Advertisement
मध्यप्रदेश के इंदौर से ठगी का एक मामला सामने आया है। एक सिविल इंजीनियर टेलीग्राम एप पर क्रिप्टो करेंसी का लालच देकर उससे साढ़े चार लाख रूपए ठग लिए गए। जानकारी के अनुसार इंदौर के रेवेन्यू नगर में रहते है प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले सिविल इंजीनियर आशीष जैन। 9 फरवरी को आशीष अपनी शिकायत लेकर राज्य साइबर सेल के ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बताया टेलीग्राम पर एक बदमाश ने क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने के लिए बात की। उसने बताया कि क्रिप्टो में ट्रेड करके आपको काफी फायदा होगा। उसने तरीका बताया कि उसे क्या करना है। बदमाश ने उन्हें टास्क दिए कि वेबसाइट पर जाए और उस पर लाइक करें। इसके बदले में सिविल इंजीनियर को क्रिप्टो में भुगतान करने का लालच दिया। बदमाश ने सिविल इंजीनियर को एक लिंक भेजकर क्रिप्टो का अकाउंट भी बनवाया। अकाउंट बनने के बाद सिविल इंजीनियर ने बदमाश के बताए टास्क को पूरा किया तो उसे साढ़े चार हज़ार रुपए का फायदा कराया। सिविल इंजीनियर के पास ये पैसा आ भी गया। साढ़े चार हजार का फायदा हुआ तो बदमाश ने ज्यादा पैसा निकालने के लिए जाल बिछाया और सिविल इंजीनियर से कहा कि तुम छोटा-छोटा इन्वेस्ट करोगे तो छोटा प्रॉफिट होगा। तुम बड़ा इन्वेस्ट करो। सिविल इंजीनियर उनके इस जाल में फंस गया और 4 लाख 25 हजार रुपए का इन्वेस्ट कर दिया। इस इन्वेस्ट के एवज में उसे 10 लाख रुपए का फायदा होने वाला था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |