Advertisement
मंगलवार को दिल्ली और मुंबई के BBC ऑफिस पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है आयकर विभाग को जानकारी मिली थी कि। BBC द्वारा इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी की गई है। जिसके बाद यह कार्यवाही की गई। वहीं BBC ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि आयकर विभाग की टीमें दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद हैं। और हम उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं। वहीं अब इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों आपस में भिड़ गए हैं। इस राइड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। जिसके बाद कांग्रेस के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इंदिरा गांधी का 52 साल पुराना वाकया याद दिलाया। भाटिया ने कहा कांग्रेस शायद भूल रही है कि 1970 में इंदिरा गांधी ने एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर BBC पर बैन लगा दिया था। हम आपको बता दें ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की संस्था है। यह 40 भाषाओं में खबरें प्रसारित करता है। ब्रिटेन की संसद ग्रांट के जरिए इसकी फंडिंग करती है। इसका मैनेजमेंट फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है। यह डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स विभाग के तहत काम करती है। BBC को एक रॉयल चार्टर के तहत साल 1927 में शुरू किया गया था।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |