Video

Advertisement


25 साल के युवक को हुआ 55 साल की महिला से प्यार
25 साल के युवक को हुआ 55 साल की महिला से प्यार

छतरपुर के ADM ऑफिस में एक युवक ने आवेदन पेश किया। आवेदन देख सब दंग रह गए। दरअसल, खजुराहो के रहने वाले युवक ने एक मैक्सिकन लड़की के साथ शादी करने के लिए आवेदन दिया था। वह भी अपने से 30 साल बड़ी विदेशी लड़की के साथ। युवक का कहना है कि उसे मैक्सिको की रहने वाली युवती से प्यार हो गया है। परिवार को भी दोनों के रिलेशन के बारे में पता है, इसलिए वह अब उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहता है।शेख अमन ने बताया कि कहानी 4 साल पहले शुरू हुई। मैं तब खजुराहो के एक हैंडीक्राफ्ट दुकान में काम करता था। तभी एक विदेशी लड़की दुकान में आती है। 

हैंडीक्राफ्ट की जानकारी के लिए उसने मुझे बुलाया। उसने अपना नाम मारठा जुलिया बताया। उसे देखते ही एक सकारात्मक सी ऊर्जा मिली। मैंने उसे जानकारी दी। इसके बाद वह चली गई। शाम को घर जाते वक्त वह मुझे दोबारा मार्केट में मिल गई। हमने साथ में चाय पी। तब उसने बताया कि उसे भारत के गांव पसंद हैं। वह गांवों में घूमना चाहती है। बच्चों से मिलना चाहती है। इसके बाद मैंने दुकान से 2-3 दिन की छुट्‌टी ली, फिर मैं उसे गांव घुमाने ले गया। उसने बहुत सारी फोटो क्लिक की। गांव के बच्चों से मिलकर वह बहुत खुश थी। गांव घूमकर उसे बहुत अच्छा लगा। उसने मुझे धन्यवाद बोला।गांव घूमकर हम खजुराहो वापस आए। साथ में खाना खाया। अब हम दोनों में दोस्ती हो गई थी। वह 1 महीने यहां रुकी थी। इस दौरान मैंने उसे खजुराहो, छतरपुर सहित कई सारी जगह घुमाया। मुझे भी अब उसके साथ समय बिताने में अच्छा लगने लगा था। हमने अपना नंबर शेयर किया। एक महीने बाद वह वापस चली गई। अगले साल 2020 में कोरोना आ गया। हर जगह लॉकडाउन लग गया। विदेशी यात्राओं पर भी रोक लग गई।2021 में लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद वह वापस खजुराहो आई। हम दोनों दोबारा मिले। फोन पर बातचीत होती ही थी। ऐसे हमारी दोस्ती और गहरी होती चली गई। 2 साल पहले मैंने अपने घर वालों को भी मारठा के बारे में बता दिया। अब वह जब भी खजुराहो आती तो मेरे साथ ही रहती थी। वह मेरे घर भी आती थी। उसे मेरा परिवार अपने हाथों से खाना बनाकर खिलाता था।4 साल की हमारी दोस्ती में वह मुझसे मिलने 3 बार भारत आई थी। इस साल जब वह आई तो मैंने उससे अपने प्यार का इजहार कर दिया। हमने इस दोस्ती को एक नाम देने का सोचा। मैंने पहले अपने परिवार से बात की, पहले तो वे नाराज हुए लेकिन बाद में वे राजी हो गए। मारठा ने भी अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। फिर हमने कोर्ट मैरिज करने का प्लान किया। इसलिए मंगलवार को मैं, मारठा अपने वकील के साथ ADM कार्यालय गया। हमने शादी के लिए अपना आवेदन दिया।

 

Kolar News 22 February 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.