उसके स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि अभी क्षेत्र में दो तेंदुए और हैं और उनके पकडऩे के लिए विभाग दो अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दोनों तेंदुए जल्द ही पकड़ में आ जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 1 November 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। सितम्बर और अक्टूबर के शुरुआती दिनों में यह संख्या 400 के पार पहुंच रही थी, वह अब 100 से नीचे आ गई है। यहां लगातार दूसरे दिन कोरोना के 100 से कम नये मरीज मिले हैं। एक दिन पहले यहां 89 नये संक्रमित मिले थे, अब पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना के 77 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 34,199 हो गई है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शनिवार देर रात 3230 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 77 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 34,199 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। यहां कोरोना से मृतकों की संख्या 682 है। वहीं, इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 30,871 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2566 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है। इंदौर में कोरोना का रिकवरी रेट 90 फीसदी है।

Kolar News

Kolar News 1 November 2020

भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से रविवार, 01 नवम्बर से भोपाल-जोधपुर-भोपाल स्पेशल एक्सप्रेस प्रारम्भ की जा रही है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नियमित गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की समयसारणी अनुसार आगामी सूचना पर प्रतिदिन चेलगी, लेकिन 20 छोटे स्टेशनों पर यह नहीं रुकेगी, क्योंकि रेलवे ने इन स्टेशनों के हाल्ट समाप्त किये गये हैं।   भोपाल रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 04813 जोधपुर-भोपाल स्पेशल एक्सप्रेस रविवार, एक नवम्बर से अगली सूचना तक प्रतिदिन जोधपुर स्टेशन से सुबह 8.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09.10 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04814 भोपाल- जोधपुर स्पेशल एक्सप्रेस आगामी दो नवम्बर से अगली सूचना तक प्रतिदिन भोपाल स्टेशन से शाम 5.25 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6.45 बजे जोधपुर स्टेशन पहुंचेगी।   यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में नियमित गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की समय सारणी अनुसार भोपाल मंडल के रुठियाई, गुना, अशोकनगर, मुंगावली, बीना, मंडीबामोरा, गंजबासौदा, गुलाबगंज एवं विदिशा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन के सलामतपुर, सांची, कल्हार, बरेठ, पबई, कंजिया, शाडोरागांव, पिपरईगांव, गुनेरूबामोरी, ओर, पगारा, महूगड़ा, सालपुरा, अटरू, अंता, केशोराय पाटन, कापरेन, आमली एवं रवांजना डूंगर स्टेशन पर हाल्ट समाप्त किया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर/डी सहित कुल 13 डिब्बे रहेंगे। 

Kolar News

Kolar News 31 October 2020

पन्ना। देश में हीरा उत्पादन के लिए मशहूर पन्ना की धरती अब भी हीरे उगल रही है और मजदूरों की किस्मत चमका रही है। यहां आए दिन खदानों में काम करने वाले मजदूरों को खुदाई के दौरान हीरे मिलते हैं और वे रातों-रात लखपति करोड़पति बन जाते हैं। इसी क्रम में गुरुवार को फिर एक मजदूर को 7.2 कैरेट का हीरा मिला है। जेम क्वालिटी के इस हीरे की कीमत 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है।    जानकारी के मुताबिक, जिले के ग्राम बिलखुरा निवासी बलवीर सिंह यादव ने लीज पर एक उथली खदान ली थी, जहां गुरुवार को खुदाई के दौरान उसे एक हीरा मिला। बलवीर ने अपनी पत्नी के साथ कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय पहुंचकर वह हीरा जमाया कराया है। बताया जा रहा है कि बलवीर को जो हीरा मिला है, वह जेम क्वालिटी का 7.2 कैरेट वजनी है। उसकी कीमत 30 से 35 लाख रुपये के बीच आंकी गई है। हीरा कार्यालय के अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि जमा हुआ हीरा 7.2 कैरेट वजन का उज्जल किस्म का है। आगामी दिनों में नीलामी में इस हीरे को रखा जाएगा और इससे प्राप्त राशि रायल्टी काटकर मजदूर बलवीर सिंह को सौंप दी जाएगी।

Kolar News

Kolar News 29 October 2020

उज्जैन। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष शरद पूर्णिमा शुक्रवार, 30 अक्टूबर को मनाई जायेगी। शरद पूर्णिमा हिन्दू पंचांग के अनुसार हर वर्ष अश्विनी मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनायी जाती है। शरद पूर्णिमा का धार्मिक और सामाजिक के साथ-साथ आयुर्वेदिक महत्व भी है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन चन्द्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होता है। इस कारण यह तिथि विशेष महत्व रखती है। यह जानकारी उज्जैन के शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय के डॉ. जितेन्द्र कुमार जैन और डॉ. प्रकाश जोशी ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में दी।   उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार ऋतु विभाजन के क्रम में विसर्गकाल का विभाजन वर्षा, शरद और हेमन्त ऋतु में होता है। विसर्गकाल में सूर्य दक्षिणायन में गति करता है तथा चन्द्रमा पूर्ण बल वाला होता है। समस्त भूमण्डल पर चन्द्रमा अपनी किरणों को फैलाकर विश्व का निरन्तर पोषण करता है, इसीलिये विसर्गकाल को सौम्य कहा जाता है।   आयुर्वेद के मत अनुसार वर्षा ऋतु में पित्त का संचय होता है तथा शरद ऋतु में पित्त का प्रकोप होता है। प्राचीनकाल से ही पूर्णिमा का लोगों के जीवन में काफी महत्व रहा है, क्योंकि दूसरी रात्रियों के मुकाबले इस दिन चन्द्रमा ज्यादा चांदनी बिखेरता है। आयुर्वेद के आचार्य चरक ने शरद ऋतुचर्या के क्रम में स्पष्ट किया है कि शरद ऋतु में उत्पन्न फूलों की माला, स्वच्छ वस्त्र और प्रदोष (रात्रि के प्रथम प्रहर) काल में चन्द्रमा की किरणों का सेवन हितकर होता है।   श्वांस रोग और शरद पूर्णिमा   आयुर्वेद के आचार्यों ने श्वांस रोग को पित्त स्थान से उत्पन्न व्याधि माना है। श्वांस रोग में शरद पूर्णिमा पर खीर खाने की परम्परा है। खीर दूध में चावल से बनाई जाती है। आचार्य चरक ने क्षीर को जीवनीय बताया है। दुग्धरस में मधुर शीतल गुण स्निग्ध गुरू मन्द प्रसन्न गुणों से युक्त होता है। चावल शीतल मधुर स्निग्ध त्रिदोषशामक होता है। दूध और चावल से बनी हुई खीर मधुर रस वाली होती है, जो पित्त का शमन करती है। शरद पूर्णिमा की चांदनी में रखी हुई खीर में चन्द्रमा की सौम्य किरणों के प्रभाव से शीतल गुण की वृद्धि होती है। आचार्य चरक ने लोकपुरूष साम्य सिद्धान्त के सन्दर्भ में वर्णन किया है कि लोकगत भाव सौमपुरूष गत भाव प्रसाद गुण की वृद्धि करता है। श्वांस रोगियों को विशेषत: आयुर्वेदिक औषधियों से सिद्ध खीर का सेवन करना चाहिये।

Kolar News

Kolar News 29 October 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। सितम्बर और अक्टूबर के शुरुआती दिनों में यह संख्या 400 के पार पहुंच रही थी, वह अब 150 से नीचे आ गई है। यहां बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 126 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 33,845 हो गई है। राहत की खबर यह है कि इंदौर में लगातार तीसरे दिन कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। यहां कोरोना से अब तक 469 लोगों की मौत हुई है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 4854 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 126 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 33,845 हो गई है, जबकि तीन दिन से मृतकों की संख्या 679 पर स्थिर बनी हुई है। हालांकि, इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 29,988 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3178 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है। इंदौर में कोरोना का रिकवरी रेट 88.4 है।   प्रभारी सीएमएचओ के मुताबिक, शहर में 24 मार्च को कोरोना से पहली मौत हुई थी, उसके बाद से इन सात महीनों में रोजाना 2 से लेकर 7 मौतें तक दर्ज हुईं, लेकिन कोरोना का असर कम हो रहा है और नये मरीजों की संख्या घटने का साथ मृतकों की संख्या शून्य पर आ गई है। यहां तीन दिन से एक भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है। इंदौर का कोरोना से मृत्यु की दर 2.02 फीसदी है।   

Kolar News

Kolar News 29 October 2020

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मक्सी रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाईक सवार परिवार को टक्कर मारी दी। इस ह्दयविदारक हादसे में बाइक सवार तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति- पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। वहीं पति की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।   जानकारी अनुसार वर्माजी का कुंआ क्षेत्र निवासी अवतार सिंह पुत्र तूफानसिंह अपनी पत्नी पूनमबाई के साथ शहर के खरीदारी करने के लिए गोपालपुरा इलाके की ओर आ रहा था। उसके साथ बाइक पर तीन बच्चे मेघा (7 वर्ष), शानवी (4 वर्ष) और एक दो महीने का बालक भी था। इस दौरान बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पवासा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांड्या खेड़ी चौराहे के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार बच्चे और पति- पत्नी उछलकर सडक़ पर जा गिरे। जिसके चलते डंपर के टायरों के नीचे आकर 2 बच्चों की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोडक़र फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायलों को रहवासियों ने ऑटो में बिठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान मां ने भी दम तोड़ दिया। पिता की हालत गंभीर है।   धड़ से अलग हुआ बच्चों का सिर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि एक बच्चे का शरीर डंपर के टायरों के बीच बुरी तरह से फंस गया था। जबकि एक बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस ने मौके से डंपर जब्त कर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घायल अवतार की मां ने बताया कि परिवार के सभी लोग खरीदारी करने इंदौर जा रहे थे। बेटा, बहू और बच्चे आगे बाईक पर थे जबकि घर के बाकि लोग दूसरी बाईक से पीछे आ रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

Kolar News

Kolar News 28 October 2020

दमोह/नीमच। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बावजूद नए संक्रमितों का मिलना जारी है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के दमोह जिले में 15 नए कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं, नीमच जिले में 08 नए संक्रमित मिले हैं।    दमोह में 9 पुरुष, 6 महिलाएं पॉजीटिवमध्यप्रदेश के दमोह जिले में बीते 24 घंटों में 15 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 2156 हो गई है। इन संक्रमित 15 मरीजो में 9 पुरुष व 6 महिलाएं शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संगीता त्रिवेदी द्वारा मंगलवार रात्रि में जारी किए गए बुलेटिन में बताया कि जिले में 15 नए मरीज मिले हैं, जबकि अभी तक 96 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी तक 1844 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब 216 एक्टिव मरीज है। संक्रमितों में जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ ममता तिमोरी एवं उनके एक लिपिक भी शामिल हैं।   नीमच जिले में 2255 हुई संक्रमितों की संख्या प्रदेश के नीमच जिले में बीते 24 घंटों में आठ और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में 8 और व्यक्तियों को पॉजीटिव पाया गया है। नए संक्रमितों में से दो जावद, एक मनासा और पांच खोर के निवासी हैं। इन्हें मिला कर नीमच जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2255 हो गई है। जिले में अभी तक कोरोना से 37 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

Kolar News

Kolar News 28 October 2020

ग्वालियर। एक महिला के साथ उसकी ननद के पति ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। साथ ही 3 लाख रुपये कीमत के जेवर छीन लिए। घटना कुछ दिन पुरानी है, लेकिन महिला ने मंगलवार रात अपने पति के साथ थाने पहुंचकर ननद के पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।    शहर के पुरानी छावनी निवासी 25 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि कुछ दिन पूर्व उसकी ननद का पति सीताराम उसे मायके छोड़ने के लिए लेकर गया था, लेकिन वो उसे राजकोट ले गया। यहां पर उसने एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह मारपीट भी करता था। किसी तरह वह उसके चंगुल से भाग निकली और फोन कर पति को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पति वहां पर पहुंचा और उसे लेकर वापस आ गया। बदनामी के डर से पीड़िता व उसके पति ने पुलिस में शिकायत नहीं की। आरोपित मंगलवार को महिला को अकेला देख उसके घर में घुस आया और जबरन उसे अपने साथ ले जाने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई, जिसके बाद पति-पत्नी पुरानी छावनी थाना पहुंचे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Kolar News

Kolar News 28 October 2020

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल पर 27 अक्टूबर से आगामी दो नवम्बर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष "सतर्क भारत, समृद्ध भारत" विषय पर मनाये जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर किया गया।    मण्डल कार्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मण्डल रेल प्रबंधक उदय बोरवणकर के साथ उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों नें सत्यनिष्ठा की शपथ लेते हुए कहा कि-"हम भारत के लोक सेवक, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने कार्य कलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। हम यह भी प्रतिज्ञा करते हैं कि हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्बाध रूप से कार्य करेंगे। हम अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए कार्य करेंगे। हम अपने सामूहिक प्रयासों द्वारा अपने संगठनों को गौरवशाली बनाएंगे तथा अपने देशवासियों को सिद्धान्तों पर आधारित सेवा प्रदान करेंगे। हम अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण ईमानदारी से करेंगे और भय अथवा पक्षपात के बिना कार्य करेंगे।"   इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक द्वय, सभी शाखा अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। शपथ के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा  कोविड-19 से बचाव संबंधी सभी दिशा निर्देशों का पालन किया गया। इस दौरान भोपाल मण्डल के सभी स्टेशनों, डिपों कार्यालयों में नामित अधिकारियों, स्टेशन, डिपो प्रभारियों द्वारा सतर्कता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

Kolar News

Kolar News 27 October 2020

सिवनी। जिले में मंगलवार को तड़के लगभग 4.10 बजे 3.3 रिक्टर के भूकंप झटके महसूस किये गए। अगले 24 घंटे में भूकंप के सौम्य झटके आने की संभावना है। इस बात की पुष्टि कलेक्टर सिवनी डाॅ.राहुल हरिदास फांटिग ने की है।    ज्ञात हो कि जिले में 03 माह से चल रहे कंपन का सिलसिला बारिश रुकने के बाद भी नहीं थमा है। मंगलवार अल सुबह रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का भूकंप का झटका जिलेवासियों ने महसूस किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अलसुबह तीन से चार बार लोगों ने जोरदार झटकों को महसूस किया, जिससे लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए और इन झटकों के बाद नाराज लोगों ने डूंडासिवनी थाने के सामने एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। हालांकि इस भूकंप से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।   कलेक्टर ने मंगलवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के इंचार्ज राडार एवं सिसमोलाजी वेद प्रकाश सिंह ने दूरभाष पर बताया कि करीब 04.10 बजे सिवनी में 21.92 उत्तरी अक्षांश 79.50 पूर्वी देशांतर के निकट 3.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ है जिसका एपीसेंटर 15 किलोमीटर गहराई में स्थित है तथा भूकंप के झटके रिकॉर्ड होने के अगले 24 घंटे में सौम्य झटका आने की संभावना है। बताया गया कि जिला प्रशासन भारतीय मौसम विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के सतत संपर्क में हैं एवं नागरिकों की जान माल की सुरक्षा हेतु मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बताए गए समस्त सतर्कता बरतने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।   जिला प्रशासन द्वारा पुलिस, होमगार्ड्स, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य एवं स्थानीय प्रशासन  के अधिकारी कर्मचारियों को समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अलर्ट पर रहने हेतु निर्देशित किया गया है। तथा जिला प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि सतर्कता बरतते हुए सुरक्षित रहने का प्रयास करें, खास तौर पर कच्चे मकानों में रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें।   आये दिन सोशल मीडिया में जिलेवासी कर रहे कंपन के झटकों का जिक्र    जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कंपन के झटके महसूस होने का सिलसिला तीन माह से चल रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार महसूस किए जा रहे झटकों से घर व भवन को नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। कई लोगों का दावा है कि झटकों से घर के ऊपरी हिस्से की दीवारों में गहरी दरारें आ रही हैं। हालाकि अब तक झटकों से कोई बड़े नुकसान की बात सामने नहीं आई है।    जिले में हो रही भु-गर्भीय हलचल के बारे में विभाग ने सौंपी जांच रिपोर्ट    भू-गर्भीय हलचल को लेकर सिवनी कलेक्टर डॉ.राहुल हरिदास फटिंग द्वारा भारतीय भू वैज्ञानिक-सर्वेक्षण विभाग जबलपुर को लिखे गए पत्र के परिपालन में सर्वेक्षण विभाग के जियोफिजिसिस्ट एम.एस. पठान एवं असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट सुजीत कुमार द्वारा विगत 7 सितंबर को सिवनी पहुँचकर सर्वेक्षण किया था। इस सर्वेक्षण की प्रतिवेदित रिपोर्ट 27 सितम्बर को प्राप्त हुई जिसके अनुसार सिवनी जिले के सेंट्रल इंडियन टेक्टोनिक जोन में स्थित होने का लेख करते हुए प्रथम दृष्टया, लगातार झटकों को भूकंप के झुंड के रूप में वर्गीकृत किया है। यह निम्न परिमाण के झटके हैं, जो भारी वर्षा के बाद छोटे क्षेत्र में कुछ मामलों में महीनों तक चलते हैं। मानसून के कारण पानी की मेज में बदलाव के कारण इस तरह के झटको की संभावना होती है।   वर्षा जल के अंदरूनी चट्टानों में रिसने से अंदर का दबाव बढ़ जाने के कारण भी इस तरह के क्वेक या स्वार्म्स की संभावना बनती हैं। रिपोर्ट में भू गर्भीय घटनाओं के विस्फोट की ध्वनि के साथ होने को स्रोत क्षेत्र के बहुत उथला होने की संभावना व्यक्त की गई है। बारिश के बाद तीन-से-चार महीनों में यह जल-भूकंपीय घटनाये स्वतः समाप्त हो जाती हैं। यह छोटे झटके लोगों एवं सम्पति के लिए नुकसानदेह नही होते हैं।

Kolar News

Kolar News 27 October 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। सितम्बर और अक्टूबर के शुरुआती दो सप्ताह में यहां 400 से अधिक नये संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन अब यह संख्या 150 से भी नीचे पहुंच गई है। इंदौर में अब बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 112 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों कुल संख्या बढक़र 33,571 हो गई है। इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक 495 नये संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड का है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 2243 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 112 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 33,571 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में एक भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है। यहां कोरोना से अब तक 679 लोगों की मौत हुई है। वहीं, इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 29,616 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3276 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 27 October 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। यहां संक्रमित मरीजों के साथ-साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 191 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 23,490 और मृतकों की संख्या 467 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि राजधानी में शुक्रवार देर रात प्राप्त 2200 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 191 नये व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 23,490 हो गई है। वहीं, बीते 24 घंटों में कोरोना से चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 467 हो गई है। हालांकि, भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 21,271 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1800 है, जिनका उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 24 October 2020

भोपाल। कोरोना की परवाह न करते हुए महाअष्टमी पर्व पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। उज्जैन में कलेक्टर आशीष सिंह ने 24 खंभा माता को मदिरा चढ़ाकर नगर पूजा की शुरुआत की, तो मैहर और सलकनपुर के देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। सलकनपुर में सुबह से करीब 30 हजार श्रद्धालु बिजासन माता के दर्शन कर चुके हैं।उज्जैन में विगत 500 वर्षों से चल रही परंपरा का निर्वाह करते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने महाअष्टमी पर शनिवार को सुबह 8.30 बजे चौबीस खंभा माता मंदिर में देवी को मदिरा चढ़ाकर नगर पूजा की शुरूआत की। इस अवसर पर प्रशासन के कर्मचारी, कोटवार तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कलेक्टर ने महालया एवं महामाया मंदिरों में पूजा करके नगर पूजा यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा 27 किलोमीटर की होगी। शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए यात्रा करीब 12 घंटों का सफर तय करके महाकाल मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान महाकाल को शिखर ध्वज चढ़ाकर यात्रा का समापन होगा। इस यात्रा की खास बात यह है कि यात्रा के दौरान मदिरा की धार लगातार बहती रहेगी। इसके लिए एक मटके में मदिरा भरकर उसमें छेद कर दिया जाता है और रास्ते भर मदिरा बहती रहती है।मां शारदा का हुआ विशेष श्रृंगारमहाअष्टमी पर्व पर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक प्रसिद्ध मैहर वाली मां शारदा का दरबार रूप से सजाया गया है। मां शारदा का विशेष श्रृंगार हुआ और आरती की गई। शासन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद इस बार मां शारदा के धाम मैहर में खास इंतजाम किए गए हैं। हाथ सैनिटाइज करने और मास्क लगाने के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया। हजारों भक्तों के आने की उम्मीद के चलते पुलिस और प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां कर रखी थी। सीढिय़ों के रास्ते पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।सलकनपुर में लगा भक्तों का तांताराजधानी भोपाल के समीप स्थित सीहोर जिले के सलकनपुर धाम में देवी बिजासन के दर्शन के लिए शनिवार तड़के 3 बजे से ही भक्तों भीड़ शुरू हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक करीब 30 हजार श्रद्धालु माता बिजासन के दर्शन कर चुके थे। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं ने रोपवे, सड़क मार्ग और सीढ़ियों का सहारा लिया।

Kolar News

Kolar News 24 October 2020

भोपाल। विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में 18 से 19 आयु वर्ग के नये 1 लाख 51 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। मुरैना जिले की जौरा विधानसभा क्षेत्र में 7 हजार 884, सुमावली विधानसभा क्षेत्र में कुल 5 हजार 452, मुरैना विधानसभा क्षेत्र में 4 हजार 864, दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार 216 और अम्‍बाह विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार 310 नये मतदाता हैं। यह जानकारी गुरुवार को अपर मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी अरूण कुमार तोमर ने दी।   उन्‍होंने बताया कि भिण्‍ड जिले की मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में 4 हजार 375, गोहद विधानसभा क्षेत्र में 3 हजार 521, ग्‍वालियर जिले की ग्‍वालियर विधानसभा क्षेत्र में 4 हजार 673, ग्‍वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार 438, डबरा विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार 745 और दतिया जिले की भांडेर विधानसभा क्षेत्र में 4 हजार 796 नये मतदाता हैं।   शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा क्षेत्र में 4 हजार 969, पोहरी विधानसभा क्षेत्र में 3 हजार 756, गुना जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र में 6 हजार 195, अशोक नगर जिले की अशोक नगर विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार 585, मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में 4 हजार 969, सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में 4 हजार 715, छतरपुर जिले की मलहरा विधानसभा क्षेत्र में 4 हजार 699 और अनूपपुर जिले की अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 हजार 720 नये मतदाता हैं।   रायसेन जिले की सॉची विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार 408, राजगढ़ जिले की ब्‍यावरा विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार 829, आगर मालवा जिले की आगर विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार 704, देवास जिले की हाटपिपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार 41 मतदाता, खण्‍डवा जिले की मांधाता विधानसभा क्षेत्र में 4 हजार 541 और बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 4 हजार 775 नये मतदाता हैं।   धार जिले की बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार 895, इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 6 हजार 500 और मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 7 हजार 565 नये मतदाता है।

Kolar News

Kolar News 22 October 2020

भोपाल। केन्द्र सरकार के अनलॉक-5 के निर्णय एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगातार किए जा रहे अनुरोध के परिप्रेक्ष्य में कार्यालयों में कार्यक्षमता बढ़ाने की दृष्टि से अब अधिकारियों के ही समान सभी कर्मचारियों की भी सभी कार्यालयों में उपस्थिति शत-प्रतिशत रहेगी। राज्य शासन द्वारा गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।   आदेश के अनुसार कार्यालयों में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रत्येक कर्मचारी को स्वयं एवं अन्य की सुरक्षा के के लिए मास्क का उपयोग करना होगा। प्रत्येक कर्मचारी के लिए अनिवार्य होगा कि वह कार्यलयीन अवधि में मास्क से मुंह एवं नाक ढंककर रखें तथा बात करते समय मास्क को नीचे न करें। कार्यालयों में सामाजिक दूरी का पालन करें। सम्पर्क में आने वाली सतहें, दरवाजों के हैंडल, हैंण्डरेल, शौचालय इत्यादि को नियमित रूप से सैनेटाइज किया जाए।    आदेश में कहा गया है कि अभिवादन के लिए आपस में हाथ न मिलाएं तथा एक साथ बैठकर चाय एवं भोजन इत्यादि न करें। नियमित रूप से साबुन-पानी तथा एल्कोहल युक्त हैण्ड सैनेटाइजर का उपयोग करें। कोविड-19 संबंधी कोई भी लक्षण जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार सांस लेने में तकलीफ आदि के लक्षण हों तो तत्काल फीवर क्लीनिक में परीक्षण करायें तथा संबंधित कार्यालय प्रमुख को सूचित करें।

Kolar News

Kolar News 22 October 2020

भोपाल/ इंदौर। मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई पूरी तरह से हो चुकी है। अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से दिन के समय महसूस हो रही उमस और गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिन में रात के तापमान में गिरावट आना शुरू होगी और दशहरे के आसपास रात का तापमान 20 डिग्री के नीचे आने की संभावना है और दिन का तापमान 30 से 33 डिग्री के आसपास बना रहेगा। जल्द की सुबह के समय शहरवासियों को गुलाबी ठंड का अहसास होगा।   भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक इस बार इंदौर सहित प्रदेशभर में नवंबर में हल्की सर्दियों से ठंड की शुरुआत होगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से कम होने के कारण ला नीना की संभावना बनी हुई। अभी दुर्बल ला नीना की परिस्थितियां बनी हुई। इसके कारण दिसंबर में रात का तापमान सामन्य से कम रहेगा और उस समय ठंड का असर ज्यादा रहेगा। दिसंबर माह में ही शीत लहर व शीतल दिन की स्थिति बनने की संभावना है।    मौसम विज्ञानी के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण के ठंड के मौसम में आने वाले प्रति माह पश्चिमी विक्षोभ की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार बंगाल की खाड़ी के सामान्य से ज्यादा सक्रिय होने से पूर्वी व पश्चिमी हवाओं संयोजन (कंफ्लूएंस) जैसी परिस्थितयां भी बनेगी जिसके कारण दिसंबर माह में हल्की से मध्यम वर्षा व गरज चमक के साथ व्रजपात व ओलावृष्ठि भी देखने को मिलेगी।   इसके साथ ही सर्दियों में हर माह आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के सामान्य से ज्यादा संख्या में आने के कारण दिन के समय ज्यादा समय तक बादल छाए रह सकते है। जिससे शीतल दिन की स्थिति निर्मित होगी। दिसंबर माह में न्यूनतम सामान्य से पांच से छह डिग्री नीचे तक जा सकते हैं। दिसम्बर के आखिरी सप्ताह में शीतल दिन की स्थिति में मिल सकते हैं। पिछले वर्ष 22 दिसम्बर के बाद इंदौर में शीतल दिन बनी थी।

Kolar News

Kolar News 22 October 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग यूजी प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम अपग्रेड करने की तैयारी मेें है। माना जा रहा है कि इसी सत्र से इसे लागू किया जा सकता है। फिलहाल इसकी प्रक्रिया जारी है, जिसके पूरा होते ही समन्वय समिति अपग्रेड सिलेबस पर मंजूरी देगी और छात्र नए पाठ्यक्रम के साथ पढ़ाई शुरू कर देंगे।    बीए, बीकॉम और बीएससी पाठ्यक्रम के छात्रों को इस शैक्षणिक सत्र से नया सिलेबस पढऩे के लिए मिलेगा। अतिरिक्त संचालक डॉ. सुरेश सिलावट ने बताया कि प्रत्येक तीन से पांच साल के भीतर सिलेबस अपग्रेड होता है। इसी प्रक्रिया के तहत यूजी फस्र्ट ईयर का सिलेबस 25 फीसदी अपग्रेड किया जा रहा है। इस संबंध में जुलाई में समीक्षा की गई, जिसमें विशेषज्ञों ने सिलेबस में बदलाव का सुझाव दिया था। जिसके बाद कॉमर्स, साइंस और आट्र्स विषय में नए-नए टॉपिक जोड़े गए है। छात्रों को अब कॉमर्स में जीएसटी और टैक्स, साइंस में नई रिसर्च-आविष्कार समेत अन्य विषय पढऩे को मिलेंगे। सिलेबस अपग्रेड करने के लिए बरकतउल्ला विवि, भोज विश्वविद्यालय और अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तीनों विश्वविद्यालय को 30 सितंबर तक रिपोर्ट देना थी। ताकि 5 अक्टूबर को सिलेबस पर चर्चा हो सके। सिलेबस बनाने वाली समिति ने प्रारूप बनाकर उच्च शिक्षा विभाग को दे दिया है, जो समन्वय समिति को भेजा गया है।   अगले सत्र से जारी हो नया सिलेबस  वहीं कालेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का सुझाव अलग है। वे चाहते हैं कि अपग्रेड सिलेबस अगले सत्र से लागू हो। शिक्षकों का कहना है कि इस वर्ष जिन विद्यार्थियों ने यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है, उनकी अक्टूबर माह से ऑनलाइन कक्षा शुरू हो चुकी है। शिक्षकों का कहना है कि अभी तक विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि सिलेबस में किन टॉपिक्स को बदला है। ऐसे में शक्षकों और छात्रों दोनों को समस्या होगी। बेहतर होगा कि अगले सत्र से नया सिलेबस रखा जाएगा।

Kolar News

Kolar News 21 October 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 260 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 32,290 और मृतकों की संख्या 664 हो गई है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात 2467 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 260 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 32,290 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से दो लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 664 हो गई है। हालांकि, इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 28,134 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3500 के करीब है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 21 October 2020

भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। भोपाल मंडल द्वारा हबीबगंज-पटना-हबीबगंज, हबीबगंज-अगरतला-हबीबगंज, हबीबगंज-रीवा-हबीबगंज, जबलपुर-पुणे-जबलपुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह जानकारी भोपाल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने मंगलवार को मीडिया को दी।   उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 02145 हबीबगंज-पटना सुपरफास्ट पूजा स्पेशल एक्सप्रेस आगामी 11, 13, 15, 17, 19, 21 एवं 23 नवंबर को हबीबगंज स्टेशन से शाम 4.25 बजे रवाना होकर होशंगाबाद, इटारसी होते हुए अगले दिन सुबह 10.45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02146 पटना- हबीबगंज सुपरफास्ट पूजा स्पेशल एक्सप्रेस 12, 14, 16, 18, 20, 22 एवं 24 नवम्बर को पटना स्टेशन से दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 07.30 बजे हबीबगंज स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर/डी सहित कुल 22 डिब्बे रहेंगे।   वहीं, गाड़ी संख्या 01665 हबीबगंज-अगरतला पूजा स्पेशल एक्सप्रेस आगामी 28 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक 5 ट्रिप में चलाएगी जाएगी। यह प्रति बुधवार को हबीबगंज स्टेशन से शाम पांच बजे रवाना होकर तीसरे दिन शुक्रवार को रात 9.23  बजे अगरतला स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01666 अगरतला- हबीबगंज पूजा स्पेशल एक्सप्रेस आगामी 31 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक (05 ट्रिप) प्रति शनिवार को अगरतला स्टेशन से दोपहर दो बजे रवाना होकर तीसरे दिन सोमवार को शाम 5.10 बजे हबीबगंज स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन  दोनों दिशाओं में होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, इलाहाबाद छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर जंक्शन, बरौनी, बेंगू सराय, खगडिय़ा जंक्शन, नौगछिया, कटिहार जंक्शन, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूच बिहार, न्यू बोंगईगांव, रंगिया जंक्शन, गोहाटी, चापरमुख जंक्शन, न्यू हाफलांग, बदरपुर जंक्शन, न्यू करीम गंज, धर्मानगर, कुमारघाट, अम्बासा, एवं तेलियामुरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, एवं 02 एसएलआर/डी सहित कुल 22 डिब्बे रहेंगे।   उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 02139 हबीबगंज-रीवा सुपरफास्ट पूजा स्पेशल एक्सप्रेस आगामी 10 नवम्बर एवं 17 नवम्बर को हबीबगंज स्टेशन से सुबह 07.30 बजे रवाना होकर इसी दिन शाम 5.00 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 02140 रीवा-हबीबगंज सुपरफास्ट पूजा स्पेशल एक्सप्रेस 10 एवं 17 नवम्बर को रीवा से शाम सात बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.30 बजे हबीबगंज स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भोपाल, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर/डी सहित कुल 22 डिब्बे रहेंगे।   इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे सुपरफास्ट पूजा स्पेशल एक्सप्रेस आगामी 26 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक प्रति सोमवार को जबलपुर स्टेशन से शाम 5.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.05 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर सुपरफास्ट पूजा स्पेशल एक्सप्रेस आगामी 27 अक्टूबर से 01 दिसम्बर तक प्रति मंगलवार को पुणे स्टेशन से दोपह 3.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 07.35 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों  दिशाओं में मदनमहल, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगाँव एवं अहमदनगर स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी एवं 02 एसएलआर/डी सहित कुल 17 डिब्बे रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 20 October 2020

भोपाल। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आज डीआईजी इरशाद वली व निगम आयुक्त केवीएस चौधरी के साथ श्री दुर्गा उत्सव के तहत मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत प्रेमपुरा, रानी कमलापति और खटलापुरा विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक विसर्जन घाट पर सर्वसुविधायुक्त कंट्रोल रूम स्थापित करने, गोताखोर, नाव, रस्से, इमरजेंसी लाइट्र्स, हाइड्र्रोलिक प्लेटफार्म, लाइफ  जेकेट्स आदि सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चाबंद रखने तथा कोविड-19 संबंधी गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।   कलेक्टर लवानिया ने विसर्जन घाटों एवं पहुंच मार्गों की बेहतर साफ-सफाई रखने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने और सुरक्षात्मक प्रबंध सहित सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम दिलीप यादव, अपर आयुक्त पवन सिंह सहित जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।   कलेक्टर अविनाश लवानिया ने डीआईजी इरशाद वली व निगम आयुक्त केवीएस चौधरी के साथ विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया और माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्थाओं और विसर्जन स्थल पर उपलब्ध कराए जाने वाले संसाधनों की जानकारी ली। कलेक्टर को बताया गया कि माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धार्मिक परम्परा अनुसार सुरक्षात्मक रूप से कराए जाने के दृष्टिगत प्रेमपुरा विसर्जन स्थल पर 02 हाईड्रालिक प्लेटफार्म स्थापित किए गए हैं और 03 क्रेन की व्यवस्था भी पर्याप्त दूरी पर की जाएगी। प्रेमुपरा, रानी कमलापति और खटलापुरा विसर्जन स्थलों सहित बैरागढ़ एवं हताइखेडा विसर्जन स्थलों पर क्रेन, बैरीकेट्स की व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के लिए फॉयर फाइटर, गोताखोर नाव, माइक, टेन्ट आदि की व्यवस्था की जाएगी तथा एक कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किए जायेंगे, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे।    कलेक्टर लवानिया ने सभी विसर्जन स्थलां पर माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए व्यापक स्तर पर सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से समय सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने रानी कमलापति विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। यहां उन्होंने प्लेटफार्म का भी जायजा लिया और रानी कमलापति विसर्जन स्थल में विसर्जन के लिए यातायात का सुगम बनाने हेतु वर्किंग शेड एवं टॉयलेट को स्थानांतरित करने तथा मुख्य मार्ग से विसर्जन स्थल तक सुगम यातायात हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Kolar News

Kolar News 20 October 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 226 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 32 हजार के पार और मृतकों की संख्या 662 हो चुकी है। हालांकि, यहां पांच दिन पहले तक 400 से अधिक नये मामले सामने आ रहे थे और अब इसमें कमी आई है। यहां एक दिन में सर्वाधिक 495 नये संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है। इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 1797 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 226 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 32,030 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 662 हो गई है। इधर, इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 27,826 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3542 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 20 October 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के 181 नये मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या 31,804 हो गई है और इस महामारी से करने वालों की संख्या 659 हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि इंदौर में चार दिन पहले तक कोरोना के 400 से अधिक नये मामले सामने आ रहे थे। यहां एक दिन में सर्वाधिक 495 नये संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है। अब यह संख्या घटकर 200 के नीचे पहुंच गई है।इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 2060 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 181 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 31,804 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से दो लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 659 हो गई है। इधर, इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 27,555 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 3590 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार चल रहा है।

Kolar News

Kolar News 19 October 2020

ग्वालियर। वैसे तो सुबह की सैर हर मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन सर्दी के दिनों में यह न केवल आपके शरीर मे गर्माहट देती है, बल्कि मौसम की स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाये रखने में मददगार साबित होती है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग सर्दी के मौसम की शुरुआत होने के पर सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक) को नियमित रूप से अपना लेते हैं। जिससे गुलाबी सर्दी की आहट के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों की संख्या में इजाफा हो जाता है। नगर में पिछले कुछ दिनों से मौसम में घुली ठंडक को देखते हुए पार्क, स्टेडियम और विभिन्न मार्गों पर घूमने वालों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार सुबह भी बड़ी संख्या में लोग नगर के पार्कों और सडक़ों किनारे घूमते नजर आए।   हालांकि, दिन में तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान रहते हैं, लेकिन सुबह मौसम में ठंडक घुलने लगी है। सुबह का मौसम गुलाबी सर्दी का अहसास करा रहा है। घुली ठंडक से खुशनुमा हुए माहौल को देखते हुए नगर के बच्चे, बुजुर्ग, युवा नौजवान एवं महिलाएं काफी संख्या में सुबह 5 बजे से ही सैर पर निकल रहे हैं। पिछले दिनों की अपेक्षा सुबह घूमने वालों की संख्या कई गुना तक बढ़ गई है। नगर के निर्माणाधीन पटीयावाले पार्क, पार्वती नदी किनारे स्थित पार्क के रूप मे विकसित मुक्तिधाम, पंडित दीनदयाल स्टेडियम एवं डबरा, भितरवार, करैरा और नरबर-भितरवार मार्ग पर इन दिनों मॉर्निंग वॉक एवं सुबह की सैर करने वाले काफी संख्या में दिखाई दे रहे हैं।   वहीं नियमित रूप से सुबह की सैर, मॉर्निंग वॉक पर जा रहे बुजर्ग डॉ. एमएल जैन, डॉ. राधेलाल अग्रवाल, बलवंत सिंह रावत, युवा व्यवसायी देवेन्द्र अग्रवाल, भागवताचार्य पं राघवेंद्र पाराशर, डॉ सुनील श्रीवास्तव, डॉ. वर्षा श्रीवास्तव, एडव्होकेट हरीश अग्रवाल, अनिल रावत बताते हैं कि पिछले दिनों की अपेक्षा सुबह घूमने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। गुलाबी सर्दी की आहट के साथ ही नगर के लोग काफी संख्या में सुबह के सैर पर निकल रहे हैं।   चिकित्सक बोले-सर्दी में सुबह का घूमना काफी लाभदायक, लेकिन सावधानी भी बरतें    स्थानीय चिकित्सक सुनील श्रीवास्तव बताते हैं कि वैसे तो सुबह की सैर हर मौसम में लाभदायक रहती है। कई बीमारियों से बचाव में लाभप्रद सुबह की सैर का सर्दी के मौसम में इसका खास महत्व है। वही उन्होंने बताया कि मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को सर्दी के मौसम में कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए जैसे शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए पानी की आवश्यकता रहती है इसलिये सैर पर जाने से पहले और बाद में पर्याप्त मात्रा में पानी अवश्य पिये।   बीमारी से पीडि़त चिकित्सक की सलाह जरूर लें    इस संबंध में पूछने पर विशेषज्ञ डॉ. वर्षा श्रीवास्तव बताती हैं कि हृदय रोग, रक्तचाप, या कोई अन्य गंभीर बीमारी से पीडि़त व्यक्ति सर्दी के मौसम में सुबह की सैर पर जाने से पूर्व चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। उन्होंने बताया कि सैर करते समय प्रारंभ और अंत में हमेशा गति धीमी रखें। भ्रमण के पश्चात संतुलित आहार का भी विशेष ख्याल रखें।

Kolar News

Kolar News 19 October 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा रविवार को आदेश जारी किया गया। यह तबादले उज्जैन में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद किये गये हैं। शहडोल एसपी सत्येन्द्र शुक्ला को उज्जैन एसपी नियुक्त किया गया है।   बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने निवास पर हुई उच्च अधिकारियों की बैठक में जहरीली शराब कांड को लेकर उज्जैन एसपी को हटाने के निर्देश दिये थे। इसके बाद गृह विभाग आदेश जारी कर तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये गये। जारी आदेश के मुताबिक, उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह को हटाकर उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है, जबकि उनकी जगह शहडोल एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला को उज्जैन पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह इंदौर पीटीसी के पुलिस अधीक्षक अवधेक कुमार गोस्वामी को शहडोल एसपी नियुक्त किया गया है।

Kolar News

Kolar News 18 October 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते तीन दिनों से कोरोना के नये मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। तीन दिन पहले यहां 400 से अधिक नये मरीज मिल रहे थे, लेकिन अब यहां कोरोना के 215 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 31,623 और मृतकों की संख्या 657 हो गई है। यहां एक दिन में सर्वाधिक 495 नये संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शनिवार देर रात 2328 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 215 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 31,623 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से दो लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 657 हो गई है। इधर, इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 27,277 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3689 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 18 October 2020

उज्जैन। जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर गठित एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुक्रवार सुबह एसआईटी के सदस्य पुराने नगर निगम दफ्तर यानी रीगल टॉकीज की छत पर पहुंची, जहां आरोपित शराब बनाते थे। टीम ने वहां तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की। पुलिस ने इस मामले में अब तक 71 लोगों को हिरासत में लिया है।    उज्जैन में जहरीली शराब से 36 घंटे में 14 लोगों की मौत मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह टीम सबसे पहले निगम के पुराने दफ्तर यानी रीगल टॉकीज भवन पहुुंची। आरोपित बंद पड़े भवन की पॉर्किंग और छत पर झिंझर शराब बनाकर सप्लाई करते थे। यहां पर मौजूद कर्मचारी से पूछा कि इतने समय से यह बस चल रहा था, तुम्हें पता था या नहीं।   जहरीली शराब मामले की जांच जांच करने देर रात गृह विभाग के सचिव राजेश राजौरा, एडीजी एसके झा और रतलाम डीआईजी सुशांत सक्सेना उज्जैन पहुंचे। उधर, देर रात कलेक्टर ने जहरीली शराब बनाने वालों पर रासुका भी लगा दी। एसआईटी दो दिन बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। शुक्रवार सुबह पुराने नगर निगम दफ्तर के बाद एसआईटी के सदस्य खाराकुआं थाने पहुंचे। इसके बाद टीम कहारवाड़ी भी पहुंची, जहां से शराब बनाकर पूरे शहर में सप्लाई की जा रही थी।   अब तक 71 हुए गिरफ्तार एसपी मनोज कुमार सिंह के अनुसार कुछ मामलों में यह साफ हुआ है कि लोगों की मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई। पुलिस ने देर रात तक दबिश देकर मामले में शराब बनाकर बेचने वाले यूनुस सहित 71 लोगों को गिरफ्तार किया। यूनुस को राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। जबकि नगर निगम के अस्थाई कर्मचारी सिकंदर और गब्बर की तलाश जारी है। गिरफ्त में आए 49 आरोपी जहरीली शराब बनाने के काम में लगे हुए थे। पुलिस ने देर रात रीगल टॉकीज की छत से भी शराब बनाने का सामान जब्त किया।

Kolar News

Kolar News 16 October 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून अभी पूरी तरह से विदा नहीं हुआ है। पिछले कुछ दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में हल्की वर्षा रुक-रुक कर होती रही है। लेकिन पश्चिमी भागों में अब तक मौसम मुख्यत: शुष्क ही रहा है। इस सप्ताह मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में वर्षा का अनुमान है। अति कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में दक्षिण मध्य महाराष्ट्र पर बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इसके प्रभाव से महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बरसात हो रही है। शुक्रवार को जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर संभाग में कहीं-कहीं बरसात होने की उम्मीद है।    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र पर बने सिस्टम के शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम दिशा में अरब सागर की तरफ बढऩे की संभावना है। साथ ही उसके अवदाब में बदलने के भी आसार हैं। इस वजह से दक्षिणी मप्र के जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भी बरसात होने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के दक्षिणी, दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती है। उज्जैन, रतलाम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, भोपाल, बैतूल, होशंगाबाद, शिवपुरी, देवास, मांडला तथा जबलपुर आदि जिलों में वर्षा होने की संभावना है।   मौसम विभाग के अनुसार 18 तथा 19 अक्टूबर को पश्चिमी जिलों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान उत्तरी भागों में भी बारिश की गतिविधियां हमें देखने को मिल सकती हैं। 20 और 21 अक्टूबर को वर्षा में कमी आएगी परंतु दक्षिणी जिलों में छिटपुट वर्षा जारी रहेगी। 21 तथा 22 अक्टूबर को पूर्वी जिलों में वर्षा की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ेगी उसका कारण बंगाल की खाड़ी में आंध्रप्रदेश के तटों के आसपास बनने वाला एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र होगा।

Kolar News

Kolar News 16 October 2020

भोपाल। विधानसभा उप निर्वाचन 2020 की घोषणा के साथ ही प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन व्‍यय निगरानी के लिये गठित 149 फ्लाइंग स्‍क्‍वाड टीम, 173 स्‍टेटिक सर्विलास टीम, एवं 80 वीडियो सर्विलांस टीम क्रियाशील हैं। इसके साथ ही निर्वाचन व्‍यय निगरानी के अन्‍य दल जिसमें 47 वीडियो व्‍यूविंग टीम, 39 लेखा दल एवं 30 सहायक व्‍यय प्रेक्षक क्रियाशील हैं।संयुक्‍त मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी मोहित बुंदस ने गुरुवार को बताया कि अभी तक 11 करोड़ रुपये से अधिक की शराब, नशीले पदार्थ, वाहन एवं नगदी जब्त की गई है। आबकारी विभाग द्वारा 2 लाख 84 हजार 687 लीटर शराब (अनुमानित मूल्‍य 1 करोड 89 लाख रुपये) तथा पुलिस द्वारा 61 हजार 517.6 लीटर शराब (अनुमानित मूल्‍य 2 करोड़ 38 लाख रुपयेः जब्त की गई है। इस प्रकार अभी तक कुल 3 लाख 46 हजार 204.6 लीटर शराब जब्त की गई है। पुलिस एवं नारकोटिक्‍स विभाग द्वारा 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्‍य की 806.476 कि.ग्रा ड्रग्‍स जब्त की गई। वाहन एवं अन्‍य सामग्री भी जब्त की गई है, जिसका अनुमानित मूल्‍य 3.74 करोड़ रुपये है। साथ ही 1.94 करोड़ रुपये की नगदी जब्त की गई।उन्होंने बताया कि मुरैना, ग्‍वालियर, ग्‍वालियर पूर्व, डबरा, करैरा, अनूपपुर एवं सांवेर सहित कुल 7 विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन व्‍यय संवेदनशील चिन्हित किये गये है। हवाला एवं अवैध धन पर निवार्चन व्‍यय निगरानी की टीमों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है।

Kolar News

Kolar News 15 October 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 372 नये मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 30,754 और मरने वालों का आंकड़ा 649 पहुंच गया है। इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 2818 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 372 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। नए मामलों के साथ जिले में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 30,754 हो गई है। वहीं इंदौर में तीन लोगों की मौत होने की भी पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 649 हो गई है। हालांकि, राहतभरी खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 26,373 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 3500 के करीब है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार चल रहा है।

Kolar News

Kolar News 15 October 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1046 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या एक लाख 55 हजार 276 और मृतकों की संख्या 2686 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-152, भोपाल-191, जबलपुर-70, ग्वालियर-50 के अलावा अन्य जिलों में 50 से कम मरीज मिले हैं।बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को प्रदेशभर में 27,485 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 1046 पॉजिटिव और 26,439 रिपोर्ट निगेटिव आईं, जबकि 228 सेम्पल रिजेक्ट हुए। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,55,276 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 30,382, भोपाल 21,533, ग्वालियर, 11,676, जबलपुर 11,863, खरगौन 3648, उज्जैन 3291, मुरैना 2699, सागर 2972, शिवपुरी 2615, नरसिंहपुर 2899, धार 2541, नीमच 2266, रतलाम 2240, बड़वानी 2023, बैतूल 2204, विदिशा 1934, रीवा 2179, शहडोल 2453, दमोह 1941, मंदसौर 1898, खंडवा 1690, सीहोर 1976, होशंगाबाद 2595, सतना 1953, राजगढ़ 1497, झाबुआ 1615, देवास 1744, दतिया 1313, रायसेन 1583, छतरपुर 1424, कटनी 1667, छिंदवाड़ा 2123, अलीराजपुर 1029, अनूपपुर 1399, भिण्ड 1074, शाजापुर 1072, श्योपुर 958, बालाघाट 1693, हरदा 1188, टीकमगढ़ 932, बुरहानपुर 767, सिवनी 1143, सिंगरौली 1167, गुना 847, सीधी 1105, पन्ना 770, मंडला 923, अशोकनगर, 541, डिंडौरी 609, उमरिया 816, आगरमालवा 430 और निवाड़ी 376 मरीज शामिल हैं। राज्य में बुधवार को कोरोना से 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर-भोपाल के तीन-तीन, जबलपुर के दो और धार, रतलाम, सतना, दमोह, खंडवा, सिंगरौली व आगरमालवा के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2671 से बढ़कर 2668 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 646, भोपाल 433, उज्जैन 97, बुरहानपुर 25, खंडवा 43, जबलपुर 186, खरगौन 55, ग्वालियर 147, धार 37  मंदसौर 19, नीमच 34, सागर 116, देवास 23, रायसेन 30, होशंगाबाद 44, सतना 35, आगरमालवा 09, झाबुआ 14, अशोकनगर 14, शाजापुर 17, दतिया 19, छिंदवाड़ा 33, सीहोर 44, उमरिया 11, रतलाम 49, बड़वानी 21, मुरैना 24, राजगढ़ 29, श्योपुर 06, टीमकगढ़ 26, रीवा 29, गुना 15, हरदा 18, कटनी 15, सीधी 09, शिवपुरी 24, अलीराजपुर 13, भिंड 07, बैतूल 50, नरसिंहपुर 22, सिवनी 08, सिंगरौली 22, छतरपुर 28, विदिशा 38, दमोह 46, बालाघाट 08, अनूपपुर 11, शहडोल 25, निवाड़ी 01,मंडला 09 और पन्ना के तीन व्यक्ति शामिल हैं।बुलेटिन में राहत की खबर यह है कि राज्य में अब तक 1,38,158 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। इनमें 1260 मरीज बुधवार को स्वस्थ हुए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 14,432 हैं।

Kolar News

Kolar News 14 October 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पिछले दो दिनों से हल्की गर्मी और उमस का एहसास हो होने के बाद राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए हुए है। इसके अलावा प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण दक्षिणी मप्र में भी बरसात का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में बुधवार से शुक्रवार तक भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर संभाग में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब का क्षेत्र तेलंगाना के खम्मम के पास पहुंचकर अवदाब में तब्दील हो गया है। इस सिस्टम के बुधवार को गहरा कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की दिशा में आगे बढऩे की संभावना है। इससे दो-तीन दिन तक दक्षिणी मप्र में बरसात होगी।   इन संभागों में बारिश की संभावनामौसम विभाग ने बताया कि विशेषकर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद संभाग में कई स्थानों पर बुधवार से लेकर शुक्रवार तक बारिश होने की संभावना है। इसी क्रम में मंगलवार को भोपाल में बादल छाए रहे। गरज-चमक की स्थिति भी बनी। इंदौर में मंगलवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 18 मिमी. बरसात हुई।

Kolar News

Kolar News 14 October 2020

वालियर।जयारोग्य अस्पताल में उपचार के लिए आया कैदी जेल प्रहरी को चकमा देकर भाग गया। कैदी के भागने का पता चलने पर उसकी खोजबीन की गई। जेल स्टाफ और कम्पू थाना पुलिस कैदी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को भागने से पहले ही बस से दबोच लिया।  श्योपुर थाना मानपुर स्थित ग्राम खेढ़ली इक्षना निवासी राजेन्द्र पुत्र रामप्रसाद वैरवा 25 वर्ष हत्या के प्रयास में केन्द्रीय जेल ग्वालियर में सजा काट रहा है। कैदी को जयारोग्य न्यूरोलॉजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह राजेन्द्र को अस्पताल से छुटट्ी होने वाली थी। सुबह के समय जेल प्रहरी कैदी का डिस्चार्ज का फार्म बनवाने गया था। जबकि एक जेल प्रहरी कैदी की सुरक्षा में तैनात था। राजेन्द्र लघुशंका का बहना बनाकर बाथरुम में चला गया। कैदी ने बाथरूम में लगी रोशनदान से कांच हटाए और वहां से निकलकर भाग गया।  आधा घंटा बीत जाने के बाद भी कैदी बाहर नहीं निकला तो जेलप्रहरी उसे देखने गया। जेल प्रहरी ने बाथरूम के दरवाजे को खोला तो उसके होश उड़ गए। कैदी बाथरूम से लापता हो गया था। कैदी के फरार होने की सूचना जेल प्रबंधन और कम्पू थाना पुलिस को दी गई। कैदी अस्पताल से निकलकर झांसी रोड थाना के पास बस स्टेण्ड पहुंच गया और बस में छिप कर बैठ गया। पुलिस कैदी को तलाशती हुई बस स्टेण्ड पर पहुंच गई और बसों में झांककर कैदी को तलाश रही थी। गुना जाने वाली बस में राजेन्द्र छिपा हुआ मिल गया। पुलिस ने राजेन्द्र को पकड़ लिया और कम्पू थाने ले गए। जेल प्रहरी करण जादौन की शिकायत पर कैदी के खिलाफ धारा 224 के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

Kolar News

Kolar News 13 October 2020

भोपाल। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्‍य शासन द्वारा मंगलवार को दतिया कलेक्‍टर संजय कुमार का तबादला कर दिया है। उन्‍हें मंत्रालय में उप सचिव का दायित्‍व दिया है। जबकि उनकी जगह औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के उप सचिव बी. विजय दत्ता को दतिया कलेक्‍टर नियुक्‍त किया गया है। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने मीडिया को दी।    गौरतलब है कि उप निवार्चन आयुक्त सुदीप जैन ने सोमवार को दतिया कलेक्टर से ग्वालियर में मतदाता सूची में नए लोगों के नाम जुड़वाने की तारीख के बारे में पूछा था। वह यह नहीं बता पाए थे। दतिया कलेक्‍टर को तबादले का कारण यही बताया जा रहा है कि वे चुनाव आयोग के सामने ठीक से प्रेजेंटेशन नहीं कर पाए थे। इसके साथ ही पूर्व में कांग्रेस ने भी कमलनाथ के खिलाफ हुई एफआईआर को लेकर आपत्ति जताई थी और कलेक्‍टर के तबादले की मांग की थी।

Kolar News

Kolar News 13 October 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के असर के चलते मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। जिसके चलते शहडोल, मंडला और होशंगाबाद संभाग के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने इन जिलों में अगले 24 घंटो के दौरान अलर्ट जारी किया है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात अगर ज्यादा देर रुका तो भोपाल, नरसिंहपुर, जबलपुर और छिंदवाड़ा में भी बारिश होगी। इस दौरान प्रदेश में तेज हवा भी चल सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। इससे पहले 8 अक्टूबर को भी प्रदेश के मंडला और डिंडोरी में बारिश हुई थी। जिसके चलते नर्मदा का जलस्तर भी बढ़ा था। साथ ही बारिश के चलते मौसम भी आर्द्र बना हुआ था, जिससे मौसम ठंडा हो गया था। 8 अक्टूबर को प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में बने ऊपरी हवा के चक्रवात के असर के चलते बारिश हुई थी। एक के बाद एक सिस्टम बनने से मानसून के अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में विदा होने की संभावना बढ़ गई है।   बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह सिस्टम सोमवार को उत्तरी आंध्रा तट पहुंचकर गहरा अवदाब में तब्दील होने की उम्मीद है। इस वजह से सोमवार से ही प्रदेश के दक्षिणी और कुछ पूर्वी क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस सिस्टम के प्रभाव से जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, इंदौर संभाग के जिलों में बरसात शुरू होने की उम्मीद है। राजधानी में भी दोपहर बाद बादल छाने के साथ हल्की बौछारें पडऩे की उम्मीद है। इस सिस्टम के प्रभाव से दो-तीन दिन तक अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुककर बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 14 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। उसका असर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 17 अक्टूबर को दिखने लगेगा। एक के बाद एक सिस्टम बनने से मानसून के अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में विदा होने की संभावना बढ़ गई है।

Kolar News

Kolar News 12 October 2020

जबलपुर। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। यहां एक और पुलिस अधिकारी की इस महामारी की चपेट में आने से मौत हो गई। जबलपुर जिले के सिहोरा में खितौला थाना प्रभारी 58 वर्षीय गोपाल सिंह जगेत को कोरोना संक्रमित होने के बाद जबलपुर के सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार तडक़े 4.30 बजे उनका निधन हो गया।   जानकारी के मुताबिक, खितौला थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सिंह जगेत ने तबियत खराब होने के बाद गत दिनों अपनी कोरोना जांच कराई थी, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें गत 18 सितम्बर को जबलपुर के सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार अलसुबह करीब 4.30 बजे अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की। बता दें क‍ि स्‍व. जगेत रायसेन ज‍िले के ग्राम टेकापार कलां के मूल न‍िवासी थे और उनका पूरा परिवार वर्तमान में वि‍द‍िशा ज‍िला मुख्‍यालय स्थित इंद्रप्रस्‍थ कॉलोनी में रहता है।        अस्पताल परिसर में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दिवंगत गोपाल सिंह जगेत को पुलिसकर्मियों द्वारा सलामी देते हुए श्रद्धांजिल अर्पित की और उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को विदिशा भेजा गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बंघेल एवं रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार के साथ विदिशा रवाना हुए हैं। दिवंगत पुलिस अधिकारी गोपाल सिंह जगेत के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

Kolar News

Kolar News 10 October 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 439 नये मामले सामने आए हैं, जबकि सात लोगों की मौत हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 28,638 और मृतकों की संख्या 628 हो गई है। इंदौर में लगातार 21वें दिन कोरोना के 400 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं। यहां एक दिन में सर्वाधिक 495 नये संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार देर रात 2279 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 439 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 28,638 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से सात लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 628 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 24,024 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3986 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 10 October 2020

भोपाल। मानसून की विदाई से पहले मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश की संभावना बन गई है। गुरुवार को कुछ जिलों में तेज बारिश भी हुई है। वहीं शुक्रवार को भी मंडला जिले में सुबह से ही बारिश हो रही है। जिले में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, डिंडोरी में नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार को अंडमान के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। जिससे राज्य के पश्चिमी क्षेत्रों में भी बरसात होने की संभावना है।   राजधानी भोपाल में भी लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को मौसम बदला रहा और आसमान में बादल छाए रहे हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में इस समय चक्रवात सक्रिय हो रहा है। अगले 24 घंटों में इसका असर नजऱ आना शुरू हो जाएगा। ऊपरी हवा के चक्रवात के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है। वहीं अंडमान के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिससे राज्य के पश्चिमी क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, होशंगाबाद संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। वहीं शेष स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।   मौसम केंद्र भोपाल का पूर्वानुनमान है कि शहडोल संभाग के जिलों में तथा सिवनी, मंडला, बालाघाट, जिलों में कुछ स्थानों पर और होशंगाबाद सभाग के जिलों में तथा कटनी जबलपुर नरसिंहपुर जिले में बारिश या गरज चमक के साथ बौछारे गिर सकती हैं।

Kolar News

Kolar News 9 October 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 441 नए मामले सामने आए हैं, जबकि छह लोगों की मौत हो गई। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 28,199 और मृतकों की संख्या 621 हो गई है।   इंदौर में लगातार 20वें दिन कोरोना के 400 से अधिक नए संक्रमित मिले हैं। यहां एक दिन में सर्वाधिक 495 नए संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है। इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 3112 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 441 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 28,199 हो गई है। इंदौर में कोरोना से छह लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 621 हो गई है।   हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 23,428 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 4150 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों एवं घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 9 October 2020

रतलाम। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख तथा मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के संगठन प्रमुख चंद्रशेखर शर्मा ने गुरुवार को बताया कि संघ के प्रदेश महामंत्री केपी सिंह  व बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महामंत्री किशोरी लाल रैकवार के नेतृत्व में मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन प्रदान करते हुए विस्तृत चर्चा की।    ज्ञापन में मांग की गई कि मध्य प्रदेश के विद्युत उद्योग में निजीकरण पर तत्काल रोक लगाई जावे एवं प्रदेश सरकार केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जारी स्टैंडर्ड बिडींग डाक्यूमेंट्स को स्वीकार ना करें ताकि निजी करण मध्य प्रदेश में लागू ना हो, संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए, आउट सोर्स श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करें एवं नियमित करने की नीति बनावे, वार्षिक वेतन वृद्धि पर लगाई गई रोक तत्काल हटाई जाए, केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता दिया जावे एवं महंगाई भत्ते पर लगी रोक तत्काल हटाई जाए आदि मांगों को लेकर चर्चा हुई।महासंघ की सभी मांगों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन  मुख्यमंत्री  द्वारा दिया गया। ज्ञापन के समय बड़ी संख्या में संपूर्ण मध्यप्रदेश से आए महासंघ के प्रतिनिधि मौजूद थे। 

Kolar News

Kolar News 8 October 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को यहां कोरोना के 469 नये मामले सामने आए हैं, जबकि सात लोगों की मौत हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 27,758 और मृतकों की संख्या 615 हो गई है। इंदौर में लगातार 19वें दिन कोरोना के 400 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं। यहां एक दिन में सर्वाधिक 495 नये संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 2255 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 469 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 27,758 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से सात लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 615 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 22,742 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 4401 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 8 October 2020

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में ठंडक घुलने लगी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रातें सर्द होने लगी हैं और सुबह भी हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। बीते सात दिन में न्यूनताम पारा पूरे सात डिग्री कम हो गया है, वहीं अब अधिकतम पारे की रफ्तार पर भी बे्रक लगने लगे हैं। तीन रोज पहले तक 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम पारा अब 35 डिग्री पर आ गया है।    मौसम के जानकारों की मानें तो पूर्वी राजस्थान से आने वाली तेज ठंडी हवा जल्दी ही मौसम का मिजाज ठंडा कर देंगी। इसका अहसास बुधवार को ठंडी सुबह ने करा दिया। शीतल हवा के साथ सुबह का आलम टोटल बदला दिखा, फिजा में समाई ठंडक ने हल्की सी सिहरन भी पैदा की।    परेशान करने लगी थी गर्मी   पहले मई और जून में तेज गर्मी झेली, फिर मानसून में जोरदार बरसात भी हुई, लेकिन बीच-बीच में सूर्य ने तीखे तेवर दिखाए और चटक धूप के साथ उमस ने बेचैन किया। अब जब गुलाबी सर्दी का मौसम आया तो इस पर भी गर्मी भारी पडऩे लगी थी। अक्टूबर में भी पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार दौड़ लगा रहा था, लेकिन बीते 48 घंटे में मौसम ने भले ही हल्की करवट ली और लोगों ने राहत महसूस की। सुबह और रात का पारा तेजी से गिरा है। जहां 29 सितम्बर को न्यूनतम पारा 37 पार था, वहीं इसमें ढाई डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है, वहीं न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस था वह बीती रात लुढक़कर 18 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इसी का परिणाम रहा कि सुबह ठंड ने अपनी आमद का अहसास करा दिया। हालंाकि असली रंग इसे अगले माह नवम्बर में दिखाना था, लेकिन जिस तरह से राजस्थानी हवा ने शहर में प्रवेश किया है, वह समय पूर्व कंपकंपी पैदा कर सकती है।

Kolar News

Kolar News 7 October 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 292 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 19,223 और मृतकों की संख्या 415 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी में बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट में 292 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 19,223 हो गई है। वहीं, भोपाल में कोरोना से पांच लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 415 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 16,543 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2200 के करीब है, जिनका उपचार जारी है। भोपाल का रिकवरी रेट प्रदेश में सबसे अधिक 86.7 है।   बुधवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, सीएम हाउस से एक व्यक्ति, भोपाल मेमोरियल अस्पताल से एक व्यक्ति, एम्स से चार लोग, गांधी मेडिकल कालेज से एक व्यक्ति, जवाहरलाल नेहरू केंसर अस्पताल से दो लोग, मिसरोद थाने से एक व्यक्ति, छोला मंदिर थाना से एक व्यक्ति,  पुलिस लाइंस नेहरू नगर में 5 लोग, चार इमली में 4 लोग, एलआईजी कोटरा में 5 लोग शामिल हैं।

Kolar News

Kolar News 7 October 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 425 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 26,807 हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या 600 के पार पहुंच गई है। इंदौर में लगातार 17वें दिन कोरोना के 400 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं। यहां एक दिन में सर्वाधिक 495 नये संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 3187 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 425 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 26,807 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से पांच लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 597 से बढक़र 602 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 21,607 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 4598 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 6 October 2020

दतिया। मध्यप्रदेश की 28 रिक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख घोषित हो चुकी हैं। इनमें दतिया जिले की भांडेर सीट भी शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि भाण्डेर विधानसभा क्षेत्र (अ.जा.) में 260 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 74 हजार 601 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।   उन्होंने बताया कि कुल मतादाताओं में 93 हजार 501 पुरुष एवं 81 हजार 94 महिला और 6 अन्य शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र के तहत् 221 सेवा मतदाता है। 1334 दिव्यांग मतदाता और 1 हजार 968 ऐसे मतदाता हैं, जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है। उन्होंने बताया कि यूपी की बार्डर से लगे हुए 49 मतदान केन्द्र हैं। 79 क्रिटीकल एवं 15 वल्नरेवल मतदान केन्द्र हैं। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को मतदान हेतु मतदाता पर्ची के साथ आयोग द्वारा निर्धारित पहचान का एक दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा।

Kolar News

Kolar News 5 October 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 454 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 26,382 और मृतकों की संख्या भी 597 हो गई है। इंदौर में लगातार 16वें दिन कोरोना के 400 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं। यहां एक दिन में सर्वाधिक 495 नये संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 3105 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 454 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 26,382 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से पांच लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 597 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 21,346 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 4400 के करीब है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 5 October 2020

भोपाल। बिजली वितरण कंपनी के निजीकरण को लेकर प्रदेश के सभी पांच कर्मचारी संगठन अब आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। इसके लिए उन्होंने संयुक्त मोर्चा बनाने के बाद सरकार को चेतावनी दे दी है कि वह पांच अक्टूबर तक सांकेतिक रूप से हड़ताल करेंगे और इसके बाद भी उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सकते हैं, प्रदेशभर में अंधेरा पसर सकता है।   उन्होंने साफ कहा है कि पांच अक्टूबर तक वह काली पट्टी बांधकर काम करेंगे, इसके बाद काम बंद हड़ताल जैसा कठोर निर्णय लेने पर विवश हो जाएंगे। उन्होंने साफ कहा है कि अब निजीकरण की तलवार लटके रहने तक चुप नहीं रहेंगे, बल्कि आर-पार की लड़ाई होगी।    भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मधुकर सांवले, महामंत्री केपी सिंह, पॉवर इंजीनियर्स एवं इम्प्लाइज एसोसिएशन, बिजली कर्मचारी महासंघ, संविदा, आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ, बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री किशोरीलाल रायकवार, कुलदीप सिंह गुर्जर, महासचिव अजय कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय सचिव भोपाल अमरनाथ सदाफल, रमेश नागर ने कहा है कि अब सर्वसम्मति से यह निर्णय हो गया है कि प्रदेश में आंदोलन के लिए बिजली कर्मचारी महासंघ एवं संविदा, आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ का एक संयुक्त मंच का निर्माण कर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा, इसके लिए मप्र विद्युत अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मंच का गठन किया गया, जिसकी कमान केपी सिंह संभालेंगे।

Kolar News

Kolar News 3 October 2020

भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 रविवार, 04 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। मप्र की राजधानी भोपाल में यह परीक्षा 59 केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें 22 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। कोरोना के चलते परीक्षा केन्द्रों पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।    भोपाल कमिश्नर कवीन्द्र कियावत ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए यूपीएससी परीक्षा में तैनात सभी सुपरवाईजर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को भोपाल में परीक्षा के लिए 59 केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 22 हजार 372 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को ई-प्रवेश पत्र में आवंटित केंद्र पर परीक्षा आरम्भ होने के एक घंटा पूर्व पहुंचने के निर्देश दिये गये हैं। परीक्षा केंद्रो पर परीक्षार्थियों का प्रवेश, परीक्षा आरंभ होने के 10 मिनट पूर्व बंद हो जाएंगे। परीक्षार्थियों को ई- प्रवेश पत्र के साथ स्वयं का एक फोटो और पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी केन्द्र अध्यक्ष, परीक्षक और सुपरवाईजर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, पेजर आदि के अलावा पानी की बोतल भी नहीं ले जा सकेंगे। कोविड के दृष्टिगत परीक्षार्थी अनिवार्य रूप से मॉस्क लगाएंगे और 50 मिली की पारदर्शी बोतल वाले सैनिटाइजर ले जा सकेंगे। कोविड-19 को देखते हुए 2 मीटर की दूरी पर परीक्षार्थियों को कक्ष में बैठने की व्यवस्था होगी।   बस स्टॉप-रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर सुविधा केंद्र बनाए गए   कमिश्नर कियावत ने बताया कि परीक्षा के लिए आयोग के निर्देशानुसार कोविड संक्रमण से बचाव के सभी इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश व अन्य शहरों से भोपाल आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नादरा, हलालपुरा और आईएसबीटी बस अड्डा, भोपाल और हबीबगंज रेलवे स्टेशन तथा भोपाल एयरपोर्ट पर विशेष सहायता केंद्र बनाए गये हैं। इन सहायता केंन्द्रों से परीक्षार्थी, परीक्षा केंद्रों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Kolar News

Kolar News 3 October 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 245 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 18,424 और मृतकों की संख्या 403 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी में शनिवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 245 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 18,424 हो गई है। वहीं, भोपाल में कोरोना से चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 403 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 15,538 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2400 के करीब है, जिनका उपचार जारी है।    शनिवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें भाजपा कार्यालय से संबंधित एक व्यक्ति, एम्स से 4 लोग, गांधी मेडिकल कॉलेज से एक व्यक्ति, टीबी अस्पताल से एक व्यक्ति, जवाहरलाल नेहरू केंसर अस्पताल में दो लोग, सीएसपी ऑफिस टीटीनगर से दो लोग, रोहतास नगर खजूरी कला से 4 लोग, आराधना नगर से एक ही परिवार के तीन लोग, चिनार फाच्र्यून कॉलोनी से एक ही परिवार के 4 सदस्य, अरेरा कालोनी में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं।

Kolar News

Kolar News 3 October 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 245 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 18,424 और मृतकों की संख्या 403 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी में शनिवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 245 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 18,424 हो गई है। वहीं, भोपाल में कोरोना से चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 403 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 15,538 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2400 के करीब है, जिनका उपचार जारी है।    शनिवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें भाजपा कार्यालय से संबंधित एक व्यक्ति, एम्स से 4 लोग, गांधी मेडिकल कॉलेज से एक व्यक्ति, टीबी अस्पताल से एक व्यक्ति, जवाहरलाल नेहरू केंसर अस्पताल में दो लोग, सीएसपी ऑफिस टीटीनगर से दो लोग, रोहतास नगर खजूरी कला से 4 लोग, आराधना नगर से एक ही परिवार के तीन लोग, चिनार फाच्र्यून कॉलोनी से एक ही परिवार के 4 सदस्य, अरेरा कालोनी में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं।

Kolar News

Kolar News 3 October 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 322 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 18 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, राजधानी में अब तक कोरोना से 403 लोगों की मौत हो चुकी है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी में शुक्रवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 322 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 18,245 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 15,270 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2400 के करीब है, जिनका उपचार जारी है। वहीं, राजधानी भोपाल में कोरोना से अब तक 403 लोगों की मौत हुई है।

Kolar News

Kolar News 2 October 2020

ग्वालियर। दीपों का त्योहार दीपावली पर फुटकर (खेरची) पटाखा बाजार मेला ग्राउंड में सजेगा या नहीं, इसे लेकर असमंजस बना हुआ है और पटाखा कारोबारी दुकानें लगाने के लिए जिला प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। छोटे व्यवसायियों द्वारा लगाया जाने वाला पटाखा बाजार कोविड-19 के चलते इस वर्ष खटाई में नजर आ रहा है, लेकिन थोक कारोबारियों ने अपना कारोबार शुरू कर दिया है। पटाखा कारोबारी दुकानें खोलकर बैठे हैं, लेकिन ग्राहकों की कमी के चलते यह भी मायूस नजर आ रहे हैं और इन्हें उम्मीद है कि नवदुर्गा के बाद बाजारों में उफान आ सकता है।   दरअसल, ग्वालियर व्यापार मेला ग्राउंड में दीपावली के लिए पटाखे की दुकान लगाई जाती हैं और इसकी प्रक्रिया तीन माह पहले से शुरू हो जाती है, जिससे त्योहारी सीजन में यह दुकानदार अपना कारोबार दुकानें लगाकर कर सकें, लेकिन इस बार प्रशासन द्वारा कोविड-19 के चलते अब तक खेरिज पटाखा बाजार के लिए कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की है और न ही लाइसेंस के लिए तिथि निर्धारित की है, इसे लेकर खेरची पटाखा कारोबारी प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी नाराजगी भी जता चुके हैं।    इधर, चुनाव के नजदीक आते ही प्रशासनिक अधिकारी चुनावी कार्य में व्यस्त हो गए हैं, जिससे इस वर्ष मेले में लगने वाला पटाखा बाजार को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है, लेकिन गिरवाई पर थोक कारोबारियों ने अपना कारोबार शुरू कर दिया है। इंदौर, उत्तरप्रदेश सहित कई जिलों से पटाखा मंगाकर दुकानें सजा ली हैं, लेकिन खेरची कारोबार नहीं होने के कारण इनको भी अभी ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है।   दीपावली से पहले मनेगी दीपावली   दीपों का त्योहार 14 नवम्बर को है, लेकिन उससे पहले जमकर आतिशबाजी होने की उम्मीद है, क्योंकि विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है, जिससे 3 नवम्बर को मतदान होंगे और 10 नवम्बर को परिणाम घोषित होगा, जिससे विजेता अपनी दीपावली जमकर मनाएंगे और आतिशबाजी भी होगी। पटाखा खेरची बाजार के अध्यक्ष हरीश दीवान ने बताया कि बाजार के लिए अब तक कोई प्रतिक्रिया शुरू नहीं हुई है, जिससे कई परिवार असमंजस में है कि वह माल भरें या नहीं, मेले में लगभग 228 दुकानें लगाई जाती हैं, लेकिन इस बार प्रशासन ने अब तक कोई पहल नहीं की है इसके लिए ज्ञापन भी दिया जा चुका है।

Kolar News

Kolar News 2 October 2020

रतलाम। ग्वालियर-रतलाम स्पेशल एक्सप्रेस 01125-01126 ट्रेन शुक्रवार, 02 अक्टूबर से ग्वालियर तथा रतलाम के बीच चलेगी।   गाड़ी संख्या 01125 सोमवार-बुधवार-गुरूवार और रविवार को रतलाम से ग्वालियर के लिए चलेगी, जबकि 01126 सोमवार-मंगलवार-गुरुवार और शुक्रवार को ग्वालियर से रतलाम के लिए चलेगी।  शुक्रवार दो अक्टूबर को ग्वालियर से शाम 7.30 बजे चलकर 9.36 बजे शिवपुरी, रात 12.45 बजे गुना, 1.25 बजे रूठियाई, 2.43 बजे ब्यावरा, 5 बजे मक्सी, 5.40 बजे उज्जैन, 6.39 बजे देवास, 7.55 बजे इंदौर, 9.9 बजे फतेहाबाई तथा प्रात: 10.45 पर रतलाम पहुंचेगी।    रतलाम से 4 अक्टूबर को शाम 5.10 बजे यह ट्रेन ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगी। 6.23 पर फतेहाबाद, रात 7.35 बजे इंदौर, 8.41 बजे देवास, 9.45 बजे उज्जैन, 11.15 बजे मक्सी, 12.48 बजे ब्यावरा, रात 3 बजे गुना, रात 4.48 बजे शिवपुरी तथा प्रात: 7.45 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।  680.13 कि.मी. लम्बा यह फासला 15 घंटे 15 मिनट में यह ट्रेन पूरा करेगी। 

Kolar News

Kolar News 1 October 2020

ग्वालियर/ भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसूनी सीजन समाप्त हो गया है और धीरे-धीरे मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मानसून वापसी की औपचारिक घोषणा होना शेष है। वहीं मानसून की विदाई के साथ ही अब सर्द दिनों की दस्तक शुरू हो गई है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर में रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिसे के बीच रहने के आसार हैं। इससे गुलाबी ठंड का अहसास होगा।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर अंचल में मानसून काफी कमजोर रहा है। प्रदेश में सबसे कम बारिश ग्वालियर व भिंड में दर्ज हुई है। अब आसमान पूरी तरह से साफ हो गया और मौसम में बदलाव भी देखने को मिला। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिसकी वजह से सुबह हल्की ठंड का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 37.1 डिसे रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 2.6 डिसे अधिक रहा। दोपहर में गर्मी का अहसास हुआ।   नवंबर में होगी ठंड की शुरूआतमौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ठंड की शुरुआत 15 नवंबर के बीच होगी और दिसंबर के मध्य या तीसरे हफ्ते में कोल्ड डे (शीतल दिन) की शुरुआत हो जाएगी। चौथे सप्ताह में शीत लहर चलना शुरू हो जाएगी, लेकिन रिकार्ड तोड़ ठंड का सामना नहीं होगा। सामान्य ठंड ही रहेगी। पिछले साल दिसंबर में ठंड ने रिकार्ड तोड़ दिया था।   जनवरी में आएंगे पश्चिमी विक्षोभ, कराएंगे मावठ की बारिशपिछले साल नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ की शुरुआत हो गई थी। मई के मध्य तक पश्चिमी विक्षोभों ने बारिश कराई थी। इस बार पश्चिमी विक्षोभ जनवरी में आने के आसार हैं। जनवरी में मावठे की बारिश कराएंगे। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी, जिसकी वजह से घना कोहरा दस्तक देगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मार्च तक बारिश होने के आसार रहेंगे।   मानसून की विदाई के वक्त आते हैं यह बदलाव- न्यूनतम तापमान में गिरावट आती है। इस गिरावट से रात में गुलाबी ठंड की शुरुआत होती है। तापमान में गिरावट शुरू हो गई है।- हल्की ओस भी गिरने लगी है। सुबह ठंडक का अहसास होता है।- हवा का रुख उत्तर पश्चमी होने लगा है। हवा में नमी की मात्रा भी घट रही है।- अक्टूबर मौसम में पूरी तरह से बदलाव आ जाएगा और कूलर बंद हो जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 1 October 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 469 नये मामले सामने आए हैं, जबकि सात लोगों की मौत हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 24,475 मृतकों की संख्या भी 572 हो गई है। इंदौर में लगातार 12वें दिन कोरोना के 400 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं। इससे पहले यहां एक दिन में सर्वाधिक 482 नये संक्रमित एक दिन पहले ही मिले थे।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 3125 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 469 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 24,475 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से सात लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 572 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 19,370 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 4533 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 1 October 2020

रतलाम। बच्चों के अधिगम सुधार तथा शिक्षकों की व्यक्तिगत योग्यता विस्तार व सुरक्षित, स्वस्थ स्कूल वातावरण निर्माण के लिए 1 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक 18 सत्रों में शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान तथा प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के माध्यम से किया जाना है। इन प्रशिक्षणों को सभी शिक्षकों, जनशिक्षक, अकादमिक समन्वयक, विकासखंड स्रोत केन्द्र समन्वयक तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के अकादमिक सदस्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना होगा।इसके लिए राज्य शिक्षा केन्द्र ने निर्देश जारी कर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला शिक्षा केन्द्र तथा तकनीकी स्टाफ की जिम्मेदारी तय कर दी है। यह प्रशिक्षण सभी के लिए अनिवार्य होगा। इस प्रशिक्षण को पूर्ण करने वाले शिक्षकों को 1 हजार रूपए प्रदान किए जाने का भी प्रावधान है।   जिला शिक्षा एवं पिपलौदा प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ.नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि शिक्षण अधिगम संसाधनों की पहुंच बच्चों तक बनाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को पूर्ण करने के उद्देश्य से एनसीईआरटी दीक्षा एप्प के माध्यम से निष्ठा प्रशिक्षण प्रारंभ करने जा रही है। 1 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले इस प्रशिक्षण में 3 पाठ्यक्रम 15 दिन की अवधि के लिए होंगे। पहला चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें समावेशी शिक्षा, शिक्षक की व्यक्तिगत योग्यता का विकास और सुरक्षित स्वस्थ शाला वातावरण बनाने के साथ स्कूलों में स्वास्थ्य कल्याण के बारे में चर्चा की जाएगी।    दूसरे चरण में सीखनेकी प्रक्रिया में लिंगानुपात को एकीकृत करना, टीचिंग लर्निंग में आई सी टी का उपयोग व कला आधारित गतिविधियों को शामिल किया गया है। नवंबर माह में होने वाले पहले चरण में शाला आधारित मूल्यांकन, पर्यावरणीय अध्ययन का शैक्षिक महत्व व गणित के शिक्षा शास्त्र की चर्चा की जाएगी। चौथे चरण में सामाजिक विज्ञान के विज्ञान, भाषाओं के शिक्षाशास्त्र व विज्ञान अध्यापन की जानकारी प्रदान  की जाएगी। पांचवे चरण में स्कूल में नेतृत्व की अवधारणा,स्कूली शिक्षा में शैक्षिक पहल तथा प्री स्कूल शिक्षा के बारे में समझाया जाएगा। अंतिम चरण में व्यावसायिक शिक्षा, कोविड 19 के परिदृश्य में स्कूली शिक्षा में चुनौतियों तथा उनके समाधान व बाल अधिकार, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम 2012 की जानकारी प्रदान की जाएगी।   जिला शिक्षा केन्द्र के अकादमिक समन्वयक चेतराम टांक ने बताया कि इसके लिए राज्य स्तर से लिंक प्राप्त होगी जो 15 दिन के लिए खुली रहेगी। इस निर्धारित समयावधि में शिक्षकों को प्रशिक्षण पूर्ण करना अनिवार्य होगा। इसके लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। शिक्षकों को दीक्षा एप्प में अपने युनिक आईडी व एम शिक्षा मित्र के पासवर्ड से लॉग इन किया जाएगा। इसके अनुभवों को शैक्षिक संवाद में साझा करना होगा। इसके लिए ऑनलाइन टेस्ट होगा तथा 60 प्रतिशत अंक लाने वालों को ही प्रमाण-पत्र प्रदान  किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों के डाटा पैक,स्टेशनरी व पेन ड्राइव के लिए 1 हजार रूपए प्रमाण पत्र के बाद प्रदान किए जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 30 September 2020

सागर। सभी सेक्टर अधिकारी मतदान केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही मतदान केन्द्रों पर एएमएफ अर्थात एश्योर्ड मिनिमम फेसिलिटी जैसे पेयजल, महिला एवं पुरुष शौचालय, बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सिंह ने मंगलवार को राहतगढ़ जनपद सभाकक्ष में सुरखी उप निर्वाचन संबंधी बैठक में दिए।   उन्होंने सभी अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता का अक्षरश: पालन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव की तिथि घोषित होने के पश्चात निर्वाचन कार्य में नियुक्त समस्त अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के अधीन आते हैं। अत: सभी का कर्तव्य है कि वे इस संबंध में जारी दिशा निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।   कलेक्टर दीपक सिंह ने बताया कि आचरण संहिता लागू होते ही धारा-144 के अंतर्गत विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गये हैं, जिनमें अस्त्र-शस्त्र को लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही सभा आदि का रिटर्निंग ऑफिसर से पूर्व अनुमति लेने के पश्चात ही नियमानुसार आयोजन किया जा सकेगा। कोलाहल नियंत्रण अधिनियम भी पूर्ण प्रभाव से लागू होगा, जिसके अंतर्गत रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक लाउडस्पीकर आदि का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। डोर टू डोर कैंपेन के लिए पाँच से अधिक व्यक्ति नहीं जा सकेंगे। साथ ही नामांकन के लिए वन प्लस टू अर्थात प्रत्याशी तथा दो व्यक्ति ही साथ जा सकेंगे।   उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में कोविड प्रोटोकॉल का भी पूरा ध्यान रखा जाए। मतदान केंद्रों के लिए पर्याप्त सैनेटाईजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने आने वाले मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाली आशा कार्यकर्ता तथा एएनएम की प्रत्येक मतदान केन्द्र पर ड्यूटी लगायी गई है।उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पोस्टल बैलेट का उपयोग 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, दिव्यांग तथा कोविड-19 पॉजिटिव तथा क्वारंटाइन, संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा किया जा सकेगा।   बैठक में पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी को सजग, सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सम्पत्ति विरूपण से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारी जनता से भी फीडबैक लें, जिसके आधार पर कमियों को दूर किया जा सके। इस अवसर पर राहतगढ़ एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर रमेश पांडे, एसडीएम संतोष चंदेल, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 30 September 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के रिकॉर्ड 482 नये मामले सामने आए हैं, जबकि सात लोगों की मौत हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हजार के पार पहुंच गई है, जबकि मृतकों की संख्या भी 565 हो गई है। इंदौर में लगातार 11वें दिन कोरोना के 400 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं। इससे पहले यहां एक दिन में सर्वाधिक 478 नये संक्रमित मिले थे।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात 3347 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 482 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 24,006 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से सात लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 565 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 18,844 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 4500 के करीब है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 30 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक 329 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 17,459 और मृतकों की संख्या 388 हो गई है। भोपाल में 300 से अधिक नये संक्रमित चौथी बार मिले हैं। इनमें एक दिन में सर्वाधिक 313 का पुराना रिकॉर्ड था।    भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी में मंगलवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 329 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 17,459 हो गई है। वहीं, राजधानी में कोरोना से चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 388 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 14,705 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2100 के करीब है, जिनका उपचार जारी है।   मंगलवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें जहाँगीराबाद क्षेत्र से तीन लोग, पुलिस अकादमी ऑफिस जहाँगीराबाद से दो व्यक्ति, टीटीनगर थाने से एक जवान, खजूरी थाने से एक व्यक्ति, पिपलानी थाने से एक जवान, एम्स से एक व्यक्ति, एमपीईबी कालोनी से 4 लोग, सीआरपीएफ बंगरसिया से 6 लोग, ईएमई सेंटर से एक व्यक्ति, प्रोफेसर कालोनी से 2 लोग, अरेरा कालोनी से एक ही परिवार के 3 लोग, आकृति इको सिटी से 3 लोग, शिवाजी नगर से एक ही परिवार के 3 लोग, एसबीआई हेड ब्रांच से 2 लोग, शाहपुरा से 4 लोग, नयापुरा से 4 लोग, कस्तूरबा नगर से एक ही परिवार के 4 लोग, सुनहरीबाग टीटीनगर से 4 लोग, विष्णु हाइट्स से 5 लोग, बस स्टेशन बैरागढ़ से एक व्यक्ति शामिल है।

Kolar News

Kolar News 29 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तैयारियों की बीच अधिकारियों के तबादलों का दौर निरंतर जारी है। इसी क्रम में राज्य शासन द्वारा अब राज्य पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला किया गया। इनमें चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 14 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस संबंध में सोमवार देर रात गृह विभाग द्वारा आदेश जारी किये गये।   जारी आदेश के मुताबिक, मंदसौर एएसपी सुनील कुमार शिवहरे को भोपाल मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (सतर्कता) बनाया गया है, जबकि सहायक पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस सुधार) डॉ. अमित कुमार वर्मा को मंदसौर एएसपी पदस्थ किया गया है। इसी तरह भोपाल पुलिस मुख्यालय में एएसपी प्रदीप पटेल को अशोकनगर एएसपी और अशोकनगर एएसपी हेमलता कुरील को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।   वहीं, डीएसपी स्तर के जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें परमाल सिंह मेहरा-गोहद जिला भिंड से मंदसौर, नरेन्द्र सोलंकी-मंदसौर से गोहद जिला भिण्ड, विनोद कुमार बघेल-इंदौर पीटीएस से इंदौर 15वीं वाहिनी विसबल, राजेन्द्र सिंह रघुवंशी- चाचौड़ा जिला गुना से मुरैना, सुधीर सिंह कुशवाहा-मुरैना से शिवपुरी, सुनील कुमार बरकड़े-जबलपुर से बेगमगंज जिला रायसेन, लोकेन्द्र सिंह ठाकुर- भोपाल हॉकफोर्स से छतरपुर, अर्जुनलाल उईके-नरसिंहपुर शहर से नरसिंहपुर अजाक, भीकाराम सोलंकी-सैलाना जिला रतलाम से अजाक रतलाम, रश्मि गुप्ता-रायसेन से भोपाल सायबर सेल, सुरभि मीना -पन्ना से भोपाल, बलराम सिंह परिहार-निवाड़ी से अजयगढ़ जिला पन्ना, मानसिंह ठाकुर-मंडलेश्वर जिला खरगौन से बड़वाह जिला खरगौन, राधेश्याम सोलंकी-अजयगढ़ जिला पन्ना से धार विसबल, अदिति भावसार-भोपाल से रायसेन, उपेन्द्र दीक्षित-महिदपुर जिला उज्जैन से बरौनी जिला दतिया, ओपी त्रिपाठी-बेगमगंज जिला रायसेन से भोपाल मुख्यालय और धमेन्द्र सिंह तोमर-बरौनी जिला दतिया से उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्बल जोन मुरैना शामिल है।

Kolar News

Kolar News 29 September 2020

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पदस्थ अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) राघवेंद्र पांडेय का मंगलवार को निधन हो गया। वे गत दिनों कोरोना संक्रमित होने के बाद गुडग़ांव स्थित वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।   डबरा एसडीएम राघवेन्द्र पांडेय की गत दिनों तबियत खराब हो गई थी। उन्हें कोरोना के लक्षण दिखाई दिये तो उन्होंने अपनी जांच कराई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद वे गुडग़ांव के वेदांता अस्पताल में भर्ती हो गए, जहां उनका उपचार चल रहा था। सोमवार की रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई तो उन्हें वेन्टिलेटर सपोर्ट दिया गया, लेकिन वे कोरोना से जीवन की जंग हार गए। मंगलवार सुबह आठ बजे उनका निधन हो गया। बता दें कि हाल ही उनका तबादला दतिया हो गया था, लेकिन तबियत खराब होने के कारण वे दतिया में अपनी ज्वाइनिंग नहीं दे पाए थे। अब कोरोना के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Kolar News

Kolar News 29 September 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश से मानसून विदाई के संकेत मिलने शुरू हो गए है। आज से दक्षिण-पश्चिम मानसून की पश्चिमी राजस्थान से और अक्टूबर के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश के कई जिलों से मानसून विदा हो सकता है। राजस्थान के रास्ते मानसून विदा होने लगा है। धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में मानसून कमजोर होता जाएगा। उमस और धूप की वजह से कुछ इलाकों में अभी भा छिटपुट बारिश हो सकती है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से जो महाराष्ट्र से सटे हुए हैं, उन क्षेत्रों में घने बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, मध्य प्रदेश के उत्तरी, पूर्वी तथा पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा राजधानी भोपाल में अब मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून विदा होने के संकेत मिल रहे है।   मिल गए मानसून के विदा होने के संकेतवहीं बारिश की बात करें तो अभी प्रदेश के छह जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। प्रदेश में रविवार को उज्जैन, इंदौर, जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के विदा होने के संकेत मिल गए हैं। 16 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। छह जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। शेष जिलों में सामान्य बरसात हुई है।   अरब सागर से आ रही है नमीअब हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिम बना रहने से अरब सागर से काफी नमी आ रही है। राजस्थान के दक्षिणी भाग में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। उधर शहर में सुबह से ही आंशिक बादल बने हुए थे। वहीं रात के समय गुलाबी ठंड पडऩे लगी है।

Kolar News

Kolar News 28 September 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को यहां कोरोना के 468 नये मामले सामने आए हैं, जबकि छह लोगों की मौत हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 23 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, मृतकों की संख्या भी 551 हो गई है। इंदौर में लगातार नौवें दिन कोरोना के 400 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं। यहां एक दिन पहले ही एक दिन में सर्वाधिक 478 नये संक्रमित मिले थे।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 3163 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 468 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 23,075 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से छह लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 551 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 18,198 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 4330 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 28 September 2020

शिवपुरी। शिवपुरी में एनसीसी बटालियन व हैप्पीडेज हायर सेकेण्डरी स्कूल के कैडेट्स ने रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट आगाज किया है। अब इस अभियान को शहर के विभिन्न हिस्सों में चलाया जाएगा। इसमें एनसीसी के कैडेट सायकिलिंग, योग आदि के द्वारा शहर के लोगों को फिट रहने व प्रदूषण मुक्त शहर बनाने हेतु जागरूक करेंगे।    रविवार को हैप्पी डेज हायर सेकेण्डरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने बटालियन के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल धीरेन्द्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल दीपक सांघी व केयर टेकर नितिन शर्मा के नेतृत्व में 50 किमी की साइकिल यात्रा की। यह यात्रा बटालियन मुख्यालय से दो बत्ती चौराहा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित 10 वीं शताब्दी में बनी ऐतिहासिक सुरवाया गढ़ी पहुँची। जहाँ एक ओर कैडेट्स ने लम्बी दूरी तक सायकिलिंग कर अपनी शारीरिक क्षमता को जाना वहीं दूसरी ओर गढ़ी का भ्रमण कर स्थल के ऐतिहासिक महत्व को जाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के मौके पर फिट इंडिया मूवमेंट के साथ देशभर में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता के कार्यक्रम शुरू हुए हैं।    इस यात्रा में बटालियन के सूबेदार रोमेश सिंह के साथ कैडेट कृष व्यास, अचल प्रताप सिंह, उमंग अवस्थी, अमन मौर्य, शरद वर्मा, रॉक्टेश भारतीय, रोहित शिवहरे, हर्ष यादव, अमन जाटव व सौरभ गोस्वामी के साथ सहायक अधिकारी व जवानों की सहभागिता रही। एनसीसी बटालियन शिवपुरी कमान अधिकारी कर्नल धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि फिट इंडिया मूवमैंट के तहत शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने हेतु जागरूकता अभियान कैडेट्स द्वारा चलाया जा रहा है आशा है शहरवासी प्रेरित होंगे व फिट रहने के लिए प्रयास करेंगे।

Kolar News

Kolar News 27 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 303 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 17 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, भोपाल में अब तक कोरोना से 375 लोगों की मौत हो चुकी है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी में रविवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 303 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 17,046 हो गई है। वहीं, राजधानी में अब तक कोरोना से 375 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 14 हजार से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2100 के करीब है, जिनका उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 27 September 2020

उज्जैन। शासन के निर्देश हैं कि कोरोना पॉजीटिव वे मरीज, जिनके घर में अलग से कक्ष और  लेट-बाथ की व्यवस्था हो, को उनकी इच्छा से होम क्वारंटाईन किया जा सकता है। ऐसे मरीजों को प्रतिदिन कोविड कंट्रोल सेंटर से फोन किया जाता है। सुबह एवं शाम को ऑक्सीजन का लेवल तथा पल्स भी पूछी जाती है। यह काम तो हो गया प्रशासन स्तर का, लेकिन जिले का स्वास्थ्य अमला होम क्वारंटाईन मरीजों को लेकर लापरवाह नजर आ रहा है। यही कारण है कि मानीटरिंग के लिए अब कलेक्टर आशीषसिंह प्रतिदिन होम क्वारंटाईन मरीजों के घर पहुंच रहे हैं और उनसे चर्चा कर रहे हैं,उ नकी समस्या पूछ रहे हैं।   कोरोना जांच की रिपोर्ट आने के बाद रैपिड रिस्पांस टीम को मरीज बांट दिए जाते हैं। टीम के सदस्य झोन अनुसार अपने क्षेत्रों में आए मरीजों के घर पहुंचकर उनसे चर्चा करते हैं। जिसके घर पर आइसोलेशन की सुविधा नहीं है, उसे एसिम्प्टोमेटिक होने पर पीटीएस भेजा जाता है वहीं सिम्प्टोमेटिक होने पर शा.माधवनगर भेजा जाता है। जो सिम्प्टोमेटिक मरीज बगैर किसी लक्षण के मिलते हैं तथा आग्रह करते हैं कि उनके यहां अलग से कमरा एवं लेट-बाथ है, तो उनकी मर्जी अनुसार उन्हे होम आयसोलेट कर दिया जाता है। शर्त यह रहती है कि वे नियमों का पालन करें। घर से बाहर न निकले आदि।   रैपिड रिस्पासं टीम से हटकर सीएमएचओ कार्यालय के पास यह जिम्मेदारी है कि वे मरीजों का समग्र ध्यान रखे और मानीटरिंग करे। भले ही वह हॉस्पिटल में भर्ती हो, पीटीएस में हो या फिर अपने घर पर आयसोलेट हो। सीएमचओ कार्यालय इस भूमिको को नहीं निभा पा रहा है।  सीएमएचओ डॉ.महावीर खण्डेलवाल ने रैपिड रिस्पांस टीम के डॉ.प्रवेश शर्मा को शा.माधवनगर में स्थानांतरित कर दिया है। उनकी जगह यहां पदस्थ एक डॉक्टर को रैपिड रिस्पांस टीम में डाल दिया गया है। इस बात को लेकर टीम में खासी हलचल है। यह आरोप लग रहे हैं कि जिस अधिकारी के खिलाफ प्रशासन को सबूत मिल गए, उसका कुछ नहीं किया। जिसने कुछ भी नहीं किया,उसे हटा दिया गया।

Kolar News

Kolar News 26 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून अंतिम दौर में है। कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। राजधानी भोपाल में शनिवार दोपहर से तेज बारिश हो रही है। आसमान में काले घने बादल छाए हुए है और मौसम में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग ने भोपाल के लिए पूर्वानुमान जारी कर कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान शहर में हल्की बारिश का दौर चलता रहेगा। जबकि 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बारिश होने के साथ ही भोपाल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री हो सकता है।   विभाग ने 28 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। राजधानी भोपाल में शनिवार को करीब आधा घंटे तक धमाकेदार बारिश हुई। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, जबलपुर और रीवा संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में बेगमगंज में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।   भोपाल में बारिशशनिवार को दोपहर में मौसम बदला और अचानक बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर चलता रहा। इसके बाद मौसम में ठंडक घुल गई। इससे पहले कुछ दिनों बारिश नहीं होने के कारण उमस और गर्मी का दौर चल रहा है।   यहां बारिश की संभावनामौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक 28 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। इनमें रीवा, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद और भोपाल संभागों के जिलों में और छिंदवाड़ा, सागर, नरसिंहपुर और गुना जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

Kolar News

Kolar News 26 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 283 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि चार लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 16,743 और मृतकों की संख्या 375 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी में शनिवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 283 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 16,743 हो गई है। वहीं, राजधानी में कोरोना से चार लोगों की मौत की पुष्टि भी हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 375 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 13,949 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन बड़ी संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र दो हजार के पार पहुंचकर 2099 गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।   शनिवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें राजभवन से संबंधित दो लोग, 74 बंगलों से एक व्यक्ति, चार इमली से दो लोग, आयकर कॉलोनी गुलमोहर से एक व्यक्ति, रेलवे आफिसर कॉलोनी हबीबगंज से एक व्यक्ति, लोकायुक्त कार्यालय से एक व्यक्ति, एसबीआई मुख्य ब्रांच से एक व्यक्ति, एम्स से एक व्यक्ति, गांधी मेडिकल कॉलेज से एक व्यक्ति, आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज से एक व्यक्ति, जवाहरलाल नेहरू केंसर अस्पताल से तीन लोग, स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल से एक, हबीबगंज थाने से एक व्यक्ति और जहांगीराबाद से तीन लोग शामिल हैं।

Kolar News

Kolar News 26 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 283 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि चार लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 16,743 और मृतकों की संख्या 375 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी में शनिवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 283 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 16,743 हो गई है। वहीं, राजधानी में कोरोना से चार लोगों की मौत की पुष्टि भी हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 375 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 13,949 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन बड़ी संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र दो हजार के पार पहुंचकर 2099 गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।   शनिवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें राजभवन से संबंधित दो लोग, 74 बंगलों से एक व्यक्ति, चार इमली से दो लोग, आयकर कॉलोनी गुलमोहर से एक व्यक्ति, रेलवे आफिसर कॉलोनी हबीबगंज से एक व्यक्ति, लोकायुक्त कार्यालय से एक व्यक्ति, एसबीआई मुख्य ब्रांच से एक व्यक्ति, एम्स से एक व्यक्ति, गांधी मेडिकल कॉलेज से एक व्यक्ति, आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज से एक व्यक्ति, जवाहरलाल नेहरू केंसर अस्पताल से तीन लोग, स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल से एक, हबीबगंज थाने से एक व्यक्ति और जहांगीराबाद से तीन लोग शामिल हैं।

Kolar News

Kolar News 26 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के बीच अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों का दौर निरंतर जारी है। इसी क्रम में अब राज्य पुलिस सेवा के 90 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। गृह विभाग द्वारा इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है। इनमें 19 अधिकारी अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के हैं, जबकि 71 नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) स्तर के हैं।    जारी आदेश के मुताबिक, एएसपी स्तर के जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें प्रतिभा एस. मैथ्यू-शहडोल से भोपाल, शशांक गर्ग-छिंदवाड़ा से बालाघाट, राजेश्वरी महोबिया-नीमच से भोपाल, सुनील कुमार शिवहरे-भोपाल से मंदसौर, डॉ. संजय अग्रवाल-भोपाल से जबलपुर, निमिषा पाण्डेय-भोपाल से पचमढ़ी, मनोहर सिंह मंडलोई-मंदसौर से ग्वालियर, आरडी प्रजापति, दतिया से बड़वानी, सुनीता रावत-बड़वानी से इंदौर, प्रवीण कुमार भूरिया-सागर से शिवपुरी, नवल सिंह सिसोदिया-रीवा से आगरमालवा, विजय डावर-भोपाल से रीवा, सुरेन्द्र कुमार जैन-रीवा से सतना, सुरेन्द्र सिंह गौर-भोपाल मुख्यालय से भोपाल अग्निशमन शाखा, प्रतिपाल सिंह महोबिया-बालाघाट से भोपाल, शिवकुमार सिंह-कटनी से दमोह, संदेश जैन-भोपाल सायबर क्राइम से भोपाल रेडियो, राजेश दंडोतिया-इंदौर से भोपाल और संजीव कुमार उइके-जबलपुर से छिंदवाड़ा शामिल है।   इसी प्रकार, सीएसपी स्तर के जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें बबीता बामनिया-झाबुआ से रायसेन, स्टेला सुलिया-झाबुआ से होशंगाबाद, अमित कुमार बट्टी-भोपाल से सागर, अश्वनी कुमार-भोपाल से मंडला, रोहित सिंह अलावा-भोपाल से रीवा, दीपा डोडवे-ग्वालियर से शाजापुर, देवेन्द्र कुमार धुर्वे-भोपाल से धार, नारायण चौधरी-भोपाल हॉक फोर्स से पीटीसी भोपाल, आनंद यादव-शाजापुर से लोकायुक्त संगठन, कौशल सिंह -जबलपुर से नरसिंहपुर, मोनिका तिवारी-बालाघाट विलबल से बालाघाट महिला अपराध प्रकोष्ठ, सोनू डाबर-इंदौर से झाबुआ, अभिनव कुमार बारंगे-सीधी से ग्वालियर, रामकुमार राय-मंदसौर से उज्जैन, वीरेन्द्र प्रताप सिंह-चित्रकूट से रीवा, अंतिमा समाधिया-भोपाल से बैरागढ़ शामिल हैं।    वहीं, राकेश गुप्ता-इंदौर शहर से विजयनगर इंदौर, पुरुषोत्तम मरावी-बिछिया से गोटेगांव, बलराम सिंह परिहार-निवाड़ी से बड़वाह, वीरेन्द्र कुमार मिश्रा-एमपी नगर भोपाल से पु.मु. भोपाल, पूनम यादव-खंडवा से भोपाल, केतन अडलक-खंडवा से भोपाल, मान सिंह ठाकुर-मंडलेश्वर से बरगी, अर्जुनलाल उइके-नरसिंहपुर से भोपाल, प्रीतम सिंह बालरे-गोटेगांव से चौरई, राजवर्धन महेश्वरी-ईओडब्ल्यू से पु.मु. भोपाल, वंदना चौहान-इंदौर से उज्जैन, रवि कुमार सिंह-बरगी से भोपाल, प्रवीण कुमार उइके-जबलपुर से भीकनगांव, संतोष दमदोरिया-भीकनगांव से भोपाल, देवेन्द्र कुमार यादव-बुरहानपुर से बदनावर, दयाराम माले-आलोट से इंदौर, सच्चिदानंद प्रसाद-कोतमा से रीवा, शिवेन्द्र सिंह-रीवा से कोतमा, रणजीत सिंह राठौर-गुना से भोपाल पदस्थ किया गया है।   इसी प्रकार, भीखाराम सोलंकी-सैलाना से भोपाल, तुषार सिंह-सीहोर से जबलपुर, दिनेश सिंह बैस-लहार भिण्ड से राहतगढ़, मुकेश के. अविन्द्रा-दमोह से भोपाल, नीतू सिंह ठाकुर-बैरसिया से भोपाल, भावना मरावी-सिहोरा से जबलपुर, कृपाशंकर द्विवेदी-बैहर से रीवा, सखाराम सेंगर-रतलाम अजाक से सैलाना, शेर सिंह भूरिया-मंदसौर से सीतामउ, सौरभ कुमार-सीतामउ से मंदसौर, प्रियंका डुडवे-बड़वानी से आलोट, रामखिलावन शुक्ला-सतना से कुसमी, त्रिलोकचंद पवार-इंदौर से मल्हारगढ़, लवली सोनी-सागर से बीना, रश्मि खरया-भोपाल से रायसेन, प्रदीप विश्वकर्मा-भोपाल से शहपुरा डिंडोरी, आकांक्षा परस्ते-गुना से निवास मंडला, राधेश्याम सोलंकी-धार से पन्ना, शशिकांत सरयाम-नरसिंहपुर से बरघाट सिवनी और श्रीनाथ सिंह बघेल-रीवा से चितरंगी सिंगरौली ट्रांसफर किया गया है।   इसके अलावा, सौरभ रत्नाकर-बडामलहरा से भोपाल, अवनीश बंसल-अम्बाह से मुरैना, राजेश भागरे-सागर से भोपाल, दीपक नायक बैरागढ़ से सीहोर, नंदिनी शर्मा-इंदौर से सिवनी, नीतेश पटेल-हटा दमोह से भोपाल, विजय कुमार पुंज-बैतूल से भोपाल, उपेन्द्र कुमार दीक्षित-महिदपुर उज्जैन से अशोकनगर, राकेश व्यास-बडोदा श्यापुर से बागली देवास, एसएल सिसोदिया-बागली देवास से हरदा, रघु प्रसाद राहतगढ़ से सागर, नीरज नामदेव-अशोकनगर से सीधी, खुमान सिंह धुर्वे चौरई छिंदवाड़ा से बिछिया मंडला, जितेन्द्र सिंह कुशवाह-भोपाल पु.मु. से भोपाल विशेष शाखा, ललित सिंह सिकरवार-इंदौर से लोक सेवा आयोग तथा अदिति भावसार-अयोध्यानगर भोपाल से पु.मु भोपाल में नई पदस्थापना मिली है।

Kolar News

Kolar News 25 September 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 436 नये मामले सामने आए हैं, जबकि सात लोगों की मौत हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 21,684 और मृतकों की संख्या 531 हो गई है। इंदौर में लगातार छठवें दिन कोरोना के 400 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 2120 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 436 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 21,648 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से सात लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 531 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 17,196 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3957 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 25 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के रिकार्ड 313 नये संक्रमित मिले हैं। यह संख्या अब तक की एक दिन में सर्वाधिक है। इससे पहले यहां 307 नये संक्रमित मिले थे। वहीं, भोपाल में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 15,706 और मृतकों की संख्या 366 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी में बुधवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 313 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 15,706 हो गई है। वहीं, राजधानी में कोरोना से दो लोगों की मौत की पुष्टि भी हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 366 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 13,021 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन बड़ी संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 2007 हो गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।   बुधवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें मुख्यमंत्री के पूर्व प्रोग्राम ऑफीसर रहे राजेंद्र कानूनगो सहित परिवार में चार लोग, सीआरपीएफ बंगरसिया के 15 जवान, मिलिट्री कैम्प में तीन, ईएमई सेंटर और 23वीं बटालियन में दो-दो जवान, जेपी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ, कस्तूरबा हॉस्पिटल, चिरायु अस्पताल के एक-एक डॉक्टर, सेंट्रल जेल और जिला कारागार के एक-एक कैदी भी शामिल हैं। इसके अलावा कटारा हिल्स, अरेरा कॉलोनी सहित अन्य पॉश क्षेत्रों में भी लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। 

Kolar News

Kolar News 23 September 2020

भोपाल। मानसून विदा होने से पहले एक बार फिर मप्र पर मेहरबान हो गया है। प्रदेश भर में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं राजधानी भोपाल में मंगलवार को रातभर हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह से भी हल्की फुहारें गिर रही हैं, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास बना है। जो मंगलवार रात को मप्र में पहुंच गया है। मानसून द्रोणिका (ट्रफ) भी सागर से होकर गुजर रही है। इन दो सिस्टम के असर से कई जिलों में बरसात हो रही है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को राजधानी सहित पूरे प्रदेश में अच्छी बरसात होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि मानसून द्रोणिका बीकानेर, भीलवाड़ा, सागर से कम दबाव के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में मौजूद सिस्टम भी पूर्वी मप्र की तरफ बढ़ रहा है। इस वजह से बुधवार को जबलपुर, सागर, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। रुक-रुककर बौछारें पडऩे का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रह सकता है।   छिंदवाड़ा में गरज चमक के साथ बारिश होगीछिंदवाड़ा जिले में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक लगातार बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 28-31 डिग्री सेंटीग्रेट एवं न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेंटीग्रेट के मध्य और अधिकतम सापेक्षित आद्र्रता 82 से 96 प्रतिशत एवं न्यूनतम सापेक्षित आद्र्रता 64 से 78 प्रतिशत होने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम दिशा में बहने एवं हवा 12-15 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार 23 से 27 सितंबर तक अधिकांश क्षेत्रों में घने से मध्यम बादल रहने एवं 23-24 पृथक स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

Kolar News

Kolar News 23 September 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक 446 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हजार के पार पहुंच गई है, जबकि यहां अब तक कोरोना से 509 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 400 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं। इससे एक दिन पहले यहां सर्वाधिक 419 नये मरीज मिले थे।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 3642 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 446 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 20,383 हो गई है। वहीं, इंदौर में चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 509 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 16 हजार मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3800 के करीब है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 22 September 2020

इंदौर। कोरोना संकटकाल में विदेशों में फंसे भारतीयों को अपने देश वापस लाने के लिए चलाए जा रहे वंदे भारत मिशन के अंतर्गत दुबई से एयर इंडिया की विशेष प्लाइट सोमवार सुबह इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पहुंची। इस फ्लाइट से दुबई में फंसे मध्यप्रदेश के 91 यात्री यहां पहुंचे, जिनमें इंदौर के 27 यात्री भी शामिल हैं। एयरपोर्ट पर चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा सभी यात्रियों की जांच की गई और इसके बाद उन्हें अपने गंतव्य की ओर रवाना किया। थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य मेडिकल जांच के बाद सभी यात्रियों को 14 दिन घरेलू एकांतवास में रहने की हिदायत दी गई।   एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, वंदे भारत मिशन के तहत दुबई में फंसे मध्यप्रदेश के 91 लोगों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान सोमवार अलसुबह चार बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा। इनमें 27 यात्री इंदौर और 64 राज्य के अन्य जिलों के शामिल हैं। इनमें 84 यात्री कोरोना जांच रिपोर्ट के साथ यहां पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और अन्य जांच के बाद उन्हें अपने घर रवाना कर दिया। वहीं, शेष सात यात्री बिना कोरोना जांच के आए थे। इन यात्रियों की एयरपोर्ट पर कोरोना जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें 14 दिन घरेलू एकांतवास में रहने की हिदायत देकर अपने घर भेज दिया गया।

Kolar News

Kolar News 21 September 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां संक्रमित मरीजों के साथ-साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक 419 नये मामले सामने आए हैं, जबकि छह लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 19,937 और मृतकों की संख्या 505 हो गई है। इंदौर में एक दिन में दूसरी बार 400 से अधिक नये मरीज मिले हैं। इससे पहले यहां दो दिन पहले सर्वाधिक 408 नये संक्रमित मिले थे।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 2517 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 419 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 19,937 हो गई है। वहीं, इंदौर में छह लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 505 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 15,550 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3882 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 21 September 2020

अनूपपुर। शासकीय आदेश के तहत जिले के 198 शासकीय व निजी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में सोमवार, 21 सितम्बर से कक्षाएं आरम्भ हो जाएंगी। यह कक्षाएं 7 माह बाद संचालित होगी, जिसमें आंशिक रूप मे कक्षाओं का संचालन कराते हुए 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति तय की गई है। लेकिन जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकरणों और घातक महामारी के दौरान संचालित होने वाली कक्षाओं में शासन के जारी दिशा निर्देश और जिला शिक्षा कार्यालय विभाग द्वारा की गई तैयारियों को लेकर खुद शिक्षकों और अभिभावकों में संशय की स्थिति बनी हुई है।   जिले में संचालित होने वाली शासकीय 59 हाईस्कूल सहित 79 हायर सेकेंडरी स्कूल तथा निजी कक्षा 9 से 12वीं तक के 60 अन्य स्कूलों में कोरोना से लडऩे मात्र सेनेटाइजर की व्यवस्था रखी गई है। जबकि कुछ निजी स्कूलों में थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सोमीटर जैसी सुविधा उपलब्ध है। शेष स्कूलों में बच्चों के तापमान और उसके ऑक्सीजन लेबल की माप के लिए कोई उपकरण नहीं है। जिसके कारण बाहर से आने वाले छात्रों की स्वास्थ्य सम्बंधित जांच की पूरी प्रक्रिया अपनाए बगैर कक्षाओं में उपस्थिति होगी। इससे संक्रमण के खतरे की आशंका बनी रहेगी। जबकि अभी तक आयोजित प्रदेश स्तरीय व बोर्ड की परीक्षाओं में प्रशासन ने प्रत्येक सेंटर पर कोरोना सुरक्षा उपायों के तहत छात्रों का प्रवेश कक्षाओं में कराया, लेकिन अब बच्चों की पढाई के लिए खोले गए स्कूल कक्षाओं में सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है।    शासन के जारी निर्देशों में कहा गया है कि कक्षा-9 वीं से 12वीं तक के शासकीय एवं निजी स्कूल 21 सितम्बर से आंशिक रूप में नियमित क्लासेस के साथ नहीं लगेंगी। शिक्षक नियमित रूप से स्कूलों में उपलब्ध रहेंगे। छात्र-छात्राएं किसी विषय पर शिक्षक से मार्गदर्शन लेने के लिए पालकों की अनुमति से पूर्ण रूप से एहतियात बरतते हुए स्कूल में आ सकते हैं। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए स्कूलों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का सख्ती से पालन करना होगा।   क्या है कि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर   कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) शासकीय एवं निजी, दोनों स्कूलों पर लागू होगा। इसमें शिक्षक एवं विद्यार्थी 6 फीट की दूरी, फेस-कवर या मास्क, बार-बार साबुन से हाथों को धोना, सेनेटाइज करना, स्कूल की ऐसी सतहों एवं उपकरणों का कक्षा प्रारंभ होने एवं समाप्ति के बाद एक प्रतिशत हाइपोक्लोराइड से डिसइन्फेक्शन (कीटाणु शोधन) करना, पानी एवं हाथ धोने के स्थानों एवं शौचालयों की सफाई, शौचालयों में साबुन एवं अन्य सामान्य क्षेत्रों में सेनेटाइजर की पर्याप्त उपलब्धता, स्कूल के प्रवेश-स्थान पर हाथ की स्वच्छता के लिए सेनेटाइजर, डिस्पेंसर और थर्मल स्केनिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। स्कूल में केवल कोरोना नेगेटिव व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति, आगंतुकों का प्रवेश प्रतिबंधित। साथ ही कंटेनमेंट जोन में स्कूल खोलने की अनुमति नहीं, और कंटेनमेंट जोन में निवासरत विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल में आने की अनुमति भी नहीं होगी। छात्र, शिक्षक या कर्मचारी के बुखार, खांसी या श्वांस लेने में कठिनाई होने पर चिकित्सीय परामर्श लेना होगा। यदि व्यक्ति पॉजिटिव आता है, तो पूरे परिसर का कीटाणु-शोधन किया जाएगा   नहीं थर्मल स्क्रीनिंग, कक्षाओं का नही सेनेटाईजशन   21 से आरम्भ होने वाली कक्षाओं में स्कूलों के पास थर्मल स्क्रीनिंग मशीन के साथ अन्य जरूरत के संसाधन नहीं है। इसके अलावा सुबह 10.30 बजे से लगने वाली कक्षाओं में अभी तक स्कूल कक्षाएं सेनेटाइज नहीं हो सके हैं।   सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अनूपपुर पीएन चतुर्वेदी का कहना है स्कूलों के सेनेटाइजेशन कराने के साथ अन्य सुरक्षा उपायों के तहत कक्षाओं के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सम्बंधित स्कूल अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दी गई है। कल कक्षाओं के संचालन और बच्चों की उपस्थिति के बाद तय हो सकेगा कि आगामी दिनों हमें और कितनी तैयारी की आवश्यकता है।

Kolar News

Kolar News 20 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 272 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14,874 और मृतकों की संख्या 358 हो गई है। इससे पहले यहां एक दिन में सर्वाधिक 307 नये मामले शनिवार को ही सामने आए थे।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी में रविवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 272 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14,874 हो गई है। वहीं, राजधानी में कोरोना से चार लोगों की मौत की पुष्टि भी हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 358 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 12,725 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1700 के करीब है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 20 September 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के लिए साल 2020 का मॉनसून अब सामान्य के स्तर पर पहुँच चुका है। शुरुआती समय में मध्य प्रदेश के लोगों को मॉनसून ने कुछ तरसाया जरूर था लेकिन सीजन के मध्य आते-आते प्रदेश में बहुत व्यापक मॉनसून वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी मध्य प्रदेश में  सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। लेकिन पूर्वी भागों में अभी 4 प्रतिशत की कमी है। हालांकि अगले 1 सप्ताह के दौरान मॉनसून का सबसे ज़्यादा ज़ोर पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों पर रहेगा। जिससे इस कमी की भरपाई हो जाएगी और कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो सकते हैं।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी जिलों में वर्षा होने की संभावना है। उसके बाद बारिश की गतिविधियां बढऩे के आसार हैं क्योंकि बंगाल की खाड़ी पर एक डिप्रेशन बनने वाला है। उम्मीद है कि 20 सितंबर को यह डिप्रेशन उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर बनेगा और ओडिशा को पार करते हुए मध्य प्रदेश पर पहुंचेगा। इसके प्रभाव से धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश के पूर्वी तथा मध्य क्षेत्रों में कम से कम 25 सितंबर तक कई जगहों पर मध्यम से भारी मॉनसूनी वर्षा होती रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी भागों में बारिश की गतिविधियां 24 घंटों के बाद कम होने लगेंगी और अगले तीन-चार दिनों तक जहां पूर्वी तथा मध्य भागों में कई जगहों पर अच्छी वर्षा होती रहेगी वहीं पश्चिमी क्षेत्रों में गुना से लेकर इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास, धार, मंदसौर तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। बारिश के आगामी स्पैल के दौरान सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाले जिले होंगे पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, सागर, सतना, पन्ना, छतरपुर, खजुराहो और भोपाल। 

Kolar News

Kolar News 20 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान के तहत बालाघाट पुलिस तथा हॉक फोर्स को आठ लाख रुपये के ईनामी नक्सली बादल को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को इसका खुलासा किया।   बालाघाट पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर हॉक फोर्स एसओजी बिरसा को बांधाटोला (समनापुर) जंगल क्षेत्र में भेजा, जहां दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर उन्हें पकडऩे के लिए घेराव किया। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति ने पिस्टल निकाल कर पुलिस पर फायर किया और दोनों नक्सली तालाब में कूद गये। एसओजी बिरसा के पांच जवान अदम्य साहस का परिचय देते हुए तालाब में कूदे और एक नक्सली को गिरफ्त में ले लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।   गिरफ्त में आए नक्सली की पहचान बादल इंचार्ज विस्तार प्लाटून दो, एरिया कमेटी मेम्बर के रूप में हुई है। बादल की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा तीन लाख तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पाँच लाख रुपये, इस प्रकार आठ लाख का ईनाम घोषित था।   गिरफ्तार नक्सली को वापस लाते समय इसे छुड़ाने तथा पुलिस पार्टी को जान से मारने के उद्देश्य से जंगल में मौजूद 20-25 नक्सलियों ने लगातार दो घंटे तक फायरिंग की। नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर 80-90 राउण्ड फायर किये। आत्मरक्षार्थ हॉक फोर्स ने भी जवाबी फायरिंग की और गिरफ्तार नक्सली को सही-सलामत लाने में सफल रहे। मुठभेड़ स्थल पर 6 टीमों द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही है।   गिरफ्तार नक्सली बादल पर बालाघाट, राजनांदगाँव तथा कबीरधाम जिले में 17 नक्सल अपराध दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी में हॉक फोर्स एसओजी बिरसा, टीम के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विपिन खलको, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, राजेश कोल, आरक्षक राजकुमार कोल तथा आरक्षक विवेक तोमर की साहसिक भूमिका रही। जंगल में मुठभेड़ के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी ने अपने हमराह बल के साथ कवर फायरिंग देने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

Kolar News

Kolar News 18 September 2020

गुना।  अनलॉक-4 व्यवस्था के क्रम में त्यौहारों पर चले आ रहे कई प्रतिबंधों को हटा दिया गया है। जिसके तहत अब सार्वजनिक स्थानों पर दुर्गा झांकियां लगाई जा सकेंगी। लेकिन प्रतिमाओं की अधिकतम ऊंचाई 6 फीट निर्धारित की गई है। साथ ही पंडाल का साइज भी 10 बाई 10 अधिकतम रहेगा। जानकारी के मुताबिक 18 सितंबर को प्रदेश शासन द्वारा जिले के सभी कलेक्टर को आगामी त्यौहारों को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी है। जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिमा एवं झांकियों की विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्थापना की जाएगी। आदेश के संबंध में सभी मूर्तिकारों को अवगत कराने के लिए कहा गया है। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजनों में अधिकतम 100 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति है। इसके लिए आयोजकों को जिला प्रशासन से पूर्वानुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा। कोविड संक्रमण को देखते हुए धार्मिक व सामाजिक आयोजन के लिए चल समारोह निकालने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही गरबा के आयोजन भी नहीं हो सकेंगे।    मूर्ति विसर्जन के लिए 10 व्यक्ति निर्धारित मूर्ति विसर्जन के लिए 10 से अधिक व्यक्तियों के समूह को अनुमति नहीं है। इसके लिए भी प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना होगा। विसर्जन स्थल पर भीड़ को कम करने उपयुक्त स्थान का चुनाव करना प्रशासन  की जिम्मेदारी रहेगी।   हर जगह सुरक्षा के इंतजाम जरूरी जारी गाइडलाइन के तहत सार्वजनिक स्थानों पर कोविड संक्रमण से बचाव के लिए झांकियों, पंडालों, विसर्जन के आयोजनों में श्रद्धालुओं के लिए फेस कवर, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करना जरूरी है।

Kolar News

Kolar News 18 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 291 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14,630 और मृतकों की संख्या 349 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी में शुक्रवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 291 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14,630 हो गई है। वहीं, राजधानी में कोरोना से पांच लोगों की मौत की पुष्टि भी हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 349 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 12,354 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1900 के करीब है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।   शुक्रवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें सीएम हाउस से एक व्यक्ति, राजभवन से एक पुलिस जवान, विधानसभा से तीन लोग, 74 बंगलों से 4 लोग, एमएलए रेस्ट हाउस से एक व्यक्ति, गांधी मेडिकल कॉलेज से पांच लोग, एम्स से एक व्यक्ति, जेपी अस्पताल से एक व्यक्ति, हनुमानगंज थाने से एक जवान, आरपीएफ थाने से एक जवान, बागसेवनिया थाने से एक व्यक्ति, 23वीं बटालियन से एक जवान, पुलिस चौकी जगदीशपुर से एक व्यक्ति, न्यू मार्केट से 3 लोग, अरेरा कालोनी से 11 लोग और नई जेल से एक व्यक्ति शामिल है।

Kolar News

Kolar News 18 September 2020

दतिया।  सूरज की किरण फूटने के साथ ही पितरों का तर्पण कर बिदाई देने के लिये नगर के करन सागर, सीता सागर, लाला के तालाब, उनाव बालाजी, भाण्डेर, पहूज नदी के शाहपुर स्थित सती घाट पर लोगों का पहुंचना प्रारंभ हुआ। सर्व पितृ अमावस्या पर गुरूवार सुबह से ही जलाशयों में पहुंचकर पुरखों का तर्पण करते हुये। विधि विधान के साथ पिण्डदान किया गया। पुरखों को तर्पण के साथ ही उन्हें विदाई दी गई, और गुरूवार को घरों में सर्व पितृ अमावस्या पर श्राद्ध आयोजित  हुए। भाण्डेर नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष वृजकिशोर, बल्ले रावत ने पहूज नदी के सती घाट पर श्रृद्धालुओं को धूप से बचने के लिए टेन्ट और पानी की व्यवस्था की।    भागवताचार्य कृष्णकांत शास्त्री ने बताया कि पितृ पक्ष में पितरों को प्रसंन्नता एवं पूर्व की पीढिय़ों का आशीर्वाद पाने के लिए उनका अर्चन, पूजन, दर्पण अवश्य करें इससे आपको पूर्वजों का आर्शीवाद परिवार में सुख समृद्धि, धन, कीर्ति गोत्र में वृद्वि होती है। पितरों के आशीर्वाद से  कुछ भी असम्भव नहीं है। जहां पितरों की पूजा होती है वहाँ देवताओं का बास है। माता-पिता की सेवा करने वाले पुत्र पर भगवान विष्णु की अपार कृपा सदा बनी रहती है। पुत्रों के लिए माता-पिता से बढकर दूसरा कोई तीर्थ नहीं।    उन्होंने बताया कि यदि किसी कारण श्राद्धों में पितरों का श्राद्ध छूट गया हो तो अमावस्या के दिन सर्वप्रथम छूटे श्राद्ध के निमित विधि पूर्वक श्राद्ध कर्म करना चाहिए और उसके बाद पितृ विर्सजन तर्पण करके भोजन ग्रहण करना चाहिए। पितृ विर्सजन के समय भी श्राद्ध की तरह इस बात को विशेष सावधानी रखनी चाहिए की पकवान भोज्य पदार्थो के साफ पत्तलों में ही परोसना चाहिए। इसके बाद तर्पण करना चाहिए। फिर देवताओं, गौमाता, स्वान, कौआ, चीटियों के निमित पंच वैश्यवलि निकालनी चाहिए। इसके बाद पुरखों को स्मरण करना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 17 September 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां संक्रमित मरीजों के साथ-साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के रिकॉर्ड 381 नये मामले सामने आए हैं, जबकि छह लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 18,321 और मृतकों की संख्या 479 हो गई है। इंदौर में लगातार आठवीं बार एक दिन में कोरोना के 300 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। इससे पहले यहां एक दिन में सर्वाधिक 393 नये सामने सामने आए थे।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 3004 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 393 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 18,321 हो गई है। वहीं, इंदौर में छह लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 479 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 13,130 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 4712 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 17 September 2020

भोपाल। आई.टी.आई. प्रवेश में तृतीय चयन सूची 18 सितम्बर को जारी होगी। इसमें प्रवेश प्रक्रिया 19 सितम्बर से प्रारंभ होकर 22 सितम्बर तक पूर्ण कर ली जायेगी।    जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि डीएसटी के तहत प्रवेश के लिए मेरिट सूची के आवेदकों का साक्षात्कार, चयन तथा प्रवेश की कार्यवाही 20 से 22 सितम्बर के मध्य की जायेगी। पोर्टल पर 24 सितम्बर को संस्थावार, श्रेणीवार रिक्त सीटों की जानकारी प्रदर्शित की जायेगी। रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग के लिए पोर्टल 25 सितम्बर को पुन: ओपन किया जाएगा।   जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2020 में आई.टी.आई. में अब तक कुल 11 हजार 390 बच्चों को प्रवेश दिया गया है। इसके तहत क्रॉस ट्रेनिंग स्किल में 11 हजार 68, इंडिस्ट्रीयल मेजमेंट समिति-201 तथा डयूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग में 121 बच्चों को प्रवेश मिला है।

Kolar News

Kolar News 16 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 245 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14,147 और मृतकों की संख्या 339 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी में बुधवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 245 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14,147 हो गई है। वहीं, राजधानी में कोरोना से पांच लोगों की मौत की पुष्टि भी हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 339 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 11,812 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2200 के करीब है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।   बुधवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें सीआरपीएफ अस्पताल बंगरसिया से 17 लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा, राजभवन से एक पुलिस जवान, आईटीबीपी कान्हा सैय्या से तीन जवान, ईएमई सेंटर से एक व्यक्ति, नेहरू नगर पुलिस लाइंस से एक व्यक्ति, पुलिस कण्ट्रोल रूम से एक व्यक्ति, हनुमानगंज थाने से दो जवान, पुलिस लाइंस जहांगीराबाद से दो लोग, आरके अस्पताल से एक व्यक्ति, गांधी मेडिकल कॉलेज से पांच लोग, साकेत नगर से एक ही परिवार के तीन लोग, इब्राहिमगंज से एक व्यक्ति, रेलवे कॉलोनी हबीबगंज से एक व्यक्ति, रेलवे कोच फैक्ट्री से एक व्यक्ति, आइसर एकांतवास केन्द्र से एक व्यक्ति, लखेरापुरा से एक ही परिवार के 3 सदस्य, पीएनबी कालोनी ईदगाह हिल्स से 3 लोग, 74 बंगलो से एक व्यक्ति, डिप्टी सेक्रेटरी ऑफिस के एक व्यक्ति, एमएलए रेस्ट हाउस से एक व्यक्ति, एसबीआई बैंक से एक व्यक्ति और अरेरा कॉलोनी से चार लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Kolar News

Kolar News 16 September 2020

भोपाल। बीते 24 घंटों में प्रदेश में वन्य जीवों से संबंधित दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। प्रदेश के पूर्वी अंचल में स्थित उमरिया जिले में जंगली हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, पश्चिमी मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में तीन वर्षीय बच्ची पर जंगली जानवर द्वारा हमला किए जाने की खबर है।    प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात से उमरिया जिले में जंगली हाथी उत्पात मचा रहे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर रेंज के ग्राम बरतराई में हाथियों के झुंड ने कई एकड़ जमीन पर लगी धान की फसल को नष्ट कर दिया है। बताया जाता है कि बीती रात यहां लगभग 20 जंगली हाथियों का एक झुंड पहुंच गया था। खेतों में घुसे हाथियों ने कई एकड़ जमीन पर लगी धान की फसल को अपने पैरों से कुचलकर नष्ट कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन अमला बरतराई पहुंचा है और हाथियों को वापस जंगल में खदेड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।   तीन वर्षीय बच्ची को ले गया जंगली जानवरी प्रदेश के बड़वानी जिले के खेतिया वन क्षेत्र के ग्राम करणपुरा में बुधवार सुबह एक जंगली जानवर द्वारा बच्ची पर हमला किए जाने की खबर है। जंगली जानवर अपने घर के बाहर बैठी 3 साल की बच्ची को उठाकर गन्ने की खेत में ले गया। सौभाग्य से यह घटना बच्ची के पिता ने देख ली। बच्ची का पिता जब जानवर के पीछे दौड़ा, तो वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। जानवर के हमले से घायल बच्ची को अस्पताल लाया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं, सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंचे वन विभाग के अधिकारी जंगली जानवर की पहचान करने में जुटे हैं।

Kolar News

Kolar News 16 September 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के तीन जिलों में कोरोना के 697 नये मामले सामने आए हैं, जबकि छह लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 91,427 हो गई है और प्रदेश में कोरोना से अब तक 1797 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राज्य में अब तक 67,711 मरीज कोरोना को मात देकर घर पहुंच गए हैं। वहीं बड़ी संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीज बढ़कर 22 हजार के पार पहुंच गए हैं।   इंदौर की प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात जारी 2959 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 386 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि चार लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है। अब इंदौर में संक्रमितों की कुल संख्या 17,547 और मृतकों की संख्या 467 हो गई है। वहीं, भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, राजधानी में मंगलवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना के 280 नये मरीज मिले हैं और दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उज्जैन में कोरोना के 31 नये मामले सामने आए हैं।   इन 697 नये मामलों के साथ अब राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल 91,427 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 17,547, भोपाल 13,711, ग्वालियर, 7825, जबलपुर 6441, मुरैना 2284, उज्जैन 2310, खरगौन 2441, बड़वानी 1466, नीमच 1550, सागर 1620, शिवपुरी 1669, खंडवा 1209, रतलाम 1523, मंदसौर 1178, धार 1451, विदिशा 1271, राजगढ़ 1047, देवास 976, भिण्ड 716, रीवा 1161, बुरहानपुर 618, रायसेन 991, सीहोर 1108, छतरपुर 867, दमोह 1103, नरसिंहपुर 1246, होशंगाबाद 932, बैतूल 1171, दतिया 985, शाजापुर 675, टीकमगढ़ 589, श्योपुर 675, कटनी 698, सतना 909, छिंदवाड़ा 743, झाबुआ 1027, अलीराजपुर 851, सिंगरौली 484, हरदा 648, सीधी 530, शहडोल 978, बालाघाट 561, पन्ना 382, गुना 477, आगरमालवा 308, अशोकनगर, 325, सिवनी 440, अनूपपुर 563, निवाड़ी 254, उमरिया 225, डिंडौरी 272 और मंडला 387 मरीज शामिल हैं।   वहीं, इंदौर-भोपाल में हुई छह मौतों के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1797 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 467, भोपाल 331, उज्जैन 83, बुरहानपुर 25, खंडवा 26, जबलपुर 113, खरगौन 34, ग्वालियर 86, धार 20, मंदसौर 14, नीमच 27, सागर 74, देवास 18, रायसेन 19, होशंगाबाद 23, सतना 23, आगरमालवा 06, झाबुआ 10, अशोकनगर 12, शाजापुर 08, दतिया 10, छिंदवाड़ा 14, सीहोर 23, उमरिया 03, रतलाम 30, बड़वानी 16. मुरैना 19, राजगढ़ 15, श्योपुर 04, टीमकगढ़ 18, रीवा 18, गुना 12, हरदा 14, कटनी 11, सीधी 02, शिवपुरी 15, अलीराजपुर 09, भिंड 05, बैतूल 25, नरसिंहपुर 07, सिवनी 07, सिंगरौली 07, छतरपुर 20, विदिशा 27, दमोह 20, बालाघाट 01, अनूपपुर 06, शहडोल 12, निवाड़ी 01,मंडला 05 और पन्ना का एक व्यक्ति शामिल है।

Kolar News

Kolar News 15 September 2020

  भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम हर दिन अपना रंग बदल रहा है। सितंबर के शुरुआती दिनों में बारिश थम गई थी। साथ ही तेज धूप भी निकलने लगी थी। इससे लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में हाल के दिनों में जो सिस्टम बना है, उसका असर पूरे प्रदेश पर रहेगा, लेकिन मध्य प्रदेश के 7 जिलों में 15 और 16 सितंबर को मूसलाधार बारिश के आसार हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से धूप की वजह से तापमान में इजाफा हुआ है।   7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीराजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह से हल्के बादल छाए हुए है। सोमवार देर शाम को हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक है। हालांकि मौसम विभाग ने 7 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर, धार, बुरहानपुर, खंडवा खरगोन, बैतूल, हरदा जिलो में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा राजधानी भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में और रीवा सतना, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर जिलो में गरज चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना हैं।   15 और 16 सितंबर को फिर बदलेगा मौसम का रंगमानसून की विदाई से पहले ही लोग उमस और गर्मी से बेहाल है। लोगों को बढ़ते तापमान से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि 15और 16 सितंबर को प्रदेश भर में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। बारिश के बाद भी लोगों को उमस से राहत की उम्मीद नहीं है।  

Kolar News

Kolar News 15 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 210 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 13,641 और मृतकों की संख्या 329 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी में सोमवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 210 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 13,641 हो गई है। वहीं, राजधानी में कोरोना से पांच लोगों की मौत की पुष्टि भी हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 329 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 11,333 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2100 के करीब है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।   सोमवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें जिला जेल जहांगीराबाद से 5 कैदी, सेंट्रल जेल से एक कैदी, छोला थाने से एक जवान, पुलिस एकेडमी से एक व्यक्ति, जीएमसी से 2 लोग, एम्स से एक व्यक्ति, ऋषि ईस्ट सिटी बरखेड़ा से एक ही परिवार के 6 लोग, एमआईजी सेक्टर अयोध्या नगर से एक ही परिवार के 4 लोग, राग वैद्य कालोनी कोलार से 4 लोग, एसएसबी अकादमी चन्दूखेड़ी से 4 लोग, चोपराकला गांव से 3 लोग, अशोका गार्डन से एक ही परिवार के 4 लोग, ईस्ट रेलवे कॉलोनी से 2 लोग, एलबीएस अस्पताल ओल्ड सिटी से एक व्यक्ति शामिल है।

Kolar News

Kolar News 14 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र आगामी 21 सितम्बर से शुरू होगा, जो कि 23 सितम्बर तक चलेगा। इस तीन दिवसीय सत्र के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विधानसभा के आसपास के क्षेत्रों में धारा 144 लागू रहेगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अविनाश लवानिया ने सोमवार को दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश 21 सितम्बर से 23 सितम्बर तक विभिन्न क्षेत्रों में लागू रहेगा।   कलेक्टर द्वारा जारी आदेश 21 सितम्बर से 23 सितम्बर तक प्रात: 6:00 से रात 12:00 बजे 74 बंगले के ऊपर वाली सडक़ से होते हुए रोशनपुरा चौराहा में लागू रहेगा। नवीन विधायक विश्रामगृह के सामने वाला मार्ग पुराना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सब्बन  चौराहा, ओमनगर और वल्लभ नगर का समस्त झुग्गी क्षेत्र धारा 144 के तहत जारी आदेश का प्रभाव क्षेत्र माना जायेगा। आदेश डयूटी पर कार्यरत कर्मचारियों-अधिकारियों पर लागू नहीं होगा। शवयात्रा या बारात भी इस आदेश से मुक्त रहेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोरोना के संबंध में जारी आदेशों-निर्देशों, शारीरिक दूरी की गाइडलाइन एवं कार्यस्थल के एसओपी का पालन करना अनिवार्य होगा तथा जोखिम क्षेत्रों से किसी भी स्टाफ की कार्यस्थल पर उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी।    जारी आदेश के मुताबिक उल्लेखित क्षेत्र में पांच या उससे अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे। कोई व्यक्ति किसी जुलूस- प्रदर्शन का न तो निर्देशन करेगा और न उसमें भाग लेगा तथा न ही कोई सभा आयोजित की जायेगी। आदेश में यह साफ कर दिया गया है कि सत्र के दौरान कोई भी व्यक्ति चाकू या अन्य धारदार हथियार लेकर नहीं चलेगा। कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कार्य नहीं करेगा, जिससे उद्योग और सार्वजनिक या निजी सेवाओं पर विपरीत असर पड़ता हो। प्रभावित क्षेत्र में पुतला दहन या किसी तरह के आंदोलन की सख्त मनाही की गई है।

Kolar News

Kolar News 14 September 2020

नरसिंहपुर। जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखते हुए कलेक्टर वेदप्रकाश ने सीएमएचओ डॉ. एमयू खान को हटा दिया है। उनके स्थान पर डॉ. पीसी आनंद को अस्थाई रूप से प्रभार दिया गया है।    नरसिंहपुर जिले में कोरोना विस्फोट की स्थिति बनती जा रही है। दो दिन पहले जिले में एक साथ 178 कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। बदहाल होती स्वास्थ्य सेवाओं और कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर कलेक्टर वेदप्रकाश ने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमयू खान को पद से हटा दिया है। इनके स्थान पर जिला अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ पीसी आनंद को अस्थाई रूप में सीएमएचओ का प्रभार दिया गया है। विदित हो कि डॉ. खान की कार्यप्रणाली को लेकर चिकित्सकों में पहले ही रोष था। वहीं, रविवार को जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर युवक कांग्रेस ने पुतला भी फूंका था।   गाडरवारा में व्यापारियों ने लगाया सात दिन का लॉकडाउननरसिंहपुर जिले कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए गाडरवारा व्यापारी संघ ने 7 दिवसीय लॉकडाउन घोषित किया है। इसके फलस्वरूप सोमवार सुबह से समूचे बाजार में सन्नाटा रहा। किसी भी व्यापारी ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। झंडा चौक स्थित शहर के मुख्य बाजार में आम लोगों की चहलकदमी भी बेहद कम रही। वहीं जिलेभर में सराफा व्यापार पूरी तरह से ठप है। सराफा व्यापारी भी 7 से 10 दिन तक दुकानें बंद करने का एलान कर चुके हैं। अकेले जिला मुख्यालय की बात करें तो यहां की छोटी- बड़ी 180 सराफा दुकानों में तालाबंदी है। नगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू गुप्ता के अनुसार रोजाना व्यापारियों को करीब 1 करोड़ के टर्नओवर का नुकसान झेलना पड़ रहा है, लेकिन जनस्वास्थ्य और संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए व्यापारी सब कुछ सहने तैयार हैं।

Kolar News

Kolar News 14 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 234 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 13,421 और मृतकों की संख्या 324 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी में रविवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 234 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 13,421 हो गई है। वहीं, राजधानी में कोरोना से तीन लोगों की मौत की पुष्टि भी हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 324 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 11,087 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या दो हजार के करीब है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।   रविवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें सीआरपीएफ अस्पताल बंगरसिया से 10 लोग, एम्स से एक व्यक्ति, जीएमसी से एक व्यक्ति, हमीदिया से एक व्यक्ति, जेपी अस्पताल से एक व्यक्ति, ईएमई सेंटर से 14 लोग, कोतवाली रोड स्थित इलाहाबाद बैंक से 6 लोग, पदारिया जाट गांव से 5 लोग, जखाडिय़ा खुर्द गांव से 3 लोग, न्यू सेंट्रल जेल से एक कैदी, जिला जेल जहांगीराबाद से एक कैदी, जहांगीराबाद से 2 लोग, जेके कैप्मस से 3 लोग, चार इमली से 3 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Kolar News

Kolar News 13 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 26 केन्द्रों पर रविवार को दोपहर दो बजे से राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा (नीट) शुरू हुई। परीक्षा केन्द्रों पर कोरोना के चलते सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए और सभी सुरक्षित उपायों के साथ विद्यार्थियों को केन्द्रों पर प्रवेश दिया गया। हालांकि, परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले ही विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र बुला लिया गया था, जिससे उन्हें और उनके परिजनों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छात्रों के सेंटर में प्रवेश के बाद परिजन फुटपाथ पर बैठकर और सोकर समय बिताते नजर आए, क्योंकि कोरोना के कारण उन्हें कैम्पस में प्रवेश नहीं दिया गया।   भोपाल में नीट परीक्षा के लिए 26 सेंटर बनाए गए हैं, जहां करीब 10 हजार विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें भोपाल के करीब 8 हजार विद्यार्थी व अन्य जिलों के 2000 विद्यार्थी शामिल हैं। बाहर के जिलों में सतना, होशंगाबाद, हरदा, दमोह, टीकमगढ़, रायसेन, अशोकनगर, सिंगरौली, रीवा, सीधी, छतरपुर, विदिशा, बालाघाट, राजगढ़, गुना, सीहोर, शाजापुर और आगर मालवा से नीट की परीक्षा देने के लिए 2000 से अधिक विद्यार्थी भोपाल पहुंचे हैं। नीट की परीक्षा देने के लिए भोपाल में प्रशासन ने उनके नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की।    परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई। इसके लिए छात्रों को समय से तीन घंटे पहले यानी 11.20 बजे तक केन्द्रों पर  पर रिपोर्ट करना अनिवार्य किया गया। छात्रों को उनके प्रवेश कार्ड पर रिपोर्टिंग टाइम दिया गया था। वहीं, भूखे-प्यासे परिजन फुटपाथ पर बैठकर इंतजार करते रहे। परीक्षा केन्द्रों पर 11 बजे से जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश देना शुरू हो गया था। प्रवेश के दौरान लाइन में लगे कुछ विद्यार्थियों का धूप में खड़े होने से सिर का तापमान बढ़ गया, जिसके चलते उन्हें कुछ देर छाया में खड़ा करने के बाद वापस तापमान देखा गया और फिर प्रवेश दिया गया। कोरोना वायरस के चलते हर एक परीक्षार्थी का तापमान चेक कर उसे सेंटर में प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखा गया। सभी परीक्षार्थी मास्क लगाने के साथ सैनिटाइजर और पानी की बॉटल लेकर आए।   छात्रों को परीक्षा केंद्र तक बसों से पहुंचाने की सुविधा सरकार द्वारा कर दी गई थी, लेकिन केन्द्रों के बाहर किसी तरह की व्यवस्था नहीं होने से परिजनों को परेशानी हुई। राजगढ़ से आए अपनी बेटी को नीट की परीक्षा दिलाए आए मांगीलाल ने बताया कि बस की सुविधा तो सरकार ने दी, लेकिन सेंटर में पेपर के तीन घंटे पहले बुलाना कष्टकारी है। बेटी को पेपर देने के लिए 3 घंटे अंदर इंतजार करना पड़ा। हमें यहां फुटपाथ पर 6 घंटे तक रहना पड़ रहा है।

Kolar News

Kolar News 13 September 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में सितंबर के महीने में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन भर तीखी धूप के बाद शाम होते तक बादल गरज बरस रहे हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश भर में 2 दिनों तक भारी बारिश होने के आसार हैं। खासकर राज्य के 9 जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 16 सितम्बर के बाद एक बार फिर से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। भोपाल मौसम केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो कि आंध्र प्रदेश, विदर्भ महाराष्ट्र की तरफ बढ़ रहा है। इस सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश भर में भारी बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश भर के 9 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इसके बाद 15 और 16 सितंबर को प्रदेश भर में बारिश का एक और दौर शुरू होगा। प्रदेश भर में फिलहाल मानसून की विदाई में अभी वक्त है। सितंबर के आखिरी हफ्ते या फिर अक्टूबर के पहले हफ्ते में मानसून की विदाई हो सकती है। इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनीमौसम विभाग ने प्रदेश भर के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार और सोमवार को सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, हरदा, खरगोन खंडवा, अलीराजपुर जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं पर भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, शहडोल जबलपुर संभागों के जिलों में और दमोह जिलों में चमक के साथ बौछारें पडऩे के आसार हैं। ग्वालियर में तापमान पहुँचा 37 डिग्री के पारसुबह से ही चिलचिलाती धूप के चलते प्रदेश के कई शहरों में तापमान में इजाफा हो रहा है। ग्वालियर में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया तो वहीं नौगांव, खजुराहो, रीवा में 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। गुना में 35.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी में तापमान 35.4डिग्री के पार तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Kolar News

Kolar News 13 September 2020

उज्जैन। केंद्र सरकार द्वारा जारी एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) के आधार पर राज्य सरकार ने भी कक्षा 9 से 12 तक को 21 सितम्बर से शर्तों के आधार पर खोलने की अनुमति दे दी है। एसओपी के तहत चूंकि घण्टी धातु की है और इस पर कोरोना वायरस का संक्रमण अधिक दिनों तक रहता है, ऐसे में घण्टी नहीं बजाई जाएगी। घण्टी का स्थान इलेक्ट्रानिक डिवाइस/सायरन का उपयोग करना होगा। कक्षा में विद्यार्थियों की डेस्क के बीच कम से कम 6 फिट की दूरी रखना होगी। सामाजिक दूरी भी इतनी ही रखना होगी।   केंद्र की एसओपी का हिंदी अनुवाद करके राज्य सरकार द्वारा भेजी गई एसओपी को जिला शिक्षा विभाग ने भी जारी कर दिया है। एसओपी में दी गई शर्तों का अनिवार्य रूप से शासकीय एवं निजी विद्यालयों को पालन करना होगा। यहां तक कि यदि शिक्षक किसी विद्यार्थी की पाठ्य आधारित समस्या का निदान करता है तो उसे मॉस्क के साथ फेस शिल्ड लगाना होगी। मॉस्क, फेस शिल्ड, विजर्स, हैण्ड सेनेटाईजर स्कूल प्रबंधन उपलब्ध करवाएगा।   स्कूल प्रबंधनों को जारी महत्वपूर्ण निर्देश * स्कूल में प्रवेश करते समय स्टॉफ और विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी तथा हैण्ड सेनेटाईजर लगाना होगा। * ऑक्सीमीटर की व्यवस्था रखना होगी,ताकि आवश्यकता होने पर स्टॉफ या विद्यार्थियों के ऑक्सीजन लेवल को जांचा जा सके। * स्कूलों में प्रवेश एवं निकासी अलग-अलग मार्गो से रखना होगी। * पार्किंग में भी सामाजिक दूरी का पालन कर,वाहन पार्क करवाना होंगे। * आगंतुकों का प्रवेश सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा। * असेंबली,खेल एवं सामुहिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। * स्कूल के अंदर या परिसर में कतार बनवाई जाती है तो प्रत्येक विद्यार्थी के बीच 6 फिट की दूरी रखना होगी। * स्टॉफ की उपस्थिति बायोमेट्रिक नहीं रहेगी। पेन का भी आदान-प्रदान नहीं होगा। न तो स्टॉफ करेगा और न ही कक्षा में विद्यार्थी। * अधिक आयुवाले और गर्भवति महिला शिक्षिकाओं/कर्मचारियों को विद्यार्थियों के सीधे सम्पर्क में न आने दें,यह व्यवस्था करना होगी। * शौचालयों/वॉश बेसिन पर हाथ धोने के लिए साबुन रखना होगा। * स्कूल खोलने से पूर्व कक्षाएं,गलियारे,प्रसाधन आदि सेनेटाईज करना होंगे। * स्टॉफ(शिक्षक और कार्यालय कर्मचारी)को 50 प्रतिशत आधार पर रोटेशन पर बुलवाया जाएगा। * शिक्षण सामग्री,कम्प्यूटर आदि हर कक्षा के बाद सेनेटाईज करना होगी। * फर्श की भी रोजाना सफाई करना होगी। इसके लिए हायपो का उपयोग करना होगा। * बसों का संचालन किया जाता है तो उसमें पर्याप्त दूरी पर विद्यार्थी को बैठाना होगा तथा प्रतिदिन उसे लाने-ले जाने से पूर्व सेनेटाईज करना होगा। * बीमार होने पर शिक्षक/छात्र को विद्यालय आने की अनुमति नहीं रहेगी।   यहां अभी भी बना हुआ है असमंजस   * सामान्यतया एक कक्षा में 30 से 50 विद्यार्थी बैठते थे। अब 6 फिट की दूरी पर डेस्क लगाने पर अधिकतम 15 से 20 विद्यार्थी बैठ पाएंगे। अर्थात् एक कक्षा के विद्यार्थियों को दो पारियों में बांटकर एक दिन छोड़कर बुलाना होगा। ऐसी स्थिति में कम कक्ष वाले वे स्कूल जहां संख्या अधिक है, क्या करेंगे?

Kolar News

Kolar News 12 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। अब राज्य के तीन जिलों में कोरोना के 643 नये मामले सामने आए हैं, जबकि नौ लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 84 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 1700 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राज्य में अब तक 62,936 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं, लेकिन लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 19 हजार के पार पहुंच गई है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार देर रात जारी 2838 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 341 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि कोरोना से सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां संक्रमितों की कुल संख्या 16,431 और मृतकों की संख्या 451 हो गई है। वहीं, भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, राजधानी में शनिवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना के 265 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उज्जैन में कोरोना के 37 नये मरीज मिले हैं।   इन 643 नये मामलों के साथ अब राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 84,262 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 16,431, भोपाल 12,946, ग्वालियर, 7277, जबलपुर 5853, मुरैना 2227, उज्जैन 2183, खरगौन 2188, बड़वानी 1367, नीमच 1435, सागर 1469, शिवपुरी 1507, खंडवा 1139, रतलाम 1414, मंदसौर 1102, धार 1270, विदिशा 1199, राजगढ़ 997, देवास 898, भिण्ड 693, रीवा 1043, बुरहानपुर 608, रायसेन 913, सीहोर 994, छतरपुर 796, दमोह 960, होशंगाबाद 823, बैतूल 1014, दतिया 909, शाजापुर 606, टीकमगढ़ 535, श्योपुर 649, कटनी 593, सतना 797, छिंदवाड़ा 649, झाबुआ 906, अलीराजपुर 822, सिंगरौली 466, हरदा 584, नरसिंहपुर 888, सीधी 483, शहडोल 800, बालाघाट 508, पन्ना 331, गुना 438, आगरमालवा 285, अशोकनगर, 310, सिवनी 376, अनूपपुर 515, निवाड़ी 246, उमरिया 202, डिंडौरी 249 और मंडला 360 मरीज शामिल हैं।   वहीं, इंदौर-भोपाल में हुई नौ मौतों के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1700 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 451, भोपाल 321, उज्जैन 83, बुरहानपुर 25, खंडवा 26, जबलपुर 106, खरगौन 33, ग्वालियर 79, धार 18, मंदसौर 14, नीमच 19, सागर 69, देवास 17, रायसेन 17, होशंगाबाद 23, सतना 21, आगरमालवा 06, झाबुआ 08, अशोकनगर 12, शाजापुर 08, दतिया 10, छिंदवाड़ा 12, सीहोर 22, उमरिया 02, रतलाम 28, बड़वानी 16. मुरैना 15, राजगढ़ 15, श्योपुर 04, टीमकगढ़ 15, रीवा 15, गुना 10, हरदा 13, कटनी 11, सीधी 02, शिवपुरी 14, अलीराजपुर 08, भिंड 05, बैतूल 20, नरसिंहपुर 06, सिवनी 07, सिंगरौली 07, छतरपुर 19, विदिशा 25, दमोह 20, बालाघाट 01, अनूपपुर 05, शहडोल 09, निवाड़ी 01,मंडला 05 और पन्ना का एक व्यक्ति शामिल है।

Kolar News

Kolar News 12 September 2020

मंदसौर। कोरोना के मरीज पूरे देश में लगातार बढ़ रहे हे। मंदसौर जिले में भी प्रतिदिन कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आ रहे है। अभी तक शासन और प्रशासन लोगों से काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की गुहार करता आया है। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों ने भी अब लोगों को घरों में ही कैद रहने को मजबूर कर दिया है। अभी न तो कोई लाॅकडाउन है और न हीं कोई घर से बाहर निकलने पर पुलिस की सख्ती लेकिन फिर भी शहर के बाजार सूनसान पड़े है। कई व्यापारिक संगठनों ने अपने व्यापार कर समय भी निर्धारित कर दिया है। लोगों को यह समझ में आ गई है कि अब यदि कोरोना को रोकना है तो हमें ही सावधान ओर जागरूक होना पड़ेगा।    उल्लेखनीय है कि मंदसौर जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1250 को पार गया है। वहीं एक्टिव केस भी 400 से अधिक है। ऐसे में अब कोरोना का रोकने का एक ही तरीका सबको समझ आ रहा है वहीं जागरूकता और सावधानी। शुक्रवार को नगर के धानमंडी, सदर बाजार जैसे व्यवस्तम मार्ग भी सूनसान पडें रहे।  इक्का-दुक्का दुकानों पर किराने का सामान लेते हुए लोग नजर आ रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 11 September 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में बरसात एक एक और दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश से विदर्भ तक बनी द्रोणिका (ट्रफ), बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात और अरब सागर से मिल रही नमी के कारण प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पडऩे का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी में गुरुवार को दिन भर तीखी उमस के बाद शाम को झमाझम बरसात हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि उप्र से विदर्भ तक बने ट्रफ के कारण अरब सागर से बड़े पैमाने पर नमी आ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 13 सितंबर से बरसात की गतिविधियों में और तेजी आएगी।   राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह से धूप निकली हुई है। बीच-बीच में धूप निकलने से दिन का अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। इससे दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ बरसात हो रही है। यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। 13 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से कम दबाव के क्षेत्र के आगे बढऩे की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के कई स्थानों पर झमाझम बरसात का दौर शुरू होने के आसार हैं।   मध्य प्रदेश में इस सप्ताह विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। 10 सितंबर को दक्षिणी और दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश के आसार हैं। भोपाल में भी बारिश हो सकती है। जबकि इस दौरान उत्तरी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 11 और 12 सितंबर बारिश का दायरा और सीमित हो जाएगा। इन दो दिनों में केवल दक्षिणी जिलों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। बाकी हिस्सों पर मौसम शुष्क हो जाएगा। जबकि 13 सितंबर से बारिश बढऩे की उम्मीद है, जब दक्षिण के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी जिलों में भी बारिश होगी।   वर्तमान मौसमी परिदृश्य के अनुसार हमारा अनुमान है कि 14, 15 और 16 सितंबर को मध्य प्रदेश के मध्य भागों से लेकर पश्चिमी जिलों तक काफी अच्छी बारिश दर्ज की जाएगी। इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास, धार, मंदसौर, ग्वालियर, गुना समेत इस क्षेत्र के विभिन्न जिलों में व्यापक वर्षा होगी।

Kolar News

Kolar News 11 September 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां संक्रमित मरीजों के साथ-साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। अब यहां कोरोना के रिकॉर्ड 326 नये मामले सामने आए हैं, जबकि छह लोगों की मौत हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है, जबकि यहां कोरोना से अब तक 444 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर में लगातार दूसरी बार एक दिन में 300 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं। इससे पहले यहां 312 नये सामने सामने आए थे। अब यहां बार एक दिन में 300 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 15,764 और मृतकों की संख्या 438 हो गई है।    इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 2762 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 326 व्यक्ति  पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन 326 नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 16,090 हो गई है। वहीं, इंदौर में छह लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों संख्या 444 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 11,091 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 4400 हो गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 11 September 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में आज फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी भोपाल समेत इंदौर, देवास, दमोह और सिवनी सहित आस-पास के इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग नागपुर की वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट के अनुसार आज भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद संभाग के जिलों और दमोह, सागर, सतना, रीवा, देवास, उज्जैन, रतलाम, खरगोन, खंडवा, बुरहानुपर, आलीराजपुर और बड़वानी में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के आसमान पर छाए हुए मानसून के बादल आगे बढ़ गए और धूप खिल गई लेकिन बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के किनारे चक्रवाती हवाओं ने बादलों के एक दल को मध्य प्रदेश की तरफ रवाना कर दिया है।  मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार या फिर शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश होगी। दमोह में एक सप्ताह बाद बारिश शुरूदमोह में बीते 1 सप्ताह से मौसम सामान्य बना हुआ था और धूप के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन गुरुवार दोपहर अचानक ही मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान में बादल छा गए। कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। अभी लगातार बारिश जारी है। सिवनी जिले में रिमझिम बारिश का दौर जारीसिवनी जिले में रुक-रुक कर हो बारिश का दौर जारी है। अतिवृष्टि व बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। लगातार हो रही बारिश से फसलों को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार दोपहर करीब 1 घंटे बारिश हुई है। मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिशअगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, होशंगाबाद, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, शहडोल, दमोह और सागर तक वर्षा होने की संभावना है। इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन और रतलाम में छिटपुट बारिश हो सकती है। रीवा, छतरपुर, ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना सहित बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 

Kolar News

Kolar News 10 September 2020

  उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब यहां कोरोना के 49 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 2081 हो गई है। वहीं, उज्जैन में अब तक कोरोना से 82 लोगों की मौत हो चुकी है।   उज्जैन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि बुधवार देर रात प्राप्त 855 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 49 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 47 मरीज उज्जैन के रहने वाले हैं, जबकि एक-एक मरीज तराना और महिदपुर तहसील के हैं। इन नये मामलों के साथ अब जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2081 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि यहां अब तक 1630 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 383 है, जिनका उपचार जारी है।  

Kolar News

Kolar News 10 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। अब यहां चार जिलों में कोरोना के 634 नये मामले सामने आए हैं जबकि नौ लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 78 हजार के करीब पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना से अब तक 1618 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राज्य में अब तक 58,509 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं लेकिन लगातार बड़ी संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीज बढ़कर 17 हजार के पार पहुंच गए हैं।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात जारी 2550 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 287 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि पांच लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां संक्रमितों की कुल संख्या 15,452 और मृतकों की संख्या 432 हो गई है। भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार राजधानी में बुधवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 262 नये संक्रमित मिले हैं जबकि चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सागर में 51 और उज्जैन में कोरोना के 34 नये मामले सामने आए हैं।   इन 634 नये मामलों के साथ अब राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 77,957 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 15,452, भोपाल 12,288, ग्वालियर, 6701, जबलपुर 5329, मुरैना 2199, उज्जैन 2046, खरगौन 1985, बड़वानी 1315, नीमच 1380, सागर 1356, शिवपुरी 1347, खंडवा 1068, रतलाम 1289, मंदसौर 1000, धार 1153, विदिशा 1114, राजगढ़ 952, देवास 833, भिण्ड 664, रीवा 952, बुरहानपुर 583, रायसेन 827, सीहोर 879, छतरपुर 741, दमोह 839, होशंगाबाद 706, बैतूल 868, दतिया 856, शाजापुर 531, टीकमगढ़ 506, श्योपुर 602, कटनी 560, सतना 691, छिंदवाड़ा 569, झाबुआ 831, अलीराजपुर 754, सिंगरौली 437, हरदा 528, नरसिंहपुर 648, सीधी 377, शहडोल 752, बालाघाट 416, पन्ना 315, गुना 411, आगरमालवा 249, अशोकनगर, 288, सिवनी 326, अनूपपुर 507, निवाड़ी 228, उमरिया 177, डिंडौरी 205 और मंडला 325 मरीज शामिल हैं।   इंदौर-भोपाल में हुई मौतों के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1618 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 432, भोपाल 314, उज्जैन 81, बुरहानपुर 25, खंडवा 25, जबलपुर 100, खरगौन 30, ग्वालियर 72, धार 17, मंदसौर 13, नीमच 19, सागर 64, देवास 17, रायसेन 17, होशंगाबाद 22, सतना 20, आगरमालवा 06, झाबुआ 08, अशोकनगर 11, शाजापुर 08, दतिया 10, छिंदवाड़ा 11, सीहोर 21, उमरिया 02, रतलाम 25, बड़वानी 16. मुरैना 15, राजगढ़ 15, श्योपुर 04, टीमकगढ़ 14, रीवा 15, गुना 10, हरदा 11, कटनी 11, सीधी 02, शिवपुरी 08, अलीराजपुर 08, भिंड 04, बैतूल 18, नरसिंहपुर 04, सिवनी 07, सिंगरौली 07, छतरपुर 19, विदिशा 23, दमोह 19, बालाघाट 01, अनूपपुर 05, शहडोल 07, निवाड़ी 01 और मंडला के तीन व्यक्ति शामिल है।

Kolar News

Kolar News 9 September 2020

रतलाम। बिलपांक थाना क्षेत्र के भेरूपाड़ा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में से दो आरोपी सोमवार शाम को थाने से फरार हो गए थे। इनमें से एक आरोपी को मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास बिलपांक के निकट धराड़ जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जंगल में छिपा हुआ था।   पुलिस सूत्रों के अनुसार एक अन्य आरोपी दीपला जो थाने के पीछे के क्षेत्र से भागा था, उसकी तलाश की जा रही है। गठित पुलिस टीमों को इधर-उधर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेजा है। गिरफ्तार रवि निनामा पुलिस थाने की सामने की ओर भागकर धराड़ के जंगलों की ओर गया था, जहां उसे आज पकड़ा गया। ज्ञातव्य है कि 5 सितंबर शनिवार शाम 7 बजे भेरूपाड़ा गांव में 12 वर्षीय लड़की जो घर से किराने का सामान खरीदने के लिए  निकली थी, उसका सड़क से अपहरण करके जंगल में गैंगरेप किया गया और पानी में डुबो-डुबो कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें सोमवार रात दो आरोपी पुलिस कस्टडी से भागने में सफल हो गए। उनमें से एक आरोपी रवि निनामा को पुलिस ने मंगलवार को  सुबह धरदबोचा। तीनों आरोपी गुर्जरखेड़ा के निवासी हैं जो बिलपांक थाना क्षेत्र का ही गांव हैै। तीनों आरोपी आपस में चचैरे भाई है, जिनकी आयु 21 से 23 वर्ष के बीच है। पुुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 -10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।   

Kolar News

Kolar News 8 September 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में फिलहाल कोई मानसूनी सिस्टम सक्रिय ना होने से बारिश पर ब्रेक लग गया है। लोग गर्मी और तीखी धूप से परेशान हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया है। राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है, जिससे गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है। अगस्त में लगातार बारिश के बाद अब सितंबर के महीने में लगातार बढ़ रही धूप से लोग परेशान हैं। धूप के चलते तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। 11 जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार रिकॉर्ड हुआ है। जबकि बीते अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में लगातार बारिश से प्रदेश के 19 से ज्यादा जिलों में बाढ़ आ गई थी। 10 सितंबर को एक और सिस्टम बनने के संकेतवरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। जिससे मानसून की गतिविधियां मध्यप्रदेश में बढ़ सकती हैं। सप्ताह के अंत में या अगले सप्ताह की शुरुआत में पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। यानि मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 20 सितंबर को होनी है मानसून की विदाईमध्य प्रदेश में मानसून की विदाई 20 सितंबर को होनी है पश्चिमी राजस्थान में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। उनके पक्ष में राजस्थान से अगले हफ्ते से हो सकती है। राजस्थान में मानसून की विदाई की दो से तीन हफ्ते बाद प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू होती है।

Kolar News

Kolar News 8 September 2020

गुना। जेईई मैंस की 7 सितंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा देने जिले से 44 विद्यार्थी बीती रात 5 वाहनों से रवाना हुए हैं। कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने बताया कि गुना से भोपाल के लिए 11 छात्र, 9 अभिभावक, 2 गाइड सहित कुल 22, गुना से इंदौर के लिए 21 छात्र, 17 अभिभावक, 2 गाइड सहित कुल 40, गुना से ग्वालियर के लिए 7 छात्र, 6 अभिभावक, 2 गाइड सहित कुल 15, गुना से उज्जैन के लिए 2 छात्र, 2 अभिभावक, एक गाइड सहित कुल 5 तथा गुना से कोटा के लिए 3 छात्र, 2 अभिभावक एवं एक गाइड सहित कुल 6 लोग रवाना हुए हैं।   जेईई मेन्स 2020 एवं नीट 2020 की परीक्षाओं में जिले से शामिल होने वाले छात्रों के लिए प्रदेश सरकार के निर्णय अनुसार नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था के लिए कलेक्टर पुरूषोत्तम द्वारा जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी उमेश प्रकाश शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना निलेश परीख, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रवि वरेलिया तथा जिला शिक्षा अधिकारी जिला गुना की तैनाती की गयी है। उक्त व्यवस्था के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम जिला शिक्षा केन्द्र कार्यालय गुना दूरभाष क्रमांक 07542-259090 बनाया गया है।

Kolar News

Kolar News 7 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। अब यहां कोरोना के 234 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, राजधानी में अब तक कोरोना से 308 लोगों की मौत हो चुकी है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी में सोमवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 234 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12,055 हो गई है। वहीं, राजधानी में कोरोना से दो लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 308 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 9763 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1700 के करीब हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 7 September 2020

इंदौर। मप्र के हाईप्रोफाइल हनीट्रैप मामले की हाईकोर्ट की निगरानी में जांच विशेष जांच दल (एसआटी) द्वारा की जाएगी। मप्र हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से इनकार कर दिया है। मप्र हाईकोर्ट की इंदौर बैंच द्वारा शनिवार को मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर लगाई गई जनहित याचिकाओं की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया है।   दरअसल, मध्यप्रदेश में पिछले साल हाईप्रोफाइल लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर उनसे करोड़ों रुपये वसूलने के मामले में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला देशभर में सुर्खियों में छा गया था। तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था, लेकिन उसमें बार-बार किये गये बदलाव के चलते हाईकोर्ट में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सात अलग-अलग चायिकाएं दायर की गई थीं। याचिकाओं में कहा गया था कि एसआईटी सरकार के निर्देश पर कार्य कर रही है, इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए।    मप्र हाईकोर्ट की इंदौर बैंच में गत 18 अगस्त को सभी सातों याचिकाओं पर सुनवाई हुई थी। इस दौरान सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शनिवार को अदालत ने मामले में अपना 27 पेज का फैसला सुनाया और सभी याचिकाओं का निराकरण करते हुए स्पष्ट कर दिया कि हनीट्रैप मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाएगी। अदालत ने माना कि याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट के समक्ष ऐसा कोई तथ्य नहीं रखा, जिसके आधार पर कहा जा सके कि इस मामले में जांच सही तरीके से नहीं हुई है। एसआइटी ने कोर्ट की निगरानी में जांच की है और समय-समय पर प्रोग्रेस रिपोर्ट भी पेश की है। ऐसी स्थिति में ऐसा कोई तथ्य कोर्ट के समक्ष नहीं है, जिसे आधार बनाकर जांच सीबीआई को सौंपी जाए। अदालत ने यह भी कहा कि मामले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी करेगी।

Kolar News

Kolar News 5 September 2020

भिंड। जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत  टीडीएस स्कूल में शनिवार सुबह बम मिलने की खबर पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन जांच में यह सूचना अफवाह निकली। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने स्वयं किया है। स्कूल में बम मिलने की खबर से क्षेत्र में दशहत का माहौल देखने को मिला।   दरअसल, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू प्रतिबंध के चलते फिलहाल प्रदेश के सभी स्कूल बंद हैं, लेकिन स्कूल का स्टाफ नियमित स्कूल पहुंच रहा है। शनिवार सुबह टीडीएस स्कूल में स्टाफ ने एक बंद कमरे में बम रखा हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। एसडीओपी राजेश राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। बम के साथ एक चिट्ठी भी मिली है, जिसमें लिखा है-भदौरिया जी नमस्कार, बचा लो अपने और बाकी सब स्कूल को, मैंने तुम्हारे स्कूल में ही नहीं, मेहगांव के सभी बड़े स्कूलों में बम रख दिया है। सात स्कूल ब्लास्ट होंगे, बचा लो, कौन बचाएगा। मेंहगांव में कई जगह बम फटेंगे, लोग मरेंगे, मजा आएगा। .. नमस्ते, खुदा हाफिज।    एसडीओपी राठौर ने तत्काल बम डिस्पोजल दस्ते को बुलाया। ग्वालियर और मुरैना से बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। सूचना मिलने पर एसपी मनोज सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी मनोज सिंह ने बताया कि यह किसी की शरारत है। बम की अफवाह फैलाई गई थी। स्कूल में बम जैसी वस्तु मिली थी, उसके अंदर से मिट्टी निकली है। उसके साथ जो चिट्ठी मिली है, उसकी जांच की जा रही है। 

Kolar News

Kolar News 5 September 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के रिकॉर्ड 284 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 14,315 और मृतकों की संख्या 415 हो गई है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार देर रात 3115 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 284 व्यक्ति  पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 2822 रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन 284 नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14,315 हो गई है। वहीं, इंदौर में चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 415 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 9896 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार बड़ी संख्या में नये मरीज मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब यहां सक्रिय मरीज 4004 हो गए हैं, जिनका उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 5 September 2020

भोपाल। रेल मंत्रालय द्वारा जबलपुर-इंदौर-जबलपुर के बीच शनिवार, 05 सितम्बर से अगली सूचना तक प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।    भोपाल रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 02292 जबलपुर-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस शनिवार, 05 सितम्बर से अगली सूचना तक प्रतिदिन जबलपुर से रात्रि 11.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.55 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02291 इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस रविवार, 06 सितम्बर से अगली सूचना तक प्रतिदिन इंदौर स्टेशन से रात 7.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.35 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।   यह ट्रेन रास्ते में मदनमहल, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, होशंगाबाद, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, शुजालपुर, मक्सी और देवास स्टेशनों पर हाल्ट लेते हुए चलेगी। इस ट्रेन में 01 प्रथम वातानुकूलित श्रेणी, 02 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 04 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे। 

Kolar News

Kolar News 4 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 182 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 11,447 हो और मृतकों की संख्या 299 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी में शुक्रवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 182 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन सहित दो अन्‍य डॉक्‍टर भी शामिल हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 11,447 हो गई है। वहीं, राजधानी में कोरोना से तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 299 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 9316 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1700 के करीब हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।   नये मामलों में पुलिस लाइंस जहांगीराबाद से एक जवान, पुलिस लाइंस भौंरी से दो लोग, ओल्ड पुलिस लाइंस कंट्रोल रूम से एक व्यक्ति, भारत टाकीज सरदार पटेल कालोनी से एक ही परिवार के 3 सदस्य, ईएमई सेंटर से 3 लोग, एसबीआई एमपीनगर ब्रांच से एक व्यक्ति, कोटक महिंद्रा बैंक ब्रांच एमपीनगर से दो व्यक्ति, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अरेरा हिल्स ब्रांच से 2 लोग, 7वीं बटालियन नर्मदा भवन से 1 व्यक्ति, बंगाली कालोनी पंचशील नगर एक ही परिवार के 3 सदस्य, पार्क व्यू कोलार से 4 लोग, एमपीनगर से एक ही परिवार के तीन लोग, मालवीय नगर से तीन लोग संक्रमित निकले हैं।

Kolar News

Kolar News 4 September 2020

भोपाल। प्रदेश और आसपास तीन मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से एक बार फिर बरसात का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को इन सिस्टम के प्रभाव से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में बरसात होने की संभावना है। इस दौरान ग्वालियर, सागर, रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के भी आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को ग्वालियर, सागर, रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी मप्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। मानसून द्रोणिका (ट्रफ) शिवपुरी, सीधी से होकर गुजर रही है। उत्तरी छत्तीसगढ़ पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इन तीन सिस्टम के प्रभाव से बरसात का दौर शुरू हो गया है। उत्तर-पश्चिमी मप्र पर बना सिस्टम दक्षिण-पश्चिम उप्र की तरफ खिसक रहा है।

Kolar News

Kolar News 4 September 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां संक्रमित मरीजों के साथ ही इस महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 259 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 13,752 हो गई है। वहीं, इंदौर में अब तक कोरोना से 406 लोगों की मौत हो चुकी है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 2997 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 259 व्यक्ति  पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन 259 नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 13,752 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 406 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 9497 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3849 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 3 September 2020

भोपाल। राजधानी भोपाल के चार केन्द्रों समेत प्रदेश के 11 जिलों में बनाए गए कुल 26 परीक्षा केन्द्रों पर मंगलवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन्स) शुरू हुई। प्रदेश में 47 हजार 493 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर पहली बार छात्रों को दो गज दूरी के नियमों का पालन कराते हुए प्रवेश दिया गया। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। छात्रों ने हैंड सैनिटाइज किया। फिर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।   मंगलवार को सुबह पहली पारी में भोपाल के चार परीक्षा केन्द्रों पर करीब आठ विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा आगामी छह सितम्बर तक ऑनलाइन होगी। कोविड-19 के चलते इस बार परीक्षा दो शिफ्टों में 6 दिन तक होगी। राजधानी में परीक्षा के लिए चार सेंटर बनाए गए हैं। हर शिफ्ट में 240 स्टूडेंट्स ही परीक्षा दे सकते हैं। भोपाल से इस बार करीब 7 हजार छात्र शामिल हो रहे हैं। इनमें से करीब 2500 छात्र आसपास के शहरों के हैं। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर आसपास के जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए सात स्थानों पर परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।    भोपाल समेत प्रदेश के 11 जिलों में कुल 26 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा हो रही है। मंगलवार को सुबह पहली पारी की परीक्षा संपन्न हो चुकी है, जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर तीन बजे से छह बजे की बीच होगी। इस परीक्षा में प्रदेश के 47 हजार 493 छात्र शामिल होंगे। इनमें भोपाल के सात हजार और इंदौर के आठ हजार छात्र शामिल हैं। आगामी छह सितम्बर तक आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में विद्यार्थियों को रैंक के आधार पर प्रवेश का मौका मिलेगा।    भोपाल में चार परीक्षा केन्द्र ट्रिनिटी कॉलेज के दो कैंपस, सैम कॉलेज, आईईएस कॉलेज में बनाए गए हैं। इसके अलावा उज्जैन, सतना, सागर, रीवा, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, भोपाल, बैतूल और बालाघाट में कुल छह परीक्षा केन्द्रों में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।

Kolar News

Kolar News 1 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। अब राज्य के दो जिलों में कोरोना के 457 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1400 के पार पहुंच गई है। यहां अब तक 1404 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 64,422 हो गई है। हालांकि, राज्य में अब तक 48,657 मरीज स्वस्थ  होकर अपने घर पहुंच चुके हैं, लेकिन लगातार बढ़ी संख्या में नये मामले सामने से सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 14 हजार के पार पहुंच गई है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात जारी 3018 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 258 व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं, जबकि पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां संक्रमितों की कुल संख्या 13,250 और मृतकों की संख्या 398 हो गई है। वहीं, भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, राजधानी में मंगलवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना के 199 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।   इन 457 नये मामले से साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 64,422 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 13,250, भोपाल 10,695, ग्वालियर, 5305, जबलपुर 4105, मुरैना 2079, उज्जैन 1775, खरगौन 1573, बड़वानी 1139, नीमच 1215, सागर 1135, खंडवा 938, रतलाम 997, मंदसौर 800, धार 889,  विदिशा 906, राजगढ़ 841, देवास 718, भिण्ड 619, रीवा 727, बुरहानपुर 562, रायसेन 667, सीहोर 657, शिवपुरी 944, छतरपुर 597, दमोह 627, होशंगाबाद 546, बैतूल 686, दतिया 678, शाजापुर 464, टीकमगढ़ 425, श्योपुर 506, कटनी 481, सतना 532, छिंदवाड़ा 458, झाबुआ 644, अलीराजपुर 586, सिंगरौली 363, हरदा 426, नरसिंहपुर 404, सीधी 315, शहडोल 565, बालाघाट 288, पन्ना 265, गुना 336, आगरमालवा 208, अशोकनगर, 205, सिवनी 246, अनूपपुर 409, निवाड़ी 174, उमरिया 128, डिंडौरी 145 और मंडला 181 मरीज शामिल हैं।   वहीं, इंदौर-भोपाल में हुई 10 मौतों के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1404 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 398, भोपाल 290, उज्जैन 80, बुरहानपुर 25, खंडवा 22, जबलपुर 80, खरगौन 28, ग्वालियर 48, धार 16, मंदसौर 12, नीमच 15, सागर 53, देवास 16, रायसेन 13, होशंगाबाद 20, सतना 15, आगरमालवा 05, झाबुआ 07, अशोकनगर 08, शाजापुर 07, दतिया 07, छिंदवाड़ा 05, सीहोर 20, उमरिया 02, रतलाम 19, बड़वानी 15. मुरैना 14, राजगढ़ 13, श्योपुर 03, टीमकगढ़ 11, रीवा 13, गुना 08, हरदा 09, कटनी 10, सीधी 02, शिवपुरी 07, अलीराजपुर 04, भिंड 04, बैतूल 14, नरसिंहपुर 03, सिवनी 05, सिंगरौली 07, छतरपुर 14, विदिशा 16, दमोह 14, बालाघाट 01, अनूपपुर 01, शहडोल 04 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है।

Kolar News

Kolar News 1 September 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और उससे बने बाढ़ के हालातों के बाद अब राहत भरी खबर है। मध्यप्रदेश के आसमान पर आफत की बारिश कर रहे बंगाल की खाड़ी के बादल चले गए हैं। खाली बादलों के कुछ दल आसमान पर दिखाई दे रहे हैं जो आने वाले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के 6 संभागों के कुछ इलाकों में बरस कर गायब हो जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद, चंबल और ग्वालियर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी। मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिल गई है और अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले हफ्ते लगातार हुई भीषण बारिश से मध्य प्रदेश हलाकान है। भारी बारिश के बाद हर तरफ नदी-नाले उफान पर हैं, लेकिन इस बीच, मौसम विभाग ने चार दिनों के अंतराल के बाद सोमवार को अगले 24 घंटों के पूर्वानुमान के साथ कोई ‘अलर्ट’ जारी नहीं किया। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि भोपाल, इंदौर सहित पांच संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसी प्रकार जबलपुर सहित चार संभागों के जिलों में अलग अलग स्थानों पर भी इसी प्रकार की गतिविधियाँ हो सकती हैं। यह पूर्वानुमान मंगलवार शाम तक के लिए है।   सबसे ज़्यादा देवास में और सबसे कम छतरपुर जिले में बारिश  मध्यप्रदेश में सावन भले ही सूखा बीता हो। लेकिन जून और अब अगस्त में कुल मिलाकर अब तक सामान्य वर्षा की तुलना में 13 प्रतिशत ज़्यादा बारिश हो चुकी है। इस साल मानसून सीजन में बारिश प्रदेश में सबसे ज़्यादा देवास में और सबसे कम छतरपुर जिले में बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश देवास जिले में दर्ज की गयी। यहां सामान्य बारिश 740.6 मिमी है। इसके मुकाबले 1109.4 मिमी बारिश यहां हो चुकी है। पूर्वी मध्यप्रदेश में छतरपुर में सबसे कम बारिश 611.3 मिमी हुई है, जबकि यहां सामान्य वर्षा 736.7 मिमी होती है।

Kolar News

Kolar News 1 September 2020

श्योपुर। मंदसौर में गत दो दिन से हो रही बारिश के चलते सोमवार को गांधीसागर के डेम खोले गए हैं। इसके अलावा कोटा बेराज से भी पानी छोड़ा गया है, जिसके चम्बल नदी में बाढ़ आ गई है। श्योपुर जिले में भी चम्बल और पार्वती नदी उफान पर चल रही हैं। कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने संयुक्त रूप से सोमवार को चंबल एवं पार्वती नदी में कोटा बैराज से छोड़े पानी की स्थिति का जायजा लिया।    उन्होंने सामरसा-पाली, चंबल पुल, श्योपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव अडवाड-सूडी तथा पार्वती नदी के जलालपुरा-खातौली पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें बाढ़ में सतर्क रहने की हिदायत दी। इस दौरान एसडीएम रूपेश उपाध्याय, होमगार्ड के कमांडेन्ट कुलदीप मलिक, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सुभाष गुप्ता, तहसीलदार राघवेन्द्र कुशवाह एवं अन्य विभागीय अधिकारी, पत्रकार और सरपंच तथा ग्रामीण उपस्थित थे।   कलेक्टर श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक उपाध्याय ने मप्र के सामरसा एवं राजस्थान के पाली के बीच बने चंबल नदी के पुल पर विभागीय अधिकारियों से कोटा बैराज राजस्थान से चंबल नदी में चल रहे पानी की जानकारी ली। कार्यपालन यंत्री सुभाष गुप्ता ने बताया कि गांधी सागर से कोटा बैराज में साढे 03 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी चंबल नदी में प्रवाहित हो रहा है। विगत वर्ष में चंबल नदी में बाढ़ आ गई थी। उस समय 07 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा था। जिससे सामरसा गांव एवं चंबल नदी क्षेत्र के तटीय गांव में पानी भर गया था।   कलेक्टर ने होमगार्ड के कमांडेन्ट कुलदीप मलिक से कहा कि चंबल नदी में और पानी के आने से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है। इसलिए दातंरदा में होमगार्ड के 17 जवानों का दल बोट सहित दांतरदा के पंचायत भवन में आज से ही तैनात किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव से चर्चा करते हुए कहा कि होमगार्ड के दल को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। होमगार्ड की एक-एक टीम सूडी एवं साड में तैनात की जाए। इसके अलावा दो टीम हेडक्वाटर श्योपुर पर तैयार रखी जाए।   कलेक्टर एवं एसपी ने ग्राम पंचायत अडवाड के ग्राम सूडी के समीप पहुंचकर सूडी में रह रहे परिवारो की जानकारी ली। एसडीएम रूपेश उपाध्याय ने बताया कि सूडी गांव बाढ की स्थिति में चारो तरफ से घिर जाता है। गावं में 75 परिवार रहते थे। उनको बाढ की स्थिति से अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही बोट सहित होमगार्ड की टीम अडवाड में तैनात की गई है। गावं में मेडीकल टीम से सर्वे कराया कोई भी व्यक्ति बीमार नही है।   कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला कोई नहीं है। महिला बाल विकास की टीम ने सर्वे किया है। होमगार्ड के कमांडेन्ट मलिक ने बताया कि सूडी के लिए एक नाव फायवर की रखी गई है। होमगार्ड की टीम तैनात है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने ग्राम सूडी के भ्रमण के दौरान अवगत कराया कि सूडी में रह रहे परिवार नाव से आ-जा सकते हैं। होमगार्ड का कैम्प भी उनकी सहायता के लिए लगाया गया है।   कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मप्र के पार्वती नदी बार्डर के ग्राम जलालपुरा में पार्वती नदी के जल स्तर का जायजा लिया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री सुभाष गुप्ता ने बताया कि जलालपुरा-खातौली के बीच पार्वती नदी के पुल पर 15 फीट उपर पानी चल रहा है। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तैनात की गई टीम और मैदानी अमला पानी की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखे। साथ ही समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को पानी के बढने की सूचना दी जाए।   चंबल प्रोग्रेस-वे के निकलने के बारे में की चर्चा   कलेक्टर श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक उपाध्याय ने पार्वती नदी के बार्डर मप्र के ग्राम जलालपुरा चौकी से लगी नदी देखी। साथ ही उपस्थित अधिकारियो से चंबल प्रोग्रेस-वे  निकलने के बारे में चर्चा की। तब एसडीएम उपाध्याय ने बताया कि जलालपुरा होते हुए सामरसा तक चंबल प्रोग्रेस-वे निकाला जा रहा है। इस वे में जाने वाली भूमि के बदले अच्छी भूमि देने की कार्यवाही जारी है। साथ ही श्योपुर तहसील के क्षेत्र में सहमति पत्र किसानो से भरवाये जा रहे है।   मास्क पहनने के बारे में ग्रामीणो से की रूबरू चर्चा   कलेक्टर ने जलालपुरा में पार्वती नदी के पानी की स्थिति की जानकारी लेने के बाद उपस्थित ग्रामीणो से कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर मास्क पहनने के फायदे बताये। साथ ही ग्राम पंचायत के माध्यम से ऐसे ग्रामवासी जिनके पास मास्क नहीं है। उनको मास्क उपलब्ध कराने के निर्देश ग्राम पंचायत के सचिव को दिये।

Kolar News

Kolar News 31 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पड़ौसी जिले विदिशा में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से बेतवा नदी उफान पर है और पूरे जिले में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बेतवा में आई बाढ़ से जहां भोपाल-विदिशा मार्ग बंद हो गया है, वहीं ग्राम रंगई के पास भोपाल-विदिसा मार्ग पर स्थित बाढ़ वाले गणेशजी भी डूब गए हैं। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दिन पहले ही भगवान गणेश जी पूजा कर बाढ़ उतारने की प्रार्थना की थी।    हालांकि, राजधानी भोपाल समेत आसपास के जिलों में सोमवार को मौसम साफ है और धूप भी खिली हुई है, लेकिन पिछले तीन दिनों में हुई लगातार बारिश से नदियों के सभी बांध लबालब भरे हुए हैं और उनके गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। इसी के चलते बेतवा नदी खतरे के निशान से एक फीट ऊपर बह रही है। बेतवा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण रंगई के पास भोपाल विदिशा मार्ग पर पानी आ गया, जिससे भोपाल जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। खतरे को देखते हुए प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। विदिशा में बेतवा के उफान पर आने से मुक्तिधाम परिसर में पानी भर गया है। श्मशान जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया है। वहीं, रंगाई स्थित गणेश मंदिर भी बेतवा में आई बाढ़ की वजह से डूब गया है।    बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वे के दौरान विदिशा पहुंचे थे तथा वहां 'बाढ़ वाले गणेश मंदिर' पहुंचकर पत्नी साधना सिंह सहित विघ्न विनाशक मंगलकारी श्री गणेशजी की पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने गणेशजी से प्रार्थना की थी कि प्रदेश में बाढ़ जल्दी उतरे तथा हर व्यक्ति सुरक्षित रहे। श्री गणेश बाढ़ सहित प्रदेश पर आए हर संकट को दूर करें तथा सभी का मंगल करें। मुख्यमंत्री की वापसी के बाद से ही बेतवा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार सुबह बेतवा का जलस्तर खतरे के निशान से एक फीट ऊपर पहुंच गया। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी है और बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लगाए गए राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 31 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 229 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10,725 और मृतकों की संख्या 285 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना के 229 नये पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10,725 हो गई है। वहीं, राजधानी में कोरोना से पांच लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 285 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि राजधानी में अब तक 8640 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1500 के करीब हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 31 August 2020

सीहोर/भोपाल। जिले के नर्मदा तट पर स्थित हिस्से में बाढ़ का प्रकोप ज्यादा रहा है। कई गांवों में पानी घुस गया है, वहीं नर्मदा के सहायक नदी-नाले भी उफान पर हैं। इसी बीच रविवार सुबह बाढ़ से घिरे जिले के सोमलवाड़ा गांव से 58 ग्रामीणों को हैलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया।     जिले में भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। कई गांवों में लोग अब भी बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे हुए हैं, वहीं सीहोर जिले के निचले हिस्सों में फंसे लोगों को सेना द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक सोमलवाड़ा गांव से दो बार में 58 लोगों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है। सीहोर कलेक्टर के मुताबिक सोमलवाड़ा गांव में फंसे हुए 58 लोगों को दो खेप में रेस्क्यू किया गया है। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी शामिल थे। रेस्क्यू के बाद हेलीकॉप्टर को शाहगंज के मंडी प्रांगण में उतारा गया था। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं।

Kolar News

Kolar News 30 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 198 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10,505 और मृतकों की संख्या 280 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, राजधानी भोपाल में रविवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना के 198 नये पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10,505 हो गई है। वहीं, राजधानी में कोरोना से पांच लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 280 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि राजधानी में अब तक 8489 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार बड़ी संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 1500 के पार पहुंच गई है।    रविवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें रिलायंस स्मार्ट आसिमा मॉल से 8 लोग, द्वारका नगर से 8 लोग, इंदिरा कालोनी ऐशबाग से 10 लोग, अंकुर कॉलोनी शिवाजी नगर से 4 लोग, एकांतवास केन्द्र नबीबाग से 4 लोग, अरेरा कालोनी से 5 लोग, रवेरा टाउन से 3 लोग, जीआरपी थाना हबीबगंज से 2 लोग, पिपलानी थाने से 2 लोग, चूना भट्टी थाना से 1 व्यक्ति, पीएचक्यू से 1 व्यक्ति, पुलिस रेडियो कॉलोनी से 2 लोग, 25वीं बटालियन से 1 व्यक्ति, आईटीबीपी कान्हा सैय्या से 2 लोग, इएमई सेंटर से 4 जवान, जीएमसी से 3 लोग, जेपी हास्पिटल से 1 व्यक्ति, चार इमली से 2 लोग, अमन आनंद कालोनी बिसनखेड़ी से 2 लोग, सुरेंद्र रेसीडेंसी से एक ही परिवार के तीन लोग, कामखेड़ा विलेज ईंटखेड़ी से 2 लोग शामिल हैं।

Kolar News

Kolar News 30 August 2020

छिंदवाड़ा।मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में लगातार बारिश के कारण माचागोरा बांध के 7 गेट खोले गए। गेट खुलने के कारण पेंच नदी उफान पर आ गई। नदी की बाढ़ में फंसे एक युवक को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करके निकाला गया।   पेंच नदी में आई बाढ़ के कारण घोघरा के पास मछुआरा फंस गया। बाढ़ से बचने के लिए युवक पेड़ पर चढ़ गया। बाढ़ में फंसे युवक को रेस्क्यू करने के लिए शुक्रवार को प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम नागपुर से बुलाई थी। देर शाम होने के कारण नागपुर से हेलीकॉप्टर छिंदवाड़ा नहीं आ पाया। शनिवार को एनडीआरएफ के हेलीकॉप्टर ने नदी में फंसे युवक का रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बेलखेड़ा गांव का युवक मधु कहार अपने मित्रों के साथ शुक्रवार को मछली पकड़ने के लिए घोघरा पेंच नदी गया था।वह जलप्रपात के पास ही मछली पकड़ रहा था। इस दौरान माचागोरा बांध के गेट लगातार खुलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया और वह नदी में फंस गया था।

Kolar News

Kolar News 29 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। अब यहां पांच जिलों में कोरोना के 647 नये मामले सामने आए हैं, जबकि सात लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 1330 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राज्य में अब तक 45,396 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार नये मामले सामने आने से सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हजार के करीब पहुंच गई है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार देर रात जारी 2836 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 226 नये पॉजिटिव मिले हैं, जबकि पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां संक्रमितों की कुल संख्या 12,455 और मृतकों की संख्या 384 हो गई है। वहीं, भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, राजधानी में शनिवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना के 190 नये मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा ग्वालियर में 172, शिवपुरी में 47 और उज्जैन में 22 नये संक्रमित मिले हैं।   इन 467 नये मामलों के साथ अब राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 60,090 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 12,455, भोपाल 10,146, ग्वालियर, 4899, जबलपुर 3706, मुरैना 2039, उज्जैन 1695, खरगौन 1459, बड़वानी 1091, नीमच 1161, सागर 1092, खंडवा 895, रतलाम 920, मंदसौर 755, धार 835,  विदिशा 800, राजगढ़ 784, देवास 667, भिण्ड 588, रीवा 660, बुरहानपुर 552, रायसेन 633, सीहोर 617, शिवपुरी 831, छतरपुर 561, दमोह 591, होशंगाबाद 520, बैतूल 617, दतिया 606, शाजापुर 440, टीकमगढ़ 400, श्योपुर 470, कटनी 452, सतना 478, छिंदवाड़ा 439, झाबुआ 572, अलीराजपुर 493, सिंगरौली 338, हरदा 408, नरसिंहपुर 362, सीधी 283, शहडोल 468, बालाघाट 273, पन्ना 245, गुना 279, आगरमालवा 186, अशोकनगर, 182, सिवनी 231, अनूपपुर 355, निवाड़ी 161, उमरिया 116, डिंडौरी 129 और मंडला 158 मरीज शामिल हैं।   वहीं, इंदौर-भोपाल में हुई सात मौतों के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1330 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 384, भोपाल 272, उज्जैन 79, बुरहानपुर 25, खंडवा 21, जबलपुर 74, खरगौन 26, ग्वालियर 42, धार 15, मंदसौर 12, नीमच 13, सागर 49, देवास 15, रायसेन 13, होशंगाबाद 18, सतना 14, आगरमालवा 05, झाबुआ 06, अशोकनगर 05, शाजापुर 07, दतिया 06, छिंदवाड़ा 05, सीहोर 19, उमरिया 02, रतलाम 19, बड़वानी 15. मुरैना 14, राजगढ़ 13, श्योपुर 03, टीमकगढ़ 10, रीवा 13, गुना 08, हरदा 09, कटनी 09, सीधी 02, शिवपुरी 06, अलीराजपुर 04, भिंड 04, बैतूल 12, नरसिंहपुर 03, सिवनी 05, सिंगरौली 07, छतरपुर 13, विदिशा 15, दमोह 12, बालाघाट 01, अनूपपुर 01, शहडोल 04 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है।

Kolar News

Kolar News 29 August 2020

भोपाल/होशंगाबाद। मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल समेत सभी जिलों में शुक्रवार को रात से शुरू हुआ तेज बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इससे राज्य में बाढ़ के हालात बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं और सभी बांधों के गेट खोलने से नदियों का जलस्तर बढऩे से उनका पानी गांवों में घुस गया है। नर्मदा नदी भी होशंगाबाद में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। होशंगाबाद नगर में पानी भर गया। बाढ़ के हालात देखते हुए जिला प्रशासन को सेना बुलानी पड़ी। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।   होशंगाबाद कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में शनिवार सुबह 9 बजे तक नर्मदा का जलस्तर 973 फीट तक पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से 6 फीट ऊपर चल रहा है। शहर के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। कई मोहल्लों में पानी भर गया है। यहां फिलहाल एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। बाढ़ को देखते हुए सेना को भी बुलाया गया है।     जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते दिन में नर्मदा के ऊपरी तीनों बांधों तवा डेम, बरगी डेम और बारना डेम के गेट खोल दिये गये थे। इसके बाद रात में जोरदार बारिश हुई और शनिवार को सुबह भी तेज पानी बरस रहा है। इसके चलते नर्मदा में बाढ़ आ गई। नर्मदा-तवा के संगम स्थल बांद्राभान के पास के घानाबड़ गांव में बाढ़-बारिश का पानी भरा गया है। यहां तीन लोग एक खेत में फंस गए हैं। होमगार्ड का दल मौके पर पहुंच गया है। पर्यटन कोरीघाट जलमग्न हो गया है।   जिला होमगार्ड कमांडेंट आरकेएस चौहान ने बताया कि तटीय गांव बालाभेंट में बाढ़ का पानी भरा रहा है। वहां गोताखोर के दल को बोट के साथ पहुंचाया गया है। घानाबड़ में कुछ लोग बाढ़ से बचने के लिए पुल के ऊपर जाकर बैठ गए हैं। बचाव दल को पहुंचाया गया है। बांद्राभान में दिवस बसेरा में शिफ्ट किया जा रहा है।   नरसिंहपुर जिले में भी भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया। वही आसपास के सभी छोटे नदी नाले उफान पर हैं। बरगी के गेट खुलने से नर्मदा नदी में उफान होने से गोटेगांव से जबलपुर सडक मार्ग पर झांसीघाट का पुल डूब गया है जिससे आवागमन बंद है। नरसिंहपुर से छिंदवाडा सडक मार्ग पर पुलिस क्षतिग्रस्त हो जाने से भी आवागमन बंद है। शनिवार सुबह आठ बजे तक जिले में औसत बारिश पौने छह इंच हुई है। रात भर बारिश होने के कारण निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाने का कार्य चल रहा है।   राजधानी भोपाल में शुक्रवार को देर रात शुरू हुआ तेज बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है, जिससे नदी-नालों का पानी अपनी सीमाओं को तोडक़र खेतों और गांव तक पहुंच गया है। प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। हालांकि, जिला प्रशासन की टीमें, एनडीआरएफ और होमगार्ड के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

Kolar News

Kolar News 29 August 2020

भोपाल। प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित होटल मैनेजमेंट संस्थान (नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एण्ड केटरिंग टेक्नालॉजी) का निरीक्षण किया। उन्होंने मैनेजमेंट को अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र-छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित करने के लिये कोष बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इससे धनाभाव के कारण छात्र-छात्राएँ शिक्षा से वंचित नहीं होंगे।   संस्थान के प्राचार्य आनंद कुमार सिंह ने बताया कि भोपाल का यह संस्थान देश में पहली बार 29 अगस्त को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनएटी) के तहत ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। संस्थान के छात्रों का प्लेसमेंट प्रतिशत 200 से 300 प्रतिशत है। संस्थान के 950 विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लासेस जारी हैं। अब तक 52 वेबिनार भी हो चुके हैं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संचालक डॉ. मनोज सिंह, मध्यप्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी, ट्रेवल एण्ड टूरिज्म स्टडीज के संचालक डॉ. पी.के. सिन्हा और संस्थान के प्रोफेसर्स भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 27 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 153 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, भोपाल में कोरोना से अब तक 267 लोगों की मौत हो चुकी है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी में गुरुवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना के 153 नये पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 9978 हो गई है। वहीं, भोपाल में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 267 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि संक्रमित मरीज लगातार कोरोना को मात दे रहे हैं। अब तक यहां 8115 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1500 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 27 August 2020

भोपाल। राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से निकल रही धूप के बाद गुरुवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमान में घने काले बादल छाने के साथ मौसम में ठंडक घुली हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के 6 जिलो में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होगी। उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ अति भारी बारिश होने का साथ बिजली गिरने की संभावना है।   मध्य प्रदेश के 10 जिलों में मेघ गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमानवरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि रीवा संभाग के जिलों के साथ-साथ 10 अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। अनुपपुर, डिंडोरी, शहडोल, सिवनी,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ में भी भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।   वज्रपात की संभावनामौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों में वज्रपात यानी बादलों से उत्पन्न होने वाली बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। वज्रपात पूरे जिले में एक या दो स्थान पर होगा परंतु जिले के सभी नागरिकों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि मौसम विभाग की ओर से यह नहीं बताया जा सकता की वज्रपात की सही लोकेशन क्या होगी।

Kolar News

Kolar News 27 August 2020

उज्जैन। नई शिक्षा नीति के तहत अब शासकीय स्कूलों के साथ-साथ अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को भी अपना पंजीयन प्रदेश के स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा जारी एप पर करवाना होगा। एमएएसएचआइएम नामक एप डाउन लोड करने पर संबंधित अशासकीय स्कूल के शिक्षक का भी पंजीयन हो जाएगा। इसके बाद वे उनके द्वारा छात्रो को पढ़ाए जानेवाले लेसन के ऑडियो-वीडियो भी इस एप पर अपलोड कर सकेंगे। ऐसा कोविड-19 के कारण नहीं बल्कि नई शिक्षा नीति के तहत हो रहा है।   प्रदेश के स्कूली शिक्षा विभाग से जारी निर्देशों के अनुसार वे समस्त शिक्षक जो हाई स्कूल-हायर सेकंडरी स्कूल में अध्यापन कार्य करा रहे हैं ,चाहे  शासकीय स्कूलों के हों या अशासकीय स्कूलों के, उन सभी को 'एमएएसएचआइएम ऐप' प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड करना है। ऐसा करने पर उनका पंजीयन हो जाएगा।  इसके बाद वे अपने द्वारा पढ़ाए जानेवाले लेसन के ऑडियो-वीडियो को अपलोड कर सकेंगे। प्रत्येक कालांश 30 से 40 मिनिट का होगा।   अनुत्तीर्ण छात्र का नामांकन निरस्त कर देगा बोर्ड माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत जो निर्देश जारी हुए हैं, उसके तहत शासकीय के साथ अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को भी वर्तमान शिक्षा सत्र 2020-21 में समस्त पाठ लेसन को पढ़ाने के बाद ही छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। छात्र के द्वारा स्कूल में अपना एसेसमेंट जमा करने के बाद ही, शिक्षक के द्वारा उसका मूल्यांकन किया जाएगा ओर अंक दिए जाएंगे। ये अंक शिक्षक के द्वारा उक्त एप के माध्यम से छात्र के नाम के आगे लिखकर प्रेषित करना होगा ।    शिक्षक यदि मूल्यांकन में गलती करता है तो उसको बोर्ड से बाहर कर दिया जाएगा। इधर मूल्यांकन के बाद छात्र को उसकी उत्तर पुस्तिका वापस कर दी जाएगी। छात्र को  यह अनिवार्यता हरेगी कि वह संबंधित मूल्यांकन होनेवाले पाठ लेसन में  85 प्रतिशत अंक लाए। यदि छात्र मूल्यांकन में अनुत्तीर्ण हो जाता है तो उसे एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। तब भी यदि वह अपना आंतरिक मूल्यांकन होने पर अनुत्तीर्ण होता है तो उसका नामांकन बोर्ड के द्वारा निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे में संबंधित छात्र आगे पढ़ाई नहीं कर सकेगा।   शिक्षकों के लिए यह रहेगी अनिवार्यता शिक्षकों को हर पाठ का संपूर्ण अध्ययन करने के बाद ही प्रश्न पत्र तैयार करना होगा। प्रश्न पत्र तैयार करने पर यह पता चल सकेगा कि शिक्षक ने कितनी तैयारी की और छात्र ने कितना अध्ययन किया। इसलिए प्रश्न पत्र बनाने की तकनीक में बदलाव किया गया है। अब कक्षा 9 से 12 तक का प्रश्न पत्र तीन भाग में तैयार होगा। 100 अंकों के इस प्रश्न पत्र में 30 अंक वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। ये प्रश्न अभ्यास के अलावा पाठ के अंदर से भी हो सकते हैं। इसीप्रकार 3-3 अंकों के 10 प्रश्न होंगे,जोकि अभ्यास में से होंगे। शेष 40 अंकों के 10 प्रश्न 4-4 अंकों के होंगे,जिन्हे पाठ के अंदर से पूछना होगा। ताकि शिक्षक का अध्यापन और छात्र की तैयारी सामने आ सके।   प्रश्न पत्र प्रश्न पत्र ए/बी/सी भाग में तैयार करना है।   यह है बोर्ड की बदली नीति माध्यमिक शिक्षार मण्डल ने अपनी संपूर्ण प्रक्रिया बदल दी है। शिक्षक को पहले पढऩा होगा, फिर छात्र को पढ़ाना होगा। छात्रों को भी पूरा पाठ पहले पढऩा होगा, ताकि 85 प्रतिशत अंक लाकर वह उत्तीर्ण हो और आगे बढ़े। यही कारण है कि अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को भी इस प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 26 August 2020

भोपाल। करीब 10 महीनों के अंतराल के बाद भोपाल में पुलिसकर्मियों को फिर वीकली ऑफ मिलने लगा है। पुलिसकर्मियों के लिए वीकली ऑफ की व्यवस्था कमलनाथ सकरार ने शुरू की थी, लेकिन कुछ महीने चलने के बाद ही यह बंद हो गई थी। 10 महीने बाद भोपाल जिले में फिर से यह व्यवस्था शुरू की गई है और भोपाल ऐसा करने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है।   भोपाल पुलिस में शुरू किए गए वीकली ऑफ का फायदा कांस्टेबल से लेकर सीएसपी स्तर तक के अधिकारियों को हो रहा है। वर्तमान में पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ रात्रि गश्त के अगले दिन दिया जा  रहा है। हालांकि इसकी वजह से स्टाफ की कमी का सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सप्ताह में एक दिन वीकली ऑफ देने से पुलिस अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं,  इससे उनकी कार्य करने की क्षमता भी बनी रहती है। एडिशनल एसपी संजय साहू का कहना है कि कोरोना के दौरान पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने 16 से 24 घंटे तक ड्यूटी की है। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की छुट्टी नहीं दी गई। उनके अवकाश निरस्त कर दिए गए थे,  साथ ही उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने की परमिशन भी नहीं दी गई थी। ऐसे में भोपाल में पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ देने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत अब मैदानी पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ दिया जा रहा है। एडीशनल एसपी साहू ने बताया कि वर्तमान में जिस दिन अधिकारी या कांस्टेबल की रात्रि गश्त होती है, उसके अगले दिन उसे वीकली ऑफ दिया जाता है, ताकि वह आराम कर सके और परिवार के साथ समय बिता सके।

Kolar News

Kolar News 26 August 2020

राजगढ़। जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में शहीद हुए मप्र के राजगढ़ जिले के रहने वाले जवान मनीष विश्वकर्मा कारपेंटर का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके गृहनगर खुजनेर पहुंचा। यहां उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पूरा शहर ही उमड पड़ा। चारों तरफ लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी ने नम आंखों से शहीद के अंतिम दर्शन किये। लोग देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। देशभक्त नारों से नगर गूंज उठा। लोगों ने पार्थिव शरीर के स्वागत में आतिशबाजी भी की।   बता दें कि राजगढ़ जिले के खुजनेर के शहीद मनीष उरी में तैनात थे। दो दिन पहले बारामूला में हुई आंतकियों से मुठभेड़ में मनीष शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर बुधवार सुबह सेना के विशेष विमान से राजधानी भोपाल पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईमई सेंटर हॉस्पिटल परिसर में शहीद मनीष विश्वकर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री शिवराज ने इस दौरान शहीद के परिवार को एक करोड़ की सम्मान निधि और परिवार के एक सदस्य को उनकी सहमति पर शासकीय सेवा में नियुक्ति का ऐलान किया। इसके बाद सेना के वाहन के शहीद का पार्थिव शरीर उनके गृहनगर खुजनेर के लिए रवाना हुआ।   खुजनेर पहुंचते ही शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। देशभक्ति नारे से पूरा नगर गूंज उठा। हर व्यक्ति मनीष विश्वकर्मा के बलिदान को याद कर रहा है। यहां परिवार और खुजनेर के लोगों के दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।   गौरतलब है कि राजगढ़ जिले के खुजनेर नगर के निवासी मनीष विश्वकर्मा कारपेंटर 11 महर रेजीमेंट में जीडी के पद पर तैनात थे।  एक जनवरी 1998 को जन्मे मनीष 18 साल की उम्र में ही सेना में भर्ती हो गए थे। मनीष का पूरा परिवार ही देश सेवा के लिए जाना जाता है। मनीष के बड़े भाई हरीश विश्वकर्मा भी 2014 से सेना में ही राजस्थान के गंगानगर में तैनात होकर देश की सेवा कर रहे हैं। मनीष की शादी 10 माह पहले ही हुई थी और शादी के तुरंत बाद ही वे ड्यूटी पर चले गए थे। दिसंबर 2019 में ही मनीष परिवार से मिलने आए थे और यही उनकी अंतिम मुलाकात थी। चार दिन पहले ही उन्होंने फोन पर अपने परिवार से बात की थी। दो दिन पहले आतंकी हमले में मनीष शहीद हो गए।

Kolar News

Kolar News 26 August 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अब कोरोना के 187 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। अब यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 11,860 और मृतकों की संख्या 371 हो गई है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात 1628 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 187 रिपोर्ट पॉजिटिव और शेष निगेटिव आई हैं। इन 187 नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 11,860 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 371 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 8200 से अधिक मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3199 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। इंदौर में अब तक दो लाख 493 संदिग्धों के सैम्पल की जांच हो चुकी है।

Kolar News

Kolar News 26 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकार्ड 1374 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 19 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 55,695 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 1263 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम जारी कोरोना से सम्बंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। मप्र में पहली बार एक दिन में 1300 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। इससे पहले सोमवार को यहां एक दिन में सर्वाधिक 1292 नये संक्रमित मिले थे।  बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को प्रदेशभर में 22,854 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 1374 पॉजिटिव और 21,475 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं, जबकि 212 सेम्पल रिजेक्ट हुए। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 54,421 से बढ़कर 55,695 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 11,673, भोपाल 9541, ग्वालियर, 4348, जबलपुर 3339, मुरैना 1997, उज्जैन 1603, खरगौन 1341, बड़वानी 1061, नीमच 1111, सागर 1015, खंडवा 864, रतलाम 843, मंदसौर 714, धार 740,  विदिशा 735, राजगढ़ 746, देवास 621, भिण्ड 566, रीवा 643, बुरहानपुर 547, रायसेन 609, सीहोर 592, शिवपुरी 658, छतरपुर 537, दमोह 549, होशंगाबाद 483, बैतूल 578, दतिया 550, शाजापुर 421, टीकमगढ़ 380, श्योपुर 434, कटनी 417, सतना 433, छिंदवाड़ा 399, झाबुआ 519, अलीराजपुर 416, सिंगरौली 321, हरदा 388, नरसिंहपुर 332, सीधी 265, शहडोल 380, बालाघाट 249, पन्ना 228, गुना 244, आगरमालवा 174, अशोकनगर, 164, सिवनी 205, अनूपपुर 306, निवाड़ी 148, उमरिया 100, डिंडौरी 126 और मंडला 142 मरीज शामिल हैं। राज्य में मंगलवार को कोरोना से 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर के चार और भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, बड़वानी, सागर, सीहोर, छतरपुर, होशंगाबाद, श्योपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, हरदा, गुना और अशोकनगर के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1246 से बढ़कर 1263 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 368, भोपाल 264, उज्जैन 78, बुरहानपुर 25, खंडवा 21, जबलपुर 67, खरगौन 25, ग्वालियर 36, धार 15, मंदसौर 12, नीमच 13, सागर 46, देवास 15, रायसेन 13, होशंगाबाद 16, सतना 13, आगरमालवा 05, झाबुआ 06, अशोकनगर 05, शाजापुर 06, दतिया 06, छिंदवाड़ा 04, सीहोर 18, उमरिया 02, रतलाम 18, बड़वानी 14. मुरैना 12, राजगढ़ 13, श्योपुर 03, टीमकगढ़ 10, रीवा 12, गुना 08, हरदा 08, कटनी 08, सीधी 02, शिवपुरी 06, अलीराजपुर 03, भिंड 04, बैतूल 11, नरसिंहपुर 02, सिवनी 04, सिंगरौली 07, छतरपुर 12, विदिशा 13, दमोह 10, बालाघाट 01, अनूपपुर 01, शहडोल 02 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है।बुलेटिन में राहत की खबर यह बताई गई है कि राज्य में अब तक 42,247 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं और वे स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 12,185 हैं।

Kolar News

Kolar News 25 August 2020

अनूपपुर। नर्मदा उद्गम नगरी अमरकंटक से प्रवाहित होने वाली नर्मदा की जलधारा को सरोवर के रूप में स्थापित करने दशकों पूर्व बनाया गया पुष्पकर डैम सुधार कार्य के दौरान सोमवार को क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था, जिससे पुष्पकर डैम का पानी तेजी के साथ आसपास की मिट्टी का कटाव करते हुए तेजी से बह रही है। लगभग 10 फीट मोटी पानी से लबालब भरा डैम का पानी लगातार बांध पर अपना दवाब बना रहा है, जिससे आसपास के हिस्से को भी नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुष्पकर डैम से किलोमीटर दूर पर बना माधव डैम भी पानी के तेजी से बहाव में अब फूटने के कगार पर पहुंच गया है। डैम के उपरी हिस्से के मिट्टी बंधान वाले क्षेत्र से पानी तेजी से निकासी निकल रही है। जिसमें आशंका है कि जल्द ही पानी मिट्टी के चट्टान सहित नदी में समा जाएगी।   बताया जाता है कि पुष्पकर डैम लगभग 25-30 वर्ष पुराना है, जिसे नर्मदा कुंड से निकलने वाली जलधारा को रोकने तथा नगर की जलापूर्ति सहित नमर्दा उद्गम कुंड के जलस्तर को बरकरार रखने बनाया गया था। लेकिन दो-तीन साल पूर्व ही डैम के अनेक हिस्से क्षतिग्रस्त नजर आने लगे थे। जिसे देखते हुए 2019 में जिला प्रशासन ने डब्ल्यूआरडी को सुधार कराने के निर्देश दिए थे। इसमें प्रशासन ने पुष्पकर डैम तथा उससे जुड़ी अन्य डैम के भी सुधार के लिए कहा था। जिसमें लगभग 32 लाख की लागत से सुधार कार्य कराए जा रहे थे। ठेकेदार द्वारा मई माह से सुधार कार्य आरम्भ कराया गया था। लेकिन अभी पुष्पकर डैम का सुधार कार्य पूरा भी नहीं हो पाया कि पानी से लबालब भरा डैम का किनारा अचानक टूटकर बह गया।  पानी के तेजी से बहाव के कारण पुष्पकर डैम से नीचे बने लक्ष्मी, कपिल सरोवर सहित माधव डैम पर पानी का दवाब बढ़ गया है। जिसमें माधव डैम का उपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर फूटने की कगार पर पहुंच गया है।   विदित हो कि पिछले वर्ष ही पुष्पकर डैम का एक हिस्सा पानी के दवाब में क्षतिग्रस्त होकर बह गया था, विभागीय अधिकारियों द्वारा सुधार कार्य कराया गया था। लेकिन विभागीय मुस्तैदी में जल्द ही सुधार कार्य होने से नगर में गर्मी के दिनों में जलापूर्ति सामान्य बनी रही। नगरवासियों का कहना है कि अगर यह पानी बह गया तो आगामी गर्मी के दिनों में नगर में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। साथ ही नर्मदा कुंड का जलस्तर भी कम पडने के साथ सूख जाएगा।   सीएमओ नगरपालिका अमरकंटक पवन साहू का कहना है कि डब्ल्यूआरडीसी द्वारा सुधार कार्य कराया जा रहा है, जल्द ही उसकी मरम्मती कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 25 August 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश से साल भर का कोटा पूरा हो गया। हालांकि दो दिनों से मौसम साफ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं। राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह से आसमान में बादलों के बीच सूरज की लुका छिपी जारी है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी से नए बादलों का एक समूह मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। उम्मीद है कि यह मंगलवार को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा और बुधवार को एक बार फिर प्रदेश बारिश से तरबतर होगा।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से मंगलवार से प्रदेश में बरसात का नया दौर शुरू होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से बुधवार-गुरुवार से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बरसात होने की उम्मीद है।   पूरा मध्य प्रदेश लबालब लेकिन 3 जिलों अभी भी वर्षा की कमी गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक सीजन की कुल 710.8 मिमी. (28 इंच) बरसात हो चुकी है। जो सामान्य (687.9 मिमी.) से तीन फीसद अधिक है। तीन जिलों में सामान्य से कम प्रदेश में मात्र तीन जिलों-मंदसौर, टीकमगढ़ और छतरपुर में ही अभी तक सामान्य से कम बरसात हुई है।

Kolar News

Kolar News 25 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकार्ड 1292 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 17 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 54,421 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 1246 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी कोरोना से सम्बंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। मप्र में लगातार तीसरे दिन 1200 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। इससे पहले रविवार को यहां एक दिन में सर्वाधिक 1263 नये संक्रमित मिले थे।  बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को प्रदेशभर में 22,425 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 1292 पॉजिटिव और 21,133 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं, जबकि 98 सेम्पल रिजेक्ट हुए। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 53,129 से बढ़कर 54,421 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 11,408, भोपाल 9413, ग्वालियर, 4205, जबलपुर 3199, मुरैना 1980, उज्जैन 1587, खरगौन 1319, बड़वानी 1047, नीमच 1069, सागर 996, खंडवा 857, रतलाम 820, मंदसौर 692, धार 716,  विदिशा 716, राजगढ़ 735, देवास 609, भिण्ड 557, रीवा 631, बुरहानपुर 543, रायसेन 602, सीहोर 576, शिवपुरी 620, छतरपुर 537, दमोह 538, होशंगाबाद 470, बैतूल 567, दतिया 515, शाजापुर 418, टीकमगढ़ 376, श्योपुर 426, कटनी 403, सतना 414, छिंदवाड़ा 381, झाबुआ 479, अलीराजपुर 414, सिंगरौली 310, हरदा 379, नरसिंहपुर 321, सीधी 253, शहडोल 347, बालाघाट 237, पन्ना 221, गुना 239, आगरमालवा 172, अशोकनगर, 159, सिवनी 195, अनूपपुर 281, निवाड़ी 127, उमरिया 100, डिंडौरी 115 और मंडला 130 मरीज शामिल हैं। बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में सोमवार को कोरोना से 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर के चार और भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, रायसेन, बैतूल, भिंड, दमोह, दतिया, हरदा और अनूपपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1229 से बढ़कर 1246 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 364, भोपाल 263, उज्जैन 77, बुरहानपुर 25, खंडवा 21, जबलपुर 66, खरगौन 25, ग्वालियर 35, धार 15, मंदसौर 12, नीमच 13, सागर 45, देवास 15, रायसेन 13, होशंगाबाद 15, सतना 13, आगरमालवा 05, झाबुआ 06, अशोकनगर 04, शाजापुर 06, दतिया 06, छिंदवाड़ा 03, सीहोर 17, उमरिया 02, रतलाम 18, बड़वानी 13. मुरैना 12, राजगढ़ 13, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 10, रीवा 12, गुना 07, हरदा 07, कटनी 07, सीधी 02, शिवपुरी 06, अलीराजपुर 03, भिंड 04, बैतूल 11, नरसिंहपुर 02, सिवनी 04, सिंगरौली 07, छतरपुर 11, विदिशा 13, दमोह 10, बालाघाट 01, अनूपपुर 01, शहडोल 02 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है।बुलेटिन में राहत की खबर यह बताई गई है कि राज्य में अब तक 41,231 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं और वे स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 11,944 हैं।

Kolar News

Kolar News 24 August 2020

भोपाल। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में झमाझम बारिश के बाद कम दबाव का क्षेत्र अब राजस्थान के मध्य में पहुंच गया है। इससे प्रदेश में बौछारें पडऩे का सिलसिला थम-सा गया है। सोमवार को सुबह से राजधानी भोपाल में कभी धूप, कभी छांव हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से मंगलवार से प्रदेश में बरसात का नया दौर शुरू होने के आसार हैं।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में मध्य राजस्थान पहुंच गया है। मानसून द्रोणिका (ट्रफ) भी जैसलमेर से कम दबाव के क्षेत्र से झांसी होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। मप्र में कोई मानसूनी सिस्टम नहीं रहने से रविवार को बरसात का सिलसिला काफी कम हो गया। हालांकि, अभी भी राजस्थान से लगे जिलों में कहीं-कहीं अच्छी बरसात होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में सोमवार को बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र से मंगलवार को पूर्वी मप्र में कुछ बरसात हो सकती है। बुधवार-गुरुवार से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बरसात होने की उम्मीद है।   मप्र के छह जिलों में रेड अलर्टवहीं मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के छह जिलों होशंगाबाद, जबलपुर,बेतुल, नरसिंहपुर, सिवनी और हरदा जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Kolar News

Kolar News 24 August 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां न केवल संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, बल्कि इस महामारी की चपेट में आकर मरने की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इंदौर में अब कोरोना के 247 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 11408 तथा मृतकों की संख्या 364 हो गई है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 2591 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की, जिनमें 247 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 11 हजार 408 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 364 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। जिले में अब तक 7874 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3170 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 24 August 2020

भोपाल। राजधानी भोपाल समेत पूर्व मध्यप्रदेश के 21 जिलों में शुक्रवार को देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को भी सुबह से शाम तक जोरदार बारिश हुई, जिसे नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कई जगह बाध पूरे भर गए हैं, जिसके चलते उनके गेट खोलने पड़े हैं। वहीं, भोपाल में लगातार हो रही तेज बारिश से शहर पानी-पानी  हो गया। शनिवार को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट रनवे के सेंट्रल लाइन पर पानी भर गया, जिससे बेंगलुरू, हैदराबाद और दिल्ली से भोपाल आने वाली सभी पांच फ्लाइटों को रद्द करना पड़ा। वहीं मुंबई से आने वाली एक फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट किया गया। भारी बारिश के कारण भोपाल कोई भी फ्लाइट लैंड नहीं हुई।   राजधानी में शुक्रवार शाम सात बजे से तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ और रुक-रुककर रातभर बारिश होती रही। शनिवार सुबह से यहां लगातार पानी बरस रहा है, जिसके चलते शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बनी। राजा भोज एयरपोर्ट के रनवे की सेंट्रल लाइन पर करीब दो फीट पानी भर गया। जिसे निकालने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मशीनें लगानी पड़ी। इस वहज से सुबह सबसे पहले मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को नागपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया और बाद में दिल्ली-भोपाल-दिल्ली की दो, हैदराबाद-भोपाल-हैदराबाद, बेंगलुरू-भोपाल-बेंगलुरू की इंडिगो फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि रनवे पर पानी भर जाने से आज आने वाली फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी हैं।   इधर, इंदौर, उज्जैन, रतलाम समेत पूर्वी मध्यप्रदेश के 21 जिलों में गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही, जिसके चलते जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भोपाल में 24 घटों में करीब 10 इंच बारिश हुई। यहां बड़ा तालाब पूरा भर गया और भदभदा डेम के गेट खोले पड़े। इंदौर में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के साथ ही 39 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इंदौर में इस दौरान 10 इंच से कुछ ज्यादा बारिश हो चुकी है। इंदौर में बारिश का आंकड़ा अब औसत के करीब जा पहुंचा है। इंदौर में कई निचली बस्तियों में पानी भर चुका है। यशवंत सागर डेम पूरा भर चुका है, इसलिए इसके सभी गेट भी खोल दिए गए हैं।    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट   मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिनों तक लगातार बारिश होने से संभावना जताई है। ऐसे में मौसम विभाग ने करीब 21 जिलों के लिए रेड, औरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के मुताबिक 24 और 25 अगस्त के बारिश थम सकती है। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार हो रही बारिश के चलते बने हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं और प्रदेश में सभी बांधों को नजर रखने के लिए अधिकारियों को अलर्ट जारी किया है।   प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। थाने से लेकर घरों और मंदिरों में पानी घुस गया है। भोपाल के निशातपुरा, शाहजहांनाबाद और कोहेफिजा में सडक़ों पर पानी भर गया है। जबकि निशातपुरा में स्थित साद नगर में लोग रातभर सो नहीं पाए हैं। उनके घरों में घुटनों तक पानी भरा है। ऐसा ही हाल नए शहर के साकेतनगर, शक्ति अलकापुरी, बावडिय़ा कला में नजर आ रहा है। रास्ते पूरी तरह से बंद हो गए हैं। वहीं, इंदौर में भी शहर और आस-पास के इलाकों में देर रात तीन बज से भारी बारिश हो रही है। इंदौर के करीब हातोद और यशवंत सागर के पास के गावों में पानी भर गया है। तालाब और खेत भी पानी से भर गए हैं। हालत यह है कि गांव में गाड़यिां बारिश के पानी में डूब गई हैं। भारी बारिश में शहर के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित भूतेश्वर महादेव के मंदिर में भी पानी भर गया और भगवान भोलेनाथ जलमग्न हो गए। इसी तरह अन्य शहरों और गांवों के हालात हैं।

Kolar News

Kolar News 22 August 2020

भोपाल। राजधानी भोपाल में लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश ने शहर को लबालब कर दिया है। निचले इलाकों में पानी भर गया है और आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ को अलर्ट किया गया है। तेज बारिश के कारण शहर का बड़ा तालाब भी लबालब हो गया है और शनिवार सुबह भदभदा डेम के चार गेट खोल दिए गए हैं। वहीं, कलियासोत डेम के गेट खुलने से पहले ही कलियासोत नदी में पानी आ गया है और नदी बहने लगी है।    राजधानी भोपाल में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। 24 घंटे में शहर में करीब 225 मिमी बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है। बारिश के कारण बड़े तालाब का जलस्तर 1665.80 फीट पर आ गया है, जो फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट से एक फुट कम है। जलग्रहण क्षेत्र से लगातार पानी की आवक को देखते हुए शनिवार को भदभदा डैम के चार गेट खोल दिए गए हैं। शनिवार को सुबह एक गेट, फिर दो और 11.30 बजे चार गेट खोलने पड़े। जिला प्रशासन ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है और निचले इलाकों में अमले की तैनाती के लिए निर्देश भी दिए हैं।

Kolar News

Kolar News 22 August 2020

  इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अब कोरोना के 181 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 10,967 और मृतकों की संख्या 356 हो गई है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने शनिवार को बाताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार देर रात 1867 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 181 रिपोर्ट पॉजिटिव और शेष रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसके बाद इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10 हजार 967 हो गई है। वहीं, इंदौर में तीन लोगों की कोरोना से मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 356 हो गई है। हालांकि, इंदौर में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। यहां अब तक करीब साढ़े सात हजार मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3087 है, जिनका उपचार जारी है।  

Kolar News

Kolar News 22 August 2020

भोपाल। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश के 15 जिलों में 15 अगस्त से छ: माही क्रियान्वयन शुरू किया गया है। अभियान में देशभर के 272 जिलों का चयन किया गया है, जिनमें प्रदेश के भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना और उज्जैन जिले शामिल हैं। जिलों का चिन्हांकन नशीले पदार्थ और शराब से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों के विरुद्ध किये गये राष्ट्रीय सर्वेक्षण के आधार पर किया गया है।   अभियान के तहत संबंधित जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में समितियाँ गठित की गई हैं, जिनमें पुलिस, विधि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है। नशे के आदी हो चुके लोगों को नशामुक्त करने के साथ अभियान का सर्वोच्च उद्देश्य भावी पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में आने से बचाना है।   जिला-स्तर पर गठित समितियाँ नशामुक्त अभियान के क्रियान्वयन, विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावकों के मध्य जन-जागरूकता कार्यक्रम, कॉलेजों में स्टुडेंट क्लब का गठन, चिन्हित नशा पीड़ित लोगों को पुनर्वास केन्द्रों और अस्पतालों में काउंसिलिंग एवं उपचार के लिये ले जाना, जिलों में दी जा रही काउंसिलिंग और उपचार सुविधाओं की सतत निगरानी, शैक्षणिक संस्थाओं के 100 मीटर के दायरे में सिगरेट की बिक्री न हो, सुनिश्चित करना, ड्रग्स की उपलब्धता और विक्रय की जानकारी मिलते ही इसके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करवाना, संबंधित लोगों को प्रशिक्षण दिलाना, अभियान में जन-सहयोग बढ़ाना, सोशल मीडिया के माध्यम से नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाना आदि शामिल हैं। समिति समय-समय पर प्रमुख सचिव, सामाजिक न्याय की अध्यक्षता में गठित राज्य-स्तरीय समिति को फीडबैक भी देगी।   केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा कराये गये राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार भारत में लगभग 16 करोड़ लोग शराब, 3.1 करोड़ भांग, 2.26 करोड़ अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। अभियान में शामिल जिलों में राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 33-33, पंजाब के 18, मध्यप्रदेश के 15, झारखण्ड के 12, दिल्ली के 11 क्षेत्र, उड़ीसा, हरियाणा, जम्मू-काश्मीर के 10-10, मणिपुर और आसाम के 9-9, अरुणाचल प्रदेश, बिहार और गुजरात के 8-8, कर्नाटक और केरल के 6-6, आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, महाराष्ट्र और मिजोरम के 4-4, नागालैण्ड और छत्तीसगढ़ के 3-3 जिले, दमन और दीव और केन्द्रशासित प्रदेश चण्डीगढ़ हैं।

Kolar News

Kolar News 21 August 2020

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र गुरुवार को छत्तीसगढ़ के नजदीक पहुंच गया है। मानसून द्रोणिका (ट्रफ) जबलपुर से होकर गुजर रही है। इन दो सिस्टम के कारण प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। राजधानी भोपाल में गुरुवार देर रात जोरदार बारिश हुई। यहां करीब दो घंटे में दो इंच वर्षा दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी मप्र में मानसून सक्रिय तथा पूर्वी मप्र में मानसून सामान्य रहा। भोपाल के अलावा इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, चंबल और ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।   शुक्रवार सुबह से भी राजधानी भोपाल में रुक रुक कर तेज बौछारें गिर रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर, उज्जैन, सागर, इंदौर संभाग में कहीं-कहीं अतिवृष्टि भी हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि दो सिस्टम सक्रिय होने के कारण प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार बन रहे हैं। गुरुवार रात से ही प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बौछारें पडऩी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद में और शनिवार को सागर, उज्जैन व इंदौर में तेज बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।   इन जिलों में हो सकती है भारी बारिशमौसम विभाग ने रीवा, अनूपपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, छतरपुर, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं होशंागाबाद संभाग तथा डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, विदिशा, रायसेन जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है। रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल संभागों में गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। 

Kolar News

Kolar News 21 August 2020

ग्वालियर। कोरोना वायरस के कारण इस बार सार्वजनिक रूप से गणेश उत्सव का आयोजन नहीं होगा। पंडाल नहीं सजाए जा रहे हैं। लेकिन घरों में गौरी पुत्र गणेश की भक्ति तथा आराधना श्रद्धालुओं द्वारा की जायेगी। इस बार गणेश चतुर्थी शनिवार, 22 अगस्त को है। इस दिन घर-घर में गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की जा जाएगी और लोग इस बार घरों में रहकर ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव मनाएंगे।    सनातन धर्म में भगवान गणेश को विनायक, गणपति, विघ्नहर्ता कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि किसी भी शुभ काम को करने से पहले गणेश भगवान की पूजा की जाती है। भादों शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। श्रद्धालु अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के कारण हर साल की तरह सार्वजनिक उत्सव नहीं होंगे। घरों में भक्त अपने प्रिय भगवान की सेवा पूजा करेंगे।    29 अगस्त को निगम वाहन में होगा विसर्जन   ग्वालियर में गणेशोत्सव 29 अगस्त तक मनाया जाएगा और इसी दिन नगर निगम के वाहनों में गणेश प्रतिमाओं का सम्मान पूर्वक विसर्जन किया जाएगा। जानकारी अनुसार निगम के कई वाहन गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिये शहर के गली-मोहल्ले और कॉलोनियों से विसर्जन स्थल तक ले जाकर सम्मान पूर्वक विसर्जन करायेंगे।   घरों में ही रहकर मनाएं पर्व                      जिला प्रशासन ने 22 अगस्त से 29 अगस्त तक गणेश उत्सव, 29 अगस्त को डोलग्यारस और 30 अगस्त को मोहर्रम त्यौहार घरों में ही रहकर मनाने का अपील की है। इस दौरान किसी भी प्रकार की झांकी, ताजियों के जुलूस नहीं निकालें जाएंगे, जहां तक हो गणेश प्रतिमा और ताजियों का रूप छोटा ही रहे। शासन की गाइडलाइन के अनुसार गणेश उत्सव की प्रतिमायें नहीं लगाई जायेंगी, किसी भी प्रकार की झांकी खुले में सार्वजनिक स्थानों पर नहीं लगाने की अपील की गई है।

Kolar News

Kolar News 21 August 2020

उज्जैन। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजोरा ने बुधवार को एक आदेश जारी किया। सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए उक्त आदेश में कहा गया कि प्रदेश में पूर्ण क्षमता के साथ यात्री बसों के संचालन की अनुमति दी जाती है। इधर प्रदेशभर सहित उज्जैन संभाग की 3000 बसें गुरूवार को खड़ी रही। ऑपरेटर्स का कहना था कि पहले हमारी मांगे पूरी करो,फिर चलाएंगे बस। जानकारी के अनुसार गुरूवार को अनेक लोग इस आशा के साथ नानाखेड़ा बस स्टेण्ड सहित विभिन्न स्टैडों पर पहुंचे कि बस चालू हो गई है, अत: गंतव्य तक जाएं, लेकिन बस स्टैण्डों पर पहुंचकर वे निराश हुए। बसों के चक्के थमे थे और मौके पर खड़े लोगों द्वारा कहा गया कि अभी बसवालों की हड़ताल है। मांगे पूरी होने तक बसें नहीं चलेगी। लोग पुन: अपने घरों को रवाना हो गए। यह हाल है अभी बुधवार तक राज्य शासन के प्रतिबंध के कारण प्रदेशभर में अंतर जिला बसें बंद थी, चूंकि प्रायवेट बसों का ही संचालन प्रदेश में हो रहा है,ऐसे में कल शाम को राज्य शासन द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद भी बस ऑपरेटर्स ने बसों का संचालन गुरूवार से प्रारंभ नहीं किया। लोग दो पहिया एव चार पहिया वाहनों से शहर के समीपस्थ जिलों में आते-जाते रहे। इनका कहना था कि सरकार ने यदि आदेश जारी किए हैं,तो बसें भी चलवाना चाहिए। पहले सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा था और अब बस ऑपरेटर्स ने अपनी मांगों के कारण चक्के जाम कर दिए हैं। आम आदमी को दोनों तरफ से परेशानी झेलना पड़ रही है।   यह कहना है बस ऑपरेटर्स का बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि शुक्ला के अनुसार संभाग में 3000 गाडिय़ां है जो अंतर जिला चलती है। बसों का संचालन इसलिए प्रारंभ नहीं किया, क्योंकि सरकार हमारी मांगों का निराकरण नहीं कर रही है। हमारी मांग है कि अप्रेल माह से अभी तक का टैक्स माफ किया जाए। इसी प्रकार यात्री किराया बढ़ाया जाए। उदाहरण दिया कि डीजल के प्रति लीटर भाव 15 रू. से अधिक बढ़ गए हैं। ऐसे में उज्जैन से इंदौर के बीच का किराया 54 रू. पुराता नहीं है। किराया 80 से 90 रू. प्रति सवारी किया जाए। चूंकि बसें खड़ी है,ऐसे में इसका ऋण/टेक्स/मैंटेनेंस आदि भी उन्हे ही भरना है। केवल 54 रू. प्रति सवारी के हिसाब से घाटा नहीं उठाया जा सकता। सरकार यदि टेक्स माफ भी कर देती है तो भी किराया तो बढ़ाना ही होगा।    शासन को सूचित कर दिया : आरटीओ शासन के आदेश के बाद भी बसों का चक्‍काजाम होने पर आरटीओ संतोष मालवीय ने कहा कि शासन को सूचित कर दिया है कि उज्जैन जिले में बसों का संचालन नहीं हुआ है। फिर जैसा आदेश शासन का आएगा,वह करेंगे।  वहीं संभागायुक्त आनंद शर्मा ने कहाकि आगे की क्या नीति रहेगी, यह शासन स्तर पर तय होगी। हम शासन द्वारा दिए गए आदेश पर अमल करवाएंगे।

Kolar News

Kolar News 20 August 2020

ग्वालियर। जून और जुलाई के बाद अगस्त के भी 20 दिन गुजर गए, लेकिन ग्वालियर में लगातार झमाझम और भारी बारिश की स्थिति नहीं बनी। हालांकि पिछले करीब दस दिनों से आए दिन मध्यम गति से बारिश अवश्य हो रही है। इसके चलते जहां गर्मी अभी तक शांत नहीं हुई है वहीं बारिश का आंकड़ा भी औसत को नहीं छू पाया है, लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन से चार दिनों तक ग्वालियर और चम्बल अंचल के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।   ग्वालियर में बुधवार शाम को लगभग आधा घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद गुरुवार को भी बारिश का क्रम जारी रहा। सुबह करीब 10 से दोपहर 12 बजे तक रिमझिम अंदाज में बारिश होती रही। इस दौरान शहर में लगभग तीन मिली मीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पिछले 24 घंटे में 27.0 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। इस प्रकार एक जून से अब तक शहर में कुल 425.0 मिली मीटर बारिश हो चुकी है, जो औसत से काफी कम है। सेवानिवृत्त मुख्य मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो अगले 24 घंटे में सक्रिय होकर मध्यप्रदेश की ओर आएगा। यह सिस्टम ग्वालियर-चम्बल के पास से होकर गुजरेगा। इसके प्रभाव से पूरे अंचल में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। श्री दुबे के अनुसार 21 अगस्त की शाम से बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। इसके बाद 22, 23 व 24 अगस्त को अंचल के अधिकांश भागों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे औसत बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद है।    सामान्य से नीचे उतरा तापमान: गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे। इस दौरान सुबह दस बजे से करीब दो घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही। इसके चलते पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान भी 0.4 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज हवाएं उत्तर पश्चिमी चलीं, जिनकी गति चार किलो मीटर प्रति घंटा थी। आज सुबह हवा में नमी 90 प्रतिशत दर्ज की गई, जो सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक है, जबकि शाम को हवा में नमी 84 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक है।

Kolar News

Kolar News 20 August 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां कोरोना के 189 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत भी हुई है। इसके बार जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 10,559 हो गई है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 2900 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 189 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और शेष निगेटिव आई हैं। इन 189 नये मरीजों के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 10,559 हो गई है। वहीं, इंदौर में तीन लोगों की कोरोना से मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 349 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। यहां अब तक 7140 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीज 3070 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 20 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अब कोरोना के 199 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद राजधानी में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 8885 हो गई है। वहीं, भोपाल में अब तक कोरोना से 250 लोगों की मौत हो चुकी है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी में बुधवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना के 199 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद राजधानी में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8885 और मृतकों की संख्या 250 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि अब तक यहां 7059 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1500 के करीब  है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।    बता दें कि राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गत दिनों 10 दिन का लॉकडाउन लगाया था। इस दौरान पूरा शहर 10 दिन बंद रहा। इसके बावजूद यहां कोरोना की रफ्तार कम नहीं हुई। हालांकि, नये मरीजों की संख्या दो दिन तक 100 से नीचे पहुंची, लेकिन उसके बाद फिर कोरोना से रफ्तार पकड़ी और नये मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को यहां 129 नये मरीज मिले थे और अब यह आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है।   बुधवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें एमपीईबी कॉल सेंटर ऑफिस गोविंदपुरा से 7 लोग, पुलिस लाइंस गोविंदपुरा से 4 लोग, आईटीबीपी कान्हा सैय्या से 5 लोग, मैनिट हॉस्टल टीटीनगर से 8 छात्र, एम्स से दो लोग, शाहजहांनाबाद पुलिस स्टेशन से एक जवान, पुलिस कंट्रोल रूम से 2 लोग, एमपीईबी ऑफिस से 4 लोग, बिजली कालोनी ऑफिस से तीन लोग, सीआरपीएफ बंगरसिया से 8 जवान, ईएमई सेंटर से तीन लोग, 25वीं बटालियन से एक जवान, जेपी हॉस्पिटल से एक व्यक्ति और अरेरा कालोनी से एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं।

Kolar News

Kolar News 19 August 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश मॉनसून में सुधार देखने को मिल रहा है। पूरी जुलाई सूखा निकालने के बाद अगस्त में प्रदेश बारिश से तरबतर हो गया है। मध्य प्रदेश पर बहुत दिनों के बाद मॉनसून की मेहरबानी देखने को मिल रही है। हालांकि पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर अभी भी मॉनसून कमजोर है जिससे बारिश की गतिविधियां यहाँ ना के बराबर हो रही हैं, लेकिन इंतज़ार जल्द खत्म होगा और अच्छी बारिश दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में भी देखने को मिलेगी। अगले एक सप्ताह के दौरान जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, सागर, सतना, पन्ना समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। 18 अगस्त को भी मध्य प्रदेश के पूर्वी तथा मध्य भागों में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। साथ ही कुछ स्थानों पर भारी मॉनसून वर्षा होने की भी संभावना है। इस दौरान जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, सागर, सतना, पन्ना, खजुराहो, रीवा, छतरपुर समेत भोपाल तक अगले दो-तीन दिनों के दौरान काफी अच्छी वर्षा हो सकती है। लेकिन अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में धार, देवास, मंदसौर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन और आसपास के भागों में बहुत भारी बारिश नहीं होगी। 19 अगस्त से दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में मॉनसून की हलचल बढ़ जाएगी और अगले कुछ दिनों के लिए अच्छी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। वर्तमान मौसमी स्थितियों को देखते हुए अनुमान है कि दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 और 20 अगस्त को कई स्थानों पर मध्यम से भारी मॉनसून वर्षा दर्ज की जाएगी। कुछ इलाकों में बारिश 100 या 200 मिलीमीटर से भी ज्यादा हो सकती है, जिसके चलते निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है कुछ स्थानों पर बाढ़ का संकट भी पैदा हो सकता है।   मौसम विभाग के मुताबिक 19 अगस्त को पूर्वी और मध्य भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आ जाएगी। हालांकि यह कमी अधिक दिनों तक नहीं रहेगी। 20 अगस्त से एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश के करीब पहुंचेगा जिसके चलते 20-21 अगस्त से पूर्वी मध्य प्रदेश के भागों में भी बारिश का एक नया दौर शुरू होगा। धीरे-धीरे बारिश मध्य भागों से आगे बढ़ते हुए पश्चिमी भागों तक पहुंचेगी। कुल मिलकर कहा जा सकता है कि मध्य प्रदेश पर अच्छी बारिश का दौर शुरू हो चुका है और अगले एक सप्ताह तक रुक-रुक कर अच्छी बारिश राज्य के विभिन्न भागों में देखने को मिलती रहेगी। अब तक पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 9प्रतिशत कम जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 8प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। आगामी दिनों में अच्छी बारिश की संभावना से उम्मीद है कि यह कमी पूरी हो जाएगी।

Kolar News

Kolar News 18 August 2020

धार। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष प्राचीन धार्मिक परंपरा अनुसार आज (सोमवार को) भगवान धारनाथ का छबीना निकाला जाएगा। कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए विगत एक माह से छबीना नहीं निकाले जाने का निर्णय प्रशासन द्वारा क्राइसिस मैनेजमेंट की मीटिंग के दौरान लिया जाता रहा, किंतु धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के द्वारा परंपरा अनुसार छबीना निकाले जाने हेतु ज्ञापन दिया गए और सड़कों पर उतरने का की बात भी कही गई।   दरअसल, रविवार देर शाम प्रदेश सरकार की विशेष अनुमति के तहत एक सुसज्जित शासकीय वाहन में भगवान धारेश्वर महादेव का छबीना परंपरागत मार्ग से निकाले जाने की जानकारी धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि धर्मस्थान रक्षक मण्डल धारेश्वर महादेव छबीना शाम 4:30 बजे धारेश्वर मंदिर प्रांगण से निकाला जाएगा। इसके पूर्व भगवान धारेश्वर के पूजन पश्चात परंपरा अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। दोपहर 2:00 पश्चात शहर में लॉकडाउन घोषित किया गया है। जिसके तहत सभी धर्म प्रेमी जनता अपने-अपने घरों से ही दर्शन लाभ ले सकते हैं।    धर्म स्थान रक्षक मंडल के अध्यक्ष डॉ शरद विजय वर्गीय व महामंत्री ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कोरोना महामारी दृष्टिगत रखते हुए शहरवासियों से अपील की है जब बाबा धार नाथ का छबीना शहर के प्रमुख मार्गों से प्रशासनिक व्यवस्था के तहत निकले उस दौरान सभी अपने- अपने घरों से ही भगवान धारेश्वर महादेव का दर्शन लाभ ले। छबीना के नजदीक पूजा अर्चना हेतु न पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। 

Kolar News

Kolar News 17 August 2020

भोपाल/शहडोल। मध्यप्रदेश के कई जिलों में बीती रात जोरदार बारिश हुई। राजधानी भोपाल के साथ ही पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडोल संभाग में रविवार रात 11 बजे के बाद गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई, जो कि सोमवार अलसुबह तक जारी रही। इससे जबलपुर शहर समेत कई गांवों में जलभराव हो गया। शहडोल जिले में हुई झमाझम बारिश के चलते बाणसागर डेम ओवरफ्लो हो गया, जिसके चलते सोमवार सुबह 7 बजे डेम के छह गेट आधा-आधा मीटर खोल दिए गए।   राजधानी भोपाल में भी रविवार देर रात जोरदार बारिश हुई, जिससे पूरा शहर तर-बतर हो गया। इसके बार रिमझिम बारिश का सिलसिला सोमवार सुबह तक जारी रहा। वहीं, जबलपुर में देर रात कई तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। यहां तक की निचले इलाकों में लोगों के घरों में घुटने तक पानी भर गया। हालांकि, सोमवार सुबह बारिश थम गई, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर रिमझिम फुहारों का दौर लगातार जारी है। इधर मौसम विभाग ने जबलपुर में भारी बारिश के अलर्ट जारी किया है। वहीं मंडला, बालाघाट, डिंडौरी में अति भारी बारिश व छिंदवाड़ा में भारी बारिश की संभावना जताई है।   शहडोल जिले में बीती रात झमाझम बारिश के चलते बाणसागर बांध लबालब भर गया है। सोमवार सुबह 7 बजे बाणसागर बांध के छह गेट आधा-आधा मीटर खोल दिए गए। बता दें कि बाणसागर डेम की जलभराव क्षमता 341.64 मीटर है। डेल के ओवरफ्लो होने से यह गेट खोले गए हैं।

Kolar News

Kolar News 17 August 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब इंदौर में कोरोना के रिकार्ड 245 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, इंदौर में अब तक कोरोना से 344 लोगों की मौत हो चुकी है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 3359 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 245 रिपोर्ट पॉजिटिव और 3089 रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 9804 से बढक़र 10,049 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से दो लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 344 हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक इंदौर में 6618 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3300 के करीब है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 17 August 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब इंदौर में कोरोना के 176 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार को देर रात 3096 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 176 रिपोर्ट पॉजिटिव और शेष निगेटिव प्राप्त हुई हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 9590 हो गई है। वहीं, इंदौर में पालदा क्षेत्र के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि हुई है। इसके बाद इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 342 हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक इंदौर में 6246 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 3001 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। इंदौर में पहली बार सक्रिय मरीज तीन हजार के पार पहुंचे हैं। इसकी वजह यह है कि यहां प्रतिदिन अधिक संख्या में नये मरीज मिल रहे हैं, जबकि उसकी तुलना में कम मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 15 August 2020

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की विभिन्न जेलों में हत्या जैसे जघन्य मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 244 कैदियों को उनके अच्छे व्यवहार के कारण शनिवार को रिहा कर दिया गया। इनमें एक महिला और 243 पुरुष कैदी शामिल हैं।    प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिहा हुए सभी कैदी अब तक 14 वर्ष से लेकर 20 वर्ष तक का कारावास भुगत चुके हैं। उन्होंने जेल में रहते हुए टेलरिंग, कारपेंटरी, लोहारी, भवन-निर्माण की कारीगरी आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। बंदियों को बेहतर आचरण और कार्य-व्यवहार को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें रिहा करने का निर्णय लिया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें जेल से रिहा कर दिया है। मंत्री मिश्रा ने अपेक्षा करते हुए कहा है कि रिहा होने के बाद वे अपने परिवार एवं समाज में पुर्नस्थापित होकर समाज एवं प्रदेश के विकास में सहभागी बनेंगे।   मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर केन्द्रीय जेल ग्वालियर से 40, उज्जैन से 36, सतना से 30, भोपाल से 28, इंदौर से 27, जबलपुर और सागर से 18-18, रीवा से 14, बड़वानी से 11, होशंगाबाद से 7, नरसिंहपुर से 10, खुली जेल भोपाल से 2 और खुली जेल होशंगाबाद से एक, जिला जेल छतरपुर और बैतूल से एक-एक कैदी को रिहा किया गया है।

Kolar News

Kolar News 15 August 2020

सिवनी। जिले के बंडोल थाना अंतर्गत ग्राम भोगाखेडा में जैन वेयर हाउस के समीप शनिवार दोपहर लगभग 1.00 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।   बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने शनिवार की शाम को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 01 बजे खंडवा से जबलपुर की ओर जा रही कार क्रमांक एम.पी.09 6839 ग्राम भोगाखेंडा के पास जैन वेयर हाउस के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार जयंत पिता चंदूलाल कानूनगो (35), इंदर पिता मेहताब (40) दोनों निवासी खंडवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य कार सवार इरशाद पिता इब्राहिम निवासी खंडवा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Kolar News

Kolar News 15 August 2020

  इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अब कोरोना के 157 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 9414 और मृतकों की संख्या 341 हो गई है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 3413 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 157 रिपोर्ट पॉजिटिव और शेष निगेटिव आई हैं। इन 157 नये मामलों के साथ अब जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 9414 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 341 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में अब तक 6191 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीज करीब 2500 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।   

Kolar News

Kolar News 14 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस सााल कोरोना संकट के चलते स्वतंत्रता दिवस राज्य शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल में होगा, जिसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड ग्राउंड) में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की गुरुवार को फुल ड्रेस परेड और फाइनल रिहर्सल हुई। इस मौके पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।   प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इसी क्रम में भोपाल के लाल परेड मैदान पर गुरुवार सुबह फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस दौरान पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, विशेष पुलिस महानिदेशक एसएएफ विजय यादव एवं संभागीय कमिश्नर कवीन्द्र कियावत सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फुल ड्रेस परेड के फाइनल अभ्यास के दौरान 7वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक रामचन्द्र सिंह कुशवाहा ने प्रतीक स्वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी के बाद परेड का निरीक्षण कर संदेश का वाचन किया। उसके बाद परेड का विसर्जन कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।   गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा इस बार कोरोना संकट के चलते सीमित रूप से स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए गाइडलाइन जारी है। सभी जिला मुख्यालयों पर सीमित संख्या में अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण होगा और परेड की सलामी ली जाएगी। अन्य कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जाएंगे। राज्य-स्तर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रात: 9 बजे के पूर्व शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री प्रात: 9 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे एवं प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन का प्रदेश के सभी जिलों में लाइव प्रसारण होगा। मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे।   जिला-स्तर पर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। सलामी के बाद राष्ट्रगान का गायन होगा। कलेक्टर कार्यालयों में मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने के इंतजाम किये जाएंगे। इसके अलावा जिला पंचायत एवं जनपद कार्यालयों में अध्यक्ष, प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान गाया जायेगा।  इसी प्रकार, नगर निगम और पंचायतों में सीमित संख्या में लोगों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का कार्यक्रम प्रात: 8.45 बजे तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाएगा, ताकि ताकि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता के नाम संबोधन को सुना और देखा जा सके।

Kolar News

Kolar News 13 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। यहां शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को यहां कोरोना के 90 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 8137 हो गई है। वहीं, भोपाल में अब तक कोरोना से 232 लोगों की मौत हो चुकी है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी में गुरुवार सुबह 1800 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें कोरोना के 90 नये मामले सामने आए हैं। सभी नये मरीजों को कोविड केयर सेन्टर में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8137 हो गई है, जबकि यहां अब तक कोरोना से 232 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि भोपाल में अब तक 6150 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं।    बता दें कि भोपाल में पिछले करीब एक महीने से सौ से दो सौ के बीच मरीज मिल रहे थे, लेकिन अब दो दिन से यह संख्या सौ से नीचे पहुंच गई है। बुधवार को यहां 86 नये संक्रमित मिले थे। यह संख्या 28 दिन बाद सौ से नीचे पहुंची थी। लगातार दूसरे दिन भी संख्या सौ से कम है। गुरुवार को यहां 90 नये मामले सामने आए हैं। 

Kolar News

Kolar News 13 August 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश का आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां लगातार डेढ़ से अधिक कोरोना के नये मिल रहे है, जिससे यहां रिकवरी रेट घटता जा रहा और संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ ही सक्रिय मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब यहां फिर कोरोना के 169 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या नौ हजार के पार पहुंच गई है। वहीं सक्रिय मरीज भी ढाई हजार से अधिक हो गए हैं।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात 2658 सैंपलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 169 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि 2449 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 9069 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से एक मौत की भी पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 337 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि अब तक इंदौर में 6076 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2656 है। इनमें से दो हजार से अधिक लोगों का अस्पतालों में उपचार जारी है, जबकि पांच सौ लोग घरेलू एकांतवास में उपचार करा रहे हैं।   बता दें कि इंदौर में पिछले 15 दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यहां एक सप्ताह में एक हजार नये संक्रमित मिले हैं। शहर में पिछले एक सप्ताह से लगातार नए मरीजों की संख्या 150 के ऊपर रही है। इससे यहां रिकवरी रेट लगातार घट रहा है और पाजिटिव दर में इजाफा हो रहा है। 

Kolar News

Kolar News 12 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून फिलहाल मेहरबान है। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाये रहे और रुक-रुककर रिमझिम बारिश भी हुई, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम मप्र पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। साथ ही उत्तर-पूर्व राजस्थान की तरफ खिसक गया है, लेकिन प्रदेश में सक्रिय दो सिस्टम के कारण तीन दिन तक अच्छी बरसात के आसार हैं।   मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजस्थान पर पहुंचे सिस्टम से नमी मिल रही है। मानसून ट्रफ ग्वालियर, सीधी से होकर गुजर रही है। उत्तरप्रदेश से उत्तरी मप्र से होकर एक द्रोणिका (ट्रफ) छत्तीसगढ़ तक बना हुआ है। इसके अतिरिक्त दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं तेज रफ्तार से चल रही हैं। इस वजह से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से बड़े पैमाने पर नमी आने का सिलसिला जारी है। इस वजह से अभी तीन दिन तक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अच्छी बरसात का सिलसिला बना रहने की संभावना है।   गुरुवार को बनेगा एक और सिस्टम वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके अलावा 16 अगस्त के आस-पास भी एक और शक्तिशाली कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत मिले हैं। इस वजह से अगस्त माह में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की उम्मीद बढ़ गई है। गुरुवार, 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दाब का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इस सिस्टम का मार्ग उत्तर की ओर से है। मानसून ट्रफ लाइन भी ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश के लिए सहायक बनी हुई है। इससे 13 से फिर से भारी बारिश के आसार बनेंगे। बंगाल की खाड़ी में मजबूत निम्न दाब के क्षेत्र विकसित नहीं हो रहे हैं। वे आधे रास्ते में कमजोर पड़ रहे हैं। हालांकि यह मानसून ट्रफ लाइन के साथ मर्ज होकर बारिश कराएंगे। ग्वालियर में 15 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

Kolar News

Kolar News 12 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह के साथ मनाई जा रही है। सुबह से ही लोग पूजा-पाठ में जुटे हुए हैं, लेकिन कोरोना के चलते मंदिर सूने पड़े हुए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते लोग कृष्ण जन्मोत्सव अपने-अपने घरों में मना रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब मंदिरों में लोगों की भीड़ नहीं उमड़ी। वहीं, रात में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भी मंदिरों में सीमित संख्या में लोगों की उपस्थिति में मनाया जाएगा। अधिकांश मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण होगा और श्रद्धालु घर पर ही रहकर भगवान के ऑनलाइन दर्शन करेंगे।   राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी बड़े शहरों में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बाजारों में भीड़ दिखाई दी। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं, मोरपंख व बांसुरी, मुकुट, वस्त्रों व पूजन सामग्री की खरीदी की। वहीं, बुधवार को सुबह अपने-अपने घरों में लोगों ने शासन की गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए भगवान का पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने इस कोरोना के चलते मंदिरों से दूरी बनाई, जिसके चलते मंदिर सूने पड़े रहे। केवल पुजारियों और मंदिर के कर्मचारियों ने ही सुबह भगवान की पूजा-आरती की। वहीं, रात में भी मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाया जाएगा। सीमित संख्या में पुजारी व पंडित ही भगवान का अभिषेक और पूजन करेंगे। रात 12 बजे जन्मोत्सव आरती होगी। इसके साथ जयकारों व बधाई गीत गूंजने लगेंगे और माखन-मिश्री व पंजीरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 12 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। यहां अब पांच जिलों में कोरोना के 324 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 1018 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राज्य में अब तक 29,674 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीज 9300 के करीब हैं। यहां रिकवरी रेट 72 फीसदी के करीब है।   इंदौर सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने मंगलवार को बताया कि एमजीएमजी मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात जारी 2859 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 176 नये पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इंदौर में तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8900 और मृतकों की संख्या 336 हो गई है। वहीं, भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार राजधानी में मंगलवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 107 नये संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा देवास में 19, शहडोल में 13 और उज्जैन में 12 नये मामले सामने आए हैं।   इन 324 नये मामलों के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 40,215 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 8900, भोपाल 7877, ग्वालियर, 2975, मुरैना 1807, जबलपुर 1885, उज्जैन 1341, खरगौन 934, नीमच 846, सागर 788, बड़वानी 902, खंडवा 712, बुरहानपुर 498, भिण्ड 507, देवास 502, रतलाम 556, मंदसौर 508, धार 503, छतरपुर 399, रायसेन 422, रीवा 435, टीकमगढ़ 339, राजगढ़ 426, विदिशा 403, शाजापुर 313, शिवपुरी 379, सीहोर 376, श्योपुर 290, बैतूल 303, दतिया 302, होशंगाबाद 297, हरदा 229, दमोह 340, सतना 267, छिंदवाड़ा 233, अलीराजपुर 212, नरसिंहपुर 240, कटनी 248, झाबुआ 217, बालाघाट 166, पन्ना 149, सिंगरौली 188, आगरमालवा 106, अशोकनगर, 119, सीधी 135, शहडोल 134, गुना 100, अनूपपुर 85, निवाड़ी 66, उमरिया 56, सिवनी 72, डिंडौरी 58 और मंडला 73 मरीज शामिल हैं।   वहीं, इंदौर में हुई तीन मौतों के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1018 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 336, भोपाल 220, उज्जैन 75, बुरहानपुर 25, खंडवा 20, जबलपुर 34, खरगौन 18, ग्वालियर 17, धार 10, मंदसौर 11, नीमच 09, सागर 37, देवास 13, रायसेन 09, होशंगाबाद 09, सतना 12, आगरमालवा 04, झाबुआ 04, अशोकनगर 03, शाजापुर 06, दतिया 04, छिंदवाड़ा 02, सीहोर 13, उमरिया 02, रतलाम 14, बड़वानी 09. मुरैना 11, राजगढ़ 11, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 09, रीवा 08, गुना 04, हरदा 06, कटनी 06, सीधी 01, शिवपुरी 03, अलीराजपुर 02, भिंड 02, बैतूल 05, नरसिंहपुर 02, सिवनी 02, सिंगरौली 04, छतरपुर 09, विदिशा 06, दमोह 05 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है।

Kolar News

Kolar News 11 August 2020

भोपाल। लंबे समय से झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे राजधानी के लोगों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया। मंगलवार तडक़े सुबह से भोपाल में रिमझिम बारिश शुरू हो गई जो कि दिन बढऩे के साथ ही तेज होती गई। झमाझम बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया और मौसम में ठंडक घुलने से माहौल खुशनुमा हो गया। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के 18 जिलों जबलपुर, नरसिंहपुर, मंदसौर, नीमच, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर, छतरपुर, रायसेन, सीहोर, राजगढ, होशंगाबाद, आगर, अशोकनगर और टीकमगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।   विभाग की माने तो मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटे तक कहीं-कहीं लगातार और कहीं-कहीं रुक-रुककर तेज बारिश होगी। उत्तर पूर्व से उत्तर पश्चिम में लो प्रेशर एरिया बनने से यह स्थित बनी है। ऐसे में पश्चिम मध्यप्रदेश में अधिक बारिश होगी। इंदौर से लेकर भोपाल और ग्वालियर तक पानी गिरेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र आगे बढक़र ओडिशा के उत्तरी इलाके में सक्रिय हो गया है। इसके अतिरिक्त मानसून द्रोणिका (ट्रफ) भी पूर्वी मध्य प्रदेश के नजदीक से होकर गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में बारिश होने का सिलसिला शुरू हो गया है। दक्षिण-पूर्वी उप्र पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से उत्तरी मप्र से होकर ओडिशा पर बने कम दबाव के क्षेत्र तक भी एक ट्रफ बना हुआ है। इस वजह से प्रदेश में अच्छी बरसात होने की संभावना बढ़ गई है। इसके अलावा 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत मिले हैं। इससे बारिश का सिलसिला आगे भी बना रहने की उम्मीद की जा रही है।

Kolar News

Kolar News 11 August 2020

भोपाल/ग्वालियर। नंद के लाल भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मंदिरों में 12 अगस्त को रात 12 बजे मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां मंदिरों में शुरू हो गई हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते भक्तों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। कान्हा के लिए बाजार भी सजकर तैयार हो गए हैं और कई तरह की पोशाकें, मोर पंख, बांसुरी बिक रही हैं, लेकिन बाजारों से ग्राहक नदारद हैं, जिससे दुकानदारों में मायूसी छाई हुई है।   राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। कोरोना के चलते राज्य शासन द्वारा दिशा-निर्देश दिये गये हैं कि मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में पांच लोगों से अधिक शामिल नहीं होंगे और सभी अपने-अपने घरों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए यह पर्व मनाएं। इसी को देखते हुए श्रद्धालु कान्हा का जन्मोत्सव मनाने की तैयारियों में जुटे हैं। राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में बुधवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इधर बाजार भी कृष्ण जन्मोत्सव के चलते सजे हुए हैं, लेकिन दुकानों तक ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं।   जन्माष्टमी पर हर वर्ष पोशाकों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है तो वहीं कान्हा के लिए पालना, बांसुरी, मुकुट की मांग रहती है और इसके लिए व्यापारी पहले से ही खरीदारी कर दुकान सजाकर बैठ रहे हैं, लेकिन कोरोना के चलते शहरभर में होने वाले आयोजनों पर पाबंदी लगी हुई है और स्कूलों में ताले लटके हैं, जिससे प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं होंगी। संक्रमण के दौरान लॉकडाउन रहने के कारण भी शहरवासी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं इसलिए कान्हा का जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारी कर रहे हैं।   जन्माष्टमी पर्व की पूर्व संध्या पर पर सजा भगवान लक्ष्मीनारायण का फूल बंगला   वहीं, ग्वालियर के जनकगंज स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पर जन्माष्टमी पर्व की पूर्व संध्या पर  लक्ष्मीनारायण भगवान का फूलों से श्रंगार का फूल बंगला सजाया गया। साथ ही भगवान को मोगरे के फूलों से बने विशेष वस्त्रों से श्रंगार किया गया।    मंदिर के पुजारी संजय लभाटे ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी पर्व बडे धूमधाम से मनाया जाएगा, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सीमित संख्या में प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालु भगवान के प्राकटोत्सव के दर्शन लक्ष्मीनारायण मंदिर के फेसबुक पेज पर जाकर कर सकेंगे। 

Kolar News

Kolar News 11 August 2020

इंदौर/भोपाल। परिवहन विभाग की चौकियों पर भ्रष्टाचार, प्रदेश में डीजल पर लग रहे सबसे ज्यादा वैट समेत अन्य मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल सोमवार सुबह से शुरू हो गई। इसके साथ ही मप्र के सात लाख ट्रक और अन्य वाणिज्यिक माल परिवहन वाहनों के पहिए सोमवार से अगले तीन दिनों के लिए थम गए। ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने अन्य प्रदेशों से आने वाले वाहनों को भी प्रदेश में नहीं आने देने की बात कही है।    ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस वेस्ट जोन के उपाध्यक्ष विजय कालरा ने कहा कि मप्र में रजिस्टर्ड सात लाख ट्रक व अन्य वाणिज्यिक वाहन तीन दिन तक नहीं चलेंगे। साथ ही मप्र से हर दिन गुजरने वाले 33 हजार वाहन भी  नहीं गुजरेंगे। इंदौर ट्रक ऑपरेटर और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष सीएल मुकाती ने कहा कि हम अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर परिवहन मंत्री से मिले थे लेकिन उनका रवैया सकारात्मक नहीं लगा। इसी कारण हमने मध्यप्रदेश में 10 से 12 अगस्त तक परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया है। हमारी मांग है कि कोरोनाकाल का परिवहन और गुड्स टैक्स माफ किया जाए। पिछले एक साल में जो वैट वृद्धि और अन्य टैक्स बढ़ाए हैं, उन्हें वापस लिया जाए। ड्राइवरों को कोरोना योद्धा मानते हुए उन्हें बीमा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। मप्र के चेक पोस्ट पर अवैध वसूली बंद की जाए।   प्रतिदिन 450 करोड़ के नुकसान का दावा ट्रासपोर्टर्स की इस हड़ताल का असर प्रदेश की जनता पर पड़ेगा। अभी व्यापार 25 से 30 फीसदी ही चल रहा है। 70 से 75 फीसदी व्यापार तो बंद ही है। ऐसे में अनुमान है कि हड़ताल के दिनों में सरकार को प्रतिदिन 450 करोड़ के राजस्व का नुकसान होगा। यदि 100 फीसदी व्यापार शुरू होता तो सरकार को 2000 करोड़ का नुकसान प्रतिदिन होता। बंद को ड्राइवर, ट्रांसपोर्टर, डीजल-पेट्रोल के टैंकर, बस और टैक्सी एसोसिएशन के साथ ही अहिल्या चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी एक दिन का समर्थन दिया है।   मांगें नहीं मानी तो तीन दिन बाद देशव्यापी चक्काजामट्रासपोर्ट एसोसिएशन का कहना है कि यह सांकेतिक हड़ताल अभी तीन दिन की है और केवल प्रदेशव्यापी है। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो फिर देशव्यापी चक्काजाम किया जाएगा। हड़ताल के दौरान वाहनों को कतार से सीमाओं पर खड़ा करेंगे। 11 अगस्त को चौकियों पर दोपहर दो बजे विरोध में हॉर्न बजाएंगे।

Kolar News

Kolar News 10 August 2020

उज्जैन। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में छठवीं सवारी सोमवार को शाम धूमधाम से निकलेगी। बाबा महाकाल नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देंगे। सवारी महाकाल मन्दिर से परिवर्तित मार्ग से निकाली जायेगी। वहीं, सोमवार से प्रदेश के बाहर के श्रद्धालु भी भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी।    सोमवार को सुबह भस्मारती के बाद भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार कर पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया। महाकाल मंदिर समिति के प्रशासन सुजान सिंह रावत ने बताया कि बाबा महाकाल की सवारी सोमवार शाम को चार बजे परिवर्तित मार्ग से निकाली जाएगी। सवारी महाकाल मन्दिर से बड़ा गणेश मन्दिर होते हुए हरसिद्धि मन्दिर चौराहा पहुंचेगी। यहां से झालरिया मठ और बालमुकुंद आश्रम होते हुए सवारी रामघाट पर पहुंचेगी। रामघाट पर पूजन-अर्चन के पश्चात सवारी रामानुजकोट, हरसिद्धि की पाल होते हुए हरसिद्धि मन्दिर मार्ग, बड़ा गणेश मन्दिर के सामने से होती हुई पुन: महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचेगी। सवारी का लाईव प्रसारण विभिन्न चैनलों द्वारा किया जायेगा।    कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर वे सवारी देखने के लिये घरों से बाहरन निकलें। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे घरों में ही रहकर भगवान महाकाल की सवारी का लाईव दर्शन का लाभ लें।   बता दें कि कोरोना संकट के चलते प्रदेश के बाहर के श्रद्धालुओं का भगवान महाकाल के मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था, लेकिन अब बाबा महाकाल के दर्शन प्रदेश के बाहर के श्रद्धालु भी कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें दर्शन पर पहले ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। सोमवार से यह व्यवस्था शुरू हो गई है। दरअसल, रविवार को हुई जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान समिति ने महाकालेश्वर मंदिर में प्रदेश के बाहर के श्रद्धालुओं को भी दर्शन अनुमति दी, लेकिन उन्हें दर्शन एप पर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 10 August 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। अब यहां कोरोना के 208 नये मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां एक दिन में दो सौ से अधिक नये मामले पहली बार सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 8724 हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इंदौर में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।    इंदौर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 2498 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 208 रिपोर्ट पॉजिटिव और शेष रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इन 208 नये मामलों के साथ इंदौर में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8724 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से अब तक 333 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, यहां अब तक 5961 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2430 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 10 August 2020

इंदौर। राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में केन्द्रीय जेल इंदौर में विचाराधीन एवं सजायाप्ता बंदियों से परिजन एवं उनके अभिभाषक ई-मुलाकात कर सकेंगे। इसके तहत परिजन एवं अभिभाषक स्मार्ट फोन/डेस्कटॉप/टेबलेट आदि से बातचीत कर सकेंगे। इसके लिए ई-आवेदन प्रस्तुत करना होगा। केन्द्रीय जेल अधीक्षक राकेश कुमार भांगरे ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जेलों पर जिन बंदियों को इनकमिंग दूरभाष की पात्रता है, उन समस्त बंदियों को ई-मुलाकात की पात्रता होगी। ई-मुलाकात की अवधि 10 मिनिट की होगी। यह सुविधा पात्र बंदियों को माह में एक बार होगी। जो आवेदन मान्य किये जाएंगे उन आवेदकों को ई-मुलाकात की दिनांक एवं समय प्रदान किया जाएगा। ई-मुलाकात आवंटित कार्य दिवस में प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि बंदीगणों के परिजन अपने घर से ही स्मार्ट फोन/डेस्कटॉप/टैबलेट के माध्यम से अथवा किसी एमपी नलाईन सेंटर से ई-मुलाकात का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बंदियों के परिजन एवं अभिभाषकों के लिए ई-मुलाकात करने के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया एवं नियम निम्नानुसार है। आवेदकों को पोर्टल eprisons.nic.in गूगल पर सर्च करना होगा। इसके बाद उन्हें न्यू विजिट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ई-मुलाकात पर क्लिक कर मुलाकाती और बंदी की जानकारी भरना होगी। इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उन्हें मोबाईल/ई-मेल पर ओ.टी.पी. प्राप्त होगा। इसे अगली स्क्रीन पर दर्ज करना होगा। रजिस्ट्रेशन और मुलाकात संबधी जानकारी स्क्रीन पर प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था कोरोना महामारी के संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में शुरु की गई है। इस संबंध में जेल मुख्यालय भोपाल से भी आदेश प्राप्त हो गये हैं।

Kolar News

Kolar News 10 August 2020

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की छठी सवारी सोमवार, 10 अगस्त को शाम 4 बजे महाकाल मन्दिर से परिवर्तित मार्ग से निकाली जायेगी। परिवर्तित मार्ग अनुसार भगवान महाकालेश्वर की सवारी महाकाल मन्दिर से बड़ा गणेश मन्दिर होते हुए हरसिद्धि मन्दिर चौराहा पहुंचेगी। यहां से झालरिया मठ और बालमुकुंद आश्रम होते हुए सवारी रामघाट पर पहुंचेगी। रामघाट पर पूजन-अर्चन के पश्चात सवारी रामानुजकोट, हरसिद्धि की पाल होते हुए हरसिद्धि मन्दिर मार्ग, बड़ा गणेश मन्दिर के सामने से होती हुई पुन: महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचेगी। सवारी का लाईव प्रसारण विभिन्न चैनलों द्वारा किया जायेगा।    कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति आशीष सिंह ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर वे सवारी देखने के लिये घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे घरों में ही रहकर भगवान महाकाल की सवारी का लाईव दर्शन का लाभ लें। श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में अन्तिम व शाही सवारी सोमवार 17 अगस्त को निकाली जायेगी।

Kolar News

Kolar News 9 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। यहां अब तीन जिलों में कोरोना के 416 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 38 हजार 573 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 982 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यहां 28,353 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब यहां सक्रिय प्रकरण 8827 हैं।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शनिवार देर रात जारी 2770 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना के 173 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 8516 और मृतकों की संख्या 333 हो गई है। वहीं, भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, राजधानी में रविवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 101 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, भोपाल में कोरोना से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा ग्वालियर में कोरोना के 142 नये मामले सामने आए हैं।   इन 416 नये मामलों के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 38,157 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 8516, भोपाल 7640, ग्वालियर, 2951, मुरैना 1750, जबलपुर 1765, उज्जैन 1283, खरगौन 900, नीमच 826, सागर 764, बड़वानी 876, खंडवा 698, बुरहानपुर 493, भिण्ड 499, देवास 468, रतलाम 528, मंदसौर 484, धार 489, छतरपुर 388, रायसेन 414, रीवा 427, टीकमगढ़ 331, राजगढ़ 411, विदिशा 380, शाजापुर 308, शिवपुरी 363, सीहोर 347, श्योपुर 261, बैतूल 293, दतिया 250, होशंगाबाद 292, हरदा 226, दमोह 285, सतना 238, छिंदवाड़ा 213, अलीराजपुर 196, नरसिंहपुर 233, कटनी 221, झाबुआ 205, बालाघाट 161, पन्ना 127, सिंगरौली 180, आगरमालवा 101, अशोकनगर, 110, सीधी 125, शहडोल 96, गुना 92, अनूपपुर 83, निवाड़ी 65, उमरिया 47, सिवनी 68, डिंडौरी 56 और मंडला के 50 मरीज शामिल हैं।    वहीं, इंदौर-भोपाल में हुई पांच मौतों के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 982 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 333, भोपाल 213, उज्जैन 75, बुरहानपुर 25, खंडवा 20, जबलपुर 34, खरगौन 18, ग्वालियर 15, धार 10, मंदसौर 11, नीमच 09, सागर 36, देवास 12, रायसेन 09, होशंगाबाद 09, सतना 10, आगरमालवा 04, झाबुआ 04, अशोकनगर 03, शाजापुर 05, दतिया 04, छिंदवाड़ा 02, सीहोर 13, उमरिया 02, रतलाम 13, बड़वानी 09. मुरैना 09, राजगढ़ 11, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 09, रीवा 08, गुना 04, हरदा 06, कटनी 05, सीधी 01, शिवपुरी 03, अलीराजपुर 01, भिंड 02, बैतूल 03, नरसिंहपुर 01, सिवनी 01, सिंगरौली 02, छतरपुर 09, विदिशा 03, दमोह 04 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है।

Kolar News

Kolar News 9 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां अब कोरोना के 152 नए मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7691 हो गई है। वहीं, राजधानी में कोरोना से अब तक 211 लोगों की मौत हो चुकी है।   भोपाल के सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में राजधानी में 152 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 7691 हो गई है। वहीं, कोरोना से भोपाल में तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 211 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि अब तक भोपाल में 5402 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या दो हजार के करीब हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 8 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिमं ) द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी (कक्षा 12वीं बोर्ड) की सर्टिफिकेट परीक्षा में कोरोना संकट के कारण कई छात्र-छात्राएं शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिए मंडल द्वारा विशेष परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 17 अगस्त से शुरू होगी। मंडल द्वारा इस विशेष परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल घोषित कर दिया है।   मंडल के अनुसार, कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय के तहत विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे पहले पहुंचाना होना अनिवार्य है। परीक्षा कक्ष में जाने से पूर्व सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। परीक्षाएं 17 अगस्त से 21 अगस्त तक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होंगी। मंडल द्वारा शुक्रवार को देर शाम विषय वार समय सारणी जारी कर दी है।   परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट  www.mpbse.nic.in पर भी उपलब्ध है। ये परीक्षाएं एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तक होंगी। छात्रों को सुबह 10 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है। 10.45 बजे के बाद किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 8 August 2020

भोपाल। अगस्त का महीना मानसून को लेकर अच्छी खबर लेकर आया है। जुलाई में सूखे से परेशान मप्र के किसान और आम जन को अगस्त में राहत मिल गई है। यहां अब जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर ओडिशा तट पर पहुंच गया है। मानसून द्रोणिका भी ग्वालियर से होकर गुजर रही है। दक्षिणी गुजरात पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त दक्षिणी गुजरात पर बने चक्रवात से बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के मुताबिक इन चार सिस्टम के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बरसात हो रही है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को पश्चिमी मप्र में कहीं-कहीं भारी बरसात हो सकती है। ओडिशा तट पर मौजूद सिस्टम के गुरुवार को छत्तीसगढ़ के आस-पास आने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात पर बने सिस्टम की वजह से अरब सागर से काफी नमी मिल रही है। इस वजह से गुरुवार-शुक्रवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना है।   इसके अलावा 9 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत मिले हैं। उसके आगे बढऩे पर प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार बना रहने के पूरे आसार हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष जुलाई माह में मानसून के रूठ जाने से अपेक्षाकृत कम बरसात हुई। इससे किसान चिंतित हो गए थे,लेकिन अगस्त में मानसून के सक्रिय होने से फसलों को जीवनदान मिल गया है।

Kolar News

Kolar News 6 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। यहां बुधवार को 162 नये मामले सामने आए थे, जबकि एक ही दिन में 11 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। अब यहां फिर 142 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या 7400 हो गई है। वहीं, भोपाल में कोरोना से अब तक 208 लोगों की मौत हो चुकी है।   भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना के 142 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 7400 हो गई है। इसमें रामेश्वरम एक्सटेंशन बागमुगालिया से एक ही परिवार के तीन लोग, बागमुगालिया से ही दो अन्य लोग, ईदगाह हिल्स में एक ही परिवार के चार लोग, हमीदिया के डीन ऑफिस में कार्यरत 29 वर्षीय युवा, अवधपुरी संयुक्त विहार में रहने वाले एक सात साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन लोग, तुलसी नगर में एक ही परिवार के चार लोग, सिस्टर केयर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।   बता दें कि बुधवार को भोपाल में चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया था। यहां एक ही दिन में 11 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। यह प्रदेश के किसी भी शहर में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इनमें हमीदिया अस्पताल में छह, एम्स और चिरायु में दो-दो था बंसल अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई थी। गुरुवार को यहां फिर कोरोना के 142 नये मरीज मिल गए हैं। इन नये मामलों के साथ अब भोपाल में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7400 हो गई है। वहीं, यहां अब तक 208 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक भोपाल में 4760 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीज 2400 के करीब हैं, जिनका उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 6 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहत थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब राजधानी भोपाल में भी कोरोना से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। शहर के शाहजहांनाबाद थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक 49 वर्षीय अंसार अहमद की चिरायु अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। वे कोरोना संक्रमित होने के बाद 24 जुलाई को चिरायु अस्पताल में भर्ती हुई थे। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विवेक जौहरी ने इसकी पुष्टि करते हुए स्वर्गीय अंसार अहमद को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये हैं।    डीजीपी जौहरी ने बुधवार को ट्वीट किया है कि भोपाल के शाहजहांनाबाद थाने में सहायक उप निरीक्षक अंसार अहमद का कर्तव्यरत रहते हुए कोरोना संक्रमण  के कारण आज दु:खद निधन हो गया है। पुलिस विभाग में इनकी 25 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा रही है। मध्य प्रदेश  पुलिस परिवार की ओर से मैं  श्री अंसार अहमद को नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।    बता दें कि सहायक उपनिरीक्षक अंसार अहमद पुलिस विभाग की 25 साल से सेवा कर रहे थे। परिवार में पत्नी नाज और चार बच्चे हैं। दो बेटे अदनान, अनस और दो बेटियां आफरीन, जैनब हैं। परिवार धर्मेश नगर, अशोका गार्डन में रहता है। मूल रूप से अशोक नगर के रहने वाले हैं। ड्यूटी के बेहद पाबंद अंसार अहमद तीन महीने से घर में अलग कमरे में रहते थे और ड्यूटी से आने के बाद अपने कमरे को रोजाना धोते थे, परिवार और बच्चों से दूर से मिलते। उसी कमरे में खाना खाते और ड्यूटी चले जाते थे। गत 24 जुलाई को कोरोना संक्रमित होने के बाद वे चिरायु अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।   अंसार के बड़े भाई निसार अहमद ने बताया कि अंसार की मौत की खबर सुबह चिरायु अस्पताल के डॉक्टरों से मिली। उन्होंने बताया कि आपके भाई का सुबह 6.30 बजे निधन हो गया है। हम उन्हें बचा नहीं सके। कोरोना संक्रमण की वजह से उनके फेफड़े 95 फीसदी डैमेज हो गए थे। अंसार तीन दिन से वेंटिलेटर पर थे। मेरा भाई ड्यूटी का बेहद पाबंद था, जब भी उसे कहो छुट्टी ले लो तो मना कर देता। कहने लगता- भाई अगर हम ड्यूटी नहीं करेंगे तो फिर आम लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। भोपाल में कोरोना से यह दूसरे पुलिस अधिकारी की मौत हुई है। इससे पहले 18 जुलाई को डीएसपी प्रेम प्रकाश गौतम की भी कोरोना से मौत हो गई थी। बात दें कि इससे पहले इंदौर और उज्जैन में एक-एक पुलिस अधिकारियों की मौत हो चुकी है।

Kolar News

Kolar News 5 August 2020

भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस परीक्षा-2019 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में देशभर से 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिनमें 304 उम्मीदवार सामान्य वर्ग, 78 आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, 251 अन्य पिछड़ा वर्ग, 129 अनुसूचित जाति और 67 अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं। इस परीक्षा में इंदौर के प्रदीप सिंह ने देश में 26वीं रैंक हासिल की और मध्यप्रदेश के टॉपर बने।   दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस (मुख्य) परीक्षा-2019 का आयोजन सितम्बर-2019 में किया था। इसके बाद इसी साल फरवरी से अगस्त के बीच में पर्सनालिटी टेस्ट, इंटरव्यू आयोजित किये गए। यूपीएससी ने मंगलवार को इसका फाइनल रिजल्ट घोषित किया। इसमें इंदौर के प्रदीप सिंह ने 26वीं रैंक प्राप्त की। वे मध्यप्रदेश में पहले स्थान पर रहे। वहीं, मंदसौर जिले के गरोढ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेश चौधरी के पुत्र अभिनव चौधरी ने भी यूपीएससी की परीक्षा में देश में 238वीं रैंक हासिल की है।

Kolar News

Kolar News 4 August 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। अब यहां कोरोना के 89 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 7735 हो गई है। वहीं, इंदौर में अब तक कोरोना से 320 लोगों की मौत हो चुकी है।   इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने मंगलवार को बताया कि एमजीएमजी मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 1973 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिनमें 89 पॉजिटिव और शेष निगेटिव प्राप्त हुई हैं। इन 89 नये संक्रमितों के साथ अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7735 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 320 हो गई है।   हालांकि, इंदौर में अब तक 5662 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1753 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 4 August 2020

भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगवलावर सुबह जोरदार बारिश हुई। सुबह करीब 6.30 बजे से बारिश शुरू हुई। राजधानी में तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बीते कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और उमंग बढ़ गई थी। सुबह से हो रही बारिश के कारण लोग मॉर्निंग वॉक पर भी नहीं निकल पाए। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी राजधानी भोपाल में चल रही हैं।   इससे पहले मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश का अलर्ट जारी किया था। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक के मुताबिक मानसून 4 अगस्त के बाद से तीन चार दिनों तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान 12 अगस्त तक मध्य प्रदेश में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। एक कम दबाव क्षेत्र 04 अगस्त 2020 तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में बनने की संभावना है। नतीजतन, मानसून गर्त जो वर्तमान में सामान्य स्थिति में है, अगले 3-4 दिनों के दौरान सक्रिय होने की संभावना है। निचले स्तर दक्षिण-पश्चिम / पश्चिमी हवाओं ने अरब सागर के ऊपर बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के दक्षिणी भागों में मजबूत जुई हुईं है। बंगाल की खाड़ी में मंगलवार को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। मानसून ट्रफ भी अपनी सामान्य स्थित से मध्य भारत के नीचे की तरफ आ गई है। इसके अतिरिक्त एक शियर जोन (पूर्वी-पश्चिमी हवाओं का टकराव) महाराष्ट्र पर बन गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इन तीन सिस्टम के कारण मंगलवार से मध्य प्रदेश में अच्छी बरसात का दौर शुरू होने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला 3-4 दिन तक जारी रह सकता है।   इन जगहों पर जारी किया गया अलर्ट मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए सागर संभाग के जिलों में, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला, बैतूल, हरदा, खंडवा , खरगौन, धार, इंदौर , देवास, दतिया, मुरैना और भिण्ड जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही भोपाल, होशंगाबाद जगहों में गरज चमक के साथ बौछारे भी पड़ सकती हैं।

Kolar News

Kolar News 4 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां अब दो जिलों में कोरोना के 215 नये मामले सामने आए हैं, जबकि सात लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 33 हजार 750 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 893 लोगों की मौत हो चुकी है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात जारी 2029 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 91 नये संक्रमित मिले हैं। वहीं, दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमितों की कुल संख्या 7646 और मृतकों की संख्या 317 हो गई है। वहीं, भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, राजधानी में सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना के 124 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान यहां पांच लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राजधानी में संक्रमितों की संख्या 6963 और मृतकों की संख्या 189 हो गई है।   इंदौर-भोपाल में मिले 125 नये मामलों के साथ अब राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 33,750 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 7646, भोपाल 6963, ग्वालियर, 2431, मुरैना 1627, जबलपुर 1382, उज्जैन 1208, खरगौन 785, नीमच 757, सागर 686, बड़वानी 756, खंडवा 657, बुरहानपुर 484, भिण्ड 455, देवास 443, रतलाम 447, मंदसौर 429, धार 407, छतरपुर 352, रायसेन 359, रीवा 357, टीकमगढ़ 307, राजगढ़ 343, विदिशा 335, शाजापुर 296, शिवपुरी 315, सीहोर 295,  श्योपुर 247, बैतूल 250, दतिया 229, होशंगाबाद 233, हरदा 208, दमोह 209, सतना 188, छिंदवाड़ा 181, अलीराजपुर 171, नरसिंहपुर 179, कटनी 161, झाबुआ 144, बालाघाट 131, पन्ना 98, सिंगरौली 89, आगरमालवा 91, अशोकनगर, 90, सीधी 87, शहडोल 77, गुना 78, अनूपपुर 72, निवाड़ी 50, उमरिया 45, सिवनी 46, डिंडौरी 48 और मंडला 38 मरीज शामिल हैं।    वहीं, इंदौर-भोपाल में हुई सात लोगों की मौत के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 893 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 317, भोपाल 189, उज्जैन 74, बुरहानपुर 25, खंडवा 19, जबलपुर 29, खरगौन 17, ग्वालियर 13, धार 10, मंदसौर 11, नीमच 09, सागर 32, देवास 10, रायसेन 07, होशंगाबाद 07, सतना 08, आगरमालवा 03, झाबुआ 03, अशोकनगर 03, शाजापुर 04, दतिया 04, छिंदवाड़ा 02, सीहोर 10, उमरिया 02, रतलाम 10, बड़वानी 08. मुरैना 09, राजगढ़ 09, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 08, रीवा 03, गुना 04, हरदा 06, कटनी 03, सीधी 01, शिवपुरी 02, अलीराजपुर 01, भिंड 01, बैतूल 03, नरसिंहपुर 01, सिवनी 01, सिंगरौली 02, छतरपुर 08, विदिशा 02, दमोह 01 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है। हालांकि, राज्य में अब तक 23,550 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीज नौ हजार के करीब हैं।

Kolar News

Kolar News 3 August 2020

उज्जैन। मध्यप्रदेश में सोमवार को श्रावण पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान परम्परा के अनुसार सबसे पहली राखी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल को बांधी गई। इसके बाद प्रदेश में इस पर्व की शुरुआत हुई। रक्षाबंधन के अवसर पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया और उन्हें लड्डुओं का भोग लगाया। वहीं, शाम को भगवान महाकाल की श्रावण मास की पांचवीं सवारी निकाली जाएगी।   दरअसल, उज्जैन में सभी त्योहार सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाए जाने की परम्परा है। इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए सोमवार को तडक़े सबसे पहले भगवान महाकाल का भस्मारती हुई और उसके बाद भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया और उन्हें सबसे पहले राखी बांधी गई। इस दौरान मंदिर के शासकीय पुजारियों ने बाबा माहाकाल को 11 हजार लड्डुओं का भोग लगाया। कोरोना के चलते मंदिर में कम लोगों को प्रवेश दिया गया और अधिकांश श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के ऑनलाइन दर्शन किये।   शाम चार बजे निकलेगी भगवान महाकाल की पांचवीं सवारी   वहीं, भगवान महाकालेश्वर की पांचवी और श्रावण की अंतिम सवारी सोमवार को रक्षाबन्धन के अवसर पर शाम 4 बजे महाकाल मन्दिर से परिवर्तित मार्ग से निकाली जायेगी। इस दौरान भगवान महाकाल पालकी में मनमहेश के रूप में तथा हाथी पर चंद्रमौलेश्वर के रूप में विराजित होकर भ्रमण पर निकलेंगे। इसके बाद 10 अगस्त को भादौ मास की पहली तथा 17 अगस्त को श्रावण-भादौ मास की शाही सवारी निकाली जाएगी।    परिवर्तित मार्ग अनुसार. भगवान महाकालेश्वर की सवारी महाकाल मन्दिर शाम चार बजे शुरू होकर बड़ा गणेश मन्दिर होते हुए हरसिद्धि मन्दिर चौराहा पहुंचेगी। यहां से झालरिया मठ और बालमुकुंद आश्रम होते हुए सवारी रामघाट पर पहुंचेगी। रामघाट पर पूजन-अर्चन के पश्चात सवारी रामानुजकोट, हरसिद्धि की पाल होते हुए हरसिद्धि मन्दिर मार्ग, बड़ा गणेश मन्दिर के सामने से होती हुई पुन: महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचेगी। सवारी का लाईव प्रसारण विभिन्न चैनलों द्वारा किया जायेगा।    कलेक्टर एवं  महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर वे सवारी देखने के लिये घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे घरों में ही रहकर भगवान महाकाल की सवारी का दर्शन लाभ लें।

Kolar News

Kolar News 3 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जुलाई में हुए शादी समारोह में तमाम प्रतिबंधों के बावजूद 250 लोग शामिल हुए थे और उनमें से अब तक 48 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। यह खुलासा शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लगातार संक्रमित मिलने के बाद हुआ है। इसके बाद प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं।   दरअसल, मध्यप्रदेश में जुलाई माह में कोरोना के चलते प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये गये थे, जिसके मुताबिक, शादी व अन्य कार्यक्रमों में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने पर प्रतिबंध था। इसके बावजूद शहर में जुलाई में हुई लालघाटी क्षेत्र के दो धनाढ्य परिवारों के बेटे-बेटी की शादी में सारे नियमों को तोड़ दिया गया था। शादी एक मंदिर में हुई थी तथा उसका रिसेप्शन एमपी नगर और श्यामला हिल्स स्थित दो अलग अलग होटलों में दिया गया था, जिनमें 250 लोग शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन को भी इसकी जानकारी थी, लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जब शादी में शामिल होने वाले लोग संक्रमित मिल रहे हैं तो मामला मीडिया को सुर्खियों में छा गया। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने वाले 48 लोग अब तक संक्रमित पाये गए हैं। ये सभी लोग लालघाटी क्षेत्र की कालोनियों जैन नगर, ग्रीन वुड्स, आदित्य एवेंन्यू, जानकी नगर, सरस्वती नगर जवाहर चौक आदि के रहने वाले हैं। इन क्षेत्रों को जोखिम क्षेत्र घोषित कर दिया गया है और कलेक्टर अविनाश लवानिया और डीआईजी इरशाद अली ने शुक्रवार को इस क्षेत्र का निरीक्षण कर यहां के लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी। साथ ही क्षेत्र के सभी लोगों की जांच के आदेश दिये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग का अमला इस क्षेत्र में फिलहाल सेम्पलिंग करने में जुटा हुआ है।

Kolar News

Kolar News 1 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में पूरी जुलाई बारिश ने लोगों को तरसा दिया है। अगस्त का महीने शुरु हो चुका है लेकिन बादल दूर-दूर तक नजऱ नहीं आ रहे। ऐसा लग रहा है मानों मौसम रुठ सा गया है। बता दें कि राजधानी में बीते दो दिनों में बारिश तो हुई लेकिन लेकिन महज 0.10 इंच, जो सूखी धरती को ठीक से गीला भी नहीं कर पायी। पूरा प्रदेश गर्मी और उमस से परेशान है।   मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में फिलहाल कोई भी ऐसा सिस्टम नहीं बन रहा है जिससे कि प्रदेश में बारिश हो। वहीं बीते कई दिनों से कम दबाव का क्षेत्र भी नहीं बना है। यही वजह है कि अब तक तेज बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अब आने वाले एक-दो दिन में बौछारें पडऩे की संभावना है। तापमान की बात करें तो भोपाल में मौसम का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा और हवाओं कि गति 09 किमी प्रति घंटा तथा आद्र्रता 61 प्रतिशत रही। ठीक इसी प्रकार ग्वालियर में आज मौसम का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और हवाओं कि गति 09 किमी प्रति घंटा तथा आद्र्रता 68 प्रतिशत रही।

Kolar News

Kolar News 1 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। शनिवार को लॉकडाउन का आठवां दिन है और यहां बीते आठ दिन से बाजार पूरी तरह से बंद हैं। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बावजूद यहां कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भोपाल में कोरोना के 166 नये मामले सामने आए थे और सात लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद लगातार दूसरे दिन यहां 168 नये मामले सामने आए हैं। भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में शनिवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना के 168 नये पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6647 हो गई है। वहीं, भोपाल में अब तक कोरोना से 176 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि अब तक यहां 3963 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2508 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।बता दें कि भोपाल में पिछले 10 दिन से लगातार डेढ़ सौ से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। यहां एक दिन का सर्वाधिक 246 नये मरीज मिलने का रिकॉर्ड है। अधिक संख्या में नये मामले आने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां 10 दिन का लॉकडाउन लगाया है जो आगामी तीन अगस्त तक जारी रहेगा। इसके बाद भी यहां संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।

Kolar News

Kolar News 1 August 2020

ग्वालियर। ग्वालियर शहर  में एक बार फिर से एन्टी माफिया मुहिम शुरू होने वाली है। इसके लिए पुलिस ने जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर के टॉप 20 माफिया की लिस्ट बनाकर तैयार कर ली गई है। इसे राज्य शासन को भेजकर कार्यवाही कभी भी शुरू की जा सकाती है। इसकी पुष्टि स्वयं पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने की है।दरअसल, राज्य सरकार ने एन्टी माफिया मुहिम फिर से शुरू करने के निदेश  सभी जिला प्रशासन को दिए हैं। इसके बाद से पुलिस ने एक बार उन माफिया की लिस्ट बनाना शुरू कर दी है, जो जमीन अतिक्रमण, वन और रेत माफिया के रूप में काम कर रहे हैं। इस तरह के टॉप 20 लोगों की लिस्ट बनाने के बाद इनके खिलाफ कार्यवाही शुरू की जाएगी।जिला प्रशासन ने माफिया के खिलाफ पिछले महीनों में कड़ी कार्यवाही की थी, मगर यह कुछ दिन तक चलने के बाद थम गई थी। अब राज्य सरकार एक बार माफिया मुहिम शुरू करने जा रही है, जिसमें अवैध कब्जे वालों, वन भूमि और कब्जे रेत का अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है।। पुलिस अधिक्षक अमित सांघी का कहना है कि शासन के निर्देश पर टॉप 20 की लिस्टिंग शुरू कर दी है। जैसे-जैसे शासन से निर्देश मिलेंगे, वैसे-वैसे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Kolar News

Kolar News 31 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 दिन का टोटल लॉकडाउन किया गया है। शुक्रवार को इस लॉकडाउन का सातवां दिन है और आगामी चार अगस्त तक भोपाल पूरी तरह बंद रहेगा, इसके बावजूद यहां लगातार बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। बीते बुधवार को यहां रिकार्ड 246 नये मामले सामने आने के बाद गुरुवार को भी 218 नये संक्रमित मिले थे। अब यहां फिर कोरोना के 166 नये मामले सामने आए हैं। लगातार अधिक संख्या में संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और अब यह संख्या 2500 पहुंच गई है।भोपाल सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई है कि शुक्रवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 166 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद अब राजधानी में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6490 हो गई है। इनमें से अब तक यहां 169 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, भोपाल में अब तक 3900 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार अधिक संख्या में संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब यहां सक्रिय प्रकरण 2500 हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 31 July 2020

उज्जैन। कलेक्टर आशीष सिंह ने गुरुवार को किसान उत्पादक संगठनों का गठन और संवर्धन योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कम से कम 10-12 कृषक उत्पादक संगठनों को तैयार किया जाए और कृषि विभाग से जुड़े संबंधित विभाग उन संगठनों को पर्याप्त सुविधा मुहैया करवाए। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि तराना तहसील के ग्राम ढाबलाहर्दू में इस संबंध में एफपीओ अच्छा कार्य कर रहे हैं। इन्हीं का अनुसरण कर अन्य कृषक उत्पादक संगठन तैयार करें और उनकी मदद की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि 15 दिन में एक बार कृषक उत्पादक संगठन के साथ बैठक आयोजित की जाये। कृषि विभाग से जुड़े समस्त विभाग जैसे पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्य विभाग आदि मिलकर कृषक संगठनों को तैयार कर उन्हें समुचित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का कार्य करें, ताकि कृषक संगठन आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।बैठक में कृषि उप संचालक सीएल केवड़ा ने केन्द्रपोषित योजना के अन्तर्गत किसान उत्पादक संगठनों का गठन और संवर्धन के मार्गदर्शी सिद्धान्तों को पॉवर पाइन्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत कृषक उत्पादक संगठनों को पर्याप्त बाजार एवं ऋण लिंकेज की सुविधा प्रदान की जायेगी। आर्थिक रूप से कृषक उत्पादक संगठनों को विकसित करने हेतु पर्याप्त सहायता प्रदान करते हुए जिले में कृषक उत्पादक संगठन का निर्माण किया जायेगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि वे जिले में लगभग 12 संगठन तैयार कर उन्हें समुचित सहायता उपलब्ध करवाया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि कृषि की उत्पादकता में वृद्धि करना और उत्पादन की प्रोसेसिंग पर बेहतर मार्केटिंग कर लाभ प्राप्त करना ही उक्त योजना का मुख्य उद्देश्य है। संगठन के गठन और उनके संवर्धन के लिये रणनीति तैयार कर एफपीओ का गठन किया जायेगा। संगठन तैयार करने के बाद उनकी सक्रियता और आर्थिक रूप से अनुकूल बनाने का कार्य किया जायेगा। सरकार ने योजना के अन्तर्गत कृषक उत्पादक संगठन के निर्माण एवं संवर्धन हेतु बजट का प्रावधान किया गया है। योजना के अन्तर्गत मेंचिंग इक्विटी ग्रांट सपोर्ट का भी प्रावधान किया गया है, जो कि दो हजार रुपये प्रति किसान सदस्य को देना होंगे।बैठक में बताया गया कि योजना के अंतर्गत कृषक उत्पादक संगठन को वित्तीय सहायता अधिकतम 18 लाख रुपये प्रति कृषक उत्पादक संगठन को होगी। नये कृषक उत्पादक संगठनों को उनके बनने की तिथि से पांच वर्ष तक हैंडहोल्डिंग सपोर्ट प्रदान किया जाएगा। नये संगठन को अधिनियम-9ए अथवा राज्य सहकारी समिति अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत किया जायेगा। संगठन में कम से 300 सदस्य के साथ कृषक उत्पादक संगठन बनाया जायेगा। संगठन को आर्थिक स्थिरता और लाभप्रदता के लिये सक्षम बनाने का प्रयास किया जायेगा। जिला स्तरीय निगरानी समिति में अध्यक्ष कलेक्टर, सदस्य जिला पंचायत सीईओ, कृषि विभाग के उप संचालक, सहकारिता एवं पंजीयक विभाग के उपायुक्त, आत्मा के परियोजना संचालक, मंडी सचिव, जिला अग्रणी बैंक, मत्स्य, जिला कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक, कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि सदस्य हैं और सदस्य सचिव जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 30 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं रहे है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को भोपाल रिकॉर्ड 246 संक्रमित मिले थे। यह एक दिन में अब तक सबसे अधिक संख्या थी। अब यहां फिर 218 नये पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6326 हो गई है। वहीं, भोपाल में अब तक कोरोना से 164 लोगों की मौत हो चुकी है।बता दें कि कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल में 10 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। गुरुवार को लॉकडाउन का छठवां दिन है और पूरे शहर में बाजार पूरी तरह बंद हैं। सडक़ों पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है और बेवजह घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में राजधानी में 218 नये संक्रमित मिले हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6326 हो गई है। वहीं, भोपाल में अब तक कोरोना से 164 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राहत की खबर यह बतायी गई है कि अब तक भोपाल में 3800 मरीज कोरोना को मात चुके हैं और वे पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार अधिक संख्या में संक्रमित मरीज मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यहां सक्रिय मरीज 2362 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। बता दें कि 15 दिन पहले यहां सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार से भी कम थी। इन 15 दिनों में यहां यह संख्या बढक़र दो गुनी से भी अधिक हो गई है।

Kolar News

Kolar News 30 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब निजी अस्पतालों को भी कोरोना के उपचार की अनुमति प्रदान कर दी है। जिला प्रशासन द्वारा भोपाल में आरकेडीएफ मेडिकल कालेज आस्पताल और बंसल अस्पताल में कोविड 19 के मरीजों के इलाज की अनुमति दी गई है। आईसीएमआर की गाइड लाइन के अनुसार इन दोनों अस्पतालों में अब कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वयं के खर्च पर अपना इलाज करा सकते हैं।कलेक्टर अविनाश लवानिया ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की अनुमति पर इन दोनों अस्पतालों में कोविड 19 के मरीजों के इलाज किये जा सकेंगे। आरकेडीएफ मेडिकल कालेज में 225 और बंसल हॉस्पिटल में 50 बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखे गए हैं। इन दोनों जगहों पर ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और आइसीयू की सुविधा भी उपलब्ध है। दोनों अस्पतालों के संचालकों को गाइडलाइन के अनुसार इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए मरीजों का इलाज करेंगे। कोई भी पॉजिटिव मरीज अपने निजी व्यय पर इलाज करा सकता है।

Kolar News

Kolar News 30 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां के तीन जिलों में 422 नये मामले सामने आए हैं, जबकि छह लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 29 हजार 639 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 836 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार अधिक संख्या में नये मरीज मिलने से प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां सक्रिय मरीज आठ हजार के पार पहुंच गए हैं।इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पूर्णिमा गाडरिया ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात जारी की गई 1155 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 74 नये संक्रमित मिले हैं। इनमें प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसीराम सिलावट और उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं कोरोना से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां संक्रमित मरीज 7132 और मृतकों की संख्या 308 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी के अनुसार, बुधवार को सुबह प्राप्त रिपोर्ट में राजधानी में रिकॉॅर्ड 246 नये पॉजिटिव मिले हैं, जबकि चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बड़वानी में पहली बार 102 नये संक्रमित मिले हैं।इन 422 नये मामलों के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 29,639 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 7132, भोपाल 5919, उज्जैन 1141, मुरैना 1531, ग्वालियर 2088, नीमच 646, जबलपुर 1056, सागर 634, बुरहानपुर 467, खंडवा 592, खरगौन 666, भिण्ड 433, देवास 418, धार 361, रतलाम 377, मंदसौर 391, बड़वानी 536, रायसेन 299, राजगढ़ 238, श्योपुर 224, बैतूल 211, शाजापुर 278, छिंदवाड़ा 127, रीवा 242, टीकमगढ़ 300, छतरपुर 303, विदिशा 276, पन्ना 89, दमोह 156, शिवपुरी 273, अशोकनगर 81, दतिया 205, हरदा 188, सतना 125, होशंगाबाद 159, बालाघाट 110, नरसिंहपुर 145, डिंडौरी 36, अनूपपुर 69, कटनी 121, गुना 65, शहडोल 72, सीहोर 226, झाबुआ 121, सीधी 80, सिंगरौली 84, आगरमालवा 80, सिवनी 40. निवाड़ी 38, उमरिया 40, अलीराजपुर 129 और मंडला 21 मरीज शामिल हैं।वहीं, छह लोगों की मौत के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 836 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 308, भोपाल 164, उज्जैन 73, बुरहानपुर 23, खंडवा 19, जबलपुर 26, खरगौन 17, ग्वालियर 11, धार 10, मंदसौर 11, नीमच 09, सागर 32, देवास 10, रायसेन 07, होशंगाबाद 05, सतना 07, आगरमालवा 03, झाबुआ 03, अशोकनगर 02, शाजापुर 04, दतिया 03, छिंदवाड़ा 02, सीहोर 07, उमरिया 01, रतलाम 08, बड़वानी 07. मुरैना 09, राजगढ़ 09, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 08, रीवा 03, गुना 04, हरदा 06, कटनी 03, सीधी 01, शिवपुरी 02, अलीराजपुर 01, भिंड 01, बैतूल 03, नरसिंहपुर 01, सिवनी 01, सिंगरौली 02, छतरपुर 06, विदिशा 01, दमोह 01 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है। इधर, राज्य में अब तक 20,343 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब यहां सक्रिय प्रकरण 8400 के करीब हैं।

Kolar News

Kolar News 29 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लम्बे समय के बाद बादल बरसे। यहां बुधवार को सुबह से रिमझिम बारिश शुरू हुई और दोपहर तक जारी रही। इससे लोगों की भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन के उत्तरी क्षेत्र और हिमालय की ओर अग्रसर हो रहा है। इसके प्रभाव से फिलहाल हल्की बारिश होती रहेगी। बता दें कि मध्यप्रदेश में जून में मानसून ने तय समय से दस्तक दे दी थी और शुरुआत में झमाझम बारिश हुई, लेकिन जुलाई में मानसून रुठ गया और पूरा महीना ही सूखा निकल गया। हालांकि, कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होती रही, लेकिन तेज धूप से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहार कर दिया था। लम्बे समय के बाद बुधवार को सुबह आसमान में बादल छाए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जो कि दोपहर तक जारी रही। इससे फिजां में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। इधर, मौसम विभाग का कहना है कि ट्रफ लाइन प्रदेश से होकर गुजर रही है। साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों ब्रांच में मानसून सिस्टम सक्रिय है। इससे राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी। भोपाल मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक यूके सरवटे ने बताया कि पश्चिमी अरब सागर और दक्षिणी गुजरात के ऊपर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में मानसून सिस्टम कई दिन पूर्व से सक्रिय हो चुका है। इस कारण अगले 24 घंटे हल्की बारिश और और उसके बाद मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

Kolar News

Kolar News 29 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 दिन का लॉकडाउन किया गया है। मंगलवार को इस लॉकडाउन का चौथा दिन है। यहां चार दिनों से बाजार पूरी तरह बंद हैं। चौराहों पर पुलिस बल तैनात है और बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद यहां कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी यहां 199 नये संक्रमित मिले हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 5872 हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ते हुए 2100 के पार पहुंच गई है। भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी में मंगलवार को सुबह प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना 199 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5872 हो गई है। वहीं, कोरोना से एक व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 160 हो गई है। हालांकि, भोपाल में अब तक 3610 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2102 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। बता दें कि 15 दिन पहले प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या आठ सौ के आसपास थी, लेकिन इसके बाद लगातार भोपाल में सौ से दो सौ के बीच मरीज मिल रहे हैं, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 50-60 के करीब है। इसीलिए यहां सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है और 15 दिन में यह संख्या ढाई गुना से अधिक हो गई है। मंगलवार को मिले नये मरीजों में कोरोना का उपचार कर रहे चिरायु अस्पताल के डायरेक्टर अजय गोयनका के परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं। इसके अलावा, अरेरा कालोनी के चार, चार इमली से दो, बैंक ऑफ इंडिया कालोनी से एक, पुरुषोत्तम नगर से एक ही परिवार के तीन, कैलाश नगर से चार, फतेह अली कॉम्प्लेक्स के तीन, जेपी नगर के दो, पुलिस कंट्रोल रूम से 1 जवान, अयोध्या नगर थाने से 1 जवान, सूबेदार कालोनी से 5 लोग, सहयाद्रि परिसर से तीन, गांधी मेडिकल कॉलेज से दो, साईं नगर से तीन, बैरागढ़ क्षेत्र से सात, चुना भट्टी से एक ही परिवार के छह सदस्य, इब्राहिम पूरा क्षेत्र से तीन और दुर्गा चौक तलैया से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Kolar News

Kolar News 28 July 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां अब कोरोना के 127 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या सात हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, इंदौर में अब तक कोरोना से 304 लोगों की मौत हो चुकी है। रोजाना बढ़ी संख्या में संक्रमित मिलने से इंदौर में सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 1445 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की। इनमें 127 रिपोर्ट पॉजिटिव और शेष 1301 रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई हैं। इन 127 नये मामलों के साथ अब जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6985 हो गई है। वहीं, राहत की बात है कि सोमवार को इंदौर में किसी की भी कोरोना से मौत नहीं हुई है जबकि इंदौर में अब तक 4699 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1982 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। उल्लेखनीय है कि 15 दिन पहले यहां सक्रिय मरीजों की कुल संख्या एक हजार से नीचे थे, जो अब दोगुनी होकर दो हजार के करीब पहुंच गई है।

Kolar News

Kolar News 27 July 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में फिलहाल बारिश के लिए लोगों को अभी इंतजार करना होगा। वर्तमान में कोई मानसूनी सिस्टम सक्रिय नहीं होने की वजह से 4-5 दिन अच्छी बरसात की संभावना नहीं है। हालांकि वातावरण में मौजूद नमी के कारण तापमान बढऩे पर स्थानीय स्तर पर छिटपुट बौछारें पड़ती रहेंगी। अगले 24 घंटों में मौसम विभाग ने होशंगाबाद, शहडोल, जबलपुर संभागोंं में तथा इंदौर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर जिलों मेें वर्षा व गरज चमक के साथ बौछारे गिरने की संभावना जताई है।  वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को मानसून द्रोणिका हिमालय की तराई से वापस खिसककर मध्य प्रदेश में आ गई थी, लेकिन रविवार को वह फिर हिमालय की तराई की तरफ खिसक गई है। प्रदेश और आसपास कोई मानसूनी सिस्टम नहीं है। इस वजह से अभी 4-5 दिन तक अच्छी बरसात के आसार नहीं हैं। हालांकि आंध्र तट पर 31 जुलाई को एक ऊपरी हवा का चक्रवात बनने के संकेत मिले हैं। इस सिस्टम के कम दबाव का क्षेत्र बनकर आगे बढऩे पर अगस्त की शुरुआत में अच्छी बरसात की उम्मीद की जा रही है। वर्तमान में एक द्रोणिका अरब सागर से गुजरात होकर राजस्थान तक जा रही है। इस वजह से प्रदेश में कुछ नमी आ रही है। तापमान में इजाफा होने पर कहीं-कहीं स्थानीय स्तर पर बौछारें पड़ जाती हैं।वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन संभाग में अधिकांश स्थानों पर, इंदौर संभाग के अनेक स्थानों पर, सागर, होशंगाबाद और ग्वालियर संभागों में कही कही वर्षा हुई तथा शेष संभागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।  

Kolar News

Kolar News 27 July 2020

उज्जैन। उज्जैन स्थित विश्व प्रसद्धि ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर का श्रावण के चौथे सोमवार को विशेष श्रृंगार किया। इस दौरान केवल सीमित संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किये। वहीं, बाबा महाकाल की चौथी सवारी आज (सोमवार) शाम 4 बजे महाकाल मन्दिर से परिवर्तित मार्ग से निकाली जायेगी। कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर वे सवारी देखने के लिये घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे घरों में ही रहकर भगवान महाकाल की सवारी का दर्शन लाभ लें।रविवार को पूरा शहर लॉकडाउन रहने के कारण लोग अपने घरों में रहे, लेकिन सोमवार को सुबह बाजार खुलने पर चहल-पहल देखी गई। सुबह भगवान महाकाल के दर्शन करने भी काफी लोग पहुंचे। हालांकि, कोरोना के चलते मंदिर में सीमित श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया गया। सुबह साढ़े पांच बजे भगवान महाकाल की भस्मारती हुई। इसके बाद भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। वहीं, शाम को चार बजे महाकाल मंदिर से भगवान महाकाल की चौथी सवारी निकाली जाएगी। इस दौरान राजाधिराज महाकाल चांदी की पालकी में मनमहेश और हाथी पर चंद्रमौलेश्वर रूप में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते भीड़ नियंत्रण के लिए सवारी में अन्य मुखारविंद को शामिल नहीं किया जाएगा। इस बार भी महाकाल की सवारी परिवर्तित मार्ग से निकाली जाएगी। परिवर्तित मार्ग अनुसार भगवान महाकालेश्वर की सवारी महाकाल मन्दिर से बड़ा गणेश मन्दिर होते हुए हरसिद्धि मन्दिर चौराहा पहुंचेगी। यहां से झालरिया मठ और बालमुकुंद आश्रम होते हुए सवारी रामघाट पर पहुंचेगी। रामघाट पर पूजन-अर्चन के पश्चात सवारी रामानुजकोट, हरसिद्धि की पाल होते हुए हरसिद्धि मन्दिर मार्ग, बड़ा गणेश मन्दिर के सामने से होती हुई पुन: महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचेगी। सवारी का लाईव प्रसारण विभिन्न चैनलों द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दी श्रावण की शुभकामनाएंइधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों को श्रावण की शुभकामनाएं दी हैं।  उन्होंने एक श्योक ट्वीट किया है कि -‘ मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे म काराय नम: शिवाय:॥ श्री नीलकंठाय वृषभद्धजाय तस्मै शि काराय नम: शिवाय:॥’ मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है कि ‘मंगलदायी श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार की हार्दिक बधाई! देवों के देव महादेव की असीम कृपा से आपका घर धन-धान्य, वैभव, खुशहाली से सदैव भरा रहे, यही प्रार्थना!’

