Video

Advertisement


सिंगरौली के अडाणी पावर प्लांट में मजदूरों का हंगामा, मची अफरा-तफरी
  Singrauli, Workers create ,ruckus,Adani Power Plant, , creating chaos

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित पावर प्लांट  में मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। एक मजदूर की मौत के बाद आक्रोशित श्रमिकों ने प्लांट परिसर में तोड़फोड़ की और कई जगह आग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

जानकारी के मुताबिक, पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूर लल्लन सिंह की शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था और लंबे समय से अडाणी पावर  के प्लांट में काम कर रहा था। जैसे ही मजदूरों को मौत की खबर मिली, उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।

 

आक्रोशित मजदूरों का आरोप है कि अडानी पावर के प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। गुस्साई भीड़ के सामने पुलिस को भी कुछ समय के लिए पीछे हटना पड़ा। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Priyanshi Chaturvedi 14 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.