Video

Advertisement


सोने के जेवरात समेटे, 1000-500 के नोट छोड़ गए चोर
500-1000-jewallry
 
 
नोटबंदी के बाद अब चोर भी पुराने नोटों से हाथ नहीं लगा रहे हैं। ताजा मामला बावड़िया कलां स्थित विष्णु हाईटेक सिटी में रहने वाले डॉक्टर दंपती के घर का है। जहां सूने मकान में घुसे चोर सोने और डायमंड के जेवर तो समेटकर ले गए पर 1000-500 के नोट छोड़कर भाग गए। घटना के समय डॉक्टर दंपती जबलपुर गए हुए थे। उनकी शिकायत पर शाहपुरा पुलिस ने डेढ़ लाख के जेबर चोरी होने की एफआईआर दर्ज कर ली है।
शाहपुरा टीआई जितेंद्र पटेल ने बताया कि बावड़िया कलां स्थित विष्णु हाईटेक सिटी में डॉ. आरके जैन (59) परिवार के साथ रहते हैं। वह नेत्ररोग विशेषज्ञ हैं। उनका एमपी नगर जोन-2 में हॉस्पीटल है। उनकी पत्नी डॉ. रेखा प्राइवेट प्रेक्टिस करती हैं। डॉक्टर दंपती 29 नवंबर को काम से जबलपुर गए थे। शुक्रवार सुबह जब वे घर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। बैडरूम की अलमारी के लॉकर्स से सोने के टॉप्स, अंगूठी और डायमंड की रिंग गायब थी। 100 और 50 के नोट भी नहीं थे। जबकि 1000-500 के दस नोट रखे हुए थे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Kolar News 5 December 2016

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.