Kolar News

Kolar News 27 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी भोपाल में 10 दिन और राज्य से अन्य सभी जिलों में दो दिन का लॉकडाउन करने के बाद भी यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब प्रदेश के दो जिलों में कोरोना के 374 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 26 हजार 584 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 793 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार देर रात जारी की गई 1587 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 153 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि एक व्यक्ति की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 6709 और मृतकों की संख्या 303 हो गई है। वहीं, भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, शनिवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में राजधानी में कोरोना 221 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। नये संक्रमितों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ चिरायु अस्पताल के डायरेक्टर अजय गोयनका के चार परिजनों और दो आरएएफ के जवानों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।इंदौर-भोपाल में आए 374 नये मामलों के साथ राज्य में अब संक्रमितों की कुल संख्या 26,584 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 6709, भोपाल 5330, उज्जैन 1080, मुरैना 1459, ग्वालियर 1921, नीमच 586, जबलपुर 822, सागर 590, बुरहानपुर 453, खंडवा 553, खरगौन 595, भिण्ड 425, देवास 405, धार 338, रतलाम 344, मंदसौर 340, बड़वानी 321, रायसेन 248, राजगढ़ 207, श्योपुर 208, बैतूल 184, शाजापुर 241, छिंदवाड़ा 104, रीवा 184, टीकमगढ़ 275, छतरपुर 210, विदिशा 236, पन्ना 84, दमोह 115, शिवपुरी 258, अशोकनगर 79, दतिया 171, हरदा 160, सतना 101, होशंगाबाद 132, बालाघाट 97, नरसिंहपुर 124, डिंडौरी 32, अनूपपुर 67, कटनी 73, गुना 60, शहडोल 54, सीहोर 127, झाबुआ 115, सीधी 63, सिंगरौली 69, आगरमालवा 68, सिवनी 30. निवाड़ी 28, उमरिया 35, अलीराजपुर 96 और मंडला 20 मरीज शामिल हैं।वहीं, इंदौर-भोपाल में हुई दो मौतों के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 793 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 303, भोपाल 151, उज्जैन 71, बुरहानपुर 23, खंडवा 19, जबलपुर 23, खरगौन 17, ग्वालियर 10, धार 09, मंदसौर 10, नीमच 09, सागर 31, देवास 10, रायसेन 05, होशंगाबाद 05, सतना 07, आगरमालवा 03, झाबुआ 03, अशोकनगर 01, शाजापुर 04, दतिया 02, छिंदवाड़ा 02, सीहोर 06, उमरिया 01, रतलाम 07, बड़वानी 06. मुरैना 09, राजगढ़ 09, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 07, रीवा 01, गुना 04, हरदा 06, कटनी 03, सीधी 01, शिवपुरी 02, अलीराजपुर 01, भिंड 01, बैतूल 02, नरसिंहपुर 01, सिवनी 01, सिंगरौली 01, छतरपुर 02, विदिशा 01, दमोह 01 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है। हालांकि, राज्य में अब तक 17,866 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 7750 के करीब हैं।

Kolar News

Kolar News 25 July 2020

उज्जैन। उज्जैन में नागपंचमी के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में द्वितीय तल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट शुक्रवार मध्यरात्रि को खोले गए और महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज के सान्निध्य में भगवान नागचंद्रेश्वर की पूजा-अर्चना की गई। पहली बार मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया गया है। लोगों को भगवान नागचंद्रेश्वर के अपने घरों में ही ऑनलाइन दर्शन कराये जा रहे हैं।बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर के द्वितीय तल पर श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर के पट साल में एक बार चौबीस घंटे सिर्फ नागपंचमी के दिन ही खुलते हैं। हिंदू धर्म में सदियों से नागों की पूजा करने की परंपरा रही है। हिंदू परंपरा में नागों को भगवान का आभूषण भी माना गया है, लेकिन 300 साल में पहली बार यहां श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। कोरोना के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शासकीय अनुदेशों के अनुपालन, भौतिक दूरी बनाये रखने व अन्य एसओपी को दृष्टिगत रखते हुए आम लोगों को अपने घरों से ही विभिन्न प्रसार मध्यमों लोकल केबल, फेसबुक पेज, मंदिर की वेबसाईट, ट्विटर व विभिन्न चैनलों के माध्यम से भगवान नागचन्द्रेश्वर के दर्शन कराए जा रहे हैं। गौरतलब है कि नागचन्द्रेश्वर मंदिर में 11वीं शताब्दी की एक अद्भुत प्रतिमा स्थापित है, प्रतिमा में फन फैलाए नाग देवता के आसन पर भगवान शिव -पार्वती बैठे हैं। बताया जाता है कि पूरी दुनिया में यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जिसमें विष्णु भगवान की जगह भगवान श्री भोलेनाथ सर्प शय्या पर विराजित हैं। साथ में दोनों के वाहन नंदी एवं सिंह भी विराजित हैं। शिवशंभु के गले और भुजाओं में भुजंग लिपटे हुए हैं। कहते हैं कि यह प्रतिमा नेपाल से यहां लाई गई थी। उज्जैन के अलावा दुनिया में कहीं भी ऐसी प्रतिमा नहीं है। नागपंचमी के अवसर पर मंदिर के पट शुक्रवार की रात्रि 12 बजे पट खुले और इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना हुई।नागपंचमी पर्व पर भगवान नागचन्द्रेश्वर की प्रथम पूजा पंचायती महानिर्वाणी अखाडे के महंत विनीत गिरी एवं कलेक्टर व महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष आशीष सिंह द्वारा संपन्न कराई और अभिषेख भी किया गया। ज्योतिर्विद पं. आनंदशंकर व्यास ने बताया कि करीब 300 साल पहले सिंधिया राजवंश ने महाकाल मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। इसके बाद से ही मंदिर में उत्सव आदि परंपराओं की शुरुआत मानी जाती है। भगवान महाकाल की विभिन्न सवारी और नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर में साल में एक बार भक्तों के प्रवेश की परंपरा भी इन्हीं में से एक है, लेकिन इस बार कोरोना के कारण यहां भक्तों को प्रवेश नहीं दिया गया है।

Kolar News

Kolar News 25 July 2020

उज्जैन। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष पंचमी शनिवार, 25 जुलाई को नागपंचमी पर्व मनाया जायेगा। उज्जैन स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मन्दिर के पट 24 जुलाई की रात्रि 12 बजे खोले जायेंगे। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की गत बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार महाकालेश्वर मन्दिर के तृतीय तल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर महादेव मन्दिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर  परिसर  में  एलईडी  भी   नहीं लगाए  जाएंगे।      उज्जैन कलेक्टर एवं  महाकालेश्वर  मंदिर  प्रबंध  समिति  अध्यक्ष   आशीष  सिंह ने  बताया कि  श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिये  इंटरनेट पर  दर्शन की व्यवस्था रहेगी। इसके  लिए  www.mahakaleshwar.nic.in  पर जाकर अथवा महाकालेश्वर मन्दिर के फेसबुक पेज पर लाईव दर्शन किये जा सकेंगे। लाईव दर्शन की सुविधा से लोग  घर  बैठे  भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन  कर  सकेंगे। उन्होंने  बताया  कि  परम्परा का निर्वहन करने के लिये श्री नागचंद्रेश्वर भगवान की परम्परागत पूजन-आरती यथावत रहेगी ।

Kolar News

Kolar News 24 July 2020

बैतूल। सावन माह के दूसरे पखवाड़े में जिले में हल्की बारिश का दौर जारी है, लेकिन गुरुवार शाम को बैतूल विकासखंड के सेहरा, अमदर, गोराखार, बघोली, चारबन, सेलगांव सहित दर्जनभर में हुई तूफानी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से सैकड़ों एकड़ में खड़ी मक्का एवं सोयाबीन की फसल को जबरदस्त नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र के किसानों ने कृषि एवं राजस्व अधिकारियों से तूफानी बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलवाने की मांग की है।तेज हवाओं के साथ लगभग डेढ़ घंटे हुई मूसलाधार बारिशजिला मुख्यालय बैतूल सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार शाम को अचानक आसमान पर बादल छा गये थे तथा बादलों की गडग़ड़ाहट होने लगी। इस दौरान जिला मुख्यालय पर तो बारिश नहीं हुई, लेकिन बैतूल विकासखंड के सेहरा, अमदर, गोराखार, बघोली, चारबन एवं सेलगांव सहित आसपास के ग्रामों में करीब डेढ़ घंटे तक तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इन ग्रामों में हुई तूफानी बारिश ने खेतों में लहलहाती फसलों पर कहर बरपाया। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से मक्का एवं सोयाबीन की फसल खेतों में आड़ी हो गई। जिसके पुन: खड़े होने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।बघोली ग्राम के उन्नत कृषक रमेश गायकवाड़ ने बताया कि तेज हवाओं एवं बारिश से आठ एकड़ में लगी मक्का की फसल आड़ी हो गई है। तेज हवाओं एवं बारिश से बैतूल विकासखंड के पटवारी हल्का नंबर 56, 64 एवं 71 में सैकड़ों एकड़ मक्का एवं सोयाबीन फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। कृषक रमेश के मुताबिक मक्का की फसल के खेत में गिर जाने से अब वह खेत में खड़ी नहीं हो पाएगी। जिससे सेहरा, अमदर, गोराखार, बघोली, चारबन एवं सेलगांव के किसानों को जबरदस्त नुकसान होगा।फसल बीमा को लेकर संशयतूफानी बारिश से सेहरा, अमदर, गोराखार, बघोली, चारबन, सेलगांव सहित दर्जनभर ग्रामों में सैकड़ों एकड़ में खड़ी मक्का, सोयाबीन की फसलें बर्बाद होने से किसानों को करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। प्रभावित किसानों की मानें तो जो फसल बर्बाद हुई है उसमें लाखों रुपये की लागत लगा चुके हैं। इधर प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत ऋणी-अऋणी किसानों की फसलों का बीमा नहीं होने से बारिश से बर्बाद हुई फसलों का फसल बीमा नहीं मिलने से भी किसान खासे परेशान नजर आ रहे है। क्योंकि खरीफ सीजन में फसल बीमा करने की प्रक्रिया अभी चल रही है। 31 जुलाई बीमांकन की अंतिम तिथि है। फसल बीमा नहीं होने से बीमा राशि से वंचित हो गये। किसानों को अब मुआवजे की आस है। प्रभावित किसानों ने कलेक्टर से तूफानी बारिश से बर्बाद हुई फसल का तत्काल सर्वे करवाकर मुआवजे का भुगतान करने की मांग की है।सर्वे कर नुकसान का आंकलन करेंगे- डीडीएकृषि उपसंचालक भगत ने बताया कि बैतूल विकासखंड के आधा दर्जन ग्रामों में तेज हवाओं एवं बारिश से फसलों को नुकसान होने की जानकारी एसएडीओ बैतूल से मिली है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। डीडीए के मुताबिक राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कर नुकसान का आंकलन किया जायेगा। मुआवजा भुगतान की कार्यवाही राजस्व विभाग द्वारा की जायेगी। फसल बीमा के सवाल पर डीडीए का कहना था कि जिन किसानों का फसल बीमा हो गया होगा उन्हें बारिश से फसलों को हुए नुकसान की बीमा राशि का भुगतान बीमा कंपनी करेगी। परंतु जिन किसानों का फसल बीमा नहीं हुआ है उन्हें फसल बीमा की राशि नहीं मिलेगी।

Kolar News

Kolar News 24 July 2020

भोपाल। भोपाल में शुक्रवार रात 8 बजे से दस दिन का लॉकडाउन शुरू हो रहा है। भोपाल कमिश्नर कवींद्र कियावत ने शुक्रवार को संपन्न संभागीय अधिकारियों को बैठक में लॉकडाउन की तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस 10 दिन के लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए सब मिलकर प्रयास करें। लॉकडाउन को सफल बनाकर ही कोरोना की संक्रमण चैन को तोड़ सकेंगे। यह गली- मोहल्लों, कॉलोनियों और बसहटों में प्रभावी रूप से लागू रहेगा। बैठक में एडीजी उपेंद्र जैन और कलेक्टर अविनाश लवानिया भी उपस्थित थे। बैठक में कमिश्नर कियावत ने कहा कि हमें हर हाल में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करना है। सभी विभाग मिलकर इस चुनौती को पूरा करे। इस कार्य में नगर रक्षा समितियों का सहयोग भी लिया जाए। भोपाल दुग्ध संघ और नगर निगम के वाहनों से कोरोना से बचाव का संदेश दिया जाए। नगर निगम जरूरतमंदो को भोजन और संक्रमित क्षेत्र में सैनिटाइजेशन, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जिम्मेदारी देखेगा। लोक निर्माण विभाग संक्रमित क्षेत्र की बैरिकेडिंग करेगा। वन विभाग भी लॉकडाउन के दौरान अपनी चेक पोस्ट पर निरंतर चैकिंग करेगा और आइसोलेटेड क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों की मौजूदगी पर नियंत्रण करेगा। महिला बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर- घर जाकर सर्वे किया जाएगा।  किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण मिले तो तुरंत टेस्ट कराया जाए। कलेक्टर लवानिया ने कहा कि क्षेत्र में अधिक से अधिक सक्रिय और उपस्थित रहकर सभी अधिकारी लॉकडाउन को प्रभावी बनाए। जहां भी लोग इकट्ठे दिखें, उन्हें  रोके- टोके और वापस घर भेजे। बैठक में संभागीय अधिकारियों को निरंतर क्षेत्र में रहकर मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में डीआईजी इरशाद वली, नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी और सभी विभागों के संभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 24 July 2020

उज्जैन। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर की तीसरे तल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट साल में एक बार नागपंचमी पर 24 घंटे के लिए खुलते हैं, लेकिन इस बार नागपंचमी पर श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन नहीं कर पाएंगे। मंदिर प्रशासन ने नागपंचमी पर मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। नागपंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन की आनलाइन व्यवस्था की गई है। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर एसएस रावत ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस साल नागपंचमी पर्व 25 जुलाई को मनाया जायेगा। महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की गत बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार महाकाल मन्दिर के तृतीय तल पर स्थित  नागचंद्रेश्वर महादेव मन्दिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिये ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था रहेगी। परम्परा का निर्वहन करने के लिये नागचंद्रेश्वर भगवान की परम्परागत पूजन-आरती यथावत रहेगी। गौरतलब है कि नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट 24 घंटे के लिए खुलते थे और इस दौरान हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करते थे। नागपंचमी के अवसर पर अलसुबह से देर रात यहां दर्शन की व्यवस्था रहती थी, लेकिन कोरोना के चलते इस बार मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया है।

Kolar News

Kolar News 23 July 2020

होशंगाबाद। लोक निर्माण विभाग प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने गुरुवार को होशंगाबाद प्रवास के दौरान कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्ताओं की समीक्षा की और शनिवार-रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रोक हेतु जिले में आ रहे कोरोना संक्रमित मरीजो की शीघ्र कान्टेक्ट ट्रेसिंग कर संपर्क में आए समस्त फस्र्ट कान्टेक्ट की सेम्पलिंग कर उन्हें संस्थागत एकांतवास किया जाए, ताकि प्राथमिक स्तर पर नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना नियंत्रण हेतु जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अन्य जिलों से आए श्रमिकों एवं यात्रियो की अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग कर आवश्यक कार्यवाही करे। उन्होंने जिले में संचालित सभी 13 फीवर क्लीनिक केन्द्रो को प्रभावी बनाने के निर्देश दिये, फीवर क्लीनिक के माध्यम से एसएआरआई / आईएलआई के मरीजो की अधिक से अधिक टेधस्टग किया जाना सुनिश्चित कराएं। बैठक में विधायकों से कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये एवं चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को जिले में पूर्णत: लॉकडाउन रहेगा। आवश्यक गतिविधियों को छोडक़र शेष कारणो हेतु व्यक्तियो का आवागमन रात्रि 8 बजे से प्रात: 5 बजे तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।प्रमुख सचिव मंडलोई ने कहा कि जिले में की गई होम क्वारेन्टाइन व्यवस्थाओ की समीक्षा की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि घरेलू एकांतवास किये गये व्यक्तियों के घरो में कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु पर्याप्त स्थान न होने की दशा में उन्हें अनिवार्य रूप से संस्थागत क्वारेनटाइन किया जाए। कन्टेनमेंट जोन में आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहे, कंटेनमेंट प्लान का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में चिन्हित सभी कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओ एवं सामग्री की निर्बाध आपूर्ति सुनश्चित की जाए। जोखिम क्षेत्रों में सब्जियाँ, दवाईयाँ, दूध आदि आवश्यक सामग्रियों हेतु विक्रेता को चिन्हित कर समय निर्धारित कर आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। प्रमुख सचिव ने आगामी धार्मिक पर्वो / त्यौहारो पर कोरोना नियंत्रण हेतु की गई व्यवस्थाओ का गंभीरता से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आमजन शासन / प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। आदेशो ंका उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जाए।

Kolar News

Kolar News 23 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां बुधवार को रिकार्ड 215 नये संक्रमित मिलने के बाद गुुरुवार को सुबह फिर 190 नये मामले सामने आए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की देखते हुए बुधवार देर शाम मंत्रालय में हुई कोरोना समीक्षा बैठक में भोपाल में 24 जुलाई को रात आठ बजे से तीन अगस्त को रात आठ बजे तक 10 दिन का लॉकडाउन लगाने के निर्देश दिये। इसके बाद गुरुवार को सुबह से ही दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोपालवासी 10 दिन के लॉकडाउन की तैयारियों में जुटे गए हैं और जरूरी सामान की खरीदारी करने बाजार में निकल पड़े हैं।भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, भोपाल में बुधवार को 215 नये संक्रमित मिले थे। यह एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी संख्या थी। इसके बाद गुरुवार को सुबह प्राप्त रिपोर्ट में फिर 190 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें हिनोतिया आरएएफ कैंपस और आरएफ कैंपस से मिले 3-3 मरीज, सीआरपीएफ से भी 2 जवान और पीएचक्यू में सीआईडी मुख्यालय से एक महिला कर्मी, ईएमई सेंटर से 4, शिवाजी नगर निवासी एक डॉक्टर, इसी इलाके में एक परिवार के पांच सदस्य और नवीन नगर में एक परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कटारा हिल्स, तुलसी नगर, एमपीएससी फाइनेंस, ईदगाह हिल्स, अरेरा कॉलोनी, बरखेड़ा पठानी, रिवेरा टाउन, अशोका गार्डन, समेत कई क्षेत्रों से कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।इधर, राज्य सरकार ने राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 24 जुलाई रात आठ बजे से 10 दिन के लिए फिर लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा है कि भोपाल में कोरोना संक्रमण की स्थिति और नागरिकों के हित को देखते हुए 24 जुलाई से 10 दिन का लॉकडाउन करने का फैसला किया गया है। लॉकडाउन के दौरान दवाई, फल, सब्जी और दूध सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने भोपालवासियों से से नियमों के पालन के साथ कोरोना को लेकर सावधानी बरतने का अनुरोध किया।भोपाल में 10 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद गुरुवार सुबह से शॉपिंग मॉल और किराना दुकानों पर जरूरी सामान लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। यहां किराना दुकानों और शापिंग मॉल्स में सुबह सात बजे से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं, लॉकडाउन की घोषणा से व्यापारी आक्रोषित हैं। इस बार लंबे लॉकडाउन के कारण व्यापारियों को अक्षय तृतीया एवं मांगलिक सीजन की ग्राहकी से हाथ धोना पड़ा था, जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ। अब रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटे व्यापारियों ने अपनी दुकानों में सामान भर लिया था, लेकिन फिर 10 दिन के लॉकडाउन से यह सीजन भी खाली निकलने वाला है।भोपाल के थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी का कहना है कि इस बार मांगलिक सीजन में बाजार बंद होने से थोक एवं फुटकर व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। अब रक्षाबंधन एवं सावन माह में फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इससे छोटे व्यापारी भूखे मरने की कगार पर पहुंच जाएंगे। सरकार को टोटल लॉकडाउन के बचाय कुछ घंटे बाजार खुला रखने की अनुमति देनी चाहिए। वहीं, रेडीमेड व्यापारी ईश्वर संभानी का कहना है कि लम्बे लॉकडाउन के बाद कुछ दिनों से दुकानों पर ग्राहक आने शुरू हुए थे, लेकिन फिर से लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इससे रक्षाबंधन पर भी ग्राहकी नहीं हो पाएगी। हम घर का खर्च कैसे चलाएंगे। सरकार को छोटे व्यवसायिकों के बारे में विचार करना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 23 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां लगातार एक सप्ताह में सौ से अधिक संक्रमित मिलने के चलते जिला प्रशासन द्वारा शहर के आधे बाजारों को पांच दिन के लिए टोटल लॉकडाउन कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को देर रात आदेश जारी किया और बुधवार से यह टोटल लॉकडाउन शुरू हो गया, जो आगामी 26 जुलाई तक रहेगा। इसके साथ ही रात में कर्फ्यू की अवधि भी बढ़ी दी गई है। अब रात 10 बजे की बजाए बाजार रात आठ बजे के बाद ही शहर में कर्फ्यू शुरू हो जाएगा, जो कि सुबह पांच बजे तक रहेगा।पुराने शहर के बाजारों को बंद करने के लिए एसडीएम जमील खान और बैरसिया क्षेत्र के बाजारों को बंद रखने के आदेश बैरसिया एसडीएम राजीव नंदन श्रीवास्तव ने जारी किये हैं। जारी आदेश के मुताबिक, दंड प्रक्रिया 1973 की धारा 144 (1)  के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए जनमानस की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए पुराने शहर में पांच दिन का टोटल लॉकडाउन और अनुभाग बैरसिया के अंतर्गत साप्ताहिक बाजार लगाने को प्रतिबंधित कर दिया है। पुराने भोपाल में लखेरापुरा, जुमेराती, न्यू इतवारा रोड, सराफा, चौक, काजीपुरा, कुम्हारपुरा, खजांची गली, लोहा बाजार, नूर महल रोड, इब्राहिमपुरा, चौक जैन मंदिर, गुर्जर पुरा, सिलावटपुरा, सिंधी मार्केट, लोहा बाजार, आजाद मार्केट, मारवाड़ी रोड समेत आसपास के बाजार पांच दिन के लिए लॉकडाउन कर दिये गये हैं। बुधवार सुबह से बाजार पूरी तरह बंद है और सडक़ों पर सन्नाटा छाया हुआ है। यह लॉकडाउन आगामी 26 जुलाई तक रहेगा। इसी तरह बैरसिया क्षेत्र में गुरुवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार सहित, ग्राम ललरिया का रविवार का साप्ताहिक बाजार , थाना नजीराबाद अंतर्गत ग्राम नजीराबाद (शुक्रवार),  रूनाहा (सोमवार), सूरजपुरा (रविवार), मजीदगढ़ (मंगलवार) तथा थाना गुनगा अंतर्गत ग्राम गुनगा (शुक्रवार), कलारा (बुधवार), धमरा (रविवार), रतुआ रतनपुर (सोमवार) को साप्ताहिक बाजार आगामी आदेश तक बंद किये गए हैं।हालांकि, टोटल लॉकडाउन लगाने से व्यापारियों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि कोरोना के मरीज पूरे शहर में मिल रहे हैं। ऐसे में आधे बाजारों को बंद करने का क्या औचित्य है। पांच दिन के लॉकडाउन में थोक किराना बाजार भी बंद रहेगा। इससे शहर व आसपास किराना सामान की सप्लाई व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। इधर, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अविनाश लवानिया ने भोपाल जिले की परिस्थिति को देखते हुए पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संपूर्ण भोपाल जिले की समस्त राजस्व सीमाओं में आगामी आदेश तक रात्रि कालीन कफ्र्यू रात्रि 8:00 बजे से रात 5:00 बजे तक पूर्व अनुसार शर्तों के अधीन जारी किया गया है। इससे पूर्व जारी आदेश में रात्रिकालीन कफ्र्यू रात्रि 10:00 से प्रात: 5:00 बजे तक नियत किया गया था।

Kolar News

Kolar News 22 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। यहां अब तीन जिलों में कोरोना के 294 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 24 हजार 389 हो गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 757 लोगों की मौत हो चुकी है।एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात जारी की गई 1813 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 114 नये पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6339 हो गई है। इंदौर में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 300 हो गई है। भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बुधवार को सुबह प्राप्त रिपोर्ट में राजधानी के 154 नये संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उज्जैन में कोरोना के 27 नये मामले सामने आए हैं। इन 294 नये मामलों के साथ अब राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 24,389 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 6339, भोपाल 4665, उज्जैन 1024, मुरैना 1394, ग्वालियर 1755, नीमच 550, जबलपुर 840, सागर 558, बुरहानपुर 450, खंडवा 537, खरगौन 536, भिण्ड 422, देवास 382, धार 311, रतलाम 314, मंदसौर 311, बड़वानी 274, रायसेन 217, राजगढ़ 182, श्योपुर 168, बैतूल 171, शाजापुर 233, छिंदवाड़ा 95, रीवा 152, टीकमगढ़ 244, छतरपुर 133, विदिशा 174, पन्ना 79, दमोह 85, शिवपुरी 247, अशोकनगर 78, दतिया 156, हरदा 153, सतना 75, होशंगाबाद 112, बालाघाट 74, नरसिंहपुर 102, डिंडौरी 32, अनूपपुर 52, कटनी 58, गुना 59, शहडोल 51, सीहोर 113, झाबुआ 86, सीधी 56, सिंगरौली 56, आगरमालवा 58, सिवनी 25. निवाड़ी 25, उमरिया 32, अलीराजपुर 76 और मंडला 18 मरीज शामिल हैं।इंदौर में हुई एक मौत के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 757 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 300, भोपाल 142, उज्जैन 71, बुरहानपुर 23, खंडवा 19, जबलपुर 20, खरगौन 16, ग्वालियर 09, धार 09, मंदसौर 09, नीमच 08, सागर 26, देवास 10, रायसेन 05, होशंगाबाद 05, सतना 03, आगरमालवा 03, झाबुआ 03, अशोकनगर 01, शाजापुर 04, दतिया 02, छिंदवाड़ा 02, सीहोर 05, उमरिया 01, रतलाम 07, बड़वानी 04 मुरैना 08, राजगढ़ 08, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 07, रीवा 01, गुना 04, हरदा 05, कटनी 03, सीधी 01, शिवपुरी 02, अलीराजपुर 01, भिंड 01, बैतूल 01, नरसिंहपुर 01, सिवनी 01, सिंगरौली 01, छतरपुर 01, विदिशा 01 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है। हालांकि राज्य में अब तक 16,257 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 7376 हैं।

Kolar News

Kolar News 22 July 2020

भोपाल। भोपाल की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार की रात भोपाल में 149 नये मामले सामने आए थे। इसके बाद मंगलवार को सुबह फिर 95 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद राजधानी में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4607 हो गई है। वहीं, यहां अब तक कोरोना से 140 लोगों की मौत हो चुकी है।भोपाल सीएमएचओ कार्यालय द्वारा बताया गया है कि सोमवार को देर रात 914 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिसमें 149 नये संक्रमित मरीज मिले थे। वहीं, मंगलवार सुबह फिर 95 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। अब राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 4607 हो गई है। इनमें से अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अब तक भोपाल में 3136 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1300 के करीब है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 21 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून के रूठने से अचानक बारिश का दौर थम गया है। हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही है, लेकिन प्रदेश के 13 जिलों में एक सप्ताह से अधिक समय से लोग पानी बरसने का इंतजार कर रहे हैं और यहां फिलहाल सूखे की स्थिति बनती नजर आ रही है। इन जिलों में सोयाबीन सहित अन्य खरीफ फसलें मुरझाने लगी हैं। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मध्यप्रदेश में इस साल समय से पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी थी और जून के महीने में रिकार्ड बारिश हुई, लेकिन सावन का महीना सूखा निकलते जा रहे है। अमूमन बरसात के सीजन में प्रदेश में जुलाई और अगस्त माह में सर्वाधिक वर्षा होती है। इस वर्ष जुलाई का एक पखवाड़ा बीत चुका है, लेकिन अपेक्षाकृत बारिश नहीं हुई है। हालात यह है कि 13 जिलों में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वहां अभी तक सामान्य से कम बरसात हुई है। इससे किसान काफी चिंतित होने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कोई प्रभावी सिस्टम नहीं होने से वर्तमान में अच्छी बरसात की उम्मीद कम ही है। मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने रविवार को बताया कि वर्तमान में मानसून द्रोणिका मुरैना से होकर गुजर रही है। सौराष्ट्र-कच्छ पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम से होकर उत्तरी राजस्थान तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है। साथ ही मध्य प्रदेश के पास ही पूर्वी-पश्चिमी हवाओं का टकराव भी है। इस वजह से कुछ नमी तो आ रही है, लेकिन लगातार बरसात होने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने बताया कि इस बार बरसात के सीजन में अभी तक अरब सागर या बंगाल की खाड़ी में कोई भी कम दबाव का क्षेत्र नहीं बना है। इस वजह से अभी तक लगातार बरसात की स्थिति नहीं बनी है। 24 जुलाई के बाद कम दबावका क्षेत्र बना तो अच्छी वर्षा मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बनने के संकेत मिले हैं। यदि चक्रवात कम दबाव के क्षेत्र में सक्रिय होकर आगे बढ़ता है, तो प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद की जा सकती है। इन जिलों में कम वर्षाबालाघाट, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, कटनी, सागर, टीकमगढ़, आलीराजपुर, भिंड, ग्वालियर, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी में सामान्य से कम बरसात हुई है। इससे खरीफ की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यहां के किसान बारिश की लम्बी खेंच के चलते काफी चिंतित हैं।

Kolar News

Kolar News 19 July 2020

उज्जैन। बाबा महाकाल की इस श्रावण-भादौ मास की तीसरी सवारी सोमवार, 20 जुलाई को पूर्व की दो सवारियों की भांति परिवर्तित मार्ग से निकाली जाएगी। महाकाल मंदिर परिसर से अपरांह 4 बजे सवारी निकलेगी और वर्तमान छोटे मार्ग से होकर रामघाट पहुंचेगी। यहां पूजन,अभिषेक पश्चात सवारी पुन: मंदिर पहुंचेगी। कोरोना महामारी के कारण इस बार भी सवारी मार्ग पर आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।   मध्यप्रदेश से बाहर के श्रद्धालुओं के महाकाल दर्शन पर लगी रोक   महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने निर्णय लिया है कि कोरोना महामारी के चलते महाकालेश्वर मंदिर में मध्यप्रदेश के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं करवाए जाएंगे। वे सीधे ऑनलाइन दर्शन कर लें। जो श्रद्धालु किसी अन्य काम से मध्यप्रदेश में या उज्जैन आते हैं और मंदिर  पहुंचते है तो भी उन्हे दर्शन नहीं करवाए जाएंगे। यह जानकारी प्रशासक सुजानसिंह रावत ने दी।

Kolar News

Kolar News 19 July 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां लगातार चौथे दिन कोरोना से सौ से अधिक मरीज मिले हैं। अब यहां कोरोना के 129 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या जहां छह हजार के पार पहुंच गई है, तो वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। इंदौर में चार लोगों की मौत के बाद यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 292 हो गई है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कालेज द्वारा शनिवार देर रात 1957 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 129 रिपोर्ट पॉजिटिव और शेष 1814 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इन 129 नये मामलों के साथ अब इंदौर में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6035 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 292 हो गई है। हालांकि, अब तक इंदौर में 4238 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1505 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को यहां 129, शुक्रवार को 136 और शनिवार को 145 नये संक्रमित मिले थे। अब लगातार चौथे दिन यहां सौ से अधिक नये मरीज मिले हैं। इससे यहां सक्रिय मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ी है। एक सप्ताह पहले यहां करीब आठ सौ सक्रिय मरीज थे, जो अब बढक़र 1505 हो गए हैं।

Kolar News

Kolar News 19 July 2020

इंदौर। कोरोना संक्रमण के मददेनजर जिला प्रशासन द्वारा इंदौर जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटको का जाना पूर्णत: प्रतिबंधित किया है। पर्यटन स्थलों पर घूमते हुये पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। साथ ही इंदौर में रविवार के दिन पूर्णत: लॉकडाउन रहेगा।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने एसडीएम और जिले के सभी एसडीओपी की जिम्मेदारी तय करते हुये निर्देश दिए है कि इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए। प्रतिबंध के बावजूद कोई भी पर्यटन स्थल पर घूमने आये तो उनके विरुद्ध 107/116/151 के तहत गिरफ्तारी की जाए। सभी पिकनिक स्पॉट पर पर्यटकों का जाना आगामी आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा। आदेश में कहा गया है कि पातालपानी, चोरल, सीतलामाता फाल, जानापाव, कालाकुण्ड, कजलीगढ़, यशवंत सागर तालाब, तिंछाफाल, मानपुर तालाब, सिरपुर तालाब, बिलावली तालाब, पिपलियापाला तालाब, बनेडिय़ा तालाब, गुलावट आदि पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंध रहेगा।इसके अलावा इंदौर में प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान अत्यावश्यक सेवाओं में आने वाली गतिविधियों को छूट रहेगी। जारी आदेशानुसार रविवार की प्रात: 5 बजे से 24 घंटे हेतु सम्पूर्ण शहर में लॉकडाउन रहेगा। अर्थात बाजार, कार्यालय, अनाज सब्जी-फल मंडी किराना आदि सभी दुकानें 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे। सभी रहवासी घरों में ही रहेंगे तथा मॉर्निंग वाक, वाहनों का सडक़ों पर चलना आदि सभी प्रतिबंधित रहेगा।लॉकडाउन संबंधी आदेशानुसार अत्यावश्यक सेवाएँ जैसे दवाई की दुकान, अस्पताल, दवाई की मैन्युफैक्चररिंग इकाइयां आदि यथावत जारी रहेगी। इन सेवाओं से संबंधित व्यक्तियों को इन संस्थानों में कार्यरत होने का पहचान-पत्र रखना अनिवार्य होगा तथा पुलिस द्वारा जाँच किए जाने पर एवं संतोषजनक नहीं पाए जाने पर इस आदेश के उल्लंघन स्वरूप भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 तथा दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 107, 116, 151 के तहत् पुलिस ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सकेगी।

Kolar News

Kolar News 17 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब यहां दो जिलों भोपाल और इंदौर में 244 नये मामले सामने आए हैं, जबकि छह लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 20 हजार 622 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 695 लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल, प्रदेश में बीते एक सप्ताह से अधिक संक्रमित मिलने से प्रदेश में रिकवरी रेट तेजी से गिर रहा है, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक सप्ताह पहले तक प्रदेश का रिकवरी रेट 76.9 फीसदी था, जो अब घटकर 70 फीसदी से नीचे पहुंच गया है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हजार से बढक़र साढ़े पांच हजार के पार हो गई है।इंदौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 2787 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिनमें 129 नये संक्रमित मिले हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5761 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 284 हो गई है। इसी तरह भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में कोरोना के 115 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद भोपाल में संक्रमितों की कुल संख्या 4091 और मृतकों की संख्या 129 हो गई है।इंदौर और भोपाल में मिले 244 नये मामलों के साथ राज्य में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 20,622 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 5761, भोपाल 4091, उज्जैन 927, मुरैना 1187, ग्वालियर 1365, नीमच 512, जबलपुर 693, सागर 480, बुरहानपुर 435, खंडवा 473, खरगौन 435, भिण्ड 385, देवास 300, धार 236, रतलाम 248, मंदसौर 247, बड़वानी 222, रायसेन 131, राजगढ़ 153, श्योपुर 131, बैतूल 137, शाजापुर 201, छिंदवाड़ा 84, रीवा 113, टीकमगढ़ 178, छतरपुर 87, विदिशा 120, पन्ना 60, दमोह 70, शिवपुरी 193, अशोकनगर 71, दतिया 112, हरदा 104, सतना 60, होशंगाबाद 68, बालाघाट 57, नरसिंहपुर 43, डिंडौरी 31, अनूपपुर 35, कटनी 43, गुना 48, शहडोल 46, सीहोर 72, झाबुआ 60, सीधी 44, सिंगरौली 39, आगरमालवा 42, सिवनी 22. निवाड़ी 23, उमरिया 30, अलीराजपुर 35 और मंडला 10 मरीज शामिल हैं।वहीं, इंदौर-भोपाल में हुई छह लोगों की मौतों के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 695 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 284, भोपाल 129, उज्जैन 71, बुरहानपुर 23, खंडवा 17, जबलपुर 16, खरगौन 15, ग्वालियर 06, धार 08, मंदसौर 09, नीमच 08, सागर 22, देवास 10, रायसेन 05, होशंगाबाद 04, सतना 03, आगरमालवा 02, झाबुआ 02, अशोकनगर 01, शाजापुर 04, दतिया 01, छिंदवाड़ा 02, सीहोर 03, उमरिया 01, रतलाम 06, बड़वानी 03 मुरैना 05, राजगढ़ 07, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 05, रीवा 01, गुना 02, हरदा 04, कटनी 03, सीधी 01, शिवपुरी 02, अलीराजपुर 01, भिंड 01, बैतूल 01, नरसिंहपुर 01, सिवनी 01, सिंगरौली 01 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है। हालांकि, राज्य में अब तक 14,127 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 5806 हैं।

Kolar News

Kolar News 17 July 2020

ग्वालियर। शहर में बढ़ती कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए शहर में सात दिनों का लॉकडाउन लगाया है। लॉकडाउन के बाद शहर से बाहर जाने के लिए ई-पास व्यवस्था दोबारा शुरू की गई है। ई-पास के लिए बीते पन्द्रह घंटों में जिला प्रशासन ने 25 लोगों को वाट्सअप पर ही आवेदन कर ई-पास जारी किया। फिलहाल प्रशासन द्वारा ऑफलाइन पास ही जारी किए जा रहे हैं।ई-पास प्रभारी डिप्टी कलेक्टर संजीव खेमरिया ने शुक्रवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते शहर में एक बार फिर सात दिन की अवधि के लिए लॉकाडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के दौरान शहर से बाहर आवाजाही भी प्रतिबंधित की गई है। वहीं लॉकडाउन के दौरान ऐसे लोग जिन्हें इलाज व किसी की मृत्यु व अस्थि विसर्जन के लिए जाने वाले लोगों को जिला प्रशासन द्वारा ऑफलाइन ई-पास की सुविधा उपलब्ध कराई है। ई- पास के लिए प्रशासन द्वारा दिए गए वाट्सअप नंबर पर बाहर जाने के लिए संबंधित दस्तावेज संलग्न कर आवेदन करना होगा। आवेदन की जांच के आधे घंटे बाद ई-पास जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में ई-पास के आवेदनों की संख्या बढ़ेगी तो ऑनलाइन पोर्टल से पास जारी किए जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 17 July 2020

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के नौकरशाह कोरोना वायरस को लेकर सतर्क हो गये हैं। कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ करके ही कार्यालय के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है तथा इसके लिए स्क्रीनिंग मशीन, सेनेटाइजर के साथ कार्यालय के भृत्य को जिम्मेदारी भी सौंप दी है। वहीं कार्यालय का मुख्य गेट भी लगा दिया है।    जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों का जब आंकड़ा 21 पर पहुंचा, तब जिले के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोरोना को लेकर दहशत महसूस की। इसके बाद निर्देश दिये गए कि कार्यालय के गेट बंद करें और कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ करें कि वह कहां रहता है। अगर वह नगर के संक्रमित क्षेत्रों से है तो उसे न आने दिया जाए और वह अगर अन्य क्षेत्रों से है तो पहले काम पूछे किस कारण आया है जब आवश्यक हो तब उसे पहले सेनेटाइज किया जाए उसके चेहरे पर मास्क लगा हो तब ही उसे कार्यालय के अंदर प्रवेश करने दिया जाये अन्यथा कार्यालय के बाहर रहने के साथ उसे घर जाने की सलाह दी जाए।   कर्मचारियों के अनुसार जिले के आठ विकासखंडों लखनादौन, घंसौर, छपारा, कहानी, केवलारी, सिवनी, बरघाट, कुरई में से  बरघाट, कुरई और केवलारी अभी बचा हुआ है, बाकी विकासखंडों में कहीं न कहीं संक्रमण आ जरूर गया है। वहीं जिला मुख्यालय सिवनी के हडडी गोदाम क्षेत्र में एक 68 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव की मौत नागपुर में हुई है। उसके संक्रमण से उसका पुत्र व पोता भी संक्रमित हुआ है। इसके बाद अब भैरोंगंज में भी एक 39 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आ गया है। इसके बाद यहां भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Kolar News

Kolar News 15 July 2020

ग्वालियर। ग्वालियर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एकदम से जम्प आने के बाद प्रशासन ने ग्वालियर के शहरी क्षेत्र को सात दिनों के लिए टोटल लॉकडाउन कर दिया है। मंगलवार को आदेश जारी किया और बुधवार से यह आदेश शहर में लागू हो गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बंद यानी ग्वालियर शहर टोटल बंद रहेगा। इसमें कहीं किसी भी तरह की कोई रियायत नहीं दी जाएगी और जो भी इस बंद के आदेश को तोड़ते हुए सडक़ों पर पाया जाएगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि ग्वालियर शहर में टोटल लॉकडाउन रहेगा। सिर्फ जरूरत का सामान खरीदने के लिए तय अवधि में छूट रहेगी। इसमें दूध-दवा की सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा किसी भी बाजार को खुलने की इजाजत नहीं रहेगी।दरअसल, कुछ दिनों पहले तक ग्वालियर में सब कुछ काबू में था तो बाजार भी धड़ल्ले से खुल रहे थे। लोग तफरीह भी खूब कर रहे थे, लेकिन पिछले दो- तीन दिनों में जिले में जो कोरोना ब्लास्ट हुआ है उसने प्रशासन को सोचने को मजबूर कर दिया है कि तमाम प्रयासों और कोशिशों के बाद आखिर चूक कहां पर हो रही है। पिछले तीन दिनों से ग्वालियर में डेढ़ से अधिक नये मरीज मिल हैं। मंगलवार को यह आंकड़ा 190 पर पहुंच गया था। इसके बाद शाम को शहर को टोटल लॉकडाउन करने का आदेश हुआ और मंगलवार को शाम सात बजे के बाद पूरे शहर को बंद कर दिया।बुधवार को सुबह से शहर के सभी बाजार बंद हैं और सडक़ों पर सन्नाटा छाया हुआ है। कलेक्टर ने बताया कि टोटल लॉकडाउन के दौरान बुधवार से शराब की दुकानों के भी शटर नहीं उठेंगे। शराब की दुकानों को भी मुकम्मल बंद के दायरे रखा गया है और जब तक ग्वालियर में बंद रहेगा, शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।वहीं, पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने कहा कि आदेश के पालन के लिए पुलिस ने सुबह से ही होमवर्क कर लिया है। हर थाना क्षेत्र में छह बजे से पुलिस की मोबाइल घूम रही है। दुकानों को बंद कराया जा रहा है और लोगों से कहा जा रहा है कि वे अपने घरों से न निकलें। पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई है और जो बेवजह घूम रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

Kolar News

Kolar News 15 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की ग्रोथ रेट देश में सबसे कम होने के बाद भी यहां नये मामलों में कमी नहीं आ रही है। मंगलवार को रिकार्ड 798 नये संक्रमित मिलने के बाद फिर यहां चार जिलों में 144 नये मामले सामने आए हैं और पांच लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 19 हजार 149 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 678 लोगों की मौत हो चुकी है।इंदौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात जारी 3158 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 93 नये संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5496 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से पांच लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 278 हो गई है। इसके अलावा बुधवार सुबह शाजापुर में 31, नीमच में आठ और उज्जैन में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं।इन 144 नये मामलों के साथ अब राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 19,005 से बढक़र 19,149 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 5496, भोपाल 3693, उज्जैन 921, मुरैना 1074, ग्वालियर 1206, नीमच 507, जबलपुर 606, सागर 463, बुरहानपुर 432, खंडवा 429, खरगौन 409, भिण्ड 366, देवास 269, धार 210, रतलाम 233, मंदसौर 211, बड़वानी 204, रायसेन 117, राजगढ़ 148, श्योपुर 114, बैतूल 130, शाजापुर 173, छिंदवाड़ा 79, रीवा 86, टीकमगढ़ 147, छतरपुर 73, विदिशा 105, पन्ना 58, दमोह 68, शिवपुरी 177, अशोकनगर 65, दतिया 74, हरदा 91, सतना 54, होशंगाबाद 59, बालाघाट 55, नरसिंहपुर 41, डिंडौरी 31, अनूपपुर 32, कटनी 43, गुना 34, शहडोल 35, सीहोर 58, झाबुआ 52, सीधी 42, सिंगरौली 37, आगरमालवा 35, सिवनी 22. निवाड़ी 19, उमरिया 27, अलीराजपुर 32 और मंडला 07 मरीज शामिल हैं।वहीं, इंदौर में हुई पांच मौतों के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 678 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 278, भोपाल 123, उज्जैन 71, बुरहानपुर 23, खंडवा 17, जबलपुर 16, खरगौन 15, ग्वालियर 05, धार 08, मंदसौर 09, नीमच 08, सागर 22, देवास 10, रायसेन 05, होशंगाबाद 04, सतना 02, आगरमालवा 02, झाबुआ 02, अशोकनगर 01, शाजापुर 04, दतिया 01, छिंदवाड़ा 02, सीहोर 02, उमरिया 01, रतलाम 06, बड़वानी 03 मुरैना 05, राजगढ़ 07, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 05, रीवा 01, गुना 02, हरदा 04, कटनी 03, सीधी 01, शिवपुरी 01, अलीराजपुर 01, भिंड 01, बैतूल 01, नरसिंहपुर 01, सिवनी 01 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है। हालांकि, राज्य में अब तक 13,575 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं और स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 4901 हैं।

Kolar News

Kolar News 15 July 2020

मालवा-निमाड़। मध्य प्रदेश में मालवा-निमाड़ क्षेत्र में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। बुधवार सुबह से बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इससे नदी-नालों में उफान आ गया है। ताप्ती नदी में भी बाढ़ आ गई है। बुरहानपुर में ताप्ती के निलचे घाट और हाथी पत्थर जलमग्न हो गए हैं। बारिश से अंचल में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर गया है। उधर बहुत दिनों बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।   बुरहानपुर के नेपानगर, खकनार, धाबा, दोईफोडिय़ा, धूलकोट, असीरगढ़, निंबोला, शाहपुर में तेज बारिश से जगह-जगह जलजमाव हुआ। खेतों में पानी भर गया। बड़वानी के सेंधवा में रिमझिम फहारों का दौर जारी है, वहीं खरगोन में भी तेज बारिश हो रही है। यहां मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी थी।   जबलपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी वहीं शहर में अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे लोगों को दो से तीन दिन का और इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल जबलपुर में बूंदाबांदी और मध्यम वर्षा ही होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Kolar News

Kolar News 15 July 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने 9 दिन के ब्रेक के बाद फिर से वापसी हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर मानसून सक्रिय होने से अगले दो से तीन दिन में मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने प्रदेश के चार जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश के आसार हैं।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में उत्तर-पूर्वी मप्र. से मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका लाइन(ट्रफ) बनी हुई है। इससे अरब सागर से नमी आ रही है। वही पश्चिम बंगाल के आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बरसात की गतिविधियों में तेजी आएगी। विशेषकर उत्तरी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं अच्छी बरसात की भी संभावना है।   मौसम विभाग का कहना है पिछले साल 9 से 19 जुलाई तक बारिश नहीं हुई थी, बीते साल जुलाई के महीने में बारिश में लंबा ब्रेक हुआ था. इस बार भी जुलाई के शुरुआती दो हफ़्तों में ऐसा ही हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि अब 3 से 4 दिनों तक लगातार बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है लोकल थंडरस्टॉर्म के कारण बारिश की झड़ी लगी है। इसी कारण राजधानी भोपाल के ज्यादातर हिस्से तरबतर हुए। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश भर में आने वाले 2 से 3 दिनों में तेज बारिश होने के आसार हैं। गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। उसने 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी है। जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश के आसार हैं।

Kolar News

Kolar News 14 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब यहां 97 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद भोपाल में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3789 हो गई है।भोपाल सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सुबह प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना के 97 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 3789 हो गई है, जबकि कोरोना से अब तक भोपाल में 121 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक राजधानी में 2723 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 943 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।बता दें कि भोपाल में बीते एक सप्ताह में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को यहां 86 और शनिवार को 90 नये संक्रमित मिले थे, जबकि रविवार को नये मरीजों का आंकड़ा सौ के पार पहुंच गया था। यहां रविवार को 102 और सोमवार को कोरोना के 83 नये मामले सामने आए थे। मंगलवार को फिर भोपाल में 97 नये मरीज मिले हैं। इस प्रकार बीते पांच दिनों में यहां 458 नये संक्रमित मिल चुके हैं।

Kolar News

Kolar News 14 July 2020

इंदौर/भोपाल। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सोमवार को 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। बारहवीं की टॉपर लिस्ट में भोपाल रीजन भी 90.95 फीसदी परिणाम के साथ नौवें नम्बर पर रहा। इंदौर की दिल्ली पब्लिक स्कूल की कामर्स संकाय की छात्रा शुभ्रा ज्योत्सना सिंह 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर की टॉपर बनी हैं। बता दें कि शुभ्रा ज्योत्सना सिंह के पिता तारकेश्वर नाथ सिंह कॉरपोरेट प्रोफेशनल है, जबकि मा डॉ. शारदा सिंह निर्भय सिंह पटेल कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी हैं। पिता तारकेश्वर नाथ सिंह के मुताबिक वो जज बनना चाहती है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को हमेशा स्कूल में 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक आए हैं। वहीं, इंदौर में माणिकबाग स्थित चोइथराम स्कूल की छात्रा रक्षिता जंजीरे (कॉमर्स गणित संकाय) को 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है। रक्षिता के पिता विनोद सायबर कैफे और एमपी ऑनलाइन का संचालन करते हैं। रक्षिता एमबीए कर मैनेजमेंट फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। इसी स्कूल के चिरायु सूद (विज्ञान-फिजिकल एजुकेशन संकाय) को 97 प्रतिशत अंक मिले हैं। इनके पिता का ऑटोमोबाइल का बिजनेस है। चिरायु इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।100 प्रतिशत रहा शहडोल सेंट्रल स्कूल का परिणामवहीं, खबर मिली है कि शहडोल में केंद्रीय विद्यालय के 62 बच्चों में से सभी 62 पास हो गए हैं। यहां का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। वहीं, महर्षि स्कूल के 94 विद्यार्थियों में से सभी पास हो गए हैं। इसी स्कूल के शुभम पाठक शहर के टॉपर रहे हैं। उन्होंने 96 फीसदी अंक हासिल किये हैं।

Kolar News

Kolar News 13 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की ग्रोथ रेट देश में सबसे कम और संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 76 फीसदी से अधिक होने के बाद भी यहां नये मामलों में कमी नहीं आ रही है। अब राज्य के तीन जिलों में 286 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 17 हजार 918 हो गई है। वहीं, राज्य में अब तक कोरोना से 657 लोगों की मौत हो चुकी है।इंदौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात जारी 1946 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 92 नये पॉजिटिव मिले हैं, जबकि चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5352 और कोरोना से मरने वालों की संख्या 269 हो गई है। वहीं, भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में सोमवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 83 नये संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ग्वालियर में पहली बार 111 नये पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।इन तीन जिलों में कुल 286 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 17,918 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 5352, भोपाल 3585, उज्जैन 887, मुरैना 945, ग्वालियर 1117, नीमच 496, जबलपुर 542, सागर 446, बुरहानपुर 428, खंडवा 402, खरगौन 375, भिण्ड 341, देवास 258, धार 196, रतलाम 222, मंदसौर 186, बड़वानी 187, रायसेन 117, राजगढ़ 121, श्योपुर 102, बैतूल 104, शाजापुर 108, छिंदवाड़ा 75, रीवा 85, टीकमगढ़ 112, छतरपुर 69, विदिशा 92, पन्ना 58, दमोह 57, शिवपुरी 148, अशोकनगर 63, दतिया 63, हरदा 76, सतना 49, होशंगाबाद 52, बालाघाट 51, नरसिंहपुर 36, डिंडौरी 31, अनूपपुर 31, कटनी 30, गुना 32, शहडोल 30, सीहोर 47, झाबुआ 45, सीधी 31, सिंगरौली 31, आगरमालवा 27, सिवनी 20. निवाड़ी 12, उमरिया 25, अलीराजपुर 16 और मंडला 07 मरीज शामिल हैं।वहीं, इंदौर में हुई चार लोगों की मौत के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 657 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 269, भोपाल 121, उज्जैन 71, बुरहानपुर 23, खंडवा 17, जबलपुर 14, खरगौन 15, ग्वालियर 03, धार 08, मंदसौर 09, नीमच 08, सागर 22, देवास 10, रायसेन 05, होशंगाबाद 04, सतना 02, आगरमालवा 02, झाबुआ 01, अशोकनगर 01, शाजापुर 03, दतिया 01, छिंदवाड़ा 02, सीहोर 02, उमरिया 01, रतलाम 06, बड़वानी 03 मुरैना 05, राजगढ़ 07, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 05, रीवा 01, गुना 02, हरदा 04, कटनी 03, सीधी 01, शिवपुरी 01, अलीराजपुर 01 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है। हालांकि, राज्य में अब तक 12,876 मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घर पहुंच चुके हैं। प्रदेश में अब सक्रिय मरीज 4389 हैं।

Kolar News

Kolar News 13 July 2020

भोपाल। कोरोना संक्रमण काल में लोग जहां अपनी परेशानियों से जूझ रहे हैं, ऐसे समय में आसमान में एक सप्ताह में तीन खगोलीय घटनाएं हो जा रही हैं। अगले सात दिनों में सौर परिवार के दो विशालकाय ग्रहों बृहस्पति, शनि और परित्याग किए गए छुद्रग्रह प्लूटो से पृथ्वी का सामना होने जा रहा है। वहीं, मंगलवार, 14 जुलाई को सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (जुपिटर) पृथ्वी के ठीक सामने होगा। यानी, इस दिन पृथ्वी बृहस्पति और सूर्य के ठीक बीच में आ जाएगी। यह जानकारी भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड विजेता विज्ञान प्रचारक सारिका घारू ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में दी।उन्होंने बताया कि आगामी सात दिनों में आकाश में तीन खगौलीय घटनाएं होने वाली हैं। इनमें मंगलवार, 14 जुलाई को बृहस्पति पृथ्वी के ठीक सामने आ जाएगा, जबकि 16 जुलाई को छुद्रग्रह प्लूटो और 20 जुलाई को रिंग वाला सेटर्न पृथ्वी की ठीक सीध में होगा। सारिका ने बताया कि पृथ्वी के इन ग्रहों और सूर्य के बीच में आकर एक सीध में आने की खगोलीय घटना अपोजीशन कहलाती है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी द्वारा 365 दिन में सूर्य की परिक्रमा करने से साल में सभी बाहरी ग्रह कभी न कभी सीध में आते ही हैं, लेकिन सात दिन के अंदर दो विशालग्रहों एवं एक छुद्रग्रह का सीध में आना दुर्लभ घटना है।विज्ञान प्रसारक सारिका ने बताया कि जुपिटर एट अपोजिशन की घटना मंगलवार को दिन में एक बजकर 16 मिनट पर बृहस्पति, पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सीध में होंगे, जिसमें पृथ्वी दोनों के बीच में होगी। इस घटना में शाम को जब पश्चिम में सूर्य अस्त हो रहा होगा तो उसी समय 7 बजकर 43 मिनट पर पूर्व में जुपिटर (बृहस्पति) उदित होता दिखाई देगा। वहीं, मध्यरात्रि में 12 बजकर 28 मिनट पर यह साल में आपके सबसे पास होगा। फिर अगले दिन सुबह 5 बजकर 9 मिनट पर यह दिखना बंद होते हुये अस्त हो जाएगा।उन्होंने बताया कि इसी तरह 16 जुलाई को सौरमंडल से परित्याग किया गया छुद्रग्रह प्लूटो, पृथ्वी और सूर्य सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर एक सीध में होंगे। वहीं, एक सप्ताह के अंदर ही 20-21 जुलाई की मध्यरात्रि को 3 बजकर 44 मिनट पर रिंग वाला सबसे अधिक चर्चित ग्रह शनि और पृथ्वी एक सीध में आ जायेगी। सारिका ने बताया कि इतनी कम अवधि में पृथ्वी के इन दो बड़े ग्रहों के सीध में आने की घटना इसके पहले सन 2000 में हुई थी, जब पृथ्वी 19 नवम्बर को सेटर्न एवं 28 नवम्बर को जुपिटर की सीध में आई थी और तब भी यह घटनाएं नौ दिन के अंतर हुई थी।

Kolar News

Kolar News 13 July 2020

मंदसौर। संभावना जताई ता रही है कि प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर सितम्बर माह में उपचुनाव हो सकते हैं। मंदसौर में भी सुवासरा विधानसभा में उपचुनाव होना है। ऐसे में अब प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। शनिवार को सुवासरा विधानसभा की तैयारियों को लेकर ईवीएम को तैयार करने की शुरूआत हुई। नये कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने ईवीएम स्टोर पर ईवीएम रूम प्रभारी अनिल भट्ट द्वारा सभी एवीएम मशीनों को चेक करवाया गया। प्रभारी भट्ट ने बताया कि उपचुनाव को लेकर ईवीएम मशीनों को चेक किया जा रहा है। इसमें ठीेक से नहीं चलने वाली मशीनों को रिप्लेस करवाया जायेगा।

Kolar News

Kolar News 11 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को एक दिन का कम्प्लीट लॉकडाउन रहेगा। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट अविनाश लवानिया द्वारा शनिवार को 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भोपाल जिले की राजस्व सीमाओं में एक दिन के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिये हैं। जारी आदेश के मुताबिक, रविवार को जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन किया गया है। यह आदेश जुलाई माह के प्रति रविवार को लागू रहेंगे।आदेश में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से रविवार को प्रात: 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक कफ्र्यू लगाया गया है। इस दिन कोई भी संस्थान, दुकान और अन्य सेवा प्रदाता संस्थान नहीं खुल सकेंगे। कोई भी व्यक्ति सडक़ पर नहीं निकल सकेगा। होम डिलेवरी, पार्सल सेवाएं भी पूरी तरह बन्द रहेंगी। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा है कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलेगा। यह आदेश सांची पार्लर, मेडिकल स्टोर, हॉस्पिटल, इमरजेंसी सेवाओं एवं संबंधित परिवहन एवं इंडस्ट्री के संचालन संबंधित गतिविधियां राष्ट्रीय राजमार्ग एवं स्टेट हाईवे में व्यक्ति एवं वस्तु का आवागमन,परिवहन, लोडिंग- अनलोडिंग कार्य, व्यक्तियों के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से अपने गंतव्य स्थल तक आवागमन पर लागू नहीं होगा। इसके अतिरिक्त अन्य सब संस्थान दुकान, निजी कार्यालय, आदि बंद रहेंगे।पूर्व में जारी आदेश अनुसार रात्रि 10:00 बजे से प्रात: 5:00 बजे तक कफ्र्यू शर्तों के अधीन पूर्ववत जारी रहेगा। यह आदेश शव यात्रा पर प्रभावी से नहीं होगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Kolar News

Kolar News 11 July 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। अब जिले में कोरोना के 89 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 5176 हो गई है। वहीं इंदौर में अब तक कोरोना से 261 लोगों की मौत हो चुकी है।इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार को देर रात 1759 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिनमें 89 पॉजिटिव और शेष रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई हैं। इन 89 नये मामलों के साथ अब इंदौर में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5176 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 261 हो गई है।    हालांकि राहत की खबर यह है कि अब तक इंदौर में 3956 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 959 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 11 July 2020

भोपाल। मानसून द्रोणिका के हिमालय की तराई की तरफ खिसक जाने और किसी मानसूनी सिस्टम के सक्रिय नहीं होने से प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। पिछले तीन दिनों से राजधानी भोपाल में तेज धूप निकल रही है। जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। वहीं डिंडौरी क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में वातावरण में काफी नमी मौजूद है। इस वजह से तापमान बढऩे पर शाम के वक्त कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सीधी में 17, गुना और उमरिया में 9, मलाजखंड में 6, ग्वालियर में 2.7, जबलपुर में 2.2 और नौगांव में 0.2 मिमी. बरसात हुई।   मप्र और उसके आसपास कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहींवर्तमान में मप्र और उसके आसपास कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसके अतिरिक्त मानसून द्रोणिका भी हिमालय की तराई की तरफ खिसकने लगी है। इस वजह से प्रदेश में मानसून की बारिश फिलहाल थम गई है, लेकिन वातावरण में वर्तमान में नमी मौजूद है।   कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैंइससे दिन में तापमान बढऩे के कारण शाम के वक्त कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 13-14 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस सिस्टम के आगे बढऩे पर 15 जुलाई के बाद मानसून के एक बार सक्रिय होने के आसार हैं।

Kolar News

Kolar News 10 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की ग्रोथ रेट देश में सबसे कम और संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 76 फीसदी है। इसके बावजूद यहां नये मामलों में कमी नहीं आ रही है। अब यहां चार जिलों में कोरोना के 124 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार 465 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 637 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 1461 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें 44 नये पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5087 पहुंच गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। मृतकों में 59 वर्षीय और 60 वर्षीय दो पुरुषों के साथ एक 63 वर्षीय महिला भी शामिल है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 258 हो गई है। वहीं, भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह भोपाल में 710 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 66 नये मरीज मिले हैं। इसके अलावा उज्जैन में चार और शिवपुरी में 10 नये मामले सामने आए हैं।इन 124 नये मामलों के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 16,465 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 5087, भोपाल 3344, उज्जैन 876, मुरैना 841, ग्वालियर 770, नीमच 484, जबलपुर 477, सागर 430, बुरहानपुर 420, खंडवा 371, खरगौन 336, भिण्ड 316, देवास 244, धार 189, रतलाम 199, मंदसौर 159, बड़वानी 153, रायसेन 113, राजगढ़ 112, श्योपुर 96, बैतूल 91, शाजापुर 83, छिंदवाड़ा 70, रीवा 70, टीकमगढ़ 97, छतरपुर 61, विदिशा 73, पन्ना 57, दमोह 54, शिवपुरी 113, अशोकनगर 55, दतिया 53, हरदा 60, सतना 48, होशंगाबाद 45, बालाघाट 46, नरसिंहपुर 35, डिंडौरी 31, अनूपपुर 29, कटनी 27, गुना 28, शहडोल 24, सीहोर 37, झाबुआ 29, सीधी 28, सिंगरौली 27, आगरमालवा 21, सिवनी 18. निवाड़ी 11, उमरिया 11, अलीराजपुर 10 और मंडला 06 मरीज शामिल हैं।वहीं, इंदौर में हुई तीन मौतों के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 637 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 258, भोपाल 115, उज्जैन 71, बुरहानपुर 23, खंडवा 17, जबलपुर 14, खरगौन 15, ग्वालियर 03, धार 08, मंदसौर 09, नीमच 08, सागर 22, देवास 10, रायसेन 05, होशंगाबाद 04, सतना 02, आगरमालवा 02, झाबुआ 01, अशोकनगर 01, शाजापुर 03, दतिया 01, छिंदवाड़ा 02, सीहोर 02, उमरिया 01, रतलाम 06, बड़वानी 03 मुरैना 05, राजगढ़ 06, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 04, रीवा 01, गुना 02, हरदा 03, कटनी 03, सीधी 01, अलीराजपुर 01 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है। हालांकि, राज्य में अब तक 12,232 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 3599 हैं।

Kolar News

Kolar News 10 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की ग्रोथ रेट देश में सबसे कम और संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 76 फीसदी से अधिक होने के बावजूद यहां नये मामलों में कमी नहीं आ रही है। अब यहां पांच जिलों में कोरोना के 178 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार 214 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 632 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार को देर रात 1392 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिनमें 45 नये पॉजिटिव मिले हैं, जबकि तीन लोगों की कोरोना से मौत की भी पुष्टि हुई है। इसके बाद इंदौर में संक्रमितों की संख्या 5045 और कोरोना से मरने वालों की संख्या 255 हो गई है। भोपाल सीएमएचओ कार्यालय द्वारा बताया गया है कि गुरुवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना से 59 नये मामले सामने आए हैं। इसके अलावा ग्वालियर में 59, मुरैना में आठ और सागर में सात नये संक्रमित मिले हैं। इन 178 नये मामलों के साथ अब राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 16,214 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 5045, भोपाल 3284, उज्जैन 871, मुरैना 841, ग्वालियर 771, नीमच 470, जबलपुर 462, सागर 430, बुरहानपुर 416, खंडवा 367, खरगौन 333, भिण्ड 313, देवास 242, धार 189, रतलाम 195, मंदसौर 145, बड़वानी 153, रायसेन 113, राजगढ़ 106, श्योपुर 93, बैतूल 87, शाजापुर 75, छिंदवाड़ा 69, रीवा 68, टीकमगढ़ 80, छतरपुर 60, विदिशा 68, पन्ना 57, दमोह 53, शिवपुरी 98, अशोकनगर 55, दतिया 53, हरदा 58, सतना 46, होशंगाबाद 44, बालाघाट 42, नरसिंहपुर 35, डिंडौरी 31, अनूपपुर 29, कटनी 27, गुना 28, शहडोल 24, सीहोर 35, झाबुआ 28, सीधी 27, सिंगरौली 27, आगरमालवा 19, सिवनी 17. निवाड़ी 11, उमरिया 11, अलीराजपुर 09 और मंडला 06 मरीज शामिल हैं।इंदौर में हुई तीन मौतों के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 632 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 255, भोपाल 115, उज्जैन 71, बुरहानपुर 23, खंडवा 17, जबलपुर 14, खरगौन 15, ग्वालियर 03, धार 08, मंदसौर 09, नीमच 08, सागर 22, देवास 10, रायसेन 05, होशंगाबाद 04, सतना 02, आगरमालवा 02, झाबुआ 01, अशोकनगर 01, शाजापुर 03, दतिया 01, छिंदवाड़ा 02, सीहोर 02, उमरिया 01, रतलाम 06, बड़वानी 03 मुरैना 05, राजगढ़ 06, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 04, रीवा 01, गुना 02, हरदा 03, कटनी 03, सीधी 01 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है। हालांकि, यहां अब तक 11,987 मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घर जा चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 3598 हैं।

Kolar News

Kolar News 9 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों को क्रमोन्नति प्रदान की गई है। इनमें नौ अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान से प्रवर श्रेणी वेतनमान ग्रेड पे पर क्रमोन्नति दी गई है, जबकि 12 अधिकारियों को कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान से वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान ग्रेड पे पर क्रमोन्नत किया गया है। इस संबंध में राज्य शासन ने बुधवार देर रात आदेश जारी किये।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक,  उज्जैन के भू-अभिलेख उपायुक्त रामप्रसाद गेहलोत (सेवानिवृत्त), बुरहानपुर की संयुक्त कलेक्टर शैली कनाश, दमोह के सेवानिवृत्त संयुक्त कलेक्टर नारायण सिंह, सिवनी के संयुक्त कलेक्टर जयप्रकाश सैयाम और राजगढ़ के संयुक्त कलेक्टर रामाधार सिंह अग्निवंशी को एक जनवरी 2020 से, खरगौन के संयुक्त कलेक्टर भुरला सिंह सोलंकी, बड़वानी की संयुक्त कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव और मुख्यमंत्री कार्यालय के अवर सचिव महिप किशोर तेजस्वी को एक जून 2020 तथा आगर मालवा के संयुक्त कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे को एक जुलाई 2020 से वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान से प्रवर श्रेणी वेतनमान में क्रमोन्नति दी गई है। इनका ग्रेड पे वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान 15600-39100+6600 से प्रवर श्रेणी वेतनमान 15600-39100+7600 रुपये किया गया है।इसी प्रकार, नरसिंहपुर के डिप्टी कलेक्टर रामस्वरूप राजपूत, उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार और मंडला के डिप्टी कलेक्टर वीरेन्द्र कुमार कर्ण को 30 दिसम्बर 2019 से, जबकि खंडवा के डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार जाधव, ग्वालियर के भू-अभिलेख उपायुक्त ब्रह्मभास्कर अग्निहोत्री, मप्र भवन नई दिल्ली की उप आवासीय आयुक्त स्वाति जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी भूपेन्द्र सिंह परस्ते, मंदसौर की डिप्टी कलेक्टर गरिमा रावत, जबलपुर के डिप्टी कलेक्टर मोह. शाहिद खान, बालाघाट के डिप्टी कलेक्टर प्रमोद सेन गुप्ता, कृषि मंत्री के विशेष सहायक दयाकिशन शर्मा और ग्वालियर की डिप्टी कलेक्टर पुष्पा पुसाम को एक जनवरी 2020 से क्रमोन्नत किया गया है। इन सभी का पे ग्रेड कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान 15600-39100+5400 से वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान 15600-39100+6600 रुपये किया गया है।

Kolar News

Kolar News 9 July 2020

मुरैना। जिले में 115 मरीजों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह संख्या अभी तक की सर्वाधिक संख्या हे। नए संक्रमितों में कैलारस के डाक्टर सहित उनके परिवार के 10 सदस्य भी शामिल हैं।  कोरोना का प्रभाव जिले के दो पुलिस थानों में भी हुआ है। वहीं जौरा का भी एक परिवार पूरी तरह संक्रमित हो गया है। इन सभी मरीजों को जिले के चिकित्सालयों में दाखिल कराया गया है।    देर रात भारतीय रक्षा अनुसंधान केन्द्र ग्वालियर एवं ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की दोनों लैब से 648 सेम्पल की रिपोर्ट आईं हैं। जिनमें दो की जांच रिपोर्ट रिजेक्ट हो गई है। यह रिपोर्ट तीन दिन में भेजे गये जांच सेम्पल की हैं। जिले के लिये राहत की खबर यह है कि दोनों रिपोर्टों मेें से 528 की रिपोर्ट निगेटिव निकली है। वहीं 41 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है। अभी तक 332 मरीज स्वस्थ हेाकर घर पहुंच गये हैं। इन्हें 10 दिवस तक एकांतवास में रहने की चेतावनी दी गई है। वहीं उपचार लेने के साथ मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दी गई है। जिले के चिकित्सालयों में 496 कोरोना संक्रमित मरीज इलाजरत दाखिल हैं। वर्तमान में मुरैना जिला में कुल मरीजों की संख्या 833 हो गई है। जिले के सबलगढ़ तथा स्टेशन रोड़ थाना में भी कोरोना ने प्रवेश किया है। सबलगढ़ थाना की महिला थानेदार, आरक्षक तथा स्टेशन रोड थाने का आरक्षक भी संक्रमित हुआ है । इन थाना परिसरों सहित सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के गली मोहल्लों को सेनेटाइज किया जा रहा है। वहीं जिले में नये कन्टोनमेंट क्षेत्र बनाये गये हैं। मुरैना में 295 कन्टोनमेंट क्षेत्र में से मरीजों के स्वस्थ होने के बाद निर्धारित अवधि पश्चात 49 क्षेत्रों को प्रतिबंध से मुक्त कर दिया है। अब जिले में 246 कन्टोनमेंट क्षेत्र बने हुये हैं। संभावित लक्षण वाले 171421 लोगों की थर्मल स्केनिंग कर 100631 को होमकोरेनटाइन किया गया था। जिसमें से 96226 लोगों ने अपनी अवधि पूर्ण कर ली है। मुरैना जिले में 8146 लोगों के सेम्पल लिये गये थे। जिसमें से 6700 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Kolar News

Kolar News 8 July 2020

भोपाल। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बुधवार को वीडियो संदेश के माध्यम से शहर वासियों से अपील की है कि हमें अपने महत्व को समझना जरूरी है कि किसी भी व्यक्ति को कोरोना से संबंधी लक्षण नजर आते हैं, तो वह तत्काल संज्ञान में लाकर इसकी सूचना स्वास्थ्य और जिला प्रशासन को दें। उन्‍होंने कहा कि हर व्यक्ति को इस संक्रमण से बचाना हम सभी का कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि लक्षण दिखने पर तत्काल उसकी जांच कराने अपने नजदीकी फीवर क्लीनिक पर जाएं और अपनी स्क्रीनिंग कराएं। स्क्रीनिंग के दौरान चिकित्सक द्वारा सैंपल लेने की आवश्यकता है तो अपनी सैंपलिंग भी कराएं।    कलेक्‍टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के संबंध में कोई भी लक्षण अथवा सिम्टम्स नजर आने पर शीघ्र ही जांच कराने से जल्द ही हम इस संक्रमण पर जीत पाने में सफल होंगे। उन्‍होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में अर्ली डिटेक्शन से समय पर संज्ञान लेना आवश्यक है। विगत कुछ समय से देखा जा रहा है कि संक्रमण का सही समय पर संज्ञान में आने से स्थिति को बिगड़ने पर उसे तत्काल ठीक कर व्यक्ति को बचाया जा सका है।    गौरतलब है कि कोरोना के विरुद्ध प्रदेश सरकार द्वारा किल कोरोना का महा सर्वे अभियान 1 से 15 जुलाई तक चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यक्ति में कोरोना संक्रमण है तो उसे हम अर्ली डिटेक्शन से पहचान कर उसे स्वास्थ्य लाभ दे सकें। संक्रमण को रोकने और उस पर प्रभावी कार्यवाही करने भोपाल शहर में सबसे पहले इस सर्वे को प्रारंभ किया गया है, ताकि संक्रमित व्यक्ति की पहचान कर उसकी जांच, स्क्रीनिंग और सेम्पलिंग की जाये। शहर में लगातार चलाये जा रहे अभियान में अब तक भोपाल में लगभग साढ़े नौ लाख से अधिक लोगों का सर्वे किया गया हैं, जिससे पिछले कुछ दिनों में कोरोना के कई मामले निकलकर सामने आए हैं। जिससे सभी लोगों को इलाज दिया गया है। इससे शहर का रिकवरी रेट बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन और व्यवस्थाओं से बढ़ रहा है।    कलेक्टर ने शहर के सभी नागरिकों से अपील में कहा है कि वे आगे आकर फीवर क्लीनिक पर अपनी जांच कराये और चलाये जा रहे सर्वे में सहयोग करें। सर्वे दलों को जानकारी उपलब्ध करायें। शासन-प्रशासन द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण को सर्वप्रथम डिटेक्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन का  एक ही उद्देश्य है कि इस बीमारी को शहर में आगे बढ़ने से रोकें। इसमें सभी के सहयोग की अपेक्षा है।

Kolar News

Kolar News 8 July 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां अब कोरोना के 44 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बार इंदौर में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या पांच हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी ढाई सौ के पार पहुंचकर 252 हो गया है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार को देर रात 1545 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी गई, जिनमें 44 पॉजिटिव और शेष रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इन 44 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 4988 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 252 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर लौट रहे हैं। यहां अब तक 3871 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। यहां अब सक्रिय मरीजों की संख्या 875 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।   शहर में खुली पान की दुकानें लॉकडाउन के बाद से बंद पान की दुकानें बुधवार से खुल गईं। कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा मंगलवार को जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार, बुधवार को सुबह 10 बजे से जोखिम क्षेत्रों के बाहर की सभी पान की दुकानें खोल दी गई हैं। यह दुकानें रात 8 बजे तक खुली रहेंगी। इस दौरान गाइडलाइन के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। पान दुकान पर केवल टेक अवे की सुविधा रहेगी, यानी ग्राहक पान या दूसरी सामग्री पैक करवाकर ले जा सकेगा। दुकान पर खड़े होकर कोई पान नहीं खा सकेगा, न सिगरेट पी सकेगा। रविवार को ये सभी दुकानें बंद रहेंगी।

Kolar News

Kolar News 8 July 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां कोरोना के संक्रमित मरीज और मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इंदौर में एक बार फिर कोरोना के 78 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4954 हो गई है। वहीं, इंदौर में अब तक कोरोना से 249 लोगों की मौत हो चुकी है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार को देर रात 1682 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें 78 रिपोर्ट पॉजिटिव और शेष निगेटिव आई हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4954 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 249 हो गई है। हालांकि, उन्होंने राहत की खबर यह बताई है कि इंदौर में अब तक 3838 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की सख्या 867 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 7 July 2020

भोपाल। भोपाल शहर की हरियाली बढ़ाने, ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण कम करने की पहल पर हरा भोपाल-शीतल भोपाल अभियान के तहत सोमवार से शिक्षा विभाग द्वारा हरित पखवाड़े का प्रारंभ किया गया। संयुक्त संचालक आरएस तोमर ने सोमवार को ग्राम कुराना एवं दामखेड़ा में पौधरोपण कर इसकी शुरुआत की। इसके तहत 20 जुलाई तक पूरे भोपाल में 30 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें स्कूली बच्चों और बालकों को उनके घर के आस-पास ही पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना और संयुक्त संचालक राजेश बाथम उपस्थित थे।    संयुक्त संचालक तोमर ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी "हरा भोपाल-शीतल भोपाल"  के अंतर्गत हरित पखवाड़ा 6 जुलाई से 20 जुलाई 2020 तक मनाया जा रहा है। इसके तहत  बैरागढ़ ,पुराना भोपाल शहर, मध्य  भोपाल, बीएचईएल, अयोध्या बायपास और बैरसिया क्षेत्र के आसपास पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही  हरित पखवाड़े के अन्तर्गत पौधरोपण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन जागरूक किया जाएगा कि वे अपने घरों में एवं आसपास पौधारोपण करें।  प्राचार्य, पालक-शिक्षक संघ के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित कर विद्यालय परिसर और सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 6 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की ग्रोथ रेट देश में सबसे कम और संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 76 फीसदी से अधिक है। इसके बावजूद यहां नये मामलों में कमी नहीं आ रही है। अब यहां पांच जिलों में कोरोना के 136 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, राज्य में कोरोना से अब तक 610 लोगों की मौत हो चुकी है।    इंदौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल द्वारा रविवार देर रात 1404 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें 43 नये पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4876 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से दो लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 246 हो गई है। इसके अलावा ग्वालियर में 55, मुरैना में 28, सागर में सात और उज्जैन में तीन नये संक्रमित मिले हैं।   इन 136 नये मामलों के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 15,066 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 4876, भोपाल 3045, उज्जैन 869, मुरैना 682, ग्वालियर 583, नीमच 454, जबलपुर 437, सागर 422, बुरहानपुर 405, खंडवा 335, खरगौन 313, भिण्ड 287, देवास 238, धार 181, रतलाम 175, मंदसौर 131, बड़वानी 130,  रायसेन 112, राजगढ़ 104, श्योपुर 85, बैतूल 80, शाजापुर 69, छिंदवाड़ा 66, रीवा 66, टीकमगढ़ 63, छतरपुर 59, विदिशा 58, पन्ना 55, दमोह 52, शिवपुरी 52, अशोकनगर 50, दतिया 47, हरदा 43, सतना 43, होशंगाबाद 42, बालाघाट 39, नरसिंहपुर 32, डिंडौरी 31, अनूपपुर 29, कटनी 26, गुना 24, शहडोल 24, सीहोर 22, झाबुआ 21, सीधी 21, सिंगरौली 20, आगरमालवा 17, सिवनी 15. निवाड़ी 11, उमरिया 11, अलीराजपुर 08 और मंडला 06 मरीज शामिल हैं।   वहीं, इंदौर में हुई दो मौतों के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 610 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 246, भोपाल 109, उज्जैन 71, बुरहानपुर 23, खंडवा 17, जबलपुर 14, खरगौन 15, ग्वालियर 03, धार 08, मंदसौर 09, नीमच 07, सागर 22, देवास 10, रायसेन 05, होशंगाबाद 03, सतना 02, आगरमालवा 01, झाबुआ 01, अशोकनगर 01, शाजापुर 03, दतिया 01, छिंदवाड़ा 02, सीहोर 02, उमरिया 01, रतलाम 06, बड़वानी 03 मुरैना 05, राजगढ़ 06, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 01, रीवा 01, गुना 01, हरदा 03, कटनी 03, सीधी 01 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है। हालांकि, अब तक राज्य में 11,411 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं और स्वस्थ होने के बाद अपने घर पहुंच गए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 3047 हैं।

Kolar News

Kolar News 6 July 2020

भोपाल। श्रावस मास के पहले दिन सोमवार को शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं और अपने अराध्य के दर्शन कर रहे हैं। उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर में भी सावन सोमवार के पहले दिन विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा  ओंकोरेश्वर, मंदसौर के पशुपतिनाथ और भोजपुर के शिव मंदिर में की विशेष सजावट और पूजा हुई। महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के बाद भोलेनाथ को साफा पहनाकर विशेष श्रृंगार किया गया। पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों ने गुंजायमान हो गया।   उज्जैन में श्रावण के पहले सोमवार को श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। मंदिर समिति ने सामान्य कतार में दर्शन के लिए 7.5 हजार श्रद्धालुओं को ऑनलाइन प्री-परमिशन दी है। कोरोना वायरस की वजह से मंदिरों में भक्तों को शारीरिक दूरी का ध्यान रख दर्शन करने के व्यवस्था है। महाकाल मंदिर में सुबह 5.30 बजे से दर्शन शुरू हुए। दर्शन चार पारियों में रात 9 बजे तक होंगे। दर्शन के लिए शंखद्वार गेट से प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं शाम 4 बजे महाकालेश्वर की श्रावण की पहली सवारी मंदिर परिसर से निकलेगी। सवारी में पुलिस बैंड, घुड़सवार सेना, सशस्त्र बल, चोबदार, पालकी के साथ पुजारी शामिल होंगे। श्रावण में भगवान महाकाल की 5 और भादौ में 2 कुल 7 सवारियां निकलेंगी। आखिरी सवारी प्रमुख होगी।    ओंकारेश्वर व ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग की निकलेंगी सवारियांश्रावण सोमवार पर आज शाम भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग की सवारी भी निकलेंगी। यहां भी कोरोना संक्रमण के कारण सवारी में श्रद्धालु शामिल नहीं हो सकेंगे। लेकिन सवारी परंपरा के अनुसार ही निकलेगी, जिसमें मंदिर के पुजारी और कर्मचारी शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए शामिल होंगे। नर्मदा घाट पर आरती के बाद भगवान नौका विहार भी करेंगे।   पशुपतिनाथ मंदिर में प्रशासन चाक- चौबंदमंदसौर में अष्टमुखी पशुपतिनाथ के दरबार में मंदिर प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्ता की है। श्रावस सोमवार पर यहां दर्शन करने आने वाले भक्तों को किसी भी तरह मंदिर परिसर में भीड़ जमा नही हो सकेगी। साथ ही श्रद्धालु की चेकिंग कड़ाई से की जा रही है। ताकि कोई पॉजीटिव मरीज अंदर प्रवेश न कर सके। यही नहीं मंदिर परिसर में सावन मास में होने वाले अनुष्ठान नही हो रहे हैं। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंड का ध्यान रखने को कहा जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 6 July 2020

बालाघाट। मध्यप्रदेश में जहां कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं तो वहीं नये मरीज भी लगातार सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को बालाघाट जिले में तीन नये संक्रमित पाये गए हैं, जबकि नीमच जिले में चार संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अपने घर रवाना किया गया।   बालाघाट के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि आईसीएमआर जबलपुर से प्राप्त रिपोर्ट में जिले में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक युवती लांजी तहसील के ग्राम बिंझलगांव की है और दो मरीज बालाघाट तहसील के ग्राम अमेड़ा-भरवेली के हैं। ग्राम बिंझलगांव की युवती की ट्रेवल्स हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है, जबकि अमेड़ा के दोनों मरीज हैदराबाद से आए हैं। यह तीनों मरीज गोंगलई के क्वेरंटाईन सेंटर में रखे गए थे। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इन मरीजों को उपचार के लिए डेडीकेटेड कोबिड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बालाघाट जिले में अब तक कुल 39 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 20 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 19 मरीजों का उपचार जारी है।   इधर, नीमच के जिला चिकित्सालय स्थित डीसीएचसी ट्रामा सेंटर से रविवार को कोरोना के चार संक्रमित मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डस्चार्ज किया गया। स्वस्थ होकर अपने घर जाने वालों में 2 नीमच और 2 जावद के निवासी हैं। जिले में अब तक कुल 434 लोग स्वस्थ होकर जा चुके हैं। जिले में अब सक्रिय प्रकरण मात्र 17 है, जिनका उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 5 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में गुरु-भक्ति का पर्व गुरु पूर्णिमा रविवार को श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार शहर में कोई खास कार्यक्रम नहीं हुआ, लेकिन दूरस्थ अंचलों के शिष्यों को गुरु पादुका पूजन कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण उपलब्ध कराया गया। वहीं, कुछ स्थानों पर सीमित शिष्यों की मौजूदगी में दो गज दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम हुए, जिनमें शिष्यों ने अपने गुरुओं का आशीर्वाद लिया। वहीं सर्व समाज ने पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।    भोपाल के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में इस बार सीमित भक्तों की मौजूदगी में गुरु पादुका पूजन का कार्यक्रम हुआ, जहां शिष्यों को गुरु दीक्षा मंत्र लिखकर दिए गए। वहीं, प्रसिद्ध कथावाचक सुधांशु महाराज का शिष्ट मंडल की ओर से गुरु बख्श की तलैया स्थित श्रीराम मंदिर में गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया। सुधांशु महाराज के ऑनलाइन प्रवचन सुनने की व्यवस्था की गई। इसी तरह टीटी नगर जवाहर चौक स्थित झरनेश्वर मंदिर में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पादुका पूजन, श्रीविद्या की विशेष पूजा का कार्यक्रम हुआ, जिसमें जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरुपानंद सरस्वती महाराज के ऑनलाइन प्रवचन हुए।   इसी प्रकार नेहरू नगर स्थित करुणाधाम मंदिर में देश के अन्य राज्यों व दुबई, बहरीन, कनाडा आदि देशों के शिष्यों के लिए ऑनलाइन पूजा का ऑनलाइन प्रसारण किया गया। पटेल नगर स्थित श्री दादाजी धाम में स्थापित सभी भगवानों का अभिषेक-पूजन कर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया। कार्यक्रम में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हुए। वहीं, एमपी नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा का संक्षिप्त कार्यक्रम हुआ, जिसमें शक्तिपीठ से जुड़े भक्तों को कहा गया है कि वे अपने-अपने घर पर ही गुरुपूर्णिमा मनाएं।   राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुरु पूर्णिमा पर्व सावधानी से मनाया गया। बहुत कम संख्या में लोग अपने गुरु के दर्शन के लिए पहुंचे और अधिकांश गुरुओं ने मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने शिष्यों को आशीर्वाद दिया। खरगोन के समीपस्थ ग्राम बेडिय़ाव में संतश्री पूर्णानंद बाबा की तपोभूमि इंद्र टेकड़ी पर गुरु पूर्णिमा पर विशेष आरती हुई। कसरावद के पास नर्मदा तट स्थित ग्राम भट्यान में संत सियाराम बाबा के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे। दोनों स्थानों पर सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को पूजन की अनुमति दी गई है।   इसी तरह शहडोल जिले के ऐतिहासिक मोहन राम मंदिर में चित्रकूट धाम से आए जगतगुरु प्रपन्नाचार्य जी महाराज की उपस्थिति गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया। उनके शिष्यों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए यहां पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसी तरह प्रदेश में सभी जगह गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया।

Kolar News

Kolar News 5 July 2020

भोपाल। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को पूरा देश गुरु पूर्णिमा का पर्व मना रहा है। वहीं, सोमवार, छह जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ हो जाएगा। इस बार के श्रावण मास में पांच सोमवार पर्व भी आएंगे, साथ ही आगामी 20 जुलाई (सोमवार) को श्रावण मास में सोमवती अमावस्या पर्व भी रहेगा। मध्यप्रदेश में भी गुरु पूर्णिमा पर्व के साथ ही श्रद्धालुओं ने श्रावण की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए इस बार कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा, लेकिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंचेंगे।   श्रावण में हर साल प्रदेश के दोनों प्रमुख ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने यहां प्री-बुकिंग की व्यवस्था की है, इसलिए अभी यहां दोनों ही ज्योतिर्लिंग मंदिरों में सीमित संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं, लेकिन श्रावण मास के सोमवार पर्व एवं सोमवती अमावस पर्व पर भारी संख्या में दर्शनार्थियों के आने की संभावना है।   पिछले 16 जून से ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर विशेष सावधानियों के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला गया है। ओंकारेश्वर मंदिर में एक दिन में एक हजार यात्रियों के लिए दर्शन की वर्तमान में व्यवस्था है, जबकि ममलेश्वर मंदिर में संख्या निश्चित नहीं की गई है। वहीं, उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए अभी रोजाना 2800 लोगों को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। दोनों की ज्योतिर्लिंग मंदिरों में प्री-बुकिंग के आधार पर श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। श्रावण में भी इसी तरह की व्यवस्था रहेगी। श्रावण मास के सोमवार पर्व पर भगवान महाकाल की सवारी भी निकलेगी। इसमें भी श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रहेगी और इस बार सवारी मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है।   सोमवार, छह जुलाई सोमवार से श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है। अगला सोमवार पर्व 13 जुलाई को और फिर एक सप्ताह बाद आगामी 20 जुलाई सोमवार को श्रावण मास की सोमवती अमावस्या आ रही है। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु ओंकारेश्वर स्थित नर्मदा और उज्जैन स्थित क्षिप्रा में स्नान करने के लिए आते हैं और ज्योर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर और महाकाल के दर्शन करते हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इस बार की स्थिति अलग होगी।

Kolar News

Kolar News 5 July 2020

भोपाल। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर रविवार, पांच जुलाई को जब पूरा देश गुरुपूर्णिमा का पर्व मना रहा होगा, तब आकाश में खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दिन चंद्रग्रहण लगेगा। गुरुपूर्णिमा पर भारत में सुबह जब सूर्य के आगमन के साथ ही आकाश में चंद्रमा अस्त हो चुका होगा, तब यह खगोलीय घटना होगी। उस समय उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में शाम हो रही होगी और वहां चंद्रमा उदित हो रहा होगा। यानी भारत में चंद्रग्रहण सुबह लगेगा, लेकिन यहां दिन होने के कारण हम चंद्रग्रहण को यहां देख नहीं पाएंगे।  भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शनिवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भारत में जब सुबह होगी, तब अमेरिका में शाम को चंद्रमा उपछाया ग्रहण से ग्रसित हो रहा होगा। वहीं देर रात होते-होते पश्चिमी अफ्रीका में यह ग्रहण दिखने लगेगा। उन्होंने चंद्रग्रहण की पूरी अवधि में भारत में दिन चल रहा होगा। इसलिये इस ग्रहण को उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका तथा पश्चिमी अफ्रीका में तो देखा जा सकेगा, लेकिन भारत में यह खगोलीय घटना दिन में होने के कारण यह ग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा।   उन्होंने बताया कि इस साल पहला चंद्रग्रहण पांच जून को पड़ा था। इसके बाद विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून के सूर्यग्रहण के बाद एक माह की अवधि में पृथ्वी पर दिखने वाला यह तीसरा ग्रहण होगा। सारिका ने बताया कि अगला चंद्रग्रहण इस साल 30 नवम्बर को होगा, लेकिन इसे मध्यप्रदेश के केवल कुछ पूर्वी जिलों रीवा-अनूपपुर में कुछ मिनट के लिये ही देखा जा सकेगा। मध्यप्रदेश सहित भारत में चंद्रगहण देखने के लिये 26 मई 2021 का इंतजार करना होगा।   गुरुपूर्णिमा पर पडऩे वाले चंद्रगहण का मध्यप्रदेश में समय  ग्रहण का आरंभ - प्रात: 8.38 बजे अधिकतम ग्रहण-  प्रात: 9.59 बजे ग्रहण समाप्ति -   प्रात: 11.21 बजे कुल ग्रहण अवधि:  2 घंटे 43 मिनट 24 सेकंड

Kolar News

Kolar News 4 July 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अब कोरोना के 34 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 4810 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार देर रात 1447 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिनमें 34 पॉजिटिव और शेष निगेटिव आई हैं। इन नये 34 मामलों के साथ इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 4810 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 241 हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं। अब तक यहां 3727 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। अभी जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 842 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 4 July 2020

भोपाल। प्रदेश में पथ व्यवसाइयों के कल्याण और उनको आजीविका चलाने के उचित अवसर देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पथ विक्रेता योजना-2020 प्रारंभ की गयी है। पथ विक्रेताओं का सर्वेक्षण हर 3 वर्ष में कम से कम एक बार किया जायेगा। पथ व्यवसायी को पोर्टल के माध्यम से पहचान-पत्र और विक्रय प्रमाण-पत्र मिलेगा। नगरीय क्षेत्र के भीतर आवेदक को केवल एक विक्रय स्थल की अनुमति मिलेगी।   विक्रय प्रमाण-पत्र 5 वर्ष के लिये वैध होगा। इसका अगले 3 वर्ष के लिये नवीनीकरण किया जा सकेगा। विक्रय प्रमाण-पत्र रद्द करने का कोई आदेश बगैर सुनवाई के नहीं दिया जायेगा। पथ विक्रेता यह सुनिश्चित करेगा कि उसके विक्रय क्षेत्र के निकट अवैध पार्किंग नहीं की जाये। विक्रय शुल्क में प्रति वर्ष न्यूनतम 5 प्रतिशत की वृद्धि की जायेगी।विक्रय क्षेत्र में उपलब्ध स्थान से विक्रेताओं की संख्या अधिक होने पर, विक्रेताओं को अलग-अलग पाली में विक्रय के लिये समय आवंटित किया जायेगा। निषेध क्षेत्र सचिवालय, कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, नगर निगम, नगरपालिका, नगर परिषद, केंटोनमेंट बोर्ड के कार्यालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और राज्य पुरातात्विक स्थलों के 200 मीटर के क्षेत्र में क्रय-विक्रय नहीं किया जा सकेगा। क्रॉसिंग के पास 50 मीटर तक भी क्रय-विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। फुटपाथ का उपयोग पथ विक्रय के लिये नहीं किया जा सकेगा। नगर विक्रय समिति का सामाजिक अंकेक्षण भी करवाया जायेगा। इससे संबंधित मामलों के समन्वय के लिये राज्य स्तर पर एक नोडल ऑफिसर नियुक्त किया जायेगा। 4 प्रकार के बाजार योजना में 4 प्रकार के बाजार निर्धारित किये गये हैं। उत्सव बाजार- ऐसा बाजार, जहाँ विक्रेता और क्रेता परम्परागत रूप से त्यौहारों के दौरान उत्पादों या सेवाओं के क्रय-विक्रय के लिये इकट्ठे होते हैं। विरासत बाजार- ऐसा बाजार, जहाँ क्रेता और विक्रेता पारम्परिक रूप से उत्पादों और सेवाओं के लिये एकत्रित होते हैं और जो 50 वर्ष से भी अधिक समय से एक ही स्थान पर लग रहा हो। प्राकृतिक बाजार- नगर विक्रय समिति की अनुशंसा पर शुरू किया गया ऐसा बाजार, जहाँ क्रेता-विक्रेता परम्परागत रूप से एकत्रित होते हैं। रात्रि बाजार- ऐसा बाजार, जहाँ क्रेता-विक्रेता रात में उत्पादों और सेवाओं के क्रय-विक्रय के लिये एकत्रित होते हैं।    

Kolar News

Kolar News 2 July 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां फिर कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4753 हो गई है। वहीं, इंदौर में अब तक कोरोना से 236 लोगों की मौत हो चुकी है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने गुरुवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 1259 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की, जिनमें 19 पॉजिटिव और शेष निगेटिव आई हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 4753 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में 65 वर्षीय और 68 वर्षीय दो महिलाओं के साथ 65 वर्षीय दो पुरुष शामिल हैं। इसके बाद यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 236 हो गई है।   हालांकि, राहत की खबर यह बताई गई है कि इंदौर में अब तक 3576 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं और वे पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 941 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। बताया गया है कि यहां संक्रमित मरीज लगातार स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं, लेकिन जितने मरीज ठीक हो रहे हैं, उतने ही नये मरीज भी मिल रहे हैं। इसीलिए सक्रिय मरीजों की संख्या स्थिर बनी हुई है।

Kolar News

Kolar News 2 July 2020

भोपाल। वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद रहने से मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बौछारें पडऩे का सिलसिला जारी है। हालांकि मानसून द्रोणिका सक्रिय होकर मप्र से गुजर रही है। अन्य दो ट्रफ भी मप्र से होकर जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त गुजरात पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके चलते शुक्रवार से प्रदेश में बरसात की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के मुताबिक इन सिस्टम के असर से शुक्रवार से प्रदेश में बरसात की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। राजस्थान से उत्तरी मप्र होकर एक ट्रफ उड़ीसा तक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मानसून द्रोणिका लाइन (ट्रफ) दतिया से होकर गुजर रही है। इसी तरह राजस्थान से उत्तरी मप्र होकर एक ट्रफ उड़ीसा तक बना हुआ है। पूर्व उप्र से पूर्वी मप्र होकर एक ट्रफ विदर्भ तक बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण गुजरात पर बना हुआ है।   अच्छी बरसात होने की संभावना बन रही मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इन मानसूनी सिस्टम के कारण प्रदेश में बरसात की गतिविधियों में तेजी आने के आसार बन रहे हैं। शुक्रवार से प्रदेश में अच्छी बरसात होने की संभावना बन रही है। उधर, बुधवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खजुराहो में 18.4, उज्जैन में 12, जबलपुर में 2 मिमी बरसात हुई।

Kolar News

Kolar News 2 July 2020

भोपाल। आगामी पांच जुलाई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अमावस्या के अवसर पर जब पूरा देश गुरुपूर्णिमा का पर्व मना रहा होगा, तब आकाश में खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दिन चंद्रग्रहण लगेगा। गुरुपूर्णिमा पर भारत में सुबह जब सूर्य के आगमन के साथ ही आकाश में चंद्रमा अस्त हो चुका होगा, तब यह खगोलीय घटना होगी। उस समय उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में शाम हो रही होगी और वहां चंद्रमा उदित हो रहा होगा। यानी भारत में चंद्रग्रहण सुबह लगेगा, लेकिन यहां दिन होने के कारण हम चंद्रग्रहण को यहां देख नहीं पाएंगे। यह जानकारी भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बुधवार को दी।   उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में बताया कि गुरुपूर्णिमा पर भारत में सुबह होगी, तब अमेरिका में शाम को चंद्रमा उपछाया ग्रहण से ग्रसित हो रहा होगा। वहीं देर रात होते-होते पश्चिमी अफ्रीका में यह ग्रहण दिखने लगेगा। उन्होंने चंद्रग्रहण की पूरी अवधि में भारत में दिन चल रहा होगा। इसलिये इस ग्रहण को उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका तथा पश्चिमी अफ्रीका में तो देखा जा सकेगा, लेकिन भारत में यह खगोलीय घटना दिन में होने के कारण यह ग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा।   उन्होंने बताया कि इस साल पहला चंद्रग्रहण पांच जून को पड़ा था। इसके बाद विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून के सूर्यग्रहण के बाद एक माह की अवधि में पृथ्वी पर दिखने वाला यह तीसरा ग्रहण होगा। सारिका ने बताया कि अगला चंद्रग्रहण इस साल 30 नवम्बर को होगा, लेकिन इसे मध्यप्रदेश के केवल कुछ पूर्वी जिलों रीवा-अनूपपुर में कुछ मिनट के लिये ही देखा जा सकेगा। मध्यप्रदेश सहित भारत में चंद्रगहण देखने के लिये 26 मई 2021 का इंतजार करना होगा।   गुरुपूर्णिमा पर पडऩे वाले चंद्रगहण का मध्यप्रदेश में समय  ग्रहण का आरंभ - प्रात: 8.38 बजे अधिकतम ग्रहण-  प्रात: 9.59 बजे ग्रहण समाप्ति -   प्रात: 11.21 बजे कुल ग्रहण अवधि:  2 घंटे 43 मिनट 24 सेकंड

Kolar News

Kolar News 1 July 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना की ग्रोथ रेट देश में सबसे कम और संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 76 फीसदी से अधिक है। इसके बाद भी यहां नये मामलों में कमी नहीं आ रही है। बुधवार को चार जिलों में 105 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 13,698 हो गई है। जबकि प्रदेश में कोरोना से अब तक 576 लोगों की मौत हो चुकी है।    इंदौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात 1531 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिनमें 25 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4734 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। मृतकों में एक 62 वर्षीय महिला के साथ ही एक 27 वर्षीय युवक और 78 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 232 हो गई है। वहीं, मुरैना के सीएमएचओ डॉ. आरसी बांदिल ने बताया कि जिले में करोना के 46 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक व्यवसायी युवक की मृत्यु हुई है। इसके अलावा भिण्ड में 22 और सागर में 12 नये पॉजिटिव मिले हैं।   इन 105 नये मामलों के साथ अब राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 13,698 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 4734, भोपाल 2789, उज्जैन 859, खंडवा 315, बुरहानपुर 398, जबलपुर 401, खरगौन 289, धार 179, ग्वालियर 368, नीमच 443, मंदसौर 115, सागर 377, मुरैना 454, देवास 220, रायसेन 110, भिंड 245, बड़वानी 114, होशंगाबाद 41, रतलाम 157, रीवा 58, विदिशा 45, बैतूल 57, सतना 34, छतरपुर 56, डिंडौरी 30, दमोह 40, आगरमालवा 16, झाबुआ 16, अशोकनगर 44, शाजापुर 62, सीधी 20, सिंगरौली 16, दतिया 25, शहडोल 22, बालाघाट 26, श्योपुर 76, शिवपुरी 36, टीकमगढ़ 42, छिंदवाड़ा 59, नरिसंहपुर 31, सीहोर 15, उमरिया 10, पन्ना 34, अलीराजपुर 04, अनूपपुर 29, हरदा 30, राजगढ़ 94, गुना 15, मंडला 06, सिवनी 14. निवाड़ी 09 और कटनी 19 मरीज शामिल हैं।   वहीं, इंदौर में तीन और मुरैना में हुई एक मौत के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 576 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 232, भोपाल 97, उज्जैन 71, बुरहानपुर 23, खंडवा 17, जबलपुर 14, खरगौन 15, ग्वालियर 03, धार 06, मंदसौर 09, नीमच 07, सागर 21, देवास 10, रायसेन 05, होशंगाबाद 03, सतना 02, आगरमालवा 01, झाबुआ 01, अशोकनगर 01, शाजापुर 03, दतिया 01, छिंदवाड़ा 02, सीहोर 02, उमरिया 01, रतलाम 06, बड़वानी 03 मुरैना 04, राजगढ़ 06, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 01, रीवा 01, गुना 01, हरदा 01, कटनी 02, सीधी 01 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है।   स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 10,395 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं और वे स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 2731 हैं।

Kolar News

Kolar News 1 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उन 77 नगरीय निकायों की प्रारूप मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियाँ लेने की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी है, जिनके वार्डों के विस्तार को राज्य शासन द्वारा निरस्त कर दिया गया है।    राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्ग विजय सिंह ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन 77 नगरीय निकायों के लिए आयोग द्वारा अलग से कार्यक्रम जारी किया जायेगा। शेष नगरीय निकायों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य यथावत जारी रहेगा।

Kolar News

Kolar News 1 July 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। यहां जितने मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं, उतने ही रोजाना नये मरीज सामने आ रहे हैं। अब यहां 45 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या चार हजार सात सौ के पार पहुंच गई है। वहीं, इंदौर में अब तक कोरोना से 229 लोगों की मौत हो चुकी है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 1512 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की, जिनमें 45 पॉजिटिव और शेष निगेटिव आई हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 4709 हो गई है। वहीं, यहां तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। मृतकों में एक 70 वर्षीय महिला के साथ 51 वर्षीय और 58 वर्षीय दो पुरुष शामिल हैं। अब इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 229 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इंदौर में अब तक 3452 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1028 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 30 June 2020

इंदौर। कोरोना संकट के बीच विदेशों में फंसे देश के नागरिकों को वापस लाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन शुरू किया गया है। इस योजना के तहत यूक्रेन के कीव बोर्सपिल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एयर इंडिया की एक फ्लाइट 144 यात्रियों को लेकर मंगलवार सुबह इंदौर पहुंची। इनमें इंदौर से भी 29 यात्री शामिल हैं।   जानकारी के मुताबिक वंदे भारत मिशन के तहत यूक्रेन से कीव बोर्सपिल से रवाना हुई एयर इंडिया की यह फ्लाइट दिल्ली होते हुए मंगलवार सुबह 5.20 बजे इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। इस फ्लाइट में विदेशों में फंसे 144 यात्री यहां आए हैं, जिनमें 29 इंदौर के हैं, जबकि अन्य यात्री प्रदेश के अन्य जिलों सहित छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों के बताये गए हैं। एयरपोर्ट पर उनकी स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग की गई और फिर उनमें से बाहर के सभी यात्रियों को उनके गृह जिलों के लिए रवाना किया गया। बताया गया है कि इंदौर के 29 यात्रियों को एक निजी होटल में बनाए गए संस्थागत एकांतवास केन्द्र में रखा गया है, जहां उन्हें 14 दिन चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा।

Kolar News

Kolar News 30 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के दौरान लागू लॉकडाउन के चलते 22 मार्च के बाद से ही बसों का संचालन बंद हैं। एक जून से अनलॉक के बावजूद कोरोना संक्रमण को फैलाव को देखते हुए बसों का संचालन नहीं किया गया है। हालांकि, राज्य शासन ने बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। इसके बावजूद अब तक बसें नहीं चल रही हैं, क्योंकि बस संचालक अपनी मांगों पर अड़े हैं और अब तक चालक-परिचालक संघ ने हड़ताल पर जाने की घोषणा भी कर दी है।    कोरोना संक्रमण के चलते तीन महीने से बसों का संचालन बंद है, लेकिन सरकार से अनुमति मिलने के बाद एक जुलाई से बसें शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अब चालक-परिचालक संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर में हड़ताल करने की घोषणा की है। प्रदेशभर के चालक-परिचालक एक जुलाई से हड़ताल पर जाने वाले हैं। उनका कहना है कि अगर सात जुलाई तक मांगों का निराकरण नहीं होने पर आगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू होगी।   संगठन के मिलिंद चौधरी ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संकट के चलते चालक, परिचालकों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा है। पूर्व में भी प्रशासन को आर्थिक सहायता के लिए अवगत कराया गया। संघ ने मांग की है कि बसों के चालक और परिचालकों को तीन माह का वेतन 7500 रुपये प्रतिमाह की दर से मुख्यमंत्री राहत कोष, श्रम विभाग मंत्रालय, परिवाहन मंत्रालय से दिलाया जाए। केंद्र सरकार से जारी सहायता राशि भी चालक और परिचालकों को मिले। गरीबी रेखा, संबल योजना, बीमारी सहायता योजना में पंजीयन कराया जाए और 17 फरवरी 2014 को मुख्यमंत्री द्वारा महापंचायत में की गई चालक, परिचालक आयोग के गठन एवं 10 करोड़ रुपये वार्षिक फंड देने की घोषणा पर अमल किया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर प्रदेशभर में चालक, परिचालक यूनियन 1 से 7 जुलाई तक हड़ताल कर आंदोलन कर रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 30 June 2020

मुरैना। मुरैना जिला मुख्यालय सहित सभी नगरों के बाजार रविवार को पूर्णत: बंद रहेंगे। उल्लंघन करने वालों पर नगरीय निकाय द्वारा जिला प्रशासन व पुलिस के सहयोग से कानूनी व जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। वहीं बाजारों को तीन दिवस से लेकर 14 दिवस तक बंद रखने के आये सुझावों पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी व्यवसायिक संगठनों के साथ सोमवार रात को निर्णय करेंगे।   मुरैना जिले में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के उपाय खोजने हेतु आज आपदा प्रबंधन गुट की बैठक चम्बल संभाग आयुक्त कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें प्रशासन, पुलिस, जनप्रतिनिधि, व्यवसायिक संगठन, पत्रकार, अधिकारीगण सहित एक सैकड़ा से अधिक लोग शामिल हुये। आयुक्त चम्बल संभाग मुरैना रविन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला चिकित्सालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि आईसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार किये जावे। वहीं इन वार्डों में इलाजरत सभी मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिये योग व मनोरंजन की व्यवस्थायें उपलब्ध कराईं जाये। सभी ने यह तय किया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाली तथा मास्क का उपयोग न करने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जावे। वहीं इसके लिये जागरूकता अभियान भी चलाया जावे।

Kolar News

Kolar News 29 June 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में आज से अच्छी बारिश की शुरूआत हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से बारिश पर विराम लगा हुआ है। रविवार को पूरे दिन कड़ी धूप निकलने के बाद शाम को बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं सोमवार सुबह से भी मौसम साफ है। हालांकि प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे को सिलसिला जारी है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है।    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में उत्तर-पूर्वी मप्र. से मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका लाइन(ट्रफ) बनी हुई है। इससे अरब सागर से नमी आ रही है। उधर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रुक-रुक कर बौछारें पडऩे के कारण वातावरण में भी काफी नमी बरकरार है। इस वजह से तापमान बढ़ते ही शाम के वक्त बारिश होने लगती है। पश्चिम बंगाल के आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इसके प्रभाव से सोमवार से प्रदेश में बरसात की गतिविधियों में तेजी आएगी। विशेषकर उत्तरी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं अच्छी बरसात की भी संभावना है।   इन जिलों में तेज बारिश की चेतावनीमध्य प्रदेश के रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना और बैतूल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं भोपाल, होशंगाबाद, रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में और इंदौर व धार जिले में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं भोपाल शहर में लगातार चौथे दिन रविवार को भी शाम को कुछ देर के लिए झमाझम बरसात हुई। करीब एक घंटे में 1 सेमी.बारिश रिकार्ड की गई। जून में अभी तक सीजन की 40 सेमी. बरसात हो चुकी है। जो कि सामान्य(लगभग 15 सेमी.) के मुकाबले 25 सेमी. अधिक है। मौसम विज्ञानियों ने सोमवार से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बरसात की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई है।   मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज हुआ। शहर में सुबह से ही आसमान पर आंशिक बादल मौजूद थे। दोपहर में धूप निकलने से वातावरण में उमस बढ़ गई थी। उधर शाम ढलते ही तेज हवा के साथ बादल घिर आए और शहर के अलग-अलग स्थानों पर तेज बौछारें पड़ीं। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई।

Kolar News

Kolar News 29 June 2020

अनूपपुर। मुख्यमंत्री की नराजगी का असर सप्ताहिक होने वाली समय सीमा की समीक्षा बैठक में सोमवार को दिखा जहां कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने कड़े शब्दो में अधिकारियो को वनाधिकार दावों को निरस्त करने से पूर्व एक बार पुन: विचार करने, निरस्त का कारण स्पष्ट होना एवं भौतिक सत्यापन अवश्य होने की बात पर जोर दिया। उन्होने राजस्व,ग्रामीण विकास एवं वन विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल को प्रकरणो का संयुक्त भ्रमण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। दल में राजस्व से एसडीएम, तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार, वन विभाग से एसडीओ, रेंजर एवं ग्रामीण विकास विभाग से सीईओ जनपद शामिल होंगे। जिसमे कोई भी पात्र वनाधिकार पट्टे से वंचित नही होना चाहिए। चिन्हित विषयों, सीएम हेल्पलाइन प्रकरण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित सेवाओं के प्रदाय की स्थिति की समीक्षा के दौरान सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिलिंद नागदेवे सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी शामिल रहे। मनरेगा के तहत सतत रूप से कार्य चालू रख अधिक से अधिक लोगों को नियोजित करने, मानसून को दृष्टिगत रखते हुए फलोद्यान के कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि वर्तमान में लगभग 45 हजार लोगों को मनरेगा के तहत प्रतिदिन कार्य उपलब्ध हो रहा है। समीक्षा के दौरान प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग की यह बात सामने आई कि अब तक पंजीकृत 3644 श्रमिकों में से सिर्फ 20 प्रतिशत की स्किल मैपिंग का कार्य पूर्ण पर नराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को उक्त कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही श्रम, उद्योग विभाग एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को सम्बंधित पंजीकृत नियोक्ताओं को स्थानीय प्रवासी श्रमिकों को नियोजित किए जाने हेतु प्रेरित करने, सम्बंधित नियोक्ताओं/ रोजगार प्रदाताओं/ ठेकेदारों को अपेक्षित कौशल वाले प्रवासी श्रमिकों से सम्पर्क करने गौशाला निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर सम्बंधित अधिकारियों फटकार लगाते हुए शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने,खाद/उर्वरक की उपलब्धता पर स्टाक की पर्याप्त उपलब्धता नियमित रूप से बनाकर निगरानी रखें। बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा में स्वास्थ्य एवं जनजातीय विकास विभाग के अधिकारियों को लम्बित प्रकरणो की बढ़ती संख्या को चिन्हित करते हुए विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। ऊर्जा, ग्रामीण विकास एवं राजस्व विभाग की निराकरण की स्थिति संतोषजनक नही पाए जाने पर अधिकारियो को फटकार लगाते हुए 1 सप्ताह के अंदर स्थितियों में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि 100 दिवस से अधिक समय से लम्बित शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण करने हेतु कार्ययोजना बना कार्यवाही सुनिश्चित करें। बिना विचारण प्रकरण का अग्रेषण एवं स्पष्ट उत्तर न पाए जाने पर सम्बंधित विभागीय अधिकारी जिम्मेवार होंगे।

Kolar News

Kolar News 29 June 2020

मंदसौर। चातुर्मास के चार माहों को धार्मिक आयोजनों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इन्हें चार माहों पर कई बड़े धार्मिक परंपरागत आयोजन होते हैं। मानसूनी महीने होने और हिन्दू रिती रिवाज के अनुसार इन चार माहों में कोई मांगलिक आयोजन भी नहीं होते हैं। इसलिए आमजन धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होते हैं। पूरे वर्ष में सबसे ज्यादा धार्मिक आयोजन इन्ही चार माहों में होते है। लेकिन इस बार चातुर्मास के धार्मिक आयोजनों पर कोरेाना का असर है।  बड़े धार्मिक आयोजन इस बार नहीं होगे।    जैन समाज के साधु साध्वियों द्वारा चातुर्मास के दौरान अनेक धार्मिक गतिविधियां संचालित कि जाती है। जिसमें बड़े संख्या में धर्मालुजन आते है लेकिन इस बार कोरेाना से बचाव के नियमों के तहत कोई बड़े आयोजन नहीं हो पायेंगा। चातुर्मास का पहला माह सावन माह को भगवान शिव की आराधना का महीना कहा जाता है। मंदसौर में विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव का मंदिर होने के कारण यहां पर सावन माह महत्व बढ़ जाता है। लेकिन इस सावन माह पर भी कोरोना की कुदृष्टि है। राज्य शासन के आदेश के अनुसार इस बार कावड यात्राएं नहीं निकल पायेंगी। कावड़ यात्राओं के न निकलने से सावन माह का आधा महत्व तो खत्म ही हो जायेगा। शिव मंदिरों में भी भक्तों के आने पर विशेष नियम बनाए जा रहे है। कुल मिलाकर इस बार धार्मिक आयोजनों पर भी कोरोना का भयंकर असर रहेगा।    शाही सवारी पर भी संदेह के बादल   प्रतिवर्ष सावन के अंतिम सोमवार को मंदसोर में भगवान श्री पशुपनिताथ महादेव की शाही सवारी निकलती है। जिसमें समूचे से लगभग एक लाख से अधिक लोग सम्मिलित होते है। ऐसे में इस बार शाही सवारी पर भी कोरोना के कारण संदेह के बादल रहेगे या हो सकता है इस बार शाही सवारी का स्वरूप छोटा कर दिया जायें।    सावधानी रखना भी जरूरी  मंदसौर में कोरोना के मामले लगातार बढ रहे हैं। इस सप्ताह में कुल 10 नये कोरोना के मामले सामने आ चुके है। ऐसे में कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ हे, इसलिए सावधानी रखना बेहद जरूरी है। 

Kolar News

Kolar News 27 June 2020

भोपाल। प्रदेश में आयुष विभाग द्वारा जनसाधारण को कोरोना संक्रमण से बचाव और इलाज के लिये बड़े पैमाने पर आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी पद्धति का प्रयोग किया जा रहा है। इसके तहत आयुष विभाग के 1847 दलों द्वारा गत मार्च से विभिन्न पद्धतियों की दवा और खासतौर पर आयुर्वेदिक काढ़े का डोर-टू-डोर वितरण किया जा रहा है।   जनसंपर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि इन दलों में सम्मिलित आयुष चिकित्सक, पैरामेडिक तथा आयुष चिकित्सक छात्रों द्वारा अब तक प्रदेश के एक करोड़ 29 लाख परिवारों के 3 करोड़ 14 लाख से अधिक लाभार्थियों को आयुष रोग प्रतिरोधक औषधियों का वितरण किया गया है। इनमें एक करोड़ 29 लाख शहरी क्षेत्र के और एक करोड़ 85 लाख ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी शामिल हैं। चिकित्सा पैथियों के मान से 48 लाख परिवारों को आयुर्वेदिक दवा, 77 लाख परिवारों को होम्योपैथी दवा और 4 लाख परिवारों को यूनानी दवा दी गई। इस प्रकार कुल एक करोड़ 44 लाख आयुर्वेदिक दवा, एक करोड़ 54 लाख होम्योपैथी दवा तथा 16 लाख 60 हजार नागरिकों को यूनानी दवा वितरित की जा चुकी है।   यही नहीं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की एडवाइजरी के मुताबिक आयुष विभाग, मध्यप्रदेश ने आयुर्वेदिक काढ़ा, सनशवनी वटी तथा अणु तेल का वितरण भी 23 मार्च से किया जा रहा है। गौरतलब है क‍ि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा 27 अप्रैल से इसे जीवन अमृत योजना के अंतर्गत लिया गया। इसमें प्रदेश के एक करोड़ नागरिकों को त्रिकटू काढ़ा (चूर्ण) नि:शुल्क वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत 24 जून तक एक करोड़ 44 लाख 10 हजार व्यक्तियों को त्रिकटू काढ़े का वितरण किया जा चुका है। इसमें 27 अप्रैल के बाद लाभान्वित 72 लाख 61 हजार व्यक्ति भी सम्मिलित हैं। काढ़े की मॉनीटरिंग के लिए इसे सार्थक एप से भी जोड़ा गया है।

Kolar News

Kolar News 27 June 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब यहां 32 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 4575 हो गई है। वहीं, अब तक इंदौर में कोरोना से 218 लोगों की मौत हो चुकी है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार को देर रात 1248 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की, जिनमें 32 रिपोर्ट पॉजिटिव और शेष निगेटिव आई हैं। इन नये मामलों के साथ अब जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4574 हो गई है। वहीं, इंदौर में चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। मृतकों में 70 वर्षीय और 80 वर्षीय दो बुजुर्ग महिलाओं के साथ 62 वर्षीय तथा 71 वर्षीय दो पुरुष भी शामिल हैं। अब इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 218 हो गई है।    सीएमएओ के अनुसार, अब तक इंदौर में 3397 संक्रमित मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 960 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 27 June 2020

हरदा। कोरोना वायरस संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन खंडवा द्वारा आगामी 10 जुलाई तक श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा ने हरदा जिले में निवासरत श्री दादाजी धूनीवाले के अनुयायियों से अपील की है कि वे गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने निवास स्थान पर ही मनाए तथा 10 जुलाई तक दर्शन के लिए खंडवा न जाए।    उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष गुरू पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुगण दर्शन के लिए श्री दादाजी धूनीवाले धाम खंडवा पहुंचते है। इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्रित होने पर संक्रमण फैलने की आशंका को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर खंडवा अनय द्विवेदी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा मंदिर बन्द रखने का निर्णय लिया गया है।

Kolar News

Kolar News 25 June 2020

इंदौर। एयर इंडिया द्वारा वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों को फंसे देशवासियों को भारत लाया जा रहा है, लेकिन दुबई और खाड़ी देशों में फंसे लोगों को एयर इंडिया की उड़ान नहीं मिली तो वे खुद एयर अरेबिया का चार्टर विमान कर भारत लौट आए। शारजाह से एक चार्टर विमान गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा, जिसमें 168 यात्री यहां आए हैं। इनमें 140 इंदौर के रहने वाले हैं, जबकि शेष 28 महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य राज्यों के हैं।   बताया गया है कि ये सभी यात्री दुबई और खाड़ी देशों में फंसे हुए थे और तीन महीने से अपने वतन लौटने का इंतजार कर रहे थे। एयर इंडिया द्वारा वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा रहा है, लेकिन इन लोगों को फ्लाइट नहीं मिल रही थी। इसीलिए उन्होंने एयर अरेबिया की चार्टर विमान सेवा ली और सीधे शारजाह से इंदौर पहुंचे। गुरुवार सुबह 6.00 बजे शारजाह से यह विशेष एयर अरेबिया का विमान 168 भारतीयों को लेकर रवाना हुआ और 11.00 इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा। कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए प्रशासन द्वारा इंदौर आए सभी यात्रियों को 24 घंटे के लिए एकांतवास केन्द्र में आइसोलेट करने का फैसला लिया गया। शहर के धार रोड के सिंहासा स्थित जगतगुरू दत्तात्रेय कॉलेज ऑफ फार्मेसी में तैयार किये गए विशेष वार्ड व आईसीयू वार्ड में भेज दिया गया है, जहां उन्हें सात दिन तक चिकित्सकों की निगरानी में रहना पड़ेगा।

Kolar News

Kolar News 25 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अब 22 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 2665 हो गई है। हालांकि, भोपाल में 22 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट गए हैं। अब तक यहां 1900 से अधिक मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं।   भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, राजधानी में गुरुवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 32 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 2665 हो गई है। वहीं, गुरुवार को यहां विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत 22 व्यक्तियों को डिस्चार्ज कर अपने घर भेजा गया है। राजधानी अब तक कोरोना से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। अब यहां सक्रिय मरीज 488 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।     इंदौर जिले में मिले कोरोना के 46 नए मरीज जिले में कोरोना का कहर जारी है। मंगलवार को बाम्बे हॉस्पिटल के एक डॉक्टर और उसके परिजनों के पॉजीटिव पाए जाने के बाद बुधवार को भी जिले में कोरोना के 46 नए मरीज मिले हैं । वहीं, कोरोना संक्रमण के चलते जिले में बुधवार को चार और मौतें हुईं। इन्हें मिलाकर कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 211 पर पहुंच गई है।   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार जिले में बुधवार को 46 नए कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। जिले से जांच के लिए कुल 1493 सैंपल भेजे गए थे, जिनमें से बुधवार शाम को 46 रोगियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। वहीं, बुधवार को विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे 54 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 952 हो गई है, जिनका उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इंदौर जिले में अब तक 4507 कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं, जिनमें से 3344 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Kolar News

Kolar News 25 June 2020

धार। भगवान कृष्ण द्वारा रुक्मिणी का हरण करने वाला स्थल प्रदेश के धार जिले का अमझेरा स्थित अमका झमका परिसर है । बारिश के दिनों में हरियाली से आच्छादित यह मंदिर परिसर एक अनोखे रूप में होता है, लेकिन गर्मी के दिनों में यहां सब कुछ वीरान नजर आने लगता है। इस बार जिला प्रशासन के सहयोग से जिला पंचायत ने पूरे मंदिर परिसर को एक नया रूप देने का प्रयास किया है, जिससे आने वाली नवरात्रि में यहां की छटा कुछ अलग ही रहेगी।    बुधवार को कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने अमका झमका मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और यहां की महत्ता को समझा। जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे काम को देखकर कलेक्टर प्रसन्न नजर आए और उन्होंने कहा, सब कुछ ठीक चल रहा है। अमका झमका मंदिर परिसर में राजराजेश्‍वर मंदिर के पास 250 पौधे लगाए जा चुके हैं, वहीं पूरे परिसर में 625 पौधे लगाने की तैयारी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष वर्मा की मौजूद रहे।   यह है परंपरा प्राचीन रुक्मिणी हरण स्थल मां अमका झमका तीर्थ पर वर्षों से चली आ रही परिपाटी वाली परंपरा का निर्वहन जारी है। हर वर्ष यहां अमझेरा के विभिन्न पंडित परिवार के समाजजन अपनी सेवा में मंदिर की चाबी एक दूसरे को सौंपते हैं। यह कार्य हर शारदीय नवरात्रि के एक दिन पूर्व अमावस्या को किया जाता है। पुजारी आने वाले पंडित को विधिवत चाबी सौंपता है। जिस पंडित का सेवा का वर्ष रहता है वह अमावस्या की रात विधिवत माताजी के पट खोलता है। इसी परंपरा में शनिचर अमावस्या की रात में वर्तमान पंडित पर्व ने अभिजीत पंडित को चाबी सौंपता है, जो रात में 12 बजे मंदिर के पट खोलते हैं। यह अनूठी परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसमें एक बड़ी बात यह भी देखने में मिली है कि यदि पंडित परिवार अमझेरा छोड़कर कहीं बाहर बसते हैं तो उनके परिजन सेवा देते है। यानी एक परिवार के सभी भाई मिलकर सेवा देते है। यहां अष्टमी को माता अंबिका, नवमी को माता चामुंडा व झमका माता का विशेष यज्ञ होकर पूर्णाहुति दी जाती है. नवदुर्गा में विशेष अनुष्ठान पाठ किए जाते है।   पंवार वंश की कुलदेवी है रतलाम, झाबुआ, मुंबई, भोपाल आदि शहरों व प्रांतों से अष्टमी व नवमी को कुलदेवी पूजने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है।  माता चामुंडा पंवार वंश की कुलदेवी है। इसलिए महाराष्ट्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दोनों नवरात्रि में यहां आते है।

Kolar News

Kolar News 24 June 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश को मानसून के बादलों ने तरबतर करना शुरू कर दिया है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मानसूनी हलचल बढऩे के साथ ही पिछले छह दिनों से शिथिल पड़ा मानसून आगे बढऩे लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 25 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून छाने के आसार हैं।   राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह बारिश थम गई लेकिन आसमान में बादल छाने से मौसम में ठंडक घुली रही। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि उड़ीसा पर बने चक्रवात और उत्तरी मप्र से होकर गुजर रही द्रोणिका लाइन के असर से प्रदेश में रुक-रुक कर बरसात का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानियों ने बुधवार-गुरुवार को भोपाल, रीवा, सागर, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बरसात भी हो सकती है। अगले 48 घंटों में मानसून के पूरे मप्र में छाने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तरी मप्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। बुधवार-गुरुवार को भोपाल, रीवा, सागर, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।   49 जिलों में सामान्य बारिश जून माह में प्रदेश के 49 जिलों में मंगलवार सुबह तक सामान्य या सामान्य से अधिक बरसात हो चुकी है। जबलपुर, ग्वालियर और भिंड जिले में अभी सामान्य से कम बरसात हुई है।  

Kolar News

Kolar News 24 June 2020

इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश के दोनों बड़े शहरों इंदौर और भोपाल में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब इंदौर में 34 और भोपाल में 32 नये मामले सामने आए हैं। हालांकि, यहां लगातार संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं और कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच रहे हैं, लेकिन जितने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं, उतने ही नये मरीज भी मिलते जा रहे हैं। इसीलिए सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।   भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, बुधवार सुबह 900 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें 32 नये संक्रमित मिले हैं। इसके बाद राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 2633 हो गई है। वहीं, भोपाल में अब तक 87 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि,  भोपाल में अब तक 1850 व्यक्ति कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या सात सौ है, जिनका उपचार जारी है।   वहीं, इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार देर रात 1580 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिनमें 34 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि 1519 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 4461 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यहां अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 207 हो गई है। हालांकि, यहां अब तक 3290 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 900 के आसपास है, जिनका उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 24 June 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अब 54 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4427 हो गई है। वहीं, इंदौर में दो लोगों की मौत भी हुई है। अब तक यहां कोरोना से 203 लोगों की मौत हो चुकी है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार को देर रात 1588 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की, जिनमें 54 पॉजिटिव और शेष 1528 निगेटिव आई है। वहीं, कोरोना से दो लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4427 है, जबकि इस महामारी से मरने वालों की संख्या 203 हो गई है। हालांकि, इंदौर में अब तक 3278 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और वे पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 946 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 23 June 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अब कोरोना के 44 नये मरीज सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है। वहीं, जिले में संक्रमित मरीजों की कुल 4373 हो गई है। हालांकि, अब तक इंदौर में 3235 मरीज कोरोना को जंग जीत चुके हैं।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एमपी शर्मा ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 1404 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें 44 रिपोर्ट पॉजिटिव और 1355 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 4373 हो गई है। वहीं, इंदौर में चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। मृतकों में 50 वर्षीय, 56 वर्षीय, 65 वर्षीय और 85 वर्षीय चार पुरुष शामिल हैं। इसके बाद इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 201 हो गई है।    सीएमएचओ डॉ. शर्मा के अनुसार, शहर में अब तक 3235 संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 937 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 22 June 2020

भोपाल। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए लागू लॉकडाउन के चलते इस साल प्राय: सभी त्यौहार पर्व लोगों ने अपने घरों में सावधानी के साथ मनाये। हालांकि, अनलॉक के दौरान नियमों को शिथिल करने से अब मंदिर खुल गए हैं, लेकिन शर्तों के साथ श्रद्धालुओं को मंदिरों में प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे में सोमवार से गुप्त नवरात्रि की भी शुरुआत हो गई है और श्रद्धालु मां की आराधना में जुट गए हैं।    गुप्त नवरात्रि के पहले दिन सोमवार सुबह कई लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की, जबकि अधिकांश लोगों ने अपने घरों में ही घटस्थापना कर मां जगदम्बा की पूजा-अर्चना और आराधना की। भोपाल ज्योतिष संस्थान मठ के ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गौतम के अनुसार, सोमवार से शुरु हुए गुप्त नवरात्रि 21 जून तक चलेंगे। इस बार यह पर्व पंचमीं-षष्ठी तिथि एक साथ होने के कारण आठ दिन के ही रहेंगे। इस अवधि में सिद्धि योग और वृद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। इस शुभ संयोग में की गई पूजा-अर्चना का विशेष लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने घरों में ही निर्धारित सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूजन-अर्चन करें।    उन्होंने बताया कि शारदीय और चैत्र नवरात्रि के अलावा साल में दो बार गुप्त नवरात्रि का पर्व भी मनाया जाता है। सोमवार को आषाढ़ मास की प्रतिपदा के अवसर पर घट स्थापना के साथ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हुई। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान वे कोरोना वायरस की मुक्ति के लिए भक्ति भाव से प्रार्थना करें। 

Kolar News

Kolar News 22 June 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। यहां रोजाना करीब 40 से 50 नये मरीज मिल रहे हैं और इतने ही संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं। इसीलिए यहां सक्रिय मरीजों की संख्या स्थिर हो गई है। यहां अब 41 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 4329 और मृतकों की संख्या 197 पहुंच गई है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एमपी शर्मा ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शनिवार देर रात 1788 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की, जिनमें 41 पॉजिटिव और शेष निगेटिव आई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 4329 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या 197 तक पहुंच गई है। हालांकि, इंदौर में अब तक 3185 व्यक्ति कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 947 है, जिनका उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 21 June 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। अब यहां 42 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की इस महामारी की चपेट में आने से मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4288 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 193 जा पहुंची है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एमपी शर्मा ने शनिवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा शुक्रवार को देर रात 1768 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिनमें 42 पॉजिटिव और शेष निगेटिव आए हैं। इन 42 नये मामलों के साथ अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 4288 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। मृतकों में एक 63 वर्षीय महिला के साथ 61, 67 और 69 वर्षीय तीन पुरुष शामिल हैं। इसके बाद अब इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 193 हो गई है।   सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि राहत की खबर है कि यहां संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और कोरोना को मात देकर अपने घर लौट रहे हैं। अब तक जिले में 3168 संक्रमित कोरोना का मौत देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 927 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।  

Kolar News

Kolar News 20 June 2020

देवास। विश्व योग दिवस पर इस बार प्रदेश में सामूहिक योग का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। वर्तमान में कोविड -19 संक्रमण वायरस के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के संबंध में योग प्रर्दशन का कार्यक्रम निर्धारित सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने घर पर ही रहकर संपूर्ण प्रदेश में एक ही समय पर स्वैच्छिक रूप से आयोजित किया जाना है।   उन्होंने बताया कि 21 जून को प्रात: 7.00 बजे से 7.45 तक कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत 45 मिनट का सभी योगाभ्यास करेंगे। यह कार्यक्रम दूरदर्शन एवं अन्य माध्यमों द्वारा प्रसारित किया जाएगा। सभी जिला अधिकारी अपने अधिनस्थ स्टॉफ एवं परिवार के सदस्य निर्धारित सामाजिक दूरी का पालन कर घर पर रहकर ही योगाभ्यास करेंगे। योगाभ्यास में भाग लेने के लिए किसी विशिष्ट रंग के परिधान अनिवार्य नहीं है। यथासंभव ढीले एवं आरामदायक वस्त्रों में योगाभ्यास की गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। यह आयोजन पूर्णत: स्वैच्छिक है। अस्वस्थता की स्थिति में कदापि आयोजन में सहभागिता नहीं करें। कोविड-19 वायरस संक्रमण के कारण योग का कोई भी सामूहिक आयोजन नहीं किया जायेगा। 

Kolar News

Kolar News 20 June 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश की झड़ी लगी हुई है। चंबल-ग्वालियर सहित कुछ जिलों को छोडक़र बाकी पूरे प्रदेश में मानसून मेहरबान है। भोपाल में तो जून में बारिश का रिकॉर्ड टूटने के बाद लगातार तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हुई। मॉनसून की दस्तक के साथ ही भोपाल का मौसम सुहाना हो गया है। शुक्रवार शाम तेज़ बारिश के बाद शनिवार सुबह से घने बादल बादल छाए हुए हैं। तेज़ हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। भोपाल में आज भी दिन भर झमाझम बारिश होने के आसार हैं। पिछले तीन दिन में यहां जून के कोटे से करीब 2 गुना बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। मौसम विभाग ने शनिवार को फिर प्रदेश के चार संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।     वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को भी प्रदेश के कई संभागों के जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। उसका पूर्वानुमान है भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर, रीवा संभागों के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 20 से 22 जून तक पूर्वी मध्य प्रदेश यानि भोपाल और होशंगाबाद संभागों में बारिश होने की संभावना है।   मध्य प्रदेश में इस बार प्री मानसून एक्टिविटी में भी ज्यादातर जिलों में बादल जोर से बरसे थे। अब मानसून भी पूरे जोर शोर से प्रदेश पर मेहरबान है। जून में अमूमन मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश भर करता है। बारिश कम ही होती है, लेकिन इस बार चंबल-ग्वालियर सहित कुछ जिलों को छोडक़र बाकी पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल में तो ये रिकॉर्ड तोड़ रही है। तीन दिन से जारी बारिश के कारण शहर की लाइफ लाइन बड़े तालाब का जलस्तर भी बढ़ गया है। इसके लेवल में .40 की बढ़ोतरी हुई है। तालाब को अब महज 4 फीट पानी की जरूरत है। अभी पूरा मौसम बाकी है। इसलिए शहवासी इस बार बेफिक्र हो सकते हैं। झमाझम बारिश के कारण केरवा और कलियासोत डैम में भी जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। अगर बारिश का यही हाल रहा तो एक-दो दिन में भदभदा डैम के गेट खोले जा सकते हैं।   जून के कोटे से दोगुनी बारिश भोपाल में जून महीने में होने वाली बारिश के मुकाबले इस साल अब तक करीब 2 गुना बारिश हो चुकी है। कुल 13.08 यानि करीब 2 गुना यानी 24.68 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी। कल देर रात हुई भोपाल में 2.90 सेंटीमीटर बारिश हुई।   इस सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान इस सप्ताह मध्य प्रदेश के मध्य, दक्षिणी और पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। बारिश के कारण तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। 23 जून से ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना और आसपास के भागों समेत मध्य प्रदेश के उत्तरी जिलों में भी वर्षा की गतिविधियां बढऩे लगेंगी। अनुमान है कि 25 तारीख तक राज्य के लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश की शुरुआत हो जाएगी। इस समय तक मॉनसून मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में पहुंच जाएगा।

Kolar News

Kolar News 20 June 2020

भोपाल। विश्व योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून को साल का पहला सूर्यग्रहण पडऩे जा रहा है। इस दौरान सूर्य सोने के कंगन के समान (वलयाकार) दिखाई देगा। यह खगोलीय घटना पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के आने के कारण घटेगी। भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड विजेता विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने नागरिकों से अपील की है कि सूर्यग्रहण को देखते समय सुरक्षित उपाय अपनाएं। उन्होंने शुक्रवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में बताया कि सूर्य से सीधे नजरें मिलाना खतरनाक होता है, फिर चाहे वह सूर्यग्रहण हो या सामान्य दिन। ऐसे में रविवार के सूर्यग्रहण को देखने के लिये प्रमाणित सोलर व्यूअर का इस्तेमाल करें।   सारिका ने बताया कि सूर्य की किरणें सीधें आखों पर न पड़े, इसके लिए वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित सोलर व्यूअर से ग्रहण देखना सबसे अच्छा होगा। इसके अलावा सूर्य की प्रतिबिंबित को किसी छोटे मिरर की मदद से दीवार पर बनाकर देख सकते हैं। अगर घर में बड़ा मिरर है तो कागज में 2 से.मी. का छिद्र बनाकर मिरर पर रखकर उससे सूर्य का प्रतिबिम्ब बनायें। उन्होंने बताया कि बिना सोलर फिल्टर लगे टेलिस्कोप या दूरबीन के माध्यम से सूर्य को कभी न देखें । स्मोक्ड ग्लास, कलर फिल्म, धूप का चश्मा, गैर-चांदी वाली ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म का उपयोग न करें। वे सुरक्षित नहीं हैं। सस्ते टेलिस्कोप के आई-पीस के साथ मिलने वाले सौर फिल्टर का उपयोग न करें।   सारिका ने बताया कि यदि आप सूर्य को नंगी आंखों से देखते हैं तो आपकी आंख का लेंस सूर्य के प्रकाश को आपकी आंख के पीछे रेटिना पर बहुत छोटे स्थान पर केंद्रित करेगा। इससे आपकी आंखें जल सकती हैं, जिससे आंखों की रोशनी कम हो सकती है या अंधापन भी हो सकता है, क्योंकि आपकी आंख के अंदर कोई दर्द संग्राहक (पेन रिसेप्टर) नहीं होता है इसलिए आपको पता भी नहीं चलेगा कि यह हो रहा है। अगर आपको सोलर व्यूअर नहीं मिलता है तो सूर्य को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए 14 नंबर शेड वाला वेल्डर चश्मा भी एक सुरक्षित विकल्प है, लेकिन इसकी मदद से भी सूर्य को रुक-रुक कर देखें।   सारिका ने बताया कि 21 जून के बाद भारत से अगला सूर्य ग्रहण एक दशक बाद ही देखने को मिलेगा। इसलिए इस मौके को मत चूकिए और सूर्य-ग्रहण के दर्शनों के लिए तैयार हो जाइये, लेकिन सुरक्षित तरीके से। लॉकडाउन में कुछ सुरक्षित साधन न मिल पाये तो ऑनलाईन या मीडिया की मदद लीजिये।  

Kolar News

Kolar News 19 June 2020

उज्जैन। विश्व योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या पर साल का पहला सूर्यग्रहण पडऩे जा रहा है। मान्यतानुसार सूर्य व चंद्रग्रहण के बाद श्रद्धालु स्नान करते हैं और अमावस्या को स्नान पर्व मनाया जाता है, लेकिन उज्जैन जिला प्रशासन ने अमावस्या पर सूर्यग्रहण के दौरान शिप्रा में स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, नवग्रह शनि मंदिर में भी श्रद्धालुओं को इस दिन प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिये हैं।   जारी आदेश के मुताबिक 21 तथा 22 जून को शिप्रा नदी में श्रद्धालुओं का स्नान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही शनि मंदिर में भी भक्तों को प्रवेश नहीं मिल पाएगा। इस कारण श्रद्धालु नहीं आएं। यह फैसला कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने और लोगों की संक्रमित होने से बचाने के लिए लिया गया है।    उल्लेखनीय है कि स्नानदान अमावस्या के साथ-साथ सूर्य ग्रहण के संयोग पर हमेशा धार्मिक नगरी उज्जैन में शिप्रा स्नान का विशेष महत्व रहा है। श्रद्धालु त्रिवेणी घाट से लेकर रामघाट और सिद्धवट से लेकर बावन कुंड तक स्नान करते हैं। त्रिवेणी पर स्नान करने वाले लोग शनि मंदिर में दर्शन करने भी जाते हैं। इस बार देश तथा दुनिया पर कोरोना का खतरा है। इसमें निर्धारित सामाजिक दूरी बेहद जरूरी है। इसी को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने उक्त निर्देश जारी किये हैं।  

Kolar News

Kolar News 19 June 2020

रीवा। भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर लद्दाख की गलवान घाटी में गत दिनों हुई सैन्य झड़प में देश के कमांडिंग अफसर सहित 20 सैनिक शहीद हो गए थे, जिनमें रीवा का जवान दीपक कुमार गहरवार भी शामिल था। शुक्रवार को शहीद दीपक का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम रीवा जिले के फरेदा गांव पहुंचा, जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।   गौरतलब है कि मनगवां थाना क्षेत्र के ग्राम फरेदा निवासी दीपक सिंह गहरवार पुत्र गजराज सिंह गहरवार  16-बिहार रेजीमेंट में सिपाही के पद पर पदस्थ थे। दीपक की नवम्बर 2019 में ही शादी हुई थी। वह शादी के बाद अपनी पत्नी को गांव में छोडक़र अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। वे अंतिम बार होली पर घर आए थे। इसके बाद गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प में उनके शहीद होने की खबर आई। रीवा एसपी आबिद खान ने बुधवार को इसकी जानकारी परिजनों को दी थी।    शहीद दीपक कुमार का पार्थिव शरीर गुुरुवार देर शाम को विशेष विमान से प्रयागराज लाया गया था, जहां रात में सैन्य अस्पताल में रखा गया था। प्रयागराज में शुक्रवार सुबह सैन्य अधिकारियों और जवानों ने शहीद दीपक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर को विशेष वाहन से रीवा के लिए रवाना किया गया। उनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम फरेदा पहुंच गया है। उनके पैतृक गांव फरेगा में शुक्रवार को ही उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।   इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहीद के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि, एक पक्का मकान या प्लॉट तथा एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

Kolar News

Kolar News 19 June 2020

इंदौर। मंगलवार को कम रहने के बाद इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बुधवार को फिर बढ़ गई। बुधवार रात को जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार जिले में 57 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण के चलते जिले में तीन और मौतों की जानकारी भी दी गई है।    लंबे अंतराल के बाद बुधवार को एक बार फिर इंदौर शहर में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 50 पार पहुंची, लेकिन राहत की बात यह है कि 2266 सैंपलों की जांच में 57 मरीज मिले हैं। 11 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं और 7 रिपीट सैंपल हैं। इस मान से संक्रमण की दर सिर्फ 2.5 फीसदी ही है। 57 नए संक्रमितों को मिलाकर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 4191 हो गई है। दूसरी तरफ, जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। बुधवार देर रात जारी बुलेटिन में तीन मौत की पुष्टि की गई है। इनको मिलाकर मरने वालों की संख्या 185 तक पहुंच गई है। वर्तमान में अस्पतालों में 875 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है।  बुधवार को जिले में सैंपल कलेक्शन बीते कुछ दिनों के मुकाबले कुछ कम रहा। सिर्फ 838 सैंपल ही लिए गए थे। 

Kolar News

Kolar News 18 June 2020

भोपाल। विश्व योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून को वलयाकार सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। इस खगोलीय घटना को लेकर भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने नागरिकों को सचेत किया है। उन्होंने गुरुवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में बताया कि सूर्य और चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटनाओं को लेकर प्राचीन काल से चले आ रहे अनेक मिथक पुन: प्रकट होते दिख रहे हैं। कभी न समाप्त होने की धारणा वाले राहु और केतु का भ्रम भी इसमें शामिल है। मान्यताओं में राहु द्वारा सूर्य या चंद्रमा को निगल लेने तथा उसकी कटी हुई गर्दन से निकल जाना बताया जाता है।    उन्होंने बताया कि सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के एक सीध में आ जाने से रविवार को सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना होगी। इसमें राहु और केतु कोई राक्षस नहीं हैं, केवल काल्पनिक हैं, जो कि चंद्रमा की कक्षा और आकाश में सूर्य के मार्ग के कटन बिंदु को प्रदर्शित करते हैं।    सारिका ने बताया कि पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करते चंद्रमा की कक्षा आकाश में सूर्य के मार्ग से 5 डिग्री पर झुकी हुई है। ये दोनों कक्षायें दो बिन्दुओं पर कटती हैं जिन्हें नोड कहा जाता है। इन बिन्दुओं को आरोही नोड और अवरोही नोड कहते हैं। मान्यताओं में इन्हें राहु अर्थात चंद्रमा का उत्तर तरफ  जाना और केतु अर्थात चंद्रमा का दक्षिण तरफ जाना कहा जाता है। ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा किसी एक नोड पर या इसके करीब हो। अर्थात राहु और केतु राक्षस नहीं, बल्कि काल्पनिक बिन्दु हैं।   सारिका ने संदेश दिया कि भारत में 500 ईसवी में आर्यभट्ट ने सबसे पहले राहु और केतु के मिथकों को नकारते हुये अपने शोध आर्यभट्टीयम के ‘गोला’ नामक अंतिम खंड में यह उल्लेख किया है कि चंद्र और ग्रह सूर्य के परावर्तित प्रकाश के कारण दिखाई देते हैं और किसी आकाशीय वस्तु की छाया किसी दूसरे पिंड पर पडऩे से ग्रहण होते हैं। आज 2020 में भी राहू और केतु को ग्रहण की खगोलीय घटना के लिये  जिंदा रखना विज्ञान के इस युग में उचित नहीं है।   उन्होंने बताया कि विश्व योग दिवस पर रविवार को वलयाकार सूर्यग्रहण (एन्यूलर सोलर इकलिप्स) की इस खगोलीय घटना में सूर्य के चमकते कंगन सा मनोरम दृश्य राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ शहरों व ग्रामों से देखने को मिलेगा। वलयाकारिता की अवधि लगभग 30 सेकंड रहेगी। 

Kolar News

Kolar News 18 June 2020

भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह से आसमान साफ है और तेज धूप के साथ उमस बनी हुई है। इससे पहले बुधवार शाम ढलने के बाद मानसून की पहली झमाझम बारिश हुई। छह घंटे में शहर में 8.4 सेमी.बारिश दर्ज की गई। बुधवार सुबह तक इस माह की कुल 7.6 सेमी.बरसात हुई थी। शाम 5:30 बजे से रात 11:30 बजे तक 8.4 सेमी बारिश होने से जून माह का कोटा (147.7 मिमी.) रात की छह घंटे की बारिश से पूरा (फुल 159.7 मिमी.) हो गया।   शहर में सुबह से बादल छाए हुए थे, लेकिन दोपहर बाद कुछ धूप निकलने से उमस हावी होने लगी थी। शाम करीब 6 बजे अचानक तेज हवा चलने के साथ काली घटाएं छा गई। इसके साथ ही झमाझम बरसात का दौर शुरू हो गया। बौछारें इतनी तेज थीं कि सडक़ पर लोगों को वाहन चलाना मुश्किल हो गया। रात 8:30 बजे तक 3 घंटे में 8.4 सेमी वर्षा रिकार्ड की गई। हल्की बरसात का सिलसिला देर रात तक जारी था।   मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के इन इलाकों में बारिश की संभावना:   भारी बारिश : उमरिया, शहडोल, कटनी, बालाघाट, दमोह में भारी बारिश की आशंका है, वहीं अनूपपुर व डिंडोरी अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।   आंधी और बारिश : प्रदेश के मंदसौर, नीमच, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़ और पन्ना में आंधी के साथ बारिश की आशंका जताई गई है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में विदर्भ और आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। पूर्वी उप्र.और उसके आसपास भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त पूर्वी राजस्थान से बांग्लादेश तक एक द्रोणिका लाइन(ट्रफ) बनी हुई है। जो दक्षिणी उप्र. से होकर जा रही है। इन तीन सिस्टम के कारण मप्र में बड़े पैमाने पर नमी आ रही है। इससे राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर रुक-रुक कर बौछारें पडऩे का सिलसिला बना हुआ है।   दो दिन बाद अच्छी बरसात की संभावना 19 जून को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। उसके प्रभाव से 21 जून से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। इससे प्रदेश के कई क्षेत्रों में अच्छी बरसात होने की संभावना है।  

Kolar News

Kolar News 18 June 2020

भोपाल। विश्व योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून को जब पूरा देश योग के विभिन्न अभ्यास करेगा, उसी समय आसमान में एक खगोलीय घटना होगी। सनडे को जब आकाश में सन साल की सबसे लंबी अवधि 13 घंटे 31 मिनट और 44 सेकंड तक दिखने जा रहा है, तब चंद्रमा लगभग 3 घंटे 33 मिनट तक उसके सामने आकर बाधक बनेगा। चंद्रमा उस समय पृथ्वी से दूर होगा, इसलिये सूर्य के बीच के भाग को तो ढंक लेगा, लेकिन आसपास का भाग कंगन की तरह चमकता दिखेगा।    भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड विजेता विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बुधवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में बताया कि वलयाकार सूर्यग्रहण (एन्यूलर सोलर इकलिप्स) की इस खगोलीय घटना में सूर्य के चमकते कंगन सा मनोरम दृश्य राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ शहरों व ग्रामों से देखने को मिलेगा। वलयाकारिता की अवधि लगभग 30 सेकंड रहेगी।    उन्होंने बताया कि 21 जून का वलयाकार सूर्यग्रहण मध्य अफ्रीकी गणराज्य में उगते हुए सूरज से शुरू होकर आगे कांगो, इथियोपिया, यमन, सऊदी अरब, ओमान, पाकिस्तान, भारत, चीन और ताइवान से देखने को मिलेगा। यह दक्षिण प्रशांत महासागर में शाम को समाप्त होगा। सारिका ने बताया कि इस दिन उत्तर भारत के केवल चार राज्य, अर्थात राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का हिस्सा इस वलयाकार सूर्य ग्रहण को देख सकेंगे।    उन्होंने बताया कि भारत में वलयाकार सूर्य ग्रहण की शुरुआत पश्चिम राजस्थान से होगी, और इसे देखने वाला पहला शहर घरसाना है। भारतीय समय के अनुसार, पहला संपर्क 10 बजकर 12 मिनट और 26 सेकंड पर शुरू होगा। वलयाकार सूर्य ग्रहण राजस्थान के अनूपगढ़, श्रीविजयनगर, सूरतगढ़ और एलेनाबाद से होते हुए हरियाणा के सिरसा, रतिया (फतेहाबाद), जाखल, पिहोवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, यमुनानगर से जगदरी और फिर उत्तर प्रदेश के बेहट जिले से गुजरेगा। वलयाकार ग्रहण उत्तराखंड के देहरादून, चंबा, टिहरी, अगस्त्यमुनि, चमोली, गोपेश्वर, पीपलकोटी, तपोवन तथा जोशीमठ से देखने को मिलेगा। जोशीमठ भारत का अंतिम स्थान है जहाँ से ग्रहण देखा जा सकेगा। जोशीमठ में 10 बजकर 27 मिनट और 43 सेकंड को ग्रहण का पहला संपर्क होगा    हरियाणा-उत्तराखंड में चमचमाते कंगन की रूप में, शेष भारत में हंसियाकार दिखेगा सूर्य   सारिका घारू ने बताया कि हरियाणा और उत्तराखंड में तो सूर्य को चमचमाते कंगन के रूप में देखा जा सकेगा, लेकिन मध्यप्रदेश के अन्य शहरों के साथ भोपाल में खंडग्रास सूर्यग्रहण सुबह 10.14 से आरंभ होकर दोपहर 01.47 तक चलेगा। यहां 3 घंटे 33 मिनट के ग्रहण के दौरान अधिकतम स्थिति में 11.57 बजे सूर्य का 79 प्रतिशत भाग चंद्रमा के पीछे छिप जायेगा।   उन्होंने बताया कि आवागमन की दृष्टि से कंगनाकार सूर्यग्रहण देखे जाने के लिये दिल्ली से 160 किमी उत्तर में स्थित कुरुक्षेत्र उपयुक्त स्थल है, जहां सुबह 10.21 बजे से दोपहर 01.47 बजे तक तक चलने वाले ग्रहण के दौरान लगभग 12 बजे 27 सेकंड के लिये यह चमचमाते कंगन के रूप में दिखने लगेगा। इसके अलावा, उत्तराखंड के पर्यटक स्थल देहरादून से भी 9 सेकंड के लिये वलयाकार सूर्य को देखा जा सकेगा।   अगले एन्यूलर सोलर इकलिप्स के लिये करना होगा 11 साल इंतजार   उन्होंने बताया कि 21 जून को साल के सबसे लम्बी अवधि की दिन में होने वाली इस खगोलीय घटना को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित सोलर व्यूअर की मदद से देखा जा सकेगा। सोलर फिल्टर लगे टेलिस्कोप से भी इसे देखा जा सकेगा। इसके बाद भारत में अगला वलयाकार सूर्य ग्रहण को 21 मई 2031 को पड़ेगा। यानी इसे देखने के लिए हमें 11 साल इंतजार करना होगा।   भोपाल में आंशिक सूर्यग्रहण का समय ग्रहण आरंभ - सुबह 10.14 बजे अधिकतम ग्रहण - अपरान्ह 11.57 बजे ग्रहण समाप्त -- दोपहर  01.47 बजे  कुल ग्रहण अवधि - 3 घंटे 33 मिनट सूर्य का ढ़ंका भाग - 79 प्रतिशत वलयाकार स्थिति की अवधि - मप्र में वलयाकार ग्रहण नहीं होगा   कुरूक्षेत्र में वलयाकार सूर्यग्रहण का समय ग्रहण आरंभ - सुबह 10.21 बजे  अधिकतम ग्रहण वलयाकार ग्रहण  - दोपह 12.01 बजे ग्रहण समाप्त -दोपहर 01.47 बजे कुल ग्रहण अवधि - 3 घंटे 26 मिनट वलयाकार स्थिति की अवधि - 27 सेकंड   देहरादून में वलयाकार सूर्यग्रहण का समय ग्रहण आरंभ - सुबह 10.24 बजे अधिकतम ग्रहण वलयाकार ग्रहण  - दोपहर 12.05 बजे ग्रहण समाप्त -बजे 01.50 बजे कुल ग्रहण अवधि - 3 घंटे 26 मिनट वलयाकार स्थिति की अवधि - 9 सेकंड  

Kolar News

Kolar News 17 June 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां कोरोना के 44 नये मामले फिर सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 4134 हो गई है। वहीं, इंदौर में अब तक कोरोना से 182 लोगों की मौत हो चुकी है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एमपी शर्मा ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार को देर रात 1687 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की, जिनमें 44 पॉजिटिव और शेष निगेटिव आई हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4134 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 182 हो गई है। हालांकि, इंदौर में अब तक 3048 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 904 है, जिनका उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 17 June 2020

भोपाल। मानसून ने इंदौर और होशंगाबाद के बाद अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी दस्तक दे दी है। प्री-मानसून की बाद राजधानी भोपाल में मंगलवार को मानसून पहुंच गया है। सात साल के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। जब तय समय से 4 दिन पहले भोपाल जिले में मानसून ने दस्तक दी है। मानसून भोपाल संभाग के सीहोर रायसेन जिले में भी पहुंच गया है। समय से पहले मानसून पहुंचने से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, किसानों को भी फसलों के लिए लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला का कहना है कि इस बार मध्य प्रदेश में सामान्य से 96 या 104 फ़ीसदी ज्यादा बारिश होने की संभावना है। जून से सितंबर तक सामान्य यानी बारिश के कोटे से 9 फ़ीसदी कम या ज्यादा बारिश हो सकती है। इसका आकलन जून के बाद ही किया जाएगा। फिलहाल मध्य प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक कहीं झमाझम, तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर चलता रहेगा। 19 जून को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। उसी के असर के चलते 22, 23 व 24 जून को मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज बारिश होने के आसार है।   जून में 75.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज   मौसम विभाग का कहना है कि जून में अब तक 75.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह बारिश जून माह के कोटे 130 मिलीमीटर से आधे से ज्यादा है। जून महीने में मध्य प्रदेश के 38 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज हुई है। राजधानी भोपाल में मंगलवार को दिन भर मौसम बदलता रहा बादल छाने के साथी झमाझम बारिश हुई। भोपाल सिटी 7.6 मिली मीटर, सीधी 10.8 मिली मीटर, रायसेन 8.6 मिली मीटर,भोपाल 3.4 मिली मीटर, होशंगाबाद 5.6 मिली मीटर, इंदौर 1.9 मिली मीटर, रतलाम 19 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश में अगले 8 दिनों तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा।

Kolar News

Kolar News 17 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 71 फीसदी से अधिक होने के बावजूद नये मामलों में कमी नहीं आ रही है। यहां अब चार जिलों में 90 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हजार के पार पहुंच गई है। यह संख्या 10,935 से बढक़र 11,025 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 469 लोगों की मौत हो चुकी है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार देर रात 1236 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिनमें 21 नये पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 4090 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। मृतकों में एक 63 वर्षीय महिला के साथ 56, 67 और 82 वर्षीय तीन पुरुष शामिल हैं। इंदौर में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 178 हो गई है। इधर, भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, राजधानी में सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में 48 नये पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा उज्जैन में 18 और देवास में तीन नये मामले सामने आए हैं।   इन 90 नये मामलों के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 11,025 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 4090, भोपाल 2283, उज्जैन 819, खंडवा 280, बुरहानपुर 385, जबलपुर 309, खरगौन 227, धार 137, ग्वालियर 259, नीमच 385, मंदसौर 96, सागर 257, मुरैना 148, देवास 177, रायसेन 85, भिंड 119, बड़वानी 66, होशंगाबाद 37, रतलाम 107, रीवा 39, विदिशा 40, बैतूल 38, सतना 22, छतरपुर 48, डिंडौरी 30, दमोह 29, आगरमालवा 15, झाबुआ 15, अशोकनगर 41, शाजापुर 46, सीधी 17, सिंगरौली 12, दतिया 21, शहडोल 15, बालाघाट 12, श्योपुर 58, शिवपुरी 21, टीकमगढ़ 22, छिंदवाड़ा 31, नरिसंहपुर 19, सीहोर 11, उमरिया 10, पन्ना 22, अलीराजपुर 03, अनूपपुर 29, हरदा 19, राजगढ़ 46, गुना 10, मंडला 05, सिवनी 02 निवाड़ी 03 और कटनी 08 मरीज शामिल हैं।   इंदौर में हुई चार मौतों के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 469 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 178, भोपाल 72, उज्जैन 66, बुरहानपुर 23, खंडवा 17, जबलपुर 12, खरगौन 14, ग्वालियर 02, धार 05, मंदसौर 09, नीमच 07, सागर 16, देवास 10, रायसेन 03, होशंगाबाद 03, सतना 02, आगरमालवा 01, झाबुआ 01, अशोकनगर 01, शाजापुर 03, दतिया 01, छिंदवाड़ा 02, सीहोर 02, उमरिया 01, रतलाम 04, बड़वानी 02 मुरैना 01, राजगढ़ 04, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 01, रीवा 01, गुना 01 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है। हालांकिर, राज्य में अब तक 7903 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 2657 हैं।  

Kolar News

Kolar News 16 June 2020

खंडवा/ओंकारेश्वर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के चलते तीन महीने से बंद खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में नर्मदा तट पर स्थित देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर मंदिर को मंगलवार सुबह दर्शन के लिए खोल दिया गया है। यहां प्री-बुकिंग के आधार पर श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है और ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के 25 फीट दूर से दर्शन कराये जा रहे हैं।   ओंकारेश्वर मंदिर की सीईओ और पुनासा एसडीएम डॉ. ममता खेड़े ने बताया कि लॉकडाउन के चलते तीन माह से बंद ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और ममलेश्वर मंदिर मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला गया है। मंदिर में सबसे पहले ब्रह्म आरती हुई और उसके बाद मंदिर के पट दर्शनार्थ खोले गए। यहां थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ धुलवाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। दो घंटे में रेलिंग व अन्य स्थानों को सैनिटाइज किया जा रहा है।    पहले दिन कम पंजीयन हुए हैं, इसलिए यहां पहले दिन भक्तों की संख्या कम देखने को मिल रही है। वहीं, मंदिर में सभी से शारीरिक दूरी सहित अन्य नियमों का पालन करवाया जा रहा है। श्रद्धालु गर्भ गृह के बाहर करीब 25 फीट दूर से भगवान ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर रहे हैं। 

Kolar News

Kolar News 16 June 2020

इंदौर। जिले में मानूसन ने तय समय से पांच दिन पहले दस्तक दे दी है। इस बार मौसम विभाग द्वारा इंदौर में 20 जून तक मानसून आने की संभावना जताई थी, लेकिन इस बार मानसून ने इंदौर ही नहीं, प्रदेश में भी जल्द दस्तक दी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में बने तूफानों के कारण मानसून पूरे प्रदेश में जल्दी आया है। इंदौर में इस सीजन में अभी तक करीब चार इंच बारिश हो चुकी है।    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे के अनुसार इंदौर में 16 जून को तेज बारिश होने की संभावना है। इंदौर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों में बारिश होगी और कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दक्षिणी-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर में चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। राजस्थान से बंगाल तक उत्तरी मप्र से होते हुए द्रोणिका बनी हुई है। पश्चिम बंगाल से कोंकण तक एक अन्य द्रोणिका बनी हुई है जो दक्षिणी मप्र से गुजर रही है। इसके कारण अभी इंदौर सहित प्रदेश में बारिश हो रही है। 19 जून को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अब इंदौर में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी  

Kolar News

Kolar News 16 June 2020

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 71 फीसदी से अधिक होने के बाद भी नये मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह 52 नये मामले सामने आए हैं, जबकि इंदौर में बीती देर रात आई 1058 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में केवल छह मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।    इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एमपी शर्मा ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार को देर रात 1058 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की, जिनमें छह रिपोर्ट पॉजिटिव, जबकि शेष रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 4069 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। मृतकों में 62 वर्षीय महिला के साथ ही 40, 74 तथा 99 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इसके बाद इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 174 हो गई है। हालांकि, इंदौर में अब तक 2906 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या महज 989 है, जिनका उपचार जारी है।   भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने मुताबिक, रविवार को देर रात 901 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट आई थी, जिनमें 49 पॉजिटिव निकले थे। वहीं, सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में फिर 52 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद राजधानी भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 2287 हो गई है। वहीं, भोपाल में अब तक कोरोना से 72 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यहां अब तक 1533 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 447 है, जिनका उपचार जारी है।   रतलाम में भी मिले 20 नये संक्रमित वहीं, रतलाम जिले में भी कोरोना के 20 नये मामले सामने आए हैं। सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को देर रात रतलाम के शासकीय मेडिकल कालेज द्वारा 315 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की, जिनमें 20 पॉजिटिव और शेष निगेटिव हैं। इनमें 11 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं। संक्रमित मरीजों में 14 रतलाम शहर के रहने वाले हैं, जबकि एक समीस्थ ग्राम बिलपांक और पांच जावरा के हैं।

Kolar News

Kolar News 15 June 2020

भोपाल। पहले लॉकडाउन में बंद किए गए शहर के धार्मिक स्थल 80 दिनों बाद सोमवार से फिर खुल गए। हालांकि जोखिम क्षेत्रों में स्थिल धार्मिक स्थल अभी भी बंद हैं। सोमवार को मंदिरों में भक्तों ने सिर्फ दर्शन किए,  अगरबत्ती, प्रसाद, फूल और जल चढ़ाने पर रोक है। मंदिर में बैठने,  भीड़ लगाने और खड़े होकर बातचीत करने पर भी प्रतिबंध है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सुबह 11.00  बजे करुणाधाम मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में धार्मिक स्थलों को 08 जून से खोल दिया गया था, लेकिन भोपाल में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इन्हें रविवार तक बंद रखने के निर्देश दिये गए थे।  बिड़ला मंदिर में दूसरे गेट से आए श्रद्धालु राजधानी के लक्ष्मीनारायण (बिड़ला) मंदिर में भक्तों को एक दूसरे के संपर्क में आने से बचाने के लिए पहली बार सामान्य दिनों में दूसरा गेट खोला गया है। यह गेट सिर्फ प्रमुख त्योहारों पर भीड़ बढ़ने पर खुलता था। वहीं,  आम दिनों में श्रद्धालु जिस गेट से मंदिर जाते थे, उसे एक्जिट गेट के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है। सामान्य दिनों में सुबह के समय 200 तक भक्त मंदिर पहुंच जाते थे, लेकिन सोमवार को 15-20 भक्त ही दर्शन के लिए पहुंचे। बड़वाले महादेव का मंदिर 80 दिन बाद भक्तों के लिए खोला गया। सुबह से ही यहां पर लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे। अयोध्या नगर थाने के पास स्थित मंदिर में अखंड पाठ शुरू किया गया। मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया गया।इस तरह हो रहे दर्शन-    धार्मिक स्थल में काम करने वाले कर्मचारियों से सावधानी बरतने को कहा गया है। चेहरे को मास्क या फेस कवर से ढंकना अनिवार्य है।-    प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर, डिस्पेंसर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था।-    सर्दी, खांसी, बुखार आदि होने पर मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।-    मॉस्क या फेस कवर के बिना प्रवेश नहीं।  -    परिसर के बाहर एवं पार्किंग एरिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी।-    प्रसाद, चरणामृत, जल छिड़काव आदि की व्यवस्था को बंद रखने का निर्णय लिया गया।        मंदिरों से घंटियां हटाई गईं। फूल, नारियल, अगरबत्ती, चादर आदि चढ़ाने पर रोक।

Kolar News

Kolar News 15 June 2020

भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार को 51 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। विधायक और युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने डॉक्टरों की सलाह पर खुद को घरेलू एकांतवास में कर लिया है। नए संक्रमितों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पिपलानी, शाहजहांनाबाद, ऐशबाग, जहांगीराबाद इलाके से भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।    जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, 1964 सेम्पल की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 51 नए केस सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या 2144 हो गई है। इनमें से 69 की मौत हो चुकी। अभी तक 1454 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अन्य मरीजों का उपचार चल रहा है।    विधायक चौधरी ने की संक्रमित होने की पुष्टि कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि डॉक्टरों की सलाह पर खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। विधायक चौधरी ने बताया कि बीते दिनों गेहूं खरीदी केंद्रों सहित अन्य स्थानों पर नियमित दौरा किया है। विधायक से पूछताछ के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम विधायक की ट्रैवल और कांटेक्ट हिस्ट्री निकाल रही है।   

Kolar News

Kolar News 13 June 2020

उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में कोरोना को खत्म करने के लिए शनिवार को नजर पूजा की जा रही है। कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी मनोज सिंह ने सुबह आठ बजे चौबीस खंबा माता मंदिर में माता महामाया व महालया को मदिरा अर्पित कर इस नगर पूजा की शुरुआत की। यह पूजा रात आठ बजे तक चलेगी, जिसमें शहर में स्थित 40 से अधिक देवी मंदिरों में मदिरा अर्पित की जाएगी।   गौरतलब है कि उज्जैन में हर साल शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के अवसर पर नगर की खुशहाली, सुख-समृद्धि और रोग निवारण के लिए नगर पूजा का विधान है, लेकिन यह पहला अवसर है जब कोरोना जैसी महामारी को समाप्त करने के लिए शारदीय नवरात्रि के स्थान पर आषाढ़ माह की अष्टमी को यह नगर पूजा की जा रही है। इस नगर पूजा के दौरान निर्धारित शारीरिक दूरी के साथ-साथ शासन की गाइड लाइन के नियमों का पालन किया जा रहा है। पूजन से पहले मंदिर में घंटियां आदि उतरवा दी गई थीं, ताकि संक्रमण न फैले। दल में शामिल सदस्य मास्क आदि भी लगाए हुए हैं।     कलेक्टर-एसपी ने शनिवार सुबह चौबीस खंबा माता मंदिर में माता महामाया व महालया को मदिरा अर्पित की और इसके साथ ही नगर पूजा की शुरुआत हुई। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद अधिकारियों का दल शहर के विभिन्न कोनों पर स्थित 40 से अधिक देवी और भैरव मंदिरों में पूजा के लिए रवाना हुआ। इस नगर पूजा के दौरान शहर में 27 किलोमीटर लंबे मार्ग पर स्थित इन मंदिरों में मदिरा का भोग लगाया जाएगा और रात 8 बजे गढक़ालिका क्षेत्र स्थित हांडी फोड़ भैरव मंदिर में भगवान भैरवनाथ को मदिरा अर्पित कर इस पूजा का समापन होगा।

Kolar News

Kolar News 13 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ तक मानसून पहुंच गया है, तीन दिनों में यह मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाला है। इस बार यह मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से से प्रवेश कर रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।   मध्य प्रदेश में पहले से ही प्री मॉनसून गतिविधियां चल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच गया है, अब मध्यप्रदेश के यह दक्षिण-पूर्वी हिस्से से प्रवेश करने वाला है। फिलहाल जो सिस्टम बन रहा है, उसके मुताबिक अगले तीन दिनों में मध्यप्रदेश में मानसून का प्रवेश हो जाएगा। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।   मानसून के पहले ही भारी बारिश मध्यप्रदेश में प्रीमानसूनी गतिविधियों के कारण कहीं बारिश तो कहीं बिजली चमकने की स्थिति बन रही है। मध्यप्रदेश में मानसून के पहुंचने की तय तारीख 15 जून मानी जाती है। पहले इसके पांच दिन देरी से आने का पूर्वानुमान लगाया गया था, लेकिन वर्तमान में बन रहे सिस्टम के कारण यह तयसमय पर प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 जून की रात तक यह प्रदेश में प्रवेश करेगा। यानी 16 जून की सुबह तक यह जबलपुर संभाग में पहुंच चुका होगा।   पहले ही पूरा हो जाएगा कोटा मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस साल मानसून पूर्व गतिविधियां चलने से पहले से ही बारिश हो रही है, जबकि हाल ही में आए निसर्ग तूफान के कारण भी बारिश का दौर कुछ दिनों तक चलता रहा। पहले से भी जारी बारिश के कारण कई जलाशय भर गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक आधे जलाशय तो पहले से ही भर गए हैं। फसलों को भी बारिश का लाभ मिल रहा है। इस बार मध्य प्रदेश में मॉनसून अच्छे की संभावना जताई गई है। इस बार मध्य प्रदेश में 104 फीसदी ज्यादा बारिश का अनुमान है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक के मुताबिक यदि सबकुछ ठीक रहा तो मानसून 19 जून तक पूरे राज्य में छा जाएगा। हालांकि सिस्टम बदलने से मानसून लेट भी हो सकता है या दूसरे राज्यों का रुख कर सकता है। इससे कुछ दिन पहले इसके 5 दिन विलंब से आने का अनुमान लगाया गया था।  

Kolar News

Kolar News 13 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा रंग प्रयोगों के प्रदर्शन की साप्ताहिक श्रृंखला 'अभिनयन' में शुक्रवार को सागर के प्रसिद्ध नाट्य कलाकार संतोष पाण्डे के निर्देशन में बुंदेली लोकनाट्य स्वांग 'शेखचिल्ली का ब्याह' की प्रस्तुति का प्रसारण किया गया है। संग्रहालय द्वारा अपने यूट्यब चेलन पर प्रस्तुति प्रसारित की गई।   करीब एक घंटे की अवधि की इस नाट्य प्रस्तुति में अशोक पांडे, विजय, रामगोपाल, ज्ञानेश्वरी रामदास, नत्थू सिंह, प्रीतम, अनिल, गिरीश, एम आर वी नायडू, दीपक, आस्था गौरी सहित कलाकारों ने अपनी अभिनय कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।   दरअसल, बुंदेलखंड अंचल में पुराने समय में जब शादी के लिए बारात गाँव से बाहर जाती थी, तब गाँव की सभी औरतें पुरुष बनकर सारी रात स्वांग करती और देवी देवताओं के सामने बारात की सकुशल वापसी की प्रार्थना करती थीं। गांव का यही एक प्रसंग निर्देशक ने स्वांग के रूप में प्रस्तुत किया। यह कहानी ‘शेख चिल्ली के ब्याह’ पर आधारित है।   नाट्स स्वांग में दिखाया गया है कि शेख चिल्ली अपनी शादी का सपने देखता है और उसे पूरा करने के लिए वह कई तरह के कारनामें करता है। अंत में उसकी ये कोशिश उसके मूर्ख होने के बाद भी सफल हो जाती है और उसकी शादी भी हो जाती है। इन्हीं सब घटना क्रम के साथ नाटक एक सुखद अंत पर समाप्त  है। यह स्वांग बुंदेली भाषा में तैयार किया गया, जिसमें हंसी-मजाक के माध्यम से जीवन की जटिलताओं को दिखाया गया।  

Kolar News

Kolar News 12 June 2020

भोपाल । प्रदेश में श्रमिकों के हुनर को नियोजकों से जोड़ने के लिए 'रोजगार सेतु'' बनाया गया है। ऑनलाइन रोजगार देने वाली इस योजना के पोर्टल में श्रमिकों के पंजीयन के साथ नियोजकों का भी पंजीयन किया गया है। इसके अतिरिक्त संबल योजना में पंजीकृत श्रमिक तथा अन्य प्रदेशों से लौटे मध्यप्रदेश के श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्घ कराने के लिये प्रथम चरण में चिन्हित जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जायेगा।   इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि रोजगार मेलों के आयोजन के लिये जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में रोजगार मेला समिति गठित की गई है। समिति के समन्वयक सीईओ जिला पंचायत होंगे। सदस्य सचिव जिला रोजगार अधिकारी अथवा महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र होंगे। समिति में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, प्रबंधक एकवीएन, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, आयुक्त नगर निगम/नगर पालिका अधिकारी, महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क प्राधिकरण, पीआईयू लोक निर्माण विभाग, एस.ई./डी.ई. विद्युत वितरण कम्पनी, सहायक आयुक्त श्रम/जिला श्रम पदाधिकारी और उपायुक्त/कार्यपालन यंत्री मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल सदस्य होंगे।   जून माह के तीसरे सप्ताह में होगा आयोजन रोजगार मेलों का आयोजन जून माह के तीसरे सप्ताह में किया जाना है। जिन जिलों में अधिक श्रमिक पंजीकृत हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मेले आयोजित होंगे। प्रत्येक श्रमिक को एस.एम.एस. के माध्यम से सूचना दी जायेगी। मेले तक श्रमिकों को लाने तथा वापस भेजने की व्यवस्था की जायेगी। मेला स्थल पर भोजन और पानी की व्यवस्था भी रहेगी।   मेला स्थल को होगा सेनेटाइज  मेला स्थल में भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के संबंध में जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना जरूरी होगा। मेला स्थल को सेनेटाइज किया जायेगा। हाथ धोने और थर्मल स्केनिंग की भी व्यवस्था करनी होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करना होगा।  

Kolar News

Kolar News 12 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अनलॉक के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब यहां 70 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 2082 हो गई है। वहीं, भोपाल में अब तक कोरोना से 69 लोगों की मौत हो चुकी है।   भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को देर रात 1289 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 70 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2082 हो गई है। वहीं, भोपाल में चार लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 69 हो गई है। भोपाल में अनलॉक के बाद एक जून से अब तक 550 मामले सामने आए हैं। पिछले दस दिनों के दौरान औसतन 50 से 55 नए मामले प्रतिदिन आ रहे हैं।   हालांकि, राहत की खबर यह है कि अब तक यहां 1432 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 500 के करीब है, जिनका उपचार जारी है। कोरोना संक्रमण के मामले में भोपाल मध्यप्रदेश में इंदौर के बाद दूसरे पायदान पर है। 

Kolar News

Kolar News 12 June 2020

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को देर शाम बुरहानपुर जिले में तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे जिले में लगी केले की फसलें बर्बाद हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह को जानकारी मिलने के बाद फसल नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिये हैं।   कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। भू-अभिलेख अधीक्षक से प्राप्त जानकारी अनुसार इस दौरान 1.4 मिली औसत वर्षा दर्ज की गई है। देर शाम चली तेज हवाओं से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में केले की फसल को नुकसान-क्षति पहुंचने की जानकारी मिली है।   उन्होंने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को तत्काल सर्वे कार्य करने एवं पात्रता के आधार पर संबंधित किसान को मुआवजा देने के निर्देश दिये हैं। गुरुवार को कलेक्टर के आदेश मिलने के बाद जिले के सभी पटवारियों, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है।  

Kolar News

Kolar News 11 June 2020

सिवनी। मक्के की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग को लेकर विगत 18 दिनों से किसान सत्याग्रह आंदोलन लगातार जारी है। ऑनलाइन सत्याग्रह की इस अनूठी मुहिम को पूरे देश से भरपूर समर्थन मिल रहा है। राष्ट्रीय स्तर की मीडिया, किसान नेताओं एवं संगठनों ने भी सिवनी के किसानों की इन मांगों का समर्थन किया है। यह जानकारी नवेन्दु मिश्रा द्वारा गुरुवार को दी  गई।   बताया गया कि आंदोलन के अगले चरण में अब किसान सत्याग्रह द्वारा सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना करते हुए गुरुवार को एक दिन का सामूहिक उपवास करने की अपील सभी से की है। अन्नदाता के लिए अन्नत्याग नाम से जारी हुई इस अपील में समाज के सभी वर्गो से ये कहा गया है कि जो अन्नदाता किसान हमारे लिए अन्न उगाते हैं जिससे हमारे घर का चूल्हा जलता है आज वही अपनी फसल की सही कीमत के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे में पूरे समाज का ये कर्तव्य है कि वो किसानों का समर्थन करें क्योंकि ये सत्याग्रह है इसीलिए इसके तरीके भी पूरी तरह गाँधीजी के सिद्धांतों पर आधारित हैं। और इसी बात को ध्यान में रखते हुए एवं कोरोना महामारी की स्थिति को भी ध्यान रखते हुए सभी से अपने अपने घर मे रहकर उपवास करने एवं सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना करने की अपील है।  

Kolar News

Kolar News 11 June 2020

उज्जैन। प्रशासन द्वारा किए जा रहे तमाम प्रबंधों के बावजूद जिले में कोरोना महामारी का प्रसार जारी है। बुधवार रात आई जांच रिपोर्ट में जिले में 14 नए कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर जिले में संक्रमित रोगियों की संख्या 759 हो गई है।    उज्जैन शहर में बुधवार रात कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक पाए गए संक्रमितों की संख्या 759 हो गई है। 64 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं 617 ठीक भी हुए हैं। जिले में फिलहाल कुल संक्रमित मरीज 78  हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। बुधवार रात को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार वार्ड 38 बेताल मार्ग फ्रीगंज में 5 पॉजिटिव मिले हैं। महाकाल वाणिज्य केंद्र, मधुवन बैंक कॉलोनी, वजीर पार्क, नागझिरी, लक्ष्मी बाई मार्ग से एक-एक और राजेंद्रनगर नीलगंगा से 3 मरीज मिले हैं। बीते कुछ दिनों से नए शहर में भी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इधर, बुधवार को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती पांच और मरीजों को स्वस्थ हो जाने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर अब तक 617 मरीज इस बीमारी से जंग जीत चुके हैं।

Kolar News

Kolar News 11 June 2020

बड़वानी। जिले की बड़ी बिजासन पुलिस ने बुधवार सुबह एक ऐसी पिकअप को पकड़ा है, जिसमें कद्दू के ढेर के नीचे मवेशियों को छुपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पिकअप के चालक को गिरफ्तार कर वाहन और मवेशी जब्त कर लिए हैं।    प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंधवा के करीब बड़ी बिजासन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार अलसुबह बिजासन घाट में मवेशियों से भरा पिकअप वाहन पकड़ा। वाहन में 5 मवेशी थे। पुलिस ने आरोपी चालक बाबू निवासी मुल्तानपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पिकअप को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो ऊपर से उसमें भरे कद्दू ही दिखाई दिये। लेकिन जब कद्दू हटाकर देखा गया, तो उनके नीचे एक और तल था, जिसमें पांच मवेशी भरे हुए थे। पुलिस प्रकरण दर्ज कर पिकअप के चालक से पूछताछ कर रही है।

Kolar News

Kolar News 10 June 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। यहां अब 51 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 3881 हो गई है। वहीं, इंदौर में अब तक कोरोना से 161 लोगों की मौत हो चुकी है।    इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एमपी शर्मा ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा मंगलवार को देर रात 2215 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिनमें 2101 निगेटिव और 51 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 3881 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से दो लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। मृतकों में 56 वर्षीय और 62 वर्षीय दो पुरुष शामिल हैं। इसके बाद इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 161 हो गई है।    सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने राहत की खबर यह बतायी है कि जिले में अब तक 2591 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1129 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।  

Kolar News

Kolar News 10 June 2020

भोपाल । प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्‍वस्‍थ होने का सिलसिला जारी है। एक बार फिर बुधवार को कोरोना का परास्‍त कर 46 लोगों ने इस महामारी पर विजय पायी है। इनमें चिरायु अस्पताल से 32  और शासकीय होम्योपैथिक अस्पताल से 14 लोग शामिल है, जिन्‍हें कोरोना से पूर्णत: स्‍वस्‍थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इन सभी को मिलाकर भोपाल में अब तक 1401 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं । डिस्‍चार्ज हुए इन लोगों ने अपने बेहतर इलाज के लिए शासन- प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ, सफाईकर्मियों आदि को धन्यवाद दिया।   अपने नन्‍हें बच्चे को साथ लेके डिस्चार्ज हुई बुधवारा निवासी 37 वर्षीय महिला ने अपने सफल ईलाज के लिए शासन-प्रशासन और चिरायु अस्पताल प्रबंधन का तहे दिल से हार्दिक आभार व्यक्त किया । उन्होंने बताया कि यहां के डॉक्टरों ने उनका समर्पण भाव से ईलाज किया है। इसी तरह शासकीय होम्योपैथिक हॉस्पिटल से स्वस्थ होकर घर रवाना होते हुए इंद्रा नगर निवासी 25 वर्षीय युवक ने कोविड केयर सेंटर में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें लगा ही नहीं की वे किसी अस्पताल में है।    चिरायु अस्पताल के डायरेक्टर अजय गोयनका ने सकुशल अपने घरों को लौटते हुए इन कोरोना सरवाइवर को भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। उन्होंने भोपालवासियों से अपील की है कि इस संकट के समय में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का जिम्मेदारी से पालन करें । शासकीय होम्योपैथी चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. सुनीता तोमर ने भी सभी व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर शुभकामनाएं दी । वहीं, कोरोना संक्रमित बिना लक्षण वाले व्यक्तियों की देखभाल कर रहे डॉ. उमेश मसराम और डॉ. अजय जायसवाल ने बताया कि यहां भर्ती व्यक्तियों को पौष्टिक भोजन के साथ-साथ लक्षणों के आधार पर होम्योपैथिक औषधियां भी दी जा रही है। इससे शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत हो रहा है और वे स्वस्थ हो रहे हैं।    बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा भोपाल शहर में 56 से अधिक जगहों पर कोरोना संक्रमण की जांच के लिए फीवर क्लीनिक संचालित किए जा रहे है। सभी सीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल, नागरिक औषधालय, संजीवनी क्लीनिक में जांच की सुविधा उपलब्ध है।   

Kolar News

Kolar News 10 June 2020

बालाघाट/शहडोल। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में बालघाट जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, शहडोल जिले में एक महिला पॉजिटिव पाई गई है, जो कुछ दिन पहले मुंबई से शहडोल आई है।    पहले से आइसोलेट चार मरीज संक्रमित बालाघाट जिले में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात आईसीएमआर लैब जबलपुर से 10 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से चार कोरोना पॉजीटिव हैं। संक्रमित पाए गए व्यक्तियों में से दो मरीज लांजी तहसील के ग्राम बिसोनी के हैं तथा अन्य दो ग्राम भुरसाडोंगरी के निवासी हैं। इन मरीजों को पहले से ही आइसोलेशन में रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें अब डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में उपचार के लिए शिफ्ट कर दिया गया है।   मुंबई से आई महिला पॉजिटिव  शहडोल जिले के जयसिंहनगर के चितराव में एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट के पॉजिटिव आते ही प्रशासन व स्वास्थ्य अमला अलर्ट हो गया। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व्ही.एस वरिया ने बताया कि ये महिला 6 जून को मुंबई से आई थी जिसका सैंपल जांच के लिए भेज कर उसे क्वारांटाइन कर दिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। महिला को मेडीकल कॉलेज लाया जा रहा है। महिला को जहां आइसोलेट किया गया था,  उस एरिया को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। इस प्रकार जिले में कुल सक्रिय मामले 9 हो गए हैं। जिले में कुल 15  कोरोना पॉजीटिव पाए जा चुके हैं, जिनमें से 6  ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

Kolar News

Kolar News 9 June 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीती रात कोरोना से संक्रमित एक और डॉक्टर की मौत हो गई। उन्हें कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद गत 24 मई को इलाज के लिए अस्पताल के कोविड केयर सेन्टर में भर्ती कराया गया था, जहां रात करीब ढाई बजे उनका निधन हो गया। इंदौर में कोरोना से यह चौथे डॉक्टर की मौत है।   अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, शल्य चिकित्सा विभाग के प्रमुख (एचओडी) पद पर रहे 56 वर्षीय डॉ. अजय जोशी इंदौर के एक रेड श्रेणी के कोविड केयर हॉस्पिटल में कार्यरत थे। उनका 23 मई को सेम्पल जांच के लिए भेजा गया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें 24 मई को चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया गया है कि उन्हें उच्च रक्तचात और अवसाद की समस्या भी थी। करीब 15 दिन चले उपचार के बाद सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 2.35 बजे उनकी मौत हो गई। इससे पहले इंदौर में तीन चिकित्सकों की मौत हो चुकी है।   

Kolar News

Kolar News 9 June 2020

मुरैना। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के बचे हुए पेपर मंगलवार से शुरू हो गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से विद्यार्थियों को बचाने के लिए परीक्षा कक्ष में उन्हें निर्धारित शारीरिक दूरी के साथ बिठाया गया है। विद्यालय प्रवेश के समय थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन किया गया। अनुचित साधनों को रोकने के लिये दल निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, मुरैना कलेक्टर प्रियंका दास ने भी मंगलवार को सुबह पॉलीटेक्निक तथा दिमनी, अम्बाह विद्यालय के परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।   जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष शर्मा ने बताया कि जिले में मप्र शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं कक्षा का मंगलवार सुबह 9 बजे रसायनशास्त्र का पेपर 66 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुआ। इसमें 13 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। निर्धारित समय से एक घंटे पहले से ही विद्यार्थियों, शिक्षक व कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर परिसर में प्रवेश कराकर सैनिटाइज किया गया। सभी के लिये मास्क लगाना आवश्यक था। परीक्षा कक्ष में एक टेबिल पर एक ही परीक्षार्थी को स्थान दिया गया। इसी तरह जमीन पर भी एक मीटर की दूरी पर विद्यार्थियों को बिठाया गया है।   मुरैना कलेक्टर प्रियंका दास ने मंगलवार को पॉलीटेक्निक परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटीरत पटवारी परिसर के गेट पर मिला, जबकि उसकी ड्यूटी परीक्षा केन्द्र के अंदर थी। कलेक्टर ने तत्काल अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि उक्त पटवारी अरुण शर्मा का दो दिवस का वेतन काटा जाए। परीक्षार्थी सताक्षी गुप्ता ने बताया कि उनके सुरक्षा के पूरे इंतजाम केन्द्र पर किये गये हैं। हालांकि, अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान परिक्षार्थी कोराना नियमों का पालन करते दिखाई नहीं दिये। प्रवेश के लिये लगी लाईनों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया।

Kolar News

Kolar News 9 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढऩी लगी है। निमाड़ के खरगौन जिलों में अब 12 नये पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि बुरहानपुर जिले में 9 कोरोना के नये मरीज मिले हैं। इसी तरह मालवा अंचल के नीमच जिले में भी कोरोना के 11 नये मामले सामने आए हैं। इनमें अधिकांश नये मरीज ग्रामीण अंचलों से हैं।    खरगौन सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी की मुताबिक, बुधवार को सुबह 67 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 55 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं, जबकि 12 लोग संक्रमित मिले हैं। नये मामलों में बिस्टान रोड की 4 युवतियां व दो युवक, गांधी नगर व कुंदा नगर के एक-एक व्यक्ति के अलावा गोगावां की तीन महिलाएं और एक महिला सनावद की रहने वाली है। इसके बाद जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 169 हो गई है। वहीं, अब तक जिले में कोरोना से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 106 मरीज स्वस्थ होकर अपने जा चुके हैं। अब जिले में एक्टिव प्रकरण 52 हैं, जिनका उपचार जारी है।    इसी प्रकार बुरहानपुर सीएमएचओ कार्यालय से बताया गया कि मंगलवार को देर रात आई रिपोर्ट में कोरोना के नौ नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 315 हो गई है, जबकि यहां अब तक 16 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वैसे, जिले में रिकवरी रेट अच्छा है। यहां अब तक 247 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अब जिले में एक्टिव प्रकरण 52 हैं, जिनका उपचार जारी है।   इसी तरह मंगलवार को देर नीमच में 60 रिपोर्ट मिली हैं, जिनमें 11 कोरोना के नये मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 245 हो गई है। जिले में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।   

Kolar News

Kolar News 3 June 2020

सिवनी। जिले में 2 जून से लेकर 3 जून की सुबह तक कुल 3 मि.मी. बारिश होना दर्ज किया गया है। भू-अभिलेख विभाग सिवनी से मिली जानकारी के अनुसार 3 जून की सुबह विकासखंडवार सिवनी में 19.2 मिमी, बरघाट में 3.2 मिमी, छपारा में 1.3 मिमी, धनौरा में 0.2 मिमी, वर्षा होना दर्ज किया गया है इस तरह से जिले में कुल औसत वर्षा 3 मिमी हुई है। पिछले 24 घंटों में कुरई, केवलारी, लखनादौन व घंसौर में बारिश नहीं हुई है।   1 जून से 3 जून की सुबह तक दर्ज की बारिश में विकासखंडवार सिवनी में 34.4 मिमी, कुरई में 2 मिमी, बरघाट में 9.2 मिमी, केवलारी में 22.8 मिमी, छपारा में 11.6 मिमी, लखनादौन में 7 मिमी, धनौरा में 4.7 मिमी, घंसौर में 1 मिमी हुई है। इस तरह से देखा जाए तो जिले में 1 जून से अब तक सबसे कम बारिश घंसौर में होना दर्ज किया गया है। गत वर्ष 1 जून से 3 जून 2019 की स्थिति में सिर्फ कुरई में 5 मिमी बारिश हुई थी बाकी विकासखंडों में बारिश नहीं हुई थी।

Kolar News

Kolar News 3 June 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना से यहां तीन और लोगों की मौत हुई है, जबकि 27 नये मामले सामने आए हैं। इस तरह यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 3597 हो गई है। वहीं इंदौर में अब तक कोरोना से 141 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि यहां रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रही है। अब तक इंदौर में 2132 लोग कोरोना को मात भी दे चुके हैं।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ एमपी शर्मा ने बुधवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज की बायरोलॉजी लेब द्वारा मंगलवार देररात 1057 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की, जिनमें 27 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, जबकि शेष निगेटिव हैं। इन नये 27 मामलों के साथ अब शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 3597 पहुंच गई है। इसके अलावा इंदौर में कोरोना से तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 141 हो गई है।   सीएमएचओ डॉ शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना के खिलाफ प्रशासन की मेहनत रंग ला रही है और संक्रमित मरीज जल्दी स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच रहे हैं। अब तक जिले में 2132 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब शहर में एक्टिव प्रकरण 1324 है, जिनका उपचार जारी है।  

Kolar News

Kolar News 3 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अब 110 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8089 से बढक़र 8199 हो गई है। वहीं, प्रदेश में अब तक कोरोना से 354 लोगों की मौत हो चुकी है।   इंदौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने सोमवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार देर रात 922 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिनमें 865 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं, जबकि 53 रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई हैं। इन 53 नये मामलों के साथ अब इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3539 हो गई है। इसके अलावा शहर में तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। इसके बाद इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 135 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार जिले में बीती देर रात 43 नये पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उज्जैन में छह, देवास में तीन, छिंदवाड़ा में चार और नीमच में एक नया कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। इन 110 नये मामलों के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8199 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 3539, भोपाल 1510, उज्जैन 676, खंडवा 240, बुरहानपुर 302, जबलपुर 238, खरगौन 140, धार 123, ग्वालियर 121, नीमच 206, मंदसौर 92,  सागर 172, मुरैना 93, देवास 95, रायसेन 68,  भिंड 56, बड़वानी 53, होशंगाबाद 37, रतलाम 34, रीवा 35, विदिशा 27, बैतूल 26, सतना 21, छतरपुर 20, डिंडौरी 20, दमोह 24, आगरमालवा 13, झाबुआ 13, अशोकनगर 12, शाजापुर 09, सीधी 14, सिंगरौली 11, दतिया 08, शहडोल 10, बालाघाट 07, श्योपुर 14, शिवपुरी 10, टीकमगढ़ 09, छिंदवाड़ा 14, नरिसंहपुर 10, सीहोर 11, उमरिया 07, पन्ना 16, अलीराजपुर 03, अनूपपुर 17, हरदा 03, राजगढ़ 10, गुना 03, मंडला 04, सिवनी 02 और कटनी का एक मरीज शामिल है।    इंदौर-भोपाल में हुई चार लोगों की मौत के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 354 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 135, भोपाल 58, उज्जैन 57, बुरहानपुर 15, खंडवा 13, जबलपुर 09, खरगौन 11, ग्वालियर 02, धार 03, मंदसौर 08, नीमच 04, सागर 08, देवास 09, रायसेन 03, होशंगाबाद 03, सतना 02, आगरमालवा 01, झाबुआ 01, अशोकनगर 01, शाजापुर 01, दतिया 01, छिंदवाड़ा 01, सीहोर 01, उमरिया 01, रतलाम 01, बड़वानी 01 मुरैना 01, राजगढ़ 01, श्योपुर 01 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है। हालांकि, रात की खबर यह है कि राज्य में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। यहां अब तक 4842 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अब यहां एक्टिव प्रकरणों की संख्या 3007 है।

Kolar News

Kolar News 1 June 2020

भोपाल। रेलवे द्वारा सोमवार से 200 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। इनमें जबलपुर-हबीबगंज के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है। पिछले दो माह बाद जबलपुर से चलकर जनशताब्दी एक्सप्रेस सोमवार को सुबह भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पहुंची। यहां पहले से ही यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण की पूरी तैयारी कर ली गई थी। ट्रेन के यहां पहुंचते ही सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें इसके बाद उन्हें एकांतवास में रहने की सलाह देकर अपने घर के लिए रवाना किया गया।   लॉकडाउन के कारण दो माह बाद यह पहली ट्रेन हबीबगंज पहुंची थी। यहां यात्रियों के लिए स्टेशन पर केवल दो फूड काउंटर भी खोले गए हैं, जिनमें सिर्फ पैकेट में बंद खाना ही यात्रियों को दिया जा रहा है। भोपाल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने बताया कि भोपाल मंडल से हर दिन 48 ट्रेनें गुजरेंगी। इनमें से दो ट्रेनें हजरत निजामुद्दीन-हबीबगंज-हजरत निजामुद्दीन भोपाल एक्सप्रेस और जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस भोपाल के हबीबगंज स्टेशन से चलेंगी। वहीं, भोपाल मंडल से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों में से भोपाल स्टेशन पर 26 के हाल्ट दिये गये हैं, जबकि हबीबगंज स्टेशन पर आठ ट्रेनें रुकेंगी।    सोमवार को 5.30 बजे जबलपुर से चलकर जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11 बजे हबीबगंज स्टेशन पहुंची। लॉकडाउन के बाद भोपाल पहुंचने वाली यह यह पहली ट्रेन है। यहां यात्रियों को स्वास्थ्य जांच के बाद अलग निकासी द्वारा से उन्हें स्टेशन से बाहर भेजा गया। स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।  

Kolar News

Kolar News 1 June 2020

भोपाल। राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित सभी सिनेमा घरों को आगामी आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है। वाणिज्यिक कर विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमे कहा गया है भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेश 30 मई 2020 के अनुक्रम में सिनेमा घर बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना के संक्रमण के दृष्टिगत सभी सिनेमा घरों को इसके पहले 31 मई तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे।

Kolar News

Kolar News 1 June 2020

अनूपपुर।  मुंबई से आए 2 व्यक्ति जिनमे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनके साथ आए प्राथमिक सम्पर्क के 12 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।    उल्लेखनीय है कि जबलपुर से शनिवार देर रात आई 38 रिपोर्ट में से 12 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही सभी 12 व्यक्तियों को रात में ही ज़िला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में शिफ़्ट कर दिया गया है। इस प्रकार अनूपपुर जिले में अब तक कुल 17 पॉजिटिव प्रकरण प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 3 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव ऐक्टिव प्रकरण की संख्या 14 है।    सिविल सर्जन डॉ एस॰सी॰ राय ने बताया कि सभी 12 व्यक्तियों (सभी पुरूष) का स्वास्थ्य स्थिर है एवं उनमें कोई भी लक्षण परिलक्षित नहीं हैं। इनमे से 11 व्यक्ति 18-30 वर्ष आयु वर्ग के हैं, एक व्यक्ति की आयु 60 वर्ष है। सभी का स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार उपचार किया जा रहा है।    कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि मुंबई से लौटे दोनो व्यक्तियों जिनमे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनके साथ ट्रेन से जबलपुर एवं बस से डिंडोरी से आने वाले प्राथमिक सम्पर्क के व्यक्तियों के सैम्पल जाँच के लिए भेजे गए थे। जिनमे 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये सभी व्यक्ति क्वॉरंटीन सेंटर में रहे हैं। अनूपपुर ज़िले में स्थानीय निवासियों से उनका कोई सम्पर्क नहीं रहा है।    कलेक्टर ने बताया कि उक्त 12 व्यक्तियों के प्रारम्भिक सम्पर्क में आए लोगों को भी आइसोलेट कर लिया गया है एवं सैम्पल जाँच हेतु भेजे गए हैं। क्वॉरंटीन सेंटर दमहेड़ी तथा ग्राम देवरी एवं दमहेड़ी एवं उसके 500 मीटर के इलाक़े को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।    कलेक्टर ने सभी कार्यपालिक दंडाधिकारियों को होम क्वॉरंटीन के निर्देशों का सख़्त अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि होम क्वॉरंटीन के नियमों का प्रथम उल्लंघन किये जाने पर सम्बन्धित व्यक्ति पर रु. 2,000/- का अर्थदंड लगाया जाएगा एवं पुन: उल्लंघन पाए जाने पर सम्बंधित व्यक्ति को तत्काल संस्थागत क्वॉरंटीन सेंटर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपेक्षित है कि कोरोना संक्रमण से लड़ाई एवं बचाव हेतु दिए गए निर्देशों का अनुपालन कर शासन एवं प्रशासन का सहयोग करें।

Kolar News

Kolar News 31 May 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में लू का प्रकोप जारी था परंतु अब वर्षा की गतिविधियां शुरू होने के कारण तापमान में गिरावट शुरू हो गई है तथा लू का प्रकोप भी कम होने लगा है। मध्य प्रदेश में रविवार से बारिश बढ़ेगी तथा 1 जून से 4 जून के बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में विशेषकर पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी जिलों में तेज बारिश तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे तापमान में भारी गिरावट होगी और लू का प्रकोप लगभग समाप्त हो जाएगा। वहीं जून के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश जारी रहने के आसार हैं।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर ऊपरी हवा के चक्रवात बने हुए हैं। इन सिस्टम से होकर एक द्रोणिका लाइन उत्तरी मप्र से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त अरब सागर में एक अबदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से वातावरण में नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। दिन के तापमान बढ़े हुए रहने और नमी मिलने के कारण प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे का सिलसिला शुरू हो गया है।    शुक्ला के मुताबिक 31 मई को अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। इन सिस्टम के कारण 31 मई से 2 जून तक प्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर संभाग में कहीं-कहीं अच्छी बरसात होने की संभावना है।  

Kolar News

Kolar News 31 May 2020

शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को शहर के बाईपास रोड़ के निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के पास ग्राम कुदरी में निर्माणाधीन बाईपास सडक़ के उपर हुए अतिक्रमण को स्वयं उपस्थित रह कर हटवाया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि सडक़ के दोनों ओर पड़ी मिटटी का समतलीकरण करवाए।   दरअसल, कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने शुक्रवार सुबह जिले में बुढी माता मंदिर से बुढार रोड़ में बन रही बाईपास सडक़ का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम धर्मेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक सडक़ विकास निगम एनके बर्वे, डिप्टी प्रोजेक्ट आफिसर संजय शुक्ला, तहसीलदार बीके मिश्रा तथा निर्माण एजेंन्सी के ठेकेदार  उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने सडक़ के दोनों ओर का अतिक्रमण अपने सामने हटवाया।   इस दौरान उन्होंने एसडीएम धर्मेन्द्र मिश्रा को निर्देशित किया कि बाईपास रोड़ के दोनों ओर पड़ी मिटटी आदि का समतलीकरण कराएं साथ बाईपास रोड़ निर्माण में आने वाले अतिक्रमण संबंधी न्यायालय मामलों का शीघ्र निराकरण कराएं। पुल निर्माण में आने वाले कठिनाईयों का निराकरण किया जाए, ताकि इलेक्ट्रिक लाइन, ट्रांसफरमर को भी हटाने की कार्यवाही की जा सके। कलेक्टर ने निर्माण एजेन्सी के ठेकेदार को निर्देशित किया कि सिंलिंग एव कंक्रींटिग का कार्य शीघ्र कराए। उन्होंने बुढ़ी माता मंदिर के पास, ग्राम सलाईया, ग्राम कोनी, ग्राम कोटमा, ग्राम कुदरी, ग्राम जमुआ सभी रोड़ बाईपास का निरीक्षण किया।    ग्राम कोटमा के बड़ा तालाब के सौन्दर्यीकरण करने के दिए निर्देश   इस दौरान कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने ग्राम कोटमा के बड़ा तालाब के सौन्दर्यीकरण के निर्देश निर्माण एजेंसी को देते हुए कहा कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर से अनुमति लेकर तालाब का गहरीकरण के साथ ही सौन्दर्यीकरण कराना सुनिश्चित करें।

Kolar News

Kolar News 29 May 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार मानसून तय समय पर आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून एक जून को केरल के तट से टकरा सकता है। जिसके बाद मप्र के मानसून अपने तय समय पर प्रवेश करेगा। पहले विभाग ने इसके 5 जून को केरल पहुंचने के आसार जताए थे। वहीं विभाग ने 29 मई से एक जून तक पूर्वी व पश्चिमी मप्र में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने और ठंडी हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद मप्र में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी।   उत्तर भारत की तरफ आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले दो दिन में मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो जाएंगी। मानसून तय समय पर आने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर भारत से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में नमी बढऩा शुरू हो जाएगी। इससे हवा की दिशा बदल रही है। वहीं अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश में तेज हवा और रुक-रुककर हल्की बारिश का दौर दो दिन बाद शुरू होने के आसार हैं। इस बार मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि पिछले साल पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड बारिश हुई थी। इस साल भी 49 जिलों में प्री-मानसून के दौरान अच्छी बारिश हो चुकी है।   वहीं नौतपा के चौथे दिन गुरुवार को प्रदेश में सूरज के तेवर नरम पड़ गए। प्री-मानसून की आहट का अहसास होने लगा। सबसे ज्यादा तपने वाले बुंदेलखंड, विंध्य, चंबल के कई इलाकों में बारिश हुई। खजुराहो में आंधी के साथ आधा इंच पानी बरसा। नौगांव, रीवा सतना समेत कई शहर भी बारिश से भीगे। राजधानी में पारा 0.3 डिग्री लुढक़कर 43.5 डिग्री पर पहुंच गया।  

Kolar News

Kolar News 29 May 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब यहां 128 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 7453 से बढक़र 7581 हो गई है। प्रदेश में इस वैश्विक महामारी की चपेट में आने से अब तक 328 लोगों की मौत हो चुकी है।    इंदौर सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 1073 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें 964 रिपोर्ट निगेटिव और 84 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इन नये मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3344 हो गई है। वहीं, यहां चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। इनमें 62 वर्षीय, 65 वर्षीय और 84 वर्षीय तीन पुरुष तथा एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल है। इसके बाद इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 126 हो गई है।   भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार बीती देर रात भोपाल में 22 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उज्जैन में 19 और छिंदवाड़ा में कोरोना के तीन नये मामले सामने आए हैं। इन 128 नये मामलों के साथ राज्य में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7581 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 3344, भोपाल 1395, उज्जैन 658, खंडवा 235, बुरहानपुर 293, जबलपुर 221, खरगौन 125, धार 120, ग्वालियर 120, नीमच 149, मंदसौर 90,  सागर 112, मुरैना 88, देवास 91, रायसेन 68,  भिंड 53, बड़वानी 42, होशंगाबाद 37, रतलाम 32, रीवा 33, विदिशा 20, बैतूल 21, सतना 20, डिंडौरी 16, दमोह 16, आगरमालवा 13, झाबुआ 13, अशोकनगर 12, शाजापुर 09, सीधी 12, सिंगरौली 11,  छतरपुर 09, दतिया 08, शहडोल 07, बालाघाट 07, श्योपुर 07, शिवपुरी 08, टीकमगढ़ 09, छिंदवाड़ा 09, नरिसंहपुर 08, सीहोर 06, उमरिया 05, पन्ना 04, अलीराजपुर 03, अनूपपुर 03, हरदा 03, राजगढ़ 07, गुना 02, मंडला 03,  सिवनी 02 और कटनी का एक मरीज शामिल है। प्रदेश के 52 में से 51 जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। केवल निवाड़ी जिला अब तक कोरोना से सुरक्षित है।   इंदौर में चार और भोपाल में तीन लोगों की मौत के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 328 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 126, भोपाल 54, उज्जैन 54, बुरहानपुर 14, खंडवा 13, जबलपुर 09, खरगौन 09, ग्वालियर 02, धार 03, मंदसौर 08, नीमच 04, सागर 04, देवास 09, रायसेन 03, होशंगाबाद 03, सतना 02, आगरमालवा 01, झाबुआ 01, अशोकनगर 01, शाजापुर 01, दतिया 01, छिंदवाड़ा 01, सीहोर 01, उमरिया 01, रतलाम 01, बड़वानी 01 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है।  

Kolar News

Kolar News 29 May 2020

राजगढ़। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। रविवार देर शाम बोड़ा कस्बे के आयुष चिकित्सक की कोरोना पाॅजीटिव रिपोर्ट आने से जिले में सरकारी आंकड़ों के हिसाब से संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है। रिपोर्ट की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और नगर को काॅन्टेंमेंट एरिया घोषित कर सील किया गया। संक्रमिक मरीज के संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम नगर में पहुंची और सर्वे कार्य शुरु किया गया।    जानकरी के अनुसार बोड़ा कस्बे में प्रेक्टिसरत् आयुष चिकित्सक कुछ दिनों पहले शादी समारोह में शामिल होने शाजापुर पहुंचा था और वहीं से संक्रमित होने के आसार लगाए गए है। चिकित्सक की रिपोर्ट पाॅजीटिव आने से स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती आई है कि संक्रमित मरीज के संपर्क में कौन-कौन लोग आए और उसके द्वारा किस-किस का इलाज किया गया। रिपोर्ट की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में नगर को काॅन्टेंमेंट एरिया घोषित किया गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्वे कर संपर्क में आए लोगों की स्कीनिंग की जा रही है। इससे पहले टोलप्लाजा कर्मी की पाॅजीटिव रिपोर्ट मिली थी, जिसके संपर्क में आए लोगों को क्वारेंटिन किया गया साथ ही जांच के लिए सेंपल भी भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। वैसे देखा जाए तो जिले में दो सप्ताह के भीतर यह पांचवा पाॅजीटिव मामला सामने आया है,लेकिन सरकारी आंकड़ों में अभी दो पाॅजीटिव अंकित है, जिसमें एक संक्रमित का इंदौर में और एक मरीज का भोपाल में उपचार किया जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 25 May 2020

भोपाल। प्रदेश में गर्मी के तेवर दिनों-दिन तीखे होते जा रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक नौतपा की शुरुआत में पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में मप्र के कुछ हिस्सों में हीट वेव (लू) की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के छतरपुर, ग्वालियर, रीवा, सीधी, खंडवा, खरगोन, सागर, दमोह, टीकमगढ़ जिलों में तेज लू चलेगी।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो रही है। अभी 3-4 दिन में गर्मी के तेवर और तीखे होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को छतरपुर, ग्वालियर, रीवा, सीधी, खरगोन, खंडवा, दमोह, टीकमगढ़, उमरिया व जबलपुर में लू चली। वर्तमान में वातावरण पूरी तरह से शुष्क है। कोई वेदर सिस्टम भी सक्रिय नहीं है। साथ ही सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ रही हैं। आस-पास के राज्यों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। वहां से आ रही गर्म हवा भी तापमान में इजाफा कर रही है।  अभी 3-4 दिन में गर्मी के तेवर और तीखे होने की संभावना है।   वहीं रविवार को प्रदेश के 10 जिलों में लू चली। ग्वालियर, नौगांव, खजुराहो, खरगोन में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। साथ ही शहर में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान भी रहा।  

Kolar News

Kolar News 25 May 2020

भोपाल/इंदौर। पूरे प्रदेश में ईद की तैयारियां चल रही हैं। मुस्लिम समाज के लोगों के अलावा प्रशासन भी अपने स्तर पर ईद के लिए की जा रही तैयारियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त है। ईद रविवार या सोमवार को मनाई जा सकती है। इसी बीच प्रदेश भर के काजियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा करें,  मुबारकबाद दूर से ही दें।    ईद नजदीक आते ही प्रशासन भी अलर्ट पर आ गया है। प्रशासन की मुख्य चिंता ईद की नमाज के दौरान इकट्ठी होने वाली भीड़ और ईद के अवसर पर होने वाला मेलजोल है। पुलिस और प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए मुस्लिम बहुल इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ईद पर घनी बस्तियों में ड्रोन से निगाह रखेगी।    बाजारों में पसरा सन्नाटा   ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब लॉकडाउन के चलते रेड जोन जिलों के बाजारों में सन्नाटा पसरा है। भोपाल में ईद के दौरान 24 घंटे खुले रहने वाले चौक बाजार सहित अन्य बाजार खाली पड़े हैं। सेवइयों और मिठाई की दुकानें खुलने से लोगों को खुशी है।   300  सालों में पहली बार इंदौर की सदर बाजार मस्जिद में नहीं होगी नमाज    कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉकडाउन के बीच इंदौर में 300 साल बाद ये पहला मौका होगा, जब सदरबाजार ईदगाह में ईद की सामूहिक मुख्य नमाज नहीं होगी। शहर की किसी भी मस्जिद में लोग ईद की नमाज के लिए इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। ऐसे में इस बार लोग ‘चाश्त’ की नमाज पढ़ेंगे। शहर काजी डॉ. मोहम्मद इशरत अली के अनुसार ईद की नमाज ईदगाह और मस्जिदों में ही पढ़ी जाती है इसलिए लॉकडाउन में अब ईद ‘चाश्त’ की नमाज पढ़ेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ईद की खुशियां घर में ही परिवार के साथ मनाएं। बाहर नहीं निकले।  

Kolar News

Kolar News 23 May 2020

भोपाल। कोरोना संकट के कारण लॉकडाउन में प्रदेश  के नागरिकों को उत्साह, आनंद की अनुभूति कराने और स्वयं से जुडाव के लिए  राज्य आनंद संस्थान के लोकप्रिय अल्पविराम कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रशिक्षण  का प्रतिदिन आयोजन किया जा रहा है। राज्य आनंद संस्थान  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री  अखिलेश अर्गल  ने बताया कि कोरोना के इस संकट काल के दौरान नागरिकों  में फैले भय और  अवसाद को दूर करने के लिए संस्थान ऑनलाईन अल्पविराम कार्यक्रम 4 मई से संचालित कर रहा है।  इस कार्यक्रम में 40 प्रतिभागी ऑनलाइन जुड़ सकते है। इससे स्वयं के जीवन के प्रति जागरूकता,  जीवन का लेखा-जोखा ,किसने हमारी मदद की, हमने किसकी मदद की, मेरे जीवन के लक्ष्य आदि मुद्दों पर बात की जाती है। श्री अर्गल ने बताया कि पिछले  60 दिनों से कोरोना माहामारी से बचाव के लिए हम सभी अपने-अपने घरों में हैं । बाहर के इस संकट से बचने का सबसे सही उपाय यही है कि  हम स्वयं को घर के अंदर रखें, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें, भीड़ नहीं  लगाए और भीड़ हो ऐसी जगह पर नहीं जाएं। जब हम बाहर नहीं जा पा रह हों तो क्यों ना अपने स्वयं के अंदर जाएं,  स्वयं के जीवन के भीतर उतरें। अपनी अंतरात्मा से बातचीत  करें, स्वयं को समय दें।  संस्थान के द्वारा  04 मई से प्रतिदिन 40 लोग का पंजीयन कर एक समूह बनाया जा रहा है, जिसमें अगले छ: दिनों  तक लगातार अल्पविराम के सत्रो का ऑनलाइन अभ्यास कराया जा रहा है। राज्य  आनंद संस्थान के प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से यह अभ्यास कराया जा रहा है। अब तक इस प्रकार के 15 कोर्सों में प्रतिभागियों का  पंजीयन किया गया है। जिससे  450 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया है। यह प्रक्रिया और कार्यक्रम निरंतर जारी  है। कोई भी व्यक्ति राज्य  आनंद संस्थान की बेवसाईट www.anandsansthanmp.in पर जाकर आनंद शिविर  टैब को क्लिक  कर अपना पंजीयन निशुल्क  करा सकता है। इस सम्बन्ध में अधिक सहायता के लिए फोन(7723929667) पर संपर्क भी कर  सकते है। संस्थान के मुख्य  कार्यपालन अधिकारी ने नागरिकों  से अपील की है कि इस कार्यक्रम से जुड़ें। इस अभ्यास को करने से आप अपने आंतरिक आनंद को पहचानने में सक्षम  हो पायेंगे। जीवन को समझने के नजरिए में  बदलाव आएगा जो निश्चित रूप से  आपके आनंद को बड़ा सकेगा।

Kolar News

Kolar News 23 May 2020

भोपाल। यह प्री-मॉनसून सीजन मध्य प्रदेश में बारिश के हिसाब से अब तक बहुत अच्छा रहा है। 1 मार्च से 22 मई तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से 162 प्रतिशत ज़्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 284 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।    इस सप्ताह यानि 22 से 28 मई के बीच पूरे सप्ताह मध्य प्रदेश में मौसम गर्म तथा शुष्क ही बने रहने संभावना है। दिन के तापमान बढऩे के कारण ही मध्य प्रदेश के कई जिलों में लू का प्रकोप दिखाई देगा। कई स्थानों पर तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के भी पार चले जाने की आशंका है। खरगौन, देवास, धार, रतलाम, उज्जैन जैसे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में अपेक्षाकृत गर्मी अधिक होगी। यही वह क्षेत्र होंगे जहां तापमान 45 डिग्री या उससे भी ऊपर पहुँच सकता है। जबकि उत्तरी भागों में गुना, ग्वालियर, दतिया, सागर, सतना और पन्ना तथा आसपास के हिस्सों में पारा 42-43 डिग्री के करीब रहेगा।  

Kolar News

Kolar News 22 May 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी सेवाएं दे रहे चिकित्सक ही इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं। यहां बीती रात एक चिकित्सक की और कोरोना से मौत हो चुकी है। इससे पहले दो चिकित्सकों की इस महामारी की चपेट में आकर मौत हो चुकी है और यह तीसरा मामला है।जानकारी के मुताबिक, शहर के सबसे अच्छे फिजिशियन माने जाने वाले 81 वर्षीय डॉक्टर बीके शर्मा चोइथराम अस्पताल में कोरोना संक्रमण मरीजों के उपचार में अपनी सेवाएं दे रहे थे और इसी दौरान वे संक्रमित हो गए। उनका चोइथराम अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां गुरुवार की रात उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है। डॉक्टर शर्मा शहर के तीसरे ऐसे डॉक्टर हैं, जिनकी कोरोना की वजह से जान गई है। इससे पहले शहर में डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी और डॉक्टर ओमप्रकाश चौहान की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। 

Kolar News

Kolar News 22 May 2020

उज्जैन। लॉकडाउन के दौरान इंदौर के छह लोगों को भगवान महाकाल के दर्शन कराकर चर्चा में आए महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक को कलेक्टर ने हटा दिया है। इसके आदेश गुरुवार शाम को जारी कर दिए गए हैं।    कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से लागू प्रतिबंध के बावजूद इंदौर के छह लोगों को श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करवाने को कलेक्टर आशीष सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में मंदिर के सहायक प्रशासक चंद्रशेखर जोशी को पद से हटा दिया है। जोशी पर आरोप है कि उन्होंने 19 मई को इंदौर से आए छह लोगों को  नियमों को ताक पर रख भगवान महाकाल के दर्शन कराए थे। दर्शन के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले का पता चला था।  इंदौर से आए युवकों ने न केवल मंदिर में प्रवेश किया बल्कि वे नंदी हॉल तक पहुंचे और मोबाइल से फोटो और सेल्फी भी ली। उन्होंने अपना रुतबा दिखाने के लिए ये फोटो सोशल मीडिया पर भी डाल दिए थे। मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने इस मामले की ताबड़तोड़ जांच कराई और जांच रिपोर्ट मिलने पर गुरुवार को सहायक प्रशासक चंद्रशेखर जोशी को हटा दिया गया। कलेक्टर ने जोशी को मूल पद राजस्व निरीक्षक कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख भेज दिया है।

Kolar News

Kolar News 22 May 2020

हरदा। जिले के हरदा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत रैसलपुर में घोर अव्यवस्था का आलम है । शासन-प्रशासन के नियमों को ताक पर रखते हुए मनमानी की जा रही है। यहां के सचिव राजेंद्र धुर्वे से जहां एक और वित्तीय प्रभार छीन का रोजगार सहायक को प्रभार दिया गया है । वहीं दूसरी ओर सरपंच करीब 5 माह से गायब है ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच उत्तम सिंह बड़ोदिया के अग्रज द्वारा पंचायत का सारा कामकाज किया जा रहा है । रोजगार सहायक से तालमेल बनाकर लेन-देन भी किया जा रहा है । 5 माह से गायब सरपंच के हस्ताक्षर करके सारे काम काज किए जा रहे हैं । उनके हस्ताक्षर के मिलान किए जाएं तो वास्तविकता सामने आ सकती है ।कोरोना महामारी से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं । सेनेटाइजर एवं माक्स का सुचारू रूप से वितरण नहीं किए गए हैं । अन्य कार्यो को कराने में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। साफ-सफाई करा कर कीटाणु नाशक दवाओं का छिड़काव कराने में कोताही बढ़ती जा रही है । वहीं अन्य समस्याओं के समाधान में मनमानी की जा रही है जो निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं या कराए गए हैं उसमें शासन के नियमों व गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। भारी-भरकम राशि खर्च कर निकाली गई है। पंचायत अभिलेख और पंचायतों का अवलोकन किया जाए तो सही स्थिति का पता चल सकता है । सबसे आश्चर्य की बात यह है कि सरपंच विगत 5 माह से बाहर है इस अंतराल में पंचायत खाते से राशि का आहरण हुआ है और तमाम कागजी कार्यवाही में हस्ताक्षर हुए हैं। जो समूचे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सरपंच के सब इंजीनियर सहित अन्य जवाबदेह जिम्मेदार अधिकारी को पता है फिर भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है । पंचायत राज व्यवस्था का माखौल उड़ाया जा रहा है । शासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए मजदूरों के हक हित से खिलवाड़ किया जा रहा है । इस अंतराल में जो भी काम कराए गए हैं उसका पता लगाया जाए और हस्ताक्षर की पहचान की कार्यवाही की जाए तो सही स्थिति का पता चल सकता है ।पंचायत अंतर्गत होने वाली बैठकों का कोरम पूरा किया गया है कहीं कुछ भी नहीं किया गया है । पंचायत अभिलेख में चाहे जो दशार्या गया हो किंतु वास्तविकता है कि मनमानी कर के नियमों का मजाक उड़ाया जा रहा है । चहेतो को योजनाओं का लाभ दिला कर योजना का मजाक उड़ाया जा रहा है, जिसकी गहन छानबीन की जाए तो योजनाओं के क्रियान्वयन से गंभीरता अनियमितता का मामला उजागर हो सकता है । शौचालय, प्रधानमंत्री आवास सहित निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितता का जहां शासन का लाखों का चूना लगाया गया है वहीं हितग्राहियों के हित से खिलवाड़ किया गया है । सरपंच के बड़े भाई के इस रवैए से लोगों में व्यापक आक्रोश व्याप्त है । खुलकर विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। आपस में चर्चा सभी करते हैं किंतु लिखित में कोई शिकायत करने को तैयार नहीं हो रहा है । सचिव का वित्तीय प्रभार रोजगार सहायक को दिलवा कर गंभीर वित्तीय अनियमितता कर शासन को लाखों का चूना लगाया गया जो लंबे अर्से से जांच का विषय बना हुआ है । जिला कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत इस मामले हस्तक्षेप कर उच्च स्तरीय जांच कराए तो जनपद सीईओ सहित अन्य का असली चेहरा बेनकाब हो जाएगा ।क्या कहते जबाबदार - आपका कथन बिलकुल सही है, सरपंच की विगत 4-5 माह से जानकारी नहीं है और वर्तमान में मेरे पास वित्तिय प्रभार भी नहीं है ।राजेंद्र धुर्वे, सचिव, ग्राम पंचायत, रसलपुर ।थाने में गुमशुदा की रिर्पोट दर्ज नहीं है, जवानों द्वारा जानकारी हासिल की तो पता चला कि सरपंच इंदौर में है । श्रीमती सुलेखा निमोदा, थाना प्रभारी, रहटगांव ।

Kolar News

Kolar News 21 May 2020

भोपाल। कोरोना की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन में इन दिनों नागरिक अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में शाम के समय आसमान में चमकते तारों को अपना साथी बना सकते हैं। नेशनल पार्क में तो शेर सभी ने देखे होंगे, लेकिन आसमान में शेर की आकृति बहुत कम देखने को मिलती है। लॉकडाउन-4 में प्रतिदिन आप आकाश में शेर की आकृति के तारामंडल से साक्षात्कार कर सकते हैं। राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त भोपाल की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने गुरुवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में बताया कि इस महीने की हर शाम 7 से 9 बजे के आसामान में लियो तारामंडल के दर्शन किये जा सकते हैं। यह तारामंडल आकाश में सिर के ऊपर सिंह की आकृति में दिखाई देता है।सारिका ने बताया कि हमारे पूर्व खगोलविदों ने आकाश में तारों के समूह की स्थाई संरचना की कल्पना किसी जीव या वस्तु से कर उन्हें 12 राशि तारामंडल का नाम दिया। इनमें से पांचवां तारामंडल सिंह या लियो इस समय शाम को दिखाई दे रहा है। इस तारामंडल के दक्षिण भाग वाले दो तारे काल्पनिक सिंह के पैर तथा पूंछ का सिरा हैं। उत्तर भाग वाले दो तारों से सिंह की पीठ की कल्पना की गई थी। सिंह के गर्दन को बनाने वाले तारे भी देखे जा सकेंगे। इस ताराामंडल में मघा, पूर्वा फाल्गुनी तथा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र को भी पहचाना जा सकता है।उन्होंने बताया कि इस माह की हर शाम आकाशीय सिंह तारामंडल का साक्षात्कार कर अपना लोग अपना खगोलविज्ञान का ज्ञान बढ़ा सकते हैं। सारिका ने बताया कि इस तारामंडल में तीन नक्षत्र स्थित हैं, जिनमें मघा को रेगुलस या अल्फा लियोनिस भी कहते हैं। यह सिंह तारामंडल का सबसे चमकदार तारों का समूह है।  इसके प्रकाश को हम तक पहुंचने में लगभग 78 साल लगते हैं। दूसरे नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी को डेनेबोला या बीटा लियोनिस कहते हैं। यह सिंह तारामंडल का दूसरा चमकदार तारा है। इसके प्रकाश को हम तक आने में 36 साल लगते हैं, जबकि पूर्वा फाल्गुनी 11वां नक्षत्र है। इसका प्रकाश पृथ्वी तक आने में 58 साल लगते हैं। इसे डेल्टा लियोनिस कहते हैं।सारिका ने बताया कि अभी आकाश में चंद्रमा नहीं है। ऐसे में इस तारामंडल को और अच्छे से देखा जा सकता है। 

Kolar News

Kolar News 21 May 2020

उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां फिर कोरोना के 61 नये मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले भी उज्जैन में 58 नये मामले सामने आए थे। इन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 481 हो गई है, जबकि यहां अब तक कोरोना से 50 लोगों की मौत हो चुकी है।उज्जैन सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को देर रात आई रिपोर्ट में 61 नये पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 12 मामले महिदपुर के हैं और कुछ मामले नए क्षेत्रों के हैं। सभी मरीजों को क्वारेंटाइन से आइसोलेशन में शिफ्ट कर उपचार शुरू कर दिया गया है और इनके रहवासी इलाकों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर वहां बाहरी लोगों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। इससे पहले मंगलवार की रात आई रिपोर्ट में 58 नये पॉजिटिव मिले थे। बताया गया है कि उज्जैन में अब तक 193 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अब एक्टिव मामले 288 है, जिनका उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 21 May 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अब कोरोना के 72 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2637 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 103 पर पहुंच गई है।इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने सोमवार को देर रात 902 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की, जिसमें 830 रिपोर्ट निगेटिव और 72 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसके साथ ही दो लोगों की मौत भी पुष्टि हुई है। दोनों मृतक 70 वर्षीय महिलाएं थीं, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। नये मामलों को मिलाकर अब इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2637 पहुंच गई है। वहीं, इंदौर में अब तक कोरोना से 103 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की खबर यह है कि यहां 1158 मरीज कोरोना की जंग में जीत हासिल कर चुके हैं और वे पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। शहर में अब 1376 एक्टिव केस हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 19 May 2020

राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर ग्राम भाटखेड़ी पुलिया के समीप मंगलवार सुबह पुणे से यूपी जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मासूम बच्चों सहित 16 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे 108 वाहन की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से तीन लोगों की हालत बिगड़ने पर राजगढ़ रेफर किया गया। करनवास थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।    पुलिस के अनुसार हाइवे-3 पर ग्राम भाटखेड़ी पुलिया के समीप मंगलवार सुबह 5ः30 बजे पुणे से सवारी लेकर यूपी जा रहा पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 44 एटी 5526 अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शिवशंकर पाल, किस्मतबाई (25), कुसुमबाई पाल (24), संध्या पाल, अमन पाल (19) निवासी सुल्तानपुर यूपी, सर्वेश पांडे, प्रीति पांडे(35), नितिन पांडे(12), भोलानाथ (38), जितेन्द्र (35), मुकेश (35), आशाबाई(35), सोहन (32), राकेश (25), साधना, आर्यन (01), आयुष (02) और दो माह के मासूम को चोटें लगी है, जिनमें तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।   बताया गया है कि पिकअप वाहन सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ जिले  के परिवारों को लेकर पुणे से यूपी लौट रहा था तभी चालक को ग्राम भाटखेड़ी के समीप नींद सता गई और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है।

Kolar News

Kolar News 19 May 2020

भोपाल। अम्फान साइक्लोन ओडिशा और बंगाल में जो भी असर दिखाए मप्र के सामने वो फीका ही रहेगा। तूफान का मप्र के एक भी जिले में असर नहीं होगा, हालांकि इस दौरान तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में प्रदेश के 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे के मुताबिक मध्य प्रदेश में अम्फान तूफान का असर नहीं रहेगा। उस तूफान से बेअर प्रदेश के 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। छतरपुर,सिवनी,दतिया भिंड, डिंडोरी, शोपुरकला, बालाघाट, मंडला, इंदौर, धार, दमोह, सागर, जबलपुर में तेज हवाओं के चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। कटनी में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी तो रहली, दमोह में 2 से 3 सेमी बारिश दर्ज की गयी।   पारा चढ़ेगा मध्य प्रदेश में सक्रिय सिस्टम खत्म हो गए हैं। सिस्टम के समाप्त होने से ही अब तापमान में इज़ाफ़ा होगा। बादल साफ होने के कारण इन 13 जिलों को छोडक़र बाकी में दिन में गर्मी बढ़ेगी, हालांकि मालवा तप रहा है। यहां खंडवा, खरगोन में तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया है। प्रदेश का ये इलाका दो-तीन दिन में और तपने के आसार हैं।   तेज हवा के साथ बूंदाबांदी कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। मानसून आने से पहले ये सभी प्री मॉनसून एक्टिविटी हैं। इस साल मप्र में मानसून के तय समय से एक हफ्ते देरी से दस्तक देने का अनुमान है। इस साल 20जून के बाद इसके यहां पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग कह रहा है कि इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा।    मालवा 45 डिग्री तपा खरगोन और खंडवा में तापमान पहुंचा 45 डिग्री पर पहुंच गया है। रायसेन 43.2डिग्री, नौगांव में 42.4, सीधी42.2, खजुराहो 42.5, शाजापुर 42.8, होशंगाबाद 42.9, ग्वालियर 42.2, राजगढ़ 42, जबलपुर 41, टीकमगढ़, उमरिया, रीवा 41.5डिग्री, सागर 41.4, छिंदवाड़ा 41, धार 41.4, गुना 41.8, बैतूल 40.7, भोपाल 40.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।    25 मई से नौतपा 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। शुरुआत में तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। उसके बाद तापमान बढ़ेगा और लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का अहसास होगा। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है ये गर्मी सिर्फ 4 या 5 दिन ही रहेगी। पिछले साल तक नौतपा में 9 दिन तक गर्मी रहती थी लेकिन इस बार सिर्फ शुरुआती 4 से 5 दिन ही इसका असर रहेगा। यानी नौतपा के बाकी दिन इस बार ज्यादा गर्मी देने वाले नहीं रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 19 May 2020

उज्जैन। प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे तमाम कदमों और प्रतिबंधात्मक उपायों के बावजूद उज्जैन में कोरोना का कहर जारी है। रविवार रात आई रिपोर्ट में जिले में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं।   उज्जैन जिले में रविवार रात कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए। इन्हें मिलाकर अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 341 हो गई है। वहीं, कोरोना संक्रमण से एक और मौत की पुष्टि हुई है। अवंतिपुरा क्षेत्र में रहने वाले एक 59 साल की व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई थी। रविवार रात आई उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 48 पर पहुंच गया है। नए मामलों में दो बड़नगर और एक-एक मरीज तराना तहसील के गांव गवाडी और महिदपुर के हैं। शेष उज्जैन शहर के हैं। सभी को अस्पताल लाया गया है।   नए इलाकों तक पहुंचा वायरस शहर के नए इलाकों में कोरेाना वायरस का पहुंचा प्रशासन के लिए चिंता की वजह बन गया है। रविवार रात आई रिपोर्ट में कुछ नए इलाकों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें उज्जैन शहर का भेरू नाला क्षेत्र, संत नगर, तराना का गवाडी गांव, मुंशी राजा का बाड़ा और महिदपुर का वल्लभभाई पथ इलाका शामिल है। इन सभी इलाकों को सील कर दिया गया है। साथ ही मरीजों के स्वजनों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 18 May 2020

कटनी। गृहस्थ संत पं देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी सोमवार दोपहर कटनी के दद्दाधाम में पंच तत्व में विलीन हो गये। उनके जेष्ठ पुत्र अनिल शास्त्री ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। दद्दाजी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे, दिल्ली के एम्स में उनका ईलाज चल रहा था। डॉक्टरों के जवाब देने के बाद उन्हें शनिवार को कटनी के दद्दा धाम स्थित आवास लाया गया था। जहां 81 साल की आयु में रविवार रात करीब आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, इस दौरान उनके परम शिष्य प्रख्यात अभिनेता आशुतोष राणा और राजपाल यादव भी कटनी में ही मौजूद थे।   देश के जाने माने गृहस्थ संत पूज्य देव प्रभाकर शास्त्री के भौतिक स्वरूप पार्थिव देह का सोमवार को कटनी झिझरी स्थित दद्दाधाम के वृद्धाश्रम परिसर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कलेक्टर शशि भूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने राज्य शासन की ओर से पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दद्दा धाम से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। वैदिक विधि विधान से पूज्य दद्दा जी की अंत्येष्टि उनके ज्येष्ठ सुपुत्र अनिल त्रिपाठी द्वारा की गई। देश भर से आए दद्दाजी के अनुयायियों, भक्तों, राजनेताओं, जनप्रतिनिधियों, शिष्य मंडल के सदस्य अभिनेता, आम नागरिकों ने दद्दा निवास मे पार्थिव देह के दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांलजि दी है।    धर्म के प्रति अटूट और अथाह आस्था से दद्दाजी के देश विदेश में लाखों अनुयायियों के लिये गहरा आघात है। यह क्षतिपूर्ति जीवन में कभी नहीं हो पायेगी। दद्दाजी ने हमेशा अपने शिष्यों को उचित मार्ग दर्शन देकर गुरू-शिष्य की परंपरा को अमर कर दिया। दद्दा जी हर अनुयायियों के दिलों में सदैव अमर रहेगें। आज ब्रम्हलीन दद्दा जी के तीन पुत्र और दो पुत्रियां थे। उनकी पत्नी का एक माह पूर्व ही निधन हुआ था।

Kolar News

Kolar News 18 May 2020

इंदौर। जिले में रविवार देर रात को नए कोरोना पॉजीटिव रोगियों का आंकड़ा एक बार फिर 90 के पार पहुंचा और 95 पॉजिटिव मरीज सामने आए। एक मरीज की मौत भी हुई, जिससे मृतकों की संख्या 101 हो गई है।   स्वास्थ्य विभाग को रविवार रात मिली जांच रिपोर्ट में जिले के 95 मरीजों के कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की गई है। इतनी बड़ी संख्या में पॉजीटिव रोगी पाए जाने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जिले से कुल 1511 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 1400 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 95 लोगों को कोराना पॉजीटिव पाया गया है और अन्य लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। रविवार रात आई रिपोर्ट को मिलाकर अब तक शहर में 24 हजार 338 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें से 2565 पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, 1119 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 1345 का इलाज चल रहा है।   खजराना में हुई सबसे ज्यादा मौतें    कोरोना संक्रमण से शहर में जिन क्षेत्रों में ज्यादा मौत हुई है, उनमें खजराना नंबर वन पर है। यहां पर कोरोना के 156 मामलों में से 4 मरीजों की मौत हुई। यहां मृत्युदर 2.56 फीसदी है। इसके बाद दूसरे नंबर पर टाटपट्‌टी बाखल और सिलावटपुरा में सबसे ज्यादा 39 में से तीन लोगों की मौत हुई। यहां मृत्युदर 7.69 प्रतिशत है। सबसे खास बात यह है कि खजराना में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां पर 156 पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। इस लिहाज से मौतों के मामले में पहले नंबर पर खजराना, दूसरे नंबर पर टाटपट्‌टी बाखल है, जबकि मोतीतबेला (37 केस और 3 मौत) तीसरे नंबर पर है। हालांकि टाटपट्‌टी बाखल, सिलावटपुरा, रानीपुरा, पल्हरनगर जैसे हॉटस्पॉट क्षेत्रों संक्रमण के नए मामले कम हुए हैं। प्रशासन द्वारा कराए गए सर्वे में पता चला है कि पॉजीटिव मिले मरीजों से से 828 ऐसे हैं, जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है। हाई रिस्क कैटेगरी में इन्हीं मरीजों को रखा जाता है। यही वजह है कि मृतकों में भी सबसे ज्यादा अधिक उम्र के वे ही लोग थे, जिन्हें कोई और बीमारी भी थी। इन पर कोरोना संक्रमण गंभीर अटैक करता है और ऑक्सीजन की कमी होने से ये दम तोड़ देते हैं।

Kolar News

Kolar News 18 May 2020

भोपाल। कोविड-19 के दौर में वापस घर आ रहे श्रमिकों और ग्रामीण अंचल में निवासरत श्रमिकों के लिए महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी स्कीम उम्मीद की बड़ी किरण बन गई है। अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानव दिवस सृजन करने के मान से अभी तक 8.91 लाख परिवारों को 199 करोड़ रूपये की मजदूरी का भुगतान किया जा चुका है। मजदूरी भुगतान का काम ऑनलाइन लगातार जारी है। अपर मुख्य सचिव श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा, रोजगार मुहैया कराने का सशक्त माध्यम बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 22809 ग्राम पंचायतों में से 22477 ग्राम पंचायतों में स्थानीय समुदाय की माँग के अनुसार रोजगार-मूलक कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन पंचायतों में जल-संरक्षण संरचनाओं का निर्माण, कच्चे सड़क मार्गों का निर्माण, मेढ़ बंधान, तालाब निर्माण, पहाड़ो पर ट्रेंच निर्माण जैसे एक लाख 50 हजार 433 कार्य प्रगतिरत है। इन कार्यों में 18 लाख 81 हजार श्रमिकों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मनरेगा के तहत कराये जा रहे निर्माण कार्यों में कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गये हैं। कार्य स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ, मास्क का पहनना अनिवार्य तथा तम्बाकू और धूम्रपान का उपयोग पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। मजदूरी भुगतान प्रक्रिया के संबंध में श्री श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि साप्ताहित मस्टर रोल के आधार पर एन.आई.सी. के माध्यम से सीधे हितग्राही के बैंक खाते में मजदूरी की राशि जमा की जा रही है। यह प्रक्रिया लगातार जारी रहती है। x

Kolar News

Kolar News 15 May 2020

बुरहानपुर। जिले में एक साथ 13 नए कोरोना पॉजीटिव सामने आने से हड़कंप की स्थिति है। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर प्रवीणसिंह ने कर्फ्यू को 17 मई की मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया है। वहीं, कुछ और क्षेत्रों को सील भी किया गया है।    जिले के स्वास्थ्य विभाग को गुरुवार रात को मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 13 नए कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। इन संक्रमितों की उम्र 19 वर्ष से 66 वर्ष के बीच है तथा इनमें  08 पुरूष एवं 05 महिलाएं शामिल हैं। इन 13 पॉज़िटिव में से अधिकांश चिंचाला, शनवारा, रास्तीपुरा, दाऊदपूरा, महाजन कॉलोनी, शुभ हॉस्पिटल, सिंधी बस्ती आदि क्षेत्रों के निवासी हैं। गुरुवार रात मिले 13 नए पॉजीटिव लोगों को मिलाकर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है, जिनमें से 100 कोरोना एक्टिव हैं। जिले में अब तक 14 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं वहीं, 09 लोगों की मौत हो गई है।  सील होंगे नए क्षेत्र  जांच रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। पूरे शहर में बढ़ते संक्रमण को लेकर पहले से ही तनाव का माहौल है और स्थिति को देखते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा 17 मई रात्रि 12 बजे तक कर्फ़्यू आदेश दिए गए हैं। प्रशासन सतर्क है और जिला कलेक्टर ने सभी से यह अपील की है की अपने घरों में रहें, अफवाहों से बचें एवं प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। इसी बीच जिन नए क्षेत्रों में पॉजिटिव केस मिले हैं, उन क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की जा रही है। संदिग्धों को आइसोलेट करने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है और जिले का स्वास्थ विभाग पूरा डाटा तैयार कर रहा है।  

Kolar News

Kolar News 15 May 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के साथ ही भोपाल में मौसम की अठखेलियां जारी हैं। मई का आधा महीना बीत गया है और भीषण गर्मी का अब तक पता नहीं है। सूरज ने अभी तक अपनी तेजी नहीं दिखाई है। वह बादलों के साथ लुकाछिपी खेल रहा है। मौसम अभी दिन में तीखी धूप तो शाम को उमस का अहसास करा रहा है। कई साल बाद यह पहला मौका है जब मई के महीने में अब तक एक बार भी लू नहीं चली है।  भोपाल समेत प्रदेशभर में पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार की रात भी कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज से मध्यप्रदेश में पारा चढ़ेगा।   आज से मौसम के तेवर बदलने के आसार   वरिष्ठ मौमस वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि मई में पारा ऊंचा रहता है और मध्यप्रदेश के भी कई जिलों में झुलसा देने वाली भीषण गर्मी पड़ती थी। तापमान 45 डिग्री के पार रहता था, लेकिन इस साल अभी तक लू और गर्मी नदारद है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तपने वाले ग्वालियर और नौगांव में अब तक तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम का पूर्वानुमान बता रहा है कि आज से मौसम के तेवर थोड़े बदले नजऱ आएंगे। यानी सामान्य तापमान में अब इजाफा होने वाला है। अब तक 41,42, 43 डिग्री तक रिकॉर्ड होने वाला तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने वाला है। प्रदेश के कुछ जिलों में आने वाले 2 से 3 दिन तक तापमान बढऩे से तेज गर्मी पडऩे के आसार हैं।    सिस्टम खत्म होने से चढ़ेगा पारा   पीके साहा के अनुसार फिलहाल राजस्थान में ऊपरी हवा का एक चक्रवात और मराठवाड़ा से कर्नाटक तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है। दोनों सिस्टम के सक्रिय होने से मध्यप्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तीखी धूप तो कभी ठंडी और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है, लेकिन आज से सिस्टम समाप्त होने से आने वाले 2 से 3 दिन में मौसम में बदलाव नजर आएगा। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लोगों को तेज गर्मी का एहसास होगा।    मई महीने में लू नदारद   मई यानि तीखी धूप-झुलसा देने वाली गर्मी और लू के थपेड़े, नौतपे के गर्मी, लेकिन इस बार लू के बजाए ठंडी हवा चल रही है। बुधवार को तो भोपाल में 175 किमी की रफ्तार से चली हवा ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मई में गर्म हवा के थपेड़ों के बाद लोगों को मानसून के जल्द आने का बेसब्री से इंतजार रहता था। लेकिन कई साल बाद ऐसा पहली बार मौका आया है जब मई में अब तक लू नहीं चली है। नौतपा की शुरुआत में लू का असर होने की संभावना है।  

Kolar News

Kolar News 15 May 2020

भोपाल। कोरोना महामारी के बीच प्रवासी मजदूरों के आवागमन के चलते प्रदेश में रोज ही सड़क हादसे हो रहे हैं। गुरुवार की देर रात प्रदेश में दो हादसे हुए। नरसिंहपुर जिले में एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन पलट गया, जिसमें 08 लोग घायल हो गए। वहीं, विदिशा में एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई लेकिन हादसे में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर ग्राम डाँगीढाना के पास गुरुवार की रात एक टेम्पो ट्रेवलर वाहन तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। यह वाहन अंबाला से चेन्नई जा रहा था। इस दुर्घटना में वाहन में सवार चेन्नई के 08 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की स्थिति गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य 7 को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे, जो सभी चेन्नई के निवासी हैं।  प्रदेश के विदिशा में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन शुक्रवार तड़के करीब 4.00 बजे अनियंत्रित होकर हाईवे से उतर गया। दुर्घटना के समय वाहन की गति काफी तेज थी। सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। उत्तरप्रदेश के बलरामपुर निवासी एक् व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 40 लोग सवार थे। ये सभी राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके से उत्तरप्रदेश जा रहे थे, इसी बीच यह दुर्घटना हो गई।

Kolar News

Kolar News 15 May 2020

खरगोन। पुलिस की डीआरपी लाइन के बारबर ( नाई ) की रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजीटिव आने की खबर जब पुलिस को मिली तो सभी के हाथ पांव फूल गये।    जानकारी के अनुसार डीआरपी लाइन के आरक्षक वालसिंह पुत्र गुलाबसिंह सोलंकी 45 वर्षीय जिला पुलिस बल के आरक्षक की पॉजीटिव रिपोर्ट आने से पुलिस विभाग के कई बड़े अफसरों की नींद उड़ा दी है, क्योंकि पुलिस विभाग का आरक्षक विभाग में नाई के पद पर पदस्थ है । लोकडाउन अवधि में इस आरक्षक ने विभाग के कई जवानों सहित आला अफसरों के बालों कि कटिंग के साथ दाढ़ी बनाई है ।    एसपी सुनील पांडेय ने बताया कि इस आरक्षक को इंदौर गार्ड ड्यूटी में लगाया गया था। जानकारी में आया है कि ड्यूटी के दौरान अपने किसी परिचित से मुलाकात की थी। इसके बाद से इन्हें संक्रमण होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, बताया जाता है कि पुलिसकर्मी ने पुलिस लाइन में अन्य पुलिसकर्मियों की कटिंग व शेविंग बनाई थी। स्वास्थ्य विभाग इनके स्वजन और संपर्क में आए लोगों की लिस्टिंग कर स्क्रीनिंग और सेंपलिंग में जुटा है। बताया जा रहा है कि आरक्षक पिछले एक माह से दूसरे जिले में पीपीई किट की सैनिटाइजर (डाक वितरण ) बांटने का काम किया । वह बैंक ट्रेजरी गार्ड बनकर साथ रहा । उसकी एक सप्ताह से तबीयत खराब थी । सर्दी बुखार के लक्षण थे वह दवाइयां लेकर काम कर रहा था । फिर उसने पुलिसकर्मियों व अफसरों को जानकारी दी तब उसके सैंपल जांच के लिए भेजे । उसके बाद भी वह पुलिस लाइन में जवानों ओर अधिकारियों की दाढ़ी कटिंग बना रहा था जिसमे के एएसपी जितेंद्र सिंह पंवार व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के बाल कांटे । आरक्षक की पॉजीटिव रिपोर्ट आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया ।   विदित हो कि पुलिस विभाग के कई जवानों को 14 दिनों के लिये क़वारन्टीन पर रखा गया है । वही पुलिस को आरक्षक के संपर्क में लगभग 200 से अधिक लोगो के आने की सम्भवना हैं, क्योकि आरक्षक एक माह में पुलिसकर्मियों के साथ ही प्रशासनिक अफसरों व अन्य लोगो से मिला है । पुलिसकर्मियों ने जिले भर में ड्यूटी की है। उनके परिजनों के साथ रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी पर कई लोगो को डंडों से मारा है । आरक्षक के परिवार में पत्नी और 2 बेटियां एवं 2 बेटे है।    इस संबंध में पुलिस अधीक्षक  सुनील पांडे का कहना है कि वालसिंह बैंक ट्रेजरी गार्ड में ड्यूटी पर गया था । वह नाई के पद पर पुलिस में भर्ती जरूर हुआ था, परंतु बहुत दिनों से उसने यह कार्य छोड़ दिया था वह चिता 3 के साथ सिपाही की ड्यूटी करता था । 5 दिन पहले एडिशनल एस पी जितेंद्र सिंह पवार के बाल काटे थे। बाकि किसी भी पुलिस कर्मी की कटिंग नही की है उसने। अभी हमने उसके साथ जो लोग ड्यूटी ट्रेजरी गार्ड में कर रहे थे उन्हें और उसके सम्पर्क में पड़ोस के 11 लोगो को कोरनटाईन किया, उनके सेम्पल आज स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा लिए जाएंगे। एडिशन एस पी को भी कोरोनटाईन कर दिया गया है।  

Kolar News

Kolar News 13 May 2020

खरगौन/धार। मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को सुबह खरगौन में तीन नये मरीज सामने आए हैं, जबकि धार जिले में भी एक आठ साल की बच्ची समेत तीन नये पॉजिटिव मरीज मिले हैं।खरगौन सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में बुधवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें भीकनगांव के दो युवक और खरगोन के डायवर्शन रोड निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 95 हो गई है, जबकि आठ लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 52 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।इसी प्रकार धार सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में बुधवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में तीन नये मामले सामने आए हैं। तीनों नये संक्रमित मरीज धरमपुरी के रहने वाले हैं। इनमें एक आठ साल की बच्ची भी शामिल है। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 89 हो गई है।

Kolar News

Kolar News 13 May 2020

खंडवा। लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रदेश के मजदूरों को विशेष ट्रेनों से वापस लाया जा रहा है। बुधवार को ऐसी ही एक ट्रेन खंडवा पहुंची। इस ट्रेन से प्रदेश के विभिन्न जिलों के एक हजार से ज्यादा मजूदर वापस लौटे।    महाराष्ट्र के सतारा से एक हजार से अधिक श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार सुबह खंडवा स्टेशन पर आई। यहां प्रशासन ने श्रमिकों की स्क्रीनिंग आदि के इंतजाम किए थे। शारीरिक दूरी बनाते हुए श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरकर कतार में स्टेशन से निकले। प्रशासन ने सभी श्रमिकों के हाथ सेनेटाइज कराए एवं उन्हें मास्क दिये। स्वास्थ्य जांच एवं चाय-नाश्ते के उपरांत इन श्रमिकों को विशेष बसों से अपने-अपने जिलों के लिए रवाना किया गया। विशेष ट्रेन से महाराष्ट्र से आए इन मजदूरों में खंडवा, इंदौर, उज्जैन, दमोह सहित अन्य जिलों के श्रमिक शामिल थे। 

Kolar News

Kolar News 13 May 2020

सिवनी। प्रदेश के सिवनी व जबलपुर जिले के सीमावर्ती इलाके के सुदूर ग्रामीण अंचल घंसौर तहसील के ग्राम तुमडीपार के निवासियों का 70% व्यापार धूमा से होता है, जहाँ कल एक व्यक्ति की  कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन हरक़त में आ गया। ग्रामवासियों के अनुसार ग्राम धूमा से महज 17 किलोमीटर दूर तुमड़ीपार में उक्त पॉजिटिव व्यक्ति के पाए जाने से धूमा सहित आस पड़ोस के ग्रामों में दहशत का माहौल बन गया है और कोरोना की रोकथाम हेतू प्रशासनिक व स्थानीय स्तर पर प्रयास तेज़ कर दिये गए हैं।    समीप के गांव में कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद  धूमा के समस्त व्यापारी बंधुओं ने एकमत होकर ऐच्छिक रूप से अपने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान आगामी दिनों के लिये बंद करने का निर्णय लिया है और साथ में धूमा नगर को सभी व्यापारियों के सहयोग चंदा कर एक बार फिर से सेनिटाइज किया जा रहा है। धूमा के नज़दीकी ग्राम तुमडीपार में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलने के वाद स्थानीय प्रशासन हरक़त में आया है और सघन जांच शुरू कर दी गई है,तथा पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आये लोगो को आइसोलेट किया गया है। विभिन्न राज्यों से वापस आये लोगों से नियमित रूप से होम क्वारंटाइन रहने को कहा गया है।

Kolar News

Kolar News 12 May 2020

उज्जैन। जिले में सोमवार देर रात को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 264 हो गई है। नए मरीजों में से 13 बड़नगर के हैं।    कोरोना संक्रमण के कारण जिले में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 106 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके पहले सोमवार को उज्जैन में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए। हालांकि कुछ दिनों से संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। रविवार को भी दो ही नए मरीज मिले थे। अधिकांश मरीज कंटेनमेंट इलाकों से ही हैं।  इधर, सोमवार को स्वास्थ्य महकमे में फेरबदल कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुसूइया गवली के स्थान पर डॉ. महावीर खंडेलवाल को सीएमएचओ की जिम्मेदारी सौंप दी गई। उज्जैन में लगातार हुई मौतों की जांच के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का दल भी आया हुआ है। रविवार के बाद सोमवार को भी विशेषज्ञों ने उज्जैन की स्थिति के बारे में जानकारियां जुटाईं। साथ ही लगातार हुई मौतों के कारण भी तलाशे।   दल यहां पांच दिन रुककर पूरी पड़ताल करेगा। इसके बाद अपनी रिपोर्ट केंद्र को देगा। पीटीएस और माधवनगर अस्पताल पहुंचे विशेषज्ञ केंद्रीय दल में शामिल विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दूसरे दिन देवास रोड स्थित क्वारेंटाइन सेंटर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल और माधवनगर अस्पताल का दौरा किया। मंगलवार को यह दल आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज जाएगा।    डॉक्टरों का कहना है कि अधिकांश मौतें कोमोरबिडिटी (एक समय में एक से अधिक बीमारी) के कारण हुईं। कई मृतकों में पहले से ही ह्रदय रोग, हाइपरटेंशन, डायबिटिज और दूसरी बीमारियां थीं। हालांकि केंद्रीय दल इस बिंदु पर भी पड़ताल कर रहा है कि कोमोरबिडिटी की समस्या अन्य शहरों और राज्यों में भी है, मगर वहां मृत्यु दर उज्जैन से काफी कम है।

Kolar News

Kolar News 12 May 2020

देवास। प्रदेश का देवास जिला शहर भी अब कोरोना का हॉटस्पाट बनता जा रहा है। यहां मंगलवार को सुबह प्राप्त रिपोर्ट में पांच नये कोरोपा पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन वासुदेव पुरा व एक-एक मरीज विजयनगर तथा शांतिपुरा के रहने वाले हैं। इन नये मामलों के साथ जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 53 हो गई है। वहीं, शहर में मंगलवार को सुबह इंदौर की एक कोरोना संक्रमित महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई।अमलतास हॉस्पिटल के डॉक्टर जगत रावत ने बताया कि मंगलवार को सुबह 6.20 बजे इंदौर की कोरोना संक्रमित महिला की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। वह आठ मई को अमलतास हास्पिटल में भर्ती हुई थी, तभी से उसकी स्थिति गंभीर थी और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। महिला को ब्लड प्रेशर और दमे की भी शिकायत थी। मृतक महिला इंदौर जिले में लगने वाले शिप्रा की रहने वाली थी।वहीं, देवास में मंगलवार को सुबह प्राप्त रिपोर्ट में पांच नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 53 हो गई है, जबकि यहां अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

Kolar News

Kolar News 12 May 2020

देवास/जबलपुर। मध्यप्रदेश में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को सुबह देवास में सात और जबलपुर में दो नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देवास में संक्रमित मरीजों की संख्या 43 और जबलपुर में 121 हो गई है। इसके अलावा एक मरीज डिंडौरी जिले में पॉजिटिव पाया गया है और यहां अब संक्रमित मरीजों की संख्या दो हो गई है।सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जबलपुर मेडिकल कॉलेज द्वारा रविवार को सुबह 59 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की, जिसमें दो सेम्पल पॉजिटिव और शेष सेम्पल निगेटिव आए हैं। इन दो नये मामलों के साथ अब जबलपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 119 से बढक़र 121 हो गई है। दोनों नये पॉजिटिव चांदनी चौक इलाके हैं और यह क्षेत्र पहले से कंटेनमेंट जोर घोषित किया गया है। जबलपुर में अब तक चार लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, शहर में अब तक 29 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। इसी तरह देवास में भी रविवार को सुबह प्राप्त हुई रिपोर्ट में सात नये पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब जिले में 43 पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। इनमें सात लोगों की मौत हो चुकी है। नए मरीज रेवाबाग, बागरी मोहल्ला, राधागंज, वासुदेवपुरा, बिहारीगंज, बिंजाना क्षेत्र के हैं। अब तक जिले में 14 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और अभी 34 का इलाज चल रहा है।डिंडोरी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ आरके मेहरा ने बताया कि रविवार को सुबह जिले के शहपुरा कस्बे में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढक़र दो हो गयी है। यह व्यक्ति यूपी  से आया था, इसलिए उसे पहले से ही क्वारेंटाइन कर दिया गया था। अब मरीज को डिंडोरी जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कर दिया गया है और उसकी ट्रैवल हिस्ट्री तलाश की जा रही है। 

Kolar News

Kolar News 10 May 2020

खंडवा। लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र के औरंगाबाद में फंसे 1170 श्रमिकों को लेकर रविवार को सुबह एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन खंडवा रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में खंडवा जिले के 883 और बुराहनपुर जिले के 68, सहित कुल 1170 प्रवासी मजदूर आए हैं। स्टेसन पर उन्हें साबुन से हाथ-मुंह धुलवाकर जहां स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं खाना खिलवाकर पुन: बसों के माध्यम से उनके गृह ग्राम तक पहुंचवाया गया। कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल ने बताया कि औरंगाबाद से रविवार को सुबह 1170 मजदूर खंडवा पहुंचे हैं। इन मजदूरों को उनके गृह जिलों तक पहुंचने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। खंडवा जिले के मजदूरों के लिए 20, सिवनी और रीवा के लिए 2, कटनी व सिंगरौली के लिए 2 तथा बालाघाट, सीधी व सिंगरौली के लिए एक बस की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल ने मजदूरों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं और उसके बाद उन्हें बसों के माध्यम से अपने गृह ग्राम रवाना किया गया।कलेक्टर ने बताया कि खंडवा स्टेशन पर इन मजदूरों को अधिकारियों की देख-रेख में सर्वप्रथम साबुन से उनके हाथ -मुंह धुलवाये गये, तत्पश्चात् सैनिटाइजर से हाथ साफ कराकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। इस दौरान उन्हें खाने के पैकेट भी वितरित किये गये। वहीं, प्रत्येक मजदूर की व्यक्तिगत जानकारी नोट कर उन्हें उनके घरों तक बसों के माध्यम से पहुंचाया गया है। उन्हें अगले 14 दिन तक होम क्वारेंटाइन में रहने को कहा गया है।

Kolar News

Kolar News 10 May 2020

उज्जैन।  शहर में दो सिंह से तात्पर्य है दो पुलिस अधिकारियों से, जिनके नाम में और कार्य से सिंह शब्‍द जुड़ा हुआ है।  पहले से ही एक सिंह यानी अमरेन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में शहर की सुरक्षा के साथ-साथ जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति सकारात्मकता कायम कर रहे है। वहीं अब उज्जैन शहर के लिए पुलिस कप्तान की कमान प्रेदेश सरकार ने मनोज सिंह को सौप दी है।    उल्‍लेखनीय है कि आईपीएस मनोज सिंह का नाम शहर में किसी परिचय का मोहताज नहीं है, वे पहले भी शहर में अपनी सेवा देते हुए अपराध समाप्‍ति और शहर में साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैंं। ऐसे सहज सरल पुलिस अधीक्षक का उज्जैन में आना अच्छे संकेतो का प्रतीक है। अब आगे शहर वासी जल्द ही पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह की सकारात्मक कार्यशैली को देखेंगे।    2010 बैच के आईपीएस मनोज सिंह को दबंग पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। मनोज सिंह का कार्यकाल अब तीसरी बार पुलिस अधीक्षक के उज्जैन शहर को मिलेगा। सबसे पहले बतौर पुलिस अधीक्षक जिला रीवा में रहने के बाद जिला आगर और अब उज्जैन में भी वे  पुलिस अधीक्षक के रूप में अब सभी के बीच होंगे।  

Kolar News

Kolar News 8 May 2020

देवास। देवास में शुक्रवार को कोरोना के दो मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। वहीं, जिले में इस वायरस से अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि इन 34 पॉजीटिव मरीजों में से 13 मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं। शुक्रवार सुबह जो मामले सामने आए उनमें एक सिविल लाइन निवासी डॉक्टर है,  जबकि दूसरी संक्रमित महिला वासुदेवपुरा की निवासी है। जिला कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में जिस तरह से हालात अचानक बिगड़े हैं, वैसा देवास में फिलहाल नहीं है। एक समय प्रदेश में सर्वाधिक 30% मृत्यु दर देवास की थी, जो अब सिर्फ 22% रह गई है। सबसे अच्छी बात यह है कि हमारा रिकवरी रेट 40.6% है, जो कि इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, धार, रायसेन,  मंदसौर आदि से बेहतर है। भोपाल, खरगोन, खंडवा और होशंगाबाद का रिकवरी रेट हमसे बेहतर है। एक और अच्छी बात यह है कि पिछले 20 दिनों में जिले में कोरोना के केवल 14 नए मरीज सामने आए हैं। पिछले 20 दिनों में कोरोना के मरीजों की वृद्धि दर 0.7% ही है। 20 दिन पहले जिन जिलों में ज्यादा मरीज हो गए थे,  उनमें सबसे कम वृद्धि दर होशंगाबाद के बाद देवास की ही है।   घट कर 9 रह गए कंटेनमेंट एरिया कलेकटर डॉ. श्रीकांत पांडेय के अनुसार जिले में 15 लाख लोगों का सर्वे व स्क्रीनिंग कार्य किया जा चुका है। कंटेनमेंट एरिया भी घट कर 9 रह गए हैं। जिन मरीजों की शुरुआत में मृत्यु हुई है वह कोमोर्बिलिटी के कारण हुई है अर्थात उन्हें कैन्सर, हायपर बीपी या डायबिटीज जैसी बीमारी या 75 वर्ष से अधिक की उम्र आदि कारण रहे हैं। 

Kolar News

Kolar News 8 May 2020

भोपाल/छतरपुर। नई दिल्ली से करीब 1100 मजदूरों को लेकर एक श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस आगरा-झांसी होते हुए शुक्रवार को सुबह 7.00 बजे छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां सभी मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उसके बाद उन्हें बसों के माध्यम से अपने गृह जिलों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों को अपने घर भेजने के लिए इन दिनों विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी के चलते गुरुवार को एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 1100 श्रमिकों को लेकर मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुई थी। यह ट्रेन शुक्रवार को सुबह छतरपुर स्टेशन पहुंचे। इस ट्रेन में छतरपुर सहित आसपास के अन्य जिलों के मजदूर भी शामिल हैं। स्टेशन पर उतरते समय मजदूरों के चेहरों पर अपने घर पहुंचने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। यहां 10 मेडिकल टीमों ने सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की और मजदूरों से सोशल डिस्टेंस का भी पालन कराते हुए सभी मास्क वितरित किये।    कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह इस अवसर पर मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चंद्र, एसपी कुमार सौरभ, एएसपी समीर सौरभ सहित रेलवे और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 8 May 2020

सिवनी। जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत अनावश्यक घूमते पाये जाने पर 23 प्रकरण दर्ज किये हैं, वहीं दोपहिया वाहन में 3 लोगों को बैठालकर ले जाने वाले पर 20 एफआईआर की होमडिलीवरी सिवनी पुलिस ने की है।    सिवनी पुलिस ने गुरूवार सुबह जानकारी दी कि जिले में बुधवार को लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 23 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जिनमें 16 प्रकरण थाना कोतवाली में, 01 प्रकरण थाना बंडोल में, 02  प्रकरण थाना बरघाट में, 01 प्रकरण थाना लखनादौन में, 02 प्रकरण थाना आदेगांव में एवं 01 प्रकरण थाना किंदरई में पंजीबद्ध किये गये हैं। सभी प्रकरण में आरोपी लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए अनावश्यक बाहर घूमते हुए पाए गए जिन्हें हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 188 भादवि का अपराध पंजीबद्ध करते हुए कार्यवाही की गई है।   पुलिस ने बताया कि  लॉकडाउन का उल्लंघन करते  पाये जाने पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी करते हुए बुधवार को 20 प्रकरण दर्ज किये गये। प्रकरण में मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 22  एमएच 1970, एमपी 22 एम एच 2215, एमपी 22एमके 7504, एमपी 22 एम एच 7468, एमपी 22 एम सी 6516, एमपी22 एमजी 8521, एमपी22 एम जे 4692, एमपी 22 एमजे 8522, एमपी22 एम ई 0288, एमपी 22एम एल 0308, एमपी22एमजे 7662, एमपी 22 एमडी 9094, एमपी 22 एम एफ9018, एमपी22 एम ई 6822,एमपी22एम एफ 0870,एमपी22एम ई 9528, एमपी22एम एच 3987, एमपी22एस ए 6851, एमपी22एम एच 7937 एवं एमपी 22 एमजी 9266 पर लॉक डाउन के दौरान अनावश्यक रूप से 3 लोग बैठकर घूमते हुए कैमरे में दिखाई दे रहे थे।  लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर इनके विरुद्ध धारा 188 भादवि के अंतर्गत एफआईआर पंजीबद्ध कर गुरूवार को एफआईआर की होम डिलीवरी की गई है।  

Kolar News

Kolar News 7 May 2020

कटनी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन में हैदराबाद में फंसे मध्य प्रदेश के निवासी 997 श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार को सुबह कटनी स्टेशन पहुंची। यहां सभी मजदूरों की जांच की जांच के बाद उन्हें 34 बसों के माध्यम से उनके गृहग्राम के लिए रवाना किया गया।बता दें कि लॉकडाउन की अवधि में प्रदेश के बाहर अन्य प्रान्तों में फंसे मजदूरों को विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेनों द्वारा उनके गृहग्राम वापसी की व्यवस्था की गई है। हैदराबाद से 997 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन क्रमांक 07603 बुधवार को सुबह 6.00 बजे कटनी के लिए रवाना हुई थी। यह ट्रेन गुरुवार को सुबह कटनी जंक्शन पहुंची। यहां श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच, भोजन-पानी के प्रबंध और उन्हें गंतव्य के लिये पहुंचाने की पहले से ही पूरी व्यवस्था की गई थी। सभी मजदूरों की यहां स्टेशन पर सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद स्टेशन परिसर में कन्ट्रोल रुम और अनाउन्सिंग बूथ के माध्यम से उद्घोषणा कर सभी यात्रियों को उनके गंतव्य जिलों की बसों में बैठाकर रवाना किया गया। एसडीएम बलवीर रमन ने बताया कि डिण्डोरी के 13, जबलपुर के 26, कटनी के 79, मण्डला के 28, अनूपपुर के 62, रीवा के 147, सतना के 390, शहडोल के 40, सीधी के 161, सिंगरौली के 36 और उमरिया के 15 मजदूरों को 34 बसों के माध्यम से उनके गृहग्राम भेजा गया। इस मौके पर एरिया मैनेजर रेल्वे प्रिन्स विक्रम, स्टेशन मैनेजर संजय दुबे के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, अपर कलेक्टर साकेत मालवीय, आरपीएफ, रेल्वे के सुरक्षा अधिकारी और पुलिसबल मौजूद रहा।

Kolar News

Kolar News 7 May 2020

बैतूल। अपनी विवादित कार्यप्रणाली की वजह से हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले बैतूल जिला अस्पताल में पदस्थ एमडी मेडिसिन डॉ. प्रमोद मालवीय पर फिर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में बीती रात एक मरीज की मौत हो गई, लेकिन उन्होंने उसकी नब्ज टटोलने तक की जहमत नहीं उठाई। इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा को लिखित में शिकायत की गई है। मामले में सिविल सर्जन डॉ. बारंगा ने कहा है कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में विस्तृत जांच की जाएगी। वहीं पूरा मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने पर उन्होंने तत्काल सिविल सर्जन से चर्चा कर कार्यवाही की बात कही है।  जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मासोद निवासी 50 वर्षीय गुलाबराव पुत्र बाबूराव माकोड़े को सोमवार शाम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया गया था। गुलाबराव को उल्टी-दस्त एवं बीपी की शिकायत थी। मासोद से रैफर होकर जिला अस्पताल पहुंचे गुलाबराव को ड्यूटी पर तैनात डॉ. सोनाक्षी कपूर ने देखा और उनकी हालत देखते ही डॉ. प्रमोद मालवीय को फोन किया। करीब एक घंटे तक अस्पताल नहीं पहुंचने पर दोबार उन्हें फोन किया गया, लेकिन दो बार फोन करने के बाद भी डॉ. प्रमोद मालवीय जिला अस्पताल नहीं पहुंचे, जिससे मरीज ने रात आठ बजे के करीब दम तोड़ दिया।मृतक बाबूराव के परिजनों ने बताया कि ड्यूटी डॉक्टर सोनाक्षी कपूर द्वारा दो बार डॉ. प्रमोद मालवीय को फोन कर बुलाया गया, लेकिन वे नहीं आए। परिजनों ने कहा कि बाबूराव की मौत का जिम्मेदार डॉ. प्रमोद मालवीय हैं। यदि वे अस्पताल आ जाते तो वह जिंदा होते। मामले में सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा को परिजनों ने लिखित शिकायत कर डॉ. प्रमोद मालवीय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. बारंगा ने कहा कि उन्हें भी शिकायत प्राप्त हुई है और प्रथम दृष्टया जानकारी लेने पर पता चला है कि दो बार फोन करने पर भी डॉ. मालवीय अस्पताल नहीं आए और मरीज को नहीं देखा। इस मामले में मरीज की शिकायत पर जांच की जाएगी और जो भी उचित होगा, नियमानुसार दोषी होने पर कार्यवाही भी की जाएगी।

Kolar News

Kolar News 5 May 2020

भोपाल। मई की गर्मी के बावजूद मध्य प्रदेश में बारिश होने की खबरें सामने आ रही हैं। बीते 24 घंटों में कई शहरों में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की घटनाएं हुईं हैं। यह बेमौसम बारिश सेहत के लिए भी ठीक नहीं है और फसलों के लिए भी नुकसानदायक है। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।    मौसम विभाग ने मप्र में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग द्वारा 4 संभाग और 13 जिलों में येलो अलट जारी किया गया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने प्रति चक्रवात के चलते इस तरह के हालात बने है। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग और रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, होशंगाबाद, बेतूल, इंदौर में बारिश की संभावना है।   मध्यप्रदेश राज्य में इन जगहों पर हो सकती है बारिश   भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र की चेतावनी के अनुसार आने वाले समय में भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा,सिहोर, इंदौर, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योंपुर कला, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, कटनी, छिंदवाडा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सागर, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, सागर, टीकमगढ, पन्ना, दमोह, बैतूल, होशंगाबाद आदि जिलों में कहीं-कहीं कुछ स्थानों पर तेज हवा एवं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है। 

Kolar News

Kolar News 5 May 2020

अनूपपुर। अनूपपुर जिले में बीती रात कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई है।    स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के साथ भोपाल से आई महिला भी जाँच उपरांत कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला यहां आने के बाद से ही क्वॉरेंटाइन सेंटर जरियारी (वर्तमान में कंटेनमेंट जोन) में रखी गई थी। सोमवार देर रात आईसीएमआर जबलपुर से आई उसकी रिपोटर् में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। महिला को रात में ही क्वॉरेंटाइन केंद्र से जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। महिला में कोई लक्षण नहीं है एवं स्वास्थ्य स्थिर है।मंगलवार को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि महिला अनूपपुर आगमन से ही संस्थागत क्वॉरंटीन में है, घबराने की आवश्यकता नही है। सावधानी के तौर पर गतिविधियाँ स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के आधार पर की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि क्वॉरेंटाइन सेंटर आदिवासी कन्या छात्रावास जरियारी पूर्व में ही कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया जा चुका है, अत: कोई भी नया कंटेनमेंट जोन नही बना है। जिले में वर्तमान में कुल 2 कंटेनमेंट जोन हैं।

Kolar News

Kolar News 5 May 2020

खरगोन।  संक्रमित के परिजनों की गुहार के बावजूद सेम्पलिंग में आनाकानी करने वाले प्रशासन को लेकर प्रकाशित समाचार ने जहां उसे दायित्व बोध कराया था, वहीं अब रिपोर्ट आने के बाद उन्‍हें अपनी गलती समझ आ गई है। रिपोर्ट में संक्रमित मनोज वर्मा के बेटे व बेटी के साथ ही दो अन्य लोगों केे कोरोना पॉजिटिव होना सामने आया है, जिससे यहां शिवशक्ति नगर में हड़कंप मच गया । हालांकि, पीड़ित परिवार के सदस्यों से अभी तक किसी को संक्रमण फेलने की कोई जानकारी नहींं आई है ।    गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सीएचएमओ दिव्यांश वर्मा परिजनों के सेम्पल के लिये आनाकानी कर टालते रहे और कहते रहे कि हमने परिवार को 14 दिनों के लिये क़वारन्टीन के लिये रखा है, जैसे ही परिवार के किसी सदस्य में कोरोना के लक्षण दिखाई देंगे, तब हमारी टीम सेम्पल लेने जाएगी । हमने स्वास्थ विभाग को बताया कि आजकल कई मरीज़ों में कोरोना के लक्षण नहींं होते है लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आती है ।   प्रभारी अधिकारी ने दिए निर्देश स्थानीय स्तर पर जब पीड़ित परिवार के परिजनों के सेम्पल नहींं लिये गए, तब भोपाल में आदिवासी विकास विभाग की आयुक्त एवं खरगोन जिले की कोरोना प्रभारी अधिकारी दीपाली रस्तोगी को मामले से अवगत कराया और पीड़ित परिजनोंं के सेम्पल लेने के लिये कहा। दीपाली रस्तोगी ने जिला प्रशासन से बात कर बताया कि जल्द ही पीड़ित परिवार के परिजनों के सेम्पल लिए जायेगे । जिसके बाद इस परिवार के कोरोना टेस्‍ट सेंपल कलेक्‍ट किए गए ।    पॉजिटिव के आंकड़े ने लगाई छलांग अब इस नई रिपोर्ट के आ जाने के बाद ऑरेंजजोन में आये खरगोन ने रेडजोन में कोरोना के चलते फिर छलांग लगाई है। यहाँ पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा अब 78 पर जा पहुंचा है। स्वस्थ होकर घर लौटने वालो की संख्या अब 24 है । वहीं, कोरोना से मरने वालोंं का आंकड़ा 7 है ।  48 मरीज़ों का इलाज चल रहा है तथा 115 मरीज़ों की जांच रिपोर्ट आना शेष है

Kolar News

Kolar News 3 May 2020

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में विगत 15 दिनों से गंदा पेयजल आपूर्ति नगरपालिका द्वारा की जा रही है। जिससे जिलेवासियों में सर्दी, खासी, व गले में खरास होने की शिकायते प्राप्त हो रही हैंं, वहीं इस ओर पीड़ित लोगों ने 181 में शिकायतें दर्ज कराई हैंं, पंरतु कार्यवाहियां अभी तक शून्य है।  पेयजल उपयोग वाले नलों में गंदा पानी आने के संबंध में नगरवासी दानसी उइके ने बताया कि बीते 15 दिनों से गंदा पानी आ रहा है जिसकी शिकायत नगरपालिका सीएमओ को की गई, उनके द्वारा कहा गया कि एक-दो दिन में ठीक हो जायेगा। परंतु आज तक यह समस्या से निजात नहींं मिल पायी है । इस पानी को पीने से सर्दी-खांसी, गले में खरास हो रही है।  वहीं किदवई वार्ड के निवासी राजेन्द्र कुमार दरसनिया ने भी बताया कि बीते 15 दिनों से यह समस्या आ रही है परंतु नगरपालिका द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। गंदा पानी पीने से सर्दी,खासी , गले में खरास उत्पन्न हो रही है। वहीं स्वच्छ पानी न आने पर शुक्रवार को पीड़ित राजेन्द्र कुमार ने 181 में शिकायत दर्ज कराई है।  नगरवासियों की मानें तो जिले के 24 वार्डों में यह समस्या है, जिसकी शिकायत विधायक दिनेश राय से की गई तब उन्होनें बंडोल वाटर फिल्टर प्लांट में व श्रीवनी वाटर प्लांट में जाकर देखा तो गुणवत्ता विहीन एलम, ब्लीचिंग का उपयोग किया जा रहा था। वहीं गुरूवार को कलेक्टर प्रवीण सिंह के निदेश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिवनी मनोज श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नायब तहसीलदार संगम पटले की उपस्थिति में बंडोल वाटर फिल्टर प्लांट में उपलब्ध लगभग 22 टन पुरानी एलम को जब्त कर  छिंदवाड़ा रोड स्थित पुराने फिल्टर प्लांट स्थांतरित कराया गया है।  इस मामले मे प्रशासक व जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच ने संविदाकार और सीएमओ को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। परंतु गंदा पानी आने की समस्या जस की तस बनी हुई है और लोग सर्दी, खासी और गले की खराब से पीड़ित हो रहे हैं। 

Kolar News

Kolar News 1 May 2020

भोपाल। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तरुण पिथोड़े के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सामाजिक गतिविधियां निरंतर की जा रही है। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत गरीब, असहाय और निर्धन व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराना मानव सेवा को अर्पित कार्य है। इसी क्रम में आईटीसी और नेस्ले कंपनी द्वारा नगर निगम की दीनदयाल रसोई को 3 लाख 65 हजार रुपये की खाद्य सामग्री गरीब और असहाय व्यक्तियों के लिये उपलब्ध कराई है।कलेक्टर तरुण पिथौड़े ने बताया कि कोरोना संक्रमण की आपदा के समय इस तरह की समर्पित सेवा से उन तमाम बेसहारा और गरीब व्यक्तियों को इस महायुद्ध के दौरान मदद मिलेगी, जो इस विषम परिस्थिति में भी आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दीनदयाल रसोई में 1 टन आटा,  5 हजार नूडल्स पैकेट सहित अन्य वस्तुएं आईटीसी कंपनी के प्रमुख निपुण जैन और भगवान सिंह जसोना और नेस्ले कंपनी के हीरेन उदेशी ने 5000 मैगी पैकेट नगर निगम के सेंट्रल किचन में भेंट किये हैं। इस दौरान एसडीएम  राजेश श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार वर्मा सहित संबंधित खाद्य अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 1 May 2020

रतलाम। मध्यप्रदेश में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रतलाम जिले में शुक्रवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14 से बढक़र 16 हो गई है। हालांकि, खुशी की बात यह है कि इन 16 मरीजों में से 11 अब तक स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।रतलाम के सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सुबह 32 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 30 रिपोर्ट निगेटिव हैं, जबकि दो सेम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन दो नये मामलों को मिलाकर अब जिले में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हो गई है। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को 9 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किये गए थे, जबकि दो मरीजों को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस प्रकार अब तक कुल 11 कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। दो नये कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके परिजनों को भी आइसोलेट कर दिया गया है और उनके सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

Kolar News

Kolar News 1 May 2020

खरगोन। कोरोना से संक्रमित मरीजों के बीच जिले में खुशी की खबर इंदौर से आई है। इंदौर के एमआरटीबी हॉस्पिटल से निमाड़ की 2 महिलाएं रविवार को स्वस्थ्य होकर लौटींं। अब तक जिले के 12 मरीज कोरोना की लड़ाई में जीतकर लौटे हैंं।    कसरावद के वार्ड क्र.2 की 30 वर्षीय तबस्सुम स्वस्थ्य होकर आने के बाद कहा कि अच्छी देख -रेख व नियमित उपचार से उन्होंने कोरोना को हराया है। यह बहुत बड़ी बीमारी नहीं है। हिम्मत से काम लेंं तो इस बीमारी को हराया जा सकता है। इसी तरह कसरावद के वार्ड क्र.11 की 32 वर्षीय निवासी सीमा पति राजेंद्र भी रविवार को स्वस्थ्य होकर आईं। उन्होंने कहा कि उनकी नंदोई को पति राजेंद्र उनके घर छोड़ने गए थे। उसके बाद से उन्हें कोरोना के लक्षण सामने आने लगे। डॉक्टरों द्वारा जांच कर सैंपल लिए गए और मैं संक्रमित पाई गई। हालांकि शुरूआत में मैं बहुत घबरा गई थी, लेकिन मेरे पति ने हौसला बढ़ाया। साथ ही डॉक्टरों ने उपचार किया और बार-बार हिम्मत से काम लेने को कहते रहे, यही मेरे लिए दवाई के रूप में काम आया और आज में स्वस्थ हो चंकी हूं। इसी तरह से अब तक अन्‍य दस लोग स्‍वस्‍थ होकर अपने घर आ चुकेे हैं ।     उल्‍लेखनीय है कि जिले में अब तक 6 मरीजों की मृत्यू हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 13 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैंं। इस तरह अब तक डॉक्टरों के दलों द्वारा कुल 747 सैंपल लिए जा चुके हैंं। माली मोहल्ला, पोस्ट ऑफिस चौराहा पर रहनेवाला एक व्‍यक्‍ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस तरह अब तक जिले में कुल 61 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैंं। इसी तरह पिछले 24 घंटे में 5 नए नेगेटिव मरीज सामने आए है। कुल 543 नेगेटिव मरीज हुए हैंं। जबकि 139 की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में कुल 14 कंटेनमेंट एरिया घोषित है। 4 प्री-ज्यूमटिव पॉजिटिव व 3 सैंपल रिजेक्ट किए गए है।  

Kolar News

Kolar News 27 April 2020

उज्जैन। मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों के मामले में इंदौर, भोपाल और उज्जैन का नाम चर्चा में है। शहर में निरंतर कोरोना मरीज़ों का मिलना जारी है। धार्मिक नगरी उज्जैन में सोमवार की सुबह फिर 13 कोरोना पॉजीटिव मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है,  जिससे जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 119 हो गया है।    सीएमएचओ डॉ. अनुसुइया गवली सिन्हा ने बताया कि रविवार देर रात आई 281 रिपोर्ट में 13 मरीजों की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि आज जिन 13 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें 8 मामले उज्जैन के और 5 मामले बड़नगर के बताए जा रहे हैं। अच्छी ख़बर यह है कि उज्जैन में जो 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उनमें से अधिकांश मामले कंटेंटमेंट क्षेत्रों और पीड़ित परिवारों से ही जुड़े हुए हैं। जिले की तहसील बड़नगर मे जो 5 कोरोना के मामले हैं उनमें से अधिकांश वेद परिवार के ही हैं। इधर, जिले में कोरोना से मरने  वालों की संख्या में भी निरन्तर इजाफा हो रहा है। अब तक इस वायरस के संक्रमण से 17 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

Kolar News

Kolar News 27 April 2020

अनूपपुर। कोरोना संक्रमण के दौर में जिला चिकित्सालय अनूपपुर के 300 यूनिट क्षमता वाले रक्तसंग्रह में अब रक्त की कमी पड़ गई है। रक्तदाताओं की कमी या उनके अस्पताल तक नहीं पहुंच पाने के कारण जिला चिकित्सालय में मात्र 5 यूनिट रक्त शेष बचा हैं। इनमें बी पॉजीटिव के 3 यूनिट, ए निगेटिव की 1 यूनिट, ओ निगेटिव की 1 यूनिट ब्लड है। जबकि ए पॉजीटिव, एबी पॉजीटिव, एबी निगेटिव, बी निगेटिव, ओ पॉजीटिव जैसे ग्रूप की एक यूनिट भी रक्त भंडारण केन्द्र में उपलब्ध नहीं है। कोरोना से पूर्व चिकित्सालय के ब्लडबैंक में कभी 150 यूनिट तो न्यूनतम स्तर पर 25-30 यूनिट ब्लड स्टॉक रहा करता था। रक्तदाता भी रोजाना 2-4 की तादाद में पहुंचकर रक्तादान किया करते थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्थागत या स्वयंसेवी संस्था द्वारा 50 से 100 यूनिट के बीच तक रक्त संग्रहण कर लेती थी। लैब की जानकारी के अनुसार चिकित्सालय में रोजाना 10-12 यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है। इसमें दुर्घटना सहित प्रसव संबंधी मेजर केस शामिल होते हैं। लेकिन वर्तमान में लॉकडाउन के कारण दुर्घटनाएं कम हो रही हैं, जिसके कारण 4-5 यूनिट की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए मरीज के परिजनों की मदद से रक्त की आपूर्ति कराने की व्यवस्था बनाई गई है। अगर मरीज के परिजन ब्लड देने में अक्षम हों और जरूरत अनिवार्य हो तो चिकित्सालय रक्त की आपूर्ति कराता है। इस दौरान अगर कोई रक्तदान करना चाहता है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम रक्तदाता के घर पहुंचकर रक्त का संग्रहण भी करती है। माहभर के कोरोना संकट में सिर्फ 10 लोगों ने ही घर के साथ अस्पताल पहुंचकर रक्तदान की प्रक्रिया पूरी की है।

Kolar News

Kolar News 27 April 2020

भोपाल। कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न हुई महामारी से इस समय पूरा विश्व ग्रस्त है। भारतीय विप्र समाज मंत्र शक्ति की सहायता से एक साथ हजारों की संख्या में बच्चे और बड़े इस महामारी से विश्व को मुक्त कराने के लिए अपने घरों पर प्रार्थना करेंगे। अक्षय तृतीया के पर्व पर एक ही समय में 10 मिनट तक अपने-अपने घर में गायत्री मंत्र का जाप किया जाएगा। श्री गायत्री मंत्र जप का यह कार्यक्रम 26 अप्रैल रविवार को सुबह 10 बजे से 10 बज कर 10 मिनट तक आयोजित होगा।   भारतीय विप्र समाज के प्रांत अध्यक्ष  दिनेश शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर गायत्री मंत्र जप का यह कार्यक्रम किया जा रहा है। सुबह 10 मिनट के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। लॉकडाउन का पूर्णत: पालन करते हुए ठीक 10 बजे से सभी अपने-अपने घरों में गायत्री मंत्र का जप करेंगे। इसके लिए 10 मिनट की समय अवधि या 108 मंत्र जप करना निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मध्य भारत प्रांत में सभी अपने-अपने निवास पर एक साथ जप करेंगे। हमारे धर्म ग्रंथों में मान्यता भी है कि अक्षय तृतीया के अवसर पर किए जाने वाले शुभ कार्यों एवं पुण्य कर्मों का अक्षय फल प्राप्त होता है।

Kolar News

Kolar News 25 April 2020

खरगोन।  मध्‍य प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। जिसका सीधा असर प्रदेश के इंदौर, उज्‍जैन और भोपाल के साथ अब बड़े पैमाने पर खरगोन में भी नजर आने लगा है। अब तक यहां 60 पॉजीटिव केस सामने आ चुके हैं। क्षेत्र रेडजोन में है। लापरवाही का खामियाजा यहाँ आम जनता को भुगतना पड़ा है,  इतना सब होने के बाद भी जनता है कि अपनी जवाबदारी नहीं समझ रही।    खरगोन में गोगावां के ग्राम बड़गाँव में एक साथ 6 पॉजिटिव केस आने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, वही गांव में लोगों में भी दहशत का माहौल है। इसी तरह से बड़गांव में गुरुवार के बाद शुक्रवार आई रिपोर्ट में 3 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें तीन साल की बच्ची भी शामिल है। इनके साथ ही जिले में अब तक 60 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें से 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 7 लोग ठीक हुए हैं। 44 रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है।   सीएमएचओ डॉ. दिव्येश वर्मा ने बताया कि बड़गांव के सभी मरीज गांव के नाई के संपर्क में आने के कारण कोरोना से संक्रमित हुए हैंं। बताया गया है कि पूर्व में संक्रमित मनोज कुशवाह ने नाई से कटिंग करवाई थी। उससे ही इन 6 लोगों में संक्रमण आया है। 6 संक्रमित मरीजों में 70 वर्ष, 39 वर्ष, 44 वर्ष, 28 वर्ष, 44 वर्ष व 73 वर्ष के सभी पुरूष हैंं। इसके अलावा 3 अन्य कोरोना से संक्रमित मरीजों में जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार की सुबह प्राप्त हुई इनमें खसखसवाड़ी की 22 वर्षीय युवति, मोहम्मदपुरा की 3 वर्षीय बालिका व खरगोन के पत्थर दलाल क्षेत्र की 60 वर्षीय महिला शामिल है। डॉ. सुनिल वर्मा ने बताया कि पत्थर दलाल क्षेत्र की 60 वर्षीय महिला की 18 अप्रैल को  मृत्यु हो चुकी है। 

Kolar News

Kolar News 25 April 2020

खाचरौद, 25 अप्रैल (हि.स)।  कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन होने से विभिन्न प्रांत में 177 नवोदय विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थी अब अपने-अपने गंतत्व तक पहुंचने लगे है। खाचरौद तहसील के गांव बुरानाबाद में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के भी 26 विधार्थी व 2 शिक्षक शुक्रवार देर रात 2 बजे अपने विद्यालय में पहुंच गए। यह विद्यार्थी गत 35 दिन से गुजरात के कच्च में फंसे हुए थे। विद्यार्थियों के सकुशल विद्यालय लौटने पर पालकों व अभिभावकों ने राहत की सांस ली और शनिवार सुबह 5 बजे से ही विद्यालय मिलने पहुंच गए। रात को विद्यालय पहुंचने के बाद खाचरौद स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त विद्यार्थियों का चेकअप किया गया। शनिवार दोपहर को समस्त विद्यार्थियों व उनके पालकगणों को खाना खिलाकर दोपहर 3 बजे रवाना कर दिया। कोरोना के चलते खाचरौद एसडीएम विरेंद्र दांगी ने समस्त पाकलों को आदेश दिया है कि वे अपने विद्यार्थियों को 14 दिन के लिए अपने घर में ही कोरोनटाइन करे। प्रशासन ने विद्यालय को भी सेनोटाईजर किया है। यह विद्यार्थी उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया की पहल में अपने विद्यालय लौट सके।    कैसे फंसे थे बच्चे गुजरात में  गौरतलब है कि नवोदय विद्यालय में प्रतिवर्ष माइग्रेशन नीति के तहत  कक्षा 9वीं के कुल छात्रों का 30 प्रतिशत छात्रों को एक प्रांत से दूसरे प्रांत के नवोदय विद्यालय में अध्ययन के पहुंचाया जाता है। यह अध्ययन लगभग 1 वर्ष तक चलता है। यह प्रकिया देश के सभी नवोदय विद्यालयों में होती है। इस वर्ष बुरानाबाद नवोदय के 24 विद्यार्थी, जिसमें 08 छात्रा व 16 छात्र को अध्ययन के लिए गुजरात के कच्च में भेजा गया था। इन में 2 शिक्षक भी शामिल थे। इन को अध्ययन के लिए जून 2019 में गए थे, लेकिन अक्टूबर 2019 में दीपावली पर्व के अवकाश में बुरानाबाद आ गए थे। पुन:10 नवम्बर 2019 से 20 मार्च 2020 तक कि अवधि के लिए गए थे। लेकिन 20 मार्च से देश में ट्रेन बंद होने से यह विद्यार्थी कच्च में ही फंस गए थे। बुरानाबाद नवोदय में भी कच्च गुजरात के विद्यार्थी अध्ययन के लिए आए थे। यहां से 20 मार्च को ही रवाना कर दिया गया, लेकिन कच्च से बुरानाबाद के विद्यार्थी नहीं आ सके।    सांसद की पहल रंग लाई  देशभर में संचालित होने वाले 177 नवोदय विधालयों के सैकड़ों विद्यार्थी दूसरे प्रदेशों में फंस गए थे। जिसमें बुरानाबाद के विद्यार्थी भी शामिल थे। इस संदर्भ में बुरानाबाद विद्यालय प्रबंधन ने अप्रैल माह में सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन से चर्चा कि थी। जिसके बाद 16 अप्रैल को सांसद सांसद अनिल फिरोजिया ने इन विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से इनके घर पहुंचाने के केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखा था। इस पत्र के बाद वे लगातार मंत्रालय के संपर्क में रहे,वे बुरानाबाद बाद के लिए रवाना हुए विद्यार्थियों की भी लगतार फोन पर जानकारी लेते रहे है।    रातभर जागा प्रशासन, भाजपा नेता व विद्यालय प्रबंधन  कच्छ गुजरात में फंसे इन विधार्थियों को अनुमति मिलने के बाद गुरुवार गुरुवार-शुक्रवार की रात 03 बजे वहां से रवाना किया गया। ये बच्चे करीब 20 घंटे का सफर तय कर शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 2 बजे बुरानाबाद पहुंचे। इस सफर में लोकडाउन के चलते इनकी बस को जगह जगह रोका गया, लेकिन हर बार खाचरौद प्रशासन वहां के डियूटी पर तैनात अधिकारियों से बात कर इस बस को आगे बड़वाता। खाचरोद एसडीएम व तहसीलदार दोनों पूरे समय स्वास्थ्य अमले के साथ यहां मुस्तेद रहे। रात को बस के विद्यालय पहुंचते ही यहां पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल ने विद्यार्थियों व उनके परिजनों से बातचीत कर कुशलचेम पूछी।    इनका कहना  गुजरात में फंसे हमारे विद्यालय के समस्त विद्यार्थी देर रात को सकुशल विद्यालय लौट आए। सभी की जांच कर शनिवार दोपहर को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।   डॉ केबी गुप्ता  उपप्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, बुरानाबाद 

Kolar News

Kolar News 25 April 2020

सिवनी। जिले में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने कंट्रोल रूम के सामने सर्किट हाउस चैराहे पर खड़े होकर बुधवार देर शाम लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को पकड़ा एवं उनके विरुद्ध धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही करवाई।  लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 22 व्यक्तियों पर 22 प्रकरण धारा 188 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए तथा उनसे 3 कारें एवं 19 मोटरसाइकिलों की जब्ती की गई है। वहीं विभिन्न थाना अंतर्गत लाॅक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 32 प्रकरण एवं 1 आबकारी, 1 आम्र्स, 1 जुुआ एक्ट के तहत दर्ज किए हैं तथा कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 3 एफआईआर की होम डिलीवरी गुरूवार को की गई है।    सिवनी पुलिस ने गुरूवार की सुबह जानकारी दी कि बुधवार को लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 35 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिनमें 20 प्रकरण थाना कोतवाली में, 02 प्रकरण थाना डूंडा सिवनी में,  02 प्रकरण थाना बंडोल में , 05 प्रकरण थाना लखनादौन में,  03 प्रकरण थाना आदेगांव में, 01 प्रकरण थाना धूमा में, 01 प्रकरण थाना बरघाट में एवं  01 प्रकरण थाना अरी में पंजीबद्ध किये गये हैं। 32 प्रकरणों में आरोपी लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए अनावश्यक बाहर घूमते हुए पाए गए जिन्हें हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 188 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया  एवं  01 प्रकरण में  आबकारी अधिनियम, 01 प्रकरण में 13 जुआ एक्ट तथा 01 प्रकरण में आर्म्स एक्ट के साथ धारा 188 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए कार्यवाही की गई है ।   आगे बताया गया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करते  पाये जाने पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी करते हुए बुधवार को 03 प्रकरण दर्ज किये गये। प्रकरण में मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 22 एम 9565, एमपी 22 एमबी 6667 एवं एमपी 22 एमसी 6892 पर लॉक डाउन के दौरान अनावश्यक रूप से 3 लोग बैठकर घूमते हुए कैमरा में दिखाई दे रहे थे। लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर इनके विरुद्ध धारा 188 भादवि के अंतर्गत एफआईआर पंजीबद्ध कर गुरूवार को एफआईआर की होम डिलीवरी की गई है।

Kolar News

Kolar News 23 April 2020

धार। जिले मे कोरोना संक्रमण के चलते जारी लॉकडाउन में क्षेत्र के किसानों को भी आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है। परिवहन बंद होने के कारण कोई खरीदने वाला नहीं मिल रहा है। गत वर्ष प्याज के दामों में उछाल को देखते हुए इस वर्ष जिले के किसानों ने हजारों हैक्टेयर में प्याज की फसल उगाई है। खेतों में फसल पक कर तैयार है। वही प्याज का बंपर उत्पादन होने से किसान उत्साहित हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण व्यापार व परिवहन बंद होने के कारण उन्हें भाव न मिलने की चिंताए साफ दिखाई दे रही है।   यही स्थिति जिले में अन्य फसलों की है, जहां फसलें नष्ट होने की कगार पर पहुंच रही है। प्याज की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि फसल पक चुकी है। लेकिन लाकडाउन के कारण किसान खेत से फसल नहीं निकाल रहे। जिले के प्याज उत्पादन किसानों को लॉकडाउन खुलने का बेफकरी से इंतजार है। इससे वह बाजार में अपनी उपज बेच सके। प्याज की फसल बिकने के लिए तैयार है, लेकिन जिले प्रदेश सभी जगह की मंडी बंद होने से प्याज खरीदी की व्यवस्था न होने के कारण किसान बाजार खुलने व नीलामी शुरू होने की राह देख रहे हैं।     दरअसल मंडियों में प्याज खरीदी की उचित व्यवस्था न होने के कारण 50 फीसदी किसान खेत से व्यापारी को अपनी उपज बेच देते हैं। लेकिन वह भी प्याज खरीदने नहीं आ रहे है। प्याज उत्पादक किसान राजू यादव का कहना कि इस साल किसानों के प्याज की अधिक खेती की है। उत्पादन भी अच्छा हुआ है। लेकिन कोरोना वायरस के कारण बाजार में छाई मंदी से वह चिंतित है। उनका कहना है कि मंडियों में प्याज की नीलामी शुरु हो। मंडी प्रशासन मंडी में प्याज खरीदी के इंतजाम करे और जिले व प्रदेश में सरकार मंडियों को चालू किया जाए।    किसानों ने मांग की है कि मंडी प्रशासन नीलामी की व्यवस्था करे और प्याज खरीदी चालू करें। इससे किसान मंडी आएंगे और उन्हें उपज का सही दाम भी मिलेगा। इससे उनको नुकसानी का सामना नहीं करना पड़े व लागत निकालकर कुछ मुनाफा कमा सके।    तलाई बिल्लोदा के किसान गोपाल मंडलोई की चिंता यह है कि फसल कब बेचेंगे। उनका कहना है कि मंडी खुलने के आसार भी नहीं दिख रहे है। मजदूरों के पैसे देना है और मंडी बंद है, क्या करें किसान कुछ समझ नहीं आ रहा है। रतनलाल वसुनिया, किसान, अनारद मंडी व परिवहन बंद खेतों से निकली प्याज की रखने की व्यवस्था नहीं लॉकडाउन देश सभी जगह बाजार बंद है। वहीं मौसम में बदलाव और बूंदाबांदी से किसान को प्याज के साथ गेहूं की फसल मैं भी नुकसान की चिंता सताने लगी है। 

Kolar News

Kolar News 23 April 2020

मुरैना। राजस्थान के कोटा में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को मुरैना और खरगोन में छात्रों को लेकर बस पहुंची। यहां सबसे पहले छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, इसके बाद उन्हें घर भेजा गया। छात्रों को 14 दिन के लिए होम क्वॉरेंटाइन रहने की हिदायत दी गई हैं। वहीं छात्रों के परिजनों ने बच्चों को देखकर राहत की सांस ली हैं।    कोटा से वापस लाने के लिए मुरैना से करीब 5 बसें भेजी गई थी। मुरैना में आने से पूर्व उन छात्रों को तीन जगह स्क्रेनिंग की गयी। इसके अलावा बसों के अंदर खाने पीने की चीजों के साथ दवाइयों की भी व्यवस्था की गयी थी। इसके साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगायी गयी थी। जिससे अगर कोई परेशानी आती हैं तो उसका निराकरण निकाला जा सके। 115 छात्रों को बस के जरिए मुरैना लाया गया। जिला प्रशासन की ओर से भेजी गई बस के जरिए 97 छात्र मुरैना पहुंचे। वहीं 18 छात्र निजी वाहन के जरिए पहुंचे हैं। सभी को जांच के बाद होम क्वारेंटाइन किया गया है। वापसी पर छात्रों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है।   इसके अलावा विशेष वाहन से करीब 20 छात्र कोटा से देर रात्रि खरगोन पहुंचे है। सभी छात्र जिले के अन्य क्षेत्रों के है । जिला प्रशासन द्वारा सभी छात्रों को उत्कृष्ट स्कूल के पास शासकीय कन्या आश्रम में रखा गया है इन सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। बता दें राजस्थान के कोटा में छात्र रहकर पढ़ाई कर रहे थे। लॉकडाउन के कारण वे घर नहीं जा पा रहे थे। छात्रों ने सीएम से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद सीएम ने तत्काल छात्रों को मदद का आश्वासन देते हुए बसों के जरिए उनकी वापसी कराई।

Kolar News

Kolar News 23 April 2020

ग्वालियर। राजस्थान के कोटा शहर में रहकर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मध्य प्रदेश के सैकड़ों बच्चों को प्रदेश में वापस लाने के लिए मंगलवार सुबह 150 बसें रवाना हो गई है। ग्वालियर से सुबह आठ बजे निकलीं इन बसों के साथ नगर निगम के अपर आयुक्त दिनेश शुक्ल और मेडिकल स्टाफ को जरूरी दवाओं के साथ भेजा गया है। इन छात्रों की मंगलवार देर रात तक वापसी की उम्मीद है। मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले नीमच और आगर मालवा में सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी।    बसों को आज एसएएफ मैदान से कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में रवाना किया गया। बसों को रवाना करने से पहले पूरी तरह से सैनिटाइज्ड कर सुरक्षा कवच में भेजा गया है तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम भी बसों में किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के सेकड़ों बच्चे राजस्थान के कोटा शहर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग के लिए गए हैं और लॉक डाउन के कारण वे वापस नहीं आ पा रहे थे। एक परिजन ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को ट्वीट कर बच्चे की वापसी के लिए मदद मांगी थी।   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान भी बच्चों की वापसी के लिए चिंतित थे उनके निर्देश पर ग्वालियर से 150 बसें कोटा के लिए रवाना की गई हैं। ये बसें कोटा से बच्चों को लेकर उनके उनके जिलों में चली जायेगी और बच्चे एक लंबी अवधि के बाद घर पहुँच जायेंगे। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कोटा से बच्चों को लाने के लिए बस के साथ गए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय जाते व आते समय जरूर किए जाएं । बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए भी प्रशासन ने जो  प्रबंध किए हैं उसका पालन किया जाए।

Kolar News

Kolar News 21 April 2020

भोपाल। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों में मध्यप्रदेश देश में छठवें स्थान पर है, प्रतिदिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बाद अब प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब तक 1485 पार हो चुकी है, जबकि 76 मरीजों की मौत हो चुकी है और 138 मरीज डिस्चार्ज होकर घर वापस जा चुके है।   भोपाल की बात की जाए तो राजधानी में सोमवार देर रात तक 40 नए मामले सामने आए, नए मरीजों में तीन पुलिसकर्मी और चार जमातियों के संपर्क में आने वाले लोग हैं। मरीजों में 9 दिन की बच्ची समेत चार 15 साल से कम उम्र के हैं। बड़ी बात यह कि इनमें ज्यादातर को कोई लक्षण नहीं थे। शिविर में जांच कराई तो संक्रमित पाए गए। भोपाल में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 254 क्रास हो गया है और 7 लोगो की कोरोना से मौत हो गई है। इन्दौर भी कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित है। पिछले 24 घंटों में इन्दौर में कोरोना के सात मरीज मिले हैं। इसके बाद इंदौर में कुल कोरोना मरीजों संख्या 897 हो गयी है। इंदौर, भोपाल के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों की बात की जाए तो धार में 36 (15 नए) , रायसेन में 24 (17 नए), होशंगाबाद में 25 (एक नया) जबलपुर में 21(एक नया), आगर मालवा में आठ(दो नए) , शाजापुर में छह (एक नया), कोरोना मरीज पाए गये हैं। इसके अलावा मुरैना में 16, उज्जैन में 27, खरगोन में 41, खंडवा में 32, बड़वानी में 24, ग्वालियर में छह, देवास में 19, श्योपुर में 04, विदिशा में 13, छिंदवाड़ा में 04,शिवपुरी में दो, रतलाम में 09, मंदसौर में 08, सागर में 02, अलीराजपुर में 03 और बैतूल, टीकमगढ़ और राजगढ़ में एक-एक कोरोना मरीज मिला है।   राजधानी भोपाल में तेज़ी से बढ़ते कोरोना संक्रमित मामले को लेकर कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने भोपाल में 33 कंटेंटमेंट एरिया घोषित कर दिया है। वही कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के निवास स्थल के आसपास के 1 किलोमीटर एरिया को कंटेंमेंन्ट एरिया घोषित किया है।    भोपाल का यह एरिया कंटेंनमेंट में घोषित   थाना जहांगीराबाद अंतर्गत चर्च रोड , अहाता मनकशा बोगदा पुल, रुकमा बाई हॉस्पिटल के पास, बरखेड़ी थाना जहांगीराबाद ,गोरबंद कॉलोनी ,साईं मंदिर के पास ,दुर्गा चौक ,मकान नंबर 8 पट्टे वाली गली, बरखेड़ी ,थाना कोहेफिजा में हिमांशु टावर ,लालघाटी, संजय बेकरी के पीछे,हज हाउस, गोयल ई- स्टेट थाना कोतवाली में बाड़ीपूरा इमामी गेट चौराहा, थाना तलैया में मकान नंबर 1933 ,खानूगांव मस्जिद के पास, थाना अशोका गार्डन में इकबाल कॉलोनी, थाना गौतम नगर में गौतम नगर थाना ,थाना ऐशबाग में सेक्टर ए उमराव दूल्हा ऐशबाग, हाउसिंग कॉलोनी, ऐशबाग थाना गांधीनगर में संजीव नगर, अब्बास नगर नियर आरकेडीएफ,थाना टीटी नगर में टीटी नगर, टीटी नगर थाना साउथ टीटी नगर ,थाना निशातपुरा में बैरसिया रोड, थाना ईटखेड़ी में ग्राम मस्तीपुर मीना, थाना पिपलानी में रोहतास नगर, खजूरी कला, थाना अवधपुरी में रोहतास नगर फेस टू वैष्णवी हॉस्पिटल, थाना चुना भट्टी में अमलतास कॉलोनी, थाना हबीबगंज में थाना हबीबगंज, साईं बाबा नगर, अरेरा कॉलोनी, थाना बैरागढ़ में न्यू शिव मंदिर थाना शाहजहानाबाद रहीम नूर महल जेपीयू, ताजुल मस्जिद, भोपाल को शामिल किया गया है।  

Kolar News

Kolar News 21 April 2020

उज्जैन। जिले में 6 नए कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 6 नए मरीजों के पॉजीटिव होने की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा 37 पर पहुँच गया। वहीं मृतकों का आंकड़ा 7 हो गया है।    नए पॉजीटिव रोगियों में  भार्गव मार्ग का एक, सरदार पटेल कॉलोनी की एक महिला, निकास चौराहा का एक पुरुष और रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग के 3 पुरुषों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं,मंगलवार सुबह नीलगंगा थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर यशवंत पाल का निधन हो गया। वे करोनो पॉजिटिव थे। कल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। सब इंस्पेक्टर पाल ने कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में ड्यूटी दी थी। इसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको इंदौर रैफर किया गया था। सुबह 5 बजे उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। पाल की दो बेटियों फाल्गुनी और ईशा को विक्रमादित्य होटल में क्वॉरेंटाइन किया गया है। फिलहाल इनकी रिपोर्ट नहीं आई है। 

Kolar News

Kolar News 21 April 2020

आगरमालवा। जिला मुख्यालय पर रविवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 11 हो गई है।   जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 04 हाटपुरा क्षेत्र में मुलतानी परिवार के आज पाँच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिले हैं। वही पिछले दिनों इसी परिवार के दो व्यक्ति पॉजिटिव मिले थे। जिले के नलखेड़ा मे तीन, ग्राम पायली में एक तथा आगरमालवा में सात मरीज मिलने के बाद अब जिले में कोरोना के 11 मरीज हो गये हैं। 

Kolar News

Kolar News 19 April 2020

अशोकनगर। करीला मंदिर स्थित मां जानकी के दरबार में होना वाला बुंदेली राई नृत्य, देश की सांस्कृतिक विरासत में शामिल होने से अब बुंदेली राई नृत्यांगनाओं को सम्मान मिलेगा एवं इस कला को प्रोत्साहन भी मिलेगा। दरअसल,भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय में इस नृत्य को सांस्कृतिक विरासत में शामिल कर लिया गया है।   भारतीय जनतापार्टी के जिला मीडिया प्रभारी का कहना है कि इस बुंदेली राई नृत्य को सांस्कृतिक विरासत में शामिल कराने के लिए सांसद डॉ. केपी यादव काफी समय से प्रयासरत थे। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा इसे सांस्कृतिक विरासत में शामिल करने पर सांसद द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया है।    इस संबंध में सांसद यादव का कहना है कि करीला मंदिर में होने वाले बुंदेली राई नृत्य के सांस्कृतिक विरासत में शामिल होने से अब निश्चित तौर पर इस कला को बढ़ावा मिलने के साथ नृत्यांगनाओं को सम्मान मिलेगा। जैसा कि रामायण में भी उल्लेख है कि लव-कुश के जन्म के समय बधाई नृत्य करने अप्सरायें आईं थीं, मान्यता अनुसार तब से ही महर्षि बाल्मिकी आश्रम करीला मंदिर में नृत्यांगनायें इस मान्यता का निवार्हन करती चली आ रही हैं।    बुजुर्ग नृत्यांगनाओं को मिलेगी पेंशन:   बुंदेली राई नृत्यांगनाओं को सांस्कृतिक विरासत में शामिल करने से जहां उनकी कला के लिए देशभर में प्रोत्साहन और सम्मान मिलेगा वहीं बुजुर्ग नृत्यांगनाओं को पेंशन मिलने का लाभ भी मिलेगा।    करीला महोत्सव भी मनेगा:   सांसद डॉ.केपी यादव ने कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र में संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ओरछा महोत्सव की तर्ज पर करीला महोत्सव मनाने के लिए भी केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल से चर्चा की गई है, इसकी स्वीकृति भी जल्द प्रदान होगी।

Kolar News

Kolar News 19 April 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम बदलने से शनिवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जहां तक गर्मी की बात है, हीटवेव की स्थिति गुजरात के अलावा विदर्भ और दक्षिण मध्य प्रदेश पर बढ़ेगी।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार देश में अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके चलते मध्यप्रदेश में कई हिस्सों में गरज चमक एवं तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।   मध्यप्रदेश राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश भारतीय मौसम विभाग भोपाल द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सिहोर, धार, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला,अनुपपुर, शाडोल,दिंडोरी, कटनी, छिंदवाडा, जबलपुर, सिवनी, मंडला,रीवा, सतना,सीधी, सिंगरौली, बेतुल एवं होशंगाबाद जिलों में गरज चमक के साथ कहीं- कहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है।    देरी से आएगा मानसून हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 2020 में मानसून देरी से आने का पूर्वानुमान है। इस बीच आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश और इंदौर में 22 जून तक मानसून प्रवेश करेगा, इस बार सामान्य मानसून रहेगा पिछली बार की तरह इस बार अधिक बारिश होने की संभावना नहीं है।   22 जून के बाद मानसून दस्तक देगा इंदौर सहित प्रदेश में 22 जून के बाद मानसून दस्तक देगा और 30 सितंबर तक रहेगा। मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून के आने का और मानसून के जाने की तारीख में इस बार परिवर्तन किया है। पिछले वर्ष तक मानसून 15 जून तक मध्यप्रदेश में प्रवेश करता था और 20 सितंबर तक रहता था। लेकिन पिछल कई वर्षों से मानसून में लगातार हो रहे परिवर्तन को देखते हुए मौसम विशेषज्ञ ने इस औसतन अनुमान में बदलाव किया है।  

Kolar News

Kolar News 19 April 2020

भोपाल। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू है। यातायात के तमात साधन भी ठप हैं। ऐसे में कई लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो लोगों के लिए मिसाल बन गया है। दरअसल, लॉकडाउन के बीच कोई परिजन नहीं होने की स्थिति में एक महिला की अर्थी को मुस्लिम युवकों ने कंधा दिया। इन लोगों ने अर्थी को राम नाम सत्य है के नारे लगाते हुए घाट तक ले जाने में मदद पहुंचाई।    जानकारी के अनुसार बुधवार को राजधानी के टीला जमालपुरा क्षेत्र में सामान्य बीमारी के चलते एक हिंदू महिला की गुरुवार को मौत हो गई। लॉकडाउन के चलते महिला के रिश्तेदार भी आने में असमर्थ थे। ऐसे में पड़ोस के मुस्लिम युवकों ने आगे आकर मदद की। लॉकडाउन के बीच ट्रांसपोर्ट ना मिलने के चलते इन युवकों ने स्‍वयं ही अर्थी को कंधा दिया। जिसके बाद श्मशान घाट पर महिला के बच्चे और पति ने उसका अंतिम संस्कार किया। इस घटना से कोरोना संकट के बीच भोपाल में आपसी भाईचारे की तस्वीर नजर आई।    बताया जा रहा है कि मृतक महिला कुछ दिनों से बीमार थी और अपने पुत्र और पति के साथ रहती थी। वहीं, मुस्लिम युवकों का कहना है कि लॉकडाउन होने के चलते उनके रिश्तेदार आ नहीं सके, जिसकी वजह से पड़ोसी होने के नाते मदद करना उनका फर्ज था।  

Kolar News

Kolar News 16 April 2020

ग्वालियर। कोरोना महामारी के चलते बनी लॉकडाउन की स्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी संस्थाओं, कंपनियों और आमजन से अपने यहां काम करने वाले लोगों का वेतन नहीं काटने का आग्रह किया था। लेकिन इसके बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रही ईको ग्रीन कंपनी का अमानवीय चेहरा सामने आया है । कोरोना जैसी महामारी में योद्धा बनकर काम में जुटे कर्मचारियों का वेतन कंपनी ने काट लिया है। जिससे नाराज सफाईकर्मी अन्य स्टाफ के साथ गुरुवार से हड़ताल पर चले गए हैं।    कोरोना  संकट के बीच सफाई कर्मियों को कोरोना वारियर कहकर प्रधानमंत्री उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और शहर के लोग उन पर पुष्प वर्षा कर रही है लेकिन इनकी नियुक्ति करने वाली ईको ग्रीन कंपनी की नजर में इनके काम का कोई मोल नहीं हैं। कंपनी ने सफाई कर्मियों सहित सपोर्टिंग स्टाफ की सेलरी काट ली जिससे नाराज होकर सभी लोग हड़ताल पर चले गए हैं। गुरुवार सुबह करीब 1000-1200 कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया।    उन्होंने बताया कि आज गुडी गुडा का नाका, बुद्धा पार्क, मेला ग्राउंड, आदर्श मिल और नारायण विहार सभी जगह हमारे सफाईकर्मी, ड्राइवर, हेल्पर, सुपरवाइजर और अन्य सपोर्टिंग स्टाफ ने काम बंद कर दिया है और जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल कर रहे एक कर्मचारी रवि पवैया ने बताया कि इस महामारी में प्रधानमंत्री ने सेलरी नहीं काटने के निर्देश दिया है, फिर भी ईको ग्रीन कंपनी ने हमारा वेतन काट लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि 11,000 रुपये की जगह कंपनी से 10,000 रुपये वेतन दिया। किसी कर्मचारी ने किसी कारणवश छुट्टी ली है तो उसका वेतन काट लिया गया है।    हड़ताली कर्मचारियों ने दावा किया कि कंपनी ने कहा था कि महामारी में आपको 34 दिन की सेलरी देंगे। आपको भी काम करना है लेकिन कंपनी अपने दावे से मुकर गई है। कर्मचारियों में इस बात की भी नाराजगी है कि वे इस महामारी में शहर की सफाई कर रहे हैं लेकिन उनके पास ना सेनेटाइजर है, ना वर्दी, ना मास्क है और ना कोई अन्य सुरक्षा उपकरण। हम अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा कर रहे हैं लेकिन कंपनी मनमानी कर रही है। हड़ताल की सूचना पर ईको ग्रीन कंपनी के एच आर अनिल शर्मा कर्मचारियों से मिलने गए, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। 

Kolar News

Kolar News 16 April 2020

बड़वानी। बड़वानी जिले के बंदरियाबड़ ग्राम में खेतिया वन विभाग के पिंजरे में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ कैद हुआ है। वन विभाग ने यह पिंजरा लोगों तेंदुए की मूवमेंट की जानकारी देने के बाद लगाया गया था। वन विभाग ने जिस क्षेत्र में पिंजरा लगाया था वहां एक तेंदुआ पकड़ाया और पिंजरे के आसपास एक ओर अन्य तेंदुए की मूवमेंट के निशान मिले हैं।    खेतिया वन विभाग के रेंजर मंगेश बुंदेला के अनुसार बंदरियाबड ग्राम के ग्रामीणों ने वन विभाग को क्षेत्र में तेंदुए की चहल कदमी की जानकारी दी थी। जिसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकडऩे की योजना बनाते हुए बुधवार को बंदरियाबड़ में पिंजरा लगाया था। गुरुवार सुबह पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के अनुसार इस पिंजरे के पास एक और तेंदुए की मूवमेंट है, जिसको लेकर गांव वालों को सचेत रहने का कहा गया है। पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ 3 वर्ष का है। अब इसको अधिकारियों के निर्देश अनुसार किसी अन्यत्र स्थान पर जंगल में छोड़ा जाएगा। वहीं तेंदुए के पिंजरे में कैद होने से ग्रामीण अंचल क्षेत्र में हलचल मच गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी खेतिया पानसेमल क्षेत्रों में वन विभाग ने तेंदुए पकड़े है। कई बार तेंदुए द्वारा इंसानों पर हमले करने की भी मामले सामने आ चुके हैं। 

Kolar News

Kolar News 16 April 2020

भोपाल/इंदौर। लगातार सुर्खियों में रहने वाले नदी न्यास के अध्यक्ष कम्प्यूटर बाबा कांग्रेस सरकार जाने के बाद से खामोश हैं। सरकार बदलने के बाद कम्प्यूटर बाबा पर भी पद छिनने का खतरा मंडराने लगा है, लेकिन उनका कहना है कि अगर पद चला भी जाता है, तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।    पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने अपने अंतिम कुछ महीनों में कम्प्यूटर बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। लेकिन बाबा विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर नदी न्यास का अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश में सरकार बदलते ही कम्प्यूटर बाबा पर गाज गिरना शुरू हो गया है। उनकी गाड़ी और निजी स्टाफ छिन गया है। उनके पास सिर्फ एक गनमैन बचा है और कहा जा रहा है कि बाबा का पद छिनते ही गनमैन को भी वापस ले लिया जाएगा। इधर, लॉकडाउन शुरू होने के बाद कम्प्यूटर बाबा इंदौर के समीप गोम्मटगिरी आश्रम में धूनी रमा रहे हैं। शिवराज सरकार द्वारा सुविधाएं छीन लिए जाने पर बाबा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सुविधा ले ली गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पद से हटाया जाता है तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बाबा ने कहा कि नर्मदा नदी को बचाने के लिए वे हमेशा की तरह काम करते रहेंगे। बाबा कहते हैं कि नदी न्यास का अध्यक्ष न रहने पर भी वे नर्मदा को बचाने के लिए काम करते रहेंगे और उन्हें जहां भी नर्मदा के किनारे अवैध खनन दिखाई देगा, वे साधु-संतों के साथ धुनी रमाने बैठ जाएंगे।  

Kolar News

Kolar News 14 April 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शाहपुरा बस्ती के लोगों को ‘मेरी बस्ती-कोरोना मुक्त बस्ती’ का संकल्प दिलाया। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कही बातों पर अमल करने का आह्वान भी किया।    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मंगलवार सुबह राजधानी के शाहपुरा क्षेत्र में स्थित झुग्गी बस्ती में पहुंचे और बस्ती के सैकड़ों रहवासियों को अपनी बस्ती को कोरोना मुक्त रखने के लिए संकल्प दिलाया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि बस्ती के सभी लोग प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 03 मई तक घोषित किए गए लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग के मापदंडों का पालन करें। बस्ती में स्वच्छता रखें तथा कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि बस्ती के लोग अपनी बस्ती को कोरोना मुक्त रखने के लिए प्रयास करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। बस्ती के निवासियों ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की बातों को दोहराते हुए अपनी बस्ती को कोरोना मुक्त और स्वच्छ बस्ती बनाने के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विकास विरानी समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Kolar News

