Video

Advertisement


घने कोहरे के चलते विमानों ने देरी से भरी उड़ान
bhopal, Flight delayed , dense fog, many flights canceled
भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोहरे का असर ट्रेन और हवाई यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। जहां ट्रेनें अपने समय से कई घंटे लेट चल रही हैं वहीं हवाई उड़ानों को संचालित करने में भी परेशानी हो रही है। गुरुवार को भी राजधानी भोपाल सुबह से कोहरे की चादर में लिपटी रही। घने कोहरे के चलते आज भी हवाई सफर सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पाया। कुछ विमान देरी से भोपाल पहुंचे और कुछ फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। इससे पहले बुधवार को भी घने कोहरे के चलते कई विमानों को डायवर्ट किया गया था।
 
गुरुवार सुबह कोहरे के चलते एक बार फिर राजाभोज एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिल्टी के चलते विमान लैंड और टेकऑफ नहीं कर पाए। कोहरे की चादर से पूरा रनवे ढका रहा। खराब मौसम के चलते इंडिगो और एयर इंडिया की रोजाना सुबह दिल्ली और मुंबई से भोपाल अपने वाली फ्लाइट लेट हुई। वही स्पाइसजेट ने अपनी दिल्ली उड़ान को कैंसिल कर दिया। सभी एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह 7:00 से 8:00  बजे के बीच दिल्ली और मुंबई से भोपाल आती है। इसके अलावा खराब मौसम होने के कारण इंडिगो और एयर इंडिया की भोपाल से दिल्ली और मुंबई को जाने वाले विमानों ने भी उड़ान नहीं भरी। विमानों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण भोपाल से दिल्ली- मुंबई की ओर जाने वाले यात्री राजाभोज एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे। दस बजे के बाद मौसम हल्का साफ होने पर विमान का आवागमन शुरू हो सका। 
Kolar News 16 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.