Video

Advertisement


प्रदेश में 3 दिन बाद बरसात के आसार
bhopal,  5 degrees, rainy , Datia and Gwalior
भोपाल। हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्रीसे. दतिया और ग्वालियर में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार से हवाओं की दिशा बदलने की संभावना है। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। साथ ही 3 दिन बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर बरसात होने के भी आसार हैं। 
 
उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड बरकरार
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया कि वर्तमान में भी हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड बरकरार है। सुबह के समय वातावरण में नमी मौजूद रहने से कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। सरवटे के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। उसके असर से गुजरात पर एक प्रेरक चक्रवात बनने की संभावना है।
 
तापमान में होगी बढ़ोतरी, आसमान पर छाएंगे बादल
इससे शुक्रवार से हवा का रुख दक्षिणी, दक्षिण-पूर्वी होने के आसार हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। आसमान पर बादल छाने लगेंगे। साथ ही 22-23 दिसबंर से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बरसात होगी। मौसम साफ होने पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में क ड़ाके की ठंड पड़ेगी।
Kolar News 20 December 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.