Kolar News 14 April 2020

भोपाल। मौसम बदलने से अब मध्यप्रदेश के कई जिलों में गर्मी बढ़ने लगी है। आलम यह है कि होशंगाबाद जिला देश के गर्म शहरों में सबसे ऊपर पहुंच गया है। जबकि खंडवा 7वें नंबर पर है। दुनियाभर के गर्म देशों की के शहरों से तुलना करें तो होशंगाबाद जिला दुनियाभर में 6वें नंबर पर आ गया है।   देश में एक तरफ कोरोना का कहर चल रहा है, इस बीच तापमान में एकदम से उछाल आया है। मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों का तापमान 40 पार हो गया है। मौसम विभाग ने इंदौर, भोपाल और होशंगाबाद संभागों के जिलों में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि हवा की रफ्तार 18 किमी प्रति घंटे रहेगी।   पिछले 24 घंटों का हाल पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। उज्जैन और होशंगाबाद संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री होशंगाबाद का दर्ज हुआ है।   यहां चल सकती है लू मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक के मुताबिक वर्तमान मौसम संबंधी विश्लेषण के आधार पर 14 और 15 अप्रैल के दौरान दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश (इन्दौर, होशंगाबाद एवं भोपाल संभागों के जिलों में) में कुछ क्षेत्रों में लू परिस्थिति विकसित होने की संभावना है।   -खंडवा में 15 अप्रैल को लू चलने की आशंका है। -होशंगाबाद में 15 अप्रैल को लू चलने की चेतावनी। -अनूपपुर में 17 अप्रैल को बिजली चमक सकती है। -डिंडोरी में भी बिजली चमकने की चेतावनी। -छिंदवाड़ा में भी बिजली चमक सकती है। -नरसिंहपुर में भी बिजली चमकने की आशंका। -सिवनी में भी बिजली चमकने की चेतावनी।   आगामी 3 दिनों के दौरान पश्चिमोत्तर मध्यप्रदेश में 2 से 3 डिग्री सेलशियस की उत्तरोत्तर बृद्धि की संभावना है। आगामी 15 अप्रैल तक मध्यप्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। 16 अप्रैल को पूर्वी मध्यप्रदेश के हिस्सों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली और आंधी हवाओं (गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक ) होने की संभावना है।   

Kolar News

Kolar News 14 April 2020

भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है । शहर को पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है। इंदौर के बाद अब भोपाल में कोरोना वायरस फैलता जा रहा है। इसी बीच एक अच्छी खबर भी आई है।    कोरोना से संक्रमित एक और मरीज को पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से घर भेज दिया गया है । इस तरह अब भोपाल में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक कर दिया गया है। कोरोना महामारी से बीते शनिवार को एक व्यक्ति जो कोरोना से संक्रमित था अब पूरी तसर स्वस्थ होकर घर भेज दिया गया है । आर .एस. धाकड़ जो पेशे से रेलवे में गार्ड है। कोरोना संक्रमण के बाद इनका टेस्ट पॉज़िटिव आया था। इनको इलाज के लिये एम्स में भर्ती किया गया था ।बीते शनिवार को यह योद्धा भी कोरोना को परास्त कर विजय होकर बाहर आ गए हैं।   बात दें कि आर.एस. धाकड़ रेलवे में गार्ड है। कोरोना संक्रमण के बाद इनका टेस्ट पॉज़िटिव आया था। इनको इलाज के लिये एम्स में भर्ती किया गया था । धाकड़ ने बताया कि एम्स प्रबंधन और स्वास्थ्य सुधार द्वारा लगातार दी जा रही दवाइयां और स्वास्थ्य सुविधाओं की शानदार व्यवस्था के कारण वह आज ठीक होकर यहां से विदा ले रहे हैं।   धाकड़ ने कहा कि आज के समय में हमारे डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ द्वारा की जाने वाली मानव सेवा ही सबसे बड़ी राष्ट्रीयता है। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर एम्स और उनकी टीम डॉक्टर्स, नर्स, स्टाफ के साथ-साथ रेलवे के डी.आर. एम और वरिष्ठ अधिकारियों को उनका मनोबल बढ़ाने के लिए बहुत धन्यवाद ।    एम्स के डायरेक्टर सरमन ने बताया कि धाकड़ कोरोना संक्रमण की संभावना के चलते रेलवे अस्पताल द्वारा रेफर किए गए थे। सेम्पलिंग की जांच के बाद इनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया । लगातार इलाज, इच्छा शक्ति और संयम से इन्होंने कोरोना को पराजित किया। एम्स से यह लगातार तीसरे मरीज है जो स्वस्थ होकर घर पहुचे है।   एम्स अस्पताल से इसके पूर्व कोरोना संक्रमण से प्रभावित 2 मरीज के.के सक्सेना और उनकी बेटी गुंजन सक्सेना भी स्वस्थ होकर घर पहुंचे है । इसके बाद इन सभी लोगों को 14 दिन के होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है जिससे कि यह अपना इम्यून सिस्टम बढ़ा सकें और लोगो को कोरोना इलाज के बारे में जागरूक कर सकें।     

Kolar News

Kolar News 12 April 2020

रायसेन। रायसेन नगर के वार्ड 6 में रहने वाले कोरोना पॉजिटिव आये युवक के 12 परिजनों की रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आई है। इसके बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि यह पहली रिपोर्ट है, अभी 9 दिन बाद एक और टेस्ट कराया जाएगा, उसके बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी ।    जानकारी के मुताबिक, गत 08 अप्रैल को रायसेन में रिजवान नाम के युवक की टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद कलेक्टर उमा शंकर भार्गव ने रायसेन नगर में कर्फ्यू लगा दिया था। उसके बाद वार्ड क्रमांक 06 से सटे हुए सभी वार्डो की सीमाएं सील करने के बाद अन्य जगह से कर्फ्यू हटा लिया गया था। कोरोना पाजिटिव मरीज के 12 परिजन सहित कुल 31 लोगों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें 12 परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना 9 दिन बाद फिर कोरोना पाजिटिव मरीज के परिजनों के सेंपल जांच के लिये भेजे जाएंगे। अगर दूसरी बार भी रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही स्थित साफ हो पाएगी। अभी प्रशासन लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने में लगा हुआ है।  

Kolar News

Kolar News 12 April 2020

जबलपुर। मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए प्रशासन विशेष एहतियात बरत रहा है। प्रदेश के 20 ऐसे जिले है जहां पर अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिल चुके है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब प्रशासन ने इस पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ इंदौर, भोपाल और उज्जैन को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बाकी के प्रभावित जिलों में आने-जाने पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं दूसरी तरफ अब संस्कारधानी जबलपुर में भी कोरोना संक्रमण रोकने प्रशासन अब सख्ती बरत रहा है।    जबलपुर प्रशासन ने 10 मार्च के बाद शहर आने वाले हर शख्स को आवश्यक रुप से अपनी सूचना प्रशासन को देने का आदेश जारी किया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म जारी किया है। 10 मार्च के बाद आए लोगों के लिए फॉर्म भरना अनिवार्य है। बताते चले कि अब तक जबलपुर में कोरोना के 9 मामले सामने आए हैं। 10 मार्च के बाद 50 हज़ार लोगों के जबलपुर आने की संभावना जताई गई है। 10 मार्च के बाद 650 लोग विदेश यात्रा से लौटे हैं। जबलपुर में लॉकडाउन के बाद 3 हज़ार लोगों ने जिले की सीमा में प्रवेश किया है। जिसके मद्देनजर प्रशासन ने जानकारी जुटाने के लिए यह फैसला लिया है।   

Kolar News

Kolar News 10 April 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस सप्ताह यानि 10 से 16 अप्रैल के बीच मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। शुष्क मौसम के कारण धूप का प्रभाव बढ़ता जाएगा जिससे सभी जिलों में तापमान बढऩे की संभावना है।    वरिष्ठ मौमस वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के खंडवा, मंडला, सिवनी, उज्जैन, उमरिया जैसे दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुँच सकता है। इंदौर, भोपाल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर जैसे बाकी प्रमुख जिलों में भी 38 डिग्री के आसपास तापमान पहुँचने की संभावना है। इस सप्ताह पूरी तरह से शुष्क मौसम के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में 13 और 14 अप्रैल को गर्जना और हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसमें टीकमगढ़, सागर, सतना, पन्ना, दमोह, छतरपुर, रीवा, दतिया, ग्वालियर, विदिशा और भोपाल में 13 को हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि 14 अप्रैल को सिंगरौली, उमरिया, शहडोल में हल्की वर्षा हो सकती है।    

Kolar News

Kolar News 10 April 2020

विदिशा। जिले में जिस तरह से कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं, उससे इस महामारी के कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार देर रात स्टेट वायरोलॉजी लैब भोपाल से आई रिपोर्ट में जिले में 11 नए कोरोना पॉजीटिव पाए जाने की बात कही गई है। इनमें से विदिशा शहर में 5, गंजबासौदा शहर में 4 और लटेरी तथा ग्यारसपुर में एक- एक नया कोरोना पॉजिटिव मिला है।    इससे पहले 8 अप्रैल को जिले के गंजबासौदा में 1 और सिरोंज में 6 अप्रैल को 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुका है। ताजा रिपोर्ट के बाद विदिशा जिले में अब तक 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाकर स्क्रीनिंग की जा रही है।    सीएमएचओ डॉ. केएस अहिरवार का कहना है कि विदिशा शहर में पाए गए 5 नए कोरोना पॉजिटिव किला अंदर, चोपड़ा मोहल्ला, लोहंगीपुरा और स्वर्णकार कॉलोनी आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इन सभी मरीजों की रात में ही सर्चिंग करवाई गई। जो नए मरीज मिले हैं इनके सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पॉजिटिव मरीज मिलने का खुलासा हुआ है। पूरे क्षेत्र को कैंटोनमेंट किया गया है जिला कलेक्टर डॉ. पंकज जैन का कहना है कि जिन जगह पर कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, उसको कैंटोनमेंट किया गया है। इन क्षेत्रों में किसी को भी आने जाने की मनाही रहेगी। प्रशासन ने शुक्रवार से मास्क और चेहरे पर कपड़ा बांधकर ही घर से निकलने के आदेश जारी किए हैं।

Kolar News

Kolar News 10 April 2020

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल जैसे शहरों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच ग्वालियर से एक सुखद खबर आई है। यहां कोरोना के दो संक्रमित मरीज मिले थे, जो अब स्वस्थ हो गए हैं और अस्तपाल से छुट्टी होने के बाद वे अपने घर पहुंच गए हैं। सोमवार को देर शाम उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दोनों की अस्पताल से छुट्टी कर दी है। इसके साथ ही ग्वालियर अब कोरोना संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित हो गया है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को देर शाम कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए 19 सेम्पलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है और सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर जिले में अब तक कुल 208 सेम्पल जांच के लिये भेजे गए थे, जिनमें से अब तक 143 जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। केवल 2 प्रकरणों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिनमें उपचार के बाद दोनों मरीज की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो गई है और दोनों को अस्पताल से छुट्टी करके घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी 57 जांच रिपोर्ट आना शेष है। इसके अलावा जिले में 1295 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। इसके साथ ही 3 हजार 249 व्यक्तियों की चिकित्सीय स्क्रीनिंग की गई है। बाहर से आने वाले यात्रियों को संस्थागत क्वारेंटाइन करने के लिये 7 स्थान चिन्हित किए गए हैं। जिले की सभी सीमाओं पर नाके स्थापित कर बाहर से आने वाले यात्रियों की चिकित्सीय जांच के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया जा रहा है। मोतीमहल के कमाण्ड कंट्रोल सेंटर में वॉट्सएप के माध्यम से आने वाले कॉल पर चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति वॉट्सएप नम्बर 7089003193 पर वॉट्सएप वीडियो कॉलिंग कर चिकित्सीय सहायता प्राप्त कर सकता है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। होम डिलेवरी को बढ़ावा देते हुए अधिक से अधिक वस्तुओं को होम डिलेवरी के माध्यम से उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। टेकनपुर एवं चेतकपुरी क्षेत्र के तीन किलोमीटर दायरे में निवास करने वाले परिवारों के यहां डोर-टू-डोर सर्वेक्षण का कार्य भी किया जा रहा है। 

Kolar News

Kolar News 7 April 2020

खरगोन। खरगोन तहसील की ग्राम पंचायत आसनगांव में ललित पिता शिवराम कोरोनावायरस केस पाया गया है, वह अभी हाल ही में पेरीस से वापस लौट था । प्रशासन ने पूरा गांव सील कर दिया गया है।  डॉक्टरों की टीम व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं समीपस्थ ग्राम गोपालपुरा भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। घरों में रहें सुरक्षित रहे लाक डाऊन का पालन करें, इसी प्रकार से खरगोन नगर के साहकार नगर में सकुर मस्जिद के सामने हाजी नुर मोहम्मद उम्र 49 वर्ष को कोरोनावायरस केस पाया गया । जिसमें प्रशासन ने मरीज़ के घर से तीन किलोमीटर की परिधि में आने वाले क्षेत्र को सील कर दिया गया ।    खरगोन जिले के कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने बताया की हमने मरीज के आसपास के घरों को सील कर दिया है और जनता से अपील की है कि वे साफ सफाई रखे , घरों में से बाहर नहीं निकलेें। 

Kolar News

Kolar News 4 April 2020

सिवनी।  मध्यप्रदेश के सिवनी जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की है। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए ‘आरोग्य सेतु’ नाम का एक स्मार्टफोन ऐप लॉन्च किया गया है, जो कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर उपयोगकर्ता को सतर्क करता हैं।      जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि आरोग्य सेतु ऐप ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स और आईफोन दोनों के लिए उपलब्ध है। यह ऐप ब्लूटूथ, लोकेशन और मोबाइल नंबर की मदद से चेक करता है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आए, जिसमें कोरोना संक्रमण मिला हो। ऐप में और भी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे COVID-19 हेल्प सेंटर्स और सेल्फ असेसमेंट टेस्ट शामिल हैं, जिससे आप चेक कर सकते हैं कि आप पर इस संक्रमण का खतरा तो नहीं है। उक्त ऐप को निम्न लिंक से डाऊनलोड किया जा सकता हैं Android: https://play.google.com/store/apps/details… IOS: https://apps.apple.com/in/app/aarogyasetu/id1505825357

Kolar News

Kolar News 4 April 2020

इंदौर। जैसे-जैसे शहर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या सामने आती जा रही है और संदिग्ध मिलते जा रहे हैं, वैसे-वैसे इनके उपचार के लिए भी जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग खास इंतजाम कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को 500 से ज्यादा संदिग्धों को अभी तक क्वारेंटाइन सेंटरों में पहुंचाया जा चुका है। इन सेंटरों के लिये होस्टल, होटल, मैरिज गार्डन लिए जा रहे हैं। इनके संचालक प्रशासन को पूरा सहयोग भी कर रहे हैं।    कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा के लिए उत्पन्न खतरे के परिप्रेक्ष्य में मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 के प्रावधानों के अनुसार जनसामान्य के स्वास्थ्य तथा लोक शांति बनाए रखने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। इसके लिये जिले के भवन , मैरिज गार्डन, धर्मशाला आदि अधिगृहीत किए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि अधिग्रहण अवधि में ये भवन पुलिस प्रशासन के आधिपत्य में रहेंगे तथा इन पर पुलिस प्रशासन विभाग का नियंत्रण रहेगा। जिले में लगभग 80 ऐसे भवन अधिगृहीत किए गए हैं। इनमें से गुलमोहर, राजबाड़ा पैलेस, कृष्णा होटल, होटल अमृत रिजेंसी, गिरधारी होटल, होटल बंजारी, कुमावत धर्मशाला, सांई मंडपम, चौकसे धर्मशाला, मथुरा महल गार्डन, चोपड़ा वाटिका, गंगा धर्मशाला आदि हैं। इंदौर होटल एसोसिएशन ने कलेक्टर के आदेशानुसार विजय नगर में लगभग 150 कमरों का क्वारेंटाइन केंद्र बनाने की व्यवस्था की है। कोरोना के संदिग्ध मरीजों मैं लगातार इजाफा हो रहा है। इस स्थिति को काबू में रखने के लिए क्वारेंटाइन सेंटर का होना बहुत जरूरी है।

Kolar News

Kolar News 31 March 2020

भोपाल। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को यहां 17 कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। ऐसे माहौल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर के लोगों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा है कि आप घबराएं नहीं, कोरोना हारेगा-जीतेगा इंदौर।    इंदौर में कोरोना से मुकाबले के लिए प्रशासन ने सोमवार से टोटल लॉकडाउन शुरू किया है और अपने इंतजाम ज्यादा सख्त कर दिए हैं, इसके बावजूद यहां कोरोना के 17 नए रोगी पाए गए हैं तथा एक कोरोना संक्रमित महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौरवासियों की हिम्मत बढ़ाई है। उन्होंने कहा है कि इंदौर के लोगों की जागरूकता के कारण ही यह शहर तीन बार सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में पहले स्थान पर रहा है। आज यही शहर कोरोना के संक्रमण से लड़ रहा है, लेकिन हमें हर हाल में कोरोना को हराना है। शिवराज ने आगे कहा है कि  आप लोगों को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है, हमारे डॉक्टर्स, नर्सेज, पुलिस और मैदानी अमला इस महामारी से मिलकर लड़ रहे हैं। निश्चित रूप से कोरोना हारेगा और इंदौर जीतेगा। शिवराज ने कहा है कि ये समस्या बड़ी है, लेकिन हमारा हौसला उससे भी बड़ा है।   

Kolar News

Kolar News 31 March 2020

भोपाल। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मण्डल द्वारा अपने रेल कर्मियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री मास्क, सैनिटाइजर, लिक्विड सोप, दास्ताने आदि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मण्डल रेल प्रबंधक सहित सभी शाखा अधिकारी लगातार अपने कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों के संपर्क में हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई कमी ना हो।   लॉक डाउन की अवधि तक और उसके बाद भी इन वस्तुओं की अधिक मात्रा में जरूरत पड़ सकती है। भोपाल मंडल व पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय इन वस्तुओं की खरीद कर रहे हैं। मण्डल ने सभी संबंधितों को अपील भी की है कि यदि किसी एनजीओ/ विक्रेता के पास यह सामग्री उपलब्ध हो तो कृपया खरीद हेतु जानकारी दें। डीजल शेड इटारसी और विद्युत लोको शेड इटारसी में रेल कर्मियों और उनके परिवारों द्वारा अपने साथियों के लिए मास्क और सैनिटाइजर बनाया जा रहा है।  कोविड 19 से उत्पन्न परिस्थिति में यह एक बहुत गंभीर विषय है, और इस कठिन समय में भारतीय रेल आवश्यक सामग्रियों का परिवहन करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। हमारे कर्मचारी इसमें बहुत बहादुरी और लगन से पूरा योगदान दे रहे हैं। अत: सभी से निवेदन है कि इस कठिन परिस्थिति में भारतीय रेल का साथ दें, संवेदनशीलता रखें और ऐसी कोई भी भ्रम पैदा करने वाली निराधार बातें/ अफवाहें ना फैलाएं जिससे राष्ट्रहित के कार्य में बाधा उत्पन्न हो।    

Kolar News

Kolar News 29 March 2020

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार को सुबह कोरोना वायरस की संदिग्ध महिला मरीज की मौत हो गई। महिला मूलत: शहडोल की रहने वाली थी और उसका पति 10 दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटकर आया था। दो दिन पहले दोनों को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। महिला को सर्दी-खांसी और सांस लेने में तकलीफ थी, इसीलिए उसके सैम्पल आईसीएमआर भेजे गए हैं, जहां से उसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। मेडिकल कॉलेज में रविवार को सुबह उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।  जानकारी के मुताबिक महिला का पति सऊदी अरब में काम करता था और हाल ही के दिनों में वह वापस लौट कर अपने घर शहडोल आया था। तीन दिन पहले महिला और उसके पति की अचानक से तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद दोनों को पहले जिला अस्पताल शहडोल में भर्ती किया गया और जब वहां से उन्हें आराम नहीं लगा तो जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शहडोल से आए दंपत्ति को सर्दी, खांसी व सांस लेने में तकलीफ थी, इसलिए उन्हें कोरोना वायरस संदिग्ध मानते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। इसी दौरान रविवार सुबह महिला की हालत अचानक से बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

Kolar News

Kolar News 29 March 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के लोगों को अभी बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। फिलहाल राजधानी भोपाल समेत प्रदेश में दो दिनों से जारी बारिश का दौर शनिवार को थमा गया है लेकिन 30 मार्च से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है और अरब सागर और हिंद महासागर में प्रति चक्रवात बन रहा है, जो एक बार फिर पूरे प्रदेश में बारिश करवाएगा। बारिश का यह क्रम 4 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसके बाद मौसम शुष्क होने की संभावना है।    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने रविवार को बताया कि आगामी 24 घंटे के दौरान बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर जिले में गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बुरहानपुर और खंडवा में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। शेष मप्र में में मौसम आगामी दो दिनों तक शुष्क रहेगा। यहां हुई एक सेमी से ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, सागर, शहडोल सहित अन्य संभाग के जिलों में बारिश हुई है।   इसमें गंजबासौदा में दो सेंटीमीटर, बरेली भोपाल ठीकरी, सिवनी मालवा, कोलारस, सागर व खुरई में एक सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। भोपाल इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान गिरे है। वहीं होशंगाबाद संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। रीवा, जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस खरगौन में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।    प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस धार में दर्ज किया गया। आज से होगी तापमान में वृद्धि इधर, राजधानी में रविवार को मौसम साफ रहेगा। दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।     

Kolar News

Kolar News 29 March 2020

भोपाल। प्रदेश में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन लागू किया गया है। जिसके चलते नागरिकों को किसी भी प्रकार की आवश्‍यक वस्‍तुओं की परेशानी न हो, इसके लिए भोपाल कमिश्नर कल्पना श्रीवास्तव ने जिला कलेक्टर तरूण पिथोड़े को निर्देशित किया है। कलेक्‍टर द्वारा खाद्य विभाग के माध्यम से जिला भोपाल में आम जन-जीवन की आवश्यक चीजों की उपलब्धता होम डिलेवरी के माध्‍यम से कराने के प्रयास अब भूतल पर नजर आने लगे हैं।   शनिवार सुबह जिला भोपाल के सभी क्षेत्रों में नागर‍िकों को दूध, सब्जी, किराना आदि विभिन्न दुकानों जैसे डीमार्ट-आनडोर के रिटेल स्टोर आदि के माध्यम से घर पर मांग अनुसार पहुंचाये गए। अन्य स्टो‍र्स पर लोगों को सोशल डिस्टेसिंग के नियम का पालन कराकर 1-1 मीटर की दूरी पर खड़े रखकर सामान का विक्रय किया जा रहा है। होम डिलेवरी वाले संस्थानों ने शनिवार को दिन भर में 500 से अधिक आर्डर की होम डिलेवरी दी।    इसके अलावा खाद्य विभाग का अमला सभी ओपन स्टोर्स का सतत निरीक्षण कर दुकानदारों को निर्धारित दरों पर गुणवत्ता पूर्ण सामग्री बेचने की हिदायत तथा नागरिकों को सोशल डिस्टेसिंग मेंटेन करने की जागरूकता फैला रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के युद्ध में प्रशासन और आम-जनता कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रही है।  

Kolar News

Kolar News 28 March 2020

भोपाल। भोपाल के सेंट्रल जेल में कैदियों को करोनो संक्रमण से बचाने के लिए अनोखी पहल की गई है। यहां कैदियों को दो टाइम काड़ा पिलाया जा रहा है। इस जेल में 14 नए बैरिक तैयार किए गए हैं। जिसमें नई आमद वाले कैदियों को क्वारेन्टाइन किया जा रहा है। हालांकि, आम दिनों के मुकाबले जेल में कैदियों की आमद न के बराबर हो चुकी है।  जेल सुप्रीटेन्डेंट दिनेश नरगावरे ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कैदियों की इमियुनिटी (बीमारियों से लडऩे की क्षमता) बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए उन्हें तुलसी, अद्रक और काली मिर्च से बना काड़ा दो टाइम पिलाया जा रहा है। जिससे जेल में कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिल सके।वहीं, जेलर पीडी श्रीवास्तव ने बताया कि सेन्ट्रल जेल में 14 नई बैरिक तैयार की गई हैं, जिसमें नए कैदियों को क्वारेन्टाइन करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित किये गए लॉक डाउन में नये कैदियों की आमद कम हो गई है। फिर भी नये कैदियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। वहीं, जेल में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दिन में चार बार फिनायल का पोछा लगवाया जा रहा है। कैदियों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई है। जेल स्टॉफ को भी जेल परिसर में एंट्री से पूर्व सेनीटाइज करने की व्यवस्था की गई है।

Kolar News

Kolar News 28 March 2020

सतना। सतना जिले में 15 फरवरी के बाद विदेशों से वापस लौटने वाले सभी 156 लोगों को अभी तक होम क्वारंटाइन नहीं किया जा रहा। महज कुछ लोगों को चिन्हित करके उनके ऊपर पूरी सख्ती दिखा कर सतना को कोरोना मुक्त दिखाने का प्रयास किया जा रहा। अन्य बड़े-बड़े घरों के लोग धड़ल्ले से अपने-अपने घरों में राह रहे हैं और रोज लोगों से मिल जुल रहे हैं। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के बावजूद भी जिला प्रशासन ने अभी तक 156 लोगों के घरों के बाहर कोविड-19 वाली नोटिस चस्पा नहीं किया है।    विदित हो कि शहर के तमाम लोग  अभी 10-15 मार्च तक सतना वापस आये हैं। बहुत से परिवार ऐसे भी हैं जिनके बच्चे पुणे-मुम्बई में थे और वे चोरी छुपे बिना किसी मेडिकल जांच कराए अपने घरों में रह रहे हैं। क्या उनकी जांच कराया जाना महत्वपूर्ण नहीं। ईश्वर न करे कि आज नहीं तो कल इनमें से किसी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी तो तब ऐसी स्थिति में इनसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों को संक्रमण का गंभीर खतरा हो सकता है।    ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द इन सभी को इनके घरों में होम आइसोलेशन करे और विधिवत जांच करवाएं, इनके सम्पलेबजांच के लिए अधिकृत जांच केंद भेजे और जांच रिपोर्ट आने तक इन्हें होम आइसोलेशन करे जिससे शहर का आम व्यक्ति चैन की सांस ले सके।   

Kolar News

Kolar News 28 March 2020

जबलपुर। कोरोना वायरस के कहर से भगवान भी बच नहीं सके है। आज से चैत्र नवरात्र प्रारंभ प्रारंभ हुए है, लेकिन कोरोना के चलते मंदिर सूनसान है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों के कपट बंद रखे गए है और बाहर पुलिस तैनात की गई है। जबलपुर शहर में कोरोना से लडऩे के लिए अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है, यही कारण है कि वायरस न फैले इसके लिए जिला प्रशासन ने तमाम मंदिरों के कपाट को बंद रखने के निर्देश दिए है।   चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में आमतौर पर जहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती थी, वही इस वायरस के चलते आज मंदिर पूरे तरह से खाली पड़े हुए है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने चैत्र नवरात्र पर मंदिरों को आगामी नौ दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया है। मंदिरों को बंद रखने के पीछे जिला प्रशासन का सोचना है कि अगर मंदिर खुले रहेंगे तो भीड़ बढ़ेगी, जो कि कोरोना वायरस का खतरा पैदा कर सकती है। लिहाजा आगामी दिनों तक मंदिरों को बंद रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों में रहकर ही पूजा अर्चना करें और घरों से बाहर न निकले। मंदिरों के अंदर केवल पुजारी पूजा पाठ कर रहे है और कोरोना वायरस से देश दुनिया को बचाने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे है।  

Kolar News

Kolar News 25 March 2020

उज्जैन। उज्जैन जिले में एक मरीज की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज का इलाज वर्तमान में इंदौर के एम.वाय. अस्पताल में चल रहा है और वह फिलहाल ठीक है ।         मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुसूया गवली ने बताया कि राबिया बी पति कुतुबुद्दीन निवासी जानसापूरा उज्जैन  को विगत 22 मार्च को चैरिटेबल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था । उन्हें केवल एक दिन ही सर्दी खांसी की बीमारी होना बताया गया । उसी दिन मरीज को माधव नगर अस्पताल शिफ्ट कर लिया गया तथा माधवनगर  अस्पताल में  ट्रीटमेंट देने के बाद  के  दौरान  कोरोना  के लक्षण पाए जाने पर मरीज को  एम.वाय.  अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया ।    उल्लेखनीय है कि राबिया बी की आयु 65 वर्ष है तथा वे न तो विदेश गई है नहीं उनके किसी परिजन की विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री है।  

Kolar News

Kolar News 25 March 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और इसकी रोकथाम के लिए आगामी 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है। इसके साथ ही भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगाया गया है। इसके साथ ही अस्पतालों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के साथ ही सभी जिला अस्पतालों में आगामी आदेश तक के लिए सामान्य ओपीडी मंगलवार से बंद कर दी गई है। इस संबंध में सोमवार को देर रात स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिये गये थे। अब अस्पतालों में केवल कोरोना वायरस के संदिग्धों के साथ ही गंभीर मरीजों को उपचार दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की अपर संचालक डॉ. वीणा सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य आयुक्त द्वारा मंगलवार से सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के साथ ही जिला अस्पतालों में ओपीडी बंद की गई है। अस्पतालों में सामान्य मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इन अस्पतालों में अब केवल फ्लू ओपीडी में सर्दी-जुकाम के मरीजों व मेडिकल, सर्जिकल, ट्रामा, मातृ एवं शिशु रोग संबंधी इमरजेंसी में रोगियों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये विभिन्न जिलों में विभिन्न अवधियों के लिये लॉक-डाउन घोषित किया गया है। इस संबंध में सम्पूर्ण प्रदेश में कोरोना महामारी पर नियंत्रण और रोकथाम के कार्यों में एकरूपता तथा अधिक स्पष्टता लाने के लिये जिला कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जिन जिलों में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव घोषित कर दिया गया है, वहाँ लॉक-डाउन के दौरान कार्यवाही किये जाने के बारे में भी मार्ग-दर्शिका जारी की गई है। प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिये तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार 'अप्वाइन्टमेंट हेल्थ ऑफिसर इन इमरजेंसी' की अस्थायी नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति के अधिकार का प्रयोग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से कलेक्टर के अनुमोदन से कर सकेंगे।जिला स्तर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वीकृत रिक्त पदों पर आवश्यकता अनुसार स्टाफ नर्स/पैरामेडिकल स्टाफ/चिकित्सक आदि को अस्थायी रूप से तीन माह के लिये नियोजित किया जा सकेगा। शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में ओपीडी पंजीयन आदि व्यवस्था प्रतिबंधित किये जाने से मुक्त हुए स्वास्थ्य कर्मियों को भी अस्थायी रूप नियोजित किया जा सकेगा। जिला स्तर पर कोरोना के नियंत्रण के लिये स्वयंसेवी विषय-विशेषज्ञ, चिकित्सक यदि कोविड-19 कम्बेट रिस्पॉन्स टीम के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं देना चाहते हों, तो उन्हें आवश्यकतानुसार अस्थायी रूप से नियोजित किया जा सकेगा। 

Kolar News

Kolar News 24 March 2020

भोपाल । मध्‍य प्रदेश में कोरोना वायरस(कोविड-19) के तीन संभाग केंद्रों पर संक्रमित मरीज मिलने  के बाद  राज्‍य में भोपाल और जबलपुर के बाद अब ग्‍वालियर में कर्फ्यू  लगाने की तैयारी कर ली गई है।  प्रदेश में अब तक कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़कर यहां 09 हो गई  है । भोपाल और जबलपुर शहर में देर रात से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। जबकि अब ग्‍वालियर में संक्रमित मिलने के बाद पुख्‍ता जानकारी मिली है कि प्रशासन यहां अभी थोड़ी देर में ही कर्फ्यू लगा रहा है  ।    जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दो संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुयी है। दोनों कोरोना संक्रमितों को जयारोग्य अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि इसके पहले आईसीएमआर, एम्‍स की रिपोर्ट में जबलपुर में 06  और भोपाल में 01 को कोरोना पॉजीटिव पाए जाने की पुष्‍ट‍ि हुई है। बताया जा रहा है कि ग्‍वालियर मे भर्ती युवक खजुराहो घूमने के लिए गया था, आशंका यही है कि युवक यहीं से संक्रमित होकर ग्‍वालियर आया है । वहीं,  शिवपुरी निवासी युवक भी विदेशी संपर्क में आने के कारण से कोरोना संक्रमित हुआ है ।     फिलहाल सावधानी बरतते हुए प्रशासन ने प्रदेश में अब तक 43 जिलों में लॉकडाउन करते हुए यहां धारा 144 लागू रखा रखी है और वह लगातार लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील कर रहा है। उल्‍लेखनीय है कि अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्‍या 09 हो गई है।   

Kolar News

Kolar News 24 March 2020

भोपाल। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डेहरिया ने मंगलवार को बताया कि वर्तमान समय भोपाल में संक्रमण का केवल एक ही मरीज पाया गया है, उसका इलाज भी एम्स में चल रहा है। मरीज की हालत बहुत बेहतर है और सामान्य है।  इसके अतिरिक्त सोमवार को जांच के लिए भेजे गए 10 सैम्पलों की रिपोर्ट मंगलवार प्राप्त हुई है, वह सभी सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं । किसी भी व्यक्ति में  कोरोना संक्रमण की  पुष्टि नहीं हुई है   इधर, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 के अंतर्गत आदेश जारी किया गया है। पूरे शहर में सभी लोगों से अपील की गई है कि वे घर में रहे और बहुत अधिक आवश्यकता होने पर ही परिवार का कोई सदस्य सेनेटाइज होने के बाद ही घर से निकले। यदि जरूरी सामान लेने बाहर निकले तो, तुरंत सामान लेकर घर पहुंच जाए और हाथ धोकर घर में प्रवेश करें।    प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आपकी सुरक्षा आपके घरों में रहने में ही है, यह भयानक बीमारी है जो लोगों के सम्पर्क से ही फैलता है। अत: स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन करें और घरों में रहे । इसलिए जरूरी है कि बच्चे और बुजुर्गों को सुरक्षित रखे। और जो भी आवश्यक जरूरत हो उनको घर में ही पूरा करें ।  

Kolar News

Kolar News 24 March 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार को कक्षा 9वीं और 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर यह परिणाम ऑनलाइन जारी किये गये हैं ताकि विद्यार्थी घर बैठे ही अपने परीक्षा परिणाम देख सकें। यह पहली बार है जब मध्यप्रदेश में कक्षा नौवीं और 11वीं का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी किया गया है। इससे पहले केवल कक्षा दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम ही ऑनलाइन घोषित किये जाते थे।  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में दो दिन पहले ही आदेश जारी कर दिये थे, जिसमें कहा गया था कि कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों को अपना परीक्षा परिणाम लेने के लिए स्कूल आने की आवश्यकता नहीं हैं। वे घर बैठे ही ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे। विभाग द्वारा सोमवार को कक्षा 9वीं और 11वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम सोमवार को विमर्श पोर्टल vimarsh.mp.gov.in पर जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग की आयुक्त जयश्री कियावत ने कोरोना के चलते आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं, जिसमें कहा गया है कि विद्यार्थी परीक्षा परिणाम के लिए स्कूल नहीं जाएं, बल्कि घर बैठे ही विमर्श पोर्टल vimarsh.mp.gov.in पर वे अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। 

Kolar News

Kolar News 23 March 2020

ग्वालियर। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए ग्वालियर में जिला दण्डाधिकारी द्वारा 24 मार्च को रात्रि 12 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया है और इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये हैं। इसका असर सोमवार को शहर में दिखाई दिया। सुबह से पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सड़कों पर उतरे और जो लोग सड़क पर जा रहे थे उन्हें समझाइश देकर घर जाने के लिए कहा। इस दौरान फूलबाग पर सवारी ले जा रहे एक ऑटो चालक पर एसडीएम भड़क गए। इस दौरान चालक ने बहस की तो एसडीएम ने गुस्से में आकर चालक को थप्पड़ जड़ दिया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा जारी लॉकडाउन का सख्ती के पालन करने के लिए सोमवार को सुबह से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शहर में गश्त कर रहे हैं और बाहर निकलने वाले लोगों को घर में रहने की हिदायत दे रहे हैं। हालांकि, लॉकडाउन के दौरान दौरान अति आवश्यक वस्तुयों को छोड़कर कोई भी सेवा, निजी और सरकारी संस्थाओं के साथ सवारी वाहन और बसों का संचालन भी बंद है।  इसी दौरान फूलबाग चौराहे पर सवारी से भरा एक ऑटो गुजरा। ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उसे रोककर पहिये की हवा निकाल दी। इसी बीच वहां एसडीएम अनिल बनवारिया पहुंच गए और ऑटो में सवारी देखकर पहले तो ऑटो चालक को जमकर फटकार लगाई। इस पर चालक ने कहा कि ऑटो में सवारी नहीं, उसके पड़ोसी हैं। इस पर एसडीएम भड़क गए और ऑटो चालक को थप्पड़ जड़ दिया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम अनिल बनवारिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ लोग समझदार हैं लेकिन जो लोग नहीं मान रहे हैं उनसे सख्ती की जा रही है।

Kolar News

Kolar News 23 March 2020

जबलपुर। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र छह हो गई है। रविवार को भोपाल में एक कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने जबलपुर में एक नया मामला सामने आया है। यहां विदेश से लौटे कोरोना संक्रमित ज्वैलर्स परिवार के सम्पर्क में आने से उनके यहां काम करने वाला व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित हो गया। रविवार को देर शाम उसकी जांच रिपोर्ट आई, जिससे उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दरअसल, जबलपुर के आभूषण विक्रेता परिवार के तीन लोग कुछ दिन पहले दुबई से घूमकर लौटे थे। उनके सम्पर्क में आकर सरस्वती कॉलोनी आधार सुहागी निवासी आभूषण दुकान का 53 वर्षीय सेल्समैन भी कोरोना संक्रमित हो गया। रविवार शाम एनआईआरटीएच द्वारा 21 संदिग्धों की रिपोर्ट जारी की, जिसमें सैल्समैन में कोरोना पॉजीटिव पाया गया। इससे पहले दुबई से लौटकर आए ज्वैल्र्स के परिवार के तीन लोगों के अलावा एक जर्मनी से जबलपुर लौट आया युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं, रविवार को ही भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाली एक लडक़ी संक्रमित मिली थी। वह पांच दिन पहले ही लंदन से लौटकर भोपाल आई थी। इस प्रकार मध्यप्रदेश में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या कुल छह हो गई है। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Kolar News

Kolar News 23 March 2020

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस के मद्देनजर रविवार को पूरे भारत में जनता कर्फ्य़ू की अपील की थी। जिसका जनता पुरजोर समर्थन करते हुए सहयोग कर रही है। प्रदेश भर में जनता कर्फ्यू के चलते सडक़े विरान नजर आ रही है। दूध, दवा की दुकानें और पेट्रोल पंप खुले हुए हैं। जनता कर्फ्यू के चलते इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह से बंद है। वहीं निगम अमला और प्रशासन सेनेटाइजर का छिडक़ाव किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।    राजधानी भोपाल का रेलवे स्टेशन पूरा खाली दिखा। आम दिनों में यहां सुबह से भीड़ भाड़ देखने को मिलती थी लेकिन रविवार को सुबह से प्लेटफार्म पर इक्का-दुक्का यात्रियों को छोड़ दिया जाए तो सब सन्नाटे जैसी स्थिति रही।   दतिया में कर्फ्यू के कारण पसरा सन्नाटा   मां पीतांबरा की नगरी दतिया में रविवार को जनता कफ्र्यू के कारण सन्नाटा पसरा रहा। बिना पुलिस प्रशासन के आज पूरा दतिया शहर पूर्ण रूप से बंद है। जंहा पीतांबरा चौराहों पर सुबह से सैकड़ों लोग पहुंचते हैं और अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनते हैं। वहीं इससे उलट रविवार सुबह से पूरे शहर में सन्नाटा पसरा है, सभी लोग अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद है। बाजार में इक्का दुक्का लोग दिखाई दिए जो अपने महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से निकले थे किंतु काम पूरा करने के बाद वे भी अपने घर की ओर लौट गए।    खरगौन में गांव व कस्बों ने किया जनता बंद का समर्थन   प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर खरगोन जिले में भी जनता कर्फ्यू का व्यापक असर दिखाई दिया। जनता ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान, होटल सहित निर्माण एजेंसियों ने निर्माण कार्य बंद रखकर जनता कर्फ्यू का समर्थन कर रहे हैं। वही नगर पालिका द्वारा शहर में दवाई का छिडक़ाव किया जा रहा है जिससे वायरस को रोक जा सके। जिले के तहसील क्षेत्र सहित छोटे छोटे गांव व कस्बों की सडक़ पर सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों में भी जनता कर्फ्यू का असर दिखाई दे रहा है। सभी कोरोना वायरस को हराने में बढ़ चढक़र अपनी भागीदारी दे रहे हैं।   देवास में घर में बंद हुए लोग   देवास में भी जनता कर्फ्यू का असर दिखाई दिया। शहर के मुख्य बाज़ारों में सुबह से सन्नाटा पसरा रहा। सभी छोटी बड़ी दुकानें बंद रही। सडक़े सूनी दिखाई दी। नागरिकों ने परिवार समेत खुद को पूरी तरह घर में कैद कर लिया है।    डिंडौरी जिला मुख्यालय में जनता कर्फ्यू का असर   जनता कर्फ्यू का असर जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। पूरे शहर की  दुकानें बंद हैं, सडक़ो पर सन्नाटा पसरा हुआ है, लोग जनता कर्फ्यू को अपना समर्थन दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर साफ तौर पर जिला मुख्यालय में दिखाई दे रहा है। सुबह से ही लोग अपने घरों में रहकर कोरोना महामारी से निपटने के लिए बंद को सफल बनाने के लिए अपना समर्थन दे रहे हैं। जिला पुलिस भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए आम जनता को समझाइश दे रही है।

Kolar News

Kolar News 22 March 2020

भोपाल। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई "जनता कर्फ्यू" की अपील का असर रविवार सुबह से ही दिखाई दिया। राजधानी भोपाल का रेलवे स्टेशन जो आम दिनों की तरह भीड़-भीड़ से पटा रहता, वहां आज सन्‍नाटा पसरा है। आम दिनों में यहां चाय वाले, समोसे वाले, पानी की बोतल वाले की आवाज गूंजती रहती है। लेकिन रविवार सुबह की स्थिति बिल्कुल अलग रही। प्लेटफार्म पर इक्का-दुक्का यात्रियों को छोड़ दिया जाए तो सब सन्नाटे जैसी स्थिति है।    गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण हाहाकार मचा हुआ है। जिसके चलते प्रधानमंत्री द्वारा की गई "जनता कर्फ्यू" का आम नागरिक समर्थन करते दिख रहे है। भोपाल रेलवे स्टेशन पर आम दिनों में सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रहती है। पूरा स्टेशन शोरगुल और यात्रियों की आवाजाही से पटा रहता है, लेकिन आज सन्‍नाटा है। हालांकि आरपीएफ और जीआरपी के जवान मुंह पर मास्क लगाए हुए मुख्य प्रवेश द्वारों पर पहरेदारी कर रहे हैं। वहीं, सफाई कर्मी भी सफाई में जुटे हैं। इसके अलावा इस्टॉल संचालक यात्रियों की आवाजाही न होने के कारण आम दिनों की तुलना में शांत बैठे हुए हैं।    वहीं, प्लेटफार्म एक पर बीना छोर की तरफ तो यात्री ही नहीं है। बाकी प्लेटफार्म पर कुछ यात्री दिखाई दे रहे हैं। ट्रेनों का आवागमन न के बराबर है। सुबह 7.30 बजे वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस होकर निकली है इसमें ना के बराबर भीड़ थी। स्टॉल संचालकों को कहना है की पहली बार यह उनके रहते हैं ऐसा देखने में आया है जब रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा जैसी स्थिति हो।   

Kolar News

Kolar News 22 March 2020

मुरैना। मुरैना जिले के सबलगढ़ में रविवार को जयपुर से अपने घर आये युवक द्वारा संदेह व्यक्त किये जाने पर मुरैना जिला चिकित्सालय में उसकी प्राथमिक जांच की गई। युवक में कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी के लक्षण प्रथम दृष्टया देखने को नहीं मिले। वहीं, जिला प्रशासन व जिला चिकित्सालय द्वारा युवक व उसके परिजनों को 15 दिन के लिये हॉम आईसोलेशन में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह जनता कर्फ्यू के दौरान जयपुर से सबलगढ़ अपने घर पहुंचे युवक को असहजता महसूस हुई। सबलगढ़ चिकित्सालय में चिकित्सकों को अपनी समस्या बताये जाने पर युवक को मुरैना जांच के लिये भेजा गया। कोरोना के संदिग्ध होने की संभावना को लेकर जिला चिकित्सालय द्वारा अस्पताल दरवाजे से लेकर आईसोलेशन वार्ड तक इमरजेंसी लागू कर दी। युवक की प्राथमिक जांच भी सामान्य पाई गई। ऐहतिहात के तौर पर अस्पताल के जिन हिस्सों से युवक को आईसोलेशन वार्ड तक ले जाया गया। उन हिस्सों को शीघ्र ही सेनेट्राइज किया गया। इसके साथ ही एम्बुलेंस व व्हील चैयर को भी सेनेट्राइज किया गया। उक्त युवक जयपुर के जेवरात शोरूम में काम करता है। इस फर्म के इटली के व्यापारियों के संबंध हैं। इसकी जानकारी मिलते ही मुरैना कलेक्टर स्वयं जिला चिकित्सालय पहुंच गई। इस युवक की प्राथमिक जांच में सामान्य जुकाम-खांसी पाया गया। कलेक्टर प्रियंका दास ने बताया कि प्रशासन प्रत्येक सूचना व संदिग्ध को गंभीरता से ले रहा है। जनता कर्फ्यू की सफलता को लेकर प्रशासन ने मुरैना वासियों को कोरोना के विरुद्ध जंग की प्रथम कदम की शुभकामनाएं दीं। 

Kolar News

Kolar News 22 March 2020

हरदा। कोरोना वायरस के भय से अब व्यापारियों के व्‍यापार पर भी संकट मंडराने लगा है। जिले के प्रमुख बाजारों में इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे। मानो ऐसा लग रहा है कि जनता कर्फ्यू अभी से लग गया हो। खरीदारों के कमी से बिजली व नौकरों का खर्चा निकालना मुश्किल हो गया है । यहां तक कि सरकारी महकमे के राजस्व से लेकर उद्योग धंधा आदि पर इसका बुरा असर पड़ रहा है सबसे ज्‍यादा होटल, सिनेमाघर, थोक विक्रेता, दुकानदार, इसका दंश करीब  एक सप्ताह से अधिक समय से झेल रहे हैं । बाजार की रोनकता छीन गई वहीं होली के त्योहार पर भी रौनकता बाजार में नहीं दिख पाई । माल ना निकलने से आवक कम हो गई है । उद्योगों पर भी इसका असर पड़ रहा है ।    कोरोना वायरस के खतरे एवं संक्रमण से बचने का तरीका अभी तक नहीं खोजा जा सका है । कोरोना वायरस को सुनकर लोग इस कदर दहशत में है कि अपना जरूरी काम छोड़कर घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं । खिलौने आदि से लेकर दैनिक उपयोग की तमाम जरूरतों पर कोरोना वायरस का असर पढ़ रहा है । लोग भी परेशान हैं और दुकानदार भी दोनों भयभीत हैं । दुकानदारों का धंधा चौपट होने से उनकी चिंता परेशानी बढ़ गई है । छोटे व्यापारी व फुटकर विक्रेता भी इससे बेहद परेशान है, क्योंकि उनका खर्चा सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है । धंधा प्रभावित होने से उनकी आगे की योजना फेल गई है । आर्थिक नुकसान उठाने से चिंता परेशानी बढ़ गई है ।   इस संबंध में टिमरनी के पूर्व नपाध्यक्ष सुभाष जयसवाल का कहना है कि एक सप्ताह से धंधा प्रभावित है । ग्राहक नहीं आने से माल की बिक्री नहीं हो पा रही है देनदारी लेनदारी दोनों ठप्प है । धंधा प्रभावित होने से तमाम दिक्कतें सामने आ रही है । यह समस्या कब तक बनी रहेगी इसकी चिंता सता रही है । नालियों आदि की साफ-सफाई कर कीटाणु नाशक दवाओं का छिड़काव किया जाना चाहिए किंतु किया नहीं जा रहा है जिससे संक्रमण का खतरा बन गया ।   वहीं आटो पार्ट्स विक्रेता राहुल जैन का कहना है कि राहुल जैन का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर हॉट बाजारों में आने वालों में कमी आ गई है संख्या कम होने के कारण धंधा कमजोर हो गया है घर का खर्चा ए बिजली व कर्मचारियों का भी खर्चा नहीं निकल पा रहा है यह स्थिति 1 सप्ताह से है ।

Kolar News

Kolar News 20 March 2020

खाचरौद। कोरोना वायरस के चलते अब रतलाम मंडल ने पैसेंजर ट्रेन भी निरस्त करना प्रारंभ कर दिया है । रतलाम मंडल ने 20 से 31 मार्च 4 ट्रेन को निरस्त किया है। इन में दो पैसेंजर व दो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन है। इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।    निरस्त की गई ट्रेनें मप्र से राजस्थान के कोटा स्टेशन तक जाती है। इन में दो ट्रेन खाचरौद से होकर आती-जाती है। जबकि दो ट्रेन इंदौर से आती-जाती है। रेलवे द्वारा अभी तक महज राजधानी व सुपरफास्ट ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा था। लेकिन अब पैसेंजर ट्रेन भी प्रभावित होने लगी है। रेलवे के इस कदम से हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा। चूंकि खाचरौद से कुछ ही पैसेंजर ट्रेन राजस्थान आती-जाती है। रेलवे द्वारा शुक्रवार को जारी  सूचना के मुताबिक ट्रेन क्रं 59803 रतलाम-कोटा मेला गाड़ी को निरस्त कर दिया। यह ट्रेन प्रतिदिन रतलाम से दोपहर 1:35 बजे चलती है जो खाचरौद दोपहर 2:16 बजे आती थी। यहां से ट्रेन कोटा के लिए रवाना होती है और शाम 7:45 बजे कोटा पहुंचती थी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन क्रं 59804 कोटा-रतलाम ट्रेन भी 31 मार्च तक ट्रेक पर नहीं चलेगी। यह ट्रेन प्रतिदिन कोटा से सुबह 5:55 बजे चलती और खाचरौद दोपहर 12:07 बजे आती और रतलाम जाती थी। इस ट्रेन के निरस्त होने से नागदा, विक्रमगढ़ आलोट, चौमहला, सुवासरा, श्यामगढ़, गरोठ, भवानी मंडी, झालवाड़ रोड, रामगंज मंडी व कोटा आने-जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा।    इंदौर-कोटा भी निरस्त  रेलवे ने इंदौर से कोटा के मध्य चलने वाली पैसेंजर ट्रेन क्रं 22984 को भी निरस्त कर दिया है । यह ट्रेन प्रतिदिन इंदौर से दोपहर 3:35 बजे कोटा के लिए रवाना होती थी और रात 11:27 बजे कोटा पहुंचती थी। वापसी में ट्रेन क्रं 22983 प्रतिदिन कोटा से सुबह 6:30 बजे इंदौर के लिए रवाना होती थी और दोपहर 2:15 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचती थी। इन टे्रनों के निरस्त होने से देवास, मक्सी, शाजापुर, सारंगपुर, पचोर, राजगढ व्यावरा, चाचौरा बीनागंज व कोटा आना-जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा।   

Kolar News

Kolar News 20 March 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कांग्रेस के बागी विधायक सुरेश राठखेड़ा की बेटी ने बीती रात राजस्थान के बारां जिले स्थित अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राठखेड़ा मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं और इन दिनों पार्टी से बगावत कर वे बैंगलुरु में ठहरे हुए हैं। शुक्रवार को सुबह उन्हें अपनी बेटी की आत्महत्या की सूचना मिली, इसके बाद वे बेंगलुरु से रवाना हो गए हैं।  जानकारी के मुताबिक, पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा की बेटी ज्योति का विवाह चार साल पहले राजस्थान के बासखेड़ा माल निवासी चिकित्सा अधिकारी जय सिंह मेहता से हुई थी। बताया जा रहा है कि ज्योति ने अपने ससुराल में गुरुवार को रात करीब 9 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। केलवाड़ा थाना पुलिस ने ज्योति के शव को पोस्टमार्टम के लिए केलवाड़ा के अस्पताल भेजकर मामले को जांच में लिया है। इधर, शुक्रवार को सुबह बेंगलुरु में ठहरे विधायक सुरेश राठखेड़ा को भी इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद वे चार्टर्ड प्लेन से रवाना हो गए हैं। वहीं, उनके परिजन भी पोहरी से केलवाड़ा पहुंच गए हैं।

Kolar News

Kolar News 20 March 2020

खरगोन। समूचे निमाड़ का प्रसिद्ध गणगौर पर्व शुक्रवार, 20 मार्च से शुरू होने जा रहा है। खरगोन समेत आसपास के गांवों में इस पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।    समूचे निमाड़ क्षेत्र में श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाये जाने वाले गणगौर पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। यह पर्व 20 मार्च से शुरू होगा और शुक्रवार सुबह से ही लोग पंडित पुजारियों के निवासो पर माता गणगौर के जवारे बोने के लिए छोटी छोटी बांस की टोकनीयां लेकर पहुंचेंगे। मान लेने वाले भक्त जो गणगौर माता के रथ नहीं सिंगारते, वह चांदी की छोटी छोटी टोकनीयां लेकर पंडित जी के निवास पर पहुंचेंगे। शाम 4:00 बजे महिलाएं ढोल धमाके के साथ बगीचे में मिट्टी लेने पहुंचेंगी।    रात्रि में बोये जाएंगे ज्वारे  नूतन नगर में दाता हनुमान मंदिर के पुजारी ने बताया कि नगर में लगभग 50 जगहों पर माता की बाड़ी बोई जाती है। उन्होंने बताया कि गणगौर पर्व पर जवारे बोने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि खरगोन जिले के आसपास के शहर, गांव में पंडित पुजारीयो के निवासों पर रंगाई पुताई व सफाई का कार्य किया जा रहा है। गणगौर पर्व के दौरान 7 दिनों तक बाड़ी वाले स्थानों पर निमाड़ी लोकगीत झालरिया की गूंज सुनाई देगी। 7 दिन सेवा पूजा के बाद 27 मार्च शुक्रवार को सार्वजनिक पूजा अर्चना हेतु कई स्थानों पर एक साथ माता की बाड़ी ब्रह्म मुहूर्त में खोल दी जाएंगी। दिनभर भक्तों का जनसैलाब बाड़ी स्थल पर पूजा अर्चना के लिए उमड़ेगा। दोपहर 2:00 बजे सभी भक्त अपने अपने घरों में माता के रथों को सजाकर बाड़ी स्थानों पर बारात लेकर धनियर राजा के साथ पहुंचेंगे। वहां से नाच गाने के बाद अपने अपने घरों में रात्रि जागरण करेंगे। 28 मार्च को रथ एकत्रित होंगे जहां परंपरा अनुसार जन समुदाय के द्वारा पूजा अर्चना के बाद लाइन में सभी रथों को ढोल धमाके के साथ कुंदा नदी के तट पर पानी पिलाने ले जाएंगे। 29 मार्च को मन्नत अनुसार गणगौर माता के सभी रथों को जजमान पूजा अर्चना के लिए अपने निवास पर लाएंगे। यहां पूजा अर्चना और भंडारे के बाद 30 मार्च को कुंदा नदी की मध्य धारा में ज्वारों का विसर्जन किया जाएगा। 

Kolar News

Kolar News 19 March 2020

सीधी। मध्य प्रदेश लोकायुक्त ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आय से अधिक संपत्ति मामले में रीवा लोकायुक्त टीम ने सीधी में कॉपरेटिव बैंक प्रबंधक के घर छापा मारा है। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त टीम को कार्रवाई पूरी होने के बाद बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।    जानकारी अनुसार रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार सुबह 7 बजे सीधी में कॉपरेटिव बैंक प्रबंधक पीडी सिंह के घर छापा मारा। लोकायुक्त टीम ने पीडी सिंह के अर्जुन नगर और नोडिया आवास पर एक साथ छापा मारा है। लोकायुक्त अधिकारियों को घर के बाहर देखकर परिवार में हडक़ंप मच गया। लोकायुक्त टीम ने इसके बाद कार्यवाही शुरू की। आशंका जताई जा रही है कि टीम कार्रवाई पूरी करने के बाद बड़ा खुलासा कर सकती है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम कार्यवाही पूरा करने के बाद ही मीडिया को बयान देगी। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। 

Kolar News

Kolar News 19 March 2020

भोपाल। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संदिग्धों की संख्या बढ़ने पर जांच में देरी न हो इसलिए मध्यप्रदेश में तीन और लैब में जांच शुरू की जा रही है। जीएमसी के अलावा इसमें एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर और डीआरडीई ग्वालियर शामिल होगा। भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) की वायरोलॉजी लैब में जांच शुरू करने के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने मंजूरी दे दी है। दो से तीन दिन के भीतर जांच किट आने पर जांच शुरू हो जाएगी। इसके लिए वायरोलॉजी लैब के स्टाफ को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है।   बात दें कि अभी प्रदेश में एम्स भोपाल और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च इन ट्राइबल हेल्थ जबलपुर में कोरोना की जांच की जा रही है। मप्र के विभिन्न् जिलों से संदिग्धों के स्वाब के सैंपल जांच के लिए इन लैब में भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजे जा रहे हैं।    प्रभावित देशों से यात्रा कर भोपाल शहर में अब तक 310 लोग आ चुके हैं। इनमें 20 विदेशी भी हैं। इन्हें संदिग्ध मानते हुए उनके घरों में ही निगरानी पर रखा गया है। फिलहाल मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 41 सेंपल लिए गए है जिनमे से 29 लोगो की रिपोर्ट आई है जोकि सभी निगेटिव प्राप्त हुई है। 12 संदिग्धों की रिपोर्ट आना अभी बांकी है।    जिला मलेरिया अधिकारी, जिला कुष्ठ अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी व जिला टीकाकरण अधिकारी के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम इन संदिग्धों की निगरानी कर रही है। संदिग्धों से प्रतिदिन जानकारी ली जा रही है कि उनमे कोई लक्षण तो नहींं दिख रहे हैं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) कार्यालय में कोरोना वायरस के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।   

Kolar News

Kolar News 19 March 2020

जबलपुर। कोरोना वायरस का असर मप्र में भी देखने को मिल रहा है। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करने के लिए कहा जा रहा है। स्कूल कॉलेज, देवस्थानों और सिनेमाहॉल को बंद रखने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। अब कोरोना वायरस के असर के चलते हाईकोर्ट में भी केवल अहम मुद्दों पर ही सुनवाई होगी। इसके लिए जबलपुर हाईकोर्ट ने मंगलवार को गाइडलाइन जारी कर दी है।    कोरोना वायरस के चलते हाई कोर्ट ने गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि अब हाई कोर्ट सहित तमाम जिला कोर्ट में सिर्फ अहम मुद्दों पर ही सुनवाई होगी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने फुल कोर्ट मीटिंग के जरिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत मुख्य पीठ जबलपुर व खंडपीठ इंदौर एवं ग्वालियर के साथ-साथ राज्य के सभी अदालतों में सामूहिक कार्यक्रम पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। साथ ही आवश्यक मामलों की सुनवाई करने को निर्देश दिए गए हैं। हाई कोर्ट रजिस्ट्रार जनरल राजेंद्र कुमार के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कोरोना से बचाव के सिलसिले में एडवाइजरी जारी की थी जिसके तहत सार्वजनिक महत्व के स्थानों में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर बल भी दिया गया था।   गाइडलाइन के तहत यह बिंदु है जरूरी  * हाईकोर्ट ने राज्य के सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि पक्षकारों को कोर्ट ना आने दें।  *अधिवक्ता व पक्षकारों की अनुपस्थिति में कोई भी कोर्ट उनके केस खारिज नहीं करेगा। *गैर हाजिरी से मुकदमों पर कोई विपरीत प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।  *एतिहातन तौर पर कदम गंभीरता से उठाए जाएंगे जिनके बारे में शासन-प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश जारी भी किए गए हैं।

Kolar News

Kolar News 17 March 2020

भोपाल। मार्च माह के 15 दिन बीत जाने के बाद भी शहर में मौसम के मिजाज में गर्माहट देखने को नहीं मिल रही है। लगातार बन रहे सिस्टम व उत्तर भारत में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप व छांव का सिलसिला चलता रहा। हवा में ठंडक रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस माह तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है।   समान्यत: मार्च माह में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाता है, लेकिन इस बार लगातार एक के बाद एक बन रहे सिस्टम की वजह से मौसम बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हुई। भोपाल के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। रविवार को 18 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चलीं। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का न्यूनतम पारा भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा व शहडोल संभाग में आने वाले जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई।   एक सप्ताह तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानियों के अनुसार मौसम में बदलाव उत्तरी हवाओं के कारण हो रहा है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी से हवा की दिशा उत्तरी हो गई है। इससे भोपाल के पारे में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में 20 व 22 मार्च तक ठंडक बनी रहने की संभावना है। दरअसल, 18 मार्च के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे एक बार फिर पूर्वी मप्र के जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, राजधानी में भी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इस बार मार्च में पारे की गति ज्यादा नहीं बढ़ पाएगी, इसका कारण सक्रिय होते सिस्टम हैं।

Kolar News

Kolar News 16 March 2020

उज्जैन। कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है। भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मप्र के सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज को बंद रखने के आदेश दिए गए है। अब कोरोना का असर देवस्थानों पर भी देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस से बचाव को देखते हुए महाकाल मंदिर में तडक़े प्रतिदिन होने वाली भस्मारती में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।    कोरोना के संकट को देखते हुए सोमवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। यहां बाबा महाकाल की प्रतिदिन सुबह 4 बजे होने वाली भस्मआरती में 31 मार्च तक प्रवेश बंद कर दिया गया है। महाकाल मंदिर के पंडे-पुजारियों की सोमवार सुबह बैठक हुई, जिसमें कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए भस्मारती में आम दर्शनार्थियों का प्रवेश आगामी आदेश तक प्रतिबंधित लगाने का निर्णय लिया गया। आम के साथ ही वीआईपी श्रद्धालुओं को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा गर्भगृह में सामान्य दर्शन भी बंद कर दिए गए हैं। आरती में केवल पुजारीगण ही मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते महाकाल मंदिर में साफ-सफाई व्यवस्था और दुरुस्त कर दी है। मंदिर परिसर की दिन में दो बार धुलाई की जा रही है। मंदिर के बेरिकेट्स, रैलिंग की भी बार-बार सफाई कर रहे हैं। इसके अलावा उज्जैन स्थित मंगलनाथ, हरसिद्धि, कालभैरव और सांदीपनि आश्रम में भी श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा रही है।  

Kolar News

Kolar News 16 March 2020

मंदसौर। शीतला सप्तमी का पर्व सोमवार को नगर सहित अचंलों में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के शीतला माता मंदिरों पर विशेष रूप से सज्जित किया गया था। परिवार में सुख शांति,समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य को लेकर शीतला माता की जाने वाली पूजा अर्चना को लेकर महिलाओं में एक दिन पूर्व विविध प्रकार के व्यंजनों को बनाकर माताजी को नैवेद्य चढ़ाया गया। महिलाओं की  आस्था के आगे कोरोना वायरस का भय भी बौना साबित हुआ।    प्रशासन द्वारा अलर्ट के बावजूद भी महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई और बड़ी संख्या में महिलाओं ने शीतला माता मंदिरों में पहुंचकर माता को ठंडे भोजन का नैवेद्य चढ़ाया व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। महिलाओं द्वारा रविवार-सोमवार की अर्द्धरात्रि से ही माता के मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर शुरू कर दिया गया था, जो कि सोमवार को दोपहर तक निरंतर चलता रहा। नगर के हर शीतला माता मंदिर महिलाओं से पटे थे। महिलाओं ने लम्बी लम्बी कतारें लगाकर माताजी का पूजन वंदन किया। शीतला सप्तमी पर माताजी के पूजन के दौरान मातृशक्ति द्वारा मीठे ढोकले व चालव दही से निर्मित नमकीन व मीठे ओलिये का नैवेघ माता को चढाया गया।  खिड़की माता मंदिर पर मेले की नहीं मिली अनुमति फिर भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा शीतला सप्तमी के अवसर पर नगर से दो किमी दूर बायपास रोड़ के निकट स्थित लगभग 350 वर्ष पूराने अतिप्राचीन खिड़की माता मंदिर परिसर में नगर पालिका परिषद् द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक दिवसीय मेले का आयोजन किया था। लेकिन जिले भर में धारा 144 लगी होने के कारण मेले की अनुमति नहीं मिल सकी और रविवार को शाम को प्रशासन द्वारा मेले का आयोजन निरस्त करवाया गया। लेकिन आस्था में डूबे श्रद्धालुओं को प्रशासन नहीं रोक सका और सोमवार को बड़ी संख्या श्रद्धालु खिड़की माता मंदिर पहुंचे। नगर सहित विभिन्न अंचलों से आये श्रद्धालुओं ने पहुॅचकर माताजी के दर्शन वंदन कर धर्मलाभ लिया। वहीं पूजन अंर्चना करने आई महिलाओं ने खिड़की माता परिसर में पत्थरों से मकान बनाकर अपने खुद की मकान की कामना की।   

Kolar News

Kolar News 16 March 2020

भोपाल। प्रदेश के कुछ जिलों में आज रविवार को गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बौछारें पडऩे की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद पूर्वी मध्यप्रदेश के कई जिलों में यह स्थिति बनने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 24 घंटे के दौरान रीवा, शहडोल संभाग के जिलों सहित छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला व छतरपुर में गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए इन जिलों में तेज हवा चलने की संभावना भी जताई है। इसके अलावा शेष जिलों में अब मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इधर, राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा, लेकिन 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 5.8 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोत्तरी तो न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यहां हुई दो सेमी से ज्यादा बारिश मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान शहडोल व जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों बारिश हुई। अनूपपुर व परसवाड़ा में 5 सेमी, बालाघाट व कटनी में 4 सेमी, पुष्पराजगढ़, मलाजखंड, डिंडौरी व सिवनी में तीन सेमी, हनुमना, जैतहरी व वारासिवनी में दो सेमी बारिश दर्ज की गई। रायसेन जिले में दर्ज किया गया सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस मौसम विभाग के अनुसार शहडोल व सागर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान गिरा है। रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से कम, भोपाल इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस खरगौन, सीधी, नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रायसेन जिले में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Kolar News

Kolar News 15 March 2020

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर कोरोना वायरस को रोकने के लिए मंडल के सभी स्टेशनों, कोचिंग डिपो एवं कार्यालयों में सर्तकता बरती जा रही है। चाहे ट्रेनें हो या फिर प्रतिक्षालय हाल सभी जगह सैनिटाइजर का उपयोग कर साफ-सफाई की जा रही है।  शनिवार को मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि अभी हाल ही में फैले कोरोना वायरस के कारण कई देश इसकी चपेट में आए हैं तथा पूरे विश्व में हजारों की संख्या में इसके कारण मृत्यु भी हुई है। भारत में भी इसकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है।  भारतीय रेलवे द्वारा भी इस संदर्भ में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।  यहां तक कि गाडिय़ों के उन क्षेत्रों जहाँ यात्रियों द्वारा बार-बार स्पर्श किया जाता है जैसे कोच के एंट्रेंस हैंडरेल, दरवाजे का हैंडल, टायलेट डोर हैंडल एवं सिटकनी, शौचालय में लगे हुए नल, वाटर टेप आदि को सैनिटाइजर के द्वारा बार-बार सफाई करवाई जा रही है। वहीं मंडल के सभी स्टेशनों पर यात्री उद्घोष प्रणाली के द्वारा सभी स्टेशनों पर कोरोना वायरस के प्रसार रोकने संबंधित ऑडियो क्लिप का सतत प्रसारण किया जा रहा है।   मंडल के विभिन्न स्टेशनों, प्रतीक्षालय आदि में लगे टी.वी. स्क्रीन पर लगातार रेल मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करवाए गए वीडियो क्लिप का प्रसारण किया जा रहा है जिसमें कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने का संदेश है। 

Kolar News

Kolar News 14 March 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम बिगडऩे के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को प्रदेश में कही-कही आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। निजी एजेंसी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद देश के पूर्वी मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का क्रम जारी रहेगा।    24 घंटों के दौरान इन इलाकों में बारिश की संभावना   मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर रीवा, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष सम्भागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के अनूपपुर एवं परसवाडा 5, बालाघाट एवं कटंगी 4, पुष्पराजगढ, मलॉजखण्ड, डिंडोरी एवं सिवनी 3, उमरिया, हनुमना, जैतहरी और वारासिवनी में 2 सेमी वर्षा के आंकडे दर्ज की गयी।   खरगौन, सीधी एवं नरसिंहपुर में अधिकतम तापमान शहडोल एवं सागर संभागों के जिलों में काफी गिरे तथा शेष संभागो के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से कम, भोपाल, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में विशेष रूप से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहें। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस खरगौन, सीधी एवं नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।   रायसेन में सबसे कम तापमान दर्ज न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी बढ़े, भोपाल संभाग के जिलों में काफी गिरे तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रायसेन में दर्ज किया गया।   मौसम का पूर्वानुमान/ किसान मौसम बुलेटिन भारत मौसम विज्ञान विभाग भोपाल द्वारा मौसम पूर्वानुमान है कि प्रदेश के रीवा, शहडोल संभागों के जिलों और छिंदवाडा, सिवनी, बालाघाट, मण्डला एवं छतरपुर जिलों में कही-कही गरज चमक के साथ बौछारे या वर्षा होने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटो में भोपाल में अधिकतम तापमान 27.6 जो सामान्य से -5.7 और न्यूनतम तापमान 11.4 जो सामान्य से -5.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।  

Kolar News

Kolar News 14 March 2020

भोपाल। रंगपंचमी पर्व के मौके पर प्रदेशभर में त्यौहार की धूम देखने को मिली। राजधानी भोपाल में शनिवार को रंगपंचमी उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। राजधानी में एक बार फिर हुरियारों की टोलियां सडक़ों पर गुलाल उड़ाते हुए निकली और खूब मौज मस्ती करते हुए नजऱ आए। हुरियारों के चल समारोह पुराना शहर के सुभाष चौक, शैतान सिंह मार्केट शाहपुरा, कोलार, बैरागढ़ व भेल के विभिन्न क्षेत्रों से निकली।   वहीं, कई स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित की गई। इनमें लोग फाग गीत गाते एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते व फूलों से होली खेलते हुए नजऱ आए। पुराना शहर में हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में सुभाष चौक से सुबह 11 बजे रंगपंचमी चल समारोह शुरू हुआ। अध्यक्ष कैलाश बेगवनी ने बताया कि इसमें कई झांकिया शामिल रही जो इतवारा, मंगलवारा, घोड़ा नक्कास होते हुए हनुमानगंज पहुंची जहाँ पर जुलूस का समापन किया गया। मालूम हो कि नवाबी रियासत के दौर में होली का चल समारोह प्रारंभ हो गया था। रंगपंचमी की शुरुआत इसके दो तीन साल बाद सुभाष चौक से हुई थी, लेकिन तब कुछ युवा ढोल-बाजों के साथ ही इसे निकालते थे। पीपल चौक में एक ही जगह सार्वजनिक रूप से होलिका दहन होता था। तब लोग अपने घरों के आंगन में ही होलिका दहन कर पूजा करते थे। आजादी के बाद सडक़ों पर होलिका दहन का सिलसिला शुरू हुआ।

Kolar News

Kolar News 14 March 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए स्कूलों, कॉलेजों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि परीक्षाओं को यथावत रखा जाए। इसके साथ ही, सिनेमा हाल भी बंद रखे जाएं और ऐसे सभी आयोजनों/कार्यक्रमों को भी रोकने का प्रयास हो, जहाँ बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित होते हों। कमल नाथ आज मंत्रालय में नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी संभव कदम उठाए गए हैं। साथ ही प्रभावित होने की स्थिति में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्थाएं की गई हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी समाज के जिम्मेदार नागरिक और विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं से भी आग्रह किया जाए कि वे नागरिकों को जागरुक करने के साथ ही ऐसे आयोजन न करें, जिसमें लोग इकट्ठा हों। उन्होंने कहा कि नोवल कोरोना वायरस के प्रकरण मिलने के पहले ही हमारी तैयारियां ऐसी हो, जिससे यह बीमारी फैलने ही न पाए। उन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम के लिए देश में और विदेशों में जो कदम उठाए गए हैं और उसके बेहतर परिणाम भी मिले हैं, उनका भी अनुसरण किया जाये।   मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के सीमावर्ती राज्य विशेषकर राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश राज्य से आने-जाने वाले लोगों की भी स्क्रीनिंग करने को कहा। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में बीमारी की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों का भी अध्ययन करें। मुख्यमंत्री ने बैठक में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली।   690 यात्रियों की स्क्रीनिंग प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पल्लवी जैन गोविल ने बताया कि प्रदेश में 5 मार्च की स्थिति में 484 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 107 यात्री होम आईसोलेशन में थे। 43 जिलों से आने वाले कुल 690 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें इन्दौर में 249, भोपाल 122, जबलपुर 36, ग्वालियर 33, उज्जैन 30 और खरगोन 17 यात्री शामिल हैं।   स्वास्थ्य अधिकारियों एवं मैदानी कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित नोवल कोरोना वायरस बीमारी की रोकथाम के संबंध में जूम प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सेटेलाइट के माध्यम से बीसीएम, एएनएम, आशा, आशा सहयोगी, सुपरवाइजर, फार्मासिस्ट आदि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जानकारी देने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया। बताया गया कि प्रदेश में संक्रमित रोगियों के लिए 348 आइसोलेशन बैड, 104 वेन्टीलेटर, 13115 पीपीई किट, 27,011 एन-95, 58 क्वारेंटाईन सेंटर एवं 741 बैड की व्यवस्था की गई है। नोवल कोरोना वायरस की जांच के लिए एम्स भोपाल एवं एन.आई.आर.टी.एच. जबलपुर में लैब की व्यवस्था की गई है। इस बीमारी की जानकारी के लिए पोर्टल बनाया गया है, जिसका लिंक http://mphealthresponse.nhmmp.gov.in/covid/ है।   कंट्रोल रूम एवं कॉल सेंटर संक्रमित और संदिग्ध रोगियों की जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है और कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का नं. 0755-2527177 है। लोगों को जागरूक बनाने एवं बीमारी के लक्षण की जानकारी देने के लिए अपील के साथ रेडियो प्रोग्राम, जिंगल, पोस्टर और पम्पलेट का वितरण किया जा रहा है।  

Kolar News

Kolar News 13 March 2020

उज्जैन। शनिवार को रंगपंचमी की शाम महाकाल मंदिर की परंपरागत गैर निकलेगी। महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह समिति द्वारा निकाली जाने वाली गैर में हरिहर मिलन,श्रीजी के बंगले सहित 6 नयनाभिराम झांकियां और प्रदेश सहित 3 राज्यों के आधा दर्जन से अधिक बैण्ड-ढोल शामिल होंगे। महाकाल मंदिर के पुजारी-पुरोहितों ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे मंदिर में अतिथियों के द्वारा ध्वज पूजन कर गैर का शुभारंभ किया जाएगा। गैर में 6 प्रमुख झांकियां शामिल रहेंगी। पहली झांकी हरिहर मिलन की होगी। दूसरी झांकी श्रीजी के बंगले की रहेगी, जिसमें 56 भोग लगेगा। तीसरी झांकी में हनुमानजी,भगवान सूर्यदेव से शिक्षा ग्रहण करते नजर आएंगे। चौथी झांकी शिव परिवार की,पांचवीं कृष्ण की रासलीला की होगी। छठी झांकी में शिव की लीला के दर्शन होंगे। विशेष व सबसे आकर्षण का केंद्र भगवान महाकाल के सेहरा दर्शन की झांकी रहेगी। श्री वीरभद्र भैरवनाथ का रथ भी शामिल होगा।  गैर में एक चांदी का ध्वज,स्टेट का ध्वज एवं 21 ध्वजाएं,हाथी-घोड़-बग्घी भी निकलेंगे। इसी प्रकार मुख्य आकर्षण -उज्जैन,इंदौर के बैंड तथा नासिक का ब्रास बैंड-मुंबई का आराध्य ढोल ताशा-पूना का नादब्रह्म और दिल्ली का पंजाबी भांगड़ा ढोल रहेगा। ये सभी उनकी पारंपरिक रंगबिरंगी वैशभूषा में वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति देते हुए निकलेंगे। गैर महाकाल मंदिर से तोपखाना,दौलतगंज,फव्वारा चौक,नईसड़क,कंठाल चौराहा,सतीगेट,बड़ा सराफा, छत्रीचौक,गोपाल मंदिर,पटनी बाजार,गुदरी चौराहा होते हुए पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेगी। 

Kolar News

Kolar News 13 March 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का बदलाव लगातार जारी है। शक्रवार तडक़े 3:45 पर राजधानी भोपाल में तेज बारिश के ओले गिरे। आसमान में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम में ठंडक का अहसास हो रहा है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान (13-19 मार्च, 2020) के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर वर्षा की गतिविधियां जारी हैं। इस सप्ताह यानि 13 से 19 मार्च के बीच भी राज्य के पूर्वी क्षेत्रों में मौसम का मिलाजुला रूप दिखेगा।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे के मुताबिक मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। बारिश का खासा प्रभाव सागर, सतना, पन्ना, रीवा, छतरपुर, खजुराहो, जबलपुर, कटनी, शहडोल, उमरिया और आसपास के जिलों पर दिखेगा। इन भागों में 14 मार्च को बारिश जारी रहेगी। हालांकि बारिश की तीव्रता में कमी आ जाएगी। 15 मार्च से पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क हो जाएगा। हालांकि दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर 15 मार्च को भी बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में इस पूरे सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। राजधानी भोपाल से लेकर रतलाम, इंदौर, उज्जैन समेत पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है।  

Kolar News

Kolar News 13 March 2020

भोपाल। क्षेत्र संचालक बाँधवगढ़ टाईगर रिजर्व विन्सेट रहीम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रिजर्व में कोरोना वायरस से बचाव के लिये ओरियन्टेशन कार्यक्रम किया जा रहा है। जनवरी, फरवरी और मार्च महीने के दूसरे बुधवार को हुए कार्यक्रम में आर.एम.ओ. डाँ.संदीपक सिंह और नोडल अधिकारी कोराना वायरस अनिल सिंह ने रिसोर्ट प्रबंधकों, जिप्सी संचालकों, टूरिस्ट गाईड्स और वन कर्मियों को कोरोना वायरस और बचाव के संबंध में जानकारी दी। ईको ट्रेनिंग सेन्टर में हुए ओरियन्टेशन कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोरोना के विरूद्ध अलर्ट जारी किया जा चुका है। इन अस्पतालों में उपचार की हर सम्भव व्यवस्थाएं की गई है।   डॉ. सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से प्रभावित मरीज के लक्षण निमोनिया जैसे होते हैं। प्रभावित व्यक्ति को जुकाम, गले में दर्द, साँस लेने में दिक्कत, खाँसी, बुखार और गुर्दे खराब होने जैसे लक्षण पाये जाते हैं। इसका वायरस हवा के माध्यम से फैलता है। सर्दी जुकाम बुखार आदि से पीडि़त व्यक्ति से हाथ न मिलायें। कम से कम 6 फिट तक दूरी बनाकर रखें क्योंकि प्रभावित व्यक्ति के छींक, खाँसी आदि से निकला वायरस अधिक दूर नहीं जा सकता।   हाथों को दिन में कई बार साबुन और पानी से धोयें या सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें। खाँसते और छींकते समय डिस्पोजेबल टिशू पेपर का इस्तेमाल करें। इस्तेमाल किये हुए टिशू पेपर को फेंक दे और हाथ धो लें। बिना हाथ धोयें आँखों, नाक और मुँह को ना छुएं। टिशू पेपर नहीं है तो छींकते और खाँसते वक्त अपने बाजू का इस्तेमाल करें। वायरस से बचाव के लिए एन-95 मास्क पहनें। सर्दी या फ्लू से संक्रमित लोगों के पास जाने से बचें।  

Kolar News

Kolar News 13 March 2020

भोपाल। बेंगलुरु में सिंधिया समर्थक विधायकों से मिलने पहुंचे प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों के साथ गुरुवार को कर्नाटक पुलिस द्वारा अभद्रता करने और उनकी गिरफ्तारी के आरोप प्रदेश कांग्रेस ने लगाए हैं। वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इस घटना की निंदा करते हुये इसे संसदीय लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया है। माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने मीडिया को जारी अपने बयान में कहा है कि इस घटना से भाजपा का डर और संस्कार दोनों ही उजागर होते हैं। संसदीय लोकतंत्र में एक राज्य से दूसरे राज्य में पहुंचा मंत्री राजकीय मेहमान होता है। मगर कर्नाटक की भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश के दो मंत्रियों के साथ मारपीट कर न केवल अपने संस्कारों को उजागर किया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि भारतीय संस्कृति की स्वंयभू ठेकेदार अतिथि देवोभव: की परंपरा में कोई विश्वास नहीं है। पुलिस एक विधायक के बुजुर्ग पिता को न केवल उसके बेटे से मिलने से रोकती है, बल्कि मारपीट भी करती है।माकपा नेता ने कहा है कि हर फासीवादी को लोकतंत्र से डर लगता है। भाजपा भी वही साबित कर रही है। एक ओर वे इन विधायकों को चार्टर विमान से बेंगलुरु भेजती है। एक ही व्यक्ति और एक ही भाषा में लिखे उनके इस्तीफे राज्यपाल तक पहुंचाती है, मगर विधायक का पिता अपने बेटे से मिलने पहुंचता है तो उसके साथ मारपीट करती है। जिससे जाहिर हो जाता है कि विधायक अपनी मर्जी से नहीं हैं, बल्कि उनको बंधक बनाकर रखा गया है। जसविंदर सिंह ने कर्नाटक में प्रदेश के मंत्रियों के साथ हुई मारपीट की निंदा की है और प्रदेश के हर अभिमानी और लोकतांत्रिक नागरिक से इसका विरोध करने की अपील की है।

Kolar News

Kolar News 12 March 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के नवनियुक्त डीजीपी व्हीके जौहरी ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण किया। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी व्ही.के.जौहरी दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री काल में उनके ओएसडी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति व्ही.के. सिंह के स्थान पर की गई है, जिन्हें अब खेल संचालक बनाया गया है। इसके पहले जौहरी बीएसएफ में डीजी से मध्यप्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके  है।    गुरुवार को जौहरी ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर प्रभारी पुलिस महानिदेशक राजेन्द्र कुमार से चार्ज लिया। व्हीके जौहरी के पदभार ग्रहण करने के साथ ही कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए है। माना जा रहा है कि कांग्रेस से भाजपा में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया के को सरकार घेरने की तैयारी कर रही है। इससे पहले बुधवार को जिस तरह आनन-फानन में ग्वालियर गुना और विदिशा के कलेक्टर बदले गए उसे देखते हुए यह साफ तौर पर दिख रहा है कि अब निशाने पर सिंधिया है। ग्वालियर से खबर है कि सिंधिया की जमीनों से जुड़े हुए मामले निकाले जा रहे हैं और कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि वे तेज गति के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इसके साथ ही भोपाल में भी इओडब्ल्यू में सिंधिया के खिलाफ जमीन मामलों को लेकर शिकायत की गई है।    

Kolar News

Kolar News 12 March 2020

भोपाल। मार्च का महीना शुरू होने के बावजूद अभी भी बारिश जारी है। देश के कई राज्यों में इस सप्ताह बारिश हुई और ठंड का असर बना रहा। मौसम का ताजा अनुमान कहता है कि मौसम का यह बदला हुआ मिजाज अभी कायम रहने वाला है। गुरुवार को मध्य प्रदेश के कई शहरों में बारिश हो सकती है। अगले 24 से लेकर 48 घंटों के दौरान राज्य के कई ईलाकों में तेज आंधी व बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि मौसम को लगातार पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर रहा है, जिसके चलते किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 13-14 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश एवं ओलावृष्टि का अनुमान है। 13 मार्च तक विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान इलाके में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले पडऩे की आशंका है। 12 मार्च को इन इलाकों में मौसम का सबसे ज्यादा असर रहेगा।   मध्यप्रदेश राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओलावृष्टि   मौसम विभाग भोपाल के द्वारा जो चेतावनी जारी की गई है उसके अनुसार 13 मार्च को अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कला, उमरिया, अनुपपुर, शाडोल, डिंडौरी, कटनी, छिंदवाडा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंगपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली पन्ना, दमोह आदि जिलों में कहीं कहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश एवं अल्पकालीन ओलावृष्टि का अनुमान है।   

Kolar News

Kolar News 12 March 2020

शिवपुरी। मप्र में गहराए सियासी संकट के बीच शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जल्द संभव है। कांग्रेस की आपसी खींचतान और ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामे जाने के बाद बुधवार को गुना व ग्वालियर के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है।    सूत्रों ने बताया है कि शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रहा पी और एसपी राजेश सिंह चंदेल को यहां से हटाया जा सकता है। खबर आ रही है कि कमलनाथ सरकार शिवपुरी जिला जो ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभावी जिला है और यहां पर उनकी अनुशंसा पर ही कई अधिकारियों की पोस्टिंग हुई है ऐसे में इन अधिकारियों को यहां से हटाया जा सकता है।    फेरबदल की यह सूची एक-दो दिन में आ सकती है इसमें शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रहा पी, एसपी सहित कुछ एसडीएम की नाम हो सकते हैं। गौरतलब है कि मप्र में बदले सियासी समीकरण के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास बताए गए अफसर ग्वालियर कलेक्टर, गुना कलेक्टर को कमलनाथ सरकार ने बुधवार को जारी सूची में बदल दिया है।   

Kolar News

Kolar News 11 March 2020

भिण्ड। भिण्ड कलेक्टर छोटेसिंह ने बुधवार को अटेर क्षेत्र के कई ग्रामों में खेत-खेत पहुंचकर ओला से प्रभावित सरसों एवं गेहूँ की फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही राजस्व अधिकारियो से चर्चा कर सर्वे कार्य शीघ्र कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। जिससे राहत राशि शीघ्र ही वितरित की जा सके। भ्रमण के दौरान एसडीएम इकबाल मोहम्मद, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, क्षेत्र के आरआई, पटवारी उनके साथ थे।  कलेक्टर ने अटेर क्षेत्र के ग्राम मसूरी, कनुअन का पुरा, पाली, व्यासन का पुरा (पाली), बघेलन का पुरा (पाली), गोहर खुर्द, विद्याराम का पुरा, रमपुरा, सोनपुरा, मिशनपुरा, बघेडी, कांकरन कापुरा, बगुलरी, विजयगढ, मसूरी का हार, रानीपुरा एवं देहरा के ग्रामों में खेत-खेत पहुंचकर ओला प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान न्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन इस संकट की घड़ी में किसान भाइयों के साथ खड़ी है।कलेक्टर छोटेसिंह ने अटेर क्षेत्र के ओला प्रभावित किसानों की फसलों के अवलोकन के दौरान किसानों से चर्चा की। साथ ही राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की ओला से प्रभावित सरसों और गेहूँ आदि के नुकसान का तत्काल सर्वे कराए। उन्होंने कहा कि सर्वे में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई पात्र प्रभावित किसान सर्वे कार्य से छूटना नहीं चाहिए।कलेक्टर ने किसानों से कहा कि सर्वे कार्य के लिए टीम गठित की जा चुकी है। साथ ही इन टीमों के माध्यम से सर्वे का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा। जिससे ओला से प्रभावित किसानो की फसलो के नुकसान का आंकलन शीघ्र किया जा सके। साथ ही प्रभावित बाजिब किसानो को नुकसान के आधार पर नियमानुसार राहत राशि प्रदान करने मे आसानी होगी। एसडीएम ने बताया कि ओला प्रभावित किसानों की फसलो का आंकलन करने के लिए सर्वे टीम गठित की जा चुकी है। सर्वे रिपोर्ट आने पर क्षति का आंकलन किया जाएगा।  

Kolar News

Kolar News 11 March 2020

उज्जैन। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन करने के कारण उज्जैन शहर कांग्रेस ने सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सहित चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही उज्जैन में सिंधिया समर्थक और अन्‍य की पार्टी विरोधी गतिविधियों पर शहर कांग्रेस ने निष्कासन आदेश जारी किया है ।   उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने बुधवार को मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय ठाकुर, पूर्व पार्षद दिलीप परमार व सिंधिया समर्थक सदस्य उमेश सेंगर को भी पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासन आदेश जारी किया है । इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया को दी गई है।   उल्‍लेखनीय है कि शाजापुर एवं आगर जिले में सिंधिया समर्थक कोई भी विधायक नहीं है। वर्तमान में दोनों जिलों की दो सीट कांग्रेस के पाले में है। तीसरी सीट पर निर्दलीय विधायक काबिज हैं जो कांग्रेस खेमे से ही है।

Kolar News

Kolar News 11 March 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रंगों के पर्व होली पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व सर्वधर्म-समभाव को अभिव्यक्त करता है और विविधता में एकता को प्रदर्शित करता है। कमलनाथ ने कहा कि हमारे प्रदेश में विभिन्न जातियों, समुदायों, धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक होली मनाते हैं। चाहे कवि रसखान हों अथवा नजीर अकबराबादी, होली का रंग सभी ने सजाया है। उन्होंने कहा कि होली मन की अशुद्धियों के प्रति जाग्रत होकर उन्हें दूर करने का पर्व है। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा करते हुए होली खेलने का आग्रह किया है। 

Kolar News

Kolar News 9 March 2020

भोपाल। वन मंत्री उमंग सिंघार ने प्रदेश के वन क्षेत्रों से लगे हुए होटल्स और रिसॉर्टस मालिकों से कहा है कि शादी, पार्टी आदि का बचा हुआ खाना रात में परिसर में न फेंके। सिंघार ने सोमवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा है कि खाने से आकर्षित होकर स्थानीय पशु और वन्य-प्राणी परिसर में आ जाते हैं। जंगलों के पास स्थित शहरों के होटल और रिसॉर्ट मालिक रात में चौकीदार की व्यवस्था अवश्य करें। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ को निर्देशवन मंत्री ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) राजेश श्रीवास्तव से सभी मुख्य वन संरक्षकों को इस आशय के निर्देश जारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में भोपाल के एक होटल में वन्य-प्राणी द्वारा व्यक्ति पर आक्रमण की घटना से सबक लेते हुए सुरक्षा के कदम तत्काल उठायें, जिससे प्रदेश में इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी सुनीता दुबे ने सोमवार को मीडिया को दी।

Kolar News

Kolar News 9 March 2020

ग्वालियर। केन्द्रीय जेल ग्वालियर एवं सर्किल की जेलों में निरूद्ध बंदियों के परिजन इस बार होली पर्व के पश्चात आगामी 11 मार्च को भाईदौज पर खुली मुलाकात पूर्णत: प्रतिबंधित रखी जाएगी। इस दिन प्रतिदिन की तरह होने वाली सामान्य मुलाकात कर सकेंगे।  केन्द्रीय जेल ग्वालियर के जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि 11 मार्च को भाईदौज पर खुली मुलाकात को पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाकर प्रतिदिन की तरह होने वाली सामान्य मुलाकात में परिवर्तित किया गया है, लेकिन इसमें किसी भी पुरुष की मुलाकात एवं किसी भी प्रकार की सामग्री प्रतिबंधित रहेगी। जेल अधीक्षक ने इस संबंध में जिला जेल दतिया, मुरैना, भिण्ड, सब जेल विजयपुर, जौरा, अम्बाह, सबलगढ़, गोहद, लहार, मेहगांव, डबरा और सेंवढ़ा को पत्र भेजकर कहा है कि भाईदौज पर खुली मुलाकात के स्थान पर प्रतिदिन की तरह बंदियों के परिजन मुलाकात कर सकेंगे।

Kolar News

Kolar News 9 March 2020

  'एक जिला-एक फसल' कार्यक्रम पर कार्यशाला करने वाला पहला राज्य बना मध्यप्रदेश   प्रदेश की स्थानीय विशिष्ट फसल प्रजातियों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने और भौगोलिक सांकेतिक (जीआई) टेग के साथ फसलों का चयन प्र-संस्करण मूल्य संवर्धन और विपणन व्यवस्था संबंधी रणनीति निर्धारण के लिये आज प्रशासन अकादमी में कार्यशाला हुई। भारत सरकार के 'एक जिला-एक फसल' कार्यक्रम के तहत हुई कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों, विषय विशेषज्ञों, प्रगतिशील किसानों, कृषि उत्पाद उद्यमियों और विभागीय अधिकारियों के बीच मंथन हुआ। कृषि वैज्ञानिकों ने खाद्यान, दलहन, तिलहन, लघु धान्‍य फसलों की उत्पादन संभावनाएँ, चुनौतियाँ और जीआई टेग पर आधारित प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यशाला के साथ मध्यप्रदेश 'एक जिला-एक फसल' पर कार्यशाला करने वाला पहला राज्य बन गया है।   प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास अजीत केसरी ने कहा कि विशिष्ट वस्तुओं का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उपभोक्ता गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का स्वागत कर रहे हैं। इसका लाभ किसानों को मिलना चाहिए। झाबुआ जिले के कड़कनाथ प्रजाति को जीआई टेग मिलने से इसको काफी लाभ मिला है। प्रदेश के अन्य विशिष्ट कृषि उत्पादों के लिये भी जीआई टेग हासिल करने की इस कार्यशाला के माध्यम से पहल की जा रही है।   संचालक संजीव सिंह ने कहा कि प्रदेश की फसलों की विशिष्टताओं को देखते हुए जीआई टेग हासिल करने की दिशा में जिलावार 'एक जिला एक फसल' कार्यक्रम तैयार किया गया है। इससे कई फसलों के निर्यात के अधिकार प्रदेश के किसानों को प्राप्त हो सकेंगे और किसानों की आय बढ़ेगी।   मुख्य महा-प्रबंधक नाबार्ड सुनील कुमार बंसल ने कहा कि नाबार्ड कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादों को जीआई टेग में पंजीयन कराने के साथ किसानों को उत्पादन वृद्धि के लिये अनुदान भी दे रहा है। अपर संचालक बी.एम. सहारे ने प्रदेश में कृषि जलवायु क्षेत्रानुसार विभिन्न फसलों और उत्पादन का सांख्यिकी विश्लेषण करते हुए मध्यप्रदेश में जीआई टेग की संभावनाओं को बताया। राष्ट्रीय सलाहकार एनएफएसएम डॉ. डी.पी. सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने 'एक जिला एक फसल' कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिये सबसे पहली कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला की अनुशंसाएं कार्यक्रम के क्रियान्वयन में बहुत लाभकारी होंगी। विधि सलाहकार जे.साईं दीपक (दिल्ली) ने जीआई टेग के कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। रामनाथ सूर्यवंशी ने प्रदेश के कृषि उत्पादों के प्र-संस्करण मूल्य संवर्धन के बारे में बताया।   प्रमुख वैज्ञानिक कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर डॉ. जी.के. कोतू ने धान की स्थानीय किस्मों की विशिष्टताएँ बताते हुए चिन्नौर किस्म को जल्दी ही जीआई टेग दिये जाने पर बल दिया। अधिष्ठाता एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पी.सी. मिश्रा ने कहा कि देश में मध्यप्रदेश का शरबती गेहूँ एम.पी.व्हीट के नाम से लोकप्रिय है। विशेष स्वाद, सुगंध और पोषक तत्वों की प्रचुरता के कारण इसका जीआई टेग में पंजीयन होना चाहिए। इससे किसानों को अधिक मूल्य मिलेगा। डॉ. साईं प्रसाद ने ड्यूरम गेहूँ, डॉ. दुपारे ने सोया उत्पादों के पोषणी मूल्य, डॉ. सिन्हा ने कृषि उत्पाद प्र-संस्करण, डॉ. एम. यासीन ने दलहनी फसलों की नयी किस्मों, डॉ. ओ.पी. दुबे ने प्रदेश में उगाई जाने वाली लघु धान्य फसलों में कोदो कुटकी, रागी, सावां, चीना और कंगनी फसलों के विशेष गुणों पर प्रकाश डाला। दुबे ने कहा जीआई टेग मिलने से आदिवासी अंचल के किसानों की आय में वृद्धि होगी।  

Kolar News

Kolar News 7 March 2020

  राज्यपाल लालजी टंडन ने भारतीय रेडक्रास सोसायटी की राज्य शाखा की वार्षिक सभा दिनांक 3 अप्रैल 2020 को आहूत करने के निर्देश दिए हैं। वार्षिक सभा राजभवन के सांदीपनि सभागार में होगी। राज्यपाल ने रेडक्रास के जनरल सेक्रेटरी को सर्व संबंधित सदस्यों को तत्काल नियत बैठक की सूचना देने को कहा है।   बैठक में पूर्व बैठक की वार्षिक साधारण बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी और गत वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत होगी। सभा द्वारा उस पर विचार कर उसका अंगीकरण किया जाएगा। पूर्वगामी वर्ष के लेखा परीक्षित वार्षिक लेखों की प्रस्तुति की जायेगी, जिस पर सभा विचार कर अंगीकृत करने की कार्रवाई करेगी।   बैठक में उत्तरवर्ती वर्ष के लिए बजट अनुमानों की प्रस्तुति होगी। लेखों के संकलन और प्रमाणन के प्रयोजनार्थ आगामी वर्ष के लिए कानूनी लेखा परीक्षक की नियुक्ति का निर्णय होगा। प्रबंध समिति, कार्यकारिणी समिति, वित्त समिति तथा अन्य समितियों के वित्तीय वर्ष 2018-19 तथा 2019-20 में हुई बैठकों की तिथि तथा उनमें पारित निर्णयों की जानकारी प्राप्त की जाएगी। मध्यप्रदेश भारतीय रेडक्रास सोसायटी समिति प्रारूप नियम पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप देकर अनुमोदित करेगी।

Kolar News

Kolar News 7 March 2020

  तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों द्वारा फरवरी माह में 45 हजार 120 बिजली उपभोक्ताओं से फीडबैक लेकर उनकी संतुष्टि देखी गयी। ऊर्जा मंत्री  प्रियव्रत सिंह ने बताया कि फीडबैक कॉल में 43 हजार 576 उपभोक्ताओं ने ऊर्जा विभाग की सेवाओं पर संतुष्टि व्यक्त की। सिंह ने उपभोक्ता संतुष्टि शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिये हैं।   पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में संतुष्टि उपभोक्ताओं का प्रतिशत लगभग 97.5, मध्यक्षेत्र का प्रतिशत 92.8 और पश्चिम क्षेत्र में संतुष्ट उपभोक्ताओं का प्रतिशत 99.2 रहा है। संतुष्टि का कुल प्रतिशत 96.5 है। प्रत्येक कंपनी प्रतिदिन 500 उपभोक्ताओं से फीडबैक ले रही है।

Kolar News

Kolar News 6 March 2020

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी  वी.के.सिंह ने आज संचालक खेल एवं युवा कल्याण के पद का कार्यभार ग्रहण किया।  सिंह ने अधिकारियों से चर्चा कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर संयुक्त सचालक  विनोद प्रधान  बी.एल.यादव तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 6 March 2020

कर निर्धारण प्रकरणों के निराकरण के लिये समय-सीमा बढ़ी    राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 की प्रथम तिमाही के कर निर्धारण प्रकरणों के निराकरण के लिये समय-सीमा बढ़ाई गई   प्रदेश में वाणिज्यिक कर विभाग में व्यवसाइयों के वर्ष 2017-18 की प्रथम तिमाही के विभिन्न अधिनियमों के कर निर्धारण प्रकरणों के निराकरण के लिये समय-सीमा 29 फरवरी, 2020 से बढ़ाकर 30 जून, 2020 कर दी गई है। राज्य शासन द्वारा यह कार्यवाही व्यवसाइयों के व्यापक हित में की गई है। व्यवसाइयों को जीएसटी के अंतर्गत प्रतिमाह रिटर्न प्रस्तुत करना होता है। इसके साथ ही उन्हें जीएसटी की वार्षिक विवरणी प्रस्तुत की जानी थी। इस प्रकार की परिस्थितियों से उन्हें कर निर्धारण कराने में असुविधा हो रही थी। कर-दाताओं एवं कर सलाहकारों द्वारा यह तथ्य राज्य शासन के ध्यान में लाया गया, जिस पर पूर्ण विचार करते हुए राज्य शासन द्वारा कर-दाताओं को उक्त अवधि के प्रकरणों के निराकरण के लिये अधिक समय मिल सके, इसके लिये वर्ष 2017-18 की प्रथम तिमाही के (जीएसटी लागू होने की पूर्व की अवधि) प्रकरणों के निराकरण के लिये समय-सीमा 29 फरवरी, 2020 से बढ़ाकर 30 जून, 2020 की जाकर व्यवसाय जगत को एक बड़ी राहत दी है।   मध्यप्रदेश राज्य जीएसटी के अंतर्गत जनवरी-2020 के लिये देय मासिक विवरणी जमा कराने में भारत के अनेक राज्यों को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर   मध्यप्रदेश राज्य पूरे भारत देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कर-दाताओं से माह जनवरी, 2020 का रिटर्न प्रस्तुत कराने में दूसरे स्थान पर रहा है। प्रदेश में जीएसटी के अंतर्गत 3 लाख 47 हजार पंजीयत करदाता मासिक चुकाने मासिक विवरणी प्रस्तुत करने के दायी हैं, इनमें से लगभग 3 लाख 6 हजार कर-दाताओं द्वारा मासिक विवरण-पत्र GSTR-3B प्रस्तुत कर दिये गये हैं। इस प्रकार प्रदेश के लगभी 88 प्रतिशत कर-दाताओं द्वारा रिटर्न प्रस्तुत कर दिये गये हैं। अनेक राज्यों को पीछे छोड़ते हुए मध्यप्रदेश राज्य के कर-दाताओं और कर सलाहकारों द्वारा पूर्ण उत्साह से अधिक से अधिक विवरणी प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। यह निश्चित रूप से प्रदेश के कर-दाताओं के लिये अत्यंत गौरव का विषय है। विभागीय अधिकारियों द्वारा इस दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इस कार्य में सभी कर-दाताओं का, कर सलाहकारों का एवं चार्टर्ड एकाउंटेट्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।  

Kolar News

Kolar News 5 March 2020

संस्थागत वित्त संचालनालय ने जमा स्वीकार करने के लिए अधिकृत वित्तीय स्थापनाओं की सूची अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। अनधिकृत वित्तीय स्थापनाओं के बारे में प्रदेश की जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।   भारतीय रिजर्व बैंक, सिक्योरिटीज एण्ड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी), राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) सहित राष्ट्रीयकृत बैंक, निजी क्षेत्र के बैंक, राज्य के सहकारी बैंक, बहु-प्रदेशीय सहकारी बैंक, स्माल फायनेंस बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, पैमेंट बैंक, गैर बैंकिग वित्तीय कम्पनियाँ (एनबीएफसी), इण्डिया पोस्ट पैमेंट बैंक के साथ-साथ, बीमा नियामक एवं विकास अभिकरण (आईआरडीए) द्वारा जमा स्वीकार करने के लिये अधिकृत वित्तीय स्थापनाओं की सूची वेबसाइट एवं पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। यह जानकारी www.dif.mp.gov.in के लिंक 'जमा स्वीकार करने हेतु अधिकृत वित्तीय स्थापनाएँ/ financial establishments Authorized to accept deposits'' पर उपलब्ध है। साथ ही संचालनालय संस्थागत वित्त द्वारा विकसित पोटर्ल 'searchable database of registered entities with financial regulators for common public' पर भी आम जन के लिये उपलब्ध कराई गई है।  

Kolar News

Kolar News 5 March 2020

सीमावर्ती प्रांतों के लायसेंसधारियों ने भी दिखाई रूचि     प्रदेश में वर्ष 2020-21 की आबकारी नीति में देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के बड़े समूह बनाये जाने से मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि सीमावर्ती प्रांतों के मदिरा लायसेंसधारियों में भी उत्साह नजर आ रहा है। बड़े मदिरा समूहों के निर्माण से मदिरा के अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा। इससे अस्वस्थ व्यवसायी प्रतिस्पर्धा समाप्त होगी और मदिरा उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की वैध मदिरा उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकेगी। वर्ष 2020-21 के लिये घोषित आबकारी नीति से राज्य के राजस्व संवर्धन में नया प्रतिमान स्थापित होने की संभावना है। आबकारी आयुक्त राजेश बहुगुणा ने इस सिलसिले में प्रदेश के और सीमावर्ती प्रांतों के मदिरा अनुज्ञप्तिधारियों से दूरभाष पर चर्चा की है।   उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 की आबकारी नीति में बड़े, मध्यम और छोटे मदिरा अनुज्ञप्तिधारियों की व्यावसायिक क्षमताओं का पूरा ध्यान रखा गया है। साथ ही नवीनीकरण/ई-टेण्डर/ई-बिडिंग जैसी पारदर्शी व्यवस्थाओं को अपनाया गया है। प्रदेश के जिन 16 जिलों की समस्त मदिरा दुकानें दो अथवा एक समूह में नीलाम होनी है, वहाँ एकाधिकारी व्यवसाय की चाह में उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा तथा दिल्ली जैसे प्रदेशों के ठेकेदारों में अत्यधिक रूचि नजर आ रही है। ये ठेकेदार विभिन्न माध्यमों से ठेकों के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। जिन जिलों में नवीनीकरण, लॉटरी या एक समूहों में मदिरा दुकानों की नीलामी होना है, उनसे संबंधित ठेकेदारों को विभाग द्वारा समन्वय कर जानकारी मुहैया कराई जा रही है।   अनुज्ञप्तियों को नवीनीकृत किये जाने की व्यवस्थाएँ   आबकारी व्यवस्था वर्ष 2020-21 के लिये मध्यप्रदेश के 36 जिलों में मौजूदा वर्ष के देशी/विदेशी मदिरा के फुटकर व्यवसायियों को उनके पक्ष में स्वीकृत अनुज्ञप्तियों को वर्ष 2020-21 की अवधि के लिये नवीनीकृत करने का अवसर दिया गया है। नवीनीकरण की कार्यवाही के लिये 29 फरवरी को गुना और अशोकनगर की सम्पूर्ण देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानों के लिये नवीनीकृत आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश के शेष जिलों में भी नवीनीकरण प्रक्रिया को लेकर मदिरा अनुज्ञप्तिधारियों ने सकारात्मक रूझान दिखाया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के शेष जिलों में पहले दिन ही 55 से भी अधिक मदिरा समूहों के लिये नवीनीकरण आवेदन क्रय किये जा चुके हैं। नवीनीकरण संबंधी प्रक्रिया 5 मार्च, 2020 तक जारी रहेगी।  

Kolar News

Kolar News 5 March 2020

  मार्च से दिसंबर 2020 तक प्रदेशभर से करीब आठ हजार अधिकारी-कर्मचारी रिटायर्ड हो जाएंगे। इसका सीधा असर सरकारी कामकाज पर पड़ेगा, क्योंकि इन पदों पर काम करने वाले नहीं हैं। कनिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी इन पदों का वेतन तो ले रहे हैं, लेकिन पदोन्नति न मिलने के कारण वेतन के मुताबिक काम नहीं कर रहे।प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति का सिलसिला शुरू होने में डेढ़ माह बचा हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने अपनी माली हालत और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी कामकाज पर पड़ने वाले असर को देखते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति देने पर विचार शुरू कर दिया है। संविदा नियुक्ति लेने वाले कर्मचारियों को सरकार सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले फंड तत्काल नहीं देगी, जिससे माली हालत पर भी असर नहीं पड़ेगा और सरकारी काम भी प्रभावित नहीं होगा।कर्मचारियों को पहली बार एक साल के लिए संविदा पर रखा जा सकता है। इसके बाद संविदा अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। संविदा अवधि समाप्त होने के बाद कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले फायदे सामान्य दर से ब्याज के साथ देने पर भी विचार चल रहा है। पदोन्नति में आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए प्रदेश में पदोन्नति पर रोक लगी है। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा था तो शिवराज सरकार ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा दो साल बढ़ाकर 62 कर दी। यह अवधि मार्च में खत्म हो रही है। बता दें  कि 30 अप्रैल 2016 को मप्र हाईकोर्ट ने 'मप्र लोक सेवा (पदोन्नति) अधिनियम 2002" खारिज कर दिया है। इसके खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यथास्थिति रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से प्रदेश में पदोन्नतियों पर रोक लगी है। यानी 31 मार्च को प्रदेशभर में चार हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी एक साथ रिटायर होने वाले हैं। उधर, सुप्रीम कोर्ट में भी राज्य सरकार की सशर्त पदोन्नति देने की अर्जी पर सुनवाई शुरू नहीं हुई है। इसे देखते हुए राज्य सरकार विकल्प तलाश रही है। पिछले दिनों कैबिनेट बैठक में वित्त विभाग ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढ़ाकर 65 साल करने का प्रस्ताव रखा था। बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बजाय विकल्पों पर मंथन हुआ। यहां सरकार ने मार्च के बाद सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति देने के संकेत दिए हैं। सरकार यह व्यवस्था अगले एक साल जारी रख सकती है। इतने में पदोन्नति में आरक्षण मामले का फैसला आता है या सुप्रीम कोर्ट सशर्त पदोन्नति देने की मांग मंजूर करता है, तो ठीक, वरना संविदा अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।  

Kolar News

Kolar News 4 March 2020

  सिंधी समाज के युवक-युवतियां अब विवाह से पहले किसी सार्वजनिक स्थान या पार्क में जाकर फिल्मी हीरो-हीरोइन की तरह प्री-वेडिंग फोटो एवं वीडियो शूटिंग नहीं कर सकेंगे। पूज्य सिंधी पंचायत ने इस पर रोक लगा दी है। पंचायत ने मृत्यु भोज की परंपरा समाप्त करने का प्रस्ताव भी पास किया है। इस प्रस्ताव को साधारण सभा में पेश किया जाएगा। प्रस्ताव पारित होते ही पदाधिकारी तेरहवीं में शामिल नहीं होंगे।   अध्यक्ष एसबी रीझवानी की अध्यक्षता में हुई पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। महासचिव माधु चांदवानी ने बताया कि पिछले कुछ समय से सगाई के बाद युवक-युवतियां किसी प्रसिद्ध स्थान पर जाकर प्री-वेडिंग फोटो शूट कराने लगे हैं। यह फोटो युवा सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। विवाह रिसेप्शन के समय वीडियो का प्रसारण किया जाता है। शूटिंग के दौरान कई बार मर्यादाओं को अनदेखा कर दिया जाता है। पंचायत ने इससे बचने की सलाह दी है। हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए जब विवाह से पहले युवक-युवतियों ने प्री-वेडिंग शूटिंग करवा ली। फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से रिश्ता टूट गया। ऐसे में युवती एवं उसके परिवार को शर्मिंदा होना पड़ा। इस कारण पंचायत को इस पर रोक लगाने की जरूरत महसूस हुई।   पंचायत ने मृत्यु भोज पूरी तरह बंद करने पर जोर दिया है। तेरहवीं में केवल रिश्तेदारों को ही आमंत्रित करने की अपील की गई है। साथ ही बरात में शराब का सेवन न करने व कॉकटेल पार्टियां नहीं करने की अपील भी की गई है। बैठक में परसराम आसनानी, नंद दादलानी, हरीश मेहरचंदानी, माधवदास पारदासानी, भरत आसवानी एवं जेठानंद ठाकी आदि मौजूद थे। प्री-वेडिंग शूट पर रोक लगाने का मकसद वधु पक्ष की गरिमा को बनाए रखना है। फोटोग्राफी एवं वीडियो शूटिंग पर बड़ी रकम खर्च होती है, इससे मध्यम परिवारों को राहत मिलेगी। छह मार्च को साधारण सभा से स्वीकृति ली जाएगी |   

Kolar News

Kolar News 4 March 2020

खरगौन। मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल में पहली बार निमाड़ की किसी फसल को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां खरगौन जिले के कसरावद में दो दिवसीय मिर्च महोत्सव होगा, जिसका शनिवार, 29 मार्च को भव्य शुभारम्भ होगा। एक मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव के माध्यम से निमाड़ की मिर्ची को अपनी स्वतंत्र पहचान दिलाई जाएगी।  सहायक जनसम्पर्क संचालक पुष्पेन्द्र वास्कले ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के किसानों को मिर्च फसल से अधिक मुनाफा दिलाने के उद्देश्य से निमाड़ चिली फेस्टिवल 2020 का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से निमाड़ की मिर्च को देश में अलग पहचान मिलेगी।उन्होंने बताया कि भारत के आंध्रप्रदेश में गुंटुर में स्थित मिर्च मंडी एशिया में नंबर-1 और खरगोन जिले के बैडिय़ा में स्थित मिर्च मंडी नंबर-2 पर मानी जाती है। गत वर्षों में गुंटुर व महाराष्ट्र के मिर्च व्यापारी आदिवासी बहुल्य क्षेत्र झिरन्या के पिछोडिय़ा, मारूगढ़, आमड़ी और मुंडिया गांव में किसानों की खाली भूमि किराए पर लेकर निमाड़ की मिर्ची खरीदते हैं और यहीं डंठल निकाल साफ-सफाई कर मिर्च की ग्रेडिंग कर पैकिंग की जाती है। पैकिंग करने के बाद दिल्ली व बाम्बे आदि शहरों में भेजी जाती है। यह मिर्ची इन शहरों में आंध्रप्रदेश की तेजा प्रजाति की पहचान के नाम से बेची जाती है।उद्यानिकी उप संचालक केके गिरवाल ने बताया कि खरगोन जिले में मिर्च की कई प्रजातियां हमारे किसान लगाते हैं। तकनीकी तरीकों से खेती करने के बाद अच्छी फसल भी लेते हंै, लेकिन हमारे निमाड़ी मिर्ची को वह नाम नहीं मिल पाता है, जो मिलना चाहिए। चिली फेस्टिवल 2020 उस दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस आयोजन से न सिर्फ किसानों को मिर्च की फसल से जुड़े पहलुओं से अवगत कराया जाएगा, बल्कि मिर्च की ब्रांडिंग, बाजार व्यवस्था, नवीन तकनीक और मिर्च की बीमारियों के बारे में भी वैज्ञानिकों द्वारा अवगत कराया जाएगा। साथ ही विभिन्न कंपनियों को यहां मिर्च की उत्पादकता व उपलब्धता बताते हुए फूड प्रोसेसिंग ईकाईयां स्थापित करने के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 27 February 2020

भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होली के अवसर पर हबीबगंज-रीवा-हबीबगंज के बीच होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इनमें गाड़ी संख्या 02185-02186 हबीबगंज-रीवा-हबीबगंज स्पेशल एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में कुल पांच ट्रिप और गाड़ी संख्या 02189-02190 हबीबगंज- रीवा-हबीबगंज स्पेशल एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में कुल पांच ट्रिप में चलाई जाएगी। यह जानकारी गुरुवार को भोपाल रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 02185 हबीबगंज-रीवा स्पेशल एक्सप्रेस (तीन ट्रिप) भोपाल के हबीबगंज स्टेशन से आगामी 06 मार्च, आठ मार्च और नौ मार्च को रात 11.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02186 रीवा-हबीबगंज स्पेशल एक्सप्रेस (दो ट्रिप) रीवा स्टेशन से आगामी आठ और नौ मार्च को सुबह 10.25 बजे रवाना होकर उसी दिन रात को 8.25 बजे हबीबगंज स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 02189 हबीबगंज-रीवा स्पेशल एक्सप्रेस (दो ट्रिप) हबीबगंज स्टेशन से आगामी 11 और 12 मार्च को सुबह 10.30 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 8.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 02190 रीवा-हबीबगंज स्पेशल एक्सप्रेस (तीन ट्रिप) रीवा स्टेशन से 10 मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च को रात 11.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.30 बजे हबीबगंज स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेनें रास्ते में भोपाल, विदिशा, गंजबासोदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, मैहर और सतना स्टेशनों पर हाल्ट लेकर चलेंगी। इन ट्रेनों में 01 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 01 द्वितीय सह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 01 तृृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 15 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएल आर सहित कुल 24 कोच रहेंगे।  

Kolar News

Kolar News 27 February 2020

भोपाल। बांधवगढ़ से लाए गए दो बाघ शावक बुधवार देर रात करीब 1.00 बजे राजधानी स्थित वन विहार नेशनल पार्क पहुंच गए हैं। इन शावकों में से एक नर और एक मादा है तथा दोनों एक ही बाघिन टी-20 की संतान हैं।  भोपाल वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल इन शावकों को लाने के लिये बांधवगढ़ गया था। यह टीम बुधवार देर रात दोनों शावकों को लेकर वन विहार पहुंच गई। इन शवकों के आने से वन विहार में बाघों की संख्या बख्या बढ़कर 12 हो गई है। दोनों शावक स्वस्थ हैं और फिलहाल इन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया है। वन विहार के असिस्टेंट डायरेक्टर ए.के.जैन ने बताया कि सफर की थकान और निवास स्थान बदलने के कारण दोनों शावकों को पूरी तरह सामान्य होने में एक-दो दिन का समय लग जाएगा। टाइगर रिजर्व से 2 बाघ (एक नर और एक मादा) शावक बुधवार को दोपहर में भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क लाए गए हैं। दोनों बाघ शावक 2 साल 3 माह की उम्र के हैं और एक ही मां की संतान हैं। बाघ शावकों के आने के बाद वन विहार में बाघों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।    शिकार करने में नहीं हैं सक्षमबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया से लाए गए इन बाघ शावकों की मां बाघिन टी-20 की मृत्यु हो जाने के कारण 2017 में दोनों शावकों को रेस्क्यू कर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लाया गया और यहीं रखकर उनकी परवरिश की गई है। विशेषज्ञों के परीक्षण में दोनों शावकों को प्राकृतिक परिवेश और रहवास में पुर्नस्थापित करने योग्य नहीं पाए जाने के कारण वन विहार भेजने का निर्णय लिया गया है। दोनों ही शावक नैसर्गिक रूप से शिकार करने में फिलहाल सक्षम नहीं पाए गए हैं।   डिस्पले में रखे जाएंगे दोनों शावक वन विहार के असिस्टेंट डायरेक्टर ए.के.जैन ने बताया कि दो साल, तीन माह उम्र के दोनों शावकों को फिलहाल क्वारेंटाइन में ही रखा जाएगा, ताकि वे यहां के वातावरण से अनुकूलन कर लें। इसके बाद इन्हें वन विहार के डिस्प्ले में रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि चूंकि दोनों ही शावक अपने दम पर शिकार करने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए इन्हें जंगल में छोड़े जाने की संभावना नहीं के बराबर है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों शावकों का नामकरण नहीं किया गया है।  

Kolar News

Kolar News 27 February 2020

भोपाल। बाँधवगढ़ टाईगर रिजर्व उमरिया से दो बाघ जिसमें एक नर-एक मादा शावक हैं, बुधवार दोपहर में भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के लिये रवाना किये गये। दोनों बाघ शावक दो साल तीन माह की उम्र के हैं । माँ की मृत्यु हो जाने के कारण दोनों शावकों को रेस्क्यू कर बाँधवगढ़ टाईगर रिजर्व में रखा गया था। दोनों ही बाघ अभी शिकार करने के लिए तैयार नहीं है।    परीक्षण के दौरान इन्हें प्राकृतिक परिवेश और रहवास में पुर्नस्थापित करने योग्य न पाये जाने के कारण वन विहार में रखने का निर्णय लिया गया है । वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के डॉक्टर अतुल गुप्ता के नेतृत्व में बाँधवगढ़ पहुँची टीम दोनों शावकों को लेकर देर रात भोपाल आ जायेगी । बाघ शावकों के आने के बाद वन विहार में 12 बाघ हो जायेंगे ।

Kolar News

Kolar News 26 February 2020

भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा होली आगामी होली के पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से पटना-पुणे के बीच वातानुकूलित होली स्पेशन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 03253-03254 पटना-पुणे-पटना स्पेशल एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप (कुल चार ट्रिप) में विशेष किराये पर चलाई जाएगी। यह जानकारी भोपाल रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने बुधवार को मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 03253 पटना-पुणे स्पेशल एक्सप्रेस आगामी 05 और 12 मार्च को पटना स्टेशन से सुबह 10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम को पांच बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03254 पुणे-पटना स्पेशल एक्सप्रेस आगामी 06 और 13 मार्च को पुणे स्टेशन से रात 8.45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 07.00 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज (इलाहाबाद) छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवाड़ा, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव, बेलापुर एवं अहमदनगर स्टेशनों पर हाल्ट लेगी। इस ट्रेन में 10 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी एवं दो एसएलआर सहित 22 कोच रहेंगे। 

Kolar News

Kolar News 26 February 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को 808वें उर्स के मुबारक मौके पर अजमेर शरीफ के लिए चादर रवाना की। मुख्यमंत्री नाथ की तरफ से पूर्व चेयरमेन अजमेर दरगाह कमेटी शेख अलीम इस चादर को लेकर अजमेर शरीफ जाएंगे। अजमेर शरीफ में प्रदेश के नागरिकों के सुख, समृद्धि और विकास की दुआ की जाएगी।   इस अवसर पर चेयरमेन केएमसी फाउंडेशन हाजी इसरार अहमद जबलपुर, शहर काजी इंदौर डॉ. इशरत अली, नेता प्रतिपक्ष इंदौर फौजिया शेख अलीम, पर्यवेक्षक कांग्रेस पार्षद दल रफीक खान एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 25 February 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश में पहली बार होने जा रहे आईफा अवार्ड की तैयारी जोरों पर है। फि़ल्मी सितारों के स्वागत के लिए इंदौर शहर को सजाया जा रहा है। शहर में 28 और 29 मार्च को फिल्मी सितारों का जमावड़ा होगा। इंदौर के डेली कॉलेज में होने जा रहे आईफा अवॉर्ड के लिए आयोजक कंपनी विजक्राफ्ट ने टिकट के साथ ही होटल की बुकिंग भी अब फाइनल कर दी है।   आईफा अवॉर्ड में शामिल होने के लिए एक हज़ार से ज़्यादा फिल्मी सितारों की आने की संभावना जताई जा रही है। इस अवार्ड में होटल इंडस्ट्री को सबसे ज़्यादा फायदा होने जा रहा है। कलाकारों के रुकने के लिए शहर में 6 होटलों के लगभग एक हज़ार रूम बुक करा दिए गए हैं। विजक्राफ्ट की तरफ से होटल सायाजी, मेरियट, रेडिसन, एफोटेल, फेयरफील्ड और ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में कमरे बुक कराए गए हैं। होटल सयाजी और इफोटेल में 314 कमरे, मैरियट और फेयरफील्ड में 318 रूम्स, रेडिसन में 200 रूम और ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में 104 रूम बुक कराए गए हैं।    आईफा अवार्ड का मुख्य आयोजन डेली कॉलेज के हनुमंत ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर होगा, आईफा समारोह के लिए दो दिन शाम 5 बजे से इंदौर का बीआरटीएस बंद रखा जाएगा, इस कॉरिडोर में ही फिल्मी सितारे शहर देखने निकलेंगे और यही वजह है की होटल की बुकिंग मुख्य आयोजन के पास ही की गयी है। साथ ही कोशिश की जा रही है कि इस दौरान राजवाड़ा और क्षत्रियों पर हेरिटेज वॉक का आयोजन भी करें। इसके अलावा विशेष विमान से आने वाली सेलिब्रिटी के विमान इंदौर एयरपोर्ट और जगह कम होने पर विमानों को भोपाल और अहमदाबाद एअरपोर्ट पर पार्किंग की जाएगी।  

Kolar News

Kolar News 25 February 2020

भोपाल। बैंकाक के थाईलैण्ड शहर में आगामी आठ मार्च से 15 मार्च तक होने वाली एशिया कप स्टेज वन तीरंदाजी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की तीन खिलाड़ी मुस्कान किरार, रागिनी मार्को और अनुराधा अहिरवार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन खिलाडिय़ों ने गत 11 से 13 फरवरी तक सोनीपत हरयाणा में आयोजित भारतीय टीम के चयन ट्रायल में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन किया, जिसके चलते इन खिलाडिय़ों का एशिया कप के लिए चयन हुआ है।  खेल विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी महेन्द्र व्यास ने रविवार को इस संबंध में जानकारी देते  हुए बताया कि चयनित तीनों खिलाडिय़ों को खेल मंत्री जीतू पटवारी एवं खेल संचालक डॉ. एसएल थाउसेन ने बधाई दी है और एशिया कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि चयनित तीनों खिलाड़ी मप्र राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रिचपाल सिंह सलारिया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं।उल्लेखनीय है कि मुस्कान किरार विगत दो बार की एशिया कप चैम्पियन हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक एवं 2019 में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक देश को दिलाया है। इसी तरह रागिनी मार्कों ने वर्ष 2019 में जूनियर वल्र्ड चैम्पियनशिप में मिक्स्ड टीम इवेन्ट में स्वर्ण पदक देश को दिलाया। वहीं, अनुराधा अहिरवार सबसे कम उम्र (16 वर्ष ) की खिलाड़ी हैं, जिनका पहली बार भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन हुआ है।

Kolar News

Kolar News 23 February 2020

मुरैना। उच्चतम न्यायालय द्वारा पदोन्नति में आरक्षण का लाभ आवश्यक नहीं कि आदेश के विरोध में भीमआर्मी द्वारा किये गये भारत बंद का प्रभाव मुरैना जिले में शून्य दिखाई दिया। रविवार होने के कारण आधी से ज्यादा दुकानें पहले से ही बंद थीं। जो दुकानें व प्रतिष्ठान खुले हुये थे उनके द्वारा भी बंद नहीं किया गया। भीमआर्मी के दो दर्जन कार्यकर्ताओं द्वारा खेल स्टेडियम से शहर भर में भ्रमण किया। प्रशासन व पुलिस ने सम्पूर्ण जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये थे।    भीमआर्मी द्वारा भारत बंद के साथ रविवार मुरैना बंद की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं। बीती रात भारी पुलिस का फ्लेगमार्च दलित बस्तियों में किया गया। वहीं आज सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर अत्यधिक पुलिस बल तैनात किया गया। दमकल व बज्र वाहनों सहित पुलिस बल पूरी सुरक्षा सामग्री लेकर सडक़ों पर उतरा। बंद के दौरान कोई अनहोनी घटना न हो इसके लिये शिक्षण संस्थान पर भी निगरानी रखी।    रविवार सुबह भीमआर्मी के दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने स्टेडियम से शहर में भ्र्रमण कर दुकानदारों से बंद का आव्हान किया। जिसे पूर्णत: नकार दिया गया। बाजार बंद कराने निकले भीमआर्मी के कार्यकर्ताओं के आगे-पीछे अत्यधिक पुलिस बल पैदल मार्च कर रहा था। बंद के दौरान किसी भी प्रकार की होनी-अनहोनी घटना न हो इसके लिये सुरक्षा व्यवस्था व्यापक की गईं थी। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी सडक़ों पर पैदल मार्च कर निगरानी में जुटे हुये थे।  

Kolar News

Kolar News 23 February 2020

छतरपुर। बुन्देली भाषा, कला, संस्कृति और यहां की परंपराओं को सहेजने, संवारने के लिए आयोजित 24वें बुन्देली उत्सव की आखिरी शाम लोक नृत्य राई के नाम रही। शनिवार को देर रात चले इस कार्यक्रम में नगडिय़ा की थाप और बुन्देली गीतों के माधुर्य के बीच जब राई नृत्यांगनाओं ने अपना नृत्य प्रस्तुत किया तो हजारों दर्शकों से खचाखच भरा बसारी का राव बहादुर सिंह स्टेडियम झूम उठा।    बुन्देली उत्सव की आखिरी शाम के मुख्य अतिथि रहे विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह। इस अवसर पर कई विभूतियों को मंच से उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बुन्देली उत्सव के संरक्षक पूर्व विधायक मुन्नाराजा ने कहा कि अगले वर्ष बुन्देली उत्सव का रजत जयंती समारोह और भव्य तरीके से मनाया जाएगा।   कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को देर शाम मां सरस्वती और महाराजा छत्रसाल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। तदोपरांत मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों के स्वागत के बाद विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 24 साल से हो रहा यह बुन्देली उत्सव हमारी सांस्कृति धरोहर को देश दुनिया में पहुंचाने का माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि सही मायने में इस आयोजन एवं आयोजन के मुखिया मुन्नाराजा ने बुन्देली संस्कृति के कर्णधार के रूप में भूमिका निभाई है।    अतिथियों का स्वागत करते हुए आखिरी शाम पर जनता को संबोधित कर रहे पूर्व विधायक मुन्नाराजा ने कहा कि यह आयोजन बुन्देली विरासत की जड़ों को मजबूत करने के लिए 24 वर्ष पहले प्रारंभ किया गया था। उन्होंने कहा कि जिन पेड़ों की जड़ें मजबूत होती हैं उन्हें आंधियां भी हिला नहीं पाती लेकिन जिन पेड़ों की जड़ें कमजोर होती हैं वे जरा सी हवा में गिर जाते हैं। हमें अपनी भाषा और संस्कृति को जड़ों की तरह सींचना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे भले अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाएं लेकिन उनसे बुन्देली  में बात करें और उन्हें बुन्देली संस्कृति से अवगत कराएं ताकि हमारी विरासत खत्म न पाए। अतिथियों के संबोधन के उपरांत ललितपुर से आई मान सिंह पाल की टीम एवं जित्तू खरे बादल की टीमों ने देर रात तक लोक नृत्य राई पर प्रस्तुतियां दीं।   विभूतियां हुईं सम्मानित   24वें बुन्देली उत्सव की आखिरी शाम बुन्देली विकास संस्था के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वालीं तीन विभूतियों को मंच से सम्मानित किया। लोक गायन के क्षेत्र में उर्मिला पाण्डेय को डॉ. नर्मदा प्रसाद गुप्त स्मृति सम्मान से नवाजा गया तो वहीं प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र सोनकिया को पं. हरीराम मिश्र स्मृति सम्मान एवं बुन्देली उत्सव में सराहनीय योगदान के लिए पर्वत सिंह को गौरिहार नरेश प्रताप सिंह सम्मान से सम्मानित किया गया। तदोपरांत बुन्देली उत्सव में लगातार 7 दिनों तक अपनी सेवाएं देने वाले संचालक जगदीश गंगेले, डॉ. बहादुर सिंह परमार, अशोक ताम्रकार, डॉ. विष्णु अरजरिया, सचिन जैन, जयप्रकाश श्रीवास, राजकुमार सेन गोल्डू, संदीप यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।   

Kolar News

Kolar News 23 February 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की चालू शिक्षण सत्र के लिए दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं आगामी दो और तीन मार्च से शुरू हो रही हैं। मण्डल ने इन परीक्षाओं के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इन बोर्ड की परीक्षाओं में 19 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। माशिमं द्वारा शनिवार को मीडिया को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। मंडल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हाई स्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा 10वीं) की परीक्षा आगामी तीन मार्च से और हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट/हायर सेकण्डरी (व्यावसायिक) (कक्षा 12वीं) की परीक्षा 02 मार्च से शुरू होंगी। इन दोनों बोर्ड परीक्षाओं में कुल 19 लाख 38 हजार 308 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। मंडल द्वारा परीक्षाओं को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं।हाईस्कूल नियमित एवं स्वाध्यायी, हायर सेकण्डरी, हायर सेकण्डरी (व्यावसायिक) एवं डीपीएसई तथा शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण की परीक्षाएं इस वर्ष एक ही पारी में सुबह 09.00 बजे से 12.00 बजे के मध्य तथा हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी (दिव्यांग) विद्यार्थियों की परीक्षाएं इस वर्ष दोपहर 01.00 बजे से सायं 04.00 बजे के मध्य आयोजित होंगी। हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के दौरान नकल प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण रहे तथा परीक्षाएं निर्विघ्न संपन्न हो, इसके लिए सभी जिला पंचायत सीईओ और शिक्षा विभाग के अपर संचालकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Kolar News

Kolar News 22 February 2020

अनूपपुर। बंगाल की खाड़ी में बनी हवाओं के दबाव में शनिवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला, जहां जिले के समस्त हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद सावन की झड़ी के समान शाम तक बरसती रही। इस दौरान आसमान काले बादलों की चादर में सिमटा रहा और सूर्यदेव बादलों की ओट में जा छिपे। बारिश के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री से 16 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा, वहीं रात के समय न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने सम्भावना जताई  है कि अभी एकाध दिन और बारिश की बौछार धरती को सराबोर करेगी। यह बारिश जिले के समस्त हिस्सों अनूपपुर, कोतमा, पसान, बिजुरी और अमरकंटक सहित ग्रामीण अंचलों में एक सामान्य रूप में वर्षा रही।वहीं जैतहरी में ओले गिरने की जानकारी मिली है। शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों में जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के कारण खेतों में नमी बनी आई है। कृषि विभाग ने शनिवार को हुई बारिश को रबी फसलों के लिए फायदेमंद बताया है। लेकिन तेज बारिश के दौरान ऐसी फसलें जो विलम्ब से बुवाई की गई है तथा उनमें फूल आ रहा हो को नुकसान होने की बात कही है। विभाग के अनुसार दलहनी फसल मसूर में फूल आने के कारण नुकसान होने की आशंका जताई गई है।   अधीक्षक भू-अभिलेख विभाग अधिकारी एसएस मिश्रा ने बताया कि बारिश से 22 फरवरी की शाम तक जिले में अनुमानित औसत बारिश 12-15 मिमी की सम्भावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब के कारण यह बारिश होना माना गया है। इसमें मौसम विभाग ने एक-दो दिनों तक बारिश होने की आशंका जताई है। प्रदेश के अनेक जिलों में जोरदार बारिश के संकेत हैं। वहीं अधिकारी ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज से बारिश एकाध दिन और होगी। बारिश के कारण हवाओं में नमी अधिक बढ़ गई है और ठंडक बढऩे के अनुमान लगाए जा रहे है। इस बारिश को देखते हुए अधीक्षक भू-अभिलेख ने ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई है। इस ओलावृष्टि के प्रकोप से गेहूं के साथ दलहनी खासकर तुअर, मटर, मसूर, चना सहित तिलहनी फसल सरसों की फसल को अधिक नुकसान होगा।   उनके अनुसार फरवरी माह के दौरान लगातार बदलते मौसम में बारिश की बन रही स्थितियों में ओलावृष्टि होने की सम्भावनाएं अधिक होती है। अगर बारिश लगातार होती है तो इससे गेहूं की फसल के साथ रबी की अन्य फसलों को लाभ होगा और तैयार होने की कगार पर पहुंची दलहनी फसलों के दाने और अधिक पुष्ट होंगी। लेकिन चिंता की बात है कि इस सीजन के दौरान इस प्रकार के मौसम में आ रहे बदलाव और बारिश ओलावृष्टि के सूचक माने जाते हैं, जिसमें तैयार फसलों के नुकसान होने की अधिक सम्भावना बनी रहती है।  विलम्ब से बोई फसल को नुकसानउपसंचालक कृषि एनडी गुप्ता ने बताया कि तेज बारिश से फूल निकलने की तैयारी में मसूर, की फसल को नुकसान हो सकता है। बारिश के कारण फूल काल पड़कर झड़ सकते हैं। इसके अलावा बटरा की फसल भी प्रभावित होगी। बारिश के कारण मसूर और अलसी में उकथा रोग प्रभावित करेगी। तिलहनी सरसो में माहू का प्रकोप बढ़ेगा और फसल को नुकसान पहुंचाएगा। वहीं टमाटर, की फसल को भी नुकसान पहुंचेगा। फिलहाल झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदला है और वातावरण में ठंड लौटी है। जिससे ठंड के आसार बढ़े हैं।गेहूं सहित रबी की अन्य फसलों को फायदाकृषि विज्ञान केंन्द्र अमरकंटक के प्रमुख संभव पांडेय ने बताया कि बारिश से गेहूं सहित रबी की अन्य फसलों को फायदा होगा, लेकिन जो फसल देर से बुवाई हुई है और उनमें फूल आ रहे हैं तेज बारिश से ऐसे फसलों को नुकसान हो सकता है। 

Kolar News

Kolar News 22 February 2020

भोपाल । राजधानी भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में शनिवार को नरसिंहपुर वन मण्डल के गाडरवारा परिक्षेत्र से एक तेन्दुए के रेस्क्यू कर लाया गया है। यह जानकारी शनिवार को वन विभाग की जनसंपर्क अधिकारी सुनीता दुबे ने दी।    उन्‍होंने बताया कि रेस्क्यू कर लाए गए तेन्दुए को स्वास्थ्य परीक्षण करने वन क्षेत्र में छोड़ने के उपर्युक्त न पाये जाने पर इसे उपचार और निगरानी के लिये वन विहार लाया गया है। तेन्दुए को इलाज के लिये कोरनटाइन में रखा गया है।

Kolar News

Kolar News 22 February 2020

इंदौर। प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री जीतू पटवारी ने शुक्रवार को अपने राऊ विधानसभा क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनका यथासंभव निराकरण किया। इस अवसर पर जीतू पटवारी ने बताया कि राऊ को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ आगामी 28 फरवरी को राऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिये लगभग 500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही किसान ऋण माफी योजना के तहत लाभान्वित किसानों को ऋण माफी के प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को इसके साक्षी बनने के लिये आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि राऊ को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जायेगा। इस विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिये कोई कोर-कसर नहीं रखी जायेगी। क्षेत्र में दलगत भावनाओं से उठकर समग्र  विकास के कार्य किये जायेंगे। मंत्री पटवारी ने क्षेत्र में किसानों को खसरा एवं खतोनी की नकल एवं ऋण पुस्तिकाओं का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार अब संवेदनशील होकर तेजी से कार्य कर रही है। किसानों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये तहसील एवं जिला कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।मंत्री पटवारी ने अपने भ्रमण की शुरूआत राऊ से में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर री। इसके बाद वे ग्राम रंगवासा पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और कहा कि गांव में सामुदायिक भवन, दो मंदिरों का जीर्णोद्धार, तालाब जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण, दो समाजों के लिये धर्मशाला ,ओपन जिम आदि का कार्य करवाये जायेंगे। इसके बाद वे ट्रेजर फेंटेसी पहुंचे यहां उन्होंने नागरिकों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि हवा बंगला से राऊ बॉयपास तक फोर लेन सडक़ का निर्माण किया जायेगा। इस क्षेत्र में पुलिस चौकी बनाई जायेगी। इसके बाद वे ग्राम सिंदोड़ा पहुंचे, जहां ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि सिंदौड़ा के तालाब में नर्मदा का पानी लाया जायेगा। 

Kolar News

Kolar News 21 February 2020

धार। जिले के धरमपुरी में महाशिवरात्रि पर्व पर जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने आई है। समन्वय की कमी के चलते ओंकारेश्वर स्थिति बांध से अचानक नर्मदा का पानी छोड़ दिया गया, जिसके चलते प्रशासन का बनाया अस्थायी पुल बह गया और हजारों श्रद्धालु नर्मदा बीच स्थित टापू पर बने शिव मंदिर तक नहीं पहुंच सके।    धरमपुरी में नर्मदा नदी के बीचों बीच बेंट नामक टापू पर भगवान श्री बिल्वामृतेश्वर महादेव मंदिर है, जहां हर शिवरात्रि पर मेला लगता है और हजारों लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन करते हैं। लेकिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर बांध से अचानक पानी छोड़ दिया गया, जिससे नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया और अस्थीय पुल तेज बहाव में बह गया। जिसके चलते हजारों शिवभक्त भगवान श्री बिल्वामृतेश्वर महादेव के दर्शन करने से वंचित रह गए। शुक्रवार सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले मेले में शामिल होने के लिए नर्मदा तट पर पहुंच चुके थे। वहीं जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर है किंतु 2 दिन पूर्व ही बनाए गए अस्थाई पुल के ऊपर से पानी आने से प्रशासन भी अपने आपको असहाय महसूस कर रहा है।    ज्ञात रहे कि महीनों पूर्व से ही जिला प्रशासन द्वारा यहां महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों में जूटा हुआ था और उसके लिए उन्होंने कई अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया था। इसके लिए जिला प्रशासन ने अस्थाई रूप से एक पुल का निर्माण भी करवाया था और यह इंतजाम भी किए गए थे कि इस पुल पर पानी नहीं पहुंचे । किंतु अचानक नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासनिक अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं उनका कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। धार जिला कलेक्टर श्रीकांत भनोट व जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह सहित अन्य आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं । धार कलेक्टर ने आयोजित मेला समिति की बैठक में यह दावा किया था कि धार कलेक्टर ने यह दावा किया था कि महाशिवरात्रि पर नर्मदा का जलस्तर नहीं बढ़ेगा किंतु उनका यह दावा आपसी सामंजस्य के चलते फेल हो गया और नर्मदा का पानी छोड़ दिया गया।

Kolar News

Kolar News 21 February 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम बदलाव आने वाला है। प्रदेश में जल्द ही बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में आगामी तीन दिन में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच अभी यहां दोपहर तक तेज धूप परेशान करती है वहीं शाम ढलने के बाद ठंड का अहसास हो रहा है। रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव आता रहता है।   पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे के मुताबिक पूर्वी भारत पर बनी ट्रफ के कारण बंगाल की खाड़ी से आद्र्र हवाएँ मध्य भारत में बढ़ गई हैं। अनुमान है कि मध्य प्रदेश पर कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन भी बन रहा है। साथ ही उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण भी मध्य भारत के इन राज्यों में मौसम में बदलाव आएगा। उम्मीद है कि 21 फरवरी को उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 24 फरवरी तक रुक-रुक कर गरज के साथ बारिश जारी रहने की उम्मीद है। सीधी, सतना, पन्ना, उमरिया और शहडोल में जहां अच्छी बारिश का अनुमान है वहीं दूसरी ओर इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी और ग्वालियर में मौसम शुष्क रहेगा। यानि पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में विपरीत मौसम रहने वाला है।     उत्तर-पश्चिम मप्र के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में हो सकता है परिवर्तन मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 23 फरवरी तक पूर्वी मप्र में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो दिन तक उत्तर-पश्चिम मप्र के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

Kolar News

Kolar News 21 February 2020

उज्जैन। महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार, 21 फरवरी को मनाया जाएगा। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। उज्जैन कमिश्नर अजीत कुमार और पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता ने गुरुवार को दोपहर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर एवं मंदिर के आस-पास का निरीक्षण कर महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों और व्यवस्थाओंका जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।  कमिश्नर-आईजी ने महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की दर्शन व्यवस्थायओं का जायजा लिया और जहां कमी पाई गई, उन कमियों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डीआईजी वरुण कपूरिया, कलेक्टर शशांक मिश्र, पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर, नगर निगम आयुक्त ऋषि गर्ग, अतिरिक्त  जिला दण्डाधिकारी आरपी तिवारी, प्रशासक एसएस रावत तथा पुलिस एवं जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  महाशिवरात्रि पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्थाओं के लिए संपूर्ण मंदिर परिक्षेत्र में कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है। 

Kolar News

Kolar News 20 February 2020

भोपाल । विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोजपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर इस वर्ष भी संस्कृति संचालनालय द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से भोजपुर उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों तक चलनेवाला यह उत्‍सव भोजपुर के एतिहासिक शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा ।   इस संबंध में जानकारी के अनुसार कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने भोजपुर उत्सव आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश एसडीएम गौहरगंज तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौहरगंज को दिए हैं। शुक्रवार शाम 7 बजे से यह शुरू होगा। समारोह में मुख्य अतिथि संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ शामिल होंगी। भोजपुर उत्सव में शिव भक्ति पर आधारित गायन एवं नृत्य की सभाएं आयोजित की जाएंगी।   उल्‍लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व तक इसे मनाने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। जिसके बाद अनन फानन में संस्कृति संचालनालय ने एक दिन पूर्व ही इसे लेकर अपना कार्यक्रम आदेश जारी किया है।

Kolar News

Kolar News 20 February 2020

खंडवा। ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन शुक्रवार को वीआईपी गेट से दर्शन नहीं होंगे। नर्मदा में नौका विहार भी बंद रहेगा। संत-महात्माओं के लिए सुबह 4 से 6 बजे तक मंदिर में पूजन व दर्शन की व्यवस्था रहेगी। यहां आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए यातायात पुलिस ने योजना तैयार की है। चार पहिया वाहनों के लिए मुख्य पार्किंग कुबेर भंडारी क्षेत्र में बनाई गई है। दो पहिया के लिए बालवाड़ी मोहल्ले में पार्किंग व्यवस्था तय की गई है। पुलिस थाने के सामने पुराने बस स्टैंड परिसर में वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सिंहस्थ द्वार तक बसों की व्यवस्था रहेगी।     व्यवस्था के लिए ट्रैफिक जवान तैनात किए   शिवरात्रि को देखते हुए ओंकारेश्वर में ट्रैफिक पुलिस के चार जवानों को अस्थायी रूप से तैनात किया है। जो कि ट्रैफिक व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। पुलिस जवानों ने पुल से निकल रहे वाहन चालकों को रोककर समझाइश दी। कुछ वाहनों की हवा भी निकाली। जोखिम भरे मार्गों पर न जाने की सलाह ही। सूबेदार देवेंद्रसिंह ने बताया कि इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर इंदौर से ओंकारेश्वर आने वाले व खंडवा की ओर से ओंकारेश्वर जाने वालों के कारण हाईवे पर जाम जैसी स्थिति न हो इससे निपटने के लिए जरूरत पड़ने पर देशगांव से ट्रैफिक को डायवर्ट कर खरगोन होते हुए इंदौर के लिए वाहनों को छोड़ेंगे।   शिवरात्रि पर व्रत खोलने का समय   पंडित दीपक चौरे ने बताया कि चतुर्दशी तिथि भगवान शिव की तिथि मानी जाती है। चतुर्दशी तिथि को ही शिवरात्रि होती है। 21 फरवरी को त्रयोदशी के दिन जो लोग पूजन नहीं कर पा रहे हैं तो वो 22 फरवरी को भी चतुर्दशी के समय तक शिव का पूजन कर सकते हैं। मंदिरों में 22 फरवरी को भी धूमधाम से शिव का पूजन किया जाएगा। शिवरात्रि तभी मनानी चाहिए जिस रात्रि में चतुर्दशी तिथि हो ।  

Kolar News

Kolar News 20 February 2020

नागदा। मप्र के उज्जैन जिले में चंबल नदी के किनारे बसे छोटे से औद्योगिक नगर नागदा पर इन दिनों देश-विदेश के उद्योगपतियों  की नजर टिक गई है। बिड़ला घराने के ग्रेसिम व केमिकल डिवीजन के कुल 3600 करोड़ के प्रस्तावित औद्योगिक विस्तार प्रोजेक्ट  के बाद अब जर्मनी की कंपनी लैंक्सेस ने भी इस शहर में 390 करोड़ के निवेश की परियोजना को प्रस्तावित किया है। इस प्रोजेक्ट की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।    जर्मन कंपनी लैंक्सेस का उद्योग यहां पर पहले से चल रहा है। कार्बनिक  उत्पादों की संभावनाओं के मद्देनजर नागदा में इस उद्योग का विस्तार करने का प्रोजेक्ट बनाया गया है। विस्तार प्रोजेक्ट के लिए भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति लेने की प्रकिया भी शुरू हो गई है। इस प्रोजेक्ट के प्रथम चरण का कार्य 7 मार्च को लोक सुनवाई से हो रहा है। इस कार्यक्रम में जनता की आपत्तियों एवं सुझाव आदि पर चर्चा की जाएगी।                          मप्र प्रदूषण बोर्ड के संभागीय अधिकारी ने की पुष्टि   मेसर्स लैंक्सेस इंडिया प्रा. लिमिटेड अर्थात एलआईपीएल के उक्त प्राजेक्ट के बारे में मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उज्जैन संभागीय अधिकारी एस.एन. द्धिवेदी ने फोन पर हिंदुस्थान समाचार को बुधवार को पुष्टि करते हुए बताया कि नागदा में  लैंक्सेस ने अपने उत्पादन के विस्तार के लिए भारत संरकार मंत्रालय नईदिल्ली में आवेदन किया है। जिसके तहत मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में नागदा में लोकसुनवाई का आयोजन 7 मार्च को किया जा रहा है।    100 लोगों को रोजगार, वर्तमान में 870 लैंक्सेस कंपनी ने अपने प्रोजेक्ट विस्तार के लिए जो दस्तावेज मप्र प्रदूषण बोर्ड कार्यालय के माध्यम से सार्वजनिक किए हैं, उनकी प्रति हिंदुस्थान समाचार के पास सुरक्षित है। इन दस्तावेजों में बड़ा खुलासा यह किया गया है कि वर्तमान में लैंक्सेस का जो उद्योग चल रहा है उसमें 870 कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रस्तावित विस्तार के बाद 100 लोगों को और रोजगार देने का अनुमान कंपनी ने सार्वजनिक किया है।   प्रोजेक्ट की प्रष्ठभूमि एलआईपीएल को रसायनिक उत्पादनों में लंबा अनुभव है। इस कंपनी का गठन भारत में 1 जुलाई 2004 को हुआ था। इस कंपनी का मुख्य कारोबार रसायन, और प्लास्टिक का निर्माण और उसका विपण्न करना है। नागदा में आइपीएल कंपनी ने 1 सितंबर 2009 में मेसर्स ग्वालियर केमिकल प्रा. लिमिटेड का अधिग्रहण कर यहां पर अपने पांव पसारे थे।   70 हजार टन होगा थायोनिल क्लोराइड का उत्पादन  प्रमाणित दस्तावेजों के मुताबिक लैंक्सेस नागदा में वर्तमान  में थायोनिल क्लोराइड का बड़ी मात्रा में उत्पादन होता है। यहां पर कंपनी को वर्तमान में 50 हजार मैट्रिक टन प्रतिवर्ष थायोनिल क्लोराइड की अनुमति मिली हुई है। कंपनी अब 20 हजार मैट्रिक टन और इस खतरनाक रसायन का उत्पादन करने के लिए कदम बढ़ा रही है। इस प्रकार अब कुल 70 हजार मैट्रिक टन थायोनिल क्लोराइड का उत्पादन इस शहर में प्रतिवर्ष होगा। बताया जा रहा हैकि थायोनिल क्लोराइड के उत्पादन पर कुछ देशों ने प्रतिबंध भी लगा रखा है।                             नए उत्पादनों की मांगी अनुमति भारत सरकार पर्यावरण मंत्रालय में प्रस्तुत दस्तावेजों के मुताबिक लैँक्सेस कंपनी नागदा के वर्तमान में लगभग 16 उत्पाद हैं। अब कुल 6 नए उत्पाद सोडियम हाइपोक्लोराइट 250 मेट्रिक टन प्रतिवर्ष, अल्फा एमाइल सिनामाल्डिहाइ्रड 2000 मेट्रिक टन प्रतिवर्ष एवं सल्फयुरिक एसिड 6000 मेट्रिक टन प्रतिवर्ष बनाने की अनुमति मांगी गई है। इसी प्रकार से सोडियम सैलिसिलेट 8000 मैट्रिक टन,  एन आक्टनल 5950 एवं सल्फर ट्राइआक्साइड 16100 मैट्रिक टन प्रतिवर्ष बनाने की अनुमति मांगी है।   भूमि तो उपलब्ध पर पानी की बढ़ेगी खपत इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट में बड़ी बात यह सामने आई है कि कंपनी के पास भूमि तो पुराने उद्योग की उपलब्ध है, लेकिन उत्पादन में पानी की खपत बढ़ जाएगी। कंपनी ने अपने दस्तावेजों में दावा किया हैकि वर्तमान में पानी की मांग 2644 केएलडी है। विस्तार के बाद पानी की मांग 5064 केएलडी हो जाएगी। परियोजना स्थल का कुल भुखंड 23.468  हैक्टेयर पहले से ही कंपनी के कब्जे में हैं।  कंपनी ने यह भी दावा किया हैकि परियोजना स्थल के भीतर भूखंड का कुल 37.63 प्रतिशत अर्थात 8.83 हैक्टेयर हरा क्षेत्र है। अतिरिक्त पौधरोपण के लिए संभावना तलाशी जाएगी।    विकास पर 1.50 करोड़ का दावा कंपनी ने प्रोजेक्ट के दस्तावेजों में यह दावा किया हैकि सीएसआर फंड के तहत कंपनी ने पिछले 9 वर्षो में 308.25 लाख रुपये खर्च किये हैं। अब वर्ष 2019 के सीएसआर में 160 लाख रुपये का खर्च करना प्रस्तावित है।  

Kolar News

Kolar News 19 February 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-100 सेवा के माध्यम से अब पुलिस सहायता के अलावा फायर ब्रिगेड की सेवाएं भी उसी तर्ज पर उपलब्ध हो सकेंगी। डायल-100 सेवा में प्राप्त होने वाली सूचनाओं को अग्निशमन विभाग से एकीकृत किया जा रहा है।   इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने बुधवार को बताया कि प्रदेश-भर में तैनात फायर ब्रिगेड्स में लगे एंडरायड मोबाइल डाटा टर्मिनल डिवाइस स्थापित की जा रही हैं, जिससे आग लगने की सूचना तत्काल संबंधित फायर ब्रिगेड वाहन को भेज दी जायेगी। इससे आवश्यकतानुसार एक से अधिक फायर ब्रिगेड वाहन भी घटना स्थल पर भेजे जा सकेंगे। एमडीटी डिवाइस में मौजूद जीपीएस के माध्यम से फायर ब्रिगेड को घटना स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी और कंट्रोल-रूम को सतत रूप से उसकी लोकेशन मिलती रहेगी।   उन्‍होंने बताया कि एमडीटी डिवाइस को संचालित करने के लिये प्रदेश-भर के प्रत्येक फायर ब्रिगेड वाहन पर तैनात फायरमेन व चालक को पुलिस दूरसंचार मुख्यालय, भोपाल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  

Kolar News

Kolar News 19 February 2020

भोपाल। भारत भवन अपनी स्थापना की 38 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार, 19 फरवरी को हिन्दी फीचर फिल्म ‘परिचय’ का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा लोकनृत्य और लोक संगीत के अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।   भारत भवन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को दोपहर 2.00 बजे से फ़िल्म ‘परिचय’ का का प्रदर्शन किया जाएगा। 1972 में बनी इस फिल्म का निर्देशन गुलजार ने किया है और पटकथा भी उन्हीं की लिखी है। इस फिल्म में जितेंद्र, जया भादुड़ी, प्राण, संजीव कुमार, ए.के.हंगल, सुचित्रा सेन एवं असरानी आदि प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सायंकालीन सत्र में शाम 6.30 बजे से सुश्री शारदा पचलिया और साथी कलाकारों द्वारा सैताम नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके उपरांत शाम 6.50 बजे से दुर्गेश  भलावी तथा साथी कलाकारों द्वारा रमढोल नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 7.15 बजे से सुश्री स्वाति उखले तथा साथी कलाकारों द्वारा मालवी लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। शाम 7.45 बजे से सुश्री मनीषा शास्त्री तथा साथी कलाकारों द्वारा निमाड़ी लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति रात्रि 8.15 बजे से होगी, जिसमें सुश्री उर्मिला पाण्डे तथा साथी कलाकारों द्वारा बुन्देली लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे।    

Kolar News

Kolar News 19 February 2020

भोपाल/जबलपुर।  राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति (NMMS) चयन परीक्षा 2019-2020 का परीक्षा परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना परिणाम स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in पर देख सकते हैं, जिस पर चयनित विद्यार्थियों की श्रेणीवार सूची उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि विगत 03 नवम्बर 2019 को आयोजित इस चयन परीक्षा में प्रदेश-भर के एक लाख दस हज़ार 929 बच्चे शामिल हुए थे। इनमें से मध्यप्रदेश के लिये निर्धारित कोटे के अनुसार प्रदेश के 6541 विद्यार्थी अंतिम रुप से छात्रवृति के लिये चयनित हुए हैं। राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति के तहत चयनित विद्याथियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होती है।इस परीक्षा में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हुए थे। चयन परीक्षा के परिणामों की घोषणा के साथ ही राज्य शिक्षा केन्द्र ने चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन एवं उनके बैंक एकान्ट्स की जानकारी संबंधी कार्यवाही तत्काल पूर्ण करने के लिये ज़िला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है।परीक्षा में पात्र घोषित किए विद्यार्थियों को अपनी कक्षा 7वीं की अंक सूची, माता-पिता का आय प्रमाण पत्र, एस.बी.आई. या राष्ट्रीयकृत बैंक में खोले गए बचत खाते की जानकारी, कक्षा 9 वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत होने का विहित प्रमाणीकरण, आवश्यकतानुसार जाति प्रमाण-पत्र तथा निःशक्तता प्रमाण-पत्र जैसे अभिलेख अपनी शाला में उपलब्ध करवाने होंगे। स्कूल के प्रधान पाठक विद्यार्थियों की जानकारियाँ संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। तत्पश्चात विद्यार्थी/संस्था का पंजीयन राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल (NSP) पर किया जायेगा। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर तत्संबंधी कार्य प्रारंभ होने की तिथि से संबंधित जानकारी पृथक से प्रदान की जायेगी।

Kolar News

Kolar News 18 February 2020

ग्वालियर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्वालियर में चार दिवसीय बिटिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा। लिटरेचर फेस्ट के रुप में होने वाले इस अनूठे आयोजन में साहित्य, सिनेमा, नाटक और लोक रंग की जानी मानी हस्तियां जुटेंगी और आधी आबादी से जुड़े मुद्दों पर बेवाकी से चर्चा करेंगी। आयोजन में पुस्तक मेला, खान पान और हैंडीक्रॉफ्ट के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक सुरेश तोमर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष बिटिया उत्सव का आगाज 5 मार्च को होगा। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया जायेगा। जबकि समापन महिला दिवस पर 8 मार्च को किया जाएगा। इस बार पूरा आयोजन जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार व उसके आसपास वाले परिसर में होगा। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।उन्होंने बताया कि इस चार दिवसीय बिटिया महोत्सव में साहित्य सिनेमा कला लोकरंग के कई सत्र होंगे और इन क्षेत्रों के विद्वान विशेषज्ञ महिला एवं बाल मुद्दों से जुड़े विषयों पर गहन विचार विमर्श करेंगे। इस आयोजन में इस दफा जाने माने कवि अशोक वाजपेयी, अनामिका, चेतनक्रांति, वीरु सोनकर, नीलेश रघुवंशी को आमंत्रित किया गया है। जबकि कथाकार के तौर पर किरण सिंह, मनीषा कुलश्रेष्ठ, लक्ष्मी शर्मा, ऊषाकिरन खान भी उत्सव में शिरकत करेंगी। जानी मानी सिने निदेशक अविनाश दास व स्वरा भास्कर भी बिटिया उत्सव में आ रहे है। इनके अलावा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं "औरत होने की सजा" पुस्तक के लेखक अरविंद जैन महिला संबंधी कानूनों पर चर्चा करेंगे। जानी मानी टीवी पत्रकार अमृता राय, प्रकाश के.रे, सर्वप्रिया सांगवान भी इस आयोजन में महिला संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगी।नाटक व कला शिविर भी बिटिया उत्सव में प्रतिदिन नाटकों का मंचन भी किया जाएगा। इनमें महाश्वेता देवी द्वारा लिखित कहानी रुदाली पर आधारित नाटक का मंचन केजी त्रिवेदी के निर्देशन में होगा। एक अन्य नाटक अगरबत्ती का मंचन भी होगा। इसके लेखक व निर्देशक आशीष पाठक है। दो अन्य नाटक भी उत्सव में होंगे। इसके अलावा आर्ट कैंप में जाने माने चित्रकार शिरकत कर पेंटिंग्स बनाएंगे। उत्सव के अंतिम दिन इन पेंटिंग्स का डिस्प्ले किया जाएगा।आयोजन नई दिशा देगा बिटिया उत्सव इस बार 5 से 8 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी के मार्गदर्शन में इस आयोजन की तैयारियां की जा रही है। उद्घाटन सत्र में उनके अतिरिक्त मध्यप्रदेश की बेटियां पहली फाइटर पायलेट फ्लाइट लेफ्टिनेंट अवनी चतुर्वेदी, दुनिया के सारे महाद्वीपों के सर्वोच्च शिखरों को फतह कर चुकी मेघा परमार भी रहेंगीं। हम इस आयोजन को लिटरेचर फेस्ट के रुप में मना रहे हैं। इसमें महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। उम्मीद है कि यह आयोजन नई दिशा प्रदान करेगा।

Kolar News

Kolar News 18 February 2020

छिन्दवाड़ा। मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा के ग्राम भरतादेव चंदनगांव में प्रदेश का पहला केन्द्रीकृत रसोईघर "अक्षय पात्र मेघा किचन" बनाया जा रहा है। आगामी 20 फरवरी को दोपहर एक बजे सीएम कमलनाथ इस "अक्षय पात्र मेघा किचन" का मुख्य अतिथि के रूप में भूमिपूजन करेंगे। यह जानकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंग नागेश ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि अक्षय पात्र फाउण्डेशन द्वारा संचालित किये जाने वाले इस रसोईघर के माध्यम से आगामी शिक्षण सत्र से जिले की शासकीय शालाओं के 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों को उत्तम गुणवत्ता का स्वादिष्ट मध्यान्ह भोजन वितरित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में जिले के सांसद नकुल नाथ और प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।उन्होंने बताया कि अक्षय पात्र फाउण्डेशन 12 राज्यों में 13 हजार 800 से अधिक स्कूलों में अध्ययनरत लगभग 16 लाख विद्यार्थियों को प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन प्रदान कर रहा है। एचईजी.लिमिटेड के अध्यक्ष रवि झुनझुनवाला और अक्षय पात्र फाउण्डेशन के चैयरमैन मधु पंडित दास ने जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पत्रकारों और आम नागरिकों से इस समारोह में उपस्थिति की अपील की है।   जिला पंचायत सीईओ नागेश ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन प्रदाय किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शालाओं के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने और एक स्वस्थ संतुलित भोजन प्रदाय किये जाने का कार्य अब अक्षय पात्र फाउण्डेशन बैंगलूरू द्वारा किया जायेगा। इस फाउण्डेशन द्वारा हाईटेक किचन में भोजन तैयार कर प्रतिदिन एक निश्चित समय पर मीनू के अनुसार उत्तम गुणवत्ता का स्वादिष्ट भोजन विद्यार्थियों को वितरित किया जायेगा।

Kolar News

Kolar News 18 February 2020

सतना| जिले के प्रसिद् तीर्थ स्थल मैहर में 17 से 19 फरवरी तक तीन दिवसीय उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह का आयोजन होने जा रहा हैं| स्टेडियम ग्राउंड मैहर में होने जा रहे इस तीन दिवसीय समारोह का शुभारम्भ प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जनकल्याण, अनुसूचित जनजाति कल्याण तथा जिले प्रभारी मंत्री लखन घनघोरिया के मुख्यातिथ्य में तथा सासंद गणेश सिंह, विधायक नारायण त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेश घई के विशिष्ट आतिथ्य में सोमवार 17 फरवरी को सायं 8 बजे से होगा।      उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी भोपाल द्वारा आयोजित होने वाले पद्मविभूषण उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत समारोह में 17 फरवरी को मैहर बाद्य वृन्द वादन द्वारा वाद्य वृन्द, सुश्री रमा वैद्यनाथन नई दिल्ली एवं साथी द्वारा भरतनाट्यम समूह का नृत्य, डॉ. अनिल चौधरी नईदिल्ली द्वारा पखावज वादन, मंजरी असनारे नासिक द्वारा गायन तथा जयदीप घोष कोलकाता द्वारा सरोद वादन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।       इसी प्रकार 18 फरवरी को मैहर बाद्य वृन्द द्वारा वाद्य वृन्द वादन, मोनालिसा घोष एवं साथी कोलकाता द्वारा ओडि़सी समूह नृत्य, रजी मोहम्मद रायपुर द्वारा पियानो वादन, सुनील मसूरकर इन्दौर द्वारा गायन, केेडि़या बन्धु झारखण्ड द्वारा सितार-सरोद जुगलबंदी तथा 19 फरवरी को मैहर बाद्य वृन्द द्वारा वाद्य वृन्द वादन, प्रेरणा श्रीमाली नईदिल्ली द्वारा कथक नृत्य, कलापिनी कोमकली देवास द्वारा गायन, भरत नायक ग्वालियर द्वारा सितार वादन, अर्णव चटर्जी कोलकाता द्वारा गायन एवं तरूण भट्टचार्य कोलकाता एवं रूपक कुलकर्णी द्वारा संतूर, बांसुरी जुगलबंदी के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

Kolar News

Kolar News 17 February 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा हैं। सुबह और शाम के समय हल्की ठण्ड का अहसास हो रहा है। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से आसमान साफ़ है। वहीं रविवार को रात का पारा अचानक 2.5 डिग्री गिर गया। इसके चलते न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान 12.4 पर था। इसके कारण राजधानीवासियों ने रविवार को हल्की ठंड महसूस की। हालांकि रात सर्द होने से दिन के तापमान में कोई असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक हल्की गर्मी के बीच ठंड का एक और दौर दोबारा आने की संभावना है।    रविवार को अधिकत तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। इधर मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं आगामी दो दिनों तक पूर्वी मप्र में हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि 19 व 20 फरवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। जो पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के संपर्क में आने के बाद हल्की बारिश दे सकता है। इसके चलते भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद, सागर संभाग में अधिकतम तापमान में हल्की कमी आने की संभावना है।   सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बैतूल में किया गया रिकॉर्ड   पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल संभाग के जिलों में काफी गिरे, शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। होशंगाबाद संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम, सागर, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बैतूल में रिकॉर्ड किया गया।

Kolar News

Kolar News 17 February 2020

जबलपुर| कान्हा नेशनल पार्क में कैप्चर प्रक्रिया के तहत कान्हा स्थित बारासिंघा बाड़े से 13 बारासिंघा सफलतापूर्वक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, होशंगाबाद की ओर रवाना किए गए। जिन बारासिंघा को सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व रवाना किया गया है, उनमें 11 मादा एवं दो नर बारासिंघा शामिल हैं। क्षेत्र संचालक एल. कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में हुए कैप्चर ऑपरेशन में कान्हा टाइगर रिजर्व एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा वन्य-प्राणी विशेषज्ञों ने भाग लिया।     राज्य पशु बारासिंघा को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ट्रांसलोकेशन के लिए भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुमति दी गई है। अधिकारियों तथा विषय-विशेषज्ञों द्वारा 15 फरवरी को बारासिंघा कैप्चर के लिए विशेष रूप से निर्मित बोमा का निरीक्षण किया गया और बारासिंघा की रणनीति तैयार की गई। इसके पूर्व भी 33 बारासिंघा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व शिफ्ट किए जा चुके हैं। बारासिंघा को विशेष रूप से निर्मित परिवहन ट्रक में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से वन्य-प्राणी चिकित्सक एवं उनकी टीम की देख-रेख में रवाना किया गया।  

Kolar News

Kolar News 17 February 2020

भोपाल। मध्‍यप्रदेश के लिए कुपोषित बच्‍चों की सेहत सुधार को लेकर पिछला एक वर्ष अच्‍छी खबर लेकर आया है। देश में जहां इस एक वर्ष में कुपोषित बच्‍चों की संख्‍या में दो प्रतिशत की कमी आई है, वहीं मध्‍यप्रदेश ऐसे बच्‍चों की संख्‍या घटाने में  चार प्रतिशत तक सफल रहा है।   इस संबंध में शुक्रवार महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनुपम राजन ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बीते एक वर्ष में महिला एवं बाल विभाग द्वारा जमीनी स्‍तर पर कुपोषण से प्रदेश को मुक्‍त करने के लिए बहुत काम हुआ है। उन्‍होंने बताया कि वैसे तो देशभर के इससे जुड़े संपूर्ण आंकड़े सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) के आंकड़े वर्ष 2022 में आएंगे, लेकिन प्रतिवर्ष जो आकड़ा केंद्र सरकार एवं राज्‍य सरकार का एकत्र होता है, उसे अनुसार यदि देखें तो मध्‍यप्रदेश में अब 48 लाख बच्चे कुपोषण का शिकार नहीं है, इनमें बहुत हद तक कमी आई है।   उन्‍होंने बताया कि बच्‍चों या महिलाओं में खून की कमी को दूर करने की बात हो या उनके लिए चलाई जा रही अन्‍य योजनाओं से उन्‍हें अधिकतम लाभ पहुंचाने का विषय हो, सभी में पहले से बहुत बेहतर स्‍थ‍िति आज आपको देखने को मिलेगी। यह हमारे विभाग के अथक प्रयास ही हैं कि आज कुपोषण में एक साल में हम 04 प्रतिशत की कमी करने में सफल रहे हैं, जबकि देश का औसत इस मामले में 02 प्रतिशत है।   दरअसल, आज राजधानी भोपाल में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री इमरती देवी की पत्रकार वार्ता रखी गई थी। इसमें प्रमुख सचिव अनुपम राजन से मीडिया के बीच पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है। इस संबंध में मुख्‍यमंत्री कमलनाथ द्वारा पिछले वर्ष 11 अक्‍टूबर को की गई  विभाग समीक्षा का असर भी दिखाई दे रहा है। उन्‍होंने विभाग की मंत्री और अधिकारियों से कहा था कि प्रदेश में कुपोषण को खत्म करने के लिए आंगनबाड़ियों में वितरित होने वाले पोषाहार की गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी होगा। इसके लिए मैदानी स्तर पर निगरानी की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने विभागीय मंत्री इमरती देवी से कहा था कि कुपोषण को जड़ से खत्म तभी किया जा सकता है जब उसकी निगरानी और परिणामों की सतत निगरानी की जाए।   कमलनाथ ने यहां यह भी निर्देश दिए थे कि नौनिहालों का जीवन सुरक्षित हो, वे स्वस्थ्य हो यह एक बड़ी जवाबदेही महिला एवं बाल विकास पर है। उन्होंने इसमें जिला एवं जनपद पंचायत के सीईओ को भी जोड़ने को कहा जो ग्रामीण क्षेत्रों में सतत् रूप से कुपोषित बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता की जांच करें। अब जाकर बैठक में जो निर्देश मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने दिए थे, उसका असर आज जमीन पर दिखने लगा है।   उल्‍लेखनीय है कि पिछले वर्ष  प्रदेश में सर्वाधिक 42.8 प्रतिशत अर्थात 48 लाख बच्चे कुपोषण का शिकार थे । जिसमें कि  68.9 प्रतिशत बच्चे खून की कमी के शिकार और 15 से 49 साल की 52.4 प्रतिशत महिलाओं में खून की कमी की पाई गई थी। मध्य प्रदेश में एक साल तक के बच्चों की मृत्यु दर देश में सबसे अधिक 47 प्रतिशत  यानी कि 90 हज़ार बच्चे अपना पहला जन्मदिन नहीं मना पाते थे, उनकी मौत हो जाती थी। साथ ही राज्‍य में 46 प्रतिशत बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण भी नहीं होता था । कुपोषण हर 1000 में से 47 बच्चों को लील लेता था। बिहार, उत्‍तरप्रदेश के बाद मध्‍यप्रदेश तीसरा राज्‍य है जहां कुल प्रजनन दर सर्वाधिक (टोटल फर्टिलिटी रेट) 3.1 है। ये आंकड़े हैं सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम यानी एसआरएस के 2019 के बुलेटिन के हैं लेकिन अब इन आकड़ों में बदलाव हो गया है।  

Kolar News

Kolar News 14 February 2020

भोपाल। प्रदेश की संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने गुरुवार शाम को राजधानी भोपाल में बहुकला केन्द्र भारत भवन की स्थापना के 38वें वर्ष पर आयोजित ग्यारह दिवसीय समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्कृति के क्षेत्र में मध्यप्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। कला और कलाकारों के सम्मान एवं संरक्षण के लिए राज्य सरकार सजग है।  मंत्री डॉ. साधौ ने कहा कि कहा कि भारत भवन की गतिविधियों को विविध और व्यापक बनाया जा रहा है। प्रदेश में पहली बार सिरेमिक कला की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी लगाई गई है। भारत सहित अमेरिका, आस्ट्रेलिया, इजराइल, जापान, साउथ कोरिया, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, चाइना और फ्रांस के ख्याति प्राप्त सिरेमिक आर्टिस्ट इसमें आमंत्रित किए गए हैं। इनकी बनाई कलाकृतियाँ विश्व स्तर के सृजन की परिचायक हैं।मंत्री डॉ. साधौ ने प्रारंभ में अंतरंग सभागार और कलादीर्घा के द्वार पर दीप जलाकर वर्षगांठ समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी 1982 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने इस केन्द्र का उद्घाटन किया था। डॉ. साधौ ने प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ ही आमंत्रित कलाकारों से बातचीत की।पंडित राजन-साजन मिश्र का गायनभारत भवन वर्षगांठ समारोह के पहले दिन बनारस के प्रख्यात गायक पं. राजन-साजन मिश्र ने गायन प्रस्तुत किया। पं. राजन मिश्र और साजन मिश्र ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती की आराधना प्रस्तुत करते हुए राग श्री में आराधना प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव संस्कृति पंकज राग उपस्थित थे। समारोह के प्रारंभ में गायक मिश्र बंधुओं का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया गया।

Kolar News

Kolar News 14 February 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम करवट ले रहा है। पिछले कई दिनों से पड़ रही कडक़ड़ाती ठंड से लोगों को राहत मिली हैं। राजधानी भोपाल में भी अब ठंड कम होती जा रही है। बीते चार दिनों में अधिकतम तापमान 5.6 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। शुक्रवार को सुबह से धूप खिली है। इसके पहले गुरुवार को भी लोगों ने दोपहर के समय गर्मी महसूस की। शाम को भी ठंड कम रही। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर पहुंच गया। रात का पारा भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 0.9 तो न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।   मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि आगामी दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह के समय हवाओं का रुख पूर्वी था जो शाम होते दक्षिण पूर्वी हो गया। इस कारण गर्म हवाएं मप्र की तरफ आ रही हैं। इससे गर्मी महसूस हो रही है। यह स्थिति करीब दो से पांच दिन तक बनी रहेगी।   तीन जिलों में 7 डिग्री दर्ज किया गया सबसे कम न्यूनतम तापमान मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस उमरिया, रीवा, बैतूल में दर्ज किया गया। सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा शहडोल व होशंगाबाद संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम तथा शेष संभागों में सामान्य रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दो दिन तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना व्यक्त की है।

Kolar News

Kolar News 14 February 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में सर्जरी करना शुरू कर दी है।  बीते दिनों हुई  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे । हाल ही में फर्जी तरीके से सिरेजियन ऑपरेशन करने वाले नर्सिंग होम एवं अस्पतालों के खिलाफ  स्वास्थ्य विभाग ने कार्यवाई के निर्देश दिए थे। अब मध्य प्रदेश सरकार उन डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने की तैयारी में है जो बॉन्ड की शर्तें पूरी किए बिना ही चले गए। ये वो डॉक्टर हैं जिन्होंने यहां के मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस और एसए की डिग्री तो ली लेकिन पढ़ाई के बाद न तो ग्रामीण इलाकों में सेवाएं दीं और न ही बॉन्ड की राशि जमा की।    सिर्फ 233 डॉक्टर्स ने पूरा किया बॉन्ड की शर्तों को बता दें, सरकार ने ऐसे ही साढ़े चार हज़ार से ज़्यादा डॉक्टर्स को नोटिस भेजा था कुछ ने जवाब भेज दिया और कुछ ने बॉन्ड का पैसा जमा कर दिया।  जिनका कोई जवाब नहीं आया ऐसे 406 डॉक्टरों का सरकार ने रजिस्ट्रेशन रद्द करने की तैयारी शुरू कर दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से 4589 डॉक्टर्स को नोटिस जारी किए गए थे।  इनमें से 1848 डॉक्टर्स ने नोटिस के जवाब दिए जबकि 406 नोटिस वापस आ गए थे।  नोटिस के बाद 651 डॉक्टर्स ने एनओसी जमा की। वहीं, 485 ने बॉन्ड की राशि जमा करवा दी।  साढ़े चार हजार में से सिर्फ 233 डॉक्टर्स ऐसे निकले जिन्होंने बॉन्ड की शर्तों को पूरा किया है ।    दरअसल, चिकित्सा शिक्षा विभाग से  इस तरह की जानकारी सामने आई थी कि 2002 के बाद प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से पढ़ाई पूरी करने के बाद साढ़े चार हज़ार से ज्यादा डॉक्टर बॉन्ड के नियमों का पालन किए बिना ही गायब हो गए थे।  चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जब इन डॉक्टरों को नोटिस भेजने शुरू किए तो 406 ऐसे डॉक्टर निकले जो रिकॉर्ड में दर्ज पते पर नहीं मिले रहे हैं।  

Kolar News

Kolar News 13 February 2020

जबलपुर। देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आगामी 15 को दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आएंगे। वे यहां रामनगर में आयोजित दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव में शामिल होंगे। इस महोत्सव का उपराष्ट्रपति द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। यह जानकारी जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने हिन्दुस्थान समाचार को दी। दरअसल, उपराष्ट्रपति की 15 एवं 16 फरवरी को जबलपुर के प्रस्तावित प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा इंतजामों को लेकर बुधवार देर शाम कलेक्टर भरत यादव ने अधकारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने उपराष्ट्रपति के आगमन से लेकर यहां आयोजित कार्यक्रमों, आवास एवं वाहन व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित सिंह, नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार, अपर कलेक्टर संदीप जीआर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके एवं अमृत मीणा तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर यादव ने बताया कि आगामी 15 एवं 16 फरवरी को रामनगर में आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शामिल होंगे और 15 फरवरी को सुबह 11 बजे इस महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश एवं देश के जनप्रतिनिधि तथा आदिवासी सामाजिक संगठनों के वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे। वे दिल्ली से विमान द्वारा जबलपुर पहुंचेंगे और यहां से रामनगर जाएंगे। 

Kolar News

Kolar News 13 February 2020

इन्दौर| इंदौर जिले को एक अलग पहचान दिलाने वाली "गेर" को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन के लगातार प्रयास जारी हैं। इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव के मार्गदर्शन में निरंतर उन मापदंडों पर कार्य किया जा रहा है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने के लिए आवश्यक है।   वॉलिंटियर्स ले रहे बढ़ चढ़कर हिस्सा इंदौर जिले में कार्यरत विभिन्न मीडिया ग्रुप वॉलिंटियर्स जैसे इंदौर टॉक शो, पर्पल फोकस गेर की इस मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं एवं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम आदि का उपयोग करते हुए न केवल इंदौर वासियों बल्कि देश और दुनिया तक इस संदेश को पहुंचा रहे हैं।   गेर ट्वेंटी-20 का होगा लाइव प्रसारण रंग पंचमी के उत्सव पर मार्च महीने में निकाली जाने वाली गेर का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिससे देश दुनिया के लोग इसका आनंद उठा पाए एवं आने वाले समय में इसमें शामिल हो सकें।   इंदौर वासियों से वोट करने की अपील जिला कलेक्टर ने इंदौर वासियों से अपील की है कि गेर की वोट कैंपेन में बढ़-चढ़कर भाग लें एवं इसे वैश्विक पहचान तथा सही मंच दिलाने में सहभागी बनें। इंदौर वासियों का जोश और सहभागिता गेर को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Kolar News

Kolar News 13 February 2020

अनूपपुर। परीक्षा केन्द्र परिवर्तित किए जाने की मांग को लेकर जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम खाटी की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच अपर कलेक्टर से मिलकर अपनी मांग रखी।    छात्राओं ने बताया कि कक्षा 10वीं में 160 तथा 12वीं में 150 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय में अध्ययन करने के लिए आठ से 10 किमी दूर से कोई भी यातायात के साधन नहीं होने के कारण उन्हे पैदल ही विद्यालय पहुंचना पड़ता है। इस परिस्थिति में बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित हो चुका है और परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चत माध्यमिक विद्यालय खाटी से हटाकर 12 किमी दूर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में कर दिया गया है।    छात्राओं ने बताया कि बनाए गए परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने के लिए किसी भी तरह का यातायात साधन नही होने तथा उनकी बोर्ड परीक्षा सुबह 9 बजे से होने के कारण उन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ेगा। बीच रास्ते में जंगल पडऩे के कारण वे परीक्षा केन्द्र तक नही पहुंच सकती। जिस पर छात्राओं ने उक्त समस्याओं को लेकर परीक्षा केन्द्र शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल खाटी पुन: बनाए जाने या फिर बनाए गए परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाए जाने के लिए यातायात की व्यवस्था करवाए जाने की मांग की है।

Kolar News

Kolar News 12 February 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आगामी 16 मार्च से शुरू होगा, जो कि आगामी 13 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वर्ष 2020-21 का बजट भी पेश किया जाएगा। मंगलवार देर रात राज्यपाल लालजी टंडन ने मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।  जारी अधिसूचना के अनुसार, मप्र विधानसभा के बजट सत्र की आगामी 13 अप्रैल को राज्यपाल लालजी टण्डन के अभिभाषण से शुरुआत होगी। यह प्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा का पांचवां सत्र होगा, जो कि 13 अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र में प्रदेश की कमलनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए अपना बजट पेश करेगी। हालांकि वित्त मंत्री तरुण भनोत विधानसभा में किस दिन बजट पेश करेंगे, यह तय नहीं है। इस सत्र में सरकार कई अहम विधेयक भी विधानसभा में पेश करेगी।कमलनाथ सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि नये साल में प्रदेश के नागरिकों पर वह नये कर का बोझ नहीं डालेगी, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि आर्थिक संकट से जूझ रही प्रदेश सरकार बजट में अपना राजस्व बढ़ाने के लिए नये कदम उठा सकती है। संभावना जताई जा रही है कि लोगों के खुश करने के लिए बजट में कुछ लोकलुभावन घोषणाएं हो सकती हैं। केंद्रीय बजट में राज्य के कोटे की करीब 14 हजार करोड़ रुपये की राशि कम करने का असर भी राज्य के बजट पर दिख सकता है और कुछ योजनाएं भी बंद करने की घोषणाएं सरकार कर सकती हैं। 

Kolar News

Kolar News 12 February 2020

नरसिंहपुर। एक ओर प्रदेश सरकार अवैध खनन पर कार्रवाई करने के लिये सक्रिय है। जिले के आला अधिकारी भी अवैध खनन के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिये आतुर है ताकि अवैध खनन रूक सकें। लेकिन अधिकारियों की सतत् कार्रवाई के बाद भी जिले में अवैध खनन पर कोई विराम नही लग पा रहा है और खनन माफिया प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए निरंतर दिन रात अवैध खनन कर रहे है।   अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों पर निरंतर ऊंगलियां उठ रही है। अधिकारी भी चौकन्ने बने हुये है और निरंतर कार्रवाई कर रहे है। इसके बावजूद भी जिले में भू -सम्पदा का दोहन ना रूक पाना जिले के लिये चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे है। फिलहाल जिला प्रशासन का खनिज विभाग कार्रवाई करने में पीछे नही हट रहा और गत दिवस कार्रवाई कर कुछ ट्रेक्टरों को खनन करते पकड़ा गया है।    छली जा रही खनिज सम्पदा जिले में खनिज माफियाओं द्वारा जिले की खनिज सम्पदा को बेकदर छलने का कार्य किया जा रहा है।  सतत रुप से चल रहे खनन कार्य से जिला प्रशासन के साथ - साथ प्रदेश सरकार पर भी सवाल उठ रहे है। जिले के खनिज माफिया किसी भी स्थिति में अवैध खनन बंद करने के मूड में नजर नही आ रहे जबकि खनिज विभाग एंव तहसीलदार व पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाईंया की जा रही है। खनिज माफिया सक्रियता से प्रशासन की आंखो में धूल झोंक कर रेत का अवैध परिवहन व खनन निरतंर कर रहे है।   1 ट्रेक्टर पर हुई कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को नरसिंहुार जिला मुख्यालय में प्रशासन ने कार्यवाही कर कठल पेट्रोल पंप एवं साकल तिराहे के बीच एक ट्रेक्टर को पकड़ा, जिस पर प्रशासन द्वारा रेत अधिनिम 2019 के तहत कार्रवाई की गई एवं मामला कलेक्टर कोर्ट में पेश किया गया है। जानकारी देते हुये खनिज निरीक्षक द्वारा बताया गय कि उक्त ट्रेक्टर में नंबर दर्ज नही है एवं बिना रायल्टी के अवैध परिवहन कर रहा था। नंबर ना लिखे होने के कारण मालिक का नाम सामने नही आ सका है और ट्रेक्टर चालक पप्पू पिता राम प्रसाद ठाकुर निवासी सुरगी के नाम पर प्रकरण तैयार किया गया है। उक्त ट्रेक्टर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कोतवाली पुलिस को सौंपा गया है।   सौंपे गये थे ज्ञापन अवैध खनन माफियाओं के विरूद्ध कुछ जागरूक नागरिकों द्वारा पूर्व में ज्ञापन सौंपे गये थे। जिसमे उल्लेख किया गया था कि कुछ बिना नंबर के ट्रेक्टर धड़ल्ले से अवैध रेत का परिवहन कर रहे है और ज्ञापन के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।   कैसे रूकेगा अवैध खनन प्रशासन जिले में अवैध खनन को बंद कराने के लिये प्रयासरत है लेकिन प्रशासन को भी यह समझ नही आ रहा है कि उक्त अवैध खनन कैसे रूकेगा। फिलहाल अवैध खननकर्ताओं पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई और आये दिन कार्रवाई की जा रही है। अब देखना यह होगा कि जिले के अवैध खननकर्ता प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद क्या खनन बंद करेंगे या प्रशासन को इसी प्रकार चुनौती देते रहेंगे ।   इस संबंध में नरसिंहपुर के खनिज निरीक्षक सुमित गुप्ता का कहना है कि अवैध खनन को लेकर हमारे द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है एवं गत दिवस बिना रायल्टी के रेत परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर को पकड़ा गया है। जिसमें नंबर नही लिखा है, चालक से ट्रेक्टर के मालिक की पूछताछ की जा रही है । जिससे यह स्पष्ट हो जायेगा कि उक्त ट्रेक्टर किस व्यक्ति का है एंव रेत नीति 2019 के तहत प्रकरण तैयार कर कलेक्टर कोर्ट में पेश किया गया।

Kolar News

Kolar News 12 February 2020

ग्वालियर। देशभर में सीएए को लेकर धरने प्रदर्शन हो रहे है। मध्य प्रदेश में भी इसके विरोध और समर्थन में रैलियां निकाली जा रही है। प्रदेश में अब शैक्षणिक संस्थाओं में परिक्षाओं का दौर भी शुरु हो गया है। ऐसे में परीक्षा के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए जिला दंडाधिकारी ने ग्वालियर जिले में धारा 144 प्रभावी कर दी है, जो आगामी आदेश तक लागू रहेगी।     जिले में आने वाले दिनों में परीक्षाएं प्रारंभ होने वाली हैं, उसमें किसी तरह का व्यवधान नहीं आये इसके लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर अनुराग चौधरी ने पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन से सोमवार देर शाम प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर ग्वालियर जिले में धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है। प्रतिवेदन में कहा गया है कि देश में चल रहे वर्तमान माहौल का प्रभाव ग्वालियर में भी देखने को मिल रहा है। यहाँ भी विरोध प्रदर्शन, धरना, रैली आदि निकल रहीं हैं।    इसे अलावा पिछले दिनों एक शादी में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद भी शहर में तनाव के हालात बने। पिछले दिनों शांति समिति की बैठक बुलाकर और रविवार को दोनों समुदायों की बैठक बुलाकर शांति और सौहाद्र बनाये रखने की अपील की गई थी। चूंकि आने वाले समय में एमपी बोर्ड, सीबीएसई सहित अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं इसलिए इनमें व्यवधान नहीं आये। प्रतिवेदन को दृष्टिगत रखते हुए जिला दंडाधिकारी ने जिले में आगामी आदेश तक के लिए धारा 144 प्रभावी कर दी है।    आदेश में कहा गया है कि इस अवधि में किसी भी तरह का धरना, प्रदर्शन, रैली का आयोजन बिना पूर्व अनुमति के प्रतिबंधित रहेगा और इस अवधि में ना तो सोशल मीडिया पर और ना ही पोस्टर बैनर के माध्यम से किसी भी तरह की भडक़ाऊ पोस्ट डाली जा सकेगी। यदि कोई ऐसा करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। आदेश में कहा गया है कि पारिवारिक कार्यक्रमों जैसे शादी, बारात आदि पर ये आदेश प्रभावी नहीं होगा।

Kolar News

Kolar News 11 February 2020

ग्वालियर। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को शहर के महात्मा गांधी सेवा आश्रम, जीआईजेड एवं डब्ल्यूएचएच के सहयोग से बाल भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंत्री इमरती देवी ने घोषणा करते हुए प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन एवं साइकिल दी जायेंगी, ताकि वे अपने कार्य को बेहतर सुचारू रूप से कर सकें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ड्रेस कोड भी शीघ्र प्रदेश में लागू किया जायेगा। इस मौके पर पोषण शिक्षा पर आधारित वार्षिक कैलेण्डर एवं हैण्डवॉश किट का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में ग्वालियर कमिश्नर एमबी ओझा, ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, गाँधी सेवा आश्रम जौरा के रणसिंह परमार, जीआईजेड जर्मनी की संस्था की सलाहकार नदीण, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक सुरेश तोमर, चंबल संभाग के संयुक्त संचालक डीके सिद्धार्थ, राज्य समन्वयक डब्ल्यूएचएच भोपाल प्रतिभा श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अधिकारी आदि उपस्थित थे। सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कार्यक्रम के शुरू में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शॉल एवं प्रशंसा पत्र प्रदाय कर सम्मानित भी किया।उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रयास है कि प्रदेश कुपोषण से मुक्त हो। इस दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी अपनी महती जवाबदेही निर्वहन कर प्रदेश से कुपोषण को मुक्त करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदस्थ हैं, वहां वे उपस्थित रहकर आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से हितग्राहियों को सेवाएं दें।इमरती देवी ने कहा कि महिला बाल विकास के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं की लगन, मेहनत का ही परिणाम है कि प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त हुए। इसी प्रकार का प्रयास आगे भी रहे, जिससे भविष्य में विभाग को इसी प्रकार के पुरस्कार प्राप्त होते रहें। उन्होंने कहा कि कुपोषण कोई बीमारी नहीं है बल्कि बच्चों के आहार में पोषक तत्वों की कमी होना मुख्य कारण है। इसे घरों में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों से दूर किया जा सकता है। प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन और उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और अपना कार्य बेहतर तरीके से कर सकें, इसके लिए साइकिल प्रदाय की जायेंगी। इसके साथ ही प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्तायें केन्द्र के माध्यम से हितग्राहियों को सेवाएं देने के अलावा अन्य कोई कार्य उनसे नहीं लिया जायेगा। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।संभाग आयुक्त एमबी ओझा ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गांधी सेवा आश्रम ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में जो कार्य कर रहा है वह अनुकरणीय है। महिला एवं बाल विकास विभाग में डेढ़ वर्षों के दौरान काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके पीछे महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी की सूझबूझ एवं मेहनत का ही परिणाम है। गत डेढ़ वर्ष के दौरान प्रदेश के कुपोषण में भी काफी सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को निर्देश देते हुए कहा कि कुपोषित बच्चों की देखभाल वे अपने बच्चों की तरह कर उन्हें इस समस्या से निकालने के हर संभव प्रयास करें।

Kolar News

Kolar News 11 February 2020

भोपाल। वन विहार आने वाले पर्यटकों का सिंहों के जोड़े सत्या और नंदी को एक साथ देखने की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकेगी। वन विहार प्रबंधन की योजना के अनुसार नर और मादा सिंहों में से एक बार में एक को ही डिस्प्ले में रखा जाएगा।    छत्तीसगढ़ के कानन पेंडारी चिड़ियाघर से नर और मादा सिंहों का जोड़ा वन विहार लाए जाने के बाद पर्यटकों को यह उम्मीद थी कि वे जल्द ही इस जोड़े को वन विहार में देख सकेंगे। लेकिन डिस्प्ले का बाड़ा एक ही होने के कारण उनका यह सपना पूरा नहीं हो सकेगा। वन विहार के असिस्टेंट डायरेक्टर ए.के.जैन ने बताया कि फिलहाल हमारे पास लॉयन के लिये डिस्प्ले एक ही है। सत्या और नंदी दोनों को एक ही डिस्प्ले में रखा जाना संभव नहीं है। इसलिये नर सिंह सत्या और मादा नंदी को बारी-बारी से डिस्प्ले में रखे जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह तय नहीं किया गया है कि इन दोनों में से किस को कितने समय के लिये डिस्प्ले में रखा जाएगा, लेकिन डिस्प्ले में उनके व्यवहार को देखने के बाद यह भी निश्चित हो जाएगा।    अभी सत्या की बारी, एक हफ्ते बाद आएगी नंदी वन विहार प्रबंधन ने लगभग 21 दिनों के क्वारेंटाइन के बाद शनिवार को नर सिंह सत्या को डिस्प्ले में भेज दिया। असिस्टेंट डायरेक्टर जैन ने बताया कि एक सप्ताह तक डिस्प्ले में सत्या के व्यवहार पर नजर रखी जाएगी। वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता एवं ऋचा अग्रवाल सत्या के व्यवहार पर निगाह रखेंगे और अटेंडेंट्स से भी उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी लेंगे। इसके बाद ही नंदी को डिस्प्ले में लाने का निर्णय लिया जाएगा, जो अभी क्वारेंटाइन में ही है। उन्होंने बताया कि सत्या का अभी तक का व्यवहार उत्साहवर्धक है। डिस्प्ले में एरिया अधिक होने के कारण सत्या को भरपूर उछलकूद का मौका मिल रहा है। इसके अलावा उसका खानपान और स्वास्थ्य भी एकदम सामान्य है।   

Kolar News

Kolar News 10 February 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठिठुरा देने वाली सर्दी का प्रकोप जारी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। शीतलहर का दौर चल रहा है और लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया तो कई जिलों में कोल्ड डे रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।   सोमवार को सुबह से राजधानी भोपाल में मौसम साफ है और धूप निकली हुई है। लेकिन सर्द हवाओं के चलने के कारण कडक़ड़ाती ठंड का एहसास हो रहा है। लोग घरों से निकलने से पहले पूरी तरह गर्म कपड़ों से खुद को ढक कर निकल रहे है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 24 घंटे में सिवनी, मंडला व बालाघाट जिले में हल्की गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।वही शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, भिंड, मुरैना में हल्का कोहरा भी छाने की संभावना है। वहीं शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।    कई जिलों में 5 डिग्री से नीचे पारा रविवार को गुना, भोपाल, बैतूल, शाजापुर, उज्जैन और सिवनी में कोल्ड डे रहा वही प्रदेश के बैतूल, रायसेन, रीवा और उमरियाम में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 11 फरवरी 1950 को रात का तापमान सबसे कम 1.7 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले 10 साल में 2012 में 10 फरवरी को यह 5.4 डिग्री दर्ज था, वही 9 फरवरी 2019 को भी यह 5.8 डिग्री रहा था। 28 शहरों में तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में जबलपुर, शहडोल व होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई। शेष संभागों का मौसम शुष्क रहा। रीवा, सागर, होशंगाबाद व इंदौर संभागों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया।

Kolar News

Kolar News 10 February 2020

भोपाल। हज-2020 के लिये मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी द्वारा आवेदकों को सीटों का वितरण करने के लिये ताजुल मसाजिद में कम्प्यूटर लॉटरी (कुर्रा) का कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। कुर्रा से चयनित आवेदकों को चयन की सूचना एस.एम.एस. द्वारा दी जा रही है। चयनित आवेदकों को 15 फरवरी तक हज राशि की पहली किश्त के रूप में 81 हजार रुपये प्रति आवेदक विशेष पे-इन-स्लिप के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक अथवा यूनियन बैंक में जमा करनी होगी। जिसमें कि अब सिर्फ पहली किश्‍त की राशि जमा कराने के लिए 05 दिन ही शेष बचे हैं ।    कुर्रा की जानकारी के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइटwww.hajcommittee.gov.in  एवं मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी की वेबसाइट www. mphajcommittee.com  पर देखी जा सकती है। आवेदक राज्य हज कमेटी के टेलीफोन नम्बर-0755-2530139 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।   उल्‍लेखनीय है कि हज 2020 के मुकम्मल सफर के लिए इस वर्ष हज कमेटी ऑफ इंडिया से मध्‍यप्रदेश हज कमेटी को 4864 सीटों का कोटा आवंटन हुआ है। पिछले वर्ष की अपेक्षा 224 सीटें अधिक मिली हैं। हज जाने के लिए प्रदेशभर से 12601 लोगों ने आवेदन किया है। मप्र हज कमेटी के सीईओ दाउद अहमद खान ने बताया कि प्रदेश को मिली 4864 सीटों में से 667 सीटें 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए आरक्षित हैं । इसके अलावा अन्य आरक्षित श्रेणी की 43 सीटें व सामान्य श्रेणी के लिए 4154 सीटों का कुर्रा के जरिए आवंटन किया गया है।    पिछले वर्ष 2019 में 4640 सीटें आवंटित हुई थीं। 15654 लोगों ने अपना पंजीयन कराया था। 4640 सीटों में से 3820 सीटें सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित थीं। हज 2019 की तुलना में इस वर्ष 2020 में 224 हज सीटों का कोटा अधिक प्राप्त हुआ है। लेकिन पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 3053 कम लोगों ने हज के लिए अभी अपना पंजीयन कराया है। जबकि गत वर्ष प्रदेश को कम कोटा आवंटन हुआ था और आवेदन ज्यादा आए थे। इस साल कम आवेदन होने और सीटें बढ़ने से ज्यादा से ज्यादा लोगों को हज जाने का मौका मिल सकेगा।

Kolar News

Kolar News 10 February 2020

छतरपुर। उर्मिल नदी में पुल के किनारे पूर्व में रेत निकालने के चक्कर में बनाई गई खाई में दबकर एक युवक की मौत हो गई थी जबकि एक अन्य घटना में प्रत्यक्षदर्शियों की तत्परता के कारण एक युवक को बचाया गया था। इन घटनाओं के बावजूद रेत माफिया चंद पैसों की लालच में पुल के किनारे फिर से खाई तैयार कर रहे हैं। मिट्टी से रेत निकालने में लगे हैं जिससे भविष्य में फिर हादसा हो सकता है।    ओरछा रोड थाना अंतर्गत हतना से निकली उर्मिल नदी के पुल के बगल में ही रेत माफिया खाई खोदकर रेत निकाल रहे हैं। भले ही खाई में रेत न हो लेकिन मिट्टी निकालकर उसे माफियाओं द्वारा ट्राली में भरा जाता है और इसके बाद पानी  डालकर उसकी धुलाई की जाती है। दिन भर में कम से कम दो ट्राली रेत निकालकर ऐसे ठेकेदारों के हवाले किया जाता है जो सरकारी काम कराते हैं ताकि मिट्टीयुक्त रेत आसानी से उपयोग में लायी जा सके। सवाल यह नहीं है कि घटिया सामग्री बेची जा रही है सवाल यह है कि पुल के किनारे गहरी खाई खोदने से यह हादसे को आमंत्रण देगा। दो वर्ष पहले इसी क्षेत्र में बालू निकालने के चक्कर में एक युवक मिट्टी में दबकर मौत का शिकार हो गया था। गत वर्ष एक अन्य हादसा भी इसी तरह का इसी क्षेत्र में हुआ था जैसे ही रेत निकालने के चक्कर में युवक गहराई में घुसा वैसे ही ऊपर से मिट्टी धसक गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मिट्टी हटाई और युवक को बाहर निकाल लिया था जिससे उसकी जान बच गई थी। इतने हादसों के बाद भी माफिया खाई खोदने से बाज नहीं आ रहे हैं। 

Kolar News

Kolar News 9 February 2020

भोपाल। देश के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और उत्तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवाओं ने मध्यप्रदेश की फिजा में फिर से ठंड घोल दी है। इसके चलते प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आई है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में रविवार को सुबह तेज हवाएं चलने से लोग कांपते नजर आए। भोपाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री पहुंच गया, जबकि राज्य के 10 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। भोपाल मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरआर त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि देश के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी होने के कारण प्रदेश में फिर से ठंड में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने से भी तापमान में गिरावट आई है। सोमवार के बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है और तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात प्रदेश के दस शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान रीवा में 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बैतूल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। इसके अलावा खजुराहों में 7.0, दतिया में 7.1, धार में 7.9, रायसेन और सीधी में 8.0, खरगोन में 8.2, पचमढ़ी और टीकमगढ़ में 8.4 और शाजापुर में 8.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहा। 

Kolar News

Kolar News 9 February 2020

निवाड़ी। मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और भगवान श्री रामराजा की नगरी ओरछा में आगामी छह मार्च से आठ मार्च तक ‘नमस्ते ओरछा महोत्सव’ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसके लिए पर्यटन नगरी ओरछा को अनोखे अंदाज में तैयार किया जा रहा है। जहां एक ओर पूरे नगर को पिंक सिटी जयपुर की तर्ज पर क्रीम सिटी बनाने का प्रयास हो रहा है। वहीं दूसरी ओर महोत्सव में आने वाले देशी-विदेशी महमानों की खातिरदारी के लिए भी अनूठे प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे ही खास व्यंजनों का गत दिवस कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, तहसीलदार रोहित वर्मा ने स्वाद चखा।  उन्होंने शनिवार को मीडिया को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर के होटलों में बुंदेली व्यंजनों के साथ आर्गेनिक खेती से तैयार सब्जियों के व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। नमस्ते ओरछा महोत्सव में मेहमानों को आर्गेनिक खेती से तैयार पकवान परोसे जाएंगे। उन्होंने बताया कि दूर-दराज क्षेत्र से आने वाले सैलानियों एव डेलीगेट्स को बुंदेली व्यंजनों के जरिए ओरछा महोत्सव में आकर्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 6 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले नमस्ते ओरछा महोत्सव में देश-विदेश के सैकड़ों डेलीगेट्स आने वाले हैं। ऐसे में यहां के पांरपरिक भोजन व बुंदेली व्यजनों की विशेष व्यस्था जिला प्रशासन की ओर से आगंतुकों के लिए की जा रही है। जिसके लिए कलेक्टर ने मशहूर व्यंजनों को बनाने वालों के यहां पहुंचकर लजीज पकवानों का स्वाद चखा। साथ ही ओरछा के रामराजा रेस्टोरेंट सहित अन्य मशहूर स्थलों में अपना खाता खुलवाया। जिससे की नमस्ते ओरछा महोत्सव में आने वाले मेहमानों को बुंदेलखंड के स्पेशल जायकों का चखाया जा सके। नगर के रामराजा रेस्टोरेंट के संचालक पर्वतलाल केवट की स्पेशल कॉफी की चुस्कियां भी उन्होंने लीं।बनने लगी सडक़, बेतवा पुल पर लगाई रैलिंगओरछा महोत्सव के लिए निर्माण कार्य पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके तहत चंदपुर वन चौकी से ओरछा तक 9 किलोमीटर सडक़ की रिपेयरिंग शुरू कर दी गई है। पूरी सडक़ पर डामरीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा बेतवा पुर पर दोनों ओर लोहे की रैलिंग लगाई जा रही है। नगर के ऐतिहासिक गणेश दरवाजा की रिपेयरिंग का काम भी चल रहा है। साथ ही सडक़ के दोनों ओर मिट्टी की खुदाई कर पेवर्स बिछाए जा रहे हैं। हाल ही में अतिक्रमण हटाकर सडक़ के दोनों ओर पक्की नालियों का निर्माण भी किया जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 8 February 2020

भोपाल। देश के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते मध्यप्रदेश के मौसम में शनिवार को फिर से बदलाव देखने को मिला है। दिनभर तेज धूप निकलने के बाद शाम को सर्द हवाएं चलने लगी, जिससे ठंड में इजाफा होने लगा है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में आगामी 24 घंटों के दौरान हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। भोपाल मौसम केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया कि प्रदेश के कुछ इलाकों में शनिवार को हल्की बूंदाबांदी हुई और प्रदेशभर में सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, राजधानी भोपाल में दिनभर तेज धूप निकली, लेकिन उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से ठंड का असर बरकरार है। वहीं पिछले 24 घंटे में जबलपुर, शहडोल व होशंगाबाद संभाग के कुछ हिस्सों में हल्ली बारिश हुई, जबकि शनिवार को शेष संभागों का मौसम शुष्क रहा। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रीवा में रिकॉर्ड हुआ, जबकि भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 22.3 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार इंदौर में 22.4 व 10.5, ग्वालियर में 22.2 व 7.2 और जबलपुर में अधिकतम तापमान 22.6 व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Kolar News

Kolar News 8 February 2020

भोपाल। रविवार, नौ फरवरी को माघ पूर्णिमा पर आसमान पर चमकने वाला चांद कुछ अलग और खास होगा। आम पूर्णिमा के चांद की तुलना में इस बार चंद्रमा कही अधिक चमकदार और बड़ा महसूस होगा। खगोल वैज्ञानिक इसे साल के पहले सुपरमून का दर्जा दे रहे हैं, कुछ पश्चिमी देशों में इसे स्नोमून का नाम दिया गया है। यानी, रविवार की रात आसमान में हम साल के पहले सुपरमून का दीदार कर सकते हैं। यह जानकारी भोपाल की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शनिवार को मीडिया को दी। उन्होंने शनिवार को सुपरमून कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को चंद्रमा के विज्ञान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा अंडाकार पथ पर करता है, जिसमें उसकी पृथ्वी से अधिकतम दूरी चाल लाख छह हजार 692 किलोमीटर होती है। इस स्थिति को अपोजी कहते हैं तथा न्यूनतम दूरी तीन लाख 56 हजार 500 किलोमीटर होती है, जिसे पेरिजी कहते हैं। जब पृथ्वी से चांद की दूरी तीन लाख 61 हजार 885 किलोमीटर से कम होती है और इसी बीच पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रमा के दर्शन होते हैं, तो उसे सुपरमून कहा जाता है। इस दौरान पृथ्वी से यह बड़ा और चमकदार दिखता है। सारिका ने बताया कि इस साल लगातार चार सुपरमून दिखने जा रहे हैं। रविवार की रात पूर्णिका चांद हमें सुमरमून के रूप में दिखाई जाएगा। इसके अवाला आने वाले 9 मार्च, 8 अप्रैल और 7 मई की पूर्णिमा के चांद को भी सुपरमून का दर्जा दिया गया है। जिसका आकार लगभग 14 प्रतिशत बड़ा और चमक 30 प्रतिशत अधिक महसूस होगी। यह चांद और चांदनी रात की फोटोग्राफी के लिये सुनहरा मौका होगा। अत: सुपरमून के दीदार करने के लिए तैयार रहें।

Kolar News

Kolar News 8 February 2020

भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त रेल यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से जयपुर-रेनीगुंटा के बीच आज (शुक्रवार) से होली स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 09715-09716 जयपुर-रेनीगुंटा-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस आगामी 30 मार्च तक दोनों दिशाओं में आठ-आठ ट्रिप में चलाई जाएगी। यह जानकारी भोपाल रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09715 जयपुर-रेनीगुंटा साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस आज से शुरू हो रही है। यह ट्रेन आगामी 27 मार्च तक जयपुर स्टेशन से शुक्रवार को रात 9.40 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार को सुबह 09.25 बजे भोपाल होते हुए तीसरे दिन रविवार को दोपहर 1.35 बजे रेनीगुंटा स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09716 रेनीगुंटा-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस आगामी 10 फरवरी से 30 मार्च तक रेनीगुंटा स्टेशन से प्रत्येक सोमवार को रात 8.30 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को रात 11.25 बजे भोपाल होते हुए तीसरे दिन बुधवार को दोपहर 12.20 बजे जयपुर स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में 01 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 06 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर  सहित कुल 19 कोच रहेंगे। यह ट्रेन रास्ते में दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानीमंडी, नागदा, उज्जैन, शाजापुर, भोपाल, इटारसी, बैतूल, अमला, नारखेर, नावी, वर्धा जंक्शन, बल्लारशाह, वारंगल, विजायावाड़ा जंक्शन, तेनाली जंक्शन, ओंगोल, नेल्लोर एवं गुडूर जंक्शन स्टेशनों पर हाल्ट लेकर चलेगी।

Kolar News

Kolar News 7 February 2020

उज्जैन। उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां जोर-शोर पर चल रही हैं। इन दिनों महाकाल मंदिर परिसर में स्थित मंदिरों एवं शिखरों की रंगाई पुताई से महाकाल मंदिर चमकने लगा है। राजाधिराज भगवान महाकाल के मंदिर में रंगाई-पुताई का कार्य निरन्तर जारी है। मन्दिर का शिखर आदि की रंगाई-पुताई का काम अंतिम चरण है और इससे महाकाल मंदिर अब सुन्दर लगने लगा है।  अपर कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक एसएस रावत लगातार मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के संबंध में विविध प्रकार की तैयारियों का जायजा लेकर स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं, साथ ही मंदिरों के शिखरों की एकरूपता बनाये रखने के लिए विशेष ध्यान दे रहे हैं। मंदिर आने वाले भक्तों के मंदिर की सुंदरता देखकर प्रशासन की सराहना की जा रही है। रंगाई-पुताई का कार्य उज्जैन विकास प्राधिकरण के उपयंत्री शैलेन्द्र जैन व मंदिर प्रबंध समिति के इंजीनियर अनमोल गुप्ता के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।    मंदिर समिति के प्रशासक एसएस रावत ने गुरुवार को मीडिया को इस संबंध में बताया कि भगवान महाकाल का मंदिर इन दिनों रंगाई-पुताई कर चमकाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाशिरात्रि पर्व 21 फरवरी को मनाया जायेगा। इसके नौ दिन पूर्व 13 फरवरी से महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। शिवरात्रि महापर्व पर दूर दराज से लाखों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन के लिये उज्जैन आयेंगे। फाल्गुन कृष्ण पंचमी गुरुवार, 13 फरवरी से शिव नवरात्रि उत्सव शुरू होगा और महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी शुक्रवार, 21 फरवरी को मनाया जायेगा। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी शनिवार 22 फरवरी को महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सेहरा दर्शन, पारणा दिवस मनाया जायेगा तथा वर्ष में एक बार दोपहर में भगवान महाकाल की भस्म आरती होगी।उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मन्दिर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर लाखों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन के लिये मन्दिर में आते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशान न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसी को देखकर सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर लगातार 44 घंटे मंदिर के पट खुले रहेंगे। महापर्व पर भगवान मंदिर के पट 20 फरवरी को रात 2.30 बजे खुल जाएंगे। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्मारती होगी और फिर आम लोगों के दर्शन के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। दर्शन का सिलसिला 22 फरवरी की रात 11 बजे तक चलेगा। रात 11 बजे शयन आरती होगी और उसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिये जाएंगे। इस बार भी 13 फरवरी से शिवनवरात्रि शुरू होगी जो 21 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगी। इस दौरान भगवान महाकाल अपने भक्तों को अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देंगे। नौ दिन तक भगवान का अलग-अलग विशेष श्रृंगार किया जाएगा। शिव नवरात्रि में प्रतिदिन विशेष पूजन और हवन-अनुष्ठान भी होंगे।

Kolar News

Kolar News 6 February 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने से मौसम करवट ले रहा है। वहीं नमी मिलने से बादल छाने लगे हैं। आगामी 24 घंटों में रीवा व शहडोल संभाग के जिलों और जबलपुर, दमोह व छतरपुर में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। राजधानी भोपाल में भी गुरुवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए है। बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी जारी है।    मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात के रूप में अफगानिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। साथ ही आद्र्र पूर्वी हवाएं 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक बंगाल की खाड़ी से आ रही हैं। वहीं अरब सागर से भी आर्द्रता मिल रही है। इसके कारण मध्य एवं ऊपरी ट्रोपोस्फीयर में ठंडी और शुष्क पश्चिमी हवाएं और निचले ट्रोपोस्फीयर में आर्द्र हवाएं चल रही है। इसका असर प्रदेश में दिखाई दे रहा है। इस बीच सर्दी का एक और दौर 7-8 फरवरी से शुरू होगा। मौसम साफ होते ही रात का पारा 10 डिग्री के नीचे गिरना शुरू हो जाएगा। एक-दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं, भोपाल में 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। बारिश से खरीफ की फसलों को फायदा होगा।  

Kolar News

Kolar News 6 February 2020

छतरपुर। बुंदेलखंड अंचल का सबसे प्राचीन महाशिवरात्रि मेला खजुराहो में आयोजित होता हैं।  इस बार 21 फरवरी से प्रारंभ होगा। मेले की तैयारियों को लेकर तथा मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए नगर परिषद सभागार में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले को भव्यता तथा नया स्वरूप प्रदान किया जाए ताकि खजुराहो का यह महाशिवरात्रि मेला और भी सुंदर बन सके।    बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले में इस वर्ष कुछ ब्रांडेड शोरूम भी लगाए जाएंगे तथा आने वाले लोगों के सुविधा हेतु शॉपिंग कंपलेक्स बनाए जाएंगे। इसके अलावा घर-गृहस्थी, मनोरंजन, फोटो-गैलरी, शोरूम इत्यादि को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं इस बार शिव बारात में शामिल होने वाले अश्वों की संख्या सुरक्षा के दृष्टिकोण से कम की गई है। बारात को भव्यता प्रदान करने हेतु कई तरह के प्रस्ताव आए, साथ ही सिटी केबल पर आयोजन का लाइव टेलीकास्ट करने का भी प्रयास किया जा रहा है। बारात में झांकियों पर विशेष जोर दिया जाएगा एवं मार्ग में जल का छिड़काव तथा पुष्प वर्षा की विशेष व्यवस्था होगी। मेले में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। मेले को भव्य व सुंदर बनाने के अलावा सुरक्षा के मापदंड भी तय किए जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 5 February 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा 10वीं) तथा हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा 12वीं) के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं इस माह की  12 तारीख से शुरू होने जा रही हैं।    माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी पाठ्यक्रम परीक्षाओं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं 12 से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेंगी । इसके लिए विद्यार्थ‍ियों को किसी अन्‍य विद्यालय में नहीं जाना होगा, बल्‍कि ये परीक्षाएं उनके स्‍कूल में ही कराई जाएंगी। जहां वे पढ़ते हैं, उसी विद्यालय में एग्‍जामनर परीक्षा लेने के लिए आएंगे । वहीं, हायर सेकेंडरी एवं हाईस्कूल स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर आगामी माह में  7 से 31 मार्च के बीच संचालित की जाएगी।   इस संबंध में भोपाल में हायरसेकेंडरी तक सत्‍यम कॉन्‍वेन्‍ट स्‍कूल संचालित कर रहे संचालय सुभाष उपाध्‍याय ने बताया कि फाइनल परीक्षाएं हाईस्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा 10वीं) तथा हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा 12वीं) में हाईस्कूल की परीक्षा तीन मार्च से शुरू होगी तो वहीं, हायर सेकेंडरी की परीक्षा दो मार्च से आरंभ होगी।    उन्‍होंने बताया कि नियमित और स्‍वाध्‍यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाओं में जो बीच के दिनों का अंतर दिखाई दे रहा है, उसका कारण यह है कि नियमित छात्रों का विद्यालय में नियमित आना होता है, इसलिए उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं पहले कर ली जाती हैं, लेकिन स्‍वाध्‍यायी विद्यार्थ‍ियों का रोज विद्यालय आना नहीं होता है, इस कारण से जहां उनका मुख्‍य परीक्षा का सेंटर होता है, वहीं पर परीक्षा के आगे-पीछे उनकी सुविधा को देखते हुए उनके लिए यह प्रायोगिक एग्‍जाम कराए जाते हैं। 

Kolar News

Kolar News 5 February 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने से मौसम में ठंड फिर से बढ़ गई है। हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात में भी ठिठुरन बरकरार है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, होशंगाबाद एवं सागर संभागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। जिन इलाकों में बारिश हुई, उनमें सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर आदि शामिल हैं। बारिश के चलते किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। सतना, अनूपपुर, शहडोल में भी बूंदाबांदी हुई है। इस बीच सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।    मध्यप्रदेश में बुधवार को भी बारिश की संभावना बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही भोपाल में 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो जगहों पर ओले गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रुख बदलने से मंगलवार से मौसम के मिजाज बदल रहा है। नमी मिलने से बादल छाने लगे हैं। बुधवार को एक दर्जन जलों में बारिश की संभावना है। वहीं भोपाल में 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं।   यहां हो सकती है बारिश जबलपुर, होशंगाबाद, शहडोल, रायसेन, खंडवा, सागर, दमोह, सिंगरौली, विदिशा, सीहोर व खरगौन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं होशंगाबाद, जबलपुर व दमोह में गरज चमक के साथ बौछारों की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वर्तमान में हवा का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है। इससे प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जा रहा है।   भोपाल में बढ़ा न्यूनतम तापमान भोपाल जिले में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं अधिकतम तापमान 26.1 पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को राजधानी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया जा सकता है।

Kolar News

Kolar News 5 February 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को अपने निवासी पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में हुई परेड़ में शामिल हुए प्रतिभागी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के एनसीसी के छात्र-छात्राओं के भव्य समारोह में सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज देश को रचनात्मक सोच और अनुशासित युवा पीढ़ी की आवश्यकता है, जो सेवा से जुड़े और पूरे देश को एकसूत्र में पिरोए। कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी मौजूद रहे। सीएम कमनलाथ ने कहा कि एनसीसी एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए हम देश के बेहतर भविष्य के लिए युवा शक्ति की ऊर्जा का उपयोग सही दिशा और दृष्टि के साथ कर सकते हैं। उन्होंने एनसीसी के छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में कहा कि मुझे आज इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपने छात्र जीवन की याद आ गई, जब मैं भी एनसीसी का कैडेट था। मैं उस समय दून स्कूल में पढ़ता था और वहाँ से कैम्प के लिए नागपुर के पास कामठी जाता था। अनुशासन, राष्ट्र के प्रति प्रेम, राष्ट्र के हितों की सुरक्षा और दुश्मनों से राष्ट्र को सुरक्षित रखने का पाठ मैंने वहीं से सीखा।उन्होंने कहा कि आज मेरे जीवन में जो अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कुछ करगुजरने की तमन्ना है, उसमें एनसीसी द्वारा दी गई शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। एनसीसी का लक्ष्य है कि हमारी युवा पीढ़ी सेवा से जुड़े और उसमें राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत हो। देश की सुरक्षा के साथ ही हमारा जनजीवन अनुशासित हो, यह शिक्षा हमें अपने स्कूली जीवन में एनसीसी के माध्यम से मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सबसे बड़ी आवश्यकता इस बात की है कि हमारी युवा पीढ़ी देश की उस विशेषता को पहचाने, जिसके कारण पूरी दुनिया में हम महान हैं। हमारे देश में विभिन्न जातियां, धर्म, भाषा और संस्कृति को जब विश्व एक झण्डे के नीचे एकजुटता के साथ खड़ा हुआ देखता है, तो उसे आश्चर्य होता है।सीएम कमनलाथ ने कहा कि हमारी संस्कृति दिलों को जोड़ती है, संबंध बनाती है, रिश्तों को मजबूत करती है। हमारे सामाजिक मूल्य से मिले संस्कार दूसरों को सम्मान देना सीखाते हैं और एक-दूसरे के प्रति आदर की भावना रखते हैं। उन्होंने एनसीसी में शामिल छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने देश की बहुलतावादी महान संस्कृति को मजबूत और अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संकल्पित हों।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एरोमॉडलिंग, साफ-सफाई, शूटिंग आदि प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, सिल्वर और कांस्य पदक जीतने वाले छात्र-छात्राओं तथा नई दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में गॉड ऑफ ऑनर और राजपथ परेड में भाग लेने वाले मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के एनसीसी के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री को एनसीसी नेवल कैडेट्स द्वारा बनाई गई शिप, स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ एनसीसी के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल संजय शर्मा द्वारा एनसीसी निदेशालय की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

Kolar News

Kolar News 4 February 2020

भोपाल। चीन के वुहान शहर से लौटे मध्य प्रदेश के तीनों छात्रों की मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच रिपोर्ट में तीनों के शरीर में कोरोना वायरस नहीं निकला है। कोरोना वायरस के संदेह में तीनों की मेडिकल जांच की गई थी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी चैन की सांस ली है।    खरगोन के एमबीबीएस के छात्र शुभम गुप्ता और अब्दुल मतीन की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वही ग्वालियर के भी एक छात्र की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। गौरतलब है कि चीन के जेहान शहर में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे ग्वालियर के दर्पण कॉलोनी निवासी एक छात्र 14 जनवरी को ग्वालियर अपने घर आया था। पिछले गुरुवार को वो सर्दी, जुकाम, गले में दर्द की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था। जयारोग्य अस्पताल में डॉक्टरों ने डिटेल लेकर उसे जांच कराने और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने की सलाह दी गई लेकिन मरीज ने इंकार कर दिया। जिसके बात खोजबीन कर 7 घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर पहुंची। उस समझा बुझाकर जयारोग्य अस्पताल लाया गया और उसके ब्लड सेम्पल लेकर जांच के लिए पुणे भेजे गए थे।    इसके अलावा चीन के वुहान से लौटे खरगौन के दो अन्य छात्रों शुभम व मतीन को भी भारत पहुुंचने के बाद गुडग़ांव के मानेसर कैंप में दोनों को रखा गया है। शिविर में ब्लड-यूरीन व लार के सैंपल लिए गए थे। वही दोनों छात्रों को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया था। स्वास्थ्य परीक्षण में 4 जांच की गई, जिसमें दोनों की रिपोर्ट नेगेटीव आई है। रिपोर्ट में दोनों कोरोना का संक्रमण नहीं मिला है।    स्वास्थ्य मंत्री ने की अपील मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने आज कोरोना वायरस को लेकर लोगों का सजग रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ये एक चुनौती है, लेकिन डरने की आवश्यकता नहीं। मंत्री ने आगे कहा कि वायरस से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की गई है। सभी अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। इसके साथ ही आप लोग भी सजग रहे।

Kolar News

Kolar News 4 February 2020

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम बदलना शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह से राजधानी भोपाल के आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैंं। इसके अलावा प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में भी बादलों ने डेरा डाल लिया है। इसके चलते हरदा, होशंगाबाद जिले में कहीं-कहीं बारिश हुई है। राजधानी में सोमवार सुबह से शाम तक 12-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं। लिहजा सर्द हवाओं ने लोगों में ठिठुरन पैदा की। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।    मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 5 व 6 फरवरी को मध्य क्षेत्र में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। इसके बाद एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी होगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सीधी जिले में शीतलहर चली। शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं रहा। वहीं, रीवा में सामान्य से काफी कम तापमान दर्ज किया गया जबकि शहडोल, सागर, होशंगाबाद व ग्वालियर जिलों में सामान्य से कम तापमान रहा। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घण्‍टे के दौरान सबसे कम तापमान रीवा, सीधी व दतिया में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।

Kolar News

Kolar News 4 February 2020

भोपाल। आदिम जाति कल्याण विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों के आदिवासी बाहुल्य बस्तियों में विकास कार्यों के लिये 17 करोड़ 32 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। जिनमें राजगढ़, अनूपपुर, खरगौन, सिवनी, श्योपुर, बड़वानी, दमोह, जबलपुर, डिण्डोरी और मंडला जिला शामिल हैं।    इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने शनिवार को बताया कि इन आदिवासी बाहुल्य बस्तियों में सी.सी. रोड, पुलिया निर्माण आदि अधोसंरचना विकास के 26 निर्माण कार्यों के लिये 17 करोड़ 32 लाख रुपये स्वीकृत किये हैं। यह रा‍शि आदिवासी बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत व्यय की जायेगी। योजना का मूल उद्देश्य आदिवासी बाहुल्य ग्रामों, बस्तियों और वार्डों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Kolar News

Kolar News 1 February 2020

भोपाल | पश्चिमी हिमालय के राज्यों में ठंडी हवाएँ चल रही हैं, जिसके कारण मध्य प्रदर्श में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जबकि कुछ जगहों पर दिन और रात के तापमान में लगभग 3 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है| मौसम मॉडल के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में मध्य प्रदेश के पूर्वी व मध्य भागों में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद हैं|    आसमान साफ और हवा का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से प्रदेश में जहां रात में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है, वहीं दिन में भी सिहरन बरकरार है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बैतूल में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार तक ठंड के तेवर इसी तरह बने रहेंगे। सोमवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा और बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बरसात भी होगी।   मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने मौसम के मिजाज की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से मौसम साफ है। साथ ही हवा का रुख भी लगातार उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत से आ रहीं सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्ला के मुताबिक 3 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होगा। साथ ही कर्नाटक से मध्य भारत तक एक ट्रफ बनने की भी संभावना है।   उधर उड़ीसा पर एक प्रति चक्रवात भी बनने के आसार हैं। इन सिस्टम के कारण हवाओं का रुख बदलेगा। साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने का सिलसिला शुरू होगा। इससे 3 फरवरी से प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बरसात की भी संभावना बनेगी। इस तरह की स्थिति 6 फरवरी तक बनी रह सकती है। जबलपुर, दमोह, उमरिया, सागर, कटनी और मांडला सहित सीधी और सतना में हो सकती है बेमौसम बारिश |  

Kolar News

Kolar News 1 February 2020

उज्जैन/खाचरौद। रतलाम रेल मंडल से 28 किमी दूर दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित खाचरौद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2:15 बजे को बड़ा हादसा होने से टल गया। सोमनाथ से जबलपुर की ओर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 11463 राजकोट अपने निर्धारित समय से 8 मिनट विलम्ब से रात 2:15 बजे खाचरौद स्टेशन पहुंची थी। यहां दो मिनट के स्टापेज के बाद ट्रेन रवाना हो ही रही थी, तभी ट्रेन में डियूटी कर रहे आरपीएफ के जवानों की नजर ट्रेन के एसी कोच बी-1 के चक्के पर पड़ी। यहां से हॉट एक्सेल होने के कारण पहिए से चिंगारी व धुंआ निकलने लगा। पुलिस जवानों ने धुंआ निकता देखा तो उनने इसकी सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर हो दी।   स्टेशन मास्टर ने तुरंत रेल चालक को सूचना देकर ट्रेन को रोकते हुए सिंगल निरस्त किए। बाद में रतलाम मंडल के अधिकारियों से चर्चा कर कोच को ट्रेन से अलग किया और ट्रेन को जबलपुर के लिए रवाना किया। इस दौरान लगभग ढाई घंटे तक ट्रेन खाचरौद स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन को सुबह 4:47 बजे रवाना किया गया। ट्रेन के विलम्ब होने से हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ा। विशेषकर काटे गए कोच के यात्रियों परेशानी हुई। उक्त कोच के यात्रियों को अन्य कोच में बैठाया गया, जिसको लेकर कुछ यात्रियों ने विरोध भी किया और विवाद की स्थिति भी बनी। कोच को खाचरौद स्टेशन के यार्ड में खड़ा किया गया है। गनीमत रही कि रेलवे पुलिस जवानों की नजर कोच के चक्के पर पड़ गई। यदि ट्रेन खाचरौद स्टेशन से रवाना होने के बाद आग लग जाती तो बड़ी घटना होनी की संभावना थी, क्योंकि रात में यात्री गहरी नींद में सो रहे थे।   इनका कहना    खाचरौद स्टेशन मास्टर गनीराम मीणा का कहना है कि यहां रात को 11464 सोमनाथ-जबलपुर सुपरफास्ट ट्रेन के एक्सल जाम हो गए थे। इस कारण ट्रेन के कोच को खाचरौद स्टेशन पर खड़ा कर जबलपुर के लिए रवाना किया गया। 

Kolar News

Kolar News 31 January 2020

भोपाल। दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा आगामी फरवरी माह में अतिरिक्त रेल यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से यादगिर-दिल्ली सफदरजंग-यादगिर के बीच स्पेशन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 07423-07424 यादगिर-दिल्ली सफदरजंग-यादगिर स्पेशल एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप में चलाई जाएगी। यह जानकारी भोपाल रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने शुक्रवार को मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि इन दिनों ट्रेनों में भारी भीड़ और लम्बी वेटिंग को देखते हुए रेलवे द्वारा यादगिर-दिल्ली सफदरजंग के बीच दोनों दिशाओं में स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 07423 यादगिर-दिल्ली सफदरजंग एक्सप्रेस स्पेशल आगामी 13 फरवरी को शाम 54.0 बजे यादगिर स्टेशन से रवाना होकर तीसरे दिन 15 फरवरी को सुबह 4.30 बजे दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी। वहीं,  वापसी में गाड़ी संख्या 07424 दिल्ली सफदरजंग-यादगिर एक्सप्रेस स्पेशल आगामी 17 फरवरी को सफरदरजंग स्टेशन से रात 9.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 19 फरवरी को दोपहर 1.245 बजे यादगिर स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में शोलापुर, मनमाड़, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, ग्वालियर स्टेशनों पर हाल्ट लेगी। इस ट्रेन में 10 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर  सहित 18 कोच रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 31 January 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी 8 फरवरी को हाईकोर्ट से लेकर सभी जिला एवं तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण समझौते के माध्यम से निराकृत किये जाएंगे। कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अप्रिय कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली कार्यालय से संपर्क करें। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने शुक्रवार को मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने निर्णय लिया है कि धारा 135 और 138 के न्यायालयों में लंबित प्रकरण और जो प्रकरण न्यायालय में दर्ज नहीं हो सके हैं तथा धारा 126 के अंतर्गत बनाये गये हैं, तथा ऐसे प्रकरण जिनमें उपभोक्ताओं द्वारा अपीलीय कमेटी के समक्ष आपत्ति-अपील प्रस्तुत नहीं की गई है, के प्रीलिटिगेशन के माध्यम से निराकरण के लिये निम्नदाब श्रेणी के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलोवॉट तक के गैर घरेलू एवं 10 अश्व शक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को छूट दी जाएगी।प्रिलिटिगेशन स्तरकंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 40 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के बाद छ: माही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।न्यायालयीन लंबित प्रकरणकंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 25 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के बाद प्रत्येक छ:माही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी।आवेदक को निर्धारित छूट के बाद शेष बिल आंकलित सिविल दायित्व एवं ब्याज की राशि का एकमुश्त भुगतान करना होगा। उपभोक्ता/उपयोगकर्ता को विचाराधीन प्रकरण वाले परिसर एवं अन्य परिसरों पर उसके नाम पर किसी अन्य संयोजन/संयोजनों के विरुद्ध विद्युत देयकों की बकाया राशि का पूर्ण भुगतान भी करना होगा। आवेदक के नाम पर कोई वैध कनेक्शन न होने की स्थिति में छूट का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक द्वारा वैध कनेक्शन प्राप्त करना एवं पूर्व में विच्छेदित कनेक्शनों के विरुद्ध बकाया राशि (यदि कोई हो) का पूर्ण भुगतान किया जाना अनिवार्य होगा।

Kolar News

Kolar News 31 January 2020

धार। वसंत पंचमी के अवसर पर गुरुवार सुबह से ही हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग दर्शन करने के लिए भोजशाला पहुंच रहे हैं। धार स्थित भोजशाला में मुख्य आयोजन की शुरुआत गुरुवार को सुबह हवन-पूजन से हुई। इसके साथ स्थानीय लालबाग से मां सरस्वती बाग्देवी की शोभायात्रा निकाली गई, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए भोजशाला पहुंची, जहां भव्य महाआरती हुई। बता दें कि धार की भोजशाला में वसंत पंचमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यहां कई बार इस कार्यक्रम को लेकर दंगे भी हो चुके हैं। इसी को देखते हुए इस पूरे आयोजन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिसबल तैनात किया गया है, साथ ही भोजशाला में भी बड़ी संख्या में पुलिसबल के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। गुरुवार को ही भोजन प्रसादी का आयोजन भी हिंदू जागरण मंच व भोज उत्सव समिति के द्वारा किया गया है। शहर में लगातार पुलिस मोबाईल वाहन व बाइक पुलिस लगातार भ्रमण कर रही है, वहीं सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है। 

Kolar News

Kolar News 30 January 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी माँ नर्मदा की जयंती शनिवार, एक फरवरी को प्रदेशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में तीन दिवसीय नर्मदा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ शुक्रवार, 31 जनवरी को मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह नर्मदा महोत्सव दो फरवरी तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक और गीत-संगीत के कार्यक्रम होंगे।  अनूपपुर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अमरकंटक में तीन दिवसीय नर्मदा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका भव्य शुभारंभ शुक्रवार, 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हैं, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मंत्री प्रदीप जायसवाल और ओंकार सिंह मरकाम भी उद्घाटन समारोह में शामिल रहेंगे। दो फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। नर्मदा जयंती के अवसर पर यहां भव्य संगीत समारोह होगा, जिसमें प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर और 2 फरवरी को गायक कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे। नर्मदा महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमरकंटक में महोत्सव के लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।मंडलेश्वर में भी होगा दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव, कैलाश खेर देंगे प्रस्तुतिवहीं, खरगौन जिले के पर्यटन स्थल मंडलेश्वर में भी आगामी 01 फरवरी को नर्मदा जयंती के अवसर पर दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश की संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ एक फरवरी को इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कैलाश खैर अपने गीतों की प्रस्तुति देंगे। खरगौन कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 01 फरवरी को नर्मदा जयंती है। इस दिन जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंडलेश्वर में दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश की संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ द्वारा किया जाएगा। नर्मदा महोत्सव में प्रख्यात गायक कैलाश खैर द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहन प्रस्तुतियां देंगे। 

Kolar News

Kolar News 30 January 2020

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में गुरुवार का वसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान महाकाल को पुजारियों द्वारा वासंती पुष्प के साथ हर्बल गुलाल अर्पित किया। इसके साथ ही महाकाल मंदिर में वसंत (फाग) उत्सव की शुरुआत हुई। यह उत्सव शहर के सभी मंदिरों में 40 दिन तक चलेगा। यह जानकारी महाकालेश्वर मंदिर के शासकीय पुजारी प्रदीप गुरु ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि राजाधिराज महाकाल के आंगन में गुरुवार को सबसे पहले वसंत उत्सव मनाया गया। तडक़े चार बजे भगवान महाकाल को केसर मिश्रित जल से स्नान कराने के बाद आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारियों ने वासंती और सरसों के पुष्प के साथ भगवान महाकाल को गुलाल अर्पित किया। भस्मार्ती में भगवान का विशेष पूजन-अर्चन हुआ और इसके बाद महाकाल के आंगन में वसंत उत्सव की शुरुआत हुई। इसके अलावा शहर के सिंधिया देव स्थान ट्रस्ट के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में भी वसंत उत्सव मनाया गया। यहां गुरुवार को सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान गोपालजी को महाराष्ट्रीयन केसरिया भात का भोग लगाया गया। गोपाल मंदिर के पुजारी पं. अर्पित जोशी ने बताया कि गोपाल मंदिर में सिंधिया स्टेट की परंपरा के अनुसार वसंत पंचमी मनाई जा रही है। गोपालजी को सुबह केसर के जल से स्नान कराने के बाद केसर चंदन से श्रृंगार कर केसरिया वस्त्र धारण कराए गए। इसके बाद भगवान को सरसों के फूल अर्पित कर विशेष पूजन हुआ और केसरिया भात का भोग लगाया गया।

Kolar News

Kolar News 30 January 2020

छतरपुर। मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन की छतरपुर इकाई द्वारा स्थानीय शीलिंग होम इंग्लिश स्कूल में महात्मा गांधी की जयंती के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में नेशनल बुक ट्रस्ट के संपादक पंकज चतुर्वेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीलिंग होम के एमडी संजीव नगरिया ने की।   मुख्य वक्ता के तौर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पंकज चतुर्वेदी ने महात्मा गांधी के जीवन के विभिन्न रूपों को प्रस्तुत किया जो छात्रों के हिसाब से काफी रोचक रहा। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी न सिर्फ स्वावलंबी थे बल्कि वे वस्त्रावलम्बी भी थे। उन्होंने चरखे का प्रयोग कर स्वयं के लिए खुद वस्त्र बनाये और पहने। वे एक किसान, सफाईकर्मी, प्राकृतिक चिकित्सक और रसोइए भी थे। उन्होंने बच्चों को गांधी जी का साहित्य पढऩे को प्रेरित करते हुए कहा कि गांधी की जय का नारा मत लगाइए बल्कि गांधी जी से कुछ सीखिए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सवालों के माध्यम से जिज्ञासाएं प्रकट की जिनका पंकज चतुर्वेदी ने समाधान किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन की अध्यक्ष अमिता अरजरिया ने अपने उद्बोधन में पढ़ाई में गहरे उतरने की बात कही तो वहीं वरिष्ठ शिक्षिका संध्या श्रीवास्तव ने अपने आसपास स्वच्छता रखने को प्रेरित किया। अशासकीय स्कूल संघ के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने ऐसे आयोजनों को छात्रहित में बताते हुए संहित्य सम्मेलन और विद्यालय के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन इप्टा के महासचिव व पत्रकार शिवेन्द्र शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के अंत मे संस्था के सचिव रविशंकर पाठक ने आभार व्यक्त किया।

Kolar News

Kolar News 29 January 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम सुहाना बना हुआ है। राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह से आसमान में बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी लगी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से झारखंड तक बने ट्रफ (द्रोणिका लाइन) के असर से वातावरण में आ रही नमी के कारण बादल बरकरार हैं। इससे दिन में जहां मौसम सुहाना बना हुआ है, वहीं रात में फिलहाल ठंड से राहत मिल रही है।   मौसम विभाग मुताबिक इस सिस्टम के कारण रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार से बादल छंटने के आसार हैं। इससे गुरुवार से रात के तापमान में गिरावट आने लगेगी।   पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ रहा है   मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ रहा है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पूर्वी राजस्थान से दक्षिण उप्र से होकर एक ट्रफ झारखंड तक जा रहा है। जिसके प्रभाव से वर्तमान में हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है।   नमी आने से मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर बादल बने हुए हैं   इससे वातावरण में नमी आने से प्रदेश के कई स्थानों पर बादल बने हुए हैं। इन सिस्टम के कारण प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी भाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञानी सरवटे के मुताबिक राजस्थान से बने सिस्टम के बुधवार को समाप्त होने की संभावना है। इससे बादल छंटने लगेंगे। गुरुवार से हवा का रुख फिर उत्तरी होने के आसार हैं। इससे वातावरण में फिर ठंड में कुछ इजाफा होगा।

Kolar News

Kolar News 29 January 2020

श्वेता शुक्ला  रायपुर। पंडरिया ब्लाक के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत पुटपुटा की रहने वाली महिला सोहागा बाई पति क्लेश, जाति गोड (उम्र 25 साल) टीबी बीमारी से पीड़ित है। लेकिन उसकी जीने की तमन्ना और आत्मविश्वास ने टीबी जैसी जानलेवा बीमारी से जंग जीत जिंदगी पाई है।    जागरूकता नहीं थीं सोहागा बाई बताती है कि उसको पता नही था कि वह इतनी बड़ी गम्भीर बीमारी से पीड़ित हूँ। शुरू से पता नहीं था हमेशा बुखार आता था, हल्की खासी होती थी। गांव के मितानिन से मलेरिया बुखार का चेक करवाया तो नही निकला। फिर धीरे धीरे खाँसी बढ़ते गई और बलगम निकलते जाता था और वजन कम होते जा रहा था। घर के लोग चिंता में रहना शुरू करने लगे कि आखिर क्या हो गया। रात दिन बुखार खांसी ठीक नही हो रही है।   मितानिन ने दी सलाह फिर उसके घर के बगल में मितानिन और ग्रामीण स्वास्थ्य ने सलाह दिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर में एक बार टीबी बीमारी की जांच करवा लो तो में अपने पति के साथ अस्पताल गई। जहां बलगम(थूक) करवाया तो टीबी बीमारी है इसका होना बताया। वहां मुझे 6 महीने का गोली दिया में नियमित रूप से गोली का सेवन किया और फॉलो(बीच बीच मे जांच) करवाया।   अब 6महीने के बाद फिर जांच करवाया तो निगेटिव आया स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तुम पूरी तरह से ठीक हो गई हो अब पूरी तरह से स्वास्थ्य हो गई हो सोहागा बाई ने बताया मुझे बुखार खासी नही आता में मध्यवर्गीय परिवार से हूँ ,खेत जाती हूँ और घर का काम करती हूं। शुरू में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा था इलाज के लिए पैसा नही था।

Kolar News

Kolar News 29 January 2020

भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 27 एवं 28 जनवरी के दौरान दिन के तापमान में आंशिक गिरावट संभव है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क रहा एवं तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।    मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से सटे पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में सोमवार को हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद के 24 घंटों के दौरान सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद आगामी 30 जनवरी तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार 27 एवं 28 जनवरी के दौरान दिन के तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है।   मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू और कश्मीर पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है और समुद्र तल से 2.1 और 3.1 किमी ऊपर दिखाई दे रहा है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फ़ेरिक स्तरों में अपने औसत समुद्र तल से 5.8 की किलोमीटर अपने अक्ष के साथ एक द्रोणिका के रूप में 62एपूर्वी देशान्तर एवं उत्तर की ओर 30एउत्तरी अक्षांश तक देखा जा रहा है। वहीं औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती संचरण बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। 

Kolar News

Kolar News 27 January 2020

भोपाल | मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट लगातार जारी है| मौसम साफ रहने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी बना रहने से ठंड के तेवर फिर तीखे हो गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रीवा, उमरिया, नौगांव और रायसेन में दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को मध्‍य प्रदेश में अनेक जिलों में जहां सुबह से दोपहर तक तेज धूप खिली रही वहीं कई जगह ठंडी हवाओं की वजह से भी जन जीवन पर असर पड़ा।   मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार से ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही तीन दिन बाद प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने मौसम के मिजाज की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल कोई वेदर सिस्टम नहीं होने से मौसम साफ है। साथ ही हवा का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं से पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है।   27 जनवरी को हवाओं का रुख बदलने से बादल छाने लगेंगे   शुक्ला के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर है, जिसके 27 जनवरी को उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। इससे हवाओं का रुख बदलने से बादल छाने लगेंगे। 28 से 30 जनवरी तक प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात होने की भी संभावना है।  

Kolar News

Kolar News 25 January 2020

अनूपपुर। जनपद जैतहरी के ग्राम पंचायत बकेली में 27 लाख 72 हजार रूपए की लागत से 100 गायों की क्षमता वाली गौशाला निर्माण पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों सहित मटेरियल सप्लाई की राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर गौशाला का काम बंद कर दिया गया है।  निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों ने बताया कि मनरेगा के तहत उन्हें मजदूरी का भुगतान किया जाता है। बीते 2 माह से उन्हें उनकी मजदूरी एवं निर्माण सामग्री का भी भुगतान नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार 21 जनवरी तक गौशाला निर्माण किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन पंचायत की लापरवाही व समय पर भुगतान नहीं होने के कारण गौशाला निर्माण कार्य कछुआ गति से चलता आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी 60 से 70 हजार रूपए मजदूरी राशि बकाया है, वहीं निर्माण समाग्री सप्लायर को अब तक 4 लाख रूपए की राशि प्रदान की गई है। जिस पर अब तक गौशाला निर्माण में सिर्फ दीवारें ही खड़ी हो पाई हैं। अब लगभग 18 लाख की लागत का तीन शेड के निर्माण कार्य सहित दीवारों पर पुताई सहित अन्य कार्य बचे हुए हैं, जिसके कारण गौशाला निर्माण अधर पर लटक गया है।

Kolar News

Kolar News 24 January 2020

दमोह। दमोह विधायक राहुल सिंह द्वारा परंपराओं का निर्वहन करते हुए लगातार तीसरे साल विशाल कावड़ पदयात्रा निकाली जा रही है। इस पदयात्रा का शुभारंभ जागेश्वर नाथ धाम से किया गया। जहां पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजन करने के बाद कावड़ यात्री बरमान घाट पहुंचे। जहां से सुबह 9:00 बजे विशाल कावड़ पदयात्रा का आगाज किया गया। पदयात्रा के दौरान राहुल सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में कावड़ पदयात्री बरमान घाट से जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर की ओर रवाना हुए।   विशाल कावड़ पदयात्रा के पहले दिन सुबह 8:00 बजे 251 मीटर लंबी चुनरी विधायक राहुल सिंह सहित सभी कावड़ पद यात्रियों द्वारा मां नर्मदा को अर्पित की गई। जिसके बाद मां नर्मदा का पूजन अर्चन विधि विधान के साथ हुआ। वही इसके बाद सुबह 9:00 बजे बरमान घाट से जल लेकर कावड़ पदयात्रा शुरू की गई। इस संकल्प कावड़ पदयात्रा का भोजन विश्राम झिरा घाटी सिद्ध धाम में होगा। वही इसके बाद यह संकल्प कावड़ पदयात्रा फिर शुरू होगी। जिसका रात्रि विश्राम महाराजपुर में शाम 7:00 बजे किया जाएगा।    विशाल संकल्प कावड़ पदयात्रा के विषय में विधायक राहुल सिंह ने बताया कि उनके संकल्प के अनुसार लगातार तीसरे वर्ष यह कावड़ पदयात्रा निकाली जा रही है। जो बरमान घाट से शुरू होकर 151 किलोमीटर का सफर करते हुए जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचेगी। जहां बसंत पंचमी के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का मां नर्मदा के पावन जल से अभिषेक किया जाएगा। वहीं इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। बरमान घाट में मां नर्मदा को 251 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाने के बाद इस पदयात्रा का शुभारंभ किया गया है।   

Kolar News

Kolar News 24 January 2020

भोपाल। वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं होने से मप्र से बादल छंटने लगे हैं। शुक्रवार को सुबह से आसमान साफ होने के साथ ही तेज धूप निकली है। हालांकि रात में ठंड बरकरार है और लगातार तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रीवा और श्यौपुरकला में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी 3-4 दिन तक रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रहेगा। इसके बाद हवा का रुख बदलने से एक बार फिर बादल छा सकते हैं।'   वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं, बादल छंटने लगे   मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने मौसम के मिजाज की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। उन्होंने बताया कि इससे बादल छंटने लगे हैं। आसमान साफ हो गया है। साथ ही हवा की रुख भी उत्तरी हो गया है। बादल छंटने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी होने से एक बार फिर ठंड का दौर शुरू हो गया है।   अभी कुछ दिन बने रहते हैं इसी तरह के हालात   मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत में हाल ही में बर्फबारी हुई है। वहां से मैदानी इलाके की तरफ आ रही सर्द हवाओं से प्रदेश में ठंड का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। इस तरह की स्थिति अभी 3-4 दिन तक बनी रह सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट हो सकती है।   दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी   हालांकि आसमान साफ होने के कारण दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। सरवटे ने बताया कि 27 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। उसके प्रभाव से हवा का रुख फिर बदलेगा। वातावरण में नमी आने से बादल छाने लगेंगे।

Kolar News

Kolar News 24 January 2020

भोपाल। वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं होने से मप्र से बादल छंटने लगे हैं। शुक्रवार को सुबह से आसमान साफ होने के साथ ही तेज धूप निकली है। हालांकि रात में ठंड बरकरार है और लगातार तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रीवा और श्यौपुरकला में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी 3-4 दिन तक रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रहेगा। इसके बाद हवा का रुख बदलने से एक बार फिर बादल छा सकते हैं।'   वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं, बादल छंटने लगे   मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने मौसम के मिजाज की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। उन्होंने बताया कि इससे बादल छंटने लगे हैं। आसमान साफ हो गया है। साथ ही हवा की रुख भी उत्तरी हो गया है। बादल छंटने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी होने से एक बार फिर ठंड का दौर शुरू हो गया है।   अभी कुछ दिन बने रहते हैं इसी तरह के हालात   मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत में हाल ही में बर्फबारी हुई है। वहां से मैदानी इलाके की तरफ आ रही सर्द हवाओं से प्रदेश में ठंड का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। इस तरह की स्थिति अभी 3-4 दिन तक बनी रह सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट हो सकती है।   दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी   हालांकि आसमान साफ होने के कारण दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। सरवटे ने बताया कि 27 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। उसके प्रभाव से हवा का रुख फिर बदलेगा। वातावरण में नमी आने से बादल छाने लगेंगे।

Kolar News

Kolar News 24 January 2020

तेंदूखेड़ा। मध्यप्रदेश के चांवरपाठा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेंहदा खैरी बिलगुंवा मार्ग पर खैरी और डोभी के बीच बरांझ नदी पर रपटा पुल न होने की स्थिति में यहां के ग्रामीणों को दलदल से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री खैरी मेंहदा समेत विभिन्न ग्रामों के लोग आवागमन करते हैं। डोभी की तरफ से तेंदूखेड़ा आकर फिर एन.एच. 12 होकर बिलगुंवा गुटोरी सिमरिया राजमार्ग पहुंचने के लिए काफी चक्कर लगाना पड़ता है। लेकिन डोभी होकर बरकुंडा खैरी होते हुए यह मार्ग जहां चक्कर और दूरी को कम करता वहीं समय की बचत भी करता है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पूर्व में इस मार्ग को यहां से पक्का तो बनवा दिया है लेकिन नदी पर रिपटा पुल न होने के कारण ग्रामीणों को काफी गंभीर परिस्थितियों से जूझना पड़ रहा है। वर्तमान में हालात यह हैं कि इस नदी पर दलदल स्थिति बनी हुई है जिससे लोग पैदल भी नहीं निकल पा रहे हैं।   डोभी मार्ग बंद होने पर यही मार्ग आता है काम उल्लेखनीय है कि तेंदूखेड़ा से डोभी होकर बरमान जाने वाले सड़क मार्ग का निर्माण कार्य चलने तथा डोभी और इमझिरा के समीप बरांझ नदियों पर बने कम ऊंचाई वाले पुलों के ऊपर से नदियों पर बाढ़ का पानी होने के कारण यह मार्ग पूर्णत: बंद हो जाता है। ऐसे समय में यही मार्ग काम आता है। इसी मार्ग से होकर वाहन आते जाते हैं। लेकिन रपटा पुल न होने से उक्त ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी परेशानी हुआ करती है। हाल ही में बरांझ नदी में पानी अधिक होने की स्थिति में दलदल स्थिति बनी हुई है।    बढ़ाई जाए पुलों की ऊंचाई तेंदूखेड़ा से डोभी होकर बरमान जाने वाले सड़क मार्ग पर इमझिरा के समीप बरांझ नदी एवं डोभी के समीप पाणाझिर नदी पर बने पुलों की ऊंचाई काफी कम है। इस कारण से आये दिन थोड़ी सी बारिश में पुलों के ऊपर पानी हो जाता है और सड़क मार्ग बंद हो जाया करते हैं। यात्री वाहन घूमकर आते जाते हैं। चूंकि नई सड़क तो बन रही है लेकिन पुलों की ऊंचाई कम होने की स्थिति में मार्ग बरसात के दिनों में बंद ही बना रहेगा। ऐसी स्थिति में पुलों की ऊंचाई बढ़ाये जाने की बहुत आवश्यकता है।

Kolar News

Kolar News 23 January 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के बादल छंटने से एक बार फिर कड़कड़ाती ठंड का एहसास होने लगा है। राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह से आसमान साफ है और धूप निकली हुई। धूप निकलने से लोगों को राहत है लेकिन हवा चलने के कारण ठंड का एहसास हो रहा है। बुधवार को प्रदेश में कई स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दतिया और ग्वालियर में दर्ज किया गया। उमरिया में 12, दमोह में 9, सागर में 0.2 मिमी बरसात हुई।    छत्तीसगढ़ पर बने प्रति चक्रवात के समाप्त होने के साथ ही एक बार फिर हवा का रुख उत्तरी हो गया है। उधर उत्तर भारत में बर्फबारी शुरू हो गई है। इस वजह से वहां से आने वाली सर्द हवाओं से प्रदेश में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने इस संबंध में बताया कि हाल ही में पूर्वी मप्र और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ था। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदल गया था और बादल छा गए थे। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बना सिस्टम बुधवार को समाप्त हो गया है। इससे बादल छंटने लगे हैं। साथ ही हवाओं का रुख फिर उत्तरी हो गया है। गुरुवार से 10 फरवरी तक ठंड के दो दौर और आने की संभावना है। इस दौरान रात के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट होने का अनुमान है। गुरुवार से ही एक दौर शुरू हो सकता है। यह 27 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके बाद 2-3 फरवरी से दूसरा दौर शुरू होने के आसार हैं।

Kolar News

Kolar News 23 January 2020

नरसिंहपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2019- 20 के लिये ग्राम पंचायत के पंचों/ सरपंचों, जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र एवं अध्यक्ष तथा जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों में सभी वर्ग के आरक्षण(अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला) के लिए  दिनांक एवं समय का कलेक्टर दीपक सक्सेना ने निर्धारण कर दिया है।   इस संबंध में जारी सूचना के अनुसार सरपंच एवं पंच पद के लिये जनपद पंचायत गोटेगांव, जनपद पंचायत नरसिंहपुर, जनपद पंचायत करेली, जनपद पंचायत चांवरपाठा, जनपद पंचायत सांईखेड़ा और जनपद पंचायत चीचली की समस्त ग्राम पंचायतों के वार्ड/ सरपंच पद के आरक्षण की कार्यवाही के लिये संबंधित अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) के कार्यालय में सोमवार 27 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे से किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण के लिये निर्वाचन क्षेत्र जनपद पंचायत गोटेगांव, नरसिंहपुर, करेली, चांवरपाठा, सांईखेड़ा व चीचली के लिए गुरुवार 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे से कार्यालय कलेक्ट्रेट नरसिंहपुर के सभाकक्ष क्रमांक 94 में किया जायेगा। अध्यक्ष पद के लिये जनपद पंचायत गोटेगांव, नरसिंहपुर, करेली, चांवरपाठा, सांईखेड़ा व चीचली के लिए गुरुवार 30 जनवरी को दोपहर एक बजे से कार्यालय कलेक्ट्रेट नरसिंहपुर के सभाकक्ष में किया जायेगा। जिला पंचायत नरसिंहपुर के 15 निर्वाचन क्षेत्र की कार्यवाही के लिए गुरूवार 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे से कार्यालय कलेक्ट्रेट नरसिंहपुर के सभाकक्ष में किया जायेगा।

Kolar News

Kolar News 23 January 2020

छतरपुर। लेदर बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देकर खिलाडिय़ों को बड़ी स्पर्धाओं के लिए तैयार करने हेतु डिस्ट्रिक्ट छतरपुर क्रिकेट एसोसिएशन एक नई पहल करने जा रहा है । डीसीसीए के द्वारा आगामी 22 जनवरी से 30 जनवरी तक शहर के पेप्टेक टाउन स्थित खेल मैदान में एक इंटर स्कूल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है ।   डीसीसीए के अध्यक्ष विनय चौरसिया एवं सचिव राजीव बिल्थरे ने संयुक्त रूप से बताया कि इस टूर्नामेंट में छतरपुर जिले के 11 शासकीय, अशासकीय विद्यालयों की क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतिदिन पेप्टेक टाउन में टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों को डीसीसीए द्वारा डिस्ट्रिक्ट लेवल, डिवीजन लेवल टूर्नामेंट के लिए तैयारी करने का मौका मिल सकेगा। गौरतलब है कि डीसीसीए क्रिकेट की वह जिला इकाई है जो बीसीसीआई के अधीन काम करने वाली एमपीसीए से अधिकृत होती है। उन्होंने नगर के खेल प्रेमियों को भी टूर्नामेंट में आमंत्रित किया है।   यह टीमें लेंगे हिस्सा   इस टूर्नामेंट में केयर इंग्लिश स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1, महर्षि विद्या मंदिर, क्रिश्चियन स्कूल, डीसेंट स्कूल, डिलाईट स्कूल, ज्ञान भारती स्कूल लवकुशनगर, रॉयल इंग्लिश स्कूल, सन्मति विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर एवं शीलिंग पब्लिक स्कूल छतरपुर की टीमें हिस्सा लेंगी।  

Kolar News

Kolar News 20 January 2020

भोपाल। भोपाल में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है, धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आज एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में  हिमालय से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी समेत मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई और ठंड के तेवर तीखे बने रहे। राजधानी भोपाल में चल रही शीतलहर का असर यातायात पर भीदेखा गया। आज सुबह यहां धूप खिली, लेकिन वातावरण में सर्द हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमानसीहोर 3.7, बैतूल 5.2, भोपाल 6.4, दतिया 7.7, धार 5.7, गुना 8.2, ग्वालियर 6.8, इंदौर 8.8, खंडवा 8.4, खरगौन 6.8, पचमढ़ी 4.8, रायसेन 5.0, राजगढ़ 8.2, रतलाम 6.4, शाजापुर 7.2, उज्जैन 6.4, छिंदवाड़ा 9.6, दमोह 6.8, जबलपुर 7.6, खजुराहो 7.0, मंडला 8.0, नौगांव 7,0, रीवा 5.6, सागर 8.4, सतना 7.6, सीधी 7.9, सिवनी 8.0, टीकमगढ़ 6.4, उमरिया 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 10 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान: होशंगाबाद 10.4, नरसिंहपुर 10.0, श्योपुर 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है। धूप खिलने से लोगों को राहत मिली है। लेकिन, ठंडी हवाएं सिहरन पैदा कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने से हवाओं का रूख बदलेगा। वातावरण में नमी आने से आसमान में बादल छा जाएंगे। इससे रात के तापमान में बढोत्तरी होगी और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी। 22 जनवरी को कई इलाकों हो सकती है बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि हवा का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है। करीब 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाओं के चलने के कारण प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे बने हुए हैं। साहा के मुताबिक सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होगा। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा। वातावरण में नमी आने से बादल छाने लगेंगे। इससे रात के तापमान में इजाफा होने लगेगा और ठंड से राहत मिलेगी। 22 जनवरी को राजधानी सहित प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती है।    

Kolar News

Kolar News 20 January 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। प्रदेश भर में घने कोहरे के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी भोपाल में रविवार दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। सुबह के समय हल्की बारिश की बौछारे भी गिरी। बादल छाने से मौसम में ठंडक महसूर की गई। हालांकि दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई लेकिन ठंड का असर बरकरार रहा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम शुष्क रहा। शुष्क मौसम के बीच सुबह के समय उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में घना कोहरा देखने को मिला। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अनुमान है कि सीधी, शहडोल और अनूपपुर जैसे स्थानों पर बारिश देखने को मिलेगी। यह स्थितियाँ अगले 24 घंटों तक रहेंगी उसके बाद मौसम बदल जाएगा और सभी जगहों पर शुष्क मौसम देखने को मिलेगा। हालांकि बारिश में यह ब्रेक 24 घंटों का ही है क्योंकि इसके बाद मध्य प्रदेश के मध्य भागों में 21 जनवरी को एक चक्रवाती सिस्टम विकसित होने की उम्मीद है। यह प्रणाली पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दे सकता है। बारिश की गतिविधियां इन भागों में 22 जनवरी तक बनी रह सकती हैं। बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, उमरिया, सतना, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, नरसिंहपुर जैसे स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। सर्दियों की यह बारिश मौसम साफ होने के बाद मध्य प्रदेश में सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे का कारण भी बन सकती है।    

Kolar News

Kolar News 19 January 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में शनिवार, 18 जनवरी को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल दिवस (साईक्लोथोन) मनाया जायेगा। इसके अंतर्गत राज्य में ग्राम पंचायत स्तर पर भी ग्रामवासियों के सहयोग से 50 से 100 के समूह में न्यूनतम 4 से 5 किलोमीटर साइकिल चलाई जायेगी। इस साइकल चालन में स्त्री, पुरुष, बालक, बालिकाएं अपनी इच्छानुसार भाग ले सकेंगे। फिट इण्डिया के तहत आयोजित होने वाली इस साइकिल दिवस के लिये ग्रामवासियों को जागरूक कर उन्हें साईक्लोथोन में शामिल होने की अपील की जा रही है। जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम ने बताया कि सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, ग्राम पंचायतों के सचिवों, रोजगार सहायकों को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है कि फिट इण्डिया मूवमेंट के तहत वे भी अपने प्रभार के क्षेत्र में शनिवार, 18 जनवरी को साइकिल दिवस का आयोजन करें, क्योंकि साईक्लिंग ऊर्जावान एवं स्वस्थ्य बने रहने का एक उत्कृष्ट विकल्प है। साईक्लिंग स्वास्थ्य के लिये एक रुचिकर कसरत है तथा साईक्लिंग यदि समूह में की जाए तो और भी आनंदवर्धक हो जाती है।जिला पंचायत सीईओ ने बताया है कि इस आयोजन का समय ग्राम पंचायतें अपने सुविधानुसार निर्धारित कर सकती है। इस आयोजन में अधिक से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों व सखियों, पंचायत पदाधिकारियों, युवा ग्राम शक्ति समिति के सदस्यों और स्कूलों के विद्यार्थियों तथा ग्रामवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि इस आयोजन में अधिक से अधिक लोग भाग लेकर आनंदवर्धक स्वास्थ्य लाभ ले सके। साईकिल दिवस पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामवासियों द्वारा रैली के रूप में सामूहिक रूप से साईकिल चलाई जाएगी। साईक्लिंग के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग, खेलकूद विभाग, राज्य आजीविका मिशन सहित संबंधित विभागों का भी सहभागिता रहेगी।  

Kolar News

Kolar News 17 January 2020

इंदौर। मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे भू माफिया के खिलाफ अभियान के अंतर्गत इंदौर जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शहर के न्याय नगर एक्सटेंशन में अवैध रूप से बने चार मंजिला अवैध भवन को नगर निगम के अमले ने शुक्रवार को जमींदोज कर दिया। इस भवन को विस्फोट लगातर धराशायी किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि न्याय नगर में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर इस भवन का निर्माण किया गया था। भवन मालिक बाबूलाल गौर को पहले नोटिस देकर आवश्यक दस्तावेज तलब किये गये थे। उन्होंने जो दस्तावेज प्रस्तुत किये थे, उसके अनुसार भवन सरकारी जमीन पर बना हुआ था और उसके निर्माण के लिए भी अनुमति नहीं ली गई थी। इसीलिए निगम द्वारा इस चार मंजिला भवन को तोड़ा गया। विस्फोट विशेषज्ञ शरद सरवटे को निगम द्वारा बुलाकर भवन को विस्फोटक लगातर जमींदोज किया गया। वहीं, भवन मालिक बाबूलाल गौर ने निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि यह जमीन उन्होंने चार साल पहले ही खरीदी थी और वे इसका टैक्स भी जमा कर रहे थे, इसके बावजूद निगम और जिला प्रशासन ने भवन को तोड़ दिया। 

Kolar News

Kolar News 17 January 2020

भोपाल । मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र राजस्थान में बने चक्रवात से प्रदेश के लगातार रुक-रुक कर मौसम में परिवर्तन हो रहा है। इससे राजधानी भोपाल सहित शाजापुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, होशंगाबाद, ग्‍वालियर, जबलपुर, सागर और खुजराहो में कभी कोहरा तो कभी दिन में तेज धूप निकल रही है। इसी के साथ कई स्‍थानों पर हल्की फुहारें भी पड़ रही हैं। रुक-रुक कर हो रही इस बारिश को कृषि वैज्ञानिकों ने फसल के लिए अच्‍छा माना है । मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी प्रदेश में कुछ दिन के लिए सर्दी और बढ़ेगी।    प्रदेश के इन सभी जिलों में बुधवार से रुक-रुककर बारिश जारी है। इससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्‍ताह में आगे भी हल्‍की बारिश की संभावना बनी हुई है। इन जिलों में चक्रवात के असर के चलते गुना में 35.2, राजगढ़ में 15, अशोकनगर में 8.75 और ग्वालियर में 6.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है ।   उधर, राजधानी में गुरुवार को दिनभर हल्‍की बूंदाबांदी, कोहरा और छाए रहे बादलों से शुक्रवार को निजात मिलना शुरू हुआ और सुबह होते ही मौसम खुला-खुला नजर आया । यहां इस माह के बीते 16 दिन में से 10 दिन सुबह के वक्त कोहरा रहा है लेकिन शुक्रवार को धूप पूरी तरह से खिली। हालांकि जिले में कई स्‍थानों पर बादल छाए हुए हैं। यहां भोपाल में सुबह का तापमान आज सुबह  9:30 बजे तक 21 डिग्री सेल्‍सियस से अधिक दर्ज किया गया है ।    मौसम में आ रहे इस परिवर्तन को लेकर कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुकेश भार्गव ने बताया कि जिस तरह से मावठे की बारिश हो रही है, यह फसलों के लिए बहुत लाभदायक है। उन्‍होंने कहा कि चना, गेहूं, अलसी, मटर आदि फसलों के लिए यह वर्षा अच्‍छी है। इससे इन फसलों को पर्याप्त पानी एवं नमी मिलने से फसलें किसानों को अच्‍छा लाभ देकर जाएंगी। कृषि वैज्ञानिकों का कहना यह भी है कि प्रदेश के चंबल  क्षेत्र मुरैना, भिण्‍ड, एवं ग्‍वालियर में अधिकांश किसानों ने अपने खेतों में सरसों बोई है, ऐसे में यदि अधिक बारिश होती है तो इसके लिए नुकसान करेगी ।    मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ उदय सरवटे प्रदेश के मौसम में हो रहे इस परिवर्तन को लेकर कहते हैं कि मध्‍य प्रदेश से सटे राज्‍य राजस्थान पर 1.5 किमी. की ऊंचाई पर अभी एक चक्रवात सक्रिय है। इसलिए पूरे वातावरण में नमी छाई हुई है। इसका सीधा असर राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। इसके कारण से इन जिलों में बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर बरसात भी हो रही है। नमी के कारण अधिकांश स्थानों पर सुबह के वक्त घना कोहरा भी छा रहा है। उन्‍होंने बताया है कि यह सिस्‍टम शुक्रवार को राजस्‍थान की तरफ ओर खिसका है, जिससे थोड़ी राहत है लेकिन फिर रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। इससे कई स्थानों पर बरसात हो सकती है।   उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश में हो रहे इस मौसमी परिवर्तन का असर  फ्लाइट्स और रेल सहित अन्‍य आवागमन के साधनों पर सीधे तौर पर पड़ रहा है। गुरुवार एवं शुक्रवार सुबह तक कोहरा होने के चलते कई ट्रेनें करीब दो से चार घंटे तक अपने गंतव्य पर पहुंची हैं।  फ्लाइट के रूट भी बदले गए। मौसम की वजह से भोपाल आने वाली कई फ्लाइट लेट रहीं। एआई 435 - दिल्ली-भोपाल 4.34 घंटे, 6ई 7121 - हैदराबाद-भोपाल 1.10 घंटे,  6ई 2035 - दिल्ली-भोपाल 3.33 घंटे, एआई 633 - मुंबई-भोपाल 4.23 घंटे और 6ई 5301 - मुंबई-भोपाल 2.58 घंटे विलम्‍ब से पहुंची हैं। यही हाल कई ट्रेनों का है। 

Kolar News

Kolar News 17 January 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोहरे का असर ट्रेन और हवाई यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। जहां ट्रेनें अपने समय से कई घंटे लेट चल रही हैं वहीं हवाई उड़ानों को संचालित करने में भी परेशानी हो रही है। गुरुवार को भी राजधानी भोपाल सुबह से कोहरे की चादर में लिपटी रही। घने कोहरे के चलते आज भी हवाई सफर सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पाया। कुछ विमान देरी से भोपाल पहुंचे और कुछ फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। इससे पहले बुधवार को भी घने कोहरे के चलते कई विमानों को डायवर्ट किया गया था।   गुरुवार सुबह कोहरे के चलते एक बार फिर राजाभोज एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिल्टी के चलते विमान लैंड और टेकऑफ नहीं कर पाए। कोहरे की चादर से पूरा रनवे ढका रहा। खराब मौसम के चलते इंडिगो और एयर इंडिया की रोजाना सुबह दिल्ली और मुंबई से भोपाल अपने वाली फ्लाइट लेट हुई। वही स्पाइसजेट ने अपनी दिल्ली उड़ान को कैंसिल कर दिया। सभी एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह 7:00 से 8:00  बजे के बीच दिल्ली और मुंबई से भोपाल आती है। इसके अलावा खराब मौसम होने के कारण इंडिगो और एयर इंडिया की भोपाल से दिल्ली और मुंबई को जाने वाले विमानों ने भी उड़ान नहीं भरी। विमानों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण भोपाल से दिल्ली- मुंबई की ओर जाने वाले यात्री राजाभोज एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे। दस बजे के बाद मौसम हल्का साफ होने पर विमान का आवागमन शुरू हो सका। 

Kolar News

Kolar News 16 January 2020

भोपाल। प्रदेश में बने ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण आसमान पर बादलों की मौजूदगी बरकरार है। गुरुवार को  सुबह से  राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में घना कोहरा छाया हुआ है। इस दौरान कई जगहों पर बारिश की बौछारें भी गिरी है। दोपहर तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए है। मौसम विभाग ने गुरूवार को पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है। वहीं उत्तर मध्य प्रदेश में आज घना कोहरा रहेगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने की आशंका है।   मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इससे राजस्थान पर बना प्रेरक चक्रवात समाप्त हो गया है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम मप्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इस सिस्टम के कारण बड़े पैमाने पर आ रही नमी से बादल छाए हुए हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर बरसात हो रही है। सरवटे के मुताबिक गुरुवार को भी ग्वालियर, सागर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।   मालवा-निमाड़ अंचल में बारिश मालवा-निमाड़ अंचल के कई स्थानों पर रिमझिम और तेज बारिश हो रही है, इससे ठिठुरन बढ़ गई। रतलाम के आलोट, धराड़, धार के बदनावर, उज्जैन के नागदा, मंदसौर, नीमच, शाजापुर और आगर में बारिश हुई। किसानों का कहना है कि मावठे से फायदा भी है और नुकसान भी, क्योंकि बारिश अगर तेज हो गई तो कड़वे पानी से फसलों की जड़ों में नुकसान पहुंचेगा। जिन खेतों में पानी नहीं पहुंचा है, उसे इस बारिश से थोड़ा लाभ मिलेगा।

Kolar News

Kolar News 16 January 2020

भोपाल। राजधानी भोपाल के आसमान पर बुधवार को छाए घने कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ। जीरो विजिबिलटी के कारण सुबह की उड़ानें समय पर भोपाल नहीं आ सकीं। दिल्ली और मुम्बई की उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जिसके कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। दोपहर 12 बजे मौसम साफ होने के बाद विमानों का आवागमन सुचारु रूप से चालू हो सका। राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। राजाभोज एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते विजीवलटी जीरो हो गई और रनवे कोहरे की चादर से ढक गया। घने कोहरे के चलते हवाई यातायात पर असर पड़ा और भोपाल एयरपोर्ट से फ्लाइट लैंड और टेकऑफ नही हो पाई।   इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह के समय दिल्ली और मुंबई से भोपाल आती है लेकिन खराब मौसम के चलते एयर इंडिया ने अपनी दिल्ली और मुंबई की उड़ान को नागपुर डाइवर्ट कर दिया। इसके अलावा भोपाल से इंडिगो की फ्लाइट ने दिल्ली उड़ान नहीं भरी। स्पाइस जेट की फ्लाइट भी राजा भोज एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने के लिए मौसम साफ होने का इंतजार करती रही। भोपाल से दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद जाने वाले यात्री एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे।    

Kolar News

Kolar News 15 January 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों पर कंफ्लुएंस ज़ोन बना हुआ है, जिसके कारण मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है। यह कंफ्लुएंस ज़ोन उत्तर-पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाएं दक्षिण-पूर्वी आद्र्र हवाओं के मिलने से बन रहा है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बुधवार से वर्षा की संभावना है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि बुधवार शाम तक पश्चिमी मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन जाएगा। इसके कारण मध्य प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में मध्यम वर्षा की उम्मीद है। शहरों की बात करें तो, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, नीमच, शाजापुर, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, सागर और गुना जैसी जगहों पर 17 जनवरी तक अच्छी बारिश हो सकती है।   16 जनवरी और 17 जनवरी को ओलावृष्टि की संभावना है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में दिन का तापमान पहले ही गिर चुका है। उम्मीद है कि 17 जनवरी तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। बारिश बंद होने के बाद धूप बढ़ेगी, जिससे दिन का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगेगा। इस अवधि के दौरान, पूर्व और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि बादल छाए रह सकते हैं।

Kolar News

Kolar News 15 January 2020

छतरपुर। प्रदेश में 7 साल बाद स्कूलों में शिक्षकों की कमी की पूर्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु हो गई है। यह बात अलग है कि जो भर्तियां की जा रही हैं वे अभी भी रिक्तियों से काफी कम हैं। अतिथि शिक्षकों की तैनाती की संख्या के एक तिहाई पदों को भरा जा रहा है लेकिन बेरोजगार नौजवानों के लिए यह खुशी का पल है क्योंकि पिछले 7 वर्षों से शिक्षक बनने की तैयारी करने वाले युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिल रहा है।   बीते दिनों पदों की जो संभावित संख्या जारी की गई उसमें 15 हजार पद उच्च माध्यमिक शिक्षकों के और 5670 पद माध्यमिक शिक्षकों के हैं। भर्ती शुरू होने से युवाओं में एक नई चेतना आ गई है। युवाओं का कहना है कि सरकारों के फेरबदल से भर्तियों का स्वरूप भी बदल गया है। 2011 में पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी इसके बाद 2013 में स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया पूरी की गई। भाजपा सरकार में ही परीक्षा प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन अंजाम तक नहीं पहुंच पायी थी। सरकार बदलने के एक साल बाद माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पदों को भरा जा रहा है। हालांकि अभी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुआ है।    यह है भरे जाने वाले पदों की संख्या   वैसे तो प्रदेश में वर्तमान शिक्षा सत्र में 66846 अतिथि शिक्षकों को विभिन्न स्कूलों में खाली पदों के खिलाफ पदस्थ किया गया है लेकिन भर्ती  सिर्फ 20 हजार पदों की हो रही है। माध्यमिक शिक्षकों के प्रदेश में कुल 5670 पद भरे जा रहे हैं जिसमें से सागर संभाग के खाते में 1019 पद आए हैं। सबसे ज्यादा पद अंग्रेजी भाषा के हैं। प्रदेश में अंग्रेजी के 3358 पद भरे जाएंगे जिसमें से सागर संभाग में 549 पद भरे जाने हैं। इसी तरह माध्यमिक शिक्षक हिन्दी के 100 पद, संस्कृत के 772 पद, उर्दू के 18, गणित के 1312, बॉयलॉजी के 50 तथा सामाजिक विज्ञान के 60 पद शामिल हैं। इन पदों में अतिथि शिक्षकों के लिए भी आरक्षण रखा गया है। सागर संभाग में कुल 1019 पदों में से 257 पद अतिथि शिक्षकों के लिए आवंटित किए गए हैं। इसी तरह उच्च माध्यमिक शिक्षक के कुल 15 हजार पदों में से 3762 पद अतिथि शिक्षकों के लिए रखे गए हैं। उच्च माध्यमिक शिक्षक हिन्दी के 1401 पद, अंग्रेजी के 2827 पद, संस्कृत के 1823, उर्दू के 70, गणित के 1800, जीव विज्ञान के 1699, भौतिक के 1001, रसायन शास्त्र के 700, इतिहास के 800, राजनीति विज्ञान के 900, भूगोल के 400, अर्थशास्त्र के 550, समाजशास्त्र के 160, वाणिज्य  के 664, कृषि विज्ञान के 176 तथा गृह विज्ञान के 29 पदों को भरा जाना है। 

Kolar News

Kolar News 14 January 2020

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र और आसपास के जंगल में पिछलों दिनों हुई बाघों के शिकार की घटनाओं के मद्देनजर पार्क प्रबंधन इनकी सुरक्षा को लेकर सचेत हुआ है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार की आशंका पर रेड अलर्ट घोषित किया है। यह रेड अलर्ट सोमवार से 16 जनवरी तक रहेगा।    टाइगर रिजर्व के उप संचालक जरांडे रामहरि ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि शिकार की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष ऐहतियात बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। रिजर्व के मैदानी और जिम्मेदार अमले से कहा गया है कि संपूर्ण क्षेत्र में गश्त और बढ़ाई जाए। संदेहास्पद गतिविधि पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।  उल्लेखनीय है कि पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों से आबाद है। यहां 55 से अधिक बाघ हैं। पिछले दिनों यहां बाघों के शिकार हड़कंप मच चुका है। 

Kolar News

Kolar News 14 January 2020

भोपाल। पिछले तीन दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से रविवार को प्रदेश वासियों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि नौ शहरों में शनिवार रात न्यूनतम पारा पांच डिग्री से नीचे रहा। इसमें रायसेन, बैतूल, पचमढ़ी, रीवा, उमरिया, टीकमगढ़, श्योपुर, नौगांव शामिल है। जबकि एक दिन पहले 18 शहरों में पारा पांच डिग्री से नीचे था। इधर, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 18 जनवरी से प्रदेश में कड़ाके की ठंड दोबारा लौटेगी। भोपाल में न्यूनतम तापमान एक दिन में 3.4 डिग्री बढक़र 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से राजस्थान के पास ऊपरी हवा के चक्रवात बना है। इस वजह से हवा के पैटर्न में बदलाव आ रहा है। पिछले तीन दिन से उत्तर-पूर्वी बर्फीली हवाएं चल रही थीं, जिससे पारा नीचे चला गया था। इधर, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में रीवा, शहडोल व जबलपुर संभाग में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में आगामी दो दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी के बाद हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। बैतूल में बारिश, रायसेन में तीन डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के रीवा, होशंगाबाद, जबलपुर, नरसिंहपुर, शिवपुरी व राजगढ़ में कहीं-कहीं शीतल दिन रहा। वहीं उमरिया, बैतूल, सिवनी व रायसेन में शीतलहर चली। न्यूनतम तापमान रीवा संभाग के जिलों में काफी गिरा। वहीं शहडोल, सागर, ग्वालियर व चंबल संभाग में कोई विशेष परिवर्तन मौसम में नहीं हुआ। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर व चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से कम, शेष संभाग में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रायसेन में रिकॉर्ड किया गया। बैतूल में हल्की बारिश भी हुई।  

Kolar News

Kolar News 13 January 2020

छतरपुर। आगामी 15 जनवरी, बुधवार को मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। संक्रांति के मौके पर लोग जलस्रोतों पर जाकर स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। इस वर्ष मकर संक्रांति का विशेष पुण्य काल बुधवार सुबह 8 बजकर 33 मिनिट से शाम 4 बजकर 33 मिनिट तक रहेगा। इस समय तिल का उपयोग शारीरिक व मानसिक निरोगता प्रदान कर अनेक वास्तुदोषों का शमन कर प्रदूषण मुक्त वातावरण मनाएगा।   पं. शशि भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मकर संक्रांति का प्रभाव जल, थल और नभ पर समान रूप से होता है। मनुष्य के अलावा अन्य जीव प्रकृतिमय होते हैं। प्राकृतिक ज्ञान से पूर्ण होने पर संक्रांति का उन पर भी बराबर प्रभाव पड़ेगा। मनुष्य कृतिम सुख साधनों के प्रति उपभोग से कष्ट सहता रहता है इसलिए दीर्घ सुख प्राप्ति हेतु मकर संक्रांति काल से प्रकृति का अनुशरण करे। स्नान के समय तिल पीस कर उबटन करना, तिल मिश्रित जल से स्नान करना, तिल गुड़ के साथ संकल्पित दान करना, तिल से होम करना, तिल मिश्रित जल पान करना और भोजन के साथ तिल के लड्डू का प्रयोग विशेष लाभकारी होता है।   संक्रांति का स्वरूप   संक्रांति गधे पर बैठकर आ रही है इसलिए व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा। इसका उपवाहन भेड़ है इसलिए ऊनी वस्त्र की कमी हो सकती है। तरुण अवस्था में, पांडुर वस्त्र, विचित्र कंचुकी, गोपी चंदन का लेपन किए हाथ में दंड और केतकी का पुण्य धारण करके कांसे के पात्र में मालपुआ भोजन करती हुई दक्षिण मुखी होकर वायव्य में दृष्टि रखते हुए पूर्व दिशा से आकर पश्चिम दिशा की ओर सुप्त स्थिति में जा रही है।   पूर्व क्षेत्रवासियों को मिलेगा सुख   पं. हरिओम नायक ने बताया कि 15 जनवरी को मकर संक्रांति अपने वाहन से आ रही है चूंकि इसका आगमन पूर्व से पश्चिम की ओर है इसलिए पूर्व देशवासियों को सुख मिलेगा और गमन क्षेत्र पश्चिमी देशों में युद्ध व कलह की स्थिति नजर आ रही है।

Kolar News

Kolar News 13 January 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की वर्ष 2020 की हाईस्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा 10वीं) की परीक्षा 03 मार्च से तथा हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट एवं हायर सेकण्डरी (व्यावसायिक) (कक्षा 12वीं) की परीक्षा 02 मार्च से प्रारम्भ होने वाली है। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारियों में जुटी है। इन कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 12 फरवरी ने शुरू हो रही हैं, जो कि आगामी 26 फरवरी तक चलेंगी। इस सम्बंध बोर्ड द्वारा समय-सारणी जारी कर दी गई है। जारी समय-सारणी के अनुसार, हाईस्कूल, हायर सेकण्डरी एवं हायर सेकण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षाओं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं वे जहां पढ़ते हैं, उसी विद्यालय में 12 फरवरी से 26 फरवरी के बीच आयोजित जाएंगी एवं हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र में 07 मार्च से 31 मार्च के बीच संचालित की जाएगी। स्वाध्यायी परीक्षार्थी की प्रायोगिक परीक्षा के संबंध में प्राचार्य, केन्द्राध्यक्ष से परस्पर सम्पर्क स्थापित करना होगा।हाईस्कूल नियमित एवं स्वाध्यायी, हायर सेकण्डरी, हायर सेकण्डरी (व्यावसायिक) एवं डीपीएसई तथा शारीरिक शिक्षा की परीक्षाएं इस वर्ष एक ही पारी में सुबह 09.00 बजे से 12.00 बजे के मध्य तथा हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी (दिव्यांग) विद्यार्थियों की परीक्षाएं इस वर्ष दोपहर 01.00 बजे से सायं 04.00 बजे के मध्य आयोजित होंगी। हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी के नियमित एवं स्वाध्यायी के परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा कार्यक्रम भी मण्डल की वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गए हैं।

Kolar News

Kolar News 12 January 2020

भोपाल। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से शनिवार को पूरे मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया। इंदौर संभाग के कुछ स्थानों को छोड़क़र पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। राजधानी भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात रही। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात 2011 के बाद दूसरी सबसे सर्द रात रही। राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में भी कंपकंपी रही और प्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में ‘कोल्ड डे’ रहा।   मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद उत्तर-पूर्वी हवाओं की वजह से तापमान में इतनी गिरावट आई है। कई जिलों में ओस की बूंदें जम गईं। बैतूल, उमरिया, सिवनी, रायसेन में तेज शीत लहर और अन्य जिलों में शीत लहर रही। होशंगाबाद, श्योपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, रीवा में कोल्ड डे दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से कम था।   आगे कैसा रहेगा मौसम    मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के मुताबिक ईरान और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से राजस्थान के पास एक-दो दिन में ऊपरी हवा का चक्रवात बनेगा। इस वजह से हवा के पैटर्न में बदलाव आएगा और दक्षिण-पश्चिम हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। दो दिन बाद ग्वालियर और चंबल क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Kolar News

Kolar News 12 January 2020

विदिशा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर सक्रांति के अवसर विदिशा में भव्य मेला लगेगा और इसमें रामलीला का मंचन होगा। इस मेले की शुरुआत 13 जनवरी को होगी, यह नौ फरवरी तक चलेगा। यह जानकारी मेला समिति के सचिव राजीव शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि सोमवार, 13 जनवरी सुबह 10 बजे कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह मेले का शुभारम्भ करेंगे और इसके बाद शाम को रामलीला की शुरुआत होगी। इस रामलीला का मंचन प्रतिदिन शाम को होगा, जिसमें 14 जनवरी शंकरजी की बारात, 15 जनवरी को गंगा दर्शन, नारद मोह, स्वायम्भुव मनु का तप व वरदान, 16 जनवरी को प्रतापभानु से स्वायभ्भुव मनु का तप व वरदान, 17 जनवरी रावण जन्म से इन्द्र-मेघनाथ युद्व, 18 जनवरी को श्री राम जन्मोत्वस से बाल लीला, 19 जनवरी को सीता जन्म, ताडक़ा व सुवाहु वध, 20 जनवरी को सीता स्वयंवर, परशुराम संवाद, 21 जनवरी को श्री रामचन्द्र जी की दिव्य बारात, 22 जनवरी को श्री राम विवाह, 23 जनवरी को विवाह उत्सव, ब्राहम्ण भोज 24 जनवरी को अयोध्या में दशरथ सभा, 25 जनवरी को श्री रामचन्द्र जी को वनवास, गंगा तरण, 26 जनवरी को चित्रकूट पर भरत मिलाप, 27 जनवरी को खरदूषण वध, 28 जनवरी को सीता हरण, 29 जनवरी को बाली वध एवं सुग्रीव राज्याभिषेक, 30 जनवरी कारे लंक दहन, 31 जनवरी को सेतु बंध, श्री रामेश्वर स्थापना व अंगद रावण संवाद, एक फरवरी को सेना युद्व, लक्ष्मण शक्ति, दो फरवरी को आतिकाय एवं कुंभकरण वध का प्रसंग, तीन फरवरी को प्रस्तुत किया जायेगा।मेघनाथ वध, सुलोचना सती, चार फरवरी अहिरावण वध, पांच फरवरी को नारांतक वध, छह फरवरी को सेना युद्ध, मायादर्शन, श्रीराम रावण भीषण युद्व का प्रदर्शन, रावण वध, सात फरवरी को विभीषण को राजतिलक, भरत मिलाप, आठ फरवरी को श्री राम राज्याभिषेक और नौ फरवरी को श्री राम जी की शोभा यात्रा कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जायेगी।

Kolar News

Kolar News 10 January 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी-पीएससी) की राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 12 जनवरी को आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। इसके लिए आयोग द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की थी, लेकिन इस नियुक्ति को लेकर मचे बवाल के बाद पर्यवेक्षकों को बदल दिया गया है। एमपी-पीएससी द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा के लिए 20 पर्यवेशकों की नियुक्ति की थी। इनमें सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस और न्यायिक सेवा के अधिकारी शामिल हैं। गुरुवार को सुब ही इसकी अधिसूचना जारी की गई थी। बताया जा रहा है कि प्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं फर्जीवाड़े से जुड़े दो अधिकारियों को भी पर्यवेक्षक बना दिया गया था। इसके बाद प्रदेशभर में बबाल मच गया और एमपी-पीएससी पर सवाल उठने लगे कि व्यापमं फर्जीवाड़े में शामिल रहे अधिकारियों को पर्यवेक्षक कैसे नियुक्त कर दिया गया। बवाल मचने के बाद गुरुवार को देर रात पर्यवेक्षकों को बदलने की भी अधिसूचना जारी कर दी।सचिव, एमपी-पीएसस की सचिव रेणु पंत के अनुसार, उज्जैन संभाग में परीक्षा के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी केसी जैन और ग्वालियर संभाग में अशोक कुमार शिवहरे को पर्यवेक्षक नियुक्ति किया गया था। व्हिसलब्लोअर डॉ. आनंद रॉय ने आरोप लगाया था कि व्यापमं में सीबीआई के आरोप पत्र में केसी जैन के पुत्र अनुराग जैन को आरोपित बनाया गया था, वहीं अशोक शिवहरे के सगे भाई आरके शिवहरे भी व्यापमं में दागी रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद केसी जैन और अशोक शिवहरे को हटाकर उज्जैन संभाग के लिए एसपी सिंह और ग्वालियर क्षेत्र के लिए अखिलेंदु अरजरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।वहीं, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सर्दी के मौसम के मद्देनजर उम्मीदवारों को राहत मिल गई है। परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा के दौरान एक स्वेटर और जूते-मोजे पहनने की छूट रहेगी। दरअसल, एमपी-पीएससी की राज्य सेवा परीक्षा में अब तक न तो पूरी बांह के कपड़े पहनने की अनुमति थी, न ही जूते-मोजे, लेकिन प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए परीक्षार्थियों को गर्म पकड़े पहनने की छूट दे दी गई है। नियमों के हिसाब से उम्मीदवार सिर्फ काला पेन और प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। उन्हें जूते-मोजे के अलावा कपड़ों के ऊपर एक ऊनी स्वेटर पहनने की छूट होगी। परीक्षा हॉल में स्कॉर्फ, टोपा या दस्ताने के साथ प्रवेश नहीं मिलेगा।

Kolar News

Kolar News 10 January 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तापमान में गिरावट और प्रदेशभऱ में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग की माने तो अभी दो दिन में ठंड के तेवर और तीखे होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर चलने और पाला पडऩे की भी आशंका है। हालात ऐसे हैं कि प्रदेश के 9 शहरों में कोल्ड डे ऐलान किया गया है।    इससे पहले दमोह, मण्डला, सागर, सतना, जबलपुर, पचमढ़ी, खजुराहो, रीवा, बैतूल, उमरिया, मलाजगंज में बारिश हुई है। बारिश के बाद इन शहरों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा भी छाया हुआ है।   इन शहरों में कोल्ड डे का ऐलान मध्यप्रदेश के 9 शहरों में कोल्ड डे घोषित किया गया है। इंदौर, बैतूल, श्योपुर, खण्डवा, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन में सीवियर कोल्ड-डे ऐलान किया गया है।   आगे ऐसा रहेगा मौसम गुरुवार पूरे दिन शीतलहर चली और सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं मालवा के जिलों में तापमान 5 डिग्री और उसके आसपास रहा। मौसम विभाग ने इस दिन को कोल्ड-डे दर्ज किया है, वहीं ठंड का असर और बढऩे के आसार जताए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बताया है शुक्रवार व शनिवार को भी कड़ाके की ठंड पडऩे के आसार है। शुक्रवार सुबह घना कोहरा भी छाया रहेगा।   पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अब मौसम शुष्क हो जाएगा, दिससे बारिश की कम संभावना है। पहाड़ी इलाकों से होकर जो ठंडी हवाएं पंजाब, हरियाणा को क्रॉस करते हुए दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में पहुंच रही हैं। इससे तापमान में गिरावट आयेगी। जिस वजह से सूरत, अहमदाबाद, उदयपुर, इंदौर, नासिक, नागपुर, भोपाल समेत कई शहरों अधिक ठंड हो जाएगी और पारे 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।

Kolar News

Kolar News 10 January 2020

छतरपुर। शहर के हाईवे किनारे फुटपाथ की सुंदरता बढ़ाने और मुसाफिरों के बैठने के लिए नगर पालिका द्वारा लगभग एक साल पहले लाखों रुपये की लागत से रखवाईं गईं कुर्सियों पर दुकानदारों ने अपना कब्जा जमा लिया है। कुछ कुर्सियां रहस्यमय तरीके से गायब कर दी गई हैं तो वहीं कुछ कुर्सियों के आसपास खाने-पीने की दुकानें खोलकर इन्हें अपने निजी इस्तेमाल में ले लिया गया है। सरकारी सम्पत्ति के साथ किए जा रहे इस खिलवाड़ पर नगर पालिका का जरा भी ध्यान नहीं है।    कुर्सियों पर कब्जे का यह मामला चौबे तिराहे से लेकर पन्ना नाका तिराहे तक देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा कब्जे नंबर वन स्कूल के समीप रविशंकर पार्क और आसपास के फुटपाथ पर सामने आए हैं। यहां दुकानदारों ने कुर्सियों के पास ही एक चाय की ठिलिया या खाने-पीने का सामान सजा लिया है और अपने ग्राहकों के बैठने के लिए नगर पालिका की कुर्सियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई कुर्सियां तो ऐसी हैं जिन्हें जूतों के दुकानदारों ने अपनी दुकान की सामग्री से घेर दिया है जिससे वे अनुपयोगी हो गई हैं।    रविशंकर पार्क की दीवार तोड़ी, जाली ले गए चोर   सरकारी संपत्तियों के प्रति नगर पालिका की उदासीनता के कारण इनकी चोरी भी खूब हो रही है। शहर के सबसे सुंदर पार्कों में से एक रविशंकर पार्क की दीवारों को तोड़कर इनकी जालियां उखाड़ ली गई हैं। रविशंकर पार्क शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक के ठीक बगल में मौजूद है। फुटपाथ के दुकानदारों का सर्वाधिक कब्जा इसी जगह है। दुकानदारों ने पार्क को चारों तरफ से ढक दिया है जिससे यह अनुपयोगी हो गया है।    इनका कहना- दुकानदारों को तीन दिन का अल्टीमेटम देकर इस इलाके से खदेडऩे की कार्यवाही की जाएगी। सरकारी संपत्तियों के नुकसान को रोका जाएगा। अरूण पटैरिया, सीएमओ, नपा छतरपुर

Kolar News

Kolar News 9 January 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के आसमान पर छाए हुए बर्फीले बादल गुरुवार से छत्तीसगढ़ की तरफ रवाना हो गए हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इसके बाद मध्य प्रदेश में ठंड का असर कम होगा। मध्यप्रदेश में गत दिवस जबलपुर, मंडला, सागर, सतना और रीवा समेत पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हुई, लेकिन गुरुवार को मौसम साफ  हो गया है। राजधानी भोपाल गुना, श्योपुर और आसपास के भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। यहां ठंडी हवाएं चलेंगी।   12 जनवरी से फिर बारिश की संभावना   मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वेदर मॉडल से जो संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार 12 जनवरी के बाद एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। मध्य भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। स्वभाविक है मध्यप्रदेश भी इससे प्रभावित होगा।   अगले चौबीस घंटे इन जिलों में बारिश की संभावना   विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में तथा सागर, दमोह, होशंगाबाद और गुना जिलों में बिजली चमकने के साथ ही अल्पकालिक ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की। वहीं, प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, भिंड, खंडवा और बुरहानपुर सहित कई अन्य स्थानों वर्षा या फिर गरज चमक के साथ बौछारे पडऩे की संभावना जताई है।   -11 जनवरी के बाद एक ताजा पश्चिमी विच्छोप द्वारा पश्चिमी हिमालयीन क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती संचरण उत्तरी हरियाणा एवं आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है।   - 8 जनवरी से 9 जनवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।   -10 जनवरी से पूरे मध्य भारत में मौसम लगभग शुष्क हो जाएगा। 12 जनवरी से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है।   -9 जनवरी से दक्षिणी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और शेष महाराष्ट्र में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आएगी।

Kolar News

Kolar News 9 January 2020

भोपाल। सीहोर सामान्य वन मंडल क्षेत्र की वीरपुर रेंज में देखी गई बाघिन के पैर से लोहे के तार का फंदा निकल गया है। हालांकि बाघिन के पैर में फंदे के कारण हुआ घाव काफी गहरा है, जिसे देखते हुए विभाग द्वारा अभी भी बाघिन की सर्च की जा रही है, ताकि उसे पकड़कर उसका उपचार किया जा सके।    विगत दिनों एक बाघिन भोपाल वन मंडल के भानपुर-केकड़िया गांव के जंगल में शिकारियों द्वारा लगाए गए फंदे में फंसने से घायल हो गई थी। तार का यह फंदा बाघिन के पैर में कस गया था, जिसके कारण उसके पैर में घाव हो गया था। इस बाघिन को घायल अवस्था में 22 दिसम्बर को सीहोर सामान्य वन मंडल क्षेत्र की वीरपुर रेंज में देखा गया था। जिसके बाद 23 दिसम्बर को विभाग के 28 कर्मचारियों ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बुलाए गए दो हाथियों की मदद से घायल बाघिन की तलाश शुरू की, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी थी। इसके बाद 25-26 दिसम्बर को मिले कैमरा ट्रैप से वन अधिकारियों को थोड़ी मिली है। इन कैमरा ट्रैप में बाघिन के जो फोटो कैप्चर किए गए हैं, उसमें उसके पैर में फंसा हुआ तार का फंदा दिखाई नहीं दे रहा है। वन्य प्राणी संरक्षण मुख्यालय के सूत्रों का कहना है कि पैर से फंदा निकलने के बाद अब बाघिन काफी हद तक खतरे से बाहर हो चुकी है। फिर भी चूंकि उसके पैर का घाव गहरा था, इसलिए बाघिन की खोजबीन जारी है। विभाग के कर्मचारी लगातार उसे सर्च कर रहे हैं, ताकि उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके। 

Kolar News

Kolar News 8 January 2020

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान और हरियाणा पर प्रेरक चक्रवात बन गए हैं। इन सिस्टम की वजह से मप्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान पर बादल छा गए हैं, साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। उसके प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इस सिस्टम के कारण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और हरियाणा पर प्रेरक चक्रवात बन गए हैं। इस वजह से हवा का रुख बदलकर दक्षिणी हो गया है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा के साथ बढ़े पैमाने पर नमी आने से प्रदेश में अनेक स्थानों पर बादल छा गए हैं। इससे गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बढ़ गई है।  वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे के मुताबिक इस तरह की स्थिति गुरुवार शाम तक बनी रह सकती है। इसके बाद बादल छंटने लगेंगे और रात के तापमान में फिर से गिरावट होने लगेगी। इस वजह से लोगों को फिर कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।   रतलाम क्षेत्र में पड़ी बौछारें इसी क्रम में मंगलवार शाम को रतलाम में बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस तरह की स्थिति गुरुवार तक बनी रह सकती है। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा।

Kolar News

Kolar News 8 January 2020

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश की 16 नगर निगमों की उनके कार्यों के आधार पर रैंकिंग जारी की है। जिसमें सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में छिंदवाड़ा नगर निगम ने बाजी मारी है।    प्रदेश के 15 नगर निगमों को पछाड़ते हुए छिंदवाड़ा ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। दरअसल नगर प्रशासन विभाग ने 6 मापदंड़ों के आधार पर प्रदेश के 16 नगर निगमों को परखा जिसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के नगर निगम भी शामिल थे। पीएम और सीएम आवास योजना अमृत योजना और स्मार्ट सिटी के तहत हुआ कामों में छिंदवाड़ा का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।   विभाग की जारी इस रैंकिंग में छिंदवाड़ा नगर निगम टॉप पर है तो वहीं ग्वालियर नगर निगम की स्थिति रैंकिंग में बहुत खराब है और उसे नीचे से दूसरा स्थान मिला है। इस सूची में ग्वालियर 15 वी रैंक पर है। ग्वालियर केवल टैक्स यानि संपत्ति कर वसूली में अन्य नगर निगमों से आगे है। ग्वालियर को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई के मामले में 40 में से 33.06 अंक मिले हैं। इसमें ग्वालियर को 14 वां स्थान मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्वालियर 13 वें स्थान पर है, इसमें 20 में से 5.66 अंक मिले हैं। शहरी आजीविका मिशन के तहत केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है लेकिन ग्वालियर को 10 में से 2.77 अंक मिले है और ये 12 वें नंबर पर है।    अमृत योजना में ग्वालियर की स्थिति अच्छी है। पेयजल और सीवर से जुड़े कामों की प्रगति को देखते हुए इसमें ग्वालियर को 10 में से 5.41 नंबर मिले हैं और वो 8 वीं पायदान पर है। स्मार्ट सिटी योजना में ग्वालियर का काम दूसरे शहरों से अच्छा माना गया है इसमें 10 में से 4.22 अंक मिले है और ग्वालियर नगर निगम को चौथा स्थान मिला है । टैक्स कलेक्शन की स्थिति में ग्वालियर को 5 वां स्थान मिला है इसमें नगर निगम को 10 में से 2.47 नंबर दिए गए हैं। 

Kolar News

Kolar News 8 January 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड का असर बरकरार है। पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। ग्वालियर व रीवा संभाग के जिलों में कोहरा रहा। वहीं बालाघाट, सिवनी, खंडवा, बैतूल जिले में शीतल दिन रहा। इसी तरह नरसिंहपुर में तीव्र शीतल दिन रहा। शिवपुरी और बैतूल प्रदेश में सबसे ठंडे शहर रहे।    पूर्वी मध्यप्रदेश में ओले भी पड़ सकते हैं भोपाल में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य ही रहा, लेकिन पिछले 24 घंटे में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह देखा जाए तो 24 घंटे के अंदर भोपाल के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आया है। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जो 10 जनवरी तक मप्र के कई स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश करवा सकता है। वहीं पूर्वी मध्यप्रदेश में ओले भी पड़ सकते हैं।   इन जिलों में रहेगा घना कोहरा मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभाग में आगामी 24 घंटे के अंदर घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं 8 व 9 जनवरी को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

Kolar News

Kolar News 7 January 2020

इंदौर। इंदौर के चिडिय़ाघर में कुछ दिनों पहले हुई हथिनी की मौत के बाद उसका साथी मोती डिप्रेशन में चला गया है, जिसके चलते मंगलवार को वह बेकाबू हो गया और गुस्से में उसने चिडिय़ाघर में स्थित अपने बाड़े की बनी दीवारों को तोड़ दिया। समय रहते चिडिय़ाघर प्रबंधन ने उसे नियंत्रित किया और उसका इलाज शुरू करवाया। चिडिय़ाघर प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि यहां वर्षों से रह रही हथनी की पिछले दिनों मौत हो गई थी, तभी से उसका साथी मोती हाथी काफी गुस्से में रहता है। मंगलवार को उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और उसने बेकाबू होकर चिडिय़ाघर में बने हाथी बाड़े को तहस-नहस कर दिया। इसकी जानकारी लगने के बाद चिडिय़ाघर प्रबंधन के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मोती को कंट्रोल किया गया। उन्होंने बताया कि हाथी प्रजाति की जीवों में उम्र के साथ-साथ गुस्सा भी बढ़ता जाता है और वे साल में एक दो बार ऐसी हरकतें करते करते रहते हैं। यह हाथी बहुत कम उम्र की अवस्था में इंदौर के चिडिय़ाघर में लाया गया था। वह यहां करीब 40 वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। फिलहाल हाथी मोती को ट्रेंकुलाइज कर नियंत्रित कर लिया गया है और उसका उपचार किया जा रहा है। 

Kolar News

Kolar News 7 January 2020

इंदौर। आगामी 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्रीडी का प्रमोशन करने के लिए अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री नोरा फतेही कुछ अन्य कलाकारों के साथ मंगलवार को सुबह इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने प्रशंसकों से मुकालात कर फिल्म का प्रमोशन किया और एक कार्यक्रम में डांस भी किया। दिलबर-दिलबर.. गीत में अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही के साथ वरुण धवन यहां जमकर नाचे। बता दें कि फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्रीडी आगामी 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभु देवा मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का गाना 'मुकाबला' अभी से लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए वरुण धवन और नोरा फतेही मंगलवार को सुबह इंदौर पहुंचे और यहां सी-21 मॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वरुण धवन ने एक गीत गाया, जिस पर नोरा फतेही ने डांस किया। इसके बाद प्रशंसकों की डिमांड पर कार्यक्रम में फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्रीडी के गीत मुकाबला पर नोरा और वरुण ने डांस किया। उन्हें देखकर प्रशंसक भी उत्साहित होकर उनके साथ नाचने लगे और जमकर धमाल मचाया।

Kolar News

Kolar News 7 January 2020

भोपाल । प्रदेश के जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आमजन के लिये ब्रेन एन्यूरिज्म का क्वाईलिंग के माध्यम से इलाज रियायती दर पर शुरू कर दिया गया है। यह सुविधा देश के बहुत सीमित संस्थानों में उपलब्ध है। ब्रेन एन्यूरिज्म के इलाज में सामान्य तौर पर क्वाईल एवं स्टेंट की संख्या के आधार पर लगभग 5 से 8 लाख रूपये खर्च होता है।   एन्यूरिज्म दिमाग की रक्त वाहिकाओं की वह अवस्था है, जिसमें दीवार कमजोर होने के कारण रक्त वाहिकाएं फट जाती हैं। अधिकतर केस में इलाज की कमी से मरीज की मृत्यु तक हो जाती है। सही समय पर इलाज न होने पर बार-बार रक्त-स्त्राव होता रहता है, जिससे मरीज को असहनीय पीड़ा होती है।   ब्रेन एन्यूरिज्म का इलाज शल्य क्रिया द्वारा भी किया जाता है, जिसमें हाई रिस्क होता है तथा मरीज की मृत्यु तक हो सकती है। क्वाइलिंग के माध्यम से ब्रेन एन्यूरिज्म का इलाज एंजियोप्लास्टी की तरह कम जोखिम वाला इलाज है। यह तकनीक दवाईयों के इलाज की अपेक्षा कहीं अधिक बेहतर है।   इस संबंध में अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कसार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की सहायता से आमजन को बड़े-बड़े शहरों में उपलब्ध बीमारियों के इलाज की सुविधा अब प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में भी उपलब्ध करायी जा रही है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जबलपुर में ब्रेन स्ट्रोक का इलाज भी किया जा रहा है, जिसमें रक्त वाहीकाओं के क्लॉट को यांत्रिक विधि से हटाया जाता है। यह विधि दवाईयों के इलाज से कहीं ज्यादा बेहतर है।

Kolar News

Kolar News 6 January 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में कंपकंपाने वाली सर्दी का दौर जारी है। बादल छंटने और हवाओं का रुख उत्तरी होने से प्रदेश में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दो दिन बाद फिर बरसात के आसार हैं। उत्तरी पूर्वी हवाओं के चलते प्रदेश के शिवपुरी और बैतूल जिले शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। रविवार को नरसिंहपुर में तीव्र शीतल दिन रहा जबकि सिवनी, खंडवा में शीतल दिन रहा। वहीं, राजधानी में रविवार को धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। राजधानी मे दिन का पारा 5 डिग्री तक उछला है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज हुआ, जो शनिवार के न्यूनतम तापमान (11) के मुकाबले चार डिग्री कम रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री शिवपुरी में रिकार्ड हुआ है। इसके बाद बैतूल में 4.8 डिग्री दर्ज हुआ।   भोपाल में रात का तापमान शनिवार की तुलना में चार डिग्री गिरकर 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है लेकिन अधिकतम कल के मुकाबले करीब पांच डिग्री बढ़ कर 21.8 डिग्री सेल्सियस अंकित हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। भोपाल में अधिकतम तापमान एकाएक बढ़ जाने से यह‘कोल्ड डे’ की गिरफ्त से बाहर रहा। यहां सुबह हल्का कोहरा रहा लेकिन जल्दी ही छंट गया और धूप खिली। नरसिंहपुर में तीव्र शीतल दिन (सीवियर कोल्ड डे) तथा खंडवा, सिवनी और बैतूल में शीतल दिन (कोल्ड डे) रहा। प्रदेश के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। इनमें नरसिंहपुर में 5.4,पचमढी एवं शाजापुर में 6.2, रायसेन 6.3, धार 7, गुना 7.4, उज्जैन 7.8, श्योपुर एवं सागर 8, सीधी 8.6, इंदौर 9, छिंदवाड़ा 9.6 तथा राजगढ़ एवं रीवा में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। भोपाल में अगले 24 घंटों में तापमान में कुछ इजाफा हो सकता है लेकिन कुछ अन्य स्थानों पर गिरावट भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे के दौरान ग्वालियर,चंबल, सागर, भोपाल एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं कहीं घना कोहरा तथा रीवा शहडोल एवं जबलपुर संभाग के जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। इसके अलावा एक और पश्चिमी विक्षोभ के बनने की वजह से 7 और 8 जनवरी को ग्वालियर एवं भोपाल शहर के साथ ही इन संभाग के कुछ अन्य जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।   दो दिन बाद फिर बरसात के आसार वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया आसमान से बादल छंटने और उत्तर भारत से आ रही हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। यह सिलसिला अभी दो दिन तक जारी रहने के आसार हैं। सात जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होगा। उसके प्रभाव से आठ जनवरी से प्रदेश में एक बार फिर बादल छाने लगेंगे। साथ ही 8-9 जनवरी को कई स्थानों पर बरसात होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में तो गिरावट होगी, लेकिन रात के तापमान में इजाफा होगा।

Kolar News

Kolar News 6 January 2020

इंदौर। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार को गुवाहाटी में बारिश की भेंट चढ़ गया। इस सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार, 07 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, मौसम विभाग ने मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर तापोस चटर्जी ने सोमवार को होलकर स्टेडियम पहुंचकर पिच का जायजा लिया और तैयारियों से संतोष व्यक्त किया। इस दौरान मप्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के पिच क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान भी मौजूद रहे।  गुवाहटी में रविवार को बारिश से पिच भीग जाने के कारण पहला टी-20 मैच रद्द कर दिया था। सोमवार शाम तक दोनों टीमें इंदौर पहुंच जाएंगी। यहां होलकर स्टेडियम में दोनों टीमें दूसरे टी-20 मैच में जीत के इरादे से उतरेंगी। एमपीसीए के पिच क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को सुबह बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर तापोस चटर्जी ने पिच का जायजा लिया। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं की सराहना की है। उन्होंने कि भारत-श्रीलंका टी-20 मैच के लिए काली मिट्टी से पिच तैयार की गई है, जो बल्लेबाजों के लिए लाभदायक रहेगी। मैच के दौरान खूब चौके-छक्के लगेंगे, जिसका दर्शक जमकर लुत्फ ले सकेंगे   । हालांकि, शाम को मैच होगा, इसलिए ओस गिरने से गेंदबाजों को तोड़ी परेशानी हो सकती है। ओस का प्रभाव कम करने के लिए मैदान पर केमिकल स्प्रे किया गया है। साथ ही एक टीम भी तैयार की गई है, जो मैच के बीच में ओस का साफ करने का काम करेगी। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर का मौसम आगामी 48 घंटों तक साफ रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि, कड़ाके की ठंड के चलते मैच के दौरान भारी ओस गिरेगी, जो मैच के रोमांच को फीका कर सकती है।

Kolar News

Kolar News 6 January 2020

छतरपुर। करीब 6 साल पहले जिला मुख्यालय के 9 स्कूलों में किचिनशेड बनाने के लिए नगर पालिका को करीब 10 लाख रुपये जिला पंचायत से दिए गए थे लेकिन एक भी किचिनशेड नहीं बनाया गया। वजह जो भी हो लेकिन कई ऐसे स्कूल हैं जहां पर्याप्त स्थान होने के बावजूद किचिनशेड नहीं बनाए गए, जिससे बच्चों को जीर्ण-शीर्ण हालत में मौजूद भवन में ही मध्यान्ह भोजन बनाया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ ने नगर पालिका से किचिनशेड की राशि वापस मांगी है।    जानकारी के मुताबिक शहर के 9 स्कूलों में फरवरी 2014 में किचिनशेड बनाए जाने हेतु नगर पालिका के खाते में जिला पंचायत से करीब 10 लाख रुपये भेजे गए थे। चार स्कूलों के लिए 1.54 लाख रुपये प्रति किचिनशेड के हिसाब से भेजे गए जबकि शेष पांच स्कूलों के लिए 77 हजार रुपये प्रति स्कूल के मान से राशि भेजी गई थी। उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक एक की माध्यमिक शाला में जीर्णशीर्ण भवन में मध्यान्ह भोजन बनाया जा रहा है। यह स्कूल जिले का एकलौता इंग्लिश मीडिया का माध्यमिक विद्यालय है। 6 वर्ष में यहां किचिनशेड क्यों तैयार नहीं हुआ यह कोई बताने वाला नहीं है।    इन स्कूलों में बनाए जाने थे किचिनशेड   जिन 9 स्कूलों में किचिनशेड बनाए जाने के लिए राशि नगर पालिका को मिली थी उनमें माध्यमिक शाला क्रमांक एक 1.54 लाख , माध्यमिक शाला क्रमांक दो 1.54 लाख, माध्यमिक शाला डेरा पहाड़ी 1.54 लाख, प्राथमिक शाला डेरा पहाड़ी 1.54 लाख, माध्यमिक शाला एमएलबी 77 हजार, माध्यमिक शाला शुक्लाना 77 हजार, मा.शाला आदर्श 77 हजार, माध्यमिक शाला कुरयाना 77 हजार तथा माध्यमिक शाला सरानी दरवाजा 77 हजार रुपये शामिल हैं।    इनका कहना-    राशि 6 साल पहले स्वीकृत हुई है। मुझे इसमें ज्यादा जानकारी नहीं है सोमवार को ऑफिस में दिखवाऊंगा, जहां किचिनशेड की जरूरत होगी उसे बनवाया जाएगा।  अरूण पटैरिया, सीएमओ, छतरपुर

Kolar News

Kolar News 5 January 2020

छतरपुर। रासायनिक खेती से बर्बाद होती भारतीय कृषि व्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए जैविक खेती ही वरदान साबित हो सकती है। यह सिद्ध किया है केरल अंकल यानी केएन सोमन ने। उन्होंने बुंदेलखंड की बंजर जमीन पर भी ऐसे पौधों, फलों और सब्जियों की पैदावार शुरू की है जो यहां कि मिट्टी और जलवायु के लिए अनुकूल नहीं है फिर भी जैविक खेती के माध्यम से इन पौधों की पैदावार किसानों के लिए सफलता के नए द्वार खोल रही है। जैविक खेती से यह चमत्कार हुआ है छतरपुर के गांधी आश्रम में, जहां की जमीन पर इन दिनों अनानास, साबूदाने का निर्माण करने वाले पौधे टपियाको और लाल भिंडी जैसी सब्जियां उगाई जा रही हैं।   केरल अंकल ने कर दिया कमाल   मूलत: केरल के निवासी केएन सोमन वर्षों से मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के तौर पर काम करते रहे। 27 सालों की अपनी शासकीय सेवा के दौरान वे स्वास्थ्य विभाग में बतौर लैब टैक्रीशियन काम करते हुए जैविक खेती से जुड़े वर्ष 2007 से 2012 तक छतरपुर में सेवाएं दीं और इसके बाद रिटायर होकर अपना जीवन जैविक खेती को समर्पित कर दिया। गांधी आश्रम में लोग उन्हें प्यार से केरल अंकल के नाम से पहचानते हैं।    केएन सोमन बताते हैं कि उन्होंने गांधी आश्रम की जमीन को अपनी प्रयोगशाला के रूप में इस्तेमाल किया और देश की अलग-अलग जलवायु में होने वाले कई पौधों को यहां लाकर उगाने की कोशिश की। इस कोशिश में जैविक खेती के सहारे वे कामयाब हुए। आज गांधी आश्रम की जमीन पर वे केरल में पाया जाने वाला टपियाको की फसल खड़ी कर चुके हैं। टपियाको एक तरह का ऊंचा पेड़ होता है। इसकी जड़ में आलू से बड़े आकार का एक फल निकलता है जिसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च पाया जाता है। इसी फल से साबूदाने का निर्माण होता है और इसकी स्वादिष्ट चिप्स भी बना सकते हैं। इसी तरह उन्होंने यहां 11 सेंटीमीटर लाल भिंडी उगाई है। मुख्यत: गर्मियों में पैदा होने वाली यह लाल भिंडी मधुमेह रोगियों के लिए एक शानदार आहार है। उन्होंने यहां अनानास के पौधे भी उगाने में सफलता हासिल की है। इन सब्जियों को गाय के गोबर से बनी खाद और गौमूत्र से बने कीटनाशकों के उपयोग से उगाया गया है।   छत पर बनाएं किचिन गार्डन, ग्रोबैग में उगेगी पूरे परिवार की सब्जी   केएन सोमन बताते हैं कि रासायनिक खाद से निर्मित सब्जियां शरीर के लिए बेहद हानिकारक हैं। जैविक खेती के माध्यम से तमाम सब्जियों को अपने घर पर ही उगाया जा सकता है और इसका इस्तेमाल पूरे परिवार के लिए लाभकारी होगा। बोरियों से बने ग्रो बैग दिखाते हुए केएन सोमन ने कहा कि इस तरह के बैग, पुरानी बाल्टियां, तसले या फाल्तू पड़े डिब्बे, पुराने ट्री गार्ड किचिन गार्ड के लिए उपयोगी संसाधन हैं। इसमें मिट्टी और खाद भरके हम छत पर ही पूरे परिवार के लिए सब्जी उगा सकते हैं। गांधी आश्रम में रहने वाले कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि गांधी आश्रम की कोशिश है कि लोग यहां आकर जैविक खेती का प्रशिक्षण लें और अपने घर पर ही जैविक सब्जियां उगाएं।

Kolar News

Kolar News 5 January 2020

भोपाल। वेदर सिस्टम समाप्त होते ही आसमान साफ हो गया है। इसके साथ ही हवा का रुख भी उत्तरी हो गया है। जिसके चलते शुक्रवार रात से ही ठंड बढ़ गई और जिसका असर रविवार को धूप निकलने के बाद भी हवा में सिहरन के रूप में महसूस किया जाता रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी 2-3 दिन तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज होती रहेगी। 8 जनवरी के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश की संभावना बनेगी।   बीते दिनों गुजरात पर बना था हवा का चक्रवात मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता के मुताबिक पिछले दिनों गुजरात पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना था। इसके अतिरिक्त राजस्थान से उत्तरी मप्र होकर झारखंड तक एक ट्रफ बना हुआ था। इन दो सिस्टम के कारण वातावरण में नमी बढ़ी हुई थी और प्रदेश के कुछ जिलों में बरसात हो रही थी। तापमान में अंतर कम होने के कारण अब दिन में भी कंपकपाने वाली ठंड पडऩे लगी है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मध्यप्रदेश में घने से अति घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। पिछले कुछ दिनों से कभी हल्का तो कभी घना कोहरा छा रहा है। शनिवार को भी भोपाल से लेकर ग्वालियर के बीच कहीं घना कोहरा तो कहीं हल्का कोहरा छाया रहा। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना   हवा का रुख उत्तरी हुआ, उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया कि दोनों सिस्टम समाप्त हो गए हैं। इससे मौसम साफ हो गया है। साथ ही हवा का रुख भी उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत वर्तमान में कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहां से आ रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। सरवटे के मुताबिक अभी दो-तीन दिन तक ठंड के तेवर तीखे बने रहेंगे। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दस्तक देने से आठ जनवरी से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। बादल छाएंगे और कई स्थानों पर बरसात की संभावना बनेगी।   भोपाल में दिन सबसे ठंडा, शिवपुरी में रात इधर, मौसम विभाग ने शनिवार शाम को जो रिपोर्ट दी है, उसके मुताबिक मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान (17.2 डिग्री से) सबसे कम भोपाल का रहा। यानी दिन में भोपाल में सबसे अधिक ठंडी रही। वहीं शिवपुरी में न्यूनतम तापमान (5 डिग्री से) सबसे कम रहा। यानी यहां रातें बहुत ठंडी रही।   यहां रहेगा अति घना कोहरा -भोपाल स्थित मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। मध्यप्रदेश के सागर, रीवा, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में घने से भी अति घना कोहरा छा सकता है। -उज्जैन, भोपाल और जबलपुर संभागों के जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। -ग्वालियर-सागर संभागों के जिलों में और बैतूल, नरसिंहपुर, रायसेन, भोपाल और खरगौन जिलों में कोल्ड डे रहने की संभावना है।

Kolar News

Kolar News 5 January 2020

भोपाल। वर्तमान में बने दो वेदर सिस्टम के कारण प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी है। बादल और कोहरा बना रहने के कारण रात में न्यूनतम तापमान बढ़ गया है, लेकिन धूप नहीं निकलने के कारण दिन के तापमान में गिरावट बनी हुई है। इंदौर में दिनभर कोहरे का असर रहा। जिसके चलते आज शुक्रवार को भी अनेक जिलों में स्कूलों में अवकाश भी घोषित कर दिया गया है।   उल्‍लेखनीय है कि गुरुवार को मलाजखंड में 11, मंडला और पचमढ़ी में 7, जबलपुर में 2, उमरिया में 1 मिमी बारिश हुई। रतलाम में गुरुवार को तीव्र शीतल दिन रहा और शिवपुरी, गुना, बैतूल और नरसिंहपुर में शीतल दिन रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 4 जनवरी से मौसम साफ होने लगेगा। इसके साथ ही रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।   इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता के मुताबिक वर्तमान में एक ट्रफ (द्रोणिका लाइन) दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तरी मप्र से होकर झारखंड तक बना हुआ है। इसके अतिरिक्त एक ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिणी गुजरात पर बना हुआ है। इस वजह से वातावरण में नमी आने से प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। साथ ही नमी अधिक होने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में कोहरा बना हुआ है।   वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया वेदर सिस्टम के कारण वर्तमान में पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है। शनिवार से बादलों के छंटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। हवा का रुख उत्तरी होने पर प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

Kolar News

Kolar News 3 January 2020

भोपाल। रेल प्रशासन ने त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुये जयपुर-रेनिगुंटा के बीच शीतकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन शुक्रवार, 03 जनवरी से आगामी 03 फरवरी तक दोनों दिशाओं में पांच-पांच ट्रिप में चलाई जाएगी। यह जानकारी भोपाल रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने गुरुवार को मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन मण्डल के भोपाल एवं इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर चलेगी। उन्होंंने बताया कि गाड़ी संख्या 09715 जयपुर-रेनिगुंटा साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 03 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को जयपुर स्टेशन से रात 9.40 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार को सुबह 09.25 बजे भोपाल, 11.40 बजे इटारसी होते हुए तीसरे दिन रविवार को दोपहर 1. 35 बजे रेनिगुंटा स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09716 रेनिगुंटा-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस आगामी छह जनवरी से तीन फरवरी तक प्रत्येक सोमवार को रेनिगुंटा स्टेशन से रात 8.30 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार की रात 9.05 बजे इटारसी, रात 11.25 बजे भोपाल होते हुए तीसरे दिन बुधवार को दोपहर 12.20 बजे जयपुर स्टेशन पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, उज्जैन, सुजालपुर, भोपाल, इटारसी, बेतूल, आमला, नारखेड़, नवी, वर्धा, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, तेनाली जं., ओंगोल, नेल्लौर, एवं गुडूर स्टेशनों पर हाल्ट लेकर चलेगी। इस ट्रेन में 02 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 04 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 18 कोच रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 2 January 2020

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा की संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण एवं उनके विकास के लिए तीन दिवसीय बैगा ओलम्पिक-2020 का आयोजन किया जा रहा है।    बैहर के शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित इस दिसवीय बैगा ओलम्पिक का शनिवार, 04 जनवरी को भव्य शुभारम्भ हुआ। जिला प्रशासन इसकी तैयारियां जोर-शोर से कर रहा है। बैगा ओलम्पिक में एडवेंचर गेम्स के साथ ही रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इनमें असम राज्य का बिहू नृत्य, केरल राज्य से उत्पन्न युद्ध कला कलारीपयट्टू का प्रदर्शन केरल के कलाकार एवं राजस्थान का कालबेलिया व भवई नृत्य प्रमुख आकर्षण रहेंगे।जिला पंचायत सीईओ रजनी सिंह ने गुरुवार को इस सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैहर में आयोजित हो रहे बैगा ओलम्पिक-2020 की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इस आयोजन में प्रदेश के साथ अन्य राज्यों के आदिवासी खिलापड़ी भी भाग लेंगे। बाहर से आने वाले बैगा खिलाड़ियों के ठहरने की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। महिला खिलाड़ियों के ठहरने के लिए उत्कृष्ट कन्या छात्रावास बैहर, कस्तूरबा कन्या छात्रावास, सीनियर कन्या छात्रावास में व्यवस्था रहेगी। पुरुष खिलाडिय़ों के लिए उत्कृष्ट छात्रावास, सीनियर छात्रावास, माडल स्कूल, कन्या माडल स्कूल जैन धर्मशाला में व्यवस्था रहेगी। खिलाड़ियों के ठहरने के सभी स्थानों पर पानी, भोजन एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैहर बैगा आलंपिक में प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। भोजन करने के लिए दोना-पत्तल का उपयोग किया जायेगा। इस आयोजन में खाद्य व्यंजनों के स्टाल लगाने वाले भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। चाय विक्रय करने वाले भी पेपर कप का इस्तेमाल करेंगे। नगर पंचायत को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अलग-अलग स्थान पर डस्टबीन रखेगी और उसमें उपयोग के बाद दो-पत्तल रखे जाएंगे।उन्होंने बताया कि बैहर बैगा ओलम्पिक में आम लोग भी एडवेंचर गेम्स के अंतर्गत हाट एयर बलून, बंजी जंपिंग, पैरासेलिंग, जिपलाईन, वाल क्लाईबिंग का आनंद उठा सकते हैं। एडवेंचर गेम्स बिरवा के मैदान में होगा। यहां आम जन निर्धारित शुल्क देकर साहसिक खेलों का आनंद ले सकेंगे। इस दौरान कान्हा नेशलन पार्क के भ्रमण पर आने वाले विदेशी पर्यटकों को बैगा संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराया जायेगा। इसके लिए पार्क के क्षेत्र में संचालित रिसोर्ट संचालकों से समन्वय कर विदेशी पर्यटकों को बैगा आलंपिक में लाया जायेगा। इस आयोजन में विदेशी पर्यटकों को जमीन पर बैठाकर बैगा जनजाति के खाद्य व्यंजन, कोदो-कुटकी की खीर एवं अन्य सामग्री दोना-पत्तल में परोसी जायेगी। आयोजन में आने वाले विदेशी पर्यटकों का बैगा संस्कृति के अनुरूप पीले चावल का टीका लगाकर स्वागत किया जायेगा।उन्होंने बताया कि आयोजन में मध्यप्रदेश के बालाघाट सहित मंडला, डिंडोरी, सिवनी, अनुपपुर, उमरिया, शहडोल, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, कवर्धा जिलों के बैगा खिलाड़ी शामिल होंगे। तीन दिनों के इस आयोजन के दौरान रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों होंगे। 

Kolar News

Kolar News 2 January 2020

भोपाल/मंडला। कान्हा नेशनल पार्क से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के लिए होने वाली बारहसिंगा शिफ्टिंग हाल ही में हुई बारिश और लगातार पड़ रही तेज ठंड के कारण और लेट हो जाएगी। हालांकि नेशनल पार्क प्रबंधन अभी भी जनवरी अंत तक शिफ्टिंग की बात कह रहा है, लेकिन अब यह माना जा रहा है कि शिफ्टिंग संभवत: फरवरी माह के मध्य तक ही हो सकेगी।    कान्हा नेशनल पार्क से हार्ड ग्राउंड प्रजाति के 17 बारहसिंगा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेजा जाना है। लेकिन अलग-अलग कारणों से यह काम टलता ही जा रहा है। बारहसिंगा की शिफ्टिंग गत वर्ष गर्मी की शुरुआत में होना थी, लेकिन पिछले आठ महीनों से यह लगातार आगे बढ़ती जा रही है। कान्हा नेशनल पार्क द्वारा बारहसिंगा को कैप्चर करके सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेजने के लिए जनवरी के अंत तक की समय सीमा तय की गई थी, लेकिन अब इस समय सीमा भी शिफ्टिंग मुश्किल लग रही है।    मौसम और कैप्चर बोमा की मरम्मत के कारण होगी देरीकान्हा नेशनल पार्क की असिस्टेंट डायरेक्टर अंजना शुचिता तिर्की ने बताया कि बारिश के बाद नेशनल पार्क की अंदरूनी सड़कों की मरम्मत तो कर ली गई थी, लेकिन बारहसिंगा पकड़ने के लिए तैयार किये गए कैप्चर बोमा की मरम्मत नहीं हो सकी है। मरम्मत के लिए जिस सामग्री की जरूरत है, उसके लिए नेशनल पार्क की ओर से टेंडर जारी किए गए हैं। जैसे ही सामग्री आ जाती है, काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण कान्हा नेशनल पार्क की अंदरूनी सड़कों पर फिर से कीचड़ हो गई है। ऐसे में जब तक सड़कें सूख नहीं जाती, तब तक पार्क के अंदर भारी वाहनों का आ पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हम अपनी तरफ से इस बात की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि तय समयसीमा में बारहसिंगा की शिफ्टिंग हो जाए, लेकिन इन सब परिस्थितियों के चलते बारहसिंगा पकड़ने और उन्हें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेजने के काम में कुछ देरी संभव है।

Kolar News

Kolar News 2 January 2020

ओरछा। विश्व पर्यटन नगरी ओरछा में नए साल के आगाज का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस खास माैके पर शामिल हाेने के लिए कई विदेशी पर्यटक भी यहां आने से खुद काे राेक नहीं पाए। देशी- विदेशी पर्यटकों ने देर रात तक अलग-अलग तीन सितारा होटलों में नव वर्ष का स्वागत किया।   होटल संचालकों की माने तो देश के अलग-अलग हिस्सों एवं विदेशों से लोग ओरछा नया साल मनाने आते हैं, लेकिन इस बार शीत लहर एवं ठंड के कारण इन पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। बहरहाल सभी होटलों में लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं।   नए साल के खास मौके पर मध्यप्रदेश पर्यटन ने सैलानियों के लिए खास बुन्देली, इंडियन और चाइनीज रेसेपी तैयार कराई। जश्न के दौरान लकी ड्रॉ के जरिए लोगों को आकर्षक उपहार भी दिए गए। इस जश्न में विदेशी पर्यटक ओरछा के थ्री एवं फाइव स्टार होटलो में जमकर पार्टी करते नजर आए। मध्य प्रदेश पर्यटन की तरफ से संजय मल्होत्रा और ओरछा रिसोर्ट की ओर से मनीष तिवारी ने पर्यटकों के लिए खास तैयारियां कर रखी थी।

Kolar News

Kolar News 1 January 2020

भोपाल। साल का अंतिम दिन कड़ाके की सर्दी की चपेट में रहा। कुछ जिलों में बारिश हुई तो अन्य जगह देर तक कोहरा छाया रहा। दतिया एक डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। ठंड से पक्षियों की मौत भी हो गई है। जबलपुर में शाम को बारिश हुई। बैतूल में बारिश से कृषि उपज मंडी परिसर में रखी उपज भीग गई।   इसके अलावा छिंदवाड़ा, पचमढ़ी, तवानगर, होशंगाबाद में भी बारिश हुई। अन्य जिलों में दिन भर धुंध छाई रही और धूप नहीं निकली। दिन में भी लोग अलाव जलाकर तापते देखे गए। सर्वाधिक फजीहत रेल यात्रियों की हुई। ट्रेनें घंटों तक देरी से चलने के कारण वे स्टेशन पर तेज सर्दी के बीच इंतजार करते देखे गए। भीषण ठंड के दौर में बने वेदर सिस्टम के कारण प्रदेश में बरसात भी शुरू हो गई है। इससे दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी 3-4 दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। मौसम साफ होने के बाद कड़ाके की सर्दी का सिलसिला फिर शुरू होगा।   उधर, मंगलवार को ग्वालियर, खजुराहो, भोपाल, सागर, नौगांव, श्यौपुरकला, टीकमगढ़, दमोह, गुना, सतना में तीव्र शीतल दिन रहा। नरसिंहपुर, जबलपुर, बैतूल, रीवा, सीधी, राजगढ़, रतलाम, शिवपुरी में शीतल दिन रहा। मंगलवार को पचमढ़ी में 5, नरसिंहपुर में 4, बैतूल में 3, होशंगाबाद में 0.5 मिमी बरसात हुई। भोपाल, जबलपुर में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। उधर, एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तरी गुजरात और उससे लगे हरियाणा, राजस्थान पर बना हुआ है। इसके अतिरिक्त पूर्वी और पश्चिमी हवाओं का मध्य भारत क्षेत्र में टकराव हो रहा है।   इससे बड़े पैमाने पर आ रही नमी से बादल छा गए हैं। साथ ही रुक-रुककर बरसात का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानी जेपी विश्वकर्मा ने बुधवार को बताया कि अभी तीन जनवरी तक मौसम साफ होने की संभावना नहीं है। इसके बाद बादल छंटना शुरू होंगे और कड़ाके की ठंड का एक और दौर शुरू होगा।

Kolar News

Kolar News 1 January 2020

भोपाल/मुरैना। मध्यप्रदेश इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाओं ने वैसे पूरे प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है, लेकिन ग्वालियर-चम्बल सम्भाग में कड़ाके की ठंड सितम ढा रही है। यहां न्यूनतम तापमान दो डिग्री के पास पहुंच गया है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान भी 10 से 12 डिग्री के आसपास बना हुआ है। ठंड के चलते जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बीती रात से चल रही शीतलहर के कारण मंगलवार को सुबह घना कोहरा छा गया और सडक़ें सुनी हो गईं।  मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान छह डिग्री से नीचे पहुंच गया है। बीती रात ग्वालियर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री, भिण्ड में 2.5, मुरैना में तीन डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार का अधिकतम तापमान भी मुरैना में 12.5 डिग्री दर्ज किया गया था। ग्वालियर का अधिकतम तापमान सोमवार को 8.2 डिग्री रहा। आसमान में बादल छाने के कारण सूर्यदेव का दर्शन दिनभर नहीं हुए। यही हाल मंगलवार को सुबह से है। बीती रात से तेज शीतलहर चल रही है, जिससे सुबह घना कोहरा छा गया। भीषण ठंड के चलते रात नौ बजे ही बाजार बंद हो जाते हैं और सुबह नौ बजे तक सडक़ों पर चहल-पहल नहीं हो पाती। इक्का-दुक्का लोग ही सडक़ों पर नजर आ रहे हैं। बाजारों में दिन में भी ग्राहकों का टोटा नजर आ रहा है। मंगलवार को सुबह से ही प्रदेशभर में घने बादल हुए हैं और सूर्यदेव के दर्शन दुर्लब हो रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि कृषि विभाग ने किसानों को अपनी फसलों को पाले से बचाने की सलाह दी है। घने कोहरे का असर रेल यातायात पर पड़ा है और ट्रेनें पांच से लेकर 12 घंटे तक की देरी से स्टेशन पहुंच रही हैं।

Kolar News

Kolar News 31 December 2019

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू में इन दिनों मांडू उत्सव की धूम मची हुई है। बीती रात यहां संगीत संध्या में पंजाबी बीट्स पर तब धूम मच गई, जब "छोटे-छोटे पेग" और "मुंडिया" जैसे जोशीले गीत गाने वाले मशहूर पंजाबी गायक नवराज हंस ने लाइव परफॉर्म किया। उन्होंने अपने गीतों पर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया और लोग देर रात तक थिरकते नजर आए।  मांडू उत्सव में सोमवार को देर शाम संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें पने मशहूर गीतों को गाकर सुपरस्टार सिंगर नवराज हंस ने मंच पर धमाल मचा दिया। उनकी सुरीली आवाज से भीड़ मंत्रमुग्ध हो गई और दर्शक पूरे समय उनका उत्साहवर्धन करते रहे। मांडू उत्सव में पंजाबी रंग भरने के लिए उन्होंने "साड्डी रेल गाडी.., गुड़ नाल इश्क लगे मीठा.., जाकों रखें साइयाँ.., दिल चोरी साड्डा.., जैसे गाने गाए।पहली बार अपनी पत्नी के साथ किलों के शहर मांडू पहुंचे नवराज हंस ने रोमांटिक होते हुए कहा कि "यह एक बहुत खूबसूरत शहर है और मैं यहां बिताए हर मिनट का आनंद ले रहा हूं। मौसम बहुत प्यारा है।" अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में उन्होंने बताया कि स्ट्रीट डांसर फिल्म के लिए उनका नया गीत तैयार है। इसके साथ ही सनी कौशल और रुक्शर ढिल्लोंविल की भंगड़ा पाले में भी गीत दिए हैं, जो जनवरी 2020 में रिलीज होगी।मंगलवार की रात भी मांडू उत्सव में दर्शक रहें झुमाने को तैयारमांडू उत्सव में मंगलवार की रात आयोजित संगीत नाइट में वेस्टर्न म्यूजिक के ताजगीपूर्ण, एजी और प्रोग्रेसिव एलिमेंट्स को हिन्दी कंटेम्पररी म्यूजिक हिन्दी रॉक बैंड का जोरदार फरफार्मेन्स होगा। इसलिए आज भी दर्शक झूमने को तैयार रहें। दरअसल, बैंड के संस्थापक वरुण राजपूत मंगलवार को सुबह मांडू पहुंच चुके हैं। वे यहां पहली बार आए हैं। वे मंगलवार की संगीत नाइट में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने मांडू में अपने रोमांच को साझा करते हुये कहा कि ‘‘मुझे अलग-अलग जगहों पर जाना और म्यूजिक बजाना अच्छा लगता है और मुझे पूरा भरोसा है कि मांडू वाकई में बेहद अद्भुत है। हम शहर की विरासत को देखने के लिये उत्सुक हैं, जिसके लिये यह मशहूर है।’’बैंड के मौजूदा लाइन-अप में वरुण राजपूत ( लीड वोकल्स एवं गिटार्स ), जोशुआ पीटर ( वोकल्स एवं कीबोड्र्स ), श्रीकांत विष्वकर्मा ( गिटार्स एवं वोकल्स ) और डैन थॉमस ( ड्रम्स )। कंटेम्पररी हिन्दी म्यूजिक को एक वेस्टर्न रॉक म्यूजिक फॉर्मेट में शामिल करने वाला अंतरिक्ष अपने एलबम्स के ऑरिजिनल कम्पोरजिशन्स और मशहूर बॉलीवूड और कोक स्टूडियो सॉन्ग्स की दिलचस्प धुनों के लिये विख्यात है।मांडू फेस्टिवल में परफॉर्म करने के बारे में बताते हुये वरुण ने कहा कि ‘‘हम अपने पहले एलबम और साथ ही दूसरे आगामी एलबम के कुछ ऑरिजिनल म्यूजिक पर परफॉर्म करेंगे। इसके साथ ही हम एआर रहमान, शंकर अहसास लॉय, विशाल शेखर वगैरह के कुछ प्रतिष्ठित बॉलीवुड गानों को भी प्ले करेंगे।’’

Kolar News

Kolar News 31 December 2019

भोपाल। प्रदेश के कई स्थानों पर नए साल का स्वागत बारिश के साथ हो सकता है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक मप्र में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मंगलवार को 12 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इधर, मंगलवार को भी बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश ठिठुरता रहा। सबसे कम तापमान ग्वालियर और दतिया में 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं उत्तरी मप्र में कई जगह घना कोहरा छाया रहा, इसका असर यातायात सेवाओं पर भी पड़ा। मौसम विभाग ने मंगलवार को 12 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन दिन में भी कड़ाके की सर्दी पडऩे के आसार हैं।   मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी हिमालय से बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार प्रवाह के कारण प्रदेश में तापमान नीचे जा रहा है। उत्तर भारत में एकपश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ और निचले तल की पूर्वी हवाओं के कटाव की वजह से मप्र में आगामी तीन-चार दिन तक प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, देवास, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, सागर, दमोह, बैतूल, हरदा और होशंगाबाद जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। साथ ही मंगलवार को सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, भोपाल संभागों में शीत लहर की संभावना है। सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में घने कोहरे से दृश्यता भी कम रहेगी।   सबसे कम तापमान ग्वालियर-दतिया में   प्रदेश में सबसे कम तापमान ग्वालियर और दतिया में दर्ज किया गया। यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस था। ग्वालियर, श्योपुरकलां, नौगांव, खजुराहो, रीवा, सीधी व सतना जिले में मंगलवार को तीव्र शीतल दिन था। इसके अलावा सिवनी, उमरिया, उमरिया में तीव्र शीत लहर और सीधी, खजुराहो, बैतूल, गुना, रायसेन, रतलाम में शीतलहर रही। पश्चिमी हिमालय से आ रहीं बर्फीली हवाओं के कारण के ठंड बढ़ती जा रही है। कई शहरों अधिकतम तापमान भी 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा। उत्तरी मप्र के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। 18 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहा।   इन जिलों में अगले चार दिन में बारिश की संभावना   भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, धार, इंदौर, खंडवा, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, अशोक नगर, गुना, शिवपुरी, दतिया, भिंड, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, उमरिया, अनुपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा व जबलपुर, सतना, सीधी, सिंगरौली, सागर।  

Kolar News

Kolar News 31 December 2019

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक नगर मांडू में इन दिनों माडू उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। रविवार की रात यह संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें देश के प्रसिद्ध प्रेम जोशुआ के बैंड दल ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। गीतकार प्रेम जोशुआ ने भारतीय राग पर आधारित कई सूफी गीत सुनाए और कार्यक्रम में देर रात तक दर्शक नाचते नजर आए। रविवार को छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में पर्यटक मांडू पहुंचे थे। उन्होंने दिनभर पर मांडू उत्सव का लुत्फ उठाया और इसके बाद शाम को आयोजित संगीत संध्या में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस संगीत संध्या की शुरुआत प्रेम जोशुआ के बैंड दल ने झूलेलाल... झूलेलाल.... दम मस्त कलंदर गीत से की। इस सूफी गीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और ठंड के मौसम में तालियों की गडग़ड़ाहट गूंज उठी। कार्यक्रम में बैंड दल ने कई मधुर गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक जमकर झूमे। संगीत संध्या में प्रेम जोशुआ और उनकी टीम ने गीत-संगीत के माध्यम से मांडू की फिजा में सूफी संगीत का रस घोल दिया। मांडू उत्सव में सोमवार को भी सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच गए हैं और विभिन्न गतिविधियों का लुत्फ लेते हुए ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। 

Kolar News

Kolar News 30 December 2019

होशंगाबा। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में इन दिनों पचमढ़ी महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। पचमढ़ी महोत्सव के चौथे दिन रविवार शाम को यहां संगीत संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर अंकित तिवारी, मोहम्मद दानिश और कनिका चौधरी ने फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में आशिकी 2, एक विलन जैसी फिल्मों में अपने गीतों से लोहा मनवाने वाले सिंगर अंकित तिवारी के गीतों को सुनकर श्रोता झूम उठे। फिल्म फेयर अवार्ड विजेता अंकित तिवारी ने ‘तू है के नहीं.. गीत से संगीत संध्या की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने चन्ना मेरेया.., दर्दे  ए दिल.., मैं बदतमीज.. के अलावा लोगों की फरमाइश पर कबीर सिंह फिल्म का गीत बेखयाली में भी तेरी ही ख्याल आए.., तेरी गलियां.., सुन रहा है ना तू.. आदि गीत सुनाए। अंकित तिवारी ने पचमढ़ी महोत्सव के मंच से अपने आने वाले एल्बम को भी लांच किया। वहीं, वॉइस इंडिया टू एवं सारेगामापा जैसे कार्यक्रम से प्रसिद्ध कलाकार मोहम्मद दानिश द्वारा बॉलीवुड गीतों पर एक से बढक़र एक शानदार प्रस्तुतियां दी। उन्होंने जुम्मे की रात है अल्लाह बचाए मुझे तेरे प्यार से.., सौदा खरा खरा.., हाय हिल दे नचे आदि गीतों पर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद लोकप्रिय सिंगर कनिका चौधरी ने दिल का दरिया बह ही गया.. आशिक बनाया आपने.., साकी साकी.. आदि गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। उल्लेखनीय है कि पचमढ़ी महोत्सव का गत 25 दिसम्बर को शुभारंभ हुआ था और सोमवार को इसका अंतिम दिन है और यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इस महोत्सव का लुत्फ उठा रहे हैं। महोत्सव में लगाए गए स्टॉल पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम, मध्य प्रदेश हथकरघा विभाग, मृगनैनी एंपोरियम, भाऊ साहब भुस्कुटे समिति, रेशम, माटी कला बोर्ड द्वारा लगाए गए इन स्टॉलों में  प्रमुख रूप से चंदेरी साडिय़ां, खादी वस्त्र,रेशम वस्त्र, माटी से निर्मित सामग्री, बास निर्मित सामग्री, स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित आचार, अगरबत्ती, बड़ी,  बेल मेटल, जूट, वुडन आर्ट आदि सामग्रियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। 

Kolar News

Kolar News 30 December 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार से बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छा रहे हैं। सोमवार को बादल छाने से रात में ठंड से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट होगी। रविवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री पचमढ़ी और उमरिया में रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को प्रदेश के गुना में 2, सीधी में 2.4, सागर और रायसेन में 2.5, मलाजखंड में 2.7, खजुराहो में 3.6, रीवा में 4.8, शाजापुर में 5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है, जिसके चलते रविवार को दोपहर के समय हवा का रुख उत्तरी से बदलकर कुछ देर के लिए दक्षिण-पूर्वी हो गया था। इस सिस्टम के कारण वातावरण में नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे आसमान पर ऊंचाई पर और मध्यम स्तर पर बादल छाने लगे हैं। बादलों के कारण रात के न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने लगेगी। बादलों के कारण दिन का तापमान कुछ नीचे लुढक़ेगा। सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होने जा रहा है। उसके प्रभाव से मंगलवार से राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश का दौर रुक-रुककर बुधवार-गुरुवार को भी जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ होने पर पूरा प्रदेश फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ जाएगा। रबी फसलों पर दिख रहा पाले का असररविवार सुबह भी फसल, घास और सडक़ पर खड़े वाहनों पर ओस जमी हुई थी। कई जगह घने कोहरे के कारण वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चल रहे थे। कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित रहा। उत्तर भारत की ओर से आने वाली ट्रेनें घंटों की देरी से आईं। इस कारण वापसी के समय भी लेट हुईं। इससे रेल यात्रियों को स्टेशनों पर तेज सर्दी में इंतजार करना पड़ रहा है। इधर, दलहन व सब्जी की फसल पर पाले का असर दिखने लगा है। कई गांवों में फसल की पत्तियां काली पड़ गई हैं, जिससे किसान चिंतित हैं। पाला से फसलों को बचाने की सलाह :शीतलहर और तापमान में भारी गिरावट को देखते हुए किसानों को फसलों को पाले से बचाने के लिए उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास ने कहा है कि पाला से दलहनी एवं सब्जी की फसल को अधिक नुकसान हो सकता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए किसान खेतों में हल्की सिंचाई करें एवं रात्रि में 12 से 2 बजे के बीच मेड़ों पर कचरे को जलाकर धुआं करें तथा फसलों पर सल्फर का 0.1 फीसदी घोल बनाकर फसल पर छिडक़ाव करें। इससे फसलों पर पाला का प्रभाव कम होगा। उप संचालक कृषि ने कहा है कि पौधशाला के पौधों एवं क्षेत्र वाले उद्यानों व सब्जी की फसलों को टाट अथवा पाॅलीथिन व भूसे से ढकने का भी इंतजाम कर सकते हैं। उन्होंने वायुरोधी टाटियां हवा आने वाली दिशा की तरफ से बांधकर क्यारियों के किनारे पर लगाने को कहा है। लेकिन दिन में इन्हें पुन: हटा दें।

Kolar News

Kolar News 30 December 2019

भोपाल। उत्तर भारत के करीब पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ और तेलंगाना पर बने प्रेरित चक्रवात के कारण हवा का रुख बदलने लगा है। इससे दिन और रात के तापमान में इजाफा होने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी 3-4 दिन तक रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। रविवार से आसमान पर बादल छाने लगेंगे। सोमवार से बुधवार तक राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है।   मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, नौगांव, दतिया में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के मध्य सक्रिय है। उसके प्रभाव से हवा का रुख बार-बार बदलने लगा है। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।   विपरीत हवाओं के टकराव से बदलेगा मौसम का मिजाज वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि तेलंगाना पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। उस सिस्टम के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने लगी है। शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से गुजरने के बाद हवा का रुख उत्तरी होगा, जबकि तेलंगाना के सिस्टम के कारण दक्षिणी हवाएं भी आएंगी। 23 से 25 दिसंबर के बीच मप्र पर उत्तर-दक्षिण की हवाओं में टकराव होगा। इससे बारिश के साथ ही कहीं-कहीं ओला वृष्टि भी होगी।

Kolar News

Kolar News 22 December 2019

उज्जैन। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रविवार, 22 दिसम्बर का दिन साल का सबसे छोटा दिन है और रात सबसे लम्बी होगी। दिन जहां 10 घंटे 41 मिनट का होगा, वहीं रात 13 घंटे 19 मिनट की रहेगी। इसके बाद सोमवार, 23 दिसम्बर से सूर्य धीरे-धीरे उत्तर की ओर खिसकने लगेगा और यह मकर संक्रांति पर उत्तरायण हो जाएगा। ऐसा होने पर दिन बड़े और रातें छोटी होने लगेंगी। यह जानकारी उज्जैन स्थित जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्ता ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में दी।  अधीक्षक डॉ. गुप्ता ने बताया कि वेधशाला में नागरिकों को खगोलीय जानकारी दी जा जाती है, जिनमें प्राचीन पांच यंत्रों से सूर्य की उत्तरायण, दक्षिणायन, उत्तरीय एवं दक्षिणी गोलाद्र्ध, कर्क रेखा, मकर रेखा, विषुवत रेखा की स्थिति आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण हर वर्ष 22 दिसम्बर को सूर्य मकर रेखा पर लम्बवत होता है, जिससे उत्तरी गोलाद्र्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी लम्बी होती है। इस बार भी रविवार को उज्जैन में सूर्योदय सुबह 7.05 बजे हुआ, जबकि सूर्यास्त शाम 5.46 बजे होगा। इस प्रकार रविवार को दिन की अवधि 10 घंटे 41 मिनट रहेगी, जबकि रात की अवधि 13 घंटे 19 मिनट की होगी। उन्होंने बताया कि खगोल शास्त्र के अनुसार 23 दिसम्बर से सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य की गति उत्तर की ओर दिखनी शुरू हो जाएगी और सूर्य का इस प्रकार उत्तरायण होना प्रारम्भ हो जाएगा। इसके चलते सोमवार, 23 दिसम्बर से दिन धीरे-धीरे बड़ा होगा और रात छोटी होने लगेगी। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 21 मार्च को सूर्य विषुवत रेखा पर लम्बवत होता है। इसी कारण इस दिन, दिन और रात बराबर होते हैं।

Kolar News

Kolar News 22 December 2019

भोपाल। भोपाल में लगातार बढ़ते प्रदूषण और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक करने के लिए पूज्य सिंधी पंचायत ईदगाह हिल्स, भोपाल और वेदांत जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने निकले कपिल तुलसानी शुक्रवार को अपनी साइकिल यात्रा (मिशन ग्रीन अर्थ) पूरी करके शुक्रवार को भोपाल लौट आए। भोपाल लौटने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और सेवा अध्यक्ष दुर्गेश केसवानी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मनोज रायचंदानी, वासुदेव पंजवानी, सुनील केसवानी, नरेश ललवानी, प्रदीप कुमार, अभिषेक भार्गव, राजेश कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन :  इस दौरान उन्होंने भोपाल की समस्याओं से जुड़ा एक आवेदन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन को सौंपा।इस साईकल यात्रा में तुलसानी मप्र और उप्र के विभिन्न शहरों से होते हुए 10 दिन में लगभग 820 किमी का सफर तय कर दिल्ली पहुंचे। इस यात्रा की शुरुआत बैरागढ़ स्थित संत हिरदाराम जी की कुटिया से 10 दिसम्बर को हुई थी। जिसके बाद वे विदिशा, गंजबासौदा, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा और फरीदाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचे।    यात्रा के प्रमुख उद्देश्य 1. यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के अंदर रखे जहरीले कचरे को हटाया जाए। 2. भोपाल के तालाबों का संरक्षण कर उन्हें स्वच्छ किया जाए। 3. शहर की हरियाली बढ़ाने को लेकर भोपाल के लोग नियमित पौधरोपण करें। 4. सिंगल यूज़ प्लास्टिक पूरी तरह से बैन हो। 5. लोग 2 से 5 किमी तक के सभी कार्य साईकल से करें।

Kolar News

Kolar News 22 December 2019

छतरपुर। छतरपुर का महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ जैविक खेती, औषधीय पौधारोपण और उत्कृष्ट किस्म के खाद निर्माण का केन्द्र भी बनेेगा। दरअसल छतरपुर यूनिवर्सिटी और जबलपुर के कृषि विश्वविद्यालय के बीच हाल ही में एक अनुबंध हुआ है जिसके अंतर्गत कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान और प्रोफेसर छतरपुर यूनिवर्सिटी की जमीन पर जैविक खेती सहित कृषि से जुड़े अन्य प्रयोगों में मदद करेंगे।  इसके साथ ही छतरपुर यूनिवर्सिटी और भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच भी एक अनुबंध हुआ है। इस अनुबंध के तहत राजीव गांधी यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ छतरपुर यूनिवर्सिटी को तकनीकी मदद प्रदान करेंगे। इस सहयोग के बल पर छतरपुर यूनिवर्सिटी में ई-प्रवेश एवं ऑनलाईन परीक्षा जैसे नवाचार शुरू हो सकेंगे। कुलसचिव डॉ. पुष्पेन्द्र पटैरिया ने बताया कि इस संबंध में भोपाल में एक तीन दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन भी राजभवन के द्वारा किया गया है। उक्त कार्यशाला में छतरपुर के सहायक कुलसचिव हर्षित ताम्रकार को भोपाल भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि फिलहाल इस यूनिवर्सिटी के पास अपना कोई भवन नहीं है। सरकार से बजट मंजूरी में हो रही देरी के चलते यह विश्वविद्यालय संभाग के 173 महाविद्यालयों की परीक्षा का ही आयोजन मात्र कर रहा है।    यूनिवर्सिटी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने कलेक्टर से की मांग   उल्लेखनीय है कि छतरपुर के बगौता हार में मौजूद 418 एकड़ जमीन पर छतरपुर विश्वविद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। इस जमीन के कुछ खसरा नंबरों पर वर्षों से लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। गुरूवार को यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधि मण्डल कुलपति टीआर थापक और कुलसचिव डॉ. पुष्पेन्द्र पटैरिया ने कलेक्टर मोहित बुंदस से मुलाकात कर इस अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। कलेक्टर ने एडीएम प्रेम सिंह चौहान को यूनिवर्सिटी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के दिशा-निर्देश दिए हैं।   148 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली, कैबिनेट मंजूरी का इंतजार   गौरतलब है कि 10 दिसम्बर को भोपाल में मुख्य सचिव एसआर मोहंती की अध्यक्षता में आयोजित हुई उच्च शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान छतरपुर यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए 148.69 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। अब यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए मिली इस प्रशासकीय स्वीकृति को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। जैसे ही कैबिनेट की मंजूरी मिलती है सरकार 4 किश्तों में उक्त राशि जारी करेगी और 418 एकड़ में एक विशाल यूनिवर्सिटी का निर्माण हो सकेगा। हालांकि कैबिनेट मंजूरी के लिए छतरपुर के विधायकों को सरकार से मांग करनी होगी ताकि बजट जारी होने में विलंब न हो।    चार साल पुरानी भर्ती प्रक्रिया फिर होगी शुरू   दिसम्बर 2015 में शासन के निर्देश पर महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था लेकिन यह प्रक्रिया विभिन्न कारणों से पूरी  नहीं हो सकी। 21 दिसम्बर को विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में इस भर्ती प्रक्रिया को दोबारा प्रारंभ करने पर सहमति बन सकती है। कुलसचिव ने बताया कि शासन और यूजीसी के दिशा-निर्देशों के मुताबिक यह भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ विश्वविद्यालय द्वारा कराई जाएगी। गौरतलब है कि इस प्रक्रिया में छतरपुर जिले के 4 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी 4 साल पहले ही आवेदन कर चुके हैं और यूनिवर्सिटी के पास उनके द्वारा फार्म राशि के रूप में लगभग 40 लाख रूपए भी जमा किए जा चुके हैं। कुलसचिव ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों के द्वारा पहले फार्म भरे गए हैं उन्हें नए सिरे से फार्म नहीं भरना पड़ेगा और न ही शुल्क देना पड़ेगा।    इनका कहना-   यूनिवर्सिटी के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। हाल ही में हुए दो अनुबंधों के कारण हमारा विश्वविद्यालय सम्पन्न बनेगा। कैबिनेट मंजूरी और बजट जारी होते ही निर्माण कार्य भी शुरू होगा।    डॉ. पुष्पेन्द्र पटैरिया, कुलसचिव, छतरपुर यूनिवर्सिटी

Kolar News

Kolar News 20 December 2019

छतरपुर। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो में चल रहे पांचवें फिल्म फेस्टीवल में मायानगरी मुंबई से आए कलाकारों और देश के कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। गुरुवार की रात फेस्टीवल में शामिल होने कलाकार और नेता खजुराहो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात भी की।   लव स्टोरी शूट करने के लिए परफेक्ट जगह है खजुराहो: किरण कुमार   फिल्म एक्टर और कई हिन्दी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके किरण कुमार ने कहा कि यह जगह बेहद शांत और खूबसूरत है। इस जगह में बॉलीवुड की कई मसाला फिल्मों को शूट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आजकल हिस्टोरिक फिल्मों का चलन है। खजुराहो एक ऐसी जगह है जहां ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि वाली फिल्में और लव स्टोरी पर आधारित फिल्में बनाई जा सकती हैं।    किरण कुमार ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड में टेलेंट की कमी नहीं है लेकिन उसे मंच देने के लिए सरकारों को प्रयास करने चाहिए। खजुराहो में अगर कनेक्टिविटी और बेहतर की जाए तो इस फेस्टीवल को भी ऊंचाई तक पहुंचाया जा सकता है। यहां के नौजवान फिल्मों के गणित को समझें, यह सिर्फ कला का माध्यम नहीं बल्कि अच्छे रोजगार और पैसे कमाने का जरिया भी है। उन्होंने फेस्टीवल के आयोजक राजा बुन्देला और यहां के लोगों की भी तारीफ की। उल्लेखनीय है कि किरण कुमार को बीती रात फेस्टीवल के मंच पर भारत गौरव सम्मान से भी नवाजा गया।    खजुराहो में एडवेंचर्स गेम और ग्रामीण खेलों का आयोजन करेेंगे: किरण रिजिजू   केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने खजुराहो में आयोजित फिल्म फेस्टीवल के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि खजुराहो के पर्यटन को ध्यान में रखते हुए यहां एडवेंचर्स गेम और ग्रामीण खेलों को लेकर काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले 6 महीनों के भीतर ही केन्द्र सरकार के माध्यम से हम एक परंपरागत खेलों का आयोजन खजुराहो में रखेंगे। खजुराहो में एक विश्व स्तरीय स्टेडियम के निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्टेडियम का निर्माण राज्य सरकार का काम है यदि वे स्टेडियम निर्माण करें तो हम उसमें ट्रेनिंग और संसाधनों की पूर्ति करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यहां के खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। उनके साथ केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहे।   हैदराबाद एनकाउंटर पर अभिनेत्री कुनिका लाल ने उठाए सवाल   हैदराबाद में गैंगरेप के बाद पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर पर फिल्म अभिनेत्री कुनिका लाल ने भी सवाल उठाए। खजुराहो में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि हमें न्याय व्यवस्था और पुलिस के जांच करने के तरीकों को बेहतर बनाना होगा। एनकाउंटर किसी भी समस्या का हल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के दबाव से खुद को बचाने के लिए इस तरह के एनकाउंटर करती है। कई बार ऐसे एनकांउटर में निर्दोष लोगों की भी जान चली जाती है। 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं कुनिका लाल ने कहा कि वे वर्तमान में चल रहे सास-बहू सीरीज के सीरियल में खुद को फिट नहीं कर पाती इसलिए चुनिंदा काम करना पसंद करती हैं। उन्होंने अपनी सामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी पत्रकारों को दी।    खुद बेचैन होकर भी दुनिया को चेन देना: अरूण बख्शी   जाने-माने एक्टर और गायक गीतकर अरूण बख्शी भी खजुराहो फिल्म फेस्टीवल के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा कि उनकी परवरिश एक ऐसे परिवार में हुई जिसकी रोजीरोटी मंदिर में आए चढ़ावे से चलती थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में अपनी मां से यही सीखा है कि भले खुद बेचैन हो जाना लेकिन दुनिया को हमेशा चेन ही देना। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनका एक एल्बम दिलवर आ रहा है जिसमें कई खूबसूरत गीत शामिल हैं। खजुराहो के बारे में उन्होंने कहा कि यदि सुकून देने वाली जगह है। राजा बुन्देला यहां फिल्मोत्सव का आयोजन कर यहां के कलाकारों के लिए बहुत बड़ा काम कर रहे हैं।   

Kolar News

Kolar News 20 December 2019

भोपाल। हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्रीसे. दतिया और ग्वालियर में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार से हवाओं की दिशा बदलने की संभावना है। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। साथ ही 3 दिन बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर बरसात होने के भी आसार हैं।    उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड बरकरार मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया कि वर्तमान में भी हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड बरकरार है। सुबह के समय वातावरण में नमी मौजूद रहने से कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। सरवटे के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। उसके असर से गुजरात पर एक प्रेरक चक्रवात बनने की संभावना है।   तापमान में होगी बढ़ोतरी, आसमान पर छाएंगे बादल इससे शुक्रवार से हवा का रुख दक्षिणी, दक्षिण-पूर्वी होने के आसार हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। आसमान पर बादल छाने लगेंगे। साथ ही 22-23 दिसबंर से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बरसात होगी। मौसम साफ होने पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में क ड़ाके की ठंड पड़ेगी।

Kolar News

Kolar News 20 December 2019

भोपाल। हंसियाकार चंद्रमा को तो आप हर महीने की अमावस्या के बाद शाम के आकाश में देखते ही हैं, लेकिन दमकते सूर्य के हंसियाकार दिखने का नजारा कम ही दिखता है। आगामी 26 दिसम्बर को साल का अंतिम ग्रहण पडऩे जा रहा है। इस दौरान गोलाकार सूर्य उदित होने के बाद सुबह 9.29 बजे हंसिये के आकार का दिखेगा। इसके बाद यह कटाव घटता जायेगा और 11.02 बजे सूर्य अपने सामान्य आकार में दिखने लगेगा। यह जानकारी भोपाल की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने मंगलवार को सूर्यग्रहण के सम्बम्ध में बातचीत में दी। सारिका भोपाल में सूर्यग्रहण का वैज्ञानिक अवलोकन लोगों को कराने के उद्देश्य से विशाल कैम्प का आयोजन भी करेंगी। दरअसल, विज्ञान संचारिका सारिका घारू ने मंगलवार को भोपाल के चिनार पार्क में आम लोगों को सूर्यग्रहण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 दिसम्बर को सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य हंसिये के रूप में दिखाई देगा। सब पार्शियल सोलर इकलिप्स की घटना के कारण होगा, जिसमें पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जायेगा, जिससे सूर्य का 60 प्रतिशत भाग चंद्रमा के कारण छिप जायेगा।   ग्रहण के प्रति आम लोगों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समझाने के लिए वह भोपाल के चिनार पार्क में 26 दिसंबर को विशाल सूर्यग्रहण अवलोकन कैंप का आयोजन करने जा रही हैं। ‘आ देखें जरा’ नाम से आयोजित इस कैंप में 100 से अधिक सोलर व्यूअर की मदद से विद्यार्थी एवं आम जन एकसाथ ग्रहण का सुरक्षित अवलोकन कर सकेंगे। इसके साथ ही आइएसओ प्रमाणित सोलर फिल्टर लगे शक्तिशााली टेलिस्कोप के द्वारा सूर्यग्रहण का लाईव फोटोग्राफी भी की जायेगी। सारिका ने बताया कि इस कैंप में दो बड़े फिल्टर विंडो की मदद से एक बड़ा समूह सूरज के सामने चंद्रमा के आने को देख सकेंगे। इस अवलोकन कैंप में बच्चे ग्रहण की स्थितियों का ग्राफ पेपर पर चित्र लेकर ग्रहण का प्रतिशत ज्ञात करेंगे। इसके साथ ही एक स्क्रीन पर प्रकृति द्वारा निर्मित सैकड़ों हंसियाकार सूर्य का नजारा दिखाया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न घरेलू सामग्री से भी सूर्य की निर्मित होने वाली छबियों को दिखाया जायेगा। आम लोगों के प्रश्नों के उत्तर देने देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों से भी ऑनलाईन बातचीत कराई जायेगी। सारिका ने बताया कि यह घटना इसलिये महत्वपूर्ण है कि भारत में अगला एन्यूलर सोलर इकलिप्स वैसे तो 21 जून 2020 को दिल्ली से लगे नगरों में देखा जा सकेगा, लेकिन मानसून इसमें बाधक बन सकता है। इसके बाद अगला वलयाकार सूर्य ग्रहण को भारत में देखने के लिये 21 मई 2031 का इंतजार करना होगा।

Kolar News

Kolar News 17 December 2019

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में हाड़ कपाने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने के बाद यहां कोल्ड डे घोषित किया गया है। इसमें दतिया 8.4, धार 8.4, गुना 9.6, रायसेन 9.1, रतलाम 8.8, शाजापुर 8.8, श्योपुर 9.0 और उज्जैन में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। गौरतलब है कि रात काे पारा जब 10 डिग्री से कम हो जाता है और तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो तो उसे कोल्ड डे माना जाता है।   इधर, भोपाल संभाग में शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में ठंडी हवाएं लगातार आ रही हैं। उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने से यह स्थिति बन रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सभी संभागों के जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। भोपाल में सुबह कोहरा छाया है और फिर दिनभर सर्द हवाएं चलेंगी। उत्तरी हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रहेगी। सुबह के समय दृश्यता महज 500 मीटर ही रही। सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य ही रहा, लेकिन पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इधर, नरसिंहपुर में तीव्र शीतल दिन घोषित किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम है, वहीं दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कई जिलों में अधिकतम तापमान भी लगातार कम हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सप्ताह से सर्दी और बढ़ेगी। 18 दिसम्बर के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह 21 दिसम्बर तक गुजर जाएगा।   यहां शीतलहर की संभावना आगामी 24 घंटों के दौरान नरसिंहपुर, दतिया, धार, भोपाल, ग्वालियर, गुना, इंदौर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, उज्जैन और रायसेन जिले में शीतलहर की संभावना है।   इन जिलों में पड़ेंगी गरज-चमक के साथ बौछारें मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में मंडला 13.0, सिवनी 8.2, बैतूल 1.6, उमरिया 5.2 और जबलपुर में 3.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आगामी 24 घंटे में होशंगाबाद, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में व अनूपपुर डिंडोरी, खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। न्यूनतम तापमान चंबल व इंदौर संभागों को छोडक़र शेष संभागों के जिलों में काफी गिरा है। प्रदेश में सबसे कम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दतिया में दर्ज किया गया।

Kolar News

Kolar News 17 December 2019

भोपाल। पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। उत्तरी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। भोपाल संभाग में शीतलहर जैसे हालात है। बीती रात छह जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया है। कई जिलों में बारिश भी हुई है। कड़ाके की सर्दी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।   मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि प्रदेश में विंड चिल फैक्टर प्रभावी है। इसलिए भोपाल सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बादल छटने लगे हैं इसलिए रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में सोमवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से लगभग आठ डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को दिन में आज दस बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। इंदौर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, गुना, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, उमरिया और अन्य जिलों में भी कड़ाके की ठंड के कारण लोगों की सामान्य दिनचर्या प्रभावित हो रही है।   इन छह जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम  रतलाम 8.8, रायसेन 9.1. शाजापुर 8.8, गुना 9.6, दतिया 8.4, धार 8.4 डिग्री सेल्सीयस रहा। (रात का पारा का जब 10 डिग्री से कम हो जाता है तो उसे कोल्ड डे माना जाता है)। वहीं भोपाल में न्यूनतम तापमान 11.4, ग्वालियर 10.8 डिग्री रहा। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में मंडला 13.0, सिवनी 8.2, बैतूल 1.6, उमरिया 5.2, जबलपुर में 3.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।   ग्वालियर में छाया घना कोहरा पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में रविवार के बाद सोमवार को भी घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरा छाने से सुबह -सुबह लोगों ने कुछ ज्यादा ही ठंड का अहसास किया। कोहरे का असर अभी दो दिन और रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, तापमान बढ़ेगा और कोहरे से राहत मिल जाएगी। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी और वहां से आने वाली उत्तरी हवा से रविवार को ठिठुरन बढ़ गई। सुबह कोहरा छाया, फिर दिनभर सर्द हवा चली। उत्तरी हवा की रफ्तार छह किमी प्रति घंटा रही। मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक अगले सप्ताह से सर्दी और बढ़ेगी। 18 दिसंबर के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह 21 दिसंबर तक गुजर जाएगा। इसके बाद अंचल में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होगी, साथ ही शीतलहर चलने की संभावना है।

Kolar News

Kolar News 16 December 2019

भोपाल। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। दो दिन से प्रदेश कोहरे की चपेट में है और सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में सोमवार को सुबह घना कोहरा छा गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। कलेक्टर तरुण पिथौड़े के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को आदेश जारी कर जिले के सभीस्कूलों में कक्षा आठवीं तक की कक्षाओं को सुबह साढ़े आठ बजे लगाने को कहा है। आदेश में कहा गया है कि साढ़े आठ बजे के पहले कोई भी स्कूल कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं प्रारम्भ नहीं करेगा। हालांकि, सोमवार को सुबह अपने समय पर ही स्कूल खुले और बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। आदेश मिलने के बाद मंगलवार से सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल साढ़े आठ बजे के बाद से से संचालित होंगे।

Kolar News

Kolar News 16 December 2019

भोपाल। राजस्थान पर बना सिस्टम पंजाब की तरफ खिसक जाने और हवा का रुख उत्तरी होने से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को ग्वालियर, चंबल और होशंगाबाद संभाग में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 2-3 दिन बाद ठंड के तेवर तीखे हो सकते हैं।   मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने रविवार को बताया कि पिछले दिनों राजस्थान पर अलग-अलग स्थान पर दो प्रेरित चक्रवात बन गए थे। इन सिस्टम के असर से हवा का रुख बदलकर दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हो गया था। इससे वातावरण में नमी बढऩे से बादल छा गए थे। इससे रात का तापमान बढ़ गया था। साथ ही कई स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ी थीं।    सरवटे के मुताबिक वर्तमान में राजस्थान पर बने सिस्टम पंजाब की तरफ खिसक गए हैं, इससे हवा का रुख बदलकर उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से आने वाली सर्द हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। अभी 4-5 दिन तक अच्छी ठंड पडऩे की संभावना है। 20 दिसंबर के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया हुआ था। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दो दिन बाद ठंड बढऩे की संभावना जताई है। प्रदेश में सीजन का पहला मावठा पडऩे के बाद सर्दी बढ़ गई हैं।

Kolar News

Kolar News 15 December 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में गुरुवार देर शाम को हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। बारिश के असर के चलते शुक्रवार सुबह राजधानी भोपाल में घना कोहरा छाया रहा। घना कोहरे के चलते विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई। धुंध होने और दृश्यता नहीं होने से बस, ट्रेन और हवाई यात्रा प्रभावित रही। सडक़ों पर लोगों वाहनों में लाइट जलकर आते-जाते दिखाई दिये। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अब ठंड बढ़ सकती है।  सीजन के इस पहले मावठे ने ठंड बढ़ा दी है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। भोपाल में गुरुवार रात 11:30 बजे तक 8 घंटे में 21.6 मिमी बारिश हुई। इससे दिसंबर में बारिश का नया रिकॉर्ड बन गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि इससे पहले 13 दिसंबर 2014 को 19.5 मिमी बारिश हुई थी। बारिश एवं ओलावृष्टि की सम्भावना मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना जताई हैं। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, उसमें अनुसार भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, गुना ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, बेतुल, हरदा एवं होशंगाबाद जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की सम्भावना है। कई जिलों में यह मौसम आने वाले दिनों में देखा जा सकता है।  

Kolar News

Kolar News 13 December 2019

छतरपुर। सरकार की लाखों करोड़ों रूपए की योजनाएं जमीन पर किस तरह धराशायी हो जाती हैं यह बुन्देलखण्ड पैकेज से हुए निर्माण कार्यों को देखकर समझा जा सकता है। सरकारी आंकड़े ही बता रहे हैं कि बुन्देलखण्ड में इस पैकेज से हुए कामकाज की गुणवत्ता बदतर है। खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने लोकसभा में अपने लोकसभा क्षेत्र को लेकर एक प्रश्न उठाते हुए पूछा कि क्षेत्र के पन्ना, राजनगर, खजुराहो, चंदला, पवई जैसे नगरों में नल-जल योजना के काम लंबित क्यों है। इस पर सरकार की ओर से जल शक्ति मंत्री ने जवाब दिया कि इस पैकेज के तहत क्षेत्र में 1297 योजनाएं शुरू की गई थीं जिनमें 997 योजनाएं अब भी फलीभूत नहीं हो सकी हैं।    सांसद ने उठाया मुद्दा सांसद वीडी शर्मा ने लोकसभा में उठाए प्रश्न के तहत पूछा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में बांधों की स्थिति एवं सिंचाई के साधनों के क्या इंतजाम हैं। बुन्देलखण्ड पैकेज के अंतर्गत क्या-क्या काम हुए। इस पर सरकार ने बताया कि एक हजार करोड़ के बजट को खर्च कर इस क्षेत्र में पानी की टंकी, पाइप लाइनों का निर्माण किया जा चुका है लेकिन अब भी काफी काम लंबित है। सांसद ने कहा कि लंबित योजनाओं के कारण लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर केन्द्र सरकार क्या कर सकती है। इस पर जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सिंचाई और पेयजल संबंधी योजनाओं का जिम्मा मूलत: राज्य सरकार का होता है। समय-समय पर केन्द्र सरकार इसकी निगरानी करती है हम जल्द ही इन कार्यों की समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि सांसद वीडी शर्मा सदन में लगातार अपने क्षेत्र की समस्याएं उठा रहे हैं। 

Kolar News

Kolar News 13 December 2019

छतरपुर। शायद ये पहला मामला है जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कराने के बदले हितग्राही द्वारा जमा की गई प्रीमियम राशि को ब्याज सहित बीमा कंपनी द्वारा वापस किया जाएगा। बीमा के नाम पर कंपनियों ने करोड़ों रूपए डकार लिए और किसानों को एक फूटी कौड़ी नहीं दी है। एक उपभोक्ता ने फोरम की शरण ली जिसमें फोरम द्वारा प्रीमियम राशि को ब्याज सहित दिए जाने का आदेश दिया है।    जानकारी के मुताबिक राजनगर तहसील अंतर्गत ग्राम रनगुवां के रहने वाले वीरेन्द्र कुमार शुक्ला पुत्र गयाप्रसाद शुक्ला ने सेवा सहकारी समिति पथरगुवां से अपनी 1.800 हेक्टेयर में खरीफ फसल का बीमा कराया था। किसान के द्वारा 1260 रूपए प्रीमियम के जमा किए गए थे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से जमा किए गए प्रीमियम के बाद भी 2017 में सूखा होने के बदले किसान को फूटी कौड़ी नहीं मिली। समूचा जिला सूखाग्रस्त घोषित किया गया था और सरकार ने किसानों को सूखा राहत राशि भी उपलब्ध कराई थी फिर भी कंपनी ने बीमा का क्लेम नहीं दिया। वीरेन्द्र शुक्ला ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज की। बीमा कंपनी एचडीएफसी, एरगा को नोटिस दिया गया और उनका पक्ष भी जाना गया। फोरम के अध्यक्ष श्रीराम दिनकर, वरिष्ठ सदस्य डॉ. संजय कुमार शर्मा एवं निशा गुप्ता ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बीमा कंपनी को निर्देश दिए कि वह किसान को फसल बीमा की प्रीमियम राशि ब्याज सहित चुकाए एवं सेवा में कमी के बदले पांच हजार तथा वाद व्यय के दो हजार रूपए अदा करे। 

Kolar News

Kolar News 13 December 2019

भोपाल। राजस्थान में ऊपरी हवा में बने चक्रवाती घेरे के असर से मध्यप्रदेश में गुरुवार सुबह से मौसम बदल गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हैं। कहीं-कहीं से हल्की बारिश के भी समाचार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 18 दिसम्बर तक आसमान में बादलों का डेरा रहेगा।    मध्यप्रदेश के मौसम में गुरुवार सुबह से बदलाव दर्ज किया गया। आसमान में बादल छा गए। होशंगाबाद, पचमढ़ी, हरदा, श्योपुर कलां और भिंड जिले के कुछ हिस्सों में बारिश भी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में ऊपरी हवा में एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जो उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश के उत्तरी और मध्य भाग पर दिखाई दे रहा है। प्रदेश के ग्वालियर-चंबल, रीवा, भोपाल तथा होशंगाबाद संभागों में बादल छाए हुए हैं, वहीं कहीं-कहीं बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने इन संभागों में दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की भविष्यवाणी की है।    18 से आएगी ठंड में तेजीमौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला का कहना है कि चक्रवाती घेरे के उत्तर की ओर बढ़ जाने पर 15 दिसम्बर से बादल छाने और बारिश का सिलसिला बंद हो जाएगा, हालांकि 18 दिसम्बर तक प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में मौसम ऐसा ही रह सकता है। इसके उपरांत मध्यप्रदेश में बादल छंट जाएंगे और तेज ठंड पड़ना शुरू हो जाएगा। 

Kolar News

Kolar News 12 December 2019

जबलपुर। राज्य शासन द्वारा जबलपुर में आयोजित तीन दिवसीय ओशो महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव में शामिल होने हजारों की संख्या देश-विदेश से ओशो भक्त जबलपुर पहुंचे हैं। ओशो महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को कार्यक्रमों की शुरुआत सक्रिय ध्यान से हुई। स्वामी अनादि अनंत अमृत धाम आश्रम जबलपुर के मार्गदर्शन में हजारों ओशो भक्तों ने सक्रिय ध्यान में भाग लिया। इनमें विदेशी भक्त भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। इसके बाद विधानसभा के पूर्व अशोक चतुर्वेदी के नेतृत्व मां साधना ओशो इंटरनेशनल फाउंडेशन पुणे एवं फिल्म निदेशक सुभाष घई का व्याख्यान हुआ। ध्यान क्या और क्यों इस विषय पर लेखिका सीमा कपूर द्वारा व्याख्यान दिया गया। महोत्सव में शाम तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिनमें ध्यान और धर्म को लेकर वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे। बता दें कि बुधवार को जबलपुर कमिश्नर रविन्द्र कुमार मिश्रा ने इस तीन दिवसीय ओशो महोत्सव का शुभारं किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति गोडबोले, विधायक विनय सक्सेना, डॉ. राजेश धीरावाणी, आलोक मिश्रा, कृष्ण वेदांता, कपिल तिवारी, सीमा कपूर, डॉ नसरत मेहंदी, आलोक मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन थे। कार्यक्रम में कलेक्टर भरत यादव ने पहली बार शासकीय स्तर पर आयोजित इस महोत्सव में देश-विदेश से आये ओशो भक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ओशो महोत्सव से आचार्य रजनीश की कर्मभूमि रहे जबलपुर को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।महापौर डॉ स्वाति गोडबोले ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ओशो महोत्सव के आयोजन को जबलपुर वासियों के लिए गौरव बताया। उन्होंने महोत्सव में आये ओशो भक्तों का शहरवासियों की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि माँ नर्मदा के गोद में बसे जबलपुर को आचार्य रजनीश ने अपनी कर्मस्थली बनाया, यहाँ शिक्षा ग्रहण की और ज्ञान प्राप्त करने के बाद समूचे विश्व को अपने विचारों से आलोकित किया तथा इस शहर को विशिष्ट पहचान दिलाई।कमिश्नर रविन्द्र कुमार मिश्रा ने आचार्य रजनीश की कर्मभूमि पर ओशो महोत्सव के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ओशो ने अपने विचारों की क्रान्ति से  समूचे विश्व को आलोकित किया है। उन्होंने देश में स्थित सभी ओशो ध्यान केन्द्रों को प्रकाश पुंज बताया। उन्होंने कहा कि ध्यान से प्रयोग की शैली विश्व में आचार्य रजनीश ने ही विकसित की। उन्होंने महोत्सव में आये ओशो भक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि महोत्सव जबलपुर को नई पहचान देगा और इससे पर्यटन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

Kolar News

Kolar News 12 December 2019

भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा सर्दी के मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से जयपुर-रेनीगुंटा के बीच शुक्रवार, 13 दिसम्बर से आगामी 30 दिसम्बर तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन ट्रिप में चलाई जाएगी। यह ट्रेन भोपाल रेल मण्डल के भोपाल एवं इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी। यह जानकारी भोपाल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने गुरुवार को मीडिया को दी।   उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09715 जयपुर-रेनीगुंटा साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस शुक्रवार, 13 दिसम्बर से आगामी 27 दिसम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को जयपुर से रात 9.40 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार को सुबह 09.25 बजे भोपाल, सुबह 11.40 बजे इटारसी होते हुए तीसरे दिन रविवार को दोपहर 01.35 बजे रेनीगुंटा स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09716 रेनीगुंटा-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस आगामी 16 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक प्रत्येक सोमवार को रेनीगुंटा स्टेशन से रात 8.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को रात 9.05 बजे इटारसी, रात 11.25 बजे भोपाल होते हुए तीसरे दिन बुधवार को दोपहर 12.20 बजे जयपुर स्टेशन पहुंचेगी।    रास्ते में यह ट्रेन दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, उज्जैन, सुजालपुर, भोपाल, इटारसी, बेतूल, आमला, नारखेड़, नवी, वर्धा, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, तेनाली जं., ओंगोल, नेल्लौर, एवं गुडूर स्टेशनों पर हाल्टे लेगी। इस ट्रेन में 02 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 04 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 12 December 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्य सरकार के सरकारी खजाने को भरने के उद्देश्य से इसी साल जुलाई और सितम्बर के महीने में पेट्रोल-डीजल पर वैट में इजाफा किया था। इसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमत पर पड़ा है और अब मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम देश के सभी राज्यों से अधिक हो गए हैं। राजधानी दिल्ली के मुकाबले भोपाल के नागरिकों को एक लीटर पेट्रोल पर आठ रुपये अधिक दाम देने पड़ रहे हैं।  भोपाल में बुधवार को पेट्रोल 83.18 रुपये प्रति लीटर के दाम में बिक रहा है। जबकि देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 75 रुपये प्रति लीटर है। मुम्बई में 80.65, बेंगलुरू में 77.57, जयपुर में 79.19 और गोवा में सबसे सस्ता 70.90 रुपये प्रति लीटर में पेट्रोल उपभोक्ताओं को मिल रहा है। भोपाल में इतना महंगा पेट्रोल बिकने के पीछे का कारण राज्य सरकार द्वारा बीते छह महीने में दो बार टैक्स बढ़ाना बताया जा रहा है। राज्य सरकार ने जुलाई में पेट्रोल पर लगने वाले वैट में दो रुपये और सितम्बर में 2.91 रुपये का इजाफा किया था। इससे प्रदेशभर में पांच रुपये तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गये थे। हालांकि डायनमिक प्राइजिंग के जरिए हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ और घट रहे हैं, लेकिन वैट के हिसाब से प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी ज्यादा इजाफा हो रहा है। पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बुधवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में बताया कि मध्यप्रदेश में राज्य सरकार द्वारा लगाया जा रहा वैट अधिक होने से पेट्रोल-डीजल के दाम यहां देशभर से अधिक हैं। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग-अलग हैं। भोपाल में बुधवार को पेट्रोल के दाम 83.18 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, रीवा में सबसे महंगा 85.70 रुपये लीटर के भाव में पेट्रोल बेचा जा रहा है। प्रदेश के अन्य शहरों में 83 से 85 रुपये के बीच पेट्रोल बेचा जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 11 December 2019

भोपाल| उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद मध्यप्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट आ गई है। कई जिलों में कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग ने 12 और 13 दिसंबर को कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।   उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवा का रुख धीरे-धीरे मध्यप्रदेश में बढ़ने लगा है। इससे यहां तापमान में गिरावट आने लगी है। ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में पचमढ़ी और बैतूल का पारा सबसे कम पहुंच गया है। दोनों ही स्थानों पर करीब 8 डिग्री से. न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।   यहां गिरेंगे ओले और होगी बारिश मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 और 13 दिसम्बर को बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद ठंड और बढ़ जाएगी। फिलहाल भोपाल का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के करीब है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में और कमी आएगी। ग्वालियर में भी 12 और 13 दिसंबर को बारिश और ओलावृष्टि की आशंका व्यक्त की गई है। यहां गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती है। इसके अलावा तापमान में गिरावट भी संभव है। फिलहाल ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री है।   मौसम विभाग के मुताबिक जबलपुर में भी 12 और 13 दिसम्बर को बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओलावृष्टि की भी आशंका है। इसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। जबकि 15 और 16 दिसम्बर को दो दिनों तक कोहरा छा जाने से दृश्यता पर असर पड़ सकता है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री बना हुआ है। जबकि तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, वहीं 15 और 16 दिसम्बर को हल्का कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है।सतना में भी 12 और 13 दिसम्बर को बादल छाए रहेंगे, वहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां भी ओलावृष्टि की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद तापमान में अचानक गिरावट आएगी। क्षेत्र में सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी बना रह सकता है।   यहां पड़ेगा कोहरा मौसम विभाग ने आने वाले समय के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, सतना और शाजापुर जिले में कोहरा छा जाएगा। इस कारण दृश्यता में कमी आएगी। मौसम विभाग का यह अनुमान 11 दिसम्बर तक रहेगा।   यह था पिछले 24 घंटों का हाल मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे से मौसम शुष्क बना हुआ है। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल, जबलपुर, उज्जैन और चंबल संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान 8 डिग्री बैतूल का रिकार्ड किया गया।  

Kolar News

Kolar News 11 December 2019

जबलपुर | तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ओशो महोत्सव की बुधवार को शुरुआत हुई| जबलपुर विधायक विनय सक्सेना और कलेक्टर भरत यादव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| तीन दिवसीय ओशो महोत्सव 11 से 13 दिसंबर तक चलेगा| ओशो महोत्सव में कई जानी मानी हस्तियों सहित बड़ी संख्या में ओशो के अनुयायी शामिल होने पहुंचे है| आज प्रसिद्व आध्यात्मिक गुरु ओशो का है जन्मदिन है, इस उपलक्ष्य मे इस कार्यक्रम का आयोजन शहर के तरंग ऑडिटोरियम में किया जा रहा है| जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है| ओशो महोत्सव में देश विदेश से ओशो भक्त जबलपुर पहुंचे है |    उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार पहली बार इस कार्यक्रम की मेजबानी करने जा रही है| तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग स्टॉल लगाकर ओशो के जीवन प्रसंग को दिखाया जाएगा| वहीं ओशो के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की जाएगी| देश-विदेश से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे|    

Kolar News

Kolar News 11 December 2019

जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी और आचार्य रजनीश की कर्मस्थली जबलपुर में बुधवार, 11 दिसम्बर से तीन दिवसीय ओशो महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि ओशो महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रामपुर स्थित तरंग प्रेक्षागृह एवं पांडुताल मैदान में होने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में ओशो भक्त शामिल होने के लिए जबलपुर आ रहे हैं।  उन्होंने बताया कि राज्य शासन के आध्यात्म विभाग द्वारा जिला प्रशासन एवं जबलपुर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के सहयोग से पहली बार जबलपुर में ओशो महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर यादव ने महोत्सव में शामिल होने आ रहे विशिष्ट अतिथियों एवं ओशो भक्तों के ठहरने, भोजन एवं परिवहन के लिए माकूल इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम कर लिये गये हैं। शहर आने वाले ओशो भक्तों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए रेलवे स्टेशन, विमानतल और बस स्टैण्ड में काउंटर स्थापित कर सभी जगह वालिंटियर्स तैनात कर दिये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत ने शहर में 11, 12 एवं 13 दिसम्बर को होने जा रहे ओशो महोत्सव की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं और जिला प्रशासन से इसे लेकर लगातार संपर्क में है। मंत्री भनोत की पहल पर ही जबलपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने की मंशा से राज्य शासन द्वारा ओशो महोत्सव के लिए पर्याप्त बजट का आवंटन कराया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशा के अनुरूप ओशो महोत्सव के स्तरीय और भव्य स्वरूप में आयोजन पर जोर दिया है।

Kolar News

Kolar News 10 December 2019

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में भोपाल में आगामी 19 से 21 दिसम्बर तक राष्ट्रीय बाल-रंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव में पहले दिन सांस्कृतिक, साहित्यिक, मदरसा, संस्कृत एवं योग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। दूसरे दिन 20 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक-नृत्य होगा। इसमें 20 राज्यों एवं 4 केन्द्र शासित प्रदेशों के बच्चे भाग लेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि बाल-रंग उत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम पाँच स्थान प्राप्त करने वाले दलों को समापन समारोह में पुन: प्रदर्शन करने का अवसर दिया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त दल को 31 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त दल को 21 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त दल को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त 5 हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा। बाल-उत्सव में तीनों दिन लघु भारत तथा समर्थ भारत प्रदर्शनी में भारत की लोक कला, संस्कृति और परम्पराओं के साथ देश की उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी। साथ ही, स्काउट कैम्प और क्रिएटिव क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा।उन्होंने बताया कि बाल-रंग उत्सव में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ लेने के लिये फूड जोन बनाया जायेगा। इसमें लगभग 25 स्टॉल लगाये जायेंगे। फूड जोन में भोपाल शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा बनाये गये व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। उत्सव में बच्चों की सुरक्षा, चिकित्सा और रहने-खाने की व्यवस्था रहेगी। प्रतिभागी बच्चों को भोपाल के आसापास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जायेगा।

Kolar News

Kolar News 10 December 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं के बाद 10 जिलों में कोहरे की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 दिसम्बर से एक बार फिर गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इसके बाद प्रदेश में और अधिक ठंड बढ़ जाएगी। फिलहाल सबसे कम तापमान बैतूल का 8 डिग्री से पहुंच गया है।    भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक 11 दिसम्बर तक पूरे मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चम्बल और भोपाल संभागों के जिलों में 12 और 13 दिसम्बर को हल्की बारिश होगी। 14 दिसम्बर तक मौसम साफ हो जाएगा और पश्चिम मध्य प्रदेश में तापमान विशेष रूप से कम होने लगेगा। अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश में (ग्वालियर, चम्बल रीवा एवं सागर संभाग) हल्के से मध्यम कोहरा छाने की रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हवा फिलहाल कम आ रही है, जिसकी रफ्तार 13 दिसम्बर से बढ़ने वाली है। इसके बाद मध्यप्रदेश में और अधिक कंपकपाने वाली ठंड हो जाएगी।   सामान्य से कम हुआ तापमान   पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। होशंगाबाद, जबलपुर, भोपाल और इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य तथा शेष संबागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री बैतूल में दर्ज किया गया।   कहां है सबसे कम तापमान   बैतूल- मध्यप्रदेश में इस वक्त सबसे कम तापमान बैतूल जिले में पहुंच गया है। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया है। जबकि पूरे सप्ताह 8 डिग्री के आसपास बना रहेगा। जबकि मंगलवार तक यहां कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जबकि 13 दिसम्बर से तीन-चार दिनों तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और बारिश का पूर्वानुमान है।   पचमढ़ी- आमतौर पर सबसे ठंडा रहने वाला पचमढ़ी में इस समय 8 डिग्री न्यूनतम तापमान है। यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री से नीचे आ गया है। यहां भी पहाड़ और जंगल होने के कारण अच्छी ठंड पड़ने लगी है।   उमरिया- उमरिया में भी तापमान कम होने लगा है। यहां फिलहाल 10 डिग्री से. तापमान पहुंच गया है। यहां हर साल तापमान जीरो डिग्री के करीब तक पहुंच जाता है। सोमवार को यहां भी हल्का कोहरा छा गया था। इसके साथ ही 13 दिसम्बर से तीन दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।   ग्वालियर- उत्तर भारत से लगे ग्वालियर-चंबल संभाग में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। यहां 12 दिसम्बर से 8 डिग्री के नीचे पहुंचने का पूर्वानुमान है। जबकि 13 दिसम्बर से तीन-चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।   भोपाल- यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे चले गया है। 12 दिसम्बर से इसमें एक डिग्री की गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 दिसम्बर से तीन-चार दिनों तक यहां बारिश और गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है।   इंदौर- मालवा क्षेत्र में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। इंदौर शहर में पारा 13 डिग्री पर पहुंच गया है। दो दिन बाद यहां 12 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा। जबकि अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने लगी है। यहां भी 13 दिसम्बर से दो-तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद आंशिक कोहरा भी आ सकता है।   जबलपुर- सोमवार को जबलपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 13 दिसम्बर के बाद तीन-चार दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।   खजुराहो- विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से. रहा, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री। यहां सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि तीन दिनों तक यही स्थिति रहने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 दिसम्बर से तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बौछारें या बारिश हो सकती है।

Kolar News

Kolar News 10 December 2019

इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर की दान राशि पर आयकर विभाग ने नकेल कस दी है। इसके लिए बकायदा आयकर विभाग ने मंदिर की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रशासन को  नोटिस भेजा है। हालांकि आयकर विभाग के नोटिस के बाद कई पेंच उलझे हुए नजर आ रहे हैं।   इंदौर स्कीम नम्बर 71 स्थित 132 साल पुराने रणजीत हनुमान मंदिर की देख-रेख व्यास परिवार करता है, जिसमें उनकी पांचवी पीढ़ी मंदिर में सेवा कार्य और पूजन व्यवस्था संभालती है। मंदिर के पुजारी दीपेश व्यास की मानें तो मंदिर में चढ़ावे के तौर पर 14 से 15 दान पेटियों में हर माह 6 से 7 लाख नकद राशि आती है। दूसरी और कुछ भक्त मंदिर में गेहूं, चावल, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री भी भेंट करते हैं, जिनका उपयोग मंदिर में स्थित अन्न क्षेत्र में किया जाता है। जहां निर्धन, वृद्धजन और भक्तों सहित कुल 500 लोग प्रतिदिन भोजन करते हैं। मंदिर की दान पेटियां, प्रशासन और भक्तों मौजूदगी में हर डेढ़ माह में खोली जाती है। उन्होंने ये भी बताया कि वर्ष 2005 से जिला प्रशासन मंदिर की देख-रेख कर रहा है।    यही वजह है कि भगवान हनुमान के मंदिर की आय को लेकर कुछ समय पहले आयकर विभाग के अधिकारियों ने गणना की थी और अब मंदिर के प्रशासक नियुक्त किये गए एसडीएम रवि कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए कुछ समय पहले आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है, जिसके बाद पत्राचार के माध्यम से कई दफा आयकर विभाग को प्रशासन ने दलील दी है। ऐसे में 13 दिसम्बर को नोटिस के मामले में वे मुख्य आयकर आयुक्त के सामने मय प्रमाण तथ्य रखेंगे।   दरअसल नोटिस के जरिये आयकर विभाग ने मंदिर में दान दी जाने वाली खाद्य सामग्री को भी आय माना है। साथ ही भगवान हनुमान और उनकी देख-रेख कर रहे प्रशासन को लगभग 2 करोड़ 23 लाख का आयकर नोटिस भेजा है। जबकि हनुमान मंदिर में इस दौरान दान की राशि का योग 2 करोड़ 65 हजार की आय, आयकर विभाग ने मानी है। ऐसे में मंदिर प्रशासक एसडीएम रवि कुमार ने बताया आयकर विभाग मंदिर की दान राशि को आय बताकर नोटिस भेज दिया। प्रशासन ने आयकर विभाग को पहले तो ये बताया कि रणजीत हनुमान मंदिर, एक चेरिटेबल संस्था है तो इसमें दान की राशि को आय कैसे माना जाए ? वहीं दूसरा तथ्य ये भी रखा गया कि विभाग ने आय की गणना करते समय दान पेटियों के अलावा, रसीद लेकर दी जाने वाली राशि सहित ख़ाद्य सामग्री को भी आय की गणना में शामिल कर आय, 2 करोड़ 65 हजार मानी है। जबकि खाद्य सामग्री से लोगो को नि:शुल्क भोजन कराया जाता है साथ ही दान राशि से मंदिर का विकास और रख- रखाव किया जाता है। आयकर विभाग ने प्रशासक को नोटिस भेजा है कि दान राशि कोई व्यक्तिगत आय नही है। ऐसे में 13 दिसम्बर को वो मुख्य आयकर आयुक्त को इन बातों से अवगत कराएंगे। आयकर विभाग ने नोटबन्दी के समय मंदिर की दान पेटियों में आई राशि की जानकारी भी मांगी है। फिलहाल, आयकर विभाग और प्रशासन मामले में आमने सामने है लेकिन सवाल ये है कि क्या अब भगवान हनुमान को भी अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए आयकर चुकाना होगा। हालांकि इस बात का जबाव मिलना अभी मुश्किल है, लेकिन दान राशि को आय मानकर नोटिस देना क्या उचित है?

Kolar News

Kolar News 9 December 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन पर सोमवार को नगर निगम ने बुल्डोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लीज समाप्त होने के बाद की गई है। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हाईकोर्ट से रिव्यू पिटीशन खारिज होने के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को ही पत्रकार भवन को सील कर दिया था। सोमवार को सुबह नगर निगम अधिकारियों ने भवन को खाली कराकर धराशायी कर दिया। निगम अफसरों के मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा 1969 में मालवीय नगर में करीब 17 हजार वर्गफीट में पत्रकार भवन का निर्माण कराया था और उसे 34 साल के लिए लीज पर पत्रकारों को सौंप दिया गया था, लेकिन उस पर कुछ पत्रकार संघों द्वारा कब्जा कर लिया गया। लीज समाप्त होने के बाद पत्रकार संघ भवन से कब्जा छोडऩे के लिए तैयार नहीं थे। इस भवन को लेकर जिला प्रशासन और पत्रकार संघों के विवाद विवाद मप्र हाईकोर्ट पहुंच गया। कई वर्ष तक यह विवाह हाईकोर्ट में चलता रहा। शहर सर्किल एसडीएम जमील खान ने बताया कि जस्टिस सुजॉय पॉल की एकलपीठ ने कहा कि पत्रकार संघ और समितियां उक्त जमीन पर अपना अधिकार साबित करने में विफल रहे हैं। लिहाजा कोर्ट ने कलेक्टर भोपाल के उस फैसले को सही करार दिया, जिसमें लीज निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को पत्रकार भवन में बने दफ्तरों को सील कर भवन को अपने कब्जे में ले लिया था और रविवार की रात इस भवन को तोडऩे की पूरी तैयारी की गई।रातों-रात भवन के अंदर बने दफ्तरों का सामान बाहर निकालकर सडक़ पर रखवा दिया और सोमवार को सुबह करीब पांच बजे नगर निगम के बुल्डोजर भवन को गिराने के लिए पहुंचे गए। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने पत्रकार भवन को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। मामले को लेकर प्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट ने पत्रकार समितियों की अपील खारिज कर दी थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पत्रकार भवन काफी जर्जर हो गया था। इसकी जगह पर अब पत्रकारों के लिए सर्व सुविधायुक्त नया भवन बनाया जाएगा। वहीं पत्रकार संघों ने आरोप लगाया कि अभी मामला अदालत में चल रहा था। नगर निगम और जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद भवन को तोड़ दिया।

Kolar News

Kolar News 9 December 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। प्रदेश के ग्वालियर-चम्बल, पंचमढ़ी, खजुराहों समेत कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापना 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। रात में ठंड का असर तेज होते ही गर्म कपड़ों की मांग भी तेजी से बढ़ने लगी है। पेटियों में बंद रखे ऊनी कपड़े बाहर निकल आए हैं। दिन में भी बच्चे व बुजुर्ग के बाद अब बड़े भी गर्म कपड़ों से ढंके नजर आने लगे हैं। दिसम्बर का पहले सप्ताह में ही प्रदेशभर में ठंड का असर तेज हो गया था, लेकिन इस बीच दो दिन तक हल्की गर्मी होने से गर्म कपड़ों की तरफ रुझान कम होने लगा था। अब दिसम्बर के दूसरे सप्ताह के शुरू होते ही ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। नगरों की कपड़ा दुकानों पर भीड़ दिखने लगी है। अभी सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं से ठिठुरन बढती जा रही है। वातावरण में ठंड बढऩे के साथ गर्म कपड़ों का बाजार चल पड़ा है। प्रतिदिन दुकानों में गर्म कपड़ों की अच्छी खासी बिक्री हो रही है।गर्म कपड़ों के विक्रेताओं से चर्चा करने पर यह बात सामने आ रही है कि इस साल अधिक बारिश व मौसम के मिजाज को देखते हुए अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। इसी के चलते उनके द्वारा ऊनी कपड़ों का अच्छा स्टॉक किया गया है । ट्रांसपोर्टिंग की लागत बढऩे के कारण गर्म कपड़ों की कीमतों में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। समय के हिसाब से युवाओं के बीच स्वेटर की मांग कम हुई है। वहीं इसकी जगह जैकेट की मांग ज्यादा है। जैकेट 400 से दो हजार व महिलाओं और युवतियों के स्वेटर 200 से 1000 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं। वहीं ठंड के चलते गर्म खाद्य पदार्थों की दुकानों पर इन दिनों काफी चहल-पहल दिखाई दे रही है।राहत पाने अलाव का ले रहे सहारासर्दी के चलते सुबह-शाम जगह-जगह अलाव जलते हुए दिखाई देने लगे हैं, जहां पर अलाव ताप कर लोग सर्दी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। वैसे तो ठंड का यह प्रारंभिक रूप है। दिसम्बर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के बाद कड़ाके की ठंड पडऩे लगी है। शुक्रवार-शनिवार की रात से सर्द हवाएं चलने के कारण अचानक ठंड का असर तेज हुआ और तभी लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे। रविवार-सोमवार की रात भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने तथा अलाव जलाने के लिए मजबूर कर दिया। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे ठंड से रबी की प्रमुख फसल गेहूं को फायदा होने की उम्मीद है। इससे किसानों के चेहरे पर प्रसन्नाता दिखाई देने लगी है तो वहीं आलू एवं चने की फसल पर ठंड का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इधर ठंड ने गर्म वस्त्र के व्यवसाय में भी बढ़ोतरी कर दी है। ऊनी वस्त्रों के साथ ही गर्म एवं चटपटे व्यंजनों की दुकानों पर भी भीड़ दिखाई देने लगी है।

Kolar News

Kolar News 9 December 2019

रीवा। भारत-पाक के बीच 1971 में हुए युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस एवं पराक्रम दिखाते हुए मात्र 13 दिनों में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। इसी उपलक्ष्य में इस वर्ष भी विजय दिवस समारोह का आयोजन गरिमा पूर्वक किया जाएगा। पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आगामी 16 दिसम्बर को रीवा के स्वयंवर विवाह घर नरेन्द्र नगर में दोपहर 12 बजे भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।  परिषद के मीडिया प्रभारी हवलदार दीपक द्विवेदी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि इस युद्ध में जिले के पांच वीर सपूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके अलावा अन्य युद्धों एवं आतंकी गतिविधियों में शहीद वीर सपूतों की वीर नारियों व वीर माता पिता को सम्मानित किया जायेगा। परिषद द्वारा बच्चों को दी जाने बाली छात्रवृत्ति का चैक वितरित किये जाएंगे। 

Kolar News

Kolar News 6 December 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश के तबादलों का दौर जारी है। शुक्रवार को शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। राज्य शासन ने 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आईसीपी केशरी को दिल्ली में मध्यप्रदेश भवन में आवासीय आयुक्त पद के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीईबी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।    आईसीपी केशरी द्वारा पीईबी का अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने पर प्रभांशु कमल (भाप्रसे 1985) कृषि उत्पादन आयुक्त मप्र तथा अध्यक्ष पीईबी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। इसके अलावा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं वाणिज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मनु श्रीवास्तव द्वारा प्रमुख सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एवं आयुक्त उद्योग का कार्यभार ग्रहण करने पर अशोक शाह (भाप्रसे 1990) प्रमुख सचिव श्रम विभाग तथा प्रमुख सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एवं आयुक्त उद्योग अतिरिक्त प्रभार केवल प्रमुख सचिव के अतिरिक्त पद से मुक्त होंगे। आगामी आदेश तक दोनों अधिकारी अपने पदों पर कार्यभार संभालेंगे। 

Kolar News

Kolar News 6 December 2019

भोपाल। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्रीसे. उमरिया में रिकार्ड किया गया। भोपाल में बुधवार-गुरुवार की रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्रीसे.दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। इसके पूर्व 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्रीसे. दर्ज हुआ था। मौसम विज्ञानियों ने 2-3 दिन तक तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहने की संभावना जताई है।   14 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता के मुताबिक औसत 14 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी,उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इस वह से वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। साथ ही रात के साथ ही अब दिन के तापमान में गिरावट होने लगी है। इसी क्रम में गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्रीसे. दर्ज किया गया,जो कि सामान्य से 2 डिग्रीसे.कम रहा। यह बुधवार के अधिकतम तापमान (26.0) के मुकाबले 1.7 डिग्रीसे.कम भी है।   मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हवा का रुख भी लगातार उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। यह सिलसिला 8-9 दिसंबर तक जारी रहने के आसार हैं। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से मौसम का मिजाज बदलेगा। हवाओं का रुख बदलने से तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।  

Kolar News

Kolar News 6 December 2019

दतिया। सुनो, सुनो, सुनो.. , समस्त ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड हो गई हैं। इसलिए अपने वच्चों को नियमित स्कूल भेजें एवं घर पर भी पढ़ाई पर ध्यान दें।" शिक्षा विभाग द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ इस तरह की मुनादी जिले के ग्रामीण इलाकों में कराई जा रही है। गुरुवार को सुबह से कई गांवों में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की, साथ ही घर पर पढ़ाई में उनका सहयोग करने के लिए भी कहा। मुनादी का काम पिछले तीन दिनों से चल रहा है। पहले गांवों में मुनादी कराई जाती है, फिर शिक्षक व अन्य शिक्षाकर्मी घर-घर जाकर अभिभावकों से मिलकर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की बात करते हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्तता में सुधार लाने के मकसद से पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाओं को बोर्ड परीक्षा घोषित किया है। साथ ही शिक्षकों का उत्तरदायित्व भी निर्धारित किया गया है। इससे पहले इन दोनों कक्षाओं की 2009 में आखिरी बार बोर्ड परीक्षा ली गई थी। इसके बाद सरकार ने दोनों परीक्षाओं को स्कूल स्तर पर कराने का निर्देश दे दिया था। पहले बच्चे अपने प्राप्तांक पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे। उन्हें लगता था कि स्कूल से उत्तीर्ण होने लायक नम्बर मिल जाएंगे, लेकिन अब 5वीं और 8वीं कक्षा की वोर्ड परीक्षा पास करना चुनौती होगी। हालांकि, छात्रों को परीक्षा के माध्यम से दूसरा मौका सफल होने के लिये मिलेगा। पांचवीं और आठवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण होने के बाद छात्र दो महीने बाद दोबारा छात्र परीक्षा दे सकेंगे। यदि दोबारा फिर असफल हुए तो ऐसे विद्यार्थियों को अगले सत्र में प्रायवेट पढ़ाई कर तीसरी बार उसी कक्षा की परीक्षा देनी पड़ेगी। एकीकृत शाला के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पीतम कुशवाहा, संस्था प्रधानाध्यापक हरदास वर्मा एवं सीताराम प्रजापति पिछले तीन दिनों से रोजाना ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं और वहां ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी करवाकर पांचवीं-आठवीं कक्षा बोर्ड होने की जानकारी ग्रामीणों को दे रहे हैं। 

Kolar News

Kolar News 5 December 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शुक्रवार, 06 दिसम्बर को सभी शासकीय स्कूलों में कॉपी चैकिंग का एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से स्कूलों में कॉपी चैकिंग कार्य का निरीक्षण भी कराया जाएगा। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कक्षा के समस्त उपस्थित बच्चों की संबंधित विषयों में शत-प्रतिशत कॉपियों की जांच की जाएगी। अधिकारी एवं कर्मचारी यह भी जांच करेंगे कि विद्यार्थियों द्वारा प्रत्येक विषय की कॉपी बनाई गई है अथवा नहीं। पढ़ाए गए सभी पाठों का अभ्यास कार्य कॉपी में कराया गया है अथवा नहीं। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए अभ्यास कार्य की नियमित रूप से जांच की जा रही है अथवा नहीं।शिक्षकों द्वारा कॉपी जांच कर गलती सुधार के लिये गलतियों पर लाल स्याही से गोले लगाकर उनके पास सही शब्द लिखे जा रहे हैं अथवा नहीं। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को नियमित रूप से व्यक्तिगत फीडबैक (टीप) देकर पुन: अभ्यास कराया जा रहा है अथवा नहीं। अभियान के अंतर्गत निरीक्षण के बाद अधिकारियों से निश्चित प्रारूप में प्रतिवेदन प्राप्त कर कॉपी चैकिंग का समग्र आकलन किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 5 December 2019

भोपाल। हिमाचल और कश्मीर में हुई बर्फबारी की वजह से आ रही सर्द हवाओं के चलते मौसम ने मध्य प्रदेश में भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और पारा लुढ़कने लगा है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के चलते रात के तापमान में लगातार गिरावट होने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को ग्वालियर का तापमान 6 डिग्री से 5.8 डिग्री दर्ज किया गया,जो प्रदेश में सबसे कम रहा।   मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला 8-9 दिसम्बर तक चलेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगेगी। राज्य के कुछ शहरों में तो लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है।   मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों उत्तर भारत में हुई बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में जबरदस्त ठंड शुरू हो गई है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं ने मैदानी इलाके में सिहरन बढ़ाना शुरू कर दिया है। शुक्ला के मुताबिक वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। साथ ही हवा का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। करीब 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही उत्तरी हवा के कारण ठंड बढ़ने लगी है। यह सिलसिला अगले 4 दिन तक जारी रहने के आसार हैं। इसके बाद उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने से हवाओं का रुख बदलेगा। इससे एक बार फिर रात के तापमान में इजाफा होगा।   हवा की दिशा बदलने से मालवा में नहीं गिर रहा तापमान अजय शुक्ला के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी हवा से ग्वालियर, चंबल संभाग में तो रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हो रही है, लेकिन मालवा क्षेत्र में रात के तापमान बढ़े हुए हैं। दरअसल, प्रदेश में आ रही उत्तरी हवा की दिशा बाद में बदलकर पूर्वी हो जा रही है। इस वजह से अभी मालवा क्षेत्र में अपेक्षाकृत ठंड नहीं पड़ रही है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि बुधवार से उत्तरी हवाओं का प्रदेश में आगमन होने लगा है। इससे रात्रि के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगी है। खासकर उत्तरी मध्यप्रदेश में इसका ज्यादा प्रभाव है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे खिसक गया है। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही दतिया में 6.8 डिग्री, खजुराहो में 7 डिग्री, नौगांव में 8.3 डिग्री, उमरिया में 8.6 डिग्री टीकमगढ़ में 8.7 डिग्री, सतना में 9.0 और श्योपुर में 9.6 डिग्री तथा रीवा में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।   उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अधिकतम तापमान में भी अधिकांश स्थानों पर एक एक डिग्री पारा लुढक़ा है।अगले 24 घंटों में भी मौसम का हाल लगभग ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। कहीं पारा हल्का चढ़ सकता है तो कहीं लुढक़ सकता है। राजधानी भोपाल में भी शाम होते ही सर्द हवाओं से ठिठुरन भरी ठंड का असर दिखने लगा है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान कल की तुलना में 0.6 डिग्री बढक़र 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य है। न्यूनतम मंगलवार के मुकाबले 1.1 डिग्री गिरकर 14.3 डिग्री दर्ज किया गया, हालांकि यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।  

Kolar News

Kolar News 5 December 2019

भोपाल/होशंगाबाद। वन विहार में उपचार के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना भेजी गई बाघिन पूरी तरह स्वस्थ है। रिजर्व प्रबंधन के अनुसार उसने शिकार भी किया है और उसकी गतिविधियां भी पूरी तरह सामान्य हैं।    रायसेन जिले के सिरवारा गांव के समीप रेस्क्यू की गई बाघिन को उपचार के लिए वन विहार लाया गया था। यहां करीब 20 दिनों तक चले उपचार के बाद बाघिन पूरी तरह स्वस्थ हो गई थी। इसके बाद उसे गत सप्ताह सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेज दिया गया था। बाघिन को रिजर्व के चूरना में बने बाड़े में रखा गया है। रिजर्व के डिप्टी डायरेकटर अनिल शुक्ला ने बताया कि बाघिन स्वस्थ है और सामान्य रूप से पानी पी रही है, बाड़े में चहलकदमी कर रही है। उन्होंने बताया कि बाघिन को बाड़े में एक बकरा दिया गया था, जिसका शिकार भी उसने किया है। डिप्टी डायरेक्टर शुक्ला ने बताया कि बाघिन को लेकर रिजर्व प्रबंधन पूरी तरह सतर्क है और बुधवार को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. गुरुदत्त शर्मा उसकी रूटीन जांच के लिए चूरना गए हैं। 

Kolar News

Kolar News 4 December 2019

उज्जैन। उज्जैन कमिश्रन अजीत कुमार ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय आवास आवंटन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिन अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण दूसरे जिले में हो चुका है और उन्होंने शासकीय आवास रिक्त नहीं किया है या जिन्होंने स्वयं का आवास बना लिया है तथा जिन आवासों में शासकीय कर्मचारी की बजाय अन्य व्यक्ति निवासरत होना पाए गए हैं, उन्हें नोटिस देकर तत्परता से शासकीय आवास खाली कराए जाएं, ताकि उक्त रिक्त आवास जरुरतमंद अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवंटित किए जा सकें।  दरअसल, कमिश्नर को लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने नाम से शासकीय आवास आवंटित कर रखे हैं, किन्तु वे शासकीय आवास में निवास नहीं कर स्वयं के बने मकानों में रहते हैं, दूसरे जिले से अप-डाउन करते हैं या उन्हें आवंटित आवासों में दूसरे लोग निवासरत हैं। यह भी शिकायत मिली थी कि कई आवासों में हर समय ताले लगे मिलते हैं। मिश्नर ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार से सभी शासकीय आवासों में निवासरत लोगों की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर कमिश्नर ने बुधवार को शासकीय आवास आवंटन की समीक्षा की। कमिश्नर ने समीक्षा में पाया कि सहकारिता विभाग के एक अधिकारी को 2017 में शासकीय आवास आवंटित हुआ था, किन्तु उन्होंने आधिपत्य नहीं लिया और न ही तत्संबंध में कोई सूचना दी। वर्तमान में अधिकारी का स्थानांतरण हो चुका है एवं शासकीय रिकार्ड के अनुसार मकान उन्हें आवंटित है और वर्तमान में मकान में ताला लगा हुआ है। कमिश्नर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मकान का ताला तुड़वाया जाए। इस दौरान पंचनामा बनाकर वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई जाए। वहीं पाया गया कि सहकारिता विभाग के ही ओपी गुप्ता अपने आवंटित आवास में न रहकर सहकारिता के रेस्ट हाऊस में रहते हैं। कमिश्नर ने डीसीआर एसके भण्डारी को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि अधिकारी या तो आवास पर रहें या रेस्ट हाऊस पर रहें।कमिश्नर ने मत्स्य विभाग के दो कर्मचारियों को हुए आवास आवंटन की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने मलेरिया विभाग के सर्वेलेंस राजेश त्रिवेदी द्वारा स्वयं का आवास होने के बावजूद शासकीय आवास में निवास करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए डीसीआर भण्डारी को निर्देश दिए कि वे दो दिनों में त्रिवेदी से आवास खाली करवाएं। कमिश्नर ने स्कूल शिक्षा विभाग के एक सहायक शिक्षक द्वारा आवास आवंटन कराने एवं उसकी सूचना संकुल प्राचार्य को न देने तथा आवास किराया राशि न देने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सहायक शिक्षक से मकान किराए की राशि शासकीय कोष में जमा कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने डीसीआर को निर्देश दिए कि वे संदेहास्पद सभी आवंटितों को नोटिस देकर समय सीमा में जवाब प्राप्त करें। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाते हैं तो उन सभी आवंटितों से आवास खाली कराएं। उन्होंने आवास आवंटन का कार्य देख रहे सहायक ग्रेड-3 परमार को निर्देश दिए कि वे आवास आवंटन के दौरान आवंटितों की सेवा निवृत्ति की तारीख भी रिकार्ड में रखें। समीक्षा के दौरान पाया गया कि लोक निर्माण विभाग की भृत्य कमलेश के आवंटित आवास में कोई अन्य व्यक्ति निवास कर रहा है। कमिश्नर ने उक्त प्रकरण में नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  उन्होंने तहसील कार्यालय में पदस्थ राजकुमार चौहान के द्वारा शाजापुर से अप-डाऊन करने पर उनसे 07 दिवस में आवास खाली कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। बताया गया कि कृषि विभाग के अशोक शर्मा के आवास में अन्यत्रों द्वारा निवासरत होना पाया गया तथा शिक्षा विभाग के भृत्य  राकेश शर्मा के आवास में हमेशा ताला लगा पाया गया था। कमिश्नर ने उन सभी से 03 दिवस का समय देकर उनसे आवास खाली कराने के निर्देश दिए। 

Kolar News

Kolar News 4 December 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों के लिए गुड न्यूज है। दिसम्बर महीने में इस साल कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी जैसे कि पिछले साल पड़ी थी। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा का कहना है कि इस साल भोपाल में ठंड का असर कम रह सकता है।   मिश्रा ने भोपाल में दिसम्बर माह के जलवायु का लक्षण बताते हुए कहा कि इस महीने में सर्दी महसूस होने लगती है। यह माह वर्ष का अधिकतम शुष्क महीना है और सामान्य न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस साल सोमवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री है। दिसम्बर में आकाश साफ रहता है लेकिन रविवार से इस बार भोपाल में हल्के बादल छाए हुए हैं। हालांकि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से वहां से आ रही नमी की वजह से बादल छाये हुए हैं।   आम तौर पर 25.9 डिग्री रहता है तापमान दिसम्बर में भोपाल में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। सामान्य तौर पर कोहरा या धुंध छाया हुआ है। दिसम्बर में उत्तरी हवाएं चलती रहने से शीतलहर की भी स्थिति बनती है। हालांकि ठंड में बहुत ही कम मौके आते हैं, जब भोपाल शीतलहर से प्रभावित होता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि उपलब्ध अभिलेख के आधार पर दिसम्बर में 1941 में 32.8 डिग्री अधिकतम और 11 दिसम्बर 1966 को न्यूनतम 3.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। दिसम्बर में भोपाल में वर्ष 1997 में अधिकतम कुल बारिश 137.2 मिमी और 11 दिसम्बर 1967 में 24 घंटों में 66.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।   10 साल में न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज भोपाल में पिछले 10 वर्ष (2009 से 2018) में वर्ष 2018 में 28 दिसम्बर को सबसे कम न्यनूतम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पूर्व वर्ष 2009 में 22 दिसम्बर को 8.6 डिग्री सेल्सियस, 2010 में 5.9, 2011 में 11 दिसम्बर को 8.5 डिग्री 2012 में, 25 दिसम्बर को 7 डिग्री, 2013 में 21 दिसम्बर को 8.6 डिग्री, 2014 में 28 दिसम्बर को 6 डिग्री, 2015 में 5 दिसम्बर को 6 डिग्री, 2016 में 26 दिसम्बर को 7.5 डिग्री तथा 2017 में 18 दिसम्बर को 8.4 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।  

Kolar News

Kolar News 4 December 2019

उज्जैन। मध्यप्रदेश का उज्जैन जिला दिव्यांगों के लिए पुनर्वास कार्य में पूरे देश अव्वल है। जिले में दिव्यांगों के लिए किए गए सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया है। उपराष्ट्रपति द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। उज्जैन जिले में दिव्यांग के लिए किए गए कार्यों के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा उज्जैन जिले का चयन किया गया था। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उज्जैन जिले को प्रथम पुरस्कार दिया गया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने यह पुरस्कार उज्जैन कलेक्टर शशांक मिश्र को देर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत भी मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 3 December 2019

भोपाल। कमलनाथ सरकार के शासन मे पहली बार पावर सेक्टर ने नई उपलब्धि हासिल की है| मध्य प्रदेश के पावर सेक्टर के इतिहास में नवंबर 2019 का महीना मील के पत्थर के रूप में दर्ज हो गया है। नवंबर में राजस्व संग्रह रुपए 2017 करोड़ का हुआ है जो कि गत वर्ष (नवंबर 2018) की तुलना में 413 करोड अधिक है। इस प्रकार लगभग 26 प्रतिशत अधिक राजस्व मिला है जो कि अब तक का प्रदेश का सर्वाधिक राजस्व संग्रह है। यह उपलब्धि हासिल करने पर ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने प्रदेश के उपभोक्ताओं और बिजली कंपनी के कर्मियों को बधाई दी है   गौरतलब है कि गत वर्ष (2018) में जुलाई से नवंबर की तुलना इस वर्ष (2019) में से की जाए तो इन महीनों में 1687 करोड़ का अधिक राजस्व संग्रह प्रदेश को मिला है। इसी प्रकार प्रति यूनिट नगद  राजस्व वसूली गत वर्ष 2.34/- पैसे की तुलना में इस वर्ष नवंबर में  रुपए 4.14/- (चार रुपये चौदह पैसे) हो गई है जो कि गत वर्ष के नवंबर से 77 प्रतिशत अधिक है। यहां उल्लेखनीय है कि प्रदेश की तीनों वितरण कंपनियों ने राजस्व संग्रह में अब तक का उत्कृष्ट योगदान दिया है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नवंबर 2019 में 596 करोड़ रुपए, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 587 करोड़ रुपए एवं पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 834 करोड़ रुपए का राजस्व संग्रह किया गया । पिछले वर्ष इसी अवधि में पूर्व क्षेत्र कंपनी द्वारा 452 करोड़ रुपए, मध्य क्षेत्र कंपनी द्वारा 488 करोड रुपए एवं पश्चिम क्षेत्र कंपनी द्वारा 664 करोड़ रुपए का राजस्व संग्रह किया गया था। इस नवंबर माह में पूर्व क्षेत्र कंपनी द्वारा  31.71 प्रतिशत, मध्य क्षेत्र कंपनी द्वारा 20.38 प्रतिशत व पश्चिम क्षेत्र कंपनी द्वारा 25.63 प्रतिशत अधिक राजस्व संग्रह किया गया जो कि कंपनी गठन के बाद किसी एक माह में सर्वाधिक है।    प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह, अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) मोहम्मद सुलेमान और एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक नीतेश व्यास ने प्रदेश के उपभोक्ताओं के साथ ही बिजली कंपनियों के सभी कार्मिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्य शासन ने कहा है कि प्रदेश में आबादी को 24 घंटे और किसानों को घोषित अवधि में 10 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार कृत संकल्पित है।  

Kolar News

Kolar News 3 December 2019

  भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 2018 की परीक्षा पास करने वाले 21 सहायक प्रोफेसर सोमवार से भोपाल में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी उनकी हड़ताल जारी रही। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि उन्हें अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम तब तक यहां से नहीं हटेंगे, जब तक कि सरकार की तरफ से नियुक्ति का आदेश नहीं जारी किया। हम बहुत गरीब हैं और बहुत परेशान हैं। किसी तरह हमने पढ़ाई की और परीक्षा पास की। सरकार को यह समझना चाहिए। हमारे माता-पिता हमारी ओर बड़ी उम्मीद से देखते हैं, हम क्या करें? मंगलवार को भी हड़ताली सहायक प्रोफेसरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Kolar News

Kolar News 3 December 2019

टीकमगढ़/निवाड़ी। मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक नगर ओरछा में तीन दिवसीय श्रीराम विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को शुरू यह महोत्सव सोमवार को सुबह पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इससे पहले रविवार की रात ओरछा के विश्व प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार की राजसी ठांट-बाट से बारात निकाली गई, जिसमें दूल्हे बने भगवान रामराजा सरकार के दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोग बाराती बने और रातभर विवाह के कार्यक्रम चले। रविवार शाम को बारात निकलने से पहले रामराजा सरकार को सजाया-संवारा गया। उसके बाद बुंदेली लोक रीति से दूल्हा निकासी किया गया। मंदिर के प्रधान पुजारी रमाकांत शरण महाराज एवं अन्य पुरोहितों ने वैदिक विधि से पूजन कर दूल्हा सरकार को उनके भाई लक्ष्मण सहित पालकी में विराजमान कराया। इसके बाद शाम सात बजे बारात रामराजा मंदिर के द्वार पर पहुंची। मंदिर के मुख्य द्वार पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने दूल्हा बने रामराजा सरकार को सशस्त्र सलामी दी। इसके बाद बारात भारी सुरक्षा के बीच शहर भ्रमण के लिए निकली। इसके बाद बारात हजारों रामभक्तों की भीड़ के साथ ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजों की मंडलियों के साथ आगे बढ़ते हुए संग नगर, नजाई मोहल्ला, शास्त्री नगर, गणेश दरवाजा, झांसी रोड होकर रात 11 बजे मुख्य चौराहे पर स्थित जनक मंदिर पहुंची। बारात में हाथी, घोड़ा, ढोल नगाड़ा, बैंड बाजे और ध्वज पताका शामिल थे। नगर के  लोगों ने घर-घर मंगल कलश सजाकर दूल्हा बने श्रीरामराजा सरकार का तिलक कर पुष्प वर्षा की। जनकपुरी के पुजारी हरीश दुबे ने राजा जनक के रूप में श्रीरामराजा सरकार का तिलक कर बारात की अगुवानी की। बारात के शहर भ्रमण के दौरान जगह-जगह महिला भक्तों द्वारा गाए जा रहे बुंदेली वैवाहिक गीतों ने पूरा शहर गुंजायमान हो गया। ओरछा में आने वाले विदेशी मेहमानों ने भी इन बुंदेली विवाह गीतों के खूब वीडियो बनाए और रामजी की बारात में झूमकर नाचे। रात में विवाह संपन्न होने के बाद सोमवार को सुबह-सुबह मंदिर के चौक में राम कलेवा हुआ। बुंदेली रीति के अनुसार श्रीरामराजा सरकार के साथ कन्या पक्ष को लोगों ने लडक़ी को बांस की डलिया की डोली में विदाई दी। रात में देश के नामचीन रामलीला कलाकारों द्वारा मंदिर में धनुष यज्ञ, पुष्प वाटिका, धनुष, भजन, लक्ष्मण, परशुराम संवाद और सीता स्वयंवर का शानदार मंचन किया गया।

Kolar News

Kolar News 2 December 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश में अभी कड़ाके की ठण्ड का दौर शुरू नहीं हुआ, लेकिन इस बीच संकट के बदल प्रदेश पर एक बार फिर मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। पांच दिसम्बर तक बादल छाए रहने के आसार हैं । रविवार को रतलाम में एक मिमी. बरसात हुई।    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर और पूर्वी-पश्चिम अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र बने हुए हैं। एक साथ अलग-अलग स्थानों पर बने दो कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। इन सिस्टम के कारण प्रदेश में बड़े पैमाने पर नमी आने का सिलसिला जारी है। इससे प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम इलाके में बादल छा गए हैं। साथ ही हल्की बौछारें पडऩे की संभावना बन गई है। अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र मंगलवार तक शक्तिशाली गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने के आसार हैं। इस वजह से 5 दिसंबर तक प्रदेश में बादलों की मौजूदगी के साथ हल्की बरसात का दौर जारी रह सकता है। साथ ही कहीं-कहीं ओला वृष्टि भी हो सकती है। साहा के मुताबिक लगातार बादल बने रहने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है, लेकिन रात के तापमान में विशेष गिरावट होने की संभावना कम है। हालांकि इस दौरान बरसात होने से ठंड में इजाफा होगा। मौसम विज्ञानियों ने दक्षिण-पश्चिम मप्र के इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद में बरसात होने की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। बरसात के कारण ठंड में इजाफा हो सकता है।   

Kolar News

Kolar News 2 December 2019

टीकमगढ़/निवाड़ी। मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित ऐतिहासिक नगर ओरछा में इन दिनों भगवान श्रीराम का विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। ओरछा के विश्व प्रसिद्ध श्रीरामराजा मंदिर में रविवार को सुबह से ही विवाह की रश्में चल रही हैं और रात में भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली जाएगी, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।  दरअसल, भगवान श्री रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में प्रतिवर्ष तीन दिवसीय श्रीराम विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल इस वैवाहिक महोत्सव का शुभारम्भ शनिवार को दोपहर तीन बजे हुआ। श्रीरामराजा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शनिवार शाम को गणेश पूजन के साथ ही मंडप का कार्यक्रम हुआ, जिसमें निवाड़ी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने विधिवत मण्डपाच्छादन कर पूजन किया। इस दौरान महिलाओं द्वारा विवाह पर विशेष गीत ...हरे बांस मंडप छाए, सिया जू को राम ब्याहन आए...जैसे गीत गाए गए। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव भी शनिवार की रात ओरछा पहुंचकर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए।ओरछा महोत्सव में दूसरे दिन रविवार को सुबह से ही श्रीरामराजा मंदिर में भगवान श्रीराम के विवाह की विभिन्न रश्में चल रही हैं। वहीं,  रविवार की रात करीब साढ़े सात बजे से श्रीरामराजा मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य बारात राजसी ठांट-बाट के साथ निकली जाएगी। बारात के मंदिर से निकलते ही सशस्त्र पुलिस बल द्वारा दूल्हा बने राजा श्रीराम को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद प्रभु राम पालकी में विराजमान होकर नगर के प्रमुख प्राचीन एवं पारम्परिक मार्गों से गाजे-बाजों, हाथी-घोड़ों के साथ नगर का भ्रमण करेंगे। बारात में धर्मध्वज, बैंड-बाजे, आकर्षक लाइटों की सजावट के साथ-साथ धार्मिक कीर्तन मंडली रामधुन बजाते हुए साथ चलेगी। इस दौरान दूल्हा बने राजाराम का नगर के प्रत्येक घर के द्वार पर पारम्परिक मंगल गीत गायन करते हुए तिलक किया जाएगा और जगह-जगह बारात पर पुष्प वर्षा की जाएगी। बारात रामराजा मंदिर से नझाई मुहल्ला, शास्त्री नगर, गणेश दरवाजा होती हुई, नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित जनकजी के मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद रात में वैदिक रीति रिवाज के अनुसार विवाह की सभी रस्मे होंगी। 

Kolar News

Kolar News 1 December 2019

भोपाल। उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में लगातार जारी बारिश से बर्फीली हवाओं का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। भोपाल समेत प्रदेश के पांच जिलों में कोहरा छाने लगा है। इधर प्रदेश में दिसम्बर के पहले सप्ताह में कंपकपाने वाली ठंड बढऩे लगेगी। हवा का रुख बदलने से शनिवार दोपहर से वातावरण में सिहरन बढ़ गई है। रविवार से ठंड में इजाफा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। दो-तीन दिन में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्रीसे. तक की गिरावट हो सकती है।    मध्यप्रदेश में उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं से तापमान में ठंड बढ़ गई है, साथ ही ग्वालियर से लेकर भोपाल तक कुछ जिलों में कोहरा छाने लगा है। भोपाल समेत श्योपुरकला, भिंड, मुरैना, ग्वालियर और दतिया में हल्के से मध्यम कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि एक दिसबर तक यहां कोहरा और घना हो सकता है। कोहरे का असर रेल और हवाई सेवा पर भी पड़ सकता है। गौरतलब है कि दिसंबर में जब भी कोहरा बढ़ता है इस कारण कई ट्रेनें और फ्लाइट पर भी इसका असर पड़ता है।   मौसम विज्ञानी एसएन साहू के मुताबिक राजस्थान पर बना सिस्टम हरियाणा की तरफ खिसक गया है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से बना प्रति चक्रवात भी कमजोर पड़ गया है। इस वजह से शनिवार से हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गया है। इससे वातावरण में सिहरन बढऩा शुरू हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ, जो शुक्रवार के अधिकतम तापमान (30.3) के मुकाबले 1.4 डिग्रीसे. कम रहा। साहू के मुताबिक हाल ही में उत्तर भारत में बर्फबारी के साथ ही बरसात भी हुई है। इस वजह से वहां से आने वाली सर्द हवाओं से राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर ठंड बढ़ेगी।   कहां-कहां पड़ेगा कोहरा -ग्वालियर: 3 दिसम्बर से कोहरे की आशंका । ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री पर है। यहां 5 दिसंबर से तापमान 11 डिग्री से नीचे चले जाएगा, जबकि अधिकतम तापमान 26 रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिसंबर से उत्तर भारत से लगे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कोहरा छा जाएगा।   भोपाल: अगले सप्ताह ज्यादा पड़ेगी ठंड मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भोपाल का तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान अब भी 30 बना हुआ है। यहां 6 दिसंबर के बाद तापमान 12 डिग्री से कम होने का अनुमान है। दो डिग्री अधिकतम तापमान में भी गिरावट के आसार है। सागर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री है। 6 दिसंबर को न्यूनतम 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री होने का अनुमान है। बैतूल में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री डिग्री है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री। यहां 6 दिसंबर से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री होने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान भी कम होना शुरू हो जाएगा।   इंदौर में छा जाएगा कोहरा इंदौर में अब भी न्यूनतम तापमान 17 डिग्री है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री। 6 दिसंबर से यहां भी लगातार तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। इंदौर में 2 दिसम्बर से 4 दिसम्बर तक कोहरा छा जाएगा। जबलपुर में भी दो दिन कोहरा जबलपुर में भी 3 और 4 दिसम्बर को आंशिक कोहरा छाने का अनुमान है। यहां का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री है, जो लगातार कम होना शुरू हो गया है। 6 दिसम्बर को न्यूनतम 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री हो जाएगा।

Kolar News

Kolar News 1 December 2019

भोपाल/होशंगाबाद। रायसेन जिले के एक गांव से रेस्क्यू करके लाई गई बाघिन आखिरकार गुरुवार शाम करीब 7 बजे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना पहुंच गई। बाघिन को रात्रि 8 बजे तक विशेष बाड़े में छोड़ दिया गया था। एसटीआर का अमला बाघिन के व्यवहार पर नजर रख रहा है।    रायसेन जिले के सिरवारा गांव से रेस्क्यू किए जाने के बाद डेढ़ वर्षीय बाघिन को चूरना भेजा गया था, लेकिन उसके बीमार और घायल होने के कारण उसे उपचार के लिए वन विहार भेज दिया गया था। यहां 17 दिनों तक वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता और उनकी टीम ने बाघिन का उपचार किया। बाघिन के स्वस्थ हो जाने के उपरांत गुरुवार को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. गुरुदत्त शर्मा के नेतृत्व में आई टीम उसे चूरना ले गई। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एस.के.सिंह ने बताया कि बाड़े में बाघिन की गतिविधियां पूरी तरह से सामान्य हैं। बाघिन के बाड़े में एक बकरा बांधा गया था, लेकिन अभी तक उसका शिकार नहीं किया है। उनका कहना है कि संभवत: भूख न लगने की वजह से बाघिन ने उसका शिकार नहीं किया है।   

Kolar News

Kolar News 29 November 2019

भोपाल। अमूमन नवंबर माह में रात के तापमान में खासी गिरावट होने लगती है, लेकिन इस वर्ष नवंबर माह बीतने को है और अभी तक एक भी दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज नहीं हुआ है। हालात यह हैं कि 4 वर्षों में इस बार नवंबर का न्यूनतम औसत तापमान 3 डिग्रीसे. तक  अधिक है। उधर अधिकतम औसत तापमान 4 वर्षों की तुलना में इस बार कुछ कम है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष सीजन समाप्त होने के बाद भी डेढ़ माह तक रुक-रुक कर बरसात का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान क्वांर का माह भी बीत किया। तीखी धूप नहीं पडऩे से वातावरण में नमी बनी रही। इस वजह से रात के तापमान में गिरावट नहीं हो सकी। हालांकि दिसंबर की शुरूआत में हवाओं का रुख बदलने से ठंड के तेवर तीखे होने के आसार हैं।   मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया,जो कि सामान्य से 1 डिग्रीसे. अधिक है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात का तापमान 15.6 डिग्रीसे. दर्ज हुआ,जो कि सामान्य से 3 डिग्रीसे. अधिक है। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ रही है। नमी के कारण ऊंचाई पर बन रहे बादलों से रात के तापमान में गिरावट नहीं हो पा रही है। उधर बादलों की वजह से दिन के तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही है। साहा ने बताया कि इस सीजन में एक भी बार रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज नहीं हुआ। इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्रीसे.19 नवंबर को दर्ज किया गया था,जो कि सामान्य रहा था।   क्यों नहीं गिर रहा रात का तापमान   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में बर्फबारी भी हो रही है, लेकिन हवा का रुख लगातार उत्तरी नहीं होने से तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। इसके अतिरिक्त इस बार अक्टूबर मध्य तक रुक-रुक कर बरसात का सिलसिला जारी रहने से क्वांर के माह (इस वर्ष 15 सितंबर से 13 अक्टूबर तक क्वांर माह था) में पडऩे वाली तीखी धूप नहीं मिल सकी। इस धूप से बरसात के बाद वातावरण में मौजूद नमी समाप्त हो जाती है। इससे रात के तापमान में गिरावट होने लगती है।   दिसंबर में तीखी ठंड के आसार   पीके साहा के मुताबिक उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 30 नवंबर को उत्तर भारत में सक्रिय होगा। इससे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में क ड़ाके की ठंड पड़ेगी। साथ ही हवा का रुख भी उत्तरी होने की संभावना है। इससे दिसंबर माह की शुरूआत में ठंड के तेवर तीखे होने की पूरी संभावना है।

Kolar News

Kolar News 29 November 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में मैप आईटी द्वारा एक ऐसा सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जो गुम हुए बच्चों को ढूंढने में पुलिस विभाग की मदद करेगा। बीएसएनएल के सहयोग से तैयार किये गए इस सिस्टम का नाम है एमपीईआर (मध्यप्रदेश इमरजेंसी रिस्पांस एलर्ट सिस्टम)। इसके जरिए आने वाले समय में प्राकृतिक आपदाओं और आपात स्थितियों में गुम हुए बच्चों की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जा सकेगी।  मैप आईटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर फ्रैंक नोबल ने बताया कि बीएसएनएल के सहयोग से उन्नत तकनीक अपनाते हुए अमेरिका के अम्बर एलर्ट सिस्टम के अनुरूप एमपीईआर एलर्ट सिस्टम विकसित किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों ने प्रस्तावित एलर्ट सिस्टम के विभिन्न फीचर्स की जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित एलर्ट सिस्टम में गृह विभाग (पुलिस), जल संसाधन, आपदा प्रबंधन, राजस्व विभाग तथा कृषि विभाग की अहम भूमिका रहेगी। किसी आपदा के दौरान एमपीईआर एलर्ट के सक्रिय होने पर मीडिया और आम लोगों के लिए ताजा सूचनाएं और फोटोग्राफ्स एजेंसी की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।    प्रोजेक्ट डायरेक्टर फ्रैंक नोबल ने बताया कि इस सिस्टम के जरिए आपदा की स्थिति में टेलीविजन और रेडियो प्रसारण में इमरजेंसी टोन सुनाई देगी। सोशल मीडिया के फेसबुक और ट्विटर जैसे प्लेटफाम्र्स तक आम लोगों की बड़ी संख्या में पहुँच के चलते एमपीईआर एलर्ट की उपयोगिता बाबत जानकारी भी दी जाएगी। 

Kolar News

Kolar News 29 November 2019

रीवा। शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से प्रदूषण तेजी के साथ बढ़ रहा है। स्थिति यह हो गई है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स कई जगह पर रीवा और दिल्ली का सामांतर है। लगातार आ रहे आंकड़ों के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है। कुछ दिन पहले ही कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया था। इसके बाद गुरुवार को फिर से आदेश जारी किया गया है कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के तत्काल उपाय किए जाएं। पूर्व में करीब 15 दिन तक शहर में धुंध छाया रहा, उसे मौसम की खराबी बताया गया था, लेकिन अब मौसम खुल चुका है। इसके बाद भी शहर की प्रमुख सड़कों से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उन क्षेत्रों में वायु प्रदूषण को नापा, जहां पर कार्य चल रहे हैं तो प्रदूषण सामान्य से कई गुना अधिक पाया गया है।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा गत दिवस शहर में रतहरा से लेकर चोरहटा तक चल रहे सड़क पर कार्यों की वजह से प्रभावित एयर क्वालिटी इंडेक्स की जांच की है। रतहरा, समान तिराहा एवं न्यू बस स्टैंड के सामने चल रहे कार्य, कालेज चौराहे से बजरंग नगर तक चल रहे सीवरेज के कार्य और रेलवे मोड़ के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के आसपास वायु प्रदूषण जांचा गया, जिसमें पीएम-10 जो रीवा शहर में 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूविक मीटर सामान्य माना है, यह रेलवे मोड़ के पास 500 तक पहुंच गया। यह आंकड़ा दिल्ली के प्रदूषण के बराबर है। इसी तरह अन्य स्थानों में एक्यूआई 300 से लेकर 400 एमजी के बीच रही।कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने गुरुवार को नगर निगम आयुक्त, पीडब्ल्यूडी सेतु निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग और क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि शहर में ओवरब्रिज एवं सीवरेज के कार्यों की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। यहां तक कि लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा गया है कि एक सप्ताह के भीतर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लेने के बाद ही कार्य आगे करने दिया जाएगा। इस तल्खी के बाद भी शहर में प्रदूषण फैलाने वाले निर्माण कार्य लगातार जारी हैं।इनका कहना है... रीवा के क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी आरएस परिहार से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग में रतहरा से चोरहटा के बीच चल रहे निर्माण कार्यों के चलते प्रदूषण बढ़ा है। कुछ जगह पीएम-10 का लेवल 500 तक पहुंचा है। यह चिंताजनक है। कलेक्टर का निर्देश मिला है, निर्माण एजेंसियों को कहा है कि सुरक्षा मानक के अनुरूप व्यवस्था बनाएं, अन्यथा कार्रवाई होगी।  

Kolar News

Kolar News 28 November 2019

इंदौर। शहर में महिला सुरक्षा को लेकर एसएसपी रूचिवर्धन मिश्र ने बुधवार से महिला सुरक्षा चक्र अभियान की शुरूआत की। इसके चलते गुरुवार को राऊ स्थित मां उमिया गर्ल्स स्कूल में उन्होंने एएसपी प्रशांत चौबे के साथ मिलकर छात्राओं को खुद की रक्षा के तरीके बताए। दोनों पुलिस अधिकारी इस दौरान शिक्षक और प्रशिक्षक की भूमिका में नजर आए, जिन्होंने न केवल छात्राओं को अपराधों से दूर रहने की समझाइश दी, बल्कि उन्हें यह भी बताया कि कहीं पर किसी मुसीबत में फंस जाएं तो कैसे बचा जा सकता है।    अभी तक आपने देखा या सुना होगा कि पुलिस किशोरियों व स्कूल में पढऩे वाले छात्र छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग और साइबर सुरक्षा से बचाव के उपाय बताते हुए उनकी एक्स्ट्रा क्लासेस लेती है, लेकिन इंदौर एसएसपी रूचि वर्धन मिश्र ने एक प्लान तैयार किया है जिसे नाम दिया है महिला सुरक्षा चक्र। इस सुरक्षा चक्र मैं ना केवल छात्र-छात्राओं को सेल्फ डिफेंस और साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी, बल्कि पांच दिवसीय कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पुलिस के अधिकारी एक शिक्षक और प्रशिक्षक की भूमिका में नजर आएंगे। इसकी शुरूआत एसएसपी रूचि वर्धन मिश्र ने की। दोनों अधिकारियों ने छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा से बचाव के उपाय बताएं और उनके साथ पंच भी चलाए।    सभी को करना चाहिए अपनी सुरक्षा    इस अवसर पर एसएसपी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपनी सुरक्षा करनी चाहिए। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं कि हम खुद मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें। हम स्वस्थ रहेंगे, तभी हम किसी से अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को सीख दी कि वे हमेशा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। सुरक्षा चक्र के बारे में एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि इस अभियान के दौरान छात्राओं को अलग-अलग स्कूलों में सेल डिफेंस, सायबर क्राइम से बचाव का प्रशिक्षण देने के साथ ही डॉक्टरों द्वारा भी उन्हें बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।    पांच-पांच दिन होगी वर्कशॉप    एसएसपी ने बताया कि इस अभियान में पुलिस 50 हजार महिलाओं-युवतियों को आत्मरक्षा, हाईजिन, डाइट और साइबर अपराधों के प्रति सजग करेगी। इसके लिए स्कूलों में पांच-पांच दिन की वर्कशाप होगी। इस शेड्यूल को एएसपी प्रशांत चौबे के निर्देशन में तैयार किया है। वे महिलाओं व युवतियों को आत्मरक्षा के लिए जरूरी मनोविज्ञान समझाएंगे और साबर अवेयरनेस के लिए ट्रेंड करेंगे। आरआई ग्रुप के मेंबर्स मार्शल आर्ट, दुष्कर्म व ज्यादती से निपटने के लिए युवतियों को जागरूक करेंगे। स्कूली बच्चियों  को गुड टच, बेड टच की जानकारी भी दी जाएगी। 

Kolar News

Kolar News 28 November 2019

भोपाल । प्रदेश में कुपोषण के शिकार अति कम वजन के बच्चों की सेहत में सुधार लाने के लिए महिला-बाल विकास विभाग द्वारा 3052 डे-केयर सेन्टर ''आंगन'' खोले जाएंगे। आंगन केन्द्रों मे समुदाय स्तर पर ऐसे बच्चों की देखभाल और पोषण प्रबंधन किया जाएगा। इस व्यवस्था पर लगभग साढ़े चार करोड़ रूपये की राशि खर्च की जाएगी।   जनसंपर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि डे-केयर सेन्टर ''आंगन'' प्रदेश के उन आँगनवाड़ी केन्द्रों में शुरू किया जाएगा, जिसमें अति कम वजन के कुल 5 अथवा उससे अधिक बच्चे है। आंगनवाड़ी केन्द्र पर नियमित रूप से 3 माह तक शिविर लगाए जाएंगे। तीन माह के दौरान प्रत्येक 15 दिन में बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति का फॉलोअप किया जाएगा। यह गतिविधि लक्षित गांव में तीन माह तक सघन रूप से और तीन माह तक पाक्षिक फॉलोअप के रूप में जारी रहेगी।   उन्‍होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम में ''आंगन'' केन्द्र में सहयोग के लिए पोषण सेविका का चिन्हांकन किया जाएगा। अति कम वजन के बच्चों को प्रतिदिन नाश्ता, भोजन, थर्ड मील और शाम का अतिरिक्त नाश्ता भी दिया जाएगा। ''आंगन'' केन्द्रों का आवश्यकता अनुसार प्रदेश के अन्य जिलों में भी विस्तार किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 28 November 2019

सिवनी। विश्वविख्यात मध्यप्रदेश के सिवनी जिले स्थित पेंच नेशनल पार्क में आज सुबह राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव का शुभारंभ हुआ है।   जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल ने जानकारी दी कि पेंच नेशनल पार्क के टूरिया गेट पर अल सुबह जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक एवं पेंच के फील्ड डॉयरेक्टर विक्रम सिंह परिहार ने हरी झंडी दिखाकर 49 जिलों के 550 मोगली मित्र स्कूली बच्चों व शिक्षको को पार्क सफारी के लिये प्रवेश कराकर राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव का शुभारंभ किया है। 

Kolar News

Kolar News 27 November 2019

ग्वालियर। जिले में अभी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा फर्क नहीं आया है, लेकिन पश्चिमी हवा ने तेज ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। सुबह से हवा की गति 4-11 किलोमीटर प्रति घंटा रही क्योंकि सूरज की किरणों का असर अब हल्का पड़ने लगा है।   ऐसे में शहरवासियों को कंपकंपाहट महसूस हुई। यही नहीं दोपहर के साथ हवा के वेग में इजाफा हुआ और यह सात किलोमीटर प्रतिघंटा रिकार्ड की गई। इसके चलते धूप खिलने के बाद भी सर्दी महसूस होती रही। वहीं मौसम के जानकारों का कहना है कि जल्द ही सर्दी शहर को पूरी तरह लपेटे में ले लेगी। फिलहाल आसमान पर हल्के बादल छाए है, वहीं मौसम के जानकारों का मानना है कि 28 नवम्बर के बाद मावठ की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो फिर शीतलहर और मावठ की जुगलबंदी ठिठुरन बढ़ा देगी।

Kolar News

Kolar News 27 November 2019

होशंगाबाद/भोपाल। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन इन दिनों रायसेन जिले से रेस्क्यू की गई बाघिन के आने का इंतजार कर रहा है। रिजर्व प्रबंधन ने बाघिन के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं और संभवत: अगले दो-तीन दिनों में इस संबंध में निर्णय हो जाएगा। फिलहाल यह डेढ़ वर्षीय बाघिन राजधानी स्थित वन विहार में है।    करीब एक माह पहले रायसेन जिले के सिरवारा गांव से रेस्क्यू की गई बाघिन को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेजा गया था, लेकिन उसके बीमार हो जाने के कारण उसे वन विहार भेजना पड़ा था। यहां उपचार के बाद बाघिन की सेहत अब ठीक है। वह सामान्य रूप से भोजन कर रही है और उसकी अन्य गतिविधियां भी सामान्य हैं। इसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जल्द ही उसे फिर से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेजे जाने का निर्णय ले सकते हैं।    जांच के लिए वन विहार आई एसटीआर की टीमसतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि बाघिन की जांच के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की एक टीम मंगलवार को वन विहार भेजी गई है। टीम में शामिल एसटीआर के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. गुरुदत्त शर्मा एवं असिस्टेंट डायरेक्टर धीरज चौहान बाघिन के स्वास्थ्य के बारे में वन विहार के अधिकारियों से वार्ता करेंगे। साथ ही बाघिन की जांच भी करेंगे। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही बाघिन को एसटीआर भेजे जाने का निर्णय लिया जाएगा।    वन विहार के डॉक्टर पहले ही कर चुके जांचकरीब चार दिन पहले वन विहार के दो डॉक्टर्स की टीम ने बाघिन की जांच की थी। अपनी रिपोर्ट में इन डॉक्टर्स ने बाघिन को पूरी तरह फिट बताया था। वन विहार के असिस्टेंट डायरेक्टर एके जैन ने बताया कि डॉक्टरों की यह रिपोर्ट पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ को भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक बाघिन के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।  

Kolar News

Kolar News 26 November 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि अगले एक दो दिन में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ बनने से पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाएगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो जैसे ही ये सर्द हवाएं मध्यप्रदेश की ओर रुख करेंगी, उसी के साथ यहां का तापमान गिरता चलता जाएगा। ऐसे में 28 नवम्बर के आसपास मध्य प्रदेश के सभी इलाकों में सर्दी फैलनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में इस बार फरवरी तक कड़ाके की सर्दी रहेगी। ये भी कहा जा रहा है कि देश में 2019-20 मार्च में सर्दी का अहसास होगा।   मध्यप्रदेश के संबंध में मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही मध्यप्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ने का अनुमान है। लेकिन ये भी माना जा रहा है कि तापमान में उतार-चढ़ाव का यह दौर अभी जारी रहेगा। इससे आगामी दिनों मे ठंड बढ़ने के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक इस बार मानसून लंबा खींचा है। इसका असर सर्दी पर भी दिखेगा। मध्यप्रदेश में भी इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। ऐसे में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में पश्चिमी मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड पड़ेगी। इसमें ग्वालियर, बैतूल, भोपाल, दतिया, धार, गुना, होशंगाबाद, इंदौर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी और उज्जैन आता है।   गुना में एक दिसम्बर तो भोपाल में 3 दिसम्बर के बाद ही आएगी कड़ाके की ठंड दूसरी ओर गुना को लेकर मौसम के जानकार मानते हैं कि यहां भोपाल से पहले सर्दी शुरू हो जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां भी भोपाल की तरह ही 25 नवम्बर को न्यूनतम 16 डिग्री रहने की आशा है। वहीं अधिकतम लगभग 29 डिग्री तक जा सकता है। भोपाल की तरह ही 26 नवम्बर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आ सकती है। 27 नवम्बर को जरूर तापमान में गिरावट के चलते गुना का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।    28 नवम्बर को भी 27 नवम्बर जैसा ही मौसम रहने के बाद, 29 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जबकि अधिकतम में भी लगातार गिरावट बनी रहेगी, जिसके चलते इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री पहुंच सकता है। यही हाल 30 नवम्बर को भी रहने की आशा है। लेकिन इसके बाद 01 दिसम्बर से नया माह शुरू होते ही यानि दिसम्बर के पहले ही दिन न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आते हुए, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम 26 डिग्री के आसपास रहेगा।   हिमालयी इलाकों का पड़ेगा असर मौसम वैज्ञानिकों की मानें जैसे ही हिमालयी इलाकों में 24 घंटे में भारी बर्फबारी हो जाएगी। उत्तर पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवा चलने का सिस्टम सक्रिय होने सेे मैदानी इलाकों से लेकर देश के मध्य हिस्सों तक पारा गिरना शुरू हो जाएगा।   फरवरी तक कड़ाके की सर्दी इस बार जो मौसम विभाग का पूर्वानुमान है, उसके मुताबिक मानसून की तरह ही सर्दी भी लंबा खींचेगा। यानी कि मार्च तक इस बार सर्दी पड़ेगी। वहीं कड़ाके की सर्दी फरवरी महीने तक रहेगी। जनवरी तक न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के करीब ही औसतन रहेगा।  

Kolar News

Kolar News 26 November 2019

उज्जैन। नगर निगम अधिकारियों द्वारा शिप्रा नदी के किनारे लगने वाले कार्तिक मेले में सिंगल यूज पॉलीथिन को प्रतिबंधित कर इसके उपयोग पर रोक लगाई थी जिसका समर्थन यहां के व्यापारियों ने भी किया, लेकिन प्रतिबंध का पालन नहीं होने से मेले की सड़कों पर पॉलीथिन प्रदूषण फैला रही हैं। एक ओर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के चलते दुकानों पर पहुंचकर अमानक पॉलीथिन जब्त कर चालानी कार्रवाई की जा रही है वहीं दूसरी ओर कार्तिक मेले में व्यापारियों द्वारा सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग किया जा रहा है, जबकि नगर निगम अधिकारियों ने मेले को सिंगल यूज पॉलीथिन मुक्त बनाने की बात मेला शुरू होने से पहले कही थी। दोपहर से देर रात तक मेले में दुकानें खुलने के बाद व्यापारी पॉलीथिन में ही लोगों को सामान पैक कर विक्रय कर रहे हैं, लेकिन शहर में छापेमार कार्रवाई करने वाले नगर निगम की टीम को कार्तिक मेले में हो रहे सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर कार्रवाई की ओर ध्यान तक नहीं।   

Kolar News

Kolar News 25 November 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा किसानों को उपज के वाजिब दाम दिलाने एवं उन्हें बिचौलियों व दलालों के शोषण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा जाती है। धान की सरकारी खरीदी सोमवार से शुरू होने वाली थी, लेकिन इसकी खरीदी की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी आगामी 02 दिसम्बर से शुरू होगी। यह जानकारी सोमवार को जिला आपूर्ति अधिकारी एसएच चौधरी ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 25 नवंबर से प्रारंभ होने वाली थी। अब प्रदेश शासन द्वारा इस तिथि को बढ़ाकर 02 दिसम्बर 2019 कर दिया गया है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में जिन किसानों ने पंजीयन कराया है, उनकी उपज निर्धारित खरीदी केन्द्रों पर की जाएगी। खरीदी केन्द्रों पर खरीदे गये धान का उठाव कर निर्धारित गोदाम एवं ओपन केप तक पहुंचाने के लिए परिवहन की भी तैयारियां कर ली गई है। खरीदी केन्द्रों पर 6-6 इलेक्ट्रानिक तौल कांटे एवं 4-4 सिलाई मशीनों की इंतजाम किया गया है। सभी खरीदी केन्द्रों के लिए बारदाने की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार किसानों को उनके मोबाईल पर एसएमएस द्वारा खरीदी केन्द्र पर धान लाने की तिथि बताई जायेगी। किसानों को इस नियत तिथि को ही धान लेकर आना है। गांव के कोटवार द्वारा भी किसानों को सूचित किया जायेगा कि किस किसान को किस दिन धान लेकर आना है। इसके लिए कोटवारों के मोबाईल में 400 रुपये का रिचार्ज भी कराया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी खरीदी केन्द्रों के लिए बारदाने का भंडारण निर्धारित स्थलों पर कर दिया जाये, जिससे जरूरत पडऩे पर खरीदी केन्द्रों में शीघ्रता से बारदाने उपलब्ध कराये जा सकेंगे। सभी खरीदी केन्द्रों पर एफएक्यू मापदंड के अनुसार ही धान की खरीदी की जाना है। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों की धान न आने पाये और यहां की धान अन्य राज्यों में न जाने पाये इसके लिए मंडी, वन एवं पुलिस के अधिकारियों का दल बनाकर जिले के सभी नाकों में वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिये गये हैं। शासन द्वारा कामन धान का समर्थन मूल्य 1815 रुपये प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 1835 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। 

Kolar News

Kolar News 25 November 2019

इंदौर। अयोध्या फैसले के मद्देनजर इंदौर पुलिस-प्रशासन ने सोशल मीडिया पर न केवल कड़ी निगाह रखी, बल्कि कड़ी एडवाइजरी भी जारी की थी और क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का गठन भी किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि फैसले के बाद लगभग एक हजार भडक़ाऊ सामग्री की जानकारी मिली। इन शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और कई आरोपितों की धरपकड़ भी हुई, जिसके चलते कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर रही और कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो सकी। अब विशेष सेल को एसएसपी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। अयोध्या फैसले के अलावा कई महत्वपूर्ण त्यौहार भी इसी दौरान थे, जिसके चलते पुलिस-प्रशासन के सामने शांति व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती थी और आज-कल सोशल मीडिया के जरिए तेजी से अफवाहें फैलती है। इस पर निगाह रखने के लिए जहां कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए, वहीं एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने क्राइम ब्रांच में एक स्पेशल सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का गठन भी करवाया, जिसने फैसला आने के पहले से ही कई व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, ट्वीटर पर निगरानी शुरू की और भडक़ाऊ पोस्ट, मैसेज, वीडियो आपत्तिजनक पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। क्राइम ब्रांच में इस सेल को सैंकड़ों शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें लिप्त आरोपितों की धरपकड़ की गई और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक प्रकरण भी पंजीबद्ध करवाए गए।इसके अलावा भडक़ाऊ सामग्री को भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के नोडल ऑफिसों से सम्पर्क कर तत्काल डिलीट भी करवाया गया, ताकि अन्य ग्रुपों और लोगों तक यह आपत्तिजनक सामग्री नहीं पहुंच सके। इस दौरान एक हजार से अधिक इस तरह की भडक़ाऊ सामग्री की जानकारी सामने आई। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने पारिवारिक, राजनीतिक, सामाजिक सहित अन्य ग्रुप में प्रसारित हो रहे मैसेजों के कंटेंट पर लगातार निगाह रखी। इसके अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी आपत्तिजनक शब्दों, वाक्यों, फोटो या वीडियो पोस्ट करने वालों की प्रोफाइल भी जांची गई और फिर उनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई। इंदौर के अलावा आसपास के जिलों धार, शाजापुर, खरगोन से भी कई शिकायतें सोशल मीडिया के जरिए प्राप्त हुई। वहीं राज्य की सीमा से बाहर उत्तरप्रदेश के संबंध में भी मिली शिकायतों को ई-मेल के जरिए वहां के पुलिस-प्रशासन को भेजा गया, ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके। इनमें कई उपद्रवी और साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने के लिए फर्जी आईडी बनाने के मामले भी सामने आए, जिनमें सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हुए भडक़ाऊ और आस्था को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री को पोस्ट किया गया, लेकिन इंदौर पुलिस ने चूंकि इसकी पहले से ही मॉनिटरिंग की तैयारी पहले से ही कर ली थी और एक माह तक लगातार सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर निगाह रखी, जिसके परिणाम स्वरूप अयोध्या फैसले के बाद कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई और शांति व्यवस्था बहाल रही।एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने सोमवार को सुबह पुलिस कंट्रोल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर शहर की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान मीडिया सेल द्वारा उक्त जानकारी दी गई। एसएसपी ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की टीम को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशंसा करते हुए पुरस्कृत करने की भी घोषणा की। साथ ही उन्होंने सभी थानों में अलग से महिलाओं के लिए डेस्क की व्यवस्था शुरू करने की बात कही, जहां महिला अपराधों से संबंधित प्रकरण संजीदगी से सुने जा सकें। सभी थानों में बनने वाली इन महिला डेस्क की मॉनिटरिंग भी एसएसपी द्वारा स्वयं की जाएगी।

Kolar News

Kolar News 25 November 2019

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर हवाओं का रुख बदल गया है। वर्तमान में दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हवा चलने से ठंड पर ब्रेक लग गया है। वातावरण में नमी बढऩे से बादल छाने लगे हैं। लोगों को अभी पूरी तरह ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। मौसम के कारण अभी लोगों की दिनचर्या पर भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र से आगे बढ़ जाएगा। उसके बाद मौसम साफ होने के साथ ही हवा की दिशा उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट होगी।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से हवा का रुख बदल गया है। उत्तरी हवा का दखल कम होने से रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ गई है। सरवटे के मुताबिक 2 दिन के अंदर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र से होकर आगे बढ़ जाएगा। इस सिस्टम के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी, बरसात होगी। इस सिस्टम के आगे बढ़ते ही हवाओं का रुख एक बार फिर उत्तरी हो जाएगा। उत्तर भारत की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं से प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी।   गुरुवार को चार महानगरों का तापमान शहर                    अधिकतम              न्यूनतम भोपाल                   28.4                  14.5 इंदौर                      28.2                 14.4 जबलपुर                28.6                     14.6 ग्वालियर              29.1                     11.0   नोट:-तापमान डिग्रीसे. में।

Kolar News

Kolar News 22 November 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हर साल आयोजित होने वाले इस्लामिक सम्मेलन ‘आलमी तब्लीगी इज्तिमा’ का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। भोपाल के ईंटखेड़ी में आयोजित इस चार दिवसीय सम्मेलन में 35 देशों के लोग शामिल होंगे। चार दिनों तक पांच वक्त की समाज के अलावा अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलम्बी शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा यहां आने वाले धर्मावलम्बियों के रुकने और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं। भोपाल के ईंटखेड़ी में हर साल की तरह इस बार भी शुक्रवार को आलमी तब्लीगी इज्तिमा पारंपरिक तौर-तरीकों के साथ शुरू हुआ। सुबह से यहां लाखों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलम्बी पहुंच गए थे, जिनमें भोपाल के अलावा देश के कोने-कोने से आए और विदेशी जमातें भी शामिल हैं। इज्तिमा में पूरी दुनिया से इस्लाम के अनुयायी धर्म की शिक्षा हासिल करने और सिखाने आते हैं। इस दौरान उलेमा की तकरीरें भी होती हैं। इसमें कुरआन में दी गई शिक्षा के मुताबिक जिंदगी गुजारने की सीख दी जाती है। इस साल इज्तिमा का 72वां साल है। इस चार दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा का समापन 25 नवम्बर को सामुहिक दुआ के साथ होगा। इस दिन सबसे ज्यादा धर्मावलंबी यहां आते हैं। बताया गया है कि इस समागम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के अलावा 35 देशों को लोग भोपाल पहुंचे हैं।गौरतलब है कि भोपाल में इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन इज्तिमा की शुरुआत साल 1944 में सिर्फ 13 लोगों के साथ हुई थी। इस सम्मलेन का इस बार 72 वां साल है और अब इसमें लाखों लोग शामिल होते हैं। इस बार चार दिनों में 13 लाख से अधिक मुस्लिम अनुयाइयों का इसमें शामिल होने का अनुमान है। वहीं, भोपाल प्रशासन ने इज्तिमा के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं। पूरे इज्तिमा स्थल पर 200 सीसीटीवी कैमरे और चार हजार जवान तैनात किये हैं। इज्तिमा में आने वाली जमातों के लिए पार्किंग की भी बड़े स्तर पर व्यवस्था की गई है। पूरे आयोजन के दौरान यहां एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी तैनात की गई है।

Kolar News

Kolar News 22 November 2019

भोपाल। रायसेन जिले से रेस्क्यू करके उपचार के लिए वन विहार लाई गई बाघिन की सेहत में अब सुधार हो रहा है। वन विहार से उसकी मेडिकल रिपोर्ट पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ को भेज दी गई है। इसी बीच सूत्रों का कहना है कि इस बाघिन को जल्द ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेजा जा सकता है।    रायसेन जिले के सिरवारा गांव से रेस्क्यू की गई डेढ़ वर्षीय बाघिन अब पूरी तरह तंदुरुस्त हो चुकी है। वन विहार में दो डॉक्टरों की टीम ने उसका मेडिकल किया था, जिसकी रिपोर्ट पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ को भेज दी गई है। वन विहार के असिस्टेंट डायरेक्टर ए.के.जैन ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के साथ ही पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ को एक लेटर भी भेजा गया है, जिसमें बाघिन की स्थिति का जिक्र करते हुए मार्गदर्शन चाहा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले एक सप्ताह में बाघिन को जंगल में छोड़े जाने के संबंध में फैसला हो सकता है।    इसलिए एसटीआर भेजी जा सकती है बाघिनरायसेन से रेस्क्यू की गई बाघिन की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह काफी कम उम्र में मां से अलग हो गई थी। इसके चलते वह शिकार में पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं हो सकी है। शिकार न कर पाने के कारण ही जिस समय उसे गांव के समीप स्थित खेतों से रेस्क्यू किया गया, वह काफी कमजोर हो चुकी थी। सूत्रों का कहना है कि ऐसी स्थिति में बाघिन को शुरुआत में जंगल में स्थित ऐसे बाड़ों में रखा जा सकता है, जिनमें शिकार भी उपलब्ध हो, ताकि जंगल में छोड़े जाने से पहले वह शिकार करने में पूरी तरह माहिर हो जाए। सूत्रों के अनुसार भोपाल के समीप इस तरह की सुविधा सिर्फ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में है, इसलिए बाघिन को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेजा जा सकता है।   

Kolar News

Kolar News 22 November 2019

इंदौर। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत पात्र परिवारों के सत्यापन के अभियान के अन्तर्गत सत्यापन दलों का गठन किया गया है। सत्यापन दलों द्वारा गूगल प्ले स्टोर से राशन मित्र मोबाइल एप डाउनलोड किया जायेगा। दलों द्वारा 25 नवम्बर से घर-घर जाकर राशन मित्र मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन एवं निर्धारित ऑफलाइन सत्यापन पत्रक में परिवारों का सत्यापन करेंगे तथा मौके पर निवास न करने वाले परिवारों का पंचनामा बनायेंगे।  जिला आपूर्ति नियंत्रक एल. मुजाल्दा ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सत्यापन दल पात्र परिवार की समग्र परिवार आईडी, सदस्यों के नाम एवं उनकी आईडी तथा जिस श्रेणी में परिवार सत्यापित किया गया है, उसका प्रमाण पत्र एवं उसकी वैधता की जाँच करेंगे तथा सत्यापन पत्रक के अंतिम पैरा में दिये गये स्थान पर परिवार के मुखिया अथवा सदस्य के हस्ताक्षर करायेंगे। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के पात्रताधारी परिवारों से अनुरोध है कि राशन मित्र मोबाइल एप एवं ऑफलाइन सत्यापन पत्रक में भरी जाने वाली जानकारी एवं राशन कार्ड या श्रेणी का प्रमाण पत्र सत्यापन दलों को उपलब्ध करायेंगे।

Kolar News

Kolar News 21 November 2019

इंदौर।  दिल्ली के प्रदूषण को लेकर देशभर में बहस हो रही है, लेकिन उससे ज्यादा प्रदूषण एकाएक इंदौर में बढ़ गया, जिससे प्रदूषण विभाग के अलावा नगर निगम भी भौंचक है। महापौर ने गुरुवार को सुबह प्रभारी आयुक्त को निर्देश दिए कि 7 दिन तक 24 ही घंटे मलबा, मिट्टी, धूल हटाने का अभियान शुरू किया जाए और आज रात को वे खुद इस अभियान के निरीक्षण के लिए दौरा करेंगी। ज्यादा बारिश के कारण शहर की अधिकांश सडक़ें उखड़ गईं, जिसके कारण गिट्टी, मलबा और धूल दिनभर उड़ती है और ठंड का मौसम शुरू होने के कारण धुंध के रूप में इसकी परत वातावरण में छा जाती है। सडक़ों का पेंचवर्क भी तेज गति से करवाया जा रहा है। हालांकि फंड की कमी के कारण निगम को अधिक ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। दिल्ली में एक गड्ढा भी हो जाता है तो उस पर पूरा देश न्यूज चैनलों के जरिए बहस करने लगता है, जबकि पानी और वायु प्रदूषण सहित अन्य मामलों में अन्य शहरों की स्थिति भी उससे ज्यादा बदतर है। स्वच्छता के मामले में इंदौर हालांकि तीन बार अव्वल आ चुका है, जिसके कारण मौसमी बीमारियां घटी और प्रदूषण में भी गिरावट आई थी, मगर अभी बीते 4-5 दिनों से एकाएक वायु प्रदूषण बढ़ गया। दरअसल शहर में प्रमुख चौराहों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण के स्तर की जानकारी देने के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगा रखे हैं और आधुनिक मशीन और सेंसर से भी 24 ही घंटे में होने वाले परिवर्तन की जानकारी ली जाती है। डीआईजी आफिस, महू नाका, पोलोग्राउंड, कोठारी मार्केट सहित कई क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार खराब बताया जा रहा है। एकाएक शहर का प्रदूषण इतना कैसे बिगड़ गया इससे सभी भौंचक हैं, क्योंकि विगत वर्षों में प्रदूषण में लगातार गिरावट स्वच्छता अभियान के चलते आई। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी अब इसकी जांच-पड़ताल में जुटा है।महापौर मालिनी गौड़ भी चिंतित है और आज सुबह उन्होंने प्रभारी आयुक्त रजनीश कसेरा को निर्देश दिए कि सात दिन तक आज से ही मलबा, मिट्टी, धूल उठाने का अभियान 24 ही घंटे के लिए शुरू किया जाए। रात और दिन लगातार अभियान चलाकर शहरभर में पड़े मलबे को उठाकर ट्रेंचिंग ग्राउंड भिजवाया जाए, जहां पर उसका विधिवत निपटान भी हो। महापौर ने कहा कि आज रात को वे खुद इस अभियान का निरीक्षण भी प्रभारी आयुक्त के साथ करेंगी। वहीं स्वच्छता मिशन का सर्वे भी शुरू होना है और शहर के कई हिस्सों में गंदगी, कचरा पाए जाने के समाचार भी फोटो सहित आ रहे हैं। दरअसल इस बार बारिश दो गुना से ज्यादा हुई और अभी नवम्बर के पहले हफ्ते तक जारी रही, जिसके चलते शहर की तमाम सडक़ें गड्ढामय हो गई हैं और बारिश के बाद जब मौसम साफ होता है और धूप निकलती है तो उखड़ी सडक़ों की गिट्टी, मिट्टी और धूल वाहनों के कारण दिनभर उड़ती है। इस बार नगर निगम सडक़ों की मरम्मत यानी पेंचवर्क का काम भी इसी कारण नहीं कर पाया, क्योंकि बारिश देर तक होती रही। उसके अलावा एक बड़ी दिक्कत निगम के खजाने के खाली होने की भी है। फंड की कमी के कारण निगम के ठेकेदारों ने हाथ खड़े कर दिए। अभी पेंचवर्क के लिए निगम को बमुश्किल 3-4 ठेकेदार ही मिले हैं।गौतम गंभीर ने दी इंदौरी मॉडल अपनाने की सलाहभारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच के दौरान इंदौर के पोहे-जलेबी खाकर देशभर में ट्वीटर से ट्रेंड हुए दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने कल पार्लियामेंट्री स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में दिल्ली के प्रदूषण से निपटने के लिए इंदौरी मॉडल को अपनाने की बात कही। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व गौतम गंभीर ने दिल्ली में कचरे के जो पहाड़ खड़े हुए हैं उसका निपटान इंदौर की तर्ज पर करने के लिए आयुक्त आशीष सिंह को दिल्ली बुलाया भी था। इंदौर नगर निगम ने ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरे के पहाड़ को पूरी तरह से समाप्त कर वहां खूबसूरत बगीचा विकसित कर दिया है, जिससे गंभीर काफी प्रभावित हुए और दिल्ली खासकर गाजीपुर में कचरे के बड़े-बड़े पहाड़ हैं, जिनका निपटान करने की जिम्मेदारी इंदौर निगम को सौंपी गई है। वहीं अभी पराली और वाहनों के कारण दिल्ली में प्रदूषण एकाएक बढ़ गया है, जिसके चलते पिछली मीटिंग में तो श्री गंभीर पहुंच नहीं पाए थे और इंदौर में पोहे-जलेबी खाते हुए उनका फोटो वायरल हुआ और उसकी काफी आलोचना भी हुई।

Kolar News

Kolar News 21 November 2019

ब्यावरा। राजगढ़ शहर को स्वच्छ और सुदंर बनाने के लिए कलेक्टर निधि निवेदिता ने बुधवार सुबह झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान पांच जनवरी 2020 तक चलेगा।   कलेक्टर ने नगर भ्रमण के दौरान गैरहाजिर सफाईकर्मियों के वेतन काटने के निर्देश दिए, साथ ही गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। कलेक्टर ने कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। सुबह 6 बजे नगर भ्रमण के दौरान वार्डों का निरीक्षण किया और गैरहाजिर कर्मियों का वेतन काटने के साथ ही सीएमओ को सफाईकर्मियों के लिए लंबी झाड़ू, मास्क और दास्ताने उपलब्ध करने के निर्देश दिए।   तीन से चार घंटे वार्डों में किए गए निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सामान अंदर रखने और कचरा को डस्टबीन में डालने को कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी भवन में जिम के संचालन को गलत बताते हुए महिला बाल विकास अमला के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम संदीप अस्थाना सहित नगरपालिका और महिला बाल विकास विभाग का अमला मौजूद रहा।  

Kolar News

Kolar News 20 November 2019

उज्जैन। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में अगहन कृष्ण पक्ष अष्टमी (कालभैरव अष्टमी) के मौके पर मंगलवार को मध्यरात्रि 12 बजे भगवान महाकाल के सेनापति कालभैरव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान कालभैरव को विशेष श्रृंगार के बाद विभिन्न पकवानों का छप्पन भोग लगाया गया और विभिन्न प्रकार की मदिराएं अर्पित की। रात 12 बजे 11 हजार लड्डुओं के भोग के साथ आरती हुई। वहीं, बुधवार को तडक़े चार बजे कालभैरव मंदिर से भगवान कालभैरव की सवारी निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण के बाद वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। उज्जैन के कालभैरव मंदिर में भैरव अष्टमी पर मंगलवार को सुबह से ही भक्तों की भाड़ उमडऩे लगी थी। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। वहीं, रात 12 बजे भगवान कालभैरव का जन्मोत्सव मनाया गया। कालभैरव मंदिर में इस दौरान भगवान का अभिषेक-पूजन के बाद सिंधिया राजवंश की ओर से आई पगड़ी पहना कर विशेष श्रृंगार किया गया। मध्यरात्रि को मंदिर में महाआरती हुई और इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान कालभैरव का छप्पन भोग और मदिरा का भोग लगाया। रात्रि में जन्मोत्सव के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इसके बाद बुधवार को तडक़े चार बजे भगवान कालभैरव पालकी में सवार होकर शाही ठाठ के साथ भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। मंदिर से शुरू हुई उनकी सवारी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां भगवान की महाआरती के बाद जन्मोत्सव का समापन हुआ।

Kolar News

Kolar News 20 November 2019

ओंकारेश्वर (खंडवा)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित भगवान ओंकारेश्वर 14 दिनों तक मालवा और निमाड़ क्षेत्र का भ्रमण कर भैरव अष्टमी पर मंगलवार रात को ओंकारेश्वर लौट आए। इसके साथ ही पूजापाठ, आरती, भोग, शयन श्रृंगार और चौपड़ भी शुरू हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।   अनादिकाल से चली आ रही परंपरा के अनुसार ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान प्रतीकात्मक रूप से 15 दिन के लिए मालवा भ्रमण के बाद भैरव अष्टमी पर मंगलवार रात लौटे हैं। ओंकारेश्वर भगवान कार्तिक सुदी अष्टमी (चार नवम्बर) को भ्रमण पर गए थे। मंदिर के सहायक कार्यपालन अधिकारी अशोक महाजन ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा भगवान के लौटने पर मूल स्वरूप का श्रृंगार किया गया। साथ ही आचार्य पंडित राजराजेश्वर दीक्षित के सान्नध्यि में पंडितों द्वारा धार्मिक आयोजन किए गए। मंगलवार रात 9.30 बजे से शयन आरती की गई। मंदिर में चौपड़-पासे व झूला भी सजने लगे हैं। भैरव अष्टमी पर विशेष आरती कर भोलेनाथ को छप्पन भोग लगाया गया।   उल्लेखनीय है कि भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग अनादिकाल से मालवा व निमाड़ का भ्रमण करने प्रतिवर्ष जाते हैं। इस परंपरा को मंदिर ट्रस्ट सालों से निभाता चला आया है।

Kolar News

Kolar News 20 November 2019

भोपाल। उपचार के लिए वन विहार लाई गई रायसेन जिले से पकड़ी गई डेढ़ वर्षीय बाघिन अब स्वस्थ हो गई है। वन विहार में डॉक्टरों ने उसकी जांच की है और उसे खुले जंगल में छोड़े जाने के लिए पूरी तरह से फिट बताया है।    वन विभाग के अमले ने करीब 10 दिन पहले रायसेन जिले के बाड़ी के समीप एक बाघिन को रेस्क्यू किया था, जो सिरवारा गांव से लगे खेतों में घुस आई थी। बाघिन को रेस्क्यू किए जाने के बाद विभाग के उच्च अधिकारियों ने उसे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेजे जाने का निर्णय लिया था। लेकिन जब सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना में बाघिन की जांच की गई तो उसे बीमार पाया गया। वहीं, उसके शरीर पर कुछ चोटें भी थीं। इस कारण उसे जंगल में छोड़े जाने की बजाय उपचार के लिए वन विहार भेज दिया गया था।    अब पूरी तरह फिट है बाघिनवन विहार के असिस्टेंट डायरेक्टर एके जैन ने मंगलवार को बताया कि बाघिन को करीब सप्ताह भर वन विहार में रखकर उसका उपचार किया गया। बाघिन अब पूरी तरह स्वस्थ है। वह भरपेट खाना खा रही है। हाउसिंग में चहलकदमी कर रही है और गुर्राने भी लगी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को डॉ. अतुल गुप्ता और डॉ. रिचा अग्रवाल ने बाघिन की विस्तृत जांच की थी। उन्होंने अपनी जांच में बाघिन को जंगल में छोड़े जाने के लिए पूरी तरह फिट पाया है। असिस्टेंट डायरेक्टर जैन ने बताया कि बाघिन की जांच रिपोर्ट एक-दो दिनों में पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ को भेजी जाएगी और उनके आदेश के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।   

Kolar News

Kolar News 19 November 2019

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में अगहन कृष्ण अष्टमी (कालभैरव अष्टमी) के मौके पर मंगलवार को भगवान कालभैरव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कालभैरव मंदिर में मंगलवार को सुबह से भगवान का अभिषेक किया गया और उसके बाद विशेष श्रृंगार कर पूजन-अर्चन हुआ। सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान कालभैरव के दर्शन कर पूजन-अभिषेक का लाभ लिया। उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालु भगवान मंगलनाथ और कालभैरव के मंदिर भी पहुंचते हैं और यहां पूजन-अर्चन करते हैं, लेकिन भैरव अष्टमी पर श्रद्धालु कालभैरव मंदिर पहुंचकर विशेष पूजन-अर्चन करते हैं। यहां भगवान कालभैरव का मदिरा का भोग लगाया जाता है। यहां मंगलवार को सुबह से अभिषेक पूजन शुरू हो गया है। यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग भगवान कालभैरव के दर्शन का पूजन का लाभ ले रहे हैं। हालांकि, भगवान कालभैरव जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम मंगलवार को मध्यरात्रि में होगा। इस दौरान कालभैरव मंदिर में भगवान महाकाल के सेनापति व उज्जयिनी के क्षेत्रपाल बाबा कालभैरव को पुजारी सिंधिया राजवंश की शाही पगड़ी धारण कराकर आकर्षक श्रृंगार करेंगे। मध्यरात्रि 12 बजे 11 हजार लड्डुओं का महाभोग लगाकर जन्म आरती की जाएगी। सुबह से ही यहां दर्शनार्थियों का ताता लगा हुआ है, यह सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा।

Kolar News

Kolar News 19 November 2019

भोपाल। राज्य में हल्की सर्दी शुरू हो गई है और इस सप्ताह तक लगभग ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण रात के तापमान में 1.4 डिग्री तक कम हुआ है और अगले तीन दिन तक ऐसा ही बना रहेगा।इस सप्ताह तक तो मौसम लगभग ऐसा ही बने रहने का अनुमान है।  वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि उत्तर से आ रही सर्द हवा के कारण रात के तापमान में गिरावट हुई है। 21 नवंबर तक रात के तापमान में गिरावट का ट्रेंड बना रहेगा। दिन का तापमान लगातार दूसरे दिन 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान यहां पिछले तीन दिन से 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जबकि न्यूनतम कल की तुलना में 1.4 डिग्री गिर कर 14.8 दर्ज किया गया है। ये सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मंगलवार को न्यूनतम 14 डिग्री हो सकता है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री बैतूल में रिकार्ड हुआ है। अगले तीन दिन तापमान में आएगी गिरावट पहाड़ों में बर्फबारी होने के साथ ही ठंड का असर मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। रात का तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट आई है। अगले तीन दिन ऐसा ही तापमान बना रहेगा। रात का तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 24 घंटे पहले 16.2 डिग्री दर्ज किया गया था। पहाड़ों में बर्फबारी व उत्तरी हवा चलने ने बढ़ी सिहरन पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने के साथ अब यहां से टकराकर उत्तरी हवा आने लगी है। सोमवार को सुबह से लेकर दोपहर 3 बजे तक सिहरन बढ़ाने वाली सर्द हवा चली, जिसके चलते लोगों ने ठंड का अहसास किया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम पूरी तरह से साफ है। साथ ही दक्षिण-पूर्वी की जगह अब पूरी तरह से उत्तरी हवा आ रही है। सोमवार को 4 से 5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार हवा चली। एके शुक्ला के अनुसार पहाड़ों से टकराकर उत्तरी हवा आ रही हैं, इससे अब दिन के साथ रात के तापमान में गिरावट आएगी। रात का तापमान एक डिग्री बढ़ा होशंगाबाद में पूर्व से आ रही हवा की रफ्तार कम होने और हल्के बादल आने से तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। रात का तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक रात पहले तापमान 16.6 डिग्री था। दिन का तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी नवंबर में ऐसा ही मौसम रहेगा। सोमवार को सुबह से ही हवा कुछ कम चल रही थी। होशंगाबाद में रात के तापमान में उछाल आया है। हालांकि दो दिन बाद फिर तापमान में कमी आएगी। होशंगाबाद के अलावा पचमढ़ी का तापमान भी एक डिग्री बढ़ा है। तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया है। एक रात पहले तापमान 9.8 डिग्री था।  

Kolar News

Kolar News 19 November 2019

उज्जैन। आज कार्तिक-अगहन मास में सोमवार को भगवान महाकाल की तीसरी सवारी निकलेगी। महाकाल मंदिर से शाम चार बजे शाही ठाठ के साथ अवंतिकानाथ की पालकी शिप्रा तट की ओर रवाना होगी। सवारी के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दोपहर 3.30 बजे मंदिर के सभा मंडप में पुजारी भगवान महाकाल के मनमहेश स्वरूप का पूजन करेंगे। इसके बाद राजाधिराज का नगर भ्रमण शुरू होगा। निर्धारित मार्गों से हाेकर रामघाट पहुंचेगी महाकाल की सवारी । महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, कहारवाड़ी होते हुए सवारी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। 

Kolar News

Kolar News 18 November 2019

उज्जैन। इंदौर में खेले गए टेस्ट मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह हराने वाली भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने रविवार को सुबह उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किये। उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना और अभिषेक भी किया। इस दौरान भारतीय टीम का सपोर्टिंग स्टाफ भी उनके साथ मौजूद रहा।भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री रविवार को सुबह 8.30 बजे सपोर्टिंग स्टाफ के साथ उज्जैन पहुंचे। यहां संभागीय क्रिकेट के उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी और आयुक्त सचिव डॉ संजीव जैन ने उनका स्वागत कर अगवानी की। रवि शास्त्री और उनके साथ आए लोगों ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर राजाधिराज भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सभी सदस्य ने अलग-अलग गर्भग्रह में जाकर बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने हॉल में बैठकर महाकाल का ध्यान किया। महाकाल मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु ने पूजन-अभिषेक संपन्न कराया। इसके बाद रवि शास्त्री एवं सपोर्टिंग स्टाफ काल भैरव मंदिर पहुंचे और भगवान काल भैरव के दर्शन किए। यहां पूजन-अर्चन के बाद सभी सदस्य इंदौर के लिए रवाना हो गए।

Kolar News

Kolar News 17 November 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश की मंडियों में आवक कम होने से प्याज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराने के सात प्याज विक्रय केंद्र शुरू किये हैं, जहां अब तक तीन हजार से अधिक लोग 50 रुपये प्रति किलो के भाव में प्याज की खरीदी कर चुके हैं।भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े की पहल पर भोपाल के वि_ल मार्केट, बीएचईएल पिपलानी, कोलार,  बैरागढ़, शहीद नगर लालघाटी, जहांगीराबाद आदि क्षेत्रों में सात प्याज विक्रय केंद्र शुरू किये गये हैं। सभी सात विक्रय केंद्रों से अब तक 38 क्विंटल प्याज का 50 रुपये प्रति किलो की दर से विक्रय किया गया। अब तक तीन हजार 210 उपभोक्ताओं ने इसका लाभ लेकर प्याज खरीदी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जनसम्पर्क अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि इन विक्रय केंद्रों पर बड़ी-बड़ी प्याज 50 रुपये से 55 रुपये किलो तथा छोटी प्याज 40 रुपये प्रति किलो के भाव में बेची जा रही है।बता दें कि इस साल भारी बारिश के कारण प्रदेशभर की मंडियों में प्याज की आवक बहुत कम हो गई है, जिसके चलते प्याज की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। मंडियों में थोक के भाव में प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो और फुटकर बाजार में 80 रुपये प्रति किलो तक बेची जा रही है। हालांकि, नई प्याज की आवक शुरू हो गई है। इसलिए आगामी कुछ दिनों में मार्केट में भी प्याज के दाम गिरने की संभावना जताई जा रही है।  

Kolar News

Kolar News 17 November 2019

भोपाल। रायसेन जिले में बाड़ी के पास से वन अधिकारियों द्वारा पकड़ी गई बाघिन की सेहत में अब सुधार हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि उसे पूरी तरह स्वस्थ होने में 10 से 12 दिन का समय लग जाएगा और तब तक उसे वन विहार में ही रहना होगा।    बाड़ी के पास एक खेत से रेस्क्यू करके एसटीआर के चूरना भेजी गई बाघिन अस्वस्थ हो गई थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए तुरंत वन विहार भेजा गया था। यहां उसका उपचार किया जा रहा है और अब उसकी सेहत पहले से काफी ठीक है। वन विहार के असिस्टेंट डायरेक्टर ए.के.जैन ने बताया कि बाघिन अब 1.5 से 2.00 किलो तक खाना खा रही है और सामान्य रूप से पानी पी रही है। वह अपनी हाउसिंग में चहलकदमी भी करती है और दहाड़ने भी लगी है। जिस रफ्तार से उसकी सेहत में सुधार हो रहा है, उससे लगता है कि वह 10-12 दिनों में पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगी।    इन बातों पर भी देना होगा ध्यानइस बाघिन के भविष्य के बारे में फैसला विभाग के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे, लेकिन उन्हें बाघिन की सेहत के अलावा कुछ अन्य बातों पर भी ध्यान देना होगा। बाघिन के बीमार होने की असल वजह यह थी कि जब उसे रेस्क्यू किया गया था, वह काफी भूखी और कमजोर थी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि करीब डेढ़ साल उम्र वाली इस बाघिन को उसकी मां ने छोड़ दिया है, जिसके कारण उसे शिकार करना भी नहीं आता। ऐसी स्थिति में उसे खुले जंगल में छोड़ा जाना जोखिम भरा हो सकता है।   

Kolar News

Kolar News 15 November 2019

भोपाल। भोपाल गैस पीड़ितों के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में झोंकने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार का गुरुवार रात 62 साल की उम्र में निधन हो गया। रात 10:30 बजे चिरायु अस्पताल में हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। ज्यादा डायबिटीज के चलते पैर की नसें ब्लाक होने से गैंगरीन हो गया था। गंभीर रूप से बीमार जब्बार का बीते कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार को उनसे मिलने चिरायु पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजय सिंह ने उनकी सेहत की जानकारी ली थी और उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई भेजने की बात कही थी। शाम को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर जब्बार को इलाज के लिए मुंबई भेजने की बात कही थी। इसके पहले ही उनका निधन हो गया। अब्दुल जब्बार ने गैस त्रासदी के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी थी। इस त्रासदी में जब्बार ने अपने माता-पिता को खो दिया था। साथ ही उनके फेफड़ों और आंखों पर भी गंभीर असर हुआ था। उन्हें एक आंख से बेहद कम दिखाई देता था।    जब्बार के निधन पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। शिवराज ने ट्वीट कर लिखा, ‘गैस पीडि़तों के लिए संघर्ष करने वाले समाजसेवी अब्दुल जब्बार के निधन का दुखद समाचार मिला। दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि’! नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने अब्दुल जब्बार के निधन को दुखद बताते हुए उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। गोपाल भार्गव ने कहा, ‘भोपाल गैस पीडि़तों के लिए संघर्ष करने वाले श्री अब्दुल जब्बार जी के निधन का दु:खद समाचार मिला। श्री जब्बार जी ने हमेशा मजलूमों के हक की लड़ाई लड़ी। उनके जाने का बेहद दु:ख है। उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं

Kolar News

Kolar News 15 November 2019

जबलपुर। सरहदों पर दुश्मनों को नाको चने चबाने वाले हमारे देश का बहादुर सिपाही सिर्फ बन्दूक ही चलाना नहीं जानते, वे अपने कारनामों से दुनिया को हैरत में भी डाल देता है। शुक्रवार को ऐसा ही एक कारनामा करके जबलपुर में सेना एक जवान ने विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। जबलपुर में सेना की कोर सिग्नल्स की डेयर डेविल्स टीम में शामिल हवलदार केसरी जेना ने शुक्रवार को हैरतअंगेज कारनामा करते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने बिना हैंडल थामे सीढ़ी पर उल्टे लटक कर साढ़े चार घंटे तक लगातार बाइक चलाने का वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने बीएसएफ के इंस्पेक्टर अवधेश सिंह का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। अभी तक यह विश्व रिकॉर्ड बीएसएफ के इंस्पेक्टर अवधेश सिंह के नाम 2 घंटे 11 मिनट तक बाइक चलाने के लिए था।बता दें कि जबलपुर के एसटीसी मैदान में भारतीय सेना के जवान कई हैरतंगेज कारनाम करते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाते हैं। सेना की डेयर डेविल्स टीम के सदस्य हवलदार केसरी जेना ने शुक्रवार को एसटीसी मैदान में अपने बिना हैंडल बार पकड़े मोटर साइकिल पर 11 फीट लंबी सीढ़ी पर उल्टी दिशा में सवार होकर सबसे लंबी दूरी तय करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने मैदान के 320 राउंड लगाते हुए कुल 128 किलोमीटर की दूरी तक की। उनका यह कारनामा गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाया है। जेना के रिकॉर्ड बनाते समय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों समेत अन्य बाईक राईडर्स मौजूद थे। हवलदार केसरी जेना ने शुक्रवार को सुबह छह बजे बाइक पर सवार हुए और बिना हैंडल थामें सीढ़ी पर उल्टी दिशा में सवार होकर लगातार साढ़े चार घंटे मोटर सायकिल चलाकर 128 किलोमीटर का दूरी तय की। इससे पहले ही 2 घंटे 11 मिनट पार करते ही बीएसएफ इंस्पेक्टर अवधेश सिंह का रिकॉर्ड उन्होंने ध्वस्त कर दिया। उसके अगले ही मिनट रिकॉर्ड उनके नाम हो गया। अवधेश सिंह ने बाइक पर उलटे लटककर 68 किलोमीटर बाइक चलाने का रिकॉर्ड बनाया था।  

Kolar News

Kolar News 15 November 2019

ग्राम नयागांव में महुआ पेड़ को छूना प्रतिबंधितभोपाल/होशंगाबाद। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के पिपरिया कस्बे के पास स्थित नयागांव में कथित तौर पर चमत्कारिक बताये जा रहे महुआ के पेड़ को छूने पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही पिपरिया आसपास और पूरे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ ही यहां किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। इस संबंध में पिपरिया एसडीएम केडी त्रिपाठी ने आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, यहां के महुआ के पेड़ के दर्शन के लिए लगातार भीड़ उमड़ रही थी, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इसीलिए प्रशासन ने यह कदम उठाया।जानकारी के मुताबिक, नयागांव स्थित जंगल में एक महीने से करीब 25 साल पुराने महुआ के पेड़ को लेकर अफवाह फैली हुई है। कहा जा रहा है कि इस पेड़ को पांच रविवार या बुधवार को छुने से किसी भी असाध्य बीमारी से छुटकारा मिल जाता है। इसी अंधविश्वास के चलते यहां हजारों लोग पहुंचते हैं। इस बुधवार को भी पेड़ को छुने जाने के लिए हजारों लोग पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इससे लोग भडक़ गए और पथराव कर दिया, जिससे बनखेड़ी टाई शंकरलाल झरिया समेत करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। होशंगाबाद कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने एडीएम केडी त्रिपाठी को गुरुवार को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी। इसके बाद यहां प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। एसडीएम ने कलेक्टर के निर्देश पर महुए के पेड़ को छूने पर प्रतिबंध लगाते हुए पूरे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में धारा 144 लगा दी। वहीं, पुलिस पर पथराव कर जानलेवा हमला करने के मामले में 86 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।होशंगाबाद पुलिस अधीक्षक एमएल छारी ने बताया कि महुआ के पेड़ को छुने के लिए यहां भारी भीड़ जमा हो रही थी। बुधवार को देर शाम यहां बड़ी संख्या में लोग आए थे। पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें समझाया, लेकिन वे नहीं माने तो पुलिस ने सख्ती दिखाई, लोगों ने उन पर पथराव कर दिया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह एसटीआर का क्षेत्र है। व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई थी, इसलिए वहां लगाई गईं दुकानों को हटा दिया गया है। पुलिस पर हमला करने के आरोप में आसपास के नयागांव, नंदवाड़ा, लांझी के ही लोगों का हाथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि महुए के पेड़ में कोई चमत्कार नहीं है। लोगों का इसके छूने से फायदा हो रहा है, यह जांच का विशेष है। बॉटनिल विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र अभ्यंकर से इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना है कि महुए का पेड़ एक सामान्य पेड़ है। इसमें ऐसी कोई शक्ति नहीं होती जिसे देखने से या छूने से रोगों पर नियंत्रण हो सके।  

Kolar News

Kolar News 14 November 2019

(पं. जवाहरलाल नेहरु की 130वीं जयंती, 14 नवम्बर पर विशेष) श्वेता गोयल भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरु की शख्सियत से भला कौन परिचित नहीं होगा। बच्चों से उन्हें इतना लगाव था कि उन्हें प्यार से 'बच्चों के प्यारे चाचा नेहरु' कहा जाने लगा था। जवाहरलाल नेहरु बच्चों से इतना स्नेह करते थे कि आज भी वह 'चाचा नेहरु' के रूप में ही अधिक याद किए जाते हैं। दरअसल छोटे-छोटे मासूम बच्चों को देखकर नेहरु जी आत्मविभोर हो जाया करते थे और अपने ऊंचे ओहदे का ख्याल किए बिना बच्चों को गोद में उठा लिया करते थे। बच्चे भी चाचा-चाचा कहते उनसे लिपट जाते थे। जवाहरलाल नेहरु का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरु और माता का नाम स्वरूपरानी थुस्सू था। बच्चों के साथ त्यौहार मनाने में नेहरु जी को बहुत आनंद आता था। होली पर वे बच्चों के साथ रंगों की मस्ती में डूबे होते तो दीपावली पर बच्चों के बीच अतिशबाजी का मजा लेते थे। मकर संक्रांति पर वे बच्चों की टोली के साथ पतंग उड़ाते थे। बच्चों की दुर्दशा देखकर वह मन ही मन तड़प उठते थे। कई बार उनकी यह पीड़ा शब्दों में मुखरित भी होती थी। फुर्सत के समय वह देश-विदेश के बच्चों से जरूर मिला करते और उनके साथ तरह-तरह के खेल खेलते। पंडित जी के पास देश के कोने-कोने से बच्चों के ढेर सारे खत आते, जिनका जवाब देते हुए वह लिखते 'बच्चों, परिश्रम से बढ़कर दुनिया में और कोई चीज नहीं। इसलिए तुम जितनी ज्यादा मेहनत करोगे, उतनी ही ज्यादा तुम्हें सफलता मिलेगी और तुम्हारा जीवन खुशियों से महक उठेगा।' बच्चों के प्रति पंडित नेहरु के इस विशेष लगाव को देखते हुए ही सन् 1956 में उनके जन्मदिन को 'बाल दिवस' के रूप में मनाने का निश्चय किया गया था और तभी से पंडित नेहरु का जन्मदिवस 14 नवम्बर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जब उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया गया था, तब नेहरु जी ने कहा था, 'मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मेरे देश के बच्चों ने मेरे जन्मदिन को ही अपना दिन बना लिया है। इससे ज्यादा इज्जत और खुशी की बात भला मेरे लिए और क्या हो सकती है कि मेरे मुल्क के बगीचे के इन कोमल फूलों और कोंपलों ने मुझे अपना इतना स्नेह दिया है। मेरी यही कामना है कि इन सबको फलने-फूलने का पर्याप्त अवसर मिले।' पंडित जी के जीवनकाल के अनेक ऐसे संस्मरण एवं किस्से उद्धृत किए जा सकते हैं, जो उनकी महान शख्सियत और बच्चों के प्रति उनका अपार स्नेह बयान करते हैं। ऐसी ही एक घटना के बारे में बताना आवश्यक लगता है। एक बार बतौर प्रधानमंत्री नेहरु जी बाल मंदिर देखने गए थे। वहां तीन से पांच साल तक के बच्चे पढ़ते थे। उस समय सभी बच्चे नाच-गाने में मग्न थे। जब पंडित जी वहां पहुंचे और दूर बैठकर बच्चों का नाच-गाना देखने लगे तो एक चार वर्षीया बालिका उनके पास आई और बड़े अनुरोधपूर्वक कहा कि आप भी हमारा साथ दीजिए। पहले तो पंडित जी काफी ना-नुकूर करते रहे। उन्होंने बच्ची को यह कहकर बहलाने का प्रयास भी किया कि इस बार तो नहीं लेकिन अगली बार तुम्हारे साथ जरूर नाचूंगा। लेकिन जब उस बच्ची ने जिद पकड़ ली तो आखिर पंडित जी को उस छोटी बच्ची के आगे झुकना पड़ा और उसकी खुशी के लिए वे बच्चों के साथ बच्चा बनकर नाचे। जब दीपावली का मौका होता तो वे अपने नाती राजीव और संजय के बाल मित्रों को आनंद भवन बुलाते और उनके साथ दीपावली मनाते हुए कहते कि 'बच्चों, आतिशबाजी चलाकर दीपावली मनाओ और खुशियां बांटो।' जो बच्चे पटाखे चलाते हुए डरते, उन्हें कहते कि 'जो बच्चे इन छोटे-छोटे पटाखों से ही डर जाएंगे, वे आगे चलकर देश के बहादुर सिपाही कैसे बनेंगे?' कभी-कभी वह इलाहाबाद में दीपावली की रात बाहर का नजारा देखने निकल पड़ते और रास्ते में गरीब बच्चों को भी मिठाई, नए कपड़े और पटाखे देते हुए उनके साथ पटाखे चलाने लगते। एक बार उन्हें किसी जरूरी काम से दीपावली पर मास्को जाना पड़ा। उस समय तक वहां दीपावली के मौके पर पटाखे नहीं चलाए जाते थे। लेकिन पंडित जी की दीपावली तो बच्चों के साथ पटाखे चलाए बिना अधूरी थी। इसलिए उन्होंने वहां भी बच्चों से पटाखे मंगवाए और काफी बच्चों को एकत्रित कर उनके साथ पटाखे चलाने लगे। वहां के बच्चे पटाखों की रंग-बिरंगी रोशनी और धूम-धड़ाके से बहुत प्रभावित हुए और खुशी से झूम उठे। उसके बाद से मास्को में भी हर साल दीपावली के मौके पर पटाखे चलाने का दौर शुरू हो गया। नेहरु जी छोटे थे, तब की एक घटना है। एक बार मैदान में कुछ बच्चे गेंद से खेल रहे थे। खेलते-खेलते गेंद उछलकर लकड़ी के एक खोल में जा गिरी। खोल का मुंह छोटा था। इसलिए बच्चों से बहुत कोशिश के बाद भी गेंद नहीं निकल पा रही थी। जब नेहरु जी ने बच्चों की परेशानी को देखा तो उनसे रहा न गया। उन्होंने उन बच्चों से एक बाल्टी पानी मंगवाया और पानी लकड़ी के उस खोल में भर दिया। फिर क्या था, पानी भरते ही गेंद पानी में ऊपर आ गई और उन्होंने गेद निकालकर बच्चों को दे दी। सभी बच्चे जवाहरलाल की बुद्धिमत्ता से बहुत प्रभावित हुए। बच्चों के साथ-साथ देश और जनता से भी नेहरु जी बहुत प्यार करते थे। यही कारण था कि अधिकांश देशवासी भी उनसे उतना ही स्नेह करते थे और उन्हें आदर-सम्मान देते थे। 74 वर्ष की आयु में 27 मई 1964 को पंडित जी स्वर्ग सिधार गए लेकिन अपने निधन से पूर्व अपनी वसीयत में उन्होंने लिखा, 'मेरे मरने के बाद मेरी अस्थियां देश के उन खेतों में बिखेर दी जाएं, जहां भारत का किसान अपना पसीना बहाता है, ताकि वे देश की मिट्टी में मिल जाएं।' ऐसे थे बच्चों के प्यारे चाचा नेहरु। (लेखिका शिक्षिका हैं।)

Kolar News

Kolar News 14 November 2019

(विश्व मधुमेह दिवस, 14 नवम्बर पर विशेष)  सुरेन्द्र किशोरी  डायबिटीज अब नासूर बनता जा रहा है। इसके रोगी सबसे अधिक सामने आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ संगठन समेत विभिन्न चिकित्सीय संस्थान-संगठन इसकी भयावहता से काफी चिंतित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का मानना है कि दुनिया में हर वर्ष डायबिटीज के कारण करीब 16 लाख लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। डायबिटीज के कारण प्रत्येक 30 सेकेंड पर एक व्यक्ति का पांव काटना पड़ रहा है। अगर इसकी रफ्तार यही रही तो 2030 तक डायबिटीज दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी बन जाएगी। विश्व स्वास्थ संगठन वर्ष 2000 से पहले 40 वर्ष उम्र पार करने के बाद वजन बढ़ने पर लोगों को नियमित जांच तथा रिस्क नहीं लेने का अनुरोध करता था। लेकिन 2000 के बाद उसने रोगियों की संख्या को देखते हुए इसकी परिभाषा बदल दी है। अब डायबिटीज होने के लिए उम्र की कोई भी सीमा नहीं है। किसी भी उम्र के लोगों को यह बीमारी हो सकती है। अनियमित दिनचर्या, अनियमित खानपान, दूषित और पैक्ड फूड के भोजन से यह रोग तेजी से फैल रहा है। एक तो वसायुक्त भोजन ऊपर से अशुद्ध तथा परिश्रम से बचने की परिपाटी के कारण यह खतरनाक रूप ले चुका है। इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 14 नवम्बर को विश्व मधुमेह (डायबिटीज) दिवस के रूप में मनाया जाता है।  दुनिया में भारत डायबिटीज रोगियों की राजधानी के रूप में जाना जाने लगा है। यहां करीब 49 फीसदी लोग डायबिटीज की चपेट में हैं। डायबीटीज रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दुनिया में करीब 422 लाख लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जिनमें से सिर्फ भारत में 62 लाख लोग हैं। डायबिटीज हमेशा रहने वाला रोग है। इससे किडनी, ब्लड प्रेशर और शरीर के अन्य अंगों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से अधिकांश लोग अवगत हैं लेकिन आंखों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को बहुत ही कम लोग जानते हैं। डायबिटीज के मरीजों में अगर शुगर की मात्रा नियंत्रित नहीं रहती है तो वह रेटिनोपैथी के शिकार हो सकते हैं। इस समस्या का पता तब चलता है जब बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। एक अनुमान के मुताबिक 14.3 प्रतिशत डायबिटीज रोगी रेटिनोपैथी, ग्लूकोमा एवं अंधापन के शिकार होते हैं। डायबिटीज‌ के रोगियों में डिमेन्शिया और लकवा स्ट्रोक की संभावना सामान्य लोगों से डेढ़ गुणा अधिक होती है। खून में शुगर की मात्रा बढ़ने से रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है। जिससे तंत्रिका कोशिकाओं से शरीर के दूसरे अंगों में खून की सप्लाई पर असर पड़ता है। साथ ही तंत्रिका कोशिकाओं में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं होने से ऐसा नुकसान पहुंचता है जिसे ठीक नहीं किया जा सकता है। अफसोस है कि डायबिटिक न्यूरोपैथी का कोई इलाज नहीं है। डॉक्टर सिर्फ दर्द कम होने और एंटीडिप्रेसेंट्स जैसी दवाएं इसके लक्षणों को कम करने के लिए करते हैं। डायबिटिक न्यूरोपैथी गंभीर बीमारी है। इस बीमारी के लक्षण काफी बाद नजर आते हैं। तब तक किडनी प्रभावित हो चुका होता है। जिन लोगों को 15 वर्ष या उससे अधिक समय से डायबिटीज है उन्हें यह खतरा अधिक बढ़ जाता है। 50 से 60 वर्ष की आयु में इस बीमारी को होने की आशंका रहती है। इसकी रोकथाम के लिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी होता है। कुल किडनी फेल्योर रोगियों में 18.8 प्रतिशत डायबिटीज से पीड़ित मरीज होते हैं। हृदय रोग और हार्ट अटैक की संभावना भी 50 प्रतिशत तक अधिक हो जाती है। सूनापन, पेरीफेरल आर्टरी डिजीज तथा पेरीफेरल न्यूरोपैथी के कारण दुनिया में हर सेकेंड 30 पर एक मरीजों के पैर काटकर अलग किए जा रहे हैं। जाने-माने चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार बताते हैं कि डायबिटीज एक स्थायी रोग है। जिसमें ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। अगर इसका इलाज नहीं किया गया तो दिल, ब्लड वैसल्स, आंख और किडनी को हानि पहुंचा सकता है। इसकी पहचान में देरी और जागरूकता की कमी के चलते इसे काबू करना काफी मुश्किल हो जाता है। डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को अपने खाने के प्रति अधिक सचेत रहकर मीठे खाद्य पदार्थ, ड्रिंक्स, ट्रांस्फैट्स से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। डायबिटिक डाइट हमेशा हाईफाइबर फूड, कॉम्पलेक्स कार्ब्स और प्रोटीन का बैलेंस मिक्स होना चाहिए। ऐसे कई हर्ब्स और मसाले हैं जो इस रोग से लड़ने में सहायता करते हैं। डायबिटीज के रोगियों में मस्तिष्काघात होने की संभावना चार गुणा ज्यादा होती है। दुनियाभर में हर वर्ष करीब 50 लाख लोग डायबिटीज के कारण आंखों की रोशनी खो देते हैं। जब हमारे शरीर में इंसुलिन का पहुंचना कम हो जाता है तो खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। इंसुलिन एक हार्मोन है जो पाचक ग्रंथि द्वारा बनता है। इसका काम शरीर के अंदर भोजन को एनर्जी में बदलना है। यही वह हार्मोन है जो हमारे शरीर में शुगर की मात्रा कंट्रोल करता है। शुगर की मात्रा बढ़ने से भोजन से एनर्जी नहीं बनता है। इस स्थिति में बढ़ा हुआ ग्लूकोज शरीर के विभिन्न अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। यह ज्यादातर वंशानुगत और बिगड़ी हुई जीवनशैली के कारण होता है। डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि थकान महसूस होने, लगातार पेशाब लगने, अचानक वजन कम होने, अत्यधिक भूख लगने, बराबर तबीयत खराब होने, घाव के जल्दी नहीं भरने, आंखों के कमजोर होने और त्वचा रोगों आदि के लक्षण दिखे तो तुरंत जांच करानी चाहिए। हालांकि 35 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रत्येक साल नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। डायबिटीज को हमेशा प्राथमिकता सूची में रखते हुए भागमभाग की जीवन शैली के बीच योग और मॉर्निंग वॉक के साथ जागरूकता ही डायबिटीज का सबसे बड़ा इलाज है।  (लेखक पत्रकार हैं।)

Kolar News

Kolar News 14 November 2019

सीहोर। सरकार के योग अभियान से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश के नजदीकी शहर सीहोर की नेहा विजयवर्गीय के नेतृत्व में बुधवार को करीब 50 महिलाओं ने ‘स्वस्थ शरीर में स्वस्छ मस्तिष्क का वास होता है और स्वास्थ्य के लिए योग और आसन रामबाण औषधि है’ का संदेश देते हुए बिना रुके 18 मिनट पांच सेकेण्ड में रिकॉर्ड 105 बार सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। स्थानीय रुकमणी गार्डन में हुए इस सामूहिक सूर्य नसम्कार में 14 साल की युवतियों से लेकर 56 साल की तक पौढ़ महिलाएं शामिल रहीं।दरअसल, सीहोर में फैन एंड फाइन ग्रुप नामक संस्था का संचालन करने वाली नेहा विजयवर्गीय ने बिना रुके सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड बनाने के लिए यह अनूठी पहली की। सीहोर के रुकमणी गार्डन में करीब 50 महिलाओं-युवतियों ने महज 18 मिनट 5 सेकेंड में 105 बार सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड बनाया और उसके बाद ओपन जुबा भी कराया। नेहा विजयवर्गीय ने बताया कि इस आयोजन में 14 वर्ष की बालिकओं से लेकर 56 साल उम्र की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। नेहा का कहना है कि इस सामूहिक सूर्य नमस्कार में महिलाएं खुद चूल्हा चौका छोडक़र स्वस्थ रहने के लिए ही यहां आई। आज मुझे लोगों का काफी सहयोग मिला और महिला भी इसके लिए आगे आ रही हैं। उनकी संस्था महिलाओं को नियमित योग कराती है, ताकि वे स्वस्थ रहें।नेहा ने बताया कि महिलाओं का फिट रहना बहुत जरूरी है। उनके फिट रहने से परिवार भी फिट रहता है। पहले की अपेक्षा अब महिलाएं अपनी हेल्थ को लेकर अधिक जागरूक हुई हैं। उनका काम भी यही है कि वे अधिक से अधिक महिलाओं को उनकी हेल्थ को लेकर जागरूक करें, इसीलिए इस तरह के आयोजन करती हैं, जिससे रोचकता के साथ साथ जागरूकता भी आएं। नेहा का कहना है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य मिशन से प्रभावित होकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं।सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लेने आई बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए यह जरूरी है कि हम योगाभ्यास करें। जब से उन्होंने योग को अपनाया तब से उन्हें कई बीमारियों की गोली से मुक्ति मिल गई है। उन्हें प्रोत्साहिक करने के लिए बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं वहां उपस्थित रहीं। युवतियों ने बताया कि इस रिकॉर्ड को बनाने में उन्हें बड़ा आनन्द आया।

Kolar News

Kolar News 13 November 2019

  बड़ी संख्या में हुए दीप दान     नर्मदा, शिप्रा और  विभिन्न नदियों के तटों पर कार्तिक स्नान के लिए  श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। श्रद्धालु स्नान के बाद नदियों में दीपदान भी कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान के बाद दीपदान करने से पुण्य फल प्राप्त होता है। नरसिंहपुर में पवित्र स्नान के बाद पंचकोसी यात्रा भी शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा श्रद्धालु उज्जैन में रामघाट, नरसिंहपुर में बरमान घाट, ओंकोरश्वर, होशंगाबाद और अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सभी जगह प्रशासन और पुलिस ने कार्तिक स्नान को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं। नदियों के तटों पर तैराक भी तैनात किए गए हैं।   उज्जैन में प्रशासन और पुलिस ने शिप्रा के रामघाट, त्रिवेणी और अन्य घाटों पर विशेष इंतजाम किए हैं। उज्जैन में महाकाल ज्योर्तिलिंग होने की वजह से दूसरी जगहों की अपेक्षा यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा होती है। रामघाट पर शाम को शिप्रा में दीपदान करने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। शिप्रा में स्नान के बाद श्रद्धालु महाकाल सहित उज्जैन के अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन को पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिरों में भीड़ लगी हुई है।

Kolar News

Kolar News 12 November 2019

 ग्वालियर जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर करहिया गांव के घने जंगल में स्थित मकरध्वज मंदिर इसकी प्राचीनता और त्रेतायुग की कहानी सुनाता है। रामभक्त हनुमान के पुत्र मकरध्वज के इस मंदिर के बारे में माना जाता है कि यह देश-दुनिया में मकरध्वज का एकमात्र प्राचीन मंदिर है। इसे लेकर कई किवदंतियां भी हैं। मंदिर में मकरध्वज बंधे हुए नजर आते हैं। मान्यता है कि हनुमान जी राम-लक्ष्मण को अहिरावण के चंगुल से छुड़ाने के लिए पाताल लोक गए थे, तो वह रास्ता इसी जंगल से गया है। मंदिर परिसर में एक गोमुख भी है। इससे सदियों से जलधारा बह रही है। गोमुख से निकला जल एक कुंड में जाता है। एक रात में बना सतखंडा महल! : जितना प्राचीन मकरध्वज मंदिर है उतना ही पुराना इसी परिसर में स्थित सतखंडा महल बताया जाता है। मान्यता के मुताबिक इस मंदिर को एक ही रात में पाताल लोक के द्वारपाल मकरध्वज द्वारा बनवाया गया था। जंगल के आसपास करीब 500 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ के बीचोंबीच एक विशाल गुफा भी बताई जाती है। इसके आसपास ऐसी कई प्राचीन धरोहर देखी जा सकती हैं जो अपने आप में अलग हैं। लोक मान्यता है कि अहिरावण राम-लक्ष्मण का अपहरण कर पाताल लोक ले गया था। उसका रास्ता इसी गुफा से होकर जाता है। इसके द्वार पर अहिरावण द्वारा तैनात द्वारपाल मकरध्वज की बंधी मूर्ति है। इसके बारे में कहा जाता है कि राम-लक्ष्मण को मुक्त कराने जब जब हनुमान जी पाताल लोक जा रहे थे तब गुफा के द्वार पर मकरध्वज और हनुमानजी के बीच युद्ध हुआ था। तब मकरध्वज ने उनके जन्म का रहस्य बताया। मकरध्वज के कहने पर ही हनुमानजी उन्हें गुफा के द्वार पर बांध गए थे। हनुमानजी ने राम-लक्ष्मण को अहिरावण के चंगुल से छुड़ाया और मकरध्वज को जंजीरों से मुक्त कर उन्हें पाताल लोक का राजा घोषित कर दिया। उसके बाद ही यहां मकरध्वज मंदिर बना।   मछली के गर्भ से जन्मे थे मकरध्वज हनुमानजी के इस पुत्र के जन्म से जुड़ी पौराणिक कथाओं के अनुसार जब हनुमानजी सीता की खोज में लंका पहुंचे तो मेघनाद द्वारा पकड़े जाने पर उन्हें रावण के दरबार में प्रस्तुत किया गया। तब रावण ने उनकी पूंछ में आग लगवा दी तो हनुमान ने जलती हुई पूंछ से लंका जला दी। जलती हुई पूंछ को बुझाने के लिए वे समुद्र में कूदे थे। उस समय उनके पसीने की एक बूंद पानी में टपकी जिसे एक मछली ने पी लिया था। उसी पसीने की बूंद से वह मछली गर्भवती हो गई और उससे उसे एक पुत्र उत्पन्न् हुआ, उसका नाम मकरध्वज पड़ा।  

Kolar News

Kolar News 3 October 2019

मातृशक्ति की अराधना समाज के सदाचार, सद्विचार का प्रतीक राज्यपाल  लाल जी टंडन ने कहा कि मातृशक्ति की अराधना समाज के सदाचार, सद्विचार का प्रतीक है। भारतीय संस्क़ति की गौरवशाली परम्परा का जागरण कन्या पूजन है।  टंडन आज गुफामंदिर में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री  विश्वास सारंग, महंत  चन्द्रमा दास और गणमान्य जन उपस्थित थे। विशाल कन्या पूजन सेवा भारती मध्यभारत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 11 हजार कन्याओं का पूजन किया गया।     राज्यपाल श्री लाल जी टंडन ने कहा कि शक्ति के सभी रूपों का पूजन उनमें निहित शक्तियों को जागृत करेगा। जिससे समाज में व्याप्त कुरीतियां नष्ट होगी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के पूजन से समाज में व्याप्त कलुषित भावनाओं का अंत होता है। वहीं कन्याओं में समाज के प्रति आदर, सम्मान और स्नेह की भावनाएं उत्पन्न होती है। उनमें अंतर्निहित शक्तियाँ जागृत होती हैं। संस्कारों का विकास होता है।   टंडन ने कहा कि समाज में जो दु:खद घटनाएं हम देखते, सुनते हैं, समाज में जो भटकाव दिखता है, उसका कारण हमारा सनातन परम्पराओं से दूर होना है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति की आराधना से सबके प्रति समादर और सारे समाज को अपना समझने की भावना विकसित होती है। सबके प्रति आदर, सम्मान और स्नेह के संस्कार स्थापित होते हैं। विकृतियों के नाश की शक्ति भी उत्पन्न होती है। सबके प्रति सम्मान और स्नेह के भाव उत्पन्न होते हैं। आपसी सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र में मातृशक्ति के नौ रूप की उपासना की जाती है। ये सभी रूप एक देवी के हैं। यह भाव बताता है कि सभी के अंदर विभिन्न शक्तियाँ हैं, उन्हें जागृत कर अनुचित और दुराचारी प्रवृत्तियों का नाश करना और सद्विचार और सदाचार विकसित करना ही शक्ति की उपासना है। 

Kolar News

Kolar News 3 October 2019

प्रदेश में "शहर सरकार-आपके द्वार" अभियान 2 अक्टूबर से नगरीय निकायों में नागरिकों की समस्याओं का निराकरण अब उनके मोहल्ले में ही होगा। राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिये गाँधी जयंती 2 अक्टूबर से 'शहर सरकार-आपके द्वार' अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान 22 अक्टूबर तक जारी रहेगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि अभियान में ई-नगरपालिका पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। इसके लिए जरूरी कम्प्यूटर, लेपटॉप आदि की व्यवस्था शिविर स्थल पर ही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सी.एम.हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण का सत्यापन भी किया जायेगा। नागरिकों को ऑनलाइन भवन अनुज्ञा से संबंधित आटोमेटेड बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम की जानकारी दी जायेगी। सूखे एवं गीले कचरे का घर पर पृथक्कीकरण शुरू कराया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिनके आवास पूर्ण हो गये हैं, उनको गृह प्रवेश कराया जायेगा। अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टे दिये जायेंगे। पूरे हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण और प्रस्तावित निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन भी किया जायेगा। अभियान में वाटर हार्वेस्टिंग, युवा स्वाभिमान, पॉलीथिन मुक्ति, बेसहारा गोवंश का संरक्षण आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी। इस दौरान आयोजित शिविरों में विभिन्न विषयों पर जानकारी देने के लिए स्वयं सेवकों का भी चयन किया गया है। राज्य स्तर पर प्रतिदिन अपर आयुक्त ई-नगरपालिका द्वारा अभियान की समीक्षा की जाएगी। इसकी पूरी रिपोर्ट प्रतिदिन प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास और आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को प्रतिदिन दी जायेगी।

Kolar News

Kolar News 30 September 2019

नीट यू.जी. 2019 के परीक्षा परिणाम के आधार पर शासन द्वारा राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा/दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में स्टेट कोटे के अन्तर्गत एम.बी.बी.एस. और बी.डी.एस. पाठ्यक्रम की सीटों पर प्रवेश के लिये काउंसलिंग की गई। सत्र 2019-20 में इन महाविद्यालयों में उपलब्ध कुल 4,303 सीटों में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की 1,870, शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय की 63, निजी चिकित्सा महाविद्यालय (एम.बी.बी.एस.) की 1,150 तथा निजी दंत चिकित्सा महाविद्यालय की 1,220 सीटें शामिल हैं। स्टेट कोटे की सीटों पर राज्य स्तरीय संयुक्त काउंसलिंग से 3,759 और ऑल इण्डिया कोटे की सीटों पर ऑल इण्डिया ऑनलाईन काउंसलिंग से 220 सीटों को मिलाकर कुल 3,979 सीटों पर प्रवेश हुए। राज्य स्तरीय संयुक्त काउंसलिंग पूर्णत: ऑनलाईन पद्धति से पूरी पारदर्शिता रखते हुए की गई। शासकीय एवं निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में ओपन केटेगरी की सभी एम.बी.बी.एस. सीटों पर राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ है। काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत अभ्यर्थी, संस्था, अभिभावक अथवा किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा नहीं की गई। न्यायालय में भी इससे संबंधित कोई याचिका दायर नहीं की गई। यह सुनिश्चित किया गया कि अधिक से अधिक अभ्यर्थी अपनी योग्यता एवं पात्रता के अनुसार काउंसलिंग में भाग लें, जिससे अधिकतम सीटों पर प्रवेश हो सके। संचालक चिकित्सा शिक्षा श्रीमती उल्का श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री के निर्देशानुसार निरंतर काउंसलिंग प्रक्रिया में सुधार और प्रवेश नियमों में संशोधन से बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। वर्ष 2017 में राज्य में 06 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय थे, जिनमें एम.बी.बी.एस. पाठ्यक्रम की 800 सीटें उपलब्ध थीं और 01 शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, जिसमें 50 सीटें उपलब्ध थीं। शासन के सतत् प्रयासों से वर्तमान में राज्य में 13 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय हैं, जिनमें एम.बी.बी.एस. पाठ्यक्रम की 1870 और दंत चिकित्सा महाविद्यालय में 63 सीटें उपलब्ध हैं। िनजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेशित छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्तमान में चिकित्सा महाविद्यालयों में एम.बी.बी.एस. पाठ्क्रम की 1150 सीटों में से 1149 सीटों पर प्रवेश हुआ है। निजी दंत चिकित्सा महाविद्यालयों की 1220 सीटों में से 897 सीटों पर प्रवेश हुआ है। वर्ष 2017 एवं 2018 में यह संख्या क्रमश: 616 एवं 551 थी।

Kolar News

Kolar News 28 September 2019

राज्य मिशन इंद्रधनुष (सघन टीकाकरण) के अंतर्गत तीन चरणों में अभियान का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण 5 अक्टूबर, दूसरा चरण 23 अक्टूबर से 2 नवंबर एवं तीसरा चरण 23 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत टीकाकरण से छूटे पांच वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती माताओं को चिन्हित कर पूर्ण टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। अभियान के तहत चिन्हित क्षेत्रों में एएनएम एवं आशा और कार्यकर्ताओं के सहयोग से टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 27 September 2019

शहर में स्वाइन फ्लू के एक संदिग्ध मरीज की बुधवार को कोलार स्थित जेके अस्पताल में मौत हो गई है। वह 12 नंबर स्टाप के पास भरत नगर का रहने वाला था। परिजन ने बताया बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के बाद भी उसकी हालत लगातार खराब हो रही थी। इस संबंध में भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि मरीज के अहम अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जांच के उसके स्वाब के सैंपल एम्स भोपाल भेजे गए हैं, पर अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।   इसके पहले दूसरे जिले के मरीज की हफ्ते भर भोपाल में मौत हो गई थी। ठंड की दस्तक होने के साथ ही मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। इसके अलावा गुरुवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। इनका अलग-अलग सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इन मरीजों के साथ ही शहर में डेंगू मरीजों की संख्या 250 तक पहुंच गई है।

Kolar News

Kolar News 27 September 2019

महात्मा गांधी के 150वें जन्म वर्ष पर संस्कृति विभाग द्वारा 2 अक्टू्‌बर को रवींद्र भवन में बड़े स्तर पर स्कूली बधाों के लिए चित्रकला शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस शिविर में तीन श्रेणियों में बधाों को चित्रांकन का मौका मिलेगा। इसके अंतर्गत कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए हमारे बापू, कक्षा 9 से 10 के विद्यार्थियों के लिए गांधीजी और तीन बंदर तथा कक्षा 11 से 12 के विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता और गांधीजी विषय पर अपनी कल्पना से चित्रांकन करना है। इस शिविर में प्रतिभागिता के लिए विद्यार्थी संस्कृति संचालनालय, 1 शिवाजी नगर (रेडक्रास अस्पताल के पीछे), भोपाल में संपर्क कर कक्षा प्रमाण-पत्र के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। चयनित विद्यार्थियों को कार्डशीट एवं रंग संस्कृति विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा शेष व्यवस्थाए विद्यार्थी द्वारा की जानी होगी।

Kolar News

Kolar News 26 September 2019

आगामी दुर्गा विसर्जन व दशहरा चल समारोह को लेकर हिंदू संगठन प्रशासन की सख्ती के बाद से गफलत में हैं। इसको लेकर सोमवार को हिंदू उत्सव समिति व आयोजन से जुड़ी अन्य समितियों के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई थी। इसमें तय किया गया कि आयोजक समिति के साथ 11 बिंदुओं पर प्रशासन सहयोग करे, ताकि सभी पर्व हर्षोल्लास और परंपरानुसार मनाए जा सकें। मंगलवार को हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि दुर्गा विसर्जन और दशहरा चल समारोह के दिन शराब व मांस बिक्री पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहे।   श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने बताया कि धर्मस्व मंत्री को 11 सूत्रीय पत्र सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि दुर्गाजी की जो मूर्तियां बन गईं हैं, उन्हें स्थापित करने दिया जाए। उनके विसर्जन में पुलिस सहयोग करे। झांकियों में साउंड, डीजे बजाने का समय शाम 5 से 12 बजे तक रहे। झांकियों में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था हो। बिजली की व्यवस्था नियमानुसार की जाए। विसर्जन के लिए सभी वाहन एक ही स्थान पर एकत्रित किए जाएं। विसर्जन के लिए घाटों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। विजयादशमीं पर शस्त्र पूजा व चल समारोह में अखाड़ों का संचालन करने में कोई बाधा न डालें। चल समारोह वाले दिन शराब दुकानें बंद (ड्राइ-डे) रखने और अवैध शराब की बिक्री न हो। विजय भूमि छोला मैदान में स्ट्रीट लाइट सुधारने, मैदान की पुताई कराने, बिजली, टेलीफोन, केबल को दुरुस्त रखा जाए। खटलापुरा घाट पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा   खटलापुरा घाट पर गणेश विसर्जन के दौरान हुए हादसे के बाद पुलिस सतर्क है। पुलिस ने इस घाट को अपने कब्जे में ले लिया है। घाट पर बेरीकेड्स लगाकर घेराबंदी कर दी गई है। वहीं हिंदू संगठन इस घाट पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विरोध-प्रदर्शन का सहारा ले रहे हैं। अब इस घाट पर पुलिस ने पूजा-पाठ कराना बंद कर दिया। अर्जुन सिंह दशहरा मैदान में मनेगा दशहरा पर्व   अशोका गार्डन स्थित अर्जुन सिंह दशहरा मैदान में हर्षोल्लास के साथ दशहरा पर्व मनेगा। आयोजन की तैयारियों को भव्यता प्रदान करने मंगलवार को अर्जुन सिंह दशहरा मैदान उत्सव समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक हुई। महेंद्र सिंह चौहान को आयोजन समिति का संरक्षक और अखिल मिश्रा अध्यक्ष मनोनीत किए गए। पदाधिकारियों ने दशहरा पर्व में होने वाले खर्च का लेखा-जोखा रखा। बैठक में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हिंदू अखाड़ा महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक   चल समारोह के साथ निकलने वाले अखाड़े में कई युवक करतब दिखाते हैं। श्री हिंदू अखाड़ा महासंघ के उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने बताया कि समारोह में अखाड़ा अपनी उत्कृष्ट कला के जरिए आत्म रक्षा के साथ स्वस्थ्य रहने का संदेश देता है। इस संबंध में मंगलवार को प्रेम कुटीर बस स्टैंड पर हिंदू अखाड़ा महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में समारोह को भव्यता देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। ओम सेन को दशहरा व दुर्गा विसर्जन समारोह का प्रभारी नियुक्त किया।

Kolar News

Kolar News 25 September 2019

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने स्कूल शिक्षा विभाग से प्रदेश के विद्युत कनेक्शन विहिन प्राइमरी व मिडिल स्कूलों की जानकारी मांगी है। मप्र शासन ने जो आंकड़े एमएचआरडी को भेजे हैं। वह चौंकाने वाले हैं। जहां स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए दिल्ली और साउथ कोरिया के एजुकेशन मॉडल को लागू करने का दावा कर रहा है। वहीं, प्रदेश भर के 60 फीसदी प्रायमरी और मिडिल स्कूल बिना बिजली कनेक्शन के संचालित हो रहे हैं। जब विधान सभा व लोकसभा चुनाव के दौरान स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए गए तो बिजली व्यवस्था में मामूली 9 फीसदी सुधार हुआ। 2018-19 में प्रदेश भर में 1,13,110 सरकारी प्रायमरी और मिडिल स्कूल हैं। इनमें से 30.12 फीसदी स्कूलों में ही बिजली उपलब्ध थे। वहीं, 69.88 फीसदी स्कूल विद्युत सुविधा विहीन थे। वहीं चुनाव के दौरान विभाग द्वारा 25,329 स्कूलों में बिजली कनेक्शन के लिए बजट जारी किया गया। इसके बावजूद अब भी प्रदेश के 68,902 (60.03%) स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हो पाए हैं।   इधर, एमएचआरडी के सभी राज्यों के जारी आंकड़ों में मप्र में 32.58 फीसदी स्कूलों में बिजली है। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र भेजकर स्कूलों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बिजली, पानी व शौचालय जैसी मूलभूत संसाधनों की भारी कमी है। ऐसे में शासन विदेश की तर्ज पर एजुकेशन मॉडल को कैसे लागू कर पाएंगे। भोपाल की 664 शालाओं में बिजली नहीं   2017-18 में प्रदेश भर की 93,231 स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं थे। इनमें से चुनाव के दौरान 25,329 स्कूलों में विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था के लिए राशि जारी की गई। भोपाल की विद्युत विहीन 855 प्रायमरी और मिडिल स्कूलों में से 191 स्कूलों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान बिजली की व्यवस्था होने के बाद भी 664 स्कूलों में अभी भी बिजली की व्यवस्था नहीं है। बिजली के बिना कई स्मार्ट क्लास फेल   स्कूलों में बिजली के बिना कई योजनाएं फेल नजर आ रही है। इसमें स्मार्ट क्लास, लैब आदि कई सुविधाएं नहीं चल पा रही है। आंकड़े एक नजर में   प्रदेश भर में प्रायमरी व मिडिल स्कूलों की संख्या -1,13,110 बिजली उपलब्ध होने वाले स्कूलों की संख्या - 34,069   बिजली सुविधा विहिन वाले स्कूलों की संख्या - 79,041 बिजली कनेक्शन न होने वाले स्कूलों की संख्या- 68,902   इन जिलों में बिजली विहिन स्कूलों की संख्या भोपाल - 664   जबलपुर - 937 इंदौर - 374   ग्वालियर- 1177 छिंदवाड़ा- 2620 होशंगाबाद - 840 विदिशा - 2364 उज्जैन- 1630 सतना - 2270 सीहोर - 1069

Kolar News

Kolar News 25 September 2019

राज्य शासन ने पत्रकारों द्वारा बीमा योजना में आवेदन करने के लिये निर्धारित की गयी 25 सितंबर की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 27 सितंबर कर दिया है। पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा समूह योजना का लाभ लेने के लिए मध्यप्रदेश के पत्रकार, फोटोग्राफर और कैमरामेन अब 27 सितम्बर तक आवेदन कर सकेंगे।

Kolar News

Kolar News 25 September 2019

शहर के शाहपुरा सेक्टर ए, बी, व सी समेत कई क्षेत्रों में मेंटेनेंस के चलते सोमवार को कुछ घंटे के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी।बिजली कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुरा के ए, बी, सी सेक्टर, अमलतास, नाबार्ड कॉलोनी, र्स्टेलिंग विकास कुंज, नोबल अस्पताल, फॉरच्यून डिवाइन सिटी, केएनपी कॉलेज, बगली रोड, फॉरच्यून सेंटोजा, ग्लोबल अंनता, गगन सोसायटी, हनुुमान नगर, सहस्त्रबाहु नगर, पर्णकुटी परिसर, आरजीपीवी रोड, अर्जुन वार्ड, टैगोर वार्ड, पीपलनेर, शिवाजी वार्ड, सागर पब्लिक स्कूल, हेंगर रोड क्षेत्र में सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक, सूरज नगर, बंजारा बस्ती, सेवनिया गोंड, घोड़ा फार्म,आधुनिक सोसायटी, बरखेडी कला, वन निधी नर्सरी, गोरागांव, वन स्मृति रोड क्षेत्र में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक, पटेल नगर, आनंद नगर, एनआरआई कॉलेज, ईशान काम्प्लेक्स, ईशान कॉलोनी क्षेत्र में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक, आनंद नगर स्क्वायर, शंकर गार्डन, राजीव गांधी कॉलोनी, नई मंडी क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

Kolar News

Kolar News 23 September 2019

जनसंपर्क, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा 23 सितंबर सोमवार को सुबह 10 बजे हबीबगंज स्टेशन से गया तीर्थ के लिये विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह  ट्रेन हबीबगंज से चलकर विदिशा रूकते हुए गया जायेगी। तीर्थ-दर्शन ट्रेन में भोपाल, रायसेन और विदिशा जिले के लगभग एक हजार श्रद्धालु गया तीर्थ जायेंगे।  ट्रेन में श्रद्धालुओं के लिये भोजन, नाश्ता आदि का प्रबंध भी रहेगा। तीर्थ-यात्रियों को गया स्टेशन से तीर्थ-स्थल तक लाने ले-जाने के लिये वाहन और गाइड की व्यवस्था भी रहेगी। गया में तीर्थ-यात्रियों के रूकने की व्यवस्था भी की गई है। तीर्थ-यात्रा ट्रेन में शासकीय चिकित्सक भी रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 23 September 2019

दुर्गा उत्सव व दशहरा पर्व को लेकर 22 सितंबर को श्री हिंदू उत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। समिति अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने बताया कि बैठक हमीदिया रोड गुरुबख्श की तलैया के पास श्रीराम मंदिर में होगी। त्योहारों को भव्यता पूर्वक मनाने पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। बैठक में मौजूद सदस्यों के सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके अनुसार ही त्योहारों को मनाने की तैयारियां शुरू होंगी।

Kolar News

Kolar News 20 September 2019

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। सोने के दाम जहां 0.66% गिरकर 37,600 प्रति 10 ग्राम रहे, वहीं चांदी में 0.81% की गिरावट रही और यह 46,215 प्रति किलो बिकी। सोना इस महीने के शुरू में 39,885 के स्तर पर पहुंच गया था और तब से लेकर अब तक इसमें 2,300 प्रति 10 ग्राम की कमी आ गई है। यही हाल चांदी का रहा है। इस महीने के शुरू में 51,489 रुपए प्रति किलो के स्तर पर जा पहुंची चांदी अब 5000 रुपए सस्ती है। जानकारों का कहना है कि इस महीने के शुरू में अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर छिड़ गया था। इसका असर सोने और चांदी के दामों पर पड़ा था। अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं।   रुपए ने किया रिकवर गुरुवार को कारोबार की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की कमजोरी के साथ 71.35 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। हालांकि बाद में मामूली सुधार आया और यह 71.15 रुपए प्रति डॉलर पर रहा। बता दें, बुधवार को रुपया 71.24 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।   सोना-चांदी का पिछले तीन दिन का हाल Gold Silver Rate 18 September: सोने की कीमत में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। दिन के कारोबार में सोने का भाव 215 रुपये फिसलकर 38,676 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी के भाव में भी 770 रुपये की गिरावट आई।   Gold Silver Rate 17 September: सोना और चांदी में मंगलवार को मामूली गिरावट देखी गई। सोमवार की तेजी से बाद मंगलवार को सोना 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 38,088 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। यही हाल चांदी का रहा। सोमवार को 3 फीसदी का उछाल देखने वाली चांदी मंगलवार को 0.40% गिरावट के साथ 47,040 रुपए प्रति किलो रही। Gold Silver Rate 16 September: शुक्रवार को जो सोने के दाम 37,503 रुपए प्रति 10 ग्राम थे, वो सोमवार को 1.7 फीसदी बढ़त के साथ 38,163 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। भारत में 24 कैरेट सोने के दाम 460 रुपए की बढ़त के साथ 38,860 रुपए रहे। वहीं चांदी के दामों में 3 फीसदी का उछाल रहा और यह 1,326 रुपए बढ़कर 47,087 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई

Kolar News

Kolar News 19 September 2019

शहर में बुधवार को डेंगू के नौ नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही इस महीने डेंगू मरीजों की संख्या 155 हो गई है। पिछले महीने सिर्फ 70 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जनवरी से अब तक 250 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। रोकथाम के लिए सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों को भी जागरुक किया जा रहा है। मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी एमडी विशेष गढ़पाले के कहने पर गोविंदपुरा स्थित कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों को डेंगू फैलाने वाले मच्छर, लार्वा और बचाव के तरीके बताए गए। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 19 September 2019

प्रदेश के विशेष पिछड़े जनजाति बाहुल्य 15 जिलों में इस वर्ष 1008 छात्रावासों और आश्रम शालाओं में सोलर गीजर प्लांट लगाये जायेंगे। इसके लिये आदिम-जाति कल्याण विभाग के बजट में 26 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। इन क्षेत्रों मे 56 जूनियर छात्रावास, 531 सीनियर छात्रावास, 39 महाविद्यालयीन छात्रावास और 382 आश्रम शालाएँ हैं। आदिवासी विद्यार्थियों को आवास भत्ता प्रदेश में छात्रावासों में स्थान नहीं प्राप्त कर सके अनुसूचित जनजातीय विद्यार्थियों को आवासीय भत्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्ष 2017-18 में 65 हजार 304 और 2018-19 में 28 हजार 470 विद्यार्थियों को इस योजना से लाभान्वित किया गया। योजना में आदिवासी विद्यार्थियों को संभागीय मुख्यालय के लिये 2000 रूपये, जिला मुख्यालय के लिये 1250 रूपये और विकासखण्ड अथवा तहसील मुख्यालय के लिये एक हजार रूपये प्रतिमाह आवासीय भत्ता दिया जा रहा है। सेटेलाइट शिक्षा योजना   प्रदेश के सुदूर जनजातीय अंचलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये अध्ययन-अध्यापन में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कोशिश से आदिवासी विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर में सुधार भी आया है। आदिवासी क्षेत्रों में 50 शैक्षणिक संस्थाओं में सेटेलाईट इंटरेक्टिव टर्मिनल (एस.आई.टी.) केन्द्र बनाया गया है। इन केन्द्रों में सेटेलाईट के जरिये विषय विशेषज्ञों द्वारा सीधे शिक्षण-प्रशिक्षण दिया जाता है। इस वर्ष योजना को एनआईसी के वर्जुवल क्लास रूम में मर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।

Kolar News

Kolar News 19 September 2019

मध्यप्रदेश की तीनों विद्युत कंपनियों ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंदिरा गृह ज्योति योजना को नए स्वरूप में एक सितंबर 2019 से लागू कर दिया है। इसमें सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। सितंबर की खपत के बाद जारी होने वाले बिलों में योजना का लाभ दिखाई देगा। ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने दावा किया कि तीनों वितरण कंपनियों द्वारा इंदिरा गृह ज्योति योजना के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट कर लिया गया है और इसका परीक्षण किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को जल्द ही इंदिरा गृह ज्योति योजना में नए बिल वितरित किए जाएंगे। विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा युद्धस्तर पर योजना को लागू करने के कार्य किए जा रहे हैं। योजना में 100 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत होने पर केवल 100 रुपए का ही बिल जारी किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 18 September 2019

मध्यप्रदेश के जल स्रोत (नदी, तालाब व अन्य) पर अतिक्रमण अपराध होगा। अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाएगा। पानी पर सबसे पहला अधिकार नागरिकों का है, इसलिए समुदाय को पानी के प्रबंधन और उपयोग का अधिकार देना चाहिए। इसी सोच के साथ हम राइट-टू-वॉटर (पानी का अधिकार) कानून बनाने जा रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को पानी का अधिकार कानून पर विशेषज्ञों की समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कानून का मसौदा जल्द तैयार किया जाए, ताकि इसे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत किया जा सके। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी पर आम नागरिकों का अधिकार है, इसलिए उस पर अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम राइट-टू-वॉटर कानून में अतिक्रमण को अपराध बनाने जा रहे हैं। बड़ी जल संरचनाओं की जगह छोटी जल संरचनाएं बनाना चाहिए। इससे हम लोगों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने अपनी साइबेरिया यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वहां बड़े पैमाने पर खेती होती है, लेकिन उसकी सिंचाई के लिए कोई बांध नहीं बनाए गए हैं। वहां तालाबों और छोटी-छोटी जल संरचनाओं के माध्यम से सिंचाई होती है। हमें भी इसी तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे अनावश्यक विवादों से भी बचा जा सकता है।   उल्लेखनीय है कि इस समय सरदार सरोवर बांध के जलभराव को लेकर मध्यप्रदेश और गुजरात के बीच विवाद चल रहा है। इस दौरान मुख्य सचिव एसआर मोहंती, अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास गौरी सिंह, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संजय शुक्ला, विशेषज्ञ समिति के सदस्य डॉ. हिमांशु कुलकर्णी, पीएस विजय शंकर, सचिन ओझा, लिबी जॉनसन, डॉ. फिलिप कुलेट, डॉ. सुंदर राजन कृष्णन, जितेंद्र अग्रवाल, डॉ. आरके नेमा और डॉ. डीके पहलवान मौजूद थे। कमलनाथ की वजह से अरावली पर्वत सुरक्षित : सिंह   मैग्सेसे अवॉर्ड से सम्मानित राजेंद्र सिंह ने कहा कि गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली तक फैला अरावली पर्वत आज सुरक्षित है तो इसका श्रेय मुख्यमंत्री कमलनाथ को जाता है। सात मई 1992 को अरावली पर्वत में हो रहे अवैध उत्खनन, अतिक्रमण को लेकर जब वे तत्कालीन केंद्रीय पर्यावरण मंत्री कमलनाथ से मिले थे तो उन्होंने इसे बचाने के लिए जो अधिसूचना जारी कर थी, उसकी वजह से यह सुरक्षित हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा सद्भावना यात्रा पर जारी श्वेतपत्र पुस्तिका का विमोचन भी किया। श्वेत पत्र प्रो. जीडी अग्रवाल और राजेंद्र सिंह ने तैयार किया है।

Kolar News

Kolar News 18 September 2019

मध्यप्रदेश में मिलावटखोरों और दूषित खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ खाद्य और औषधी विभाग की कार्रवाई अब और तेज हो गई है। नरसिंहपुर में दूषित पदार्थ से गुड बनाने वाले दो अवैध भट्टों पर कार्रवाइ की गई। इनके दो संचालकों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई और जेल भेज दिया गया। उधर मुरैना में खतरनाक एसेंस से सरसों का तेल बनाते एक आइल मिल पर कार्रवाई की गई। इंदौर में भी विभिन्न स्थानों से लिए गए दूध के 65 सैंपल में से 40 फेल पाए गए। मुरैना : खतरनाक एसेंस मिला बना रहे थे सरसों का तेल   मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोयाडिगम व राइस ब्रान तेल से सरसों का नकली तेल बनाने वाला एसेंस पकड़ा है। एसेंस का रासायनिक नाम एलिल आइसोथायोसाइनेट है। इस एसेंस को किसी भी तेल में मिलाने पर वह कच्ची घानी के तेल जैसी खुशबू व झाग देता है। यह एसेंस पवन ऑयल मिल से सोमवार को जब्त किया गया था। अब आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता ने कहा, एसेंस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। पवन ऑयल मिल को सील कर दिया गया है। इंदौर: दूध-दही, पनीर के 65 सैंपलों की आई रिपोर्ट, 40 फेल   खाद्य व औषधि विभाग द्वारा दुकानों से लिए गए दूध-दही, पनीर के 200 सैंपलों में से 65 की रिपोर्ट आ गई है। इनमें 40 सैंपल फेल हो गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस स्तर पर मिलावटखोरी की जा रही है। जबकि अब भी लगभग 135 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। खाद्य व औषधि विभाग के मुख्य निरीक्षक मनीष स्वामी ने बताया कि टीम ने अभियान के दौरान लगभग 200 सैंपल लिए थे। सैंपल अधिक होने के कारण रिपोर्ट आने में देरी हो रही है। अधिनियम के तहत प्रावधान है कि जिन दुकानदारों के सैंपल फेल हुए हैं वे इसकी फिर से जांच करवा सकते हैं। इसकी रिपोर्ट उन्हें एक महीने में पेश करनी होगी।

Kolar News

Kolar News 18 September 2019

मन्दसौर में अत्यधिक बारिश होने तथा कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने से भिण्ड जिले में चंबल नदी उफान पर है। इससे अटेर और भिण्ड क्षेत्र के  चंबल नदी के  किनारे बसे 44 गाँव प्रभावित हो रहे हैं। चम्बल नदी का जल-स्तर बढ़ने से सबसे ज्यादा  प्रभावित गाँव मुकुटपुरा, दिन्नपुरा नावली वृन्दावन, रमा कोट, खैराहट, नखनोली की मढ़ैयन, कोसण की मढ़ैयन, चीलोंगा, चौमहो, कछपुरा, तरशोखर हैं। इन गाँव में फँसे लोगों को प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर  राहत शिविरों में पहुँचाया जा रहा है। बाढ़ग्रस्त गाँवों में प्रशासन द्वारा बार-बार समझाने पर भी कई लोग गाँव छोड़ कर जाने से इन्कार कर रहे हैं। अभी तक गाँव नखनोली, रमाकोट, कोषण, नावली वृन्दावन, मुकुटपुरा चौमहो, कछपुरा, तरशोखर एवं दिन्नपुरा से लगभग 1900 से ज्यादा लोगों को  रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू किए गए 900 से ज्यादा लोगों को   जिला प्रशासन द्वारा बनाये गए राहत शिविरों में पहुँचा  दिया गया है। बाकी बचे लोग अपने रिश्तेदारों और मिलने वालों  के यहाँ सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। जिला प्रशासन, होमगॉर्ड, सेना और एसडीआरएफ  द्वारा लगातार लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। कलेक्टर भिण्ड श्री छोटे सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री रुडोल्फ अल्वारेस बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ये अधिकारी बाढ़ प्रभावित स्थानों पर चलाए जा रहे रेस्क्यू आपरेशन में स्वयं मौजूद रह कर स्थिति पर पकड़ बनाये हुए हैं। साथ ही राहत शिविरों में सभी व्यवस्थाओं की निरंतर मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।  राहत शिविरों में किये गये सभी जरूरी इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा  रोशनलाल दैपुरिया महाविद्यालय सुरपुरा, हाईस्कूल विण्डवा , आईटीआई अटेर, मघेरा, हाई स्कूल रमाकोट में बनाये गये राहत शिविरों में लाये गए लोगों के लिये भोजन, पानी, सोने की व्यवस्था आदि आवश्यक इन्तजाम खाद्य विभाग द्वारा किए जा रहे हैं। सभी राहत शिविरों में मेडिकल टीमें पूरी तैयारी के साथ तैनात हैं। पशुओं के ईलाज के लिये पशु चिकित्सक तैनात किये गये हैं। शासकीय अधिकारियों- कर्मचारियों की छुट्टियाँ निरस्त   कलेक्टर ने सभी शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियाँ तत्काल प्रभाव से निरस्त  कर सभी को कार्य पर लौटने का आदेश जारी कर दिया है। आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी, अधिकारी पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। होमगार्ड्स को नाव, बोट सहित सभी सुरक्षा साधन उपलब्ध कराये गये हैं। जल संसाधन और सेतु विकास निगम के सुरक्षा अधिकारी और राजस्व का पूरा अमला इस मुहिम में लगा हुआ है और लगातार मोबाइल, दूरभाष सहित वायरलैस से आपस में सम्पर्क में बने हुए हैं। 

Kolar News

Kolar News 17 September 2019

उज्जैन, भोपाल सहित अन्य संभागों में खरीफ फसलें चौपट हो गई हैं। 15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसल को नुकसान पहुंचाने की प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को मिली है। बारिश थमने के बाद सर्वे का काम गति पकड़ेगा, तब वास्तविक स्थिति साफ आएगी। कृषि मंत्री सचिन यादव ने किसानों के लिए इसे संकट की घड़ी करार देते हुए विपक्ष से इस मुद्दे पर सियायत नहीं करने की अपील की है। साथ ही प्रभावित किसानों से कहा है कि वे फसल बीमा कंपनियों को शिकायत करें, ताकि उनके नुकसान का आकलन हो सके। कृषि मंत्री ने बताया कि कई जगह खेत पानी में डूबे हुए हैं। बारिश लगातार हो रही है। इससे खरीफ फसलों के बड़े पैमाने पर चौपट होने की संभावना है। कृषि, राजस्व सहित अन्य विभागों का मैदानी अमला नुकसान का आकलन करने में जुटा है, लेकिन बारिश से यह काम गति नहीं पकड़ पाया है।   पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सरकार के किसानों के बीच नहीं पहुंचने और अनदेखी करने के आरोप पर कहा कि यह समय सियासत करने का नहीं है। किसानों के लिए संकट का समय है। प्रारंभिक आकलन के हिसाब से आठ हजार करोड़ रुपए की फसल का नुकसान होने की संभावना है। यह आंकड़ा सर्वे के बाद और बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार नजर रखे हुए हैं। मैदानी अफसरों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। केंद्र सरकार के साथ भी लगातार संवाद हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि मुसीबत के इस समय में सहायता करें। उधर, राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार को आपदा से हुए नुकसान का फीडबैक दे दिया गया है। उन्होंने जल्दी ही नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भेजने का भरोसा दिलवाया है। सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर 10 से 15 हजार करोड़ रुपए की फसल सहित अन्य क्षति का हवाला देते हुए केंद्र सरकार को आर्थिक सहायता का मांग पत्र भेजा जाएगा।   साहिब की जिद ने कई गांवों को इतिहास बना दिया: जयवर्धन नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने सरदार सरोवर बांध के अधिकतम क्षमता तक भरने को लेकर सोमवार को ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि साहिब की जिद ने मध्यप्रदेश के कई गांवों में इतिहास बना दिया। जिन्हें तीन बार से मध्यप्रदेश चुन रहा था, वो डर के कारण इसे चुपचाप मूकदर्शक बनकर देख रहे हैं। आज जाएं और देखें उनके निर्णय ने कितने गांवों को बर्बाद कर दिया।   केंद्र से तत्काल दो हजार करोड़ रुपए दिलवाएं शिवराज: शर्मा जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाढ़ क्षेत्रों का दौरे करने पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली जाकर मध्यप्रदेश को मिलने वाली राशि रुकवाई है। प्रदेश के दस हजार करोड़ रुपए पिछले सालभर से रुके हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि चौहान ने इस वर्ष के 310 करोड़ रुपए में भी कटौती करवा दी है। जब केंद्र में यूपीए सरकार थी, तक बतौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धरने पर बैठते थे और अब षड्यंत्र कर पैसा रुकवा रहे हैं। उन्हें वाकई में किसान और बाढ़ पीड़ितों की चिंता है तो तत्काल दो हजार करोड़ रुपए दिलवाएं। सरकार संकट की घड़ी में पूरी तरह से किसान और जनता के साथ है। 45 हजार लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।   गांधी सागर बांध के गेट विलंब से खोले जाने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा के लोग भ्रम फैला रहे हैं। शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने 14वें वित्त आयोग की अनुशंसा की, जिसमें 90 प्रतिशत केंद्र और 10 प्रतिशत राज्य का हिस्सा एसडीआरएफ में तय था। यह 2020 तक के लिए था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसको 75 प्रतिशत केंद्र का और 25 प्रतिशत राज्य का हिस्सा कर 2019-20 के बजट में 1066 करोड़ के फंड में 160 करोड़ और पिछले वर्ष के 152 करोड़ रुपए राज्य सरकार को केंद्र से मिलने वाली राशि से कम करवा दिए। इसी तरह राज्य के एसडीआरएफ के फंड का 310 करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा रोका गया है।

Kolar News

Kolar News 17 September 2019

 राजधानी में सोमवार को विगत 15 दिन से हो रही बारिश थमी, बादल छंटे और मौसम साफ हुआ लेकिन देर शाम दोबारा जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 39 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है कि एक से 15 सितंबर तक लगातार बारिश हुई और 15 दिन बाद लोगों ने सूरज देखा। इधर, मौसम विभाग ने सोमवार को पांच जिलों में तेज बारिश का रेड अलर्ट और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। रेड अलर्ट हरदा, होशंगाबाद, रायसेन, सीहोर और राजगढ़ के लिए जारी किया गया है। वहीं ऑरेंज अलर्ट विदिशा, टीकमगढ़, खंडवा, सागर, गुना, अलीराजपुर, धार, अशोकनगर, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर, बुरहानपुर के लिए जारी किया गया है।   इसके अलावा भोपाल समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि बारिश का यह क्रम 22 सितंबर तक इस तरह ही चलता रहेगा। कभी कम बारिश तो कभी तेज बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बारिश का जो सिस्टम बना हुआ था वह धीरे-धीरे कमजोर होते जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में बना हुआ है साथ ही हवा के ऊपरी भाग में चक्रवाती हवा का घेरा 3.1 किलोमीटर तक बना है। जिसके कारण मप्र का मानसून कमजोर होते जा रहा है। इसके अलावा मानसून द्रोणिका मीन सी लेवल पर मंगानगर दिल्ली से होते हुए मालदा नागलैंड तक बना हुआ है। वहीं हवा के ऊपरी भाग में चक्रवाती हवा का घेरा बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी आंध्र प्रदेश दक्षिणी उड़ीसा कोस्ट पर बना हुआ है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण दिशा की ओर झुका हुआ है।   33.3 मिलीमीटर मिली बारिश तो 2006 का टूटेगा रिकार्ड इधर, भोपाल में अब तक 1653.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 2006 में सितंबर माह तक 1686.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई थी। लिहाजा 33.3 मिलीमीटर बारिश हुई तो 2006 में हुई बारिश का रिकार्ड टूट जाएगा। अब तक भोपाल जिले में सामान्य से 83 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।   हालांकि मौसम विभाग ने भोपाल में सोमवार-मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इधर इस साल मानसून में एक जून से 15 सितंबर तक 33 जिलों में सामान्य से अधिक, 16 जिलों में सामान्य एवं बाकी जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश मंदसौर जिले में और सबसे कम सीधी जिले में दर्ज की गई है।

Kolar News

Kolar News 17 September 2019

अकसर लोग बारिश के लिए पूजा-अर्चना, भागवत कथाएं, शिवजी को जल अर्पित करने, भंडारे व मेढक-मेंढकी का विवाह करते हैं, लेकिन राजधानी में अत्यधिक बारिश से आजिज आ चुके लोगों ने मेंढक-मेंढकी का तलाक भी करवा दिया है। पिछले दिनों धार्मिक रीति-रिवाज से मेंढक से मेढकी का तलाक करवाकर मायके भेजा गया। ऐसी मान्यता है कि मेंढक-मेंढकी के साथ रहने से अच्छी बारिश होती है। अभी तक की बारिश ने राजधानी में वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अत्यधिक बारिश होने से लोग परेशान होने लगे हैं, इसलिए लोग इस प्रकार के रिवाजों का सहारा ले रहे हैं। बारिश रोकने इंद्रपुरी स्थित महादेव मंदिर में लोगों ने विधि-विधान से मेंढक से मेंढकी को अलग रखने मेंढकी को मायके भेजने की रस्म अदायगी की। प्रतीकात्मक रूप में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मेंढक-मेंढकी का दूल्हा-दुल्हन की तरह श्रृंगार किया गया। लोगें ने वर-वधु के परिजनों के रूप में भूमिका निभाई। यह आयोजन ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन के मुखिया रिंकू भटेजा का कहना है कि अब अत्यधिक बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसमी बीमारियां भी लोगों को घेर रही हैं, इसलिए प्रतीक स्वरूप मिट्टी से निर्मित मेंढक-मेंढकी को अलग-अलग रखने वर्षा जल में प्रवाहित किया।   जुलाई में कराया गया था विवाह बता दें इस वर्ष प्रदेश में मानसून देरी से आया था, इससे बारिश के मौसम में भी जून जैसी गर्मी पड़ रही थी। प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए मंडल के पदाधिकारियों ने इंद्रपुरी स्थित महादेव मंदिर में 19 जुलाई को विधि-विधान से मेढक-मेंढकी का विवाह कराया और मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लगवाने की विधि संपन्न् की गई थी।

Kolar News

Kolar News 14 September 2019

कमलापार्क स्थित धोबीघाट विसर्जन घाट में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मूर्ति को विसर्जन के दौरान एक नाव डूब गई। चूंकि खटलापुरा में नाव हादसे से प्रशासन सख्त हो गया था। लिहाजा आम आदमी को नाव में नहीं जाने दिया गया था। निगम के गोताखोर नाव पर सवार थे। लिहाजा नाव डूबने के बाद वे तैरकर किनारे पर आ गए। पहले ही यह व्यवस्था होती तो खटलापुरा की घटना को टाला जा सकता था।

Kolar News

Kolar News 14 September 2019

राज्यपाल श्री टंडन ने कृषि एवं संबद्ध विभाग प्रमुखों से की चर्चा  राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने राजभवन में कृषि, पशुपालन, मछली पालन और उद्यानिकी विभाग के प्रमुख सचिवों एवं संचालकों के साथ किसानों की आय दोगुनी करने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसान को आत्म-निर्भर बनाना जरूरी है। सभी संबंधित विभाग समग्र विकास की एकीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गांव में जायें। किसान की आय दो गुनी करने का प्रत्यक्ष अनुभव ग्रामीणों को करायें। विस्तृत कार्य-योजना बनाकर उसे जमीनी स्तर पर क्रियान्वित भी करें। राज्यपाल श्री टंडन ने कहा कि नवीन ज्ञान और विचार तभी प्रभावी हैं, जब वो मैदानी हकीकत में दिखाई दें। चिंतन और आंकड़ों की सार्थकता उनके व्यवहारिक क्रियान्वयन में है। उन्होंने कहा कि गाँवों का चयन कर नवीन कृषि ज्ञान के साथ किसान की आमदनी दो गुनी करने का कार्य करें। पशुपालन विभाग उन्नत भारतीय नस्ल का गौ-पालन और खेती में उसके उपयोग,बकरी पालन आदि गतिविधियाँ संचालित करे। मछली पालन विभाग किसानों के तालाब अथवा गांव के तालाबों को किराए पर लेकर मछली पालन का कार्य करके दिखाये। इससे लागत, श्रम और प्राप्त लाभ से परिचित होकर किसान स्वयं ही आगे आएंगे। श्री टंडन ने कहा कि नीति आयोग इस दिशा में प्रभावी प्रयास कर रहा है। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय देसी गाय की नस्ल को तीन वर्ष में उन्नत किया जा सकता है। एक गाय से 5 एकड़ खेती के बराबर आय प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि गाय के गोबर और मूत्र का कृषि में उपयोग कर बिना लागत की खेती की जा रही है। जैविक खेती से आलू उत्पादन के प्रयोग का उदाहरण देते हुए, उन्होंने कहा कि किसान जब अपने गांव में प्रयोग की सफलता देखेगा, तो वह स्वंय तत्पर होगा। बैठक में राज्यपाल को कृषि, मछली पालन, पशुपालन और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने विभागीय गतिविधियों द्वारा किसान की आय को दो गुना करने की कार्य-योजना शीघ्र ही प्रस्तुत करने की जानकारी दी।

Kolar News

Kolar News 14 September 2019

राजधानी में गुरुवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस महीने अब तक शहर में 70 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सबसे ज्यादा मरीज इस साल अशोका गार्डन के आसपास की कॉलोनियों, बागमुगालिया, नेहरू नगर आदि में मिल रहे हैं। इन क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।  

Kolar News

Kolar News 13 September 2019

नजीराबाद इलाके में अलग-अलग स्थानों पर पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नजीराबाद पुलिस के मुताबिक ललिता बाई पत्नी कमलेश विश्वकर्मा (27) ग्राम सियारकला में रहती थी। बुधवार सुबह गांव के कुएं में गिरने से ललिता की मौत हो गई। उधर ग्राम रुनाहा में रहने वाली 2 वर्ष की माला पुत्री देवीसिंह खेलते-खेलते घर के सामने बने स्कूल तक जा पहुंची। वहां पानी से भरे गड्ढे में डूबने से माला की मौत हो गई।

Kolar News

Kolar News 13 September 2019

खटलापुरा दुर्घटना की जाँच होगी, कार्यवाही करेंगे: मंत्री श्री शर्मा जनसम्पर्क मंत्री श्री पी. सी. शर्मा आज खटलापुरा पहुँचे। उन्होंने कहा कि घटना बहुत दुखद हैं। घटना की विस्तृत जाँच कराई जाएगी। पता किया जाएगा कि घटना कैसे  हुई। समस्त व्यवस्थाओं के बावजूद कहाँ कमी रह गई। इन सब तथ्यों का पता लगातार जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि 06 लोगों को  रेस्क्यू कर लिया गया है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।श्री शर्मा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से 11-11 लाख  की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। श्री शर्मा मौके पर रहकर स्वयं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी और परिजन की हरसंभव मदद करेंगे।

Kolar News

Kolar News 13 September 2019

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन से लेकर विभिन्न विषयों के विभाग और हास्टल बेहद ही जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। इस बारे में छात्र भी लगातार बीयू प्रशासन से शिकायत कर रहे हैं। लेकिन आलम यह है कि बीयू प्रशासन भवनों की मरम्मत कराने के लिए तैयार ही नहीं है। इस वजह से हादसों का अंदेशा भी लगातार बना हुआ है। वहीं बीयू प्रशासन का इस बारे में कहना है कि बारिश का दौर रुकने के बाद ही मरम्मत कार्य शुरु कराया जा सकेगा। दरअसल बीयू में सोमवार रात जैनेटिक्स विभाग की कक्षा के छज्जे का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया था। हालांकि रात का समय होने के कारण कक्षाएं संचालित नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया था। कुछ ऐसी ही स्थिति बीयू के अन्य विभागों में भी है। अधिकांश विभागों की छतों पर पानी भरा हुआ है। फिजिक्स डिपार्टमेंट में संचालित इलेक्ट्रानिक्स विषय की लैब की दीवार में लगातार पानी रिस रहा है इसे करंट का खतरा भी बना हुआ है। इसी तरह गोपनीय शाखा में करीब बीस से पच्चीस हजार उत्तर पुस्तिकाएं रखी हुई हैं। इनकी अब तक जांच नहीं हो सकी हैं। यहां की दीवारों से भी लगातार पानी रिस रहा है जिससे उत्तर पुस्तिकाएं भीगने का खतरा बना हुआ है। यदि उत्तर पुस्तिकाएं भीग जाती हैं तो छात्रों के रिजल्ट भी अटक सकते हैं। यही हालत आईटी सेल की भी है। यहां भी कुछ दिन पहले छज्जे का हिस्सा गिर गया था। इसी तरह एक्वाकल्चर विभाग में भी बहुत ही स्थिति खराब है। दीवारों और छतों से पानी रिस रहा है। इसके अलावा सेंट्रल लाइब्रेरी की फाल्स सीलिंग का भी कुछ हिस्सा गिरा हुआ है लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।   पांच साल से नहीं हुआ मरम्मत कार्य बीयू के अधिकांश भवन जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। लेकिन बीयू प्रशासन इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। बीयू में पिछले करीब पांच सालों से बड़े पैमाने पर मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में कभी बड़े हादसे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।   बारिश बाद होगा काम फिलहाल बारिश का दौर जारी होने से मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। बारिश का दौर थमने के साथ ही मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है।

Kolar News

Kolar News 12 September 2019

प्रदेश के किसानों को अब खसरा, खतौनी, अक्स सहित अन्य भू-अभिलेखों के लिए तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। राज्य सरकार ये दस्तावेज उन्हें घर बैठे उपलब्ध कराएगी। सरकार ने शहडोल, सीधी, मंदसौर सहित बुधवार से प्रदेश के 21 जिलों में यह सुविधा शुरू कर दी है। किसानों को बस ऑनलाइन आवेदन करना होगा और दस्तावेज घर पहुंच जाएंगे। इसके साथ दस्तावेजों की प्रतिलिपि की दरों में भी कटौती कर दी है। अब ए-4 आकार में नक्शे की प्रति के पहले पृष्ठ के लिए 30-30 रुपए और अतिरिक्त पृष्ठों के लिए 15-15 रुपए का शुल्क देना होगा। विधानसभा चुनाव से पहले जारी वचन पत्र में कांग्रेस ने किसानों से भू-अभिलेख लेने की प्रक्रिया सरल करने का वादा किया था। सरकार ने वही वादा पूरा किया है। विभाग के अफसरों का कहना है कि किसानों को वेब जीआईएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से भू-अभिलेख की प्रतिलिपि दी जाएंगी। किसानों को खसरे में बंधक दर्ज कराने के लिए भी तहसील नहीं जाना पड़ेगा। सरकार ने खसरे में बंधक दर्ज करने के लिए सॉफ्टवेयर में लॉगिन सुविधा सभी बैंकों को दी है। इससे किसान को तहसील जाकर बंधक दर्ज कराने का आवेदन नहीं देना पड़ेगा। नामांतरण, बंटवारा और बंधक के आदेश को खसरे में अमल कर किसान को तत्काल दिया जाएगा।   अभिलेखों में डिजिटल हस्ताक्षर 21 जिलों के लोक सेवा केंद्रों पर बुधवार से डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख की प्रतिलिपियां (बंधक, दर्ज खसरा, डायवर्सन प्रमाण पत्र) मिलना शुरू हो गया है। भू-अभिलेख प्रतिलिपि के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा, जो नि:शुल्क रहेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने अगस्त 2019 से प्रतिलिपि की दरों का सरलीकरण भी कर दिया है। अब एक और पांच साल का खसरा या खाता जमाबंदी, अधिकार अभिलेख, खेवट, वाजिब-उल-अर्ज, निस्तार पत्रक और ए-4 आकार में नक्शे की प्रति के पहले पृष्ठ के लिए 30-30 रुपए और अतिरिक्त पृष्ठों के लिए 15-15 रुपए का शुल्क देना होगा।   इन जिलों में सुविधा शुरू शहडोल, सीधी, मंदसौर, रतलाम, देवास, धार, अनूपपुर, अशोकनगर, आगर-मालवा, श्योपुर, उमरिया, नीमच, निवाड़ी, कटनी सहित अन्य जिले।

Kolar News

Kolar News 12 September 2019

इस साल मई-जून में लगातार भीषण गर्मी पड़ी और इस सीजन में बंगाल की खाड़ी में आमतौर पर बनने वाले सिस्टम से दोगुना सिस्टम लगातार बने। साथ ही लगातार कम दबाव के क्षेत्र बनने से मध्यप्रदेश में जुलाई के अंतिम सप्ताह से झमाझम बरसात का जो दौर शुरू हुआ वो आधे सितंबर तक जारी है। इसके चलते बुधवार को सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश में 1076.2 मिमी. बरसात हो चुकी है, जोकि सामान्य (854.8 मिमी.) से 26 फीसदी अधिक है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में छह मानसूनी सिस्टम सक्रिय हैं। इनमें से चार मप्र में बने हुए हैं। इनके प्रभाव से प्रदेश के कई स्थानों पर रुक-रुक कर बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा। इसी क्रम में गुरुवार-शुक्रवार को इंदौर, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नरसिंहपुर, राजगढ़, विदिशा, छिंदवाड़ा में भारी बरसात होने की संभावना है।   मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होशंगाबाद में 121, उमरिया में 38, पचमढ़ी में 25, टीकमगढ़ में 12, रीवा में 9, भोपाल, नरसिंहपुर और सागर में 6, दमोह में 5, सतना में 3 मिमी. बरसात हुई। ये छह सिस्टम हैं सक्रिय   1-वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आरआर त्रिपाठी ने बताया कि एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर मध्यप्रदेश एवं उससे लगे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। 2- कम दबाव के क्षेत्र के ऊपरी भाग में 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई चक्रवात बना हुआ है।   3- मानसून ट्रफ(द्रोणिका लाइन) बीकानेर, जयपुर से एमपी में सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र से होकर अंबिकापुर, जमशेदपुर, दीघा से बंगाल की खाड़ी तक गया है। 4- एक अन्य द्रोणिका दक्षिण गुजरात से पश्चिम बंगाल के समुद्र तट तक बनी हुई है, जो कम दबाव के क्षेत्र से दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के बीच से होकर जा रही है। 5- उत्तर-पूर्व अरब सागर एवं उससे लगे इलाके में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना है।   5- इसके साथ ही एक अन्य चक्रवात पश्चिम बंगाल से लगे इलाके में बना हुआ है। सिस्टम अधिक आए   मौसम विज्ञानी और वेदर डाप्लर राडार के प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया कि इस बार मई-जून माह में प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ी थी। साथ ही श्रीगंगानगर क्षेत्र में रिकार्ड गर्मी पड़ने से मानसून के पहले वहां काफी शक्तिशाली हीट लो सिस्टम बना। इससे मानसून को जबरदस्त ऊर्जा मिली। इसके अलावा जुलाई के अंतिम सप्ताह के बाद बंगाल की खाड़ी से लगातार कम दबाव के क्षेत्र बनकर आगे बढ़ते रहे। कम दबाव के क्षेत्र अमूमन बरसात के सीजन में हर माह 2 या 3 आते हैं। लेकिन इस बार 6 या उससे अधिक कम दबाव के क्षेत्र बने। इससे बरसात का क्रम लगातार बना रहा। साथ ही बरसात का सिलसिला अभी भी जारी है।

Kolar News

Kolar News 12 September 2019

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नर्सिंग सिस्टर और सिस्टर ट्यूटर पदों पर विभागीय सीधी भर्ती की जा रही है। विभाग द्वारा स्टाफ नर्स के दस्तावेजों का परीक्षण 12 और 13 सितम्बर को सतपुड़ा भवन स्थित संचालनालय में सुबह 10:30 बजे से किया जायेगा। नर्सिंग सिस्टर पद के लिये 12 सितम्बर और सिस्टर ट्यूटर पद के लिये 13 सितम्बर को दस्तावेज परीक्षण होगा। पात्र स्टाफ नर्स निर्धारित समय पर विभागीय पदोन्नति समिति के समक्ष नियुक्ति पत्र, जन्म-तिथि प्रमाण-पत्र (कक्षा 10 अथवा 12 की मार्कशीट), जाति प्रमाण-पत्र, बी.एस.सी./ एम.एस.सी. शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र, नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन आदि परीक्षण के लिये प्रस्तुत करेंगे।  

Kolar News

Kolar News 11 September 2019

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के 35 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर, देवास, नीमच, मंदसौर, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, गुना, अशोकनगर, होशंगाबाद, हरदा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, अनूपपुर, डिंडोरी और जबलपुर जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कुछ जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश डिंडोरी में दर्ज की गई, इसके साथ ही कुछी, नालछा, गंजबासौदा, इंदौर, अमरकंटक, खिरकिया, जावरा, सीहोर, इच्छावर, महू, धार और गंधवानी में भी 6 सेमी से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।   भोपाल में कोलार और मंडीदीप के बीच सड़क बही भोपाल शहर में भारी बारिश के बाद कोलार और मंडीदीप के बीच सड़क बह गई। बारिश से सड़क धस गई और उसके करीब से होकर नाले की तरह पानी बहता रहा। उधर इस सड़क को लेकर सियासत भी शुरू हो गई कांग्रेस नेताओं ने इस सड़क का वीडियो शेयर कर शिवराज सिंह चौहान की सरकार के दौरान सड़कों के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

Kolar News

Kolar News 11 September 2019

मोहर्रम के ताजिया और गणेश विसर्जन पर चल समारोह मार्गों व विसर्जन स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराएं। मंगलवार को निगम आयुक्त विजय दत्ता ने मार्गों व विसर्जन घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। दत्ता ने नादरा बस स्टैंड, ईरानी डेरा, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6, भोपाल टॉकीज, चौक, पीरगेट, हमीदिया अस्पताल, करबला, वीआईपी रोड, गिन्नौरी आदि क्षेत्रों का जायज लिया। मार्गों के गड्ढे तत्काल भरवाने, नाला-नालियों के किनारे की गाद/कीचड़ आदि हटवाने के निर्देश दिए। सहित पहुंच मार्गों व घाटों पर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था करने के साथ ही सुरक्षा के लिए नाव, गोताखोर की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एलआर कोली, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी इक्तेदार रसूल, मोहम्मद शाहब, कासिफ आदि मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 11 September 2019

गाँधी जयंती से "ग्राम पंचायत विकास योजना" के लिए जन-अभियान प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में वर्ष 2020-21 तक के लिये 'ग्राम पंचायत विकास योजना' बनाई जायेगी। इसके अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 'सबकी योजना-सबका विकास' की तर्ज पर गाँधी जयंती 2 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक प्रदेश में जन-अभियान चलाया जाएगा। अभियान में पंचायतों में 29 विषयों से संबंधित विभाग भागीदारी करेंगे। अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती गौरी सिंह ने बताया कि प्रदेश की सभी 22 हजार 812 ग्राम पंचायतों में अभियान 2 अक्टूबर को ग्राम-सभाओं से शुरू होगा। ग्राम सभाएँ दो चरणों में होंगी। पंचायतों में सौंपे गये 29 विभागों के मैदानी कर्मी ग्राम का सर्वे कर ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) तैयार करेंगे। ग्राम सभाओं द्वारा बनाई योजना को ग्राम सभा में अनुमोदन के बाद भारत सरकार के विभागीय पोर्टल पर अपलोड कराना होगा। जिला स्तर पर अभियान का नोडल अधिकारी कलेक्टर को नामांकित किया गया है। राज्य स्तर पर विभागीय समन्वय के लिए श्री आई.एस. ठाकुर संयुक्त आयुक्त, श्री प्रफुल्ल जोशी राज्य कार्यक्रम समन्वयक और श्री वी.के. त्रिपाठी उप संचालक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय स्तर से रेंडम आधार पर अभियान की मॉनीटरिंग की जाएगी।

Kolar News

Kolar News 11 September 2019

आध्यात्म, तप और साधना से विश्व में जैन संस्कृति अग्रणी है। दो तरह का मार्ग है एक साधन संपन्न, सुख-सुविधा व भाग विलासता का और दूसरा साधना का मार्ग है। यह उद्गार सोमवार को चौक स्थित जैन धर्मशाला में पर्यूषण पर्व साधना में मुनि निकलंक सागर महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि साधना के मार्ग में आध्यात्म, तप और साधना को निरूपित किया गया है। भारतीय संस्कृति में त्याग को सम्मान मिला है। मुनिश्री ने कहा तप और ध्यान जीवन के आवश्यक कर्तव्य हैं, जो तपा जाए सो तप है। आत्म शुद्धि का मार्ग तप है। धूप में फल पकते हैं तो मिठास आ जाती है। उसी प्रकार ज्ञान में तपकर आत्मा कुंदन बन जाती है। मुमुक्षु मंडल के तत्वावधान में दस लक्षण धर्म श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाए जा रहे हैं। इस साधना में प्रतिदिन श्रद्धालु भगवान जिनेंद्र का अभिषेक व पूजा-अर्चना कर रहे हैं।   बिना त्यागे जो पदार्थ छूटते हैं, उससे मानव को अति दुख का अनुभव होता है, लेकिन जब उन्हीं पदार्थों को बुद्धिपूर्वक उत्साह के साथ छोड़ा जाता है, तब बड़े आनंद की अनुभूति होती है। इसी तरह का त्याग मोक्ष मार्ग में बड़ा कार्यकारी माना जाता है।   यह उद्गार सोमवार को अशोका गार्डन स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य आर्जव सागर महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा धार्मिक कार्यों के निमित्त से धनादिक का त्याग व दान करने से वह धनादिक बढ़ता है घटता नहीं। यह तो विश्वास और श्रद्धा की बात है। 'दशलक्षण पर्व धर्म' पर आचार्य महाराज ने कहा कि अगर कुएं से जल नहीं निकाला तो सड़ जाता है। पान को नहीं पलटा जाए तो सड़ जाता है। रोटी को नहीं पलटा जाए तो जल जाती है। भगवान राम, हनुमान, महावीर आदि को जो मोक्ष मिला, वह संसार के त्याग से ही मिला। यही त्याग की महिमा है। रविवार को मंदिर में आयोजित पाठशाला में सौ बच्चों ने चातुर्मास के दौरान तक बाहरी खाने-पीने की वस्तुओं का त्याग का संकल्प लिया।

Kolar News

Kolar News 10 September 2019

दो दिन से हो रही बारिश से कोलार डैम भी लबालब हो गया। फुल टैंक लेवल के करीब पहुंचते ही सोमवार शाम करीब 5 बजे डैम के दो गेट खोल दिए गए। इस दौरान घने जंगलों से घिरे इस विशाल डैम का मनोहारी दृश्य देखते ही बन रहा था। 461.88 मीटर तक पानी पहुंचने पर डेढ़ फीट तक डैम के दो गेट खोल दिए गए। शहर की जरूरत के हिसाब से इस बार तीन साल का पानी जमा हो गया है। बता दें कि 32 साल में चौथी बार कोलार डैम फुल हुआ है। जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीन साल बाद कोलार डैम छलका है। इससे पहले 2016 में कोलार डैम के गेट खोले गए थे। सोमवार शाम करीब 5 बजे कोलार डैम के दो गेट खोले गए। बीते शनिवार से लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार दोपहर 12 बजे के बाद कोलार डैम के जलस्तर में इजाफा होने लगा था। इसके अलावा कलियासोत डैम के इस सीजन में रिकार्ड 18 घंटे गेट खोले गए।   कोलार की जल विस्तार क्षमता अधिक होने के कारण एफटीएल की स्थिति बारिश के तीन माह बाद बनी है। गेट खोलने से पहले जलसंसाधन विभाग ने जिला प्रशासन व नगर निगम को सूचना दी थी। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में हालात को काबू में किया जा सके। साथ ही कोई अप्रिय घटना न हो। कोलार बांध का एफटीएल 462.20 मीटर है। शनिवार को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक 459.53 मीटर तक जलभराव रहा। फिर तेज बारिश से रविवार रात 8 बजे तेजी से पानी भरने लगा और 460.40 मीटर जलभराव रहा। सोमवार दोपहर 4 बजे 461.88 मीटर जलभराव दर्ज किया। कोलार डैम से शहर में जाता है 61 एमसीएम पानी   कोलार डैम से 61 एमसीएम पानी शहर के लिए जाता है। सीहोर जिले में सिंचाई के लिए यहां के पानी का उपयोग होता है। कोलार की 265 एमसीएम कुल पानी भराव की क्षमता है। मतलब शहर में कोलार से होने वाले तीन साल तक पानी सप्लाई की समस्या नहीं होगी। छोड़े गए पानी से दो दिन तक सप्लाई की जा सकती है   शहर के लिए कोलार से प्रतिदिन 1.65 क्यूसेक पानी लिया जाता है। डैम की अधिकतम जलभराव क्षमता को बनाए रखने के लिए डैम से 3.29 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। मतलब छोड़े गए पानी से शहर को दो दिनों तक पानी सप्लाई की जा सकती थी। कोलार डैम के अब तक कुल 7 बार गेट खोले गए हैं। सबसे पहले वर्ष 1994 फिर 1996, 1999, 2006, 2013, 2016 और अब 2019 में दो गेट खोले गए। अधिकारियों की माने तो डैम से कुल 116.8 क्यूमेक्स पानी की निकासी की गई।   कलियासोत : 6 गेट खोले, छोड़ा पानी कलियासोत डैम के 6 गेट रविवार सुबह 11 से सोमवार शाम 6 बजे तक खुले रहे। आधे घंटे बाद शाम 06.30 बजे दो गेट बंद किए गए। चार गेट से लगातार पानी निकासी जारी है। जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डैम से 6600 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। कलियासोत का एफटीएल 505.67 मीटर है। यहां 505.50 मीटर तक जल स्तर को मेनटेंन किया जा रहा है। रविवार सुबह 8 बजे से 505.67 मीटर तक पानी पहुंचने पर,फिर पानी छोड़ा गया।   भदभदा डैम : 33 घंटे से खुले हैं गेट बड़े तालाब को भरने वाली कोलांस नदी 12 से 15 फीट ऊंचाई पर बह रही थी, जिससे तेजी से बड़े तालाब में पानी पहुंच रहा था। नतीजा लगातार तालाब अपने फुलटैंक लेवल 1666.80 फीट पर बना हुआ था। जिसकी वजह से भदभदा के चार गेट सुबह 11 बजे खोल दिए गए थे। इनमें से दो गेट रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बंद कर दिए गए, जबकि दो गेट सोमवार रात आठ बजे तक खुले हुए थे। निगम अधिकारियों ने बताया कि गेट 33 घंटे से लगातार खुले हैं।

Kolar News

Kolar News 10 September 2019

नगर के वार्ड नंबर 2 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वार्ड की कार्यकर्ता और सुपरवाइजर उपस्थित रहीं। इस दौरान पर्यवेक्षक सुमन त्रिपाठी ने महिलाओं को पोषण आहार के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पोषण माह में महिलाओं को हरे पत्तेदार सब्जी का सेवन करना चाहिए। विटामिन युक्त, आयरन युक्त भोजन करना चाहिए। मुनगा की पत्तों का भी सेवन करें वह मिक्स दालों और सभी अनाजों को मिलाकर पकाने एवं गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियों का सेवन करने पर जोर दिया गया। इसके पूर्व वार्ड में रैली का भी आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती और शिशु बती महिलाएं उपस्थित रही जिनमें चंद्र प्रभा, सुशीला, अर्चना, रेखा, कल्पना, सुधा, बबली, अंजना, नूरजहां, शबाना, आबिदा और संध्या उपस्थित रही।  

Kolar News

Kolar News 9 September 2019

बैरागढ़ थाना परिसर लबालब, ग्राम भौंरी, खजूरी सहित अनेक गांवों में जनजीवन पर असर   लगातार बारिश से बैरागढ़ एवं आसपास के गांवों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नाले-नालियों उफान पर आ गए और घरों में पानी घुस गया। बैरागढ़ थाना परिसर एवं संत हिरदारामजी की कुटिया जाने वाला मार्ग पोखर में तब्दील हो गया है। बारिश से सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। सड़क किनारे निकासी प्रबंध नहीं होने से तेज बारिश के दौरान घरों में पानी घुस रहा है। निचली बस्तियों में लोगों का बुरा हाल है। नगर निगम ने हाल ही में चंचल रोड पर पैचवर्क कराया था। इसके पहले राजावीर मंदिर रोड पर जीरो गिट्टी बिछाकर कीचड़ से परेशान लोगों को राहत दी गई थी पर लगातार बारिश में जीरो गिट्टी भी बह गई। पुराना बी वार्ड का कुछ हिस्सा सीआरपी की सड़कें, शिव मंदिर गोल चक्रा के आसपास, सैनिक कॉलोनी की मुख्य सड़क एवं एच वार्ड की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सराफा बाजार में भी पानी भरा है। सीवेज के चैंबरों से पानी जाने के बजाय आ रहा है। बैरागढ़ थाना परिसर में भी पानी जमा हो गया है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से यह स्थिति निर्मित हुई है। संत हिरदारामजी की कुटिया के सामने का हिस्सा पोखर में तब्दील हो गया है। श्रद्धालुओं को संतजी की समाधि तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।   भौंरी, खजूरी में घरों में पानी घुसा बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। भौंरी पहुंच मार्ग पर डेढ़ फुट तक पानी बह रहा था। कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। ग्राम खजूरी सड़क में अस्थाई नालियां बनाकर पानी निकाला गया। गांधीनगर में भी घरों में पानी घुसने एवं सड़कों पर पानी जमा होने की शिकायतें सामने आ रही है। बारिश से कई इलाकों में एलईडी लैंप भी बंद हो गए हैं। स्ट्रीट लाइट एवं पुराने सोडियम वेपर लैंप भी बंद रहे।   गजानन के भक्त भी हुए परेशान लगातार बारिश से गणेशोत्सव की रौनक फीकी हो गई है। झांकी स्थलों के आसपास कीचड़ होने से भक्तों को झांकी तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। पिछले दो दिन से लगातार झांकी स्थलों पर भक्तों का सैलाब कम हो गया है। आमतौर पर इन दिनों में देर रात तक रौनक बनी रहती है।

Kolar News

Kolar News 9 September 2019

गृह मंत्री श्री बाला बच्चन ने मोहर्रम और अनंत चतुर्दशी उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए गृह विभाग को एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिये हैं। गृह मंत्री ने नागरिकों से आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द्र के साथ त्योहारों को मनाने की अपील की है।

Kolar News

Kolar News 9 September 2019

वन्य-प्राणी फोटो प्रतियोगिता के लिये प्रविष्टि आमंत्रित हर साल की तरह इस वर्ष भी वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में एक से सात अक्टूबर तक वन्य-प्राणी सप्ताह मनाया जायेगा। इस दौरान होने वाली वन्य-प्राणी फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिये 20 सितम्बर तक कार्यालय संचालक वन विहार द्वारा 5 फोटोग्राफ लिये जायेंगे। प्रतियोगिता के लिये शौकिया एवं व्यवसायिक फोटोग्राफर वन्य-प्राणियों के 12'x18' साइज के फोरेक्स शीट पर तैयार फोटोग्राफ भेज सकते हैं। ये फोटोग्राफ वन्य-प्राणी सप्ताह के दौरान प्रदर्शनी में रखे जायेंगे। उत्कृष्ट फोटोग्राफ को पुरस्कृत भी किया जायेगा। पुरस्कृत फोटोग्राफ को छोड़कर श्रेष्ठ फोटो 10 अक्टूबर के बाद प्रतिभागियों को वापिस कर दिये जायेंगे। पुरस्कृत फोटोग्राफ वन विहार की धरोहर होगा। उत्कृष्ट फोटोग्राफ को वन विहार में सात अक्टूबर को होने वाले राज्य-स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह के समापन दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा।  

Kolar News

Kolar News 7 September 2019

प्रतिवर्ष 40 हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल में अपग्रेड करने का निर्णय  देश में इस वर्ष आदिम-जाति कल्याण विभाग द्वारा 23 कन्या छात्रावासों के लिये नये भवन निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। इनमें 15 सीनियर कन्या छात्रावास भवन और 8 महाविद्यालयीन छात्रावास भवन शामिल हैं। भवन निर्माण के लिये करीब 50 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं। प्रत्येक छात्रावास के नये भवन निर्माण के लिये 2 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इसी के साथ, विभाग ने प्रतिवर्ष 40 हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल में अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। सीनियर कन्या छात्रावासों के नये भवन शहडोल, धार जिले में मनावर, मण्डला में नारायणगंज, श्योपुर में केसली, बड़वानी में सिलावद, सिवनी में खेड़ापुर, खण्डवा में जामनी गुर्जर, बालाघाट में मोहनपुर, शिवपुरी में खोद, जबलपुर में कोहल, झाबुआ में चेनपुरा, डिण्डोरी में राई, भोपाल में ईंटखेड़ी, देवास में उदय नगर और अनूपपुर जिले में चोलना में बनाये जायेंगे। महाविद्यालयीन कन्या छात्रावासों के नये भवन इंदौर जिले में छत्रीबाग, सिवनी में लखनादौन, छिन्दवाड़ा में अमरवाड़ा, खरगोन में बड़वाह, बड़वानी में राजपुर, डिण्डोरी में समनापुर, बालाघाट में वारासिवनी और अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ में बनाये जायेंगे।

Kolar News

Kolar News 7 September 2019

रीवा जिले को ''बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'' योजना में जन्म के समय बाल लिंगानुपात में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबीन ईरानी ने आज नई दिल्ली में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाण्डे को यह पुरस्कार प्रदान किया। रीवा जिले को देश के 10 चुने हुए ‍जिलों में शामिल किया गया है। पहले प्रदेश को ''बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'' योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तत्कालीन केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका गाँधी ने विगत जनवरी माह में नई दिल्ली में पुरस्कृत किया था। योजना में रीवा जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किये गये। जिले में कम लिंगानुपात वाले गाँवों को चुन कर वहाँ पर हर घर दस्तक, शक्ति चौपाल, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो आदि किये गये। साथ ही ऐसे परिवारों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त केवल बेटियाँ हैं। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए कार्यशाला, जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला, रंगोली प्रतियोगिता की गई। आँगनवाड़ी केन्द्रों में जन्मोत्सव एवं बिटियाँ उत्सव मनाने गये। महिला-बाल विकास विभाग द्वारा जिला और परियोजना स्तर पर विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यशाला की गई। अस्पतालों में नवजात बालिकाओं और उनके परिजनों का स्वागत किया गया। योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चुने गये जिलों में प्रदेश के 6 जिले रीवा, भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया और टीकमगढ़ शामिल है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार रीवा जिले में जन्म के समय बाल लिंगानुपात 885 था। जिले को अप्रैल 2016 में जब योजना में शामिल किया गया था तब बाल लिंगानुपात 919 था। वर्ष 2018-19 में यह बढ़कर 934 हो गया है।  

Kolar News

Kolar News 7 September 2019

मंदसौर जिले के ग्राम गरनाई में शासकीय मिडिल स्कूल को प्रिंसिपल श्रीमती ललिता सिसोदिया ने गाँव वालों के सहयोग और खुद के खर्चे पर सर्वसुविधा सम्पन्न उत्कृष्ट स्कूल बना दिया है। इस नवाचार के लिये राज्यपाल द्वारा शिक्षक दिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया है। ग्राम गरनाई के इस स्कूल में हर बच्चे को हिन्दी में कहानी स्तर तक और गणित में भाग स्तर तक पूरी तरह सक्षम बनाया जाता है। कक्षाओं में और बाहरी दीवारों पर ज्ञानवर्धक पेटिंग कराई गई है। बच्चों को गीतों के जरिये सफाई की शिक्षा दी जा रही है। परिसर में ग्रामीणों और बच्चों ने पौधा-रोपण कर हरियाली की है। जन-सहयोग और लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग की मदद से स्कूल परिसर में हैण्डपम्प लगाया गया है। ग्रामीणों और पालकों के सहयोग से पूरा स्कूल सुन्दर और सुविधाओं से भरपूर बन गया है। वर्षों तक जर्जर रही स्कूल बिल्डिंग अब बिलकुल नई बन गई है। लाईट, पेयजल, पंखों की पर्याप्त व्यवस्था है। बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर भी यहाँ ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम गरनाई का सरकारी मिडिल स्कूल जिले की पहचान बन गया है।

Kolar News

Kolar News 6 September 2019

एक किताब, एक शिक्षक, एक विद्यार्थी बदल सकते हैं देश-दुनिया की तस्वीर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शोध परक शिक्षा के प्रणेता थे। उन्होंने भारत के उप राष्ट्रपति और राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पदों पर रहते हुए भी पूरा जीवन शिक्षकीय दायित्व निभाया। डॉ. राधाकृष्णन का मानना था कि एक किताब, एक शिक्षक और एक विद्यार्थी देश और दुनिया की तस्वीर बदल सकते हैं। इसलिये शिक्षकों का दायित्व है कि वे शिक्षा के मूल उद्देश्यों के साथ विद्यार्थियों को ज्ञान दें। विद्यार्थियों को ज्ञान का समाज हित में अधिक से अधिक उपयोग करने के लिये प्रेरित करें। राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 21 वें स्थापना दिवस और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस समारोह में यह बात कही। राज्यपाल ने डॉ. राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए शिक्षकों, छात्रों और कुलपतियों से कहा कि शिक्षा की गुणात्मकता, उपयोगिता और सार्थकता को प्रतिष्ठापित करें। राज्यपाल ने कहा कि आज हम शिक्षा के मूल स्रोत और उद्देश्य से भटक गये हैं। हजारों साल पुरानी शिक्षण पद्धति को छोड़ अंग्रेजों द्वारा लादी गयी शिक्षा पद्धति का अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अब पुरानी नींव पर नया निर्माण कर शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाना होगा। पूर्वजों के अविष्कारों को भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अभी तक तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य और नवाचार हुए हैं, आपको उससे आगे की यात्रा शुरू करना है, जिससे देश और अधिक समृद्ध तथा खुशहाल हो सके। यह तकनीकी क्रांति की सदी है - मंत्री श्री बच्चन तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री बाला बच्चन ने कहा कि पिछली सदी औद्योगिक क्रांति की थी। यह सदी तकनीकी क्रांति की है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने नवाचारों के माध्यम से देश के तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने वर्तमान आश्यकता को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही तकनीक शिक्षा और उद्योगों में समन्वय स्थापित कर रोजगार बढ़ाने की दिशा में प्रदेश सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। भारत तकनीकी शिक्षा का सबसे बड़ा केन्द्र बनने की ओर अग्रसर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष श्री एम.पी. पूनिया ने कहा कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि भारत तकनीकी शिक्षा का सबसे बड़ा केन्द्र बनने की ओर अग्रसर है। देश में प्रतिवर्ष लगभग 37 लाख एडमीशन तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रम में हो रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप पर समाज का विश्वास होता है, जिसे कायम रखना आप सभी का दायित्व है। अपने चरित्र को पारदर्शी बनाये रखना और क्लास में पूरी तैयारी के साथ जाने पर ही आप वास्तविक शिक्षक की जिम्मेदारी निभा पायेंगे। उन्होंने छात्र समुदाय से तकनीकी शिक्षा से गांवों के विकास और किसानों की समृद्धि के लिये नवाचार करने का आव्हान किया। विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सुनील गुप्ता ने कहा कि हमारी प्राचीन और वर्तमान ज्ञानार्जन पद्धति में एक बड़ा फर्क हम सभी महसूस कर रहे हैं। तकनीकी विकास के कारण अब ज्ञान प्राप्त करना उतना कठिन नहीं रहा लेकिन आज भी उस ज्ञान का उपयोग देश और समाज हित में करने की जरूरत है।   राज्यपाल श्री टंडन ने विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपतियों का सम्मान किया। राज्यपाल ने परिसर में अमलतास का पौधा भी लगाया।

Kolar News

Kolar News 6 September 2019

ट्रक-यात्री बस के बीच हुई टक्कर में 30 घायल     आज सुबह बैतूल-हरदा स्टेट हाइवे पर यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीस लोग घायल हो गए हैं। वहीं हादसे की चपेट में आए साइकिल सवार की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई है। हादसा बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के पास मंडई घाट पर हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों को चिचोली स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं आधा दर्जन गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। घायल में कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।  

Kolar News

Kolar News 4 September 2019

अति वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत 30 नवम्बर तक सुनिश्चित होगी मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती ने प्रदेश में अति वृष्टि और अनेक जगहों पर बाढ़ की स्थिति के बनने से क्षतिग्रस्त ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत का कार्य 30 नवम्बर तक आवश्यक रूप से पूरा करने के निर्देश दिये हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि सड़कों की मरम्मत का कार्य 15 से 20 सितम्बर के बीच आवश्यक रूप से शुरू किया जाना सुनिश्चित किया जाये। संबंधित विभाग 15 सितम्बर से मरम्मत का कार्य शुरू करने के लिए अभी से प्रक्रियागत कार्यवाही पूरी कर आवश्यक तैयारियाँ करें। मुख्य सचिव ने यह निर्देश आज मंत्रालय में एक बैठक में दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि अति वृष्टि और बाढ़ से प्रदेश में अनेक जगहों पर नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को क्षति पहुँची है। उन्होंने कहा कि अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति बनने से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का आकलन कर सभी संबंधित विभाग मरम्मत की कार्यवाही तत्काल शुरू करें। बैठक में इस संबंध में मुख्य रूप से लोक निर्माण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग शामिल हुए। मुख्य सचिव स्वयं करेंगे समीक्षा मुख्य सचिव ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत कार्य की शुरूआत और निर्धारित तिथि तक पूर्णता को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा। मुख्य सचिव स्वयं भी समय-समय पर इसकी समीक्षा करेंगे।   बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री मलय श्रीवास्तव, सचिव ग्रामीण विकास श्री उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनोज गोविल, सचिव और आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री पी. नरहरि, मुख्य अभियंता लोक निर्माण श्री आर.के. मेहरा, मुख्य अभियंता नगरीय प्रशासन श्री प्रभाकांत कटारे और मुख्य अभियंता ग्रामीण विकास उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 4 September 2019

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्मिकों का अगस्त माह का वेतन भुगतान उनके खाते में 31 अगस्त को जमा करा दिया गया है। राज्य शासन से भी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राशि आवंटित कर दी गई है। बिजली कंपनी में भुगतान को लेकर किसी भी प्रकार की रूकावट नहीं है। भविष्य में भी राजस्व वसूली के कार्यक्रम को सघनता प्रदान करते हुए बिजली कंपनियों की माली हालत में और अधिक सुधार परिलक्षित होगा।

Kolar News

Kolar News 4 September 2019

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा एक से 10 सितम्बर तक लगातार भार वृद्धि और नये कनेक्शन के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों में मौजूदा कनेक्शनों की चेकिंग का वृहद अभियान चलाया जा रहा है। दुकान, व्यवसायिक परिसर, एग्रीकल्चर पम्प के भार वृद्धि के प्रकरणों की जाँच की जा रही है। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने नजदीकी बिजली ऑफिस में पहुँचकर आवेदन देकर भार वृद्धि कराएं। कंपनी द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं से कहा गया है कि जिनका विद्युत भार दो किलोवाट से अधिक है, वे सिंगल फेस को थ्री फेस कनेक्शन करने के लिए आवेदन करें। इससे परिसर में लोड विभाजन होने के कारण कभी वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी। आवासीय परिसर में रेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस, पेइंग गेस्ट अथवा अन्य व्यवसायिक गतिविधियों जैसे कोचिंग क्लासेस, ब्यूटी पार्लर चलाने वाले उपभोक्ता बिजली कनेक्शन का घरेलू से गैर घरेलू (व्यवसायिक) श्रेणी में परिवर्तित करवाये। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिस प्रयोजन के लिए कनेक्शन लिया है, उसी के अनुसार विद्युत का उपयोग करें।

Kolar News

Kolar News 4 September 2019

संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने वरिष्ठ साहित्यकार श्री चांदमल गुंदेचा के निधन पर गहन दु:ख  व्यक्त किया है।  श्री चांदमल, विश्व विख्यात ध्रुपद गायक गुंदेचा बंधुओं के पिता थे। डॉ. साधौ ने दिवंगत आत्मा की शांति  के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है। 

Kolar News

Kolar News 3 September 2019

  कलेक्टर को पत्र बैरागढ़ सिविल अस्पताल में मरीजों की सुनवाई नहीं हो रही है। तीन माह में 4 गर्भवती महिलाओं की मौत गंभीर मामला है। अस्पताल अधीक्षक को तत्काल हटाकर मामले की जांच कराई जाए। सामाजिक कार्यकर्ता दौलतसिंह चौहान ने कलेक्टर तरुण पिथोड़े को पत्र लिखकर यह बात कही है। श्री चौहान ने कहा है कि अधीक्षक लंबे समय से यहां पदस्थ हैं, यह स्थानांतरण नीति के खिलाफ है। पिछले दिनों एक किशोरी पर दबाव डालकर उसका मेडिकल नहीं होने दिया गया। इस तरह की घटनाओं से जनता परेशान है। श्री चौहान ने कलेक्टर से कहा है कि आपके निरीक्षण के बाद अस्पताल में फिर से अव्यवस्थाएं हो गई हैं। मरीजों को बाहर जांच कराने पर मजबूर किया जा रहा है। तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने भी अस्पताल अधीक्षक डा. अलका परगनिहा पर मनमानी करने एवं कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मंत्री को भी पत्र लिखा गया है।

Kolar News

Kolar News 3 September 2019

मोहर्रम का चांद आया नजर  इस्लामी कैलेंडर वर्ष 1441 का पहला माह मोहर्रम का पवित्र महीना रविवार से शुरू होगा। इस लिहाज से आगामी 9 सितंबर को प्रदेश भर में शहादत की रात मनाई जाएगी। एक सितंबर से इमामबाड़ों, जमातखानों, दरगाहों में जलसे और मजलिसें शुरू की जाएगी, जबकि 10 सितंबर को ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा। इनमें इस्लामी परचम, ताजिए, सवारियां, अखाड़े, अलम मुबारक शामिल होंगे। ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष हजरत पीरजादा डॉ. औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने बताया कि सभी जिलों में ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी की जिला इकाईयों की निगरानी में मोहर्रम के जलसे, जुलूस और कार्यक्रम गंगा जमुनी संस्कृति के तहत मनाए जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 1 September 2019

उमरिया जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर कोटरी गांव में एक मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इसमें तीन बकरियां भी मारी गई हैं। जानकारी के मुताबिक तेज बारिश के दौरान बीती रात यह हादसा हुआ। बड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को मकान के मलबे के नीचे से निकाला गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि यहां तेज बारिश हो रही थी, कच्चा मकान गिर गया और उसमें मौजूद महिला की मलबे में दब गई। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी देर के बाद महिला को निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Kolar News

Kolar News 1 September 2019

परिजनों ने शव रखकर दिया धरना, मांगी आर्थिक सहायता   गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में खाद के एक गोडाउन की छत के शेड में काम करते समय 35 फीट ऊंचाई से गिरे एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने पीएम के बाद मृतक के शव को ले जाकर फैक्ट्री के सामने रखकर प्रदर्शन किया। जिस पर पुलिस ने ज्ञापन लेकर परिजनों का धरना समाप्त कराया। अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार जगदीश विश्वकर्मा (38) क्रेश झुग्गीबस्ती अयोध्या नगर में रहता था और मजदूरी करता था। मृतक के रिश्तेदार राहुल सूर्यवंशी ने बताया कि जगदीश औद्योगिक क्षेत्र स्थित खाद बीज की एक फैक्ट्री के छत की मरम्मत के लिए दो दिनों से जा रहा थ। शुक्रवार को गोडाउन की छत पर लगी चादर में डामर लगाने का काम चल रहा था। तभी वह 35 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। घटना के बाद तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे चेक कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर हमीदिया अस्पताल में पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन मृतक के परिजनों ने पीएम के बाद शव को फैक्ट्री के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। जहां एक घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने परिजनों की मांग मानते हुए, उनको लिखित में भरोसा दिलाया कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस दौरान उन्हें तत्कल दस हजार की आर्थिक सहायता दी गई। मृतक के परिवार में पांच बच्चियां और एक बच्चा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kolar News

Kolar News 1 September 2019

शासकीय अधिकारी भी नये मोटर व्हीकल एक्ट का कड़ाई से पालन करें। यह बात आज प्रमुख सचिव गृह श्री एस.एन. मिश्रा ने राज्य सड़क सुरक्षा कोष की बैठक में कही। श्री मिश्रा ने अधिकारियों को चेताया कि नये प्रावधान अनुसार नियमों का पालन करें और अपने वाहन चालक को भी इसके प्रति सचेत रहने को कहें। बैठक में पूर्व बैठक में लिये गये निर्णयों से सभी को अवगत करवाया गया। भविष्य में राज्य सड़क सुरक्षा कोष की राशि के उपयोग पर चर्चा कर अगली बैठक 18 सितंबर को तय की गई। बैठक में विशेष पुलिस महानिदेशक श्री महान भारत सागर और परिवहन आयुक्त श्री शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 31 August 2019

गणेशोत्सव तथा अन्य त्यौहारों में पंडालों को अस्थायी कनेक्शन देने के लिए विद्युत वितरण कंपनी ने माकूल प्रबंध किए हैं। कंपनी ने धार्मिक उत्सव समितियों और बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक पण्डालों एवं झॉंकियों में बिजली साज-सज्जा, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही करें।   अस्थाई कनेक्शन लेने के लिए यह करें   कंपनी के निकटतम वितरण केन्द्र, सहायक अभियंता के कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र में सही, संयोजित विद्युत भार को दर्शाते हुए अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन आवश्यक रूप से करें। लायसेंसी विद्युत ठेकेदार की टेस्ट रिपोर्ट आवेदन में संलग्न करें एवं वायरिंग इत्यादि लायसेंसधारी विद्युत ठेकेदार से ही करवाएं। आवेदन में दर्शाए अनुसार विद्युत भार के अनुरूप सुरक्षा निधि एवं अनुमानित विद्युत उपभोग की राशि अग्रिम जमा कराकर बिजली कंपनी से अस्थाई कनेक्शन की रसीद अवश्य लें। रसीद की लेमीनेटेड प्रति अनिवार्य रूप से पंडाल/झॉंकी के सामने लगाएँ। आवेदित विद्युत भार से अधिक भार का उपयोग विद्युत साज-सज्जा के लिए नहीं करें। विद्युत कनेक्शन मीटरीकृत होगा एवं विद्युत देयक की बिलिंग नियमानुसार अस्थायी कनेक्शन के लिए लागू घरेलू दर पर की जाएगी। झाँकियों के निर्माण एवं विद्युत साज-सज्जा में सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। अनधिकृत तरीके से विद्युत का उपयोग न करें।

Kolar News

Kolar News 31 August 2019

31 अगस्त को कार्यशाला का अंतिम दिन पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) परिसर में ग्रीन गणेश अभियान कार्यशाला में आज भोपाल के शासकीय महिला पॉलीटेक्निक की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिये मिट्टी की गणेश प्रतिमाएँ तैयार की। भोपाल के एप्को परिसर में अभियान की कार्यशाला 13 अगस्त से चल रही है। कार्यशाला का 31 अगस्त को अंतिम दिन है। अंतिम दिन दोपहर 12 बजे से मिट्टी से गणेश प्रतिमाएँ तैयार करने का प्रतिभागियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। एप्को द्वारा वर्ष 2016 से निरंतर ग्रीन गणेश अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष एप्को ने भोपाल, इंदौर और उज्जैन शहर में जन-जागरूकता के मकसद से स्कूल-कॉलेज में कार्यशालाएँ की गई। इन कार्यशालाओं में 15 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाएँ तैयार की गईं। कार्यपालन यंत्री श्री राजेश रायकवार ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को पीओपी एवं रासायनिक रंगों से बनी प्रतिमाओं को विसर्जित करने से होने वाले दुष्प्रभाव और उनसे बचने की जानकारी भी दी गई। प्रतिभागियों को कार्यशाला में मूर्ति निर्माण के साथ प्राकृतिक रूप से उपलब्ध रंगों जैसे हल्दी, रामरस, गेरू, खड़िया, मिट्टी आदि से रंगे जाने की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को गणेश प्रतिमा निर्माण के समय सीड गणेश तकनीक की भी जानकारी दी गई। श्री रायकवार ने बताया कि बढ़ती आबादी और रहवासी क्षेत्रों के कारण जलीय वनस्पतियों और जल-संरचनाओं को लगातार नुकसान पहुँच रहा है। इसका मुख्य कारण पीओपी की मूर्तियाँ भी हैं। ग्रीन गणेश अभियान में एप्को के विषय-विशेषज्ञों ने औद्योगिक क्षेत्र मण्डीदीप में जाकर श्रमिकों को मिट्टी के गणेश तैयार किये जाने की जानकारी दी। श्रमिकों को बताया गया कि मिट्टी के गणेश तैयार कर अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है।  

Kolar News

Kolar News 31 August 2019

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गैर घरेलू एवं इंडस्ट्रियल पॉवर के बकाया राशि वसूली के सघन प्रयास किये जा रहे हैं। सभी मैदानी अधिकारियों को बकाया राशि की वसूली के निर्देश दिये गये हैं। कंपनी ने बकायादारों पर प्रभावी डिस्कनेक्शन की कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। यह भी निर्देश दिये गये हैं कि काटे गये कनेक्शनों की रात्रि में चेकिंग की जाए ताकि बकायादार उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें। यदि कोई उपभोक्ता ऐसा करता पाया जाता है, तो उसके विरूद्ध बिजली अधिनियम-2003 की धारा 138 का प्रकरण बनाया जाए। कंपनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि टीम भावना से कार्य कर लक्ष्य की प्राप्ति करें। कंपनी ने बकायादार बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कनेक्शन विच्छेदन की अप्रिय कार्यवाही से बचने के लिए विद्युत बिलों का भुगतान तत्काल सुनिश्चित करें। कम्पनी ने क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहर संभागों और संचारण-संधारण संभागों में राजस्व संग्रहण के लिए केश काउन्टर 31 अगस्त को निर्धारित समय से अतिरिक्त समय तक खोलने की व्यवस्था करें। कंपनी के द्वारा बकायादारों के विरूद्ध बड़े स्तर पर बिजली कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही में ‘‘आपरेशन एवं मेंटेनेंस‘‘ अमले के साथ ‘‘विजिलेंस‘‘ को भी जोड़ा है। बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि बिजली वितरण कंपनी के कार्मिकों द्वारा बिजली बिल के भुगतान की रसीद मांगे जाने पर उन्हें रसीद अवश्य दिखाएं, जिससे बिजली उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा न हो।  

Kolar News

Kolar News 30 August 2019

जीवन जीने की कला का रहस्य दो-चार शब्द में छिपा : राज्यपाल राज्यपाल श्री लाल जी टंडन ने कहा है कि जीवन जीने की कला का रहस्य दो-चार शब्द में ही छिपा है। यदि उनको समझ लिया जाये तो जीवन में किसी प्रकार का असंतोष नहीं रहता है। जीवन आनंदमय हो जाता है। श्री टंडन आज राजभवन में आनंद विभाग तीन दिवसीय 'अल्पविराम' कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री टंडन ने कहा कि प्रकृति और व्यक्ति एक है। आवश्यकता इस तथ्य को समझने की है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का जब शरीर ही अपना नहीं है तो भौतिक वस्तुएँ कैसे अपनी हो सकती हैं। इस भाव की पहचान जीवन जीने का आधार है। उन्होंने वेद मंत्र 'इदं नमं' की व्याख्या करते हुए बताया कि इस मंत्र का सार है कि मेरा कुछ भी नहीं है। इसी चिंतन पर भारतीय जीवन-दर्शन आधारित है। ईश्वर प्रार्थना में भी पृथ्वी, अंतरिक्ष, वनस्पति, औषधि सर्वत्र शांति की याचना की जाती है। श्री टंडन ने कहा कि असंतोष सारे दु:खों का कारण है। असंतोष का कारण कर्म से लाभ पाने की अभिलाषा है। यदि व्यक्ति धर्म को धारण कर कर्त्तव्य बोध के साथ कार्य करें। अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करें। आवश्यकता से अधिक संग्रह नहीं करे, तो उसका जीवन आनंद से परिपूर्ण होगा। उन्होंने अल्पविराम कार्यक्रम की पहल की सराहना करते हुए उसकी निरंतरता बनाए रखने को कहा। राज्यपाल के सचिव श्री मनोहर दुबे ने कार्यक्रम की रूप-रेखा और उसकी अवधारणा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भौतिक समृद्धता सुखी जीवन का आधार नहीं है। नियमित दिनचर्या में छोटा सा विराम लेकर आत्म-चिंतन करने और खुद से खुद की पहचान का यह प्रयास है। आध्यात्म विभाग के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 30 August 2019

गौ-शाला संचालकों के साथ बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत्त सिंह ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने कहा है कि पंजीकृत गौ-शालाओं में बिजली का बिल कम करने के संबध में सर्वे करवाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें लगने वाली सब्सिडी का आकलन करने के बाद इसका प्रस्ताव तैयार करवाएंगे। श्री सिंह ने गौ-शाला संचालकों के साथ चर्चा के दौरान यह बात कही। श्री सिंह ने कहा कि गौ-शालाओं में सोलर पैनल लगवाने के संबध में नवकरणीय ऊर्जा विभाग से चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि उद्योगों के सीएसआर मद से भी गौ-शालाओं को सहयोग दिलवाया जायेगा। ऊर्जा मंत्री ने बैठक में ही एसई उज्जैन से की बात ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने बड़नगर गौ-शाला संचालक द्वारा बिजली की समस्या बताने पर बैठक में ही एसई उज्जैन से बात कर समस्या को जल्द दूर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गौ-शालाओं की बिजली संबधी सभी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जायेगा। इस दौरान गौ-शाला संचालकों ने भी सुझाव दिये।    

Kolar News

Kolar News 29 August 2019

हर व्यक्ति को खेल को आत्मसात करना चाहिए : मंत्री श्री पटवारी विश्व विख्यात हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म-दिन पर आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। खेल दिवस पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सभी जिलों में साईकिल रैली का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने इंदौर में स्वयं साईकिल चला कर रैली का उद्धघाटन किया। श्री पटवारी अपने निवास से साईकिल चला कर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। खेल मंत्री श्री पटवारी ने कहा कि हर व्यक्ति को खेल को आत्मसात करना चाहिए। खेल से सकारात्मकता की भावना आती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि खेल से हर परिवार जुड़े। प्रदेश के खिलाड़ी देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मध्यप्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं। श्री पटवारी ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार में जन-सहभागिता भी सुनिश्चित की जायेगी। खेल के लिये बेहतर वातावरण बनाया जा रहा है। साईकिल रैली से स्वच्छता और पर्यावरण का संदेश   राष्ट्रीय खेल दिवस पर टी.टी. नगर स्टेडियम पर प्रात: 7 बजे से साईकिल रैली हुई। रैली को अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज रागिनी मार्को, हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर और अंतर्राष्ट्रीय सेलिंग खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में संचालक खेल एवं युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन, खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी शामिल हुए और नागरिकों को पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश दिया। टी.टी. नगर से प्रारंभ हुई रैली विभिन्न मार्गों से होकर बोर्ड ऑफिस चौराहे जाकर वापिस टी.टी. नगर स्टेडियम पर समाप्त हुई।

Kolar News

Kolar News 29 August 2019

प्रेमपुरा में आम जनता की समस्याएँ सुनी जनसंपर्क मंत्री श्री पी. सी. शर्मा ने आज सुबह प्रेमपुरा  गाँव में आम जनता से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याओं को सुना और दूरभाष पर अधिकारियों को शीघ्र उनके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रेमपुरा में शीघ्र ही जनता की मांग पर शेड निर्माण का कार्य कराया जाएगा। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरकार समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी व्यक्ति को यदि  किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह तत्काल  टोल फ्री नंबर  8982464232 पर हमें बताये जिससे उनका निराकरण जल्द किया जा सके। मंत्री श्री शर्मा ने गाँव में बने ओटले पर बैठकर लोगों की समस्याओं को न केवल सुना बल्कि उनका निराकरण भी किया। मंत्री श्री शर्मा बिशनखेड़ी  में राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम से लौट रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों को एकत्रित हुए देखा और अपना वाहन रुकवा कर वहाँ लोगों की समस्याओं का निराकरण किया।

Kolar News

Kolar News 29 August 2019

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज माता मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा के सामने स्थित मूर्तिकारों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार गरीबों की  सरकार है। प्रत्येक नागरिक को सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिये सरकार वचनबद्ध हैं।

Kolar News

Kolar News 29 August 2019

मॉडल का प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस-वे को पी.पी.पी. मॉडल का विश्व-स्तरीय कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए हैं। श्री नाथ ने आज मंत्रालय में भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित मॉडल का प्रस्तुतिकरण देखने के बाद कहा कि यह प्रदेश का ऐसा एक्सप्रेस-वे बने, जो आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने और रोजगार की उपलब्धता का एक बड़ा केन्द्र बने। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने इंदौर एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि-अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के दोनों और सेटेलाइट टाउनशिप विकसित करें, जिसमें उद्योगों के साथ आम लोगों से जुड़ी सभी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हों। उन्होंने लॉजिस्टिक हब और मनोरंजन के केंद्र और ड्रायपोर्ट भी बनाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेस-वे निर्माण के पीछे मूल-अवधारणा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इससे भोपाल और इंदौर और इससे जुड़े क्षेत्रों का भी आर्थिक विकास हो। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि यह पूरा प्रोजेक्ट पी.पी.पी. मॉडल पर तैयार किया गया है। राज्य सरकार की एजेंसी की सड़क निर्माण, परियोजना स्थल के विकास और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में भूमिका हो। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा, नगरीय विकास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह, मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती, अपर मुख्य सचिव श्री ए.पी. श्रीवास्तव, श्री एम. गोपाल रेड्डी, श्री मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव नगरीय विकास श्री संजय दुबे, एमपीएसआईडी के प्रबंध संचालक श्री विवेक पोरवाल एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 29 August 2019

अपने वादे से मुकरी कांग्रेस सरकार  अतिथि शिक्षकों का आरोप है कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने वादे से मुकर गई है अतिथि शिक्षकों को कांग्रेस ने नियमित करने का वादा किया था लेकिन सत्ता में आने के बाद इन्हें हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है इस मसले को लेकर इन शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी के बंगले में धरना दिया अतिथि शिक्षक खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले इन्हें नियनित करने की बात कही थी लेकिन प्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने के बाद इनकी सुनने वाला कोई नहीं है अतिथि शिक्षकों का आरोप है कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने वादे से मुकर गई है स्कूली शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी के आवास के अंदर अतिथि शिक्षक  धरने पर बैठेशैक्षणिक सत्र 2019-20 में अतिथियों की भर्ती मेरिट के आधार पर करने का ये लोग  विरोध कर रहे हैं

Kolar News

Kolar News 25 June 2019

फीस ना जमा करने पर प्रबंधन ने बच्चों को निकाला   स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने  स्कूल की घंटी बजाकर  स्कूल चले हम अभियान की शुरुआत की  अभियान की शुरुवात करते हुए प्रभु राम चौधरी ने कहा की पिछले वर्षों में कई स्कूल के बच्चों ने किसी न किसी कारण से स्कूल छोड़े सरकार का प्रयास है की   कि हम अच्छी शिक्षा दे सके इधर  स्कूल चलो अभियान की  शुरुवात  हुयी ,  उधर एक स्कूल प्रबंधन  ने बच्चे को फीस न भरने की वजह से स्कूल से ही बाहर कर दिया स्कूल की  घण्टी बजाकर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी  ने  स्कूल चलो अभियान की शुरुवात की मॉडल स्कूल को सांकेतिक  प्राथमिक शाला का रूप दिया गया प्रभुराम चौधरी ने अभियान की शुरुवात  करते हुए कहा स्कूल चलो अभियान का ये दूसरा चरण हैपिछले कई  वर्षों में कई स्कूल के बच्चों ने किसी न किसी कारण से स्कूल छोड़ दियाहम लोगों का प्रयास रहेगा कि हम अच्छी शिक्षा दे सकेजहां शिक्षा का स्तर अच्छा है उस देश और प्रदेश को आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकताप्रभुराम  हम शिक्षा के साथ- साथ अलग अलग गतिविधि में आगे लाए ये हमारा प्रयास है | इधर सरकार के स्कूल चले अभियान को निजी स्कूल ने ठेंगा दिखा दिया है | भोपाल के कोटरा स्थित कमला नेहरू स्कूल के  प्रबंधन ने फीस ना भर पाने के कारण भाई बहन को स्कूल से निकाल दिया  स्कूल प्रबंधन ने नया सत्र शुरू होने से पहले सेकंड क्लास की बच्ची और आठवीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे को स्कूल में एडमिशन देने से मना कर दिया  स्कूल से निकाले गए बच्चों के  परिजन बच्चों के साथ मॉडल स्कूल पहुंचे , जहाँ स्कूल चले अभियान का दूसरा पड़ाव की शुरुवात हो चुकी थी पिता ने प्रभुराम चौधरी से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई स्कूल प्रबंधन ने नया सत्र शुरू होने से पहले सेकंड क्लास की बच्ची और आठवीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे को स्कूल से वापस कर दिया ऐसा लगता है निजी स्कूलों की मनमानी फीस और मनचाहे नियम के आगे सरकार बेबस नजर आती है | वादे तो हर सरकार करती है पर वादे कितने पूरे होते है ये जनता को मालूम है | अगर स्कूल चले अभियान की शुरुवात में ही ये हाल है तो आगे क्या होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है |

Kolar News

Kolar News 25 June 2019

बरसात के गानों पर थिरके लोग विश्व संगीत दिवस के अवसर पर  संत हिरदाराम नगर में संगीतमय कार्यक्रम रिमझिम के तराने का आयोजन किया गया इस आयोजन में पुराने गानो सहित बारिश के गीतों ने समां बांध दिया संत हिरदाराम नगर में  विश्व संगीत दिवस के अवसर पर संगीतमय कार्यक्रम रिमझिम के तराने का आयोजन किया गया कार्यक्रम में संगीत के दीवाने  कलाकारों ने ,बारिश थीम के हिन्दी फ़िल्मी गीतों को अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किया बरसात के गानों का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे  गौरतलब है की   विश्व संगीत दिवस पहली  बार 21 जून 1982 को फ्रांस में मनाया गया  जब से ही यह परंपरा आज भी जारी हैंभारत सहित विश्व के कुल 17 देशों में यह दिवस मनाया जाता हैं इस दिवस का उद्देश्य लोगों को संगीत के प्रति जागरूक करना हैं, ताकि लोगों का संगीत के प्रति विश्वास बना रहे संगीत गुरु वी के जैन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम निदेशक सुरेश बैन की यह 85वीं प्रस्तुति  थी इस अवसर पर समाजसेवी कमलेश रायचंदानी उपस्थित थे

Kolar News

Kolar News 25 June 2019

पर्यावरण दिवस पर नगर निगम की पहल  नगर निगम के दफ्तरों में अब प्लास्टिक बैग और बॉटल्स का प्रयोग बंद किया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल नगर निगम ने पलास्टिक के इन सामानों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है | भोपाल नगर निगम एक अच्छी शुरुवात करने जा रहा है | नगर निगम के दफ़्तरों में अब प्लास्टिक बैग्स और प्लास्टिक बॉटल्स का प्रयोग होगा बन्द निगम आयुक्त विजय दत्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की  बात कही है | दत्ता का मानना है नगर निगम शुरुवात करेगा तो बाकि लोग भी समझेंगे | पर्यावरण को ठीक रखाना है तो ऐसे प्रयास सभी को करना पड़ेंगे| भोपाल में प्रतिदिन दो ट्रक प्लास्टिक वेस्ट निकलता है | यह जमीन के साथ पर्यवरण को भी नुक्सान पहुंचा रहा है | ऐसे में सुधार की शुरुवात नगर निगम ने अपने यहाँ से ही की है |

Kolar News

Kolar News 5 June 2019

कैनवास पर दिखे  कई आकर्षक रंग   भोपाल के स्वराज्य भवन में दो दिवसीय सोलेस पेंटिंग एग्जीबिशन आरम्भ हुई | एग्जीबिशन में ब्राइट कलर्स और पेंटिंग की विभिन्न कलाओं  के साथ प्रतोयोगियों ने अपनी प्रतिभा  का प्रदर्शन किया इसका उद्घाटन प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट हरिओम तिवारी और बीजेपी नेता तपन तोमर ने किया |इस मौके पर 17 चित्रकारों की लगभग 80 पेंटिंग प्रदर्शित की गयी प्रदर्शनी में सात साल से लेकर पचास साल तक की उम्र के कलाकारों ने भाग लिया मुंबई , इंदौर सहित अन्य राज्यों के कलाकारों ने  एग्जीबिशन  शामिल होकर अपनी चित्रकारी एवं कला का प्रदर्शन किया  एग्जीबिशन में  भीगी हुयी महिला और जगन्नाथ की पेंटिंग लोगों में आकर्षण का केंद्र रही एग्जीबिशन में 9 वर्षीय ऋषि ने बताया की उसने 6 पोट्रेट पेंटिंग लगायी है जिसमे उसने हेरी  पोर्टर सहित अपने फेवरेट हीरो के पोट्रेट बनाये हैं वहीं 7 साल के बालक ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया और लोगों को चित्रकला के गुर भी सिखाये .  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं  कार्टूनिस्ट हरि ओम तिवारी ने बताया की एग्जीबिशन में लायी गयी कला कृतियां  काबिले  तारीफ है | चित्रकारों ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया है | एग्जीबिशन की  आयोजक  ने कहा की  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चित्रकला की प्रतिभा को बढ़ाना है | एग्जीबिशन के माध्यम से चित्रकारों के उत्साह को बनाये रखना है |

Kolar News

Kolar News 5 June 2019

कोलार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तर का करने की मांग की जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, सीएमएचओ डॉ. एनयू खान व अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि कोलार में बिस्तरों की संख्या बढ़ने के बाद जेपी अस्पताल में मरीजों का दबाव कम होगा। अभी 30 बेड का अस्पताल भोपाल। कोलार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तर का करने की मांग की जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, सीएमएचओ डॉ. एनयू खान व अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि कोलार में बिस्तरों की संख्या बढ़ने के बाद जेपी अस्पताल में मरीजों का दबाव कम होगा। अभी 30 बेड का अस्पताल है। कोलार की आबादी बढ़ती जा रही है। बेड बढ़ने के साथ ही यहां सुविधाएं बढ़ने से लोगों जेपी और हमीदिया अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।

Kolar News

Kolar News 3 June 2019

  नारियों को सशक्त बनाने  , नारियों के सम्मान की रक्षा के उद्देश्य को लेकर नारी सशक्तिकरण शिव शक्ति साक्षात्कार अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत तीन जून को रोहित नगर स्थित सेवा केंद्र में कार्यक्रम रखा गया है। इस आयोजन के दौरान आध्यात्मिक देवी जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह का आयोजन आयोजन प्रजापिता ब्रह्मकुमारी भोपाल जोन द्वारा किया गया ।

Kolar News

Kolar News 3 June 2019

उपनगर कोलार की कॉलोनियों में दिन में भी स्ट्रीट लाइट जलती रहती है। भीतरी कॉलोनियों की सड़कों के किनारे लगीं स्ट्रीट लाइट ननि के जिम्मेदार अधिकारी रोजाना बंद कराना भूल जाते हैं। स्थानीय रहवासी सोशल मीडिया पर जलती हुई स्ट्रीट लाइट के फोटो व वीडियो वायरल कर लाइट बंद करने की अधिकारियों को याद दिला रहे हैं। शुक्रवार को कोलार की राजहर्ष कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट दिनभर जलती रही। स्थानीय लोगों ने पहले बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारियों ने कह दिया कि स्ट्रीट लाइट का काम ननि की विद्युत शाखा देखती है। इसके बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों ने ननि जोन-18 के विद्युत शाखा के अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद ननि अधिकारियों को जब तक होश आया तब तक शाम हो चुकी थी। इसलिए स्ट्रीट लाइट बंद करने की जरूरत ही नहीं पड़ी। गर्मी के मौसम में ननि की विद्युत शाखा के कर्मचारियों द्वारा शाम छह स्ट्रीट लाइट चालू की जाती है। इसके बाद सुबह साढ़े पांच बजे बंद कर दी जाती है। राजवैद्य, ललिता नगर पैरिस गृह निर्माण समिति के आवासों की सड़कों पर, सनखेड़ी, बांसखेड़ी, गेहूंखेड़ा, प्रियंक नगर सहित कई कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई हैं। कॉलोनियों में जलती हुई स्ट्रीट लाइट को शिकायत मिलने पर तत्काल बंद कराया जाता है। बिजली कंपनी से राजहर्ष में स्ट्रीट लाइट दिन में बंद करने की शिकायत मिली थी,कर्मचारियों को भेज कर बंद कराया।

Kolar News

Kolar News 1 June 2019

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में किसानों को उनकी उपज की कीमत में से दो लाख रुपए  तक नकद भुगतान करना होगा। यह भुगतान उसी दिन करना होगा, जिस दिन व्यापारियों द्वारा किसान की फसल खरीदी जाएगी। बाकी राशि भी बैंकिंग ट्रांसफर प्रणाली से किसानों के खाते में उसी दिन डालनी होगी। किसानों की फसल के भुगतान में हो रही देरी और धांधली के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए मंडी बोर्ड ने यह फैसला लिया है। इस बारे में मंडी बोर्ड के संभाग और जिला स्तर के अधिकारियों और मंडी समितियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश की कई मंडियों में ऐसे व्यापारी भी हैं जो आयकर अधिनियम की आड़ लेकर किसानों से उधारी में उपज खरीद रहे हैं। बाद में वे उसी उपज को आगे बड़े कारोबारियों को बेचकर पैसा लेते हैं और फिर किसानों को भुगतान कर रहे हैं। प्रदेश की अलग-अलग मंडियों में वहां के व्यापारी तय प्रक्रिया का पालन न करते हुए अपनी-अपनी सुविधा के हिसाब से किसानों को भुगतान कर रहे हैं। किसी मंडी में पूरा नकद भुगतान किया जा रहा है तो कहीं 10 हजार रुपए तक ही किया जा रहा है। कहीं एक ही मंडी में आधे व्यापारी नकद भुगतान कर रहे हैं तो आधे आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए किसान के खाते में पैसा भेजते हैं। इसमें भी बैंक अफसरों से मिलीभगत कर यह कारस्तानी की जाती है जिससे आरटीजीएस का पैसा जानबूझकर देरी से किसान के खाते में पहुंच रहा है। इसे देखते हुए मंडी बोर्ड के एमडी फैज एहमद किदवई ने उपज के भुगतान सहित अन्य नियमों को लेकर मंडी अफसरों और व्यापारियों के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का प्रचार-प्रसार मंडियों के प्रवेश द्वार, नीलामी, भुगतान, निकासी स्थल पर किया जाएगा। प्रचार दीवार लेखन, होर्डिंग और बैनर के अलावा माइक से अनाउंस करके किया जाएगा।  

Kolar News

Kolar News 1 June 2019

भोपाल में मुख्यमंत्री कमल नाथ को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सी.ई.ओ.  संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 10 लाख रूपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री नाथ को श्री अग्रवाल ने बताया कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पिछले 21 माह में 2 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया है।

Kolar News

Kolar News 3 March 2019

  राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।    

Kolar News

Kolar News 3 March 2019

  महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने आज सुबह अंकुर स्कूल स्थित आँगनवाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी आँगनवाड़ियों में बिजली और पानी की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। अगर कहीं परेशानी आ रही हो, तो वे स्वयं ऊर्जा मंत्री से इस संबंध में चर्चा करेंगी। श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि शासन द्वारा बालिकाओं में स्वच्छता की आदत को बढ़ावा देने की योजना को मूर्तरूप दिया जा रहा है। इस योजना में आँगनवाड़ी से सम्बद्ध 12 वर्ष से अधिक उम्र की बच्चियों को दो वर्ष के लिए नि:शुल्क सेनटरी नेपकिन दिया जायेगा। महिला बाल विकास मंत्री ने आँगनवाड़ी में उपस्थित लगभग 82 बच्चों, दस दात्री महिलाओं तथा 6 गर्भवती महिलाओं से सीधा संवाद किया और मंगल दिवस, मातृ वंदना योजना तथा आँगनवाड़ियों में दिये जा रहे भोजन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। श्रीमती इमरती देवी ने बच्चों को चॉकलेट और बिस्कुट भी वितरित किये।  

Kolar News

Kolar News 18 January 2019

    मुख्यमंत्री  कमल नाथ से सिंबायोसिस स्किल यूनिवर्सिटी की प्रोचांसलर सुश्री स्वाति मजूमदार ने आज मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री नाथ को सुश्री मजूमदार ने स्मृति चिन्ह और वर्ष 2019 का कैलेंडर भेंट किया।  

Kolar News

Kolar News 18 January 2019

मध्य प्रदेश में 15 साल के वनवास के बाद कांग्रेस सत्ता में लौटी है। इस जीत में जितना अहम रोल बड़े नेताओं का रहा, उतनी ही मेहनत कार्यकर्ताओं की भी रही। उन्होंने भी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए जी तोड़ मेहनत की। ऐसे ही एक कार्यकर्ता के समर्पण को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सम्मान दिया। दरअसल राजगढ़ के कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार ने अनूठी शपथ ली थी कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी, तब तक को जूता नहीं पहनेंगे। 15 के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद आज जब वो दिन आया तो खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस कार्यकर्ता को जूते पहनाएं। मुख्यमंत्री ने इस कार्यकर्ता के संकल्प को सलाम किया और पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने के लिए जमकर तारीफ की। दुर्गा लाल किरार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक हैं और जिस तरह प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता से बेदखल होने के बाद दिग्विजय सिंह ने ये शपथ ली थी कि वो दस साल तक चुनाव नहीं लडेंगे। ठीक वैसे ही दुर्गा लाल किरार ने ली ये शपथ ली थी कि वो तब तक पैरों में जूते नहीं पहनेंगे, जब तक कांग्रेस सत्ता में नहीं लौटेगी और दोनों की ही शपथ पूरी हुई। एक तरफ दिग्विजय सिंह ने अपनी शपथ पूरी करते हुए नर्मदा परिक्रमा पूरी की। पर्दे के पीछे रहकर पार्टी के लिए जीत की रणनीति बनाई। हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी के झंडे के नीचे लाए। टिकट बंटवारे के बाद बगावत हुई तो बागियों को मनाने का काम किया। ठीक उसी तरह दुर्गा लाल किरार भी पार्टी के सत्ता में आने के इंतजार में बिना जूते के ही संघर्ष करते रहे और आज जब पार्टी सत्ता में लौटी तो शीर्ष नेतृत्व ने खुद इस कार्यकर्ता के संकल्प को पूरा करवाया।  

Kolar News

Kolar News 26 December 2018

  भोपाल रेलवे स्टेशन के बाद अब रेलवे बीना और इटारसी में भी सोलर ऊर्जा से बिजली पैदा करेगा। इसे लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। बीना में सोलर प्लांट बनाने का काम शुरू कर दिया है। यहां 1000 मेगावाट बिजली पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। इटारसी में भी सोलर ऊर्जा से बिजली बनाने का प्लान है। लेकिन, बीना में प्रस्तावित प्लांट का काम पूरा होने के बाद इटारसी में काम चालू किया जाएगा। सोलर ऊर्जा से बनने वाली बिजली का उपयोग रेलवे स्टेशन व रेलवे में दफ्तरों में किया जाएगा। इन दो सेक्शनों में बिजली उपयोग करने के बाद जो बिजली बचेगी उसे ओएचई लाइन से जोड़कर ट्रेनों के संचालन में दी जाएगी। भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म के शेडों की छतों पर सोलर पैनल लगाए गए थे। यह काम गुजरात की एक निजी कंपनी को दिया गया था। कंपनी ने पांच प्लेटफार्म के शेडों पर ये पैनल लगवा कर बिजली बनाना शुरू कर दिया है। एक प्लेटफार्म पर 150 मेगावाट बिजली बनाने का लक्ष्य रखा है। इस तरह 750 मेगावाट बिजली बनाने का लक्ष्य है। इसमें से करीब 50 फीसदी बिजली बनने लगी है, जो स्टेशन के उपयोग में खर्च की जा रही है। वहीं भोपाल स्टेशन की तर्ज पर हबीबगंज स्थित डीआरएम दफ्तर की छत पर भी सोलर पैनल लगाए गए हैं, यहां भी बिजली बन रही है जो दफ्तरों में उपयोग की जा रही है। भोपाल रेल मंडल में सोलर पैनल से 1000 मेगावाट बिजली पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बिजली अकेले रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर लगे शेडों की छतों पर पैनल लगाकर बनाई जानी है। बीना प्लांट में तो अलग से बिजली तैयार की जाएगी। प्लेटफार्मों के शेड पर जो कंपनी सोलर पैनल से बिजली तैयार कर रही है वह रेलवे को फ्री में बिजली नहीं देगी। बल्कि रेलवे को एक यूनिट बिजली के बदले 5 रुपए 20 पैसे तक चुकाने होंगे। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि सिस्टम लगाने का काम निजी कंपनियां कर रही हैं। रेलवे ने इन कंपनियों को केवल प्लेटफार्म के शेड की छतें दी हैं, बाकी का पूरा खर्च कंपनियां ही उठा रही हैं। इसलिए पैदा होने वाली बिजली पर कंपनी का ही हक होगा। रेलवे को शुल्क चुकाकर बिजली खरीदनी होगी। डीआरएम शोभन चौधरी का कहना है सोलर ऊर्जा से बिजली तैयार करने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। भोपाल में बिजली बनने लगी है। अगला लक्ष्य बीना का है। सोलर ऊर्जा से बिजली बनाने से पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। प्राकृतिक संसाधन के दोहन से भी बच सकेंगे

Kolar News

Kolar News 26 December 2018

भोपाल में  बृजमोहन रामकली गौ संरक्षण केंद्र में गाय के गोबर से लकड़ियां बनाई जाएंगी। गौ शाला के अध्यक्ष प्रहलाद दास मंगल व सचिव प्रमोद नेमा ने बताया कि हलाली डेम स्थित बृजमोहन रामकली गौ संरक्षण केंद्र 28 अक्टूबर को गाय के गोबर से शुद्ध लकड़ी बनाने के प्लांट की शुरुआत करेगा। लकड़ी बनाने की मशीन का लोकार्पण गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष अखलेश्वरानंद गिरी, पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा, सै. साजिद अली एडवोकेट करेंगे। गाय के गोबर, भूसा, घास को मशीन में डाला जाएगा, जिससे लकड़ियां बनेंगी। प्राकृतिक लकड़ी केंद्र से 600 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगी। छोला, भदभदा, और सुभाष नगर विश्राम घाट में प्रतिदिन 30 से 40 शवों की अंत्येष्ठी के लिए 90 से 100 क्विंटल लकड़ी की खपत होती है। आगामी समय में गोबर से बनी लकड़ी अंत्येष्ठी के लिए उपयोग में लाने से रोज 10 पेड़ों को बचाया जा सकता है। 65 हजार गोबर से लकड़ियां बनाने वाली मशीन की कीमत ,05 क्विंटल गोबर की लकड़ियां रोजाना बनाई जा सकती हैं ,02 हजार गौ-संरक्षण में गायों की संख्या। इनके गोबर व भूसे से बनेगी लकड़ियां ,600 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बेची जाएगी लकड़ी , 28 अक्टूबर से मशीन द्वारा गोबर से लकड़ियां बनाने का विधिवत शुरू हो जाएगा काम , 7.5 लाख रुपए कीमत की भविष्य में लाई जाएगी गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन।   

Kolar News

Kolar News 23 October 2018

नाबार्ड की राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री मेले में शामिल हुईं राज्यपाल  पटेल एमपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि महिला स्व-सहायता समूह सामाजिक कुरीतियों और नशे जैसी बुराई को समाप्त करने में योगदान करें। श्रीमती पटेल मंगलवार को भोपाल में नाबार्ड द्वारा आयोजित स्व-सहायता समूहों, शिल्पकारों तथा कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादों की राष्ट्र-स्तरीय प्रदर्शनी- सह-बिक्री मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर अगर हम सब गांधी जी के जीवन से जुड़ी छोटी-छोटी बातों जैसे नशा न करना तथा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें, तो यह गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रीमती पटेल ने कहा कि विश्व के सभी देश अपने राष्ट्र को पुरूष के रूप में मानते हैं। केवल हमारा देश है जो भारत माता के रूप में पूजा जाता है। इसलिए हमारे देश में महिलाओं का सदियों से सम्मान किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने चरखा चला कर हमें आजादी दिलाई, हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बिना भेदभाव किये देश के लिए प्राण न्यौछावर कर दिये और आज हम जातीवाद की समस्या से ही जूझ रहे हैं। श्रीमती पटेल ने कहा कि आज हमें सोचना पड़ेगा कि हमें देश के लिए क्या करना है। जब देश हित, देश प्रेम, गरीबों की सहायता, सभी को शिक्षा और सभी के विकास में सब मिलकर सहयोग करेंगे, तभी प्रधानमंत्री की सबका साथ-सबका विकास की सोच साकार रूप ले सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की सोच को बढ़ावा दिया। प्रधानमंत्री जी ने गांधी जी की मंशानुसार योजनाएं बनाकर अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुँचाने का प्रयास किया है। मेले में कृषि उत्पादन आयुक्त, श्री पी सी मीणा, प्रमुख सचिव कृषि श्री राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री के सी गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक श्री योगेंद्र सिंह, महाप्रबंधक यूनियन बैंक आफ इंडिया श्री जे एस चौहान, तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, कृषक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।  

Kolar News

Kolar News 3 October 2018

शहरी महिलाओं के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं से सतत संवाद और उनके बौद्धिक स्तर में वृद्धि के प्रयास करना जरूरी है। यह कार्य शासकीय और अशासकीय संस्थाओं को मिलकर करना होगा। जनसम्पर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने वूमन प्रेस क्लब द्वारा आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने महिला कल्याण, सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका आदि मुद्दों पर सवाल पूछे, जिनके उन्हें समाधान कारक जवाब मिले। डॉ. मिश्र विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों के सटीक उत्तर दिये। कार्यक्रम में पत्रकारिता के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर कुलपति  जगदीश उपासने भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी से संबंधित प्रीति त्रिपाठी निर्देशित फ़िल्म के अंश भी दिखाये गये।

Kolar News

Kolar News 3 October 2018

एमपी के जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज भोपाल में  साप्ताहिक समाचार पत्र कृषक जगत के मध्यप्रदेश के विकास पर केन्द्रित विशेषांक का विमोचन किया। विशेषांक में कृषि और सिंचाई के माध्यम से प्रदेश में आई समृद्धि का ब्यौरा सफलता कहानियों के साथ प्रकाशित किया गया है। विशेषांक विमोचन अवसर पर अखबार के संपादक  सुनील गंगराड़े और श्रीमती साधना गंगराड़े मौजूद थे।  

Kolar News

Kolar News 29 September 2018

36वीं वार्षिक राष्ट्रीय पुलिस प्रशिक्षण संगोष्ठी का समापन समारोह सम्पन्न एमपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने वार्षिक राष्ट्रीय पुलिस प्रशिक्षण के मौके पर संगोष्ठी के समापन समारोह में कहा कि आम जनता का जो विश्वास पुलिस पर है, उस छवि को बरकरार रखने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पुलिस पर चुनौतियों का सामना करने का अवसर आता है, तो वह किसी बात की परवाह किये बगैर अपने दायित्व का निर्वाह करती है। राज्यपाल ने पुलिस अधिकारियों से मृदुभाषी, जनोन्मुखी, भरोसेमंद तथा व्यावसायिक बनने का संकल्प लेने के लिये कहा। राज्यपाल ने कहा कि िडजिटल टेक्नोलॉजी ने फोरेंसिक साइंस को नई ताकत दी है। पहले तो सारी टेस्टिंग, इन्वेस्टीगेशन आदि फिजिकली ही करना पड़ते थे। डिजिटल टेक्नोलॉजी ने इन कार्यों को आसान कर दिया है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम देश के नागरिकों की प्राइवेसी के लिए तो चुनौती है। यह नेशनल सिक्योरिटी की दृष्टि से भारत सहित पूरी दुनिया के लिए भी बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि पुलिस आधिकारियों का कर्तव्य है कि वे अपराधियों के खिलाफ ऐसे ठोस सबूत इकट्ठा कर पेश करें, जिससे अदालत को जल्द फैसला लेने का मजबूत आधार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पुलिस सखी योजना महिलाओं पर हो रहे अपराधों को रोकने के लिए बहुत लाभदायक है। इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने पर विचार किया जाना चाहिए। पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी.महेश्वरी ने कहा कि पुलिस को जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए ताकि जनता से उनकी नजदीकी संबंध स्थापित रहें। उन्होंने कहा कि देश में होने वाले भौगोलिक, सामाजिक परिवर्तनों के कारण पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में विदेशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी निरंतर वृद्धि हो रही है इसलिए पर्यटकों की सुरक्षा का उचित प्रबंध करना भी पुलिस का दायित्व है, ताकि देश की विश्व में छवि खराब न हो। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी.महेश्वरी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री मलय श्रीवास्तव, डायरेक्टर सीएपीटी श्री पवन श्रीवास्तव, डायरेक्टर डीआरएनडीडी र्डॉ अनुपमा चन्द्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।  

Kolar News

Kolar News 29 September 2018

एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में हाथियों के आगमन के संभावित स्थलों को चिन्हित किया जाये, ताकि राज्य में उनका उचित और सुरक्षित रहवास हो सके। उन्होंने कहा कि मानव और वन्य प्राणियों के हितों के संरक्षण की संतुलित और व्यवहारिक नीति पर कार्य किया जाये, ताकि उनके मध्य किसी प्रकार का संघर्ष नहीं हो। श्री चौहान ने आज मंत्रालय में राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 17वीं बैठक में यह बात कही। श्री चौहान ने कहा कि वन्य प्राणी द्वारा फसलों की क्षति पर किसानों को राजस्व संहिता के अंतर्गत प्रावधान कर राहत राशि दी जा रही है। लोक सेवा गारंटी कानून के अंतर्गत त्वरित सहायता दिये जाने के प्रावधान किये गये हैं। उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन को रोकने के लिये जनसहभागिता से सघन प्रयास किये गये हैं। खदानों को पंचायतों के सुर्पुद कर दिया गया है, ताकि ग्रामीणजन स्वयं उनका नियमन और नियंत्रण करे सकें। उन्होंने कहा कि कुनोपालपुर क्षेत्र वन्य प्राणी आबादी से समृद्ध हुआ है। रातापानी और रानी दुर्गावती अभ्यारण्य में भी वन्य प्राणियों की संख्या बढ़ी है। बैठक में बताया गया कि प्रदेश की ओर से उड़ीसा को एक जोड़ा बाघ प्रदाय किया गया है। नर एवं मादा बाघ को बांधव टाइगर रिजर्व से ले जा कर सतकोसिया टाइगर रिजर्व में सफलतापूर्वक छोड़ा गया है। इसी तरह नौरादेही अभ्यारण्य में भी एक जोड़ा बाघ की पुनर्स्थापना की गई है। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के स्वर्ण जयंती अवसर पर भारतीय डाकतार विभाग द्वारा विशेष आवरण जारी किया गया है। अखिल भारतीय बाघ गणना कार्यक्रम के तहत बाघ, सहभक्षी, अहेर प्रजातियों एवं उनके रहवास का वर्ष 2018 में फरवरी से मार्च माह के दौरान अनुश्रवण किया गया। फेज-वन के चार चक्रों में प्राप्त आंकड़ों की 2014 के आँकड़ों से तुलना की गई। इसमें बाघ उपस्थिति क्षेत्र में लगभग दोगुनी वृद्धि परिलक्षित हुई है। वर्ष 2014 में 717 बीटों में बाघों की उपस्थिति के चिन्ह मिले थे। वर्तमान में 1400 से अधिक बीटों में उपस्थिति के चिन्ह मिले हैं। बैठक में बोर्ड के अशासकीय सदस्यों ने विभिन्न गतिविधियों की सराहना की। साथ ही, अधिक बेहतर प्रयासों के संबंध में सुझाव भी दिये। इस मौके पर विगत बैठक के पालन-प्रतिवेदन का अनुमोदन किया गया। बैठक में वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह तथा वन्य प्राणी बोर्ड के शासकीय और अशासकीय सदस्य मौजूद थे।  

Kolar News

Kolar News 27 September 2018

    भोपाल में  गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  विश्वास सारंग ने कहा है कि समाज में व्यवस्था को सशक्त बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री सारंग आज राज्य संग्रहालय के सभागार में पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ द्वारा आयोजित अभिविन्यास कार्यक्रम-युवा संसद 2018-19 के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। श्री सारंग ने कहा कि सामाजिक बदलाव को समझना होगा और उसके अनुरूप युवा पीढ़ी को सजग बनाना होगा। आजकल नकारात्मक बातें खबरों में ज्यादा होती हैं। युवा संसद के माध्यम से युवाओं को संसद में होने वाली कार्यवाही के संबंध में बताया जाता है। ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। इससे युवाओं को संसदीय व्यवस्था के संबंध में ज्ञान प्राप्त होता है। प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ श्री अजीत केसरी ने बताया कि भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन के संसदीय कार्य विभाग के सहयोग से पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. प्रतिमा यादव ने अभिविन्यास कार्यक्रम-युवा संसद की जानकारी प्रस्तुत की।

Kolar News

Kolar News 27 September 2018

    भोपाल में  गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  विश्वास सारंग ने कहा है कि समाज में व्यवस्था को सशक्त बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री सारंग आज राज्य संग्रहालय के सभागार में पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ द्वारा आयोजित अभिविन्यास कार्यक्रम-युवा संसद 2018-19 के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। श्री सारंग ने कहा कि सामाजिक बदलाव को समझना होगा और उसके अनुरूप युवा पीढ़ी को सजग बनाना होगा। आजकल नकारात्मक बातें खबरों में ज्यादा होती हैं। युवा संसद के माध्यम से युवाओं को संसद में होने वाली कार्यवाही के संबंध में बताया जाता है। ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। इससे युवाओं को संसदीय व्यवस्था के संबंध में ज्ञान प्राप्त होता है। प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ श्री अजीत केसरी ने बताया कि भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन के संसदीय कार्य विभाग के सहयोग से पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. प्रतिमा यादव ने अभिविन्यास कार्यक्रम-युवा संसद की जानकारी प्रस्तुत की।

Kolar News

Kolar News 27 September 2018

मध्यप्रदेश के करीब चार लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2017 का बोनस मिलने में देरी हो सकती है। दरअसल, अब तक 122 लॉट तेंदूपत्ता ही नहीं बिका है और राज्य सरकार ने बोनस बांटना शुरू कर दिया। पत्ता बिकेगा, तब कहीं मप्र राज्य लघु वनोपज संघ इन संग्राहकों को बोनस बांट पाएगा। इसमें दो से तीन महीने का समय लग सकता है। संघ के पूर्व अफसरों ने सरकार को राजनीतिक फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे हालात बना दिए हैं। वनोपज संघ ने 2017 में तोड़ा गया तेंदूपत्ता रिकॉर्ड रेट 5600 (औसतन) मानक बोरा में बेचा है। तय दर की 10 फीसदी राशि जमा कर ठेकेदारों ने संघ से अनुबंध तो कर लिया, लेकिन करीब 142 लॉट उठाने ठेकेदार नहीं आए। इनमें से कुछ ठेकेदार एक किस्त दे चुके हैं और कुछ दो। फिर भी लॉट नहीं उठा रहे। इसे देखते हुए वनोपज संघ ने पत्ते की फिर से नीलामी शुरू कर दी। वनोपज संघ के अफसर बताते हैं कि नीलामी प्रक्रिया शुरू होते ही करीब 20 लॉट की राशि आ चुकी है। शेष 122 लॉट की नीलामी के प्रक्रिया चल रही है। तेंदूपत्ते का बोनस बांटने में जल्दबाजी के चक्कर में संघ के अफसरों ने संग्राहकों का ख्याल ही नहीं रखा। प्रदेश में 22 लाख संग्राहक हैं। इनमें से करीब 20 फीसदी को यह राशि अन्य संग्राहकों के साथ नहीं मिल पा रही है। वनोपज संघ पत्ता बेचने के बाद यह राशि जारी करेगा। उल्लेखनीय है कि संघ के तत्कालीन वन अफसरों ने दिन-रात एक कर 2017 में तोड़े गए पत्ते का 618 करोड़ रुपए बोनस बनाया था। आमतौर पर बोनस पत्ता टूटने के दो साल बाद बांटा जाता है, लेकिन विधानसभा चुनाव को देखते हुए संघ के तत्कालीन अफसरों ने इसमें जल्दबाजी दिखाई। सरकार ने वर्तमान में 500 करोड़ रुपए बोनस बांटा है। जबकि 118 करोड़ रुपए अभी बांटा जाना है। वनोपज संघ वर्ष 2008, 2013 और 2016 में टूटा पत्ता भी बेचने की कोशिश में लगा है। हाल ही में शुरू की गई नीलामी प्रक्रिया में इस पत्ते को भी रखा गया है।

Kolar News

Kolar News 17 September 2018

  छिन्दवाड़ा जिले के किसान लखनलाल को टमाटर की खेती से काफी फायदा हुआ है। आज उनकी गिनती क्षेत्र में प्रगतिशील किसान के रूप में होती है। प्रदेश में राज्य सरकार खेती को लाभ का धन्धा बनाने के लिये किसानों को परम्परागत फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी फसल लेने की भी समझाइश दे रही है। जिन किसानों ने उद्यानिकी फसलों को अपनाया है, आज वे आर्थिक रूप से सक्षम हो गये है।  मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम राजेगांव के लखनलाल डोंगरे लघु सीमांत कृषक हैं। उनके पास 5 एकड़ भूमि है, जिसमें परम्परागत रूप से फसल लेते रहे है। सिचांई के लिये कुआं होने के बावजूद उन्नत तकनीक के अभाव में उन्हे खेती से पर्याप्त लाभ नहीं मिल रहा था। इस संबंध में उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अमले से बात की। उद्यानिकी विभाग की ओर से उन्हें टमाटर की खेती आधुनिक तकनीक के साथ करने की समझाइश मिली। किसान लखनलाल ने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग, रसायनिक खाद का संतुलित उपयोग करते हुए टमाटर की खेती की शुरूआत की थी। उन्होंने खेत में गोबर खाद, मल्चिंग और ड्रिप बिछाकर सेमनीज कम्पनी के अभिलाष किस्म के टमाटर बीज का रोपण किया। ड्रिप से आवश्यकतानुसार हर पौधे को एक साथ एक समान रसायनिक खाद की खुराक देकर हर पौधे पर फल की एक-सी क्वालिटी तैयार की, इससे उन्हें बाजार में अच्छे दाम मिले। किसान लखनलाल के खेत में उपजे टमाटर हैदराबाद, नागपुर, जबलपुर और इंदौर में पसन्द किये जा रहे हैं। उनकी लगन को देखते हुए उन्हे राज्य के बाहर और विदेश अध्ययन दौरे पर जाने का मौका भी मिला। उन्होंने फ्रांस और स्पेन का दौरा किया है। यात्रा के दौरान उन्हें कम तापमान में गेहूँ, मक्का और सेब की खेती, रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग और उन्नत कृषि यंत्रों को देखने और समझने का मौका मिला है। आज अपने खेत से वर्ष भर में करीब 10 लाख रूपये की औसत आमदनी प्राप्त कर रहे है।

Kolar News

Kolar News 17 September 2018

एमपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि भारत की भूमि इंजीनियरिंग की प्रयोगशाला रही है। भारत में कई ऐसे इंजीनियर हुए, जिन्होंने अकल्पनीय को कल्पनीय बनाया और इंजीनियरिंग के दुनिया में चमत्कार कहे जाने वाले उदाहरण प्रस्तुत किये। देश के इंजीनियर पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। राज्यपाल ने यह बात यहां इंजीनियर दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंजीनियरों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश यांत्रिकी सेवा संघ द्वारा किया गया। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि देश के विकास और नागरिकों की समृद्धि में इंजीनियरों की भूमिका संरक्षक की तरह है। देश को ईमानदार, कर्मठ और समय के प्रति वचनबद्ध इंजीनियरों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा किइंजीनियर आधुनिक तकनीक का उपयोग कर निर्माण को गुणवत्तापूर्ण बनाने का प्रयास करें।युवा इंजीनियर देश के निर्माण में ईमानदारी और समय के प्रति वचनबद्ध होकर कार्य करें।राज्यपाल ने कहा किहमारे देश में सदियों पहले बनी कई इमारतें उत्कृष्ट इंजीनियरिंग कौशलता का प्रमाण है। लालकिला, ताजमहल, कई राजाओं के महल, नदियों पर बने घाट आज भी मौजूद है। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि भारत में उत्कृष्ट नौकरी के अवसर देने में इंजीनियरिंग का क्षेत्र बहुत विकसित है। जब बात इंजीनियरिंग की सर्वश्रेष्ठ शाखाअथवा सबसे अधिक वेतन वाली शाखाओं के चयन की आती है, तो छात्र अक्सर भ्रमित हो जाते हैं। वर्तमान में इंजीनियरिंग की सही शाखा का चुनाव करना बहुत मुश्किल है। इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में कम्प्यूटर साइंस/आईटी इंजीनियरिंग पिछले दशक में भारतीय अर्थ-व्यवस्था की मुख्य आधार के रूप में उभरी है। श्रीमती पटेल ने कहा कि आधुनिकता और इंजीनियरिंग के बढ़ते प्रभाव से हमें मानवता को नहीं भूलना चाहिए। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए इंजीनियरों को स्वयं विचार करना चाहिए। सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाने में इंजीनियरों का महत्वपूर्ण योगदान है। समाज और देश के विकास में इंजीनियरों की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है। मध्यप्रदेश यांत्रिकी सेवा संघ के अध्यक्ष श्री अखिलेष उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया।  

Kolar News

Kolar News 17 September 2018

पत्रकारों के कैमरे क्षतिग्रस्त होने पर मिलेगी 50 हजार की अार्थिक सहायता एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में  हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के अधिमान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों की मृत्यु होने पर उनके आश्रित पत्नि और नाबालिग बच्चों को आर्थिक सहायता देने की अधिकतम सीमा राशि एक लाख को बढ़ाकर 4 लाख रूपये करने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार प्रदेश के श्रमजीवी पत्रकारों/कैमरामैनों के वाहन/कैमरा आदि क्षतिग्रस्त होने पर पत्रकार कल्याण कोष से सहायता राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रूपये करने का निर्णय भी लिया गया। पत्रकारों को आवास ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान मंत्रि-परिषद ने अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के आवास ऋण पर लगने वाले ब्याज का 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान देने का निर्णय लिया है। ब्याज अनुदान भारतीय रिजर्व बैंक से मान्यता प्राप्त किसी भी वित्तीय संस्था से आवास ऋण लेने पर मिलेगा। अनुदान 25 लाख रूपये के आवासीय ऋण पर मिलेगा। यह 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान पाँच वर्ष के लिये दिया जायेगा। यह सुविधा पत्रकार पति अथवा पत्नि को एक ही आवास के लिये इसी वित्तीय वर्ष से दी जायेगी।  

Kolar News

Kolar News 7 September 2018

  देशभर में एससी-एसटी एक्ट को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। सवर्णों द्वारा इस एक्ट को खत्म किए जाने की मांग अब चौतरफा होने लगी है। राजधानी भोपाल में भी अन्य सवर्ण संगठनों के साथ ही ब्रह्म समागम समागम संगठन ने भी एससी- एसटी एक्ट के विरोध में शांतिपूर्ण भारत बंद आव्हान किया है। संगठन के अध्यक्ष पं. धर्मेन्द्र शर्मा का कहना है कि संगठन द्वारा अब सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को पत्र लिखकर एससी-एसटी एक्ट समाप्त करने की मांग की जाएगा। क्योंकि इस एक्ट के कारण आरक्षित वर्ग को छोडकर सभी वर्गों के लोग प्रभावित होंगे। संगठन के पदाधिकारी इस अनैतिक कानून के विरोध में 6 सितंबर को अपने संस्थान बंद रखकर एक्ट को वापस लेने की मांग करेंगे। साथ ही इस एक्ट के संबंध में लोगों को जागरुक कर उनका समर्थन जुटाने रैली भी निकाली जाएगी। चूना भट्टी स्थित बाल हनुमान मंदिर में एक्ट के संबंध में बुधवार दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित की गई है।

Kolar News

Kolar News 4 September 2018

जनसम्पर्क एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने  दतिया नगर में वर्षा प्रभावित बस्तियों का दौरा किया। डॉ. मिश्र बरसते पानी में गलियों से होते हुए जल-भराव वाले क्षेत्र में पहुँचे और अधिकारियों को जल निकासी के लिये निर्देश दिये। डॉ. मिश्र ने नागरिकों से कहा कि परेशानी में हम आपके साथ हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रास्तों में भरे पानी को निकाले, जहाँ अवरोध है उन्हें तत्काल हटायें। डॉ. मिश्र ने परदेशी बस्ती में बिजली के लिये 25 लाख रुपये इलेक्ट्रीक पोल लागने के लिये स्वीकृत किये। सोनागिर में जनसम्पर्क मंत्री ने मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना के हितग्राहियों को स्मार्ट कार्ड वितरण किया। मंत्री डॉ. मिश्र दतिया में पटेल समाज के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने जनमानस को सरदार वल्लभ भाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण कराया।

Kolar News

Kolar News 4 September 2018

मध्यप्रदेश संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्रों की प्रदर्शनी 'स्वाधीनता आन्दोलन 1857-1947' का उद्घाटन  अनुपम राजन, आयुक्त, पुरातत्व अभिलेखागार द्वारा राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में किया गया। उप संचालक, पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय डॉ. गीता सभरवाल द्वारा प्रदर्शित ऐतिहासिक अभिलेखों के संबंध में बताया कि स्वाधीनता आन्दोलन 1857-1947 विषय पर केन्द्रित इस प्रदर्शनी का आयोजन राज्य संग्रहालय, भोपाल में 29 अगस्त से 11 सितम्बर तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी आम जनता के लिये प्रतिदिन प्रात: 10.30 बजे से सांयकाल 5.30 तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जनता, छात्रों एवं शोधार्थियों को स्वतंत्रता आन्दोलन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी देना है। इस प्रदर्शनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन, असहयोग आन्दोलन (1920) सविनय अवज्ञा आन्दोलन (1930) एवं भारत छोड़ो आंदोलन (1942) से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अभिलेख एवं छायाचित्र प्रदर्शित किये गये हैं।

Kolar News

Kolar News 30 August 2018

मध्यप्रदेश संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्रों की प्रदर्शनी 'स्वाधीनता आन्दोलन 1857-1947' का उद्घाटन  अनुपम राजन, आयुक्त, पुरातत्व अभिलेखागार द्वारा राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में किया गया। उप संचालक, पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय डॉ. गीता सभरवाल द्वारा प्रदर्शित ऐतिहासिक अभिलेखों के संबंध में बताया कि स्वाधीनता आन्दोलन 1857-1947 विषय पर केन्द्रित इस प्रदर्शनी का आयोजन राज्य संग्रहालय, भोपाल में 29 अगस्त से 11 सितम्बर तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी आम जनता के लिये प्रतिदिन प्रात: 10.30 बजे से सांयकाल 5.30 तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जनता, छात्रों एवं शोधार्थियों को स्वतंत्रता आन्दोलन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी देना है। इस प्रदर्शनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन, असहयोग आन्दोलन (1920) सविनय अवज्ञा आन्दोलन (1930) एवं भारत छोड़ो आंदोलन (1942) से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अभिलेख एवं छायाचित्र प्रदर्शित किये गये हैं।

Kolar News

Kolar News 30 August 2018

एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जांबाज नागरिकों और सिपाहियों को राष्ट्रपति जीवनरक्षक पदक दिलवाने की अनुशंसा की जायेगी। दूसरों के लिये अपनी जान जोखिम में डालने वाले जांबाज ही समाज के असली हीरो होते हैं। श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास पर शिवपुरी में अतिवर्षा से सुल्तानगढ़ स्थल पर फँसे नागरिकों को बचाने वाले जांबाज नागरिकों और सिपाहियों को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने चार नागरिकों को पाँच-पाँच लाख रूपये की सम्मान निधि भेंट की। जिला पुलिस बल के चार और राज्य अनुक्रिया बल ग्वालियर के तीन सदस्यों को पृथक से सम्मानित किये जाने के निर्देश दिये। पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, महानिदेशक नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन श्री महान भारत सागर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अच्छे काम करने वालों की सराहना की जाना चाहिये। उन्होंने कहा विगत दिवस शिवपुरी जिले के मोहना के निकट सुल्तानगढ़ में फँसे नागरिकों को बचाने के कार्य में नागरिकों, राज्य आपदा अनुक्रिया बल, पुलिस और प्रशासन ने प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वे रातभर जागकर स्थिति की जानकारी लेते रहे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री, गृह मंत्री से चर्चा की। बचाव के लिये भारतीय वायु सेना का हेलीकाप्टर आया, उसने पाँच लोगों को बचाया। किन्तु मौसम खराब हो जाने से उसे वापस जाना पड़ा। ऐसे समय में जांबाज ग्रामीण साथी देवदूत बनकर सामने आये और पानी कम होने पर वे साहसपूर्वक तैरकर रस्से से पार ले गये। उनके साहस और सामाजिक कर्त्तव्य-बोध को देख कर ही उनको सम्मानित करने का निर्णय उन्होंने किया। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी घटना-स्थल पहुँची थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिक श्री रामदास पुत्र सभाराम, श्री भागीरथ पुत्र जलमा, श्री निजाम शाह पुत्र शंभू शाह और श्री कल्लन बाथम पुत्र रामजीलाल को पाँच-पाँच लाख रूपये की सम्मान निधि से सम्मानित किया। साथ ही राज्य अनुक्रिया बल ग्वालियर के उप निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार, प्रधान आरक्षक श्री राजेश कुमार यादव, श्री गजेन्द्र सिंह कौरव को तथा जिला पुलिस बल के उप निरीक्षक श्री गोपाल चौबे, उपनिरीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह यादव, उप निरीक्षक श्री अमित शर्मा और आरक्षक श्री मुकेश यादव को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें भी पृथक से सम्मान निधि दी जायेगी।  

Kolar News

Kolar News 24 August 2018

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 अगस्त को मण्डला में डिण्डोरी और मण्डला के संयुक्त कार्यक्रम में बोनस वितरण का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के लाखों तेंदूपत्ता संग्राहकों को 31 अगस्त 2018 को 494 करोड़ 33 लाख रूपये का बोनस वितरित किया जायेगा़। यह राशि तेंदूपत्ता संग्रहण के इतिहास में सबसे अधिक है। राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री महेश कोरी ने बताया कि प्रदेश की सभी प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से बोनस वितरण की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बोनस वितरण होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक उत्थान के लिए संग्रहण मजदूरी दर प्रति मानक बोरा 1250 से बढ़ाकर 2000 रूपये कर दी गई है। इस वर्ष संग्राहकों को 207 करोड़ रूपये के बोनस के साथ पानी की बोतल, साड़ी, जूते एवं चप्पल भी वितरित किये गये हैं। पहली बार संग्राहकों को 207 करोड़ और 494 करोड़ यानी कुल मिलाकर 701 करोड़ से अधिक की राशि मिल रही हैं।

Kolar News

Kolar News 24 August 2018

मध्यप्रदेश में गरीब तबकों के दिव्यांगों को राज्य शासन की ओर से व्हील चेयर, हियरिंग मशीन, ट्रॉयसिकल आदि का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। इससे दिव्यांगों की परिजनों पर निर्भरता कम हुई है। साथ ही, दिव्यांग व्यक्ति का मनोबल भी बढ़ रहा है।  उस्मान को मिली व्हील चेयर : नीमच में कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव ने जन- सुनवाई के दौरान गैंगरिन में एक पाँव गँवा चुके उस्माल अली को व्हील चेयर दिलवाई। व्हील चेयर मिलने के बाद उस्मान और उसकी पत्नी शमीम बानो के चेहरे की खुशी देखने लायक है। कलेक्टर ने जन-सुनवाई में 197 दिव्यांगों की समस्याएँ सुनी और निराकरण भी किया।  अब सुनता है राममनोहर : सीधी में जन-सुनवाई के दौरान कलेक्टर ने कोठार गाँव के 65 वर्षीय रामनोहर सिंह को कान की मशीन दिलवाई। राममनोहर ने बताया था कि सुनने में दिक्कत होने के कारण जिन्दगी कठिनाईयों से भर गई है। मशीन खरीदने की क्षमता है नहीं। मौके पर ही राममनोहर की समस्या का निदान होने से वह भी शासन की तरीफ के पुल बांध रहे है। अब अच्छे से सुनता है सबकी बात।  रवि को मिली ट्रायसिकल : दिव्यांग रवि केवट दोनों पैर खराब होने से कहीं आना-जाना नहीं कर पाता है। अगर ट्रायसिकल मिल जाये तो वह खुद आना-जाना कर सकेगा और अपने कामों को करने में किसी की सहायता नहीं लेनी पड़ेंगी। रवि की परेशानी को जिला प्रशासन ने समझा। जिला कलेक्टर ने उसे नि:शुल्क ट्रायसिकल दी है। अब रवि किसी का मोहताज नहीं है।

Kolar News

Kolar News 18 August 2018

मुख्यमंत्री चौहान का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नागरिकों के सक्रिय सहयोग और भागीदारी से समृद्ध मध्यप्रदेश का निर्माण होगा। उन्होंने नागरिकों से समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने के लिये सुझाव माँगे। श्री चौहान ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में हर गाँव में जनजातीय अधिकार सभा बनाई जायेगी। इस सभा को स्थानीय विकास और संसाधनों के उपयोग के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश करने वाली जो औद्योगिक इकाई रोजगार उपलब्ध करायेगी, उसे शासकीय रियायतों में प्राथमिकता दी जायेगी। श्री चौहान आज स्थानीय लाल परेड ग्राउंड पर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समारोह में परेड की सलामी ली। श्री चौहान ने उन सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिनके बलिदान से भारत को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए जवानों के परिवारों को एक करोड़ रूपये की सम्मान निधि दी जायेगी। इसमें से 40 प्रतिशत राशि शहीदों के माता पिता के खातों में डाली जायेगी और बाकी शहीद के उत्तराधिकारी को दी जायेगी। माता-पिता को आजीवन पाँच हजार रूपये की पेंशन भी दी जायेगी। यदि शहीदों के बच्चे शहरों में पढ़ने आते हैं, तो उन्हें फ्लैट की सुविधा दी जायेगी। हर साल 14 अगस्त को प्रदेश में शहीद सम्मान दिवस मनाया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। नये भारत का निर्माण करने के लिये नये मध्यप्रदेश का निर्माण करना जरूरी है। हम बीमारू राज्य से प्रगतिशील और अब विकसित राज्य की ओर बढ रहे हैं। अब समद्ध मध्यप्रदेश बनाना है। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में आगे है। भरपूर बिजली है। भरपूर सिंचाई हो रही है। नर्मदा को गंभीर नदी से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद पार्वती और कालीसिंध नदियों से जोड़ा जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि किसानों की समृद्धि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। किसानों को कई राहतें दी गई हैं। उन्हें उनकी उपज का पूरा दाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रति हेक्टेयर के हिसाब से सहायता देने पर भी विचार किया जाना चाहिये। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, लेकिन इसे और बढ़ाने की आवश्यकता है। गरीबों को पक्का मकान बनाने के लिये पट्टे दिये जा रहे हैं। कोई गरीब बिना मकान और जमीन के नहीं रहेगा। बिजली बिल माफ किये जा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई का खर्चा सरकार उठायेगी। इस साल के आखिर तक सभी घरों में बिजली होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा कर्मी बनाने की संस्कृति को समाप्त कर अध्यापक का सम्मानजनक पद बनाया गया है। बैतूल जिले से 'एक परिसर-एक स्कूल' का प्रयोग शुरू किया जा रहा है, जिसमें एक ही स्कूल परिसर में पढ़ाई के सभी आधुनिक संसाधन उपलब्ध होंगे। आगामी 17 अगस्त को 'मिल-बाँचे मध्यप्रदेश'' का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने सभी सक्षम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी पसंद के स्कूल में जायें और बच्चों को पढायें, शिक्षाप्रद कहानियाँ सुनायें और किताबें दान में दें। श्री चौहान ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से छोटे तालाबों के निर्माण के लिये ग्राम सरोवर अभिकरण बनाया जायेगा। यह  अभिकरण पाँच वर्षों में पाँच हजार तालाब निर्मित करेगा। उद्योगों के जरिए रोजगार में वृद्धि के लिये अब उद्योगों को टैक्स में छूट देने के बजाय निवेश में सीधे सहायता देने के लिये औद्योगिक नीति में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार बेहतर बनी हुई है। हमारी विकास दर पिछले कई वर्षों में लगातार डबल डिजिट में रही है। यह  महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गरीब परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाएँ  जुटाने और गरीब परिवारों की आय बढ़ाने का काम किया जायेगा। गरीबों की चिंता दूर करेगी संबल योजना मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना 'संबल' की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि यह योजना प्रदेश की लगभग आधी आबादी की रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, रोजगार जैसी मूलभूत चिंताओं को दूर करने का काम करेगी। एक जनवरी 2018 से ग्रामीण क्षेत्र में भू-खण्ड अधिकार अभियान में नौ लाख से अधिक परिवारों को भू-खण्ड अधिकार-पत्र दिए गए हैं। पहले वितरित भू-खण्ड अधिकार पत्रों को शामिल कर 35 लाख से अधिक परिवार को आवासीय भू-खण्ड मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 7 लाख से ज्यादा आवास बन गये हैं। सवा लाख आवासों का निर्माण पूरा हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र के 94 प्रतिशत घरों में शौचालय सुविधा के साथ प्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। पंजीकृत श्रमिकों और संन्निर्माण कर्मकारों को अधिकतम 200 रूपये प्रति माह की दर से जुलाई माह से बिजली बिल देना प्रारंभ किया गया है। बिजली के क्षेत्र में आत्म-निर्भर होने के बाद अब लक्ष्य यह है कि हर नागरिक का घर बिजली से रोशन हो। सौभाग्य योजना के तहत 31 जिलों में सभी पात्र हितग्राहियों के घरों तक बिजली पहुँचाई जा चुकी है। अक्टूबर माह तक प्रदेश के हर घर में बिजली का प्रकाश लाने का हमारा लक्ष्य है। किसानों के खातों में जमा कराये 35 हजार करोड़ मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती की आय को पाँच वर्षों में दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सिंचाई का रकबा बढाया जा रहा है। अभी 40 लाख हेक्टेयर है। इसे बढाकर 80 लाख हेक्टेयर कर दिया जायेगा। इस वर्ष फसल बीमा, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि, भावांतर भुगतान, प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति और अन्य विभिन्न योजनाओं से किसानों के खातों में सीधे 35 हजार करोड़ रूपये की राशि पहुँचायी गयी है। कृषि के सहयोगी क्षेत्रों को भी भरपूर बढ़ावा दिया जा रहा है। नियमों में संशोधन करते हुए राहत राशि को 30 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है। इस वर्ष केला फसल क्षति राहत 27 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये प्रति हेक्टेयर और अधिकतम 3 लाख रुपये प्रति कृषक की गई है, जिससे बुरहानपुर के केला उत्पादक किसानों को आपदा की घड़ी में सरकार का संबल मिला। श्री चौहान ने कहा कि भूमि-स्वामी और बटाईदार के हितों का संरक्षण करने के लिए कानून बनाने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है। अब भूमि-स्वामी निश्चिंत होकर अपनी भूमि पाँच वर्ष तक बटाई पर दे सकेगा। स्मार्ट सिटी परियोजना में निवेश होगा 20 हजार करोड़ श्री चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना में सात शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सतना और सागर शामिल है। इन शहरों में पुनर्घनत्त्वीकरण और पुनर्निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इस परियोजना में 20 हजार करोड़ रूपये निवेश की योजना है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में नगर निगम इंदौर प्रथम और नगर निगम भोपाल द्वितीय स्थान पर लगातार दूसरे वर्ष भी रहे हैं। अगले 3 वर्षों में प्रदेश का कोई भी नगरीय निकाय ऐसा नहीं होगा, जहाँ पेयजल परियोजना अधूरी हो अथवा पेयजल का संकट हो। मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़कों के विकास में विशेष रूप से निवेश किया है। निरंतर विकास की प्रक्रिया आगे भी जारी है। सरकार 6,600 कि.मी. की सड़कों का निर्माण/उन्नयन और 3,200 कि.मी. सड़कों के नवीनीकरण का कार्य कर रही है। सभी संभागीय मुख्यालयों को फोर-लेन तथा सभी जिला मुख्यालयों को टू-लेन से जोड़ने का कार्य आने वाले समय में प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चंबल एक्सप्रेस-वे जैसी महत्त्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजनाओं पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले समय में एक भी गाँव ऐसा नहीं बचेगा, जो बारहमासी सड़कों से जुड़ा ना हो। आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित होंगे एक करोड़ 15 लाख परिवार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों के स्वास्थ्य के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार को पाँच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था  की गई है। योजना में राज्य के लगभग 75 लाख परिवारों को शामिल किया गया है। राज्य सरकार ने एक कदम आगे जाकर  22 अन्य श्रेणी के परिवारों को भी इस योजना में शामिल कर लिया है। इस कदम से आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदेश के लगभग एक करोड़ 15 लाख परिवार ले सकेंगे। श्री चौहान ने कहा कि इस शिक्षा सत्र से दतिया, विदिशा, खण्डवा, रतलाम में नये मेडिकल कॉलेज शुरू कर एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 500 सीट की वृद्धि की गई है। सिवनी और छतरपुर में नए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रकार, आने वाले समय में शहडोल, शिवपुरी, सतना तथा छिंदवाड़ा सहित 6 नए मेडिकल कॉलेज प्रदेश में और कार्य करना प्रारंभ कर देंगे। 'एक परिसर-एक शाला'' मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता के सुधार के लिए “एक परिसर-एक शाला” की अवधारणा प्रारंभ की जा रही है। इसके तहत एक परिसर में चलने वाली सभी तरह की शालाओं का एकीकरण कर उन्हें एक ही विद्यालय के रूप में चलाया जाएगा। इससे शिक्षकों के साथ-साथ अन्य संसाधनों का बेहतर उपयोग हो पाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षा कर्मी व्यवस्था को समाप्त करते हुए अध्यापक संवर्ग और संविदा शिक्षकों का शिक्षा एवं जनजातीय कल्याण विभाग में संविलियन किया गया है। महाविद्यालयों में काफी समय बाद नियमित प्राध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। इस वर्ष से मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना में पंजीकृत श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को भी इसी योजना का लाभ मिलेगा।  हर साल साढ़े सात लाख युवाओं का कौशल संवर्धन श्री चौहान ने कहा कि युवा सशक्तिकरण मिशन के तहत राज्य सरकार ने प्रति वर्ष साढ़े सात लाख युवाओं के कौशल संवर्धन का लक्ष्य रखा है। भोपाल में सिंगापुर के सहयोग से 645 करोड़ का विश्व-स्तरीय ग्लोबल स्किल पार्क स्थापित किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने के लिए राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर जिला मुख्यालयों पर रोजगार मेले लगाए गए, जिनमें लगभग सवा लाख युवाओं को नौकरियाँ प्रदान की गईं। राज्य शासन की स्व-रोजगार से जुड़ी योजनाओं के तहत लगभग एक लाख युवाओं को इसी महीने विशेष शिविर आयोजित कर पूरे प्रदेश में ऋण स्वीकृति-पत्र प्रदान किए गए हैं। एमएसएमई विकास नीति 2017 में विभिन्न अनुदान का एकीकरण कर इसे मध्यम, लघु तथा सूक्ष्म इकाईयों के लिए और आकर्षक बनाया गया है। प्रदेश में पिछले वर्ष दो लाख से अधिक एमएसएमई पंजीकृत हुईं हैं, जिसमें 1,400 करोड़ के निवेश के साथ 5 लाख लोगों को रोजगार मिला है। जनजातीय कल्याण पर खर्च होंगे दो लाख करोड़ मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले 5 वर्षों में प्रदेश में जनजातीय कल्याण पर दो लाख करोड़ रुपए के कार्य किए जाएंगे, जिससे समस्त जनजातियों का सर्वांगीण विकास होगा। इस वर्ष 9 अगस्त को जनजातीय कल्याण की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए अंर्तराष्ट्रीय आदिवासी दिवस को समारोह पूर्वक मनाया। अनुसूचित विकासखंडों के प्रत्येक ग्राम में जनजातीय अधिकार सभा का गठन होगा। विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों में कुपोषण की समस्या को देखते हुए प्रत्येक परिवार के बैंक खाते में एक हजार रुपये प्रति माह का पोषण अनुदान जमा किया जा रहा है। अनुसूचित जातियों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता में है। प्रति वर्ष साढ़े 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों को हम 732 करोड़ रूपये से अधिक राशि की छात्रवृति एवं शिष्यवृति दे रहे हैं। साथ ही इन वर्गों के आर्थिक विकास के लिये पिछले वर्ष मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना, युवा उद्यमी योजना एवं आर्थिक कल्याण योजना के तहत 11 हजार हितग्राहियों को लगभग 362 करोड़ की आर्थिक सहायता दी गई है। महिलाओं की सुरक्षा श्री चौहान ने कहा कि बालिकाओं से दुष्कर्म या सामूहिक बलात्कार के अपराध को मृत्यु-दण्ड से दण्डनीय बनाने वाला कानून विधानसभा से पास करवाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। ऐसे अपराधों के निराकरण के लिए 50 विशेष न्यायालय कार्यरत हैं। पिछले छ: माह में बालिकाओं से दुष्कर्म के आठ प्रकरणों में अपराधियों को मृत्यु-दण्ड की सजा दी गई है। श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष भी नर्मदा तथा अन्य नदियों के केचमेंट सहित पूरे प्रदेश में उच्च गुणवत्ता के 7 करोड़ पौधे लगाये जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। नर्मदा नदी के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा 'नर्मदा सेवा मिशन' गठित किया गया है। नर्मदा तट के 19 नगरीय निकाय में 1300 करोड़ की सीवरेज योजनाएँ प्रगति पर हैं। वनोपज संग्राहकों के कल्याण के लिए इस वर्ष राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 2000 रूपये प्रति मानक बोरा राशि दी जा रही है, जो पिछले वर्ष से 60 प्रतिशत अधिक है। पहली बार 22 लाख 35 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूता-चप्पल, पानी की बोतल तथा महिला संग्राहकों को साड़ी प्रदाय की गई है। गठित होगा लोक कलाकार मण्डल राज्य सरकार कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिये राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि ओंकारेश्वर में आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास गठित किया गया है। कला एवं संस्कृति को सहेजने के लिये लोक कलाकार मण्डल गठित किया जा रहा है। पाँच नये हिन्दी सेवा सम्मान शुरू किये गये हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना का लाभ हजारों वरिष्ठ नागरिकों ने लिया है। प्रदेश की 'स्पोर्टस हब' के रूप में पहचान बन रही है। बीते डेढ़ दशक में खेल अधोसंरचनाओं का उल्लेखनीय विकास हुआ है। राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ी पदक जीत रहे हैं। राज्य शासन ने कर्मचारियों के कल्याण का पूरा ध्यान रखा है। कर्मचारियों और पेंशन-धारकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुशासन के लिये समाधान एक दिन-तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था में 34 सेवाओं को एक दिन में प्रदाय किया जा रहा है। सीएम हेल्प लाइन नागरिक केन्द्रित सेवा प्रदाय की पहल है। इसमें अब तक प्राप्त 95 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण हो चुका है। प्रभावी अपराध नियंत्रण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बेहतर रखने में सरकार सफल रही है। साम्प्रदायिक सौहार्द की दृष्टि से प्रदेश देश में मिसाल बना है। पिछले वर्षों में 161 नये पुलिस थाने तथा 111 नई पुलिस चौकियाँ स्थापित की गईं और 42 हजार 336 पदों पर भर्ती की गईं। महिलाओं के लिये 676 थानों में पृथक कक्ष के निर्माण की परियोजना में इस वर्ष 40 करोड़ का प्रावधान है। डॉयल-100 योजना से 50 लाख से भी अधिक पीड़ितों और जरूरतमंदों को मौके पर पुलिस सहायता मिली है। प्रदेश भर में संवेदनशील स्थानों पर 10 हजार सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगाकर अपराधों पर नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था करने वाला वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य है।  

Kolar News

Kolar News 16 August 2018

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज मध्यप्रदेश पुलिस के राष्ट्रपति पदक प्राप्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भेंट की। राज्यपाल ने बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश का प्रथम राज्य है, जहां नाबालिगों से दुष्कर्म के मामलों में फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुतीकरण के कारण दोषियों को कम से कम समय में दण्डित किया जा रहा है। पुलिस की ही निरंतर और प्रभावी कोशिशों के चलते  मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था संतोषजनक है पुलिस को अपनी जन-हितैषी छवि को और पुख्ता बनाने की आवश्यकता है। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि  उन्नत तकनीकी,  इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के कारण साइबर अपराधों में वृद्धि हो रही है। अपराधों की रोकथाम तथा कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाये रखने के लिए पुलिस आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।  साहसी,  कर्मठ और बहादुर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया जाना समूचे प्रदेश के लिये गौरव और अभिमान का प्रसंग है। राज्यपाल ने कहा कि महिला अपराधों के प्रति जागरुकता तथा बच्चियों एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा कई नवाचार किए जा रहे हैं। प्रदेश के 12 जिलों के 180 थानों में URJA डेस्क (अरजेन्ट रिलीफ एण्ड जस्ट एक्शन डेस्क) स्थापित की जा रही हैं। पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, ने पुलिस की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेश को सुरक्षित बनाये रखने के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाओं को पुलिस ने चुनौति के रूप में लिया है। त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चियों से बलात्कार के 10 मामलों में दोषियों को फांसी की सजा दिलाई है। इस अवसर पर म.प्र. पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, श्री विजय कुमार सिंह, विशेष महानिदेशक, पुलिस सुधार श्री मैथिलीशरण गुप्त, राज्यपाल के सचिव श्री डी.डी.अग्रवाल तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और पदक प्राप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,विसबल श्री विजय यादव ने आभार व्यक्त किया।

Kolar News

Kolar News 16 August 2018

मध्यप्रदेश पुलिस की उपलब्धियां अनंत:चौहान मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ‘मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना’ में वार्षिक आय सीमा को 6 से बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक किया गया है। इससे पुलिस परिवार के प्रतिभावान बच्चों को भी उच्च शिक्षा में सुविधा होगी। बच्चों की शिक्षा के लिये और भी जो करना होगा, अवश्य किया जायेगा। पुलिस परिवारों की शिक्षा स्वास्थ्य और आवास सुविधाओं को बेहतर करने के कार्य निरंतर हो रहे हैं। बुनियादी सुधार के प्रयासों को भी विस्तारित किया जायेगा। श्री चौहान आज प्रदेश पुलिस के पदक विजेता अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिजनों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुलिस विपरीत परिस्थितियों में कार्य करती है उनके परिवार का जीवन भी कठिनाई में रहता है इसी लिये पुलिस परिवार के प्रति उनका विशेष स्नेह और लगाव है। उनके लिये बेहतर से बेहतर कैसे किया जाये। इसके प्रयास निरंतर कर रहे हैं। पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा निरंतर आधुनिक सुविधा संपन्न मकान बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिये कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त करने वाले पुलिस के जवान को भी शहीद का सम्मान दिया है। उन्हें भी सेना के वंदनीय शहीदों के समान ही शासन से मान-सम्मान मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था आंतकवादी गतिविधियों आदि को नियंत्रित करने में पुलिस की उपलब्धियां अनंत और गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी कटनी में बलात्कार के अपराधी को मात्र पांच दिन में सजा के मामले की जानकारी को प्रसारित करने के लिये कहा है। उन्होंने पुलिस को बधाई देते हुये कहा कि प्रकरण में पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्रवाई, अनुसंधान और चालान प्रस्तुत करने के कार्य तत्परता और उत्कृष्टता के साथ किये इसी से अपराधी को शीघ्र दंड मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के आधुनिकीकरण के प्रयास निरंतर जारी हैं। प्रदेश में पल-पल की खबर रखने के लिये देश में संभवत: सर्वाधिक 11 हजार सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगाये हैं। आज सेफ सिटी मॉनीटरिंग एवं रिस्पॉस सेन्टर का भी लोकार्पण हुआ है। डॉयल-100 के मोबाईल एप, डॉयल-100 सेवा में जोड़े जा रहे। डॉयल-100 में मोटर साइकिल को भी शामिल किया गया है। ताकि जनता को आवश्यकतानुसार गलियों में भी पुलिस की सेवाएं प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस महानिदेशक श्री ऋषिकुमार शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन दिया पुलिस आधुनिकीकरण की स्थिति और आवश्यकताओं की जानकारी दी। आभार प्रदर्शन अतिरिक्त महानिदेशक विशेष सशस्त्र बल श्री विजय यादव ने किया।  

Kolar News

Kolar News 16 August 2018

  मैनिट चौराहा में 15 लाख की लागत से हाकर्स कार्नर बनया जायेगा। राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री  उमाशंकर गुप्ता ने हाकर्स कार्नर का भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने कहा कि हाकर्स कार्नर में उन्हीं को दुकान दें, जो दुकान चलायें। एक भी दुकान बद नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि टॉयलेट भी बनवायें। श्री गुप्ता ने कहा कि इमानदारी से दुकान चलायेंगे तो ग्राहकी अच्छी चलेगी। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 8 August 2018

  छोटे तालाब में मछलियां मरने का मामला सामने आने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने पीसीबी से जांच के लिए कहा है। जांच होने के बाद पता चल पाएगा कि आखिर किस कारण मछलियां मर रही हैं। बता दें कि गत सोमवार को छोटे तालाब में खटलापुरा घाट के पास बड़ी संख्या में मछलियां मरी थीं। इससे पहले 2 जुलाई को सैकड़ों की संख्या में मरी हुई मछलियां मिलीं थीं। 

Kolar News

Kolar News 8 August 2018

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ बोहरा समाज, इंदौर का प्रतिनिधि मंडल आमिल शब्बीर भाई नोमानी के साथ मिला। इस मौके पर श्री ताहिर भाई सेठजीवाला, खुजेमा भाई, श्री अम्मार फहीम, श्री मजहर भाई सेठजीवाला और श्री फिरोज भाई साईकिलवाला मौजूद थे।  

Kolar News

Kolar News 4 August 2018

भारतीय सिनेमा जगत के सुप्रसिद्ध कलाकार, संगीतकार और गायक श्री किशोर कुमार बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। खंडवा जिले में जन्मे श्री किशोर कुमार ने पूरे देश में मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। एमपी के जनसम्पर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज स्वर्गीय किशोर कुमार की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए यह विचार व्यक्त किये। मंत्री डॉ. मिश्र ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि स्वर्गीय किशोर दा हरदिल अजीज और खुशमिजाज इंसान थे। उनकी यादें देशवासियों के दिलों में हमेशा कायम रहेंगी। डॉ. मिश्र ने कहा कि उन्होंने गायन, निर्देशन, अभिनय सहित विभिन्न विधाओं में अपनी पहचान बनाई थी।  

Kolar News

Kolar News 4 August 2018

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने मध्यप्रदेश को नगरीय विकास में नवाचारों के लिये मिले राष्ट्रीय पुरस्कार सौंपे। ये पुरस्कार विगत 27-28 जुलाई को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय नगरीय विकास कार्यशाला में मध्यप्रदेश को भारत सरकार द्वारा प्रदान किये गये हैं। इस अवसर पर महापौर  आलोक शर्मा, मुख्य सचिव  बसंत प्रताप सिंह,प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास  विवेक अग्रवाल, भोपाल निगमायुक्त  अविनाश लवानिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी  संजय कुमार भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि विगत 28 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इन्टीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेन्टर के लिये भोपाल के महापौर श्री आलोक शर्मा और अमृत योजना में बाँड जारी करने के नवाचार के लिये इंदौर महापौर श्रीमती मालिनी लक्ष्मण गौड़ को राष्ट्रीय पुरस्कारों से अलंकृत किया था। इसके पूर्व 27 जुलाई को कार्यशाला में केन्द्रीय शहरी विकास, आवासीय एवं शहरी गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्यप्रदेश को नगरीय विकास के क्षेत्र में नवाचारों के लिये चार राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया था। ये पुरस्कार भोपाल के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में पब्लिक बाइक शेयरिंग, बी-नेस्ट इंक्यूबेशन सेंटर और जबलपुर स्मार्ट सिटी के एनडीएमसी के स्मार्ट क्लॉस-रूम एवं वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिये प्रदान किये गये।  

Kolar News

Kolar News 31 July 2018

सरोजिनी नायडू कन्या महाविद्यालय के सामने बने महिला हॉकर्स कॉर्नर का नाम राजमाता विजयाराजे सिंधिया महिला हॉकर्स कॉर्नर होगा। राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता और महापौर श्री आलोक शर्मा ने हॉकर्स कॉर्नर का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द इसे शुरू करवाने के निर्देश दिये। श्री गुप्ता ने नेहरू नगर स्थित बापू नगर की झुग्गियों के सुनियोजित व्यवस्थापन की कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने हाट-बाजार के लिये स्थल निरीक्षण भी किया। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 26 July 2018

भारतीय पत्रकारिता की जन्मभूमि कोलकाता में अब प्रतिवर्ष "पं.युगलकिशोर शुक्ल स्मृति उदन्त मार्तण्ड व्याख्यान माला" आयोजित की जाएगी, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि. के कुलपति जगदीश उपासने ने कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित कार्यशाला के दीक्षांत समारोह में यह घोषणा की। उदन्त मार्तण्ड विश्व का पहला हिंदी समाचार पत्र है और पं. युगलकिशोर शुक्ल उसके संपादक। महान संपादक की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए विवि. की यह पहल हिंदी पत्रकारिता जगत के लिए ऐतिहासिक है।   

Kolar News

Kolar News 26 July 2018

   मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है कि कमजोर वर्गों के कल्याण और देश के विकास में आयकर देकर अपना अधिक से अधिक योगदान दें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के करदाताओं की सख्या में वृद्धि पूरे देश में करदाताओं की वृद्धि के औसत से अधिक है। इस विशाल कर संग्रहण का श्रेय कर प्रशासन के साथ-साथ देश के ईमानदार करदाताओं को भी जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इनकम टैक्स की प्रक्रिया को और सरल बना रही है, जिससे आम लोगों तथा सरकार को फायदा होगा। राज्यपाल ने यह बात आज आयकर दिवस के अवसर आयोजित समारोह में कही। उन्होंने इस अवसर पर वृद्ध आयकरदाताओं और आयकर इन्वेस्टिगेशन तथा वसूली में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारा देश विश्व में अर्थ-व्यवस्था के हिसाब से ब्रिटेन को पछाड़कर छठवें स्थान पर आ गया है। हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक पहली बार भारत सकल घरेलू उत्पाद के मामले में ब्रिटेन से आगे निकला है और अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी तथा फ्रांस के साथ प्रतिस्पर्धा में है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई और जीएसटी प्रणाली लागू होने के बाद देश में रिकार्ड संख्या में लोग टैक्स देने के लिए आगे आ रहे हैं । ये बदले हुए वातावरण का प्रमाण है। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि जब से बेनामी संपत्ति का कानून सदन में पारित हुआ है, तब से अब तक चार से साढ़े चार हजार करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है। इसलिए आयकर विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में केन्द्र सरकार का आयकर का कुल संग्रहण दस लाख करोड़ रूपये से अधिक था, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। राज्यपाल ने इस अवसर पर आयकर विभाग की सालाना पुस्तक और आयकर प्रतिविंब पत्रिका का विमोचन किया तथा आयकर से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर आयकर श्री प्रसन्न कुमार दाश ने आयकर विभाग की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करदाताओं में अपने कर्तव्य और दायित्व के प्रति जागरूकता आ रही है। उन्होंने कहा कि करदाता होना गर्व की बात है। आयकर से ही देश शक्तिशाली बनेगा। सरकार सभी से थोड़ा-थोड़ा लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों पर खर्च करती है। इस अवसर पर मुख्य आयकर आयुक्त इंदौर श्री अजय चौहान ने आभार व्यक्त किया।  

Kolar News

Kolar News 25 July 2018

राज्य शासन ने जूनियर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवा को अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया है।इसके साथ ही शासन ने इन सभी के अवकाश पर 3 महीने तक अवकाश लेने पर रोक लगा दी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है। जानकारी के मुताबिक चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी नोटिफिकेशन में कहा कि विभाग के अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की स्वशासी समितियों के तहत कार्यरत समस्त संवर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों के काम नहीं करने और सामूहिक अवकाश लिए जाने पर रोक लगा दी गई है। शासन ने जूनियर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ से जुड़ी सेवाओं को अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 की उपधारा 01 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए इन सेवाओं को अत्यावश्यक की श्रेणी में रखा है। साथ ही निर्देश दिए कि अब इस संवर्ग में आने वाले अधिकारी-कर्मचारी ना तो काम करने से इंकार कर सकते हैं और ना ही सामूहिक अवकाश पर जा सकते हैं। शासन ने आगामी 3 महीनों के लिए ये व्यवस्था लागू की है। गौरतलब है कि विभिन्न मांगोंं को लेकर जूडा और पैरामेडिकल स्टाफ संवर्ग ने प्रदेश में बेमियादी हड़ताल शुरू की है।  

Kolar News

Kolar News 23 July 2018

  कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने गुरुवार को कोलार वार्ड-83 स्थित राजहर्ष व ललिता नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई रहवासियों से मिले। महिलाओं सहित स्थानीय लोगों ने बदहाल सड़क,जलभराव की समस्या बताई। ज्ञानचदांनी ने जल्द ही अधिकारियों को अवगत कराकर समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

Kolar News

Kolar News 20 July 2018

  जनसम्पर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को पत्रकार और युवा कवि कौशल किशोर चतुर्वेदी ने आज अपना काव्य संग्रह 'जीवन राग'' भेंट किया। मंत्री डॉ. मिश्र ने श्री चतुर्वेदी को पुस्तक प्रकाशन के लिए बधाई दी।  

Kolar News

Kolar News 20 July 2018

  मध्यप्रदेश में अपने विचारों और कार्यशैली की वजह से पिछले कुछ दिनों से चर्चा में आईं आदिवासी कार्य विभाग की आयुक्त दीपाली रस्तोगी ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को विकास यात्राओं और सम्मेलन में खर्च को लेकर एक और आदेश जारी किया है। रस्तोगी ने आदेश में कहा है कि प्रदेश में निकल रही विकास यात्राओं और अन्य सम्मेलन के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटित बजट में से पैसा खर्च न किया जाए। उन्होंने कहा कि इन विकास यात्राओं के लिए अलग से राशि जारी की गई है। यदि अन्य योजनाओं का पैसा इन सम्मेलन के आयोजन में लगाया जाता है तो इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता माना जाएगा और संबंधित अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। रस्तोगी ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित बजट का उपयोग विकास यात्राओं के लिए किसी भी परिस्थिति में न किया जाए। दीपाली रस्तोगी ने यह आदेश पिछले महीने 23 जून को सभी कलेक्टर्स को दिया था। गौरतलब है कि इससे पहले दीपाली रस्तोगी ने आदेश दिया था कि धार्मिक राजनीतिक आयोजनों में आदिवासी बच्चों को भीड़ बढ़ाने के लिए शामिल न कराया जाए। उनका यह आदेश भी सियासी हल्कों में काफी चर्चित रहा था।

Kolar News

Kolar News 17 July 2018

    जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में  दैनिक 'बुंदेलखंड बुलेटिन' समाचार पत्र के मध्यप्रदेश संस्करण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों का प्रमुख कार्य जनता की आवाज को सरकार तक तथा सरकार की आवाज को जनता तक पहुंचाना है। इस दिशा में बुंदेलखंड बुलेटिन समाचार पत्र खरा उतरेगा, ऐसी मैं कामना करता हूँ। उन्होने कहा कि दतिया में विकास की दशा और दिशा दोनों बदली है, चौतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी बदलते हुए दतिया के साक्षी बनें। इस अवसर पर समाचार पत्र के सम्पादक श्री पुरूषोत्तम नारायण श्रीवास्तव, विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 16 July 2018

  मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल  ने भोपाल में चर्चित पत्रकार अनुराग उपाध्याय को मैन ऑफ़ मीडिया के रूप में सम्मानित किया। जनपरिषद के 29 वे स्थापना दिवस समारोह में 2017-18  में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए अनुराग उपाध्याय को यह सम्मान दिया गया।  पत्रकार अनुराग उपाध्याय ने इस साल एक सर्जरी के 14 घंटे बाद अस्पताल के बेड से अपने पॉपुलर हेडलाइन शो को होस्ट कर एक इतिहास रच दिया। अनुराग से पहले किसी भी ऐंकर ने अस्पताल के पलंग से शो होस्ट नहीं किया। अस्पताल से पहले दिन लोकमत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार लेखक शिवाअनुराग पटेरिया ,दूसरे दिन दैनिक भास्कर के राहुल शर्मा और तीसरे दिन दैनिक जागरण के स्थानीय सम्पादक मृगेंद्र सिंह लाइव शो में अनुराग के साथ रहे। हेडलाइन शो और बेबाक़ बात अनुराग के फेमस शो हैं एक मेजर एक्सीडेन्ट के बाद अनुराग का पैर जांघ के पास से टूट गया ,बड़ी सर्जरी के बाद अनुराग ठीक हुए और काम पर लौटे लेकिन पैर में लगी रॉड ,प्लेटें,और नट से होने वाली तकलीफ से निजात पाने के लिये उन्होंने 20 जून 2018 को फिर सर्जरी करवाई ,इससे पहले सुबह 10:30 बजे अपना प्रोग्राम हेडलाइन शो लाइव प्रजेंट किया...शाम को ऑपरेशन के बाद 21 जून 2018 की सुबह 10:30 बजे अनुराग टीवी स्क्रीन पर अस्पताल के icu से हेडलाइन शो प्रस्तुत करते नज़र आए। टीवी  पत्रकारिता की इतिहास में ऐसा इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ ,एक पत्रकार के हौसले के सामने हर चुनौती बहुत छोटी नजर आई। अनुराग के हौंसले को जनपरिषद ने मैन ऑफ़ मीडिया के रूप में सम्मानित किया।  जनपरिषद के समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि समाज में ऐसे ढेरों लोग हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, लेकिन संस्थाएं उनको पूछती तक नहीं हैं। राज्यपाल का कहना था कि प्रदेश के जिलों, कस्बों और गांवों में कई ऐसी महिलाएं और युवा हैं, जो पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नदी पुनर्जीवन, महिला सशक्तिकरण आदि पर उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। संस्थाओं का कर्तव्य है कि वे ऐसी प्रतिभाओं का खोजें और उनका सम्मान कर उनके कार्य को भी प्रोत्साहित करें। राज्यपाल आनंदी बेन ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सबसे अधिक काम करने की जरूरत है। पूरी दुनिया ग्लोबल वर्मिंग की समस्या से जूझ रही है।  इस मौके पर मध्यप्रदेश के  पूर्व डीजीपी डीपी खन्ना की किताब 'इतिहास पुनःपुनः' का विमोचन राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों ने किया। इसके पूर्व समारोह के प्रारंभ में जनपरिषद के अध्यक्ष और पूर्व पुलिस महानिदेशक एनके त्रिपाठी ने अतिथियों को स्वागत किया। प्रतिवेदन संस्था के उपाध्यक्ष और होमगार्ड के महानिदेशक महान भारत सागर और मेजर जनरल (पूर्व) पीएन त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। समारोह में पुलिस महानिदेशक ऋषिकुमार शुक्ला, ब्यूरो ऑफ आउट रीच कम्यूनिकेशन (भारत सरकार) के डीजी अनिल सक्सेना का भी सम्मान किया गया।   

Kolar News

Kolar News 15 July 2018

कोलार के भोज मुक्त विश्वविद्यालय के बीएड विभाग में पदस्थ निकिता तिवारी सहित अन्य एक फैकल्टी ने दिल्ली आरसीआई (भारतीय पुनर्वास विभाग) में तीन दिन धरना दिया है। वहां उन्होंने निदेशक वर्षा सागोरकर, याचना सक्सेना और रिंकी शिवहरे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने आरसीआई में कहा कि उन्हें अपने अधिकारों पर न्याय नहीं दे सकते, तो उन्हें इच्छामृत्यु का अधिकार मिलना चाहिए। इधर, कुलपति रविंद्र आर कान्हेरे ने प्रकरण की जांच करने के लिए दो प्रोफेसरों की कमेटी गठित कर दी है। बता दें कि भोज के बीएड विभाग में महिला फैकल्टी निदेशक की यातना से काफी आहत हो चुकी थीं। कई बार कुलपति रविंद्र आर कान्हेरे से शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने पर फैकल्टी ने दिल्ली पहुंचकर आरसीआई में धरना दिया। अब ये फैकल्टी विकलांग मंत्रालय में भी अपने अधिकारों के लिए याचिका दायर करेंगी। उनको निदेशक ने उन्हें कैसे पीड़ित किया है। इसकी एक लंबी सूची भी पुनर्वास मंत्रालय को सौंपी है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग चार सीआर खराब होने के बाद भी डायरेक्टर की प्रतिनियुक्ति बढ़ाने के निर्णय को वापस लेने की तैयारी में हैं। उन्होंने ये शिकायत राज्यपाल और उच्च शिक्षा विभाग में भी दर्ज करा दी है। फैकल्टी ने अपनी शिकायत में कहा कि डायरेक्टर महिला फैकल्टी के चरित्र पर कई बार आरोप लगाती हैं, विद्यार्थियों के सामने बेबुनियाद आरोप लगाकर मानसिक प्रताड़ित करती हैं, उपस्थित होने के बाद अनुपस्थिति लगा देती हैं, वे याचना सक्सेना और रिंकी शिवहरे को सर्पोट करती हैं जो उनके आर्थिक लाभ और स्वार्थ में सहयोग करते हैं, विद्यार्थियों से झूठी शिकायतें करवाती हैं, आरसीआई में रजिस्टर्ड नहीं होने के बाद भी रिंकी शिवहरे को ज्यादा कक्षाएं दी हैं।  

Kolar News

Kolar News 15 July 2018

  यूं तो बातें बहुत होती है मगर कुछ खास बच्चे एसा कर जाते है जो इन खास बच्चों को और खास बना देते हैं। एसा ही कुछ खास हुआ है भारत स्पेशल ओलम्पिक गांधी नगर में जहां तनिष्क आनंद जैसे ही 20 खिलाड़ीयों ने 9 गोल्ड, 9 सिल्वर और 5 कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। गुजरात के गांधीनगर में 5 से 9 जुलाई तक चली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश से 20 विशेष खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें एमपी की टीम ने 9 गोल्ड सहित 23 पदक जीते हैं। भोपाल के तनिष्क आनंद ने टेबल टैनिस में रजत पदक जीता है। यह खेल आगामी साल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता आबूधावी में जाने का टिकट मानी जाते हैं और इन्ही खिलाड़ियों में से ही देश की टीम तैयार होती है। गांधी नगर में भोपाल का परचम लहराने के बाद मंगलवार को भोपाल लौटी टीम को रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ। इन खिलाड़ियों का स्वागत करने पहुंचे जनप्रतिनिधि, कोच, पूर्व खिलाड़ी और परिजन भाव विभोर थे। टीम मेनेजर एहताशाम उद्दीन, कोच प्रतिभा, इकराम, प्रभात, रामसेवक, संदीप, रुचिका एवं मीनाक्षी को टीम की उपलब्धि पर लोगों ने बधाई दी।  

Kolar News

Kolar News 10 July 2018

  कोलार में केरवा से पानी सप्लाई की योजना दो महीने में पूरी करने को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों को जल्द से जल्द भरने को कहा। विधायक सोमवार को कोलार के विकास कार्यों की निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे। शर्मा ने कहा कि पूरे कोलार में गड्ढों के कारण चलना दूभर हो गया है। काम में देरी को लेकर संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी भी जताई। पूर्व में विधायक ने एक सप्ताह में गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक गड्ढे नहीं भरे गए। लिहाजा पूरे क्षेत्र में कीचड़ से लोग परेशान हैं। विधायक ने सीवेज योजना के प्रभारी अधिकारी संतोष गुप्ता को निर्देश दिए कि सीवेज नेटवर्क संबंधी काम नीलबड़ और कोलार में जल्द शुरू कराया जाएं। राजस्व विभाग के अधिकारियों को सीवेज योजना के ट्रीटमेंट प्लांट और सर्विस लाइन के लिए जल्द से जल्द जमीन आवंटन के निर्देश दिए। बता दें कि अमृत योजना के तहत कोलार क्षेत्र में 135 करोड़ से सीवेज नेटवर्क बिछाया जाना है। विधायक ने बारिश में आपात व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम पर 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही नाला नाली पर अतिक्रमण हटाने को कहा। बैठक में अपर आयुक्त नगर निगम कमल सोलंकी, नगरयंत्री अशोक पवार, अनंत रघुवंशी सहित इंजीनियर मौजूद थे। समीक्षा बैठक में विधायक ने जेके अस्पताल के सामने सीपीए द्वारा स्वीकृत पुल और निर्माणाधीन वाल्मी पुल की समीक्षा की। मंदाकनी कॉलोनी से हिनोतिया तक मार्ग को बैरागढ़ चीचली तक फोरलेन निर्माण के लिए प्रस्तावित सड़क का स्थल निरीक्षण पर सहमति बनी।  

Kolar News

Kolar News 10 July 2018

  मध्यप्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने सोमवार को समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में हुई बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग से कहा गया कि एक सप्ताह में तीन साल से एक स्थान पर जमे अफसरों के तबादले किए जाएं। खाली पदों को तत्काल भरा जाएगा। प्रतिनियुक्ति पर गए अधिकारियों को वापस बुलाएं। कलेक्टरों से कहा गया कि अपना सूचना तंत्र पुख्ता रखें। मीडिया से पहले आयोग को आपके जरिए सूचना मिलना चाहिए। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि आयोग के निर्देश का पालन कराया जाए तो चुनाव कराने में कठिनाई नहीं आएगी। चुनाव के दौरान जितने निगरानी एवं जांच दल बनें, सभी के पास मोबाइल फोन हो। आयोग का संदेश पहुंचाने हर जिले में एक एआरओ को नोडल अधिकारी बनाया जाए। उप चुनाव आयुक्त चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि आयोग ने चुनाव को लेकर दो सौ बिन्दुओं का इलेक्शन रिस्क मैन्युअल तैयार किया है। इसमें दो दर्जन से ज्यादा बिन्दु ऐसे हैं, जिनमें लापरवाही बरतने पर दोबारा चुनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए सतर्कता बरती जाए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण में जिलों ने अच्छा काम किया है। ईवीएम और वीवीपैट के बारे में बताने एक माह जागरूकता वैन चलाई जा रही है। कलेक्टर तय करें कि मतदाता का सत्यापन हुआ या नहीं: आयोग की टीम ने समीक्षा की शुरुआत भोपाल कमिश्नर के कार्यालय में मतदाता सूची के काम से की। उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने कहा कि कलेक्टर बीएलओ की रिपोर्ट के बाद पुख्ता कर लें कि हर घर में मतदाता का सर्वे और सत्यापन हुआ या नहीं। उप चुनाव आयुक्त चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि ईवीएम में छेड़छाड़ नहीं हो सकती है। दुनियाभर से लोग हमारे चुनाव तंत्र को देखने आते हैं। जब कुमार से पूछा गया कि इंदौर कलेक्टर निशांत वरवड़े ने कुछ सवाल उठाए हैं तो उन्होंने कहा कि इस पर सीईओ ने संज्ञान लिया है। उधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने कहा कि कोई अज्ञानतावश टिप्पणी कर दे तो उसका कोई मतलब नहीं है। सूत्रों का कहना है कि वरवड़े से इस मामले में जवाब-तलब करने की तैयारी है।    

Kolar News

Kolar News 10 July 2018

  जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किया देश का प्रथम मीडिया इन्क्यूबेशन सेंटर भोपाल में  जनसम्‍पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्विद्यालय, भोपाल में नीति आयोग के सहयोग से स्थापित मीडिया इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला मीडिया इन्क्यूवेशन सेंटर है। इस सेंटर में मीडिया उद्यमशीलता का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उद्यमियों को समय-समय पर मेंटरिंग करने की भी योजना है। उल्लेखनीय है कि मीडिया के सभी संस्थानों में विषय-वस्तु बनाना एवं मीडिया प्रबंधन का प्रशिक्षण भली प्रकार दिया जा रहा है, परंतु वास्तविक मीडिया के परिवेश में स्वतंत्र विषय वस्तु बनाने वालों की मांग बढ़ती जा रही है। इसलिए मीडिया में उद्यमशीलता का प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है। इस आवश्यकता को ध्यान में रखकर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय ने नीति आयोग के सहयोग से अटल इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना करने का निर्णय लिया। यह केन्द्र मीडिया उद्यमियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने का कार्य करेगा। सेंटर का संचालन संवाद भारती संस्था के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर संचालक जनसम्पर्क श्री आशुतोष प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय के कुलपति श्री जगदीश उपासने, कुलाधिसचिव श्री लाजपत आहूजा और कुलसचिव प्रो. संजय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थति थे। नीति आयोग द्वारा मीडिया इन्क्यूबेशन सेंटर के लिए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल का चयन एक विशेष उपलब्धि है। इस सेंटर को सक्षम, उपयोगी और विशिष्ट केन्द्र बनाकर मीडिया के क्षेत्र में उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया जाए। यह बात जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज यहाँ विश्वविद्यालय की प्रबंध उप-समिति की बैठक में कही। डॉ. मिश्र ने आज विश्वविद्यालय में प्रारंभ मीडिया इन्क्यूबेशन सेंटर के लिए चार करोड़ 50 लाख रुपए की राशि आवंटन करने और सोशल मीडिया रिसर्च सेंटर के लिए दो करोड़ रुपए की अतिरिक्त बजट राशि मंजूरी का अनुमोदन भी किया गया। विश्वविद्यालय की महा-परिषद पूर्व में इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति ले चुकी है। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि देश में इस तरह के इन्क्यूबेशन सेंटर का सर्वप्रथम मध्यप्रदेश में शुरू होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में इसकी उपयोगिता को निरंतर बढ़ाने का प्रयास किया जाए। डॉ. मिश्र ने पत्रकारिता विश्वविद्यालय द्वारा दतिया में प्रारंभ परिसर के विकास के साथ ही अन्य केन्द्रों की गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। मंत्री डॉ. मिश्र ने बैठक में विश्वविद्यालय की नवीन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। डॉ. मिश्र ने प्रारंभ में नीति आयोग के सहयोग से विश्वविद्यालय में स्थापित विशेष मीडिया इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण किया।  

Kolar News

Kolar News 5 July 2018

राज्यपाल से मिले गुजरात राज्य से आये किसानों के दल  एमपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में गुजरात राज्य से आये किसानों के दल ने सौजन्य भेंट की और खेती के नये-नये तरीकों के बारे में अपने अनुभव साझा किये। श्रीमती पटेल ने किसानों को जैविक खेती के लिये प्रेरित करते हुए कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये यह सशक्त माध्यम है। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के लिये महत्वपूर्ण योजनाएँ लागू की हैं। उन्होंने किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने का अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार सहायता कर सकती है, मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है, लेकिन योजनाओं का लाभ लेने के लिये किसानों को स्वयं आगे आना होगा। राज्यपाल ने मध्यप्रदेश में किसानों और सरकार के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि राज्य को विगत 5 वर्ष से निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर कृषि कर्मण अवार्ड से विभूषित किया जा रहा है। राज्यपाल ने किसानों से कहा कि अपने बच्चों को खेती से जुड़े कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिये प्रेरित करें। सरकार की मुद्रा बैंक योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना में खेती से जुड़े कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिये समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। श्रीमती पटेल ने किसानों को सलाह दी कि खेतों और बगीचों को जानवरों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिये आसपास बागड़ जरूर लगायें। श्रीमती पटेल ने कहा कि खेतों की उर्वरा शक्ति बनाये रखने के लिये जैविक खाद, पानी और अन्य आधुनिक संसाधनों का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने फलों की खेती को किसानों के लिये लाभदायक बताते हुए कहा कि सीताफल, अमरूद, चीकू जैसे फलों का उपयोग आइस्क्रीम तथा अन्य उत्पाद बनाने में किया जाता है। इसकी खेती से किसान एक निश्चित अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। राज्यपाल श्रीमती पटेल से मिलने आये किसान भोपाल स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राज्यपाल से मुलाकात के समय आत्मा प्रोजेक्ट गाँधी नगर और राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 5 July 2018

एमपी के संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा ने मराठी कृतियों के लिये संस्कृति विभाग की मराठी साहित्य अकादमी द्वारा स्थापित पुरस्कारों की पहली बार घोषणा की है। म.प्र. संस्कृति परिषद द्वारा राजकवि भास्कर रामचन्द्र तांबे के नाम से स्थापित मराठी कृतियों के वर्ष 2014 एवं 2015 के पुरस्कार हेतु रचनाकारों के नामों की घोषणा की गई है। कैलेण्डर वर्ष 2014 एवं 2015 के लिये मराठी साहित्य अकादमी द्वारा मराठी कविता अथवा नाट्य लेखन और मराठी कहानी अथवा कादम्बरी (उपन्यास) के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जाएगा। घोषणा के मुताबिक कविता लेखन के क्षेत्र में श्री श्रीनिवास हवलदार की कृति 'ग्रेसच्या कविता' के लिए तथा मराठी कहानी के क्षेत्र में डॉ. म.द. वैद्य को उनकी कृति 'माझा चिकित्सा प्रवास' के लिये राजकवि भास्कर रामचन्द्र तांबे पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के लिये चयनित प्रत्येक रचनाकार को 50 हजार रुपये की राशि तथा प्रशस्ति-पत्र, शॉल, श्रीफल भेट किया जाएगा। घोषित पुरस्कार राजकवि की उपाधि से अलंकृत श्री तांबे के कार्य क्षेत्र ग्वालियर में समारोह पूर्वक प्रदान किए जायेंगे।  

Kolar News

Kolar News 4 July 2018

  साढ़े 5 करोड़ से अधिक सदस्यों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच   मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन की 'आयुष्मान भारत' योजना 15 अगस्त 2018 से लागू की जाएगी। योजना में सामाजिक, आर्थिक और जातीय जनगणना (एस.ई.सी.सी.) के आधार पर वंचित श्रेणी के 84 लाख परिवारों को शामिल किया गया है। इस योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के परिवारों और खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के पात्रता पर्ची वाले सभी परिवारों को भी दिया जायेगा। योजना में शामिल परिवारों को प्रति परिवार 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष स्वास्थ्य सुरक्षा कवच उपलब्ध करवाया जायेगा। योजना का लाभ शासकीय और निजी चिकित्सालयों के माध्यम से कैशलेस रूप में दिया जायेगा। इससे शासकीय अस्पतालों को उन्नत किया जा सकेगा और निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की उपलब्धता भी बढ़ेगी। योजना के लागू होने पर प्रदेश के नागरिकों पर उपचार के आउट ऑफ पॉकेट खर्च में भी कमी आयेगी। प्रदेश में असंगठित श्रेणी के मजदूरों के लगभग 20 लाख परिवार है। पात्रता पर्ची वाले ऐसे परिवार जो एस.ई.सी.सी. के आधार पर वंचित श्रेणी में शामिल नहीं है, उनकी संख्या लगभग 34 लाख है। इस प्रकार लगभग एक करोड़ 37 लाख परिवारों के लगभग साढ़े 5 करोड़ से अधिक सदस्यों को इस योजना में स्वास्थ्य सुरक्षा कवच उपलब्ध होगा। प्रति परिवार 1200 रुपये की दर से कुल 1648 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है। एस.ई.सी.सी. के 84 लाख परिवारों के लिये 600 करोड़ रुपये की ग्रांट-इन-एड भारत सरकार के केन्द्रांश के रूप में प्राप्त होगी और 400 करोड़ राज्यांश देना होगा। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के परिवारों और खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम में पात्रता पर्ची वाले परिवारों को योजना का लाभ देने पर लगभग 648 करोड़ का अतिरिक्त व्यय होगा, जो राज्य शासन वहन करेगा। योजना के क्रियान्वयन के संबंध में नेशनल हेल्थ एजेन्सी भारत सरकार के साथ एक एमओयू सम्पादित किया गया है। प्रदेश में तेलंगाना और कर्नाटक राज्य के समान इस योजना को राज्य स्तर पर एक ट्रस्ट/ सोसायटी का गठन कर संचालित किया जायेगा। सोसायटी गठन के लिये रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी को ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया है। योजना के क्रियान्वयन में सहयोग के लिये सेवा प्रदाता एजेन्सी की सेवाएँ खुली निविदा के माध्यम से ली जायेगी। भारत सरकार द्वारा 1350 चिकित्सा प्रोसिजर्स के पैकेज उपलब्ध करवाये गये हैं। इन प्रोसिजर्स को चार श्रेणी - सेकेण्डरी प्रोसिजर्स, सेकेण्डरी काम्पलेक्स, टर्सरी प्रोसिजर्स और सुपर स्पेशियलिटी में विभाजित किया गया है। सेकेण्डरी प्रोसिजर्स जिला अस्पताल के स्तर के लिये तथा सेकेण्डरी काम्पलेक्स प्रोसिजर्स चिकित्सा महाविद्यालयों के लिये आरक्षित रहेगी। शेष सभी प्रोसिजर्स निजी और शासकीय चिकित्सालयों के लिये खुली रहेगी। निजी अस्पतालों को योजना में इम्पैनल करने के लिये मापदंड निर्धारण की कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में राज्य बीमारी सहायता योजना में मान्य अस्पतालों को इस योजना में मान्यता दी जायेगी। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एस.ई.सी.सी. के वंचित श्रेणी परिवारों की सूचियों का सत्यापन कार्य भी स्वास्थ्य विभाग ने पूरा करा लिया है। सर्वे के दौरान परिवारों के संबंध में मोबाइल और राशन कार्ड नम्बर (समग्र परिवार आईडी) की जानकारी तथा परिवार के नये सदस्यों के नाम एकत्रित किये गये हैं। इसकी डॉटाएन्ट्री का कार्य विकासखंड स्तर पर किया जा रहा है।  

Kolar News

Kolar News 2 July 2018

मध्यप्रदेश में चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन 10 अप्रैल से 9 जून तक किया गया था। उपार्जन का कार्य प्रदेश की अधिसूचित मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया गया। राज्य शासन ने उपार्जन के लम्बित प्रकरणों का आगामी 10 जुलाई 2018 तक निराकरण कराने के निर्देश जारी किये हैं। समर्थन मूल्य पर खरीदी के दौरान ऐसे पंजीकृत किसान जिन्हें टोकन जारी हुए किन्तु उपार्जित मात्रा पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सकी। ऐसे पंजीकृत किसान जिन्हें ऑफलाइन टोकन जारी कर उनकी उपज का तौल किया गया लेकिन तौल की मात्रा पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सकी है। इस तरह के लम्बित प्रकरण की सुनवायी अब संभागायुक्त कर सकेंगे। इस संबंध में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने आदेश जारी किये है। जारी आदेश में कहा गया कि ऐसे पंजीकृत किसान जिन्होंने 9 जून के पहले चना,मसूर और सरसों की तुलाई तो करवा ली थी, लेकिन उपार्जन की मात्रा तकनीकी खामियों की वजह से अपलोड नहीं हो सकीं थी। इन सब प्रकरणों की सुनवायी अब संभागायुक्त करेंगे। समस्त संभागायुक्तों को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आई डी पासवर्ड दे दिये गये हैं। इसके साथ ही, इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को भी निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में शुक्रवार को संभागायुक्तों और पुलिस महानिरीक्षकों की विडियो कांन्फ्रेंस में यह निर्देश दिये है।  

Kolar News

Kolar News 30 June 2018

   मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मातृ मृत्यु दर कम करने पर पुरस्कृत किया जायेगा। इसके लिये केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह को पत्र लिखकर 29 जून को होने वाली अवार्ड सेरेमनी के लिये आमंत्रित किया है। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंह को इसके लिये बधाई भी दी है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान देश में 3 करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं को प्रसव के पहले देखभाल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये शुरू किया गया है। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में मातृ मृत्यु दर को कम करने के प्रयास अब सार्थक परिणाम देने लगे हैं। भारत के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय द्वारा वर्ष 2014 से 2016 तक के विशेष बुलेटिन में मध्यप्रदेश में मातृ मृत्यु में 48 अंकों की अभूतपूर्व गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश में वर्ष 2011-13 में मातृ मृत्यु दर 221 थी, जो अब घटकर मात्र 173 रह गई है। प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में 22 प्रतिशत की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। संस्थागत प्रसव, ए.एन.एम., आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, दस्तक अभियान आदि निरंतर जारी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के परिणाम अब आने लगे हैं। आने वाले वर्षों में यह गिरावट और अधिक स्पष्ट होगी। स्वास्थ्य संस्था स्तर से लेकर समुदाय स्तर तक प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। लोगों को जागरूक किया गया है कि गर्भ का पता चलते ही शीघ्र स्वास्थ्य केन्द्र में गर्भधात्री महिला का पंजीयन करवायें। इससे प्रसव के पहले आवश्यक जाँचें, टीकाकरण, खून की कमी आदि का उपचार होने के साथ ही अन्य जटिलताओं पर काबू पाने में आसानी हुई है। मध्यप्रदेश में उच्च जोखिम प्रसव की संभावनाओं वाली महिलाओं का नियमित फॉलोअप करके उनका सुरक्षित प्रसव कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में खून की कमी वाली गर्भवती महिलाओं को आयरन टेबलेट्स और अत्यधिक खून की कमी होने पर आयरन के इंजेक्शन दिये जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को खून भी चढ़ाया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित पर्यवेक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य संस्थाओं में नर्सिंग सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से नर्सिंग मेंटर्स की तैनाती की गई है।  

Kolar News

Kolar News 28 June 2018

   मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र से आज एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। भेंट करने वालों में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राधावल्लभ शारदा, संगठन महासचिव श्री विकास बोन्द्रिया, रायसेन जिले के अध्यक्ष श्री जगदीश जोशी और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 28 June 2018

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने छत्रपति नगर चूना भट्टी में नाली निर्माण के लिए भूमि-पूजन किया। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 25 June 2018

मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क आयुक्त  पी. नरहरि से आज संचालनालय में महाराष्ट्र राज्य के जनसम्पर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। दल का नेतृत्व महाराष्ट्र के संचालक जनसम्पर्क शिवाजी मानकर ने किया। आयुक्त जनसम्पर्क श्री नरहरि ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि मध्यप्रदेश में हाल ही में लागू मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना विश्व की अनुकरणीय योजना साबित हुई है। इस योजना से राज्य सरकार, समाज के सभी वर्गों के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन स्तर में व्यापक स्तर पर बदलाव लाने में सफल हुई है। श्री नरहरि ने बताया कि इस योजना में करीब पौने दो करोड़ से अधिक लोगों ने अभी तक पंजीयन करवाया है। यह योजना पंजीबद्ध हितग्राहियों को जन्म से अंतिम समय तक मददगार साबित हो रही है। सौजन्य भेंट के दौरान महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में संचालित जनसम्पर्क विभाग संबंधी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में आपसी तौर पर विचार-विमर्श भी किया।

Kolar News

Kolar News 25 June 2018

  केंद्र सरकार ने एमपी के मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह को छह माह की सेवावृद्धि दे दी। 1982 बैच के आईएएस अफसर सिंह अब 31 दिसंबर 2018 तक प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया बने रहेंगे। वे 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे थे। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने 1 जुलाई से छह माह की सेवावृद्धि देने के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीपी सिंह को प्रशासनिक मुखिया बनाए रखने के लिए 7 अप्रैल 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव में सिंह को छह माह की सेवावृद्धि देने की बात कही गई थी। प्रधानमंत्री की सहमति मिलने के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें 31 दिसंबर तक सेवावृद्धि दे दी। मुख्य सचिव ने गुरुवार को ही परख वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टरों से कहा था कि मैं अगस्त में संभागों के दौरे करूंगा। हालांकि, कुछ देर बाद यह भी कहा था कि मैं से मतलब बसंत प्रताप सिंह नहीं बल्कि मुख्य सचिव से है। 24 घंटे के भीतर उनकी बात सही साबित हो गई। अब बतौर मुख्य सचिव वे ही दौरे करेंगे।    

Kolar News

Kolar News 22 June 2018

नगर निगम जोन-18 और 19 में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पिछले दो दिन से धरने पर बैठे हैं। गेहूंखेड़ा स्थित जोन-18 के कार्यालय के सामने कामकाज छोड़कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे लोगों के नगर निगम संबंधी कार्य ठप हो गए हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर, विद्युत, जलकार्य, सीवेज, सिविल, राजस्व शाखा के कोई कार्य नहीं हो रहे। लोग काम कराने इधर-उधर भटकते रहे। जोन-18 और 19 में आने वाले वार्डों में कार्यरत कर्मचारी बुधवार को एकत्रित होकर धरना देने लगे। कर्मचारी संजना रिछारिया व पंकज खरे ने बताया कि 2006 में नगर पालिका का गठन हुआ। इसके बाद दैनिक वेतन भोगी के रूप में नौकरी पर रखा गया। 29 सितंबर 2014 में कोलार नगर पालिका का विलय भोपाल नगर निगम में हो गया। करीब 350 दैनिक वेतन कर्मचारियों को नगर निगम के अलग-अलग जोन में काम कर रहे हैं। नवंबर 2014 में 25 दिवसीय कर्मचारी के रूप में परिवर्तित कर भुगतान किया जाने लगा। पिछले आठ सालों से दैनिक वेतन भागी कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। नियमतिकरण को लेकर कई बार नगर निगम आयुक्त, नगरीय प्रशासन आयुक्त, मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन नियमतीकरण नहीं किया गया। अभी 5 हजार 700 रुपए प्रति कर्मचारी दिया जाता है, जिससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। जब तक हमारी नियतिकरण की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। कर्मचारियों के धरने में महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान, पार्षद मंजीत मारण, जोन, भाजपा नेता व पार्षद पति श्याम सिंह मीणा भी शामिल हुए। कर्मचारियों की नियमतीकरण की मांग को सही बताया।

Kolar News

Kolar News 21 June 2018

मध्यप्रदेश में जल्दी ही पत्रकारों के हित में पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लाया जायेगा। पत्रकार सुरक्षा अधिनियम का मसौदा तैयार कर लिया गया है, इसके साथ ही राज्य सरकार पत्रकारों की दुर्घटना बीमा हितलाभ राशि भी बढ़ा दी हैं। 25 लाख तक के गृह ऋण पर साढ़े प्रतिशत का ब्याज भी सरकार भरेगी।  उक्त जानकारी  मध्यप्रदेश के जनसंपर्क आयुक्त पी. नरहरि ने ग्वालियर में मीडिया प्रतिनिधियों के एक सेमीनार में दी। उन्होंने बताया कि पत्रकार सुरक्षा अधिनियम तैयार है, इसे जल्दी ही केबिनेट में प्रस्तुत हो सकता है। नरहरि ने बताया कि राज्य सरकार पत्रकारों के हित में कई फैसले लागू कर रही है। पत्रकारों की दुर्घटना बीमा राशि को बढ़ाया जा रहा है। वहीं अब इसमें माता पिता को भी शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा 25 लाख तक के पत्रकारों के गृह ऋण को सुगम बनाया जा रहा है, वहीं इस गृह ऋण का साढ़े पांच प्रतिशत का ब्याज भी सरकार ही देगी। जनसंपर्क आयुक्त पी. नरहरि ने बताया कि पत्रकार कल्याण के मामलों में भी सरकार ने उदारता से काम करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि अधिमान्यता के नियमों में भी उदारता बरती जा रही है। जल्दी ही इसको साप्ताहिक, मासिक और न्यूज पोर्टल के लिये  भी खोला जायेगा। नरहरि ने पत्रकारों से विभिन्न मुददों पर सुझाव भी लिये, उन्होंने पत्रकारों द्वारा प्रेस टूर मामले पर कहा कि पत्रकारों के प्रेस टूूर जिले से लेकर संभाग बल्कि अन्य राज्यों में भी कराने के निर्देश दे दिये गये हैं।  नरहरि ने बताया कि हम चाहते है कि पत्रकारों के टूर हो ताकि दूसरे जिले, राज्यों से जाकर उनका विजन बदले और प्रदेश का इतिहास, पर्यटन व विकास की जानकारी अन्य जगह भी फेलें। नरहरि ने पत्रकारों के मानदेय प्रदान करने की उम्र 62 वर्ष से 60 वर्ष करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह मानदेय 6 हजार से बढ़ाकर 7 हजार रूपये कर दिया गया है। जनसंपर्क आयुक्त ने इलैक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकारों को सीएम कव्रेज के दौरान दिक्कत आने पर कहा कि अब सीएम की सुरक्षा डी को छोटा किया जा रहा है, ताकि फोटोग्राफ व इलैक्ट्रोनिक मीडिया के कैमरामैन बेहतर कवरेज कर सकें। जनसंपर्क आयुक्त पी. नरहरि ने जिलों में कलेक्टरों और पत्रकारों की त्रैमासिक बैठक कराने की भी बात कही।

Kolar News

Kolar News 11 June 2018

स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद अब केंद्र सरकार ने मिशन 'जीरो वेस्ट' के तहत स्टार रेटिंग की शुरुआत की है। इसके तहत जहां जितनी सफाई होगी, उसे उसी हिसाब से स्टार रेटिंग दी जाएगी। यानि अच्छी रेटिंग चाहिए तो एक-दो महीने नहीं सालभर शहर की साफ-सफाई पर ध्यान देना होगा। ऐसे में भोपाल नगर निगम को अब अच्छी स्टार रेटिंग पाने के लिए लगातार शहर की सफाई और अन्य प्रोजेक्टों पर पर ध्यान देना होगा। इसके तहत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, कूड़ेदानों की पर्याप्त उपलब्धता एवं व्यवस्था, मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर की व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं को भी शामिल किया गया है। इसमें अब नालियों की सफाई और जल स्त्रोतों से ठोस अपशिष्ट हटाने के संबंध में रेटिंग होगी। तालाब, टंकियों और नालियों की सफाई का कार्य लगातार होने पर 1 व 2 रेटिंग और और जल स्त्रोतों और नालियों की 100 प्रतिशत सफाई होने पर 3, 4 ,5 और 7 स्टार रेटिंग निर्धारित की गई है। इस रेटिंग सिस्टम से सबसे ज्यादा फायदा शहरवासियों को होगा, क्योंकि सड़कों से लेकर कॉलोनियों तक हर जगह साफ-सफाई पर लगातार जोर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार स्टार रेटिंग व्यवस्था ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अनुरूप ही तैयार की गई है। इसमें पहले शहरी निकायों को खुद मूल्यांकन और संबंधित रेटिंग के लिए सत्यापन करना होगा। इस चरण के पूरा होने के बाद केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय 3, 5 और 7 स्टार के लिए सत्यापन कराएगा। वहीं 1, 2 व 4 स्टार की रेटिंग राज्य सरकार द्वारा ही दी जाएगी। यही नहीं बल्कि ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) निकाय ही 3 स्टार या इससे अधिक के स्टार रेटिंग के लिए मान्य होंगे। स्टार रेटिंग के जरिए ऐसे शहर को खोजा जाएगा, जहां स्वच्छता को लेकर तमाम नियमों का पालन किया जा रहा हो। मतलब यह कि किसी भी शहर में नाम मात्र भी कचरा सार्वजनिक स्थानों पर न हो, सभी प्रकार के ठोस अपशिष्ट का शत-प्रतिशत वैज्ञानिक तरीके से निपटान, नाले-नालियों, तालाबों और नगरीय निकाय सीमा में नदियों की पूरी स्वच्छता होने पर ही रेटिंग निर्धारित की जाएगी। ऐसे शहर को कचरा मुक्तशहर की उपाधि दी जाएगी। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि स्टार रेटिंग को सभी मायनों पर प्राप्त करना देश के किसी भी शहर के लिए बड़ी चुनौती है। रेटिंग के नियमों व शर्तों में शहर के नागरिक समूहों की सहभागिता को भी अनिवार्य किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन में रहवासी कल्याण संघ, स्कूल के छात्र-छात्राओं व स्टाफ, स्व सहायता समूह, गैर सरकारी संगठन, निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठान, बाजार संघ, होटल संघ, प्रतिष्ठित व्यक्ति व सामुदायिक नेता के साथ अस्पतालों और परिवहन से जुड़े लोगों की भी सहभागिता निगम को करानी होगी।

Kolar News

Kolar News 7 June 2018

  आदर्श योग आध्यात्मिक शिक्षण जनकल्याण समिति द्वारा स्वर्ण जयंती पार्क कोलार में 21 मई से निःशुल्क योग शिविर चल रहा है, जो लगातार 21 जून विश्व योग दिवस तक चलेगा। सुबह 5ः30 से 7ः30 बजे तक चलने वाले योग शिविर में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि पिछले 10 सालों से स्वर्ण जयंती पार्क में हर साल योग शिविर का आयोजन कोलार। आदर्श योग आध्यात्मिक शिक्षण जनकल्याण समिति द्वारा स्वर्ण जयंती पार्क में 21 मई से निःशुल्क योग शिविर चल रहा है, जो लगातार 21 जून विश्व योग दिवस तक चलेगा। सुबह 5ः30 से 7ः30 बजे तक चलने वाले योग शिविर में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि पिछले 10 सालों से स्वर्ण जयंती पार्क में हर साल योग शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में योगाचार्य डॉ फूलचंद जैन, डॉ बीआर त्रिपाठी योग कराते हैं। बच्चों को योग के लिए प्रेरित करने के लिए अभिभावकों को जागरू किया जा रहा है। योग करने सभी वर्ग के लोग आ रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 1 June 2018

  आदर्श योग आध्यात्मिक शिक्षण जनकल्याण समिति द्वारा स्वर्ण जयंती पार्क कोलार में 21 मई से निःशुल्क योग शिविर चल रहा है, जो लगातार 21 जून विश्व योग दिवस तक चलेगा। सुबह 5ः30 से 7ः30 बजे तक चलने वाले योग शिविर में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि पिछले 10 सालों से स्वर्ण जयंती पार्क में हर साल योग शिविर का आयोजन कोलार। आदर्श योग आध्यात्मिक शिक्षण जनकल्याण समिति द्वारा स्वर्ण जयंती पार्क में 21 मई से निःशुल्क योग शिविर चल रहा है, जो लगातार 21 जून विश्व योग दिवस तक चलेगा। सुबह 5ः30 से 7ः30 बजे तक चलने वाले योग शिविर में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि पिछले 10 सालों से स्वर्ण जयंती पार्क में हर साल योग शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में योगाचार्य डॉ फूलचंद जैन, डॉ बीआर त्रिपाठी योग कराते हैं। बच्चों को योग के लिए प्रेरित करने के लिए अभिभावकों को जागरू किया जा रहा है। योग करने सभी वर्ग के लोग आ रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 1 June 2018

  आखिरकार 9 साल 3 माह बाद फिर से राजधानी की प्यास बुझाने वाला बड़ा तालाब अपने डेड स्टोरेज लेवल यानी 1652 फीट तक पहुंच गया। इससे पहले 22 फरवरी 2009 में तालाब का जल स्तर इस लेवल तक पहुंचा था। बोट क्लब से तकिया टापू तक 90 फीसदी तालाब सूख चुका है। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग बोट क्लब से टापू तक पैदल गए। तापमान का यही दौर बना रहा तो तेजी से वाष्पीकरण के कारण आने वाले कुछ दिनों जलस्तर 1650 तक भी पहुंच जाएगा। डेड स्टोरेज लेवल पर जल स्तर आने से कई पंप हाउसों तक पानी पहुंचना बंद हो गया है। करबला और बैरागढ़ के पंप हाउस तक पानी खींचने में मुश्किल हो रही है। अतिरिक्त पंप लगाकर पानी लेने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अब तालाब से गंदा पानी आने की समस्या और बढ़ेगी। जलस्तर के इससे नीचे जाने पर औसत बारिश की स्थिति में फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट तक तालाब का भर पाना अब मुश्किल होगा। क्योंकि पिछले साल जलस्तर 1658 फीट तक पहुंच गया था, लेकिन औसत बारिश के बाद भी 1661 फीट तक ही भर पाया। निगम के इंजीनियरों ने अनुमान लगाया था कि तालाब 30 जून तक डेड स्टोरेज लेवल तक पहुंच सकता है। लेकिन एक महीने पहले ही यह स्थिति बन गई। निगम अधिकारियों ने तालाब से रोजाना 30 एमजीडी की होने वाली सप्लाई की जगह 15 एमजीडी कटौती की योजना बनाई थी। लेकिन सिर्फ 7 एमजीडी की कटौती ही कर पाए। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने से तालाब का जलस्तर डेड लेवल तक पहुंच गया।

Kolar News

Kolar News 1 June 2018

  सुपर 100 योजना में प्रतिभाशाली बच्चों को मिलेगी कोचिंग की विशेष सुविधा मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2018-19 में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक के व्यवस्थित वितरण के लिए आयुक्त लोक शिक्षण ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। निर्देश में कहा गया है कि पाठ्य पुस्तक वितरण के लिए जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित की जाये। पाठ्य पुस्तकें निश्चित समय सीमा में वितरित की जायें। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए जिलों से ऑनलाइन की गई माँग के अनुसार पाठ्य पुस्तकों का मुद्रण कराया गया है। पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा डिपो से विकासखण्ड स्तर पर पाठ्य पुस्तकें पहुँचायी जा रही हैं। पाठ्य पुस्तकों का वितरण प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जन-प्रतिनिधि की मौजूदगी में किया जायेगा। भोपाल और इंदौर में सुपर 100 योजना प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा अध्ययन कराने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने भोपाल और इंदौर शहर में सुपर 100 योजना लागू की है। यह योजना भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय और इंदौर के मल्हाराश्रम विद्यालय में चलाई जा रही है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवासीय सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। योजना में जिले में कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभाशाली बच्चों को संबंधित जिले की प्रावीण्य सूची में सर्वोच्च अंक के आधार पर गणित, जीव-विज्ञान और वाणिज्य संकाय में दो छात्र और दो छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है। वर्ष 2016-17 में इंजीनियरिंग कॉलेज में पाँच छात्र, मेडिकल कॉलेज में एक छात्र और सीए के लिए 28 छात्र इस प्रकार कुल 34 छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होकर व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है।

Kolar News

Kolar News 1 June 2018

  कोलार स्थित बैरागढ़ चीचली से 11 मील होशंगाबाद रोड तक सड़क का निर्माण होगा। सेमरी गांव में सोमवार शाम पांच बजे सड़क का भूमिपूजन केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर करेंगे। 11.29 करोड़ की लागत से बनने वाली 10 किलोमीटर लंबी सड़क से बैरागढ़ चीचली से सीधे होशंगाबाद रोड जुड़ जाएगी। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि सड़क बनने के बाद कांकरिया, सेमरी कलां, पिपलिया, रतनपुर, 11 मील में रहने वाले सैकड़ों लोगों को आवाजाही की सीधी सुविधा मिलेगी।  

Kolar News

Kolar News 14 May 2018

भोपाल में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कोली समाज का आव्हान किया है कि वह अपने बच्चों के लिये एक मार्गदर्शी टीम बनाये ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिये परामर्श मिल सके। श्री चौहान ने कहा कि कोली समाज के सदस्यों में प्रतिभा, ऊर्जा और क्षमता की कमी नहीं है। उन्हें अवसर मिले, तो वे अभूतपूर्व कार्य कर सकते हैं। श्री चौहान ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा समाज के परामर्श और मार्गदर्शन के अनुसार लगायी जायेगी। मुख्यमंत्री आज यहाँ स्थानीय दशहरा मैदान में अखिल भारतीय कोली समाज के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को पहली कक्षा से लेकर पी.एच.डी. तक की शिक्षा में राज्य सरकार हर सम्भव सहयोग करेगी। विदेशी शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिये भी पूरी मदद दी जायेगी। श्री चौहान ने समाज के सदस्यों से कहा कि बेटियों की पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान दें, बेटियों का हमेशा सम्मान करें। इस अवसर पर अखिल भारतीय कोली समाज के अध्यक्ष श्री कुंवरजी भाई बावलिया, विधायक श्री कुंवर जी कोठार और बड़ी संख्या में कोली समाज के युवक-युवती उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 7 May 2018

  कोलार में जल संकट गहराता जा रहा है। इस बार नगर निगम ने अस्थाई पानी की टंकियां नहीं रखवाई हैं। टैंकर सिर्फ स्लम एरिया में रहने वाले लोगों की ही प्यास बुझा पा रहे हैं। इस साल नगर निगम ने जगह-जगह अस्थाई सिंथेटिक की टंकियां नहीं रखवाई हैं। क्षेत्र में जो टंकियां पिछले साल की रखी गई थीं, उनमें पानी नहीं भरा जा रहा है। इससे लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।  स्थिति यह है कि सुबह 4 बजे से ही लोग कोलार रोड से निकलने वाली पानी की पाइपलाइन से रिसने वाले पानी को भरने के लिए निकल पड़ते हैं। उधर, नगर निगम प्रशासन ने कोलार के वार्ड-80, 82, 83 की दो दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में केरवा का पानी सप्लाई शुरू तो कर दिया। लेकिन, पानी मटमैला आने से पीने योग्य पानी नहीं है। वर्तमान शाम पांच से सात बजे के बीच केरवा का पानी सप्लाई किया जा रहा है। कोलार की 70 प्रतिशत आबादी पानी के लिए निजी टैंकरों पर निर्भर हो गई है। निजी टैंकर एक दिन बाद ही घरों तक टैंकरों से पानी पहुंचा रहे हैं। टैंकर संचालक एक टैंकर पानी के 300 से 500 रुपए ले रहे हैं। पांच से छह लोगों का एक परिवार एक माह में 1500 से 2000 रुपए का पानी खरीद रहा है। वार्ड 83 की पार्षद व जोन-18 की अध्यक्ष मनफूल मीणा के कहने के बावजूद नगर निगम अधिकारियों ने अस्थाई टंकियां नहीं रखवाई हैं। यही नहीं निजी टैंकरों का अनुबंध कर हर कॉलोनियों में पानी की सप्लाई भी नहीं शुरू कराई गई। फाइन एवेन्यू कॉलोनी में शुक्रवार को पानी की सप्लाई नहीं हुई। बिजली गुल होने के कारण नलों में पानी नहीं आए। क्षेत्र के 180 से ज्यादा घरों में पानी की एक भी बूंद नहीं आई। वहीं आसपास लगी कॉलोनियों के लोग भी पानी के टैंक पर चलने वाला नल बंद होने से पानी नहीं भर पाए। जो टंकियां रखी हैं, उनमें पानी नहीं होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर निगम प्रशासन ने कोलार में पानी की समस्या से आम जनता को निजात दिलाने के लिए जलकार्य शाखा के सहायक यंत्री अशीष मार्तण्ड को जिम्मेदारी दी है। लेकिन, जब भी लोग पानी की समस्या के लिए उन्हें फोन लगाते हैं वह नहीं उठाते। जोन कार्यालय जाने पर भी नहीं मिलते। लोगों की शिकायत कर नवदुनिया रिपोर्टर ने भी उन्हें फोन किया पर उन्होंने नहीं उठाया। एक तरफ कोलार में जल संकट गहरा रहा है तो दूसरी होर केरवा की पाइपलाइन लीकेज होने से कई लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। 10 हजार रुपए नल कनेक्शन का शुल्क होने से लोग नल कनेक्शन नहीं ले रहे। ऐसे में कॉलोनियों में बिछाई गई पाइपलाइन में नल कनेक्शन के लिए छोड़े गए प्वाइंट से केरवा का पानी फव्वारे के तरह निकल रहा है। शुक्रवार को बंजारी में आने वाली आशीर्वाद कॉलोनी में पाइपलाइन से 10 से 15 फीट ऊंचा फव्वारा के समान पानी बहता रहा। पानी बहकर सड़क पर आ गया। जिसे आवाजी करने वाले लोग देखते रहे। काफी देर बाद पानी को नहीं रोका गया। मनफूल मीणा, पार्षद व अध्यक्ष जोन-18 ने कहा कि एक पार्षद व जोन अध्यक्ष होने के नाते पानी की समस्या के रोजाना फोन पर कई शिकायतें आ रहीं हैं। नगर निगम अधिकारी नहीं सुन रहे। न अस्थाई सिंथेटिक की टंकियां रखवाई हैं और न ही पर्याप्त टैंकरों से पानी की सप्लाई शुरू की जा रही है। जल संकट कर हर व्यक्ति सामना कर रहा है।  

Kolar News

Kolar News 5 May 2018

राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य ने की अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की समीक्षा अनुसूचित-जाति कल्याण राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा है कि छात्रावासों के विद्यार्थियों को सप्ताह में एक स्थान का भ्रमण अवश्य करवायें। उन्होंने कहा कि बच्चों को पास के औद्योगिक क्षेत्र, मेडिकल अथवा इंजीनियरिंग कॉलेज का भ्रमण अवश्य करवाया जाये। राज्य मंत्री श्री आर्य आज भोपाल में अनुसूचित-जाति कल्याण विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में प्रमुख सचिव श्री संजय बन्दोपाध्याय और आयुक्त श्री आनंद शर्मा उपस्थित थे। उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारी सम्मानित राज्य मंत्री श्री आर्य ने समग्र रूप से अच्छे काम करने वाले 5 विभागीय अधिकारियों को सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिये इंदौर की श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव, छिन्दवाड़ा की श्रीमती शिल्पा जैन, दमोह की सुश्री शिखा सोनी, सतना के श्री अभिषेक सिंह और सीहोर श्री हरजीत सिंह को प्रशस्ति-पत्र दिये। श्री आर्य ने कहा कि छात्रावासों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये। पर्याप्त डस्टबिन का उपयोग किया जाये। पेयजल उपलब्धता की स्थिति से कलेक्टर, पीएचई अधिकारी अथवा विभाग प्रमुख को अवगत करायें। निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा स्वयं कर कलेक्टर को वस्तु-स्थिति से अवगत करवायें। जिन छात्रावासों में सी.सी. टी.व्ही. कैमरे लगे हैं, उन्हें चालू हालत में रखा जाये। सभी छात्रावासों में टी.व्ही. की उपलब्धता को जल्द पूरा किया जाये। उन्होंने संभागीय अधिकारियों को समय-समय पर जिला अधिकारियों की बैठक लेने को कहा। उन्होंने कहा कि बैठक के जरिये समस्या और सुझाव सामने आते हैं। राज्य मंत्री श्री आर्य ने निर्देश दिये कि छात्रावासों के लिये सामग्री का क्रय करने के बाद उसका उपयोग भी करें। बच्चों की संख्या और सामग्री की जानकारी मुख्यालय पर उपलब्ध रहे। आवश्यकता अनुसार गुणवत्तायुक्त सामग्री ली जाये और अग्रिम सामग्री का क्रय नहीं किया जाये। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह निर्माण एजेंसियों की बैठक की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रगतिरत निर्माण कार्यों को पूरा कर विकास यात्रा के दौरान उनके शिलान्यास एवं लोकार्पण की तैयारी करें। साथ ही, निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी 7 दिन के अंदर उपलब्ध करवायें। ज्ञानोदय के 23 विद्यार्थी जेईई में चयनित शासकीय ज्ञानोदय विद्यालयों में अध्ययनरत 58 में से 23 अनुसूचित-जाति के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स में चयन हुआ है। इसमें भोपाल के 6, ग्वालियर, उज्जैन और शहडोल के 3-3, होशंगाबाद, सागर और मुरैना के 2-2 तथा इंदौर और जबलपुर से एक-एक विद्यार्थी का चयन हुआ है। श्री आर्य ने कहा कि सभी तरह के विभागीय टेण्डर मई माह में करवा लिये जायें। दी गई राशि को प्लान कर उपयोग करें। उपयोग नहीं होने पर राशि वापस दें, ताकि दूसरे जिले की आवश्यकता पूरी की जा सके और बजट लेप्स नहीं हो। उन्होंने छात्रावासों में प्रवेशोत्सव मनाने की तारीख तय करने के निर्देश भी दिये। साथ ही कहा कि इसके लिये प्रवेश समिति की बैठक कर ली जाये। पालकों को बुलवाकर मंत्रियों की उपस्थिति में प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। श्री आर्य ने कहा कि रिजल्ट के बाद दसवीं और बारहवीं कक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण अनुसूचित-जाति और अनुसूचित-जनजाति के छात्रों की सूची बनाकर भेजी जाये। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में उनके लिये एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।  

Kolar News

Kolar News 3 May 2018

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि सभी जिलों में आवश्यकतानुसार नवीन उपार्जन केन्द्र खोले जायें। किसानों को भुगतान समय से हो। उपार्जन कार्य की लगातार मानीटरिंग की जाये। उपार्जन के दौरान किसान हितैषी दृष्टिकोण रखा जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में चल रहे गेहूँ, चना, मसूर और सरसों के उपार्जन की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग और मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को समय से एसएमएस मिले तथा खरीदी केन्द्र पर उपार्जन सुनिश्चित किया जाये। उपार्जन के बाद शीघ्र परिवहन किया जाये। यह सुनिश्चित करें कि किसानों को खरीदी के तीसरे दिन भुगतान मिले। किसी कारण से एसएमएस से सूचना के बाद निर्धारित दिन पर किसान नहीं आ पाता है तो उन्हें दोबारा एसएमएस किया जाये। खरीदी, परिवहन और किसान को भुगतान की लगातार मानीटरिंग की जाये। खरीदी केन्द्रों पर पर्याप्त संसाधन और उपकरण हों। यह सुनिश्चित करें कि बोरे के निर्धारित वजन के बराबर ही कटौती की जाये। उपार्जन केन्द्रों पर छाया और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उपार्जन केन्द्रों पर एक प्रशासनिक अधिकारी की ड्यूटी लगायें। मण्डियों में आवश्यकतानुसार मजदूरी की दरें बढ़ायें। जिन उपार्जन केन्द्रों पर नाफेड के सर्वेयर नहीं हो, वहाँ कृषि, खाद्य और सहकारिता की समिति बनाकर एफ.ए.क्यू गुणवत्ता का उपार्जन करें। ओला प्रभावित और सूखे से प्रभावित किसानों को राहत राशि मिलना शेष नहीं रहे। उपार्जित खाद्यान्न के परिवहन में देरी नहीं हो। आवश्यकतानुसार मण्डियों में विद्युत चलित ट्रेडिंग मशीनें लगायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर उपार्जन कार्य के साथ भुगतान की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा करें। प्रभारी मंत्री भी प्रतिदिन उपार्जन कार्य की मानीटरिंग करेंगे। खरीदी, परिवहन, भुगतान और कैश की प्रतिदिन रिपोर्ट लें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2016-17 की प्रोत्साहन राशि अधिकांश किसानों के खातों में पहुँच गई है। वर्ष 2017-18 की प्रोत्साहन राशि 265 रूपये प्रति क्विंटल गेहूँ तथा चना, मसूर और सरसों में 100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से आगामी 10 जून को किसानों के खातों में डाली जायेगी। बताया गया कि उपार्जन के लिये किसानों को एसएमएस भेजने की विकेन्द्रीकृत व्यवस्था की गई है। खरीदी केन्द्रों पर तौल व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण किया गया है। प्रदेश में अब तक 45 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया है। गेहूँ, चना, मसूर, सरसों को मण्डियों में बेचने वाले किसानों को भी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इन किसानों का पंजीयन किया गया है। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 27 April 2018

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी समुदायों से अपील की है कि वे अपने-अपने समुदायों में युवाओं को कैरियर  और शिक्षा संबंधी परामर्श देने के लिये प्रकोष्ठ बनाएं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री आज यहां स्थानीय रवीन्द्र भवन में  मध्यप्रदेश साहू समाज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी देने का कानून लागू करने के ऐतिहासिक फैसलों के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को साहू समाज की ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। अगले कुछ सालों में देश का पूर्णत:  कायाकल्प हो जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि साहू समाज मिलकर नशामुक्ति और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाए। समाज के सदस्य समाज कल्याण के किसी न किसी कार्य से जुड़ें।  साहू समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने साहू समाज की पत्रिका का विमोचन किया।  

Kolar News

Kolar News 23 April 2018

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संस्कारवान और समयानुकूल शिक्षा-शिक्षण के लिये शोध कार्य आवश्यक है। शिक्षा के उद्देश्यों, ज्ञान, कौशल और नागरिक संस्कार देने के लिये निरंतर अनुसंधान किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि सैद्धांतिक शिक्षा के साथ व्यवहारिक शिक्षा भी जरूरी है। आजीविका को भी शिक्षा से जोड़ने के प्रयास समय की जरूरत है। श्री चौहान आज विद्या भारती मध्यक्षेत्र के प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान और आजीविका का माध्यम नहीं है। संस्कारवान नागरिक तैयार करना भी शिक्षा की जिम्मेदारी है। अपने लिये नहीं, देश के लिये जीने वाले संस्कारयुक्त नागरिकों को तैयार करने में विद्या भारती के प्रयासों का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों में भी विद्या भारती के संस्थान अच्छी शिक्षा देते हैं। संस्थान के विद्यालयों, शिक्षा की गुणवत्ता की सराहना करते हुये श्री चौहान ने कहा कि विद्या भारती, समाज धारित और पोषित संस्थान है। सहयोग में मात्रा नहीं, श्रद्धा और सहयोग भाव महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने रामचरित्र मानस के प्रसंग के उल्लेख में बताया कि सेतु बांध के निर्माण में महावीर वानरों के साथ ही रेत के कुछ कण लाने वाली गिलहरी के सहयोग को भी भगवान श्रीराम ने बहुत महत्वपूर्ण बताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष, विद्या भारती शिक्षा संस्थान श्री गोविंद शर्मा ने कहा कि विद्या भारती हर क्षेत्र के पहुँच और साधन विहीन क्षेत्रों में उच्चतर माध्यमिक स्तर तक शिक्षा देने का कार्य कर रही है। अगले शिक्षा सत्र से महाविद्यालयीन शिक्षा का कार्य भी संस्थान द्वारा प्रारंभ किया जायेगा। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में विद्या भारती संस्थान के खिलाड़ी विद्यार्थियों ने 50 स्वर्ण पदक सहित 150 पदक जीते हैं। विद्या भारती को सर्वाधिक अनुशासित टीम का पदक भी प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में बताया गया कि शोध केन्द्र के निर्माण पर 3.5 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है। कुल 24 हजार वर्ग फिट में बनने वाले इस बहुमंजिला भवन में 12 आवासीय-कक्ष, 2 सभा-कक्ष, भोजन-कक्ष, पुस्तकालय सहित शिक्षण-प्रशिक्षण केन्द्र की सभी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर विद्या भारती शिक्षा संस्थान के सह संगठन मंत्री श्री रामअरावकर, मध्यप्रांत के अध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता सहित शिक्षा संस्थान के पूर्व, वर्तमान पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 18 April 2018

  एमपी की धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज विभागीय कार्यों की समीक्षा की। श्रीमती सिंधिया ने मंदिरों के जीर्णोंद्धार के प्रस्तावों के प्राक्कलन तैयार करने की वर्तमान व्यवस्था, निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग एवं निर्माण स्थलों का भ्रमण, मंदिरों को शासन संधारित घोषित करने की नीति पर विस्तृत चर्चा की। इसके अतिरिक्त शासन संधारित मंदिरों की परिसम्पत्तियों (राज्य एवं राज्य के बाहर स्थित भूमि, भवन आदि) का डाटाबेस तैयार करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व श्री मनोज श्रीवास्तव तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 17 April 2018

  कोलार के महाबली नगर में पार्क बनने का रास्ता साफ हो गया हैं। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने रविवार को इसका भूमि पूजन किया। लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र में 25 लाख रुपए की लागत से पार्क का विकास किया जाएगा। स्थानीय रहवासी इसके लिए बहुत समय से मांग कर रहे थे।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक को 151 फीट लंबी माला पहना कर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कोलार क्षेत्र के बंजारी दशहरा मैदान में होने वाले 51 जोड़ों के विवाह होने के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा भी की गई।भूमि पूजन के दौरान पार्षद पवन बौराना, अमित शुक्ला, दीपक माथुर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 16 April 2018

  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार अनुभूति कार्यक्रम शुरू करेगी, जिसमें विद्यार्थियों को गाँव ले जाया जायेगा। गाँव में आज भी मिलजुलकर जीने की कला और सहयोगी जीवन मिलता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास पर अनुभूति संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में गाँवों में रहकर आने वाले विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गाँव का जीवन अद्भुत है। गाँव में सब एक परिवार के जैसे मिलकर रहते हैं। भारतीय परम्परा और संस्कृति आज भी गाँवों में मिलती है। गाँवों में आवश्यक सुविधाएँ पहुँचाई जायें, पर गाँव के मूल प्राण सहज और सरल जीवन समाप्त नहीं होना चाहिये। बेटी के विवाह में आज भी पूरा गाँव व्यवस्थाओं में लग जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले दशक में प्रदेश के गाँवों में सड़क सुविधाएँ बढ़ाई गई हैं। आज प्रदेश के 95 प्रतिशत गाँव पक्की सड़कों से जुड़ गये हैं। दिसम्बर 2018 तक प्रदेश के सारे गाँव पक्की सड़कों से जुड़ जायेंगे। गाँव में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। नल-जल योजनाओं के माध्यम से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। गाँव में छोटे रोजगार बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम की मदद से गाँव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। श्री चौहान ने इस मौके पर अनुभूति कार्यक्रम के फोल्डर का विमोचन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अनुभव पर आधारित डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया। श्री प्रफुल्ल अकांत ने कहा कि विद्यार्थी भविष्य के भारत की राष्ट्रशक्ति है। देश तेजी से प्रगति कर रहा है। इस बदलाव में विद्यार्थी मेधा भारतीय संस्कृति का अनुभव कर गाँवों के विकास एवं उन्नति में योगदान दे सकें, यह प्रयास अनुभूति प्रकल्प में किया गया है। विकासार्थ विद्यार्थी के राष्ट्रीय संयोजक श्री सचिन दवे ने अनुभूति प्रकल्प की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने 15 से 18 मार्च तक गाँव में प्रवास किया। गाँव के परिवेश से रू-ब-रू हुये। संस्कृति की संवेदनाओं से साक्षात्कार किया। निस्वार्थ, आत्मीय, सरल और संतोषी ग्रामीण जीवन दर्शन के अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पत्रकारिता, इंजीनियरिंग, मेडिकल, पॉलीटेक्निक और मानविकी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने गाँव दर्शन के अनुभवों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण संस्कृति की आत्मीय सामुदायिकता, परमार्थ और प्रदूषण मुक्त जीवनशैली के अनुभवों का ब्यौरा दिया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी श्री दीपक पालीवाल, डॉ. प्रज्ञेश अग्रवाल, श्री बंटी चौहान सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 13 April 2018

  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि स्टार्टअप भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य देश में स्टार्टअप्स और नये विचारों के लिए एक मजबूत परिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है, ताकि देश का आर्थिक विकास हो एवं बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न हों। यह पहल युवाओं को उद्योगपति और उद्यमी बनाने का अवसर प्रदान करने के लिए की गई है। उन्होंने ये बात राजीवगांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्टार्टअप लीडरशिप पर आयोजित कार्यशाला के उदघाटन समारोह में कही। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्टार्टअप पॉलिसी एवं विश्वविद्यालय के न्यूज लेटर का विमोचन किया। राज्यपाल ने कहा कि स्टार्टअप का अर्थ देश के युवाओं को बैंकों के माध्यम से वित्त सहायता प्रदान करना है, जिससे उनकी शुरूआत बेहतर मजबूती के साथ हो और वे भारत में आर्थिक रोजगार सृजन कर सकें। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। केवल सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर ही हम भरोसा करें, यह संभव नहीं है। इसके लिए उद्योग जगत तथा अन्य कारोबारी संस्थाओं को विश्वविद्यालय से सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत अपनी मांग और आवश्यकताओं से विश्वविद्यालयों को परिचित कराये, जिससे विश्वविद्यालय ऐसे कार्यक्रम और ऐसे प्रशिक्षण आयोजित कर सकें, जिससे युवा सीधे ही उद्योगों के काम आ सकें। छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ नवीन उत्पाद एवं अभिनव प्रयोग पर भी ध्यान दिया जाये। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दीपक जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ बातें नहीं करते हैं, उन्होंने देश को विश्व स्तर पर पहुंचाया है। उनके द्वारा युवाओं के लिए चलाये जा रहे स्टार्टअप कार्यक्रम की आज सबसे ज्यादा उपयोगिता है। इस कार्य के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जायेगी। प्रारंभ में 10 करोड़ रूपये से ज्यादा राशि दी जायेगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. ए.पी. मित्तल ने कहा कि इस योजना का सही अर्थ यही है कि हम जॉब के पीछे न भागें, बल्कि हम में दूसरे को जॉब देने की क्षमता हो। राजीवगांधी प्रौद्यागिकी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सुनील कुमार ने बताया कि 100 छात्रों को स्टार्टअप के तहत एक लाख रूपये अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने राज्यपाल के निर्देशानुसार बिशन खेड़ी गावं को गोद लिया गया है। इस अवसर पर टाटा कन्सलटेन्सी के प्रमुख श्री अभिताप तिवारी और प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्री संजय बंधोपाध्याय भी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 13 April 2018

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में आज यहां प्रजापति समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समाज ने श्री चौहान का जनहितैषी योजनाओं के लिये पारंपरिक साफा पहनाकर अभिनंनदन किया। श्री चौहान ने कहा कि प्रजापति कुंभकार समाज परिश्रमी, ईमानदार और मददगार समाज है। कलाधर्मी प्रजापति समाज माटी को भी विभिन्न कलारूप देने की प्रतिभा रखता है। इसलिये इसमें प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज ने बेटियों का सम्मान किया है और उन्हें आगे बढने में मदद की है। श्री चौहान ने कहा कि प्रतिभाओं की पढाई-लिखाई का पूरा खर्च सरकार उठायेगी। प्रजापति समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री मनोज प्रजापति द्वारा माँग-पत्र प्रस्तुत करने पर श्री चौहान ने कहा कि मांगों का परीक्षण कर समाज की बेहतरी के हर संभव कदम उठाये जायेंगे। इस अवसर पर सांसद श्री आलोक संजर, राज्य माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामदयाल प्रजापति और बड़ी संख्या में समाज के बन्धु उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 9 April 2018

पुरातत्व एवं शैल चित्रकला के विद्वान डॉ. वाकणकर की पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कोलार के पुरातत्ववेत्ता एवं शैल चित्रकला विशेषज्ञ डॉ. नारायण व्यास का सम्मान किया गया। डॉ. व्यास ने कार्यक्रम में डॉ. वाकणकर की उपलब्धि व शैल चित्रकला पर उनके योगदान को विस्तार से बताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुरातत्व और शैल चित्रकला से जुड़े विशेषज्ञ उपस्थित हुए।

Kolar News

Kolar News 7 April 2018

भोपाल में अभी से बीते साल से तीन गुना ज्यादा जलसंकट गहरा गया है। इसका कारण तालाबों और बांधों का जलस्तर तेजी से घटना है। जिसके कारण निगम घरों तक पर्याप्त मात्रा में पानी सप्लाई नहीं कर पा रहा है। यूं तो राजधानी में जनवरी से ही जल संकट छाने लगा था, लेकिन अप्रैल आते-आते यह और बढ़ रहा है। दरअसल, आईएसबीटी स्थित नगर निगम के कॉल सेंटर में पानी की समस्या को लेकर सर्वाधिक शिकायतें आ रही हैं। बीते 90 दिनों में 900 शिकायतें सिर्फ जलसंकट को लेकर आई हैं। जबकि बीते साल अब तक मात्र 413 शिकायतें ही आई थीं। मई तक यदि ऐसी ही स्थिति रही तो राजधानी में भीषण जलसंकट गहरा जाएगा। बारिश के मौसम को आने में अभी तीन महीने बाकी है, वहीं राजधानी में जलसंकट गहराने लगा हैं। मार्च 2018 में सबसे ज्यादा 416 शिकायतें पानी की समस्या की निगम के कॉल सेंटर में दर्ज की गई। जबकि पिछले साल मार्च 2017 में यह आंकड़ा केवल 173 था। जलसंकट का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि राजधानी में रोजाना 104 एमजीडी पानी की सप्लाई की आवश्यकता है। लेकिन, निगम सिर्फ 90 एमजीडी ही सप्लाई कर रहा है। निगम कॉल सेंटर में सबसे ज्यादा शिकायत तय समय सीमा से कम पानी सप्लाई होने की है। मतलब निगम द्वारा कम समय के लिए ही पानी सप्लाई किया जा रहा है। सप्लाई का दबाव कम और पाइप लाइन लीकेज की भी शिकायतें हैं। नवदुनिया ने पाया कि सोमवार को कॉल सेंटर में दोपहर 1 से 2.30 बजे तक पानी से संबंधित कई शिकायतें दर्ज हुई। साकेत नगर निवासी भुपेंद्र ठाकुर ने तय समय सीमा से कम पानी सप्लाई की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, जहागीराबांद निवासी इरशाद अली ने भी प्रेशर कम होने और कम पानी सप्लाई की शिकायत दर्ज कराई। निगम अधिकारियों ने बताया कि कॉल सेंटर पर पानी को लेकर आ रही समस्यों का तत्काल निराकरण किया जा रहा है। लेकिन, कई बार ऐसी भी स्थिति होती है कि समस्या हल करने में समय लगता है। इस स्थिति में निगम कॉल सेंटर पानी टैंकर की निशुल्क व्यवस्था करता है। एक दिन में ऐसे 4 से 10 टैंकर सप्लाई किए जा रहे हैं। अल्प वर्षा के कारण शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बड़े तालाब का फुल टेंक लेबल 1666.8 से इस बार 5.3 फीट कम रहा। वहीं शहर को 30 एमजीडी पानी सप्लाई बड़े तालाब से ही होती है। इसी कारण रोजना 0.067 फीट जल स्तर कम होता जा रहा है। भूमिगत जलस्तर भी गिरना जलसंकट का बड़ा कारण है। दो साल पहले अधिकांश क्षेत्रों में 120 से 170 फीट तक पानी मिल जाता था। अब कोलार, नीलबड़, रातीबड़ और सीहोर रोड की कई कॉलोनियों में 1000 फीट तक बोर करना पड़ रहा है। बाकी क्षेत्रों में जहां 200 फीट की गहराई में पानी मिल जाता था वहीं अब 500 से 700 फीट तक भूमिगत जल मिल रहा है। नगर निगम की पुरानी और नई पाइप लाइनों से रोजाना 15 एमजीडी पानी लीकेज से बर्बाद होता है। शहर में ऐसे दर्जनों स्थान है जहां से निगम की लापरवाही के कारण पानी बर्बाद हो रहा है। गौरतलब है कि 135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी की आवश्यकता के अनुसार बर्बाद हो रहे पानी से 5 लाख लोगों की जल समस्या रोजाना हल हो सकती है। वहीं, शहर की बड़ी इमारतों और सरकारी भवनों में भी जल संरक्षण के लिए बेहद जरूरी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी नहीं लगाया गया है। बड़ा तालाब का जल स्तर मार्च 2017- 1663.85 फीट मार्च 2018- 1655.43 फीट अंतर- 8.42 फीट कम यहां से पानी सप्लाई 30 एमजीडी प्रतिदिन   कोलार डेम का जल स्तर मार्च 2017- 453.23 मीटर मार्च 2018- 440.27 मीटर अंतर- 12.96 मीटर कम यहां से पानी सप्लाई 35 एमजीडी प्रतिदिन कोलार इलाका ,अवधपुरी, गोविंदपुरा, लालघाटी, शाहजहांनाबाद, कोहेफिजा, अयोध्या नगर, साकेत नगर, सुंदरनगर, विद्या नगर, बरखेड़ा, शक्ति नगर, चांदबड़, करोंद और अशोका गार्डन, बरखेड़ी पठानी, पीरगेट, कल्पना नगर, इंद्रपुरी, सोनागिरी, आनंद नगर, लालघाटी, अंबेडकर नगर, चूना भट्टी, पूर्वांचल जैसे कई अन्य क्षेत्रों में पानी की समस्या है। बीते एक माह से इन क्षेत्रों में टैंकर्स से पानी सप्लाई भी किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि निगम एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई का निर्णय ले सकता है। इस बार भी 2008 जैसे ही हालत पैदा हो रहे हैं। तब बड़े तालाब का जल स्तर 1655 फीट तक पहुंच गया था जब शहर में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई की व्यवस्था शुरू की थी। साल 2013 में भी अल्प वर्षा के कारण यही व्यवस्था अपनाई।

Kolar News

Kolar News 3 April 2018

  कोलार इलाके में चेक बाउंस के मामले का वारंट तामील कराने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपित के परिवार ने हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि बेटी मौके से फरार हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर को हुई। कोलार पुलिस के मुताबिक चेक बाउंस के 138 के मामले में वारंट तामील कराने कोलार थाना की पुलिस टीम दोपहर 12ः30 बजे 164,बी-दानिश कुंज पहुंची थी। टीम में एसआई मनीषा,आरक्षक पूजा,हवलदार इमरान और महेंद्र शामिल थे। पुलिस पूछताछ कर रही थी,तभी आरोपित सीमा तिवारी और उनकी बेटी ने गाली गलौज करते हुए घर में रखे बर्तनों से पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपित महिला का पति घर की निचली मंजिल पर था। पुलिस ने किसी तरह सीमा को हिरासत में ले लिया,लेकिन उनकी बेटी वहां से भाग निकली। पुलिस सीमा को लेकर थाने पहुंची,तो पीछे-पीछे उनके पति राघवेंद्र तिवारी और बेटा रितिक भी थाने पहुंच गए। उन लोगों ने भी पुलिस से अभद्रता की तो पुलिस ने पिता पुत्र को भी सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में हिरासत में ले लिया।  

Kolar News

Kolar News 31 March 2018

भले ही नगर निगम प्रशासन हाल ही में कोलार के ललिता नगर पानी की टंकी से केरवा के पानी की सप्लाई वार्ड-83 में आने वाले फाइन एवेन्यू फेस-1 कॉलोनी शुरू कर दी हो। लेकिन कॉलोनी में 180 घर हैं। जिनमें अब तक सिर्फ 50 नल कनेक्शन ही हुए हैं। 100 के करीब फॉर्म भरवाए गए हैं। अब समय पर नगर निगम प्रशासन 2500-2500 रुपए लेकर लोगों के नल कनेक्शन नहीं करा पा रहा। न ही स्थानीय रहवासियों से नल कनेक्शन के लिए अपील की जा रही। शुरुआती दो दिनों तक नगर निगम ने खानापूर्ति करने नल कनेक्शन के लिए अपील कराई। इसके बाद नल कनेक्शन लेने के लिए लोगों से कहना बंद कर दिया है। ऐसे में लोग नल कनेक्शन के लिए फॉर्म जमा नहीं कर रहे। वहीं जिन लोगों ने फॉर्म जमा किए हैं, उनके नल कनेक्शन नहीं हो रहे। इससे कोलार में पानी की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही।  फाइन एवेन्यू कॉलोनी में नियमित नहीं हो रही पानी की सप्लाई नगर निगम फाइन एवेन्यू में नियमित रूप से पानी की सप्लाई शुरू नहीं करा पा रहा। न ही पानी देने का कोई समय दिया है। जिससे लोग आसानी से पानी भर सकें। रहवासियों की शिकायत है कि अभी तो पानी मटमैला व चिपचिपा आ रहा है। जब तक लगातार एक सप्ताह तक पानी की सप्लाई नहीं होगी, तब तक पीने योग्य पानी नहीं आएगा। लेकिन निगम नियमित पानी सप्लाई नहीं कर रहा है। इससे पाइपलाइन साफ नहीं हो पा रही और गंदा पानी आ रहा है। लोग फॉर्म जमा करने के एक से दो दिन नल कनेक्शन का इंतजार करते हैं। उसके बाद जलकार्य शाखा के सहायक यंत्री आशीष मार्तण्ड व अन्य कर्मचारियों को फोन करते हैं। लेकिन मार्तण्ड फोन नहीं उठाते। केरवा पेयजल योजना का काम कर रही एजेंसी के अधिकारी भी नहीं सुनते। इससे आम जनता परेशान है। नियमित रूप से केरवा का पानी नहीं मिल रहा।

Kolar News

Kolar News 27 March 2018

संजय नगर से गायब है एक साल से नाबालिग बच्ची   आम आदमी पार्टी की महिला शक्ति ने कान्हा कुंज फेस-2 की संजय नगर झुग्गी बस्ती से गायब बच्ची को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आप की महिला कार्यकर्ताओं ने कोलार की बिटिया को ढूंढकर उसके माता-पिता को सौंपने के लिए मुहिम की चलाई हुई है। इस दौरान आप की महिला शक्ति ने चेतावनी दी कि 10 दिन के भीतर अगर कोलार की बिटिया को नहीं ढूंढा गया तो पार्टी सरकार और प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।  इस मौके पर आप महिला शक्ति की जिला संयोजिका रीना सक्सेना ने बताया कि संजय नगर से जय प्रकाश गोखले जी की 15 वर्षीय बच्ची अचानक गायब हो गई थी।  नाबालिग बच्ची को गायब करने में जिन लोगों पर संदेह है उनके खिलाफ कोलार थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज है। घटना के एक साल बाद भी इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह प्रशासन क घोर लापरवाही और सुस्ती को दिखाता है। इस मामले में आप की महिला शक्ति ने एडीजीपी अरुणा मोहन राव को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

Kolar News

Kolar News 25 March 2018

आखिरकार नगर निगम प्रशासन ने केरवा के पानी की वार्ड-83 में सप्लाई बुधवार से शुरू कर दी। पानी की सप्लाई की शुरुआत फाइन एवेन्यू कॉलोनी से किया गया। फिलहाल वर्तमान में केरवा का पानी फाइन एवेन्यू कॉलोनी के 180 घरों में सप्लाई किया जाएगा। वार्ड-83 में नगर निगम प्रशासन नल कनेक्शन लेने के लिए लोगों से अपील कर चुका है। लेकिन, लोगों का विरोध है कि नल कनेक्शन का शुल्क 10 हजार रुपए बहुत ज्यादा है। इसे कम किया जाए। लोगों का कहना है कि हम सालों से संपत्ति कर के साथ जल कर भी जमा कर रहे हैं। ऐसे में निगम को नल कनेक्शन का शुल्क कम कर देना चाहिए। इसके लिए रहवासी समितियां और स्थानीय लोग नगर निगम सहायक यंत्री आशीष व्यास से लेकर निगम कमिश्नर तक शिकायत कर चुके हैं। विधायक व पार्षदों से भी नल कनेक्शन शुल्क काम कराने की गुहार लगा चुके हैं। अप्रैल तक पूरे कोलार को केरवा का पानी मिलना मुश्किल क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने 25 दिसंबर को केरवा पेयजल योजना का लोकार्पण किया था। इस दौरान स्थानीय लोगों से वादा किया था कि मार्च तक पूरे कोलार में केरवा का पानी सप्लाई शुरू हो जाएगा। योजना के तहत ऑर्चर्ड पैलेस, बंजारी, नयापुरा, ललिता नगर और बैरागढ़ चीचली में बनाई 20-20 लाख लीटर की टंकियों से पानी सप्लाई किया जाना है। 25 दिसंबर को ऑर्चर्ड पैलेस और बंजारी पर बनी टंकियों से वार्ड-80 और 82 की कॉलोनियों में केरवा का पानी सप्लाई शुरू की गई। अब ललिता नगर की टंकी से फाइन एवेन्यू में पानी सप्लाई किया है। अभी नयापुरा और बैरागढ़ चीचली की टंकी से केरवा का पानी सप्लाई किया जाना है। लेकिन काम की धीमी रफ्तार को देखकर नहीं लग रहा है कि अप्रैल में भी केरवा का पानी पूरे कोलार को मिलने लगे।  

Kolar News

Kolar News 22 March 2018

  राज्यपाल पटेल से गुजरात के किसान प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य भेंट राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मध्यप्रदेश में क्रियान्वित आत्मा प्रोजेक्ट में भाग लेने आये मेहसाना (गुजरात) के 50 किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने आज राजभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने किसानों से कहा कि आत्मा प्रोजेक्ट से जो सीखा है, उसका स्वयं क्रियान्वयन करें और दूसरे किसान भाइयों को भी समझाएं। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि किसान अपनी आय बढ़ाने के लिये अब पशुपालन और अन्य कारोबार पर भी ध्यान केन्द्रित करें। कृषि पर आधारित उद्योगों को अपनायें। श्रीमती पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में पानी की कमी के बावजूद किसान खेती और इससे जुड़े कारोबार के जरिये अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। राज्यपाल ने किसानों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' नारे पर अमल करें। प्रतिनिधि मंडल में शामिल किसान श्री जिगनेश चौधरी ने राज्यपाल को आत्मा प्रोजेक्ट के अध्ययन बारे में अपने अनुभव बताये। प्रतिनिधि मंडल ने जबलपुर, इंदौर और देवास का दौरा किया तथा वहां किसानों द्वारा खेती के साथ-साथ अन्य कारोबार अपनाकर आमदनी बढ़ाने के प्रयासों का अध्ययन किया।    

Kolar News

Kolar News 15 March 2018

  पंजीयन की कार्यवाही होगी 20 जिलों में  प्रति हेक्टेयर एवं प्रति क्विंटल लागत मूल्य की गणना के लिये समिति गठित    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश में भावांतर भुगतान योजना में लहसुन उत्पादकों के पंजीयन का कार्य 15 मार्च से शुरू हो रहा है। पंजीयन का कार्य 31 मार्च तक होगा। पंजीयन के संबंध में प्रदेश के 20 जिलों के कलेक्टरों को प्रमुख सचिव किसान-कल्याण तथा कृषि विभाग डॉ. राजेश राजौरा ने पत्र लिखकर आवश्यक निर्देश दिये हैं। लहसुन उत्पादक किसानों का पंजीयन एक हजार हेक्टेयर से अधिक लहसुन बोनी के 20 जिलों की प्राथमिक कृषि साख समितियों तथा मंडी समितियों में भावांतर भुगतान योजना पोर्टल पर किया जायेगा। जिन 20 जिलों में पंजीयन का कार्य होगा, उनमें नीमच, रतलाम, उज्जैन, मन्दसौर, इन्दौर, सागर, छिन्दवाड़ा, शिवपुरी, शाजापुर, राजगढ़, छतरपुर, आगर-मालवा, गुना, धार, देवास, सीहोर, रीवा, सतना, भोपाल और जबलपुर शामिल हैं। कृषि लागत की गणना के लिये समिति का गठन राज्य शासन ने प्रदेश में खरीफ एवं रबी फसलों की कृषि एवं उद्यानिकी फसलों के प्रति हेक्टेयर एवं प्रति क्विंटल लागत मूल्य की गणना के लिए समिति का गठन भी किया है। समिति की पहली बैठक 15 मार्च को होगी। समिति के अध्यक्ष कुलपति, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर होंगे। समिति के सदस्य सचिव संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास होंगे। समिति के अन्य सदस्य आयुक्त उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था हैं। प्रधान वैज्ञानिक कृषि अर्थशास्त्र राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में श्री ओम ठाकुर (सिवनी), श्री नारायण सिंह पटेल (नरसिंहपुर) और श्री अश्विनी सिंह चौहान (उज्जैन) को शामिल किया गया है। समिति खरीफ एवं रबी फसलों की राज्य शासन द्वारा विर्निदिष्ठ की गई कृषि एवं उद्यानिकी फसलों की प्रति हेक्टेयर एवं प्रति क्विंटल मध्यप्रदेश की औसत लागत मूल्य की गणना कर राज्य शासन को गणना पत्रक अनुसार जानकारी 7 दिवस में प्रस्तुत करेगी।  

Kolar News

Kolar News 15 March 2018

मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड में स्थापित उद्यमिता विकास सेल में विश्व महिला दिवस पर 'स्व-रोजगार से महिला सशक्तिकरण'' विषय पर कार्यशाला की गई। कार्यशाला में उद्यम स्थापना की प्रक्रिया तथा शासकीय स्व-रोजगार योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड श्री संजीव सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिये जरूरी है कि छात्राएँ स्वयं का उद्यम स्थापित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में उद्यमिता विकास सेल आपकी पूरी मदद करेगा। संयुक्त आयुक्त ग्रामीण विकास श्री के.के. श्रीवास्तव सहित अन्य विषय-विशेषज्ञों ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। एडीशनल सीईओ श्री जी.एन. अग्रवाल ने बताया कि उद्यमिता विकास सेल द्वारा नियमित रूप से परामर्श सत्र, उन्मुखीकरण कार्यक्रम तथा स्टार्ट-अप में इच्छुक कुशल युवाओं को स्व-रोजगार संबंधी जरूरी जानकारी दी जाती है।  

Kolar News

Kolar News 9 March 2018

  भोपाल में महिलाओं के विरूद्ध हिंसा रोकने एवं सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में कार्य योजना बनाने के लिये बुधवार को मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मध्यप्रदेश पुलिस और शैफील्ड हैलम विश्वविदयालय (यूनाइटेड किंगडम) के साथ एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर हुए। शैफील्ड हैलम विश्वविदयालय का अध्ययन दल मध्यप्रदेश में महिलाओं के विरूद्ध हिंसा और अपराध रोकने के लिये वन स्टाप सेंटर स्थापित करने जैसे नवाचारी प्रयासों का अध्ययन करेगा और यूके के अनुभवों को साझा करेगा। यह अध्ययन दल मध्यप्रदेश पुलिस को प्रदेश की सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि में और प्रभावी रूप से कार्य करने के लिये सुझाव देगा। इसके अलावा पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने, उनके अधिकारों का संरक्षण करने और उनकी सुरक्षा के लिये राज्य सरकार के प्रयासों का अध्ययन करेगा। साथ ही, नव-नियुक्त पुलिस अधिकारियों और फील्ड में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के लिये प्रशिक्षण की रूपरेखा भी तैयार करेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में महिलाओं की पुलिस में भर्ती में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, ताकि वे स्वयं को सशक्त बनाने के साथ अपने अधिकारों की रक्षा भी कर सकें। अध्ययन दल ने विदिशा में स्थापित गुलमोहर महिला सुरक्षा केन्द्र की कार्य-प्रणाली के अध्ययन के साथ अनुसंधान काम की शुरूआत कर दी है। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, अपर मुख्य-सचिव गृह श्री के.के. सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री आर. के. शुक्ला, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री आदर्श कटियार और चीफ सुपरिटेंडेंट (महिला सुरक्षा) यू.के. सुश्री कैरी स्मिथ उपस्थित थीं।  

Kolar News

Kolar News 7 March 2018

  हैप्पीनेस इंडेक्स पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन  मध्यप्रदेश में आनंद विभाग मेटिव सेन्टर, इजरायल और रेखी फाउंडेशन के सहयोग से प्रदेश के विद्यालयों तक पहुंचेगा। इसके जरिये आनंद विभाग की गतिविधियों के विस्तार से विद्यार्थी वर्ग भी लाभान्वित होगा। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों की भावनात्मक आवश्यकताओं को देखते हुए उनके सम्पूर्ण सार्थक जीवन के निर्माण के उद्देश्य से उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास पर ध्यान दिया जाएगा। विशेषकर इसके लिए पॉयलेट आधार पर 10 विद्यालय चयनित किए जा रहे हैं। इनमें पाँच विद्यालय भोपाल और पाँच जबलपुर के होंगे। विद्यालयों का चयन कर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का कार्य दो जुलाई से प्रारंभ होगा। यह बात आनंद विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने हैप्पीनेस इंडेक्स पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन अवसर पर कही। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने नागरिकों की संतुष्टि के विभिन्न पैरामीटर पर कार्य करने के लिए आनंद विभाग का गठन किया है। सभी के पास आनंद और खुशी का वातावरण निर्मित करने का प्रयास है। मध्यप्रदेश में चूंकि सर्वप्रथम आनंद विभाग का गठन हुआ है, इसलिए सर्वथा मौलिक पद्धतियों का उपयोग कर आम लोगों के जीवन में प्रसन्नता बढ़ाने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की देश की संचालक सुश्री मरीना वाल्टर ने सत्र के दौरान विभिन्न लोगों से प्रश्नोत्तर के मध्यम से चर्चा की। सुश्री वाल्टर ने कहा कि मध्यप्रदेश ने हैप्पीनेस जैसे नए और प्रासंगिक विषय पर विभाग के गठन करने और अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। यह कार्यशाला प्रसन्नता को नापने के लिए विषयों के निर्धारण और नवीन विधियों के विकास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यूएनडीपी द्वारा ऐसे कार्यों को सदैव समर्थन दिया जाता है। हैप्पीनेस के क्षेत्र में भारत सहित अन्य देशों में गतिविधियों के संचालन में संलग्न एवं अन्य संस्थानों को सक्रिय सहयोग देने वाले विषय-विशेषज्ञ प्रो. एस.एस.रेखी ने आनंद विभाग और मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी जगह खुशी का माहौल हो, इसके लिए आपके चेहरे पर सदैव मुस्कान बनी रहना चाहिए। कार्यशाला के दो दिवस में चलने वाले समानांतर सत्र के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। इसमें राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम की अध्यक्षता में हुए समानांतर सत्र का प्रेजेंटेशन सुश्री राधिका पुंशी ने दिया। इसी प्रकार सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री विश्वपति त्रिवेदी की अध्यक्षता वाले सत्र का श्री डेविड जोंस, डॉ. आर.एस. पिल्लई के सत्र का श्री प्रतीप नायक और डॉ. हाईडी कार्स्ट तथा श्री एस.एस. रेखी की अध्यक्षता में हुए समानांतर सत्र का प्रेजेंटेशन सुश्री लीलावती कृष्णन ने दिया। विभिन्न सत्रों में आनंद के भिन्न-भिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इसमें सभी विशेषज्ञों के आवश्यक सुझावों का समावेश कर विभिन्न बिन्दु और प्रश्न तैयार किए गए। समापन सत्र का संचालन राज्य आनंद संस्थान के अधिकारी श्री लोकेन्द्र ठक्कर ने किया।  

Kolar News

Kolar News 24 February 2018

हैप्पीनेस इंडेक्स पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन  मध्यप्रदेश में आनंद विभाग मेटिव सेन्टर, इजरायल और रेखी फाउंडेशन के सहयोग से प्रदेश के विद्यालयों तक पहुंचेगा। इसके जरिये आनंद विभाग की गतिविधियों के विस्तार से विद्यार्थी वर्ग भी लाभान्वित होगा। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों की भावनात्मक आवश्यकताओं को देखते हुए उनके सम्पूर्ण सार्थक जीवन के निर्माण के उद्देश्य से उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास पर ध्यान दिया जाएगा। विशेषकर इसके लिए पॉयलेट आधार पर 10 विद्यालय चयनित किए जा रहे हैं। इनमें पाँच विद्यालय भोपाल और पाँच जबलपुर के होंगे। विद्यालयों का चयन कर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का कार्य दो जुलाई से प्रारंभ होगा। यह बात आनंद विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने हैप्पीनेस इंडेक्स पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन अवसर पर कही। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने नागरिकों की संतुष्टि के विभिन्न पैरामीटर पर कार्य करने के लिए आनंद विभाग का गठन किया है। सभी के पास आनंद और खुशी का वातावरण निर्मित करने का प्रयास है। मध्यप्रदेश में चूंकि सर्वप्रथम आनंद विभाग का गठन हुआ है, इसलिए सर्वथा मौलिक पद्धतियों का उपयोग कर आम लोगों के जीवन में प्रसन्नता बढ़ाने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की देश की संचालक सुश्री मरीना वाल्टर ने सत्र के दौरान विभिन्न लोगों से प्रश्नोत्तर के मध्यम से चर्चा की। सुश्री वाल्टर ने कहा कि मध्यप्रदेश ने हैप्पीनेस जैसे नए और प्रासंगिक विषय पर विभाग के गठन करने और अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। यह कार्यशाला प्रसन्नता को नापने के लिए विषयों के निर्धारण और नवीन विधियों के विकास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यूएनडीपी द्वारा ऐसे कार्यों को सदैव समर्थन दिया जाता है। हैप्पीनेस के क्षेत्र में भारत सहित अन्य देशों में गतिविधियों के संचालन में संलग्न एवं अन्य संस्थानों को सक्रिय सहयोग देने वाले विषय-विशेषज्ञ प्रो. एस.एस.रेखी ने आनंद विभाग और मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी जगह खुशी का माहौल हो, इसके लिए आपके चेहरे पर सदैव मुस्कान बनी रहना चाहिए। कार्यशाला के दो दिवस में चलने वाले समानांतर सत्र के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। इसमें राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम की अध्यक्षता में हुए समानांतर सत्र का प्रेजेंटेशन सुश्री राधिका पुंशी ने दिया। इसी प्रकार सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री विश्वपति त्रिवेदी की अध्यक्षता वाले सत्र का श्री डेविड जोंस, डॉ. आर.एस. पिल्लई के सत्र का श्री प्रतीप नायक और डॉ. हाईडी कार्स्ट तथा श्री एस.एस. रेखी की अध्यक्षता में हुए समानांतर सत्र का प्रेजेंटेशन सुश्री लीलावती कृष्णन ने दिया। विभिन्न सत्रों में आनंद के भिन्न-भिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इसमें सभी विशेषज्ञों के आवश्यक सुझावों का समावेश कर विभिन्न बिन्दु और प्रश्न तैयार किए गए। समापन सत्र का संचालन राज्य आनंद संस्थान के अधिकारी श्री लोकेन्द्र ठक्कर ने किया।  

Kolar News

Kolar News 24 February 2018

हबीबगंज रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट के तहत दो अंडर ग्राउंड सब वे बनाए जा रहे हैं। दोनों सब-वे का काम इस साल मई तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद मौजूदा फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को विस्तार के लिए बंद कर दिया जाएगा। यात्रियों बाहर व प्लेटफार्म पर आने-जाने के लिए सिर्फ सब वे का विकल्प रहेगा।  एक सब वे मौजदा एफओबी के उत्तर तरफ और दूसरा दक्षिण तरफ है। उत्तर की तरफ वाला सब वे एक नंबर प्लेटफार्म की ओर बने मंदिर के पास से शुरू होगा। दूसरा यहां से करीब 200 मीटर दूर इटारसी छोर की ओर। दोनों का काम करीब 60 फीसदी पूरा हो गया है। अंदर-अंदर खुदाई का काम हो गया है। अब इसे प्लेटफार्म से जोड़ने और फर्निशिंग का काम किया जाना है। इसके लिए रेल ट्रैफिक भी रोकना पड़ेगा। सब वे में जाने और बाहर निकलने के लिए एस्केलेटर की सुविधा रहेगी। इसके अलावा प्लेटफार्म के सतह, कवर ओवर शेड, स्टेशन बिल्डिंग बनाने का काम शुरू हो गया है। हबीबगंज स्टेशन का रिडेवलपमेंट कर रही बंसल पाथवे हबीबगंज प्राइवेट लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अबू आसिफ ने बताया कि इस साल दिसंबर तक स्टेशन के रीडेवलपमेंट का काम पूरा हो जाएगा। बता दें कि इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आईआरएसडीसी) से एमओयू के मुताबिक जुलाई तक काम पूरा करना है। इस तरह करीब 7 महीने पहले ही काम पूरा हो सकता है।  

Kolar News

Kolar News 16 February 2018

55 लाख जरूरतमंदों को 513 करोड़ रुपये की मदद  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की पहल पर सामाजिक रूप से पिछड़े और शारीरिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विकास की मुख्य-धारा से जोड़ने के प्रदेश सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय-स्तर पर भी सराहा गया है। प्रदेश को अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा भी गया है। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के माध्यम से 55 लाख जरूरतमंदों को 513 करोड़ की सहायता राशि विभिन्न योजनाओं में दी गई है। आयुक्त सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्री अशोक शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत वर्ष 2006 से अभी तक करीब 4 लाख 27 हजार गरीब जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिये 7 करोड़ 23 लाख रुपये से ज्यादा की राशि सहायता स्वरूप दी जा चुकी है। राज्य सरकार द्वारा सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए वर्ष 2012 से मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत करीब 10 हजार 678 मुस्लिम कन्याओं के निकाह के लिये 19 लाख 54 हजार की सहायता राशि दी गई है। इसी क्रम में सरकार द्वारा शारीरिक रूप से नि:शक्त व्यक्तियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिये नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की गई है। योजना में करीब 10 हजार नि:शक्तजन को दो लाख रुपये के मान से लगभग 197 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना में लगभग 4 लाख 46 हजार खेतिहर मजदूरों को 192 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता राशि दी गई है। यह सहायता बच्चों की छात्रवृत्ति, विवाह सहायता आदि के रूप में दी गई है। सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से 36 लाख हितग्राहियों को 116 करोड़ रुपये की पेंशन राशि ई-पेमेंट के माध्यम से उनके बैंक खातों में प्रतिमाह पहली तारीख को जमा करवाई जा रही है। पेंशन स्वीकृति प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। साथ ही नि:शक्तजन एवं विधवा पेंशन की स्वीकृति के अधिकार पंचायत सचिव को प्रदान कर दिये गये हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक नि:शक्त व्यक्ति का डाटाबेस तैयार करने का विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है। यह प्रक्रिया फरवरी-2017 से प्रारंभ की गई। अभी तक एक लाख 67 हजार कार्ड पोर्टल के माध्यम से बनाये जा चुके हैं। इससे मध्यप्रदेश देश में सर्वाधिक यूनिक डिसएबिलिटी आई.डी. कार्ड जनरेट करने वाला राज्य बन गया है। राज्य सरकार के नि:शक्तजन कल्याण विभाग को उसकी कार्य-प्रणाली के लिये 'सर्वोत्तम नियोक्ता तथा प्लेसमेंट एजेंसी'' का वर्ष 2011-12 एवं वर्ष 2014-15 का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। वरिष्ठ नागरिकों की सेवाओं के लिये राष्ट्रीय 'वयोश्रेष्ठ सम्मान'' वर्ष 2013-14 में प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार नेशनल ई-गवर्नेंस राष्ट्रीय पुरस्कार, वर्ष 2012-13 में स्पर्श पोर्टल, वर्ष 2015-16 में समग्र पोर्टल एवं वर्ष 2016-17 में स्टेट पेंशन पोर्टल के राष्ट्रीय पुरस्कार भी भारत सरकार द्वारा विभाग को दिये गये है  

Kolar News

Kolar News 8 February 2018

मुख्यमंत्री  चौहान ने प्रेरणा संवाद में विद्यार्थियों को बताये सफलता के सूत्र  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ माडल हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में शालेय विद्यार्थियों से प्रेरक संवाद करते हुए उन्हें परीक्षाओं में सफल होने तथा उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। माडल स्कूल में अपने छात्र जीवन के अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं में शानदार सफलता के लिये उन्हें महत्वपूर्ण सूत्र बताये। इस कार्यक्रम को दूरदर्शन और आकाशवाणी के माध्यम से सभी जिलों के विद्यार्थियों ने सुना। मुख्यमंत्री ने सफलता के अमूल्य मंत्र बताते हुये कहा कि सबसे जरूरी है - आत्मविश्वास क्योंकि आत्मविश्वास से शक्ति मिलती है और अपनी क्षमता पहचानने का ज्ञान बढ़ता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुये कहा कि हर विद्यार्थी में भरपूर क्षमता और प्रतिभा है। सिर्फ इसे पहचानकर आगे लाने की आवश्यकता है। उन्होंने तुलसीदास द्वारा रामायण की रचना करने और महाकवि कालिदास का उदाहरण देते हुये कहा कि इन दो महान व्यक्तियों में भरपूर क्षमता और प्रतिभा थी। जिसे उन्होंने स्वयं पहचाना और आज पूरी दुनिया उनका साहित्य पढ़ती है। मुख्यमंत्री ने अपनी कक्षा ग्यारवीं-डी का स्मरण करते हुए कहा कि 11वीं की परीक्षा के समय वे आपातकाल का विरोध करते हुये जेल चले गये थे, लेकिन आत्मविश्वास के साथ पूरी मेहनत करके परीक्षा दी और भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र तथा जीव विज्ञान में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हुये। उसके बाद दर्शन शास्त्र में स्नातकोत्तर में भी अच्छे नंबरों से पास हुये। श्री चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि आत्मविश्वास के साथ सबसे जरूरी है लक्ष्य तय करना। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय किये बिना काम करने से अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते। लक्ष्य हमेशा ऊँचा होना चाहिये। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय करने के साथ ही उसे प्राप्त करने का एक रोडमैप बनाना भी जरूरी है। अपने बनाये रोडमैप पर बिना किसी भटकाव के चलना आवश्यक शर्त है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में कभी-कभी मन भटकना स्वाभाविक है। इसलिये सचेत रहते हुए मन की एकाग्रता जरूरी है। उन्होंने अपने पढ़ाई के दिनों को याद करते हुये बताया कि कैसे परीक्षा के समय मन के भटकाव पर उन्होंने दृढ़ निश्चय के साथ काबू किया। श्री चौहान ने कहा कि लक्ष्य पर एकाग्रता से सफलता मिलती है। उन्होंने गुरू द्रोणाचार्य और शिष्य अर्जुन की कथा सुनाते हुये कहा कि अपने लक्ष्य पर एकाग्र होने और अपनी पूरी ऊर्जा का उपयोग करने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे हमेशा सकारात्मक सोच और ऊर्जा से भरे रहें। किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और प्रसन्नता के साथ सार्थक जीवन जीने का मार्ग तय करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसे सभी उपाय किये हैं जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने और आगे बढ़ने में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आये। उन्होंने मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का संदर्भ देते हुये कहा कि 70 प्रतिशत अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर के उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेने पर उच्च शिक्षा की पढ़ाई का खर्च सरकार भरेगी। उन्होंने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे 85 प्रतिशत नंबर लायें और प्रोत्साहन के रूप में सरकार से लेपटॉप भी प्राप्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बच्चों में इतनी क्षमता और प्रतिभा है कि वे बड़े से बड़े पदों पर पहुंच सकते हैं। विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के सपने को पूरा करने के लिये सरकार हर जरूरी कदम उठायेगी। उन्होंने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि अपने बुजुर्गों, माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें। उन्होंने अपने शिक्षक श्री रतनचंद्र जैन का उल्लेख करते हुये बताया कि कैसे उन्होंने पढ़ना, भाषण देने की कला एवं रामायण की चौपाई का व्याख्यान करना सिखाया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उत्साहपूर्वक प्रसन्नता के साथ पढ़ाई करें। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मॉडल स्कूल में स्थापित स्मार्ट क्लास रूम और ई-लायब्रेरी का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कुँवर विजय शाह, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दीपक जोशी, माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री एस.आर. मोहंती, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी उपस्थित थे। एक क्लिक में 50 लाख विद्यार्थियों को मिली 344 करोड़ की राशि प्रेरणा संवाद के पहले मुख्यमंत्री ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये बनाये गये सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों का शुभारंभ किया। उन्होंने मिशन वन-क्लिक योजना के अंतर्गत 50 लाख विद्यार्थियों को 344 करोड़ रुपये की राशि एक क्लिक में उनके खातों में ट्रांसफर की। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 से शिक्षा विभाग द्वारा विभागों की 30 प्रकार की छात्रवृत्तियों का वितरण शिक्षा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इससे पहले यह राशि कोषालय से बिल द्वारा विद्यार्थियों को दी जाती थी। अब इन सभी छात्रवृत्तियों का भुगतान मिशन वन-क्लिक के माध्यम से बैंको द्वारा सीधे छात्रों के खाते में किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में एक करोड़ 60 लाख विद्यार्थियों को एक हजार 42 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई हैं। शाला सिद्धि अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने 'शाला सिद्धि अभियान'' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें 46 मानकों पर शालाओं का मूल्यांकन होगा। इनके आधार पर शालाओं का अकादमिक उन्नयन किया जायेगा। अच्छा कार्य कर रही शालाओं का प्रोत्साहन किया जायेगा और उन्हें शाला-सिद्धि पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होने एम.पी. कैरियर मोबाइल एप का भी शुभारंभ किया। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनके कैरियर संबंधी मार्गदर्शन के लिये 'एम.पी. कैरियर मोबाइल एप' तैयार किया गया है। इसके माध्यम से सभी विद्यार्थियों का अभिरुचि परीक्षण करके नये सत्र में अप्रैल माह में विद्यार्थियों को रिपोर्ट दी जायेगी तथा रिपोर्ट के आधार पर पालकों एवं विद्यार्थियों की काउंसिलिंग भी की जायेगी। इसी प्रकार विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान 'विमर्श पोर्टल' के माध्यम से किया जायेगा। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी महत्वपूर्ण विषयों पर वीडियो देख पायेंगे और मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकायें, पुराने प्रश्नपत्र तथा मॉडल उत्तर आदि जान सकेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक एवं स्कूलों को भी अकादमिक दृष्टि से सुदृढ़ बनाया जायेगा। वर्ष में दो बार स्कूल अपना स्व-मूल्यांकन भी इसके माध्यम से कर सकेंगे। 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणामों के विश्लेषण के लिये सी.एम. डेशबोर्ड का शुभारंभ किया गया। इससे शैक्षणिक गुणवत्ता के लिये कदम उठाये जायेंगे। उन्होने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिये। विद्यार्थियों से संवाद के बाद उन्होंने छठवीं और नवीं के विद्यार्थियों को नि:शुल्क सायकिलें प्रदान की। लोक शिक्षण आयुक्त श्री नीरज दुबे ने आभार व्यक्त किया।  

Kolar News

Kolar News 3 February 2018

  मध्यप्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति के तहत एक अप्रैल से मोटर वाहन में बैठकर, सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने और उत्पात मचाने को अब दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा। अहाते बंद होने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर नीति में यह प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति शराब के नशे में किसी अपराध को अंजाम देता है तो उसे मदिरापान की स्थिति का लाभ नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में भारतीय दंड विधान संहिता में संशोधन कर सजा देने का प्रावधान करने के लिए गृह विभाग से सिफारिश की जाएगी। वहीं आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कपटी और अस्पष्ट विज्ञापनों को भी दंडनीय बनाया जाएगा। वन्य पर्यटन क्षेत्रों में रिसोर्ट बार को छोड़कर सभी बार लाइसेंस की फीस 20 प्रतिशत बढ़ाई।विदेशी शराब ठेकेदारों को मांग पर एफएल 2एए लाइसेंस दिया जाएगा। यह विशेष बार लाइसेंस कहलाता है। 2018-19 के लिए हैरिटेज होटल एवं टूरिज्म विभाग की होटल छोड़कर अन्य होटल के बार लाइसेंसों की न्यूनतम गारंटी में 15 प्रतिशत वृद्धि। शराब दुकान के नवीनीकरण की स्थिति में विशेषाधिकार राशि नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र में 40 हजार के स्थान पर 50 हजार रुपए और नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्र में 50 हजार की जगह 75 हजार रुपए की।गोदाम स्वीकृति के लिए ली जाने वाली फीस 75 हजार और एक लाख रुपए की।भांग, भांगघोटा व भांग मिठाई की दुकानों की लाइसेंस फीस में दस प्रतिशत की वृद्धि। मध्यप्रदेश सरकार को नई नीति से भले ही 500 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है, लेकिन वाणिज्य कर विभाग अगले वित्तीय वर्ष में आबकारी से 900 करोड़ रुपए ज्यादा कमाएगा। 2017-18 में 8600 करोड़ रुपए राजस्व संग्रहण का लक्ष्य विभाग को दिया गया था, लेकिन हाइवे किनारे की दुकानें और नर्मदा किनारे की दुकानें बंद करने से करीब 500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह माना जा रहा है कि इस साल सरकार को 8100 करोड़ रुपए का राजस्व आबकारी से मिलेगा। जबकि 2018-19 के लिए विभाग को 9000 करोड़ रुपए का टारगेट दिया गया है। वहीं राज्य सरकार शराब पर वैट से अगले वित्तीय वर्ष में 500 करोड़ रुपए कमाएगी, जबकि इस साल का लक्ष्य 450 करोड़ रुपए था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर 20 हजार से कम जनसंख्या वाले क्षेत्रों में राष्ट्रीय या राज्य राजमार्ग से शराब दुकान 220 मीटर दूर होगी। वहीं 20 हजार से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र में जो नगरीय निकाय की श्रेणी में नहीं आते हैं, वहां हाइवे से 500 मीटर दूर होगी। कैबिनेट में आबकारी नीति के प्रस्तुतिकरण के दौरान कुछ मंत्रियों ने सवाल-जवाब भी किए। सूत्रों के मुताबिक पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि गांव-गांव में अवैध शराब बिकने की बात सामने आती है। ठेकेदार ही अवैध शराब बिकवा रहे हैं। इसे रोकने के लिए हर थाने में मौजूद डायल 100 का इस्तेमाल होना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए कहा कि इसके लिए एक समिति बनाएंगे। इसी तरह खाद्य मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अवैध शराब की बिक्री पर जुर्माने का मुद्दा सामने आने पर कहा कि आदिवासी को इस मामले में न छूआ जाए। इन्हें 14 लीटर तक शराब की छूट रहती है। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने को दंडनीय अपराध की श्रेणी में लाए जाने को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अधिनियम में प्रावधान करेंगे। ड्राय जोन अधिसूचित होंगे। इन जगहों पर शराब पीना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।  

Kolar News

Kolar News 1 February 2018

मुख्यमंत्री  चौहान ने सांस्कृतिक संध्या के विजेताओं को किया सम्मानित    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  आज यहां पुलिस ऑफिसर्स मेस के प्रांगण में आयोजित तीसरी आई.पी.एस. सर्विस मीट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों के आग्रह पर ' नदिया चले चले रे धारा ' गीत गाया। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस अधिकारियों में सांस्कृतिक प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को प्रदेश पुलिस पर गर्व है। पुलिस महानिदेशक श्री आर.के.शुक्ला ने मुख्यमंत्री  और श्रीमती साधना सिंह चौहान का स्वागत किया। विभिन्न जोन से आये पुलिस अधिकारियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विभिन्न अंचलों के लोकनृत्यों  की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र थी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जोन की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के विजेताओं को सम्मानित किया। इंदौर जोन प्रथम, भोपाल  दूसरे और  महाकौशल तीसरे स्थान पर रहा।  

Kolar News

Kolar News 20 January 2018

  एमपी के जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र से आज निवास पर जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश, इंदौर शाखा के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। भेंट करने वालों में श्री ओमप्रकाश फरकिया, श्री चम्पालाल गुर्जर, श्री राजेन्द्र पुरोहित, श्री ओमप्रकाश जैन, श्री ओम बाबा, श्री संतोष वाजपेयी, श्री घनश्याम सोनी और श्री अशोक बड़गुजर आदि शामिल थे। डॉ. मिश्र से की सौजन्य भेंट  जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र से आज निवास पर मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ, रतलाम के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लखन गेहलोत, जाट पत्रिका के संपादक श्री गजेन्द्र जाट, संस्कार टुडे के संपादक श्री गोपाल परमार आदि उपस्थित थे। डायरी, कैलेण्डर का विमोचन किया  डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज साप्ताहिक कृषक जगत भोपाल द्वारा प्रकाशित वर्ष 2018 की डायरी का विमोचन किया। इस अवसर पर समाचार पत्र के संपादक श्री सुनील गंगराड़े और संपादकीय सहयोगी श्री राजेश दुबे उपस्थित थे। जनसम्पर्क मंत्री ने निवास पर दैनिक लोकोत्तर, भोपाल द्वारा प्रकाशित वर्ष 2018 के टेबिल कैलेण्डर का भी विमोचन किया। विमोचन अवसर पर अखबार के संपादक श्री विवेक पटैरिया और प्रबंध संपादक श्री कैलाश वाजपेयी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 16 January 2018

कोलार के वार्ड-84 में आने वाले हिनोतिया गांव में जल्द ही 25 लाख रुपए से खेल मैदान बनेगा। रविवार को क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने खेल मैदान का भूमिपूजन किया। खेल मैदान निर्माण से गांवों में रहने वाले बच्चे क्रिकेट, फटबॉल, बैडमिंटन सहित आउटडोर व इनडोर खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। बच्चों को एक खेलों का प्लेटफार्म मिलेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य भूपेंद्र माली, जवाहर साहू, मनीराम वर्मा, कमल सिंह वर्मा, गोवर्धन लोवंशी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 15 January 2018

मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव संस्कृति  मनोज श्रीवास्तव एवं जनसम्पर्क आयुक्त पी. नरहरि ने स्वराज भवन में प्रख्यात कला गुरु और पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर पर केन्द्रित दस्तावेजी पुस्तक 'मालवा की कला-विभूति- पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर'' का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। अटल बिहारी हिन्दी विश्वविद्यालय के आचार्य श्री रामदेव भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वरिष्ठ साहित्कार श्री कैलाशचन्द्र पंत कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। पुस्तक में डॉ. वाकणकर के व्यक्तित्व और कृतित्व के प्राय: सभी पक्षों का समावेश है। वरिष्ठ पुरातत्व वेत्ता पं. नारायण व्यास ने आभार व्यक्त किया। समारोह में कला, साहित्य और पुरातत्व विषय के जानकार विशिष्टजन के साथ-साथ डॉ. वाकणकर की वरिष्ठ शिष्या डॉ. पुष्पा चौरसिया (उज्जैन) भी मौजूद थीं।  

Kolar News

Kolar News 13 January 2018

कोलार में चौथे फ्लोर पर बिना अनुमति किया निर्माण, निगम ने तोड़ा कोलार के सर्वधर्म बी-सेक्टर स्थित सिखंड टावर के चौथे तल पर नगर निगम की अनुमति के विरुद्ध करीब 1800 वर्ग फिट का निर्माण किया गया था। निगम के चीफ सिटी प्लानर सुभाशीष बेनर्जी के निर्देश पर भवन अनुज्ञा शाखा के सहायक यंत्री, उपयंत्री की मौजूदगी में निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई की। टॉवर के चौथे तल पर कई रूम बनाए गए थे और छत भी डाली गई थी। निगम ने दीवारों और छत को तोड़ दिया। इसके अलावा अवधपुरी में भवन अनुज्ञा शाखा ने अवैध रूप से बनाई गई दो दीवारों को तोड़ दिया। वहीं, निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने सर्वधर्म कालोनी, राजहर्ष कालोनी, सनखेड़ी स्थित संस्कार उपवन गार्डन और एम्स हॉस्पिटल क्षेत्र में ठेले, गुमठियों का अतिक्रमण हटाया। एमपी नगर जोन-2 में इंदौर सीट कवर वालों द्वारा दुकान के बाहर कॉरीडोर में अतिक्रमण कर रखे गए सामान को हटवाया।

Kolar News

Kolar News 10 January 2018

  देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि वह बचत खाते में मिनिमम बैलेंस की राशि और इस नियम के उल्लंघन पर लगने वाली पेनाल्टी में संशोधन करने के बारे में विचार कर रहा है। खाते में न्यूनतम मासिक औसत बैलेंस कम होने पर ग्राहकों पर जुर्माना लगाकर 1771 करोड़ रुपये की कमाई करने की चौतरफा आलोचना होने के कारण बैंक इस नियम में संशोधन करने को मजबूर हुआ है। भारतीय स्टेट बैंक के बचत खाताधारकों की संख्या करीब 40 करोड़ है। उसने अप्रैल 2017 में मिनिमम मासिक बैलेंस चार्ज पांच साल के बाद दुबारा लगाया था। बैंक ने शहरों की शाखाओं में बैंक खाते में 5000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 रुपये न्यूनतम बैलेंस का नियम लागू किया था। खाते में राशि कम होने पर बैंक चार्ज लगाता है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस नियम को लागू करने से बैंक ने अप्रैल से नवंबर के बीच 1771.67 करोड़ रुपये की कमाई की जो उसके दूसरी तिमाही के शुद्ध मुनाफे से भी ज्यादा है। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (रिटेल व डिजिटल बैंकिंग) पी. के. गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि मासिक औसत बैलेंस की समीक्षा हमारे लिए निरंतर प्रक्रिया है। अप्रैल में हमने इसे लागू किया था। इसके बाद अक्टूबर में इसमें कुछ कमी की गई थी। हम इसकी दुबारा समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों और आम लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर बैंक न्यूनतम बैलेंस और उस पर लगने वाली पेनाल्टी की विस्तृत समीक्षा कर रहा है। जल्दी ही हम इसकी घोषणा करेंगे। इस समय शहरों में न्यूनतम बैलेंस 3000 रुपये है। बैलेंस कम होने पर पेनाल्टी 30 से 50 रुपये (कर अतिरिक्त) लगती है। अर्धशहरी क्षेत्रों के लिए 2000 रुपये और ग्र्रामीण क्षेत्र की शाखाओं के लिए 1000 रुपये न्यूनतम बैलेंस है और इस पर जुर्माना 20 से 40 रुपये के बीच लगता है। पहले उसने जुर्माना 50 से 100 रुपये से वसूला जा रहा था। अक्टूबर में बैलेंस और जुर्माने में कटौती की गई थी। न्यूनतम बैलेंस और इस पर जुर्माने का बचाव करते हुए बैंक ने कहा था कि उसे शहरों में 3000 रुपये मासिक बैलेंस रहने पर हर महीने सिर्फ छह रुपये और गांवों में 1000 रुपये बैलेंस रहने पर सिर्फ दो रुपये की आय होती है। यह राशि उसके द्वारा दी जा रही सेवाओं की लागत की तुलना में बहुत कम है।  

Kolar News

Kolar News 6 January 2018

  कलियासोत पहाड़ी पर बने  पं. खुशीलाल आयुर्वेद अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में जनवरी माह के दूसरे सप्ताह से मरीजों को डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलने लगेगी। इससे हड्डी रोग, अस्थमा और एक्सीडेंट में घायल होने वाले मरीजों को एक्सरे के लिए लंबा इतजार नहीं करना पड़ेगा। कॉलेज के प्रचार्य डॉ. उमेश शुक्ला ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में अलग-अलग बीमारियों के लगभग 400 से ज्यादा मरीज आते हैं।  

Kolar News

Kolar News 4 January 2018

  52.10 करोड़ की केरवा पेयजल योजना का 25 दिसंबर को लोकार्पण हो गया। लेकिन, पांच दिन बाद भी नगर निगम अफसर वादे के मुताबिक वार्ड-80 और 82 के दो हजार परिवारों को केरवा का पानी नहीं पिला पाए। टेस्टिंग के बहाने नगर निगम जलकार्य शाखा के सिटी इंजीनियर एआर पवार से लेकर सहायक यंत्री आशीष मार्तण्ड अब भी अधूरे कार्यों को कराने में जुटे हैं। लगातार चार दिनों से बैरागढ़ चीचली, ललिता नगर, नयापुरा के मां निर्मला देवी मार्ग, शालीमार गार्डन से जाने वाली पाइप लाइन लीकेज सुधार कार्य किए गए। शनिवार से टंकियों को एक-एक मीटर भर कर सफाई कार्य शुरू किया गया। अब यह काम कब तक चलेगा और कोलार के लोगों को केरवा का पानी कब मिलेगा। यह कोई स्पष्ट नहीं बता रहा। पहले अधिकारियों ने कहा कि पांच दिन की टेस्टिंग के बाद पानी घरों में सप्लाई कर दिया जाएगा। अब कह रहे हैं कि अभी और समय लगेगा। केरवा पेयजल योजना का लोकार्पण के चलते नगर निगम अफसरों ने जल्दबाजी में काम कराया। पंप हाउस से पानी छोड़ा तो लीकेज होने लगे। वॉल्व खराब हो गए। ननि अफसर अब केरवा ड।म से लेकर कोलार तक बारीकी से काम करा रहे हैं। टंकियों को भरकर, उन्हें फिर से खाली किया जा रहा है। इससे टंकियों की सफाई हो जाएगी। साथ ही बार-बार केरवा पंप हाउस से पानी छोड़कर पाइप लाइन साफ की जा रही है और होने वाले लीकेजों को तत्काल सुधारा जा रहा है। कोलार की बंजारी दशहरा मैदान और पैलेस आर्चर्ड बी टंकियों को एक-एक मीटर भरकर और फिर खाली कर सफाई कार्य कराया जा रहा है। पाइपलाइन में जो लीकेज हुए थे, उन्हें सुधार लिया गया है। घरों तक पानी पहुंचाने में अभी समय लगेगा। अब भी टेस्टिंग के तौर पर केरवा डैम से कोलार तक पानी सप्लाई किया जा रहा है। आशीष मार्तण्ड, सहायक यंत्री, ननि  

Kolar News

Kolar News 31 December 2017

  भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा के तहत आने वाले गंगा नगर, श्याम नगर, अराधना नगर, बाणगंगा, जयभीम नगर, गौतम नगर और लिंक रोड नंबर एक के झुग्गीवासियों के लिए चूनाभट्टी इलाके में 10 एकड़ जमीन पर आवास बनाए जाएंगे।  गुरुवार को राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने निगम आयुक्त प्रियंका दास की मौजूदगी में हाउसिंग फॉर ऑल (एचएफए) की समीक्षा की। राजस्व तंत्री ने अधिकारियों को बताया कि जिला प्रशासन ने चूनाभट्टी एरिया में 10 एकड़ जमीन देगा। निगम प्रशासन द्वारा ट्रांजिट प्वाइंट बनाकर झुग्गीवासियों को शिफ्ट किया जाए। बैठक में नगर निगम आयुक्त दास के अलावा अपर आयुक्त प्रदीप जैन सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।  

Kolar News

Kolar News 29 December 2017

  भोपाल का बड़ा तालाब सेंट्रल इंडिया के नक्शे में इकलौता तालाब है, जिसे रामसर साइट का ताज मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की रामसर कन्वेंसन संगठन ने यहां की जैव विविधता के कारण रामसर साइट के ताज से नवाजा है। वर्ष 2002 में भोजवेट लैंड को रामसर साइट के रूप में नामांकित किया गया। भारत में कुल 26 साइट हैं, लेकिन सेंट्रल इंडिया में भोजवेट लैंड बड़ा तालाब ही एकमात्र साइट है। कई अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर बड़े तालाब को रामसर साइट में नामांकित किया गया था। यह हैं मापदंड, जिनसे मिलता है साइट का दर्जा   - किसी भूगर्भीय क्षेत्र में उपस्थित वाटर बाडी जो प्राकृतिक जल स्त्रोत के रूप में स्थापित हो और जहां दुर्लभ उदाहरण मिलता हो।   - ऐसे अति संवेदनशील लुप्त प्राय जलीय जीव जंतुओं वाली प्राकृतिक धरोहरों हों।   - ऐसी वाटर बाडी जो विभिन्न तरह के जलीय जीव जंतुओं या पौधों की जैव विविधता का उत्कृष्ट नमूना हो।   - यदि किसी भी वेटलैंड या वाटर बॉडी में 20 हजार या इससे अधिक जलीय पक्षी नियमित रूप से विचरण करते हों।   - यदि किसी वाटर बॉडी में उपस्थित जलीय जीव जंतुओं विशेषकर मछलियों का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में बढ़ता हो, जिससे जैव विविधता में योगदान हो।   - यदि किसी वाटर बॉडी में मछलियों व अन्य जलीय जीवों के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन सामग्री उपलब्ध हो, उनके लिए ग्रीन लैंड या स्थलीय पथ जिससे कि वे जीवन जी सकें।   2002 में तालाब की यह थी खासियत   - विभिन्न प्रकार के जलीय जीव, सैकड़ों प्रजातियां न केवल दुर्लभ थे, बल्कि उनके जीवित रहने से स्थानीय जैव विविधता बनाए रखा जा सकता था।   - बड़े तालाब में माइक्रोसाइट की 106 प्रजाति जिसमें 14 प्रजाति दुर्लभ थे।   - फाइटोप्लैंटन की 108 और जू प्लांटेन की 105 प्रजातियां थीं।   - मछलियों की 43 प्रजातियां, रेप्टाइल (मगरमच्छ, म़ेढक, कछुआ) की 100 और अन्य कीट पंतगों की 98 प्रजातियां थीं।   - 20 हजार से अधिक पक्षी थे, जिनकी 160 प्रजातियां साल भर घूमते थे। इसमें अनेक पक्षी तो दुर्लभ थे।   - आश्चर्य जनक रूप से सारस क्रेन की 121 प्रजातियां थीं, भारत के सबसे बड़े पक्षी ग्रूस एंटीगोन भी पाए गए थे।   - पक्षी विज्ञानी डॉ.डीसी चौधरी के अनुसार 40 डिग्री तापमान पर भी कई पक्षी यहां रहना पसंद करते थे, जबकि मार्च तक पक्षी अधिकांतः चले जाते हैं। तालाब का पानी उस समय बी कटेगरी मे था, कुछ जगह सीवेज मिलने से सी और डी कटेगरी भी मिला था। रिपोर्ट में मिली खामीं एप्को की 2014 की जांच रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि जिन कारणों से तालाब को इस साइट का दर्जा दिया गया है वह खूबियां धीरे-धीरे कम हो रही हैं। पानी की गुणवत्ता को बढ़ाने वाले वनस्पतियों की संख्या वैसीलेरियो साइसी की मात्रा 1999 में 1711 थी जो 10 साल में घटकर 1365 बची।क्लोरोफाइसी की संख्या 1999 में 1535 थी जो 10 साल में घटकर 1096 रह गई। उन पौधों की संख्या बढ़ गई जो पानी में रसायनों के घुलने के कारण होते हैं जैसे साइनोफाइसी। इन पौधों की संख्या 1999 में 1321 थी जो 10 साल बाद बढ़कर 1944 हो गई। यानी तालाब के पानी में रसायन मिल रहा है। जल में जीवनों की संख्या में भी जैव विविधता में कमी आई है।रोटीफेरा 1999 में 480 थी जो 10 साल बाद घटकर 357 रह गई। कैलेनोइडा की संख्या 40 थी जो 20 बची।पानी में प्रदूषण में बढ़ने वाले जीवों की संख्या में वृद्घि दर्ज हुई। इसमें क्लैडोसेरा पहले 75 से 115 हो गई। इसी तरह कोपेपोडा की संख्या 166 से 248 हो गई। बड़े तालाब के कारण भोपाल शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। जैव विविधता की खूबियों के चलते रामसर साइट का दर्जा मिला है। लेकिन अब तक विभिन्न रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता खराब होना पाया गया है। जो चिंता की बात है। सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि ऐसी सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए ताकि यह तमगा बचा रहे। डॉ.सुभाष सी पांडेय, पर्यावरणविद -------- वर्ष 2013 में बड़े तालाब की देखरेख का जिम्मा एप्को से नगर निगम को हस्तांतरित किया गया था, लेकिन अतिक्रमण हटाने के बजाए बढ़ते चले गए। इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। हरीश भावनानी, संयोजक भोपाल सिटीजन फोरम -------- बड़े तालाब के संरक्षण के लिए जरूरी है कि इसकी मॉनिटरिंग के लिए एक स्वतंत्र एजेंसी होना चाहिए। जो सिर्फ तालाब के लिए काम करे। तभी तालाब बचाया जा सकता है। देवीशरण, पूर्व आयुक्त ननि

Kolar News

Kolar News 28 December 2017

कोलार गेस्ट हाउस में  राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें एसडीएम ने मुद्दा उठाया कि अब भी कुछ पटवारी ऐसे है जिन्होंने पुराने नक्शे की सीट जमा नहीं कराई है। इससे राजस्व रिकार्ड अपडेट नहीं हो रहा। इस पर कलेक्टर सुदाम पी खाडे ने नाराजगी जाहिर करते हुए ऐसे पटवारियों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दे दिए। बैठक में सभी सर्किलों के एसडीएम और तहसीलदार मौजूद थे। कलेक्टर ने पांच घंटे तक राजस्व अधिकारियों की क्लास ली। कलेक्टर ने कहा राजस्व प्रकरणों को तब तक समाप्त नहीं किया जाए जब तक अपडेट खसरे का प्रिंटआउट प्रकरण की फाइल में न लगाया जाए। उन्होंने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट से नामांतरण और बंटवारा के जो आदेश हो रहे हैं, वह आरसीएमएस साफ्टवेयर में तो दर्ज हो जाता है लेकिन, इस आदेश के आधार पर राजस्व रिकार्ड (खसरा) अपडेट नहीं किया जाता। आए दिन इस तरह की शिकायतें लोग करते रहते हैं। वहीं राजस्व कोर्ट की जांच में भी ऐसे ढेरों मामले सामने आए हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। आदेश को आरसीएमएस में दर्ज करने साथ-साथ खसरे में परिवर्तन हुआ है या नहीं एसडीएम और तहसीलदार इसकी भी जांच करें। जैसे ही खसरा नंबर बदलेगा उसका प्रिंटआउट निकालकर आदेश के साथ चस्पा करना होगा। इसके बाद इसे भी आरसीएमस में ऑनलाइन करना होगा। कलेक्टर ने डायवर्सन वसूली की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी तहसील और सर्किलों में डायवर्सन और वसूली के लक्ष्य दोबारा तय किए। सभी को नए टारगेट देते हुए कहा कि 31 मार्च तक यह लक्ष्य पूरा करें। हुजूर तहसील और गोविंदपुरा सर्किल को जहां 47-47 करोड़ का वहीं टीटी नगर 45 करोड़, एमपी नगर को 33 करोड़, बैरागढ़ सर्किल को 8 करोड़ और बैरसिया को 2 करोड़ का डायवर्सन वसूली का नया लक्ष्य दिया गया। आवासहीनों को जल्द से जल्द दें पट्टे, तय समय सीमा में बांटे कोई देरी न करें कलेक्टर सुदाम पी खाडे ने बैठक में आवासहीनों को तय समयसीमा में पट्टे वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएस भी इस संबंध में नाराजगी जाहिर कर चुके हैं इसलिए कोई भी देरी न करें। बैठक में हुजूर तहसील के पटवारी रमेश शर्मा व एक अन्य महिला पटवारी भारती महावर को लक्ष्य से ज्यादा वसूली करने पर कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रमेश शर्मा को 60 लाख रुपए का टारगेट दिया गया था जबकि उन्होंने एक करोड़ 20 लाख रुपए की वसूली कर ली है।    

Kolar News

Kolar News 24 December 2017

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हर वर्ष साढ़े सात लाख युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही उन्हें स्वरोजगार के लिये वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जायेगी। इससे वे रोजगार पाने और स्वरोजगार स्थापित करने के काबिल बन सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ युवा सशक्तिकरण मिशन की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर रोजगार बोर्ड के अध्यक्ष श्री हेमंत विजयराव देशमुख, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये उन्हें हुनरमंद बनाना आवश्यक है। इसके लिये प्रतिवर्ष साढ़े सात लाख युवाओं को विभिन्न प्रकार का रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं जिसमें रोजगार की शत-प्रतिशत संभावनाएं हों। उन्होंने कहा कि हर जिले में रोजगार एवं स्वरोजगार मेले आयोजित किये जायें। इनमें युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार संबंधी समुचित जानकारी दी जाये। साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कम्पनियों को भी आमंत्रित किया जाये। उन्होंने प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर बताया गया कि मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन एवं मुख्यमंत्री कौशल्या योजना के अंतर्गत तीन लाख दस हजार युवाओं को अल्पावधि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इनमें आईटीआई, कौशल विकास केन्द्र, इंजीनियरिंग एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज, प्रशासकीय विभाग एवं अन्य अर्द्धशासकीय संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के लिये संथाओं को दो लाख 42 हजार 580 रुपये धनराशि के कार्यादेश भी जारी किये जा चुके हैं। इसी तरह, रोजगारोन्मुखी शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिये हाई स्कूलों एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा भी शुरू की जायेगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री प्रभांशु कमल, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्री संजय बंदोपाध्याय, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक अग्रवाल उपस्थित थे।    

Kolar News

Kolar News 21 December 2017

  देश भर में बनने वाली हर तरह की दवा की कीमत आप ऑनलाइन देख सकते हैं। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइजिंग अथारिटी (एनपीपीए) ने अपने पोर्टल पर यह सुविधा शुरू की है। इसके लिए सिर्फ दवा का जेनरिक (मॉलीक्यूल) नाम डालना होगा। ओवरचार्जिंग की शिकायतों के बाद एनपीएपए ने यह निर्णय लिया है। दरअसल, पिछले साल केन्द्र से आई ड्रग इस्पेक्टरों की टीम ने मप्र समेत हर राज्यों में दवा दुकानों से दवाओं के सैंपल लिए थे। इन नमूनों की गुणवत्ता जांच कराई गई थी। साथ ही कीमत की जांच भी की थी। इसमें कुछ दवाओं की दरें ज्यादा मिली थीं। ऐसा इसलिए हुआ के मूल्य नियंत्रण में आने के बाद इन दवाओं की कीमत कम हो गई थी, पर दुकानदारों ने पुराने स्टाक में नया रेट लागू नहीं किया। नियम यह है कि मूल्य नियंत्रण में आने के साथ ही दवाओं के खुदरा मूल्य बदल जाते हैं। दवा की कीमत देखने के लिए दवा का मॉलीक्यूल नाम विंडों में दर्ज करना होगा। इसके साथ ही हर ब्रांड की दवा की कीमत आ जाएगी। मसलन बुखार की दवा पैरासिटामाल का नाम डालने पर सभी तरह के ब्रांड व डोज के रेट पता किए जा सकते हैं। बाजार से दवा खरीदने से पहले या बाद में मॉलीक्यूल नाम डालकर रेट की जानकारी ली जा सकती है।

Kolar News

Kolar News 14 December 2017

संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा ने वर्ष 2018 के नॉलेज कलेण्डर की परिकल्पना को सराहा है। कलेण्डर के प्रबंधक राजीव जैन ने श्री पटवा को नॉलेज कलेण्डर की प्रति भेंट की। श्री पटवा ने कहा कि इस अनूठे प्रयोग ने कलेण्डर को देखने का नजरिया बदला है। नॉलेज कलेण्डर का यह दूसरा साल है। वर्ष 2017 के कलेण्डर में हुए प्रयोग की सर्वत्र सराहना हुई है। वर्ष 2018 का कलेण्डर अधिक पठनीय, संग्रहणीय और आकर्षक भी है।  

Kolar News

Kolar News 14 December 2017

भावांतर भुगतान योजना अन्तर्गत मध्यप्रदेश शासन ने किसान हितैषी निर्णय लेते हुए एक नवम्बर से 30 नवम्बर के दौरान बेची गई अधिसूचित फसलों के लिए नवीन औसत मॉडल दरें घोषित की है। शासन ने सभी कलेक्टरों को नवीन दरों के अनुसार पंजीकृत किसानों से अधिसूचित मंडियों में खरीदी गई अधिसूचित फसलों के लिए भावांतर राशि के भुगतान के निर्देश दिये हैं। निर्देशानुसार सोयाबीन, उड़द, मक्का, मूंग एवं मूंगफली की नवीन औसत मॉडल दरें घोषित की गई है। रामतिल एवं तिल की औसत मॉडल दरें पूर्वानुसार यथावत रखी गई हैं। प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि इस अवधि के लिए योजना की नियत प्रक्रिया एवं प्रावधानों के अनुसार गठित की गई उप समिति की अनुशंसा के क्रम में एक से 30 नवम्बर 2017 के लिये सोयाबीन की औसत मॉडल दर 2640 रुपये प्रति क्विंटल, उड़द की 3070 रुपये प्रति क्विंटल, मक्का की 1110 रुपये प्रति क्विंटल, मूंग की 4120 रुपये प्रति क्विंटल और मूंगफली की 3570 रुपये प्रति क्विंटल रहेगी। नवीन दरों के अनुरूप भावांतर की राशि का भुगतान किये जाने के निर्देश दिये गये है। रामतिल एवं तिल की औसत मॉडल दरें न्यूनतम समर्थन मूल्य से उक्त अवधि में अधिक रहने के कारण इन दोनों कृषि उपज पर भावांतर उक्त अवधि में देय नहीं होगा। मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा आज जारी आदेशानुसार भावांतर भुगतान योजना में ऐसे समस्त पंजीकृत किसान जिनके द्वारा अधिसूचित फसलों (सोयाबीन, उड़द, मक्का, मूंग एवं मूंगफली) का विक्रय अधिसूचित मंडियों में एक से 30 नवम्बर 2017 की अवधि में किया गया है, उन्हें योजना के प्रावधानों एवं पात्रता के अनुसार भावांतर राशि का भुगतान किये जाने के लिये सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है। जिला स्तरीय समिति परीक्षण के बाद कृषकों को एसएमएस भेजेगी नवीन औसत मॉडल दरों के अनुसार कृषकों को भावांतर राशि कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण के बाद पात्रतानुसार पंजीकृत किसानों के खातों में जमा करवाई जायेगी। अधिसूचित मंडी प्रांगण में कृषि उपज का विक्रय करने वाले पंजीकृत किसानों को प्रावधानों के अनुसार गणना कर उन्हें दी जाने वाली भावांतर राशि की जानकारी उनके मोबाइल पर एसएमएस द्वारा भेजी जाएगी।    

Kolar News

Kolar News 5 December 2017

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास से लालिमा रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ एनिमिया बाहुल्य ग्रामों में लालिमा योजना का सघन प्रचार-प्रसार करेंगे और जागरुकता लायेंगे। लालिमा योजना प्रदेश में किशोरी बालिकाओं और महिलाओं में एनिमिया उन्मूलन के लिये क्रियान्वित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि अधिक से अधिक बालिकाओं और महिलाओं को लालिमा अभियान का लाभ दिलाया जाये। इस अभियान में समाज सहयोग भी प्राप्त किया जाये। इस अवसर पर बताया गया कि लालिमा रथ प्रत्येक संभाग के एनिमिया बाहुल्य ग्रामों में भ्रमण करेंगे। जिन स्थानों पर रथ रुकेगा, वहां स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस और प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास श्री जे.एन. कंसोटिया भी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 5 December 2017

  विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही वास्तुदोष का मुद्दा उठ गया। दिवंगत विधायकों और अन्य नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक केपी सिंह ने कहा कि चौदहवीं विधानसभा में हम अपने नौ साथियों (विधायक) को खो चुके हैं। पता नहीं प्रकृति क्या चाहती है। विधानसभा के वर्तमान सदन को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती हैं। हम विज्ञान के अलावा दूसरी चीजों पर भी भरोसा करते हैं। जो परंपरा, कर्मकांड और पुराण हैं, उनके हिसाब से अध्ययन कराया जाए। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से भी आग्रह किया कि वास्तुदोष को दूर करवाने के प्रयास होने चाहिए। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि वे खुद इस पर ज्यादा भरोसा नहीं करते हैं पर वरिष्ठ विधायक ने विषय उठाया है। इस पर विचार करेंगे। 'नवदुनिया" ने 'दो मंत्री अस्वस्थ, फिर गर्माया विधानसभा के वास्तुदोष का मुद्दा" शीर्षक से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। सोमवार को दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देते वक्त उठे वास्तुदोष के मुद्दे पर सदन में तो कोई मंत्री या विधायक कुछ नहीं बोले पर बाहर निकलते ही कहा कि चिंताजनक बात है, इस पर विचार होना चाहिए। उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि व्यक्ति वास्तु के कारण जीता है या मरता है, इस पर मेरा भरोसा नहीं है। सांसें भगवान देता है। भारतीय जनमानस में वास्तु को लेकर मान्यता है। ये भी सच है कि सब कुछ विज्ञान में नहीं है। यहां भी यदि वास्तुदोष दूर करने को लेकर विचार होता है तो आपत्ति नहीं है। सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कई तरह से यह बात आई है। मन में संदेह भी पैदा होता है। जब भवन बना होगा तो इस विषय में प्रक्रिया अपनाई गई होगी। शंका का समाधान होना चाहिए। वहीं, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री संजय पाठक ने कहा कि मन में भय आ रहा है तो उसे दूर कर लेना चाहिए। कांग्रेस विधायक मुकेश नायक ने कहा कि वास्तुदोष को बहुत लोग मानते हैं और बहुत से नहीं। वास्तुदोष है तो उस पर विचार जरूर होना चाहिए। वहीं, निशंक जैन ने कहा कि हर सत्र में हम श्रद्धांजलि देते हैं। आना-जाना तो चलता रहता है पर यदि वास्तुदोष की बात उठी है तो उसे दिखवा लेना चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी विधायक दल की बैठक में लगातार विधायकों के निधन की घटनाओं पर चिंता जाहिर की थी। दरअसल, बैठक में भी वास्तुदोष का मुद्दा उठा था। मुख्यमंत्री ने इस पर कहा था कि मैं इस पर (वास्तुदोष) भरोसा नहीं करता हूं पर कुछ तो गड़बड़ है। उधर, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी कहा कि कई विधायकों की चिंता है तो उसे दूर किया जाना चाहिए। 32 विधायक हो चुके हैं दिवंगत 1996 में विधानसभा नए भवन यानी अरेरा हिल्स स्थित इंदिरा भवन में स्थानांतरित हुई थी। वर्ष 1998 से लेकर अब तक 32 विधायकों का निधन हो चुका है। 11वीं विधानसभा (1998-2003) के दरम्यान ओंकार प्रसाद तिवारी, कृष्णपाल सिंह, दरियाव सिंह सोलंकी, मगन सिंह पटेल, रणधीर सिंह, लिखीराम कांवरे, शिवप्रताप सिंह, संयोगिता देशमुख और लालसिंह पटेल का निधन हुआ था। इसी तरह 12वीं विधानसभा (2003-2008) में किशोरीलाल वर्मा, दिलीप भटेरे, प्रकाश सोनकर, अमर सिंह कोठार, लवकेश सिंह, लक्ष्मण सिंह गौड़ और सुनील नायक का निधन हुआ था। 13वीं विधानसभा (2008-2013) में माखनलाल जाटव, जमुना देवी, रत्नेश सालोमन, खुमान सिंह शिवाजी, हरवंश सिंह और ईश्वरदास रोहाणी का निधन हुआ। 14वीं विधानसभा में 2013 से अब तक प्रभात पांडे, राजेश यादव, तुकोजीराव पंवार, सज्जन सिंह उइके, राजेंद्र श्यामलाल दादू, सत्यदेव कटारे, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह कालूखेड़ा और रामसिंह यादव का निधन हुआ है। सदन ने सोमवार को मौजूदा विधानसभा के सदस्य महेंद्र सिंह कालूखेड़ा, रामसिंह यादव सहित अन्य पूर्व विधायकों के साथ अन्य नेताओं को याद किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह, बसपा विधायक दल नेता सत्यप्रकाश सखवार और पूर्व मंत्री कैलाश चावला ने अपने अनुभव साझा किए।  

Kolar News

Kolar News 28 November 2017

योजना में अब तक कुल 509619.39 मी. टन फसलों की आवक   भांवातर भुगतान योजना में 1 लाख 55 हजार 942 पंजीकृत किसानों को 22 नवम्बर तक 248 करोड़ 30 लाख रूपये का भुगतान कर दिया जाएगा। यह भुगतान सीधे उनके खाते में किया जाएगा। किसानों को बैंक तथा भुगतान के संबंध में 2 एस.एम.एस प्रेषित किये जा रहे हैं। जिसके द्वारा बेची गई सामग्री तथा भुगतान योग्य राशि की जानकारी किसानों को दी जाएगी। यह जानकारी आज प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश राजौरा और म.प्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री फैज अहमद किदवई ने दी। डॉ. राजौरा ने बताया कि योजना में 1 लाख 55 हजार से अधिक किसानों का डाटाबेस तैयार हो चुका है। इससे मंडियो में आने वाली उपज की मात्रा में वृद्वि होगी और किसानों को फसल का बेहतर मूल्य मिलेगा। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश में सोयाबीन का बेहतर भाव मिल रहा है। योजना क्रियान्वयन के बारे में उत्तरप्रदेश, राजस्थान, उडीसा सहित 12 राज्यों ने जानकारी ली है। योजना क्रियान्वयन के पहले तथा क्रियान्वयन के बाद की दरों की तुलना से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि भावांतर भुगतान योजना से बाजार में स्थायित्व आया है और किसानों को लाभ हुआ है। किसानों में योजना के लिए उत्सुकता है। श्री राजौरा ने बताया कि 16 से 30 अक्टूबर 2017 के मध्य समर्थन मूल्य और मॉडल विक्रय दर के अंतर की राशि सोयाबीन में 470 रूपये प्रति क्विंटल, मक्का में 235 रूपये प्रति क्विंटल, मूंग में 1455 रूपये प्रति क्विंटल, मूंगफली में 730 रूपये प्रति क्विंटल और उड़द में 2400 रूपये प्रति क्विंटल रही। योजना के अंतर्गत अधिसूचित मंडियों में सोयाबीन की मात्रा 4 लाख 44 हजार 260 मीट्रिक टन, मक्का 38 हजार 361 मीट्रिक टन, उड़द 26 हजार 210 मीट्रिक टन, मूंगफली 652.48 मीट्रिक टन और 134.47 मीट्रिक टन मूंग की आवक हुई है। किसानों की सुविधा के लिए अनुसूचित जनजाति बहुल जिलों में सुविधाजनक स्थानों पर मंडी सुविधा उपलब्ध करवायी गई है। कई जिलों में उपमंडियाँ भी संचालित की जा रही हैं। किसानो को मंडियों तथा फसल के भावों की जानकारी देने के लिए आकाशवाणी सहित अन्य प्रचार माध्यमों का सहयोग भी लिया जा रहा है। योजना में विभिन्न फसलों पर देय राशि की गणना की प्रक्रिया और जानकारी देने के लिए किसानों को विभाग की ओर से पेम्फलेट भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कंट्रोल रूम भी लगातार सक्रिय है।  

Kolar News

Kolar News 11 November 2017

भोपाल जिला कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर चार बजे एक बुजुर्ग महिला ने पटाखे (बम) फोड़कर हंगामा कर दिया। धमाके की आवाज सुनकर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में कोर्ट परिसर में तैनात महिला पुलिसकर्मी की मदद से आरोपी महिला को हिरासत में लेकर एमपी नगर थाने लाया गया। जहां महिला ने बयान दिया कि वह 28 साल से अपनी जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने को लेकर परेशान है। कोर्ट के निर्देश पर भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हो रही है। अपनी आवाज पहुंचाने के लिए मुझे मजबूरन होकर पटाखे चलाकर हंगामा करना पड़ा। पुलिस महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है। एमपी नगर थाने के एएसआई सर्वेश सिंह के अनुसार मालवीय नगर निवासी 62 वर्षीय उपासना जौहरी समाज सेविका हैं। उनके पति अविनाश जौहरी बैंक से रिटायर्ड मैनेजर हैं। उपासना ने गुरुवार दोपहर अरेरा हिल्स स्थित जिला कोर्ट परिसर में पटाखे फोड़कर हंगामा खड़ा कर दिया। कोर्ट में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ज्योति शाक्य ने महिला को हिरासत में ले लिया और एमपी नगर थाने ले गईं। मेरी नारियलखेड़ा में पौन एकड़ जमीन है। इस पर भू-माफिया ने कब्जा कर रखा है। इसके लिए मैं 28 साल से लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रही हूं। पहले सेशन कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए तो कब्जाधारी हाईकोर्ट से स्टे लेकर आ गए। इसके बाद मैंने हाईकोर्ट से अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश कराए, लेकिन इसके बाद भी पुलिस , प्रशासन और नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हमारे जीवन के 28 साल कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते हुए निकल गए। आखिरकार हमें न्याय कब मिलेगा। अपनी आवाज पहुंचाने के लिए मुझे मजबूर होकर पटाखे चलाकर धमाका करना पड़ा। मैं कोर्ट का सम्मान करती हूं। मुझे कोर्ट न्याय दे, बस मेरी यह इच्छा है।

Kolar News

Kolar News 3 November 2017

  कोलार रोड स्थित भोज विश्वविद्यालय ने मंगलवार को बीए तृतीय वर्ष सत्रांत परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम 90.61 प्रतिशत रहा।  पर देखा जा सकता है। पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए अंकसूची जारी होने की दिनांक से अधिकतम 30 दिन और संशोधन के लिए अधिकतम 90 दिन का समय निश्चित है। अगर किसी परीक्षार्थी का परिणाम छूट गया हो अथवा अघोषित हो तो 90 दिन के भीतर उसे संबंधित अध्ययन केंद्र/क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क कर वांछित दस्तावेज के साथ आवेदन देना होगा।

Kolar News

Kolar News 11 October 2017

कोलार के गेहूंखेड़ा स्थित जोन-18 के नगर निगम कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे 300 से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए। शाम 5 बजे तक नारेबाजी कर 25 दिवसीय कर्मचारी से हटा कर वापस 89 दिवसीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी करने की मांग की। इसके साथ ही स्थाईकरण का लाभ दिए जाने के लिए कहा। कर्मचारियों के समर्थन में जोन-18 की अध्यक्ष मनफूल मीणा, पार्षद कामता प्रसाद पाटीदार, रवींद्र यति, पवन बोराना, मंजीत मारण भी प्रदर्शन में शामिल हुए। कर्मचारियों का कहना था कि वर्ष 2006-07 में कोलार नगर पालिका के समय 300 से ज्यादा कर्मचारी रखे गए थे। करीब तीन साल पहले कोलार का नगर निगम में विलय हो गया। उसके दो से तीन महीने बाद 89 दिवसीय दैनिक वेतन भोगी के अनुसार ही वेतन दिया गया। लेकिन बाद में नगर निगम प्रशासन ने 89 दिवस से पदावनति(डिमोशन)कर 25 दिवसीय किया गया। तब से नगर निगम कमिश्नर से लेकर महापौर तक गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए सांकेतिक धरने पर बैठना पड़ा। कोलार नगर निगम फायर अधिकारी पंकज खरे ने बताया कि सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नपा के समय के सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे रहे। जोन-18 में आने वाले वार्ड-80,29,82,83 और जोन-19 के वार्ड-81,84,85 में काम नहीं हुए। जलकार्य, अतिक्रमण, स्वास्थ्य, राजस्व शाखा के कामकाज नहीं हो सके। नगर निगम के टैंकरों की सप्लाई भी नहीं हुई। सड़कों पर झाड़ू नहीं लगी।  

Kolar News

Kolar News 11 October 2017

  नगर निगम द्वारा कॉलोनियों में दिए जाने वाले बल्क कनेक्शन को लेकर लोगों में किस नाराजगी एवं असंतोष है इसकी बानगी देखने को इन दिनों चूना भट्टी में मिल रही है। वार्ड 30 की पार्षद सीमा सक्सेना द्वारा बल्क कनेक्शन के विरोध एवं व्यक्तिगत नल कनेक्शन की मांग को लेकर सोमवार से शुरू किए गए हस्ताक्षर अभियान को लोगों का खासा समर्थन मिल रहा है। पार्षद सीमा सक्सेना के पति प्रवीण सक्सेना का कहना है कि बल्क कनेक्शन के विरोध में हस्ताक्षर कर पर्चा भरने के लिए लोग बहुत ही उत्साहित हैं। हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए लोग फोन कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि हमारी सोसायटी में कब आओगे। जानकी नगर में 60 लोगों ने बल्क कनेक्शन के विरोध में फार्म भरे। जिसमें उन्होंने अपने नाम और हस्ताक्षर के साथ ही पता एवं फोन नंबर भी लिखे। सोमवार को यह अभियान श्रीकष्ण सोसायटी से शुरू किया गया था। गौरतलब है कि 66 सोसायटी में यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। बल्क कनेक्शन को लेकर लोग इस कदर परेशान हैं कि उनकी परेशानी टेंकर मंगाने पर भी खत्म नहीं हो पाती है। गुलमोहर स्थित विनायक परिसर निवासी एन सिंह राज का कहना है कि उनकी कॉलोनी में बल्क कनेक्शन है। परिवार की जरूरत के हिसाब से बहुत कम पानी उन्हें मिल पाता है। बहुत ज्यादा जरूरत होने पर पैसे खर्च कर अगर टेंकर से भी पानी मंगाए तो भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। क्योंकि टेंकर को सोसायटी की टंकी में खाली कराया जाता है और वहां से जब पानी उनके घर तक पहुंचाने के लिए पंप शुरू करते हैं तो सभी में वह पानी बंटता है।

Kolar News

Kolar News 11 October 2017

मुख्यमंत्री चौहान ने दी सबको शुभकामनाएं  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आज निवास पर दशहरा की पूजा अर्चना की। श्री चौहान एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने वाहनों की पूजा की। उन्होंने सभी को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री चौहान ने कहा कि यह पर्व आसुरी शक्तियों का विनाश करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और नागरिकों की खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे। म.प्र. को भ्रष्टाचार मुक्त, गरीबी मुक्त, गंदगी मुक्त प्रदेश बनाने का आव्हान  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी नागरिक बंधुओं और श्रद्धालुओं को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। जनमानस के आराध्य भगवान श्रीराम ने अहंकार के प्रतीक रावण का वध कर लंका विजय की थी। यह अपने अंदर की बुराईयों का दहन करने का अवसर है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विजयादशमी के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश को गंदगी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त और गरीबी मुक्त प्रदेश बनाने का आव्हान किया है। श्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश का कायाकल्प शक्तिशाली, समृद्धशाली और पूर्ण रूप से विकसित प्रदेश के रूप में हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, नागरिकों का जीवन समृद्धि और खुशहाली से भरपूर रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी को दीपोत्सव की भी अग्रिम बधाईयाँ दी।  

Kolar News

Kolar News 30 September 2017

  मध्यप्रदेश शासन की ओर से निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन के क्षेत्र में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान वर्ष 2015 व 2016 के लिए पटकथा लेखक रूमी जाफरी और गीतकार योगेश को प्रदान किया जाएगा। सम्मानों के तहत दो लाख रुपए की आयकरमुक्त राशि, सम्मान पट्टिका, शाल व श्रीफल प्रदान किए जाते हैं। कुछ दिनों पहले इन सम्मानों की चयन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। चयन समिति ने सर्वसम्मत निर्णय लेकर दो वर्षों के सम्मानों के लिए पटकथा लेखक रूमी जाफरी व गीतकार योगेश के नाम की अनुशंसा की। रूमी जाफरी तीन दशक से बतौर लेखक सक्रिय हैं। उन्होंने व्यावसायिक रूप से सर्वाधिक सफल फिल्मों का लेखन किया। उनकी फिल्मों में श्रीमान आशिक, वक्त हमारा है, अंजाम, कुली नम्बर वन, साजन चले ससुराल, जुड़वां, हीरो नंबर वन, मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी, बड़े मियां छोटे मियां, आ अब लौट चलें, गोलमाल रिटर्न आदि शामिल हैं। गीतकार की श्रेणी में सम्मानित होने वाले योगेश ने पांच दशक में उत्कृष्ट गीतों के माध्यम से हिंदी सिनेमा को माधुर्यपूर्ण रचनात्मक सहभागिता के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित की है।

Kolar News

Kolar News 25 September 2017

राजधानी पत्रकार कालोनी की जमीन फ्री-होल्ड करने पर विचार भोपाल में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राजधानी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्या. की भूमि को फ्री-होल्ड करने का विचार किया जाएगा ताकि सदस्य आवास निर्माण के लिये आसानी से बैंक लोन ले सकें। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक और फोटो पत्रकारिता में सक्रिय सदस्यों के लिये आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां आवासीय कालोनी “प्रेस एन्क्लेव” के कार्यालय एवं प्रवेश द्वार के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी काम करते हैं और समाज को सूचना संपन्न बनाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकारों के लिये आवास एक आधारभूत सुविधा है। राज्य सरकार इसमें हर प्रकार से सहयोग करेगी। सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रजातंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारिता से जुड़े लोगों को मजबूत बनाने की दिशा में आवासीय कालोनी का निर्माण मील का पत्थर साबित होगा। सांसद श्री आलोक संजर ने पत्रकारों के लिये श्रद्धानिधि स्थापित करने जैसे प्रयासों के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान की सराहना की। संस्था के अध्यक्ष श्री के.डी. शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिन्हा ने मुख्यमंत्री को कालोनी की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सेंट्रल प्रेस क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और संस्था के संस्थापक संचालक श्री विजयदास ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव जनसंपर्क श्री एस.के. मिश्रा, आयुक्त जनसम्‍पर्क श्री अनुपम राजन एवं बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी एवं संस्था के सदस्य उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 25 September 2017

  केरवा कोलार के बीच के बाघ भ्रमण क्षेत्र (जंगल) में पार्टी करना युवकों को महंगा पड़ गया है। भोपाल कंजरवेटर फॉरेस्ट ने उक्त युवकों में से अभय चौहान नामक युवक को सोमवार नोटिस भेज दिया है। जिसमें पूछा है कि क्यों न बाघ भ्रमण वाले क्षेत्र में पार्टी करने, अमले के मना करने के बावजूद नहीं हटने और सीएम हाउस से होने का कहकर धमकाने के मामले में कार्रवाई की जाए। बता दें कि रविवार शाम 7 बजे समरधा रेंज में मौत के कुएं के पास जंगल में एक दर्जन युवक पार्टी कर रहे थे। वन अमले ने युवकों को समझाइश दी थी कि बाघ भ्रमण वाले क्षेत्र में पार्टी करना सख्त मना है। बाघ हमला कर सकता है। जिस पर युवक नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए। अभय चौहान नामक एक युवक ने खुद को सीएम हाउस से होने का बताकर अमले को धमकाया भी था। बाद में पुलिस बल और के्रक टीम मौके पर पहुंची और युवकों को जंगल से बाहर खदेड़ा गया। सोमवार को मामले में कंजरवेटर फॉरेस्ट डॉ. एसपी तिवारी ने अभय चौहान को नोटिस भेजा है।  

Kolar News

Kolar News 20 September 2017

जंगल में इंजॉय , मैं सीएम हाउस से हूं, नियम मत बताओ यहां बाघ घूमते हैं तो क्या हुआ, आप नियम मत बताओ। मैं सीएम हाउस से हूं। हम जंगल में एंजॉय करने आए हैं। ये रौबदार बातें भोपाल के छोटा डैम क्षेत्र में घूमने आए युवाओं के ग्रुप में से एक युवा ने वन विभाग के अधिकारियों से कही। ग्रुप के कई युवा नशे में धुत्त थे। भोपाल सामान्य वन मंडल की समरधा रेंज के केरवा, कलियासोत, मेंडोरा, बुल मदर फार्म, 13 शटर गेट, जागरण लेकसिटी और छोटा डेम (मौत का कुआं) क्षेत्र में बाघ का लगातार मूवमेंट है। इसे देखते हुए वन विभाग ने इन इलाकों में शाम 4 बजे बाद प्रवेश पर रोक लगाई है। खासकर जंगल में घूमने और रोड़ के किनारे पार्टी करने पर सख्त पाबंदी है। बावजूद इसके कई लोग यहां पार्टी करने पहुंच जाते हैं। रविवार शाम एक दर्जन युवक छोटा डैम (मौत के कुएं) क्षेत्र में सड़क किनारे कार खड़ी कर जंगल में पार्टी करने पहुंचे थे। अंधेरा हो रहा था इस पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी क्षेत्र में पट्रोलिंग करते हुए पहुंचे। सर्चिंग के दौरान उन्हें सड़क किनारे कार मिली। आसपास तलाशने पर कुछ दूरी पर युवक पार्टी करते मिले। मैदानी अमले ने युवकों से वहां हटने को कहा तो वे विवाद करने लगे। इतना ही नहीं सीएम हाउस से होने की धमकी देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। बाद में सीएफ डॉ. एसपी तिवारी ने क्रेक टीम और पुलिस बल मौके पर भेजा और युवकों को जंगल से बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के मुताबिक इन युवाओं में एक युवक जो खुद का नाम अभय चौहान बता रहा था। उसने खुद को सीएम हाउस का बताया। विवाद और नौबत मारपीट तक पहुंचने पर पुलिसकर्मियोंं और वन विभाग क्रेक टीम ने युवकों को गाड़ी में बैठाकर जंगल से बाहर किया। इनमें से कई युवक नशे में थे। राजधानी से सटे जंगल में जहां लोग पार्टी करते हैं, वहां दो-दो बाघों की मौजूदगी है। ऐसे में किसी भी बड़ी घटना की आशंंका से इंंकार नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं बाघ पर भी मैन इटर (आदमखोर) होने का दाग लग जाएगा। ऐसा हुआ तो बाघों की सुरक्षा में लगे आधा दर्जन डिप्टी रेंजर, नाकेदारों की नौकरी भी जा सकती है। इधर वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बाघ टी-121 समसपुरा पहुंच गया है। उसने एक गाय का शिकार भी किया। बाघ के मूवमेंट से क्षेत्र में दहशत है। बता दें कि ये बाघ बुल मदर फार्म, मेंडोरा क्षेत्र में घूमता है जो समसपुरा पहुंच गया है। डॉ. एसपी तिवारी, कंजरवेटर फॉरेस्ट का कहना है -अंधेरा होने के बाद भी कुछ युवक जंगल से नहीं हट रहे थे और शराब के नशे में मैदानी अमले से विवाद करने लगे। मौके पर टीम भेजकर उन्हें हटाया गया है। वाहन का नंबर अमले ने नोट कर लिया है। वाहन मालिक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी -   

Kolar News

Kolar News 18 September 2017

  अश्वनी मास के शुक्ल पक्ष में 21 सितंबर (गुरुवार) से शारदीय नवरात्र शुरु हो रहे हैं। शुभ विला सुबह 06:06 बजे से 07:26 बजे तक है। वहीं साथी अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:46 से 12:34 तक रहेगा। दोपहर में 12:06 से 03: 06 लाभ की बेला रहेगी। शुभ लाभ और अमृतवेला में घटस्थापना करने से भक्तों को मन की मुरादें पूरी होंगी। साथ ही इस बार रवि योग सर्वार्थ सिद्धि योग में मां भक्तों का मान सम्मान बढ़ाने के साथ ही उनकी इच्छा पूरी करेंगी। ब्रह्म शक्ति ज्योतिष संस्थान के पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि दशहरा 30 सितंबर को है इसमें 23 सितंबर तृतीया और 25 सितंबर पंचमी को रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। 24 सितंबर चतुर्थी और 26 सितंबर सस्ति को सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। वहीं 27 सितंबर व 29 सितंबर को दुर्गा नवमी को रवि योग बनेगा। नवरात्र की रात में हस्त नक्षत्र चंद्र और सूर्य कन्या राशि में भ्रमण करेंगे। यह योग व्यापारियों के लिए बहुत लाभ पहुंचाने वाला है।  

Kolar News

Kolar News 14 September 2017

  शरीयत को लेकर मुस्लिम ख्वातिनों का जलसा सोमवार को इकबाल मैदान पर हुआ। इस जलसे में मुस्लिम महिलाओं को शरियत से जुड़े मामले समझाए गए। जलसे में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की सदस्य असमा जेहरा मौजूद रहीं। शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी ने कहा कि शरीयत मामले में कोई समझौता नहीं होगा। मुस्लिम महिलाएं शरीयत पर कायम रहेंगी। शहर काजी ने कहा कि निकाह इस्लामी तरीके से होना चाहिए। 5 मरहले पूरे नहीं होने पर तलाक नहीं दिया जा सकता। जलसे में शरीअत में महिलाओं का दर्जा बताया गया। मुस्लिम महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया है, जिसमें महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाएगा। इसके पहले रविवार को तीन तलाक मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हुई मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की पहली बैठक में देशभर से आए सदस्यों ने हिस्सा लिया। खानूगांव स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज में रविवार को दिनभर चली बैठक के बाद बाहर निकले सदस्यों से जब उनकी राय जाननी चाही गई तो नवदुनिया से चर्चा के दौरान कुछ सदस्यों ने खुलकर अपनी बात रखी। सभी सदस्य तीन तलाक के गलत उपयोग को लेकर एक मत नजर आए। उनका कहना था कि शरिअत में तीन तलाक वाजिब है, लेकिन उसके तरीका है। जिसे अपनाए बगैर तीन तलाक दिया जाना गलत है। लेकिन, समाज में फैली इस प्रवृत्ति को किसी कानून से नहीं रोका जा सकता। इसके लिए लोगों को समझाइश के माध्यम से जागरूक करना होगा। बोर्ड का जोर भी इसी मसले पर है। लोगों को समाइश देने के लि देशभर में अभियान चलाया जाएगा।  

Kolar News

Kolar News 11 September 2017

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की निवेशकों से भेंट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने मंत्रालय में आज भेंट की। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और सांसद श्री चिंतामन मालवीय भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में निवेशकों की आवश्यकताएँ और सुविधाओं का भरपूर ख्याल रखा जाये। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कुशल श्रम की आपूर्ति करने के लिए प्रयासरत है। सिंगापुर के सहयोग से ग्लोबल स्किल पार्क बन रहा है। उन्होंने वाणिज्य-उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योगों से उनकी प्रशिक्षित श्रम आवश्यकताओं की जानकारी लें। उसी अनुरूप मानव संसाधन की उपलब्धता के लिए तकनीकी शिक्षण संस्थाओं के साथ समन्वय करवायें। श्री चौहान को एल्टिस इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड, पीथमपुर के प्रवर्तक श्री मनोज कटारिया और श्री अनिल खासगीवाल ने बताया कि प्रदेश का औद्योगिक वातावरण निवेशकों के लिये उत्कृष्ट है। उद्योग स्थापना संबंधी व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट कोटि की हैं। उन्होंने अपने औद्योगिक प्रस्ताव के अनुभव का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश में उन्हें औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए बिना किसी भाग दौड़ के जितनी शीघ्रता से भूमि की उपलब्धता हुई है, वह उनके लिए अभूतपूर्व अनुभव है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए टेस्टिंग लैब और कुशल मानव संसाधन के लिए तकनीकी शिक्षा के पाठ्यक्रमों में आवश्यक संशोधन के सुझाव भी दिए। फेयर डील एक्सपोर्ट्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप केड़िया, उपाध्यक्ष श्री राजेश जैन और श्री भगवान दास वैष्णव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बताया कि समिति के 166 सदस्यों द्वारा बुरहानपुर में 57 एकड़ में टेक्सटाइल औद्योगिक पार्क विकसित करवाया जा रहा है। बैठक में पार्क के लिये पहुँच मार्ग के लिये भूमि की उनकी आवश्यकता के परिप्रेक्ष्य में विनिमय द्वारा भूमि की उपलब्धता करवाने के सैद्धांतिक प्रस्ताव पर सहमति दी गई। मेसर्स व्ही.एस.एल. लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री व्ही.जी. कृष्ण प्रसाद ने बताया कि उनकी इकाई स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है। उनके द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बांदका जिला उज्जैन में स्टील प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जा रही है। इकाई की जल संबंधी आवश्यकताओं में सहयोग की अपेक्षा करने पर मुख्यमंत्री ने उनकी परियोजना के लिये जल की उपलब्धता में अपेक्षित सहयोग के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर मेसर्स अम्बा शक्ति उद्योग लिमिटेड के चेयरमेन श्री कमल गोयल और डायरेक्टर श्री हेमंत गुप्ता ने भी भेंट की। बताया कि औद्योगिक क्षेत्र बानमोर, मुरैना में स्थापित इकाई की क्षमताओं को 50 प्रतिशत बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस, प्रमुख सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग श्री व्ही.एल कांताराव, प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरुण पाण्डे, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल और श्री एस.के. मिश्रा भी मौजूद थे।  

Kolar News

Kolar News 11 September 2017

भोपाल सहित प्रदेश के तमाम शहरी क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति 30 से 40 फीसदी रह गई है। ये खुलासा हाल ही में हुए 'मिल बांचें' कार्यक्रम में हुआ है। अब स्कूल शिक्षा विभाग शहरी क्षेत्र के स्कूलों की जांच कराने की तैयारी कर रहा है। सोमवार तक जांच के आदेश जारी हो सकते हैं। जांच की शुरूआत राजधानी के प्राइमरी स्कूल आंबेडकर नगर से होगी। प्रदेश में 26 अगस्त को मिल बांचें कार्यक्रम हुआ था। इस दौरान अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और आयुक्त सहित 70 आईएएस अफसरों ने स्कूल जाकर बच्चों को पढ़ाया। इनमें से शहरी क्षेत्र के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में गए अफसरों में से ज्यादातर ने विभाग को फीडबैक दिया है कि स्कूलों में दर्ज छात्रों में से महज 30 से 40 फीसदी ही स्कूल आ रहे हैं। अफसरों ने छात्रों के एडमिशन में गड़बड़ी का संदेह भी जताया है। इसे देखते हुए विभाग के जांच कराने का फैसला ले लिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव जेएन कंसोटिया भोपाल के आंबेडकर नगर प्राइमरी स्कूल में गए थे। यहां दर्ज छात्रों में से 30 फीसदी भी उपस्थित नहीं थे। विभाग इसी स्कूल से मामले की जांच शुरू कर रहा है। इसके बाद राजधानी के उन स्कूलों की जांच कराई जाएगी, जहां से लगातार बच्चों के गैरहाजिर रहने की शिकायतें आ रही हैं। वहीं अगले चरण में संभाग स्तर पर जांच शुरू होगी। विभाग जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तय करेगा कि किस पर क्या कार्रवाई की जाना चाहिए। अफसरों ने शंका जाहिर की है कि शिक्षक तबादलों से बचने के लिए यह हथकंडा अपना रहे हैं। वे स्कूल में ज्यादा एडमिशन बता देते हैं। जबकि असल में उतने छात्र होते ही नहीं हैं। इसलिए उपस्थिति हमेशा 30 से 40 फीसदी के आसपास रहती है। कई बार 10 और 20 फीसदी तक आ जाती है। उल्लेखनीय है कि प्राइमरी स्कूल में दो और मिडिल में तीन शिक्षकों का सेटअप तय है। वहीं आरटीई कानून 30 छात्रों पर एक शिक्षक रखने की बाध्यता करता है। इसलिए शिक्षक तबादले से बचने के लिए ज्यादा एडमिशन बता देते हैं। आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय नीरज दुबे ने कहा कई अफसरों से फीडबैक मिला है। इसलिए मामले की जांच करा रहे हैं। आंबेडकर नगर स्कूल से जांच शुरू करेंगे। जैसी रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई आगे बढ़ेगी।   

Kolar News

Kolar News 8 September 2017

  टीकमगढ़ कलेक्टर प्रियंका दास को भोपाल नगर निगम कमिश्नर बनाया गया है। मौजूदा निगम कमिश्नर छवि भारद्वाज अब पर्यटन विकास निगम में प्रबंध संचालक का कार्यभार संभालेंगी। शनिवार देर रात मुख्यसचिव बसंत प्रताप सिंह ने यह आदेश जारी किया। साथ ही मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी एम सेलवेंद्रम को राजस्व विभाग में अपर सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक संजय गोयल को कंपनी में एमडी पदस्थ किया गया है। सूत्रों के मुताबिक भारद्वाज खुद ही नगर निगम की जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहती थी। जबकि प्रियंका दास नगरीय प्रशासन संचालनालय में बतौर अपर आयुक्त पदस्थ रह चुकी हैं।

Kolar News

Kolar News 3 September 2017

भर्ती नियमों को ताक पर रखकर फर्जी तरीके से हुई नियुक्तियों पर सरकार की गाज गिरेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से 12 दिन में भर्ती नियमों के खिलाफ हुई नियुक्ति या संविलियन का पूरा ब्योरा मांग लिया है। इसे एकजूट कर हाईकोर्ट, जबलपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। रिकार्ड 2015 से पहले और अभी तक की नियुक्तियां का मांगा गया है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने फर्जीवाड़ा कर नौकरी में आए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए सरकार को दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक 2015 में मनसुखलाल सर्राफ विरुद्ध अरुण तिवारी सहित अन्य के मामले में 2015 में तिवारी की नियुक्ति को नियमों के खिलाफ पाते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई करने और रिकवरी करने के निर्देश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फैसले को न सिर्फ बरकरार रखा, बल्कि अन्य विभागों में भी ऐसे लोगों की पड़ताल कर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके मद्देनजर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से 12 सितंबर तक गलत तरीके से नियुक्त हुए अधिकारी-कर्मचारियों की रिपोर्ट देने के लिए कहा है। साथ ही यह भी बताने के लिए कहा कि किन के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं और किन लोगों ने कोर्ट से स्थगन लेकर रखा है। स्थगन को हटाने के लिए क्या कदम उठाए गए, ये भी ब्योरे में बताना होगा। यदि कोई सेवानिवृत्त हो गया है तो उसकी पेंशन रोकने के साथ वसूली के लिए क्या कदम उठाए गए, ये भी पूछा गया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभागों को अपने साथ निगम, मंडल, बोर्ड, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद, जिला व जनपद पंचायत, प्राधिकरण, परिषद, परियाजनाएं, सहकारी बैंक सहित सहकारी संस्थाओं का भी ब्योरा देने होगा। इसके लिए अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को सीधे जिम्मेदार बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि निगम, मंडल और सहकारी संस्थाओं में बड़ी संख्या में नियम विरुद्ध भर्ती के मामले सामने आ सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यालय में विधानसभा में गलत तरीके से नियुक्तियों का मामला सामने आ चुका है। नियुक्ति निरस्त होने के साथ ही पुलिस ने कोर्ट में चालान भी प्रस्तुत कर दिया है। अरुण तिवारी का मामला भी 1995 का है। वे नगर पंचायत मउगंज में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के तौर पर भर्ती हुए थे और उन्हें 1999 जल संसाधन विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर बना दिया था।

Kolar News

Kolar News 3 September 2017

केरवा और कलियासोत के कैचमेंट वाले जंगलों में 30 लोगों को निर्माण के लिए ले-आउट किस अधिकारी ने मंजूर किया? नक्शा कैसे पास हो गया? कुछ इस तरह के सवाल जिला प्रशासन ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) व नगर निगम से पूछे हैं। निगम से यह भी पूछा गया है कि बाघ के मूवमेंट वाले इलाके में रोक के बाद भी निर्माण अनुमतियां कैसे जारी हो रही है? अब नगर निगम और टीएंडसीपी में प्रशासन के इस पत्र का जवाब देने के लिए पुरानी फाइलों की तलाश की जा रही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने 31 मई को सुनवाई करते हुए केरवा और कलियासोत डेम के आसपास चल रहे सभी निर्माण कार्यों में रोक लगा दी थी॥ इसमें 30 लोगों का रेवेन्यू रिकार्ड तलाशने के लिए जिला प्रशासन को कहा था। इसके बावजूद जिला प्रशासन रेवेन्यू रिकार्ड तलाशने की वजाए नगर निगम और टीएंडसीपी से सवाल-जवाब कर रहा है। जबकि वर्ष 1956, 1959, 1980 और 1996 के अतिरिक्त वर्तमान खसरों की जांच करने के निर्देश एनजीटी ने दिए थे। इस मामले में आगामी सुनवाई 27 जुलाई को है। जिसमें राज्य सरकार को भी जवाब देना है कि इस इलाके की कितनी जमीन सरकारी और कितनी प्राइवेट है। इसके साथ ही इलाके में जो निर्माण कार्य हुए है वे सरकारी जमीन पर है या प्राइवेट जमीन पर। नवदुनिया ने 2 जून को इस संबंध में खबर प्रकाशित कर बताया था कि सरकार ने ही लैंड यूज बदलकर पहले निर्माण की अनुमति दी थी बाद में अब एनजीटी ने रोक लगा दी है। एडीएम दिशा नागवंशी ने बताया केरवा-कलियासोत नदी के क्षेत्र में 30 संस्थानों को लेकर जांच चल रही है। इसके निर्माण व नक्शे की अनुमतियों को लेकर टीएनसीपी व नगर निगम को पत्र भी लिखा गया है। जानकारी आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Kolar News

Kolar News 1 September 2017

एमपी रियल एस्टेट रेगयूलेटरी एक्ट (रेरा) के अध्यक्ष  एन्टोनी डिसा ने कहा है कि एक मई, 2017 के बाद नई परियोजनाओं को और नये होम लोन आवेदनों में रेरा पंजीयन की माँग बैंक द्वारा आवश्यक की जाये। श्री डिसा ने बताया कि रेरा अधिनियम की धारा-3 के प्रभावशील होने की तिथि एक मई, 2017 के पूर्व स्वीकृत ऋणों में सिर्फ यह सुनिश्चित करें कि रेरा पंजीयन क्रमांक के लिए प्रमोटर द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया है या नहीं। यह स्पष्टीकरण रेरा ने बैंकों को इसलिए जारी किया है ताकि प्रचलित रियल एस्टेट परियोजनाओं की निर्माण प्रगति में अनावश्यक रूप से वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण बाधा न आये। उल्लेखनीय है कि रेरा द्वारा लीड बैंक समन्वयक श्री अजय व्यास को पत्र लिखकर इस संबंध में अवगत कराया है।  

Kolar News

Kolar News 24 August 2017

पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) द्वारा 20 से 23 अगस्त तक मध्यप्रदेश के 5 संभागीय मुख्यालयों पर आम लोगों और छात्र-छात्राओं को मिट्टी से गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और रीवा के 2 सार्वजनिक स्थलों एवं 4 विद्यालयों में ग्रीन गणेश-2017 के तहत प्रशिक्षित मूर्तिकार प्रशिक्षण देंगे। विद्यार्थी और लोग मूर्ति बनाने के बाद अपनी-अपनी मूर्ति अपने घर भी ले जा सकेंगे। एप्को टीम विद्यार्थियों को जहाँ प्रात: 9 बजे से प्रशिक्षण देगी, वहीं सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम अपरान्ह 3 से 6 बजे तक होगा। इंदौर प्रशिक्षण-20 एवं 21 अगस्त इंदौर में 20 अगस्त को प्रात: 11 से 2 बजे तक पलासिया चौराहा, अपरान्ह 3 से 6 बजे तक अन्नपूर्णा परिसर महू नाका, 21 अगस्त को प्रात: 9 से 10 बजे तक अहिल्या आश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणगंगा, प्रात: 10.30 से 11.30 बजे तक शासकीय अत्रीदेवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महू नाका, 12 से 1 बजे तक शासकीय मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोती तबेला और दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक रेलवे स्टेशन के पास शासकीय बाल विनय मंदिर में मूर्ति प्रशिक्षण होगा। उज्जैन प्रशिक्षण-22 एवं 23 अगस्त उज्जैन में 22 अगस्त को प्रात: 9 से 10 बजे तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराफा, 10.30 से 11.30 बजे मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांवेर रोड और अपरान्ह 3 से 6 बजे तक लोकमान्य तिलक स्मृति मंदिर क्षीरसागर में मिट्टी से गणेश बनाने का प्रशिक्षण होगा। दूसरे दिन 23 अगस्त को प्रात: 9 से 10 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फ्रीगंज, 10.30 से 11.30 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशहरा मैदान और आम लोगों के लिये अपरान्ह 3 से 6 बजे तक पीपली नाका चौराहा में गणेश की मूर्ति बनाना सिखाया जायेगा। भोपाल प्रशिक्षण-21 से 23 अगस्त भोपाल में 21 अगस्त को प्रात: 10 से 11 बजे तक शासकीय राजा भोज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, 1100 क्वाटर्स, अपरान्ह 3 से 6 बजे तक बिट्टन मार्केट में मूर्ति प्रशिक्षण होगा। 22 अगस्त को प्रात: 9 से 10 बजे तक शासकीय माध्यमिक शाला बोर्ड कॉलोनी और अपरान्ह 3 से 6 बजे तक कोलार रोड के मंदाकिनी मैदान में आम लोगों के लिये प्रतिमा प्रशिक्षण होगा। 23 अगस्त को प्रात: 9 से 10 बजे तक शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरेरा कॉलोनी, 10 से 1 बजे तक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरागढ़ और अपरान्ह 3 से 6 बजे तक गणेश मंदिर पिपलानी में मूर्ति प्रशिक्षण होगा। जबलपुर प्रशिक्षण-22-23 अगस्त जबलपुर में 22 अगस्त को प्रात: 9 से 11 बजे तक शासकीय तमराई स्कूल मिलौनीगंज और दोपहर 3 से 6 बजे तक शहीद स्मारक गोल बाजार में गणेश प्रतिमा प्रशिक्षण होगा। 23 अगस्त को प्रात: 9 से 11 बजे तक पंडित लज्जाशंकर झा मॉडल हाई स्कूल और दोपहर 3 से 6 बजे तक कल्चरल स्ट्रीट भंवरताल में प्रशिक्षण होगा। रीवा प्रशिक्षण-22-23 अगस्त रीवा में प्रात: 9 से 10 बजे तक केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में प्रात: 10.30 से 11.30 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक-2, दोपहर 3 से 6 बजे तक महिला समिति कला मंदिर अस्पताल चौराहा में प्रशिक्षण होगा। इसी तरह 23 अगस्त को सुबह 9 से 10 बजे तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किला रोड, 10.30 से 11.30 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक-3 और दोपहर 3 से 6 बजे तक व्यंकट भवन पुरातत्व संग्रहालय कोठी कम्पाउण्ड में मिट्टी से गणेश बनाना सिखाया जायेगा।  

Kolar News

Kolar News 19 August 2017

  अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चों को अगले साल राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षण अकादमी में भेजने के लिये प्रोत्साहित किया जाये। बच्चों को एकल खेल जैसे तीरंदाजी, तैराकी आदि के लिये प्रशिक्षित किया जाये। एमपी के आदिम-जाति एवं अनुसूचित-जाति कल्याण राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने यह निर्देश विभागीय समीक्षा के दौरान दिये। बैठक में प्रमुख सचिव श्री एस.एन. मिश्रा, आयुक्त श्रीमती दीपाली रस्तोगी और आदिवासी वित्त विकास निगम की संचालक श्रीमती रेणु तिवारी उपस्थित थीं। सोशल मीडिया के जरिये भी प्रचार-प्रसार हो श्री आर्य ने निर्देश दिये कि विभाग की उपलब्धियों का व्यापक-स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये। विज्ञापन एवं होर्डिंग के अलावा अब सोशल मीडिया के जरिये भी योजनाओं की जानकारी और विभाग की उपलब्धियों को बताने की जरूरत है। श्री आर्य ने बच्चों को टाइम मैनेजमेंट की कला सिखाने के लिये आवश्यक प्रशिक्षण देने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को अन्य आवश्यक विषयों में भी प्रशिक्षण दिया जाये। राज्य मंत्री ने कहा कि गरीब तबके से उबरे व्यक्ति, जो देश-विदेश में प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर रहे हैं या छोटे-बड़े उद्योग संचालित कर रहे हों, उनके बारे में बच्चों को बतायें, ताकि बच्चों का मनोबल बढ़े और उनकी प्रतिभा निखारने के नये-नये अवसर प्राप्त हो सकें। राज्य मंत्री श्री आर्य ने कहा कि महिला आदिवासी समूह को अलग-अलग जिले की विशेषता और निपूर्णता के अनुसार विभागीय योजना से जोड़ें। चतुर्थ श्रेणी के बेकलॉग पद पर बैगा, सहरिया, भारिया जाति के अभ्यर्थियों के जरिये पदपूर्ति की जाये। अनुदान प्राप्त संस्थाओं की एक माह के अंदर जाँच करवायें। इस दौरान संस्थाओं का रिजल्ट और क्वालिटी अवश्य देखें। लगभग ढाई लाख वनाधिकार पट्टों का वितरण बैठक में बताया गया कि प्रदेश में वनाधिकार धारकों को 2 लाख 44 हजार 755 पट्टों का वितरण किया गया है। इसमें 2 लाख 17 हजार 245 व्यक्तिगत और 27 हजार 510 सामूहिक पट्टे शामिल हैं। आईआईएचएम संस्थान के जरिये 255 मास्टर-ट्रेनर तैयार कर जिले में जाकर प्रशिक्षण दिया गया।

Kolar News

Kolar News 17 August 2017

  मध्यप्रदेश में बिजली बिलों को लेकर लगातार आ रही शिकायतों से नाराज ऊर्जा मंत्री पारसचंद्र जैन अगले महीने से गांवों में बिजली पंचायत लगाएंगे। मंत्री खुद ज्यादा बिल और रीडिंग के मामले सुनेंगे और उन्हें मौके पर ही निपटाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी के बाद विभाग को यह कदम उठाना पड़ रहा है। प्रदेश में एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बिजली बिल मुद्दा न बनें। इसलिए सरकार नई पद्धति से मीटर रीडिंग व बिल जनरेट करने की कोशिश में लगी है। उधर, बिलों में गड़बड़ियों को भी दुरस्त करने की कोशिशें चल रही हैं। इसी कड़ी में ऊर्जा विभाग ग्राम पंचायत स्तर पर बिजली पंचायत लगाने की तैयारी कर रहा है। इनमें से चुनिंदा पंचायतों में आयोजित शिविरों में विभाग के मंत्री जैन खुद पहुंचेंगे। शिविर में मंत्री और वरिष्ठ अफसर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे और उनका मौके पर ही निराकरण करेंगे। विभाग ने जून में भी शिविर लगाया था, जिसमें एक लाख 10 हजार शिकायतें आई थीं, इनमें से सिर्फ 40 हजार का निराकरण हो पाया था। सूत्र बताते हैं कि बिजली बिलों को लेकर बढ़ती शिकायतों से मुख्यमंत्री नाराज हैं। उनका कहना है कि सरकार 24 में से 20 व 22 घंटे नियमित बिजली दे रही है, फिर भी जनता खुश नहीं है। संगठन की ओर से भी ऐसा ही फीडबैक आ रहा है। इसी कड़ी में पंचायत स्तर पर बिजली पंचायत लगाने की तैयारी है। बिजली बिलों में गड़बड़ी का मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को सदन में घेरने की कोशिश की थी। वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक भी लगातार गलत रीडिंग और बिजली बिल की शिकायतें करते रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश में गलत रीडिंग और बिजली के बिल ज्यादा आने की पांच लाख से ज्यादा शिकायतें हैं। इसमें सभी तरह की शिकायतें बताई जा रही हैं। ऊर्जा मंत्री पारसचंद जैन ने कहा कि हम वृहद स्तर पर शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्या सुनेंगे और उनका मौके पर ही निराकरण करेंगे। कुछ जगह मैं भी जाऊंगा।     

Kolar News

Kolar News 16 August 2017

मध्यप्रदेश में स्वाईन फ्लू (एच-1 एन-1) प्रकरणों को देखते हुए प्रदेश के शासकीय चिकित्सालय संक्रमण उपचार के लिए पूरी तैयारी रखें। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने यह निर्देश आज स्वाईन फ्लू, डेंगू और चिकनगुनिया रोगों की दैनिक समीक्षा करते हुए दिया। स्वाईन फ्लू पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिये 10 अगस्त को वीडियों कान्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों की समीक्षा होगी। इसमें सिविल सर्जन-सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, मेडिकल विशेषज्ञ और ब्लाक मेडिकल आफिसर से गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल के विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेन्द्र दवे और एम्स के माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट डॉ. देवाशीष विश्वास एच-1 एन-1 संक्रमण, बचाव, रोकथाम और उपचार पर चर्चा करेंगे। प्रदेश में एक जुलाई से 7 अगस्त तक 86 सं‍दिग्ध मरीजों के सेम्पल जाँच के लिये भेजे गये जिनमें से 80 की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 16 पॉजिटिव रिपोर्ट आईं और 6 सेम्पल की रिपोर्ट आना शेष है। वर्तमान में 4 शासकीय एवं 7 रोगी निजी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती हैं। इस अवधि में 14 जिलों में डेंगू के 40 मरीज पाये गये। फिलहाल एक डेंगू मरीज उपचाररत है। चिकिनगुनिया के इस दौरान 3 जिलों में 6 मरीज पाये गये। फिलहाल कोई मरीज उपचाररत नहीं है। इस अवधि में प्रदेश में स्वाईन फ्लू से एक मृत्यु हुई है। स्वाईन फ्लू से घबरायें नहीं,सतर्क रहें सर्दी, जुकाम, बुखार, गला खराब, खाँसी, तेज सिरदर्द, साँस लेने में परेशानी आदि गंभीर निमोनिया जैसे लक्षण नजर आयें तो इसे नजरअंदाज न करें। नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में परीक्षण करवायें। परीक्षण में फ्लू पाये जाने पर चिकित्सक की सलाहानुसार दवा का पूरा कोर्स लें और आराम करें। गर्म तरल पदार्थ का अधिकाधिक सेवन करें। नाक, मुँह या आँखों का स्पर्श करने से पहले तथा बाद में हाथों को साबुन से धोयें। उक्त लक्षण हों तो दूसरों के सम्पर्क में आने से बचें। खाँसते और छींकते समय मुँह एवं नाक पर कपड़ा रखें। इससे स्वाईन फ्लू होने और फैलने से बचाव होगा। डॉ.लोकेन्द्र दवे विभागाध्यक्ष, गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल    

Kolar News

Kolar News 9 August 2017

भाई-बहन के अटूट स्नेह के पर्व रक्षाबंधन (7 अगस्त) पर इस बार भद्रा के साथ ही इस बार चंद्रग्रहण का साया भी रहेगा। ग्रहण का सूतक लगने के कारण दोपहर में 1 बजकर 52 मिनट के बाद रक्षासूत्र बांधना निषेध रहेगा, लेकिन ज्योतिषियों के मुताबिक रक्षाबंधन पर इस बार पाताल में मौजूदगी रहने के कारण राखी बांधने पर भद्रा बेअसर रहेगी। अतः सूर्योदय से लेकर से लेकर दोपहर 1:52 बजे तक राखी बांधना शुभ रहेगा। रक्षाबंधन पर ग्रहण की स्थिति अब 2035 में पड़ेगी। ज्योतिष पीठ संस्थान नेहरू नगर के संचालक पं.विनोद गौतम ने बताया कि रक्षाबंधन 7 अगस्त को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 6 अगस्त को रात 9ः49 बजे से शुरू हो जाएगी, जो 7 अगस्त को रात 10:55 बजे तक रहेगी। इस बीच 6-7 अगस्त की दरमियानी रात 2:35 बजे से श्रवण नक्षत्र शुरू हो जाएगा। 7 अगस्त को सुबह सूर्योदय से लेकर सुबह 11:04 मिनट तक भद्रा है। लेकिन इस बार भद्रा का निवास पाताल में रहने के कारण उसका रक्षाबंधन पर असर नहीं रहेगा। लेकिन दोपहर को 1:52 बजे से चंद्रग्रहण का सूतक प्रभावी हो जाएगा। इसलिए राखी बांधना निषेध रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा का भी कहना है कि पाताल में रहने के कारण इस बार भद्रा का असर राखी बांधने में नहीं रहेगा। पं.विनोद गौतम के मुताबिक पूर्णिमा के साथ श्रवण नक्षत्र रहने के कारण 7 अगस्त का ब्रह्म मुहुर्त में श्रावणी उपाकर्म करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। इसके अतिरिक्त राखी बांधने के लिए 7 अगस्त को सुबह 9:53 से सुबह 10:30 बजे तक और अभिजीत मुहुर्त में सुबह 11:45 से दोपहर 12:45 बजे तक शुभ मुहुर्त है। पं.गौतम के मुताबिक चंद्र ग्रहण का सूतक 7 अगस्त को दोपहर 1:52 बजे से लगेगा। रात 10:54 बजे ग्रहण का स्पर्श होगा। रात 11:52 बजे मध्य में होगा। रात 12:49 बजे मोक्ष होगा। ग्रहण काल में देव प्रतिमाओं का स्पर्श नहीं करना चाहिए। किसी तरह का हवन आदि नहीं करना चाहिए। इस दौरान सिर्फ मानसिक संकीर्तन करते रहना चाहिए। ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान, दान, पूजन करना चाहिए।  

Kolar News

Kolar News 5 August 2017

  गुरूद्वारा श्री गुरूतेग बहादुर साहेब साकेत नगर द्वारा प्रतिदिन एम्स में भर्ती मरीजों के परिजन को नि:शुल्क खिचड़ी वितरित की जायेगी। तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने खिचड़ी सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने सिख समाज द्वारा संचालित लंगर व्यवस्था की भी सराहना की। श्री जोशी ने कहा कि मनुष्य का जीवन परमार्थ और सेवा के लिए है। सिख समुदाय इस अवधारणा से सेवा कार्यों में सदैव सबसे आगे रहा है। डायरेक्टर एम्स डॉ. मधुसूदन नागरकर ने कहा कि खिचड़ी-सेवा में संस्थान द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में गरीब हो या अमीर, सभी का इलाज और देखभाल समान रूप से की जाती है। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि और सिख समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 4 August 2017

  महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम व्यावहारिक ज्योतिष, व्यावहारिक वास्तु-शास्त्र एवं पौरोहित्यम् में प्रवेश के लिये एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि एवं अभिलेखों के सत्यापन तिथि में वृद्धि की गयी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 20 अगस्त तक कर सेवा अभिलेखों का सत्यापन शासकीय योग प्रशिक्षण केन्द्र शिवाजी नगर भोपाल में 31 अगस्त, 2017 तक करवा सकेंगे।

Kolar News

Kolar News 3 August 2017

पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) भोपाल की टीम ने  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मास्टर-ट्रेनर्स, विद्यार्थी, मूर्तिकार और प्रतिभागियों को मिट्टी से गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया। एप्को भोपाल के सर्वश्री जे.पी. नामदेव, राजेश रायकवार, राजमणि वाजपेयी, एम.डी. मिश्रा, दिलीप चक्रवर्ती, मूर्तिकार द्वय श्री प्रशांत एवं श्रीमती अंजलि गोटीवाले, सुश्री अलका सहस्रबुद्धे ने गणेश प्रतिमा के लिये मिट्टी तैयार करना, प्रतिमा बनाना और प्राकृतिक रंगों से रंगने की कला का प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को बताया गया कि पीओपी प्रतिमा के रंगों से विषाक्त हुए जल के उपयोग से किडनी और फेफड़े प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। एप्को टीम ने प्रतिभागियों को मिट्टी की गणेश प्रतिमा घर में ही या नगरीय निकायों द्वारा चिन्हित स्थलों पर ही विसर्जित करने की सलाह दी। अगले चरण में टीम उज्जैन के चार विद्यालयों और दो सार्वजनिक स्थलों पर मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण शिविर का आयोजन करेगी।  

Kolar News

Kolar News 3 August 2017

  मध्यप्रदेश में वर्ष 2013-14 में सीधी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत सरकारी स्कलों में 42 हजार 88 संविदा शाला शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। नियुक्त किये गये। संविदा शाला शिक्षकों को कार्य करते हुए 3 वर्ष से अधिक की सेवा अवधि हो चुकी है। लोक शिक्षण संचालनालय ने संविदा शाला शिक्षक को अध्यापक संवर्ग के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने समस्त जिला कलेक्टर्स और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किये है। तीन वर्ष की संविदा नियुक्ति की कालावधि पूरी कर चुके संविदा शाला शिक्षकों को अध्यापक संवर्ग में नियुक्ति की पात्रता के संबंध में गठित छानबीन समिति निर्धारित मापदंडों की जाँच करेगी। छानबीन के बाद ही पात्र पाये जाने पर अध्यापक संवर्ग में नियुक्ति की जायेगी। संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-1 को वरिष्ठ अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक-2 को अध्यापक और संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-3 को सहायक अध्यापक के रूप में अध्यापक संवर्ग के वेतनमान के न्यूनतम पर नियुक्त किया जायेगा। आगामी वेतन वृद्धि की तारीख एक वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद देय होगी। जिले में गठित छानबीन समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी अथवा सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण समिति के सदस्य सचिव होगे। समिति में अनुसूचित जाति अथवा जनजाति प्रवर्ग के एक अधिकारी को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में संबंधित जिला कलेक्टर्स को नियत समय में आवश्यक कार्यवाही करने के लिये कहा है।

Kolar News

Kolar News 1 August 2017

  एमपी के राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने तीन कार्यों का भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने वार्ड 27 में एलआईजी 173 के सामने कोटरा में सी.सी. रोड और वार्ड 26 में शासकीय विद्यालय 25वीं बटालियन की वाउण्ड्रीबाल का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कमला नगर थाने के पास मैदान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता के लिए भी भूमि-पूजन किया। विजेता को मिलेगा 51 हजार रुपये राजस्व मंत्री श्री गुप्ता के कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 16 अगस्त को होने वाली मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को जोड़ते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 31 July 2017

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को एनएचडीसी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री एम.ए.जी अंसारी ने आज वर्ष 2016-17 का लाभांश चैक भोपाल मुख्यमंत्री निवास में सौंपा। इस अवसर पर बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन और एनएचपीसी लिमिटेड का संयुक्त‍उद्यम एनएचडीसी लिमिटेड है। आलोच्य अवधि में 374 करोड़ 46 लाख 24 हजार रूपये मध्यप्रदेश शासन का लाभांश है। उल्लेखनीय है कि एनएचडीसी लिमिटेड की वर्ष 2000 में स्थापना हुई थी। यह मध्यप्रदेश राज्य का सबसे बड़ा जल विद्युत उत्पादन निगम है। इसकी दो परियोजनाएँ संचालित हैं। इंदिरा सागर एक हजार मेगावॉट और ओंकारेश्वर 520 मेगावॉट की परियोजनाएँ है।  

Kolar News

Kolar News 31 July 2017

  बारिश के कारण कोलार को मुख्य मार्ग चलने के लायक नहीं बचा। सर्वधर्म ब्रिज से लेकर मंदाकिनी दशहरा मैदान तक करीब डेढ़ किलोमीटर के हिस्से में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। रोजाना वाहन चालक गड्ढों में फंस कर गिर रहे हैं। बारिश का पानी भरे होने से वाहन चालकों को गड्ढे नहीं दिखाई देते। रात में आवाजाही करने के दौरान पिछले दो सप्ताह में एक दर्जन से ज्यादा वाहन चालक घायल हुए हैं। रहवासियों ने नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की, तो जवाब मिला सड़क पीडब्ल्यूडी की है। वहीं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को शिकायत करने के लिए फोन लगाया, तो संबंधित अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। पीडब्ल्यूडी ने बारिश से पूर्व डामर कार्य कराया था। विधायक की मैराथन दौड़ से पहले भी गड्ढों को भरा था। लेकिन डामर की गुणवत्ता ठीक नहीं होने से जरा सी बारिश से डामर उखड़ गया और सर्वधर्म ब्रिज से लेकर मंदाकिनी मैदान तक गड्ढे हो गए। जिससे रोजाना 50 हजार आबादी को आने-जाने में दिक्ककतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वधर्म ब्रिज से मंदाकिनी दशहरा मैदान तक सड़क के हिस्से में अनगिनत गड्ढे से होने से सुबह 10 से दोपहर 12 और शाम को 5 से 7 बजे तक रोजाना जाम लग रहा है। दोपहर 1ः30 से 2ः30 बजे तक स्कूल बसों के आने-जाने से ट्रैफिक जाम हो रहा है। जाम के दौरान न तो ट्रैफिक पुलिस रहती है और न ही कोलार थाने की पुलिस की तैनाती। ऐसे में वाहन रेंग-रेंग कर चलते हैं। मेन रोड से कॉलोनियों में जाने वाले मोड़ों पर चारों तरफ से वाहन फंस जाते हैं। जिससे जाम लग रहा है। करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पार करने में ही 20 से 25 मिनट लग रहे हैं। इससे लोग अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में लेट हो रहे हैं। सर्वधर्म में रहने वाले राजीव सिंह ने बताया कोलार मेन रोड से रोजाना जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन अब तक गड्ढे नहीं भरे गए। रोजान वाहन फंस रहे हैं। डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में ज्यादा समय लग रहा है। इस इलाके में रहने वाले सुरेश शर्मा कहते हैं रात के समय गड्ढों के कारण वाहन चालक गिर रहे हैं। हाथ-पैर में चोट लग रही है। नगर निगम से लेकर पीडब्ल्यूडी तक शिकायत की। कोई सुनवाई नहीं हो रही। रोजाना जाम की समस्या से पेरशान हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा मुझे मामले की जानकारी है। पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारियों से गड्ढे भरने को कहा है। जल्द ही फिर बात कर सर्वधर्म से लेकर मंदाकिनी मैदान तक सड़क पर हुए गड्ढों को भरवाता हूं।  

Kolar News

Kolar News 29 July 2017

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहां मुख्यमंत्री निवास में दाल मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री संजय पाठक भी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 28 July 2017

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा है कि प्रदेश में कुपोषण नियंत्रण के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ कृषि और इससे संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे। श्रीमती चिटनिस पोषण परिपूर्ण ग्राम की अवधारणा के क्रियान्वयन के लिए विशेषज्ञ समूह की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती चिटनिस ने कहा कि गाँव में कृषि एवं अनुषांगिक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण आवश्यकताओं को स्‍थानीय उपज से पूरा कर कुपोषण से निजात दिलायी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्रों के समन्वय से प्रत्येक परियोजना में एक ग्राम को पोषण परिपूर्ण ग्राम के रूप में विकसित करने की योजना है। इस अवसर पर जिलों से आए कृषि वैज्ञानिकों ने कार्य-योजना का प्रस्तुतिकरण किया। बैठक में प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास श्री जे.एन. कंसोटिया, आईसीडीएस प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुश्री निधि निवेदिता, कृषि विज्ञान केन्द्र जोन-7 अटारी के निदेशक कृषि वैज्ञानिक श्री अनुपम मिश्र, संचालक कृषि उद्यानिकी, पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।  

Kolar News

Kolar News 28 July 2017

राजस्व मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपतिकलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  उमाशंकर गुप्ता ने पूर्व राष्ट्रपति श्री ए.पी.जे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर कोटरा में उनके छाया-चित्र पर माल्यार्पण किया। श्री गुप्ता ने कहा कि श्री कलाम के कार्य अविस्मरणीय और प्रेरणादायक हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय है। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  रामनगर में स्कूल बाउण्ड्रीवाल का भूमि-पूजन राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने वार्ड 25 स्थित रामनगर में स्कूल की बाउण्ड्रीवाल और शेड निर्माण के लिए भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने रहवासियों को शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 27 July 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्माण विभागों को निर्देशित किया है कि कार्यों की गुणवत्ता, निर्माण अवधि आदि के महत्वांकाक्षी लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किये जायें। श्री चौहान आज मंत्रालय में प्रगति ऑनलाइन के दौरान निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। ऑनलाइन समीक्षा में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रकाशन 'समझ झरोखा' का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, कार्य की पूर्णता और गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आदिम जाति कल्याण विभाग के निर्माणाधीन कन्या शिक्षा परिसरों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश के 28 जिलों में 65 परिसरों का निर्माण किया जाना है। कुल 52 स्थलों पर निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गये हैं। मुख्यमंत्री ने उपयुक्त भूमि की अनुपलब्धता की जानकारी मिलने पर संबंधित जिलों के कलेक्टरों और परियोजना क्रियान्वयन इकाई से सीधा संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह में उपयुक्त भूमि चयन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में सीधी जिले की ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना मझोली, उमरिया जिले की ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना मानपुर, कन्या शिक्षा परिसर, बैतूल-खंडारा-आमला-बोरदेहि-बांसखापा-नागदेव मंदिर रोड, खमरपानी-सावरनी-लोधीखेड़ा-रेमंड चौक रोड, निवारी-सेंद्री रोड, बेनजीर पैलेस का हेरिटेज होटल में रूपांतरण, पूर्व क्षेत्र में फीडर सेपरेशन, रीवा की अमृत योजना अंतर्गत सीवरेज परियोजना और जबलपुर स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये।  

Kolar News

Kolar News 27 July 2017

कारगिल विजय दिवस पर आज सैनिक विश्राम गृह में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के संबंध में जनसमुदाय चल चित्र के माध्यम से विस्तृत जानकारी को दी गई। मुख्य अतिथि मेजर जनरल टी.पी.एस.रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सेनाएँ देश की सीमाओं और देशवासियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। विपरीत पस्थितियों में सेना ने बड़े धैर्य और साहस से पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। यह युद्ध किसी अन्य देश की सेना द्वारा जीत पाना असंभव था। मेजर जनरल रावत ने बताया कि दुर्गम स्थल होते हुए भी हमारी सेना ने कारगिल युद्ध लड़कर दुश्मनों को परास्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक अपने जीवन का अधिकतम और स्वर्णिम समय देश की सेवा में सर्मपित करते हैं। हमें भी उनके प्रति सदैव अपनत्व और सहयोग की भावना रखना चाहिये। इस अवसर पर मेजर जनरल अशोक कुमार,कर्नल ओ.पी.मिश्रा,कर्नल वी.पी.त्रिपाठी,कर्नल प्रणव मिश्रा (से.नि.) ने 16500 फिट उंची बर्फीली पहाड़ी पर हुऐ कारगिल सहित अन्य युद्धों की परिस्थितियों,सेना की रणनीति आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इस युद्ध में 8 जवान शहीद और 48 सैन्य कार्मिक घायल हुऐ थे। कारगिल में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि और राष्ट्रगान के उपरान्त कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन कर्नल गिरिजेश सक्सेना तथा आभार प्रदर्शन कर्नल यशवंत के.सिंह ने किया। इस अवसर पर संचालक सैनिक कल्याण ब्रिगे.आर.एस. नोटियाल, भोपाल एक्स सर्विसेस लीग के अध्यक्ष कार्नल एस कुमार सहित सेवारत/सेवानिवृत्त सैन्य कार्मिक,उनके परिवारजन,शासकीय सेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 26 July 2017

  भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगजन अधिनियम प्रकाशित किया गया है। अधिनियम के तहत राज्य सरकारों से नियम बनाने की अपेक्षा की गई है। यह जानकारी दिव्यांगजन अधिनियम पर हुई कार्यशाला में दी गयी। कार्यशाला में राज्य सरकार द्वारा बनाये जाने वाले दिव्यांगजन अधिनियम के नियमों में जिन विभागों को शामिल किया गया है। उन्हें उनकी भूमिका से अवगत कराया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, गृह, पुलिस, महिला एवं बाल विकास, राजस्व एवं अन्य उत्तरदायी विभाग के अधिकारी उपस्थित हुए। सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती नीलम शमी राव द्वारा कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में सेवा निवृत्त अपर मुख्य सचिव एम.एम. उपाध्याय एवं सेवा निवृत्त प्रमुख सचिव  व्ही.के. बाथम ने दिव्यांगजन अधिनियम के नियम बनाने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

Kolar News

Kolar News 25 July 2017

इस वर्ष 20 दिन में घोषित किया गया परीक्षा परिणाम   मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा मार्च 2017 में कक्षा 10 और कक्षा 12वीं में अनुर्त्तीण रहे छात्रों के लिये राज्य ओपन शिक्षा परिषद द्वारा 'रूक जाना नहीं' योजना से करीब 22 हजार छात्रों को आगे की कक्षाओं में पढ़ने का अवसर मिलेगा। इन छात्रों के लिये राज्य ओपन स्कूल ने 19 जून से 3 जुलाई तक परीक्षा आयोजित की। राज्य ओपन स्कूल ने इस योजना में रिकार्ड समय 20 दिन के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित किया है। उत्तीर्ण छात्रों को आगे की कक्षाओं में प्रवेश दिलाने में सहयोग दिया जायेगा। रूक जाना नहीं योजना में असफल रहे कक्षा 10 के 4,198 और कक्षा 12 के 17 हजार 740 छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। योजना में असफल रहे छात्रों के लिये एक और अवसर इस वर्ष नवम्बर और दिसम्बर माह में होने वाली परीक्षा में और दिया जायेगा। इसके लिये फार्म भरने की प्रकिया अगस्त माह के पहले सप्ताह से पुन: शुरू की जायेगी। रूक जाना नहीं योजना प्रदेश में वर्ष 2016 से स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रारंभ की थी। वर्ष 2016-17 में असफल रहे छात्रों के लिये 4 अलग-अलग चरणों में परीक्षा आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं में वर्ष 2016 की माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12वीं के 86 हजार 23 छात्रों को बोर्ड परीक्षा पास करने में सफलता मिली थी। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद की वेबसाइट http://www.mpsos.nic.in/पर देखे जा सकते है।

Kolar News

Kolar News 24 July 2017

  कलियासोत पहाड़ी पर बने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज में ईको कार्डियोग्राफी व टीएमटी जांच भी होने लगी हैं। दोनों जांच हार्ट की बीमारी पता करने के लिए हैं। यह प्रदेश का पहला कॉलेज हैं जहां हार्ट की जांचें हो रही हैं। फिलहाल जांच की सुविधा सिर्फ हफ्ते में एक दिन मिलेगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला ने बताया कि हर दिन 10-15 ऐसे मरीज आते हैं जिन्हें इन दोनों जांचों की जरूरत होती है, लेकिन अस्पताल में यह सुविधा नहीं होने की वजह से मरीजों को हमीदिया भेजना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि एलएन मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.सुब्रतो मंडल ने जांच के लिए सहमति दी है। वे हर शुक्रवार सुबह 9 बजे के करीब जांच के लिए अस्पताल आएंगे। मरीजों को पहले से तारीख और समय बता दिया जाएगा, जिससे उन्हें परेशानी न हो। इसके अलावा ब्रेन से जुड़ी कुछ बीमारियों की जांच के लिए भी सुविधा शुरू होने जा रही है। डॉ. मंडल ने बताया कि ईको और टीएमटी की मशीनें काफी एडवांस हैं। ये जांचें शुरू होने से मरीजों को काफी फायदा होगा। ईको और टीएमटी की अलग-अलग फीस कॉलेज प्रबंधन ने 500 रुपए तय की है। निजी अस्पतालों में एक जांच के करीब 1500 रुपए लगते हैं। जेपी अस्पताल में ये जांचें नहीं होती, इसलिए मरीजों को हमीदिया या फिर निजी अस्पतालों में जांच कराना पड़ता है।  

Kolar News

Kolar News 23 July 2017

राजवैद्य कॉलोनी में एक इंजीनियरिंग छात्र ने गुरुवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने ये कदम क्यों उठाया फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। एक कागज पर अंग्रेजी भाषा में लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मैं जानता हूं कि मैं जा रहा हूं, जल्द ही लौटूंगा। कोलार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।  राजवैद्य कॉलोनी, कोलार रोड निवासी 21 वर्षीय गौतम गजभिए एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीई द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता नामदेव गजभिए वल्लभ भवन से रिटायर हुए हैं। टीआई केएस मुकाती के मुताबिक गुरुवार दोपहर खाने के बाद गौतम सोफे पर लेट गया। कुछ देर बाद घर से निकल गया। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया, जो स्विच ऑफ था। रात ज्यादा होने पर परिवार सो गया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे भाई सूरज ने गौतम को उसके कमरे में फंदे पर लटका देखा।  मौके पर पहुंची कोलार पुलिस को उसके कमरे से एक कागज का टुकड़ा मिला है। इसमें अंग्रेजी भाषा में उसने लिखा है कि मुझे माफ करना। मैं जानता हूं कि मैं जा रहा हूं। जल्द ही लौटूंगा। उसके पिता और भाई भी खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। 

Kolar News

Kolar News 22 July 2017

अरेरा कालोनी की बात करें या फिर नेहरू नगर, कोटरा, कोलार, चूनाभट्टी सहित अन्य पॉश कालोनियों की। रहवासी इलाकों में रेसीडेंशियल, फ्लैट या लैंड का कमर्शियल करने वालों पर अब जिला प्रशासन जल्द ही कार्रवाई करेगा। इसके लिए भूमि का डायवर्सन कमर्शियल कर प्रीमियम और भू-भाटक भी वसूला जाएगा। कलेक्टर सुदाम खाडे ने इस संबंध में सभी नजूल वृत्तों के एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश जारी कर दिए है। निर्देश के अनुसार ऐसे भवनों की जांच की जाएगी। इस जांच के बाद नगर निगम के अधिकारियों की भी पोल खुलेगी कि उन्होंने कितने माले की परमीशन दी थी और कितनी बनी है। एप्रूव नक्शे के अनुसार निर्माण हुआ भी है या नहीं? आवासीय भवनों के कमर्शियल उपयोग के मामले में अब तक जिले में कुल 45 प्रकरण ही बने हैं। इनमें से 15 प्रकरणों में ही कार्रवाई हो सकी है, जबकि 30 प्रकरणों का निराकरण होना अभी बाकी है। इन प्रकरणों में रेसीडेंशियल भवन के लैण्डयूज चैंज कर कमर्शियल किया जाएगा तथा प्रीमियम और भू-भाटक की राशि वसूली जाएगी।

Kolar News

Kolar News 21 July 2017

मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर 2 लाख 97 हजार 132 मीट्रिक टन मूंग, उड़द, अरहर और मसूर की खरीदी की गई है। कुल 1528 करोड़ 65 लाख मूल्य की इन दलहनी फसलों की खरीदी के विरूद्ध 620 करोड़ 58 लाख रूपये का भुगतान भी उत्पादकों को किया जा चुका है। इस मात्रा में से 918 करोड़ रूपये मूल्य की 1 लाख 72 हजार 21 मीट्रिक टन मूंग की खरीदी की गई है। खरीदी के विरूद्ध उत्पादकों को 349 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। कुल 89 करोड़ रूपये मूल्य की 17 हजार 521 मीट्रिक टन उड़द की खरीदी के विरूद्ध उत्पादकों को 20 करोड़ 15 लाख रूपये का भुगतान अब तक किया जा चुका है। कुल 443 करोड़ 44 लाख रूपये मूल्य की 87 हजार 810 मीट्रिक टन अरहर की खरीदी के विरूद्ध अब तक 191 करोड़ का भुगतान उत्पादकों को किया गया है। इसी तरह 78 करोड़ 21 लाख रूपये मूल्य की 19 हजार 780 मीट्रिक टन मसूर की खरीदी के विरूद्ध उत्पादकों को 60 करोड़ 43 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मूंग की रूपये 5,225, उड़द की रूपये 5000, अरहर की रूपये 5050 और मसूर की रूपये 3950 प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीदी की गई है। खरीफ फसलों की बोवाई प्रदेश में आज तक की स्थिति में खरीफ फसलों की बोवाई संतोषजनक है और फसल बोवाई का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा। आज की स्थिति में 93 लाख 86 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोवाई हो चुकी है। पिछले वर्ष आज की स्थिति में यह क्षेत्रफल 96 लाख 28 हजार हेक्टेयर था। प्रदेश में खरीफ की बोवनी के लिये 130 लाख 48 हजार हेक्टेयर का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित है। आज की स्थिति में सोयाबीन की बोवाई पिछले वर्ष के 49 लाख 70 हजार हेक्टेयर की तुलना में 40 लाख 12 हजार हेक्टेयर में हो चुकी है। उड़द की बोवाई पिछले वर्ष के 7 लाख 95 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में 13 लाख 67 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में की जा चुकी है। इस वर्ष धान पिछले वर्ष के 9 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में 9 लाख 58 हजार हेक्टेयर में क्षेत्र में बोई जा चुकी है। मक्का की बोवाई पिछले वर्ष के 11 लाख 92 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल की तुलना में 11 लाख 61 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में हो चुकी है। इसके अलावा कपास की बोवाई पिछले वर्ष के 5 लाख 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में 5 लाख 57 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में हो चुकी है।  

Kolar News

Kolar News 21 July 2017

  आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूल शिक्षा विभाग में इस समय चल रही युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को सही बताया है और उन्होंने इस संबंध में स्थिति भी स्पष्ट की है। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से करीब 20 हजार अतिशेष पदों की पूर्ति उन प्राथमिक शालाओं में हो सकेगी, जहाँ पर शिक्षक कम हैं अथवा पदस्थ नहीं है। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने बताया कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य ऐसे विद्यालयों में जहाँ शिक्षकों की संख्या छात्र संख्या के अनुपात में अधिक है, वहाँ से छात्रों के अनुपात में कम शिक्षकों के विद्यालयों में भेजना है। वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग की 4224 प्राथमिक शालाएँ ऐसी हैं जहाँ कोई भी शिक्षक पदस्थ नहीं है इन शालाओं में 9 हजार 500 से अधिक पद रिक्त हैं। इसके साथ ही 13 हजार 536 प्राथमिक शालाओं में 17 हजार से अधिक शिक्षकों की आवश्यकता है। प्रदेश में 17 हजार 273 प्राथमिक या माध्यमिक शालाएँ हैं, जहाँ छात्रों की निश्चित संख्या के मुकाबले अधिक शिक्षक पदस्थ हैं। पूर्व में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण जिला स्तर पर होता रहा है लेकिन अधिकांश जिले ऐसे थे जहाँ युक्तियुक्तकरण का कार्य प्रभावी ढंग से नहीं हुआ। इसे देखते हुए विद्यालयों में इस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया। ऑनलाइन प्रक्रिया से प्राप्त आँकड़ों से पता लगा कि प्रदेश में नामांकन के आधार पर प्राथमिक विद्यालयों में करीब 39 हजार शिक्षकों के पद रिक्त हैं। ग्रामीण प्राथमिक शालाओं में 1860 प्रधानाध्यापक और 15 हजार 186 शिक्षक अतिशेष हैं। नगरीय प्राथमिक शालाओं में 330 और 3063 शिक्षक अतिशेष हैं। प्रदेश की 2491 माध्यमिक शालाओं में 4051 शिक्षक अतिशेष चिन्हित किये गये हैं। युक्तियुक्तकरण से प्राथमिक शालाओं में 20 हजार अतिशेष शिक्षकों की पूर्ति हो सकेगी। आयुक्त लोक शिक्षण ने स्पष्ट किया है कि युक्तियुक्तकरण का यह उचित समय है। सरकारी स्कूल में प्रवेश संबंधी कार्यवाही 14 जून से प्रारंभ होकर 12 अगस्त तक चलती है। इस अवधि में शालाओं में प्रवेश के अलावा शैक्षणिक कैलेण्डर तैयार करने और वर्षभर की गतिविधियाँ प्रमुख रूप से निर्धारित की जाती हैं। ऑनलाईन प्रक्रिया कार्यवाही के सभी चरण इस प्रकार निर्धारित किये गये जिससे पूरी पारदर्शिता हो। इस प्रक्रिया में ई-सेवा पुस्तिका को अद्यतन करने का विकल्प शिक्षकों को दिया गया। जिससे उन्होंने अपने से संबंधित जानकारी को अद्यतन किया। प्रोग्रामिंग द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या एवं विषय मान के अनुसार अतिशेष की अंतरिम सूची जारी की गई। इसके साथ ही अंतरिम अतिशेष सूची पर संबंधित द्वारा ऑनलाईन आपत्ति करने और कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा आपत्ति की सुनवाई कर उसका निराकरण कर उसे पीडीएफ फाईल में अपलोड किया गया। इस प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची जारी करना एवं अतिशेष शिक्षकों की पद-स्थापना विकल्प के आधार पर शून्य शिक्षकीय अथवा एक शिक्षकीय पाठशाला में पद-स्थापना हेतु पोर्टल के माध्यम से आदेश जारी किया जाना है। इस सब प्रक्रिया में कहीं कोई त्रुटि होती है तो प्रभारी मंत्री के समक्ष अपील का प्रावधान भी है। प्रथम चरण में 89 आदिवासी विकासखंड और सतना जिले के शिक्षकों का डाटा अपडेट नहीं होने से अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी नहीं की गई है। विभाग द्वारा 17 जुलाई को जारी सूची में 11 हजार 416 प्राथमिक शालाओं में 14 हजार 721 शिक्षक अतिशेष पाये गये हैं और 1634 माध्यमिक शालाओं में 3075 शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में हैं। इन शिक्षकों को आपत्ति होने पर 19 जुलाई तक अपना पक्ष एजुकेशन पोर्टल पर प्रस्तुत करने का विकल्प दिया गया है। संविलियन युक्तियुक्तकरण के बाद क्यों ? वर्तमान में जो विद्यालय शिक्षक विहीन या एक शिक्षकीय हैं, उनमें सबसे पहले अध्यापकों की पद-स्थापना की जायेगी। युक्तियुक्तकरण से शिक्षकों को ऐसे विद्यालयों, जहाँ उनकी संख्या छात्र संख्या के अनुपात में अधिक है, से उन विद्यालयों में भेजा जायेगा, जहाँ शिक्षक संख्या छात्र अनुपात में कम है। यह प्रक्रिया पूरे होने के बाद ही रिक्तियों की वास्तविक स्थिति पता चल सकेगी। संविलियन में स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का भी प्रावधान है। संविलियन के लिये यदि कोई निकाय अनापत्ति समय पर नहीं देता है तो उपलब्ध डाटाबेस के आधार पर डीम्ड परमिशन माना जा सकेगा।  

Kolar News

Kolar News 19 July 2017

चौहान ने किया फसल गिरदावरी मोबाइल एप का शुभारंभ  किसानों के हित के लिये इस वर्ष से फसल गिरदावरी संबंधी जानकारी मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से संग्रहीत की जायेगी। इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पटवारियों को उनके मोबाइल पर ही ग्राम के समस्त भूमि स्वामियों के सभी खसरों की जानकारी प्राप्त हो जायेगी। लगायी गयी फसल की जानकारी ग्राम से ही भरी जा सकेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने समन्वय भवन में मोबाइल एप का शुभारंभ किया। श्री चौहान ने कहा कि राजस्व अमले की कमी पूरी करने के लिये जल्दी ही 10 हजार पटवारियों, 550 तलसीलदारों और 940 नायब तहसीलदारों की भर्ती की जायेगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दे दिये गये हैं। उन्होंने राजस्व विभाग प्रमुख को पटवारियों की विभागीय पदोन्नति के संबंध में भी विचार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन को प्रभावी बनाने के लिये युद्ध स्तर पर काम करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने पटवारियों को सूचना प्रोद्योगिकी का उपयोग करने के लिये टेब खरीदने के लिये उनके खाते में आवश्यक राशि देने की घोषणा की। श्री चौहान ने कहा कि सरकार पूरी तरह से लोगों के प्रति जवाबदेह है। उन्होंने कहा कि बोनी के समय के आँकडों का शुद्ध रेकार्ड उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिये हर संभव कदम उठाये जा रहे हैं। किसानों को समर्थन मूल्य और बाजार मूल्य के अंतर के आधार पर आदर्श दर से भुगतान करने का नवाचारी प्रयोग भी किया जायेगा। मोबाइल एप से होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि राजस्व विभाग का यह क्रांतिकारी कदम भविष्य में बदलाव लायेगा। पारंपरिक बस्ते से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने एप संचालन के लिये एनआईसी का उपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को राजस्व विभाग और इसके अमले से बहुत अपेक्षाएँ हैं। क्या है फसल गिरदावरी फसल गिरदावरी प्रतिवर्ष की जाने वाली एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह वर्ष में दो बार खरीफ और रबी सीजन की बुवाई के बाद की जाती है। इसे भू-अभिलेखों में दर्ज किया जाता है। यह कृषि सांख्यिकी एकत्रित करने की प्रक्रिया है। इसके आधार पर फसलों के क्षेत्रफल एवं उत्पादन संबंधी अनुमान की जानकारी तैयार की जाती है। कृषि वर्ष 1 जुलाई से प्रारंभ होकर 30 जून को समाप्त होता है। प्रथम खरीफ की फसलों तथा द्वितीय रबी की फसलों के आधार पर चालू वर्ष के खसरे में बोए गए क्षेत्रफल की फसल गिरदावरी के आधार पर दर्ज की जाती है। गिरदावरी जितनी सही और समय पर होगी, कृषि सांख्यिकी पूरी तरह से विश्वसनीय रहेगी। क्यों जरूरी है गिरदावरी फसल गिरदावरी के आधार पर ही खरीफ और रबी फसलों के बोए गए रकबे के आँकड़े प्राप्त होते हैं। उस आधार पर प्रमुख फसलों के उत्पादन व उत्पादकता अनुमान तथा राज्य एवं देश की कृषि दर निर्धारित की जाती है। फसल गिरदावरी कार्य से ही फसल पूर्वानुमान लगाया जाता है, जिससे फसल गिरदावरी को राजस्व खसरे के रकबे के आधार पर सांख्यिकी कार्य के लिये जानकारी शासन को प्रेषित की जाती है। यह जानकारी कई मामलों जैसे फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई, बैंक ऋण, योजनाओं के लाभ लेने आदि में महत्वपूर्ण होती है। मोबाईल एप्लीकेशन इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पटवारियों को उनके मोबाइल पर ही ग्राम के समस्त भूमि स्वामियों के सभी खसरों की जानकारी प्राप्त हो जायेगी। जैसे ही भरी गयी जानकारी अपलोड की जायेगी, कृषक को उससे संबंधित खसरों में फसल गिरदावरी के अंतर्गत कौन सी जानकारी दर्ज की गयी है, यह सूचना एस.एम.एस. के माध्यम से भेजी जायेगी। इसमें एक पासकोड भी होगा। यदि कृषक, पटवारी द्वारा भरी गयी जानकारी से सहमत है, तो वह पासकोड पटवारी को बतायेगा। जब पटवारी द्वारा यह पासकोड एप्लीकेशन में डाला जायेगा तभी जानकारी को अंतिम माना जायेगा। यदि किसी कृषक के पास कोई मोबाइल नंबर नहीं है तो वह अपने पड़ोसी का नंबर भी एस.एम.एस. प्राप्त करने में उपयोग कर सकेगा। फसल की जानकारी के साथ ही अन्य पड़त भूमि, भूमि में लगे वृक्ष, मकान आदि की जानकारी भी एप्लीकेशन के माध्यम से दर्ज की जा सकेगी। प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरूण पांडे ने मोबाइल एप के बारे में जानकरी दी। इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीणा, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री अजीत केसरी उपस्थित थे। आयुक्त भू-अभिलेख श्री एन. के. अग्रवाल ने आभार माना।  

Kolar News

Kolar News 17 July 2017

महापौर आलोक शर्मा ने नगर निगम के इंजीनियरों को लेकर कमीशनखोरी की बात कही थी। अब कल यही बात मंत्री और दक्षिण-पश्चिम विधायक उमाशंकर गुप्ता ने भी कही। परिषद की आने वाली बैठक में एक बार फिर यह शब्द (कमीशनखोरी) गूंजेगा। महापौर का यह शब्द अधिकारियों को बड़ा नागवार गुजरा था। नगर निगम परिषद की बैठक में सिटी इंजीनियर राजीव गोस्वामी को उनके मूल विभाग में भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया, पर एक महीना हो गया वह निगम में ही हैं। अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर निगम परिषद के फैसलों का कितना पालन हो रहा है। यही कारण है कि निगम में नेताओं की बिल्कुल नहीं चल रही है, सिर्फ अफसरशाही हावी है। महापौर आलोक शर्मा ने परिषद की बैठक में जनता से जुड़े कामों में देरी होने पर इंजीनियरिंग को लेकर कमीशनखोरी की बात कही थी और अफसरों को चेताया भी था।   मंत्री उमाशंकर गुप्ता एक सख्त महापौर भी रह चुके हैं। उन्होंने कल नगर निगम के कार्यक्रम में एक इंजीनियर से कहा था ‘तुम लोग ऐसा ही करते हो मैं सब जानता हूं, रिश्वत खाते हो, जहा से आए हो वहां भिजवा दूंगा’। उनकी इस बात के बाद अब आने वाली परिषद की बैठक् में यह मामला एक बार फिर उठ सकता है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मो. सगीर, कांग्रेस के सीनियर पार्षद अमित शर्मा, गिरीश शर्मा, गुड्डू चौहान आदि निे कहा कि कांग्रेस के पार्षद पहले ही चुके हैं कि निगम में जिस तरीके की अफसरशाही अभी चल रही और जनप्रतिनिधियों का अपमान हो रहा है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। परिषद की बैठक में कमीशनखोरी का मामला फिर उठाया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 16 July 2017

वार्ड-29 स्थित मदर टेरेसा आश्रम के आसपास के लोगों को सामुदायिक भवन बनने के बाद विवाह सहित अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात वार्ड-29 में सामुदायिक भवन के भूमि-पूजन समारोह में कही। भवन का भूमि-पूजन श्री गुप्ता, महापौर श्री आलोक शर्मा और नगर निगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान ने किया। सामुदायिक भवन का निर्माण 40 लाख की लागत से किया जायेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि सामुदायिक भवन बनाने के पहले बाउण्ड्री-वॉल बनायें। उन्होंने कहा कि भवन अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिये। श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार ने 13 साल में बगैर अतिरिक्त कर लगाये विकास के अनेक कार्य किये हैं। उन्होंने मेधावी विद्यार्थी योजना के बारे में जानकारी दी। इस योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के बच्चों को मिलेगा। महापौर श्री शर्मा ने कहा कि सामुदायिक भवन का नाम स्व. श्री नारायण प्रसाद गुप्ता के नाम पर होगा। उन्होंने कहा कि सर्व-सुविधायुक्त भवन के निर्माण के लिये जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राशि स्वीकृत की जायेगी। श्री शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र की सीवरेज की समस्या के निराकरण के लिये प्रोजेक्ट बनाया जा चुका है। नगर निगम के अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में भवन का निर्माण कार्य करवाया जाये। श्री चौहान ने अध्यक्ष निधि से 25 लाख रुपये दिये हैं। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 15 July 2017

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिये तात्कालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह के उपाय किये जायेंगे। तात्कालिक उपाय में किसानों को राहत पहुँचाने का काम जारी रहेगा। दीर्घकालिक उपाय में भण्डारण क्षमता बढ़ाई जायेगी, अधिकतम प्रोसेसिंग इकाईयाँ लगायी जायेंगी, मूल्य संवर्धन किया जायेगा और ग्लोबल मार्केट का लाभ लिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय में एग्रीकल्चर टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कृषि विशेषज्ञों के साथ किसानों को अधिक उत्पादन के बाद भी उचित मूल्य नहीं मिलने की चुनौती पर विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कृषि उत्पादन वृद्धि में कीर्तिमान बना है। पर इसके साथ किसानों की उपज का मूल्य गिरने की समस्या सामने आई है। इसके समाधान की आदर्श व्यवस्था की जायेगी। इसके अंतर्गत ऐसी नीति बनाई जायेगी जिसमें कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन और प्रोसेसिंग की व्यवस्था रहेगी। इसमें प्रोसेसिंग इकाईयों और भण्डारण क्षमता के लिये अधोसंरचना बनाने के लिये किसानों के युवा बच्चों को प्रोत्साहित किया जायेगा। प्रदेश में प्याज, आलू, फल-सब्जियों के लिये कोल्ड स्टोरेज श्रंखला बनायी जायेगी। इसके साथ ही मार्केटिंग पर ध्यान दिया जायेगा। प्रदेश के विशिष्ट उत्पादों जैसे मालवा के आलू, शरबती गेहूँ, नर्मदा किनारे के क्षेत्र में उत्पादित होने वाली तुअर दाल, नीमच के जीरन में पैदा होने वाली एक कली की लहसुन की मार्केटिंग की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पिछले पाँच सालों में खाद्यान्न का उत्पादन दोगुना हो गया है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ा है। बीज प्रतिस्थापन की दर 30 प्रतिशत हो गयी है। खाद के अग्रिम भण्डारण की व्यवस्था की गई है। मिट्टी परीक्षण में प्रदेश देश में अग्रणी है। उत्पादन बढ़ाने के सभी पक्षों पर तेजी से काम किया गया है जिससे उत्पादन बढ़ा है। उत्पादन बढ़ने के बाद भी किसानों को उचित मूल्य नहीं मिलने की समस्या सामने आई है। इसके लिये तात्कालिक रूप से प्याज आठ रूपये प्रति किलो तथा तुअर, उड़द, मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। इसके बाद भी समस्या के समाधान के लिये दीर्घकालिक उपाय आवश्यक है। बैठक में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों और मंत्रियों ने किसानों को उपज का उचित मिले, इसके लिये सुझाव दिये। कृषि विशेषज्ञ डॉ. अशोक गुलाटी - कृषि उत्पादों के लिये भण्डारण क्षमता 5 से 10 गुना बढ़ायी जाये। इसके लिये निवेश किया जाये। कृषि उत्पादों की मार्केटिंग के लिये डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से लिंकेज किया जाये। गुजरात में दुग्ध उत्पादन के लिये चलाये गये ऑपरेशन फ्लड की तरह मध्यप्रदेश में सब्जी उत्पादन के लिये ऑपरेशन वेजीस चलाया जाये। कृषि विशेषज्ञ डॉ. पंजाब सिंह – मध्यप्रदेश की समस्या को चुनौती के रूप में लें। फूड प्रोसेसिंग और मूल्य संवर्धन में निवेश के माध्मय से ग्रामीण युवाओं को रोजगार दें। कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ उसकी सुरक्षा के उपायों पर ध्यान दें। कृषि क्षेत्र के इंटरप्रेन्योर श्री प्रशांत अग्रवाल - भण्डारण और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में युवाओं के प्रशिक्षण पर ध्यान दें। प्रशिक्षण की व्यवस्था जिला स्तर पर हो। ग्राम स्तर पर सब्जी मंडियों में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था हो। कृषि विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह - कृषि यंत्रों के कस्टम हायरिंग के तरह भण्डारण और प्रोसेसिंग में भी व्यवस्था की जाये। ग्रामीण क्षेत्र में कृषि उत्पादों के प्रोसेसिंग और भण्डारण के लिये अधोसरंचना विकसित की जाये। कृषि विशेषज्ञ डॉ. आर.के. पाटिल - गाँव – गाँव में प्रोसेसिंग की छोटी इकाईयाँ स्थापित की जायें। प्रोसेस्ड फूड के लिये उत्पाद तैयार किये जायें। वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया – किसानों के लिये समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाये। भण्डारण क्षमता बढ़ाई जाये। कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन – क्वालिटी फूड पर ध्यान देना चाहिये। जैविक उत्पादों के लिये बेहतर अवसर हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव – भण्डारण क्षमता के लिये राष्ट्रीय संस्थान व्यवस्था करे। किसान कृषि उत्पादों के मूल्यों के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं हों, ऐसी व्यवस्था की जाये। वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार – प्याज और टमाटर जैसे उत्पादों की प्रोसेसिंग इकाई जिलों में स्थापित हो। ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन – वैश्विक बाजार में निर्यात किये जाने योग्य उत्पाद तैयार करने के संयंत्र स्थापित किये जायें। सहकारिता राज्यमंत्री श्री विश्वास सारंग - सहकारिता के क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग इकाईयाँ लगायी जायें। भण्डारण के लिये मल्टीयूटीलिटी गोदाम बनाये जायें। बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री श्री लाल सिंह आर्य, पर्यटन राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, उद्यानिकी राज्यमंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 14 July 2017

एनजीटी के आदेश की आड़ में निगम प्रशासन कलियासोत नदी के किनारे रहने वाले लोगों को परेशान करने में जुट गया है। भवन अनुज्ञा शाखा द्वारा सुनवाई की तारीख निकल जाने के चार दिन बाद घरों में नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि निगम लोगों का पक्ष सुने बिना ही एक तरफा कार्रवाई करने की तैयारी में है। दरअसल, कलियासोत नदी के ग्रीन बेल्ट के 33 मीटर दायरे में आने वाले मकानों को चि-ति कर नगर निगम रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इसके लिए लोगों को नोटिस जारी कर भवन संबंधी दस्तावेज बुलाए जा रहे हैं, इसके बाद सुनवाई की जा रही है। गत 8 नवंबर 2016 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने निगम को 12 जुलाई 2017 तक रिपोर्ट देने की मोहलत दी थी। लेकिन 7 महीने में भी कुछ नहीं हुआ। 12 जुलाई को सुनवाई की तारीख थी, इसलिए जल्दबाजी में निगम ने ऐसे नोटिस जारी कर दिए, जिनकी सुनवाई की ही तारीख निकल चुकी है। सर्वधर्म ए सेक्टर के आश्रय अपार्टमेंट में रहने वाली अर्चना श्रीवास्तव के नाम पर फ्लैट क्रमांक एफ -310 में 11 जुलाई की शाम 6 बजे नोटिस चस्पा किया गया। भवन मालिक की बेटी सीता मंजरी ने बताया कि वह ऑफिस से लौटीं, तब तक कोई नोटिस नहीं था। शाम करीब 6 बजे नोटिस चस्पा मिला। तब तक कार्यालय बंद हो चुके थे। फिर दूसरे दिन भवन अनुज्ञा शाखा में जाकर आपत्ति लगानी पड़ी। इधर, बुधवार को एनजीटी में सुनवाई हुई। इसमें निगम की ओर से कहा गया कि अब तक सुनवाई पूरी नहीं हो पाई है। इस पर ट्रिब्यूनल ने निगम प्रशासन को 10 दिन की अतिरिक्त मोहलत देते हुए सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि एनजीटी ने सर्वधर्म ए और बी सेक्टर के रहवासियों की याचिका पर 8 नवंबर 2016 को आदेश थे कि निगम विशेष अधिकारी नियुक्त करे और रहवासियों के दस्तावेज जांच कर बताए कि इन पर 33 मीटर का प्रकरण लागू होता है या नहीं। हैरानी की बात तो ये है कि भवन अनुज्ञा शाखा की ओर से निगम की अपर आयुक्त मलिका निगम नागर ने 13 जून 2017 को नोटिस पर हस्ताक्षर किया था। निगम का शाहपुरा स्थित भवन अनुज्ञा शाखा सर्वधर्म से महज तीन किमी दूर है, लेकिन नोटिस को पहुंचने में 33 दिन का समय लग गया।  

Kolar News

Kolar News 13 July 2017

सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में नव-गठित शाला प्रबंधन समितियों की पहली बैठक 15 जुलाई को होगी। इस संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र ने जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किये हैं। प्रदेश में शिक्षा के अधिकार कानून के अंतर्गत सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में बेहतर प्रबंधन और शैक्षिक गतिविधि के क्रियान्वयन के लिये शाला प्रबंधन समितियों का गठन किया गया है। यह समिति बच्चों के शाला नामांकन, नियमित उपस्थिति, गुणवत्तायुक्त शिक्षा और अधोसंरचना के कार्यों के साथ बच्चों के बहु-आयामी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। शाला प्रबंधन समिति में बच्चों के पालक, शाला के प्रधान शिक्षक, वरिष्ठतम महिला शिक्षिका, स्थानीय वार्ड के पंच और वार्ड की एक महिला पंच को शामिल किया गया है। स्कूल के स्थानीय प्रबंधन के अधिकार इन समितियों को सौंपे गये हैं। प्राथमिक स्कूलों में 18 सदस्यीय और माध्यमिक स्कूलों में 16 सदस्यीय शाला प्रबंधन समिति गठित की गयी है। प्रदेश में एक लाख 14 हजार से अधिक प्रायमरी और मिडिल स्कूल में समिति का गठन किया गया है। इन समितियों का कार्यकाल दो साल निर्धारित किया गया है। प्रदेश में एक जुलाई को शाला प्रबंधन समितियों का गठन किया गया है। समुदाय की सक्रिय सहभागिता से शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों एवं बच्चों की नियमित उपस्थिति की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जा सकेगी। समिति की बैठक में शाला में अनियमित उपस्थिति वाले बच्चों की जानकारी को सामने रखते हुए शाला में लाने के लिये कार्य-योजना तैयार की जायेगी। बच्चों की गुणवत्तायुक्त शिक्षा के नजरिये से शाला में अध्ययनरत बच्चों के हाल ही में सम्पन्न बेसलाइन टेस्ट की जानकारी भी समिति के सदस्यों को दी जायेगी। समिति के सदस्यों को प्रत्येक कक्षा एवं विषय के लिये निर्धारित लर्निंग आउटकम के बारे में भी बताया जायेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में गठित शाला प्रबंधन समितियों के सभी सदस्यों एवं अभिभावकों से 15 जुलाई को स्कूल पहुँचकर प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है।

Kolar News

Kolar News 12 July 2017

मध्यप्रदेश के कान्हा और सतपुड़ा टाईगर रिजर्व को तीसरी एशियन मिनिस्ट्रीयल कान्फ्रेंस दिल्ली में वन्यप्राणी प्रबंधन के लिये पुरस्कृत किया गया है। प्रदेश में पाँच नये वाइल्ड लाईफ रेस्क्यू स्क्वाड का गठन किया गया है। इन्हें मिलाकर अब प्रदेश में 15 वाइल्ड लाईफ रेस्क्यू स्क्वाड हो गये हैं। राजस्व क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले रोजड़ों को पकड़कर संरक्षित क्षेत्रों में छोड़ा गया है। यह जानकारी आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न मध्यप्रदेश राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में दी गयी। बैठक में प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों एवं अभयारण्यों के भीतर विकास कार्यों की अनुमति के प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, राज्य वन्यप्राणी बोर्ड के अशासकीय सदस्य, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्री अनिमेष शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री जितेन्द्र अग्रवाल बैठक में उपस्थित थे। बैठक में मध्यप्रदेश के संरक्षित क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित ग्रामों के ग्रामीणों के अधिकारों के विनिश्चयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। संरक्षित क्षेत्रों के ग्रामों के विस्थापन के बाद पुनर्वासित वन भूमि को राजस्व भूमि में परिवर्तन करने तथा संरक्षित क्षेत्रों से राजस्व ग्रामों के विस्थापन के बाद रिक्त राजस्व भूमि को वन भूमि में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी। बैठक में रातापानी अभयारण्य में बरखेड़ा से बुधनी तक प्रस्तावित तीसरी रेल लाईन निर्माण, सतपुड़ा टाईगर रिजर्व की सीमा के भीतर सोनतलाई-बागरातवा आंशिक दोहरीकरण बड़ी रेल लाईन परियोजना के लिये वन भूमि अर्जन, सोन घड़ियाल अभयारण्य में रीवा-सीधी-सिंगरौली नई रेल लाईन में सोन नदी पर भितरी-कुर्वाह पुल निर्माण, संजय टाईगर रिजर्व में कटनी-सिंगरौली रेलवे लाईन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण की स्वीकृति दी गई। इसी तरह, संजय टाईगर रिजर्व में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना में चार पहुँच मार्गों के निर्माण, खिवनी अभयारण्य में नंदाखेड़ा से ओंकारा मार्ग निर्माण, सोन चिड़िया अभयारण्य घाटी गाँव में ए.बी. रोड-बसोटा रोड से चराईडान मार्ग, सोन घड़ियाल अभयारण्य में बहर-कोरसर मार्ग में गोपद नदी पर उच्च-स्तरीय पुल, राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य में चंबल नदी पर सोने का गुरजा पर उच्च-स्तरीय पुल, सोन घड़ियाल अभयारण्य में सोन नदी पर नकझर से बमुरी सिंहावल मार्ग में उच्च-स्तरीय पुल, सतपुड़ा टाईगर रिजर्व में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में रामपुर से भतौड़ी मार्ग का उन्नयन, सतपुड़ा टाईगर रिजर्व में पिपरिया-पचमढ़ी से घाना मार्ग निर्माण और सोन चिड़िया अभयारण्य में ग्राम धुंआ से तकियापुरा बसौटा मार्ग पर मरम्मत और तीन पुलिया निर्माण की स्वीकृति के प्रस्ताव का बैठक में अनुमोदन किया गया। इसी तरह सोन घड़ियाल अभयारण्य में सोन नदी पर सीधी-सिंहावल 132 के.व्ही. विद्युत पारेषण लाईन, रीवा-सीधी 220 के.व्ही. पारेषण लाईन, सोन नदी एवं बनास नदी पर 765 के.व्ही. विद्युत लाईन की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। सतपुड़ा टाईगर रिजर्व में रक्षा बलों के लिये राज्य मार्ग 19 और 19ए के तरफ के किनारों में ऑप्टिकल फायबर केबल लाईन बिछाने तथा नरसिंहगढ़ अभयारण्य में रक्षा बलों के लिये राज्य मार्ग-12 के किनारे ऑप्टिकल फायबर केबल लाईन बिछाने की अनुमति का अनुमोदन किया गया। इसी तरह विभिन्न अभयारण्य में दस किलोमीटर की परिधि में उत्खनन के प्रस्तावों की अनुमति का अनुमोदन किया गया। माधव राष्ट्रीय उद्यान में मनीखेड़ा डेम से शिवपुरी तक पानी की पाइप लाइन सोन चिड़िया अभयारण्य में ग्राम धुंआ में खेल मैदान निर्माण, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की दस किलोमीटर की परिधि में ग्राम अकबरपुर कोलार दशहरा मैदान भोपाल में स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक में वनरक्षकों के जीवन पर बनायी गयी दो फिल्मों की सी.डी. का विमोचन किया।  

Kolar News

Kolar News 11 July 2017

   राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने सुबह काटजू और जे.पी. हास्पिटल में मरीजों की समस्याएँ सुनीं। श्री गुप्ता ने काटजू हास्पिटल में मरीजों की लम्बी लाइन होने पर उनके बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। जे.पी. हास्पिटल में एक मरीज ने कहा कि दवाई लेने के लिए देर तक खड़े रहना पड़ता है, यहाँ बेंच रखवाने के साथ ही एक और विंडो में दवाई का वितरण करवाया जाये। श्री गुप्ता ने आवश्यकतानुसार सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हास्पिटल की समस्याओं के निराकरण के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा विभागीय अधिकारियों से भी चर्चा की है। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।    

Kolar News

Kolar News 10 July 2017

जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को आज पत्रकार और लेखक श्री शैलेन्द्र तिवारी ने हाल ही में प्रकाशित अपनी पुस्तक 'रावण एक अपराजित योद्धा' पुस्तक भेंट की। मंत्री डॉ. मिश्र ने लेखक श्री तिवारी को रचनात्मक लेखन और पुस्तक प्रकाशन के लिए बधाई दी।   

Kolar News

Kolar News 9 July 2017

मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहाँ जेब पर अधिक बोझ डाले बिना मरीजों को अच्छा इलाज मिल रहा है। राज्य के शासकीय चिकित्सालयों में नि:शुल्क जाँच, उपचार, परिवहन और भर्ती मरीजों को नि:शुल्क आहार सुविधा मिल रही है। पिछले एक साल में राज्य के अस्पतालों की ओपीडी में 5 करोड़ और विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 52 लाख मरीजों ने भर्ती होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। मध्यप्रदेश को यह अवार्ड इंदौर में स्वास्थ्य नवाचारों पर चल रहे राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया। प्रदेश के चिकित्सालयों में वितरण के लिये 400 से अधिक प्रकार की दवाइयाँ उपलब्ध हैं। सर्वाधिक उपयोग में आने वाली जेनेरिक दवाएँ 24 घंटे चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपलब्ध करवायी जा रही हैं। जिला चिकित्सालय में 48 प्रकार की, सिविल अस्पताल में 32, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 16 और ग्राम आरोग्य केन्द्र में 5 प्रकार की नि:शुल्क जाँच की जा रही हैं। बीपीएल मरीजों को डायलिसिस सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क और एपीएल मरीजों को मात्र 500 रुपये प्रति सत्र की दर पर दी जा रही है। वैसे इसके लिये रोगी को माह में लगभग 20-25 हजार तक व्यय करना पड़ता था। डायबिटीज मरीजों के लिये नि:शुल्क डायबिटीज क्लीनिक हैं। सभी जिलों में नि:शुल्क कैंसर उपचार और कीमोथैरेपी उपलब्ध है। सभी जिलों में संजीवनी-108 एम्बुलेंस सेवा है। पाँच साल से पुराने एम्बुलेंस वाहनों को बदला जा रहा है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने और प्रसूति के बाद वापस घर छोड़ने की नि:शुल्क परिवहन सुविधा है। साठ वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों की नि:शुल्क जाँच और उपचार के लिये प्रत्येक जिले में जिरियाटिक वार्ड भी हैं। मानसिक रोगियों को 13 प्रकार की दवाइयाँ नि:शुल्क दी जा रही हैं। प्रतिदिन लगभग 30 हजार रोगियों को नाश्ता एवं दो समय का भोजन नि:शुल्क दिया जाता है। गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिये राज्य बीमारी सहायता-निधि, मुख्यमंत्री बाल ह्रदय उपचार योजना, बाल श्रवण योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना आदि हैं। क्षय रोगियों को नि:शुल्क निदान एवं उपचार सुविधा मिल रही है। नेत्र परीक्षण कर कमजोर दृष्टि वाले स्कूली बच्चों को नि:शुल्क चश्मे प्रदाय किये जाते हैं। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त महिलाओं के लिये जिला चिकित्सालयों में रोशनी क्लीनिक की स्थापना की गयी है।

Kolar News

Kolar News 8 July 2017

सहकारिता राज्य मंत्री स्वंतत्र प्रभार  विश्वास सारंग ने कहा है कि सहकार के बिना उद्धार नहीं और संस्कार के बिना सहकार नहीं है। राज्य मंत्री श्री सारंग आज हबीगंज स्टेशन के पास भोपाल दुग्ध संघ प्लांट का अवलोकन करने के बाद दुग्ध सहकारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सहकारिता से हम विकास के इच्छित लक्ष्य प्राप्त करते है। संस्कार के बिना सहकार नहीं होता। उन्होंनें सहकारी संघ से जुड़े जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों को परस्पर समझ के साथ तेजी से काम करने की सलाह दी। राज्य मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भोपाल दुग्ध संघ भोपाल-होशंगाबाद संभाग के सभी जिला और शाजापुर जिला सहित 13 जिलों की 3000 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों से दूध का संकलन कर रहा हैं। कुल 96 हजार 606 पशुपालक,किसान उत्पादन समितियों के सदस्यों से रोजाना 2 लाख 90 हजार लीटर के आसपास दूध का संग्रहण होता है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि है। परन्तु मार्केट की डिमांड इससे कही ज्यादा है। डिमांड को ध्यान में रख 4 लाख लीटर रोजना दुग्ध संग्रण के लक्ष्य को भोपाल दुग्ध संघ प्राप्त करें। सहकारिता विभाग पूरी मदद करेगा। श्री सारंग ने दुग्ध संघ के प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्लांट में सभी व्यवस्थाएँ मानक स्तर के अनुरूप है। भोपाल दुग्ध संघ का साँची दूध और सभी 14 दुग्ध उत्पाद गुणवत्ता में सर्वश्रेष्ठ है। प्रबंध निदेशक दुग्ध संघ, डॉ. अरूण गुप्ता ने कहा कि साँची, अमूल के पेटर्न से किसी मामले में कम नहीं है। दुग्ध संघ जल्दी ही बच्चों के लिये फ्लेवर्ड मिल्क पायलट जिला के तौर पर भोपाल जिला से देना शुरू करेगा। इस अवसर पर सीईओ दुग्ध संघ श्री दीपेन्द्र सिंह राजे, भोपाल दुग्ध संघ अध्यक्ष श्री मस्तान सिह राजपूत, डायरेक्टर सर्वश्री लक्ष्मीनारायण परमार, प्रेमसिंह तोमर, गिरीश पालीवाल, घनश्याम बारस्कर, कमल सिंह, श्रीमती ममता यादव कर्मचारी यूनियन पदाधिकारी मौजूद थे। दुग्ध संघ पदाधिकारियों और बोर्ड संचालक के साथ हुई बैठक में राज्य मंत्री श्री सारंग ने भोपाल दुग्ध संघ को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम की शुरूआत में राज्य मंत्री श्री सारंग ने दुग्ध संघ प्रांगण में आम का पौधा लगाया।  

