Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वामपंथी सरकारों पर निशाना साधा और कहा की ,वामपंथियों ने लोगों को गुलाम समझा है। वामपंथ का झंडा यहां रेड सिग्नल था। दरअसल मोदी बेंगलुरु में एयरो शो में शामिल होने के बाद चुनावी रैली में भाग लेने त्रिपुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वामपंथी सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा की। वामपंथियों ने त्रिपुरा के लोगों को अपना गुलाम समझ लिया था। 30 साल तक वामपंथी यहां रहे, इस दौरान उन्होंने त्रिपुरा को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया था। यहां लोगों का जो बुरा हाल था, उसे लोग कभी भूल नहीं सकते। वामपंथी सरकार के समय चुनाव के 2-3 महीने पहले हत्या जैसी खबरें आ रही थीं। उस वक्त एक ही पार्टी के झंडे हर तरफ दिखते थे, किसी और को अपना झंडा लगाने की इजाजत नहीं थी। अगर किसी ने अपना झंडा लगाया तो शाम तक डंडा आ जाता था। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के लोगों ने ‘रेड सिग्नल’ पार्टी को हटाकर डबल इंजन सरकार को चुना है। पीएम मोदी ने कहा कि विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था का राज। आज लोग भाजपा के साथ हैं क्योंकि त्रिपुरा के लोगों को विकास आंखों के सामने दिख रहा है। त्रिपुरा में आज कोई ऐसा परिवार नहीं है जिसकी भाजपा सरकार ने आगे बढ़कर सेवा ना की हो।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |