Video

Advertisement


मध्य प्रदेश में मौसम बना सुहाना गुरुवार से तापमान में गिरावट होगी
bhopal, Weather in Madhya Pradesh, temperature from Thursday
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम सुहाना बना हुआ है। राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह से आसमान में बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी लगी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से झारखंड तक बने ट्रफ (द्रोणिका लाइन) के असर से वातावरण में आ रही नमी के कारण बादल बरकरार हैं। इससे दिन में जहां मौसम सुहाना बना हुआ है, वहीं रात में फिलहाल ठंड से राहत मिल रही है।
 
मौसम विभाग मुताबिक इस सिस्टम के कारण रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार से बादल छंटने के आसार हैं। इससे गुरुवार से रात के तापमान में गिरावट आने लगेगी।
 
पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ रहा है
 
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ रहा है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पूर्वी राजस्थान से दक्षिण उप्र से होकर एक ट्रफ झारखंड तक जा रहा है। जिसके प्रभाव से वर्तमान में हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है।
 
नमी आने से मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर बादल बने हुए हैं
 
इससे वातावरण में नमी आने से प्रदेश के कई स्थानों पर बादल बने हुए हैं। इन सिस्टम के कारण प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी भाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञानी सरवटे के मुताबिक राजस्थान से बने सिस्टम के बुधवार को समाप्त होने की संभावना है। इससे बादल छंटने लगेंगे। गुरुवार से हवा का रुख फिर उत्तरी होने के आसार हैं। इससे वातावरण में फिर ठंड में कुछ इजाफा होगा।
Kolar News 29 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.