Kolar News

Kolar News 6 July 2017

ग्लोबल स्किल्स पार्क शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जहाँ एक ओर हमारे यहाँ बेरोजगारी की समस्या है वहीं दुनिया में हुनरमंद व्यक्तियों की कमी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दूरदृष्टि के साथ स्किल इंडिया द्वारा इस दिशा में सार्थक कोशिश की है। प्रधानमंत्री के प्रयासों में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिये प्रदेश संकल्पित है। ग्लोबल स्किल्स पार्क इस दिशा में प्रभावी पहल है। श्री चौहान आज आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में ग्लोबल स्किल्स पार्क के शिलान्यास और ग्लोबल कंसलटेशन ऑन स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में तकनीकी प्रशिक्षण का नया दौर शुरू हो गया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं का कायाकल्प हो रहा है। उनमें आगामी 5 वर्षों में आधुनिकतम व्यवसायों की प्रशिक्षण व्यवस्था उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया कि वे न्यू इंडिया निर्माण के लिये हुनरमंद बनें। विकास की अनंत संभावनाएँ हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी युवा शक्ति हमारे पास है। यदि इसे हुनरमंद कर दिया जाये तो वर्तमान समय की कमजोरी बड़ी आबादी, भविष्य में हमारी ताकत बन जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के लिये प्रभावी कार्य किए गए हैं। व्यवसायिक शिक्षा के प्रसार के साथ ही, उसकी गुणवत्ता को भी सुनिश्चित किया गया है। स्तरहीन प्रशिक्षण संस्थाओं को चिन्हित कर बंद करवाने के कार्य किये गये हैं। करीब 37 संस्थाओं को बंद कर दिया गया है और लगभग 70 संस्थाओं पर कार्रवाई की जा रही है। यह निर्णय इसलिये लिया गया ताकि छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सके। श्री चौहान ने कहा कि शिक्षा के प्रमुख तीन उद्देश्य होते हैं। ज्ञान, कौशल और संस्कार। शिक्षा प्रणाली में यह उद्देश्य संतुलित तरीके से प्राप्त नहीं हो सकने के कारण बेरोजगारों की ऐसी फौज खड़ी हो गई है, जो केवल किताबी ज्ञान संपन्न है। प्रदेश में प्रयास किया गया है कि जो शैक्षणिक शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें उसका पूरा अवसर मिले। वही व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त करने वालों को भी सरकार का भरपूर सहयोग मिले। राज्य में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना लागू की गई है। योजना में मेधावी छात्रों को चाहे वे मेडिकल-इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थाओं में अथवा व्यवसायिक शिक्षा के शिक्षण केन्द्रों में प्रवेश लेते हैं उनकी फीस राज्य सरकार द्वारा भरवाने की व्यवस्था की गई है। प्रयास है कि प्रतिभा की उन्नति में धन की कमी बाधा नहीं बने। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गत दिवस करीब साढ़े छह करोड़ पौधों का रोपण करने के लिये प्रदेश की जनता के प्रति आभार ज्ञापित किया। पर्यावरण को बचाने और पृथ्वी के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के प्रयासों के प्रति जनता के कर्त्तव्य-पालन के लिये बधाई प्रेषित की। केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि मेक इन इंडिया को सफल बनाने के लिये मेकर्स ऑफ इंडिया की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्किल इंडिया द्वारा इस दिशा में विजनरी पहल की है। उनके प्रयासों को पूरा करने में मध्यप्रदेश की अग्रणी भूमिका है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में जिस तेजी और दूरदर्शिता के साथ विकास की कोशिशें हो रही हैं, उनसे यह आभास हो रहा है कि विकास के सफल प्रयासों को देखने के लिये दुनिया के दूसरे देश यहाँ आयेंगे। उन्होंने प्रदेश में स्किल इंडिया की दिशा में किये जा रहे कार्यों की व्यापक सराहना करते हुए कहा कि कौशल उन्नयन के प्रयासों में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है। केन्द्र सरकार के कौशल उन्नयन के सभी कार्यक्रमों तथा योजनाओं को एक साथ करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। प्रदेश ने आईटीआई की ऑनलाइन परीक्षा संचालित कर अन्य राज्यों को इस दिशा में पहल के लिये प्रेरित किया है। विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षणों की आधुनिक सुविधाओं का उल्लेख करते हुए श्री रूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कौशल उन्नयन के विभिन्न कार्यक्रमों को एक मंत्रालय में समाहित कर विजनरी पहल की है। आई.टी.आई को कौशल उन्नयन विभाग में शामिल किया है। देश तेजी से गुणवत्तापूर्ण व्यवसायिक शिक्षा की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रचलित व्यवसायिक शिक्षा की प्रचलित प्रणाली में गुणवत्ता का पूर्णत: अभाव था। आई.टी.आई. के 13 हजार संस्थानों में 127 पाठ्यक्रम संचालित होते हैं, जिनमें से मात्र इलेक्ट्रिकल और फिटर ट्रेडों में 18 लाख, अन्य 9 ट्रेडों में मात्र एक लाख और शेष में एक लाख विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। जबकि वर्तमान समय में उद्योगों की आवश्यकता एक ही ट्रेड में अलग-अलग तरह के विशेषज्ञ प्रशिक्षण की है। उन्होंने कहा कि डिग्री आधारित बेरोजगारों की फौज खड़ी करने वाली शिक्षा प्रणाली पर विचार किया जाना चाहिये। केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश में पौध-रोपण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क एक ऐतहासिक कदम है। व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिये 650 करोड़ रुपये की विशाल धनराशि का निवेश सरकार की दूरदृष्टि का प्रमाण है। प्रदेश के तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दीपक जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री की पहल मेक इन इंडिया, डिजिटल इण्डिया और स्किल इंडिया को सफल बनाने के लिये प्रतिबद्ध प्रयास कर रही है। आई.टी.आई. को अग्रणी संस्थान बनाने के प्रयास हुए हैं। आई.टी.आई. चलें अभियान द्वारा प्रदेश में 5 लाख युवाओं को व्यवसायिक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। इउनमें से 70 प्रतिशत का रोजगार स्थापित कराने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क युवाओं के जीवन में परिवर्तन का मील का पत्थर साबित होगा। विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर श्री के.श्रीकांत ने कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क की पहल देश में कौशल उन्नयन के प्रयासों का मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना का प्रारूप उसकी सुपर सक्सेस को बता रहा है। एशियन डेवलपमेंट बैंक की सुश्री सॉगवान ली ने कहा कि भारत की स्किल इंडिया पहल में बैंक द्वारा तकनीकी सहयोग किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की परियोजना बैंक की देश में 5वीं परियोजना है। इससे देश में व्यावसायिक प्रशिक्षण की संस्थानात्मक व्यवस्था में मजबूती आयेगी। उन्होंने परियोजना में निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। आईटीईईएस सिंगापुर के श्री ब्रूस पो ने कहा कि स्किल्स पार्क प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक विकास प्रक्रिया को नई गति देगा। प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने परियोजना की जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्लोबल स्किल्स पार्क श्री संजीव सिंह ने आभार माना। कार्यक्रम में पार्क के आकल्पन पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों का बुक और पेन भेंट कर अभिनंदन किया गया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री रूड़ी के साथ अकादमी के प्रांगण में नीम वृक्ष के पौधों का रोपण किया।  

Kolar News

Kolar News 4 July 2017

एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से काउंसलेट जनरल ऑफ द रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर श्री अजीत सिंह और आई.टी.ई.एस. सिंगापुर के श्री ब्रूस पो ने आज भेंट की। भेंट के दौरान ग्लोबल स्किल पार्क के संबंध में चर्चा हुई। बैठक का आयोजन आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में किया गया था। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण उनका सपना है। उनके दिल से जुड़ी परियोजना है। उन्होंने परियोजना को साकार रूप देने में आई.टी.ई.एस. सिंगापुर के सहयोग के लिये आभार ज्ञापित किया। विश्वास व्यक्त किया कि उनके सहयोग से पार्क सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में विकसित होगा। उन्होंने सिंगापुर की दो यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि सिंगापुर की हर यात्रा से उन्हें कुछ नया करने की प्रेरणा मिली है। प्रथम यात्रा के दौरान उन्हें सेंटोसा ने अत्यधिक प्रभावित किया था। उसी अनुरूप प्रदेश में हनुवंतिया टापू का पर्यटन केन्द्र के रूप में विकास किया है, क्योंकि पर्यटन से रोजगार के नये अवसर बनते हैं। दूसरी यात्रा के दौरान ग्लोबल स्किल सेंटर देखकर, उन्हें स्किल्स पार्क की प्रेरणा मिली। श्री चौहान ने कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क अंतर्राष्ट्रीय जरूरतों के अनुसार बने जिसमें प्रशिक्षण की सभी विश्व-स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश की बड़ी आबादी को कुशल बनाकर देश-दुनिया में रोजगार के नये अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास है। इससे दुनिया में कुशल श्रम की आवश्यकता की पूर्ति होगी। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि स्किल्स पार्क से प्रशिक्षित युवाओं का हुनर अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार हो, इसके लिये विशेषज्ञ प्रशिक्षण सेवा प्रदाय कार्य में सभी संस्थाओं के लिये संस्थान के द्वार खुले रहेंगे। काउंसलेट जनरल श्री अजीत सिंह ने कहा कि विकास के प्रति मुख्यमंत्री के जज़्बे और जिद से वे अत्यंत प्रभावित हुए हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में स्किल्स पार्क दुनिया की सर्वश्रेष्ठ संस्था बनेगा। अन्य राज्यों के लिये गुणवत्तापूर्ण कार्य का बेंच मार्क स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से पार्क निर्माण का कार्य हो रहा है, उससे उन्हें आभास हो रहा है कि उसके उद्घाटन कार्यक्रम में शीघ्र ही शामिल होने के लिये आना होगा। आईटीईएस के श्री ब्रूस पो ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी को दूर करने की प्रभावी पहल की गई है। बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिये राज्य की कोशिशों को दुनिया देख रही है। उन्हें समस्या समाधान का नया मार्ग दिखा है। उन्होंने युवाओं के कौशल उन्नयन प्रयासों के लिये मुख्यमंत्री की अभिरूचि और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्किल्स पार्क दुनिया में तकनीकी प्रशिक्षण का मॉडल बनेगा।

Kolar News

Kolar News 4 July 2017

लाल सिह आर्य ने किया गुरुकुलम का निरीक्षण आदिम-जाति एवं अनुसूचित-जाति कल्याण राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने  कुछ समाचार-पत्रों में छपी गुरुकुलम की खबर पढ़कर उसका निरीक्षण किया। श्री आर्य ने स्वयं वहाँ जाकर मौजूद प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडियाकर्मी के सामने ही बच्चों से चर्चा की। बच्चों ने बताया कि जैसा कहा जा रहा है, वैसा कुछ नहीं हुआ। राज्य मंत्री श्री आर्य ने खबर पढ़ते ही जाँच करवाने के निर्देश प्रमुख सचिव श्री अशोक शाह को दिये। घटना की जाँच अपर आयुक्त श्री चन्द्रमोहन ठाकुर द्वारा की जा रही है। श्री आर्य ने निर्देश दिये कि पूरे प्रदेश में विभाग की आश्रम-शालाओं और छात्रावास सभी में बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करवायें। मंत्री श्री आर्य ने गुरुकुलम की तमाम व्यवस्थाओं को स्वयं देखा और जाना। इस मौके पर संभागीय अधिकारी श्रीमती सीमा सोनी, प्रभारी प्राचार्य श्री सुधीर श्रीवास्तव और वार्डन श्रीमती पूर्णिमा त्रिपाठी से भी चर्चा की। श्री आर्य द्वारा सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में पूछने पर बताया गया कि यहाँ महिला सुरक्षा गार्ड और चौकीदार उपलब्ध रहते हैं। मंत्री ने व्यवस्थाओं को देखा राज्य मंत्री श्री आर्य को गुरुकुलम में देखकर बच्चों में एक अपनत्व का भाव आया और उन्हें बीच पाकर छायाचित्र निकलवाये। श्री आर्य ने कक्षों में जाकर वहाँ की व्यवस्थाएँ देखीं और निर्देश दिये कि खिड़कियों पर परदे और कक्ष में सामान रखने के लिये अलमारी आदि व्यवस्था की जाये। श्री आर्य जब छात्रावास का निरीक्षण करने पहुँचे, तो बच्चियाँ कैरम खेल रही थी। मंत्री ने स्वयं भी खेल में उनका साथ देकर उन्हें आनंदित किया। मंत्री ने वहाँ के क्लास-रूम, ऑडिटोरियम, स्पोर्टस-रूम, पुस्तकालय, मनोरंजन-कक्ष, किचन आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को आर.ओ. वॉटर प्राप्त होने आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्हें उनके प्रभार के जिले बैतूल के काफी बच्चे मिले, जिनसे मिलकर वह गदगद हो गये। श्री आर्य ने गुरुकुलम के पुस्तकालय आदि में महापुरुषों के कोटेशन लिखने के निर्देश दिये। श्री आर्य ने किचन में जाकर बच्चों को मिलने वाले स्वल्पाहार की जाँच की और बच्चों के साथ मिलकर उसका आनंद लिया। साथ ही उन्होंने किचनकर्मी ओमप्रकाश से भी चर्चा की। कुछ बच्चे मंत्री श्री आर्य को अंकल बोलते मिले तो कोई सर। मंत्री श्री आर्य के लौटने पर बच्चे उन्हें टाटा, बाय-बाय करते नजर आये। एडीएम की जाँच रिपोर्ट शासकीय विद्यालय गुरुकुलम के छात्रावास में 26 जून को घटित घटना की जाँच अपर कलेक्टर श्रीमती दिशा नागवंशी से करवायी गयी। जाँच में पाया गया कि छात्रावास में कुछ छात्राएँ 4-5 दिन पहले आयी हैं और पालकों की याद आने एवं मौसम की वजह से उनके स्वास्थ्य में खराबी आ गयी थी। एक छात्रा को डरावना सपना आने और उसे अन्य छात्राओं को बताने से भय व्याप्त हो गया था। इस संबंध में जय प्रकाश अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर डॉ. नीलम गुप्ता से छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। परीक्षण में सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या पायी गयी। अन्य किसी घटना का होना नहीं पाया गया।  

Kolar News

Kolar News 1 July 2017

एयर इंडिया ने भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) के तहत अपनी पहली उड़ान 5 जुलाई से प्रारंभ करने का फैसला किया है। यह उड़ान भोपाल-लखनऊ मार्ग पर चलाई जाएगी। पहले यह 7 जुलाई से शुरू होनी थी। अब यह 5 जुलाई से ही प्रारंभ की जा रही है। इसका संचालन एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी अलायंस एयर करेगी। रीजनल मैनेजर मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ विश्रुत आचार्य ने बताया कि चेयरमेन अश्विनी लोहानी की पहल पर मध्यप्रदेश को उत्तरप्रदेश से जोड़ा जा रहा है। यह उड़ान सभी सात दिन चलेगी। उड़ान योजना के तहत कम किराए में सीट देने का प्रावधान है। इसका प्रारंभिक किराया 1999 रुपए होगा। इस योजना के तहत भविष्य में सतना एवं रीवा के लिए भी उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव है। भोपाल लखनऊ मार्ग पर 68 सीटर एटीआर-72 चलाया जाएगा। भोपाल से लखनऊ उड़ान तीन साल पहले जेट एयरवेज ने शुरू की थी। भोपाल-लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली उड़ान को अपेक्षित यात्री नहीं मिले। बाद में लखनऊ तक बंद कर सीधे दिल्ली भेजा जाने लगा। एलायंस एयर की उड़ान कितने दिन चलेगी यह तो समय ही बताएगी। काबिल ए गौर है कि राजधानी से सर्वाधिक मांग पूना, बंगलुरू एवं चैन्नई तक उ़ड़ान की सबसे अधिक जरूरत महसूस की जा रही है लेकिन कभी तकनीकी कारण तो कभी विमानों की कमी के इन शहरों तक उड़ान प्रारंभ नहीं हो पा रही है।   समय सारिणी भोपाल-लखनऊ   उड़ान संख्या 9 आई 695/96   लखनऊ प्रस्थान सुबह 11.50 बजे   भोपाल आगमन दोपहर 01.45 बजे   भोपाल प्रस्थान दोपहर 02.15 बजे   लखनऊ आगमन दोपहर 03.55 बजे  

Kolar News

Kolar News 30 June 2017

 मध्यप्रदेश शासन ने प्याज खरीदी से संबंधित विभिन्न मुद्दों के निराकरण तथा उपार्जित प्याज के परिवहन एवं विक्रय के संबंध में त्वरित निर्णय लेने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में दो समिति का गठन किया है। प्याज खरीदी से संबंधित विभिन्न मुद्दों के निराकरण के लिए बनी समिति में किसान-कल्याण तथा कृषि विकास, सहकारिता, उद्यानिकी और खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव, सचिव वित्त, मंडी बोर्ड, सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन और स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक को सदस्य बनाया गया है। प्रबंध संचालक मार्कफेड इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। उपार्जित प्याज के परिवहन एवं विक्रय से संबंधित मुद्दों के लिए बनी समिति में प्रमुख सचिव खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, सचिव वित्त, स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन और मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक को सदस्य बनाया गया है। सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक इस समिति के संयोजक होंगे। समिति मुख्य सचिव के निर्णय के लिये अनुशंसा करेंगी। समितियों द्वारा लिये गये निर्णयों को मुख्य सचिव द्वारा अनुमोदन किये जाने पर ही लागू किया जायेगा।

Kolar News

Kolar News 29 June 2017

मध्यप्रदेश के पांच लाख से ज्यादा नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों को सरकार एक जुलाई से सातवां वेतनमान देगी। इसके लिए वित्त विभाग ने फॉर्मूला बना लिया है। इसे अगली कैबिनेट में रखने की तैयारी हो गई है। नया वेतनमान एक जनवरी 2016 से लागू किया जाएगा। 18 माह का एरियर तीन या पांच किस्तों में नकद देने का प्रस्ताव है। वहीं, पेंशनरों की पेंशन सातवें वेतनमान के हिसाब से बढ़ाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी संगठनों की नाराजगी के बाद सरकार ने सातवें वेतनमान का फैसला इसी सप्ताह में करने का निर्णय किया था, लेकिन मंगलवार को कैबिनेट बैठक नहीं हुई। मुख्यमंत्री सचिवालय के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने बताया कि जब भी कैबिनेट बैठक होगी, उसमें वेतनमान का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग ने छत्तीसगढ़ द्वारा तय वेतनमान के फॉर्मूला का अध्ययन भी करवा लिया है। प्रदेश में वेतनमान की श्रेणी अधिक होने से यहां श्रेणियां ज्यादा रहेंगी। वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि औसत 14 से 15 प्रतिशत तक वेतनमान में बढ़ोतरी हो सकती है। एरियर नकद और तीन या पांच किस्तों में दिया जाएगा। इस पर 8 से 10 हजार करोड़ रुपए का वित्तीय भार सरकार के पर आएगा। वहीं, बढ़ा हुआ वेतनमान देने में करीब साढ़े चार करोड़ रुपए सालाना का भार खजाने पर पड़ेगा। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने बजट में पेंशन सातवें वेतनमान के हिसाब से बढ़ाने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। पत्रकारवार्ता के दौरान जरूर वित्त मंत्री जयंत मलैया ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सातवें वेतनमान के हिसाब से पेंशन बढ़ाने की बात कही है। इसको लेकर वित्त विभाग को अभी तक कोई औपचारिक निर्देश नहीं मिले हैं। छत्तीसगढ़ ने भी इस मामले में मौन साध रखा है। नियमानुसार पेंशन बढ़ाने पर जब तक दोनों राज्यों में सहमति नहीं बन जाती है तब तक अंतिम निर्णय नहीं हो पाएगा।

Kolar News

Kolar News 28 June 2017

  पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत और  चेतन चौहान भी होंगे शामिल मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान भोपाल में बनने वाले देश के सबसे बड़े ग्लोबल स्किल पार्क का शिलान्यास 3 जुलाई को करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजीव प्रताप रुड़ी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री के.श्रीकांत और पूर्व क्रिकेटर तथा उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत प्रभार) श्री चेतन चौहान भी शामिल होंगे। प्रदेश के कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दीपक जोशी ने आज कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। स्किल पार्क का निर्माण 645 करोड़ की लागत से 37 एकड़ में किया जायेगा। पार्क में हर साल एक हजार विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षक विश्व स्तर के होंगे। प्रशिक्षित विद्यार्थियों का प्लेसमेंट भारत एवं भारत के बाहर इंटरनेशनल स्तर पर किया जायेगा। 'इंडस्ट्री के साथ एवं इंडस्ट्री के लिये' की भावना पर पार्क संचालित होगा। अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त प्रमाणीकरण का प्रावधान भी होगा। समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, संचालक कौशल विकास श्री संजीव सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 27 June 2017

मध्यप्रदेश में साढ़े पांच सौ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिना डॉक्टर के हैं। पूरा स्टाफ और संसाधन होने के बाद भी मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। उधर, पीएससी से चयन होने के बाद भी 726 डॉक्टरों की सरकार पोस्टिंग नहीं कर पा रही है। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के तबादले के फेर में नए डॉक्टरों की पदस्थापना के लिए की जा रही काउंसलिंग रोक दी गई है। नए सिरे से काउंसलिंग के बाद उनकी पोस्टिंग की जाएगी। इसमें दो महीने का वक्त और लग सकता है। लोक सेवा आयोग से 7 मार्च को चयनित डॉक्टरों की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल गई थ्ाी। इन डॉक्टरों की पदस्थापना के लिए एमपी ऑनलाइन के जरिए ऑनलाइन काउंसलिंग की जा रही थी। अप्रैल-मई में रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग के बाद पदस्थापना की जानी थी, लेकिन पिछले हफ्ते पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। इसके पीछे की वजह डॉक्टरों के तबादले बताए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों के तबादले के बाद अस्पतालों की जरूरत के लिहाज से नए डॉक्टरों की पोस्टिंग की जाएगी। इस तरह नए डॉक्टरों की पुरानी काउंसलिंग भी रद्द कर दी गई है। नई तारीख जारी होने के बाद नए सिरे से च्वाइस फिलिंग होगी। इस तरह करीब दो महीने ये भी ज्यादा समय पोस्टिंग में लग सकता है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के करीब 11 सौ पदों पर और भर्ती की जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। 2015 में 1871 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें सिर्फ 726 डॉक्टर मिले हैं। बचे पदों के लिए फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। सूत्रों ने बताया कि जिन 726 डॉक्टरों का चयन पीएससी से हुआ है। उनमें कई तो पहले से स्वास्थ्य विभाग विभिन्न् प्रोजेक्ट्स के तहत काम कर रहे हैं। करीब 80 डॉक्टरों का इस साल पीजी में चयन हो गया है। कुछ पीजी की तैयारी के लिए कोचिंग करने लगे हैं। इस तरह 726 डॉक्टर्स में से करीब 500 के ही ज्वाइन करने की उम्मीद है।  

Kolar News

Kolar News 26 June 2017

  बारिश के दौरान जंगल में बाघों की जान को खतरा बढ़ता देख वन विभाग ने अप्रशिक्षित स्थाई कर्मियों की मदद लेने का निर्णय लिया है। इन कर्मियों की ड्यूटी 1 जुलाई से पैदल गश्ती में लगाई जाएगी। ये स्थाई कर्मी अपनी-अपनी बीट में चौबीसों घंटे बाघ व अन्य वन्यजीवों पर नजर रखेंगे और संदिग्ध लोगों के जंगल मे दिखने व शिकारियों के सक्रिय होने की सूचना वन विभाग के अफसरों को देंगे। इस काम में इन कर्मियों की जान को भी खतरा हो सकता है क्योंकि इन्हें बाघ भ्रमण क्षेत्रों में गश्ती करने का प्रशिक्षण नहीं दिया है। राजधानी से सटी समरधा व बैरसिया रेंज में बारिश के समय शिकारी सक्रिय हो जाते हैं। इन घटनाओं की रोकथाम के लिए रूटीन पेट्रोलिंग के अलावा इस बार वन विभाग ने बीटवार गश्त की व्यवस्था की है। जिसमें दैनिक वेतन भोगी से हाल ही में स्थाई कर्मी बनाए गए 200 से अधिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इन कर्मियों को समूह में पैदल गश्ती करनी होगी। वन विभाग को कायदे से इन कर्मियों को पहले प्रशिक्षित करना चाहिए था लेकिन अभी तक प्रशिक्षण नहीं दिया है। शिकार की घटनाओं में बढ़ोत्तरी के बावजूद भी अधिकारियों ने मुखबिर तंत्र अपडेट नहीं किया है। जिसका फायदा बारिश में शिकारी उठा सकते हैं। हालांकि पहली बार बनाए गए बाघ मित्र (जंगल से सटे गांव में रहने वाले चिन्हित ग्रामीण) शिकार की घटना और वनों की कटाई रोकने में मदद करेंगे। डॉ. एसपी तिवारी कंजरवेटर फॉरेस्ट, सामान्य वन मंडल ने कहा स्थाई कर्मियों की मदद लेंगे, लेकिन उनका सहयोग पहले से बाघों की सुरक्षा करने वाला प्रशिक्षित स्टाफ करेगा। 1 जुलाई से पैदल गश्ती शुरू कर देंगे।   

Kolar News

Kolar News 25 June 2017

  राजधानी में 48 घंटे के अंदर मानसून दस्तक दे सकता है। मानसूनी हलचल बढ़ने के साथ ही प्री-मानसून एक्टिविटी तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार दोपहर को शहर में मौसम के एक ही समय में अलग-अलग नजारे देखने को मिले। दोपहर में भेल क्षेत्र में करीब एक घंटे तक जोरदार बरसात हुई, तब न्यूमार्केट, शाहपुरा क्षेत्र में रिमझिम पानी बरस रहा था और कोलार क्षेत्र में बाकायदा धूप निकली थी। हालांकि, इस दौरान बैरागढ़ केंद्र में 0.4 मिमी. और शहर की आब्जर्वेटरी में 5.4 मिमी. पानी रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.अनुपम काश्यपि ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम स्ट्रांग होने से दोनों ही तरफ से मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना बन गई है। इस वजह से राजधानी में सोमवार को मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। उधर शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। बीच-बीच में धूप निकलने के कारण उमस भी लोगों को परेशान करती रही। दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। भेल के अवधपुरी,सिक्युरिटी लाइन क्षेत्र आदि में करीब एक घंटे तक तेज बरसात हुई। इस दौरान शाहपुरा, न्यूमार्केट क्षेत्र में रिमझिम बौछारें पड़ रही थीं। इसके विपरीत कोलार के बीमा कुंज,नयापुरा,गेहूंखेड़ा क्षेत्र में धूप निकली थी और लोग पसीने से लथपथ हो रहे थे। डॉ.काश्यपि के मुताबिक राजधानी सहित पूरे प्रदेश में वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी आ रही है। साथ ही धूप निकलने से तपिश बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में शहर के कुछ स्थानों पर लोकल एक्टिविटी के तहत बौछारें पड़ जाती हैं। प्री-मानसून सीजन में मौसम का मिजाज आम बात है। इसे कनवेक्टिव एक्टिविटी कहा जाता है। डॉ.काश्यपि ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक शक्तिशाली लो-प्रेशर सिस्टम बन गया है। इसी तरह दक्षिणी गुजरात कोस्ट से केरल कोस्ट तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस मजबूत सिस्टम के कारण अरब सागर से चले मानसून को लगातार ऊर्जा मिलना शुरू हो गई है। इस वजह से प्रदेश में मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की पूरी संभावना बन गई है।  

Kolar News

Kolar News 25 June 2017

आईटी पार्क में काम नहीं तो जमीन होगी निरस्त  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री गुप्ता ने की समीक्षा   भोपाल आईटी पार्कस में निवेशकर्ताओं द्वारा निर्धारित अवधि में आवंटित भूमि पर संरचना निर्माण अथवा उत्पादन प्रारंभ नहीं करने पर उनके आवंटन रद्द करें। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  उमाशंकर गुप्ता ने यह निर्देश समीक्षा के दौरान दिये। श्री गुप्ता ने कहा कि जिन निवेशकर्ताओं ने भू-विकास की राशि निर्धारित समय-सीमा जमा नहीं की है, उनके भी आवंटन रद्द किये जाये। श्री गुप्ता ने कहा कि सभी प्रकरण की वर्गीकृत सूची की हर महीने समीक्षा भी करें।  

Kolar News

Kolar News 22 June 2017

मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में शामिल हुए  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों का आव्हान किया है कि योग रोज करें। योग तन को स्वस्थ, मन को प्रसन्न और बुद्धि को प्रखर करता है। श्री चौहान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज स्थानीय लाल परेड ग्राउन्ड में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं नागरिकगण ने योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान जीवन की आपा-धापी में जीवन तनावमय हो गया है। जीवन को तनाव मुक्त करने का प्रभावी माध्यम योग है। सफल, सार्थक मानव जीवन जीने के लिये योग को जीवन का हिस्सा बनायें। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुये कहा कि व्यक्ति अनंत शक्तियों का भंडार है। वह ईश्वर का अंश है। मनुष्य अपनी क्षमताओं का बहुत कम ही उपयोग कर पाता है। व्यक्ति की इस अपार आंतरिक शक्ति को प्रखर बनाने का कार्य योग करता है। श्री चौहान ने कहा कि भारतीय ऋषि मुनियों ने हजारों वर्ष पूर्व योग विधा का आविष्कार किया था। विश्व के जन-जन के मन में योग को प्रस्फुटित करने के लिये उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को कोटिश: धन्यवाद दिया और नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि जीवन आनंद, उत्सव और प्रसन्नता के साथ जियें। देश और समाज के विकास में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिये योग को जीवन का हिस्सा बनाएँ। नशा नहीं करने के लिए कृत-संकल्पित हों। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेधावी छात्र योजना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मुकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपालभाति, प्रणायाम, नाड़ी शोधन, अनुलोम विलोम और शीतली और भ्रामरी प्राणायाम योग आसन किये। कार्यक्रम के प्रारंभ में मध्यप्रदेश गान का गायन हुआ और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के संदेश का प्रसारण हुआ।    

Kolar News

Kolar News 21 June 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में  मुख्यमंत्री निवास पर निवेशकों ने निवेश प्रस्तावों पर चर्चा की। इस दौरान कार्वी इलेक्ट्रानिक्स, बैंगलुरू और रूसान फार्मा, मुम्बई के प्रतिनिधियों ने निवेश प्रस्ताव दिये। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी पी सिंह, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग श्री मोहम्मद सुलेमान और ट्रायफेक के अपर प्रबंध संचालक श्री वी.किरण गोपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री  चौहान ने निवेशकों के प्रस्तावों का स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निवेश प्रस्तावों को धरातल पर लाने में सक्रिय सहयोग करें। निवेशकों ने प्रदेश के निवेश संवर्धन वातावरण और नीतियों की सराहना की। रूसान फार्मा, मुम्बई द्वारा विशेष आर्थिक जोन पीथमपुर में फार्माक्यूटिकल संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया। परियोजना में 600 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश की जानकारी दी। इसी तरह कार्वी इलेक्ट्रानिक्स ने भी अपने प्रस्ताव की जानकारी दी।  

Kolar News

Kolar News 20 June 2017

  वाणिज्य-उद्योग, रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने राजधानी भोपाल में शौर्य स्मारक के निर्माण को देश की रक्षा में शहीद हुए और सीमा की रक्षा में तैनात सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का प्रतीक बताया है। श्री शुक्ल ने आज शौर्य स्मारक का अवलोकन करने के बाद आगंतुक पुस्तिका में यह विचार व्यक्त किए। उद्योग मंत्री ने शहीदों को श्रद्धा-सुमन भी अर्पित किये।  

Kolar News

Kolar News 19 June 2017

सचिव स्कूल शिक्षा ने की समीक्षा  तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में लाल परेड ग्राउण्‍ड भोपाल में होगा। सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। श्रीमती मुखर्जी ने कहा कि ग्राउण्ड में पार्किंग और अस्थायी टायलेट की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि बच्चे यूनीफार्म में आयें। श्रीमती मुखर्जी ने मैदान में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये। कार्यक्रम सुबह 6.30 बजे प्रारंभ होगा। पूरे प्रदेश में रेडियो के माध्यम से इसका प्रसारण होगा। बैठक में आयुक्त लोक शिक्षण श्री नीरज दुबे, कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 18 June 2017

मंदसौर में पुलिस की गोली से मारे गए किसान और उनकी मांगों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का सत्याग्रह शुक्रवार शाम को खत्म हो गया । सत्याग्रह खत्म होने के पहले सिंधिया ने अपने भाषण में कहा कि किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसक गतिविधियों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसक व भड़काऊ गतिविधियों में एक भी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल नहीं था। सिंधिया ने अपने दावे की पुष्टि के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री बाबूलाल गौर के बयान को ढाल बनाया। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री और बाबूलाल गौर ने कहा था कि किसान आंदोलन में कांग्रेस का हाथ नहीं है। शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार शाम से भोपाल के दशहरा मैदान में 72 घंटे के लिए सत्याग्रह पर बैठे हैं। तीन दिन के सत्याग्रह के दौरान यहां कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। यहां सिंधिया ने कहा कि मंदसौर की घटना प्रदेश के माथे पर एक कलंक है। केंद्र सरकार को भी निशाने पर लेते हुए सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज के शासनकाल में किसानों की आत्महत्याएं बढ़ी है। तीन दिन के सत्याग्रह के दौरान यहां सिंधिया के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी गुरुवार को दशहरा स्थल पर पहुंचे थे। गौरतलब है मंदसौर में हुए गोलीकांड के बाद ही प्रदेश में तीन से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। हालांकि सरकार का कहना है कि किसानों ने आत्महत्याएं कर्ज के दबाव में नहीं, बल्कि निजी कारणों से की है।  

Kolar News

Kolar News 16 June 2017

  कोलार में 35 साल पुराई पाइप मेन पाइप लाइन की जगह नई पाइप लाइन डालने में निगम को एनओसी नहीं मिल पा रही है। दरअसल, कोलार रोड की 17 किमी दूर तक पीडब्ल्यूडी की जमीन है और बाकी वन विभाग की। एनओसी नहीं मिलने के कारण पाइप बिछाने का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। नगरीय प्रशासन संचालनालय में अमृत योजनाओं की समीक्षा हुई। इसमें निगम कमिश्नर छवि भारद्वाज ने इस मुद्दे को नगरीय प्रशासन आयुक्त विवेक अग्रवाल के सामने रखी। उन्होंने संबंधित विभाग के अफसरों को फोन लगाकर एनओसी देने की बात कही। अग्रवाल ने भौंरी जलप्रदाय योजना की भी जानकारी ली। अमृत के तहत कोलार की मेन ग्रेवटी लाइन को बदलने के लिए निगम ने टाटा इंजीनियरिंग को काम सौंपा है। 172 करोड़ रुपए से कोलार की 18 किमी मेन लाइन और 40 किमी फीडर लाइन बदली जाएगी। इसका भूमिपूजन भी हो चुका है। दो साल में यह काम पूरा करने का लक्ष्य है। लेकिन एनओसी नहीं मिलने से काम अटका हुआ है। प्रदेश के 34 शहर अमृत योजना में शामिल हैं। अग्रवाल ने सभी शहरों में निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि काम ठीक नहीं होने या देरी होने पर भुगतान में कटौती की जाएगी।

Kolar News

Kolar News 15 June 2017

कोलार ,कलियासोत ,केरवा के पास बाघों के मूवमेंट के साथ ही शिकारियों का भी मूवमेंट बढ़ रहा है। इन पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने गश्त के अलावा कैमरों की भी मदद लेने का निर्णय लिया है।  जिसके तहत जंगल में मुख्य स्थानों पर 5 टॉवर लगाए जाएंगे। इनका सीधा कनेक्शन भोपाल स्थित कंट्रोल रूम से होगा। इन सभी टॉवर्स पर आॅटोमेटिक कैमरे और टॉवर के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे।  बारिश के मौसम के साथ ही शिकारियों की कारगुजारियां तेज हो गई है।  वन विभाग ने अब अपने वन रक्षकों को सतर्क कर दिया है क्योंकि बारिश शुरू होते ही वन्य प्राणियों का मूवमेंट वॉटरबाडीज के पास होने लगता है। शिकारियों पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग ने सीहोर और औबेदुल्लागंज वन मंडल के संवेदनशील वन क्षेत्रों में विचरण करने वाले बाघों की सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी करने की योजना बनाई है। जल्द ई-सर्विलैंस सिस्टम कायम किया जाएगा। बाघों की दृष्टि से संवेदनशील भोपाल, सीहोर और औबेदुल्लागंज वन मंडलों में वन विभाग ई-सर्विलैंस सिस्टम  स्थापित किया जा रहा है।  इसके लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की मदद ली जा रही है। भोपाल वन मंडल ने इसके टेंडर भी जारी कर दिए हैं। इसके जरिए भोपाल में बैठकर तीनों वन मंडलों के वन्य प्राणियों और शिकारियों पर नजर रखी जाएगी। यह सिस्टम 24 घंटे काम करेगा।   

Kolar News

Kolar News 13 June 2017

  राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने वार्ड 47 स्थित गौतम नगर में सी.सी.रोड एवं नाली तथा वार्ड 30 स्थित कोलार बस्ती  में कांक्रीट कार्य के लिए भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मापदण्ड अनुसार समय-सीमा में पूरा करें। इसी दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 12 June 2017

 पांच प्रतिशत कमीशन का आरोप झेल रहे भोपाल नगर निगम के इंजीनियरों की एक और गड़बड़ी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इंजीनियर ई-टेंडर की फाइल खोलने के पासवर्ड अपने चहेते ठेकेदारों को देकर रखते हैं, ताकि वे पार्टियों की संख्या देकर टेंडर सबमिट कर ठेका हथिया सकें। यही नहीं कुछ बाबुओं के पास भी इंजीनियरों के पासवर्ड होते हैं, जिसे वे टेंडर देखने के लिए अपने चहेते ठेकेदारों को दे देते हैं। इससे ठेकेदार वेबसाइट पर स्थिति देखकर आसानी से ठेके ले लेते हैं। नगर निगम ने सरकार के आदेश के बाद निर्माण कार्यों में पारदर्शिता के लिए एक लाख तक के कार्यों को ई-टेंडरिंग में शामिल कर लिया है। मकसद था कि इंजीनियरों और ठेकेदारों की मिलीभगत खत्म की जा सके। लेकिन इंजीनियर इस सिस्टम को भी फ्लॉप करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। नाम न छापने की शर्त पर निगम में कार्यरत कुछ ठेकेदारों ने बताया कि पासवर्ड लीक करने का खेल लंबे समय से चल रहा है। इसकी जानकारी निगम अधिकारियों को भी है, लेकिन वे इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। राज्य सरकार की वेबसाइट में ऑनलाइन टेंडर होते हैं। ठेकेदार दो-दो टेंडर खरीद लेते हैं। टेंडर के आखिरी दिन तक पासवर्ड लेकर यह देख लेते हैं कि कितनी पार्टियां आई हैं। इसके बाद वे अंतिम समय में अपने टेंडर सबमिट कर ठेका हथिया लेते हैं। आखिरी समय पर टेंडर की संख्या नहीं होने या कम होने पर ठेकेदार रेट बढ़ाकर टेंडर सबमिट करते हैं। यदि ज्यादा पार्टियां होती हैं तो प्रतिस्पर्धा बढ़ने के लिए कम रेट पर टेंडर डाल दे देते हैं। इससे काम उनको मिल जाता है। टेंडर के रेट पार्टियों की संख्या देखकर तय किए जाते हैं। ज्ञात हो कि पिछले साल बारिश के दौरान जब सड़कें जर्जर हुई थीं, उस दौरान गारंटी पीरियड की सड़कों को संबंधित ठेकेदारों से बनवाने के लिए सूची तैयार की गई थी। लेकिन निगम के यांत्रिकी शाखा को ठेकेदारों की फाइलें ही नहीं मिल पाई थीं। तत्कालीन नगरयंत्री एके नंदा के कार्यकाल के दौरान करीब 100 फाइलें गायब हुई थीं। तब खुलासा हुआ था कि ये फाइलें संबंधित ठेकेदार ही ले गए थे। जो आज तक वापस नहीं आईं। इससे वे मेंटेनेंस के खर्चे से बच गए। अपर आयुक्त नगर निगम वीके चतुर्वेदी का कहना है मामला गंभीर है और मुझे भी इसकी सूचना मिली है। हम इस तथ्य की जांच भी कर रहे हैं। दोषी इंजीनियरों पर कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदारों तक पासवर्ड न पहुंचे इसके लिए पासवर्ड को री-जनरेट कराया जाएगा।  

Kolar News

Kolar News 10 June 2017

रेरा अध्यक्ष अंटोनी डिसा ने बताया है कि मध्‍यप्रदेश, देश में प्रथम राज्‍य हो गया है, जहॉ भू-संपदा एक्‍ट का विस्‍तार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में किया गया है। पूर्व में यह एक्‍ट केवल 153 प्‍लानिंग क्षेत्रों में ही लागू था तथा वहां के आवा‍सीय एवं व्‍यावसायिक प्रोजेक्‍ट में ही रेरा प्राधिकरण के समक्ष पंजीयन आवश्‍यक था। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर अब राज्‍य के सभी प्रोजेक्‍ट एक्‍ट के दायरे में लाते हुए पंजीयन संबंधी आवश्‍यकता को गैर-प्‍लानिंग क्षेत्र के लिये भी जरुरी कर दिया हैं। उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश में प्लानिंग-एरिया के बाहर के क्षेत्रों में भी आवासीय तथा व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों का निर्माण हो रहा था परन्तु वहां के आवंटियों/ हितग्राहियों को वर्तमान में भू-सम्पदा अधिनियम के संरक्षण का लाभ इस आधार पर नहीं मिल पा रहा था कि वे प्लानिंग-एरिया के बाहर स्थित है। रेरा के अध्‍यक्ष श्री डि‍सा ने बताया कि प्रदेश के किसी भी नागरिक को केवल इस आधार पर अधिनियम के संरक्षण से वंचित रखना कि वह प्‍लानिग क्षेत्र में नहीं रहता अथवा उनके द्वारा क्रय किये जाने जाने वाली सम्‍पत्ति प्‍लानिंग क्षेत्र के बाहर स्थित है, न्‍यायोचित प्रतीत नहीं है। अत: प्राधिकरण ने यह विनिश्‍चय किया है कि भू-सम्पदा अधिनियम का विस्तार मध्‍यप्रदेश के सम्‍पूर्ण क्षेत्र में किया जाकर, नॉन प्‍लानिंग क्षेत्र के प्रोजेक्‍ट को भी इसके दायरे में लाया जाएगा। अतएव प्रदेश के सभी क्षेत्रों की अपूर्ण तथा नयी परि‍योजनाओं को अधिनियम के अंतर्गत पंजीयन कराना अनिवार्य होगा तथा ऐसे क्षेत्रों के आवंटियों को भी अधिनियम का संरक्षण प्राप्त होगा।  

Kolar News

Kolar News 9 June 2017

  किसान आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में 6 किसानों की मौत के बाद  mp में हालात बेकाबू हो गए है। गोलीकांड के चलते मंदसौर कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह और एसपी ओपी त्रिपाठी को हटा दिया गया है। फायरिंग में किसानों की मौत के बाद मंदसौर सहित आस-पास के जिलों में भी किसान उग्र आंदोलन पर उतर गए। बुधवार के दिन गोलीकांड में मारे गए किसानों के शव सड़क पर रखकर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया था। इस दौरान कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह जब उन्हें समझाने गए तो उनके साथ मारपीट हुई। शिवपुरी कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव को मंदसौर का कलेक्टर बनाए जाने के आदेश आने के बाद रात को ही वे मंदसौर रवाना हो गए थे। भोपाल से उन्हें सुबह ही मंदसौर में ज्वाइनिंग देने के आदेश दिए गए थे। गुरुवार सुबह मंदसौर पहुंचकर उन्होंने ज्वाइनिंग दी। वहीं दूसरी ओर शिवपुरी के नए कलेक्टर बनाए गए तरूण राठी को भी शिवपुरी में गुरुवार को ही ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं। स्वतंत्र कुमार सिंह को मंदसौर कलेक्टर से उप सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया।ओम प्रकाश श्रीवास्तव को शिवपुरी कलेक्टर से मंदसौर कलेक्टर बनाया गया। तन्वी सुन्द्रियाल को रतलाम कलेक्टर बनाया गया ,तरूण राठी को शिवपुरी कलेक्टर बनाया गया।कौशलेंद्र विक्रम सिंह को आयुक्त, नगर पालिक निगम, सागर से कलेक्टर नीमच बनाया गया। एसपी के तबादले ओपी त्रिपाठी एसपी मंदसौर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ,मनोज कुमार एसपी नीमच से एसपी मंदसौर ,तुषारकान्त विद्यार्थी एसपी रेल भोपाल से एसपी नीमच।   

Kolar News

Kolar News 8 June 2017

मध्यप्रदेश  शासन ने प्रदेश के 26 आईएएस, आईपीएस समेत आधा सैकड़ा अधिकारियों को अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन ई गवर्नेंस इनिशिएटिव फार 2014-15 से सम्मानित किया है। प्रशासन अकादमी में आज इन अधिकारियों को प्रदेश के राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री उमाशंकर गुप्ता सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वाले अफसरों में एसीएस एसआर मोहंती, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल, एडीजी रेल रह चुके मैथिली शरण गुप्ता, तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव, कलेक्टर उज्जैन संकेत भोंडवे, सीएलआर एमके अग्रवाल, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के सीएमडी आकाश त्रिपाठी, सहकारिता आयुक्त कवीन्द्र कियावत समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 10 श्रेणियों में 23 पुरस्कार दिए गए। बेस्ट ई गवर्नेंस डिस्ट्रिक्ट पुरस्कार के लिए मंडला जिला प्रशासन को पहला पुरस्कार मिला है। तब कलेक्टर रहे लोकेश जाटव और उनकी टीम को सम्मान मिला है। दूसरा पुरस्कार उज्जैन कलेक्टर रहे कवीन्द्र कियावत, सीईओ रुचिका चौहान तथा डिंडोरी कलेक्टर रह चुकीं छवि भारद्वाज और उनकी टीम को दिया गया है। साफ्टवेयर डेवलपमेंट: साफ्टवेयर डेवलपमेंट कैटेगरी में पहला पुरस्कार राज्य निर्वाचन आयोग को मिला है। इसके प्रोजेक्ट लीडर एसएएस दीपक सक्सेना और गिरीश शर्मा की टीम को सम्मान मिला है। इसी श्रेणी में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के एमडी आकाश त्रिपाठी और उनकी टीम को दूसरा पुरस्कार दिया गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने इस दौरान कहा कि ये पुरस्कार दो साल पुराने हैं। ऐसे में पुरस्कार पाने और देने का मजा किरकिरा हो जाता है। विभाग यह कोशिश करे कि बाकी के दो साल के पुरस्कार एक माह के अंदर दिए जाएं। उन्होंने ई गवर्नेंस को सुशासन के लिए पारदर्शी बताते हुए इसके अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया। किसान आंदोलन के बाद बने हालातों का जिक्र भी मंत्री गुप्ता ने कार्यक्रम में किया और कहा कि आज की परिस्थिति में वे यहां आना नहीं चाहते थे। प्रमुख सचिव मो. सुलेमान पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि उनके वारंट के चलते कार्यक्रम में आना पड़ा है।

Kolar News

Kolar News 7 June 2017

  एक ओर महापौर आलोक शर्मा पूरे शहर में स्वच्छता को लेकर प्रचार-प्रसार के साथ भागदौड़ कर रहे हैं। वहीं नगर निगम के वार्ड 82 में नगर निगम अफसरों और कर्मचारियों की वजह से रहवासी गंदगी और दूसरी परेशानियां से दो-चार हो रहे हैं। कोलार की सबसे पॉश कॉलोनी में शुमार दानिशकुंज कॉलोनी में पिछले दो महीने से खाली प्लॉटों में बगैर अनुमति के रहवासी क्षेत्र में शादी-विवाह सहित दूसरे आयोजन हो रहे हैं। आयोजनों की गंदगी से तो जनता परेशान है ही, ऊपर से रात को तेज आवाज में बजने वाले डीजे और बैंड की आवाज भी जनता को परेशान कर रही है। रहवासियों का आरोप है कि स्थानीय पार्षद और नगर निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से रहवासी क्षेत्र के अंदर बगैर अनुमति के खाली प्लॉटों में शादी-विवाह के आयोजन हो रहे हैं। रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि आयोजनकर्ताओं से नगर निगम और बिजली कंपनी के कर्मचारी मोटी राशि लेकर अवैध तरीके से आयोजन करने की सेटिंग कर रहे हैं। दानिशकुंज निवासी अभिषेक दुबे ने बताया कि दानिशकुंज ए-सेक्टर में ओपन एरिया के सामने आठ-दस प्लॉट खाली पड़े हैं। पिछले एक महीने से यहां पर हर पांच-सात दिनों में कुछ न कुछ आयोजन होते रहते हैं। इस मामले में जब आयोजनकर्ता से बात की गई, तो वे स्थानीय पार्षद भूपेंद्र माली की धौंस देने लगे। बोलने लगे कि पार्षद से पूछ लिया है। उनसे अनुमति लेकर ही आयोजन कर रहे हैं।   दानिशकुंज के लखन गौतम ,राकेश यादव का कहना है कॉलोनी में महीनों से खाली प्लॉटों पर शादी-विवाह हो रहे हैं। लोग गंदगी फेंककर चले जाते हैं और नगर निगम वाले उसे साफ नहीं करते।  पार्षद भूपेंद्र माली का कहना है यह जानकारी गलत है। मेरे से कोई नहीं पूछता है। रहवासियों की शिकायतें मेरे पास भी आई हैं। नगर निगम किसी तरह की अनुमति नहीं देता है कि लोग खाली प्लॉट पर शादी-विवाह कर सकें।  

Kolar News

Kolar News 6 June 2017

  किसान आंदोलन की दस्तक भोपाल में भी हो गई। रविवार की सुबह करीब 300 किसानों ने मिसरोद चौराहा होशंगाबाद रोड पर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बीआरटीएस कारीडोर सहित दोनों तरफ की सड़क पर सब्जियां फेंक कर जाम लगा दिया। तीन सौ लीटर दूध भी सड़क पर बहा दिया। जाम के दौरान सड़क से निकलने का प्रयास कर रहे कुछ दुपहिया चालकों के वाहन भी फिसल गए। मिसरोद चौराहे पर सुबह से ही किसानों की भीड़ जुटने लगी थी। इस बीच किसानों का एक जत्था नारेबाजी करते हुए आया और बीआरटीएस कारीडोर सहित दोनों तरफ की सड़कों पर प्याज और टमाटर बिखरा दिए। हरी सब्जियां लौकी, भाजी और बैंगन आदि भी लोगों ने फेंके। किसानों ने करीब दो घंटे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी चलती रही। किसान अपने साथ एक मिनी ट्रक में दूध के आधा दर्जन बड़े-बड़े कैन भी लाए थे। उन्होंने करीब 300 लीटर दूध भी सड़क पर फैला दिया। इस बीच कुछ दुपहिया चालकों ने वहां से निकलने की कोशिश की तो वे फिसल कर गिर पड़े, लेकिन किसी को चोट नहीं आई, यह देख मौके पर मौजूद पुलिस ने एक ओर की सड़क से ट्रैफिक खुलवाया। आंदोलनकारी अपने साथ एक ट्राली भर कर धान का भूसा भी लाए थे। किसान जब यह भूसा सड़क पर बिखराने लगे तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। समझाइश के बाद किसान भी मान गए। पुलिस को आशंका थी कि धान की इस प्याल (भूसे) में यदि कोई आग लगा देता तो आगजनी की बड़ी घटना हो सकती थी। किसानों के साथ प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अवनीश भार्गव भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। उपज का डेढ़ गुना लागत मूल्य देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। खाद,बीज और बिजली महंगी हो गई, लेकिन फसल का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया गया। कर्ज में दबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसान आंदोलन के चलते होशंगाबाद रोड पर करीब 45 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। बीआरटीएस कारीडोर में लो फ्लोर बसें नहीं चल सकीं। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने वहां से निकल रहे सौरभ दूध का टैंकर भी रोक लिया। कुछ किसान टैंकर का दूध सड़क पर बहाने के लिए बाल्व खुलवाने पहुंचे तो पता चला टैंकर खाली है। इसके बाद किसानों ने उसे जाने दिया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मीडिया से कहा कि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को उग्र स्वरूप दिया जाएगा। किसान आंदोलन का भोपाल में मिला जुला असर नजर आया। इंदौर रोड हाईवे पर ग्राम टीलाखेड़ी के पास किसानों से दूध के टैंकर को रोका और उसका वॉल्व खोलकर दूध बहा दिया। हालांकि, पुलिस की सख्ती के कारण मिसरोद में किसान ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए। खजूरी पुलिस में शिकायत के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दूध जबरन फेंकने का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार ईश्वर सिंह सीहोर से दूध का टैंकर लेकर भोपाल की तरफ आ रहा था। रास्ते में खजूरी थाना क्षेत्र के ग्राम टीलाखेड़ी में तीन अज्ञात लोगों ने उनका दूध टैंकर रूकवाया और जबरन दूध को सड़क पर फैला दिया। जबकि इधर, मिसरोद में तनाव की स्थिति बनते - बनते रह गई जब विरोध कर रहे किसानों ने मंडीदीप की तरफ से आए दूध वाहन को रोक लिया। दूध वाहन रुकते ही नारेबाजी करते हुए किसान उसमें तोडफ़ोड़ करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। तभी पुलिस ने हल्का प्रयोग कर उनको खदेड़ दिया।  

Kolar News

Kolar News 5 June 2017

  कोलार से सटे जंगल में बाघों को भरपूर शिकार उपलब्ध कराने ग्रासलैंड (घास का मैदान) का काम शुरू हो गया है। समरधा रेंज के 10 हेक्टेयर रकबे में ग्रासलैंड तैयार किया जा रहा है ताकि शाकाहारी वन्यजीव चीतल, हिरण आदि की संख्या बढ़े। बारिश में चीतल की शिफ्टिंग भी होगी। राजधानी से सटे समरधा रेंज समेत आसपास का ज्यादातर जंगल पथरीला है। कुछ में जगह झाड़ियां फैल गई हैं। इसके कारण ग्रासलैंड तैयार नहीं हो रहा है। घास की कमी के कारण शाकाहारी वन्यजीव चीतल, हिरण को पर्याप्त भोजन नहीं मिल मिलता। इसके चलते उनकी संख्या नहीं बढ़ रही है। जंगल में शाकाहारी वन्यजीव चीतल, हिरण की कमी के कारण बाघों को पर्याप्त शिकार नहीं मिल पाता और वे आए दिन आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर मवेशियों का शिकार करते हैं। इन घटनाओं से बाघ और मानव के बीच संघर्ष की नौबत भी बन सकती है, जिसे रोकने के लिए ग्रासलैंड तैयार किया जा रहा है। वन विहार नेशनल पार्क के करीब 35 एकड़ पहाड़ी क्षेत्र में भी ग्रासलैंड तैयार होना है। गर्मी में जगह चिन्हित की गई है जहां से हानिकारक प्रजाति की घास को उखाड़कर नष्ट किया जा चुका है। बारिश शुरू होते ही काम शुरू हो जाएगा। राजधानी से सटे जंगल में 8 बाघों का मूवमेंट है। इनमें से बाघिन टी-123 और बाघ टी-121 लगातार केरवा, कलियासोत, मेंडोरा, बुलमदर फार्म के आसपास देखे जा रहे हैं। गर्मी में कई बार बाघों ने आबादी में पहुंचकर शिकार भी किया है। बाकी के बाघ रातापानी वन्यजीव अभयारण्य की सीमा से सटे जंगल में घूम रहे हैं। समरधा के रेंजर अरविन्द्र अहिरवार ने बताया ग्रासलैंड तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। पहली बारिश होते ही घास का बीज डाल देंगे। घास तैयार होने के बाद चीतल की शिफ्टिंग का प्लान भी है।   

Kolar News

Kolar News 3 June 2017

भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बोरासघाट शहीदों के स्मारक स्थल को भव्य स्वरूप दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल नगर के विभिन्न स्थानों का नाम शहीदों, सैनानियों, क्रांतिकारियों, समाज सुधारकों के नाम पर रखा जाये। उन्होंने इसके लिये टीम गठित कर नामों का चयन करने के निर्देश दिये हैं। श्री चौहान बोट क्लब में भोपाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम द्वारा भोपाल की आजादी की 68वीं वर्षगांठ पर किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विलीनीकरण आंदोलन में शामिल हुये सेनानी श्री कुबेर सिंह सकलेचा और श्री मानकचंद चौबे का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भोपाल गान की सीडी का विमोचन किया। श्री चौहान ने भोपालवासियों का आव्हान किया कि वो टीटी नगर को तात्या टोपे नगर के नाम से ही संबोधित करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि जहाँ भी टीटी नगर लिखा है वहाँ तात्या टोपे नगर लिखवाने के लिये नागरिकों से अपील करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जो देश अपने शहीदों का स्मरण नहीं करता, वह अधिक दिन तक बना नहीं रह सकता। उन्होंने बताया कि भोपाल को आजादी देश की आजादी के दो साल बाद मिली। नबाव के दुराग्रह के कारण नबाव से आजादी के लिये भोपाल के लोगों को घनघोर संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने विलीनीकरण के सेनानियों बोरास के शहीदों का उल्लेख करते हुये कहा कि शहीदों की पूजा की जानी चाहिये। शहीदों का निरंतर स्मरण किया जाना चाहिये। भोपाल की वर्षगांठ मनाने के लिये उन्होंने नगर निगम को बधाई दी। नागरिको का आव्हान किया कि वे भारत माता की आजादी को बनाये रखने के लिये अपना सर्वस्व अर्पित करने तैयार रहें। भोपाल सहित प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने के लिये नागरिक कर्तव्यों का जिम्मेदारी के साथ पालन करें। उन्होंने नमामि देवी नर्मदे अभियान का उल्लेख करते हुये कहा कि आगामी दो जुलाई को वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम होगा। भोपालवासी भी पौधे लगाने में सहयोग करें। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में प्रदेश के बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिये सरकार प्रयासरत है। ग्लोबल स्किल समिट का आयोजन किया गया है। इसमें तय किया गया है कि एक वर्ष में एक लाख नया रोजगार सृजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के शिक्षा के मार्ग में कोई बाधा नहीं आने दी जायेगी। बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश मिलता है। उनके माता-पिता फीस देने में सक्षम नहीं है, तो राज्य सरकार उनकी फीस भरवायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से अपील की कि वे जाति, मजहब आदि के भेदभाव के बिना भोपाल, प्रदेश, देश को आगे बढ़ाने, भोपाल की विशिष्टता बनाये रखने और शहर की शांति में खलल पैदा करने वालों को अलग-थलग कर देने के लिये संकल्पित हो। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नदिया चले रे चले धारा का गायन भी किया। महापौर श्री आलोक शर्मा कहा कि भोपाल की आजादी की वर्षगांठ प्रति वर्ष मनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि भोपाल की आजादी की 68वीं वर्षगांठ के अवसर पर भोपाल दिवस मनाया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के जननायकों, शहीदों की यादों को अमर बनाये रखने के लिये उनका निंरतर स्मरण किया जाता रहेगा। उन्होंने भोपाल की गंगा जमनी तहजीब का जिक्र करते हुये भोपाल की आजादी के संघर्ष में योगदान देने वाले जननायकों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र भोपाल के द्वारा गणेश वंदना और राष्ट्रीय गीतों पर आधारित नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी। पार्श्व गायिका मधुश्री भट्टाचार्य ने भी गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी भी हुई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान, राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपालसिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री आलोक संजर, विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओम यादव, वरिष्ठ पत्रकार श्री महेश श्रीवास्तव, श्री विजयदत्त श्रीधर, विलीनीकरण आंदोलन के जननायकों के परिजन और नगर निगम परिषद के सदस्यगण और बड़ी संख्या में भोपाल के नागरिक उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 2 June 2017

बारिश के मौसम में एक बार फिर सीवेज मैनेजमेंट का रूट क्लियर नहीं होने के कारण परेशानी बढ़ सकती है।  राजधानी से जुड़ने वाले 13 गांवों और कोलार में अब राजधानी के सीवेज नेटवर्क सिस्टम की राह बदल रही है। इसके लिए अब फिर से नया सर्वे किया जाएगा और उसके बाद वर्कप्लान बनाया जाएगा। शहर के सीवेज मैनेजमेंट को दुरूस्त करने के लिए नगर निगम द्वारा 200 करोड़ का प्लान बनाया जा रहा था। इसके चलते  शहर का दायरा बढ़ने के बाद अब यहां के सीवेज सिस्टम के नेटवर्क को नए सिरे से जोड़ा जाएगा।  नगर निगम ने अपने पिछले बजट 2015-16 में भौंरी से सीहोर नाके तक सीवेज नेटवर्क के लिए दो करोड़ का प्रावधान किया था। अब इस की समीक्षा की जाएगी कि इसमें कितना काम हुआ है और कितना बाकी है। राजधानी के आसपास बन रही नई  कॉलोनियों में मकान और वहां की व्यवस्थाओं को भी अब निगम देखेगा। वहां के सीवेज नेटवर्क सिस्टम  का रिव्यू होगा। जिस कॉलोनी को बने हुए कम से कम दो साल हुए हैं, उनमें से कई जगह सीवेज नेटवर्क सिस्टम पूरी तरह से खराब हो गया है। वहीं स्लम एरिया में जिन जगहों पर  सीवेज के कारण दलदल बन जाता है उसको अलग से फोकस किया जाएगा। गौरतलब है कि  अयोध्या बायपास, कटारा हिल्स के आसपास पंचायत के अधीन कॉलोनियों, जाटखेड़ी क्षेत्र में आने वाली कॉलोनियोंं के खुले मैदान में सीवेज पाइप खुले हुए हैं। बीच सड़क पर सीवेज भरने से लोगों को आने जाने में भी परेशानी हो रही है। इसी तरह से पुराने शहर का सीवेज सिस्टम भी गड़बड़ा गया है। सीवेज सिस्टम को दुरूस्त करने के साथ ही बड़े तालाब में मिलने वाले नालों का मुंह मोड़कर उनकी गंदगी को सीवेज मास्टर प्लान के जरिए शहर से बाहर निकालने की योजना को एक बार फिर से क्रियान्वित करने की तैयारी है। 200 करोड़ से बनने वाले इस मास्टर प्लान में शहर के सीवेज मैनेजमेंट के लिए योजनाबद्ध तरीके से लागू करने से पहले भी सीवेज को मैनेज करने का प्लान बनाया जाएगा। शहर की झीलों और तालाबों को गंदगी से बचाने के लिए सबसे पहले यहां के सीवेज मैनेजमेंट नेटवर्क को मजबूत करना है। निगम के नगर यंत्री द्रव्य एआर पंवार का कहना है कि राजधानी का आकार बढ़ने के कारण अब इस संबंध में नए सिरे से प्लानिंग की जा रही है, ताकि आने वाले समय में ग्रीन एंड क्लीन भोपाल का सपना साकार किया जा सके।      

Kolar News

Kolar News 1 June 2017

कोलार में 200 से अधिक सड़कों को खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई है। लेकिन इन्हें अभी तक वैसा ही छोड़ दिया गया है। अब क्षेत्र में इनकी धूल के गुबार उड़ रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कोलार में वाटर सप्लाई हेतु डिस्ट्रीब्यूशन लाइन डालने के लिए खुदाई की जा चुकी है। यह खुदाई स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। जहां देखो वहां सड़कें बदहाल नजर आ रही हैं। कहीं आधी सड़क पर तो कहीं पूरी सड़क पर मलबा बिखरा हुआ है। पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों में 2 से 3 फीट चौड़ाई में खुदाई की गई। लापरवाही के साथ खुदाई के बाद सड़कों को उखड़ी हालत में ही छोड़ा जा रहा है। इससे शहर के लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। यदि समय रहते इन सड़कों को दुरुस्त नहीं किया, तो बारिश में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। इस मामले में निगम प्रशासन के अफसर भी ठेकेदार का पूरा साथ दे रहे हैं। बीते चार महीने से खुदाई हो रही है, लेकिन सड़क को दुरुस्त करने का काम कहीं नहीं हो रहा है और न ही ठेकेदार से कोई जवाब मांगा जा रहा है। दो लाख की आबादी को मिलेगा पानी पेयजल के लिए उपनगर के सभी वार्डों में पाइपलाइन लाइन बिछाई जाना है। यह पेयजल योजना 55 करोड़ की है। पूरी तरह नई पाइप लाइन से कोलार के 50 हजार से अधिक घरों को जोड़ा जाएगा। यह पेयजल योजना केरवा जलाशय पर आधारित है। इससे कोलार की करीब दो लाख आबादी को पेयजल प्रदान किया जाएगा। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि कोलारवासियों को पेयजल कब से मिलेगा। सड़कों पर पत्थर के लगे ढेर कोलार के सभी वार्ड 80, 81, 82, 83 और 84 में पाइप लाइन डालने का कार्य हो रहा है। जिन इलाकों में अभी तक खुदाई हो चुकी है, वहां की सड़कों पर मिट्टी, पत्थर और सड़कों को खोदने के बाद सीमेंट मिले पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े पड़े होने से धूल उड़ रही है। तेज आंधी में यह खासी परेशानी पैदा कर रहा है। कोलार पेयजल योजना के प्रभारी एआर पवार का कहना है कुछ अनुमतियों की कमी के कारण पाइपलाइन बिछाने का काम लेट हो रहा है। खुदी हुई सड़कों को लेकर ठेकेदार को कहा है कि अभी 6 इंच की स्टोन बिछाकर सड़कों को व्यवस्थित करें, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी ना हो।  

Kolar News

Kolar News 31 May 2017

आदिगुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा के लिए धातु संग्रहण अभियान का शुभारंभ 26 अगस्त ऋषि पंचमी के दिन होगा। आदिगुरु के मध्यप्रदेश स्थित स्मृति स्थलों से संग्रहण यात्राएँ प्रारंभ होगी। सभी यात्राएँ ओंकारेश्वर में मिलेगी। सर्वसम्मत से यह निर्णय आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में संतों की विमर्श-सभा में लिया गया। विमर्श-सभा जनजातीय संग्रहालय के सभागार में की गयी। इस अवसर पर चिन्मयानंद मिशन के स्वामी प्रबोधानन्द सरस्वती, स्वामी विष्णुदत्त जी बौरासी, स्वामी राघवेन्द्रदत्त जी महाराज, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार आदिगुरु शंकराचार्य का दर्शन जन-जन तक पहुँचाने और उनकी विशाल प्रतिमा स्थापना द्वारा सन्‍मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित करने का प्रयास कर रही है। भारत को सांस्कृतिक रूप से एक करने का काम आदिगुरु शंकराचार्य ने किया है। आदिगुरु ने देश की चारों दिशाओं को ऐसे तार से जोड़ा, जिससे देश बिखर नहीं पाये। टूट नहीं सके। उन्होंने कहा कि आज भारत का जो स्वरूप है उसके लिये, देश आदिगुरु का ऋणी है। उन्होंने कहा कि भौतिकता की अग्नि में दग्ध मानवता को शांति का दिग्दर्शन आदिगुरु शंकराचार्य का दर्शन कराएगा। आदिगुरु ने मनुष्य को पूर्णता का आभास करवाया। सब में एक ही चेतना है, इसका अहसास हो जाये तो सारे राग, द्वेष खत्म हो जाएंगे। सारा द्वंद और उथल-पुथल समाप्त हो जायेगा और सारी दुनिया एक परिवार बन जायेगी। मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर आचार्य सभा द्वारा अभियान का दायित्व स्वीकारने के लिये संतों का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि संत समाज की अगुआई में अभियान ऐसा अदभुत प्रसंग बनेगा, जो प्रदेश के वातावरण को रचनात्मक आध्यात्मिकता से भर देगा। उन्होंने संतों को आगामी दो जुलाई को 6 करोड़ पौधे रोपित करने की जानकारी दी और उन्हें आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि विकास, निर्माण कार्यों के साथ ही पर्यावरण रक्षा भी सरकार का दायित्व है। राज्य सरकार इसी भाव से काम कर रही है। राज्य में रेत के लिये नदियों का उपयोग नहीं होने दिया जाएगा। पर्याप्त चिंतन के बाद वैज्ञानिक उत्खनन की व्यवस्था की जायेगी। वर्तमान बोली लगाकर उत्खनन के मॉडल को बदला जायेगा। उत्खनन महिलाओं युवाओं के स्व-सहायता समूह मानव श्रम से करेंगे। रेत की बिक्री पर सरकार का नियंत्रण होगा। रेत के व्यापार से होने वाला मुनाफा गरीब की झोपड़ी में जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के क्रियान्वयन में प्रदेश अग्रणी है। स्वच्छता अभियान में देश के पहले दो स्वच्छ नगर राज्य के हैं। देश के कुल 100 में से 22 स्वच्छ नगर मध्यप्रदेश के हैं। नगरीय विकास योजनाओं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भी अग्रणी है। देश के अन्न भंडारों को भरने में भी राज्य पंजाब, हरियाणा से आगे निकल रहा है। ग्रामीण विकास में भी बेहतर काम हो रहा है। विमर्श सभा में महामंडलेश्वर जगदगुरु स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि आदिगुरु ने देहधर्म की नहीं आत्मा की बात की है। मध्यप्रदेश की धरती ने ही बालक शंकर को आदिगुरु शंकराचार्य बनाया है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर वैदिक विद्या का केन्द्र बने। यहाँ पर कार्यशालाएँ व्याख्यान मालाएँ आयोजित हो। उन्होंने कहा कि नीर से ही नारायण है। नदी संरक्षण का कई सौ सालों से नर्मदा सेवा यात्रा जैसा कोई अभियान और उपक्रम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पहल का अन्य प्रदेशों में भी अनुसरण, अनुगमन हो। राज्य की आध्यात्मिक तरंगें, ओज, ऊर्जा पूरे देश के लिये कल्याणकारी हो। आचार्य सभा के संयोजक स्वामी परमानन्द सरस्वती ने कहा कि आदिगुरु ने धर्म-संस्कृति और आध्यात्मिकता को उजागर करने का कार्य किया। उसी अनुरूप ओंकारेश्वर को नई पहचान दी जाये। वह अनुसंधानात्मक ज्ञान का केन्द्र बने जो हिन्दू धर्म की भ्रांतियों को दूर करने के अनुरूप हो। धर्म की रक्षा करें। आचार्य सभा संगठित हिन्दू चेतना को विकसित करने के लिये तत्पर है। स्वामी हरिहरानंद ने कहा कि वे भारतीय संस्कृति के पुनरुद्धार के राज्य सरकार के प्रयासों से अभिभूत है। नर्मदा सेवा यात्रा सत्य-कर्त्तव्य निर्वहन का अनुकरणीय प्रयास है। स्वामी अखिलेश्वरानन्द ने अभियान संचालन के लिये संगठनात्मक स्वरूप को जिला, संभाग और राज्य स्तर पर संयोजित किये जाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर एक मार्गदर्शक मंडल बनाया जाये। प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव ने परियोजना की जानकारी दी। अभियान सांस्कृतिक एकता का जन-आंदोलन है। उन्होंने बताया कि आदिगुरु शंकराचार्य की जन-सहयोग से प्रतिमा निर्माण दुनिया में अपनी तरह का पहला कार्य होगा। दुनिया में किसी भी दार्शनिक की प्रतिमा जन-सहयोग से निर्मित नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश से आदिगुरू शंकराचार्य की स्मृतियां जुड़ी हैं। अभियान में जन-जागृति यात्राएँ इन्हीं स्थानों से शुरू की जायेगी। विमर्श के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं अतिथियों ने अभियान गीत की सी.डी. और चतुर्मठ खेल का लोकार्पण किया। डॉ. संजय द्विवेदी ने आदिगुरु की रचना गुरुपादष्टम का गायन किया। श्री महेश श्रीवास्तव रचित अभियान गीत का समूह गायन भी हुआ।

Kolar News

Kolar News 26 May 2017

कोलार में भोज विवि में असाइनमेंट जमा करने के लिए सैकड़ों छात्र भटक रहे हैं। विवि ने 15 मई तक असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तारीख घोषित की थी। अब छात्र इस तारीख को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि विवि ने असाइनमेंट जमा करने की जो तारीख बताई थी तब तक उन्हें अध्ययन सामग्री नहीं मिली थी। उनके मुताबिक 14 मई को यह जानकारी दी गई कि 15 मई असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख है। इधर, भोज विवि प्रबंधन ने तारीख बढ़ाने से इनकार किया है। विवि के अधिकारियों का कहना है कि यहां का सिस्टम ठीक करने के लिए तारीख तय की गई थी। अब असाइनमेंट जमा नहीं किए जाएंगे। छात्रों ने कहा कि ऐसे में उनका कॅरियर दांव पर लग जाएगा। उनका साल बर्बाद हो जाएगा। इस कारण विवि को तारीख बढ़ाना चाहिए।  

Kolar News

Kolar News 23 May 2017

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'प्रगति' ऑनलाइन कार्यक्रम में वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रगतिरत 10 बड़ी परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण, जल संसाधन, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और राजस्व विभाग के कार्यों की परियोजनावार जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि परियोजनाएँ समय-सीमा में पूरी हों। उनकी नियमित मॉनीटरिंग की जाये। विलंब करने वाली एजेंसियों के खिलाफ दण्ड के प्रावधान किये जायें। निर्माण से संबद्ध काम भी समानांतर किये जायें। उन्होंने जल प्रदाय योजनाओं के निर्माण से प्रभावित सड़कों को वर्षा ऋतु से पहले अनिवार्यत: दुरूस्त करवाने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 230 करोड़ रूपये से अधिक लागत की मरदानपुर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना जिला सीहोर, 155 करोड़ रूपये से अधिक की उदयपुरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना जिला रायसेन की समीक्षा की। तकनीकी शिक्षा विभाग के नौगाँव छतरपुर में 20 करोड़ रूपये से अधिक लागत के निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण की जानकारी ली। चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत 175 करोड़ रूपये से अधिक लागत की चिकित्सा महाविद्यालय खण्डवा की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री को बताया गया कि वर्ष 2018 जनवरी तक परियोजना का काम पूरा हो जायेगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा छतरपुर में 32 करोड़ रूपये से अधिक लागत के 300 बिस्तर वाले अस्पताल निर्माण प्रगति की समीक्षा में बताया गया कि निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जायेगा। नगरीय विकास तथा आवास विभाग द्वारा बताया गया कि पुनर्घत्वीकरण योजना में रीवा में 18 करोड़ रूपये से अधिक लागत के ऑडिटोरियम एवं उपकुलपति निवास निर्माण का काम समय-सीमा में पूरा हो जायेगा। मुख्यमंत्री को समीक्षा के दौरान जल संसाधन की वृहद परियोजना बानसुजारा के बारे में बताया गया कि 1768 करोड़ रूपये से अधिक लागत की योजना से 186 गाँवों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। राजस्व विभाग की ई-भूलेख योजना की समीक्षा में बताया गया कि 32 जिलों की 210 तहसीलों में योजना लागू हो गई है। एप्लीकेशन से प्रतिलिपियों का वितरण किया जा रहा है। कुल 10 करोड़ 41 लाख रूपये का राजस्व अर्जित हुआ है। कुल 17 में से 9 मॉड्यूल पूरे हो गये है, शेष का जून अंत तक पूरा हो जाना अनुमानित है। प्रगति ऑनलाइन में वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार विभाग द्वारा विक्रम उद्योगपुरी लिमिटेड नरवर, उज्जैन में 442 हेक्टेयर क्षेत्र में बुनियादी ढाँचे के विकास का काम किया जा रहा है। वर्ष 2018 के अंत तक इसका पूरा हो जाना अनुमानित है। इसमें ऑटो कंपोनेंट, आई.टी., इंजीनियरिंग सर्विसेज एनर्जी हब, मेडिकल हब, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग हब विकसित करने का लक्ष्य है। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा चंबल एक्सप्रेस-वे का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552 पर पाली के समीप से शुरू होगा। परियोजना के लिये लगभग 2500 हेक्टेयर भूमि में से 80 प्रतिशत से अधिक शासकीय भूमि उपलब्ध है    

Kolar News

Kolar News 23 May 2017

भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह नर्मदा सेवा मिशन की कार्ययोजना को लेकर बुलाई गई पत्रकारवार्ता में नर्मदा में रेत खनन करने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। यह आज से ही लागू किया गया है। किसी भी मशीन से नर्मदा में खुदाई नहीं की जाएगी। सीएम ने कहा कि खनिज मंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। आईआईटी खड़गपुर की रिपोर्ट आने तक खनन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। बाकी नदियों में नियमानुसार रेत खनन किया जा सकेगा। इसी के साथ पत्थर से रेत बनाने वालों पर तीन साल तक रायल्टी नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य के मामले में पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। मंत्री ज्ञान सिंह आर्य का इस्तीफा हो रहा है। सीएम ने कहा कि पांच जून को विश्व पयार्वरण दिवस के लिए अभियान चलेगा। नर्मदा के केचमेंट एरिया में 6 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।  

Kolar News

Kolar News 22 May 2017

  राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे की लंबी बीमारी से निधन होन के बाद उनकी वसीयत भी अब सामने आ गई है। आमतौर पर सादा जीवन जीने वाले अनिल माधव दवे ने अपनी वसीयत में लिखा है कि संभव हो सके तो मेरा अंतिम संस्कार होशंगाबाद जिले के बांद्राभान में नदी महोत्सव वाले स्थान पर कराना। इसके अलावा दवे ने अपनी वसीयत में लिखा कि अंतिम संस्कार की सभी उत्तर क्रिया वैदिक कर्म के साथ ही संपन्न कराई जाए, जिसमें किसी भी प्रकार का आडंबर या दिखावा नहीं किया जाए। उन्होंने अपनी वसीयत में मुख्य रूप से इस बात का उल्लेख किया है कि मेरी मौत के बाद मेरी स्मृति में कोई स्मारक, प्रतियोगिता, पुरस्कार, प्रतिमा आदि न स्थापित की जाए।  

Kolar News

Kolar News 18 May 2017

  भोपाल। राजधानी से सटे समरधा रेंज के मेंडोरा के आसपास बाघिन टी- 123 फिर से सक्रिय हो गई। बाघिन ने हाल ही में गाय का शिकार किया है। इसके बाद से लगातार कोलार पहाड़ी ,मेंडोरा, केरवा चौकी, बुलमदर फार्म और केरवा, कलियासोत में घूम रही है। वन विभाग ने बाघिन की सुरक्षा को देखते हुए शिकार वाले पाइंट पर ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं साथ ही क्रेक टीम और टाइगर पेट्रोलिंग टीम को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं ताकि बाघिन की जान को खतरा न हो। इसके पहले कुछ दिन से बाघ राजधानी से सटे जंगल से दूर थे। अब फिर से सक्रिय हो गए हैं।    

Kolar News

Kolar News 16 May 2017

  भोपाल राजधानी में बन रहे बावड़िया रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की सौगात शहर के लोगों को अगले साल जून तक मिलेगी। लोक निर्माण विभाग इस ब्रिज का निर्माण कर रहा है। इस ब्रिज की लंबाई करीब 650 मीटर है। इसे बनाने में करीब 34 करोड़ रुपए खर्च होंगे। गुजरात की रचना कंस्ट्रक्शन कंपनी ब्रिज का निर्माण कर रही है। पीडब्लूडी के अधिकारियों के मुताबिक ब्रिज का काम जनवरी 2018 में पूरा होना है लेकिन देर से ब्रिज निर्माण शुरू होने की वजह से यह जून तक पूरा बन जाएगा। गौरतलब है कि इसके बन जाने से कोलार, शाहपुरा, त्रिलंगा, गुलमोहर, चूनाभट्टी आदि क्षेत्र के लाखों रहवासियों को लाभ होगा। मंडीदीप अप-डाउन करने वाले लोग भी इस ब्रिज से आएंगे-जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 16 May 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है नर्मदा सेवा यात्रा अब एक सामाजिक आंदोलन बन चुकी है। नर्मदा सेवा जीवन का मिशन है। यह राजनैतिक कर्मकांड नहीं है। उन्होंने कहा कि नदियों, पर्यावरण और जल को बचाना सरकार और हर नागरिक का कर्तव्य है। इस काम में सरकार और समाज दोनों को साथ-साथ चलना होगा। श्री चौहान ने कहा कि अगले साल से सभी नदियों को बचाने का अभियान चलेगा। यदि समाज नदियों के संरक्षण में जुट गया तो उत्कृष्ट परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अब सोने का नहीं जागने का समय है। यदि नदियों को बचाने की आत्म प्रेरणा उत्पन्न हो जाये तो लक्ष्य पूरा होने में समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि जो देश पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं उनकी आलोचना करने के बजाए अपना नागरिक धर्म निभाने पर ध्यान देना ज्यादा उपयुक्त है। वे आज यहां प्रशासनिक अकादमी में नदी, जल और पर्यावरण संरक्षण मंथन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस मंथन का आयोजन पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन और जनअभियान परिषद द्वारा आयोजित किया गया था। इस मंथन में जल संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र में वन मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार, अपर मुख्य सचिव वन श्री दीपक खांडेकर, नर्मदा मर्मज्ञ श्री अमृतलाल बेगड़ एवं नदी संरक्षण विशेषज्ञ उपस्थित थे। नर्मदा सेवा मिशन के अंतर्गत भविष्य की कार्य योजना की रूपरेखा बताते हुये श्री चौहान ने कहा कि अमरकंटक में 15 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों इसका विमोचन होगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा मैया शाश्वत है। उन्हें नुकसान पहुंचाने वालों को दंड मिलेगा। नर्मदा जी को जीवंत अस्तित्व माना गया है। नर्मदा माँ के जीवन के लिये हरियाली बढ़ाने, प्रदूषण रोकने के सभी कार्य किये जायेंगे। दो जुलाई को दोनों तटों पर वृहद वृक्षारोपण होगा। नर्मदा की क्षीण होती धारा को समृद्ध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अब समाज ने स्वीकार कर लिया है कि जीवन देने वाली नारी का जीवन बचाना जरूरी है। प्राकृतिक संसाधनों का अन्यायपूर्वक दोहन ठीक नहीं है। राज और समाज दोनों को साथ-साथ काम करना पड़ेगा। हर छोटी नदी को जीवंत बनाने का अभियान चले केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री अनिल माधव दवे ने कहा कि मध्यप्रदेश  पूरे देश में नदी एवं जल संरक्षण का उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि यदि पहाड़ों, जंगल, पर्यावरण को नहीं बचायेंगे तो नर्मदा नदी  क्रिकेट  का मैदान बन जायेगी। उन्होंने कहा कि नर्मदा के अलावा जीवन में कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि हर छोटी नदी को जीवंत बनाने का अभियान चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो नदी प्यास बुझाती है वही गंगा है। गांवों के समीप बहने वाली नदियों, गांवों के तालाबों, पोखरो को बचाने की जरूरत है। नर्मदा नदी के कछार क्षेत्र को समृद्ध बनाने की जरूरत है। समाज बिना सरकारी सहयोग के भी यह काम आत्मप्रेरणा से कर सकता है। करीब एक लाख किलोमीटर कैचमेंट एरिया में जल स्त्रोतों को जीवन देने का काम आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि नदियों और जल स्त्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिये प्राकृतिक खेती पर भी ध्यान देना होगा। यदि स्वास्थ्य बचाना है तो रसायन मुक्त खेती जरूरी है। नीर, नारी और नदी का सम्मान किया मुख्यमंत्री ने जल पुरुष और मैगासेसे आवार्ड सम्मानित श्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नदियों को बचाने के काम से राज, समाज और संतों जोड़कर उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने नदी और पर्यावरण संरक्षण के वे सब काम अपने हाथ में ले लिये हैं जो संतों द्वारा किये जाते हैं। उन्होंने इसके लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनके मंत्रीमंडलीय सहयोगियों और अधिकारियों को बधाई दी। श्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा सेवा यात्रा के माध्यम से न सिर्फ नर्मदा बल्कि अन्य नदियों के संरक्षण  के प्रति भी समाज को जागृत किया है। उन्होंने कहा कि जब नीर, नारी और नदी का सम्मान होगा तभी नदियो का भी सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि नदियों ने राजनीति को दिशा दी। पहले नदियां मैला साफ करने वाली थीं आज मैला ढ़ोने वाली मालगाड़ी बन गई। नदियों को आजादी चाहिए। उन्हें स्वतंत्र विचरण चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नीर-नदी और नारी के सम्मान को समाज में पुन: स्थापित किया है। इस काम से पूरे समाज को जोड़ा है। उन्होंने नर्मदा को पूरी तरह से आत्मसात कर लिया है। श्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि नर्मदा के साथ-साथ सहायक नदियों को भी संरक्षण की भी जरूरत है। सभी सहायक नदियों को  जीवन देने की आवश्यकता है और इस काम में हृदय से जुड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने व्यवहार से सभी को नर्मदा भक्त बना दिया है। सिने अभिनेता जैकी श्राफ सिने अभिनेता जैकी श्राफ ने कहा कि भविष्य की पीढ़ी को देखते हुये अभी से जल चिंता करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भूमि जल का स्तर लगातार नीचे गिर रहा है। मिट्टी को नुकसान हो रहा है। सबको यह सोचने की आवश्यकता है  कि हम भविष्य के लिये कैसा पर्यावरण छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को विशेष अवसरों पर पौधा रोपण आवश्यक करना चाहिए और यही संस्कार बच्चों को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शालाओं और महाविद्यालयों में भी यही शिक्षा देनी चाहिए और पर्यावरण चेतना संपन्न नहीं पीढ़ी का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नदियों का बचाना है यह कहने की नहीं समझने की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल की सराहना की। मुख्य सचिव ने नर्मदा सेवा यात्रा और नर्मदा सेवा मिशन की पृष्ठ भूमि रुपरेखा पर प्रस्तुतिकरण देते हुए बताया कि अब अन्य जिलों में बहने वाली नदियों को बचाने के लिये भी स्थानीय स्तर पर अभियान चलने लगे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 78 हजार नर्मदा सेवकों का पंजीयन हो चुका है। 148 दिन की नर्मदा सेवा यात्रा में 1846 उप यात्राएं शामिल हुई । उन्होंने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिये टेण्डर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विश्व बैंक से इस काम के लिये लोन लेने की भी तैयारी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने् नर्मदा एवं सहायक नदियों का संरक्षण की चुनौतियां एवं समाधान, नर्मदा सेवा मिशन की कार्य योजना, नर्मदा पर निर्भर अर्थतंत्र और नर्मदा सेवा मिशन के संस्थागत स्वरूप पर विभिन्न समूहों की चर्चा में भाग लिया।  

Kolar News

Kolar News 8 May 2017

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने देश के 9 आयुष संस्थानों को राष्ट्रीय संस्थान घोषित कर दिया है। इसमें भोपाल के कलियासोत पर स्थापित खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज समेत प्रदेश के किसी भी आयुष संस्थान का नंबर नहीं लग पाया है।  ये जानकारी आयुष मंत्रालय ने अपनी आॅफिशियल वेबसाइट पर जारी की है। इसके मुताबिक जयपुर के शासकीय आयुर्वेद कॉलेज समेत देशभर के 9 अलग-अलग आयुर्वेद, यूनानी, योगा, होम्योपैथी व नैचरोपैथी जैसे आयुष संस्थानों को राष्ट्रीय संस्थान घोषित किया है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने जिन 9 आयुष संस्थानों को राष्ट्रीय संस्थान घोषित किया है उनमें नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ आयुर्वेद जयपुर, आॅल इंडिया इंस्टीट्यूट आॅफ आयुर्वेद दिल्ली, इंस्टीट्यूट आॅफ पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग एण्ड रिसर्च इन आयुर्वेदा जामनगर गुजरात, मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ योगा दिल्ली, नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ होम्योपैथी कोलकाता, नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ नैचरोपैथी पूना, नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ सिद्धा चेन्नई, नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ यूनानी मेडिसिन बैंग्लोर और राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ नई दिल्ली शामिल हैं। 

Kolar News

Kolar News 8 May 2017

बावड़ियाकलां मेंं प्रियदर्शिनी कंस्ट्रक्शन और अयोध्या बायपास पर सागर लैंडमार्क को मजदूरों के लिए टाॅयलेट की व्यवस्था नहीं करना महंगा पड़ गया। नगर निगम आयुक्त छवि भारद्वाज ने मजदूरों द्वारा मिली जानकारी के बाद प्रियदर्शिनी कंस्ट्रक्शन पर एक लाख और सागर लैंडमार्क पर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना कर दिया। इन दोनों साइट पर कुल मिलाकर 500 से 600 मजदूर काम करते हैंं। लेकिन बिल्डर ने उनके लिए अन्य व्यवस्थाएं नहीं की हैं। करीब छह महीने पहले भी प्रियदर्शिनी कंस्ट्रक्शन पर 25 हजार का जुर्माना हुआ था। इन दो बिल्डरों के अलावा विशनखेड़ी में आरपी कंस्ट्रक्शन पर साढ़े सात हजार, रचना नगर में चड्ढ्ा कंस्ट्रक्शन पर 13 हजार और ग्लोबल हाइटेक सिटी पर 15 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है।  नगर निगम ने निर्माण मजदूरों का हैल्थ चैकअप भी शुरू किया। सानिध्य संस्था की मदद से नगर निगम एक सप्ताह तक सभी कंस्ट्रक्शन साइट पर इस हैल्थ चैकअप के लिए शिविर लगाएगा। इसके साथ ही पॉलिथीन के खिलाफ अभियान भी शुरू किया गया।   

Kolar News

Kolar News 7 May 2017

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने कहा कि सरकार उन लोगों का स्वागत करेगी जो जन्म-दिन पर दीनदयाल रसोई में भंडारे का आयोजन करेंगें। श्रीमती सिंह आज भोपाल के शाहजहाँनी पार्क स्थित रैन बसेरा में संचालित दीनदयाल रसोई का निरीक्षण कर रही थी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सुश्री छवि भारद्धाज भी उपस्थित थी। तीन दिनों से भूखी आदिवासी माया बाई ने नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह का आभार माना है। माया बाई भोपाल के शाहजहाँनी पार्क के रैन बसेरा में संचालित दीनदयाल रसोई में खाना खा रही थी। इसी दौरान नगरीय विकास मंत्री ने रसोई का निरीक्षण करते हुए माया बाई से भोजन के संबंध में जानकारी ली। माया बाई ने मंत्री को बताया कि बेटी उपचार के लिये भर्ती है। उसकी देखभाल के कारण वह तीन दिन से खाना नहीं खा पाई थी। आज उसने दीनदयाल रसोई में भरपेट स्वादिष्ट भोजन किया। मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि दीनदयाल रसोई योजना मजबूर तथा गरीब परिवारों के लिए वरदान है। श्रीमती सिंह ने बताया कि अभी लगभग एक हजार लोग प्रतिदिन दीनदयाल रसोई में भोजन ग्रहण कर रहे हैं। भविष्य में आवश्यकतानुसार इसे बढ़ाया जायेगा। नगरीय विकास मंत्री ने रसोई में भोजन तैयार करने वालों से चर्चा की और प्रबंधकों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी ली।

Kolar News

Kolar News 6 May 2017

मैनिट से मुगालिया छाप तक 132 केवी क्षमता की हाईटेंशन लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए कलियासोत डैम पानी वाले उस हिस्से में खुदाई की जा रही है, जो गर्मी में सूख गया है। अभी तक टावर के लिए तीन बड़े गड्ढे खोदे जा चुके हैं। इन दिनों जेसीबी से चौथे गड्ढे की खुदाई की जा रही है। ये गड्ढे करीब 10 फीट तक गहरे खोदे गए हैं। इसके बाद 35 मीटर ऊंचे टॉवर पर हाईटेंशन लाइन बिछाई जाएगी। इसके बिछने से मैनिट से कोलार तक के और शहर से सटे ग्रामीण इलाकों को फायदा होगा।     

Kolar News

Kolar News 4 May 2017

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अपने स्तर से कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारियों पर लोकसेवा गारंटी अधिनियम की तरह जुर्माने का प्रावधान किया जायेगा। सभी संभागायुक्त ग्रामोदय अभियान की निरंतर मानिटरिंग करें। यह ग्रामीण जनता के कल्याण का महत्वपूर्ण अभियान है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में ये निर्देश दिये। इस दौरान मंत्रीमंडल के सदस्य तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्रामोदय अभियान में सभी पंचायतों में आगामी 31 मई को पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के कार्यक्रम आयोजित किये जायें। आगामी 14 जून से शुरू हो रहे 'स्कूल चले हम' अभियान की व्यवस्थित तैयारियाँ करें। जिलों में इस अभियान के लिये प्रेरकों का पंजीयन करें। आगामी 2 जुलाई को नर्मदा के दोनों तटों पर 6 करोड़ पौधों के रोपण की तैयारियाँ करें। प्रभारी मंत्री जिलों में विकास और जन-कल्याण के कार्यक्रमों का नेतृत्व करें। पॉलीथिन पर लगाये गये प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन करें। जिलों में महुआ खरीदी का काम ठीक से हो। वृद्धावस्था पेंशन और मनरेगा की मजदूरी के भुगतान में दिक्कत नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाये। सीएम हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा बताया गया कि सीएम. हेल्पलाइन का एम.पी. समाधान पोर्टल के साथ एकीकरण कर दिया गया है। अब नागरिकों को सीएम हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गई है। केन्द्र सरकार द्वारा देश में किये गये 500 शहर के स्वच्छता सर्वे में 20 शहरों को पुरस्कार के लिये चुना गया है, जिसमें मध्यप्रदेश के आठ शहर इन्दौर, रीवा, खरगोन, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और पीथमपुर शामिल हैं। ग्रामोदय अभियान में प्रदेश में 22 हजार 220 ग्राम संसद, 11 हजार 800 महिला संसद और 21 हजार 142 कृषि संसद आयोजित की गई हैं। विद्यालय उपहार योजना में प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में सुधार कार्य कराये जायेंगे। राजगढ़ जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन भुगतान के लिये किये गये नवाचार 'बैंक सखी मॉडल' और शहडोल जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन भुगतान के लिये की गई व्यवस्था की जानकारी दी गई। अच्छे कार्य पर मिली बधाई मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीएम हेल्पलाइन में अधिकतम संतुष्टि प्रतिशत के साथ शिकायत निपटाने वाले 10 अधिकारियों को बधाई दी। इन अधिकारियों में ऊर्जा विभाग के कनिष्ठ यंत्री श्री विनोद भाना, परिवहन विभाग के अतिरिक्त आरटीओ श्री सुनील गौड़, नगरीय प्रशासन विभाग के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री राकेश शर्मा, खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री मुकुल त्यागी, पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. एच. चक्रवर्ती, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एस.के. अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ. ए. सिन्हा, कृषि विभाग के मंडी सचिव श्री संजीव श्रीवास्तव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री श्री एम. पाटीदार और सहकारिता विभाग की उपायुक्त श्रीमती शकुंतला ठाकुर शामिल हैं। पीसीसीएफ सहित अन्य अधिकारी निलम्बित समाधान ऑनलाइन में आज दस हितग्राहियों की शिकायतों का निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये। धार जिले की ग्राम पंचायत बाग के श्री फिरोज खान द्वारा वन विभाग को की गई रेत सप्लाई का भुगतान समय से नहीं मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने इस शिकायत का फोर्स्ड क्लोजर करने वाले वन विभाग के पीसीसीएफ श्री एल.के. चौधरी, जनपद पंचायत सरदारपुर के कार्यपालन अधिकारी के विरुद्ध निलम्बन की कार्रवाई करने के निर्देश दिये। शिवपुरी जिले के ग्राम रेडी के श्री पूरनलाल द्वारा एक विद्युत कनेक्शन के अलावा दो अतिरिक्त विद्युत देयक प्राप्त होने की शिकायत पर विद्युत विभाग के सहायक महाप्रबंधक श्री जी.के. श्रीवास्तव और सहायक ग्रेड-3 श्री भगवानदास शर्मा को निलम्बित करने की जानकारी दी गई। उमरिया जिले के ग्राम निपानिया के श्री कृष्णपाल बैगा की भूमि पर लगे महुआ के पेड़ काटने पर पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत पर बताया गया कि मुआवजा राशि आवेदक को भेजी गई है। इसी तरह उमरिया जिले के ग्राम मझगवां के श्री गौरा कौल ने बताया कि उनकी नातिन को लाड़ली लक्ष्मी योजना में मिले बचत पत्र जमा कराने के बाद भी प्रमाण-पत्र नहीं मिले हैं। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में महिला-बाल विकास विभाग के संबंधित अधिकारी श्री सोनी को निलम्बित करने और प्रकरण की जाँच करने के निर्देश दिये। मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ के श्री दशरथ पाटीदार की मुंजाखेड़ी तालाब के लिये जमीन अधिग्रहण का मुआवजा नये अधिनियम में नहीं मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तुरंत भुगतान के निर्देश दिये। छिंदवाड़ा जिले के ग्राम सेजा के श्री विनोद अहिरवार द्वारा मातृत्व सहायता योजना के तहत सहायता का भुगतान नहीं होना बताया गया। इस प्रकरण में सीएम हेल्पलाइन के द्वितीय स्तर पर प्रकरण बन्द करने पर महिला-बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक सुश्री सीमा शर्मा को निलम्बित करने के निर्देश दिये। बताया गया कि इस प्रकरण में हितग्राही को गत 27 अप्रैल को भुगतान कर दिया गया है। पन्ना जिले के ग्राम कल्याणपुर के श्री रविन्द्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में पूर्ण होने के बाद भी ग्राम पंचायत ने नल-जल योजना आज तक शुरू नहीं की है। बताया गया कि अब यह नल-जल योजना शुरू कर दी गई है। इस प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एक मुख्य अभियंता और 11 कार्यपालन यंत्री के विरुद्ध विभागीय जाँच की जा रही है। रतलाम जिले के ग्राम धतुरिया के श्री मांगीलाल कीर की इंदिरा आवास योजना की द्वितीय किस्त का भुगतान नहीं होने की शिकायत पर बताया गया कि उक्त किस्त का भुगतान कर दिया गया है। प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले जनपद पंचायत पिपलौदा के प्रभारी अधिकारी को निलम्बित कर दिया गया है। सीहोर जिले के ग्राम टीकामोड़ के श्री लक्ष्मण चौहान ने बताया कि सड़क के लिये ली गई भूमि का मुआवजा मिल गया है। इसी तरह रीवा के ग्राम जवा के श्री दिवाकर सिंह ने बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा उनके पिता श्री चिंतामणि सिंह को स्वीकृत हुआ था पर भुगतान दूसरे व्यक्ति श्री रामनिवास कुशवाह के खाते में कर दिया गया। बताया गया कि गलत प्रविष्टि के लिये पटवारी श्री मनधीर रावत को निलम्बित कर नायब तहसीलदार श्री कमलभान सिंह और नायब नाजिर श्री देवेन्द्र पाण्डे को सूचना पत्र जारी किया गया है। बड़वानी जिले के ग्राम जामला के श्री विश्राम की अंतरजातीय विवाह की प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत पर भुगतान की कार्रवाई के निर्देश दिये। जानकारी दी गई कि नीमच जिले के ग्राम केलूखेड़ा की रितु सोलंकी की अंक सूची में गलत फोटो लगने की शिकायत का निराकरण कर दिया गया है।

Kolar News

Kolar News 3 May 2017

अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रवर्तक, सनातन धर्म के पुनरूद्धारक और सांस्कृतिक एकता के देवदूत आदि शंकराचार्य का प्रकटोत्सव आज पूरे प्रदेश में मनाया गया। सभी जिलों में आदि शंकराचार्य के जीवन और दर्शन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला आयोजित की गई। राजधानी भोपाल में विधानसभा के मानसरोवर सभागार में जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी जयेन्द्र सरस्वती, कांची कामकोटि पीठ की उपस्थिति में आदि शंकराचार्य का पुण्य-स्मरण किया गया। आदि शंकराचार्य के अवदान पर अपने विचार रखते हुए जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी जयेन्द्र सरस्वती ने कहा कि आदि शंकराचार्य के अनुसार शांत स्वरूप धारण करने से ही कल्याण होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आदि शंकराचार्य की जीवनी और सनातन धर्म के उद्धार में उनके योगदान पर आधारित पाठ्यक्रम स्कूल शिक्षा में शामिल किया जायेगा। उन्होंने आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास की स्थापना करने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से आदि शंकराचार्य के दर्शन एवं वेदांत शिक्षा के प्रसार की गतिविधियाँ संचालित होंगी। संत समाज मार्गदर्शन करेगा जबकि सरकार सहयोगी की भूमिका में होगी। श्री चौहान ने कहा कि विकास करने के अलावा संतों के मार्गदर्शन में नई पीढ़ी को सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक संस्कारों से शिक्षित और दीक्षित करना भी सरकार का काम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की पवित्र गुफा का जीर्णोद्धार होगा जहाँ उन्होंने अपने गुरू के मार्गदर्शन में तपस्या की थी। श्री चौहान ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने शिक्षा दी है कि सभी जीवों में एक ही चेतना का स्पंदन है। उन्होंने कहा कि वेदांत दर्शन विश्व की सभी प्रकार की वैमनस्यता और द्वंदों को दूर करने में सक्षम है। श्री चौहान ने बताया कि ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा निर्माण के लिये अष्ट धातु संग्रहण अभियान एक जून से 30 जून तक चलेगा। उन्होंने कहा कि यदि आदि शंकराचार्य नहीं होते तो भारत का सांस्कृतिक अखंडता का वर्तमान स्वरूप भी नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब विश्व समाज विकसित और सभ्य बनने की प्रक्रिया में था इससे पहले ही भारत में वेदों की रचना हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि वेदांत दर्शन में संपूर्ण ब्रह्माण्ड के कल्याण की सोच है। भारत एक अद्भुत देश है और इसकी दर्शन परंपराएँ अनूठी हैं। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने भारत की सांस्कृतिक एकता में आने वाली सारी बाधाएँ दूर कर दीं हैं। चार पीठों की स्थापना कर उन्होंने भारत को एक सूत्र में बाँध दिया। उन्होंने सांस्कृतिक अखंडता की नींव मजबूत की। अब भारत को कोई नहीं तोड़ सकता। आदि शंकराचार्य ने भारत को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से अत्यंत मजबूत बना दिया है। आदि शंकराचार्य के योगदान का स्मरण करते हुए पूरे प्रदेश में प्रकटोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। चिन्मय मिशन के स्वामी श्री सुबोधानंद ने कहा कि आदि शंकराचार्य के प्रकटोत्सव को जनपर्व के रूप में मनाया जाना चाहिये। स्वामी गोविन्द देव गिरि ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिये आज ऐतिहासिक दिवस है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने आदि शंकराचार्य को ज्ञान का प्रकाश दिया। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा भी इसी भूमि पर सांदीपनि आश्रम में हुई। इसी भूमि से मुख्यमंत्री श्री चौहान को नर्मदा सेवा की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान को राज्य के मुखिया के नाते अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाने के लिये कई पीढ़ियों तक याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक नवोत्थान हो रहा है। भविष्य में भारत आने वाला हर आध्यात्मिक यात्री चारों धामों की यात्रा करने के साथ ही मध्यप्रदेश की भी यात्रा अवश्य करेगा। उन्होंने बताया कि आदि शंकराचार्य ने वेदांत दर्शन के माध्यम से सभी प्रकार के संशयों और भ्रांतियों को दूर कर दिया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि हर व्यक्ति को वेदांत ज्ञान प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य द्वारा लिखे गये भाष्य दुनिया के अद्भुत काव्य हैं जिनमें जीवन-दर्शन है। युवा पीढ़ी को इस दार्शनिक विरासत से परिचित कराने के लिये हर प्रकार का प्रयत्न किया जाना चाहिए। हरिद्वार के स्वामी श्री परमानंद गिरि ने कहा कि आदि शंकराचार्य के दर्शन को जीने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीव है तो ब्रह्म है और ब्रह्म होगा तो जीव होगा। आदि शंकराचार्य की वेदांत शिक्षाओं का समाज में विस्तार करना होगा। इससे सभी प्रकार के संघर्षों का समाधान मिलेगा। आध्यात्मिक विषयों पर लेखन करने वाले विद्वान श्री विट्ठल सी. नाडकर्णी ने कहा कि मुख्यमंत्री नर्मदा सेवा यात्रा और आदि शंकराचार्य का प्रकटोत्सव मनाकर सांस्कृतिक पहचान को पुन: स्थापित किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री राम माधव ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने उद्घोष किया था कि सब मनुष्य बराबर हैं। कोई भी मनुष्य चाहे वह किसी भी वर्ण या जाति में जन्मा हो अपने पुरुषार्थ से पांडित्य और वेदांत ज्ञान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य अप्रतिम दार्शनिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आदि शंकराचार्य सांस्कृतिक एकता न्यास स्थापित करने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान की भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा कि यह आदि शंकराचार्य के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा के संगठन मंत्री श्री रामलाल ने कहा कि आदि शंकराचार्य का प्रकटोत्सव मनाना अपने-आप में सराहनीय कार्य है। इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक उत्थान के लिये भी उतने ही प्रयत्नशील है कि जितने मध्यप्रदेश के विकास के लिये। उन्होंने कहा कि भारत को सांस्कृतिक रूप से शक्तिशाली बनने की आवश्यकता है क्योंकि भविष्य में भारत को ही वेदांत दर्शन की विश्व में स्थापना करना है। इस अवसर पर आदि शंकराचार्य के जीवन-दर्शन पर केन्द्रित वृत्त चित्र का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने ‍क्रिस्प संस्था द्वारा निर्मित वेबसाइट www.statueofculturalunity.in का लोकार्पण किया। आदि शंकराचार्य के जीवन पर केन्द्रित पुस्तिका का भी लोकार्पण किया गया। समारोह की शुरुआत ध्रुपद गायक अभिजीत सुखदाणे और साथियों द्वारा आदि शंकराचार्य रचित स्रोतों के गायन से हुई। इस अवसर पर संस्कृति राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय सहस्रबुद्धे और बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।    

Kolar News

Kolar News 2 May 2017

    कोलार में पेयजल परियोजना के लिए केरवा जलाशय पर आधारित योजना का काम पिछले तीन साल से चल रहा है। उपनगर के अब तक के सबसे बड़े 56 करोड़ रुपए के पेयजल प्रोजेक्ट के काम में ठेकेदार की लापरवाही लगातार खुलकर सामने आ रही है। इसमें पार्षदों और बड़े नेताओं  की शह ठेकेदार को मिली हुई है।  पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए ठेकेदार द्वारा वार्ड 80, 81, 82, 83 और 84 में काम किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढों में खुदाई के दौरान सीवेज भर गया है। इसके बाद भी ठेकेदार ने लापरवाही करते हुए इन सीवेज भरे गड्ढों में पेयजल की लाइन को बिछा रहे हैं। ऐसे में भविष्य में यदि पाइप लाइन डेमेज हुई या टूटी, तो लोगों को कैसा पानी मिलेगा। इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।  कोलार में पेयजल लाइन बिछाने के दौरान खूब लापरवाही हो रही है। आए दिन जनता अफसरों को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन का जल कार्य विभाग आंख में पट्टी बांधे हुए हैं। सारी गड़बड़ियां होती जा रही हैं और जिम्मेदार अफसर और नेता कभी मौके पर नहीं दिखते हैं। सूत्रों के अनुसार ठेकेदार के इशारे पर  नेता और अफसर जानबूझकर मौके पर नहीं जा रहे हैं, ताकि वह खुलकर गड़बड़ी कर सके। ठेकेदार द्वारा जेसीबी से पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदा जा रहा है। नवसीखिया लोग काम कर रहे हैं। इस कारण अधिकांश कॉलोनियों में पहले से बिछी पेयजल लाइनें टूट रही हैं। काम करने वाले कोई जवाब नहीं दे पाते। पानी की लाइनें टूटने के कारण भी जनता को परेशानियां उठानी पड़ रही है। पेयजल योजना के ठेकेदार द्वारा काम के दौरान खूब लापरवाही की जा रही है। 

Kolar News

Kolar News 1 May 2017

मध्य प्रदेश में पिछले वित्तीय वर्ष 2016-17 में दस्तावेजों के पंजीयन एवं मुद्रांक से 3947 करोड़ 37 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। लक्ष्य 3900 करोड़ रुपये का था। इस प्रकार 101.21 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गयी है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में 6 लाख 40 हजार से ज्यादा दस्तावेज पंजीबद्ध हुए। वित्तीय वर्ष में फरवरी-मार्च माह में पक्षकारों की सुविधा के लिये सभी जिला पंजीयन कार्यालय में कार्यालय समय के अलावा अवकाश के दिनों में भी पंजीयन का कार्य किया गया। सम्पदा सॉफ्टवेयर से सम्पत्ति की रजिस्ट्री मार्च माह में दस मिनट से भी कम समय में पूरी की गयी। प्रदेश में स्टाम्प शुल्क के गैर-परम्परागत साधनों में राजस्व अपवंचन को रोकने के लिये लोक कार्यालय में निरीक्षण कर प्रकरणों की खोज की गयी और मुद्रांक शुक्ल की वसूली की कार्यवाही की गयी। प्रदेश में प्रत्येक रजिस्ट्री की सम्पूर्ण स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से इंटरनेट बैंकिंग से सीधे पंजीयक कार्यालयों में जमा करवायी गयी। पूर्व में रजिस्ट्री में लगने वाली राशि नगद प्राप्त कर बैंकों में जमा करवाई जाती थी। वर्ष 2016 में नवम्बर माह से सम्पदा पोर्टल से रजिस्ट्री की राशि नेटबैंकिंग से ली गई। कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक ने जन-सामान्य की सुविधा के लिये वेब इनेबल्ड पोर्टल www.mpigr.gov.in तैयार किया है। पोर्टल का इंटरनेट के माध्यम से कहीं भी उपयोग किया जा सकता है। जन-सामान्य की सुविधा के लिये पोर्टल हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषा में है। पोर्टल में विभाग से संबंधित जानकारी, जिसमें मध्यप्रदेश के सभी जिलों की सम्पत्ति की गाइड लाइन दरें अपलोड की गयी हैं। पोर्टल के माध्यम से कोई भी आम व्यक्ति अपने ई-स्टाम्प की वैधता की जाँच कर सकता है। साथ ही पंजीयन करवाने के पहले घर से इन्टरनेट के जरिये अपनी सम्पत्ति का मूल्यांकन और उसके सौदे के दस्तावेज पर स्टाम्प शुल्क एवं पंजीयन की फीस की जानकारी प्राप्त कर सकता है। विभागीय उपयोग के लिये स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क पर चलने वाला सुरक्षित यूआरएल तैयार किया गया है। इसके माध्यम से उप पंजीयक और प्राधिकृत अधिकारी दस्तावेजों के पजीयन से जुड़ी कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। सम्पदा पोर्टल के उपयोग से रजिस्ट्री के दौरान होने वाली धोखाधड़ी और जालसाजी को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। राज्य में पंजीयन एवं मुद्रांक से राजस्व आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। सूचना प्रौद्योगिकी के जरिये जिला पंजीयन कार्यालय को आधुनिक बनाया गया है।  

Kolar News

Kolar News 30 April 2017

मध्यप्रदेश में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रायवेट स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश करवाये जाने के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने जन-सामान्य के लिये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। अधिनियम में किये गये प्रावधान के अनुसार गैर-अनुदान मान्यता प्राप्त प्रायवेट स्कूल की कक्षा-1 में 25 प्रतिशत प्रवेश दिया जायेगा। यदि स्कूल में प्री-स्कूल शिक्षा दी जाती है तो उसकी प्रवेशित कक्षा नर्सरी/के.जी.-1/के.जी.-2 में प्रवेश दिया जायेगा। यदि प्रायवेट स्कूल में प्री-स्कूल की कक्षाओं और कक्षा-1 में सीधे प्रवेश होता है तो दोनों में प्रवेशित बच्चों की संख्या का न्यूनतम 25 प्रतिशत प्रवेश आरक्षित सीटों पर होगा। राज्य शासन ने प्रवेश के लिये बच्चों की उम्र 16 जून, 2017 की स्थिति में नर्सरी में 3 वर्ष और कक्षा-1 में न्यूनतम 6 वर्ष निर्धारित की है। कोई भी विद्यालय 3 वर्ष से कम आयु के बच्चे को नर्सरी, प्री-प्रायमरी कक्षा में और 7 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे को कक्षा-1 में प्रवेश नहीं दे सकेगा। यदि कोई बच्चा 16 जून की स्थिति में 5 वर्ष पूर्ण कर चुका है, तो वह भी कक्षा-1 के लिये पात्र होगा। नि:शुल्क प्रवेश शिक्षा अधिनियम में जन्म प्रमाण-पत्र के संबंध में भी स्थिति स्पष्ट की गयी है। जहाँ जन्म, मृत्यु तथा विवाह रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अधीन जन्म प्रमाण-पत्र उपलब्ध न हो, वहाँ स्कूल में प्रवेश के लिये मान्य दस्तावेज निर्धारित किये गये हैं। इनमें अस्पताल तथा ए.एन.एम. का रजिस्टर रिकार्ड और आँगनवाड़ी का रिकार्ड मान्य होगा। पालक द्वारा आयु का स्व घोषणा-पत्र, मान्य होगा परन्तु जन्म-तिथि का प्रमाण-पत्र क्षेत्र के स्थानीय प्राधिकारी को 6 माह के अंदर प्रस्तुत करना होगा। वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को गैर-अनुदान प्राप्त प्रायवेट स्कूल में नि:शुल्क प्रवेश के लिये दस्तावेज सत्यापन के समय संबंधित वर्ग के होने का प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य किया गया है। आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय इन स्थानों के प्रायवेट स्कूल तथा उनमें आरटीआई के नि:शुल्क प्रवेश के लिये रिक्त सीटों की जानकारी देखी जा सकती है। किसी वार्ड या गाँव में नि:शुल्क प्रवेश के लिये प्रायवेट स्कूल में सीट रिक्त न होने की स्थिति में बच्चे पड़ौस अथवा विस्तारित पड़ौस की स्थिति में प्रवेश ले सकेंगे। पालकों से कहा गया है कि विद्यालय में च्वाइस फिलिंग करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि जिस कक्षा में बच्चा प्रवेश चाहता है, वह कक्षा उस विद्यालय की न्यूनतम कक्षा हो। नि:शुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम में प्रदेश में किसी भी पालक को परेशानी होती है तो वह विकासखण्ड के बीआरसी कार्यालय और जिला मुख्यालय पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुँचकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।  

Kolar News

Kolar News 26 April 2017

अभिशासन और विकास में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की भूमिका पर अधिवेशन में इसरो चेयरमेन  मध्यप्रदेश का स्थान देश के उन कुछ राज्यों में है, जो अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने में अग्रणी हैं। अंतरिक्ष विभाग (इसरो) ने यहाँ अपना सुदूर संवेदन उपयोग केन्द्र स्थापित किया है। केन्द्र ने प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों की सूचना सम्पदा को जुटाने की दिशा में प्रशंसनीय काम किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमेन और अंतरिक्ष विज्ञान विभाग, भारत सरकार के सचिव डॉ. ए.एस. किरण कुमार ने यह बातें 'अभिशासन और विकास में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी आधारित साधनों एवं अनुप्रयोगों का संवर्धन'' पर राज्य अधिवेशन में कही। डॉ. किरण कुमार ने कहा कि मध्यप्रदेश में पंचायत राज व्यवस्था के सशक्तीकरण के लिये जियोस्पेशियल टेक्नालॉजी, 'नाविक' उपग्रहों और जीपीएस तकनीक का उपयोग हो रहा है। पंचायत राज व्यवस्था के सशक्तीकरण में अंतरिक्ष आधारित साधनों की भूमिका दिखायी दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का पहला देश है, जिसने मंगल की कक्षा में पहले ही प्रयास में अपना यान सफलता से स्थापित कर दिया। 'इसरो' ने बीते वर्षों में अंतरिक्ष विज्ञान के विभिन्न उपयोगों का लाभ समाज तक पहुँचाने और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में आत्म-निर्भर होने की दिशा में योगदान किया है। डॉ. किरण कुमार ने कहा कि सुदूर संवेदन और 'नाविक' उपग्रहों ने प्राकृतिक संसाधनों के मानचित्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंतरिक्ष विभाग के 'सिस-डिप' प्रोजेक्ट की चर्चा करते हुए कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान ने प्राकृतिक आपदाओं के नियंत्रण और देश के सामाजिक उत्थान में प्रशंसनीय योगदान किया है। उन्होंने म.प्र. में भुवन-पंचायत मोबाइल एप से परि-सम्पत्तियों के वर्गीकरण की भी चर्चा की। सुशासन और विकास में अंतरिक्ष विज्ञान उपयोगी सिद्ध हुआ मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी आधारित साधनों एवं उपयोगों से परिचित करवाना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सुशासन और विकास में अंतरिक्ष विज्ञान की बड़ी भूमिका सामने आयी है। मुख्य सचिव ने कहा कि 'इसरो' ने देश में इस तरह के अधिवेशन के लिये प्रथम समूह में जिन राज्यों को चुना, उनमें मध्यप्रदेश भी है। मध्यप्रदेश के सुदूर संवेदन उपयोग केन्द्र (आरएसएसी) ने प्रदेश की विकासात्मक गतिविधियों की दृष्टि से बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सुदूर संवेदन उपयोग केन्द्र के वैज्ञानिकों ने चन्द्रयान-प्रथम से प्राप्त डाटा और चित्रों का विश्लेषण किया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि मेपकास्ट और इसरो के वैज्ञानिक मिलकर आने वाले दिनों में ऐसा शोध करेंगे, जिसका उपयोग राज्य में सुशासन और विकास की संकल्पना को साकार करने में सहायक होगा। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री चन्द्रकांत पाटिल ने कहा कि परिषद के सुदूर संवेदन उपयोग केन्द्र ने 'इसरो' की कई परियोजनाओं पर काम किया है। उन्होंने बताया कि परिषद ने विकेन्द्रीकृत नियोजन के लिये अंतरिक्ष आधारित सूचना समर्थन (सिस-डिप) परियोजना में योगदान किया है। 'इसरो' चेयरमेन डॉ. ए.एस. किरण कुमार और मुख्य सचिव ने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।  

Kolar News

Kolar News 24 April 2017

कलियासोत डेम के पास तेज रफ्तार एक डंपर ने लो-फ्लोर बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार एक यात्री गंभीर घायल हो गया। यहां हादसे की सूचना के बाद थाना पुलिस अस्पताल से सूचना आने का इंतजार करती रही। यही कारण रहा कि मामले के बारे में दोपहर तक पुलिस को पूरी जानकारी तक नहीं थी। टीआई कमला नगर आशीष भट्टाचार्य के अनुसार मकान नंबर-338 नेहरू कॉलोनी माता मंदिर निवासी रोहित घावरी (25) पिता धनीराम घावरी लो-फ्लोर बस क्रमांक एमपी-04 पीए 1056 का चालक है। उसने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह बस लेकर खुशीलाल शर्मा आर्युवेदिक कॉलेज की तरफ से नेहरू नगर की ओर आ रहा था। कलिया सोत से नेहरू नगर की तरफ टर्न लेते समय पीछे से आए डंपर क्रमांक एमपी-04 एचई 3396 ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरी बस घूम गई। हादसे के दौरान बस की पिछली सीट पर बैठे हाउसिंग बोर्ड नादरा बस स्टैंड निवासी अफजल (40) घायल हो गए। घायल को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर छोड़कर फरार हो गए। हादसे में बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने रोहित की शिकायत पर डंपर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।  

Kolar News

Kolar News 23 April 2017

भोपाल सहित पूरे प्रदेश के पटवारी और संविदा बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से अब जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोग सुबह से शाम तक कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी उनके काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं।  पटवारियों की हड़ताल को 12 दिन पूरे हो गए हैं। इसके कारण नामांतरण और सीमांकन के काम पूरी तरह से ठप्प पड़ गए हैं। इनके साथ आरआई भी हड़ताल पर थे, उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी है। फिर भी काम पर नहीं लौटे हैं, लेकिन आरआई के एक धड़े ने हड़ताल खत्म करके पूरे आरआई संघ में फूट डाल दी है। फूट के कारण आरआई संघ के करीब 35 जिलाध्यक्षों ने इस्तीफा देकर प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा है।  उधर संविदा बिजली कर्मचारी और आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों की लगातार छठवें दिन हड़ताल जारी है। हड़ताल के कारण लोगों के काम अटक रहे हैं। बिजली बिल समय पर लोगों को नहीं मिल रहे हैं। बिजली बिल लेट मिलने के कारण बिजली कार्यालयों में भी बिल जमा करने की भारी लाइनें लगी हैं। बताया जा रहा है कि ऊर्जा विभाग के अफसरों ने वार्ता की थी, लेकिन वार्ता फेल हो गई है। इस कारण सेकेण्ड स्टॉप स्थित अंबेडकर मैदान में लगातार आंदोलन जारी है।  

Kolar News

Kolar News 22 April 2017

  नगर निगम प्रशासन ने हॉकर्स नीति के तहत शहर में हॉकर्स कॉर्नर बनाने का काम शुरू कर दिया है। कैंपियन स्कूल के सामने बनाए जा रहे हॉकर्स कॉर्नर में करीब 60 हॉकर्स को जगह उपलब्ध कराई जाएगी। निगम इसमें 48 लाख रुपए से पेवर ब्लॉक लगाने सहित मार्किंग का काम करेगा। निगम ने हितग्राहियों को अस्थाई रूप से जगह आवंटित करने के लिए आवेदन भी बुलाए हैं। इसके लिए 10 दिन का समय तय किया गया है। कैंपियन स्कूल के तीन किमी दायरे में पिछले छह महीने से ठेले गुमठियां लगाकर कारोबार करने वाले हॉकर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। ज्ञात हो कि गत 28 फरवरी में निगम परिषद में हाकर्स नीति का प्रस्ताव पारित किया गया था, इसमें निर्णय लिया गया था कि जोन वार फूड जोन, हॉकर्स जोन और हॉकर्स कार्नर बनाया जाना है। निगम अफसरों के अनुसार कैंपियन स्कूल के बाद एमपी नगर इलाके में फूड जोन, हॉकर्स जोन और हॉकर्स कार्नर बनाया जाएगा। इसके लिए जगह भी चिन्हित कर ली गई है। ज्ञात हो कि यहां गुमठी माफिया द्वारा अवैध गुमठियों की खरीद-फरोख्त का खेल लंबे समय से चल रहा है।  

Kolar News

Kolar News 21 April 2017

मध्यप्रदेश को लगातार पांचवीं बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। ये वर्ष 2015-16 में रिकॉर्ड 184 लाख टन गेहूं उत्पादन के लिए दिया गया है। पुरस्कार में दो करोड़ रुपए नकद, ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र मिलेगा। इसकी आधिकारिक सूचना केंद्रीय कृषि और उद्यानिकी आयुक्त डॉ. एसके मल्होत्रा ने राज्य सरकार को दी। इस पुरस्कार के साथ ही प्रदेश के दो सर्वश्रेष्ठ गेहूं उत्पादक किसानों को दो-दो लाख रुपए का पुरस्कार भी दिया जाएगा। उधर, मुख्यमंत्री ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बताया कि प्रदेश के किसानों की आय में 33 फीसदी की वृद्धि हुई है।  

Kolar News

Kolar News 21 April 2017

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने साइबर सुरक्षा संबंधी वीडियो और न्यूज पोर्टल साइबर न्यूज बुलेटिन्स का विमोचन किया। यह न्यूज बुलेटिन यू-ट्यूब पर दिखेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि इस न्यूज बुलेटिन्स के माध्यम से लोग साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगे। बुलेटिन में वाट्सएप सुरक्षा, जी-मेल सुरक्षा, फेसबुक प्रोफाइल सुरक्षा और इंटरनेट गतिविधियों को सुरक्षित करने संबंधी 25 वीडियो देखे जा सकते हैं। वीडियो को देखने के लिए यू-ट्यूब पर सोसाइटी ऑफ एमटेक फॉर साइबर एथिक्स, भोपाल के चेनल को सब्सक्राइब करना होगा। एक वीडियो में यह भी बताया गया है कि साइबर सेल में किन साइबर क्राइम के खिलाफ किस तरह की शिकायत दर्ज करवाना है। पोर्टल का एड्रेस http://www.cybernewsbulletins.com/ है। बुलेटिन और वीडियो साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट श्री अक्षय वाजपेयी द्वारा तैयार किया गया है।  

Kolar News

Kolar News 20 April 2017

  राजधानी भोपाल में एक ही परिवार की तीन महिलाओं के ट्रेन से कटने का मामला सामने आया है। घटना सुबह की बताई जा रही है। हादसा अहमदपुर बावडिया कला रेलवे क्रासिंग का है।जानकारी के मुताबिक महिलाओं का घर ट्रैक से कुछ दूरी पर है। हादसे का शिकार तीनों मां-बेटी हुई हैं। मरने वालों में सरजू बाई (48) सपना (18) और सुषमा (16) है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस तीनों की मौत को संदिग्ध मानते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है।  

Kolar News

Kolar News 19 April 2017

भोपाल से सटे जंगल में बाघों की सुरक्षा और शिकारियों को पकड़ने में अब गांव के लोग भी वन विभाग की मदद करेंगे। शहर से लगे चार गांव के 70 ग्रामीणों ने इसके लिए सहमति दे दी है। जैसे ही जंगल में संदिग्ध गतिविधियां नजर आएंगी ग्रामीण इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मोबाइल पर दे देंगे। गांव वाले इस मदद के बदले कोई वेतन या खर्च नहीं लेंगे। वन विभाग अपने खर्चे पर इन ग्रामीणों को ट्रेनिंग और आई कार्ड देगा। सामान्य वन मंडल की समरधा और बैरसिया रेंज में 8 बाघों का मूवमेंट हैं। ये बाघ जंगल से बाहर रहवासी क्षेत्र में पहुंच जाते हैं, जिनकी जान को खतरा रहता है। आबादी वाले क्षेत्रों में बाघ के पहुंचने से जान माल के नुकसान की आशंका भी बढ़ी है। जिसे देखते हुए वाइल्ड लाइफ और सामान्य वन विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में मेंडोरा, मेंडोरी, चिचली, समसपुरा, केरवा, कलियासोत और खाकरडोल के ग्रामीण और सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों की बैठक बुलाई थी। जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि वे शुरू से जंगल के आसपास रहे हैं और बाघ समेत दूसरे वन्यजीवों की आदतों से वाकिफ हैं। जिस पर पीसीसीएफ मप्र वाइल्ड लाइफ जितेंद्र अग्रवाल, एपीसीसीएफ आरपी सिंह, सीसीएफ सामान्य वन मंडल वीके नीमा और कंजरवेटर फॉरेस्ट भोपाल डॉ. एसपी तिवारी ने ग्रामीणों से बाघों की सुरक्षा और शिकारियों पर नजर रखेंगे मदद मांगी थी। जिसके लिए ग्रामीणों ने निःशुल्क सहयोग करने पर सहमति दे दी है। वन विभाग को जंगल से बाहर निकलने वाले बाघ और शिकारियों को पकड़ने में मदद मिलेगी। पेड़ों की कटाई और आग लगने की स्थिति में भी ये अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकेंगे।राजधानी से सटे जंगल में बाघ मूवमेंट वाले क्षेत्रों में घूमने वाले लोगों को समझाइश देंगे। कंजरवेटर फॉरेस्ट, सामान्य वन मंडल डॉ. एसपी तिवारी ने बताया 70 ग्रामीणों ने बाघ मित्र के रूप में वन विभाग को बाघ की सुरक्षा और शिकारियों की जानकारी देने पर सहमति दी है। इन्हें ट्रेनिंग देंगे। इससे बाघों की सुरक्षा और शिकारियों को पकड़ने में मदद मिलेगी।  

Kolar News

Kolar News 18 April 2017

  डस्ट कलेक्ट करने के लिए 1 कैसेट होती है। फाइबर बॉडी के रोबो का वजन 2 किलो है। कोलार के दानिश हिल्स में रहने वाले वीपी कुलश्रेष्ठघर ने घर की साफ-सफाई के लिए एक रोबो ले लिया है जो घर में शानदार डस्टिंग करता है। उन्होंने इस रोबो को रामू काका नाम दिया है।  वीपी कुलश्रेष्ठ भी घर में साफ़ सफाई का काम करने वालों से परेशान हो कर इसका हल ढूंढ रहे थे ऐसे में उन्हें इसके विकल्प के रूप में एक रोबो नजर आया जो उनके घर पहुँच कर रामू काका बन गया। रामू काका  एक ऐसा रोबोट है, जो घर की डस्टिंग के लिए ट्रेंड है।  दानिश हिल्स निवासी  वीपी कुलश्रेष्ठ लंबे समय से एक ऐसे जुगाड़ की तलाश में थे, जो डस्टिंग करने वाली मेड के बार-बार छुट्‌टी लेने का विकल्प बन सके। इंटरनेट पर सर्च कर इन्हें यह आई-रोबोट ‘रूमबा’ मिला। जिसका नाम  इन्होंने रामू काका रखा है। करीब 65000 रुपए में यूएस से इम्पोर्ट किए गए रूमबा में अगले 7 दिनों तक का शेड्यूल फिक्स किया जा सकता है। फर्श के हिसाब से यह रोबोट अपनी सक्शन पाॅवर को घटाता-बढ़ाता रहता है। साथ ही, यह एप से भी कंट्रोल होता है। यह रोबोट बैटरी से चलता है। इसका डॉक घर के एक कोने में फिक्स रहता है और रोबोट अपने शेड्यूल के मुताबिक सफाई करके अपने डॉक पर चार्ज होने के लिए फिर से कनेक्ट हो जाता है। कभी अगर सफाई करते हुए लंबा समय हो गया और बैटरी कम हो गई हो, तो रोबोट अपने पास कम से कम इतनी एनर्जी सेव करके रखता है कि वह किसी भी कमरे में हो, डॉक तक पहुंच सके।   

Kolar News

Kolar News 17 April 2017

डीएड में फर्जीवाड़ा, दिल्ली की छात्रा की शिकायत पर एक्शन कोलार  इलाके में स्थित विक्टोरिया कॉलेज पर डीएड की परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर परीक्षा आयोजित करने का आरोप है। परीक्षा में करीब पचास परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, जिसके तहत कालेज प्रबंधन के आला अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। एमपी नगर थाने के सब इंस्पेक्टर ओपी मीणा के मुताबिक विक्टोरिया कॉलेज ने वर्ष 2010-12 के बीच डीएड प्रथम और द्वित्तीय वर्ष की परीक्षा कराई थी। परीक्षा में कॉलेज प्रबंधन ने पचास छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिए थे जो परीक्षा में उत्तीर्ण भी हो गए। दिल्ली में रहने वाली सविता नामक युवती ने हाईकोर्ट में आवेदन लगाया कि उसकी अंकसूची में फोटो अलग है। कोर्ट के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जांच की तो पता चला कि उसके दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा हुआ है। इतना नहीं पड़ताल में यह बात भी सामने आई कि कॉलेज प्रबंधन ने फर्जीवाड़ा कर परीक्षा कराई है। इस आधार पर पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन और उनके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बोर्ड कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध, होगी पूछताछ सब इंस्पेक्टर मीणा ने बताया कि इस मामले में बोर्ड के कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। क्योंकि दस्तावेजों में अलग-अलग फोटो और हस्ताक्षेर हैं। ऐसे में बोर्ड में उनके दस्तावेजों को सत्यापन क्यों नहीं हुआ। साथ ही इस मामले में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की भूमिका भी संदिग्ध है। इसलिए पुलिस बोर्ड के कर्मचारी और परीक्षार्थियों को नोटिस जारी कर उनसे भी पूछताछ की जाएगी। प्राथमिक तौर पर बोर्ड की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।  

Kolar News

Kolar News 16 April 2017

  विक्टोरिया कालेज ऑफ एजुकेशन भोपाल द्वारा डीएड में बाहरी छात्रों को प्रवेश दिलाकर परीक्षा में पास कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। कालेज प्रबंधन ने प्रवेश लिए छात्रों केस्थान पर दूसरे छात्रों से परीक्षा दिलाकर पास भी करवा दी, लेकिन माशिमं द्वारा एक छात्रा का मार्कशीट पर लगा फोटो नहीं बदलने के कारण यह गोरखधंधा खुलकर सामने आ गया।अब हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एमपी नगर पुलिस ने कालेज प्रबंधन व कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज जांच शुरू दी है। एमपी नगर पुलिस के अनुसार हाईकोर्ट की रिट पिटिशन क्रमांक 1907/ 15 सविता खिलाफ मप्र शासन के संबंध में हाईकोर्ट जबलपुर द्वारा 6 मार्च 17 को पारित आदेश के पालन में डीआईजी भोपाल द्वारा जांच समिति का गठन किया गया था। जांच में पाया गया कि विक्टोरिया कॉलेज ऑफ एजुकेशन भोपाल के प्रबंधन एवं कर्मचारियों द्वारा धनलाभ लेने के आशय से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर छात्रों को डीएड परीक्षा में न केवल प्रवेश दिया। बल्कि परीक्षा पास कराने और अंकसूची व सर्टिफिकेट प्राप्त होने तक कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की । विक्टोरिया कालेज ऑफ एजुकेशन भोपाल से वर्ष 2010 से 2012 के बीच दिल्ली की रहने वाली सविता पिता दयानंद ने डीएड की परीक्षा थी। परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित कराई गई थी। छात्रा को मिली अंकसूची में उसका फोटो गलत था। छात्रा ने फोटो बदलने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल में आवेदन किया। मंडल ने फोटो बदलने से मना कर दिया। इससे छात्रा ने हाईकोर्ट जबलपुर में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने शासन को नियमानुसार फोटो बदलने के लिए कहा। इस पर शासन ने परीक्षा आवेदन फार्म व परीक्षा केंद्र में फोटों के अलग-अलग होने का जबाव प्रस्तुत कर दिया। इससे हाईकोर्ट जबलपुर में पूरे मामले की जांच के आदेश डीआईजी भोपाल को दिए। डीएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2010 व 2011 एवं द्वितीय वर्ष 2011 व 2012 में विक्टोरिया कालेज ने 50 छात्रों को प्रवेश दिया गया था। दिल्ली निवासी सविता पिता दयानंद के डीएड में लिए गए प्रवेश आवेदन पत्र के फोटो तथा परीक्षा के लिए आनलाइन भरे गए आवेदन पत्र पर लगा फोटो अलग-अलग है। परीक्षा उत्तीर्ण के बाद जारी की गई अंकसूची डीएड प्रथम वर्ष से लगा फोटो कालेज में प्रवेश के लिए भराया गया आवेदन पत्र पर लगे फोटो से अलग है। जांच में सामने आया है कि विक्टोरिया कॉलेज आफ एजुकेशन के प्रबंधन एवं कर्मचारियों द्वारा सिर्फ और सिर्फ इन छात्रों से धनलाभ के आशय से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर छात्रों को परीक्षा में प्रवेश दिलाकर परीक्षा में पास कराने व अंकसूची देने तक धोखाधडी की गई। अब उन बाकी 50 छात्रों के भी दस्तावेज की जांच की जा रही है। जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे। पुलिस अब जांच के बाद आगे आरोपियों के नामों का खुलासा करेगी। विक्टोरिया कॉलेज प्रबंधन ने अपनी वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर 9203901676, 79 दोनों ही बंद मिले। जानकारी के मुताबिक कॉलेज प्रबंधन में फैजल खान प्रमुख है। जब इनसे संपर्क किया गया तो इन्होंने भी मोबाइल नहीं उठाया।    

Kolar News

Kolar News 14 April 2017

दैनिक भास्कर ग्रुप के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल (73) गुरुवार सुबह पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर हुआ। इसमें एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी कैलाश विजयवर्गीय समेत अादि शामिल हुए। बुधवार सुबह 11 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रमेशजी को हार्ट अटैक आया था। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।  रमेशजी को अंतिम विदाई देने के लिए छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, एएस सिंह देव, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग और नरोत्तम मिश्रा भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। विधायक रामेश्वर शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भी शोक की इस घड़ी पर मौजूद थे।उमाशंकर गुप्ता, सुरेश पचौरी, मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने भी रमेशजी को अंतिम विदाई दी। जब लोगों ने मेरा मजाक बनाया, तब रमेशजी ने हौसला बढ़ाया था: शिवराज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रमेशजी को याद करते हुए भास्कर में लिखे एक लेख में कहा, "मुझे याद है कि जब मैंने इंदौर में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया था, उस समय प्रदेश में कोई भी बड़ा औद्योगिक घराना आना नहीं चाहता था। कई लोगों ने इस आयोजन को लेकर मजाक भी बनाया। "उस कठिन समय में रमेशजी ने न सिर्फ मेरा हौसला बढ़ाया, बल्कि खुलकर सहयोग दिया। उनके ही सुझावों और व्यक्तिगत संबंधों से उस समिट में देश के ही नहीं, बल्कि विदेश के भी कई प्रतिष्ठित उद्योग समूहों ने भाग लिया। यह उन्हीं के प्रयासों का ही परिणाम था कि कई औद्योगिक घरानों ने मप्र में पूंजी निवेश किया। वे मप्र की बेहतर छवि बनाने के लिए प्रयत्नशील रहे।हर बार उनका अतुलनीय सहयोग हमें प्राप्त हुआ। इसे प्रदेशवासी कभी भूल नहीं पाएंगे। असल में वे पूरे मध्य प्रदेश के ब्रांड एम्बेसडर थे। रमेशजी प्रदेश में हर किसी के लिए आसानी से उपलब्ध थे। रियल एस्टेट, सोयाबीन उद्योग, टेक्सटाइल्स, चेंबर ऑफ कॉमर्स और वैश्य समाज, सभी लोगों से उनका जीवंत संवाद बना रहता था।" 'उनके पास समस्याओं के समाधान रहते थे' शिवराज ने आगे कहा, "वह अक्सर लोगों के साथ मेरे पास समस्याओं को लेकर आते थे। किंतु उनकी एक अच्छी बात यह थी कि वह समस्याओं के साथ समाधान और सुझाव भी लेकर आते थे।वे सरकार की सीमाओं को समझते थे। जिन लोगों के साथ मांग और समस्याओं को लेकर आते थे, वे उनसे कहते थे कि हमें राज्य के हितों व राजस्व का भी ध्यान रखना है। हम सभी को मिलकर सरकार का सहयोग भी करना है। उनकी यह बात मुझे बहुत ही अच्छी लगती थी।"  "उन्होंने पूरे देश में दैनिक भास्कर को आगे बढ़ाया। यह सिर्फ भास्कर समूह या एक कंपनी का ही प्रसार नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में मप्र के वर्चस्व का प्रसार था। दैनिक भास्कर आगे बढ़ा तो प्रदेश का नाम भी बढ़ा। हमें सदैव गर्व रहा कि मप्र का एक उद्योगपति इतना सफल हुआ। मुझे याद है कि दैनिक भास्कर पुराने भोपाल से निकलता था। वहां से प्रगति करते हुए वह आज सिर्फ भारत का ही नहीं, विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय अखबार बन गया है।" "दैनिक भास्कर की सफलता के शिखर पर पहुंचने की यह यात्रा रमेशजी के अथक परिश्रम, बुद्धिमत्ता एवं दूरदर्शिता का ही परिणाम है। दैनिक भास्कर आज अपनी निष्पक्ष लेखनी के लिए स्थापित हो चुका है। पत्रकारिता में नए प्रतिमान छूने के साथ ही रमेशजी हमेशा सामाजिक सरोकारों के लिए संवेदनशील भी रहे। पानी बचाने के अभियान में उनके मार्गदर्शन में भास्कर ने लोगों में जागृति लाने और उनके व्यवहार परिवर्तन में अतुलनीय सहयोग दिया।चाहे सूखे रंगों की होली हो या सिंहस्थ में वैश्य महासभा के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यस्था, ये पुण्य कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। एक बड़े पत्र समूह की बागडोर संभालने की महती जिम्मेदारी के साथ ही वे सामाजिक एकता और समरसता के लिए हमेशा कार्यरत रहे। उनकी कोशिश होती थी कि सभी धर्मों और वर्गों के लोग मिल-जुलकर रहें। उनके होली-मिलन और ईद-मिलन जैसे कार्यक्रम समाज को यही संदेश देते रहे। यह उनका ही निरंतर योगदान रहा, जिससे राजधानी का भोपाल उत्सव मेला प्रदेश की पहचान बन गया।" मोदी-सोनिया ने दी श्रद्धांजलि नरेंद्र मोदी ने कहा, "मीडिया जगत में अपने योगदान की वजह से रमेशजी हमेशा याद किए जाएंगे।सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "मीडिया और समाजसेवा के क्षेत्र में रमेशजी का योगदान सराहनीय है। उनके जाने से रिक्त हुई जगह भरने में समय लगेगा।लोकसभा स्पीकर ने सुमित्रा महाजन ने कहा, "मीडिया के मॉडर्नाइजेशन के लिए रमेशजी याद किए जाएंगे। वे मीडिया ही नहीं, सामाजिक कार्यों में भी सदा आगे रहते थे।मोरारी बापू ने कहा, "परमात्मा के निर्णय को स्वीकारना ही पड़ता है। चैत्र नवरात्रि में उन्होंने पूरी रामकथा सुनी। प्रसन्नता के साथ उन्होंने कथा की पूर्णाहुति की और खुद का जीवन रामायण को अर्पण कर गए। इस निर्वाण को मेरा प्रणाम और श्रद्धांजलि।आचार्य महाश्रमण ने कहा, "ज्ञात हुआ कि श्री रमेशजी का देहावसान हो गया। इस समय उनके सभी पारिवारिक व संबंधीजन धैर्य और मनोबल का परिचय दें। आध्यात्मिक मंगलकामना।"    

Kolar News

Kolar News 13 April 2017

भास्कर समूह के चेयरमेन रमेशचंद्र अग्रवाल का अहमदाबाद में आज सुबह 11 बजे हृदयाघात से  निधन हो गया। वे 73  वर्ष के थे। श्री अग्रवाल अहमदाबाद से एक फ्लाइट में जा रहे थे जब उन्हें हार्ट अटैक हुआ। उनके पार्थिक शरीर को आज शाम भोपाल लाया गया । श्री अग्रवाल का अंतिम संस्कार गुरूवार को भोपाल में किया जाएगा। एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश सरकार के जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ,राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।  रमेशचंद्र अग्रवाल के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदना प्रकट की। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, 'भास्कर समूह के चेयरमैन रमेश अग्रवाल जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। वह संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय हेतु याद किये जायेंगे।' श्री अग्रवाल ने भोपाल विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान डिग्री प्राप्त की थी है। उन्हें पत्रकारिता में राजीव गांधी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 2003, 2006 और 2007 में इंडिया टुडे द्वारा उन्हें भारत के 50 सबसे शक्तिशाली लोगों में शामिल किया गया था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दैनिक भास्कर समूह के अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय श्री अग्रवाल पत्रकारिता के उदात्त सिद्धांतों और मूल्यों से जुड़े थे। उन्होंने हिन्दी पत्रकारिता को समृद्ध बनाने में अमूल्य योगदान दिया है। श्री चौहान ने कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ वे सामाजिक मुद्दों में गहरी रूचि लेते थे और एक प्रतिबद्ध समाज सेवक के रूप में उन्होंने कई प्रकल्प सफलतापूर्वक संपादित किये। इसके अलावा स्वर्गीय श्री रमेश जी आध्यात्मिक व्यक्ति थे और धर्म-संस्कृति के काम को तन-मन से पूरा करते थे। उनके निधन से प्रदेश ने एक कर्मठ पत्रकार, समाजसेवक और साधक को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकमग्न परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Kolar News

Kolar News 12 April 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शराब के अवैध विक्रय के प्रकरणों में कठोरतम कार्रवाई की जाये। इसे सख्ती से रोकने के लिये और अधिक कठोर दांडिक प्रावधान भी किये जा सकते हैं। श्री चौहान आज समाधान ऑनलाईन के दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी की ओर अग्रसर है। नर्मदा तट के किनारों पर स्थित शराब की दुकाने बंद हो गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग, रिहायशी इलाकों, धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों के निकट शराब की दुकानें और जिनसे नागरिकों को दिक्कत हो रही है, उन्हें स्थानांतरित करें। इसमें किसी प्रकार की हीला-हवाली नहीं होनी चाहिये। अधिकारी राजस्व के लिए शराब दुकानों के संचालन की मानसिकता को बदलें। सरकार जनता की है। शराब विक्रेताओं की नहीं। महिलाओं की इज्जत और जिन्दगी से बढ़कर कुछ नहीं है। सामान्यत: देखा गया है कि छेड़-छाड़ आदि की अपराधिक गतिविधियों के मूल में शराब होती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को दिक्कत हो ऐसी दुकानें यदि स्थानांतरित नहीं हो सकती हैं तो उन्हें वैधानिक तरीके से बंद करने की कार्रवाई की जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टरों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि बुन्देलखंड पैकेज में निर्मित कोई भी नल-जल योजना बंद नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आगामी एक मई से प्रदेश में पॉलीथिन थैली का उपयोग बंद हो जायेगा। जनजागृति और पॉलीथिन थैलियों के विकल्प के रूप में कागज और कपड़े की थैलियों की उपलब्धता की अग्रिम कार्रवाई करें। उन्होंने नरवाई की आगजनी में व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस विषय में किसानों को जागृत करें। ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने कहा कि ग्रामोदय अभियान के दौरान 17 अप्रैल को प्रदेश की सभी पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायें। मुख्यमंत्री स्वयं किसी एक ग्राम की सभा में शामिल होंगे। ग्राम सभा को संबोधित करेंगे, जिसका सभी जगह प्रसारण होगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में एक मई को आदि शंकराचार्य जयंती समारोह आयोजित होंगे। श्री चौहान ने समाधान ऑनलाइन के दौरान ग्यारह आवेदकों की समस्याओं का समाधान करवाया। रीवा जिले की छात्रा कुमारी अनूपा सिंह बागरी को पाँचवें-छठवें सेमेस्टर की अंकसूची में विलंब के प्रकरण में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के अधिकारियों के विरूद्ध दीर्घशास्ति अधिरोपित करने के निर्देश दिये। श्री राजेन्द्र सिंह के प्रकरण में मुख्यमंत्री को भू-अभिलेख की नकल एक माह में उपलब्ध करवाने की जानकारी कलेक्टर द्वारा दी गई। उज्जैन की श्रीमती लीलाबाई के खेत पर जाने के मार्ग पर अतिक्रमण के प्रकरण में श्री चौहान ने संभागायुक्त को जाँच कर कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने मंडला जिले के श्री घनश्याम कुड़ापे की समिति को माध्यमिक शिक्षा मंडल में जमा 25 हजार की राशि मिलने में विलंब के कारणों का परीक्षण करने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने के निर्देश दिये। भोपाल के श्री उमाशंकर रघुनंदन मिश्रा के सिक्योरिटी सर्विसेज लायसेंस आवेदन निरस्ती मामले में शासन को आवेदन करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री को बताया गया कि सतना की दिव्यांग श्रीमती रोशनी सिंह को विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि 50 हजार के भुगतान में विलंब के लिए दोषी सहायक ग्रेड-तीन बृजबिहारी शुक्ला को निलंबित और अरूणेश पाण्डेय और उप संचालक सामाजिक न्याय की दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने की कार्रवाई की गई है। गुना के श्री मांगीलाल धाकड़ को पिता की मृत्यु पर जनश्री बीमा योजना के तहत 30 हजार रुपये की बीमा राशि भुगतान में विलम्ब के प्रकरण में बताया गया कि कोटा जिले से मृत्यु प्रमाण नहीं मिल पाने से विलम्ब हुआ है। होशंगाबाद के श्री केसरी दायमा को इंदिरा आवास की द्वितीय किश्त राशि 35 हजार का भुगतान प्राप्त हो गया है। रायसेन जिले के बबलू के कूप निर्माण का भुगतान एफ.टी.ओ. द्वारा करवा दिया गया है। सीहोर के श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर को प्याज विक्रय की राशि त्रुटिवश दूसरे के खाते में जमा होने के कारण विलम्ब होने पर आवेदक को ब्याज सहित 23 हजार 70 रुपये का भुगतान करने की जानकारी दी गई। बताया गया कि टीकमगढ़ के श्री शिवरानारायण राजपूत के ग्राम पंचायत भानपुरा में स्पाट जलप्रदाय की कार्रवाई प्रगतिरत है। कार्यक्रम में श्री चौहान ने जिलों में संचालित वृहद निर्माण परियोजनाओं, चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल, पॉलिटेक्निक कॉलेज लटेरी, जिला विदिशा, पॉलिटेक्निक कॉलेज, बरेली, जिला रायसेन, 350 बिस्तर अस्पताल भवन विदिशा, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना- पश्चिम क्षेत्र, बमीठा-सतना रोड, सीधी-सिंगरौली रोड, मिंटो हॉल एवं कन्वेंशन सेंटर उन्नयन कार्य भोपाल, वल्लभ भवन एक्सटेंशन, भोपाल और जल संसाधन के मोहनपुरा मेजर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। कार्य-स्थल के चित्र भी देखे।      

Kolar News

Kolar News 11 April 2017

महापौर आलोक शर्मा के नेतृत्व में आज राजधानी स्थित उनके शासकीय निवास 74 बंगले में शहरवासियों की समस्याएं सुनने के लिए चौपाल लगाई गई। यह चौपाल सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी, जो दोपहर एक बजे तक चली। चौपाल में शहरवासी अपनी शिकायतें और सुविधाओं के लिए धन्यवाद देने पहुंचे। दोपहर तक सवा सौ से अधिक शिकायतें भोपाल की चौपाल में पहुंची। अधिकांश शिकायतें अवैध कॉलोनियों में विकास, पेयजल, पेयजल कनेक्शन, नाला सफाई, पार्क, जर्जर सड़क और अतिक्रमण हटाने को लेकर की गर्इं।   वार्ड 61 मायाधाम कॉलोनी के एक दर्जन से अधिक रहवासियों ने चौपाल में बताया कि उनकी कॉलोनी के पास से निकलने वाला नाले में बहुत गंदगी है। बदबू और मच्छरों के कारण पूरी कॉलोनी परेशान है। इस पर महापौर शर्मा ने तुरंत एलाउंस किया कि नाला गैंग को तुरंत मायाधाम कॉलोनी के लिए रवाना करें। शाम पांच बजे तक नाले में सफाई हो जानी चाहिए। यही नहीं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि काम पूरा होने के बाद रहवासियों के फोन से ही मुझे संपर्क कराना, ताकि वो बता सकें कि काम पूरा हो गया। शहर के सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर महापौर के पास पहुंचे। उन्होंने महापौर से कहा कि हम अधिकारियों के पास शिकायत कर परेशान हो चुके हैं। फिर भी हमारे काम पूरे नहीं हो रहे हैं। मजबूरी में हमें आपके पास आना पड़ा। अब आप हमारी समस्याएं हल करें। वार्ड 56 साकेत नगर से सुमन, नेहा, किरण, कल्पना, वनीता, चंद्रा और गीता महापौर से मिलने आई। उन्होंने पार्क में सूखने वाले पौधों को बचाने के लिए गुहार लगाई। महापौर ने तुरंत पानी का कनेक्शन देने का आश्वासन दिया। महापौर आलोक शर्मा जनता ने मुझे जनप्रतिनिधि बनाकर सेवा का मौका दिया है। इस कारण चौपाल लगाकर सीधे जनता से संवाद कर रहा हूं। अवैध कॉलोनियां, सड़क, पानी, नाला सफाई, अतिक्रमण की शिकायतें आ रही हैं। इन्हें तत्काल निपटाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।      

Kolar News

Kolar News 10 April 2017

जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज पाक्षिक पत्रिका 'नवलोक भारत', भोपाल द्वारा आयोजित वैचारिक संगोष्ठी प्रचंड जनोदश: चुनौतियाँ और संभावनाएँ में हिस्सा लिया। मंत्री डॉ. मिश्र ने भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता की। जनसंपर्क मंत्री ने संगोष्ठी में आए अतिथि वक्ताओं श्री सुधांशु त्रिवेदी और सुश्री शाज़िया इल्मी का मध्यप्रदेश आगमन पर स्वागत किया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता श्री सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राजनैतिक दल को प्राप्त प्रचंड बहुमत अधिक अपेक्षाओं को साथ लाता है। उन्होंने कहा कि अपेक्षाओं के ज्वार और उत्तरदायित्वों के भार का संगम हाल ही में उत्तरप्रदेश विधानसभा के चुनाव परिणामों में देखने को मिला है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में विकास का नया युग प्रारंभ होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व का यह नैतिक प्रभाव ही है कि उनके स्वच्छता अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के आव्हान को जनता ने अंगीकार्य किया। श्री त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की नेतृत्व क्षमता से विश्व के कई राष्ट्र प्रभावित हुए हैं। विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय एकता समिति मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष श्री रमेश शर्मा ने किया। संगोष्ठी को दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के प्रमुख श्री रमेशचंद्र अग्रवाल और सुश्री शाजिया इल्मी,  ने भी सम्बोधित किया। सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग ने प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत किया। संचालन श्री विवेक सारंग ने किया। पत्रिका के संस्थापक संपादक वरिष्ठ राजनेता श्री कैलाश सारंग ने कहा कि पत्रिका द्वारा ऐसी विचार संगोष्ठियों का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति-चिन्ह किए गए। कार्यक्रम में श्री राजीव मोहन गुप्त प्रधान संपादक दैनिक जागरण, श्री राजेन्द्र शर्मा प्रधान संपादक दैनिक स्वदेश, श्री भरत पटेल प्रधान संपादक दैनिक सांध्य प्रकाश, वरिष्ठ साहित्यकार श्री बटुक चतुर्वेदी के साथ ही राजधानी के अनेक वरिष्ठ पत्रकार, जन-प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन उपस्थित थे। शुरूआत सुश्री उपासना सारंग के वन्दे-मातरम् गायन से हुई।  

Kolar News

Kolar News 9 April 2017

भोपाल मास्टर प्लान-2031 का नया मसौदा लगभग तैयार है, लेकिन आपत्तियों के कारण अभी तक प्रस्तुत नहीं किया जा सका।  टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि   मास्टर प्लान के चौथी बार बने ड्राफ्ट को  फायनल कर दिया गया है। लेकिन इसके आने से पहले ही लगातार बदलाव और संशोधनों का असर है कि इसको अभी तक जारी नहीं किया जा सका है।अब यह प्लान 15 अप्रैल तक आ सकता है।  जनवरी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश जारी किए थे कि 30 मार्च तक इसको प्रकाशित किया जाए लेकिन उसके बाद भी यह फायनल नहीं हो पाया।  इसमें दिक्कत खेती की जमीन की सामने आयी है। शहर के आसपास खेती की जमीन को आवासीय करने से यह खत्म होने की कगार पर पहुंच गयी है लेकिन इसकी आबादी का प्रैशर नहीं बढ़ने से यह भी असफल हो सकती है। नए मास्टर प्लान में भी फ्लोर एरिया रेशो (एफएआर) में बदलाव की संभावना नहीं है।  

Kolar News

Kolar News 8 April 2017

  कोलार में वैसे तो समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या पानी की है। पानी को लेकर रहवासी सालभर से परेशान हैं। अब गर्मी बढ़ने के साथ ही कोलार में पानी के लिए  मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि यहां टैंकरों के लिए वेटिंग लग रही है। नगर निगम के पास पानी के टैंकर कम होने की वजह से इसका फायदा प्रायवेट टैंकर संचालक उठा रहे हैं। हालत यह है कि मनमाने दाम पर यह प्रायवेट टैंकर संचालक पैसा वसूल कर रहे हैं। कोलार में पानी को लेकर मशक्कत शुरू हो गई है। आलम यह है कि नगर निगम के पास टैंकरों की संख्या कम होने से प्रायवेट टैंकर संचालक चांदी काट रहे हैं। तीन दिन पहले टैंकरों की बुकिंग की जा रही है, इसके बावजूद वेटिंग बनी हुई है। इसके अलावा पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रायवेट टैंकर के दाम 500 से 700 रुपए तक पहुंच गए हैं। ऐसे में लोगों को पानी खरीदना खासा महंगा पड़ रहा है। गौरतलब है इस समय क्षेत्र में करीब 100 टैंकर दौड़ रहे हैं।  ज्ञात हो कि शहर में एक मात्र कोलार ऐसा इलाका है जहां पानी को लेकर सालभर लोग अपना पसीना बहाते हैं। गर्मी के सीजन में पानी की खपत बढ़ जाती है। इसके बाद भी पर्याप्त पानी लोगों तक मुहैया करवाने में ननि नाकाम रहा है। पिछले साल भी पानी के टैंकर बढ़ाए गए थे, किंतु वह भी संख्या के आधार पर कम थे। इस बार न तो टैंकर बढ़ाए गए और न ही झुग्गीबस्तियों में टंकियां बढ़ार्इं गर्इं। केरवा डेम परियोजना के तहत क्षेत्र में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछ सकी है। जबकि जनप्रतिनिधियों द्वारा जल्द पानी देने का दावा किया जा रहा है। काम इसी रफ्तार से जारी रहा तो एक साल ओर बीत जाएगा, तब मिल सकेगा पानी। विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है  बांसखेड़ी, ललिता नगर, गेंहूखेड़ा, चीचली बैरागढ़, सर्वधर्म ए, बी सी सेक्टर, दामखेड़ा समेत अन्य ईलाकों में पानी की किल्लत साफ देखी जा सकती है। लोगों तक जल्द पानी पहुंचेगा, पाइप लाइन बिछने लगी है।  

Kolar News

Kolar News 7 April 2017

  मप्र भोज मुक्त विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षाएं 2 मई से शुरू होंगी। लेकिन अब तक छात्रों को अध्ययन सामग्री नहीं मिल पाई है। इस कारण छात्रों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अध्ययन सामग्री के लिए छात्र विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन यहां से भी उन्हें निराश ही लौटना पड़ रहा है। परीक्षा के लिए अब एक महीने से भी कम समय बचा हुआ है। ऐसे में छात्रों को पढ़ने के लिए सामग्री नहीं मिलने से वे परीक्षा की तैयारी न होने के कारण दिक्कत में है। जानकारी के मुताबिक भोज विवि के स्टडी सेंटर पर हिंदी ग्रंथ अकादमी से उपलब्ध होता है। यहीं से सामग्री मिलने में देरी हुई। विवि के कुलपति डॉ.आरआर कन्हेरे ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व पाठ्य सामग्री भेजी जा चुकी है। हो सकता है कि कुछ छात्रों को यह मिल नहीं पाई हो। कई छात्रों के पास पहले से भी पाठ्य सामग्री थी। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को सामग्री नहीं मिली है वे स्टडी सेंटर पर जाकर इसे प्राप्त कर सकते हैं।  

Kolar News

Kolar News 6 April 2017

  एक अप्रैल से बीएस-3 वाहनों की बिक्री पर रोक से ठीक पहले 30 व 31 मार्च को लोगों ने कम कीमत पर ऐसे वाहन खरीद तो लिए, लेकिन अब 800 से अधिक वाहन रजिस्ट्रेशन के फेर में अटक गए हैं। इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हो पाया है। लोग रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान हैं। वहीं ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने मदद के लिए परिवहन सचिव को पत्र लिखा है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक 31 मार्च तक बेचे गए बीएस-3 वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके लिए डीलर्स को 31 मार्च तक वाहन का बीमा और सभी टैक्स की राशि आरटीओ में जमा करानी थी। जानकारी के मुताबिक 30 मार्च को ही भोपाल में करीब 5000 से अधिक बीएस-3 वाहनों की बिक्री हुई थी। इनमें से 800 से अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हो पाया है। ऑटोमोबाइल डीलर इसके लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट का सर्वर डाउन होना कारण बता रहे हैं। सर्वर डाउन होने के चलते वे रजिस्ट्रेशन की राशि जमा नहीं करा पाए। अशोका गार्डन निवासी आफताब खान ने 30 मार्च को होंडा स्प्लेंडर के लिए पूरा पैसा डीलर के यहां जमा करा दिया, लेकिन अब तक गाड़ी नहीं मिली है। उन्हें बताया गया कि रजिस्ट्रेशन होने पर गाड़ी डिलेवर कर दी जाएगी। वहीं कोलार रोड दानिश कुंज निवासी एसके मिश्रा ने हीरो पैशन प्रो खरीदी थी, उन्हें गाड़ी तो मिल गई, लेकिन रजिस्ट्रेशन अटका हुआ है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पैसे देने और बिल रसीद होने के बाद भी यदि वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं होता है तो इसके लिए ऑटोमोबाइल डीलर जिम्मेदार होंगे। उन्हें ग्राहकों के पैसे लौटाने होंगे। वाहन खरीदने वाले उपभोक्ताओं के पास यदि बिल, रसीद आदि हैं और उनका रजिस्ट्रेशन डीलर की गलती की वजह से नहीं हो पा रहा है तो वे उपभोक्ता फोरम की वेबसाइट ़इ ुुु.कबचसैह.हैब.ैह पर उपलब्ध आवेदन पत्र के प्रारूप को भरकर या टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800-11-4000 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 31 मार्च तक डीलर्स ने जो बीएस-3 वाहन बेचे हैं, उनके टैक्स जमा की रसीद, सेल लेटर व बीमा दिखाकर संबंधित आरटीओ में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। मेरे पास 800 वाहनों के रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई शिकायत नहीं आई है। डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव, परिवहन आयुक्त एआरटीओ भोपाल संजय तिवारी ने बताया डीलर्स ने जो वाहन 30 और 31 मार्च को बेचे हैं, उनका सेल लेटर या बीमा की कापी दिखाकर वाहन का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। लेकिन 1 अप्रैल की स्थिति में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकता है।  ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र चौधरी ने कहा हमने परिवहन सचिव को पत्र लिखा है। हमारा प्रयास है कि सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो जाए। भोपाल के 800 से अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। अभी सरकारी स्तर पर कोई आश्वासन नहीं मिला है।     

Kolar News

Kolar News 5 April 2017

मध्यप्रदेश में 14 अप्रैल से 31 मई तक चार चरण में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान चलेगा और 15 अप्रैल से 2 मई तक कृषि महोत्सव मनाया जायेगा। इसके लिये सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। ग्रामोदय अभियान का शुभारंभ डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती पर उनकी स्मृति को नमन करने के साथ होगा। दूसरा चरण 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा। तीसरा चरण एक से 21 मई और चौथा चरण 22 से 31 मई तक चलेगा। जिलों के प्रभारी मंत्री इस अभियान की शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री  चौहान ने आज मंत्रालय में तैयारियों की समीक्षा करते हुए हर गाँव में जल का कम से कम एक स्त्रोत विकसित करने या जीवित करने पर ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने की रणनीति बनाने के भी निर्देश दिये। ग्राम संसदों का आयोजन अभियान के दौरान ग्राम संसदों का आयोजन किया जायेगा। अधोसंरचना विकास, ग्रामीण विकास की विभिन्न योजना के हितग्राहियों का चयन, अभियान की गतिविधियों की समीक्षा और कार्यवाही प्रतिवेदन पर चर्चा की जायेगी। पिछले साल सफलता से संपन्न ग्रामोदय अभियान में उत्कृष्ट काम करने वाले जिला कलेक्टरों, अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरुस्कृत किया जायेगा। अभियान में राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि, महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य विभागों के सहयोग से गतिविधियाँ क्रियान्वयित की जायेंगी। ग्राम संसदों में कृषि आय को दोगुनी करने की कार्य-योजना पर चर्चा होगी और इसे अंतिम रूप दिया जायेगा। ग्रामीण विकास एवं समृद्धि से जुड़े कार्यक्रमों और योजनाओं में अगले दो वर्ष की कार्य-योजनाएँ बनायी जायेंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर गतिविधियों के लिये नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, ग्राम पंचायत संकुलों का गठन, संभागीय और जनपद स्तर पर प्रशिक्षणों का आयोजन हो चुका है। जिला स्तरीय निगरानी और समीक्षा समितियों का गठन किया गया है। अभियान में गाँवों के स्वच्छता प्लान, जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार, जलाभिषेक कार्यक्रम की तैयारी, गाँवों में गरीबी उन्मूलन की दीनदयाल अंत्योदय योजना जैसे कार्यक्रम, मनरेगा में किये जाने वाले कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का चयन, गाँव को खुले में शौच जाने से मुक्त बनाने का अभियान, ग्रामीण विकास के विभिन्न योजना के नये हितग्राहियों की पहचान करने, महिलाओं का स्वस्थ्य परीक्षण, बच्चों में कुपोषण के प्रति जागरूकता लाने, कृषि ग्राम सभाओं का आयोजन जैसी गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी। कृषि महोत्सव 15 अप्रैल से ग्रामोदय अभियान के शुभारंभ के एक दिन बाद 15 अप्रैल से कृषि महोत्सव की भी शुरूआत हो रही है। पाँच वर्ष में किसानों की आमदनी दोगनी करने, खेती के नये तरीकों की जानकारी देने, माँग के अनुरूप कृषि उपज की बोनी करने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने, जैविक खेती को अपनाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण करने जैसी गतिविधियाँ संचालित की जायेगी। पूरे प्रदेश में 600 से ज्यादा कृषि क्रांति रथ किसानों को जागरूक बनायेंगे। इन रथों के माध्यम से किसानों को खेती की नई तकनीकी की जानकारी और परामर्श दिया जायेगा। सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करवाया जायेगा। कृषि महोत्सव में ग्राम पंचायत, विकासखंड और जिला स्तरीय कार्यक्रमों की श्रंखला बनायी गई है। हर जिले में कृषि मेलों का आयोजन किया जायेगा। कृषि संबंधी और किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिये पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, पशुपालन, सहकारिता, उद्यानिकी, ऊर्जा, आदिम जाति कल्याण विभागों से समन्वय स्थापित किया गया ताकि तत्काल इनकी समस्याओं का समाधान हो सके। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्री राधेश्याम जुलानिया एवं संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 4 April 2017

मध्यप्रदेश में बिजली की दरें बढ़ा दी गई हैं ,जिससे गर्मी में उपभोक्ताओं को एक बड़ा झटका लगा है। आम उपभोक्ता से लेकर किसान तक सब इसका शिकार हुए हैं।  मध्यप्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 2017-18 के लिए बिजली टैरिफ की नई दरें घोषित की है। प्रदेश की तीनों वितरण कंपनियों द्वारा रूपये 32 हजार 073 करोड़ की राजस्व आवश्यकता हेतु याचिका दायर की गई थी एवं टैरिफ के माध्यम से रूपये 4400 करोड की मांग की गई थी। पहली बार ग्रामीण क्षेत्र के अमीटरीकृत कनेक्शनों हेतु टैरिफ में पृथक श्रेणी बनाई गई है, जिससे उन्हें आंकलित खपत के आधार पर दिये जाने वाले देयकों की शिकायतों को समाप्त किया जा सके। अभी वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे अमीटरीकृत कनेक्शन, जिनका संयोजित भार 200 वॉट है, को रूपये 345 का देयक प्रतिमाह जारी हो रहा था, जो अब नई श्रेणी बनने पर रूपये 200 प्रतिमाह हो जावेगा। इसी प्रकार ग्रामीण अमीटरीकृत 200 से 300 वॉट तक के कनेक्शन, को भी रूपये 345 प्रतिमाह के स्थान पर केवल रूपये 300 प्रतिमाह का भुगतान करना होगा।   प्रदेश में 30 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 38 लाख है। 31 यूनिट से 50 यूनिट तक के खपत वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 10 लाख है। नियामक आयोग ने इस श्रेणी के उपभोक्‍ताओं की बिजली की दरों में 6.9 प्रतिशत वृद्धि की है। परन्‍तु राज्‍य शासन ने निर्णय लिया है कि अतिरिक्‍त अनुदान देकर इन 48 लाख उपभोक्‍ताओं पर कोई अतिरिक्‍त भार नहीं पड़ने दिया जाये। इस प्रकार अनुसूचित जाति/जनजाति तथा 50 यूनिट तक बिजली का भुगतान करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं की दरों में कोई वृद्धि नहीं होगी । 50 यूनिट से 300 यूनिट तक की खपत वाले उपभोक्‍ताओं पर 7 से 8 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी। 301 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 5 लाख है पर लगभग 3 प्रतिशत का अतिरिक्त भार आयेगा। राज्‍य शासन ने तीनों विद्युत वितरण कंपनियों में एक समान विद्युत दरें जारी रखने तथा कृषि उपभोक्ताओं को फ्लैट रेट विद्युत प्रदाय जारी रखने की अनुशंसा नियामक आयोग को की थी। टैरिफ आदेश में कृषि पम्पों के लिए विद्युत की दरों में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। राज्‍य शासन ने निर्णय लिया है कि कृषि दरों का कोई अतिरिक्‍त भार किसानों पर न पड़े। फ्लैट रेट योजना जारी रखने के लिये पंप उपभोक्ताओं को पूर्ववत रू. 1400 प्रति हार्सपावर प्रतिवर्ष का भुगतान ही करना होगा। कृषि पम्पों के लिए विद्युत दरों में नियामक आयोग का वृद्धि का कोई भार किसानों पर नहीं पड़ेगा। वर्तमान में राज्य शासन किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के विरूद्ध विद्युत वितरण कंपनियों को लगभग 7500 करोड़ रूपये की सब्सिडी दे रहा है। नये टैरिफ आदेश में कृषि पम्पों के लिए 13 प्रतिशत की टैरिफ वृद्धि के विरूद्ध लगभग 950 करोड़ रूपये की अतिरिक्त सब्सिडी राज्य शासन विद्युत कंपनियों को प्रदान करेगा। इस प्रकार राज्य सरकार का कृषि सब्सिडी भार बढ़कर वर्ष में लगभग 8500 करोड रूपये हो जायेगा तथा वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए जारी नये टैरिफ आदेश से किसानों पर कोई भार नहीं पड़ेगा। उद्योग क्षेत्र की उच्‍च दाब बिजली दरों में लगभग 6.8 प्रतिशत की गई है। परन्‍तु उद्योग को बढ़ावा देने की दृष्टि से निम्‍नलिखित रियायतों का भी प्रावधान किया गया है:- सभी नये उच्च दाब कनेक्शन औद्योगिक, गैर-औद्योगिक, शॉपिंग मॉल एवं पावर इन्टेंशिव उद्योग, जो एच.व्ही.-3 श्रेणी में होंगे, को उनकी पूर्ण खपत पर रूपये 1 प्रति यूनिट या 20 प्रतिशत, जो भी कम हो, की छूट ऊर्जा प्रभारों के लिये अभिलेखित खपत पर दी गई है। एच.व्ही.-3 श्रेणी के सभी उच्च दाब उपभोक्ताओं (औद्योगिक, गैर-औद्योगिक, शॉपिंग मॉल एवं पावर इन्टेंशिव उद्योग) को इन्क्रीमेंटल खपत पर ऊर्जा प्रभार में 10 प्रतिशत की छूट। कैप्टिव विद्युत संयंत्र के उद्योग बिजली वितरण कंपनियों से विद्युत क्रय करने के लिए आकर्षित हों इसके लिए उन्‍हें इन्क्रीमेंटल खपत पर रू. 2 प्रति यूनिट की छूट का प्रावधान किया गया है। यह छूट पांच वर्षों की अवधि के लिये लागू होगी। रेलवे के उच्च दाब कनेक्शनों के लिये भी ऊर्जा प्रभारों में रूपये 2 प्रति यूनिट की छूट 5 वर्ष के लिए प्रदान की गई है। उल्‍लेखनीय है कि विगत वर्ष रेलवे ने वितरण कंपनियों से विद्युत लेना बंद कर दिया जिससे कंपनियों को घाटा उठाना पड़ा। इस छूट से रेलवे को पुन: बिजली देना संभव हो सकेगा ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए निम्‍न प्रावधान किये गये हैं:- उच्च दाब उपभोक्ताओं के लिये विद्युत देयक का ऑनलाईन भुगतान करने पर कुल देयक राशि पर 0.5 प्रतिशत की छूट - अधिकतम राशि रू. 1000 के अंतर्गत। ऑनलाईन भुगतान को बढावा देने के लिए सभी निम्न दाब उपभोक्ताओं को ऑनलाईन भुगतान करने पर 0.5 प्रतिशत की छूट - न्यूनतम राशि रू. 5 तथा अधिकतम राशि रू. 20 के अंतर्गत तक लागू होगी। घरेलू तथा गैर-घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं द्वारा प्री-पेड मीटर लेने पर ऊर्जा प्रभार में दी जाने वाली छूट 5 पैसे प्रति यूनिट से बढ़ाकर 20 पैसे प्रति यूनिट कर दी गई है।    इसके अलावा वृद्धावस्था आवास गृहों, डे-केयर सेंटर, रेसक्यू सेंटर तथा शासन एवं धर्मस्व न्यास द्वारा संचालित अनाथालयों को अब उच्‍च दाब श्रेणी 6.2 में शामिल कर लिया गया है ताकि उन्‍हें सस्‍ती बिजली मिल सके।  

Kolar News

Kolar News 2 April 2017

  हुज़ूर के  विधयाक एवं मध्यप्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा के प्रयास रंग लाते दिख रहे हैं। जल विहीन कोलार इलाके को केरवा डेम से पाइप लाइन के जरिये पानी देने के लिए पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया है।  कोलार इलाके में लोग पानी की बून्द बून्द के लिए मोहताज हैं ऐसे में विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस इलाके को केरवा डेम से पानी देने का प्लान बनाया। आज पार्षद भूपेंद्र माली ने इस पूरे काम का अवलोकन किया। अब निकट भविष्य में पार्षद भूपेंद्र माली के वार्ड 82 के रहवासियो को जल्दी ही पाइप लाइन से पानी   मिलेगा। केरवा का पानी लाने के लिए सर्वधर्म सी सेक्टर राधा कृष्ण मंदिर के पास  नगर निगम अधिकारियों के साथ भूपेंद्र माली ने  दौरा कर पाइप लाइन डालने के कार्य का अवलोकन किया ।  

Kolar News

Kolar News 1 April 2017

  अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले राज्य सरकार आम उपभोक्ता को बिजली बिल में इजाफे का तगड़ा झटका दे सकती है। बिजली कंपनियों द्वारा विद्युत नियामक आयोग को भेजे गए प्रति यूनिट बिल वृद्धि के प्रस्ताव में करीब 11 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के लिए कहा गया है और माना जा रहा है कि पांच से सात फीसदी तक बिजली बिल बढ़ाने को मंजूरी आयोग दे सकता है। विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों द्वारा बिजली के प्रस्तावित दामों में वृद्धि को लेकर दिए गए प्रस्तावों पर सुनवाई के बाद अब तक अपना फैसला सुरक्षित रखा है। अब जबकि नया वित्त वर्ष आज से शुरू हो गया है तो नए टैरिफ लागू करने का आदेश आयोग आज कल में दे सकता है। प्रदेश टुडे की पड़ताल के बाद यह बात सामने आई है कि कंपनियों के 11 प्रतिशत के प्रस्ताव को अमान्य भी किया गया तो पांच से सात फीसदी तक की वृद्धि को मंजूरी मिलेगी। इसकी वजह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। वर्ष 2018 के चुनाव के पहले टैरिफ में वृद्धि नहीं होगी। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि इसी साल पर्याप्त बढ़ोतरी कर ली जाए ताकि अगले साल की भी भरपाई हो सके। इसी कारण कम्पनियों ने 11 प्रतिशत तक का वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। चालू साल के लिए भेजे गए प्रस्तावों में कम्पनियों ने इंडस्ट्री सेक्टर को काफी राहत देने की तैयारी की है। जो नए उद्योग आने वाले हैं, उनके लिए एक रुपए प्रति यूनिट की छूट देने का प्रस्ताव आयोग के पास भेजा गया है। इसी तरह पुराने उद्योगों को बिजली बिल में 50 पैसे प्रति यूनिट की और राहत देने की बात कही गई है। इसके  अलावा बाहर से पावर लेने वाले उद्योगों को 2 रुपए प्रति यूनिट के मान से रियायत दी जा सकती है। इतना ही नहीं उद्योगों को अधिक से अधिक बिजली खपत के लिए भी प्रोत्साहित किया जाने का प्रस्ताव है। इसके तहत अब तक 102 किलोवाट से अधिक की खपत करने वाली लगने वाली पेनाल्टी से उद्योगों को राहत दी जा सकती है। इसके लिए पेनाल्टी की सीमा 115 किलोवाट करने का प्रस्ताव है। सरकार बगैर मीटर लगाए बिजली का उपयोग करने वालों पर भी मेहरबान होने जा रही है। इसकी वजह चुनावी तैयारी है क्योंकि ऐसा उपभोक्ता झुग्गियों, सरकारी जमीन पर काबिज रहता है। बिजली कम्पनियों ने इन्हें अनमीटर्ड कंज्यूमर का दर्जा दिया है। ऐसे अनमीटर्ड कंज्यूमर को शहर में 100 यूनिट और गांव में 75 यूनिट की रियायत के बाद पांच रुपए से अधिक का बिल प्रति यूनिट वसूला जाता है। अब इन्हें भारी राहत दी जा सकती है। उनके बिल में पांच रुपए से अधिक प्रति यूनिट लगने वाले चार्ज को आधा करने का प्रस्ताव है।  

Kolar News

Kolar News 1 April 2017

  मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने भोपाल के कोलार रोड पर बने एडवांस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस को डी - बार करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए कॉलेज डीन को एमसीआई ने नोटिस दिया है। जवाब देने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया गया है।  इस नोटिस में कॉलेज डीन से काउंसिल के मानक पूरे नहीं कर पाने की वजह पूछी गई है। उल्लेखनीय है एमसीआई ने मान्यता के मानक पूरे नहीं होने के कारण  एडवांस मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने से मना कर दिया था। बाद में काॅलेज संचालक की अपील पर ओवरसाइट कमेटी ने उन्हें मान्यता दी थी। इस कमेटी का कार्यकाल मई 2017 में खत्म हो रहा है।  चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के अफसरों ने बताया कि एमसीआई ने एडवांस कॉलेज को सत्र 2017-18 की मान्यता के लिए डी-बार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज में एमबीबीएस की 150 सीटें हैं। इनमें से 127 सीटें स्टेट कोटे की हैं, जिन पर एडमिशन राज्य सरकार की ज्वाइंट नीट यूजी काउंसलिंग से होते हैं। शेष बची 23 सीटें एनआरआई कोटे के तहत आरक्षित हैं।  एडवांस मेडिकल कॉलेज के डी- बार होने का खामियाजा नीट यूजी 2017 से एमबीबीएस में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे 150 स्टूडेंट्स को भरना पड़ेगा। उन्हें कॉलेज की मान्यता नहीं मिलने के कारण मेडिकल में दाखिला नहीं मिल सकेगा। अफसरों ने बताया कि एडवांस कॉलेज के डीन ने एमसीआई से मिले नोटिस का जवाब में मान्यता के लिए दोबारा कॉलेज का एमसीआई टीम से निरीक्षण कराने की तैयारी की है।   

Kolar News

Kolar News 31 March 2017

बापू भोपाल में 11 पौधों का रोपण करेंगे  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज भोपाल में पूज्य मोरारी बापू वाचित श्री रामकथा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने 'मानस में विष्णु पर केंद्रित आत्मिक-तात्विक चिंतन' का श्रवण किया। पूज्य मोरारी बापू ने कहा कि भोपाल से प्रस्थान से पहले वे 11 पौधों का रोपण करेंगे। उन्होंने श्रोताओं का आव्हान किया कि रामनवमी पौध-रोपण कर मनायें। रामनवमी के दिन एक पौधे का रोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 'सर्वजन-हिताय सर्वजन-सुखाय' सूत्र को विस्तारित किया है। उसे सर्वभूत-हिताय, सर्वभूत-सुखाय, सर्वभूत-प्रियाय: कर दिया है। प्रकृति में केवल जन ही नहीं, धरती, नदी, आकाश आदि भी है। सबके हित, सुख की कामना की जानी चाहिए। उनसे प्रेम करना चाहिए। पूज्य मोरारी बापू ने कहा कि नदी का भी व्यक्त्वि है। हमें उसके सुख और हित की चिंता करने के साथ ही उससे प्रेम भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी से भी प्रेम करें। ऐसा पूजा-पाठ और कार्य नहीं करे जिससे नदी प्रदूषित हो। उन्होंने अपील की है कि नर्मदा में शव प्रवाहित नहीं करें। देश और प्रांत को हरा-भरा बनाने में प्रत्येक व्यक्ति योगदान करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नर्मदा तट पर आगामी 2 जुलाई को करोड़ों पौधों का रोपण हो रहा है। मध्यप्रदेश और भोपाल हिन्दुस्तान का हृदय है। इसे अधिक से अधिक हरा-भरा बनाया जाये। रामकथा महोत्सव में पूज्य मोरारी बापू ने 'मानस में विष्णु पर केन्द्रित आत्मिक-तात्विक चिंतन' के दौरान गुरू को ही दशावतार बताया। उन्होंने कहा कि गुरू व्यक्ति नहीं, अस्तित्व है। इसीलिये वह सहानुभूति नहीं, समानभूति वाला बुद्ध पुरुष होता है।  

Kolar News

Kolar News 30 March 2017

  मुख्यमंत्री  चौहान शुभारंभ सत्र में हुए शामिल   मानस मर्मज्ञ मोरारी बापू के श्रीमुख से भोपाल में  श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुभारम्भ सत्र में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पूज्य मोरारी बापू श्री राम कथा के माध्यम से समाज को जीवन और सत्य का मार्ग दिखा रहे हैं। उन्होंने गुरु और शिष्य संवाद का सन्दर्भ देते हुए कहा कि जब अंधकार और निराशा आती है, तो आत्मा का प्रकाश ही साथ देता है। इस अवसर पर समाजसेवी श्री रमेश चंद्र अग्रवाल और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 29 March 2017

दिगज्योति बिल्डर की गड़बड़ी मामले में जिला पंजीयक अधिकारी ने दो टूक कहा कि अब अनाधिकृत रूप से किसी भी बुकिंगकर्ताओं की रजिस्ट्री नहीं की जाएगी। उन्होंने बिल्डर के प्रोजेक्ट की रजिस्ट्री की जांच को आगे बढ़ाते हुए फैसला लिया है कि जब तक बिल्डर रजिस्ट्री आॅफिस में पुराने लोगों की  करवाई गई रजिस्ट्री के  दस्तावेज का सत्यापन नहीं करवाता है तब तक नई रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। जिला पंजीयक अधिकारी ने इस मामले में उपपंजीयक अधिकारी जमील अहमद खान को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अब बिल्डर को दलालों की जगह अधिकारी से रजिस्ट्री की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए हाजिरी देनी पडेगी, बिल्डर अभिषेक सिंह पुरानी रजिस्ट्री का पेपर दिखाने के बाद ही नई रजिस्ट्री करवा सकेगा। दिग ज्योति के बिल्डर अभिषेक सिंह अपने गुर्गे राजेश ढोंगरा को सामने रखकर रजिस्ट्री करवाता आ रहा है। ढोंगरा रजिस्ट्री को आॅनलाइन होने के चलते बाहर टोकन व टाइम स्लॉट ले लेता था, जब बुकिंगकर्ताओं की रजिस्ट्री का टाइम स्लॉट आता था तब उसी दौरान बिल्डर अभीषेक को चोरी छुपे रजिस्ट्रार कार्यालय में दाखिला करवाकर बाकि बुकिंगकर्ताओं की रजिस्ट्री करवा देता था, लेकिन पिछले कुछ महिनों से बिल्डर का यह खेल अधिकारी को समझ में आ गया है इसलिए उनका कहना है कि अब पुरानी रजिस्ट्री के सत्यापन के बाद ही आगे की रजिस्ट्री की जाएगी। अब कोई फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री नहीं करा सकेगा। कोशिश है कि जल्दी ही रजिस्ट्री गड़बड़ी करने वाले बिल्डर और उसके गुर्गे को धर दबोचा जाएगा। इसके लिए जिला पंजीयक स्तर पर जांच चल रही है। जिला पंजीयक अधिकारी का कहना है कि रजिस्ट्री के दौरान उनके फोटो, एड्रेस और नाम आदि सभी डिटेल ली जाएगी। इसके बाद उनके नाम की रजिस्ट्री को उनके फोटो सहित कंप्यूटर पर आॅनलाइन भी मिलाया जाएगा। वास्तविक कीमत ओर रजिस्ट्री में की गई कीमत को परखा जाएगा। यदि आप अपने मकान या फ्लैट की रजिस्ट्री कराने जा रहे,तो वास्तविक प्रोजेक्ट के पेपर्स की पड़ताल जरूर कर ले। ऐसे में जरूरी है कि हम डेवलपर या बिल्डर से उस जमीन की रजिस्ट्री जरूर मांग लें जिस पर यह प्रोजेक्ट बनना है। अधिकतर मामलों में रजिस्ट्री से यह साफ पता चल जाता है कि जमीन पर विवाद तो नहीं है। बैंक केवल उन्ही जमीनों पर लोन देता है जिसपर किसी तरह का कोई विवाद न हो। इसके अलावा बिल्डर के प्रोजेक्ट में कितने टावर, कितने फ्लैट और कितने मंजिल को मंजूरी मिली है यह बात एथोरिटी की ओर से अप्रूव्ड लेआउट मैप भी जरूर देख लें। अक्सर ये बातें बिल्डर बताते नहीं हैं। इसके अलावा आप रजिस्ट्री कराने जा रहे है तो उसके तय कीमत के बारे में पता करे कि बिल्डर ने जितना पैसा लिया है उतने पैसे की रजिस्ट्री की या नहीं। जहां प्रोजेक्ट बन रहा है उस जगह को खुद जाकर विजिट करें। इससे जहां आप एक ओर आपके फ्लैट में इस्तेमाल होने वाले रॉ मैटेरियल को देख पाएंगे, वहीं दूसरी ओर फ्लैट में लिखे सुपर एरिया को अपने फ्लैट का साइज की पुख्ता जानकारी ले। आगे हम दिग ज्योति ओर अन्य बिल्डर द्वारा गढबड़ी किए जाने के मामले एक के बाद एक उठाते रहेगे। जिला प्रशासन की जमीनों की रजिस्ट्री की भी आॅनलाइन टाइम स्लॉट पर निगरानी रहेगी। इसके अलावा जमीन से जुड़े कई तरह के फ्रॉड की जानकारी सहित दस्तावेज विभाग जुटा रहा है। आॅनलाइन होने के बाद फ्लैट वास्तविक कीमत  और बुकिंग की गई कीमत से मिलान किया जाएगा। संबंधित बुकिंगकर्ताओं की पूरी डिटेल कम्प्यूटर पर देखकर निर्णय लेगा कि जमीन के कागज सही हैं या नहीं। इसके अलावा बिल्डर के प्रोजेक्ट ओर बुकिगकर्ताओं के रेकॉर्ड देखा जा सकता है। सलैया स्थित एक्सटेंशन ई-8 प्रोजेक्ट की गड़बड़ी की शिकायत मिली है। जिला पंजीयन कार्यालय में बिल्डर द्वारा फ्लैट खरीददारों को कम दर पर रजिस्ट्री की गई है। जबकि पैसे इससे अधिक लिए गए हैं। इसमें बाजार मूल्य से ज्यादा या कम पर हुई रजिस्ट्रियों की जांच की  जा रही है।  दिग ज्योति के बिल्डर ने लाइफ स्टाइल ब्लू प्रोजेक्ट में बुकिंगकर्ताओं से  फ्लैट के पूरे पैसे लिए हैं,लेकिन रजिस्ट्री कम दर पर की गई  है। उदाहरण के तौर पर यदि 2 बीएचके फ्लैट की कीमत 22 लाख रूपए है तो उनकी रजिस्ट्री 12 लाख रूपए में की गई ओर यदि 3 बीचएचके फ्लैट की कीमत 28 लाख रूपए है तो उसकी रजिस्ट्री करीब 15 लाख में कराई है,इन लोकेशन पर प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त, बैंक लोन लेने ओर बाजार मूल्य से ज्यादा-कम पर रजिस्ट्री की जॉच की जाएगी। विभागीय जॉच में उप पंजीयक  अधिकारी जमील अहमद खान से प्रोजेक्ट की रजिस्ट्री सबंधित जानकारी मांगी है।  

Kolar News

Kolar News 28 March 2017

आगामी 30 मार्च को प्रस्तुत होने वाला नगर निगम का बजट 2017-18 को अंतिम रूप से फाइनल कर प्रकाशन के लिए भिजवा दिया गया है। इस बार का बजट 1500  के करीब आने की उम्मीद है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2016-17 में निगम ने 2100 करोड़ का बजट पेश किया था। इसमें निगम को विभिन्न स्रोतों से 800 करोड़ की आय होना प्रस्तावित किया गया था। अब यह प्लानिंग की जा रही है कि इस बजट में जो काम बचेंगे, उन्हें अगले बजट में शामिल कर दिया जाएगा।  ज्ञात हो कि चालू वित्त वर्ष के बजट की तीन चौथाई घोषणाएं पूरी नहीं हो पाई है।  निगम का बजट होने वाली और मिलने वाली सहायता अनुरूप बनाया जाता था, लेकिन महापौर आलोक शर्मा के निर्देशों के बाद इसे जनता फ्रैंडली बनाया जा रहा है। अब  शहर की वास्तविक आय की जानकारी और जरूरतों को महत्व दिया जा रहा है।   

Kolar News

Kolar News 27 March 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने के जागरूक नागरिक कार्यक्रम के तहत शासकीय विद्यालयों को एलसीडी मय सोलर पेनल वितरण कार्य का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री निवास में किया। रामकृष्ण मिशन, दिल्ली द्वारा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के सहयोग से मूल्यपरक शिक्षा के माड्यूल एलसीडी मय सोलर पेनल शासकीय विद्यालयों को दिये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वेल्लूर मठ में एक सप्ताह के प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यक्ति अनंत शक्तियों का भंडार है। आवश्यकता उन्हें समझकर प्रयास करने की है। उन्होंने रामकृष्ण मिशन द्वारा जागरूक नागरिक कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं के माध्यम से मूल्यपरक शिक्षा में योगदान के लिये मिशन के प्रति आभार ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक शाला राताताल, गुगालिया कोट भोपाल, बकतरा एवं जहाजपुर बुदनी जिला सीहोर के प्रधानाध्यापकों को एलसीडी मय सोलर पेनल भेंट किये। बताया गया कि कार्यक्रम में 123 शालाओं में एलसीडी मय सोलर पेनल का वितरण किया जायेगा। इससे 7 हजार 5 सौ बच्चे मूल्यपरक शिक्षा से लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन दिल्ली के सचिव स्वामी सांता आत्मानंद, स्वामी योगेश्वरानंद, रामकृष्ण मिशन भोपाल की सुश्री महालक्ष्मी नटराजन, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री लोकेश कुमार जाटव, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन क्षेत्रीय कार्यालय के अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री पी.के. ठाकुर, उप महाप्रबंधक श्री ए.के. चौरसिया, माध्यमिक शाला निर्मल मीरा भोपाल के छात्र-छात्राएँ भी मौजूद थे।  

Kolar News

Kolar News 25 March 2017

लेखकों ने शिवराज को भेंट की पुस्तकें    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को आज पत्रकारों ,लेखकों द्वारा मध्यप्रदेश के चहुँमुखी विकास पर आधारित पुस्तकें भेंट की गयी। श्री चौहान ने सराहना करते हुए लेखकों को शुभकामनाएँ दी। मध्यप्रदेश में पिछले एक दशक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति और विकास कार्य एवं इनसे आम जन-मानस के जीवन में आये बदलाव पर आधारित इन पुस्तकों में पत्रकार  सरमन नगेले द्वारा लिखित पुस्तक 'डिजिटल मध्यप्रदेश', डॉ. अनिल सिरवैया द्वारा 'समुदाय और सरकार' पुस्तक एवं 'नॉलेज केलेण्डर' भेंट किया गया। मुख्यमंत्री को सुश्री रूबी सरकार ने 'नारी शक्ति का उदय', सुश्री पूजा सिंह ने 'मिसाल बनी महिलाएँ' एवं  राकेश मालवीय ने 'खेत-खलिहान की पुरवैया' पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को श्री नगेले ने बताया कि डिजिटल मध्यप्रदेश का विमोचन विगत दिवस जापान में किया गया। पुस्तक में मध्यप्रदेश में सूचना तकनीक के विस्तार और इसके प्रयोग से आम-जनता के जीवन में आये बदलाव शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन पुस्तकों का सेट प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेजने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस.के. मिश्रा मौजूद थे।  

Kolar News

Kolar News 24 March 2017

मध्य प्रदेश में 'कबीरा'' ब्रॉण्ड खादी वस्त्रों की माँग और लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में आज हुई परामर्शदात्री समिति की बैठक में सदस्यों ने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड को माँग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने को कहा। विधायक श्रीमती रेखा यादव, श्री संदीप जायसवाल, प्रमुख सचिव श्रीमती वीरा राणा, आयुक्त हाथकरघा श्रीमती जी.व्ही. रश्मि, आयुक्त खादी ग्रामोद्योग श्रीमती रेणू तिवारी, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सिल्क फेडरेशन श्री अनिल श्रीवास्तव और माटी कला बोर्ड के कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रमोहन शर्मा भी उपस्थित थे। समिति ने मंत्री श्री आर्य से प्रत्येक जिला कलेक्टर को पापड़, अचार आदि छोटे कुटीर उद्योगों के लिये गाँव में ही स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षण, ऋण देने और मार्केटिंग व्यवस्था करने के लिये पत्र लिखने का आग्रह किया। समिति ने कहा कि कुटीर उद्योगों के लिये मिलने वाली शासकीय योजनाओं का गाँव-गाँव में बैनर से प्रचार करें। बताया गया कि जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के सभी जिलों, सागर और टीकमगढ़ में मलबरी और टसर रेशम उत्पादन का विस्तार किया जा रहा है। विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि खादी विक्रय दुकानों को भी आधुनिक शो-रूम की तरह आकर्षक बनायें।  

Kolar News

Kolar News 23 March 2017

अब कोलार में घर में मासूम को अकेला पाकर उसी के रिश्तेदार ने छे़ड़खानी कर दी । इस इलाके में अपराधियों पर पुलिस का खौफ ख़त्म हो गया है। मासूम अपने परिजनों के साथ आरोपी रिश्तेदार के पड़ोस में रहती है।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। कोलार पुलिस के अनुसार दामखेड़ा में रहने वाली (11 ) 6 वीं क्लास में पढ़ती है। पीड़िता के माता-पिता की मृत्यु होने के बाद वह अपने ननिहाल में रहती है। उसके घर से थोड़ी ही दूरी पर उसका रिश्तेदार नरेंद्र उर्फ गुल्लू भी परिवार के साथ किराये पर रहता है। सोमवार को छात्रा घर में अकेली थी, तभी उसका रिश्तेदार नरेन्द्र आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता जब इसका विरोध किया, तो आरोपी उसको धमकाने लगा, जब उसने शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपी घर से भाग गया। उसके परिवार के लोगों के घर आने के बाद वह कोलार थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पॉस्को एक्ट के तहत मामला एफआईआर दर्ज कर ली है।  

Kolar News

Kolar News 22 March 2017

चूनाभट्टी इलाके में 9 वीं क्लास की छात्रा के साथ मनचले ने हाथ पकड़कर छेड़खानी कर दी है। घटना के समय छात्रा की मां पीछे से आ रही थी। उसने मौके पर पहुंचकर आरोपी जमकर क्लास ली और फिर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कर कर हिरासत में ले लिया है। चूनाभट्टी पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी छत्रपति शिवाजी नगर में रहती है। वह 9 वीं क्लास की छात्रा है। वह किसी काम से अपने रिश्तेदार के घर गई थी। जहां आरोपी सुशांत पाटिल ने उसका रास्ता रोककर बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान छात्रा की मां भी पीछे से आ गई। उसने आरोपी को बच्ची से छेड़खानी को लेकर जमकर फटकार लगाकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ छेड़खानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।  

Kolar News

Kolar News 21 March 2017

कोलार स्थित एक वाइन शॉप के सामने हो रहे दो गुटों के झगड़े को पुलिस मुक दर्शक बनी देखती रही। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे दो युवकों को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह देख युवक की मां भी मौके पर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। महिला का हंगामा देख पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ दिया। झगड़ा करने वाले भाग गए।  शनिवार देर रात कोलार स्थित एक वाइन शॉप के बाहर देर रात दो गुटों में जमकर झगड़ा हो रहा था। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर तैनात पुलिस खड़े तमाशा देख रही थी। कुछ ही देर में बीच-बचाव करने के लिए मौके पर दो लड़के पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। जैसे ही युवक की मां को जानकारी मिली कि उनके बेटे को पुलिस पकड़कर ले जा रही है, वह भी मौके पर पहुंच गई। बेटे को पुलिस हिरासत में देख महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, बेटे ने भी अपनी बात पुलिस के सामने रखी। इस बीच मौके पर भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल किए। लोगों की भीड़ और महिला के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ दिया। इस बीच पुलिस कर्मचारियों ने वीडियो बना रहे एक अन्य शख्स के साथ बदसलूकी की। युवक गोलू ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मिलकर झगड़ा शांत कराना चाह रहा था, लेकिन पुलिस ने हमको ही हिरासत में लिया। इस बीच झगड़ा करने वाले युवक फरार हो गए।  

Kolar News

Kolar News 19 March 2017

  पटना हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 23वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में आज  शपथ ली। उन्हें प्रदेश के राज्यपाल ओपी कोहली ने राजभवन में शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री जयंत मलैया, रामपाल सिंह, आईएएस एसआर मोहंती, आईपीएस सरबजीत सिंह, राजीव टंडन समेत अन्य अधिकारी और जस्टिस मौजूद थे। जस्टिस गुप्ता पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में 2 जुलाई 2002 को न्यायाधीश बने थे। साल 2016 में वे पटना हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त हुए थे, वहां से उनको मध्य प्रदेश का चीफ जस्टिस बनाया गया है। उन्होंने जस्टिस राजेंद्र मेनन का स्थान लिया है। जस्टिस मेनन  2002 को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। वे 13 मई 2016 से मप्र हाईकोर्ट के कार्य वाहक मुख्य न्यायाधीश थे। वे अब पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह, विधि एवं विधायी मंत्री श्री रामपाल सिंह, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, पशुपालन, मछुआ कल्याण मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य निर्वाचन आयुक्त  आर. परशुराम, सूचना आयुक्त श्री पी.पी तिवारी, पुलिस महानिदेशक  ऋषि कुमार शुक्ला, प्रदेश के न्यायालयों के न्यायाधीश, विधि, प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अभिवक्ता तथा पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  शिवराज सिंह चौहान ने दिया भोज दोपहर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता को भोज पर आमंत्रित किया। जस्टिस गुप्ता दोपहर करीब दो बजे मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ दोपहर का भोजन किया।    

Kolar News

Kolar News 18 March 2017

    आखिरकार ढाई साल के इंतजार के बाद फंदा से कोलार कजलीखेड़ा तक लो फ्लोर बसों का संचालन शुरू हो गया। गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने हरिहर नगर फंदा से हरी झंडी दिखाकर लो फ्लोर बस को कजलीखेड़ा के लिए रवाना किया। बस में यात्रा के दौरान विधायक का जगह-जगह आम जनता ने स्वागत भी किया। बीसीएलएल ने हरिहर नगर फंदा से कोलार के कजलीखेड़ा तक लो फ्लोर बस सेवा शुरू कर दी। फंदा से कजलीखेड़ा तक एसआर-1 बसों का संचालन होगा। स्टॉपेज बढ़ने से कोलार रोड पर आने वाले कजलीखेड़ा, इनायतपुर, थुआंखेड़ा, कालापानी समेत एक दर्जन से ज्यादा गांव की 20 हजार की आबादी को लो फ्लोर बसों की सुविधा मिलेगी। वहीं फंदा इलाके में खजूरी सड़क, धामनिया, बकानिया, तूमड़ा, भैंसाखेड़ी, कोलूखेड़ी, जमुनिया समेत आसपाास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली 25 हजार से ज्यादा आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि कोलार स्थित बैरागढ़ चीचली से चिरायु अस्पताल तक करीब 9 बसें एसआर-1 रूट पर संचालित होती हैं। लोगों की मांग पर कोलार क्षेत्र में बैरागढ़ चीचली से कजलीखेड़ा तक बसों का संचालन शुरू किया है। वहीं चिरायु अस्पताल से फंदा तक बसों का स्टॉपेज बढ़ाया गया है। कार्यक्रम में महापौर आलोक शर्मा नहीं पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक महापौर को बुलाने के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा ने महापौर को बुलाने के लिए कई बार फोन लगाए, लेकिन महापौर ने फोन नहीं उठाया। इससे पहले महापौर व विधायक के बीच एक बार फिर आपसी मतभेद सामने आया है। दरअसल, विधायक व महापौर की पटरी नहीं बैठने से दोनों एक मंच पर कम ही दिखते हैं। फंदा व कजलीखेड़ा हुजूर में आता है, जो विधायक रामेश्वर शर्मा का विधानसभा क्षेत्र है। जिससे महापौर आलोक शर्मा जाने से किनारा ही करते हैं। बताया जाता है कि विधायक भी नहीं चाहते कि उनके क्षेत्र में कोई दूसरा नेता दखल दे।  

Kolar News

Kolar News 17 March 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज के समय में अच्छा प्रशासन देने के लिये तकनीक का उपयोग करना जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ 'मोबाइल एप शिवराजसिंह चौहान'' के लांचिंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सुशासन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है। यह जनता के जुड़ने का सशक्त डिजिटल माध्यम है। इससे कम समय में जनता जुड़ेगी तथा सुझाव और समस्याओं की जानकारी दे सकेगी। इस एप से कार्यक्रमों तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। यह परस्पर संवाद का अच्छा माध्यम बनेगा। इससे जनता की समस्या का समाधान त्वरित समय में होगा। प्रमुख सचिव जनसंपर्क  एस.के.मिश्रा ने एप के संबंध में जानकारी दी। एण्ड्राईड फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर पर शिवराज सिंह चौहान एप्प सर्च कर सकते हैं। इसे सिलेक्ट कर इंस्टॉल बटन दबाये। अगर एप कोई परमिशन माँगता है तो सहमति दें । एप इंस्टॉल होने के बाद अपनी भाषा अंग्रेज़ी या हिंदी का चयन कर सकते हैं। यह एप में मेन्यू सेक्शन में जा कर अलग-अलग जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के समाचार, कार्यक्रम और उनके भाषण के वीडियो देख सकते हैं एवं ऑडियो सुन सकते हैं। साथ ही लेख पढ़ सकते हैं और अपना फ़ीडबेक भी दे सकते हैं। सोशल मीडिया से भी सीधा एप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। बहुत सारे इंटरैक्टिव फ़ीचर्स इस एप में आने वाले दिनों में डाले जाएँगे। इसका आई.ओ.एस. वर्ज़न भी बहुत जल्द उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस मौके पर जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग, महापौर श्री आलोक शर्मा, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान और श्री सुहास भगत उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 17 March 2017

खाद्य-नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण एवं श्रम मंत्री  ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा है कि दूरस्थ और ग्रामीण अंचल में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के ठोस प्रयास किये जायें। कन्ज्यूमर हेल्पलाइन को शुरू किया जाये। मंत्री श्री धुर्वे विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भोपाल हॉट में राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में खाद्य, औषधि प्रशासन, नाप-तौल, तेल और गैस कम्पनी, बैंक और उपभोक्ता क्षेत्र में काम करने वाली विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाओं के स्टॉल में दर्शाई गतिविधियों का हवाला देते हुए श्री धुर्वे ने कहा कि नगरीय के साथ ग्रामीण क्षेत्र पर भी ध्यान देने की जरूरत है। मंत्री श्री धुर्वे ने कहा कि उपभोक्ता मामलों के निराकरण में और तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर आदि नगरीय क्षेत्र में अधिक मामले दर्ज होते हैं। यह नगरीय क्षेत्र में उपभोक्ताओं के जागरूक होने को दिखाता है। कुछ जिलों में मामलों का दर्ज न होना दर्शाता है कि उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में भी संचालित किये जाये। मंत्री श्री धुर्वे ने कहा कि ऐसी स्वैच्छिक संस्थाओं को अनुदान देने में प्राथमिकता दी जाये। प्रमुख सचिव श्री के.सी. गुप्ता ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग 2 से 3 माह के भीतर कंज्यूमर हेल्प लाइन शुरू करवायेगा। हेल्प लाइन के टोल-फ्री नम्बर पर उपभोक्ता शिकायत कर जानकारी भी प्राप्त कर सकेगा। मंत्री श्री धुर्वे ने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभाग और स्वैच्छिक संगठन द्वारा 35 स्टॉल लगाये गये। मध्यप्रदेश वेयर-हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत और मध्यप्रदेश सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री हितेष वाजपेयी ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आयुक्त खाद्य श्री विवेक पोरवाल, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक श्री फैज अहमद किदवई और रजिस्ट्रार राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण श्री अवधेश श्रीवास्तव भी मौजूद थे। यह हुए सम्मानित कार्यक्रम में वर्ष 2016 के लिये राज्य-स्तर पर प्रथम पुरस्कार के लिये विंध्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद सीधी के श्री हरीश मिश्रा को प्रथम, कंज्यूमर एण्ड सिविल राइट्स एसोसिएशन ग्वालियर की श्रीमती ममता सिंह को द्वितीय और आशा स्मिता फाउण्डेशन भोपाल की श्रीमती स्मिता सक्सेना को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता में चयनित 6 छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार दिये गये। उत्कृष्ट स्टॉलों के लिये नाप-तौल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और आशा स्मिता फाउण्डेशन को भी सम्मानित किया गया।    

Kolar News

Kolar News 16 March 2017

यदि आप शहर के किसी हिस्से में खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपको महज एक मिनट में पता चल जाएगा कि कौन-सी लो-फ्लोर बस कितनी देर में आएगी। गंतव्य तक पहुंचने के लिए इसका रूट क्या है और इनमें सबसे करीबी और अच्छा रूट कौन-सा है। यही नहीं, गंतव्य तक का किराया कितना लगेगा। यह सब जानकारी अब 'भोपाल प्लस' एप में जोड़ दी गई है। इसमें यह सेवा रूट प्लानर में मिलेगी। लोगों को बस रूट प्लानर के विकल्प पर क्लिक कर जगह का नाम टाइप करना होगा। इसके बाद सर्च करने के बाद आपके मोबाइल पर लो-फ्लोर बस से संबंधित पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएससीडीसीएल) दूसरे फेज में भोपाल प्लस में नई सुविधाएं जोड़ने जा रहा है। लोक परिवहन सेवा की दिशा में रूट प्लानर का विकल्प पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। ज्ञात हो कि गत सात नवंबर को भोपाल प्लस एप लॉन्च हुआ था। इसमें आधा दर्जन सुविधाएं थीं, अब इनमें इजाफा किया जा रहा है। बीएससीडीसीएल के सीईओ चंद्रमौली शुक्ला का कहना है कि भोपाल प्लस एप में नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जीआईएस पोर्टल व एप भी तैयार हो चुका है। दोनों एक साथ लॉन्च किए जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 15 March 2017

मध्यप्रदेश के ढाई लाख से ज्यादा पेंशनर्स को सातवें वेतनमान के हिसाब से पेंशन देने का फॉर्मूला अब तक सरकार तय नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि पेंशन का नए वेतनमान के हिसाब से निर्धारण करने के लिए छत्तीसगढ़ से सहमति लेनी है। अभी इसका प्रस्ताव ही तैयार नहीं हुआ है। पेंशन बढ़ाए जाने की फाइल भी वित्त विभाग के पास नहीं पहुंची है। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत करने के बाद पत्रकार वार्ता में अधिकारियों-कर्मचारियों की तरह जुलाई से ही पेंशनर्स को सातवें वेतनमान के हिसाब से पेंशन देने की घोषणा की है। सूत्रों का कहना है कि सरकार की ओर से वित्त विभाग को अभी इसकी तैयारी करने के निर्देश नहीं मिले हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में पेंशन बढ़ाने को लेकर अभी तक सहमति नहीं बनी है। पहले राज्य की ओर से छत्तीसगढ़ को प्रस्ताव भेजा जाएगा, क्योंकि 26 प्रतिशत बढ़ी हुई पेंशन और एरियर्स का भार उसी पर आएगा। वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सातवें वेतनमान के हिसाब से पेंशनर्स की पेंशन में कितनी वृद्धि होगी, ये दोनों राज्यों की सहमति से तय होगा। कर्मचारियों के वेतन में लगभग 15 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित है। इसमें ग्रेड पे सिस्टम खत्म होगा और 132 प्रतिशत महंगाई भत्ता भी समाहित हो जाएगा। इस हिसाब से देखा जाए तो पेंशन भी दो से तीन हजार रुपए से कम नहीं बढ़ेगी। इसके लिए मूल पेंशन को आधार बनाया जा सकता है। इसमें महंगाई भत्ता मिलाकर पेंशन नए सिरे से तय की जाएगी। पेंशनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गणेशदत्त जोशी का कहना है कि पेंशनर्स के लिए सातवें वेतनमान की घोषणा अभी नहीं हुई है। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा जरूर है लेकिन बजट सत्र चल रहा है, इसे अधिकारिक रूप दिया जाए। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार से बात करके फार्मूला भी तय किया जाए क्योंकि महंगाई भत्ता बढ़ाने में तीन माह का विलंब सहमति नहीं मिलने की वजह से हो गया था।  

Kolar News

Kolar News 14 March 2017

भोपाल में हर साल की तरह होली के दिन सोमवार को होली चल समारोह निकलेगा। यह जुलूस पुराने शहर में दयानंद चौक से प्रारंभ होकर जुमेराती, छोटे भैया कॉर्नर, हनुमानगंज किराना मंडी, मंगलवारा इतवारा, चिंतामन चौक, लखेरापुरा चौक, भवानी चौक, सिंधी मार्केट होते हुए जवाहर चौक जनकपुरी पहुंचकर संपन्न होगा। जुलूस के इन मार्गों पर होने के दौरान भोपाल टॉकीज चौराहा, नादरा बस स्टैंड, भारत टॉकीज तिराहा, रॉयल मार्केट और मोती मस्जिद से आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक को परिवर्तित किया जाएगा। होली के त्योहार को देखते हुए करीब एक हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। शहरभर में पुलिस की टीम ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर चैकिंग अभियान चलाएगी। इस दौरान नशे में वाहन चलाने, तीन सवारी, नाबालिग, बिना हेलमेट और अधिक गति में वाहन चालाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। होली के जश्न में हर साल कई लोग डेम और तालाब पर पहुंचते हैं। नशे और जश्न में होने के कारण यहां हादसों की आशंका रहती है। ऐसे में पुलिस इस बार इन स्थानों पर अभियान चलाकर लोगों को पानी से दूर रहने के लिए जागरुक करेगी।  

Kolar News

Kolar News 12 March 2017

नगर निगम के अगले साल के बजट में शहर में सीवेज और ड्रेनेज नेटवर्क के लिए 1500 करोड़ रुपए की योजना शुरू करने की घोषणा हो सकती है। केंद्र की अमृत योजना के तहत इसकी डीपीआर केंद्र को भेजी गई है। साथ ही बाणगंगा, बाबा नगर, गांधी नगर और जाटखेड़ी में हाउसिंग फॉर ऑल के तहत मकान बनाने का काम भी अगले वित्त वर्ष में शुरू हो जाएगा। अरेरा हिल्स पर पार्क और कोलार की समानांतर पाइप लाइन के काम भी इस बजट में शामिल होंगे।  निगम का 2017-18 का पूरा बजट केंद्र सरकार की अमृत और हाउसिंग फॉर ऑल जैसी योजनाओं के भरोसे होगा। इन दोनों प्रोजेक्ट में मंजूर और प्रस्तावित योजनाओं को बजट में शामिल किया जाएगा। बजट में कोई नया कर नहीं होगा और संपत्ति कर में भी कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही छतों से किराया और होर्डिंग संचालकों पर बकाया जैसी आय नजर नहीं आएंगी।  नगर निगम आयुक्त छवि भारद्वाज ने कहा इस बार हम वास्तविक बजट बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बजट पर अभी बैठकों का दौर चल रहा है। हम प्रस्ताव तैयार कर एमआईसी भेजेंगे। - इस बार बजट 1500 करोड़ के आसपास होगा। इसमें खुद की आय का आंकड़ा 350 करोड़ के आसपास होगा। बजट में उन्हीं घोषणाओं को शामिल किया जाएगा, जो पूरी की जा सकंे। अब तक एचएफए और अमृत के तहत कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं या उनके टेंडर हो चुके हैं। इनमें से जिन पर काम शुरू हो सकता है उन्हें बजट में प्रमुखता से रखा जाएगा।  2100 करोड़ के पिछले बजट में नगर निगम के खुद के केवल 250 करोड़ रुपए थे। करीब 400 करोड़ रुपए जनभागीदारी के नाम पर जनता से वसूले जाने की बात कही गई थी और लगभग 500 करोड़ रुपए लोन था। शेष करीब 1000 करोड़ रुपए अलग-अलग योजनाओं में केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाला अनुदान था।  निगम की जनभागीदारी से निगम की आय लगभग शून्य रही। होर्डिंग संचालकों पर बकाया 150 करोड़ भी निगम नहीं वसूल सका जबकि इसे संभावित आय में दिखाया गया था। छतों को किराए पर देकर 250 करोड़ रुपए कमाई की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

Kolar News

Kolar News 11 March 2017

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री गुप्ता ने किया शुभारंभ   मध्यप्रदेश युवा वैज्ञानिक कांग्रेस में विद्यार्थियों ने 206 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किये। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने दो-दिवसीय युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का शुभारंभ किया। यह कांग्रेस विज्ञान भवन में हो रही है। श्री गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष से पुरस्कारों की संख्या में वृद्धि की जा रही है। अब जिस विषय पर 10 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किये जायेंगे, उनमें से एक को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। जिस विषय पर 10 से 20 तक रिसर्च पेपर प्रस्तुत होंगे, उनमें 2 पुरस्कार और जिनमें 20 से 30 तक रिसर्च पेपर प्रस्तुत किये जायेंगे, उनमें 3 पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रथम पुरस्कार 25, दूसरा 20 और तीसरा 15 हजार रुपये का होगा। श्री गुप्ता ने कहा कि जन-सामान्य के विकास और कल्याण के लिये विज्ञान का विस्तार जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों से रिसर्च पेपर नहीं आये हैं, उन जिलों के विद्यार्थियों को रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की जरूरत के अनुसार रिसर्च को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि विज्ञान कांग्रेस के सहभागियों से फीडबेक भी लिया जाये। फीडबेक के आधार पर सुधार प्रस्तावित करें। श्री गुप्ता ने रिसर्च पेपर की संक्षेपिका का विमोचन भी किया। प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य विज्ञान को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि सवाल उठाने की क्षमता होनी चाहिये, समाधान जरूर मिलेगा। प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रदेश के उद्योगों से संबंधित रिसर्च पर ज्यादा ध्यान दिया जाये। किसी भी प्रयोगशाला में अनुसंधान के लिये आर्थिक सहायता मेपकास्ट के महानिदेशक श्री सी.के. पाटिल ने बताया कि 18 विषय पर 350 से अधिक रिसर्च पेपर आये थे, जिनमें से 206 का चयन वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि युवा वैज्ञानिकों को देश की किसी भी प्रयोगशाला में अनुसंधान के लिये 10 हजार रुपये प्रतिमाह की स्कालरशिप दी जाती है। इसके अलावा आने-जाने का किराया और 5000 रुपये का अनुदान भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि यह 32वीं युवा विज्ञान कांग्रेस है। पिछले साल विभिन्न युवा वैज्ञानिक ने देश की महत्वपूर्ण प्रयोगशालाओं में अनुसंधान किया है।    

Kolar News

Kolar News 10 March 2017

राज्य निर्वाचन आयुक्त परशुराम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये निर्देश   राज्य निर्वाचन आयुक्त  आर. परशुराम ने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी हमेशा 'रिव्यू, रिपेयर एण्ड प्रिपेयर'' सूत्र का पालन करें। श्री परशुराम राज्य निर्वाचन आयोग में अनुसूचित-क्षेत्र में स्थित नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। श्री परशुराम ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र के 53 नगरीय निकाय में आगामी माहों में होने वाले निर्वाचन में पहली बार मल्टी पोस्ट ईव्हीएम का उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता-सूची बनाने में जीआईएस का उपयोग होगा। आधार के माध्यम से मतदाताओं की पहचान की जायेगी। आयोग के एप का अधिकतम उपयोग किया जायेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदाता-सूची बनाते समय लिंगानुपात का विशेष ध्यान रखें। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में छूटना नहीं चाहिये। आयोग द्वारा स्थापित ऑनलाइन सिस्टम का भरपूर उपयोग करें। बैठक में आयुक्त ने 'ऑनलाइन सिस्टम'' से संबंधित पुस्तक और पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान आयोग की प्रतिनिधि फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता-सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें। निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियाँ आयोग के निर्देशानुसार पारदर्शिता से की जाये। बैठक में उप सचिव श्री दीपक सक्सेना ने आईपीएमएस, आईईएमएस और ईव्हीएम के संबंध में जानकारी दी। उप सचिव श्री गिरीश शर्मा ने मतदाता-सूची की तैयारी, ऑनलाइन पंजीकरण, आधार सीडिंग, जीआईएस और आदर्श आचरण संहिता के संबंध में बताया।  

Kolar News

Kolar News 9 March 2017

  महिला दिवस के मौके पर कोलार की सोनल माहेश्वरी को सम्मानित किया गया। सोनल युवा सोशल वर्कर होने के साथ शिक्षाविद हैं।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गोरा जन उत्थान एवं कल्याण समिति द्वारा "महिला विभूतियों का सम्मान 2017" में मुझे बालिका शिक्षा के क्षेत्र मे सराहनीय योगदान हेतु सोनाल को   "समाज सेवा अवार्ड" से सम्मानित किया गया।  सोनल को यह सम्मान एमपी की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अरुणा मोहन राव ने प्रदान किया।  सम्मान के बाद सोनल ने कहा देश और समाज के हित में बालिका शिक्षा बेहद आवश्यक है और में इसके लिए अपनी और से पूरी कोशिश कर रही हूँ। 

Kolar News

Kolar News 8 March 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा के निदेशक वैज्ञानिक  पी. कुन्हीकृष्णन को दूसरे विज्ञान प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया। पुरस्कार म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान भारती द्वारा वर्ष 2016 से दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वैज्ञानिक श्री कुन्हीकृष्णन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में मिली उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। गहराई से देखा जाये तो विज्ञान और आध्यात्म एक ही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सिंहस्थ से पूर्व वैचारिक महाकुंभ का आयोजन करवाया गया था। इसमें विज्ञान और आध्यात्म विषय पर भी चिंतन हुआ था। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक एकता में आदि शंकराचार्य के योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश के ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य के जीवन और दर्शन पर वेदांत संस्थान की स्थापना की जा रही है। नदी संरक्षण के दुनिया के सबसे बड़े जन-आंदोलन नर्मदा सेवा यात्रा की भी जानकारी दी। वैज्ञानिक श्री कुन्हीकृष्णन ने मुख्यमंत्री की सरलता-सहजता की सराहना की। उनको चन्द्रायन 2018 की लांचिंग के अवसर पर उपस्थित होने के लिये आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि श्री कुन्ही कृष्णन इसरो द्वारा 104 उपग्रह प्रक्षेपित कर विश्व कीर्तिमान बनाने वाले मिशन के डायरेक्टर हैं। इस अवसर पर म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री सी.के. पाटिल और विज्ञान भारती के राष्ट्रीय महासचिव श्री जयकुमार सहित अन्य उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 7 March 2017

    अपर आयुक्तों के साथ ही नगर निगम के नगरयंत्रियों और सहायक यंत्रियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। खासबात ये है कि नगरयंत्री संतोष गुप्ता से कई अहम जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। निगम ने स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित कार्यों से मुक्त करते हुए प्रभारी सहायक यंत्री को स्वास्थ्य स्टोर का प्रभार सौंपा गया है। नगर यंत्री गुप्ता पर श्यामला हिल्स फिल्टर प्लांट में चोरी मामले में मिलीभगत के आरोप लगे थे। उनके पास लगभग सभी विभागों के स्टोर का जिम्मा है। नगर निगम प्रशासन ने गड़बड़ियों पर कार्रवाई नहीं की। सिर्फ एक स्टोर की जिम्मेदारी वापस ले ली। वहीं प्रभारी नगरयंत्री ओपी भारद्वाज का कद बढ़ाया गया है, वे वर्तमान कार्यों के साथ-साथ डेयरी विस्थापन, स्लाटर हाउस का काम भी देंखेंगे। वहीं सलूजा हाउसिंग फार आल, बीएसयूपी, रे, अमृत आदि काम देखेंगे। तीन महीने पहले ही नगर यंत्रियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया था। अब फिर से बदलाव किया गया है, इससे काम को समझने में दो तीन का समय लगेगा। तब तक विकास कार्य प्रभावित होंगे। ज्ञात हो कि नगर यंत्री राजीव गोस्वामी को सीएम इंफ्रा के कार्य दिए गए थे, लेकिन वे अब तक पुरानी फाइलें नहीं ढूंढ सके। कई कामों की फाइलें उन्हें नहीं मिलीं।  

Kolar News

Kolar News 6 March 2017

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा तटों पर स्थित गाँव के प्रत्येक घर में शौचालय बनना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नर्मदा को प्रदूषण एवं गंदगी से बचाने के लिए तटों के सभी गाँवों में शौचालय निर्माण की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। श्री चौहान खरगोन के महेश्वर में अहिल्या घाट पर 'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा के पहुँचने के बाद जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान महेश्वर के जय स्तंभ चौराहे से नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल हुए। श्री चौहान ने पुण्य सलिला नर्मदा को मध्यप्रदेश की जीवन रेखा बताया तथा कहा कि नर्मदा हमे जल देकर विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। नर्मदा के जल के कारण ही मध्यप्रदेश की कृषि की विकास की दर लगातार 4 साल से 20 प्रतिशत से उपर है। मध्यप्रदेश कृषि और बिजली उत्पादन के मामले में आत्म-निर्भर है। उन्होंने कहा कि नर्मदा मोक्षदायिनी है। हमने नर्मदा से जल तो लिया लेकिन उसे दिया कुछ नही। नर्मदा नदी में जल बना रहे इसके लिए वृक्षारोपण जरूरी है। श्री चौहान ने भक्तों को संकल्प दिलवाया कि नर्मदा के दोनों तट पर वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल करे, किसान जो फलदार पौधे लगायेंगे उसमें फल आने तक 3 साल की अवधि के लिए मध्यप्रदेश सरकार 20 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर देगी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा नदी के किनारों के घरों के सीवेज के पानी के ट्रीटमेंट के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जायेंगे। नर्मदा को प्रदूषित करने वाली सामग्री नर्मदा में विसर्जित नहीं होने दी जायेगी। प्रत्येक तट पर विसर्जन कुंड बनेंगे। श्री चौहान ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए तटों पर मुक्ति-धाम भी बनाए जायेंगे। तटों पर ही महिलाओं के लिए चेजिंग-रूम की व्यवस्था की जाएगी। आगामी 1 अप्रैल से नर्मदा के दोनों तट पर 5-5 किलोमीटर की शराब की दुकाने बंद होगी। मध्यप्रदेश को धीरे-धीरे नशामुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपने गाँव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आव्हान किया। बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ की बात करते हुए श्री चौहान ने कहा कि सरकारी नौकरी में महिलाओं को प्राथमिकता देने के साथ ही शिक्षक की भर्ती में 50 प्रतिशत और पुलिस में 33 प्रतिशत भर्ती महिलाओं की होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ऐसा कानून भी बनाने की बात कही जिसमें बेटी से दुराचार करने वाले अपराधी को फांसी की सजा मिले। श्री चौहान ने कहा कि 12वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की उच्च पढ़ाई की फीस राज्य सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों को नर्मदा नदी के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प दिलवाया। जन-संवाद को श्री सुभाष पटेल, श्री मुकेश तिवारी, संत भय्यू जी महाराज ने भी संबोधित किया। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा कलश, ध्वज एवं कन्याओं का पूजन किया। साथ ही उन्होंने महेश्वर एवं बड़वाह के 60 गाँव को फ्लोराईड मुक्त जल उपलब्ध करवाने के लिए 69.99 करोड़ की लागत के ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी किया। उन्होंने तट पर माँ नर्मदा की आरती की। महेश्वर घाट पर हुए निमाड़ उत्सव में जन-जातीय एवं लोक नृत्य, सर्व महेश्वर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति तथा सुश्री अलका याज्ञनिक के भजन एवं गीत हुए। जन-संवाद में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत, स्कूल शिक्षा मंत्री कुं. विजय शाह, महिला-बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव, सांसदद्वय श्री सुभाष पटेल एवं श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक सर्वश्री राजकुमार मेव, बालकृष्ण पाटीदार, हितेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व विधायक श्री भूपेंद्र आर्य, आध्यात्मिक संत श्री भय्यू जी महाराज, साध्वी प्रज्ञा भारती, संतगण सर्वश्री शैलेंद्र गिरी, मौनी बाबा, ओमानंद, ईश्वरदास, ज्ञानानंद, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, फिल्म कलाकार श्री मुकेश तिवारी एवं रघुवीर यादव, श्री पासा पटेल उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 5 March 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में  निर्भया आश्रय गृह पहुँचकर निराश्रित बेटी संध्या को आशीर्वाद दिया। संध्या का विवाह डबरा निवासी जयप्रकाश गुप्ता के साथ आज हो रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थिति थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान संध्या की मेहंदी की रस्म में भी शामिल हुए। उन्होंने संध्या के सुखी, स्वस्थ और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिये शुभकामनाएं दी। उन्होंने संस्था को समाज सेवा के इस कार्य के लिये बधाई दी।  

Kolar News

Kolar News 4 March 2017

  हुजूर विधानसभा में विधायक खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। इसी के तहत वार्ड 83 के अंतर्गत ग्राम सलैया में भी खेल मैदान बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण बीडीए द्वारा किया जा रहा है, लेकिन मैदान बनाने के लिए जिस जगह का चयन किया गया है, उस जगह पर विवाद बना हुआ है। इसलिए यह मैदान बनने से पहले ही विवादों के घेरे में आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जहां खेल मैदान में बनना है वहां छोटे-छोटे बच्चे दफन किए जाते हैं, इसलिए गांव के लोग लगातार यहां खेल मैदान का विरोध कर रहे हैं।  ग्रामीणों ने हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा से भी इसकी शिकायत की है। विधायक ने एमआईसी सदस्य भूपेंद्र माली और बीडीए अधिकारियों से कहा कि जहां बच्चों का कब्रस्तान बना है, वहां खेल मैदान न बनाया जाए। ग्रामीणों ने पास के स्कूल में खाली जमीन पड़ी है, वहां मैदान बनाने की बात कही है।   जानकारी के अनुसार बीडीए के अधिकारी जगह का मुआयना करने पहुंचे तो उन्हें गांव के लोगों के गुस्सा के शिकार होना पड़ा। स्थानीय निवासी प्रदीप पाटीदार ने बताया कि गांव के लोगों ने साफतौर पर कहा कि यहां खेल मैदान नहीं बन सकता। यहां वर्षों से छोटे-छोटे बच्चे दफन किए जाते हैं। वहीं चौकीदार सुरमेर सिंह ने बताया कि वह सालों से यहां बच्चों को दफन होते देख रहे हैं, अब कैसे यहां खेल मैदान बनने दें।  इलाके के पार्षद भूपेंद्र माली ने कहा  गांव वालों की शिकायत के आधार पर बीडीए के अधिकारियों के साथ जगह का मुआयना किया था, विधायक ने साफ कहा कि कब्रिस्तान के आस-पास बिल्कुल खेल मैदान नहीं बनेगा। इसलिए उस स्थान को छोड़कर आगे से मैदान बनाया जाएगा।   

Kolar News

Kolar News 3 March 2017

आयुष मंत्री  रूस्तम सिंह ने किया दो दिवसीय क्षारसूत्र कार्यशाला का शुभारंभ   भारत के सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेद महाविद्यालय बनने की दिशा में अग्रसर पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद महाविद्यालय में भविष्य में 14 आयुर्वेद स्नातकोत्तर पाठयक्रम संचालित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। वर्तमान में यहाँ 7 स्नातकोत्तर पाठयक्रम संचालित हैं। दो पाठयक्रम और रिसर्च लेब की स्वीकृति केन्द्र शासन से प्राप्त की जा रही है। आयुष, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने यह जानकारी आज संस्थान में क्षारसूत्र चिकित्सा पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए दी। श्री सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में ऑडिटोरियम और लेब बनाने के लिये भी पर्याप्त राशि दी जायेगी। सांसद श्री आलोक संजर मौजूद थे। कार्यशाला में प्रदेश सहित बीएचयू वाराणसी, जयपुर, एम्स के विषय-विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। श्री सिंह ने आयुर्वेद छात्रों को आयुर्वेद चिकित्सा करने का ही संकल्प लेने का आव्हान करते हुए कहा कि विश्व की प्राचीन विधा आयुर्वेद की शरण में लोग तब जाते और ठीक होते देखे गये हैं, जब उन्हें एलोपैथी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया हो। श्री सिंह ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उन्हें जल्द ही एलोपैथी छात्रों के समान ही शिष्यवृत्ति दिलाने के प्रयास किये जायेंगे। श्री सिंह ने कहा कि कोई साइड इफेक्ट न होने और असाध्य रोगों को जड़ से ठीक करने के कारण आयुर्वेद वैभव लौट रहा है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि निजी आयुर्वेद चिकित्सक एलोपैथी चिकित्सा न करें और अपने ही विषय में पारंगत होकर रोगियों को ठीक करें। प्रमुख सचिव श्रीमती शिखा दुबे ने कहा कि संस्थान में एक मार्च से 4 दिवसीय नि:शुल्क क्षारसूत्र चिकित्सा शिविर चल रहा है। शिविर में प्रदेश सहित दूसरे राज्यों के रोगी भी चिकित्सा लाभ ले रहे हैं। क्षारसूत्र चिकित्सा पद्धति में भगंदर, बवासीर आदि रोगों को समूल नष्ट करने की क्षमता है। संस्थान के प्राचानाचार्य डॉ. उमेश शुक्ला ने बताया कि कार्यशाला में छात्र-छात्राओं और चिकित्सकों को क्षारसूत्र और शल्य क्रिया का प्रशिक्षण दिया जायेगा। संस्थान में इस वर्ष एक लाख 13 हजार रोगियों ने ओपीडी का लाभ उठाया। संस्थान के चिकित्सालय के 95 प्रतिशत बिस्तर पर मरीज रहते हैं। पंचकर्म चिकित्सा संस्थान की पहचान बन चुकी है, जिसका इस वर्ष एक लाख 12 हजार लोगों ने लाभ लिया। अनुसंधान संस्थान का तीन करोड़ की लागत का भवन बन चुका है।  

Kolar News

Kolar News 2 March 2017

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विधान सभा में प्रस्तुत वर्ष 2017-18 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हर दृष्टि से ऐतिहासिक, जनोन्मुखी और किसान हितैषी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि समग्र दृष्टि से यह बजट किसानों के कल्याण और गरीबों के उत्थान का बजट है। नौजवानों के मन में आशा और विश्वास पैदा करने का बजट है। महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण बचाने का बजट है। नदी के संरक्षण का बजट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं फिर चाहे वह स्कूली शिक्षा हो, उच्च शिक्षा या मेडिकल एजुकेशन का क्षेत्र हो। चिकित्सा शिक्षा का बजट 61  प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। स्वास्थ्य सुविधाएँ और ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य का बजट 16 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। विधवा बहनों को चाहे वे गरीब हों या अमीर हों, पेंशन मिलेगी। शासकीय कर्मचारियों को सातवां वेतनमान जुलाई माह से मिलेगा।   श्री चौहान ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए 33 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रावधान किया गया है।  उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण वर्ष के अंतर्गत गरीब वर्गों के कल्याण की कई योजनाएँ लागू की गयी है। प्रतिभाशाली बच्चों की पढ़ाई के लिए पर्याप्त प्रावधान किया गया है। अनुसूचित जाति-जनजातियों की जनसंख्या के अनुपात में बजट बढ़ाया गया है। श्री चौहान ने कहा कि नया बजट मध्यप्रदेश को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने वाला है। अधोसंरचना विकास की दृष्टि से सिंचाई और सड़कों पर पर्याप्त प्रावधान किया गया है। सिंचाई के बजट में 12 प्रतिशत और एनवीडीए के बजट में 28 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम स़ड़क योजना में डामरीकरण करने का फैसला लिया गया है। बिजली की व्यवस्था बेहतर बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। गरीब तबकों के लिये सबके लिये आवास, चिकित्सा और शिक्षा की व्यवस्था की गई है। श्री चौहान ने कहा कि बिना भेदभाव के 85 प्रतिशत अंक लाने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पर सरकार उनकी फीस भरायेगी। यदि मेडिकल कॉलेज प्राइवेट हैं तो उनसे ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने का बांड भरवायेंगे। इस उददेश्य से एक हजार करोड़ का फंड बनाया जा रहा है। इसके लिये बजट में 500 करोड़ की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा के लिये बजट दिया गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिये पर्याप्त प्रावधान है। महिलाओं के स्व-सहायता समूहों के लिये प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में अलग-अलग तीर्थों को जोड़ने का काम किया गया है। सांस्कृतिक दृष्टि से भी यह अनूठा बजट है। शौर्य स्मारक के बाद वीर भारत का निर्माण करने की पहल की गई है। आदि शंकराचार्य की स्मृति में वेदांत पीठ की स्थापना के लिये भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि समग्र रूप से यह ऐतिहासिक बजट है।    

Kolar News

Kolar News 1 March 2017

                 आरोपी और टीआई गौरव बुंदेला के हैं तालुकात  किडजी स्कूल की नाबालिग बच्ची, जिसके साथ स्कूल संचालक अनुतोष प्रताप सिंह द्वारा ज्यादती की गई है, उसके परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कोलार थाने के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर गौरव सिंह बुंदेला के तत्काल तबादले की मांग की है। बच्ची के परिवार के एक सदस्य ने  मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने जानबूझ कर आरोपी अनुतोष प्रताप सिंह की पत्नी को इस मामले में सह-अभियुक्त नहीं बनाया है। बच्ची के परिवार के इस सदस्य ने आरोप लगाया कि आरोपी की पत्नी हिमानी सिंह को इस बात की जानकारी थी कि उसके पति द्वारा बच्ची के साथ ज्यादती की गई है। बजाए बच्ची को पति की ज्यादती से बचाने के, हिमानी सिंह द्वारा लगातार पति को बचाने के लिए सबूतों को नष्ट किया गया है। इसलिए हिमानी सिंह को भी इस मामले में सह-अभियुक्त बनाया जाए। थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला पर आरोपी की मदद करने के गंभीर आरोप लगाते हुए परिवार के इस सदस्य ने यह भी मांग की केे बुंदेला और आरोपी की पत्नी हिमानी सिंह के कॉल डीटेल्स भी इस जांच में शामिल किए जाएं, जिससे यह स्थापित हो सके कि बुंदेला और हिमानी सिंह के बीच इस अपराध की जानकारी आने के बाद कितनी बार बात हुई है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी की पत्नी हिमानी सिंह द्वारा सीसीटीवी फुटेज स्वयं निकालकर पुलिस को देने पर भी बच्ची के परिवार सदस्यों ने साजिश के आरोप लगाए हैं। बच्ची के परिवार के सदस्यों का कहना है कि बुंदेला की सहमति से ही आरोपी की पत्नी हिमानी सिंह द्वारा सीसीटीवी फुटेज में अपनी पति को बचाने के लिए छेड़छाड़ की गई है।

Kolar News

Kolar News 28 February 2017

  अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री ललिता यादव ने की समीक्षा    पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव ने कहा है कि भोपाल हज हाउस के अधूरे निर्माण कार्यों को 15 दिन में पूरा किया जाये। श्रीमती यादव की अध्यक्षता में आज सिंगारचोली स्थित हज हाउस के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। राज्य मंत्री श्रीमती यादव ने कहा कि हज हाउस के निर्माण में जो कमियाँ और त्रुटियाँ हुई हैं उसे समय-सीमा में पूरा किया जाए। श्रीमती यादव ने हज हाउस में दो और लिफ्ट लगाने, दीवारों में पानी के रिसाव को रोकने, हज हाउस परिसर के मुख्य द्वारा निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में म.प्र. राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष श्री इनायत हुसैन कुरैशी तथा राजधानी परियोजना प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।  

Kolar News

Kolar News 27 February 2017

हुज़ूर बचाओ विधायक रामेश्वर शर्मा को पाकिस्तान भगाओ  के नारों के साथ ये आक्रोश  कोलार के सर्वधर्म पुल के पास देखने को मिला। जहाँ हाल ही में विवादित बयान देकर मुश्किल में पड़े हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा की भारत विरोधी टिपण्णी के विरोध में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कोलार में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकरता एवं नागरिकों ने भारत माता की पूजा अर्चना कर, भारत माता की जय - वंदे मातरम के जयकारे लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया और जमकर पकिस्तान मुर्दाबाद- रामेश्वर शर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाये साथ ही पाकिस्तान और रामेश्वर शर्मा के फोटो भी जलाए। कार्यक्रम का नेतृत्त्व कर रहे भोपाल कांग्रेस के युवा नेता राहुल सिंह राठौर ने भारत के प्रधानमंत्री से मांग की, कि बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा की टिप्पणी देशविरोधी हे और उनको तुरन्त पाकिस्तान भेजने का प्रबंध देश के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज करें। और इसमें जो भी खर्चा आएगा वो हम कांग्रेस कार्यकर्ता, कोलार के नागरिक दान एकत्रित कर (इकठ्ठा कर)भारत सरकार के कौष में जमा करने को तैयार हैं। और राज्य सरकार से इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की भी  अपील की । ज्ञात रहे विधायक रामेश्वर शर्मा और विवादों का गहरा नाता है कभी अधिकारी को धमकाते हैं कि मौत से ज़्यादा मुझसे डरो, कभी सर्जिकल स्ट्राइक के प्रमाण मांगने वालों को कहते हैं कि अपने माता-पिता की सुहागरात का वीडियो देखलो जैसे शर्मनाक कार्य करने वाले विधायक की ज़ुबान फिसलना आम बात है लेकिन इस बार , अटक से कटक तक पाकिस्तान का नाम और निशान हो जैसा देश विरोधी बयान देना,   न माफ़ी के काबिल हे। प्रदर्शन में कौशल त्यागी,अखिलेश जैन,विक्की बोरकर,मुजाहिद सिद्दीकी,विक्रम गुर्जर,सनी सक्सेना,धीरेन्द्र प्रताप सिंह,राजवीर कुड़िया,मोनू अहिरवार,राहुल बबेले, अमन यादव सहित भारी संख्या में नागरिक उपस्तिथ रहे।  

Kolar News

Kolar News 26 February 2017

राज्य मंत्री पटवा ने डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर सम्मान से प्रो. दिलीप चक्रवर्ती को किया अलंकृत   एमपी के संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  सुरेन्द्र पटवा ने कहा है कि संस्कृति, पर्यटन और पुरातत्व के क्षेत्र में संरक्षण-संवर्द्धन के कामों से प्रदेश की पूरे देश में अलग पहचान बनी है। श्री पटवा आज राज्य संग्रहालय में डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय सम्मान से प्रो. दिलीप चक्रवर्ती को सम्मानित कर रहे थे। राज्य मंत्री  पटवा ने प्रो. चक्रवर्ती को 2 लाख की राशि एवं प्रशस्ति-पटिट्का से अलंकृत किया। संस्कृति विभाग द्वारा पुरा-सम्पदा के संरक्षण एवं पुरातात्विक संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट प्रतिभा को डा. विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम से 2005-06 से स्थापित राष्ट्रीय सम्मान इसके पहले तक 8 विद्वान को सम्मानित किया जा चुका है। प्रो. चक्रवर्ती को वर्ष 2013-14 के लिए सम्मानित किया गया है। श्री पटवा ने कहा है कि प्रो. दिलीप कुमार चक्रवर्ती ने पुरातत्व एवं इतिहास के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। उनकी लिखी पुस्तकों ने देश- विदेश में ख्याति अर्जित की है। ऐसे उत्कृष्ट प्रतिभा के धनी प्रो. चक्रवर्ती का योगदान महत्वपूर्ण है। राज्य मंत्री श्री पटवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चोहान के कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने संस्कृति,पुरातत्व एवं पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हैं। पुरातत्व के संरक्षण एवं संवर्धन के मामले में प्रदेश ने अलग पहचान बनाई है। श्री पटवा ने डॉ. चक्रवर्ती द्वारा पुरातत्व के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को अतुलनीय बताया। पुरातत्व आयुक्त अनुपम राजन ने डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर सम्मान के बारे में बताते हुए कहा कि श्री वाकणकर मध्यप्रदेश की भूमि के ऐसे पुरातत्वविद् थे जिनकी उपलब्धियों ने न केवल प्रदेश के लिए अपितु देश के पुरातत्व इतिहास में नवीन आयाम जोड़े। डॉ. वाकणकर ही ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने भीम-बैठका की खोज की थी। डॉ. वाकणकर द्वारा भीम बैठका की खोज के कारण मध्यप्रदेश अंतराष्ट्रीय मंच पर जाना जाता है। भीम बैठका विश्व धरोहर में शामिल है। डॉ. वाकणकर ने पुरातत्व एवं इतिहास के क्षेत्र में नवीन खोजें कर परम्परा स्थापित की थीं। इसी परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए देश के विद्धानों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रो. चक्रवर्ती को विगत 50 साल की अवधि में पुरातत्व के क्षेत्र में दिये गये अमूल्य योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित किया गया है। प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव ने प्रशस्ति-पत्र का वाचन किया। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता स्कूली छात्रों को किया पुरस्कृत राज्य मंत्री श्री पटवा एवं राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित प्रो. दिलीप कुमार चक्रवर्ती ने भोपाल के स्कूली छात्र-छात्राओं को राज्य संग्रहालय में प्रदर्शित सामग्री की चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किये। प्रतियोगिता में तीन अलग-अलग ग्रुप में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को क्रमश: 5000, 3000, 2000 और 1000 रूपये की राशि और प्रमाण-पत्र दिये। हाल ही में सम्पन्न प्रतियोगिता में 330 स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वेच्छानुसार पेंटिग तैयार की गई। उप संचालक डॉ.गीता सभरवाल ने आभार माना।  

Kolar News

Kolar News 25 February 2017

बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिये है योजना  प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा-10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों में हीन भावना को दूर करने के लिये अभिनव योजना 'रुक जाना नहीं'' शुरू की गयी है। योजना के जरिये अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को राज्य ओपन स्कूल के माध्यम से बिना साल खराब हुए आगे पढ़ने का मौका दिया जाता है। वर्ष 2016 में बोर्ड परीक्षा में 61 हजार 968 अनुत्तीर्ण विद्यार्थी ओपन स्कूल की परीक्षा देने के बाद उत्तीर्ण हुए। स्कूल शिक्षा विभाग ने यह महसूस किया था कि बोर्ड की परीक्षा में अनुत्तीर्ण के बाद छात्र आत्महत्या जैसे गंभीर कदम भी उठाते हैं। इसे देखते हुए 'रुक जाना नहीं'' योजना शुरू की गयी। बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिये जून-2016 में 'रुक जाना नहीं'' योजना में प्रवेश परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भरवाये गये। कक्षा-10 और 12 के लिये पूर्व पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्न-पत्र तैयार कर राज्य के 51 जिला मुख्यालय पर बनाये गये परीक्षा-केन्द्रों पर परीक्षाएँ हुई। प्रथम चरण की परीक्षा में कक्षा-10 में 96 हजार 306 और कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षा में 77 हजार 176 विद्यार्थी शामिल हुए। कक्षा-12 का परीक्षा परिणाम 28 जुलाई और कक्षा-10वीं का परीक्षा परिणाम 10 अगस्त को घोषित किया गया। इन परीक्षाओं में 36 हजार 915 विद्यार्थी उत्तीर्ण होने में सफल हुए हैं। अब यह छात्र आगे की कक्षाओं में अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। 'रुक जाना नहीं'' योजना का दूसरा चरण वर्ष 2016 में सितम्बर-अक्टूबर में हुआ। दूसरे चरण की परीक्षा में कक्षा-10 और 12वीं में 58 हजार 771 विद्यार्थी शामिल हुए। इन विद्यार्थियों में से 25 हजार 53 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और इन्होंने आगे की कक्षाओं में पढ़ाई जारी खरी। योजना में तीसरा चरण दिसम्बर-2016 में हुआ। कक्षा-10 और 12वीं की परीक्षा में 58 हजार 770 विद्यार्थी शामिल हुए। तीसरे चरण का परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किया जा रहा है। परीक्षा के पहले प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सात दिवस का सम्पर्क कार्यक्रम भी विद्यार्थियों के साथ रखा गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने की समझाइश दी गयी।  

Kolar News

Kolar News 24 February 2017

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा और स्वास्थ्य मंत्री  सिंह ने किया 100 बिस्तर के नये मेटनरनिटी वार्ड का शुभारंभ राजधानी के जयप्रकाश चिकित्सालय में 100 बिस्तर के नवीन मेटरनिटी वार्ड के इजाफे से मातृ-मृत्यु दर कम करने के प्रयासों में निश्चित ही सफलता मिलेगी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह ने यह बात आज जे.पी. हॉस्पिटल में जनसंपर्क एवं जल-संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ नवीन मेटरनिटी वार्ड का शुभारंभ करते हुए कही। श्री सिंह ने कहा कि सघन प्रयासों से प्रदेश में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आयी है, जिसे राष्ट्रीय औसत से नीचे ले जाना है। श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 1962 में 90 बिस्तर से शुरू हुआ यह हॉस्पिटल आज 550 बिस्तर का हो गया है। श्री सिंह ने कहा कि जे.पी. हॉस्पिटल प्रदेश के आदर्श शासकीय हॉस्पिटलों में से एक है, जहाँ प्रतिवर्ष ओपीडी में कम से कम 7 लाख मरीज आते हैं। उन्होंने कहा नवीन मेटरनिटी वार्ड के सफल संचालन में शासन हरसंभव मदद करेगा। मंत्रीद्वय ने नव-निर्मित वार्ड का निरीक्षण भी किया। मध्यप्रदेश के नवाचारों को केन्द्र ने अपनाया कार्यक्रम में मौजूद केन्द्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सचिव श्री सी.के. मिश्रा ने मध्यप्रदेश के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के कई प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनाया गया है। श्री मिश्रा ने कहा कि जे.पी. हॉस्पिटल ने कई अनूठे कार्य किये हैं। यहाँ प्रत्येक वर्ष गुणात्मक सुधार हुआ है। मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने में केन्द्र हरसंभव मदद करेगा। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती गौरी सिंह, आयुक्त श्रीमती पल्लवी जैन गोविल, मिशन संचालक श्री व्ही. किरण गोपाल, कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, संचालक और चिकित्सक उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीणा सिन्हा ने आभार माना।  

Kolar News

Kolar News 23 February 2017

भाजपा सरकार ने राज्य और जन विकास का प्लान तैयार कर लिया है। वर्ष 2017-18 के लिए अनुमानत: दो लाख करोड़ का बजट होगा। राज्य योजना आयोग ने पहली बार एकाउंटिंग (लेखा-जोखा) की जगह साइंटिफिक (वैज्ञानिक) सिस्टम से विकास का प्लान बनाया है। पिछले दो माह से चल रही बजट तैयारी में कई बार फाइनेंस और योजना आयोग आमने-सामने भी आए तो मंत्रियों ने कम बजट मिलने को लेकर केबिनेट में हंगामाई स्थिति बनाई। तीन मंत्रियों के दबाव में अन्तत: वित्त विभाग को बजट बढ़ाना पड़ा है। इस बार राज्य का बजट नये स्वरूप में होगा। नान प्लान और प्लान बजट को एक करने से राज्य योजना आयोग ने सबसे ज्यादा फोकस योजनाओं पर किया है। आयोग ने तय किया है कि राज्य का विकास दक्षिण राज्यों की तर्ज पर होगा। वहीं योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई विदेशी संस्थाओं ने खुलकर कर्ज देने का भरोसा दिया है। यूएनडीपी का कार्यालय भी योजना आयोग के भवन में शुरू हो गया है। योजना बनाने में आईआईएफएम, आईआईटी सहित कई अन्य एकेडमिक सेंटरों के विशेषज्ञों से मदद ली गई है। योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार यूएनडीपी, सीएसआर, यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, यूएनएफपीए सहित अन्य अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं से कर्ज लेगा। ऐसा पहली बार हुआ है जब फाइनेंस के अड़ियल रवैये के कारण कई मंत्रियों को खुलकर विरोध में आना पड़ा है। केबिनेट में आए बजट प्रस्ताव पर लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव गहरा अंसतोष जताया था। अन्तत: पीडब्ल्यूडी को पांच सौ करोड़ और आरडी को करीब एक हजार करोड़ का बजट बढ़ाया गया। राज्य विधानसभा सत्र में आ रहे प्रदेश के बजट में कई नये प्रयोग जोड़े गये हैं। विश्व में पहली बार होगा कि राज्य में युवाओं के लिए हर जिले में खेल मेला आयोजित होंगे और जिला ओलंपिक होंगे। प्लान है कि निराश्रित और नि:शक्तों के लिए जिलेवार सर्वे कार्य कराये जायेंगे तथा जिले में ही योजना बनेगी। कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने डायल 100 का विस्तार होगा। प्रदेश में ड्रोनयुक्त कारें और मोटर साइकिलें होंगी। ऐसी व्यवस्था दुनिया में अपनी तरह की खास रहेगी। सोलर पंप को प्रोत्साहन दिया जायेगा। इसके लिए लोगों को मोटी सब्सीडी देने का भी प्रावधान हो सकता है। सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए रिचार्ज प्लान आएगा। प्रेशर इरीगेशन, माइक्रो और पॉलीट्यूब पद्धति को बढ़ावा मिलेगा। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग प्लान सामने आयेंगे।  

Kolar News

Kolar News 21 February 2017

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी पब्लिक स्कूल जैसी सुविधा मध्यप्रदेश के श्रमिकों के बच्चों को पब्लिक स्कूल जैसी शैक्षणिक सुविधा को नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिये चार श्रमोदय विद्यालय अगले शिक्षण सत्र से शुरू किये जा रहे हैं। यह विद्यालय आवासीय सुविधा के साथ नि:शुल्क भोजन, पुस्तकों सहित नि:शुल्क शिक्षा श्रमिकों के बच्चों को देंगे। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर में तैयार हो रहे इन विद्यालयों में 4480 बच्चों के शिक्षण, आवास और खेलकूद की वैसी ही व्यवस्थाएँ की जा रही हैं, जैसी प्राइवेट पब्लिक स्कूल में रहती है। श्रमोदय विद्यालय भोपाल का भवन परिसर 61 करोड़ 59 लाख, इन्दौर का 49 करोड़ 96 लाख, जबलपुर का 49 करोड़ 84 लाख और इतनी ही लागत से ग्वालियर श्रमोदय विद्यालय भवन परिसर का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत हो चुका है और जल्दी ही इसे पूरा कराया जा रहा है। सभी श्रमोदय विद्यालय केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल(सीबीएसई) से संबद्ध होंगे। इनमें प्रत्येक में 1120 श्रमिकों के बच्चों को हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम से कक्षा 6वीं से 12वीं तक की सभी संकाय की शिक्षा दी जायेगी। श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा होगी जिसमें पंजीकृत श्रमिक के बच्चे शामिल हो सकेंगे। प्रवेश कक्षा 6वीं में दिया जायेगा और कक्षा 6वीं में प्रवेश के पूर्व छात्र को 5वीं परीक्षा पास होना अनिवार्य होगा। श्रमोदय विद्यालय भोपाल से होशंगाबाद और सागर, इंदौर विद्यालय से इन्दौर और उज्जैन, जबलपुर विद्यालय से जबलपुर, रीवा, शहडोल और ग्वालियर श्रमोदय विद्यालय से ग्वालियर और चम्बल में आने वाले जिले संबद्ध रहेंगे। प्रदेश के सभी क्षेत्रों के श्रमिकों के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने को ध्यान में रख चार अलग-अलग क्षेत्र के महानगर में श्रमोदय विद्यालय शुरू किये जा रहे हैं। श्रमोदय विद्यालय का प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य व्यवस्थाओं का संचालन श्रमोदय विद्यालय समिति से नियंत्रित होगा। समिति का सोसायटी रजिस्ट्रीकरण एक्ट में पंजीयन कराया जायेगा। मध्यप्रदेश भवन एवं संन्निर्माण कर्मकार मंडल के अनुसार विद्यालय भवनों का निर्माण 2017-18 में पूरा हो जायेगा। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएँ, फर्नीचर, छात्रावास, प्रयोगशाला के उपकरण, शैक्षणिक और प्रशासनिक स्टाफ आदि को पूरा कर शैक्षणिक सत्र 2018-19 से यह विद्यालय प्रारंभ होंगे। यह पहला अवसर होगा जब नि:शुल्क और पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं के साथ पब्लिक स्कूल की सुविधा राज्य के श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी।

Kolar News

Kolar News 20 February 2017

पुरातत्व आयुक्त अनुपम राजन ने कहा है कि पुरातत्व सामग्री की सुरक्षा में स्थानीय इतिहासकार और पुरातत्व में रूचि रखने वालों का सक्रिय सहयोग लिया जाए। श्री राजन श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय में प्रदेश के जिला पुरातत्व संघों की एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे। श्री राजन ने बताया कि प्रदेश में कलेक्टर की अध्यक्षता में 38 जिलों में संघ पंजीकृत हैं। शेष जिलों में जिला पुरातत्व संघ प्राथमिकता के आधार पर स्थापित करवाये जायेंगे। पुरातत्व संघ के प्रतिनिधियों ने जिले में पुरातत्व सामग्री के संग्रहण और संरक्षण में आने वाली समस्याओं के परिप्रेक्ष्य में उपयोगी सुझाव भी दिये। उल्लेखनीय है कि जिलों में कलेक्टर के अधीन गठित पुरातत्व संघ को अधिक सक्रिय करने के साथ पुरातत्वीय धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन में संघ की सक्रिय भागीदारी तय करने के लिए यह कार्यशाला की गई।

Kolar News

Kolar News 20 February 2017

मध्यप्रदेश में होम स्टे योजना को बढ़ावा देने के लिये मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा सतत् प्रयास किये जा रहे हैं। इस क्रम में यात्रा टी.जी. स्‍टे प्रायवेट लिमिटेड और राज्य पर्यटन विकास निगम के मध्‍य एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें होम स्टे योजना के संबंध में देश-विदेश के पर्यटकों और यात्रियों को मध्‍यप्रदेश में स्थित होम स्‍टे इकाइयों की जानकारी आसानी से सुलभ हो सकेगी। एम.ओ.यू. पर पर्यटन निगम की ओर से महाप्रबंधक (चालन) श्री जैमन मैथ्यू एवं यात्रा टी.जी. स्‍टे की ओर से श्री मनीष बंसल महाप्रबंधक होम स्‍टे ने हस्ताक्षर किए। राज्‍य पर्यटन विकास निगम की अपर प्रबंध संचालक सुश्री तन्‍वी सुन्द्रियाल मौजूद थीं। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा लागू की गई होम स्टे योजना को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। योजना में अभी तक 84 पंजीयन किये जा चुके हैं।  

Kolar News

Kolar News 19 February 2017

पार्षद भूपेंद्र माली आज स्कूल में टीचर की भूमिका में नजर आये। उन्होंने बच्चों से हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने की बात कही।  भूपेंद्र माली ने कहा कि मध्यप्रदेश के  शिवराज सिंह  चौहान  के आवाहन पर हुज़ूर के लोकप्रिय विधायक रामेश्वर जी शर्मा के नेतृत्व मे आज वार्ड 82 बी सेक्टर दामखेड़ा स्थित शासकीय शाला मे मिल बाँचे मध्यप्रदेश अभियान  के अंतर्गत बच्चो के साथ कुछ पल व्यतीत किये एवं ज्ञान सागर के कुछ अंश का आदान प्रदान किया । माली ने कहा कि हम सब मिलकर पढ़े- पढ़ाएँ इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता।   

Kolar News

Kolar News 18 February 2017

  खाद्य-नागरिक आपूति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा रबी विपणन वर्ष 2017-18 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ का भंडारण केन्द्रों पर ही उपार्जन करने का तय किया गया है। शुरूआत में ऐसे उपार्जन केन्द्र जो भण्डारण केन्द्र के नजदीक हैं और जिनके गोडाउन परिसर में शिफ्ट करने पर किसानों को कोई दिक्कत नहीं है, को लिया जायेगा। इस संबंध में उपार्जन केन्द्र और गोडाउन की मेपिंग करने के लिये कलेक्टर्स को कहा गया है। विभाग द्वारा गोदाम स्तर पर इस वर्ष 404 उपार्जन केन्द्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग द्वारा कलेक्टर्स को कहा गया है कि परिवहन व्यय में बचत और गेहूँ की गुणवत्ता में अधिक सुधार करने के उद्देश्य से गोदाम-स्तर पर गेहूँ उपार्जन करने का निर्णय लिया गया है। सभी कलेक्टर अपने जिले में भंडारण की कुल क्षमता और गेहूँ के उपार्जन के लक्ष्य को ध्यान में रख खरीदी केन्द्र से गोदामों की मेपिंग करेंगे। जहाँ पर गोदाम पर खरीदी केन्द्र बनाये जा सकते है वहाँ पर अधिकतम 15 किलोमीटर की परिधि में स्थित समितियों को सम्बद्ध किया जायेगा। भंडारण व्यवस्था के संबंध में स्पष्ट किया गया है कि स्ट्रील सायलो में भी खरीदी केन्द्र स्थापित कर गेहूँ का उपार्जन और भंडारण करवाया जाये। स्टील सायलो में 15 किलोमीटर की परिधि में समितियों से पूर्ण सायलो का भंडारण नहीं हो पाता है तो जिला समिति अन्य समितियों को सम्बद्ध करने के लिये युक्ति संगत प्रस्ताव देगी। कलेक्टर्स को कहा गया है कि गोदाम में खरीदी केन्द्र स्थापित करने के संबंध में प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित शासकीय गोदामों का समूह बनाया जाये और उनकी मेपिंग की जाये। इस व्यवस्था के बाद भी अतिरिक्त भंडारण क्षमता की आवश्यकता है तो निजी गोडाउन जो डब्ल्यू.डी.आर.ए. से पंजीकृत हैं अथवा प्रदेश शासन स्तर से वेयरहाउस लायसेंसधारी गोदाम संचालक से निर्धारित सुविधाओं के परीक्षण के बाद ही खरीदी केन्द्र स्थापित किये जाये। यह स्पष्ट किया गया है कि गोदाम की भंडारण क्षमता 2000 मीट्रिक टन होना चाहिये। गोदाम परिसर में तुलाई-भराई, पैकिंग और वाहन पार्किंग के लिये खाली जगह हो। गोदाम परिसर तक आने-जाने का बारहमासी सड़क होना चाहिये। गोदाम परिसर में अन्य व्यवस्थाओं के साथ कार्यालय कक्ष कम्प्यूटर और इन्टरनेट की सुविधाओं से लैस होना चाहिये, गोदाम में सी.सी.टी.व्ही. कैमरे होना चाहिये। इन तमाम सुविधाओं के होने पर जिला स्तर पर गठित कमेटी ऐसे निजी गोदाम संचालक जो ज्वाईंट वेंचर स्कीम के तहत उपार्जन केन्द्र स्थापित करने की सहमति देता है उस पर विचार किया जायेगा। विभाग द्वारा सभी कलेक्टर को गोदाम स्तर पर खरीदी केन्द्र स्थापित करने का न्यूनतम लक्ष्य दिया गया है। आयुक्त खाद्य श्री फैज अहमद किदवई ने बताया कि वे रबी फसल उपार्जन के लिये की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने संभाग स्तर पर समीक्षा बैठक करेंगे। सभी संभाग के कलेक्टर्स और संबंधित अधिकारियों को बैठक की तारीख बता दी गई है। बैठक में किसानों की पंजीयन की स्थिति, गेहूँ के रकबे की स्थिति, खरीदी केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को करने के संबंध में की गई कार्यवाही उपार्जन केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक तौल काँटे आदि की व्यवस्था की भी समीक्षा होगी। बैठक में गेहूँ के भंडारण और एफएक्यू गुणवत्ता गेहूँ का उपार्जन करने के लिये आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। संभागीय समीक्षा बैठक 25 फरवरी को सागर और 28 फरवरी को जबलपुर कलेक्ट्रेट में होगी। सतना कलेक्ट्रेट में रीवा और शहडोल संभाग की एक मार्च को, ग्वालियर कलेक्ट्रेट सभागार में, ग्वालियर और चम्बर संभाग की बैठक 4 मार्च को होगी। इन्दौर में 7, उज्जैन में 8, भोपाल में 15 और होशंगाबाद कलेक्ट्रेट में 16 मार्च को समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा होगी। राज्य शासन ने भंडारण की नीति जारी कर दी है। इसमें खाद्य निगम द्वारा सीधे उपार्जन केन्द्रों से गोदाम में भंडारण किया जायेगा। प्राथमिकता में यह सबसे पहला क्रम होगा। इसके बाद उपार्जन केन्द्रों और मंडियों से भारतीय खाद्य निगम सीधे गेहूँ प्राप्त करेगा। भारतीय खाद्य निगम द्वारा पीईजी गोदामों को मेपिंग में प्राथमिकता में लेकर इन गोदाम में उपार्जन केन्द्र खोले जाना है। सेन्ट्रल वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा स्वयं के गोदामों की सूची के अनुसार प्राथमिकता तय कर उपार्जन केन्द्र खोले जायेंगे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की आवश्यकता को देखते हुए अधिक उपार्जन वाले जिलों से कम उपार्जन वाले जिलों के लिये कम से कम तीन माह की भंडारण व्यवस्था करने के लिये न्यूनतम दूरी और दर के आधार पर परिवहन योजना तैयार की जायेगी।  

Kolar News

Kolar News 17 February 2017

  मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान उनके बैंक खाते में एक साथ पहुँचे, इसके लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष 'मिशन वन क्लिक'' योजना शुरू की है। योजना में कक्षा-1 से 12 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति पहुँचायी गयी है। मुख्यमंत्री निवास पर 12 जनवरी को हुई विद्यार्थी पंचायत में 'मिशन वन क्लिक'' के माध्यम से 65 लाख छात्र के बैंक खातों में 400 करोड़ की राशि एक साथ ट्रांसफर की गयी है। कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री के डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के लक्ष्य को हासिल किया गया। समेकित छात्रवृत्ति योजना में राज्य सरकार के 8 विभाग की 30 प्रकार की छात्रवृत्ति वितरित की गयी है। मिशन वन क्लिक एनआईसी के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण की जानकारी को समग्र शिक्षा पोर्टल पर डाला गया है। छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण की सभी जानकारी पोर्टल पर पब्लिक डोमेन पर भी उपलब्ध है। छात्र अथवा पालक पोर्टल पर विद्यार्थी की समग्र आई.डी. दर्ज कर छात्रवृत्ति वितरण की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं। देशभर में पहला ऐसा मौका है, जब किसी स्थान पर इतने अधिक विद्यार्थी को एक साथ इतनी बड़ी राशि हस्तांतरित की गयी है। जिन 8 विभाग को मिशन वन क्लिक में शामिल किया गया है, उनमें अनुसूचित-जाति, अनुसूचित-जनजाति, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण, सामाजिक न्याय, घुमक्कड़, अर्द्ध-घुमक्कड़, भवन-सह-निर्माण कर्मकार मण्डल, कृषि मण्डी और सामाजिक न्याय विभाग प्रमुख हैं। मिशन वन क्लिक योजना में इस वर्ष 82 लाख छात्रों को 500 करोड़ की छात्रवृत्ति की स्वीकृति दी गयी है। 400 करोड़ की राशि छात्रों के खाते में पहुँच गयी है। खातों की त्रुटि सुधारने के बाद शेष राशि भी छात्रों को उनके बैंक खातों में शीघ्र पहुँचायी जा रही है।

Kolar News

Kolar News 16 February 2017

  प्रदेश में बाँधों का इतिहास एक हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है। भोजपुर मंदिर के पास 'तालों में ताल भोपाल ताल'' के अवशेष एवं बुंदेलखण्ड में चंदेल राजवंश द्वारा निर्मित 1000 जलाशय, जो कि खजुराहो मंदिरों के समकालीन हैं। यह सब जल-संसाधन विकास के जीवंत प्रमाण हैं। मध्यप्रदेश में सभी शासकीय स्रोत से वर्ष 2018 तक 40 लाख हेक्टेयर और वर्ष 2025 तक सिंचाई क्षमता बढ़ाकर 60 लाख हेक्टेयर किये जाने की महत्वाकांक्षी कार्य-योजना तैयार की गयी है। सिंचाई के अलावा जल-संसाधन विभाग के बाँधों के माध्यम से आसपास के नगरों और गाँव में पेयजल के लिये भी पानी दिया जा रहा है। प्रदेश में अगले 3 वर्ष में सिंचाई परियोजनाओं में 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा। मध्यप्रदेश में वर्ष 2016-17 में 28 लाख 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में जल-संसाधन विभाग की सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से खेतों में सिंचाई की गयी। इस वर्ष रबी सीजन में 26 लाख 39 हजार हेक्टेयर और खरीफ सीजन में 2 लाख 51 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की गयी। सिंचाई प्रबंधन में जन-भागीदारी कानून बनाने वाला मध्यप्रदेश देश का दूसरा प्रदेश प्रदेश में आधुनिक तकनीकी के आधार पर बाँधों के निर्माण का इतिहास भी लगभग 100 वर्ष पुराना है। बालाघाट जिले की ढूटी-वियर, छतरपुर जिले की बरियारपुर पिक-अप वियर उसी अवधि में निर्मित की जाकर आज भी अपनी पूर्ण क्षमता से कार्यरत है। मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश के बाद दूसरा राज्य है, जहाँ सिंचाई प्रबंधन में किसानों की भागीदारी अधिनियम-1999 लागू किया गया है। अधिनियम में कृषक संगठनों को कार्य करने के लिये स्वतंत्र एवं वैधानिक रूप से अधिकृत किया गया है। मध्यप्रदेश जल-स्रोतों के मामले में सम्पन्न राज्य है। राज्य में नर्मदा, चम्बल, बेतवा, केन, सोन, ताप्ती, पेंच, बैनगंगा एवं माही नदियों का उद्गम-स्थल है। प्रदेश में नदियाँ सभी दिशाओं में प्रवाहित होती हैं। राज्य का औसत सतही जल-प्रवाह 75 प्रतिशत निर्भरता पर 81 हजार 500 घन मीटर है। इसमें से 56 हजार 800 मिलियन घन मीटर मध्यप्रदेश को आवंटित है। शेष 24 हजार 700 घन मीटर जल अंतर्राज्यीय समझौते के अंतर्गत पड़ोसी राज्यों को आवंटित है। प्रदेश में भू-गर्भीय जल की मात्रा 34 हजार 500 मिलियन घन मीटर आंकलित है। मध्यप्रदेश में लगभग 155 लाख 25 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। जल-संसाधन विभाग की कुल सिंचाई क्षमता वर्ष 2015-16 में 28 लाख 60 हजार हेक्टेयर थी। प्रदेश में विभाग की 15 वृहद, 85 मध्यम और 4,771 लघु, इस प्रकार 4,871 निर्मित सिंचाई योजनाएँ हैं। प्रदेश में प्रतिवर्ष डेढ़ लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित की जा रही है। प्रदेश को नाबार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और एशियन डेव्हलपमेंट बैंक से आर्थिक सहायता मिल रही है।  

Kolar News

Kolar News 15 February 2017

  कैशलेस और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के सिलसिले में श्रम विभाग द्वारा भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकर के भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से करने की सुविधा उपलब्ध करवायी गयी है। ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से शुरू की गयी भुगतान प्रक्रिया को पायलेट रूप में भोपाल जिले से शुरू किया गया है। अपर मुख्य सचिव श्रम श्री बी.आर. नायडू ने बताया कि गेटवे के माध्यम से फरवरी माह से भोपाल जिले में उपकर का भुगतान ऑनलाइन किया गया है। एक माह बाद मार्च माह से पूरे प्रदेश में उपकर भुगतान की सुविधा ऑनलाइन दी जायेगी। विशेष परिस्थितियों में, जिनमें ऑफलाइन भुगतान किया जाना जरूरी हो, 31 मार्च, 2017 तक ऑफलाइन उपकर संग्रहण भी मान्य किया जायेगा। एक अप्रैल, 2017 से उपकर का संग्रहण ऑनलाइन ही होगा। मध्यप्रदेश भवन एवं संन्निर्माण कर्मकार मण्डल द्वारा निर्माण कार्यों की कुल लागत का एक प्रतिशत उपकर लिया जाता है। वर्तमान में उपकर की राशि चेक, डी.डी. के माध्यम से दी जा रही है। इस प्रक्रिया को विभाग द्वारा अब डिजिटल बनाया गया है। उपभोक्ता, श्रम विभाग के पोर्टल www.labour.mp.gov.in पर प्रदर्शित लिंक से पोर्टल पर जाकर उपकर जमा कर सकते हैं। उपकर जमा करने की ऑनलाइन पूरी प्रक्रिया को आसान तरीके से समझने का विवरण हेल्प-डेस्क पर दिया गया है। उपभोक्ता इसकी भी मदद ले सकते हैं।  

Kolar News

Kolar News 14 February 2017

ऊर्जा मंत्री  पारस जैन ने किया ई-रिक्शा का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री  पारस जैन ने भोपाल में  चार इमली स्थित निवास पर ई-रिक्शा (शक्ति ऑटो) का शुभारंभ किया। उन्होंने भोपाल में बैटरीयुक्त ई-रिक्शा के संचालन के लिये चार इमली क्षेत्र में स्वयं उसे चलाकर शुरूआत की। राजधानी में फिलहाल जो ई-रिक्शा (शक्ति ऑटो) संचालित होंगे, उनका संचालन एम.के. मोटर करेगा। श्री पारस जैन ने बताया कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिये ई-रिक्शा एक बेहतरीन विकल्प है। राज्य सरकार द्वारा सड़कों के विस्तार के अनुरूप ई-रिक्शा शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्र के आवागमन में सहायक साबित होंगे। ई-रिक्शा सवारी के साथ माल-ढुलाई के प्रयोजन के लिये भी उपयुक्त है। मंत्री श्री जैन ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से 20 प्रतिशत की सब्सिडी एवं विक्रय कर में छूट प्रदान की गयी है। श्री जैन ने ई-रिक्शा की खूबियों की सराहना करते हुए सड़क परिवहन के क्षेत्र में अच्छा विकल्प बताया। श्री जैन ने प्रतीकात्मक रूप से एक हितग्राही को ई-रिक्शा की चाबी भी सौंपी। ई-रिक्शा की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है।  

Kolar News

Kolar News 13 February 2017

  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने देशभक्ति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दूसरे की देशभक्ति को मापने का अधिकार किसी को नहीं है। यदि कोई खुद को देश का कर्ताधर्ता माने तो भी वो किसी की देशभक्ति नहीं नाप सकता। पत्रकार विजय मनोहर तिवारी की पुस्तक ‘भारत की खोज में मेरे पांच साल’ के विमोचन समारोह में भागवत ने शनिवार को यहां कहा, ‘दूसरे की देशभक्ति मापने का अधिकार किसी को नहीं है। किसी को भी नहीं, मुझे भी नहीं। कोई अपने आपको इस देश का कर्ताधर्ता माने तो भी वो किसी की देशभक्ति कितनी है, यह नाप नहीं सकता या नाप कर उस पर बोल नहीं सकता।’ उन्होंने कहा कि हमारी आशा सागर का कोई किनारा नहीं है। ऐसी भक्ति की आंखों से देश को देखने के बाद देश समझ में आता है। इस पुस्तक के लेखों से यह आभास होता कि लेखक द्वारा ऐसी भक्ति की नजर से देश को देखा गया है।  

Kolar News

Kolar News 12 February 2017

घरेलू ,व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 24 घंटे   अधिकतम बिजली की माँग के बावजूद प्रदेश के कृषि क्षेत्र को सिंचाई के लिये 10 घंटे और घरेलू व्यावसायिक व औद्योगिक उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित की गई है। प्रदेश में वर्तमान रबी सीजन में 33 दिन बिजली की माँग 11 हजार मेगावाट से ऊपर बनी रही। सर्वोच्च स्तर से कम होने के बाद भी पिछले एक पखवाड़े से बिजली की माँग अभी भी 10 हजार 500 मेगावाट से ऊपर चल रही हैं जिसकी पूर्ति बराबर की जा रही है। रबी सीजन में अभी तक कुल 51 दिन 10 हजार मेगावाट एवं 33 दिन 11 हजार मेगावाट के ऊपर बिजली की माँग बनी रही और इस माँग की सफलतापूर्वक सप्लाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 33 दिनों में से 20 दिनों तक लगातार 11 हजार मेगावाट या इससे ऊपर बिजली की माँग बनी रही।  

Kolar News

Kolar News 11 February 2017

हमीदिया चिकित्सालय ,दो नये आपरेशन थियेटर प्रारंभ  हमीदिया तथा कमला नेहरू चिकित्सालय में बेहतर सुविधाएँ मुहैया कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। आज प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्रीमती गौरी सिंह द्वारा कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में श्रीमती सिंह ने कहा कि जो व्यवस्थाएँ सुधारी गयी हैं, वे लगातार जारी रहें। बेहतर सुविधाओं के लिये गांधी मेडिकल कॉलेज में पदस्थ अधिकारी सतत् प्रयत्नशील रहें। शासन स्तर पर पैसे की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गयी है। लगभग चार करोड़ की लागत से हमीदिया अस्पताल के लिये आवश्यक उपकरण खरीदे जा रहे हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज में लगभग 25 करोड़ की लागत से वायरोलॉजी लेब बनायी जायेगी। बताया गया कि मरीजों के रक्त तथा अन्य पैथालाजिकल जाँचों के सेम्पल कलेक्शन सेंटर बनाये जा रहे हैं ताकि मरीजों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पडे। हास्पिटल मेनेजमेंट इन्फोटमेगन सिस्टम ¼एच.आई.एम.एस.½ शीघ्र कार्य करना शुरू कर देगा। अस्पताल के स्टोर में विभिन्न रोगों के उपचार में प्रयुक्त होने वाली लगभग 269 दवाइयाँ उपलब्ध हैं। इमरजेंसी में दवाइयों की उपलब्धता के लिये एक काउंटर खोला गया है। इस स्टोर पर मरीजों को चौबीस घंटे दवाइयाँ उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गयी है। अस्पताल में दो और ऑपरेशन थियेटर चालू कर दिये गये हैं। सुविधाओं की निरंतरता सुनिश्चित की गयी हैं। संभागायुक्त श्री अजात शत्रु श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में ट्रामा सेंटर शुरू कर दिया गया है जहाँ पर चौबीस घंटे डाक्टरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गयी है। यहाँ आर्थोपेडिक, सर्जरी तथा मेडिसिन विभागों के डाक्टर उपलब्ध रहते हैं। अस्पताल में नये पंलग-चादर आदि भी खरीदे गये है। साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की गयी है तथा यह निरंतर जारी रहेगी। ट्रामा सेंटर में अल्ट्रा सोनोग्राफी की मशीन एक सप्ताह में चालू हो जायेगी। मरीजों के पंलग पर ही एक्स-रे की सुविधा की व्यवस्था भी की जायेगी। बैठक में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री मनीष रस्तोगी, कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, डीन मेडिकल कॉलेज, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 10 February 2017

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सभी कलेक्टर्स को गेहूँ उपार्जन के लिये पंजीकृत किसानों के खाते जिला सहकारी बैंक में खुलवाने के निर्देश दिये गये हैं। खाद्य आयुक्त श्री फैज अहमद किदवई ने बताया कि आयुक्त सहकारिता द्वारा इस संबंध में गेहूँ उपार्जन के लिये पंजीकृत किसानों को सुविधाजनक ढंग से भुगतान सुनिश्चित करने के लिये लिखे पत्र में यह निर्देश दिये गये हैं। आयुक्त ने बताया कि कलेक्टर्स जिला सहकारी बैंक में किसानों के बैंक खाता तत्काल खोले जाने के निर्देश सहकारी बैंक को दें। यह व्यवस्था किसानों को सुविधाजनक ढंग से भुगतान के लिये की गई है। आयुक्त सहकारिता से प्राप्त पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कृषकों को ई-उपार्जन में पंजीयन के लिये जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में खाता होने की बाध्यता नहीं है।  

Kolar News

Kolar News 9 February 2017

मध्यप्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश करने और आईटी पार्क शुरु करने के इच्छुक निवेशकों को अब अपने उद्योग में सौ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर एक एकड़ जमीन रियायती दरों पर दी जाएगी। इन संस्थाओं को सरकार 99 वर्ष की लीज पर जमीन देगी और कर्ज के लिए ब्याज अनुदान और टैक्स में भी कई तरह की रियायतें देगी। इसके लिए सरकार ने नए नियम जारी कर दिए है। सरकार चाहती है कि इस क्षेत्र में प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े। राज्य सरकार सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश करने वालों के लिए विकसित और अविकसित भूमि चिन्हित करेगी। यह भूमि इसके निवेशकों को और इस क्षेत्र के डेवलपर्स को उपलब्ध कराई जाएगी। यह जमीन इन निवेशकों को रियायतों पर दी जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश करने वालों को कोर आॅपरेशन में सौ लोगों को रोजगार देने पर एक सकड़ जमीन रियायती दरों पर दी जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं में डेढ़ सौ लोगों को रोजगार देने पर एक एकड़ जमीन दी जाएगी जबकि ईएसडीएम में पचास लोगों को रोजगार  देने पर एक एकड़ जमीन दी जाएगी। इस जमीन को गिरवी रखकर निवेशक कर्ज भी दे सकेंगे। यह जमीन निवेशकों को अब 99 साल की लीज पर दी जाएगी। निवेशक इसे सबलीज पर भी दे सकेंगे। पात्र इकाई के लिए निवेशकों को टर्म लोन के ब्याज पर पांच प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। सात वर्ष तक ब्याज प्रतिपूर्ति सरकार करेगी। एक साल में अधिकतम बारह लाख रुपए के ब्याज की भरपाई सरकार करेगी। ईएसडीएम इकाईयों के लिए दस करोड़ रुपए तक के कर्ज पर पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान अधिमिम पचास लाख रुपए तक दिया जाएगा। ईएसडीएम (इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण) में निवेश करने वालों को अधिकतम 25 करोड़ का पूंजी अनुदान दिया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी और इससे जुड़ी सेवाओं में निवेश करने वालों को अधिकतम पचास लाख रुपए तक का पूंजी अनुदान दिया जाएगा।    

Kolar News

Kolar News 8 February 2017

  कोलार के  सर्वधर्म क्षेत्र में मां तुझे प्रणाम समिति ने  समाजसेवियों समेत कई विभूतियों का सम्मान किया।  कार्यक्रम के आयोजक राहुल सिंह राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रपति पदक विजेता हरेंद्र सिंह ने विक्रम अवार्ड विजेता कमल कुशवाह, कोलार सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सोनी, नूतन कॉलेज की छात्रा अनुष्का दुबे, विजयशंकर दीक्षित, योगेंद्रनाथ योगी समेत कई विभूतियों को सम्मानित किया।  

Kolar News

Kolar News 7 February 2017

   भोपाल में श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय में प्रदर्शित ऐतिहासिक दुर्लभ कलाकृतियों को देखने के लिए आम-जन के साथ-साथ नव-नियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों का आकर्षण बढ़ा है। इसी क्रम में हालही में राज्य प्रशासनिक सेवा में नवनियुक्त 115 डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी, राज्य संग्रहालय में प्रदेश की पुरातत्वीय धरोहर से रू-ब-रू हुए। अधिकारियों ने राज्य संग्रहालय में स्थापित 17 कला वीथिकाओं में प्रदर्शित प्रागैतिहासिक एवं जीवाश्म, विभिन्न स्थानों से प्राप्त उत्खनित सामग्री, पाषाण एवं धातु प्रतिमाएँ, रियासतकालीन अभिलेख, नवाब कालीन कलाकृतियाँ, स्वाधीनता संग्राम के अभिलेख, पांडुलिपियाँ, लघुरंग चित्रों, मुद्राओं एवं अस्त्र-शस्त्र सामग्री को देखा। इन अधिकारियों ने बेसनगर, मंदसौर, महेश्वर, एरण, पिपल्यालोरका, दंगवाड़ा आदि स्थानों से प्राप्त उत्खनन सामग्री में विशेष रूचि ली| विभिन्न शासनकाल में निर्मित शिव, उमा-महेश्वर, लकुलीश, विष्णु-सरस्वती, जैन तीर्थंकर की प्रतिमाओं में शिल्पी के हुनर को सराहा। संग्रहालय में प्रदर्शित प्राचीन काल में प्रचलित मुद्राओं से विभिन्न राज्यवंशों के शासन काल की जानकारी प्राप्त होती हैं| वस्त्र वीथी में प्रदर्शित नवाब शाहजहाँ बेगम के कपड़े, कसीदाकारी से बना बेगम का चित्र तथा वृद्ध आदमी देखकर अभिभूत हुए| अधिकारियों ने रामायण, महाभारत, कृष्ण लीला के लघुचित्र, जो राजपूत, मुगल, मालवा, मराठा एवं कांगड़ा शैली के हैं, में भी रूचि दिखाई।  

Kolar News

Kolar News 6 February 2017

   कोलार रोड स्थित ग्राम कालापानी तक लो - फ्लोर बस चलाने की मांग करीब दो साल से की जा रही है। मगर अभी तक मांग पर विचार नहीं हो सका। लिहाजा शनिवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा को सड़कों पर उतरना पड़ा, वह निगम और परिवहन अधिकारियों के साथ लो-फ्लोर बस में बैठकर कालापानी पहुंचे। विधायक ने सीधे तौर कहा कि निगम वहां बसें चला रहा है, जहां सवारियां नहीं मिल रहीं हैं। ऐसी कई कॉलोनियां हैं, जहां बस सुविधा मुहैया नहीं है, जहां लोग वर्षों से बस की बाट जोह रहे हैं। दूसरी ओर निगम अधिकारियों ने कहा कि लो - फ्लोर बसें निगम सीमा तक ही चल सकती हैं।  निगम अधिकारियों की गलती के कारण बीसीसीएल कंपनी को सलाना करोड़ों रुपए का घाटा उठाना पड़ रहा है, निगम को करोड़ों रुपए की चपत लग रही है। मुसाफिरों के लिए सुविधा भी नहीं मिल रही है। इसके चलते बीसीएलएल बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। एमएलए ने कहा कि बैरागढ़ चीचली मेन रोड पर एक दर्जन से अधिक लो-फ्लोर बसें खड़ी रहती हैं, जहां आए दिन जाम की स्थिति बनती है। सुव्यव्यस्थित बस स्टैंड के लिए दो एकड़ शासकीय जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, जहां बसें खड़ी हो सकें। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ग्राम कालापानी तक लो फ्लोर बसें चलना चाहिए, जिससे करीब एक दर्जन से अधिक गांव और दो दर्जन से अधिक कॉलोनीवासियों को इसका लाभ मिलेगा।  

Kolar News

Kolar News 5 February 2017

    कोलार वार्ड 83 के राजहर्ष ए सेक्टर सुमित्रा परिसर के पास अतिक्रमण मामले की जांच के लिए अपर आयुक्त एमपीएस अरोरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ता और झुग्गीवासियों को समझाइश दी कि सड़क बनने दें आपस में विवाद न करें। अरोरा ने बताया कि यहां अतिक्रमण की शिकायत करने वाले ने फैंसिंग करके अतिक्रमण किया है। सड़क चार मीटर चौड़ी होना है लेकिन इसके लिए तीन मीटर ही जगह मिल पा रही है। इसलिए शिकायतकर्ता को समझाइश दी गई है कि वे एक मीटर की जगह छोड़ दें। अपर आयुक्त ने बताया कि झुग्गी में टैंकर आने जाने के लिए मार्ग बनाया जाना है। इधर, शिकायतकर्ता श्रृति कापड़ा और उनके पति नीलेश कापड़ा ने आरोप लगाया कि निगम झुग्गी का अवैध अतिक्रमण हटाने के बजाए उनको संरक्षण दे रहा है। अपर आयुक्त ने सीमांकन के बजाए समझाइश देकर चले गए। ज्ञात हो कि 23 जनवरी को झुग्गियों में सड़क का भूमिपूजन हुआ था। यहां पार्षद मनफूल मीणा के पति श्याम सिंह मीणा ने स्थानीय लोगों को उकसाया था कि सड़क बनने में जो भी रोड़ा बन रहे हैं उन्हें तोड़ दो। इसके बाद झुग्गी में रहने वाले लोगों ने श्रृति कापड़े की फैंसिंग तोड़ दी। जिसकी थाने में रिपोर्ट की गई। बाद में फिर फैंसिंग तोड़ने लोग पहुंच गए और जब भवन मालिक श्रृति ने जब वीडियो बनाना शुरू किया तो उन पर पथराव कर दिया गया। जिसकी थाने में फिर से एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके साथ ही निगम कमिश्नर को लिखित शिकायत की गई थी। पार्षद पति मीणा वोट बैंक के चलते यहां सड़क बनवा रहे हैं और अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं निगम प्रशासन नेताओं के दबाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसका खामियाजा यहां रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों पार्षद व पार्षद पति पर निगमकर्मी पर मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।  

Kolar News

Kolar News 5 February 2017

पशुपालन एवं मत्स्य-पालन मंत्री  अंतर सिंह आर्य ने हथाईखेड़ा के कोकता स्थित शासकीय कुक्कुट-पालन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। श्री आर्य ने कड़कनाथ मुर्गी की विभिन्न प्रजाति, शेड आईसलैंड रेड, चैब्रो प्रजाति, हैचरी, ब्रूडर हाउस आदि का निरीक्षण किया। मंत्री श्री आर्य ने कहा कि दुर्लभ प्रजाति कड़कनाथ दुनिया में सिर्फ मध्यप्रदेश में पायी जाती है। उन्होंने कहा कि भोपाल स्थित कुक्कुट-पालन प्रक्षेत्र को मॉडल के रूप में विकसित करना है। श्री आर्य ने पुराने हैचर सेटर को हटाकर नई चार मशीनें स्थापित करने के निर्देश दिये। साथ ही हैचरी में शू-कवर मशीन लगाये जाने को कहा, जिससे इन्फेक्शन से बचाव हो सके। प्रक्षेत्र में शासकीय योजनाओं के लिये सभी जिले में मुर्गी और चूजों की सप्लाई की जाती है। मंत्री श्री आर्य ने कहा कि विभिन्न प्रजातियों के कुक्कुट के विस्तार के लिये 10 नए शेड का निर्माण किया जाये। उन्होंने प्रक्षेत्र की बाउण्ड्री-वॉल ऊँची करने तथा सी.सी. टी.व्ही. कैमरे के लिये प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने को कहा। मंत्री श्री आर्य ने प्रक्षेत्र में लगी हुई डेयरी स्टेट की जमीन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ जमीन को समतल कर खरीफ और रबी की फसलों के लिये विकसित करने के निर्देश दिये। उप संचालक डॉ. डी.के. राय ने प्रक्षेत्र की जानकारी दी।  

Kolar News

Kolar News 2 February 2017

वाल्मी पहाड़ी से लेकर बुलमदर फार्म और कोलार के बीच एक बार फिर बाघ और तेंदुए का मूवमेंट बढ़ गया है। पिछले चार दिन में ये चार बार जंगल से बाहर निकल चुके हैं। इस बीच बैल और बकरी का शिकार भी हुआ है। ऐसे में शहरी क्षेत्र में लोगों की जान पर संकट गहराने लगा है। हालांकि इस खतरे से निपटने के लिए वन विभाग की तैयारी ही नहीं है। अभी भी अफसर एक महीने बाद व्यवस्थाएं बनाने की बात कह रहे हैं। पिछले साल नवंबर और दिसंबर में भी बाघ कलियासोत, वाल्मी पहाड़ी, संस्कार वैली स्कूल, समसपुरा, खाकरडोल और भानपुर के नजदीक तक पहुंच चुके हैं। तब वन विभाग ने हाथी मंगाने की योजना बनाई थी, लेकिन बाघों के जंगल में वापस लौटने के बाद योजना फ्लॉप हो गई। आबादी से सटी वन सीमा को तार फेंसिंग से कवर भी करना था, लेकिन वह भी शुरू नहीं हो पाया है। अब फिर से बाघों का मूवमेंट बढ़ रहा है। गर्मी बढ़ने से शिकार और पानी की तलाश में बाघ, तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचेंगे। इससे किसी प्रकार की जनहानि होने से इनकार नहीं किया जा सकता। बाघः 30 जनवरी तड़के 4 बजे बाघ ने संस्कार वैली स्कूल के पास बैल का शिकार किया। 31 जनवरी की रात दोबारा बाघ शिकार को खाने संस्कार वैली स्कूल से सटे जंगल में पहुंचा। तेंदुआः 27 जनवरी की दोपहर 3 बजे तेंदुए ने कलियासोत क्षेत्र में 13 शटर गेट के पास नाला पार कर रही बकरी का शिकार किया। 30 जनवरी की रात 11 बजे तेंदुआ दोबारा 13 शटर गेट के पास राहगीरों को दिखा। वाल्मी से लेकर बुलमदर फार्म तक तेजी से आबादी बढ़ी है। कई संस्थान खुल चुके है, सुबह से शाम तक लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है। जंगल से सटा क्षेत्र होने के कारण लोग भी घूमने निकलते हैं। बाघ और तेंदुआ उन पर हमला कर सकते हैं। नवंबर में बाघों के लगातार मूवमेंट और उन्हें जंगल के अंदर खदेड़ने के लिए हाथी मंगाने का प्रस्ताव आया। तब किसी भी टाइगर रिजर्व से हाथी मंगाने की बात हुई। साथ ही भोपाल सामान्य वन मंडल के लिए कर्नाटक से भी हाथी मंगाने की योजना बनी, लेकिन इसमें समय लग रहा था। हालांकि बाघों के जंगल में लौटने के बाद दोनों प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चले गए। बाघ और तेंदुए को जंगल से बाहर निकलने से रोकने के लिए तार फेंसिंग करनी थी। यह काम आबादी से सटी जंगल की सीमा पर वाल्मी पहाड़ी से लेकर बुलमदर फार्म के पीछे तक होना है जो अभी तक शुरू ही नहीं हो सकी है। जानकारी मानते हैं कि यह बाघों को जंगल से बाहर आने से रोकने का सबसे कारगार उपाय हो सकता है। कंजरवेटर फॉरेस्ट डॉ. एसपी तिवारी ने बताया आबादी से लगी वन सीमा पर तार फेंसिंग का काम मार्च से शुरू कर देंगे। इसका एस्टीमेट बनवा रहे हैं। अभी राजधानी से लगा 10 किलोमीटर एरिया चिन्हित कर लिया गया है।  

Kolar News

Kolar News 1 February 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में आज श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा में 50, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर में 100, महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर में 100 एमबीबीएस सीट वृद्धि को मंजूरी दी है। इसी प्रकार छिंदवाड़ा और शिवपुरी के नए चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए क्रमश: 177 करोड़ 55 लाख रुपए और 157 करोड़ 57 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। मंत्रि-परिषद ने भारत सरकार रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, नई दिल्ली को जिला मुरैना की कुल 334.584 हेक्टेयर राजस्व भूमि एक लाख रुपए भू-भाटक पर आवंटित करने का निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद ने लोक निर्माण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के माध्यम से न्यू डेव्हलपमेंट बैंक की सहायता से मुख्य जिला मार्गों के उन्नयन के लिए 3400 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। परियोजना में एम.पी. मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट में 1503 किलोमीटर लंबाई के 57 मार्ग का निर्माण होगा। परियोजना में 70 प्रतिशत न्यू डेव्हलपमेंट बैंक का ऋण तथा 30 प्रतिशत राज्य शासन का भाग है। इन मुख्य जिला मार्गों के उन्नयन का काम आगामी चार साल की अवधि में पूरा किया जायेगा। मंत्रि-परिषद ने राज्य निर्वाचन आयोग के जिला स्तरीय कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) के लिए जिलाध्यक्ष कार्यालय में 51जिले के लिए सहायक अधीक्षक के 28 और डाटा एंट्री आपरेटर (संविदा) के 51 पद इस प्रकार कुल 79 पद के अस्थाई तौर पर सृजन की मंजूरी दी। मंत्रि-परिषद ने नवम्बर 2015 में बड़वानी में आयोजित नेत्र शिविर में संक्रमण के कारण दृष्टि-बाधित हुए मरीज श्री शिकारिया निवासी मोयदा तहसील बड़वानी को जून 2016 से 5,000 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया।  

Kolar News

Kolar News 31 January 2017

  कोलार में रहने वाले प्राइवेट कंपनी में एरिया मैनेजर शेखर गव्हाड़े(30) की पत्नी सोनिया(25) को प्रसव पीड़ा होने पर पीएंडटी चौराहे स्थित हजेला हॉस्पिटल में एडिमट कराया गया था। वहां चेकअप के बार डॉ. रजनी हजेला को बेबी नार्मल नजर नहीं आया। उन्होंने सिजिरियन डिलेवरी की सलाह दी। गुरुवार दोपहर 12.6 बजे सोनिया ने बच्चे को जन्म दिया। इसका वजन 5.5KG है। सोनिया की यह पहली डिलेवरी है। शेखर अपने बच्चे के जन्म पर बहुत खुश हैं उनका कहना  की मेरी पत्नी व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं मैं इस बात से बहुत संतुष्ट हूँ । डॉक्टर ने चेकअप के बाद ही बेबी का वजन ज्यादा होने की संभावना व्यक्त की थी।  हजेला हॉस्पिटल में 26 जनवरी को  5.5KG के बच्चे ने इस दुनिया में कदम रखकर MP में एक रिकॉर्ड कायम किया है। सोनिया(25) की यह पहली डिलेवरी है। आमतौर पर एक सामान्य नवजात का वजन 2.5-3 KG तक होता है।  डा. रजनी के मुताबिक, आमतौर पर ऐसी महिलाओं को शुगर होने की आशंका होती है। लेकिन जब हमने सोनिया का चेकअप किया, तो उसे कोई बीमारी नहीं निकली। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। वे डॉ. सोमशेखर वेल्लोरी के आब्जर्वेशन में हैं। संभवत: यह मप्र का पहला वजनी बच्चा है। सामान्यत: बच्चे का वजन जन्म के समय ढाई से तीन केजी तक होता है।

Kolar News

Kolar News 27 January 2017

कोलार से शुरू होने वाले रातपानी अभयारण्य से गुजरने वाले 20 किमी लंबे रेल ट्रैक को बाघ सहित अन्य वन्यजीवों के लिए सुरक्षित बनाने की कोशिश शुरू हो गई है। मिडघाट और बुधनी स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक को 130 मीटर चैनलिंग जाली से कवर कर दिया गया है। इसी स्थान पर 28 दिसंबर-16 को युवा बाघिन की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई थी। अभयारण्य प्रबंधन क्षेत्र से गुजरने वाली तीसरी रेलवे लाइन को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने का प्रस्ताव वाइल्ड लाइफ मुख्यालय को भेज चुका है। प्रस्ताव अभयारण्य प्रबंधन और रेलवे ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। इसमें तीसरी लाइन को चैनलिंग जाली से कवर करना है। इस बीच डाउन ट्रैक पर घटना हो गई और सीहोर वनमंडल ने तत्काल में सुरक्षा के कदम उठाए हैं। वनमंडल ने उस इलाके में जाली लगाई है, जहां से बाघ और तेंदुए ट्रैक पार करते हैं। अफसर बताते हैं कि ऐसे सात रास्ते चिन्हित किए हैं, जिन्हें जाली से कवर कर दिया है। वे कहते हैं कि यह तात्कालिक व्यवस्था है। तीसरी लाइन के साथ पूरे ट्रैक को सुरक्षित किया जाएगा। रेंजर गुलाब नागर ने कहा वन्यजीवों की आवाजाही देखते हुए 130 मीटर डाउन ट्रैक को चैनलिंग जाली से कवर कर दिया है।

Kolar News

Kolar News 22 January 2017

शहीद हेमु कालाणी की स्मृति में आज संत हिरदाराम नगर देश भक्ति में सराबोर हो गया । विधायक हुज़ूर एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में अमर शहीद हेमु कालाणी की स्मृति में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा बच्चे , स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे । विधायक रामेश्वर शर्मा  के नेतृत्व में शहीद हेमु कालाणी की स्मृति में दौड़े युवा एवं बच्चों ने इस में बढ़चढ़ के भाग लिया।

Kolar News

Kolar News 21 January 2017

शौर्य स्मारक की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है। विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों का भ्रमण के लिए यहाँ ताँता लग रहा है। शौर्य स्मारक बने अभी तीन माह ही हुए हैं और 6 लाख से अधिक दर्शक स्मारक का भ्रमण कर चुके हैं। इसी कड़ी में कई स्कूल के व़िद्यार्थियों ने स्मारक का भ्रमण किया। इसमें बिसनखेड़ी स्थित भोपाल के बानयन ट्री स्कूल के बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। बच्चों द्वारा गाए गए देशभक्ति गीत एवं भारत माता के जयकारों से शौर्य स्मारक गूँज उठा। विद्यार्थियों के साथ आए स्कूल संचालक  तरुण पटवा ने शौर्य स्मारक की वीथियों को देखने के बाद कहा कि देश प्रेम से बड़ा कोई प्रेम नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने देश की उन्नति में सहयोग दे और जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की सेवा करे। श्री पटवा ने कहा कि शौर्य स्मारक से प्रेरणा लेकर विद्यार्थी देश की सेवा के लिये आगे आयेंगे।

Kolar News

Kolar News 21 January 2017

भोपाल में अब तक 19 हजार 500 बीपीएल परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे जा चुके हैं। 31 मार्च तक 2300 गैस कनेक्शन और बांटे जाने हैं। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले ऐसे परिवार, जिनके पास एलपीजी कनेक्शन नहीं हैं, वे परिवार की महिला सदस्य के नाम पर मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए राजधानी की किसी भी गैस एजेंसी पर आवेदन कर सकते हैं। उज्ज्वला योजना के तहत भोपाल जिले को मार्च 2017 तक 21 हजार 800 नए गैस कनेक्शन का टारगेट पूरा करना है, वहीं मध्यप्रदेश के सभी 51 जिलों में 15 लाख गैस कनेक्शन दिए जाने हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ज्योति शाह नरवरिया ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत नए गैस कनेक्शन मार्च 2017 तक जारी किए जा सकते हैं, इसलिए सभी गैस एजेंसियों को जल्द से जल्द उज्ज्वला योजना के आवेदनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।  

Kolar News

Kolar News 20 January 2017

कोलार में नगर निगम टैक्स वसूली में अव्वल है, लेकिन जहां मूलभूत सुविधाएं देने की बात आती है तो वह अपना पल्ला झाड़ लेती है। एक ओर पार्षद उन कॉलोनियों में भी विकास कार्य करा रहे हैं, जो नगर निगम के हेंडओवर नहीं हैं। दूसरी ओर सर्वधर्म डी सेक्टर स्थित खाली प्लॉट में वर्षों से सीवेज का गंदा पानी जमा है, जिसके कारण पीने का पानी प्रदूषित हो रहा है। बच्चे गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।  यह समस्या करीब पांच छह साल से बनी हुई है, रहवासियों ने इसकी गुहार पूर्व सांसद कैलाश जोशी, वर्तमान सांसद आलोक संजर, पूर्व विधायक जितेंद्र डागा और वर्तमान विधायक रामेश्वर शर्मा से लगा चुके हैं, लेकिन समस्या आज भी जस की तस है।  एक साल पहले विधायक रामेश्वर  शर्मा क्षेत्र के भ्रमण पर निकले थे, रहवासियों ने उनका घेराव कर समस्या का निदान करने की बात कही थी। शर्मा ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा था कि जिन कॉलोनियों का सीवेज बहकर यहां जमा हो रहा है, उन्हें नोटिस दिया जाए। प्लॉट मालिक को भी नोटिस दिया जाए। एक साल बीत गया, अधिकारी मौके पर आए, देखकर वापस चले गए। किस बात की मिल रही सजा स्थानीय निवासी दीपा शर्मा ने बताया कि सीवेज का गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा है, जिसके कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं, निगम अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। हमें किस बात की सजा मिल रही है, इसी प्रकार अशोक कुमार ने बताया कि ऐसा कोई जनप्रतिनिधि नहीं है, जिससे यह गुहार नहीं लगाई हो।  

Kolar News

Kolar News 19 January 2017

हुजूर इलाके में जमीनों के रेट तय करने के लिए एसडीएम माया अवस्थी रिलीव होने से पहले ही प्रस्तावित गाइडलाइन कलेक्टर को सौंप गई हैं। जमीनों की कीमतें तय करने के लिए वर्ष 2017-18 की प्रस्तावित नवीन कलेक्टर गाइडलाइन तैयार हो गई है।  उपजिला मूल्यांकन समिति की पूर्व पदेन अध्यक्ष एसडीएम माया अवस्थी रिलीव होने से ठीक पहले प्रस्तावित गाइडलाइन को जिला मूल्यांकन समिति को भेज दिया। आनन-फानन में फाइनल की गई इस प्रस्तावित गाइडलाइन को जिला मूल्यांकन समिति के सचिव, वरिष्ठ जिला पंजीयक डीएन दोहरे को सौंप दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक उप जिला मूल्यांकन समिति ने जो गाईडलाइन भेजी है, उसमें पिछले साल अधिक दर पर हुई रजिस्ट्री वाली 715 लोकेशनों में से सिर्फ 350 लोकेशनों पर ही रेट बढ़ाए जाने की सिफारिश की है। प्रस्तावित गाइडलाइन में इन स्थानों पर 5 से 20 फीसदी बढ़ोतरी की बात कही गई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि गैमन इंडिया के प्रोजेक्ट वाली जमीन के रेट पिछली बार की तरह इस बार भी बढ़ाए जा रहे हैं प्रस्तावित गाइडलाइन को लेकर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक जल्द हो सकती है। उप जिला मूल्यांकन समिति की रिपोर्ट फाइनल होने के बाद पंजीयन कार्यालय में हलचल तेज हो गई है, बैठक की तारीख विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह और कलेक्टर निशांत वरवड़े ही तय करेंगे। हुजूर के नए एसडीएम कमल सोलंकी ने बताया कि  मेरे पदभार संभालने से पहले ही प्रस्तावित गाईडलाइन जिला मूल्यांकन समिति को भेजी जा चुकी है। अब जिला मूल्यांकन की बैठक में इसे रखा जाएगा।  

Kolar News

Kolar News 18 January 2017

बेटियाँ सशक्त बनें मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में  मुख्यमंत्री निवास पर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 40 छात्राओं ने मुलाकात की। इन छात्राओं ने क्रिस्प में दो पहिया वाहन मरम्मत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियाँ सशक्त बने और दूसरों को सहारा दें। राज्य सरकार ने युवा उद्यमियों के लिये मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना शुरू की है। योजना में 50 हजार से 10 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। बताया गया कि इस तरह का प्रशिक्षण प्रदेश में पहली बार छात्राओं के लिये शुरू किया गया है। इन छात्राओं का चयन प्रदेश के 18 जिलों से किया गया। इन्हें तीन माह का प्रशिक्षण क्रिस्प भोपाल में दिया गया। इन छात्राओं में से 25 को रोजगार मिल गया है। इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश आर्य और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती रेनू तिवारी भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटियों की गरिमा को धूमिल करने वालों को फाँसी की सजा होना चाहिये। इसके लिये आवश्यकता होने पर संविधान में भी संशोधन होना चाहिये। उन्होंने नशे को विनाश का कारण बताते हुए कहा कि समाज और सरकार द्वारा मिलकर सधन नशामुक्ति अभियान चलाया जायेगा। नर्मदा के तटों पर शराब की दुकानें बंद कर दी जायेगी।   

Kolar News

Kolar News 17 January 2017

तत्काल पासपोर्ट की अपेक्षा लोगों को सामान्य पासपोर्ट पहले मिल रहे हैं। यही वजह है कि आवेदक तत्काल पासपोर्ट की अपेक्षा सामान्य पासपोर्ट के लिए ज्यादा आवेदन कर रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हर रोज तत्काल पासपोर्ट के लिए 50 अपॉइंटमेंट स्लॉट जारी होते हैं। इनमें से 10 स्लॉट ही भर पा रहे हैं। सामान्य पासपोर्ट करीब 5 दिन में ही आवेदकों को मिल जाता है जबकि तत्काल के लिए 7 दिन लगते हैं। सामान्य के लिए रोज आठ सौ के स्लॉट जारी होते हैं। ये सभी फुल हो जाते हैं। भोपाल क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मनोज कुमार राय का कहना है कि इसकी वजह सामान्य पासपोर्ट में अपॉइंटमेंट में प्रतीक्षा सूची खत्म होना अौर पुलिस वेरिफिकेशन का ऑनलाइन होना है। पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट की प्रोसेस होने के साथ ही फार्म पुलिस वेरीफिकेशन के लिए अपलोड कर दिया जाता है।  फीस में भी दो हजार का अंतर-तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले आवेदक को जहां 35 सौ रुपए फीस के रूप में देना होते हैं। वहीं सामान्य पासपोर्ट के लिए केवल 15 सौ रुपए देना होते हैं। सामान्य पासपोर्ट में प्रोसेस के साथ ही पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आवेदन तुरंत ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाता है। इसके उसे संबंधित एसपी आॅफिस की विशेष शाखा में देख लिया जाता है। यहां से ऑनलाइन ही आवेदन संबंधित थाने को पहुंचता है। संबंधित थाना के अधिकारी तीन दिन में वेरिफिकेशन करके एसपी आॅफिस पहुंचा देते हैं। ऑनलाइन वेरिफिकेशन होते ही प्रिंटिंग की प्रोसेस शुरू हो जाती है। एक दिन में लेमिनेट सहित अन्य प्रक्रिया निपटने के बाद पासपोर्ट डिस्पैच कर दिया जाता है। तत्काल पासपोर्ट में एनेक्शचर एफ भरने के बाद उसे संबंधित अधिकारी के पास रिकंफर्मेंशन के लिए स्पीड पोस्ट से भेजा जाता है। इसके बाद अधिकारी उसे कंफर्म करके पासपोर्ट कार्यालय भेजता है। उसके बाद उसे स्कैन करने के बाद आगे की प्रोसेस की जाती है। इसके बाद तत्काल पासपोर्ट जारी किया जाता है। इस प्रक्रिया में सबसे अधिक समय अधिकारी तक रिकंफर्मेंशन आवेदन पहुंचने और उनके द्वारा कंफर्मेशन देने में लगता। जब तक यह आवेदन नहीं मिलता तब तक पासपोर्ट जारी नहीं हो पाता।  

Kolar News

Kolar News 15 January 2017

मेयो व मानोरिया अस्पताल चूना भट्टी कोलार रोड  के संचालको के पास से आयकर विभाग को करीब दस करोड़ रुपए की काली कमाई का पता चला है। आयकर विभाग ने बुधवार को ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी मानोरिया और मेयो हॉस्पिटल के डॉक्टर दंपती के आधा दर्जन ठिकानों पर छापे मारे थे। सर्चिंग की कार्रवाई शुक्रवार देर रात तक चलती रही। सूत्रों की माने तो सबसे ज्यादा करीब छह करोड़ रुपए की कमाई मेयो अस्पताल के संचालकों के यहां से उजागर हुई है वहीं मानोरिया के यहां यह राशि करीब चार करोड़ रुपए की बताई जा रही है। आयकर विभाग ने दोनों संचालकों के करीब दो दर्जन बैंक खातों की जांच भी शुरु करने वाला है। वहीं अब तक की कार्रवाई में कर चोरी के अलावा जमीन और मकान के दस्तावेजों सहित करीब 80 लाख रुपए की नकद राशि भी मिली है। सूत्रों की माने तो इतनी बड़ी राशी की काली कमाई मिलने से आयकर अधिकारी भी हैरान है और वे खुद मानते है कि डॉक्टर के हिसाब से मिली राशि बेहद ज्यादा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ कि यह कमाई कितने सालों में की गई है। सूत्र बताते है कि पूछताछ में दोनों ही डॉक्टरों पूर्व में घोषित की गई कम आय के वजह कई मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन करना बताया है। मामले में आयकर विभाग इसकी सत्यता जानने के लिए लाभार्थी मरीजों से पूछताछ भी कर सकता है। सूत्र बताते हैं कि दो बैंक लॉकर को अगले सप्ताह खोला जा सकता है।

Kolar News

Kolar News 14 January 2017

भोपाल मेट्रो की ऐसी स्थिति न बने कि उसे खाली चलने पड़े, इसलिए आने वाले समय में इसे मंडीदीप और सीहोर तक जोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि अभी पहले चरण में इसे दो रूट पर प्रस्तावित किया गया है। शहर में मेट्रो  की कुल लंबाई पहले चरण में 28.5 किमी रखी गयी है। इस को तीन गलियारों में विभाजित किया गया है। इस पर 8 हजार करोड़ रूपये का खर्च आने की संभावना है। इसके जो रूट रखे गये हैं  उसमें कपिल नगर से हबीबगंज (10.5 किमी, 10 स्टेशन),  सुरुचि नगर कोलार से बीएचईएल (9 किमी, 9 स्टेशन) और  लालघाटी से प्लेटिनम प्लाजा (9 किमी, 9 स्टेशन) को फोकस किया गया है।  इसी डीपीआर के लिए मप्र मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन के अधिकारियों ने भी उन्हें प्रस्तावित मेट्रो की डीपीआर कुछ बदलाव की सिफारिश की थी। इनमें मुख्य रूप से सिर्फ मेट्रो स्टेशन नहीं, प्लानिंग ऐसी हो जिसमें हर घर से मेट्रो तक आने का रूट हो, पीपीपी को रियल एस्टेट के साथ लिंक न किया जाए,सरकार खुद ही हाउसिंग स्टॉक बेचे और पैसा लगाए। भोपाल में मेट्रो इसलिए खाली चलेगी क्योंकि यहां पर सवारियों का टोटा शुरू से ही रहा है। जिस रूट पर इसको प्लान किया गया है उस पर चलने वाली लो फ्लोर बसें पहले से ही घाटे में चल रही हैं। इसके अलावा इन मार्गों पर मिनी बसें और मैजिक भी चलती हैं। यह भी बहुत लाभ में नहीं है, इसलिये यह लोग अपना घाटा कवर करने के लिए कई बार सवारियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। जयपुर में चलने वाले मेट्रो भी इसी कारण घाटे में चल रही है क्योंकि मेट्रो स्टेशन से लेकर अपने कार्यालयों तक जाने के लिए सवारियों को वापस परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक मैनेजमेंट एक्सपर्ट उमेश शर्मा का कहना है मेट्रो आसपास की सेटेलाइट सिटीज से जोड़ने पर ही लाभ में चल सकती है जैसे मुंबई में चल रही है। शहर में अगले 5 सालों में सवारियों की संख्या 30 प्रतिशत ही बढ़ने की उम्मीद है।

Kolar News

Kolar News 13 January 2017

  राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी श्री संदीप दीक्षित राज्य आनंद संस्थान के निदेशक नियुक्त किये गये हैं। श्री दीक्षित सहायक महानिरीक्षक पीटीआरआई, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे। गृह विभाग द्वारा श्री दीक्षित की सेवाएँ प्रतिनियुक्ति पर आनंद विभाग को सौंपे जाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Kolar News

Kolar News 12 January 2017

   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने नेशनल हॉस्पिटल पहुँचे। उन्होंने चिकित्सकों से श्री जोशी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह भी थे।

Kolar News

Kolar News 10 January 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थी पंचायत की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा है कि पंचायत में आने वाले विद्यार्थियों को कोई कठिनाई नहीं होना चाहिये। सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाये। समीक्षा में उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया एवं मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बताया गया कि आगामी 12 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में विद्यार्थी पंचायत होगी। इसमें प्रदेश भर के छात्र-छात्राएँ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान छात्र-छात्राओं से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएँ और सुझाव जानेंगे। प्रदेश के प्रत्येक जिले से 50 विद्यार्थी एवं भोपाल के 800 विद्यार्थी पंचायत में शामिल होंगे। प्रत्येक जिले से 25 स्कूली एवं 25 उच्च शिक्षा विद्यार्थी शामिल होंगे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी.श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री आशीष उपाध्याय, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल, आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी आदि अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 10 January 2017

ले. जनरल नायडू ने शहीद केप्टन श्रेयांस गांधी को दी श्रद्धांजलि  भारतीय सेना भारतवासियों को देश की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था का विश्वास है, सैन्य सेवा महज नौकरी अथवा पारिवारिक आय का श्रोत नहीं है। देश प्रेम, अनुशासन, पराक्रम और बलिदान का रूप ही सेना है। लेफ्टिनेंट जनरल मिलन नायडू ने यह बात केप्टन श्रेयांस कुमार गांधी की पुण्यतिथि पर कही। उन्होंने शौर्य स्मारक की उपलब्धि पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे सैन्य कार्मिकों के दर्शनीय और शहीदों की पुण्य-स्मरण स्थली बताया। शहीद केप्टन श्रेयांस गांधी पर उनके बाल्य अवस्था से वीरगति तक के लगभग 26 वर्ष के जीवन पर 25 मिनिट की वीरगाथा डॉ. विजय लक्ष्मी विनायक ने तैयार की थी। इसका प्रदर्शन कार्यक्रम में किया गया। शिक्षा, वाल्यावस्था एनसीसी और सैन्य सेवा से जुड़ी श्रेयांस की स्मृतियों को इस वीरगाथा में प्रदर्शित किया गया है। 'मेरे दिल में जैसे हिन्दुस्तान है, वैसे मैं, लोगों के दिल में रहूँ' इस संस्मरण ने जन-समुदाय की आँखें नम कर दी। उल्लेखनीय है कि 53 इंजीनियर रेजिमेंट में केप्टन श्रेयांस गाँधी सेवारत थे। इसी रेजीमेंट में पदस्थ रह चुके बिग्रेडियर मलिक ने भी श्रेयांस से जुड़ी यादें साझा की। कार्यक्रम में शहीद केप्टन श्रेयांस गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्य-स्मरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर्नल एस.सी. दीक्षित और आभार प्रदर्शन कर्नल डी.सी. गोयल जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भोपाल ने किया। मेजर जनरल एस.आर. सिन्हों, मेजर जनरल कोन्डल, एयर वाइस मार्शल श्री ए.व्ही. पेठिया, मेजर जनरल अशोक कुमार, बिग्रेडियर आर. विनायक, कर्नल एस. कुमार ले. कर्नल आर.के. बाबा, गिरिजेश सक्सेना, आर.एस.वी. रणनवरे और नागरिक उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 8 January 2017

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के सांसदों की बैठक होटल लेकव्यू में आयोजित की गई। इसमें भोपाल सांसद आलोक संजर, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, देवास सांसद मनोहर ऊंटवाल और होशंगाबाद सांसद राव उदयप्रताप सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर इटारसी के राजा तिवारी सहित रेलवे जीएम गिरीश पिल्लई, डीआरएम भोपाल आलोक कुमार, सीनियर डीसीएम बृजेंद्र कुमार मुख्य तौर पर शामिल हुए।   सांसदों ने उठाई अपनी-अपनी मांग सांसद आलोक संजर बोले कि राजधानी से पूना, बैंगलोर, छपरा और खजुराहो के लिए ट्रेनें चलाई जाएं। यहां के हजारों लोग सीधे तौर पर भोपाल से जुड़े हैं। इनके आवागमन को देखते हुए रेलवे को इन स्थानों के लिए ट्रेनें चलानी चाहिए। हमारा प्रयास है कि इस बजट में ये ट्रेनें घोषित होकर चालू हो जाएं। देवास सांसद मनोहर ऊंटवाल ने भोपाल-देवास और इंदौर के बीच में लोकल ट्रेन चलाने की मांग की। इसलिए जरूरी सीधी गाड़ी सांसद संजर ने कहा कि छतरपुर-टीकमगढ़ से 25 से 30 यात्री वाहन आते-जाते हैं। सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है, इसलिए भोपाल या इंदौर से यहां सीधी ट्रेन की जरुरत है। यह ट्रेन चलने से पन्ना एवं आसपास के यात्रियों को फायदा होगा।

Kolar News

Kolar News 7 January 2017

  सांई अन्नपूर्णा सोशल फाउंडेशन द्वारा 7 और 8 को बिना तोड़-फोड़ वास्तु दोष विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन के प्रचार-प्रसार प्रमुख जीएस गौतम व अन्य पदाधिकारी गुरूवार को शाहपुरा थाने के सामने बावड़ियाकलां स्थित सांई आश्रम में कार्यक्रम की जानकारी देंगे।  

Kolar News

Kolar News 5 January 2017

  स्कूल शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अपने क्षेत्र की संस्कृति, परम्परा और रीति-रिवाज से अवगत करवाने के लिये 'आसपास की खोज'' कार्यक्रम शुरू कर रहा है। इस संबंध में जिलों के डाइट प्राचार्य और परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र को निर्देश जारी किये गये हैं। कार्यक्रम के लिये 51 जिले के 2966 शाला का चयन किया गया है। 'आसपास की खोज'' कार्यक्रम में बच्चों से प्रोजेक्ट तैयार करवाये जायेंगे। प्रोजेक्ट में देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर महापुरुषों की जीवन-गाथा, क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का महत्व, पॉलिथिन-मुक्त गाँव या शहर बनाने के लिये क्या प्रयास किये जा सकते हैं, को शामिल किया जायेगा। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में मनाये जाने वाले तीज-त्यौहार और उनकी मान्यताएँ, क्षेत्र में उगाई जाने वाली फसलें, आपदा के समय किये जाने वाले कार्य और क्षेत्र की लोक-संस्कृति, गाथाओं और कहावतों को भी प्रमुख रूप से शामिल किया जायेगा। कार्यक्रम में शाला के प्रोजेक्ट कार्यों पर पुस्तिका का निर्माण भी करवाया जायेगा। संबंधित जिलों के शिक्षाधिकारियों से कहा गया है कि वे शाला-स्तर पर कक्षावार 6, 7 और 8 को विभाजित कर बच्चों के समूह बनाकर गतिविधियाँ करवायें।

Kolar News

Kolar News 3 January 2017

  नए वर्ष में एक छोटा सा संकल्प हमारे शहर को देश में नई पहचान दिला सकता है। शहर के नागरिक होने के नाते यह संकल्प आप और हम सबके लिए है। देश में स्वच्छता की दौड़ शुरू हो चुकी है। 20 जनवरी तक रैंकिंग जारी होगी। स्वच्छता का संकल्प आपकी कॉलोनी और आपके शहर को स्वच्छता में नंबर वन बना सकता है। इसी तरह भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कैशलेस सोसायटी का निर्माण भी हम कर सकते है। देश में ऐसा करने पर हमार शहर नजीर बन जाएगा। नए साल में संकल्प लें कि खुद साफ सुथरा रहेंगे, अपने घर को साफ रखेंगे, अपने आसपास गंदगी नहीं होने देंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 की रैंकिंग में इस बार देश के 500 शहरों का सर्वे होगा। इसमें वहीं शहर नंबर वन पर चुना जाएगा, जहां की जनता अपने शहर को नंबर वन बनाने के लिए संकल्पबद्घ है।

Kolar News

Kolar News 1 January 2017

      सर्वधर्म समभाव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भोपाल में  मुख्यमंत्री निवास पर प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस समारोह  पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कैरोल संगीत से मुख्यमंत्री निवास प्रांगण गूँज उठा। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि क्रिसमस प्रेम, शांति और क्षमा का संदेश देता है। इसी संदेश से मानवता को मार्गदर्शन मिलेगा। प्रभु यीशु की शिक्षाओं से अशांति एवं आतंकवाद जैसी कुरीतियाँ खत्म होंगी। श्री चौहान ने कहा कि प्रभु यीशु ने सेवा करने की शिक्षा दी। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा की चर्चा करते हुये मसीह समाज से पर्यावरण बचाने और नर्मदा संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। श्री चौहान ने सभी को क्रिसमस एवं नववर्ष की बधाई दी। अभूतपूर्व विकास कार्य करने के लिए मसीह समाज की ओर से सभी बिशप और पॉश्चर ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। आर्चबिशॉप श्री लियो कार्नेलिओ ने कहा कि क्रिसमस शांति और प्रेम का त्यौहार है। उन्होंने सभी धर्मो के त्यौहार मनाने की परंपरा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा उदाहरण देश में अन्यत्र नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विविधता भारत की विशेषता है। इसके बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। सोचने, बोलने और करने में एक रूपता होने से प्रसन्नता आती है। स्कूली बच्चों ने प्रभु यीशु की शिक्षाओ पर आधारित नृत्य नाटिकाओं की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सभी धर्मो के धर्मगुरु एवं उनके प्रतिनिधि, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, भोपाल आर्चबिशॉप श्री लियो कार्नेलिओ, इंदौर के बिशप श्री चाको थोट्टूमरिक्कल, खंडवा के बिशप श्री ए.ए. दुराईराज, जबलपुर के बिशप श्री जेराल्ड अल्मीडा, झाबुआ के बिशप श्री बेसिल भूरिया, मलाईकारा  चर्च के फादर चार्ल्स, सीएनआई बिशप श्री पी.सी. सिंह और बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आये मसीह समाज के सदस्य उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 28 December 2016

  भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजना को मंजूरी   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में आज शासकीय सेवकों को 7 प्रतिशत महँगाई भत्ते के भुगतान की स्वीकृति दी गई। शासकीय सेवकों के साथ ही पेंशनर्स, पंचायत राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में नियोजित अध्यापक संवर्ग और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सचिवों को देय महँगाई भत्ते/राहत की दर में एक जुलाई 2016 से 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। महँगाई भत्ते की वृद्धि का नगद भुगतान दिसंबर 2016 से किया जायेगा। मंत्रि-परिषद ने भोपाल और इंदौर नगर में मेट्रो परियोजना के अमल के लिए डी.पी.आर. का अनुमोदन किया। मेट्रो रेल परियोजनाओं से संबंधित निविदाओं के अनुमोदन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में साधिकार समिति गठित की जायेगी। भोपाल मेट्रो परियोजना के प्रथम चरण में करोंद से एम्स 14.99 किलोमीटर और भदभदा से रत्नागिरी तिराहा तक 12.88 किलोमीटर का काम होगा। इसके साथ ही इंदौर में राजवाड़ा-नैनोद 31.55 किलोमीटर का क्रियान्वयन किया जायेगा। परियोजना से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यवाही तेजी से की जायेगी। परियोजना का फायनेंशियल पेटर्न 20:20:60 है। इसमें भारत और राज्य सरकार प्रत्येक का 2897.10 करोड़ रुपये का अंशदान है। साथ ही मल्टीलेटरल/बायलेटरल फंडिंग एजेन्सी से 8691.35 करोड़ रुपये ऋण के माध्यम से लोन/ग्रांट प्राप्त की जायेगी। यह राशि दोनों परियोजना के लिये कुल 14485.55 करोड़ है। मंत्रि-परिषद ने 497 दैनिक वेतनभोगी पात्र श्रमिकों को वनरक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्त करने संबंधी मंजूरी दी है। वन विभाग के वर्ष 2008 का दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की वनरक्षक भर्ती परीक्षा के आधार पर बनाई गई प्रतीक्षा-सूची के मेरिट क्रमानुसार उच्चतम एवं उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के पालन में यह निर्णय लिया गया। मंत्रि-परिषद ने कार्यशील पूँजी की व्यवस्था के लिए तीनों विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा पॉवर फायनेंस कार्पोरेशन से प्राप्त कुल 3 हजार करोड़ रुपए के मध्यम अवधि ऋण के लिए राज्य सरकार की गारंटी देने का निर्णय लिया। इसमें प्रत्येक वितरण कंपनी के लिये 1000 करोड़ रुपए निर्धारित हैं। ऋण की गारंटी के लिए वितरण कंपनियों द्वारा राज्य शासन को 0.5 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से गारंटी शुल्क का भुगतान किया जाएगा। मंत्रि-परिषद ने नगर-निगम भोपाल को पेयजल योजना से संबंधित हडको से स्वीकृत ऋण राशि रु. 336.93 करोड़ की स्वीकृति वर्ष 2013 में दी थी। इसमें राशि रु. 30.37 करोड़ भोपाल पेयजल योजना और अन्य मद में राशि रु. 306.56 करोड़ स्वीकृत थे। निगम द्वारा अन्य मद में राशि 223.97 करोड़ का ऋण हडको से प्राप्त कर लिया गया है। इस राशि में से 82.59 करोड़ शेष होने और इस शेष राशि से 74.01 करोड़ जो नगर-निगम द्वारा ऋण नहीं लिया गया और पूर्व में योजना के लिए स्वीकृत राशि रु. 30.37 करोड़ मिलाकर कुल 104.38 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी गई है। मंत्रि-परिषद ने सागर जिले में पंचम नगर सिंचाई कॉम्पलेक्स के लिए रुपये 674.90 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी। इस योजना से 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। दो मार्ग के लिए लगभग 270 करोड़ की मंजूरी मंत्रि-परिषद ने मुरैना-सबलगढ़ मार्ग के लिए 149 करोड़ 99 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से 71.864 किलोमीटर लम्बाई के मार्ग को ईपीसी योजना में विकसित किया जायेगा। साथ ही शहडोल-सिंहपुर-तुलरा-पड़रिया मार्ग एसएच-9 छत्तीसगढ़ सीमा तक के मार्ग के लिए 119 करोड़ 76 लाख 25 हजार रुपए की मंजूरी दी गई। इस राशि से 119.10 किलोमीटर लम्बाई का मार्ग बनेगा।        

Kolar News

Kolar News 27 December 2016

  कोलार के इंडियन कॉफी हाउस में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम "माँ तुझे प्रणाम" के आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। माँ तुझे प्रणाम कार्यक्रम के आयोजक राहुल सिंह राठौड़ ने बताया कि 26 जनवरी को शाम 5 बजे 501 दीपो से भारत माता की भव्य महाआरती से कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। माँ तुझे प्रणाम के संरक्षक राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह और सरगुजा महाराज अरुणेश्वर सिंहदेव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में संगीतमय प्रस्तुति मुम्बई की कलाकार सुप्रसिद्ध गायिका आकृति मेहरा द्वारा की जायेगी उनके साथ दृष्टिबाधित संगीतकार राजू राव, कय्यूम खान, कार्तिक राठौर, नीलेश चौहान रहेंगे साथ ही राहुल सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में शहीदो के परिवारजन, आर्मी अधिकारी, स्वंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक सम्मानितों का सम्मान समारोह होगा। बैठक में होशंगाबाद युवक कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल पलिया, वरिष्ठ समाजसेवी कौशल त्यागी, वरिष्ठ रहवासी अपूर्व दुबे और वरिष्ठ नेता विजय वर्मा, आजाद युवा मंच के अध्यक्ष अखिलेश जैन, शब्दजाल के संपादक शक्ति श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में युवा नेता विनय योगेश सराठे और सनी सक्सेना ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राशिद खान ,आशीष दुबेजी, कुशाग्र शर्मा,आवेश सिंह चौहान सहित कई रहवासी उपस्तिथ रहे। अपना घर आश्रम में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन कोलार के अपना घर वृद्घाश्रम में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी का जन्मदिन मनाया गया। कोलार भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों का सम्मान किया। इस मौके पर जोन-18 अध्यक्ष मनफूल मीणा, मंडल अध्यक्ष ताराचंद, उपाध्यक्ष श्यामसिंह मीणा, संजय श्रीवास्तव, प्रमोद शर्मा उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 26 December 2016

      कैशलेश तो अभी संभव होता नहीं दिख रहा है अभी तो लेस कैश हो जाए वही बहुत है। यह बात वित्तमंत्री जयंत मलैया ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही। पत्रकारों ने उनसे मप्र में कैशलेस व्यवस्था को लेकर सवाल किया था जिसमें पूछा गया था कि यह कब तक पूरा होगा। जिस पर मलैया ने यह जवाब दिया। मलैया ने सुशासन दिवस के अवसर पर मंत्रालय सहित सतपुड़ा तथा विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलवाने यहां पहुंचे थे। आज सेवा दिवस के रूप मनाया जाएगा: पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर अस्पतालों, वृद्धाश्रमों, मूकबधिर केंद्रों, कमजोर बस्तियों में गरम कपड़े, कंबल, फल, मिठाई भेंट की जाएगी। विधानसभा में सुशासन की शपथ: सुशासन दिवस पर शनिवार को विधानसभा में सुशासन की शपथ दिलाई गई। विधानसभा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा सचिवालय के अपर सचिव वीरेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई। इसमें कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।  

Kolar News

Kolar News 25 December 2016

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास में सीहोर जिले की तहसील रेहटी के सरपंचो के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से पंचायतों के विकास से संबंधित विभिन्न विषय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाया गया है। वे पूरी ईमानदारी से विकास और जनकल्याण के काम करें।

Kolar News

Kolar News 24 December 2016

    शाहपुरा तालाब का पानी भी ख़राब  शहर के तालाबों और बांधों के पानी की गुणवत्ता में एक महीने के दौरान ही बदलाव आया है। बड़ी झील सहित शहर के अन्य जल स्रोतों के कुछ हिस्सों में हानिकारक बैक्टेरिया की मात्रा पिछले महीने के मुकाबले बढ़ी है। बड़ी झील में कमला पार्क के पास टोटल कोलीफॉर्म की मात्रा अक्टूबर माह में सितंबर के मुकाबले 18 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं याच क्लब के पास 22 प्रतिशत, कोलार डैम में 224 प्रतिशत, केरवा डैम में टोटल कोलीफॉर्म की मात्रा 25 प्रतिशत बढ़ी है। करबला और बैरागढ़ में पानी की क्वालिटी में कोई बदलाव नहीं आया है।  मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने शहर के जल स्रोतों की अक्टूबर माह की मॉनीटरिंग रिपोर्ट जारी कर दी है। सितंबर माह की रिपोर्ट के मुकाबले अक्टूबर माह में बड़े तालाब सहित अन्य जल स्त्रोतों में घुलनशील ऑक्सीजन (डीओ), बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीडीओ), फीकल कोलीफॉर्म (एफसी) और टोटल कोलीफॉर्म (टीसी) की मात्रा में थोड़ा अंतर आया है। हालांकि तय मानक से कम होने के कारण फिलहाल इन जल स्रोतों के पानी की गुणवत्ता संतोषजनक स्थिति में है।  बीयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विनोद सिंह के अनुसार टोटल कोलीफॉर्म बैक्टेरिया का समूह होता है, जो मिट्टी व वनस्पति के साथ स्तनपायी पशुओं की अांतों में पाया जाता है। इन बैक्टेरिया की पानी में मानक से ज्यादा उपस्थिति दर्शाती है कि पीने के लिए सप्लाई पानी हानिकारक सूक्ष्मजीवों की चपेट में है।  छोटे तालाब और शाहपुरा झील की स्थिति पहले की ही तरह खराब है। छोटे तालाब में कालीघाट के पास टोटल कोलीफॉर्म की मात्रा में 43 प्रतिशत की कमी आई है। छोटे तालाब में फीकल कोलीफॉर्म की मात्रा भी 8 प्रतिशत और शाहपुरा झील में 7 फीसदी घटी है, लेकिन इसके बावजूद पानी की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है।  रिपोर्ट के अनुसार जमुनिया तालाब में टोटल कोलीफॉर्म की मात्रा में काफी बदलाव आया है। एक महीने में ही इस यहां के पानी में टोटल कोलीफॉर्म की मात्रा 69 प्रतिशत और फीकल कोलीफॉर्म की मात्रा 800 प्रतिशत तक बढ़ी है।   

Kolar News

Kolar News 22 December 2016

    वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा है कि देश में तेजी से विकास के लिए कैशलेस सोसायटी का होना जरूरी है। उन्होंने इस व्यवस्था को देश की दूसरी आजादी की लड़ाई बताया। वित्त मंत्री श्री मलैया  भोपाल जिले के बड़झिरी में पहले‍िडजिटल ग्राम का लोकार्पण कर रहे थे। बड़झिरी प्रदेश का पहला डिजिटल ग्राम है, जिसे बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से डिजिटल ग्राम बनाया गया है। इस मौके पर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा भी मौजूद थे। वित्त मंत्री श्री मलैया ने कहा कि बड़झिरी के लोगों को डिजिटल ग्राम से न केवल बैंकिंग सेक्टर में फायदा मिलेगा बल्कि इस तकनीक का फायदा ग्रामीणों को खेती-किसानी में भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला लेकर देश की अर्थ-व्यवस्था से काला धन साफ किया है। इस निर्णय से आमजन को कुछ समय तकलीफ होगी लेकिन आने वाले समय में सरकार के पास कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिये पैसों की कमी नहीं होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था के लिये राज्य सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन के लिये बगैर ब्याज पर ऋण दिया जायेगा। इसके लिये 1000 करोड़ रुपये का कोष तैयार किया गया है। वित्त मंत्री श्री मलैया ने ग्रामीणों को स्मार्ट फोन और ग्राम पंचायत के सरपंच को कम्प्यूटर भेंट किया। विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने इस मौके पर कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने डिजिटल ग्राम बनाकर बड़ी पहल की है। इसका असर इस क्षेत्र के आसपास के ग्रामों पर भी पड़ेगा। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों से कहा कि वे कार्पोरेट-सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) में बड़झिरी में सुन्दर पार्क बनायें। इस पार्क के बनने से डिजिटल ग्राम की प्रेरणा अन्य गाँवों को भी मिलेगी। वित्त मंत्री ने पीओएस से खरीदा चावल वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया ने डिजिटल ग्राम की घोषणा के बाद पॉइन्ट ऑफ सेल मशीन से कार्ड स्वाइप कर नजदीक के किराना स्टोर से चावल खरीदा। बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र कुमार ने बताया कि बड़झिरी को डिजिटल ग्राम बनाने का फैसला अक्टूबर माह में लिया गया था। आज यह गाँव पूरी तरह से डिजिटल और कैशलेस बन गया है। उन्होंने बताया कि इंदौर और जबलपुर अंचल में भी चयनित गाँव को शत-प्रतिशत डिजिटल बनाया जा रहा है। डिजिटल ग्राम में किये गये कार्य बड़झिरी के 2000 ग्रामीणों के खाते खोले गये और डेबिट कार्ड जारी किये गये। गाँव की सभी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पीओएस मशीन लगाई गई। गाँव में एक्सप्रेस लाबी की स्थापना की गई, जिसमें एटीएम, पास-बुक प्रिंटर, कैश डिपाजिट मशीन लगाई गई। बड़झिरी गाँव को इन्टरनेट और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। गाँव में ग्राहक सेवा केन्द्र की स्थापना की गई है। ग्रामीणों को बैंक‍ऑफ बड़ौदा के मोबाइल बैंकिंग एप की सुविधा उपलब्ध करवायी गयी है। किसानों को स्मार्ट फोन खरीदने के लिये बैंक ऑफ बड़ौदा 10,000 रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवा रहा है। ग्रामीणों को कम्प्यूटर साक्षरता देने के लिये चौपालों पर विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक श्री व्ही.के.शुक्ला, श्री जे.के.माथुर और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद थे। वित्त मंत्री ने बड़झिरी के सरकारी माध्यमिक स्कूल में जाकर विद्यालय को तीन कम्प्यूटर भी भेंट किये।

Kolar News

Kolar News 21 December 2016

  टाइगर 121 फिर लौट आया है। पिछले सप्ताह गायब हुआ युवा बाघ टी-121 शनिवार को राजधानी से सटे जंगल में देखा गया  है। यह बाघ समरधा, केरवा पहाड़ी, कठौतिया होते हुए सीहोर के पास बीरपुर पहुंच गया था।वहां से इसने फिर वापसी की है।  अचानक बाघ के जंगल छोड़ने की घटना ने वन विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी थी, क्योंकि यह बाघ युवा है और अपने से बड़े बाघ टी-1 की टेरेटरी में एकतरफा पैंठ बना चुका है।इसके ट्रेस नहीं होने से मैदानी अमले की चिंता बढ़ गई थी कि दोनों के बीच कहीं संघर्ष की स्थिति तो नहीं बनी। उधर, बाघ टी-1 फिलहाल राजधानी से सटे जंगल से दूर है। वन अमले को उसके पगमार्क भी नहीं मिले हैं।  

Kolar News

Kolar News 20 December 2016

  अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कोलार इकाई द्वारा जागरण कर व्यवस्था सुधार के आंदोलन हेतु लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र में समाज जागरण हेतु कोलार के फारच्यून एनक्लेव के सर्वदेव मंदिर प्रांगण में द्वितीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की विशेषता यह रही की कालोनी की ही महिला समिति द्वारा सहभागिता कर एवं बडी संख्या में रहवासी नागरिकों ने शिविर में आकर ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन की जांच कराकर चिकित्सकों से सलाह एवं परामर्श लेकर उपचार कराया। ग्राहक पंचायत द्वारा आगे भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरन्तर निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। ग्राहक पंचायत की इस पहल से स्वास्थ्य भारत का स्वप्न की पुर्ति में मील का पत्थर साबित होगा।शिविर में अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय उपाध्याय, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋचा उपाध्याय, होम्योपैथिक चिकित्सक एवं आहर विषेषज्ञ डॉ. अनुश्री ठाकुर, बीएएमएस डॉ. अतुल पवार, बीएचएमएस डॉ. अरूण लोधी, डॉ. हर्षा पटले, पैथालाजिस्ट श्री प्रेम राजे एवं श्री लखन सिंह ने अपनी सेवाएं प्रदान की एवं स्वस्थ भारत की रचना हेतु आने वाले समय में अपनी सेवाएं देने की इच्छा व्यक्त की।इस अवसर पर फारच्यून एन्कलेव रहवासी समिति की अध्यक्षा श्री अलका हस्तक, सचिव श्रीमती नवनीत जोहरी, कोषाध्यक्ष श्रीमती चाटे, श्रीमती सीता शर्मा, श्रीमती किरन शर्मा, श्रीमती हंसा सिसाल, श्रीमती दिपिका पटेल, श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव, श्रीमती कल्पना गारगोडे एवं ग्राहक पंचायत के सदस्य श्री राजकुमार चावरिया, श्री हेमराज यादव, श्री हेमंत तेलंग, श्री शरद कसरेकर, सचिन शर्मा, सोहन राजवाड़, दिपाकर डे, श्री नरेन्द्र चावरिया, श्री राहुल चावरिया, श्री हरीश बारी, श्री कमलेश पटेल, श्री राजेन्द्र नेगी, श्री दीपांश बारी, राजेश बारी, उत्तम सिंह, कमलेश मिश्रा, प्रफुल्ल रावत, संजय सहगल, सहित बडी संख्या में रहवासी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 19 December 2016

      भोपाल में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को देखने के लिए अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के कंट्री मैनेजर पाल सिआंग के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल भोपाल पहुंचा। यहां महापौर आलोक शर्मा और निगम कमिश्नर छवि भारद्वाज से मुलाकात कर स्वच्छता अभियान के संबंध जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य, विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में बेहतर व्यवस्थाओं में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल के साथ गोविंदपुरा स्मार्ट सिटी सेल में बैठक हुई। यहां स्वच्छता अभियान की योजनाओं के साथ ही स्मार्ट सिटी का प्रेजेंटेशन भी देखा। पाल ने कहा कि निगम द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियां सराहनीय हैं। संस्था जनस्वास्थ्य, स्वच्छता सहित अन्य कार्यों में सहयोग करेगा। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल ने शहर को सुंदर बनाने वाली संस्था आईक्लीन के सदस्यों भी रूबरू हुए। ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की सौंपी डीपीआर की कॉपी महापौर ने बताया कि शहर में एक हजार वर्ष पुरानी पुरातत्व महत्व की इमारते हैं। यहां 14 तालाबों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए बनाई गई डीपीआर की कॉपी भी भेंट की गई।  

Kolar News

Kolar News 17 December 2016

       बाघ टी-1 के क्षेत्र में आते ही बाघ शावक दानिश हिल्स की ओर चला गया है। उसने शाम को यहां पर एक मवेशी का शिकार किया है। वहीं कलियासोत में बाघ-1 का मूवमेंट बना हुआ है। शहर के नजदीक पहुंच रहे टाइगर के लिए वन विभाग ने केवल पेट्रोलिंग को ही ऑप्शन के रुप में चुना है। इधर, भोपाल वन मंडल द्वारा हाथी से पेट्रोलिंग किए जाने के प्रस्ताव को वाइल्ड लाइफ मुख्यालय ने नकार दिया है। वाइल्ड लाइफ मुख्यालय का कहना है कि सतपुड़ा, बांधवगढ़ और कान्हा नेशनल पार्क में बाघों की मॉनीटरिंग हाथियों से की जा रही है, इसलिए उन्हें भोपाल लाना संभव नहीं है। इधर, भोपाल वन मंडल के कंजरवेटर एसपी तिवारी का कहना है कि गश्ती दल की कोशिश है कि बाघ रिहायशी इलाके को छोड़कर जंगल चला जाए।   

Kolar News

Kolar News 16 December 2016

    हुज़ूर विधानसभा एवं बैरसिया विधानसभा के अंतर्गत आने वाले चार गांव तूमड़ा , हर्राखेड़ा , लालरिया ,धमर्रा गांव में बीमा नियमो की वजह से बीमा राशि न मिलने से किसानों  ने विधायक हुज़ूर  रामेश्वर शर्मा एवं बैरसिया विधायक  विष्णु खत्री के नेतृत्व में भोपाल कलेक्टर  निशांत वरवड़े को ज्ञापन सौप कर अपनी बात रखी । समस्या के निराकरण के लिए विधायक श्री शर्मा ने कलेक्टर महोदय से इस सम्बन्ध में एक टीम गठित करने की बात कही उन्होंने कहा कि तहसीलदार , कृषि विभाग , डिप्टी रजिस्टार सोसाइटी की एक जॉइंट टीम बनायीं जाये ।  यह टीम इन सभी चारो गाँवो के ग्राम पंचायत स्तर पर जाकर सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे । उन्होंने कहा कि यह टीम किसान भाइयो से मिलकर उन्हें अवगत कराये की क्या कारण रहा की उन्हें मुआवजा नही मिल सका । उन्होंने कहा कि यह ज्ञात हुआ है कि एक ही खसरे पर आजू बाजू होने के बाद भी मुआवजा नही मिला । इन कारणों को दृष्टिगत रखते हुए किसान भाइयो को संतुष्ट कर बीमा नियमो के आधार पर उन्हें मुआवजा देने की कार्यवाही पूर्ण करे । यह टीम पंचायत में जाने से पूर्व किसान भाइयो को विधिवत सूचना दे तब ही ग्राम पंचायत में जाए जिससे कोई भी किसान भाई छूट न पाएं ।  उन्होंने कहा कि जब अधिकारी पंचायत केंद्र पर जाये उस दौरान 60 प्रतिशत किसानों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए । इस प्रस्ताव पर सभी की सहमति के बाद कलेक्टर भोपाल द्वारा टीम का गठन कर दिया गया जिसकी मॉनिटरिंग वह स्वयं करेंगे । टीम 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी ।    

Kolar News

Kolar News 14 December 2016

चूना भट्टी स्थित श्रीराम मंदिर में 13 से 15 दिसंबर तक संगीतमय सांई कथा एवं भजन संध्या होगी। कार्यक्रम के संयोजक चंद्रभान यादव ने बताया कि डॉ.कोमल सांई द्वारा बाबा की कथा सुनाई जाएगी। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक कैलाश यादव भजनों की प्रस्तुति देंगे।        

Kolar News

Kolar News 12 December 2016

      नये साल से भोपाल के लोगों द्वारा ऑनलाइन आर्डर करने पर घर बैठे ताजी मछली मिलने लगेगी। मत्स्य महासंघ इसके लिये सोलर पेनल से संचालित फ्रिज युक्त वेन चलाने के साथ ही निजी क्षेत्र की सप्लाई एजेंसी से भी टाई-अप पर विचार कर रहा है। सफल होने पर योजना का विस्तार प्रदेश के दूसरे शहरों में भी किया जायेगा। यह जानकारी मछुआ कल्याण तथा मत्स्‍य विकास मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में आज हुई मत्स्य महासंघ की काम-काज समिति की बैठक में दी गयी। बैठक में प्रदेश में मत्स्य-बीज की संख्या बढ़ाते हुए दोगुना मछली उत्पादन करने, सभी शासकीय तालाबों में मछली-पालन करने, नीलक्रान्ति योजना में केज कल्चर विकसित करने, मत्स्य-बीज प्रक्षेत्र में पदस्थ कर्मचारियों के लिये आवास बनाने, खाली पदों को भरने आदि अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। प्रमुख सचिव श्री अश्विनी कुमार राय, मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक श्री सतीश चन्द्र सिलावट और संचालक श्री ओ.पी. सक्सेना मौजूद थे। श्री आर्य ने कहा कि प्रदेश में खेती लाभ का धंधा बनी है। बढ़ते मछली-पालन ने किसानों की अतिरिक्त आय में इजाफा किया है। श्री आर्य ने विभाग को किसानों के पास उपलब्ध बंजर जमीन पर तालाब बनाकर मत्स्य-पालन में सहायता करने के निर्देश दिये। प्रदेश के तालाबों में इस वर्ष दोगुना मत्स्य-बीज डाला जायेगा, जिससे उत्पादन भी दोगुना से अधिक होने की संभावना है। वर्तमान के 10 हजार प्रति टन उत्पादन को बढ़ाकर 20 हजार टन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। श्री आर्य ने हर जिले के 10-10 लोगों को मछली-पालन से जोड़ने को कहा। प्रमुख सचिव श्री अश्विनी कुमार राय ने बताया कि प्रदेश में सरकारी योजनाओं में बने सभी तालाबों में मछली-पालन के लिये सभी कलेक्टर को आदेश जारी किये गये हैं। मत्स्य-पालन को रोजगार बनाने या पालन में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को ये तालाब पट्टे पर दिये जा सकेंगे। केन्द्रीय नील-क्रांति योजना में प्रदेश के जलाशयों में केज कल्चर स्थापना के लिये टेण्डर के आधार पर कार्य आवंटित होगा। प्रदेश में 210 केज की स्थापना 6 करोड़ 30 लाख की राशि से होगी, जिसमें केन्द्र और राज्य शासन का 50-50 प्रतिशत अंशदान होगा। केज में पंगेशियस मछली पलेंगी, जिनकी बाजार में कीमत 80 से 90 रुपये प्रति किलोग्राम है।  

Kolar News

Kolar News 10 December 2016

    बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के असर से भोपाल  सहित पूरे प्रदेश के मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पोर्ट ब्लेयर के पास बना सिस्टम अभी डिप्रेशन बना हुआ है। इसके डीप डिप्रेशन में जाने के बाद तब्दील होने की आशंका है। इसके असर से तीन-चार दिन बाद बादल छाएंगे और राजधानी सहित कई स्थानों पर बरसात के आसार बन सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में हवा का पेटर्न उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इससे दिन और रात के समय ठंड बरकरार है। अभी दो-तीन दिन तक तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव होने की संभावना कम है। इसी क्रम में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात का तापमान 10.6 डिग्रीसे.दर्ज हुआ जो कि सामान्य रहा। उधर, बुधवार को दिन का तापमान 26.9 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक है। मौसम विज्ञानी एके वर्मा ने बताया कि अभी दिन व रात के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम ही है। चक्रवाती तूफान के असर से 13-14 दिसंबर के आसपास बादल छा सकते हैं और बरसात की भी संभावना बनेगी।  

Kolar News

Kolar News 8 December 2016

  भोपाल के लक्ष्मी नारायण कालेज ऑफ टेक्नोलॉजी (LNCT) के मालिक जयनारायण चौकसे पर ऐशबाग थाने में 420 का मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ भतीजे सुप्रभात चौकसे ने शिकायत की थी। मामला कोलार की एक सोसायटी की करीब 16 एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का है। इस मामले के जरिये चौकसे फैमिली में कलह सामने आई है।  सुप्रभात चौकसे पुत्र स्व. सुरेश चौकसे (36) पुलिस में शिकायत की थी कि जय नारायण चौकसे ने कोलार क्षेत्र के बंजारी इलाका स्थित एसबीआई गृह निर्माण समिति की 15.83 एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से बेच दिया है। इस शिकायत की जांच के बाद ऐशबाग पुलिस ने सोमवार को जयनारायण चौकसे के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

Kolar News

Kolar News 6 December 2016

कोलार के कान्हा कुञ्ज में पहुंचा टाइगर  कोलार में  घूम रहे बाघ लगातार मवेशियों पर हमला कर रहे हैं। यही नहीं लोगों का उनसे लगातार आमना-सामना हो रहा है। शनिवार को बाघ कोलार के पास कान्हाकुंज क्षेत्र में दिखाई दिया। इसके बाद भी पेट्रोलिंग टीम मुस्तैदी से गश्त नहीं कर रही है। सूचना के बाद भी अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। समरधा रेंज के रेंजर और डिप्टी रेंजर का मानना है कि लोग शहर में बाघ की अफवाह उड़ा रहे हैं जिसकी वजह से अधिकारियों को परेशान होना पड़ रहा है। भोपाल वन मंडल में घूम रहे बाघ अब रहवासी इलाकों में दिखाई देने लगे हैं। कोलार के पास कान्हाकुंज में बाघ दिखने से रहवासियों में दहशत है। वहीं शुक्रवार की रात को बाघ ने रसूलिया गांव में गाय का शिकार किया। इतना ही नहीं गांव के तीन युवकों का सामना बाघ से हो गया। ट्रैक्टर पर बैठे इन युवकों में से एक ने हिम्मत करके बाघ का ट्रैक्टर की लाइट में फोटो खींचा ताकि गांव वालों को बता सके कि क्षेत्र में बाघ का मूवमेंट है। युवकों का कहना है कि वन विभाग को इसकी सूचना इसलिए नहीं दी क्योंकि वे दबाव बनाते हैं कि किसी को बताया तो वन अपराध में बंद कर देंगे। इधर केरवा कलियासोत बीट के डिप्टी रेंजर आरबी शर्मा और वन रक्षक दाहिमा का कहना है कि लोग शहर में बाघ आैर तेंदुए की अफवाह उड़ा रहे हं। इससे वरिष्ठ अधिकारियों को परेशान होना पड़ता है। वाल्मी और तेरह शटर के पास तेंदुआ और बाघ के मूवमेंट के बाद भी युवक-युवती जंगल में पिकनिक मनाते देखे गए हैं। इस पर कुछ पर्यावरण जागरूक लोगों ने इस संबंध में रेंजर और डिप्टी रेंजर को 9424790553 व 9424790561 नंबर पर फोन किया लेकिन किसी ने नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने डायल 100 को फोन करके बुलाया। पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें बाहर निकाला। इधर, मामले में कंजरवेटर एसपी तिवारी का कहना है कि लोगों की सूचना गलत नहीं है। क्षेत्र में बाघ का मूवमेंट है। इसे नकारा नहीं जा सकता। दोनों कर्मचारियों ने अफवाह की बात क्यों कही जांच कराता हूं।

Kolar News

Kolar News 4 December 2016

    कर्मश्री की भागवत कथा 17 दिसम्बर से कोलार में  कर्मश्री संस्था के तत्वाधान में आचार्य मृदुल कृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से कोलार के बंजारी दशहरा मैदान में 17 से 23 दिसंबर तक होने वाली श्रीमद भागवत कथा स्थल का भूमि पूजन किया गया ।  पंडित  विष्णु राजौरिया जी ने वैदिक मंत्रोचारणो के साथ भूमि पूजन कराया । हुज़ूर विधायक एवं कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष  रामेश्वर शर्मा ने सपत्नीक 1100 जोड़ो के साथ कथा स्थल का भूमि पूजन किया । इस दौरान अनेक धर्मो के धर्माचार्य एवं साधु संत उपस्थित रहे । इस अवसर पर श्री शर्मा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि 17 दिसम्बर को मंदाकिनी मैदान से विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि 17 दिसम्बर को ठीक 1 बजे कलश यात्रा प्रारंभ की जायेगी । श्री शर्मा ने भागवत कथा के प्रचार प्रसार करने की अपील उपस्थित नागरिको से की उन्होंने कहा कि  वेब  मीडिया , समाचार पत्र पत्रिका, फ्लेक्स बैनर , पोस्टर आदि के माध्यम से श्रीमद भागवत कथा का प्रचार करें ।  उन्होंने कहा कि कथा श्रवण के लिए पहले आएं पहले स्थान पाए की व्यवस्था की गयी  किसी भी (वी आई पी) पास संस्था द्वारा जारी नही किये गए है ।  

Kolar News

Kolar News 3 December 2016

    कर्मश्री की भागवत कथा 17 दिसम्बर से कोलार में  कर्मश्री संस्था के तत्वाधान में आचार्य मृदुल कृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से कोलार के बंजारी दशहरा मैदान में 17 से 23 दिसंबर तक होने वाली श्रीमद भागवत कथा स्थल का भूमि पूजन किया गया ।  पंडित  विष्णु राजौरिया जी ने वैदिक मंत्रोचारणो के साथ भूमि पूजन कराया । हुज़ूर विधायक एवं कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष  रामेश्वर शर्मा ने सपत्नीक 1100 जोड़ो के साथ कथा स्थल का भूमि पूजन किया । इस दौरान अनेक धर्मो के धर्माचार्य एवं साधु संत उपस्थित रहे । इस अवसर पर श्री शर्मा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि 17 दिसम्बर को मंदाकिनी मैदान से विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि 17 दिसम्बर को ठीक 1 बजे कलश यात्रा प्रारंभ की जायेगी । श्री शर्मा ने भागवत कथा के प्रचार प्रसार करने की अपील उपस्थित नागरिको से की उन्होंने कहा कि  वेब  मीडिया , समाचार पत्र पत्रिका, फ्लेक्स बैनर , पोस्टर आदि के माध्यम से श्रीमद भागवत कथा का प्रचार करें ।  उन्होंने कहा कि कथा श्रवण के लिए पहले आएं पहले स्थान पाए की व्यवस्था की गयी  किसी भी (वी आई पी) पास संस्था द्वारा जारी नही किये गए है ।  

Kolar News

Kolar News 3 December 2016

  केरवा ,कलियासोत और कोलार और शहर से  सटे एक दर्जन गांव व क्षेत्रों में बाघों का खौफ बढ़ गया है। बाघ कब किस क्षेत्र और गांव में धावा बोल दे कहा नहीं जा सकता। डरे-सहमे लोगों ने जंगल से सटे क्षेत्रों में टहलना और सुबह की मॉर्निंग वॉक तक छोड़ दी है। जिन गांवों के आसपास बाघ का मूवमेंट है वहां के लोगों ने रात में सिंचाई का काम बंद कर दिया है। फिर भी वन विभाग के पास लोगों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं हैं। केवल गश्ती से काम चल रहा है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि वन विभाग होशंगाबाद जैसी घटना का इंतजार कर रहा है, जहां बाघिन ने 19 नवंबर को बालिका का शिकार कर लिया था। मेंडोराः मेंडोरा अकसर बाघों के निशाने पर रहा है। 29 नवंबर रात को वन विभाग को बाघ के होने का सूचना मिली।चिचलीः 29 नवंबर दोपहर तक बाघ गांव के नजदीक रहा।संस्कार वैली स्कूलः कलियासोत-केरवा रोड किनारे दो बाघों का मूवमेंट बढ़ रहा है। रात में अकेले चलना मुश्किल है। 18 नवंबर की रात बाघ बैल का शिकार कर चुके हैं। समसगढ़ः 25 नवंबर की रात में बाघ ने खेत में बछड़े पर हमला किया। दूसरे दिन 26 नवंबर को झोपड़ी पर चढ़कर उत्पात मचाया। भानपुरः 29 नवंबर दिन में पारस तलाई चट्टान पर बाघ दिखा। 28 नवंबर की रात बाघ बस्ती में दिखा। खाकरडोलः 28 नवंबर की रात कुवर सिंह भिलाला की गाय पर हमला किया। दानिश हिल्सः शिकार की तलाश में 29 नवंबर रात दो बार कॉलोनी के पास पहुंचा। सूने मकान में बैठे सुअरों को निशाना बनाया। बाघों की संख्या बढ़ी। खुद की टेरेटरी के लिए जंगल कम पड़ा।वनाधिकार पट्टों के नाम पर जंगलों में अतिक्रमण बढ़ा। सार्वजनिक प्रोजेक्टों के नाम पर पेड़ काटे। खनिज चोरी करने जानवरों के प्राकृतिक रास्तों में वाहनों की दखलंदाजी बढ़ी। जंगल के भीतर शिकार की कमी। आबादी वाले क्षेत्रों में आसानी से शिकार उपलब्ध।

Kolar News

Kolar News 2 December 2016

  राज्य शासन ने खुली निविदा पद्धति से शक्‍कर क्रय कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पात्र हितग्राहियों के लिये शक्‍कर वितरण की उपभोक्ता दर समय अंतराल और बाजार की स्थितियों को देखते हुए 13 रूपये 50 पैसे प्रतिकिलो से बढ़ाकर 20 रूपये प्रतिकिलो निर्धारित की है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पात्र हितग्राहियों को माह दिसम्बर से शक्कर संशोधित दर पर दी जायेगी। इसके पहले शक्कर की प्रतिकिलो दर वर्ष 2002 में तय की गई थी। वर्ष 2002 से आज की स्थिति अर्थात 14 वर्षों के अंतराल में थोक उपभोक्ता सूचकांक में लगभग ढाई गुना की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में जब पात्र उपभोक्ताओं के लिए रू 13.50 प्रति किलोग्राम का उपभोक्ता मूल्य निर्धारित किया गया था तब शक्कर का खुदरा बाजार मूल्य लगभग रू 19.00 था। वर्तमान में शक्कर का खुदरा बाजार मूल्य दोगुना बढ़कर लगभग 40.00 प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे यह स्पष्ट है कि वर्ष 2002-03 में शक्कर के खुदरा बाजार मूल्य और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की शक्कर के उपभोक्ता मूल्य में लगभग रू 6.00 प्रति किलोग्राम का अंतर था, जो अब लगभग रू. 26 प्रतिकिलो हो गया है। शक्कर के बाजार भावों में निरंतर मूल्य वृद्धि को देखते हुए राज्य शासन द्वारा पात्र उपभोक्ताओं के हितों को सामने रखकर शक्कर के वर्तमान बाजार भाव लगभग रू. 40.00 प्रति किलोग्राम की तुलना में राहत का इंतजाम करते हुए पीडीएस शक्कर का उपभोक्ता मूल्य आंशिक रूप से बढ़ाकर मात्र रू. 20.00 प्रति किलोग्राम किया गया है। इस मूल्य वृद्धि के बाद भी प्रदेश के पात्र उपभोक्ताओं को पीडीएस शक्कर बाजार दर से लगभग आधे मूल्य पर उपलब्ध होगी। दर वृद्धि के बाद भी वित्तीय वर्ष 2016-17 में राज्य शासन द्वारा प्रदेश के पात्र उपभोक्ताओं के हित में लगभग राशि रू. 75 करोड़ वार्षिक का अनुदान भार वहन किया जाना संभावित है।

Kolar News

Kolar News 1 December 2016

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहानी उत्सव के तहत सैंतालीस वर्ष बाद अपने पुराने स्कूल शासकीय माध्यमिक शाला क्रमांक -1 शिवाजी नगर पहुँचे। उन्होंने यहाँ बच्चों को कहानी सुनाई और अपनी पुरानी स्मृतियों को ताजा किया। मुख्यमंत्री चौहान इस स्कूल में वर्ष 1969 में कक्षा 6वीं से 8वीं तक पढ़े हैं। राज्य शासन द्वारा कहानी उत्सव का आयोजन बच्चों में पढ़ने की बेहतर क्षमता विकसित करने के लिये किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चों को सर्वश्रेष्ठ धनुर्धारी अर्जुन की कहानी सुनाई। जिसमें गुरु द्रोणाचार्य द्वारा कौरवों और पांडवों की निशानेबाजी की परीक्षा ली गयी थी। जिसमें सभी को पेड़ पर चिड़िया के साथ-साथ अन्य चीजें दिखाई दे रही थीं। जबकि अर्जुन को केवल लक्ष्य चिड़िया की आँख दिखायी दे रही थी। उन्होंने कहानी के माध्यम से बच्चों को बताया कि सफलता के लिये अपने लक्ष्य पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। बच्चें अपने लक्ष्य यानी पढ़ाई पर ध्यान देकर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने दूसरी कहानी गांधी जी के बचपन की सुनायी। जिसमें परीक्षा के दौरान सवाल नहीं आने पर गांधी जी को शिक्षक ने पास के विद्यार्थी से देखने को कहा था। जिस पर गांधी ने कहा था कि मुझे जितना आता है उतना ही लिखूँगा नकल नहीं करूँगा। स्मृतियों को ताजा किया मुख्यमंत्री  चौहान ने अपने पुराने स्कूल में पहुँच कर अपनी स्मृतियों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि वे यहाँ रविशंकर नगर से पैदल पढ़ने के लिये आते थे। यहाँ कश्यप सर और शैलबाला मैडम ने पढ़ाया। इस स्कूल में वे कक्षा 6 से लेकर 8वीं तक पढ़े। यहाँ वे फुटबाल भी खेलते थे। इस स्कूल से मिली शिक्षा और गुरूजनों के आशीर्वाद से वे अच्छे इंसान बने। उन्होंने कहा कि हम सब माता-पिता के संस्कार और गुरूओं की शिक्षा से अच्छे बनते हैं। इस स्कूल में बाल सभा होती थी जिसमें नाटक भी खेले जाते थे। वे हमेशा प्रथम श्रेणी में आते थे। इस स्कूल से 8वीं पास करने के बाद वे टी.टी.नगर के मॉडल स्कूल में पढ़ने गये। जहाँ आपातकाल के विरोध के कारण उन्हें जेल भेजा गया। जेल से साढ़े नौ माह बाद जनवरी 1977 में निकलने पर उन्होंने मार्च 1977 में ग्यारहवीं की परीक्षा दी, जिसमें प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दर्शनशास्त्र में एम.ए. किया और इसमें वे प्रथम श्रेणी आये। बच्चों को सौगातें स्कूल के बच्चों की मांग पर उन्होंने कहा कि बच्चों को दिसम्बर की छुट्टी में मांडवगढ़ की यात्रा पर ले जाया जायेगा। स्कूल के भवन की मरम्मत की जायेगी। स्कूल का नया भवन बनाया जायेगा। खेल मैदान बनाया जायेगा तथा क्रिकेट, हॉकी और बेडमिंटन खेल की सामग्री दी जायेगी। उन्होंने बच्चों को किताबें भी वितरित की। उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में जिस क्षेत्र में भी जायें, सर्वश्रेष्ठ बनें। देश और समाज के लिये काम करें। प्रतिभाशाली बच्चों की पढ़ाई के लिये राज्य शासन सभी संभव मदद करेगा। बारहवीं के बाद गरीब और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि में प्रवेश मिलने पर फीस राज्य शासन द्वारा दी जायेगी। 

Kolar News

Kolar News 30 November 2016

ललिता नगर स्थित राशन की दुकान पर शुक्रवार को लाइन में खड़ी एक गर्भवती महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। घटना स्थल पर मौजूद वार्ड-83 की पार्षद मनफूल मीणा के पति श्याम सिंह मीणा तत्काल अपनी गाड़ी से महिला को जेके अस्पताल लेकर पहुंचे। करीब दो घंटे के उपचार के बाद महिला की तबियत ठीक होने उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। श्यामसिंह मीणा ने बताया कि मैं राशन की दुकान का निरीक्षण करने गया था। उसी दौरान अब्बास नगर निवासी शीला (35)पति हरिकेश की तबियत बिगड़ गई। वह शुक्रवार सुबह 9 बजे से राशन लेने के लिए लाइन में लगी थी। दोपहर डेढ़ बजे के करीब उसका बीपी लो हो गया। यदि समय पर गर्भवती महिला का उपचार नहीं कराते तो उसकी और उसके बच्चे की जान का खतरा बढ़ जाता। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को माइनर हार्ट अटैक भी आया था। कोलार में राशन की दुकानों पर व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रहीं। लोगों की शिकायत है कि गेहूं, चावल, शक्कर, नमक लेने के लिए दुकान के चार-पांच चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कभी आधार कार्ड की फोटो कॉपी मांगी जाती है तो कहीं पीओएस मशीन का सर्वर बंद होने के बाद भी अंगूठा लगवाया जाता है। राशन वितरण की व्यवस्था सुधारने के लिए कोलार में लोग एसडीएम माया अवस्थी, क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा को घेर चुके हैं। बाजवूद इसके लिए लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रहीं।  

Kolar News

Kolar News 28 November 2016

आकाशवाणी भोपाल के कार्यक्रम ‘खुशहाली की फसल’ को आकाशवाणी वार्षिक पुरस्कार में ‘लोकसेवा प्रसारण पुरस्कार’ मिला है। इस कार्यक्रम के लेखक कोलार निवासी पंकज चतुर्वेदी और प्रस्तुतकर्ता राकेश ढौंडियाल हैं। आकाशवाणी महानिदेशालय ने नई दिल्ली के मानेक-शॉ परिसर के जोरावर सभागार में हुए पुरस्कार समारोह में आकाशवाणी भोपाल के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राकेश ढौंडियाल को यह पुरस्कार प्रदान किया।उन्हें यह पुरस्कार आकाशवाणी के महानिदेशक एफ. शहरयार, सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू, सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने दिया। इस पुरस्कार में ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और Rs. 25,000 की नकद राशि प्रदान की गई।

Kolar News

Kolar News 27 November 2016

मुख्यमंत्री ने भानपुरा के निवास जाकर शोक संवेदना प्रगट की  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग श्री बाबूलाल कुशवाह भानपुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री चौहान शोक संवेदना प्रगट करने आज गली नंबर एक, छोला रोड, भोपाल स्थित उनके निवास पहुँचे। इस अवसर पर महापौर  आलोक शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय कुशवाह जी के साथ उनका गहरा लगाव था। कुशवाह जी के राजनैतिक संरक्षण और मार्गदर्शन में ही वे जनसेवा के संकल्प पथ पर चले हैं। जनसेवा के संकल्प में उनका मार्गदर्शन सदैव मिलता था। उन्होंने स्वर्गीय कुशवाह की स्मृतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनसे ही राजनीति में प्रवेश की प्रेरणा भी मिली थी। उनको जनसंघ की सदस्यता श्री भानपुर ने ही दिलायी थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय कुशवाह कर्मठ, कुशल संगठक, लोकप्रिय जननेता और कार्यकर्ताओं के प्रेरणा-स्त्रोत थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों एवं अनुयायियों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।  

Kolar News

Kolar News 24 November 2016

  मध्यप्रदेश में प्राकृतिक आपदा हो चाहे बस या नाव हादसा, इसमें जान गंवाने वालों के परिजनों को अब बतौर आर्थिक सहायता चार लाख रुपए दिए जाएंगे। सरकार ने कैबिनेट की बैठक में राजस्व पुस्तक परिपत्र में संशोधन को मंजूरी दी। कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए जनसंपर्क मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि किसान, गरीब और छोटे व्यापारियों को देखते हुए अनुदान सहायता दोगुनी से ज्यादा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अब बाढ़ या आग से प्रभावित दुकानदारों को सहायता 6 की जगह 12 हजार रुपए दी जाएगी। इसके लिए बीमा न होने पर वार्षिक आय 35 हजार रुपए की जगह अब 1 लाख रुपए मान्य होगी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक प्रकोप से निजी कुएं या नलकूप में टूट-फूट या धंस जाने पर मालिक को नुकसान की भरपाई 6 हजार रुपए की जगह 25 हजार रुपए तक की जाएगी। आग या अन्य प्राकृतिक आपदा से किसान के बैलगाड़ी या अन्य कृषि उपकरण नष्ट होने पर अनुदान सहायता 4 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दी है। इन मामलों में चार लाख की मदद बस के नदी में या पहाड़ी से गिरने पर सवारी की मृत्यु होने पर।प्रावधान सांप या जहरीले जीव के काटने से मौत होने पर।नदी में डूबने या नाव दुर्घटना में मृत्यु होने पर।

Kolar News

Kolar News 23 November 2016

 रिजर्व बैंक ने 10 रपये के नकली सिक्के के परिचालन में होने की अफवाह को खारिज करते हुए आज लागों से ऐसी झूठी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा। आरबीआई का कहना है कि ‘₹’ के चिह्न वाले और बिना चिह्न वाले 10 रुपए के दोनों सिक्के सही हैं।  केंद्रीय बैंक ने लोगों ने सभी प्रकार के सौदों में बिना किसी झिझक के इन सिक्कों को स्वीकार करने को कहा है।  रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि ऐसी सूचना मिली है कि कुछ कम जानकार या गलत जानकारी रखने वाले लोग व्यापार, दुकानदार आदि समेत आम लोगों के बीच इस प्रकार के सिक्कों को लेकर संदेह खड़ा कर रहे हैं।  इससे देश के कुछ भागों में इन सिक्कों का प्रचलन बाधित हो रहा है और इससे भ्रम की स्थिति बन रही है।  बयान के अनुसार, ‘‘रिजर्व बैंक लोगों को सलाह देता है कि वे इस प्रकार की झूठी अफावाह पर ध्यान नहीं दें और उसे अनसूना कर दें और बिना किसी झिझक के अपने सभी सौदों में इन सिक्कों को कानूनी मुद्रा के रूप में स्वीकार करें। ’’

Kolar News

Kolar News 21 November 2016

कोलार वासियों के लिए मिसरोद से सलैया जाना अब और आसान होगा। यहां रुक्मणी देवी टेक्निकल कॉलेज के पास बीडीए का एक प्रोजेक्ट विकसित हो रहा है। इस कारण यहां से बीडीए द्वारा सीसी रोड का निर्माण सलैया तक किया जा चुका है, लेकिन इस सड़क के बन जाने के बाद भी मिसरोद से लेकर रुक्मणी देवी कॉलेज तक का लगभग एक किमी का हिस्से में सड़क नहीं है। जिसका खामियाजा होशंगाबाद रोड से मिसरोद होते हुए सलैया जाने वालों को उठाना पड़ता है।

Kolar News

Kolar News 20 November 2016

दो दिन बाद शहर के मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। इसके तहत उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाएं सिहरन पैदा करने लगेंगी। इससे दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्रीसे.तक की गिरावट होने की संभावना है।कोलार के आउटर इलाकों और स्वर्णजयंती पार्क रोड पर इस दौरान सर्दी बढ़ जाएगी।  मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के दौरान भोपाल  के मध्य में ऊपर एक प्रति चक्रवात बन गया है। इससे हवाओं का रुख पूर्वी-उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। लेकिन इसमें उत्तरी हवा का कंपोनेंट कम है। इस वजह से अपेक्षाकृत तापमान नहीं गिर रहा है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एसके डे ने बताया कि यह सिस्टम कमजोर पड़ने लगा है। इसका असर खत्म होते ही दो दिन बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने लगेगा। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में जोरदार बर्फबारी हुई है। इस वजह से सर्द हवाएं पूरे प्रदेश में ठिठुरन पैदा करेंगी। उधर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्रीसे. दर्ज हुआ,जो कि सामान्य से 2 डिग्रीसे.कम है। इसी तरह बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ,जो कि सामान्य है।  

Kolar News

Kolar News 18 November 2016

कोलार में बने भोज ओपन यूनिवर्सिटी में आयोजित बीएड स्पेशल कोर्स में प्रवेशित छात्रों की कांटेक्ट क्लासेस मंगलवार से लगनी शुरू होगी। यह क्लासेस 25 दिसंबर तक लगेगी। इस दौरान छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। विवि ने सभी छात्रों को एसएमएस से इसकी सूचना दे दी है।   

Kolar News

Kolar News 15 November 2016

      गुरुनानक देव का 548वां प्रकाशोत्सव सोमवार को शहर के सभी प्रमुख गुरुद्वारों में मनाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अरेरा कॉलोनी के तत्वावधान में इसी दिन बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में सुबह 8 बजे से गुरमति समागम होगा। इस अवसर पर रागी जत्थे कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। वहीं, आयोजन स्थल पर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मेडिकल कैंप व रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। 

Kolar News

Kolar News 14 November 2016

  भारत के ज्ञानी ऋषि-मुनि जीवन के हर पहलू से संबन्धित क्षेत्र के विषय में अनेक ज्ञान सूत्र दे चुके हैं| ज़रूरत इस बात की है कि हम उन सूत्रों को समझे और उन पर काम करें| हमारी अर्थ-व्यवस्था, तंत्र-व्यवस्था, धारण-क्षमता आदि अंग्रेज़ों के शासन के बाद गड़बड़ा गई क्योंकि उन्होंने ज्ञान को डिग्री में बाँध दिया और हर काम को नौकरी की तरह देखा। यह बात अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मोहनलाल छीपा ने ‘स्वदेशी अर्थ-व्यवस्था, औद्योगीकरण तथा धारणक्षम विकास’ पर केन्द्रित सत्र की अध्यक्षता करते हुए कही। लोक-मंथन के दूसरे दिन केवल ज्ञान कक्ष में इस विषय पर पहला समानान्तर सत्र हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में आईआईटी मुंबई के प्रो. वरद बापट, तमिलनाडु से मैनेजमेंट के प्रो. पी कनगसभापति और बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस से प्रो. एन.एन. शर्मा उपस्थित थे|   सत्र की शुरुआत में प्रो. बापट ने अर्थ-व्यवस्था की दो मुख्य धाराओं – पूँजीवाद और समाजवाद के बारे में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि शोषण मुक्त समाज बनाते-बनाते दरअसल मानवीय मूल्य और धर्म मुक्त समाज बनाया जाने लगा, जो आखिरकार घातक सिद्ध हुआ| उन्होंने अपनी प्रस्तुति में साझा किया कि भारतीय संस्कृति में पारिवारिक स्तर पर जिस तरह से अर्थ-व्यवस्था संतुलित की जाती रही है, उस पर पूँजीवादी और समझवादी अर्थ-व्यवस्था का गहरा प्रभाव पड़ा है| भारत में बचत की दर आज भी 30 प्रतिशत है, जो किसी भी अन्य देश से अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत के सांस्कृतिक मूल्यों में अर्थ-व्यवस्था हमेशा मजबूत रही और रहेगी क्योंकि ये हमारी जीवन शैली से जुड़ी हुई है| उदाहरण के तौर पर भारत में लोग सोना खरीदने को निवेश मानते हैं और वो संपत्ति के रूप में कई पीढ़ियों के पास रहता है। दूसरी और पाश्चात्य देशों में सोना खरीदना पेट्रोल इस्तेमाल की तरह उपभोग की दृष्टि से देखा जाता है| प्रो. पी. कनगसभापति ने कहा कि हिंदुस्तान की अर्थ-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का एक बड़ा श्रेय महिलाओं को जाता है| इस देश में हर घर में सोने पर निवेश से लेकर बचत करने तक की परंपरा महिलाओं में विरासत के रूप में रही है| प्रो. कनगसभापति ने अर्थ-व्यवस्था के साथ-साथ औद्योगीकरण और धारणक्षम विकास के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए और इन सभी में गाँवों में कार्य कर रहे छोटे-छोटे समुदायों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में हिंदुस्तान के कई लघु औद्योगिक समूहों के उदाहरण प्रस्तुत किए| अंतिम वक्ता प्रो. एन.एन. शर्मा ने धारणक्षम विकास और औद्योगीकरण को पूर्ण रूप से स्वदेशी बताया। उन्होंने कहा कि पूँजीवादी या समाजवादी तंत्र पूरे विश्व की अर्थ-व्यवस्था का मॉडल नहीं हो सकता। हर देश की अपनी संस्कृति होती है जो उस देश की हर व्यवस्था के साथ तालमेल बनाती है| भारत की संस्कृति अपने आप में इतनी मजबूत है जिसके आधार पर सभी तंत्र बेहतर काम कर सकते हैं। यदि इस संस्कृति के साथ अन्य तंत्र को लागू किया जाएगा तो वह काम नहीं करेगा। सभी समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने एक उपाय बताते हुए कहा कि भारत में अर्थ-व्यवस्था का सबसे बेहतर मॉडल होगा जब धर्म की दृष्टि से अर्थ का उपयोग किया जाएगा, यानी अर्थ का न अभाव हो और न ही प्रभाव हो|  

Kolar News

Kolar News 13 November 2016

भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) मिसरोद फेस-1 योजना शुरू करने जा रहा है। शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में योजना में विकास कार्य करने के लिए टेंडर को हरी झंडी मिल गई। योजना के तहत 140 करोड़ से आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट विकसित होंगे। बीडीए पहली बार इस स्कीम में नए नियम लागू करेगा जिसमें प्लॉट पूरी तरह से विकसित होंगे। इसके बाद उनकी बुकिंग खोली जाएगी। इसके तहत मिसरोद फेस-1 योजना में सड़क, नाली, बिजली, पानी सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली जाएंगी। जब प्लॉट पूरी तरह से विकसित हो जाएंगे, तब उनकी बुकिंग शुरू होगी। यहां 125 एकड़ जमीन पर प्लॉट विकसित होंगे। यह जमीन बीडीए ने वर्ष 2003 में किसानों से आपसी करार के तहत हासिल की थी। अब तक बीडीए फ्लैट, प्लॉट और आवास में निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही बुकिंग कर लेता था, जिससे बीडीए के कई प्रोजेक्ट अब भी अटके हुए हैं और लोगों को समय पर पजेशन नहीं मिल पा रहा है। एनओसी जारी करने की व्यवस्था में बदलाव करते हुए बीडीए ने इसे ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत बीडीए का दावा है कि लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने के तीन दिन बाद एनओसी मिल जाएगी। अब तक एनओसी को लेकर कोई निर्धारित समय-सीमा नहीं थी। इसके अलावा बोर्ड बैठक में कार्यभारित कर्मचारियों को समयमान वेतनमान दिए जाने की मांग को भी मंजूरी मिल गई है। बैठक में बीडीए के चेयरमैन ओम यादव, कलेक्टर निशांत वरवड़े, सीईओ नीरज वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।  

Kolar News

Kolar News 12 November 2016

बंद हुए 500 एवं 1000 के नोट बदलने छोटे डाकघर पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी। राजधानी के सभी डाकघरों में गुरुवार सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी लेकिन टीटी नगर, भेल एवं जीपीओ पर ही नोट बदलने की व्यवस्था हो पाई। डाकघरों के बचत खातों में नकदी जमा करने वाले बड़ी संख्या में पहुंचे। राजधानी के तीनों मुख्य डाकघरों के अलावा छोटे डाकघरों में बैंकों से नकदी नहीं पहुंच पाई। विभाग के निदेशक रामचंद्र जायभाये ने बताया कि नकदी देर से मिली जिससे दोपहर 12 बजे एक्सचेंज का काम शुरू हो पाया। टीटीनगर पोस्ट आफिस में नोट बदलने के लिए 4 काउंटर खोले गए। 500 और एक हजार रुपए के बदले 100 रुपए के नोट दिए गए। काउंटर पर नकली नोट जांचने की मशीन भी लगाई गई थी। हर व्यक्ति को 4 हजार रुपए बदलने की सुविधा दी गई थी। डाकघर के बचत खातों में बड़े नोट जमा करने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं। कोलार ,बिट्टन मार्केट, रविशंकर मार्केट, शिवाजी नगर, भेल, शाहपुरा एवं मंत्रालय सहित शहर के अन्य डाकघरों में खातेदारों ने लाखों रुपए नकदी जमा कराए। शाम चार बजे तक वल्लभ भवन के पोस्ट आफिस में सवा तीन लाख रुपए जमा हुए।  

Kolar News

Kolar News 11 November 2016

भोपाल के सेंट मैरी कान्वेंट सीनयर सेकंडरी स्कूल में आज बच्चों का हुनर देखने को मिला। बच्चों ने गीत संगीत से लेकर विज्ञान के प्रयोगों तक में अपने हाथ आजमाए।  स्कूल कैंपस में आयोजित एडु स्केप की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। एडु स्केप में सभी बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग  लिया, इस प्रदर्शनी में बच्चों ने हमारे भूत काल ,वर्तमान काल और भविष्य  को दिखाया। भाविष्य में आने वाले स्मार्ट सिटी का भी एक मॉडल बच्चों द्वारा बनाया गया जबकि भोपाल में इस प्रोजेक्ट की अभी तक शुरुआत भी नहीं हुई। बच्चो की नजर से  हमें स्मार्ट सिटी की झलक दिखी।   एडु स्केप में सेंट मैरी के बच्चों  ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी  प्रस्तुत किया। एकल नृत्य जूनियर में राधिका गर्ग और सीनियर में लावण्या श्रीवास्तव ने समां बांधा। स्वागत गीत ख्याति गुप्ता ,मौसमी समीर ,शिवानी धुरिया ,तनु उपरीत आदि ने प्रस्तुत किया।     

Kolar News

Kolar News 10 November 2016

  बच्चों में जन्मजात विकृति, बीमारी और उनके विकासात्मक विलम्ब को चिन्हित करने के लिये 'चेतना' नाम का विशेष एप बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बाल सुरक्षा कार्यक्रम में बनने वाले इस एप में 4 डी-डिफेक्ट बर्थ, डिज़ीज़, डेफिशिएंसी और डेव्हलपमेंटल डिले की बच्चों में स्क्रीनिंग की जायेगी। चेतना का फुल फार्म है चाइल्ड हेल्थ, एक्जामिनेशन, ट्रीटमेंट, नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन। स्वास्थ्य मंत्री  रुस्तम सिंह अगले सप्ताह प्रदेश में इस एप का शुभारंभ करेंगे। पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश के चार जिले भोपाल, होशंगाबाद, बड़वानी और रीवा में प्रारंभ किया जा रहा है। बाद में इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में आज एप से संबंधित कार्यशाला की गयी। मिशन संचालक श्री व्ही. किरण गोपाल ने बताया कि प्रस्तावित एप से कार्यक्रम को उत्कृष्ट एवं तकनीकी पद्धति से चलाने में मदद मिलेगी। कार्यशाला में पॉयलेट प्रोजेक्ट में शामिल जिलों के चिकित्सक, जिला समन्वयक ने भाग लिया।  

Kolar News

Kolar News 10 November 2016

कोलार रोड पर इनायतपुर के आगे कजलीखेड़ा गोल तिराहे तक कॉलोनियों का निर्माण हो गया है। लगभग 12 से अधिक छोटी, बड़ी कॉलोनियां कुछ सालों में बनी हैं, जिनमें तेजी से बसाहट हो रही है। इन कॉलोनियों में लोग रहने भी लगे हैं। उनको मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासी मोबाइल और इंटरनेट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। मोबाइल नेटवर्किंग कवरेज को चैक किया जाएगा और यदि दिक्कत है तो वह जल्द ही दूर की जाएगी। आईबीडी के श्यामलाल रजक ने बताया कि इनायतपुर के आगे बढ़ते ही मोबाइल नेटवर्क मिलना कम हो जाता है। कॉल के दौरान आवाज साफ नहीं आती है। कट-कट कर बात सुनाई देती है। कजलीखेड़ा व गोल गांव के पास तो नेटवर्क मिलता ही नहीं है। इंटरनेट का इस्तेमाल भी नहीं हो सकता।  

Kolar News

Kolar News 8 November 2016

विश्व विख्यात श्रीमद भागवत कथा वाचक आचार्य मृदुल कृष्ण शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से कोलार में पहली बार  श्रीमदभागवतकथा होगी।  कर्मश्री संस्था के तत्वाधान में होने वाली श्रीमदभागवत कथा के संबंध में बैठक संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष एवं हुज़ूर विधायक   रामेश्वर शर्मा ने की । इस अवसर पर बड़ी संख्या में  माताएं बहने उपस्थित रही । बैठक को संबोधित करते हुए शर्मा ने बताया कि 17 से 23 दिसम्बर तक होने वाली श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा ।

Kolar News

Kolar News 7 November 2016

सहकारिता ई-रिक्शा से देगा रोजगार के मौके सहकारिता विभाग अब लोक परिवहन के क्षेत्र में उतरेगा। परिवहन की सहकारी समिति बनाकर ई-रिक्शे चलवाए जाएंगे। इसकी शुरुआत भोपाल, इंदौर सहित संभागीय मुख्यालय से होगी। भोपाल में इनके दायरे रंगों के हिसाब से तय होंगे यानी एक रंग के ई-रिक्शों के लिए एक क्षेत्र निश्चित होगा। समितियों को ई-रिक्शा खरीदने में मदद करने सदस्यों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से कर्ज भी दिलाया जाएगा। इसके लिए अगले सप्ताह तक सहकारिता विभाग नियमों को तय करके जिलों को भेज देगा। बीआरटीएस से होंगे लिंक सूत्रों के मुताबिक भोपाल में ई-रिक्शा को बीआरटीएस से लिंक किया जाएगा। अभी दिक्कत है कि बीआरटीएस स्टैंड से लोगों को कॉलोनियों तक जाने के लिए लिंक वाहन नहीं मिलते हैं। इसे देखते हुए तय हुआ है कि इन्हें बीआरटीएस से जोड़ा जाएगा। जोन (कलस्टर) भी इसी हिसाब से बनाए जाएंगे। एक जोन में एक ही रंग के ई-रिक्शा ही चलेंगे, जैसे राजधानी के अरेरा कॉलोनी क्षेत्र के लिए हरे रंग के ई-रिक्शे तय होंगे, तो न्यू मार्केट क्षेत्र के लिए नारंगी रंग रहेगा। जोन के हिसाब से ही ई-रिक्शे के दायरे भी तय होंगे। मौजूदा रिक्शों के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। यदि वे ई-रिक्शा चलाने चाहते हैं, तो अपनी सहकारी समिति भी बना सकते हैं। 30 नवंबर तक बनाओ सोसायटी सहकारिता विभाग ने तय किया है कि 30 नवंबर तक संभागीय मुख्यालयों के साथ जिलों में एक परिवहन सोसायटी का गठन किया जाएगा। इसके लिए उप पंजीयकों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वे मौजूदा रिक्शा चालकों या युवाओं को जोड़कर समिति बना सकते हैं। समिति में कम से कम 20 सदस्य होंगे। इनके नाम पर ही बैंकों से ऋण दिलाया जाएगा। इसके बाद ई-रिक्शों को सड़क पर उतारने में मार्च-अप्रैल तक का समय लग सकता है। रोजगार का नए रास्ते करेंगे तैयार सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने दावा किया है कि सहकारिता के जरिए रोजगार के नए रास्ते खोले जाएंगे। इसके लिए विभाग ने नवाचार के जो नए क्षेत्र खोजे हैं, उन्हें जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। ई-रिक्शा प्रोजेक्ट पहले संभागीय मुख्यालय और फिर जिला मुख्यालय में लागू किया जाएगा। इसके लिए न सिर्फ सहकारी समितियां बनाई जाएंगी, बल्कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत कर्ज भी दिलाया जाएगा।  

Kolar News

Kolar News 6 November 2016

रूट प्लान साथ लेकर चल रहे थे सिमी आतंकी  भोपाल से भागे आठों सिमी आतंकवादियों को उनके लंगड़े साथी ने सुरक्षित जगह की बजाये सीधे ऊपर पहुंचवा दिया। इस मामले की जाँच कर रही पुलिस टीम को जो जानकारी मिली है उससे साफ़ होता है कि जेल की दीवार से कूदने के कारण एक आतंकवादी के पैर में क्रेक आ गया था इस कारण वो तेज नहीं भाग पाया और बाकि सभी की भी मौत का कारन बना। पुलिस को जानकारी मिली है कि भोपाल से भागने का एक फुलप्रूफ प्लान इनके पास था ,लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था।  केंद्रीय जेल से फरार होने वाले आतंकियों के पास भागने का पूरा प्लॉन नक्शे के साथ मौजूद था। इसी कारण वे दो हाईवे व भोपाल-बैरसिया सड़क को क्रास कर गए, और पुलिस की सर्चिंग से बच रहे। क्योंकि यहां पर पुलिस पाइंट थे। यदि ये यहां से निकलते तो धरे जाते।  बताया जाता है कि वर्ष 2011 से पहले फरार हुए आतंकियों में से कुछ ने र्इंटखेड़ी क्षेत्र देख लिया था। आतंकी फरारी के लिए इस क्षेत्र को इसलिए भी चुना था कि संभवत: उनकी कोई मदद कर दे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वहीं शार्ट पीएम रिपोर्ट में एक आतंकी के पैर में फैक्चर भी आया है। संभवत: सबसे पहले कूदने वाले आतंकी के पैर में फैक्चर होने के कारण उसे लेकर भागने में समय लग गया और आशंका है कि आतंकी अपने निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंच सके। ऐसी स्थिति में उन्हें मनीखेड़ी की पहाड़ी में छिपने की योजना बनाई। जहां पर आतंकियों का एनकाउंटर किया गया है, वहां से करीब 400 मीटर दूर घनी झाड़ियों के मध्य एक बड़ी गुफा है, जिसमें कई लोग एक साथ छिप सकते हैं। पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों को शक है कि कहीं ये आतंकी पुलिस की सर्चिंग से बचने के लिए गुफा का सहारा तो नहीं लेने वाले थे। भोपाल पुलिस के साथ तमाम खुफिया एजेंसियां गांधी नगर जेल से एनकाउंटर स्थल के संभावित पैदल रास्ते की तलाश में 31 अक्टूबर से ही जुटी थी। बताया जाता है कि एजेंसियों को उस रूट प्लान का पता चल गया है, जिसका उपयोग आतंकियों ने किया है। एजेंसियों का मानना है कि आतंकियों ने केंद्रील जेल के सामने से हाईवे क्रास करने के बाद सूखीसेवनिया के पास मेन हाईवे को क्रास किया। इसके बाद गुनगा थाने से पहले हलाली नदी के किनारे से भोपाल-बैरसिया रूट को पार किया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आतंकियों ने इस बीच कहां-कहां रुके हैं। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण आतंकियों को आशा थी कि इस क्षेत्र में उन्हें ग्रामीणों से मदद मिल जाएगी, जिसके सहारे वे भोपाल जिले की सीमा को क्रास कर सकेंगे। लेकिन एक आतंकी के पैर में फैक्चर होने से उसे साथ लेकर पैदल चलने में समय अधिक लगने से आतंकी अपने निर्धारित ठिकाने तक नहीं पहुंच सके। ऐसे में दिन निकलने के बाद आरोपी छिपने के लिए मनीखेड़ी पहाड़ी पहुंचे थे। अल सुबह ही स्निफर डॉग जेल से सूखीसेवनिया की तरफ करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक गया था। नजीराबाद  पुलिस को गांव-गांव सर्चिंग में लगाया ।

Kolar News

Kolar News 5 November 2016

सिमी आतंकवादियों के भागने के बाद भोपाल की यह ISO सेन्ट्रल जेल एक बार फिर से ‘कुख्यात’ हो गई है। यह वही जेल है, जहां के जेलर (अब सस्पेंड जेल अधीक्षक) आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में 3 नवंबर तक जेल में हैं। इस जेल में जब अंडरवर्ल्ड डॉन अबू  सलेम की माशूका मोनिका बेदी कैद थी, तभी इसी सोमकुंवर ने उसके बाथरूम में CCTV लगवा दिए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ISO जेल सुरक्षा के लिहाज से कैसी होगी? कहने को तो भोपाल की सेंट्रल जेल को ISO सर्टिफिकेट मिला हुआ है, लेकिन इस पर कलंक भी बहुत लगते रहे हैं। आतंकियों के भागने के बाद यह फिर से ख़बरों में है।  यह वही जेल है, जहां 2005-06 में जेलर रहते हुए सोमकुंवर ने जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी के बाथरूम में CCTV कैमरे लगवा दिए थे।  तबके और अबके भी विपक्ष ने इस बात को लेकर सरकार को भी घेरा था।  यहां तक कि कांग्रेस ने सीसीटीवी की कथित फोटोज भी मीडिया को जारी कर दी थीं। हालांकि इस मामले में तो सोमकुंवर बच गए, लेकिन वे भ्रष्टाचार के आरोप में खुद को नहीं बचा पाए और इसी जेल में उन्हें कैद नसीब हुई। 2005 में मोनिका को शिफ्ट किया गया था भोपाल जेल 2005 में बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी को जब एक मामले में भोपाल लाया गया,सूत्रों की माने तो तब के कई अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी उस जगह लगवा ली थी, जहां डॉन की माशूका को रखा गया था।  यहीं नहीं मोनिका बेदी के लिए भोपाल की एक थ्री स्टार होटल से उसकी पसंद का खाना तक लेकर जाते और साथ में डिनर करते थे।

Kolar News

Kolar News 4 November 2016

ग्राम सलैया में चलाया गया सफ़ाई अभियान   कोलार के  ग्राम सलैया में साफ़ सफ़ाई अभियान चलाया गया।  यहाँ सफ़ाई अभियान प्रदेश उपाध्यक्ष व हुज़ूर विधायक  रामेश्वर शर्मा  के निर्देशानुसार चलाया गया।  ग्राम सलैया में कोलार मंडल उपाध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने वार्ड क्रमांक 83 के साफ़-सफ़ाई सम्बंधित अधिकारी कर्मचारीयो के साथ मिलकर सफ़ाई अभियान की मुहिम चलाने के साथ साथ नालियों की सफ़ाई की गई अलग अलग स्थानों से जेसीबी ट्रक से कचरा उठाया गया।  कोलार मंडल उपाध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने ग्राम सलैया का दौरा कर घर घर जाकर समस्याए जानी साथ की श्याम सिंह मीना ने सभी ग्राम वासियों के साथ मिलकर क़रीब 2 घंटे तक सलैया में साथ रहकर  साफ़ सफ़ाई अभियान की मुहिम चलवाई।  इस मौके पर राजेंद्र पाटीदार, रविंद्र पाटीदार, अर्जुन पाटीदार, भरत पाटीदार, महेश पाटीदार, राजू पाटीदार, रामू  पाटीदार आदि भाजपा के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। 

Kolar News

Kolar News 2 November 2016

अधिकारियों ने मंत्रालय में भेंट कर दी बधाई  भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री बसंत प्रताप सिंह (आय.ए.एस.1984 बैच) ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। श्री सिंह ने मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव (समन्वय) मुख्य सचिव कार्यालय  सतीश मिश्र, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन  एम.के.वार्ष्णेय, सचिव (कार्मिक) सामान्य प्रशासन  रश्मि अरूण शमी उपस्थित थे। मुख्य सचिव  सिंह से अनेक अधिकारियों, कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भेंट की और उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी। नए मुख्य सचिव बीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी हावी नहीं है। मप्र बीमारू राज्य से बाहर निकला है। राजनेताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों के कंधे से कंधे मिलने की वजह से प्रदेश का विकास हुआ है। फिर भी कभी ब्यूरोक्रेसी के स्थिति हावी होने की बनती है तो शासन अपने स्तर पर कार्रवाई करता है।  मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सीएस बनने के लिए मैंने कभी सोचा भी नहीं था और न ही मुझे इसका पता था। अगर मुझे तनिक भी आभास होता तो अपनी कार्यपद्धति में कुछ और परिवर्तन करता। प्रदेश जिस दिशा में जा रहा है, वह सर्वश्रेष्ठ है। विकास के मामले में गति में और तेजी लाना है। कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में सीएम ने जो 11 एजेंडे तय किए हैं, उन्हें पूरा कराना भी प्राथमिकता में है। कानून व्यवस्था में और बेहतर सुधार पर भी जोर देंगे। सिंह का कहना है कि मेरा गांव मेरे अंदर बसता है। कोई भी गांव से चलकर शहर की ओर आया है। जो ज्यादा समय शहर में रहा है, उसका शहरीकरण हो रहा है। मैं गांव से आया हूं, इसलिए वहां के बारे में सोचता हूं। जब खाली समय पाता हूं तो गांव की तरक्की के बारे में सोचता रहा हूं। प्रदेश सरकार की ग्रामीणों से संबंधित जितनी भी योजनाएं हैं, उनको क्रियान्वित करना मेरी प्राथमिकता होगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुसार योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे और मानीटरिंग करेंगे। 

Kolar News

Kolar News 1 November 2016

भोपाल सेंट्रल जेल में  रात दो बजे गार्डों की ड्यूटी चेंज होती है। नियमत: जब दो से छह बजे की ड्यूटी का जवान पाइंट पर आ जाए, तब पहले वाले को पाइंट छोड़ना चाहिए। लेकिन घर जाने की जल्दी में सुरक्षाकर्मी दो बजते ही पाइंट छोड़कर मेन गेट पर आ जाते हैं। जब कोई गार्ड नहीं था, संभवत: उसी समय बीती रात आतंकी बाहर निकले । कैदियों व बंदियों की मूवमेंट व सुरक्षा की दृष्टि से जेल में बैरकों के बाहर कैमरे लगे हैं। वर्तमान में अधिकांश कैमरे बंद पड़े हैं। मृतक हेडकांस्टेबल के भतीजे आत्माकुमार का आरोप है कि अधिकारियों ने जेल के अंदर की गतिविधियों को सरकार व आम लोगों से छिपाने के उद्देश्य से ही कैमरों का मेंटेनेंस नहीं कराया है। करोड़ों के बजट को अधिकारियों ने बंदरबांट कर लिया है। जेल सूत्रों ने बताया कि आठों आतंकियों को भागते हुए दूसरे ब्लॉक में गार्ड की ड्यूटी कर रहे रामाधार राम के प्रधान आरक्षक ने देखा है। रामाधार के हाथ में एसएलआर गन और करीब 17 राउंड कारतूस होने के बाद भी उसने डरकर फायरिंग नहीं की।

Kolar News

Kolar News 31 October 2016

    दो महीने से डेंगू कहर बरपा रहा है। अब मौसम बदलने के साथ स्वाइन फ्लू का खतरा भी पैदा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को 4 लाख टेमी फ्लू दवाइयां भिजवाई हैं, ताकि बीमारी फैलने पर दवाइयों का संकट पैदा न हो।पिछले दो सालों से भोपाल के अरेरा कॉलोनी ,कोलार रोड ,रायसेन रोड और पुराने भोपाल के कई इलाकों में स्वाइन फ्लू फैल रहा हैं।  पिछले वर्ष स्वाइन फ्लू से भोपाल  में ही 752 मरीज पीड़ित हुए थे, इनमें से 78 मरीजों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने यहां आईसोलेशन वार्ड बनाएं। सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ने पर अलग से फ्लू ओपीडी संचालित करें। विशेषज्ञों के अनुसार जब रात का तापमान 12 डिग्री और दिन का तापमान 28 डिग्री से कम होगा तब स्वाइन फ्लू का वायरस तेजी से सिर उठाएगा। अभी रात का तापमान 15 और दिन का 30 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। रात में ठंड बढ़ने लगी है, जिससे लग रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। तापमान 15 डिग्री से नीचे आने पर डेंगू का खतरा कम हो जाएगा,लेकिन स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ जाएंगे। डेंगू का मच्छर 15 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर से नीचे सर्वाइव नहीं कर पाता है। मच्छरों की संख्या कम हो जाने से डेंगू और मलेरिया से राहत मिल जाती है। स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ.केएल साहू ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में 4 लाख टेमी फ्लू भेज दी हैं। जरूरत पड़ने पर मरीजों के सैम्पल लेकर उनकी जांच करवाई जाएगी। इसके लिए जिलों के सीएमएचओ को निर्देश दे दिए गए हैं। यह करें  उपाय 1, ठंड बढ़ने के बाद भीड़ भाड़ वाले इलाके में न जाएं। 2, मूंह पर कपड़ा बांधकर रखें। 3, सर्दी-जुकाम बुखार से पीड़ित मरीज का तौलिया इस्तेमाल न करें। 4, बच्चों को सर्दी-जुकाम बुखार हो तो स्कूल न भेजें। 5, बीमारी बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाएं।  

Kolar News

Kolar News 29 October 2016

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कमला नगर तिराहा के पास एकता मार्केट में डामरीकरण का भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने चूनाभट्टी स्थित छत्रपति नगर में भी सड़क का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कार्य समय-सीमा में पूरा करवाने के निर्देश दिये। इस दौरान नगरपालिक निगम भोपाल के अध्यक्ष  सुरजीत सिंह चौहान एवं अन्य स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 29 October 2016

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी  बसंत प्रताप सिंह मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। श्री सिंह वर्तमान में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। श्री सिंह 1 नवम्बर 2016 से इस दायित्व कानिर्वहन करेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य शासन ने आज श्री बसंत प्रताप सिंह को अपर मुख्य सचिव गृह के वर्तमान दायित्व के साथ-साथ पदेन विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मुख्य सचिव कार्यालय , घोषित करने संबंधी आदेश जारी किया है। मध्यप्रदेश में जिन अधिकारियों ने मुख्य सचिव का जिम्मा सम्हाला है उनमें सर्वश्री एच. एस. कामथ, आर. पी. नरोन्हा, एम. पी. श्रीवास्तव, आर. पी. नायक, आर. पी. नरोन्हा, एम. एस. चौधरी, एस. सी. वर्मा, के. एल. पसरीचा, बी. के. दुबे, जी. जगतपति, बीरबल, ब्रम्हस्वरूप, के. सी. एस. आचार्य, एम. एस. सिंहदेव, आर. एन. चोपड़ा, आर. एस. खन्ना, आर. पी. कपूर, श्रीमती निर्मला बुच, एन. एस. सेठी, एस. सी. बैहार, के. एस. शर्मा, पी. के. मल्होत्रा, ए.वी. सिंह, बी. के. साहा, विजय सिंह, आर. सी. साहनी, अवनि वैश, आर. परशुराम एवं अन्टोनी डिसा शामिल हैं। बसंत प्रताप सिंह का जीवन परिचय  मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। मूलत: उत्तरप्रदेश के निवासी श्री सिंह का जन्म 1 जुलाई 1958 को हुआ। श्री सिंह ने इलाहाबाद विश्वव़िद्यालय से दर्शन शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। श्री सिंह की प्रथम पदस्थापना जून 1985 में सहायक कलेक्टर बिलासपुर हुई। श्री सिंह एस डी ओ सीहोरा तथा धर्मजयगढ़ रहने के साथ-साथ अतिरिक्त कलेक्टर बैकुंठपुर भी रहे। जिला कलेक्टर के रूप में श्री सिंह ने पन्ना, दुर्ग तथा ग्वालियर की कमान सम्हाली। श्री सिंह मध्यप्रदेश बीज विकास निगम, आप्टेल, लघु उद्योग निगम, के प्रबंध संचालक रहे। भारत सरकार में श्री सिंह कपड़ा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ रहे। इंदौर संभागायुक्त रहने के अलावा श्री सिंह ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, राजस्व तथा वन का भी अलग-अलग कार्यकाल में दायित्व सम्हाला। वर्तमान में श्री सिंह एक मई 2015 से अपर मुख्य सचिव गृह के पद पर पदस्थ हैं। श्री सिंह ने सेवाकाल के दौरान लंदन से चेंज मैनेजमेंट तथा क्वांटिटेटिव मैथड्स एंड ऑपरेशन रिसर्च फॉर पब्लिक विषय पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बैंगलुरु से प्रशिक्षण प्राप्त किया।  

Kolar News

Kolar News 27 October 2016

जीआईएस तकनीक से नगर निगम रखेगा प्रॉपर्टी की जानकारी कोलार ,बावडिया ,होशंगाबाद रोड ,चूना भट्टी ,रायसेन रोड ,बैरागढ़ ,नेहरू नगर ,ईदगाह इलाके में लोगों ने मकान बड़े बड़े बना लिए हैं लेकिन उस हिसाब से प्रोपर्टी टैक्स नहीं देते हैं। शहरवासी अब संपत्ति कर बचाने के लिए बड़े मकान को छोटा बताने या व्यावसायिक उपयोग को आवासीय बताने जैसी गड़बड़ियां नहीं कर सकेंगे। जीआईएस तकनीक की मदद से नगर निगम शहर की हर प्रॉपर्टी की जानकारी रखेगा। इसके लिए पहले वार्ड के सैटेलाइट मैप पर हर प्रॉपर्टी को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद मैदानी सर्वे करके डिटेल जुटाई जाएगी। इस डिटेल को सैटेलाइट मैप के साथ जोड़ दिया जाएगा। सर्वे डिटेल के साथ प्राॅपर्टी का फोटो भी होगा। इसका सीधा फायदा यह होगा कि निगम के पास हर प्राॅपर्टी और उससे मिलने वाले संपत्ति कर की जानकारी होगी। इससे वसूली की मॉनीटरिंग बेहतर तरीके से हो सकेगी। जीआईएस सर्वे का काम नागपुर की एजेंसी एडीसीसी को सौंपा गया है।  सर्वे की शुरुआत जाटखेड़ी से - प्रॉपर्टी सर्वे की शुरुआत वार्ड 53 जाटखेड़ी से होगी। एडीसीसी के एक्सपर्ट नगर निगम के अमले के साथ डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे। इसमें एक महीने का समय लगेगा। प्रोजेक्ट की शुरूआत के लिए जाटखेड़ी का चयन इसलिए किया गया, क्योंकि इस वार्ड में नई मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के साथ डुप्लेक्स भी हैं और कुछ हिस्सा झुग्गीबस्ती का भी है। आशिमा मॉल यानी प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र भी इसी वार्ड में है। यानी इस वार्ड में लगभग हर कैटेगरी की प्रापर्टी है। जाटखेड़ी में सर्वे में आने वाली दिक्कतों के आधार पर पूरे शहर के लिए रणनीति बनाई जा सकेगी। इन जानकारियों को संपत्ति के फोटो के साथ वार्ड के सैटेलाइट मैप से जोड़ दिया जाएगा। हर प्राॅपर्टी को एक नंबर दिया जाएगा। बकायादार और बड़े संपत्तिकर दाता के लिए अलग-अलग कलर से मार्किंग होगी। इससे संपत्ति कर की गणना की जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी।  पिछले साल निगम ने सर्वे कराया था। इसमें संपत्ति कर वसूली में 50 करोड़ की गड़बड़ी सामने आई थी। शहर में 30 हजार से ज्यादा मकान संपत्ति कर के रिकाॅर्ड में ही दर्ज नहीं थे और 15 हजार लोग कम टैक्स दे रहे थे। यदि कोई स्वतंत्र एजेंसी सर्वे करे तो यह आंकड़ा और बड़ा हो सकता है।  नगर निगम 2009 में भी संपत्तियों की जीआईएस मैपिंग के लिए कोशिश कर चुका है। उस समय इस काम पर 1.80 करोड़ रुपए खर्च हुए थे, लेकिन नतीजा सिफर रहा। निगम अधिकारियों के अनुसार सर्वे और मैपिंग का काम अलग-अलग एजेंसी को देने का नतीजा यह हुआ कि दोनों के डाटा मैच नहीं हुए। निगम इस बार दोनों काम एक ही एजेंसी को देने जा रहा है। पिछली बार वार्डों की संख्या 70 थी। अब 85 हो गई है। कई वार्डों की सीमाएं बदल गईं और 20 नए गांव निगम सीमा में शामिल हो गए।  कानपुर और बंगलुरू नगर निगम ने 2012 में प्राॅपर्टी टैक्स के लिए जीआईएस तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया। इसके बाद पूर्वी दिल्ली, मुंबई, पटना, विशाखापट्टनम, कोलकाता और अहमदाबाद ने इसे अपनाया। प्राॅपर्टी का कुल एरिया और भाग हर भाग के मालिक का नाम संपत्ति कर की गणना, बकाया राशि फोटो डिटेल को सैटेलाइट मैप के साथ जोड़ देंगे   

Kolar News

Kolar News 26 October 2016

2018 में फाटक पर लगने वाले जाम से मिलेगी निजात बावड़िया रेलवे फाटक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से रोजाना परेशान होने वाले हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने यहां रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। वर्ष 2018 तक ब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के बीच जमीन के विवाद के चलते बीते तीन महीने से आरओबी का काम शुरू नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब दोनों के विभागों के अधिकारियों के बीच सुलह होने से काम शुरू हो गया है। नहर के पास स्थित चौराहे की तरफ से इसका काम शुरू किया गया है। लोगों को इस ब्रिज से आवाजाही के लिए फरवरी 2018 तक इंतजार करना पड़ेगा। आरओबी को बनाने का काम गुजरात की रचना कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। 38.5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस ब्रिज की लंबाई करीब 848 मीटर है। अधिकारियों के मुताबिक समयसीमा में ब्रिज का काम पूरा कर लिया जाएगा। कुछ समय पहले तक पीडब्लूडी और नगर निगम के बीच ब्रिज को उतारने को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी मुख्य वजह थी कि नगर निगम होशंगाबाद रोड की तरफ बीआरटीएस कॉरिडोर से लगी सर्विस रोड वाली जमीन पीडब्ल्यूडी को देने को तैयार नहीं था। इस कारण यह समस्या आ रही थी कि ब्रिज को कहां उतारा जाए। अधिकारियों ने बताया कि अब यह मसला खत्म हो गया है। आरओबी सर्विस रोड पर उतरेगा। बावड़िया रेलवे फाटक पर लंबे समय से आरओबी की मांग की जा रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि ज्यादातर समय यह फाटक बंद रहता है। इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग जाती है। शाहपुरा, त्रिलंगा, गुलमोहर, चूनाभट्टी, दानिश कुंज, महाबली नगर, कोलार रोड की दर्जनों कॉलोनियां, महेंद्रा टाउनशिप, बावड़िया कला, आकृति, लक्ष्मी परिसर, नयापुरा, ललिता नगर सहित विभिन्न कॉलोनियों के रहवासी। इसके अलावा होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बाग मुगलिया, विद्या नगर, मंडीदीप, मिसरोद आदि क्षेत्रों के लोग जिनका कोलार, शाहपुरा आना-जाना होता है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एलके दुबे ने कहा पुल का काम हाल में ही शुरू किया गया है। अभी दाना-पानी रेस्टोरेंट के पास से निकलने वाली नहर के पास काम किया जा रहा है। डिजाइन को लेकर नगर निगम से मतभेद थे, वह अब नहीं है।   फैक्ट फाइल-- कॉन्ट्रेक्टरः रचना कंस्ट्रक्शन, अहमदाबाद  ,निर्माण एजेंसीः लोक निर्माण विभाग लागतः 38.44 करोड़ लंबाईः 847.64 मीटर डेडलाइनः फरवरी 2018 ट्रैफिक : करीब 70 हजार प्रतिदिन  

Kolar News

Kolar News 24 October 2016

    मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा कलियासोत नदी के मामले में अब तक पारित सभी आदेशों के पालन पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्य शासन, नगर निगम व टाउन एंड कंट्री प्लानिंग सहित अन्य को नोटिस जारी कर याचिकाकर्ता एलएन मेडिकल काॅलेज व जेके हॉस्पिटल के निर्माण में हस्तक्षेप नहीं करने के अादेश दिए हैं।  कलियासोत नदी के ग्रीन बेल्ट में हो रहे पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के खिलाफ डॉ. सुभाष चंद्र पांडे ने एनजीटी में याचिका दायर की थी। लंबी सुनवाईयों के बाद एनजीटी ने नदी के 33 मीटर के दायरे में सभी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी थी। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पिछली सुनवाई में जेके हॉस्पिटल और एलएन मेडिकल कॉलेज ने भू-राजस्व संहिता के नियमों का हवाला देकर चिह्नांकन की प्रक्रिया को ही गलत ठहराते हुए पूर्व में दिए गए आदेश की समीक्षा की गुजारिश की। शुक्रवार को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में एडवाेकेट सिद्धार्थ राधेलाल गुप्ता ने कलियासोत नदी के मामलों में एनजीटी के सभी आदेशों को चुनौती दी। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेंद्र मेनन व जस्टिस अंजुली पालो की अदालत में उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया मेें एनजीटी ने क्षेत्राधिकार के बाहर जाकर, बिना पक्षकारों को सुने एक पक्षीय तरीके से आदेश पारित किए गए हैं।  गुप्ता ने एनजीटी में दलील दी थी कि अस्पताल और मेडिकल कॉलेज 2006 में बन चुके हैं। अब दस साल बाद आज की स्थिति के आधार पर इनके संबंध में आदेश देना सही नहीं है। उन्होंने कलियासोत नदी के 11 किमी में हुए चिह्नांकन के काम को भी गलत ठहराया था। उनकी दलील थी कि मप्र भू-राजस्व संहिता के तहत बंदोबस्त की प्रक्रिया की कार्रवाई नियमों के अनुसार नहीं की गई है। लेकिन ट्रिब्यूनल ने दलीलों खारिज कर अपने पहले के आदेशों को सही ठहराया था।   

Kolar News

Kolar News 22 October 2016

हबीबगंज आरओबी (सावरकर सेतु) के नीचे सुंदर हरा भरा पार्क नजर आएगा। नगर निगम आरओबी के नीचे पांच करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण करेगा। यहां पब्लिक लाउंज, सर्विस रोड, कैफेटेरिया, पार्क, पाथ-वे बनाने के साथ ही अत्याधुनिक व आकर्षक लाइटिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यहां आने वाले लोगों के लिए पार्किंग और लेंडस्केप का काम कराया जाएगा। आरओबी से नीचे का नजारा खास होगा। गुरुवार को महापौर आलोक शर्मा और विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने इस कार्य का भूमिपूजन किया। गणेश मंदिर से अंडरब्रिज तक, अंडरब्रिज से फ्रैक्चर अस्पताल तक, नाका से एम्स की ओर सर्विस रोड बनेगी। अंडरब्रिज के पास टर्निंग में भी सर्विस रोड बनेगी। पार्क के बीच में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी, जहां लोग अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे। इसका फायदा अरेरा कॉलोनी, 10 नंबर सहित लोगों को फायदा मिलेगा। आरओबी के बीचों बीच कैफेटेरिया होगा। पार्क में व्यायाम संबंधी आधुनिक उपकरण भी होंगे। इसके अलावा एक्यूप्रेशर वाला पार्क भी बनेगा। जहां लोग स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार भोपाल का यह पहल एक्यूप्रेशर वाला पार्क होगा।  

Kolar News

Kolar News 21 October 2016

लता महिला मोर्चा की अध्यक्ष  ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बने  गजेंद्र पटेल भाजपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने बुधवार को तीन मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी। अभिलाष पांडे को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता एलकर तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष के रूप में गजेंद्र पटेल की घोषणा की गई है। मिशन 2018 की रणनीति मिशन 2018(विधानसभा चुनाव) को देखते हुए संगठन महामंत्री सुहास भगत अपने सिरे से टीम तैयार करना चाहते हैं। ऐसी पहले से ही उम्मीद थी कि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पदों पर फेरबदल होगा या वे अपनी उम्मीदों पर खरा उतरे नेताओं को मौका देंगे। अभिलाष पांडे ने जबलपुर से अखिल भारती विद्यार्थी परिषद से अपनी छात्र राजनीती की शुरुवात की । विद्यार्थी परिषद् में नगर से लेकर प्रदेश मंत्री के दायित्व का निर्वहन किया , छात्र राजनीती में काम करते हुए म,प्र, में कई आंदोलनो के आंदोलन  संयोजक के रूप में नेतृत्व किया ।  और कई  बार पुलिस प्रसासन के साथ संघर्ष किया और लाठिया भी खाई ,और जेल भी गए ।10 साल परिषद्  में काम किया । 2 बार दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में जिम्मेदारी का सफलता पूर्वक निर्वहन किया । पांडे की कार्यकुशलता को देखते हुए  युवामोर्चे की राजनीति में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में बीजेपीने जिम्मेदारी सौपी ,युवा मोर्चे के सदस्यता अभियान ,और अन्य कार्यक्रमों  के माध्यम से पूरे प्रदेश के 56 संघटनात्मक जिलो तक प्रवास किया।              

Kolar News

Kolar News 19 October 2016

करवाचौथ की तैयारियां शबाब पर हैं। डिजाइनर कपड़ों और करवा के साथ ही मेहंदी का बाजार भी खूब फल-फूल रहा है। अनुमान के मुताबिक, इस करवाचौथ पर भोपाल की महिलाएं अपने श्रृंगार पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च करेंगी। जिले के लगभग ब्रैंडेड और नॉन ब्रैंडेड सलून व ब्यूटी पार्लर समेत लोकल मार्केट में मेहंदी लगवाने का काम चरम पर है। शहर के व्यापारियों के मुताबिक करवा चौथ के लिए रोजाना करीब मेहंदी का करीब 1.5 करोड़ रुपए का कारोबार हो रहा है। वहीं जो ब्राइडल पैकेज पिछली बार 10,000 रुपये का था वह इस बार 12,000 रुपये का है। 100 से 11000 तक का पैकेज इस बार मेहंदी की लगवाई न्यूनतम 100 रुपये चार्ज की जा रही है। जबकि 12,000 हजार रुपये में ब्राइडल पैकेज की मेहंदी लगाई जा रही है। 100 रुपये में नॉर्मल बूटे वाली मेहंदी लगाई जाती है। जबकि 500 रुपये में दोनों भरे हाथों की मेहंदी, 1000 में आगे भरा और पीछे बेल। रात 8:27 बजे दिखेगा चांद पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ व्रत बुधवार को रखा जाएगा। इसके लिए बाजारों में सोमवार देर रात तक महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। मेहंदी, ब्यूटी पार्लर्स और जूलरी की दुकानों पर चहल-पहल नजर आई। पंडित सतानंद शर्मा के अनुसार इस बार 19 अक्टूबर को रात 8:27 बजे पर चन्द्र उदय होगा। उस समय मृगशिरा नक्षत्र मनोकामना पूर्ति करने वाला नक्षत्र रहेगा।  

Kolar News

Kolar News 18 October 2016

आईएनआईएफडी की स्टूडेंट ने खुद के बनाये कलात्मक वस्तुओं के  स्टॉल  ''रंग धरा '' को भोपाल के  ओजस्वनी मेले में लगाया है। रंग धरा का  उद्घाटन भोपाल के सांसद आलोक संजर ने किया। इन वस्तुओं का निर्माण ऋद्धि ,फ़ैज़ी और मोहिनी  ने किया है।  फैशन डिजाइनिंग की  स्टूडेंट ऋद्धि ,फ़ैज़ी और मोहिनी ने फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए कलात्मक दुपट्टे ख़ास रंगों में तैयार किये है। जिनका प्रयोग विभिन्न परिधानों के साथ किया जा सकता है। इस प्रदर्शनी और बिक्री के स्टॉल को ''रंग धरा '' नाम दिया गया है।  ओजस्वनी में लगे रंग धरा में आकर्षक मोबाईल कवर ,वंदनबार ,कलात्मक दिए ,पूजन थाली ,ज्वैलरी ,ग्लास और जैल कैंडल्स आदि सामन हैं। इन सभी सामानों  के निर्माण से रंग संयोजन तक का सारा कार्य इन तीनो स्टूडेंट ऋद्धि ,फ़ैज़ी और मोहिनी ने स्वयं किया है।भोपाल के बिट्टन मार्केट दहशरा मैदान  में आयोजित ओजस्वनी मेले में रंगधरा का स्टॉल नंबर 129 है। 

Kolar News

Kolar News 16 October 2016

    17 अक्टूबर को प्र्रशासन अकादमी में होगी बैठक   केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी, अमृत, स्वच्छ भारत मिशन आदि में आ रही दिक्कतों के लिए खुद केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकैया नायडू 17 अक्टूबर को भोपाल में बैठक लेंगे। उनके साथ केंद्र सरकार के सभी अफसर होंगे, जो कि तुरंत ही फैसले लेकर दिक्कतों का निपटारा करेंगे। केंद्रीय मंत्री सीधे प्रदेश के 34 शहरों के मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष से रूबरू होंगे। इसी बीच मेट्रो ट्रेन के कर्ज में फंसी राज्य सरकार भी केंद्र से इसमें मदद की मांग करेगी। पूरी बैठक से अलग यह एजेंडा शामिल किया गया हैं इसमें जायका से कर्ज के लिए बातचीत करना और राज्य सरकार के अंशदान को भी कर्ज से जुटाने की अनुमति मांगी जाएगी।   केंद्रीय मंत्री के साथ यह बैठक सोमवार को प्रशासन अकादमी में होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसमें शामिल हो सकते हैं। मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए लोन के मुद्दे पर आधे घंटे तक सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ अलग से चर्चा होगी। बैठक में मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त, सभी नगर निगम के आयुक्त, भोपाल, जबलपुर, इंदौर स्मार्ट सिटी के सीईओ, नपा के सीएमओ सहित केंद्रीय शहरी मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नायडू सप्ताह में एक दिन अलग अलग राज्य का दौरा करके केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 15 October 2016

मोदी ने आचार्य विद्यासागर महाराज से  आशीर्वाद लिया प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान हबीबगंज जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहे जैन संत श्री आचार्य विद्यासागर  महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानमंत्री  मोदी ने आचार्य विद्यासागर महाराज का पाद-प्रक्षालन किया और उन्हें श्रीफल भेंट किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज द्वारा रचित पुस्तक 'मूक माटी' के गुजराती संस्करण का विमोचन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा मंत्री श्री मनोहर पर्रिकर, वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री शरद जैन उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 14 October 2016

मुख्यमंत्री  चौहान की शहीदों के परिजन के साथ  मुलाकात मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार शहीदों के परिजन के साथ हर समय खड़ी है। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों की यादों को संजोने के लिये उनके गाँव की पवित्र माटी वीरता के मंदिर शौर्य स्मारक में रखी जायेगी। श्री चौहान ने यह बात आज यहाँ अपने निवास पर शहीदों के परिजन से आत्मीय मुलाकात के मौके पर कही। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों का देश कर्जदार है। उन्होंने अपनी वीरता और साहस से दुश्मन के नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने दिया। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न अंचल से शहीदों के परिजन अपने गाँव की पवित्र माटी को साथ लेकर आये। बलिदानी मिट्टी को एक बड़े पात्र में एकत्रित कर शौर्य स्मारक में शहीदों की स्मृति के रूप में सहेजकर रखा जायेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी  साधनासिंह ने शहीदों के परिजन से पूरे श्रद्धा-भाव से मुलाकात की। गृह मंत्री  भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव  अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव गृह  बी.पी.सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस.के.मिश्रा, अन्य जन-प्रतिनिधि तथा शहीदों के परिजन मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 14 October 2016

पिछले एक माह से लगातार बढ़ रहे डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों के आंकड़ों पर बुधवार को अचानक ब्रेक लग गया। जबकि कोलार में बुध और गुरूवार  को 5 मरीजों में डेंगू का संक्रमण पाया गया, जिनका इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। इधर बुधवार को सरकारी आंकड़ों के अनुसार डेंगू के 6 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इममें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं चिकनगुनिया के एक संदिग्ध की रिपोर्ट भेजी थी वह भी निगेटिव आई है।  मामले में सीएमएचओ वीणा सिन्हा कुछ भी कहने से बच रही हैं। उनका कहना है कि जो स्थिति है वह सामने है। पिछले एक माह में हर रोज डेंगू के औसतन 10 नए मरीज सामने आ रहे थे। हालांकि अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि लगातार छ़ुट्टियां होने की वजह से डेंगू की जांच प्रभावित हुई है।   

Kolar News

Kolar News 13 October 2016

  यह पहला और अनूठा प्रयास है। सीमा पर देश की रक्षा करने वाले अमर शहीदों से सीधा और जीवंत साक्षात्कार करवाने का। आम जनता जो शहीदों के प्रति नत-मस्तक तो है, लेकिन उसका कहीं सीधा रिश्ता नहीं जुड़ता उसकी शहादत से। आखिर सीमा पर रक्षा करने में चुनौतियाँ क्या हैं, उसके संघर्ष की गाथा कैसे गढ़ी जाती है, जिस पर हम सभी को, पूरे देश को गर्व होता है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हीं कल्पनाओं को साकार रूप दिया है शौर्य स्मारक में। श्री चौहान के अनुसार सिर उठाकर गर्व से जीने का अधिकार उन्हीं को होता है, जिनके सिर देश की आन-बान के प्रहरियों और शहीदों के सम्मान में श्रद्धा से झुकना जानते हैं। यह मध्यप्रदेश का देश की जनता को एक ऐसा उपहार है, जो हमेशा नागरिकों को शहीदों की शहादत की याद दिलवायेगा और राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र के लिये हर तरह के त्याग के प्रति हमारे नागरिकों को प्रतिबद्ध बनायेगा। शौर्य स्मारक राष्ट्र की सुरक्षा में जीवन बलिदान करने वाले शहीदों की पावन स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिये मध्यप्रदेश में शौर्य स्मारक का निर्माण किया गया है। शौर्य स्मारक की परिकल्पना एक पवित्र स्थान को संबोधित करती है, जिसकी विवेचना परम्परागत एलोरा, खजुराहो तथा मोधेरा जैसे भारतीय मंदिरों से की गयी है। इस स्मारक में मंदिर-अक्ष की पवित्रता को अंतिम स्थान (मृत्यु पर विजय) में जीवन बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दर्शाया गया है। शौर्य स्मारक रूप-रंग और सामग्री का सम्मिश्रण ही नहीं, वरन् एक जीवंत अनुभूति प्रदान करेगा। वास्तुविदीय परिकल्पना के अनुसार यहाँ आने वाला प्रत्येक दर्शक अपने निजी अनुभव, संसार और कल्पना के आधार पर शौर्य स्मारक के साथ तादात्मय स्थापित करे तथा ऐसा परिवेश निर्मित हो, जहाँ आगंतुकों के मन में सहज ही शहीदों के प्रति श्रद्धा-भाव जागृत हो, ऐसा प्रयास किया गया है। वास्तु-कला की दृष्टि से यह स्मारक भवन नहीं, वरन् अ-भवन है। वास्तु-कला की स्थापित परम्परा के विपरीत शौर्य स्मारक का विन्यास, निर्माण-स्थल के भौगोलिक स्वरूप में एकाकार हो जाता है। अरेरा पहाड़ी की भौगोलिक विशेषताओं, उतार-चढ़ाव, चट्टानों के बीच जीवन का उत्सव मनाते वृक्षों को प्रतीकों के रूप में शौर्य स्मारक के रूपांकन में बखूबी प्रयोग किया गया है। चूँकि यह स्मारक ऐसे शहर में स्थित है, जो प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर है। इस स्मारक का भू-दृश्यीकरण भोपाल शहर के प्राकृतिक सौंदर्य में और निखार लाया है। देश के लिये अपने प्राणों का बलिदान देने वालों पर समर्पित यह स्मारक भोपाल नगर के लौह-शिल्प आधारित चिनार पार्क के समीप 12.67 एकड़ (लगभग 51 हजार 250 वर्ग मीटर) भूमि पर बनाया गया है। शौर्य स्मारक का निर्मित क्षेत्रफल लगभग 8,000 वर्ग मीटर है। लागत लगभग 41 करोड़ है। मेमोरियल शौर्य स्मारक शहीद की राष्ट्र-सेवा से प्रेरित जीवन-यात्रा का रूपायन है। वास्तुविद ने शौर्य स्मारक को जीवन की विभिन्न अवस्थाओं यथा- जीवन, युद्ध का रंग-मंच, मृत्यु तथा मृत्यु पर विजय, चार प्रांगण की श्रंखला के रूप में, वास्तु कला की स्थापित परम्परा के विपरीत दर्शाया है। इसके रूपांकन में जीवन-मृत्यु, युद्ध-शांति तथा मोक्ष-उत्सर्ग जैसे जटिल अव्यक्त अनुभवों को सरल, सहज तरीके से रूपांकित करने के लिये आकार, रंग-रूप, सामग्री और तकनीक का रोचक ताना-बाना बुना गया है। मेमोरियल की अर्ध भूमिगत संरचना जो पृथ्वी पर दृष्टिगोचर होने से ज्यादा धरती-मग्न है, का पूर्ण उद्देश्य आत्मा से ध्यानपरायण करते हुए केवल आगंतुकों के अंतर्मन को प्रभावित करना है। यह आगंतुकों एवं शहीदों के मध्‍य संभवत: एक मूक संवाद प्रारंभ करेगा। दर्शक का यह भावनात्मक जुड़ाव एक व्यक्ति की विचार-प्रक्रिया को अग्रता प्रदान करेगा। जीवन स्मारक में प्रवेश करते ही पृथ्वी पर जीवन को एक चौकार अथवा सार्वजनिक वर्ग के रूप में दर्शाया गया है। जीवन के उतार-चढ़ाव की तुलना एक एम्फीथियेटर की सीढ़ियों से की गयी हैं, जो पृथ्वी की संगीन एवं शांत रचना को मिट्टी से बनी ईंट, घास तथा जल के रूप में परिभाषित करते हैं। युद्ध का रंग-मंच वृत्त का आकार देकर इस वृत्ताकार आँगन को युद्ध की विभीषिका से आहत धरती को दर्शाया गया है। युद्ध की निष्ठुरता से हुए विनाश एवं हानि के कारण मानवता कैसे व्यथित हो उठती है, इसे बखूबी असमतल धरती तथा तराशे हुए स्थानीय पत्थरों से वर्णित किया गया है। इससे दुख और अवसाद की अनुभूति होगी। मृत्यु मृत्यु की भयावहता एवं खोई आशाओं को दर्शाने के लिये एक छोटा वर्गाकार क्षेत्र पूरी तौर पर अंधकारमय एवं काला निर्मित किया गया है। इस क्षेत्र में प्रवेश करते ही मृत्यु से उत्पन्न अचानक अंधकार को अनुभव करने का अवसर प्राप्त होगा, केवल एक दीपक की लौ से प्रकाश विद्यमान होगा, जिसके कारण इस क्षेत्र के अंधकार तथा माप से मृत्यु पर विजय की आशा का आभास हो सकता है। मृत्यु पर विजय लोगों का विश्वास है कि मृत्यु में शरीर नश्वर है तथापि आत्मा अजर-अमर है। इस अंतिम अनुभूति के क्षेत्र में चूंकि आत्मा अनश्वर है, वास्तुविद ने सादृश्य का उपयोग करते हुए जीवन के इस अलौकिक और शाश्वत सत्य की अनुभूति को जीवंत बनाने के लिये स्मारक परिसर प्रांगण में 2 से 3 मीटर ऊँची धातु की छड़ों को सेना की टुकड़ियों की तरह सुव्यवस्थित रूप से स्थापित किया है। इन छड़ों के ऊपरी सिरों पर फाइबर ऑप्टिक्स लाइट्स के प्रकाश-पुंज रात के अंधेरे में जगमगायेंगे। धातु की छड़ों के तल पर बिछी जल की चादर, शांति तथा पवित्रता का प्रतीक होगी। स्तम्भ पृथ्वी से उभरता हुआ 62 फीट ऊँचा स्तम्भ, एक सैनिक के जीवन को दर्शाता है, जिसे उसने स्वयं अपनी स्वेच्छा से स्वीकारा है। यह स्तम्भ अंदरूनी शक्ति एवं साहस की बुनियाद पर निर्मित है, जिससे अपने देश के संरक्षक, देशभक्ति की भावना से प्रेरित होंगे। जीवन के विभिन्न पड़ावों पर सिपाहियों द्वारा किये गये त्याग और अंत में अपने जीवन का बलिदान, उनका देश के प्रति प्रेम, स्वामित्व तथा आत्मपूर्ति का द्योतक है, जो देश की रक्षा कर रहे उनके इस विशाल परिवार की समृद्धि से उन्हें प्राप्त हुआ है। अत: उन्हें सर्वशक्तिमान के प्रहरियों के रूप में उच्च शक्ति से उन्नत करता है। स्तम्भ की प्रत्येक ग्रेनाइट डिस्क इस आरोहण का वर्णन करती है। पृथ्वी (आर्मी), जल (नौसेना) तथा वायु (वायुसेना) के काले ग्रेनाइट स्तम्भ की संगीनता, जल-स्रोत एवं श्वेत ग्रेनाइट पेडेस्टल के हल्केपन के रूप में दर्शाया गया है। स्तम्भ के आसपास के वातावरण से हमें जीवन के चरम लक्ष्य को प्राप्त शूरवीरों के बलिदान का अहसास होगा। आगंतुकों के मन में सहज ही उनके प्रति नमन का भाव जागृत होगा। अनंत ज्योत वास्तुविद द्वारा परम्परागत अनन्य ज्योत, जो एक शहीद के सम्मान में प्रज्जवलित की जाती है, को एक अत्याधुनिक होलोग्राफिक लौ के माध्यम से दर्शाया गया है। ग्लास प्लाक्स व्यक्तिगत शहीदों के नामों को उनके अनन्त स्मरण एवं श्रद्धांजलि के लिये एल्यूमीनियम की चादर पर उत्कीर्ण कर, ग्लास प्लाक्स पर लगाया गया है। ये प्लाक्स स्तम्भ के समीप लगाये गये हैं, ताकि स्तम्भ पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आये आगंतुकों को निकट से प्रत्यक्ष हो सकें। लाल स्कल्पचर स्कल्पचर के अमूर्त रूप को साशय निर्वचनात्मक रखा गया है। मुख्य धुरी (एक्सिस) से वह एक 'वंदना'', एक 'नमस्कार'' के रूप में तथा दूसरे दृष्टिकोण से एक 'रक्त की बूंद'' के रूप में दिखायी देता है। अत: इसे लाल रंग से दर्शाया गया है। व्याख्या केन्द्र व्याख्या केन्द्र को एक अर्ध-खुले सामूहिक स्थान के रूप में विकसित किया गया है। इसमें आगंतुकों को भौतिक अनुभूति के पूर्व, स्मारक का पूर्वावलोकन करवाया जायेगा। प्रदर्शन-प्रणाली (डिस्प्ले-सिस्टम) के माध्यम से शौर्य स्मारक का सारांश लघु चलचित्रों द्वारा निरंतर दिखाया जायेगा। साथ ही हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में उप-शीर्षक लिखे होंगे, जिससे स्मारक देखने आये भारतीय एवं विदेशी दर्शकों को मूल डिजाइन समझने में सुविधा होगी। इस केन्द्र में वास्तुविद द्वारा आकल्पित जीवन की विभिन्न अवस्थाओं यथा- जीवन, युद्ध का रंग-मंच, मृत्यु तथा मृत्यु पर विजय को किस प्रकार 4 प्रांगण की श्रंखला के रूप में डिजाइन किया गया है, समझाया जाता रहेगा। संग्रहालय जीवन प्रांगण में प्रवेश करने के पहले आधार-तल में संग्रहालय विकसित किया गया है। इसकी परिकल्पना स्मारक के साथ एकीकृत रूप में की गयी है। यह संग्रहालय हमारी भारतीय सेना-आर्मी, नौसेना तथा वायुसेना के शहीदों की देशभक्ति और शौर्य को विषयगत-तस्वीरों के रूप में शो-केस करता है, जो महाभारत काल से प्रारंभ होकर आजादी के संघर्ष को दर्शाते हैं तथा अपने देश के सांस्कृतिक इतिहास को भी प्रस्तुत करते हैं। इस संग्रहालय में परमवीर चक्र, महावीर चक्र जैसे शौर्य पुरस्कार विजेताओं को भी गर्वशील तस्वीरों से दर्शाया गया है। भारतीय सेना के तीनों सशस्त्र बलों के विभिन्न डायोरमाज तथा हवाई जहाज, टैंक्स, तथा पानी के जहाजों के लघु मॉडल्स, आगंतुकों के आकर्षण का केन्द्र-बिन्दु रहेंगे।पूर्ण रूप से यह संग्रहालय भारतीय सेना के शौर्य का एक कल्पनाशील एवं रंगीन प्रदर्शन केन्द्र होगा, जिसमें शहीदों को विनम्र परन्तु गरिमामय रूप में श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रस्तुत किया गया है। सियाचिन संग्रहालय में ही एक स्थान पर सियाचिन की रचना भी की गयी है। इसमें उस स्थिति का अहसास करवाया गया है, जहाँ हमारे सैनिक माइनस टेंप्रेचर में भारतीय सीमा की रक्षा करने में कोई कोताही नहीं करते। निश्चित ही देखने वालों के लिये यह दृश्य रोमांचक तो होगा ही, साथ ही सैनिकों के प्रति उनके मन में अधिक सम्मान का भाव पैदा करेगा। स्मारक परिसर में समय-समय पर शहीदों से संबंधित अनुष्ठानिक समारोह करने के लिये आवश्यक स्थान, संसाधन केन्द्र, खुला रंगमंच (एमफी थियेटर) तथा कैफेटेरिया जैसी अन्य मूलभूत सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। पर्यावरण विभाग की संस्था एप्को को स्मारक के वास्तुविदीय रूपांकन का दायित्व सौंपा गया था। एप्को द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से मुम्बई की वास्तुविदीय फर्म, यू.सी.जे. आर्किटेक्चर एण्ड एन्वायरमेंट का चयन किया गया। स्मारक परियोजना क्रियान्वयन राजधानी परियोजना प्रशासन द्वारा किया गया है। स्मारक का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 फरवरी, 2010 को तत्कालीन थल सेना अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर की उपस्थिति में किया था। स्मारक का लोकार्पण 14 अक्टूबर, 2016 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

Kolar News

Kolar News 13 October 2016

कोलार के  पहाड़ी मंदिर पर बुराई का प्रतिक रावण का पुतला दहन किया गया।  इस पर अच्छाई की जीत बड़े पर्दे पर रामायण दिखा कर दर्शायी गई। जिसमे राम ने रावण का वध करके असत्य पर सत्य की विजय हुई। पहाड़ा वाली सेवा समिति संरक्षक व भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष  रामेश्वर शर्मा ने वार्ड क्रमांक 83 तथा अन्य वार्डो के अंतर्गत आने वाली कॉलोनी/सोसायटी के अध्यक्ष व सचिवों  का शाल श्रीफल व सम्मान पत्र देकर सम्मान किया।माँ पहाड़ा वाली सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव मे पार्षद वार्ड 83 व जोन क्रमांक 18 की अध्यक्ष मनफूल मीना ने समिति संरक्षक  रामेश्वर शर्मा का पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया।  समिति अध्यक्ष श्याम सिंह मीना  ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 51 फिट का रावण के पुतला  का दहन किया गया। जिसमें हज़ारो की संख्या में कोलार के जनमानस उपस्तिथ हुए एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।  करीब 30 मिनित तक भव्य रंगारंग आतिशबाजी की गई।  इसके साथ  कोलार के कॉलोनी/सोसायटी समिति के अध्यक्ष व सचिव का  रामेश्वर शर्मा  से स्वागत करवाया गया। जिन लोगों को  सम्मानित किया वे समाज के लिए  निस्वार्थ भाव से  भागदौड़ करते हैं। 

Kolar News

Kolar News 12 October 2016

राजधानी के पास कलियासोत और केरवा और कोलार के जंगलों में बनी बाघों की टेराटरी के आसपास एनजीटी की रोक के बाद भी होने वाले निर्माणों का सर्वे कर उनको हटाया जाएगा। गौरतलब है कि एनजीटी ने कलियासोत और केरवा के बाघ टेरीटरी इलाके में निर्माण कार्यों पर रोक लगाई थी।   यह रोक तब तक लगी रहेगी, जब तक कि बाघ के विचरण क्षेत्र और उसके दायरे का मामला सुलझा नहीं जाता।  लेकिन इस क्षेत्र में रसूखदारों के फार्म हाउस और उनमें होने वाले निर्माण जंगलों में विचरण करने वाले वन्य प्राणियों के लिए परेशान बन रहे हैं।  वन विभाग को उम्मीद थी कि इस क्षेत्र में धारा 144 के लागू होने के बाद इन क्षेत्रों में आना-जाना कम होगा लेकिन ऐसा नहीं है।  रातापानी और समरधा के जंगलों से बाहर निकलकर कलियासोत और केरवा क्षेत्र में घूम रहे बाघों को लेकर एनजीटी में सुनवाई हो चुकी है और वन विभाग ने इनकी सुरक्षा के लिए गश्ती दल की तीन पारियों में ड्यूटी लगायी है, ताकि उनकी लोकेशन का पता चलता रहे। रातापानी अभयारण्य में कुछ सालों से बाघ प्रजाति की संख्या में इजाफा हुआ है। तीन-चार साल पहले जहां भोपाल के आसपास के जंगलों में एक-दो बाघ-बाघिन सक्रिय थे, उनकी संख्या अब बढ़ गई है। छह महीने से भोपाल के पास आधा दर्जन से अधिक बाघ- बाघिन का मूवमेंट देखा गया है। विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि ईको पर्यटन पर फिलहाल रोक नहीं, लेकिन उनको घने जंगल में जाने की अनुमति लेनी होगी। इन दिनों बाघ-बाधिन का मूवमेंट बढ़ रहा है। इसके चलते सैलानियों पर भी नजर रखी जा रही है, उन्हें डेम के आसपास जाने से रोका जा रहा है।  

Kolar News

Kolar News 12 October 2016

भोपाल के कोलार रोड के चूना भट्टी इलाके में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी मौत के मुंह से बचकर आई हैं। सूरत से मुंबई लौटते समय एक हादसे में उनकी गाड़ी रेलिंग के ऊपर चढ़ गई और टायर फट गया था। घटना 6 अक्टूबर रात की है।  दिव्यंका की मम्मी नीलम त्रिपाठी ने बताया दिव्यंका, मातारानी को बहुत मानती हैं। यही कारण है कि जब उन्हें गुजरात में गरबा में बुलाया गया तो वह 'ये है मोहब्बतें' की शूटिंग से समय निकालकर वहां गई। 6 अक्टूबर को वह मुंबई से सूरत के पास कामरेज में एक कार्यक्रम में शामिल होने गईं।उन्हें वहां से रात में ही लौटना था। इसीलिए वह मुंबई से इनाेवा में गईं और उसी से वापस आ रही थी। रात में लौटते समय ड्राइवर की झपकी लग गई। तेज गति में चल रही इनोवा रेलिंग पर चढ़ते हुए ग्राउंड में पहुंच गई।थोड़ी देर तो दिव्यंका को कुछ समझ में नहीं आया। एक पल को उन्हें लगा कि अब तो मौत निश्चित है।थोड़ी देर बाद वह गाड़ी से निकली तो देखा टायर बर्स्ट हो चुका था। किसी तरह रात में ही गाड़ी का सही करवा कर वह मुंबई वापस लौटीं।

Kolar News

Kolar News 11 October 2016

  कलियासोत डेम के पास स्थित पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज सहित प्रदेश चार सरकारी आयुर्वेद कॉलेजों को 2016-17 के लिए बेचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) कोर्स की मान्यता मिल गई है।  सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (सीसीआईएम) ने सात अक्टूबर को मान्यता संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं। मान्यता पाने वाले कॉलेजों में जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन व भोपाल के सरकारी आयुर्वेद कॉलेज शामिल हैं। जबलपुर में 40 व बाकी जगह 60-60 सीटें हैं। हालांकि, सीसीआईएम ने इन्हें सर्शत मान्यता दी है। निरीक्षण के दौरान इनमें कुछ कमियां मिली थीं, जिन्हें दूर करने के लिए कहा गया है। बढ़ाई फैकल्टी की संख्या उज्जैन व ग्वालियर के आयुर्वेद कॉलेज को लगातार नौवें साल पीजी की मान्यता नहीं मिल सकी है। इसका कारण प्रोफेसर व रीडर की कमी है। पिछले साल तक बीएएमएस के लिए 30 फैकल्टी की जरूरत होती थी, लेकिन इस साल सीसीआईएम ने इनकी संख्या बढ़ाकर 44 कर दी। इस मापदंड में बहुत कम कॉलेज खरे उतर रहे थे, बाद में 10 फीसदी की छूट सभी तरह के मापदंडों में दे दी गई थी। पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज में पिछले साल तक पांच विषय में पीजी हो रही थी, लेकिन इस साल फिजियोलॉजी में भी पीजी की मान्यता मिल गई है। इस तरह स्वस्थ वृत्त में चार, द्रव्यगुण में पांच, रसशास्त्र में पांच, रोग निदान में छह, पंचकर्म में पांच व रचना शरीर में छह सीट में पीजी होगी।

Kolar News

Kolar News 10 October 2016

मुख्यमंत्री शिवराज  ने किया निरीक्षण,मोदी करेंगे लोकार्पण  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शौर्य स्मारक देशभक्ति की प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा। यहाँ आने वाले को भारतीय सैनिकों के शौर्य का परिचय मिलेगा। इससे नागरिकों को गौरव का अहसास होगा। उनमें देशभक्ति, देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा के भाव जागेंगे। श्री चौहान ने स्मारक की व्यवस्थाओं की आज यहाँ समीक्षा की और संपूर्ण स्मारक परिसर का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को बताया गया कि शौर्य स्मारक लोकार्पण के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद शहीदों की स्मृति में बनने वाला पहला स्मारक है। अभी जो स्मारक है, वे वॉर मेमोरियल है। यह शहीदों के शौर्य की स्मृतियों का स्मारक है। यहाँ इसका अहसास होगा कि कितनी कठिन परिस्थितियों में हमारे सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं। स्मारक में शौर्य की गाथा को संजोने का प्रयास किया गया है। मानव सभ्यता के आदिकाल से आधुनिक काल के युद्धों के दृश्य प्रदर्शित किए गए हैं। स्तंत्रता पश्चात होने वाले युद्धों के लगभग 70 फोटोग्राफ्स भी लगे हैं। स्मारक में आंगुतकों को सियाचीन की कठिन परिस्थितियों का अहसास होगा। सेना के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपतियों और तीनों सेनाओं के अध्यक्षों के छविचित्र लगाए गए हैं। वीरता और शौर्य से भरी कविताएँ भी उकेरी गई हैं। एक 60 सीटर थियेटर भी है जिसमें शौर्यपूर्ण लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्मारक में जीवन का अहसास करवाने, मृत्यु और मृत्यु के परे जीवन की संकल्पनाओं का अनुभव करवाने का प्रयास किया गया है। युद्ध की आवाजों के दृश्य संयोजित किए गए हैं। शौर्य स्तम्भ निर्माण की संकल्पना मृत्यु पर विजय है। स्तम्भ के नीचे लाल बिन्दु रक्त का प्रतीक है। सर्वोच्च पर सफेद जीवन को दर्शित करता है। शौर्य स्तम्भ के पीछे स्वतंत्र भारत के वीरगति प्राप्त करने वाले प्रदेश के शहीदों के नाम अंकित किए गए हैं। शौर्य स्तम्भ में निरंतर जलने वाली ज्योति प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रज्जवलित की जायेगी। प्रधानमंत्री 14 अक्टूबर को स्मारक देशवासियों को लोकार्पित करेंगे। मुख्यमंत्री को शौर्य स्मारक की व्यवस्थाओं और प्रधानमंत्री के भ्रमण संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्य सचिव  अंटोनी डिसा ने दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  बी.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री  एस.के. मिश्रा, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन  मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव संस्कृति  मनोज श्रीवास्तव, आयुक्त भोपाल संभाग  अजातशत्रु, आयुक्त संस्कृति  राजेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक  योगेश चौधरी, कलेक्टर निशांत वरवड़े एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 9 October 2016

सरकार के खिलाफ कर्मचारी लामबंद  भोपाल में  राज्य के कर्मचारियों ने साफ कह दिया है कि छठवें वेतनमान की विसंगति दूर किए बगैर उन्हें सातवां वेतनमान स्वीकार नहीं है। उनका आरोप है कि सरकार पैसा बचाने के लिए वर्ष 2006 की रणनीति को फॉलो कर रही है। ऐसा हुआ तो सातवें वेतनमान में कर्मचारियों के बड़े वर्ग को दो से छह हजार रुपए प्रतिमाह नुकसान होगा। मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी  मीडिया से मुखातिब हुए। मोर्चा के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि ब्रह्मस्वरूप समिति ने 59 संवर्गों का वेतनमान अपग्रेड करने की अनुशंसा की थी। जिसका लाभ जनवरी 1996 से मिलना था। सरकार ने विसंगतिपूर्ण पांचवें वेतनमान पर ही छठवें वेतनमान का लाभ दे दिया। ऐसे कर्मचारियों को अभी तक 4000-100-6000 के आधार पर निर्धारित मूलवेतन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि छठवें वेतनमान में सरकार ने 5000 और 5500 मूल वेतन पाने वाले एक लाख 13 हजार कर्मचारियों का ग्रेड-पे कम कर दिया। इन कर्मचारियों को वर्तमान में 2100 से 3200 रुपए प्रति माह नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के दो लाख कर्मचारियों को छठवें वेतनमान का लाभ 14 से 17 माह बाद दिया गया है। जबकि 12 माह के अंतराल से यह लाभ मिलना था। सिंह का आरोप है कि मप्र को छोड़कर देश की सभी राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों को विशेष वेतनवृद्धि का लाभ दिया था। इस कारण राज्य के कर्मचारियों को हर माह 800 से 1500 रुपए का नुकसान हो रहा है। उन्होंने साफ कहा कि हमने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रख दी है। इसमें कहा गया है कि सातवें वेतनमान का लाभ देने से पहले छठवें वेतनमान की विसंगतियां दूर कर दी जाएं। साथ ही ग्रेड-पे और वेतन वृद्धि की राशि को 2.57 का गुणांक कर सातवां वेतनमान दिया जाए।  

Kolar News

Kolar News 7 October 2016

    भोपाल में नर्मदा जल की पाइप लाइन बिछाने का काम घटिया स्तर से किया जा रहा है, लेकिन इस मामले में बीएमसी और डीएचवी इंडिया लिमिटेड दिल्ली ने आंखे मूंद कर 140 करोड़ का भुगतान लक्ष्मी सिविल इंजीनियरिंग कंपनी को कर दिया है। बीएमसी के सिटी इंजीनियर और जल विभाग के प्रभारी एआर पंवार की आंखों के नीचे ही यह फर्जीवाड़ा चल रहा है। जबकि हकीकत यह है कि  शहर में पाइप लाइन बिछाने के लिए जगह-जगह पर खुदाई की जा रही है और कई जगह पर घटिया स्तर के पाइप डाल कर उसको वैसा ही छोड़ दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि अधूरे काम का पेमेंट बिना किसी जांच के कर दिया गया है, जबकि शहर में अभी इसका काम चल ही रहा है। नर्मदा जल की पाइप लाइन बिछाने के लिए शहर में करोड़ों का घोटाला हो रहा है। जवाहर लाल नेहरू अर्बन मिशन प्रोजेक्ट के तहत शहर भर में नर्मदा लाइन बिछाने के नाम पर जगह-जगह पर सड़कों को खोद दिया गया है और कई जगह पर पाइप लाइन बिछा कर उसको वैसा ही छोड़ दिया गया है। टीला जमालपुरा में इसका काम चल रहा है और भोपाल टाकीज मेन चौराहे पर व रशीदिया स्कूल के पास जहांगीराबाद की ग्वालियर वाली गली में पक्के काम के सीमेंट के काम को खोद कर उसको वैसा ही छोड़ दिया गया है। नर्मदा पेयजल के फर्जीवाड़े की जानकारी के लिए काम करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता शाहगीर को बयान के लिए टीटी नगर थाने में बुलवाया। पिछले दिनों शाहगीर से निगम के सिटी इंजीनियर  एआर पवार के कार्यालय में मारपीट हुई थी। इंजीनियर पवार एक भाजपा नेता के बहुत ही करीबी हैं। इसलिए यह निगम के नेताओं और अफसरों को तवज्जो नहीं देते। रसूख देखिए, नेताप्रतिपक्ष सगीर ने नर्मदा प्रोजेक्ट का एक प्रश्न लगाया था, जिसे उन्होंने वापस ले लिया। शहर में 600 करोड़ रुपये की तीन अलग-अलग योजनाएं चल रही हैं। इनके जरिए शहर में हर घर में 24 घंटे पानी का प्रदाय किया जाना है। लेकिन आठ साल बीतने के बाद भी शहर को 24 घंटे तो दूर रोजाना पानी भी नहीं मिल पा रहा है।  नगर निगम ने वर्ष 2007 में 415 करोड़ रुपये की वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क योजना बनायी थी और इसके लिए नगर निगम को 90 करोड़  रुपए  एडीबी और 48 करोड़ रुपए गैस राहत बस्तियों के लिए भी मिल गये थे।

Kolar News

Kolar News 5 October 2016

    कोलार ,बैरागढ़ ,बीएचईएल नए और पुराने भोपाल में गंदगी फैलाने वालीं 765 डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए कालापानी, दीपड़ी, अरवलिया व परवलिया सड़क में जमीन आरक्षित कर दी गई है। इन्हें जल्द ही यहां शिफ्ट करने का प्लान बनाया जाए, जिससे इन जगहों पर इनका विस्थापन हो सके।  यह बात कलेक्टर निशांत वरवड़े ने सोमवार को टाइम लिमिट (टीएल) बैठक में नगर निगम कमिश्नर छवि भारद्वाज से कही। कलेक्टर ने हुजूर एसडीएम माया अवस्थी से डेयरियों के विस्थापन के लिए जमीन के बारे में पूछा। जिस पर उन्होंने बताया कि कालापानी, दीपड़ी, अरवलिया व परवलिया सड़क पर जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।  तहसील हुजूर एसडीएम ने प्रस्ताव भेजा जाना स्वीकार किया। कलेक्टर न कहा कि समग्र आईडी में संशोधन कराना हो या फिर पेंशन प्रकरण या फिर अन्य कोई काम। जनता को अफसर भटकाते हैं। ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंनेे निगम कमिश्नर को निर्देशित किया कि वह सभी विभागों से तालमेल बनाएं, जो वर्तमान में बिगड़ा हुआ है। 

Kolar News

Kolar News 4 October 2016

कोलार के कुछ मोहल्लों में डेंगू और मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया गया। राजधानी में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर दिन 300 से ज्यादा घरों में डेंगू का लार्वा मिल रहा है। रविवार और सोमवार को भी   डेंगू का एक एक पॉजीटिव मरीज मिला है। अब तक 140 से ज्यादा डेंगू पॉजीटिव मरीज सामने आ चुके हैं।  इधर, चिकनगुनिया के मरीजों को सीएमएचओ ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। सीएमएचओ डॉ. वीणा सिन्हा का कहना है कि प्राइवेट अस्पतालों से डेंगू के संदिग्ध मरीज की जानकारी तलब की है। उनका कहना है कि भोपाल के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की मॉनीटरिंग की जा रही है।  मलेरिया विभाग के अफसरों का दावा है कि हर दिन 6 हजार से ज्यादा घरों में लार्वा सर्वे हो रहा है। इसके लिए 120 टीमें बनाई गई है। जो घरों में जाकर लंबे समय से भरे हुए पानी की जांच कर रही हैं। लार्वा मिलने पर उसको नष्ट किया जा रहा है। साथ ही जहां पर भी डेंगू पॉजीटिव मरीज मिले हैं। उनके घर के 400 मीटर के दायरे में दवाओं का छिड़काव करवाया जा रहा है। सोमवार को कोलार, साकेत नगर, अशोका गार्डन, करोंद, चार इमली में दवाओं का छिड़काव किया गया । 

Kolar News

Kolar News 3 October 2016

मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने भोपाल से गुना जाते समय अशोकनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में पटवारियों की कमी को शीघ्र दूर किया जाएगा। पटवारियों के जो पद रिक्त है उन पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा 7200 नए पद पटवारियों के तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मप्र में 1700 पटवारियों के पद रिक्त हैं लेकिन नए पदों को सृजित करने के बाद पटवारियों के पदों की संख्या को पूरा किया जाएगा। यह पद एक वर्ष में भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जो बड़े हल्के हैं, उनको छोटा किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में नए ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाएंगे, लेकिन यह ट्रेनिंग सेंटर एक साल के लिए होंगे। इसके लिए शासकीय भवनों का उपयोग किया जाएगा।  

Kolar News

Kolar News 2 October 2016

कोलार के साथ प्रदेशभर में 108 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा शुक्रवार देर रात 12 बजे से थम गईं है। एजें‍सी का अनुबंध खत्म होने से ये हालात बने हैं। ऐसे में मरीजों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस बंद होने की वजह से कोलार पर बाइक की टक्कर से घायल हुए  लोगों को ऑटो से अस्पताल ले जाना पड़ा । प्रदेशभर में करीब 600 से ज्यादा 108 एंबुलेंस के वाहन काम कर रहे हैं, अनुबंध खत्म होने के बाद इन सबके पहिये थम गए हैं। 20 अक्टूबर तक पुरानी एजेंसी को सरकार ने एक्सटेंशन दिया है। लेकिन इस बीच 2600 कर्मचारियों के बीच यह अफवाह फैला दी गई कि अनुबंध खत्म होने के बाद उनकी नौकरी संकट में आ जाएगी। जिसके बाद उन्होंने देर रात से ही काम करना बंद कर दिया है। दरअसल नई एजेंसी में पुराने कर्मचारियों को 20 तारिख तक शिफ्ट किया जाना है। इस दौरान वाहनों की जांच के साथ बीमा और दस्तावेज की जांच भी की जाएगी।  

Kolar News

Kolar News 1 October 2016

मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में वेदों की पढ़ाई के लिए जल्द ही वेद विद्यालयों की स्थापना करेगी। इसके लिए धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री के साथ हुई अफसरों की बैठक के बाद विद्यालय स्थापना के लिए जिलों के चयन की कार्रवाई करने के लिए कहा गया है ताकि मंत्रिपरिषद में प्रस्ताव लाया जाकर इसे स्वीकृति दिलाई जा सके।  धार्मिक न्यास और और धर्मस्व विभाग द्वारा संस्कृत विद्यालयों को बढ़ावा देने के साथ चारों वेद ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्व वेद की पढ़ाई के लिए वेद विद्यालय खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया इसको लेकर विभाग के अफसरों से बैठक कर चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार चाहती है कि संस्कृत को बढ़ावा मिले और लोग वेदों में बताई गई खूबियों को अपने जीवन में उतारें। इसमें संस्कृत के माध्यम से ज्ञान, कर्म, उपासन और विज्ञान को लेकर बताई गई बातों का अध्ययन करें। इसके लिए वेद विद्यालय जरूरी है। सरकार तलाश रही स्थान वेद विद्यालय के लिए अभी तक जिले और स्थान का चयन नहीं हुआ है पर सूत्रों का कहना है कि मंत्री सिंधिया इसको लेकर गंभीर हैं। इसलिए उन्होंने बीते दिनों हुई मीटिंग में एक बार फिर इस एजेंडे पर अफसरों का ध्यान आकृष्ट किया। सरकार ने संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत संस्थान पहले ही खोल रखा है और कई जिलों में संस्कृत बोर्ड के माध्यम से परीक्षाएं कराकर डिग्री दी जा रही है।

Kolar News

Kolar News 29 September 2016

कोलार में नहीं दिख रही फॉगिंग मशीन शहर में हर दिन 10 से 15 मरीज डेंगू और चिकनगुनिया के मिल रहे हैं। 50 से ज्यादा मरीज सरकारी और निजी अस्पातलों में भर्ती हैं। 400 से ज्यादा घरों में डेंगू के लार्वा मिल रहे हैं, लेकिन लार्वा मिलने पर घरों में कार्रवाई नहीं हो रही है। दूसरी बार किसी घर में लार्वा मिलने पर 500 रुपए तक जुर्माना करने का प्रावधान है। कोलार, साकेत नगर, नेहरू नगर आदि क्षेत्रों में कई घरों में लार्वा मिलने के बाद भी जुलाई से अब तक साकेत नगर के 9 व नेहरू नगर के 6 मकान मालिकों पर जुर्माना किया गया। महीने भर पहले सभी की एक बैठक में महापौर आलोक शर्मा ने कहा था कि लार्वा सर्वे करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर निगम के 25 कर्मचारी रहेंगे। दूसरी बार लार्वा मिलने पर ये मकान मालिकों पर जुर्माना करेंगे। इसके बाद भी निगम के कर्मचारी नहीं जा रहे हैं। मंगलवार को साकेत नगर इलाके में कुछ कर्मचारी गए थे, लेकिन उनके पास जुर्माना करने के लिए रसीद बुक ही नहीं थी।  राजधानी की अलग-अलग लैब में डेंगू के 84 संदिग्धों की जांच की गई। इसमें 24 मरीज डेंगू पॉजीटिव मिले हैं। इसमें 9 मरीज भोपाल के हैं। इसी तरह से चिकनगुनिया के 20 मरीजों की जांच में 6 पॉजीटिव मिले हैं। इसमें 5 भोपाल के हैं। साकेत नगर में चिकनगुनिया के 4 मरीज मिले हैं। निगम अधिकारियों के पास शहर के 85 वार्डों में डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने कीटनाशक छिड़काव का कोई एक्शन प्लान तक नहीं है। केवल रहवासी और पार्षदों की डिमांड पर छिड़काव का काम चल रहा है। उसके बाद भी हालात ऐसे हैं कि मैदानी अमला छिड़काव के बहाने धुंआ उड़ाकर खानापूर्ति कर रहा हैं। संकरी गली-कूचे में गंदगी से रहवासी परेशान हैं। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा है। स्थिति यही रही तो डेंगू जैसी बीमारी कंट्रोल से बाहर हो जाएगी। निगम के अधिकारी 85 वार्डों में आम नागरिकों की डिमांड पर छिड़काव करवा रहे हैं। जबकि सीएम हाउस, मंत्री और विधायकों के बंगले के आसपास रोजाना 2 घंटे छिड़काव हो रहा है। रविवार को नवदुनिया के सर्वे में यह हकीकत पता चली। अमला शाम को सीएम हाउस के आसपास कीटनाशकों का छिड़काव करते दिखा, लेकिन राजधानी के बाकी हिस्सों में कहीं भी टीम नहीं पहुंची। इधर कीटनाशकों के छिड़काव पर राजधानी के सभी 19 जोन में चल रहे वाहनों की लॉक बुक बराबर मेंटेन की जा रही हैं। 30 से 35 सफाई कर्मचारियों का अमला भी लगा दिया है। स्वच्छता निरीक्षक भी इसी के नाम पर लगे हुए हैं, लेकिन आउटपुट कुछ नहीं। मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ा हैं। खासकर डेंगू जैसी बीमारी को कंट्रोल करने में नाकाम साबित हुए हैं। निगम प्रशासन सिर्फ नाम के लिए फॉगिंग कर रहा है। जोन-14 की फॉगिंग मशीन खराब है। जैसे-तैसे जोन के स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार शाम 6ः30 बजे से लिंक रोड-3 स्थित नगर निगम के डीजल पंप से फॉगिंग गाड़ी मंगाई। इसके बाद भी ठीक तरह से फॉगिंग नहीं हो सकी। अधिकारियों के पास कोई प्लान नहीं था कि कब, कहां और कैसे कर्मचारियों से फॉगिंग करनी थी। साकेत नगर ए और बी में तीन से चार जगह गाड़ी गई। दिखाने के लिए धुंआ छोड़ा गया। कर्मचारियों के मुताबिक शिकायत करने के बाद ही फॉगिंग करने जाते हैं। कोई तय समय नहीं रहता। उन्होंने यह भी बताया कि डेंगू व मलेरिया के मच्छरों को नष्ट करने के लिए 6 से 7 बजे का समय रहता है। पता होने के बाद भी कॉलोनियों रात 7ः30 से 9ः30 बजे फॉगिंग की जा रही है। कोलार में नहीं दिख रही फॉगिंग मशीन शहर में कोलार क्षेत्र में डेंगू व मलेरिया फैलता है। पिछले सालों में डेंगू से मरने वाले लोगों में कोलार के लोगों की संख्या ज्यादा रही है। बावजूद इसके यहां की कॉलोनियों में सुबह-शाम फॉगिंग करते हुए नगर निगम कर्मचारी नहीं दिख रहे हैं। यहां रहवासियों की शिकायतों के बाद भी वार्ड-80,81,82,83,84 वार्डों की 100 से ज्यादा कॉलोनियों में से एक में भी कॉलोनी में फॉगिंग करते कर्मचारी नहीं दिखे।    

Kolar News

Kolar News 28 September 2016

शक्ति उपासना और साधना के दिन नवरात्र 16 वर्ष बाद फिर नवरात्र में विशेष संयोग बन रहा है। दूज तिथि लगातार दो दिन होने के कारण शारदीय नवरात्र नौ की जगह 10 दिन का होगा। श्राद्ध पक्ष समाप्त होते ही, शारदीय नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। 1 अक्टूबर से नवरात्र आरंभ होंगे। इस बार दुर्गा जी अश्व पर आएंगी और भैंसा पर बैठकर जाएंगी।   शारदीय नवरात्र अश्विन मास के शुक्ल पक्ष से आरंभ होंगे। इस बार गजकेशरी योग में शारदीय नवरात्र होंगी। ऐसा इसीलिए कि गुरु व चन्द्रमा एक साथ कन्या राशि में लग्न स्थान में होने से गजकेशरी महासंयोग बन रहा है।   शारदीय नवरात्र में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। 1 अक्टूबर से शुरू होकर शारदीय नवरात्र उत्सव 10 अक्टूबर तक रहेगा।   विशेष यह है कि इस बार मां दुर्गा का आगमन अश्व से होगा व गमन भैंसा पर होगा, जो अति शुभ है। देवीपुराण में उल्लेखित है कि नवरात्र में भगवती के आगमन व प्रस्थान के लिए वार अनुसार वाहन बताए गए हैं।   देवी भागवत में नवरात्र के प्रारंभ व समापन के वार अनुसार मां दुर्गा के आगमन प्रस्थान के वाहन इस प्रकार बताए हैं।   आगमन वाहन- रविवार व सोमवार को हाथी, शनिवार व मंगलवार को घोड़ा, गुरुवार व शुक्रवार को पालकी, बुधवार को नौका आगमन होता है।   प्रस्थान वाहन-रविवार व सोमवार भैसा, शनिवार और मंगलवार को सिंह, बुधवार व शुक्रवार को गज हाथी गुरुवार को नर वाहन पर प्रस्थान करती हैं।   शनिवार के दिन हस्त नक्षत्र में घट स्थापना के साथ शक्ति उपासना का पर्व काल शुरु होगा। शनिवार के दिन हस्त नक्षत्र में यदि देवी आराधना का पर्व शुरू हो, तो यह देवीकृपा व इष्ट साधना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है।   10 दिन विशेष, 11 अक्टूबर को मनेगा दशहरा   1 अक्टूबर- घटस्थापना, गजकेशरी योग। 2 अक्टूबर- द्वितीया, द्विपुष्करयोग 3 अक्टूबर- द्वितीया,रवियोग 4 अक्टूबर- तृतीया,रवियोग 5 अक्टूबर- चतुर्थी,रवियोग, अमृतसिद्धियोग 6 अक्टूबर- पंचमी षष्ठी, सर्वार्थ सिद्धियोग,रवियोग 7 अक्टूबर- षष्ठी रवियोग 8 अक्टूबर - पर्जन्य सप्तमी,सरस्वती पूजन 9 अक्टूबर- महाष्टमी रवियोग सर्वार्थ सिद्धियोग 10 अक्टूबर - महानवमी, रवियोग

Kolar News

Kolar News 25 September 2016

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात कर भोपाल में 14 अक्टूबर को शौर्य-स्मारक का लोकार्पण करने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने भोपाल में इसी दिन आयोजित पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में शामिल होने का भी प्रधानमंत्री से अनुरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का निमंत्रण स्वीकार कर दोनों कार्यक्रम के लिये 14 अक्टूबर को भोपाल आने की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री को बताया कि शौर्य-स्मारक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शौर्य स्मारक के लोकार्पण समारोह के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री मनोहर पार्रिकर और तीनों सेनाओं के प्रमुख को भी आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री से अपनी भेंट में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश द्वारा अगले 5 साल में किसानों की आय को दोगुना बनाने के रोडमेप के क्रियान्वयन की तैयारियों की भी जानकारी दी। श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में शीघ्र ही संभाग और जिला स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित कर किसानों को उनकी आय को दोगुना करने के उपायों और उनसे संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन किसान सम्मेलनों में शामिल होने के लिये केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री राधामोहन सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। श्री चौहान ने बताया कि शौर्य-स्मारक उन अमर शहीद सैनिकों की स्मृति में बनाया गया है जिन्होंने देश की सीमाओं पर रक्षा करते हुए अपने रक्त की अंतिम बूँद तक देश की खातिर अपने प्राण न्यौछावर किये हैं। स्मारक का उद्देश्य राष्ट्र-भक्ति और लोगों को प्रेरणा देना है। स्मारक में प्रदेश के उन सभी सैनिकों के नाम लिखे जायेंगे, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। कार्यक्रम में प्रदेश एवं देशभर के सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के साथ आमजन को भी आमंत्रित किया जायेगा कि वे आयें और देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों को नमन और प्रणाम करें।    

Kolar News

Kolar News 23 September 2016

कांट्रेक्टर और इंजीनियर के लिए खराब सड़कें यानि की दूध देती गाय कोलार और कोलार को दूसरे इलाकों से जोड़ने वाली  खराब सड़कें और बार-बार उनकी रिपेरिंग होना विभागों के इंजीनियरों और कांट्रेक्टर्स के लिए दूध देती गाय बन गई हैं। यही कारण है कि एक एजेंसी को सड़कें देने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा पर पानी फिर गया है। मुख्यमंत्री की इच्छा नगर निगम को सड़कें देने की थी ताकि एक ही विभाग की जवाबदारी तय हो, लेकिन पीडब्ल्यूडी, सीपीए सड़कें छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। सड़कों पर यह बोर्ड भी नहीं लगाते ताकि पता चल सके यह सड़कें इनकी हैं।तिलक नगर से गुजराती कॉलोनी तक, बीमाकुंज से सर्वधर्म और कोलार तिराहे तक,मिसरोद से सलैया कोलार तक ,दानिश कुञ्ज मेन रोड ,दानिश कुञ्ज पुल से शाहपुरा तक की सड़कें बदहाल हैं।  पिछले दिनों बारिश के बाद शहर की खराब सड़कों की हालत को लेकर कलेक्टोरेट में बैठक बुलायी गयी थी।  इसमें कलेक्टर निशांत वरवड़े ने कहा था कि काम करने वाली एजेंसियां जिम्मेदारी से बचती हैं। कोई यह भी बताने को तैयार नहीं कि कौन सी सड़क किसकी है और अभी क्या काम किया जा सकता है। उस समय कलेक्टर ने निर्देश दिए थे कि सभी एजेंसियां अपनी सड़कों को बनाने के बाद वहां पर बोर्ड लगाएं और उसमें एजेंसी का नाम, ठेकेदार का नाम और उसका मोबाइल नंबर भी लिखे। लेकिन किसी भी विभाग ने कलेक्टर की बात को नहीं माना। निगम हर साल सड़कों के निर्माण और  उनके रखरखाव पर 30 करोड़ रूपये खर्च करता है। जबकि राजधानी परियोजना 25 करोड़ और लोकनिर्माण विभाग 40 करोड़। अगर इतना पैसा वाकई सड़कों पर खर्च किया जाता तो भी सड़कों की हालत सुधरी नजर आ सकती थी। PWD की बदहाल सड़कें : जिंसी से पुल बोगदा तक , मिसरोद से सलैया तक , छोला से लेकर भानपुर तक की सड़क। नगर निगम की खराब रोड: जेके रोड , लिंक रोड पर भी कुछ स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं, बीआरटीएस कॉरिडोर की सड़क, बरखेड़ा पठानी , हबीबगंज अंडरब्रिज, मोती मस्जिद आदि की सड़कें। सीपीए की जर्जर सड़कें: तिलक नगर से गुजराती कॉलोनी तक, बीमाकुंज से सर्वधर्म तक, बागसेवनिया से कटारा हिल्स, 80 फीट रोड का हालत खराब पर्यावरण परिसर  से लेकर बीडीए तक की सड़क।

Kolar News

Kolar News 22 September 2016

नवरात्र महोत्सव को लेकर पहाड़ी मंदिर पर हुई बैठक कोलार मां पहाड़ा वाली सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने आम्र विहार स्थित पहाड़ी मंदिर पर बैठक आयोजित की।  बैठक में नवरात्र महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई।  समिति अध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने बताया कि समिति संरक्षक विधायक व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  रामेश्वर शर्मा  कार्यक्रम में  मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।  समिति के पदाधिकारियों की सहमति से नवरात्र महोत्सव में होने वाले आयोजन के मुख्य प्रभारी मनोहर मीना, नरेश राजपूत, संजीत मीना, दीपक प्रजापति को बनाया। मां पहाड़ा वाली सेवा समिति इस बार रामानंद सागर कृत्य रामायण को समिति द्वारा बड़े पर्दे  पर सभी श्रद्धालुओं को दिखाएंगे और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कन्या पूजन कन्या भोज एवं विशाल भंडारा  होगा।  साथ ही विजय दशमी पर भव्य दशहरा महोत्सव में 51 फिट का  रावण 41, 41 फिट के कुंभकरण, मेघनाथ  का पुतला  रंगारंग आतिशबाजी के साथ दहन किया जाएगा।  इसको लेकर समिति अध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने समिति के सभी पदाधिकारियों को अपनी अपनी जिम्मेदारियां सोंपी। 

Kolar News

Kolar News 20 September 2016

  कोलार नवरात्र महोत्सव में हर वर्ष मां पहाड़ा वाली सेवा समिति धार्मिक आयोजन करती है इस वर्ष भी मां पहाड़ा वाली सेवा समिति ने धार्मिक आयोजन तय किये है।  समिति इस बार रामानंद सागर कृत रामायण  बड़े पर्दे पर 7 अक्टूबर  साय 5:30 बजे से रोजाना दिखाई जाएगी! और कन्या भोज एवं विशाल भंडारा 10 अक्टूबर सायं 4:00 बजे से होगा।  भव्य दशहरा उत्सव एवं रंगारंग आतिशबाजी 11 अक्टूबर 2016 सायं 7 बजे से आयोजित होगी।  जिसको लेकर समिति संरक्षक एवम हुजूर विधायक  रामेश्वर शर्मा ने युवा सदन कार्यालय पर पत्रक विमोचन किया!  समिति अध्यक्ष अध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने बताया कि पहाड़ी मंदिर पर नवरात्री में मेला का आयोजन किया जाता है।  मेले में सांस्कृतिक धार्मिक कन्या पूजन, कन्या भोज, विशाल भण्डारा, दशहरा उत्सव में 51 फिट का रावण 41,41 फिट के कुम्भकरण मेघनाथ के पुतले दहन के साथ भव्य आतिशबाजी की जाती है। साथ ही बच्चो के मनोरंजन के लिए झूले स्टाल, बेलून झूला, मिक्की माउस आदि के स्टॉल लगाये जाते है।   इस मेले में रामानंद सागर कृत रामायण को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।  इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष मनोहर मीना सचिव संजीत मीना कोषाध्यक्ष दीपक प्रजापति सदस्य सुरजीत दिनेश मीना यादव ओम प्रकाश मालवीय उमेश पटेल शेखर गुप्ता, आकाश  मीना रवि मीना आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे       

Kolar News

Kolar News 19 September 2016

 भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने कोलार से मंत्रालय तक लो-फ्लोर बस सेवा शुरू कर दी है। इस रूट को एसआर-1 ए नाम दिया गया है।  इस रूट की बसें सीहोर नाका से वाया माता मंदिर, चंचल चौराहा, सिविल अस्पताल, संत हिरदाराम चौराहा, पम्प हाउस, लालघाटी, वीआईपी गेस्ट हाउस, कलेक्टोरेट, ताजमहल, भोपाल टॉकीज, नादरा बस स्टैंड, अल्पना तिराहा, सेंट्रल लायब्रेरी, जनाना अस्पताल, जहांगीराबाद, पीएचक्यू, वल्लभ भवन, बोर्ड ऑफिस, मानसरोवर सुभाष स्कूल, बिट्टन मार्केट, सर्वधर्म, बीमाकुंज, ललिता नगर होते हुए बैरागढ़ चीचली तक जाएगी। इस रूट पर 10 बसों का संचालन शुरू किया गया है।

Kolar News

Kolar News 19 September 2016

नेशनल ग्रीन टिब्यूनल ने राज्य सरकार की कोलर के रातापानी सेंक्चुरी के अंदर और बाहरी सीमा पर मौजूद खदानों और क्रेशर्स के संचालन पर लगी रोक हटाने की मांग को खारिज कर दिया है। ग्रीन ट्रिब्युनल ने शुक्रवार को इस केस की सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि ईको सेंसेटिव जोन में ग्रीन ट्रिब्युनल की प्रिसिंपल बैंच ने रोक लगा रखी है। भोपाल की खदानें और क्रेशर्स भी इस आदेश के दायरे में आती हैं। प्रिंसिपल बैंच ने स्पष्ट किया है कि ईको सेंसेटिव जोन में बिना पर्यावरणीय मंजूरी और वाइल्ड लाइफ अथॉरिटी की मंजूरी के बिना कोई खनन और क्रशिंग कारोबार नहीं किया जा सकता। हालांकि केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफ) ने इस संबंध में शुक्रवार को अपना जवाब पेश नहीं किया। ट्रिब्यूनल ने पिछली सुनवाई के दौरान 10 अगस्त को केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से पूछा था कि क्या रातापानी सेंक्चुरी के अंदर और बाहरी बफर जोन में खनन और क्रशिंग की अनुमति दी जा सकती है। गौरतलब है कि रातपानी सेंक्चुरी के अंदर और बाहरी सीमा पर कुल 86 खदान और क्रशिंग यूनिट हैं। लेकिन एनवायरोमेंट क्लियरेंस नहीं होने के कारण फिलहाल इनका संचालन बंद हैं। ट्रिब्यूनल ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 3 नवंबर तय कर दी है।  

Kolar News

Kolar News 17 September 2016

  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्य क्षेत्र में 15 सितम्बर से समाधान योजना पुनः लागू की है। योजना का लाभ कंपनी कार्य क्षेत्र के गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन और कोलर  शहरी क्षेत्र में अधिसूचित झुग्गी-बस्तियों में निवास करने वाले निम्न-दाब घरेलू उपभोक्ता उठा सकेंगे। योजना का उद्देश्य राज्य शासन की मंशानुसार बिजली कनेक्शन से विच्छेदित आर्थिक स्थिति से कमजोर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों को बिजली की रोशनी उपलब्ध करवाना है। आवेदन देने का काम 15 सितम्बर से शुरू हो गया है और 30 नवम्बर तक आवेदन लिए जायेंगे। “समाधान योजना” से लाभान्वित होने वाले उपभोक्ताओं को दो श्रेणी में बाँटा गया है। प्रथम श्रेणी में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन एवं शहरी क्षेत्र में अधिसूचित झुग्गी-बस्तियों में निवास करने वाले निम्न-दाब घरेलू उपभोक्ता और द्वितीय श्रेणी में अन्य घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं। प्रथम श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए दो विकल्प निर्धारित किए गए हैं। विकल्प ‘अ‘ में यदि उपभोक्ता बिजली के बकाया बिल का एकमुश्त भुगतान के साथ निराकरण करवाना चाहता है, तो उसकी अगस्त 2016 की स्थिति में मूल बकाया राशि स्थिर कर दी जाएगी। उपभोक्ता को प्रथम माह में चालू माह का बिल (बकाया राशि और सरचार्ज को छोड़कर) का भुगतान करना होगा। उपभोक्ता को द्वितीय माह में चालू माह के बिजली बिल के साथ बकाया राशि का 50 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा। उपभोक्ता की शेष 50 प्रतिशत बकाया राशि एवं 100 प्रतिशत सरचार्ज राशि माफ कर दी जाएगी। विकल्प ‘ब‘ में यदि उपभोक्ता किस्तों में बिजली बिल का भुगतान करना चाहता है, तो अगस्त 2016 की स्थिति में मूल बकाया राशि स्थिर कर दी जाएगी। उपभोक्ता को मासिक बिल के साथ किस्तों का भुगतान करना होगा। मासिक बिल जमा नहीं होने पर नियमानुसार सरचार्ज लगाया जाएगा। विकल्प ‘ब‘ में उपभोक्ता को प्रथम माह में चालू माह का बिल का (बकाया राशि व सरचार्ज को छोड़कर) भुगतान करना होगा। उपभोक्ता को द्वितीय माह में चालू माह के बिल के साथ मूल बकाया का 10 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा एवं उसकी 92 प्रतिशत सरचार्ज राशि माफ कर दी जाएगी। इस प्रकार उपभोक्ता को तीसरे से छठवें माह तक चालू माह के बिल के साथ मूल बकाया राशि की 10 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा। छठवें माह में उपभोक्ता को प्रारंभिक मूल बकाया राशि की 50 प्रतिशत राशि की भी छूट प्रदान की जाएगी। द्वितीय श्रेणी में अन्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी दो विकल्प रखे गये हैं। विकल्प ‘अ‘ में इस श्रेणी के उपभोक्ता यदि सम्पूर्ण बकाया बिल का एकमुश्त भुगतान कर निराकरण करना चाहते हैं, तो अगस्त 2016 की स्थिति में उनकी मूल बकाया राशि स्थिर कर दी जाएगी और उन्हें प्रथम माह में चालू माह के बिल (बकाया राशि व सरचार्ज को छोड़कर) का भुगतान करना होगा। उपभोक्ता को द्वितीय माह में चालू माह के बिल के साथ मूलबकाया राशि का 100 प्रतिशत राशि जमा करने पर उसके सरचार्ज की 100 प्रतिशत राशि माफ कर दी जाएगी। विकल्प ‘ब‘ में यदि उपभोक्ता जुड़ना चाहता है, तो उपभोक्ता की अगस्त 2016 की स्थिति में मूल बकाया राशि स्थिर कर दी जाएगी और उपभोक्ता को मासिक बिल के साथ किस्तों का भुगतान करना होगा। मासिक बिल जमा नहीं होने पर सरचार्ज लगाया जाएगा। विकल्प ‘ब‘ में उपभोक्ता को प्रथम माह में चालू माह का बिल का (बकाया राशि व सरचार्ज को छोड़कर) भुगतान करना होगा। उपभोक्ता को द्वितीय माह से छठवें माह तक चालू माह के बिल के साथ मूल बकाया का 20 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा, तब उसकी छठवें माह में 92 प्रतिशत सरचार्ज राशि माफ कर दी जाएगी। योजना में ऐसे उपभोक्ता भी शामिल हो सकते हैं जिन पर सामान्य बिजली बिल की राशि बकाया है एवं जिन्होंने कंपनी के विरूद्ध न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किया है और प्रकरण लंबित हैं। ऐसे उपभोक्ता न्यायालय से अपने प्रकरण वापस लेकर योजना का लाभ ले सकेंगे। ऐसे उपभोक्ता जिन पर विद्युत अधिनियम की धारा 126, 135 व 138 के प्रकरण दर्ज हों, वे भी निर्धारित प्रक्रिया एवं शर्तों का पालन कर योजना का लाभ उठा सकेंगे। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे समीप के बिजली वितरण केन्द्र में योजना की अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें।  

Kolar News

Kolar News 16 September 2016

शहर के नेशनल अस्पताल में 14 साल की लड़की को तीन दिन तक वेंटिलेटर पर रखकर इलाज किया गया। इसके बाद उसकी मौत पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि बेटी को जब अस्पताल लाया गया। उस समय डॉक्टरों ने जांच के बाद वेंटिलेटर लगा दिया। बिल बढ़ाने के लिए डॉक्टर तीन दिन तक बेटी का इलाज करते रहे। बार-बार पूछने पर भरोसा दिलाते थे कि कोई चमत्कार हो सकता है। हर दिन 20 से 25 हजार की दवाएं खरीद गईं। 2 लाख का बिल बना दिया। इधर, अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं करने की बात कही है।  बावड़िया कला निवासी 14 साल की अनुष्का मीना को 10 तारीख को सुबह पेट में तेज दर्द के बाद पिता ललिता प्रसाद यश अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां से उनको नेशनल अस्पताल भेज दिया गया। यहां पर पहुंचने पर डॉक्टरों ने अनुष्का की आंखों और पल्स की जांच के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया। पिता का कहना है कि बेटी को भर्ती करते ही वेंटिलेटर पर रख दिया गया। मंगलवार को जब वेंटिलेटर हटाने और बेटी के इलाज की डिटेल मांगी तो डॉक्टरों ने देने से इंकार कर दिया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ पीके पांडे का कहना है कि हर संभव प्रयास किए गए। लेकिन बच्ची को नहीं बचाया जा सका। एेसे मामले में पहले भी सात लोग यहां से ठीक होकर जा चुके हैं। लापरवाही का तो सवाल ही नहीं।  अनुष्का 13 तारीख यानि मंगलवार को 14 साल की हो गई। उसके पिता ललिता प्रसाद ने बताया कि उसकी मां अर्चना मीना ने प्लानिंग की थी कि बेटी की जन्मदिन के बाहर खाना खाएंगे और घूमने जाएंगे। लेकिन ऐसा हो न सका।   

Kolar News

Kolar News 14 September 2016

  यदि सब कुछ ठीक रहा तो भोपाल रेलवे स्टेशन पर निशक्त रेल यात्रियों को एक अनूठी सुविधा मिलने लगेगी। प्लेटफार्म पर मय सामान के मूव करने के लिए ऐसे यात्रियों को वहां बेट्री आॅपरेटेड कार की सुविधा मिलने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह सहूलियत 15 अक्टूबर से मिलने लगेगी। ज्ञात हो कि देश के चुनिंदा ए-1 श्रेणी के 75 स्टेशनों में भोपाल भी शुमार होता है। भोपाल देश के उन चुनिंदा स्टेशनों में शामिल है जहां प्रतिदिन 70 से 80 हजार यात्री आते-जाते हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार भोपाल रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर एक-एक बेट्री आॅपरेटेड कार उपलब्ध रहेगी। पिछले रेल बजट में इसकी घोषणा हुई थी। इसकी टेंडर प्रकिृया शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 15 अक्टूबर से भोपाल स्टेशन पर यह सुविधा शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि इस सेवा के लिए रेलवे को कोई पैसा खर्च नहीं करना है। निजी फर्म ही इसे आपरेट करेगी। महिलाओं और बुजुगों को सुविधा निशक्तों के अलावा सीनियर सिटीजन, बुजुर्ग महिलाएं बैट्री कार का उपयोग कर सकेंगे। वे एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जा सकेंगे और सामान भी रख सकेंगे। अभी तक निशक्तों के लिए प्लेटफार्म पर व्हील चेयर का ही इस्तेमाल होता है। आॅनलाइन भी होगी बुकिंग बैट्री कार के लिए रेलवे निजी आॅपरेटर का नंबर देगा। उस नंबर पर संपर्क कर यात्री सुविधा ले सकेंगे। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से भी इसे बुक किया जा सकेगा। इसके लिए यात्री को किराया अदा करना होगा।

Kolar News

Kolar News 13 September 2016

रातापानी अभयारण की दास्तान  कोलर रोड से शुरू होने वाले रातापानी अभ्यारण में बाघों से आमना सामना होना कोई नई बात नहीं है लेकिन जिस तरह टाइगर फैमिली से  सीमा राजगौड़ का सामना हुआ वो अनुभव कुछ अलग है । सीमा राजगौड़  डिप्टी रेंजर हैं ,ड्यूटी-रातापानी अभयारण्य की करमई बीट  में है  भाेपाल फॉरेस्ट सर्किल की इस इकलौती महिला डिप्टी रेंजर ने फील्ड में पहुंचकर बाघों की गतिविधियों की माॅनीटरिंग की कमान संभाली है और अक्सर एक बाघ फैमिली से उनका सामना होता रहता है।  सीमा बताती हैं - बात है 2 जून 2016 की है। श्रमिकों ने बताया था कि टाइगर का मूवमेंट हुआ है और शायद एक नहीं, कई टाइगर है।  पानी के गड्ढे के पास कैमरा लगाया था। मैं और तीन श्रमिक उसे निकालने जा रहे थे पानी के गड्ढे वाली पगडंडी पर चल रहे थे कि देखा सामने से एक बघिन आ रही थी। उसके पीछे तीन माह के चार शावक थे। सीमा बताती हैं मैं और बाघिन एक ही पगडंडी पर थे, ठीक आमने-सामने। बाघिन एक क्षण को ठिठकी। अचानक ही वह दहाड़ने लगी। इससे शावक उसके पीछे छिप गए ,मेरे साथ श्रमिक भयभीत थे। मैंने कहा- भागना मत। मैं अपनी जगह डटी रही बुत की तरह। उधर जैसे बाघिन जायजा ले रही थी कि हम लोग उसे और उसके शावकों के लिए नुकसान तो नहीं पहुंचा रहे..जब हमने रास्ता नहीं छोड़ा तो बाघिन ने पलटकर शावकों की अोर देखकर दहाड़ा। इस बार की दहाड़ पहले जैसी नहीं थी। जैसे वह आश्वस्त हो गई थी और उनसे कह रही हो कि डरो नहीं ये हमारे लिए खतरनाक नहीं है। इसके बाद वह पूंछ फटकारते हुए पास के झुरमुट में चली गई। हम बिना देरी किए हटे और पास खड़ी गाड़ी पर बैठ गए। थोड़ी देर बाद हमने पाया कि बाघिन झुरमुट से निकलकर पानी के गड्ढे में बैठ गई और शावक खेलने में मस्त हो गए। इसके बाद हमारा अक्सर सामना बाघिन और उसके शावकों से होता रहा। मैं खुशनसीब हूं कि बाघों ने मेरे इलाके में होम टेरेटरी बनाई। उनके और मेरे बीच एक अजीब से रिश्ता बन गया है उन्होंने भी मेरी उपस्थिति काे स्वीकार कर लिया। इसी बीच मैंने उनके कई वीडियो बनाए और वरिष्ठ अधिकारियों को दिए। 2014 में प्रमोशन के बाद सीमा को करमई बीट सौंपी गई। हाल ही में बेहतर माॅनीटरिंग के लिए वन विभाग ने इन्हें अन्य बीट के नौ पुरुष साथियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाने वाली इस टीम में सीमा इकलौती महिला हैं। 

Kolar News

Kolar News 12 September 2016

  अंतिम समय में कोलार वासियो को नही होना पड़ेगा परेशान आज से कोलार सहित आस पास की लगभग ढाई लाख की आबादी को अंतिम समय में परेशान नही होना पड़ेगा ।  कोलार के 80 फिट बांस खेड़ी पर नव निर्मित सर्वसुविधा युक्त ''मुक्ति धाम'' को आम नागरिकों के लिये प्रारम्भ कर दिया गया। इस अवसर पर मंत्री  विश्वास सारंग , सांसद  आलोक संजर , महापौर  आलोक शर्मा, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  ओम यादव, महंत चंद्रमा दास जी त्यागी , दैनिक भास्कर ग्रुप के चैयरमेन  रमेशचंद्र अग्रवाल , शाक्य पुत्र सागर भंते , स्थानीय हुज़ूर विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष  रामेश्वर शर्मा , समाज सेवी  नितिन अग्रवाल उपस्थित रहे ।  1100 पौध रोपण के पश्चात्  यह मुक्ति धाम आम नागरिकों को सुपद्र कर दिया गया । सुंदर एवं अधुनिकता से परिपूर्ण यह मुक्ति धाम मध्यप्रदेश का सर्वश्रेष्ठ मुक्ति धाम है जिसे विधायक  रामेश्वर शर्मा की प्रेरणा पर स्वदेश ग्रुप के चैयरमेन नितिन अग्रवाल द्वारा निर्मित किया गया है ।  विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि शमसान घाट के निर्माण के लिये शासकीय भूमि राजस्व विभाग द्वारा आवंटित की गयी तथा 80 फिट रोड से मुक्ति धाम पहुँच मार्ग का निर्माण 70 लाख एवं इसी मार्ग पर एक पुलिया का निर्माण 50 लाख से राजधानी परियोजना प्रशासन द्वारा कराया गया है । श्री शर्मा ने बताया कोलार में शमशान घाट के अभाव में नागरिको को दाह संस्कार के लिए 13 से 16 किलोमीटर तक भदभदा , सुभाष नगर जाना पड़ता था । मुक्ति धाम के निर्माण से अब नागरिको को परेशान नहीं होना पड़ेगा । उन्होंने बताया कि कोलार सहित , आस पास के लगभग एक दर्जन से अधिक गांव एवं गुलमोहर , रोहित नगर , आदि के नागरिको को भी इसका सीधा लाभ मिल सकेगा ।

Kolar News

Kolar News 11 September 2016

  सोच, इच्छा और पर्यावरण के प्रति जागरुकता की वजह से लोग सजग हो रहे हैं और आने वाले भविष्य के लिए अभी से अपने आपको तैयार कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है, कोलार के अल्टीमेट कैंपस के रहवासियों ने।पिछले दस सालों से पानी की समस्या से जूझ रहे नागरिकों ने कैंपस में बने बोर जो अक्सर सूख जाया करते थे, उनको बारिश के पानी से रीचार्ज करने की प्लानिंग की और सफलता हासिल की। वर्तमान में कालोनी में करीब 20 लाख लीटर पानी स्टोर होता है। कैंपस के नागरिकों ने इस प्रोजेक्ट के लिए बाहर से निजी तौर पर कोई एक्सपर्ट को हायर नहीं किया, बल्कि आपसी तालमेल बनाकर खुद रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम प्रोजेक्ट का डिजाइन बनाया है। इसकी सफलता का श्रेय अल्टीमेट वेलफेयर सोसायटी कैंपस के समस्त नागरिकों को जाता है। प्रोजेक्ट को करीब 2 लाख रुपए की लागत से दो महीने में पूरा किया गया। गौरतलब है कि कैंपस में 05 ब्लॉक हैं, कुल 100 फ्लैट बने हुए हैं। ब्लॉकों में पांच बोर भी हैं, लेकिन इसके बावजूद पर्याप्त पानी नागरिकों को नहीं मिल पा रहा था। कैंपस के सभी ब्लॉकों को मिलाकर 60 हजार लीटर पानी की जरूरत रोजाना है। पांच बोर में से एक बोर देता है पानी। 500 फीट पर आकर बोर सूख जाते हैं। इस कारण टैंकर बुलाने पड़ते थे। उसका खर्च प्रति माह करीब 60 हजार रुपए आता था। इसके चलते सोसायटी ने मई में आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में निर्णय लिया कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाए। इस काम के लिए अध्यक्ष डॉक्टर जेसी पालीवाल ने छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इसमें रवि गलकाटे, मनीष श्रीवास्तव, अरुण जोशी, अखिलेश पंडया, सचिन अदलख, दिनेश सयानी। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत कैंपस निवासी रवि गलकाटे ने इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनके मार्गदर्शन में कैंपस में लो बजट तैयार सिस्टम लगाया गया। सिस्टम को लगाने का प्लान और बजट इन्होंने तैयार किया। प्रोजेक्ट के सुपरवाइजर राजेश ढाकरे ने एक-एक काम प्लानिंग के मुताबिक करवाया है। कैंपस के सभी ब्लॉक से बारिश के पानी को डायरेक्ट इंजेक्ट टैक्नोलॉजी के जरिए पहुंचाया जा रहा है। खास बात यह है कि सब जगह फिल्टर के माध्यम से पानी बोर में जाता है। बताया जा रहा है कि लोसेस 30 प्रतिशत होने के बाद भी 12.52 लाख लीटर पानी को उपयोग किय जा सकता है।अल्टीमेट वेलफेयर सोसायटी आसपास बने कैंपस को तकनीकी सहायता देने के लिए तैयार है। समिति ने इसके लिए आसपास के कैंपस वालों से बात भी करना शुरू कर दिया है। बोर से पानी जमीन में जा रहा है यह पानी किसके काम आएगा यह तो कोई नहीं जानता। कैंपस के सभी ब्लॉक से बारिश के पानी को डायरेक्ट इंजेक्ट टैक्नोलॉजी के जरिए पहुंचाया जा रहा है। खास बात यह है कि सब जगह फिल्टर के माध्यम से पानी बोर में जाता है। बताया जा रहा है कि लोसेस 30 प्रतिशत होने के बाद भी 12.52 लाख लीटर पानी को उपयोग किय जा सकता है। अल्टीमेट वेलफेयर सोसायटी आसपास बने कैंपस को तकनीकी सहायता देने के लिए तैयार है। समिति ने इसके लिए आसपास के कैंपस वालों से बात भी करना शुरू कर दिया है। बोर से पानी जमीन में जा रहा है यह पानी किसके काम आएगा यह तो कोई नहीं जानता। बहुत कम खर्च में यह सिस्टम कैंपस में लगाया गया है। इस सिस्टम को लगाने में कैंपस के हर नागरिक ने पूरा सहयोग किया है। कोलार में शायद इतना बढ़ा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम किसी और कैंपस में नहीं लगा होगा। इस सिस्टम के जरिए जो पानी जमीन में जा रहा है।   

Kolar News

Kolar News 10 September 2016

बाघिन टी 21 के अलग हो रहे शावक वन विभाग के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। नई टेरेटरी की तलाश में भोपाल शहर के नजदीक कोलार ,केरवा और कलियासोत के जंगलों में घूम रहे शावकों की सुरक्षा और शिकार के खतरे को देखते हुए स्पेशल टास्क फोर्स सक्रिय हुआ है। उसने वन्य प्राणियों के शिकार पर लगाम लगाने और मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के लिए फोन नंबर भी जारी किए हैं।  बाघिन टी-21 के नर शावक मां से अलग होकर अलग टेरेटरी की तलाश में समरधा से लेकर समसगढ़ कठोतिया में घूम रहे हैं। अनुभवहीन बाघ शावकों की निगरानी के लिए भोपाल फाॅरेस्ट सर्कल ने अलर्ट जारी किया है। वही राज्यस्तरीय स्पेशल टास्क फोर्स ने अलर्ट के बाद बाघों की सुरक्षा के लिए नए सिरे से कवायद शुरू कर दी है।  एसटीएफ वाइल्ड लाइफ के अधिकारी रितेश सिरोठिया ने बताया कि जागरूक नागरिक शिकारियों की और गांव में घूम रहे संदिग्धों की सूचना कार्यालयीन समय में 0755-2421459 और 24 घंटे में किसी भी समय मोबाइल नंबर 9424791452, 9424797033 से लेकर आखिरी नंबर 9424797039 पर संपर्क कर सकते हैं। उनका कहना है कि सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। सूचना सही निकलने पर इनाम भी दिया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 9 September 2016

  कोलार में एक तरफ सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है ,कई इलाकों में महीनों सफाई नहीं हो पा रही है वहीँ कोलार नगर निगम में लाखों के सफाई उपकरण जंग खा रहे हैं। इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं हैं।  कोलार के अकबरपुर स्थित नगर निगम कार्यालय परिसर में सफाई करने का सामान बेकार पड़ा हुआ है। सालों पहले लाखों रुपए से खरीदे गए सामानों का अब तक उपयोग नहीं किया गया है। इस सामान में डस्टबिन, कचरा उठाने की ट्राली और सफाई के काम में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण शामिल हैं। बताया जाता है कि नगर पालिका के दौरान यह सामना करीब पांच लाख रुपए लागत से खरीदा गया था। तब से यह सामान यहीं पर बेकार पडे हुए हैं। खुले आसमान के नीचे रहने के कारण कई उपकरण खराब हो चुके हैं। 

Kolar News

Kolar News 7 September 2016

    कोलार के बंजारी इलाके में दो स्कूली वैनें आपस में टकरा गईं। इस भिड़ंत में कुछ बच्चों घायल हो गए। घटना के बाद वेन ड्राइवर वेन छोड़कर भाग गए।    बंज़ारी D सेक्टर में कोलर  सेंट जोसेफ़ की दो वैन में ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई सकरे रास्ते पर तेज गति से चल रही इन वैनों के टकराने से कुछ बच्चे भी घायल हो गए।  ज़ख़्मीबच्चों को अपने हाल पर छोड़कर ड्राइवर गाड़ी छोड़ भाग गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों की मदद की। स्कूल प्रबंधन इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया। 

Kolar News

Kolar News 6 September 2016

    कोलार नगर सुरक्षा शांति समिति की बैठक कोलार थाने  में हुई।  बैठक में एसडीएम माया अवस्थी ,सीएसपी सी.एम्.द्विवेदी , कोलार थाना टी आई गौरव बुंदेला और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।    बैठक में गणेश उत्सव और दुर्गा उत्सव के चल समारोह पर चर्चा की गई।   बैठक में सुझाव लिए भारतीय जनता पार्टी के कोलार मंडल उपाध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने बताया कि कोलार के सलैया पुल एवं कालीबाड़ी मंदिर के पुल के पास, अमर नाथ के पास अस्थायी  स्टाप डेम बना दिए जाये। जिससे कोलार की  झांकियों की मूर्तियों  को कोलार पर ही विसर्जित किया जा सके।  जिससे कोलार के नागरिकों को भी सर्वधर्म पुल पर लगाने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।    साथ ही भोपाल के मनीषा मार्किट, कालिया सोत डेम , प्रेमपुरा  घाट आदि स्थानों का ट्रैफिक भी कम होगा।  इस सुझाव का अन्य सदस्यों ने  समर्थन किया।  ज्ञात हो की गणेश उत्सव और दुर्गा उत्सव के दौरान सर्वधर्म पुल पर घंटो जाम की स्तिथि बनी रहती है।  इस कारण एमरजेंसी सेवाएँ भी बंधित होती है  और कोलार की जनता को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  इस सुझाव पर अधिकारियों  ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।   

Kolar News

Kolar News 4 September 2016

  भोपाल एक्सप्रेस में हबीबगंज से मथुरा तक जा रही कोलार की 18 वर्षीय छात्रा रजनी के साहस को देख लुटेरे भी दंग रह गए। रात करीब दो बजे ट्रेन झांसी स्टेशन से आगे निकलर एक स्टेशन पर रुकी ही थी कि सोते समय किसी ने उसका बैग खींचने का प्रयास किया। नींद खुलने पर उसने भी बैग पकड़ लिया, लेकिन बदमाश बैग लूटने में सफल हो गए। बदमाशों के पीछे रजनी भी नंगे पैर ट्रेन से उतरकर दौड़ पड़ी।   बैग में 7 हजार रुपयों के अलावा मां के गहने रखे हुए थे। इसी दौरान ट्रेन चल दी, लेकिन रजनी बिना किसी चिंता के आरोपियों का पीछा नहीं छोड़ा। एक आरोपी के उसके हत्थे चढ़ते ही अन्य लुटेरे उस पर टूटे पड़े। उसने भी आरोपियों को जबाव देते हुए उनसे बराबर से लड़ाई शुरू कर दी। संख्या अधिक होने के कारण आरोपी उस पर भारी जरूर पड़े, लेकिन उसने एक को पकड़ लिया। युवती का साहस देख एक पुलिसकर्मी और यात्री वहां पहुंच गया। उन्होंने रजनी की मदद करते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया। कोलार निवासी रजनी शर्मा ने झांसी पुलिस को बताया।   कोलार निवासी नरेंद्र शर्मा के चार बेटों ओमवीर, कान्हा, नीरज और गोपाल में 18 वर्षीय रजनी दूसरे नंबर की बेटी है। वह 12वीं पास कर चुकी है। मथुरा शिफ्ट होने के चक्कर में रजनी ने कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया। नरेंद्र के अनुसार सोमवार रात रजनी अपने भाईयों के साथ भोपाल एक्सप्रेस से मथुरा के लिए रवाना हो गई।   घटना के करीब आधे घंटे बाद उनके बेटों को रजनी के गायब होने का पता चला। सुबह सभी मथुरा पहुंच गए। इसी बीच रजनी का मोबाइल फोन भी बंद हो गया था, लेकिन सुबह करीब 6 बजे रजनी ने किसी तरह फोन पर हमसे संपर्क कर घटना की जानकारी दी। वह शाम 5 बजे सही-सलामत मथुरा पहुंच गई।  

Kolar News

Kolar News 1 September 2016

यशवंतपुर, चैन्नई और सिकंदराबाद जाने वालों को अगले महीने से बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। यहां जाने वाली तीन दूरंतो ट्रेनों का अगले महीने से हबीबगंज में स्टापेज होगा। रेल मंत्री ने बजट में घोषणा की थी कि दूरंतो ट्रेनों का जहां पर आपरेटिंग स्टाफ है वहां कामर्शियल स्टाप भी किया जाएगा। इन ट्रेनों का इटारसी में आपरेटिंग स्टाप है, उसकी जगह अब हबीबगंज में कामर्शियल व ऑपरेटिंग स्टाप होगा। ट्रेन नंबर 12269 चेन्नई-हजरत निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस 12 सितंबर से हबीबगंज स्टेशन पर रात 2ः05 आकर 2ः10 पर रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12270 हजरत निजामुद्दीन-चैन्नई दूरंतो एक्सप्रेस 13 सितंबर से हबीबगंज स्टेशर पर पर रात 11ः54 बजे आकर 11ः59 पर चैन्नई के लिए रवाना होगी। ट्रेन नंबर 12285 सिकन्दराबाद-हजरत निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस 11 सितंबर से हबीबगंज स्टेशन पर रात 2ः05 बजे आकर 2ः10 बजे निजामुद्ीन के लिए चलेगी। गाड़ी संख्या 12286 हजरत निजामुद्दीन-सिकन्दराबाद दूरंतो एक्सप्रेस 12 सितंबर से हबीबगंज स्टेशन पर रात 11ः54 बजे आकर 11ः59 बजे सिकंदराबाद के लिए चलेगी। दिनांक 10ण्09ण्2016 से गाड़ी संख्या 12213 यशवंतपुर-दिल्ली सराय रोहिला दूरंतो एक्सप्रेस 10 सितंबर से हबीबगंज स्टेशन पर रात 9ः20 बजे आकर 9ः25 बजे निजामुद्दीन के लिए रवाना होगी। गाड़ी संख्या 12214 दिल्ली सराय रोहिला-यशवंतपुर दूरंतो एक्सप्रेस सुबह 8ः20 बजे हबीबगंज स्टेशन आकर 8ः25 बजे यशवंतपुर के लिए रवाना होगी।

Kolar News

Kolar News 30 August 2016

आयें, मिटटी के गणेश जी बनायें, घर ले जायें   सुनीता दुबे पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए एप्को 1,2 और 3 सितम्बर को भोपाल के 3 स्थान पर चलित वाहन प्रशिक्षण आयोजित करेगा। प्रशिक्षण में न केवल कच्ची मिट्टी से लोग अपने हाथों से ईकों फ्रेन्डली गणेश प्रतिमा बनाना सीखेंगे बल्कि इसे अपने घर नि:शुल्क ले भी जा सकेंगे। प्रशिक्षण वाहन 1 सितम्बर को गणेश मंदिर पिपलानी, 2 सितम्बर को मंदाकिनी ग्राउण्ड कोलार रोड और 3 सितम्बर को दशहरा मैदान बिट्टन मार्केट पर शाम 5 से 7 बजे तक रहेंगें। इसके अलावा चलित प्रशिक्षण वाहन विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को भी इको फ्रेन्डली गणेश मूर्ति बनाना सिखाएंगे।   आयुक्त, पर्यावरण श्री अनुपम राजन ने बताया कि पीओपी से होने वाली हानियों से जन-सामान्य को अवगत कराने और ईको फ्रेन्डली गणेश मूर्ति के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए शहर के विभिन्न स्थान पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्राय: घरों में स्थापित की जाने वाली मूर्तियाँ पीओपी और रासायनिक रंगों से बनी होती है, जो विसर्जन पर पर्यावरण समस्याओं को जन्म देती हैं। प्रशिक्षण वाहन में कच्ची मिट्टी से आसान और रोचक तरीके से मूर्ति बनाना सिखाया जाएगा। लोग मात्र 5 मिनट में ही अपने खुद के गणेश जी बना लेंगे। विसर्जन भी घरों में ही आसानी से हो जाएगा।   पीओपी मूर्तिकारों की कार्यशाला 31 अगस्त को   एप्को द्वारा 31 अगस्त को शाम 3 से 5 बजे तक पर्यावरण परिसर ई-5, अरेरा कॉलोनी, भोपाल में पहली कार्यशाला की जा रही है। कार्यशाला में पर्यावरण परिसर के अधिकारी-कर्मचारी और पीओपी से मूर्ति बनाने वाले लोगों को आमंत्रित किया गया है। मूर्ति बनाना सिखाने के साथ ही इसमें पीओपी मूर्तिकारों को पीओपी और रासायनिक रंगों के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यशाला में आम नागरिक भी भाग ले सकते हैं।   हमारी परंपरा में नहीं है पीओपी मूर्ति पूजा   आध्यात्मिक रूप से विश्व में अपना वर्चस्व स्थापित करने वाली भारतीय संस्कृति में विसर्जन करने वाली प्रतिमाओं का निर्माण मिट्टी, गोबर, सुपारी आदि से करने की समृद्ध परंपरा है। ये वस्तुएँ जल में घुल भी जाती हैं और नदी-तालाब की तलछट को प्रदूषित भी नहीं करती। वहीं पीओपी अघुलनशील, तलछट के लिए हानिकारक और रासायनिक रंग पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए दुष्प्रभावी हैं।  

Kolar News

Kolar News 28 August 2016

  जयकारो से गूंजा कल्पना चावला उद्यान   कोलार की सबसे बड़ी दुर्गाजी की झांकी का प्रथम पुरस्कार विजेता सर्वधर्म बी सेक्टर माता वैष्णो देवी श्री दुर्गा उत्सव समिति की 6वे वर्ष के झांकी निर्माण के लिए पूजा अर्चना कर भूमिपूजन कल्पना चावला गार्डन में किया गया।   समीति के प्रमुख राहुल राठौर ने बताया कांग्रेस जिलाध्यक्ष  पी सी शर्मा ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविन्द गोयल ,भोपाल हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष  कैलाश बैगवानी ,नगर निगम भोपाल के नेता प्रतिपक्ष  मोहम्मद सगीर ,कौशल त्यागी ,मंगल सिंह यादव ,अभिनव बारोलिया इस मौके पर मौजूद  रहे।   सर्वधर्म बी सेक्टर महिला मंडल की  शशि चतुर्वेदी ,छाया जाधव , मनीषा सक्सना ,सुनीता रघुवशी सहित कई  रहवासियो ने मातारानी की झांकी स्थापित करने  का संकल्प लिया ।

Kolar News

Kolar News 26 August 2016

    सर्वधर्म बी-सेक्टर, कल्पना चावला गार्डन कोलार स्थित नवरात्र में दुर्गा पंडाल सजाने के लिए 25 अगस्त को सुबह 10 बजे भूमिपूजन किया जाएगा।    माता वैष्णोे देवी दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह राठौर ने बताया कि नगर निगम आयुक्त छवि भारद्व‌ाज को पत्र देकर कहा गया है कि कल्पना चावला पार्क के आकार को निगम ने छोटा कर दिया है, जिससे प्रतिमा को प्रवेश कराने में दिक्कत आएगी। निगम द्व‌ारा झांकी निर्माण के लिए द्व‌ार के शेष बंद हिस्से को खोल कर बड़ा करने की मांग की गई है।   

Kolar News

Kolar News 24 August 2016

डेम के गेट बंद करवाये तब हुआ रेस्क्यू    'दोपहर में काम कर रहा था। इसी दौरान बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी। बाहर आया तो देखा कृष्णा डूब रहा है। मुझे तैरना आता है, इसलिए मैं उसे बचाने के लिए कूद गया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण मैं भी बहने लगा। काफी कोशिशों के बाद भी तैर नहीं पा रहा था। ऐसे में मैंने कृष्णा के पास झाड़ियों को पकड़ लिया। हम दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे। लोग किनारे पर खड़े होकर अपने प्रयास कर रहे थे, लेकिन समय बढ़ने के साथ ही हमारा हौंसला भी टूटने लगा था।   पानी के बहाव के कारण हाथ-पैर शिथिल होने लगे थे। मौत सामने ही दिख रही थी, लेकिन हमने मौत को मात दे दी। मुझे खुशी है कि मेरा दोस्त और रस्सी टूटने के कारण पानी में गिरे इस्लामउद्दीन जी की भी जान बच गई।' यह कहना है कि कोलार दामखेड़ा ए-सेक्टर में रविवार दोपहर कलियासोत नदी में फंसे अपने दोस्त को बचाने कूदे चंद्रशेखर का।   दरअसल, रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दामखेड़ा निवासी 26 वर्षीय कृष्णा पिता राजेश पटेल नदी में नहाने के लिए उतरे। उस दौरान कलियासोत डेम के दो गेट खुले थे। तभी अचानक डेम का तीसरा गेट खुल गया और पानी का बहाव बढ़ने से कृष्णा बहने लगा। उसने किसी तरह नदी के बीच में झाड़ियों को पकड़ लिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसका दोस्त और पड़ोसी 23 वर्षीय चंद्रशेखर पिता देहपाल ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। तैरना आने के बाद भी वह बहाव के साथ पानी के साथ बहने लगा। उसने भी दोस्त के साथ झाड़ियों का सहारा लिया। अब तक नदी किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उनकी मदद के लिए रस्सी पहुंचाई, लेकिन दोनों को खींचने के दौरान रस्सी टूट गई और उसे पकड़े 45 वर्षीय इस्लामउद्दी भी पानी में गिर गए। जैसे-तैसे वह भी उनके नजदीक पहुंचे और झाड़ी पकड़ ली, तब जाकर लोगों की जान में जान आई। अब तक नगर निगम और पुलिस प्रशासन के साथ फायर ब्रिगेड अमला भी मौके पर पहुंच चुका था। रेस्क्यू टीम की मदद से बचाव कार्य शुरू हुआ। करीब घंटे भर तक बचाव दल ने प्रयास किए। पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही थी। तभी मौके पर मौजूद अफसरों ने कलियासोत डेम के गेट बंद करवाए। थोड़ा पानी नीचे उतरा तो दोबारा बचाव कार्य शुरू किया गया। गोताखोंरों ने पानी में छलांग लगाकर पानी में फंसे युवकों को लाइफ जैकेट पहुंचाई। इसके बाद उन्हें रस्सी के सहारे बाहर निकाला जा सका।   सूचने मिलने के बाद कोलार फायर बिग्रेड प्रभारी पंकज खरे, गोताखोर अखिल वैष्णव, रॉबिन व फायर मेन शक्ति सिंह ने साहस व समझबूझ का परिचय देते हुए तीनों को डूबने से बचाया।   कृष्णा मैं नदी में नहाने गया था। उस समय ज्यादा पानी नहीं था। अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। मैं घबरा गया। मेरे पैर पानी के तेज बहाव से उठने लगे। जैसे-तैसे जान बचाने के लिए झाड़ियों तक पहुंचा और चिल्लाने लगा। एक घंटे में कई बार सोचा अब नहीं बच पाऊंगा।   इस्लामउद्दीन ने बताया कृष्णा और चंद्रशेखर चीख रहे थे। रस्सी डाली गई, लेकिन वह टूट गई। मैं भी नदी में फंस गया। पानी के बहाव में मेरे हाथ-पैर कांप रहे थे। मौत को आज बहुत करीब से देखा। ऐसा लगा रहा था कि आज बस आखिरी दिन है। बचाव दल आने के आधे घंटे तक खुद ही जान बचाने के लिए जद्दोजहद करता रहा।  

Kolar News

Kolar News 22 August 2016

  पंकज खरे की सूझबूझ से बचे युवक    कोलार की  कलियासोत नदी मे पिकनिक मानाने गए तीन युवक पानी के बहाव में फंस गए। इन तीनों को रेस्क्यू कर के नगर निगम के कर्मचारियों ने बचाया। इन तीनो युवकों को बचाने में कोलर के फायर ऑफिसर पंकज खरे ने अहम भूमिका अदा की।    कोलार इलाके में में नगर निगम फायर विभाग के कर्मचारियों की मुस्तैदी  से   तीनो युवकों  को बचाया गया। नगर निगम फायर टीम के इस सफल प्रयास पर स्थानीय रहवासियों ने उन्हें बधाई दी  ।   कलियासोत नदी में के किनारे तीन युवक पिकनिक मनाने गए थे अचानक एक युवक पानी में उतरा तो वापस न आ सका उसकी मदद के लिए दूसरा और तीसरा युवक भी कलियासोत नदी में उतर गए। इतने में पानी का बहाव तेज हो गया और तीनों युवक पानी में फंस गए इसकी जानकारी जैसे ही कोलार के फायर ऑफिसर पंकज खरे को लगी वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और  तीनों युवकों को बचाया गया ।   दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवकों को बचाया गया। कोलार फायर इंचार्ज पंकज खरे के नेतृत्व में चला रेस्क्यू ऑपरेशन। दामखेड़ा के रहने वाले है थे  तीनों  युवक।बाद में पार्षद भूपेंद्र माली भी फोटो खिंचवाने के लिए घटना स्थल पर पहुँच गए ,लेकिन तब तक रेस्क्यू का काम पूरा हो चुका था।   

Kolar News

Kolar News 21 August 2016

  हजारों लोगों के लिए बानी मुसीबत    गुलमोहर स्थित रोहित नगर से गुजराती कॉलोनी होते हुए डीके कॉटेज को जाने वाले मुख्य सड़क पर गड्ढों के बीच सड़क को  ढूँढना मुश्किल है। करीब एक किलोमीटर लंबी और 60 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण सीपीए ने कराया था। इस पर करीब 80 लाख रुपए खर्च हुए थे,  लेकिन सड़क एक साल भी नहीं टिक पाई, इस सड़क से रोजाना तीन हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। सड़क गारंटी पीरियड में थी। बताया जा रहा है कि यह सड़क सीपीए के कार्यपालन यंत्री दीप जैन द्वारा बनाई गई थी। करीब एक साल पहले से इस सड़क पर गड्ढे  होना शुरू हो गए थे, बावजूद इसके सड़क की न तो रिपेयरिंग हुई और ही इसे बनाया गया। शिकायत के बाद भी राजधानी परियोजना प्रशासन ने अब तक यहां कोई काम नहीं करवाया है।   इस जर्जर सड़क से परेशान होकर यहां पर रहने वाले रहवासियों ने इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाइन में की थी।  शिकायत के बाद राजधानी परियोजना प्रशासन के अफसरों ने आनन-फानन में सड़क के कुछ स्थानों पर गिट्टी डालकर गड्ढ़े भर दिए हैं, लेकिन इससे लोगों को राहत नहीं मिली है। शहर में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण फिर से यह सड़क जस की तस हो गई है। सड़क पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि आए दिन यहां पर वाहन फंस रहे हैं। रही कसर इस सड़क पर भारी वाहन पूरी कर रहे हैं। यहां पर लगातार डंपर गुजरने से भी बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में अब इस सड़क से गुजरना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं है। आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। लोग गिरते-पड़ते इस सड़क से गुजर रहे हैं। फिर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।   सड़क का निर्माण झांसी की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने किया था। पांच साल की गारंटी वाली यह सड़क एक साल में ही जर्जर हो गई है। खराब निर्माण के कारण सड़क जर्जर होना शुरू हो गई । शिकायतों के बावजूद के न तो कांट्रेक्टर ने सड़क की मरम्मत कराई और न ही इसकी गुणवत्ता पर इंजीनियर ने इस ध्यान दिया। अब आलम यह है कि सड़क पर गड्ढों में फंसकर वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते हैं। हालत है यह कि यहां लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं।   इस सड़क से वाहन चालक सीधे बावड़िया फाटक पहुंचकर होशंगाबाद रोड को कनेक्ट होते हैं। सलैया से मिसरोद सड़क भी पूरी तरह से जर्जर है। इस कारण वाहन चालक इस सड़क का उपयोग करते हैं। रोजाना 3 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इसकी हालत जर्जर होने के कारण लोगों सड़क से निकलना छोड़ दिया है।  

Kolar News

Kolar News 20 August 2016

  कभी भी खोलने पड़ सकते हैं गेट    राजधानी और आसपास के सभी डैम के गेट इस बार खुल चुके हैं, सिर्फ कोलार के गेट खुलना बाकी हैं। हालांकि यह डैम भी अब लबालब हो गया है। यह अपने फुल टैंक लेवल से सिर्फ एक मीटर नीचे है। डैम में लगातार पानी बढ़ रहा है, लेकिन इस की गति फिलहाल धीमी है। चार दिनों से डेम में रोजाना 4 से 5 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ रहा है। इसके पहले यह रफ्तार 15 से 20 सेंटीमीटर थी। 9 और 10 जुलाई के दौरान यहां एक दिन में एक मीटर जलस्तर बढ़ा था।  डेम का प्रबंधन देख रहे अधिकारयों का कहना है कि गेट खुलने के लिए सिर्फ एक बारिश की जरूरत है।    4-5सेंटीमीटर रोजाना की रफ्तार से बढ़ रहा है डैम का जलस्तर।  459मी. 18 अगस्त 2015 का जलस्तर। .79मीटर की दरकार।    पिछली बार 9 अक्टूबर 2013 को खुले थे गेट-कोलार डेम में 8 गेट हैं। अाखिरी बार डैम के गेट 9 अक्टूबर 2013 को खुले थे। 2013 में 21 अगस्त से 9 अक्टूबर के बीच 28 बार गेट खोले गए थे। इस साल भदभदा, केरवा और कलियासोत डैम के गेट कई बार खुल चुके हैं। अब कोलार के गेट खुलने का ही इंतजार है। 

Kolar News

Kolar News 19 August 2016

  मनमानी कीमतों के कारण दूर हुए ग्राहक    एक तरफ राज्य और केन्द्र सरकार आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराने के लिए तमाम प्रयास कर रही हैं वहीं हाउसिंग बोर्ड कंपनी कार्यप्रणाली के चलते सरकार की मंशा पर पानी फेर रहा है। हालात यह हो गए हैं की तमाम प्रयासों के बाद भी उसकी संपत्ति खरीदने के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं। वजह है बोर्ड के कर्ताधर्ताओं द्वारा संपत्ति की मनमानी कीमतों का निर्धारण और उसके पूरा होने मेें की जाने वाली देरी।कोलार के गौरव नगर बैरागढ़ चिचली में भी हाऊसिंग बोर्ड को खरीददार नहीं मिल रहे हैं।    कुछ प्रोजेक्ट तो तय की गई अंतिम तिथि के तीन साल बाद भी पूरे नहीं हो सके हैं। यही वजह है कि हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट में लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बुकिंग नहीं होने के कारण बोर्ड को अपने प्रोजक्ेट कई बार री-लॉन्च करने पड़ रहे हैं। बोर्ड ने जुलाई में प्रदेश में आवासीय भवनों, दुकानों, ऑफिसों आदि के कई प्रोजेक्ट री-लॉन्च किए हैं। इसके बाद भी उसे खरीददार नहीं मिल रहे हैं। खास बात यह है कि हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट के लिए सरकार मुफ्त के भाव जमीन देती है फिर भी उसके फ्लैट और डुप्लेक्स बिल्डर से मंहगे होते हैं। यह वजह लोगों को अब तक समझा नहीं आ पा रही है।   हाउसिंग बोर्ड की ओर से पिछले साल लॉन्च प्रोजेक्ट सफायर पार्क सिटी कटारा हिल्स में अब तक सिर्फ 55 बुकिंग हुई हैं। इस प्रोजेट में 168 डुप्लेक्स और 550 फ्लैट बनाया जाना प्रस्तावित है। हाल में फिर से बुकिंग खोली गई हैं। इसमें एचआईजी डुप्लेक्स, कीमत 4३.07 से 61.85 लाख रुपए रखी गई है। प्रोजेक्ट कब पूरा होगा, यह तय नहीं है।   हाउसिंग बोर्ड ने अगस्त, 201३ में बाग मुगालिया में द्वारका परिसर प्रोजेक्ट लांच किया था। तीन साल हो गए अब तक प्रोजेक्ट के लिए पूरी बुकिंग नहीं हो पाई है। मार्च, 2017 में प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी वजह ज्यादा कीमतें बताई जा रही हैं। यहां डुप्लेक्स व फ्लैट की कीमत 46 से 56 लाख तक है। भोपाल में री-लॉन्च नए प्रोजेक्ट सफायर पार्क सिटी कटारा हिल्स एचआईजी डुप्लेक्स वन फेज 5 अयोध्या नगर आवासीय भवन कटारा हिल्स आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्ति उत्सव परिसर बाग मुगालिया गौरव नगर बैरागढ़ चिचली कोलार रोड   बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास महादेव परिसर में हाउसिंग बोर्ड ने फ्लैट की कीमत 18 लाख रुपए तक बढ़ा दी है। इससे 54 लाख के फ्लैट की कीमत 72 लाख हो गई है। हाउसिंग बोर्ड ने बुकिंग के समय फ्लैट की कीमत 54 लाख रुपए रखी थी। अब तीन साल की देरी से पजेशन देने की तैयारी है। इसके लिए आवंटियों को जारी किए गए पत्र में फ्लैट की कीमत 71 लाख 90 हजार बताई गई है। बढ़ी कीमत का पत्र मिलने के बाद खरीददार फ्लैट का पजेशन लेने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इससे पहले बोर्ड द्वारा रिवेयरा टाउनशिप में डुप्लेक्स की कीमतें बढ़ाने पर खरीददार कोर्ट चले गए थे।

Kolar News

Kolar News 17 August 2016

  महापौर ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा     महापौर आलोक शर्मा ने  शाहपुरा स्थित बंसल हॉस्पिटल के सामने सड़क पर वाहन पार्किंग के कारण नागरिकों को आवागमन में हो रही कठिनाई से निजात दिलाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  बैठक में कोलार तिराहे की पुलिया के चौड़ीकरण एवं शाहपुरा सी-सेक्टर पुल के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया   आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्य क्षेत्र की सड़कें जो कि अतिवर्षा के दौरान खराब हो गई हैं, उनके गड्ढे जल्द भरवाएं। इसके अलावा उन्होंने जर्जर भवनों को गिराने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि जानमाल का नुकसान न हो। महापौर आलोक शर्मा ने हबीबगंज अंडर ब्रिज में अधिक वर्षा के दौरान पानी भरने से नागरिकों को आवागमन में होने वाली समस्या का स्थाई निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित कार्यों में धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए वह प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री से भी संपर्क करेंगे। बैठक में निगम परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह चौहान, निगम आयुक्त श्रीमती छवि भारद्वाज सहित नगर निगम व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।   महापौर ने शाहपुरा स्थित बंसल हॉस्पिटल के सामने सड़क पर वाहन पार्किंग के कारण नागरिकों को आवागमन में हो रही कठिनाई से निजात दिलाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  बैठक में कोलार तिराहे की पुलिया के चौड़ीकरण एवं शाहपुरा सी-सेक्टर पुल के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया।

Kolar News

Kolar News 16 August 2016

   अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर एप्को टीम ने शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय, कटारा हिल्स, शासकीय हाई स्कूल बाग सेवनिया और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन एरिया 581 और 35 शिक्षक को स्वच्छता की शपथ दिलवायी। एप्को के वरिष्ठ वैज्ञानिक  महेश मिश्र और पर्यावरण शिक्षा अधिकारी  दिलीप चक्रवर्ती ने परिसर में साफ-सफाई करवाने के साथ अपशिष्ट प्रबंधन और उससे होने वाले पर्यावरणीय और स्वास्थ्य लाभ के बारे में बच्चों को जानकारी दी।   स्वच्छता को बनायेंगे संस्कार स्टेशन एरिया स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने रोज सुबह 5 मिनट स्कूल की सफाई करने का संकल्प लिया। स्टेशन के करीब होने के कारण इस परिसर में बाहरी लोगों द्वारा फेंका गया कचरा भी प्रवेश कर जाता है। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों द्वारा रोज सफाई को 5 मिनट दिया गया समय आदत और संस्कार बन जायेगा, जो उन्हें ताउम्र काम आयेगा।

Kolar News

Kolar News 14 August 2016

   अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर एप्को टीम ने शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय, कटारा हिल्स, शासकीय हाई स्कूल बाग सेवनिया और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन एरिया 581 और 35 शिक्षक को स्वच्छता की शपथ दिलवायी। एप्को के वरिष्ठ वैज्ञानिक  महेश मिश्र और पर्यावरण शिक्षा अधिकारी  दिलीप चक्रवर्ती ने परिसर में साफ-सफाई करवाने के साथ अपशिष्ट प्रबंधन और उससे होने वाले पर्यावरणीय और स्वास्थ्य लाभ के बारे में बच्चों को जानकारी दी।   स्वच्छता को बनायेंगे संस्कार स्टेशन एरिया स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने रोज सुबह 5 मिनट स्कूल की सफाई करने का संकल्प लिया। स्टेशन के करीब होने के कारण इस परिसर में बाहरी लोगों द्वारा फेंका गया कचरा भी प्रवेश कर जाता है। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों द्वारा रोज सफाई को 5 मिनट दिया गया समय आदत और संस्कार बन जायेगा, जो उन्हें ताउम्र काम आयेगा।

Kolar News

Kolar News 14 August 2016

    मध्यप्रदेश न्यायाधीश संघ के अधिवेशन में मुख्यमंत्री    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज में सुव्यवस्था बनी रहे इसके लिये लोगों को समय से न्याय मिलना जरूरी है। इसके बिना लोकतंत्र को मजबूत नहीं कर सकते। आज भी न्याय प्रणाली में लोगों का सबसे अधिक विश्वास है। मुख्यमंत्री  चौहान आज यहाँ मध्यप्रदेश न्यायाधीश संघ के अधिवेशन के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की न्याय पालिका की प्रतिष्ठा पूरे देश में है। प्रदेश के अधीनस्थ न्यायालयों में चिन्हित अपराधों में शीघ्र फैसले हुये हैं। इससे जनता में न्याय व्यवस्था के प्रति नया विश्वास पैदा हुआ है। जनता को सस्ता, सुलभ, सरल और सहज न्याय मिले इसके लिये प्रदेश में न्यायालयों में आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवायी गयी हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को जो सुविधाएँ मिलती है, वही सुविधाएँ सेवानिवृत्ति के बाद न्यायाधीशों को भी उपलब्ध करवायी जायेगी। भोपाल में जजेस गेस्ट हाउस बनाया जायेगा। लोगों के जीवन में प्रसन्नता को बढ़ाने के लिये राज्य सरकार ने आनंद मंत्रालय गठित किया है। न्यायपालिका लोगों को शीघ्र न्याय उपलब्ध करवाकर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्रदेश में मेगा लोक अदालतों के माध्यम से लोगों को शीघ्र न्याय उपलब्ध करवाया गया है। जिस तरह मध्यप्रदेश विकास दर, कृषि विकास दर और बेटी बचाओ में देश में अग्रणी है उसी तरह से लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने में भी अग्रणी बने।   विधि एवं विधायी तथा लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में न्यायालयों को और सक्षम बनाया जा रहा है। न्यायाधीशों के 556 तथा सपोर्टिंग स्टाफ के साढ़े चार हजार पदों की स्वीकृति दी गयी है। निशुल्क विधिक सेवा की प्रभावी व्यवस्था की गई है। विधि विभाग में पेपरलेस प्रक्रिया लागू की गयी है। उन्होंने बताया कि तहसील और खण्ड स्तर पर 84 नये न्यायालय शुरू किये जायेंगे।   कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश  राजेन्द्र मेनन ने कहा कि जरूरतमंदों को बिना देरी के न्याय मिले यह हमारी जिम्मेदारी है। मध्यप्रदेश में न्यायपालिका के लिये पदों और अधोसंरचना को बढ़ाया गया है। अब न्यायाधीशों का दायित्व है कि इसका लाभ गरीब नागरिकों को न्याय के रूप में मिले। प्रदेश में न्यायाधीशों को काम करने के लिये भयरहित और दवाबरहित वातावरण उपलब्ध कराया गया है। मध्यप्रदेश की न्यायपालिका देश की बेहतर न्यायपालिकाओं में से एक है।   आरंभ में स्वागत भाषण जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव दुबे ने दिया। उन्होंने न्यायाधीश संघ के गठन के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल  मनोहर ममतानी भी उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन प्रमुख सचिव विधि  वीरेन्द्र सिंह ने किया।

Kolar News

Kolar News 13 August 2016

    करोड़ों रुपए खर्च कर भूल गए योजनाएं    कोलार में बिना विजन वाले नेताओं और  नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से प्रोजेक्ट अटक गए हैं। अधिकारियों ने डीपीआर डिजाइन बनवाने में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए मगर योजनाओं का कोई अता-पता नहीं। दरअसल क्षेत्र में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, वेलकम गेट, स्टेडियम और एक नए ब्रिज बनाए जाने वाले अहम प्रोजेक्ट लंबे समय से ठंडे बस्ते में हैं। इनकी बनी फाइलों में धूल जमने लगी है। जब इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूछा तो उन्होंनें दबे स्वर में कहा कि संबंधित विभागों के पास इतना फंड नहीं है कि वह प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवा सकें। नेताओं की जिद पर डीपीआर और डिजाइन बनवाई गई, जिससे जनता को भविष्य में करवाए जाने वाले कामों के बारे में बता सकें। ऐसे में अब इनका काम कब शुरू होगा यह वर्तमान में बता पाना मुश्किल है। वेलकम गेट ठंडे बस्ते में नगर निगम द्वारा सर्वधर्म पुल पर वेलकम गेट का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।  जो इस समय ठंडे बस्ते में है। जयपुर की तर्ज पर इस गेट का निर्माण 25 लाख की लागत से किया जाना है। इस वर्ष फरवरी में गेट का डिजाइन और डीपीआर तैयार हुई है।   जेके टाउनशिप से समीप बनाए जाने वाले ब्रिज का डिजाइन और डीपीआर बनकर तैयार है। यह ब्रिज सीपीए द्वारा बनाया जाना प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि इस ब्रिज की लोकेशन में कुछ बदलाव हुआ है। 5 करोड़ की लागत से इस ब्रिज का निर्माण किया जाना है। अधिकारियों की मानें तो इस ब्रिज का काम कब शुरू होगा फिलहाल यह बता पाना मुश्किल है। फिर भी कोशिश जारी है कि जल्द काम शुरू हो।  

Kolar News

Kolar News 9 August 2016

  तीन पटवारी को किया निलम्बित,माया अवस्थी को लगाई झाड़      हुज़ूर तहसील में उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब भू-अभिलेख बंदोबस्त के सर्वर रूम में अचानक राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता पहुँच गए। गुप्ता एक सादा कार में चुपचाप हुज़ूर तहसील पहुँचे और जाते ही वहाँ खड़े किसानों से बात करना शुरू कर दी। उनकी समस्याएँ जानी। एक आम आदमी की तरह लाइन में जाकर खड़े हो गए। खसरा खतौनी  में लापरवाही के लिए तहसीलदार कुशवाह को फटकार लगाई और कहाँ की कम्पनी का काम निरस्त करो। उसी समय एसडीएम माया अवस्थी आइ तो उन्हें भी झाड़ लगाते हुए ताक़ीद किया की यहाँ की व्यवस्था ठीक करो। लापरवाहीके लिए उन्होंने दो पटवारी को निलम्बित करने के आदेश दिए।   देखे तहसीलदार के रजिस्टर सर्वर रूम देखने के बाद गुप्ता सीधे तहसीलदार कुशवाह के कमरे में गए। यहाँ उन्होंने दोनों नायाब तहसीलदार को बुलाकर उनके रजिस्टर माँगे। पेंडिंग मामलों के लिए लताड़ लगाई और सीधे कहा की राजधानी में रहना है या नहीं। मौक़े पर ही पाँच किसानों की समस्या भी हल करवा दी। इस दौरान रजिस्टर में दर्ज पेंडिंग केस की जानकारी ली और देरी के लिए तहसीलदार व नायाब तहसीलदार को नोटिस दिया। मौक़े पर पहुँचे एडीएम रत्नाकर झा को ताक़ीद दी की किसानों की समस्या को इतना पेंडिंग क्यों रखा जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 4 August 2016

    कोलार के  82 घरों से मिला डेंगू का लार्वा      मौसम बदलने के साथ ही जानलेवा डेंगू और मलेरिया के लार्वा फैलने लगे हैं। 7 हजार घर तो ऐसे मिले हैं जहां इन्होंने अपना अड्डा बना रखा था। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के अनुसार इस साल अभी तक 19 और जुलाई में 4 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। विभाग द्वारा पूरे शहर में घर-घर जाकर दवाई का छिड़काव किया जा रहा है।कोलार के 82  घरों से भी डेंगू का लार्वा मिला।    डेंगू का लार्वा हमेशा साफ पानी में पैदा होता है,मच्छर साफ पानी में अंडे देता है,अंडे से लार्वा का प्यूबा बनने लगता है,लार्वा के प्यूबा से 10-14 दिन में मच्छर बन जाता है।  लार्वा विनिष्टीकरण दल ने भोपाल शहर के अरेरा कॉलोनी, कोलार, साउथ टीटी नगर, अवधपुरी जैसे इलाकों के साथ अब छोला, टीलाजमालपुरा, पुराना भोपाल सहित अन्य क्षेत्रों में भी लार्वा सर्वे में जुट गई है। इन क्षेत्रों में सर्वे दल को हर रोज लार्वा मिल रहा है, जिसे वो खत्म कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के कुल 19 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4 पॉजिटिव मरीज जुलाई माह में मिले हैं।     मलेरिया कार्यालय अनुसार इस साल तकरीबन डेढ़ लाख से ज्यादा घरों में लार्वा सर्वे दल द्वारा सर्वे का काम किया गया है। इन घरों में से करीब 7 हजार घरों में टीम को लार्वा मिला है। दल के सदस्यों को 7 हजार घरों में रखे करीब 8 हजार बर्तन, कंटेनर, टायर व अन्य सामानों में लार्वा के तत्व मिले हैं, जिसे उन्होंने तत्काल प्रभाव से नष्ट किया है।   मलेरिया विभाग के लार्वा सर्वे दल की टीमों में भी इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य महकमे ने मलेरिया विभाग द्वारा भेजे जा रहे 24 टीमों के अलावा 80 अतिरिक्त टीमों को और बढ़ा दिया है। इस तरह 104 टीम सर्वे करेंगी। अब राजधनी में 80 आशा कार्यकर्ताओं की टीम भी लार्वा सर्वे के काम में जुट जाएंगी। इसके लिए शुक्रवार को अशोका गार्डन डिस्पेंसरी में डीएमओ अखिलेश दुबे ने ट्रेनिंग भी दी।  

Kolar News

Kolar News 1 August 2016

      राजधानी में शनिवार से दो दिवसीय अनूठे प्राॅपर्टी मेले का आयोजन किया जा रहा है। सोनागिरी, कोलार रोड और कटारा हिल्स में राजधानी के 12 बड़े बिल्डर्स के सहयोग से नगर निगम इन मेलों का आयोजन कर रहा है। इन मेलों में बिल्डर्स द्वारा विभिन्न काॅलोनियों में बनाए गए एलआईजी और ईडब्ल्यूएस मकानों की बुकिंग होगी।    शहर में ऐसे एक हजार से अधिक मकान तैयार हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान आवंटन का यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जो बिल्डर्स की संस्था क्रेडाई के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।    केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 तक सबके लिए आवास का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए नगर निगम सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियां मकान निर्माण कर रही हैं। बिल्डर्स भी 15 प्रतिशत मकान कमजोर आय वर्ग के लिए बनाते हैं। महापौर आलोक शर्मा और नगर निगम कमिश्नर छवि भारद्वाज के प्रयास से क्रेडाई के साथ ही विभिन्न बैंकें भी स्टाल लगाने के लिए सहमत हो गई हैं। यानी यहां मकान आवंटन के साथ ही लोन का इंतजाम भी मौके पर हो जाएगा, ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े।    इस योजना के तहत आवासहीन परिवारों को मकान के लिए बैंकों से ब्याज पर छह प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जा रही है। यह लोन 15 वर्षों के लिए होगा। एक्सिस बैंक, इलाहबाद बैंक, एलआईसी, एचएफएल के स्टाल लगेंगे।    अभिनव होम्स, फॉर्चून सौम्या, एस्सारजी, कृष्णा होम्स, माई सिटी, सिग्नेचर ग्रुप, रीगल होम्स, शिवलोक द्रोपदी, स्टर्लिंग बालाजी ग्रुप, मैकर रियल वेंचर्स, उज्जवला बिल्डर्स, यूनाइटेड बिल्डर्स एंड डेवलपर्स।    भेल - कम्युनिटी हॉल, नगर निगम वार्ड 64, क्वालिटी स्वीट्स के पास, सोनागिरी    कोलार रोड- सिग्नेचर रेसीडेंसी, मंदाकिनी कॉलोनी, जेके हास्पिटल रोड, कोलार रोड    कटारा क्षेत्र- स्टर्लिंग प्राइड सिटी, 80 फीट रोड, जेम पब्लिक स्कूल के सामने होशंगाबाद रोड कटारा।    2022 तक सबके लिए आवास उपलब्ध कराने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा करने के लिए हम पूरा प्रयास कर रहे हैं। क्रेडाई के सदस्य भी आगे आए हैंं, इससे हमें लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। -आलोक शर्मा, महापौर  देश में पहला मौका है जब निगम क्रेडाई के साथ मिलकर शिविर का आयोजन कर रहा है। निगम की इस पहल का हम स्वागत करते हैं और क्रेडाई के 12 सदस्य इसमें हिस्सा ले रहे हैं। अध्यक्ष क्रेडाई वासिक हुसैन ने कहा  हमारी कॉलोनियों में बनाए गए 15 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस और एलआईजी मकानों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित करने से जरूरतमंद लोगों को बेहतर मकान मिल सकेंगे।   

Kolar News

Kolar News 30 July 2016

  महापौर ने खड़े होकर करवाई कार्यवाही    'मैं आपका सेवक हूं, जनहित के लिए ही नाले के अतिक्रमण हटवा रहा हूं। जमीन आपकी है, लेकिन नाले पर निगम का अधिकार है। निगम के इंजीनियर नाले की जांच करेंगे और यदि अतिक्रमण है, तो हटाएंगे। नाले पर किसी तरह का अतिक्रमण बर्दास्त नहीं होगा।' यह समझाइश महापौर आलोक शर्मा नाले को कवर्ड कर किचन गार्डन बनाने वाले मकान मालिक को दे रहे थे। गुरुवार को शिवाजी नगर में महापौर और निगम कमिश्नर छवि भारद्वाज ने शिवाजी नगर इलाके में नालों के अतिक्रमण का निरीक्षण कर आधे घंटे के अंदर ही जेसीबी से नाले के कब्जे हटवा दिए।   दरअसल, शिवाजी नगर स्थित सी 2/ए निवासी बलदेव राज पासी ने बीडीए से 1988 में 5556 वर्गफीट का प्लॉट लिया था। उन्होंने बगल से गुजरने वाले साढ़े चार फीट चौड़े नाले को कवर्ड कर किचन गार्डन बना लिया। महापौर ने निरीक्षण के दौरान पासी सहित आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों का कहना था कि यहां कोई अतिक्रमण नहीं है, बल्कि आगे जाकर नाले की चौड़ाई कम होने से जल भराव होता है। पासी का कहना था कि बीडीए ने उनके पजेशन में नाले को भी दर्शाया है, इसलिए नाले पर निर्माण करने का उन्हें अधिकार है।   आप लोगों को तो सहयोग करना चाहिए लोगों के विरोध करने पर महापौर शर्मा ने उन्हें नाले के पास ले गए और बताया कि नाला कवर्ड होने पर इसकी सफाई कैसे होगी। उन्होंने कहा कि 8-9 जुलाई को जब बारिश हुई थी तब पूरे शहर में पानी भर गया था, लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया था। अब यदि इस समस्या को दूर करने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं, तो आप लोगों का सहयोग मिलना चाहिए।   नाले पर तन गई बिल्डिंग, जांच के दिए आदेश छह नंबर पर वर्ष 1990 में जहां गुमठी शिफ्ट करवाई गई थीं, वहां अब नाले के ऊपर बहुमंजिला इमारत तन गई है। महापौर ने निरीक्षण के बाद कमिश्नर भारद्वाज को जांच के आदेश दिए। बताया गया कि पूर्व में जगतपति समिति ने नालों के अतिक्रमण की जांच की थी। जिसकी रिपोर्ट और बिल्डिंग परमिशन से संबंधित दस्तावेज की जांच की जाएगी। इसके बाद इसे हटाने पर फैसला होगा।  

Kolar News

Kolar News 29 July 2016

    कोलार स्थित सर्वधर्म बी-सेक्टर में संचालित अपना घर में बीते सात दिनों से शिवभक्ति चल रही है। यहां कई बुजुर्ग अपनों से दूर लेकिन सबके करीब होकर जीवनयापन कर रहे हैं। अपना घर में सात दिवसीय शिव महोत्सव-2016 आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आचार्य पंडित पटेरिया कथा का वाचन कर रहे हैं। यहां पर 20 जुलाई से शिव पुराण, सवा लाख रुद्र निर्माण व महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है। शिव महोत्सव में बुजुर्गों के परिजन तो नहीं आ रहे हैं, लेकिन सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और मोहल्ले वाले जरूर शिरकत करने आ  रहे हैं।   सुंदर अम्मा की इच्छा को कर रहे पूरा अपना घर की संचालिका माधुरी मिश्रा ने बताया कि तीन महीने पहले अपना घर में आर्इं सुंदर अम्मा बहुत बीमार हैं। अस्पताल से उन्हें जवाब दे दिया गया कि वे सिर्फ 48 घंटे ही जीवित रहेंगी। सुंदर अम्मा की इच्छा थी कि वे शिव पुराण और महामृत्युंजय जाप सुनें। उनकी इच्छा अनुसार अपना घर में शिव महोत्सव चल रहा है और अम्मा सात दिन से सही सलामत हैं। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि सुंदर अम्मा के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी हैं जो भोपाल में रहते हैं।   अंतिम समय में भी पुत्र की बदनामी की चिंता सुंदर अम्मा अपने जीवन के अंतिम समय में हैं, लेकिन उन्हें अब भी अपने बेटे की बदनामी की चिंता है। यही कारण है कि उन्होंने अपने पुत्र-पुत्री की जानकारी नहीं दी। लेकिन इतना जरुर बताया कि वे दोनों भोपाल में रहते हैं। सुंदर अम्मा उज्जैन की रहने वाली हैं। वर्तमान में अपना घर में 12 महिला और 13 पुरुष बुजुर्ग निवास कर रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 27 July 2016

   पांच साल पहले मेनहर्ट कंपनी ने किया था सर्वे   शहर में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति न बने इसके लिए 30.57 करोड़ रुपए से बनी नाला चेनालाइजेश की रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद नाले बनाने की प्लानिंग होगी।  शहर में बारिश के पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है।  शहर में 7 इलाके तो ऐसे हैं जहां थोड़ी सी तेज बारिश में ही पानी भर जाता है। मेनहर्ट कंपनी ने इसकी एक पूरी रिपोर्ट बनाई थी, लेकिन 5 साल से इस पर काम नहीं हुआ।   गौरतलब है कि वर्ष 2006 में अतिवर्ष के कारण पूरे शहर में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। यह हालात इसलिए बने कि शहर में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसको देखते हुए निगम ने पानी की उचित निकासी के लिए डीपीआर बनाने का काम मेसर्स मेनहर्ट को सौंपा था।  मेनहर्ट ने वर्ष 2011 में यूएडीडी एसओआर के आधार पर पूरे शहर के नालों का चेनालाइजेशन और सरफेस ड्रेन के निर्माण के लिए योजना बनाकर निगम को सौंपी थी,  जिसमें खर्च का आंकलन नेचुरल ड्रेन पर 518.92 करोड़ और रोड साइड ड्रेन पर 858.23 करोड़ रुपए बताया गया। योजना को 22 कैचमेंट में बांटा गया और 7 कैंचमेंट क्षेत्रों को अलग किया गया था, जिसमें अधिक जलभराव की स्थिति बनती है, लेकिन काम नहीं हुआ।   शहर में पानी भरने के बाद नालों की स्थिति की जिस तरह से सफाई के नाम पर औचारिकता पूरी की गयी थी उसको लेकर निगम आयुक्त छवि भारद्वाज ने कड़ा स्टेंड लिया है। सफाई के समय अधिकारियों ने उनको भरोसा दिलाया था कि शहर में पानी भरने की स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हुआ ।   शहर के वार्र्डो में नालों के चेनालाइजेशन की कई योजनाएं बनीं, लेकिन कहीं अधूरी तो कहीं काम शुरू ही नहीं हुआ। ग्राम सलैया से शुरू होने वाला नाले ने कई स्थानों पर बारिश में सैलाब ला दिया था। इसी तरह से  लहारपुर नाले का पानी वेतवा में जाने पर सैलाब के साथ वापस आता है। वहीं लक्ष्मी नगर नाले का चेनालाइजेशन करने के लिए एक बार मुख्यमंत्री और दो बार तत्कालनी नगरीय प्रशासन मंत्री ने बाबूलाल गौर ने भूमि पूजन किया था, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया।   ग्राम सलैया से शुरू होने वाला नाला, रेलवे लाइन हबीबगंज से होता हुआ बाबडिय़ा, सौम्या फारच्यून, एक्सल स्टेट, निर्मल एस्टेट, झरनेश्वर, 11 मील बायपास होता हुआ घुंसी नदी में पहुंचता है। इसके ओवरफ्लो होने से पानी कालोनियोें में भर जाता है।  लहारपुर नाले का पानी भगवती नगर में भर जाता है।  लक्ष्मी नगर नाले का पानी सतनामी नगर, अर्जुन नगर, रजत नगर व इंद्रपुरी एक्सटेंशन में भरता है। अयोध्या बायपास के नाले का पानी रिशी कल्प, अर्जुन नगर, सहित आसपास की बस्तियों में पानी भर जाता है।  राधा कुंज नाले का पानी अवधपुरी की कई कॉलोनियों में भर जाता है।  ऐशबाग नाले का पानी बाग उमराव दूल्हा, संतोषी माता का मंदिर वाली कालोनी आदि में भर जाता है।

Kolar News

Kolar News 24 July 2016

    नगर निगम परिषद अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह चौहान ने कोलार स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर प्लांट पर जल शुद्धिकरण प्रक्रिया का अवलोकन किया।    निगम परिषद अध्यक्ष डॉ. चौहान ने कोलार प्लांट पर स्थित प्रयोगशाला एवं पानी के फिल्टर करने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले एलम आदि का भी अवलोकन किया। निगम परिषद अध्यक्ष डॉ. चौहान ने वर्षा ऋतु के दौरान शहर के नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित समय पर फिल्टर आदि को बदलने सहित सभी व्यवस्थाओं को उच्च स्तरीय बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निगम परिषद अध्यक्ष डॉ. चौहान ने कोलार से भोपाल शहर को पेयजल प्रदाय के लिए डली हुई पाईप लाईन में जगह-जगह लगे एयर वाल्व का भी निरीक्षण किया और अपने सामने एयर वाल्व की टेस्टिंग कराई साथ ही इन वाल्वों की कार्यपद्धति के बारे में जानकारी प्राप्त ली।    निरीक्षण के दौरान निगम परिषद अध्यक्ष डॉ. चौहान ने कोलार फिल्टर प्लांट की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए फिल्टर प्लांट की व्यवस्थाओं को और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाकर शहर के नागरिकों को उत्कृष्ट जलप्रदाय व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Kolar News

Kolar News 22 July 2016

    अस्पताल भी अपग्रेड होंगे    सहकारिता एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री  विश्वास सारंग ने हरेक गैस पीड़ित का डाटा तैयार करने के निर्देश दिये हैं। श्री सारंग  गैस पीड़ित संगठनों के साथ चर्चा कर रहे थे। श्री सारंग ने अस्पतालों का शीघ्र ही अपग्रेडेशन करवाने की बात भी कही। श्री सारंग ने बताया कि वह जीरो बजट से सभी अस्पतालों में सफाई, फ्लोरिंग, पेंटिंग और लाइटिंग की व्यवस्था के काम की स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे हैं।   श्री सारंग ने बताया कि पुनर्वास का कार्य लगातार नहीं चलना चाहिए। इसे स्थाई रोजगार से जोड़कर जल्द समाप्त कर देंगे। इसके लिए गैस पीड़ितों तथा उनके बच्चों के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं के सृजन पर काम किया जा रहा है।   श्री सारंग ने बताया कि श्रम, आयुष विभाग तथा केन्द सरकार को पत्र लिखकर ई.एस.आई. अस्पताल सोनागिरि, हमीदिया तथा भोपाल मेमोरियल जैसे बड़े अस्पतालों में गैस पीड़ितों को मुफ्त और अच्छा इलाज मुहैया कराए जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।   श्री सारंग के बुलावे पर गैस पीड़ितों के विभिन्न संगठनों के  अब्दुल जब्बार, साधना कार्णिक, रचना ढींगरा, सतीनाथ षड़ंगी, विकास त्रिपाठी, हमीदा बी एवं धनंजय प्रताप सिंह आदि उनसे मिलने पहुँचे थे।  

Kolar News

Kolar News 17 July 2016

          पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को राष्ट्रीय स्तर का आयुर्वेद अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार मदद करेगी। यह घोषणा केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नाइक ने की। वे मंगलवार दोपहर कॉलेज का औचक निरीक्षण कर रहे थे।    केंद्रीय मंत्री ने ओपीडी, आईपीडी, पंचकर्म, योगा और ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। सेंट्रल काउंसिल ऑफ आयुर्वेद के मानक संस्थान में पूरे किए जाने की जांच की। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह, आयुष मंत्री हर्ष नारायण सिंह सांसद आलोक संजर भी मौजूद थे। नाइक ने प्राचार्य और डॉक्टर्स की बैठक ली। उन्होंने संस्थान को प्रदेश का मॉडल आयुष कॉलेज और देश का राष्ट्रीय स्तर पर टॉप टेन रैंकिग वाला कॉलेज और अस्पताल के रूप में विकसित करने की डीपीआर बनाने के अादेश दिए। इससे पहले उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से फीडबैक लिया।    गंभीर बीमारियों में मददगार है आयुष  नाइक ने एलएन मेडिकल कॉलेज में इलनेस टू वेलनेस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि गंभीर बीमारियों के नियंत्रण में आयुष मददगार है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण में काम आने वाली जड़ी-बूटियां भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। इन पर रिसर्च की जरूरत है, जिसके लिए केंद्र राज्य का सहयोग करेगा। ताकि प्रदेश के सरकारी क्षेत्र के संस्थानों में रिसर्च यूनिट्स शुरू हो सकें।   

Kolar News

Kolar News 13 July 2016

  कोलार में 21 कॉलोनियों में गड़बड़      शहर की 125 कॉलोनियों में बाढ़ की आपदा आई थी। इसमें नाले-नालियों का जरूरत के अनुसार न होना, सीवेज प्लान नहीं बनाए जाना एवं विभागों में कोआॅर्डिनेशन की कमी सामने आई है। नगर निगम की रिपोर्ट में इस आशय का खुलासा हुआ है। दरअसल, कई बिल्डर्स और सोसायटियों ने नाले हड़प लिए। नगर निगम अब इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहा है।इनमे से 21  कॉलोनियां कोलर इलाके में हैं।    केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के पास भी सरकार के माध्यम से सीवेज के लिए एक मांग पत्र भेजा जाएगा। इसके साथ ही महापौर आलोक शर्मा स्वयं केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि निगम ने सीवेज प्लानिंग के लिए 1600 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया है। राशि मिलते ही  इन्हीं 125 कॉलोनियों में सबसे पहले काम होंगे।   सूत्रों के अनुसार नगर निगम प्रशासन ने बिल्डिंग परमिशन शाखा से नालों पर हुए अतिक्रमण और उनका रास्ता बदलने, उन पर निर्माण करने संबंधी रिपोर्ट बुलाई है। ताकि, ऐसे बिल्डर्स पर कार्रवाई की जा सके।   महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि इस आपदा में समन्वय की कमी देखने में आई है। आगे से ऐसा न हो इसके लिए संभागायुक्त की अध्यक्षता में कोआॅर्डिनेशन कमेटी का गठन हो, जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि शामिल हों।   शहर में नगर निगम  के साथ-साथ भोपाल विकास प्राधिकरण  (बीडीए) , हाउसिंग बोर्ड, पीडब्ल्यूडी,  नेशनल हाइवे, रेलवे, राजधानी परियोजना (सीपीए) सहित कई बिल्डर्स अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराते हैं। आपदा के समय इन सबमें कोआॅर्डिनेशन की बड़ी कमी है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं उपरोक्त विभागों में समन्वय नहीं बन पाता है। इससे कई बार परेशानी खड़ी होती है। जिसका खामियाजा सबको भुगतना पड़ता है।  गौरतलब है कि 17 फीसदी सड़कें शहर में निगम की हैं बाकि अन्य विभागों की हैं।

Kolar News

Kolar News 12 July 2016

      मूसलाधार बारिश। वैसे ही जैसे कि दस साल पहले हुई थी। वैसी ही तस्वीर भी। नाले उफान पर। कॉलोनियों में पानी इतना कि नावें चलीं। घर डूब गए। कारें बह गईं। फिर भी नगर निगम और जिला प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। वर्ष 2006 की बाढ़ के बाद फिर से ऐसे हालात न बने इसके लिए सबने सिर्फ बातें की। न तो निगम ड्रेनजे सिस्टम बना पाया और न ही जिला प्रशासन आपदा से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन सिस्टम। यही नहीं, इस साल तो नगर निगम नालों की सफाई तक नहीं कर सका। आखिर नतीजा शहर वासियों को भुगतना पड़ा।   कुछ घंटे की बारिश में शहर का जो बुरा हाल हुआ वह प्रशासनिक लापरवाही का सबसे बड़ा उदाहरण है  ,प्रशासन ने 10 साल बाद भी नहीं लिया सबक।    1. शहर के नालों को चैनालाइजेशन में 30 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए, लेकिन समस्या जस की तस है। 2. 1100 करोड़ रुपए से शहर भर के नालों की डीपीआर बनाई गई, लेकिन बजट नहीं होने के कारण काम नहीं हुआ। 3. इस डीपीआर को अमृत में शामिल नहीं किया गया, जबकि इसके माध्यम से काम हो सकता था। 4. नालों से अवैध अतिक्रमण नहीं हट सका। सिर्फ कुछ जगह नालों की दीवार को ऊंचा कर दिया गया। 5. पिछले साल महापौर आलोक शर्मा और तत्कालीन निगम कमिश्नर द्वारका नगर का निरीक्षण किया था, लेकिन काम कुछ नहीं हुआ। इस बार फिर उसी कॉलोनी में जलभराव हुआ। 6. इस बार नालों और छोटे नालियों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया।   ये निगम की उदासीनता है   जब 2006 में शहर के निचले इलाकों में जल भराव की समस्या हुई थी, उसके बाद मेरे कार्यकाल में नालों का चैनालाइजेशन किया गया था। नालों से अतिक्रमण भी हटाए गए थे, लेकिन प्री मानसून नालों का मेंटेनेंस और सफाई शून्य रही। निगम की उदासीनता के कारण जल भराव हुआ है। नरेला और कोलार का कुछ का इलाका लो टेंशन में आता है, यहां कुछ भी कर लें अगर इस तरह की भारी बारिश होती है तो क्षेत्र में जल भराव की समस्या होगी ही।  सुरेंद्र विहार के सामने की झुग्गियां डूबी, कटारा की कई कॉलोनियों में बिजली गुल   तेज बारिश और जल भराव के कारण बागमुगलिया, कटारा हिल्स, गायत्री विहार, आसाराम नगर, भेल संगम, रामेश्वरम एक्सटेंशन, अरविंद विहार सहित कई कॉलोनियों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। वहीं कटारा हिल्स क्षेत्र की कई कॉलोनियों में देर रात से बिजली गुल रही। इन कॉलोनियों में कई जगह आधे दिन तक दूध, अखबार, सब्जियां भी उपलब्ध नहीं हो पाई। सुरेंद्र विहार के सामने की झुग्गियां बारिश में डूब गई। लोग अपनी-अपनी झुग्गियों से सामान निकाल रहे थे। कुछ सामान सहित कुछ झुग्गियां भी बह गई। सुबह 6ः30 बजे तक यहां कोई मदद नहीं पहुंची थी। इससे आगे रोड पर ही तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो गई। दानिश नगर में नाले पर बाढ़ की स्थिति बनी रही जिससे लोग उस पार नहीं जा पा रहे थे। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थानम्‌ के सामने बाढ़ जैसी स्थिति बनी रही। दोनों ओर वाहन खड़े हो गए।   कोलार में  रात 2:30 बजे से थम गई जिंदगी दिन शनिवार बारिश चल रही थी  कोलार की करीब पांच दर्जन कॉलोनियों के घरों में पानी भरा हुआ है। लोग घरों से पानी निकाल रहे हैं। सड़कें जलमग्न हैं। सीवेज चेंबर ओवर फ्लो होने से कॉलोनियों में बदबू आ रही है। लोगों से बात करने पर पता चला कि उनकी जिंदगी रात 2:30 बजे से थम गई थी। रात 1 बजे से तेज बारिश होने लगी। एक घंटे में घरों में पानी भर गया। लोग पूरी रात घरों से पानी ही निकालते रहे। लोगों का शनिवार को पूरा घरों से पानी निकालते हुए ही बीता। बच्चे स्कूल नहीं गए तो उन्होंने भी मम्मी-पापा के साथ घरों से पानी निकालते हुए दिखे। सड़कें जलमग्न थी। रोजाना की अपेक्षा कोलार मेन रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम रहा। मूसलाधार बारिश ने लोगों की जिंदगी पर ब्रेक लगा दिया। बंजारी, राजहर्ष, राजवेद्य, ललिता नगर, फाइन एवेन्यु, ओम नगर, गणेश नगर, अब्बास नगर, सनखेड़ी, बांसखेड़ी, गेहूंखे.डा। प्रियंका नगर, मंदाकिनी, सर्वधर्म समेत पांच दर्जन के करीब कॉलोनियां जलमग्न हो गईं।अब तक यहाँ रहने वालों के हाल ख़राब है ,सामान की जो बर्बादी हुई उसे बनाने में फिर सालों लग जायेंगे।  रामेश्वर रहे रात से ही सक्रीय  रात 1 बजे से फ़ोन पर मिली सूचना के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने  नगर निगम , जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के साथ नागरिको की मदद के लिये मोर्चा संभाला । सकरे नालो की वजह से झरनेश्वर , निर्मल स्टेट , कौशल नगर, इंडस टाउन, हरी गंगा नगर , अनुज विलेज, नटराज होम्स सहित होशंगाबाद रोड स्थित अनेक कॉलोनियों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया । पानी की गति इतनी तीव्र थी की देखते ही देखते होशंगाबाद रोड से सटे छान, मक्सी, रापड़िया,बंग रसिया , दीपड़ी, टोला, बगरोदा ,सेमरी आदि गांव में 5 फिट तक पानी का भराव हो गया । विधायक  शर्मा ने बताया कि ग्राम छान में एक ही परिवार के 8 लोग बाढ़ के  तेज बहाव में फंस गए ,जिन्हें जिला प्रशासन एवं एस डी आर ऍफ़ की मदद से बचाया जा सका ।श्री शर्मा ने बताया कि पानी का बहाव इतना तीव्र था कि देखते ही देखते पानी उनके घर की छत को छूने लगा था । पूरा परिवार एक पेड़ पर चढ़ कर सहायता के लिये गुहार लगा रहा था  ।उन्होंने बताया कि बढ़ते जल स्तर को देखते हुए कुछ देर अगर देरी की जाती तो शायद इस परिवार का बचना मुश्किल था । विधायक शर्मा की मुस्तेदी की वजह से इस परिवार की जान बच सकी । इसी प्रकार ग्राम छान , बंग रसिया , टोला समरधा सहित अनेक स्थानों पर इस प्रकार रेस्क्यू कार्य जारी रहा  । 

Kolar News

Kolar News 10 July 2016

    राजधानी और आस-पास के जिलों में हो रही भारी बारिश से जन-जीनव अस्त व्यस्त हो गया है।  में भी बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है कोलर को शहर से जोड़ने वाला चूना भट्टी ,शहपुरा इलाका की सड़कों से कोलर का संपर्क दोपहर बाद तक टूटा रहा। इलाके की कलियासोत नदी  और नाले उफान पर आ गए।  कोलर के  निचले इलाकों सहित कई मार्गों पर पानी भर गया है। तेज बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई थी। भोपाल में शाहपुरा पहाड़ी से लैंडस्लाइड भी हो गया। उधर कलेक्टर ऑफिस में पार्किंग की दीवार‍ गिर गई।   कोलर के जेके हॉस्पिटल रोड ,सर्वधर्म ,सनखेड़ी ,अकबरपुर ,गेहूंखेड़ा की कई कॉलोनियों में पानी घरों में घुस गया।  हुजूर विधानसभा की झरनेश्वर कॉलोनी में पानी भर गया है। इलाके में राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। विधायक रामेश्वर शर्मा और नगर निगम आयुक्त छवि भारद्वाज मौके पर पहुंच गई। उधर तवा बांध के सात गेट 10-10 फीट खोल दिए गए हैं। जिसमें से प्रति सेकेंड एक लाख 10 हजार क्यूसिक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इसे लेकर हाई अलर्ट कर दिया गया है। राजीव नगर कोटरा में ऑटो चलाने वाला दीपक नाम का युवक नाले में बह गया।   भोपाल के पास हलाली नदी उफान पर है। एटखेड़ी गांव में पानी में फंसे 5 लोगों के फंसने सूचना सामने आई है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू । एडीएम रत्नाकर झा भी मौके पर मौजूद रहे।   जलमग्न क्षेत्रों में भोजन के पैकेट बंटवाएं गए हैं। होशंगाबाद की दो निचली बस्तियां भी खाली करा ली गईं हैं। इस बीच हलाली डैम पर होने वाली अनौपचारिक कैबिनेट का स्थगित कर दिया गया है।   भोपाल की कालोनियो और बस्तीयों में पानी भरने के लिए बिल्डिंग परमीशन विभाग दोषी -- सुरजीत सिंह चौहान नगर निगम भोपाल के अध्य्क्ष सुरजीत सिंह चौहान ने शहर में बारिश से बनी भयानक स्तिथि के लिए निगम के बिल्डिंग परमीशन विभाग को दोषी बताया है । चौहान का साफ़ कहना है की में इसकी जॉच करूँगा । उन्होंने कहा की में देखूंगा की बिल्डिंग परमीशन में सीवेज , ड्रेनेज , नालियो की निकासी और अतिक्रमण की क्या स्तिथि है । चौहान का साफ़ कहना था की बिल्डिंग परमीशन विभाग में अधीकारियों की मिलीजुली सरकार की भी वे जाँच करेंगे । 

Kolar News

Kolar News 9 July 2016

      भोपाल में   दाउदी बोहरा समाज में आज सुबह से ही ईद का उल्लास है। बारिश की फुहारों के बीच समाज की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। बोहरा समाज के लोग एक-दूसरे से गले मिल कर पर्व की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच सिवैयों, शीरखुरमों और परंपरागत मुजाफिर नामक व्यंजनों का लुत्फ लिया जा रहा है। बोहरा समाज में रमजान के पूरे 30 रोजे रखे जाते हैं। इस लिहाज से यहां आज ईदुल फित्र का त्यौहार मनाया जा रहा है। समाज में फजिर की नमाज के बाद ईद की नमाज अदा की जाती है। अलीगंज की हैदरी मस्जिद में आमिल मुर्तजा भाई, सैफिया कालेज स्थित बद्री मस्जिद में शैख युसुफ भाई, पीर गेट मालीपुरा की हुसैनी मस्जिद में मुसतन्सिर भाई साहब ने नमाज अदा कराई। करोंद स्थित मुल्ला कालौनी में भी ईद की नमाज अदा की गई। बधाईयों का दौर सफद कपड़ों, अचकन और शेरवानी में सजे सभी बोहरा आज सुबह भारी तादात में मस्जिदों में पहुंचे। नमाज के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला चल रहा है।  लोग सिवैंयों आदि का लुत्फ ले रहे हैं। आज चांद तो कल ईद मुस्लिम समाज के लोग आज 29 वें रोजे पर मगरिब के समय चांद देखेंगे। मोती मस्जिद में रूहते हिलाल कमेटी की बैठक शहर काजी मुश्ताक अली नदवी की सदारत में होगी। यदि आज चांद देख लिया गया तो कल ईद की घोषणा गोले छोड़ कर दी जाएगी। नहीं दिखाई देने पर सात जुलाई को ईद होगी।  ईद की नमाज  ईदगाज में सुबह  7.30, जामा मस्जिद में      7.45, ताजउल मसाजिद में 8.0,  मोती मस्जिद में  8.15, मस्जिद आयशा में  8.0 होगी।

Kolar News

Kolar News 6 July 2016

    कोलार क्षेत्र में तेजी से वाहनों की संख्या बढ़ रही है, वहीं दूसरी और मुख्य मार्ग पर शॉपिंग मॉल बनाए जा रहे हैं। ऐसें में दो व चार पहिया वाहन चालक पार्किंग की समस्या से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले क्षेत्र में पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया था, लेकिन यह प्रस्ताव अब गायब हो गया है। रोड के किनारे वाहनों का जमावड़ा लगने से यातायात प्रभावित होता है, तो वहीं ट्रैफिक पुलिस भी चालान बनाने से नहीं चूकती है।   4 साल पहले निगम प्रशासन ने चूनाभट्टी में वाहन पार्किंग स्थल के लिए तीन स्थान प्रस्तावित किए थे। इनमें से एक चूनाभट्टी व काली मंदिर के पास और वेस्ट एंड प्लाजा के पास 1500-1500 वर्गफीट में पार्किंग स्थल विकसित किए जाने थे। इनमें 30 से 75 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होती है,लेकिन ऐसा नहीं हुआ।   पार्किंग के निर्माण की सख्त जरूरत है,लेकिन सरकारी जमीन नहीं होने के कारण योजना पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है। जगह की तलाश की जा रही है। शैलेंद्र चौहान, जोनल अधिकारी 18   क्षेत्र में जिस  प्रकार से आबादी का ग्राफ बढ़ रहा है। इसे देखते हुए अब लोगों को मल्टीलेवल पार्किंग की कमी महसूस होने लगी है। सबसे ज्यादा पार्किंग की दिक्कत बीमाकुंज, ललिता नगर मार्केट, चूना भट्टी और सर्वधर्म मेन रोड के आस-पास होती है। यहां सुबह -शाम प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे रहवासियों को आने-जाने में परेशानी होती है।    

Kolar News

Kolar News 1 July 2016

      विधायक रामेश्वर शर्मा ने  द्वारा वार्ड क्र.83 में निर्मित हो रहें बेनजीर कालेज का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को जुलाई माह में प्रारम्भिक व्यवस्थाओं के साथ महाविद्यालय प्रारम्भ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दियें!     इससे पहले निर्माणाधीन बेनजीर कॉलेज भवन का सोमवार को शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने जायजा लिया था । इन्होंने संबंधितों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। स्थल निरीक्षण के दौरान भाजपा कोलार मंडल उपाध्यक्ष श्यामसिंह मीना तथा सामाजिक कार्यकर्ता नरेश राजपूत मौजूद थे। मंत्री श्री जोशी ने भवन निर्माण की प्रशंसा करते हुए खुशी जाहिर की कि अब जुलाई से ही इस कालेज का शिक्षण सत्र शुरु हो रहा है, जो कोलार के विद्यार्थियों के लिए बहुत ही लाभप्रद सिद्ध होगा।अब रामेश्वर शर्मा चाहते हैं कि जुलाई महीने में हर हाल में बेनजीर कॉलेज शुरू हो जाये ताकि कोलर को एक सरकारी कॉलेज मिल सके।    इस अवसर एम.आइ.सी. मेम्बर भूपेंद्र माली , श्याम सिंह मीना ,संदीप सिंह परिहार ,ओमप्रकाश अहिरवार जी,मिक्की भटनागर जी, राज शर्मा  ,दिलीप प्रजापति जी एवं अन्य गणमान्य क्षेत्रीय जन उपस्थित रहें!

Kolar News

Kolar News 30 June 2016

    कोलार इलाके के आज वार्ड 82 मे आगरा चाट भंडार से लेकर गणपति एन्क्लेव एवं  दनिशकुंज मे मालवीय जी की दुकान के सामने   सी सी रोड का भूमिपूजन हुज़ूर के  विधायक मा रामेश्वर शर्मा  और पार्षद भूपेंद्र माली ने किया।  विधायक रामेश्वर शर्मा ने भूमिपूजन के बाद कहा कि पूरे कोलार इलाके में सभी नई सड़कों को मजबूत बनाया जाएगा और इनकी गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाएगा ,ताकि आम जनता को आसान आवागमन सुलभ हो सके। पार्षद काम के गुणवत्ता की तरफ ध्यान दें।  इस अवसर पर   वार्ड 82  के पार्षद भूपेंद्र माली ,पवन बोराणा  , बी एस वाजपेयी , ताराचंद मारण  समेत समस्त कई बीजेपी कार्यकर्ता एवं रहवासी उपस्थित थे ।

Kolar News

Kolar News 24 June 2016

    कोलार में नरेंद्र मोदी उज्जवला योजना वार्ड 82 के  पार्षद भूपेंद्र माली के प्रयास से शुरू हो गई है । उज्ज्वल योजना के अंतर्गत बी.पी.एल कार्ड धारको को मुफ़्त रसोई गैस वित्तरित की जा रही है। कोलार  के गरीब रहवासियों के लिए पार्षद भूपेंद्र माली ने कोलार इण्डियन गैस दानिश कुञ्ज की संचालिका दीपा गाड़ी के सहयोग से उज्ज्वला योजना को शुरू करवाया और 20 महिला हितग्रहियों को गैस कनेक्शन वितरित किये। गैस एजेंसी की संचालिका दीपा व पार्षद माली ने कहा की आगे भी हमारी कोशिश रहेगी की अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को इसका लाभ पहुंचा सके जिससे महिलाओं को लकड़ी के चूल्हे और अंगीठी के धुएं से निजात मिल सके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजना सफल हो सके ।

Kolar News

Kolar News 23 June 2016

  जनता को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं   कोलार  क्षेत्र की करीब 200 से अधिक कॉलोनियों का नगर निगम में हैंडओवर करने का मामला राशि के फेर में अटक गया है। वार्ड 80 में ही मात्र चार कॉलोनियां ननि के हैंडओवर हैं शेष 14 कॉलोनियां हैंडओवर होने का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका के कार्यकाल के दौरान कोलार की करीब 22 कॉलोनियां हैंडओवर हुई थीं । उसके बाद से कोई भी कॉलोनी आज तक हैंडओवर नहीं हुई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोलार की जनता को कितनी बुनियादी सुविधाएं निगम प्रशासन उपलब्ध करवा रहा होगा।     हालांकि कुछ समय पूर्व मोहल्ला और रहवासी समितियों ने कॉलोनियों को हैंडओवर करवाने के लिए प्रयास शुरू किए थे, लेकिन वह भी ठंडे पड़ गए हैं। कॉलोनी हैंडओवर करवाने के लिए समितियों ने कॉलोनाइजरों को पत्र लिखे थे, लेकिन वहां से पत्र का कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद समितियों के पदाधिकारी चुप बैठ गए।   ड्रीम होम्स ,क्वालिटी पैराडाइज ,सुमित्रा परिसर ,कान्हाकुंज, शालीमार गार्डन, शालीमार पार्क, मां पार्वती नगर, अमरनाथ, साईंनाथ नगर, महाबली नगर, मंदाकिनी कॉलोनी, शिर्डीपुरम, ललिता नगर क्वालिटी पैराडाइज, गिरधर परिसर, गिरधर गार्डन, सर्वजन कॉलोनी, बीमाकुंज आदि कॉलोनियों के नाम शामिल हैं। इनमें से कान्हाकुंज ऐसी कॉलोनी है। जिसे हैंडओवर कराने की प्रक्रिया बीते तीन साल से चल रही है।   रहवासियों कहना है कि निगम प्रशासन को कॉलोनी हैंडओवर करने के लिए कोई बीच का रास्ता निकलना चाहिए। जनता लाखों रुपए कहां से लाकर जमा करेगी। इसके लिए निगम प्रशासन को ऐसे बिल्डर और गृह निर्माण समितियों को आड़े हाथ लेने चाहिए, जिनकी वजह से कॉलोनी हैंडओवर नहीं हो पा रही है।   पार्षद पवन बोराना ने बताया बिल्डरों ने कॉलोनियों में अपेक्षित रूप से विकास नहीं कराया है, इसलिए जो काम रहे गए उस हिसाब शुल्क जमा करना होगा। इसलिए हैंडओवर में दिक्कतें आ रही हैं।  

Kolar News

Kolar News 19 June 2016

      हरियाणा के पिंजौर स्थित जटायु संरक्षण प्रजनन-केन्द्र से शनिवार को 10 गिद्ध भोपाल पहुँचे। इन गिद्धों को वन विहार भोपाल के केरवा क्वेरंटाइन में संवर्द्धन और प्रजनन के लिये रखा जायेगा। गिद्धों में 6 लम्बी चोंच वाले (Long billed vulture) और 4 सफेद पीठ गिद्ध (White back vulture) शामिल हैं। प्रजनन और संवर्द्धन के बाद गिद्धों को प्राकृतिक स्थलों पर छोड़ा जायेगा। विलुप्त प्रजाति के इन गिद्धों की संख्या अब इस केन्द्र में 30 हो गयी है।   प्रकृति के सफाईकर्मी गिद्धों की घटती संख्या विश्व में चिंता का कारण बन रही है। इनको विलुप्ति से बचाने के लिये देश में 8 गिद्ध संरक्षण और प्रजनन-केन्द्रों की स्थापना की गयी है, जिनमें भोपाल एक है। भोपाल में गिद्ध संवर्द्धन-केन्द्र की स्थापना वर्ष 2011 में हुई। वर्ष 2014 में पिंजौर के जटायु संरक्षण-केन्द्र से यहाँ 15 गिद्ध लाये गये, जिनमें 8 लम्बी चोंच वाले और 7 सफेद पीठ वाले थे। इसके अलावा छिन्दवाड़ा के तामिया से नेस्ट लिंक द्वारा 6 लम्बी चोंच वाले गिद्ध लाये गये।   मृत पशुओं से फैलने वाली महामारी की रोकथाम में गिद्धों की अति महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यावरण संतुलन में भी यह मददगार हैं।  

Kolar News

Kolar News 18 June 2016

  भेल और एमपी नगर में 20 फीसदी से भी ज्यादा   अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा और गुलमोहर में मोबाइल कंपनियों की सेवाए शहर के अन्य इलाकों के मुकाबले बेहतर है। यहां काल ड्राप तीन प्रतिशत तक है। हालांकि यह भी दो फीसदी के मानक से ज्यादा है। वहीं, भेल और एमपी नगर इलाके में कंपनियों का नेटवर्क सबसे खराब है। यहां 10 प्रतिशत से ज्यादा काल ड्राप और आवाज की गुणवत्ता महज 85 प्रतिशत तक है।दूरसंचार कंपनियों की नियामक संस्था टेलीकॉम रेगुलेरिटी अथोरिटी ऑफ इंडिया(ट्राई) के पहली बार हुए ड्राइव टेस्ट सर्वे में यह बात सामने आई है। इस रिपोर्ट के तहत हबीबगंज और होशंगाबाद रोड के आसपास के क्षेत्रों कॉल के दौरान संपर्क कटने समस्या सबसे ज्यादा मिली है।   ट्राई ने इस टेस्ट के लिए बाहरी एजेंसी के सर्वेयरों के जरिए 3 से5 पूरे शहर में 340 किमी की यात्रा कर 4449 कॉल किए थे। हाल ही में ट्राई ने इसकी रिपोर्ट जारी की। इसमें बीएसएनएनल, आईडिया, एयरटेल, डोकोमो, वोडाफोन, वीडियोकोन , वोडाफोन और रिलायंस की 2जी एवं 3 जी में पांच सेवाओं की गुणवत्ता परखी गई। सर्वे के लिए भानपुर, भेल, भोपाल एयरपोर्ट, गोविंदपुरा, हबीबगंज, ईदगाह हिल्स, एमपीनगर, मैनिट से वनविहार रोड, पीरगेट, शाहजहांनाबाद, शाहपुरा, बड़ा तालाब और यूनिवर्सिटी एरिया(होशंगाबाद रोड) को शामिल किया गया था।   आरएक्स क्वालिटी - कॉल रिसीविंग के दौरान आवाज की गुणवत्ता -95 प्रतिशत से ज्यादा, मोबिलिटी एचओएसआर - दो टॉवर्स के बीच कॉल कनेक्टिविटी - 95फीसदी से ज्यादा, सीएसएसआर - कितनी बार सफलतापूर्वक बात हुई - 95 फीसदी से ज्यादा,ब्लॉक्ड कॉल - बात करते वक्त आवाज गायब होना। - 3 फीसदी से कम,कॉल ड्राप - बात करते वक्त फोन कटना। - 2 फीसदी से कम।    जानिए आपकी मोबाइल कंपनी आपके क्षेत्र में कैसी सेवाएं देती है सबसे ज्यादा कॉल ड्रॉप : बीएसएनएनल - होशंगाबाद क्षेत्र में 13.16 प्रतिशत कॉल ड्राप हैं। इसी क्षेत्र में आरएक्स क्वालिटी मानक से 12.6 फीसदी कम यानी 82.4 फीसदी है। भेल क्षेत्र में कॉल ड्राप रेट 12 फीसदी और गोविंदपुरा में सबसे ज्यादा 24.14 फीसदी कॉल ड्राप की समस्या है। हबीबगंज में 22 फीसदी कॉल ड्राप तो शाहपुरा में 6.5 फसदी और सबसे कम एमपी नगर में 5.8 फीसदी है। रिसीविंग के दौरान आवाज की गुणवत्ता 14 फीसदी तक कम : (आईडिया ) -होशंगाबाद क्षेत्र में सबसे ज्यादा कॉल ड्राप 21 फीसदी है। यहां आवाज की गुणवत्ता निर्धारित मानक से 14 फीसदी कम है। भेल क्षेत्र में कॉल ड्रॉप रेट 15.15 और आवाज की गुणवत्ता भी महज 82 फीसदी है। हबीबगंज में कॉल ड्राप 9 प्रतिशत और एमपी नगर में 6 प्रतिशत है। एमपी नगर में बात करते वक्त कट जाती है आवाजः एयरटेल - सबसे बेहतर सेवाएं एयरटेल की है। इसलिए सिर्फ एमपी नगर में मानक से ज्यादा 3.23 फीसदी कॉल बीच में ही ड्राप हो जाते हैं। यहां 3.13 फीसदी कॉल में बात करते-करते आवाज गायब हो जाती है। भेल क्षेत्र में आवाज की गुणवत्ता 89 फीसदी है। गोविंदपुरा में यही 81 फीसदी है। एक टॉवर से दूसरे टॉवर जाने पर बातचीत में होती है परेशानी : डोकोमो- शाहजहांनाबाद क्षेत्र में हैंडओवर सक्सेज रेट(एक टावर से दूसरे टावर में जाने पर कॉल जारी रहने)केवल 56.25 प्रतिशत है। यानी यहां यदि कार में बात करते हुए जाएंगे तो 44 फीसदी संभावना होगी कि बातचीत न हो पाए। भेल, होशंगाबाद रोड एवं एमपीनगर इलाके में 9, 7 और में 6 फीसदी तक कॉल ड्राप होती है। गोविंदपुरा में ब्लाक्ड काल रेट की दर 5.88 फीसदी। सिर्फ शाहजहांनाबाद में ज्यादा कालड्राप : वोडाफोन - सिर्फ शाहजहांनाबाद क्षेत्र में कॉल ड्राप की दर 12.5 ़प्रतिशत है। भेल और गोविंदपुरा इलाके में 5.56 फीसदी कॉल्स में कनेक्टिविटी के बाद संपर्क कट जाता है। होशंगाबाद रोड इलाके में एक टावर से दूसरे टावर में आने पर 91 प्रतिशत कॉल में अच्छे से बातचीत होती है। स्पष्ट आवाज न आने की बड़ी समस्या : रिलायंस -शाहजहांनाबाद क्षेत्र में आरएक्स क्वालिटी(आवाज की गुणवत्ता) केवल 78 प्रतिशत। हबीबगंज और भेल में 23 और 10 फीसदी कॉल ड्राप होते हैं। होशंगाबाद रोड में एक टावर से दूसरे में जाने पर संपर्क कटने की परेशानी। यहां हैंडओवर सक्सेस रेट केवल 87 प्रतिशत। टॉवर नेटवर्क का मैनेजमेंट की कमी आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर डॉ गिरीश कुमार के मुताबिक तय मानकों पर सेवाएं मुहैया न कराने की वजह टावरों पर क्षमता से ज्यादा लोड होना है। टावरों पर लगे ट्रांसपोंडर्स की संख्या और क्षमता में इजाफा करना चाहिए। भेल इलाके में टॉवरों के लिए जगह न होना और अन्य क्षेत्रों में अवैध टावरों को हटाने का भी असर मोबाइल सेवाओं पर हुआ है। बीएसएनएल वरिष्ठ महाप्रबंधक महेश शुक्ला के हमारी सेवाओं में कमी नहीं हैं। ट्राई की रिपोर्ट मंगवाई है। इसमें जो भी कमियां बताई गईं हैं उन्हे दूर किया जाएगा। शहर में कुल 450 टावर हैं। कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 100 टावर और लगाए जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 15 June 2016

    नगर निगम घटिया सामान खरीदकर उसका उपयोग करता है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड रहा है। कोलार इलाका पानी की भीषण समस्या से जूझ रहा है ,ऐसे में नगर निगम द्वारा रखी गईं घटियाँ टंकियां फटना शुरू हो गईं हैं।  एक तो भीषण गर्मी ऐसे में पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से कोलार के लोग परेशान है ,ऐसे में नगर निगम ने पानी की जो टंकियां रखीं हैं वे इतनी घटिया हैं की जरा से भी गर्मी तेज होते ही फट जाती हैं।यह घटिया पानी की टंकियां जरा सी  भी तपिश  से कमजोर पड़ गई और फट रही हैं। आज भी  टेन्कर से पानी भरते समय अब्बास नगर की टंकी फट गईं। इस हादसे में कोई हताहत नहीं  हुआ। लेकिन इन घटिया टंकियों की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 

Kolar News

Kolar News 13 June 2016

      पहले से ही कलियासोत नदी में एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों का सीवेज मिल रहा है। उस पर क्षेत्र के पार्षद नदी में स्टॉप डेम बनाना चाह रहे हैं। खास बात यह है कि बिना फिल्टर प्लांट के नदी में स्टॉप डेम बनाने की योजना तैयार की गई है। इससे पूरे क्षेत्र में चारों ओर सीवेज की दुर्गंध फैलेगी, साथ ही आसपास की कॉलोनियों में बीमारियां पनपेंगी। इस बात से बेखबर पार्षदों ने बिना सोचे समझे इस प्रस्ताव को जोन समिति की औपचारिक बैठक के एजेंडे में शामिल कर लिया। इस प्रस्ताव को निगम मुख्यालय भेजा गया है। अब देखना यह है कि निगम क्या निर्णय लेता है। हैरत की बात यह है कि प्रस्ताव पर किसी निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने आपत्ति नहीं उठाई। जबकि एनजीटी ने नदी में छोड़े जा रहे सीवेज को रोकने के लिए पूर्व में निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि नदी के अंदर ही सीवेज को स्टाप डेम में एकत्र करने की योजना बन चुके हैं। पर्यावरण विशेषज्ञ इस योजना से सहमत नहीं है, उनका कहना है कि नदी में सीवेज को एकत्र करके उसे गटर बना दिया जाएगा। स्टॉप डेम बनाने के लिए वाटर लेबल का दिया हवाला क्षेत्र के पार्षदों ने वाटर लेबल को बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रस्ताव को जोन समिति की बैठक के एजेंडे में शामिल किया। इस प्रस्ताव को जोन समिति की बैठक में पार्षद मनफूल मीना, भूपेंद्र माली और रविन्द्र यति की सहमति से रखा गया है। चूंकि उक्त पार्षदों के वार्ड से कलियासोत नदी निकली हुई है। इन पार्षदों का कहना है कि नदी में स्टॉप डेम बनाए जाने से वाटर लेबल वार्डों को सामान्य रखने की एक कोशिश है। क्षेत्र में वाटर लेबल की बात करें तो 1500 फीट तक पहुंच गया है। बोरिंग करने के दौरान एक इंच पानी भी बहुत मुश्किल से मिल रहा है। इसलिए क्षेत्र में स्टॉप डैम की जरूरत है। नदी इसके लिए एक अच्छा विकल्प नजर आ रही है। कलियासोत नदी क्षेत्र के तीन वार्डों से निकली हैं। पहले वार्ड 80 का हिस्सा आता है। यहां साईं हिल्स, सर्वधर्म बी सेक्टर हैं। वार्ड 82 में नदी का छोर सर्वधर्म ए सेक्टर से शुरू होता है जो दानिशकुंज तक है। वार्ड 83 से नदी का छोर है जो सलैया से होती हुई आगे निकलती है नदी। कलियासोत नदी में करीब एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों का सीवेज मिलता है। मंदाकिनी कॉलोनी से होकर एक नाला निकला है, जो नदी में मिलता है। सर्वधर्म ए सेक्टर, सर्वधर्म बी सेक्टर, मंदाकिनी, शिरडीपुरम, सर्वधर्म सी सेक्टर, गणपति एन्क्लेव, दानिशकुंज, राजहर्ष एफ सेक्टर, अकबरपुर, नयापुरा, प्रियंका नगर, बैरागढ़ चीचली से होकर बरसाती नाला, जिसमें कॉलोनियों की सीवेज लाइनें जुड़ी है जिससे नदी में गंदगी मिल रही है। ग्राउंड वाटर प्रदूषित होगा एन जीटी ने 20 अगस्त 2014 को आदेश पारित किया गया था। उसके नदी के अंतर्गत 36 किलोमीटर के दायरे में किसी भी कॉलोनी के द्वारा सीवेज नहीं छोड़ा जा सकता है। पर्यावरणविद सुभाष पण्डे कहते हैं -इसके बावजूद यदि बिना ट्रीटमेंट के सीवेज को छोड़ा जाता है और उसी पानी को रोकर डेम का निर्माण किया जाता है तो संग्रहित पानी से ना सिर्फ तमाम बीमारियों पैदा होंगी बल्कि उसके आसपास का ग्राउंड वाटर भी प्रदूषित हो जाएगा, जिसका कोई हल निकलना संभव नहीं होगा।  

Kolar News

Kolar News 12 June 2016

    कोलार से सटे  होशंगाबाद रोड स्थित बावड़ियाकलां रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग को इसके लिए 191 पेड़ काटने की अनुमति मिल गई है। इसके लिए विभाग ने निगम के पास 18 लाख रुपए जमा कराए थे। इनमें बबूल, कनकचम्प, नीलगिरि आदि के पेड़ है।    अनुमति मिलते ही निर्माण सामग्री कांट्रेक्टर ने यहां रख दी है। इसके सर्विस लेन के एक हिस्से को टीन से बंद कर दिया गया है। यहां 850 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा ब्रिज बनेगा। जिसकी लागत करीब 38 करोड़ रुपए आएगी। यह 2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। 

Kolar News

Kolar News 8 June 2016

  अगस्त-सितंबर में झमाझम    भोपाल  में 18 से 20 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। जून के आखिर तक यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। इसके बाद बाकी तीन माह प्रदेश तरबतर होने की संभावना है। यह जानकारी को मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.अनुपम काश्यपि ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों तमिलनाडू में आए रोआनू तूफान के कारण मानसून तय तारीख 1 जून के बजाय 7-8 जून को पहुंचने की संभावना है। इस देरी का असर राजधानी समेत प्रदेश पर भी होगा। इस वजह से जून में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। भोपाल में जून में 10 सेमी बारिश होने की उम्मीद है, सामान्यतः इस महीने 15 सेमी बारिश होती है। डॉ. काश्यपि ने बताया कि गत वर्ष अलनिनो प्रभाव के कारण मानसून बुरी तरह से प्रभावित हुआ था, लेकिन इस बार लानिना प्रभाव मानसून के लिए काफी मददगार साबित होगा। इससे अगस्त-सितंबर माह में जोरदार बरसात होगी।

Kolar News

Kolar News 6 June 2016

  31 अगस्त तक चलेगा निर्वाचक शुद्धिकरण अभियान     दिनेश गर्ग  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मध्यप्रदेश में भी 31 अगस्त तक राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली शुद्धिकरण अभियान चलाया जायेगा। अभियान में स्वीप पार्टनर्स के साथ मिलकर वोटर लिस्ट को शुद्ध और पूर्ण करवाया जायेगा। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  सलीना सिंह ने अभियान के सफल संचालन के लिए आज बुलाई गई स्वीप पार्टनर्स की बैठक में दी।  श्रीमती सलीना सिंह ने कहा कि प्रजातंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचक नामावली का शुद्ध और पूर्ण होना जरूरी है। निर्वाचन की प्रक्रिया की शुचिता प्रत्यक्ष रूप से वोटर लिस्ट के त्रुटिरहित होने पर निर्भर करती है। चुनाव आयोग का प्रयास रहा है कि निर्धारित प्रक्रियाओं और अपेक्षित सुविधाओं तथा तकनीक के प्रभावी उपयोग से त्रुटियों और एक से अधिक प्रविष्टि को हटाया जाए। साथ ही पंजीकरण में सुधार लाकर वोटर लिस्ट की विश्वसनीयता को और अधिक मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य स्वीप योजनाओं के माध्यम से प्रभावी तरीके से किया जा सकता है।  श्रीमती सिंह ने सभी विभागाध्यक्ष से भी यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उनके अधीनस्थ अमले का नाम वोटर लिस्ट में अवश्य दर्ज हो। उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट का शुद्ध होना बोगस वोटिंग को समाप्त करने के लिए जरूरी है।बैठक में आयुक्त अनुसूचित जाति विकास  संजीव कुमार झा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  एस.एस.बसंल, संचालक संस्कृति  राजेश प्रसाद मिश्रा, अपर संचालक जनसम्पर्क  सुरेश गुप्ता भी उपस्थित थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जेंडर रेश्यो के अंतर को समाप्त करवाने में भी स्वीप पार्टनर से सहयोग करने को कहा। वर्ष 2011 में जहाँ जेंडर रेश्यो 824 था, वही वर्ष 2016 में 906 हो गया है। उन्होंने कहा कि शुद्धिकरण अभियान सभी पात्र नागरिकों के पंजीकरण को शामिल करने के साथ-साथ बार-बार प्रदर्शित होने वाली प्रविष्टियों, मृत स्थानांतरित या अनुपस्थित मतदाताओं के नाम को भी हटायेगा। ऐपिक की त्रुटियों में संशोधन होगा तथा छायाचित्र संबंधी त्रुटियों को भी दुरुस्त करेगा। बैठक में स्वीप पार्टनर जनसम्पर्क, लोक शिक्षण, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, संस्कृति, परिवहन, अनुसूचित-जाति, पिछड़ा-वर्ग कल्याण, वाणिज्य एवं उद्योग, लोक निर्माण, नगरीय विकास, सामाजिक न्याय, पंचायत, महिला-बाल विकास, आदिम-जाति कल्याण, वन, रेलवे, सेन्ट्रल बैंक, पत्र-सूचना कार्यालय (पीआईबी), आकाशवाणी, दूरदर्शन, नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड, रेडक्रास, नेहरू युवा केन्द्र, एयरपोर्ट एथॉरिटी आदि विभाग/संस्थानों के नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 3 June 2016

    महिलाओं के सम्मान और उनके संरक्षण के लिए भोपाल में चल रहे  ‘गौरवी-वन स्टॉप क्राइसिस रेसेल्युशन सेंटर’ में आई पीड़ित महिलाएं आत्मनिर्भर बनने वाली हैं। ये महिलाएं ‘गौरवी’ द्वारा शुरू की गई एक पहल ‘नई किरण’ के जरिए शहर की सड़कों पर आॅटो-रिक्शा दौड़ाते नजर आएंगी। कोलार इलाके में भी महिलाएं ऑटो चलती नजर आएंगी। आॅटो में अच्छी और ज्यादा सवारी मिले, इसके लिए उन्होंने  खुद रूट मैप भी तैयार किया है। इससे वो हर माह में 10 से 15 हजार रुपए कमा सकेंगी।  एक्शन एड की रीजनल मैनेजर सारिका सिन्हा ने बताया कि छह माह में गौरवी की 350 से 400 महिलाएं अलग-अलग सेक्टर में काम करेंगी। महिलाओं के लएि रुचि अनुसार उनके काम तय किए हैं।   पीड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने आॅटो कंपनी ने 8 महिलाओं को आॅटो संचालन की फ्री ट्रेनिंग दी है। साथ ही उनको एक साल के लिए फ्री मैंटेनेंस भी प्रदान किया है। महिला बैंक ने वाहन लोन और आॅटो कंपनी व औद्योगिक विभाग की ओर से 50 हजार की राशी दी गई, ताकि ये जल्द ही काम में जुट जाएं। भोपाल दौरे पर आए यूएस एंबेसेडर रिचर्ड आर वर्मा ने बुधवार को गौरवी सेंटर का विजिट किया। उन्होंने कहा कि गौरवी ने महिलाओं को एक अलग पहचान दिलाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने गौरवी में आई पीड़ित महिलाओं से चर्चा भी की।d

Kolar News

Kolar News 31 May 2016

  4 साल पहले बनाई गई थी योजना   कोलार क्षेत्र में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, तो वहीं मेन रोड पर शॉपिंग मॉल और दुकानें बनने का सिलसिला जारी है। अब ऐसे में क्षेत्र में मल्टीलेबल पार्किंग की कमी महसूस की जाने लगी है। दरअसल मेन रोड पर वाहनों का जमावाड़ा लगा रहता है, जिसके चलते कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इसके लिए नगर निगम ने पार्किंग का प्रस्ताव बनाया था, मगर यह प्रस्ताव अब फाइलों से गायब हो गया है ।   इसलिए पड़ रही जरूरत : यहां सड़क के दोनों तरफ आवासीय व व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बन गए हैं, लेकिन वाहन पार्किंग के लिए जगह नहीं है। इस वजह से वाहन पार्किंग को लेकर समस्या हो रही है। शॉपिंग के लिए आने वालों को अपने वाहन सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। इसके चलते ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। खास बात यह है कि वाहन पार्किंग की समस्या का समाधान करने के लिए नगर निगम कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। 1500-1500 वर्गफीट पर बनना थी पार्किंग चार साल पहले निगम प्रशासन ने चूनाभट्टी में वाहन पार्किंग स्थल के लिए तीन स्थान प्रस्तावित किए थे। इनमें से एक चूनाभट्टी व काली मंदिर के पास और वेस्ट एंड प्लाजा के पास 1500-1500 वर्ग फीट में पार्किंग स्थल विकसित किए जाने थे। जिनमें 30 से 75 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।     Attachments area          

Kolar News

Kolar News 28 May 2016

  नहीं मान्य होगा लघु आकार का चित्र ,छह विभाग करेंगे कार्यवाही        अब सिगरेट और दूसरे तम्बाकू उत्पाद के प्रत्येक पैकेट पर प्रमुखता से सचित्र चेतावनी प्रदर्शित करना होगी। भारत सरकार ने इस संबंध में एक अप्रैल को सभी राज्यों को निर्देश भेजे हैं। इस तारतम्य में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अधिसूचना से सभी संबंधित को अवगत करवाया है। विशेष रूप से 6 विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें सभी वैधानिक प्रावधान पर अमल के लिए कहा गया है। इनमें राजस्व आयुक्त, परिवहन आयुक्त, स्वास्थ्य आयुक्त, श्रम आयुक्त, पुलिस महानिदेशक और उद्योग आयुक्त शामिल हैं।   सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का निषेध तथा व्यापार एवं वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति एवं वितरण विनियमन) अधिनियम-2003 के अंतर्गत तम्बाकू उत्पाद पर सचित्र चेतावनी जरूरी की गई थी। पैकेट के मुख्य प्रदर्शित क्षेत्र में 85 प्रतिशत क्षेत्र में सचित्र चेतावनी के रूप में अनिवार्य रहेगी। इससे छोटे आकार की चेतावनी मान्य एवं विधि सम्मत नहीं होगी।   अधिनियम की धारा5 एवं 7 के तहत कार्यवाही करने के लिए विभिन्न विभाग स्तर पर अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। प्राधिकृत अधिकारी अधिनियम के उल्लंघन पर दोषी तम्बाकू उत्पाद निर्माता/विक्रेता के विरुद्ध इस अधिनियम की धारा 7 सहपठित दण्डनीय धारा 20 के अंतर्गत कार्यवाही करेंगे।     Attachments area          

Kolar News

Kolar News 27 May 2016

    बावड़ियाकलां पर रेलवे द्वारा पटरी के ऊपर के हिस्से में 32 मीटर लंबे ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। वहीं, इसकी चौड़ाई 12 मीटर रहेगी। रेलवे ने इस क्रॉसिंग पर अपने हिस्से के ब्रिज के हिस्से के निर्माण के लिए 28 जून तक प्रस्ताव मंगाए हैं।  इसके बाद एक साल की समय सीमा भी अपने हिस्से के निर्माण की तय कर दी है। 6 करोड़ 67 लाख रुपए इस निर्माण पर रेलवे द्वारा खर्च किए जाएंगे। आए दिन इस क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम के चलते लोगों को खासी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए बावड़ियाकलां क्रॉसिंग पर करीब 850 मीटर लंबा ब्रिज बनाया जाएगा। 38 करोड़ रुपए राज्य सरकार इस पर खर्च करेगी। इस तरह रेलवे और राज्य सरकार द्वारा 45 करोड़ रुपए इसके निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। ब्रिज के निर्माण में तीन साल लगने की संभावना है।  औबेदुल्लागंज में भी मंजूरी: इसी तरह रेलवे ने औबेदुल्लागंज-नसरुल्लागंज रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर भी अपने हिस्से में ब्रिज के निर्माण के लिए प्रस्ताव मंगा लिए हैं। सलकनपुर माता मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं समेत आम वाहनों को भी इस रेलवे क्रॉसिंग पर काफी समय तक खड़े रखना पड़ता है। इसी को देखते हुए इस क्रॉसिंग पर भी रोड ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। 

Kolar News

Kolar News 26 May 2016

    अगले साल फरवरी में घोषित होने वाले स्वच्छता सर्वे की प्रक्रिया एक जून से शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए गाइड लाइन जारी कर दी हैं। इस बार सर्वे में एक लाख और उससे अधिक की आबादी के 500 शहरों को शामिल किया है। पिछले साल 10 लाख और उससे अधिक आबादी के 73 शहरों के बीच हुए सर्वे में भोपाल को 21 वां स्थान मिला था।    नगर निगम भोपाल ने इस बार पहले पांच शहरों में शामिल होने का लक्ष्य तय किया है। निगमायुक्त छवि भारद्वाज ने बताया कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में अभी कुछ एरिया छूटा है। निगम द्वारा कराए सर्वे में यह बात सामने आई कि कई परिवारों के यहां डस्टबिन नहीं हैं। वे पॉलीथिन में कचरा इकट्ठा करके कहीं भी फेंक देते हैं। निगम ऐसे परिवारों को डस्टबिन वितरित करने की योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए कुछ एनजीओ की मदद ली जाएगी।  चार जोन में बांटा जाएगा शहर को  सर्वे के लिए शहर को चार जोन में बांटा जाएगा। यह तीन स्तरों पर होगा। पहला नगर निगम से आंकड़े इकट्ठा किए जाएंगे। दूसरा केंद्र सरकार की सर्वे टीम खुद मैदानी हकीकत देखेगी और तीसरा नागरिकों से भी सफाई के बारे में फीडबैक लिया जाएगा। हर शहर में एक हजार या आबादी के 0.01 % लोग इसमें शामिल होंगे। ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए सोशल व ट्रेडिशनल मीडिया का उपयोग किया जाएगा।    स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को नगर निगम और आई क्लीन की टीम ने एमपी नगर जोन-2 में साफ-सफाई की। साथ ही दीवारों पर पेंटिंग भी की। नगर निगम कमिश्नर छवि भारद्वाज भी इस अभियान में शामिल हुईं और उन्होंने दीवारों पर चित्रकारी की।      Attachments area          

Kolar News

Kolar News 23 May 2016

  कोलार वालों के लिए सौगात    बावड़ियाकलां रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज की डिजाइन पीडब्ल्यूडी ने तैयार कर ली है। अगले सप्ताह से काम भी शुरू हो जाएगा। यह ब्रिज 2 साल में बनकर तैयार होगा। रेलवे ओवरब्रिज बावड़िया की तरफ नहर की जमीन पर और होशंगाबाद रोड पर बीडीए की जमीन पर बनेगा। इसका फायदा गुलमोहर, शाहपुरा, कोलार, रोहित नगर, त्रिलंगा, होशंगाबाद रोड से लगी काॅलोनियों के लोगों को फायदा होगा। रेलवे क्रॉसिंग से हर घंटे 3500 से  अधिक  वाहन गुजरते हैं। रेलवे फाटक 1 दिन में 178 बार बंद होता है जिससे सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन जाती है।  स्टेशन पर कैमरे  कोलार के नजदीकी रेलवे  स्टेशन हबीबगंज पर लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अभी तक यहां पर 47 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इनको बढ़ाकर 65 किया जाएगा। 18 नए कैमरे लगाने का प्रस्ताव रेलवे भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही यहां पर कैमरे लगाने का काम शुरू होगा। रेलवे के अफसरों का कहना है कि आईएसबीटी की तरफ स्थित पार्किंग के पास और पार्सल ऑफिस के पास कैमरे लगाए जाएंगे। अफसरों का कहना है कि रोजाना हजारों की संख्या में यहां पर यात्री आते हैं। कैमरों की संख्या बढ़ने से पूरे स्टेशन परिसर को कवर किया जाएगा। कोलार वालों के लिए सौगात    बावड़ियाकलां रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज की डिजाइन पीडब्ल्यूडी ने तैयार कर ली है। अगले सप्ताह से काम भी शुरू हो जाएगा। यह ब्रिज 2 साल में बनकर तैयार होगा। रेलवे ओवरब्रिज बावड़िया की तरफ नहर की जमीन पर और होशंगाबाद रोड पर बीडीए की जमीन पर बनेगा। इसका फायदा गुलमोहर, शाहपुरा, कोलार, रोहित नगर, त्रिलंगा, होशंगाबाद रोड से लगी काॅलोनियों के लोगों को फायदा होगा। रेलवे क्रॉसिंग से हर घंटे 3500 से  अधिक  वाहन गुजरते हैं। रेलवे फाटक 1 दिन में 178 बार बंद होता है जिससे सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन जाती है।  स्टेशन पर कैमरे  कोलार के नजदीकी रेलवे  स्टेशन हबीबगंज पर लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अभी तक यहां पर 47 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इनको बढ़ाकर 65 किया जाएगा। 18 नए कैमरे लगाने का प्रस्ताव रेलवे भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही यहां पर कैमरे लगाने का काम शुरू होगा। रेलवे के अफसरों का कहना है कि आईएसबीटी की तरफ स्थित पार्किंग के पास और पार्सल ऑफिस के पास कैमरे लगाए जाएंगे। अफसरों का कहना है कि रोजाना हजारों की संख्या में यहां पर यात्री आते हैं। कैमरों की संख्या बढ़ने से पूरे स्टेशन परिसर को कवर किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 21 May 2016

  भोपाल में  44 फीसदी कम हुई  हरियाली    अनियोजित शहरीकरण के चलते राजधानी भोपाल में पिछले दो दशक में 44 प्रतिशत हरियाली कम हुई है, जिसका सीधा असर पयार्वरण में असंतुलन, गिरते जलस्तर और बढ़ते तापमान के रूप में सामने आ रहा है। हालांकि विकास कार्यों के फेर में लगातार हो रही पेड़ों की कटाई अगले कुछ वर्षों तक रूकने वाली नहीं है।भोपाल के  कोलार ,होशंगाबाद और टीटी  नगर इलाके में सबसे ज्यादा पेड़ काटे गए हैं।    हरियाली में आई इस बड़ी गिरावट का खुलासा करने वाली इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु की रिपोर्ट बताती है कि हालात नहीं सुधरे तो 2030 तक हरियाली सिकुड़कर महज 4.10 प्रतिशत से कम रह जाएगी। पिछले दो दशक पहले हरियाली 66 प्रतिशत थी और अब ये 22 प्रतिशत रह गई है। संस्था ने भोपाल, अहमदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता की हरियाली के आंकड़े सेटेलाइट सेंसर से जुटाए हैं। राजधानी के विशेषज्ञों का भी कहना है कि पौधरोपण के साथ जल संरक्षण के उपायों को बढ़ाना पड़ेगा। हरियाली की कई जगह आज सूखे इलाकों ने ले ली है। रिसर्च बताती है कि शहर के तापमान में पिछले 12 साल में आठ प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसकी बड़ी वजह जलस्रोतों पर हुए अतिक्रमण के चलते जलस्रोत में गिरावट और हरियाली में आई कमी है। आईआईएफएम में समाज शास्त्र व सामुदायिक विकास के एसोसिएट प्रोफेसर अमिताभ पांडे का कहना है कि भोपाल में शहरीकरण को बढ़ावा हरियाली की कीमत पर दिया जा रहा है। वनाच्छादित क्षेत्र के कम होने की मुख्य वजह अनियोजित शहरीकरण है। हालात ज्यादा खराब होने से पहले हम खुद को बचा सकते हैं, क्योंकि भोपाल आज भी अन्य शहरों के मुकाबले हरियारली के मामले में बेहतर स्थिति में है, लेकिन जिम्मेदार विभागों, बिल्डर, टाउन प्लानर्स को टारगेट देकर उनके प्रोजेक्ट में हरियाली बढ़ाने को कहा जाए और इसका सख्ती से पालन कराया जाए। प्रो. पांडे बताते हैं कि जहां पेड़ होने और न होने की जगहों के तापमान में 1-2 डिग्री से. का अंतर होता है। पेड़ घने हों, तो तापमान का अंतर बढ़ भी जाता है। जिन कांक्रीट के घरों पर पेड़ों की छांव रहती है, उनमें तपन कम लगती है। पेड़ पानी भी छोड़ते हैं, जिससे माइक्रो क्लाइमेट में 2-3 डिग्री का फर्क पड़ता है। जहां सड़कों के दोनों ओर पेड़ होते हैं, वहां भी तपन कम होती है। ट्री कवर पर काम करने वाले डॉ. सुदेश बाघमारे ने बताया कि राजधानी में सबसे अच्छी 0.5 डेंसिटी 74 बंगला, बिड़ला मंदिर की पहाड़ी पर है। एकांत पार्क, बोरवन पार्क (बैरागढ़) में 0.4 डेंसिटी मिलती है। जबकि बीएचईएल क्षेत्र में सामान्य तौर पर 0.3 और कहीं-कहीं 0.4 डेंसिटी है। नार्थ टीटीनगर और साउथ टीटीनगर के कुछ हिस्से में पेड़ों की कटाई के बाद डेंसिटी 0.2 तक आ गई है, जबकि पुराने शहर में 0.1 डेंसिटी है, जो सबसे खराब स्थिति है। उन्होंने बताया कि 0.5 डेंसिटी उम्दा मानी जाती है।     Attachments area          

Kolar News

Kolar News 17 May 2016

    अगस्त से पहले छूट भी मिलेगी     कोलार  में अब रहवासी साल में कभी भी प्राॅपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे और पेनाल्टी भी नहीं लगेगी। 31 अगस्त तक 6 फीसदी छूट पहले की तरह जारी रहेगी। इस संबंध में निगम प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। लेकिन शर्त रखी गई है कि पिछले वर्षों का प्राॅपर्टी टैक्स बकाया न हो। अब तक नवंबर से जनवरी तक पांच प्रतिशत और फरवरी से मार्च तक 10 प्रतिशत पेनाल्टी का प्रावधान था।    प्राॅपर्टी टैक्स में वित्त वर्ष के बीच में ही पेनाल्टी लगाने के इस नियम का लंबे समय से विरोध हो रहा था। कहा जा रहा था कि जब प्राॅपर्टी टैक्स पूरे वित्त वर्ष का होता है तो बीच में पेनाल्टी कैसे ली जा सकती है। नगर निगम के इस साल के बजट में प्राॅपर्टी टैक्स से पेनाल्टी समाप्त करने की घोषणा की थी। तीन अप्रैल को पारित बजट के संदर्भ में निगम प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसका फायदा शहर के करीब तीन लाख पचास हजार प्राॅपर्टी टैक्स के खाताधारकों को मिलेगा।   

Kolar News

Kolar News 16 May 2016

  महापौर की जांच में जलसंकट का खुलासा   कोलार क्षेत्र में पेयजल के लिए सबसे ज्यादा मारामारी हो रही है। 15 दिन से इंजीनियर, स्थानीय पार्षदों की टीम को लेकर महापौर आलोक शर्मा ने शहर भर में पेयजल को लेकर सर्वे कराया है। इसमें खुलासा हुआ है कि कोलार क्षेत्र में सर्वाधिक जलसंकट है। इसके बाद महापौर ने यहां 36 ट्यूबवेल स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही प्राइवेट टैंकर बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।  उधर कांग्रेस नेताओं ने सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह पर कोलार से सौतेला व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।   सर्वधर्म ए-सेक्टर, सर्वधर्म बी-सेक्टर, पैलेस आर्चेड, मंदाकिनी, अमरनाथ कॉलोनी, सार्इंनाथ, महाबली, सर्वधर्म सी-सेक्टर, आशीर्वाद कॉलोनी, बंजारी, दानिशकुंज, नयापुरा, अकबरपुर, विनीतकुंज, राजहर्ष, राजवैद्य सहित कोलार क्षेत्र की करीब 18 झुग्गी क्षेत्र में पानी को लेकर हालत ख़राब है ।   रविवार को अवकाश के बावजूद भी नगर निगम कार्यालय पेयजल संकट को दूर करने की समीक्षा को लेकर खोला गया। इसमें कोलार से जुड़े सभी पार्षद और अधिकारी पहुंचे। इस दौरान पानी पर चर्चा हुई और फैसले लिए गए। पार्षदों को कहना है कि महापौर ने मांग से ज्यादा टयूबवेल और टैंकर स्वीकृत किए हैं। जलसंकट से कोलार को मुक्ति मिलेगी।   कोलार की जनता सांसद आलोक संजर और मेयर आलोक शर्मा की बेरूखी से खासी नाराज है। पब्लिक का कहना है कि ऐसे जलसंकट के समय सांसद और महापौर ने कोलार को छोड़ दिया है। अकेले विधायक रामेश्वर शर्मा ही नजर आते हैं। जनता का कहना है कि क्या कोलारवासियों ने सांसद संजर और महापौर शर्मा को निर्वाचित नहीं किया है। उधर, कांग्रेस का कहना है कि अगर सांसद और महापौर ने कोलार के प्रति जवाबदेही नहीं दिखाई, यहां की समस्याओं का निराकरण नहीं कराया तो इनके हर चौराहे पर पुतले फूंके जाएंगे। कांग्रेस ने सवाल किया कि आखिर क्या वजह है और कौन सा पॉवर सेंटर है जो इन्हें यहां आने से रोकता है।यह नेता कोलार से कन्नी काटते हैं।     Attachments area          

Kolar News

Kolar News 15 May 2016

    पार्षद और ठेकेदार की मिलीभगत से हुआ घटिया निर्माण      कोलार में कॉकस है पार्षद ,ठेकेदार और इंजीनियरों का जो लगातार घटिया काम करवा के माल कमा रहा है।   निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।सरकार और जनता की कमाई की गाढ़ी कमाई को यह कॉकस लूट रहा है ,यही वजह है  लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी विकास कार्य नहीं दिख रहे हैं। ताजा मामला वार्ड 80 का है, जहां 8 लाख में बनी सड़क 8 दिन में उखड़ गई। बड़े लोग माने जाने वाले यह लोग इस पूरे मामले को दबाने में लगे हैं। वहीं वार्ड 80 के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्षद के कारनामों की सूचि बनकर प्रदेश संगठन को भेज कर पार्षद के भ्रस्टाचार पर रोक लगाने की मांग की है।      वार्ड 80 में पार्षद ठेकेदारों और इंजीनियरों का एक गिरोह घटिया निर्माण करवा रहा है इसकी ताजा मिसाल  आशीर्वाद कॉलोनी में सामने आयी  है। यहां पर पिछले महीने करीब 8 लाख रुपए की राशि से सीमेंट क्रांकीट (सीसी) रोड बनाई थी। इसका निर्माण इतना घटिया है, कि वह तीन जगह से टूट गई है। ठेकेदार द्वारा किए गए निर्माण को लेकर रहवासियों में खासा आक्रोश है। शिकायत स्थानीय पार्षद रविंद्र यति से भी लोगों ने की लेकिन उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कुछ भी सुनना रास नहीं आया और उन्होंने अपने इलाके में घटिया निर्माण होने दिया जिसका नतीजा आठ दिन में ही सामने आ गया। इस कॉकस से परेशान लोगों ने  विधायक रामेशवर शर्मा से मामले की शिकायत की है जिसमे  ठेकेदार का पेमेंट रोकने के साथ पार्षद के सभी कामों की जांच की मांग की है।     इस मामले में ठेकेदार और इंजिनियर से ज्यादा पार्षद रवीन्द्र यति को लोग दोषी मान रहे हैं की उन्होंने अपने इलाके में लगातार घटिया निर्माण करवाए हैं और शिकायत के बावजूद यह करप्ट ठेकेदारों और इंजीनियरों को पनाह देते रहे हैं। रविंद्र यति की शिकायत बीजेपी संगठन से भी कार्यकर्ताओं ने की है कि  यति लगातार का कामकाज ठीक नहीं हैं, इनके सभी निर्माण कार्यों की जांच करवाई जाये तो बड़ा भ्रस्टाचार सामने आयेगा। यति के खिलाफ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र  गया है इनके कारण पार्टी की साख ख़राब हो रही हैं ,अगर विधायक रामेश्वर शर्मा का अंकुश न हो तो वार्ड 80 बर्बादी की कगार पर पहुँच जाए।     इस काम को देखरहे इंजीनियर एचएस बेदी पर  मुख्य जवाबदारी निर्माण कार्य देखने की इन्हीं की है पर यह मौके पर गए ही नहीं। अब कह रहे हैं जांच कराएंगे। ठेकेदार सिद्धार्थ अग्रवाल को   अच्छा निर्माण करना चाहिए था, पर सबकी मिलीभगत में कांक्रीट के नाम पर सीमेंट पोत दी।  बताया जाता है इन दोनों से पार्षद का खास लगाव है।    बीजेपी संगठन को की गई शिकायत में पार्षद रविंद्र यति के कारनामों का सिलसिलेवार ब्यौरा है । कोलार के ही कुछ नेताओं और कुछ समाजसेवियों ने ऐसे निर्माण कार्यों की सूची तैयार कर अलग अलग नेताओं को दी है जहां पार्षदों, इंजीनियरों और ठेकेदारों के गठजोड़ ने कार्यों में गड़बड़ी की है।लेकिन सब से ज्यादा गड़बड़ी वाला वार्ड 80 को बताया गया है।   

Kolar News

Kolar News 12 May 2016

    वार्ड 82 में स्थित दानिश कुंज में एक बड़ा मामला सामने आया है। सोसायटी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि यहां सड़क का निर्माण किया गया है। वहीं पार्षद भूपेंद्र माली ने बाकायदा बोर्ड लगाकर जनता को बताया है कि यह सड़क उन्होंने बनवाई है। मतलब यह हुआ कि नगर निगम ने बनाई है। यदि यह श्रेय लेने की होड़ है, तब तक तो ठीक है और यदि फाइलें बनवाकर भुगतान का खेल है तो बड़ा भ्रष्टाचार सामने आएगा। खास बात यह है कि सड़क जिसने भी बनवाई हो उखड़ने लगी है।   सड़कों में बड़ा खेल कोलार क्षेत्र में सड़कों के मामले में भारी मिलीभगत और भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। यहां इजीनियर्स, पार्षद और ठेकेदारों का एक कॉकस काम कर रहा है। करोड़ों की सड़कें बनती हैं और 4 महीने में उखड़ जाती हैं।   इसलिए उठे सवाल कई बार यह मामले सामने आए हैं कि सड़कें बीएचईएल और सीपीए ने बनार्इं तथा फाइलें नगर निगम में बनी। इसलिए कई बार सवाल उठने लगते हैं।   चाहिए पैसे : समिति ने रोड बनाने की सूचना दी और बकाया राशि मांगी।   और सड़क उखड़ गई यह सड़क निगम या फिर सोसायटी, जिसने भी बनाई हो पर यह बनने के 30 दिन बाद ही उखड़ने लगी है।     Attachments area          

Kolar News

Kolar News 10 May 2016

  उच्च शिक्षा मंत्री  गुप्ता ने किया भूमि-पूजन   एक्सीलेंस कॉलेज से चूना भट्टी तक सी.सी. रोड का निर्माण होगा। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने रोड का भूमि-पूजन किया। रोड के लिये एक करोड़ 64 लाख 84 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। रोड की लम्बाई एक किलोमीटर है।  गुप्ता ने कहा कि रोड की तराई अच्छी तरह से करें।   श्री गुप्ता ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण समय-सीमा में करवायें। उन्होंने कहा कि रोड के बन जाने से उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और स्टॉफ की माँग पूरी हो जायेगी। गुप्ता ने कहा कि सरकार सिर्फ काम में भरोसा करती है। उन्होंने शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। श्री गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रदेश में सबके पास रहने के लिये घर और रोजगार का कम से कम एक जरिया हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है।      Attachments area          

Kolar News

Kolar News 8 May 2016

    भोपाल  में शाहपुरा तालाब पर 3 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा।  महापौर परिषद ने शुक्रवार को इसकी प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी। इस ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 12 एमएलडी होगी। महापौर आलोक शर्मा की अध्यक्षता में हुई एमआईसी की बैठक में छोटे और बड़े तालाब में फाउंटेन स्थापित करने की भी प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। एमआईसी ने टीटी नगर स्थित सब्जी विक्रेताओं से तहबाजारी जमा कराने, संत हिरदाराम नगर मल्टीलेवल पार्किंग में एक दुकान का ऑफर स्वीकृत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही भैंसाखेड़ी में सीवेज समस्या के निराकरण के लिए न्यूनतम ऑफर की स्वीकृति सहित कई प्रस्तावों को मंजूर किया गया।

Kolar News

Kolar News 7 May 2016

‘‘कर्मश्री’’ की प्रस्तुति कोलार में विश्वविख्यात भजन गायक विनोद अग्रवाल की भजन संध्या ‘‘एक शाम बांसुरी वाले के नाम’’ में मानो पूरा कोलार ही उमड़ पड़ा। भजन संध्या का आयोजन संस्था ‘‘कर्मश्री’’ के अध्यक्ष हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के तत्वावधान में किया गया था। गौरतलब है कि विधायक शर्मा और उनकी संस्था ‘‘कर्मश्री’’ द्वारा प्रतिवर्ष विनोद अग्रवाल की भजन संध्या ‘एक शाम बांसुरी वाले के नाम’’ का आयोजन किया जाता है। इसके बाद मुरली वाले के भजनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातीप्राप्त भजन सम्राट विनोद अग्रवाल ने राधाकृष्ण के समधुर भजनों की वह तान छेड़ी कि आयोजन स्थल पर बैठे हजारों श्रद्धालु श्रोता कान्हा की भक्ति के आनंदारितेक में डूब से गए। श्री अग्रवाल के साथ आए उनके पुत्र जतिन अग्रवाल और सह गायक धीरज बावरा, महावीर शर्मा, ललित शर्मा, विवेक मेहता ने भी कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत के पूर्व भजनों की प्रस्तुति दी, इनके साथ वाद्य यंत्रों पर सुमन और अंशु ने भी जबरदस्त संगत करते हुए श्रोताओं को बांधे रखा। भजन संध्या के आरंभ में ‘कर्मश्री’ अध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याती प्राप्त भजन सम्राट विनोद अग्रवाल एवं साथ आए उनके पुत्र जतिन अग्रवाल और सह गायक धीरज बावरा, महावीर शर्मा, ललित शर्मा, विवेक मेहता सहित वाद्य यंत्रों पर संगत दे रहे सुमन और अंशु का स्वागत किया। पार्षद रविंद्र यति, भूपेंद्र माली, पवन बोराना, सहित श्यामसिंह मीणा ने भी श्री अग्रवाल सहित उनके साथ पधारे संगीतकारों का स्वागत किया। पैलसे आॅर्चड रहवासी समिति के अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव सहित पूरी समिति ने भजन सम्राट अग्रवाल का शाल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। इन्हीं के द्वारा भजन सम्राट विनोद अग्रवाल और भजन संध्या के आयोजक विधायक रामेश्वर शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। विनोद जी जहां जाते है वहां कान्हा और राधा अवश्य आते हैं: रामेश्वर शर्मा कान्हा से मिलना है तो हमें उनके साथ तार जोड़ना होगा। भजन संध्या में मोबाईल छोड़ कर पूरे समय उपर वाले से तार जोड़ कर बैठे रहना होगा। यह विचार ‘कर्मश्री’ अध्यक्ष एवं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भजन संध्या के आरंभ के पूर्व आयोजन स्थल पर उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होेने कहा कि विनोद अग्रवाल जी पेशे से व्यवसायी हैं, लेकिन मन में कान्हा की भक्ति की वह लगन और कृपा प्राप्त हुई कि उन्होने राधा की गली में ही डेरा डाल दिया है। विनोद जी को सुनने में जिंदगी का अद्भुत आनंद है। इनकी खासियत है कि इनके भजन को दस बार सुनेंगे तो दसों बार अलग ही अनुभव पाएंगे। विनोद जी जो लिखते और गाते हैं वह अद्धितीय है,यह ईश्वरीय कृपा से ही संभव है। चाहे हम भागवत कथा कराएं, या राम कथा कराएं, कांवड़ यात्रा कराएं या फिर कितने ही धार्मिक आयोजन कराएं लेकिन लोग कहते हैं लोगों कि नशे की प्रवृत्ति बढ़ते जा रही है। इसके रोकने के लिए हमें अपने बच्चों को बचपन से ही फिल्मों की ओर मोड़ने के बजाए भजन संध्या सहित अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन में अवश्य ले जाना चाहिए। यहां बच्चों को ऐसे संस्कार मिलेंगे कि वह बच्चा जिंदगी भर माॅं-बाप की सेवा तो करेगा ही साथ ही जीवन में सफलता अर्जित कर देश और समाज के काम भी आएगा।

Kolar News

Kolar News 5 May 2016

मध्यप्रदेश सरकार का जुमला ''क्षिप्रा के तट पर अमृत का मेला '' भी सिर्फ जुमला बन कर रह गया । सरकारी कारिंदे कई बार गलतियां करते हैं इस बार भी जुमला गढ़ने में गड़बड़ हो गई ।क्योंकि जब पानी के लिए क्षिप्रा से नर्मदा को जोड़ा गया तो क्षिप्रा का अस्तित्व ख़त्म हो गया और वह नर्मदा में तब्दील हो गई । ठीक वैसे ही जैसे गंगा से मिलकर सब कुछ गंगा हो जाता है । लेकिन मध्यप्रदेश के सरकारी अफसर तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गुमराह करने में लगे थे सो नर्मदा और क्षिप्रा में हुए झोलझाल को दबा दिया गया । साधुओं ,संत महात्माओं और शिवराज सिंह के आकर्षक विज्ञापनों की चकाचौंध में सिंहस्थ को आस्था का केंद्र बनाए जाने की बजाए बाजार में तब्दील करने की कोशिश अफसरों ने की । लेकिन हुअत वही जो राम रची राख । पहले दिन से ही सिंहस्थ पर मुख्यमंत्री की अफसरी भारी पड़ गयी और उज्जैन उन नज़रों से वंचित रह गया जो उसे बारह बारस बाद यहाँ देखने थे । कड़वा सत्य पहले दिन कुम्भ की जो छटा होती है ,वह इस बार नदारत रही । सरकारी कारिंदों ने कुम्भ के पहले दिन लोगों की संख्या को लेकर कुतर्क किये। कहा गया पचास लाख लोग आये हैं। लेकिन संख्या बमुश्किल पांच लाख के आसपास रही । जिन लोगों ने पिछले उज्जैन कुम्भ को देखा था उनका कहना था इस बार श्रद्धालु कम और सरकारी इंतजाम अली ज्यादा हैं । जिस कारण यह मेला श्रद्धा का केंद्र होने की बजाये बड़े बाजार में तब्दील सा हो गया । महंत चतुरानंद ने तो यह तक कहा कि सरकार ने धर्म के मामले में जो अति उत्साह दिखाकर सरकारीकरण कर दिया है । वह न तो उज्जैन के लिए न ही सिंहस्थ के लिए हितकर है । स्वामी पुष्करनंद का कहना है धर्म अपना काम अपने आप करता है वह किसी का मोहताज नहीं है खासकर सरकार का तो कतई नहीं है । सरकार ने जहाँ जहाँ टांग अड़ाई वहां वहां बंटाधार ही होता है। कुम्भ के पहले दिन पहले शाही स्नान का दिन इतना सामान्य रहा कि उज्जैन वाले सरकारी इंतजामात को कोस्ते नजर आये। श्रद्धालु कम और पुलिस और शासकीय कर्मचारी इस सिंहस्थ की शोभा बढ़ाते नजर आये। नर्मदा के टत पर अमृत का मेला ऋषि अजयदास की माने तो सरकार ने क्षिप्रा को ख़त्म कर दिया है। जैसे ही नर्मदा जल से क्षिप्रा को भरा गया क्षिप्रा का अस्तित्व ही ख़त्म हो गया। अब इसका प्रचार ''क्षिप्रा के तट पर अमृत का मेला '' नहीं ''नर्मदा के तट पर अमृत का मेला होना चाहिए। ऋषि अजय दास कहते हैं संत समुदाय ने इस बार खासकर नागा साधुओं ने काफी सयंम से काम लिया नहीं तो सरकार की इस गलती के लिए उसे लेने के देने पड़ जाते। सिंहस्थ का आकर्षण साधू सन्यासी होते हैं अगर नर्मदा के मसले पर वे बेरुखी अख्तियार कर लेते तो सिंहस्थ प्रारम्भ ही नहीं हो पाता। इस कारण वैसे भी उज्जैन सिंहस्थ कुछ नीरस सा है। बुद्धू बनाया बुद्धूबक्से ने मध्यप्रदेश के रीजनल चैनल के रिपोर्टर ऐसे भागा दौड़ी कर के रिपोर्ट दे रहे थे कि पांव रखने की जगह नहीं है। लेकिन हाल वहां आगे पाट पीछे सपाट वाला था। चंद सिक्कों में गिरवी रखे यह न्यूज़ चैनल आम लोगों को बुद्धू बनाने में लगे थे । जिन लोगों ने इनका झूठ देखा उसे लगा भोपाल से उज्जैन तक के सारे रास्ते श्रद्धालुओं से अटे पड़े हैं। मजे की बात यह है कि सिंहस्थ को लेकर जनसम्पर्क विभाग ने अँधा बांटे रेवड़ी की तर्ज पर विज्ञापन बांटे और समझ लिया कि कुम्भ सफल हो गया। सरकार के पिट्ठू न्यूज़ चैनल को जनसम्पर्क विभाग के भूतल पर बैठने वाले एक अधिकारी कमांड दे रहे थे की अब तक 10 लाख लोग पहुंचे हैं और अब 30 लाख पहुँच गए हैं यह चलाएं। एक चैनल प्रमुख ने यह सब रिकॉर्ड कर लिया है। जाहिर है झूठ के हाथ पैर नहीं होते। अभी तो सिंहस्थ शुरू हुआ है और घपलों घोटालों की बू आने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता सक्रीय हो गए हैं। धीरे धीरे rti के जरिये दूध का दूध और पानी का पानी होगा कि कितने कितने का घपला किस किस ने किया है। सरकारी कारिंदों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को गुमराह कर के 500 करोड़ के ऊपर की राशि सिर्फ प्रचार-प्रसार में खर्च कर दी,140 करोड़ के टूटे-फूटे शौचालय बनवा दिए। सरकारी माल का दुरूपयोग कैसे किया जाता है उज्जैन सिंहस्थ इसकी भी मिसाल बनेगा। चांडाल योग चांडाल योग और कुम्भ की जब बात होती तो यह नोट खाऊ अफसर कह देते कि कहे का चांडाल योग , क्या बिगाड़ लेगा ... हमारा कुछ बिगड़ा क्या ? जितने मालखाने वाले हैं उनके लिए चांडाल योग और सिंहस्थ लाभ का सौदा रहा है ,लेकिन महाकाल इनकी ऐसी कुगत करेंगे कि इनकी शक्लें इतिहास के चांडालों में दर्ज हो जाएंगी ।वैसे भी इस बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सिपहसलारों ने सिंहस्थ का सरकारीकरण कर उसका सत्यानाश कर दिया हैं ऐसे में भाड़े का मीडिया है जिसे सिर्फ हरा ही हरा दिख रहा है ,ऐसा लगता है मीडिया कि जवाबदेही जनता के प्रति न होके भ्रस्ट सिस्टम के प्रति हो । मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह ने जब सिंहस्थ शुरू होने से पहले मीडिया को चाय पर बुलाया तो एक पत्रकार ने कहा साब माल [विज्ञापन ] दे कर गले तक तर कर दिया है। जाहिर है जो गले तक तर हैं वह पत्रकारिता क्या करेंगे और सच क्या लिखेंगे और क्या सच दिखाएंगे। फिलहाल चांडाल योग का असर अभी ब्रम्हांड पर है। उज्जैन , सिंहस्थ और इसके इंतजाम अली इससे बचे रहें हम सिर्फ इसकी प्रार्थना कर सकते हैं। [दखल से साभार ]

Kolar News

Kolar News 23 April 2016

(कोलार) उपनगर के विजय विलास कालोनी में रहने वाली एक छात्रा ने मंगलवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | पुलिस के मुताबिक विजय विलास मे रहने वाली छात्रा के पिता विवेक राव सरकारी कर्मचारी है तथा उनकी बेटी प्रतीक्षा शेंडे (१७) आईआईटी की तैयारी कर रही थी |परिजनों को तब पता चला जब मंगलवार रात को काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तभी सब लोग उसके कमरे में गए तो दरवाज़ा अन्दर से बंद था तो परिवार वालो को शक हुआ तब उन लोगों ने छात्रा के मामा संदीप को फोन कर घर बुलाया तभी फिर दरवाज़ा तोडा गया तो प्रतीक्षा फाँसी पर लटकी हुई थी |उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया |पुलिस का कहना है की यह मामला तनाव को मद्देनज़र रखते हुए आत्महत्या का है |

Kolar News

Kolar News

(कोलार)मेन रोड कोलार पर बेकाबू ट्रेफ्फिक होने के कारण विनीत कुंज से लेकर सर्वधर्म कालोनी तक जाना मुश्किल हो गया |गत दिनांक ६/१२/२०११ को भी कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला जब बी एच पी ने बिमा कुंज से रैली निकाली |जिसकी वजह से जगह जगह जाम लगा जिससे राहगीरों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी | जुलुस के कारण सड़क के दोनों तरफ गाडीयों कि लम्बी कतार लग गयी और लोग जाम में फसे रहे |मौके पर कोई भी पुलिस प्रशासन द्वारा सहायता प्राप्त नहीं होती दिखी ,वे भी मजबूर से दिखे |

Kolar News

Kolar News

कोलार !वार्ड ५ स्थित दामखेडा के लोगों ने गुरूवार को बदबूदार पानी की सप्प्लाई के खिलाफ नपा मे जमकर नारेवाजी की, बाद मे इसके खिलाफ नारे लगाते हुए वार्ड पार्षद रमा मालवीय के घर पहुंचे !पार्षद ने तुरंत सीएमओ को इस मामले की जानकारी दी, तो उस पर सी एम ओ राजेश श्रीवास्तव का कहना था की पानी को फेंक दीजिये नपा से तुरंत नया टैंकर भेजने का अस्वाशन दिया !और इस मामले की जांच करने को कहा !

Kolar News

Kolar News

कोलार ..नगर निगम द्वारा सडकों ,सीवेज एवं स्ट्रीट लाइटों का कार्य पूरा न होने पर विधायक जी द्वारा समीक्षा बैठक बुलाई गयी !यह बैठक शुक्रवार को हुई जिसमे समस्त पार्षद लोग मौजूद थे ,वार्ड १८ की पार्षद ममता पवार ने भी अपनी व्यथा सुनाई की प्रियंका नगर की शिकायत थी सीवेज की, जिसका आज तक कोई समाधान नहीं हुआ वहां के रहवासी घर पर आकर भला -बुरा कहते है !इस पर पार्षद का कहना था की लोगों ने आपस मे रूपए मिलाकर काम करवाने को कहा तो नपा की अधिकारयों ने १५ दिन मे एस्टिमेट बनाकर काम शुरू करवाने को कहा लेकिन ३ महीने से ऊपर हो गए न तो एस्टिमेट बना न ही काम हुआ !इसी तरह अन्य वार्डों के पार्षदों ने भी विधायक जी व् नपा अध्यक्ष मुन्नी यादव के समक्ष अपनी -अपनी शिकायतें रखी!सड़कों के कार्य हेतु सीएमओ ने बताया की रेट कम -ज्यादा होने के कारण कोई भी ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं है !यह सुनकर विधायक जी ने सीएमओ व् पार्षदों से कहा की मुझे नहीं मालूम किसको आप ठेका दे रहे है किसको नहीं ,मुझे मतलब सिर्फ काम से है और कार्य हर हाल मे इस साल मे पूरा होना चाहिए !

Kolar News

Kolar News

देश में सबसे तेजी से बड़ते मल्टी ब्रांड रिटेलर स्टोर एन -मार्ट ने उज्जैन में अपना १०१ वें स्टोर का सुभआरंभ कर दिया एक साल से कम समय में सबसे अधिक स्टोर का इतिहास रच दिया |एन -मार्ट ने जहाँ बड़े बड़े मेट्रो सीटेस ध्यान दिया, वहीँ उसने गाँव ,कसबे व् छोटे इलाकों को प्राथमिकता दी है अपने विस्तार हेतु |एन मार्ट के चैयरमेन व् मेंनाजिंग डायरेक्टर (सी एम डी)गोपाल मोहन सिंह शेखावत का कहना है की वाल्ल्मार्ट जब पूरे वर्ल्ड में लीड कर सकती है तो एन - मार्ट रिटेल क्यूँ वहां तक नहीं पहुच सकती |एन मार्ट की तेजी से और अपने नेटवर्क के विस्तार से देश के दिग्गज रीटेलेर्स भी आश्चर्य व्यक्त करने लगे है |मध्यप्रदेश के उज्जैन मे खुलने वाले एन-मार्ट के १०१ वे स्टोर का शुभारम्भ एन-मार्ट के डेवेलपमेंट व्ऑपरेशन हेड जीतेन्द्र कौरव करेंगे |

Kolar News

Kolar News

.इस वर्ष २४ दिसंबर को भारत में उपभोक्ता कानून बने २५ वर्ष पूरे हो रहे है . २४ दिसंबर १९८६ को राष्ट्रपति ने इस कानून पर हस्ताक्षर किये थे .इस कानून से देष का आम उपभोक्ता अधिकार संपन्न बना . केंद्र एवम राज्य स्तर पर इस बार राष्टीय उपभोक्ता दिवस रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है . लेकिन जब तक इस में आम आदमी की भागीदारी नहीं होगी ऐसे आयोजनों का पूरा लाभ नहीं मिल सकता . यदि आप शोषण मुक्त बनाना चाहते है तो आगे आईये . अपने क्षेत्र , स्थान ,जिले, राज्य में ग्राहक जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल होइए . खुद जुड़े दूसरो को जोड़े |(आओ ऐसा करें साथ मिलकर चले एक क़दम दो क़दम आज हम कम से कम इस अँधेरी स्याह रात में शम्मा ले कर चलें हाथ में , जुगनुओं से करे दोस्ती तारे खुद आएंगे साथ में चाँद की कुर्बतें होगी हासिल हमें , नूर बन जौएगा हर क़दम कम से कम ....... )kolar

Kolar News

Kolar News

कोलार !फोरलेन की सीमा मे आ रहे करीब एक दर्जन मकानों व् दुकानों के मालिकों को शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने नोटिस दिए !पी डब्लू डी के द्वारा जानकारी अनुसार उपयंत्री मुकेश सेन ने बताया की सर्वधर्म से विनीत कुंज तक के जितने भी डुप्लेक्स ,बहुमंजिला इमारते व् दुकानों को नोटिस दिए गए है !उन्होंने बताया की इन्हें १५ दिन मे खुद अतिक्रमण हटाने को कहा था जो की इन लोगों ने नहीं हटाया इसलिए यह नोटिस की कार्यवाही करनी पड़ी !

