Video

Advertisement


कांग्रेस की नई संगठनात्मक पहल: हर विधानसभा में 30 हजार परिवारों से 100-100 रुपये जुटाने का प्रस्ताव
Congress,  collect Rs 100 , 30,000 families ,assembly constituency

भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित ब्लॉक अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए एक नया प्रस्ताव सामने रखा है। इस योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 30 हजार परिवारों से 100-100 रुपये जुटाने पर विचार किया जा रहा है। यह राशि पूरी तरह से स्थानीय संगठनात्मक गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर खर्च करने का प्रस्ताव है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि यह अभी प्रारंभिक चरण में है और अंतिम मंजूरी के लिए इसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फंड का उपयोग न तो प्रदेश स्तर पर होगा और न ही राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि इसका उद्देश्य बूथ और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करना है।

 

बैठक में यह भी तय किया गया कि संगठन के कामकाज की नियमित समीक्षा की जाएगी और जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के प्रदर्शन का हर छह महीने में आकलन होगा। साथ ही बूथ, वार्ड और गांव स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Priyanshi Chaturvedi 17 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.