Kolar News

Kolar News

पंकज चतुर्वेदी ऐसा लगता है की अब देश में गाँधी बाबा के दिन फिर लौट आये है | मुन्नाभाई फिल्म ने देश और देशवासियों को गाँधी वाद का स्मरण कराया था| विगत दिनों दिल्ली के जंतर मंतर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जैसी आवाज आम जनता ने उठाई वो प्रशंसनीय है और संभवता उसका असर कोलार की जल संकट से जूझती आम जनता पर भी पड़ा |क्षेत्र के कुछ नौजवानों ने मिलकर कोलार जल सत्याग्रह का संकल्प लिया और इस अराजनीतिक मंच को कोलार की आम जनता ने भी अपनी आवाज और समर्थन दे दिया है |कोलार पर अब लगभग डेढ़ लाख की आबादी है जो अगले दो सालों में लगभग दो लाख हो जाने की सम्भावना है ,जिस तरह से कोलार क्षेत्र में नए आवासीय प्रोजेक्ट प्रस्तावित है यह आंकड़ा बहुत आसानी से दो लाख तक पहुँच जायेगा | लेकिन तब भी पानी की मारामारी बनी रहेगी क्योकि इस गहराते जल संकट का कोई स्थाई विकल्प नहीं है | कोलार के अधिकांश क्षेत्र डार्क झोन का हिस्सा हो चुके यानि जहाँ जल स्तर दो सौ फिट से निचे हो गया हो कोलार के पास अपना कोई जल स्तोत्र नहीं है ,कोलार डेम,केरवां डेम और भदभदा सब भोपाल नगरनिगम के है |कोलार से गुजरने वाली कलियासोत नदी कोलार में है मृतप्राय है ,यदपि पिछली भा.जा .पा. सरकार में इस को पुनर्जीवित करने के प्रयास हुए थे पर वे धरातल पर साकार रूप नहीं ले सके | कोलार का शहरीकरण बहुत तेजी से एवं अयोजना गत तरीके से हुआ तो लोग ज्यादा और पानी कम तो पहले से ही है ऐसे में सरकारों से आस लाए बैठी आम जनता अब सत्याग्रह के लिए मजबूर है | जनता भी थोड़ी लापरवाह है जो वर्षा जल को संचित नहीं करते और जल अनुशासन भी नहीं अपनाते |भोपाल को यदि नर्मदा जल दिया जा सकता है तो कोलार के साथ सौतेला व्यवहार क्यों ? कोलार का जल जिस रास्ते से जाता है वहाँ के लोग ही प्यासे हो इस से बड़ा अन्याय और क्या हो सकता है |यह सब ठीक वैसा ही है कि भूख लगने पर बच्चा रोता है वैसे ही कोलार वासी प्यास लगने पर सत्याग्रह कर रहें है | देखे सरकार कब चेतती है |

Kolar News

Kolar News

शेफाली गुप्ता कोलार नगर पालिका में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है,इन कर्मचारियों के वेतन भत्ते बढ़ा दिए गए हैं । कोलर नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को कलेक्टर निकुंज श्रीवास्तव के निर्देशानुसार प्रतिदिन मिलने वाले उनके वेतन भत्ते में वृद्धि की गई हैं। वहीं, नगर पालिका के न्यायालयीन मामलों का निपटारा करने के लिए नपा द्वारा हाईकोर्ट में स्थायी अधिवक्ता की नियुक्ति भी की गई है और कर्मचारियों की ईपीएफ पर ब्याज देने का प्रावधान किया गया है। यह निर्णय सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष परिषद (पीआईसी) की बैठक में लिए गए। बैठक में 12 मुद्दों को बहस के लिए रखा गया था, सभी सदस्यों की सहमति के बाद उन्हें पारित कर दिया गया। नगर पालिका अधिकारियों की देरी के चलते बैठक दोपहर 3 बजे शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही पीआईसी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। जलकार्य विभाग के सभापति गायत्री प्रसाद शर्मा ने नपा सीएमओ राजेश श्रीवास्तव से कहा कि बारिश शुरू हो चुकी है, लेकिन नालों की सफाई अभी तक नहीं हुई है। इसके कारण बारिश होने पर नालों का पानी घरों में भर जाएगा। उन्होंने सीएमओ से कहा कि नाला गैंग को निर्देशित कर नालों की सफाई करवाई जाए। वार्ड- 13 की पार्षद अन्नु शर्मा ने सीएमओ से कहा कि बारिश के समय इमरजेंसी की जरूरत पड़ती है, लेकिन कर्मचारी मौजूद नहीं होने के कारण दिक्कत आती है। इस पर सीएमओ ने आश्वासन दिया कि चार लोगों को इमरजेंसी के लिए नियुक्त किया जा रहा है। जो शाम चार से रात 12 बजे तक नपा कार्यालय में मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान नपाध्यक्ष मुन्नी यादव ने सीएमओ को निर्देशित किया कि पिछली बैठक के दौरान प्रस्तावित कामों को अब तक पूरा नहीं किया गया है। उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। सीएमओ ने आश्वासन दिया है कि अगले महीने तक सभी अधूरे पड विकास कार्यों को पूरा करवा दिया जाएगा।हाईकोर्ट में नपा का अधिवक्ता नियुक्तसीएमओ राजेश श्रीवास्तव ने पीआईसी सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर हाईकोर्ट में नगर पालिका प्रशासन के न्यायालयीन मामलों के लिए अभी तक अधिवक्ता नहीं था। उन्होंने बताया कि नपा प्रशासन के कुल पांच मामले हाईकोर्ट में लंबित हैं। हर मामले के लिए आए दिन नया अधिवक्ता नियुक्त करना पड़ता है। इसके कारण परेशानी होती है। इसलिए हाईकोर्ट के एक स्थायी अधिवक्ता अशुतोष तिवारी को न्यायालयीन मामलों के लिए नियुक्त किया गया है।यह रहे मौजूद : बैठक में गायत्री प्रसाद शर्मा, राजेश मीना, अन्नु शर्मा, तुलसीराम जाटव उपस्थित थे। यह रहे गैर हाजिर : इस दौरान मंजीत मारन, संगीता गुर्जर नदारद रहे।

Kolar News

Kolar News

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) से संबद्ध कॉलेजों से ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएशन फस्र्ट सेमेस्टर में एडमिशन के लिए जून तक इंतजार करना होगा। इसकी वजह बीयू के ग्रेजुएशन कोर्स के छठवें सेमेस्टर के रिजल्ट अटकना है। इस परीक्षा का आखिरी पेपर 30 मई को होगा। जबकि कॉलेजों में संचालित पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म 25 मई से भरने शुरू हो जाएंगे। बीयू की छठवें सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हुए करीब 21 हजार छात्रों को पीजी कोर्स के प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन के लिए रिजल्ट आने तक इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि छात्रों को एडमिशन के लिए निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन फॉर्म भरना जरूरी होगा। बीयू की बीएससी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा का आखिरी पेपर शनिवार को खत्म हुआ, जबकि बीबीए छठवें सेमेस्टर का पेपर 30 मई को समाप्त होगा। बीएससी छठवें सेमेस्टर की न्यू पैटर्न की परीक्षा एक दिन पहले शुक्रवार को ही समाप्त हुई है। वहीं बीए मैनेजमेंट, बीएससी होमसाइंस, बीकॉम, बीसीए व बीए छठवें सेमेस्टर की परीक्षा मई के तीसरे हफ्ते तक चली हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए तैयार कार्यक्रम के मुताबिक बीयू के पास छठवें सेमेस्टर की परीक्षाओं का रिजल्ट तैयार कर घोषित करने के लिए अब केवल एक हफ्ते का समय बचा है। खुद विवि के कर्मचारियों की मानें तो इतने कम समय में रिजल्ट तैयार करना विवि के लिए काफी मुश्किल भरा काम है। रजिस्ट्रार एलएस सोलंकी के अनुसार छठवें सेमेस्टर के अधिकांश पेपर्स का मूल्यांकन हो चुका है तथा जल्द रिजल्ट घोषित होगा। उधर, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार पीजी के प्रथम सेमेस्टर में दस्तावेज सत्यापन के दौरान छात्र इंटरनेट से डाउनलोड की गई अंकसूची प्रस्तुत कर सकेंगे लेकिन प्रवेश के समय उन्हें मूल अंकसूची ही प्रस्तुत करनी होगी। इसके बिना छात्रों के प्रवेश निरस्त कर दिए जाएंगे।(kolar)

Kolar News

Kolar News

दोनों बच्चे खतरे से बाहर दिव्या परमार कोलार रोड के बोदाखो गाँव के जंगल में दो बच्चों पर भालू ने हमला कर दिया | भालू के हमले से दोनों बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए उन्हें जे.पी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं | रविवार की दोपहर को बोदखों गाँव के बच्चे रणसिंह (१४) और दिनेश (९) अपने साथियों के साथ पास ही के जंगल में बकरिया चराने गया था | पहाड़ियों पर पहुँचते ही लगभग ३ बजे वहां की झाड़ियों में छिपे भालू ने रणसिंह और दिनेश पर हमला कर दिया | दिनेश ने अपने आप को भालू से बचा लिया और उसे थोड़ी ही चोट पहुंची | मगर भालू ने मौका देखते ही रणसिंह को अपनी गिरफ्त में ले लिया और उसकी छाती पर जाकर बैठ गया | भालू ने रणसिंह की आंख के नीचे का मांस नोच लिया रणसिंह छटपटाता रहा लेकिन भालू उसे छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा था | रणसिंह के सर, पेट, पीठ और हाथों में भी काफी चोट आई हैं | रणसिंह की चीख सुनकर उसके बाकी के साथियों ने भालू पर पास में पड़े डंडे और पत्थर फेकने शुरू कर दिए | जिससे वो भालू डर कर भाग गया | बच्चों की चीखे सुनकर गाँव के लोग भी वहां पहुँच गए | रणसिंह और दिनेश को कजलिखेदा पहुंचा दिया | गाँव वालों की सुचना पर वन विभाग के बीट प्रभारी कृष्ण पाल सिंह मंडलोई भी वहां पहुँच गए और उन्होंने तुरंत ही दोनों घालय बच्चों को जे.पी अस्पताल पहुँचाया | रेंज अधिकारी सुधीर सिंह का कहना हैं की पहले ही गाँव वालों को भालू से सतर्क रहने को कहा गया हैं क्योंकि पहाड़ी की गुफाओं में भालू रहता हैं और उसे पहाड़ी में कई बार घूमते देखा गया हैं | वही गाँव वाले कहते हैं की भालू तो पहले भी घूमते देखा गया हैं मगर गाँव के लोग वहां गये और बकरी चराने जाते हैं लेकिन कभी भालू ने इस तरह हमला नहीं किया | ऐसा पहली बार ही हुआ हैं | (कोलार)

Kolar News

Kolar News

मनोज सिंह मीकरेल के बाद भारत में यात्रा करने का सस्ता साधन सड़क परिवहन है । भारत का ३.३ मिलियन किलोमीटर का सड़क नेटवर्क है, जो दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा है । सड़कें परिवहन में प्रमुख स्थान रखती हैं, वर्तमान अनुमान के अनुसार लगभग ६५ प्रतिशत माल और ८५ प्रतिशत सवारी यातायात करते हैं । सड़क पर यातायात की वृद्धि प्रतिवर्ष ७ से १० प्रतिशत की दर से हो रही है, जबकि पिछले कुछ वर्षो से वाहन संख्या वृद्धि १२ प्रतिशत प्रतिवर्ष है । मार्ग देश की जीवनरेखा है, जो देश के दूरस्थ कोनों तथा सुदूर सीमा क्षेत्रों को आपस में जोड़ते हैं । अब नेटवर्क में विस्तार किए जाने के अतिरिक्त मार्ग की गुणवत्ता पर जोर दिया जा रहा है, इसलिए इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनेक परियोजनाएँ और कार्य शुरू किए हैं । बाधाएं एवं सुधार :-जिस प्रकार ग्रह नक्षत्र वक्री व मार्गी होने पर भिन्न-भिन्न प्रभाव डालते हैं, उसी प्रकार ट्रेफिक की वक्र दृष्टि सड़कों को मार्गी होने पर मजबूर कर रही हैं । आज शहरों में रह रहे अधिकतम परिवारों के पास स्वयं के वाहन हैं। संपन्न परिवार में लगभग प्रत्येक सदस्य परिवहन हेतु अपने वाहन का उपयोग करता है । भोपाल में सार्वजनिक परिवहन का सदैव अभाव रहा है, इसका मुख्य कारण भौगोलिक परिस्थितियों के कारण दूर-दूर तक फैला शहर और पहाड़ियों तथा घाटियों में बसाहट है । एक जमाने में भोपाल, चंडीगढ़ के समान चौड़ी सड़कों वाला व्यवस्थित शहर माना जाता था, परन्तु जिस तेजी से शहर व समृद्धि बढ़ी, उस तेजी से शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित नहीं हो पाया। भौतिक एवं भौगोलिक बाधाओं के कारण ही सही परन्तु हमारा शहर अधोसंरचना के मूलभूत विकास के साथ कदम ताल नहीं कर पाया । पहाड़ों व झीलों की भौगोलिक स्थिति के अलावा कलियासोत नदी तथा मुंबई व इन्दौर की रेलवे लाइन भी एक बड़ी भौतिक बाधा है, जिनके कारण सड़कों की ग्रिड की सुचारू योजना नहीं बन पाती । पुल, फ्लाई-ओवर आदि योजना के मद में भारी वृद्धि कर देते हैं और विकास योजनाएं वित्त विभाग में दम तोड़ देती हैं । यही कारण है कि दक्षिण-पश्चिम स्थित होशंगाबाद रोड से उत्तर-पश्चिम स्थित इंदौर रोड तक तो बाई-पास की आधी रिंग बन जाती है, परन्तु दक्षिण से पश्चिम की बाकी आधी रिंग मुम्बई रेल लाइन, कलियासोत नदी एवं केरवा, कलियासोत डेम व बड़े तालाब को पार करने में दूभर काम के चलते पूरी नहीं हो पाती । रिंगरोड के रिंग को पूरा करने के सीपीए के हालिया प्रयासों से भोपालवासियों में पुनः सुगम यातायात की संभावनाएं जागी हैं । क्या फायदा होगा :-राजधानी में रिंग रोड नहीं होने से यातायात में कई दिक्कतें आती हैं । प्रस्तावित आउटर रिंग रोड के बन जाने से भोपाल पहुँचने वाले चार अंतर्राज्यरय मार्गो पर गुजरने वाले वाहन बिना शहर में प्रवेश किए आउटर रिंग रोड से सीधे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकेंगे । अभी इन मार्गो से आने वाले परिवहन को शहर के विभिन्न व्यस्ततम मार्गो से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना होता है । इससे अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वर्तमान में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक १२ (जबलपुर से जयपुर) एनएच ६९ तथा एनएच ८६ मार्ग के वाहनों को शहर के अन्दर से गुजरना पड़ता है । आउटर रिंग रोड के बन जाने से शहर का मौजूदा सड़क परिवहन तथा बीआरटीएस कॉरिडोर और अधिक सुरक्षित हो जाएगा । बायपास बनने से भारी वाहनों को शहर के भीतर नहीं आना पड़ेगा । होशंगाबाद रोड सहित बाहरी हिस्सों में विकसित अन्य कॉलोनियों के प्रवेश द्वार पर होने वाली दुर्घटनाएं रूक सकेंगी । अन्य प्रस्तावित विकल्प :-बीआरटीएस सिस्टम मेट्रो रेल एवं स्काई ट्रेन इत्यादि से सस्ता विकल्प है । इसके निर्माण की अवधि भी काफी कम है । बीआरटीएस सिस्टम को छह चरणों में पूर्ण किया जाना है, ताकि इसका लाभ पूरे शहर को मिल सके । भोपाल शहर की बढ़ती जनसंख्या एवं बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण शहर की सड़कों पर बढ़ते यातायात दबाव को दृष्टिगत रखते हुए बैरागढ़ से मंडीदीप तथा मंडीदीप से सूखी सेवनियां के बीच लाइट लोकल ट्रेन परिवहन सुविधा की दृष्टि से प्रस्तावित है, जिसके हर दो किलोमीटर के बाद स्टॉप स्टेशन निर्मित होना चाहिए । (लेखक मनोज सिंह मीक शुभालय ग्रुप के चेयरमेन हैं)

Kolar News

Kolar News

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मध्यप्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम की ओर से 3 करोड़ 89 लाख 28 हजार रुपये के लाभांश का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री कुसुम महदेले, कृषि उत्पादन आयुक्त एम.एम. उपाध्याय, प्रमुख सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण कंचन जैन और निगम के प्रबंध संचालक राकेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।राज्य कृषि उद्योग विकास निगम द्वारा वर्ष 2011-12 में 1258 करोड़ 94 लाख का व्यवसाय किया गया। निगम ने इस वर्ष 46 करोड़ 27 लाख रुपये का कर पूर्व लाभ अर्जित किया। निगम द्वारा 6 करोड़ 12 लाख 26 हजार रुपये का लाभांश दिया गया, जो अंश पूंजी के 185 प्रतिशत से अधिक है। निगम द्वारा राज्य शासन को 3 करोड़ 89 लाख 28 हजार रुपये तथा केन्द्र शासन को 2 करोड़ 22 लाख 98 हजार रुपये का लाभांश दिया गया।

Kolar News

Kolar News

अभिनय और संगीत मंे भी दिखा रहे हैं जौहरभोपाल, 22 मई। मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठित और लोकप्रिय संस्था ‘‘रंगसंचार’’ की ओर से ओयाजित ‘‘ग्रीष्मकालीन नाट्य शिविर’’ मंे बच्चे एक से बढ़कर एक विधाओं को सीख रहे हैं। इस समर वर्कशाॅप में बच्चे अभिनय, नृत्य और संगीत की बारिकीयांे को समझने के साथ-साथ मंच पर प्रस्तुत करने के लिए जमकर तैयारियां भी कर रहे हैं। रंगसंचार की ओर से आयोजित समर वर्कशाॅप में 8 से लेकर 20 साल तक के बच्चे अपनी प्रतिभाओं को और ज्यादा निखार रहे हैं। वर्कशाॅप मंे आई दीया सोलंकी और दैविका मालवीय ने बताया कि - शुरू मंे उन्हें डर लग रहा था कि इतने लोगांे के बीच में हम कैसे डांस करेंगे, लेकिन अब सब कुछ आसान सा हो गया है। भोपाल शहर के मायाराम स्मृति भवन के पास स्थित जगमोहनदास स्कूल में वर्कशाॅप को दो सप्ताह पूरे हो चुके हैं। वर्कशाॅप में नाटक और संगीत की शिक्षा प्रदेश के वरिष्ठ रंगकर्मी मांगीलाल शर्मा के निर्देशन में किया जा रहा है। साथ ही नृत्य की विधा शहर की युवा नृतक नेहा तिवारी बच्चों को शास्त्रीय संगीत की विधा को साकार रूप देने का काम कर रही हैं।

Kolar News

Kolar News

पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964) थे। जवाहर लाल नेहरू, संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों में 'गुटनिरपेक्ष' नीतियों के लिए विख्यात हुए। 1930 और 1940 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से वह एक थे। नेहरू कश्मीरी ब्राह्मण परिवार के थे, जो अपनी प्रशासनिक क्षमताओं तथा विद्वत्ता के लिए विख्यात थे और जो 18वीं शताब्दी के आरंभ में इलाहाबाद आ गए थे। उनका जन्म इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 ई. को हुआ। वे पं. मोतीलाल नेहरू और श्रीमती स्वरूप रानी के एकमात्र पुत्र थे। अपने सभी भाई-बहनों में, जिनमें दो बहनें थीं, जवाहरलाल सबसे बड़े थे। उनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई 14 वर्ष की आयु में नेहरू ने घर पर ही कई अंग्रेज अध्यापिकाओं और शिक्षकों से शिक्षा प्राप्त की। इनमें से सिर्फ़ एक, फर्डिनैंड ब्रुक्स का, जो आधे आयरिश और आधे बेल्जियन अध्यात्मज्ञानी थे, उन पर कुछ प्रभाव पड़ा। जवाहरलाल के एक समादृत भारतीय शिक्षक भी थे, जो उन्हें हिंदी और संस्कृत पढ़ाते थे। 15 वर्ष की उम्र में 1905 में नेहरू एक अग्रणी अंग्रेजी विद्यालय इंग्लैंड के हैरो स्कूल में भेजे गए। हैरो में दाखिल हुए, जहां वह दो वर्ष तक रहे। नेहरू का शिक्षा काल किसी तरह से असाधारण नहीं था। हैरो से वह कैब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज गए, जहां उन्होंने तीन वर्ष तक अध्ययन करके प्रकृति विज्ञान में स्नातक उपाधि प्राप्त की। उनके विषय रसायनशास्त्र, भूगर्भ विद्या और वनस्पति शास्त्र थे। कैब्रिज छोड़ने के बाद लंदन के इनर टेंपल में दो वर्ष बिताकर उन्होंने वकालत की पढ़ाई की और उनके अपने ही शब्दों में परीक्षा उत्तीर्ण करने में उन्हें 'न कीर्ति, न अपकीर्ति' मिली। भारत लौटने के चार वर्ष बाद मार्च 1916 में नेहरू का विवाह कमला कौल के साथ हुआ, जो दिल्ली में बसे कश्मीरी परिवार की थीं। उनकी अकेली संतान इंदिरा प्रियदर्शिनी का जन्म 1917 में हुआ; बाद में वह, विवाहोपरांत नाम इंदिरा गांधी, भारत की प्रधानमंत्री बनीं तथा एक पुत्र प्राप्त हुआ, जिसकी शीघ्र ही मृत्यु हो गई थी। सन् 1912 में वे बैरिस्टर बने और उसी वर्ष भारत लौटकर उन्होंने इलाहाबाद में वकालत प्रारंभ की। वकालत में उनकी विशेष रुचि न थी और शीघ्र ही वे भारतीय राजनीति में भाग लेने लगे। 1912 में उन्होंने बांकीपुर (बिहार) में होने वाले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। भारत लौटने के बाद नेहरू ने पहले वकील के रूप में स्थापित होने का प्रयास किया लेकिन अपने पिता के विपरीत उनकी इस पेशे में कोई खास रुची नहीं थी और उन्हें वकालत और वकीलों का साथ, दोनों ही नापसंद थे। उस समय वह अपनी पीढ़ी के कई अन्य लोगों की भांति भीतर से एक ऐसे राष्ट्रवादी थे, जो अपने देश की आजादी के लिए बेताब हो, लेकिन अपने अधिकांश समकालीनों की तरह उसे हासिल करने की ठोस योजनाएं न बना पाया हो। सन् 1916 ई. के लखनऊ अधिवेशन में वे सर्वप्रथम महात्मा गांधी के संपर्क में आए। गांधी उनसे 20 साल बड़े थे। बहरहाल, 1929 में कांग्रेस के ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन का अध्यक्ष चुने जाने तक नेहरू भारतीय राजनीति में अग्रणी भूमिका में नहीं आ पाए थे। इस अधिवेशन में भारत के राजनीतिक लक्ष्य के रूप में संपूर्ण स्वराज्य की घोषणा की गई। उससे पहले मुख्य लक्ष्य औपनिवेशिक स्थिति की मांग था। सन् 1929 में जब लाहौर अधिवेशन में गांधी ने नेहरू को अध्यक्ष पद के लिए चुना था, तब से 35 वर्षों तक, 1964 में प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए मृत्यु तक, 1962 में चीन से हारने के बावजूद, नेहरू अपने देशवासियों के आदर्श बने रहे। देशभर में जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे और यही कारण था कि उन्हें प्यार से चाचा नेहरू बुलाया जाता था।

Kolar News

Kolar News

राधारमण राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन 1 जून कोभोपाल, राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस् द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर किंतु मेधावी छात्रों के लिए राधारमण राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 1 जून को पांच राज्यों म.प्र., उ.प्र., बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के विभिन्न 17 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित हो रही है। इस परीक्षा के लिए जिन अभ्यार्थियों ने ऑफलाइन फॉर्म भरे है, उनके एडमिट कार्ड आवेदन फार्म पर लिखे पते पर डाक द्वारा भेजे जा चुके है साथ ही उनके मोबाइल पर परीक्षा केन्द्र की जानकारी आगामी दो दिनों में भेज दी जायेगी। वहीं जिन-जिन अभ्यार्थियों ने आनलाइन फॉर्म भरे है, वो अपने एडमिट कार्ड संस्था की वेबसाइट से दिए गये लिंक पर अपना नाम एवं जन्मतिथि फीड करके डाउनलोड कर सकते है। इस परीक्षा में 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षा का पैटर्न एनटीएसई का होगा व साथ ही 9वीं, 10वीं का पाठ्यक्रम और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे और 12वीं (पीसीएम) के छात्रों से 11वीं, 12वीं और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं समूह मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रथम 48 छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करेगा। इस स्कॉलरशिप का इस्तेमाल वे देश के किसी भी विश्वविद्यालय अथवा संस्थान में प्रवेश लेने में कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त 500 श्रेष्ठ छात्रों को उनके मेरिट क्रम के अनुसार गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल तथा अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। कक्षा 12वीं के सर्वश्रेष्ठ चार छात्रों को 70,000 रूपये तक की ट्यूशन फीस तथा 15,000 रूपये सालाना प्रतिवर्ष के हिसाब से चार वर्ष तक की छात्रवृत्ति छात्रों को डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए 20,000 रूपये तक की ट्यूशन फीस तथा 10,000 रूपये पुस्तकों के लिए प्रतिवर्ष के आधार पर तीन वर्ष तक प्रदान किये जायेंगे।

Kolar News

Kolar News

यात्रा में राज्य शासन के प्रतिनिधि भी रहेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि तीर्थ-दर्शन योजना में जाने वाली रेल यात्राओं में राज्य शासन के प्रतिनिधि भी जायेंगे। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की बैठक में बताया गया कि यात्रायें जारी हैं और अब तक एक लाख 80 हजार वरिष्ठ नागरिकों द्वारा तीर्थयात्राएँ की गई हैं। योजना के प्रारंभ से अभी तक 180 तीर्थ-दर्शन ट्रेन चलाई गयीं। श्री चौहान ने कहा कि तीर्थ-दर्शन योजना में उपलब्ध व्यवस्था का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजना संचालन के लिये पृथक से नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि तीर्थ-स्थल के देवस्थान के दर्शन की व्यवस्था रेल यात्रा से पूर्व सुनिश्चित की जाये। इस हेतु क्षेत्र के प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के साथ अग्रिम संपर्क कर यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया जाय। यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम और निकटवर्ती दर्शनीय स्थलों के भ्रमण की व्यवस्था भी की जाय।मुख्यमंत्री ने कहा कि देवस्थान प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण, संवर्द्धन के सभी जरूरी कार्य किये जाये। उन्होंने शासन द्वारा, पुजारी, धार्मिक न्यास अथवा अन्य द्वारा संधारित मंदिरों की जानकारी एकत्रित करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि आदिवासी गोंड समाज के बड़े देव मंदिरों को विकसित करने की योजना बनाकर कार्रवाई की जाय। इन मंदिरों में देव स्थान के साथ ही भजन-कीर्तन के लिये समुचित स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। श्री चौहान ने रीवा जिले के गुढ़ में स्थित भैरवनाथ मंदिर और शबरी आश्रम का जीर्णोद्धार कर भव्य स्वरूप में विकसित करवाने के निर्देश दिये।बैठक में बताया गया कि तीर्थ-दर्शन योजना के प्रावधानों को और अधिक बेहतर बनाया गया है। प्रत्येक कोच में पेयजल उपलब्धता के साथ प्रति यात्री प्रतिदिन मिनरल वाटर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था, उपवासी तीर्थ-यात्रियों को फलाहार तथा अन्य सभी यात्रियों को स्वास्थ्यप्रद भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। बैठक में बताया गया कि सिंधी समाज के व्यक्तियों के लिये सिंधु दर्शन तीर्थ योजना तैयार की गई है।

Kolar News

Kolar News

दिनेश मालवीयबीते कुछ वर्षों से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में की जा रही पुरजोर कोशिशों के चलते मध्यप्रदेश ने कृषि विकास दर का नया इतिहास रच दिया है। केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2013-14 के अग्रिम अनुमान के अनुसार मध्यप्रदेश में कृषि विकास दर 24.99 प्रतिशत रही। इसमें पशुपालन भी शामिल है।उल्लेखनीय है कि कृषि के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिये भारत सरकार द्वारा लगातार दो वर्ष से मध्यप्रदेश को प्रतिष्ठित कृषि कर्मण अवार्ड से नवाजा जा रहा है। वर्ष 2012-13 में प्रदेश की कृषि विकास दर 20.16 प्रतिशत तथा वर्ष 2011-12 में 19.85 प्रतिशत रही थी।कृषि क्षेत्र में आधार वर्ष 2004-05 में सकल घरेलू उत्पाद से आय 31238.30 करोड़ रुपये थी, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 69249.89 करोड़ रुपये हो गई। इस प्रकार आधार वर्ष की तुलना में यह वृद्धि 121 प्रतिशत है। प्रदेश में वर्ष 2004-05 में गेहूँ का उत्पादन 73 लाख 27 हजार मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 193 लाख मीट्रिक टन हो गया है। इसी तरह सोयाबीन उत्पादन 37 लाख 60 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर 50 लाख मीट्रिक टन और चावल का उत्पादन 13 लाख 09 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर 69 लाख 50 हजार मीट्रिक टन हो गया है। इन फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल 104 लाख 80 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 140 लाख 15 हजार हेक्टेयर हो गया, जो 34 प्रतिशत अधिक है।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012-13 में सभी खाद्यान्नों में 278 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ था। इसमें कुल गेहूँ 161 लाख मीट्रिक टन था। सकल अनाज के उत्पादन की वृद्धि में इस प्रकार मध्यप्रदेश गत वर्ष की तुलना में दोहरे अंक से ज्यादा की बढ़त हासिल करते हुए देश में सर्वाधिक कृषि उत्पादन वृद्धि वाला राज्य बना।नवाचारी योजनाएँकृषि के क्षेत्र में नवाचारों में भी मध्यप्रदेश आगे रहा है। विशेष रूप से उल्लेखनीय पहल जो मध्यप्रदेश में हुई उसमें जीरो प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, बीज उत्पादन सहकारी समितियों का विस्तार, गेहूँ, धान, मक्का, चने के खाद्यान्नों में बीज प्रतिस्थापन दर में उल्लेखनीय वृद्धि प्राप्त करना, कृषि केबिनेट का गठन, हलधर योजना के माध्यम से किसानों के खेतों में गहरी जुताई, रिज एण्ड फरो का वितरण, श्री पद्धति से धान उत्पादन, संकर मक्का का 90 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को वितरण, यंत्रदूत ग्राम योजना में 139 ग्राम को विकसित किया जाना, उर्वरक के अग्रिम भंडारण की योजना, ई-उपार्जन जैसे अभिनव नवाचारों को विशेष रूप से मध्यप्रदेश में अपनाया गया। सिंचित क्षेत्र का भी तेजी से विस्तार हुआ, जिससे गेहूँ और अन्य सिंचित फसलों की उत्पादकता बढ़ी।आर्थिक विकासप्रति व्यक्ति आय प्रचलित मूल्यों परवर्ष प्रति व्यक्ति आय2004-05 15,4422005-06 16,6312006-07 19,0282007-08 20,9352008-09 25,2782009-10 28,6512010-11 32,4532011-12 37,9792012-13 44,9892013-14 54,030 केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा वर्ष 2013-14 के लिये जारी अग्रिम अनुमान के अनुसार मध्यप्रदेश की सकल राज्य घरेलू उत्पाद दर स्थिर मूल्यों पर 11.08 प्रतिशत है। देश के बड़े राज्यों में यह सबसे अधिक है। आधार वर्ष 2004-05 में मध्यप्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 112926.89 करोड़ था, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 238526.47 करोड़ हो गया है। इस प्रकार आधार वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2013-14 में राज्य सकल घरेलू उत्पाद में 111 प्रतिशत वृद्धि हुई है।प्रति व्यक्ति आयमध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में आधार वर्ष की तुलना में 350 प्रतिशत से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2004-05 में प्रचलित मूल्यों पर मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 15 हजार 442 थी, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 54 हजार 30 रुपये हो गई है। यह वृद्धि लगातार हर वर्ष होती आ रही है।

Kolar News

Kolar News

राधारमण ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट्स द्वारा रविवार को देश के पांच राज्यों में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। गरीब किंतु मेधावी छात्र-छात्राओं को देश के किसी भी महाविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से इस परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में इन सभी राज्यों को मिलाकर 10,000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। भोपाल में यह परीक्षा राधारमण समूह के राधारमण इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एण्ड साइंस में आयोजित की गई। प्रात: 10 बजे से आरंभ होने वाली परीक्षा के प्रति विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों में इतना अधिक उत्साह था की सुबह 9 बजे से ही समूह प्रांगण में बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए थे। इस परीक्षा में 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षा का पैटर्न एनटीएसई का था व साथ ही 9वीं, 10वीं का पाठ्यक्रम और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे गए थे। 12वीं (पीसीएम) के छात्रों से 11वीं, 12वीं और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे गए। परीक्षा देकर निकले शरद गुप्ता ने बताया कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने जमकर तैयारी की थी और पर्चा उनकी तैयारी के अनुरूप आसान ही आया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि यदि वे इस परीक्षा में सफल होते हैं तो वे देश के किसी भी महाविद्यालय में पढ़ाई कर सकेंगे। रोहणी जोंटे ने कहा कि परीक्षा में पूछे गए ज्यादातर प्रश्न आसान थे। इस परीक्षा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि निसंदेह वे राधारमण समूह को धन्यवाद देना चाहेंगी क्योंकि यह अपने तरह की पहली स्कॉलरशिप परीक्षा है जिसमें न तो किसी विशेष महाविद्यालय में पढऩे का बंधन है और न ही किसी प्रकार का बाण्ड इत्यादि भरने की अनिवार्यता। एक अन्य छात्रा अशिता बंसल ने कहा कि वे इस परीक्षा के लिए सुबह नौ बजे ही परीक्षा केन्द्र पहुंच गईं थीं और परीक्षा शुरू होने के पहले तक अपने साथ लाई किताबों का अध्ययन करती रहीं। उन्हें खुशी है कि इस परीक्षा की वजह से उच्च शिक्षा को बिना किसी आर्थिक बोझ पूरा करने में सहायता मिलेगी। समूह मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रथम 48 छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करेगा। इस स्कॉलरशिप का इस्तेमाल वे देश के किसी भी विश्वविद्यालय अथवा संस्थान में प्रवेश लेने में कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त 500 श्रेष्ठ छात्रों को उनके मेरिट क्रम के अनुसार गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल तथा अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। कक्षा 12वीं के सर्वश्रेष्ठ चार छात्रों को 70,000 रूपये तक की ट्यूशन फीस तथा 15,000 रूपये सालाना प्रतिवर्ष के हिसाब से चार वर्ष तक की छात्रवृत्ति छात्रों को डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए 20,000 रूपये तक की ट्यूशन फीस तथा 10,000 रूपये पुस्तकों के लिए प्रतिवर्ष के आधार पर तीन वर्ष तक प्रदान किये जायेंगे।

Kolar News

Kolar News

कोलार में कुल कितने अवैध होर्डिंग लगे हैं इसका जवाब सी एम ओ सत्येन्द्र धाकरे के पास भी नहीं हैं ,कोलार में अवैध होर्डिंग के व्यवसाय से जहां नगर पालिका को हर साल लाखों के राजस्व का चूना लगा रहा है, वहीं ये अवैध होर्डिंग कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं हैं। जानकारों की मानें तो होर्डिंग संचालकों ने लोगों को हर महीने कुछ रुपए देने का लालच देकर नगर पालिका से परमिशन लिए बिना ही कमजोर और जरजर मकानों और बहुमंजिला भवनों पर भारी-भरकम होर्डिंग लगा दिए है। इतना ही नहीं खाली पड़े प्लाटों पर भी होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा सरकारी जमीन पर भी बिना अनुमति के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की माने तो नगर पालिका के अधिकारियों की मिलीभगत होने के कारण आज तक इन अवैध होर्डिंग पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। लगातार शिकायत करने के बाद कभी-कभार नाममात्र की कार्रवाई की जाती है। दरअसल, मेन रोड पर सर्वधर्म से लेकर बैरागढ़ से चीचली के बीच सैकड़ों होर्डिंग लगे हुए है। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में भी अवैध होर्डिंग का मामला उठाया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।इस मामले में कोलार नगर पालिका के सी एम ओ का सबसे लचर और उदासीन रवैया है ,उनको जब भी इस मसले पर शिकायतें की गईं ,उनका शिकायतकर्ता से यही कहना होता है अभी दुर्घटना हुई तो नहीं है हम दिखवालेते हैं । कोलार नगर पालिका में पदस्थ सूत्रों का कहना है अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वाली लॉबी को बीजेपी नेताओं का संरक्षण है यही वजह है की ऊपर से आई सिफारिश और पैसे के दम पर यह होर्डिंग माफिया नगर पालिका के आला अधिकारीयों को अपने इशारे पर नचाते रहते हैं और सरकार को हर साल लाखों का चूना लगा रहे हैं ।

Kolar News

Kolar News

सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के प्रयास कोलार के हर मोहल्ले में समितियां बनाई जाएंगी । मोहल्ला समिति के तहत आने वाले आवेदनों को अब नगर पालिका को स्वीकार करना ही होगा। उनका नपा में पंजीयन कर उन्हें नियमानुसार मोहल्ला समिति की मान्यता भी देनी पड़ेगी। राज्य शासन ने कॉलोनी व मोहल्ले की देखरेख और विकास कार्यों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने को लेकर नगर पालिका क्षेत्र में मोहल्ला समिति बनाना अनिवार्य कर दिया है। हाल ही में कोलार नगर पालिका को इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। इसके बाद से नपा ने मोहल्ला समितियों के गठन व उनके पंजीयन कराने को लेकर कवायद शुरू कर दी है। उधर, वार्ड 16 स्थित वीर शिवाजी एकता मोहल्ला विकास समिति ने पंजीयन कराने के लिए सीएमओ को आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने मोहल्ला समिति के लिए तय नियम-प्रक्रिया का पालन कर समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष सुनील पांडे का कहना है कि मोहल्ला समिति अपने क्षेत्र में एक चौकीदार की तरह काम करेगी। क्षेत्र की समस्याओं का नपा से निराकरण कराने के साथ ही कहां, क्या विकास कार्य होने हैं उसके लिए अपने सुझाव नपा को देगी। नियमानुसार नपा को भी उन सुझावों को मानना होगा। मंदाकिनी कॉलोनी व सुमित्रा परिसर ने भी मोहल्ला समिति का गठन कर पंजीयन के लिए आवेदन किया है। 2009 में केंद्र सरकार ने निकायों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने के लिए निकाय स्तरों पर मोहल्ला समिति/ क्षेत्र सभा का गठन करने के दिशा निर्देश जारी किए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने दो साल पहले मप्र नपा मोहल्ला समिति नियम 2011 बनाया है। 23 फरवरी 2011 को इसका गजट नोटिफिकेशन किया था। इसमें मोहल्ला समिति के गठन व कामकाज के संचालन को लेकर प्रावधान किया गया है।जहां कम से कम 100 परिवार हों, वहां मोहल्ला समिति का गठन किया जा सकता है। इसके लिए 100 परिवारों में से 51 प्रतिशत परिवारों को समिति की सदस्यता लेनी होती है। फिर एक साधारण सभा का आयोजन करना होता है। इसमें मोहल्ला समिति का नाम तय किया जाता है। समिति के सदस्यों की सूची तैयार की जाती है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि मोहल्ला समिति में 51 फीसदी लोगों की सहमति हो।

Kolar News

Kolar News

चौहान ने किया "स्कूल चलें हम अभियान" का शुभारंभअजय वर्मामुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों का आव्हान किया है कि ऊंची उड़ान भरने और असाधारण काम करने के लिये तैयार रहें। उन्होंने कहा कि विकसित मध्यप्रदेश के लिये शिक्षित होना जरूरी है। श्री चौहान आज यहाँ लाल परेड ग्राउंड में प्रदेशव्यापी 'स्कूल चलें हम अभियान' का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लेपटॉप खरीदने के लिये प्रत्येक को 25-25 हजार रूपये की राशि का ड्राफ्ट प्रदान किया। श्री चौहान ने कहा कि शिक्षा से ही समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे खूब पढ़ाई करें और आगे बढ़े। पढ़ाई के खर्च की चिंता छोड़ दें। खर्च सरकार उठायेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि वे अपने पास-पड़ोस के बच्चों को भी स्कूल भिजवायें और उन्हें पढ़ने की प्रेरणा दें।श्री चौहान ने कहा कि युवाओं की रचनात्मक शक्ति से ही देश और प्रदेश बढ़ेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे देश और प्रदेश को बनाने का संकल्प लें। धन के अभाव में किसी को पढ़ाई में पिछड़ने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षित मध्यप्रदेश बनाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की ही नहीं पूरे समाज की है। अकेले सरकार यह काम नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि शिक्षित मध्यप्रदेश बनाने के लिये और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिये अपने आपसी मतभेदों को छोड़कर सभी को मिलकर प्रयास करना पड़ेंगे। राज्य सरकार ने कई अभिनव योजनायें शुरू की हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है कि अपनी क्षमता पहचाने और समाज के निर्माण में लग जायें। नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनें।मुख्यमंत्री ने अभिभावकों का आव्हान किया है कि वे बच्चों को संस्कारवान बनायें ताकि वे सभ्य समाज के निर्माण में सक्रिय रूप से अपना योगदान दे सकें। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विद्यालय उपहार योजना का भी शुभारंभ किया। इस योजना में व्यक्ति या संस्थाएं अपनी पसंद के विद्यालयों को शैक्षणिक सामग्री और अन्य जरूरी सामग्री उपहार स्वरूप दे सकेंगे।ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि अशिक्षा के अभिशाप से प्रदेश को मुक्त कराने के लिये प्रदेश की सरकार संकल्पित है। छात्रवृत्ति नि:शुल्क गणवेश, पुस्तकें, साइकिल और मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराई गई है। जरूरत है समाज को आगे आने और संकल्पित होने की। स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन ने बताया कि इस वर्ष 85 प्रतिशत से अधिक अंक वाले 10 हजार मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया जा रहा है । आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री ज्ञानसिंह ने कहा कि सभी समाजों को आगे आकर प्रयास करने होंगे ताकि सभी बच्चे स्कूल जाएं।स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाना सबकी जिम्मेदारी है।

Kolar News

Kolar News

This new age Sports Education Company head quartered in New Delhi, has in a short span spread its integrated kids sports programs to six states – primarily Northern and Western India – due to its innovative approach. It has now tied up with a leading preschool ‘Sprouts An AG8 Preschool’ promoted by Aakriti Group of Bhopal, to implement its modified Gymnastics & Foundation Sports Skills program. The company has been working with some schools already in Madhya Pradesh, but this is their first foray into Bhopal. Ms Anshul Soni, Director, Aakriti Educare Pvt Ltd, says “Our Motto is when learning is fun growing up gets exciting. We at "Sprouts" strongly believe that the key to physical activity in early childhood is enjoyment; it is the ideal time for acquiring fundamental movement skills because it is during this unique period that children build the basic movement abilities that are the foundation for learning more complex movement skills later in life. It is recommended that children age 2 and older participate in at least one hour of physical activity every day that is developmentally-appropriate, diverse, and enjoyable. When children begin to exercise at an early age, they tend to academically perform better, have fewer behavioral and disciplinary problems, and can pay attention in class longer than their peers. We are certainly pleased to introduce kid’s gym in our school , because for a preschooler, success in any activity is simply a matter of how much fun it is Mr. Pradeep Karambelkar is the Regional Director of Sportseed , Madhya Pradesh.Mr. Sudhanshu Fadnis, Director, Sportseed, says” Our objective was to create age-appropriate and child safe programs in Gymnastics & Athletics, that could be made easily available in schools. We therefore led a focused innovation driven approach to create these programs where the equipments have been custom built by our team and are not the standard off-the-shelf kids play products available in the market.” The program in Sprouts school(Bhopal) would start from 16th June and would provide children between age 2-8 years, an opportunity to not only learn Gymnastics through specially trained faculty from Sportseed, but also understand various foundation sports skills that they may employ while playing any serious sport in later years in a perfectly child safe environment Sports like Gymnastics, Athletics and Swimming are counted as the most effective and preferred sports among students. Swimming facilities even today have limited access to children in the country, to counter balance this deficiency, Sportseed has created modified Gymnastics and Athletics programs that are easily implementable in a school environment – irrespective of the infrastructure facilities available in the school. Sportseed is promoted by Sudhanshu Fadnis, a former National Level Badminton player, who launched it about 2 years back after having held senior positions in top management consulting firms like KPMG and Ernst & Young for over a decade, to pursue his passion of promoting sports amongst children in schools. “Sportseed team has spent over a year developing such child safe equipments for these mother sports, which also had to make affordable. A typical Gymnastics set up with base minimum equipments would cost upwards of Rs. 10-20 lacs. Our team has brought down the pricing to less than 20% of this through our innovations.”, Mr. Sudhanshu Fadnis, added.

Kolar News

Kolar News

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने आज वार्ड-28 स्थित कोलार तिराहा बस्ती और श्याम नगर में भ्रमण कर रहवासियों की समस्याएँ सुनी। उन्होंने दोनों बस्ती में पानी की आपूर्ति नियमित करने और नल कनेक्शन देने के निर्देश दिये।श्री गुप्ता ने सीवेज लाइन की मरम्मत, नाली की सफाई और स्ट्रीट लाइट तीन दिन में ठीक करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने श्याम नगर में जे.एन.एन.यू.आर.एम. योजना में बने मकानों में पेयजल के लिये अलग से नल लगवाने और नाले में दीवाल बनवाने के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। श्री गुप्ता ने कहा कि श्याम नगर में हेल्थ क्लब और सार्वजनिक शौचालय का भी प्रस्ताव बनवायें। उन्होंने साप्ताहिक सफाई करवाने और श्याम नगर में लगे शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिये।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ पवन ऊर्जा निवेशकों के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट की। मण्डल ने मुख्यमंत्री को पवन ऊर्जा निवेशकों की आकांक्षाओं, आवश्यकताओं और समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर मुख्य सचिव अंटोनी डिसा भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने परियोजना की वायबिलिटी के लिए तर्कपूर्ण दर निर्धारण की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा की दरों में संतुलन आवश्यक है। दरें इतनी कम भी नहीं होनी चाहिए कि परियोजना संचालन संभव नहीं रहे। साथ ही इतनी अधिक भी नहीं हो कि उपभोक्ता की क्रय क्षमता के बाहर हो जाये। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी निवेशकों के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं के हल के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने वर्ष 2022 तक पवन ऊर्जा की खपत के लक्ष्य को त्रै-वार्षिक चरण में आबद्ध करने की जरूरत बतलाई।बैठक में प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव ऊर्जा आई.सी.पी. केशरी, प्रमुख सचिव नवीन नवकरणीय ऊर्जा मनु श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.के. मिश्रा, प्रबंध संचालक पॉवर मेनेजमेंट कंपनी संजय शुक्ला, रिन्यू पॉवर वेन्चर के चेयरमेन सुमंत सिन्हा, हीरो फ्यूचर एनर्जीस के सी.ई.ओ. सुनील जैन, रीजन पॉवरटेक के चेयरमेन मधुसूदन खेमका, ओस्ट्रो एनर्जी के सी.ई.ओ. मुरली एस, क्वांटम एनर्जी के उपाध्यक्ष गौतम चोपड़ा, सेबकॉप के सी.ई.ओ. संजय चतुर्वेदी, ओरेंज रीन्यूएबल के सी.ई.ओ. सुधीर नुनेस, गमेसा इंडिया के एम.डी. रमेश किमाल, आयनॉक्स के उपाध्यक्ष वेंकटेश सोन्टी और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News

कोलर को दो फ्लाईओवर की जरुरत भोपाल के कोलार में तेजी से बढ़ती आबादी व ट्रैफिक के अधिक दबाव के चलते ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी हो गया है और यहाँ की आबादी को भी मेट्रो का लाभ मिलना चाहिए। यह कहना है इलाके के विधायक रामेश्वर शर्मा का । हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुख्य सचिव एंटोनी डिसा को पत्र लिख कर कोलर में दो फ्लाईओवर के निर्माण के साथ मेट्रो ट्रेन को कोलर तक लक्मे की मांग की है। मुख्य सचिव एन्टोनी डिसा ने कार्यवाही के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को शर्मा का पत्र भेज दिया है और पूछा है इस बारे में क्या किया जा सकता है । विधायक रामेशवर शर्मा का कहना है कि कोलार क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है आबादी और गाड़ियों की संख्या पिछले कुछ सालों में चार गुना से ज्यादा हो गई है। कोलार में अब ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई है और हर दिन यह समस्या विकराल होती जा रही है । इसलिए अभी से इससे निपटने के इंतजाम बहुत जरुरी है ,इसके लिए सबसे पहले दो फ्लाईओवर की तत्काल जरुरत है।विधायक रामेशवर शर्मा ने कहा फ्लाईओवर के साथ मेट्रो को भी कोलार से जोड़ा जाना जरुरी हो गया है ,इसलिए उन्होंने कोलार तक मेट्रो ट्रेन का रूट बढ़ाने की मांग की है। शर्मा का कहना है कि लाइट मेट्रो ट्रेन जब मंडीदीप व बैरागढ़ तक चलेगी, तो कोलारवासियों को इससे वंचित किया जाना ठीक नहीं है ।

Kolar News

Kolar News

दोनों बच्चे खतरे से बाहर दिव्या परमार कोलार रोड के बोदाखो गाँव के जंगल में दो बच्चों पर भालू ने हमला कर दिया | भालू के हमले से दोनों बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए उन्हें जे.पी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं | रविवार की दोपहर को बोदखों गाँव के बच्चे रणसिंह (१४) और दिनेश (९) अपने साथियों के साथ पास ही के जंगल में बकरिया चराने गया था | पहाड़ियों पर पहुँचते ही लगभग ३ बजे वहां की झाड़ियों में छिपे भालू ने रणसिंह और दिनेश पर हमला कर दिया | दिनेश ने अपने आप को भालू से बचा लिया और उसे थोड़ी ही चोट पहुंची | मगर भालू ने मौका देखते ही रणसिंह को अपनी गिरफ्त में ले लिया और उसकी छाती पर जाकर बैठ गया | भालू ने रणसिंह की आंख के नीचे का मांस नोच लिया रणसिंह छटपटाता रहा लेकिन भालू उसे छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा था | रणसिंह के सर, पेट, पीठ और हाथों में भी काफी चोट आई हैं | रणसिंह की चीख सुनकर उसके बाकी के साथियों ने भालू पर पास में पड़े डंडे और पत्थर फेकने शुरू कर दिए | जिससे वो भालू डर कर भाग गया | बच्चों की चीखे सुनकर गाँव के लोग भी वहां पहुँच गए | रणसिंह और दिनेश को कजलिखेदा पहुंचा दिया | गाँव वालों की सुचना पर वन विभाग के बीट प्रभारी कृष्ण पाल सिंह मंडलोई भी वहां पहुँच गए और उन्होंने तुरंत ही दोनों घालय बच्चों को जे.पी अस्पताल पहुँचाया | रेंज अधिकारी सुधीर सिंह का कहना हैं की पहले ही गाँव वालों को भालू से सतर्क रहने को कहा गया हैं क्योंकि पहाड़ी की गुफाओं में भालू रहता हैं और उसे पहाड़ी में कई बार घूमते देखा गया हैं | वही गाँव वाले कहते हैं की भालू तो पहले भी घूमते देखा गया हैं मगर गाँव के लोग वहां गये और बकरी चराने जाते हैं लेकिन कभी भालू ने इस तरह हमला नहीं किया | ऐसा पहली बार ही हुआ हैं | (कोलार)

Kolar News

Kolar News

कलियासोत नदी पर अतिक्रमण का मामला बेतहाशा अवैध निर्माण और कब्जे से खत्म हो रही कोलार इलाके की कलियासोत नदी के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त रूख अपना लिया है। ट्रिब्यूनल ने मामले की सुनवाई में पेश नहीं होने पर शुक्रवार को डिजॉस्टर मैनेजमेंट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, टी एंड सीपी के डायरेक्टर और कोलार नगर पालिका के सीएमओ के खिलाफ वारंट जारी कर दिए। उल्लेखनीय है नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस मामले में सर्वे कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात पहले ही कह चुके हैं।एनटीजी में जस्टिस यूडी सल्वी तथा विशेषज्ञ सदस्य पीएस राव की बेंच ने माना कि कलियासोत पर हो रहे निर्माण हादसे को न्योता दे रहे हैं। मामला गंभीर है, फिर भी पिछली सुनवाई में संबंधित अधिकारी हाजिर नहीं हुए। वारंट जारी होने के बाद अब इन अफसरों को 18 जुलाई की सुनवाई में हाजिर होना पड़ेगा।एनजीटी ने वारंट का कदम पर्यावरणविद डॉ. सुभाष पांडेय की याचिका पर उठाया। याचिका के मुताबिक ट्रिब्यूनल ने 27 मई को दिए आदेश में कहा था कि कलियासोत नदी तल तथा ग्रीन बेल्ट में हो रहे निर्माण को तत्काल रोका जाए और संबंधित अफसर मौका मुआयना करें, लेकिन किसी ने आदेश नहीं माना।वहां निर्माण और कब्जे का काम जारी है। पांडेय ने वहां की मौजूदा स्थिति की तस्वीरें भी पेश कीं और कहा कि ऎसे अफसरों पर बड़ा जुर्माना लगना चाहिए। तस्वीरें देख जस्टिर सल्वी ने नाराजगी जताई और कहा कि तस्वीरों से स्पष्ट है कि नदी किनारे 15 फीट से भी ज्यादा ऊंची दीवारें बनाकर नदी की राह में बाधा डाली जा रही है। ये गतिविधियां हादसे को आमंत्रण देने वाली हैं।नदी पर बने बांध के आपात जल निकासी गेट खुले तो लाखों लोगों की जान मुश्किल में पड़ सकती है। 2006 और 2013 में केवल दो गेट खुले थे, तब बाढ़ की स्थिति बन गई थी। सर्वधर्म समेत कई क्षेत्रों में पानी घुस गया था। 36 किमी के इस क्षेत्र में नदी के दोनों ओर एक दर्जन बस्तियां बस चुकी हैं।प्रशासनिक अनदेखी के कारण बिल्डर्स, कॉलोनाइजर और भू-माफिया अभी भी नदी तल और ग्रीन बेल्ट को खत्म कर उसमें पक्के निर्माण के जरिये बहुमंजिला इमारतें बनाने में जुटे हैं। सर्वधर्म से लेकर बावडिया कलॉ तक रसूखदारों का कब्जा है। एनजीटी में पेश तस्वीरों में सब कुछ स्पष्ट है। अवैध निर्माण और कब्जे की यह स्थिति बालाजी कंस्ट्रक्शन, आम्रवैली, आईबीडी ग्रुप और सिग्नेचर 99 ग्रुप सहित अनेक स्थानों पर देखी जा सकती है।

Kolar News

Kolar News

कोलार इलाके की 29 के करीब कॉलोनियों को नगर पालिका ने हैंडओवर तो कर लिया है, लेकिन उनमें से कई कॉलोनियों में न तो पहले विकास कार्य हुए हैं और न ही अब कराए जा रहे हैं। यही नहीं, कॉलोनी का मेंटेनेंस भी ठीक से नहीं हो रहा है। इसके चलते रहवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।यह सब नगर पालिका और बिल्डरों की मिली भगत का परिणाम है। उन्हें मामूली सुविधाओं के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। पॉश कॉलोनी दानिशकुंज व विनीतकुंज इसका ताजा उदाहरण हैं। दानिशकुंज के लोग तो यह कहने लगे हैं कि हैंडओवर होने के पहले ज्यादा बेहतर स्थिति थी। खास बात यह है कि एक व दो साल पहले हैंडओवर हुई कॉलोनियों की स्थित काफी दयनीय हो गई है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि बिना विकास के आखिर किस तरह से कॉलोनियों को हैंडओवर कराया जा रहा है। उनका मेंटेनेंस क्यों नहीं हो पा रहा है। क्यों सड़क के गड्ढे, सीवेज लाइन की मरम्मत, सफाई नहीं हो पा रही है। इन सब सवालों का जवाब नपा के जिम्मेदार अधिकारियों के पास कोई ठोस जवाब नहीं है। सीएमओ सत्येंद्र सिंह धाकरे का कहना है कि कॉलोनी में रहनेवालों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना नपा की दायित्व है। इसलिए जो कॉलोनियां हैंडओवर हो गईं हैं, उनमें विकास कार्य कराने और उनके बेहतर मेंटेनेंस के लिए जल्द ही काम किया जाएगा। फिलहाल हैंडओवर कॉलोनियों की लिस्टिंग की गई है। उसके तहत 29 कॉलोनी हैंडओवर हो गई हैं।

Kolar News

Kolar News

राजीव वसिष्ठ कि रिपोर्ट पानी को लेकर कोलार के लोग एक जुट हो रहे हैं | कोलार अधिकार जाल कलश यात्रा में सरकार के खिलाफ लोगो का गुस्सा फूट पड़ा | कोलार वासियों ने एक स्वर में कहा कि कोलार के नाम पर राजनीति करने वाले ही यहाँ की पानी की समस्या के लिए जिम्मेदार हैं | कोलार रहवासी विकास समिति के बैनर तले फाइन एवेन्यू से "कोलार अधिकार जल कलश यात्रा" निकली गई | इसमें जहा सैंकड़ो पुरुष शामिल हुए, वहीँ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया | यात्रा का अनेक स्थानों पर विभिन्न रहवासी समितियों ने स्वागत किया | इस मौके पर लोगो ने कहा कि कोलार के जल संकट पर शायद पार्षद गंभीर नहीं हैं | उन्हें परवाह नहीं हैं कि इस समस्या का निदान हो | वे कहते तो हैं कि कोलार पाइप लाइन से पानी लेना कोलार का पहला हक़ हैं , लेकिन कभी किसी ने इस दिशा में प्रयास तक नहीं किया | यही कारन हैं जो किसी भी दल का एक भी पार्षद आमंत्रण के बावजूद इस रैली में शामिल नहीं हुआ | यात्रा के समापन पर हुई सभा के दौरान स्थानीय लोगो ने अपनी बाते रखीं | इनमें से अधिकांश ने जहाँ एक पूर्व विधायक को कोलार कि दुर्दशा के लिए दोषी ठहराया, वही उनके द्वारा किये गए वादे भी याद दिलाए | कई लोग तो इतने आक्रोशित हो उठे थे कि उन्होंने कोलार पाइप लाइन फोड़कर पानी लेने जैसी बात कह डाली | वरिष्ठ नेता भगवन दास सबनानी ने भी सभा को संबोधित किया | उन्होंने कहा कि कोलार के कालोनाइजरों के कारन भी कोलार में कई समस्याए कड़ी हो रही हैं | यह लोग खेल मैदान और पार्कों पर कब्जे जमा कर बैठे हैं | जन प्रतिनिधियों के ये हाल हैं कि वे कोलार का विकास नहीं , बल्कि अपने विकास में लगे हुए हैं | सभा को डीपी द्विवेदी, रामराज तिवारी, पी गणेश, डीएस राजपूत, अनिल दुबे प्रीटी बैस, नवल सोनी आदि ने संबोधित किया | (कोलार न्यूज़)

Kolar News

Kolar News

कोलार नगर पालिका सहित राजधानी से लगे 141 गांवों के नगर निगम सीमा में विलय की अधिसूचना जारी होते ही जमीनों के दाम रातों रात बढ़ गए। आलम यह है कि किसानों से सिर्फ 100 रुपए के स्टांप पर सेल एग्रीमेंट (विक्रय अनुबंध) करवाने की जमीन के सौदागरों में होड़ लगी है। बावजूद, 141 गांवों की जमीन के निगम सीमा में शामिल होने की स्थिति में प्रापर्टी (प्लॉट, डुप्लेक्स एवं μलैट) के दामों में गिरावट को बिल्डर सिरे से ही नकार रहे हैं। दरअसल, अभी तक प्लॉट, डुप्लेक्स एवं μलैट के दामों में बढ़ोतरी का एक सबसे बड़ा कारण था जमीन की कमी होना। ऐसे में 141 गांवों के निगम सीमा में शामिल किए जाने के प्रस्ताव के पारित होने के बाद अभी तक सिर्फ होशंगाबाद रोड, रायसेन रोड और बैरसिया के साथ ही इंदौर रोड पर सिमटा रहने वाला विकास अब सीहोर बायपास, कोलार, होशंगाबाद, बैरसिया आदि की ओर तेजी से हो सकेगा।जमीन बेचने और खरीदने वालों के ख्वाब बिना मास्टर प्लान के अधूरेहालांकि, जमीनों को बेचने और खरीदने वालों के करोड़ों के सपने बिना मास्टर प्लान लागू हुए अधूरे ही रहेंगे। इसीलिए जमीनों की रजिस्ट्री करवाने के बजाय एग्रीमेंट किए जा रहे हैं। मास्टर प्लान लागू होने के बाद ही जमीनों का उपयोग तय हो सकेगा। ऐसे में संभावना यही जताई जा रही है कि बिना प्लान लागू हुए ही धारा-16 के तहत सिर्फ निर्माण की परमिशन जारी होती रहेंगी। नतीजा यह होगा कि अनियंत्रित और बेतरतीब विकास होगा, जोकि आगे चलकर नगर निगम और दूसरी विकास एजेंसियों के लिए परेशानी का सबब बनेगा।जिन गावों के शामिल होने की तैयारी है वहां रातों रात कीमतें आसमान पर पहुँच गई है ,इन गावों के नाम हैं कोलार नगर पालिका के 25 वार्ड सहित बोरदा, कालापानी, महाबड़िया, थुआखेड़ा, अचारपुरा, हज्जामपुरा, परेवाखेड़ा, सेवनिया ओंकारा, अरहेड़ी, अरवलिया, परवलिया सानी, आदमपुर छावनी, इस्लाम नगर, र्इंटखेड़ी सड़क, घासीपुरा, रापड़िया, कटारा, बर्राई, बगली, कोलुआ खुर्द, चोर सागोनी, झिरिया खेड़ा, सागोनी कलां, डोबरा जागीर, कोलूखेड़ी, कलखेड़ा, मालीखेड़ी (नीलबड़), रोलूखेड़ी, कानासैयां, कुराना, खेजड़ादेव, चांदपुर, डोबरा, बिशनखेड़ी, प्रेमपुरा (कुराना), गोलखेड़ी, भैरोपुर, बीनापुर, कांचबावली, चौपड़ाकला, छान, मक्सी, पिपलिया कुंजनगढ़, भैरापुर, भौंरी, जमोनिया छीर, रातीबड़, छापरी, कुशलपुरा, महुआखेड़ा, फतेहपुर डोबरा, देवलखेड़ी, पिपलिया बाजखां, पुरामनभावन, श्यामपुर, मो. नगर उर्फ सत्तीखेड़ा, दीपड़ी, समरधा कलियासोत, नरोन्हा साकल, रतनपुर सड़क, नरेला हनुमंत, बिलखिरिया खुर्द, गुराड़ीघाट, नीलबड़, बंगरसिया, बकानिया, बरखेड़ा नाथू, बरखेड़ा बोदर, बेरखेड़ी बाज्याफत, बिलखिरिया कला रायसेन रोड, भानपुर केकड़िया, मेंडोरी, मेंडोरा, मुगालिया छाप, लांबाखेड़ा, सरवर, समसगढ़, झागरिया खुर्द, मित्तुखेड़ी, सिकंदराबाद, रसूलिया गोसाई, सूखी सेवनिया, अमझरा, बासिया, पिपलिया हठीला, आमला, समसपुरा, अमरपुरा, इमलिया, घाटखेड़ी, समेरा सैय्यद, कोड़ी, पिपलिया रानी, खड़बमूलिया,सुरैया नगर, बंदौरी, कोटरा, खांडाबड़, सेवनिया, खजूरी, राताताल, हिनोतिया जागीर, खजूरी सड़क, खेतला खेड़ी, खारखेड़ी, खामखेड़ा, कल्याणपुर, चंदू खेड़ी, मुबारकपुर, बदरखां सड़क, परवलिया सड़क, रातीबड़, पिपलिया जहीरपीर, कल्याणपुर, बगरोदा, सेमरीखुर्द, बड़झिरी, खुरचनी, रोजी वेह, मनीखेड़ी कोट, निपानिया सूखा, करदई, गुराड़िया, लखापुर, र्इंटखेड़ी छाप, कजलास, खामलाखेड़ी, सेमरी बाज्याμत, खारपा, जमुनिया कला, डंगरोली, झागरिया खुर्द, पड़रिया जाट, नरेला बाज्याμत, बावड़िया खुर्द, निपानिया जाट हैं।

Kolar News

Kolar News

बुधवार सुबह 11 बजते ही माय कैब के कॉल सेंटर पर माय कैब की बुकिंग के इंक्वायरी के लिए फोन घनघनाने लगे। शाम छह बजे तक माय कैब के कॉल सेंटर में करीब 200 कॉल आए। इसमें से करीब 38 लोगों ने माय कैब की बुकिंग कराई। साथ ही 162 लोगों ने केवल कैब की बुकिंग संबंधित जानकारी के एकत्रित की। वहीं, मुंबई से भोपाल निवासी डीके जैन ने कॉल कर माय कैब की पहली बुकिंग की। जैन ने बताया कि उन्होने माय कैब के बारे में परिवार से जानकारी मिली थी। उन्होने माय कैब के कॉल सेंटर 6-666-666 पर फोन कर कैब की बुकिंग की। जैन बताते हैं कि मुंबई से हवाई सफर तय करने के बाद जैसे ही वो राजा भोज एयरपोर्ट पर आए तो उन्हे कैब गेट पर सामने खड़ी मिली। उसके ड्राइवर ने उनके समान को उठवाने में मदद भी की। इसके वो अपने घर ईदगाह हिल्स गए। वहीं, कोलार निवासी अशोक मोहन सोनी ने कोलार से बैरागढ़ के लिए माय कैब की बुकिंग कराई। सोनी ने बताया कि कैब की सुविधा बहुत अच्छी है। रात के वक्त भी महिलाएं इसमें बेधड़क सफर कर सकती है।भोपाल में माय कैब का लोकार्पण नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया इस मौके पर आयोजित समारोह में गृह मंत्री बाबूलाल गौर ,महापौर कृष्ण गौर विधायक रामेश्वर शर्मा और विश्वास सारंग भी मौजूद थे । सभी लाइनें व्यस्त हैंअचानक शुरू हुई माय कैब के कॉल सेंटर पर लगातार फोन आने से कॉल सेंटर का नेटवर्क व्यस्त रहा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीसीएलएल अधिकारियों के अनुसार 65 फीसदी कॉल इंक्वारी को लेकर थीं जबकि 35 प्रतिशत लोगों ने बुक कराया। करोद के सुनील मिश्रा ने बताया कि उन्हे मंडीदीप जाने के लिए माय-कैब के कॉल सेंटर पर आठ बार कॉल किया। लेकिन सभी लाइनें व्यस्थ होने के चलते उन्हे दिक्कत हुई। कई लोगों को केवल प्रतिक्षा में रही की आवाज सुनाई दी।

Kolar News

Kolar News

मयंक कि रिपोर्ट कान्हाकुंज फेस दो के किनारे जंगल में रविवार दोपहर आग लग गई | आग इतनी विकराल थी कि नगरपालिका को आग बुझाने नगर निगम से दमकलें मंगानी पड़ीं | तीन घंटो कि मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका | दोपहर १२ बजे हवा के झोंकों से जंगल कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया | स्थानीय रहवासियों नको जो इसकी सुचना मिली तो उन्होंने नगर पालिका के फायर अमले को इसकी जानकारी दी | सुचना मिलते ही नापा कि दोनों दमकलें मौके पर पहुँच गई थी | आग बढती देख नगर निगम से पांच दमकलें और मंगानी पड़ीं | दमकलें पहुँचने तक आग जंगल के करीब आधा किलोमीटर एरिया में फ़ैल गई थी | कान्हाकुंज फेस दो के किनारे जंगल में जिस स्थान पर आग लगी थी वहां से करीब सौ मीटर की दूरी पर कान्हाकुंज झुग्गी बस्ती हैं | तेज हवाओं के कारण तेजी से बढती आग पर नियंत्रण पाने स्थानीय रहवासियों ने पत्तों से भी आग बुझाने की नाकाम कोशिश की | समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था | कोलार के वार्ड १३ की पार्षद अन्नू बिट्टू शर्मा ने कहा कि कोलार नगर पालिका के पास आग बुझाने के जो साधन हैं वे पर्याप्त नहीं हैं | अन्नू बिट्टू शर्मा ने शासन से कोलार नगर पालिका को पर्याप्त सुबिधाये होने कि मांग की हैं | (कोलार न्यूज़)

Kolar News

Kolar News

सीनियर के सुझावों पर अमल करें कलेक्टर निशांत वरवड़े ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि वे सीनियर सिटीजन के सुझावों पर अमल करें।कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रशासन की सबसे आखिर व महत्वपूर्ण कड़ी है कोटवार। उनको बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही उनके होनहार बच्चों के लिए वोकेशनल कोर्स व ट्यूशन की व्यवस्था दी जाए, तो वो भी कलेक्टर बन सकते हैं।कलेक्टर निशांत वरवड़े ने यह बातें दो कार्यक्रमों में कहीं। कोलार में तहसील हुजूर द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में कलेक्टर ने कोटवारों की समस्याएं हल करने के निर्देश दिए। इस दौरान सम्बोधित करते हुए एसडीएम माया अवस्थी ने कहा कि हमारे कोटवार हमारी आंख, कॉन और हाथ होते हैं।उनकी समस्याएं सुनने और उनके सुझाव पर विचार करना कार्यक्रम का उद्देश्य है। तहसीलदार आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के बाद जिले में कार्यरत सभी 212 कोटवारों का एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। उनके हेल्थ कार्ड बनवाए गए।सीनियर सिटीजन के सुझावों पर अमल करेंसीनियर सिटीजन के सुझावों पर अमल करें। कलेक्टर निशांत वरवडे ने आज कलेक्ट्रेट में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम के तहत आयोजित जिला स्तरीय बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिये।वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और सुरक्षा के लिये अधिनियम में किये गये प्रावधानों की जानकारी देने के लिये फ्रेम किये हुये पोस्टर हर थाने में लगाने के निर्देश देते हुये उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर समितियों के गठन और वृद्वाश्रमों के प्रशासन, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिये कार्य कर रहे विभिन्न एन जी ओ के बीच समन्वय के क्षेत्र में प्रभावी पहल करें। अधिनियम के तहत बनाये गये अधिकरणों के कार्यो का सतत मूल्यांकन हो । एस डी एम ,सी एस पी संबंधित थाना क्षेत्र में इसे सुनिश्चित करेंगे ।बैठक में विभिन्न सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों पर अमल की बात कही गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे वृद्वाश्रमों से सम्पर्क बनाये रखें और समय समय पर वहां जाकर सुविधाओं और समस्याओं के निराकरण के संबंध में समस्याओं का निराकरण त्वरित करें। बैरागढ़ क्षेत्र में शौचालय और पार्क की समस्याओं को ध्यान में लाये जाने पर एस डी एम बैरागढ़ को तुरंत भ्रमण कर कार्रवाई के निर्देश दिये गये ।

Kolar News

Kolar News

कोलार के बीमाकुंज मार्केट में इस वर्ष मुंबई के लाल बाग की तर्ज पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए लाल बाग के राजा के नाम से गणेश मंडल का गठन भी कर लिया गया है। यहां स्थापित लाल बाग के राजा की प्रतिमा की ऊंचाई 15 फीट होगी। बुधवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि कोलार में लाल बाग के राजा की स्थापना की तैयारियां तेज हो गईं हैं। झांकी स्थल पर रोजाना धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद अमित शुक्ला, श्याम सिंह मीना, प्रमोद शर्मा, संजय श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News

कोलार पर गड़बड़ करने वाले बिल्डर सावधान हो जाएँ ,हरे भरे पर्यावरण के बीच घर बनाने का सपना दिखाने वाले बिल्डर अब मध्यप्रदेश में 50 हेक्टेयर या 20 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा के भूखंड पर अब बिना पर्यावरण मंजूरी कॉलोनी नहीं बना पाएंगे। अब तक बिल्डर सिर्फ टीएनसीपी की मंजूरी से कॉलोनी बना लेते थे, पर अब उन्हें राज्य पर्यावरण प्रभाव अध्ययन प्राधिकराण (सिया) से अनुमति जरूरी होगी। इसके लिए शहरी विकास एवं पर्यावरण विभाग ने सभी कलेक्टरों व नगरीय निकाय प्रमुखों को आदेश जारी कर दिए हैं। केंद्रीय अधिनियम में इस नए नियम का प्रावधान पहले से ही है। प्रदेश में ये अब लागू किया जा रहा है। जो बिल्डर ऎसे प्रोजेक्ट्स पर सिया से पर्यावरण मंजूरी नहीं लेंगे, उनकी टीएनसीपी की भूमि विकास अनुज्ञा भी निरस्त हो जाएगी। इस अनुमति के बाद ही टीएनसीपी में आवेदन दिया जा सकेगा। शहरी विकास एवं आवास विभाग प्रमुख सचिव एसएन मिश्रा का कहना है कि पर्यावरणीय अनुमति अनिवार्य कर दी गई है।आकलन यूं होगा- पर्यावरण मंजूरी देने के पहले सिया संबंधित भूखंड का आकलन करेगा।- इसकी तकनीकी व प्रशासनिक टीमें भौगोलिक व पर्यावरणीय स्तर पर जांच करेंगी।- भूखंड पर यदि आवास बने, तो उसका पर्यावरण पर क्या प्रभाव होगा, ये जांचा जाएगा।विपिन गोयल, अध्यक्ष, क्रेडाई भोपाल का कहना है नए नियम से कॉलोनी की मंजूरी में ज्यादा समय लगेगा। उस पर जो आर्थिक बोझ बढ़ता है वो तो जनता पर ही आना है।मंजूरी के लिए बिल्डर सिया को भी शुल्क देंगे। इससे मकान महंगे हो सकते हैं। 1,500 वर्ग फीट का दो मंजिला मकान अभी करीब 50 लाख का पड़ता है। नए नियम से इसमें पांच लाख रूपए और बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में बेतरतीब विकास से पर्यावरण खत्म हो रहा है। छोटे-बड़े नाले पाट दिए जाते हैं। नए नियम से सिया कॉलोनियों की जांच कर पाएगा।

Kolar News

Kolar News

कोलार इलाके में सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या से लोग परेशान हैं बारिश में कई जगह पर जल भराव की वजह से लोग मच्छरों से परेशान हैं ,इसके बावजूद कोलर नगर पालिका में कोई सुनने वाला नहीं हैं। इन सभी समस्याओं के विरोध में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका की प्रभारी अधिकारी एसडीएम माया अवस्थी को एक ज्ञापन सौंपा। दो दिन में समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर सत्याग्रह कर प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस पर माया अवस्थी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।युवक कांग्रेस नेता राहुल सिंह ने बताया कि कोलार की अधिकांश सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। स्ट्रीट लाइट बंद हैं। रात को लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। मेन रोड से लेकर कॉलोनियों तक सब जगह कचरा इकट्ठा हो रहा है। इस वजह से रहवासी परेशान हैं। ज्ञापन देने वालों में योगेश तिवारी, कपिल सेनी सहित कई युवा शामिल थे।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गौरवशाली और शक्तिशाली भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। यह संकल्प हर प्रदेशवासी लें और अपनी संपूर्ण क्षमता से अपने कर्त्तव्यों को पूरा करें। संपूर्ण, समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश के लिये अपने आप को समर्पित करें। सुशासन राज्य सरकार का लक्ष्य है। जन-सुविधाएँ ठीक ढंग से आम जनता तक पहुँचे और जनता की समस्याएँ दूर हों, इसके लिये सितंबर माह में मंथन आयोजित किया जायेगा। प्रदेश में पर्यटन विकास के लिये अभियान चलाया जायेगा। नर्मदा-क्षिप्रा-सिंहस्थ लिंक परियोजना के बाद अब नदी जोड़ो अभियान के तहत बेतवा और केन नदी को जोड़ा जायेगा। ग्रामवासियों की सलाह से प्रदेश के हर गाँव का रोड मेप विकसित किया जायेगा। श्री चौहान आज यहाँ राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की सलामी लेने के बाद प्रदेश के नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश अब बीमारू के अभिशाप से मुक्त हो गया है। पिछले सात वर्ष में प्रदेश ने दहाई अंक की विकास दर हासिल की है। यह पड़ाव है मंजिल नहीं। उन्होंने आव्हान किया कि पानी की एक-एक बूँद बचायें। मध्यप्रदेश निवेश के लिये आदर्श राज्य के रूप में उभरा है। यहाँ बड़े उद्योगों के साथ लघु और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। विकास का प्रकाश आम आदमी तक पहुँचे, इसके लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सभी धर्मों की अच्छी शिक्षा, नैतिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल की जायेगी। युवाओं की उच्च शिक्षा में कोई बाधा नहीं आये, इसके लिये उच्च शिक्षा ऋण कोष बनाया जायेगा। मध्यप्रदेश विकास के निर्णायक मोड़ पर है। उन्होंने नागरिकों से प्रदेश के विकास में नयी शक्ति और नये संकल्प के साथ जुटने का आव्हान किया। पिछले दस साल में मध्यप्रदेश में हुए विकास को आर्थिक विकास का शानदार दशक बताते हुए श्री चौहान ने कहा कि 11 प्रतिशत से अधिक आर्थिक विकास दर हासिल कर आज मध्यप्रदेश देश में सबसे तीव्र गति से प्रगति करने वाला राज्य बन गया है।श्री चौहान ने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए शहीदों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी में युवाओं के प्रवेश के लिए सेना के सहयोग से उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हाथ में लिया जा रहा है। कॉलेजों और स्कूलों में सैन्य कैरियर के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के कार्यक्रम और योजनाएँ जनता से पूछकर, जनता के सामने, जनता के द्वारा बनाई गई हैं। समाज और सरकार की इस जुगलबन्दी का परिणाम अभूतपूर्व राजनीतिक स्थिरता के रूप में मिला है। उन्होंने कहा कि सुशासन, आर्थिक विकास की तेज रफ्तार और कमजोर वर्गों के विकास के लिए दृष्टि पत्र 2018 तैयार कर उस पर अमल किया जा रहा है।श्री चौहान ने कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों की मेहनत और सरकार के कदमों से मध्यप्रदेश की कृषि को राष्ट्रीय अर्थ-व्यवस्था में गरिमापूर्ण दर्जा मिला है। जहाँ वर्ष 2004-05 में मात्र साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता का उपयोग किया जाता था वहाँ वर्ष 2013-14 में सत्ताईस लाख हेक्टेयर तक इसे बढ़ाया गया है। वर्ष 2018 तक चालीस लाख हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता निर्मित होगी। चौहान ने कहा कि ग्रामों में भी शहरों के समकक्ष अधोसंरचनाएँ बनाने की दिशा में काम करते हुए हर गाँव का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। ग्रामीणों द्वारा बताये गये कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर किये जायेंगे। हजारों गाँव अब बारहमासी पक्की सड़कों से जुड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में साढ़े पाँच हजार गाँव पक्की सड़कों से जुड़ गये हैं। ग्रामीण परिवहन सेवा शीघ्र ही आरंभ की जा रही है।मुख्यमंत्री ने महिलाओं के अधिकारों के लिये उठाये गये कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिये मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण योजना लागू की गई है। माताओं और बहनों की समस्याओं को सुनने के लिए शीघ्र ही एक महिला पंचायत का आयोजन किया जाएगा। मध्यप्रदेश में सबसे पहले महिलाओं को स्थानीय निकायों के निर्वाचन में 50 प्रतिशत तथा शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। अब पुलिस की भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। प्रदेश के भविष्य को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा का विस्तार, औपचारिक और अनौपचारिक क्षेत्रों में कौशल विकास तथा लाभकारी रोजगार देने के लिये सभी विकासखण्ड में कौशल विकास केन्द्रों की स्थापना की जा रही हैं। स्कूल शिक्षा में सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस वर्ष 100 नये हायर सेकेण्डरी स्कूल खोले जा रहे हैं।उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किये गये नवाचारी प्रयासों की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि महाविद्यालयों में नये रोजगारमूलक पाठ्यक्रमों को संचालित करने का कार्य किया जा रहा है। आर्थिक दृष्टि से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित न रहना पड़े इसके लिये उच्च शिक्षा ऋण कोष का गठन किया गया है। शासकीय कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन दिये जाएंगे।पारदर्शी और उत्तरदायी शासन देने के लिए एक कदम आगे बढ़कर सी.एम. हेल्पलाइन 181 आरंभ की गई है। राज्य ई-मेल नीति लागू की गई है। सूचना प्रौद्योगिकी काडर की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम में सेवाओं की संख्या 47 से बढ़ाकर 101 कर दी गई हैं। डिजिटल हस्ताक्षरों वाले जाति प्रमाण-पत्र पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को देने का अभियान शुरू किया गया है। सिंहस्थ-2016 आयोजन के लिये सुविधाओं एवं आवश्यक अधोसंरचना के योजनाबद्ध विकास के लिये कार्य आरंभ कर दिया गया है।

Kolar News

Kolar News

कोलार में भी धूमधाम कृष्ण जन्माष्टमी के तहत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नाचते-गाते भक्तों की भीड़ श्रीकृष्ण को पालकी में लेकर निकली।सोमवार को ऊं श्नैश्चराय नम: ट्रस्ट द्वारा कोलार क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सबसे आगे डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए श्रद्धालु चल रहे थे, तो पीछे-पीछे कान्हा की टोली। शोभा यात्रा में बडी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। महिलाओं के काफिले के पीछे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के लोग भगवान श्रीकृष्ण को टोकरी में लेकर चल रहे थे। उनके साथ -साथ ऊंट और पीछे 100 घोड़े कतारबद्ध होकर चल रहे थे। शोभा यात्रा में शामिल सभी घोड़ों की पीठ पर छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। सभी बच्चे हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल की.. के जयकारे लगा रहे थे।बीमाकुंज से सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई शोभा यात्रा बंजारी, गुडशेफर्ड, विनीतकुंज, नयापुरा होते हुए ललिता नगर पहुंची। कुछ देर यहां विश्राम करने के बाद शोभायात्रा वापस बीमाकुंज आएगी। यहां पर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक होगा। इसके बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम के साथ ही कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Kolar News

Kolar News

ग्रीन बेल्ट में बेतहाशा अतिक्रमण रोकने के लिए पहला ऎतिहासिक और अंतिम कदम उठ ही गया। बुधवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि भोपाल की कलियासोत नदी सहित प्रदेश की सभी नदियों के दोनों ओर 33 मीटर ग्रीन बेल्ट के दायरे में आने वाले सभी निर्माण तुड़वाएं। निर्माण गिराने के बाद जो जगह बने, वहां फेंसिंग कर इसी मौसम में सघन पौधरोपण कराकर ग्रीन बेल्ट स्थापित करें। ताकि अतिक्रमण के कारण मर रही नदी को संजीवनी मिल सके। कलियासोत नदी को बचाने के लिए पत्रिका की मुहिम तथा पर्यावरणविद् डॉ. सुभाष्ा पांडेय के याचिका पर हुई सातवीं सुनवाई में एनजीटी ने अपना अंतिम आदेश दिया। कलियासोत नदी के ग्रीन बेल्ट में अभी करीब 50 हजार की आबादी रह रही है। 30 से ज्यादा बहुमंजिला रिहायशी इमारतें यहां खड़ी हुई हैं। जबकि 24 से ज्यादा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निर्माण जारी है। ऎसे में एनजीटी के फैसले से हजारों की यह आबादी सीधे तौर पर प्रभावित होगी। वहीं ग्रीन बेल्ट में बने आशियाने जमींदोज कर दिए जाएंगे। किस-किस को दिए निर्देश?: आम जनता : एनजीटी ने संविधान के अनुच्छेद 48 ए और 51 ए (जी) का हवाला देते हुए आम जनता को उसकी जिम्मेदारी बताई। कहा, राज्य सरकार और हर नागरिक का मूल कत्तüव्य है कि वह पर्यावरण की सुरक्षा तथा उसका संवर्घन। इस पर्यावरण में वन, झील, नदी, वन्य जीव सभी शामिल हैं।नगर पालिका : एनजीटी ने आदेश में कहा कि कलियासोत किनारे संपूर्ण लम्बाई में कई कॉलोनियाें का अनुपचारित सीवेज सीधे ही नदी में जा रहा है। इसलिए नगर पालिका एक माह के भीतर संबंधित सभी कॉलोनियों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट या कॉमन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए रिपोर्ट पेश करे। नगर पालिका इस काम के लिए बिल्डर्स या कालोनाइजर्स द्वारा अमानत राशि के रूप में जमा कराई गई 25 फीसदी राशि का उपयोग भी कर सकती है।सरकार की सभी दलीलें खारिज: एनजीटी के ज्यूडिशियल मेंबर जस्टिस दलीप सिंह और एक्सपर्ट मेंबर डॉ. पीएस राव की बेंच ने सरकारी वकील सचिन के. वर्मा की तमाम दलीलों को खारिज करते हुए राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह 24 नवंबर को इन आदेशों के पालन की रिपोर्ट पेश करे। अब राज्य सरकार यह तय करेगी कि किस एजेंसी से ये निर्माण गिरवाए जाएं। एनजीटी ने अपने आदेश में कलियासोत के दोनों ओर 33 मीटर में ग्रीन बेल्ट कायम रखने के लिए सरकार से फेंसिंग और मुनारे लगाकर पौधरोपण कराने को कहा है। यह भी कहा है कि इस बीच कोई निर्माण आ रहा हो तो उसे हटाया जाए। -सचिन के. वर्मा, सरकारी अधिवक्ताअभी आपके मुंह से ही पहली बार इस बारे में सुन रहा हूं। आदेश आ जाने दीजिए। उसे पढ़ने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।- एंटोनी डिसा, मुख्य सचिव ऎसे फैसले की ही जरूरत थीक लियासोत नदी के अस्तित्व की रक्षा के लिए ऎसे ही फैसले की जरूरत थी। एनजीटी का यह फैसला सराहनीय है। फैसला इस रूप में भी प्रशंसनीय है कि इसमें नदी के दोनों ओर 33-33 मीटर क्षेत्र के सारे अतिक्रमण तोड़कर 24 नवंबर तक रिपोर्ट भी पेश करने को कहा गया है। कार्रवाई की समयसीमा बांधने से इसके आसार बढ़ जाते हैं कि हालात में वास्तव में सुधार आएगा। ट्रिब्यूनल की जिम्मेदारी इस निर्णय के साथ खत्म हो गई है, लेकिन मामले में अन्य जवाबदेह पक्षों के संबंध में कई सवालों के जवाब अभी बाकी हैं। सवाल ये कि कलियासोत नदी को लीलने वाले और यहां के ग्रीन बेल्ट को क्रांकीट में तब्दील कर करोड़ों में खेलने वालों का क्या बिगड़ा? रिवर व्यू के नाम पर कलियासोत के दोनों ओर सैकड़ों अपार्टमेंट खड़े कर महंगे दामों में बेचने वाले बिल्डरों की मनमानी सालों से कैसे चलती रही? रिश्वत के रूप में मोटी रकम लेकर नियम-कायदों को दरकिनार कर निर्माण कार्य की अनुमति देने वाले अफसरों की सेहत पर क्या फर्क पड़ा? एनजीटी के इससे पहले के सख्त निर्देशों को आला अफसरों ने कितनी गंभीरता से लिया? जिंदगीभर की गाढ़ी कमाई लगाकर एक अदद आशियाना खरीदने वाले कितने दोषी हैं ? ये कुछ ऎसे सवाल हैं जो एनजीटी के फैसले के बाद उठना लाजिमी हंै। यह सच है कि बिल्डर, राजनेता और अफसरों के गठजोड़ ने कलियासोत नदी को तहस-नहस कर डाला है। नदी के किनारों पर क्रांक्रीट की दीवारें खड़ी कर इसकी चौड़ाई कम कर दी गई है। आसपास के ग्रीन बेल्ट का सत्यानाश हो चुका है। किनारों के दोनों ओर बेतहाशा निर्माण हो चुके हैं। अधिकांश अपार्टमेंट बिक चुके हैं। वहां लोग रहने लगे हैं। जाहिर है, ये पूरी गतिविधियां दो-चार माह में नहीं हुईं। करीब दस साल से यहां निर्माण कार्य बेधड़क चलता रहा। ग्रीन बेल्ट में मेडिकल कॉलेज तक बना हुआ है।बीडीए ने अपनी आवासीय योजना घरोंदा भी ग्रीन बेल्ट में लांच की है। अभी भी कई आवासीय प्रोजेक्ट यहां चल रहे हैं। एनजीटी में मामला जाने के बाद इनके निर्माण कार्य की गति मंद जरूर पड़ी है। दरअसल, कलियासोत नदी के साथ भोपाल का अस्तित्व जुड़ा है। ये नदी नहीं बचेगी तो भविष्य में भोपाल शहर की आधी आबादी पर कभी भी संकट मंडरा सकता है।इस संकट को ऎसे समझ सकते हैं कि कलियासोत डेम से शुरू हुई इस नदी की लंबाई करीब 33 किमी है, जो भोजपुर के पास बेतवा नदी में मिलती है। भोपाल व इससे लगे उपनगर कोलार में करीब 26 किमी की लंबाई में अपार्टमेंट की श्रृंखला बन चुकी हैं। बड़ा तालाब जब ओवरफ्लो होता है तो इसका पानी कलियासोत डेम में जाता है। और कलियासोत डेम ओवरफ्लो होता है तो इसका पानी इसी कलियासोत नदी में छोड़ा जाता है। ज्यादा बारिश होने पर ये हालात बनते रहते हैं।जब कलियासोत नदी ही नहीं बचेगी तो ये पानी कहां जाएगा? जाहिर है ये पानी रहवासी इलाकों में भरेगा और फिर तबाही की कल्पना ही की जा सकती है। बेहद अफसोस कि राजधानी के लिए इतनी अहम नदी के साथ ऎसा खिलवाड़ हुआ और कभी किसी सरकारी विभाग ने आपत्ति नहीं ली। अब जबकि एनजीटी ने फैसला कर लिया है, तो यह राज्य सरकार का दायित्व बन जाता है कि वह इस पर समय सीमा में सख्ती से अमल करे।इतना ही नहीं वह मामले की समीक्षा भी करवाए कि सरकार के स्तर पर क्या कमियां रहीं, जिनके कारण यह समस्या पैदा हुई। इसके लिए जवाबदेह अधिकारियों को चिंहित कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी आवश्यक होगी और साथ ही भविष्य में इस तरह की कोताही नहीं रहे, इसके पुख्ता इंतजाम भी सरकार को करने चाहिए ताकि फिर किसी और नदी के साथ खिलवाड़ न हो। पत्रिका बना आधारतीन माह में आया फैसलापर्यावरणविद् पांडेय ने कलियासोत पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ 15 मई 2014 को एनजीटी में याचिका दायर की थी। पत्रिका ने सबसे पहले 16 मई को कलियासोत को खत्म करने की इस साजिश को बेनकाब करते हुए "कलियासोत के ग्रीन बेल्ट को निगल रहा रसूख" शीष्ाüक से मुहिम की पहली खबर प्रकाशित की।

Kolar News

Kolar News

समग्र आईडी के लिए परेशान हो रहे लोगों के लिए राहत की खबर है।नगर पालिका कोलार के गेहूंखेड़ा स्थित कार्यालय के रूम नंबर दो से इसके लिए फार्म लेकर जमा कर सकते हैं या सादे कागज पर समग्र आईडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के अगले दो दिन में आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए समग्र आईडी आ जाएगा। मगर इसके लिए आवेदन करते वक्त आपको अपना व परिवार के सदस्यों का एड्रेस प्रूफ व आईडी प्रूफ लगाना होगा। इसके तहत यूआईडी कार्ड की फोटो कॉपी, राशन कार्ड, बिजली का बिल, बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र, अंक सूची और मोबाइल नंबर भी देना होगा। साथ में बैंक अकाउंट नंबर भी दें, ताकि इसके लिए भविष्य में दोबारा नहीं जाना पड़े। दरअसल, स्कूल प्रबंधन द्वारा समग्र आईडी के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने के बाद वे समग्र आईडी के लिए परेशान हो रहे थे। इंटरनेट कैफे और नपा से आवेदन फार्म के लिए चक्कर काट रहे थे। पर अब सादे कागज पर भी आवेदन किए जा सकते हैं।

Kolar News

Kolar News

पहले दिन खुले 10 लाख खाते प्रदेश में प्रधानमंत्री जन-धन योजना का आज शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान थे। अध्यक्षता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह योजना गरीबों के अच्छे दिन लाने वाली योजना है। विदेश मंत्री श्रीमती स्वराज ने कहा कि योजना गरीबों के सपनों को साकार करेगी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान, महापौर कृष्णा गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना हिम्मतसिंह गोयल, विधायक द्वय रामेश्वर शर्मा और सुरेन्द्रनाथ सिंह उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि योजना गरीबों के लिये वरदान साबित होगी। गरीबों को कर्ज के लिये साहूकारों के चंगुल में फँसने से बचायेगी। आकस्मिक आवश्यकता के समय, उन्हें तत्काल धन मिल सकेगा। उन्होंने योजना के फायदे बताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं की सहायता राशि हितग्राही के खाते में तत्काल सीधे जमा होगी। बेंक में राशि जमा होने से उसकी सुरक्षा बढ़ेगी। अनावश्यक अपव्यय पर रोक लगेगी। बेंक में पैसा जमा करने पर मिलने वाले ब्याज से पैसे में वृद्धि भी होगी। उन्होंने कहा कि देश में अभी तक उद्योगपतियों को बेंक साख सुविधा देते हैं। किसानों के पास भी क्रेडिट कार्ड हैं। इस योजना में गरीबों को भी 5000 रूपये तक के ओव्हर ड्राफ्ट की सुविधा मिल जायेगी और वह कर्ज के बोझ के तले नहीं दबेगा। उन्होंने बताया कि योजना के प्रभावी संचालन के लिये प्रत्येक पाँच किलोमीटर की परिधि में एक बेंक शाखा की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत युद्ध-स्तर पर कार्य हो रहा है। प्रदेश में आज तक 10 लाख बेंक खाते खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जो कहा, वह वो कर रही है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना समृद्धि के मार्ग पर सबको लेकर चलने का सफल प्रयास है।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि सरकारें जनता के धन से ही चलती हैं। कल्याणकारी सरकारें जनता के धन को विकास कार्यों और राहत के माध्यम से जनता को लौटाती हैं। प्रधानमंत्री जन-धन योजना जनता का धन जनता को लौटा कर उसके सपनों को साकार करने का प्रयास है। इस अनूठी योजना में खाता खुलने के साथ ही एक लाख रूपये का दुर्घटना बीमा हो रहा है। बेंक खाते में 6 माह तक सफलता से लेन-देन करने पर खातेदार को 5000 रूपये के ओवर ड्राफ्ट की पात्रता हो जायेगी। इस राशि से गरीब छोटे-मोटे व्यवसाय शुरू करने आदि के सपनों को पूरा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बचत की स्वभाविक प्रवृत्ति को योजना नये आयाम देगी। अब उन्हें छोटी-छोटी बचतें अनाज के डब्बों आदि अन्य स्थान पर छिपाना नहीं पड़ेंगी। वे उसे बेंक में जमा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े सपनों को पूरा करने में माइक्रो फायनेंस की महत्वपूर्ण भूमिका है। बड़ी-बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं की धुरी छोटी-छोटी बचतें ही हैं। उन्होंने कहा कि इसका स्वरूप कितना व्यापक होगा इसका अनुमान लगाया जा सकता है कि 60 हजार शाखा में औसतन 100 खाते खोले जाते हैं तो कितना पैसा अर्थ-व्यवस्था में आयेगा। योजना न्यूनतम खर्च पर बचत को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने योजना को जन अभियान के रूप में संचालित करने का आव्हान किया है।योजना के शुभारंभ स्थल समन्वय भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विज्ञान भवन नई दिल्ली में योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर प्रतीक स्वरूप 11 व्यक्ति श्री भुवनलाल मालवीय, सुश्री पलविन्दर कौर, श्री दीपक गौर, श्री मनोहर पाटीदार, श्री जगदीश राठौर, श्री गणेशराम, श्रीमती दीपाली खेड़कर, श्रीमती सोना जाटव, श्रीमती गायत्री शर्मा, श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री रामकिशोर को बेंक खाता खोलने की किट्स प्रदान की गयीं। आभार प्रदर्शन सेंट्रल बेंक ऑफ इण्डिया के कार्यकारी निदेशक श्री अनिमेष चौहान ने किया।

Kolar News

Kolar News

गूगल कम्पनी की ओर से मध्यप्रदेश की पाँच लाख महिलाओं में डिजिटल साक्षरता एवं आई.टी. क्षमतावर्धन के लिये प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। प्रदेश की महिलाओं में इंटरनेट के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिये गूगल कम्पनी उन्हें प्रशिक्षण देगी। प्रशिक्षण नि:शुल्क होगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।गूगल कम्पनी के प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं में इंटरनेट के उपयोग को बढ़ावा देना है। यह प्रशिक्षण हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा में दिया जायेगा। प्रशिक्षण शासकीय हायर सेकेण्डरी कक्षाओं की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के लिये होगा। प्रशिक्षण टीम द्वारा एक समय में 200 छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण 2 घंटे का होगा। इस प्रकार एक दिन में तीन समूह को प्रशिक्षण देना प्रस्तावित है। इसीलिये 600 छात्राओं के लिये शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय, कॉलेज अथवा ऑडिटोरियम आदि में प्रशिक्षण की व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं।प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को गूगल कम्पनी द्वारा प्रमाण-पत्र दिया जायेगा। गूगल टीम प्लाज्मा स्क्रीन द्वारा प्रशिक्षण देगी। अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिये जिले का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर लोक शिक्षण संचालनालय को भेजने को कहा गया है, ताकि अधिकतम छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को गूगल कम्पनी से नि:शुल्क प्रशिक्षण का लाभ मिल सके।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन का पुण्य-स्मरण करते हुये चौहान ने अपनी बधाई संदेश में कहा है कि भारत ने गुरू-शिष्य की परम्परा को पोषित और पल्लवित किया है। भारतीय धर्म शास्त्रों और संस्कृति में गुरू को ऋषि तुल्य और मानव समाज का पथ प्रदर्शक माना गया है। गुरूओं की तपस्या और ज्ञान प्राप्ति के लिये शिष्यों का परिश्रम दोनों आदर योग्य है।श्री चौहान ने शिक्षक समुदाय का आव्हान किया है कि वह मध्यप्रदेश को ज्ञान की शक्ति से समृद्ध प्रदेश बनाने के पावन अभियान को निरंतर गति प्रदान करते रहें।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के स्कूलों में अगले वर्ष से नैतिक शिक्षा एक विषय के रूप में पढ़ाई जायेगी। इसमें विभिन्न धर्मों की अच्छी बातें शामिल रहेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से 14 शिक्षकों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिये शिक्षाविदों से सुझाव प्राप्त करने की व्यवस्था की जायेगी। स्कूली शिक्षा में पाँचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा पुन: शुरू करने के बारे में केन्द्र सरकार से चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान, कौशल और नागरिकता की संस्कार देना है। मनुष्य को मनुष्य बनाने का काम शिक्षक करता है। बदलते समय में समाज में शिक्षकों का सम्मान बढ़ना चाहिये वहीं शिक्षकों को अपने कर्तव्यों के पालन पर अधिक ध्यान देना चाहये। शिक्षकों का काम एक मिशन है जो देश और प्रदेश का भविष्य बनाता है।कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी ने कहा कि देश की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था होना चाहिये। गुरू-शिष्य की श्रेष्ठ परम्परा हमारे देश में स्थापित है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन ने कहा कि स्कूल चलें हम अभियान को शिक्षकों ने सफल बनाया है। शिक्षा के अधिकार अधिनियम की धारा-30 को समाप्त करने पर विचार होना चाहिये। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को ज्ञान देता है। ज्ञान का कोई मोल नहीं होता। वर्तमान समय में संस्कृति की रक्षा पर ध्यान दिया जाये। आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री ज्ञान सिंह ने कहा कि शिक्षक सत्य मार्ग पर चलने की शक्ति देता है। राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिये लगातार प्रयासरत है। स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों के 39 हजार रिक्त पदों की पूर्ति की जायेगी। शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग बताती है। आरंभ में स्वागत भाषण अपर मुख्य सचिव श्री सुधिरंजन मोहंती ने दिया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र सहित 25 हजार रूपये भेंट कर सम्मानित किया गया। पिछले वर्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक-एक शिक्षकों का सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम में राज्य-स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों में श्री दिनेश कुमार राव छिन्दवाड़ा, शेख नईम कुरैशी सीहोर, श्री राजेन्द्रपाल सिंह डंग धार, डॉ. अर्चना गौतम सतना, श्रीमती प्रतिभा साहू सोहागपुर, श्री पुष्पेन्द्र पाण्डे अनूपपुर, श्रीमती दीप्ति अग्निहोत्री भोपाल, श्री रघुवीर राय छिन्दवाड़ा, श्री प्रमोद शर्मा दतिया, श्री राजेश गन्धरा उज्जैन, श्री मुरलीधर खोड़े खरगोन, श्री देवीचरण चक्रवर्ती देवास शामिल है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्री धीरेन्द्र सिंह तोमर भोपाल, श्री राजेन्द्र प्रसाद भारद्वाज राजगढ़, श्री गोकुल प्रसाद सूर्यवंशी सागर, श्री बालकृष्ण पचौरी शिवपुरी, श्री इरफान पठान धार, श्री रोहनी प्रसाद शुक्ला मण्डला, श्रीमती गीता सोनवानी उमरिया, श्री बी.एल. रोहित दमोह, श्री तिलक राम त्रिपाठी सागर, श्री गोपाल वर्मा रतलाम, श्री मुकाम सिंह भवर धार, श्री लालजी तिवारी शहडोल का भी सम्मान किया गया। राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्रीमती कल्पना परिहार बदनावर और श्री प्रमोद गौर खण्डवा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अध्यक्ष श्री देवराज बिरदी, प्रमुख सचिव आदिम जाति कल्याण श्री बी.आर. नायडू, आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री उमाकांत उमराव, आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र श्रीमती रश्मि शमी, आयुक्त लोक शिक्षण श्री एस.के. पाल सहित शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News

कृषि महोत्सव में अधिक से अधिक किसानों, जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों को जोड़ें। मध्यप्रदेश कृषि में देश का नेतृत्व कर रहा है। प्रदेश की कृषि विकास दर का 24.99 होना चमत्कार जैसा है, पर यह मंजिल नहीं पड़ाव है। अभी बहुत आगे जाना है। कृषि महोत्सव रस्मी कार्यक्रम बनकर नहीं रह जाय। प्रदेश के हर किसान तक खेती को लाभ का धंधा बनाने का संदेश पहुँचे। किसानों को लाभ की खेती, उन्नत खेती का सही मार्गदर्शन मिले। महोत्सव को अर्थपूर्ण बनायें। प्रदेश में 25 सितम्बर से कृषि महोत्सव की शुरूआत हो रही है। महोत्सव 20 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ कृषि महोत्सव की सफलता के लिये वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव अंटोनी डिसा भी मौजूद थे।श्री चौहान ने निर्देश दिये कि प्रदेश के जिलेवार कृषि अथवा सहायक कार्य चिन्हित कर उन्हें आगे बढ़ाने का सुनियोजित प्रयास करें। उन्होंने कहा कार्यक्रम बनाना आसान होता है पर चुनौती सफल क्रियान्वयन की होती है। कृषि को लाभ का धंधा बनाना, कृषि महोत्सव करना, कार्यक्रम नहीं बल्कि किसानों को लाभान्वित करने का संकल्प है। श्री चौहान ने कहा कि कृषि महोत्सव का आयोजन स्थानीय परिस्थितियों का आकलन कर नियोजित ढंग से किया जाए। सर्वाधिक उत्पादन करने का जुनून किसानों में बन जाय।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कृषि उत्पादकता में वृद्धि के लिये जन-जागृति के प्रयास जरूरी हैं। इसी मंशा से कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान किसानों को फसल चक्र, कृषि आदानों की उपलब्धता और उत्पादन में वृद्धि के प्रयासों की जानकारी दी जाए। प्रत्येक जिला उसकी भौगोलिक स्थिति, जलवायु, सिंचाई और विद्युत की उपलब्धता के आधार पर क्षेत्रों को चिन्हित करें। प्रत्येक जिले का कृषि प्लान बनायें। कृषि उत्पादकता में वृद्धि की राज्य शासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक कृषि महोत्सव है।उन्होंने कहा कि अभियान में चलने वाले कृषि रथ का उपयोग किसानों में उत्पादकता वृद्धि के प्रति जागरूकता और अभियान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करने में किया जाय। रथ के आगमन के संबंध में व्यापक स्तर पर अग्रिम प्रचार-प्रसार करवाया जाए। इसके लिये स्थानीय पारंपरिक साधनों के साथ ही जिले राज्य-स्तरीय प्रचार माध्यमों का भी उपयोग किया जाय। उन्होंने कहा कि महोत्सव का आयोजन अब प्रतिवर्ष किया जाएगा। यह संकल्प है कि प्रदेश कृषि उत्पादकता में देश का ही नहीं दुनिया का अव्वल राज्य बने।मुख्यमंत्री चौहान ने बताया ‍िक वे स्वयं उनके मंत्रि-परिषद के सदस्य और विभिन्न विभाग के सचिव भी महोत्सव में शामिल होंगे। उन्होंने अभियान के दौरान खसरा, खतौनी वितरण और किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के कार्य को अभियान स्तर पर चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महोत्सव का सफल संचालन करने वाले विभाग, जिले, विकासखण्ड और गाँवों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रत्येक जिले से एक गाँव का पुरस्कार के लिये चयन होगा। कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्तर पर होगा। विजेताओं को स्वयं मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे।

Kolar News

Kolar News

आचार्य विद्यासागर जी महाराज द्वारा लिखित मूक-माटी के अंश पाठयक्रम में शामिल होंगे सर्वधर्म समभाव की परम्परा को आगे बढ़ाते हुये आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में क्षमावाणी पर्व मनाया गया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस पर्व पर समाज से बेटियों को बचाने और युवा पीढ़ी को व्यसन मुक्त करने का संकल्प लेने का आव्हान किया। उन्होंने पुन: कहा कि बेटी है तो दुनिया है। इस गरिमामय समारोह में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और केन्द्रीय रसायन तथा उर्वरक मंत्री अनंत कुमार विशेष रूप से मौजूद थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वीर ही क्षमा मांग सकते हैं और दे सकते हैं। क्षमा करने वाला और देने वाला ही जैन है। सबको सच्चा और अच्छा जैन बनने की कोशिश करना चाहिये। श्री चौहान ने अपने संबोधन में आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज का विशेष उल्लेख करते हुये घोषणा की कि उनके द्वारा लिखित ग्रंथ मूक-माटी के प्रमुख अंश हिन्दी विश्वविद्यालय के उच्च शिक्षा पाठयक्रम में शामिल किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेरणा से मध्यप्रदेश में गौ-संवर्धन के कार्य चल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि आगामी पाँच वर्ष में 50 हजार माता-बहनों को एक लाख गाय दी जायेंगी। गाय आजीविका का श्रेष्ठ साधन बन सकती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बच्चों को नशामुक्त करने और व्यसन से बचाने के लिये प्रदेश में तम्बाखू-गुटखा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अहिंसा परम धर्म है। सबको जीने दो। केवल मनुष्य मात्र नहीं जलचर, थलचर, नभचर, कीट, पतंगे सबको जीने का हक है। उन्होंने कहा कि गाय को बचाने का संकल्प लें।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री निवास सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बन गया है। इस निवास का सभा मंडप वह जगह है, जहाँ सभी धर्मों के त्यौहार मनाये जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिसे सजा देने का अधिकार है, ऐसा बड़ा और क्षमतावान क्षमा माँगे वही उत्तम क्षमा है।केन्द्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री अनंत कुमार ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री चौहान की विनम्रता, सरलता, सहजता और कर्मठता का उल्लेख करते हुये कहा कि वे हर दिन प्रदेश सेवा में लगे हैं। विनम्रता से जिस तरह वे क्षमा मांगते हैं, वे जैन हैं। उन्होंने कहा कि जब तक रहूँगा मध्यप्रदेश की सेवा करूँगा।कार्यक्रम के प्रारंभ में सुधा मलैया ने मंगलाचरण प्रस्तुत करते हुये क्षमा पर्व के महत्व का उल्लेख किया। कार्यक्रम में सिख धर्मगुरू ज्ञानी दिलीप सिंह, बौद्ध धर्म गुरू भन्ते जी, पूर्व मुख्यमंत्री द्वय श्री सुन्दरलाल पटवा तथा श्री कैलाश जोशी, मंत्री सर्वश्री जयंत मलैया, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, डॉ. गौरीशंकर शेजवार, श्री रामपाल सिंह, राज्य मंत्री सर्वश्री सुरेन्द्र पटवा, शरद जैन, दीपक जोशी, अरविन्द मेनन, बाबूलाल जैन, सांसद श्री आलोक संजर, विधायक सर्व श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह, विष्णु खत्री, विश्वास सारंग, अनिल जैन सहित श्री आलोक शर्मा, श्री बृजेश लूणावत तथा बड़ी संख्या में जैन धर्मानुयायी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News

‘मेरी मौत जब भी हो, मेरी देह को दान कर देना’। साहित्यकार हरिकृष्ण तैलंग ने अपने परिजन को तीन साल पहले यह संकल्प दिलाया था। रविवार को उनकी हार्टअटैक से मौत हो गई। वे 82 वर्ष के थे। इसके बाद परिजन से उनके शव को जेके हॉस्पिटल एंड मेडिकल सेंटर को दान कर दिया। रात 11 बजे उनके अंतिम दर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। हिन्दी के वरिष्ठ साहित्यकार हरिकृष्ण तैलंग के बेटे अभिनव तैलंग ने बताया कि उनके पापा को हिन्दी से बहुत लगाव था और उनकी मौत भी हिन्दी दिवस के दिन हुई। उन्होंने बताया कि वे करीब 2 माह से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें रविवार को अचानक हार्टअटैक आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए, जहां करीब 2 बजे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनकी देह अस्पताल को सौंप दी गई। वे मूलत: सागर जिले राजबिल्हरा के रहने वाले थे।स्व. हरिकृष्ण तैलंग को हिन्दी से बहुत लगाव था। वे अब तक 22 पुस्तकें लिख चुके हैं। हिन्दी के क्षेत्र में उनको मध्यप्रदेश और केंद्र सरकार के कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

Kolar News

Kolar News

तीन जिले में अधिक एवं 26 जिले में हुई सामान्य वर्षाराज्य में एक जून से 20 सितम्बर, 2014 तक 3 जिले में सामान्य से अधिक, 26 जिले में सामान्य एवं 22 जिले में कम वर्षा हुई है। खण्डवा, बड़वानी और बुरहानपुर जिले में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।सामान्य वर्षा वाले जिले बैतूल, राजगढ़, टीकमगढ़, शिवपुरी, नीमच, सीधी, गुना, खरगोन, हरदा, झाबुआ, मंदसौर, अशोकनगर, छिन्दवाड़ा, अनूपपुर, इंदौर, श्योपुर, धार, होशंगाबाद, सीहोर, विदिशा, शाजापुर, आगर-मालवा, रायसेन, मण्डला, डिंडोरी और अलीराजपुर हैं।सामान्य से कम वर्षा वाले जिले भोपाल, कटनी, बालाघाट, सिंगरौली, ग्वालियर, सागर, सिवनी, दतिया, दमोह, उज्जैन, रीवा, उमरिया, पन्ना, शहडोल, रतलाम, सतना, छतरपुर, देवास, मुरैना, भिण्ड, नरसिंहपुर और जबलपुर है।

Kolar News

Kolar News

चंदाखोरी से व्यापारी परेशान कोलार के आम लोग और व्यापारी नवरात्र की तैयारी में लगे । कोलार के नयापुरा दशहरा मैदान में मां पहाड़ वाली सेवा समिति द्वार आयोजित नव रात्रि मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को समिति के संरक्षक व अवनीश भार्गव ने मेला स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।अवनीश भार्गव ने बताया कि 25 से नौ दिवसीय मेला कोलार में रहेगा। इन नौ दिनों तक रोजाना सांस्कृतिक आयोजन होंगे। दशहरा पर्व पर 51 फीट का रावण व 40-40 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे। इस मौके पर समिति अध्यक्ष श्याम सिंह मीना, मनोहर मीना, आशुतोष अरजरिया , भवानी शंकर रायकवार समेत कई लोग मौजूद थे।वहीँ हिन्दू उत्सव समिति के नाम से की जा रही जबरिया चंदा वसूली से हर कोई परेशान है । सत्तापक्ष के लोग इस संस्था से जुड़े हैं इसलिए लोग खुलकर सामने नहीं आ पा रहे । समिति के लोग चंदे के नाम पर सीधे हजारों और लाखों रुपये की मांग कर रहे हैं । कुछ स्थानीय व्यापारियों ने इसकी शिकायत विधायक रामेश्वर शर्मा से भी की है ।

Kolar News

Kolar News

एसडीएम कार्यालय खोलने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देशकोलार इलाके के नगर निगम में विलय के साथ ही यहां विकास को लेकर शासन गंभीर हो गया है। कोलार में सीवेज और पानी की समस्या दूर होगी। इसके साथ ही यहां नई सड़कें भी बनेंगी। कोलार में पानी समस्या दूर करने ठोस योजना नहीं होने पर कलेक्टर और निगमायुक्त को मुख्यमंत्री की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा। सीएम ने अफसरों से कोलार को आदर्श उपनगर बनाने को कहा है। इसके लिए जल्द ही खाका तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कलियासोत नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट बनाने और साफ-सफाई करने को कहा है।कोलार विकास को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त के साथ मंत्रालय में बैठक की। इसमें भोपाल विजन प्लान बनाने के भी निर्देश अफसरों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अफसरों से सबसे कोलार में कोलार पानी समस्या हल करने के संबंध में बनी कार्य योजना के बारे में जानना चाहा। इस पर दोनों अधिकारियों ने बताया कि पाइप लाइन के माध्यम से पानी सप्लाई के लिए क्षेत्र में टेंडर जारी कर दिए गए हैं। लेकिन एसडीएम ने तकनीकी कारणों से इस पर रोक लगा दी है। इसके चलते काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए ठोस योजना बनाने को कहा। बैठक में बताया गया कि शासन कोलार विकास को लेकर 150 करोड़ रुपए का पैकेज तैयार करेगा। इससे विकास को गति मिलेगी।कोलार में सड़कों को लेकर नया प्लान भी बनाया जाएगा। इसमें मास्टर प्लान की सड़कों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही कॉलोनियों के भीतरी मार्ग भी व्यवस्थित होंगे। इस काम को नगर निगम कराएगा। इस संबंध में भी सीएम ने आदेश दिए हैं।कोलार के लोगों मूल निवासी, जाति और अन्य कार्यों के लिए कलेक्टोरेट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यहां एसडीएम कार्यालय खोला जाए। इसके साथ ही कोलार को तहसील बनाने पर भी चर्चा की गई। इसका प्रस्ताव कलेक्टर ने शासन को भेजा है। इसके साथ ही हाट बाजारों को पक्का करने को भी कहा है। क्षेत्र में आबादी के अनुसार करीब एक दर्जन सुलभ शौचालय बनाने को कहा गया है।बैठक में कलियासोत नदी के किनारों पर हो रहे अतिक्रमण और गंदगी पर चिंता चाहिर की गई। मुख्यमंत्री चौहान के विशेष कार्य योजना बनाकर नदी की सफाई करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नदी के दोनों तरफ सौंदर्यीकरण करने को कहा है।बैठक में फैसला लिया गया कि कोलार में केवल ही मुख्यमार्ग हैं। बढ़ती आबादी के अनुसार यह मार्ग अब संकरा होने लगा है। जिसके कारण मार्ग पर बार-बार जाम की स्थिति बनती है। इसके चलते क्षेत्र में दो समानांतर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। ताकी लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो।बैठक में कोलार को मेट्रो परियोजना से जोड़ने पर भी सहमति बन गई है। इसके लिए यहां का सर्वे कराकर क्षेत्र को मेट्रो की डीपीआर में शामिल किया जाएगा। इसके लिए मेट्रो रेल की योजना के प्रस्तावित मार्ग में संसोधन किया जाएगा।कोलार में अब कई योजनाएं काम करेंगी । यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत 52.10 करोड़ रुपए पेयजल योजना के लिए ,यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत 42 करोड़ रुपए की लागत से सीवेज लाइन,ग्रामीण क्षेत्रों में भवन अनुज्ञा का प्रावधान,बीआरटीएस और सार्वजनिक यातायात की सुविधा मिलेगी ,ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास होगा ,गांवों में जमीनों की कीमतें बढ़ेंगी ,ग्रामीण क्षेत्रों का सुनियोजित विकास होगा।

Kolar News

Kolar News

भोपाल में आगामी 26 से 30 जनवरी 2015 तक 'मध्यप्रदेश बाँसोत्सव' होगा। उत्सव के दौरान भोपाल हाट में 'बाँस मेला' और बाँस शिल्पियों के लिए 'बाँस शिल्प नवाचार शिविर' लगाया जाएगा। इसके अलावा 27 एवं 28 जनवरी को प्रशासन अकादमी में राष्ट्रीय बाँस कार्यशाला होगी।वन विभाग राज्य बाँस मिशन और राष्ट्रीय बाँस मिशन द्वारा राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वाणिज्य-उद्योग, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, आदिम-जाति कल्याण, कृषक कल्याण और कृषि विकास तथा महिला-बाल विकास विभाग के सहयोग से किये जाने वाले बाँस उत्सव में प्रदेश के सभी जिलों और अन्य राज्यों के बाँस शिल्पी, बाँस क्रेता-विक्रेता, विशेषज्ञ भाग लेंगे। उत्सव के लिए पंजीयन फॉर्म वेबसाइट www.mpbamboomission.org पर उपलब्ध हैं।बाँस मेले में प्रदेश के सभी जिलों और देश के उत्तरी-पूर्वी राज्यों, उत्तराखण्ड, केरल आदि के बाँस शिल्पी समुदायों, निजी कम्पनियों आदि को अपने शिल्प राष्ट्रीय स्तर के मंच पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। मेले में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन भी होंगे जिनमें एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित होने की संभावना है। बाँस शिल्प और उत्पादों में नवाचार के लिए प्रतिस्पर्धाएँ होगी, जिनमें छात्र-छात्राएँ और बाँस शिल्पी भाग लेंगे।बाँस शिल्प नवाचार शिविर के दौरान एन.आई.डी. बैंगलुरु, त्रिपुरा के विशेषज्ञों द्वारा डिजाइनिंग, उत्पादन आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्थानीय बाँस शिल्पियों को उन्नत औजारों, उन्नत तकनीक और राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पनप रहे बाँस बाजार की अहमियत बतायी जायेगी।राष्ट्रीय बाँस कार्यशाला में बाँस उत्पादन, प्रबंधन में विशेषज्ञ संस्थान, व्यवसायियों, स्वैच्छिक संगठनों, विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतिकरण होगा। कार्यशाला में एनबीएम, आईसीआरइ, आईपीआरएसआईटीआई, आईडब्ल्यूएसटी, एसएफआरआई, आईआईटी आदि नामी-गिरामी संस्थाएँ भाग ले रही हैं।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वन्य-प्राणी प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं, जिनके बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। श्री चौहान ने एक से सात अक्टूबर तक मनाये जाने वाले वन्य-प्राणी सप्ताह के लिये वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दी हैं।श्री चौहान ने कहा कि मानव जाति पृथ्वी पर मात्र 2 लाख वर्ष पूर्व विकसित हुई है, जबकि जीव-जन्तु करोड़ों वर्ष से पृथ्वी को जीवन के लिये उपयुक्त बनाने में लगे हुए हैं। हमारा हरा-भरा प्रदेश प्रकृति की इन अनमोल धरोहरों से समृद्ध है। उन्होंने कहा है कि इनकी रक्षा करना एवं इनके रहवास स्थलों को सुरक्षित रखना वन्य-प्राणी संरक्षण से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ हम सभी का दायित्व है।श्री चौहान ने कहा है कि वन्य-प्राणियों की सुरक्षा एवं प्रबंधन के लिये राष्ट्रीय उद्यानों के साथ ही अन्य वन्य क्षेत्र भी उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वन्य-प्राणियों के संरक्षण पर केन्द्रित योजनाओं का क्रियान्वयन वनवासियों और ग्राम-वासियों के सहयोग से बेहतर ढंग से किया जा सकता है, क्योंकि प्रकृति के करीब रहने वाले लोगों का वन्य-जीवों से गहरा लगाव भी होता है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के वनों एवं वन्य-प्राणियों के उत्कृष्ट प्रबंधन को पूरे देश में सराहा गया है।

Kolar News

Kolar News

शाहपुरा तालाब किनारे नियमों को ताक पर रखकर किए निर्माण, तालाब की सुंदरता सहित उसकी सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि झील के किनारे लेक पैलेस, आम्रपाली और ओएसिस कई ऐसी कॉलोनियों का निर्माण किया गया है। इनमें से कुछ कालोनियों का ज्यादातर हिस्सा झील का कैचमेंट तो दूर की बात है ठीक किनारे बनी हुई हैं। नगर निगम प्रशासन को यह सब नजर नहीं आ रहा है, कारण कि इन कॉलोनियों में ऐसे निगम के ही कुछ अधिकारी, मातहत, रिश्तेदार और करीबी निवासरत हैं, जिसके चलते शासन प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। लोगों का कहना है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सख्त आदेश के बाद भी शाहपुरा तालाब के किनारे बनी कॉलोनियों और मकानों का सीवेज सीधा झील में ही छोड़ा जा रहा है। झील में कालोनियों और घरों का सीवेज कचरा सीधे फेंके जाने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को होने के बाद भी नगर निगम प्रशासन झील को प्रदूषण से बचाने के लिए सख्ती नहीं बरत रहा है। जानकारों का कहना है कि तालाब में सीधे सीवेज छोड़े जाने के कारण यह तेजी से प्रदूषित होती जा रही है। इसके अलावा लोग घरों से निकलने वाला दैनिक कचरा भी तालाब में डाल रहे हैं। तालाब किनारे बनाए गए मकानों से निकलने वाले सीवेज के आउटलेट की जांच कर झील में मिलने से रोकना चाहिए।

Kolar News

Kolar News

दो अक्टूबर 'स्वच्छ भारत अभियान' के अवसर पर आज प्रमुख सचिव एवं आयुक्त जनसम्पर्क एस.के. मिश्रा ने विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता का संकल्प दिलवाया। श्री मिश्रा के साथ उपस्थित शासकीय सेवकों ने भवन और परिसर की स्वच्छता के लिये श्रमदान किया।श्री मिश्रा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि जनसम्पर्क भवन एवं परिसर को स्वच्छ रखने के लिये हमें निरंतर कार्य करने और ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धूम्रपान जैसी बुराइयों से मानव शरीर में कई विकार उत्पन्न होने के साथ ही कार्यालय में गंदगी का वातावरण निर्मित होता है। हमें चाहिए कि धूम्रपान जैसे व्यसन से स्वयं को और समाज को दूर रखने के निरंतर प्रयत्न करें।आयुक्त मिश्रा ने कहा कि कार्यालय परिसर में धूम्रपान करने या पान-तम्बाकू खाकर थूकते पाये जाने पर संबंधित पर 100 रुपये का जुर्माना किया जायेगा। संबंधित को स्वयं अपने द्वारा की गई गंदगी की सफाई भी करना होगी।श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान में संचालक लाजपत आहूजा, पदेन संचालक सुरेश तिवारी, अपर संचालक सुरेश गुप्ता, मंगला मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News

ट्रैफिक पुलिस द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत गुरुवार को डीपीएस स्कूल रातीबड़ एवं कोलार रोड पर लगभग 265 स्कूली वाहन चालक और परिचालकों को यातायात का प्रशिक्षण दिया गया। चालकों को सड़क पर चलते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, के संबंध में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही कई स्कूलों में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने राजधानी के आधा दर्जन से ज्यादा स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। बच्चों को यातायात के संकेत और नियमों के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें सड़क हादसों से जुड़ी फिल्म भी दिखाई गई। इस दौरान करीब चार हजार स्कूली बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनको बताया गया कि नियमों का पालन करने से किस प्रकार सड़क दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।

Kolar News

Kolar News

कोलार के सर्वधर्म सी-सेक्टर में डेंगू लार्वा सर्वे के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुधवार को स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। रहवासी वार्ड में ठीक से सफाई नहीं होने और घरों के आसपास फैली गंदगी के कारण नगर पालिका से नाराज थे। इसे लेकर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को जमकर खरी-खोटी सुनाई।कई लोगों ने तो लार्वा सर्वे कराने तक से इंकार कर दिया। कहा, पहले आप सफाई कराओ उसके बाद सर्वे करना। यही नहीं, कुछ की तो बहस और झड़प भी हो गई। सर्वधर्म सी-सेक्टर 163-सी में रहने वाले डॉ. एसबी सिंह बघेल तो सीएमएचओ पंकज शुक्ला से उलझ गए और सर्वे व दवा का छिड़काव करने से टीम को रोक दिया। उन पर 200 रुपए जुर्माना किया गया।स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह करीब दस बजे कोलार में लार्वा सर्वे व दवाओं का छिड़काव करने पहुंची थी। टीम की अगुवाई सीएमएचओ पंकज शुक्ला कर रहे थे। उनके साथ डॉ. रश्मि जैन, मलेरिया डिपार्टमेंट के डॉ. केबी वाजपेई, नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर एसपी श्रीवास्तव, नपा के हेल्थ ऑफिसर अभिषेक खरे सहित करीब तीन दर्जन से ज्यादा तीनों एजेंसियों के कर्मचारी शामिल थे।

Kolar News

Kolar News

ण मुख्य सचिव अंटोनी जेसी डिसा ने कलियासोत नदी के वर्तमान सीमांकन कार्य को खारिज करते हुए दोबारा सीमांकन करने के निर्देश दे दिए हैं। मंत्रालय में आयोजित बैठक में कलियासोत नदी के सीमांकन की रिपोर्ट लेकर पहुंचे जिला प्रशासन, नगर निगम और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अफसरों को मुख्य सचिव ने जमकर फटकार लगाई। इस दौरान मुख्य सचिव ने सीमांकन की प्रक्रिया में कई तकनीकी खामियां गिना दीं और तय किया की नए सीमांकन के बाद अवैध निर्माण हटाये जाएँ। जिला प्रशासन के छह दलों ने मिलकर कलियासोत नदी का सीमांकन किया था, जिसमें तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा कालोनियां और कई गांवों के मकान अतिक्रमण के दायरे में आ गए थे। मंगलवार को मुख्य सचिव ने सीमांकन के लिए नए निर्देश दिए । अब सबसे पहले नदी के मध्य से दोनों किनारे तय किए जाएंगे और फिर दोनों किनारों से 33 मीटर की सीमा के आधार पर नदी का दोबारा सीमांकन कार्य किया जाएगा। नए सीमांकन के दौरान नदी के दायरे में आने वाले निर्माण तोड़े जाएंगे।मुख्य सचिव ने दोबारा सीमांकन के निर्देश देते हुए अधीनस्थ अफसरों को इसकी जानकारी तत्काल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को भी देने के निर्देश दिए।

Kolar News

Kolar News

एनजीटी के आदेश के पांच माह बाद भी प्रशासन कलियासोत नदी में कॉलोनियों का अनट्रीटेड सीवेज मिलना नहीं रोक पाया। एनजीटी ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लान (सीटीपी) बनाने के निर्देश दिए थे, ताकि शोधित जल ही नदी में छोड़ा जाए, लेकिन अब तक इसकी डीपीआर तक नहीं बनी। कलियासोत के किनारों से अतिक्रमण कब तक हटेगा यह तो तय नहीं है, पर सीवेज रोकने की कार्रवाई तो तुरंत की जानी चाहिए।नदी के पानी को साईं हिल्स से लेकर सर्वधर्म ए, बी सेक्टर से आगे दानिशकुंज तक विषैला किया जा रहा है। इससे पानी का रंग काला पड़ गया है। जहरीले पानी के कारण यहां जलीय जीवों व वनस्पतियों का जीवित रहना भी संभव नहीं है। जरनल ऑफ एनवायरनमेंटल रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा किए गए नदी के पानी की जांच में पाया गया कि पीएच, बीओडी, सीओडी और डीओ जैसे पानी की शुद्घता के लिए जरूरी पैरामीटर तय मात्रा से बहुत अधिक हैं।दर्जन भर ज्यादा कॉलोनियों से गंदी हो रही नदीशाहपुरा लेक, नेशनल इंस्टीटूयट ऑफ फेशन, ईश्वर नगर झुग्गी, श्री कृष्णा कॉलोनी, फॉरच्यून कॉलोनी, अमरनाथ कॉलोनी, सांईनाथ कॉलोनी, पैलेस ऑर्चड, दामखेडी झुग्गी, सर्वधर्म ए व बी सेक्टर, सर्वधर्म सी सेक्टर स्थित भूमिका, शिर्डीपुरम, सागर प्रीमियम प्लाजा, आम्रा पैलेस, सिग्नेचर कॉलोनी एवं रायल कॉलोनी, भूमिका रेसीडेंसी, दानिश कुंज, ब्रिज के पास स्थित झुग्गी, सलैया, सनखेड़ी, बिलकहरी, गुराडी और पिपलिया द्वारा निकला अनट्रीटेड सीवेज मिलता है।इस मसले पर एक्सपर्ट कंसल्टिंग सिविल इंजीनियर योगेश श्रीवास्तव कहते हैं सीवेज का इंटर कनेक्टिविटी नेटवर्क बने ,कॉलोनियों को बेतरतीब तरीके से परमिशन तो दी गई लेकिन टीएंडसीपी ने सीवेज का इंटर कनेक्टिविटी को लेकर पॉलसी नहीं बनाई। यही वजह है कि बसाहट होने के बाद सीवेज समस्या बड़ा रूप ले चुकी है। इसके समाधान के लिए भौगोलिक परीक्षण के हिसाब से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनना चाहिए। हर कॉलोनी को सीवेज की लाइन से जोड़कर इस प्लांट तक पहुंचाएं तभी इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। नई कॉलोनियों को परमिशन देने से पहले सीवेज की पॉलसी सुनिश्चित कराना चाहिए।

Kolar News

Kolar News

नगरीय निकायों के अंतर्गत संचालित शालाओं में कार्यरत अध्यापक संवर्ग को वर्तमान में दिये जा रहे वेतनमान में वेतन नियमन किया गया है। इस संबंध में नगरीय विकास और पर्यावरण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश की प्रति सभी कलेक्टर, आयुक्त नगर निगम और नगर पालिका और नगर परिषद के सीएमओ को भी भेजी गई है।एक अप्रैल 2013 के बाद अध्यापक संवर्ग में नियुक्त होने वाले संविदा शाला शिक्षकों का वेतन सर्वप्रथम काल्पनिक रूप से पूर्व प्रचलित वेतनमान में (न्यूनतम पर) किया जायेगा। इसके बाद 1.62 गुणा कर नवीन वेतन बेण्ड में वेतन निर्धारित होगा। साथ ही एक अप्रैल 2013 के बाद अध्यापक संवर्ग में नवीन नियुक्ति होने पर वरिष्ठ अध्यापक को बेण्ड वेतन 8100 रुपये और संवर्ग वेतन 1900 रुपये, अध्यापक को बेण्ड वेतन 6480 रुपये और संवर्ग वेतन 1650 रुपये तथा सहायक अध्यापक को बेण्ड वेतन 4860 रुपये और संवर्ग वेतन 1250 रुपये दिया जायेगा।अंतरिम राहत की गणना किसी भी अध्यापक के लिए एक बार किये जाने की स्थिति में (जब वह सर्वप्रथम इस अंतरिम राहत का पात्र था) एक सितम्बर 2017 तक के लिए रहेगी। अर्थात अध्यापक की श्रेणी परिवर्तन या अनुभव वर्षों के आधार पर निर्धारित अंतरिम राहत में कोई वृद्धि या कमी नहीं होगी।

Kolar News

Kolar News

मध्यप्रदेश सरकार की नीतिगत पहल की सराहना जन-निजी भागीदारी (पीपीपी) के स्विस चेलेंज मॉडल के लिये मध्यप्रदेश में सारे सेक्टर खोल दिये गये हैं। 'पीपीपी मॉडल-स्विस चेलेंज की चुनौतियाँ' विषय पर इन्दौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए सेक्टोरल सेमीनार में विशेषज्ञों ने इस संबंध में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की गयी नीतिगत पहल की सराहना की। सेमीनार में वित्त मंत्री जयंत मलैया भी शमिल हुए।पीपीपी विशेषज्ञ अभयकृष्ण अग्रवाल ने 'स्विस चेलेंज प्रोक्योरमेंट' विषय पर अपने प्रेजेन्टेशन में इसके सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परिवहन के क्षेत्र में यह मॉडल बहुत सफल रहा है। इस मॉडल के माध्यम से सरकारों की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि इस मॉडल में प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद अधूरा नहीं छोड़ा जाये। यह भी देखा जाये कि कोई भी बिडर एक बार काम शुरू कर दे, तो उसे अधूरा छोड़कर न जाये। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस क्षेत्र में रेग्युलेशन के लिये उठाये गये कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मॉडल भले ही बहुत ज्यादा लोकप्रिय न हो, लेकिन देश के कई राज्य और अनेक देश ने इसमें बहुत से सफल काम किये हैं। कई राज्यों ने स्विस चेलेंज फ्रेंमवर्क भी तैयार किये हैं।इंटरनेशनल फायनेंस कार्पोरेशन के सीनियर इन्वेस्टमेंट ऑफिसर डर्क सोमेर ने स्विस चेलेंज मॉडल में प्राप्त होने वाले अनसॉलिसिटेड प्रस्तावों के विषय में प्रेजेंटेशन देकर इसकी प्रासंगिकता को बताया। उन्होंने विभिन्न देश में इस मॉडल में किये गये ऐतिहासिक कार्यों का उदाहरण दिया। इस संदर्भ में उन्होंने इजिप्ट में स्वेज केनॉल, फ्रांस में केनॉल डि मिडी सहित चिले, आस्ट्रेलिया, फिलीपीन्स और कोरिया में हुए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में इस क्षेत्र में जो प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, वह निश्चित ही सफल होगी। मध्यप्रदेश की नीति में पीपीपी क्षेत्र की आवश्यकताओं को अच्छी तरह समझ कर समुचित प्रावधान किये गये हैं।आयुक्त संस्थागत वित्त और मुख्यमंत्री के सचिव विवेक अग्रवाल ने देश के अनेक राज्य में स्विस चेलेंज मॉडल के माध्यम से किये गये कार्यों की चर्चा की। उन्होंने तमिलनाडु, पंजाब, आंध्रप्रदेश, गुजरात और केरल में हुए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में इस मॉडल में आईटी क्लाउड कंपीटिंग और रूरल बीपीओ के क्षेत्र में प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। पहला प्रस्ताव ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीओ स्थापित करने का है। इसमें 5 वर्ष में 143 करोड़ का निवेश होगा और प्रत्येक बीपीओ में 200 युवा को रोजगार मिलेगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि इस मॉडल के लिये मध्यप्रदेश में सारे

Kolar News

Kolar News

आठ साल बाद भोज विश्वविद्यालय की सुरक्षा एजेंसी बदल गई है। हालांकि पुरानी कंपनी का दिसंबर 2012 में ठेका खत्म हो गया था। लेकिन लापरवाही के चलते विवि ने नई एजेंसी को ठेका नहीं दिया था। अब नई कंपनी की शर्तों के तहत कर्मचारियों को कम करने की तैयारी चल रही है।भोज विवि ने आईपीएस नामक निजी सुरक्षा एजेंसी को वर्ष 2006 में सुरक्षा का ठेका दिया था। इसके माध्यम से 90 कर्मचारियों की भर्ती की गई थी, जो अब 140 हो गए है। संबंधित कंपनी का दिसंबर 2012 में ठेका खत्म हो गया था। अब दो साल बाद नई एजेंसी केबीएस को ठेका दिया गया है। हालांकि इसका टेंडर दिसंबर में खुल गया था, लेकिन एग्रीमेंट अब हो पाया।विवि के मुताबिक सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से जरूरत से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसके चलते इनकी छटनी की जा रही है। इसके बाद 10 से 20 कर्मचारियों को हटाया जा सकता है।पुरानी सुरक्षा एजेंसी को भोज विवि बिना ऑडिट के भुगतान कर रहा था। ऑडिट ने इसका टेंडर समाप्त मानते हुए भुगतान से मना कर दिया था। इसके बावजूद विवि पुरानी कंपनी को हर महीने 12 लाख रुपए का भुगतान कर रहा था और अब जब नई कंपनी आ गई है, तो कर्मचारियों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है।भोज विवि के रजिस्ट्रार डॉ. बी भारती का कहना है अभी नई कंपनी के साथ एग्रीमेंट हुआ है। इसके चलते कर्मचारियों की छटनी भी की जा रही है।

Kolar News

Kolar News

कोलार में चार और मरीज मिले कोलार में यदि आपके मकान या प्लॉट पर कहीं पानी भरा हुआ हो तो उसे तुरंत हटवाएं। ऐसा न करने पर आप पर जुर्माना हो सकता है। नगर निगम ने रविवार को कोलार स्थित सर्वधर्म सी सेक्टर में एक प्लॉट के मालिक पर 5000 रुपए का जुर्माना लगा दिया। उसके निर्माणाधीन मकान और प्लॉट पर बारिश का पानी भरा हुआ था, जिसमें डेंगू का लार्वा पनप चुका था। शहर में डेंगू के मामले में किसी रहवासी पर लगाए गए जुर्माने की यह अब तक की सबसे बड़ी रकम है। नगर निगम की टीम रविवार को सर्वधर्म पहुंची थी। सी सेक्टर में रहवासियों ने आरोप लगाया कि प्लॉट नंबर 22 बी पर पानी भरा हुआ है। यहां बन रहे मकान में भी कई जगह पानी जमा हुआ है। इसके मालिक सुधीर बंग से कई बार पानी हटाने के लिए कहा गया है, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस पर निगम की टीम ने पानी की जांच की। उसमें डेंगू का लार्वा मिला। टीम ने प्लॉट के मालिक सुधीर बंग को वहीं बुलाकर उन पर जुर्माना कर दिया। इसके अलावा चूनाभट्टी में दुकान के बाहर गंदगी फैलाने वाले एक दुकानदार पर दो हजार रुपए का जुर्माना किया गया। सागर होम्स के पीछे की ओर स्थित दो प्लाॅट में भी पानी भरा था। उनके मालिकों पर एक-एक हजार रुपया जुर्माना लगाया गया है। कोलार में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को यहां इस बीमारी के चार नए मरीज सामने आए। इस तरह शहर में अब तक डेंगू के कुल मामलों की संख्या 270 हो गई है। नगर निगम की टीम ने रविवार को चूनाभट्टी व सर्वधर्म क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर तेजस्वी एस. नायक भी इन इलाकों में घूमे। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी प्रेमशंकर शुक्ला ने बताया कि अब निगम को आम लोगों का सहयोग मिलने लगा है।चूना भट्टी में सागर होम्स के पिछले हिस्से में मौजूद कॉलोनी में साफ-सफाई की गई।

Kolar News

Kolar News

भोपाल. वार्ड 83 के कवर्ड कैंपस शालीमार गार्डन के रहवासियों को रियायती दर पर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा और नगर निगम कमिश्नर तेजस्वी एस नायक ने आश्वासन तो दिया, लेकिन दो महीने बाद भी उस पर अमल नहीं हुआ है।इसके चलते कमर्शियल रेट पर टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है। इस हर महीने सोसायटी को एक लाख 87 हजार रुपए खर्च करना पड़ रहा है। इसकी मार कॉलोनी के 160 परिवारों को झेलनी पड़ रही है। उन्हें हर महीने 1500 रुपए शुल्क देना पड़ रहा है।शालीमार गार्डन रेसीडेंट सोसायटी के मुताबिक 30 नवंबर 2014 को विधायक व कमिश्नर ने कॉलोनी का दौरा किया था। इस दौरान उन्हें सोसायटी द्वारा ज्ञापन देकर पानी की समस्या से अवगत कराया गया था और पूर्व की तरह रियायती दर पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की गई थी।साथ ही कॉलोनी हैंडओवर कराने का निवेदन किया गया था। इस पर दोनों कॉलोनी की इस समस्या के समाधान के लिए कदम उठाने और कॉलोनी हैंडओवर के लिए सर्वे कराने का आश्वासन दिया था पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।शालीमार गार्डन कॉलोनी में पानी सप्लाई के लिए स्थाई व्यवस्था नहीं है। 12 महीने पानी की आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से होती है। नगर पालिका कोलार के कार्यकाल में कॉलोनी में (रियायती दर या सब्सिडी वाले टैंकर) 150 रुपए में पानी सप्लाई करते थे। मगर नपा का निगम में विलय होने के बाद से कॉलोनी में यह सुविधा बंद हो गई है।निगम द्वारा पानी उपलब्ध कराना और सोसायटी की स्ट्रीट लाइट का मेंटेनेंस भी नहीं किया जा रहा है। अब सोसायटी प्राइवेट टैंकर डलवा रही है। एक टैंकर 250 रुपए का होता है। एक दिन में 23 से 25 टैंकर पानी डल रहा है। इस वजह से पानी पर खर्च बढ़ गया है।

Kolar News

Kolar News

कोलार में नगर निगम भले ही सफाई के मामले अब तक ठीक से सक्रिय नहीं हुआ है और पूरे सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है ,ऐसे में सर्वधर्म इलाके के बीजेपी नेता अमित शुकला ने स्थानीय लोगों की मदद से सफाई अभियान प्रारम्भ कर दिया है । भोपाल नगर निगम के आयुक्त तेजस्वी एस नायक को कोलार में सफाई कर्मचारियों को चेतावनी देनी पड़ रही है इसके बावजूद कोलार के हालातों में कोई सुधर नहीं हुआ है । शुक्रवार को सर्वधर्म बी-सेक्टर में रहवासियों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनी में यहां-वहां फेंके गए कचरे को उठाकर डस्टबिन में डाला। इसके बाद बी-सेक्टर की गलियों में झाडू भी लगाई। इस अभियान में पूर्व पार्षद अमित शुक्ला व सर्वधर्म में संचालित अपना घर वृद्धाश्रम की संचालक माधुरी मिश्रा भी शामिल हुईं। उनके साथ आश्रम के बुजुर्गों ने भी सफाई में हाथ बंटाया।शुक्ला ने कहा कि अपने इलाके को साफ़ रखने का उनका यह अभियान जारी रहेगा । माधुरी मिश्रा ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में सभी को सहयोग करना चाहिए। इसे किसी पार्टी विशेष से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि देश को साफ बनाने के एक बड़े अवसर के रूप में लेना चाहिए।

Kolar News

Kolar News

एक मार्च से होंगे मैच गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर के निवास पर हुई बैठक में भोपाल हॉकी लीग को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया। लीग का उद­घाटन मैच एक मार्च को ऐशबाग स्टेडियम में खेला जाएगा। बैठक में संचालक खेल उपेन्द्र जैन, भोपाल हॉकी ऐसोसिएशन के पदाधिकारी ओलम्पियन ईनामदार रहमान, जलालुद्दीन, प्राइम स्पोर्टस क्लब के पदाधिकारी यावर खान, श्री शाहवर खान, डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्टस स्कूल शिक्षा प्रशांत दौलत और संजय शर्मा मौजूद थे।बैठक में भोपाल में हॉकी खेल को बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसी सिलसिले में विभिन्न डिपार्टमेन्ट क्लब की टीमों के बीच मैच के लिए एक मार्च 2015 से हॉकी लीग के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसके साथ हॉकी के खेल मैदान विकसित करने के बारे में भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सईदिया स्कूल मैदान को सबसे पहले हॉकी खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाए। इसके बाद दूसरे मैदान को विकसित करने का काम होगा।

Kolar News

Kolar News

भोपाल के सांसद आलोक संजर ने सफाई अभियान के तहत दीवाली पूजन के बाद हुई आतिशबाजी से हुए कचरे को साफ़ करने के लिए कार्यकर्ताओ के साथ झाड़ू लगाकर साफ़ किया । सांसद संजर ने स्वच्क्ष्ता अभियान के दौरान कहा कि हमने स्वच्क्ष भारत के साथ स्वस्थ भारत का भी सपना देखा है, अगर हम सभी मान. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए अभियान में एक जुट हो जाये तो घर के साथ पुरे प्रदेश-देश को स्वच्क्ष एवं स्वस्थ कर लेंगे ।।शहर में फ़ैल रहे डेंगू को भी हम साफ़ सफाई से ही रोक सकते हैं । साथ ही सांसद जी ने बताया कि ये अभियान हमेशा चलता रहेगा,क्यूकि मैं सांसद नहीं अपनी जनता का सेवक हूँ,और सेवक का जो काम है वही मैं सैदेव करता रहूँगा, आज हमारा शहर डेंगू जैसी बीमारी से जूझ रहा है जिसके लिए अपने घर-गली-मोहल्ले के साथ शहर को स्वच्क्ष रखना भी एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य है जो हम सब मिलकर भली भांति निभाते रहेंगे ।।अभियान में मुख्य रूप से कॉलोनी निवासी,दिनेश कुशवाह,धीरज ठाकुर,अनंत संजर,वेद आशीष रानू श्रीवास्तव मौजूद थे ।

Kolar News

Kolar News

शैफाली गुप्ता कोलार के गेहूंखेड़ा स्थित नगर निगम के जोन कार्यालय में विलय के बाद मंगलवार को पहली जनसुनवाई में अधिकारी परेशान नजर आये ,इस पहली जन सुनवाई में शिकायतों के अम्बार लग गए । पिछले कई महीनों से कोलार इलाके की हालत खस्ता बानी हुई है और यहां की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं है । जन सुनवाई में कोलार की कॉलोनियों में सफाई नहीं होने, बदहाल सड़क, स्ट्रीट लाइट खराब होने और सीवेज लाइन खराब होने की सर्वाधिक शिकायतें आईं।लेकिन इनको लेकर अब भी अधिकारी गंभीर नजर नहीं आये ,यह इलाका वाइरल फीवर और डेंगू जैसे रोग की चपेट में है , इसके बावजूद जन सुनवाई रस्म अदायगी जैसी रही । नगर निगम के अपर आयुक्त चंद्रमौलि शुक्ला ने समस्याग्रस्त रहवासियों की शिकायतें सुनने के बाद निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित कर अपना काम पूरा कर सिर्फ एक रस्म अदायगी की ,क्योंकि उनके निर्देश के बावजूद तत्काल किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया । कोलार के लोगों को यह कहकर चलता जरूर कर दिया गया कि अब हर मंगलवार को सुबह ११ बजे से दोपहर एक बजे के बीच जन सुनवाई की जाएगी इसलिए शिकायत कर देना ।

Kolar News

Kolar News

देखरेख नहीं होने से सुमित्रा परिसर के पार्क की हो रही दुर्दशाकोलार में वार्ड 84 सुमित्रा परिसर के मंदिर के पास स्थित पार्क की अधूरी बाउंड्रीवॉल बनाई गई है। इस वजह से पार्क में मवेशी घुस जाते हैं। लोग कचरा डालने लगे हैं। कॉलोनी के 80 फीट रोड पर स्थित पार्क भी बदहाल हो रहा है। उसके आसपास दुकानें लगाकर अतिक्रमण हो गया है। वहीं वार्ड 82 स्थित मंदाकिनी कॉलोनी के दोनों पार्क बदहाल हैं। एक पार्क जो कभी गुलाब गार्डन के नाम से पहचाना जाता था, अब सूख रहे फूलों के लिए जाना जाने लगा है। इसका कारण है पार्कों का रखरखाव नहीं होना। न रहवासी समितियां रखरखाव कर रही हैं और न ही नगर निगम प्रशासन का ध्यान इस तरफ है। ऐसे में बच्चे, बुजुर्ग सभी परेशान हैं। उनको समझ नहीं आ रहा है कि अब कहां खेलने जाएं और कहां टहलने जाएं।दरअसल, कोलार का नगर निगम में विलय होने के बाद से ही पार्कों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उनके संरक्षण व विकास कराने की तो बात ही दूर है। इस वजह से पार्कों की स्थिति दिन ब दिन बिगड़ रही है। वर्तमान में कई पार्क तो ऐसे हो गए हैं, जिनका उपयोग ही नहीं हो पा रहा है। इसके लिए जिम्मेदार रहवासी समितियां और स्थानीय प्रशासन है। क्योंकि इन दोनों का काम है पार्कों की देखभाल करना।इन पार्कों के बुरे हाल कोलार के सुमित्रा परिसर, मंदाकिनी के साथ ही पॉश कॉलोनी दानिशकुंज, साईंनाथ नगर, फाइन एवेन्यु, सौरभ नगर, वरुण नगर, ललिता नगर, प्रियंका नगर, बंजारी डी-सेक्टर, क्वालिटी पेराडाइस, कस्टम, पार्क एवेन्यु, नर्मदा परिसर सहित अन्य कॉलोनी के पार्क भी बदहाल हैं।क्यों नहीं हो पा रहा पार्कों में सुधारकोलार की कॉलोनियों में स्थित पार्कों के विकास व संरक्षण के लिए समय-समय पर बातें तो बहुत बड़ी-बड़ी की गईं हैं, लेकिन काम कुछ नहीं हुआ है। चाहे नगर पालिका का कार्यकाल हो या नगर निगम का, अफसर हों या जनप्रतिनिधि सभी ने घोषणाएं कीं हैं और योजनाएं ही बनाईं हैं, उन पर कभी अमल नहीं हुआ है। यही वजह है कि पार्कों की दशा में सुधार नहीं हो पा रहा है। हालांकि वर्ष 2011-12 में नगर पालिका के कार्यकाल में कुछ पार्कों की फैंसिंग व झूले लगाए गए थे। मगर रखरखाव के अभाव में फैंसिंग और झूले टूट गए हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी चुनाव के पहले वार्ड 81, वार्ड 83 में पार्क विकसित करने के लिए भूमि पूजन किया है। उसका काम भी आचार संहिता के फेर में शुरू नहीं हो पाया है।इस संबंध में क्या कहते हैं जिम्मेदार कोलार के पांचों वार्ड के पार्षद अपने-अपने वार्ड के पार्कों की खराब को स्वीकार कर रहे हैं। पार्षदों का कहना है कि वे पार्क विकसित करने के लिए पहल जरूर करेंगे। वार्ड 82 के पार्षद भूपेंद्र माली और वार्ड 84 के पार्षद मंजीत मारन का कहना है कि पार्कों के विकास व रखरखाव के लिए स्थानीय रहवासी समितियों और मोहल्ला समितियों से मिलकर पार्क चिह्नित करेंगे। इसके बाद उनके विकास का प्रस्ताव नगर निगम के जोन कार्यालय में भेजेंगे। साथ ही समितियों के साथ मिलकर रखरखाव भी कराएंगे।

Kolar News

Kolar News

मध्यप्रदेश पानी के बेहतर उपयोग में अग्रणीकेन्द्रीय जल-संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि गुजरात के बाद मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है, जिसने पानी का बेहतर उपयोग कर जल-संवर्धन के क्षेत्र में देश में सबसे अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय योजनाओं का बेहतर इस्तेमाल कर आमजन तक इसका लाभ पहुँचाने में भी मध्यप्रदेश आगे है। सुश्री भारती ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई मुलाकात के दौरान यह बात कही। श्री चौहान ने केन्द्रीय जल-संसाधन मंत्री से नदी जोड़ो परियोजना के लिये 26 हजार करोड़ रुपये देने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय जल-संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री से मुलाकात कर नदी जोड़ो परियोजना के लिये प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर चर्चा की। उन्होंने बरगी बाँध परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का आग्रह भी किया। इस संबंध में पूर्व में भी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्र सरकार से माँग की थी। मुख्यमंत्री ने सुश्री भारती को बताया कि नर्मदा नदी को मालवा की 4 नदी से जोड़ने के संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट राज्य सरकार ने भेज दी है। उन्होंने इसके लिये राशि आवंटित करने का आग्रह किया, ताकि त्वरित गति से कार्य हो सके।केन्द्रीय जल-संसाधन मंत्री सुश्री भारती ने आश्वस्त किया कि वे सभी मुद्दों पर विचार कर शीघ्र ही निर्णय लेंगी।

Kolar News

Kolar News

होली पर भी ऐहतियात जरुरी मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा ने आज मंत्रालय में प्रदेश में स्वाईन फ्लू नियंत्रण के प्रयासों की समीक्षा की। मध्यप्रदेश में रोग नियंत्रण के राजधानी से लेकर ग्राम स्तर पर किए गए प्रयासों और सतत समीक्षा से व्यवस्थाएँ बेहतर हुई हैं। अतिरिक्त रुप से सवा लाख टेमी फ्लू टेबलेट की व्यवस्था की गयी है, जो मार्च माह के अलावा अगले महीनों के लिए भी रहेगी। मुख्य सचिव ने हाल में प्रदेश में हुई बारिश और कम हुए तापमान के परिप्रेक्ष्य में स्वाईन फ्लू के नियंत्रण के प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन डेंगू, मलेरिया और डायरिया की स्थिति की जानकारी लेने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में आने वाले होली पर्व के मद्देनजर सूखे रंग और गुलाल के प्रयोग पर बातचीत हुई। जिला, विकासखण्ड स्तर पर होली पर पानी के कम इस्तेमाल और भीड़-भाड़ से बचने का परामर्श समन्वय समिति ने दिया है। समिति ने नागरिकों को रोग से बचने व्यक्तिगत स्वच्छ्ता के पालन पर भी जोर दिया। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री प्रवीर कृष्ण ने जानकारी दी कि जनवरी माह से राज्य में लगभग 600 रोगी की जीवन रक्षा समय पर उपचार से हो सकी है। अभी भी स्वास्थ्य विभाग के प्रचार की मुख्य थीम रोगियों द्वारा सही समय पर अस्पताल पहुँचने पर केंद्रित है। जो रोगी प्रारंभिक लक्षण दिखने पर जल्द उपचार के लिए अस्पताल पहुँचे वे पूर्णत: स्वस्थ हुए हैं।इस बात का निरंतर प्रचार अभियान चलाया जा रहा है कि किसी भी व्यक्ति को साधारण सर्दी-जुकाम होने पर भी तत्काल पास के सरकारी अस्पताल में जाकर जाँच करवाना चाहिए। राज्य में आशा कार्यकर्ता सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम-स्तर पर जन-शिक्षा का कार्य भी कर रही हैं। देश के कई राज्यों में रोग का वायरस विद्यमान हैं। इसलिए संक्रमण से बचने नागरिकों की जागरूकता महत्वपूर्ण है। राज्य में समन्वय समिति प्रतिदिन रोग नियंत्रण की समीक्षा कर रही है। राज्य स्तर की हेल्पलाइन के अलावा 51 जिले की हेल्पलाइन और आईडीएसपी के माध्यम से सूचना-प्रणाली कार्य कर रही है। सभी मुख्य चिकित्सक और स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को अस्पताल में भ्रमण कर इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है। बैठक में प्रायवेट नर्सिंग होम्स एसोसियेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News

मध्यप्रदेश में पिछले दो वर्ष में प्रारंभिक आकलन के अनुसार लाखों किसानों को विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों में राहत और सहायता के रूप में लगभग 15,000 करोड़ रुपये की राशि मुहैया करवायी गयी है। यह सहायता प्राकृतिक आपदा, बाढ़, फसल बीमा क्षतिपूर्ति, गेहूँ-धान-मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी पर बोनस, शून्य प्रतिशत ब्याज पर अनुदान, बिजली अनुदान, कृषि यंत्रों पर अनुदान के रूप में दी गयी। लाभान्वित किसानों में से अधिकांश को सहायता राशि सीधे उनके बेंक खातों में जमा की गई है।प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान पर वर्ष 2012-13, वर्ष 2013-14 और 2014-15 के प्रारंभिक माहों में कुल 3136 करोड़ से ज्यादा की सहायता राशि दी गयी। आपदा सहायता राशि ओला-पाला और बाढ़/अति वृष्टि प्रभावित किसानों और लोगों को दी गई।2579 करोड़ की फसल बीमा राशि वितरितवर्ष 2012 और 2013 में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित 18 लाख 54 हजार 858 किसान को 2579 करोड़ से ज्यादा की राशि वितरित की गयी। इसमें से खरीफ 2012 में 74 हजार से ज्यादा प्रभावित किसान को 75 करोड़ से ज्यादा राशि वितरित की गयी। रबी 2012-13 में साढ़े 3 लाख से ज्यादा किसान को 317 करोड़ से ज्यादा राशि दी गयी। खरीफ 2013 में सवा 14 लाख किसान को 2187 करोड़ से ज्यादा की बीमा राशि वितरित की गयी।इसके अलावा, रबी 2013 के रबी मौसम में प्रभावित किसानों को 437 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि के वितरण की कार्यवाही प्रचलन में है। वर्ष 2012-13 में किसानों को गेहूँ और धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी पर 856 करोड़ 75 लाख रुपये का बोनस दिया गया। इसमें से वर्ष 2012 में 850 करोड़ गेहूँ पर और पौने सात करोड़ रुपये का बोनस धान पर दिया गया। वर्ष 2013 में लगभग 13 लाख किसान को धान, मक्का और गेहूँ पर बोनस के रूप में 1,328 करोड़ की राशि दी गयी। इसमें से धान पर करीब 23 करोड़, मक्का पर करीब 13 करोड़ और गेहूँ पर 1,080 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि का बोनस दिया गया।प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्रों पर भी अनुदान की व्यवस्था की गई है। विगत दो वर्ष में लगभग 8 लाख किसान को कृषि यंत्रों पर करीब 800 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया।बिजली पर अनुदानबिजली की बढ़ी हुई दरों के बोझ से किसानों को बचाने तथा कमजोर वर्गों को नि:शुल्क बिजली देने के लिये विगत दो वर्ष में प्रदेश में करीब 4,684 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया। इसमें से वर्ष 2012-13 में 1968 करोड़ टेरिफ सब्सिडी के रूप में और 466 करोड़ रुपये नि:शुल्क विद्युत प्रदाय के लिये दिया गया। वर्ष 2013-14 में टेरिफ सब्सिडी के रूप में 1700 करोड़ तथा नि:शुल्क विद्युत प्रदाय के लिये 550 करोड़ रुपये सब्सिडी के रूप में विद्युत वितरण कम्पनियों को दिये गये।शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अनुदानप्रदेश में किसानों को कृषि कार्यों के लिये शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण दिया जा रहा है। वर्ष 2012-13 में 27 लाख 18 हजार किसान को करीब 404 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2013-14 में सवा 28 लाख किसान को 494 करोड़ से ज्यादा राशि अनुदान के रूप में दी गयी।727 करोड़ के अल्पावधि ऋण मध्यावधि में बदलेइसके अलावा प्रदेश में पिछले दो-ढाई वर्ष में 2 लाख 26 हजार से ज्यादा किसानों के 727 करोड़ से ज्यादा राशि के अल्पावधि ऋणों को मध्यावधि ऋणों में बदला गया। इनमें वर्ष 2012-13 में रबी मौसम के 13 हजार 348 किसान के 31 करोड़ से ज्यादा के अल्पावधि ऋणों को मध्यावधि ऋणों में परिवर्तित किया गया। वर्ष 2013 में खरीफ मौसम के डेढ़ लाख किसान के 491 करोड़ के अल्पावधि ऋणों को मध्यावधि ऋणों में बदला गया। इसके अलावा रबी 2013-14 में 67 हजार से ज्यादा किसानों के 205 करोड़ से ज्यादा राशि के अल्पावधि रबी ऋणों को मध्यावधि ऋणों में बदला गया।किसान हितैषी इस महत्वपूर्ण कार्य पर प्रदेश सरकार सहकारी बेंकों को 11 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान का भुगतान करती है। उल्लेखनीय है कि मध्यावधि में परिवर्तित ऋणों के पुनर्वित्त प्राप्ति के लिये राज्य सरकार द्वारा नाबार्ड के पक्ष में शासकीय गारंटी और स्वयं की ओर से 15 प्रतिशत अंशदान भी दिया जाता है।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री निवास पर खेल रहे मजदूर के नन्हे बच्चे को देख कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवास से नीचे आये। उन्होंने बच्चे को गोद में उठाया। बाल दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान का आज यह पहला कार्य था।मुख्यमंत्री ने बच्चे के पिता अनिल भाबर तथा माँ सुनीता से स्वास्थ्य, टीकाकरण आदि की जानकारी ली। उन्होंने निवास में पदस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये कि बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाय। बच्चे का जन्म यहीं शासकीय अस्पताल में हुआ था। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि अस्पताल का कार्ड देखकर बच्चे का आवश्यक टीकाकरण कराया जाय। इस डेढ़ वर्षीय बच्चे का नाम माता-पिता ने राज रखा है। राज को आज मुख्यमंत्री ने गोद में उठाकर खेलाया भी।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री निवास पर खेल रहे मजदूर के नन्हे बच्चे को देख कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवास से नीचे आये। उन्होंने बच्चे को गोद में उठाया। बाल दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान का आज यह पहला कार्य था।मुख्यमंत्री ने बच्चे के पिता अनिल भाबर तथा माँ सुनीता से स्वास्थ्य, टीकाकरण आदि की जानकारी ली। उन्होंने निवास में पदस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये कि बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाय। बच्चे का जन्म यहीं शासकीय अस्पताल में हुआ था। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि अस्पताल का कार्ड देखकर बच्चे का आवश्यक टीकाकरण कराया जाय। इस डेढ़ वर्षीय बच्चे का नाम माता-पिता ने राज रखा है। राज को आज मुख्यमंत्री ने गोद में उठाकर खेलाया भी।

Kolar News

Kolar News

1 मई से शुरू होगा वार्षिक स्वास्थ्य जांच अभियान ब्लड प्रेशर, मधुमेह, हृदय रोग, नेत्र रोग समेत कई तरह की बीमारियां 40 साल के बाद होने का ज्यादा डर रहता है। इन्हें शुरुआत में ही पकड़ने के लिए सरकार 40 साल या ज्यादा उम्र लोगों की सालाना मुफ्त स्वास्थ्य जांच कराने जा रही है। पूरे प्रदेश में 1 मई से यह सुविधा शुरू होगी।लोगों को साल में एक बार हर हाल में स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया जाएगा। 40 से ज्यादा उम्र वाले लोगों का स्वास्थ्य कार्ड बनेगा। इसके जरिए वे साल में एक बार किसी भी सरकारी अस्पताल में सभी जांचें निःशुल्क करा सकेंगे। उन्हें अस्पताल से ही दवाएं दी जाएंगी। जरूरत पड़ी तो बड़े अस्पताल में मरीज को रेफर कर दिया जाएगा।डिप्टी डायरेक्टर आईईसी डॉ. पंकज शुक्ला ने बताया कि लाइफ स्टाइल बदलने के चलते गैर संक्रामक बीमारियां कम उम्र में ही होने लगी हैं, लेकिन नियमित जांच नहीं होने से इनका पता देर से चलता है। तब तक बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। साल में एक बार जांच कराने से इन बीमारियों की शुरू में ही पहचान कर इलाज किया जा सकेगा।

Kolar News

Kolar News

बंजारी स्थित दशहरा मैदान पर कोलार मेला उत्सव समिति द्वारा ग्रीष्म कालीन मेले का आयोजन किया गया है। इसमें महीनेभर सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रम चल रहे हैं । व्यापार, व्यंजन और मनोरंजन की थीम पर आधारित मेले में 19 तरह के झूले लगेंगे। बच्चों का फैशन शो होगा। भोपाल टेलेंट हंट जैसे कार्यक्रम भी किए जाएंगे।विभिन्न प्रदेशों के व्यंजन के स्टॉल सहित हैंडलूम की दुकानें लगेंगी। मेला समिति अध्यक्ष विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि 11 मई तक मेला रहेगा। इस दौरान स्थानीय कलाकारों व खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा। विशेष रूप से हस्तशिल्प और लघु-सूक्ष्म उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाएगा।स्थानीय कलाकार करेंेगे मेले में परफाॅर्म मेले में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित रहे हैं । इसके तहत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, बॉलीवुड स्टार नाइट, लोकमंच (श्रीमती मालिनी अवस्थी द्वारा), राजस्थानी लोकनृत्य, गरबा महोत्सव, लाफ्टर चैलेंज (चुलबुल पांडेय) सहित कई कलाकार करेंगे। उनके साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा जाहिर करने का अवसर मिलेगा। वे भी मेहमान कलाकारों के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

Kolar News

Kolar News

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने विण्डसर सोसायटी चूना भट्टी में सीमेंट-कांक्रीट सड़क का भूमि-पूजन किया। सड़क की लागत 5 लाख रुपये है। उन्होंने तुलसी नगर में चक्की चौराहा के पास भी सीमेंट-कांक्रीट सड़क का भूमि-पूजन किया। इसके लिये लगभग दो लाख रुपये स्वीकृत किये गये है। श्री गुप्ता ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये हैं।उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता आज जवाहर चौक में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान में शामिल होकर सड़क के आसपास पड़े कचरे की सफाई की। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशानुसार सप्ताह में कम से कम दो घंटे अपने घर के आसपास अथवा मोहल्ले में सफाई जरूर करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान में दिल से जुड़े। इस दौरान रहवासियों ने भी साफ-सफाई की। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता अभियान का महत्व बताया गया।

Kolar News

Kolar News

कोलार में रहने वाले ब्राह्मण परिवारों को संगठित करने के लिए चार साल से सर्व ब्राह्मण उत्थान समिति काम कर रही है। इन चार सालों में समिति ने भारत वर्ष के तमाम राज्यों से ताल्लुक रखने वाले ब्राह्मण परिवारों को न सिर्फ जोड़ा है, बल्कि धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें एक परिवार की तरह बना दिया है। समिति के अध्यक्ष पंडित ब्रजेश शर्मा बताते हैं कि समिति का एकमात्र लक्ष्य है ब्राह्मण परिवारों का उत्थान। ही चार साल पहले समिति बनी थी। इसके लिए सभी ब्राह्मण परिवारों को एकजुट करना जरूर है। उसी दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। देशभर के कोने-कोने में बसने वाले ब्राह्मण परिवार चाहे वे बंगाल से हों, गुजरात से, महाराष्ट्र से या फिर किसी अन्य प्रदेश से सभी को एकसाथ लेकर समिति चल रही है।समिति द्वारा बसंत पंचमी के मौके पर समाज की व्रत उत्सव पत्रिका का विमोचन किया गया है। इसके पूर्व समाज डायरेक्ट्री का भी प्रकाशन हो चुका है। इसमें समाज के परिवारों 500 से ज्यादा परिवारों का विवरण पेश किया गया था। इसे समाज के लोगों ने काफी सराहा है। आने वाले समय में और भी डायरेक्ट्री का प्रकाशन किया जाएगा।समिति के अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने बताया कि निकट भविष्य में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कराने की योजना है। इसमें कमजोर तबके की बालिकाओं का विवाह समिति की तरफ से होगा। समाज के जिन परिवारों में एक मात्र संतान बेटी होगी, उस परिवार का भी सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा समाज कलाकारों लेखक व अन्य विधाओं में पारंगत व्यक्तियों का भी सम्मान किया जाएगा। वर्तमान में समिति समाज के होनहार छात्र, छात्राओं और वरिष्ठ जनों का सम्मान करती है। इसके अलावा समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कराती है।

Kolar News

Kolar News

कोलार की कई इलाकों में एक बंदर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है । सर्वधर्म ए सेक्टर लेकर पॉश कॉलोनी दानिश हिल्स तक में एक बंदर ने जमकर उत्पात मचा रखा है । उसने कॉलोनी के कई घरों में घुसकर घरों में रखा सामान अस्तव्यस्त कर दिया। इस दौरान बंदर ने कई घरों से खाने का सामान भी निकाला। उसकी शैतानियों से तंग रहवासियों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।मौके पर पहुंची वन विभाग के उड़न दस्ते ने बंदर को पकड़ने की खूब कोशिश की पर उन्हें सफलता नहीं मिली। अमला एक घंटे तक केले और चले लेकर बंदर के आगे पीछे घूमता रहा, लेकिन बंदर हाथ नहीं आया। पिछले कई दिनों बंदर सर्वधर्म ए सेक्टर से दानिश हिल्स के बीच घूम रहा है और लोगों के घरों में घुसकर उत्पात मचा रहा है । दानिश हिल्स निवासी अशोक भटनागर ने बताया कि सप्ताहभर से भी ज्यादा समय से इस बंदर को यहां देखा जा रहा है। ये रास्ते पर आते-जाते लोगों को घीसता है और कॉलोनी में स्थित एक किराना दुकान पर आने वालों के हाथ से सामान छीनकर फेंक देता है। कॉलोनी में बच्चे खेलते रहते हैं, उनको खतरा हो सकता है। इसलिए उसे पकड़ना जरूरी हो गया है।

Kolar News

Kolar News

कोलार में नगर निगम ने अभी से प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा तो दिया है, लेकिन सुविधाएं अब तक नहीं बढ़ाई हैं। रहवासी पानी, पार्किंग, खराब सड़क, सफाई का अभाव, सीवेज जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनकी रोजाना की समस्याओं का निराकरण तक नहीं हो रहा है, बल्कि नगर पालिका के कार्यकाल से भी बदतर स्थिति का सामना कर रहे हैं। वो भी तब जब वे शहर के किसी भी हिस्से से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2014-15 में कोलार जोन 15 (वर्तमान में 18 व 19) से करीब साढ़े आठ करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स व अन्य करों की मद से जमा हुए हैं। इस राशि की बदौलत कोलार शहरभर में सबसे ज्यादा टैक्स जमा करने वाले इलाकों में तीसरे नंबर पर है। कोलार से आगे दो इलाके भेल और एमपी नगर हैं। भेल कारखाने की वजह से तो एमपी नगर शहर का कमर्शियल इलाका होने के चलते कोलार से आगे है। यानी शहर में किसी भी रिहायशी इलाके या निगम के जोन में करों से वसूली कोलार से ज्यादा नहीं है। गौरतलब है कि नगर पालिका के समय भी कोलार टैक्स जमा करने के मामले में प्रदेश में दूसरे नंबर की नगर पालिका थी। कोलार से आगे मंडीदीप नपा का नंबर था।इधर, कोलार में 50 फीसदी तक की गई टैक्स वृद्धि के विरोध में रहवासी समितियां व मोहल्ला समितियां एकजुट हो गईं हैं। वे बहुत जल्द महापौर आलोक शर्मा से मुलाकात कर टैक्स वृद्धि पर विरोध दर्ज कराने वाली हैं। साथ ही कोलार में विलय के समय किए गए वादों के अनुसार विकास कार्य नहीं होने तक नगर पालिका के समय पर लागू टैक्स को ही कायम रखने की मांग करने वाली हैं। इसके अलावा कॉलोनी हैंडओवर कराने के लिए निगम प्रशासन की तरफ से प्रयास करने की मांग करने वाली हैं। महापौर से होने वाली इस मुलाकात के लिए समितियों की बैठकें हो रही हैं।

Kolar News

Kolar News

नगर निगम की सीमा बढ़ने के बाद सफाई कर्मचारियों की तादाद बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैंप भी लगाए गए हैं। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त तेजस्वी नायक ने गुरूवार को राष्ट्रीय सफाई कामगार आयोग की सदस्य डॉ. लता मेहतो को दी। डॉ. मेहतो ने भोपाल में कार्यरत एवं निवासरत सफाई कर्मियों के कार्य एवं बस्तियों के संबंध में जानकारी के लिए बैठक आहूत की थी। आयुक्त ने निगम के सभी वार्डो में सफाई व्यवस्था हेतु नियुक्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों व निगम में कार्यरत नियमित, दैनिक वेतनभोगी एवं 25 दिवसीय कर्मचारियों की संख्या के संबंध में जानकारी दी साथ ही बताया कि निगम द्वारा सभी नियमित वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के साथ ही 89 दिवसीय व 25 दिवसीय कर्मचारियों के खाते खुलवाकर बैंको के माध्यम से वेतन का भुगतान किया जा रहा है। दैनिक वेतनभोगियों का पीएफ भी नियमानुसार काटा जा रहा है। नवीन परिसीमन एवं जनसंख्या के आधार पर सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की कार्यवाही की जा रही है। हाल ही में 26 से 28 अप्रैल 2015 तक मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लगभग 5000 सफाई कर्मियों व उनके परिजनों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कराया गया है और आगामी 10 से 30 मई 2015 तक लाईफ लाईन एक्सप्रेस के लिये चिन्हित रोगियों का नि:शुल्क आपरेशन एवं इलाज कराया जाएगा।

Kolar News

Kolar News

पिकनिक मनाने के लिए कोलार डेम जाने का मन बना रहा हैं, तो आपको ऊबड़-खाबड़ रास्ते या गड्ढ़े की फिक्र करने की जरूरत नहीं है। कजलीखेड़ा से कोलार डेम तक 30 किलोमीटर में सड़क को चौड़ा कर दिया गया है। इस टू लेन रोड पर अब न दचके लगेंगे और न ही गड्ढ़े से जूझना पड़ेगा।लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने करीब 21 करोड़ 39 लाख की लागत से सड़क को 7 मीटर चौड़ा किया है। इसके पहले इसकी चौड़ाई सिर्फ 3.75 मीटर थी। सड़क बढ़ते ट्रैफिक के दबाव के चलते सड़क चौड़ी गई है। अब इससे कोलार डेम जाने वालों का सफर सुहाना हो जाएगा। साथ ही कोलार रोड पर बसे गांवों के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।गौरतलब है कि कोलार तिराहे या कोलार गेस्ट हाउस से कजलीखेड़ा तक रोड 11 किलोमीटर में पहले ही सड़क फोरलेन बना दी गई है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। अब ट्रैफिक जाम नहीं हो रहा है।

Kolar News

Kolar News

आखिरकार कोलार क्षेत्र को पानी सप्लाई करने वाली योजना का काम शुरू हो गया है। केरवा डेम से कोलार को पानी दिया जाएगा। लिहाजा, डेम से पानी खींचने के लिए नगर निगम ने इंटेकवेल निर्माण शुरू कर दिया है। करीब 18 मीटर गहराई तक खुदाई कर इसे बनाया जाएगा। इसके बाद पास की पहाड़ी पर 32 मीटर की ऊंचाई पर पानी को इकट्ठा कर कोलार भेजा जाएगा। 52 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट में कोलार में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन, पांच ओवरहेड टैंक, रिजर्वायर आदि बनाए जाएंगे। एक साल में यह प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा। विधायक रामेश्वर शर्मा ने गुरुवार को इंटेकवेल का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने अफसरों का ताकीद दी कि इसमें देरी न की जाए। गौरतलब है कि केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार ने पांच साल पहले इस प्रोजेक्ट को मंजूर कर पहली किस्त जारी की थी, लेकिन राज्य शासन अब तक काम शुरू नहीं करवा पाया था। राज्य सरकार का यह अति महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है। एक साल में इसका निर्माण पूरा हो, इसके लिए मैं खुद हर महीने मॉनीटरिंग करूंगा। रामेश्वर शर्मा, विधायक हुजूर क्षेत्र योजना को आगामी 30 वर्षों के मद्देनजर तैयार किया गया है। वर्तमान में इसके जरिए कोलार की 162 कॉलोनियों, 56 झुग्गी बस्तियों सहित 42 गांवों में पानी सप्लाई होगा। यानी यहां की करीब डेढ़ लाख की आबादी का फायदा मिलेगा। काम की गुणवत्ता व वितरण प्रणाली को बेहतर करने के लिए 10 साल के संचालन व संधारण की जिम्मेदारी ठेकेदार की रहेगी। योजना के रखरखाव का खर्च वहन करने के लिए मीटर कनेक्शन लगाकर शुल्क वसूला जाएगा। कोलार को पानी सप्लाई करने की योजना के तहत केरवा डेम पर इनटेकवेल बनाने का काम शुरू हुआ।

Kolar News

Kolar News

कोलार के रहवासी वैसे तो पूरे साल ही पेजयल समस्या से जूझते रहते हैं लेकिन गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। हैरत की बात तो सह है कि इस कोलार क्षेत्र के नगर निगम में शामिल होने के बाद भी अभी तक पेयजल आपूर्ति के इंतजाम भरपूर नहीं किए गए हैं। इसके चलते क्षेत्र की आधी आबादी पानी के लिए तरस रही है। लोगों को निजी टैंकर संचालकों से महंगा पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।जोन 18 में अभी यह है जल परिवहन की व्यवस्थाजानकारी के अनुसार कोलार क्षेत्र की आबादी करीब डेढ़ लाख है। इसको नगर निगम प्रशासन के जोन 18 में शामिल किया है। यहां पेयजल व्यवस्था के नाम पर महज 23 टैंकर उपलब्ध हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें से 16 हजार लीटर पानी परिवहन की क्षमता वाले 5 टैंकर हैं जो 6 से 7 राउंड लगाकर प्रशासन को हैंडओवर कालोनियों के संपवेल में पानी भरते हैं। इसके अलावा 3 से 5 हजार लीटर पानी की क्षमता वाले 17 टैंकर हैंजो 8 से 10 राउंड लगाकर स्लम बस्तियों के अलावा प्रशासन को हैंडओवर कालोनियों के संपवेल में पानी भरते हैं।

Kolar News

Kolar News

कोलार के पास स्वर्ण जयंती पार्क में जाने वालों की सुविधा के लिए बनाए गए फुटपाथ पर केविन ब्लॉक लगे कुछ महीने ही हुए हैं और उस पर अतिक्रमण हो गया है। उस पर फल-सब्जी की दुकानें लगने लगी हैं। इस कारण शाम होते ही एमपी नगर, मनीषा मार्केट की तरफ से कोलार आने वाले वाहन चालक व राहगीरों को परेशानी हो रही है। वो शाहपुरा से चूनाभट्टी चौराहे की तरफ बढ़ते हैं, उनको जाम का सामना करके गुजरना पड़ता है। वजह है फुटपाथ पर दुकानें लगी होती हैं। उन दुकानों के पास सब्जी-भाजी और फल खरीदने वालों की भीड़ जमा होती है। फुटपाथ पर चलने वाले राहगीर सड़क पर चल रहे होते हैं। इतनी भीड़-भाड़ हो जाती है कि वाहन रेंगने को मजबूर हो जाते हैं। चूनाभट्टी चौराहे का यह नजारा आम हो गया है। मगर खास बात यह है कि इस समस्या के समाधान के लिए न तो ट्रैफिक पुलिस ने अब तक कोई पहल की है और न ही नगर निगम ने कोई कदम उठाए हैं। लोगों का कहना है कि शाम को पांच बजे के बाद चूनाभट्टी चौहारा किसी सब्जी मंडी या गांव के किसी हाट बाजार में तब्दील हो जाता है। वहां से वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है। यह स्थिति होती है कि नजर हटते ही वाहन टकरा सकता है। शासन-प्रशासन को इस समस्या का समाधान करने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए। कोलार से सटे चूनाभट्टी चौराहे से शाहपुरा के बीच जिस हिस्से में फुटपाथ पर दुकानें लग रही हैं, वहां से निगम ने अब तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की है। हालांकि निगम प्रशासन ने चूनाभट्टी चौराहे से कुछ दूरी पर स्थित मां काली मंदिर के आसपास जरूर सड़क किनारे लगने वाली उन दुकानों के खिलाफ अतिक्रमण के तहत कार्रवाई की है, लेकिन उसके कुछ समय बाद ही वहां पर फिर से दुकानें लगने लगीं। स्वर्ण जयंती पार्क नगर निगम सीमा में हैं और राजधानी परिजयाना प्रशासन के वन मंडल के अंतर्गत आता है। पार्क के पास चूनाभट्टी चौराहा है। जहां पर पुलिस की चौकी स्थित है। उसमें ट्रैफिक पाइंट होता है। मगर तीनों ही एजेंसी के अधिकारी-कर्मचारी इस मामले में आंख बंद करके बैठे हुए हैं। किसी ने भी फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए कभी गंभीरता से प्रयास नहीं किए हैं। यही वजह है कि अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है और राहगीरों व पार्क में जाने वालों को असुविधा हो रही है। पार्क के समानांतर फुटपाथ पर लग रही दुकानों के कारण राहगीरों को तकलीफ होने और ट्रैफिक प्रभावित होने की बात को दुकान लगाने वाले भी मानते हैं। मगर रोजगार की मजबूरी का हवाला देते हैं। उनका कहना है कि फल-सब्जी, बेल्ट, चश्मे और हेलमेट की जो दुकानें उनके द्वारा लगाई जा रही हैं, वो स्थाई नहीं हैं, बल्कि अस्थाई रूप से लगाई जाती हैं। यदि वे यहां पर दुकान नहीं लगाएंगे, तो बेरोजगार हो जाएंगे। इसलिए प्रशासन चाहे तो अतिक्रमण कहकर हटा दे या फिर रोड के पास कोई स्थाई निर्धारित कर दे। महाबली नगर में रहने वाले विजयशंकर दीक्षित ने बताया कि स्वर्ण जयंती पार्क के समानांतर केविन ब्लॉक लगाकर जो फुटपाथ बनाया गया है, वो जॉगिंग करने वालों, पार्क में सैर के लिए जाने वालों के लिए है न कि दुकानें लगाने के लिए। मगर लोगों को समझ ही नहीं आता है। ऐसा ही कुछ कहते हैं अनुपम हॉस्पिटल के डॉ धीरज शुकला ,उनका कहना है पूरे कोलार रोड के फुटपाथों पर जिसे जहाँ जगह मिली उसने कारोबार शुरू कर दिया है , स्वर्णजयंती पार्क के सर्वधर्म पुल वाले हिस्से से लेकर शाहपुरा की ढलान पर स्थित मंदिर तक दुकानें लगती हैं। चूनाभट्टी चौराहे पर तो सड़क तक सामान फैला रहता है। इससे लोग सड़क पर चलते हैं। जबकि सामने ही पुलिस चौकी है।

Kolar News

Kolar News

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से जारी निर्देश के बाद प्रशासन द्वारा कलियासोत नदी के सीमांकन का काम दोबारा शुरू किया गया है। नदी के 33 मीटर के दायरे में आ रहे निर्माणों में रहने वाले रहवासी और इमारत मालिकों की रातों की नींद और दिन का चैन छींन लिया है। जानकारी के मुताबिक नपती के दायरे में नदी के किनारे बने मकान व बहुमंजिला इमारतों के आने की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि नदी के किनारे सैंकड़ों की संख्या में छोटे बडे निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। कलियासोत नदी के कैचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाने को लेकर पर्यावरणविद् डॉ. सुभाष सी पांडे की ओर से दायर याचिका पर 25 मई को सुनवाई करते हुए आगामी आदेश तक कलियासोत के किनारे निर्माण कार्य पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। पर्यावरणविद् डॉ. पांडे ने एनजीटी के समक्ष 25 मई को शासन की ओर से नदी की नपती को लेकर प्रस्तुत रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे।डॉ. पांडे ने एनजीटी के समक्ष एक आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि एनजीटी ने 20 अगस्त 2014 को पारित आदेश में नदी किनारे किए गए अवैध निर्माणों को हटाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन प्रतिवादी ने नदी के रास्ता बदल लिए जाने आदि भ्रामक तथ्य प्रस्तुत कर मामले में दोबारा सुनवाई कर नदी के सीमांकन के आदेश जारी कराए जो कि न्याय सिद्धातों के विपरीत है। उन्होंने बताया कि प्रतिवादी ने इसके लिए भू- राजस्व रिकॉर्ड और सर्वे आॅफ इंडिया की टोपो का उपयोग नहीं किया है। पांडे ने सर्वे आॅफ इंडिया की वर्ष 1970 व 2005 की टोपो सीट की प्रति प्रस्तुत की। उन्होंने एनजीटी से निवेदन किया कि प्रतिवादी द्वारा एनजीटी के समक्ष नदी के बारे में गलत तथ्य व जानकारी प्रस्तुत की, जिसके आधार पर बैंच ने नदी के सीमांकन कराने का आदेश 30 मार्च 2015 को जारी किया अत उक्त आदेश को निरस्त किया जाकर पूर्व में पारित आदेश दिनांक 20 अगस्त 2014 को अस्तिव में लाया जाए।

Kolar News

Kolar News

कोलार में बिजली कंपनी द्वारा मानसून से पहले किए जाने वाले बिजली के रखरखाव कार्य के नाम पर कई घंटों बिजली गुल करने के बावजूद लोगों को अचानक गुल होने वाली बिजली की समस्या से निजात मिलने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व पार्षद कृष्णाराम ने बताया कि कोलार की राजहर्ष कालोनी के सेक्टर एच का एक बड़ा हिस्से में सोमवार की शाम चार बजे से मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे तक बिजली गुल रही। जिसके चलते लोगों को पानी सहित कई समस्याओं से दो चार होना पड़ा। लोगों का कहना है कि इतनी देर यदि किसी स्लम बस्ती में बिजली गुल हो जाती तो स्थानीय नेता लोगों के साथ मिलकर हंगामा खड़ा कर देते लेकिन हम जबकि ईमानदारी के साथ बिजली बिल अदा कर रहें हैं इसके बाद भी हमारी परेशानी में कोई साथ खड़ा नहीं होता। डीपी खराबी से आई बाधा बिजली अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को बरसात के दौरान क्षेत्र की डीपी खराब होने से उससे जुड़ी लाइनों पर बिजली सप्लाई नहीं हो सकी।

Kolar News

Kolar News

राजधानी भोपाल की तहसील हुजूर व अवैध रूप से संचालित पांच नजूल वृत्तों को तोड़कर बनाई जा रही सात नई तहसीलों का गठन तय हो गया है। जिला प्रशासन ने जो प्रस्ताव भेजा था, उसमें आंशिक संशोधन करते हुए राजस्व मंत्री व पीएस ने जहां स्वीकृति पहले ही दे दी थी, वहीं वित्त विभाग ने भी इस पर मुहर लगा दी है। अब इन तहसीलों के लिए पदों के सैटअप की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीएस राजस्व ने जिला प्रशासन से प्रथम चरण में लिपिक व भृत्य के पदों की जानकारी मांगी है, ताकि पदों का सृजन किया जा सके। इसके लिए पीएस ने बाकायदा पत्र भी लिखे हैं। इसमें उन्होंने तहसीलदार व नायब तहसीलदार के पदों का सृजन न करने की बात कहते हुए केवल लिपिक व भृत्य के पदों की ही जानकारी देने को कहा है। यह है मामला भोपाल जिले में जहां दो तहसीलें हुजूर व बैरसिया हैं, वहीं पांच नजूल वृत्त भी हैं जो तहसील हुजूर के अंतर्गत संचालित हो रहे हैं। हालांकि पांचों नजूल वृत्त अवैध रूप से चल हो रहे हैं, जो कि शहरी सीमा के 68 ग्रामों की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। इन पांचों वृत्तों को वैध करने तथा हुजूर के कोलार क्षेत्र को अलग से तहसील बनाने के लिए करीब दो साल पहले कलेक्टर निशांत वरवड़े ने एक प्रस्ताव प्रमुख सचिव राजस्व को भेजा था। इसमें हुजूर तहसील व पांच अवैध नजूल वृत्तों को तोड़कर सात तहसीलें बनाने की बात कही गई थी।

Kolar News

Kolar News

रोग पैदा करने वाली कूलर की जालियाँ नष्ट करने चलेगा अभियान मौसमी और संक्रामक रोगों की रोकथाम और आगामी महीनों में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में आज प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कृष्ण ने बैठक में समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि अफ्रीका में इबोला वायरस बीमारी के आउटब्रेक्स रिपोर्ट किए जाने के बाद पूरे देश में आवश्यक ऐहतियात बरती जा रही है। हालांकि देश में एक भी प्रकरण इस रोग का नहीं पाया गया है फिर भी सावधानी के तौर पर भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों पर निगाह रखी जा रही है। आगामी वर्ष मलेरिया और डेंगू के प्रकरण न बढ़ें इसके लिए नगर निगम के सहयोग से कूलरों की जालियाँ निकलवाने और उन्हें जलवा देने का अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही जमा पानी को हटाने और सुखाने की कार्यवाही भी व्यापक स्तर पर की जाएगी। आगामी वर्ष की कार्ययोजना 17 दिसंबर को एक कार्यशाला होगी। कार्यशाला में इबोला वायरस के संबंध में भी आवश्यक सावधानियाँ बरते जाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा जानकारियाँ दी जाएंगी। सामान्य जनता में इबोला के संबंध में भय व्याप्त न हो, इस उद्देश्य से जागरूकता के लिए सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी भी दी जाएगी।बैठक में गत तीन माह में भोपाल सहित प्रदेश के कुछ अन्य स्थान पर मलेरिया और डेंगू रोगों के नियंत्रण के किये गये प्रयासों पर भी चर्चा हुई। प्रमुख सचिव ने भोपाल में इन रोगों से बचाव के लिए निरंतर संचालित किए गए जागरूकता अभियान में संलग्न शासकीय सेवक की प्रशंसा की। प्रमुख सचिव ने कहा कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, नगर निगम भोपाल और अन्य विभाग के लगभग 4000 शासकीय सेवक निष्ठापूर्वक मलेरिया, डेंगू आदि के उपचार के साथ-साथ लोगों को रोगों से बचाव के लिए मार्गदर्शन देते रहे हैं। इन प्रयास को सफलता भी मिली।श्री प्रवीर कृष्ण ने प्रदेश में स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि संभागीय मुख्यालयों पर विशेष रूप से पर्याप्त मास्क, औषधियाँ और दक्ष स्टाफ की व्यवस्था है। सभी जिला चिकित्सालय में प्रात: आठ से शाम आठ तक ओपीडी में नि:शुल्क उपचार और परामर्श दिया जा रहा है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि सर्दी, खाँसी, गले में दर्द, छाती में दर्द और एक - दो दिन के बुखार की स्थिति में तत्काल नजदीकी शासकीय चिकित्सालय पहुँचकर उपचार करवाये। स्वाइन फ्लू के लक्षण देखकर चिकित्सक की सलाह पर दी गई दवा ही लें। जिलों में एडवांस लाइफ सपोर्ट व्हीकल भी उपलब्ध हैं। इनका उपयोग कर बिना विलंब के अस्पताल पहुँचा जा सकता है।बैठक में स्वास्थ्य संचालक डॉ.नवनीत कोठारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ पंकज शुक्ला भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News

कोलार क्षेत्र में वीर शिवाजी मोहल्ला समिति ने सांप्रदायिक सौहार्द्र की अच्छी पहल की है। समिति के तत्वावधान में रोजा अफफ्तार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष सुनील पांडे ने बताया कि कार्यक्रम शकुंतला नगर में अहमद अंसारी के निवास के समीप आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी मुस्लिम भाई शामिल हुए। समिति हर साल रमजान माह में रोजा अफफ्तार पार्टी का आयोजन कराया जाता है। अरबी में रोजा को सूम करते हैं। इसके मायने बातचीत और खाने-पीने पर रुक जाने के हैं। सुबह सादिक से लेकर गुरूब आफताब तक पेट और नफ्स की भूख व प्यास के रुक जाने का रोजा कहते हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी मुस्लिम भाई रोजा अफ्तार में शामिल हुए। उन्होंने समिति के अध्यक्ष् को रोजा अफ्तार के लिए बधाई दी।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि बीपीएल कार्डधारी जिन परिवारों के बेंक खाते 31 जनवरी 2015 तक आधार नम्बर से जुड़ जायेंगे, उन्हें शासन द्वारा 100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। यह राशि सीधे उनके खाते में जमा होगी। इससे हितग्राही द्वारा खोला गया खाता नियमित रूप से सक्रिय रहेगा।भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन-धन योजना में खाताधारक को रूपे कार्ड जारी करने का प्रावधान रखा गया है। रूपे कार्ड के साथ एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा लाभ जुड़ा हुआ है। खाताधारक द्वारा अपने खाते में अधिकतम 45 दिन के अंतराल में बेंकिंग व्यवहार करना होगा, जिससे उसे दुर्घटना बीमा का लाभ मिल सके।उल्लेखनीय है कि प्रदेश में एक करोड़ 4 लाख परिवार के पास पहले से ही बेंक खाते थे, शेष 49 लाख 46 हजार परिवार के बेंक खाते प्रधानमंत्री जन-धन योजना में खोले गये हैं।

Kolar News

Kolar News

कोलार में निगम प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान ठंडा पड़ गया है। मैन रोड किनारे फिर से पान की गुमठियां और हाथ ठेले पांव पसार रहे हैं। समाजसेवी बीके अग्निहोत्री ने बताया कि कोलार निगम सीमा में सर्वधर्म से बैरागढ़ चीचली तक रोड के दोनों ओर जमकर अतिक्रमण है। मेन रोड पर ज्यादातर गुमठियां नेताओं के करीबियों की होने से नहीं हठाई जा रहीं हैं। दिखावे के लिए यदाकदा मामुली राशि के चालान काट दिए जाते हैं, जबकि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। रहवासी एस के श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़कों और बाजारों में दुकानों के सामने वाहन पार्किंग व हाथ ठेलों का जमावड़ा लगने लगा। विधायक के निर्देश के बाद चली निगम प्रशासन की मुहिम दिखावा ही साबित होकर रह गई। अधिकारियों के पास फिर से फोन आते हैं और दबाव पड़ता है। मुहिम पूरी होने से फिर ठंडी पड़ जाती है। मुहिम पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बड़े दुकानदार भी जिम्मेदार कोलार मेनरोड परफल सब्जी,गुमटी, खोमचे और ठेलों के अलावा बड़ी दुकान वालों ने भी हद कर रखी है।इन सभी में होड़ सी लगी हुई है कि देखते हैं कौन कितना रोड दबाता है। लिहाजा मेनरोड दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुका है। इस पर इन बेजा कब्जों के कारण दिन में कई बार जाम भी लग रहे हैं। अतिक्रमण हटाते वक्त प्रशासन का कहना था कि मुहिम बंद है और अधिकारी हर बार जल्द ही मुहिम चालू करने की बात कह रहे हैं। इस मुहिम को लगातार जारी रखा जाएगा। दावा यहां तक था कि मेनरोड को पूरी तरह क्लीन करने के बाद ही मुहिम रोकी जाएगी। ललितानगर बाजार में प्रज्ञा विद्यालय से विजय -विलास कॉलोनी की ओर जाने वाले रोड, ललितानगर चौराहे से लेकर कटियार मार्केट तक कई जगह पक्की दुकानों के आसपास ठेले व गुमटियों के कारण आने-जाने का रास्ता तक नहीं मिल पा रहा है।

Kolar News

Kolar News

कालोनियों में लोगों द्वारा घरों के सामने किचन गार्डन और बाउंड्रीवॉल बना लेने से साफ-सफाई कार्य सहित आवागमन में भारी दिक्कतें सामने आने लगी हैं। इतना ही नहीं सड़क सकरीं होने से आए दिन वाहन चालक गलियों में टकरा जाते हैं,ऐसे में लोगों को आपस लड़ते झगड़ते देखा जा सकता है। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि क्षेत्र की कालानियों में कुछ लोगों ने सीवेज चेंबर और नालियों के ऊपर किचन गार्डन और बाउंड्री बना ली है, जिससे चैंबर दब गए हैं। समस्या यह खड़ी हो गई है कि सीवेज चैंबरों और नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। लोगों से बाउंड्री के अंदर जाने के लिए कहने पर लड़ने झगड़ने पर उतारू हो जाते हैं।कोलार की राजहर्ष कालोनी में लोगों ने सीवेज चैंबरों को अंदर करते हुए बाउंड्रीवॉल बना ली है। इतना ही नहीं जब कभी किसी रहवासी के घर की सीवेज लाइन चोक हो जाए और सफाई कर्मी अतिक्रमण कारियों से सीवेज खोलने का कहे, तो कर्मचारियों को अगला चैंबरों खोले जाने का कहकर धौंस दिखाकर भगा दिया जाता है। इसके चलते सीवेज, नालियों की सफाई संबंधी शिकायत करने पर रहवासियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कब्जाधारी लोग क्योंकि चैंबरों की सफाई नहीं होने दे रहे हैं। ऐसे में सीवेज चैंबरों की सफाई नहीं होने के कारण लोगों का दुर्गंध के माहौल में जीना मुश्किल हो गया है।

Kolar News

Kolar News

प्रदेश में फल-फूलों की खेती को बढ़ावा मिलेगा उद्यानिकी, खाद्य और प्र-संस्करण मंत्री कुसुम महदेले ने कहा है कि बाग-बगीचे किसानों और नागरिकों की आय बढ़ाने तथा जीविकोपार्जन का बेहतर साधन हो सकते हैं। जरूरत इस बात की है कि लोगों को फल और फूलों की खेती के लिये प्रेरित किया जाये। सुश्री महदेले आज गुलाब उद्यान में स्वर्ण क्रांति अभियान में उद्यानिकी एवं पुष्प महोत्सव का शुभारंभ कर रही थी।कुसुम महदेले ने कहा कि अभियान के पहले चरण में सभी 51 जिले में उद्यानिकी एवं पुष्प महोत्सव किया जा रहा है। महोत्सव में आगामी फरवरी तक 15 लाख फलदार एवं एक करोड़ फूल के पौधे रोपे जायेंगे। इससे 20 लाख किसान को लाभ मिलेगा। साथ ही 20 लाख नेनो ऑचर्ड-सह-बाड़ी विकास कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है। इसमें किसान अपनी बाड़ी में फल एवं सब्जी के पौधे लगाकर पौष्टिक आहार की पूर्ति कर अपनी आय बढ़ा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान में 15 लाख हेक्टेयर में 20 लाख किसान को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश को लगातार मिले कृषि कर्मण पुरस्कार के लिये उद्यानिकी विभाग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने नगर निगम को सुझाव दिया कि वृक्षों की तादाद बढ़ाने के लिये प्राचीन काल से चली आ रही 'वृक्षों के विवाह' जैसी परम्परा को पुन: शुरू किया जाये।सुश्री महदेले ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्र में उद्यानिकी गतिविधियाँ संचालित होना चाहिये। जहाँ जिस फल की ज्यादा पैदावार हो, वहाँ उसकी सामग्री से बनने वाले उत्पादों के केन्द्र भी स्थापित हो। उन्होंने कहा कि आँगनवाड़ियों में बच्चों को फल खिलाकर कुपोषण को दूर किया जा सकता है। इसके लिये बड़ी योजना बनानी चाहिये। सुश्री महदेले ने बताया कि फलों के सुरक्षित भण्डारण के लिये प्रदेश में कोल्ड चेन स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने गुलाब उद्यान में महिलाओं के लिये नगर निगम द्वारा बनाये जाने वाले 'शी-लाउंज' की सराहना की तथा उसे सुसज्जित एवं सुविधाजनक बनाने के लिये महापौर को सुझाव दिये। सुश्री महदेले ने कहा कि एयर पोर्ट से शाहपुरा तक प्रमुख मार्ग में चार 'शी-लाउंज' बनना चाहिये। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे अपने घर में फल का कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प जरूर लें।महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल की पहचान स्मार्ट सिटी के साथ ही फूलों के शहर की भी बनेगी। शहर के प्रमुख मार्गों में फुलवारी बनवायी जायेगी। शहर को फूलों से सुसज्जित करवाने में नागरिकों का सहयोग लिया जायेगा। नागरिक अपनी बगिया में फूल खिला सके इसके लिये 'गार्डन एट कॉल' योजना शुरू की गई है। योजना में एसएमएस की सुविधा भी शीघ्र शुरू होगी। नगर निगम के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिये उद्यानिकी विभाग का सहयोग लिया जायेगा।प्रमुख सचिव उद्यानिकी प्रवीर कृष्ण ने कहा कि स्वर्ण क्रांति अभियान से 20 लाख किसान को उद्यानिकी से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि फल-फूल की खेती से 2 से 20 लाख तक आय हो सकती है। खाद्य प्र-संस्करण कार्य से गाँव, छोटे कस्बे और शहरों को जोड़ा जायेगा। गुलाब उद्यान में गार्डन एट कॉल एवं फल-सब्जी परिक्षण, प्र-संस्करण और प्रशिक्षण केन्द्र की सुविधा शुरू की जा रही है। अब शहर का कोई भी व्यक्ति 2553655 या 9425378167 पर टेलीफोन कर गार्डन एट कॉल की सुविधा का लाभ घर पर पौधे, लॉन लगवाने के साथ बगीचे के रख-रखाव के लिये कर सकेगा। प्रशिक्षण केन्द्र में फल, सब्जियों का परीक्षण करवाने के लिये सामग्री साथ लाना होगी। प्रत्येक माह 2 सात दिवसीय प्रशिक्षण होंगे। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी महोत्सव 10 अगस्त से 15 सितम्बर तक तथा पुष्प महोत्सव फरवरी 2016 तक चलेगा।प्रारंभ में सुश्री कुसुम महदेले ने शी-लाउंज का भूमि-पूजन किया तथा गार्डन एट कॉल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने फूल के पौधे रोप कर पुष्पोत्सव तथा फल एवं सब्जी परीक्षण, प्र-संस्करण एवं प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया। उद्यानिकी मंत्री और महापौर ने गुलाब उद्यान की नर्सरी, सावन के झूले आदि का अवलोकन किया। संचालक उद्यानिकी श्री महेन्द्र धाकड़ ने आभार व्यक्त किया।

Kolar News

Kolar News

कोलार को मिसरोद से जोड़ने के लिए कलियासोत नदी पर तीसरा सलैया पुल भी बनकर तैयार हो गया है। लेकिन एप्रोच रोड नहीं बनने से 20 करोड़ रुपए का यह ब्रिज बेकार है। इस पर ट्रैफिक शुरु नहीं हो पा रहा है। ब्रिज को अप्रैल में शुरू हो जाना था, लेकिन लेटलतीफी के कारण ब्रिज की डेड लाइन 1 अगस्त तय कर दी गई। 11 अगस्त तक यहां एप्रोच रोड नहीं बन पाया है।इसके कारण अब निर्माण की नई डेड लाइन 31 अगस्त हो गई है। लेकिन नई डेड लाइन में भी ब्रिज के चालू होने की संभावना कम है। क्योंकि एप्रोच बनने के बाद ब्रिज की टेस्टिंग होगी। इसके तहत ब्रिज से हेवी लोड के ट्रक व डंपर गुजारे जाएंगे। इसके बाद ब्रिज को आम लोगों के लिए खोला जाएगा। नियमानुसार टेस्टिंग 15 दिन चलती है। यदि चार दिन में एप्रोच रोड तैयार हो जाती है तो पांचवे दिन से टेस्टिंग चालू हो जाएगी। लेकिन ऐसा संभव नहीं है। एप्रोज रोड नहीं होने के कारण पीडब्ल्यूडी ने कोलार-मिसरोद फोरलेन पर सलैया ब्रिज को अभी आवागमन के लिए नहीं खोला है। इस ब्रिज के चालू होने से कोलार क्षेत्र की करीब 3 लाख 50 हजार की आबादी को फायदा होगा।पुल चालू होने से राजहर्ष, विनीत कुंज, फाइन एवेन्यू, बंजारी, बीमाकुंज, साई विहार, ललिता नगर, नयापुरा, श्रीराम कॉलोनी, मिसरोद, जाटखेड़ी, छान, मिसरोद फेज वन व टू,सनखेड़ी ,बावड़िया कलां, आकृति ईको सिटी, रुद्राक्ष पार्क आदि कॉलोनियों के लोग बावड़ियाकलां व मिसरोद जाने के लिए पुल का इस्तमाल कर सकेंगे। गुलमोहर और बावड़िया क्षेत्र से मिसरोद की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर कम हो जाएगी।कोलार रोड से होशंगाबाद रोड को जोड़ने वाले सलैया फोरलेन ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। इस पर एक अगस्त से टैफिक शुरू हो दौड़ने लगा है। इसके बन जाने से कोलार से मिसरोद की दूरी 15 किमी से घटकर करीब 7 किमी रह जाएगी। अभी तक कोलार के रहवासियों मिसरोद जाने के लिए चूनाभट्टी, शाहपुरा, हबीबगंज अंडर ब्रिज होते हुए जाना पड़ता था। अब सीधे कोलार से सलैया होते हुए मिसरोद को फोरलेन सड़क ने जोड़ दिया है।

Kolar News

Kolar News

कोलार के सर्वधर्म सेक्टर-बी में एक बिल्डिंग के बेसमेंट में बारिश का पानी हर वर्ष जमा हो जाता है, जो सालभर भरा रहता है। बेसमेंट में कचरा भी फेंका जाता है। सर्वधर्म रहवासियों का कहना है कि बेसमेंट में जमा कचरे की सफाई एवं पानी न निकाले जाने से बिल्डिंग क्षतिग्रस्त होने लगी है। सर्वधर्म सेक्टर-बी में शॉपिंग मॉल फैमिली मार्ट के पीछे मंजू कॉम्पलैक्स बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग में करीब 10 फ्लैट हैं। बिल्डिंग के बेसमेंट में हर साल बारिश का पानी भर जाता है, इसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बेसमेंट में पानी भरने से रोकने के लिए रहवासियों ने सीमेंटेड सामग्री का इस्तेमाल कर ऊंचाई बढ़ा दी थी, लेकिन समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। रहवासियों का कहना है कि इसके बारे में नगर निगम अधिकारियों को बताया गया है। बेसमेंट ढलान पर है, इससे पानी आसानी से प्रवेश कर जाता है। इस सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था की कमी भी रही है और चोरियों भी होती रही हैं। कॉलोनी चारों ओर से खुली है, इस वजह से कोई भी यहां प्रवेश कर जाता है। यहां कचरा समेटने के लिए सफाई कर्मचारी हफ्तेभर में ही नजर आते हैं।

Kolar News

Kolar News

शाहपुरा झील की हालत संवारने के लिए एनजीटी ने जो आदेश दिए थे, उन पर अब तक कोई अमल नहीं हुआ है, जबकि झील के पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए दो चरणों में काम करने को कहा गया था। इसका पहला चरण इसी साल जनवरी से और दूसरा चरण अप्रैल से शुरू होना था। फिलहाल झील की हालत जस की तस है। एनजीटी की तमाम फटकार और इसके बनी योजना के बाद भी उस पर काम करने के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं, बढ़ती जनसंख्या के साथ झील का प्रदूषण भी दिनों-दिन बढ़ रहा है और ग्राउंड वॉटर भी प्रदूषित हो रहा है। दिखावे के लिए जो कुछ एक-दो काम किए भी गए थे, वे इतने अवैज्ञानिक तरीके से सिर्फ खाना-पूर्ति जैसे किए गए थे कि वे किसी काम नहीं आए, जबकि उनमें लागत भी लाखों में आई। याचिकाकर्ता डॉ. सुभाष पांडेय बताते हैं कि जब तक एनजीटी में इस मामले की सुनवाई चल रही थी, बीएमसी और राज्य सरकार द्वारा दिखावे के लिए ही सही पर थोड़ी-बहुत कोशिशें की जा रही थीं। लेकिन इस मामले पर अंतिम आदेश आने के बाद से इस दिशा में कोई काम नहीं किया गया था। हमें जहां उम्मीद थी कि अब शाहपुरा झील की हालत सुधर जाएगी वहीं, असल में झील फिर से 2013 वाली स्थिति में फिर से पहुंच चुकी है। इस पूरी योजना को धरातल पर उतारने के लिए सरकार आश्वासन दिया था कि इसमें बजट की कमी कभी आड़े नहीं आएगी। योजना को पूरा करने के लिए 34 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान रखा गया था, जिसे चरणबद्ध तरीके से रिलीज किया जाना था।

Kolar News

Kolar News

कोलार की शहर के अन्य स्थानों से कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए नए- नए रोड स्वीकृत हो रहे हैं, लेकिन पूर्व में जो रोड बनाए गए हैं। उनकी तरफ निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। न उनका ठीक से मेंटेनेंस हो रहा है और न दोबारा निर्माण। लिहाजा सड़कों की हालत बहुत खराब हो गई है। कुछ रास्ते तो चलने लायक भी नहीं बचे हैं। मजबूरी में स्थानीय लोग उन रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। चाहे कोलार को 11 मील से जोड़ने वाले रोड हों या मंडीदीप के लिए सीधा रास्ता, सब खराब हालत में है। अमरावत कला, सेमरी के रहवासियों का कहना है कि इन रास्तों को बनाते समय गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। डामरीकरण के नाम पर पतली परत डाली गई है, जो एक बारिश में ही उखड़ गई है। शहर से दूर होने के कारण कोई जिम्मेदार रास्तों को सुधारने के लिए ध्यान भी नहीं दे रहा है।कोलार इलाके को 11 मील बायपास से जोड़ने वाली इस रोड का निर्माण 11 मील की तरफ से पिपलिया केशो तक तो कर दिया गया है। लेकिन पिपलिया केशो से लेकर कोलार रोड तक करीब 4.50 किमी सड़क नहीं बनाई जा रही है। जबकि फरवरी 2013 में इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी हुए थे। पर काम शुरू नहीं हुआ।

Kolar News

Kolar News

कोलार की मंदाकिनी कॉलोनी फेज वन में समस्याओं का अंबार है। यहां खाली प्लाटों पर कचरे एवं गंदगी का ढेर है। साफ-सफाई न होने से बीमारियां भी पनप रही हैं। मंदाकनी में कचरे के लिए इलाके में कहीं भी कंटेनर नहीं रखे गए हैं, जिससे खाली प्लाटों पर कचरा और गंदगी जमा हो रही है। कॉलोनी में करीब 500 मकान है और यहां तीन हजार से ज्यादा आबादी रहती है। इस सेक्टर में हर दो-चार मकानों के बाद खाली प्लाट मौजूद हैं, जो कचरा फेंके जाने के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं। कई जगह पर खाली प्लाट पर कचरा जमा है। इसके चलते बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं इलाके में कई जगहों पर सीवेज चेंबर भी व्यवस्थित नहीं है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है। रहवासियों ने बताया कि गंदगी एवं कचरे की समस्या से उन्हें रोजाना जूझना पड़ता है। खाली प्लाटों पर गंदगी रहने से मच्छर पनप रहे हैं और इससे बीमारियां भी फैल रही हैं। इसके अलावा कचरे से संक्रमण भी फैल रहा है। यहां किसी दवा का छिड़काव भी नहीं किया गया, जिससे बीमारियां न फैलें। सुरक्षा व्यवस्था की कमी भी नजर आती है। कॉलोनी में जगह-जगह बिजली के खंभे पर स्ट्रीट लाइटें तो लगी हैं, लेकिन वे भी बंद पड़ी हुई हैं। इसके चलते रात के वक्त लोगों को आने- जाने में दिक्कत होती है। कॉलोनी के रहवासी दो साल से पानी की किल्लत से भी परेशान है। रहवासियों की परेशानी का कारण कॉलोनी में पानी सप्लाई के लिए किया गया बोर है, जो पूरी तरह से सूख चुका है।

Kolar News

Kolar News

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने मेनिट चौराहा के पास सुलभ काम्पलेक्स का भूमि-पूजन किया। सुलभ काम्पलेक्स 6 लाख की लागत से बनेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि काम्पलेक्स का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करवायें। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा वार्ड-33 में शिक्षक सम्मान उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने वार्ड-33 में शिक्षकों को सम्मानित किया। श्री गुप्ता ने शॉल-श्रीफल देकर शिक्षकों का सम्मान किया।श्री गुप्ता ने कहा कि कक्षा में अच्छी शिक्षा देने वाले शिक्षक विद्यार्थियों को हमेशा याद रहते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विद्यालय में सीखने के उद्देश्य से आता है। शिक्षकों को विद्यार्थियों की इस मनोवृत्ति को भलीभाँति समझना चाहिये। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षा का आकर्षण बनाये रखने के लिये जरूरी है कि विद्यार्थियों को विशिष्ट ज्ञान दिया जाये।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वाईन फ्लू और डेंगू नियंत्रण के प्रयास युद्ध-स्तर पर हो। चौहान स्वाईन फ्लू, डेंगू की रोकथाम एवं उपचार प्रयासों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री अन्‍टोनी डिसा, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विनोद सेमवाल, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गौरी सिंह मौजूद थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि डेंगू और स्वाईन फ्लू के उपचार एवं रोकथाम उपायों की दैनिक आधार पर समीक्षा की जाये। निजी अस्पतालों के साथ निरंतर तालमेल रखा जाये। उन्होंने कहा कि उपचार एवं औषधियों की उपलब्धता की नियमित मानीटरिंग हो। दवाएँ बच जायें किन्तु उनकी कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने रोगों की रोकथाम के प्रयासों में जन-जागृति के प्रयासों की निरंतरता बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने आवश्यक उपकरणों, लेबों और टेस्ट सामग्री के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने उपचार के संबंध में हो रहे नवीन अनुसंधानों और शोधों की भी अद्यतन जानकारियाँ रखने के निर्देश दिए।बताया गया कि प्रदेश के शासकीय चिकित्सालयों में फीवर ओ.पी.डी. का गठन किया गया है। जहाँ पर बुखार के रोगियों का परीक्षण किया जा रहा है। स्वाईन फ्लू की आंशका वाले रोगियों की तत्काल जाँच करवाई जाती है। स्वाईन फ्लू की जाँच के लिए आवश्यक किट और औषधियाँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। टेमीफ्लू टेबलेट 1.5 लाख, एम.जी.एन 95, मास्क 7500, 2000 वी.टी.एम किट और 2000 पी.पी.ई. किट और शासकीय अस्पतालों के लिए 30 वेंटीलेटर अतिरिक्त खरीदे जा रहे हैं। डेंगू प्रभावित क्षेत्र शिवपुरी में लार्वा नष्ट करने का कार्य प्रभावी तरीके से हो रहा है। लार्वा उपलब्धता का प्रतिशत 40 से घटकर 10 हो गया है। राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की चिकित्सा मार्गदर्शिका का प्रभावी अनुपालन किया जा रहा है। स्वाईन फ्लू के गंभीर रोगियों के उपचार कार्य के लिए संयुक्त चिकित्सा दल गठित किया गया है, जो शासकीय और अशासकीय अस्पतालों में भर्ती रोगियों के उपचार की निगरानी कर रहा है।

Kolar News

Kolar News

कोलार नगर पालिका का विलय नगर निगम में हुआ तो लोगों को आस बंधी कि अब उनको मुलभूत सुविधाओं के लिए तरसना नहीं पड़ेगा। ननि चुनाव को संपन्न हुए करीब आठ माह से अधिक समय हो गया है पर अभी तक लोगों को ननि में शामिल होने का सुख प्राप्त नहीं हुआ। अभी भी रहवासियों को पानी के ऊपर प्रतिमाह हजारों रूपए खर्च करना पड़ रहे हैं। इसके बाद पानी नसीब नहीं हो रहा। यह हाल वार्ड 80 में स्थित अमरनाथ कॉलोनी का है। यहां के रहवासी प्रतिमाह पानी के ऊपर 70 हजार रूपए खर्च कर रहे हैं, इसके बाद भी उनको पानी नसीब नहीं हो रहा है। यह एक मात्र कॉलोनी नहीं जहां यह समास्या है, ऐसी कई कॉलोनियां हैं, जो पानी के ऊपर हर माह हजारों रूपए खर्च कर रहीं हैं। वादों से आ चुके हैं तंग स्थानीय लोगों ने बताया कि जब से यहां रहने आए हैं, कई जनप्रतिनिधि आए वोट मांगने,चुनावी वादे किए ओर जीतकर चले गए। अब चुनावी वादों से वह तंग आ चुके हैं। ननि में हैंडओवर नहीं समिति के अध्यक्ष का कहना है कि वह ननि अफसरों के पास कॉलोनी हेंडओवर करने के लिए मिले थे, लेकिन उन्होंने कई नियम कायदे बताकर मामले को टाल दिया।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ ग्रीस की ल्यूलिस मिल्स के चेयरमेन श्री कॉन्सटेन्टीनोस ल्यूलिस और दिल्ली के न्यूटेक मेडिवर्ल्ड कम्पनी की निदेशक डॉ.गीता श्राफ ने मुलाकात की। ल्यूलिस मिल्स ने प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में करीब 72 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव दिया है। इसी तरह डॉ.श्राफ प्रदेश में स्टेम सेल टेक्नॉलाजी के अंतर्गत प्रोडक्शन और ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित करना चाहती है। चौहान ने कहा कि खाद्य प्र-संस्करण क्षेत्र राज्य सरकार की प्राथमिकता का क्षेत्र है। इससे किसानों के उत्पादों का मूल्य संवर्धन होगा। प्रदेश में गंभीर निवेशकों को सभी सुविधाएँ उपलब्ध करवायी जायेगी। उन्होंने कहा कि स्टेम सेल टेक्नॉलाजी से उपचार की पद्धति से लोगों को फायदा मिलेगा।ग्रीस की कंपनी ल्यूलिस मिल्स ने खरगोन जिले के फूड प्रोसेसिंग पार्क निमरानी में गेहूँ पर आधारित वृहद खाद्य प्र-संस्करण इकाई की स्थापना का प्रस्ताव दिया है। प्रस्तावित इकाई में लगभग 72 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा तथा इससे 95 व्यक्ति को रोजगार मिलेगा। परियोजना के दूसरे चरण में लगभग 350 करोड़ रुपये का पूँजी निवेश होगा, जिससे 400 व्यक्ति को रोजगार मिलेगा।डॉ. श्राफ ने बताया कि स्टेम सेल तकनीक से शरीर के किसी भी भाग के मसल्स, बोन और टिशू को रीजनरेट किया जा सकता हैं। इस पद्धति पर उनकी संस्था कई वर्षों से कार्य कर रही हैं। वे भोपाल में स्टेम सेल तकनीक का प्रोडक्शन और ट्रीटमेंट सेंटर बनाना चाहती हैं। चर्चा के दौरान मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा, मुख्य मंत्री के प्रमुख सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस.के.मिश्रा, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग श्री मो. सुलेमान और मुख्यमंत्री के सचिव श्री हरिरंजन राव भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News

महिला पंच-सरपंचों ने भी रखे अपने अनुभवबेहतर बदलाव के लिए काम कर रही महिला पंच-सरपंच मंत्री श्रीमती मायासिंह ''पंचायत में चुनी हुई महिलाएँ बेहतर काम कर रही है। उनके कामों से समाज में बदलाव आ रहा हैं।'' यह बात महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कही। श्रीमती सिंह द हंगर प्रोजेक्ट के दो दिवसीय महिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का उदघाटन कर रही थी। मंत्री श्रीमती सिंह ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और जेण्डर बजट के बारे में भी बताया।स्वीडिश एम्बेसी के मिनिस्टर-काउंसलर एण्ड डिप्यूटी हेड श्री डेनियल वोलवेन ने कहा कि भारत को नई ऊँचाइयाँ देने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। द हंगर प्रोजेक्ट की वाईस प्रेसीडेंट एवं कंट्री डायरेक्टर रीता सरीन ने महिला पंच-सरपंचों के अनुभव सुने और उनका हौसला बढ़ाया।स्वीडिश एम्बेसी के प्रथम सचिव श्री मॉर्कोस ने महिला पंच-सरपंचों के कार्यों की सराहना की। कटनी जिले की ग्राम पंचायत सकरीगढ़ की सरंपच मगनीबाई ने पूरी पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने के बारे में बताया। सम्मेलन में प्रदेश के 8 जिलों की 300 महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।प्रथम दिन 'महिला पंच-सरपंचों के कार्यों और चुनौतियाँ' सत्र में महिला हिंसा और पंचायत को उससे मुक्त करने के लिए प्रभावी कानूनों पर पैनल चर्चा हुई। महिला पंच-सरंपचों की भूमिका को प्रभावी बनाने तथा चुनौतियों से जूझने के उपायों पर केन्द्रित विभिन्न सत्र के साथ बुधवार को सम्मेलन का समापन होगा।

Kolar News

Kolar News

सिंहस्थ में इस्कॉन की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की लीला आकाश में श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान इस्कॉन से जुड़े भक्त आकाश में भगवान श्रीकृष्ण की लीला दिखाएंगे। इनमें श्रीकृष्ण द्वारा की गई 64 कलाओं को आकाश में देखने का मौका मिलेगा। इस्कॉन की ओर से सिंहस्थ क्षेत्र में करीब 1.5 करोड़ की लागत से 30 फीट का अस्थायी फुल स्कॉय डोम लगेगा। कृष्णलीला, सिंहस्थ का महत्व और इतिहास ये सब थ्रीडी इफेक्ट के साथ सराउंड साउंड में देखने को मिलेगा। ऑस्टे्रलिया की फुल डोम प्रो कंपनी इस्कॉन के पंडाल स्थल पर डोम लगाएगी। यह बात इस्कॉन के गवर्निंग बॉडी कमिश्नर एवं गुरु भक्तिचारू महाराज ने विशेष चर्चा में कही। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ में प्रशासन ने अगर अच्छी जगह जमीन आवंटित की, तो डोम उसी जगह लगाया जाएगा। रविवार को प्रोजेक्ट के विषय में उनसे मिलने आए सिंहस्थ केन्द्र समिति के अध्यक्ष माखनसिंह चौहान ने भी चर्चा की। इस पर चौहान ने उन्हें अच्छी जगह जमीन देने की बात कही थी। इसके बाद प्रोजेक्ट लगाने की कवायद शुरू हुई। ऑस्टे्रलिया की कंपनी से इस पर जल्द ही चर्चा की जाएगी।क्या थीं भगवान की कलाएंभगवान श्री कृष्ण को कभी भक्तों से कुछ पाने की उम्मीद नहीं रहती, लेकिन जो भी इनके पास इनका बनकर आता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। अब तक हुए अवतारों में मत्स्य, कश्यप और वराह में एक-एक कला, नृसिंह और वामन में दो-दो और परशुराम में तीन कलाएं व्यक्त हुई थीं। राम बारह कला के अवतार थे और श्रीकृष्ण सोलह कला के। बुद्ध सहािर सिद्ध अवतार थे। माना जाता है कि भावी अवतार कल्कि भगवान चौबीस कला से संपन्न रहेंगे।

Kolar News

Kolar News

सीएम ने की थी एक साल पहले घोषणा अधिकारि नहीं ले रहे रूचि उपनगर में सर्वसुविधायुक्त सब्जी मण्डी के लिए बजट सेंग्शन हो चुका है, इसके बाद भी सब्जी मण्डी निर्माण का कार्य आगे नहीं बढ़ा है। जबकि मुख्यमंत्री ने सब्जी मण्डी निर्माण की घोषणा करीब एक साल पहले की थी। इसके बावजूद निर्माण का मामला अटका हुआ है। जनप्रतिनिधियों की मानें तो सब्जी मण्डी निर्माण के लिए बजट सेंग्शन हो चुका है, फिर भी टैंडर प्रक्रिया में देरी हो रही है। अधिकारियों की उदासीनता के कारण निर्माण में समय लग रहा है। गौरतलब है कि गेहंूखेड़ा में दो करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायक सब्जी मण्डी का निर्माण होना है।ढाई हजार विक्रेताओं को होगा फायदानई सब्जी मण्डी बनने से करीब ढाई हजार सब्जी विक्रेताओं को फायदा होगा। वर्तमान में सब्जी विक्रेता कई स्थानों पर सब्जी बेचने का काम करते हैं। ऐसे में उनको भी स्थायी स्थान मिलने का बेसब्री से इंतजार है।विधायक ने किया निर्माण का दावाहाल ही में क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने सब्जी मण्डी स्थल का दौरा किया था। उन्होंने जल्द से जल्द सब्जी मण्डी निर्माण का दावा किया था, लेकिन उनके दावे की हवा निकलती दिखाई दे रही है। अधिकारियों की दिलचस्पी नहीं होने के कारण यह मामला अटका हुआ है। जबकि अभी सब्जी मण्डी निर्माण का कार्य 50 प्रतिशत पूरा हो जाना था।सब्जी निर्माण के लिए बजट सेंग्शन हो चुका है, इसके बावजूद निर्माण कार्य में देरी हो रही है। जबकि अभी तक टैंडर प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए थी।पवन बोराना, पार्षद वार्ड 81कोलार की एक दर्जन सड़कें हुर्इं जर्जरभोपाल। कोलार भले ही नगर निगम में शामिल हो गया है, लेकिन उपनगर की अंदरूनी सड़कें और एप्रोच रोड अब भी जर्जर हैं। लोगों को यहां से निकलने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। सर्वधर्म बी-सेक्टर, मंदाकिनी, अमरनाथ, पैलेस आर्चेड मुख्य सड़क, सार्इंनाथ कॉलोनी, सर्वधर्म सी-सेक्टर, बंजारी, दानिशकुंज, कान्हाकुंज, बंजारी, राजहर्ष कॉलोनी की एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों की सड़कें बेकार पड़ी हैं। इन्हें फिर से बनाने को लेकर निगम प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कोलार के रहवासी रोजाना नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सवाल कर रहे हैं, कि कोलार की ये जर्जर सड़कें कब बनेंगी?

Kolar News

Kolar News

गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर ने आज दामखेड़ा स्कूल भवन की जर्जर स्थिति को देख उसे गिरा कर नया स्कूल भवन बनाने को कहा। उन्होंने भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।श्री गौर ने शारदा नगर, कोलुआ कलाँ, महोली और मानपुर बस्ती में नाली निर्माण के लिए कहा। खेजड़ा बस्ती में नाली निर्माण के लिए विधायक निधि से 50 हजार स्वीकृत किये। नागरिकों द्वारा दामखेड़ा और महोली में अधिग्रहीत की गई जमीन की पूरा मुआवजा राशि नहीं मिलने की जानकारी देने पर श्री गौर ने कहा कि जाँच करवायी जायेगी। पार्षद श्री लीला किशन माली, श्रीमती आशा जैन, सुश्री तुलसा वर्मा मौजूद थी। गौर दामखेड़ा का स्कूल देखने पहुंचे तो स्कूल भवन की जर्जर हालत देखकर वे चिंतित हो गए और उन्होंने नया स्कूल भवन बनाने के निर्देश दिए और स्कूल बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानी ।

Kolar News

Kolar News

एक साल बाद भी मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल नहीं कोलार में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम जमीन के फेर में फंस गया है। कोलार दशहरा मैदान में कोलार के लिए व्यवस्थित स्टेडियम बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साल पहले घोषणा की थी। इसके बाद पांच महीने पहले कलेक्टर निशांत वरवड़े, खेल एवं युवा विभाग के संचालक उपेंद्र जैन और विधायक रामेश्वर शर्मा ने दशहरा मैदान में दौरा कर मौका-मुआयना किया था, ताकि बजट आवंटन के लिए काम शुरू हो सके। लेकिन स्टेडियम के लिए तय की गई जमीन वर्तमान में राजस्व रिकार्ड में छोटा झाड़ के जंगल के नाम पर दर्ज है। इसका आधिपत्य वन विभाग के पास है।जिला प्रशासन इस भूमि को वन विभाग से लेना चाहता है। इसके बदले में गोल गांव में राजस्व विभाग की 14 एकड़ जमीन वन विभाग को देना तय किया गया है।इस प्रक्रिया में पांच महीने से अधिक का समय बीत गया, लेकिन अधिकारियों के पास जमीन आवंटन को लेकर सही जानकारी नहीं है। ऐसे में कोलार को स्टेडियम की सौगात कब तक मिलेगी। इस मामले में कुछ भी कह पाना कठिन हैं।एसडीएम, हुजूर माया अवस्थी राजस्व विभाग द्वारा कोलार दशहरा मैदान की जमीन के बदले अदला-बदली करने वाली गोल गांव की जमीन वन विभाग को पसंद आ गई है। अब राजस्व विभाग की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही इस मामले में काम पूरा कर लिया जाएगा।विभागीय अधिकारियों के अनुसार कोलार दशहरा मैदान की लगभग 14 एकड़ जमीन छोटा झाड़ का जंगल के नाम पर दर्ज है। इस जमीन पर केंद्रीय वन विभाग का अधिकार है। कोई भी निर्माण तभी किया जा सकता है, जब वह राजस्व की भूमि के नाम पर दर्ज हो। उक्त भूमि के बदले में अन्य स्थान पर राजस्व विभाग वन विभाग को जमीन देगा, तब यह जमीन राजस्व विभाग के नाम पर दर्ज होगी। इस मामले में प्रक्रिया जारी है, लेकिन यह प्रक्रिया कब तक पूरी होगी किसी अधिकारी के पास इसका जवाब नहीं हैं।

Kolar News

Kolar News

आयकर विभाग गाड़ियों के बहाने तलाश रहा नए धन्नासेठआयकर विभाग की नजर अब शहर की लग्जरी गाड़ियों के मालिकों पर है। इनके माध्यम से विभाग मालिकों की आय की जानकारी निकालने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने परिवहन विभाग को पत्र लिखकर वर्ष-2013 से अब तक भोपाल आरटीओ में रजिस्टर्ड की गई लग्जरी गाड़ियों की जानकारी मांगी है। इसके बाद विभाग टैक्स चोरी करने वाले लोगों पर कार्रवाई भी कर सकता है। इसके लिए विभाग स्मार्ट चिप कंपनी की मदद ले रहा है।भोपाल शहर में पिछले कुछ साल से खूब लग्जरी गाड़ियां खरीदी जा रही हैं। इसमें आॅडी, मर्सिडीज, बीएमडब्ब्लू, जगुआर, पोर्श, स्कॉडा, लैंडरोवर, टोयोटा जैसी कई विदेशी कंपनियों की महंगी कारों को भोपाल में देखा जाना आम हैं।परिवहन विभाग से यह मांगी जानकारीगाड़ी का नाम, कीमत, कहां से खरीदी।डीलर व गाड़ी मालिक का नाम-पता, मालिक का पैन नंबर।गाड़ी रजिस्टर्ड करने वाले बाबू व रजिस्ट्रेशन की औपचारिकता पूरी करने वाले आॅपरेटर का नाम और पता।प्रदेश के बाहर से गाड़ी खरीदी गई है, तो उसकी कीमत।अगर बाहर से गाड़ी इंपोर्ट की, तो इंट्री ट्रैक्स कितना दिया।जिन लोगों ने महंगी कारें नगद यानी कैश देकर खरीदी हैं, उनके लिए मुसीबत होगी। अगर वे आयकर दाता नहीं है, तो फिर उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही जिन लोगों ने एक बड़ा हिस्सा नगद डाउन पेमेंट के माध्यम से जमा किया हैं, उन्हें भी नोटिस दिया जाएगा।कुल रजिस्टर्ड वाहन- 8,09,323कुल रजिस्टर्ड टू-व्हीलर-6,16,444कुल रजिस्टर्ड थ्री-व्हीलर- 14,632कुल रजिस्टर्ड कार- 1,39,674नोट: (जानकारी भोपाल आरटीओ के अनुसार- आंकडे: 1 जनवरी, 2001 से 11 दिसंबर, 2015 तक)आयकर विभाग ने भोपाल आरटीओ में रजिस्टर्ड लग्जरी कारों के संबंध में कुछ जानकारी मांगी है। उन्होंने जो जानकारी मांगी है, उसकी प्रक्रिया जारी है।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंत्रालय में मध्यप्रदेश शासन के वर्ष 2016 के केलेण्‍डर एवं डायरी का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक परंपरा एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। केलेण्‍डर में मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विविधताओं को संजोये हुए स्मारक तथा प्राकृतिक सौंदर्य की छटाओं के आकर्षक छायाचित्र शामिल किये गये हैं।इस अवसर पर राजस्व मंत्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा, प्रमुख सचिव राजस्व के.के. सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.के. मिश्रा, सचिव राजस्व जी.पी. श्रीवास्तव, आयुक्त जनसंपर्क अनुपम राजन आदि अधिकारी उपस्थित थे।केलेण्‍डर में उज्जैन का सिंहस्थ महापर्व 2016, 11वीं सदी ई. में निर्मित ग्यारसपुर का हिन्डोला तोरण द्वार, 15वीं सदी का चन्देरी का बादल दरवाजा, 16वीं से 18वीं सदी के बीच बनी ओरछा की छत्रियाँ, उदयगिरि की वराह प्रतिमा, 17वीं-18वीं सदी में निर्मित भोपाल का इस्लामनगर, उज्जैन के महाकाल के रूप में शिव का ज्योतिर्लिंग एवं भस्म आरती, भील जनजाति का भगोरिया पर्व, बाँधवगढ़ उमरिया के गहन वनों के बीच स्थित 5वीं-6वीं ई. की शेषशायी विष्णु की अदभुत प्रतिमा, वन एवं राष्ट्रीय पक्षी मोर का सौंदर्य, सोनागिरि के जैन धर्म की परंपरा के मंदिर तथा रीवा-सीधी के वनों के सफेद शेर सहित पर्यटक-स्थलों की आकर्षक छवि शामिल हैं।

Kolar News

Kolar News

कोलार रोड में एसकेएस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के चिकित्सको ने वीरपुर एवं ग्राम बोरदा में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया। हास्पिटल के डॉ. शर्मा एवं डॉ. याकूब ने लोगों का स्वास्थ परीक्षण करके उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान कुछ मरीजों की नि:शुल्क जांचें भी की गर्इं।हॉस्पिटल की ओर से किए गए इस प्रयास को ग्रामीणों ने काफी सराहा। हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार इस क्षेत्र में आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।96 एकड़ जमीन का मामला हाईकोर्ट में शाहपुरा स्थित दानापानी रेस्टोरेंट से लगी 96 एकड़ बेशकीमती जमीन का मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया है। इस जमीन पर 40 साल से 48 किसान सब्जी उत्पादन का काम कर रहे हैं। सीवेज के पानी से सब्जी उगाने का मामला एनजीटी में पहुंचने के बाद किसान सब्जी की जगह फूलों की खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। चूंकि सरकार ने जमीन लेने की कवायद शुरू कर दी है। फलस्वरूप जमीन खाली करने के नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इसी के विरोध में किसानों ने हाईकोर्ट की शरण ली है। सरकार ने बांटे थे पट्टे : सरकार ने 48 किसानों को सन् 1975 में खेती करने के लिए दो-दो एकड़ के पट्टे दिए गए थे। इन्हीं जमीनों के माध्यम से किसान अपना और अपने परिवार का जीवनयापन कर रहे हैं।भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) की निगाहें इस जमीन पर काफी समय सेलगी हुई हैं। वह जमीन को पाने के लिए तीन साल से इंतजार कर रहा है। यहां बीडीए सैकड़ों μलैट बनाने की योजना पर काम कर रहा है। सुरेंद्र नाथ सिंह जब बीडीए अध्यक्ष थे, तभी यह योजना बनी थी,लेकिन जमीन नहीं मिलने से योजना साकार नहीं हो सकी। बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि किसानों को जमीन खाली करना होगा। कोर्ट में जाने से कुछ नहीं होगा। सरकार ने पट्टे दिए थे, सरकार पट्टे वापस ले सकती है।

Kolar News

Kolar News

केरवा- कलियासोत और कोलार क्षेत्र में बाघ और अन्य वन्य जीवों की आमद को देखते हुए वन विभाग यहां 30 लाख रुपए की लागत से जाली लगा रहा था, ताकि वन्य जीव शहर क्षेत्र की तरफ प्रवेश नहीं कर सकें, लेकिन जाली लगाने बजट स्वीकृत नहीं होने के कारण ठेकेदार को किए गए काम का भुगतान नहीं हुआ। लिहाजा ठेकेदार ने जाली लगाने का काम करने से हाथ खड़े कर दिए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाघ की सक्रियता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां आनन-फानन में जाली लगाने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद ठेकेदार ने इसका काम शुरू कर दिया था, लेकिन अब अधिकारियों ने इस योजना के लिए बजट स्वीकृत नहीं होने का बहाना बनाकर जाली लगाने का काम रोक दिया है। गौरतलब हैं कि करीब दो माह पहले केरवा- कलियासोत डैम के आसपास बाघ टी-1 के खतरे से बचने के लिए वन विभाग ने नई जाली लगाने का काम शुरू किया था। पुरानी जाली क्षतिग्रस्त हो जाने से बाघ उसमें से निकलकर सड़क तक पहुंच रहा था। यह जाली केरवा डैम से बुलमदर फार्म तक लगाई जा रही है। उसकी ऊंचाई करीब 12 फीट है, ताकि बाघ उसे लांघ कर सड़क पर न आ सके।जनवरी से फिर सक्रिय होगा : वन्य जीव विशेषज्ञों के मुताबिक, बाघ अपनी टेरेटरी बनाने के बाद उसी में रहता है। वर्तमान में बाघ- बाघिन का मेटिंग पीरियड होने के कारण वे घने जंगलों में चले गए हैं। जनवरी में फिर बाघ यहां सक्रिय हो जाएगा। ऐसे में जाली का काम समय पर पूरा नहीं होने से इस क्षेत्र में सक्रिय बाघ दोबारा रहवासी क्षेत्र के करीब पहुंचेंगे। वन विभाग को समय रहते जाली लगाने का काम पूरा करना चाहिए, ताकि वन्य जीव शहरी क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाएं।शहर में इन दिनों बंदरों ने धमाचौकड़ी मचा रखी है। क्षेत्रों में बंदरों के कारण रहवासी परेशान हो रहे हैं। घरों के सामान को नुकसान पहुंचाने के साथ ही गाड़ियों पर मच रही उछल कूद से परेशान लोगों ने वन विभाग से इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने पर वन विभाग ने दो टीमें बनाकर एक लालघाटी और दूसरी सोनागिरी भिजवाई। बंदर को केले का लालच देकर पकड़ने की कोशिश वन अधिकारियों की नाकाम साबित हुई। सोनागिरी में करीब आधा दर्जन केले बंदर को झांसा देने के लिए रखे थे। बंदर पेड़ से उतरा और केले लेकर भाग गया। एक घंटे बाद वन कर्मचारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। लालघाटी के विजय नगर में भी बंदर पकड़ने गई टीम खाली हाथ लौट गई।

Kolar News

Kolar News

भोपाल जिले की 405 सहकारी उचित मूल्य की राशन दुकानों पर पीओएस मशीन से राशन वितरण की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक माह की एक से तीन तारीख तक किसी भी दुकान से पात्रता प्राप्त परिवारों को राशन नहीं मिलेगा। उन्हें 4 से माह के अंतिम तारीख तक ही राशन लेना होगा। यह प्रक्रिया खाद्य विभाग ने नहीं, बल्कि डीएसके कंपनी द्वारा तय की गई है। वे माह की पहले तीन दिनों में राशन के आवंटन सहित सभी उपभोक्ताओं के खातों में राशन की एंट्री करेंगे। जब तक यह एंट्री पूरी नहीं होगी, तब तक राशन बंट पाना पीओएस मशीन से संभव नहीं होगा।प्रभारी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी विवेक सक्सेना ने बताया कि इस संबंध में जानकारी 405 राशन दुकानों के संचालकों को दे दिए गए हैं। सभी को निर्देशित किया है कि वह प्रत्येक माह की एक से तीन तारीख तक राशन का वितरण न करें। 4 तारीख से ही उन्हें राशन वितरण की प्रक्रिया चालू करनी हैं।इधर कोलार इलाके की कई दुकानों पर भी उपभोक्ताओं को राशन मिलने में देरी की शिकायत की गई है। इसके बाद कोलार में भी अब हर महीने की 4 तारीख से राशन दिए जाने का सिस्टम बनाया गया है।

Kolar News

Kolar News

*राजधानी भोपाल के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल**आपरेशन चैंज के तहत् दो दर्जन थाने की टी आई बदले*भोपाल : डी आई जी रमन सिंह सिकरवार ने दो दर्जन थानों के थाना प्रभारी बदल दिए है। जिनमे दो थाना प्रभारियों को लाइन भेजा गया है, वही कुछ को यातायात की कमान सौपी गयी है, शनिवार देर रात इसके आदेश जारी कर दिए है। थाना प्रभारी की सूची इस प्रकार है 1 एमपी नगर टीआई -सूर्यकांत अवस्थी, 2 गौतम नगर टीआई मुख्तार कुरैशी, 3 शाहपुरा टीआई आशीष धुर्वे,4 तलैया टीआई मनीष भदौरिया, 5 श्यामला हिल्स टीआई नरेंद्र ठाकुर, 6 मंगलवारा टीआई नीरज वर्मा, 7 बैरसिया टीआई एसची लाडिय़ा, 8 कोहेफिजा टीआई बीएल मंडलोई, 9 नजीराबाद टीआई रमेश चौहान,10 खजूरी टीआई मदन यवने, 11 छोला टीआई रूपेश दुबे, 12 हनुमानगंज टीआई जीतेंद्र पाठक, 13 बैरागढ़ टीआई सुधीर अरजरिया, 14 रातीबड़ टीआई दीपा खरे, 15 टीटी नगर टीआई दिनेश चौहान, 16 कोलार टीआई सुदेश तिवारी, 17 पिपलानी टीआई पकंज द्विवेदी, 18 अशोक गार्डन टीआई मनीष मिश्रा, 19 जहांगीराबाद टीआई प्रीतम ठाकुर, 20 कमला नगर टीआई आशीष भïट्टाचार्य, 21हबीबगंज टीआई रवींद्र यादव ..लाइन भेजे गए थाना प्रभारी एमपी नगर टीआई राजकुमार सर्राफनजीराबाद थाना प्रभारी गौरव बुंदेला .....चार टीआई को भेजा ट्रेफिक मंगलवारा टीआई आरबीएस कुशवाहा, उपमन्यु सक्सेना, दीपक खत्री,रेणु मुराब, सारिका जैन को ट्रेफिक टीआई बनाया गया है।

Kolar News

Kolar News

इनायतपुर से कोलार डेम की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक नए ब्रिज की सौगात फ़रवरी तक मिल सकती है। दरअसल 365 लाख रुपए की लागत से ब्रिज का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा एक निजी कंपनी से कराया जा रहा है।ब्रिज के निर्माण के लिए सन् 2013 सितंबर में वर्क आॅर्डर जारी किए गए थे, जिसकी समय सीमा 31 जनवरी 2016 है। मुख्य मार्ग पर ब्रिज के बनने से करीब 1 लाख से अधिक लोगों को आवागमन की सुविधा होगी। इस मुख्य मार्ग पर दर्जनों कॉलोनियां और ग्रामीण इलाके आते हैं। साथ ही मंडीदीप और होशंगाबाद जाने वाले लोग भी इस ब्रिज से निकलते हैं। ब्रिज लगभग बनकर तैयार हो गया है। शेष निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। पीडब्ल्यूडी के अफसर दावा कर रहे हैं कि शेष कार्य को समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।इनायतपुर पर वर्षों पुराना एक ब्रिज है, जो काफी जर्जर हो चुका है। भारी वाहनों के गुजरने के कारण भी ब्रिज कमजोर हो गया है। लिहाजा एक नए ब्रिज की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस मांग को ध्यान में रखकर तुरंत नए ब्रिज के निर्माण के लिए कार्य प्रारंभ किया गया।पुराने ब्रिज पर गाड़ी के गुजरने से पहले लगने वाले जाम से जल्द ही लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। 365 लाख रुपए की लागत से बन रहे इस ब्रिज के तैयार होने के बाद रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। थुआखेड़ा तक दर्जनों कॉलोनियां इस मुख्य मार्ग पर बन चुकी हैं। इससे ट्रैफिक भी बढ़ता जा रहा है।इनायतपुर से कोलार डेम मार्ग पर बन रहे ब्रिज में अंतिम स्पॉन लगना शेष है। तीन स्पॉन लगाए जा चुके हैं। इसके बाद ऊपर क्रांक्रीट होगा। फिनिशिंग का काम शेष है। इस कार्य में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा, क्योंकि स्पॉन को लगाने की सारी तैयारी हो चुकी है। क्रांक्रीट करने में भी ज्यादासमय नहीं लगता है। इस वजह से काम समय पर पूरे होने की उम्मीद की जा सकती है।कई कॉलोनी और ग्रामीण इलाकों को मिलेगा लाभइनायतपुर और कोलार डेम जाने वाले मार्ग पर बनी कई कॉलोनी और ग्रामीण इलाकों को फायदा होगा। इसमें अल्टीमेट, हैवंस, राय पिंकी सिटी, माय सिटी, आईबी डी, इंग्लिश विला, फेथ, चिनार, टू लिपी ग्रीन कॉलोनी को फायदा होगा। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में थुआखेड़ा, बोरदा, कजलीखेड़ा, गोल गांव, छोटा खेड़ा, धोली उमर, अमरावत समेत अनेक ग्रामीण इलाकों को फायदा होगा।हुजूर हुजूर रामेश्वर शर्मा ने कहा पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए जा रहे ब्रिज की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है। विभाग के अफसरों से कहा भी गया है कि निर्माण कार्य में समय सीमा का पूरा ध्यान रखें और एक मजबूत ब्रिज का निर्माण करवाए। स्थानीय लोगों की मांग और सुरक्षा की दृष्टि से ब्रिज का निर्माण होना बहुत जरूरी था। एसडीओ पीडब्ल्यूडी कीर्ति चौधरी ने बताया ब्रिज का महत्वपूर्ण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शेष कार्य समय सीमा में पूर कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। हम प्रयास कर रहे हैं कि समय पर पूरा काम हो जाए।

Kolar News

Kolar News

अगर विद्युत नियामक आयोग ने मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी का प्रस्ताव पूरी तरह मंजूर कर लिया तो मध्यप्रदेश में घरेलू बिजली करीब 15 फीसदी तक मंहगी हो सकती है। पिछले साल बिजली दरों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। मौजूदा प्रस्ताव में कंपनी ने वर्ष 2016-17 के दौरान दरों में 14.66 फीसदी की वृद्घि की मांग की है। आयोग ने प्रस्ताव पर 29 जनवरी तक दावे-आपत्तियां मंगाई हैं।मप्र पावर जनरेटिंग कम्पनी घरेलू बिजली के लिए करीब 15 फीसदी बढ़ाने की मांग की है। वहीं मप्र विद्युत नियामक आयोग दावे-आपत्तियों के परीक्षण के बाद अपनी अनुशंसा करेगा। नई दरें अप्रैल 2016 से लागू होंगी, जो 31 मार्च, 2017 तक के लिए मान्य होंगी।घरेलू बिजली की स्लैब प्रस्तावित वृद्घि0 से 30 यूनिट सिंगल बत्ती कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 3.40 रुपए के बजाए 3.91 रुपए प्रति यूनिटइसी तरह 100 से 300 यूनिट तक 5.20 रुपए से बढ़कर 5.98 रुपए प्रति यूनिट300 यूनिट से अधिक पर 5.70 से बढ़कर 6.55 रुपए प्रति यूनिट बिल अदा करना होगा।कमर्शियल बिजली दरप्रस्तावित वृद्घि12.68 फीसदी की वृद्घि के साथ 6 रुपए प्रति यूनिट से बढ़कर 6.78 रुपए किया जाना प्रस्तावित है।

Kolar News

Kolar News

रात भर की बारिश से बढ़ गई भोपाल में ठंड रात में झमाझम बारिश के बाद राजधानी में ठिठुरन बढ़ गई है। बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान भले ही बढ़ गया , लेकिन नमी होने के कारण बाहर मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से मौसम खुलने की संभावना है।आगे क्या?मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार तक प्रदेश में बादलों का डेरा रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम खुलेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। तब तक भोपाल समेत पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 14.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।मौसम विभाग के मुताबिक घने बादल की वजह से मंगलवार को अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आ सकती है। दिन भर हल्का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। बारिश की वजह से वातावरण में काफी नमी आ गई है और धूप भी नहीं खिल रही है, इसलिए दिन का तापमान 21 से 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।मौसम विभाग के मुताबिक सेंट्रल इंडिया में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं का संगम हो रहा है। इस वजह से यहां काफी मात्रा में नमी आ गई है। वहीं ईस्ट एमपी में ऊपरी हवा का चक्रवात भी बना हुआ है। इस कारण पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है।बारिश से फसलों को फायदा, घना कोहरा पहुंचा सकता है नुकसानमौसम केंद्र के निदेशक और एग्रो एक्सपर्ट डॉ. अनुपम काश्यपि के मुताबिक प्रदेश में हो रही बारिश से फसलों को फायदा होगा, क्योंकि मिट्टी में बिल्कुल नमी नहीं थी। घना कोहरा यदि ज्यादा दिन तक रहा तो फसलों में कीड़े पड़ सकते हैं। ओलावृष्टि ज्यादा नहीं हुई, इसलिए इससे नुकसान नहीं होगा।

Kolar News

Kolar News

फोटोग्राफर प्रतीक घई बताते हैं दो साल पहले की बात है जब वनविहार द्वारा चलाए जा रहे अवेयरनेस कैम्प में भाग लिया था। उस कैम्प में फोटोग्राफी के बारे में बताया जा रहा था। उसी दिन सोच लिया कि मुझे भी इस फील्ड में कुछ करके दिखाना है।मेरे इन इरादों को पूरा करने में मेरे माता-पिता ने मेरा पूरा साथ दिया और सीनियर कैटेगरी फोटोग्राफी कांटेस्ट में पिछले वर्ष फर्स्ट और सेकंड प्राइज हासिल किया। यह बात अपने बारे में बताई चूना भट्टी में रहने वाले प्रतीक घई ने। 20 साल के प्रतीक के हौसले को देखकर हैरत होगी कि जिस फोटो के लिए फर्स्ट प्राइज मिला है वह फोटो लॉयन की आंख का है। जो काफी दूरी से लिया है, सही और सटीक फोटो करके प्रतीक ने अपने हुनर को पंख लगा दिए। वह फोटो काफी सराहा गया।प्रतीक बीकॉम बीएसएस कॉलेज से कर रहे हैं। बेहद कम समय में वाइल्ड लाइफ फोटो में प्रतीक ने महारत हासिल की है। प्रतीक ने पहली बार कैमरा जब हाथ में लिया था, तब उन्हें यह मालूम भी नहीं था कि वह फोटोग्राफर बनेंगे। वाइल्ड लाइफ फोटो करना इन्हें बेहद अच्छा लगता है। खासतौर पर बर्ड के फोटो करना इनको काफी पंसद है।प्रतीक को फोटोग्राफी में पहली बार में ही फर्स्ट प्राइज मिला है। यह प्राइज रीजनल म्युजियम में आयोजित सीनियर कैटेगरी फोटोग्राफी कांटेस्ट में पिछले वर्ष फर्स्ट और सेकंड प्राइज मिला। प्रतीक अब वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। प्रतीक मेहनत कर रहे हैं। उन्हें इसमें कामयाबी मिलने की पूरी अम्मीद है।

Kolar News

Kolar News

दिनेश गर्ग मध्यप्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को शामिल करने और अपात्र परिवारों को हटाने का अभियान चलेगा । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री विजय शाह और मुख्य सचिव अंटोनी डिसा भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाये जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दायरे में आने वाला कोई भी पात्र परिवार नहीं छूटे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रहे। गेहूँ उपार्जन के लिये सभी तैयारियों समय से करें। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लायी जाये। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें बहुउद्देश्यीय दुकान के रूप में काम करें इसकी सैद्धांतिक सहमति बैठक में दी गई।बताया गया कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एक करोड़ 17 लाख परिवारों को राशन वितरित किया जा रहा है। इन परिवारों का डाटा डिजिटाइज किया जा चुका है। प्रदेश की सभी 22 हजार 409 उचित मूल्य दुकानों पर अपनी सुविधानुसार कहीं से भी राशन लेने के लिये पीओएस मशीनें मार्च माह के अंत तक लगा ली जायेगी। यह मशीनें अभी तक 11 हजार 724 दुकान पर लगाई जा चुकी है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 12 लाख 66 हजार 572 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ का उपार्जन 16 मार्च से शुरू किया जायेगा। विशेष जाँच अभियान में नाप तौल विभाग द्वारा 25 हजार 85 जाँच कर 4,356 प्रकरण बनाये गये। प्रदेश के 89 आदिवासी विकासखंड में डबलफोर्टिफाईड नमक वितरण करने की योजना बनाई गई है।ई-वेयर हाऊस लायसेंसिग सुविधा आरंभमुख्यमंत्री चौहान ने ई-वेयर हाऊस लायसेंसिग सुविधा का लोकार्पण किया। यह व्यवस्था विभाग द्वारा इज ऑफ डूईंग बिजनेस में शुरू की गई है। उन्होंने कहीं भी राशन प्राप्त करने की सुविधा देने वाली पीओएस मशीन की भी शुरूआत की। यह व्यवस्था अभी भोपाल, होशंगाबाद, हरदा और इंदौर जिलों में शुरू की गयी है।बैठक में राज्य उपभोक्ता फोरम के रजिस्ट्रार अवधेश कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव वित्त आशीष उपाध्याय, आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मनोहर अगनानी, मुख्यमंत्री के सचिव विवेक अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

Kolar News

Kolar News

कोलार में इस समय करोड़ों रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं। सड़कें बन रही हैं, सीवेज लाइन बिछ रही हैं, स्ट्रीट लाइट लग रही हैं। कुल मिलाकर कई विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन यह सब चुनिंदा ठेकेदारों के माध्यम से हो रहा है। यहां के पार्षदों, नेताओं, इंजीनियरों और ठेकेदारों के कोकस ने विकास कार्यों पर शिंकजा कस लिया है। स्थिति यह है कि कोलार का विकास नगर निगम नहीं चंद ठेकेदारों के जिम्मे है। मिलीभगत इतनी है कि कोई कुछ बोल नहीं रहा है। हर काम पर परफेक्ट होने का ठप्पा लग रहा है।कोलार में ठेकेदारों की तूती बोल रही है। वह इस समय अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। दरअसल इन ठेकेदारों को इंजीनियरों और पार्षदों का करीबी माना जाता है। इसलिए यह काम से ज्यादा इंजीनियरों के केबिन में बैठे दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के विकास का जिम्मा करीब एक दर्जन ठेकेदारों के कंधे पर है, करोड़ों रुपए के विकास कार्य इनके जिम्मे हैं, लेकिन बड़े काम तीन ठेकेदारों को मिलते हैं।करोड़ों के विकास कार्य : जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा विकास कार्य क्षेत्र में चल रहे हैं,जिनकी लागत करोड़ों रुपए में है। ऐसे में करोड़ों रुपए की लागत से चल रहे विकास कार्य सड़क, नाली, पानी, सीवेज जैसे महत्वपूर्ण कार्य इंजीनियर की मदद से ठेकेदार हड़प लेते हैं।मंदाकिनी कॉलोनी से जेके अस्पताल तक सड़क निर्माण होना था, इसका टेंडर ठेकेदार दीपक दयाल माथुर को मिला था। ठेकेदार ने यह सड़क अधूरी बनाकर बीच में छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि उक्त सड़क का निर्माण करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। सड़क के सेंट्रल वर्ज में लेंप लगाया जाना था, जो नहीं लगाए गए। वहीं ठेकेदार ने अपने निवास तक सड़क बनाकर एक छोटा सा टुकड़ा ऐसे ही छोड़ दिया। इनके निगम में करीब 8 से 9 करोड़ के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इनकी गुणवत्ता की कभी जांच नहीं होती। पानी सप्लाई में भी एक घोटाला सामने आया था। सूत्रों के अनुसार महापौर इस मामले की जांच कराने जा रहे हैं। यह केवल एक उदाहरण है और अन्य ठेकेदारों की भी यही स्थिति है।क्षेत्र में इंजीनियरों के चहेते ठेकेदार किसी से रूतबे में कम नहीं हैं। कोलार में दीपक दयाल माथुर, सुनील पांडेय, देवानंद बघेल, बीडी चौरसिया समेत करीब एक दर्जन ठेकेदार इंजीनियरों के चहेते बने हुए हैं।इंजीनियर बीएस त्रिपाठी, महेश सिरोईया, प्रदीप बिलगैंया के कंधे पर पूरे क्षेत्र के विकास कार्य की जिम्मेदारी है। इनमें से एक इंजीनियर की एक ठेकेदार से पार्टनरशिप है।गुणवत्ता की कमी, फिर भी चहेते क्षेत्र में कई विकास कार्यों की पोल गुणवत्ता की कमी के चलते खुल चुकी है। सी सेक्टर में बनी सड़क कुछ दिन में उखड़ गई, ऐसी कई सड़कें हैं जो घटिया निर्माण सामग्री की भेंट चढ़ गर्इं। इसके बाद भी इंजीनियर इन ठेकेदारों पर मेहरबान हैं।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मंत्रालय में प्रदेश के राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार से सम्मानित बच्चों ने मुलाकात की। राष्ट्रीय स्तर पर बालश्री सम्मान के लिये चुने गये 62 बालश्री बच्चों में 9 मध्यप्रदेश के हैं। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह भी उपस्थित थी।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी पुरस्कृत बच्चों को बधाई दी । प्रदेश के जिन बच्चों को राष्ट्रीय बालश्री सम्मान मिला है उनमें भोपाल के निनाद अधिकारी, कु. कृति मालवीय, कु. हिबा खान, इशान सुरेंद्र शुक्ला, रूचि तिवारी, उज्जैन के तनय तलैया, ग्वालियर की प्रियंका पातकार, जबलपुर के शुभम् अहिरवार और सागर की चंद्रिका अग्रवाल शामिल हैं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास जे. एन. कंसोटिया भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News

भोपाल जिले की वर्ष 2016-17 की प्रस्तावित कलेक्टर गाइडलाइन तैयार करने के लिए उप जिला मूल्यांकन समिति की पहली बैठक हो रही है। इसके लिए सब रजिस्ट्रार सहित सभी वृत्तों के एसडीएम व नगर निगम, बीडीए, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनों की जानकारी को खंगाला है। साथ ही अपने हिसाब से इन्होंने जमीनों के रेट बढ़ाने अथवा घटाने को लेकर एक कच्ची रिपोर्ट बनाई है। नई कॉलोनियों में रजिस्ट्रियां 10 से 20 फीसदी महंगी हो सकती है वहीं पुराने क्षेत्रों में रेट यथावत रखे जाने की कवायद चल रही है।एसडीएम के निर्देश पर शहर के पटवारी और आरआई ने भी शहर के नए क्षेत्रों खासकर जिले की सीमाओं में तेजी से बन रही नई कालोनियों में बिकने वाले मकानों और प्लॉटों की कीमतों की समीक्षा की है। इसको बैठक में रखा जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि ग्रामीण क्षेत्र खासकर जो अभी नगर निगम सीमा में शामिल हुए हैं, उन स्थानों में बन रही कॉलोनियों के रेट 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने की अनुशंसा की जा सकती है।हालांकि प्रशासन का दावा है कि इस बार वे जमीनों के रेट ज्यादा नहीं बढ़ने देंगे। समिति की अध्यक्ष माया अवस्थी ने बताया प्रस्तावित कलेक्टर गाइडलाइन के लिए जमीनों के प्रस्ताव देने तीन दिन के भीतर सर्वे करने को कहा गया था। उन्होंने अपना काम पूरा कर लिया है। पटवारी और आरआई ने भी पंपलेट्स, ब्रोशर व विज्ञापनों के माध्यम से नई कॉलोनियों व पुरानी कालोनियों के बिकी जमीनों के रेट लेकर एक रिपोर्ट तैयार की है।कलेक्टर निशांत वरवड़े ने गत शनिवार उप जिला मूल्यांकन समिति को निर्देश जारी कर साफ कहा है कि वह प्रस्ताविक कलेक्टर गाइडलाइन, जिला मूल्यांकन समिति को 12 फरवरी तक हर हाल में उपलब्ध कराएं। ऐसे में एसडीएम माया अवस्थी के प्रयास हैं कि वे अब उप जिला मूल्यांकन

Kolar News

Kolar News

कोलार रोड के आर्यन ने नेशनल स्पेल बी कॉम्पिटीशन में मध्यप्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा उजागर की।शिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने आर्यन का सम्मान किया। अपने हुनर से पूत के पांव पालने में कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं चूना भट्टी स्थित चिनार वुडलैंड में रहने वाले आठ साल के आर्यन सबनानी। आर्यन ने नेशनल कॉम्पटीशन में देश में 6वां स्थान हासिल करके ना सिर्फ अपने माता-पिता का बल्कि प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इस प्रकार से कॉम्पटीशन में भोपाल को टॉप टेन में शामिल किया। इस कॉम्पटीशन में स्पैलिंग और फोनेटिक्स पर आधारित ओरल राउंड हुआ। इनमें देशभर से क्लास एक से लेकर बारहवीं तक के 1500 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इन सबको पीछे छोड़ आर्यन ने सफलता हासिल की।आर्यन के पिता प्रकाश सबनानी ने बताया कि स्पैल बी कॉम्पटीशन को इंग्लिश विजार्ड फाउन्डेशन द्वारा आयोजित किया जाता है। कैंपियन स्कूल में 27 दिसंबर 2015 को कॉम्पटीशन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने आर्यन को पहला स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया। नेशनल लेबर की कॉम्पटीशन कलकत्ता में आयोजित की गई। वहां आर्यन ने 6वां स्थान प्राप्त किया।

Kolar News

Kolar News

गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने आज कलियासोत डेम स्थल पर भोज एडवेन्चर फेस्ट 2016 का शुभारंभ किया। कलेक्टर एवं चेयरमेन बीटीपीसी निशांत वरवड़े, एडीएम बी.एस. जामोद, विकास मिश्रा मौजूद थे।श्री गौर ने कहा कि पिछले पाँच वर्ष से फेस्ट का सफल आयोजन हुआ है। इस वर्ष भी आयोजन बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं, बच्चों में एडवेन्चर स्पोर्ट लोकप्रिय है। वाटर स्पोर्ट के लिए भोपाल लेक आइडियल है। श्री गौर ने रोमांचक एक्टीविटीज में सुरक्षा का ध्यान रखने की बात भी कही।कलेक्टर श्री वरवड़े ने 12 फरवरी से 28 फरवरी तक फेस्ट में आयोजित एक्टिविटीज और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

Kolar News

Kolar News

मंदाकिनी निवासी जनकल्याण एवं विकास समिति द्वारा पीपुल्स संवाददाता मनोज चौरसिया का शॉलश्रीफ ल के साथ सम्मान किया गया। समिति के संरक्षक शेखर दुबे ने बताया कि मनोज चौरसिया द्वारा कोलार क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को कलम के माध्यम से हमेशा उठाया है। इसलिए समिति द्वारा श्री चौरसिया का सम्मान किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कई जाने- माने पत्रकारगण भी मौजूद थे। इस दौरान सभी रहवासियों ने पीपुल्स समाचार की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष एआर गुर्जर,सचिव उमेश बोरकर,सहसचिव बीआर परिहार समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News

मंदाकिनी निवासी जनकल्याण एवं विकास समिति द्वारा पीपुल्स संवाददाता मनोज चौरसिया का शॉलश्रीफ ल के साथ सम्मान किया गया। समिति के संरक्षक शेखर दुबे ने बताया कि मनोज चौरसिया द्वारा कोलार क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को कलम के माध्यम से हमेशा उठाया है। इसलिए समिति द्वारा श्री चौरसिया का सम्मान किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कई जाने- माने पत्रकारगण भी मौजूद थे। इस दौरान सभी रहवासियों ने पीपुल्स समाचार की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष एआर गुर्जर,सचिव उमेश बोरकर,सहसचिव बीआर परिहार समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News

सर्वधर्म सोसायटी और स्वदेश बिल्डर का कारनामासर्वधर्म सोसायटी द्वारा स्वदेश बिल्डर को जमीन देने के फर्जीवाड़े में एक और नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि इसमें टीएनसीपी के अफसरों ने बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए तय ले आउट प्लान को बदला था। अब अधिकारियों की यह मिलीभगत चर्चाओं में है।लगभग दो से तीन कॉलोनी हैं, जिसमें टीएनसीपी ने बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए लेआउट नक्शे में फेरबदल किया है, जबकि इससे पहले नक्शा और लेआउट टीएनसीपी ने अलग पास किया था। जिसके फेरबदल के दस्तावेज सामने आए हैं। इसमें बिल्डर की पैलेस आर्चेड कॉलोनी की परमिशन और लेआउट में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। नक्शे में सर्वधर्म के दामखेड़ा में स्थित प्लॉट साइज और आवंटित ओपन स्पेश से लेकर गार्डन की जगह में भी फेरबदल हुआ है। नक्शे में प्लॉट की साइज और बिल्डर द्वारा निर्माण व परमिशन के विरुद्ध कार्य हुआ है। मिलीभगत सामने आने के बाद टीएनसीपी अधिकारियों में हड़कंप मचा है।दामखेड़ा में स्वदेश बिल्डर को लाभ पहुंचाने नक्शे ओर कॉलोनी के लेआउट में फेरबदल है। नक्शे के फोटो में सर्वधम का लेआउट अब कुछ ओर है। इस दौरान स्वदेश बिल्डर की कॉलोनी आर्चेड पैलेस के लेआउट में फेरबदल हुआ है। जिसकी जानकारी टीएनसीपी के फेरबदल नक्शे से सामने आई । यदि जांच हुई तो टीएनसीपी के अधिकारी ओर बिल्डर फंसेंगे।नपा अधिकारियों और बिल्डर की मिलीभगत से गड़बड़िया सामने आई थीं। कार्यालय से स्वदेश डेवलपर्स एवं बिल्डर्स पार्टनर को लाभ पहुंचाने के लिए जावक क्रमांक उलटे जारी किए गए हैं। नपा द्वारा पत्र 4744 दिनांक 22/3/2012 द्वारा कार्यपूर्णता पत्र जारी किया गया, जो संदेहपूर्ण है। क्योंकि बहाली पत्र का जावक क्रमांक 4828 है। 13 दिनों बाद जारी कार्यपूर्ण प्रमाण पत्र का जावक क्रमांक 4744 मनगढ़ंत था।

Kolar News

Kolar News

भोपाल में कोलर तिराहे के पास राष्ट्रीय स्तर का मानसिक पुनर्वास केंद्र खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। पचास करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले इस (मेंटल हॉस्पिटल ) पुनर्वास केंद्र के लिए जमीन का आवंटन हो चुका है। गुरुवार को मुख्य सचिव एंटोनी डिसा ने कलेक्टर निशांत वरवड़े के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया। प्रशासन के अफसरों का कहना है कि पुनर्वास केन्द्र के लिए लिंक रोड नंबर तीन पर पत्रकार काॅलोनी के सामने पांच एकड़ जमीन आवंटित की गई है। यहां पर बनने वाले राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केन्द्र में मानसिक डिसएबल बच्चों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग का इंतेजाम रहेगा।

Kolar News

Kolar News

सर्वधर्म,आर्चेड पैलेस के नक्शे में हेरफेर का मामलाकोलार के दामखेड़ा में स्थित आर्चेड पैलेस कॉलोनी के लेआउट परिवर्तन मामले में टीएनसीपी की कार्यप्रणाली शक के दायरे में है। अधिकारियों ने स्वदेश बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए नक्शे में हेरफेर कर लेआउट में परिवर्तन किया है। स्वदेश बिल्डर ने गार्डन की जगह प्लॉट काट दिए हैं। इस प्रकार कोलार के सर्वधर्म में जिस तरीके से लेआउट के नक्शे में परिवर्तन दिख रहा है, उसी तरह बिल्डर की कॉलोनी में परिवर्तन साफ दिखाई दे रहा है। यदि पहले और बाद के नक्शे को साफतौर पर देखा जाए तो ये मामला बिल्डर से जोड़ा जा सकता है। बदले गए नक्शे में कॉलोनी का निर्माण भी बदला हुआ है,जो कि बिल्डर ने टीएनसीपी की गाइडलाइन के विरुद्ध काम किया है। हालांकि इस पूरे मामले को सर्वधर्म के सदस्यों ने पूरे जोरशोर से उठाया था, लेकिन मामला प्लॉट की मांग और बिल्डर द्वारा अनाधिकृत रूप से खरोद फरोख्त तक ही उलझकर रह गया ।सर्वधर्म सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रियाज कौसर और स्वदेश बिल्डर द्वारा अनाधिकृत तरीके से संस्था की जमीन का क्रय-विक्रय किया गया। लगभग चार एकड़ में डुप्लेक्स बनाकर कॉलोनी पैलेस आर्चेड का निर्माण कर उसे बेच दिया गया है। हालांकि जिन प्लॉट धारकों की जमीन थी, उन्होंने इसकी शिकायत कोलार थाने में की। इसके बाद आगे भी बिल्डर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बिल्डर के खिलाफ सीएम से लेकर जॉच एजेंसियों ने कार्रवाई की । हालांकि इस मामले में जांच चल रही है। लेकिन मामला पेचिदा होने के चलते अबतक सदस्यों को न्याय नहीं मिला है।सर्वधर्म कालोनी के लेआउट ओर नक्शे में परिवर्तन दिख रहा है। जिस वजह से भूखंड के प्लॉट साइज को भी कम किया गया है। इसके साथ ही बिल्डर की कॉलोनी के नक्शे मेंं फेरबदल किया गया है। नक्शे में साफ दिखाई दे रहा है कि लेआउट निजी स्वार्थ को पूरा करने के लिए बदला गया है। नक्शे के मुताबिक बिल्डर ओपन स्पेश, गार्डन की जगह, प्लॉट की साइज के नक्शे की अनुमति में छेड़छाड़ जैसी स्थिति सामने आ रही है। कॉलोनी के पहले और बाद के नक्शे के लेआउट परिवर्तन में टीएनसीपी अधिकारी किसी तरह का कमेंट देने से बच रहे हैं।

Kolar News

Kolar News

बीमकुंज से ललित बीजेपी कोलर मंडल ने जेएनयू मसले पर आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाया। बीजेपी कोलर मंडल के नेताओं के इस प्रदर्शन में बीजेपी नेता बीजेपी के झंडे के बजाये भगवा ध्वज थामे थे। कोलर के बीमा कुंज में बीजेपी नेताओं ने पहले इस मसले पर नारेबाजी की और फिर राहुल गांधी के पुतले को जलाया। यह प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष ताराचंद मारन के नेतृत्व में किया गया। इस प्रदर्शन में बीएस वाजपेयी ,पार्षद भूपेंद्र माली ,पार्षद पति श्याम सिंह मीणा ,ललित चतुर्वेदी आदि बीजेपी नेता मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विधानसभा में आज प्रस्तुत बजट संतुलित, विकासोन्मुखी, रोजगार सृजित करने वाला तथा गरीब और कमजोर वर्गों के सपनों को साकार करने वाला बजट है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में यह क्रांतिकारी बजट है। इसमें बुद्धिमतापूर्वक संसाधन जुटाये गये हैं।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बजट से प्रदेश के विकास को तेज गति मिलेगी। इसके साथ ही अब मध्यप्रदेश देश के उन गिने-चुने प्रदेशों में शामिल हो गया है, जिनका बजट डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इस बजट में अधोसंरचना विकास के सभी क्षेत्रों सड़क, बिजली, सिंचाई के प्रावधानों में पर्याप्त वृद्धि की गयी है। सिंचाई के क्षेत्र में नयी परियोजनाओं के साथ पुरानी परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर दिया गया है। विकास दर को बढ़ाने के लिये अधोसंरचना क्षेत्र में पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। इस क्षेत्र के लिये करीब 23 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। कृषि के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र पर फोकस किया गया है। महिला सशक्तिकरण और युवाओं के रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है। पर्यटन, शहरी और ग्रामीण विकास और पेयजल प्रबंध के लिये पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की गई है। बजट में एक लाख युवाओं के स्व-रोजगार के लिये ऋण-अनुदान की व्यवस्था भी की गई है।

Kolar News

Kolar News

गर्मी पड़ने से पहले ही कोलार इलाके में पानी की कमी शुरू हो गई है। हर साल ही तरह इस साल भी कोलार क्षेत्र में गर्मी के सीजन में पानी की किल्लत को लेकर मारा-मारी होगी। नगर निगम ने अब तक उपनगर में पेयजल आपूर्ति के लिए कोई कार्य योजना नहीं बनाई है। फरवरी के महीने में गर्मी के तेवर ऐसे हैं तो मई अप्रैल में कितनी भीषण गर्मी पड़ेगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कोलार में सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। हैरत की बात यह है कि निगम के जलकार्य शाखा ने अब तक पेयजल आपूर्ति के लिए कोई कार्य योजना तैयार नहीं की है। लिहाजा शाखा के प्रमुख अफसरों ने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को भगवान भरोसे छोड़ रखा है। सूत्रों की मानें तो निगम कार्यालय में लोग आकर पानी की डिमांड कर रहे हैं। इसके बावजूद निगम के जलकार्य शाखा के अफसरों की नींद नहीं खुल रही है। जबकि जलकार्य शाखा के अफसरों का कहना है कि जल आपूर्ति के लिए जल्द कार्य योजना तैयार की जाएगी। वर्तमान हालत: क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए करीब 26 टैंकरों से पानी सप्लाई 28 कॉलोनियों में की जा रही है, जो ऊंट के मुंह में जीरे के सामान है। कोलार में लगभग 200 से अधिक कॉलोनियां हैं।

Kolar News

Kolar News

भोपाल अटपटे नामों के लिए खास चर्चित है कोलार रोड पर ऐसा ही एक नाम है चूना भट्टी। इसकी पीछे भी एक कहानी है। यहां कभी चूने की खानें हुआ करती थीं इसलिए, इस क्षेत्र का नाम चूना भट्टी रखा गया था। अब यहां इतनी बसाहट है कि यह खानें दूर-दूर तक नजर नहीं आतीं।चूने की खानों के कारण यहां का जलस्तर तो कम है ही पानी में भी चूने का प्रभाव दिखाई पड़ता है। आज भी यह चूने की खानों के लिए ही जाना जाता है। इसी कारण इसका नाम चूना भट्टी पड़ गया, लेकिन कहते हैं कि समय के साथ हर चीज में बदलाव आता है। एक जमाने में यहाँ चूना खदान और उसके भट्टों में काम करने वाले लोग रहते थे। फिर यह चूना भट्टी गांव में तब्दील हुआ और 1987 के बाद इस इलाके में लोगों ने किसानों से जमीन खरीद कर कुछ फार्म हाउस बनाये। कुछ घर बने और 2000 के बाद इस इलाके की दशा ही बदल गई और यह भोपाल की सबसे हॉट रिहायशी बस्ती में तब्दील हो गया। आज इस क्षेत्र में कई कवर्ड कॉलोनियां और छोटे-छोटे मार्केट विकसित हो गए हैं। शहर के मध्य में स्थित चूना भट्टी के इर्द-गिर्द सभी सुविधाएं मौजूद हैं। आधी रात को भी यदि कोई बीमार हो जाए तो उसे भटकना नहीं पड़ता है। कुछ की दूरी पर जयप्रकाश (जेपी) एवं रेडक्रॉस अस्पताल मौजूद है। वहीं, अक्षय हार्ट ,मानोरिया और बंसल अस्पताल हैं।इसके एक ओर पहाड़ी तो दूरी ओर शाहपुरा झील। झील और पहाड़ी से घिरे इस क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। हजारों की तादात स्वतंत्र बंगले हैं तो सैकड़ों बहुमंजिला इमारतें भी हैं। कई प्रतिष्ठित लोग भी यहां निवास करते हैं। शहर की सबसे बड़ी बौद्ध प्रतिमा गोल्डन बुद्धा भी चूना भट्टी में ही स्थित है, जो क्षेत्र की नई पहचान बन गई है।

Kolar News

Kolar News

कोलार के रहने वाले शिवम प्रताप सिंह का बावड़िया कला फाटक पर 2 मार्च को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से पैर कट गया। उन्हें निजी वाहन से रात को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। ट्रॉमा यूनिट में डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। इस दौरान उन्हें पल्स ऑक्सीमीटर भी लगाया जाना था, लेकिन यहां पर कोई उपकरण नहीं था।समाज सेवी बीपी सराठे के आंदोलन के बाद अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में 23 फरवरी को ट्रॉमा यूनिट शुरू कर दी। यूनिट का बोर्ड लगाया और इमरजेंसी से यहां पर वेंटीलेटर, सक्शन मशीन व पल्स ऑक्सीमटर रखा गया। इसका उद्घाटन कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा डॉ. जीएस पटेल ने किया। यूनिट शुरू हुए 10 दिन भी नहीं हुए कि सभी उपकरण यहां से हटा दिए गए हैं। ये सभी उपकरण इमरजेंसी के हैं। इमरजेंसी में 10 बिस्तरों का वार्ड है, इसलिए वेंटीलेटर, सक्शन मशीन व पल्स ऑक्सीमीटर कैज्युअल्टी ने ले लिया। अब ट्रॉमा यूनिट में सिर्फ 8 बेड बचे हैं। यूनिट में पूरे समय एक नर्स की ड्यूटी लगी है। इसके अलावा सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स व ईएनटी के एक-एक जूनियर डॉक्टर की 24 घंटे ड्यूटी रहती है। इसके बाद भी उपकरण नहीं होने से गंभीर मरीजों को ट्रॉमा यूनिट में भर्ती नहीं किया जा रहा। उन्हें वार्ड में रैफर कर दिया जाता है।यह होना चाहिए --वेंटीलेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रा सोनोग्राफी, ईको, कलर डॉप्लर, मल्टी पैरामॉनीटर और जरूरी दवाएं,पोर्टेबल एक्स-रे, ताकि मरीज को एक्स-रे के लिए कहीं न ले जाना पड़े, इंफ्यूजन पंप, जिससे दवाओं की तय मात्रा ही शरीर में जाए, एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट व एडवांस ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट में ट्रेंड डॉक्टर, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफयह है हकीकत--यूनिट में आठ बेड हैं। सीटी स्कैन मशीन और माइनर ओटी नहीं है।इमरजेंसी में एक्स-रे की सुविधा 24 घंटे नहीं है। गंभीर मरीजों को 200 मीटर दूर कमला नेहरू अस्पताल ले जाया जाता है।क्रिटिकल केयर के संबंध में स्टाफ की ट्रेनिंग नहीं है।पूरे अस्पताल में 37 वेंटीलेटर हैं, पर ट्रॉमा यूनिट में एक भी नहीं है।हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीके पाल कहते हैं पुरानी बिल्डंग में इमरजेंसी में जगह ही नहीं है, जिससे सुविधाओं में विस्तार नहीं हो पा रहा है। हमीदिया में बन रही 2000 बिस्तर की नई बिल्डंग में इमरजेंसी व ट्रॉमा यूनिट का प्रावधान है।ट्रामा यूनिट प्रभारी डॉ. दीपक मरावी ने बताया ट्रॉमा यूनिट के लिए खरीद रहे अलग उपकरण ,ट्रॉमा यूनिट को लेकर डीन के साथ को बैठक है। यूनिट के लिए कुछ बजट मिला है, इससे यूनिट के लिए अलग उपकरण खरीदे जाएंगे। डॉक्टर्स व स्टाफ नर्स की ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। सक्शन मशीन, वेंटीलेटर व मॉनीटर इमरजेंसी से कुछ दिन के लिए मिले थे, जिसे उन्होंने वापस ले लिया है।

Kolar News

Kolar News

पानी के लिए हाहाकार ,पर्याप्त नहीं हैं इंतजाम उपनगर कोलर की प्यास बुझाने के लिए नगर निगम ने जोन 18 में सात पानी के टैंकरों को बढ़ाने की स्वीकृति दी है। वहीं जोन 19 में भी पानी के छह टैंकर बढ़ाए जाएंगे। इस हिसाब से कुल 13 पानी के टैंकरों को बढ़ाया जा रहा है, जो आबादी और क्षेत्र के हिसाब से ऊंट के मुंह में जीरे के सामान हैं।वर्तमान में नगर निगम द्वारा करीब 21 पानी के टैंकर, क्षेत्र में पानी की सप्लाई कर रहे हैं। 13 टैंकरों को मिलकर लगभग 34 पानी के टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी।नगर निगम के जलकार्य प्रभारी आशीष मार्तण्ड ने बताया कि नगर निगम ने पानी के टैंकरों को बढ़ाए जाने की स्वीकृति दे दी है। टेंडर डाले जा चुके हैं जल्द ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। प्रत्येक पानी का टैंकर कम से कम दस फेरे क्षेत्र में लगाएगा।गेहूखेड़ा स्थित नगर निगम के उपायुक्त कार्यालय में रोजाना चार से पांच लोग पानी की डिमांड को लेकर आ रहे हैं। करीब डेढ़ महीने पहले से क्षेत्र में पानी की डिमांड बढ़ने लगी है।कोलार में पानी को लेकर हाहाकार शुरू हो गई है। पानी को लेकर चारों और से मांग उठने लगी है।ज्ञात हो कि शहर में एक मात्र कोलार ऐसा इलाका है जहां पानी को लेकर सालभर लोग अपना पसीना बहाते हैं। गर्मी के सीजन में पानी की खपत बढ़ जाती है।इसके बाद भी पर्याप्त पानी लोगों तक मुहैया करवाने में ननि नाकाम रहा है। पिछले साल भी पानी के टैंकर बढ़ाए गए थे, किंतु वह भी संख्या के आधार पर कम थे।उपनगर में 21 पानी के टैंकर चल रहे हैं और 13 पानी के टैंकर बढ़ाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहा है कि इतने कम टैंकरों से कैसे पूरे क्षेत्र की प्यास बुझ पाएगी।जोन 19 का आधे से अधिक क्षेत्र कोलार में आता है। क्षेत्र में दो सौ से अधिक कॉलोनी बनी हुई हैं और दो दर्जन से अधिक स्लम क्षेत्र हैं जहां हजारों लोग रहते हैं।पानी के टैंकरों की संख्या और बढ़ाई जाए, ताकि लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके।

Kolar News

Kolar News

मामला कलेक्टर गाइडलाइन का राजकुमार मिश्राकलेक्टर गाइडलाइन 2016-17 को तय करने के लिए गेंद अब जिला प्रशासन के पाले में पहुंच चुकी है। इस बार गाइडलाइन में जिले के शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा दाम बढ़ सकते हैं। शहरी क्षेत्र में 2 से 5 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्र में 5 से 15 फीसदी तक दाम बढ़ने की संभावना है। दाम बढ़ने का सबसे ज्यादा प्रेशर रामेश्वर शर्मा के हुजूर विधानसभा में देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कुछ क्षेत्र गोविंदपुरा का भी प्रभावित होगा। वहीं, दक्षिण-पश्चिम, मध्य और नरेला के क्षेत्रों में हल्की बढ़त होने से इन विधानसभाओं के क्षेत्र ठंडे रहने की संभावना है।‘हुजूर’ के ये इलाके होंगे प्रभावितसलैया, ग्यारह मील, बंगरसिया, गोल गांव, थुआखेड़ा, कजलीखेड़ा, गेहूंखेड़ा, चौपड़ा, सूखीसेवनिया, बावड़ी, बरखेड़ी अब्दुल्ला, भदभदा (विदिशा रोड), अचारपुरा, लांबाखेड़ा, परेवाखेड़ा, र्इंटखेड़ी, निपानिया जाट, परवलिया, तारासेवनिया, भौरी, जमुनिया छीर, मीरपुर, दीपड़ी, समरधा कलियासोत, रतनपुर सड़क, नरेला हनुमंत, बिलखिरिया खुर्द, गुराड़ीघाट, नीलबड़, कालापानी, बोरदा, अमरावत कलां, रापड़िया, कटारा, बर्रई, बगली, कोलूखेड़ी, छान, मक्सी, पिपलिया, कुंजनगढ़, भैरोपुरा के ग्रामीण क्षेत्रों के दाम बढ़ाने पर सहमति बनी है। यहां पर 10 से 15 फीसदी दाम बढ़ाने की संभावना है।‘गौर’ के इन इलाकों पर प्रेशरबावड़ियाकलां, मिसरोद, कटारा हिल्स, होशंगाबाद रोड पर आॅशिमा मॉल से सी-21 मॉल के पीछे का क्षेत्र, अवधपुरी, खजूरी कलां रोड, अयोध्या नगर के आसपास का क्षेत्र। यहां पर भी 5 से 15 फीसदी तक दाम बढ़ सकते हैं। गृहमंत्री गौर के विस क्षेत्र के यह इलाके कीमतों के मामले में सबसे हॉट हैं।उमाशंकर, विश्वास, सुरेंद्रनाथ को राहतउचच शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता, नरेला विधायक विश्वास सारंग और मध्य क्षेत्र के विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह के विधानसभा क्षेत्र शहरी क्षेत्र में आते हैं। यहां पर शासन साधारण रेट बढ़ाने में इच्छुक है। इन जनप्रतिनिधियों के इक्का-दुक्का इलाकों में 5 प्रतिशत से अधिक रेट बढ़ सकते हैं। साधारणत: इनके क्षेत्रों में 2 से 5 प्रतिशत ही रेट बढ़ाने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।वजह नगर निगम सीमा के आसपास हो रहा तेजी से विकासहुजूर विधानसभा के अंतर्गत कोलार नगर पालिका सहित 20 गांव जो एक साल पहले नगर निगम में शामिल हुए हैं। इन क्षेत्रों में अब तेजी से विकास हो रहा है।बिल्डर्स के सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट हुजूर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे हैं। शहर के बाहरी इलाकों में तेजी से आबादी बढ़ी है।नगर निगम में आने के कारण इन क्षेत्रों में कई तरह के टैक्स बढ़े हैं। इस कारण शासन चाहता है कि यहां पर गाइडलाइन के दाम भी बढेÞ, जिसका फायदा शासन को मिले।हुजूर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत जमीन है। राजधानी के नजदीक होने के कारण यहां तेजी से विकास हो रहा है।[प्रदेश टुडे से साभार]

Kolar News

Kolar News

शिवराज ने किया कलाम की पुस्तक का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ''आरोहण'' अदभुत ग्रंथ है। महान वैज्ञानिक के आध्यात्मिक अनुभवों का अध्ययन सभी को करना चाहिये। महाविद्यालयों के पुस्तकालयों में भी पुस्तक 'आरोहण'' उपलब्ध होनी चाहिये। श्री चौहान भोपाल के रवीन्द्र भवन में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुस्तक के हिन्दी अनुवाद 'आरोहण'' के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि भौतिक सुखों के प्रति अंधी दौड़ मात्र मृग मरीचिका है। तृष्णा का कभी अंत नहीं होता। उन्होंने कहा कि संसार की सभी विचाराधाराओं की उत्पत्ति हम कौन हैं की खोज में हुई है। विभिन्न प्रसंगों और उद्दरणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सुखी मानव जीवन के लिये भौतिक सुख सुविधाओं के साथ ही मन, बुद्धि और आत्मा का सुख भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ईश्वर सब में उसी तरह से विद्यमान है जैसे मेहंदी के पत्तों में लाल रंग। ईश्वर से साक्षात्कार के लिये मैं और मेरा के गुरुत्वाकर्षण से मुक्त होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक ही चेतना सबको संचालित कर रही है। उसके नाम अलग-अलग हो सकते हैं किन्तु वह सभी प्राणियों, पशु-पक्षी, पेड़-पौधों और नदी पहाड़ों में व्याप्त है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कलाम ने देश को दिशा देने का कार्य किया। राज्य सरकार उनके बताये पथ पर चल रही है।विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि आध्यात्म जीवन का मूल है। यदि जीवन में मूल्य नही है तो समस्त सांसारिक उपलब्धियाँ निरर्थक हैं। उन्होंने कहा कि 'आरोहण'' के अध्ययन से पता चलता है कि आध्यात्म और विज्ञान साथ-साथ चल सकते हैं।उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि सांसारिक विकास के साथ ही आध्यात्मिक विकास भी जरूरी है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। सिंहस्थ के वैचारिक कुंभ के माध्यम से इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सदगुरु संत ने अतिथियों को रक्षा-सूत्र बांधकर, शॉल पहना कर और स्मृति-चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर 'आरोहण'' का संक्षिप्त वीडियो परिचय भी प्रदर्शित किया गया।

Kolar News

Kolar News

100 करोड़ का वेंचर केपिटल फंड बनेगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सौ करोड़ रूपये का वेंचर केपिटल फंड बनाया जायेगा। इसमें कौशल संपन्न नवाचारी युवाओं को अपनी कंपनी बनाने के लिये लिये मदद मिलेगी। सरकार भी उनकी कंपनी में निवेश करेगी। ''बंसलोत्सव-2016'' में युवाओं को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि जिनके पास नया सोचने की क्षमता है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है।श्री चौहान ने कहा आज कुछ लोगों को भारत माता की जय बोलने में भी तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि देश के युवा देशभक्त हैं और वे देश को कभी कमजोर नहीं होने देंगे। श्री चौहान ने युवाओं से आव्हान किया कि वे प्रधानमंत्री के ''मेक इन इंडिया'' और ''डिजिटल इंडिया'' के सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रतिभा, क्षमता और ऊर्जा है। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया कि वे स्वयं को कमजोर नहीं समझें और अपने प्रदेश और देश के लिये काम करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अब पिछड़ा राज्य नहीं रहा। इसकी विकास दर दो अंको में बनी हुई है और कृषि वृद्धि दर देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बिजली और सिंचाई के मामलों में प्रदेश आगे निकल गया है। विदेशी निवेश आ रहा है। पीथमपुर में जापान इंडस्ट्रियल टाउनशिप बन रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा कॉन्ट्रेक्टर योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की चर्चा करते हुये कहा कि युवा सिर्फ नौकरी माँगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनें। सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। मध्यप्रदेश में युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है।इस अवसर पर बंसल समूह के चेयरमेन अनिल बंसल, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति पीयूष त्रिवेदी, संचालक तकनीकि शिक्षा आशीष डोंगरे, सुनील बंसल और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों और विभिन्न कंपनियों में नवनियुक्त युवाओं को सम्मानित किया।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री ने पेयजल व्यवस्था की समीक्षा मध्यप्रदेश के कई इलाकों में गर्मी शुरू होते ही जल स्तर तेजी से घटना शुरू हो गया है। बुंदेलखंड सहित मद्यप्रदेश का एक बड़ा हिस्सा सूखा पड़ा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पेयजल संकट से निपटने की रणनीति बनायें। पेयजल समस्या के समाधान की युद्ध-स्तर पर व्यवस्था करें। प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मियों में पेयजल सुचारू रूप से मिलता रहे यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री चौहान भोपाल पेयजल की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक में प्रदेश में पेयजल उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में जल स्तर गिरने से हेण्डपंप बन्द हो गये हैं, वहां राईजर पाप डालकर हेण्ड पंप चालू करवायें। सभी जिलों में पर्याप्त मात्रा में राईजर पाइप उपलब्ध रहें। ग्रामीण क्षेत्रों में नलजल योजनाएँ चलती रहें इसकी व्यवस्था करें। जहाँ जरूरत हो पेयजल परिवहन की व्यवस्था करें। पेयजल की स्थिति की लगातार मॉनीटरिंग की जाये। बिगड़े हेण्ड पंपों के सुधार की लगातार निगरानी की जाये।बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 33 जिलों में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू कर दिया गया है। प्रदेश में स्थापित 5 लाख 16 हजार 57 हेण्ड पंप में से 4 लाख 93 हजार 260 हेण्ड पंप चालू हैं। जिलों में 2 लाख 13 हजार 926 मीटर राईजर पाइप उपलब्ध हैं। विभाग द्वारा ग्रामीण पेयजल निगरानी प्रणाली विकसित की है। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त ए.पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अश्विनी राय, प्रमुख सचिव राजस्व के.के. सिंह, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन मलय श्रीवास्तव और मुख्यमंत्री के सचिव विवेक अग्रवाल उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News

कोलार की करीब 70 प्रतिशत आबादी 25 सालों से टैंकरों पर निर्भर है। यहां हालात सुधरने की बजाय और बिगड़ते जा रहे हैं। रहवासियों को हर माह आधी सैलरी टैंकरों पर खर्च करना पड़ रही है। कोलार क्षेत्र में कुल 18 टैंकर हैं जो कॉलोनियों और झुग्गी बस्तियों में जलप्रदाय करते हैं। 18 टैंकरों पर दो लाख आबादी का भार है। इस लिहाज से टैंकरों की संख्या काफी कम है। अभी 13 टैंकर बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है।3 दिन से बोर्ड कालोनी में नहीं आया पानीभोपाल। वाटर सप्लाई की मोटर जलने के कारण रविशंकर नगर की बोर्ड कालोनी में तीन दिन से पानी नहीं आया है और रहवासी परेशान हो रहे हैं। वार्ड 46 के पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि इस कालोनी की वाटर सप्लाई का काम माध्यमिक शिक्षा मंडल स्वयं करता है। उसकी मोटर जल जाने के कारण यहां पर तीन दिन से पानी नहीं आया है।कोलार क्षेत्र में पानी के नाम पर किस कदर लूट मची हुई है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रायवेट टैंकर संचालक प्रति टैंकर के 500 से 700 रुपए तक वसूल रहे हैं। इसमें भी ग्रांउड फ्लोर,टॉप फ्लोर के दाम अलग हैं। गर्मी के सीजन में टैंकर का धंधा जमकर फलता-फूलता है और इनके लिए कोई नियम भी नहीं है।एमआईसी सदस्य भूपेंन्द्र माली जो खुद कोलार इलाके के पार्षद हैं कहते हैं -ननि में 18 टैंकर संचालित हैं , 13 टैंकरों की और मांग की गई है। एमआईसी परिषद की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।

Kolar News

Kolar News

कोलार में गहराए पेयजल संकट से निपटने के लिए निगम प्रशासन ने एक प्लान बनाया है। इसके तहत हर वार्ड में टंकियां बढ़ाई जाएंगी। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट अतिरिक्त पानी के टैंकर क्षेत्र में सप्लाई करेंगे। इसके अलावा रात में टैंकरों से निगम में हैंडओवर हो चुकी कॉलोनियों के संपवेल टैंकों में पानी भरा जाएगा।इस प्लान के अनुसार स्लम और हैंडओवर हो चुकी कॉलोनियों के रहवासियों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, किंतु जो कॉलोनियां निगम में हैंडओवर नहीं हुई हैं वहां के रहवासियों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए निगम ने कोई योजना नहीं बनाई है।अब सवाल यह उठ रहा है कि उन लोगों का क्या कसूर है जो लोग पानी के नाम पर टैक्स जमा करते हैं, लेकिन कॉलोनी के हैंडओवर नहीं होने के कारण उनको पानी उपलब्ध नहीं कराया जाता?वार्डों में पर्याप्त नहीं थीं टंकियांनगर निगम जल्द ही हर वार्ड में पांच और नई सिंटेक्स की टंकियां रखेगा। यह निर्णय निगम ने पानी की डिमांड को देखते हुए लिया है।हाल ही में निगम ने हर वार्ड में पांच – पांच सिंटेक्स की टंकियां रखवाई हैं। बताया जा रहा है कि यह टंकियां आबादी के हिसाब से पर्याप्त नहीं थीं। अब टंकियां बढ़ने से कुछ राहत जरूर मिलेगी।इन कॉलोनियों को मिलेगा लाभरात में संपवेल टैंक भर के लिए नगर निगम में हैंडओवर को चुकी कॉलोनियों का चयन किया गया है।दानिशकुंज, विनीत कुंज, बंजारी, पैलेस आर्चेड, आम्र विहार 1 और 4, फॉरच्यून, सीआई पार्क समेत कई कॉलोनियों को इस प्लान का लाभ मिलेगा।पेयजल संकट को देखते हुए निगम ने आठ पानी के टैंकरों को रात में चलाने का निर्णय लिया गया है।यह टैंकर नगर निगम में हैंडओवर हो चुकी कॉलोनियों के संपवेल में पानी भरने का काम करेंगे।यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि रात के वक्त कोई पानी नहीं भरता है और सुबह टैंकरों से संपवेल टैंकों को भरने में काफी समय बर्बाद हो रहा था। इसलिए यह काम रात को किया जाएगा।एक नजर में पानी की व्यवस्था28 टैंकर चल रहे270 ट्रिप लगा रहे हैं13 प्राइवेट टैंकर जल्द चलाए जाएंगे30 ट्रिप क्षेत्र में लगाएंगे08 पानी के टैंकर रात में सप्लाई करेंगे80 ट्रिप क्षेत्र में लगाएगा05 टंकियां हर वार्ड अतिरिक्त रखी जाएंगी

Kolar News

Kolar News

नगर निगम के पास कोई लेखा-जोखा नहींकोलार में कॉलोनियों के अंदर दर्जनों हॉस्टल संचालित किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इनकी संख्या का निगम के पास कोई लेखा-जोखा नहीं है। यदि कॉलोनियों में ऐसे भवनों की जांच करवाई जाए तो हजारों की संख्या में अवैध हॉस्टल के संचालन का बड़ा खुलासा होगा। इन अवैध हॉस्टलों की वजह से आम नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है। छात्रों की धमाचौकड़ी के कारण आसपास रहने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।इनके बारे में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे क्षेत्र की जनता खासी परेशान है। इधर नगर निगम के अपर आयुक्त का कहना है कि जल्द ही एक सर्वे कराया जाएगा जहां अवैध हॉस्टल का संचालन पाया गया उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।ताज्जुब तो यह है कि पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने इन हॉस्टल की कोई खोज खबर नहीं ली। इतना ही नहीं अग्निशमन विभाग की ओर से संभावित खतरे से कई बार आगाह करने के बाद भी जिला प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।कोलार में करीब 60 से 70 हॉस्टल अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं। इनके पास न तो कोई एनओसी है और न ही मानकों के अनुसार इनकी बनावट। विनियमित क्षेत्र से इनका मानचित्र भी पास नहीं है। अब ऐसे में इनका संचालन कैसे किया जा रहा है यह एक गंभीर सवाल है। अवैध रूप से चल रहे हॉस्टलों में खतरे से निपटने का भी नहीं है कोई इंतजाम।उपनगर में कॉलोनियों के अंदर रसूखदारों ने बड़ी-बड़ी इमारतें बना रखी है। जिनके कमरों को किराया पर चलाया जा रहा है। खास बात यह है कि हॉस्टल संचालक के लिए निर्धारित मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए संचालित किए जा रहे हैं। इनमें न तो आग से बचाव के कोई संसाधन हैं और न ही किसी आकस्मिक खतरे से भागने के कोई उपाय हैं।कॉलोनियों में अंदर अवैध रूप से संचालित हो रहे अवैध हॉस्टल आम जनता के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। देर रात तक इन हॉस्टलों में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। दूसरों की परवाह किए बगैर यह साउंड सिस्टम तेज बजाते हैं।छात्रावासों में शोर-शराबा और लड़ाई झगडे की आवाज रोज की बात हो गई है। लोगों की मांग है कि इन अवैध हॉस्टल संचालकों पर नकेल कसी जाए। ताकि इनको अपने फायदे के अलावा दूसरों की परेशानी भी नजर आ सके।

Kolar News

Kolar News

तीन किलोमीटर लंबी रोड का होगा निर्माणकोलार की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पांच करोड़ की लागत से करीब तीन किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क अमरनाथ से लेकर जागरण यूनिवर्सिटी तक बनाई जाएगी, जिसको निर्माणाधीन लिंक ब्रिज से सीधे जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट को राजधानी परियोजना प्रशासन(सीपीए) दो चरणों में पूरा करेगा। इसके लिए मार्ग का फाइनल डिजाइन तैयार किया जा चुका है।प्रोजेक्ट की समय-सीमा 17 महीने रखी गई है। 17 अप्रैल रविवार को सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। खास बात यह है कि फोरलेन रोड के बनने से करीब पचास हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा। साथ ही सर्वधर्म पुल से काफी हद तक वाहनों का लोड कम हो जाएगा।प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में दूसरे तरफ की सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साईं हिल्स से लेकर लिंक ब्रिज तक शेष रोड का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान सड़क के सौंदर्यीकरण का काम लगातार चलेगा। सड़क पर सेंट्रल वर्ज का निर्माण फोरलेन रोड के बनने के बाद कियामंदाकिनी चौराहे से लेकर अमरनाथ गेट तक करीब एक किलोमीटर सड़क को टू लेन बनाया जाएगा। इस दौरान मार्ग के किनारों पर लगे बिजली के पोल और निर्माण कार्य में बाधक बन रहे स्थानों को चयन करके अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा। जिससे फुटपाथ बनाया जा सके।उक्त रोड को फोरलेन बनने में कई मकान बाधक बनेंगे। अमरनाथ गेट से लेकर साईं हिल्स तक सिंगल रोड है। इस रोड के दोनों तरफ मकान बने हुए हैं। ऐसे में सीपीए लगभग एक आधा किलोमीटर रोड को फोरलेन में तब्दील करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।सीपीए के एसडीओ प्रदीप चतुर्वेदी ने कहा जल्द शुरू होगा निर्माण भूमिपूजन के बाद फोरलेन का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो सके, इस पर अधिक जोर दिया जाएगा।एक नजर में प्रोजेक्ट5 करोड़ प्रोजेक्ट लागत 3 किमी बनेगा मार्ग 56 मीटर रहेगी सड़क की चौड़ाई 17 महीने रखी गई समय-सीमा

Kolar News

Kolar News

आमजन को मकान बनाने की अनुमति की प्रक्रिया सरल करने की कवायद नक्शेबाजी और जिम्मेदारी के पेंच में उलझ गई है। एक मई से नगर निगम 3200 वर्गफीट यानी 300 मीटर तक के क्षेत्रफल पर भवन निर्माण की अनुमति देने का जिम्मा निजी आर्किटेक्ट और स्ट्रक्चरल इंजीनियरों को सौंपना तय कर चुका है, लेकिन वे इस जिम्मेदारी को लेने को तैयार नहीं हैं। एक मई को महज 13 दिन ही रह गए हैं, एेसे में इंजीनियर्स को मनाने की आखिरी कोशिश 23 अप्रैल को की जाएगी।आमजन को आर्किटेक्ट-स्ट्रक्चरल इंजीनियर से निर्माण अनुमति दिलाने दिसंबर 2015 से ही कवायद की जा रही है। इसके लिए बीते चार माह में अब तक तीन बैठकें भी की जा चुकी, लेकिन एक ही सवाल पर आकर मामला अटक रहा है। मॉनिटरिंग कैसे होगी? आर्किटेक्ट-स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स का कहना है कि वे नक्शा बना देंगे, लेकिन मॉनिटरिंग कैसे करेंगे? नई योजना में स्थिति यह है कि अनुमति की अंतिम साइन तो संबंधित निगमाधिकारी ही करेगा, लेकिन यदि निर्माण मंे कोई गड़बड़ होगी तो उसकी सूचना देने से लेकर परमिशन रद्द कराने की कवायद आर्किटेक्ट-इंजीनियर को करना होगी। यदि वे एेसा नहीं कर पाए तो उनका लायसेंस रद्द कर दिया जाएगा, इसीलिए निगरानी मंजूर नहीं है।नगर निगम इसलिए झाड़ रहा पल्ला-अवैध निर्माण पर लगाम नहीं-बिल्डिंग परमिशन से जुड़े इंजीनियर-अधिकारियों की बिल्डर से मिलीभगत के बढ़ते मामले-बिना कोई अतिरिक्त खर्च किए, आर्किटेक्ट-इंजीनियरों से करवा सकेंगे कामआर्किटेक्ट- इंजीनियर इसलिए नहीं लेना चाहते जिम्मा-तय नक्शे के अनुसार निर्माण हो रहा है या नहीं इसकी मॉनिटरिंग के लिए संसाधन नहीं-अभी नक्शा बनाने के बाद क्लाइंट के चाहने पर साइट इंसपेक्शन की फीस ली जाती है, नए में इंस्पेक्शन मजबूरी होगा।-हर परमिशन पर सजग रहना होगा, एेसा नहीं हुआ तो निगम से नोटिस के साथ ही कानूनी कार्रवाई में उलझने का डर।नक्शा बनाएंगे, जिम्मेदारी नहीं लेंगे स्ट्रक्चरल इंजीनियर एसोसिएशन के सचिव राजनाथ पाल कहते हैं बिल्डिंग परमिशन के काम में हमारी बिल्कुल भी रुचि नहीं है। निगम अपनी जिम्मेदारी से भागना चाहता है और कार्रवाई का मौका आए तो हम पर आरोप रख दें। एेसा नहीं होगा।आर्किटेक्ट शैलेंद्र बागरे का कहना है निगम के साथ ही नगरीय प्रशासन और टीएंडसीपी अधिकारी भी बैठक कर चुके हैं, लेकिन मामला मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी पर ही अटक रहा है। शहर में 90 फीसदी भवन निर्माण अनुमति से उलट बनते हैं, एेसे में हम कैसे इसे रोक पाएंगे।नगरनिगम कमिश्नर छवि भारद्वाज का कहना है दिसंबर 2015 का आदेश है इस योजना को लागू करने का। अब अधिक इंतजार नहीं किया जा सकता। हमने सबकी समस्याओं को सुनने और प्रक्रिया को सरलीकरण करने 23 को सबको बुलाया है। कोई बड़ा मुद्दा नही है, हल निकल जाएगा।

Kolar News

Kolar News

स्ट्रक्चरल इंजीनियर एसोसिएशन के सचिव राजनाथ पाल कहते हैं बिल्डिंग परमिशन के काम में हमारी बिल्कुल भी रुचि नहीं है। निगम अपनी जिम्मेदारी से भागना चाहता है और कार्रवाई का मौका आए तो हम पर आरोप रख दें। एेसा नहीं होगा।आर्किटेक्ट शैलेंद्र बागरे का कहना है निगम के साथ ही नगरीय प्रशासन और टीएंडसीपी अधिकारी भी बैठक कर चुके हैं, लेकिन मामला मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी पर ही अटक रहा है। शहर में 90 फीसदी भवन निर्माण अनुमति से उलट बनते हैं, एेसे में हम कैसे इसे रोक पाएंगे।नगरनिगम कमिश्नर छवि भारद्वाज का कहना है दिसंबर 2015 का आदेश है इस योजना को लागू करने का। अब अधिक इंतजार नहीं किया जा सकता। हमने सबकी समस्याओं को सुनने और प्रक्रिया को सरलीकरण करने 23 को सबको बुलाया है। कोई बड़ा मुद्दा नही है, हल निकल जाएगा।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने परियोजना की वायबिलिटी के लिए तर्कपूर्ण दर निर्धारण की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा की दरों में संतुलन आवश्यक है। दरें इतनी कम भी नहीं होनी चाहिए कि परियोजना संचालन संभव नहीं रहे। साथ ही इतनी अधिक भी नहीं हो कि उपभोक्ता की क्रय क्षमता के बाहर हो जाये। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी निवेशकों के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं के हल के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने वर्ष 2022 तक पवन ऊर्जा की खपत के लक्ष्य को त्रै-वार्षिक चरण में आबद्ध करने की जरूरत बतलाई।बैठक में प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव ऊर्जा आई.सी.पी. केशरी, प्रमुख सचिव नवीन नवकरणीय ऊर्जा मनु श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.के. मिश्रा, प्रबंध संचालक पॉवर मेनेजमेंट कंपनी संजय शुक्ला, रिन्यू पॉवर वेन्चर के चेयरमेन सुमंत सिन्हा, हीरो फ्यूचर एनर्जीस के सी.ई.ओ. सुनील जैन, रीजन पॉवरटेक के चेयरमेन मधुसूदन खेमका, ओस्ट्रो एनर्जी के सी.ई.ओ. मुरली एस, क्वांटम एनर्जी के उपाध्यक्ष गौतम चोपड़ा, सेबकॉप के सी.ई.ओ. संजय चतुर्वेदी, ओरेंज रीन्यूएबल के सी.ई.ओ. सुधीर नुनेस, गमेसा इंडिया के एम.डी. रमेश किमाल, आयनॉक्स के उपाध्यक्ष वेंकटेश सोन्टी और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News

इंदौर। हनुमान जयंती पर झिलमिलाती रोशनी के बीच मंदिरों में शुक्रवार शाम को चोला चढ़ाकर सुंदरकांड का का पाठ किया जाएगा। वहीं तिलक नगर में सालासर हनुमान को नगर भ्रमण कराया जाएगा। इधर, कुछ देवालयों में अखंड रामायण पाठ जारी है।पढ़ें, कहां क्या होगा...     -  रणजीत हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाकर महाआरती की जाएगी। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई। - तिलक नगर स्थित सालासर हनुमानजी को स्वर्ण चोला चढ़ाकर पूजन किया जाएगा। उसके बाद ध्वजारोहण होगा और बालाजी को नगर भ्रमण कराया जाएगा। - श्री हंसदास मठ पीलियाखाल संस्थान के रणछोड़ पंचमुखी चिंताहरण हनुमान मंदिर में रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में जन्म आरती सुबह साढ़े 6 बजे होगी। शाम 7 बजे शृंगार होगा।- ओल्ड राजमोहल्ला स्थित हरिराम मंदिर में विशेष शृगार किया जाएगा। यहां हनुमानजी के साथ उनके पुत्र मकरध्वज की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रहेगी।- श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में सुबह साढ़े 6 बजे हनुमानजी का विशेष शृंगार किया जाएगा, वहीं रात को सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। - सत्यसाईं चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष शृंगार किया जाएगा।- वीआईपी रोड स्थित जानकीनाथ रोकड़िया हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। - गांधी हॉल स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में प्राचीन यशवंत वीर बंक हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ होगा। यहां अंजनी नंदन का तेल-सिंदूर, चांदी की वरक और सूखे मेवों से शृंगार किया जाएगा। कांकड़ा आरती होगी। - राधा नगर स्थित हरिराम बाबा मंदिर में सालासर हनुमानजी का अभिषेक के बाद आरती होगी। चोला चढ़ाकर अंगूर वाटिका में बाबा के दर्शन होंगे। चंदन से हरे पत्ते पर राम नाम लिखकर कुटिया बनाई गई। शुक्रवार को 56 भोग के बाद शाम को प्रसादी वितरण होगा। - नवरतन बाग स्थित विजय मारुति हनुमान मंदिर में जयंती पर शाम को महाआरती के बाद भंडारा होगा। - अंतिम चौराहा स्थित वीर बगीची, वीर अलीजा हनुमान मंदिर में प्रभुवानंद ब्रह्मचारी के सान्निध्य में 11 विद्वानों द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा। सुगंधित द्रव्यों से स्नान के बाद स्वर्ण चोला चढ़ाया जाएगा।- खजराना में पुराने दरवाजे के पास दुर्गा माता मंदिर में रात 8 बजे हनुमानजी की आरती के बाद महाप्रसादी होगी। - ओल्ड राजमोहल्ला स्थित मंदिर में हनुमानजी व मकरध्वज की प्रतिमाओं का शृंगार हुआ।

Kolar News

Kolar News

इंदौर. डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125th बर्थ एनिवर्सरी पर नरेंद्र मोदी महू पहुंचे। उन्होंने कहा कि आंबेडकर और उनके बनाए संविधान के चलते वे पीएम बन पाए। मोदी ने अपनी सरकार की खूबी गिनाते हुए कहा, ''मेरी सरकार देश की जनता को हिसाब देने वाली सरकार है।'' बता दें कि मोदी ऐसे पहले पीएम हैं, जो आंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचे। बाबा साहब की लाइफ पर एग्जीबिशन का इनॉग्रेशन...     मोदी ने और क्या कहा?   1.अांबेडकर और संविधान के चलते बन पाए पीएम   - ''मेरी मां ने दूसरों के घर काम कर मेरा लालन-पालन किया था।'' - ''ऐसी पृष्ठभूमि वाला होकर भी यदि मैं भारत का प्रधानमंत्री बन सका तो इसका श्रेय सिर्फ बाबा साहब और इस देश के संविधान को जाता है।'' - ''देश में बहुत काम बाकी हैं। लक्ष्य कठिन है, इसीलिए आपने भी (जनता ने) मुझे पीएम बनाया।''   2. गांवों में बिजली पहुंचाने पर दिया जोर   - ''मैं हमेशा रिव्यू करता रहता हूं। मैंने अपने अफसरों से पूछा कि अभी देश में कितने गांव ऐसे हैं, जहां बिजली नहीं पहुंची है। मुझे लगा था- ऐसे सौ दो सौ गांव होंगे, लेकिन मुझे ये जानकर हैरानी हुई कि आजादी के 70 साल बाद भी 18 हजार गांव अंधेरे में हैं।'' - ''बाबा साहब ने जीवन भर वंचितों के लिए संघर्ष किया और मैं ये जानकर हैरान था कि 18 हजार गांव के लोग अभी तक रोशनी से वंचित हैं।'' - ''मैंने अधिकारियों से पूछा कि हम कितने वक्त में इन सारे गांवों में बिजली पहुंचा सकेंगे, तो मुझे जवाब मिला 7 साल में। मैंने कहा- इतना समय नहीं लगना चाहिए। इस पर अधिकारियों ने कहा 6 साल तो लगेंगे ही।'' - ''मैंने इस बारे में कुछ स्टडी की और लाल किले से तिरंगे को साक्षी मानते हुए ये एलान कर दिया कि हम अगले 1 हजार दिन में देश के हर गांव में बिजली पहुंचा देंगे।''   3. गांवों के डेवलपमेंट पर   - ''भारत का विकास गांव से ही मुमकिन है। इसलिए बजट गांव और किसान को समर्पित है।'' - ''14 से 24 अप्रैल तक देश में 'ग्राम उदय से भारत उदय' मनाया जाएगा।'' - ''मेरी सरकार देश की जनता को हिसाब देने वाली सरकार है।'' - ''किसान को पानी मिल जाए तो वह मिट्टी में से सोना पैदा कर सकता है।''   4. लगवाए जय भीम के नारे   - ''गर्व है कि आज ग्राम उदय से भारत उदय का शुभारंभ बाबा साहब की जन्मस्थली से हो रहा है।'' - ''गांवों में बदलाव, वहां के जीवन में बदलाव ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।'' - ''मप्र सरकार का धन्यवाद, जनता का धन्यवाद।'' - इस दौरान पीएम ने जय भीम, जय भीम के नारे लगवाए।   बाबा साहब के पालने को झुलाया   - पीएम करीब 1:30 बजे महू पहुंचे। इसके बाद वे सीधे आंबेडकर के स्मारक पहुंचे और उन्हें नमन किया। - इसके बाद उन्होंने बाबा साहब के पालने को झुलाया। - स्मारक में बाबा साहब के जीवन पर लगी एग्जीबिशन का इनॉगरेशन भी किया। इसमें 16 नई पेंटिंग्स लगाई गई हैं। - इस मौके पर उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी थे। - ऑर्गनाइजर्स का दावा है कि करीब 1 लाख लोग इस प्रोग्राम में शामिल हुए।   सिंधिया भी पहुंचे महू   - गुरुवार को कांग्रेस एमपी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी महू पहुंचे। उन्हाेंने बाबा साहब के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। - कांग्रेस के स्टेट प्रेसिडेंट अरुण यादव भी वर्कर्स के साथ जन्मस्थली पहुंचे।

Kolar News

Kolar News

Rohit Sharma returned to a familiar batting position which has brought him considerable success to thwart Royal Challengers Bangalore's designs on a flat Wankhede deck, in the process helping Mumbai Indians revive their campaign with a six-wicket win. Promoting himself to open, Rohit made a 44-ball 62 as Mumbai overhauled Royal Challengers' 170 for 7 with 12 balls to spare. The manner in which he slid back into the crease to direct the ball with his wrists behind point, used his powerful forearms to flick, and danced down the track to pull the ball into the stands at long-on and deep midwicket with minimum effort showed he was in fine touch. He took charge of the chase along with Ambati Rayudu, who was anything but elegant yet equally effective during his 31. The second-wicket stand of 76 in 55 balls laid the platform for Mumbai's chase, before Iqbal Abdulla gave Royal Challengers a new lease of life by dismissing Rayudu and Rohit in quick succession, both to slogs. Mumbai were 109 for 3 then, needing 62 off seven overs - well on track as dew took effect. Jos Buttler and Kieron Pollard, who replaced Martin Guptill, flexed their muscles by hitting five sixes between them. While Buttler was out for 28, Pollard remained unbeaten on 40 off 19 balls as Mumbai recorded their second win in five matches. Halfway into the first innings, Mumbai, who opted to bowl, were staring at a 200-plus target as Virat Kohli and AB de Villiers feasted on some friendly bowling during the course of a 59-run stand, before the unheralded players rose to the occasion in what was billed as a battle of two heavyweight teams. Krunal Pandya's twin strikes to get rid of Kohli and de Villiers in the space of five deliveries stunned Royal Challengers, who had made as many as six changes to their XI. Shane Watson fell not long after, but Travis Head, on IPL debut, and Sarfaraz Khan lifted Royal Challengers from 99 for 4 to 170 for 7. Frenetic action highlighted the first 20 minutes of the game. KL Rahul - opening in place of Chris Gayle who was away on paternity leave - was put through a short-ball test in a hostile burst by Mitchell McClenaghan, during which he was hit hard on the helmet. After the early jitters, though, he ramped and slapped his way to 23 before being caught in the slips. Kohli and de Villiers then counterpunched before the cluster of wickets resulted in a complete breakdown in momentum. Head took his time to settle in, the nervousness clearly showing as he pushed and prodded his way for nine deliveries before exhibiting his ball-striking power to swat Hardik Pandya for six over deep square leg in the 15th over. Sarfaraz showed there is more to his game than just scoops and paddles as he milked the spinners. He saved his best for the final over, clubbing two sixes off successive deliveries from Jasprit Bumrah. Mumbai lost Parthiv Patel in the second over of the chase, but Varun Aaron's third over, which went for 19, brought their innings back on track. Once Royal Challengers' uncapped Indian bowlers were summoned, a game that was only marginally tilted in Mumbai's favour turned decisively in their direction. Abdulla's wickets injected a touch of excitement, but any possibility of a close finish was firmly snuffed out by Pollard's charge.

Kolar News

Kolar News


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.